Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
पहली बात, कोई भी धारणा सत्य के करीब नहीं होती। धारणा मात्र सत्य से दूर होती है।
First thing: no concept is close to the truth. A concept, as such, stands apart from truth.
सत्य ऐसा है कि किसी धारणा में समाता नहीं; समा जाए, तो सत्य नहीं। धारणा तो छोटा सा आंगन है--और सत्य है: विराट आकाश। न तो ‘इस’ आंगन में समाता है; न ‘उस’ आंगन में समाता है। ऐसा नहीं है कि झोपड़े के आंगन में नहीं समाता; राजमहल के आंगन में भी नहीं समाता। आंगन में ही नहीं समाता। जो समा जाए--आकाश ही नहीं; जो न समाए--वही आकाश है।
Truth is such that it cannot be contained by any concept; if it could fit inside a concept, it would no longer be truth. A concept is a small courtyard—truth is the vast sky. It fits neither in “this” courtyard nor in “that” courtyard. It is not that it won’t fit in a hut’s courtyard but will fit in a palace’s courtyard; it won’t fit in any courtyard at all. What can be contained isn’t the sky; what cannot be contained—that is the sky.
तो पहली तो बात: कोई धारणा सत्य के करीब नहीं होती। सभी धारणाएं सत्य की तरफ इशारे हैं। जैसे मैं अंगुली से चांद को दिखाऊं; कोई दूसरा किसी और उपाय से चांद को दिखाए; कोई तीसरा किसी और उपाय से चांद को दिखाए। लेकिन सब उपाय चांद से दूर हैं। कोई उपाय चांद नहीं है। मेरी अंगुली चांद नहीं है। और जो अंगुली को पकड़ लेगा, वह चांद से चूक जाएगा।
So first understand: no concept is close to truth. All concepts are pointers toward truth. Like I point to the moon with my finger; someone else uses another way to indicate the moon; a third person still another. All methods, however, stand apart from the moon. No method is the moon. My finger is not the moon—and the one who grabs the finger will miss the moon.
शब्द से सावधान रहना। धारणा तो शब्दों में होती है और सत्य मौन में। उनकी यात्रा विपरीत है।
Be careful with words. Concepts live in words; truth lives in silence. Their journeys are opposite.
शब्द से परिभाषा हो जाती है; लेकिन जिसे मौन में जाना जाता हो, उसकी परिभाषा शब्द से कैसे होगी? जिसे शब्द को छोड़ कर जाना जाता हो, उसे शब्द में तुम कैसे भरोगे? इसलिए न तो हिंदू, न मुसलमान, न ईसाई, न जैन, किसी की धारणा सत्य नहीं है। धारणा सत्य होती ही नहीं।
Words can define, but how can that be adequate for what is known only in silence? When the very knowing occurs by dropping words, how will you pour that into words? That is why neither the Hindu, nor the Muslim, nor the Christian, nor the Jain—none of their concepts are truth. Concepts are never truth.
अब तुम पूछते हो: ‘कौन सी धारणा करीब है?’
You ask, “Which concept is closer?”
इसका मतलब यह हुआ कि कोई चीज सत्य के थोड़े ज्यादा करीब हो सकती है, कोई चीज सत्य से थोड़े ज्यादा दूर हो सकती है। इसका अर्थ हुआ कि एक झूठ सत्य के ज्यादा करीब हो सकता है; एक झूठ सत्य से ज्यादा दूर हो जाता है। लेकिन तब तो दो झूठों में फर्क हो जाएगा। और झूठों में फर्क नहीं होता। झूठ तो झूठ है।
That implies that some things can be a little nearer to truth and some a little farther. That would mean one falsehood could be closer to truth than another. Then falsehoods would differ. But falsehoods don’t differ; falsehood is falsehood.
या तो कोई चीज सत्य होती है या नहीं होती; करीब का सवाल ही नहीं है। करीब से करीब भी जो होगा, वह भी तो असत्य ही होगा! और सत्य आंशिक नहीं होता है; जब भी होता है पूर्ण होता है।
Either something is truth, or it is not. There is no “near” to truth. The closest “near” will still be untrue. And truth is never partial; whenever it is, it is whole.
सत्य के टुकड़े नहीं हो सकते। तुम ऐसा नहीं कह सकते कि मेरे पास आधा सत्य है; कि मेरे पास पाव सत्य है; कि मेरे पास तो तोला भर है! सत्य के टुकड़े नहीं होते; सत्य अखंड है। टुकड़े नहीं होते; विभाजन नहीं होते।
Truth has no fragments. You cannot say, “I have half the truth,” or “a quarter,” or “an ounce!” Truth is indivisible, unfragmented, undivided.
तो एक धारणा पास, एक धारणा दूर, तो इसका अर्थ होगा: एक धारणा में सत्य थोड़ा ज्यादा और एक धारणा में सत्य थोड़ा कम! सत्य के खंड हो जाएंगे। और सत्य के खंड नहीं होते।
So to call one concept “near” and another “far” would imply one contains a little more truth and the other a little less—dividing truth into parts. Truth has no parts.
तो या तो सत्य होता है--या सत्य नहीं होता।
Either there is truth—or there is not.
सभी धारणाएं असत्य हैं; उपयोगी हैं जरूर, लेकिन असत्य हैं। असत्य का भी उपयोग है। और कभी-कभी समझदार आदमी हो, तो असत्य का उपयोग भी सत्य की तरफ जाने में कर ले सकता है।
All concepts are untrue; useful, yes—but untrue. Even the untrue has its use. And if one is wise, one can even use untruth as a device to move toward truth.
जैसे एक सूफी कहानी है। एक आदमी घर लौटा--बाजार से थका-मांदा और देखा: उसके घर में आग लग गई है। चार-दीवारी पर आग फैल गई है और उसके बच्चे भीतर खेल रहे हैं। स्वभावतः वह चिल्लाया कि ‘बच्चो, बाहर आ जाओ। छोटे बच्चे हैं, कोई पांच साल का, कोई चार साल का, कोई छह साल का। वह चिल्लाया कि बाहर आ जाओ; घर में आग लगी है।’ लेकिन बच्चे अपने खेल में मस्त हैं। उन्होंने बाप की सुनी-अनसुनी कर दी। बाप भीतर जा भी नहीं सकता; आग खतरनाक है। शायद लौट भी न पाए बाहर। बाहर से ही चिल्ला सकता है।
There is a Sufi story: A man returned home from the market, tired, and saw his house on fire. Flames were spreading along the courtyard walls; his children were playing inside. Naturally he shouted, “Children, come out! The house is on fire!” But they were lost in their games; they ignored their father. He could not go in—too dangerous; he might not come out again. He could only shout from outside.
अब बाप क्या करे? उसे सूझी--उसे खयाल आया। बच्चों ने उससे कहा था कि जब बाजार से आओ, तो खिलौना-गाड़ी ले आना। तो वह चिल्लाया कि ‘अरे पागलो, कर क्या रहे हो! खिलौना-गाड़ी मैं ले आया हूं।’ ऐसा सुनते ही बच्चे भाग कर बाहर आ गए। बाप खिलौना-गाड़ी लाया नहीं है। यह बात सरासर झूठ थी। लेकिन झूठी खिलौना-गाड़ी ने बच्चों को आग से बचा लिया।
What to do? He remembered: the children had asked him to bring a toy cart from the market. So he cried out, “You little crazies, what are you doing? I brought the toy cart!” As soon as they heard this, the children rushed out. He hadn’t brought any toy cart. The statement was pure falsehood. But that false toy cart saved them from the flames.
ऐसी ही धारणाएं हैं सब।
Such are all concepts.
धारणा कोई भी सत्य नहीं है। जिन्होंने देखा कि तुम्हारे घर में आग लगी है--और तुम मशगूल हो खेलों में; और तुम अंधे हो, और तुम्हें आग की लपटें दिखाई नहीं पड़तीं; जिन्होंने देखा कि तुम्हारा घर धू-धू जल रहा है और तुम्हें पुकारना चाहा और तुम्हें बचाना चाहा, उन्होंने कुछ खिलौनों की बातें कहीं। उन्होंने उन खिलौनों की बातें कहीं, जिनमें तुम्हारा रस है; क्योंकि तुम उन्हीं के कारण बाहर आ सकोगे।
Those who saw your house aflame—while you are absorbed in your games, blind to the tongues of fire—those who wanted to call you and save you, they spoke of toys. They spoke of the toys that attract you, because only through those will you come out.
सत्य तो कहा नहीं जा सकता। और सत्य कहा भी जाए, तो तुम समझ न पाओगे। तुम जहां हो, वहां तो झूठ पर ही तुम्हारी सारी पकड़ है। तुम जहां हो, वहां तो झूठ की भाषा ही समझ में आती है! तुमसे तो झूठ ही बोलना होगा।
Truth cannot be said. And even if it is said, you won’t understand. Where you stand, your hold is only on falsehood; the language you understand is the language of falsehood. One has to speak to you in falsehood.
सारे सदगुरुओं ने अनुकंपा के कारण तुमसे बहुत सी झूठी बातें कही हैं। जैसे कि उस बाप ने कहा कि ‘खिलौना-गाड़ी ले आया हूं।’
Out of compassion, all true masters have told you many “untrue” things—just as that father said, “I’ve brought the toy cart.”
फिर तुम ऐसे नासमझ हो, कि बजाय घर के बाहर निकलने के तुम इस पर विवाद करते हो! बुद्ध ने एक बात कही थी, और महावीर ने दूसरी, और चरणदास ने तीसरी। और जितने सदगुरु हुए, सबने अलग-अलग बात कही। सब अलग-अलग बच्चों से बोले। सभी बच्चों को अलग-अलग भाषा समझ में आती थी।
Then you, in your foolishness, start arguing instead of coming out of the burning house! Buddha said one thing, Mahavira another, Charandas a third—each spoke differently, for each spoke to different children who understood different languages.
और तुम घर से तो बाहर नहीं निकलते... न बुद्ध की सुन कर निकलते; न महावीर की सुन कर निकलते; न चरणदास की। तुम घर से तो बाहर नहीं निकलते। तुमने एक और मजेदार खेल शुरू कर दिया कि इनमें कौन ठीक है? किसकी धारणा ठीक है?
And you don’t come out—neither by listening to Buddha, nor to Mahavira, nor to Charandas. Instead you invent a new game: Which of them is right? Whose concept is correct?
धारणाएं किसी की भी ठीक नहीं हैं। धारणा ठीक होती ही नहीं है। ‘ठीक’ और ‘धारणा’ का क्या लेना-देना! इनका कोई मिलन नहीं होता। धारणाएं तो तुम्हें पुकारने को हैं; धारणाएं तो तुम्हें संबोधित करने को हैं; धारणाएं तो तुम्हें मकान के बाहर खींच लेने को हैं। मकान के बाहर आते ही तुम समझ जाओगे कि असली सवाल धारणा के सच होने का नहीं; असली सवाल तुम आग में जले जाते थे--तुम्हें बाहर बुला लेने का है।
No one’s concept is correct. Concepts are not correct by nature. “Correctness” and “concept” don’t meet. Concepts call you, address you, pull you out of the burning house. Once outside, you will see the real issue wasn’t whether the concept was true; the real issue was you were burning and needed to be called out.
ऐसा समझो कि तुमने कभी गुलाब के फूल न देखे हों; तुमने कभी कमल खिलते न देखे हों, तुम एक ऐसी दुनिया में रहे हो जहां कमल नहीं होते, जहां फूल नहीं होते, जहां फूल खिलते नहीं। तुमने हीरे-जवाहरात देखे हैं। तुम्हारी भाषा हीरे-जवाहरातों की है। मैं तुम्हें बुलाना चाहता हूं; कमल खिल गया है झील में; और मैं तुम्हें पुकारना चाहता हूं कि बाहर आ जाओ। सूरज निकला है। सुबह की ताजी हवा है। वृक्षों में गीत है। पक्षी उमंग से भरे हैं। मोर नाच रहे हैं। और कमल खिला है। और ऐसा कमल जो कभी-कभी खिलता है। लेकिन ‘कमल’ शब्द तो तुम समझ न पाओगे। कमल तुम्हारे जीवन में कभी खिला नहीं; तुम्हारे अनुभव में कभी खिला नहीं।
Suppose you have never seen a rose, never seen a lotus in bloom—born in a world with no flowers. You’ve seen only gems; your language is of jewels. I want to call you out: the lotus has blossomed on the lake; the sun is up; morning’s fresh breeze; trees singing; birds bursting with joy; peacocks dancing; a lotus—rarely blooming so. But you won’t understand the word “lotus.” You’ve never known it.
‘कमल’ शब्द मैं चिल्लाता रहूं; तुम सुनते भी रहोगे और कुछ अर्थ प्रकट न होगा। कमल, कमल चिल्लाने से सिर्फ मेरी नासमझी प्रकट होगी; तुम्हारे जीवन में कोई क्रांति घटित न होगी। अगर मुझे तुम्हें बुलाना है, तो मुझे तुम्हारी भाषा बोलनी होगी। मुझे कहना होगा, देखो, एक हीरा पड़ा है! और हीरा बिलकुल नहीं है। लेकिन मुझे तुम्हें बाहर बुलाना है कि तुम इस कमल को देख लो; कि तुम इस कमल को देख कर कमल की तरह खिल जाओ; कि ऐसी ही तुम्हारी सुवास हो; कि तुम भी नाच सको इस खुले सूरज के नीचे; कि तुम्हारे जीवन में भी पक्षियों का कलरव आ जाए; कि तुम्हारे जीवन में भी सौंदर्य हो, संगीत हो, प्रकृति का उल्हास हो। और तुम अपने बंद कमरे में बैठे हीरे-जवाहरात गिन रहे हो! कि चांदी के सिक्कों से अटके हो; कि अपनी तिजोड़ी पर पहरा दे रहे हो।
I can shout “lotus” all day; you’ll hear it but no meaning will reach you. Only my foolishness will be revealed; no revolution within you will occur. If I must bring you out, I must speak your language: “Look, a diamond lies here!”—though there is no diamond. The call, however, is to bring you out to see the lotus, to bloom like it, to carry its fragrance, to dance beneath the open sun, to let birdsong enter your life, to let beauty, music, and nature’s ecstasy flow into you—while you sit counting silver coins, guarding your safe.
मुझे अगर तुम्हें बुलाना है, तो तुम्हारी भाषा बोलनी होगी। यद्यपि बाहर आकर तुम समझ जाओगे कि वह तो रही तरकीब; कमल खिला है। लेकिन फिर तुम नाराज न होओगे; तुम यह न कहोगे कि झूठ क्यों बोले आप? तुम अनुगृहीत होओगे।
To call you out, I must speak your language. Though once you come out, you will understand it was only a device—there is a lotus. Then you won’t be angry: “Why did you lie?” You will feel grateful.
जब शिष्य जान लेता है, तो जान लेता है कि गुरु जो बोला था, वह केवल उपाय था, विधि थी, धारणा थी; उसमें सत्य बिलकुल नहीं था। लेकिन गुरु बोला अनुकंपा से। उसकी अनुकंपा सत्य थी। तुम्हें बचाने का उसका भाव सत्य था; लेकिन मजबूरी थी; तुम भाषा और बोलते थे। और उस भाषा में सत्य अंटता नहीं था। इससे धारणाएं पैदा होती हैं।
When the disciple truly knows, he knows that what the master spoke was a device, a method, a concept; it contained no truth in itself. But the master spoke out of compassion. That compassion was true; his intent to save you was true. But he was forced—your language was different, and truth won’t fit that language. Thus concepts arise.
तो पहली तो बात, कोई धारणा न तो सत्य के करीब होती, न सत्य से दूर होती। धारणा और सत्य का क्या लेना-देना? इशारे हैं। इशारे समझो और बाहर आ जाओ। इस विवाद में मत पड़ो कि कौन द्वार ठीक है। जिस द्वार से निकल सको, निकल आओ। इस झंझट में मत पड़ो कि कौन द्वार ठीक है। बाहर निकल आना ठीक है। द्वार के ठीक होने से क्या होता है!
So first: no concept is nearer or farther from truth. Concepts and truth have no direct relation. They are pointers. Understand the pointing and get out. Don’t get entangled in which door is “right.” Take any door you can pass through. The right thing is to get out—what matters whose door it is?
घर में आग लगी हो, तो तुम सामने के द्वार से निकलो, कि पीछे के द्वार से निकलो, कि खिड़की से छलांग मारो, कि छत से कूद जाओ, कि सीढ़ी लगाओ, कि रस्सी लटकाओ, इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता। ये सब बातें ठीक हैं; कर लो, जो बन सके। जो पास हो, वही कर लो। जो निकट मिल जाए, वही कर लो। कुरान पड़ी हो पास, तो कुरान से निकल आओ। और वेद पड़ा हो पास, तो वेद से निकल आओ। जो मिल जाए निकट--चरणदास मिल जाएं, कि नानक मिल जाएं, कि कबीर, कि मीरा मिल जाए; जो पास मिल जाए, जो उपलब्ध हो--चूको मत। उसी को द्वार बना लो। बाहर आकर तुम पाओगे: एक ही सूरज है, और एक ही हवा है, और एक ही आकाश है। बुद्ध का, और महावीर का, और कृष्ण का, और क्राइस्ट का आकाश अलग-अलग नहीं है, यद्यपि उनकी पुकार अलग-अलग है; उनकी भाषा अलग-अलग है।
When the house is on fire, go out the front door, or the back, or jump from a window, or from the roof, or put up a ladder, or lower a rope—anything. Whatever is at hand, do it. If the Quran is at hand, go out by it. If the Vedas are near, go out by them. Whoever is available—Charandas, Nanak, Kabir, Meera—do not miss the chance. Make that your doorway. Outside you will discover one sun, one breeze, one sky. Buddha’s sky, Mahavira’s, Krishna’s, Christ’s—the sky is not different, even though their calls and languages differ.
दूसरी बात: ये दो धारणाएं हैं; भारत में प्रचलित रही हैं। इन दो धारणाओं के आधार पर भारत में दो संस्कृतियां हैं--एक ब्राह्मण और एक श्रमण।
Second point: These two doctrines have prevailed in India, giving rise here to two cultures: the Brahmin and the Shraman.
ब्राह्मण संस्कृति की धारणा है कि ब्रह्म का अवतरण होता है; कि परमात्मा उतरता है; जैसे कृष्ण उतरे, राम उतरे। अवतार का अर्थ होता है: अवतरण--जो उतरता है, जो ऊपर से नीचे आता है। यह धारणा बड़ी महत्वपूर्ण है। क्योंकि ऊपर और नीचे जुड़े हैं, अलग-थलग नहीं हैं, कटे-कटे नहीं हैं। जो ऊपर है, वही नीचे है। जो नीचे है, वही ऊपर है।
The Brahmin culture holds that Brahman descends; the Divine comes down—Krishna descended, Rama descended. “Avatar” means descent—coming down from above. This is a significant doctrine, because above and below are connected, not cut off. What is above is what is below; what is below is what is above.
परमात्मा संसार से संयुक्त है; संसार के हृदय में धड़क रहा है; तुम्हारी श्वासों की श्वास है; दूर नहीं है; पास से भी पास है। और जब तुम पुकारोगे, और जब तुम्हारी पुकार सच होगी, प्रामाणिक होगी, तो उतरेगा। परमात्मा उतरता है। यह ब्राह्मण संस्कृति की धारणा है--कि परमात्मा उतरता है।
The Divine is united with the world; it beats in the world’s heart; the breath in your breath; not far, nearer than near. When you call—and when your call is true and authentic—it descends. This is the Brahmin view.
श्रमण संस्कृति--जैन और बौद्ध--उनकी धारणा है कि परमात्मा नीचे नहीं उतरता; आदमी की चेतना ही ऊपर चढ़ती है। ऊर्ध्वगमन होता है, अवतरण नहीं। तीर्थंकर अवतार नहीं हैं। महावीर कोई ऊपर से उतरे हुए परमात्मा नहीं हैं; नीचे से ऊपर गए, बढ़े, विकसित हुए, ऊर्ध्वगामी हुए, खिले। यह जो नीचे से विकास ऊपर की तरफ हो रहा है, यह जो गति नीचे से ऊपर की तरफ हो रही है, उस पर श्रमण-धारणा निर्धारित है।
The Shraman culture—Jain and Buddhist—holds that the Divine does not come down; rather, human consciousness climbs up. There is ascent, not descent. Tirthankaras are not avatars. Mahavira is not God come down from above; he rose from below, grew, evolved, moved upward, blossomed. This movement from below to above defines the Shraman view.
