Skip to content
Osho

Nahin Sanjh Nahin Bhor #10

20 September 1977 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
पहला प्रश्न: ओशो, अभिनय में प्रमाणिकता कैसे बचेगी, जिसकी चर्चा आप हमेशा करते हैं? हम झूठे बेईमान लोग तो वैसे ही अभिनय में कुशल हैं, और यदि संत अभिनय करेंगे, तो क्या उससे भी झूठ नहीं प्रवेश करेगा? चाहे कर्ता रहें, या अकर्ता, अभिनय में झूठ तो समाहित हो ही गया। इस उलझन को सुलझाने की कृपा करें।
First question: Osho, how will authenticity be preserved in acting, which you always speak about? We false and dishonest people are already skilled at acting; and if saints, too, begin to act, won’t falsehood enter through that as well? Whether one is a doer or a non-doer, acting seems to have falsehood built into it. Kindly untangle this confusion.

मेरी बात तुम्हारी समझ में नहीं आई। अभिनय का अर्थ इतना ही है कि करने वाला परमात्मा है; मैं करने वाला नहीं। यही तो सच है। इसमें झूठ कैसे समाहित हो जाएगा? करने वाला परमात्मा है।

जब तक हम समझते हैं कि मैं करने वाला हूं, तब तक हम झूठ हैं। जैसे ही उसे करने वाला जाना, वैसे ही झूठ गया।

तो अभिनय में और प्रमाणिकता में विरोध नहीं है। अभिनय ही प्रमाणिक हो सकता है।

और अभिनय का अर्थ तुमने अपना लगा लिया कि भीतर कुछ--बाहर कुछ।

अभिनय का इतना ही अर्थ है कि कृत्य मेरा नहीं है। जैसे बांसुरी समझे कि जो गीत मुझसे बह रहा है, वह मुझसे आ रहा है, यह झूठ होगा। और बांसुरी समझे कि जो गीत मुझसे आ रहा है, वह केवल मुझसे ‘आ रहा’ है; गाने वाला कोई और है; ओंठ किसी और के हैं; वाणी किसी और की है; स्वर किसी और के हैं। मैं केवल उपकरण मात्र हूं। तो बासुंरी कर्ता से हट गई, अभिनेता हो गई। यहां बाहर कुछ, भीतर कुछ--ऐसा भेद नहीं है।

तो अभिनय का अर्थ झूठ नहीं है। अभिनय इस जगत की सबसे बड़ी वास्तविकता है, सबसे बड़ी प्रमाणिकता है।

You did not understand what I said. Acting means only this: the doer is the Divine; I am not the doer. That is the truth. How can falsehood enter into that? The doer is God. As long as we think “I am the doer,” we are the lie. The moment He is known as the doer, the lie is gone. So there is no opposition between acting and authenticity. Only acting can be authentic. And you have imposed your own meaning on acting—that inside is one thing and outside another. Acting simply means: the deed is not mine. If a flute were to think that the song flowing through it is coming from it, that would be false. And if the flute understands that the song coming through me is only coming through me; the one who sings is someone else; the lips are someone else’s; the voice is someone else’s; the notes are someone else’s. I am merely an instrument. Then the flute steps aside from being the doer and becomes an actor. Here there is no division of one thing outside and another inside. So acting does not mean a lie. Acting is the greatest reality of this world, the highest authenticity.

और तुमने पूछा है कि ‘कर्ता रहें या अकर्ता, अभिनय में झूठ तो समाहित हो ही गया?’
And you have asked: “Whether as a doer or a non-doer, isn’t a lie already inherent in acting?”

नहीं। कर्ता रहो, तो अभिनेता नहीं हो। कर्ता रहे, यह भाव रहा कि मैं करने वाला हूं, तो फिर कहां अभिनय? फिर तो झूठ समा गया। झूठ यानी अहंकार।

इस जगत में अहंकार से बड़ा कोई और झूठ नहीं है। मैं हूं--यही झूठ है। परमात्मा है--यही सत्य है। मेरा होना परमात्मा के होने से अलग है--यही झूठ है। मेरा होना उसमें समाहित है--मैं उसके ही सागर की तरंग हूं, तरंग से ज्यादा नहीं--यही प्रमाणिक है; यही सत्य है।

तो जैसे ही कर्ता बने, वैसे ही झूठ आ जाता है। अकर्ता बने कि झूठ गया। झूठ का संबंध कुछ झूठ बोलने से नहीं है। झूठ का संबंध इसी भाव से है कि मैं हूं, फिर सारे झूठ इसी से पैदा होते हैं। यह एक झूठ अहंकार का हजार-हजार झूठों के जन्म का कारण हो जाता है। इस अहंकार के वृक्ष पर ही फिर झूठ के पत्ते लगते हैं, फल लगते हैं, फूल लगते हैं।

इस अहंकार को जड़ से काट देने का नाम ही अकर्ता-भाव है। अकर्ता-भाव कहो या अभिनय कहो--एक ही बात है। लेकिन इस प्रश्न ने बहुत लोगों के मन में सवाल उठाए होंगे।

दूसरा सवाल भी इसी से संबंधित है:

