Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
...होता है जब तक जानना नहीं होता।
...it remains so until knowing dawns.
तब तो कोई सवाल ही नहीं उठता।
then no question arises at all.
फिर तो मानने का सवाल ही नहीं उठता।
Then the question of believing doesn’t arise at all.
नहीं-नहीं,...
No, no,...
मानने का...।
Believing...
मैं ऐसा नहीं कहता, मैं ऐसा नहीं कहता।
I don't say that, I don't say that.
उसके बाद तो जानने का सवाल ही नहीं है। आप परमात्मा को मानते हैं, दीवाल को नहीं मानते, इसको आप जानते हैं। इसलिए आप किसी से न पूछेंगे कि दीवाल को मानते हैं या नहीं मानते।
Then the very question of belief does not arise. You believe in God; you don’t “believe in” a wall—this you know. Therefore you won’t ask anyone whether they believe in a wall or not.
मेरी बात आप समझ लें। आप क्या करते हैं उससे मुझे मतलब नहीं है। मेरा कहना यह है कि मानना तभी तक जरूरी है, जब तक जानना घटित नहीं होता। जैसे ही जानना घटित हो गया, मानने न मानने, दोनों की बातें व्यर्थ हो गई। तो मेरा जो जोर है वह इस बात पर है कि धर्म के संबंध में जो लोग मानते ही चले जाते हैं, वे जानने से वंचित रह जाते हैं। जो नहीं मानते चले जाते हैं वे भी जानने से वंचित रह जाते हैं। और जानने की घटना जिस दिन घटेगी, उस दिन मानने में उत्तर नहीं दिया जा सकता।
Please understand what I am saying. What you do is not my concern. My point is that belief is necessary only until knowing happens. The moment knowing happens, both believing and not believing become pointless. So my emphasis is that, in matters of religion, those who keep on believing are deprived of knowing, and those who keep on not believing are also deprived of knowing. And the day the event of knowing happens, belief cannot furnish an answer.
आप मुझसे अगर कहें कि क्या आप परमात्मा को मानते हैं? तो मैं कहूंगा कि नहीं, मैं जानता हूं। इसलिए यह कहूंगा, इसलिए यह कहूंगा कि मानने को मैं समझता ही यह हूं कि वह न जानने की अवस्था में लिया गया निर्णय है। जानने की अवस्था में मानने का निणर्य लिया ही नहीं जा सकता। ऐसी मेरी समझ है। वह आपको ठीक लगे, न लगे—वह सवाल नहीं है बड़ा।
If you ask me, “Do you believe in God?” I will say, “No, I know.” I say this because I understand belief to be a decision taken in a state of not-knowing. In the state of knowing, no decision to believe can be taken. That is my understanding. Whether that seems right to you or not—that is not the big question.
(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं है।)
(The audio recording of the question is not clear.)
नहीं, अगर आप कुछ कर रहे हैं तब तो मैं विचलित नहीं करता। लेकिन अगर आप कुछ गलत कर रहे हैं तो मैं जरूर विचलित करूंगा। और अगर गलत करने वाले को विचलित न करने के लिए गीता कहती हो, तो बड़ी खतरनाक बात कहती है। गलत करने वाले को तो विचलित करना ही पड़ेगा। वह गीता भी, कृष्ण भी पूरे वक्त अर्जुन को विचलित कर रहे हैं। वह जो करना चाहता है, वह भागना चाहता है युद्ध से। वे उसको विचलित कर रहे हैं, पूरी किताब ही उसको विचलित करने से पैदा हुई है। कृष्ण पूरा काम ही यह कर रहे हैं कि अर्जुन जो करना चाहता है उसको विचलित कर रहे हैं; और जो नहीं करना चाहता, उसको करवाने के लिए कह रहे हैं। नहीं तो वह किताब ही कभी पैदा न होती। और अगर किसी को विचलित नहीं करना है—तब तो बुद्ध का बोलना फिजूल गया, क्राइस्ट का बोलना फिजूल गया, नानक का समझाना फिजूल गया। क्योंकि किसी न किसी को विचलित करने के लिए ही है वह।
No, if you are doing something, then I do not disturb you. But if you are doing something wrong, I will certainly disturb you. And if the Gita says that one should not disturb someone who is doing wrong, then it is saying something very dangerous. The one who is doing wrong must be disturbed. In the Gita too, Krishna is disturbing Arjuna the whole time. What Arjuna wants to do is run away from the war; Krishna is disturbing him. The whole book came into being out of disturbing him. Krishna’s entire work there is to disturb Arjuna from what he wants to do, and to make him do what he does not want to do. Otherwise that book would never have been born. And if no one is to be disturbed—then Buddha’s speaking was in vain, Christ’s speaking was in vain, Nanak’s explaining was in vain, because all that is precisely to disturb someone or other.
एक आदमी शराब पी रहा है। आप उसे विचलित नहीं करेंगे तो क्या करेंगे? और एक आदमी कुछ गलत किए जा रहा है जिससे परमात्मा तक नहीं पहुंच सकेगा; आप विचलित नहीं करेंगे तो क्या करेंगे? तो विचलित न करने का मतलब इतना ही हो सकता है कि किसी को ठीक मार्ग से विचलित न करें। लेकिन ठीक मार्ग पर कोई है या नहीं, गलत मार्ग से तो विचलित करना ही होगा।
A man is drinking alcohol. If you will not disturb him, what will you do? And if a man is doing something wrong by which he cannot reach God—if you will not disturb him, what will you do? So “not disturbing” can only mean this much: do not disturb someone away from the right path. But whether someone is on the right path or not—one must certainly disturb them away from the wrong path.
तो पंचानबे परसेंट से विचलित करना पड़ेगा, पांच परसेंट से न करेंगे। बाकी जहां गलत है, वहां से तो गलती कहनी पड़ेगी। उससे आपको परेशानी हो, रास्ता बदलने में परेशानी होती है। आप दो मील चल कर आ गए हैं। अब मैं आपसे कहता हूं कि लौटिए चौरस्ते से, फिर से रास्ता पकड़िए। आपको परेशानी होती है। लेकिन आप बड़ी छोटी परेशानी से डर रहे हो। और जितने बढ़ते जाएंगे, लौटना पड़ेगा ही। आज नहीं, अगले जन्म में लौटना पड़ेगा ही। लौटे बिना रास्ता नहीं है। अगर गलत रास्ता है तो लौटना पड़ेगा ही, इसलिए जितनी जल्दी लौट जाएं उतना अच्छा है। हां, लेकिन मुझे भी दिक्कत है और आपको भी दिक्कत है।
Then we will have to unsettle him by ninety-five percent, not by five percent. Wherever it is wrong, it has to be called wrong. You may find that troubling; changing your path is troublesome. You have already walked two miles. Now I tell you: turn back at the crossroads; take the path afresh. It feels like a bother. But you are afraid of a very small inconvenience. And the farther you go, you’ll still have to turn back. If not today, then in the next life you will have to return. There is no way without turning back. If the path is wrong, you will have to return—so the sooner you return, the better. Yes, it is difficult for me too, and it is difficult for you.
क्योंकि जो आदमी दो मील चला आया उससे मैं कहूं कि तुम गलत चल आए तो पहले तो वह भी जिद्द करता है कि नहीं गलत नहीं चला आया। क्योंकि दो मील चल आया है वह। वह चाहता है कि कोई कहे कि ठीक चला। ताकि यह जो श्रम हुआ, बेकार न चला जाए। तो वह भी राजी नहीं होता, दिक्कत डालेगा। और मुझे भी पेरशानी होती है उसको समझाने में। मैं भी कहूं कि बिलकुल ठीक चल रहा है तो वह भी प्रसन्न होता है, और मेरी भी प्रसन्नता है।
Because when I tell a man who has walked two miles that he has been walking wrongly, first he stubbornly says, “No, I haven’t.” He has walked two miles; he wants someone to say he walked right, so that his effort does not go to waste. So he doesn’t agree and creates difficulty. And it is troublesome for me too to make him understand. If I say, “You are going absolutely right,” he is pleased—and I also feel an easy pleasure.
जो लोग आपको विचलित नहीं करते, उनकी आपके प्रति कोई सहानुभूति नहीं है। अगर सहानुभूति है तो गलत दिखाई पड़े तो विचलित करना ही होगा। चाहे आप हजार मील चल आएं हों और गलत चल आएं हैं तो वापस लौटना पड़ेगा। और उचित है जितनी जल्दी लौट जाएं। क्योंकि रुके नहीं रहेंगे, कल तक और दो मील चल लेंगे, और दस मील चल लेंगे। इसलिए जितनी जल्दी लौट जाएं उतना अच्छा। तो मेरा तो काम विचलन करने का है।
Those who do not unsettle you have no compassion for you. If there is compassion, then on seeing what is wrong one must unsettle you. Even if you have walked a thousand miles on the wrong path, you will have to return—and it is right to return as soon as possible. Because you won’t stand still; by tomorrow you will have gone another two miles, another ten miles. Therefore, the sooner you return, the better. So my work is to unsettle.
कोई कसौटी नहीं है। अगर वह ठीक चल रहा है तो वह मेरे पास पूछने ही नहीं आएगा, पहली बात। क्योंकि मैं उसके पास पूछने नहीं गया कभी। वह ठीक नहीं चल रहा है, इसलिए इधर-उधर पूछता फिर रहा है। क्या जरूरत है पूछने की? क्या जरूरत है उसको? आप डाक्टर से जाकर पूछिएगा कि मैं बीमार हो आया, कि आप बीमार हैं। तो आप गए काहे के लिए डाक्टर के पास? आपको शक है। आपको पता है, आपको पता है कि कहीं गड़बड़ चल रही है। कहीं पहुंच भी नहीं रहे, कुछ पा भी नहीं रहे, इसलिए खोजते फिर रहे हैं। खोज का मतलब ही यह है।
There is no criterion. If he is on the right track, he won’t come to ask me in the first place. I never went to him to ask anything. He is not moving rightly; that’s why he goes around asking here and there. What need is there to ask? What need does he have? Do you go to a doctor to ask, “Have I somehow become ill?” If you went to the doctor, what for? You have a suspicion. You know—somewhere something is off. You are not arriving anywhere, you are not attaining anything; that is why you keep searching. That is what search means.
जिस दिन आपको लग जाएगा कि ठीक रास्ता मिल गया और ठीक चल रहे हैं, आनंद मिल रहा है, बात खत्म हो गई। मेरे पास किसलिए आएंगे? किसी के पास किसलिए जाएंगे? बात खत्म हो गई। और फिर मैं आपसे कह दे रहा हूं: मैं आपको विचलित कर रहा हूं। यह तो नहीं कह रहा कि आप विचलित हो ही जाएं। मुझे जो ठीक लग रहा है वह मैं कह रहा हूं और अगर आपको लगता है कि ठीक नहीं है, मत विचलित हों। कोई मैं धक्का देकर तो विचलित कर नहीं रहा।
The day you feel you have found the right path and are walking well, joy is there—the matter is closed. Why would you come to me? Why would you go to anyone? It’s finished. And let me tell you: I am disturbing you. I am not saying that you must be disturbed. I am saying what seems right to me; if it does not seem right to you, don’t be disturbed. I am not pushing you off balance by force.
आप करिए न, तो आपको कौन मना कर रहा है? आपको मैं कहां मना कर रहा हूं?
Go ahead, then—who is stopping you? Am I stopping you?
मैं कहां मना कर रहा हूं आपको? आप मुझे विचलित करें, इसलिए मैं कहां मना कर रहा हूं आपको?
When have I ever refused you? Let me disturb you—why would I refuse you?
हां, तो आप मुझे समझाएं न। आप मुझे समझाएं। लेकिन तब मैं आपके पास आऊंगा।
Yes, then explain it to me. You explain it to me. But then I will come to you.
मैं समझा, मैं आपकी बात समझा। आपको लगे कि मैं गलत चल रहा हूं तो मुझे समझा दें। आप विचलित करने की कोशिश करें, उसमें क्या हर्ज है?