मतलब वही है कि ऊपर और नीचे भिन्न नहीं हैं। ऊपर नीचे उतर सकता है, तो नीचे जो है वह ऊपर चढ़ सकता है। जुड़े हैं। एक ही सीढ़ी है। तुम उसी सीढ़ी से तो ऊपर जाते हो, उसी से नीचे भी आते हो। दो सीढ़ियां थोड़े ही रखनी पड़ती हैं कि एक ऊपर जाने के लिए और एक नीचे आने के लिए। एक ही सीढ़ी है।
The meaning in both is the same: above and below are not different. If “above” can come down, what is “below” can go up. They’re joined—one staircase. You go up by the same stairs by which you come down; you don’t need two separate staircases.
और अगर परमात्मा नीचे आ सकता है, तो मनुष्य ऊपर जा सकता है। परमात्मा नीचे आता ही इसीलिए है कि मनुष्य को ऊपर ले जा सके। मनुष्य ऊपर जाता ही इसलिए है कि बिना ऊपर गए, बिना परमात्मा से मिले कोई संतोष नहीं है।
If the Divine can descend, man can ascend. The Divine comes down to take man up. Man goes up because without going up and meeting the Divine there is no fulfillment.
यह एक ही सीढ़ी है। और यह विवाद ऐसा ही है, जैसे आधा गिलास भरा रखा हो और तुम विवाद में पड़ जाओ कि आधा गिलास खाली है या आधा गिलास भरा है? दोनों बातें इशारा कर रही हैं। आधा गिलास खाली है ऐसा भी कहो, तो कुछ हर्ज नहीं है। आधा खाली है तब तुम यही तो कह रहे हो कि आधा भरा है। और जब तुम कहते हो: आधा भरा है, तब तुम क्या कह रहे हो? तब भी तो तुम यही कह रहे हो कि आधा खाली है। इसमें विवाद कहां है?
It’s the same staircase. This debate is like arguing over a half-filled glass: “Is it half empty or half full?” Both statements point to the same thing. Saying “half empty” is to say “half full,” and saying “half full” is to say “half empty.” Where is the quarrel?
ऊपर और नीचे दो नहीं हैं। फिर भी मैं तुमसे कहता हूं कि धारणाएं तो धारणाएं हैं। वास्तविक स्थिति इन धारणाओं में प्रकट नहीं होती। हम थोड़ा तीसरा उपाय करें। मैं तुम्हें अपनी धारणा दूं।
Above and below are not two. Still, I tell you: doctrines are doctrines. Reality does not fit inside them. Let me try a third way—my own “doctrine.”
मेरी धारणा है कि यह आधी-आधी यात्रा है: आधा आदमी को ऊपर जाना पड़ता है; आधा परमात्मा नीचे आता है; तब मिलन होता है। यह यात्रा इकतरफा नहीं है। इकतरफा यात्रा की बात मुझे जंचती नहीं।
My view is: the journey is half-and-half. Man must go up halfway; the Divine comes down halfway; then there is meeting. It is not a one-way journey. One-way does not appeal to me.
हिंदुओं की धारणा है: परमात्मा नीचे आता है। इसमें मनुष्य का अपमान हो गया। मनुष्य ऊपर नहीं जा सकता, इसमें मनुष्य की बड़ी दीनता हो गई, दुर्गति हो गई। तो मनुष्य केवल भिखारी है, प्रार्थी है; प्रार्थना करता रहे! पुकारता रहे! इसमें मनुष्य की गरिमा न रही। इसमें मनुष्य का अहोभाव न बचा। तुमने मनुष्य के सौंदर्य को नष्ट कर दिया।
The Hindu view—that the Divine comes down—ends up insulting man: as if man cannot go up; he is only a beggar, a supplicant—just keep praying and calling! Man’s dignity is lost; his glory extinguished; his beauty denied.
जैन और बौद्धों ने मनुष्य की गरिमा को बचा लिया। लेकिन मनुष्य को तो बचा लिया, मनुष्य की गरिमा को प्रतिष्ठित कर दिया, पर परमात्मा की गरिमा नष्ट हो गई। उन्होंने कहा: मनुष्य ऊपर जा सकता है, यह मनुष्य की संभावना है। यह मनुष्य के भीतर छिपा हुआ बीज है कि तुम परमात्मा हो सकते हो। यही तो घोषणा महावीर की--कि आत्मा परमात्मा हो सकती है। कहीं और कोई दूसरा परमात्मा नहीं है। ‘अप्पा सो परमप्पा’--यह जो तुम्हारे भीतर छिपा हुआ है, यही खिल जाए, तो परमात्मा हो जाता है। परमात्मा कोई और नहीं; अन्य नहीं, भिन्न नहीं है।
The Jains and Buddhists preserved man’s dignity; they enthroned it—but the Divine’s glory was lost. They said: man can go up; it is his potential; the seed is within—man can become the Divine. This is Mahavira’s proclamation: the soul can become the Supreme Soul. There is no other God elsewhere—no other, no alien. “Appa so paramappa”—the Self within you, if it flowers, is the Supreme Self. God is not other; not different.
बीज तुम्हारे भीतर है, अंकुरित हो जाए, वृक्ष बन जाए, फूल खिल जाए--यही परमात्मा है। परमात्मा तुम्हारा ही विकसिततम रूप है, तुम्हारा आत्यंतिक रूप है। कहीं जाना नहीं है--खिलना है--प्रफुल्लित होना है, विकसित होना है।
The seed is within you; when it sprouts, becomes a tree, blooms—this is God. God is your most fully developed form, your ultimate expression. There is nowhere to go—only to blossom, to unfold, to flower.
तो जैन और बौद्धों ने मनुष्य को तो बहुत गरिमा दे दी--परमात्मा का पद दे दिया। मनुष्य से ऊपर कुछ भी न बचा। चंडीदास ने कहा है: ‘साबार ऊपर मानुस सत्य, ताहार ऊपर नाहीं।’ सबसे ऊपर सत्य है मनुष्य का, उसके ऊपर कोई और सत्य नहीं। सुंदर है बात, लेकिन परमात्मा की गरिमा नष्ट हो गई।
So Jain and Buddhist thought gave immense dignity to man—even the status of God. But by losing the Divine, man’s possibility of celebration was lost. Chandidas said, “Above all, the highest truth is man; above that, nothing.” Beautiful—but the Divine’s majesty vanished.
तुम तो नीचे से ऊपर जाते हो, लेकिन अकेली हो गई यात्रा। कोई ऊपर से नीचे नहीं आता। अस्तित्व की कोई करुणा तुम पर नहीं बरसती। अस्तित्व का तुम्हें कोई सहारा नहीं मिलता। तुम्हारी यात्रा बड़ी अकेली, निर्जन की हो गई। तुम्हारी यात्रा में संग-साथ न रहा; भक्ति की संभावना न रही।
You may go from below to above, but the journey becomes solitary. No compassion of existence showers upon you; no support from the whole. Your journey turns lonely, deserted; companionship is gone; the possibility of devotion disappears.
इसलिए जैन और बौद्ध भक्ति-शून्य पंथ हैं। और जहां भक्ति शून्य हो जाती है, वहां से रंग उड़ जाते हैं; सब धूसर-धूसर हो जाता है। वहां गीत नहीं पैदा होते, मृदंग नहीं बजती, वहां झांझ नहीं बजती। वहां घूंघर नहीं बांधे जाते। वहां सौंदर्य तिरोहित हो जाता है।
Hence the Jain and Buddhist paths are devoid of bhakti. Where devotion is absent, color fades; all becomes gray. There are no songs, no mrdangas, no cymbals ringing, no ankle-bells tied. Beauty withdraws.
परमात्मा है ही नहीं; आदमी को अकेला अपना विकास कर लेना है! मिलन की कोई संभावना नहीं; कहीं मिलने को कोई है ही नहीं। इसलिए प्रेम-शून्य हो गया। तो तुम जैन और बौद्ध साधु को, संन्यासी को सूखा पाओगे। उसके हृदय में कोई गुंजन नहीं है। खाली पाओगे, रिक्त पाओगे। मरघट जैसा पाओगे।
If there is no Divine, and man must evolve alone, whom is there to meet? Hence love drains away. Jain or Buddhist monks will feel dry—no humming in the heart—empty, vacant, like a cremation ground.
तो जैन धर्म जैसा धर्म सूख गया। इसीलिए फैला नहीं; फैल नहीं सकता। उत्सव का उपाय नहीं है। मिलन नहीं, तो उत्सव कहां? जैन लाख उपाय करें, तो भी रास तो नहीं रचा सकते। कृष्ण और गोपियां नृत्य तो नहीं कर सकतीं। कृष्ण कोई हैं ही नहीं।
Thus a religion like Jainism dried up; it did not spread—how could it? There is no way to hold a festival. Without union, what festival? However much Jains try, they cannot enact the rasa; Krishna cannot dance with the gopis—there is no Krishna.
रामकृष्ण से किसी ने पूछा कि ज्ञानी तो कहते हैं कि आदमी ही भगवान हो जाता है, फिर भक्त क्यों जोर देते हैं कि हे प्रभु, हमें पास तो ले ले, मगर एक ही मत बना लेना।
Someone asked Ramakrishna: the jnani says man becomes God; then why do devotees insist, “O Lord, keep us near, but let us remain separate”?
पता है रामकृष्ण ने क्या कहा? रामकृष्ण ने कहा: ऐसा है--मिश्री हो जाना अच्छा है, लेकिन मिश्री का स्वाद उससे भी अच्छा है। मिश्री हो जाना अच्छा है, लेकिन फिर मिश्री का स्वाद न मिलेगा। मिश्री खुद ही हो गए, तो अब स्वाद लेने वाला कहां बचा! तो रामकृष्ण ने कहा: भक्त कहता है: हम मिश्री का स्वाद लेंगे; हमें परमात्मा नहीं होना है; हम परमात्मा के चरण पकड़ेंगे। हम मिश्री का स्वाद लेंगे।
Do you know what Ramakrishna said? “Becoming sugar is good, but tasting sugar is better. If you become sugar, you cannot taste it.” The devotee says, “We will taste the sweetness; we do not want to become God. We will hold God’s feet and taste the sweetness.”
तो भक्ति में तो एक संभावना है स्वाद की। ज्ञान बिलकुल बेस्वाद है। जैन शास्त्र बेस्वाद हो गए; उनसे काव्य खो गया। उनमें गणित तो पूरा है; व्याकरण बहुत स्पष्ट है, लेकिन काव्य नहीं है। और जहां काव्य नहीं है, वहां जीवन में फिर रस नहीं रह जाता; रसधार नहीं बहती।
Devotion has the possibility of taste. Knowledge is tasteless. Jain scriptures became tasteless: the mathematics is perfect, the grammar very clear—but no poetry. Where there is no poetry, life loses its sap; the stream of rasa does not flow.
तो मनुष्य को तो बहुत गरिमा दे दी, लेकिन परमात्मा के खो जाने से मनुष्य के उत्सव की संभावना खो गई। तो मीरा नाच सकती है; महावीर तो नंगे खड़े रह जाते हैं; नाच नहीं सकते। नाचें किसलिए! नाचने का कोई उपाय नहीं है। महावीर एकाकी रह जाते हैं; अकेले रह जाते हैं।
So man was given great dignity, but with the loss of God, the possibility of celebration was lost. Meera can dance; Mahavira stands naked—he cannot dance. For what? There is no basis. Mahavira remains solitary, alone.
यह आकस्मिक नहीं है कि महावीर ने उस परम अवस्था को ‘कैवल्य’ कहा है। कैवल्य का अर्थ है: अकेले--बिलकुल अकेले; निपट अकेले; शाश्वत के लिए अकेले। वहां फिर कैसे तो लय उठे; कैसे गीत जगे!
It is no accident that Mahavira named the ultimate state “kaivalya”—absolute aloneness—utterly alone, forever alone. How can melodies rise there? How can song awaken?
तो मनुष्य को गरिमा दी, लेकिन मनुष्य सूखा छूट गया।
Man was dignified, but left dry.
हिंदुओं ने मनुष्य को उतनी गरिमा नहीं दी--परमात्मा को गरिमा दी। मनुष्य अपमानित हुआ; वह बात बुरी हो गई। लेकिन परमात्मा उतरता है; तुम्हें लेने आता है; तुम्हें खोजने आता है। तुम अंधेरे में छोड़ नहीं दिए गए हो; कोई रख वाला है; कोई गड़रिया है, वह तुम्हें अंधेरे में खोजेगा। तुम्हें सिर्फ अपने पर ही निर्भर नहीं होना है; तुम उस पर भी भरोसा कर सकते हो। श्रद्धा का उपाय है। आशा है।
The Hindus did not grant man such dignity—but they granted God’s dignity. Man was slighted—that is unfortunate—but the Divine descends, comes to fetch you, to seek you out. You are not abandoned in darkness; there is a shepherd who searches for you. You need not depend only on yourself; you can trust in That. There is a way called faith. There is hope.
तुम कितने ही पाप में पड़ गए हो, तो भी वह आएगा। जितने ज्यादा पाप में पड़ गए हो, उतने जल्दी आएगा। इसलिए गीता में कृष्ण कहते हैं: जब धर्म नष्ट हो जाता है, सब तरफ अंधेरी रात हो जाती है, तब मैं आता हूं--संभवामि युगे युगे--युग-युग में आता रहूंगा। जब भी कठिन होगा, तभी आ जाऊंगा। तुम अकेले नहीं हो; मेरा हाथ बढ़ेगा और तुम्हें खोज लेगा।
However sinful you may be, He will still come. The more lost you are, the sooner He comes. Thus Krishna in the Gita says: when dharma declines, when dark night prevails everywhere, then I come—“sambhavami yuge yuge”—I will come age after age. Whenever it is hard, I will come. You are not alone; My hand will reach you and find you.
जैसा छोटा बच्चा, ऐसा आदमी है। जानता है कि मां कहीं आस-पास ही होगी। पुकारूंगा, रोऊंगा--दौड़ी चली आएगी। एकदम अकेला नहीं हूं; असहाय नहीं हूं।
Like a small child—that is man. He knows Mother is somewhere nearby; if he calls and cries, she will run. He is not utterly alone; not helpless.
तो यद्यपि मनुष्य को उतनी गरिमा तो नहीं मिली, जितनी जैनों ने दी, लेकिन परमात्मा का आसरा मिला; भरोसा रहा। तुम अकेले नहीं छूट गए। और तुम्हीं परमात्मा को नहीं खोज रहे हो; परमात्मा तुम्हें भी खोज रहा है। आग दोनों तरफ से लगी है। यह तुम्हारा दिल ही उसके लिए नहीं तड़प रहा है; उसका दिल भी तुम्हारे लिए तड़प रहा है। यह बच्चा ही मां को नहीं पुकार रहा है; मां भी अहर्निश इसकी याद कर रही है। गहरी से गहरी नींद में भी सोई होती है, तब भी उसे बच्चे की याद होती है। तूफान आ जाए, आंधियां उठें, बवंडर हो, आकाश में बादल गरजें, बिजलियां चमकें--मां की नींद नहीं खुलती। और बच्चा जरा कुनमुनाए और उसकी नींद खुल जाती है! एक सतत स्मरण--बच्चे का--बना है।
So, though man did not receive the same dignity as in Jainism, he received the Divine’s shelter; there remained trust. You are not left alone. You are not the only one seeking the Divine; the Divine is also seeking you. The fire burns from both sides. Not only your heart longs for Him; His heart longs for you. It is not just the child calling the mother; the mother too remembers the child unceasingly. Even in deepest sleep her remembrance of the child remains. Storms may rage, thunder crash, lightning flash—the mother may sleep on. But let the child just stir and her sleep breaks! A continuous remembrance.
तो याद एक ही तरफ होती तो बड़ी अधूरी होती। वह प्रेम कुछ बहुत मजे का नहीं होता।
If remembrance were one-sided, it would be incomplete; that love would lack its savor.
तो अवतार की धारणा मनुष्य को उतनी गरिमा नहीं देती निश्चित, लेकिन मुनष्य के जीवन को उत्सव देती है।
So the doctrine of avatar may not grant man the same dignity, but it grants celebration to life.
मेरे देखे दोनों एक साथ हो सकते हैं, तो क्यों अधूरा-अधूरा करना! कोई कहता है: गिलास आधा खाली है। कोई कहता है: गिलास आधा भरा है। मैं कहता हूं: गिलास आधा खाली और आधा भरा है।
As I see it, both can be together—why remain half-and-half? One says “the glass is half empty,” another “half full.” I say, “It is both—half empty and half full.”
आदमी खोजता है; बिना खोजे परमात्मा नहीं मिलता। और आदमी जब खोज लेता है, पा लेता है, तो परमात्मा ही हो जाता है, यह भी सच है। लेकिन जिससे हम जन्में हैं, जिस स्रोत से हम आए हैं, वह भी हमें खोज रहा है। एक कदम तुम चलते हो, एक कदम परमात्मा तुम्हारी तरफ चलता है।
Man seeks; without seeking the Divine is not found. And when man finds, he becomes the Divine—this too is true. But the source from which we are born is also seeking us. You take one step; the Divine takes one toward you.
तुम्हारे भीतर परमात्मा तभी उतरता है, जब तुम पात्रता अर्जित कर लेते हो; जब तुम पात्र हो जाते हो।
The Divine descends within you only when you have earned receptivity; when you have become a vessel.
तो मैं तुमसे कहता हूं: जब तक पात्र न हो जाओ, तब तक श्रमण संस्कृति का सहारा लेकर चलो। बिलकुल ठीक है--जब तक पात्र न हो जाओ। लेकिन जिस दिन पात्र हो जाओ, उस दिन ब्राह्मण हो जाना। उस दिन परमात्मा उतरेगा तुम्हारे भीतर। तो फिर नाचना; तो फिर थाप देना; तो फिर मृदंग उठा लेना। फिर यह मत कहना कि अकेला हूं।
So I say: until you become a vessel, walk with the support of the Shraman culture. Quite right—until you are a vessel. But the day you become a vessel, be a Brahmin. That day the Divine will descend within you. Then dance; beat the rhythm; lift the mrdanga. Do not say, “I am alone.”
अकेले तुम नहीं हो। सारा अस्तित्व तुम्हारे साथ है। परमात्मा तुम्हारे साथ है--इसका इतना ही अर्थ होता है कि ये वृक्ष, यह चांद, ये तारे, यह सूरज, ये नदी-पहाड़--ये सब तुम्हारे साथ हैं। यह हमारा घर है। यहां हम अजनबी नहीं हैं। यहां हम बिना बुलाए मेहमान नहीं हैं। हम इसी अस्तित्व से उठे हैं और एक दिन इसी में लीन हो जाएंगे। हम इसी की तरंग हैं--इसी सागर की। हम इसी की किरण हैं; इसी सूरज की। हम इसी के फूल हैं--इसी वृक्ष के। तो जड़ें कितनी ही दूर क्यों न हों... और फूल को दिखाई भी नहीं पड़ती हैं जड़ें; और फूल खोजने भी चले, तो शायद पता नहीं लगा पाएगा कि जड़ें कहां हैं। जड़ें तो दूर--अंधेरे में छिपी हैं। लेकिन फिर भी, फूल को पता हो या न पता हो, जड़ें ही उसे सम्हाले हैं और प्रतिपल रस-धार बहा रही हैं। जड़ों में ही उसका जीवन है।
You are not alone. The whole existence is with you. To say “God is with you” means this sky, these trees, this moon and sun, these rivers and mountains—are with you. This is our home. We are not strangers here, not uninvited guests. We arise from this very existence and one day dissolve back into it. We are its waves—of this ocean; its rays—of this sun; its flowers—of this tree. The roots may be far and invisible; the flower cannot see them, and even if it sets out to find them, it may not. They are hidden in darkness. Yet whether the flower knows it or not, the roots support it and feed it each moment. Its life is in the roots.
अदृश्य जो है, वहीं हमारा जीवन है। उस अदृश्य का नाम परमात्मा है। परमात्मा का कुछ ऐसा मतलब नहीं होता कि कोई आदमी ऊपर बैठा है, जो चला रहा है सारे संसार को। नहीं; यह जो अदृश्य जीवन की जड़ है, यह जो जीवन का अदृश्य स्रोत है, जहां से सब उठता है और जिसमें सब लीन हो जाता है, उसके लिए हमने प्यार का एक नाम खोजा--परमात्मा।
The invisible—that is our life. That invisible is what we call God. “God” does not mean some person sitting above, running the universe. No—this invisible root of life, the unseen source from which all arises and into which all dissolves—we found a loving name for it: God.
