Skip to content
Osho

Prem Panth Aiso Kathin #4

30 March 1979 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
पहला प्रश्न: ओशो, एक कौतुक मैंने देखा: मेरी खोपड़ी में खंजड़ी बजे रे लोल! क्या भक्त को अहंकार होता है? जहां ढूंढ़ा, तो श्री हरि आपको ही पाया।
First question: Osho, I witnessed a marvel: in my skull a little tambourine keeps beating, O! Does a devotee have ego? Wherever I searched, I found Shri Hari as you.

तरु! कौतुक इसमें कुछ भी नहीं। सचाई यही है। खोपड़ी खंजड़ी से ज्यादा नहीं। खोपड़ी में चल रहा शोरगुल बस बजाई गई खंजड़ी से ज्यादा मूल्यवान नहीं है। खोपड़ी तुम्हारी आत्मा नहीं है, तुम्हारी आत्मा पर जम गया कूड़ा-करकट है। विचार तुम पर जम गई धूल है। तुम हो दर्पण। धूल झड़े, दर्पण निखरे, तो जो है उसकी प्रतिछबि बने, सत्य का अनुभव हो, साक्षात्कार हो।

Taru! There is no marvel in it at all. This is simply the truth. The skull is no more than a small tambourine. The din running in the skull is not worth more than the sound of a beaten tambourine. Your skull is not your soul; it is the junk that has piled up over your soul. Thoughts are the dust that has settled upon you. You are a mirror. When the dust falls away and the mirror is polished, whatever is, is reflected in it; truth is experienced, there is direct seeing.

खोपड़ी ही बाधा है। और तो कोई बाधा नहीं है तुम्हारे और परमात्मा के बीच। वह जो खोपड़ी की खंजड़ी बजती रहती है--और बजती ही रहती है; दिन बजती, रात बजती; जागते बजती, सोते बजती; एक तरफ से बंद करो, दूसरी तरफ से बजती; उसे बजने के बहुत ढंग आते हैं। आस्तिक की तरह बजती, नास्तिक की तरह बजती; हिंदू की तरह बजती, मुसलमान की तरह बजती। खोपड़ी के रास्ते बड़े जटिल हैं, बड़े प्रवंचनापूर्ण हैं। तुम जैसा चाहो वैसा बजती है। मगर एक बात भर चाहती है कि बजती रहे, शोरगुल होता रहे। इसी शोरगुल के कारण भीतर जो छिपे हुए प्राणों का अपना नाद है, वह सुनाई नहीं पड़ता। तुम्हारे प्राणों के प्राण में वेद का उच्चार हो रहा है, वेदों का जन्म हो रहा है--इस क्षण, अभी, यहीं। लेकिन खोपड़ी सुनने दे तब न!

The skull is the obstacle. There is no other obstacle between you and the Divine. That tambourine of the skull keeps beating—and it does keep beating: by day it beats, by night it beats; awake it beats, asleep it beats; stop it on one side and it starts on the other. It knows many ways to keep beating. It can beat as a theist, it can beat as an atheist; as a Hindu, as a Muslim. The pathways of the skull are complex, full of deceptions. However you want it, it will beat that way. But it wants just one thing: that it keep beating, that the noise continue. Because of that noise, the inner resonance of your own life-breath does not become audible. In the very heart of your life-breath the Veda is being uttered, the Vedas are taking birth—this moment, now, here. But the skull must allow it to be heard!

और खोपड़ी बड़ी होशियार है। अपने को बचाने के बहुत उपाय करती है। अपने को बचाने के बहुत तर्क खोजती है; सुरक्षाएं, सुविधाएं। और कहीं खोपड़ी से तुम्हारा साथ न छूट जाए, इसके इतने आयोजन करती है, इतनी खूंटियां गाड़ती है और इतनी व्यवस्था से गाड़ती है कि धीरे-धीरे तुम्हें लगने लगता है: यही मैं हूं। तुम्हारा तादात्म्य हो जाता है। और जिसका अपनी खोपड़ी से तादात्म्य हो गया, वह सदियों-सदियों के लिए भटक जाता है। खोपड़ी से संबंध तोड़ना है, ताकि हम उसे जान सकें जो हम हैं।

And the skull is clever. It employs many devices to save itself. It finds arguments to protect itself—defenses and comforts. Lest you get separated from the skull, it sets up so many arrangements, hammers in so many pegs, and with such meticulous order, that slowly you begin to feel: this is me. You identify. And once someone has identified with the skull, he wanders for ages. The relationship with the skull has to be broken so that we may know the one we truly are.

तो तरु, तू पूछती है: ‘एक कौतुक मैंने देखा: मेरी खोपड़ी में खंजड़ी बजे रे लोल!’

So, Taru, you ask: “I saw a wonder: in my skull a tambourine keeps beating, O!”

कौतुक नहीं है। लेकिन कौतुक जैसा ही मालूम होगा। क्योंकि जिससे हमारा सदा-सदा तादात्म्य रहा है, अचानक हमें पता चले कि अलग ही कोई चीज बज रही है, मुझसे भिन्न कोई चीज बज रही है, यह मैं नहीं हूं, तो आश्चर्यविमुग्ध हो जाना पड़ेगा। एक क्षण को सब ठिठक जाएगा; एक सन्नाटा छा जाएगा। और एक क्षण को ऐसा लगेगा कि कहीं मैं पागल तो नहीं हुआ जा रहा हूं। क्योंकि खोपड़ी ने दावा कर रखा है कि बुद्धिमानी उसकी ठेकेदारी है। खोपड़ी ने तुम्हें समझाया है कि मैं हूं, तो तुम बुद्धिमान। मैं नहीं, तो तुम मूढ़। मैं हूं, तो तुम समझदार। मैं नहीं, तो तुम विक्षिप्त। खोपड़ी प्रेम की निंदा करती है। क्योंकि प्रेम तुम्हें वहां ले जाएगा जहां खोपड़ी की गति नहीं है। खोपड़ी परमात्मा की निंदा करती है। क्योंकि परमात्मा तक जाने का मार्ग पागलपन से होकर गुजरता है, दीवानगी से होकर गुजरता है। तो पहले-पहले तो लगेगा कि यह कैसा चमत्कार हो रहा है! यह क्या अनहोना घट रहा है! लेकिन कुछ अनहोना नहीं है।

It is not a wonder. But it will seem like one. Because with that which we have always been identified, if suddenly we come to know that something separate is beating, something other than me is beating, this is not me, then one is bound to be wonderstruck. For a moment everything halts; a silence descends. And for a moment it may seem that perhaps I am going mad. For the skull has claimed that intelligence is its monopoly. The skull has taught you: If I am, you are intelligent; if I am not, you are a fool. If I am, you are sensible; if I am not, you are deranged. The skull condemns love, because love will take you where the skull has no reach. The skull condemns God, because the path to God passes through a kind of madness, through ecstasy. So at first it will feel like some miracle is happening, something unprecedented is occurring. But nothing unprecedented is happening.

“There is a madness that is neither self-admiring nor self-regarding, nor as short-sighted as the intellect.”

जुनूं खुदनुमा खुदनिगर भी नहीं,

 

खिरद की तरह कमनजर भी नहीं।

 

एक ऐसा पागलपन भी है जो बुद्धि से बहुत बड़ा है और बुद्धि से कहीं ज्यादा बुद्धिमान है। बुद्धि तो बड़ी संकीर्ण है। एक ऐसा पागलपन भी है, जो आकाश की तरह विस्तीर्ण है।

There is such a madness that is greater than intellect and far more intelligent than intellect. Intellect is very narrow. There is a madness vast like the sky.

“There is a madness that is neither self-admiring nor self-regarding, nor as short-sighted as the intellect.”

जुनूं खुदनुमा खुदनिगर भी नहीं,

 

खिरद की तरह कमनजर भी नहीं।

खिरद यानी बुद्धि। बुद्धि की तरह छोटी दृष्टि भी नहीं है, एक ऐसा जुनून भी है। उसी जुनून का नाम प्रेम है। और उसी जुनून की परम अभिव्यक्ति भक्ति है। प्रेम-पंथ ऐसो कठिन! पागल होने की क्षमता हो तो ही कोई प्रेमी हो सकता है। और उस उन्माद, उस परम उन्माद की खूबियां हैं।

Khird means intellect. It is not cramped in vision as intellect is; there is such a passion. That passion is called love. And the supreme expression of that passion is devotion. The path of love is arduous indeed! Only one who is capable of going mad can be a lover. And that ecstasy, that supreme ecstasy, has its virtues.

उस परम उन्माद की दो खूबी हैं। एक--

जुनूं खुदनुमा खुदनिगर भी नहीं,

एक तो जुनून अहंकारी नहीं होता। वहां कहां अहंकार? वहां पता कहां अपना? विराट में सब खो जाता है। लहरें सागर के साथ एक हो जाती हैं।

Two virtues of that supreme ecstasy: One— “There is a madness that is neither self-admiring nor self-regarding.” Madness, in this sense, is not egoic. Where would ego be there? Where is there any sense of “me”? In the vastness, all is lost. Waves become one with the ocean.

जुनूं खुदनुमा खुदनिगर भी नहीं,

और विक्षिप्तता, वह परम विक्षिप्तता, जिसको भक्ति कहें, भाव कहें, वह अपने पर आश्रित भी नहीं है। वह तो परमात्म-आश्रित है। उसका स्रोत तो परमात्मा में है। हौज अपने पर आश्रित होती है। उसका पानी बस उसमें ही भरा है। कुआं अपने पर आश्रित नहीं होता। उसके झरने सागर से जुड़े हैं।

Two— “That supreme derangement we call bhakti, call feeling, does not depend on itself. It depends on the Divine. Its source is in the Divine. A cistern depends on itself, it holds only what is poured into it. A well does not depend on itself; its springs are connected to the ocean.”

जुनूं खुदनुमा खुदनिगर भी नहीं,

खिरद की तरह कमनजर भी नहीं।

कोई राहजन का खतर भी नहीं,

कि दामन में गर्दे-सफर भी नहीं।

“There is a madness that is neither self-admiring nor self-regarding, nor as short-sighted as the intellect. There is no danger of highwaymen on this road, nor does dust of the journey settle on your hem.”

और जो चल पड़े इस उन्माद के मार्ग पर, वे लूटे नहीं जा सकते। उन्हें डाकुओं का खतरा भी नहीं है। प्रेम ही एक ऐसी संपदा है जिसे कोई चुरा न सकेगा। प्रेम ही एक ऐसी संपदा है जिसे कोई छीन न सकेगा। गर्दन काटी जा सकती है, प्राण लिए जा सकते हैं, मगर तुम्हारा प्रेम नहीं छीना जा सकता।

Those who set out on this ecstatic path cannot be robbed. Bandits pose no threat to them. Love is the one wealth no one can steal. Heads may be cut off, life may be taken, but your love cannot be snatched away.

कोई राहजन का खतर भी नहीं,

कि दामन में गर्दे-सफर भी नहीं।

“There is no danger of highwaymen on this road, nor does dust of the journey settle on your hem.”

अदभुत है यह उन्माद का मार्ग कि कोई इसे लूट नहीं सकता, कोई लुटेरा रास्ते में हमला नहीं कर सकता। और, इतनी लंबी यात्रा है प्रेम की--पदार्थ से परमात्मा तक, इतनी बड़ी यात्रा है--फिर भी दामन पर धूल इकट्ठी नहीं होती। ज्यों की त्यों धरि दीन्हीं चदरिया, खूब जतन से ओढ़ी रे कबीरा। जिन्होंने प्रेम का रास्ता जाना है, वे तो रोज नहाए ही नहाए हैं, प्रतिपल नहाए ही नहाए हैं। उनके ऊपर तो परमात्मा की वर्षा होती ही रहती है, अमृत झरता ही रहता है, धूल जमने नहीं पाती।

यहां होशो-ईमां सभी लुट गए,

मजा ये है उनको खबर भी नहीं।

Marvelous is this path of ecstasy: no one can plunder it, no robber can attack on the way. And though the journey of love is long—from matter to the Divine, vast indeed—no dust gathers on the garment’s hem. “As I received the pure cloth, so I have kept it; I wore it with great care,” says Kabir. Those who know the way of love bathe every day, indeed every moment. Upon them the rain of the Divine is always falling, the nectar ever drips; dust cannot settle.

और जो इस प्रेम के उन्मादपूर्ण पथ पर चले हैं, वहां होश भी लुट जाता है, तथाकथित धर्म-अधर्म, पुण्य-पाप की धारणाएं भी लुट जाती हैं।

“Here both sense and creed are lost— the delight is, they do not even know it.”

Those who walk this ecstatic path of love lose even their so-called sense and their notions of virtue and sin.

यहां होशो-ईमां सभी लुट गए,

मजा ये है उनको खबर भी नहीं।

“Here both sense and creed are lost— the delight is, they do not even know it.”

पता ही नहीं चलता। बुद्धि को पता नहीं चलता कि कब बुद्धि विदा हो गई। होश, समझदारियां कब विलीन हो गईं, कानों-कान खबर नहीं होती। यह सब चुपचाप हो जाता है, यह मौन में हो जाता है।

One doesn’t even notice. Intellect does not realize when intellect departs. When cleverness dissolves, there is no whisper of it. This all happens silently, in silence.

कूचा-ए-शौक रहे-फिक्रो-नजर से गुजरे,

“In the alley of love, we passed beyond thought and sight.”

जिन्होंने प्रेम की यह गली पकड़ ली, वे प्यारे की गली में आ गए!

Those who take this lane of love enter the Beloved’s lane.

“In the alley of love, we passed beyond thought and sight,”

कूचा-ए-शौक रहे-फिक्रो-नजर से गुजरे,

फिर उनकी आंखों में बस एक प्यारे की गली ही दिखाई पड़ती है। फिर उनके चिंतन-मनन-निदिध्यासन में बस एक प्यारे की गली ही दिखाई पड़ती है।

and then their eyes see only the Beloved’s street. In their pondering, reflection, meditation, only the Beloved’s street appears.

कूचा-ए-शौक रहे-फिक्रो-नजर से गुजरे,

नक्शे-पा छोड़ गए हम तो जिधर से गुजरे।

“In the alley of love, we passed beyond thought and sight; wherever we passed, we left our footprints.”

और प्रेमी जहां से गुजर जाते हैं, वहां मंदिर खड़े हो जाते हैं। उनके पैरों के चिह्न जहां पड़ जाते हैं, वहां काबा और कैलाश बन जाते हैं, वहां तीर्थों के निर्माण हो जाते हैं।

Where lovers pass, temples arise. Where their feet fall, there Kaba and Kailash come to be; there pilgrimage places are born.

कूचा-ए-शौक रहे-फिक्रो-नजर से गुजरे,

नक्शे-पा छोड़ गए हम तो जिधर से गुजरे।

आज ऐ वहशते-दिल जाने किधर से गुजरे।

“In the alley of love, we passed beyond thought and sight; wherever we passed, we left our footprints. Today, O wildness of heart, who knows where we passed?”

और फिर ऐसी भी घड़ी आती है--उस उन्माद की परम घड़ी--जब कुछ भी पता नहीं चलता कि कहां से गुजर रहे हैं। क्योंकि प्रेमी और प्यारे में भी भेद नहीं रह जाता। कौन मैं, कौन तू--कुछ अंतर नहीं रह जाता।

And then comes such a moment—the supreme moment of ecstasy—when nothing at all is known of where one is passing. For there remains no distinction between lover and Beloved. Who is I, who are You—no difference remains.

आज ऐ वहशते-दिल जाने किधर से गुजरे।

कितने दिलचस्प थे मंजर जो नजर से गुजरे।

“Today, O wildness of heart, who knows where we passed. How fascinating were the scenes that passed before our eyes!”

और तभी जीवन के परम रहस्य अपने द्वार खोलते हैं।

Only then do life’s ultimate mysteries open their gates.

कितने दिलचस्प थे मंजर जो नजर से गुजरे।

“How fascinating were the scenes that passed before our eyes!”

फिर जो आंखों में दिखाई पड़ता है, वही परमात्मा है। फिर जिसकी प्रतीति होती है, वही सत्य है। फिर हृदय में जिसका स्वाद उतरता है, उसकी ही तलाश थी, जन्मों-जन्मों उसी की खोज थी।

Then whatever appears to the eyes is the Divine. Whatever is realized is truth. Whatever tastes in the heart is what was sought through many births.

आज ऐ वहशते-दिल जाने किधर से गुजरे।

कितने दिलचस्प थे मंजर जो नजर से गुजरे।

हम भी मस्जिद के इरादे से चले थे लेकिन,

मैकदे राह में हायल थे जिधर से गुजरे।

“Today, O wildness of heart, who knows where we passed. How fascinating were the scenes that passed before our eyes. We set out with the intention of the mosque, but taverns kept intervening along the way.”

सोचा तो था कि मस्जिद से गुजरेंगे। विचारा तो था कि मस्जिद से गुजरेंगे। चले तो थे शास्त्रों, सिद्धांतों, प्रश्नों के अंबार लेकर। सोचा तो था कि मंदिर रास्ते में पड़ेगा, मस्जिद रास्ते में पड़ेगी। सोचा तो था कि वेद और कुरान और बाइबिल रास्ते में मिलेंगे। मगर कुछ और हुआ, कुछ और ही हुआ! और जब पहली दफा होता है, तरु, तो कौतुक मालूम होता है।

हम भी मस्जिद के इरादे से चले थे लेकिन,

मैकदे राह में हायल थे जिधर से गुजरे।

We thought we would pass by the mosque; we considered we would go by way of the mosque. We set out carrying piles of scriptures, doctrines, and questions. We thought the temple would be along the road, the mosque along the road. We thought we would meet the Veda and the Koran and the Bible on the way. But something else happened—something altogether different! And when it happens the first time, Taru, it feels like a marvel.

 

“We set out with the intention of the mosque, but taverns kept intervening along the way.”

