Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
प्रेरणा आपकी होनी चाहिए, होनी चाहिए। तो ही आप जा पाएंगे, अन्यथा आप जा नहीं पाएंगे। बल्कि और पचड़े में पड़ जाएंगे आप। यह हम सारे लोग दूसरे की प्रेरणा से ही चल रहे हैं। इसमें कठिनाई क्या है, यह मामला ऐसा हो गया। अभी मेरे पास एक सज्जन अपनी पत्नी को लेकर आए। पत्नी भली चंगी है, स्वस्थ है। लेकिन कहीं भी किसी पत्रिका में, किसी किताब में, किसी बीमारी का वर्णन पढ़ लेती है तो वही बीमारी उसको हो जाती है।
Your inspiration must be yours, it must be. Only then will you be able to move; otherwise you will not move at all—rather, you will get entangled in new complications. In fact, we all are moving on someone else’s inspiration. And this is where the difficulty arises—this is how the whole matter has become.
Just now a gentleman came to me with his wife. The wife is perfectly fine, healthy. But whenever she reads the description of some illness in any magazine, in any book, she immediately gets that very illness.
प्रेरणा पकड़ जाती है उसको।
The suggestion grips her.
धर्म-युग में कोई एक निकलता है...एक चिकित्सा से संबंधित हर बार, तो वह उसको पढ़ लेती है। और जो-जो उसमें बताया हो कि इस बीमारी में पेट में दर्द होता है तो उसको पेट में दर्द शुरू हो जाता है। वे परेशान हो गए चिकित्सकों के पास जा-जा कर। वे दवा दे रहे हैं। तुमने कहा, पेट में दर्द है तो दर्द की दवा ले लो।
In the magazine Dharm-Yug, whenever an issue appears with something related to medicine, she reads it. And whatever is written there—if it says that in this disease there is pain in the stomach—then her stomach starts hurting. They have been harried, going from doctor to doctor. The doctors are prescribing medicines. You said there is stomach pain—then take medicine for pain.
अब उसको पेट में दर्द है नहीं। पेट का दर्द सिर्फ प्रेरित दर्द है। और दवा और दिक्कत देगी। क्योंकि दवा बीमारी की हो तो बीमारी ठीक करे, नहीं तो बीमारी पैदा करे। तो वह मेरे पास लाए। उन्होंने कहा कि मैं मुश्किल में पड़ गया हूं कि अब यह इसका क्या होगा?
But she does not have stomach pain at all. The stomach pain is only suggested pain. And the medicine will only give more trouble. Because if a medicine matches the disease, it cures; if it does not, it creates disease. So they brought her to me. He said, I am in a fix—what is to become of her now?
तो मैंने उनसे कहा कि इसको नहीं हो रहा है, यह मेडिकल कॉलेजेज का आम अनुभव है कि क्लास में शुरू-शुरू पहले वर्ष में जिस बीमारी को पढ़ाया जाता है, तीस परसेंट लड़के-लड़कियों को वह बीमारी होनी शुरू हो जाती है। यह आम अनुभव है। क्योंकि बताया जाता है सब वर्णन कि पेट के दर्द में ऐसा-ऐसा होता है। और वह सब अपने पेट पर खयाल पहले चला जाता है कि कहीं हो तो नहीं रहा है? और पेट में थोड़ा बहुत तो कुछ हो ही रहा है। फिर उसको इमेजिनेशन जगह दे देती है, फिर वह प्रेरित हो जाता है।
I told him: Nothing is happening to her. This is a common experience in medical colleges—that in the first-year classes, whichever disease is taught at the beginning, thirty percent of the boys and girls begin to “have” that very disease. This is common experience. Because the whole description is given: in stomach pain, such-and-such happens. And immediately the mind runs to one’s own stomach—Could this be happening to me? And, of course, a little something is always happening in the stomach. Then imagination gives it room; then the suggestion takes hold.
दुनिया में बहुत सी बीमारियां तो हमारे खयाल की बीमारियां हैं। यह मैं इसलिए कह रहा हूं कि इसी तरह बहुत सी प्रेरणाएं हमारे खयाल की हैं।
Many illnesses in the world are illnesses of our fancy. I am saying this because, in the same way, many of our inspirations are of our fancy.
एक आदमी ने गीता पढ़ ली। हो सकता था ट्रेन में जा रहा था। कुछ नहीं था तो गीता पढ़ ली। तो गीता में उसने पढ़ा कि भगवान को पाने से बड़ा आनंद मिल जाता है। तो उसे लगा भगवान को पाना चाहिए, क्योंकि आनंद मिल जाता है। भगवान से उसे मतलब नहीं है, मतलब आनंद से है। मतलब आनंद से है। आनंद को अभी खोज रहा था, कभी शराब में, कभी सिनेमा में, कभी सेक्स में। उसने उस किताब में पढ़ा कि भगवान से मिल जाता है।
A man reads the Gita. It could be he was traveling on a train; there was nothing else to do, so he read the Gita. There he read that from attaining God the greatest bliss arises. So he felt he should attain God—because bliss is obtained. He has no concern with God; his concern is with bliss. His concern is with bliss. Until now he was searching for bliss—sometimes in alcohol, sometimes in the cinema, sometimes in sex. He read in that book that it comes from God.