दोनों बातों पर मैं जोर देता हूं--एक-साथ जोर देता हूं। मैं ब्राह्मण और श्रमण एक साथ हूं। और ये दो ही संस्कृतियां हैं दुनिया में। इन दो में ही सब बांटे जा सकते हैं। मुसलमान, ईसाई, यहूदी--ये सब ब्राह्मण संस्कृतियां हैं, उनमें कुछ भेद नहीं है। वही परमात्मा की धारणा है। वही अवतरण का भाव है।
I emphasize both—together. I am both Brahmin and Shraman. And these are the only two cultures in the world; all can be grouped under them. Muslims, Christians, Jews—they are Brahmin in this sense: the doctrine of God, of descent.
पहले तो तुम्हें पात्र बनना है। पात्र बनने तक तुम यही कोशिश करो कि मैं ऊपर उठूं; तो ही तुम पात्र बन सकोगे। अब खतरे समझो।
First you must become a vessel. Until then, strive to rise—that is your work. Now see the dangers.
जैन और बौद्धों ने मनुष्य को गरिमा तो दे दी, लेकिन खतरा भी हो गया। खतरा क्या हो गया? कि अकेले ही अपने से जाना है। आशा एकदम मद्धिम हो जाएगी। यह ऐसा ही है, जैसे अपने ही हाथों से अपने जूते के बंध पकड़ कर खुद को उठाने की कोशिश। अपने ही हाथों से जाना है!
Jains and Buddhists gave man dignity—but created dangers. First: you must go alone, by your own hands. Hope dims. It is like trying to lift yourself by your own bootstraps. You must go by your own strength!
और तुम जानते हो कि तुम्हारे हाथों से क्या हुआ है। धन पाना चाहा, वह भी न मिला; पद पाना चाहा, वह भी न मिला; सब तरफ हार लिखी है, विषाद लिखा है; और इतनी बड़ी मंजिल--परमात्मा को पाना है! जहां गए, वहीं हारे; जो चाहा, वही नहीं हुआ; अब अचानक तुम परमात्मा होने की सोच रहे हो! इतनी हार लेकर मन में, इतना विषाद, इतनी असफलता लेकर हिम्मत जुटा सकोगे--परमात्मा को खोजने की, सत्य को खोजने की?--जिसका न कुछ अता, न कुछ पता। है भी या नहीं भी है? खोज सकोगे? कठिन दिखता है। और अकेले; और कोई सहारा नहीं! और महावीर कहते हैं: अशरण भाव, किसी की शरण जाना मत, क्योंकि शरण कहां है! अपने को स्वंय उठाना है--स्वावलंबन।
And you know what your hands have achieved: you sought wealth—didn’t get it; status—didn’t get it; everywhere defeat and disappointment. And now to attain God? What you wanted most has never quite happened—and now this, which has neither clear address nor guarantee—will you seek it? Hard. And alone; with no support; Mahavira says: “asharana-bhava”—do not seek refuge, for there is none. Raise yourself—self-reliance.
मगर इतना भरोसा है तुम्हें अपने पर? क्षुद्र भी तो पूरा नहीं हुआ, विराट को कैसे पूरा करोगे? यह खतरा--एक।
But do you have such trust in yourself? When the petty has not been fulfilled, how will you fulfill the vast? That is one danger.
दूसरा खतरा: अगर तुम उन विरले लोगों में एक हो, जिद्दियों में एक हो, हठियों में एक हो कि लग ही गए--कुछ भी हो; और कोशिश करते रहे, करते रहे; निखारते रहे--जीवन को, आचरण को और धीरे-धीरे जीवन में संतत्व की गंध आने लगी। लंबे संघर्ष से आएगी। खूब पीसे जाओगे, तब सुगंध उठेगी। अगर लगे रहे...।
लंबी यात्रा है; और अकेले! कोई मार्गदर्शक भी नहीं; कोई ऊपर से बुलाने वाला भी नहीं; ऊपर से कोई हाथ नहीं, जिसके सहारे तुम बढ़ जाओ। कोई तुम्हारी प्रतीक्षा नहीं कर रहा है वहां; तुम अकेले ही जा रहे हो अंधेरे में, अनजान में, अपरिचित में--बिना नक्शे के, बिना सहारे के। अस्तित्व के विपरीत जा रहे हो; संघर्ष कर रहे हो; अस्तित्व से सहारा नहीं मांग रहे हो। अगर कभी विरला कोई आदमी इस तरह के संतत्व की स्थिति को उपलब्ध हो जाता है, तो दूसरा खतरा: अहंकार का जन्म होता है। इसलिए तुम जैन मुनियों को जितना अहंकारी पाओगे, उतना मुसलमान फकीरों को नहीं।
जैन मुनि में बड़ी अकड़ होगी। दूसरा खतरा। अपने ही से किया है; किसी का सहारा नहीं लिया है, तो अहंकार जन्मता है।
Second: if you happen to be one of the rare stubborn ones who persist—refining life and conduct until the fragrance of sainthood begins to arise—after long struggle, alone, with no guide, no hand from above, none waiting for you—then another danger: ego. That is why you will find Jain monks more full of pride than, say, Muslim fakirs. A great stiffness enters: “I did it myself; I took no one’s help.” Ego is born.
तो महावीर ने गरिमा तो दे दी, लेकिन साथ खतरे आ गए।
So Mahavira grants dignity, but along come the dangers.
ब्राह्मण के खतरे भी समझ लो। इस बात का सहारा है कि परमात्मा है। लेकिन खतरा यह है कि तुम आलसी हो जाओ। करना क्या है! जब उसकी मर्जी होगी, उठा लेगा। जब चाहेगा, तभी होगा। उसकी बिना मर्जी के तो पत्ता भी नहीं हिलता, तो तुम्हारे किए क्या होना है!
Now the Brahmin side. Its great solace is: there is God. But the danger: you become lazy. “What is there to do? When it is His will, He’ll lift me. Without His will not a leaf stirs; what will my doing accomplish?”
अजगर करै न चाकरी, पंछी करै न काम।
दास मलूका कह गए, सबके दाता राम।।
“The python does no service; the bird does no work. Says the servant Maluka: the giver of all is Ram.”
तो ब्राह्मण संस्कृति का खतरा है कि तुम आलसी हो जाओ। यह हिंदुस्तान ऐसे ही आलसी नहीं हो गया है; इसमें हिंदुओं का हाथ है। ये हिंदू ऐसे ही गरीब नहीं रह गए हैं; इसमें हिंदू-विचार की छाया है।
Thus the Brahmin danger: lethargy. India did not become lazy by accident; the Hindu mind helped. Hindus did not remain poor by accident; the shadow of Hindu thought lies over it.
यह आकस्मिक नहीं है कि जैन सब धनी हो गए और हिंदू गरीब रह गए हैं। वही पकड़--खुद ही करना है। परमात्मा को भी पाना है, तो खुद पाना है। और धन पाना है, तो भी खुद पाना है। इसलिए जैन धन की दौड़ में हिंदू से आगे निकल गया। भरोसा किसी का करना नहीं है; भाग्य कुछ साथ देने वाला नहीं है; न तकदीर कुछ काम आएगी न तदबीर।
It is no accident that Jains became wealthy, and Hindus remained poor. The same grip: if even God is to be attained, one must attain Him oneself—and wealth too must be earned oneself. Hence in the race for wealth the Jain outpaced the Hindu. Trust no one; neither fate nor destiny.
हिंदू कहता है: जब परमात्मा तक भाग्य से मिलता है, प्रसाद से मिलता है, तो और सब भी प्रसाद से मिलेगा। तो हिंदू को धन भी खोजना हो, तो वह जाता है, किसी साधु का आशीर्वाद लेने; ज्योतिषी को देखता है; हाथ दिखलाता है; जन्म-कुंडली पढ़वाता है; चेष्टा में नहीं लगता।
The Hindu says: when even God is received by grace, then all else too will be received by grace. So for wealth he goes to a sadhu for blessings, consults astrologers, shows his palm, reads his horoscope—he does not engage in effort.
तो बड़ी कीमत की बात थी कि परमात्मा का सहारा है; लेकिन खतरे समझ लेना। खतरा यह है कि आलसी हो जाओ।
खोजे-खोजे नहीं मिलता, तो बिना खोजे कैसे मिलेगा? खोजे-खोजे हार जाता है आदमी, और तुम बैठे हो: ‘अजगर करै न चाकरी, पंछी करै न काम’--तुम कहते हो: जब उसकी मर्जी होगी; जब होगी, तब होगा। हमारे किए क्या होगा? हम क्षुद्र क्या कर पाएंगे!
तो एक खतरा तो आलस्य। और आलस्य हो, तो पहुंच ही न पाओ। और दूसरा खतरा--कि जब भी कुछ गलत हो, तब परमात्मा को जिम्मेवार ठहराओ; क्योंकि उसकी बिना मर्जी के कुछ होता नहीं। अच्छा हो, तो उसकी मर्जी से होता है; बुरा हो तो उसकी मर्जी से होता है। बुराई भी होती रहे, तो हिंदू-मन उसे बदलने को तैयार नहीं होता। परमात्मा ही कर रहा है, तो हम क्या करेंगे! बीमारी है, तो ठीक है। मौत है, तो ठीक है। बच्चे पैदा होते जा रहे हैं, संख्या बढ़ती जा रही है, तो हम क्या करें! परमात्मा की ही मर्जी है, तो हो रहा है!
A great boon was the shelter of the Divine—but beware the dangers. First, laziness. And second: whenever anything goes wrong, you hold God responsible. If nothing happens without His will, then the bad also is His will. Evil goes on and the Hindu mind refuses to change it: “It is God’s doing—what can we do? Illness? Fine. Death? Fine. Children keep being born, numbers soar—what can we do? It is God’s will!”
युद्ध हो, तो ठीक है। जो हो, ठीक है। और जिम्मेवारी ईश्वर की है। तो एक तरह का अनुत्तरदायित्व पैदा होता है। पहला दोष: आलस्य। दूसरा दोष: उत्तरदायित्व की हीनता। ऐसा नहीं लगता कि हम जिम्मेवार हैं। हम क्या करें!
War? Fine. Whatever happens is fine—and the responsibility is God’s. A sense of irresponsibility arises. First defect: laziness. Second: the loss of responsibility. “What can we do?”
एक आदमी मेरे पास आया और बोला कि कुछ मेरा इंतजाम करवाइए। आपके इतने भक्त हैं, किसी को भी कह दीजिए, तो मेरा इंतजाम हो जाए। अब मैं क्या करूं--मेरे बारह बच्चे हैं!
A man came to me: “Please arrange something for me. You have so many devotees—say a word to anyone and I’ll be fixed. What can I do—there are twelve children!”
यह तुझसे कहा किसने? इन लोगों ने तो कहा नहीं था कि तुम बारह बच्चे पैदा करो। और तेरहवां क्यों नहीं है?
Who told you to have twelve children? These people didn’t ask you to. Why not thirteen?
उसने कहा: तेरहवां आ रहा है। अब मैं बिलकुल गरीब हूं। मरा जा रहा हूं।
He said, “The thirteenth is on the way. I am utterly poor, dying.”
मगर उसको जरा भी यह भाव नहीं है कि मेरा कोई इसमें उत्तरदायित्व है। वह बोला: मैं इसमें क्या कर सकता हूं! प्रभु की मर्जी। जब परमात्मा दे रहा है, तो मैं क्या करूं?
But not a trace of feeling that he is responsible. “What can I do? It is God’s will. When God gives, what can I do?”
जब वही देने वाला है, तो सारी जिम्मेवारी उसकी है; तुम बिलकुल गैर-जिम्मेवाराना तरीके से जी सकते हो।
If He is the Giver, then all responsibility is His; you can live totally irresponsibly.
अभी तुमने देखा: इंदिरा गांधी की हार में असली कारण सिवाय नसबंदी के और कुछ भी नहीं है। बाकी सब झूठी बकवास है। असली कारण सिर्फ इतना ही है कि हिंदू-मन को बड़ी चोट लग गई; मुसलमान-मन को बड़ी चोट लग गई कि बच्चों पर नियंत्रण करना होगा--बच्चे, जो कि परमात्मा भेजता है! बच्चे, जो कि कभी नहीं रोके गए, उनको रोकना पड़ेगा?
You saw recently: Indira Gandhi’s defeat was, in essence, due to nothing but sterilization. Everything else is chatter. The real cause was that the Hindu mind, and the Muslim mind, were deeply hurt: children must be controlled—children whom God sends! Children who have never been stopped—now to be stopped?
Irony: in thirty years, if the state did one thing right, it was family planning. And for that she fell. You may be surprised: she was defeated for trying to do something right, for daring to do something right.
असली चोट... संतति-नियमन के लिए इंदिरा ने जो मेहनत की, उसका फल भोगा। उसको यह बात समझ में न आई कि हिंदू-मन इसे बर्दाश्त नहीं कर सकेगा। और जो सत्ता में आ गए हैं, वे बहुत मौलिक रूप से हिंदू हैं, जनसंघी हैं, संघी हैं। न तो यह चुनाव तय करता है कि इंदिरा की अधिनायकशाही के खिलाफ लोगों ने वोट दिए। लोगों को अधिनायकशाही इत्यादि से कोई मतलब नहीं है। लोगों को सिर्फ एक बात पर चोट पड़ गई कि हजारों साल की उनकी धारणा थी कि परमात्मा देने वाला है, वही फिकर करता है; उस धारणा को चोट पड़ गई।
और मजे की बात यह है कि इन तीस वर्षों में अगर कोई एकाध बात इस देश में राज्य ने ठीक की थी, तो वह नसबंदी थी। उसी की वजह से इंदिरा मात खाई। तुम चौंकोगे यह जान कर: कुछ ठीक करने की कोशिश में मात खाई; कुछ ठीक करने की हिम्मत में मात खाई।
अब समझ लो कि तीस-चालीस साल तक कोई दूसरा आदमी ठीक करने की कोशिश नहीं कर सकेगा। अब तीस-चालीस साल के लिए कोई आदमी हिम्मत नहीं कर सकेगा कि कुछ ठीक करे।
एक ठीक बात थी कि लोग उत्तरदायी बनें। और लोग सदियों से अनुत्तरदायी रहे हैं, तो आसान नहीं है उत्तरदायी बनाना; उनके दिल को चोट लगेगी। उनको लगेगा, उनके साथ जबर्दस्ती की जा रही है; उनकी स्वतंत्रता छीनी जा रही है।
Now understand: for thirty or forty years no one will dare to try to do the right thing. Those who have come to power are deeply, essentially Hindu, Jan Sanghis—men of the Sangh. The election did not express a revolt against authoritarianism; people don’t care about such things. They were hurt on one point: a millennia-old notion—that God provides and cares—was wounded.
एक संभावना थी--संतति-नियमन के द्वारा--कि इस देश की गरीबी थोड़ी कम हो जाएगी। वह संभावना समाप्त हो गई। और जिनके हाथ में राज्य चला गया है, अब वे तो हिम्मत कर ही नहीं सकते हैं--क्योंकि जिस वजह से राज्य उनके हाथ में आया है, अब वही तो हिम्मत वे कर ही नहीं सकते; वह भूल तो अब हो ही नहीं सकती; उसी भूल का तो उन्होंने फायदा उठाया है। इसलिए देश को भयंकर हानि उठानी पड़ेगी। पछताएगा यह देश कभी।
And the amusing thing: by family planning there was a chance for poverty to ease. That chance has ended. Those now in power cannot dare it—the very mistake that brought them power cannot be repeated; they took advantage of it. The country will pay dearly; one day it will repent.
कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि लोकमत गलत से इतना आग्रहग्रस्त होता है कि उसे बदलने की कोशिश में लोकमत विरोध में हो जाता है। अब जिनके हाथ में ताकत गई है, वह प्रतिक्रियावादियों का समूह है, जमात है। अब उनसे कुछ होने की संभावना नहीं है। अब वे कुछ करने का विचार भी नहीं कर सकते।
Sometimes public opinion clings so hard to a wrong that, in trying to change it, leaders are punished. Now power is in the hands of reactionaries; nothing can be expected. They cannot even conceive of doing anything.
यह जो ब्राह्मण-धारणा है, कि सारा दायित्व परमात्मा का है--यह पहले तो तुम्हें बना देती है आलसी; और दूसरा: सारा उत्तरदायित्व उसका है इसलिए उत्तरदायित्वहीन...। यह इसका खतरा है।
This Brahmin doctrine—that all responsibility is God’s—first makes you lazy; second, irresponsible. That is its danger.
मेरी धारणा... और खयाल रखना, धारणा ही है; उसको सत्य मत मान लेना। मेरा इशारा ऐसा है कि तुम्हें आधी यात्रा तो पात्र बनने में खर्च करनी पड़ेगी। परमात्मा जरूर उतरता है, लेकिन उसी में उतरेगा न, जो योग्य है। हर किसी में तो नहीं उतरता। राम में उतरता है, कि कृष्ण में उतरता है। हर किसी में तो नहीं उतरता। ऐसे ही अंधाधुंध तो नहीं उतरता।
My view—and remember, it is still only a doctrine; don’t take it as truth—my pointing is this: you must spend half the journey in becoming a vessel. The Divine does descend—but into the worthy. Not into everyone. It descends into a Rama, into a Krishna; not into all and sundry. It does not descend indiscriminately.
ऐसा ही समझो कि वर्षा हो रही है और तुम अपना घड़ा उलटा रखे बैठे हो। तो होती रहे वर्षा, बरसता रहे परमात्मा, तुम्हारे घड़े में नहीं आएगा। तुम घड़ा उलटा रखे बैठे हो! कम से कम घड़ा तो सीधा रखो। फिर घड़ा सीधा भी रखा हो और छिद्र वाला हो, तो बरसेगा भी और फिर भी बह जाएगा। और घड़ा छिद्रवाला भी न हो और सीधा भी रखा हो, लेकिन गंदा हो, तो बरसेगा तो शुद्ध न रह जाएगा।
Think of rain falling while you keep your pot upside down. Let it rain; let God pour—the pot will not fill. At least set it upright. And even then, if it is full of cracks, the water will leak. And if it is upright and without cracks, but dirty, the pure water will be fouled.
तो कुछ शर्तें तुम्हें पूरी करनी पड़ेंगी: घड़ा सीधा हो--तुम्हारी ग्राहकता खुली हो। शिष्यत्व का इतना ही अर्थ होता है कि तुम्हारा घड़ा सीधा है--ग्राहकता खुली है; तुम्हारे द्वार-दरवाजे बंद नहीं हैं। तुम पक्षपात से दबे नहीं हो। तुम्हारा चित्त शांत है। तुम लेने को तैयार हो; तुम गर्भ-जैसे हो; तो जीवन प्रवेश करता है।
So you must fulfill certain conditions: the pot upright—your receptivity open. That is the meaning of discipleship: your pot is upright; receptivity is open; your doors and windows are not shut; you are not clogged with prejudice; your consciousness is quiet; you are ready to receive—womb-like; then life enters.
फिर तुममें कोई छिद्र नहीं हैं। वे जो मन के हजार-हजार छिद्र हैं, मन जो हजार-हजार दिशाओं में दौड़ाता रहता है, वे छिद्र तुमने त्याग दिए हैं; मन निर्विचार हुआ है, तो छिद्र-शून्य हो जाता है। निर्विचार होते ही मन में छेद नहीं रह जाते। फिर जो आएगा, वह तुममें रुकेगा, ठहरेगा, थमेगा--बह नहीं जाएगा।
Second: no cracks. Those thousand tiny cracks of mind—its thousand flights in all directions—must be abandoned. When the mind becomes thoughtless, the cracks disappear. Then what comes will remain, rest, abide—will not drain away.
फिर तीसरी बात, कि तुमने अपनी वासनाओं को समझा है, पहचाना है। समझ और पहचान के कारण तुम्हारी वासनाएं तिरोहित हो गई हैं। नहीं तो वासनाओं की गंदगी भीतर भरी है।
Third: you have understood your desires; by seeing and understanding, they have dissolved. Otherwise the grime of craving fills the pot.
अब अक्सर यहां ऐसा हो जाता है। लोग चौंक जाते हैं कभी। एक मित्र ने आकर कहा कि जब भी मैं ध्यान करता हूं, तब बड़ा आनंद आता है और बड़ी ऊर्जा भी जगती हुई मालूम पड़ती है; लेकिन साथ ही कामवासना भी बड़े जोर से जगती है।
Often this happens here. People are startled. A friend said, “Whenever I meditate there is great joy, great energy arises—but along with it sexual desire rises sharply.”