(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं है।)
कोई कसौटी नहीं है, कोई कसौटी नहीं है। जिस आदमी को, ठीक रास्ते पर जो आदमी है, उस आदमी को आंतरिक प्रतीति होती है कि वह ठीक है। और जो गलत है उसे प्रतीति होती है कि वह गलत है। जैसे कि आपके पैर में कांटा गड़ जाए तो आप कहते हो कि मुझे दर्द हो रहा है। लेकिन क्या कसौटी है कि आपको दर्द हो रहा है? हम कैसे मानें कि आपको दर्द हो रहा है? फिर कांटा निकाल लिया। आप कहते हैं: अब दर्द नहीं हो रहा है। क्या कसौटी है कि आपको अब दर्द नहीं हो रहा? आपका अनुभव ही आपकी कसौटी है। आपका अनुभव ही आपकी कसौटी है।
I understand, I understand your point. If you feel I am going wrong, then make me understand. Try to unsettle me—what harm is there in that? (The audio recording of the question is not clear.) There is no touchstone, no touchstone. The person who is on the right path has an inner sense that he is right. And the one who is wrong has the sense that he is wrong. Just as when a thorn gets embedded in your foot you say, “I am in pain.” But what is the criterion that you are in pain? How are we to accept that you are in pain? Then the thorn is removed. You say: “Now there is no pain.” What is the criterion that now you have no pain? Your experience is your criterion. Your experience is your criterion.
दुनिया को आप गलत समझिए।
Consider the world to be wrong.
न-न-न। आप तब डेढ़ ही क्यों पीते हैं, अच्छा करना है तो तीन पव्वा पीएं। हां, होश में काहे को आते हैं कि दूसरे आपसे कुछ कहने आएं। आप तो डूबे ही रहें उसमें। आप क्यों पंचायत में पड़ गए हैं किसी की? जब आपको आनंद आ रहा है तो सारी दुनिया गलत कहे तो भी फिकर छोड़ें, आप तो आनंद लें पूरा अपना। न-न-न, मेरी बात नहीं समझ रहे हैं आप। आप पूरा आनंद लें।
No, no, no. Then why do you drink only one and a half? If you’re going to do it, do it properly—have three quarters. Yes—why sober up so others can come and lecture you? Just stay drowned in it. Why get caught up in anyone’s court of opinion? If you’re getting joy, then even if the whole world calls it wrong, drop the worry; you enjoy your thing completely. No, no, no—you’re not understanding what I’m saying. You enjoy it completely.
कहां कह रहा हूं? कहां कह रहा हूं? नहीं बिलकुल नहीं कहा। आपसे मैं यह कह रहा हूं कि आपको लगता है आनंद शराब पीने में, आप पीए चले जाएं। मुझे आनंद लगेगा आपको विचलित करने में तो मैं आपको विचलित करने की कोशिश करूंगा, आप विचलित मत हों।
Where am I saying that? Where am I saying that? No, I haven’t said that at all. What I am telling you is: if you feel joy in drinking alcohol, keep on drinking. If I feel joy in disturbing you, then I will try to disturb you—you don’t get disturbed.
कसौटी कोई भी नहीं है। कसौटी, आपके अनुभव के अतिरिक्त कोई कसौटी नहीं है। है ही नहीं, उसका कोई उपाय नहीं है।
There is none. As a criterion, apart from your own experience there is none. There simply isn’t; there is no way around it.
तो उसको खोजिए आप। मैं कहता हूं कि कोई कसौटी नहीं है। आप कसौटी खोजिए फिर। आप कसौटी खोजिए। मैं कहता हूं कि कोई कसौटी नहीं है। आप कसौटी खोजिए। कभी मिल जाए तो मुझे बताइए।
Then go and look for it. I say there is no criterion. You look for a criterion, then. You look for a criterion. I say there is no criterion. You look for a criterion. If you ever find one, let me know.
होंगी नहीं, आप आए हैं।
Not “there will be”—you are here.
फिर छोड़िए उसकी बात... उसके मुतल्लक मत करिए। क्योंकि जहां आप आए नहीं, उसकी बात मत करिए।
Then leave it... don't talk about it. Because wherever you haven't arrived, don't speak of it.
तो बनाओ। झांक कर बनाओ।
अगर मालूम ही हो गया...एक बड़ी कठिनाई यह होती है कि अगर तुम्हें यह सब मालूम हो गया तो मुझसे किसलिए पूछ रहे हो? यानी तुम जो बातें बोल रहे हो वे सब ऐसी हैं जैसे मालूम हो गया हो। कहां सुखमणी है? कहां शब्द है? कहां निःशब्द है? मरते वक्त क्या होता है? क्या नहीं होता?—वह सब तुम्हें मालूम हो गया तो मुझसे बेकार पूछ रहे हो। नहीं, अगर मालूम नहीं हुआ, अगर मालूम नहीं हुआ तब तो पूछने में कोई सार्थकता है।
Then make it. Peer in and make it. If you already know... One big difficulty is this: if you already know all this, then why are you asking me? The things you are saying are all as if you already know. Where is the Sukhmani? Where is the word? Where is the wordless? What happens at the time of death? What does not happen?—if you already know all that, then it is useless to ask me. No—if it has not been known, if it has not been known, then there is some meaning in asking.
अगर तुम्हें वहां शब्द हो रहा है...
If words are happening to you there...
नहीं, अगर ऐसा पक्का ही है तो फिर मुझसे क्या पूछना है? कठिनाई यह है कि जब हमें ज्ञान है ही किसी बात का तो प्रश्न नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि ज्ञानी प्रश्न बनाए तो बड़ी दिक्कत होती है। प्रश्न का मतलब ही यह होता है कि हमें पता नहीं, तो हम खोजने निकले हैं। अगर हमें पता ही है..
No—if that is so certain, then what is there to ask me? The difficulty is that when we already have knowledge about something, we should not be making a question. Because when the “knower” frames a question, it creates great trouble. The very meaning of a question is that we do not know, so we set out to inquire. If we already know...
नहीं-नहीं, बच्चा काहे को?
No, no—why call yourself a child?
हमारी सारी कठिनाई यही है। बहुत सा सुन लेते हैं, पढ़ लेते हैं, वह हमारे मन में बैठ जाता है। तब सवाल जो हैं वे हमारे पढ़े-लिखे-सुने से उठने शुरू हो जाते हैं। और ऐसे सवाल जो हैं वे शास्त्रीय हो जाते हैं। उनका कोई बहुत जीवन से संबंध नहीं रह जाता। न तो तुम्हें यह पता है कि भीतर कुछ है, न तुम्हें यह पता है कि भीतर कुछ नहीं है। तुम कहते हो कि कोई कहता है कि भीतर कुछ नहीं है, कोई कहता है कि भीतर कुछ है।
This is exactly our whole difficulty. We hear so much, we read so much, and it sits in the mind. Then questions begin arising out of what we have read and heard. Such questions become scriptural; they lose their living connection with life. Neither do you know that there is something within, nor do you know that there is nothing within. You only say: some say there is nothing inside, some say there is something inside.
जब हमें यही पता नहीं कि भीतर कुछ है तो कहां उसका सेंटर है? कहां से उसमें गति होगी? ये सारे के सारे प्रश्न हाइपोथेटिकल हो जाते हैं। अभी तो इसकी फिकर करो, तो पहले तो इस...बात सुनो न, पहले पूरी बात सुनो। ...बात की फिकर करो पहले, भीतर मुड़ने की फिकर करो पहले। ताकि तुम्हें पता चले कि भीतर कुछ है या नहीं। अगर कुछ नहीं है तब तो सेंटर वगैरह खोजना पागलपन हो जाएगा। तो पहले मुड़ कर भीतर देखो कि वहां कुछ है।
When we don’t even know whether there is anything within, where would its center be? From where would movement arise in it? All such questions become hypothetical. For now, care about this first—listen, first hear me out completely—care first about turning within. So that you can find out whether there is anything inside or not. If there is nothing, then searching for a center will be madness. First turn and look within to see what is there.
जिस ध्यान की मैं प्रक्रिया तुमसे कह रहा हूं उससे तुम भीतर मुड़ कर देख सकोगे कि शरीर के अलावा भी भीतर कुछ है। और जैसे ही तुम देख सकोगे कि भीतर कुछ है, वैसे ही तुम सेंटर की बात कभी न पूछोगे, क्योंकि जो भीतर है वह सेंटरलेस है। उसकी कठिनाइयां हैं। उसकी कठिनाइयां ये हैं, उसकी कठिनाइयां ये हैं कि जो चीज भी असीम है उसका कोई सेंटर नहीं हो सकता। जो चीज सीमित है उसका सेंटर होता है। जो चीज असीम है उसका कोई सेंटर नहीं होगा। और या फिर हर जगह सेंटर होता है। दो में से कुछ एक बात होती है।
Through the meditation method I am giving you, you will be able to turn inward and see that, besides the body, there is indeed something within. And the moment you see that there is something within, you will never again ask about a center, because what is within is centerless. Here lie the difficulties. The difficulty is this: anything that is infinite cannot have a center. Whatever is finite has a center. What is infinite has no center—or else, its center is everywhere. It has to be one of the two.
तो पहले तो भीतर प्रवेश करो और यह जानने की कोशिश करो कि भीतर कुछ है? अगर भीतर कुछ नहीं है तब तो कुछ सवाल ही नहीं उठता सेंटर वगैरह का। अगर भीतर कुछ है तो भी मैं तुमसे कहता हूं कि सेंटर वगैरह का सवाल एकदम विदा हो जाएगा। क्योंकि जैसे ही तुम भीतर झांकोगे तुम पाओगे वहां जो है वह असीम है। और उसको न तो डिवाइड किया जा सकता है; न सेंटर बनाया जा सकता है; न उसकी कहीं कोई सर्कमफ्रेंस है और न कहीं कोई सेंटर है। वह ज्यामिट्री की चीज नहीं, कि वहां कोई सेंटर हो। ये सारे सेंटर वगैरह की जो बातचीत है, ये सब हम किताब में पढ़ लेते हैं, बिना जाने इस पर हम बात करने लगते हैं, सवाल उठाने लगते हैं। और तब ये सारे सवाल हमें कहीं नहीं ले जाते।
So first enter within and try to find out whether there is anything inside. If there is nothing inside, then there is no question of a center at all. And if there is something inside, even then I tell you the question of a center will simply disappear. Because the moment you look within you will find what is there is infinite. It can neither be divided, nor can a center be made of it; it has neither any circumference anywhere nor any center anywhere. It isn’t a matter of geometry that there would be a center there. All this talk of centers we pick up from books; without knowing, we start talking about it and start raising questions. And then all these questions take us nowhere.
तो मेरी तो सारी फिकर एक्सपेरिमेंटल है, स्पेकुलेटिव नहीं है। मैं इसकी बहुत चिंता नहीं करता कि सिद्धांतवादी क्या कहते हैं? मैं इसकी चिंता करता हूं कि तुम्हारे अनुभव में कितना आता है। तो सबसे पहले भीतर मुड़ो और इस बात का पता लगाओ कि भीतर कुछ है। इसका जिस दिन तुम्हें पता लग जाए, उस दिन तुम फिर इस बात की पता लगाने की कोशिश करो कि कोई सेंटर हो सकता है इसका? वह सेंटरलेस है।
So my whole concern is experimental, not speculative. I do not much care what the theorists say. I care how much comes within your own experience. First of all, turn within and find out whether there is something inside. The day you come to know that there is, that day you may try to find whether it has a center—and you will find it is centerless.
और नि:शब्द की जो बात कह रहे हो... नहीं मुझे तकलीफ नहीं है, मुझे तकलीफ नहीं है। लेकिन आधा घंटे का ही वक्त है, और इन सबको कुछ पूछना हो? हो सकता है, हो सकता है और टु दि पॅाइंट न हो। तो मजा यह है कि अगर तुम्हें पता ही है तो मुझसे...।
And about what you are saying regarding the unsaid... No, I am not bothered, I am not offended. But we have only half an hour, and others may also want to ask something. It’s possible it won’t be to the point. The fun is, if you already know, then why ask me...?
