Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
दो बातें समझनी चाहिए। एक तो किसी चीज में विकास होता है। विकास में कंटीन्यूटी होती है, सातत्य होता है। लेकिन विकास में नई चीज कभी पैदा नहीं होती है। पुराना ही मौजूद रहता है। थोड़ा बहुत फर्क होता है, लेकिन पुराना ही मौजूद होता है। तो जिस-जिस चीज में विकास होता है, उसमें पुराना समाप्त नहीं होता। सिर्फ पुराना नये ढंग, नये रूप, नई आकृतियों में फिर मौजूद रहता है। जैसे बच्चा जवान होता है, यह विकास है। जंप नहीं है, छलांग नहीं है, इसलिए आपको कभी पता नहीं लगता है कि कब बच्चा जवान हो गया। वह धीरे-धीरे होता है। जवानी आ जाती है, लेकिन बच्चा समाप्त नहीं हो जाता। बच्चा ही जवान हो गया होता है। इसलिए मौके-बेमौके जवान फिर बच्चे के जैसा व्यवहार कर सकता है। उसमें कोई कठिनाई नहीं है। हम भी बहुत बार वापस लौट के काम करने लगते हैं और बच्चों जैसा व्यवहार कर सकते हैं। बूढ़ा भी बच्चों जैसा व्यवहार कर सकता है। अब जवान धीरे-धीरे धीरे-धीरे बूढ़ा हुआ जाता है। लेकिन यह इतने-इतने धीरे होता है कि जवान कभी नहीं मिट पाता। जवान मौजूद रहता है, उसके ऊपर ही बुढ़ापा भी जुड़ जाता है।
Two things must be understood. First: in some things there is evolution. Evolution carries continuity, a flow, a sameness. But in evolution nothing truly new is ever born; the old remains present. A little difference appears here and there, but the old abides. Wherever there is evolution the old does not end; it only reappears in new ways, new forms, new shapes. Like when a child becomes a youth — that is evolution. There is no jump, no leap, hence you never quite know when the child became young. It happens slowly. Youth arrives, yet the child does not end; it is the child who has become young. So, now and then the young man can behave like a child — there is no difficulty in it. We too often turn back and act like children. An old man can behave like a child. Then the youth slowly, slowly grows old. But because it happens so very gradually, the youth never gets erased; youth remains present, and upon it old age is added.
तो जिंदगी में साधारणतः तो विकास होता है। और इसलिए बच्चा जो था, वही जब बूढ़ा होता है तो सब मौजूद रहता है जो बच्चे में था, वह कहीं गया नहीं हुआ था। हां, जिंदगी के अनुभव और इन सबकी चोट में फर्क हो गए होते हैं। लेकिन बच्चे को पहचाना जा सकता है कि यह वही बच्चा है जो अब बूढ़ा हो गया है। कहीं बीच में डिस्कंटीन्यूटी नहीं हुई। कहीं गैप नहीं आया। कहीं ऐसा नहीं हुआ कि पुरानी धारा टूट गई और नई धारा शुरू हुई। पुरानी धारा ही बहती रही।
Ordinarily, in life there is evolution. Therefore, the child who was — when he becomes old, everything that was in the child is still present; it has gone nowhere. Yes, life’s experiences and blows have altered things, but one can recognize the same child who has now grown old. There has been no discontinuity anywhere, no gap has come. It never happened that the old stream broke and a new stream began. The old stream kept flowing.
एक नदी जा रही है सागर की तरफ। यह वही नदी है जो मूल स्रोत से निकली थी। पानी ज्यादा हो गया है, वर्षा के नाले मिल गए हैं। पाट बड़ा हो गया है, चौड़ा हो गया है। पहचानना मुश्किल पड़ेगा कि यह मूल, ऑरिजन पर जहां देखा था तो जरा सी पतली धारा थी। यहां समुद्र की तरह बड़ी हो गई है आकर। पहचानना मुश्किल हो गया है कि यह वही नदी है। उसको कोई फर्क नहीं पड़ गया है।
A river is moving toward the ocean. It is the very river that sprang from the source. The waters have grown, the rains have joined it, tributaries have merged in. The banks have widened, spread out. It will be hard to recognize that this is the same river you once saw at its origin, a thin trickle. Here, near the sea, it has become vast like an ocean. Recognition becomes difficult: is it the same river? Has it become something else?
और अगर कोई फर्क पड़ा है तो क्वांटिटी का है, क्वालिटी का नहीं है। मात्रा बढ़ गई है, पानी थोड़ा था पानी बहुत हो गया है। लेकिन वही है नदी। कहीं नदी ने जंप नहीं लिया; कहीं नदी ऐसे नहीं हुआ कि पुरानी नदी जस्ट सीज़िज़ टू बी और नई नदी शुरू हो गई; ऐसा गैप नहीं बढ़ा कि पुरानी नदी खत्म हो गई और नई नदी शुरू हो गई।
And if there is a difference, it is of quantity, not quality. The measure has increased — the water was little, now it is much. But it is the same river. Nowhere has the river taken a jump; nowhere did it happen that the old river just ceased to be and a new river began. No such gap arose that the old finished and the new started.
लेकिन ध्यान जो है वह विकास नहीं है। वह छलांग है। छलांग का मैं फर्क समझाने के लिए कह रहा हूं कि ध्यान जो है वह छलांग है। ऐसा नहीं है कि ध्यान करने के बाद, ध्यान हो जाने के बाद आप वही आदमी रहेंगे जो ध्यान करने के पहले थे। नहीं, वह आदमी तो जा ही चुका होगा। यानी यह बचपन और जवानी जैसा नहीं होगा फर्क। ऐसा नहीं होगा कि वही आदमी जो कल ध्यान नहीं करता था, अब ध्यान करने लगा है। नहीं, ऐसा नहीं होगा। क्योंकि ध्यान जिसको हो गया है यह बिलकुल ही दूसरा आदमी है। यह वही आदमी नहीं है। हालांकि शक्ल वही होगी, शरीर वही होगा। हम, हम आमतौर से पहचान भी नहीं पाएंगे, इसमें क्या हो गया?
But meditation is not evolution. It is a leap. I am calling it a leap to make the distinction clear: meditation is a leap. It is not that after meditating, after meditation happens, you will remain the very person you were before. No — that person will have gone. The difference will not be like that between childhood and youth. It will not be that the same person who yesterday did not meditate is now meditating. No — it will not be so. Because the one to whom meditation has happened is an altogether different man. He is not the same. Though the face will be the same, the body the same. We — ordinarily — will not even be able to recognize what has happened within.
बुद्ध जब वापस लौटे हैं अपने घर, तो सारा गांव लेने गया, पिता भी लेने गए। तो पिता जो बारह साल पहले जो पुत्र, घर से भाग गया था जो लड़का, वह उसी के खयाल में है। उनको दिखाई भी नहीं पड़ रहा है कि छलांग हो गई। यह मेरा बेटा नहीं है जो आया है अब। अब यह किसी का बेटा नहीं है, अब यह बेटा-बाप होने के बाहर चला गया है। लेकिन बाप को क्या पता? बाप तो पुराने गुस्से में बैठा है। सारा गांव तो स्वागत कर रहा है, बाप नाराज है। उसने आकर बुद्ध को, दरवाजे पर गांव के कहा कि मैं खुश नहीं हूं तुम घर छोड़ कर चले गए। एक ही बेटा, वह घर छोड़ कर चला गया। हमारे वंश को नष्ट करना चाहता है। वे डांट रहे हैं, और वह अपने गुस्से में बातें कहे जा रहे हैं। वह, बारह साल पहले जो आदमी गया था, उससे ही बातें कर रहा है।
When Buddha returned home, the whole town went to receive him, the father too. The father still held the picture of the son who had run away twelve years ago as a boy. He could not see that a leap had occurred. The one who has come is not my son. Now he is no one’s son — he has gone beyond the very polarity of son and father. But how would the father know? The father is sitting in his old anger. The whole town is celebrating; the father is annoyed. He comes and, right at the gate of the town, says to Buddha: I am not happy that you left home. My only son — and you left. You want to destroy our lineage. He scolds him, pours out his anger. He is speaking to the very person who left twelve years ago.
वह आदमी रहा ही नहीं वहां। वह आदमी अब है नहीं। उसे कैसे पता चले कि छलांग हो गई? वह आदमी अब नहीं है। वह वही बात किए चले जा रहा है कि अभी भी मेरा दरवाजा खुला है और तुम्हें मैं माफ कर दूंगा, आखिर बाप का दिल है माफ कर देगा। तुम आ जाओ लौट कर वापस। अब उसे पता ही नहीं कि पॉइंट ऑफ नो रिटर्न पर पहुंच गया है यह लड़का, वापस लौटने का उपाय नहीं। कुछ जगह है, जहां से वापस लौटा ही नहीं जा सकता है। जब जंप हो जाती है तो वापस नहीं लौटा जा सकता। लेकिन अगर कंटीन्यूटी हो तो वापस लौटा जा सकता है। पॉइंट ऑफ नो रिटर्न भी है। वह जंप के बाद आता है जहां से आप वापस लौट ही नहीं सकते, जहां से कोई उपाय ही नहीं। क्योंकि पुराना सब रास्ता ही गया। पुरानी जगह ही खो गई, पुराना आदमी ही खो गया। वापस लौटा ही नहीं जाता।
That person is not there at all. That person is no more. How could he know that a leap has happened? That person is not. He goes on saying: my door is still open, I will forgive you — after all, a father’s heart is forgiving. Come back, return. He has no idea that the boy has reached the point of no return; there is no way back. There are places from where one simply cannot return. When the jump has happened, one cannot go back. But if there is continuity one can return. There is a point of no return — that comes after the jump — from where you simply cannot turn back, where there is no way, because all the old pathways are gone. The old place is lost. The old person is lost. There is no going back.