No. If you remain a doer, you are not an actor. If the feeling remains that “I am the one who is doing,” then where is acting? Then falsehood has entered. Falsehood means ego. In this world there is no lie greater than ego. “I am”—this is the lie. “God is”—this is the truth. That my being is separate from God’s being—this is the lie. My being is contained in That—I am a wave of His ocean, nothing more than a wave—this alone is authentic; this is the truth. So the moment you become a doer, the lie enters. Become a non-doer and the lie is gone. Falsehood has nothing to do with merely telling lies. The lie is this very feeling “I am”; from it all other lies are born. This single lie of ego becomes the cause of thousands upon thousands of lies. On this tree of ego the leaves of lies grow, the fruits grow, the flowers grow. To cut this ego from the root is what is called the state of non-doership. Call it non-doership, or call it acting—it's the same thing. But this question must have raised questions in the minds of many. The second question is also related to this:

ओशो, कल आपने संदेश दिया: अभिनय सीखा; पर कुशल और प्रसिद्ध अभिनेता अभिनय की कला जानते हुए भी चिंतित, दुखी और परेशान हैं। उनका अभिनय उन्हें दुख से मुक्त क्यों नहीं करता? कृपा करके समझाइए।
Osho, yesterday you gave the message: “Learn acting.” But skilled and famous actors, even though they know the art of acting, are anxious, unhappy, and troubled. Why does their acting not free them from sorrow? Please explain.

अभिनय की कला जानना और अकर्ता हो जाने में बड़ा फर्क है। अभिनय की कला जानना एक बात है, और जीवन को अभिनय बना देना बिलकुल दूसरी बात है।

There is a great difference between knowing the art of acting and becoming a non-doer. Knowing the art of acting is one thing; turning life itself into acting is quite another.

अभिनेता अभिनय की कला जानता है, जब मंच पर होता है। जैसे ही मंच से नीचे उतरा कि सारी कला भूल जाता है। घर आया कि कर्ता हो जाता है।

An actor knows the art of acting when he is on the stage. The moment he steps down, he forgets the whole art. He comes home and becomes a doer again.

वह जो राम बना है, मंच पर, सीता खो जाएगी, तो अभिनय करेगा; आंसू झूठे होंगें; वृक्षों से पूछेगा; सब असत्य होगा। रोएगा, पुकारेगा, चिल्लाएगा, खोजने निकलेगा--वह सब झूठ होगा। लेकिन घर आकर पाए कि उसकी पत्नी भाग गई। तब भूल जाएगा कि अब फिर अभिनय करे। तब रोने लगेगा। तब, असली आंसू बहेंगे। मंच पर अभिनय था, घर आते ही कर्ता का भाव हो गया!

On stage, when he plays Rama and Sita is lost, he will act; the tears will be false; he will ask the trees; all will be unreal. He will weep, call out, shout, set out to search—everything will be false. But if, on coming home, he finds his wife has run away, he forgets to “act” again. Then he really begins to cry; real tears will flow. On the stage there was acting; the moment he comes home, the sense of doership returns.

मंच का अभिनय काम में नहीं आएगा। जीवन पूरा का पूरा मंच बन जाए।

Stage-acting will not help. Let life in its entirety become a stage.

और अक्सर ऐसा हो जाता है: दूसरे को सलाह देनी हो, तो तुम बड़े समझदार हो जाते हो। वह समझदारी किसी काम की नहीं है। उस समझदारी का दो कौड़ी भी मूल्य नहीं है। समझदारी तो तब काम की है, जब मुसीबत खुद पर हो और समझदारी काम आए।

And this is what often happens: when advising another, you become very wise. That wisdom is of no use; it is not worth even two pennies. Wisdom is useful only when the trouble is upon yourself and the wisdom still functions.

दूसरे को समझाने के लिए तो सभी बुद्धिमान हैं, और इन बुद्धिमानों को, इनकी जीवन की समस्या को सुलझाते हुए न पाओगे। वहां इनकी उलझन इतनी की इतनी है, जैसे और की है।

Everyone is intelligent when it comes to explaining things to others, and yet you won’t find these “wise” people resolving the problems of their own lives. There their entanglement is as great as anyone else’s.

दूसरे को सलाह देनी तो बहुत आसान है, क्योंकि तुम्हारा कुछ लगता ही नहीं। ‘हल्दी लगै न फिटकरी, रंग चोखा हो जाए।’ तुम्हारा कुछ खर्च होता ही नहीं। तुम्हें कुछ करना ही नहीं पड़ता। लेकिन जब अपने जीवन में उतारने चलोगे, तो मुश्किल होगी। हजार कठिनाइयां होंगी। क्योंकि हजार-हजार पुरानी आदतें तोड़नी होंगी, संस्कार मिटाने होंगे, रूपांतरण करना होगा। एक क्रांति से गुजरना होगा। वह क्रांति महंगी है--सस्ती नहीं।

It is very easy to advise others, because nothing of yours is at stake. “No turmeric, no alum, yet the color comes out rich.” You spend nothing; you have nothing to do. But when you try to bring it into your own life, it is difficult. A thousand difficulties arise—because thousands of old habits must be broken, conditionings erased, transformation must happen. One has to pass through a revolution. That revolution is costly—not cheap.

धर्म महंगा है; सस्ता नहीं। प्राणों से मूल्य चुकाना होता है।

Religion is costly; it is not cheap. One must pay with one’s very life.