अब उसने आनंद की तो बात बंद कर दी, वह लोगों से पूछता फिरता है कि भगवान कैसे मिलेंगे? यह बिलकुल फॉल्स डिजी़ज पकड़ गई उसको। यह जो मामला है, अब यह बेचारा बहुत दिक्कत में पड़ेगा। क्योंकि इसके भीतर कहीं इसका मूलस्रोत नहीं है ईश्वर की खोज का। इसलिए यह पूछेगा भी, करेगा भी कुछ नहीं। कुछ करेगा भी, तो भी कहीं पहुंचेगा नहीं। क्योंकि कभी टोटली पूरा उसमें लग नहीं पाएगा और एक चक्कर में पड़ जाएगा।
Now he stops speaking of bliss; he goes around asking people, How can God be attained? A completely false disease has gripped him. This is how it is—now the poor fellow will fall into great difficulty. Because within him there is nowhere the source of the search for Ishwar. Therefore, even if he asks, he will do nothing; even if he does something, he will reach nowhere. Because he will never be able to be totally in it, and he will get caught in a whirl.
मेरी अपनी यह समझ है कि इस तरह की जो प्रेरणाएं हैं, वे हमें बहुत तरह के गलत चक्करों पर डाल देती हैं। आदमी के बड़े से बड़े उलझाव में यह बात है एक, कि आप अपनी सूझ-बूझ से बिलकुल नहीं चलते। कोई सूझ-बूझ दे रहा है आपको। बाप बेटे को पिला रहा है; मां बेटी को पिला रही है, स्कूल पिला रहा है; कॉलेज पिला रहा है; गुरु, साधु, संन्यासी, सब हैं भिड़े हैं—इन सबको सुधारने के लिए लगे हुए हैं। और ये सब मिल कर बिगाड़ डालते हैं। क्योंकि इतनी, इतनी प्रेरणाएं दे देते हैं कि उस व्यक्ति की क्या प्रेरणा थी, उसका उसे पता ही नहीं रह जाता कि उसके पास अपनी भी कोई प्रेरणा थी।
My own understanding is that such inspirations put us into many kinds of wrong circles. The greatest entanglement in a human being is this: you do not move according to your own understanding at all. Someone else is giving you understanding. The father is pouring it into the son; the mother is pouring it into the daughter; the school is pouring; the college is pouring; guru, sadhu, sannyasi—everyone is at you—busy “improving” you. And together they spoil you. Because they give so many, so many inspirations that you no longer even know what your own inspiration was—whether you had any of your own at all.
तो मैं तो यह भी कहता हूं कि जैसे शास्त्र से बचना, ऐसे ही प्रेरणा से भी बचना। ताकि अपनी प्रेरणा आपको पता चल सके कि आपकी खुद की जिंदगी की क्या पे्ररणा है? आप क्या चाहते हैं? आज अगर हम किसी लड़के से पूछेंगे कि वह क्या चाहता है, तो वह पक्का नहीं है कि जो वह कह रहा है वह वही चाहता हो। हो सकता है उसका बाप जो चाहता है, वह कह रहा है। वह कह रहा है, मैं इंजीनियर बनना चाहता हूं, यह उसका बाप चाहता है। यह बेचारा फंसा। और इसकी जिंदगी भर फंसाव में पड़ जाएगी। क्योंकि बाप इसका चाहता था कि इंजीनियर बने, और इसने समझा कि यह अपनी प्रेरणा हो गई।
So I say this too: just as one must be on guard with the scriptures, so also be on guard with inspiration. So that your own inspiration can become clear to you—what is the inspiration of your own life? What do you want? Today, if we ask any boy what he wants, it is not certain that what he says is what he truly wants. It could be that what he says is what his father wants. He says, I want to become an engineer—this is what his father wants. The poor fellow is trapped. And his whole life will be caught in a trap. Because the father wanted him to become an engineer, and he mistook it for his own inspiration.
यह सारी जो कठिनाई है, यह मनुष्य को विकृत करती है, स्वस्थ नहीं करती। मेरी अपनी समझ यह है कि शास्त्रों को प्रेरणा की तरह भी मत पढ़ना। शास्त्र को सिर्फ परिचय की तरह पढ़ना। परिचय की तरह, एक्वेंटेंस की तरह। गीता क्या कहती है, और जल्दी से इसको प्रेरणा मत बनाना। बनाना ही मत प्रेरणा। यह बड़े मजे की बात है कि यह मुझे अपनी प्रेरणा अपने से ही खोजनी चाहिए कि मैं क्या पाना चाहता हूं। कई बार ऐसा होता है कि आप कंकड़ पाना चाहते हैं और हीरा खोजने निकल जाते हैं। हीरा मिल जाए तो तृप्ति न मिलेगी। क्योंकि पाना चाहिए था कंकड़ आपको, और न मिले तो अतृप्ति रहेगी। और कंकड़ तो कभी मिलेगा नहीं, क्योंकि उसको आप पाने नहीं निकलते।
This whole difficulty deforms man; it does not make him healthy. My own understanding is that you should not read the scriptures as inspiration either. Read scripture only as introduction. As an introduction, as acquaintance. What does the Gita say?—and don’t quickly turn it into inspiration. In fact, don’t make it inspiration at all. It is a great joy to discover this: that I must find my inspiration from within myself—what is it that I want to attain? Many times it happens that you want a pebble, and you set out to search for a diamond. If the diamond is found you will not be fulfilled. Because what you needed was a pebble—and if that is not found, dissatisfaction will remain. And a pebble will never be found, because you never set out to find it.
