Prem Panth Aiso Kathin #1
Osho's original Hindi alongside Osho Live's English translation, matched passage by passage. Read only the Hindi or only the English.
सागर! साधु-संत वही कहते हैं, जो तुम सुनना चाहते हो। वह नहीं जो है। वैसा नहीं, जैसा है; वरन वैसा, जैसा तुम्हें प्रीतिकर लगेगा, मधुर लगेगा। वैसा, जैसा है, कटु भी हो सकता है, कठोर भी हो सकता है। तुम सांत्वना चाहते हो, सत्य नहीं। सत्य को तो तुम सूली देते हो। तुम मलहम-पट्टी चाहते हो, चिकित्सा नहीं। क्योंकि चिकित्सा तो कभी-कभी शल्य- चिकित्सा भी होती है। साधु-संत तुम्हारी पीठ थपथपाते हैं, तुम्हें प्रसन्नचित्त करते हैं।
क्षणभंगुर है वह प्रसन्नता। और उनका पीठ थपथपाना तुम्हारे किसी काम न आएगा। लेकिन हां, थोड़ी राहत मिलती है। क्षण भर को सही, थोड़ी आशा बंधती है।
Sagar! Sadhus and saints say what you want to hear—not what is. Not as it is, but as it will please you, sound sweet to you. The way it is may be bitter, hard. You want consolation, not truth. You crucify truth. You want ointment and bandages, not real treatment. For treatment may sometimes be surgery. Sadhus and saints pat your back and keep you cheerful. That cheerfulness is fleeting. Their back-patting is of no real use to you. Yes, it gives a little relief, a momentary hope.
तुम्हारे साधु-संत तुम्हारी आशा पर जीते हैं। वे सपनों के सौदागर हैं। उन्हें भलीभांति पता है तुम क्या चाहते हो। एक बात तो सुनिश्चित रूप से उन्हें ज्ञात है कि तुम सत्य नहीं चाहते। सत्य के साथ तो तुम बहुत दुर्व्यवहार करते हो। तुम मधुर झूठ चाहते हो, मीठा झूठ चाहते हो। तुम झूठों का एक जाल चाहते हो, जिसमें सुरक्षित तुम अपने जीवन को जैसा जी रहे हो वैसा ही जी सको। तुम्हें जीवन का रूपांतरण न करना पड़े।
Your sadhus and saints live on your hopes. They are peddlers of dreams. They know very well what you want. One thing they know for certain is that you do not want truth. You treat truth badly. You want sweet lies, sugar-coated lies. You want a web of untruths so you can go on living as you live, unchanged. You don’t want the transformation of life.
सिगमंड फ्रायड ने अपने बहुत महत्वपूर्ण वचनों में एक वचन यह भी कहा है कि मैं ऐसी कोई संभावना नहीं देखता भविष्य में कि आदमी बिना भ्रम के जी सकेगा।
भ्रम जैसे आदमी के लिए अनिवार्य भोजन है। तुम्हें बड़े-बड़े भ्रम चाहिए, तुम्हें बड़े-बड़े झूठ चाहिए--स्वर्ग के, नरक के, पाप के, पुण्य के। तुम्हें इतने झूठ चाहिए, तो तुम कहीं उन झूठों की सहायता लेकर, उन झूठों की बैसाखियां लेकर किसी तरह अपनी जिंदगी को गुजार पाते हो। कोई तुमसे कह दे कि तुम लंगड़े हो, तो तुम्हें पीड़ा होती है। कोई कह दे कि तुम अंधे हो, तो तुम्हें पीड़ा होती है। कोई कह दे कि ये तुम्हारे पैर नहीं हैं, लकड़ी है, बैसाखियां हैं, तो तुम्हें अच्छा नहीं लगता। इसीलिए तो हम अंधे को भी सूरदास जी कहते हैं। बुरा न लग जाए!
Among Freud’s important insights is this: I see no possibility that man will be able to live without illusions. Illusion is like essential food for man. You want big illusions, big lies—about heaven, hell, sin, virtue. Propped up by these crutches, you somehow drag your life along. If someone tells you you’re lame, it hurts. If someone says you’re blind, it hurts. If someone says those aren’t legs but wooden crutches, you don’t like it. That’s why we call a blind man “Surdasji,” so he won’t feel bad!
साधु-संत परजीवी हैं, तुम्हारे ऊपर निर्भर हैं। तुमसे रोटी पाते हैं, तुमसे वस्त्र पाते हैं, तुमसे सम्मान पाते हैं। वे तुम्हारे नौकर-चाकर हैं। तुम उन्हें सम्मान देते हो, सत्कार देते हो, उसके बदले में तुम उनसे सांत्वना चाहते हो। लेन-देन है, व्यवसाय है, समझौता है, सौदा है। इसलिए साधु-संत क्या कहते हैं, बहुत सोच-समझ कर पकड़ना। गौर से देख लेना। कहीं ऐसा तो नहीं है कि सिर्फ तुम्हारे झूठों को सहारा दिया जा रहा है? तुम्हारे घावों को सहलाया जा रहा है? भुलाया जा रहा है? कहीं ऐसा तो नहीं है कि धर्म के नाम पर तुम्हें अफीम पिलाई जा रही है?
Sadhus and saints are parasitic; they depend on you. They get their bread, clothes, and honors from you. They are your hired hands. You give them respect and hospitality; in return you demand consolation. It’s a transaction, a business, a bargain, a deal. Therefore, be very alert about what sadhus and saints say. Look closely: is it merely propping up your lies? Stroking your sores and helping you forget? Is religion being used to feed you opium?
मजदूर स्त्रियां काम करने जाती हैं तो बच्चों को अफीम खिला देती हैं। अफीम में मस्त पड़े रहते हैं बच्चे--रोते नहीं, गाते नहीं, चिल्लाते नहीं। मां दिन भर काम करेगी, बच्चा अफीम में मस्त झाड़ के नीचे टोकरी में पड़ा रहेगा।
When working women go out, they feed their children opium; the children lie stupefied—no crying, no shouting. The mother works all day, and the child lies blissed-out under a tree in a basket.
कार्ल मार्क्स ने कहा है कि धर्म ने आज तक आदमी को अफीम दी है।
और इसमें बहुत दूर तक सचाई है। कम से कम जिनको तुम साधु-संत कहते हो, उनके संबंध में तो यह बात सौ प्रतिशत सच है। हां, दो-चार लोगों को छोड़ दो--एक बुद्ध को, एक कृष्ण को, एक महावीर को, एक क्राइस्ट को, एक मोहम्मद को, ऐसे कुछ लोग छोड़ दो, वे अपवाद हैं--बाकी जो भीड़-भाड़ है कुंभ के मेले में तुम्हारे साधु-संतों की, उनके संबंध में मार्क्स बिलकुल ठीक कहता है कि जनता को अफीम पिलाई गई है।
Karl Marx said that religion has given man opium. There is a lot of truth in it—at least regarding those you call sadhus and saints; in their case it is a hundred percent true. Yes, leave aside a few—one Buddha, one Krishna, one Mahavira, one Christ, one Mohammed, a few such people are exceptions—but the jostling crowd at your Kumbh Melas that you call sadhus and saints, about them Marx is absolutely right: the masses have been fed opium.
लेकिन तुम अफीम मांगते हो। तुम कहते हो, किसी तरह जिंदगी को झेलने योग्य बना दो। तुम्हारी जिंदगी दुखपूर्ण है, यह सच है। यह दुख मिट भी सकता है, यह भी सच है। मगर दुख को मिटाना अफीम से नहीं होता। दुख को मिटाने के लिए श्रम करना होगा, साधना करनी होगी। दुख को मिटाने के लिए दुख की आधारभूत जड़ें काटनी होंगी। दुख है तो उसके कारण हैं। उन कारणों को मिटाना होगा। बीमारी है तो उसकी वजह है। सिर्फ बीमारी के लक्षण मिटाने से बीमारी न मिट जाएगी।
But it is you who ask for opium. You say, make life somehow bearable. Your life is full of suffering—true. It can end—also true. But suffering doesn’t end with opium. To end suffering, effort is needed, sadhana is needed. You must cut suffering at its roots. If suffering is, there are causes. Eliminate the causes. If there is disease, there is a reason. Removing symptoms won’t cure the disease.
तुम्हें बुखार चढ़ा है, तुम्हारे साधु-संत कहते हैं: ठंडे पानी में बैठ जाओ; शरीर गर्म है, ठंडा हो जाएगा। शरीर तो ठंडा होगा ही होगा, तुम भी ठंडे हो जाओगे। मरीज का इलाज नहीं है यह, यह मरीज की मौत है। शरीर गर्म है, यह तो लक्षण है। तुम्हारे भीतर रोग है कहीं। और जब तक रोग है, शरीर उत्तप्त रहेगा। शरीर तो केवल भीतर चल रहे किसी महाभारत की खबर दे रहा है, कि तुम्हारे भीतर अंतर-युद्ध छिड़ा है। उस अंतर-युद्ध के कारण सब उत्तप्त हो गया है। उस अंतर-युद्ध को समाप्त करना होगा, तो शरीर का ताप जाएगा। ठंडे पानी में बिठा देने से ताप नहीं जाएगा। मरीज मर सकता है, बीमारी समाप्त नहीं होगी।
You have a fever. Your sadhus and saints say: sit in cold water; the body is hot, it will cool down. The body will cool down—and so will you. That’s not treatment; that’s the patient’s death. Body heat is a symptom. The disease is within. As long as the disease remains, the body will be heated. The body is merely reporting an inner Mahabharata, an inner war. End that inner war, and the heat will go. Sitting in cold water won’t do it. The patient may die; the disease will not end.
लेकिन ठंडे पानी में बैठना अच्छा लगेगा। अच्छे लगने से ही कोई बात अच्छी नहीं हो जाती।
But sitting in cold water feels good. Feeling good does not make a thing good.
साधु-संत तुम्हारे लक्षणों का इलाज करते हैं। इलाज भी कहां करते हैं! लक्षणों के लिए तुम्हें व्याख्याएं दे देते हैं। निश्चित साधु-संत लोगों को समझा रहे हैं कि यह कलिकाल है, यह समय बहुत बुरा है। जैसे कि पहले कोई अच्छे समय रहे हैं! समय ही बुरी चीज है। समय के पार जाने में अच्छाई है। सभी युग कलियुग हैं। सतयुग न कभी रहा है, न है, न होगा। सतयुग तो सिर्फ तुम्हारी कल्पना है--अफीम! पहले लोग सोचते थे: सतयुग पहले हो चुका; वह एक ढंग की अफीम थी। एक तरह के पंडित-पुरोहित ने उसका उपयोग हजारों साल तक किया और आदमी को सुलाए रखा। फिर धीरे-धीरे उस अफीम का प्रभाव कम हो गया--लोग उसके आदी हो गए--उससे फिर नशा नहीं आना संभव रहा। जब एक आदमी अफीम रोज-रोज खाता रहे, तो धीरे-धीरे उस अफीम का परिणाम समाप्त हो जाता है। वह अफीम आदत हो जाती है। फिर नशा नहीं लाती। तो फिर नई अफीम की जरूरत पड़ती है।
Sadhus and saints treat your symptoms—or rather, they supply explanations for them. They keep telling people: This is the Kali Yuga, a terrible time. As if there were ever good times before! Time itself is the problem. Goodness lies in going beyond time. All ages are Kali Yuga. Sat Yuga neither was, nor is, nor will be. Sat Yuga is only your fantasy—opium! People used to think Sat Yuga had already happened; that opium worked for thousands of years, keeping man asleep. Slowly its effect wore off—people got used to it—so it could no longer intoxicate. A new opium was needed.
कम्युनिज्म नई अफीम है। कम्युनिज्म कहता है कि सतयुग आगे आने वाला है। पुरानी अफीम कहती थी कि राम-राज्य पहले हो चुका। नई अफीम कहती है: राम-राज्य आगे आने वाला है। जो पुरानी अफीम से बच गए हैं, वे नई अफीम की दुकान पर पहुंच गए हैं। वे वे ही लोग हैं जो काशी और काबा जाते थे, वे ही क्रेमलिन जाते हैं। वे वे ही लोग हैं जो गीता और कुरान में अपनी सांत्वना खोजते थे, अब दास कैपिटल और कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो में खोजते हैं। मगर बात नहीं बदली। पहले पीछे था स्वर्ग, अब आगे है स्वर्ग। और जिंदगी अभी है! और जिंदगी यहीं है! और जिंदगी में कुछ भी करना हो तो अभी करना होगा, आज करना होगा, तत्क्षण करना होगा! मगर तत्क्षण करने के लिए तो हमारी तैयारी नहीं। हम तो कहते हैं, कोई हमें एक प्यारा सपना दे दो कि हम सपने को ओढ़ लें और सो जाएं।
Communism is the new opium. The old opium said Ram-rajya once existed. The new opium says Ram-rajya is coming. Those who escaped the old opium have reached the new shop. The same people who went to Kashi and Kaaba now go to the Kremlin. The same people who sought consolation in the Gita and the Quran now seek it in Das Kapital and the Communist Manifesto. But nothing has changed. Formerly heaven was behind; now heaven is ahead. Yet life is here, now! If anything is to be done, it must be done now, today, this instant! But we are not ready for the instant. We want a sweet dream to wrap around us so we can go back to sleep.
तो तुम्हारे साधु-संत कह रहे हैं कि कलियुग है, बुरा समय है, बड़ा कठिन समय है। इस कठिन समय में तो बस भक्ति-मार्ग ही एक सरल उपाय है। तपश्चर्या कठिन है, योग कठिन है, और सब ध्यान कठिन हैं, भक्ति सरल है--गए मंदिर में, उतार ली आरती, चढ़ा दिए दो फूल, सिर पटका पत्थर की किसी मूर्ति पर, कि घर के ही एक कोने में भगवान को बना लिया--खुद का ही बनाया हुआ भगवान, खुद ही उसके सामने सिर झुका कर बैठ गए, इन खेलों का नाम भक्ति है। यह सरल है। निश्चित ही सरल है। और सस्ता क्या हो सकता है? और तुम सोचते हो कि बस हल हो गया। कलियुग है, समय कठिन है, सुगम मार्ग हाथ लग गया।
So your sadhus and saints say: It’s Kali Yuga, a hard time; the only easy way now is bhakti. Austerity is hard, yoga is hard, meditation is hard; devotion is easy—go to the temple, wave the aarti, offer two flowers, bang your head on some stone idol, or put a god in the corner of your house—your own homemade god—and bow before it. These games are called bhakti. Easy indeed! What could be cheaper? And you think the problem is solved. Tough times, but we’ve found an easy path.
और छोटे-छोटे लोगों की बात छोड़ो! जयप्रकाश नारायण अधमरी हालत में लटके हैं, जबरदस्ती मशीनों पर लटकाए गए हैं--विनोबा ने उनको दो संदेश भेजे। पहला संदेश भेजा एक संदेशवाहक के हाथ। जयप्रकाश न बोल सकते हैं, न बोलने की हालत में हैं, न लोगों को पहचानते हैं, और विनोबा क्या संदेश पहुंचाते हैं, मालूम है? कि शाकाहारी हो जाओ! कि जब तक मांसाहार न छोड़ोगे, तब तक स्वस्थ न होओगे!
यह कोई वक्त है? और जिंदगी भर क्या किया? जयप्रकाश जिंदगी भर वर्षों विनोबा के चरणों में बैठे रहे, तब न उनसे कहा कि शाकाहार करो, मांसाहार छोड़ो! मांसाहारी बने रहे और सर्वोदयी बने रहे। मांसाहारी बने रहे और गांधीवादी बने रहे। मांसाहारी बने रहे और अहिंसा पर प्रचार करते रहे। अब मरते वक्त, जब कि न होश है, न सुनने-समझने की क्षमता है--अपनी सगी बहिन को भी नहीं पहचान पाए; लोग जाते हैं, उनको आंख खोल कर देखते हैं, कुछ पहचान नहीं पाते--ऐसी नब्बे प्रतिशत मृत अवस्था में उनको संदेश भेजा जा रहा है, साधु-संत संदेश भेज रहे हैं: शाकाहारी हो जाओ! अब तो शाकाहारी हैं ही, अब कौन मांसाहार कर रहा है? कौन मांसाहार करवाएगा?
Forget lesser folk; even consider big names! Jayaprakash Narayan hung between life and death, strapped to machines; Vinoba sent him two messages. The first, via a messenger: Become a vegetarian! Until you give up meat you won’t recover! Is this the time? And what about the whole lifetime before? Jayaprakash sat at Vinoba’s feet for years; even then he didn’t say, “Become vegetarian, give up meat!” He remained a meat-eater and still a Sarvodaya man, a Gandhian, preaching non-violence. And now, at the time of death—no awareness, no capacity to hear or understand—he couldn’t recognize even his own sister; people opened his eyes and he recognized no one—ninety percent gone—and the message comes: Become vegetarian! He already is—who’s feeding him meat now?
और दूसरा संदेश भेजा है कि राम-हरि, राम-हरि जपते रहना। सांस बाहर जाए तो राम कहना, सांस भीतर जाए तो हरि कहना। राम-हरि, राम-हरि जपते रहना।
यह आदमी मर रहा है, जिंदगी भर न राम जपा, न हरि जपा, और अब तो कुछ होश भी नहीं है--अब सांस के साथ राम-हरि, राम-हरि जपते रहना! और तुम भी कहोगे कि विनोबा ने भी क्या धार्मिक संदेश भेजे हैं!
The second message: Keep chanting Ram-Hari, Ram-Hari. As the breath goes out, say “Ram”; as the breath comes in, say “Hari.” Ram-Hari, Ram-Hari—keep chanting. The man is dying, has never chanted Ram or Hari in his life, and now, without consciousness, he’s to coordinate “Ram-Hari” with his breath! And you will say: What a religious message Vinoba sent!