तो बुद्ध हंस रहे हैं। क्योंकि उनको हंसी आ रही है कि पिता क्या कह रहे हैं यह उनके। पर वह गुस्से में हैं, वह कोई बात कहे चले जा रहे हैं कि मैं तुझे माफ कर दूंगा, मेरा दरवाजा जो है अभी भी खुला है। बहुत तूने बहुत कष्ट दिया है इस बुढ़ापे में, बहुत दुख दिया है। लेकिन फिर भी क्षमा कर दूंगा। बाप का दिल, बाप का दिल ठहरा, क्षमा कर देता है। जब वह सारी बात कह रहे हैं तब उन्हें अचानक खयाल आया कि वह लड़का बोल नहीं रहा, वह चुपचाप खड़ा है। इतनी सारी बातें हो गईं। उसे कुछ जवाब देना चाहिए, उसे कुछ माफी मांगनी चाहिए, उसे कुछ तो कहना चाहिए। तब उन्होंने उसे गौर से देखा है तो बुद्ध हंसने लगे और उन्होंने कहा कि आप पहचान नहीं पा रहे हैं, जो गया था वही वापस नहीं लौटा है।
So Buddha is smiling. He feels like laughing at what the father is saying. But the father is angry; he goes on: I will forgive you — my door is still open. You have caused me much suffering in this old age, much pain — yet I will forgive you. A father’s heart is forgiving. After he says all this, it suddenly occurs to him: the boy is not speaking; he is standing silently. So much has been said — he should respond, he should apologize, at least say something. Then he looks at him closely; Buddha begins to laugh and says: You are not able to recognize — the one who went has not returned.
आप किससे बातें कर रहे हैं? आप किससे बातें कर रहे हैं? जो गया था, वही वापस नहीं लौटा। जब गया था तो आपका बेटा था, अब मैं किसी का बेटा नहीं हूं। और, और पिता ने कहा है इस गुस्से में कि सम्राट का बेटा और भीख मांगे सड़कों पर! हमारे लिये लाज की बात है। शर्म की बात है कि मेरा बेटा, और सड़कों पर भिक्षापात्र लेकर भीख मांगे! मेरे वंश में ऐसा कभी नहीं हुआ कि हमारे वंश में कभी किसी ने भीख मांगी हो। यह तू क्या कर रहा है? तो बुद्ध कहते हैं आपके वंश में न हुआ होगा लेकिन जहां तक मुझे याद आता है, मैंने सदा भीख मांगी है। आपके वंश में न हुआ होगा लेकिन मेरा आपके वंश से क्या लेना-देना।
Whom are you speaking to? Whom are you speaking to? The one who went has not come back. When he went he was your son; now I am no one’s son. And, in his anger, the father says: A prince’s son begging on the streets! It is a disgrace to us — a shame that my son should carry a begging bowl on the roads! Never in our lineage has anyone begged. What are you doing? Buddha says: In your lineage it may not have happened, but as far as I remember, I have always begged. It may not have happened in your lineage, but what have I to do with your lineage?
अब यह बाप की समझ में बिलकुल नहीं आता क्योंकि यह बातचीत बिलकुल ही अलग भाषा में हो रही है। बाप को तो गुस्सा आता है कि यह तू क्या बातें कर रहा है? मैं तुझे नहीं पहचानता? अपने बेटे को नहीं पहचानूंगा? मेरा खून, मेरी हड्डी, मेरा मांस, तुझे नहीं पहचानूंगा? वह तो कहता है कि वह जो खून, हड्डी और मांस है, वह आपका होगा, लेकिन वह मैं कहां हूं।
Now this simply does not make sense to the father, because this conversation is happening in two utterly different languages. The father is enraged: What are you saying? I don’t recognize you? Will I not recognize my own son? My blood, my bones, my flesh — will I not recognize you? He says: That blood, those bones, that flesh may be yours — but where am I in that?
मगर यह बात बिलकुल ही...कहीं इसमें तालमेल नहीं हो रहा है। क्योंकि यह बिलकुल दो धरातलों पर चल रही है। बुद्ध उस बेटे से बात कर रहे हैं जो छलांग के पहले था, और यह बेटा उस जगह से जवाब दे रहा है जहां से छलांग के बाहर है। इसमें कहीं मेल नहीं हो पा रहा है। इसमें बड़ी कठिनाई होती है।
But this does not fit anywhere for the father… there is no meeting point. Because these are two different planes. The father is speaking to the son who was there before the leap, and this son is replying from a space beyond the leap. There is no possibility of harmony here. It becomes very difficult.
ध्यान जो है वह एवोल्यूएशन नहीं है, रेवोल्यूशन है। वह विकास नहीं है क्रांति है, वह इंकलाब है। और क्रांति और विकास में यही फर्क है। क्रांति का मतलब है बीच में एक खंड आ गया है, एक गैप, जहां से पुराना समाप्त हो गया औैर नये की शुरुआत हुर्ई। इसका पुराने से कुछ भी लेना-देना नहीं है। यह बात ही और है। इसको पुराने से जोड़ना ही मत।
Meditation is not evolution; it is revolution. Not development, but revolution — an upturning. And this is the difference between revolution and evolution. Revolution means: in between, a break has come — a gap — where the old ended and the new began. It has nothing to do with the old. It is another dimension altogether. Do not try to connect it to the old.
एक, एक भिक्षु है जो कोई सत्तर साल का है। उससे बुद्ध पूछते हैं कि तेरी उम्र कितनी है? तो वह कहता है, चार साल। तो बाकी लोग हंसने लगते हैं कि वह मजाक कर रहा है। कोई सत्तर साल का बूढ़ा अपनी उम्र चार साल कहता है तो बाकी लोग हंसने लगे। और बुद्ध कहते हैं हंसो मत, वह ठीक कहता है। क्योंकि सत्तर साल इसकी उम्र नहीं है। वह एक पहले आदमी हुआ करता था। वह चार साल पहले मर गया। अब यह एक दूसरा आदमी है। इसकी उम्र चार ही साल है।
There was a bhikshu, about seventy years old. Buddha asked him: How old are you? He said: Four years. Others began to laugh — he is joking. A seventy-year-old saying he is four! They laughed. And Buddha said: Do not laugh — he is right. Seventy years is not his age. He used to be another man — that man died four years ago. This is a different man. His age is only four.
तो वह अपने भिक्षुओं से कहते हैं कि तुम भी अपनी उम्र अब ऐसे ही गिनना। यही उम्र गिनने का नियम मानना। तो सारे भिक्षु उस बूढ़े को घेर लेते हैं और कहते हैं कि तुमने यह कैसे कहा? तो उसने कहा कि चार साल पहले मैं तो था ही नहीं। और जो था उससे मैं कोई संबंध नहीं जोड़ पाता। जो था वह क्रोध करता था; जो था वह चिंतित होता था; जो था वह परेशान था; जो था वह दुखी था; जो था वह अंधेरे में खड़ा था; अंधा था; वह कुछ भी नहीं रह गया।
He told his bhikshus: You too now count your age like this. This is the true rule for counting age. So all the monks surrounded the old man and asked: How did you say this? He replied: Four years ago I was not. And the one who was, I cannot connect with him at all. The one who was used to be angry; the one who was used to be anxious; the one who was troubled; the one who was miserable; the one who stood in darkness — blind. He is no more.
न मैं अब अंधा हूं; न मैं अंधेरे में खड़ा हूं; न मैं अशांत हूं; न मैं चिंतित हूं; न मैं दुखी हूं। जो इसके पहले था वह मौत से डरता था। और अब मैं जानता हूं कि मौत है ही नहीं, तो मैं वह कैसे हूं? यही चार साल मेरी उम्र है। यही चार साल पहले ही मैं पैदा हुआ हूं। मेरा यह जन्म दूसरा ही है।
I am not blind now; nor do I stand in darkness; nor am I restless; nor anxious; nor miserable. The one before me feared death; and now I know death is not — so how can I be that? These four years are my age. Only four years ago I was born. This birth of mine is altogether another.
इसीलिए हम इस मुल्क में एक बहुत कीमती शब्द उपयोग किए थे—द्विज। द्विज का मतलब होता है: ट्वाइस बार, जिसका दुबारा जन्म हुआ हो। लेकिन धीरे-धीरे ब्राह्मणों ने उस पर कब्जा कर लिया। और वह ब्राह्मण द्विज हो गया। लेकिन द्विज का मतलब यह होता है: जिसका फिर से जन्म हो गया। वह आदमी गया और यह एक दूसरा आदमी पैदा हो गया। लेकिन ब्राह्मणों ने एक तरकीब निकाल ली, और वह यह, उसको जनेऊ पहना दिया तो वह द्विज हो गया।
Hence, in this land we used a very precious word — Dwij. Dwij means: twice-born. But slowly the Brahmins seized it, and “Brahmin” became the Dwij. Dwij means: one who has been born again. That man has gone, and another has been born. But the Brahmins invented a trick: put a sacred thread on someone and he becomes Dwij.
द्विज का मतलब तो बहुत कीमती है। ऐसा शब्द दुनिया में कहीं भी नहीं है। बड़ा गहरा है वह शब्द। यानी एक आदमी को, जिसने दुबारा जन्म ले लिया है उसको द्विज कहते हैं। यह एक ब्राह्मण भी है असल में, जिसने ब्रह्म को जान लिया लेकिन ब्रह्म को जानने के लिए दुबारा जन्म लेना जरूरी है। और दुबारा जन्म लेने के लिए पहले आदमी का मरना जरूरी है। नहीं तो, नहीं तो दूसरा आदमी कैसे पैदा होगा?