जिंदगी में जो आपको पाने को लगता हो, उसकी भीतर खोज करना। बाप से बचना, मां से बचना, गुरु से बचना, शास्त्र से बचना, औैर इसकी खोज करना कि मैं भी तो...गुरु, बाप, मां, स्कूल, कालेज के अलावा मेरा भी तो कोई अस्तित्व है। और मैं क्या पाने के लिए यहां इस जगत में हूं? कि मैं कुछ पाने के लिए नहीं हूं? बस मैं दूसरों की इच्छाओं का जोड़ हूं और दूसरों की सलाहों का जोड़ हूं? तो मैं आदमी न हुआ एक बंडल हो गया। जिसमें कि कुछ है ही नहीं भीतर। तो मुझे अपनी खोज कर लेनी चाहिए। और जैसे ही आपको अपनी प्रेरणा का पता चल जाएगा कि यह रहा मेरा स्रोत, वैसे ही आपकी जिंदगी में चमक आनी शुरू हो जाती है। क्योंकि यह आपकी खोज थी।
In life, whatever it is that you feel you want to attain—search for it within. Be on guard with the father, be on guard with the mother, be on guard with the guru, be on guard with the scripture—and search for this: I too... apart from guru, father, mother, school, college—do I not have an existence of my own? And for what am I here in this world? Am I here to attain something—or am I here for nothing at all? Am I merely the sum of other people’s desires and the sum of other people’s advice? Then I am not a man—I have become a bundle, with nothing inside. So I should undertake my own search. And the very moment you come to know your own inspiration—Here is my source—just so, a brightness begins in your life. Because it was your search.
खोज असल में रास्तों से नहीं होती। आपके भीतर की सहज प्रेरणा से होती है। अब जैसे हमारा मुल्क है, जो आदमी देखो वही धार्मिक है। यह असंभव है बात! आप फ्रांस में जाओ, पेरिस में जाओ, तो जो आदमी देखो वही पेंटर। यह असंभव है बात!
Search, in truth, happens not through paths. It happens through the spontaneous inspiration within you. As, for example, in our country—whomever you see, everyone is religious. This is impossible! Go to France, to Paris—whomever you see, everyone is a painter. This is impossible!
लेकिन पेरिस में हवा है पेंटिंग की। तो जो भी आदमी सुसंस्कृत है वह अगर कहे कि मैं पेंटिंग नहीं जानता तो असंस्कृत है। तो जिसको भी जरा सुसंस्कृत होने का झक है, तो वह अपना पेंट कर रहा है। हिंदुस्तान में जिसको भी जरा लगा कि अच्छा आदमी होना है, वह संन्यासी हुआ जा रहा है।
But in Paris there is a climate of painting. So anyone who is cultured—if he says, I don’t know painting—then he is uncultured. So whoever has even a little itch to be cultured, he is painting something or other. In Hindustan, whoever feels, Let me be a good man, he begins to turn into a sannyasi.
व्यक्ति की निजी प्रेरणा असली बात है। दूसरे की प्रेरणा से भी बचना। हालांकि दूसरों को बहुत मजा आता है आपको प्रेरणा देने में। उसे बहुत मजा आता है। क्योंकि मेरी अपनी समझ में दूसरे को प्रेरणा देने में जो मजा है वह एक तरह की हिंसा का मजा है, वायलेंस का मजा है।
A person’s private inspiration is the real thing. Be saved even from the inspiration of others. Although others enjoy immensely giving you inspiration. They enjoy it very much. Because, in my understanding, the pleasure in giving inspiration to another is a kind of pleasure in violence—violence of a subtle sort.
जब हम किसी आदमी को बनाने की कोशिश में लग जाते हैं कि ऐसा बनाएंगे, तब हम उसके साथ खिलौने का खेल शुरू करेंगे। हमारी मुट्ठी में बांध लिया। अब यह हमें दिखाई नहीं पड़ता। एक बाप कहता है मैं अपने बेटे को अच्छा बना कर रहूंगा। तब वह एक ढांचा बनाएगा। बेटे के हाथ जरा लंबे होंगे तो छांटेगा। पैर जरा बड़ा होगा तो सफाई करेगा। और वह बेटे को छांट-छूंट कर बना कर खड़ा कर देगा। वह उसकी इच्छा का सबूत तो होगा, लेकिन वह जिंदा आदमी नहीं रह जाएगा। वह मर चुका होगा यह सब बनाने में।
When we start trying to make a man into something—We will make him like this—then we begin to play a game of toys with him. We have bound him in our fist. We do not see this. A father says, I will certainly make my son good. Then he will fashion a mold. If the son’s hands are a little long, he will trim them; if the feet are a little large, he will cut them to size. And thus, clipping and trimming, he will stand the son ready-made. He will be a proof of the father’s will, but he will not remain a living man. In this very making, he will have died.
इसलिए बनाना जो है, हमारे मन की बड़ी सूक्ष्म हिंसा है।
Therefore, this making is a very subtle violence of our mind.