धार्मिक नहीं हैं, सिर्फ एक ही बात की खबर देते हैं कि ये लोग सठिया गए हैं। इन्हें खुद भी होश-हवास नहीं है कि ये क्या कर रहे हैं और क्या कर रहे हैं। तुम्हारे साधु-संत तुमसे वही कहे चले जाते हैं जो तुम्हें प्रीतिकर लगे। जिंदगी में तो नहीं कहा कि मांसाहार छोड़ दो, क्योंकि तब तो प्रीतिकर न लगता; अब तो कहने में कोई अड़चन नहीं है, अब तो शाकाहारी होकर मरा जा सकता है। मरते वक्त कोई भी शाकाहारी हो जाता है। जिंदगी भर राम-हरि, राम-हरि की कोई फिकर की नहीं; तब तो और राजनीति के हजार गणित बिठाने थे। अब मरते वक्त राम-हरि, राम-हरि कह लो! और बस राम-हरि, राम-हरि कह लिया कि पहुंच गए परमात्मा के लोक में, मिल जाएगा मोक्ष। तुम्हारे साधु-संत सिर्फ तुम्हें सांत्वना दे रहे हैं। और सांत्वना के बदले में तुमसे सत्कार ले रहे हैं, तुमसे सम्मान ले रहे हैं।
It’s not religious; it only shows these people have become senile. They themselves lack awareness of what they are doing. Your sadhus and saints keep saying what pleases you. In life they never said, “Give up meat,” because then you wouldn’t have liked it. Now there’s no obstacle—one can die vegetarian. Everyone becomes vegetarian at death! In life there was no worry about Ram-Hari—there were a thousand political calculations. Now at death, chant Ram-Hari—and, presto, the realm of God, liberation! Your sadhus and saints are merely consoling you, and in exchange they receive your honors.
तो पहली तो बात मैं तुमसे यह कहना चाहता हूं कि साधु-संतों से सावधान! बुद्ध-पुरुष कुछ बात और। बुद्ध-पुरुषों को तो तुम गाली दोगे, अपमान करोगे, सूली लगाओगे, जहर पिलाओगे, पत्थर मारोगे। साधु-संतों की पूजा करोगे! जिसकी भी तुम पूजा करो, जरा सोच लेना--क्यों कर रहे हो पूजा? कहीं ऐसा तो नहीं है कि वह तुम्हें भुलावे देता है--मीठे भुलावे, सुंदर भुलावे, मनमोहक सपने! तुम जो चाहते हो, वैसा ही। तुम तपश्चर्या नहीं करना चाहते, तुम ध्यान नहीं करना चाहते, राम-हरि, राम-हरि जपते रहना।
So first I say to you: beware of sadhus and saints! Enlightened ones are another matter. Enlightened ones you will abuse, insult, crucify, poison, stone. Sadhus and saints you will worship! Whomever you worship, pause and ask—why am I worshiping? Is it because he gives me delusions—sweet, beautiful delusions, charming dreams? Exactly what I want? You don’t want austerity, you don’t want meditation—just keep muttering Ram-Hari, Ram-Hari.
ध्यान कठिन है। क्योंकि ध्यान के लिए विचार की सारी श्रृंखला तोड़नी होगी।
ध्यान संघर्ष है। क्योंकि जब तक तुम मन के पार न जाओगे, ध्यान उपलब्ध न होगा।
राम-हरि, राम-हरि जपना बिलकुल आसान है। लेकिन राम-हरि जपना भक्ति नहीं है, सिर्फ तोतारटंत है। तो तोते भी रट लेते हैं राम-हरि, राम-हरि। एक दफा सिखा दो उन्हें। वह तो ओंठों की बात है। तुम्हारे हृदय में परमात्मा का स्मरण उतना ही कठिन है, शायद ज्यादा ही कठिन है, जितना ध्यान। मैं रहीम से राजी हूं। रहीम ठीक कहते हैं:
Meditation is difficult, because it requires you to break the entire chain of thought. Meditation is a struggle, because until you go beyond mind, meditation is not attained. Repeating Ram-Hari is utterly easy. But repeating Ram-Hari is not devotion; it is parrot-talk. Parrots can be taught to say Ram-Hari. It is only a matter of lips. The heart’s remembrance of God is as difficult as meditation—perhaps even more so. I agree with Rahim. He is right:
रहिमन मैन तुरंग चढ़ि, चलिबो पावक माहिं।
जैसे कोई घोड़े पर चढ़ कर, घोड़े पर बैठ कर, जंगल में आग लगी हो और उसमें से गुजरे।
Rahiman, mounting the steed of the mind, go riding through fire. The path of love is so difficult, not everyone can keep to it.
Like someone riding a horse through a forest aflame—that is how difficult it is:
रहिमन मैन तुरंग चढ़ि, चलिबो पावक माहिं।
जंगल भरा है आग से, सारे जंगल में आग है, और कोई घोड़े पर चढ़ कर उस जंगल में से गुजरे--जैसा वह कठिन है--
प्रेम-पंथ ऐसो कठिन, सब कोई निबहत नाहिं।।
Rahiman, mounting the steed of the mind, go riding through fire. The path of love is so difficult, not everyone can keep to it.
प्रेम-पंथ इतना ही कठिन है, सबसे नहीं निभता। राम-हरि जपते रहना, उससे प्रेम-पंथ नहीं निभ जाएगा! उससे तुम अपने को धोखा दे लेना; शायद और अपने आस-पास जो मूढ़ इकट्ठे हों, उनको धोखा दे लेना; मगर प्रेम-पंथ न सधेगा।
Repeating Ram-Hari will not see you through the path of love! It may deceive you—and the fools around you—but the path of love won’t be mastered.
प्रेम को समझो, उसका अर्थ समझो। प्रेम का अर्थ क्या होता है?
Understand love—what does it mean? Love has three meanings.
प्रेम के तीन अर्थ होते हैं। पहला अर्थ, जिसको तुम सामान्यतया जानते हो, जिसको हम कहते हैं: प्रेम में गिरना, फालिंग इन लव। वह गिरना ही है। वस्तुतः गिरना है। जब कोई प्रेम में गिर जाता है, तो उसका अर्थ क्या होता है?
उसका अर्थ होता है कि उसने अपनी स्वायत्तता खो दी, निजता खो दी, वह दूसरे का गुलाम हो गया। तुम एक स्त्री के प्रेम में गिर गए, तुम उस स्त्री के गुलाम हो गए; या किसी पुरुष के प्रेम में पड़ गए, तो तुम उस पुरुष के गुलाम हो गए। अब यह एक गुलामी का नया सिलसिला शुरू हुआ, जिसका तुमने बड़ा सुंदर नाम दिया है: प्रेम। अब तुम उस स्त्री के बिना नहीं रह सकते, अब वह स्त्री तुम्हारी अनिवार्यता हो गई, तुम्हारी आवश्यकता हो गई, उसके बिना तुम्हें मुश्किल होगी, कठिनाई होगी, जीना व्यर्थ मालूम होगा; अकेलापन लगेगा, खालीपन लगेगा। उस स्त्री ने तुम्हारी आत्मा में जगह बना ली। और निश्चित ही जिसके ऊपर तुम निर्भर हो जाओगे, वह तुम्हारा मालिक हो गया। और मालिक जब कोई हो जाएगा तो प्रीतिकर नहीं लगेगा, दुखद लगेगा।
The first is what you usually know: “falling in love.” It is indeed a fall. What does it mean when someone falls in love? It means he has lost his autonomy, his individuality; he has become the other’s slave. You fall in love with a woman; you become her slave. Or with a man; you become his slave. Now you cannot live without that person; she becomes your necessity, your addiction. Without her you feel difficulty, life seems vain; you feel lonely, empty. She has made a place in your soul. And whoever you depend on becomes your master. A master does not feel pleasant; it feels painful.
इसलिए प्रेम के ये सारे संबंध दुख में ले जाते हैं, कलह में ले जाते हैं। क्योंकि कौन किसको अपना मालिक बनाना चाहता है? गए थे प्रेम करने और हो गया कुछ और। गए थे राम-भजन को, ओटन लगे कपास। सोचा तो था कि प्रेम में उठेंगे और प्रेम मुक्ति लाएगा, लेकिन प्रेम लाया बंधन, कारागृह, जंजीरें। जिस पर तुम निर्भर हो, उसको तुम कभी क्षमा नहीं कर सकते। उस पर तुम क्रुद्ध ही रहोगे। इसलिए पति पत्नियों पर क्रुद्ध हैं, पत्नियां पतियों पर क्रुद्ध हैं। कहते हों, न कहते हों, उसका सवाल नहीं है; मगर भीतर क्रोध की आग है। और कारण?
कारण पत्नी नहीं है, न पति है, कारण तुम्हारी निर्भरता है। निर्भरता के प्रति रोष पैदा होता है। कोई नहीं चाहता कि अपनी आत्मा को बेचे और गुलाम हो जाए। मगर जिसको तुम प्रेम कहते हो वह ऐसा ही प्रेम है कि उसमें आत्मा बेचनी पड़ती है और गुलाम होना पड़ता है। और तुम जिसके गुलाम होते हो, वह तुम्हारा गुलाम हो रहा है। यह एक पारस्परिक गुलामी है। पति पत्नियों को गुलाम कर रहे हैं, पत्नियां पतियों को गुलाम कर रही हैं। यह एक-दूसरे पर गुलामी थोपी जा रही है। और दोनों की आत्माएं मरती हैं। और धीरे-धीरे दोनों अपंग हो जाते हैं।
So these love relationships lead to misery, to quarrels. Who wants to make another his master? You went to love and something else happened. You went to sing of Rama and ended up picking cotton. You thought love would elevate and liberate; it brought bondage, prison, chains. You cannot forgive the one you depend on; you will remain angry. Hence husbands are angry with wives, wives with husbands. Whether they say it or not is irrelevant; inside there is a fire of anger. Why? Not because of wife or husband, but because of dependence. Dependence breeds resentment. No one wants to sell his soul and become a slave. But the love you call love demands just that. And the one you enslave is enslaving you in return. It is mutual slavery. Husbands enslave wives; wives enslave husbands. Each imposes slavery on the other. Both souls wither. Slowly both become crippled.
तुमने वह देखी न, स्कूलों में बच्चे दौड़ करते हैं, लंगड़ी दौड़, जिसमें दो टांगें दो बच्चों की बांध दी जाती हैं, तो तीन टांगों से दौड़ना पड़ता है। लंगड़ी दौड़ का नाम विवाह है। उसमें दो व्यक्तियों की एक-एक टांग बांध दी गई, अब तीन टांग से उनको भागना पड़ता है। दोनों एक-दूसरे पर नाराज होते हैं। क्योंकि दोनों की गति में बाधा पड़ती है। एक पूरब जाना चाहता है, एक पश्चिम जाना चाहता है, और नहीं जा सकते। एक तेजी से जाना चाहता है, दूसरा नहीं तेजी से जाना चाहता; तो सदा दूसरे का ध्यान रखना पड़ता है। और हर बार दूसरे के लिए झुकना पड़ता है। और जब दूसरा तुम्हें झुकाता है तुम्हारी मजबूरी के क्षण में, तो उसकी मजबूरी के क्षण में तुम उसे झुकाते हो। यह एक तरह की दुश्मनी हुई, दोस्ती न हुई। एक तरह का शोषण हुआ, प्रेम न हुआ।
You have seen school sports where children run three-legged, two legs tied together? Marriage is the three-legged race. Two people have one leg tied, now they must run on three legs. Both become annoyed with each other because both are hindered. One wants to go east, the other west; they cannot. One wants to go fast, the other doesn’t; you must constantly accommodate the other—and every time you are forced to bend, you later force the other to bend. It becomes enmity, not friendship; exploitation, not love.
यह तो साधारण प्रेम है जिसको तुम जानते हो। इस प्रेम ने तुम्हारे जीवन को नरक बना दिया है। इस प्रेम की बात नहीं कर रहे हैं रहीम। प्रेम-पंथ ऐसो कठिन! यह तो कठिन है ही नहीं। यह तो बड़ा सरल है। दुनिया में सभी इसको सम्हाल लेते हैं। इसमें कठिनाई क्या होगी? हर घर में चल रहा है, हर परिवार में चल रहा है, हर व्यक्ति में चल रहा है। यह तो बड़ा सरल है।
This is the ordinary love you know—the love that has made your life a hell. Rahim is not speaking of this love. “The path of love is so difficult”—this is not difficult; it’s the easiest. Everyone manages it; every home runs on it. What’s difficult about it?
इससे ऊंचा एक प्रेम होता है। उसको प्रेम में गिरना नहीं कह सकते। उसको हम कहेंगे: प्रेम में होना, बीइंग इन लव। वह बड़ी और बात है। उसका स्वभाव मैत्री का है। खलील जिब्रान ने ठीक कहा है कि सच्चे प्रेमी मंदिर के दो स्तंभों की भांति होते हैं। बहुत पास भी नहीं, क्योंकि बहुत पास हों तो मंदिर गिर जाए। बहुत दूर भी नहीं, क्योंकि बहुत दूर हों तो भी मंदिर गिर जाए।...देखते हो ये स्तंभ, जिन्होंने च्वांग्त्सु-मंडप को सम्हाला हुआ है? ये बहुत पास भी नहीं हैं, बहुत दूर भी नहीं हैं। थोड़ी दूरी, थोड़े पास। तो ही छप्पर सम्हला रह सकता है। एकदम पास आ जाएं तो छप्पर गिर जाए; बहुत दूर हो जाएं तो छप्पर गिर जाए। एक संतुलन चाहिए।
Above this is a second kind of love. It is not falling in love; it is “being in love.” Its flavor is friendship. Kahlil Gibran said true lovers are like two pillars of a temple—neither too close, lest the roof fall, nor too far, lest the roof fall. Look at these pillars holding up this pavilion: not too close, not too far; a measured distance, a measured nearness—only then can the roof stand. If they come very close, the roof collapses; too far, it collapses. A balance is needed.
असली प्रेमी न तो एक-दूसरे के बहुत पास होते हैं, न बहुत दूर होते हैं। थोड़ा सा फासला रखते हैं, ताकि एक-दूसरे की स्वतंत्रता जीवित रहे। ताकि एक-दूसरे की स्वतंत्रता में व्याघात न हो, अतिक्रमण न हो। ताकि एक-दूसरे की सीमा में अकारण हस्तक्षेप न हो।
True lovers are neither too close nor too distant. They keep a little space so each one’s freedom remains alive—no violation, no trespass. No needless intrusion into the other’s domain.
मैं एक छोटे बच्चे के साथ घूमने गया हुआ था। एक बगीचे के सामने तख्ती लगी थी: नो ट्रेसपासिंग, प्रवेश निषिद्ध। वह छोटा बच्चा नई-नई अंग्रेजी भाषा सीख रहा था, उसने पढ़ा: नो ट्रेसपासिंग। फिर थोड़ा सोच-विचार में पड़ गया।
मैंने उससे पूछा कि तू क्या सोच रहा है?
वह कहने लगा कि मैं यह सोच रहा हूं कि क्या दुनिया में ऐसी भी कोई जगह है जहां तख्ती लगी हो: ट्रेसपासिंग; कि यहां प्रवेश आमंत्रित है; ऐसी भी कहीं कोई तख्ती होगी दुनिया में?
I once walked with a small child. Outside a garden a sign read: NO TRESPASSING. The child was new to English; he read it and fell silent, thinking. I asked, “What are you thinking?” He said, “I wonder if there is any place in the world with a sign that says: TRESPASSING—entry invited!”
इस दुनिया में तो नहीं होगी। यहां तो हर एक अपने को सम्हाले है। या तो गुलाम हो गया है किसी का, तो इतना दब गया है, रुंद गया है दूसरों के पैरों से, कि अब कहने वाला ही नहीं बचा कोई। और या फिर इतना घबड़ा गया है दबने से कि भाग गया है जंगल में, अकेला बैठा है, चारों तरफ तख्ती लगा दी है: नो ट्रेसपासिंग। उसी को तो हम संन्यासी कहते हैं, साधु कहते हैं, जो जंगल भाग जाता है, चारों तरफ तख्ती लगा देता है: नो ट्रेसपासिंग। लक्ष्मण-रेखा खींच कर बैठ जाता है: भीतर मत आना। क्योंकि डरता है कि भीतर तुम आए कि गुलामी शुरू हुई।
Not in this world. Here everyone is guarded. Either someone is enslaved and so trampled by others’ feet he has no voice left; or else, frightened by past tramplings, he flees to the forest and sits alone, hanging signs all around: NO TRESPASSING. That’s what we call a renunciate, a sadhu: he flees to the forest and draws a Lakshman-rekha—Do not enter! He’s afraid that if you enter, slavery begins.
दुनिया में लोग हैं जो रौंदे जा रहे हैं। और कुछ लोग हैं जो भाग गए हैं। ये दोनों अपंग हैं। प्रेम में होने का अर्थ होता है: हम पास भी होंगे इतने कि हमें एक-दूसरे से कोई भय का कारण नहीं, और हम इतने दूर भी होंगे कि हम एक-दूसरे को रौंद भी न डालेंगे, हमारे बीच आकाश होगा। और तुम्हारा निमंत्रण होगा तो मैं आऊंगा, और मेरा निमंत्रण होगा तो तुम मेरे भीतर आओगे। मगर निमंत्रण पर। यह हक न होगा, अधिकार न होगा।
In this world some are being trampled; others have run away. Both are crippled. To be in love means: we shall be close enough that we have no fear of one another, and far enough that we do not trample one another. There will be sky between us. If you invite me, I will come; if I invite you, you come within. But by invitation—not by right, not by claim.
रवींद्रनाथ के एक उपन्यास में एक युवती अपने प्रेमी से कहती है कि मैं विवाह करने को तो राजी हूं, लेकिन तुम झील के उस तरफ रहोगे और मैं झील के इस तरफ।
प्रेमी की बात समझ के बाहर है। वह कहता है: तू पागल हो गई है? प्रेम करने के बाद लोग एक ही घर में रहते हैं।
उसने कहा कि प्रेम करने के पहले भला एक घर में रहें, प्रेम करने के बाद एक घर में रहना ठीक नहीं, खतरे से खाली नहीं। एक-दूसरे के आकाश में बाधाएं पड़नी शुरू हो जाती हैं। मैं झील के उस पार, तुम झील के इस पार। यह शर्त है तो विवाह होगा। हां, कभी तुम निमंत्रण भेज देना तो मैं आऊंगी। या मैं निमंत्रण भेजूंगी तो तुम आना। या कभी झील पर नौका-विहार करते अचानक मिलना हो जाएगा। या झील के पास खड़े वृक्षों के पास सुबह के भ्रमण के लिए निकले हुए अचानक हम मिल जाएंगे, चौंक कर, तो प्रीतिकर होगा। लेकिन गुलामी नहीं होगी। तुम्हारे बिना बुलाए मैं न आऊंगी, मेरे बिना बुलाए तुम न आना। तुम आना चाहो तो ही आना, मेरे बुलाने से मत आना। मैं आना चाहूं तो ही आऊंगी, तुम्हारे बुलाने भर से न आऊंगी। इतनी स्वतंत्रता हमारे बीच रहे, तो स्वतंत्रता के इस आकाश में ही प्रेम का फूल खिल सकता है।
In a novel by Rabindranath Tagore, a young woman says to her lover: I agree to marry, but you will live on that side of the lake and I on this side. The lover is baffled: Have you gone mad? After love people live in the same house. She says: Before love, live in one house if you like; after love, it’s risky. We begin to obstruct each other’s sky. I on that shore, you on this—then we will marry. Sometimes you send an invitation and I will come; or I will invite you, and you come; or perhaps we’ll meet by chance while boating, or on a morning walk by the trees near the lake—then we’ll be delighted. But no slavery. Without call I will not come; without call you don’t come. Come when you wish, not just because I call. I will come when I truly wish, not merely because you call. Let such freedom remain between us—only in this sky of freedom can love’s flower bloom.