The meaning of Dwij is supremely precious — there is no word like it anywhere in the world, it is very deep. One who has taken a second birth is called Dwij. A true Brahmin, in fact, is one who has known Brahman — but to know Brahman a second birth is necessary. And for the second birth, the first man has to die. Otherwise, how will the second be born?
इसलिए ध्यान मरने की प्रक्रिया है और नये जन्म की भी। उसमें पुराना तो चला ही जाएगा। ऐसा नहीं है कि आप ही ध्यान को उपलब्ध हो जाओगे। नहीं, ध्यान को उपलब्ध होते ही आप तो चले ही जाओगे। जो आएगा, वह इतना नया होगा कि पहचान भी लगानी मुश्किल हो जाएगी कि यह वही आदमी है। इसलिए बहुत कठिनाई होती है।
Therefore, meditation is a process of dying — and of a new birth. In it the old will go. It is not that you will attain meditation; no — the moment meditation is attained, you will have gone. What will come will be so new that even to recognize it as the same person will be difficult — and hence the great difficulty.
कठिनाई जो होती है सारी वह इसलिए होती है कि चेहरा वही रहेगा, आदमी वही रहेगा, और सब बदल गया। उसके भीतर का सब कंटेंट बदल गया। सिर्फ डब्बा वही रह गया। डब्बा तो वही है, उसकी आत्मा तो पूरी बदल गई जो उसके भीतर थी। तो जब मैं जन्म का कह रहा हूं तो मेरा मतलब यह है कि ध्यान को आप एक कंटीन्यूइटी मत मान लेना।
All the difficulty arises because the face remains the same, the man looks the same — and yet everything has changed. The whole content within has changed. Only the box remains the same. The box is the same, but the Atman within has utterly changed. So when I speak of birth, I mean: do not take meditation to be a continuity.
ध्यान एक डिस्कंटीन्यूटी है। पुराने की धारा टूट गई, और नये का जन्म हुआ। लेकिन चूंकि पुराने की धारा के करीब ही यह जन्म हुआ है इसलिए बाकी तो सब वही का वही रहेगा। और वह बाकी की वजह से हमारी कठिनाई जारी रहेगी। अब अगर, अगर एक, एक पति को ज्ञान उपलब्ध हो जाए तो पत्नी तो उसे पति माने चली जाएगी। वही अपेक्षाएं किए जाएगी जो कल उसने की थी। अगर एक पत्नी को ज्ञान उपलब्ध हो जाए तो पति उसे पत्नी माने चला जाएगा। वही अपेक्षाएं किए जाएगा जो उसने कल की थी। उसे पता ही नहीं कि सब कुछ बदल गया। और इतनी बड़ी मुश्किल और कठिनाई खड़ी हो जाती है।
Meditation is a discontinuity. The old stream has broken, and the new has been born. But because this birth happens very close to the old stream, everything else will remain the same — and because of that everything-else, our difficulties will continue. If a husband attains knowing, the wife will go on taking him as her husband and will continue the very expectations she had yesterday. If a wife attains, the husband will go on taking her as his wife and continue the very expectations he had yesterday. He does not know that everything has changed. And such a tremendous difficulty and trouble arises.
जब कोई व्यक्ति ध्यान को उपलब्ध होता है तो वह एकदम से इस दुनिया में अजनबी, स्ट्रेंजर हो जाता है। क्योंकि यह दुनिया जिस ढंग को...उसको मान कर चलती थी अब वह आदमी ही नहीं रहा। वह उपाय नहीं रहा उसका कि वह उसी ढंग से बोले, चले, उठे, करे—उसके लिए उपाय नहीं रहा। एकदम स्ट्रेंजर हो जाता है वह आदमी। एकदम अजनबी हो जाता है। आउटसाइडर हो जाता है।
When someone attains meditation, he suddenly becomes a stranger in this world. Because this world proceeds as if… the old mode still applies; but that man is no more. There is no way left in him to speak, walk, act as before. He becomes a stranger at once. An outsider at once.
हमारी इस दुनिया से जहां हम सब इनसाइडर थे, वह एकदम आउटसाइडर हो जाता है। वह एकदम बाहर पड़ जाता है। उससे हमारा कोई ताल-मेल नहीं रह जाता। तो या तो वह एक्ंिटग करता रहे, अभिनय करता रहे तो ताल-मेल बना रहता है, नहीं तो ताल-मेल नहीं रह जाता। यानी अब वह, अब वह, अब वह अगर पति है तो वह अब, अब फिर वही बातें कहता रहे, जो उसने कल भी कही थीं जब वह कुछ भी नहीं जानता था। हालांकि अब वह जानता है कि अब उसका कोई मतलब नहीं है, यह मैं क्या कह रहा हूं। लेकिन अब वह एक्टिंग करता रहे तो ठीक है। नहीं तो बहुत बेमौजी हो जाएगा। सब स्थिति गड़बड़ हो जाएगी।
In our world, where we were all insiders, he becomes an outsider. He stands utterly outside. There is no longer any tuning with him. So either he must go on acting, acting continuously, and then the tuning remains — otherwise, there is no tuning. That is to say, if he is a husband he must keep saying the same things he used to say yesterday when he knew nothing — though now he knows there is no meaning in it, what am I saying? But if he keeps acting, it is okay. If not, it will become very out-of-joint. Everything will be upset.
तो ध्यानी को निरंतर रूप से अभिनेता हो जाना पड़ता है, नहीं तो बहुत मुश्किल हो जाए। वह खुद भी न जी सके और दूसरों के जीने में भी बाधा बनने लगे। उसे, उसे बिलकुल ही अभिनेता हो जाना पड़ता है। क्योंकि अब वह अभिनय ही करेगा। अब भी वह पत्नी से कहेगा कि तुझसे ज्यादा प्रेम मैं किसी को नहीं करता हूं। लेकिन अब यह बिलकुल एक्ंिटग है। अब इसमें कोई मतलब नहीं रहा। क्योंकि अब असल में वह या तो शरीर को प्रेम करता है या किसी को नहीं करता। अब यह उपाय नहीं रहा कि किसको करता है और कम-ज्यादा, कंपेयर भी नहीं कर सकता, कोई तुलना भी नहीं। लेकिन कहे वह यही चला जाएगा, नहीं तो अभी झंझट खड़ी हो जाएगी। ऐसी कठिनाई खड़ी हो जाएगी, क्योंकि वह पत्नी यह सोच ही नहीं सकती कि यह क्या हो गया है?
So the meditator has to become a constant actor — otherwise, it becomes very difficult. He will not be able to live, and he will become a hindrance to others’ living. He has to become purely an actor. Now he will act only. Even now he will say to his wife: I love you more than anyone else. But now it is sheer acting. It has no meaning left. Because now, in truth, either he loves the body or he loves no one. Now there is no way to decide whom he loves, and more or less — there is no comparison possible. But he will go on saying it, or else a great mess will be created. Such difficulty will arise, because the wife cannot even imagine what has happened.
महावीर की जिंदगी में बहुत अदभुत घटना है। महावीर को यह क्रांति घट गई। उन्होंने अपनी मां को जाकर कहा कि मुझे आज्ञा दे दो, मैं संन्यासी हो जाऊं। अब यह अभिनय ही था। क्योंकि इस ध्यान के बाद कौन मां है? किससे आज्ञा लेनी? और संन्यास भी कहीं आज्ञा लेकर लिया जाता है? संन्यास के लिए भी कोई किसी से पूछना पड़ेगा कि मैं संन्यासी हो जाऊं? लेकिन महावीर ने कहा कि मुझे आज्ञा दे दो, मैं संन्यासी हो जाऊं। मां ने कहा कि मेरे सामने दुबारा ये शब्द मत निकालना। जब तक मैं जीवित हूं तब तक यह बात मत करना। यह मैं बरदाश्त ही नहीं कर सकती, उसी वक्त मर जाऊंगी। तो तुम्हें मेरे मरने तक रास्ता देखना पड़ेगा। तो महावीर ने कहा, ठीक है। कोई जल्दी भी न थी। क्योंकि बात तो हो गई थी, इसलिए कोई जल्दी भी न थी। मां की मृत्यु हो गई। मरघट से लौटते ही अपने बड़े भाई को कहा, कि अब मैं, अपने घर ही लौट रहे हैं रास्ते में--कि अब मैं संन्यासी हो जाऊं। तो बड़े भाई ने कहा, तुम पागल हो गए हो? हम पर इतना बड़ा आघात पड़ा है कि मां और पिता चल बसे। और तुम भी एक ही मेरे भाई। तुम्हीं मुझे छोड़ कर चले जाओगे? यह बात भी मत करना। तो महावीर ने कहा, जैसी मर्जी। फिर उन्होंने बात भी नहीं की। लेकिन वह घर के लोगों को धीरे-धीरे पता चलना शुरू हुआ कि महावीर तो चले गए। रहते हैं घर में, लेकिन हैं नहीं। और वे घर में रहते हैं वहीं। लेकिन धीरे-धीरे वह छाया की तरह, शैडो की तरह हो गए। न वे किसी को दखलअंदाजी देते हैं, न वे किसी को कहते हैं कि यह करो, और यह मत करो; न वे घर के किसी काम में भागीदार हैं; न घर की इज्जत को बढ़ाते हैं, न घटाते हैं; न घर में धन लाते हैं, न कमाते हैं। वे कुछ भी नहीं करते हैं, वे बिलकुल छाया की तरह रहने लगे हैं वे। जैसे धर्मशाला है वह घर, या कोई सराय है, या कोई सपना है। अब उसमें वे कोई उठते हैं, बैठते हैं, चले जाते हैं, खाने को कोई कहता है, खाना खा लेते हैं, सो जाते हैं। दो-चार वर्ष बीते, घर के लोग इकट्ठे हुए उन्होंने कहा कि, अब लोगों ने कहा: कोई मतलब ही नहीं, वह जा ही चुका है। कि अब, अब रोक कर भी क्या मतलब है? सिर्फ इस घर में मौजूद हैं शरीर की तरह से, उसने भी क्या कहा। तब वहां ... ने कहा कि अब आप रुके ही नहीं हैं, जा ही चुके हैं, तो हम बाधा न देंगे। तब महावीर उठ कर चल दिए।
There is an extraordinary incident in Mahavira’s life. This revolution happened to Mahavira. He went to his mother and said: Give me permission — I want to take sannyas. Now, this was acting. Because after meditation, who is the mother? From whom is permission to be taken? And can sannyas ever be taken by asking permission from anyone? Yet Mahavira said: Give me permission — I want to become a sannyasin. The mother said: Never utter these words in front of me again. As long as I am alive, do not speak of this. I cannot bear it — I will die on the spot. So you will have to wait until my death. Mahavira said: All right. There was no hurry either — because the essential had already happened, so there was no hurry. The mother died. Returning from the cremation ground, on the way home, he said to his elder brother: Now I shall take sannyas. The brother said: Are you mad? We have suffered such a blow — mother and father are gone. And you — my only brother — you too will leave me? Do not speak of this. Mahavira said: As you wish. He never spoke of it again. But gradually the family began to sense that Mahavira had already gone. He lived in the house, yet he was not there. He stayed in the house, but slowly he became like a shadow — a mere shade. He neither interfered with anyone, nor told anyone “do this” or “don’t do that.” He took no part in the affairs of the house, neither increased its honor nor decreased it, neither brought wealth nor earned it. He did nothing — he lived like a shadow. As if the house were a dharmashala, an inn, or a dream. He would rise, sit, move about; if someone called him to eat, he would eat; then sleep. After two or four years had passed, the family gathered and said: There is simply no meaning — he has already gone. Now, what is the point of restraining him? Only the body is present in this house — what has he said to us anyway? Then they said to him: Since you are not really here — you have already gone — we will not hinder you. Mahavira rose and left.