तो मंच पर अभिनय करना एक बात है। सारा जीवन--सोते-जागते--अभिनय से भर जाए, तो बिलकुल दूसरी बात है। यह तो तभी होगा, जब तुम ध्यान में पगो, यह तो तभी होगा, जब तुम परमात्मा के चरणों में अपने को पूरा छोड़ो। आधीन हो जाओ--जैसा चरणदास ने कहा: ‘मुक्तिमूल आधीनता।’

So acting on the stage is one thing; for your whole life—waking and sleeping—to be suffused with acting is quite another. That will happen only when you are steeped in meditation; only when you surrender yourself completely at the feet of the divine. Become subordinate—as Charandas has said: “Muktimool adheenata” (the root of liberation is surrender).

वह मुक्त हो जाएगा, जिसने अपने को बिलकुल आधीन कर दिया; जिसने कहा: अब जो तेरी मर्जी--कर; मैं तेरे हाथ में खिलौना हूं। मेरी अपनी अलग से कोई मर्जी नहीं। क्योंकि मैं ही नहीं, तो मेरी मर्जी कैसी? मैं हूं, तो फिर मेरी मर्जी पैदा होती है--छाया की तरह। मैं ही नहीं हूं, तो छाया नहीं बनती। अब तू जो कराए। अब तू ही है। कृत्य भी तेरा, अकृत्य भी तेरा। इसे समझो। प्रश्न ठीक है।

He who has made himself utterly subordinate will be free; who has said, “Now let Your will be done; I am a toy in Your hands. I have no will of my own. For if I am not, how can there be my will? If I am, then my will arises like a shadow. If I am not, no shadow forms. Now, whatever You make happen, let it be. Now only You are. The doing is Yours, the non-doing is Yours.” Understand this. The question is right.

मेरे पास अभिनेता आते हैं, उनकी भी समस्याएं वही हैं, जो तुम्हारी हैं। कुछ भेद नहीं है समस्याओं में। और अभिनय की कला तो जानते हैं। लेकिन उस कला को अपने जीवन में नहीं ला पाए हैं। वह कला केवल व्यवसाय है। वह कला खुद के जीवन में नहीं है। उस कला से खुद का जीवन नहीं रंग गया है। धंधा है; कर लेते हैं; कमा लेते हैं। इतने से काफी नहीं होगा।

Actors come to me; their problems are the same as yours. There is no difference. And they do know the art of acting. But they have not been able to bring that art into their lives. The art remains merely a profession. Their own life is not colored by that art. It’s a trade; they perform it; they earn by it. That will not be enough.

मैं जो कह रहा हूं, इतने ऊपर-ऊपर ओढ़ लेने से नहीं होगा। यह राम-चदरिया ओढ़ लेने से नहीं होगा। यह राम तुम्हारे प्राणों के प्राण में उठे; यह तुम्हारा बोध बने--कि मैं नहीं हूं। तुम अपने को विसर्जित कर पाओ, तो फिर जो शेष रह जाएगा, उसमें अभिनय ही है।

What I am saying will not work if you just drape it on the surface. It will not do to throw on a “Rama-shawl.” Let this Rama arise in the very life of your life; let it become your awareness—that “I am not.” If you can dissolve yourself, then whatever remains is nothing but acting.

और अभिनय का मतलब फिर तुमसे कह दूं: तुम यह मत समझना कि तुम कुछ कर रहे हो। अगर तुम अभिनय भी ‘कर’ रहे हो, तो कर्ता हो गए। तुमने अगर यह भी भाव ले लिया कि देखो, मैं कितना कुशल अभिनेता हूं, कितने ठीक से अभिनय कर रहा हूं, तो तुम कर्ता हो गए।

And let me tell you what acting means then: do not think you are doing anything. If you are even “doing” the acting, you have become a doer. If you take even this attitude—“Look how skillful an actor I am, how perfectly I am acting”—then you have become a doer.

यही तुम्हारे अभिनेताओं को हो जाता है। अभिनय करते हैं, लेकिन अभिनय में भी कर्ता हो जाते हैं। जब कोई अभिनेता की प्रशंसा करेगा कि तुम्हारा बड़ा कुशल अभिनय था, तो उसकी छाती फूल जाएगी। वह अभिनय का भी कर्ता है। ‘मैंने किया है; यह कुशलता मेरी है; यह यश, गौरव मेरा है।’ वह अभिनय का भी कर्ता बन गया।

This is exactly what happens to your actors. They act, but even in acting they become doers. When someone praises an actor—“Your acting was so skillful”—his chest swells. He is a doer even of acting: “I did it; this skill is mine; this fame, this glory is mine.” He has become a doer even in acting.

कर्ता की पकड़ इतनी दूर तक गई है, अहंकार का रोग ऐसा गहरा समाया है कि अभिनय किया, उसमें भी कर्ता बन गए!

The grip of the doer extends that far; the disease of ego has sunk so deep that even in acting, one becomes a doer.

संत अपने कृत्य में भी अभिनेता होता है; और अभिनेता अपने अभिनय में भी कर्ता हो जाता है! संत कुछ ऐसा थोड़े ही कहेगा कि देखो, मैं अभिनय कर रहा हूं--परमात्मा! कैसा कुशल अभिनय कर रहा हूं। तो तो झूठ हो गई बात; तो तो बात समझ में ही नहीं आई। जड़ से चूक हो गई।

A saint is an actor even in his actions; and an actor becomes a doer even in his acting! A saint would never say, “Look, I am acting—O God! See how skillfully I am acting.” Then it becomes false; then it is clear he has missed the very root.

