Skip to content
Osho

Nahin Sanjh Nahin Bhor #5

15 September 1977 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

सुबह न आई शाम न आई, जिस दिन तेरी याद न आई!

 

जिस दिन तड़पे प्राण न उस दिन

 

देह लगी मिट्टी की ढेरी,

 

जिस दिन सिसकी सांस न उस दिन,

उम्र हो गई कुछ कम मेरी,

बरसी जिस दिन आंख न, उस दिन

गीत न बोले, अधर न डोले,

हंसी बिकाई, खुशी बिकाई, जिस दिन तेरी याद न आई!

सुबह न आई शाम न आई, जिस दिन तेरी याद न आई!!

Morning did not come, evening did not come, on the day your remembrance did not come! On the day the life-breath did not ache, this body felt a mere heap of earth; On the day the breath did not sob, a few moments were shorn from my age; On the day the eyes did not rain, no song spoke, the lips did not tremble; Laughter was sold, joy was sold—the day your remembrance did not come! Morning did not come, evening did not come—the day your remembrance did not come!!

धुंधलाया सूरज का दर्पण,

 

कजलाई चंदा की बेंदी

 

मूक हुई दुपहर की पायल,

रूठ गई संध्या की मेहंदी,

दिवस रात सब लगे पराए,

लुटे-लुटाए स्वप्न-सितारे,

छटा न छाई, घटा न छाई, जिस दिन तेरी याद न आई!

सुबह न आई, शाम न आई, जिस दिन तेरी याद न आई!!

The mirror of the sun grew dimmed, the moon’s kohl-dot turned smudged; Noon’s anklets fell mute, evening’s henna took offense and left; Day and night felt like strangers, dream-stars lay plundered and lost; No brilliance spread, no clouds gathered—the day your remembrance did not come! Morning did not come, evening did not come—the day your remembrance did not come!!

फिरते रहे नयन बौराए,

 

कभी भवन में, कभी भुवन में,

 

रही सिसकती पीड़ा कोई,

 

इस क्षण मन में, उस क्षण तन में

जग-जग कर काजल अलसाया

चल-चल कर आंचल थक आया,

हाट न पाई, बाट न पाई, जिस दिन तेरी याद न आई!

सुबह न आई, शाम न आई, जिस दिन तेरी याद न आई!!

गुमसुम बैठी रही देहरी,

The eyes wandered like mad, sometimes in the house, sometimes in the world; Some pain kept sobbing, this moment in the mind, that moment in the flesh; The kohl, waking and waking, grew languid, the veil, walking and walking, came tired; No market found, no path found—the day your remembrance did not come! Morning did not come, evening did not come—the day your remembrance did not come!!

ठठका-ठिठका आंगन द्वारा

 

सेज लगी कांटों की साड़ी,

और अटारी कज्जल-कारा,

अगरु-गंध हिम लहर हो गई,

चंदन लेप ताप तक्षक का,

धूप न भाई, छांह न आई, जिस दिन तेरी याद न आई!

सुबह न आई, शाम न आई, जिस दिन तेरी याद न आई!!

Silent, the threshold sat; the courtyard door stood stiff and shivering; The bed looked like a sari of thorns, and the attic was pitch-black with soot; Agarwood’s fragrance turned a cold wave, sandal paste became the heat of the serpent Taksaka; Sunlight did not please, shade did not arrive—the day your remembrance did not come! Morning did not come, evening did not come—the day your remembrance did not come!!

भक्ति का सारा शास्त्र प्रभु-स्मरण का शास्त्र है। एक ही सूत्र है भक्ति का, वह है: प्रभु की याद।

All the scripture of Bhakti is the scripture of remembering the Divine. Bhakti has a single sutra: remembrance of the Lord.

हमारा मन और हजार बातों की याद से भरा है, सिर्फ प्रभु का कोई स्मरण नहीं है। हमारे मन में न मालूम कितनी चाहतें हैं, न मालूम कितनी वासनाएं हैं--अनगिनत। सिर्फ एक चाह अनुपस्थित है: सिर्फ प्रभु को पाने की अभीप्सा नहीं है।

Our mind is crammed with a thousand other memories; only the Divine finds no place within. Who knows how many desires, how many cravings—countless. Only one longing is absent: the fervent thirst to attain the Divine.

और तुम सब भी पा लो, प्रभु न मिले, तो सब मिला न मिला हो जाएगा। सब कमाई गंवाई हो जाती है। और तुम प्रभु पा लो, और कुछ भी न मिले, तो भी सब पा लिया। उसके पाने में ही पाना है; उसके खोने में ही खोना है।

And you may obtain everything; if the Divine is not found, then all else that you obtained will fall to nothing. The whole earning is lost. And if you find the Divine—even if nothing else is found—you have attained all. In attaining Him alone is attainment; in losing Him alone is loss.

प्रभु की याद का क्या अर्थ? क्या राम-राम की रटन से याद हो जाएगी? तब तो तोते भी भवसागर पार हो गए होते! लेकिन तोतों को कोई भक्त नहीं कहता है।

What is the meaning of remembrance of the Divine? Will chanting Ram-Ram on the lips bring remembrance? In that case parrots would have crossed the ocean of becoming! Yet no one calls a parrot a devotee.

ऐसी थोथी याद से कुछ भी न होगा। ऐसी थोथी याद में उलझ गया आदमी, तो और भी झंझट में पड़ जाता है। हृदय की गहराई में तो संसार की याद चलती है; ओंठों पर राम का नाम चलता है।

Such hollow remembrance will do nothing. If one gets entangled in such hollow remembrance, he falls into more trouble. In the depths of the heart the memory of the world runs on; on the lips, the name of Ram runs on.

ओंठों में थोड़े ही तुम्हारी आत्मा है। ओंठों से दोहरा लेने से कुछ भी न होगा। वहां चलना होगा, जहां तुम्हारे प्राण हैं। उस गहराई से उठनी चाहिए सुरति, सुमिरन। उस गहराई से, जहां तुम कर्ता भी नहीं होते हो; जहां तुम साक्षी मात्र होते हो।

Your soul is not in the lips. By repeating with the lips, nothing will happen. You must move to where your life-breath is. From that depth the surati, the sumeeran must arise—from that depth where you are not even the doer, where you are only the witness.

ऐसा नहीं कि तुम राम का स्मरण करते हो, बल्कि तुम देखते हो कि राम का स्मरण उठ रहा है। तुम अपने भीतर एक चमत्कार होते देखते हो।

It is not that you remember Ram; rather, you see that the remembrance of Ram is arising. You behold a miracle happening within.

लेकिन मैं यह नहीं कह रहा हूं कि ओंठ से पुकारा गया नाम किसी काम में नहीं आ सकता। ओंठ से पुकारा गया नाम उस अंतिम स्मरण के लिए सीढ़ी बन सकता है; पर सीढ़ी पर रुक मत जाना।

But I am not saying a name invoked on the lips can never be of use. A name invoked on the lips can become a ladder to the final remembrance; but do not stop on the ladder.

प्रभु के स्मरण को भक्तों ने चार हिस्सों में बांटा है। पहला कहते हैं: ओंठ से स्मरण। वह ऐसे ही है, जैसे छोटा बच्चा स्कूल में सीखता है--ग गणेश का, ग गणेश का, ग गणेश का। ग का गणेश से क्या लेना-देना है? एक बार समझ जाएगा, फिर जिंदगी में दुबारा ऐसा नहीं पढ़ेगा कि ग गणेश का। जहां भी ग आएगा, तो नहीं कहेगा ग गणेश का। वह केवल निमित्त मात्र था।

Bhaktas have divided remembrance of the Divine into four parts. The first: remembrance by the lips. It is as when a small child learns at school—G for Ganesh, G for Ganesh. What has G to do with Ganesh? Once he understands, he will never read in life again: G for Ganesh. Wherever G appears, he won’t say G for Ganesh. It was only a device.

बच्चे को कठिन है ग को समझना। ग अपने आप में बच्चे के लिए बेबूझ है। गणेश के चित्र से ग जल्दी जुड़ जाता है।

For the child, to understand G is difficult. G in itself is meaningless to him. But G is quickly linked to the picture of Ganesh.

बच्चा चित्र समझता है, शब्द नहीं समझता। शब्द समझाने के लिए चित्र से जोड़ देते हैं; जो बच्चा समझता है, उससे जोड़ देते हैं उसे, जो वह अभी नहीं समझता। इसलिए बच्चों की किताबों में रंगीन चित्र होते हैं।

A child understands pictures, not words. To make him understand words, we connect them with pictures—link what he understands to what he does not yet understand. That is why children’s books carry colorful pictures.

‘आ’ आम का--यह आ तो छोटे में लिखा हो, लेकिन बड़ा आम का चित्र होता है। बच्चा चित्र को देख कर आम को जानता है। आम का स्वाद भी उसे मालूम है। आम उसने चखा है। यह आम शब्द उसके लिए बिलकुल व्यर्थ है। इसमें न कोई स्वाद है, न कोई गंध है, न कोई रंग है। न इसे हाथ में उठा सकता, न इसके साथ खेल सकता। यह बिलकुल कोरा है। तो आ आम का; ग गणेश का।

‘Aa’ for mango—‘aa’ is printed small, but a big picture of a mango stands beside it. The child knows the mango by seeing the picture. He even knows its taste; he has tasted mango. The word ‘mango’ is utterly useless to him. In it there is no taste, no fragrance, no color. He cannot pick it up in his hands, nor play with it. It is utterly bare. So: aa for mango; G for Ganesh.

धीरे-धीरे बच्चे को याद बनने लगती है। गणेश के साथ ग जुड़ जाता है। बच्चे के लिए रास्ता मिल जाता है। लेकिन फिर यहीं अगर कोई रुक जाए और जिंदगी भर ग गणेश का और आ आम का पढ़ता रहे और ऐसी कभी घड़ी ही न आए, जब बिना चित्रों के समझ सकेतो भूल हो गई। तो सीढ़ी सीढ़ी न रही; मार्ग का अवरोध हो गई।

Slowly the child’s memory begins to form. G gets linked to Ganesh. A path opens for the child. But if someone stops there and all his life keeps reading G for Ganesh and aa for mango—and the moment never comes when he can understand without pictures—then a mistake has happened. The ladder ceased to be a ladder; it became a barrier on the path.

भक्ति के जगत में ऐसा बहुत लोगों के लिए हो गया। ओंठ से पुकारा गया नाम--ग गणेश का है। पहला पाठ, उनके लिए जिन्हें अभी भक्ति का कोई अनुभव नहीं है। लेकिन वहां से आगे जाना है। वह शुरुआत है जरूर, लेकिन अंत नहीं। फिर ओंठ से थोड़े गहरे जाना है--कंठ।

In the world of Bhakti, this has happened to many. The Name invoked on the lips—G for Ganesh—this is the first lesson, for those who have no experience of devotion yet. But from there one must go further. It is indeed a beginning, but not the end. From the lips go a little deeper—to the throat.

तो भक्त कहते हैं: दूसरी सीढ़ी; कंठ। ओंठ चुप हो जाएं; कंठ में गूंज उठे। भीतर रहे गूंज, बाहर न आए।

So the bhaktas say: the second rung is the throat. Let the lips fall silent; let a resonance arise in the throat. Let the hum remain within; let it not come out.

बाहर किसको दिखलाना है? प्रभु है, तो तुम्हारे भीतर जो है उसे देख लेगा। और प्रभु नहीं है, तो तुम कितना ही चिल्लाओ, लाख चिल्लाओ, बैंडबाजे बजाओ, उससे कुछ भी न होगा। और तुम्हारे भीतर है, तो ही सार्थक है।

Whom to show outwardly? If the Divine is, He will see that which is within you. And if the Divine is not, then however much you shout, beat drums and bands, nothing will happen. Only if it is within you does it have meaning.

तुम्हारे मौन को भी प्रभु सुन लेगा। सच तो यह है कि मौन को ही सुनेगा। तो धीरे-धीरे शब्द से मौन की तरफ जाना है। शब्द से शुरू करो, फिर निशब्द में डुबकी मारते जाओ।

Even your silence the Divine will hear. In truth, He hears only the silence. So slowly go from word toward silence. Begin with the word, then keep diving into the soundless.

पहले ओंठ, फिर कंठ। फिर कंठ से और नीचे चलो, तो हृदय। और हृदय से भी नीचे चलो, तो साक्षी।

First the lips, then the throat. Then go down from the throat to the heart. And even below the heart—to witnessing.

जब चौथी जगह पहुंच जाए, साक्षी की जगह पहुंच जाए, जब तुम देखने लगो अपने भीतर राम का गुंजन उठते हुए, सुनने लगो; तुम करने वाले न रह जाओ, तब समझना कि याद हुई।

When you arrive at the fourth place, the place of the witness—when you begin to see within yourself the humming of Ram arising, begin to hear it; when you are no longer the doer—then know that remembrance has happened.

फिर वैसी याद सतत बनी रहती है--उठते-बैठते, सोते जागते, खाते-पीते; तुम कुछ भी करो, फिर वह याद नहीं जाती। और जब याद ऐसी सतत हो जाती है--अखंड, अविच्छिन्न, ऐसी गंगा की धारा जैसी तुम्हारे भीतर बहने लगती है, तभी पहुंचे; तभी जानना पहुंचे। उस घड़ी ही स्मरण शुरू हुआ।

Such remembrance remains continuous—standing, sitting, waking, sleeping, eating, drinking; whatever you do, it does not leave. And when remembrance becomes thus continuous—unbroken, seamless, like the current of the Ganges flowing within you—only then have you arrived; only then know you have arrived. In that very moment true remembrance begins.

आज के सूत्र बड़े अमूल्य हैं। भक्ति के मार्ग पर चलने वाले के लिए जो भी महत्वपूर्ण है, इन सूत्रों में आ गया है।

Today’s sutras are immensely precious. For the traveler on the path of Bhakti, all that is important is present within these sutras.

जागै न पिछले पहर, ताके मुखड़े धूल।

सुमरै न करतार कूं, सभी गवावै मूल।।

जागै न पिछले पहर,...

Jagae na pichhle pahar, take mukhde dhool. Sumarae na Kartar koon, sabhi gawaavae mool. Jagae na pichhle pahar...

भक्तों ने रात को चार पहरों में बांटा है। पहला पहर: सभी जागे होते हैं। असल में पहले पहर में सोना मुश्किल है। रोज घर-घर में यह घटना घटती है। मां जबर्दस्ती कर रही है बच्चे को कि सो जा; अब नौ बज गए, अब सोने का समय हो गया। और बच्चा सोना नहीं चाहता।

The devotees divided the night into four pehar. The first watch: all are awake. In fact, sleeping in the first watch is difficult. This happens daily in every home. The mother forces the child: go to sleep; it’s nine o’clock now, time to sleep. And the child does not want to sleep.

पहले पहर में सोना मुश्किल। पहले पहर में जागना सुगम। क्योंकि दिन भर जागे हैं, तो जाग सब तरफ छा गई है। दिन भर सोचा है, विचारा है, काम किए हैं, उनकी धुन गूंजती रह गई है।

In the first watch, sleep is difficult; waking is easy. Because you have been awake the whole day, wakefulness pervades. You have thought, reflected, worked; their vibration continues to hum.

इसलिए पहले पहर में सोना मुश्किल। दिन भर की ध्वनियां, आवाजें, शोरगुल, मन को शांत नहीं होने देते; शिथिल नहीं होने देते।

Thus in the first watch sleep is difficult. The day’s sounds, noises, uproar do not let the mind become quiet, do not let it relax.

जितना तुम्हारा जीवन कार्यकलाप से भरा होगा, उतना ही जल्दी सोना मुश्किल हो जाएगा। बिस्तर पर पड़े रहोगे और नींद न आएगी।

The more your life is full of activity, the more difficult it will be to sleep quickly. You will lie in bed and sleep will not come.

नींद कहां से आए? दिन पीछा नहीं छोड़ता। वह दिवस भर की धूल उड़ती ही चली जाती है। किसी से झगड़ लिए थे, वह झगड़ा अभी चल रहा है। किसी ने सम्मान किया था, वह गुदगुदी अभी भी बाकी है। कहीं झंझट में पड़ गए थे, वह झंझट पीछा नहीं छोड़ती।

From where will sleep come? The day does not let go. The dust of the whole day keeps flying. You quarreled with someone—the quarrel is still going on. Someone honored you—that tickle still lingers. You got entangled in some hassle—that hassle does not leave you.

दिन भर में बहुत से जाल फैलाए; दूसरों को फंसाने को फैलाए होंगे, अब उन जालों में खुद फंसे हो। दिन भर अभ्यास किया, अपने साथ जबर्दस्ती की; तनाव पाले; बेचैनियां इकट्ठी कीं; अब उस ढेरी पर बैठे हो; अब नींद नहीं आती।

During the day you spread many nets to trap others—now you are trapped in those very nets. You practiced all day, forced yourself, nursed strains, gathered anxieties; now you sit atop that heap, now sleep does not come.

तो जितने कार्यकलाप से भरा हुआ दिन होगा, उतनी ही मुश्किल हो जाएगी निद्रा--पहले पहर में।

So the more activity-filled the day, the more difficult the first watch of sleep becomes.

जैसे-जैसे सभ्यता जटिल होती है, संस्कृति जटिल होती है, वैसे-वैसे लोगों की नींद खोने लगती है। पहले पहर में क्या, दूसरे पहर में भी नींद नहीं आती! रातें जगावन हो जाती हैं; निद्रा सपना हो जाती है।

As civilization grows complex, culture becomes complex, people begin to lose sleep. Not only in the first watch—even in the second watch sleep does not come! Nights become wakeful; sleep becomes a dream.

करवटें बदलते हैं लोग बिस्तर पर; सोना चाहते हैं और नहीं सो सकते। खोना चाहते हैं थोड़ी देर को अंधकार में; लीन हो जाना चाहते हैं थोड़ी देर को अहंकार के बाहर; थोड़ी देर भूल जाना चाहते हैं संसार; लेकिन संसार इतना ज्यादा है... संसार के कारण नहीं, तुम्हारे ही कारण।

People toss and turn on the bed; they wish to sleep and cannot. They want to lose themselves for a while in darkness; to merge for a while outside the ego; to forget the world for a while—but the world is too much... Not because of the world, but because of you.

संसार ने तुम्हें नहीं पकड़ा है, तुमने ही संसार को पकड़ा है। लेकिन दिन भर अभ्यास करते हो पकड़ने का; एकदम से छोड़ोगे कैसे? दफ्तर घर आ जाता है। फाइलें सिर में चली आती हैं। खाते-बही साथ बैठे रहते हैं। तुम जो दिन भर करते हो, वही चलता रहता है--चलता जाता है। उसकी एक अनवरत धारा है।

The world has not seized you; you have seized the world. But you practice seizing the whole day—how will you drop it all at once? The office comes home. Files enter the head. Ledgers sit by your side. What you do all day keeps running—keeps going. It has an unbroken stream.