ऐसा दूसरा प्रेम बहुत कठिन है।
This second love is difficult.
और रहीम जिसकी बात कर रहे हैं वह तो तीसरा प्रेम है, वह तो अति कठिन है। यह दूसरा प्रेम भी शायद कभी-कभी संभव हो जाता है--किसी कवि को, किसी चित्रकार को, किसी मूर्तिकार को, किसी संगीतज्ञ को। पहला प्रेम तो साधारण, आम जन का प्रेम है; पृथक जन का प्रेम है; भीड़-भाड़ का, भेड़ों का। दूसरा प्रेम मनुष्यों का प्रेम है, जिनकी थोड़ी गरिमा है, जिनमें थोड़ा बोध है, प्रतिभा है। दूसरा भी बहुत कठिन है। और रहीम तो तीसरे प्रेम की बात कर रहे हैं।
But Rahim is speaking of the third kind of love—the supremely difficult. The second is sometimes possible—for a poet, a painter, a sculptor, a musician. The first is the love of the common herd. The second is for human beings with some dignity, awareness, talent. Even the second is very difficult. And Rahim speaks of the third.
पहला प्रेम: फालिंग इन लव, प्रेम में गिरना।
दूसरा प्रेम: बीइंग इन लव, प्रेम में होना।
First: falling in love. Second: being in love. Third: being love.
और तीसरा: बीइंग लव, प्रेम ही होना।
तीसरा कोई संबंध ही नहीं है, उसका दूसरे से कोई नाता ही नहीं है। वह तो प्रेम की चैतन्य दशा है। वह तो भीतर से उमगता हुआ प्रेम है सारे अस्तित्व के प्रति--इस कूकती कोयल के प्रति, इन पक्षियों की आवाजों के प्रति, सूरज की इन किरणों के प्रति, वृक्षों के प्रति, लोगों के प्रति--यह सारे समग्र अस्तित्व के प्रति। सच पूछो तो प्रति का सवाल ही नहीं है। किसी का पता नहीं है उस प्रेम पर। जैसे कोई झरना फूट रहा हो, या जैसे किसी फूल से सुगंध उठ रही हो। वह किसी पते-ठिकाने पर नहीं जा रही। वह पहले पोस्ट-आफिस नहीं जाएगी, वह किसी पोस्टमैन पर सवार नहीं होगी, वह किसी लिफाफे में बंद नहीं होगी। वह उड़ेगी खुले आकाश में। जिसको लेना हो, ले ले। और न लेना हो तो न ले। जैसे दीये से झरता प्रकाश है। वह झर रहा है सिर्फ, वह दीये का स्वभाव है।
The third has no relationship; it is not about the other. It is a state of consciousness. It is love welling up from within toward the whole of existence—toward the cuckoo’s call, the birds’ songs, the sun’s rays, the trees, people—toward the totality. Truly, there is no “toward”; that love is addressless. Like a spring bursting forth, like fragrance rising from a flower—not going to any fixed address, not via a post office, not riding a postman, not sealed in an envelope—just flying in the open sky. Whoever wants, can receive; whoever doesn’t, doesn’t. Like light spilling from a lamp—it pours because it is the lamp’s nature.
ऐसे प्रेम की बात कर रहे हैं रहीम। ऐसा प्रेम तो बुद्धों का होता है। ऐसा प्रेम तो उनका ही होता है जो ध्यान की परम अवस्था को उपलब्ध हो गए। ऐसा प्रेम तो ध्यान का परिणाम है। और ऐसा प्रेम सरल नहीं हो सकता--जैसा तुम्हारे साधु-संत कह रहे हैं।
This is the love Rahim speaks of. This is the love of the Buddhas—those who have attained the ultimate state of meditation. This love is the outcome of meditation. And it cannot be “easy,” as your sadhus and saints say.
रहिमन मैन तुरंग चढ़ि, चलिबो पावक माहिं।
प्रेम-पंथ ऐसो कठिन, सब कोई निबहत नाहिं।।
Rahiman, mounting the steed of the mind, go riding through fire. The path of love is so difficult, not everyone can keep to it.
यह सबसे निभ नहीं सकता। यह तो विरले, बहुत विरले, बड़े जागरूक पुरुष इस अवस्था को उपलब्ध हो पाते हैं। और जो ऐसे प्रेम को जानते हैं, वे ही परमात्मा को जानते हैं। और ऐसे प्रेम का नाम भक्ति है। मंदिर में चढ़ा आए दो फूल, जला आए एक दीप, कि उतार आए आरती, कि करवा ली घर में सत्यनारायण की कथा, कि मरते वक्त हरि-राम, हरि-राम जपते रहे, या खुद न बना जपते तो किसी पंडित-पुजारी को बिठा कर जपवाते रहे हरि-राम, हरि-राम, इससे नहीं होगा! रहीम इस प्रेम की बात नहीं कर रहे हैं। वे तो प्रेम के उस पंथ की बात कर रहे हैं जो परमात्मा से मिला देता है। वह तो अति कठिन है, कठिन से कठिन है। गौरीशंकरों पर चढ़ जाना आसान, चांद-तारों पर पहुंच जाना आसान, प्रेममय हो जाना सर्वाधिक कठिन है।
Not everyone can keep to it. Rare, very rare, highly aware beings attain this state. Those who know such love alone know God. And this love is bhakti. Waving a lamp in the temple, offering two flowers, lighting a candle, doing a Satyanarayan story at home, or muttering Hari-Ram at the time of death—or having a priest mutter if you can’t—this won’t do! Rahim is not speaking of this. He speaks of the path of love that leads to the Divine—supremely difficult, more difficult than climbing Everest or reaching the moon. To be love is the hardest.
मैं तो रहीम से राजी हूं, तुम्हारे साधु-संतों से नहीं। तुम्हारे साधु-संत तो तुम्हें खिलौने दे रहे हैं, घुनघुने दे रहे हैं।
I agree with Rahim, not with your sadhus and saints. They hand you toys and kazoos.
मैंने सुना है, एक आदमी ने विज्ञापन पढ़ा। विज्ञापन बड़ा प्रीतिकर था, जैसे कि विज्ञापन होते हैं। जरा विज्ञापनों को गौर से देखा करो! वे तुम्हारी मनोदशा की खबर देते हैं।
केडिलक कार का विज्ञापन होता है, तो विज्ञापन में लिखा होता है: समथिंग टु बिलीव इन! कार, उसका विज्ञापन: समथिंग टु बिलीव इन! कुछ जिस पर भरोसा किया जा सके, विश्वास किया जा सके, जिस पर श्रद्धा की जा सके! सोचो, किन लोगों के लिए यह विज्ञापन दिया जा रहा है? ईश्वर पर श्रद्धा हट गई है, जीवन से श्रद्धा हट गई है, प्रेम से श्रद्धा हट गई है, सारी बहुमूल्य श्रद्धाएं समाप्त हो गईं। अब केडिलक कार पर श्रद्धा करनी पड़ेगी। अब कुछ तो चाहिए, श्रद्धा करने को कुछ तो चाहिए। श्रद्धा खाली रह गई है। तो लोग कारों में भरोसा कर रहे हैं, कारों में श्रद्धा कर रहे हैं।
I have heard: A man read an advertisement—seductive, as ads are. Watch ads closely; they reveal your mind. A Cadillac ad says: Something to believe in! A car—something to believe in! Something to trust, to have faith in! For whom is this written? Faith in God is gone, in life is gone, in love is gone; all precious faiths exhausted—now one must have faith in a Cadillac. One must believe in something.
या कोकाकोला का विज्ञापन पढ़ो: एवरीथिंग गोज वेल विद कोकाकोला।
तो अगर पत्नी से झगड़ा है, कोकाकोला लाओ! अगर घर में वैमनस्य है, तो रेफ्रिजरेटर में कोकाकोला की बोतलें भर कर रखो! हर चीज बड़े रंग से चलती है, मौज से चलती है--बस कोकाकोला संग में हो, सब ठीक होता है। लोग कर रहे हैं इस तरह के अभ्यास। अब और तो कोई उपाय नहीं रहा। बाइबिलें धोखा दे गईं, गीताएं काम नहीं पड़ीं, अब कोकाकोला पर भरोसा करो! कुछ तो चाहिए! तुम्हारे विज्ञापन तुम्हारे ही संबंध में खबर देते हैं।
Or read Coca-Cola’s ad: Everything goes well with Coca-Cola. Quarreling with your wife? Bring Coke! Hostility at home? Stock the fridge with Coke! Everything flows smoothly—just have Coke and all is well. People practice this now. Bibles failed, Gitas failed—now trust Coke! Ads tell on you.
एक आदमी ने पढ़ा कि एक नया आविष्कार हुआ है, एक ऐसे संगीत-वाद्य का कि न बिजली की जरूरत, न बैटरी की जरूरत; जंगल में ले जाओ, कहीं भी जाओ--संगीत सुनो! तत्क्षण उसने मनीआर्डर किया। पच्चीस रुपये। सस्ता भी था, महंगा भी नहीं था--ऐसा संगीत-वाद्य। सीखने की कोई जरूरत नहीं, यह भी उसमें। किसी स्कूल में नहीं जाना, सीखना नहीं, बैटरी नहीं, बिजली नहीं--कहीं भी, जंगल में बैठो! बड़ी सुंदर पार्सल आई। बड़ी उत्सुकता से, आतुरता से खोली, सारा घर इकट्ठा हो गया, निकला एक घुनघुना! जहां जाओ, वहीं बजाओ। सीखने की कोई जरूरत नहीं। न बैटरी की, न बिजली की जरूरत।
A man read of a new musical instrument: needs no electricity, no batteries; take it to the forest—wherever you are, listen to music! He immediately sent a money order—twenty-five rupees. Cheap too. No learning required, said the ad. No school, no lessons, no batteries, no electricity—sit in the woods and enjoy! A lovely parcel arrived; the whole family gathered; he opened it eagerly—and out came a kazoo! Wherever you go, hum away. No learning; no batteries; no electricity.
तुम्हारी भक्ति घुनघुनों जैसी है, खेल-खिलौनों जैसी है। और साधु-संत कह रहे हैं कि भक्ति का मार्ग बड़ा सरल, बड़ा सुगम। और तुम्हें जंचती है बात। जंचती है, क्योंकि तुम चाहते हो कि कोई सुगम बात हो, घुनघुने जैसी बात हो; न सीखनी पड़े, न बिजली की जरूरत, न बैटरी की जरूरत; न तपना पड़े, न गलना पड़े, न जीवन को समर्पित करना पड़े, कुछ भी न करना पड़े। एक गोबर के बना कर गणेश जी बिठाल लिए। चलो गौ-गोबर ही सही! पवित्र गोबर के बना लिए! चढ़ा दी फूल की माला, हाथ जोड़ कर बैठ गए, झूठे आंसू बहाने लगे, गणपति की प्रार्थना करने लगे--और तुमने सोचा हो गया सब, भक्ति हो गई। तुम्हें भी लगेगा कि साधु-संत ठीक ही कह रहे हैं, मामला बिलकुल सरल है, अड़चन क्या है इसमें?
Your bhakti is like that kazoo—children’s toys. And sadhus and saints say the path of devotion is simple, easy. It suits you—you want something easy, a kazoo—no learning, no power, no battery; no heating, no melting, no surrendering of life—nothing. Make a Ganesh out of cow-dung if you like—“holy” dung!—garland it, fold your hands, shed false tears, pray to Ganapati—and you think you’ve done it: devotion accomplished. So you feel the saints are right—it’s all very easy. What hurdle is there?
लेकिन यह भक्ति ही नहीं है। तुमने जो चाहा, साधु-संतों ने तुम्हें दे दिया। घुनघुना चाहा, घुनघुना दे दिया। उन्हें घुनघुने बेचने हैं, तुम घुनघुनों के खरीददार हो, दोनों के बीच मेल बन जाता है। दोनों एक-दूसरे से प्रसन्न। वे तुमसे प्रसन्न हैं, तुम उनसे प्रसन्न हो।
But this is not devotion. You wanted it; the saints sold it. You asked for kazoos; they supplied kazoos. They need to sell; you want to buy; the deal makes both happy.
तुम्हारे साधु-संत साधु-संत नहीं हैं, सिर्फ शोषक हैं। तुम्हारी कमजोरियों का शोषण किया जा रहा है। मगर इस ढंग से किया जा रहा है और इतनी सदियों से किया जा रहा है और इतना प्राचीन है शोषण कि तुम्हें याद भी नहीं आता कि यह शोषण शोषण है। तुम्हें तो लगता है, यह सत्संग हो रहा है।
Your sadhus and saints are not saints—they are exploiters. They exploit your weaknesses so smoothly, for so many centuries, so anciently, that it doesn’t even occur to you it’s exploitation. You think it’s satsang.
मैं तुमसे कहना चाहता हूं: प्रेम-मार्ग निश्चित ही सर्वाधिक कठिन मार्ग है। इससे तुम यह मत समझना कि मैं तुमसे यह कह रहा हूं: तुम प्रेम को उपलब्ध न हो सकोगे। मैं यह नहीं कह रहा हूं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि प्रेम-मार्ग असंभव है। इतना ही कह रहा हूं, सस्ता नहीं है। इतना ही कह रहा हूं कि तुम्हारे झूठे आयोजनों से उपलब्ध न होगा। तुम्हें कसौटी पर से गुजरना होगा।
I say to you: the path of love is indeed the most difficult. Don’t take this to mean I am saying you cannot attain love. I am not. I am not saying the path of love is impossible. I am only saying it isn’t cheap. Your false arrangements won’t do. You must pass through the touchstone of fire.
रहिमन मैन तुरंग चढ़ि, चलिबो पावक माहिं।
आग की कसौटी से गुजरना होगा, अग्नि-परीक्षा देनी होगी। पकोगे अग्नि में तो ही निखरोगे, कुंदन की तरह स्वच्छ होगा स्वर्ण तुम्हारा। प्रभु के चरणों में चढ़ने के योग्य होगा स्वर्ण तुम्हारा। तुम आभूषण बनोगे। आग से बिना गुजरे यह नहीं हो सकता। और प्रेम से बड़ी आग नहीं है दुनिया में। और सब आगें तो शरीर को जला सकती हैं, प्रेम है अकेला जो आत्मा को जलाता है और निखारता है। और आगें तो बाहर रह जाती हैं, प्रेम है अकेली आग जो भीतर अंतरतम तक जाती है; जो तुम्हें पोर-पोर निखारती, कोर-कोर निखारती। जो तुम्हारे रोएं-रोएं को शुद्ध कर जाती है, तुम्हारी श्वास-श्वास को शुद्ध कर जाती है।
Rahiman, mounting the steed of the mind, go riding through fire. You must undergo the trial by fire. Only if you are baked in fire will you be refined. Your gold will be purified like kundan—fit to be offered at the Lord’s feet; you will become an ornament. Without fire, it cannot be. No fire burns like love. Other fires can burn the body; love alone burns and refines the soul. Other fires remain outside; love alone reaches the innermost core, refining every pore, every fiber, purifying every breath.
लेकिन तुम्हें तब तीसरे ढंग का प्रेम सीखना होगा। तुम्हें प्रेम होना होगा। प्रेम करना नहीं, प्रेम संबंध नहीं, वरन प्रेम तुम्हारे अंतर की दशा होनी चाहिए। तुम्हें प्रेमपूर्ण होना होगा।
पहला प्रेम कामवासना है, दूसरा प्रेम मैत्री है, तीसरा प्रेम करुणा है। और जब प्रेम करुणा बनता है, तो परमात्मा का द्वार बनता है। लेकिन इस प्रेम तक जाने के लिए तुम्हें ध्यान का उपाय करना ही है। उसके सिवाय कोई उपाय नहीं है दूसरा। क्योंकि प्रेम का अर्थ होता है, मस्तिष्क से हृदय में उतर आना। और मस्तिष्क तुम्हें जकड़े हुए है। और तुम्हारे साधु-संत समझा रहे हैं कि राम-हरि जपते रहना। वह राम-हरि तुम कहां जपोगे? शब्द तो मस्तिष्क में ही होते हैं, हृदय में नहीं जाते।
But then you must learn the third kind of love. You must become love—not do love, not have a relationship. Love must become the inner state. You must be love-full. The first love is lust; the second is friendship; the third is compassion. When love becomes compassion, it becomes a door to God. But to reach this love, meditation is indispensable. There is no other way. Love means descending from head to heart. But your head has you in its grip. And your sadhus tell you to chant Ram-Hari. Where will you chant? Words are in the head; they do not reach the heart.
लेकिन विनोबा का संदेश जयप्रकाश नारायण को दिया गया। अनेक लोगों को लगा होगा: बड़ा धार्मिक संदेश!