अब संत को तो कहने को भी नहीं है कि मैं क्या कर रहा हूं। मैं ही नहीं हूं, तू जो करवा रहा है, हो रहा है।

For the saint there is not even anything to say about what he is doing. I am not; whatever You are making happen, is happening.

लोकोक्ति है कि उसकी बिना मर्जी पत्ता नहीं हिलता। वही हिलाता है। सब उसी पर सौंप दिया। सब--बेशर्त। कुछ बचाया नहीं। ऐसी भावदशा को मैंने कहा--अकर्ताभाव।

There is a saying: without His will, not even a leaf stirs. He is the one who stirs it. Everything is entrusted to Him—everything, unconditionally. Nothing is kept back. This state I call non-doership.

और यह अकर्ताभाव तुम सीख लो, तो प्रामाणिक हो जाओगे।

Learn this non-doership and you will become authentic.

अभिनेता हो जाओ, तो सच्चे हो जाओगे। इसमें वक्तव्य विरोधाभासी लगता है, लेकिन वक्तव्य के भीतर झांकोगे, तो तुम्हें संगति दिखाई पड़ेगी।

Become an actor, and you will become true. The statement seems paradoxical, but look within it and you will see its harmony.

तुम मिट जाओ, तो तुम हो जाओ। तुम शून्य हो जाओ, तो तुम पूर्ण हो जाओ। तुम रहे, तो चूकते रहोगे। तुम बाधा हो। तुम ही एकमात्र बाधा हो--तुम्हारे जीवन के आनंद में। तुम्हारे जीवन के उत्सव में तुम्हारे सिवाय और कोई विसंगति नहीं है।

If you dissolve, you will be. If you become zero, you will become whole. If you remain, you will go on missing. You are the obstacle. You alone are the only obstacle to the joy of your life. In the celebration of your life, there is no discord other than you.

तुम ही नरक हो अन्यथा स्वर्ग बरस रहा है। तुम्हीं दुख में लिपे-पुते खड़े हो। अन्यथा इस जगत में सब जगह अमृत बह रहा है। और तुम क्यों दूर-दूर खड़े हो? तुमने अपने को ‘मैं’ मान रखा है।

You yourself are hell; otherwise heaven is showering. You stand smeared in sorrow; otherwise nectar is flowing everywhere in this world. And why do you stand far and apart? Because you have taken yourself to be the “I.”

‘मुक्तिमूल आधीनता।’ तुम उसके आधीन हो जाओ, समर्पण करो।

“The root of liberation is surrender.” Become subordinate to Him; surrender.

तीसरा प्रश्न भी इसी से संबंधित है:

The third question is also related to this:

ओशो, आपने कहा कि संसार में सफल अभिनेता बनो। तो फिर प्रेम में अभिनय कैसे हो?
Osho, you said: become a successful actor in the world. Then how is one to act in love?

प्रेम में तो सबसे सुगम है। तुम्हारी अड़चन मैं समझ रहा हूं। तुम सोच रहे हो कि प्रेम में अभिनय किया, तो प्रेम झूठा हो जाएगा। तुम मेरी बात चूक गए। तुम समझ नहीं पाए--मैं क्या कह रहा हूं। बात थोड़ी सूक्ष्म है। चूक जाना, समझ में आता है। बहुत स्थूल नहीं है। तुमने बहुत स्थूल तरह से पकड़ा।

In love it is the easiest. I understand your difficulty. You are thinking that if you act in love, then love will become false. You missed my point. You didn’t understand what I was saying. The matter is a little subtle—so missing it is understandable. It is not gross. You caught it in a very gross way.

अब तुम पूछते हो: ‘प्रेम में अभिनय कैसे हो?’

Now you ask: “How can there be acting in love?”

क्योंकि अगर प्रेम में भी अभिनय किया, तो झूठा हो जाएगा। तो झूठे प्रेम का क्या मूल्य होगा?

Because if you act even in love, it will become false. Then what value would false love have?

दूसरी तरफ से देखो, मेरी तरफ से देखो। जब मैंने कहा: जीवन पूरा अभिनय हो जाए, तो यह तो प्रेम पर सबसे ज्यादा लागू होता है। क्योंकि प्रेम में कभी कोई कर्ता हो ही नहीं पाया है। इसलिए तो प्रेम परमात्मा के बहुत निकट है, प्रार्थना के बहुत निकट है।

Look from the other side—look from my side. When I said: let life become pure acting, it applies most of all to love. Because in love there has never been a doer. That is why love is so close to the Divine, so close to prayer.

तुमने प्रेम किया है? या प्रेम हुआ है?--इस पर सोचना। इस पर जरा ध्यान देना। तुम्हारा किसी से प्रेम का नाता बना--यह तुमने किया है या हुआ है? करना क्या है इसमें? तुमने किया क्या? तुमने कुछ चेष्टा की? अभ्यास किया? योगासन साधे? तुमने किया क्या?

Have you loved? Or did love happen?—reflect on this. Give it a little attention. Your bond of love with someone—did you do it, or did it happen? What is there to do in it? What did you do? Did you make some effort? Practice something? Perform yogasanas? What did you do?