लेकिन हुआ कुछ और। चले थे मस्जिद के इरादे से और पहुंच गए मधुशाला।

But something else happened. We set out for the mosque and arrived at the tavern.

प्रेमी मधुशाला पहुंच ही जाते हैं। प्रेम मधुशाला पहुंचा ही देता है। प्रेम कहीं और नहीं ले जा सकता। और मधुशाला का अर्थ होता है: कोई जीवित सत्संग। मधुशाला का अर्थ होता है: जहां गर्दनें काटी जा रही हैं और जहां हृदय सींचे जा रहे हैं। मधुशाला का अर्थ होता है: जहां विचार छोड़े जा रहे हैं और प्रेम के फूल खिलाए जा रहे हैं। मधुशाला का अर्थ होता है: जहां शास्त्र जलाए जा रहे हैं और सत्यों की अनुभूतियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। मधुशाला का अर्थ होता है: जहां होश-हवास खोया जा रहा है और एक नया होश, एक नया जागरण, एक नई चेतना का सूत्रपात हो रहा है।

Lovers invariably reach the tavern. Love can take you nowhere else. And the tavern means a living satsang. The tavern means a place where heads are being cut off and hearts are being watered. The tavern means a place where thoughts are being dropped and the flowers of love are being brought to bloom. The tavern means a place where scriptures are being burnt and the realizations of truth are being made available. The tavern means a place where the old “sense” is being lost and a new sense, a new awakening, a new consciousness is being initiated.

एक तो होश है खोपड़ी का, वह खंजड़ी की आवाज से ज्यादा नहीं। और एक होश है हृदय का, जहां ओंकार का नाद बजता है। कौतुक मालूम होगा। शुरू-शुरू कौतुक मालूम होना निश्चित है।

There is one kind of awareness of the skull, worth no more than the tambourine’s clatter. And there is an awareness of the heart, where the sound of Om resounds. It will seem like a marvel. In the beginning it is bound to seem a marvel.

ये वो मंजिल है कि इलियास भी गुम खिज्र भी गुम,

हाय आवारगी-ए-शौक किधर से गुजरे?

“This is that destination where even Elijah is lost and Khizr is lost— alas, the vagrancy of love, who knows where we passed?”

प्रेम का गंतव्य ऐसा है कि वहां बड़े-बड़े पैगंबर--इलियास और खिज्र भी गुम हो जाते हैं। वहां बड़े-बड़े मार्गदर्शक भी किसी काम नहीं आते।

The destination of love is such that great prophets—Elijah and Khizr—are lost there. Even the great guides are of no use there.

ये वो मंजिल है कि इलियास भी गुम खिज्र भी गुम,

हाय आवारगी-ए-शौक किधर से गुजरे?

“This is that destination where even Elijah is lost and Khizr is lost— alas, the vagrancy of love, who knows where we passed?”

लेकिन प्रेम के दीवाने वहां भी पहुंच जाते हैं। जहां बड़े पैगंबर थक कर गिर जाते हैं और गल जाते हैं, प्रेम के दीवाने वहां भी गति कर जाते हैं।

Yet the mad lovers still arrive there. Where great prophets grow weary and melt away, lovers make headway.

कितनी अमवाजे-बला पांओं की जंजीर बनीं,

कितने तूफाने-हवादिस थे कि सर से गुजरे।

“How many waves of calamity became chains on our feet; how many storms of events passed over our heads.”

और कितनी मुसीबतों ने पैरों में जंजीरें डालीं, और कितने तूफान आए, और कितनी आंधियां उठीं, और कितने उपद्रव सिर से गुजरे।

So many troubles shackled the feet; so many tempests and whirlwinds arose; so many upheavals passed over the head.

जाहिदो-शैख में क्या-क्या न हुई सरगोशी,

और पंडित-पुरोहितों में, त्यागी-वैरागियों में कैसी-कैसी अफवाहें न उड़ीं--प्रेमियों के प्रति सदा ही अफवाहें उड़ती हैं।

जाहिदो-शैख में क्या-क्या न हुई सरगोशी,

मैकदे जाते हुए हम जो उधर से गुजरे।

“What whisperings did not occur among the ascetics and the sheikhs— seeing us on our way to the tavern as we passed by.”

मधुशाला जाते वक्त, जब किसी प्रेम के सत्संग में जाते वक्त, किसी बुद्ध, किसी महावीर, किसी कृष्ण के पास जाते समय मंदिर-मस्जिद के पुजारी भी देखेंगे--कहां जा रहे हो। और उनके मन में निंदाएं भी उठेंगी। और विरोध भी उठेंगे। यह बिलकुल स्वाभाविक है। क्योंकि वे तो खोपड़ी को ही सब कुछ समझे बैठे हैं। खोपड़ी की अभी उनकी खंजड़ी नहीं बनी। अभी तो खोपड़ी में ही विराजमान हैं। वही उनका सिंहासन है।

फैजे-मैखाना अभी आम नहीं है वरना,

कौन है जिसने मये-नाब न चाही होगी?

When going to the tavern—when going to a living satsang of love, to a Buddha, a Mahavira, a Krishna—priests of temple and mosque will notice: Where are you headed? And slanders will arise in their minds; opposition will arise. It is quite natural. For they take the skull to be all in all. For them the skull has not yet become a mere tambourine; they still sit enthroned in it. That is their seat of power.

 

“The bounty of the tavern is not yet common; otherwise, who is there who would not desire the pristine wine?”

मगर एक बात है, मधुशाला अभी तक भी पूरी पृथ्वी पर नहीं फैल पाई, क्योंकि लोगों को मधुशाला का मजा ही पता नहीं है। उन्हें खबर ही नहीं है।

But one thing: the tavern has not yet spread across the whole earth, because people do not know the taste of the tavern. They have no inkling.

फैजे-मैखाना अभी आम नहीं है वरना,

“The bounty of the tavern is not yet common; otherwise...”

मधुशाला की उदारता का भी उन्हें पता नहीं है, कि वहां किस तरह ढाली जा रही है; किस तरह, पात्र हो कि अपात्र, सभी को ढाली जा रही है; कि न कोई छोटा है, न कोई बड़ा; न कोई अच्छा है, न कोई बुरा; न कोई साधु, न कोई असाधु; बेशर्त बांटी जा रही है।

They do not know its generosity: how it is poured out; how, worthy or unworthy, it is poured out to all; how there is no small or great, no good or bad, no saint or sinner—love is given without condition.

“The bounty of the tavern is not yet common; otherwise, who is there who would not desire the pristine wine?”

फैजे-मैखाना अभी आम नहीं है वरना,

 

कौन है जिसने मये-नाब न चाही होगी?

ऐसा कौन है जो मस्त नहीं हो जाना चाहता? ऐसा कौन है जो प्रेम को पीकर नाच नहीं उठना चाहता? लेकिन मधुशाला की उदारता लोगों को पता नहीं है--कि मधुशाला तैयार है, भरो अंजुलि, पीओ जितना पीना हो।

Who is there who does not wish to be intoxicated? Who is there who would not drink love and dance? But people do not know the generosity of the tavern—that the tavern is ready: cup your hands and drink as much as you like.

मगर पंडित हैं, पुजारी हैं, त्यागी हैं, व्रती हैं, रास्तों पर खड़े हैं, वे अटका रहे हैं। वे मंदिरों-मस्जिदों में भेज रहे हैं। वे वहां भेज रहे हैं जहां शब्दों के जाल हैं केवल। वे वहां भेज रहे हैं जहां सिद्धांतों का बड़ा ऊहापोह, बड़ा शोरगुल है। जहां एक ही खोपड़ी की खंजड़ी नहीं बज रही है, बहुत खोपड़ियों की खंजड़ियां साथ-साथ बज रही हैं। जहां बाजार भरा है।

जिसपे औहामो-जहालत के पड़े हों पर्दे,

मोतबर खाक वो महदूद निगाही होगी।

But the pundits, the priests, the renouncers, the votaries—standing on the roads—are blocking the way. They are sending people into temples and mosques—sending them where there are only nets of words; where there is a great turmoil of doctrines, a great noise; where not just one skull’s tambourine is beating, but many skulls’ tambourines beat together—a crowded marketplace.

और जहां सिद्धांतों और शब्दों की संकीर्णताएं चित्त पर बैठी हों, वह आंख कैसे विस्तीर्ण हो सकती है? कैसे विस्तार को अनुभव कर सकती है? सिद्धांत संकीर्ण करता है। हिंदू हुए, संकीर्ण हुए; जैन हुए, संकीर्ण हुए; मुसलमान हुए, संकीर्ण हुए। सिद्धांत संकीर्ण करता है। सिद्धांत-मुक्त होते ही विस्तीर्ण होते हो तुम। और जहां विस्तार सिखाया जाता हो, वहीं आकाश से संबंध भी जुड़ सकता है।

“On the eyes of the one over whom veils of delusion and ignorance have fallen— what worth has such a cramped vision?”

Where the narrowness of doctrines and words sits upon the mind, how can the eye be vast? How can it experience expanse? Doctrine narrows. Become a Hindu—you narrow; a Jain—you narrow; a Muslim—you narrow. Doctrine constricts. Only when you are free of doctrine do you become vast. And where vastness is taught, there the relationship with the sky can be forged.

जिसपे औहामो-जहालत के पड़े हों पर्दे,

मोतबर खाक वो महदूद निगाही होगी।

इंकलाबात की मंजिल है खिजर से कह दो,

अब जुनूं राहनुमा जिंदगी राही होगी।

“On the eyes of the one over whom veils of delusion and ignorance have fallen— what worth has such a cramped vision? Tell Khizr, the guide, this is the destination of revolutions: now madness will be the guide and life the path.”

अब कह दो तुम्हारे पथ-प्रदर्शकों से एक बात, उनको साफ हो जाने दो एक बात--

Say one thing clearly to your path-showers:

इंकलाबात की मंजिल है खिजर से कह दो,

कि अब राह दिखाने वाला हमें मिल गया।

अब जुनूं राहनुमा जिंदगी राही होगी।

“Tell Khizr, the guide, this is the destination of revolutions— that now we have found our guide. Now madness will be our guide and life our path.”

अब तो हमारा पागलपन ही हमारा पथ-प्रदर्शक होगा और जिंदगी ही हमारा मार्ग होगी, अब तो हम जिंदगी के मार्ग से चलेंगे और दीवानों की तरह डोलते हुए चलेंगे।

Now our sacred madness itself will be our guide, and life will be our way. We shall walk the way of life, swaying like lovers.

जो दीवानों की तरह डोलता हुआ चलता है, वह पहुंच जाता है। धन्यभागी हैं वे, जो लड़खड़ा कर चलना सीख जाते हैं। उनकी मंजिल दूर नहीं है। उनके लड़खड़ाने में मंजिल आ जाती है। उनका लड़खड़ाना मंजिल है।

One who walks swaying like a lover arrives. Blessed are those who learn to walk staggering. Their destination is not far. In their staggering, the destination arrives. Their staggering is the destination.

इंकलाबात की मंजिल है खिजर से कह दो,

अब जुनूं राहनुमा जिंदगी राही होगी।

हमने हर हाल में उस दुश्मने-जां से ‘ताबां’

यूं निबाही कि किसी ने न निबाही होगी।

“Tell Khizr, the guide, this is the destination of revolutions: now madness will be the guide and life the path. With that heart’s enemy, O Taban, in every circumstance we kept faith in a way none ever has.”

कठिन होता है निबाहना यह पागलपन। लेकिन निबाहना एक बार आ जाए, तो इसके मजे इतने हैं, इसके आनंद इतने हैं--इतने अकूत, इतने असीम, इतने अतौल!

It is hard to keep faith with this madness. But once you learn to abide in it, its delights are so many, its bliss so abundant—so inexhaustible, so limitless, so immeasurable!

ठीक हुआ, तरु, जो तुझे लगा कि मेरी खोपड़ी में खंजड़ी बजे रे लोल! खंजड़ी ही है। किसी काम की नहीं है। पुरानी आदत है बजने की तो बजती रहती है।

Good it is, Taru, that you felt “in my skull a tambourine keeps beating, O!” It is a tambourine. It is good for nothing. Its old habit is to keep beating, so it keeps beating.

धीरे-धीरे इससे संबंध छोड़ लो। धीरे-धीरे खंजड़ी को बजने दो और अपने बीच और खंजड़ी के बीच दूरी बढ़ा लो। जितनी दूरी बढ़ जाए, उतना अच्छा। मस्तिष्क से जितनी मुक्ति हो जाए, उतना शुभ; उतना सुंदर, उतना सत्य, उतना शिव।

Slowly, slowly, loosen your relationship with it. Let the tambourine keep beating, and increase the distance between yourself and it. The more the distance, the better. The more freedom from the skull, the more auspicious—more beautiful, more true, more Shiva.

पूछा है तूने: ‘क्या भक्त को अहंकार होता है?’
You have asked: "Can a devotee have ego?"

असंभव। क्योंकि अहंकार हो तो भक्त भक्त ही नहीं हो सकता। त्यागी को अहंकार हो सकता है, ज्ञानी को अहंकार हो सकता है, भक्त को अहंकार नहीं हो सकता। क्योंकि भक्त होने की तो पहली शर्त वही है कि अहंकार न हो। त्यागी होने की वह पहली शर्त नहीं है। त्यागी होने के लिए--धन छोड़ो, पद छोड़ो, संसार छोड़ो--ये शर्तें हैं। मगर तब छोड़ने का अहंकार घना होगा कि मैंने इतना धन छोड़ा, मैंने इतनी प्रतिष्ठा छोड़ी, प्यारी पत्नी छोड़ी, सुंदर बच्चे छोड़े, भरा-पूरा घर छोड़ा, सुख-सुविधा छोड़ी। त्यागी कहता है, चीजें छोड़ो! चीजें छोड़ने से अहंकार मजबूत होगा। त्याग का अहंकार जन्मेगा। लेकिन भक्त तो चीजें छोड़ने को कहता नहीं। भक्त तो कहता है, अहंकार छोड़ो। वह तो उसकी पहली शर्त है।

Impossible. Because if there is ego, a devotee cannot be a devotee. A renunciate can have ego, a knower can have ego, but a devotee cannot. For the very first condition of being a devotee is that there be no ego.

That is not the first condition for being a renunciate. To be a renunciate the conditions are: leave wealth, leave status, leave the world. But then the ego of having renounced becomes dense: “I left so much wealth, I gave up so much prestige, I left a beloved wife, beautiful children, a full household, all comforts.” The renunciate says, “Give up things!” By giving up things the ego becomes stronger; the ego of renunciation is born. But the devotee does not tell you to leave things; the devotee says, “Drop the ego.” That is his first condition.

तो या तो वह भक्त ही नहीं है, अगर अहंकार हो। और अगर भक्त है, तो अहंकार की कोई संभावना नहीं है। भक्त तो पहली ही चोट में मामले को साफ कर लेता है।

So either he is not a devotee at all if there is ego. And if he is a devotee, there is no possibility of ego. The devotee settles the matter with the very first stroke.

ज्ञानी और त्यागी बड़ी देर लगा देते हैं। और-और चीजों को छुड़ाते रहते हैं, धीरे-धीरे अभ्यास करवाते रहते हैं--पहले यह छोड़ो, फिर वह छोड़ो, फिर वह छोड़ो। अंततः अहंकार छोड़ना होगा, लेकिन अंततः। त्यागी के रास्ते पर अहंकार की मृत्यु अंतिम घटना है, भक्त के रास्ते पर पहली घटना है। जो त्यागी का अंतिम चरण है, वह भक्त का पहला चरण है। इसलिए त्यागी जहां अंत में पहुंचता है, भक्त वहां पहले ही पहुंच जाता है।

The knower and the renunciate take a long time. They keep making you give up more and more things, training you slowly—first leave this, then leave that, then that. In the end the ego will have to be dropped—but in the end. On the path of renunciation, the death of ego is the final event; on the path of devotion, it is the first event. What is the last stage for the renunciate is the first step for the devotee. Therefore, where the renunciate arrives at the end, the devotee has already reached.

और इसीलिए तो कहते हैं कि प्रेम का पंथ कठिन है। प्रेम-पंथ ऐसो कठिन! क्योंकि त्यागी तो धीरे-धीरे, अभ्यास करते-करते-करते-करते, एक दिन, आखिर में, जब कुछ और न बचेगा सिर्फ अहंकार बचेगा, तो छोड़ेगा। भक्त तो एक ही तलवार की चोट में रफा-दफा कर लेता है। निर्णय कर लेता है। इस पार या उस पार।

And this is why it is said that the path of love is arduous. Love’s path is so difficult! For the renunciate proceeds slowly, through long practice, and one day, at the very end, when nothing else remains but the ego, he will drop it. The devotee settles it in a single sword-stroke. He decides—this shore or that.

पूछा तूने: ‘क्या भक्त को अहंकार होता है?’

असंभव। भक्त को अहंकार नहीं हो सकता। अहंकार छोड़ कर ही तो भक्त भक्त होता है।

You asked, “Can a devotee have ego?” Impossible. A devotee cannot have ego. Only by dropping the ego does one become a devotee.

और तू कहती है कि जहां ढूंढ़ा तो श्री हरि आपको ही पाया।

और पाने को कुछ है ही नहीं। परमात्मा ही है। अहंकार भर चला जाए, तो उसके सिवाय पाने को और कुछ भी नहीं है। यह तो अहंकार की ही आंख पर चढ़ी हुई पट्टी है, जो न मालूम क्या-क्या दिखलाती है। ये तो अहंकार के ही पर्दे हैं, जिनसे न मालूम कितने-कितने जाल, झूठ, भ्रम, माया, सपने पैदा होते हैं। अहंकार आंख से हटा, अहंकार की जाली हटी, कि जो है वह प्रकट हो जाता है। और श्री हरि के अतिरिक्त और कौन है!