और दुनिया में किसी की छाती में छुरा भोंकने से बचना बहुत आसान है। आमतौर से कोई भोंकता नहीं, लेकिन दूसरे की छाती में सलाह भोंकने से बचना बहुत कठिन है। क्योंकि वह दिखाई नहीं पड़ती। हो जाता है छुरा ही वह। आखिर दूसरा, हम जैसा चाहते हैं वैसा हो, यह बात ही बेहूदी है। दूसरा जो होना चाहता है, वह हो। लेकिन हम अब तक इसके लिए राजी नहीं हुए दुनिया में। इसलिए अच्छी दुनिया पैदा नहीं हो पाई। कोई आदमी राजी नहीं है कि लोग अपने जैसे हो जाएं। सब बनाने में लगे हुए हैं। पत्नी पति को बना रही है; पति पत्नी को बना रहा है। सब बना रहे हैं। एक दूसरे को सब बनाने में लगे हुए हैं। तो उसको ठीक करना है। वह जो कई स्त्रियां मिल कर यह कहती हैं कि हम अपने पति को ठीक न कर सके, तो वह बिगड़ जाता है।
And in this world, to refrain from plunging a knife into someone’s chest is very easy. Generally no one stabs. But to refrain from plunging advice into another’s chest is very difficult. Because it is not seen. Yet that too becomes a dagger. After all, that the other should become as we want him to be—this very notion is absurd. Let the other become what he himself wants to be. But we have not yet agreed to this in the world. That is why a good world has not been born. No one is willing to let people be themselves. Everyone is busy making others. The wife is making the husband; the husband is making the wife. Everyone is making. Everyone is busy making one another. One must set him right. Those many women who say, If we do not set our husbands right, then they go astray...
मैंने कहा कि बिगड़ जाता तो भी जिंदा होता, अब वह बिलकुल मरा-मरा है। और बिगड़ा हुआ जिंदा आदमी बेहतर होता है, मरे हुए बने-बनाए से। और वह बिलकुल गोबरगणेश हो गया है। उसको बना-बनू कर तैयार कर दिया है बिलकुल। वह बिलकुल आज्ञाकारी हो गया है, इसमें गई उसकी जान। तो मजा तो मिल गया कि बना दिया बिलकुल, लेकिन वह आदमी जिंदा भी रह गया है कि नहीं। यह, यह खयाल से बाहर उतर जाता है।
I say, Even if he goes astray, he remains alive; now he is utterly deadened. And a wayward, living man is better than a made-up, dead one. He has become a gobar-Ganesh—a dull, cow-dung idol. He has been made, finished, packaged. He has become completely obedient—his very life has gone into that. So you got your satisfaction that you made him perfectly—but has the man even remained alive or not? This slips beyond our awareness.
महात्मा हैं, साधु हैं, संन्यासी हैं, इनको जो मजा है, वह बड़ी हिंसा का मजा है। तो मैं नहीं कहता कि प्रेरणा लें, मैं तो इतना ही कहता हूं कि अपनी प्रेरणा खोजें। और अगर आपको अपनी प्रेरणा मिल जाए तो आपके समतुल्य प्रेरणाएं कितनी हैं इस जगत में, उनसे आपका तालमेल बैठ जाएगा। वह बिलकुल दूसरी बात है। पर आपकी प्रेरणा तो होनी चाहिए पहले, जिससे तालमेल बैठ सके। अगर आपके संगीत की खोज है, तो किसी रविशंकर से आपका तालमेल बैठ जाए, यह दूसरी बात है।
Mahatmas are there, sadhus are there, sannyasis are there—the delight they take is the delight of great violence. So I do not say: take inspiration. I say only this: find your own inspiration. And if you find your own inspiration, then with however many inspirations there are in this world that are commensurate with yours, a harmony will arise. That is quite another matter. But first your inspiration must be—so that harmony can happen. If your search is for music, then a harmony with some Ravi Shankar will arise—this is another matter.
लेकिन संगीत की खोज ही नहीं। रविशंकर को देखा सितार बजाते, प्रेरित होकर खरीद लाए सितार और बजाने लगे। अब इसमें एक सितार भी खराब हुआ, आप भी खराब हुए। और जो आप बन सकते थे, वह भी न बन पाएंगे। और एक दुख की दुनिया शुरू हो गई। तो हमारी सारी कठिनाई, प्रेरणा भी एक बड़ी कठिनाई है। और उससे बचने की जरूरत है और दूसरे को प्रेरणा देने से भी बचने की जरूरत है।
But there is no search for music at all. You saw Ravi Shankar playing the sitar—became inspired—brought home a sitar and began to play. Now in this, one sitar got spoiled; you too got spoiled. And what you could have become—you will not become that either. And a world of sorrow has begun. So this is our entire difficulty: inspiration too is a great difficulty. And there is a need to be saved from it—and also to be saved from giving inspiration to another.
लग सकता है, विरोधाभास है नहीं। असल में हम चीजों को दो हिस्सों में तोड़े बिना रह ही नहीं पाते। हम तो चीजों को दो विरोधी हिस्सों में तोड़ कर देखते हैं। हम कहते हैं यह है अंधेरा, और यह है प्रकाश। लेकिन जिंदगी में अंधेरा और प्रकाश दो चीजें नहीं हैं। जिंदगी में एक ही चीज की तारतम्यता अंधेरा और प्रकाश है। एक ही चीज की डिग्री। दो चीजें नहीं हैं। हां, एक ही चीज की डिग्री। जिसको हम प्रकाश कहते हैं वह उसी चीज की सघन डिग्री है। जिसको हम अंधेरा कहते हैं वह उसी की विरल डिग्री है। अंधेरा और प्रकाश ऐसी दो दुश्मन जैसी चीजें नहीं हैं। ऐसे ही क्रिया और अक्रिया दो दुश्मन चीजें नहीं हैं। और दोनों तरफ से यात्रा हो तो भी एक ही जगह पहुंचते हैं आप। क्योंकि बहुत गहरे में दोनों एक हैं।
It may seem so; there is no contradiction. In fact, we cannot help breaking things into two parts. We look at things by splitting them into two opposing halves. We say: this is darkness, and that is light. But in life, darkness and light are not two things. In life they are the gradations of one and the same thing—degrees of one thing, not two. Yes, degrees of the same thing. What we call light is the dense degree of that very thing; what we call darkness is its rarefied degree. Darkness and light are not two hostile opposites. In the same way, action and nonaction are not enemies. Travel from either side and you arrive at the same place, because deep down the two are one.