कोई दिखाई पड़ा; किसी को देखा, और अचानक एक प्रेम की लहर दौड़ गई; रोआं-रोआं पुलकित हो गया। किसी से आंख मिली और बात हो गई। क्षण भर पहले तक प्रेम का खयाल ही न था। प्रेम की तुम सोच भी न रहे थे। प्रेम की कोई बात ही न थी। किसी से आंख मिली और बात हो गई। बात हुई ही नहीं और ‘बात’ हो गई--और तुम सदा के लिए बंध गए।

Someone appeared; you saw someone, and suddenly a wave of love swept through; every hair on your body thrilled. Your eyes met someone’s and it happened. A moment before, there was not even a thought of love. You weren’t even thinking about love. There was nothing of love. Your eyes met someone’s and it happened. Nothing was “said,” yet it was “said”—and you were bound forever.

इसको तुम कर्तृत्व कहते हो? तुमने किया क्या? इसमें तुम्हारा कर्तापन कहां है? हुआ। प्रेम होता है--किया नहीं जाता।

Do you call this doing? What did you do? Where is your doership in this? It happened. Love happens—it is not done.

इसलिए मैं कहता हूं कि प्रेम में अगर कर्ताभाव बना रहे हो, तब तो तुमने हद्द कर दी। वहां तो कर्ता है ही नहीं। इसलिए तो ज्ञानियों ने कहा: प्रेम ही परमात्मा तक ले जाता है। प्रेम को ही समझ लो तो तुम जीवन की बड़ी गहरी बात समझ गए।

Therefore I say, if you maintain the sense of being a doer in love, then you have gone too far. There, the doer does not exist at all. That is why the wise have said: love alone leads to the Divine. If you understand love, you have understood something very profound about life.

प्रेम किसने किया है? कभी किसी ने नहीं किया है। सब होता है। और होता है, तो फिर कैसे कर्ता? फिर तो अकर्ता का भाव अपने आप गहरा हो जाएगा। उसी अकर्ता में अभिनय है।

Who has “done” love? No one has ever done it. It all happens. And if it happens, then how can there be a doer? The sense of non-doership will deepen by itself. In that non-doership is the acting.

तो जब मैं तुमसे कहता हूं: अभिनय समझो, तो तुमसे यह नहीं कह रहा हूं कि अभिनय ‘करो।’ तुमसे यह कह रहा हूं कि समझोगे, तो कर्ता विसर्जित हो जाएगा; जो रह जाएगा, वह अभिनय-मात्र है।

So when I tell you: understand acting, I am not telling you to “act.” I am telling you that if you understand, the doer will dissolve; what remains is only acting.

परमात्मा ने प्रेम करवा दिया, तो प्रेम हो गया। नहीं तो तुम्हारे वश में क्या था? तुम कोशिश करके सफल हो सकोगे? अगर मैं कहूं कि इस व्यक्ति को प्रेम करो। तुम क्या करोगे? तुम कहोगे: होता ही नहीं, तो क्या करें?

If the Divine makes love happen, then love happens. Otherwise, what was ever in your power? Will you succeed by trying? If I say, “Love this person,” what will you do? You will say: it just doesn’t happen—what can we do?

हो सकता है; इसको तुम गले लगा लो, मगर गले लगाने में तो प्रेम नहीं है। हड्डी से हड्डी लगेगी। चमड़ी से चमड़ी मिल जाएगी, मगर भीतर तुम जानोगे कि प्रेम तो है ही नहीं। कुछ उमग नहीं रहा; कोई गीत जनम नहीं रहा; कोई संगीत नहीं उठ रहा। तुम जल्दी में होओगे कि कब इससे छुटकारा हो! कि यह आदमी अब कब तक पकड़े रहेगा! कि और ज्यादा न भींच दे! हड्डी-पसली तोड़ देगा--क्या करेगा? अब यह आदमी छोड़े!

It may be that you embrace this person, but there is no love in an embrace. Bone will meet bone. Skin will touch skin, but inwardly you will know there is no love at all. Nothing is surging; no song is being born; no music is rising. You will be in a hurry: when will I get free of this? How long will this person keep holding on? Don’t squeeze any harder! He’ll crack my ribs—what is he up to? Let him let go now!

तुमसे अगर कहा जाए: प्रेम करो, तो तुम क्या करोगे? तुम कुछ भी न कर पाओगे। इसलिए तो दुनिया में प्रेम झूठा हो गया है। मतलब?

If you are told: love—what will you do? You won’t be able to do anything. That is why love has become false in the world. Meaning?

बचपन से तुम्हें समझाया गया है कि प्रेम करो, और प्रेम किया नहीं जा सकता। तो तुम ‘करना’ सीख गए हो।

From childhood you were told to love, and love cannot be done. So you learned to “do.”

मां कहती है: प्रेम करो, क्योंकि मैं तुम्हारी मां हूं। अब मां होने से क्या प्रेम का लेना-देना? पिता कहता है: मुझसे प्रेम करो, क्योंकि मैं तुम्हारा पिता हूं।

Mother says: love me, because I am your mother. What has being a mother got to do with love? Father says: love me, because I am your father.

ये छोटे से बच्चे से हम जो आशाएं रख रहे हैं, ये आशाएं बड़ी भयंकर हैं। यह छोटा बच्चा क्या करे? पिता हैं आप, ठीक है। लेकिन इसे प्रेम हो तो हो; और नहीं हो रहा है, तो यह क्या करे?

The expectations we place on a small child are enormous. What is this little child to do? You are the father—fine. But if love happens, it happens; and if it isn’t happening, what is the child to do?