यह देश तो बड़ा अजीब है। इस देश के साधु-संत, इस देश के नेता एक से एक अदभुत हैं! जयप्रकाश मरे ही नहीं और पार्लियामेंट ने शोक-संवेदना प्रकट कर दी, और देश के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने घोषणा कर दी कि मर गए! मोरारजी देसाई का मनोविश्लेषण करवाना जरूरी है। अगर फ्रायड से पूछो तो वह कहेगा कि वे चाहते हैं कि मर जाएं। इसलिए जल्दी घोषणा कर दी। भीतर चाह थी। आकांक्षा की पूर्ति वही है कि किसी तरह मरें, झंझट मिटे। मरने की जरा भी खोजबीन न की गई। आश्चर्य! किसी से पूछताछ न की गई। सरकार का इतना बड़ा आयोजन है, बड़े-बड़े नेता जसलोक अस्पताल में बैठे हुए हैं, जसलोक अस्पताल चौबीस घंटे प्रधानमंत्री से फोन से जुड़ा हुआ है। लेकिन बिना कोई खोज-खबर किए, किसी एक आदमी ने अफवाह उड़ा दी कि मर गए--उस आदमी का भी पक्का पता नहीं चल रहा कि कौन? किसी ने यूं ही मजाक कर दिया हो, बंबई से किसी ने फोन ही कर दिया हो उठा कर--मगर इतनी जल्दी भरोसा कर लिया? जिनसे हमारा प्रेम होता है वे तो मर भी जाते हैं तो भी भरोसा नहीं आता कि मर गए।
Vinoba’s message to Jayaprakash looked “religious” to many. This country is strange. Its sadhus and its leaders—each more astonishing than the other! Jayaprakash hadn’t even died, yet Parliament passed a condolence motion; the Prime Minister, Morarji Desai, announced he had died! Morarji’s psyche needs analysis. Ask Freud and he’ll say he wants him to die—hence the premature announcement. An inner desire: may he die, and the hassle end. No verification! Astonishing. No inquiry. The government apparatus was in place; big leaders were in Jaslok Hospital; the hospital was on 24-hour phone with the PM. Yet without checking, some person started a rumor that he had died—no one knows who. Perhaps a prank call from Bombay—and it was believed. When we love someone, even after he dies, we cannot believe he is gone.
तुम जानते हो यह बात। अगर तुम्हारा किसी से प्रेम है, वह मर जाए, तो मर जाने के बाद भी कई दिन लग जाते हैं यह भरोसा लाने में कि मर गया। बार-बार भूल जाती है यह बात कि मर गया। कैसे यह हो सकता है? यह हो ही नहीं सकता। किसी मां का बेटा मर जाए, मरी लाश सामने पड़ी है, मगर वह मान नहीं पाती, वह पूछती है--कैसे? यह हो कैसे सकता है? मेरा बेटा मर कैसे सकता है? नहीं-नहीं, मरा नहीं है। शायद सो गया है; शायद बेहोश हो गया है; शायद लौट आएगा।
You know this. If you love someone and he dies, it takes days to believe it. Again and again you forget he is dead. How is it possible? A mother’s son dies, the body is before her, yet she can’t accept it: How can my son die? No, he’s not dead—perhaps asleep, perhaps unconscious; perhaps he will return.
मर जाने पर भरोसा नहीं आता है, यहां जिंदा आदमी बैठा है, रेडियो पर खबर दे दी गई, पार्लियामेंट में शोक-संवेदनाएं हो गईं, राज्य-सभाओं में शोक-संवेदनाएं हो गईं, दफ्तर बंद हो गए, झंडे झुका दिए गए। इस तरह की मूढ़ता किसी और देश में घट सकती है? भारत धन्य है! धन्य हैं इसके नेता! और धन्य हैं इसके साधु-संत! इसका कोई मुकाबला ही नहीं दुनिया में, यह बेजोड़ है।
We cannot believe at death; yet here, a living man sits and the radio announces his death, Parliament and the States pass condolence motions, offices close, flags are lowered. Could such stupidity occur anywhere else? Blessed is India! Blessed its leaders! Blessed its sadhus! Matchless!
कहीं भीतरी आकांक्षा है कि खत्म हो जाए यह आदमी। कहीं बड़े गहरे अचेतन में छुपा भाव है, वही प्रकट हो गया है। इसीलिए इतनी जल्दी भरोसा कर लिया बिना एक बार भी पूछताछ किए। और दूसरी तरफ विनोबा जैसे लोग हैं, वे कह रहे हैं: हरि-नाम जपते रहना। एक तरफ मोरारजी देसाई हैं, वे कहते हैं: तैयारी करो, अरथी बांधो, राम-नाम सत है! एक तरफ राम-नाम सत करवाने वाले लोग हैं, एक तरफ कह रहे हैं: हरि-नाम जपते रहना!
Somewhere there is a deep unconscious wish: let this man be finished. That’s why belief came so quickly, without even a single inquiry. On the other side, there are people like Vinoba saying: Keep chanting the Lord’s name. On one side, Morarji says: Prepare, tie the bier; Ram-naam sat hai! On one side, those ready to chant “Ram-naam sat hai,” on the other, those saying: Keep chanting the name!
सस्ती बातें!
Cheap talk!
प्रेम को उपलब्ध होना है तो मस्तिष्क से सारी चेतना हृदय की तरफ प्रवाहित होनी चाहिए। यह बड़ी क्रांति है, रूपांतरण है। यह कोई छोटा काम नहीं है। यह बड़े से बड़ा काम है जो आदमी जीवन में कर सकता है। यह बड़ी से बड़ी चुनौती है। चेतना मस्तिष्क में जाकर अटक गई है। क्योंकि तुम्हारा सारा शिक्षण, तुम्हारे स्कूल, तुम्हारे विद्यालय, तुम्हारे विश्वविद्यालय, तुम्हारा समाज, संस्कृति, सभ्यता, सबका एक ही आग्रह है कि चेतना को मस्तिष्क में ले जाओ। तो गणित सिखाओ, तर्क सिखाओ, भूगोल-इतिहास सिखाओ--सब सिखाओ, एक प्रेम भर नहीं सिखाया जाता। एक प्रेम की झलक भर मत उतरने देना। प्रेम को तो बिलकुल काट ही दो। आदमी को ऐसे हमने गुजरना सिखाया है कि हृदय से बच कर निकल जाता है। हृदय रास्ते पर आता ही नहीं। हमें हृदय का मार्ग ही भूल गया है। तो अगर हम भक्ति भी करते हैं तो वह भी मस्तिष्क में ही रहती है, वह भी हृदय तक नहीं आती। और हृदय तक न आए, तो भक्ति ही नहीं है, प्रेम ही नहीं है।
To be available to love, all your consciousness must flow from head to heart. This is a great revolution, a transformation. Not a small task—the greatest a human can undertake. The greatest challenge. Consciousness has got stuck in the head because your entire education, your schools, colleges, universities, your society, culture, civilization—all have one insistence: move consciousness into the head—teach math, logic, geography, history—everything but love. Don’t let even a glimpse of love descend. Cut love out. We’ve trained man to bypass the heart—so the heart never comes into the picture. We have forgotten the path to the heart. So even our devotion remains in the head; it never reaches the heart. And without the heart, there is neither devotion nor love.
हृदय तक लाने का उपाय क्या है?
ध्यान की कुदाली से काट डालने होंगे विचार के सारे तंतु। ध्यान की तलवार से विचार की सारी की सारी जड़ें काट डालनी होंगी, ताकि चेतना मस्तिष्क से मुक्त हो जाए। और मस्तिष्क से मुक्त हो तो तत्क्षण हृदय में प्रवेश हो जाती है। प्रेम ध्यान की परिणति है। और आज का मनुष्य तो बिना ध्यान के प्रेम की तरफ नहीं जा सकता।
How to bring it to the heart? With the hoe of meditation, cut the tendrils of thought. With the sword of meditation, cut the roots of thinking so consciousness is freed from the head. Freed from the head, it instantly enters the heart. Love is the fruition of meditation. And modern man cannot reach love without meditation.
मुझसे अक्सर लोग पूछते हैं कि मैं भक्ति पर इतना बोलता हूं, और करवाता तो हूं आश्रम में ध्यान! कारण साफ है। आधुनिक मनुष्य इतना मस्तिष्क से भर गया है कि ध्यान से ही उसके मस्तिष्क को अब तोड़ा जा सकता है। और मस्तिष्क से उसके संबंध शिथिल हो जाएं, मस्तिष्क से उसकी ऊर्जा मुक्त हो जाए, तो दूसरी कोई जगह ही नहीं है तुम्हारे भीतर जहां ऊर्जा जा सके। दो ही स्थान हैं, या तो मस्तिष्क या हृदय। या तो तर्क या प्रेम। या तो गणित या काव्य। अगर गणित, तर्क से मुक्त हो जाए तुम्हारी चेतना, तो तत्क्षण, अपने आप चेतना की लहर हृदय में पहुंच जाएगी। और उस हृदय में लहर का पहुंच जाना सबसे अपूर्व घटना है। मगर उसके लिए मस्तिष्क से मुक्त होना! और मस्तिष्क में हमारे बड़े न्यस्त स्वार्थ हैं। वही हमारी शिक्षा, वही हमारा तादात्म्य, वही हमारा अहंकार, उसी में तो हम नियोजित हैं। उसको छोड़ना सरल नहीं हो सकता; साधु-संत झूठी बातें कहते हैं। तुम सुनना चाहते हो झूठी बातें तो तुमसे झूठी बातें कही जाती हैं।
People often ask: I speak so much on bhakti, yet in the ashram I teach meditation. The reason is clear. The modern mind is so head-filled that only meditation can break it. When your linkage with the head loosens and the energy is freed, there is nowhere else for it to go—only two places exist within you: head or heart; logic or love; mathematics or poetry. If consciousness is freed from logic and math, it will immediately flow to the heart. That wave reaching the heart is the most extraordinary happening. But for that, you must be free of the head. And we have invested so much in the head—education, identity, ego—our whole career resides there. Letting go is not easy. The sadhus speak falsehoods because you want to hear them.
Children want ghost and fairy tales; we tell them ghost and fairy tales. You too are children. You want cheap talk; cheap sadhus roam from village to village, keeping you satisfied, bandaging your sores, not letting your wounds open, not letting your diseases surface—covering them with flowers. And that suits them: they speak the language you understand; only then will you honor them, and their business will run. It is a matter of language. I have heard—
छोटे बच्चे भूत-प्रेत की परीकथाएं सुनना चाहते हैं तो उनको भूत-प्रेत की और परियों की कथाएं सुनाई जाती हैं। ऐसे ही तुम छोटे बच्चे हो। तुम सस्ती बातें सुनना चाहते हो, सस्ते साधु-संत हैं, जो गांव-गांव घूम कर तुम्हें तृप्ति देते रहते हैं, तुम्हारी मलहम-पट्टी करते रहते हैं; तुम्हारे घावों को उघड़ने नहीं देते, तुम्हारी बीमारियों को प्रकट नहीं होने देते; तुम्हारे रोगों को ढांके रखते हैं, फूलों में सजाए रखते हैं। और यह ठीक भी है। तुम जो भाषा समझते हो, वही भाषा वे बोलते हैं, तो ही तुम उन्हें सम्मान दोगे, तो ही उनका व्यवसाय चलेगा। भाषा-भाषा की बात है। मैंने सुना है--
एक नेता ने
दूसरे नेता को
जन्मदिन पर बधाई
देते हुए लिखा
ईश्वर करें, आपके
A politician wrote to another on his birthday: May God grant that at your inaugural speech there be no hooting, no stone-throwing may the guru save you from the wrath of your opponents, nor any student gherao By Saturn’s grace may your constituency be declared flood-, drought- and famine-affected, and under relief work may all your poverty be washed away; May your trade in politics go on as ever— Happy anniversary!
उदघाटन भाषण की मीटिंग में
नहीं हो हूटिंग,
न ही पथराव हो
विरोधियों के आक्रोश से, गुरु बचाए
न ही छात्रों द्वारा घेराव हो
शनि की कृपा से
आपका क्षेत्र
बाढ़, अकाल
और सूखाग्रस्त घोषित हो जाए
राहत कार्य
के अंतर्गत
आपकी सारी गरीबी धुल जाए,
राजनीति में सदा, यूं ही
चलती रहे तिजारत
वर्षगांठ मुबारक!
भाषा भाषा की बात है। अब राजनेता किसी दूसरे राजनेता को अगर वर्षगांठ में मुबारक भी भेजे तो और क्या मुबारक भेजे? इसी तरह की भाषा समझी जा सकती है।
तुम जो चाहते हो, तुम्हें दिया जाता है। और जब तुम जो चाहते हो वही तुम्हें मिलता है, तो तुम बड़े प्रसन्न होते हो। तुम्हारी धारणाएं, अंधी धारणाएं, तुम्हारे अंधविश्वास परिपुष्ट किए गए, तुम्हारा अहंकार मजबूत हुआ, तुम प्रसन्नचित्त लौटते हो।
Language is a matter of language. What else will one politician wish another? Likewise you are given what you want—and when your blind beliefs are reinforced and your ego strengthened, you return pleased.
सदगुरु के पास जाओगे तो झकझोरे जाओगे, तोड़े जाओगे, मिटाए जाओगे। सदगुरु के पास जाने के लिए साहस चाहिए, दुस्साहस चाहिए। सदगुरु के पास बैठने के लिए तैयारी चाहिए, कि गर्दन कटे तो कट जाए। कबीर कहते हैं: कबिरा खड़ा बाजार में लिए लुकाठी हाथ, जो घर बारै आपना चलै हमारे साथ। घर जलाने की हिम्मत चाहिए। सरल नहीं है भक्ति। घर जलाना है; आग में उतरना है। कठिन है, क्योंकि अहंकार का बीज टूटेगा, तो तुम्हारे भीतर प्रेम का अंकुर उठेगा। बीज अगर टूटने से डरे, बीज अगर मरने से डरे, तो पौधा कभी पैदा न हो।
अंधकार में
दबा हुआ मैं
मुझको अनजाना रहने दो!
जीवन-शक्ति तुम्हें जो दी है
उससे बेधो
Go to a true master and you will be shaken, broken, erased. To sit by a true master needs courage—recklessness. You must be ready to risk your head. Kabir says: Kabira stands in the marketplace, torch in hand; whoever will burn down his house, come with me. You must dare to burn your house—this is not easy. The seed of the ego must break; only then will love sprout. If the seed fears breaking, fears dying, the plant will never be.
तमस-भार यह
बढ़ो जिधर तुमको पुकारता है प्रकाश
रवि की किरणों का!
नाता मत तोड़ो धरती से,
यह माता है!
जीवन-रस तुमको देती है!
पर न अनसुनी करो
व्योम की भी पुकार,
उस ओर बढ़ो तुम
मुक्त वायु में!
तुम्हें पल्लवित पुष्पित होकर
नत-मस्तक ही सहना होगा भार फलों का!
तभी सार्थक मैं भी होऊंगा!
छोड़ो मेरा मोह
बढ़ो तुम रवि-किरणों की ओर,
बढ़ो ले मुक्त वायु में सांस
सदा तुम मुक्त गगन की ओर!
बीज टूटता है तो पीड़ा तो होगी। लेकिन बीज बिना टूटे वृक्ष न हो सकेगा। और वृक्ष होने के लिए दो अपूर्व काम करने होते हैं। एक, जमीन से नाता गहराना होता है। बीज जमीन में भी पड़ा रहे तो उसका नाता नहीं होता--खयाल रखना। बीज तो टूटता है, जब उसमें जड़ें निकलती हैं, तब जमीन से नाता होता है। तो एक तरफ तो बीज टूट कर जमीन में अपनी जड़ें फैलाता है, भूमि से अपना नाता बनाता है, भूमि से रस लेता है। और दूसरी तरफ आकाश की तरफ उठना शुरू होता है; पल्लव निकलते हैं, अंकुर निकलते हैं। अदभुत यात्रा है, विरोधाभासी। एक तरफ जमीन में उतरने लगती हैं गहरी जड़ें और दूसरी तरफ उठने लगती हैं शाखाएं आकाश की ओर।
In darkness, buried, I —let me remain unknown! With the life-force given you, pierce this weight of darkness, move where the sun’s rays call! Do not break your bond with earth— she is mother, she feeds you life-sap. But do not ignore the call of the sky— move that way into the free air! When you leaf and blossom, with bowed head you must bear the burden of fruit— then I too will be fulfilled! Give up your clinging to me, move toward the sun’s rays, move and breathe the free air, always toward the open sky!
When the seed breaks, there is pain. But without breaking, no tree. And for a tree, two marvelous things must happen: one, its bond with the soil must deepen. A seed merely lying on the soil has no bond—remember that. The seed breaks; roots emerge; then the bond is made. On one side the seed breaks and spreads roots, draws nourishment from earth; on the other, it begins to rise toward the sky—sprouts, leaves. A wondrous, paradoxical journey: deeper roots into earth, and higher branches into sky.
मेरी दृष्टि में संन्यासी ऐसा ही व्यक्ति है जो एक तरफ भूमि में जड़ें जमाता है और दूसरी तरफ आकाश की ओर पंख फैलाता है। जो भूमि में ही रह जाते हैं, वे नासमझ हैं। और जो भूमि के डर के कारण सिर्फ आकाश की आकांक्षा करने लगते हैं, वे भी उतने ही नासमझ हैं। जिनको तुम गृहस्थ कहते हो, वे भूमि में ही पड़े रह जाते हैं, बीज की तरह। और जिनको तुम अब तक साधु-संत कहते रहे हो, वे भाग खड़े होते हैं भूमि से, डर के कारण कि कहीं भूमि में जड़ें न जम जाएं, कहीं संसार जकड़ न ले। भाग जाते हैं दूर जंगल में, इस आशा में कि इस तरह आकाश की तरफ उड़ सकेंगे। लेकिन आकाश की तरफ जाने का एक ही उपाय है--बड़ा विरोधाभासी उपाय है--भूमि में जाओ गहरे, तो आकाश में उठोगे ऊंचे। जितनी होगी गहराई तुम्हारी जड़ों की, उतनी ऊंचाई होगी तुम्हारी शाखाओं की। अगर तुम पाताल छू लोगे जड़ों से, तो तुम आकाश छू लोगे अपने फूलों से।
अंधकार में
In my view a sannyasin is one who, on one side, sinks roots into the earth, and on the other, spreads wings toward the sky. Those who remain only in earth are foolish; those who, out of fear of earth, desire only sky are just as foolish. The householder you speak of remains a seed in the soil, and the so-called sadhus flee the earth in fear of being rooted by the world; they run to the jungle hoping thereby to fly into the sky. But there is only one way to the sky—paradoxical—go deep into earth and you will rise high into sky. The deeper your roots, the higher your branches. Touch the netherworld with your roots and you will touch the heavens with your flowers.
दबा हुआ मैं
मुझको अनजाना रहने दो!
जीवन-शक्ति तुम्हें जो दी है
उससे बेधो
तमस-भार यह
बढ़ो जिधर तुमको पुकारता है प्रकाश
रवि की किरणों का!
नाता मत तोड़ो धरती से,
यह माता है!
जीवन-रस तुमको देती है!