यह समझने की बात है। उनकी बेचैनी भी ठीक है। कामवासना को दबा कर बैठे हैं। तो साधारणतः तो दबी रहती है; उसकी छाती पर बैठे हैं! लेकिन जब ध्यान में थोड़े शिथिल होते हैं, विश्राम में होते हैं; सब छोड़ देते हैं नियंत्रण; नृत्य में लीन होते हैं; और परमात्मा की थोड़ी सी ऊर्जा उतरनी शुरू होती है, थोड़ा हलका कंपन आता है, तो उस कंपन का जो स्वाभाविक परिणाम होना चाहिए, वह न होकर एक अस्वाभाविक परिणाम होता है कि कामवासना प्रगाढ़ हो जाती है। वह कामवासना भीतर पड़ी थी; घड़े में काली स्याही रखी थी; वर्षा से शुद्ध पानी गिरा, स्फटिक मणि जैसा था साफ; तुमने देखा था गिरते और घड़े में भीतर गया और काला रंग हो गया! अब तुम कहते हो, यह क्या हुआ! पानी तो शुद्ध आया था! लेकिन तुम्हारा घड़ा भी शुद्ध था या नहीं?
This is to be understood. Their unease is understandable. They have repressed sexuality. Normally it lies pressed down; they sit upon it. But in meditation, as they relax—as control is dropped—as one is absorbed in dance—and as a little divine energy begins to descend, a light vibration comes; its natural outcome should be one thing, but instead an unnatural outcome occurs: sex flares up. The desire was lying inside; the pot had black dye in it. The rain that fell was crystal clear. You saw it fall, enter the pot—and turn black! “What happened? The water was pure!” But was your pot pure?
तो अक्सर ऐसा हो जाएगा कि ध्यान तुम्हारे भीतर जाकर वासना बन जाएगा, तब तुम चौंकोगे; तुम बेचैन होओगे। क्योंकि यह तो तुम कुछ और करने चले थे; तुम चाहते थे--वासना से मुक्त हो जाऊं और यह उलटी वासना बढ़ रही है! यह क्या हुआ! कहां चूक हो गई?
वासना को दबा कर बैठोगे, तो घड़े में पड़ी रहेगी।
Often meditation will turn into desire within you; you will be startled and uneasy. You meant to be free of desire and it seems to increase. Where did you miss? If you sit on desires by repression, the dye remains in the pot.
मुझसे लोगों ने कई बार आकर कहा है कि जब से हम ध्यान करने लगे हैं, तब से हमारा क्रोध ज्यादा हो गया है। चौंकना पड़ता है उनको, क्योंकि वे सोचते रहे सदा कि ध्यान बढ़ेगा, तो क्रोध कम होगा। लेकिन क्रोध अगर तुम भीतर दबाए बैठे हो, तो ध्यान क्या करेगा! ध्यान तो केवल ऊर्जा देता है; ध्यान तो केवल शक्ति देता है। अब क्या शक्ति का तुम्हारे भीतर परिणमन होगा, यह तुम्हारे भीतर की स्थितियों पर निर्भर है। तुमने काला रंग भरा था, तो तुम्हारे घड़े में काली स्याही हो जाएगी। और किसी ने लाल रंग भरा था, तो उसके घड़े में लाल स्याही हो जाएगी और किसी के घड़े में नीला रंग भरा था, तो उसके घड़े में नीले रंग की स्याही फैल जाएगी। अलग-अलग घड़ों में अलग-अलग रंग लगे थे, तो अलग-अलग रंग हो जाएंगे जल के। उसी घड़े में जल का रंग नहीं बदलेगा, जिसमें कुछ भी दबा नहीं पड़ा है। इसलिए मैं दमन के खिलाफ हूं। इसलिए मैं कहता हूं: कुछ भूल कर दबाना मत। जी लेना। समझपूर्वक जी लेना।
Many have told me: since I started meditation my anger has increased. They are startled, for they thought meditation would lessen anger. But if anger is suppressed, what will meditation do? Meditation only gives energy, power. What form that power takes depends on your inner state. If you had filled your pot with black dye, the water will become black; with red dye, red; with blue, blue. Only in the pot that had nothing hidden inside will the water remain colorless. Hence I am against repression. Do not suppress. Live—live consciously.
कामवासना हो, तो उसे जी लो--दबाओ मत; उसमें उतर जाओ। साक्षीभाव से जाओ, ताकि धीरे-धीरे तुम्हें दिखाई पड़ जाए कि व्यर्थ है; कुछ भी नहीं है, राख ही राख है। जिस दिन ऐसा तुम्हारे अनुभव में आ जाएगा कि राख ही राख है, फिर कुछ दबा न रहा। वासना को देख भी लिया, पहचान भी लिया; उसी पहचान में छुटकारा हो गया। ऐसे ही क्रोध, ऐसे ही घृणा, ऐसे ही मोह, मद, मत्सर, ऐसे ही जीवन की सारी विकृतियां जाननी हैं; जान कर विसर्जित करनी हैं; तो घड़ा शुद्ध होगा, छिद्रहीन होगा, सीधा होगा।
If there is sexual desire, live it—don’t repress; enter it with awareness. Go into it as a witness, so that you gradually see its futility—nothing but ash. The day it becomes your lived experience that it is only ash, nothing remains to suppress. Desire seen and known dissolves. So with anger, hatred, attachment, pride, envy—know them; by knowing, let them be released. Then the pot becomes clean, without cracks, upright.
शिष्यत्व चाहिए; निर्विचार भाव-दशा चाहिए; संगृहीत वासना से छुटकारा चाहिए। इन तीन पात्रताओं के होते ही परमात्मा तुममें उतर आएगा।
Discipleship is needed; a thought-free state is needed; freedom from accumulated craving is needed. With these three qualifications, the Divine will descend into you.
आधी यात्रा तुम करो; आधी परमात्मा करता है। तुम पात्र बनो, परमात्मा उसे भर देता है।
Half the journey you do; half the Divine does. You become the vessel; the Divine fills it.
तो मेरे हिसाब से तुम तीर्थंकर बनो, तो अवतार तुम्हारे भीतर आ जाता है।
In my reckoning, when you become a tirthankara—one who has made the crossing—the avatar descends within you.
ये दोनों धारणाएं मूल्यवान हैं। और अगर तुम दोनों धारणाओं को एक साथ ले लो, तो उनके खतरों से बच जाओगे। इसलिए मैं इन दोनों को जोड़ रहा हूं। अगर तुम दोनों को एक साथ ले लो, तो खतरों से बच जाओगे।
Both doctrines are valuable. Take them together and you will be saved from their dangers. That is why I unite them.
अगर आधी यात्रा तुम्हारे वश में है, तो तुम आलस्य से नहीं बैठे रह सकते। कुछ तो तुम्हें करना है। कुछ तुम करोगे, तो कुछ परमात्मा करेगा। शर्त तुम्हें पूरी कर
नी है। परमात्मा बेशर्त नहीं उतर आएगा। तुमने शर्त पूरी की होगी, तो उतरेगा। तुम अर्जित कर लिए होओगे पात्रता, तो उतरेगा। इसलिए आलस्य नहीं आ सकता। और उत्तरदायित्व तुम परमात्मा पर तब तक नहीं छोड़ सकते, जब तक कि शुद्ध नहीं हो गए हो। और शुद्ध हो जाने के बाद छोड़ने की जरूरत नहीं रह जाती, वह उतर ही आता है। एक क्षण की भी देर नहीं होती; पल का भी अंतर नहीं होता; आंख नहीं झपकती; इतना भी समय नहीं जाता।
If half the journey is yours, you cannot sit idle in laziness. You must do something. When you do your part, the Divine does His. The condition is yours to fulfill. God does not descend unconditionally. When you have earned the qualification, He descends. So laziness cannot come. And you cannot shift responsibility onto God until you are purified. After purification there is no need to “leave it”—He comes of Himself. There is not even a moment’s delay—no blink of an eye.
और अगर तुम्हें यात्रा करनी है आधे तक, और सिर्फ आधे तक ही तुम्हें यात्रा करनी है, तो तुम्हारे भीतर अहंकार भी पैदा नहीं होगा, जो कि जैन मुनि को पैदा होता है। क्योंकि तुम कहोगे कि आधे तक ही अपनी सामर्थ्य है। यात्रा का आधा हिस्सा ही हम करते हैं; असली तो बाद में उसकी कृपा से पूरा होता है, प्रसाद से पूरा होता है। हम तो घड़ा ही साफ करते हैं। घड़ा साफ करने से कोई जल थोड़े ही पैदा होता है। हम तो घड़ा भर साफ करते हैं; वह तो साधारण सी बात है। असली घटना तो प्रसाद से घटती है।
And if you have to journey only halfway, your ego will not sprout—as it does in the Jain monk. For you will say, “My capacity goes only halfway. The real completion happens by His grace.” We merely clean the pot. Cleaning a pot does not produce water. We only clean—the ordinary part. The real event happens by grace.
प्रयास से घड़ा साफ होता है--वह आधी बात। घड़ा साफ करके बैठे हैं--इसमें अकड़ भी क्या है! वर्षा तो उसकी अनुकंपा की होगी--तब घड़ा भरेगा, तब प्यास बुझेगी, तब कंठ तृप्त होगा।
By effort the pot is cleansed—that is half. After cleansing we sit—what is there to be proud of? The rain of compassion fills the pot—the thirst is quenched—the throat is satisfied.
तो प्रसाद का भाव बना रहे, तो अहंकार पैदा नहीं होता। और जब घटना घटेगी, तो उत्सव भी जन्मेगा। फिर तुम गुनगुना सकोगे, नाच सकोगे, प्रफुल्लित हो सकोगे। उसके हाथ में हाथ डाल कर आनंदित हो सकोगे। परमात्मा का आलिंगन कर सकोगे। मिलन होगा।
Where the sense of grace remains, ego does not arise. And when the event happens, celebration is born. Then you can hum, dance, be ecstatic—hand in hand with the Divine, embrace Him—the union happens.
तो तुम्हारा अंतिम क्षण--जीवन की उपलब्धि का--रूखा-सूखा नहीं रह जाएगा। खूब फूल खिलेंगे; हजार-हजार फूल खिलेंगे।
Then your final moment—the fruition of life—will not be dry or drab. Flowers will bloom—a thousand upon thousand.
तो मैं तुमसे कहूं: आधी यात्रा तीर्थंकर-जैसी और आधी यात्रा अवतार-जैसी। क्योंकि पात्र आधा भरा है और आधा खाली है। तुम आधे हो, आधा परमात्मा है। तुम दोनों मिल कर पूरे हो जाओगे। जहां आत्मा और परमात्मा का मिलन होता है, वहां पूर्णता घटती है।
So I say: half the journey like a tirthankara, half like an avatar. The vessel is half empty and half full. You are half; the Divine is half. Together, you become whole. Where the soul and the Supreme Soul meet, there wholeness happens.
बजाय जानने के, इसे जीओ, क्योंकि उसी से ‘जानना’ आएगा। शुभ हो रहा है, इतना भरोसा रखो। सुंदर हो रहा है, ऐसी आस्था रखो। घबड़ाना मत; घबड़ाहट आएगी; क्योंकि कुछ अनहोना घटता है, तो घबड़ाहट आती है।
Rather than trying to know it, live it—because true knowing will come from living it. Trust that something auspicious is happening. Have faith that something beautiful is unfolding. Don’t be alarmed; alarm will arise—because whenever something unprecedented happens, fear comes.
भले-चंगे बैठे थे; एक शब्द कान में पड़ा: ‘अनाहत’ और कुछ होने लगा! तो डर पैदा होता है कि एक शब्द के पड़ जाने से ऐसा क्या हो सकता है कि मैं कंपूं, कि मैं डोलूं, कि मेरी आंख से आंसू बहने लगें, कि मेरे कानों में कोई नाद गूंजने लगे! कहीं मैं पागल तो नहीं हुआ जा रहा हूं? ऐसा भय पैदा होता है। इस भय को मत लाना।
You were sitting perfectly fine; a single word fell into the ear: ‘anahat’—and something began! Then fear arises: how can a single word make me tremble, make me sway, bring tears to my eyes, make some inner sound ring in my ears? Am I going crazy? Such fear arises. Don’t bring in this fear.
नाद तो भीतर बज ही रहा है; वह नाद तो निरंतर बज रहा है; सिर्फ हमारे कान बाहर की आवाजों से भरे हैं, इसलिए उस नाद को नहीं सुन पाते हैं।
The nāda, the inner sound, is already resounding within; it is resounding continuously. Only our ears are so filled with outer noises that we cannot hear it.
शुभ हो रहा है कि किसी-किसी घड़ी में तुम अंतर्मुखी हो जाते हो और भीतर का नाद सुनाई पड़ने लगता है। मीठा है नाद; अमृत का है नाद; उसे सुनो; और जब उसे सुनोगे, तो बहुत डोलोगे भी; बड़ा कंप आ जाएगा। क्योंकि सारी ऊर्जा भीतर नाचने लगेगी। उससे भी घबड़ाहट होती है, क्योंकि हमें सिखाया गया है: जीवन ऐसा कि जिसमें नृत्य न हो। हमें जीवन सिखाया गया है: ऐसे जैसे मुर्दा, जड़ आदमी हो जाना है। हमेशा अपने को नियंत्रण में रखना है। कभी नियंत्रण के बाहर नहीं जाना है। काठ की तरह, लकड़ी की तरह सूखे-सूखे।
It is auspicious that in certain moments you turn inward and the inner sound begins to be heard. The nāda is sweet; it is of nectar. Listen to it. And when you listen, you will sway a lot; a great trembling will come—because all the energy begins to dance within. That too brings fear, because we have been taught a way of life in which there is no dance. We have been taught to become like a dead, inert person: always in control, never stepping outside control—dry like a stick of wood.
तो जब पहली दफा कंपन उठेगा, और तुम्हारी मुर्दा जैसी देह में, लाश जैसी देह में फिर प्राणों का संचार होगा, तो भय लगेगा कि यह क्या हो रहा है! जीवन आ रहा है, मगर भय लगेगा कि यह क्या हो रहा है।
So when, for the first time, trembling arises, and in your corpse-like body life begins to flow again, fear will arise: what is happening! Life is arriving, yet fear will arise: what is happening.
भयभीत मत होना। यही मेरे पास होने का अर्थ है कि मैं तुम्हें सहारा दे सकूं; कि मैं तुम्हें भरोसा दे सकूं; कि तुम जब घबड़ाने लगो, तो तुम्हें आश्वस्त कर सकूं।
Do not be afraid. This is what it means to be near me: that I can support you, give you trust, reassure you when you begin to panic.
इस नाद को सुनो; इस नाद में डूबो, इस नाद में लीन हो जाओ। ऐसे डुबकी लगाओ कि नाद ही बचे, तुम न बचो।
Listen to this nāda; dive into it; be absorbed in it. Dive so deeply that only the sound remains—you do not.
और आंसू भी बहेंगे, उससे भी मत भय लेना। क्योंकि उसके साथ भी हमें गलत बातें सिखाई गई हैं। हमारे मन में एक धारणा बैठ गई है कि आंसू आते ही तब हैं, जब कुछ गलत हो रहा हो; दुखी है आदमी; परेशान है आदमी; चिंतित है आदमी; कोई मर गया; कोई बड़ी विपदा टूट पड़ी; कोई पहाड़ सिर पर आ गिरा!--तो आदमी रोता है। यह भी हमारी गलत धारणा है।
And tears will also flow; don’t fear that either. We have been taught wrongly about tears. A notion has taken hold in our minds that tears come only when something wrong is happening—when a person is sad, troubled, anxious; someone has died; a great calamity has struck; a mountain has fallen upon one—then a person cries. This is a wrong notion.
आंसुओं का कोई संबंध अनिवार्य रूप से दुख से नहीं है। आंसू सुख के भी होते हैं। आंसू प्रेम के भी होते हैं। आंसू सुंदर चांद को उगते देख कर भी आ सकते हैं। आंसू एक पक्षी का गीत सुन कर भी बह सकते हैं। आंसू एक बच्चे की खिलखिलाहट सुन कर भी आ सकते हैं। आंसू दुख के भी होते हैं, आंसू सुख के भी होते हैं। आंसू क्रोध में भी आ जाते हैं। आंसू कभी-कभी शांत दशा में भी आ जाते हैं। और आंसू आनंद में भी आते हैं।
Tears are not necessarily related to sorrow. There are tears of joy as well. There are tears of love. Tears can come on seeing the beautiful moon rise. Tears can flow on hearing a bird’s song. Tears can come at the sound of a child’s laughter. There are tears of sorrow and tears of happiness. Tears come in anger too. Sometimes tears come in a peaceful state. And tears come in bliss.
तो आंसू बहुत तरह के हैं; आंसू आंसू में भेद हैं। लेकिन एक बात समझ लेने की है कि आंसू तभी आते हैं, जब कोई भी भाव-दशा इतनी घनी हो जाती है कि तुम उसे सम्हाल नहीं पाते। दुख हो कि क्रोध, कि प्रेम, कि सौंदर्य, कि सुख, कि आनंद, कोई भी चीज जब इतनी हो जाती है कि तुम्हारे हृदय में नहीं समाती, ऊपर से बहने लगती है, बाढ़ आ जाती है, वही बाढ़ आंसुओं से बहती है।
So there are many kinds of tears; tears differ from tears. One thing to understand: tears come whenever any state of feeling becomes so dense that you cannot contain it. Whether sorrow, anger, love, beauty, happiness, bliss—when anything becomes so much that it no longer fits in your heart, it begins to overflow; a flood comes—and that flood flows as tears.
कोई मर गया--कोई प्रियजन मर गया; इतना दुख है कि तुम उसे सम्हाल नहीं पाते; आंखें उसे बहा देती हैं। आंसुओं के बाद तुम्हें हलकापन लगेगा। दो-चार दिन रो लेने के बाद तुम स्वस्थ हो जाओगे। रोकना मत; दुख के आंसू भी मत रोकना। क्योंकि रोक लोगे, तो घाव रह जाएंगे; नासूर बन जाएंगे। वे ही नासूर कभी कैंसर में बदल जाते हैं।
Someone dies—some beloved has died; the sorrow is so much you cannot hold it; the eyes carry it away. After tears you will feel light. After two or four days of crying you will become healthy. Don’t hold back; don’t hold back even the tears of sorrow. If you hold them back, wounds will remain; they will fester. Those very festers sometimes turn into cancer.
जब सौंदर्य को देख कर आंसू बहें, तब भी मत रोकना। यह सहज काव्य है, जो तुम्हारे भीतर पैदा हो रहा है। यह जीवन का महाकाव्य है। और जब सुख की घड़ी इतनी घनी हो जाए कि तुम सम्हाल न सको--उसे भी मत सम्हालना, अन्यथा वह भी बोझिल हो जाएगी। उसे भी बह जाने देना।
When tears flow on seeing beauty, don’t stop those either. This is the spontaneous poetry arising within you. This is life’s great epic. And when a moment of happiness becomes so dense that you cannot contain it—don’t try to contain that either, otherwise it too will become heavy. Let it flow.
और अंतिम तरह के आंसू तब आते हैं, जब भीतर आनंद घटता है; जब परमात्मा पास-पास मालूम होता है; जब उसकी पगध्वनि सुनाई पड़ने लगती है। तब तुम भरोसा ही नहीं कर पाते कि इतना आनंद और मुझे घट सकता है!--मुझ अपात्र को! मुझ ना-कुछ को! मुझ पापी को? मुझको घट सकता है--इतना अपूर्व आनंद? संतों को घटा हो; बुद्ध-महावीरों को घटा हो। मुझको घट सकता है! भरोसा नहीं आता।
पुलक इतनी गहन हो जाती है कि सब तरफ से बहने लगती है। उस घड़ी में भी आंसू आएंगे।
And the final kind of tears come when inner bliss happens; when God feels near; when His footfall begins to be heard. Then you cannot even believe that so much bliss could happen to me—to one so unworthy! to a nothing! to a sinner like me? Could such unprecedented bliss happen to me? It may happen to saints, to Buddhas and Mahaviras. Could it happen to me! Belief does not come easily. The thrill becomes so intense that it overflows from every side. Tears will come even in that moment.
तो आंसू आंसू में भेद है। इसलिए हमेशा ऐसा मत सोचना कि आंसू आ रहे हैं, तो कुछ गड़बड़ है, कुछ गलती है, कोई चूक है। और धीरे-धीरे तुम पहचानने लगोगे कि आंसू का स्वाद अलग है। तुम जानोगे कि कब आंसू शांति से बहे, कब आंसू दुख से, कब सुख से, कब आनंद से बहे।
So there are distinctions among tears. Therefore don’t always think that if tears are coming, something is wrong, some mistake or lapse. And slowly you will begin to recognize that the taste of tears differs. You will know when tears flowed from peace, when from sorrow, when from happiness, when from bliss.