यह इनकार भी नहीं कर सकता है; विरोध भी नहीं कर सकता है; बगावत भी नहीं कर सकता है। यह निर्भर भी है--मां-बाप पर। यह धीरे-धीरे प्रेम का पाखंड रचाने लगेगा। यह धीरे-धीरे, मां आएगी, तो मुस्कुराएगा। अभी और तो कुछ कर नहीं सकता। मां समझेगी कि कितना प्रेम करता है बेटा! यह मुस्कुराहट झूठी है। यह बेटा राजनीति सीख गया। यह मां खुश होती है; मां के खुश होने में लाभ है।

He cannot refuse; he cannot protest; he cannot rebel. He is dependent—on the parents. Slowly he will begin to fabricate the pretense of love. Little by little, when the mother comes, he will smile. He can do nothing more yet. The mother will think: how much my son loves me! The smile is false. The child has learned politics. Mother is pleased; there is benefit in pleasing her.

बाप घर आता है; बेटा भागा हुआ द्वार पर जाता है; स्वागत करता है। यह वैसे ही समझ गया राज, जैसे कुत्ता--तुम घर आते हो, तो पूंछ हिलाने लगता है। तुमसे कुछ प्रेम है कुत्ते को? कुत्ता राजनीति कर रहा है। कुत्ता राजनीतिज्ञ है। कुत्ता एक बात समझ गया कि पूंछ हिलाने से तुम ऐसे बुद्धू हो कि बड़े प्रसन्न होते हो। तो हिला दो; पूंछ हिलाने में हर्ज क्या है? पूंछ हिला देता है, तो तुम मिठाई भी देते हो। खिलौने भी लाते हो; पुचकारते भी हो।

Father comes home; the child runs to the door to welcome him. He has grasped the trick just like the dog—when you come home, the dog starts wagging its tail. Does the dog love you? The dog is doing politics. The dog is a politician. The dog has understood one thing: if he wags his tail, you are such a simpleton that you become very pleased. So wag it—what’s the harm? If he wags his tail, you give sweets. You bring toys; you fondle him.

जैसा कुत्ता सीख जाता है कि पूंछ हिला दो; ऐसा बच्चा सीख जाता है कि मुस्कुराओ; दौड़ कर पिता का हाथ पकड़ लो; मां की साड़ी पकड़ लो। मां का पल्लू पकड़ कर घूमते रहो। मां बड़ी खुश होती है। खुश होती है, तो लाभ है, सुरक्षा है।

As a dog learns to wag its tail, so the child learns to smile; to run and grab the father’s hand; to clutch the mother’s sari. He keeps holding on to her pallu. The mother is very pleased. If she is pleased, there is benefit, there is safety.

ऐसे प्रेम शुरू से ही झूठ होने लगा। फिर एक दिन तुम्हारा विवाह हो जाएगा और तुमसे कहा जाएगा: यह तुम्हारी पत्नी है, यह तुम्हारा पति है, अब इसको प्रेम करो। पति परमात्मा है, इनको प्रेम करो। प्रेम कैसे करोगे? प्रेम को झुठला दिया गया है।

Thus love began to be false from the very start. Then one day you will be married and told: this is your wife, this is your husband—now love this person. “The husband is God”—love him. How will you love? Love has been falsified.

प्रेम किया ही नहीं जा सकता। हो जाए, तो हो जाए। यह आकाश से उतरता है। यह किन्हीं अनजान रास्तों से आता है और प्राणों को घेर लेता है। यह हवा के झोंके की तरह आता है।

Love simply cannot be done. If it happens, it happens. It descends from the sky. It comes by unknown pathways and surrounds your life-breath. It comes like a gust of wind.

देखते हैं: वृक्ष हिलते हैं; हवा का झोंका आ गया। नहीं आएगा, तो नहीं हिलेंगे। ऐसा ही प्रेम है। सूरज निकला, तो रोशनी फैल गई। नहीं निकला, तो अंधेरा है। ऐसा ही प्रेम है।

You see: the trees sway—the wind has come. If it doesn’t come, they don’t sway. Love is like that. The sun rises and light spreads. If it doesn’t rise, there is darkness. Love is like that.

प्रेम तुम्हारे हाथ में नहीं; प्रेम तुम्हारे बस में नहीं; प्रेम तुम्हारी मुट्ठी में नहीं है। तुम प्रेम की मुट्ठी में हो। यह समर्पण का अर्थ होता है।

Love is not in your hands; love is not in your control; love is not in your fist. You are in love’s fist. This is the meaning of surrender.

तो प्रेम तो सबसे ज्यादा निकट बात है प्रार्थना के।इसलिए प्रेम को अगर तुमने समझ लिया, तो तुम पाओगे: तुम्हारा किया कुछ भी नहीं; परमात्मा करवा रहा है। यही मेरा अर्थ है--अभिनय से।

So love is the closest thing to prayer. Therefore if you understand love, you will find: nothing is done by you; the Divine is making it happen. This is my meaning—by acting.

अभिनय से मेरा अर्थ नहीं है कि तुम कुछ कर रहे हो। तुमने कुछ किया, तो झूठ हो जाएगा। तुमने यह जाना कि मैं करने वाला नहीं हूं; कराने वाला और करने वाला ‘वही’ है; मैं सिर्फ उपकरण-मात्र, उसके हाथ की कठपुतली। ‘मुक्तिमूल आधीनता।’

By acting I do not mean that you are doing something. If you do something, it becomes false. You realize: I am not the doer; the One who makes it happen and the One who does—it is He. I am only an instrument, a puppet in His hands. “Dependence that is the source of liberation.”