तो जब मैं कहता हूं अक्रिया—अक्रिया का मार्ग है। अगर सब क्रिया छोड़ कर निष्क्रिय हो सकें, और सब विचार छोड़ कर निर्विचार हो सकें, तो समाधि में पहुंच जाएंगे। लेकिन आप न विचार छोड़ पाते हैं, न क्रिया छोड़ पाते हैं। तो मैंने अनुभव यह किया कि शायद हजार में एक आदमी मुश्किल से मुझे मिल पाता है जो सीधा अक्रिया में जा सके।
So when I say nonaction—the path of nonaction—if one can drop all action and become inactive, and drop all thought and become thought-free, one will reach samadhi. But you can neither drop thought nor drop action. From my experience I have found that perhaps one in a thousand is barely to be found who can go straight into nonaction.
न-न, आपको हो सके तो बिलकुल उसे करिए, यह सवाल नहीं है। यह सवाल नहीं है। अगर हो सके तो उसे करें और चले जाएं, उससे। जो मैं कह रहा हूं वह यह कह रहा हूं कि मुश्किल से हजार में एक आदमी सीधा अक्रिया में जा सकता है। तब मुझे खयाल करना पड़ा कि कठिनाई क्या है? मुझे तो कभी खयाल में नहीं थी यह बात। क्योंकि मुझे तो अक्रिया में जाना इतना सरल है, जितना क्रिया में जाना सरल नहीं है। तो मैं इस कठिनाई में पड़ा कि मामला क्या है? हजार आदमियों को करवाता हूं। कभी एक को, दो को गहराई आती है। बाकि नौ सौ अट्ठानवे तो खाली रह जाते हैं।
No, no—if you can, by all means do it; that is not the point. That is not the point. If it is possible, do it and move on from it. What I am saying is this: hardly one in a thousand can go straight into non-doing. Then I had to consider, what is the difficulty? It had never occurred to me, because for me going into non-doing is so simple that going into doing is not that simple. So I found myself in this difficulty: what is going on? I make a thousand people do it; sometimes one, two go deep. The remaining nine hundred and ninety-eight remain empty.
तो मुझे यह खयाल में आया कि ये नौ सौ निन्यानबे जो लोग हैं ये सीधे अक्रिया में नहीं जा सकते। इन्हें पहले क्रिया के पूरे तनाव में ले जाना जरूरी है। जब ये क्रिया के पूरे क्लाइमेक्स पर पहुंच जाते हैं, तो वहां से छोड़ने से इनको अपने आप अक्रिया में जाना पड़ता है।
So it occurred to me that these nine hundred and ninety-nine people cannot go straight into non-doing. First they have to be taken into the full tension of doing. When they reach the full climax of doing, then, by letting go from there, they are compelled to move into non-doing on their own.
यह जो मामला है, जैसे कि मेरा हाथ है, और आप मुझसे कहें कि इसे शिथिल कर दो, तो मैं कहूंगा कि कैसे शिथिल कर दूं? तो ठीक है छोड़ दिया, मगर इसमें कोई फर्क नहीं पड़ता जैसा यह पहले था, वैसा ही है। तब मुझे खयाल में आया कि इस हाथ को बांधो मुट्ठी जोर से और जितनी ताकत से बांध सकते हो, पूरी ताकत इस पर लगा दो कि तुममें ताकत ही न बचे और जब यह पूरा टेंस हो जाए, तब मैं आपसे कहता हूं कि रिलैक्स करो। तो अब आपको तत्काल...ये दो अतियों के कारण तत्काल गति हो जाती है।
It’s like this: suppose this is my hand, and you tell me, “Relax it.” I will ask, “How do I relax it?” All right, I let it go—but nothing really changes; it is as it was. Then it occurred to me: clench the fist tight—tighten it with all your strength; put your whole force into it until you have no strength left. When it is fully tensed, then I say to you, “Relax.” Now, immediately… because of these two extremes, a movement happens at once.
तो मैंने यह अनुभव किया कि इस प्रयोग में जो आपको करवा रहा हूं, यह कोई सिक्सटी परसेंट लोगों को, सौ में से साठ लोगों को भी संभव होगा। वे जब पूरी तीव्र क्रिया में चले जाते हैं, क्योंकि है तो ले जाना अक्रिया में ही। वह जो आखिरी चरण है, मैं अक्रिया में ले जाता हूं।...हां, तो वे जो तीन चरण हैं, वे क्रिया में तीव्रता लाने के हैं। वह इतनी तीव्र हो जाए कि फिर आपको खुद ही लगने लगे कि अब जल्दी कहो कि छोड़ो। यानी मुझे न कहना पड़े कि क्रिया छोड़ो, आप ही रास्ता देखने लगो कि अब और दो मिनट बचे हैं, किस तरह अब यह छूटे और आराम में चले जाएं। आप टेंशन में जब पूरे चले जाते हैं तो नॉन-टेंशन में जाना आपके लिए एकदम सहज हो जाता है।
I have found that with this experiment I am having you do, it will be possible for about sixty percent of people—sixty out of a hundred. When they go into intense doing—because the aim is to lead into non-doing—the last phase I lead into non-doing.… Yes, those three stages are to bring intensity to doing. Let it become so intense that you yourself begin to feel, “Now quickly say, ‘Let go.’” That is, I need not say, “Drop the doing”; you yourself start looking for the way: “Now two minutes remain—how will this drop so I can move into ease?” When you go fully into tension, moving into non-tension becomes absolutely natural for you.