मेरी समझ यह है कि यह आदमी पूरी जिंदगी भी रुक सकता था। अगर वे कहते कि रुक जाओ तो रुका रहता। लेकिन, वह जो घटना थी वह घट ही गई थी। लेकिन अब इसके लिए यह सब एक्टिंग का ही हिस्सा था। घर में होना या बाहर होना है। रहना कि न रहना। लेकिन हमारी तकलीफ सबकी जो है, वह यह है कि जब किसी व्यक्ति में ऐसी घटना घटे तो हमें, हमें तो पता नहीं चलता। जो बाहर से खड़े उसको देख रहे हैं, हमें तो पता लगता है कि वही आदमी है, आगे बढ़ा जा रहा है। लेकिन भीतर सब बदल गया है। और यह बदलाहट इतनी तीव्र है कि यह धीरे-धीरे नहीं हुई। क्योंकि धीरे-धीरे जब भी होगी तो विकास होगा। धीरे-धीरे क्रांति नहीं होती।
As I understand it, he could have stayed his whole life. Had they said “remain,” he would have remained. But the event had already happened. For him, being in the house or outside the house was part of the same acting. To stay or not to stay. Our trouble is that when such an event happens in someone, we — standing outside — cannot know it. To us it seems the same man is moving forward. But within, everything has changed. And this change is so intense that it has not happened gradually. For whenever it happens gradually it is evolution. Revolution does not happen gradually.
क्रांति तत्क्षण होती है। एक क्षण में सब हो जाता है। इधर से उधर हो जाते हैं आप। इसलिए मैंने कहा। जन्म से मेरा मतलब यह है कि छलांग कि जिसमें बीच में आप चलते ही नहीं, कदम नहीं रखते बीच में। एक जमीन के टुकड़े पर आप थे और फिर एक छलांग हो गई। और जमीन के दूसरे टुकड़े पर आप हैं। और बीच के टुकड़े पर आप चले ही नहीं। उसमें आपने कोई कदम नहीं रखे। इसलिए पुराना जमीन का टुकड़ा और नये जमीन के टुकड़े में कोई जोड़ नहीं है। आप छलांग लगा गए हैं। आप कूद गए हैं, इसलिए मैंने जंप की बात कही।
Revolution is instantaneous. In a single moment all is done. You are here — and suddenly you are there. That is why I said: by birth I mean a leap — wherein you do not walk in between; you do not place even a single step in the middle. You were upon one piece of land — and then there is a leap. And you are upon another piece of land. And upon the piece in between you have not walked at all, you have not placed a single step. Therefore there is no connection between the old patch of ground and the new. You have leapt. You have jumped — hence I have spoken of the jump.
यह भी समझने की बात है। यह भी समझने की बात है। यह बहुत समझने की बात है। और बहुत कठिन है समझना। एकदम कठिन बात है। कठिन इसलिए है कि हमें यह लगता है कि माना कि यह छलांग हो गई, लेकिन इसमें कुछ किया होगा, उससे कारण बना होगा, उस कारण से छलांग हुई। अगर कारण से छलांग हुई तो कंटीन्यूटी जारी है। अगर कारण से छलांग हुई तो फिर सातत्व जारी है। फिर छलांग नहीं हुई, फिर विकास ही हो रहा है।
This too is something to be understood. This too is to be understood—deeply understood. And it is very difficult to understand. It is difficult because it seems to us that even if a leap happens, something must have been done; some cause must have been there, and from that cause the leap occurred. But if the leap is caused, then continuity remains. If the leap is caused, then the sameness continues. Then there has been no leap; only development.
और यह समझना इसलिए कठिन है कि हम बिना कारण के कोई चीज समझ ही नहीं सकते। इस जिंदगी में जहां हम जी रहे हैं, सब चीजों का कारण है। कारण है, उसके बिना कुछ भी नहीं हो सकता। इस जिंदगी में, जिसको हम जी रहे हैं, वहां हर चीज का कारण है। कारण है, फिर उसका कार्य है, कॉज़ है, फिर उसका इफेक्ट है। हमने बीज बोया है इसीलिए वृक्ष हुआ है। बीज और वृक्ष में कोई छलांग नहीं है। क्योंकि बीज ही तो वृक्ष हुआ है। अगर बीज हम न बोते तो वृक्ष न होता। तो बीज और वृक्ष में कोई छलांग नहीं, विकास है। फिर वृक्ष में बीज लग जाएंगे वह भी छलांग नहीं, वह भी विकास है। इस जिंदगी में, जिसको हम जानते हैं, विज्ञान जिस जिंदगी को जानता है उसमें तो कॉज़ और इफेक्ट है। और यही है रिलीजन और विज्ञान का फर्क है। यह बहुत गहरा फर्क है।
It is hard to understand because we cannot conceive of anything without a cause. In the life we are living, everything has a cause. Without a cause nothing seems possible. In this life, as we know it—and as science knows it—there is cause and there is effect. We sow a seed; therefore there is a tree. There is no leap between seed and tree, because the seed itself has become the tree. Had we not sown the seed, there would be no tree. So between seed and tree there is no leap—there is growth. Later, the tree bears seeds; that too is not a leap, it too is growth. In the life we know, science’s life, it is cause and effect. And here lies the deep difference between religion and science.
विज्ञान कहता है, बिना कारण के कुछ भी न होगा। और रिलीजन कहता है, सब अकारण है। यह जो बहुत गहरा फर्क है। विज्ञान कहता है कि बिना कारण के कुछ होता नहीं। कारण हो जाएगा तो घटना घट जाएगी। और धर्म यह कहता है कि सब अकारण है। अकारण क्यों कहता है? क्योंकि धर्म को अपनी तकलीफ है।
Science says nothing happens without a cause. Religion says the ultimate is uncaused. This is the very deep difference. Science says: without cause, nothing happens; give the cause and the event will follow. Religion says: the ultimate is uncaused. Why does religion insist on the uncaused? Because religion is seeking the ultimate, the last things.
धर्म को तकलीफ यह है कि वह अल्टीमेट, आखिरी चीजों को खोज रहा है। अजीब-अजीब न जाने क्यूं...मैं इसलिए पैदा हुआ कि मेरे पिता कारण बने, मेरी मां कारण बनी। मेरे मां और पिता पैदा हुए, उनके पिता और मां कारण बने। इसको हम खोजते चले जाएं, खोजते चले जाएं। लेकिन यह पूरा जगत किस कारण से पैदा हुआ है? कठिनाई खड़ी हो जाएगी इस पूरे जगत का कारण खोजने में। अगर कोई कहे कि भगवान भी कारण से पैदा हुआ है तो भगवान के साथ कठिनाई खड़ी हो जाएगी, कि भगवान के पैदा होने का क्या कारण है?
I was born because my father and mother were the cause. They were born because their parents were the cause. We can keep tracing causes backwards. But what is the cause of the whole universe? A great difficulty arises when you try to find the cause of the total. If someone says even God was caused, then the problem shifts to God: what caused God?
तो भगवान को हम कहेंगे, अनकॉज़्ड। उसका कोई कारण नहीं, वह बस हुआ। वह बस हुआ, उसका कोर्ई कारण नहीं है। या जो भगवान को नहीं मानता, वह कहेगा: यह जगत हुआ है। इसका कोई कारण नहीं है। यह छलांग न होने से, होने में इसका कोई कारण नहीं है। इसका कोई कारण नहीं। क्योंकि अगर हम कारण खोजेंगे तो फिर तो अंत ही नहीं आता। इसका कोई अंत नहीं आता।
So we say: God is uncaused. There is no cause for him—he simply is. Or, one who does not accept God will say: the universe is. It is uncaused. The leap from non-being to being is without cause. Otherwise, if we keep seeking a cause, there will be no end to the regress—no end at all.