And you say that wherever you searched, you found Shri Hari—You. And there is nothing else to attain; only the Divine is. If only the ego moves aside, there is nothing else to attain but That. It is merely the bandage tied over the eye by ego that makes one see all manner of things. These are the very veils of ego from which arise countless snares, lies, delusions, maya, dreams. When the ego is removed from the eye, when its mesh is lifted, what is—reveals itself. And who is there other than Shri Hari!

दूसरा प्रश्न: ओशो, ध्यान की गहराई जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे-वैसे प्राणों में जैसे अनेक गीत फूट पड़ने को मचल उठे हों! क्या करूं?
Second question: Osho, as the depth of meditation grows, it feels as if countless songs are surging to burst forth in my very life-breath! What should I do?

चेतना! गाओ। गुनगुनाओ। नाचो। इसमें प्रश्न कहां है? इसमें पूछने को क्या है?

Chetana! Sing. Hum. Dance. Where is the question in this? What is there to ask?

ध्यान की गहराई बढ़ेगी तो झरने फूटेंगे। ध्यान की गहराई बढ़ाते ही किसलिए हैं? इसीलिए कि झरने फूटें। ध्यान की गहराई की आकांक्षा ही क्यों है? ताकि भीतर छिपा हुआ गीत प्रकट हो। ताकि पैरों में अगर कोई नृत्य छिपा हो तो अभिव्यक्त हो जाए। ताकि प्राणों में अगर कोई सुवास सोई पड़ी हो तो जाग जाए। ताकि तुम जो होने को हो, हो जाओ। ताकि तुम ऐसे ही बीज की तरह बंद न रह जाओ, कमल की तरह खिल जाओ।

As meditation deepens, springs will burst forth. Why deepen meditation at all? So that these springs may gush. Why this longing for depth? So that the hidden song within can reveal itself. So that, if a dance is concealed in your feet, it may find expression. So that, if a fragrance lies asleep in your prana, it may awaken. So that you may become what you are destined to become. So that you do not remain closed like a seed, but blossom like a lotus.

शुभ हो रहा है। अब यह मत पूछो कि क्या करूं? अब तो भीतर से ही आवाज आ रही है, तो गाओ, नाचो। जो भी रूप तुम्हारी सृजनात्मकता लेना चाहे, उसे लेने दो।

Auspiciousness is happening. Now don’t ask, “What should I do?” The call is coming from within—so sing, dance. Whatever form your creativity wishes to take, let it take that form.

मेरे हिसाब में सृजनात्मकता ही सेवा है। कुछ करो, कुछ ऐसा, जिसमें तुम्हारे प्राण तृप्त हों। और जरूर तब औरों के भी प्राण तृप्त होंगे। अगर तुम्हारी परम संतुष्टि से कुछ निकलेगा, बहेगा, तो दूसरे के जीवन में भी संतोष की झलक आएगी, हवा आएगी, झोंका आएगा। तुम्हारे भीतर दीया फूट पड़ने को तैयार है, रोशनी फैलने को उत्सुक है, फैलने दो, कृपणता न करना, कंजूसी न करना!

In my understanding, creativity itself is service. Do something—something in which your very being feels fulfilled. And then surely others’ beings will be fulfilled too. If something flows from your supreme contentment, a glimmer, a breeze of contentment will touch other lives as well. A lamp within you is ready to flare, the light eager to spread—let it spread; don’t be miserly, don’t be stingy!

चेतना, जरूर तेरे मन में कहीं कोई कंजूसी होगी!

Chetana, surely somewhere in your mind there is a little stinginess!

हम जिंदगी भर कंजूसी सीखते हैं। कृपणता हमारे जीवन का अर्थशास्त्र है। कुछ भी हो, छिपा लो। जल्दी से जमीन में गाड़ दो कि किसी को पता न चल जाए, कि कोई चुरा न ले, कि कोई छीन न ले, कि कोई मांगने ही न आ जाए, कि संकोचवशात किसी को देना ही न पड़े। हमारी आदतें चोरी की हैं, और हम चोरों के बीच रहते हैं। हमारी आदतें मांगने की हैं, और हम मंगनों के बीच रहते हैं। और हमारी आदतें छिपाने की हैं, क्योंकि चारों तरफ संकट ही संकट है। ये आदतें, जब भीतर के जगत का द्वार खुलता है, तब भी एकदम से छूट नहीं जातीं, कई दिन तक पीछा करती हैं। भीतर के आनंद का अर्थशास्त्र अलग है--बांटो तो बढ़ता है, रोको तो घटता है। लेकिन पुरानी आदतें ये हैं कि रोको! बचाओ! सम्हाल कर रखो! कुछ बिखर न जाए, कुछ खो न जाए!

We spend our whole lives learning stinginess. Parsimony is the economics of our living: whatever it is, hide it. Bury it in the ground quickly so no one finds out, so no one steals it, snatches it, so no one even comes to ask for it, so that out of embarrassment you need not give. Our habits are of theft, and we live among thieves. Our habits are of begging, and we live among beggars. Our habits are of hiding, because all around seems nothing but crisis. These habits do not drop at once even when the door to the inner world opens; they keep following for many days. The economics of inner bliss is different—share it and it grows; hold it back and it diminishes. But the old habits say: hold! Save! Keep it safe! Lest something spill, lest something be lost!

इसलिए प्रश्न उठा है कि क्या करूं? नहीं तो प्रश्न की बात ही कहां? नाचने की मौज आ गई, नाचो! वृक्ष तो नहीं पूछते। जब हवाएं आती हैं, वृक्ष नाचते हैं। और फूल तो नहीं पूछते। जब खिलते हैं, तो सुवास उड़ती है। और तारे तो नहीं पूछते। रात होती है और रोशनी बरसती है।

That is why the question has arisen, “What should I do?” Otherwise there would be no question at all. The mood to dance has come—dance! Trees do not ask. When the winds arrive, the trees dance. And flowers do not ask. When they bloom, their fragrance takes wing. And stars do not ask. Night falls and light showers down.

ध्यान की गहराई बढ़ेगी तो अभिव्यंजना की शक्ति भी बढ़ेगी। ध्यान की गहराई का सबूत ही एक है कि तुम्हारे भीतर सृजनात्मकता पैदा हो। तुम्हारे भीतर कुछ करने, कुछ प्रकट होने का एक प्रगाढ़ संकल्प उठे--ऐसा कि जिसे तुम रोक भी न पाओ।

As meditation deepens, the power of expression also grows. The only proof of depth in meditation is that creativity arises within you—the surge to do something, for something to manifest—so strong that you cannot hold it back.

आज बरसों बाद पीतम मिल गए जीवन डगर में।

Today, after years, the Beloved met me upon life’s path.

मृत मनोरथ के सुमन ये खिल गए जीवन डगर में।

The flowers of dead desires bloomed upon life’s path.

वे धुएं के तूल से छाए हुए थे सजन बादल,

They were clouds, beloved, draped like wisps of smoke;

झर रहा था गगन के हिय से मगन यौवन-लगन-जल;

From the heart of the sky poured the rapture of youthful longing.

उन दुखद रिमझिम-क्षणों में

In those sorrowed, drizzling moments,

शून्य पंकिल पथ-कणों में

हार से, मनुहार से पिय मिल गए जीवन डगर में।

Amid the empty, muddy dust of the road,

 

Through surrender and sweet entreaty, the Beloved met me upon life’s path.

 

My heart filled to the brim; longing swelled as tears in my eyes.

भर गया आकंठ हिय-तल, ललक उमड़ा नयन का जल

कर उठा नर्तन हृदय का कमल विकसित मुदित पल-पल

The lotus of my heart began to dance, unfolding, joyful, moment to moment.

उस सिहरते नीम नीचे

Beneath that trembling neem,

 

My eyes bent to bathe His feet;

झुक दृगों ने चरण सींचे

नेह-रस-वश अधर उनके हिल गए जीवन डगर में।

Overwhelmed by the nectar of love, his lips quivered upon life’s path.

आज बरसों बाद पीतम मिल गए जीवन डगर में।

Today, after years, the Beloved met me upon life’s path.

ध्यान गहरा होगा तो प्रीतम मिलेगा। ध्यान गहरा होगा तो प्यारा करीब आएगा। नाचोगे नहीं! गीत न गाओगे! वंदनवार न सजाओगे! दीपमालिका न बनाओगे! पूछना क्या है? ध्यान की गहराई प्यारे को करीब लाने लगी, उसकी पगध्वनि सुनाई पड़ने लगी, अब नाचे बिना न बनेगा! नाचना ही होगा! और नाचना कुछ सीखना नहीं है। यह कोई नाच नर्तकी का नाच नहीं है कि सीखने जाना पड़े। ये गीत जरूरी नहीं है कि मात्राओं और छंदों में आबद्ध हों। मैं तुम्हें कोई कवि बनने को नहीं कह रहा हूं, मैं तुम्हें ऋषि बनने को कह रहा हूं। फूटने दो गीतों को। जैसे फूटना चाहें--सहज, नैसर्गिक। जरूरी नहीं है कि तुम मात्रा, छंद और व्याकरण बिठाओ, कि उसमें समय गंवाओ। उन व्यर्थ कामों में मत उलझ जाना। जब गीत भीतर पैदा होता है, तो अपना रास्ता खुद बना लेता है। तुम सिर्फ मार्ग दो, सहयोग दो, वह गा लेगा, वह अपने को गा लेगा। जब पानी खूब भर जाता है सरोवर में, तो बहेगा, ऊपर से बह लेगा और अपना रास्ता खोज लेगा सागर तक। किसी को रास्ता बनाना नहीं पड़ेगा।

When meditation deepens, the Beloved is found. When meditation deepens, the Dear One draws near. Will you not dance! Will you not sing! Will you not festoon the doorway with garlands! Will you not make a festival of lamps! What is there to ask? As meditation deepens, the Beloved begins to come closer; the sound of his footfall is heard—now there is no way not to dance! You will have to dance! And dancing is not something to be learned. This is not the dance of a professional dancer. Nor is it necessary that these songs be bound by meter and rhyme. I am not asking you to become a poet; I am asking you to become a rishi. Let the songs burst forth however they wish—spontaneous, natural. It is not necessary to fit meter, rhythm and grammar, wasting time in that. Do not get entangled in such futile work. When a song is born within, it makes its own way. You simply give it passage, cooperation; it will sing itself. When the lake fills to the brim, it overflows and finds its own path to the ocean. No one has to pave the way for it.

तो तुम कुछ इस चिंता में मत पड़ना कि अब कैसे गीत गाया जाए? कैसे नाचा जाए? न मुझे संगीत आता, न कविता आती, न कभी छंद सीखे। फिकर छोड़ो! कोई पैरों में घूंघर बांधने की भी जरूरत नहीं है, जब आत्मा में घूंघर बंधे हों तो बिना पैरों में घूंघर बांधे नाच हो जाता है। और जब आत्मा गीतों से भरी हो, तो मात्रा और छंद की कौन फिकर करता है?

So do not worry, “How shall I sing now? How shall I dance?” I myself know neither music nor poetry, nor have I ever learned meters. Drop the worry! There is no need to tie ankle-bells; when bells are tied to the soul, the dance happens without any ankle-bells. And when the soul is filled with song, who cares for meter and rhyme?

लेकिन तुम्हारे प्राणों में कुछ भर रहा है, तो बहेगा।

But if something is filling your being, it will flow.

Today, some beauteous note

आज मेरे प्राण में स्वर

भर गया कोई मनोहर!

has filled my life-breath!

क्षितिज के उस पार से वह मुस्कुराता पास आया

From beyond the horizon he came smiling, drawing near;

मधुर मोहक रूप में उस मूर्ति ने मुझको लुभाया

In a sweet, enchanting form that image lured me.

कौन सा संदेश लेकर सजनि, वह आया अवनि पर?

What message, friend, did he bring upon the earth?

 

Today, some beauteous note

आज मेरे प्राण में स्वर

भर गया कोई मनोहर!

has filled my life-breath!

घुल गई थी प्राण में अपमान की भीषण व्यथा

The savage pain of insult had dissolved into my being;

ले गया वह साथ अपने दुख भरी बीती कथा

He took with him the sorrow-laden tale of my past.

आंख में आया सजनि, वह आज मेरे अश्रु बन कर!

He came into my eyes today, friend, becoming my tears!

Today, some beauteous note

आज मेरे प्राण में स्वर

भर गया कोई मनोहर!

has filled my life-breath!

कर गया अनुरोध मुझसे गीत गाऊं मैं मधुर सा

He made a request of me: that I sing a sweet song,

भूल जाऊं जन्म का दुख, मृत्यु को समझूं अमरता

That I forget the sorrow of birth and understand death as immortality.

यह अमर उपदेश उसका सजनि, कण-कण में गया भर!

That deathless counsel of his, friend, filled every atom!

Today, some beauteous note

आज मेरे प्राण में स्वर

भर गया कोई मनोहर!

has filled my life-breath!

स्वप्न से ही भर गया अलि, आज मेरा जीर्ण अंचल

My tattered hem, O bee, is filled today with dreams alone;

वेदना की वह्नि में तप हो उठे हैं प्राण उज्ज्वल

In the fire of pain my prana have been purified, made bright.

दे गया वह सजनि मुझको जन्म का वरदान सुंदर!

He has given me, friend, the beautiful boon of birth!

Today, some beauteous note

आज मेरे प्राण में स्वर

भर गया कोई मनोहर!

has filled my life-breath!

तुम तो बांस की पोंगरी हो जाओ, चेतना! गाना है उसे तो गाएगा। नाचना है उसे तो नाचेगा। छोड़ दो उसकी मर्जी पर सब। मुझसे मत पूछो कि क्या करूं? यह प्रश्न करने का नहीं है। तुम्हारे किए से तो सब गड़बड़ हो जाएगा। तुमने कुछ किया, तो वह जो सहज स्वस्फूर्त है, कृत्रिम हो जाएगा। तुमने उसे मार्ग दिया, तुमने उसे राह सुझाई, तुमने काट-पीट की, तुमने हिसाब-किताब बिठाया--सब सौंदर्य नष्ट हो जाएगा।

Become a hollow bamboo flute, Chetana! If He has to sing, He will sing; if He has to dance, He will dance. Leave it all to His will. Do not ask me, “What should I do?” This is not a matter for asking. If you do something, everything will be spoiled. The spontaneous will become artificial. You give it a route, you suggest a way, you cut and prune, you calculate—and all beauty will be destroyed.

एक ईसाई पादरी अपना प्रवचन तैयार कर रहा था। कल आने वाला रविवार है और कल रविवार को उसे प्रवचन देना है, बड़ा कोई धार्मिक उत्सव है, वह अपना प्रवचन तैयार करने में लगा था। उसका छोटा बेटा पास ही बैठा था। वह देख रहा था।

A Christian priest was preparing his sermon. The next day was Sunday, and a big religious festival was approaching; he was busy composing his sermon. His little son sat nearby, watching.

छोटे बच्चों के पास एक बुद्धिमत्ता होती है जो बूढ़ों के पास भी खो जाती है। जिंदगी भर की धूल इतनी जम जाती है कि बुद्धिमत्ता खो जाती है। छोटे बच्चों के पास एक निखार होता है, एक दृष्टि होती है, एक भोलापन होता है, एक सरलता होती है, एक निष्कपटता होती है।

Small children have a wisdom that even the old have lost. The dust of a whole lifetime settles so thick that wisdom is lost. Small children have a certain freshness, a vision, a guileless innocence.

उस छोटे बच्चे ने कहा, पिताजी, एक बात उठती है मेरे मन में। आप हमेशा कहते हैं--पिछले रविवार को भी आपने कहा था चर्च में--कि मैं जो शब्द बोल रहा हूं ये मेरे नहीं हैं, ये परमात्मा के हैं।

The little boy said, “Father, a question is arising in my mind. You always say—and last Sunday in church you also said—that the words I speak are not mine; they are God’s.”

तो पिता ने कहा, निश्चित। मैं उसके ही शब्द दोहराता हूं।

The father said, “Certainly. I repeat only His words.”

तो उस बेटे ने कहा, फिर एक सवाल उठता है कि आप जो प्रवचन लिख रहे हैं, इसमें इतनी काट-पीट क्यों कर रहे हैं? अगर ये शब्द उसके हैं, तो आप कौन हैं काट-पीट करने वाले? और अगर आप काट-पीट कर रहे हैं, तो ये शब्द उसके कैसे रहे?

Then the boy said, “In that case a question arises: why are you making so many cuts and edits in the sermon you are writing? If these words are His, who are you to edit them? And if you are editing them, how do they remain His words?”

यह बात मुझे प्रीतिकर लगी, उस छोटे से बच्चे ने बड़ा महत्वपूर्ण सवाल उठाया: आप काट-पीट करने वाले कौन हैं? उतरने दो उसे--जैसा उतरता हो, जिस भाव में, जिस भंगिमा में, जिस मुद्रा में; जैसी उसकी मर्जी।

This struck me as lovely; that small child raised a very important question: Who are you to edit? Let it descend—as it descends, in whatever mood, gesture, posture; as it pleases.

चेतना, तू पूछती है: ‘मैं क्या करूं?’

Chetana, you ask: “What should I do?”

तुझे कुछ नहीं करना है। तुझे बीच से हट जाना है। बस इतना ही करना है। बिलकुल हट जाना है। ध्यान की गहराई बढ़ रही है, और गहराई बढ़ेगी, तू बिलकुल बीच से हट जा! और जो होता हो, होने दो।

You have nothing to do. You have to step aside. That is all. Step aside completely. As the depth of meditation increases—and it will—simply get out of the way. And whatever happens, let it happen.