दो बातों पर ध्यान देना पड़ेगा। एक तो जो बहुत मीडियाकर व्यक्तित्व हैं, न तो बहुत बुरे हैं, न बहुत अच्छे हैं। साधारण जन हैं। और न तो पापी हैं बहुत बड़े, न पुण्यात्मा हैं बहुत बड़े। साधारण-जन को दूसरे-जन्म में प्रवेश करने में सेकेंड भी नहीं लगते। इधर मरा, उधर जन्म हुआ। साधारण-जन को। क्योंकि साधारण-जन के लिए सदा ही उसके योग्य गर्भ उपलब्ध होते हैं। इसलिए देर की कोई जरूरत नहीं होती। लेकिन अगर बहुत बुरा व्यक्ति है, तो वक्त लग जाएगा। और बहुत अच्छा व्यक्ति है, तो भी वक्त लग जाएगा।
Two points must be noted. First: those with very mediocre personalities—neither very bad nor very good, ordinary people, neither great sinners nor great virtuous ones—such ordinary people take not even a second to enter another birth. Here they die, there they are born. For the ordinary, wombs suited to them are always available; there is no need for delay. But if a person is very bad, it will take time. And if a person is very good, it will also take time.
क्योंकि बहुत अच्छे गर्भ भी मुश्किल से उपलब्ध होते हैं और बहुत बुरे गर्भ भी मुश्किल से उपलब्ध होते हैं। इसलिए हिटलर जैसा आदमी मरेगा, तो वर्षों प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। जन्मों भी प्रतीक्षा हो सकती है। क्योंकि हिटलर जैसे गर्भ की स्थिति उपलब्ध होनी चाहिए, जो रेयर है। तो जितनी श्रेष्ठ, जितनी निकृष्ट आत्मा होगी, उस हिसाब से टाइम का फर्क पड़ेगा। तो जिन आत्माओं को बुरा होने की वजह से प्रतीक्षालय में रुकना पड़ता है, उनको हम प्रेत कहते हैं। भूत-प्रेत कहते हैं। ये बुरी आत्माएं हैं जो प्रतीक्षा कर रही हैं अपने गर्भ की। जिन भली आत्माओं को प्रतीक्षा करनी पड़ती है उनको हम देवता कहते हैं। ये भी वे आत्माएं हैं जो प्रतीक्षा कर रही हैं योग्य गर्भ की। साधारण आदमी को जरा भी देर नहीं लगती। वह तत्काल दूसरा जन्म खोज लेता है।
Because very good wombs are hard to find, and very bad wombs are also hard to find. So if a man like Hitler dies, he will have to wait for years—perhaps even for births. Because a womb in a condition suitable for a Hitler is rare. So the nobler or the baser the soul, the more the difference in time it will require. The souls who, because of their badness, have to wait in the waiting room—we call them pretas, spirits or ghosts. These are bad souls waiting for their womb. Those good souls who have to wait we call devas, gods. They too are souls waiting for a suitable womb. The ordinary person does not take even a moment; he immediately finds another birth.
और दूसरी बात आप पूछते हैं कि पुरुष-स्त्री में बदलाहट हो सकती है। साधारणतः स्त्री से पुरुष की तरफ बदलाहट ज्यादा होती है। पुरुष से स्त्री की तरफ बदलाहट कम होती है। और उसका कुल कारण इतना है, कोई भी स्त्री स्त्री होने से प्रसन्न और सुखी नहीं है। उसकी आकांक्षा पुरुष होने की जीवन भर चलती है। लेकिन उलटी बदलाहट भी होती है। पर उसकी संख्या कम है। और मनुष्य चाहे स्त्री हो या पुरुष, इससे कोई योनि का अंतर नहीं पड़ता। इससे उनके स्टेज का कोई अंतर नहीं पड़ता। चेतना का विकास दोनों का बराबर होता है। एक ही तल पर दोनों होते हैं। उलटा कभी नहीं होता।
Second, you ask whether a change between male and female can happen. Generally, the change is more from female toward male; from male toward female it is less. And the total reason is only this: no woman is truly happy and content in being a woman; throughout life her longing runs toward being a man. But the reverse change also happens, only in smaller numbers. And whether a human is female or male makes no difference to the “species” of birth; it makes no difference in their stage. The development of consciousness is equal in both; they are on the same plane. It never happens the other way.
ऐसा कभी नहीं होता कि पुरुष जो है वह मरे, यानी मनुष्य मरे और पशु हो जाए, ऐसा नहीं होता। या तो विकास आगे होता है, या उसी योनि में परिभ्रमण होता रहता है। लंबे समय तक होता रहता है। लौटना संभव नहीं होता। कोई मनुष्य मर कर जानवर नहीं होता। हां, जानवर मर कर मनुष्य हो सकते हैं। इस जगत के विकास में पीछे लौटना होता ही नहीं। यहां सब चीजें आगे ही जाती हैं। अगर आप आगे नहीं जाएंगे तो जहां हैं वहीं पुनरुक्ति करते रहेंगे। तो एक आदमी मनुष्य के जन्म में सैकड़ों बार घूम सकता है अगर आगे नहीं बढ़ता है तो। पीछे लौटने का कोई उपाय नहीं। और टाइम की जो बात है वह डिपेंड करती है बहुत सी बातों पर।
It never happens that a human dies and becomes an animal. Either evolution moves forward, or one keeps revolving within the same human womb for a long time. There is no going back. A human being does not die and become an animal. Yes, an animal can die and become human. In the evolution of this existence there is simply no returning backward: everything moves ahead. If you do not move ahead, you keep repeating where you are. A person may revolve hundreds of times in human birth if he does not grow. And the question of “time” depends on many things.
पहला तो अच्छे और बुरे होने पर बहुत कुछ निर्भर करता है। साधारण होने पर सरलता से रूपांतरण हो जाता है। लेकिन यह जो मैं कहूं, तो इसको आपको मानना ही पड़े और क्या करिएगा? इस तरह की बात जब आप पूछते हैं, और कोई कहे तो आप क्या करिएगा? मानना ही पड़े।
First, much depends on being good or bad. If one is ordinary, transformation happens easily. But if I say this, you will have to just accept it—what else can you do? When you ask such questions, and someone answers, what can you do? You have to accept it.
इसलिए इस तरह के सवालों को मैं धार्मिक नहीं कहता। क्योंकि जिन सवालों का जवाब मानना पड़े, वे सवाल धार्मिक नहीं रह जाते। वह कोई मतलब नहीं है। क्योंकि मैं कह रहा हूं, हो सकता है सब गलत कहूं। आपके पास मानने के सिवाए फिलहाल कोई उपाय नहीं होगा। इसलिए इस तरह की बातों को मान मत लेना, इस तरह की बातों को भी जानने की कोशिश करनी चाहिए।
That is why I do not call such questions religious. Because questions whose answers you have to accept on belief are no longer religious questions. They are meaningless in that sense. Because I might be saying it—and I might be entirely wrong. For the moment you have no option except believing. Therefore do not accept such things merely on belief; even about such things one should try to know.
आप अपने पिछले जन्मों का स्मरण कर सकते हैं, यह सांइटिफिक, उसकी वैज्ञानिक प्रक्रिया है कि आप अपने पीछे जन्म का स्मरण करें। और वह स्मरण आपको बहुत सी चीजें जानने की स्थिति में ला देगा। वह आपको यह भी बता सकेगा कि पिछली मौत और इस जन्म के बीच कितना फासला है। हालांकि वे फासले भी बड़े जटिल हैं। क्योंकि हमारा जो टाइम-मैजरमेंट है वह बहुत कठिन मामला है।
You can remember your past lives—there is a scientific process to recall your past birth. And that remembrance will put you in a position to know many things. It will also tell you how much gap there was between the last death and this birth. Though those gaps are also very complex, because our way of measuring time is a very tricky matter.
आप, एक सेकेंड के लिए झपकी लग जाती है आपकी और आप एक सपना देखते हैं जिसमें कि वर्षों लगने चाहिए सपना देखने में। आप सपना देखते हैं—कि बच्चे हैं, जवान हो गए, प्रेम हो गया, विवाह हो गया, बच्चे हो गए, उनकी शादी कर रहे हैं। और झपकी टूटती है और आप कहते हैं कि मैंने इतना लंबा सपना देखा। सामने वाला आदमी कहता है कि इतना लंबा आप देख नहीं सकते, क्योंकि एक सेकेंड मुश्किल आपकी आंख बंद रही। तो एक सेकेंड में आप इतना लंबा सपना देख सकते हैं।
You doze off for a second and have a dream that would take years to live through: in the dream you are a child, then grown, you fall in love, marry, have children, get them married. The wink breaks and you say, I saw such a long dream. The person next to you says, impossible—you couldn’t have seen such a long dream, your eyes were closed for barely a second. So in one second you can see such a long dream.
असल में ड्रीम-टाइम अलग तरह का टाइम है। और आपके जागने का समय अलग तरह का समय है और नींद का समय आपका अलग तरह का था। समय के बोध में फर्क है। तो जैसे ही आदमी मरता है, वैसे ही टाइम-स्केल भी बदल जाता है। इसलिए इधर के टाइम-स्केल में हम बता नहीं सकते कि वह पांच दिन में जन्म गया, कि छह दिन में जन्म गया, कि सात दिन में जन्म गया। क्योंकि दिन और रात हमारा टाइम-स्केल है। जैसे ही शरीर छूटा, यह टाइम-स्केल के आप बाहर हो जाते हैं। और दूसरा टाइम-स्केल काम करना शुरू करता है, जो बहुत अलग बात है।
In fact, dream-time is a different kind of time; your waking time is a different kind of time; and your sleep has a different kind of time-sense. The perception of time differs. The moment a man dies, his time-scale also changes. Therefore, in our time-scale we cannot say whether he took five days, six days, or seven days to be born again—day and night are our time-scale. As soon as the body drops, you are outside this time-scale, and another time-scale begins to operate, which is very different.
इसलिए जो हमने नियम बनाए हैं कि तीन दिन बाद कुछ करेंगे, तेरह दिन बाद कुछ करेंगे, ये बहुत एप्रोक्सिमेट हैं। ये साधारणतः इस तरह बनाए गए हैं कि साधारणतः तीन दिन में वह आदमी जन्म ले लेगा। अगर तीन दिन रुक गया तो तेरह दिन में जन्म ले लेगा; अगर तेरह दिन रुक गया तो साल भर में जन्म ले लेगा। इसलिए हम साल भर तक मृतक का कोई न कोई संस्कार करते चले जाते हैं। वह सिर्फ इसलिए कि यह ज्यादा से ज्यादा संभावना हमारे टाइम में है।
Hence the rules we have made—after three days we will do this, after thirteen days that—are very approximate. Typically they are made this way: generally, within three days the person will take birth. If not in three, then in thirteen; if not in thirteen, then within a year. That is why we continue to perform some ritual or another for the deceased up to a year—only because within our scale this is the most probable window.
लेकिन यह सब बिलकुल एप्रॉक्सिमेट है, यह एक्ज़ेक्ट नहीं है। यह एक्ज़ेक्ट हो नहीं सकता। क्योंकि हमारा और जन्म के मरने के बाद शरीर के छूटते ही जो समय की धारणा है, उसमें बुनियादी फर्क पड़ जाता है। लेकिन ये सारी बात मानने की हो जाए, इसलिए मैं इसमें बहुत उत्सुक नहीं होता।
But all this is approximate; it cannot be exact. Because the basic perception of time after death changes fundamentally. But since all this becomes a matter of belief, I am not very eager about it.
मैं इसमें उत्सुक होता हूं कि इसके थोड़े प्रयोग करने चाहिए। इसमें थोड़े से प्रयोग करने चाहिए। जैसे मजे की बात है कि आप, इतनी जिंदगी हो गई, आप रोज सोते हैं रात, लेकिन अब भी आप नहीं बता सकते कि नींद जब आती है तो कैसी होती है। रोज नींद आती है। रोज आप नींद में जाते हैं। लेकिन नींद क्या है? यह रोज नींद में जाकर भी आप नहीं कह सकते। और उसका कारण है।
I am eager that a few experiments be made. Some experiments should be done. For instance, it’s amusing that you have lived so long and you sleep every night, yet you still cannot say what sleep is when it comes. Every night you go into sleep, but what is sleep? Even after going into it daily, you cannot say. And the reason is this:
क्योंकि जब तक आप जागे रहते हैं तब तक नींद नहीं होती, और जब नींद आती है तब आप जागे नहीं होते। दोनों का कहीं मेल नहीं हो पाता। अगर आप जागे रहें और नींद आ जाए तो आप पहचान लें कि नींद क्या है? लेकिन आप जागे रहेंगे तो नींद आएगी नहीं। आप नहीं होते मौजूद, अचेतन हो जाते हैं, तब नींद आती है तो आप कभी नहीं पहचान पाते। जब हम नींद तक को नहीं पहचान पाते तो मौत में तो हम बिलकुल ही नहीं पहचान पाएंगे। मौत तो महानिद्रा है।
As long as you are awake, sleep does not happen; and when sleep happens, you are not awake. The two never meet. If you could remain awake and sleep arrived, you would recognize what sleep is. But if you remain awake, sleep will not come. You are not present—you become unconscious—and then sleep comes, so you never recognize it. When we cannot recognize even sleep, then in death we certainly will not recognize—death is the great sleep.