और जिसको सीधा हो सकता हो, उसको करने की कोई भी जरूरत नहीं। लेकिन फिर भी करके देख लेना। क्योंकि सीधे से जितनी गहराई मिली है, जरूरी नहीं है कि वह बहुत गहरी हो, वह उथली भी हो सकती है। और इससे जो गहराई मिले अगर वह उससे ज्यादा मिलती हो तो भी इसका उपयोग है। जैसे कि कुछ मित्र जो उससे प्रयोग कर रहे थे, उन्होंने भी जब इससे किया तो उन्होंने कहा कि इससे हमारी गहराई बहुत बढ़ गई। उसके कारण हैं।
And if someone can go directly, then there is no need to do this at all. Yet even then, try it once—because the depth you received directly need not necessarily be very deep; it could be shallow. And if this gives you more depth than that, then it is useful. Some friends who were experimenting with that method, when they did this, said their depth increased a lot. There are reasons for that.
हमारा माइंड जो है एक्सट्रीम से बदलना, बहुत उसे आसान होगा। एकदम आसान होगा। जैसे एक आदमी से हम कहें, एक बच्चे को हम कहें कि कोने में बैठ जाओ शांत होकर। तो वह बैठ भी जाएगा तो भी वैसा करता रहेगा। क्योंकि हम कह दिए हैं तो वह बैठ गया उस कोने में। तो जो काम वह पूरे कमरे में घूम कर करता, वह वहीं करेगा। अब एक रास्ता यह है कि हम उससे कहें कि पहले मकान के पचास चक्कर लगाओ। और वह मकान के पचास चक्कर लगा रहा है। और वह कहता है कि पच्चीस हो गए, अब मैं रुक जाऊं? हम कहते हैं कि नहीं, तुम पूरे पचास पूरे करो। अब पचास चक्कर...वह बार-बार कहता है कि अब बहुत हो गया, हम रुक जाएं? हम कहें कि नहीं, पहले पचास पूरे करो। अब हम उससे कहते भी नहीं हैं कि कोने में बैठ जाओ। पचास पूरे हुए कि नहीं वह कोने में बैठ गया।
Our mind finds it very easy to change at the extremes—very easy. For example, we tell a child, “Sit quietly in the corner.” Even if he sits, he will still fidget in the same way—because we told him to sit, so he sits in the corner; what he used to do roaming the whole room, he will now do there. One way is to tell him, “First run fifty laps around the house.” He runs those fifty laps, and he says, “I’ve done twenty-five; may I stop now?” We say, “No, complete all fifty.” Again and again he says, “Now it’s too much; may I stop?” We say, “No—first complete fifty.” And then we don’t even need to tell him to sit in the corner: the moment fifty are done, he himself goes and sits in the corner.
अब जो बैठ जाना है उसका, यह बेसिकली डिफरेंट है। डिफरेंस जो है वह यह है कि अब जो भीतर की गति थी वह खुद ही शिथिल होने के लिए तैयार हो गई। और इस शिथिलता में गहराई ज्यादा संभव है। लेकिन अगर पहले प्रयोग से होती हो...
Now the sitting that happens is basically different. The difference is this: the inner movement has itself become ready to relax. And in this relaxation, greater depth is possible. But if it happens from the first experiment…
(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं है।)
(Question recording unclear.)
नहीं होता, नहीं होता। यह, यह जो मैं आपसे कह रहा हूं यह प्रयोग कभी भी नहीं कहा गया है। उसके कारण हैं। योगासन का यह लक्ष्य नहीं है, योगासन का यह लक्ष्य नहीं है। योगासन के लक्ष्य बहुत इससे बिलकुल विपरीत हैं। इससे बहुत भिन्न हैं। यह तो जो मैं कह रहा हूं, यह तो इसको कहना चाहिए एक्सपेरिमेंट इनटेंशन है यह। यह तो तनाव की एक प्रक्रिया है। इतने तनाव की प्रक्रिया है कि आप बिलकुल पागल हो जाएंगे।
No, it doesn’t; it doesn’t. What I am telling you—this experiment has never been prescribed. There are reasons. This is not the aim of yogasana; the aims of yogasana are quite the opposite—very different. What I am saying should be called an experiment in tension. It is a process of tension—so much tension that you would go absolutely mad.
लेकिन इसमें एक मजा है, कि चूंकि पागलपन इंटेंशनल है, क्योंकि आप ही उसे पैदा कर रहे हैं, इसलिए किसी भी सेकेंड छोड़ सकते हैं। और छोड़ते से वह विदा हो जाएगा। एक तो पागलपन वह है जो आप पर आ जाए, आ जाए तो आपके हाथ के बाहर है छोड़ना। यह तो एक ऐसा पागलपन है, जो हम खुद पैदा कर रहे हैं। और क्योंकि हम खुद पैदा कर रहे हैं इसलिए हम एक अर्थ में सदा इसके बाहर हैं। सब तरह से पैदा कर लें तो भी भीतर एक सूत्र पर हम बाहर खड़े हैं और हम जानते हैं कि (अस्पष्ट...)वह भी आप हो जाता है। क्योंकि (अस्पष्ट...)यह सारा का सारा हमने पैदा किया है। इंटेंशनल है, वॉलेंटरी है।
But there is one delight in it: since the madness is intentional—because you yourself are creating it—you can drop it any second. And the moment you drop it, it departs. One kind of madness is that which comes over you; if it comes, it is beyond your hands to drop it. This is a madness we create ourselves. And because we are creating it ourselves, in one sense we are always outside it. Even if we create it in every possible way, within, by one thread, we stand outside—and we know that (inaudible…) it too becomes you. Because (inaudible…) we have created all of it; it is intentional, voluntary.