जो आंसू तुम्हें बहे, वे आनंद के आंसू हैं; उनमें बहो; उन्हें बहने दो। वे आंसू तुम्हें शुद्ध करेंगे, निखारेंगे। वे आंसू तुम्हें नहलाएंगे; वे आंसू तुम्हारे हृदय को पखारेंगे। उन्हीं आंसुओं से धीरे-धीरे तुम्हारी सारी कलुषता, कलमष बह जाएगा। सारी धूल बहा ले जाएंगे। तुम निर्मल हो जाओगे। उसी निर्मल दशा में परमात्मा अवतरित होता है। उस निर्मल दशा में तुम तीर्थंकर हो गए, तुम उठ गए वहां तक, जहां तक आदमी उठ सकता था। तुम कर लिए, जो आदमी कर सकता था। तुमने अपना सब दांव पर लगा दिया; कुछ छोड़ा नहीं।
The tears that have flowed in you are tears of bliss; flow with them; let them flow. They will purify and refine you. They will bathe you; they will wash your heart. Through those very tears, slowly all your impurity, all your blemish will be washed away. They will carry away all the dust. You will become pristine. In that pristine state God descends. In that pristine state you become a tirthankara—you rise to the highest a human being can rise. You have done what a human being can do. You have staked your all; held nothing back.
Remember: as long as you keep something in reserve and do not stake it, the descent does not happen. When you have staked everything and nothing is left, in that very instant the descent happens. Where human effort is complete, from there the rain of grace begins.
खयाल रखना, जब तक तुमने कुछ बचा रखा है और दांव पर नहीं लगाया है, तब तक अवतरण नहीं होता। जब तुमने सब दांव पर लगा दिया और कुछ भी नहीं बचाया, उसी क्षण अवतरण होता है। मनुष्य का प्रयास जहां पूरा हो जाता है, वहीं से प्रसाद की वर्षा है।
तर्कों के सारे अवगुंठन
बन जाते ढाके की मलमल
उठ-उठ बैठूं, देखूं इक टक
चल कर जाऊं, दरवाजे तक
तर्कों के सारे अवगुंठन
All the veils of logic turn to the finest Dhaka muslin. I keep rising and sitting, staring fixedly, I feel like walking up to the door. All the veils of logic turn to the finest Dhaka muslin. Within, the flock of inner birds utter indistinct calls, some meaningless tremors are stirred. The mind’s lost kind of clamor surged up, spreading commotion. Remembrances awoke, the strings quivered, the bonds of restraint opened of themselves. Body and mind restless, a fevered day— life’s ice drips, melting, melting.
बन जाते ढाके की मलमल
भीतर खग-कुल अस्फुट बोले
अर्थहीन कुछ कंपन घोले
मन का खोया-सा कोलाहल
उभर गया फैला कर हलचल
सुधियां जागीं, तार हिल गए
संयम बंधन स्वतः खुल गए
तन-मन आकुल, उत्तप्त दिवस
टपके जीवन-हिम पिघल पिघल।
इन आंसुओं को बहने देना।
Let these tears flow.
सुधियां जागीं, तार हिल गए
रोकना मत, नियंत्रण मत करना; अन्यथा एक अपूर्व, अमूल्य अवसर आते-आते चूक जाएगा; हाथ लगते-लगते चूक जाएगा।
Remembrances awoke, the strings quivered— do not stop, do not control; otherwise an unprecedented, priceless opportunity will be missed just as it is arriving, lost at the very touch of the hand.
सुधियां जागीं, तार हिल गए
संयम बंधन स्वतः खुल गए
तन-मन आकुल, उत्तप्त दिवस
टपके जीवन-हिम पिघल पिघल।
Remembrances awoke, the strings quivered, the bonds of restraint opened of themselves. Body and mind restless, a fevered day— life’s ice drips, melting, melting.
बहने देना। ये तुम्हारे आंसू तुम्हारे जीवन के हिम के पिघलने से आ रहे हैं। यह जीवन-हिम पिघल-पिघल कर टपक रहा है। इससे सुंदर और कोई अर्चना नहीं। प्रभु के चरणों में चढ़ाने को इससे सुंदर और कोई फूल नहीं। जो तुम्हारी आंखों में लगते हैं, वे ही फूल सर्वाधिक सुंदर हैं। उन्हें चढ़ाओ।
Let it flow. These tears of yours are coming from the melting of the ice of your life. This life-ice is melting and dripping. There is no offering more beautiful than this. There are no flowers more beautiful to lay at the feet of the Lord than these. The flowers that gather in your eyes—those are the most beautiful. Offer them.
भक्त ने रो-रो कर पाया है। मगर रोने में दुख नहीं है। रोने में बड़ी प्रार्थना है, बड़ी पूजा है। भक्त के रोने में बड़ी सुगंध है। बड़ा मनावा है, बुलावा है, प्रतीक्षा है।
The devotee has attained by weeping. But there is no sorrow in this weeping. In this weeping there is great prayer, great worship. In the devotee’s tears there is a great fragrance, a deep invitation, a calling, a waiting.
सुनो--भीतर जो नाद उठ रहा है। गुनो--भीतर जो नाद उठ रहा है। उसमें डूबो।
Listen—to the inner sound that is rising. Ponder—over the inner sound that is rising. Drown in it.
सुधियां जागीं, तार हिल गए
संयम बंधन स्वतः खुल गए।
Remembrances awoke, the strings quivered, the bonds of restraint opened of themselves.
जब सुधियां जागने लगें... यह सोई हुई सुधि है। यह अपने घर की याद है। यह अपने बिछड़े प्रेमी की याद है। यह परम प्रिय की याद है। यह जो नाद तुम्हारे भीतर तुम्हें सुनाई पड़ता है, ये उसके ही पैरों में बंधे घूंघर हैं।
When remembrances begin to awaken… this is the long-asleep remembrance. It is the memory of one’s own home; the remembrance of one’s long-separated lover; the memory of the Supreme Beloved. This nāda that you hear within—these are the ankle-bells tied to His feet.
इस आशा में कि शायद राख में कोई हीरा दबा हो, इस आशा में कि जब लाखों लोग इस राख में खोज रहे हैं, तो जरूर वहां कुछ होगा। सभी का यही खयाल है।
In the hope that perhaps a diamond lies buried in the ashes; in the hope that if millions are searching in these ashes, then surely there must be something there. Everyone thinks this way.
तुमने कहानी सुनी है न, एक सम्राट ने अपने द्वार पर एक बड़ी हौज बनवाई और आज्ञा दी कि राजधानी में सभी लोग एक-एक मटकी दूध लाकर हौज में डाल जाएं। लेकिन दूसरे दिन सुबह जब देखा, तो हौज में पानी भरा था! हजारों मटकियां दूध आना चाहिए था, एक मटकी भी नहीं आया था। पूछा अपने वजीर से कि हुआ क्या? वजीर ने कहा: आदमी का सीधा सा तर्क है; हर आदमी ने सोचा: इतनी हजारों मटकियों दूध में मेरी एक मटकी पानी का क्या पता चलेगा! मगर सभी ने ऐसा सोचा। तो दूध तो आया नहीं, पानी ही पानी आया है।
You have heard the story: an emperor had a great cistern built at his gate and commanded that every person in the capital bring one pitcher of milk and pour it into the cistern. But the next morning, when they looked, the cistern was filled with water! Thousands of pitchers of milk should have come—there wasn’t even one. He asked his vizier what had happened. The vizier said, “Man’s logic is simple: each person thought, ‘In so many thousands of pitchers of milk, who will notice my one pitcher of water?’ But everyone thought the same way. So no milk came—only water.”
वजीर ने कहा: अब मैं आपसे क्या छिपाऊं; मैं खुद ही एक मटकी पानी डाल गया हूं!
The vizier added, “Now what should I hide from you? I myself poured a pitcher of water!”
सम्राट ने कहा: अब तुम कहते ही हो, तो अब तुमसे मैं क्या छिपाऊं; मैंने भी एक मटकी पानी...!
The emperor said, “Since you have confessed—what should I hide? I too poured a pitcher of water!”
आदमी के तर्क हैं। बच्चा पैदा होता है; देखता है--सभी लोग अपनी-अपनी राख के ढेर पर बैठे कुरेद रहे हैं! बाप भी, मां भी, प्रियजन-परिजन भी, और समाज-समूह--सारी दुनिया राख के ढेर पर बैठी है। सब राख में कुरेद रहे हैं! बच्चा सीखे तो सीखे कहां से? तुमसे ही सीखेगा न; तुम्हारा ही अनुसरण करेगा न! तुम्हीं तो उसके शिक्षक हो। तुम सबको ढेर पर बैठे देख कर वह भी बैठ जाता है। वह भी अपनी खोज शुरू कर देता है। और उसको भी खयाल आता है कि जब करोड़ों-करोड़ों लोग राख के ढेर पर खोज रहे हैं, तो जरूर संपदा यहां गड़ी होगी। इतने लोग भूल में हो भी कैसे सकते हैं!
Such are man’s rationalizations. A child is born. He sees everyone sitting on their own heap of ashes, scratching and digging—father, mother, loved ones, relatives, society, the whole world—each perched on a pile of ashes, rummaging in it. From whom will the child learn if not from you? He will imitate you—are you not his teachers? Seeing you all sitting on your heaps, he too sits down. He begins his search. And he also thinks that when millions upon millions are searching in these heaps of ashes, wealth must indeed be buried here. How could so many be mistaken!
भीड़ बड़ी बलशाली मालूम होती है। इतने लोग गलत तो नहीं हो सकते?
The crowd looks formidable. So many cannot be wrong—can they?
अक्सर बात उलटी है। इतने लोग सही कैसे हो सकते हैं--यह पूछना चाहिए। इतने लोग--और सही हो सकते हैं? तो फिर सत्य सभी के पास होता। भीड़ कभी सच नहीं हो सकती। सत्य को कभी विरला इक्का-दुक्का आदमी उपलब्ध होता है। भीड़ तो सदा ही गलत होती है।
Usually the truth is the opposite. We should ask: how could so many be right? If so many were right, then truth would belong to all. But the crowd can never be true. Truth comes only to the rare, the one-in-a-million. The crowd is always wrong.
मगर भीड़ चारों तरफ है। भीड़ से ही संक्रमण होता है--विचारों का। स्कूल हैं, कॉलेज हैं, विश्वविद्यालय हैं, सभी सिखाते हैं कि इसी राख के ढेर में सोना गड़ा है, हीरे पड़े हैं, कोहिनूर दबे हैं। खोजो। सब तरफ महत्वाकांक्षा सिखाई जाती है। सब तरफ लोभ सिखाया जाता है। सब तरफ अहंकार की पूजा-प्रतिष्ठा सिखाई जाती है।
Yet the crowd is everywhere. It infects you—its thoughts are contagious. Schools, colleges, universities—all teach that in this heap of ashes gold is buried, diamonds lie, the Kohinoor is hidden. Search! Everywhere ambition is taught. Everywhere greed is taught. Everywhere the worship and prestige of the ego are taught.
मां-बाप सिखा रहे हैं, शिक्षक सिखा रहे हैं। तुम्हारे तथाकथित गुरु--पंडित-पुरोहित, राजनेता सिखा रहे हैं। एक ही स्वर चल रहा है। इसमें आश्चर्य तो यही है कि कभी-कभी कोई इक्का-दुक्का आदमी, कोई कबीर, कोई नानक, कोई चरणदास निकल भागता है। आश्चर्य यही है।
Parents are teaching it, teachers are teaching it. Your so‑called gurus, pundits, priests, politicians are teaching it. There is a single chorus. The real wonder is that once in a while some rare individual—some Kabir, some Nanak, some Charandas—slips out and escapes. That is the miracle.
तुम्हें देख कर कुछ आश्चर्य नहीं होता मुझे कि अरबों लोग क्यों राख के ढेर पर पड़े हैं। आश्चर्य होता है कि चरणदास कैसे भाग गए! उन्नीस वर्ष की उम्र में, यह कैसे संभव हुआ? इसने कैसे अपने को बचा लिया इतने प्रभावों से, दुष्प्रभावों से? यह कैसे निकल गुजरा इस जेलखाने से! जहां से निकलने की कोई जगह ही नहीं है!
I am not surprised, seeing you, that billions lie on heaps of ashes. I am astonished that Charandas managed to escape! At the age of nineteen—how was it possible? How did he save himself from so many influences, so many ill effects? How did he slip out of this prison, where there seems to be no exit at all?
मुझे जिंदगी की दुआ देने वाले
हंसी आ रही है तेरी सादगी पर।
“To the one who blesses me with life— I cannot help but laugh at your simplicity.”
एक दिन तुम्हें ऐसा अनुभव होगा। बुजुर्ग हैं, वे तुम्हें दुआ देते हैं कि सौ साल जीओ। कोई यह फिकर ही नहीं करता कि सौ साल जीने की दुआ किसलिए दे रहे हो! सौ साल जीओ, कि हजार साल जीओ, बस राख के ही ढेर को कुरेदते रहोगे; करोगे क्या!
One day you too will feel this. Elders bless you: “Live a hundred years.” No one bothers to ask why they are giving such a blessing. Live a hundred years, live a thousand years—for what? To keep scratching at the same heap of ashes? What will you do?
यह भी कोई दुआ हुई? लंबा जीने से क्या अर्थ है? दुआ ऐसी कुछ होनी चाहिए कि ऐसे जीओ कि सत्य जान लो। चाहे दो दिन जीओ, चाहे एक दिन जीओ, इससे क्या फर्क पड़ता है। सौ साल राख के ढेर को खोदते रहे, इससे क्या होना है!
Is that any blessing? What meaning is there in a long life? A blessing should be: Live in such a way that you know the truth. Whether you live two days or one day—what difference does it make? A hundred years digging into a pile of ashes—what will that yield?
एक क्षण जीओ, मगर प्रभु में जीओ।
Live one moment—but live it in God.
मुझे जिंदगी की दुआ देने वाले
हंसी आ रही है तेरी सादगी पर।
“To the one who blesses me with life— I cannot help but laugh at your simplicity.”
लेकिन वे लोग जो तुम्हें जिंदगी की दुआ देते हैं, वे खुद ही जिंदगी के मोह में पड़े हैं। कोई बूढ़ा आदमी कहता है कि बेटे, सौ साल जीओ। असल में वह यह कह रहा है कि जीना हम भी सौ साल चाहते हैं। हम तो नहीं जी पाए; हमारे बुजुर्गों की दुआ तो काम नहीं कर पाई; पर शायद हमारी दुआ काम कर जाए! फिर काम करे या न करे, कम से कम हम अपनी तो शुभाकांक्षा तुम्हें देते हैं।
But those who bless you with life are themselves entangled in the attachment to life. An old man says, “Son, live a hundred years.” In truth he is saying, “We too want to live a hundred years. We could not; our elders’ blessings didn’t work. Perhaps ours will!” Whether it works or not, at least they pass along their good wishes.
मगर जिंदगी से क्या होगा? जिंदगी अपने आप में मूल्यवान नहीं है। जिंदगी में क्या उपलब्ध होता है, जिंदगी कहां पहुंचाती है, जिंदगी का सार-निचोड़ क्या है? परमात्मा लग जाए हाथ, तो ही कुछ मिला। परमात्मा हाथ न लगे, तो कितने ही जीयो--जीते रहो; धक्के खा रहे हो। एक पत्थर से दूसरे पत्थर पर गिरते, चोटें खाते, लहूलुहान होते गुजरते रहोगे। ऐसे ही जिंदगी चलती रही है।
But what will life in itself do? Life is not valuable in and of itself. What is attained in life? Where does life lead? What is its essence and extract? Only if the divine is found does anything come of it. If the divine is not found, live as long as you like—you go on living, merely being thrashed about. From one stone to another you fall, getting bruised and bloodied as you pass through. This is how life has been going on.
फिर जब इस राख में खोदते-खोदते तुम्हें कुछ नहीं मिलता--मिलने को वहां कुछ है नहीं--तो आदमी एक ढेर से दूसरे ढेर पर जाता है। सोचता है: इस ढेर में नहीं है। यह सीधा तर्क है। इस ढेर में कुछ नहीं है; चलो, दूसरे ढेर पर खोजें।
Then, digging in the ashes, when you find nothing—because there is nothing to find there—you go from one heap to another. You think: “Not in this heap. That’s straightforward logic. If there’s nothing here, let’s try another heap.”
एक आदमी धन खोजता है; फिर एक दिन धन पा लेता है और पाता है कि कुछ भी नहीं मिला, तो सारा धन लगा कर चुनाव में खड़ा हो जाता है--कि चलो, प्रधानमंत्री हो जाएं; दूसरा ढेर खोजें! जो आदमी प्रधानमंत्री हो गया है, वह प्रधानमंत्री होकर पाता है: कुछ नहीं मिला। वह सोचता है कि चलो, दो-तीन साल या जितनी देर का मामला है, जितना बना सको पैसा बना लो। वह दस-पचास करोड़ रुपया इधर-उधर से खींचतान कर उस पर बैठ जाता है।
One person seeks wealth; one day he gets wealth and discovers he has gained nothing. Then he stakes all his wealth to contest an election—“Let me become prime minister; let me try another heap!” The man who becomes prime minister finds, as prime minister, that nothing is gained. He thinks, “Well then, for the two or three years or however long I have, let me make as much money as I can.” He pulls in ten or fifty crores by hook or crook and sits on it.
यह तुम देखते हो, यह रोज हो रहा है। लोग पैसा खर्च करके सत्ता में जाते हैं; सत्ता में पहुंच कर पैसा इकट्ठा करने लगते हैं! यह बड़ी हैरानी की बात है। पैसा ही इकट्ठा करना था, तो था ही। उसको खर्च काहे के लिए किया? मगर वह ढेर खोद कर देख लिया; वहां कुछ मिला नहीं। तो सब दांव पर लगा दिया; शायद पद में कुछ हो! फिर पद पाकर देख लिया; वहां कुछ नहीं मिला: फिर घबड़ाहट में जल्दी से पैसा इकट्ठा कर लिया। या कुछ और करो; कहीं न कहीं खोजते रहो। लोग बदलते रहते हैं--पहलू बदलते रहते हैं--करवट बदलते रहते हैं। मगर हर बार जो ढेर तुम्हारे चारों तरफ लगे हैं, वे राख के ही हैं।
You see this—it happens every day. People spend money to get power; once in power they start amassing money! It’s astonishing. If money was all you wanted, you already had it—why spend it? But he already dug that heap and found nothing there. So he stakes everything—perhaps the office holds something! Then he gets the office, looks, finds nothing; in panic he quickly hoards money. Or he tries something else—somewhere, somehow, he keeps searching. People keep changing sides, changing angles, turning from one flank to another. But every heap surrounding you is a heap of ashes.
फिर यहां तक भी घटना घट जाती है कि आदमी ने पद देख लिया, धन देख लिया, प्रतिष्ठा देख ली, नाम देख लिया, यश देख लिया--सब देख लिया, मगर कहीं कुछ न मिला; अब वह कहता है कि मोक्ष मिल जाए, स्वर्ग मिल जाए। मगर स्वर्ग की आकांक्षा में उसकी जरा झांक कर देखना; वह वही चीजें मांग रहा है, जो यहां मांगता था। स्वर्ग में भी स्वर्ण के महल हों; और स्वर्ग में भी सुंदर अप्सराएं हों, हूरें हों, गिलमें हों। और स्वर्ग में भी शराब के चश्में बहते हों!
Eventually it even happens that a person has tried position, wealth, prestige, name, fame—everything—and found nothing anywhere. Then he says, “Let me get liberation, let me attain heaven.” But peek into his longing for heaven—he is asking for the very same things he wanted here. In heaven too he wants palaces of gold; in heaven too he wants beautiful apsaras, houris and ghilman; and in heaven too rivers of wine to flow!
आदमी का पागलपन सोचते हो...! यहां जिन चीजों में कुछ नहीं मिला, उनको ही वह स्वर्ग में भी मांग रहा है। फिर ढेरी पकड़ ली! अब धर्म का नाम है--इस ढेर का नाम धर्म, मंदिर-मस्जिद, पंडित-पुरोहित। मगर कुछ बात इसमें भी होने वाली नहीं है। तुम फिर भी वही खोज रहे हो। समझ कुछ आई नहीं।
Can you fathom man’s madness? The things that yielded nothing here are exactly what he asks for there. Once again he clutches a heap! Now the heap bears the name of religion—temple, mosque, priest, pundit. But even here nothing will happen, because you are still searching for the same. No understanding has dawned.