पर न अनसुनी करो
व्योम की भी पुकार,
उस ओर बढ़ो तुम
मुक्त वायु में!
तुम्हें पल्लवित पुष्पित होकर
नत-मस्तक ही सहना होगा भार फलों का!
तभी सार्थक मैं भी होऊंगा!
छोड़ो मेरा मोह
बढ़ो तुम रवि-किरणों की ओर
बढ़ो ले मुक्त वायु में सांस
सदा तुम मुक्त गगन की ओर!
इस दोहरे रूप को जो एक साथ सम्हाल लेता है, इस द्वंद्व को जो एक साथ सम्हाल लेता है, इस द्वैत के बीच जो अद्वैत साध लेता है आकाश और पृथ्वी के बीच, वही मेरा संन्यासी है। जो संसार में होकर और संसार का नहीं है। संसार में जड़ें जमाए है, मगर जिसकी अभीप्सा आकाश की है। जो शरीर में है और आत्मा की तलाश में लगा है। शरीर जिसका मंदिर है। यह अस्तित्व परमात्मा का मंदिर है।
In darkness, buried, I —let me remain unknown! With the life-force given you, pierce this weight of darkness, move where the sun’s rays call! Do not break your bond with earth— she is mother, she feeds you life-sap. But do not ignore the call of the sky— move that way into the free air! When you leaf and blossom, with bowed head you must bear the burden of fruit— then I too will be fulfilled! Give up your clinging to me, move toward the sun’s rays, move and breathe the free air, always toward the open sky!
He who holds these two together—this apparent duality—who attains non-duality between sky and earth, he is my sannyasin: in the world yet not of it; rooted in earth, aspiring to sky; in the body, seeking the soul; the body as temple; this existence as God’s temple.
मैं तुम्हें किसी ऐसे प्रेम की शिक्षा नहीं दे रहा हूं जो जीवन-विरोधी हो। मैं तुम्हें ऐसे प्रेम की शिक्षा दे रहा हूं कि जिसके माध्यम से ही तुम्हें परिपूर्ण जीवन के दर्शन होंगे। परिपूर्ण जीवन का दर्शन ही तो ईश्वर-दर्शन है। ईश्वर और है क्या? जीवन की समग्रता, जीवन की परिपूर्णता, जीवन की पूरी निश्छलता, जीवन का पूरा निर्दोष रूप, जीवन का परम निखार, जीवन की आत्यंतिक ऊंचाई। और काश ऐसा हो सके, तो राम-राज्य अभी हो सकता है। मेरे लिए अभी है! जो व्यक्ति भी जागा, वह राम-राज्य में है। राम-राज्य से मेरा मतलब दशरथ के बेटे राम से नहीं है। राम से मेरा अर्थ है: प्रभु का राज्य। जिसको जीसस किंगडम ऑफ गॉड कहते हैं, प्रभु-राज्य।
I am not teaching a love that is anti-life. I teach a love by which you will see life in its fullness. The vision of a complete life—that is God-realization. What is God but life’s totality, life’s perfection, its utter innocence and refinement, its ultimate height? And if this is possible, then Ram-rajya can be now. For me it is now. Whoever awakens is in Ram-rajya. By Ram I don’t mean Dasharatha’s son; I mean the Lord’s reign—what Jesus calls the Kingdom of God.
आएगा वह दिन, बहुत ही शीघ्र आएगा।
जब मही बिलकुल बदल कर
स्वच्छ, शीतल, सौम्य, शोभायुक्त, नई हो जाएगी,
जिस तरह कोई नहा कर स्वच्छ हो जाए।
व्योम यह उजली किसी कोमल विभा से पूर्ण होगा।
और यह नैराश्य का तम भाग जाएगा।
आदमी को पंख निकलेंगे।
जहां तक स्वप्न उड़ता है
They say: That day will come very soon, when the earth, all transformed, pure, cool, gentle, radiant, new, will be as if freshly bathed. The sky will be filled with a tender light, and this darkness of despair will flee. Man will grow wings, and as far as dream can fly, man will fly unbound. In the intoxicating spring breeze white doves with red eyes will fly with joy, and the earth will hear the cooing of peace everywhere. Clouds will gather and pour ambrosia; by day the sun will infuse life, by night the moon will drip nectar.
वहां तक आदमी निर्बंध होकर उड़ सकेगा।
बसंती वायु के मादक झकोरों में
उड़ेंगे रक्तलोचन श्वेत पारावत खुशी से।
सुनेगी शांति का कूजन मही सर्वत्र सुख से।
गगन पर जो घिरेंगे मेघ वे पीयूष देंगे।
दिवस में सूर्य से संजीवनी, निशि में सुधाकर से
सुधा की बूंद टपकेगी।
नहीं, मैं भविष्य की बात नहीं कहता। मैं यह नहीं कह सकता--आएगा वह दिन, बहुत ही शीघ्र आएगा। नहीं, मैं तो कहता हूं: आ ही गया है वह दिन, सदा से आया हुआ है वह दिन। अमी झरत, बिगसत कंवल। अभी झर रहा अमृत, अभी कमल खिल रहे हैं। तुम आंख खोलो। तुम जरा सजग होओ। तुम जरा ध्यान के जल में स्नान करो। गंगाओं में नहीं, यमुनाओं में नहीं, नर्मदाओं में नहीं--ध्यान में! ध्यान की सरस्वती में थोड़े नहाओ। उस अदृश्य ध्यान की धारा में थोड़े उतरो। मन के विचार, मन के कोलाहल को थोड़ा जाने दो। शांत, मौन निर्विचार--और तुम्हारे भीतर उठेगी एक लपट, जो तुम्हारे अतीत को भस्मीभूत कर देगी। और जो तुम्हारे भविष्य को सदा के लिए विदा कर देगी। रह जाएगा शुद्ध वर्तमान। और उस वर्तमान में उठती है प्रेम की गंध। उस वर्तमान में झरता है प्रेम का प्रकाश। मगर कठिन है बात!
No, I don’t speak of the future. I cannot say “that day will come soon.” I say: that day has already come—always. Ami jharat, bigasat kanval—nectar is showering now, lotuses are blossoming now. Open your eyes. Become a little alert. Bathe in the waters of meditation—not in the Ganga, Yamuna, or Narmada, but in meditation! Enter the invisible stream of meditation. Let the mind’s noise and clamor fall away. Silent, still, thought-free—and a flame will arise within you that will burn your past to ashes and bid farewell to your future forever. Only pure present will remain—and in that present rises the fragrance of love, the light of love pours down. But it is difficult!
रहिमन मैन तुरंग चढ़ि, चलिबो पावक माहिं।
प्रेम-पंथ ऐसो कठिन, सब कोई निबहत नाहिं।।
Rahiman, mounting the steed of the mind, go riding through fire. The path of love is so difficult, not everyone can keep to it.
हिम्मत हो तो चुनौती स्वीकार करो! तो चढ़ो इस तुरंग पर! तो चलो चलें, आग तो लगी है जंगल में। जिनके भीतर थोड़ी भी क्षमता है, प्रतिभा है, वे इस चुनौती को स्वीकार करेंगे ही, क्योंकि यह चुनौती अभियान है।
If you have courage, accept the challenge! Mount this steed! The forest is on fire—let’s ride. Those with a little capacity, a little genius, will accept this challenge—it is an adventure.
सिर्फ नपुंसक, सिर्फ कायर मुंह ओढ़ कर चुनौती को इनकार करके रह जाते हैं, सिर्फ आलसी। और उनकी भीड़ है। और साधु-संत उन पर जीते हैं। तो वे समझाते हैं कि भक्ति-मार्ग बड़ा सरल है। घंटी बजा दी टुन-टुन-टुन, और भक्ति-मार्ग पूरा! खुद भी न बजाई तो एक नौकर रख लिया घंटी बजाने के लिए, उसने बजा दी, भक्ति-मार्ग पूरा! तिलक-चंदन लगा लिया, भक्ति-मार्ग पूरा!
Only the impotent, the coward, the lazy, pull the sheet over their heads and refuse the call. They are the crowd. And sadhus live off them. So they explain that the path of devotion is very simple. Ring the bell—ting, ting, ting—and the path is complete! If you won’t ring it yourself, hire a servant to ring it; the path is complete! Put on sandal paste and tilak—the path complete!
पागल हो गए हो? जलना होगा! प्राणों के अंतरतम को निखारना होगा! प्रेम तुम्हारी सर्वाधिक शुद्ध दशा है। और शुद्ध का ही शुद्ध से मिलन हो सकता है। प्रेम तुम्हारे न होने की दशा है, शून्य की, निर-अहंकार की। और शून्य से ही महाशून्य का मिलन हो सकता है। कठिन है, मैं कहता, लेकिन असंभव नहीं। और सच तो यह है, कठिन है, इसलिए रसपूर्ण है। सस्ता होता, बाजार में बिकता होता, मजा ही क्या रह जाता! कठिन है, चुनौती है, अभियान है, पुकार है। जिनमें भी थोड़ा बल है, वे जगेंगे और यात्रा पर निकलेंगे।
Are you mad? You must burn! Your inmost life must be refined! Love is your purest state—and only the pure meets the Pure. Love is the state of your absence, of emptiness, egolessness—and only emptiness meets the Vast Emptiness. Difficult, I say—but not impossible. In truth, because it is difficult, it has juice. If it were cheap, sold in the bazaar, where would the joy be? It is difficult: a challenge, an adventure, a call. Those with a little strength will awaken and set out.
लेकिन एक बात अंत में जोड़ दूं--अंत में जोड़ रहा हूं, क्योंकि पहले यह बात मैं कहता तो तुम गलत समझते। जिस दिन तुम प्रेम को जान लोगे, उस दिन तुम भी शायद कहो कि सरल है, सुगम है। क्यों? क्योंकि प्रेम तुम्हारी निजता है, तुम्हारा स्वरूप है। इसलिए जान कर तो कोई कह सकता है कि सरल है, सुगम है। लेकिन उस सरलता और सुगमता का कलियुग से कोई संबंध नहीं है। उस सरलता और सुगमता का तुमसे कोई संबंध नहीं है। हां, बुद्ध को, नारद को, मीरा को सरल है, सुगम है। सच तो यह पूछो, मंजिल पहुंच कर सभी को सुगम हो जाती है। पहुंच कर। मगर यह बात उनको मत कहना जो रास्ते पर हैं। उन्हें तो कठिन है। उन्हें तो पुकारे जाना, उन्हें तो नये-नये और निमंत्रण दिए जाना। नहीं तो वे कहीं भी शिथिल होकर बैठ जाएंगे, किसी मील के पत्थर को छाती से लगा लेंगे। पहुंच कर तो सभी मंजिलें सुगम हो जाती हैं। बड़े से बड़ी खोज सत्य की, एक बार हो गई, तो सुगम हो जाती है। जानते ही सुगम हो जाती है।
One last word—added at the end because if I had said it first you would have misunderstood. The day you know love, you too may say it is simple, easy. Why? Because love is your innermost nature, your very being. Thus, once known, one can say it is simple, easy. But that simplicity has nothing to do with Kali Yuga, nor with you. Yes, for a Buddha, for Narada, for Meera, it is simple, easy. In truth, once the goal is reached, it becomes easy—for all—after reaching. But do not tell this to those on the path. For them it is difficult. They must be called, challenged again and again—otherwise they will slump by the wayside and hug a milestone as if it were the goal. At the end, all goals seem easy, even the greatest quest for truth. Once known, it is easy.
मगर यह मंजिल पर पहुंचने वाले की बात है। अगर बुद्ध कबीर को कहें कि सुगम है, तो ठीक। कि कबीर दादू को कहें कि सुगम है, तो ठीक। मगर यह गुफ्तगू है, यह संत आपस में एक-दूसरे को कहें तो ठीक। यह बीमारों से कहने की बात नहीं है कि सुगम है। नहीं तो बीमार तो अपना चादर ओढ़ कर पड़े रहेंगे; कि सुगम ही है तो फिर जाना कहां? और कलियुग है, तो हरि-नाम जपते रहना और शाकाहार करते रहना, सब ठीक हो जाएगा। जिंदगी भर करो मांसाहार, जिंदगी भर कभी हरि-नाम न लेना, मरते वक्त हरि-नाम ले लेना!
But that is talk among those who have arrived. If Buddha says to Kabir, “It is easy,” fine. If Kabir says to Dadu, “It is easy,” fine. But that is a private exchange among saints. It is not to be said to the sick that it is easy—otherwise the patient will pull up his blanket and stay put: “If it’s easy, where is the hurry? It’s Kali Yuga; just chant the name and stay vegetarian—everything will be fine. Eat meat all your life, never take the Lord’s name, and at death just chant the name!”
और यही साधु-संत तुम्हें कहानियां सुनाते हैं कि एक पापी मर रहा था और उसने अपने बेटे को पुकारा, लेकिन ऊपर का परमात्मा धोखे में पड़ गया। बेटे का नाम भगवान का नाम था--जैसा कि पुराने दिनों में सभी नाम भगवान के नाम होते थे। किसी का नाम ईश्वर, किसी का नाम भगवान, किसी का राम, किसी का कृष्ण, किसी का अब्दुल्ला, किसी का रहीम, किसी का कुछ, लेकिन ये सब नाम परमात्मा के हैं। ये उसी के गुण हैं। तो बुलाया तो अपने बेटे को, ऊपर के राम ने समझा कि मुझे बुला रहा है--और पापी तत्क्षण बैकुंठ चला गया! शायद उसी हिसाब से लोग सोचते हैं: मरते वक्त याद कर लेंगे। जब बड़े-बड़े पापी बैकुंठ चले गए हैं--सिर्फ अपने बेटे को बुला रहे थे और ऊपर का परमात्मा धोखे में आ गया कि मुझे बुला रहे हैं--तो हम तो ऊपर के ही परमात्मा को बुला रहे हैं, हमारा बैकुंठ तो निश्चित है।
And the same sadhus tell you tales: A sinner lay dying and called his son—but the Lord above was mistaken. The son’s name was God’s name—as once all names were God’s: Ishwar, Bhagwan, Ram, Krishna, Abdullah, Rahim—these are His attributes. He called his son, the Ram above thought, “He’s calling me”—and the sinner went straight to heaven! Perhaps that’s why people think: At death we’ll remember. If great sinners went to heaven just calling their sons, and the Lord was fooled, then we, calling the Lord Himself, are assured of heaven.
काश, इतना आसान होता! जिंदगी जीनी होगी प्रेम में, जिंदगी जीनी होगी प्रेम के आधार पर, जिंदगी का पूरा मंदिर बनाना होगा प्रेम से, प्रेम की ईंटों से चुनना होगा जीवन का मंदिर, तभी इसका अंतिम शिखर--मृत्यु--परमात्मा के चरण को छू पाएगा, अन्यथा नहीं। मरते वक्त राम का नाम लेने से कुछ भी न होगा। राम का नाम लेने की जरूरत ही अगर मरते वक्त पड़े, तो समझना कि जिंदगी बेकार गई। क्योंकि जिसने जिंदगी प्रेम से जी है, वह राम का नाम नहीं लेगा मरते वक्त--राममय होगा, नाम क्या लेगा! राम ही राम होगा--बाहर, भीतर, सब ओर। राम के ही सागर में होगा। नाम किसका लेना है! नाम तो परायों का लिया जाता है, औरों का लिया जाता है।
If only it were so easy! Life must be lived in love—founded on love. Your whole temple of life must be built of love, brick by brick; only then will its final spire—death—touch the Lord’s feet. Otherwise not. If at death you need to take the name of Ram, know that life has been wasted. He who has lived in love will not take the name at death—he will be Ram-saturated. What name to take when it is all Ram within and without? Names are taken for others, for strangers.
विनोबा ने ऐसा तो नहीं लिखा कि हे जयप्रकाश, मरते वक्त जयप्रकाश-जयप्रकाश रटते रहना। लिखा है: राम-हरि जपते रहना। तो राम-हरि यानी कुछ और, दूर, पराए। जो जानता है, वह क्या अपना ही नाम जपेगा? वही मैं हूं, वही तुम हो, वही सब में व्याप्त है, वही सर्वव्यापी है।
Vinoba did not write: “O Jayaprakash, at death keep muttering ‘Jayaprakash, Jayaprakash.’” He wrote: Chant Ram-Hari. Ram-Hari—meaning something else, distant, other. The knower will not chant his own name; he knows: That am I, that are you, that pervades all, the All-pervading.
लेकिन जानो तो सरल, बहुत सुगम; क्योंकि स्वभाव, स्वरूप, तुम्हारी निजता। लेकिन जब तक नहीं जाना, बहुत कठिन, अति कठिन।
Once known, it is simple, very easy—because it is your nature, your very being. Until then it is very difficult—supremely difficult.
रहिमन मैन तुरंग चढ़ि, चलिबो पावक माहिं।
प्रेम-पंथ ऐसो कठिन, सब कोई निबहत नाहिं।।
Rahiman, mounting the steed of the mind, go riding through fire. The path of love is so difficult, not everyone can keep to it.
शोभा! अभीप्सा से क्या प्रयोजन है, इस पर सब निर्भर होगा। अगर अभीप्सा केवल कामना के लिए दिया गया सुंदर नाम है, तो पर्याप्त नहीं। अगर अभीप्सा वासना को ही पहनाया गया सुंदर परिधान है, तो पर्याप्त नहीं। अगर अभीप्सा सच में ही अभीप्सा है...अभीप्सा का अर्थ होता है: प्रज्वलित अग्नि। तुम्हारे भीतर एक ही आकांक्षा रह गई...
Shobha! It all depends on what abhipsa is for. If abhipsa is just a beautiful name given to desire, it is not enough. If abhipsa is a lovely garment put on lust, it is not enough. If abhipsa is truly abhipsa… abhipsa means a blazing fire. Within you only one yearning remains…
ऐसा समझो--फरीद से किसी ने पूछा कि मैं ईश्वर को पाना चाहता हूं, क्या करूं? फरीद ने कहा, आ मेरे साथ नदी पर, हम स्नान करें। या तो स्नान करने में ही अगर हाथ अवसर लगा, तो जवाब दे दूंगा। और नहीं तो फिर स्नान करके घाट पर बैठ कर दे दूंगा।
Consider this: someone asked Farid, “I want to attain God—what should I do?” Farid said, “Come with me to the river, we’ll bathe. If I get the chance while we’re bathing, I’ll give you the answer; otherwise, we’ll sit on the steps afterward and I’ll tell you.”