तो मेरा जोर इस बात पर है कि जिस आदमी को इसके संबंध में खोज-बीन करनी हो, उसे नींद से शुरू करना चाहिए कि वह अपनी नींद के प्रति जागना शुरू करे। सोते वक्त होशपूर्वक रहे कि कब नींद आती है, उस क्षण में क्या होता है भीतर। अगर दो-चार महीने प्रयोग किया, तो आप पकड़ लेंगे। और आपको नींद आ जाएगी और होश भी रहेगा। इधर सब शरीर सो जाएगा और भीतर एक होश की धारा भी रहेगी। जिस दिन आप नींद को पकड़ लेंगे, उस दिन आप अपनी मौत को भी पकड़ पाएंगे। उसके पहले नहीं पकड़ पाएंगे। और जिस दिन मौत को आप पकड़ पाएंगे, चाहे पिछले जन्म की मौत को पकड़ने की बात हो, उस दिन आपको पता चलेगा कि यह तो सारा स्केल अलग है, बताना मुश्किल है।
So my emphasis is that anyone who wants to inquire into these matters should begin with sleep—start becoming aware in relation to your sleep. While falling asleep, remain watchful: when does sleep come, what happens inside at that moment? If you experiment for two to four months, you will catch it. Sleep will come and awareness will remain: the body will fall asleep and inside a stream of alertness will also continue. The day you catch sleep, that day you will also be able to catch your death. Before that you will not. And the day you can catch death—even if it is the past death you recall—you will realize the entire scale is different; it is difficult to convey.
यानी करीब-करीब स्थिति ऐसी है कि जैसे कोई एक द्वीप हो जहां फूल नहीं खिलते और पत्थर ही पत्थर हैं। और वहां का एक निवासी किसी दूसरे मुल्क में जाए कि जहां फूल खिलते हैं। वह वापस लौटे और उस गांव के लोग उससे पूछें कि वहां तुमने क्या देखा? वह कहे, हमने फूल देखे। और उस गांव के लोग पूछें कि वे कैसे होते हैं? उस गांव में तो कोई फूल नहीं खिलते। रंग-बिरंगे पत्थर जरूर होते हैं। तो वह आदमी रंग-बिरंगा पत्थर उठा कर बता दे कि कुछ इससे मेल खाते फूल होते हैं। हालांकि पत्थर से फूल का क्या मेल होता है? लेकिन उस आदमी की तकलीफ कि वह किस चीज से कहे कि कैसे होते हैं?
It is almost like this: Suppose there is an island where no flowers ever bloom—only stones. A resident goes to another land where flowers bloom. He returns and the villagers ask, What did you see there? He says, I saw flowers. They ask, What are they like? On that island no flowers exist; there are only colorful stones. So he picks up a colorful stone and says, Something like this. Though what relation does a stone have with a flower? But the poor fellow—by what means can he explain?
तो करीब-करीब जिनको भी मृत्यु के अनुभव से गुजरना हुआ है, उन्होंने जो बातें भी कही हैं वह हमारी भाषा में कहनी पड़ी हैं। और हमारी भाषा और उस अनुभव में कोई ताल-मेल नहीं है। इसलिए सब सिद्धांत ऐसे ही हैं जैसे फूल को कोई पत्थर से बता रहा हो। इसलिए वह एक्ज़ेक्ट सही कभी नहीं होते। इसलिए मेरी बात को पकड़ लेने की जरूरत नहीं है। न उस पर कोई आग्रह रखने की जरूरत है कि वह ठीक है कि गलत है।
So almost all those who have passed through the experience of death had to say what they said in our language. And there is no congruence between our language and that experience. Therefore all doctrines are like explaining a flower through a stone. They are never exactly correct. Hence there is no need to cling to my words, nor to insist that they are right or wrong.
फिकर यह ही करनी चाहिए कि हम थोड़े से जिन्दगी में प्रयोग करना शुरू करें। रात सोते वक्त होशपूर्वक सोने की कोशिश करें। सुबह नींद जब टूटती है तब होशपूर्वक नींद के बाहर आने की कोशिश करें। अगर इसमें आप सफल हो गए तो आने वाली मृत्यु में आप होशपूर्वक जा सकेंगे। और अगर मृत्यु में होशपूर्वक जा सके तो आने वाले जन्म में भी होशपूर्वक जा सकेंगे कि नींद सोने जैसी है। वह जन्म सुबह जागने जैसा है। और बीच का जो गैप है, उसका आप पता लगा पाएंगे कि वह कितना है। हालांकि बता न पाएंगे लोगों को कि वह कितना है। क्योंकि वहां टाइम-स्केल बिलकुल दूसरा हो जाता है। लेकिन इसको सैद्धांतिक रूप से समझने का कोई भी मतलब नहीं है। यह सिर्फ कहानी मालूम होती है। क्योंकि हमारे लिए इसका कहां संबंध, इसका कहां जोड़ बैठता है।
The concern should be that we begin a few experiments in life. At night, try to fall asleep consciously. In the morning, as sleep breaks, try to come out consciously. If you succeed in this, then at the time of coming death you will be able to go consciously. And if you can go consciously through death, then into the coming birth you will also go consciously—sleep is like night, birth is like the morning. And you will be able to discover the gap between them—how long it is—though you still won’t be able to tell people how long it is, because there the time-scale becomes entirely different. To understand this theoretically has no meaning; it only sounds like a story. For us there is no place inside us where it connects.
पर हम इस तरह के सवाल पूछते हैं। और सोचते हैं कि शायद इस तरह के सवाल पूछने से कुछ हल होगा। कुछ भी हल नहीं होगा। इस तरह के सवाल हमारी जिज्ञासा बताते हैं। लेकिन हल कुछ भी नहीं होता, सब किताबों में लिखा हुआ पड़ा है, और हम सब पढ़ लेते हैं, सुन लेते हैं। इससे कुछ हल नहीं होता। थोड़े से प्रयोग करने की तरफ उत्सुक होना चाहिए। छोटे-छोटे प्रयोग बहुत बड़े काम को प्रकट कर देंगे।
Yet we keep asking such questions, thinking perhaps asking them will solve something. Nothing at all is solved. Such questions only reveal our curiosity. But nothing is resolved. Everything is written in books and we read and hear it. That solves nothing. We should become eager to experiment a little. Small experiments can reveal very great things.
तो नींद पर प्रयोग करिए, अगर आपको मौत और दूसरे जन्म के बीच फासले का अनुभव करना है। इसमें एक और मजा आएगा कि अगर आप जागते हुए सो सकें और जागते हुए सुबह उठ सकें तो रोज आप कहते हैं कि रात में छह घंटे सोया, यह दिन के स्केल में कहते हैं आप। जब आप एक दफा रात के छह घंटे अनुभव करेंगे तो फिर आप कभी भूल कर यह न कह सकेंगे कि मैं छह घंटे सोया। यह दिन का स्केल है, रात का स्केल ही नहीं। अभी रात के लिए, और नींद के लिए हमने कोई घड़ी नहीं बनाई। तब आप बिलकुल गुमसुम हो जाइएगा। कोई पूछेगा कि रात हम कितनी देर सोए? तो आप कहेंगे कि दिन के समय में पूछते हो तो हम बता सकते हैं, लेकिन रात के समय का अभी तक कोई मैजरमेंट नहीं है। कोई घड़ी नहीं है जो बताए कि रात हम कितना सोए हैं, कितनी देर सोए?
So experiment with sleep if you want to experience the gap between death and the next birth. One more delight will come: if you can sleep while remaining aware, and awaken while remaining aware, then every day when you say, I slept six hours at night—that is said in the day’s scale. Once you experience six hours of night directly, you will never again mistakenly say, I slept six hours. That is the day’s scale, not the night’s. We have not yet made a clock for night and sleep. Then you will be utterly at a loss. Someone will ask, How long did you sleep last night? You will say, If you ask in the day’s time I can answer, but for the night’s time there is no measurement yet. There is no clock that can tell how long, in night’s terms, we slept.
मैं एक स्त्री को देखने गया रायपुर में। वह नौ महीने से बेहोश है। वह कोमा में पड़ी है। और डाक्टर कहते हैं कि तीन साल तक बेहोश रहेगी। रह सकती है जिंदा। तो उसे बेहोशी में इंजेक्शन दिए जा रहे हैं, दवाई दी जा रही हैं, होश में कभी आएगी नहीं, डाक्टर कहते हैं अब। लेकिन जिंदा रह सकेगी तीन साल तक। अगर यह स्त्री तीन साल बाद होश में आ जाए तो यह यही कहेगी कि अभी हम सोए थे और अभी हम उठे। इसको तीन साल का कोई फासला नहीं होगा। इसे पता ही नहीं चलेगा कि बीच में तीन साल गुजर गए। हमें तीन साल गुजरे हैं जो हम जाग रहे हैं। उसे कोई पता नहीं चलेगा। उसको पता चलना बहुत मुश्किल, क्योंकि बेहोशी का कोई टाइम-स्केल अभी हमारे पास नहीं है।
I went to see a woman in Raipur. She has been unconscious for nine months, in a coma. Doctors say she can remain alive for three years, but will never come to consciousness again; injections and medicines are being given while she remains unconscious. If this woman regains consciousness after three years, she will only say, I fell asleep just now and I have woken now. There will be no gap of three years for her. She will not know that three years have passed in between. We who remained awake will know three years passed. She will not. It is very difficult for her to know, because we have no time-scale for unconsciousness.
तो जन्म और मृत्यु के बीच कितना समय गिरता है, वह अनुभव की बात है। पर मैंने मोटी बात कही कि जो साधारण जीवन में हैं--न बहुत बुरे, न बहुत अच्छे। जैसे अधिक लोग हैं—थोड़े अच्छे भी, थोड़े बुरे भी—इनके लिए बहुत देर नहीं लगती। देर कह रहा हूं, समय नहीं कह रहा। और अब यह जरा कठिन मामला है।
So how much time falls between birth and death is a matter of experience. I have, however, given you the rough rule: those living ordinary lives—neither very bad nor very good, like most people, a little good and a little bad—do not take long. I say “long,” not “time.” And now it becomes a bit subtle.
दरअसल यूरोप में एक बहुत अदभुत आदमी हुआ, फ्रेंच विचारक, उसने टाइम और ड्यूरेशन, दो शब्दों का प्रयोग करता है। वह कहता है: समय अगल बात है और ड्यूरेशन अलग बात है। समय तो वह है जो हम घड़ी से नापते हैं, और देरी वह है जो हम भीतर अनुभव करते हैं। और जरूरी नहीं है कि समय और देरी एक सी हो।
In Europe there was a very remarkable man, a French thinker; he used two words: time and duration. He said: time and duration are different. Time is what we measure with the clock; duration is what we experience within. And it is not necessary that time and duration be the same.
अगर आप अपने प्रेमी के पास बैठे हैं तो घड़ी तो कहेगी कि घंटा बीत गया; और आप कहते हैं, क्षण नहीं बीता। क्षण ड्यूरेशन है। आप अगर अपने दुश्मन के पास बैठे हैं तो घड़ी तो कहती है कि पांच मिनट बीते हैं; आप कहते हैं, लगता है दो घंटे बीत गए। यह ड्यूरेशन है। तो अगर बहुत सुखी आदमी मर रहा हो, आनंदित आदमी मर रहा हो, तो मौत और नये जन्म में कितना ही बड़ा फासला हो उसे छोटा मालूम पड़ेगा। क्योंकि उसके आनंद की वजह से सब निर्भर होगा। अगर दुखी आदमी मर रहा हो, तो मौत और जन्म के बीच में कितना ही छोटा फासला हो, उसे बहुत लंबा मालूम पड़ेगा।
If you are sitting by your beloved, the clock may say an hour has passed, while you say, Not even a moment. The “moment” is duration. If you are sitting by your enemy, the clock may say five minutes have passed; you say, It felt like two hours. That is duration. So if a very happy, blissful man is dying, however great the gap between death and the new birth, it will feel short to him—because everything will depend on his bliss. If a miserable man is dying, even a very short gap between death and the next birth will feel very long.