मगर नहीं, खोपड़ी लौट-लौट कर कहती है: कुछ करो! ऐसे छोड़ मत देना, उन्माद हो जाएगा, पागलपन हो जाएगा। बीच रास्ते पर समझो कि गीत उठ आया, कि बीच रास्ते पर नाच शुरू हो गया...वैसा हुआ है! तो बुद्धि कुछ एकदम गलत कहती है, ऐसा भी नहीं। मीरा ऐसे ही तो नाच उठी बीच रास्तों पर। सब लोकलाज खोई रे। मीरा भी सोच सकती थी कि कहां नाचना, कहां नहीं नाचना! बीच बाजारों में नहीं नाचना। मगर नहीं, छोड़ दिया उसकी मर्जी पर! फिर जहां उसने नचाया। फिर हम उसके हाथ की कठपुतली हो गए। अब वह बीच बाजार में नचाए, तो मीरा कैसे कहे नहीं? अब लोकलाज जाती हो तो जाए। लोकलाज बच-बच कर भी क्या बचता है हाथ में? एक दिन मौत आती है, मुंह में राख भरी रह जाती है, सब मिट्टी में मिल जाता है। लोकलाज में रखा भी क्या है?

But no—the skull keeps returning, saying: Do something! Don’t leave it like this; it will become frenzy, madness. Suppose a song arises in the middle of the road; suppose the dance begins in the middle of the street… It has happened! So it is not that the intellect is entirely wrong. Meera danced just like that in the middle of the thoroughfares—“all sense of public decorum lost.” Meera could have thought too: where to dance and where not to dance; not in the marketplaces. But no—she left it to His will. Then wherever He made her dance… Then we become puppets in His hands. If He makes you dance in the marketplace, how can Meera say no? Let public opinion go if it must. Even if you save public opinion, what finally remains in your hands? One day death comes, your mouth is filled with ashes, everything returns to dust. What is there in public opinion anyway?

यह भी मत सोचना कि मेरे गीत पसंद किए जाएंगे कि नहीं किए जाएंगे? यह भी मत सोचना: प्रशंसा मिलेगी या नहीं मिलेगी?

Do not think either whether my songs will be liked or not. Do not think whether you will be praised or not.

ये सब बातें व्यर्थ हैं। ये संन्यासी के पूछने की बातें नहीं हैं। प्रशंसा मिले कि अपमान, और सिंहासन मिले कि सूली, संन्यासी का तो सीधा, साफ-सुथरा व्यवहार है। वह यह कि जो वह करवाएगा, वही करेंगे। जहां ले जाएगा, वहीं जाएंगे। दुनिया पागल समझे तो पागल समझे। दुनिया बुद्धिमान समझे तो बुद्धिमान समझे। न तो दुनिया के बुद्धिमान समझने से तुम बुद्धिमान होते हो, न दुनिया के पागल समझने से तुम पागल होते हो। तुम जो हो उसका निर्णय, परमात्मा क्या समझता है, इस पर आधारित है। तुम्हारा अंतिम निर्णय उसके और तुम्हारे बीच होना है। वही होने दो निर्णय। उसी को निर्णायक होने दो। वही एक मालिक निर्णय लेगा कि तुम्हारे गीत गाने योग्य थे या नहीं। और अगर तुमने उसे ही गाने दिया, तो स्वभावतः वे गाने योग्य हैं ही।

All such matters are futile; they are not questions for a sannyasin. Whether praise or insult comes, whether a throne or a cross, a sannyasin’s way is simple and clear: whatever He makes us do, that we do; wherever He takes us, there we go. If the world thinks you mad, let it think you mad; if it thinks you wise, let it think you wise. Neither do you become wise because the world calls you wise, nor do you become mad because the world calls you mad. What you are is to be decided by what God understands of you. Your final judgment is between Him and you. Let that be the judgment. Let Him be the decider. He alone is the master who will decide whether your songs were worth singing. And if you let Him sing them, by their very nature they are worthy.

ध्यान बढ़ता है तो सृजनात्मकता स्वभावतः बढ़ती है। मैं तो इसे कसौटी मानता हूं। अगर ध्यान बढ़ने से कोई बिलकुल सुस्त, काहिल, निष्क्रिय, अकर्मण्य बैठ जाए, तो समझना ध्यान नहीं बढ़ा। ध्यान के नाम से सिर्फ आलस्य को आरोपित कर लिया है। तो समझना यह ध्यान नहीं है, सिर्फ काहिली है, सुस्ती है, तामस है।

When meditation grows, creativity naturally grows. I take this as the touchstone. If, with the growth of meditation, someone simply becomes sluggish, lazy, inactive, inert, know that meditation has not grown—only laziness has been imposed under the name of meditation. That is not meditation; it is mere sloth, tamas.

ध्यान होगा तो ऊर्जा प्रकट होगी। किस रंग में, किस ढंग में, इसका कोई निर्णय बाहर से नहीं हो सकता। मीरा नाचेगी, बुद्ध बोलेंगे, महावीर चुप खड़े रहेंगे। क्या होगा, क्या रूप होगा--कोई भी नहीं जानता। उस रूप की कोई भविष्यवाणी नहीं हो सकती है। पर एक बात सुनिश्चित है कि ध्यान गहरा होगा तो कुछ होगा--कुछ अपूर्व, कुछ अद्वितीय।

When there is meditation, energy manifests. In what color, in what manner—no outer authority can decide. Meera will dance; Buddha will speak; Mahavira will stand silent. What will happen, in what form—no one can know. No prophecy can be made of that form. But one thing is certain: if meditation deepens, something will happen—something rare, something unique.

तीसरा प्रश्न: ओशो, क्या संकोच अहंकार को पुष्ट करता है? कुछ करने को जी चाहता है, कुछ देखने को जी चाहता है। किसी के चरणों में गिर जाने की चाह होते हुए भी संकोचवश चरण-स्पर्श नहीं करता। संकोच में सोचता हूं कि लोग क्या कहेंगे?
Third question: Osho, does inhibition reinforce the ego? I feel like doing certain things, seeing certain things. Even when I long to fall at someone’s feet, I hold back from touching their feet out of embarrassment. In my hesitation I think, “What will people say?”

रामछबि प्रसाद! संकोच अहंकार को पुष्ट ही नहीं करता, संकोच अहंकार का ही छिपा हुआ रूप है। घूंघट में छिपा हुआ चेहरा है। संकोच अहंकार की ही छबि है--सिर्फ घूंघट में। दिखाई नहीं पड़ता ऊपर से कि भीतर अहंकार है। संकोच अहंकार है--शिष्ट आवरणों में, सुसंस्कृत परिधानों में आच्छादित। मगर जरा तलाशोगे, जरा कुरेदोगे, और भीतर अहंकार पाओगे। निर-अहंकारी व्यक्ति निःसंकोची होता है। निर-अहंकारी व्यक्ति जैसा होता है वैसा ही होता है। किसी के पैर छूना है, तो पैर छूता है। और नहीं छूना है तो नहीं छूता। निर-अहंकारी व्यक्ति सहजता से जीता है। उसके जीवन में ऊपर से आरोपित कुछ भी नहीं होता।

Ramchhabi Prasad! Inhibition not only reinforces the ego, it is the ego’s hidden form—a face concealed behind a veil. Inhibition is the ego’s image, only veiled. From the outside you don’t see the ego within. Inhibition is ego wrapped in polite coverings, draped in cultured garments. But probe a little, scratch a little, and you’ll find the ego inside. The egoless person is without inhibition. The egoless person is exactly as he is. If he feels like touching someone’s feet, he touches them; if he doesn’t, he doesn’t. He lives simply, spontaneously. Nothing in his life is superimposed from above.

अहंकारी व्यक्ति प्रतिपल इसी हिसाब में लगा रहता है कि किस तरह से मेरे अहंकार को ज्यादा सहारा मिलेगा? अकड़ कर खड़ा रहूं, इससे मिलेगा? किसी के सामने न झुकूं, इससे मिलेगा? चेहरे को बिलकुल पत्थर की मूर्ति बना लूं, इससे मिलेगा? कि लोग कहेंगे: यह देखो, लौहपुरुष! और अहंकारी ऐसा भी सोच सकता है कि यहां पैर छूने से लाभ होगा, लोग कहेंगे: देखो कैसा विनम्र, कैसा निर-अहंकारी, तो छू लूं पैर। वह पैर भी छुएगा तो अहंकार के लिए, पैर नहीं भी छुएगा तो भी अहंकार के लिए। उसकी सारी प्रक्रियाओं, क्रियाओं, व्यवहारों का केंद्र अहंकार होगा।

The egoist is busy every moment calculating: What will serve my ego more? Should I stand stiff? Will not bowing before anyone help? Should I make my face into a stone idol so people say, “Look, the Iron Man!” An egoist can also think, “Here, touching feet might be useful—people will say, how humble, how egoless.” Then he will touch feet for the ego. And if he doesn’t touch feet, that too will be for the ego. The center of all his procedures, actions, and behavior will be the ego.

तुम कहते हो: कुछ करने को जी चाहता है। नहीं करते, कि लोग पता नहीं क्या कहेंगे? कुछ देखने को जी चाहता है। तुम नहीं देखते, कि पता नहीं लोग क्या कहेंगे? किसी के चरणों में गिर जाने की इच्छा होती है। फिर भी नहीं गिरते; पता नहीं लोग क्या कहेंगे?

You say: you feel like doing something, yet you don’t—who knows what people will say? You feel like seeing something—yet you don’t—who knows what people will say? You long to fall at someone’s feet, yet you don’t—who knows what people will say?

तुम लोगों की ही सुनते रहोगे? तुम्हारी जिंदगी, बस लोग क्या कहेंगे, इस हिसाब में ही बीत जानी है? फिर तुम्हारी उपलब्धि क्या होगी? मरते वक्त जब यही लोग तुम्हारी अरथी ले चलेंगे, ये कहेंगे कि यह बेचारा ऐसे ही गया! यह यही सोचते-सोचते गया कि लोग क्या कहेंगे! तुम कुछ कर नहीं पाओगे। तुम जी ही नहीं पाओगे।

Will you keep listening to “people”? Will your life be spent tallying what people will say? Then what will you attain? At the time of death, when these very people carry your bier, they’ll say, “Poor fellow, he went like this too—always thinking what people will say!” You will do nothing. You will never live.

तुमने प्रसिद्ध कहानी सुनी न पुरानी, कि एक बाप और उसका बेटा अपने गधे को बेचने बाजार चले। रास्ते में कुछ लोग मिले, उन्होंने कहा, ये देखो बुद्धू! दोनों पैदल चल रहे हैं और गधा साथ में है! जरा भी अकल हो तो गधे की सवारी करनी चाहिए। जब गधा पास है, तो तुम पैदल क्यों चल रहे हो? बात तो जंची, कि यह बात बुद्धूपन की मालूम पड़ती है कि हम दोनों पैदल चल रहे हैं और गधा पास है। तो दोनों गधे पर सवार हो गए। फिर आगे थोड़े लोग मिले और उन्होंने कहा, यह देखो! बेचारा गरीब गधा, दो-दो चढ़े बैठे हैं! कुछ तो दया-भाव होना चाहिए। तो बाप ने कहा, यह बात ठीक है। तो बाप उतर गया, बेटे को बिठा रखा। थोड़ी देर बाद फिर लोग मिले और उन्होंने कहा, यह देखो! यह सुपुत्र देखो! बाप तो पैदल चल रहा है, सुपुत्र गधे पर बैठे हुए हैं! यह कलियुग आया! तो बेटा उतर गया, बाप को बिठा दिया। थोड़ी देर बाद फिर लोग मिले, उन्होंने कहा, यह देखो! बूढ़े हो गए मगर अकल न आई! बेटा तो पैदल घसिट रहा है, खुद गधे पर चढ़े बैठे हैं! अब तो बड़ी मुश्किल हो गई। बाप-बेटा दोनों एक झाड़ के नीचे बैठ कर सोचे: अब करना क्या? अब तो जो-जो किया जा सकता था, सब कर चुके, सिर्फ एक ही बात बची है। तो एक लकड़ी में गधे को बांध कर, उलटा लटका कर दोनों कंधे पर लेकर चले। अब और तो कुछ बचा नहीं करने को! गुजरते थे पुल पर से, लोगों की भीड़ लग गई, लोग खिलखिला कर हंसने लगे कि बहुत सवारियां देखीं, आदमियों को गधों पर देखा, लेकिन गधों को आदमियों पर नहीं देखा! लोगों का हंसना और मजाक करना और गधा वैसे ही मुसीबत में था, उसने जोर से पैर फड़फड़ाए--गिर पड़ा नदी में! गिरे तो बाप-बेटे भी, वह तो तैरना आता था सो किसी तरह किनारे लग गए, गधा हाथ से गंवाया; गधा तो हाथ से गया, मगर लौट कर घर आ गए किसी तरह--जान बची और लाखों पाए, लौट कर बुद्धू घर को आए।

तुम लोगों की ही सोचते रहोगे, रामछबि, कि लोग क्या कहते हैं! तो एक दिन तुम इसी हालत में पाओगे कि बांधे गधे को चले जा रहे। और कौन लोग हैं ये? अक्सर तो गधे ही हैं।

You’ve heard the old story: a father and son went to market to sell their donkey. On the way, some people said, “Look at these fools! Both are walking while the donkey goes along. If you’ve got a donkey, ride it!” That sounded reasonable—it did look foolish. So both climbed onto the donkey. A little further, others said, “Look! Poor donkey, two of them perched on him! Have some compassion.” The father said, “That’s true.” He got down and seated the son. A little further, people said, “See this dutiful son! The father walks, the son rides! It’s the dark age!” So the son got down and seated the father. A little further, others said, “Look at this old man—got no sense! The son trudges while he rides!” Now it was a real quandary. Father and son sat under a tree and thought: What now? We’ve tried everything; only one thing remains. So they tied the donkey to a pole, hung him upside down, and carried him on their shoulders. They crossed a bridge; a crowd gathered, laughing, “We’ve seen many riders—men on donkeys—but never donkeys on men!” Amid the ridicule, the donkey thrashed about, slipped, and fell into the river. The father and son, too, fell; somehow they swam ashore—but the donkey was gone. The donkey was lost, yet they somehow returned home—escaped with their lives, as the saying goes, “Saved a life, saved a fortune; the fools returned home.” Ramchhabi, if you go on thinking about people—what they say—you’ll one day find yourself in the same plight, carrying a trussed-up donkey on your shoulders. And who are these “people”? More often than not, they’re donkeys themselves.

कल ही मैं पढ़ रहा था। जब चीन ने भारत पर हमला किया, तो खच्चरों की कमी पड़ गई। और वहां तो हिमालय पर, पहाड़ में खच्चरों की बड़ी जरूरत है। तो खच्चर भारत के बाहर से मंगाने पड़े। तो पंडित जवाहरलाल नेहरू ने, खच्चर बाहर से बुलाने चाहिए, इसका संसद में प्रस्ताव रखा। हजारों की संख्या में खच्चर खरीदने पड़ेंगे। खच्चर के लिए अंग्रेजी में शब्द है: म्यूल। एक संसद-सदस्य म्यूल का मतलब नहीं समझा। तो उसने अपने पड़ोसी से पूछा कि म्यूल यानी क्या? तो पड़ोसी ने कहा, म्यूल यानी गधा। तो वह संसद-सदस्य एकदम रोष में आ गया और खड़ा हो गया और उसने कहा, यह हद हो गई! कोई अपने देश में गधों की कमी है जो बाहर से गधे बुलाए जा रहे हैं? तो पंडित नेहरू ने कहा, आप जैसे लोग जब तक हैं तब तक गधों की कोई कमी नहीं है! मगर गधे बुलाए नहीं जा रहे, खच्चर बुलाने पड़ रहे हैं।

Just yesterday I was reading: when China attacked India, there was a shortage of pack animals in the Himalayas—mules were needed. So mules had to be imported. Pandit Jawaharlal Nehru put a proposal before Parliament to import mules by the thousands. A member didn’t know what “mule” meant. He asked his neighbor, who said, “Mule means donkey.” The member at once flared up and stood: “This is too much! Are we short of donkeys in our own country that we’re importing them?” Nehru replied, “As long as people like you are here, there’s no shortage of donkeys! But we’re not importing donkeys—we need mules.”

यहां तो हालत इतनी बिगड़ गई है, खच्चर खोजना मुश्किल है, गधे ही गधे हैं। खच्चर तक भी नहीं हैं, घोड़ों की तो बात दूर!

Things have fallen so far that even finding mules is difficult; it’s donkeys, donkeys everywhere. Not even mules, forget horses!

तुम किनकी बातें मान रहे हो? किनके इशारों पर चल रहे हो? और कभी तुमने यह सोचा कि वे तुमसे इतने ही डरे हुए हैं जितने तुम उनसे डरे हुए हो? तुम सोच रहे हो कि ये क्या सोचेंगे? वे सोच रहे हैं कि तुम क्या सोचोगे? एक-दूसरे के सोच में मरे जा रहे हो! थोड़ा अपने भीतर से जीना शुरू करो। असली जीवन भीतर से जीया जाता है, बाहर के अनुकरण से नहीं। और अगर बाहर का अनुकरण करोगे, तो तुम गंवा दोगे, सब कुछ गंवा दोगे। और बाहर इतने लोग हैं, किस-किस का अनुकरण करोगे? कोई कहता ऐसा, कोई कहता वैसा, कोई कहता वैसा।

Whose opinions are you following? On whose cues are you moving? Have you ever thought they’re as afraid of you as you are of them? You’re thinking, “What will they think?” They’re thinking, “What will you think?” Dying in each other’s thoughts! Start living a little from within. Real life is lived from the inside, not by imitation of the outside. And if you imitate the outside, you’ll lose—everything. And there are so many outside—whom will you imitate? One says this, one says that, a third says something else.

मैं एक घर में मेहमान था। एक छोटे बच्चे से मैंने पूछा कि तू बड़ा होकर क्या बनने का इरादा रखता है?

उसने कहा कि जहां तक तो मैं पागल हो जाऊंगा।

तू पागल हो जाएगा? मैंने बहुत बच्चों से यह पूछा, मगर तेरे जैसा बुद्धिमान बच्चा नहीं मिला। तू बड़े मजे की बात कह रहा है, मगर बड़े मतलब की भी, पते की भी। तू पागल हो जाएगा? पागल होना चाहता है?