जिज्ञासु थोड़ा तो डरा कि यह मामला क्या है? यह बात क्या कह रहा है? यह कह रहा है, अगर मौका लगा तो स्नान करने में ही जवाब दे दूंगा! मगर फिर भी सोचा कि फकीर तो इस तरह की अल्हड़पन की बातें कहते हैं। चलो देखें, क्या करता है? क्या जवाब देता है नहाने में?
The inquirer was a little frightened—what kind of answer is that? “If I get the chance, I’ll answer while bathing!” Still he thought, “Fakirs speak in such carefree ways. Let’s see what he does—what answer can there be in bathing?”
उसे कुछ पता नहीं था। जवाब दिया गया। जैसे ही वह नहाने उतरा--फरीद भी उसके साथ उतरा--जैसे ही उसने डुबकी मारी, फरीद उसके ऊपर चढ़ बैठा। दबा दिया उसको, उसके सिर को। फरीद तगड़ा, मस्त फकीर था। और जिज्ञासु तो तुम जानते हो जैसे होते हैं--दुबले-पतले, दार्शनिक वृत्ति के आदमी, हड्डी-मांस...मांस तो था नहीं, हड्डी-हड्डी! मगर फरीद है कि दबाए जा रहा है।
He had no idea. He got his answer. As soon as he stepped into the water—Farid also stepped in—when the man took a dip, Farid climbed onto him and pressed him down, held his head under. Farid was strong, a robust fakir. And the inquirer—you know how such seekers often are—thin, philosophical types, all bone and skin. But Farid kept pressing him down.
मगर जब मौत सामने आ जाए तो अस्थिपंजर भी जिंदा हो जाते हैं! जब देखा कि अब मामला बिलकुल खतरनाक ही हो गया है, आखिरी स्थिति आ गई, अब और एक क्षण कि मौत आई, तो उस अस्थिपंजर दार्शनिक ने एक झटका दिया और फरीद को फेंक दिया! उठ आया बाहर।
Yet when death stands before you even a bag of bones comes alive! When the man saw the danger had become mortal, the last moment had arrived, one more second and death would be there, that bony philosopher gave a violent jerk, flung Farid off, and shot up out of the water.
फरीद ने पूछा, कहो, कैसा रहा? कुछ अनुभव हुआ?
Farid asked, “Well, how was it? Did you experience anything?”
उसने कहा, क्या खाक अनुभव हुआ! यह कोई उत्तर है? मैं आया था प्रश्न पूछने: ईश्वर कैसे खोजा जाए? यह उत्तर है? मारे डालते थे! मैं तो साधु-संत समझ कर आया था, तुम तो हत्यारे मालूम होते हो। वह तो मेरी आयु शेष होगी, सो बच गया। अन्यथा तुम्हें देख कर मुझे शक होता है कि मैं बचा कैसे? निकला कैसे?
He said, “Experience what! Is this an answer? I came to ask, ‘How to find God?’ Is this your answer? You were killing me! I came thinking you a saint—turns out you’re a murderer. Perhaps I only survived because my life-span wasn’t yet over; otherwise, looking at you I wonder how I escaped at all.”
फरीद कहने लगा, मैं यह पूछता हूं कि जब मैंने तुम्हें दबाया, तो तुम्हारे भीतर कितनी वासनाएं थीं?
Farid said, “Let me ask you: when I held you under, how many desires were there in you?”
उसने कहा, कितनी वासनाएं? सब वासनाएं खो गईं, एक ही वासना बची कि किसी तरह बाहर निकल आऊं।
He said, “How many desires? All desires vanished. One desire remained—to get out somehow.”
फिर क्या हुआ?
“And then?”
उसने कहा, फिर तो यह वासना भी खो गई। फिर तो यह पता ही नहीं रहा कि मैं क्या कर रहा हूं, क्या हो रहा है। फिर तो एक अनजानी अभीप्सा थी श्वास लेने की! वह भी शब्दों में नहीं थी, मेरे भीतर शब्द बनाने की फुरसत भी नहीं थी, सुविधा भी नहीं थी। प्राण संकट में हों तो कोई शब्द और विचार इत्यादि में पड़ता है? मेरा रोआं-रोआं एक ही पुकार से भरा था--वह पुकार भी मैं अब शब्द दे रहा हूं, तब शब्द नहीं थे।
He said, “Then even that desire disappeared. I no longer knew what I was doing or what was happening. There was only an unknown urge to breathe! Not even in words—I had no time or space inside to form words. When life itself is under threat, who bothers with words and thought? Every pore of me was filled with one cry—though I’m giving it words now; then there were no words.”
फरीद हंसने लगा, उसने कहा, तो तुम समझ गए। तुम आदमी समझदार हो, बुद्धू नहीं हो। बस जिस दिन तुम ईश्वर को पाने के लिए ऐसी ही अभीप्सा से भर जाओगे, उस दिन ईश्वर मिल जाएगा। अब रास्ता लगो। अब अपने काम से लगो। अब जाओ, उत्तर हो गया। सत्संग पूरा हो गया।
Farid laughed and said, “Then you have understood. You’re an intelligent man, not a fool. The day you are filled with just such abhipsa for God, that day God will be found. Now get on your way. Now get to your work. The answer is given. The satsang is complete.”
यह है सत्संग।
This is satsang.
अभीप्सा का अर्थ क्या है? ऐसे ही जैसे तुम चाहते हो कि एक बड़ा मकान बना लें? बन जाए तो ठीक, न बने तो ठीक। ऐसे ही जैसे तुम चाहते हो कि थोड़ा धन कमा लें? कि यह सुंदर स्त्री जा रही है, यह मिल जाए? ऐसे ही तुम परमात्मा को चाहते हो? तो यह अभीप्सा नहीं है। यह वासना का ही नया रूप है। तुम्हारे मन में लोभ जगा। तुमने देखा कुछ लोगों को, कुछ साधु, कुछ संत, कुछ फकीर, वे ईश्वर की बातें करते हैं। वे कहते हैं: ईश्वर को पाकर बड़ा आनंद मिलता है। तुम सोचते हो, चलो यह भी करके देख लें। और सब तो करके देख लिया, यह भी क्यों छोड़ें! अब आए ही हैं जिंदगी में तो चलो ईश्वर को भी थोड़ा चख लें! तुम्हारे मन में लोभ जगता है।
What does abhipsa mean? Is it like your wish to build a big house—if it happens, fine; if not, fine? Like your desire to earn a little money? Or to have that beautiful woman who is passing by? Do you want God in the same way? Then it is not abhipsa. That is only desire in a new form. Greed has arisen in your mind. You have seen a few people—some sadhus, some saints, some fakirs—speak of God. They say, “By attaining God there is great bliss.” You think, “All right, let’s try this too. We’ve tried everything else, why leave this out? Since we are in life, let’s also have a taste of God!” Greed arises in your mind.
और कभी अगर तुम संयोग से किन्हीं बुद्धों के पास आ गए, तो बड़ा ही प्रगाढ़ लोभ जगता है कि जो इन्हें हुआ है, हमें भी हो जाए। ईर्ष्या भी जग सकती है, जलन भी जग सकती है, स्पर्धा भी जग सकती है, अहंकार को चोट भी लग सकती है--कि अगर इस बुद्ध को हो गया, महावीर को हो गया, कृष्ण को हो गया, तो मुझे क्यों नहीं? मुझे भी होना चाहिए! मैं भी पाकर रहूंगा!
And if by chance you come close to a Buddha, then a very deep greed can arise—that what happened to them should happen to you. Envy can arise, jealousy can arise, competition can arise, the ego can be hurt—“If it happened to this Buddha, to Mahavira, to Krishna, why not to me? It must be mine too! I will attain it!”
अगर ऐसी महत्वाकांक्षा है, तो अभीप्सा नहीं। तो फिर अभीप्सा काफी नहीं है।
If it is such ambition, it is not abhipsa. Then abhipsa is not enough.
लेकिन अगर वैसी अभीप्सा है जैसी फरीद ने समझाई कि तुम्हारे भीतर सच ही बिना किसी लोभ के, जीवन की व्यर्थता को जान कर, जीवन की अर्थहीनता को जान कर, जीवन के सारे अनुभवों को देख कर एक भाव साफ हो गया है कि यहां पाने योग्य कुछ और नहीं है, जानने योग्य कुछ और नहीं है; सत्य को जानना है, उस अदृश्य को जानना है जो सबको सम्हाले हुए है; क्योंकि उसी को जान कर हम परम विश्राम को उपलब्ध हो सकेंगे, अन्यथा यह आपाधापी जारी रहेगी; और सब पा लिया, और सब पाकर देख लिया, और देख लिया कि कुछ भी मिलता नहीं, हाथ खाली के खाली हैं। अगर ऐसे अनुभव से तुम्हारे भीतर एक प्रज्वलित अग्नि की लपट उठे, या किसी बुद्ध के सत्संग में संक्रामक हो जाए उसकी प्यास, वह तुम्हें उकसा दे, तुम्हें जला दे, तुम्हें आतुरता से भर दे, तुम्हारे भीतर एक विरह-अग्नि पैदा हो जाए, तो अभीप्सा पर्याप्त है। कुछ और चाहिए नहीं। प्यास पूर्ण हो जाए, तो परमात्मा उसी क्षण घट जाता है।
नयन नहीं मिलते नयनों से, मन का ज्वार मिला करता है।
But if it is the kind of abhipsa Farid pointed to—if within you, truly without any greed, having seen the futility and meaninglessness of life, having looked through all its experiences, a clear sense has dawned that here there is nothing else worth attaining, nothing else worth knowing; that it is Truth one must know, that unseen which sustains all; because only by knowing That will we find the ultimate rest—otherwise this scramble will go on and on; we have gained all and, having gained, seen that nothing is really gained, the hands remain empty—if from such understanding a tongue of flaming fire rises within you; or in the satsang of a Buddha the contagion of his thirst infects you, provokes you, sets you ablaze, fills you with urgency, gives birth to a fire of longing—viraha—then abhipsa is sufficient. Nothing more is needed. If thirst becomes total, God happens that very moment.
दीप नहीं जलते दीपक में संचित नेह जला करता है।
ज्योति धूम से नेह जोड़ कर,
बाती जल काजल बन जाती।
दिवा रश्मि का हाथ पकड़ कर,
नभ के अंतर में खो जाती।
चरण नहीं चलते प्रिय पथ पर, प्यासा हृदय चला करता है।
चरणों से नहीं पहुंचता कोई परमात्मा तक, प्यासे हृदय से पहुंचता है। दीपक नहीं जलते, दीपक में वह जो स्नेह का तेल जो भरा है, वह जो प्रीति जो भरी है, वह जलती है।
नयन नहीं मिलते नयनों से, मन का ज्वार मिला करता है।
Eyes do not meet eyes; it is the tide of the heart that meets. Lamps do not burn; it is the oil of love stored in the lamp that burns. The flame, wedding love to smoke, Turns the wick to kohl. Taking the hand of the sun’s ray, It loses itself in the depths of the sky. Feet do not walk the Beloved’s path; it is the thirsty heart that walks.
तुम्हारे मन में ज्वार उठेगा, तो परमात्मा से मिलन होगा। आंखों से आंखें थोड़े ही मिला सकोगे।
दीप नहीं जलते दीपक में संचित नेह जला करता है।
One does not reach God with feet, but with a thirsty heart. Lamps do not burn; what burns is the oil of love filled into the lamp, the love that has been poured.
Eyes do not meet eyes; it is the tide of the heart that meets. When a tide rises in your heart, the meeting with God happens. Eyes won’t meet eyes.
ज्योति धूम से नेह जोड़ कर,
बाती जल काजल बन जाती।
दिवा रश्मि का हाथ पकड़ कर,
नभ के अंतर में खो जाती।
चरण नहीं चलते प्रिय पथ पर, प्यासा हृदय चला करता है।
प्यास ही ले जाती है। पूर्ण प्यास पूर्ण तक ले जाती है। जगाओ प्यास को! तुम्हारा लोभ न हो प्यास, ईर्ष्या न हो, महत्वाकांक्षा न हो, शुद्ध प्रेम हो।
Lamps do not burn; it is the oil of love stored in the lamp that burns. The flame, wedding love to smoke, Turns the wick to kohl. Taking the hand of the sun’s ray, It loses itself in the depths of the sky. Feet do not walk the Beloved’s path; it is the thirsty heart that walks.
क्या बतलाऊं इन नयनों में नीर अधिक या प्यास अधिक है।
नीर भरे, ज्यों नभ आंगन में,
उमड़े पावस मेघ सजीले!
और तृषित ज्यों शत-शत युग के,
चातक के नव बाल हठीले।
नहीं जानती इन नयनों में नीर अधिक या प्यास अधिक है।
Only thirst leads the way—complete thirst leads to the Complete. Awaken thirst! Let it not be greed; let it not be envy; let it not be ambition; let it be pure love.
क्या बतलाऊं इन नयनों में नीर अधिक या प्यास अधिक है।
पल में अंकित हो जाती हैं,
ओंठों पर स्वर्णिम मुसकानें।
और दूसरे क्षण नयनों में,
सावन की रिमझिम अनजाने।
क्या बतलाऊं इस जीवन में रुदन अधिक या हास अधिक है।
क्या बतलाऊं इन नयनों में नीर अधिक या प्यास अधिक है।
धूप-छांह सी आश-निराशा
पल में आती, पल में जाती।
विगत कहानी बन रह जाता,
भावी सपना बन छा जाती।
क्या बतलाऊं अधिक निराशा या उर में विश्वास अधिक है।
क्या बतलाऊं इन नयनों में नीर अधिक या प्यास अधिक है।
सब तुम्हारी आंखों पर निर्भर है। प्यास को तो प्यास बनाना ही है, नीर को भी प्यास बनाना है। आंसू-आंसू प्यास बन जाए। तुम्हारी आंखें उसे तलाशने ही लगें, खोजने ही लगें। और ऐसा ही नहीं कि मंदिरों और मस्जिदों में खोजें--वह तो झूठी खोज है। मंदिर-मस्जिद में वह कभी किसी को मिला नहीं। हां, जिन्हें कहीं और मिल गया है, उन्हें मंदिर और मस्जिद में भी मिल जाता है, वह दूसरी बात। लेकिन मंदिर-मस्जिद में पहले वह किसी को नहीं मिलता। पहले तो तुम्हें तलाशना होगा इस विराट अस्तित्व में। और यहां वह खूब है। घना होकर है। सघन होकर है। यहां बादल-बादल उससे भरा है। यहां तलाशो। वृक्षों की हरियाली में झांको। पत्तों में खोजो उसके हस्ताक्षर। झरनों में बैठ कर उसकी कलकल आवाज सुनो, वहां तुम्हें ओंकार का नाद सुनाई पड़ेगा। तारों में देखो, और कभी-कभी तुम्हें उसकी झलक और उसकी रोशनी बरसती मालूम पड़ेगी। और अपने अंतर में झांको, और अपने हृदय में टटोलो--और कभी-कभी उसका हाथ हाथ में आ जाएगा। जैसे-जैसे ये अनुभव बढ़ने लगेंगे, वैसे-वैसे भरोसा, श्रद्धा जन्मेगी।
What shall I say—are these eyes fuller of tears or of thirst? Like the sky’s courtyard filling with monsoon clouds, Tears swell and gather. And as if, parched for centuries upon centuries, Young hatchlings of the chatak cry stubbornly for rain. I do not know—are these eyes fuller of tears or of thirst? What shall I say—are these eyes fuller of tears or of thirst? In one moment golden smiles are etched Upon the lips; And the very next moment, unknown to me, The eyes are filled with a gentle monsoon drizzle. What shall I say—does this life hold more weeping or more laughter? What shall I say—are these eyes fuller of tears or of thirst? Hope and despair, like sun and shade, Come and go in a moment. The past remains only as a story, The future, as a dream that spreads and covers. What shall I say—does the heart hold more despair, or more trust? What shall I say—are these eyes fuller of tears or of thirst?
Everything depends on your eyes. You must make thirst into thirst—and even water into thirst. Let every tear turn into thirst. Let your eyes begin searching, begin seeking. And not merely in temples and mosques—that is a false search. No one has found him there first. Yes, those who have found him elsewhere can also find him in temples and mosques—that is another matter. But first you must seek in this vast existence. Here he is in abundance—in thickness, in density. Here the clouds are heavy with him. Seek here. Peer into the greenness of trees. Search for his signature on the leaves. Sit by the waterfalls and listen to their babble; there you will hear the sound of Om. Look into the stars, and sometimes you will catch a glimpse of him, see his light showering. And look into yourself, feel within your own heart—and sometimes his hand will be in your hand. As these experiences deepen, trust, shraddha, will be born.
मैं विश्वास का पक्षपाती नहीं हूं। मैं तुमसे यह नहीं कहता कि ईश्वर में विश्वास करो। विश्वास का ईश्वर तो झूठा होता है। हिंदू का होता है, मुसलमान का होता है, ईसाई का होता है--मगर झूठा होता है। मैं तो कहता हूं, ईश्वर को जानना है, विश्वास नहीं करना है। जिसे जाना जा सकता है, उस पर विश्वास क्यों करो? विश्वास तो वे ही लोग कर लेते हैं जो जानने की झंझट से बचना चाहते हैं।
I am not a partisan of belief. I do not tell you to believe in God. The God of belief is false. A Hindu’s, a Muslim’s, a Christian’s—false. I say: know God, do not believe. Why believe in what can be known? Only those choose belief who want to avoid the bother of knowing.
मेरे देखे, तुम्हारे तथाकथित आस्तिक जरा भी आस्तिक नहीं हैं। छिपे हुए नास्तिक हैं। नास्तिक कम से कम ईमानदार है, तुम्हारे आस्तिक बेईमान हैं। नास्तिक कम से कम इतना तो कहता है कि मुझे मालूम नहीं है, मैं कैसे मानूं? मुझे कोई प्रमाण नहीं मिलता, मैं कैसे मानूं? प्रमाण दो तो मैं मान लूं। नास्तिक कम से कम इतनी तो ईमानदारी बरत रहा है। मगर आस्तिक तो महा बेईमान है। वह कहता है, प्रमाण भी नहीं है, पता भी नहीं है, लेकिन मैं मानता हूं क्योंकि मेरे पिताजी मानते हैं, मेरे पिताजी के पिताजी मानते रहे हैं, हमारी पीढ़ियों में सदा से यह चला आया है, हम हमेशा से मानते रहे हैं।
As I see it, your so-called theists are not theists at all; they are concealed atheists. The atheist is at least honest; your theist is dishonest. The atheist at least says, “I don’t know, how can I accept it? I find no proof—how can I accept it? Give me evidence and I will accept.” At least he shows this much honesty. But the theist is thoroughly dishonest. He says, “There is no proof, we don’t know—but I believe because my father believed, and his father believed; our lineage has always believed; we have always believed.”