जैसे भक्त को भगवान का नाम चलता भीतर, ऐसे तुम्हें संसार की याददाश्त चलती भीतर। जैसे तुम संसार की याददाश्त के मात्र साक्षी रह जाते हो; तुम्हारे किए कुछ नहीं होता; ऐसे ही भक्त परमात्मा की याददाश्त का साक्षी रह जाता है। अच्छा है, संसार से समझोगे तो तुम्हें समझ में आ जाएगी बात।

As a devotee’s remembrance of God keeps running within, so your memory of the world keeps running within. Just as you remain the mere witness of the memory of the world; nothing happens by your doing; so the bhakta remains the witness of the Divine remembrance. Good—if you understand by way of the world, you will understand this matter.

जैसे संसार भुलाए नहीं भूलता, ऐसे भक्त को भगवान भुलाए नहीं भूलता। और जैसे तुम्हें भगवान याद किए-किए नहीं आता, छुटक-छुटक जाता है; फिसल-फिसल जाते हो; वैसे भक्त को संसार याद किए-किए भी नहीं आता; छूट-छूट जाता है; भूल-भूल जाता है।

As the world, however much you try, does not get forgotten, so the bhakta, however much he tries, cannot forget God. And just as to you God does not come by trying to remember—He keeps slipping away—so to the bhakta the world, however much it tries, does not arrive—keeps dropping away, keeps being forgotten.

भक्त तुमसे बिलकुल विपरीत दशा में है।

The devotee is in a state utterly opposite to you.

यह जो रात्रि का पहला पहर है, इसमें सभी सामान्यतया जागते हैं। इसमें जागना विशिष्टता नहीं है। इसमें सो जाना विशिष्टता है। इसमें वही सो सकता है, जो निर्दोष है। इसमें वही सो सकता है, जिसकी संसार के ऊपर कोई बहुत आसक्ति, पकड़ नहीं; संसार का रोग जिसे नहीं है। इसमें भक्त ही सो सकता है। इसमें वही आदमी सो सकता है, जिसको मैं संन्यस्त कहता हूं।

This first watch of the night—everyone, generally, is awake. Therein waking is no distinction. Therein sleeping is distinction. There only one who is blameless can sleep. There only one can sleep whose grasp and obsession for the world is light; one who is not diseased by the world. There only the bhakta sleeps. There only the one whom I call sannyast can sleep.

संन्यस्त कभी भी सो सकता है और कभी भी जाग सकता है। जागने और सोने में संन्यस्त को कोई बाधा नहीं है। जब चाहा, जैसा चाहा, वैसा हो जाएगा। आंख बंद की, तो सो जाएगा; आंख खोली, तो उठ आएगा। न तो उठते वक्त कोई बाधा अनुभव होगी, न सोते वक्त कोई बाधा अनुभव होगी।

A sannyast can sleep any time and can wake any time. For a sannyast, waking and sleeping have no hurdles. When he wishes, as he wishes, so it becomes. He closes his eyes—he sleeps; he opens his eyes—he rises. Neither at rising will he feel any obstacle nor at sleeping will he feel any obstacle.

निर्बाध जिसका चित्त हो गया, वही पहले पहर में सो पाएगा। छोटे बच्चे सो जाते हैं; आदिवासी जंगल के सो जाते हैं; या साधु-संत सो जाते हैं। नहीं तो पहले पहर में सोना बहुत मुश्किल है।

He whose consciousness has become unobstructed—he sleeps in the first watch. Small children sleep; tribals of the forest sleep; or sadhus-saints sleep. Otherwise, sleeping in the first watch is very difficult.

फिर दूसरा पहर है। दूसरे पहर में भोगी जागता। दूसरे पहर में वासनाग्रस्त जागता। इसलिए जो संस्कृति बहुत भोगपूर्ण होती है, दूसरा पहर रात का राग-रंग का हो जाता है। जैसे पश्चिम में नाइट-क्लब हैं, नाच-गान है, होटल हैं, खाना-पीना है, पार्टी-उत्सव है। वह सब रात्रि के दूसरे पहर में। सांझ को जल्दी सो जाने की बात, आदिम मालूम पड़ती है। असली जीवन तो रात में ही शुरू होता है। तो दूसरे पहर में भोगी जागता है।

Then comes the second watch. In the second watch the pleasure-seeker wakes. In the second watch the lust-driven wakes. Therefore in cultures full of indulgence, the second watch of the night becomes the watch of revelry. As in the West—night clubs, dance and song, hotels, eating and drinking, parties, festivals. All that in the second watch. Sleeping early at dusk appears primitive. Real life begins at night. So in the second watch the pleasure-seeker wakes.

इस तरह हम और भीतर चलेंगे इसमें, तो समझ में आएगा कि क्या प्रयोजन है!

If we go still further inward, the purpose will become clear!

तीसरे पहर में चोर जागता है। चोर की तो तभी बनती है, जब सब सो गए हों। चोर के जागने का मतलब है कि जिनसे चुराना है, वे अब सो गए होंगे। दूसरे पहर में भोगी जागे होते हैं और उन्हीं के पास पैसा-लत्ता है; जो कुछ भी है, उन्हीं के पास है। पहले पहर में तो साधु सो सकते हैं। उनके पास कुछ है नहीं। चोर जाग कर भी क्या करे? साधु के पास कुछ है नहीं, चोर चुराएगा भी क्या! या साधु के पास जो है, उसमें चोर को उत्सुकता नहीं है।

In the third watch the thief wakes. The thief’s turn comes only when all have slept. For the thief to wake means: those from whom he will steal must now have slept. In the second watch the pleasure-seekers are awake—and they have the money, the clothes; whatever there is, it is with them. In the first watch only sadhus might be awake. They have nothing. What shall a thief do awake? The sadhu has nothing; what will the thief steal? Or what the sadhu has, the thief has no curiosity for it.

एक झेन फकीर के घर एक चोर ने प्रवेश किया। फकीर अपना कंबल ओढ़ कर सोया था। यह देख कर कि चोर इतनी दूर से आया है... अंधेरी रात, अभी चांद उगने को ही है। इस फकीर की झोपड़ी खोजता हुआ, टटोलता हुआ जंगल में आ गया है।

A Zen fakir’s hut—into it a thief entered. The fakir was asleep wrapped in his blanket. Seeing that the thief had come from so far... a dark night, the moon about to rise. Searching for this fakir’s hut, feeling his way through the jungle, he has arrived.

फकीर बड़ा बेचैन होने लगा और घर में कुछ है नहीं। और जो है घर में, वह तो चोर चाहेगा नहीं। फकीर उंड़ेल सकता है अपनी समाधि; फकीर दे सकता है अपना अमृत; मगर उसके लिए तो चोर का पात्र तैयार नहीं है। और चोर उस लिए आया भी नहीं है। और बिन मांगे जो मिले, उसको हम समझ भी नहीं पाते।

The fakir became very restless, and there was nothing in the house. And what was in the house the thief would not want. The fakir could pour out his Samadhi; he could give his nectar. But for that the thief’s vessel was not ready. And the thief had not come for that. And what comes unasked—we do not recognize it.

अब यह बड़ा फकीर था, बुद्धत्व को उपलब्ध व्यक्ति था। मगर चोर को बुद्धत्व में तो रस ही नहीं। चोर बुद्धत्व का क्या करे? चोर के हाथ तो जेब तक जाते हैं, हृदय तक नहीं।

This was a great fakir, one who had attained Buddhahood. But the thief had no relish for Buddhahood. What will the thief do with enlightenment? The thief’s hand reaches only to the pocket, not to the heart.

और घर में कुछ है नहीं; फकीर बेचैन होने लगा कि बेचारा, इतनी दूर आया! कुछ और उपाय न देख कर जब चोर जाने लगा, तो उसने कहा: रुक भाई! मुझे क्षमा कर। पहले खबर की होती तो मैं कुछ इंतजाम कर लेता। तू इतनी दूर आए और खाली हाथ जाए, हमें बड़ा दुख हो जाएगा। यह कंबल लेता जा; यही मेरे पास है।

And there was nothing in the house; the fakir grew restless: poor fellow, he has come from so far! Seeing no other way, when the thief was about to go, he said: Wait, brother! Forgive me. If you had sent word earlier I would have made some arrangement. You have come from so far, and if you go empty-handed, I will feel great sorrow. Take this blanket—this is all I have.

फकीर नंगा था और कंबल था।

The fakir was naked; and the blanket was his.

चोर बड़ा झिझका, बड़ा घबड़ाया। ऐसे तो किसी आदमी के घर में कभी चोरी करने गया भी नहीं था, जो अपने से दे दे। और देखा कि फकीर नंगा है और ठंडी रात है; चांद उगने लगा था, तो फकीर दिखाई पड़ने लगा था कि नंगा है। खिड़की से चांद झांक रहा था। लेकिन चोर इतना डर गया कि कुछ कह न सका; जल्दी से कंबल लेकर जाने लगा। बाहर दरवाजे के निकला था कि फकीर ने कहा: सुन, धन्यवाद तो दे दे! ऐसी जल्दी क्या? और कंबल तो थोड़े दिन काम आएगा, धन्यवाद बहुत दिन काम आएगा। धन्यवाद तो दे ही दे।

The thief hesitated, grew frightened. He had never gone to steal in any house where the man would give of his own accord. And he saw the fakir was naked and it was a cold night; the moon had begun to rise, so it became visible that he was naked. From the window the moon peeped in. But the thief was so scared he could say nothing; quickly taking the blanket he began to go. At the door outside the fakir said: Listen—at least give thanks! What’s the hurry? And the blanket will be of use for a few days; gratitude will serve you long. Do give thanks.

चोर ने घबड़ाहट में धन्यवाद भी दे दिया; भाग गया। वर्षों बाद पकड़ा गया। और चोरियां थीं उसके नाम पर, उसी में यह कंबल भी पकड़ा गया। यह कम्बल प्रसिद्ध कंबल था उस फकीर का। तो मजिस्ट्रेट पहचान गया। वह फकीर भी बुलाया गया।

In panic the thief also said thanks; and fled. Years later he was caught. He had many thefts in his name, and this blanket too was seized among them. It was that famous blanket of the fakir. The magistrate recognized it. The fakir too was called.

मजिस्ट्रेट ने कहा: अगर तुम कह दो कि इस आदमी ने चोरी की तुम्हारे घर, तो हमें किसी और चोरी का प्रमाण खोजने की जरूरत नहीं रह जाएगी। यह काफी है। लेकिन फकीर बोला: नहीं, यह आदमी और चोर! यह आदमी चोर जरा भी नहीं है। मैंने कंबल भेंट किया था। इसने धन्यवाद दे दिया था, बात खत्म हो गई थी। चोरी? नहीं, इस आदमी ने चोरी जरा भी नहीं की।

The magistrate said: If you say that this man committed theft in your house, we’ll need no other proof of any other theft. This will be enough. But the fakir said: No—this man and a thief? Not in the least. I gifted the blanket. He gave thanks; the matter ended. Theft? No, this man didn’t commit any theft at all.

चोर छूटा तो सीधा फकीर के घर पहुंचा। चरणों में गिर पड़ा और कहा: उस दिन तो चूक गया, क्योंकि मेरी कोई दृष्टि न थी, लेकिन तुम उस रात से मेरे पीछे लगे रहे हो। यह तुम्हारा कंबल क्या है! यह तुम्हारी याद दिलाता रहा। वह तुम्हारा शांत चेहरा; वह चांद की रोशनी में तुम्हारा नग्न खड़ा होना; वह तुम्हारा मुझे पुकारना और कंबल भेंट दे देना! और वह तुम्हारा कहना कि धन्यवाद दे जा। कंबल तो थोड़े बहुत दिन में खत्म हो जाएगा; धन्यवाद आगे तक काम आएगा। वह फिर मेरा पीछा करता रहा। वे तुम्हारी आंखें मैं भूल न सका। वह तुम्हारी आवाज, वह तुम्हारी करुणा मैं भूल न सका। आज सच में ही चोरी करने आया हूं। लेकिन आज वही, जो तुम्हारे पास है--दो। अब तुम्हारा होकर आया हूं।

When the thief was released he went straight to the fakir’s hut. He fell at his feet and said: That day I missed, for I had no eyes to see—but since that night you have followed me. What is this blanket of yours! It kept reminding me of you. That quiet face of yours; you, standing naked in the moonlight; your calling me and gifting the blanket! And your saying: give thanks. The blanket will be used up in a few days; gratitude will serve far longer. That kept following me. I could not forget your eyes. I could not forget your voice, your compassion. Today I have truly come to steal. But today give me that which you have. I have come to be yours.

फकीर के पास जाओगे, तो चुराने योग्य तो बहुत है। ईजिप्त में कहावत है कि जब तक शिष्य चुराने में कुशल न हो, गुरु से कुछ पा न सकेगा। महत्वपूर्ण कहावत है।

Go to a fakir—there is much to steal. In Egypt there is a saying: until a disciple becomes skilled at stealing, he will not obtain anything from the Master. It is an important saying.

गुरु के पास बहुत कुछ है, लेकिन पहले तो उसे देखने की दृष्टि चाहिए, उसकी चाहत चाहिए। और फिर गुरु तुम्हें दे नहीं सकता। क्योंकि कुछ बातें ऐसी हैं जो दी नहीं जा सकतीं, सिर्फ ली जा सकती हैं। तुम चाहो तो ले लो, तुम न चाहो तो कोई तुम्हें दे नहीं सकता।

The Master has so much, but first there must be the eyes to see it, the longing for it. And then the Master cannot give you certain things. Some things cannot be given—only taken. If you want, take them; if you do not want, no one can give them to you.

गुरु तो बहती गंगा है। तुम चाहो तो पी लो, तुम न चाहो तो किनारे पर खड़े प्यासे रह जाओ। और गंगा से तुम जब पीते हो, तब चोरी ही है। क्योंकि गंगा से आज्ञा भी कहां लेते हो? और आज्ञा लेने का उपाय भी कहां है? ऐसी ही चैतन्य की धारा है। लेकिन तुम्हें जब चाहत होगी तब...।

The Master is a flowing Ganga. If you wish, drink; if you do not, you can stand on the bank and remain thirsty. And when you drink from the Ganga, it is indeed theft. For do you take permission from the Ganga? And what way is there to take permission? Such is the stream of consciousness. But only when you have the longing...

तो पहले पहर जो सो जाते हैं, उनके पास तो चोरों को चुराने को कुछ है नहीं। और दूसरे पहर जिनके पास है, वे तो जागे ही रहते हैं, पहले पहर, दूसरे पहर जागे ही रहते हैं। जब भोगी सो जाते हैं, तब चोर की घड़ी आती है। रात का तीसरा पहर चोर जागता है। और रात के चौथे पहर साधु जागता है, संन्यासी जागता है।

So those who sleep in the first watch—the thieves find nothing to steal from them. And those in the second watch who have something, they are awake in the first and second watch. When the pleasure-seekers sleep, the thief’s hour arrives. In the third watch of night the thief wakes. And in the fourth watch of night the sadhu wakes, the sannyasi wakes.

चौथा पहर सबसे कठिन पहर है जागने के लिए। पहला पहर सबसे सरल पहर है जागने के लिए। सभी जागते हैं। सिर्फ साधु ही सो सकते हैं।

The fourth watch is the hardest to wake in. The first is the easiest to wake in—everyone is awake. Only the sadhus can sleep.

चौथा पहर सबसे कठिन है, जागने के लिए, क्योंकि नींद सबसे गहरी होती है चौथे पहर में। सभी सोते हैं, सिर्फ साधु ही जाग सकता है।

The fourth watch is the hardest to wake in, because sleep is deepest in the fourth watch. All sleep; only the sadhu can wake.

अब इस बात को भी ठीक से समझ लो।

Now understand this rightly too.

हमने चार अवस्थाएं बांटी हैं चेतना की। पहली अवस्था को कहते हैं: जाग्रत--तथाकथित जाग्रत; जिसमें हम जागे हुए हैं। तथाकथित इसलिए कि यह कोई असली जागरण नहीं है। बस, आंखें खुली हैं। जागे क्या खाक!

We have divided consciousness into four states. The first is called Jagrat—the so-called waking state, in which we are awake. So-called, because it is not real awakening. Yes, the eyes are open. Awake—what awake!

बुद्ध जागते हैं। फिर तो आंख भी बंद हो, तो भी जागे रहते हैं। और तुम तो आंख भी खुली हो, तो भी सोए ही हुए हो। लेकिन जागते से लगते हो--जागे-जागे लगते हो, इसलिए तथाकथित जागरण। पहली घड़ी; पहला भेद--चेतना का।

Buddhas are awake. Even with eyes closed, they remain awake. And you—even with eyes open, you remain asleep. But you appear as though awake—appear awake—hence so-called awakening. The first phase, the first differentiation of consciousness.

दूसरा: स्वप्न। जब तुम सोए हो, लेकिन एकदम सोए भी नहीं, सपने चल रहे हैं। तुम्हारा जागरण भी जागरण नहीं, तुम्हारा सोना भी सोना नहीं!

Second: Swapna—dream. When you are asleep, but not quite; dreams are running. Your waking is not waking; your sleeping is not sleeping!

सांसारिक आदमी बड़ी उलझन है। जागते में सोया रहता है, सोते में जागता रहता है। सोने में भी पूरा नहीं होता; सपने चल रहे हैं!

The worldly man is a great puzzle. He remains asleep while waking, remains waking while asleep. Even in sleep he is not complete; dreams are running!

और सपने क्या हैं? तुम्हारे दैनंदिन जीवन का ही प्रतिफलन हैं। वे ही आवाजें, वे ही रंग, वे ही ढंग, फिर-फिर नये रूप लेते हैं। मन उन्हीं-उन्हीं में बार-बार लौट जाता है। अब वस्तुएं नहीं हैं, तो विचार ही काफी है। संसार बंद हो गया है, क्योंकि आंख बंद है। तो तुम अपना ही संसार फैला लेते हो। चल-चित्र देखने जाने की जरूरत नहीं है। इतना तो देखते हो रोज तुम चल-चित्र! पर्दे पर मन के कितने चित्र देखते हो? तो दूसरी अवस्था है: स्वप्न।

And what are dreams? They are the reflections of your daily life. The same sounds, the same colors, the same patterns assume new forms again and again. The mind returns over and over to them. Now objects are not present; thought is enough. The world is closed because the eyes are closed. So you spread your own world. No need to go watch a motion picture; how many pictures do you watch daily on the screen of the mind? The second state is Swapna.

तीसरी अवस्था है: सुषुप्ति। ऐसे सो गए कि स्वप्न भी न रहा। लेकिन स्वप्न के साथ ही साथ तुम भी चले गए; तुम भी न बचे। सुषुप्ति का अर्थ है: न स्वप्न रहा, न सोने वाला रहा। तुम्हें अपनी याद भी न रही।

The third state is Sushupti—so asleep that even dream does not remain. But along with the dream, you too are gone; you do not remain either. Sushupti means: no dream remains, nor does the sleeper remain. You yourself do not even remain in memory.

तुम्हें अपनी थोड़ी-थोड़ी याद तभी रहती है, जब कुछ अड़चन होती रहे। बाहर कुछ अड़चन हो, तो तुम्हें थोड़ी याद रहती है। भीतर कुछ अड़चन हो, तो तुम्हें थोड़ी याद रहती है। अड़चन में ही तुम्हें याद रहती है। कांटा चुभता रहे, तो तुम्हें थोड़ी याद रहती है। कांटा बिलकुल न चुभे, तो तुम बिलकुल बेहोश हो जाते हो; फिर तुम्हें कुछ होश रहता ही नहीं।

A little of your self-awareness remains only when some hindrance remains. If outside some disturbance, a little memory remains; if inside some disturbance, a little memory remains. Only in hindrance does memory remain. If the thorn keeps pricking, a little awareness remains. If the thorn does not prick at all, you become completely unconscious; then you have no awareness left.