उसने कहा, होना नहीं चाहता, मगर हो जाऊंगा। क्योंकि मेरी मां चाहती है कि मैं डाक्टर बनूं; मेरे बाप चाहते हैं कि मैं इंजीनियर बनूं; मेरे काका चाहते हैं कि मैं संगीतज्ञ बनूं, क्योंकि उनको हारमोनियम बजाना आता है; मेरा बड़ा भाई है, वह कहता है कि तू तो क्रिकेट का खिलाड़ी बन, क्योंकि उसको क्रिकेट का नशा है। और अगर सबकी आपसे कहूं, तो जितने लोग हैं घर में, सब चाहते हैं--यह बन, वह बन, वह बन। मुझसे तो कोई पूछता ही नहीं कि तुझे क्या बनना है? तो मुझे तो यही लगता है कि मैं पागल हो जाऊंगा। अगर ये सब लोग चेष्टा में लगे रहे--कोई इंजीनियर बनाएगा, कोई डाक्टर बनाएगा, कोई क्रिकेट का खिलाड़ी, कोई हारमोनियम सिखाएगा, कोई तबला बजवाएगा--अगर इन्हीं लोगों के हाथ में रहा तो बस एक बात निश्चित है कि मैं पागल हो जाऊंगा।

I was a guest in a home. I asked a little boy, “What do you intend to become when you grow up?” He said, “As far as I can tell, I’ll go mad.” “You’ll go mad? I’ve asked many children this, but not met a wiser child than you. You’re saying something amusing, but meaningful, to the point. You want to go mad?” He said, “I don’t want to, but I will. Because my mother wants me to be a doctor; my father wants me to be an engineer; my uncle wants me to be a musician because he can play the harmonium; my elder brother says I should become a cricket player because he’s crazy about cricket. If I tell you about everyone in the house, each wants me to become this, that, and the other. No one asks me what I want to become. So I feel I’ll go mad. If they keep at it—one making me an engineer, one a doctor, one a cricketer, one teaching me harmonium, another the tabla—if I’m left in their hands, one thing is certain, I’ll go mad.”

और इसी तरह स्थिति है। यह तो दूर की बात हो गई, मैंने ऐसे तक लोग देखे हैं, ऐसे घरों में मैं मेहमान हुआ हूं कि बच्चा अभी पैदा नहीं हुआ और पति-पत्नी में मैंने झगड़ा देखा है कि बच्चा जब पैदा होगा तो उसको क्या बनाना है? डाक्टर बनाना, कि इंजीनियर बनाना, कि संगीतज्ञ बनाना, कि क्या बनाना? अभी बच्चा पैदा ही नहीं हुआ है!

And that’s how it is. I’ve even seen homes where the child isn’t yet born and the husband and wife fight over what the child will be—doctor, engineer, musician—though the child hasn’t even arrived!

एक अदालत में मुकदमा था दो आदमियों पर। हाथापाई हो गई, लट्ठ चल गए, खून बह गया। मजिस्ट्रेट ने पूछा, लेकिन कारण तो बताओ! तो दोनों एक-दूसरे की तरफ देखें, कि तू बता दे। क्योंकि कारण ऐसा था कि जो बताए वही बुद्धू मालूम पड़े! कारण कारण जैसा था ही नहीं। मजिस्ट्रेट ने कहा, बताते हो कि नहीं? एक-दूसरे की तरफ क्या देखना? बोलो, क्या हुआ मामला?

तो उन्होंने कहा, अब आपसे क्या कहें, कहते संकोच लगता है। हम दोनों मित्र हैं असल में। नदी पर बैठे थे। रेत में बैठे गपशप कर रहे थे। यह बोला कि भैंस खरीद रहा हूं। मैंने कहा, भई, भैंस मत खरीद तू! क्योंकि मैं खेत खरीद रहा हूं। और तेरी भैंस खेत में घुस जाए, अपनी जिंदगी भर की दोस्ती एक मिनट में खराब हो जाएगी। मैं बर्दाश्त नहीं कर सकूंगा। मेरे खेत में तेरी भैंस, मैं बर्दाश्त बिलकुल कर ही नहीं सकूंगा। तू मुझे जानता ही है कि मैं क्रोधी आदमी हूं। तेरी भैंस को भी ठिकाने लगा दूंगा, तुझे भी ठिकाने लगा दूंगा। माना दोस्ती अपनी पुरानी है, छोटी सी बात पर क्यों खराब करना! काहे को भैंस खरीदना! कुछ और खरीद ले, जिसमें कोई झंझट न हो। मगर वह भी जिद्द पकड़ गया, उसने कहा, मैं भैंस खरीदूंगा, तू कौन है रोकने वाला? तुझे अगर बहुत डर है, तो खेत मत खरीद! और भैंस है तो भैंस तो भैंस है। भैंस का क्या, कभी घुस भी जाए! अब कोई चौबीस घंटे हम भैंस के पीछे थोड़े ही फिरते रहेंगे। और घुस गई तो क्या बिगड़ गया? और मेरी भैंस पर हाथ मत उठाना! क्योंकि तू मुझे भी जानता है कि अगर मुझे क्रोध आ जाए तो कुछ से कुछ हो जाएगा! भैंस तो एक तरफ रह जाएगी, आग लगा दूंगा खेत में! हड्डी-पसली तोड़ दूंगा तेरी! पुरानी दोस्ती है, क्यों नाहक झंझट लेना! मैं तो भैंस खरीदना तय कर ही चुका हूं, तू खेत मत खरीद!

बात बढ़ती चली गई। बात यहां तक बढ़ गई कि एक ने कहा कि मैंने वहीं रेत में हाथ से लकीर खींच कर कहा कि यह रहा मेरा खेत, कोई घुसाए भैंस! और इस नासमझ ने अपनी अंगुली से इशारा करके एक दूसरी लकीर खींच दी और कहा, यह घुस गई मेरी भैंस! कर ले कोई कुछ मेरा! और फिर अब आगे, बाकी हाल तो आपको पता ही है! यह सिर पर जो पट्टी बंधी है, अस्पताल में भरती होना पड़ा।

मगर अभी खेत खरीदा नहीं गया और भैंस अभी खरीदी नहीं गई है। यह तो प्रतीकात्मक झगड़ा था। मगर असली सिर खुल गए।

In one court case two men had a brawl—sticks flew, blood was shed. The magistrate asked, “But tell us the cause!” They looked at each other—“You tell him.” Because the cause was such that whoever told it would look a fool. The magistrate pressed, “Will you speak or not? Why stare at each other? What happened?” They said, “What can we say? It’s embarrassing. We’re actually friends. We were sitting by the river, chatting in the sand. He said he’s buying a buffalo. I said, ‘Don’t buy a buffalo, because I am buying a field. If your buffalo wanders into my field, a lifelong friendship will be ruined in a minute. I won’t tolerate it. You know I’m hot-tempered. I’ll set your buffalo straight and you too. Why spoil an old friendship for a trifling thing? Buy something else—no hassle.’ But he got stubborn: ‘I’ll buy a buffalo. Who are you to stop me? If you’re so scared, don’t buy a field! And if I do have a buffalo, it may wander in—so what? We can’t shadow it twenty-four hours. And don’t you dare raise a hand on my buffalo! You know me too—if I get angry, anything can happen! The buffalo is one thing; I’ll set fire to your field! I’ll break your bones! We’re old friends—why ask for trouble? I’ve decided to buy a buffalo; you don’t buy a field!’ “The argument escalated. I drew a line in the sand and said, ‘Here is my field. Let’s see anyone’s buffalo enter it!’ This idiot pointed to another line and said, ‘There, my buffalo has entered! Try and do something!’ And the rest you know—this bandage on my head, a stay in the hospital.” But neither field had been bought, nor buffalo! The quarrel was symbolic—but heads were truly split.

तुम किन की सुन रहे हो? किन की आंखों की तरफ देख रहे हो? किन को तुमने अपने जीवन का सारा का सारा अधिकार दे दिया है निर्णय करने का? निर्णय भीतर से आने दो।

Whom are you listening to? Into whose eyes are you looking? To whom have you handed over your life’s right of decision? Let decision arise from within.

रामछबि, जो तुम करना चाहते हो, वह करो! चाहे उसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े! चाहे प्राण ही क्यों न जाएं! तो भी जाते वक्त प्राणों में कम से कम एक तो संतोष होगा कि मैं जो करना चाहता था वह किया; मैंने अपने को बेचा नहीं, अपनी आत्मा को बाजार में रखा नहीं; मैंने समझौते नहीं किए। मैं मर रहा हूं, लेकिन वही करते मर रहा हूं जो मैं करना चाहता था। तुम्हारे प्राणों में वैसा ही संतोष होगा जैसा सुकरात को रहा होगा जहर पीते वक्त, जैसा मंसूर को रहा होगा गर्दन कटते वक्त। जैसा जीसस को रहा होगा सूली पर चढ़ते वक्त। संतोष, परम संतोष कि मैं जो करना चाहता था, मैंने वही किया। मैंने किसी कीमत पर समझौते नहीं किए।

Ramchhabi, do what you want to do—even if you have to pay any price for it—even if your very life is at stake! Then at least at the moment of death there will be one contentment: I did what I wanted to do; I did not sell myself; I did not put my soul up in the market; I did not compromise. I am dying, but dying doing what I wanted. There will be the contentment Socrates had as he drank poison, Mansoor as his neck was severed, Jesus as he mounted the cross—the supreme contentment: I did what I wanted; I made no compromises at any price.

इस जगत में परम तृप्ति उनकी है, जो समझौते नहीं करते। जो भीतर से बाहर की तरफ जीते हैं। और उनका जीवन तो नरक है, जो बाहर से भीतर की तरफ जीते हैं। जो हर एक का इशारा पूरा करने में लगे हैं। जो सबको राजी करने में लगे हैं। जो चाहते हैं कि सब हमसे प्रसन्न रहें। उनसे कोई प्रसन्न भी नहीं रहता, यह भी खयाल रखना। और अपना जीवन वे गंवा बैठते हैं। कूड़ा-करकट में गंवा बैठते हैं।

In this world, supreme fulfillment belongs to those who do not compromise, who live from inside outward. And the life of those who live from the outside inward is hell—busy meeting everyone’s signals, trying to please everyone, wanting everyone to be pleased with them. Note this: no one is pleased with them either. And they squander their lives—on rubbish.

नहीं रामछबि, ऐसी भूल न करना। जो करना चाहते हो वही करो। और मैं तुमसे यह भी नहीं कहता कि वह सही है या गलत। उसका निर्णय भी तुम्हारी अंतरात्मा को ही करना है। उसका निर्णय भी बाहर से नहीं लेना है। कौन निर्णय करेगा--क्या सही है, क्या गलत है?

No, Ramchhabi, do not make that mistake. Do what you want to do. I am not even saying it is right or wrong. That too your inner consciousness must decide, not the outside. Who will decide what is right and what is wrong?

बुद्ध ने घर छोड़ा। पिता समझते थे गलत है; पत्नी समझती थी गलत है; परिवार समझता था गलत है, सब समझते थे गलत है। लेकिन आज पच्चीस सौ साल बाद क्या तुम यह कहोगे कि बुद्ध ने घर छोड़ा तो बुरा किया? नहीं छोड़ते तो मनुष्य-जाति वंचित रह जाती, सदा-सदा के लिए वंचित रह जाती। एक अमृत की धार बही। मगर जब छोड़ा था तो कोई भी पक्ष में नहीं था--कोई भी! बुद्ध अपना राज्य छोड़ कर चले गए थे, इसीलिए कि राज्य में जहां भी जाते वहीं लोग समझाने आते। तो सीमा ही छोड़ दी। सीमा छोड़ दी, तो पास-पड़ोस के राजा-महाराजा आने लगे। क्योंकि वे भी उनके पिता के मित्र थे। कोई बचपन में साथ पढ़ा था; किसी की दोस्ती थी; किसी का कोई नाता-रिश्ता था; वे समझाने आने लगे। जो आता वही बुद्ध को कहता कि तुम क्या नासमझी कर रहे हो?

एक सम्राट ने तो यह भी कहा कि मेरा कोई बेटा नहीं है, अगर तू अपने बाप से नाराज है, फिकर छोड़, मेरा राज्य तेरा। चल, मेरी बेटी है, उससे तेरा विवाह किए देता हूं, तू इसको सम्हाल ले। हो सकता है बाप-बेटे की न बनती हो, कोई फिकर नहीं। अक्सर बाप-बेटों की नहीं बनती। तो यह तेरा घर है। और चिंता मत कर, तेरे पिता के राज्य से मेरा राज्य बड़ा है। तो तू कोई नुकसान में नहीं रहेगा। और तू अपने बाप का इकलौता बेटा है, आज नहीं कल बूढ़ा मर जाएगा, वह भी तेरा है। यह भी तेरा है। फायदा ही फायदा है। तू उठ!

जो आता, वही समझाता। आखिर बुद्ध को इतनी दूर निकल जाना पड़ा, जहां कि कोई बाप को जानता ही न हो, पहचानता ही न हो। अपने बाल काट डाले--सुंदर उनके बाल थे--ताकि कोई पहचान न सके, घुटमुंडे हो गए। वस्त्र पहन लिए दीन-हीन। भिखमंगे मालूम होने लगे। गांवों में न जाते, जंगलों में विचरने लगे, ताकि ये समझाने वालों से पीछा छूटे। क्योंकि अंतरात्मा से एक आवाज उठी थी कि सत्य को खोजे बिना नहीं मरना है। और अगर इन्हीं बातों में उलझे रहे, तो सत्य को खोजने का समय कहां? अवकाश कहां? सुविधा कहां?

Buddha left home. Father thought it wrong; wife thought it wrong; family thought it wrong; everyone thought it wrong. But twenty-five centuries later, will you say Buddha did ill to leave home? Had he not, humanity would have been deprived forever. A stream of nectar flowed. But when he left, there was no one in favor—no one! Buddha even left his kingdom because wherever he went people came to persuade him, so he crossed the borders. Then neighboring kings came—friends of his father; childhood companions; people with ties. All came to advise him: “What foolishness are you doing?” An emperor even said, “I have no son. If you are cross with your father, don’t worry—my kingdom is yours. I have a daughter; I will wed you to her; rule here. Perhaps father and son don’t get along—happens often; no worry. This is your home. And don’t worry, my kingdom is bigger than your father’s—you won’t be at a loss. And you’re your father’s only son; today or tomorrow he will die; that too will be yours. This too is yours. Pure profit—come!” Whoever came, advised. Finally Buddha had to go so far that no one knew or recognized him. He cut his beautiful hair so none would recognize him—shaved his head. He donned poor, humble robes—looked like a beggar. He avoided villages, wandered forests to escape the persuaders. For a voice had arisen from the inner being: Do not die without seeking truth. If you remain entangled in these things, where is the time, the leisure, the opportunity to seek truth?

आज तुम यह न कहोगे कि बुद्ध ने गलत किया। बुद्ध ने बड़ा उपकार किया, पूरी मनुष्य-जाति पर उपकार किया। ऐसा कल्याण किसी और दूसरे मनुष्य ने नहीं किया है। हालांकि तुम भी अगर उस समय होते तो तुम भी बुद्ध को समझाते--कि भई, यह तुम क्या कर रहे हो? पिता की सुनो, पिता बूढ़े हैं, उनको दुख मत दो। पत्नी जवान है, उसको पीड़ा मत दो। बेटा अभी-अभी पैदा हुआ है, उसको छोड़ कर भागे जा रहे हो! यह पलायनवाद है। सब कहा होता; और सब कहा था। लेकिन बुद्ध भीतर से जीए। भीतर से जीए, इसलिए महिमा प्रकट हुई, गरिमा प्रकट हुई।

Today you will not say Buddha did wrong. He bestowed a great blessing on humanity—no other human has done such good. Yet even you, if you had been there, would have lectured him: “What are you doing? Listen to your father—he’s old; don’t hurt him. Your wife is young; don’t give her pain. Your son is newborn; you’re running away! This is escapism.” All that was said. But Buddha lived from within; hence his majesty and grace.

सुकरात को समझदार लोगों ने समझाया था कि तू एथेंस छोड़ दे। क्योंकि यहां तू रहेगा तो फांसी लगनी निश्चित है। तू कहीं और चला जा।

लेकिन सुकरात ने एथेंस नहीं छोड़ा। उसने कहा, जो मुझे कहना है, वह एथेंस जैसे ही सुसंस्कृत समाज में कहा जा सकता है। और अगर यह सुसंस्कृत समाज मुझे मारने को तैयार है, तो फिर मैं किसी और दूसरे समाज में जाकर तो और भी मुश्किल में पड़ जाऊंगा। वह तो और जंगली है। वह तो और भी अशिष्ट और असभ्य है। फिर मुझे जो कहना है, उसको समझने वाले थोड़े से लोग कम से कम यहां हैं; मौत तो आनी है सो आएगी, मगर मैं अपनी बात कह कर जाऊंगा। कोई सुन लेगा, समझ लेगा, मैं तृप्त हो जाऊंगा।

Wise men advised Socrates to leave Athens; if he stayed he would surely be executed; go elsewhere. But Socrates did not leave. He said, “What I have to say can only be said in a cultured society like Athens. If this cultured society is ready to kill me, I’d be in even worse trouble among the uncultured and uncivilized. Still, there are a few here who may understand. Death will come anyway; let it come—but I will say my say. If someone hears and understands, I will be fulfilled.”

जीसस ने सूली पर चढ़ने में अड़चन अनुभव नहीं की।

Jesus did not balk at climbing the cross.