और जब एक, एक व्यक्ति को छलांग लग जाती है, जीवन बदल जाता है, नया जीवन हो जाता है तो जो पीछे खड़े हैं वे वहां भी कारण खोजेंगे। वे वहां भी कारण खोजेंगे, यह आदमी बदल क्यों गया? इसकी पत्नी मर गई। इसके चित्त में दुख हुआ, विराग आ गया। लेकिन अनेक लोगों की पत्नियां मर जाती हैं, और विराग नहीं आता। बल्कि दूसरी पत्नी की तलाश शुरू हो जाती है। कोई कहेगा, इसके घर में आग लग गई, धन नष्ट हो गया, इसको विराग आ गया। लेकिन कितनों के घरों में आग लगती है, कोई विराग नहीं हो जाता। यह कोई भी कारण नहीं है।
And when a person takes the leap—life changes, a new life is born—those standing behind still look for a cause. They ask: why did he change? His wife died; sorrow came to his heart; dispassion arose. But many people’s wives die and no dispassion arises—rather, the hunt for a second wife begins. Someone will say: his house burned down, his wealth was destroyed; dispassion arose. But many houses burn, and no dispassion happens. None of these is the cause.
अगर यही कारण है तो यह आदमी बदला ही नहीं है। यह आदमी वही का वही है। मकान नहीं जला था तो मकान में रहता था, मकान जल गया तो संन्यासी हो गया। यह आदमी वही का वही है। पत्नी नहीं मरी थी तो पत्नी के साथ रहता था, पत्नी मर गई तो अब पत्नी के साथ नहीं रहता। आदमी वही का वही है। उसमें कोई फर्क नहीं हो गया। नहीं, हमारी जिंदगी में एक अनकॉज़्ड जंप भी है। अनकॉज़्ड, जिसके लिए हम कोई कारण न बता सकेंगे कि इस कारण ऐसा हुआ। अगर कारण बता सकेंगे तो फिर सिलसिला शुरू हो गया, वह फिर जंप नहीं रही।
If such things are the cause, then the man has not changed at all. He remains the same. When the house was not burned, he lived in it; when it burned, he became a renunciate. He is the same man. When the wife lived, he lived with her; when she died, he no longer lives with her. He is the same. Nothing essential has changed. No—the leap in life is uncaused. Uncaused, such that we cannot give any reason for why it happened. If we can give a reason, then the chain has begun again; then it is no longer a leap.
माना कि हमारी और सारी जिंदगी जुड़ी हुई है। अगर हम प्रेम करते हैं तो कारण है; अगर घृणा करते हैं तो कारण है; अगर किसी से दोस्ती बनती है तो कारण है; दुश्मनी बनती है तो कारण है। हमारी जिंदगी में सब कारण हैं सिर्फ एक जगह जाकर—जहां कि आखिरी छलांग लगती है; जहां न किसी से दुश्मनी रह जाती है, न दोस्ती रह जाती है; और न किसी से प्रेम रह जाता है, और न घृणा रह जाती है; जहां न कोई अपना रह जाता है, न कोई पराया रह जाता है; वहां अनकॉज़्ड, अकारण कुछ होगा। समझना हमें मुश्किल है, क्योंकि समझ कहेगी कि बिना कारण हो कैसे सकता है?
Granted, the rest of our life is linked with causes. If we love, there is a reason; if we hate, there is a reason; if we make a friend, there is a reason; if enmity arises, there is a reason. Everywhere there are causes—except at one point: at the ultimate leap, where no enmity remains and no friendship remains; where neither love nor hate remains; where no one is mine and no one is other. There, something uncaused happens. It is hard to grasp because understanding insists: how can it be without a cause?
क्योंकि समझ कारण मांगेगी ही। वह कहेगी कि होगा कोई कारण जरूर छिपा हुआ। कारण का पता लगाना पड़ेगा। और इस कारण के पता लगाने से बहुत दिक्कतें पैदा हुई। दिक्कतें इसलिए पैदा हुई कि हम जब पता लगाने जाते हैं तो हमें कुछ न कुछ कारण मिल जाता है।
Understanding will demand a cause. It will say: there must be some hidden reason; we must find it out. And this hunt for reasons has created many difficulties—because when we go looking, we do manage to find some “cause.”
जैसे कि हमने पता लगाया कि पत्नी मर गई, यह कारण था एक आदमी को क्रांति हो जाने का। तो हम सोच सकते हैं हम अपनी पत्नी को मार डालें, तो क्रांति हो जाए। एक आदमी के घर में आग लग गई तो वह घर के बाहर निकल गया तो मैं घर में आग लगा दूं, तो मेरी जिंदगी में क्रांति हो जाए। हमें लगता है कि एक आदमी ने धन-दौलत को लात मार दिया तो लात मारने से उसके जीवन में बड़ी शांति आ गई, तो मैं भी लात मार दूं तो शांति आ जाए।
For example, we conclude: his wife died—that was the cause of his inner revolution. Then we think, “Let me kill my wife so I too can have a revolution!” Or: someone’s house caught fire, and he walked out of it—“Let me set my house on fire and my life will be transformed.” Or: a man kicked away his wealth and great peace descended—“Let me kick away mine and peace will come.”
नहीं आएगी। सिर्फ धोखा हो जाएगा। वह जो कारण हमने खोजा है, वह हमने खोज लिया है। क्योंकि वह जो आखिरी, अल्टीमेट जंप है वह बिलकुल अकारण है। और इसलिए भी अकारण है कि अगर उसमें कारण हो तो कल कारण पीछे हट जाए तो जंप वापस लौट सकती है। अगर कोई भी कारण से मेरे मन में, कोई भी कारण से मैं परमात्मा में प्रवेश किया तो अगर कल वह कारण न रह जाए, तो मुझे वापस लौट आना पड़े। यानी कल मुझे पता चले जंगल में कि मेरी पत्नी मरी नहीं थी, बेहोश थी, वह होश में आ गई है, मरघट से लोग घर वापस ले आए हैं—तो मैं भाग कर घर आ जाऊं। मुझे पता चले कि वह जो मकान में आग लग गई है वह इंश्योर्ड था, मुझे पता नहीं था लड़के ने उसे इंश्योर किया हुआ था, मैं नाहक जंगल में आ गया हूं, सब पैसा मिल गया है मकान का, दूसरा मकान बन रहा है—मैं वापस लौट आऊं।
It won’t come. Only self-deception will happen. The “cause” we found, we only imagined it. Because the ultimate jump is absolutely uncaused. And also uncaused for another reason: if it had a cause, and tomorrow that cause were removed, the leap could be undone. If by any cause I entered the divine, and tomorrow that cause is no more, I would have to come back. You go to the forest thinking your wife is dead; then you learn she had only fainted and has revived, and the cremation party has brought her home—you’ll run back. Or you learn the house that burned was insured; you didn’t know your son had insured it; the money has come, a new house is being built—you’ll return.
मेरा मतलब समझ रहे हैं न? मैं यह कह रहा हूं कि अगर कहीं कोई कारण है तो वापस लौटने की निरंतर संभावना है। लेकिन परमात्मा से कोई कभी वापस नहीं लौटता, क्योंकि वह अकारण घटना है। लेकिन हमारी समझ का नियम यह है कि बिना कारण के समझ राजी न होगी। समझ कहेगी कि कारण होना ही चाहिए। कारण होना ही चाहिए क्योंकि समझ, समझ का सूत्र यह है कि वह कहती है कि अनकॉज़्ड हो ही नहीं सकता।
Do you see what I mean? I am saying: if there is any cause, then the possibility of return is always there. But no one ever returns from the divine, because that happening is uncaused. Yet the law of the intellect is that it will not agree to anything without a cause. It says: there must be a cause; uncaused cannot be.
समझ, इसीलिए समझ के बाहर है परमात्मा; इसीलिए समझ के बाहर है धर्म, समझ के बाहर है ध्यान, वह बियोंड अंडरस्टैंडिंग है। उसका कारण ही यह है कि समझ के नियम हैं अपने, और वे नियम बहुत सख्त हैं। वे नियम कहते हैं कि नियम के विपरीत तो कुछ हो ही नहीं सकता। हर चीज का कारण होता है। आपको पता न हो लेकिन बीज बोया गया होगा तभी वृक्ष हुआ है, नहीं तो वृक्ष हो ही नहीं सकता। यह बिलकुल ठीक कहती है समझ। वह कहती है पानी गर्म किया गया है इसलिए भाप बना होगा। यह तो हो ही नहीं सकता कि गर्म न किया गया हो और भाप बन गया हो।
Therefore the divine is beyond understanding; religion is beyond understanding; meditation is beyond understanding—it is beyond the intellect. Because understanding has its own laws, and they are strict. They say: nothing can exist contrary to the law. Everything must have a cause. You may not know it, but a seed must have been sown for the tree to be—otherwise there cannot be a tree. Understanding is right in its own domain. It says: water was heated, therefore it became steam. It cannot be that it was not heated and yet became steam.
इसलिए समझ धीरे-धीरे वैज्ञानिक हो जाती है। और जितनी समझ दुनिया में बढ़ती है, धर्म कम हो जाता है। उसका कारण है। क्योंकि समझ जब सब जगह मांग करने लगती है तो वह एक चीज जो अनकॉज़्ड है, वह उसके बाहर पड़ जाती है। और वह उसको इनकार कर देती है कि नहीं, यह हम न मान सकेंगे। यह हम न मान सकेंगे। क्योंकि यह बात...सारी चीजें तो नियम के भीतर हैं। यह एक ही बात नियम के बाहर क्यों होगी?
Thus understanding becomes more and more scientific. And as the intellect grows in the world, religion diminishes. That is why: because when the mind starts demanding a cause everywhere, the one uncaused thing falls outside its range. The mind denies it: “We cannot accept this. Everything is within law—why should this one thing be outside it?”