ईसाइयों का एक खयाल है कि नरक जो है वह इटरनल है, अनंत है। एक दफा जो आदमी नरक में गिर गया, वह गिर गया। अब वह कभी लौट नहीं सकेगा। इसकी बड़ी मुश्किल रही, ईसाई इसका जवाब नहीं दे पाते, क्योंकि यह बड़ी बेहूदी बात लगती है। एक आदमी ने कितने ही पाप किए हों, कितने ही पाप किए हों तब भी सजा अनंत नहीं हो सकती। पाप की एक सीमा है तो सजा की भी एक सीमा होनी चाहिए।
Christians have an idea that hell is eternal. Once a man falls into hell, he falls forever; he will never return. This has been a big problem; Christians cannot answer it, because it seems utterly absurd. However many sins a man commits, even then the punishment cannot be eternal. If sin has a limit, punishment should also have a limit.
और बर्ट्रेंड रसल ने एक किताब लिखी है, जिसमें उसने बड़ा मजाक उड़ाया है इस बात का। एक किताब लिखी है, जिसका नाम है: वॉय आई एम नॉट ए क्रिश्चियन? मैं ईसाई क्यों नहीं? और बहुत से कारणों में एक कारण यह भी बताया है कि ईसाइयों का इटरनल कंडेमनेशन का सिद्धांत मेरी समझ के बाहर है। लिखा कि अगर मैंने जो पाप किए और जो नहीं किए, सिर्फ सोचे; अगर वह सब भी मैं सख्त से सख्त अदालत के सामने प्रकट कर दूं, तो मुझे चार-पांच साल से ज्यादा का दंड नहीं दिया जा सकता। तो इतने से पाप के लिए, किए और न किए, सोचे—उन सबके लिए भी अगर मुझे अनंतकाल तक नरक में रहना पड़े तो यह तो बड़ी ज्यादती है। उसकी बात समझ में पड़ती है। लेकिन ईसाई इसका उत्तर नहीं दे पाते।
Bertrand Russell wrote a book and made great fun of this idea. The book is titled, Why I Am Not a Christian. Among many reasons he also mentions this: the Christian doctrine of eternal condemnation is beyond my understanding. He writes: If I were to confess before the strictest court all the sins I have committed—and even those I only thought of—still I could not be given more than four or five years of punishment. For such sins, done and merely thought, if I have to stay in hell for eternity, that is great injustice. His point makes sense. But Christians cannot answer it.
क्योंकि बड़ी कठिनाई है। क्योंकि जीसस की बात का उत्तर ईसाई दें भी कैसे? वह जीसस जो कह रहा है, उसका मतलब, जीसस की हैसियत हो तो ही समझ में आ सकती है, नहीं तो नहीं आ सकती। बहुत मुश्किल है। यह तो जीसस को भी दिखाई पड़ रहा होगा कि यह इटरनल कंडेमनेशन शब्द बड़ा खतरनाक है, यह कैसे हो सकता है? और जीसस जैसा भला आदमी जो हर तरह के पाप को माफ करने को राजी है। जो उसे सूली पर लटका रहे हैं उनके लिए भी परमात्मा से कहता है, इनको माफ कर देना, क्योंकि ये जानते नहीं क्या कर रहे हैं? वह इटरनल कंडेमनेशन दिलवा नहीं सकता पापी को। फिर क्या मतलब होगा?
It is very difficult. Because how are Christians to answer what Jesus said? What Jesus means can only be understood from Jesus’ stature—otherwise not. It is very hard. Surely it must have been clear even to Jesus that the term “eternal condemnation” is dangerous—how can it be? And Jesus, such a good man, ready to forgive every kind of sin—he even asks God to forgive those who are crucifying him: forgive them, for they know not what they do. Such a man cannot consign a sinner to eternal condemnation. Then what is the meaning?
मेरा अपना खयाल है। और मेरा खयाल यह है कि जो आदमी जितना पापी है, उतना दुखी है। और दुख का एक क्षण भी इटरनल मालूम होता है। दुख का एक क्षण भी। तो नरक का एक क्षण भी ऐसा ही लगेगा जैसे अनंत...उसका कोई अंत ही नहीं आ रहा। हम सब कहते हैं, सुख क्षणिक है। सुख क्षणिक है, लेकिन उसके क्षणिक होने का एक कारण और भी है कि सुख क्षणिक मालूम होता है। जब वह आता है तो आ भी नहीं पाता है और लगता है गया। और दुख आता है तो लगता है कि जाता ही नहीं।
My own view is this: the more sinful a man is, the more miserable he is. And a single moment of misery feels eternal—a single moment. So a single moment of hell will also feel as if it is endless... there is no end in sight. We all say happiness is momentary. It is, but another reason is that happiness feels momentary: when it comes it scarcely arrives before it seems to be gone. When misery comes, it seems it never leaves.
तो जो व्यक्ति मरेगा उसकी चित्त दशा पर निर्भर करेगा कि जन्म और मृत्यु के बीच का ड्यूरेशन उसे कितना मालूम पड़ा है। अगर वह आनंदित आदमी है तो उसे लगेगा, क्षण भर में सब बीत गया। अगर वह दुखी आदमी है तो वह कहेगा कि अनंतकाल लग गए। यह हजार बातों पर निर्भर करेगा। और इसलिए कोई बहुत फिक्सड सिद्धांत नहीं हो सकता। उपाय भी नहीं हैं होने के। तो ये सामान्य बातें हैं।
So for the person who dies, the felt duration between death and birth will depend on the state of his consciousness. If he is blissful, it will feel as if everything passed in a moment. If he is miserable, he will say it took eternity. It will depend on a thousand factors. Therefore there can be no fixed doctrine—nor is there any possibility of one. These are general pointers.
(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं है।)
(The audio recording of the question is not clear.)
उनका सवाल अच्छा है, सभी सवाल अच्छे होते हैं। लेकिन गैर-जरूरी हैं। यह सब हम मान कर सवाल उठा देते हैं कि जब दुनिया नहीं थी। ऐसा कभी भी नहीं था जब दुनिया नहीं थी। ऐसा कभी होगा भी नहीं जब दुनिया नहीं होगी। हां, यह हो सकता है हमारे इस पृथ्वी के ग्रह पर न हो जाए। किसी दूसरे ग्रह पर जीवन शुरू हो जाए।
His question is good—every question is good—but unnecessary. We raise such questions by assuming, for instance, “when the world was not.” There was never a time when the world was not. There will never be a time when the world will not be. Yes, it may not be on this planet Earth; life may start on another planet.
अब वैज्ञानिक कहते हैं कि इस समय कम से कम पचास हजार प्लेनेट्स पर जीवन है। कम से कम पचास हजार प्लेनेट्स पर। यह पृथ्वी अकेली जीवंत नहीं है। इस तरह के कम से कम पचास हजार। सारे विश्व में प्लेनेट्स हैं जिन पर जीवन है और हो सकता है हमसे भी विकसित जीवन किन्हीं पर हो। कोई कठिनाई नहीं है। हो सकता है कि हमसे बहुत ही अलग तरह का जीवन कहीं पर हो। कोई कठिनाई नहीं है। हो सकता है, पंद्रह इंद्रियों वाले प्राणी हों, पचास इंद्रियों वाले प्राणी हों, कोई आश्चर्य नहीं है। तो जब हम कहते हैं कि दुनिया जब नहीं थी, तो हम एक चीज मान कर चल पड़ते हैं कि ऐसा भी कोई वक्त था, जब दुनिया नहीं थी। ऐसा कोई वक्त नहीं था। दुनिया सदा से है।
Scientists now say that at present there is life on at least fifty thousand planets—at least fifty thousand. This Earth is not the only living one. There are at least that many planets in the universe on which life exists—and it may be that on some it is more evolved than ours. No difficulty. It may be that somewhere there is life utterly different from ours—no problem. There could be beings with fifteen senses, with fifty senses—no surprise. So when we say, “when the world was not,” we are already assuming that there was a time when there was no world. There is no such time. The world has always been.
असल में दुनिया का मतलब ही यह है कि जो सदा से है, उसका नाम दुनिया है। ऐसा कभी नहीं था कि नहीं थी, और फिर हो गई। नहीं से तो कुछ भी नहीं होता। इस पृथ्वी पर भी जो जीवन आया है वह भी, अब वैज्ञानिक कहते हैं कि सिवाय किसी दूसरे प्लेनेट के आने के और कोई उपाय नहीं है। वह किसी प्लेनेट से ही आया है। और अभी तो हजार तरह के प्रमाण मिलने शुरू हुए हैं जिनको कि, जैसे कि अभी हमने चांद पर आदमी भेजा। तो हम आदमियों के साथ कुछ कीटाणु भी भेज ही दिए चांद पर। ये कीटाणु कल विकसित हो सकते हैं। और विकसित होते-होते, करोड़ दो करोड़ वर्ष में चांद पर जीवन पूरा पल्लवित हो सकता है। और तब चांद के लोग पूछेंगे कि यहां जीवन कहां से आया?
In fact, “world” means that which is from always—its very name implies it. There was never a time when it was not and then it came to be. From nothing, nothing comes. Even the life that came to this Earth, scientists now say, could only have come from another planet. It came from some planet. And now we are beginning to find a thousand kinds of evidence. For instance, when we sent man to the moon, along with the men we sent a few germs too. Those germs may develop. Over ten or twenty million years, life could fully blossom on the moon. Then the people of the moon will ask: where did life come from here?
जीवन सदा यात्रा करता है। अब यह हमारी पृथ्वी है, यह शायद चार हजार साल में जीने के योग्य नहीं रह जाएगी। यहां से जीवन उजड़ जाएगा। हो सकता है उस जीवन के उजड़ने की वजह से ही प्राणों में चांद पर और मंगल पर पहुंचने की आकांक्षा प्रबल है। जीवन अपने को बचाने की बड़ी अचेतन प्रक्रिया में जुड़ा रहता है। एक सेमर, सेमर आप जानते हैं न, रुई? सेमर की रुई होती है। वह जो वृक्ष...तो वह रुई इसीलिए पैदा करता है सेमर कि उसका बीज उसके नीचे न गिर जाए। क्योंकि नीचे गिर जाएगा तो इतने बड़े वृक्ष के नीचे नया पौधा पैदा नहीं हो सकता। उसमें रुई पैदा करता है कि हवा में वह रुई उड़ कर बीज को दूर ले जाए। नीचे न गिर पाए बीज। नीचे गिरेगा तो नया पौधा पैदा नहीं होगा, जीवन नष्ट हो जाएगा। तो वह सेमर का बीज उड़ने के लिए रुई पैदा करता है। रुई लग कर वह उड़ जाता है हवा में, और वहां गिर जाता है जहां पैदा हो सकेगा।
Life always travels. Our Earth may no longer be livable in perhaps four thousand years. Life will be wiped out here. It may be that this very impending evacuation is the unconscious reason for our intense urge to reach the moon and Mars. Life is always engaged in the effort to save itself. Consider the semal—the silk-cotton tree. It produces that cottony fluff for one reason only: so that its seed may not fall beneath itself. If it falls under such a huge tree, a new sapling cannot grow; life would be destroyed. So it produces the cotton to carry the seed away on the wind; if it falls beneath, no new plant will grow. The seed flies off and falls where it can grow.
जीवन हजार तरह के उपाय अपने को बचाने की कोशिश में लगा रहता है। यह पृथ्वी सदा से जीवंत नहीं थी। लेकिन यह पृथ्वी दुनिया नहीं है। दुनिया बहुत बड़ी है और यह पृथ्वी एक बहुत छोटी सी चीज है। शायद कहना चाहिए कि बहुत ही छोटा हिस्सा है जिसका कि कोई हम...।
मैं शायद पढ़ रहा था कि अगर हम सारे विश्व को सिकोड़ डालें, कंडेंस कर लें, और इतना बड़ा हो जाए, जितना बड़ा कि हमारी पृथ्वी है, अगर सारे विश्व को हम सिकोड़ कर इतना छोटा कर लें जितनी हमारी पृथ्वी है तो हमारी पृथ्वी रेत के एक कण के बराबर होगी। उसको खोजना मुश्किल हो जाएगा कि वह कहां है? इतना ही अनुपात है उसका। लेकिन हम इसको सारी दुनिया समझ कर बैठ जाते हैं तो कठिनाई हो जाती है।
In a thousand ways, life strives to preserve itself. This Earth was not always alive. But this Earth is not “the world.” The world is vast and this Earth is a very small thing. Perhaps we should say a very tiny part, of such proportions that... I was reading: if we could condense the entire universe and make it as big as our Earth, then our Earth would be like a grain of sand. It would be hard to find where it is. That is the proportion. But we take this to be the whole world; then difficulties arise.