संस्कृत में प्यारा शब्द है: ‘वेदना।’ वेदना के दो अर्थ होते हैं: दुख और बोध। वेदना उसी धातु से बना है, जिससे वेद; जिससे विद्वान, बोध, होश।

Sanskrit has a lovely word: “vedana.” It has two meanings: pain and awareness. Vedana comes from the same root as Veda; from which 'vidvan', knowing, consciousness.

यह बड़े मजे का शब्द है--वेदना। और इसके दो अर्थ हैं, जिनमें कोई तालमेल नहीं दिखाई पड़ता। एक अर्थ है: दुख; और एक अर्थ है: जागरण। मगर तालमेल है। जिसने भी यह शब्द गढ़ा होगा, वह भाषाशास्त्री ही नहीं रहा होगा। उसने जीवन के शास्त्र को समझा होगा--कि तुम्हारा जो बोध है तथाकथित, तुम्हारा जो वेद है, वह तुम्हारे दुख पर निर्भर है। इधर दुख गया कि उधर बोध गया।

It is a delightful word—vedana. And it carries two meanings which appear to have no harmony: one is pain; the other is awakening. But there is harmony. Whoever coined this word would not have been only a grammarian. He would have understood the scripture of life—that your so-called awareness, your Veda, depends on your pain. As pain goes, awareness goes.

जागे रहते हो, तो बाहर का दुख है: यह हवाई जहाज जा रहा है, यह ट्रेन जा रही है, यह रास्ते पर शोरगुल हो रहा है, यह बच्चा चिल्ला रहा है; कोई रो रहा है; कोई झगड़ रहा है। यह सब उपद्रव चल रहा है। इस उपद्रव के कांटे चुभ रहे हैं, तो तुम्हें थोड़ी सी याद बनी रहती है, धीमी-धीमी, कि ‘मैं’ हूं। यह भी बहुत धीमी-धीमी, बहुत भीनी-भीनी। किसी काम आ जाए, ऐसी नहीं। बस, जरा सी एक झलक बनी रहती है, एक टिमटिमाती सी ज्योति बनी रहती है कि ‘मैं’ हूं। लेकिन इसमें होने के लिए सब उपद्रव चलता रहता है। तो इसकी चोट पड़े, तो तुम्हें याद रहती है।

You remain awake only because there is outer pain: this airplane is passing, this train is going, there is noise on the road, this child is crying; someone is weeping; someone is quarrelling. All this nuisance goes on. The thorns of this nuisance keep pricking; so a slight memory remains, faint, that “I am.” That too very faint, very soft. Not of any great use—just a slight glimmer, a flicker remains that “I am.” But to be in that slight being, all this outward uproar has to go on. Its blow must fall, then you remember.

रात सपने में भी तुम्हें याद रहती है। पहाड़ से फेंके जा रहे हो और एक चट्टान तुम्हारी छाती पर गिर रही है, तो तुम्हें याद रहती है। कोई बेचैनी बनी रहती है सपने में, तो याद रहती है।

At night, in dreams too, you remember. You are being thrown from a mountain and a rock falls on your chest—then you remember. If some unease persists in the dream, memory remains.

सुषुप्ति का अर्थ है: न तो बाहर की कोई बेचैनी रही, न भीतर की कोई बेचैनी रही। लेकिन जैसे ही चैन आया, वैसे ही तुम गए। सुषुप्ति में तुम मूर्च्छित हो जाते हो। सुषुप्ति यानी मूर्च्छना!

Sushupti means: neither outer unease remains, nor inner unease. But the moment ease arrives, you are gone. In Sushupti you faint. Sushupti—meaning swoon!

ये तीन सामान्य दशाएं हैं। चौथी दशा का नाम है: तुरीय। तुरीय का अर्थ होता है सिर्फ--चौथी दशा। शब्द का अर्थ होता है: चौथा। उसको कोई नाम नहीं दिया है; क्योंकि हमारे पास कोई नाम देने योग्य शब्द नहीं है। तो उसको सिर्फ चौथी दशा कहा है--तुरीय।

These are the three ordinary states. The fourth is called Turiya. Turiya means simply—the fourth state. The word itself means: the fourth. It has not been given any other name; because we have no word adequate to name it. So it is called only the fourth—Turiya.

तुरीय का अर्थ होता है: बेचैनी जरा भी न रही--न बाहर की, न भीतर की; मगर होश पूरा है। वेदना तो न रही, वेद पूरा है। अब होश के लिए किसी चोट की जरूरत नहीं है। अब बिना चोट के होश है।

Turiya means: not a trace of unease remains—neither outer nor inner; yet awareness is complete. Vedana—pain—is not, but Veda—knowing—is full. Now awareness needs no blow to be.

यह जो तुरीय की अवस्था है, यह जागरण की, वास्तविक जागरण की अवस्था है। और यह बड़ी अनूठी अवस्था है। यह ऐसी अनूठी अवस्था है कि शरीर सो जाता है, मगर तुरीय की अवस्था में जो व्यक्ति है, वह जागा रहता है। शरीर ही सोता है फिर, अंतस-चेतना कभी नहीं सोती। अंतस-चेतना जागी ही रहती है। वह दीया जलता ही रहता है। वह अखंड जलता है।

This Turiya is the state of awakening—real awakening. And it is a very unique state. It is so unique that the body sleeps, but the one abiding in Turiya remains awake. Then only the body sleeps; the inner consciousness never sleeps. The inner flame remains lit. It burns uninterruptedly.

ये चार अवस्थाएं हैं। इन्हीं चार के आधार पर रात को भी ज्ञानियों ने चार अवस्थाओं में बांट दिया है।

There are these four states. On their basis the knowers have divided the night into four watches.

पहली साधारण अवस्था है: जागरण की--तथाकथित जागरण की। सभी जागे रहते हैं। दूसरी अवस्था है: स्वप्न जैसी--भोग की। भोग यानी स्वप्न। भोग का अर्थ होता है: सपना। कोई धन का सपना देख रहा है कि इतना धन हो जाए, तो मजे में हो जाऊंगा। कोई देख रहा है: ऐसी सुंदर स्त्री मिल जाए, ऐसा सुंदर पुरुष मिल जाए; ऐसा पद मिल जाए, ऐसा कुछ हो जाए--तो सपना है। भोग यानी सपना।

The first ordinary state is waking—so-called waking—everyone is awake. The second is dream-like—of indulgence. Indulgence means dream. Indulgence is dream. Someone is dreaming wealth—that if so much money comes, I’ll be comfortable. Someone dreams: if such a beautiful woman, such a handsome man comes; if such a position comes, if such and such happens—it is a dream. Indulgence is dream.

दूसरी अवस्था सपनों से भरे हुए लोगों की। और तीसरी अवस्था पाप की, चोरी की, हत्या की, घृणा की, क्रोध की। वह सुषुप्ति की अवस्था है। सब होश खो गया। उतना भी होश न रहा, जितना सामान्य आदमी को होता है; वह भी गया। तो तीसरी अवस्था चोर की, हत्यारे की, अपराधी की।

The second watch belongs to those full of dreaming. And the third is of sin, of theft, of murder, of hatred, of anger. That is the state of Sushupti. All awareness is lost—even that minimal awareness common people have goes too. So the third watch belongs to the thief, the murderer, the criminal.

और चौथा जो रात का पहर है, वह समानांतर है तुरीय के।अगर चौथे में जाग गए, तो तुरीय में जाग गए। अब यह जो चौथा पहर है, यह एक तरह से और भी समझ लेना।

And the fourth watch of night is parallel to Turiya. If you wake in the fourth, you wake in Turiya. Now understand this fourth watch in another way too.

नींद, वैज्ञानिकों के हिसाब से, रात के अंतिम पहर में सर्वाधिक गहरी होती है। तीन से पांच या चार से छह। प्रत्येक व्यक्ति को थोड़ा-थोड़ा भेद होता है, लेकिन दो घंटे जो अंतिम हैं, वे सर्वाधिक गहरे होते हैं। सुषुप्ति के होते हैं, स्वप्न भी नहीं रह जाता। तो परम शांति होती है। यद्यपि तुम भी नहीं रह जाते, लेकिन फिर भी शांति होती है।

By the scientists’ reckoning, in the last watch of night sleep is deepest. Three to five, or four to six. Each person differs slightly, but the last two hours are the deepest. They are of Sushupti—dreams do not remain. There is supreme peace. Though you too do not remain, yet there is peace.

जिस आदमी को रोज दो घंटे सुषुप्ति के मिल जाते हैं, वह तरोताजा होकर उठता है। सुबह उसके जीवन में तुम लहर ताजगी की देखोगे। थकान गई, थका-मांदापन गया। फिर जीवन का उल्हास, फिर उत्साह, फिर उत्सव। रात ने सब चिंताएं छीन लीं। रात ने सब दर्द छीन लिए। रात मलहम-पट्टी कर गई। रात सब घाव भर गई। वह जो दो घंटे तुम खो गए थे बिलकुल, उन खो गए दो घंटों में प्रकृति ने बहुत सा काम कर दिया। जो-जो तुमने खराब कर लिया था पिछले दिन, प्रकृति सब ठीक जमा गई; सब व्यवस्था बिठा गई। तार ढीले पड़ गए थे वीणा के; कस गई। तार ज्यादा कस गए थे, तो ढीले कर गई। लेकिन संतुलन बिठा गई; साज ठीक कर गई। इसलिए सुबह तुम साज की अवस्था में होते हो।

The person who daily receives two hours of Sushupti rises refreshed. In the morning you will see a wave of freshness in his life. Fatigue gone, exhaustion gone. Again the zest of life, again enthusiasm, again festivity. Night steals all anxieties. Night steals all hurts. Night applies balm and bandage. Night heals all wounds. In those two hours when you were utterly lost, nature did much work. Whatever you had ruined the previous day, nature set right; everything was re-adjusted. The strings of the veena had loosened—were tightened. If strings had tightened too much—they were loosened. Balance was restored; the instrument was tuned. Therefore in the morning you are in tune.

तुम सुबह देखते हो? तुम और ही ढंग के आदमी होते हो, अगर रात ठीक से सो लिए। तुम ज्यादा प्रेमपूर्ण होते हो; ज्यादा दयापूर्ण होते हो; ज्यादा करुणापूर्ण होते हो। तुम्हें वृक्ष ज्यादा हरे दिखाई पड़ते हैं; फूल ज्यादा सुर्ख दिखाई पड़ते हैं, पक्षियों के गीत तुम्हारे कानों में स्पष्ट सुनाई पड़ते हैं। सूरज, सूरज की रोशनी, आकाश की नीलिमा--सब आकर्षित करते हैं। सुबह फिर तुम ऐसे हो जैसे छोटा बच्चा होता है। थोड़ी देर को ही सही, शायद क्षण भर को, दो क्षण को, कुछ पलों को, मगर तुम सुबह बड़े ताजे होते हो।

Do you see mornings? You are of a different quality if the night’s sleep has been right. You are more loving, more compassionate, more kind. Trees appear greener; flowers redder; the birds’ songs sound clear in your ears. The sun, its light, the blue of the sky—all attract. In the morning, even if for a while, perhaps for a moment, two moments, a few moments—you are very fresh.

सुबह तुम से कोई कहे चोरी करो, तो तुम शायद न कर पाओ। सुबह तुमसे कोई कहे कि किसी का कुछ छीन लो, तो शायद तुम न छीन पाओ।

In the morning, if someone asks you to steal, you may not. If someone asks you to snatch from another, you may not.

सुबह देना सरल है, छीनना कठिन है। देना आसान है, मांगना कठिन है। सुबह दान सुगम है, छीन-झपट मुश्किल है।

In the morning giving is simple, snatching is hard. Giving is easy, begging is hard. In the morning alms are easy, grabbing difficult.

सुबह प्रार्थना सरलता से हो सकती है। यही प्रार्थना सांझ होते-होते मुश्किल हो जाएगी। सुबह तुम आदमी पर भरोसा कर सकते हो, क्योंकि अपने पर भरोसा है। सांझ आते-आते तो आदमी पर अविश्वास हो जाता है, क्योंकि अपने पर अविश्वास हो जाता है। सांझ तक तो तुम हार चुके, दौड़ चुके, गिर चुके, धूल-धूसरित हो चुके। सब चेष्टा कर ली और विषाद हाथ लगा; अब कैसा भरोसा!

In the morning prayer can happen simply. The same prayer will become difficult by evening. In the morning you can trust man, because you trust yourself. By evening you distrust man, because you have lost trust in yourself. By evening you have stumbled, run, fallen, been dust-laden. All efforts made—and dismay in hand; what trust now!

सुबह तुममें ताजगी होती है, आत्मविश्वास होता है, भरोसा होता है। वह दो घंटे जो गहरी नींद आ जाती है... वैज्ञानिक हिसाब से...।

In the morning you have freshness, self-confidence, trust. Those two hours of deep sleep... by scientific reckoning...

और वैज्ञानिक हिसाब भक्तों और योगियों के हिसाब से बिलकुल मेल खा रहा है। वैज्ञानिक हिसाब से दो घंटे आदमी के शरीर का तापमान दो डिग्री नीचे गिर जाता है। सुबह-सुबह, रात के जाते-जाते तुम्हें जो थोड़ी हलकी-हलकी सर्दी, मीठी-मीठी सर्दी लगती है और एक कंबल और खींच लेने का मन होता है, उसका कारण इतना ही नहीं कि सुबह ठंडी होती है। उसका असली कारण यह है कि तुम्हारे शरीर का तापमान दो डिग्री नीचे गिर जाता है। तुम थोड़े ठंडे हो गए होते हो। तुम थोड़े शीतल हो गए होते हो। वह जो मन में चलती हुई उधेड़बुन थी, जो तुम्हें गर्म रखती थी, वह जो भीतर चलता हुआ ज्वर था मन का; वह जो तुम्हें पूरा का पूरा उत्तप्त रखता था, वह चला गया। शोरगुल बंद हुआ; बाजार समाप्त हुआ; सपने भी जा चुके। तुम सब भांति शीतल हो गए। उस शीतलता के कारण, उस मन की शीतलता के कारण तुम्हारी देह भी शीतल हो जाती है। दो डिग्री वस्तुतः तापमान नीचे गिर जाता है। और यही दो घंटे सर्वाधिक गहरी नींद के घंटे हैं। ये दो घंटे अगर तुम सो लिए ठीक से, तो सुबह तुम ताजे अनुभव करोगे। स्वस्थ मन हो जाएगा, स्वस्थ तन हो जाएगा।

And the scientists’ reckoning matches exactly with the bhaktas and yogis. By scientific reckoning, in those two hours the body temperature dips by two degrees. That gentle, sweet chill you feel as night departs and morning approaches, and the urge to pull an extra blanket—that is not merely because morning is cool. The real reason: your body temperature drops by two degrees. You have become a little cold. You have become a little cool. That churning of the mind that kept you warm—that inward fever of the mind that kept you entirely heated—has gone. The noise ceased; the marketplace ended; dreams, too, departed. You became cool in every way. Due to that coolness of the mind, your body too becomes cool. By two degrees the temperature truly drops. And these two hours are the deepest sleep. If you sleep well in these two hours, you will feel fresh in the morning. Mind becomes healthy, body becomes healthy.

ये दो घंटे अगर तुम्हें कोई जगा दे, इन दो घंटों में अगर कोई बाधा डाल दे, तो तुम दिन भर चिड़चिड़े और परेशान रहोगे। छह घंटे सो लिए हो रात, वे छह घंटे काम नहीं आएंगे। ये दो घंटे खराब हो गए तो, बस, अड़चन हो जाएगी। ये दो घंटे भी सो लो रात में और तुम रात भर जागते रहो, तो भी काम चल जाएगा।

If someone disturbs you in these two hours, you will remain irritable and troubled all day. You may have slept six hours in the night—of no use. If these two hours go wrong, there will be obstruction. If you sleep only these two hours in the night and remain awake the whole night, even then work will do.

ये दो घंटे, वैज्ञानिक कहते हैं, अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि इन्हीं दो घंटों में तुम्हारी सारी चेतना विलुप्त हो जाती है अंधकार में। अहंकार खो जाता है। बोध सो जाता है। जब तुम नहीं होते, तभी परमात्मा तुम पर काम कर सकता है, प्रकृति तुम पर काम कर सकती है; क्योंकि तुम बाधा नहीं देते।

These two hours, scientists say, are utterly essential, because in these two hours your entire consciousness disappears into darkness. The ego is lost. Knowing sleeps. When you are not, only then can the Divine work upon you; nature can work upon you—because you offer no resistance.

इसलिए तो जब कोई आदमी बीमार होता है, तो डॉक्टर की पहली फिकर होती है कि उसे नींद आ जाए। क्योंकि नींद में ही प्रकृति उसको स्वस्थ कर पाएगी। अगर नींद न आई, तो वह स्वस्थ हो ही न सकेगा। दवाएं कुछ भी न कर सकेंगी। इसलिए नींद की दवा देते हैं मरीज को। वह सो जाए, तो परमात्मा के कुशल हाथ उसे फिर से ठीक कर जाएं, साज को फिर बिठा दें। इसने तो सब खराब कर लिया है; अब परमात्मा का ही सहयोग मिले, तो ठीक हो सकता है।

That is why when someone is ill, the doctor’s first concern is that he sleep. Because only in sleep can nature heal him. If sleep does not come, he cannot be healed. Medicines will do nothing. So they give sleeping medicine to the patient. If he sleeps, then the Divine’s skillful hand will set him right again, tune the instrument. He has spoiled everything; now only God’s cooperation can set it right.

नींद में चुपचाप तुम्हारे भीतर प्रकृति काम करती है।

In sleep, silently, nature works within you.

तो वैज्ञानिक कहते हैं: ये दो घंटे नींद के लिए बड़े अनिवार्य हैं।

So scientists say: these two hours are very necessary for sleep.

लेकिन अब तुम थोड़े हैरान होओगे। संतों ने सदा से कहा है: ये दो घंटे याद के लिए हैं। ऊपर से तो दिखाई पड़ेगा कि यह तो विपरीत बात हो गई, क्योंकि अगर दो घंटे याद करना है, तो जागना पड़ेगा। और जागना पड़ा, तो फिर दिन भर चिड़चिड़ापन रहेगा और प्रकृति को मौका न मिलेगा। यह ऊपर की ही बात है। संतों ने कहा, उसके पीछे कारण है।

But now you will be a little astonished. The saints have always said: these two hours are for remembrance. On the surface it seems the opposite—for if in these two hours you are to remember, you must be awake. And if you are awake, you will remain irritable the whole day and nature will not get the chance. That is only the outer view. The saints have said this with a reason.