समझ जिसको आती है, वह बाहर खोजना बंद कर देता है। संसार में ही नहीं, स्वर्ग में भी खोजना व्यर्थ हो गया--बाहर की खोज ही व्यर्थ हो गई। समझ आती है, तो आदमी भीतर लौटता है। वह कहता है: पहले मैं यह तो जान लूं कि मैं कौन हूं। मैं उसे तृप्त करने चला हूं, जिसका स्वभाव मुझे पता नहीं है। पहले स्वभाव तो पहचान लूं। और मजा ऐसा कि उस स्वभाव को पहचानते-पहचानते ही तृप्ति हो जाती है।
To the one in whom understanding dawns, the outward search ends. Not only in the world but even in heaven—searching outside becomes futile. When understanding comes, one turns within. He says, “First let me know who I am. I am trying to satisfy a being whose nature I do not know. First let me recognize my nature.” And the beauty is this: the very recognizing of that nature becomes fulfillment.
जिस हीरे को तुम खोज रहे हो, वह तुम्हारे भीतर है; तुम ही हो वह हीरा, जिसे तुम खोजने चले हो।
The diamond you are searching for is within you; you yourself are the diamond you have gone out to find.
कुज-ए-तहनाई में देता हूं दिलासे क्या-क्या।
दिल-ए-बेताब को मैं और दिल-ए-बेताब मुझे।।
“In the small nook of solitude, I keep offering consolation upon consolation— the restless heart consoles me, and I console the restless heart.”
यहां तो तुम दिलासे ही देते रहते हो। एक जगह नहीं मिला, तो फिर दिलासा दिया कि दूसरी जगह मिल जाएगा। इस घर में नहीं मिला, तो दूसरे घर में मिल जाएगा।
Here you do nothing but dole out consolations. If you don’t find it in one place, you console yourself it will be found in another. Not in this house? Then in the next.
मुल्ला नसरुद्दीन के घर में एक रात चोर घुसा। मुल्ला जल्दी से लालटेन जला कर उसके पीछे हो लिया। चोर बहुत घबड़ाया। उसने और घरों में चोरी की थी; कई मौके ऐसे खतरे के आ गए थे, जब मालिक जग गया था। मगर लालटेन लेकर कोई उसके साथ हो जाए, और लालटेन बताने लगे...! वह थोड़ा घबड़ाया। उसने कहा कि नसरुद्दीन, तुम होश में हो? मैं चोर हूं और तुम मुझे लालटेन दिखा रहे हो! अरे, पुलिस को चिल्लाओ। उसने कहा: पुलिस को चिल्लाने से क्या फायदा? एक मौका जिंदगी में मिला है। मैं तीस साल से इस मकान में खोज रहा हूं, कुछ नहीं मिला। शायद तुम्हारे भाग्य से मिल जाए। आधा-आधा कर लेंगे। इसलिए लालटेन लेकर तुम्हारे साथ चल रहा हूं। तुम खोजो। बड़ा स्वागत। आए, अच्छा किया। और आते रहना।
One night a thief entered Mulla Nasruddin’s house. Mulla quickly lit a lantern and followed him. The thief was startled. He had stolen in many houses; sometimes the owner had woken up—a dangerous moment. But that the owner would actually take a lantern and accompany him, pointing things out! He was rattled. He said, “Nasruddin, are you in your senses? I am a thief, and you are showing me light! At least call the police.” Mulla said, “What is the point of calling the police? I have got a once-in-a-lifetime opportunity. I’ve been searching this house for thirty years and found nothing. Perhaps something will turn up for you. We’ll split it half and half. That’s why I’m walking with you carrying the lantern. You search. A warm welcome. You came—good you came. Do keep coming.”
खोजते हो, मिलता नहीं है, तो फिर क्या करो?--दिलासे! स्वर्ग में मिलेगा--यहां नहीं मिला। शायद इस गांव में नहीं मिला, दूसरे गांव में मिलेगा। शायद इस काम में नहीं मिला, दूसरे काम में मिलेगा। शायद इस पत्नी में नहीं मिला, दूसरी पत्नी में मिलेगा। शायद इस बेटे में नहीं मिला, दूसरे बेटे में मिलेगा। मगर कहीं मिलेगा; बाहर मिलेगा।
You keep on searching and find nothing. Then what do you do? You console yourself: You’ll get it in heaven—if not here. Perhaps not in this village, but in the next. Perhaps not in this work, but in another. Perhaps not in this wife, but in the next. Perhaps not in this child, but in another. But somewhere it will be found; it will be found outside.
संसार का अर्थ होता है: बाहर मिलेगा, इस बात की भ्रांति।
The meaning of the world is this delusion: it will be found outside.
राख ही राख है; बाहर राख ही राख है। हीरा भीतर है। हीरा तुम हो। हीरा तुम्हारी चेतना है। हीरा तुम्हारा साक्षीभाव है।
It’s all ashes—outside it is only ashes. The diamond is within. The diamond is you. The diamond is your consciousness. The diamond is your witnessing.
और जितने जल्दी जाग जाओ, उतना अच्छा, क्योंकि कई बार ऐसा हो जाता है कि जीवन हाथ से निकल जाता है और तुम जागते ही नहीं। मौत द्वार पर खड़ी हो जाती है और तुम राख में ही कुरेदते रहते हो!
And the sooner you awaken the better, because many times it happens that life slips from your hands and you never awaken. Death stands at the door, and you go on scratching in the ashes!
अभी गैर-दिलचस्प हो जाएंगे हम
अभी तुम कहोगे
कि बेकार है गुफ्तगू का बहाना
अभी मैं कहूंगा
कि बेकार है कारोबारे जमाना।
अभी तुम जबां पर
सुलगती हुई रेत का जायका चंद लम्हों में महसूस करने लगोगे
अभी मैं जबां पर
कोई खूबसूरत फरिश्ता सिफत नाम तन्हाइयों में नहीं ला सकूंगा
अभी जिहन बीमार हो जाएंगे सब
अभी ख्वाब लाचार हो जाएंगे सब
फलक तक पहुंचते हुए हाथ बेकार हो जाएंगे सब
भले या बुरे हम अभी हैं सलामत
अभी टूटने को है, लेकिन कयामत
अगर मर्गे-एहसासे की आरजू आखिरी कद्र ठहरी
अभी एक बेजान माजी के सेहरा में खो जाएंगे हम
अभी गैर-दिलचस्प हो जाएंगे हम।
मौत किसी भी क्षण पकड़ लेगी और तुम्हारे जीवन का सारा राग-रंग खो जाएगा। अभी दिलचस्प बहुत हो तुम। अभी जिंदगी में बड़ा रस है। अभी बड़े रंजित हो। अभी बड़े उत्सुक होकर खोज में लगे हो कि यह पा लूं, कि वह पा लूं।
Right now we will become uninteresting, right now you will say that the pretext of conversation is useless, right now I will say that the business of the world is futile. Right now, upon your tongue, you will begin in a few moments to taste burning sand; right now, upon my tongue, I will not be able to bring into these solitudes the beautiful, angelic names. Right now all minds will fall ill, right now all dreams will be helpless, hands stretched up to the sky will all become useless. For better or worse, at least for now, we are intact; right now the cataclysm is about to break. If the wish for the death of feeling remains the final value, right now, in the desert of a lifeless past, we will be lost; right now we will become uninteresting.
Death can seize you at any moment, and all the color and melody of your life will fade. Right now you are very interesting. Just now life is flavorful. Just now you are richly colored. Just now, with great eagerness, you are engaged in your search—to get this, to get that.
अभी गैर-दिलचस्प हो जाएंगे हम।
यह ज्यादा देर चलेगी नहीं बात। मौत आएगी और तुम बिलकुल गैर-दिलचस्प हो जाओगे। जिनने तुम्हें चाहा था, वे ही तुम्हें मरघट पहुंचा आएंगे। जिनने तुम्हें सजाया था, वे ही तुम्हें अरथी पर चढ़ा देंगे। जिनने तुम्हें चाहा था, हजार चाहतें तुमसे बांधी थीं--वे ही तुम्हें चिता पर चढ़ाने में न झिझकेंगे।
Right now we will become uninteresting. This will not continue for long. Death will come, and you will become utterly uninteresting. Those who loved you will carry you to the cremation ground. Those who adorned you will place you on the bier. Those who loved you, who tied to you a thousand loves—they will not hesitate to lift you onto the funeral pyre.
अभी गैर-दिलचस्प हो जाएंगे हम
अभी तुम कहोगे
कि बेकार है गुफ्तगू का बहाना
अभी मैं कहूंगा
कि बेकार है कारोबारे जमाना।
Right now we will become uninteresting, right now you will say that the pretext of conversation is useless, right now I will say that the business of the world is futile.
मगर अगर मौत आई और तब तुम्हें यह समझ में आया, तो बहुत देर हो गई। फिर तो आना पड़ेगा, फिर से आना पड़ेगा पाठ लेने; इसी विद्यालय में वापस लौट आना पड़ेगा। फिर जन्मोगे; फिर पड़ोगे गर्भ की कारागृह में; फिर नौ महीने गर्भ की गंदगी--गर्भ का नरक। फिर बढ़ोगे; फिर महत्वाकांक्षा; फिर राख की ढेरियों पर बैठे हुए लोग; फिर वही शिक्षण; फिर वही दौड़! क्या आशा है कि फिर जागोगे--अगर अभी नहीं जागते? क्योंकि जितनी देर तुम नहीं जागते, उतना ही न जागने की आदत मजबूत होती जा रही है। एक-एक पल बीतता है और तुम्हारी संभावना कम होती है, क्योंकि आदतें मजबूत होती हैं; गलत आदतें मजबूत होती हैं।
But if understanding dawns only when death comes, it is too late. Then you will have to come again—return to this school to take the lesson once more. You will be born again; again you will fall into the prison of the womb; again those nine months of the womb’s filth—its hell. Then you will grow; again ambition; again you will find people sitting on heaps of ashes; again the same schooling; again the same race. What hope is there that you will awaken then—if you do not awaken now? Because the longer you remain asleep, the stronger the habit of not-awakening becomes. With each passing moment your possibility diminishes, because habits harden—wrong habits become strong.
अभी तुम जबां पर
सुलगती हुई रेत का जायका चंद लम्हों में महसूस करने
लगोगे
ज्यादा देर न लगेगी। जल्दी ही तुम पाओगे कि जिस राख की मैं बात कर रहा हूं, कह रहा हूं--राख ही राख है, वे तुम्हारे ओंठों पर होगी, वह तुम्हारी जबान पर होगी। जल्दी ही--
Right now, upon your tongue, you will begin in a few moments to taste burning sand— it will not take long. Soon you will find that the ashes I speak of— “It’s all ashes”—will be on your lips, will be upon your tongue. Very soon—
अभी तुम जबां पर
सुलगती हुई रेत का जायका चंद लम्हों में महसूस करने
Right now, upon your tongue, you will begin in a few moments to taste burning sand.
लगोगे
थोड़े ही क्षण हैं हाथ में; जल्दी ही मुंह राख से भर जाएगा। सुलगती हुई रेत का जायका, स्वाद जल्दी ही तुम्हारे प्राणों में फैल जाएगा।
There are only a few moments in your hands; soon your mouth will be filled with ash. The taste of burning sand will quickly spread through your being.
अभी मैं जबां पर
कोई खूबसूरत फरिश्ता सिफत नाम तनहाइयों में नहीं
ला सकूंगा
Right now, upon my tongue, I will not be able to bring into these solitudes the beautiful, angelic names—
और अभी जो इतनी सुंदर तस्वीरें दिखाई पड़ रही हैं, चारों तरफ सुंदर लोग, सुंदर स्त्रियां, सुंदर पुरुष--यह सारे जगत का सौंदर्य का सपना, जैसे ही गिरोगे जमीन पर, श्वास रुकेगी, फिर इस सौंदर्य की बात भी न उठा सकोगे। मगर तब बहुत देर हो जाएगी।
and those beautiful pictures that are visible now, all around—the beautiful women, the handsome men—this dream of the world’s beauty—when you fall to the ground and the breath stops, you will not even be able to utter a word about this beauty. But then it will be too late.
अभी जिहन बीमार हो जाएंगे सब
मौत उसी दिन आ गई, जिस दिन तुम पैदा हुए हो। मौत उसी दिन से चलने लगी तुम्हारे संग-साथ, जिस दिन तुम पैदा हुए हो। मौत तुम्हारी छाया है।
Right now all minds will fall ill— death arrived the very day you were born. From that day it began to walk with you—death is your shadow.
अभी जिहन बीमार हो जाएंगे सब
ये दिल-दिमाग जल्दी ही बीमार हो जाएंगे।
Right now all minds will fall ill— these hearts and minds will soon be sick.
अभी ख्वाब लाचार हो जाएंगे सब
ये सारी महत्वाकांक्षाएं और सपने--ऐसा हो जाऊं, वैसा हो जाऊं; यह कर लूं, वैसा कर लू--ये सब जल्दी ही गिर जाएंगे।
Right now all dreams will be helpless— all these ambitions and dreams—“I will become this, I will do that”—soon they will collapse.
अभी ख्वाब लाचार हो जाएंगे सब
फलक तक पहुंचते हुए हाथ बेकार हो जाएंगे सब
ये छोटे-छोटे हाथ जो तुम आकाश तक फैलाए खड़े हो--चांद-तारों को पकड़ने के लिए।
Right now all dreams will be helpless. Hands stretched up to the sky will all become useless— these little hands you stretch up to the heavens to grasp the moon and stars—
फलक तक पहुंचते हुए हाथ बेकार हो जाएंगे सब
hands stretched up to the sky will all become useless.
भले या बुरे हम अभी हैं सलामत
अभी जैसे भी हो--कम से कम हो। इस होने का उपयोग कर लो। इस जीवन की घड़ी को ऐसा ही मत जाने दो। कल की प्रतीक्षा न करो। कल मौत है; आज ही है जीवन; अभी है जीवन।
For better or worse, at least for now, we are intact. As you are now—at least you are. Use this being. Do not let this hour slip by as it is. Do not wait for tomorrow. Tomorrow is death; today is life—now is life.
भले या बुरे हम अभी हैं सलामत
अभी टूटने को है, लेकिन कयामत
For better or worse, at least for now, we are intact. Right now the cataclysm is about to break.
लेकिन मौत टूटेगी, विनाश होगा।
But death will break upon you; dissolution will happen.
अगर मर्गे-एहसासे की आरजू आखिरी कद्र ठहरी
अगर इस जीवन में आखिरी मूल्य मौत ही हाथ लगती है, तो इस जीवन का क्या मूल्य! इसलिए तुमसे कहता हूं: राख ही राख है सब।
If the wish for the death of feeling remains the final value— if the last value you lay your hands on in this life is death, then what value has this life? That is why I tell you: it’s all ashes.
जहां मौत ही आती है अंततः वहां राख ही राख हो सकती है। अंतिम--सबूत है। मौत निष्पत्ति है जीवन की। तो सारी दौड़-धूप, आपा-धापी बस, मौत में ले आती है।
Where in the end only death arrives, there can be nothing but ashes. The final proof is death. Death is the conclusion of life. All the running and rushing only ends in death.
अगर मर्गे-एहसासे की आरजू आखिरी कद्र ठहरी
अभी एक बेजान माजी के सहरा में खो जाएंगे हम
ज्यादा देर न लगेगी। अभी हम हैं, अभी अतीत हो जाएंगे।
If the wish for the death of feeling remains the final value, right now, in the desert of a lifeless past, we will be lost— it won’t take long. Now we are, and soon we’ll be past.
अभी एक बेजान माजी के सहरा में खो जाएंगे हम
अतीत के मरुस्थल में खो जाएंगी हमारी कहानियां, हमारी जीवन-कथाएं।
Right now, in the desert of a lifeless past, we will be lost— our stories, our life tales will be lost in the wasteland of the past.
कितने लोग रहे इस जमीन पर! निशान भी तो नहीं छूट जाते हैं; चिह्न भी तो नहीं छूट जाते हैं। समय की रेत पर जो हमारे पैर के चिह्न बनते हैं, बनते ही मिटने लगते हैं। कुछ भी तो नहीं रह जाता।
How many people have lived on this earth! Not even traces remain. Footprints drawn on the sands of time begin to be erased the moment they are made. Nothing remains.
तुम जहां बैठे हो, यहां कितने-कितने लोग नहीं बैठ चुके होंगे--अनंत-अनंत काल में! उनकी कोई याद नहीं, कोई चिह्न नहीं। आज तुम ऐसे बैठे हो, जैसे तुम सदा से यहां बैठे थे--कि तुम सदा यहां बैठे रहोगे! जिन घरों में तुम रह रहे हो, उनमें कितने लोग नहीं रह चुके! जमीन का हर टुकड़ा हजारों बार कब्र बन चुका है। बस्तियां बसी हैं, मरघट हो गईं। मरघट फिर बस गए और बस्तियां हो गईं।
Where you are sitting, how many have not sat there across endless ages! No memory of them, no trace. Today you sit as if you have always sat here—as if you will sit here forever! In the houses you live, how many have not lived before! Every plot of ground has become a grave a thousand times. Settlements have arisen and become cremation grounds; cremation grounds have been resettled and become towns again.
एक सूफी फकीर हुआ, इब्राहीम। पहले तो बादशाह था, लेकिन एक छोटी सी घटना घटी और उतर गया सिंहासन से।
There was a Sufi fakir, Ibrahim. He was a king at first, but a small event happened and he descended from the throne.
एक फकीर द्वार पर खड़ा था एक दिन, भीख मांगने आया था। भीख भी अजीब सी मांग रहा था। द्वारपाल से कह रहा था कि भोजन भी दे दो और रात मुझे ठहरना भी है, तो इस सराय में ठहर जाने दो। द्वारपाल ने कहा: यह सराय नहीं है महानुभाव! होश में आओ, यह राजा का महल है। अगर राजा को पता चल गया, तो झंझट में पड़ जाओगे। वह आदमी खतरनाक है; उसके मकान को सराय कहना अपमानजनक है।
One day a fakir stood at his gate to beg. He asked for an odd alms: he told the doorkeeper he wanted food and also lodging for the night, to let him stay in this inn. The doorkeeper said, “This is no inn, sir! Come to your senses—this is the king’s palace. If the king hears, you’ll be in trouble. He is a dangerous man; to call his palace an inn is an insult.”
लेकिन वह भिखमंगा बोला: जा भी जा। मुझे धोखा न दे सकेगा। सराय, सराय है।
But the beggar said, “Go on, go. You won’t be able to fool me. An inn is an inn.”
सम्राट ने सुन लिया यह। जरा हैरान हुआ कि आदमी कैसा है! कहा कि बुलाओ उसे भीतर। नाराज भी हुआ। कहा: इसे तू सराय कह रहा है? धर्मशाला समझ रहा है? यह मेरा निवास है! यह राजमहल है! तुझे दिखाई नहीं पड़ता? अंधा है? आंख का अंधा है?
The emperor heard this. He was intrigued by the man. He said, “Bring him in.” He was also angry. “You call this an inn? A dharmashala? This is my residence! This is the royal palace! Can’t you see? Are you blind? Blind in the eyes?”
वह फकीर मगर एक ही था। उसने आंख में आंख डाल लीं इब्राहीम के और कहा: आंख का अंधा मुझे कहते हो! आंख के अंधे तुम हो। क्योंकि मैं पहले भी आया था और तब मैंने इसी सिंहासन पर इसी अकड़ से दूसरे आदमी को बैठे देखा। उसने कहा: वे मेरे पिता थे। और उस फकीर ने कहा: उसके पहले भी मैं आया था और तब मैंने एक तीसरे आदमी को इसी अकड़ से, इसी अंधेपन से इसी जगह बैठे देखा था! और यही बकवास...! इब्राहीम ने कहा: वे मेरे दादा थे। वह फकीर पूछने लगा: वे कहां हैं?
But the fakir was a different sort. He met Ibrahim’s gaze and said, “You call me blind? It is you who are blind, for I have come here before and saw, on this very throne and with the same arrogance, another man sitting.” Ibrahim said, “He was my father.” The fakir said, “I came even before that and saw a third man sitting here—with the same swagger, the same blindness, speaking the same nonsense.” Ibrahim said, “He was my grandfather.” The fakir asked, “Where are they now?”
इब्राहीम को बड़ी चोट लगी। बात तो साफ हो गई। दो आदमी यहां थे, अब नहीं हैं। वह फकीर कहने लगा: मैं कल जब दुबारा आऊंगा--फिर कभी--तुम मिलोगे? इसलिए इसको सराय कहता हूं, नाराज क्यों होते हो! यहां लोग ठहरते हैं, चले जाते हैं। सराय का और क्या मतलब होता है? तुम्हारे दादा रहे; वे सोचते थे उनका मकान है। फिर तुम्हारे बाप रहे; वे सोचते थे उनका मकान है। अब तुम रह रहे हो; तुम सोचते हो तुम्हारा मकान है! कल तुम्हारा बेटा यही कहेगा और बेटों के बेटे यही कहेंगे। यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा? आंख के अंधे तुम हो कि मैं हूं?