दुनिया बड़ी है और कहीं जीवन बन रहा है, कहीं जीवन बिगड़ रहा है। एक बूढ़ा आदमी मौत के करीब जा रहा है, और एक बच्चा जिंदगी के करीब आ रहा है। एक प्लेनेट मरने के करीब जा रहा है, तो दूसरा प्लेनेट जीवंत हो रहा है। जैसे कि और चीजें बन और बिगड़ रही हैं, वैसे ही सूरज और तारे भी बन और बिगड़ रहे हैं। कहीं कोई सूरज ठंडा पड़ रहा है, कहीं कोई सूरज वापस जीवंत होकर गरम हो रहा है।
The world is vast: somewhere life is forming, somewhere life is dissolving. An old man is nearing death; a child is nearing life. One planet approaches death; another planet is becoming vibrant. Just as all things are forming and dissolving, suns and stars are also forming and dissolving. Somewhere a sun is cooling; somewhere a sun is becoming alive and hot again.
हमारा सूरज भी ज्यादा दिन नहीं चलेगा। उसकी भी मौत का वक्त करीब आया आता है। लेकिन दूसरे सूरज हैं जो कि जीवंत हुए जा रहे हैं, जो अभी बच्चे हैं और बड़े हो रहे हैं। जैसे यहां छोटे से जीवन में हम देखते हैं कि बच्चे बड़े हो रहे हैं, बूढ़े समाप्त हो रहे हैं। ऐसे ही विराट विश्व में कोई जगत, कोई दुनिया, कोई पृथ्वी, कोई प्लेनेट मर रहा है, कोई प्लेनेट पैदा हो रहा है। और अंतहीन है उनकी संख्या। अभी वैज्ञानिक कहते हैं कि, जो उनकी गणना में आता है, तो करीब कोई चार अरब सूर्यों की गणना उनकी गणना में है।
Our sun will not last much longer either. Its time of death is approaching. But there are other suns becoming vibrant, still children and growing. As in this small life we see children growing and the old passing away, so in the vast universe some world, some earth, some planet is dying and some planet is being born. Their number is endless. Scientists say that, within what their calculations can reach, there are around four billion suns.
चार अरब सूर्यों के अपने परिवार हैं। जैसे हमारे सूर्य का परिवार है--चांद है, और मंगल है, और बृहस्पति है, और पृथ्वी—ऐसे चार अरब सूर्यों के अपने परिवार हैं। और यह चार अरब सूर्य आखिरी गणना नहीं है। यहां तक अभी हमारे साधन पहुंचते हैं। उसके आगे भी...और बड़े मजे की बात यह है कि यह सारा विश्व भी कोई एक जगह ठहरा नहीं है, एक्पैंडिंग है। यह भी फैल रहा है। जैसे कोई गुब्बारे में हवा भर रहा हो--फैलता जा रहा है, और बड़ा होता जा रहा है।
Four billion suns, each with their own families. Just as our sun has a family—the moon, Mars, Jupiter, Earth—so four billion suns have their families. And this four billion is not a final tally; that is only as far as our instruments reach. Beyond that... And the amusing thing is, this whole universe is not static in one place; it is expanding. It is spreading like a balloon into which air is being blown—spreading and becoming bigger.
इस, इस तरह के जो हम प्रश्न उठाते हैं, वे इसलिए उठा लेते हैं कि हम समझते हैं कि, हम समझते हैं कि यह पृथ्वी सारा जीवन है। तो कब कैसे आ गया किसी जीवन की मूल धारा से इस पृथ्वी तक? जब यह पृथ्वी युवा हो जाती है, जीवन को झेल सकती है तो जीवन आ जाएगा। जब यह बूढ़ी हो जाएगी और मर जाएगी तो जीवन हट जाएगा। और कभी ऐसा नहीं था कि जगत नहीं था, और कभी ऐसा नहीं होगा कि जगत नहीं होगा। जो है सदा, उसी का नाम जगत है, लेकिन वह रोज बदलता है। तो जब हम पूछते हैं कि सृष्टि कैसे हो गई? तो हम बात ही गलत पूछते हैं। सृष्टि कभी हो नहीं गई, सृष्टि है, वह जो हो रही है। पूरे वक्त हो रही है।
We raise such questions because we think this Earth is the whole of life. Then we ask, How did life reach from the source to Earth? When Earth becomes youthful enough to bear life, life arrives. When it grows old and dies, life withdraws. And there was never a time when existence was not, and there will never be a time when it will not be. That which is always is called the world—but it changes every day. So when we ask, How was creation made? we are asking a wrong question. Creation was never “made”; creation is—it is happening, all the time, now.
अब एक मित्र पूछ रहे हैं कि ‘इसका प्रयोजन क्या है?’
Now a friend is asking, “What is its purpose?”
असल में आदमी का मन कभी प्रयोजन के बाहर सोच ही नहीं पाता। हम सदा सोचते हैं कोई प्रयोजन होना चाहिए। लेकिन कोई अगर आपसे पूछे कि आप जब प्रेम में होते हैं तो प्रयोजन क्या होता है? कोई आपसे पूछे कि जब आप आनंदित होते हैं तो प्रयोजन क्या होता है? आनंदित होने का क्या प्रयोजन है? आप कहेंगे कि आनंद तो अपने में काफी है, कोई प्रयोजन की जरूरत नहीं। प्रेम अपने में काफी है, प्रयोजन की कोई जरूरत नहीं।
In fact, the human mind cannot think outside of purpose. We always think there must be a purpose. But if someone were to ask you: when you are in love, what is the purpose? If someone asks: when you are blissful, what is the purpose? What is the purpose of being blissful? You will say: Bliss is enough in itself; it needs no purpose. Love is enough in itself; it needs no purpose.
यह जगत और यह अस्तित्व अपने में काफी है, इसके बाहर किसी प्रयोजन की कोई जरूरत नहीं है। यह है, यही काफी है। इसके बाहर प्रयोजन की जरूरत नहीं, लेकिन आदमी अपने मन को जगत से लगाता है। तो वह आदमी तो बिना प्रयोजन के कुछ भी नहीं करता, और कोई करे तो उसको हम पागल कहते हैं। वह दुकान करता है तो प्रयोजन से करता है कि कमाई करे; कमाता है तो प्रयोजन से करता है कि मकान बनाए; मकान बनाता है तो प्रयोजन से बनाता है कि उसके भीतर रहे। लेकिन हम कभी नहीं पूछते कि अगर हम सारे प्रयोजन के भीतर पहुंचते जाएं तो आखिरी प्रयोजन यह रहेगा कि मैं आनंद से रहूं। तब हम पूछ सकते हैं कि आनंद से क्यों रहें? क्या प्रयोजन है? तब आप एकदम मुश्किल में पड़ जाएंगे। आप कहेंगे कि नहीं, यहां बात खत्म हो जाती है।
This world, this existence, is enough in itself; it needs no purpose outside itself. It is—and that is enough. No purpose is needed beyond it. But man imposes his mind on the world: man never does anything without a purpose; and if someone does, we call him mad. He runs a shop for a purpose—to earn; he earns for a purpose—to build a house; he builds a house for a purpose—to live in it. But we never ask: if we keep going inside all these purposes, the final purpose will be: I want to live in bliss. Then we can ask: Why live in bliss? What is the purpose? There you will be in trouble. You will say: No, the matter ends here.
मकान भी इसलिए बनाते हैं; धन भी इसलिए कमाते हैं; मित्र भी इसलिए; शत्रु भी इसीलिए; संघर्ष भी इसीलिए; शांति भी इसीलिए—कि आनंद से रहें। लेकिन आनंद का क्या प्रयोजन है? आनंद निष्प्रयोजन है। जगत अपने ही आनंद में है। इसका कोई प्रयोजन नहीं, कोई परपज नहीं। और अगर कोई बताए कि इसका यह परपज है, तो हम फिर पूछ सकेंगे कि उस परपज का क्या परपज? उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
We build houses, we earn money, we make friends—and enemies too; we struggle and we seek peace—all so that we may live in bliss. But what is the purpose of bliss? Bliss is purposeless. The world is in its own bliss. It has no purpose, no “purpose.” And if someone says, This is the purpose, we can then ask: And what is the purpose of that purpose? It makes no difference.
तो इसे हम ऐसा कहें, चाहे धर्म की भाषा में कहें तो धर्म कहता है कि परमात्मा का आनंद है। उसकी लीला है। अगर विज्ञान की भाषा में कहें, तो कहना होगा कि परपजलेस है। धर्म की भाषा में कहें तो लीला है। लीला का भी मतलब वही होता है। लीला का मतलब होता है: जिसमें कोई परपज नहीं है। खेल का मजा है। कोई कारण नहीं है, बच्चे खेल रहे हैं बाहर, रेत के मकान बना रहे हैं और गिरा रहे हैं। कोई पूछे कि क्या प्रयोजन? तो हम कहेंगे कि खेल रहे हैं। कोई प्रयोजन नहीं है। अभी थोड़ी देर बाद खेल खत्म होगा, लात मार कर अपने घर में वापस आ जाएंगे। जीवन है निष्प्रयोजन। या कहें तो कह लें कि आनंद ही प्रयोजन है। और, और तो कोई प्रयोजन है नहीं।
So we can say it this way. In the language of religion: it is God’s bliss—his play, his leela. In the language of science: it is purposeless. In the language of religion: it is leela. And leela means the same: that which has no purpose. The joy of play. There is no reason. Children are playing outside, building sandcastles and knocking them down. If someone asks, What is the purpose? we say: They are playing. There is no purpose. In a while the play will end; they will kick the sand and go home. Life is purposeless—or, if you wish, say that bliss is the purpose. Other than that, there is no purpose.
यह थोड़ा टेक्नीकल और साइंटिफिक मामला है उसका। पहली बात तो यह कि जब भी हम पढ़ते हैं या मन से कोई भी काम करते हैं तो मन में खास तरह की विद्युत तरंगें दौड़नी शुरू होती हैं। जिनको अल्फा वेव्स कहते हैं। वे दौड़नी शुरू होती हैं। हर आदमी पढ़ता है तो उसकी अल्फा वेव्स कितनी गति से दौड़ रही हैं, इतनी ही गति से वह पढ़ पाता है। और अब तो अल्फा वेव्स को नापने के उपाय उपलब्ध हो गए हैं। तो उनको हम नाप सकते हैं कि भीतर अल्फा वेव्स कितनी चल रही हैं। जितनी तीव्र गति अल्फा वेव्स की होगी, उतनी ही तीव्र गति पढ़ने की होती है।
It is a somewhat technical and scientific matter. First, whenever we read, or do anything with the mind, a particular kind of electrical wave begins to run in the brain, which is called the alpha wave. As it starts running, each person can read only as fast as his alpha waves are moving. And now we have instruments to measure alpha waves. We can measure how the alpha waves are running inside. The more intense the speed of the alpha waves, the faster the reading.
और अब तो वैज्ञानिकों ने एक छोटा सा यंत्र बनाया है: अल्फा फोन, जिसको आपकी खोपड़ी पर लगा कर आपकी वेव्स को गति भी दी जा सकती है। बाहर से भी उनको बढ़ाया जा सकता है। वे तेजी से चलने लगती हैं। तो अगर अल्फा वेव्स को भीतर तेज किया जा सके तो आपके पढ़ने की, समझने की, सारी गति तेज हो जाती है। यह अल्फा वेव्स को अगर कम किया जा सके तो आप एकदम शांत हो जाते हैं। ध्यान में जिन लोगों की अल्फा वेव्स नापी गई हैं, तो बहुत शिथिल हो जाती हैं।
Scientists have even made a small device: an “alpha phone,” which, when placed on your skull, can also accelerate your waves. From the outside they can be increased. They begin to move faster. So if alpha waves can be quickened within, your speed of reading and understanding—all of it—accelerates. If alpha waves can be reduced, you become utterly quiet. In those who meditate, measurements show the alpha waves become very slack.