ये जो दो घंटे सर्वाधिक गहरी नींद के हैं, ये सर्वाधिक गहराई के भी हैं। इन दो घंटों में तुम अपने हृदय से भी नीचे की गहराई में उतर जाते हो।

These two hours, the deepest sleep, are also the deepest depth. In these two hours you descend below even your heart’s depth.

पहले पहर में सिर में भटकते रहते हो। दूसरे पहर में कंठ में आ जाते हो। तीसरे पहर में हृदय में आ जाते हो। चौथे पहर में हृदय से नीचे उतर जाते हो; अपने अंतस-चेतन में डूब जाते हो।

In the first watch you keep wandering in the head. In the second you come to the throat. In the third you come to the heart. In the fourth you descend below the heart—dive into your inner consciousness.

तो संतों ने कहा कि ये दो घंटे जैसे नींद के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं, सुषुप्ति के लिए सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण हैं, वैसे ही जागरण के लिए भी सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि वहीं से जागरण लाना है। उसी चौथे तल से, उसी तुरीय की अवस्था से जागरण को खींचना है।

So the saints said that just as these two hours are the most important for sleep, for Sushupti, so too they are the most important for awakening. For awakening has to be brought from there—from that fourth level, from that Turiya state.

लेकिन अगर तुम संतों के ढंग से जागो, तो नुकसान न होगा; चिड़चिड़ापन नहीं आएगा। क्यों? क्योंकि संतत्व का पहला सूत्र ही यह है कि अहंभाव न हो। अगर अहंभाव न हो और तुम जाग जाओ इन दो घंटो में, तो जो लाभ नींद से होना था, वह तो हो ही जाएगा, क्योंकि वह अहंभाव के न होने के कारण होता था। और जो लाभ जागरण से होना है, परम लाभ, वह भी हो जाएगा।

But if you wake in the saints’ way, there will be no harm; no irritability. Why? Because the first sutra of saintliness is: let there be no ego-sense. If ego-sense is absent and you wake in these two hours, that benefit that was to come from sleep will still come—because it came due to the absence of ego-sense. And the supreme benefit that comes from awakening will also come.

और ये दो घंटे सर्वाधिक महत्वपूर्ण घंटे हैं तुम्हारे चौबीस घंटे में। यह चौबीस घंटे का जो वर्तुल है, इसमें ये दो घंटे सर्वाधिक मूल्यवान हैं। यहां तुम परमात्मा के निकटतम होते हो। अगर तुम सो गए गहरे, तो परमात्मा को मौका मिलता है कि तुम्हें ठीक कर दे। और अगर जाग गए गहरे, तो परमात्मा से मिलन हो जाता है। क्योंकि परमात्मा करीब होता है। सो गए तो भी लाभ होता है, क्योंकि परमात्मा का हाथ तुम्हारे भीतर जा कर काम कर देता है। जाग गए, तब तो कहना ही क्या! हाथ में हाथ पकड़ लेते हो। जाग गए, तो परमात्मा को रंगे-हाथ पकड़ लेते हो। जाग गए तो मिलन हो जाता है, मुलाकात हो जाती है। और एक बार मुलाकात हो जाए, तो यह मुलाकात फिर चौबीस घंटे जारी रहती है। नहीं सांझ नहीं भोर! फिर सुबह-सांझ का कोई फर्क नहीं पड़ता। फिर दिन-रात कहां? फिर तो सब एक सा हो जाता है।

And these two hours are the most important hours in your twenty-four. In this circle of twenty-four hours, these two hours are the most valuable. Here you are nearest to God. If you sleep deep, God gets the chance to set you right. And if you wake deep, then there is meeting with God. For God is near. If you sleep, still benefit comes—for the hand of God enters within and works. If you wake—what to say! You hold hands with His hand. If you wake, you catch God red-handed. If you wake, there is meeting, there is encounter. And once encounter happens, it continues twenty-four hours. Neither dusk nor dawn. Then morning and evening matter not. Where is day, where is night? All becomes one.

एक दफे उसका हाथ पकड़ में आ जाए, एक दफे पहचान हो जाए, तब तो तुम उसे जगह-जगह पा लोगे, बाजार में भी पा लोगे, पत्नी में भी पा लोगे, बेटे में भी पा लोगे; वृक्ष में, पहाड़-पर्वत में भी पा लोगे। त

ब तो उसके सिवाय कोई है ही नहीं। एक दफे पहचान ही होने की बात है। प्रत्यभिज्ञा हो जाए, एक बार आंख में आंख जुड़ जाए, नजर से नजर मिल जाए, फिर तुम सब जगह पहचान लोगे।

Once His hand is caught, once recognition happens—then you will find Him everywhere: in the marketplace too, in your wife too, in your son too; in the trees, in the mountains and hills too. Then there is none other than He. It is only a matter of that single recognition. Pratyabhijna—once eye meets eye, gaze meets gaze—then you will recognize Him everywhere.

यह जो चौथा पहर है, निश्चित ही बहुमूल्य है। लेकिन संत कहते हैं: जागने का ढंग है उस चौथे पहर में। ऐसे ही जाग जाओगे तो चिड़चिड़े हो जाओगे। प्रभु-स्मरण में जागो, प्रार्थना में जागो, ध्यान में जागो।

This fourth watch is surely most precious. But the saints say: there is a way to wake in that fourth watch. If you wake just so, you will be irritable. Wake in remembrance of the Lord, wake in prayer, wake in meditation.

उस चौथे पहर को रात का ध्यान बना लो। उस समय ध्यान जितनी सुगमता से हो जाएगा, फिर कभी न हो पाएगा। इसलिए पतंजलि ने कहा है: समाधि सुषुप्ति के बहुत करीब है।

Make that fourth watch the meditation of the night. At that time meditation will happen with such ease as never otherwise. Therefore Patanjali has said: Samadhi is very close to Sushupti.

पतंजलि ने तो बड़ी हिम्मत की घोषणा की है कि समाधि और सुषुप्ति एक ही जैसी हैं, जरा सा फर्क है। जरा सा कहो या बहुत बड़ा कहो--एक ही बात है। फर्क इतना है कि सुषुप्ति में होश नहीं होता और समाधि में होश होता है; बाकी सब एक जैसा है।

Patanjali made a most courageous declaration: Samadhi and Sushupti are alike—just a small difference. Call it small, or call it vast—the same thing. The difference is only this: in Sushupti there is no awareness, in Samadhi there is awareness; all else is alike.

सुषुप्ति में भी तुम नहीं होते, समाधि में भी तुम नहीं होते। सुषुप्ति में भी सब शीतल हो गया होता है; समाधि में भी सब शीतल हो गया होता है। सुषुप्ति में भी सारा जगत खो गया और समाधि में भी सारा जगत खो गया। सुषुप्ति में विचार न रहे, स्वप्न न रहे; कोई अंतर्वस्तु न रही; सिर्फ चैतन्य मात्र रहा। और वैसा ही समाधि में। लेकिन सुषुप्ति में चेतना सोई हुई होती है; समाधि में जागी हुई होती है। बस, इतना ही फर्क है।

In Sushupti, you are not; in Samadhi, you are not. In Sushupti everything has become cool; in Samadhi everything has become cool. In Sushupti the whole world is lost; in Samadhi the whole world is lost. In Sushupti thoughts do not remain, dreams do not remain; no inner content remains—only consciousness remains. And so in Samadhi. But in Sushupti consciousness is asleep; in Samadhi it is awake. That is all the difference.

सुषुप्ति से समाधि निकटतम है। सुषुप्ति द्वार है समाधि का--अगर समझ हो।

From Sushupti to Samadhi is nearest. Sushupti is the door to Samadhi—if there is understanding.

इसलिए चौथे पहर में जागने की बात संतों ने सदा से कही है। और इसी देश में नहीं कही है। क्योंकि इसका देश से कोई संबंध नहीं है। यह तो मनुष्य की अंतर्प्रकृति के समझने के कारण है।

Therefore the saints have always spoken of waking in the fourth watch. And not only in this land—they have said it everywhere. For this has nothing to do with any country. It is a matter of understanding human inner-nature.

चाहे चीन, और चाहे इजराइल और चाहे भारत; दुनिया के किसी भी कोने में जब भी लोगों ने परमात्मा की खोज की है, उनको यह बात समझ में आ गई कि चौबीस घंटे में ये दो घंटे जितनी सरलता से प्रवाह होता है परमात्मा में, फिर कभी नहीं होता। इनसे विपरीत घंटे भी हैं। एक वर्तुल है चौबीस घंटे का।

Whether China, or Israel, or India—whenever and wherever people have sought the Divine, they came to understand that in the twenty-four hours, in these two hours the flow toward the Divine is the simplest—never otherwise. There are also the opposite hours. There is a circle of twenty-four hours.

जैसे समझो कि सुबह चार से छह बजे तक अगर तुम्हारा तापमान दो डिग्री नीचे गिर जाता है और तुम सुषुप्ति में खो जाते हो; तो जैसे चार से छह सुबह परमात्मा सर्वाधिक निकट होगा; चार से छह शाम परमात्मा सर्वाधिक दूर होगा। वह दूसरा विपरीत बिंदु है।

For example—if between four and six in the morning your temperature drops by two degrees and you are lost in Sushupti; then as from four to six in the morning the Divine is nearest, so from four to six in the evening the Divine is farthest. That is the opposite point.

तो जिसने ठीक से यह खोज लिया कि कब परमात्मा मेरे निकटतम है, उसे यह भी पता चल जाएगा कि कब मैं परमात्मा से दूरतम होता हूं।

So he who has discovered exactly when the Divine is nearest to him, will also know exactly when he is farthest from the Divine.

और तब एक सूत्र और तुम्हें याद दिला दूं। अगर तुम्हें यह पक्का पता चल गया कि चार से छह... उदाहरण के लिए कह रहा हूं। किसी का होगा: तीन से पांच; किसी का होगा: दो से चार; किसी का होगा: चार से छह। मगर कहीं चार के आस-पास--इस तरफ या उस तरफ।दो घंटे उस तरफ, तो दो से चार; दो घंटे इस तरफ, तो चार से छह। दो बजे रात और छह बजे सुबह के बीच कभी वे दो घंटे होते हैं।

And then let me remind you of one more sutra. If you have found certainly that four to six... I say by way of example. For one it will be three to five; for another two to four; for another four to six. But somewhere around four—on this side or that. Two hours on that side—two to four; two hours on this side—four to six. Sometime between two at night and six in the morning those two hours occur.

अगर तुम्हें उन दो घंटों का पता चल गया, तो एक तो यह बात समझ में आ गई कि वे दो घंटे पूरे के पूरे प्रभु-स्मरण में जाने चाहिए। क्योंकि जब सबसे करीब हो, तभी कर लो बातचीत; तभी कर लो गुफ्तगू; तभी कुछ कह लो, कुछ सुन लो। कुछ निवेदन करना हो, तो निवेदन कर दो। इस समय संबंध बहुत स्पष्ट है। आमना-सामना हो रहा है; कही गई बात पहुंच जाएगी। जो संदेश देना चाहते हो, सुन लिया जाएगा। और उस तरफ से अगर कोई उत्तर आया, तो भी पहुंच जाएगा। अन्यथा तुम्हारी प्रार्थना पहले तो पहुंच नहीं सकती, अगर बहुत दूर से पुकारो। अगर पहुंच भी जाए और वहां से उत्तर आए, तो तुम न सुन पाओगे; दूरी बहुत होगी। बीच में हजार बाधाएं होंगी, एक।

If you have found those two hours, then first: those two hours must be spent wholly in remembrance of the Lord. When the nearest moment is there, talk then; converse then; say something then, and listen. If there is something to submit, submit it. At that time the connection is very clear. Face-to-face is happening; what is said will reach. If you wish to send a message, it will be heard. And if from that side an answer comes, it will reach. Otherwise your prayer cannot even reach if you call from too far. If perchance it does reach and a reply comes, you will not hear it; the distance will be too much. There will be a thousand obstacles in between—that is one.

और दूसरी बात: ठीक उससे विपरीत; अगर चार से छह सुबह तुम्हारा समय है--चौथा पहर, तो शाम चार से छह तुम्हारा समय है, जब तुम परमात्मा से सर्वाधिक दूर होओगे। तब भी होश रखना। क्योंकि यह चार से छह, यह जो शाम का समय है, यही तुम्हारे पाप का समय होगा। इसको तुम सावधानी से बचाना। इस समय ही तुमसे भूल-चूक होगी। इस समय ही तुमसे गलतियां हो जाएंगी, जिनके लिए जीवन भर पछतावा होगा। क्योंकि इस समय तुम सर्वाधिक दूर रहोगे परमात्मा से। इसी समय तुमसे अपराध हो सकता है; इसी समय तुम से क्रोध हो सकता है, घृणा हो सकती है, ईर्ष्या हो सकती है। इस समय तुम सबसे ज्यादा खिन्न रहोगे। इस समय तुम सबसे ज्यादा उत्तप्त रहोगे। इसी समय तुम्हारा सिर विक्षिप्त रहेगा।

And the second: exactly the opposite. If four to six in the morning is your time—the fourth watch—then four to six in the evening is your time when you will be farthest from God. Be alert then. For these hours of evening will be the hours of your sin. Guard them carefully. In these hours you will make those mistakes for which you will regret all your life. For in these hours you will be farthest from God. In these hours you may commit crimes; in these hours anger may arise, hatred may arise, jealousy may arise. In these hours you will be most irritable. In these hours you will be most heated. In these hours your head will be deranged.

अगर अपना सूत्र साफ हो गया, तो सुबह के दो घंटे परमात्मा की याद में बिता देना; और ये सांझ के दो घंटे भी परमात्मा की याद में बिताना। हालांकि परमात्मा तक आवाज पहुंच नहीं पाएगी। मगर बिताना परमात्मा की याद में ये दो घंटे भी, ताकि कुछ और करने को उपद्रव सुविधा न रहे। कम से कम द्वार-दरवाजे बंद करके शांत बैठने की कोशिश करना।

If your sutra is clear, then spend the morning two hours in remembrance of the Divine—and spend these evening two hours also in remembrance. Although your voice may not reach God in the evening, still spend those two hours in remembrance, so that there be no convenience left for mischief to do something else. At least shut the doors and windows and try to sit quiet.

और तीसरी बात इस संबंध में: जिस दिन इन दो घंटों में जो सबसे दूर है, तुम्हें ऐसा ही अनुभव होने लगे, जैसा सुबह के दो घंटों में होता है, तो समझना कि पहुंच गए। अब कोई फर्क नहीं पड़ेगा--नहीं सांझ नहीं भोर!

And the third point in this context: On the day, in those two hours that are farthest, you begin to experience the same as in the morning two hours—know then you have arrived. Then no difference will remain—neither dusk nor dawn!

जब सर्वाधिक दूर थे, तब भी अगर ऐसा अनुभव में आने लगे कि उतने ही करीब, जितने सुबह, तो क्रांति घट गई। इसी दिन असली भक्त का जन्म होता है। सुनो ये शब्द:

When you were farthest, if even then you begin to feel as near as in the morning—the revolution has happened. On that day the real bhakta is born. Listen to these words:

जागै न पिछले पहर, ताके मुखड़े धूल।

जो सुबह के ब्रह्ममुहूर्त में न जागे, जो उस अपूर्व समय का उपयोग न कर ले, अगौरव हाथ लगेगा; अपमान हाथ लगेगा, अप्रतिष्ठा हाथ लगेगी।

Jagae na pichhle pahar, take mukhde dhool. Jo in the Brahma-muhurta of dawn does not wake, who does not utilize that unparalleled time—disgrace will be his; dishonor, unesteem.

...ताके मुखड़े धूल।

मृत्यु ही हाथ लगेगी, अमृत हाथ न लगेगा। तो धूल में धूल एक दिन गिर जाएगी और सारा अवसर खो गया।

...take mukhde dhool. Only death will be in his hands; not nectar. Dust will fall into dust one day; the whole opportunity is lost.

इस धूल से फूल भी पैदा हो सकता था, लेकिन तुमने गंवा दिया अवसर। धूल ही थे और धूल ही रहे। इसके पहले कि धूल धूल में गिर जाए, फूल को पैदा कर लो। इस अवसर का उपयोग कर लो।

From this dust a flower could also have arisen—but you wasted the chance. You were dust, and remained dust. Before the dust falls into dust, bring forth the flower. Use the chance.

इसके पहले कि वीणा टूटे, उसमें छिपे संगीत को मुक्त कर लो। इसके पहले कि कंठ नष्ट हो जाए, प्रभु का गीत गुनगुना लो। इसके पहले कि हृदय की धड़कन बंद हो, धड़कन-धड़कन में उसके सुमिरन को गुंजा लो।

Before the veena breaks, release the music hidden within. Before the throat is gone, hum the song of the Lord. Before the heart’s beat stops, let every beat resound with remembrance.

वीणा है यह देह और यह वीणा एक ही प्रयोजन से है कि इसमें परमात्मा का गीत उठ सके।इसमें दिव्य गीत उठ सके।

This body is a veena—and for one purpose only: that the song of the Divine may rise within it. That a divine song may arise.

जागै न पिछले पहर, ताके मुखड़े धूल।

सुमरे न करतार कूं, सभी गवावै मूल।।

Jagae na pichhle pahar, take mukhde dhool. Sumare na Kartar koon, sabhi gawaavae mool.

ब्याज की तो बात ही क्या करो, उसका मूल भी खो जाता है, सभी कुछ खो जाता है। जिसने करतार को याद न किया, जिसने अपने बनाने वाले को याद न किया, जिसने अपने मूल-स्रोत की स्मृति न की...।

Why speak of interest—he loses even the capital; loses everything. He who did not remember the Creator, who did not remember his Source...

पिछले पहरे जागि करि, भजन करै चित लाय।

वह जो पिछला पहर है, जाग जाओ, भजन करो। और भजन यांत्रिक न हो; चित्त लाकर करो।

Pichhle pehre jagi kari, bhajan karai chit lay. In that last watch wake, do bhajan. And let bhajan not be mechanical; do it with your whole heart.

नहीं तो यांत्रिक भजन करने वाले भी हैं। उनको मैं जानता हूं। उठ कर भी बैठ जाते हैं; झपकी भी खा रहे हैं, राम-राम भी दोहराए चले जाते हैं! राम-राम ऐसे ही दोहराए चले जाते हैं--यंत्रवत! नहीं कुछ अर्थ है उसमें, नहीं प्राणों का कोई संबंध है। बस, ओंठ तक ही बात है। ऐसा मत करना, इससे तो गहरी नींद सो लेना--वही अच्छा। नहीं तो दिन भर चिड़चिड़े रहोगे!

Otherwise there are also those who do mechanical bhajan. I know them. They get up and sit; doze as well—and keep repeating Ram-Ram! Ram-Ram keeps being repeated—mechanically! There is no meaning in it, nor any link with the life-breath. It has only reached the lips. Do not do this. Better sleep deep—that’s better. Otherwise you will remain irritable the whole day!