Ibrahim was pierced to the heart. The matter became clear—two men were here and are here no more. The fakir said, “And when I come again tomorrow—or some other day—will I find you? That is why I call this an inn. Why be angry? Here people stop over and then go. What else is the meaning of an inn? Your grandfather lived—he thought it was his house. Your father lived—he thought it was his house. Now you live—you think it is yours. Tomorrow your son will say the same, and his sons after him. How long will this go on? Who is blind—you or I?”
चोट लग गई। इब्राहीम भी अदभुत आदमी रहा होगा; उतर गया सिंहासन से। उसने कहा: तू ठहर सराय में। मैं चला। जब सराय ही है, तो अब यहां रुकना ठीक नहीं।
The blow struck home. Ibrahim must have been an extraordinary man; he descended from the throne. He said, “You stay in the inn—I am going. If it is an inn, it is not right to remain.”
फकीर तो ठहर गया और सम्राट निकल गया महल से। फिर तो वह गांव के बाहर...। बल्ख का राजा था वह; बल्ख के गांव के बाहर रहने लगा एक वृक्ष के नीचे। और अक्सर ऐसा हो जाता था कि लोग उससे पूछते थे--राहगीर, यात्री, कारवां के लोग...। क्योंकि वह जहां, जिस झाड़ के नीचे बैठा था, वहां से दो रास्ते जाते थे।
The fakir stayed, and the emperor left the palace. He went to live outside the town beneath a tree. He had been the king of Balkh; he lived outside the village of Balkh. And often it would happen that travelers and caravans would ask him for directions, because two roads diverged near the tree under which he sat.
लोग पूछते थे: बस्ती का रास्ता कौन सा है? तो वह बता देता कि बाएं जाना। भूल कर दाएं मत जाना। दाएं का रास्ता मरघट जाता है। बायां रास्ता बस्ती जाता है। और घंटे, दो घंटे में बाएं रास्ते से लोग लौट कर आते--बड़े नाराज और क्रोधित, क्योंकि वह मरघट का रास्ता था। कभी-कभी तो लोग मारने-पीटने पर उतारू हो जाते कि तुम देखने में सीधे-साधे मालूम पड़ते हो, तुम हम अजनबी यात्रियों को परेशान क्यों किए? लेकिन इब्राहीम कहता: तो फिर ऐसा मालूम होता है कि हमारी-तुम्हारी भाषा अलग। क्योंकि तुम जिसको बस्ती कहते हो, उसको मैंने इसलिए छोड़ दिया कि वहां लोग सिर्फ मरते हैं और कुछ नहीं होता। मरघट है। सभी मरने की कतार में खड़े हैं, उसको तुम बस्ती कहते हो? बस्ती कैसे कहना, बसा तो वहां कोई भी नहीं है, बसा वहां कोई भी नहीं रहेगा!
People would ask, “Which road goes to the town?” He would say, “Go left. Don’t by mistake go right—the right-hand road goes to the cremation ground. The left road goes to the settlement.” And within an hour or two people would return angrily from the left—because it led to the cremation ground. Sometimes they would be ready to beat him. “You look simple and straight—why trouble us strangers?” But Ibrahim would say, “Then it seems our languages differ. What you call a settlement, I left because there people do nothing but die. It is a cremation ground. Everyone is lined up to die. How can I call it a settlement? No one is settled there, no one will ever be settled there.”
मेरे गुरु ने इसी तरह मुझे जगाया था; कहा था कि तेरा घर नहीं, सराय है। उसी दिन मैं समझ गया कि बस्ती जिसको लोग कहते हैं, वह बस्ती नहीं, मरघट है। हर आदमी मरने को है! कतार में खड़े हैं लोग। कतार आगे बढ़ रही है। एक मरा कि तुम थोड़े और आगे सरके। दूसरा मरा कि तुम थोड़े और आगे सरके। बस मौत के पास पहुंचते जा रहे हो। इसको बस्ती कैसे कहो! बसा कोई भी नहीं है। बस कभी कोई सका नहीं है। इसको बस्ती कैसे कहो? और मरघट को मैं इसलिए बस्ती कहता हूं--इब्राहीम कहता, कि वहां जो बस गया सो बस गया। फिर कभी उसको लौटते नहीं देखा। जो समा गया मरघट में, समा गया। बस गया--सो बस गया। वह शाश्वत बस्ती है। तो हमारी-तुम्हारी भाषा में कुछ भूल हो गई। क्षमा करना।
“My master awakened me in exactly this way. He told me, ‘What you call your home is an inn.’ That very day I understood that what people call a settlement is not a settlement but a cremation ground. Every person is to die! People stand in a queue. The queue keeps moving forward. One dies—then you shift a little closer; another dies—you shift a little closer. You are drawing near death. How can I call it a settlement? No one has ever been settled there. And I call the cremation ground a settlement because whoever becomes absorbed there, becomes absorbed. He is settled—settled forever. I have never seen anyone return after merging there. So there is some confusion between your tongue and mine. Forgive me.”
यह इब्राहीम जो कह रहा है, इसे ध्यान रखो। आज हाथ में है।
Keep in mind what this Ibrahim is saying. Today is in your hands.
अभी गैर-दिलचस्प हो जाएंगे हम
ज्यादा देर न लगेगी। उसके पहले जागो। उसके पहले समझो।
Right now we will become uninteresting— it will not take long. Wake up before that. Understand before that.
चेत सको, तो चेतो। उसी चेतना में रूपांतरण है।
If you can be alert, be alert. In that very alertness is transformation.
पहली बात: लोभ से न भरो। ध्यान में लोभ को मत लाओ, नहीं तो ध्यान नष्ट हो जाएगा; जो क्षण भर मिल रहा है, वह भी खो जाएगा। अगर क्षण भर में मिल रहा है जो, उसे भी गंवाना हो, तो लोभ को ले आना।
First thing: do not be filled with greed. Do not bring greed into meditation, otherwise meditation will be ruined; even the momentary glimpse you are getting will be lost. If you want to lose even that which comes for a moment, then bring in greed.
यह मैं यहां रोज देखता हूं। जब ध्यान की घटना घटनी शुरू होती है, स्वभावतः लोभ जगता है। लोभ तो पड़ा ही है भीतर। लोभ कोई धन का ही थोड़े होता है, ध्यान का भी होता है। लोभ तो लोभ है; किस चीज का, इससे कोई संबंध नहीं है।
I see this here every day. When the happening of meditation begins, naturally greed is aroused. Greed is already lying within. Greed is not only about money; there is greed for meditation too. Greed is greed; what it is for is irrelevant.
लोभ का मतलब है: और ज्यादा। धन हो, तो और ज्यादा। पद हो, तो और ज्यादा। प्रतिष्ठा हो, तो और ज्यादा। जो भी हो, वह और ज्यादा। यही लोभ पड़ा है--तुम्हारी मटकी में। इस लोभ को बाहर विदा करो। अन्यथा जब ध्यान आएगा, तो बस यह लोभ कहेगा--और ज्यादा। क्षण भर में क्या होगा! शाश्वत चाहिए।
Greed means: more. If there is money—more. If there is position—more. If there is prestige—more. Whatever there is, more. This greed is lodged in you. Send this greed out. Otherwise, when meditation arrives, this greed will immediately say, “More.” What can a moment do! The eternal is needed.
अब थोड़ा समझो। एक बार में एक ही क्षण तो मिलता है। दो क्षण तो साथ कभी मिलते नहीं। अगर एक क्षण में भी शांत होना आ गया, तो और क्या चाहिए! सारा जीवन शांत हो जाएगा। एक क्षण में शांत होना आ गया, तो तुम्हारे हाथ में कला आ गई। मगर यह लोभ कहेगा कि एक क्षण की शांति से क्या होता है!
Now understand a little. At any time, you only ever get a single moment. Two moments never come together. If you have learned to be silent in one moment, what more is needed? Your whole life will be silent. If you have learned to be silent in a single moment, you have learned the art. But greed will say, “What use is a single moment of silence!”
एक-एक कदम चल कर आदमी हजारों मील की यात्रा पूरी कर लेता है। कोई हजारों कदम एक साथ तो चल भी नहीं सकता। दो कदम भी एक साथ नहीं चल सकते। चलते तो तब हो, जब एक कदम चलते हो।
One completes a journey of a thousand miles step by step. No one can walk a thousand steps at once. Not even two steps can be taken simultaneously. You walk only when you take one step.
एक क्षण मिलता है एक बार में। जब एक चला जाता है हाथ से, तब दूसरा आता है। तुम्हें एक क्षण को ध्यान में रंगने की कला आ गई, धन्यभागी हो। अब लोभ को मत जगाओ, नहीं तो लोभ इस क्षण को भी नष्ट कर देगा।
You get one moment at a time. When one slips from your hand, then the next comes. If you have learned the art of coloring a single moment with meditation, blessed you are. Do not then awaken greed, or greed will destroy even this moment.
अब तुम कहते हो: ‘क्षण भर की निर्लिप्तता स्वप्नवत है।’
Now you say, “Momentary detachment is dreamlike.”
यह तुम्हारा लोभ कह रहा है। तुम्हारी मांग पैदा होने लगी।
That is your greed speaking. Your demand has begun to arise.
जब ध्यान की घटना घटनी शुरू होती है, तो पहले तो क्षण में ही घटेगी; क्षण का ही द्वार खुलेगा; क्षण के ही झरोखे से पहले झांकोगे।
When the event of meditation begins, at first it will happen only in a moment; the door of the moment will open; at first you will peep through the little window of the moment.
अब जब क्षण का झरोखा खुले, तो दो बातें संभव हैं। एक तो यह कि तुम धन्यवाद दो परमात्मा को--कि हे प्रभु, मैं इतना भी योग्य न था, तूने क्षण भर को खिड़की खोली, इतना भी बहुत है। मेरी पात्रता इतनी भी न थी। यह तेरे प्रसाद से ही हुआ होगा; यह तेरी अनुकंपा से हुआ होगा, क्योंकि तू रहीम है, रहमान है, इसलिए हुआ होगा। तू करुणावान है, इसलिए हुआ होगा। मेरी योग्यता से तो कुछ भी नहीं हुआ। एक तो यह भाव है। यह भक्त का भाव है।
Now when the window of the moment opens, two possibilities exist. One is that you give thanks to the Divine: “O Lord, I was not even worthy of this much; You opened the window for a moment—this itself is much. My receptivity was not even this. It must have happened by Your grace; it must be Your compassion, because You are Rahim, You are Rahman. You are compassionate; therefore it happened. Nothing happens by my worthiness.” This is one attitude. This is the attitude of the devotee.
भक्त कहता है कि नहीं, नहीं, मैं भरोसा नहीं कर पाता कि तू और ध्यान की झलक मुझे देगा! मैं तो पापी; मैं तो दीन-हीन; मैं तो बुरे से बुरा। भला मुझमें क्या है! मैं तो बुरा खोजने जाता हूं, तो मुझसे बुरा मुझे कोई नहीं मिलता। और भला खोजने जाता हूं, तो सभी मुझसे भले मुझे मिलते हैं। मुझ पर तेरी कृपा! मुझ अंतिम पर तेरी कृपा? जरूर तेरा, तेरा प्रेम, तेरी अनुकंपा है। अकारण तू मुझ पर बरस रहा है।
The devotee says, “No, no, I cannot even trust that You will give me more glimpses of meditation! I am a sinner; I am poor and lowly; the worst of the worst. What good is there in me! When I go looking for what is bad, I find none worse than me; when I look for what is good, I find all better than me. And yet Your grace upon me! Upon this last one? It must be Your love, Your compassion. Without cause You shower upon me.”
यह अगर भाव रहे, तो ध्यान बढ़ेगा। गहरा होगा, क्योंकि इसमें लोभ नहीं है। इसमें विनय है; इसमें निर्वासना है। जितना मिला, उसके लिए धन्यवाद है। उतना ही क्या कम है! उसे स्वप्नवत मत कहो।
If this feeling remains, meditation will grow. It will deepen, because there is no greed in it. There is humility; there is desirelessness. There is gratitude for whatever has been received. Is even that not enough! Do not call it dreamlike.
क्षण भर भी जो ध्यान मिलता है, वह भी स्वप्न नहीं। और सौ वर्ष की भी जो जिंदगी है, वह भी स्वप्न है। ध्यान तो सत्य ही है--क्षण भर मिले, कि शाश्वत मिले। और जिंदगी तो स्वप्न ही है--क्षण भर रहे, कि सदा रहे; इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
Even a moment’s meditation is not a dream. And a hundred years of life are a dream. Meditation is truth—whether it comes for a moment or eternally. And life is a dream—whether it lasts a moment or forever; it makes no difference.
समय की मात्रा से सत्य और असत्य का कोई संबंध नहीं है।
Truth and untruth have nothing to do with the quantity of time.
अनुग्रह को जगाओ; लोभ को विदा करो।
Awaken gratitude; bid farewell to greed.
और दूसरी उपाय की व्यवस्था यह है कि जैसे ही ध्यान आता है, तुम कहते हो: और चाहिए; इतने से क्या होगा!
And the other arrangement, the other device, is this: the moment meditation comes, you say, “I want more; what will this much do!”
एक सज्जन मेरे पास आए। उन्होंने मुझसे कहा... पढ़े-लिखे हैं; एक राजनेता हैं। किसी राज्य में मिनिस्टर हैं। मुझसे कहा कि मुझे नींद नहीं आती। मैं सिर्फ इसलिए आया हूं कि मुझे किसी तरह कोई विधि बता दें, जिससे नींद आ जाए। दवाएं ले-ले कर मैं थक गया। और दवाएं कोई काम नहीं करतीं; एकाध-दो दिन काम करती हैं, फिर उनकी मात्रा बढ़ाओ। फिर अगर ज्यादा दवा ले लेता हूं, तो दिन भर सुस्ती बनी रहती है। तो फिर सुस्ती मिटाने के लिए दवा लेनी पड़ती है! फिर सुस्ती मिटाने की ज्यादा दवा ले लो, तो रात नींद नहीं आती। तो मैं एक चक्कर में पड़ गया हूं, इससे बाहर निकलना नहीं हो पा रहा है। तो अब मैं क्या करूं?
A gentleman came to me—educated, a politician, a minister in some state. He said to me, “I cannot sleep. I have come only so you will give me some method by which sleep will come. I am tired of medicines. They work a day or two, then I have to increase the dose. If I take more, I feel sluggish all day. Then I have to take a drug to remove the sluggishness! If I take more to remove the sluggishness, then I cannot sleep at night. I have fallen into a cycle and cannot get out. What shall I do?”
उन्होंने कहा कि मुझे न परमात्मा में कोई उत्सुकता है, न मैं ध्यान की कोई खोज कर रहा हूं। मुझे सिर्फ नींद आ जाए, बस, इतना आप कर दें।
He said, “I have no curiosity about God, nor am I seeking meditation. I only want to sleep, that’s all—please do just that much.”
मैंने उनसे कहा कि आप निश्चित हैं कि और तो मांग नहीं करेंगे? सिर्फ नींद आ जाए। उन्होंने कहा कि बिलकुल लिख कर दे सकता हूं। उन्हें पता भी नहीं था कि कमरे में टेप-रिकॉर्डर पड़ा था और वह सब रिकॉर्ड होता रहा। उन्होंने कसम खाकर कहा कि मुझे नींद से अतिरिक्त और कुछ भी नहीं चाहिए।
I asked him, “Are you sure you won’t ask for anything else? Only sleep?” He said, “Absolutely—I can even give it to you in writing.” He did not even know that there was a tape recorder in the room and everything was being recorded. He swore that he needed nothing beyond sleep.
उन्हें मैंने ध्यान के कुछ प्रयोग करने को कहे। कहा कि आप एक महीने भर बाद आकर कहें।
I gave him a few meditative experiments and told him, “Come after a month and tell me.”
महीने भर बाद वे आए। मैंने पूछा: कैसे हैं? वे उदास थे; कहा कि ठीक है; नींद तो आने लगी; और कुछ भी नहीं हुआ! मैंने कहा: आपको याद है, महीने भर पहले आप क्या कह गए थे? बोले: क्या कह गया था?
He came after a month. I asked, “How are you?” He was gloomy. “All right; I have begun to sleep; nothing else has happened!” I said, “Do you remember what you said a month ago?” He said, “What did I say?”
मैंने टेप बुलवाया। सुना; उनको भरोसा न आया एकदम से कि उन्होंने यह कहा था। फिर याद आया कि कहा तो मैंने ही था। मैं क्षमा चाहता हूं, मगर नींद से ही क्या होगा?
I had the tape brought. He listened; at first he could not believe he had said it. Then he remembered: “Yes, I did say that. I apologize—but what will only sleep do?”
तुम देखते: आदमी का मन कैसा है! जो मिल जाए, वही व्यर्थ हो जाता है। न मिले तो सार्थक, मिल जाए तो व्यर्थ हो जाता है, मिलते ही व्यर्थ हो जाता है--मन की यह तरकीब है। मन हमेशा अभाव जिसका है, उसकी मांग करता रहता है।
Look how the mind is! What is not obtained appears meaningful; the moment it is obtained, it becomes meaningless—instantly meaningless. This is the mind’s trick. The mind always asks for what is absent.
अभी तुम्हें क्षण भर को ध्यान उतरना शुरू हुआ है; तुम धन्यभागी हो। कितने लोग हैं इस पृथ्वी पर जिनको क्षण भर भी मिलता है? ध्यान मिलता कहां है! सम्राटों को नहीं मिलता; समृद्धों को नहीं मिलता; तुम्हारे तथाकथित त्यागी, साधु-मुनियों को नहीं मिलता। मुझे न मालूम कितने साधु और महात्माओं ने कहा है कि ध्यान नहीं लगता!
Now meditation has begun to descend in you for a moment—you are blessed. How many on this earth even get a moment? Where is meditation to be found! Emperors don’t get it; the wealthy don’t get it; your so-called renunciates, sadhus and monks don’t get it. Countless sadhus and mahatmas have told me that meditation does not happen!
सब त्याग दिया है; उपवास करते हैं; सब तरह से शरीर को कष्ट देते हैं, तपश्चर्या करते हैं--और ध्यान नहीं लगता। और तुम्हें क्षण भर को लग गया! तुम कहते हो: स्वप्नवत है। धन्यवाद दो; अहोभाव में जीओ। क्षण बढ़ेगा; अपने आप बढ़ता जाएगा।
They have renounced all; they fast; they torment the body in every way, perform austerities—and meditation does not happen. And you have it for a moment! And you say, “It is dreamlike.” Give thanks; live in awe. The moment will lengthen; it will grow by itself.
लेकिन अगर तुमने कहा: और चाहिए, इतने से क्या होगा! इसमें क्या रखा है; क्षण भर को मिला तो क्या रखा है?...
But if you say, “I want more—what will this much do! What is there in this? If it comes only for a moment—what is the use?”...
और मैं तुम्हारी तकलीफ समझता हूं कि जब क्षण भर को मिलता है, तो स्वभावतः और पाने की आकांक्षा पैदा होती है। मैं यह नहीं कह रहा कि अस्वाभाविक है। मगर खतरनाक है यह भाव; स्वाभाविक है और खतरनाक है। बिलकुल स्वाभाविक है। जिसको स्वाद लगता है, वही तो मांगेगा।
I understand your difficulty: when it comes for a moment, naturally the desire to get more arises. I am not saying it is unnatural. But it is dangerous—natural, yet dangerous. Perfectly natural. One who has tasted will ask.
तुम प्यासे थे; पानी कभी मिला नहीं था। तो प्यास का ही पता था। फिर एक बूंद तुम्हारे कंठ में पड़ी। जरा सी तृप्ति उतरी। क्षण भर को तृप्ति लहरा गई कंठ में। अब स्वभावतः तुम कहोगे कि एक बूंद से क्या होगा? इतने से क्या होगा? कम से कम कंठ भर तो मिले! प्यास बुझे, ऐसा तो मिले। यह तो प्यास और जग गई!
You were thirsty; water had never been found. You knew only thirst. Then one drop touched your throat. A little satiation descended. For a moment, satisfaction rippled in the throat. Now naturally you say, “What will one drop do? What will this much do? At least let the throat be full! Let thirst be quenched.” This much only stirs the thirst more!
यह मैं समझता हूं। यह स्वाभाविक है।
I understand. It is natural.