जब भी कोई व्यक्ति अपने ढंग से जीता है, अपनी शैली से जीता है, अपनी मौज से जीता है, तो मौत दो कौड़ी की होती है। वह जानता है कि उसने जीया है, इस ढंग से जीया है, इतनी परिपूर्णता से जीया है कि इस परिपूर्ण जीवन का कोई अंत नहीं हो सकता। मौत आएगी और चली जाएगी, मैं रहूंगा।

Whenever someone lives in his own way, in his own style, out of his own joy, death becomes worth two pennies. He knows he has lived, and so completely that such a complete life cannot end. Death will come and pass; I will remain.

लेकिन रामछबि, ऐसा तुम्हें न हो सकेगा। तुम तो अपने से जी ही नहीं रहे। तुम्हें तो आत्मा का पता ही कैसे चलेगा? आत्मा के पता करने का ढंग ही यही है--अपने ढंग से जीओ। जो देखना है, देखो; जो करना है, करो; जैसा जीना है, वैसा जीओ। किसी के चरणों में गिरना है, तो गिर जाओ। और किसी के चरणों में नहीं गिरना है, तो चाहे गर्दन कट जाए, मत गिरना। मगर अपनी आत्मा को गौरव दो।

But, Ramchhabi, this cannot happen for you—because you are not living from yourself. How will you ever know the soul? The only way is to live in your own way. See what you want to see; do what you want to do; live as you want to live. If you feel like falling at someone’s feet, fall. If you do not, then do not touch feet even if your head is cut off. But give your soul its dignity.

‘लोग क्या कहेंगे?’

लोग हैं कौन? लोग यानी कौन? इनका मूल्य क्या है? इनकी खुद की आत्मवत्ता क्या है? हजार मूढ़ ताली पीट कर तुम्हारा स्वागत करें, तुम इसके लिए राजी होओगे? कि एक बुद्धपुरुष तुम्हारे सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद दे, तुम इसे चुनोगे? क्या करोगे? संख्या गिनोगे हजार मूढ़ों की?

“What will people say?” Who are people? What are they worth? What is their own selfhood? Would you be content if a thousand fools clap for you? Or would you choose the touch of blessing on your head from one enlightened person? Which will you choose? A thousand fools by counting numbers?

अगर संख्या से जीओगे, तो चूकोगे, बुरी तरह चूकोगे। जानने वाले एक आदमी की आंख का इशारा भी बहुत है। न जानने वाले लोगों के फूलों के हार भी किसी काम के नहीं। और जरा सम्हल कर चलना। क्योंकि जो फूलों के हार पहना रहे हैं, उन्हें कुछ पता नहीं है। एक धुन है, आज फूलों के हार पहना रहे हैं, कल वे ही जूतों के हार लेकर आ जाएंगे। वही के वही लोग। उनके बदलने में देर नहीं लगती। वे हैं ही नहीं। उनकी कोई आत्मा है? उनकी कोई थिरता है? आज सम्मान देते हैं, कल गाली देने लगते हैं, फिर सम्मान देने लगते हैं। उनकी बातों का कोई भी मूल्य नहीं है।

If you live by numbers, you’ll miss—badly. The glance of one who knows is more than enough. The flower garlands of those who don’t know are useless. And be careful: those who garland you with flowers today will bring garlands of shoes tomorrow—the very same people. They change in no time. They are not. Do they have a soul? Any steadiness? Today they honor, tomorrow they abuse, then honor again. Their words have no value.

अगर देखना ही हो किसी की गवाही, तो किसी जागे पुरुष की गवाही मांगना, किसी सदगुरु की गवाही मांगना। उससे पूछना कि क्या कहते आप? उससे लेना, अगर स्वीकृति लेनी हो। लेकिन भीड़-भाड़ से, बाजार में लोगों से पूछते फिर रहे हो और उनकी आंखों में देख कर चल रहे हो! उनको खुद अपना पता नहीं है। वे खुद तुम्हारे जैसे ही भटके हुए हैं। शायद तुमसे भी ज्यादा गहरे गर्त में पड़े हों। बीमारों से तुम अपनी चिकित्सा करवाने चले हो? पागलों के साथ तुम सोच रहे हो कि तुम प्रज्ञा को उपलब्ध हो जाओगे?

If you want a witness, seek the witness of an awakened one, of a true master. Ask him, “What do you say?” If there is any approval to be taken, take it there. But why wander the marketplace polling people—looking into their eyes to decide your steps? They don’t know themselves. They are lost like you—perhaps deeper in the pit. Are you going to the sick for your treatment? Will you attain wisdom among the mad?

छोड़ो ऐसी भूल भरी बातें! ऐसी ही भूल भरी बातों से दुनिया डूबी जाती है। अनेक लोग आते और चले जाते--बिना जीए, बिना जाने, बिना भोगे।

Drop such foolishness. The world sinks under it. Countless come and go—without living, without knowing, without tasting.

और ध्यान रखना, इस सबके पीछे है अहंकार। लोग क्या कहेंगे? लोगों की प्रशंसा, लोग ध्यान दें, लोग सम्मान करें। और लोग मुफ्त सम्मान नहीं करते। मुफ्त करें भी क्यों? आखिर सम्मान करते हैं तो बदले में कुछ चाहते हैं। तो एक समझौता है समाज का। समाज कहता है, तुम हमारी मान कर चलो, हम तुम्हें सम्मान देंगे। ज्यादा सम्मान चाहिए, ज्यादा हमारी मान कर चलो। अगर चाहते हो कि हम तुम्हें महात्मा कहें, तो बिलकुल रत्ती-रत्ती हमारी मान कर चलो।

And remember, behind all this is the ego: “What will people say?”—their praise, their attention, their honor. And people don’t honor for free. Why should they? Honor is a bargain. Society says, “Walk by our rules, and we will honor you. Want more honor? Obey more.” If you want us to call you a “mahatma,” then obey us to the last grain—totally.

तुम्हारे महात्मा तुम्हारे कारागृह में बंद कैदियों से बड़े कैदी हैं। कारागृह में बंद कैदी तो कभी-कभी भाग भी खड़े होते हैं, कभी-कभी दीवाल भी छलांग लगा जाते हैं; कभी दरवाजा खुला मिल जाता है तो निकल भागते हैं; या सींकचे काट लेते हैं; या कुछ उपाय करते हैं--रिश्वत खिलाते हैं; या नहीं कुछ हो पाता तो कम से कम आत्महत्या कर लेते हैं; कम से कम आत्मा को ही छुट्टी हो जाती है, शरीर को नहीं होती तो। मगर तुम्हारे महात्मा तो भाग ही नहीं सकते। उनके पास तो सोने की दीवालें हैं। उनके आस-पास तो हीरे-जवाहरात जड़े हुए सींकचे हैं। उनके हाथ में जंजीरें नहीं हैं, आभूषण हैं। सम्मान है, सत्कार है--हजारों लोगों का सत्कार! वे उसी पर नजर लगाए रखते हैं। वह सत्कार इतना अहंकार को तृप्ति देता है, उसको छोड़ नहीं सकते। इसलिए तुम जो चाहो, करेंगे। तुम कहो एक बार भोजन करो, तो एक बार भोजन करेंगे। भूखे मरेंगे। तुम कहो सिर के बल खड़े होओ, तो सिर के बल खड़े होंगे, शीर्षासन करेंगे। तुम जो कहो, करेंगे, मगर सम्मान दो।

Your mahatmas—your saints—are prisoners in your social jail, bigger prisoners than the ones behind bars. Those prisoners sometimes escape—scale a wall, find a door ajar, saw through the grille, bribe a guard; and if nothing works, they at least commit suicide, and the soul gets a holiday if the body doesn’t. But your mahatmas cannot escape. Their walls are of gold; their grilles inlaid with jewels; their chains are ornaments, not shackles—honor, respect, adulation of thousands. Their eyes are fixed on that. Such adulation feeds the ego so richly they cannot leave it. Therefore they will do whatever you say. Tell them to eat once a day, they will—starve if needed. Tell them to stand on their head, they will do headstands. Whatever you say, they will do—just give honor.

तुम्हारे तथाकथित साधु-संत, तुम्हारे महात्मा और क्या हैं? तुमसे समझौता किया है उन्होंने। और समझौता सीधा-साफ है। तुम इतना करो, हम इतना सम्मान देंगे। तुम और ज्यादा करते जाओ हमारी मानी हुई बातें, हम उतना सम्मान देते चले जाएंगे।

And what are your so-called sadhus and saints? They have struck a deal with you: you do this much, we’ll give you this much honor; the more you comply with our prescribed things, the more honor we’ll bestow.

और तुम जानते हो, दुनिया में अलग-अलग ढंगों के समाज हैं और अलग-अलग बातों को सम्मान मिलता है!

अफ्रीका में एक कौम है, जिसमें महात्मा अपने आधे बाल काटता है--सिर्फ सामने के आधे बाल काट लेता है--तो त्यागी। अभी तुम्हारे यहां कोई काटेगा तो तुम समझोगे कि क्या सर्कस आया है? या क्या बात है? लेकिन वहां वह समझा जाता है त्यागी। अफ्रीका में एक और दूसरा समाज है जिसमें स्त्रियां सुंदर समझी जाती हैं, अगर उनके ओंठ बहुत चौड़े और बहुत बड़े हों। तो ओंठों को बड़ा करने के लिए पत्थर लटकाते हैं ओंठों से बांध कर। भद्दे हो जाते ओंठ, बेहूदे हो जाते ओंठ--मगर सौंदर्य! तो स्त्रियां राजी हैं वही करने को। इसमें ही सम्मान मिलता है, अहंकार की तृप्ति मिलती है।

लोग चेहरे गूद लेते हैं गुदने से। बेहूदे हो जाते हैं। लेकिन अगर समाज में सम्मान मिलता है, तो लोग गुदवाने को राजी हैं। पूरा शरीर गूद डालते हैं।

You know there are different societies in the world, each honoring different things. In an African tribe, a “holy man” cuts off the front half of his hair—then he’s “renunciate.” If someone did that here, you’d think the circus had come. But there it is honored. In another African tribe, women are considered beautiful if their lips are very wide and large, so they hang stones to stretch them—grotesque lips, but “beauty”! Women consent because honor feeds the ego. People tattoo their faces—becoming ugly. But if society honors it, they’re ready to be tattooed—tattoo the whole body.

समाज जिस चीज को सम्मान देता है, वही लोग करने को राजी हैं।

Whatever society honors, people are willing to do.

चीन में हजारों साल तक स्त्रियां अपंग हालत में रहीं। छोटी सी बच्चियों के पैरों में लोहे के जूते पहना दिए जाते थे, ताकि पैर बड़े न हों। पैर का छोटा होना कुलीनता का लक्षण था, सौंदर्य का लक्षण था। इतना छोटा कि जो सच में कुलीन स्त्रियां होती थीं, उनको तो दो स्त्रियों का सहारा लेकर चलना पड़ता था। क्योंकि पैर इतने सिकुड़े रह जाते, बड़े ही नहीं होते, तो इतने बड़े शरीर को कैसे सम्हालेंगे? पूरा शरीर तो बड़ा हो जाता और पैर रह जाते बहुत छोटे-छोटे। लेकिन स्त्रियां इसको सहने को राजी थीं, क्योंकि उनके पैरों की छोटाई प्रशंसा लाती थी।

In China for thousands of years, women were crippled. Iron shoes were put on little girls so their feet would not grow. Small feet were a sign of nobility and beauty—so small that truly noble women had to walk supported by two attendants. The feet remained stunted; how to support a full-grown body on tiny feet? Yet women endured it—because small feet brought praise.

यूरोप में स्त्रियां बड़े ऊंची एड़ी के जूते पहनती हैं। उतने ऊंचे एड़ी के जूते पहन कर चलना सुविधापूर्ण नहीं है। जरा चल कर देखो तो पता चले! जरा कोशिश करना। चारों खाने चित्त गिरोगे। मगर उसका अभ्यास कर लेती हैं। जितनी ऊंची एड़ी, उतना सौंदर्य समझा जाता है। तो उसको भी करने को तैयार हैं।

In Europe women wear very high heels. It’s not comfortable to walk in them—try and you’ll fall flat. But they practice. The higher the heel, the more “beautiful.” They are ready for that too.

जैसे स्त्रियां सौंदर्य के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं! ओंठों पर रंग पोते हुए हैं--भद्दे रंग, बेहूदे रंग। और जब दूसरों से लोग सीखते हैं तो और भी भद्दापन, और भी बेहूदापन हो जाता है। क्योंकि उनमें उतना सुसंस्कार भी नहीं होता। आंखों पर रंग चढ़ाए हुए हैं। आंखों की पलकों को रंगे हुए हैं। झूठे आंखों पर बाल लगाए हुए हैं। जिस चीज को सुंदर समझा जाता है, स्त्रियां वही करने को राजी हैं। उससे अहंकार की तृप्ति मिलती है। और तुम्हारे महात्माओं में और तुम्हारी स्त्रियों में कुछ ज्यादा फर्क नहीं है। मनोवैज्ञानिक तो जरा भी फर्क नहीं है।

As women will do anything for “beauty”—paint lips with garish colors, eyes thick with makeup, false lashes—so too your mahatmas and your women are not very different; psychologically there is no difference. Hours are spent painting bodies with ash, applying tilaks. That too needs a mirror. Ornamentation—because that’s what gets honored. Give a person honor and you can make them do anything—unnatural things. Your saints live unnaturally. But keep feeding them honor and you can make them do whatever you like.

कल मैं पढ़ रहा था कहीं, एक आदमी ने मुल्ला नसरुद्दीन से पूछा कि अगर तुम अपनी पत्नी को सताना चाहो तो सबसे बड़ी तरकीब क्या होगी?

उसने कहा, सबसे बड़ी तरकीब यह होगी कि पांच सौ नई साड़ी खरीद लाऊं, कमरे में रख दूं और दर्पण हटा लूं। बस पगला जाएगी एकदम! दर्पण तो चाहिए ही चाहिए। और जितनी ज्यादा साड़ियां हों, उतना दर्पण साफ चाहिए। क्योंकि दर्पण में देख-देख कर तय करना है: कौन सी लोगों को रुचेगी, कौन सी लोगों को जंचेगी।

I read yesterday: someone asked Mulla Nasruddin, “If you wanted to torment your wife, what’s the best trick?” He said, “The best trick would be to buy five hundred new saris, fill the room with them, and remove the mirror. She’ll go mad! A mirror is essential—and the more saris, the cleaner the mirror must be, to decide which one will please people.”

घंटों स्त्रियां साड़ी पहनने में लगाती हैं। घंटों! किसी तरह शरीर को सुंदर बना कर चारों तरफ घुमाना है। और तुम्हारे महात्मा, अगर तुम उनको देखो, तुम भी बहुत हैरान हो जाओगे। घंटों लगते हैं किसी को शरीर पर भभूत रमाने में। घंटों लगते हैं तिलक इत्यादि लगाने में। उसके लिए भी आईने की जरूरत पड़ती ही है। तिलक लगा रहे हैं। हाथ-पैर पर तिलक लगाए जा रहे हैं। भभूत रमाई जा रही है। साज-श्रृंगार हो रहा है। क्योंकि इसको सम्मान मिलता है। आदमी को सम्मान दो और कुछ भी करवा लो। जो चाहो वह करवा लो। अप्राकृतिक चीजें लोगों से करवाई जा रही हैं। तुम्हारे महात्मा अप्राकृतिक ढंग जी रहे हैं। मगर जो चाहो करवा लो, सम्मान भर देते रहो।

Women can spend hours just choosing a sari—make the body “beautiful” and parade it. And if you watch your mahatmas you’ll be amazed—hours go into smearing ash, applying marks, doing their adornment. Because that’s what gets honor. Hand out honor and you can make people do anything.

रामछबि, स्मरण रखो, ये सब

अहंकार की तृप्तियां हैं। मैं तुमसे यह नहीं कह रहा कि पैर छुओ किसी के। तुम्हारे प्राणों में भाव उठे, तो जरूर! और तुम्हारे प्राणों में भाव न उठे, सारी दुनिया कहती हो कि इनसे बड़ा कोई महात्मा नहीं है, तो भी पैर मत छूना। थोड़ी निजता की घोषणा दो। थोड़ी अपनी शैली अपनाओ। थोड़ी अपनी जीवनचर्या बनाओ। थोड़ा अपने जीवन का ढंग सुनिश्चित करो। और निर्णायक तुम्हारी अंतर्वाणी होनी चाहिए, कोई और नहीं। क्योंकि तुम्हारी अंतर्वाणी से ही परमात्मा तुम्हें सूचनाएं देता है। तुम्हारा असली सदगुरु तुम्हारे भीतर बैठा हुआ है।

Remember, Ramchhabi, these are all gratifications of the ego. I’m not telling you to touch anyone’s feet. If a feeling rises in your being—do! If it doesn’t, even if the whole world says, “There is no greater saint than this,” do not touch. Make a small declaration of privacy. Adopt your own style. Shape your own life-pattern. Fix your own way of living. And let your inner voice be the arbiter—no one else. It is through your inner voice that the Divine conveys messages to you. Your real master is seated within.

बाहर हम उसी को सदगुरु कहते हैं, जो तुम्हारे भीतर के सदगुरु को जगा दे। बाहर उसी को सदगुरु कहते हैं, जो तुम्हारे भीतर के सदगुरु का प्रतिबिंब बन जाए, बस। और बाहर के सदगुरु की तभी तक जरूरत है, जब तक कि भीतर का सदगुरु सक्रिय न हो जाए। जैसे ही भीतर का सदगुरु सक्रिय हो गया, बाहर का सदगुरु तुम्हें खुद ही कह देगा: अब जाओ, रामछबि, अब अपने काम में लगो। अब तुम्हारे भीतर की ज्योति जग गई, अब इस ज्योति के अनुसार जीओ, चलो। अब तुम्हारे पास अपनी रोशनी है। अब तुम स्वयं के दीये बन गए हो।

Outwardly we call one a true master only if he awakens the master within you—if he becomes a reflection of your inner master. And the outer master is needed only until the inner master is active. As soon as the inner master awakens, the outer master himself will say, “Now go, Ramchhabi—get on with your own work. Now the inner lamp is lit; live by its light. You now have your own illumination. You have become your own lamp.”