तुमने देखा? सुबह जल्दी उठ आने वाले लोग, धार्मिक कहलाने वाले तथाकथित लोग, दिन भर तुम उन्हें चिड़चिड़ा पाओगे। अगर तुम्हारे घर में एकाध बूढ़े-बुढ़िया को यह झंझट हो जाए सुबह जगने की, ब्रह्ममुहूर्त में याद करने की, तो तुम पाओगे: वह दिन भर बदला लेता है। जैसे तुम्हारा कोई कसूर है। वह चिड़चिड़ा रहेगा, नाराज रहेगा; हर छोटी-छोटी बात में क्रोध से भर जाएगा। बहाने खोजेगा। रोष से भर जाने के लिए तैयारी ही दिखाता रहेगा। हर चीज में भूलें खोज लेगा। वह दिन भर चिड़चिड़ापन बताएगा। घर में एक आदमी धार्मिक हो जाए, तो घर भर की मुसीबत हो जाती है।

Have you noticed? Those who rise early in the morning—the so-called religious people—you will find them irritable all day. If an old man or woman in your home gets into this trouble of waking at Brahma-muhurta to remember, you will see: he takes revenge all day. As if you are to blame. He will be irritable, angry; filled with wrath over every small thing. He will seek pretexts. He will be ever ready to be filled with rage. He will find fault in everything. He will display irritability all day. If one person in the house becomes “religious,” the whole house falls into trouble.

मेरे एक पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने एक बार मुझे आकर कहा कि मेरे पति आपके पास आते हैं। आप उनको समझा दें। वे आपकी ही मानेंगे, किसी की मान भी नहीं सकते। वे किसी को गिनते ही नहीं। हम तो परेशान हो गए हैं। बच्चे भी परेशान हो गए हैं, अभी बच्चों की परीक्षा पास आ रही है और वे सुबह से उठ आते हैं। सुबह नहीं, आधी रात--दो बजे--और जपजी का पाठ करते हैं!

A lady in my neighborhood once came and said: my husband comes to you. Explain to him. He will listen to you; he listens to no one else. He doesn’t count anyone. We are troubled. The children too are troubled; their exams are near, and he gets up early. Not early—at midnight—two o’clock—and recites Japji!

सरदारजी थे। मजबूत आदमी; वे मोहल्ले भर को जगा देते थे। उनकी पत्नी ने कहा: मोहल्ला भर भी नाराज है। कोई जपजी सुनना नहीं चाहता--दो बजे रात! कोई कुछ कहता भी नहीं, क्योंकि अब किसी के धर्म में क्या बाधा देनी? लेकिन लोग मुझे आकर कहते हैं कि समझाओ अपने पति को। और अब तो बच्चों कि परीक्षा आ रही है, तो बच्चे बहुत परेशान हैं। न वे पढ़ सकते हैं, न सो सकते हैं। और यह आधी रात का उपद्रव... और वह किसी की सुनते नहीं, क्योंकि वे कहते हैं: धर्म में बाधा! तो उनके सामने तो कोई कह नहीं सकता।

He was a Sardarji, a robust man; he would wake the entire neighborhood. His wife said: the whole neighborhood is angry. No one wants to hear Japji at two in the night! No one even says anything, for who will obstruct someone’s religion? But people come and tell me to explain to my husband. And now the children’s examinations are near, they are very troubled. They can neither study nor sleep. And this midnight nuisance... and he listens to no one, saying: an obstruction to religion! So no one can say anything before him.

वे आए तो मैंने उनसे पूछा। वे आते थे मेरे पास। मैंने पूछा: चरण सिंह! मामला क्या है? आधी रात उठ आते हो? वे बोले: आधी रात नहीं, ब्रह्ममुहुर्त में उठता हूं; दो बजे सुबह उठता हूं। मैंने कहा: दो बजे सुबह? सारी दुनिया उसको आधी रात मानती है। और करते क्या हो? उन्होंने कहा: कुछ नहीं करता; जपजी का पाठ करता हूं। आपसे किसने शिकायत की? मेरी पत्नी आई थी? उसको नहीं सुहाता। धार्मिक नहीं है। संस्कार नहीं हैं। नहीं तो आह्लादित होती कि जपजी का पाठ बिना किए सुनने मिल रहा है।

When he came I asked him. He used to come to me. I asked: Charan Singh, what is the matter? You rise at midnight? He said: Not midnight—I rise at Brahma-muhurta; I rise at two in the morning. I said: two in the morning! The whole world calls that midnight. And what do you do? He said: I do nothing; I recite Japji. Who complained to you—my wife came? It doesn’t please her. She is not religious. No samskaras. Otherwise she would be delighted—Japji being recited free of charge without asking to hear it!

मैंने उनसे पूछा कि मुझे यह बताओ कि दिन भर तुम्हारी क्या दशा रहती है? क्योंकि वह कसौटी है। तो उन्होंने कहा: चिड़चिड़ापन रहता है; नाराजगी रहती है। हर चीज पर क्रोध रहता है। उसी को मिटाने के लिए तो दो बजे से उठ कर जपजी का पाठ करता हूं। उसी को मिटाने के लिए! मैंने कहा: उसी की वजह से यह हो रहा है। यह तुम छोड़ो।

I asked him: tell me what your state remains all day—for that is the touchstone. He said: irritability, annoyance. Anger at everything. To remove that I recite Japji from two in the morning! I said: that is the cause of it—leave it.

उनको तो भरोसा न आया। उन्होंने कहा: आप और कहते हैं--छोड़ो? मैंने कहा: इससे न तुम्हें लाभ हो रहा है, न किसी और को लाभ हो रहा है। तुम जिद में पड़े हो। दिन में नींद आती है?

He could not believe. He said: you say—leave it? I said: neither you are getting benefit, nor anyone else. You are stuck in stubbornness. Do you feel sleepy during the day?

दिन भर नींद आती है।

I feel sleepy all day.

आएगी ही। अब दो बजे रात से उठ आओगे...। सोते कब हो?

Of course. If you rise at two... When do you sleep?

बोले कि ग्यारह साढ़े ग्यारह। बस, इससे ज्यादा देर नहीं।

He said: eleven or eleven-thirty—no later.

मगर ग्यारह, साढ़े ग्यारह, बारह बजे सोओगे और दो बजे उठ आओगे, तो फिर दिन भर परेशानी रहेगी। मैंने उनके दफ्तर में भी पूछताछ करवाई। मिलिटरी में थे वे। उनके कैप्टन भी मेरे पास आते थे। उनको मैंने पूछा। उन्होंने कहा: हम भी परेशान हैं। यह आदमी झपकी ही खाता रहता है। यह टेबल पर बैठा है; जरा कोई न देखे कि बस, सो गया! और हर चीज में भूल-चूक करता है। ऐसे है धार्मिक। टेबल पर भी बैठा-बैठा जपजी...।

But if you sleep at eleven, eleven-thirty, twelve—and rise at two—then you will be restless the whole day. I inquired in his office. He was in the military. His captain also used to come to me. I asked him. He said: we too are troubled. He dozes all the time. Seated at the table, if no one is watching—he sleeps! And he makes mistakes in everything. Such is his religiosity. Sitting at the table he recites Japji as well...

अंततः वे पागल हुए। मैंने उन्हें बहुत समझाया कि ये पागलपन के लक्षण हैं। मगर उन्होंने कहा: अखंड तो करना ही चाहिए पाठ।

Eventually he went mad. I explained to him much that these are signs of madness. But he said: one should recite uninterruptedly.

तो वे सब काम करते हुए भीतर जपजी करते रहते। एक दिन हालत बिगड़ गई। रास्ते पर चले आ रहे थे; बस वाले ने हॉर्न बजाया! वे जपजी करते रहे। उनको हॉर्न वगैरह सुनाई न पड़ा। टक्कर खाकर गिर पड़े। फिर पागलपन का दौर शुरू हुआ। फिर कोई दो साल लगे उन्हें खींच लेने में बाहर वापस, उनके पागलपन से। और यह सारा खुद ने आयोजित कर लिया।

So he kept reciting Japji inwardly in all his actions. One day it grew worse. He was on the road; the bus driver honked. He went on reciting Japji. He did not hear the horn. He was hit and fell down. Then a spell of madness began. It took nearly two years to pull him out. And he had orchestrated it all himself.

सुबह का जो जागरण है, वह जागरण खतरनाक हो सकता है, अगर जबर्दस्ती किया जाए। और अगर उस जागरण में भजन हृदयपूर्वक न हो, और केवल औपचारिक हो, शाब्दिक हो, यांत्रिक हो, लोभ के कारण हो, तो तुम अपनी जिंदगी खराब कर लोगे। वैसे भजन में मत पड़ना।

The morning waking can be dangerous if done by force. And if in that wakefulness bhajan is not from the heart—if it is only formal, verbal, mechanical, born of greed—you will ruin your life. Do not enter bhajan that way.

तो कुछ सूचनाएं तुम्हें दे दूं, नहीं तो सुन कर, कई नासमझ होंगे यहां, वे कल से ही ब्रह्ममुहूर्त, दो बजे शुरू कर दें।

Let me give you a few pointers—otherwise, listening here, many foolish ones will begin from tomorrow Brahma-muhurta—two o’clock.

पहली बात: अगर सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठना हो, तो कम से कम नौ बजे सोने चले जाना। और जिसे नौ बजे सोने जाना हो, उसे दफ्तर दफ्तर में छोड़ आना चाहिए। नौ बजे आने के पहले तक उसे सारे संसार से अपने को बाहर हटा लेना चाहिए--‘रूठे-से’... रूठ जाना चाहिए संसार से। उदासीन हो जाना चाहिए।

First: if you are to rise at Brahma-muhurta, then go to bed at least by nine. And one who has to sleep by nine should leave his office in his office. Before nine he should remove himself from the world—he should get ‘sulky’... as if sulking with the world. Become indifferent.

दफ्तर से चलते वक्त बहुत होशपूर्वक दफ्तर को नमस्कार कर लेना चाहिए। दुकान छोड़ते वक्त कह देना चाहिए: अब कल आएंगे; कल तक विदा। फिर भूल कर भी उसका विचार नहीं करना। पुरानी आदत होगी; कुछ दिन आएंगे। लेकिन धीरे-धीरे होश सम्हालना और उसको विदा कर देना। घर आ गए; दफ्तर भूल जाना चाहिए। दुकान-बाजार भूल जाना चाहिए।

When leaving the office, consciously bow to the office. When leaving the shop, say: will come tomorrow; till then—farewell. Then do not think of it even by mistake. Old habit will be there; for a few days it will come. But slowly, with awareness, bid it farewell. If you have come home, the office should be forgotten. The shop, the market should be forgotten.

अगर नौ बजे सोने जाना हो, तो सात बजे से तैयारी करने लगना--सोने की। क्योंकि नींद एकदम से नहीं आ सकती। और पहले पहर में सबसे ज्यादा कठिन है।

If you must sleep by nine, begin preparation by seven—for sleep cannot come at once. And in the first watch it is most difficult.

स्नान कर लेना; शांत बैठना; अब कोई जरूरत नहीं कि अखबार पढ़ो। क्योंकि अखबार इस जगत के पागलपन की सूचना देता है। इस जगत के पागलपन की खबरें हैं उसमें: कहीं हत्या हो गई; कहीं चोरी हो गई; कहीं कोई मार डाला गया; कहीं बम गिरा--कहीं युद्ध हो गया; कहीं कुछ, कहीं कुछ। सब उपद्रव की खबरें हैं।

Take a bath; sit quietly. There is no need to read the newspaper—because the newspaper brings tidings of the world’s madness. Its stories are of the world’s insanity: somewhere a murder; somewhere a theft; someone is killed; somewhere a bomb fell—somewhere a war—something, something. All news of uproar.

सांझ का वक्त--उपद्रव की खबरें अगर पढ़ोगे, तो रात दुख-स्वप्न देखोगे। पढ़ोगे तो यही कि इंदिरा गांधी कब जेल जाने वाली है। लेकिन रात जेल चले जाओगे। क्योंकि वही गूंजता रहता है खोपड़ी में। उसकी तरंगें बनी रहती हैं।

At evening, if you read news of uproar, you will dream of sorrow at night. You will read perhaps when Indira Gandhi will go to jail—but at night you will go to jail. For that resounds in the skull. Its waves remain.

रेडियो मत सुनना; अखबार मत पढ़ना; टेलीविजन मत देखना। सच तो यह है कि अगर नौ बजे रात सोने चले जाना हो, तो तेज रोशनी में भी मत बैठना। पढ़ना भी मत। शिथिल करना अपने को, लेट जाना--बाथटब में; घड़ी भर वहां पड़े रहना ज्यादा अच्छा होगा; गरम जल में डूबे रहना; शिथिल हो जाना।

Do not listen to the radio; do not read the newspaper; do not watch television. In truth, if you must sleep by nine, do not sit in bright light either. Do not read. Relax yourself—lie down in the bathtub; to lie there a while is better; soak in warm water; become relaxed.

हलका भोजन करना। ज्यादा भोजन मत कर लेना। क्योंकि जितना ज्यादा भोजन कर लोगे, उतना चौथे पहर में जागना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि उतनी ही ज्यादा देर शरीर को पचाने में लग जाएगी। अगर हलका भोजन किया, तो तुम अचानक पाओगे कि तीन बजने के करीब आते-आते नींद अपने से जाने लगी। क्योंकि शरीर को जरूरत नहीं रही। जितना भारी भोजन कर लोगे, जितना ठूंस-ठूंस कर पेट में भर दोगे, उतना ही शरीर को पचाने में लंबा समय लग जाता है। और जब तक शरीर का भोजन न पच जाए, तब तक जागरण नहीं आता।

Eat light. Do not overeat. For the more you eat, the more difficult waking in the fourth watch will be. The longer the body will take to digest. If you eat lightly, you will suddenly find that around three o’clock sleep begins to leave by itself—because the body has no need. The heavier you eat, the more you stuff the stomach, the longer the body will take to digest. And until the body digests, awakening does not come.

खयाल रखना नींद और भोजन का गहरा संबंध है। इसीलिए तो जब कभी तुम उपवास करते हो, तो रात में नींद नहीं आती। क्योंकि बिना भोजन के नींद की जरूरत कम हो जाती है। नींद की सबसे बड़ी जरूरत है--भोजन को पचाना। इसलिए तो जब तुम भोजन कर लेते हो, तत्क्षण झपकी आने लगती है। इधर भोजन किया और झपकी आने लगती है। क्यों? क्योंकि जो जीवन-ऊर्जा है, जो तुम्हारे मस्तिष्क को ज्वलंत रखती है, ज्योतिर्मय रखती है, वह जीवन-ऊर्जा तत्क्षण पेट की तरफ बहने लगती है। क्योंकि पेट में पचाने की जरूरत आ पड़ी। और पचाना पहली जरूरत है। होश इत्यादि तो नंबर दो की जरूरतें हैं।

Remember—sleep and food have a deep relation. That is why whenever you fast, sleep does not come at night. Without food, the need for sleep is less. The greatest need of sleep is to digest food. Therefore after you have eaten, immediately drowsiness comes. Why? Because the life-energy that keeps the brain luminous flows at once toward the stomach—to digest. Digestion is the first need; awareness is secondary.

शरीर में भोजन आ गया, तो सारी शरीर की ऊर्जा भोजन को पचाने में लग जाती है। इसलिए नींद मालूम होने लगती है।

Food has come into the body, so the body’s energy is employed in digestion. Hence you feel sleepy.

जब जागना हो ब्रह्ममुहूर्त में, तो हलका भोजन करना; कि तीन बजे, चार बजे तक आते-आते भोजन का काम पूरा हो जाए। शरीर को तुम अपने से जागता पाओगे। तुम चार बजे के करीब पाओगे: आंख खुल गई।

If you wish to wake at Brahma-muhurta, eat lightly—so that by three, four the work of the food is complete. You will find the body awake by itself. Around four you will find—your eyes have opened.

अलार्म भर कर मत उठना। क्योंकि वह जबर्दस्ती है; उसकी कोई जरूरत नहीं।

Do not get up by alarm—for that is force; not needed.

अलार्म की जगह एक नई कला सीखना। रात जब सोने लगो, प्रभु का स्मरण करते सोना, और प्रभु को कह कर सोना कि ‘उठा देना मुझे चार बजे।’ तुम कुछ ही दिन में पाओगे: तीन-चार सप्ताह के भीतर यह कला काम करने लगेगी। तुम अचानक पाओगे: जैसे कोई जगा गया।

Learn a new art instead of the alarm. As you lie down to sleep at night, fall asleep remembering the Divine—and say to the Divine: wake me at four. Within three or four weeks you will find this art begins to work. You will suddenly find: as if someone woke you.

और प्रभु के द्वारा जगाए जाने का मजा ही और है। जैसे कोई कह गया: उठो गोपाल। कोई निश्चित कह जाएगा। अगर तुमने चार बजे कहा, तो चार बजे ही यह घटना हो जाएगी।

And to be awakened by the Divine is a different joy. As if someone says: rise, Gopal. Someone will surely say it. If you asked for four, the event will happen at four.

लेकिन रात जब सोने लगो, तो प्रार्थना करते ही सोना। स्मरण करते हुए सोना। क्योंकि रात तुम जो भी स्मरण करते सोते हो, उसकी धुन रात भर बजती रहती है। रुपये गिनते सोए, तो रात भर रुपये गिनोगे।

But when you go to sleep at night, fall asleep praying. Fall asleep remembering. For whatever remembrance you fall asleep with, its tune will go on through the night. If you count money while sleeping—you will count money all night.

मुल्ला नसरुद्दीन कपड़े की दुकान करता है। एक रात बीच रात में उठ कर चादर फाड़ डाली। जब चादर फाड़ रहा था, तभी पत्नी ने कहा: अरे, अरे! यह क्या करते हो? तो मुल्ला बोला: चुप रह। तू दुकान पर भी आने लगी? तब उसे होश आया। वह किसी ग्राहक को सपने में कपड़ा दे रहा था। चादर फाड़ रहा था।

Mulla Nasruddin runs a cloth shop. One night in the middle of the night he got up and tore the sheet. When he was tearing the sheet, his wife said: Oh! What are you doing? Mulla said: Be quiet! Are you now coming to the shop as well? Then he came to his senses. He was giving cloth to a customer in a dream—tearing the sheet.

तुम जो सोचते सोओगे स्वभावतः उसकी धुन तुम्हारे भीतर बजती रहेगी।

What you think as you fall asleep—that melody continues within you.

जो अंतिम विचार होता है सोते समय, वही प्रथम विचार होगा--जागते समय। यह गणित है। यह शत प्रतिशत सही गणित है। इसमें जरा भी भेद नहीं पड़ता।

The last thought at sleeping is the first thought at waking. This is mathematics—one hundred percent correct. There is not the slightest deviation.

तो रात भूल कर भी ऐसा विचार कर के मत सोना, जिसे तुम सुबह साक्षात नहीं करना चाहते हो।

So never fall asleep with a thought you do not wish to confront in the morning.