उधार, अंधविश्वास तुम्हें कहीं न ले जाएंगे। उनसे अभीप्सा पैदा नहीं होगी। ज्यादा से ज्यादा छोटा-मोटा लोभ पैदा हो सकता है। और लोभ गंदा होता है, कुरूप होता है। गंदे लोभ से कोई ईश्वर तक नहीं पहुंचता। एक आदमी तिजोड़ी भरता रहता है--गंदा लोभ तिजोड़ी भरवाता है। फिर उसको मौत करीब आने लगती है तो डर लगता है कि अब मौत करीब आ रही है, कुछ आगे के लिए भी कर लूं, तो उसी गंदी तिजोड़ी में से कुछ निकाल कर दान भी करता है। मगर वे ही गंदे हाथ और वही गंदी आकांक्षा कि अब ईश्वर पर भी कब्जा पा लूंगा।
Borrowed faith, blind belief will take you nowhere. They will not generate abhipsa. At best they will create a small, petty greed. And greed is dirty, ugly. No one reaches God through filthy greed. One man keeps filling his safe—dirty greed makes him fill his safe. Then as death approaches he thinks, “Death is near; let me do something for what lies ahead,” and from that same filthy safe he takes out a little and gives in charity. But those same dirty hands, that same dirty intention—that now he will seize God too.
मैंने सुना है, एक मारवाड़ी मरा।...मारवाड़ी नाराज न हों। मैं भी क्या करूं? मारवाड़ी मरते हैं। इसमें मेरा कोई कसूर नहीं है।...वह बड़ा अकड़ कर स्वर्ग पहुंच गया। मारवाड़ी था, अपनी पगड़ी-वगड़ी लगाए, मारी दस्तक उसने जाकर जोर से स्वर्ग पर। पैसे वाला था! अकड़ से गया था! दरवाजा खोला देवदूत ने, पूछा कि आप कौन हैं? और यहां कैसे दस्तक मार रहे हैं? और कैसे अकड़े खड़े हैं? उसने कहा, मैं फलां-फलां सेठ हूं, स्वर्ग आया हूं! देवदूत ने पूछा, आपने किया कुछ जिसकी वजह से आप स्वर्ग आए हैं? तो उसने कहा, हां, किया क्यों नहीं? एक अंधी औरत को मैंने तीन पैसे दिए थे।
I have heard: a Marwari died… Marwaris, don’t be offended. What can I do? Marwaris do die—this is not my fault. He strutted into heaven, proud. A Marwari, turban and all—he banged hard on heaven’s door. He was a rich man! He went there in swagger! An angel opened the door and asked, “Who are you? And how dare you pound on the door? And how do you stand there so puffed up?” He said, “I am such-and-such seth; I have come to heaven!” The angel asked, “What have you done on account of which you should be admitted to heaven?” He said, “Why not? I gave three paisa to a blind woman.”
साधु-संत समझा रहे हैं तुम्हें कि यहां दो एक पैसा, वहां मिले एक करोड़ गुना। ब्याज की भी कोई सीमा होती है! चक्रवृद्धि ब्याज भी इतना नहीं होता! लाटरी भी इस तरह नहीं खुलती है! तीन पैसे में तो उसने समझो कि अरबों-खरबों का काम कर लिया है।
This is how sadhus and saints coax you: “Give a little here; there you’ll get it back a crore-fold.” Even compound interest has its limits! Even lotteries don’t pay like this! For three paisa he imagines he has bought trillions’ worth.
देवदूत भी जरा हैरान हुआ, इसकी अकड़ भी देखी, कहा: अच्छा, खाता-बही देखते हैं। खाता-बही देखी। दिए थे तीन पैसे उसने। मारवाड़ी को देख कर उसे भरोसा तो नहीं आया कि इसने दिए होंगे, मगर दिए थे। बड़ी चिंता में पड़ गया। अपने सहयोगी से पूछा कि भई, क्या करना? इसने तीन पैसे दिए हैं जरूर, दान तो किया है। मगर इस आदमी को स्वर्ग में लेना! तीन पैसे के पीछे! तीन पैसे में स्वर्ग खरीद ले! तो बड़ी सस्ती हो गई बात! सहयोगी ने कहा, ऐसा करो, इसको चार पैसे दे दो--ब्याज सहित--और कहो कि नरक जा!
The angel was astonished, and seeing his swagger said, “All right, let’s check the ledger.” They checked. He had given three paisa. The angel couldn’t believe this man would have given anything, but it was there. He was perplexed. He asked his colleague, “What shall we do? He did give three paisa; he did charity. But to admit this man to heaven for three paisa! To buy heaven so cheap!” The colleague said, “Do this: return four paisa to him—with interest—and tell him to go to hell.”
उसे चार पैसे दे दिए गए और कहा कि नरक जा।
They returned four paisa and told him to go to hell.
यह तो उसने सुना ही नहीं था, साधु-संतों ने कभी बताया ही नहीं था कि ब्याज सहित लौटा दिया जाएगा और कहा जाएगा नरक जाओ। साधु-संत असली बातें तो बताते ही नहीं! उतना बताते हैं जितना तुम्हारे हृदय को सांत्वना दे, संतोष दे।
He had never heard of this—no sadhu had ever told him that with interest it would be returned and he would be told to go to hell. Sadhus never tell the real things! They only tell enough to soothe and console your heart.
तुम्हारे पुण्य अगर तुम्हारे लोभ से ही प्रभावित हैं, लोभ से ही निकले हैं, उनका कोई अर्थ नहीं है, वे तुम्हें नरक ले जाएंगे। और तुम जिस ईश्वर पर विश्वास करते हो--सिर्फ विश्वास--जिसका तुम्हें कोई अनुभव नहीं है जीवंत, जिसकी तुम्हें कोई झलक नहीं मिली है, तुम उसके लिए समर्पित हो भी कैसे सकते हो? मैं तुमसे विश्वास करने को नहीं कहता।
If your merit is born of greed, shaped by greed, it has no meaning; it will lead you to hell. And the God in whom you “believe”—merely believe—whom you have never known living, of whom you have never had even a glimpse—how could you surrender to that? I do not tell you to believe.
शोभा! अभीप्सा काफी हो सकती है, अगर अंधविश्वास न हो। अगर जिज्ञासा हो, खोज हो, मुमुक्षा हो, अगर सत्य को जान लेने की--सत्य फिर कैसा ही क्यों न हो--जैसा हो वैसा ही जान लेने की निष्पक्ष भाव-दशा हो, तो अभीप्सा काफी है। वही तुम्हें निखार देगी। वही तुम्हें पहुंचा देगी।
Shobha! Abhipsa can be sufficient—if it is not blind belief. If it is inquiry, search, mumuksha—an impartial readiness to know the Truth as it is, whatever it may be—then abhipsa is enough. That alone will refine you. That alone will bring you.
परमात्मा शब्द को तुम एक तरफ रख दो तो चलेगा। सत्य से काम चल जाएगा। आत्मा से काम चल जाएगा। परमात्मा शब्द से ही थोड़ी भ्रांति शुरू हो जाती है। परमात्मा से लगता है: दूर वहां आकाश में बैठा कोई सिंहासन पर सारे संसार को चला रहा है।
You can set the word “God” aside; “Truth” will do; “self” will do. The very word “God” starts a subtle confusion—as if someone far away, seated on a throne in the sky, is running the world.
ऐसा कोई भी नहीं कहीं सिंहासन पर बैठा है। और न कोई ऐसा कहीं बैठा संसार को चला रहा है। परमात्मा कोई व्यक्ति नहीं है, परमात्मा सिद्धांत है--जगत की लयबद्धता का सिद्धांत। जगत के भीतर जो सुसंबद्धता है, उसका सिद्धांत। जगत के भीतर जो संगीत है, उसका सिद्धांत। तुम अपने भीतर थोड़ा संगीत खोजो, अपने बाहर थोड़ा संगीत खोजो, तुम अपने भीतर थोड़ी लय खोजो और बाहर थोड़ी लय खोजो, और जहां भी तुम्हें लय की प्रतीति हो, साक्षात्कार हो, जानना कि परमात्मा के बहुत करीब हो। उसके पैरों की आवाज सुनाई पड़ने लगी।
There is no one anywhere sitting on a throne. Nor is someone sitting somewhere running the world. God is not a person; God is a principle—the principle of the world’s harmony. The principle of the coherence within existence. The principle of the music within the world. Seek a little music within yourself, a little without; discover a little rhythm inside, a little outside; and wherever the sense of rhythm appears, the recognition arises, know you are very close to God. You have begun to hear the sound of his footsteps.
मुझसे लोग आकर पूछते हैं कि यहां आश्रम में इतना संगीत, इतना नृत्य--ऐसा तो हम किसी आश्रम में नहीं देखते।
People come and ask me, “Why so much music and dance in this ashram? We don’t see this in other ashrams.”
वे आश्रम ही न होंगे। जहां संगीत न हो, जहां नृत्य न हो, जहां गीत न उठ रहे हों, जहां प्रेम की सुवास न उठ रही हो, वे आश्रम ही न होंगे--मरघट होंगे। लेकिन इस देश में मरघट ही आश्रम बन गए हैं। और मरे-मराए लोग वहां इकट्ठे हो गए हैं। हरि-नाम जपते रहना!
Then they are not ashrams. Where there is no music, no dance, no song rising, no fragrance of love—those are not ashrams, they are cremation grounds. But in this country cremation grounds have become ashrams. And the dead have gathered there, muttering the Name of Hari endlessly!
अमरीका के एक विश्वविद्यालय में एक सर्वे किया गया कि ऐसे कितने लोग हैं जिनके जीवन में कोई ऐसा एकाध भी अनुभव हुआ हो जिससे उन्हें परमात्मा का प्रमाण मिलता है। हजारों लोगों से पूछताछ की गई। सकुचाते, क्योंकि यह बात ऐसी हो गई है आज की दुनिया में। आज की दुनिया में तुम किसी से कहो कि मुझे परमात्मा का अनुभव हुआ है, तो लोग समझेंगे तुम पागल हो गए। होश की बातें करो! किसको बुद्धू बना रहे हो? आज तो तुम्हें अगर अनुभव भी हो जाए कुछ, तो तुम कह न पाओगे, अपनी पत्नी से भी कहते डरोगे। और आज ही ऐसा नहीं है कुछ, पहले भी ऐसा था।मोहम्मद को जब पहली दफा परमात्मा का अनुभव हुआ, तो वे घर भागे आए--बुखार चढ़ गया उनको, हाथ-पैर कंपने लगे, पसीना-पसीना! थर्मामीटर तो था नहीं उन दिनों, लेकिन एक सौ दस डिग्री से कम नहीं रहा होगा। अनुभव ऐसा था! एकदम पत्नी से कहा कि जितनी दुलाइयां घर में हैं, सब मेरे ऊपर डाल दे, मैं कंप रहा हूं।
In an American university a survey was conducted: how many people have had even one experience in their lives that for them served as evidence of God? They asked thousands. People were shy—such talk has become awkward in today’s world. If today you tell someone, “I have had an experience of God,” people will think you have gone mad. “Talk sensibly! Whom are you trying to fool?” Even if something happens to you, you won’t be able to tell it; you’ll be afraid to tell even your wife. And it isn’t only today—it was so before as well. When Muhammad had his first experience of God, he ran home—the fever rose in him, his hands and feet trembled, he was drenched in sweat. There were no thermometers then, but it could not have been less than a hundred and ten degrees—the experience was such! He cried to his wife, “Bring all the blankets in the house and put them over me; I am shaking.”
पत्नी ने पूछा, अचानक हुआ क्या? घर से तो ठीक-ठाक गए थे।
She asked, “What happened suddenly? You left the house fine.”
उन्होंने कहा, अभी तू पूछ मत! या तो मैं कवि हो गया हूं या पागल हो गया हूं।
He said, “Don’t ask yet! Either I have become a poet, or I have gone mad.”
दो बातें कहीं, कि या तो मैं कवि हो गया हूं या पागल हो गया हूं। जो दोनों बराबर, एक ही मतलब रखती हैं; पर्यायवाची। जब दो-तीन घंटे के बाद थोड़ी सी राहत मिली, पत्नी ने पूछा, कुछ कहो तो, बात क्या है? तुम आंखें फाड़े-फाड़े देखते हो! तुम कुछ नये-नये मालूम पड़ते हो! तो मोहम्मद ने कहा, मैं तुझसे कहता हूं, किसी और को मत कहना...
He said both—either I have become a poet, or I have gone mad—two words that often mean the same thing. After two or three hours, when he had calmed a little, his wife asked, “Tell me something—what is it? Your eyes are staring; you seem utterly new.” Muhammad said, “I will tell you, but don’t tell anyone else…”
वह पहली मुसलमान थी, मोहम्मद की पत्नी। वह मोहम्मद से उम्र में बड़ी थी। मोहम्मद छब्बीस साल के थे, वह चालीस साल की थी। अनुभवी भी थी। मोहम्मद को उसने सम्हाला। वह घड़ी सम्हालने की थी। एक नया जन्म हुआ था। मोहम्मद द्विज हो गए। उसने मां का काम किया।
She was the first Muslim—Muhammad’s wife. She was older than he—Muhammad was twenty-six, she was forty. She was experienced. She steadied Muhammad. It was a time that needed steadying—a new birth had happened. Muhammad had become dvija—twice-born. She did a mother’s work.
मोहम्मद ने कहा, तुझसे मैं कहता हूं, क्योंकि मैं सोचता हूं तू हंसेगी नहीं, तू समझ सकेगी। कुछ हुआ। मैंने आवाज सुनी। अपने ही भीतर से आती और फिर भी बाहर से आती!...कुरान की पहली आयत उतरी थी। परमात्मा के पहले पदचिह्न दिखाई पड़े थे।...मोहम्मद ने कहा, मैं मानता नहीं कि यह सच हो सकता है। मैंने सपना देखा हो, मैं किसी विभ्रम में पड़ गया हूं, या मुझे बुखार चढ़ा है, सन्निपात है, कुछ भी हो सकता है।
Muhammad said, “I tell you because I think you won’t laugh; you will understand. Something happened. I heard a voice—arising from within and yet coming from without…” The first ayat of the Koran had descended. The first footprints of God had appeared. Muhammad said, “I do not accept that this could be real. I must have dreamed; I must be deluded; perhaps I am feverish, in delirium—anything is possible.”
लेकिन पत्नी ने कहा, मैं तुम्हें देख रही हूं, तुम्हारे चेहरे पर ऐसी आभा है, ऐसा तेज जैसा मैंने कभी नहीं देखा; तुम्हारी आंखों में ऐसी गहराई है जैसी मैंने कभी नहीं देखी; और तुम्हारे पास ऐसी सुगंध है जैसी मैंने कभी नहीं पाई; तुम एक नई ही लयबद्धता में बंधे हो। तुम घबड़ा जरूर गए हो, तुम्हारा सारा अस्तित्व डगमगा गया है, लेकिन कुछ अनूठा हुआ है! निश्चित ही तुम परमात्मा के करीब से गुजर गए हो। उसका आंचल तुम्हें छू गया है। घबड़ाओ मत।
But his wife said, “I am looking at you. There is a radiance on your face such as I have never seen; there is a depth in your eyes I have never known; there is a fragrance around you I have never felt; you are bound in a new rhythm. You are certainly frightened; your whole being is shaken; but something unparalleled has happened. Surely you have passed close by God—his hem has brushed you. Do not be afraid.”
पत्नी ने सम्हाला। दिनों तक सम्हाला। फिर धीरे-धीरे और आयतें उतरनी शुरू हुईं। वर्षों लगे कुरान को उतरने में--एक दिन में नहीं उतरा कुरान, वर्षों में उतरा; धीरे-धीरे उतरा। जैसे-जैसे मोहम्मद राजी होते गए वैसे-वैसे उतरा।
She steadied him—for days. Then gradually more ayats began to descend. Years were needed for the Koran to descend—it did not descend in one day; it descended over years. As Muhammad consented, it descended.
तो आज ही नहीं कि तुम किसी से कहो जाकर कि मुझे ईश्वर का अनुभव हुआ तो कोई भरोसा कर लेगा! और आज तो ऐसी पत्नी भी पाना मुश्किल है कि जो तुम्हें इतना सहारा दे सके।
So it is not only today that, if you go and tell someone you have experienced God, anyone will believe you. And today it is hard to find a wife who will give you such support.
तो जब विश्वविद्यालय के लोग पूछने गए लोगों से, तो लोग इधर-उधर देखें। लोग बताना भी चाहें तो बड़े सकुचाए हुए बताएं। पर उन्होंने आश्वस्त किया कि तुम्हारे नाम प्रकट न करेंगे। तो धीरे-धीरे लोगों ने कहा कि हां, कुछ अनुभव हमें हुए हैं। अब पता नहीं कितने सच हैं, कितने झूठे हैं, लेकिन कुछ अनुभव हुए हैं। कोई पहाड़ पर गया था, और अचानक जैसे कोई द्वार खुल जाए क्षण भर को, और यह लोक तिरोहित हो गया और कोई दूसरा लोक प्रकट हुआ। कोई लेटा था अपने कमरे में सन्नाटे में, अंधेरे में, और अचानक कुछ हुआ और अंधेरा अंधेरा न रहा, रोशन हो गया। हजारों लोगों ने अनुभव दिए हैं।
When the university people went asking, people looked this way and that. Even those who wanted to tell, told with great embarrassment. But the researchers assured them their names would not be revealed. Slowly people said, “Yes, we have had some experiences.” Who knows how many were true and how many imagined, but there were experiences. Someone went into the mountains, and suddenly, as if a door opened for a moment, this world vanished and another world appeared. Someone lay in his room, silent, in the dark, and suddenly something happened—the darkness was no longer dark; it became luminous. Thousands reported such experiences.