जापान में झेन फकीर होते हैं, तो उनके माइंड की अल्फा वेव्स के बड़े परीक्षण किए गए हैं। तो ऐसा लगता है कि बड़ी मुश्किल से एकाध वेव चलती है। तो ध्यान वह स्थिति है जहां अल्फा वेव्स कम से कम है। और चिंतन, मनन, अध्यन वह स्थिति है जहां अल्फा वेव्स ज्यादा से ज्यादा है। अब तक इसका खयाल नहीं था कि किस वजह से कोई व्यक्ति ज्यादा पढ़ सकता है, तेजी से पढ़ सकता है। अब साफ है कि उसके कारण क्या हैं। स्मृति कितनी बना सकता है, वह भी अल्फा वेव्स पर निर्भर करता है। किस मात्रा में और किस गति से उसकी अल्फा वेव्स चलती हैं।
In Japan, with Zen monks, extensive tests have been done on alpha waves of the mind. It seems that with great difficulty a single wave is moving. Meditation is that state where alpha waves are at a minimum. And thinking, reflection, study is the state where alpha waves are at a maximum. Until now it wasn’t clear why someone could read more and faster. Now it is clear what the causes are. How much memory one can retain also depends on alpha waves—on the quantity and the speed of those waves.
जब आप शराब लेते हैं, या एल एस डी ले लेते हैं, या मेस्कलीन ले लेते हैं तो भी अल्फा वेव्स पर ही असर पड़ता है। जब आप आनंदित होते हैं तो आपकी अल्फा वेव्स अलग होती हैं, और जब आप दुखी होते हैं तब अलग होती हैं। आपका मस्तिष्क लाखों सेल्स से बना है। और प्रत्येक सेल छोटा सा यूनिट है बिजली का, जो पूरे वक्त वेव्स फेंक रहा है। उनके कोआर्डिनेशन पर सब कुछ निर्भर करता है।
When you take alcohol, or LSD, or mescaline, the effect is on the alpha waves. When you are joyful your alpha waves are different; when you are sad they are different. Your brain is made of millions of cells, and each cell is a small electrical unit constantly throwing off waves. Everything depends on their coordination.
अब यह कोआर्डिनेशन दो तरह से हो सकता है। इसके यौगिक रास्ते भी हैं। लेकिन वे बड़े लंबे रास्ते हैं, और इसके वैज्ञानिक रास्ते अब विकसित हो रहे हैं जो बड़े आसान हैं। और कभी-कभी जैसा मैरिया का आपने नाम लिया, फिलिपिंस में वह जो मैरिया को घटित हुआ है, ऐसा और भी कई बार अनेक लोगों को इतिहास में घटित हुआ है। लेकिन यह एक्सीडेंटल है। यह कोई करके नहीं हुआ है। यह एक्सीडेंटल है, किन्हीं भी कारणों से, किन्हीं भी शारीरिक कैमिकल कारणों से उनकी अल्फा वेव्स की गति बहुत तेज है, अति तीव्र है। और उसके हजार कारण हो सकते हैं। जिनको हम बुद्धिमान कहते हैं, विचारवान कहते हैं, वह सब अल्फा वेव्स पर निर्भर करता है सारा मामला। इसको, इस अल्फा वेव्स को योग के ढंग से बढ़ाने के भी उपाय हैं।
This coordination can happen in two ways. There are yogic methods for it, but they are very long routes. And there are scientific routes now developing which are much easier. Sometimes, as in the case you mentioned—Maria, in the Philippines—what happened to her has happened to many other people in history. But it is accidental. It did not happen by doing something; it is accidental. For whatever reasons, for certain bodily chemical reasons, the speed of their alpha waves is extremely fast, supremely intense. There can be a thousand reasons. What we call intelligence, brilliance—everything depends on alpha waves. There are ways in yoga to increase these alpha waves.
अब जैसे की ओम का पाठ है। अब यह बड़े मजे की बात है कि ओम का पाठ, जो अल्फा वेव्स को गति देता है, और कुछ नहीं है। उसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन यह खयाल में नहीं है। उसका धर्म से कोई संबंध नहीं है। ओम की जो ध्वनि है, वह अल्फा वेव्स को गति देती है। और ध्वनियां जो हैं वे भी वेव्स हैं। साउंड जो है वह भी वेव है। वह अल्फा वेव्स को गति देती है। और ओम जो है वह मूल ध्वनि है।
For example, the chanting of Om. It is very interesting that the chanting of Om does nothing but give momentum to the alpha waves. It has nothing to do with religion. But this is not generally understood. It has no religious connection. The sound of Om stimulates the alpha waves. Sounds are also waves. Sound is a wave. It quickens the alpha waves. And Om is the primal sound.
मनुष्य के, जितनी ध्वनि मनुष्य कर सकता है, उसके सब मूल स्वर उसमें हैं—ए यू एम, अ उ म। ये तीन मूल ध्वनियां हैं। ये बेसिक साउंड्स हैं। इन तीनों की चोट से आपकी अल्फा वेव्स की रिदम बढ़ जाती है। और इसलिए चाहे ओम हो, या इस तरह के और शब्द भी दूसरे लोगों ने उपयोग किए, लेकिन वे सब ओम के ही रूपांतरण हैं। जैसे मुसलमान आमीन कहते हैं, वह ओमीन का ही रूपांतरण है। या ईसाई आमीन कहते हैं, वह भी ओमन का रूपांतरण है। हैं वे सब ओम के ही रूप। ओम की ही चोट। आमीन भी वही काम करता है। जरा जोर से भाव से कोई आमीन कहे, तो उसकी अल्फा वेव्स पर चोट पड़ती है। उससे गति बढ़ती है।
Of all the sounds a human being can make, their root tones are contained in it—A-U-M. These are the three basic sounds. By the impact of these three, the rhythm of your alpha waves increases. That’s why whether it is Om, or other such words used by others—these are all transformations of Om. For example, Muslims say “Ameen,” which is a transformation of “Omeen,” and Christians say “Amen,” which is a transformation of “Omen.” They are all forms of Om—the strike of Om. Ameen does the same work. If someone says Ameen with force and feeling, it strikes the alpha waves and increases their speed.
लेकिन यह सब, जिसको कहना चाहिए कि अंधेरे में टटोलना था। अंधेरे में टटोलना था। अब तो हम बहुत जल्दी बच्चों को अल्फा फोन का प्रयोग कर सकेंगे। आज नहीं कल, स्कूलों में इसका प्रयोग हो सकेगा। और अल्फा फोन दोनों काम कर सकता है—कि वह आपकी गति को बढ़ा भी दे और कम भी कर दे। क्योंकि एक कठिनाई है। अगर आप किसी भी और प्रक्रिया का उपयोग करते हैं, और अगर वेव्स बहुत बढ़ जाएं, तो रात आप सो भी न सकेंगे।
But all this was groping in the dark—groping in the dark. Very soon we will be able to use the alpha phone with children. If not today, tomorrow it will be usable in schools. And the alpha phone can do both—speed you up and slow you down. Because there is a difficulty: if you use any other process and the waves become too fast, at night you may not be able to sleep.
मैरिया को सोने में बहुत तकलीफ पड़ेगी। उसकी नींद खत्म हो जाएगी। क्योंकि जिसकी वेव्स दिन भर इतनी ज्यादा रहेंगी, वह रात भर बीत जाएगी, वेव्स कम नहीं होंगी। इसलिए जिस दिन आप चिंतित होते हैं, उस दिन सो नहीं पाते। उसका कोई कारण नहीं, अल्फा वेव्स कारण हैं। इतनी जोर से वेव्स चल रही हैं कि रात जब आप सोते हैं तब वेव्स थकती नहीं और उनकी गति चलती रहती है, कंपन चलता रहता है। इसलिए सो नहीं पाते। परीक्षा देने वाला विद्यार्थी, वह रात नहीं सो पाता। उसकी अल्फा वेव्स जोर से चल रही हैं। तो वह रात भर परीक्षा देता रहता है। सपने में देता रहता है, करवट बदलता रहता है, लेकिन उसकी अल्फा वेव्स जोर से चल रही हैं।
Maria will find it very difficult to sleep. Her sleep will disappear. If the waves run at such a high level through the day, the night will pass and the waves won’t slow down. That’s why on the day you are worried, you cannot sleep. There is no other reason; alpha waves are the reason. They are running so powerfully that when you go to sleep at night the waves don’t tire and their speed continues, the vibration continues. Hence you can’t sleep. A student before an exam can’t sleep that night. His alpha waves are running hard. So all night he keeps giving the exam in his dreams, tossing and turning, but the alpha waves are running hard.
ये वेव्स को अब तो कम भी किया जा सकता है। जिसको आप ट्रेंक्वेलाइजर कहते हैं, वह अल्फा वेव्स को कम करता है और कुछ नहीं है। एक ट्रेंक्वेलाइजर की गोली आप रात में लेते हो, वह अल्फा वेव्स को क्षीण कर देती है, आप सो जाते हैं।
Now these waves can also be reduced. What you call tranquilizers—these simply reduce alpha waves, nothing else. You take a tranquilizer at night; it attenuates the alpha waves and you fall asleep.
तो ये जो...उपाय तो हैं, उपाय तो सब हैं। लेकिन सभी उपाय सभी पर काम नहीं कर सकते। क्योंकि सभी की कैपेसिटी इतनी है। और अगर एक मस्तिष्क में जितना काम हो रहा है उससे ज्यादा काम करवा लिया जाए तो टूट भी सकता है, नुकसान भी हो सकता है। और, लेकिन फिर भी, हम सब अपने मस्तिष्क से जितना काम लेते हैं, वह बहुत कम है। पंद्रह परसेंट से ज्यादा नहीं है। कोई भी आदमी, बड़े से बड़े आदमी जो पृथ्वी पर पैदा हुए हैं, उन्होंने पंद्रह परसेंट से ज्यादा मस्तिष्क से काम अब तक नहीं लिया। चाहे आइंस्टीन हो, चाहे बुद्ध हो और चाहे कृष्ण हो। पंद्रह परसेंट से ज्यादा कैपेसिटी का अभी तक उपयोग ही नहीं किया। तब भी इतने बड़े लोग पैदा हो सके हैं।
So there are methods, there are methods. But not every method works for everyone, because everyone’s capacity is limited. And if you make a brain work beyond its current workload, it can break; damage can happen. However, even so, the amount of work we extract from our brains is very little—no more than fifteen percent. No human being, however great, born on the earth has used more than fifteen percent of the brain—whether Einstein, or Buddha, or Krishna. More than fifteen percent of the capacity has not yet been used. Even then such great beings could be born.
अगर हंडरेड परसेंट कैपेसिटी का उपयोग किया जा सके तो हम तो बिलकुल सुपरमैन पैदा कर लेंगे। लेकिन शायद अभी आदमी का शरीर भी इस योग्य नहीं कि इससे ज्यादा कैपेसिटी का उपयोग हो, इससे ज्यादा कैपेसिटी का उपयोग हो सकता है उसे तोड़ जाए। अब संभव हो जाएगा, अब संभव हो जाएगा। क्योंकि आदमी के मन को हम बहुत से कामों से मुक्त कर सकते हैं। अभी हम फिजूल काम...उसको याद करवाने पड़ते हैं।
If we could use a hundred percent of capacity, we would create supermen. But perhaps the human body is not yet capable of the greater utilization; if we try to use much more, it may break. Now it will become possible, because we can free the human mind from many tasks. Right now we burden it with useless work—making it memorize.