रात चिंता लेते सोओगे, सुबह वही चिंता करते उठोगे। इसकी तुम परख कर लेना। क्योंकि जो मैं कह रहा हूं, वह वैज्ञानिक है। इसकी तुम परख कर लेना। दो-चार दिन परख कर के देखो। रात सोते-सोते-सोते देखते रहना कि आखिरी बात कौन सी रही मन में। और तब तुम चौंक जाओगे। सुबह जब जागोगे, तुम अचानक पाओगे: वही बात दरवाजे पर खड़ी है। जो रात अंतिम रही, वही सुबह प्रथम होगी। उसी से मुलाकात होगी। उसी को सोचते-सोचते सो गए थे; वह अधूरी पड़ी रह गई थी। फिर जब जागोगे, तो उसी से फिर गुजरोगे। फिर उसी से मिलन हो जाएगा। इसलिए भक्तों ने कहा है: सोने जब जाओ रात, तो प्रभु-स्मरण करते सोना। ताकि वही सुबह स्मरण में रहे।

If you sleep with anxiety, you will wake with that same anxiety. Test it. What I say is scientific. Test it for two-four days. Watch as you fall asleep: which thought remained last? Then you will be startled. When you wake in the morning, you will suddenly find that same thought stands at the door. That which last remained at night will be first in the morning. You will meet it. You fell asleep thinking of it; the thread remained unfinished. When you awake you will pass through it again, you will meet it again. Therefore the bhaktas have said: when you go to sleep, fall asleep remembering the Divine—so that in the morning the remembrance remains.

और प्रभु को कह कर सोना! उससे अच्छा जगाने वाला और कोई भी नहीं। उसको कहना कि तू ही जगा देना। चार बजे उठा देना।

And say to the Divine! There is no better waker than He. Say to Him: You wake me. Wake me at four.

अभी कल मुझे लंदन से एक पत्र मिला--एक संन्यासी की मां का। संन्यासी कुछ तीन महीने यहां था। अभी कोई महीने भर पहले गया। उसको कैंसर था। कोई तीन महीने पहले चिकित्सक उसे सर्जरी के लिए टेबल पर लिटा दिए थे। संयोग की बात... कभी-कभी संयोग भी बड़े महत्वपूर्ण होते हैं।

Just yesterday I received a letter from London—from a sannyasin’s mother. The sannyasin was here for about three months. A month ago he left. He had cancer. Some three months ago doctors had laid him on the table for surgery. A coincidence... sometimes coincidences are very important.

और उन्होंने यह सोच कर कि शायद वह बचे या न बचे... क्योंकि खतरनाक ऑपरेशन था। पूरा पैर उसका काटना पड़ता था। फिर भी बचेगा, इसका पक्का नहीं था। क्योंकि पैर में तो कैंसर फैल ही गया था; ऊपर भी फैलने की संभावना थी। फैल भी गया हो; कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन पैर तो अलग करना ही पड़ेगा, शायद बच जाए, शायद न बचे। तो जिस विश्वविद्यालय में वह युवक... कैंब्रिज में वह युवक विद्यार्थी था; तो कैंब्रिज के ईसाई पुरोहित को बुला लिया कि वह आकर कम से कम ऑपरेशन के पहले उसे कुछ उपदेश दे दे।

Thinking that perhaps he would live, or not live... for it was a dangerous operation. His entire leg had to be amputated. Even then, it was not certain he would survive—because the cancer had spread in the leg, and there was a possibility it had spread above as well. Perhaps it had; who could say? But the leg had to be removed anyway—perhaps he would be saved, perhaps not. So at the university where the youth... in Cambridge, he was a student—they called the Christian chaplain, that he might give him some counsel before the operation.

यह संयोग की बात थी कि कैंब्रिज का जो पुरोहित था, वह मुझमें उत्सुक था। वे भी आकर अब संन्यस्त हो गए हैं।

This was the coincidence: the chaplain of Cambridge was curious about me. He has now come and taken sannyas too.

तो उस पुरोहित ने जा कर ‘मस्टर्ड सीड’ नाम की मेरी किताब उस युवक को दी और कहा कि तू इसको पढ़ जा; जितना थोड़ा बहुत पढ़ सके।और मेरा तो सुझाव यह है कि बजाय तू ऑपरेशन करवाने के, पहले पूना हो आ। अब यह ऑपरेशन तो होगा। तू बचेगा कि नहीं बचेगा, यह तो दूर बात है। लेकिन थोड़ा ध्यान सीख आ।

So that chaplain went and gave the young man my book ‘The Mustard Seed’ and said: read this as much as you can. And my suggestion is: instead of getting operated, go to Poona first. The operation can be done later. Whether you will live or not live is another matter. But first learn a little meditation.

उस युवक को बात जम गई। वह टेबल से उठ आया। उसने कहा: पहले मैं यह किताब पढूं, फिर मैं निर्णय करूं। किताब पढ़ कर तो वह तीसरे दिन पूना आ गया।

The youth felt the point. He got up from the table. He said: let me first read this book, then I will decide. After reading the book he came to Poona on the third day.

उसकी हालत निश्चित ही खराब थी। चिकित्सकों ने कहा भी था कि यह जाना खतरनाक है, क्योंकि कैंसर फैल सकता है। मैंने भी उससे कहा कि तू आ गया है--ऐसी खतरनाक हालत में, तो तीन दिन यहां रह ले और वापस चला जा। वह तीन दिन रहा। फिर उसने कहा: अब तो जाने का मन नहीं। मौत ही आएगी, तो आने दें। मरने के पहले थोड़ा शांत हो लूं, थोड़ा प्रसन्न हो लूं। मौत तो आनी ही है। और चूंकि मौत इतने करीब है; मेरे पास समय भी गंवाने को नहीं है। आप सब के पास तो समय भी गंवाने को है, उसके पास समय भी गंवाने को नहीं था।

His condition was certainly bad. The doctors had said that going was dangerous, for the cancer could spread. I too told him: you have come—in such dangerous condition—stay here three days, then return. He remained three days. Then he said: now I do not feel like going. If death comes, let it come. Before dying let me become a little quiet, a little joyful. Death is bound to come. And since death is so near, I have no time to waste. You all have time to waste; he had none.

वह तत्क्षण संन्यस्त हुआ। तीन महीने यहां रहा; धीरे-धीरे उसका आनंद बढ़ता गया। कैंसर भी बढ़ता गया और आनंद भी बढ़ता गया! गांठें उसकी, जब वह यहां से गया, तो उसकी गर्दन पर भी आ गईं। मगर जरा भी चिंता न थी; जरा भी पीड़ा न थी; बड़ा आह्लादित था। उसका चेहरा देखते बनता था। उस पर दया भी आती थी कि वह दिन दो दिन का मेहमान है।

He took sannyas immediately. He remained here three months; slowly his joy increased—the cancer increased too—and the joy increased as well! By the time he left, the lumps had come to his neck. But there was not even a trace of anxiety; not even a trace of pain; he was delighted. His face was worth seeing. One felt pity for him that he was a guest for a day or two.

ऐसे तो सभी दिन दो दिन के मेहमान हैं। दया तो सभी पर आती है। पर उसका तो बहुत साफ ही मामला था। और उसकी निश्चिंतता देख कर बड़ा आनंद भी आता था। उसका आनंद देख कर बड़ा आनंद भी आता था।

So are all guests for a day or two. One feels pity for all. But his case was very clear. And seeing his carefree-ness brought great joy too. Seeing his joy, much joy arose.

उसके चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई थी; उसके चेहरे पर एक रस आ गया था। उसकी आंखों में चमक आ गई थी। तो जब मैंने उससे कहा कि अब तू जा भी। अब तीन महीने तू रह लिया; ध्यान भी तूने सीखा; अब जा। यह ऑपरेशन निपटा ले।

A smile had come upon his face; a certain rasa had entered his face. A sparkle had come to his eyes. When I told him now go. You have stayed three months; you have learned meditation; now go. Get the operation done.

तो उसने कहा: अब मैं जा सकता हूं। अब मुझे चिंता नहीं। मौत हो कि जीवन, कुछ फर्क नहीं पड़ता। मैं मस्त हूं। मैं प्रभु को याद करते मर सकता हूं।

He said: I can go now. Now I have no worry. Whether death or life—no difference. I am blissful. I can die remembering the Lord.

कल उसकी मां का पत्र आया कि वह चल बसा। लेकिन चलने के पहले वह ‘मस्टर्ड सीड’ अपनी मां को भेंट कर गया। और चलने के पहले एक अपूर्व घटना हुई। उसी घटना के लिए मैंने यह उल्लेख किया। कोई दो घंटे पहले... तीन बजे होंगे दोपहर के, वह बहोश हो गया। खुश था, आनंदित था। उसकी मां ने लिखा है कि वह मर गया, इसका हमें दुख नहीं है। हमें खुशी इस बात की है कि यह जो पांच-सात दिन वह पूना से लौट कर हमारे पास रहा, इतना आनंदित था...! हमने इतना आनंदित उसे कभी नहीं देखा था। क्योंकि बचपन से ही तड़प रहा था। वह पैर की खराबी बचपन से थी। और इतना प्रेमपूर्ण भी कभी नहीं देखा। और मौत इतनी करीब थी। और इतना जीवंत भी उसे कभी नहीं देखा। तो हम खुश हैं, हम प्रसन्न हैं। वह विदा तो हुआ है, लेकिन उसके विदा होने के बाद घर में एक ऐसी शांति छोड़ गया है, जैसी हमने कभी नहीं जानी।

Yesterday his mother’s letter came—he passed away. But before going he gifted ‘The Mustard Seed’ to his mother. And before passing a unique event happened. For that event I mention this. Some two hours before... it must have been three in the afternoon—he became unconscious. He was happy, delighted. His mother wrote: we are not sad that he died. We are happy that in the five-seven days after he returned from Poona he was so joyous! We had never seen him so joyous. Since childhood he had been restless—the leg’s trouble was from childhood. And never had we seen him so loving. And death was so near. And never had we seen him so alive. So we are happy, we are pleased. He has departed, but after his departure he has left such peace in the house as we never knew.

दो घंटे पहले बेहोश हो गया और बेहोशी में उसने दो बार बुदबुदा कर कहा: पांच बजने को पांच; पांच बजने को पांच!

Two hours earlier he became unconscious, and in unconsciousness he murmured twice: five to five; five to five!

पिता और मां दोनों मौजूद थे, डॉक्टर मौजूद थे। कुछ समझे नहीं। पांच बजने को पांच, पांच बजने को पांच... लेकिन बात तो साफ ही थी कि वह घड़ी की बात कर रहा है। तीन बजे थे! पांच बजने को पांच ज्यादा दूर भी नहीं थे। तो वे प्रतीक्षा करते रहे। घबड़ाए कि शायद कुछ होने वाला है पांच बजने को पांच बजे... फिर कुछ भी नहीं हुआ, तो निश्चिंत हो गए। लेकिन दूसरे दिन सुबह पांच बजने को ठीक पांच मिनट थे, तब उसकी मृत्यु हुई। तब पिता मौजूद थे। जैसे ही वह मरा, उन्होंने घड़ी देखी; पांच बजने को पांच!

Father and mother were both present; the doctor was present. They did not understand. ‘Five to five, five to five...’ But it was clear he was speaking of the clock. It was three! Five to five was not far. They waited. They were afraid that perhaps something would happen at five to five... When nothing happened then, they were reassured. But next morning exactly at five minutes to five, he died. His father was present. The moment he died he looked at the clock—five to five!

अगर तुम शांत हो जाओ, तो सुबह कब जागना है, यह तो कोई बात ही नहीं; परमात्मा में कब जाना है, इसका भी बोध हो जाएगा। तुम्हें अपनी मृत्यु की घड़ी भी साफ-साफ प्रकट हो जाएगी। जागने की तो क्या बात है? मौत की घड़ी भी साफ हो जाएगी।

If you become quiet, then to know when you have to wake in the morning is nothing—you will even know the moment of going into God. Your death’s hour too will be revealed. Waking’s hour—what to speak! Death’s hour too will become clear.

रात सोते समय जल्दी सो जाओ। कम भोजन कर के सोओ; हलका भोजन करके सोओ। ऐसा जो किसी तरह का बोझ न लाए, जिसका पता ही न चले कि तुम्हारे शरीर पर बोझ है। किया न किया बराबर जैसा लगे।

Sleep early at night. Sleep after eating little; eat lightly. Something that brings no burden—so that the body does not even sense it. As if eaten or not eaten.

घड़ी आधा घड़ी गरम जल में पड़े रहो। दिन भर की सारी चिंताओं से छुटकारा पा लो। उन सबको विदा कर दो। रात भर के लिए द्वार-दरवाजे संसार के बंद कर दो। फिर प्रभु को स्मरण करते सो जाओ। उसी को कह दो कि सुबह उठा देना--जब तेरा मुहूर्त आ जाए। और तुम थोड़े ही दिन में पाओगे कि ठीक मुहूर्त पर उठने लगे।

Lie for half an hour in warm water. Be free of all day’s anxieties. Bid them all farewell. Close the doors of the world for the night. Then fall asleep remembering the Lord. Say to Him: wake me in the morning—when Your auspicious moment arrives. And in a few days you will find you begin to rise at the right moment.

और जब तुम बिना किसी बाहरी दबाव के... अलार्म के या किसी के द्वारा उठाए जाने के उठोगे, तो तुम पाओगे: दिन भर बड़ी शांति, कोई चिड़चिड़ाहट नहीं। फिर हृदयपूर्वक स्मरण करना।

And when you rise without any outer pressure—without alarm or someone waking you—you will find great peace all day, no irritability. Then remember with your heart.

उठ कर स्नान कर लेना, बैठ जाना फव्वारे के नीचे। और स्मरण को ऐसा करो कि वह सब तरफ से आने लगे। वह जो जलधार गिरती हो तुम्हारे ऊपर, वह भी उसी की जलधार है। उसी का जल है; उसी की हवा है; उसी का आकाश है। उसको ही अनुभव करना।

Rise and bathe; sit under the shower. And do remembrance in such a way that it begins to come from all sides. That stream of water falling upon you—that too is His stream. It is His water; His air; His sky. Experience Him alone.

सब तरह से स्वच्छ होकर बैठ जाना, शांत, एक कोने में, धीमा सा दीया जला देना। अगरबत्ती या धूप या जो भी तुम्हें प्रीतिकर लगे, उस सुगंध से कमरे को भर लेना। यह जगह जहां तुम प्रार्थना करो, अगर रोज वही हो, एक ही जगह हो, तो अच्छा। और एक ही ढंग से करो, तो अच्छा।

Having become clean in every way, sit quietly in a corner; light a gentle lamp. Fill the room with fragrance—incense or whatever you find lovely. Let that place where you pray be the same daily; the same place is good. And do it in the same way—it is good.

वही स्नान रोज, वही भाव रोज; धीरे-धीरे सघन होता जाता है। धीर-धीरे ऐसी घड़ी आ जाती है कि ब्रह्ममुहूर्त आते ही तुम्हारे प्राण-प्राण में उसका नाद उठने लगेगा।

The same bath daily, the same feeling daily—slowly it grows dense. Little by little such a moment comes that at Brahma-muhurta the resonance of Him begins to arise in every fiber of your being.

ऐसा होता है न। रोज तुम ग्यारह बजे भोजन करते हो, तो ग्यारह बजे भूख लगती है। रोज दस बजे रात सोने जाते हो, तो दस बजे झपकी आने लगती है, जम्हाई आने लगती है। ऐसा ही ठीक प्रार्थना भी होती है।

It happens, does it not? If you eat daily at eleven, hunger comes at eleven. If you sleep daily at ten at night, drowsiness, yawning begins at ten. Just so with prayer.

रोज नियम से करोगे, रोज वहीं करोगे, रोज वैसे ही करोगे, रोज-रोज, रोज-रोज, धीरे-धीरे सघन होते-होते तुम्हारे प्राण-मन सब में उतर जाएगी। तब तुम एक दिन अचानक पाओगे: यह भी एक भूख है, बड़ी गहरी भूख है। और परमात्मा भोजन है।

If you do it daily with a rule; daily at the same place, daily in the same way—day after day—slowly, growing denser, it will sink into your life-breath and mind. Then one day suddenly you will find: this too is a hunger—a deep hunger. And the Divine is the food.

जब भूख उठ आती है, तो भोजन भी मिलता है। जब प्यास उठ आती है, तो उसकी जलधार भी बरसती है।

When hunger arises, food too is found. When thirst arises, the stream of water too pours down.

लेकिन सुबह के ये दो घंटे अपूर्व हैं; अगर सहज भाव से उठ सको--तो ही। असहज नहीं, चेष्टा से नहीं--सरलता से। चाहे महीने दो महीने लग जाएं सरलता से उठने में, लेकिन उठना सरलता से ही। और ऐसा आयोजन करना।

But these morning two hours are unparalleled—if you can rise naturally. Not unnaturally, not by effort—simply. Even if it takes a month or two to rise simply, rise simply. And arrange your life thus.

उन दो घंटों के हिसाब से बाकी बाईस घंटे का आयोजन करना कि वे दो घंटे सरलता से उठ सको--इस तरह से बाईस घंटे जीना। वे दो घंटे तुम्हारे शिखर हो जाएं। उन्हीं पर सब समर्पित हो जाए। उठो, तो उनके लिए उठना। खाओ, तो उनके लिए खाना। सोओ, तो उनके लिए सोना। बोलो, तो उनके लिए बोलना। कुछ भी करो, तो खयाल रखना कि उन दो घंटों पर क्या असर पड़ेगा।

Arrange the other twenty-two hours around those two—so you can rise simply in those two. Let the twenty-two hours be lived in a way that those two hours become your summit. Let all be dedicated to them. When you rise, rise for them. When you eat, eat for them. When you sleep, sleep for them. When you speak, speak for them. Whatever you do, keep in view: what will be the effect on those two hours?

इस आदमी को गाली देंगे, तो कहीं ऐसा तो न होगा कि मन में क्रोध अटका रह जाएगा और मेरे वे दो घंटे खराब हो जाएंगे? इतना लोभ करूंगा, तो फिर सांझ को बिना लोभ के सो सकूंगा? इतनी धन की चिंता करूंगा, इतनी आकांक्षा, अभीप्सा करूंगा धन की, तो क्या फिर सुबह का ब्रह्ममुहूर्त मुझे उपलब्ध होगा? इस ढंग से सोचना।

If I insult this man, will anger stick in the mind and spoil those two hours? If I become so greedy, will I be able to fall asleep in the evening without greed? If I worry so much about money, desire, ambition—will the morning Brahma-muhurta be accessible to me? Think in this way.

वे दो घंटे तुम्हारा मंदिर हैं। उनको ही बनाना है। और सारा जीवन उन्हीं दो घंटों के मंदिर को बनाने में ईंट बन जाए। इस तरह चलोगे, तो तुम एक दिन पाओगे चरणदास क्या कह रहे हैं।

Let those two hours be your temple. You have to build only that. And let your whole life become bricks to build those two hours’ temple. If you move thus, you will one day hear what Charandas is saying:

पिछले पहरे जागि करि, भजन करै चित लाय।

चरनदास वा जीव की, निस्चै गति ह्वै जाय।।

Pichhle pehre jagi kari, bhajan karai chit lay. Charandas wa jeev ki, nischai gati haway jay.

वह निश्चित परमगति को उपलब्ध हो जाता है; मोक्ष को उपलब्ध हो जाता है।

He definitely attains the supreme state—Moksha.

इस जगत में उनकी ही गति होती है, जो प्रभु के स्मरण से भर जाते हैं। क्योंकि उसके स्मरण के सहारे ही गति है। उसके स्मरण की नौका मिल जाए, तो ही उस पार जाना हो सकता है, नहीं तो इस पार ही पड़े रहोगे। यही सड़न, यही गलन, यही नरक!