लेकिन अगर यह बात भी नियम के भीतर है तो धर्म खत्म हो जाएगा किसी दिन। क्योंकि विज्ञान इसको भी पकड़ लेगा। आज विज्ञान ने पकड़ लिया है कि आपके भीतर मलेरिया है तो कारण है उसका कि यह पॉयज़न आपके भीतर चला गया है, यह कीटाणु आपके भीतर चला गया है। हम इसका उलटा कीटाणु भीतर डाल देते हैं, इसको हम खत्म किए देते हैं। मलेरिया वहां खत्म हो जाएगा। प्लेग खत्म हो जाएगी। क्योंकि सब चीज का कारण हम खोज लेंगे। अगर किसी दिन हमने यह कारण भी खोज लिया, खोज लिया कि महावीर या बुद्ध या कृष्ण में क्रांति कैसे हो गई? तो हमने इसका कारण खोज लिया तो उस कारण का इंजेक्शन हम किसी को भी दे देंगे, उस कारण का। क्रांति हो जाएगी।
But if even this ultimate were within law, then one day religion would end—science would seize it too. Today science has found that if you have malaria, there is a cause: a poison, a germ has entered. We introduce an opposing agent and finish it; malaria ends; plague ends. We find the causes of things. If someday we were to find the cause of the revolution in Mahavira, or Buddha, or Krishna—if we found that cause, we could inject it into anyone, and the revolution would happen.
धर्म तो यह कहता है कि ऐसा हो ही नहीं...धर्म तो यह कहता है कि यह हो ही नहीं सकता कभी कि आप बाहर से इसको मैनेज नहीं कर सकते। यह अनमैनेजिएबल है। लेकिन धर्म समझा नहीं पाता है। इसलिए धर्म बहुत लचर मालूम पड़ता है जब कोई वैज्ञानिक तर्क करने लगता है उसके साथ, तो वह बड़ी मुश्किल में पड़ जाता है। अब वह यह नहीं बता पाता है कि कैसे यह हुआ? वह इतना ही कह सकता है कि बस यह हुआ। न हमने कुछ किया था, न कोई कारण था। बस यह हुआ। और इसलिए फिर धार्मिक आदमी ने एक भाषा को विकसित कर लिया है। जिसने उसे और दिक्कत में डाल दिया। वह कहता है: परमात्मा की कृपा से हुआ। उसका कुल मतलब इतना ही है कि अनकॉज़्ड है।
Religion says this can never be. You cannot manage it from the outside. It is unmanageable. But religion cannot “explain” it; therefore, in argument with a scientific mind, religion seems weak and gets into trouble. It cannot say how it happened. It can only say: it happened. Neither did we do anything, nor was there any cause. It just happened. And so the religious person adopted a certain language—which has put him into more difficulty. He says: it happened by God’s grace. All he means is: uncaused.
वह जो धार्मिक आदमी है कहता है कि वह उसकी कृपा से हुआ, वह यही कह रहा है कि कोई कारण तो दिखाई पड़ता नहीं। अपने में कोई पात्रता नहीं दिखाई पड़ती। अपनी समझ के भीतर नहीं मालूम पड़ती। हुआ है जरूर। तो अब फिर एक ही रास्ता है कि उसकी कृपा से हुआ होगा।
When the religious person says “by grace,” he is saying: no cause is visible. I find no worthiness in myself. Within the intellect, nothing is known—yet it has happened. Then only one way remains to speak: it happened by his grace.
मगर यह भी उसने कारण खोज लिया। उसने कारण खोज लिया तो फिर दूसरे लोग उसकी कृपा पाने चले गए। वे कह रहे हैं मंदिर में हम घुटने टेक कर सिर रखे रहेंगे तुम्हारे चरणों में। हम पर भी कृपा करो न? इस आदमी पर कृपा कर दी।
But even that becomes another cause. And then others go to obtain that grace. They say: “We will kneel in the temple and lay our heads at your feet. Shower grace on us too. You were gracious to that man—be gracious to us.”
नहीं, लेकिन मैं कह रहा हूं कि कृपा से भी नहीं हुआ क्योंकि वह भी कारण ही खोजना है। नहीं, इस, इस तथ्य को अकारण ही स्वीकार कर लेना होगा। यह हो जाता है। और जब हो जाता है तब पता चलता है कि कोई भी तो कारण नहीं है। छलांग हो गई। लेकिन जब तक छलांग न हुई हो, तब तक हम कारण की दुनिया में जीते हैं। जो मन के सोचने का ढंग है: वह कॉज़ और इफेक्ट का है। वह बिना कारण के सोच ही नहीं सकता। कि जब तक मन की दुनिया में जीते हैं, हम कहेंगे कि नहीं। यह बात जंचती नहीं। यह मैं भी कहूंगा कि जंचती नहीं। यह मैं भी कहूंगा, यह मैं भी कहूंगा कि जंचती मुझको भी नहीं है यह बात। लेकिन अब इसमें कोई उपाय नहीं है, जंचे या न जंचे; होता ऐसा ही है कि अकारण है बिलकुल—तभी जंप है।
No—I am saying: not even by grace, because to make “grace” a reason is still to be seeking a cause. This fact must be accepted as uncaused. It happens. And when it happens, one sees there truly was no cause. Until it happens, we live in the world of causes. The mind’s mode of thinking is cause-and-effect; it cannot think without causes. As long as we live in the mind, we will say, “No—this doesn’t sit right.” I too would say: it doesn’t sit right. I too would say: it doesn’t satisfy the intellect. But there is no help for it—whether it satisfies or not, the fact is this: it is utterly uncaused—only then is it a jump.
जंप का आप मतलब समझे?
अनकॉज्ड होगा तो ही जंप होगा। अगर कारण होगा तो फिर विकास होगा। कारण न होगा तो क्रांति होगी। और जब कारण के बिना हो जाएगा तभी नये का जन्म होगा। कारण कभी भी पुराने से छुटकारा नहीं लेने देगा। कारण का मतलब ही है कि पुराना मौजूद रहा है। ... वह जो था, वह है मौजूद, बीज था, वह पुराना था, उसमें से वृक्ष निकल आया।
Have you understood what ‘jump’ means? Only if it is uncaused is it a jump. If there is a cause, it is development. Without a cause, it is revolution. Only when it happens without a cause is the birth of the new possible. Cause never allows freedom from the old. Cause means the old remains present. The seed was there—the old—and out of it came the tree.
लेकिन यह वृक्ष है उसी बीज का। इसमें कुछ नया नहीं है। यह सब उस बीज में छिपा था वह मैनिफैस्ट हो गया, वह प्रकट हो गया। लेकिन है पुराना ही, नया कुछ भी नहीं है। इसलिए अगर विज्ञान की भाषा को हम समझें तो नया कुछ भी नहीं है, सब पुराना है। वह पुराने में छिपा था, प्रकट हो गया। आप कोट पहने थे, आपने कोट निकाल दिया। नया क्या है? आपका शरीर दिखाई पड़ने लगा। बीज ने कोई कोट पहन रखी थी, वह निकल गया है, वृक्ष दिखाई पड़ने लगा। बीज नंगा हो गया तो वृक्ष दिखाई पड़ने लगा। इसने एक कोटपहन रखी थी जो जमीन में गल गया, टूट गया, बिखर गया और भीतर जो छिपा था वह बाहर निकल आया।
But this tree is of that same seed; there is nothing new in it. Everything was hidden in the seed; it has only manifested. In the language of science, therefore, nothing is new; everything is old becoming apparent. You wore a coat; you took it off—what is new? Your body became visible. The seed had a coat on; the coat decayed in the earth and what was inside came out. The seed became naked and the tree appeared.
एक मां के पेट में बच्चा है। वह अभी छिपा है, अभी दिखाई नहीं पड़ रहा। कल वह पैदा हो जाएगा। बाकी पुराना ही है वह, नया क्या है? असल में कॉज़ जहां तक काम कर रहा है वहां तक नये की कोई संभावना नहीं है। कॉज़ का मतलब यह है: डिटरमिंड बाय द ओल्ड। कॉज़ का मतलब यह होता है कि पुराने के द्वारा निर्धारित। लेकिन यह जो अनुभव है—मुक्ति का अनुभव कहें, सत्य का कहें, परमात्मा का कहें, निर्वाण का कहें—यह, यह पुराने के द्वारा निर्धारित नहीं है।
A child is in the mother’s womb, hidden; tomorrow he will be born. Still, he is the old—what is new? Where cause operates, the new is impossible. Cause means determined by the old. But the experience—call it liberation, truth, God, nirvana—is not determined by the old.
यह पुराने से एकदम ही बिछड़ जाना है। यह तकलीफ है, पुराने से टोटली अलग हो जाना है। उसमें इतना सा भी सूत्र नहीं बचता पुराने का, जिसको हम कह सकें कि यह कारण रहा। नहीं, यह पुराने से एकदम ही अलग हो जाता है। पुराने से जो एकदम अलग हो जाना है उससे हमारा कोई संबंध ही न रहा। यानी कहीं कोई जरा सा भी ब्रिज नहीं है जिस पर कि चल कर हम आ गए हों। अगर ब्रिज है तो कंटीन्यूटी हो गई। ब्रिज नहीं है। गैप है, एबिस है, खाई है। और एकदम हमने पाया है कि पुराना नहीं है, और नया हो गया। इसीलिए समझ के बाहर है मामला।
It is a complete severing from the old. It is a total parting from the old; not even the slightest thread remains by which we could say, “this was the cause.” No—one becomes utterly separate from the old. And when there is utter separateness from the old, we have no connection at all—no bridge by which we have crossed. If there is a bridge, there is continuity. Here there is no bridge—there is a gap, an abyss, a chasm. And suddenly we find: the old is no more, and the new has happened. Hence the whole matter is beyond understanding.