एक बच्चे को हम गणित सिखा रहे हैं; भाषा सिखा रहे हैं; न मालूम क्या-क्या सिखा रहे हैं। उसकी सारी अल्फा वेव्स इन चीजों से भर जाती है। बड़ा काम करने योग्य कुछ बचता नहीं उसके पास। युनिवर्सिटी से निकलते-निकलते, करीब-करीब वह जितना कर सकता था, अपनी वेव्स का उपयोग कर लेता है। फिर इसके बाद युनिवर्सिटी के बाद वह उपयोग करता ही नहीं कभी। अब यह संभव हो सकता है, क्योंकि कंप्यूटर के विकास से यह आसानी हो गई कि अब जो बेकार का काम है वह हम कंप्यूटर से ले लें। तो मस्तिष्क के पास बहुत शक्ति, बहुत विश्राम बचेगा। लेकिन अगर आप, आप उपयोग करना चाहें, तो कुछ विशेष ध्वनियों का उपयोग करके पढ़ने की गति को बढ़ाया जा सकता है। उसमें ओम बहुत सहयोगी है, ओम बहुत सहयोगी है। पर उसकी, उसकी विशेष रिदम और विशेष ढंग और विशेष परिस्थिति है उपयोग करने की।
We teach a child mathematics, language—we don’t know what all we teach. All his alpha waves get filled with these things. Nothing much is left available for the greater work. By the time he leaves the university, he has nearly used his waves as much as he could. After university he never really uses them. Now this may become possible, because with the development of computers we can hand over the useless work to them. The brain will have much power and much rest available. But if you want to use it, by using certain special sounds the speed of reading can be increased. In that, Om is a great support—Om is a great support. But it has a particular rhythm, a particular method, and particular conditions for its use.
जैसे कि तिब्बत में एक घंटा बनाया हुआ है उन लोगों ने। वह बड़ा अदभुत है। वह अल्फा वेव्स को बहुत बढ़ाता है। तिब्बतन जो घंटा होता है: वह बर्तन की तरह गोल होता है, और उसको ऐसा ठोक कर नहीं बजाते, बर्तन के अंदर एक लकड़ी का डंडा डाल कर ऐसा गोल घुमा के बजाते हैं। वह खास धातुओं से बनाते हैं और खास व्यवस्था से। और जब उसको तीन बार घुमा कर चोट की जाती है, तो ओम मणि पद्मे हुम्, इसकी पूरी आवाज घंटा करता है। इसकी पूरी आवाज घंटा करता है। तो साधक बैठ जाएंगे कमरा बंद करके, और एक व्यक्ति निरंतर एक नियमित गति से ओम मणि पद्मे हुम्, उस घंटे में बजाता रहेगा। वे सारे लोग सिर्फ उसकी ध्वनि को एब्जार्ब करते रहेंगे। उससे उनके अल्फा वेव्स में बहुत अंतर पड़ता है, इसलिए तिब्बतन की जो स्मृति है वह आज पृथ्वी पर किसी की भी नहीं।
For example, in Tibet they have made a bell. It is quite marvelous. It greatly increases alpha waves. The Tibetan “bell” is bowl-shaped, and it is not struck; a wooden stick is placed against the inner rim and moved around in a circular motion. It is made of special metals and with a precise arrangement. And when it is circled and struck three times, the full resonance of “Om Mani Padme Hum” arises from the bell—its full voice. Practitioners will sit with the room closed, and one person will keep sounding “Om Mani Padme Hum” on that bell at a steady, regular pace. All the rest will simply absorb the sound. It makes a great difference to their alpha waves. That is why the memory of the Tibetans today is unmatched on earth.
वह जो, वह स्मृति को बढ़ाने के लिए वे वेव्स बड़े काम की हैं। आप जो मंदिर में घंटा लटकाए हुए हैं वह भी कभी किसी मतलब से लटकाया गया था, लेकिन अब कोई मतलब का नहीं है वह। वह किसी मतलब से लटकाया गया था वहां कि वह दिन भर बजता रहे वहां। कोई भी आए उसे बजाता रहे, तो वह विशेष वेव्स पैदा करता है मंदिर में। और उन वेव्स में जब आप मंदिर में प्रवेश करते हैं तो आपकी अल्फा वेव्स बदल जाती हैं, और कोई कारण नहीं है। वे कोई भगवान सो रहे हैं उनको जगाने के लिए नहीं है घंटा। लेकिन घंटा आपने बजाया, सारा मंदिर एक वेव से भर गया। फिर आप उस वेव में प्रवेश किए तो आपकी, तो आपकी अल्फा में फर्क पड़ता है। पर उसके बजाने का सारा टेक्नीक है, सारी व्यवस्था है। और नहीं तो वह सिर्फ सिर दुखाने वाला है, और कुछ नहीं। तो इसकी मैं आपसे बात करूंगा, उसके कुछ उपाय हैं।
Those waves are very useful for increasing memory. The bell you hang in the temple also was once hung there with a purpose, but now it serves no purpose. It was hung there so that it would keep ringing throughout the day. Whoever came would ring it, and it would create special waves in the temple. When you entered the temple within those waves, your alpha waves would change—there is no other reason. No gods are sleeping there to be woken up by the bell. But when you ring it, the whole temple is filled with a certain wave; you enter that wave and your alpha waves are affected. There is a whole technique, a whole method of ringing it. Otherwise it is only a head-ache maker, nothing else. I will talk to you about this; there are some methods.
किया जा सकता है, लेकिन खतरे भी हैं। अगर ध्यान के लिए संगीत का प्रयोग करें तो संगीत में लीन मत होना, नहीं तो फिर ध्यान में न जाकर बेहोशी में चले जाओगे। प्रयोग किया जा सकता है। संगीत सुनना, लीन मत होना, साक्षी होना। सितार बज रहा है तो साधारण हमारा मन होता है कि लीन हो जाओ, डोलने लगो सितार के साथ। अगर लीन हो गए तो ध्यान के लिए कोई फायदा नहीं होगा। विश्राम मिलेगा, रिलेक्सेशन मिलेगा, लेकिन लीन मत हो जाना। सितार बज रहा है, तुम सिर्फ विटनेस रहना। तुम डोलने मत लगना। तुम सिर्फ साक्षी रहना कि यह बज रहा है। यह ध्वनि आ रही है, तुम देखते रहना। तुम इन ध्वनियों के साथ आइडेंटिफाइड मत हो जाना। एक मत हो जाना। तो फायदा होगा। और अगर लीन हो गए तो नुकसान हो सकता है।
It can be, but there are dangers too. If you use music for meditation, do not get absorbed in the music; otherwise you will slip into unconsciousness rather than into meditation. It can be used. Listen to the music—do not be absorbed; be a witness.
When a sitar is playing, our ordinary tendency is to get absorbed, to start swaying with the sitar. If you become absorbed, there will be no benefit for meditation. You will get rest, you will get relaxation, but do not become absorbed. The sitar is playing—just remain a witness. Do not start swaying. Simply be aware that it is playing. The sound is coming; keep watching. Do not become identified with these sounds; do not become one with them. Then there will be benefit. And if you get absorbed, there can be harm.
इसलिए मुसलमानों ने संगीत को इसलिए निषेध किया, क्योंकि उसमें लीन होने की संभावना ज्यादा है, बजाय साक्षी होने के। इसलिए उसको निषेध किया कि वह संगीत का उपयोग नहीं करेंगे। नहीं तो बाकी बहुत धर्मों ने संगीत का उपयोग किया, इस्लाम ने इंकार किया। क्योंकि उसमें नब्बे मौके लीन होने के हैं, दस मौके पर ही आदमी जाग सकता है। संगीत सुलाने वाली चीज है, जगाने वाली चीज कम है। लेकिन अगर जाग सको, और ऐसी चीज में जाग सको जो मूलतः सुलाने वाली है तो बड़े परिणाम होंगे। लेकिन वह प्रयोग का ध्यान रखना पड़ेगा। नहीं तो लीन हो जाना आसान होता है।
That is why Muslims prohibited music, because in it the possibility of becoming absorbed is greater than of being a witness. So they prohibited it: they would not use music. Many other religions have used music; Islam refused. Because in it there are ninety chances to become absorbed, and only ten where a person can stay awake. Music is more a thing that lulls you to sleep than one that awakens you. But if you can remain awake—and be awake in something that is fundamentally soporific—then great results will happen. But you will have to be careful in the experiment; otherwise it is easy to get absorbed.
समाधिस्थ नहीं हो जाता, लीन हो जाता है। क्योंकि नैरोलीन बेचारा खुद अभी समाधि खोजता फिर रहा है। अभी तो वह योगियों के पास जाता है, जिसको, बजाने वाले को अभी समाधि न मिली हो तो उसको सुनने वाले को मिल जाए, जरा मुश्किल मामला है। लेकिन हां, समाधि एक भूल हो जाती है। वह लीनता को समाधि समझ लेता है। तुम लीन हो जाओगे, नैरोलीन बजाएगा तो वह अदभुत बजाने वाला है, अदभुत बजाने वाला है।
One does not enter samadhi; one becomes absorbed. Because poor Nairolin himself is still searching for samadhi. For now he goes to yogis; if the player himself has not attained samadhi, then for the listener to attain it is a bit of a tricky matter. But yes, samadhi is often a mistake—he takes absorption to be samadhi. You will become absorbed; if Nairolin plays, he is a marvelous player, a marvelous player.
(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं है।)
(The audio recording of the question is not clear.)
अल्फा वेव्ज से संबंध है। अल्फा वेव्ज से संबंध है। अल्फा वेव्ज पर अंतर लाता है, कभी बढ़ा भी सकता है कोई नाम, घटा भी सकता है कोई नाम। तो वह एक-एक व्यक्ति को देखते ही दिया जा सकता है। इसलिए हर नाम हर एक के काम का नहीं है। हर नाम हर एक के काम का नहीं है। क्योंकि हो सकता है आपको, अल्फा वेव्ज कम करना ही आपके लिए उपयोगी हो। तो फिर दूसरी तरह का नाम उपयोग करना पड़े। दूसरे शब्द और ध्वनि उपयोग करनी पड़े। और बढ़ाना उपयोगी हो तो दूसरे उपयोग।
It is connected with alpha waves. It is connected with alpha waves. It alters the alpha waves; some mantras can increase them, some can decrease them. So a mantra can only be given after looking at each individual. Therefore not every mantra is for everyone. Not every mantra is for everyone. Because it may be that for you, reducing the alpha waves is what is useful—then a different kind of mantra would be needed; different words and sounds would have to be used. And if increasing them is useful, then others are useful.
एक विद्यार्थी के लिए और तरह के अल्फा वेव्ज चाहिए, एक वृद्ध आदमी के लिए और तरह के चाहिए। अभी विद्यार्थी को याद करना है, बूढ़े को भूलना है। दोनों के अल्फा वेव्स अलग होने चाहिए। इसलिए नाम बिलकुल इंडिविजुअल दिया जा सकता है। कोई किताब से पढ़ कर नाम जपने से...उससे तो खतरा ही है। उससे तो ऐसे ही, जैसे किताब पढ़ कर कोई दवाई लेने लगे। दवाई बिलकुल इंडिविजुअल ट्रीटमेंट है। आपके लिए कोई दवाई होगी उस पूरी किताब में। लेकिन सब दवाइयां आपके लिए नहीं हैं। और कोई दवाई आपके लिए जहर हो सकती है। और इसलिए करीब-करीब ऐसा हो गया... हर आदमी राम-राम जप रहा है। खतरनाक है। किसी के लिए काम का हो सकता है, किसी के लिए खतरे का हो सकता है। किसी के लिए हरेकृष्ण उपयोगी हो सकता है, किसी के लिए बिलकुल उपयोगी न हो।
A student requires one kind of alpha waves; an old person requires another kind. Right now the student has to remember; the old man has to forget. Their alpha waves should be different. Therefore a mantra can be given absolutely individually. From reading a book and then chanting a mantra... that is dangerous. It is like reading a book and starting to take medicines. Medicine is an absolutely individual treatment. There will be some medicine in that whole book that is for you, but not all medicines are for you. And some medicine may be poison for you. And that is why it has almost come to this... everyone is chanting “Ram-Ram.” It is dangerous. For someone it may be useful; for someone it may be dangerous. For someone “Hare Krishna” may be useful; for someone it may be utterly useless.
(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं है।)
(The audio recording of the question is not clear.)
वह एक-एक व्यक्ति के लिए...क्योंकि उसके मस्तिष्क के लिए क्या जरूरी है, यह सवाल है बड़ा। हर चीज जरूरी नहीं है उसके लिए।
It is for each individual—because what is necessary for his brain is the real question. Not everything is necessary for him.
हां, गुरु कहिए। मैं कहूंगा, एक्सपर्ट...
Yes, call him a guru. I would call him an expert...