In this world, only those have movement who fill with remembrance of the Lord. For only with His remembrance is there movement. If the boat of His remembrance is found, only then can the farther shore be crossed; otherwise you will remain on this shore—this rot, this decay, this hell!

चरनदास वा जीव की, निस्चै गति ह्वै जाय।।

Charandas wa jeev ki, nischai gati haway jay.

पहिले पहरे सब जगैं, दूजे भोगी मान।

तीजे पहरे चोर ही, चौथे जोगी जान।।

Pehle pehre sab jagain, duje bhogi maan. Teeje pehre chor hi, chauthe jogi jaan.

जो कोई विरही नाम के, तिनकूं कैसी नींद।

Jo koi virahi Nam ke, tinkoon kaisi neend.

और फिर तो एक ऐसी घड़ी आ जाती है:

And then comes such a moment:

जो कोई विरही नाम के, तिनकूं कैसी नींद।

कि फिर तो कभी नींद लगती ही नहीं। शरीर जरूर सोता है; शरीर की जरूरत है। थकता है तो सोता है। लेकिन चेतना थकती ही नहीं; उसके सोने की कोई जरूरत ही नहीं।

Jo koi virahi Nam ke, tinkoon kaisi neend— For then sleep does not come at all. The body does sleep—out of its need. When tired, it sleeps. But consciousness never tires; it has no need for sleep.

शरीर को सोने की जरूरत है, क्योंकि शरीर क्षणभंगुर है, यंत्रवत है। यंत्र थक जाते हैं। तुम्हारी कार भी तुम चलाते रहो आठ-दस घंटे, तो रोक देनी पड़ती है। यंत्र थक जाता है।

The body needs sleep, for the body is transient, mechanical. Mechanisms tire. Your car—if you drive eight-ten hours—you have to stop. The mechanism tires.

चेतना यंत्र नहीं है; चेतना शाश्वतता है। कैसी थकन? अनंतकाल से चल रही; अनंतकाल तक चलती रहेगी। कहीं कोई थकन नहीं।

Consciousness is not a mechanism; consciousness is eternity. What tiredness? It has been flowing since timeless time; it will go on flowing till timeless time. No tiredness anywhere.

चेतना कोई यंत्र थोड़े ही है, जो थक जाए। यंत्र होता है, तो घर्षण होता है--यंत्र के अलग-अलग अंगों में, उसी के कारण थकन होती है। चेतना के कोई अंग भी नहीं है। चेतना अखंड है।

Consciousness is not some mechanism that tires. In a mechanism there is friction—among different parts—that is the cause of fatigue. Consciousness has no parts. Consciousness is indivisible.

शरीर को भूख लगती है, क्योंकि ऊर्जा चाहिए। थकान होती है, क्योंकि ऊर्जा चली गई। विश्राम की जरूरत होती है, ताकि फिर वह ऊर्जा उपलब्ध हो जाए।

The body feels hunger—because energy is needed. It feels tired—because energy has drained. It needs rest—so that energy is available again.

लेकिन चेतना तो शाश्वत है, अमृत है। न तो थकान होती है, न भूख लगती है, न विश्राम की जरूरत होती है। मगर उस चेतना का तुम्हें अभी पता ही नहीं। अभी तो तुम जिसको चेतना कहते हो, वह चेतना की बहुत दूर की धुन है: बहुत दूर की प्रतिध्वनि, प्रतिफलन।

But consciousness is eternal, nectar. Neither tiredness nor hunger nor need of rest. But you do not yet know that consciousness. What you call consciousness is but a far-off tune of it: a distant echo, a reflection.

जैसे चांद बनता हो झील में और झील में बने चांद को तुम असली चांद समझ लो। ऐसे ही तुम्हारी बुद्धि में जो चेतना का बिंब पड़ रहा है, वह कोई असली चेतना नहीं है। इसलिए कहा: तुम्हारा जागरण औपचारिक है; असली जागरण बुद्धों का है।

As the moon is formed in the lake and you take the moon formed in the lake as the real moon, so the image of consciousness that falls in your intellect is not real consciousness. Therefore I said: your awakening is superficial; true awakening is of the Buddhas.

जो कोई विरही नाम के, तिनकूं कैसी नींद।

सस्तर लागा नेह का, गया हिये कूं बींध।।

Jo koi virahi Nam ke, tinkoon kaisi neend. Sastar laga neh ka, gaya hiye koon beend.

शस्त्र जिनके हृदय में बिंध गया प्रेम का, प्रभु-प्रेम का, अब कहां नींद? अब कैसी नींद?

The weapon of love—of Divine love—has pierced the heart—what sleep now? What sleep!

सोये हैं संसार सूं, जागे हरि की ओर।

Soye hain sansar soon, jagay Hari ki or.

समझना।

Understand.

तुम संसार में जागे हो, परमात्मा में सोए हो। भक्त परमात्मा में जागता है, संसार में सो जाता है।

You are awake toward the world, asleep toward the Divine. The bhakta wakes toward the Divine and goes to sleep toward the world.

सोये हैं संसार सूं,...

संसार की तरफ सो गया जो।

Soye hain sansar soon... Asleep toward the world...

...जागे हरि की ओर।

...jagay Hari ki or.

ये दो शब्द याद रखो: काम और राम। जो काम की ओर उन्मुख है, वह राम की ओर विमुख। जिसने काम की ओर मुंह किया, राम की ओर पीठ हो जाती है। और जिसने राम की ओर मुंह किया, उसकी काम की ओर पीठ हो जाती है।

Remember these two words: Kaam and Ram. He who turns his face toward lust turns his back toward Ram. And he who turns his face toward Ram turns his back toward lust.

सोये हैं संसार सूं, जागे हरि की ओर।

तिनकूं इकरस ही सदा, नहीं सांझ नहीं भोर।।

Soye hain sansar soon, jagay Hari ki or. Tinkoon ekras hi sada, nahin sanjh nahin bhor.

फिर न कोई सुबह है, न कोई सांझ है। चौबीस घंटे, अहर्निश वही है। फिर कोई भेद नहीं। जागो तो वह, सोओ तो वह। उठो तो वह, बैठो तो वह। जीओ तो वह, मरो तो वह। हर हालत में वही--और वही; एक ही स्वर। एक ही स्वाद। ‘तिनकूं इकरस ही सदा, नहीं सांझ नहीं भोर।’

Then there is neither morning nor evening—twenty-four hours, day and night, only That. Then no difference. Wake—That; sleep—That. Rise—That; sit—That. Live—That; die—That. In every condition only That—and That; one single tone. One single flavor. ‘Tinkoon ekras hi sada, nahin sanjh nahin bhor.’

अब तुम रूठो, रूठे सब संसार, मुझे परवाह नहीं है।

Now, you be estranged—let the whole world be estranged—I do not care.

भक्त तो फिर भगवान से भी कह देता है: अब औरों की तो क्या कहूं? भक्त कहता है: तुम भी रूठ जाओ, तो मुझे परवाह नहीं। जानता है कि अब तुमसे अलग होने का उपाय ही नहीं है।

The bhakta even says to God: what to speak of others? If you too sulk, I do not care. He knows that now there is no way to be separate from you.

अब तुम रूठो, रूठे सब संसार, मुझे परवाह नहीं है।

Now, you be estranged—let the whole world be estranged—I do not care.

दीप स्वयं बन गया शलभ अब जलते-जलते,

मंजिल ही बन गया मुसाफिर चलते-चलते,

गाते-गाते गेय हो गया गायक ही खुद,

सत्य स्वप्न ही हुआ स्वयं को छलते-छलते,

डूबे जहां कहीं भी तरी, वहीं अब तट है।

अब चाहे हर लहर बने मझधार, मुझे परवाह नहीं है।

The lamp itself has become a moth, from burning and burning; The traveler himself has become the goal, from walking and walking; Singing and singing, the singer himself became the song; Truth itself became a dream, deceiving itself again and again; Wherever the boat sinks, there itself is the shore now. Now even if every wave becomes midstream—I do not care.

अब तुम रूठो, रूठे सब संसार, मुझे परवाह नहीं है।

Now, you be estranged—let the whole world be estranged—I do not care.

यह बड़े प्रेम का वचन है।

This is a word of great love.

अब पंछी को नहीं बसेरे की है आशा,

और बागबां को न बहारों की अभिलाषा,

अब हर दूरी पास, दूर है हर समीपता,

एक मुझे लगती अब सुख-दुख की परिभाषा,

अब न ओंठ पर हंसी, न आंखों में है आंसू,

अब तुम फेंको मुझ पर रोज अंगार, मुझे परवाह नहीं है।

Now the bird no longer hopes for a roost; Nor the gardener longs for the spring; Now every distance is near, every nearness is far; One definition of joy-sorrow remains to me now; Now neither laughter on the lips, nor tears in the eyes; Now cast embers upon me daily—I do not care.

अब तुम रूठो, रूठे सब संसार, मुझे परवाह नहीं है।

Now, you be estranged—let the whole world be estranged—I do not care.

अब मेरी आवाज मुझे टेरा करती है,

अब मेरी दुनिया मेरे पीछे फिरती है,

देखा करती है मेरी तस्वीर मुझे अब

मेरी ही चिर प्यास अमृत मुझ पर झरती है,

अब मैं खुद को पूज, पूज तुमको लेता हूं,

बंद रखो अब तुम मंदिर के द्वार, मुझे परवाह नहीं है।

Now my own voice calls me back; Now my world follows at my heels; My picture now looks at me; My own ancient thirst drizzles nectar upon me; Now worshipping myself, I worship You; Now, even if You keep the temple doors shut—I do not care.

अब तुम रूठो, रूठे सब संसार, मुझे परवाह नहीं है।।

Now, you be estranged—let the whole world be estranged—I do not care.

सुनते हो?

Do you hear?

दीप, स्वयं बन गया शलभ अब जलते-जलते,

पतंगा जब दीये पर गिर जाता है, फिर कैसी दूरी?

दीप, स्वयं बन गया शलभ अब जलते-जलते,

अब तो पतंगा दीया बन गया; दीया पतंगा बन गया।

The lamp itself has become a moth, from burning and burning... When the moth falls upon the lamp, what distance remains? The lamp itself has become a moth, from burning and burning... Now the moth has become the lamp; the lamp has become the moth.

एक घड़ी आती है भक्त की, जब भगवान में गिर जाता है, जैसे पतंगा दीये पर गिर जाता है। फिर भक्त ही भगवान हो जाता है।

A moment comes for the bhakta when he falls into God as the moth falls upon the lamp. Then the bhakta himself becomes God.

दीप, स्वयं बन गया शलभ अब जलते-जलते,

मंजिल ही बन गया मुसाफिर चलते-चलते,

गाते-गाते गेय हो गया गायक ही खुद,

सत्य स्वप्न ही हुआ स्वयं को छलते-छलते,

डूबे जहां कहीं भी तरी वहीं अब तट है,

अब चाहे हर लहर बने मझदार, मुझे परवाह नहीं है।

The lamp itself has become a moth, from burning and burning; The traveler himself has become the goal, from walking and walking; Singing and singing, the singer himself became the song; Truth itself became a dream, deceiving itself again and again; Wherever the boat sinks, there itself is the shore now; Now even if every wave becomes midstream—I do not care.

भेद गए, अभेद आया। द्वैत गया, अद्वैत आया। अब प्रेमी अपने प्रिय पात्र से भिन्न नहीं है।

Separation pierced, non-separation arrived. Duality went, Advaita arrived. Now the lover is not different from the beloved.

अब मेरी आवाज मुझे टेरा करती है,

वह जो आवाज एक दिन लगती थी, परमात्मा की आवाज है, कि कहती थी: उठो गोपाल; कि सुबह हुई। अब वह आवाज परमात्मा की आवाज नहीं, मेरी ही आवाज है। अपने ही अंतर्तम की आवाज है--अपनी ही अंतरात्मा की।

Now my own voice calls me back... That voice which one day seemed like God’s voice—saying: rise, Gopal—the morning has come. Now that voice is not God’s voice—it is my own voice. The voice of my innermost—my own inner soul.

अब मेरी आवाज मुझे टेरा करती है,

अब मेरी दुनिया मेरे पीछे फिरती है,

देखा करती है मेरी तस्वीर मुझे अब

भक्त इतना एक हो जाता है भगवान से कि अब अपनी तस्वीर और भगवान की तस्वीर अलग-अलग मालूम नहीं होती।

Now my own voice calls me back; Now my world follows at my heels; My picture now looks at me... The bhakta becomes so one with God that now his own picture and God’s picture do not appear different.

मेरी ही चिर प्यास अमृत मुझ पर झरती है,

अब मैं खुद को पूज, पूज तुमको लेता हूं,

बंद रखो अब तुम मंदिर के द्वार, मुझे परवाह नहीं है।

My own ancient thirst drizzles nectar upon me; Now worshipping myself, I worship You; Now even if You keep the temple doors shut—I do not care.

यह बड़े प्रेम का वचन है।

This is a word of great love.

अब मैं खुद को पूज, पूज तुमको लेता हूं,

अब भेद ही न रहा। नहीं सांझ नहीं भोर!

Now worshipping myself, I worship You... Now no difference remains. Neither dusk nor dawn!

सोवन जागन भेद की कोइक जानत बात।

कोई विरला ही जानता है सोने और जागने का भेद।

Sovan jagan bhed ki koik janat baat— Rare is the one who knows the difference between sleeping and waking.

साधूजन जागत तहां, जहां सबन की रात।

साधु वहीं जागता है, जहां सबकी रात है--वह चौथा पहर। जो सबकी गहरी सुषुप्ति है, वही साधु की जाग्रति है, ध्यान है, समाधि है।

Sadhujan jagat tahan, jahan saban ki raat— The sadhu wakes where it is night for all—that fourth watch. What is deep Sushupti for all—that is the sadhu’s awakening, meditation, Samadhi.

साधूजन जागत तहां, जहां सबन की रात।।

Sadhujan jagat tahan, jahan saban ki raat.

 

Jo jagai Hari-bhakti mein, soi utarai paar— He who wakes in devotion to the Lord, he crosses over.

जो जागै हरि-भक्ति में, सोई उतरै पार।

जो जागै संसार में, भव-सागर में ख्वार।।

और जो संसार में जागा है, वह नष्ट होगा।

Jo jagai sansar mein, bhav-sagar mein khwaar— And he who wakes in the world—he is ruined in the ocean of becoming.

जागै न पिछले पहर, ताके मुखड़े धूल।

सुमरै न करतार कूं, सभी गवावै मूल।।

Jagae na pichhle pahar, take mukhde dhool. Sumarai na Kartar koon, sabhi gawaavae mool.

सतगुरु से मांगूं यही, मोहि गरीबी देहु।

Satguru se maangu yahi, mohi gareebi dehu— From the True Master I ask only this: grant me poverty.

गरीबी का अर्थ होता है: मुझसे ऐसा सब छीन लो, जिसकी याद परमात्मा में बाधा बनती हो। मुझसे वह सब अलग कर लो, जो मेरे और परमात्मा के बीच दीवाल बनता हो।

Poverty means: take from me all that obstructs remembrance of the Divine. Remove from me whatever becomes a wall between me and the Divine.

सतगुरु से मांगूं यही, मोहि गरीबी देहु।

दूर बड़प्पन कीजिये, नान्हा ही कर लेहु।।

Satguru se maangu yahi, mohi gareebi dehu. Door barappan kijiye, nanha hi kar lehu— Take away the greatness—make me small.

अब मुझे इतना छोटा बना दो, मेरा सारा बड़प्पन ले लो। मगर एक बात भर पूरी हो जाए। कितना ही छोटा बनाओ, ऐसी कुछ दशा मेरी कर दो कि परमात्मा की कृपा मुझ पर बरस सके।

Make me so small, take away all my “bigness.” But let one thing be fulfilled. However small you make me, make my condition such that the Divine’s grace may pour upon me.

छोटा बनाने का वही अर्थ होता है।

To make small has this meaning.

जब बच्चा छोटा होता है, तो मां उसकी जरा सी आवाज सुन कर भागी आती है। जैसे-जैसे बड़ा होने लगता है, वैसे-वैसे मां उसकी चिंता छोड़ने लगती है। जब वह जवान हो जाएगा, तो मां को उसकी चिंता की कोई जरूरत न रहेगी।

When the child is small, the mother runs at his slightest cry. As he grows, the mother begins to leave her worry for him. When he becomes young, the mother need not worry for him.

तुम जितना अपने को बड़ा मानोगे, उतना ही--परमात्मा की तुम्हें जरूरत नहीं--इसकी तुम घोषणा कर रहे हो।

The more big you consider yourself, the more you are announcing: I have no need for God.

भक्त कहता है: मुझे छोटा कर दो। मुझे इतना छोटा कर दो कि मैं केवल रोने में समर्थ रह जाऊं। मेरा रोना ही प्रार्थना बन जाएगी।

The bhakta says: make me small. Make me so small that I remain only capable of crying. My crying itself will become prayer.

सतगुरु से मांगूं यही, मोहि गरीबी देहु।

दूर बड़प्पन कीजिये, नान्हा ही कर लेहु।।

Satguru se maangu yahi, mohi gareebi dehu. Door barappan kijiye, nanha hi kar lehu.

मुझे मिटा दो। मैं बचूं न, ताकि परमात्मा ही बचे। मुझे पोंछ दो, मुझे हटा दो।

Erase me. Let me not remain—so that only the Divine remains. Wipe me out; remove me.

प्रेम-पथ हो न सूना कभी इसलिए

जिस जगह मैं थकूं, उस जगह तुम चलो।

कब्र-सी मौन धरती पड़ी पांव पर,

शीश पर है कफन-सा घिरा आसमां,

मौत की राह में, मौत की छाह में

चल रहा रात-दिन सांस का कारवां,

So that the path of love is never empty, Where I tire—there You walk. Like a grave the dumb earth lies underfoot, Over head a shroud-like sky is spread; On the path of death, in the shadow of death, The caravan of breath moves day and night; I go on, I move on, But I do not know where evening will fall; Where the step will halt, where the path will end, Where there will be cold, where there will be heat; So that the earth may smile forever, Where I shed—there You bloom. So that the path of love is never empty, Where I stop—there You walk.

जा रहा हूं चला, जा रहा हूं बढ़ा,

 

पर नहीं ज्ञात है किस जगह शाम हो?

 

किस जगह पग रुके, किस जगह मग छुटे

 

किस जगह शीत हो, किस जगह घाम हो,

 

मुस्कुराए सदा पर धरा इसलिए,

 

जिस जगह पर मैं झरूं, उस जगह तुम खिलो।

प्रेम-पथ हो न सूना कभी इसलिए

जिस जगह मैं रुकूं, उस जगह तुम चलो।

प्रेम का पथ सूना अगर हो गया,

रह सकेगी बसी कौन सी फिर गली?

यदि खिला प्रेम का ही नहीं फूल तो,

If the path of love becomes empty, What lane will still remain inhabited? If the flower of love itself does not bloom, Who will then smile as a bud in the garden? If love itself finds no honor in the world, This earth, this universe is only a cremation ground; Man is a walking corpse, And living here is an insult; So that man may learn love someday, Night and day let me melt—night and day, You too melt. So that the path of love is never empty, Where I tire—there You walk.