नहीं, उसके कारण नहीं आता। यानी मैं यह कहता हूं कि न करते, करते, करते भी क्षण आ जाता है। मैं यह नहीं कहता हूं कि करते-करते ही आ जाता है, न करते-करते भी आ जाता है। एक आदमी प्रार्थना करते-करते भी छलांग ले लेता है, और एक आदमी बिना प्रार्थना किए भी छलांग पा जाता है; और एक आदमी गीता को पढ़ते-पढ़ते भी छलांग पाता है, और एक आदमी गीता को फेंक कर भी छलांग पा जाता है। कारण जैसी कोई चीज नहीं पता चलती।
No, it does not come because of that. I am saying that whether not doing—or doing, doing, doing—the moment still comes. I am not saying it comes only by doing; it also comes by not doing. One man, praying and praying, takes the leap; another, without any prayer, also takes the leap. One, reading the Gita, takes the leap; another, throwing the Gita away, takes the leap. No such thing as a cause can be found.
और जब कोई आदमी उस छलांग में उतर जाता है तब वह एकदम मुश्किल हो जाता है। उससे हम पूछने जाएं, कैसे हुआ? हाउ डिड इट हैपन? यह, यह नहीं बता सकता। बता नहीं सकता, इसका यह मतलब नहीं है कि उसे पता है, बताया नहीं जा रहा। वह यह, यह भी अगर कहे कि मुझे पता नहीं, कि इसका यह मतलब नहीं कि उसको पता नहीं है। होगा जरूर कोई कारण। न, नहीं बता सकते का मतलब यह है कि कोई कारण ही नहीं, बस यह हो गया है।
And once a person has fallen into that leap, it becomes utterly difficult. If we go and ask him, “How did it happen?” he cannot tell. His inability to tell does not mean he knows but cannot express; nor, if he says “I don’t know,” does it mean he is ignorant. “Cannot tell” means there is no cause—It has happened. For this, nowhere is there any formula. There is no path anywhere.
इट हैज़ हैपंड। इसके लिए कभी कहीं कोई सूत्र नहीं मिलता। इसका कोई, कहीं कोई रास्ता ही नहीं है। और अगर बुद्धि को यह खयाल में भी आ जाए कि यह संभव है तो अभी छलांग हो सकती है। लेकिन जब तक बुद्धि को, बुद्धि हमेशा बाधा डालेगी इसलिए छलांग में। वह कहेगी कि नहीं, कुछ न कुछ रास्ता होगा जो हमें पता नहीं। जो पहुंच गए हैं वह कहीं से पहुंचे होंगे। जरूर पहुंचे होंगे कहीं से। हो सकता है उनको भी पता न हो। लेकिन रास्ता तो होगा ही। हो सकता है वह धक्का-मुक्की खाकर ही रास्ते पर पड़ गए हों। हो सकता है आंखें बंद रही होंगी, चलते-चलते उस जगह पहुंच गए होंगे। लेकिन कोई जगह होगी जहां से यह हुआ है। जहां से यह हो सकता है। हमको भी पता लगाना चाहिए कि वह जगह कहां है? वह रास्ता कहां है? वह, वह ब्रिज कहां है? उन्होंने कौन सा आधार रखा? किस जगह पर खड़े होकर, जंपिग बोर्ड क्या था उनका? जिस पर से खड़े होकर वे छलांग लगा गए। उस बोर्ड को हमें भी खोज लेना पड़ेगा। हमारी बु़िद्ध यह कह कर ही हमको दिक्कत में डाल देती है। फिर हम उसी काम में लग गए। नहीं, बुद्धि ठप्प हो जाएगी।
If the intellect even gets the slightest inkling that this is possible, the leap can happen right now. But until then, the intellect will always obstruct the leap. It will say, “No, there must be some path we don’t know. Those who reached must have reached from somewhere. Maybe they themselves don’t know—but there must be a way. Perhaps they were pushed onto it; perhaps, eyes closed, they just arrived there while walking. But there must be a place from which it happened. We should find that place, that path. Where is the bridge? On what base did they stand? What was their jumping board? We must find that board too.” Our intellect, saying this, puts us in trouble—and then we get busy with that very search. No: the intellect will seize up.
जिस दिन अकारण होती है घटना, इसका जरा सा भी खयाल पैदा हो जाएगा तो बुद्धि एकदम ठप्प हो जाएगी, जाम हो जाएगी। बुद्धि कहेगी: अपने बस के बाहर बात हो गई। अपने बस के भीतर थी जब तक कार्य-कारण का संबंध था, अपने बस के बाहर हो गई। और अगर बुद्धि इतना समझ ले कि अपने बस के बाहर हो गई तो बुद्धि हट जाती है मार्ग से, नहीं तो बुद्धि नहीं हटती।
The day even a small sense arises that the event is causeless, the intellect will freeze; it will jam. The intellect will say, “This is beyond my capacity. It was within my scope as long as there was a relation of cause and effect; now it is outside.” And if the intellect understands this much—that it is beyond it—it steps aside from the way; otherwise it does not.
और मजा यह है कि जो मैं आपको समझा रहा हूं, मैं भी जानता हूं कि वह जंच नहीं सकता। यह, यह मामला नहीं है कि मैं जब आपको समझा रहा हूं तो मैं यह समझ रहा हूं कि आपको जंच जाएगा। यह मैं नहीं मानता हूं। मुझे भी कोई यह समझाता तो मैं भी नहीं मान सकता था। यह जो मुझे भी कोई समझाता तो मैं भी उससे लड़ जाता कि आप गलत कह रहे हो, मैं उसको सिद्ध कर देता कि गलत है यह बात। बिना कारण के कैसे होगा?
And the irony is: what I am explaining to you, I know it won’t sit well. It’s not that, as I explain, I believe it will fit you. I would not have believed it either if someone had explained it to me. I would have argued and proved him wrong: How can it be without a cause?
लेकिन जो हुआ है, वह बिना कारण हुआ है। इसलिए, और इसलिए उसमें कोई पात्र-अपात्र नहीं है। उसमें कोई दावेदार नहीं हो सकता कि मुझको हो जाएगा, तुमको नहीं हो सकता। तुम अपात्र हो। तुम बीड़ी पीते हो, तुमको नहीं हो सकता; कि तुम वेश्या के घर देखे गए हो, तुमको नहीं हो सकता; तुम रात में खाना खा लेते हो, तुमको नहीं हो सकता। कि तुमको क्या होगा? इसलिए, इसलिए मैं बहुत कठिनाई में रहता हूं। कठिनाई में यह रहता हूं कि मैं, यह...कहीं कोई कारण नहीं। कहीं कोई कारण नहीं होता।
But what has happened has happened without cause. Therefore, there is no worthy or unworthy in it. No one can claim, “It will happen to me, not to you. You are unworthy. You smoke bidis—so it cannot happen to you; you were seen at a prostitute’s house—so it cannot happen; you eat at night—so it cannot happen.” Hence my difficulty: there is nowhere any cause. Nowhere.
लेकिन इस जगत में ऐसी घटना भी है जो अकारण है। और वही घटना स्प्रिचुअल है जो अकारण है; वही मिरेकल है जो अकारण है; वही चमत्कार है जो अकारण है। और जहां तक कारण है, वहां तक धर्म का कोई संबंध नहीं। वह तो लेबोरेटरी और विज्ञान की बात है। वह सब पता लगा लेंगे। वह सब पता लगा लेंगे, वह तो इसकी तो फिकर है ही नहीं।
वह तो पूरे वक्त यह कहते हैं कि बुद्ध जैसे आदमी में हार्मोन अलग तरह के हैं। वह तो उसका कारण पता लगाने में लगे ही हुए हैं पूरे वक्त। वे तो यह कहते हैं कि बुद्ध के व्यक्तित्व में हार्मोन का भेद है। केमिकली बुद्ध के शरीर में हार्मोन दूसरे ढंग के हैं। तो वे हार्मोन अगर किसी दिन बुद्ध का पूरा कंपोजिशन पता चल जाए कि पूरे शरीर में क्या-क्या हार्मोन किस-किस मात्रा में थे तो हम बुद्ध पैदा कर लेंगे? विज्ञान का तो मानना ही यह है। यह तो पकड़ ही यह है। यह सवाल ही नहीं है इसको पूछने का, क्योंकि कारण तो होने ही चाहिए। हां, अगर हम बुद्ध को पूरा डिसेक्ट कर सकें किसी दिन, और उसका सब खोज-बीन करके सब हमने पता लगा लिया, हमको पता चल गया कि इसमें इतनी मात्रा में यह चीज है, इतनी मात्रा में यह चीज, इतनी मात्रा में यह, उतनी मात्रा में किसी में भी कर देने से बुद्ध पैदा होगा।
Yet in this world there is an event that is causeless—and that very event is what is spiritual; that very event is the miracle; that very wonder is the causeless. Wherever there is cause, religion has no concern; that belongs to the laboratory and to science. They will find all that; they are already busy saying that in a man like Buddha the hormones are different, that chemically Buddha’s body has a distinct hormonal arrangement. If someday the complete composition of Buddha were known—what substances in what quantities—then by reproducing those quantities we would manufacture Buddhas. This is science’s assumption: there must be causes. If we could fully dissect Buddha and discover everything, then by putting exactly those amounts into someone, a Buddha would be produced.