और चूंकि वालेंटरी है इसलिए इसमें दोहरे फायदे हैं। एक तो हम अलग रहते हैं और पागलपन अलग हो जाता है। जब आपका शरीर भी नाच रहा है तब भी आप अलग होकर देख पाते हैं कि मेरा शरीर नाच रहा है या मैं रो रहा हूं। और एक रोना और है कि आपकी पत्नी मर गई है और आप रो रहे हैं, तब आप अलग नहीं हो पाते हैं कि यह कोई और रो रहा है और मैं देख रहा हूं। तब अलग होना असंभव है। क्योंकि आप ही क्रिया कर रहे हैं। और आप चाहें कि इसी वक्त रोक दूं रोना। तो आप नहीं रोक सकते, क्योंकि वह आपके हाथ से आया हुआ नहीं है।
And since it is voluntary, it has twofold advantages. First, we remain separate and the madness remains separate. Even when your body is dancing, you can remain separate and see: my body is dancing—or I am crying. There is another kind of crying: your wife has died and you are crying—then you cannot remain separate, seeing, “Someone else is crying and I am watching.” Then separation is impossible, because you are the one doing the act. And if you want to stop the crying right then, you cannot—because it did not come from your own hand.
यह क्योंकि आपके हाथ से आया हुआ है, आप पूरे वक्त बाहर होते हैं, इसलिए साक्षी का अनुभव बड़े सहजता से हो जाता है। और दूसरी बात यह है कि इसको चूंकि किसी भी वक्त समाप्त किया जा सकता है। तो आप तनाव का भी अनुभव कर लेते हैं और उसके साथ ही तत्काल, गैर-तनाव का भी अनुभव कर लेते हैं। इसलिए कंपेरिजन में आपको फासले साफ दिखाई पड़ते हैं, कंट्रास्ट में। क्योंकि सीधा आप जब शिथिल होते हैं तो आपको कुछ पता ही नहीं चलता कि क्या हुआ है।
Since this comes from your own hand, you remain outside the whole time; therefore the experience of witnessing happens very easily. And the second thing is: because it can be ended at any moment, you experience tension, and immediately alongside it, non-tension as well. So in comparison, the distances become clear to you—in contrast. When you relax directly, you do not even know what has happened.
यह ऐसे कि जैसे हम काले पत्ते पर सफेद अक्षर से लिख रहे हैं। और अगर काला पत्ता तीस मिनट में तैयार करते हो और वह दस मिनट में सफेद अक्षर। वह पूरा दोनों आपको साफ दिखाई पड़ जाएगा—ये मेरे दो एक्सट्रीम, यह मेरा माइंड, यह दो काम कर सकता है। इतने तनाव में जा सकता है, इतनी शांति में जा सकता है। ये दोनों छोर हैं मेरे। ये आपको बहुत साफ सामने खड़े हो जाते हैं दोनों। और इसके फायदे तो अदभुत हैं, इसलिए कि एक दफा अगर आप वॉलेंटरी पागलपन पैदा करने में समर्थ हो गए, तनाव करने में समर्थ हो गए तो धीरे-धीरे वह जो नॉन-वॉलेंटरी है, उसके भी आप बाहर हो जाएंगे।
It is like writing with white letters on a black sheet. If you prepare the black sheet in thirty minutes and then the white letters in ten minutes—both will appear completely clear to you: these are my two extremes; this mind of mine can do two things—it can go into this much tension and into this much peace. These two poles stand very clearly before you. And the benefits are astonishing—because once you become capable of producing voluntary madness, of producing tension, then gradually you will stand outside the non-voluntary as well.
गुरजिएफ एक फकीर था। तो वह, अगर कोई उसके पास जाता कि मुझे क्रोध बहुत आता है। अगर अभी आज मुझे कह दे कोई कि क्रोध बहुत आता। उसके पास गया होता तो वह एक काम करता। वह कहता, अगर क्रोध आता है तो वह कहता कि पंद्रह दिन यहां रहो और जो भी तुम्हें मौका मिले, जितना तुम क्रोध कर सको, करो। फिर वह हजार मौके जुटाता। और वह वालेंटरी क्रोध करवाता। पूरा क्रोध करो। क्रोध आता है तो पूरा करो। उसे रोको मत। हाथ-पैर पटकना है, पटको। सामान तोड़ना है तोड़ो, पूरी तरह करो।
Gurdjieff was a fakir. If someone went to him saying, “I get very angry”—if someone came to me today and said, “I get very angry”—if he had gone to Gurdjieff, he would do something: he would say, “Stay here for fifteen days, and whenever you get a chance, be as angry as you can.” Then he would arrange a thousand opportunities. And he would make him do voluntary anger—“Do full anger. If anger comes, do it fully—don’t hold it back. If you have to thrash about, thrash. If you have to break things, break them—do it completely.”