कौन है जो हंसे फिर चमन में कली?

 

प्रेम को ही जग में मिला न मान तो

 

यह धरा, यह भुवन सिर्फ श्मशान है,

 

आदमी एक चलती हुई लाश है,

 

और जीना यहां एक अपमान है,

 

आदमी प्यार सीखे कभी इसलिए

 

रात-दिन मैं ढलूं, रात-दिन तुम ढलो।

 

प्रेम-पथ हो न सूना कभी इसलिए

 

जिस जगह मैं थकूं, उस जगह तुम चलो।

आदमी दीन हो जाए, वहीं परमात्मा की शक्ति मिलनी शुरू हो जाती है। जहां आदमी गिरता है, वहीं परमात्मा के चरण तुम्हें चलाने लगते हैं। जहां तुम झरते हो, वहीं परमात्मा खिलता है।

Where man becomes poor, there the power of the Divine begins to be received. Where man falls, there the feet of the Divine begin to move you. Where you shed, there the Divine blooms.

मैं दरिद्र हो जाऊं, दीन हो जाऊं, छोटा हो जाऊं--भक्त की इस अभिलाषा में सिर्फ एक ही घोषणा है: मेरा अहंकार न बचे। मुझे मिटाओ। अनुकंपा करो। मुझे जलाओ, मुझे राख कर दो।

Let me become destitute, humble, small—in this longing of the bhakta there is only one declaration: let my ego not remain. Burn me. Have compassion. Burn me, turn me to ash.

आदि पुरुष किरपा करौ, सब औगुन छुटि जाहिं।

साध होन लच्छन मिलैं, चरनकमल की छाहिं।।

Adi Purush kripa karau, sab augun chhuti jaahin; Saadh hon lachan milain, charan-kamal ki chhain.

आदि पुरुष किरपा करौ,...

भक्त कहता है: मेरे किए जो हो सकता है, वह मैं कर रहा हूं। लेकिन मेरे किए अंतिम बात नहीं हो सकती। वह तो तेरी कृपा से होती है। अंतिम बात मेरे हाथ में नहीं है।

Adi Purush kripa karau... The bhakta says: I am doing what can be done by me. But by my doing the final thing cannot happen. That happens by Your grace. The final thing is not in my hands.

मैं पुकारूंगा; मैं रोऊंगा; मैं प्रार्थना करूंगा; मैं स्मरण करूंगा; मैं सब करूंगा--जो मैं कर सकता हूं। लेकिन मेरा सामर्थ्य कितना? मेरे हाथ कितने बड़े? तेरे आकाश तक नहीं पहुंच सकेंगे। हाथ फैला कर भी खड़ा हो जाऊंगा तो मेरे हाथ छोटे हैं। मैं तुझे न छू पाऊंगा। तेरी कृपा के बिना न हो सकेगा।

I will call; I will weep; I will pray; I will remember; I will do everything—that which I can. But what is my capacity? How long my hands? Even if I stand with hands outstretched, my hands are short. I will not be able to touch You. Without Your grace it cannot be.

इसलिए कृपा के तत्व को ठीक से समझ लेना। भक्ति के मार्ग पर कृपा अनिवार्य तत्व है; अंतिम तत्व है।

Therefore understand the principle of grace correctly. On the path of Bhakti, grace is the essential, the final factor.

भक्त सब करता है, लेकिन अंततः यही जानता है: होगा उसकी कृपा से। इसलिए भक्त के मन में अहंकार नहीं उठता।

The bhakta does everything, but ultimately he knows: it will happen by His grace. Therefore ego does not arise in the bhakta’s mind.

प्रयास पर भरोसा ही नहीं तो अहंकार कैसे उठेगा? भक्त जो करता है, जानता है: उससे पाने में कुछ सहायता नहीं मिलेगी; सिर्फ मैं पाना चाहता हूं--इसकी खबर परमात्मा तक पहुंचेगी। मेरी चाह सच्ची है; मेरा ईमान सच्चा है; मैं ऐसे ही नहीं मांग रहा हूं। मांगने के लिए सब-कुछ करने को तैयार हूं। लेकिन फिर भी मेरे किए क्या होगा? उसकी कृपा चाहिए।

If there is no trust in effort, how will ego arise? The bhakta knows that what he does will not help in attaining; only the news will reach the Divine that I want to attain. My longing is true; my honesty is true. I am not asking casually. I am ready to do everything for asking. Yet by my doing—what will happen? His grace is needed.

आदि पुरुष किरपा करौ, सब औगुन छुटि जाहिं।

मैं तो छुड़ाऊंगा भी अवगुण, तो एक छुड़ाऊंगा, तो दूसरा फंस जाता है। एक से बचता हूं, तो दूसरे में उलझ जाता हूं।

Adi Purush kripa karau, sab augun chhuti jaahin. If I try to drop my vices, I drop one and another traps me. From one I escape, I get entangled in another.

यहां कांटे ही कांटे हैं। अगर अहंकार से छुटकारा पाओ, तो विनम्रता की अकड़ आ जाती है। अगर संसार छोड़ दो, तो त्याग की अकड़ आ जाती है। अगर धन छोड़ दो, तो इतने धन पर मैंने लात मार दी--यह अकड़ पैदा हो जाती है। यहां तो बड़े उपद्रव हैं। यहां एक चीज हटाओ, दूसरी पकड़ जाती है। यहां से बचना दिखाई नहीं पड़ता।

Here there are thorns upon thorns. If you escape ego, the stiffness of humility arises. If you renounce the world, the stiffness of renunciation arises. If you drop wealth, you grow proud that you kicked so much wealth. There are great troubles here. Remove one thing, another clings. There seems to be no escape from here.

आदि पुरुष किरपा करौ, सब औगुन छुटि जाहिं।

साध होन लच्छन मिलैं,...

मैं कोशिश तो करता हूं, साधु होने की, चरणदास कहते हैं, लेकिन हो नहीं पाता। कुछ भी करता हूं, उसी में से असाधुता निकल आती है। साधु बन कर बैठ जाता हूं, तत्क्षण पता चलता है कि अहंकार वहां भी आ गया। तेरी कृपा हो, तो ही साधु होने के लक्षण मिलेंगे, अन्यथा नहीं।

Adi Purush kripa karau, sab augun chhuti jaahin. Saadh hon lachan milain... I try to be a sadhu, says Charandas, but I cannot become one. Whatever I do, out of it non-saintliness arises. I sit as a saint, and at once I find ego has come there too. Only if Your grace be there will the signs of saintliness arrive—otherwise not.

साध होन लच्छन मिलैं, चरनकमल की छाहिं।

तेरे चरणों की छाया मिले, तो सब मिल गया। उसी छाया में मेरे हृदय के फूल खिलेंगे; मेरे खिलाए नहीं खिलेंगे। तेरी अनुकंपा में, तेरी वर्षा में, तेरे प्रसाद में...।

Saadh hon lachan milain, charan-kamal ki chhain. If the shade of Your lotus-feet is received, all is received. In that shade the flowers of my heart will bloom—not by my forcing. In Your compassion, in Your rain, in Your prasad...

हिय हुलसो आनंद भयो,...

और तेरे चरणकमल की छांह जब भी मिल जाती है, क्षण भर को भी मिल जाती है: ‘हिय हुलसो आनंद भयो।’ तभी मेरा हृदय नाचने लगता है। और तभी आनंद हो जाता है।

Hiy hulaso anand bhayo... And when the shade of Your lotus-feet is found—even for a moment—‘hiy hulaso anand bhayo.’ Then my heart begins to dance. And then bliss happens.

...रोम-रोम भयो चैन।

और बिना कुछ किए रोआं-रोआं शांत हो जाता है। सब तरफ विश्राम, विराम आ जाता है। सब दौड़ चली जाती है।

...rom-rom bhayo chain. And without doing anything, every pore becomes peaceful. Rest, cessation spreads in all directions. All running falls away.

हिय हुलसो आनंद भयो, रोम-रोम भयो चैन।

भये पवित्तर कान ये, मुनि सुनि तुम्हरे बैन।।

Hiy hulaso anand bhayo, rom-rom bhayo chain. Bhaye pavittar kaan ye, Muni suni tumhare bain.

परमात्मा मौन है, इसलिए उसका नाम: मुनि। वह बोलता नहीं, फिर भी बोलता है।

The Divine is silent; therefore His name—Muni. He does not speak—yet He speaks.

उपनिषद कहते हैं: उसके पैर नहीं, फिर भी चलता है; तब तो आता है भक्त तक; नहीं तो कैसे आएगा? पैर तो उसके नहीं हैं। और हाथ नहीं हैं उसके, या हजार हाथ हैं उसके।क्योंकि सभी को सहारा दे देता है। और बोलता नहीं, लेकिन उसके मौन में उपदेश है।

The Upanishads say: He has no feet, yet He walks—then He does come to the bhakta; how else would He? He has no feet. And He has no hands—or has a thousand hands—because He supports all. And He does not speak—but in His silence is the sermon.

भये पवित्तर कान ये,...

चरणदास कहते हैं कि ये कान मेरे पवित्र हो गए। तुम बोले नहीं, और मेरे कान पवित्र हो गए।

Bhaye pavittar kaan ye... Charandas says: these ears of mine have become pure. You did not speak, and my ears became pure.

...मुनि सुनि तुम्हरे बैन।

तुम्हारे मौन से जो संदेश मिल गया; तुम्हारे चरणों की छाया में बैठ कर जो संदेश मिल गया; तुम्हारी अनुकंपा में जो आशीर्वाद मिल गया--मेरा हृदय हुलसा, आनंद हुआ।

...Muni suni tumhare bain. From Your silence the message that was received; sitting in the shade of Your feet the message that was received; in Your compassion the blessing that was received—my heart rejoiced, bliss happened.

तुम्हारे मौन में कहे गए शब्द, अनकहे शब्द, मेरी सारी अपवित्रता को लेकर बह गए। तुम्हारे मौन की लहर क्या आई, मैं नहा गया। ब्रह्म-सिंध की लहर है...।

बांस के वन में से गुजरती हुई हवा

जैसा बोलती है

The words said in Your silence, the unspoken words, carried away all my impurity. The wave of Your silence came—and I bathed. It is the wave of the Brahm sea...

बांस के वन में से गुजरती हुई हवा

 

जैसा बोलती है

 

या बिलकुल सबेरे-सबेरे बादल के दलों में किरण

जैसा रंग घोलती है

या जैसे आधी रात के सूने में गहरी होती है सुगंध

या जैसे अलस काले नाग में बंध के रह जाता है छंद

ऐसा परमात्मा चारों तरफ मौन से बोल रहा है।

बांस के वन में से गुजरती हुई हवा

As the wind passing through the bamboo grove speaks; As the wind passing through the bamboo grove speaks; Or as, at dawn, the ray among clusters of cloud mixes color; Or as, in the stillness of midnight, fragrance grows deep; Or as the meter gets bound up in the languid black serpent— So the Divine speaks all around through silence.

जैसा बोलती है

तुम्हें सुनना आ जाए, तो तुम इन पक्षियों के नाद में उसी को सुनोगे।

बांस के वन में से गुजरती हुई हवा

As the wind passing through the bamboo grove speaks— If you learn to listen, you will hear the same One in the birds’ songs.

जैसा बोलती है

फिर तो बांस के वन में से गुजरती हुई हवा भी, उसी के ओंठ पर रखी बंसी है। बंसी भी बांस से ज्यादा क्या है? कोई बंसी का नाद सुनने के लिए आदमी के ओंठ पर ही होना जरूरी तो नहीं?

As the wind passing through the bamboo grove speaks— Then even the wind passing through the bamboo grove is the flute held at His lips. What is a flute beyond bamboo? To hear the flute’s sound, must the flute be at a man’s lips?

बांस के वन में गुजरती हुई हवा

जैसा बोलती है

या बिलकुल सबेरे-सबेरे बादल के दलों में किरण

जैसा रंग घोलती है

यह उसी का हाथ है। यह वही चितेरा है, जो सुबह बादलों को रंग जाता है, जो सांझ तारों को सजा जाता है। सब तरफ उसकी कला है। सब तरफ उसके हस्ताक्षर हैं--पत्ते-पत्ते पर, पत्थर-पत्थर पर।

As the wind passing through the bamboo grove speaks— Or as, at dawn, the ray among clusters of cloud mixes color— That too is His hand. That very painter who colors the clouds in the morning, who decks the stars in the evening. His art everywhere. His signatures everywhere—on every leaf, every stone.

या बिलकुल सबेरे-सबेरे बादल के दलों में किरण

जैसा रंग घोलती है

आंख हो देखने की, कान हो सुनने को, फिर वही है--और केवल वही है।

Or as, at dawn, the ray among clusters of cloud mixes color— Have eyes to see, ears to hear—then He alone, and only He, is.

या जैसे आधी रात के सूने में गहरी होती है सुगंध

फिर हर गंध उसकी सुगंध है। फिर सब तरफ से उसी का संकेत आता है।

Or as, in the stillness of midnight, fragrance grows deep— Then every fragrance is His fragrance. From all sides His signal comes.

या जैसे अलस काले नाग में बंध के रह जाता है छंद

तुमने देखा, कभी मदारी अपनी बीन बजाता है। इधर मदारी की बीन बजती है, उधर छंद काले नाग में बंध कर रह जाता है।

Or as the meter gets bound up in the languid black serpent— Have you seen—when the snake-charmer plays his reed? Here the charmer plays the reed; there the meter gets bound into the black serpent.

वैज्ञानिक अपूर्व बात कहते हैं। वे कहते हैं: नाग को कान नहीं होते। इसलिए बड़ी मुश्किल थी। अब यह प्रत्यक्ष अनुभव है कि मदारी बीन बजाता है और नाग नाचता है; छंदबद्ध हो जाता है।

Scientists say an amazing thing: the snake has no ears. So there was a great difficulty. The direct experience is that when the charmer plays the reed, the snake dances, becomes rhythmic.

वैज्ञानिक बड़ी चिंता में रहे वर्षों तक कि मामला क्या है? क्योंकि नाग को कान होते ही नहीं, नाग बज्र बहरा है। कान होते ही नहीं। बज्र बहरा कहना भी ठीक नहीं; बहरे को कम से कम कान तो होते हैं।

दिखाई तो पड़ते हैं; काम न करते हों। लेकिन नाग को कान होते ही नहीं। कान की इंद्रिय ही नाग में नहीं है। इसलिए वैज्ञानिक बड़े चिंतित थे। और इस बात को भी झुठलाया नहीं जा सकता। तो वे कई सिद्धांत खोजते थे कि हो सकता है, वह जो मदारी बीन बजा कर डोलने लगता है, उसको देख कर... लेकिन मदारी दूसरे कमरे में बैठ कर बीन बजाए; नाग को दिखाई भी न पड़े, तो भी नाग डोलता है।

Scientists worried for years: what is the matter? Because snakes have no ears; the snake is thunder-deaf. To say thunder-deaf is not right either—at least the deaf have ears. The ears can be seen—even if they do not function. But the snake has no ears at all. The sense of hearing is not in the snake. So scientists were very concerned. And one could not deny the fact. They proposed theories like: perhaps the charmer sways with the reed, and seeing that... But if the charmer plays the reed from another room, out of sight, the snake sways too.

नाग को पकड़ने की तरकीब ही यह है कि नाग अगर छिपा हो दूर खोह में और मदारी बीन बजाए, तो अपनी गुफा से निकल आता है। तो गुफा में दिखाई तो पड़ता नहीं, इसलिए बात हल नहीं होती थी।

The technique to capture the snake is: if the snake is hidden in a far lair, and the charmer plays the reed, it emerges from its hole. In the hole, it cannot see—so the matter was not solved.

फिर धीरे-धीरे और विश्लेषण से पता चला कि नाग को कान तो नहीं होते, लेकिन नाग का पूरा शरीर ध्वनि के प्रति संवेदनशील है। पूरा शरीर... जैसे हमें कोई छूए, तो हमें स्पर्श का अनुभव होता है, ऐसे ध्वनि की जो तरंग पड़ती है, नाग का पूरा शरीर उसे स्पर्श करता है। पूरा शरीर उसे अनुभव करता है। तो यह कहना ठीक नहीं कि नाग को कान नहीं होते। यह कहना चाहिए कि नाग पूरा का पूरा कान है। इसलिए कान पकड़ में नहीं आते। पूरी देह ही उसकी कान है।

Then slowly, by further analysis, it was known that though the snake has no ears, the snake’s entire body is sensitive to sound. The entire body—just as when someone touches us, we experience touch—so the snake’s entire body feels the touching of the sound-wave. The entire body experiences it. So it is not right to say the snake has no ears; we should say the snake is entirely an ear. Therefore the ear cannot be caught. Its entire body is an ear.

या जैसे अलस काले नाग में बंध के रह जाता है छंद

ऐसे ही जिस दिन तुम्हें प्रभु की मौन-वाणी सुनाई पड़ेगी, तुम नाग की तरह छंदबद्ध हो जाओगे।

Or as the meter gets bound up in the languid black serpent— Just so, the day the silent voice of the Divine is heard by you, you will become rhythmic like the snake.

ये चरणदास के वचन वैसी ही छंदबद्धता से निकले हैं। चरणदास कोई कवि नहीं हैं। यह कविता कविता नहीं है; यह कविता अनुभव है, स्वानुभव है। यह कुछ तुकबंदी नहीं है कि व्याकरण, भाषा और मात्रा और छंद के नियम से इनका निर्माण हुआ हो। नहीं; जो भीतर जाना है, और तुमसे कह देना चाहा है। और जो भीतर जाना है, वह इतना छंदबद्ध है कि उसके प्रभाव में जो कहा है, वह भी छंदबद्ध हो गया।

These words of Charandas have arisen out of such rhythm. Charandas is no poet. This poetry is not poetry; it is experience, self-experience. It is not a tangle of rhyme built by rules of grammar, language, meter. No—what has been known within, and wished to be said to you. And what has been known within is so rhythmic that what is said under its influence has become rhythmic too.

बुद्धों के सभी वचन काव्य होते हैं। वे कविता में हों, या न हों, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके भीतर जिस महाकाव्य का जन्म हुआ है, उसमें डूब कर आते सभी शब्द संगीतमय हो जाते हैं।

All the words of Buddhas are poetry. Whether they be in verse or not—no matter. The Mahakavya born within them—having been dipped in it, all words come musical.

चरणदास के आज के इन वचनों पर खूब ध्यान करना। ऐसे ही जैसे:

Meditate much on these words of Charandas today. Just as:

बांस के वन में से गुजरती हुई हवा

जैसा बोलती है

या बिलकुल सबेरे-सबेरे बादल के दलों में किरण

जैसा रंग घोलती है

या जैसे आधी रात के सूने में

गहरी होती है सुगंध

As the wind passing through the bamboo grove speaks; Or as, at dawn, the ray among clusters of cloud mixes color; Or as, in the stillness of midnight, fragrance grows deep; Or as the meter gets bound up in the languid black serpent—

या जैसे अलस काले नाग में बंध के रह जाता है छंद

 

आज इतना ही।

Enough for today.