चौथा प्रश्न: ओशो, आपके जाने पूर्ण क्रांति क्या है? और क्या आप जयप्रकाश नारायण की पूर्ण क्रांति के संबंध में कुछ और न कहेंगे?
Fourth question: Osho, what do you mean by total revolution? And won’t you say something more about Jayaprakash Narayan’s “total revolution”?

‘क्रांति’ शब्द राजनीतिज्ञों ने उपयोग कर-कर के बहुत गंदा कर दिया है। शब्दों का बहुत उपयोग हो, तो गंदे हो जाते हैं। जैसे धर्मगुरुओं ने ‘ईश्वर’ शब्द को गंदा कर दिया, वैसे ही राजनीतिज्ञों ने ‘क्रांति’ शब्द को गंदा कर दिया।

Politicians have dirtied the word “revolution.” Words get soiled by overuse. Just as religious leaders have dirtied the word “God,” politicians have dirtied the word “revolution.”

कोई भी बात क्रांति हो जाती है! छोटा-मोटा परिवर्तन क्रांति कहला जाता है। छोटा-मोटा सुधार क्रांति बन जाता है।

Anything at all gets called a revolution! A minor change is called revolution. A small reform is made into revolution.

और जयप्रकाश ने तो हद्द कर दी! वे उसको पूर्ण क्रांति कहते हैं--जो हुआ है, यह क्रांति भी नहीं है--पूर्ण तो बहुत दूर। क्रांति क्या है इसमें?

And Jayaprakash went to the limit! He calls it a total revolution—what has happened isn’t even a revolution—let alone total. Where is the revolution in it?

राजनीतिज्ञों का एक दल हट गया, दूसरा दल सत्ता में आ गया। और दूसरे दल में और पहले दल में कोई बुनियादी फर्क नहीं है। एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। मौसेरे-ममेरे भाई-बहिन हैं। इंदिरा बहिन हों, कि मोरार जी भाई हों--क्या फर्क है? इसमें क्रांति कहां है? सच तो यह है कि दो कदम पीछे हट गए।

One party of politicians was removed, another took power. And there is no basic difference between the two. Chips off the same block—kissing cousins. Whether it’s Sister Indira or Brother Morarji—what difference does it make? Where is revolution in this? The truth is we’ve stepped two paces back.

इंदिरा से देश नाराज ही इसलिए हो गया कि कुछ क्रांति की कोशिश कर रही थी। क्रांति किसी को बर्दाश्त नहीं होती। कुछ क्रांति की चेष्टा चल रही थी, उसी चेष्टा में कुछ ज्यादतियां हो गईं। ज्यादतियों का कारण इंदिरा ही नहीं थी; ज्यादतियों का कारण--लोग क्रांति बर्दाश्त नहीं करते--यही था।

The country got angry with Indira precisely because she was attempting some revolution. Revolution is not tolerated. In the attempt, some excesses happened. The excesses were not only Indira’s doing; the reason was that people cannot tolerate revolution.

इस देश की संख्या बढ़ती जाती है। यह देश रोज गरीब होता चला जाता है। लेकिन किसी को कहो कि संतति-नियमन करो, तो वह नाराज होता है। क्योंकि यह देश सदा से यही मानता रहा है कि संतान तो भगवान देता है। और किसी को फिकर ही नहीं है कि इस देश की संख्या इतने जोर से बढ़ रही है; यह रोज-रोज गरीब होता जाएगा।

The population of this country keeps rising. The country is becoming poorer by the day. But tell anyone to practice birth control and he gets offended—because this country has always believed that children are given by God. And no one is concerned that with such explosive population growth, we will become poorer day by day.

जब लोग गरीब होते हैं, तो चिल्लाते हैं कि गरीबी मिटाओ। यही देश चिल्लाता है कि गरीबी मिटाओ। और जब गरीबी मिटाने की कोशिश की जाती है, तो अड़चन आती है, क्योंकि इसकी धारणाओं के प्रतिकूल पड़ जाती है व्यवस्था।

When people get poor, they shout: “Eradicate poverty!” This very country shouts: “Eradicate poverty!” But when an effort is made to eradicate it, obstacles arise, because the measures go against its cherished beliefs.

गरीबी मिटाने का पहला कदम ही यही होगा कि इस देश की जनसंख्या पर पूरा नियंत्रण हो। लेकिन लोग नाराज होते हैं!

The first step to eradicate poverty is total control over population growth. But people get angry!

संतति-नियमन करने को कोई राजी नहीं। लोग समझते हैं: यह उनकी स्वतंत्रता पर हमला हो गया। बच्चे पैदा करने की स्वतंत्रता छिन गई?

No one agrees to family planning. People think their freedom is being attacked—their freedom to have children has been stolen.

और लोग सोचते हैं कि कम से कम यह तो हमारी आजादी होनी चाहिए कि हमें कितने बच्चे पैदा करने हैं--वह हम करें। लोग यह सोचते नहीं कि तुम्हारे बच्चे पैदा करने से गरीबी बढ़ती है।

They think at least this much should be our freedom—to decide how many children we will have. They do not think that the children they have deepen poverty.

यही लोग चिल्लाते हैं: गरीबी हटाओ। लेकिन जब गरीबी हटाने लग जाओगे, तो यही लोग बाधा बन जाएंगे। और जब ये बाधा डालेंगे...