लेकिन बड़ी कठिनाई है अहंकार छोड़ने में। और बड़ी कठिनाई है प्रतिष्ठा, सम्मान छोड़ने में। सब सपने हैं झूठे, लेकिन बड़ी कठिनाई है।

But it is very difficult to drop the ego. Very difficult to drop prestige, honor. All dreams are false, yet so hard to let go.

तुम मुझसे मेरा स्वप्निल-संसार न छीन सकोगे!

पलकों पर अगणित बोझिल,

सपनों का भार उठाए!

“You will not be able to snatch my dream-world from me! On my eyelids, weighted heavily, I carry the burden of countless dreams. The traveler moves in darkness, Keeping a lamp of hope alight— You shall not steal The final adornment of his path. You will not be able to snatch my dream-world from me!

बढ़ता है राही तम में,

 

आशा का दीप जगाए!

उसके पथ का यह अंतिम,

श्रृंगार न छीन सकोगे!

तुम मुझसे मेरा स्वप्निल-संसार न छीन सकोगे!

अस्तित्व दीप का क्या है,

ज्वाला की स्वर्णिम रेखा!

What is the lamp of existence? A golden line of flame— Even amid this deep anguish I have seen it smiling. You shall not take away This right to live by burning. You will not be able to snatch my dream-world from me!

इस घोर व्यथा में भी पर,

 

उसको मुसकाते देखा!

 

यह जल-जल कर जीने का,

 

अधिकार न छीन सकोगे!

 

तुम मुझसे मेरा स्वप्निल-संसार न छीन सकोगे!

 

एकत्रित कर गाती हूं

 

बिखरे वीणा तारों को!

प्रतिबिंबित करती जाती,

जीवन की मनुहारों को!

तुम मेरी वीणा की यह,

झंकार न छीन सकोगे!

तुम मुझसे मेरा स्वप्निल-संसार न छीन सकोगे!

I gather and sing The scattered strings of the vina, Reflecting, again and again, Life’s tender pleadings. You shall not steal This resonance of my vina. You will not be able to snatch my dream-world from me!

हंस-हंस के सह लेती हूं,

 

सुख-दुख की मैं मनमानी!

जीवन-आधार बनी है,

अनुभूति एक अनजानी!

तुम मेरे जीवन का यह,

आधार न छीन सकोगे!

तुम मुझसे मेरा स्वप्निल-संसार न छीन सकोगे!

I endure with laughing grace Life’s whims of joy and sorrow. The very ground of my life Is a nameless, felt knowing. You shall not take away This ground of my life. You will not be able to snatch my dream-world from me!”

सपने भी छोड़ने में बड़ी कठिनाई होती है। और मैं जानता हूं, क्यों होती है कठिनाई। क्योंकि सपनों के अतिरिक्त तुम्हारे पास कुछ और नहीं। सपने ही सपने हैं। छोड़ने में डर लगता है, कि छोड़ा, सपने भी छूट गए, तो फिर बिलकुल रिक्त हो जाऊंगा। ना-कुछ से तो कुछ भला, ऐसी हमारी तर्कसरणी है। सपना ही भला, कम से कम भरे तो रहते हैं, कम से कम व्यस्त तो रहते हैं।

It is very difficult to drop dreams. And I understand why. Because apart from dreams you have nothing else. Only dreams. The fear is: if I drop them I’ll be utterly empty. Our logic is: better something than nothing. A dream is better; at least one feels filled, at least one stays occupied.

लेकिन मैं तुम्हें यह बात याद दिला दूं बार-बार कि जो शून्य नहीं होगा सपनों से, वह परमात्मा से पूर्ण नहीं हो सकेगा। वह शर्त अपरिहार्य रूप से भरनी पड़ती है, पूरी करनी पड़ती है। तुम्हें सपने छोड़ने ही पड़ेंगे। लोग क्या कहते हैं, भूल ही जाना पड़ेगा। न उनका सम्मान, न उनका अपमान। न उनकी प्रतिष्ठा, न उनकी अप्रतिष्ठा। वे जैसे हैं ही नहीं। तुम ऐसे जीओ, जैसे तुम अकेले हो पृथ्वी पर। और पहले मनुष्य हो। और तुमसे पहले कोई हुआ नहीं, तुम्हें कोई राह बताने वाला नहीं, तुम्हें अपने भीतर से ही अपना मार्ग खोजना है। तो धीरे-धीरे तुम्हारे भीतर की धीमी-धीमी आवाज सुनाई पड़नी शुरू हो जाएगी। और उस आवाज को मान कर जो चल पड़ता है, पहुंच जाता है।

But I remind you again and again: unless you become empty of dreams, you cannot be filled with God. That condition is unavoidable. You must drop dreams. You will have to forget what people say—neither their honor nor their dishonor, neither their praise nor their blame. As if they do not exist. Live as if you are alone on the earth, the very first human being; there has been no one before you to show the way; you must find your path from within. Then little by little the faint voice within will become audible. And one who walks by that voice arrives.

सपने छोड़ो, ताकि सत्य पा सको। सपने छोड़ने में कुछ भी नहीं छूट रहा है। सपने कुछ हैं ही नहीं। ना-कुछ छूटेगा, सब कुछ मिलेगा।

Drop dreams so that you can attain truth. In dropping dreams, nothing is lost—because dreams are nothing. Nothing will be lost; everything will be gained.

मगर, अभी तो सब कुछ का कुछ पता नहीं है, अभी तो सपनों को ही सब कुछ मान रखा है हमने। कोई तुमसे कह देता है: अहा, आप कितने सज्जन! और चित्त बाग-बाग हो जाता है। एकदम फूल खिल जाते हैं। और कोई कह देता है कि जरा अपनी शक्ल तो आईने में देखो! क्या गंदगी ढोए फिर रहे हो! कैसा रूप बना रखा है! कि बस, जैसे फुग्गे में किसी ने सुई चुभा दी, निकल गई हवा, एकदम पंक्चर हो गए।

But as of now you know nothing of “everything”; you have taken dreams to be everything. Someone says, “Ah, how virtuous you are!” and your heart becomes a blooming garden in an instant; flowers open. Another says, “Just look at your face in the mirror! What filth are you dragging about! What a look you’ve made!” and as if a needle has pricked a balloon—pfffft—the air is gone; you are punctured.

तुम दूसरों के हाथों में इतने ज्यादा! कि कोई चाहे तो हवा भर दे और कोई चाहे तो हवा निकाल दे। तुम अपने मालिक कब बनोगे?

You are so much in others’ hands—someone can blow you up, someone can let you down. When will you become your own master?

संन्यास का अर्थ होता है: अपनी मालकियत की घोषणा।

परमात्मा ने प्रत्येक को अपना मालिक बनाया है। और जो लोग भी अपनी मालकियत की घोषणा नहीं करते और दूसरों की गुलामी किए जाते हैं, वे परमात्मा का अपमान कर रहे हैं। उसकी सौगात को स्वीकार नहीं कर रहे। उसकी भेंट को अस्वीकार कर रहे हैं। वे परमात्मा के प्रेमी नहीं हैं। परमात्मा का प्रेमी अपने और परमात्मा के बीच निर्णय होने देता है।

Sannyas means the declaration of your own mastery. God has made each person his own master. Those who don’t declare their mastery and keep serving others’ slavery insult God—refusing his gift, declining his offering. They are not lovers of God. A lover of God allows decisions to happen between himself and God.

और मैं तुमसे यह नहीं कह रहा हूं कि समाज को नाहक कष्ट दो, कि लोगों को परेशान करो, कि जान-बूझ कर लोगों के विपरीत जाओ--यह मैं नहीं कह रहा हूं। मेरी बातों को गलत मत समझ लेना। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि समाज कहे कि बाएं चलो रास्ते पर, तो तुम दाएं चलना। ये तो औपचारिक बातें हैं। इनका कोई मूल्य नहीं है। मैं तुमसे यह नहीं कह रहा हूं कि समाज कहे कपड़े पहनो, तो तुम नंगे चलना। लेकिन मैं तुमसे यह भी नहीं कह सकता कि अगर तुम्हारे मन में किसी दिन महावीर जैसे नग्न होने की बात आ जाए, तो तुम नग्न मत हो जाना। वह भी नहीं कह सकता। किसी दिन महावीर जैसी अंतर्भावना उठे और वस्त्र गिर जाएं, तो गिर जाने देना! फिर जो हो परिणाम! पत्थर लोग मारेंगे; उन्होंने महावीर को मारे थे तो तुम को भी मारेंगे; कुत्ते छोड़े थे महावीर के पीछे जंगली, तो तुम्हारे पीछे भी छोड़ेंगे; गांव-गांव से तुम्हें भगाया जाएगा। वह स्वीकार करना। उसमें फिर रोना मत। उसमें फिर यह मत कहना कि यह मेरे साथ क्या हो रहा है? यह स्वाभाविक है।

And I am not telling you to unnecessarily hurt society, to harass people, to deliberately go against them—that’s not what I’m saying. Don’t misunderstand me. I am not saying that if society says, “Walk on the left,” you must walk on the right. These are formal matters; they have no value. I’m not saying if society says, “Wear clothes,” you should go naked. But I also cannot say that if one day a Mahavira-like inner impulse arises to be naked, you must not become naked. I cannot say that either. If one day a Mahavira-like inner feeling wells up and clothes fall, then let them fall! And accept the consequences. People will throw stones—they threw them at Mahavira; they will at you. They released dogs after Mahavira; they will after you. You will be driven from village to village. Accept it. Don’t then cry, “Why is this happening to me?” It is natural.

लेकिन तुमसे मैं यह कह नहीं रहा हूं कि तुम नग्न हो जाओ। जहां तक बन सके, समाज की व्यर्थ बातों में झंझट में पड़ना ही मत। औपचारिक बातें निभा देना। ऊपर-ऊपर की बातें हैं, इनसे कुछ हर्जा नहीं है। कपड़े पहन कर बाजार हो आना, लोगों से जयरामजी कर लेना, बाएं रास्ते पर चल लेना, सामान्य जीवन का जो उपक्रम है, उसको पूरा करते रहना। लेकिन अपनी आत्मा को मत बेचना। और जहां सवाल उठता हो कि यहां आत्मा को बेचने की बात है, वहां सब दांव पर लगा देना और अपनी आत्मा को बचा लेना। जिसने अपने को बचा लिया, उसने सब बचा लिया। और जिसने अपने को खो दिया, वह सब खो देता है।

But I am not telling you to become naked. As far as possible, do not entangle yourself in society’s useless trivialities. Observe formalities—these surface things do no harm. Wear clothes to the market; greet people; walk on the left as required; fulfill the ordinary arrangements of daily life. But do not sell your soul. And where the question arises—“Here my soul is up for sale”—there, stake everything and save your soul. One who has saved himself has saved all. One who has lost himself loses everything.

चौथा प्रश्न: ओशो, क्या आत्मोपलब्धि के लिए सांसारिक जीवन जीना आवश्यक है?
Fourth question: Osho, is it necessary to live a worldly life to attain self-realization?

राकेश! और तुम हो कहां? संसार में ही हो। कहीं भी रहो, संसार है। घर में भी उतना ही संसार है जितना आश्रम में। संसार तो सारे अस्तित्व का नाम है। कोई गृहस्थ होकर संसार जीता है, कोई संन्यासी होकर संसार जीता है। मगर संसार जीने से कहां जाओगे? जीना ही संसार है।

Rakesh! And where are you anyway? You are in the world. Wherever you are, there is the world. There is just as much world at home as in an ashram. “World” is the name of the whole of existence. Some live the world as householders, some live the world as renunciates. But where will you go by “living” or “leaving” the world? Living itself is the world.

लेकिन मैं तुम्हारे प्रश्न का अर्थ समझा। तुम्हारे भीतर कोई पुरानी परंपरा की लीक पड़ी हुई है, जो तुम्हें सता रही है। जो तुमसे कह रही है कि सांसारिक जीवन में मत उतरो। भाग जाओ, संन्यासी हो जाओ!

I understand what you really mean. Inside you a furrow of old tradition is etched and it is troubling you. It keeps whispering: Don’t descend into worldly life—run away, become a sannyasin!

अगर तुम्हारे प्राणों में यह इतने जोर से उठ रही हो आवाज, अहर्निश सुनाई पड़ रही हो, और इसमें तुम्हें कोई संदेह न हो कि यही तुम्हारा मार्ग है, तो जाओ! फिर मुझसे पूछते क्यों हो? बुद्ध ने किसी से पूछा नहीं--कि संसार में रह कर ही आत्मोपलब्धि करनी चाहिए कि छोड़ कर?

If that voice rises in your very life-breath with such force, if you hear it day and night, and you have no doubt that this is your path—then go! Why ask me? Did Buddha ask anyone whether to realize truth by remaining in the world or by leaving it?

एक युवक मेरे पास आया और पूछने लगा कि मैं विवाह करूं या न करूं? मेरे माता-पिता मेरे पीछे पड़े हैं।

मैंने कहा, तू कर ही ले।

उसने कहा, आप ऐसी कैसी सलाह देते हैं? आपने क्यों नहीं किया?

मैंने कहा, मैं किसी से पूछने भी नहीं गया! पूछने जाने का भी सवाल मेरे मन में उठता तो मैंने विवाह किया होता। पूछने जाने की बात ही नहीं आती। तू पूछने आया है, साफ है बात कि तू संदिग्ध है। और जहां भी संदेह हो, वहां बेहतर है अनुभव कर लेना। नहीं तो संदेह जीवन भर पीछे रहेगा। अगर मैं तुझसे कह दूं कि विवाह मत कर, और तू न करे, तो जिंदगी भर तुझे एक खयाल बार-बार आएगा कि पता नहीं करने वालों को क्या मिलता है? करके मुझे पता नहीं क्या मिलता? तू जान कैसे सकेगा? तू तो वंचित रह जाएगा। और तू मुझ पर नाराज भी रहेगा जिंदगी भर। तू मुझे उत्तरदायी ठहराएगा। मैं किसी का उत्तरदायित्व नहीं लेता; क्योंकि मैं किसी का मालिक नहीं होना चाहता। तू पूछने आया है, इसमें ही तेरी बेईमानी जाहिर है।

A young man once came to me: “Should I marry or not? My parents are after me.” I said, “Go ahead and marry.” He said, “How can you advise that? Why didn’t you marry?” I said, “I never went to ask anyone! If even the thought of going to ask had arisen in me, I would have married. The very fact you have come to ask makes it clear you are doubtful. And wherever there is doubt, it is better to experiment; otherwise the doubt will trail you your whole life. If I tell you, ‘Don’t marry,’ and you don’t, then for the rest of your life a thought will return again and again: Who knows what those who marry find? How will you ever know? You will be deprived. And you will be angry with me all your life, holding me responsible. I take responsibility for no one, for I do not want to be anyone’s owner. The very fact that you have come to ask exposes your inner dishonesty.”

मेरे साथ तो हालत उलटी थी। मैं तो किसी से पूछने गया नहीं। एक सज्जन मुझे समझाने आते थे--वकील थे--कि विवाह करना चाहिए। तो मैंने उनसे कहा, ऐसा करो कि एक मजिस्ट्रेट को और ले आओ। उन्होंने कहा, क्यों? तो मैंने कहा, कोई निर्णय करेगा न। हम दोनों ठीक से विवाद कर लें। मैं विवाह के विपक्ष में हूं, आप पक्ष में हैं, हम दोनों विवाद कर लें। अगर आप जीत जाएं विवाद में, मजिस्ट्रेट कह दे कि वकील जीत गया, तो मैं विवाह कर लूंगा। और अगर मैं जीत गया, तो आपको तलाक देना पड़ेगा। क्योंकि आपको भी तो कुछ दांव पर लगाना चाहिए। सिर्फ अकेला मैं ही दांव पर लगाऊं, यह तो न्याययुक्त नहीं है।

फिर वे वकील आए ही नहीं। फिर मैं दो-चार दफे उनके घर भी गया, तो उनकी पत्नी कहे कि वे घर पर ही नहीं हैं। मैंने उनकी पत्नी से पूछा, जब भी मैं आता हूं, तभी घर पर नहीं हैं, बात क्या है? उनकी पत्नी ने कहा कि आपके आने की जरूरत ही नहीं है। आप क्यों मेरे पीछे पड़े हो? मैंने कहा, मैं तेरे पीछे नहीं पड़ा हूं, वे मेरे पीछे पड़े हैं। उसने कहा कि उन्होंने मुझे सब कहा है। और वे आपसे थोड़े भयभीत हो गए हैं, कि कौन यह झंझट मोल ले! इतनी झंझट मोल लेने की उनकी इच्छा नहीं है। और सच तो यह है कि विवाह के अनुभव के बाद कौन दलील दे सकेगा विवाह के पक्ष में?

विवाह के पक्ष में गैर-विवाहित दलील दे सकते हैं, क्योंकि उनको आशाएं होती हैं। विवाहित और विवाह के पक्ष में दलील दें! बहुत मुश्किल है। बहुत असंभव है। उनका अनुभव ही उनकी दलीलों को झुठला देगा।

With me, it was the opposite. I never went to ask. A gentleman—a lawyer—used to come to persuade me that one should marry. I told him, “Then bring along a magistrate as well.” He asked, “Why?” “So that someone can decide. Let us argue properly. I am against marriage; you are for it. If you win the debate and the magistrate says, ‘The lawyer has won,’ I will marry. If I win, you will have to divorce your wife. You should also have something at stake. Why should only I risk anything? That would not be just.” The lawyer never came again. I went to his house a few times; his wife would say he wasn’t home. I asked her, “How is it that whenever I come, he isn’t home? What’s going on?” She said, “You don’t need to come. Why are you after me?” I said, “I’m not after you—he is after me.” She said, “He has told me everything. He’s a little frightened of you—who wants to take on that hassle! And to tell the truth, after the experience of marriage who can still argue for marriage? Those who are not married can argue for it, because they still have hopes. But for the married to argue in its favor—that is very difficult, almost impossible. Their experience refutes their arguments.”