कभी-कभी तुमने देखा होगा: रात रास्ते से गुजरते हो अंधेरे में। अंधेरा है, लेकिन फिर भी तुम्हें दिखाई पड़ता है; कुछ-कुछ दिखाई पड़ता है। थोड़ी देर अंधेरे में रहते हो, तो अंधेरे में भी दिखाई पड़ता है। फिर एक तेज कार पास से गुजर गई। उसके प्रकाश की दमदमाती रोशनी तुम्हारी आंखों पर पड़ी और कार गुजर गई। उसके बाद अचानक तुम लड़खड़ा जाते हो। अब कुछ नहीं दिखाई पड़ता। वह जो रोशनी आंख में पड़ गई क्षण भर को, उसकी वजह से अब अंधेरा और भी अंधेरा मालूम होता है।
Sometimes you have seen it: at night you are walking along a road in darkness. It is dark, yet you still see something; after a while, your eyes begin to see even in the dark. Then a car with bright headlights passes. Its pulsing light strikes your eyes—and the car goes on. After that, you stumble. Now you can see nothing. Because that flash of light fell on your eyes for a moment, the darkness now looks even darker.
तो मैं जानता हूं कि क्षण भर को जब ध्यान उतरता है, तो यह बिलकुल स्वाभाविक है, क्योंकि फिर संसार बिलकुल ही व्यर्थ मालूम होता है। अभी तक कंकड़-पत्थर बीनते रहे, फिर एक छोटा सा हीरा हाथ लग गया। मगर हीरा न हाथ लगा कि मुश्किल आई, मुसीबत आई; अब कंकड़-पत्थर बीनने में कुछ रस न रहेगा। अब तो यह होगा कि हीरे ही हीरे मिलें। यह स्वाभाविक है।
So I know: when meditation descends for a moment, it is entirely natural that the world then seems utterly futile. You had been gathering pebbles and stones all along; then a small diamond fell into your hand. But the moment the diamond is in your hand, trouble begins: there will be no taste left in gathering pebbles and stones. Now you will want only diamonds. This is natural.
फिर वही रात है, वीराने-ए-दिल है, मैं हूं
तुम न मिल कर जो बिछुड़तीं तो बहुत आसां था
जीस्त के अजनबी रस्तों से गुजरना मेरा
तुमने बदला जो न होता मेरा मैयारे-नजर
कोई मुश्किल न था, दुनिया में बहलना मेरा
अपनी तन्हाई का दर्द आज कहां से लाऊं
किससे फरियाद करूं? किससे मुदावा चाहूं
भूल तक भी न सकूं, जिसको भुलाना चाहूं
ऐ मेरी वहशते दिल! तू ही बता क्या चाहूं
रंगे-रुखसार, गुलो लाला में कब तक ढूंढूं
लब समझ कर तेरे, शोलों को कहां तक चूमूं
मरमरी जिस्म के एहसास में खोया खोया
चांदनी रात में बेवजह कहां तक घूमूं
तेरे अनफास की खुश्बू से मुअत्तर है जो दिल
महकते-लाला-ओ-गुल से वो कहां बहलेगा
जिसने कल तक तेरे खिलते हुए लब देखे थे
आज कलियों के चटकने से कहां बहलेगा
एक कौंधा-सा जो लपका था मेरी आंखों में
फिर अंधेरे के सिवा कुछ नजर न आया मुझे
एक सितारा-सा जो टूटा था मेरी रातों में
मौजिजा फिर कोई आंखों ने दिखाया न मुझे
फिर वही रात है, वीरानी-ए-दिल है, मैं हूं।
Then once again it is the same night, the same desolation of the heart, and I am alone: If you had not met me and then left, it would have been much easier— To pass along life’s unfamiliar roads. Had you not changed the measure of my gaze, It would not have been hard to be amused by the world. Where shall I bring today the pain of my loneliness from? To whom shall I plead? From whom shall I ask a remedy? Even in forgetfulness I cannot forget the one I wish to forget. O my heart’s wildness, tell me what I should seek. How long shall I search in the colors of cheeks, in tulips and roses? How long shall I, taking flames for your lips, keep kissing fire? Lost in the feel of a marble body, How long shall I wander aimlessly in moonlit nights? A heart perfumed by the fragrance of your breath— How will it be soothed by tulips and roses? One who until yesterday saw your blossoming lips— How will mere buds bursting console him today? A flash that leapt once in my eyes— After that I saw nothing but darkness. A star that once fell in my nights— No miracle did my eyes ever show me again. Once again it is the same night, the desolation of the heart, and I am alone.
प्रेम का क्षण अनुभव में आ जाए, तो कठिनाई हो जाती है। तो फिर क्या कहना, प्रार्थना का क्षण जब अनुभव में आता है, कितनी कठिनाई न हो जाएगी!
When a moment of love enters your experience, it becomes difficult. Then what to say of a moment of prayer—how much more difficult it will become!
जिसने प्रेम नहीं जाना, उसके जीवन में एक तरह की सुविधा होती है। जिसने प्रेम जाना ही नहीं, उसके जीवन में ज्यादा अड़चन नहीं होती। इसीलिए तो लोगों ने सदियों से--समझदारों ने, तथाकथित समझदारों ने--आदमी के जीवन से प्रेम हटा दिया और विवाह का आयोजन किया। प्रेम का जान लेना खतरनाक हो जाता है। विवाह मद्धिम-मद्धिम बात है; कोई लपट नहीं। विवाह व्यवस्था है, कोई बिजली की कौंध नहीं। विवाह में सुविधा है।
One who has not known love has a certain convenience in life. He faces fewer obstacles. That is why, for centuries, the “prudent,” the so‑called wise, removed love from human life and arranged marriage. To know love becomes dangerous. Marriage is a mild affair, no blaze. Marriage is an arrangement, not a lightning flash. There is convenience in marriage.
पश्चिम ने अभी खतरा मोल ले लिया है--प्रेम-विवाह। प्रेम-विवाह खतरनाक बात है। खतरनाक इसलिए कि प्रेम में इतनी ऊंचाइयां दिखाई पड़ जाती हैं कि फिर उनसे नीचे उतरने का मन नहीं होता। और आदमी ज्यादा देर ऊंचाइयों पर रह नहीं सकता। आदमी का मन इतना अस्थिर है कि वह जो दो-चार दिन की प्रेम में देखी ऊंचाई, फिर वह चाहता है कि ऐसी ऊंचाई रोज रहे। फिर वह मांग करता है कि ऐसी ऊंचाई सदा मिले। उसने जो सौंदर्य की थोड़ी सी झलक देख ली, वह जो हनीमून देख लिया, वह जो सुहागरात थी, उसमें जो उसने मौज देख ली, अब वह मांगता है--रोज वैसी सुहागरात हो। हर रात सुहागरात नहीं हो सकती। फिर मन बड़ा बेचैन हो जाता है।
The West has taken the risk—love marriage. Love marriage is dangerous. Dangerous because in love such heights are seen that one no longer wishes to descend. And a person cannot remain on those heights for long. The mind is so restless that, having seen two or four days of love’s height, it wants the same height every day. It demands that such a height be always available. Having seen a little glimpse of beauty—the honeymoon, the first bridal night, the ecstasy—now it demands that every night be a bridal night. Not every night can be. Then the mind becomes very restless.
अगर प्रेम आएगा, तो विवाह जाएगा; इसलिए पश्चिम से विवाह जा रहा है। पश्चिम में विवाह बच नहीं सकता। एक तिहाई अनुपात में लोग तलाक कर रहे हैं। विवाह विदा हो रहा है। जो तलाक नहीं कर रहे हैं, उन्होंने भी पीछे के रास्ते खोज लिए हैं। लेकिन विवाह समाप्त है। विवाह का कोई भविष्य नहीं है।
If love comes, marriage goes—therefore marriage is disappearing in the West. One third divorce. Marriage is taking leave. Those who do not divorce have found backdoor arrangements. But marriage is finished. No future.
प्रेम आया कि विवाह गया। क्या खतरा प्रेम ले आता है? प्रेम तुम्हें एक झलक दिखा देता है आसमान की, फिर जमीन पर चलना मुश्किल हो जाता है। फिर तुम मांग करने लगते हो। और तुम्हारा मन कहता है: और चाहिए, और बड़ा आसमान, और बड़ी ऊंचाई, और गहरा अनुभव। फिर वह नहीं मिलता। जब नहीं मिलता, तो खोजो कहीं और--किसी और स्त्री में; किसी और पुरुष में।
When love arrives, marriage goes. What danger does love bring? Love gives you a glimpse of the sky; then walking on the earth becomes difficult. Then you begin to demand: more sky, greater height, deeper experience. When it is not found, you seek elsewhere—in another woman, another man.
यह गीत खयाल में रखना:
फिर वही रात है, वीरानी-ए-दिल है, मैं हूं
तुम न मिल कर जो बिछुड़तीं तो बहुत आसां था
बड़ा आसान था।...
तुम न मिल कर जो बिछुड़तीं तो बहुत आसां था
जीस्त के अजनबी रस्तों से गुजरना मेरा
Keep this song in mind: Once again it is the same night, the desolation of the heart, and I am alone. If you had not met me and then left, it would have been much easier To pass along life’s unfamiliar roads.
जिंदगी के ये अजनबी रास्ते गुजार देता। न जानता सुख को, न दुख की पहचान होती। न जानता प्रेम को, न प्रेम की कमी खलती। न देखे होते फूल, न कांटों की मौजूदगी खलती।
जीस्त के अजनबी रस्तों से गुजरना मेरा
तुम न मिल कर जो बिछुड़तीं तो बहुत आसां था
It would have been easy... If you had not met me and then left, it would have been much easier To pass along life’s unfamiliar roads.
तुमने बदला जो न होता मेरा मैयारे-नजर
लेकिन तुमने मेरी दृष्टि बदल दी; मेरा मैयारे-नजर बदल दिया।
तुमने बदला जो न होता मेरा मैयारे-नजर
कोई मुश्किल न था, दुनिया में बहलना मेरा
बहला लेता--धन में, पद में, प्रतिष्ठा में। लेकिन यह प्रेम मुश्किल कर गया। अब ऐसा होता है कि वही पुराना एकाकीपन लौट आए, तो अच्छा।
You changed the measure of my gaze— Had you not, there would have been no difficulty In letting the world amuse me. I would have amused myself—with wealth, position, prestige. But love has made it difficult. Now I feel: if only that old loneliness would return, it would be good.
अपनी तन्हाई का दर्द आज कहां से लाऊं
वही अच्छा था; वह दुख अच्छा था, जब सुख से कोई पहचान न हुई थी। वह संसार अच्छा था, जब संन्यास की कोई झलक न मिली थी। कम से कम बसे तो थे। फिर तो उखड़े-उखड़े हो गए। फिर तो यहां कुछ सार न रहा और जहां सार है, वहां की शर्त यह है कि मांग मत करना, अनुग्रह के भाव से चलना।
Where shall I bring today the pain of my solitude? That was good; that sorrow was good—when there was no recognition of joy. The world was good when there was no glimpse of sannyas. At least we were settled. Then we became uprooted. Here there is nothing of substance, and where there is substance, the condition is this: do not demand—walk with gratitude.
किससे फरियाद करूं? किससे मुदावा चाहूं?
अब किससे शिकायत करूं, किससे प्रार्थना करूं? और कौन मेरा उपचार करे? ‘किससे मुदावा चाहूं?’
To whom shall I plead? From whom shall I seek a remedy? Now whom shall I complain to? To whom shall I pray? Who will treat me? From whom shall I ask a cure?
भूल तक भी न सकूं, जिसको भुलाना चाहूं
एक बार हो जाए, तो फिर भुलाना भी संभव नहीं है।
Even in forgetfulness I cannot forget the one I wish to forget. Once it has happened, even forgetting is no longer possible.
तुम्हारी अड़चन मैं समझता हूं। वह जो क्षण भर को ध्यान उतरा है, अब तुम भुला न सकोगे। अब तुम्हारी जिंदगी में वही तो सबसे मूल्यवान है। वही शिखर एक प्रकाश स्तंभ की भांति अब तुम्हें आलोकित रखेगा। अब उसकी स्मृति जा न सकेगी।
I understand your difficulty. That momentary descent of meditation—you will not be able to forget it now. Now that alone is most valuable in your life. That peak, like a lighthouse, will illumine you. Its memory will not go.
भूल तक भी न सकूं, जिसको भुलाना चाहूं
ऐ मेरी बहशते दिल तू ही बता क्या चाहूं
रंगे-रुखसार, गुलो लाला में कब तक ढूंढूं
और अब जिसने प्रेम की झलक देख ली, अब फूल फीके मालूम पड़ते हैं। जिसने प्यारे की झलक देख ली, अब गुलाब और कमल भी मुकाबला करते नहीं मालूम पड़ते; अब चांद-तारे भी रोशन नहीं मालूम होते।
Even in forgetfulness I cannot forget the one I wish to forget. O my heart’s wildness, tell me what I should seek. The color of cheeks, tulips and roses—how long shall I search there? Having seen the Beloved, even flowers seem pale. Having glimpsed the Beloved, roses and lotuses no longer compare; moon and stars no longer seem luminous.
रंगे-रुखसार,...
तेरा चेहरा क्या देख लिया।...
...गुलो लाला में कब तक ढूंढूं।
अब फूलों में ढूंढने जाता हूं, मगर मिलता नहीं।
The color of cheeks... Having once seen your face... How long shall I search in tulips and roses?
लब समझ कर तेरे, शोलों को कहां तक चूमूं
और जब तेरे ओंठ जान लिए, तो अब अंगारों पर ओंठ रखते हुए जी घबड़ाता है।
Taking flames as your lips—how long shall I kiss fire? Having known your lips, how can I now place my lips on embers?
मरमरी जिस्म के एहसास में खोया-खोया
और तेरी संगमरमर जैसी बनी देह को देख लिया, तेरी देह को जाना।
Lost in the feel of a marble body... Having seen your body, marble-smooth, having known your body—
मरमरी जिस्म के एहसास में खोया-खोया
चांदनी रातों में बेवजह कहां तक घूमूं
अब बहुत घूमता हूं चांदनी रातों में, लेकिन अब चांदनी भी मन को भर नहीं पाती।
Lost in the feel of a marble body, How long shall I wander without cause in moonlit nights? I wander much in the moonlight now, but even moonlight no longer fills the heart.
तेरे अनफास की खुशबू से मुअत्तर है जो दिल
तेरे श्वास की खुशबू भर गई।
A heart perfumed by the fragrance of your breath— Your breath’s fragrance has filled it.
तेरे अनफास की खुशबू से मुअत्तर है जो दिल
महकते-लाला-ओ-गुल से वो कहां बहलेगा
माना कि फूल खिले हैं--बहुत फूल खिले हैं, मगर इनसे अब बहलने वाला नहीं।
A heart perfumed by the fragrance of your breath— How will tulips and roses amuse it now? Granted that flowers bloom—many flowers—but they can no longer console.
जिसने कल तक तेरे खिलते हुए लब देखे थे
जिसने तेरे ओंठों के फूल देखे।...
One who until yesterday saw your blossoming lips— Who saw the flowers of your lips—
आज कलियों के चटकने से कहां बहलेगा
एक कौंधा-सा जो लपका था मेरी आंखों में
एक बिजली कौंध गई प्रेम की।
How will the bursting of buds console him today? A flash that once leapt in my eyes— A lightning of love.
एक कौंधा-सा जो लपका था मेरी आंखों में
फिर अंधेरे के सिवा कुछ नजर आया न मुझे
इक सितारा-सा जो टूटा था मेरी रातों में
मौजिजा फिर कोई आंखों ने दिखाया न मुझे
वह एक सितारा जो टूटा था प्रेम का, फिर उसके बाद आंखों ने कोई चमत्कार नहीं देखा और न कोई चमत्कार दिखाया। अब बस, उसी एक याद पर सब अटका रह गया है।
A flash that once leapt in my eyes— After that I saw nothing but darkness. A star that once fell in my nights— After that, no miracle did my eyes behold, nor did they show me any. Everything remained stuck on that one memory.
फिर वही रात है, वीराने-ए-दिल है, मैं हूं
और वीरानी पहले से भी ज्यादा होगी; और रात पहले से भी ज्यादा अंधेरी होगी।
Once again it is the same night, the desolation of the heart, and I am alone— And the desolation will be greater than before; the night darker than before.
इसलिए मैं तुमसे कहना चाहता हूं... तुम्हारा प्रश्न महत्वपूर्ण है, सभी के काम का है। जिसने एक बार ध्यान का क्षण जान लिया, क्षण भर को भी, उसकी अड़चन मेरी समझ में है।
Therefore I want to say to you—your question is important; it concerns everyone. One who has known even a moment of meditation, even momentarily, I understand his difficulty.
इसलिए मैं यह नहीं कहता कि कुछ अप्राकृतिक तुम्हारी मांग है। स्वाभाविक तुम्हारी मांग है। लेकिन याद रखो: वही मांग बाधा बन जाएगी। तुम्हें प्राकृतिक मांग से ऊपर उठना होगा।
So I am not saying your demand is unnatural. It is natural. But remember: that very demand will become the obstacle. You must rise above natural demand.
ध्यान प्रकृति के ऊपर उठने का ही नाम है। प्राकृतिक मन कहेगा: और मिले, और मिले। ‘और मिले, और मिले’ ऐसा चाहा, तो जो मिला, वह भी खो जाएगा। याद रह जाएगी; धुंधली सी याद रह जाएगी; प्राणों में चुभा एक कांटा सा रह जाएगा; मगर ध्यान खो जाएगा। क्योंकि ध्यान और लोभ का मिलन नहीं होता। वासना और ध्यान का मिलन नहीं होता।
Meditation is the very name of rising above nature. The natural mind will say: more, more. If you want “more, more,” even what has come will be lost. A faint memory will remain—a thorn stuck in your being—but meditation will be gone. For meditation and greed do not meet. Desire and meditation do not meet.
मांगो ही मत। मिला है, इसके लिए धन्यवाद दो। जो मिला है, इसके लिए अनुग्रह करो, नाचो, उत्सव मनाओ। इसलिए मेरी प्रत्येक ध्यान की विधि का अंतिम चरण धन्यवाद है, अनुग्रह का भाव है, अहोभाव है।
Do not ask. Give thanks for what has come. Be grateful for what has been given; dance, celebrate. That is why the final step of each of my methods of meditation is gratitude, the feeling of grace, a sense of “ah!”
उत्सव मनाओ; समारोह करो; नाच कर धन्यवाद दो।
जितना मिला, उतना भी तुम्हारी पात्रता से ज्यादा है; उसमें भी प्रसाद है।
Celebrate; make it a festival; dance in thankfulness. What has come is already more than your worthiness; there is grace in it.
और तुम चकित होओगे--रोज-रोज तुम्हारा प्रसाद बढ़ता जाएगा। जैसे-जैसे तुम्हारा अनुग्रह का भाव बढ़ेगा, वैसे-वैसे तुम पर प्रसाद की वर्षा बढ़ती चली जाएगी।
And you will be amazed—day by day your prasad will increase. As your sense of gratitude deepens, so will the showers of grace upon you.
परमात्मा मांगे से नहीं मिलता; धन्यवाद देने से मिलता है।
चाह का नाम जब आता है, बिगड़ जाते हो।
वह तरीका तो बता दो तुम्हें चाहें क्योंकर।
The Divine is not found by asking; He comes by thanksgiving. The very name of desire—at its arrival—you go astray. And you ask me to show you a way by which you may desire!
‘चाह का नाम आता है, बिगड़ जाते हो।’ परमात्मा को चाह में मत बांधो। क्योंकि जिसको तुमने चाह में बांधा, वहीं से दुख पाओगे। चाह दुख लाती है।
“Whenever desire arises, you go wrong.” Do not bind the Divine in desire. Whatever you bind in desire will bring you sorrow. Desire brings suffering.
परमात्मा को चाह में मत बांधो; परमात्मा को अनुग्रह में मुक्त करो। चाह के बंधन न फैलाओ। अनुग्रह की आजादी। यही कहो कि इतना दिया, यही बहुत। और ज्यादा क्या मांग सकता हूं! और ज्यादा क्या चाह सकता हूं! और तुम कल चकित होकर पाओगे: और ज्यादा मिला है। तब भी ध्यान रखना।
Do not bind the Divine in desire; free the Divine in gratitude. Do not spread the nets of wanting. Give the freedom of thankfulness. Say only this: “You have given so much—this is plenty. What more can I ask! What more can I desire!” And you will be astonished tomorrow: more has come. Then too, be mindful.
धीरे-धीरे तुम्हें यह राज समझ में आ जाएगा कि कुछ बातें हैं, जो मांगे से नहीं मिलतीं। कुछ बातें हैं, जो मांगे से खो जाती हैं। जिस दिन यह समझ लोगे, उस दिन तुम्हारे हाथ में कुंजी है। उस कुंजी से परमात्मा का अंतिम द्वार भी खुल जाता है।
Gradually you will understand the secret: some things do not come by asking. Some things are lost by asking. The day you understand this, the key is in your hand. With that key the final door of the Divine also opens.
आज इतना ही।
That is all for today.