हैरानी की बात है! कम से कम तैंतीस प्रतिशत लोगों को अनुभव होते हैं। सामान्य, तैंतीस प्रतिशत लोगों को ऐसे अनुभव होते हैं; जिन अनुभवों को अगर कोई सदगुरु मिल जाए, तो वे बीज न रह जाएं, वृक्ष हो जाएं। मगर वे तैंतीस प्रतिशत लोग भी किसी को कहते नहीं। किसी को कहना तो दूर, खुद भी उनको झुठला देते हैं। खुद भी अपने को समझा लेते हैं कि रही होगी कोई कल्पना; रहा होगा कोई सपना; आई-गई बात हो गई। ज्यादा उस पर ध्यान नहीं देते। क्योंकि खुद भी डर लगता है कि ऐसी चीजों पर ध्यान देने में खतरा है। ऐसे द्वार, फिर पता नहीं कहां इनका अंत हो! ऐसी झंझटों में पड़ना ठीक नहीं! अपने काम-धाम में उलझ जाते हैं। तैंतीस प्रतिशत लोग बड़ी सरलता से...
The surprising thing! At least thirty-three percent of people have such experiences. Ordinarily, thirty-three percent of people have such experiences—experiences which, if a true master were found, would not remain seeds but become trees. But even those thirty-three percent tell no one. Telling others aside, they even deny it to themselves. They convince themselves, “It must have been imagination; it must have been a dream; something came and went—no need to pay attention.” They fear that paying attention to such things is dangerous. Who knows where such doors may lead! Better not to get into such troubles! They get entangled again in their work and business. Those thirty-three percent could very easily…
यह जान कर तुम हैरान होओगे कि यह तैंतीस प्रतिशत का आंकड़ा बहुत रूपों में मूल्यवान है। दुनिया में तैंतीस प्रतिशत लोग ही हैं जो संगीत में गहराई पा सकते हैं। और तैंतीस प्रतिशत लोग ही हैं जो ध्यान में गहराई पा सकते हैं। और तैंतीस प्रतिशत लोग ही हैं जो सम्मोहन में बड़ी सरलता से प्रवेश पा सकते हैं। और तैंतीस प्रतिशत लोग ही हैं जिनके भीतर प्रतिभा है। बाकी शेष को और कठिन हो जाता है। मगर तैंतीस प्रतिशत बड़ी संख्या है। एक तिहाई! हर तीन आदमी में एक आदमी प्रज्वलित रोशनी बन सकता है। बाकी दो भी बन सकते हैं, उन्हें थोड़ी कठिनाई होगी। मगर वह एक भी नहीं बन रहा है जो कि सरलता से बन सकता है।
You will be amazed to know that this thirty-three percent figure is meaningful in many ways. In the world only thirty-three percent can go deep into music. And thirty-three percent can go deep into meditation. And thirty-three percent can very easily enter hypnosis. And thirty-three percent carry natural talent. For the rest it becomes more difficult. But thirty-three percent is a large number—one-third. Out of every three, one can become a blazing light. The other two can also become so; it will be a little harder for them. But the one who could easily become so is not becoming so.
और भी उस सर्वे से जो बातें पता चली हैं उनमें विचारणीय बातें हैं। एक बात जो पता चली वह यह कि सर्वाधिक ऐसे विशिष्ट अनुभव संगीत के माध्यम से हुए थे--पचास प्रतिशत। जिन लोगों को भी परमात्मा की थोड़ी सी आभा, आभास मिला, उनमें से पचास प्रतिशत लोगों को संगीत से मिला।
And the survey revealed other thought-provoking things. One was that the largest number of such special experiences were through music—fifty percent. Of those who received a little aura, a little intimation of the divine, fifty percent received it through music.
इसलिए संगीत को मैं ध्यान की बड़ी निकट अवस्था मानता हूं। संगीत खोज ही ध्यानियों की है। जिन्होंने पहले अंतर्नाद सुना है, जिन्होंने पहले भीतर का ओंकार सुना है, उन्होंने ही फिर धीरे-धीरे वाद्यों पर उस ओंकार को बजाने की बाहर व्यवस्था की है। संगीत का जन्म ऋषियों और द्रष्टाओं से हुआ है। हमारा तो एक वेद, सामवेद, संगीत का स्रोत है। संगीत का ही मूल शास्त्र है।
That is why I regard music as very near to meditation. Music is the search of meditators. Those who first heard the inner sound, the inner Om, gradually arranged to play that Om outwardly on instruments. Music was born of rishis and seers. One of our Vedas, the Sam Veda, is the source of music—the original scripture of music.
पचास प्रतिशत लोगों को जीवन में जो अनूठे अनुभव होते हैं, वे संगीत से होते हैं। तब तो निश्चित ही संगीत का खूब उपयोग किया जाना चाहिए। क्योंकि बाहर का संगीत तुम्हारे भीतर के तारों को कंपित कर सकता है। इसलिए इस आश्रम में तुम्हें संगीत दिखाई पड़ेगा।
Fifty percent of the unique experiences people have in life happen through music. Then surely music should be used abundantly. For outer music can vibrate the strings within you. That is why you see music in this ashram.
नंबर दो पर जिन लोगों के अनुभव हैं, वे नृत्य से हुए हैं। या तो स्वयं नृत्य करते हुए या किसी को नृत्य करते देख कर।
In the second place come experiences through dance—either while dancing yourself or while watching another dance.
एक लयबद्धता है नृत्य की। अगर स्वयं तुम नृत्य कर रहे हो, तब तो बड़े गहरे अनुभव हो सकते हैं। क्योंकि नृत्य की एक ऐसी घड़ी आती है, ऐसा उतार-चढ़ाव होते-होते-होते एक ऐसी घड़ी आती है, जहां तुम्हारा शरीर, तुम्हारा मन, तुम्हारी आत्मा, तीनों एक रेखा में आबद्ध हो जाते हैं। और जिस घड़ी तुम्हारी आत्मा, तुम्हारा मन, तुम्हारा शरीर एक रेखा में आ जाते हैं, एक संतुलन में, उसी क्षण परमात्मा की झलक मिल जाती है।
There is a rhythm to dance. If you are dancing yourself, very deep experiences can happen. For in dance there comes a moment—after ebb and flow, ebb and flow—when your body, your mind, your soul fall into one line. And in that moment when soul, mind and body come into one alignment, one balance, a glimpse of God happens.
लेकिन कभी-कभी दूसरे को भी नृत्य करते देख कर यह हो सकता है।
Sometimes it can happen even watching another dance.
गुरजिएफ ने इस तरह के बहुत से नृत्य विकसित किए थे, जिनको सिर्फ देखने से लोग ध्यान को उपलब्ध हो जाते। सिर्फ देखते-देखते! क्योंकि जब तुम किसी को नृत्य करते देखते हो, तो उसकी भाव-भंगिमाएं, उसकी मुद्राएं, उसकी लयबद्धता तुम्हारी आंख को आंदोलित करती है। और तुम्हारी आंख आंदोलित होने लगे तो तुम्हारा अस्सी प्रतिशत प्राण आंदोलित हो उठता है। तुम्हारी आंख तुम्हारी अस्सी प्रतिशत जीवन-ऊर्जा है। और आंख के माध्यम से तुम्हारा हृदय धीरे-धीरे आंदोलित होने लगता है। तुमने देखा नहीं, कोई नाचता हो तो तुम्हारे पैर तड़फड़ाने लगते हैं। कि कहीं कोई मृदंग पर थाप देता है तो तुम्हारे हाथ भी कुर्सी के हत्थे को बजाने लगते हैं, कि तुम ताली देने लगते; तुम्हारे भीतर कुछ होना शुरू हो जाता है।
Gurdjieff developed many such dances that would take people into meditation just by watching—just by watching! For when you watch someone dance, his expressions, his gestures, his rhythm stir your eyes. And when your eyes are stirred, eighty percent of your life-energy is stirred. Your eyes are eighty percent of your vital energy. Through the eyes your heart begins to be stirred. Haven’t you seen? When someone dances your feet begin to twitch. When someone beats the mridang, your hands begin to drum on the arm of the chair; you feel like clapping—something begins to happen within.
इसलिए इस आश्रम में नृत्य है, संगीत है। और जैसे-जैसे आश्रम यह विकसित होगा, बढ़ेगा--और नृत्य, और संगीत; और संगीत के नये-नये आयोजन! और आज तो विज्ञान ने बहुत सी सुविधाएं बना दी हैं जो पहले नहीं थीं। उन सबका उपयोग करके तो लोगों को बड़ी सरलता से ध्यान में सरकाया जा सकता है। बड़ी सरलता से! अब तो इस तरह के संगीत की व्यवस्था हो गई है--जो कि नये कम्यून में की जाने वाली है--कि तुम ईयर-फोन लगा कर उसे सुनो तो तुम्हें ऐसा नहीं मालूम पड़ेगा कि संगीत बाहर से आ रहा है, तुम्हें मालूम पड़ेगा संगीत भीतर से आ रहा है, ठीक तुम्हारे हृदय से आ रहा है। और जब तुम्हें संगीत भीतर से आता हुआ मालूम पड़े, तो निश्चित ही तुम्हारे भीतर के संगीत को झकझोर देगा।
Therefore there is dance here, music here. And as this ashram develops and grows—more dance, more music; newer experiments in music. Today science has given many facilities that did not exist before. Using them, people can be slid into meditation very easily—very easily! There are now arrangements in music—being introduced in the new commune—such that, with headphones on, you won’t feel the music is coming from outside; you will feel it is arising from within, from your very heart. And when music seems to arise from within, it surely shakes the music within you.
परमात्मा पर विश्वास करने की जरूरत नहीं है। हां, परमात्मा को अनुभव करने की जरूर जरूरत है। खुले द्वार रखो मन के, पक्षपातहीन रहो--न आस्तिक, न नास्तिक, खोजी बनो। अभीप्सा का अर्थ होता है: खोज! आकांक्षा खोजने की! पहले से तय मत करो कि ईश्वर है या ईश्वर नहीं है। कुछ भी तय किया तो बाधा बन जाएगी। इतना ही काफी है कि मैं हूं और मुझे पता नहीं कि यह सब क्या है। इसे मैं जानना चाहता हूं। मैं हूं, और मुझे पता नहीं कि मैं कौन हूं। और मैं जानना चाहता हूं कि मैं कौन हूं? यह सारे जगत का राज क्या है? रहस्य क्या है? इसके लिए तो आस्तिक भी होने की जरूरत नहीं है, नास्तिक भी होने की जरूरत नहीं है।
There is no need to believe in God. Yes, there is a need to experience God. Keep the doors of the mind open, remain unbiased—neither theist nor atheist—be a seeker. Abhipsa means: search! The longing to know! Do not decide in advance that God is or that God is not. Any prior decision becomes an obstacle. It is enough to say: “I am, and I do not know what all this is. I want to know it. I am, and I do not know who I am. I want to know who I am. What is the secret, the mystery of this whole existence?” For this, you need be neither theist nor atheist.
इसलिए जो लोग खोजी हैं, उनसे मेरा नाता गहरा बन जाता है। जो आस्तिक या नास्तिक तय ही कर चुके हैं, उनसे मेरा नाता नहीं बन पाता। क्योंकि उन्होंने तो पहले ही पूर्वधारणा निश्चित कर ली। उनकी पूर्वधारणा उनका कारागृह रहेगी, उनका अंधापन रहेगी।
Therefore my bond becomes deep with those who are seekers. With those who have already decided—theist or atheist—I do not form a bond. For they have already fixed a preconception. Their preconception will be their prison, their blindness.
शोभा! प्रभु के लिए अभीप्सा पर्याप्त है, लेकिन अभीप्सा किसी विश्वास पर आधारित नहीं होनी चाहिए वरन जीवंत अनुभवों पर--संगीत पर, नृत्य पर, सौंदर्य पर, प्रेम पर। इनके अनुभव से तुम्हारे भीतर धीरे-धीरे बूंदें टपकनी शुरू होंगी अमृत की। और वही अमृत की बूंद तुम्हें इतना प्यासा कर देगी कि पूरे सागर को पीने की आकांक्षा पैदा हो जाएगी। वही आकांक्षा अभीप्सा है। वैसी अभीप्सा पर्याप्त है।
Shobha! Abhipsa is sufficient for the Lord—but abhipsa should not be based on belief; it should be rooted in living experiences—music, dance, beauty, love. From these experiences, drops of nectar will slowly begin to fall within you. And those very drops will make you so thirsty that the longing to drink the entire ocean will arise. That longing is abhipsa. Such abhipsa is sufficient.
किशोरी लाल! न तो भक्त भगवान के बिना हो सकता है, न भगवान भक्त के बिना हो सकता है। भगवान और भक्त एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। भक्त है तो भगवान है। भगवान है तो भक्त है। ये दोनों घटनाएं एक साथ घटती हैं, अलग-अलग नहीं। भगवान अलग बैठा है और भक्त अलग, ऐसा नहीं है। भक्ति के क्षण में ही भगवान का आविर्भाव होता है। फिर मैं तुम्हें याद दिला दूं: भगवान कोई व्यक्ति नहीं है, भगवान एक अनुभूति है। अच्छा हो कि हम भगवान शब्द को छोड़ कर भगवत्ता शब्द का प्रयोग करें; तो ज्यादा सरल हो जाएगा। भगवत्ता का एक पहलू भक्त और दूसरा पहलू भगवान। अंतिम घड़ी में भक्त भी खो जाता है, भगवान भी खो जाता है, भगवत्ता रह जाती है, भगवत्ता का सागर रह जाता है।
Kishori Lal! Neither can the devotee be without God, nor can God be without the devotee. God and the devotee are two aspects of the same coin. If there is a devotee, there is God; if there is God, there is a devotee. These two happenings occur together, not separately. It is not that God sits apart and the devotee stands elsewhere. It is in the very moment of devotion that God manifests. Let me remind you again: God is not a person; God is an experience. Better that we drop the word “God” and use “godliness”; then it becomes simpler. One face of godliness is the devotee, the other face is God. In the final hour the devotee disappears, God disappears; what remains is godliness, the ocean of godliness.
सैकड़ों पाषाण में से एक तू पाषाण होता,
मैं न होती भावना फिर तू कहां भगवान होता।
स्नेह के लघु दीप में मैं
वर्तिका बन कर जली हूं,
तव चरण की कोर छूने
अर्घ्य जल बन कर ढुली हूं।
मैं न यदि निज को मिटाती दूर क्या व्यवधान होता,
मैं न होती भावना फिर तू कहां भगवान होता।
Out of hundreds of stones you would be just one more stone; Had there not been feeling in me, how would you have been God? In the small lamp of love I have burned as the wick, To touch your feet I have flowed as the water of offering. Had I not erased myself, what obstacle would have moved away? Had there not been feeling in me, how would you have been God?
एक युग से बन रही थी
कल्पना मेरी चितेरी,
रूप क्या तुझको दिया है
तनिक क्षमता देख मेरी।
मैं न तुझमें रंग भरती तू न यों छविमान होता,
मैं न होती भावना फिर तू कहां भगवान होता।
For an age my imagination has been the painter; See what form I have given you— glimpse a little my capacity. Had I not filled you with colors, you would not be so resplendent; Had there not been feeling in me, how would you have been God?
यामिनी होती न, दिनकर
को कहां यह मान मिलता,
दीनता होती न, प्रभुता
को कहां सम्मान मिलता।
मैं न होती साधना यदि तू कहां वरदान होता,
मैं न होती भावना फिर तू कहां भगवान होता।
Were there no night, how would the sun be so honored? Were there no humility, how would lordliness be respected? If there were no my practice, how would you be a boon? Had there not been feeling in me, how would you have been God?
आदि युग से विवशता के
गीत क्यों मानव सुनाता,
एक इस चिर सत्य को वह
क्यों समझ अब तक न पाता।
देवता का भी मनुज के हाथ से निर्माण होता,
मैं न होती भावना फिर तू कहां भगवान होता।
Since the primal age why does man sing songs of helplessness? Why has he not yet understood this one eternal truth: Even the deity is fashioned by the hands of man; Had there not been feeling in me, how would you have been God?
मनुष्य की महिमा अपार है। मनुष्य की महिमा की अंतिम चरम अवस्था उसके भीतर भक्त का भगवान में रूपांतरण है; उसके भीतर भगवत्ता के फूल का खिल जाना है। उस परम अनुभूति में भक्त और भगवान अलग-अलग नहीं होते। ऐसा नहीं होता कि तुम हाथ जोड़े खड़े हो और उधर भगवान सामने खड़े हैं, आशीर्वाद दे रहे हैं। हिंदी फिल्मों में तुम जो देखते हो, भगवान आशीर्वाद देते हुए और भक्त हाथ जोड़े हुए खड़े हैं, ऐसा मत सोच लेना। वहां कहां भक्त, वहां कहां भगवान! भक्त और भगवान, तो भगवत्ता को हमने भाषा में दो टुकड़ों में तोड़ लिया।
The glory of man is boundless. The ultimate, peak state of that glory is the transformation within him of the devotee into God—the flowering of godliness within. In that supreme experience the devotee and God are not separate. It is not that you stand with folded hands and there stands God before you, bestowing blessings. Do not think as you see in Hindi films—God giving benediction and the devotee standing with folded hands. Where is the devotee there, where is God there! We have split godliness into two pieces in language and called them “devotee” and “God.”
भाषा हमेशा हर चीज को दो टुकड़ों में तोड़ लेती है। दिन और रात तोड़ लेती है। जीवन और मृत्यु तोड़ लेती है। सुख और दुख तोड़ लेती है। सौंदर्य-कुरूपता तोड़ लेती है। भाषा हर चीज को दो हिस्सों में तोड़ लेती है। और जीवन एक है। ऐसे ही हमने भक्त और भगवान को तोड़ लिया है। लेकिन न कोई भक्त है अलग भगवान से और न कोई भगवान अलग है भक्त से, भगवत्ता है।
Language always breaks everything into two. It breaks day and night. It breaks life and death. It breaks pleasure and pain. It breaks beauty and ugliness. Language splits everything into two halves. And life is one. In just this way we have broken the devotee and God apart. But there is no devotee separate from God, and no God separate from the devotee—there is only godliness.
भगवत्ता को स्मरण रखो। ताकि भक्त भी मिट जाए, भगवान भी मिट जाए। दोनों जब एक में लीन हो जाएं, उस अद्वैत के अनुभव की आकांक्षा करो, अभीप्सा करो। और जहां अभीप्सा है, वहां द्वार है।
Keep godliness in remembrance, so that the devotee dissolves and God dissolves. When both are absorbed into one, yearn for that experience of nonduality. Where there is yearning, there is the door.
आज इतना ही।
That’s all for today.