लेकिन यह, यह सोचना भी बहुत कष्टपूर्ण है कि अगर किसी दिन ऐसा संभव हो जाए कि हम बुद्ध को लेबोरेटरी में पैदा करने लगें, उस दिन यह जगत और भी बेमानी हो जाएगा। क्योंकि उस दिन फिर बुद्ध का भी कोई मतलब न रह जाएगा। उस दिन किसी के ज्ञान को उपलब्ध करना भी व्यर्थ की बकवास हो गई। उसका कोई मतलब न रहा। मैं तो यह, मेरी...यह बिलकुल ही इररेशनल बात है, इसमें कोई भी, इसमें कोई तर्क और बुद्धि की बात नहीं है।
But even to think this is very painful: that if someday we could produce Buddha in a laboratory, the world would become even more meaningless. Because then even Buddha would lose meaning. To attain someone’s enlightenment would become idle chatter—meaningless. What I am saying is wholly irrational; there is no logic or intellect in it.
इस मामले में बिलकुल इररेशनल हूं। एकदम मूढ़ों से राजी हूं इस मामले में। यह जो मामला है: यहां छलांग घटती है, जहां कोई कारण नहीं है। वह हम बिलकुल पता लगा लें बुद्ध का, सारे शरीर का, और सब शरीर निर्मित कर दें, फिर भी बुद्ध घटित नहीं होगा।
In this matter I am entirely irrational; in this matter I side completely with the fools. Here, where the leap happens—where there is no cause. Even if we were to know everything about Buddha’s body and reconstruct it entirely, still Buddha would not happen.
तो बुद्धि ने कारण का बहुत जाल फैलाया है। हमारा पुनर्जन्म है, कर्मवाद है, वह सब कारण का फैलाव है। उसमें, उसमें सब साइंटिफिक बातें है वे। वह सब कारण का ही फैलाव है। हम यह कह रहे हैं कि पिछले जन्म में इस आदमी ने यह काम किया था, इसीलिए यह आदमी ऐसा हो गया है। कारण खोज रहे हैं। और इसलिए मैं कहता हूं कि पुनर्जन्म, कि कर्म का सिद्धांत, कोई भी आध्यात्मिक बातें नहीं हैं। आध्यात्मिक बात तो वहीं से शुरू होती है जहां से बुद्धि जवाब देना शुरू करती है। कहती है: हमारा समय, अब इसकी जगह हमारी यात्रा न रही। यहां अगर जाना है तो हमको छोड़ कर जाना पड़ेगा।
So the intellect has spread a vast net of causes. Our rebirth, karma—the doctrine of karma—these are all expansions of cause. In them, all the so-called scientific talk resides; it is all nothing but the extension of causality. We say that in a past birth this person did such and such; therefore he has become like this now. We are searching for causes. And that is why I say that rebirth, the theory of karma—none of these are spiritual matters. The spiritual begins only from the point where the intellect stops giving answers. It says: our time is up; beyond this our journey does not continue. If we are to go there, we will have to leave it behind.
अगर धर्म में प्रवेश करना है तो बुद्धि को एक जगह छोड़ कर जाना पड़ेगा। जैसे मंदिर के बाहर जूते उतार आते हैं, ऐसे ही प्रभु के मंदिर के बाहर बुद्धि को उतार कर रख आना पड़ेगा। और वह सबसे अड़चन तभी आती है जब यह कारण का सवाल उठता है। क्योंकि तभी बुद्धि कहती है कि क्या तुम गलती कर रहे हो? कहां पागल होने जा रहे हो? पागल हो जाओगे। मुझे साथ रहने दो, मैं जांच-पड़ताल करती रहूंगी कि बात ठीक है कि नहीं। हम जरा जांच-पड़ताल कर लेंगे कि भगवान सच्चा है कि नहीं? जो बैठा है झूठा तो नहीं है? क्योंकि मुझे छोड़ कर तुम पता कैसे लगाओगे?
If you want to enter religion, you will have to leave the intellect somewhere. Just as you take off your shoes outside a temple, in the same way, outside the temple of the Lord you must take off the intellect and leave it there. And the greatest obstruction comes precisely when the question of cause is raised. Because then the intellect says, “Are you making a mistake? Where are you going—are you going to go mad? You will go mad. Let me stay with you; I will keep examining whether things are right or not. We will check whether God is true or not—whether the one sitting there is not a fraud. Without me, how will you find out?”
तो बुद्धि कहती है कि मुझे साथ रखो। हर वक्त मुझे साथ रखो। उसका दावा है और वह हमको जंचता भी है। क्योंकि हम उसके अभ्यासी हैं। लेकिन एक और दावा भी है।
So the intellect says, “Keep me with you. Keep me with you at all times.” That is its claim, and it even appeals to us, because we are habituated to it. But there is another claimant too.
हां, यह मिरेकल है। यह ब्रेन का मामला नहीं है। बे्रन का मामला हो तो, अक्सर तो उलटा मामला है। जितना बुद्धिमान आदमी हो उतना मुश्किल होता है धार्मिक होना उसका। क्योंकि उसकी बुद्धि कहती है: ये बातें कुछ अटपटी मालूम होती है, यह कुछ जमती नहीं है। यह सब उलटा मामला मालूम पड़ता है। यह कुछ बात ठीक नहीं मालूम पड़ती।
Yes, it is a miracle. It is not the brain’s affair. If it were a matter of the brain, often it is just the opposite: the more intelligent a person is, the more difficult it is for him to be religious. Because his intellect says: these things seem odd, they don’t fit. The whole thing looks topsy-turvy. Something here doesn’t seem right.
तो ब्रेन तो बदला जा सकेगा। बदला जा रहा है। ब्रेन तो बहुत छोटी-छोटी चीज से बदला जा रहा है। ब्रेन का तो कोई मामला नहीं, क्योंकि बे्रन तो बिलकुल ही फिजिकल, शारीरिक बात है। उसमें जो सब चीजें हैं, तत्व हैं, उन सबको बदला जा सकता है। मगर फिर भी आपके पास कितना ही अच्छा ब्रेन हो इससे क्रांति नहीं हो जाती। वह क्रांति, बात ही अलग है। वह कभी मूढ़ में भी हो जाती है, और कभी बुद्धिमान में भी नहीं होती; कभी बड़े से बड़ा बुद्धिमान सिर पटक-पटक कर मर जाता है, और कभी बिलकुल बुद्धिहीन गति कर जाता है।
So the brain can be changed. It is being changed. The brain is altered by very small things. The brain is no issue at all, because it is completely physical, a bodily thing. Whatever is in it—the components, the elements—all that can be changed. And yet, however good a brain you may have, no revolution happens because of it. That revolution is of a different order. Sometimes it happens to a fool, and sometimes it does not happen to an intelligent man; sometimes the greatest intellectual bangs his head and dies in frustration, and sometimes the utterly unintelligent attains.
ऐसा भी नहीं है कि बुद्धिहीन होने से गति हो जाएगी। अगर ऐसा होता तो भी...ऐसा भी नहीं है कि हम कोई बुद्धिहीन हो जाएंगे तो गति हो जाएगी। फिर कारण मिल जाएगा, फिर कारण मिल जाएगा। नहीं वैसा भी नहीं है। यह तो, वह भी मामला वही का वही है। तो बुद्धि थोड़ी कम की जा सकती है अगर, अगर बुद्धिहीन गति करते हों तो ब्रेन को थोड़़ा सा कम किया जा सकता है। उसको डैमेज किया जा सकता है। उसके कुछ हिस्से तोड़े जा सकते हैं, बिगाड़े जा सकते हैं। तुम बुद्धिहीन हो जाओगे। लेकिन बुद्धिहीन भी बैठा रह सकता है। उसको भी नहीं हो जाता है।
Nor is it true that by becoming unintelligent the attainment will happen. If it were so… it is not that if we become unintelligent, realization will happen. Then you would have found a cause again—again a cause. No, not like that. It is the same story all over. You can make the intellect a little less—if attainments were for the unintelligent, you could reduce the brain a bit. You could damage it, break some parts, spoil them. You would become unintelligent. But the unintelligent may still just sit there; it may not happen to him either.
इसलिए मैं कह रहा हूं कि कारण खोजना असंभव है। कारण है ही नहीं। अकारण है। और अगर यह खयाल आएगा, अगर यह खयाल भी आ जाए कि अकारण है तो इससे बड़ा रास्ता साफ हो जाएगा। क्योंकि तब सब भय मिट जाएं। सब सहारे छूट जाएं। जब गुरु को पकड़ने की जरूरत न रह जाए। यह मेथड का उपयोग करें, कि यह मेथड का करें; कि यह कर्मयोग करें; कि ध्यान करें; कि भक्ति करें—यह सब छूट जाएगा।
That is why I say that to look for a cause is impossible. There is no cause. It is causeless. And if this idea arises—even the idea that it is causeless—then a great road is cleared. Because then all fears dissolve. All supports drop. There is no need to cling to a master. Use this method, or that method; practice karma yoga; meditate; be devotional—this all drops.
और अगर इस क्षण में एक क्षण भी हम रुक जाएं कि ठीक है भई, तो अकारण हो जाता है। इसमें मेरा कोई बस नहीं है। हेल्पलेस है, तो अहंकार के लिए गति न रही। मैं कुछ कर लूं, कारण हो तो अहंकार के लिए गति है। वह कहेगा कि इंतजाम किए देते हैं। कर लेंगे इंतजाम, आज नहीं कल कर लेंगे। फिर गति न रही, ठप्प हो गया। एक डेड एण्ड आ गया। और यह डेड एंड जितनी जोर से आ जाए, जंप हो जाए, लेकिन फिर भी कारण और कार्य का संबंध नहीं है।
And if for a single moment, in this very moment, we pause and say, All right then, it happens causelessly. I have no control in it. I am helpless—then there is no movement left for the ego. If there is a cause, there is scope for the ego: it will say, We’ll make the arrangements. We’ll arrange it—if not today, tomorrow. Then there is no movement; it stalls. A dead end arrives. And the more total this dead end, a leap happens—yet even then, there is no relationship of cause and effect.