तुम मुझसे पूछते हो, राकेश, कि क्या आत्मोपलब्धि के लिए सांसारिक जीवन जीना आवश्यक है?

परमात्मा की प्रक्रिया तो यही है। इसीलिए तुम्हें संसार दिया है, जीवन दिया है। जीवन पाठशाला है। इसे जीओ। भरपूर जीओ। जी भरके जीओ। ताकि इसी जीने में से तुम्हें निष्कर्ष मिलें, निष्पत्तियां मिलें। ताकि इसी जीने को जीकर तुम्हें अनुभव में आएं जीवन के दुख, जीवन के सुख, जीवन की क्षणभंगुरताएं, जीवन की व्यर्थताएं, दौड़धूप, आपाधापी, महत्वाकांक्षाएं--और अंत में हाथ कुछ भी न लगना! इतनी आशाएं और अंततः हाथ में सिर्फ राख ही राख!

You ask me, Rakesh, “Is it necessary to live a worldly life for self-realization?” This is precisely the process of the divine. That is why you have been given the world, given life. Life is a school. Live it. Live it fully. Live it to the brim, so that from living you gather conclusions and outcomes—so that by living you come to know life’s sorrows and joys, life’s impermanence, its futility, the mad running about, the scramble, the ambitions—and in the end, nothing in your hands. So many hopes—and finally only ashes.

ये सब बड़े महत्वपूर्ण अनुभव हैं। इनको जो चूक जाता है, उसकी आत्मा कच्ची रह जाएगी, पक नहीं पाएगी। वह कच्चा घड़ा है, वह आग से गुजरा नहीं। तुम्हारा प्रश्न ऐसे है जैसे कुम्हार पूछे कि क्या घड़े को पकाने के लिए आग से गुजारना जरूरी है?

और किस तरह से घड़ा पकेगा? कच्चा घड़ा घड़े जैसा मालूम होता है, मगर घड़ा है नहीं। वर्षा का पहला झोंका आएगा और मिट्टी बह जाएगी। आग से गुजरना होगा। आग ही पकाएगी, परिपक्व करेगी।

These are very important experiences. Whoever misses them, his soul remains unripe; it does not get baked. He is like an unfired pot that has not passed through the flame. Your question is as if a potter asked, “Is it necessary to pass a pot through fire to harden it?” How else will it be fired? An unfired pot looks like a pot, but it isn’t. The first rain will wash its clay away. It must pass through fire; only fire bakes, matures.

संसार अग्नि है--जलता हुआ, विराट। तुम्हारे चारों तरफ लपटें ही लपटें हैं। इन सारी लपटों से गुजरना जरूरी है। क्योंकि हर लपट कुछ शिक्षण लिए हुए है। हर लपट की कुछ सीख है, सिखावन है। और हर लपट तुम्हें मजबूत कर जाएगी। जान-जान कर, गिर-गिर कर, उठ-उठ कर ही तो तुम पहचानोगे एक दिन कि यहां सब असार है। जिस दिन तुम जानोगे, सब असार है, उस दिन तुम्हारे जीवन में परम संन्यास का फूल खिलेगा।

The world is fire—vast, blazing. All around you are flames. It is necessary to pass through these flames, for each flame carries a lesson, a teaching, and each will make you stronger. By knowing and knowing again, by falling and rising, one day you will recognize that here everything is insubstantial. The day you know this, the flower of supreme renunciation will bloom in your life.

मैं तो कह दूं कि सब असार है। मगर मेरे कहने से तुम्हें असार हो जाएगा? बिना भोगे नहीं होगा असार! मैं तो कहूं कि नीम कड़वी है। मगर तुमने न चखी हो तो क्या तुम्हें नीम कड़वी हो जाएगी? भरोसा भी कर लो मुझ पर, तो भी मन में कहीं संदेह तो सरकता ही रहेगा: कौन जाने आदमी झूठ बोलता हो? कौन जाने खुद धोखा खा गया हो? कौन जाने इसकी जबान ही खराब हो कि इसको कड़वी लगी हो? अपने अनुभव के अतिरिक्त कोई मुक्ति नहीं है।

I can tell you, “All is insubstantial,” but will it become insubstantial for you just because I said so? Without tasting, it will not. I can tell you, “Neem is bitter,” but if you have not tasted it, will neem be bitter for you? Even if you trust me, somewhere a doubt will slip in: Who knows, perhaps the man is lying? Perhaps he himself was deceived? Perhaps his tongue is odd, and to him it tasted bitter? Apart from one’s own experience, there is no liberation.

पी चुका हूं मये-इशरत के छलकते सागर

मैंने समझा था बहारों से बनी है दुनिया

फूल ही फूल हैं हस्ती के गुलिस्तानों में,

दिन बसर होते थे तफरीह में अहबाब के साथ

रातें कटती थीं हसीनों के शबिस्तानों में,

ऐशो-इशरत के लिए वक्फ था हर इक लम्हा

रक्सगाहों में, तमाशों में, खुमिस्तानों में।

और तलखाबे-अजीयत भी पिया है मैंने

“I have drunk the brimming oceans of the wine of pleasure. I used to think the world was made only of springtime, That the gardens of existence held nothing but blossoms. My days passed in amusements with friends, My nights in the bedchambers of the beautiful. Every moment was consecrated to luxury and delight— In dance halls, in spectacles, in taverns.”

मैंने फूलों को ही समझा था चमन का हासिल

हाय कांटों ने बहारों का फुसूं तोड़ दिया,

मेरे भबके हुए माहौले-गमी ने ऐ दोस्त

लेके हाथों से मेरा साजे-जुनूं तोड़ दिया,

और सोए हुए अहसास की बेदारी ने

रामशो-रंग का पिंदारे-जबूं तोड़ दिया।

ये दो रुख हैं। पहला रुख--

पी चुका हूं मये-इशरत के छलकते सागर

“And I have drunk the bitter draught of affliction as well. I had thought the flowers were the only harvest of the garden— Alas, the thorns shattered the enchantment of spring. O friend, the smoldering atmosphere of grief around me Took from my hands and broke my instrument of ecstasy, And the awakening of my once-sleeping sensitivity Burst the bubble of revelry and color.”

सुख-विलास की खूब शराब मैंने पी।

पी चुका हूं मये-इशरत के छलकते सागर

मैंने समझा था बहारों से बनी है दुनिया

सभी ऐसा मान कर चलते हैं; यही बचपन है सबका, कि दुनिया में बहारें ही बहारें हैं, बसंत ही बसंत हैं, फूल ही फूल हैं, कि रास्ते फूलों से पटे हैं, कि जिंदगी फूलों की एक सेज है, कि यहां खुशियां ही खुशियां तुम्हारे लिए प्रतीक्षा कर रही हैं।

पी चुका हूं मये-इशरत के छलकते सागर

मैंने समझा था बहारों से बनी है दुनिया

फूल ही फूल हैं हस्ती के गुलिस्तानों में,

दिन बसर होते थे तफरीह में अहबाब के साथ

There are two sides. The first side: “I have drunk the brimming oceans of the wine of pleasure. I used to think the world was made only of springtime.” Everyone sets out with this assumption; this is everyone’s childhood—that the world is all spring, all blossoms, the paths strewn with flowers, life a bed of roses, happiness waiting everywhere for you.

मित्रों के साथ मनोरंजन में समय बीतता था। संगीत में, सुरा में, वासनाओं में।

दिन बसर होते थे तफरीह में अहबाब के साथ

रातें कटती थीं हसीनों के शबिस्तानों में,

सुंदरियों के शयनगृहों में रातें कटती थीं, दिन मित्रों के साथ मनोरंजन में बीतते थे। पीना था, पिलाना था; जिंदगी बस एक मनोरंजन थी।

ऐशो-इशरत के लिए वक्फ था हर इक लम्हा

और एक-एक क्षण बस भोग-विलास के लिए अर्पित किया हुआ था।

“I have drunk the brimming oceans of the wine of pleasure… My days passed in amusements with friends.” Time went by in entertainment, in music, in drink, in passions.

रक्सगाहों में...

नाचघरों में।

...तमाशों में, खुमिस्तानों में।

या तो मधुशालाओं में बैठता था, या नाचघरों में बैठता था, या तमाशे देखता था। जिंदगी बस एक मीठा सपना थी।

“My nights in the bedchambers of the beautiful…” Nights in the bedrooms of beauties, days in diversions with friends—drinking, being drunk; life was a sweet dream.

यह एक रुख। यह आधी जिंदगी। और जिसने नहीं जीयी, उसे बस यही एक रुख याद आता है। वह बचकाना रह जाता है। वह ऐसे ही सोचता रहता है कि जिंदगी में बस फूल ही फूल हैं।

This is one side—half a life. Whoever has not really lived only remembers this side; he remains childish, thinking life is nothing but flowers.

जिंदगी का एक दूसरा पहलू भी है। और उस दूसरे पहलू से ही परिपक्वता आती है।

But there is another aspect to life, and from that second aspect alone maturity comes.

और तलखाबे-अजीयत भी पिया है मैंने

और मैंने यंत्रणा का, दुख का, पीड़ाओं का, वेदनाओं का कड़वा जहर भी पीया है।

और तलखाबे-अजीयत भी पिया है मैंने

“And I have drunk the bitter draught of affliction as well…” I have drunk the bitter poison of pain, sorrow, and suffering.

मैंने फूलों को ही समझा था चमन का हासिल

मैं तो सोचता था, बस फूल ही निष्पत्तियां हैं इस जीवन की।

हाय कांटों ने बहारों का फुसूं तोड़ दिया,

लेकिन कांटे आए, खूब आए। और उन्होंने, वसंत ने जो जादू फैला रखा था, सब तोड़ दिया, सब उखाड़ दिया।

“I had thought the flowers were the only harvest of the garden— Alas, the thorns shattered the enchantment of spring.” Thorns came, many of them, and they tore up the magic that spring had cast.

और तलखाबे-अजीयत भी पिया है मैंने

मैंने फूलों को ही समझा था चमन का हासिल

हाय कांटों ने बहारों का फुसूं तोड़ दिया,

मेरे भबके हुए माहौले-गमी ने ऐ दोस्त

और दुख भरे वातावरण ने...

लेके हाथों से मेरा साजे-जुनूं तोड़ दिया,

मैंने वह जो भोग-विलास का एक विक्षिप्त वाद्य बना रखा था; वह जो मैं वीणा बजा रहा था शौक की, संगीत की, मस्ती की; वह जीवन के दुखों ने, जीवन के दुख भरे वातावरण ने अपने हाथ में लेकर वह वीणा तोड़ दी, तार-तार तोड़ दिए।

मेरे भबके हुए माहौले-गमी ने ऐ दोस्त

“O friend, the smoldering atmosphere of grief Took from my hands and broke my instrument of ecstasy…” That veena of indulgence I was playing—the music of pleasure and intoxication—life’s sorrows snatched it from my hands and snapped its strings.

लेके हाथों से मेरा साजे-जुनूं तोड़ दिया,

और सोए हुए अहसास की बेदारी ने

और अब एक जागरण आना शुरू हुआ है, एक होश आना शुरू हुआ है।

रामशो-रंग का पिंदारे-जबूं तोड़ दिया।

संगीत, रंग, राग, वह सब जादू टूट चुका है। वह सब झूठा सिद्ध हो चुका है।

“And the awakening of my once-sleeping sensitivity Burst the bubble of revelry and color.” The music, the pageantry, the magic—all is broken. It has proved false.

ये दो पहलू हैं जिंदगी के। जिसने जिंदगी पूरी जी है, उसके ही जीवन में वैराग्य का उदय होता है। राग की पीड़ा को जिसने झेला है, वही वैराग्य को जानता है। और जिसने गृहस्थी को खूब घनेपन से जीया है, उसके ही जीवन में संन्यास का फूल खिलता है।

These are the two aspects of life. Only in the life of one who has lived life to the full does dispassion arise. Only one who has suffered the pain of attachment knows detachment. And only in the life of one who has lived as a householder with intensity does the flower of sannyas bloom.

नहीं, मैं तुम्हें सलाह न दूंगा कि संसार से भाग जाओ। मैं तो तुम्हें सलाह दूंगा, जम कर खड़े हो जाओ, संसार को पूरा जी लो! ताकि संसार के दोनों पहलू तुम्हारे सामने आ जाएं, पूरा सिक्का तुम पहचान लो। उस पहचान में ही सिक्का हाथ से छूट जाता है। जादू के टूटने में देर नहीं लगती।

No, I will not advise you to run away from the world. I will advise you to stand your ground and live the world completely, so that both sides of the coin are revealed to you, so that you recognize the coin through and through. In that recognition the coin drops from your hand. Once the spell breaks, it doesn’t take long.

लेकिन अनुभव के बिना जादू टूटता नहीं। और एक बार जादू टूट जाए, तो तुम मुक्त हो।

But without experience the spell does not break. And once it breaks, you are free.

हाय कांटों ने बहारों का फुसूं तोड़ दिया,

मैंने फूलों को ही समझा था चमन का हासिल

एक बार तुम्हारा जादू टूट जाए वासना का, कामना का! कैसे टूटेगा?

“Alas, the thorns shattered the enchantment of spring… I had thought the flowers were the only harvest of the garden.” Once the spell of lust and craving breaks—how will it break?

मेरे संबंध में इस सारे देश में, इस देश के बाहर भी बड़ी भ्रांति है। लोग सोचते हैं, मैं लोगों को वासना सिखा रहा हूं। इससे उलटी कोई बात नहीं हो सकती। मैं लोगों को वैराग्य सिखा रहा हूं।

लेकिन वैराग्य फलता ही तब है जब लोग वासना से परिचित हो जाते हैं। नहीं तो वैराग्य फलता ही नहीं। जो वासना से अपरिचित विरागी हो जाते हैं, उनके भीतर राग सुलगता ही रहता है। छिपे-छिपे धुआं उठता ही रहता है। उनकी छाती में राग का धुआं गूंजता ही रहेगा। और कहीं न कहीं वासना पंख फड़फड़ाती रहेगी। और कहीं न कहीं आकांक्षाएं नये रास्ते खोजती रहेंगी। वे नये-नये जन्म लेंगे, उन्हें फिर-फिर लौटना होगा। उन्हें बार-बार आना होगा। जो भाग गए हैं संसार को बिना जीए, उन्हें संसार में वापस लौट ही आना होगा। संसार को जीए बिना कोई भी भाग नहीं सकता। यह कसौटी, यह परीक्षा देनी ही होगी।

There is a great misunderstanding about me in this country and beyond. People think I am teaching lust. Nothing could be more opposite. I am teaching dispassion. But dispassion ripens only when people become acquainted with passion. Otherwise the man who becomes a renunciate without knowing passion keeps smoldering inside. Hidden smoke keeps rising. In his chest the fumes of attachment will echo; somewhere the wings of desire will keep fluttering; somewhere ambitions will look for new routes. They will take new births; they will have to return again and again. Those who fled the world without living it will have to come back. This test must be taken; this trial must be passed.

जिसको मैं संन्यासी कह रहा हूं, अगर मेरी बात ठीक से समझ कर चल सके, तो उसे इस दुनिया में दुबारा आने की कोई जरूरत नहीं रह जाएगी। क्योंकि उसका वैराग्य राग की निष्पत्ति होगी। और उसका संन्यास संसार की निष्पत्ति होगी। उसकी मुक्ति ऊपर से आरोपित नहीं होगी, उसके अपने अनुभव से सृजित होगी। उसका अनुभव ही उसे इतना परिपक्व करेगा; उसकी पीड़ाएं जीवन की ही उसे जगाएंगी; उसके हाथ से अपने आप ही ये ऐशो-इशरत के प्याले गिर जाएंगे और टूट जाएंगे; उसके हाथ से अपने आप ही ये जीवन के भोग के वाद्य टूट जाएंगे, इनके तार उखड़ जाएंगे। और यह इतने चुपचाप हो जाएगा--शोरगुल न मचाना होगा, शोभायात्रा न निकालनी होगी, वैराग्य का कोई प्रदर्शन न करना होगा--यह ऐसे चुप-चुप हो जाएगा, गुप-चुप हो जाएगा, भीतर-भीतर हो जाएगा। पर दुबारा आने की फिर कोई जरूरत न रह जाएगी।

The one I call a sannyasin—if he can understand me rightly—will have no need to come into this world again. His detachment will be the fruit of attachment; his sannyas will be the outcome of the world. His freedom will not be imposed from above; it will be created by his own experience. His experience will mature him; life’s pains themselves will awaken him; from his hands, on their own, the goblets of luxury will fall and shatter; on their own, the instruments of indulgence will break, their strings will come undone. And it will all happen so quietly—no noise, no processions, no display of renunciation—so silently, secretly, inwardly. Then there will be no need to come again.

मैं तुम्हें एक संन्यास दे रहा हूं जो संसार के बाहर होने के लिए सर्वाधिक शक्तिशाली उपाय है। मगर बहुत थोड़े से समझदार लोग समझ सकेंगे। अधिक लोग तो गलत ही समझेंगे। वह भी स्वाभाविक है। अधिक लोगों से ज्यादा समझदारी की आशा भी नहीं है।

I am giving you a sannyas that is the most powerful means of being beyond the world. But only a few truly intelligent ones will understand. Most will misunderstand. That too is natural; one cannot expect great understanding from the many.

पूछा है तुमने: ‘क्या आत्मोपलब्धि के लिए सांसारिक जीवन जीना आवश्यक है?’
You have asked: “Is it necessary to live a worldly life for self-realization?”

नितांत आवश्यक है, राकेश! उसके बिना कोई संसार से न कभी मुक्त हुआ है, न हो सकता है।

आज इतना ही।

Absolutely essential, Rakesh! Without it, no one has ever been freed from the world, nor can anyone be. That’s all for today.