लेकिन जब पूरी तरह वालेंटरी कोई क्रोध करता है तो फौरन साक्षी हो जाता है। साक्षी होते ही उसे पता चलता है कि मैं क्या कर रहा हूं? अच्छा, चूंकि उसका खुद का किया हुआ है, वह अब भी आप कर सकता है। और एक दफा जब क्रोध को ऑन-ऑफ करना आ गया, तो आप असली क्रोध को भी ऑन-ऑफ कर सकते हैं, क्योंकि फर्क दोनों में नहीं है। बात तो वही है। लेकिन बटन का पता नहीं था कि यह ऑन-ऑफ हो सकती है।
But when someone does anger voluntarily, he immediately becomes a witness. The moment witnessing happens, he sees, “What am I doing?” And because it is his own doing, he can stop it right then. Once you learn to turn anger on and off, you can turn real anger on and off too—because there is no difference; it is the same thing. Only the button was unknown—that it can be on-off.
तो यह जो तनाव का प्रयोग है, ये अगर आप करते तो आप किसी भी तनाव को इसी तरह फौरन ऑफ कर सकते हो कि देखो इसका अनुभव है क्या? किसी भी तनाव को। यानी मेरी तो अपनी समझ यह है और अभी इस पर एक, एक व्यवस्था जैसी कर रहे हैं कि पागल को भी यह प्रयोग कराया जा सके, तो इक्कीस दिन में उसको पागलपन के बाहर किया जा सकता है। इतनी फिर होश उसमें हो कि वह प्रयोग करने को राजी हो सके, बस। बिलकुल बाहर किया जा सकता है। क्योंकि हम उसको पूरे टेंशन पर ले जा सकते हैं पागलपन के। और जब वह खुद ही देख ले कि पागलपन लाया और ले जाया जा सकता है, अपने हाथ की बात है तो फिर पागलपन के हाथ में नहीं रह जाएगा वह।
So with this experiment in tension, if you do it, you can switch off any tension at once—“Let me see what its experience is”—any tension. My own understanding is this—and we are even arranging it—that if a mad person can be made to do this experiment, then in twenty-one days he can be brought out of madness—provided there is enough awareness in him to agree to do the experiment, that’s all. He can be brought completely out—because we can take him to the full tension of madness. And when he himself sees that madness can be brought and taken away, that it is a matter of his own hand, then he will no longer remain in the hands of madness.
जो चीज हमारे हाथ की बात है, उसके हाथ में हम नहीं जा पाते। तो इसलिए मैं मानता हूं कि बजाय अच्छाई को हाथ में करने के बुराई हमारे हाथ की बात है, यह हमें साफ-साफ पता होना चाहिए। तब फिर हम उसके हाथ के शिकार नहीं रह जाते, नहीं। और मैं तो हर शिविर में ध्यान की पद्धति बदल देता हूं। बदलने का कारण है, आपको एक पद्धति ठीक मालूम पड़ी तो आप सीधे से उस पर चल पड़े। लेकिन इनको वह पद्धति ठीक मालूम नहीं पड़ी, अब इनको उसमें क्यों अटकाए रहूं। इनको मैं दूसरी पद्धति कहता हूं। वह उनको ठीक से पड़ जाती है, उससे चल पड़े।
Whatever is in our hands does not take us into its hands. Therefore I believe that rather than goodness being in our hands, it should be clearly known that our “badness” is in our hands—then we do not remain victims in its hands, no. And I change the meditation method in every camp. The reason is: if one method seems right to you, you go straight on with it; but these others did not find that method right—why should I keep them stuck in it? I give them another method. That one fits them; they move along with it.
तो ध्यान के एक सौ बारह प्रयोग संभव हैं, और सब कारगर हैं। मेरी तो तकलीफ यह है कि एक ही प्रयोग को चलाने में इतनी मुसीबतें आती हैं कि जिसका कोई हिसाब नहीं। तो वे सब प्रयोग चलाए जा सकते हैं। और वे एक सौ बारह प्रयोग टोटल। ऐसा एक आदमी नहीं बचेगा फिर, जिसको कोई न कोई प्रयोग कारगर न हो जाए। यानी अभी जो हमको लगता है कि मुझको नहीं होता, उसका बहुत कारण तो हमें टेक्नीक सूट नहीं पड़ता, और कोई कारण नहीं हो सकता। न आपके पिछले जन्म का सवाल है; न आप शराब पीते हैं, इसका सवाल है; न सिगरेट पीते हैं, इसका सवाल है। ये सब बेमानी बातें हैं। इररेलिवेंट है। गहरे में सवाल यह है कि जिस-जिस टेक्नीक से हम कर रहे हैं, वह टेक्नीक आपको सूट नहीं कर रहा, बस और कोई कारण नहीं है।
There are one hundred and twelve meditation experiments possible, and all are effective. My difficulty is that even in running a single experiment, there are so many troubles beyond measure. But all the experiments can be run. And with those one hundred and twelve experiments in total, not a single person will remain for whom some experiment will not work. So when we feel, “It doesn’t happen for me,” the main reason is that the technique does not suit us. There can be no other reason. It is not a question of your past lives; nor that you drink alcohol; nor that you smoke. These are all meaningless things—irrelevant. The real, deeper issue is simply that the techniques we are using do not suit you—there is no other reason.
तो जो टेक्नीक सूट पड़ जाए। इसलिए उसमें कंट्राडिक्शन न लेंगे। वह तो मैं बहुत विभिन्न...उनमें भेद हैं, विरोध नहीं हैं। बुनियाद में तो वहीं ले जाने की बात है।
So take the technique that suits you. Therefore do not bring contradiction into it. There are many differences among them, but no opposition. At the foundation, the point is to take you to the same place.