These same people scream: “Remove poverty!” But the moment you start removing it, they themselves become the obstacle. And when they obstruct...

इंदिरा ने चेष्टा की कि इनकी बाधा को तोड़ो, बाधा को तोड़ा, तो थोड़ी ज्यादती हो गई।

Indira tried to break through these obstacles; in breaking them, some excesses occurred.

इंदिरा क्रांति की चेष्टा कर रही थी।

Indira was attempting revolution.

पांच महीनों में, जयप्रकाश ने जिस सत्ता को हुकूमत में बिठा दिया है, यह तो बहुत ही प्रतिक्रांतिवादी मालूम होती है।

In five months, the regime Jayaprakash seated on the throne looks extremely counter-revolutionary.

मैंने भी इस सत्ता का स्वागत किया था, सिर्फ इस आशा से कि जयप्रकाश जैसा व्यक्ति इसके पीछे है; निष्ठावान व्यक्ति पीछे है, शायद कुछ इनसे हो सकेगा। लेकिन पांच महीनों की कथा बड़ी अदभुत है।

I also welcomed this government—only in the hope that a sincere man like Jayaprakash stood behind it; with a man of integrity at the back, perhaps something could happen. But the story of these five months is astonishing.

इन पांच महीनों में कुछ भी नहीं हुआ; देश नीचे गिरा। जो इंदिरा ने थोड़ा-बहुत काम किया था, वह भी सब खराब कर डाला।

In these five months nothing happened; the country slipped downward. Even the little that Indira had done, they spoiled.

इन पांच महीनों में इन्होंने इतना ही किया कि कोई भूल नहीं की। मगर भूल न करना कोई गुणवत्ता है? असल में भूल उससे होती है, जो कुछ करता है। जो कुछ करेगा ही नहीं, उससे भूल भी कैसे होगी?

In these five months they only managed one thing: they made no mistakes. But is “not making mistakes” a virtue? In truth, mistakes occur to those who do something. If you do nothing, how will you err?

इंदिरा ने कुछ करने की चेष्टा की थी, तो भूलें भी हो गई थीं। भूलें निश्चित हो गई थीं। भूलें नहीं होनी चाहिए थीं। लेकिन जब कोई कुछ करने की चेष्टा करता है, तो भूल होनी स्वाभाविक है। स्वीकार करना चाहिए कि भूल होना स्वाभाविक है।

Indira tried to do something; naturally mistakes happened. They should not have—but when anyone attempts anything, mistakes are natural. One should accept that mistakes are natural.

परीक्षा में बैठोगे, तो भूल होगी। परीक्षा में ही नहीं बैठे, तो भूल कैसे होगी?

If you sit an exam, mistakes will occur. If you don’t sit the exam at all, how can you make mistakes?

इन पांच महीनों में, इस सरकार ने कुछ भी नहीं किया, इसलिए इससे भूल का तो तुम कभी इस पर कोई दोषारोपण नहीं कर सकते। किए ही नहीं, तो भूल कैसी? चले ही नहीं, तो कांटा कैसे गड़े? बैठे हैं--अपनी जगह!

In these five months, since this government did nothing, you cannot blame it for any mistakes. If they didn’t walk, how could a thorn prick? They sat where they were!

और जो किया, कुल जमा इतना किया कि किस तरह पुरानी सत्ता को बदनाम करो। यह भी कोई धंधा है? इसमें इतना समय खराब करने का कोई प्रयोजन नहीं है। जो बात गई--गई।

And what did they do? Only this much: how to smear the old regime’s name. Is this any occupation? What purpose is there in wasting so much time on this? What is gone—is gone.

इस तरह की अभद्रता दुनिया के किसी देश में नहीं होती। अगर हर सरकार यही काम करे कि जब बदलाहट हो, तो नई सरकार आकर पुरानी सरकार के सारे काले-कारनामों को खोजना शुरू कर दे, तो दुनिया में सब काम ही बंद हो जाए। क्योंकि इसको पांच साल का मौका मिला, यह तो उसी में लग जाएगा। फिर दूसरी सरकार आएगी, वह इसकी खोज-बीन करेगी; और इतनी ही भूलें इसमें मिल जाएंगी। क्योंकि जिनके हाथ में सत्ता है, उनसे भूल होनी स्वाभाविक ही है। कुछ न भी करो, तो भूल हो जाएगी। कुछ न करने से भी भूल हो जाती है। कितना ही बचा कर रखो।

Such indecency doesn’t happen in any other country. If every incoming government spends its time ferreting out the previous government’s misdeeds, the world’s work would grind to a halt. One gets five years; it will spend them in witch-hunts. Then the next government will come and hunt this one; and it will find just as many mistakes—because those who hold power will naturally err. Even if you do nothing, you will err. Even doing nothing leads to errors, no matter how carefully you try to avoid them.

और सिर्फ इसलिए थोड़े ही तुम्हें वहां भेजा है कि तुम भूल न करो। और अगर भूल ही नहीं करनी थी, तो अपने घर ही अच्छे थे!

And you weren’t sent there merely to avoid mistakes. If your aim was to make no mistakes, you were better off staying home!

सत्ता में बैठ कर अगर इतना ही करना है कि भूल नहीं करनी है और पुरानी सत्ता की सारी खोज-बीन करनी है, तो यह तो बड़ी अजीब सी बात हो गई।

If, seated in power, your only purpose is to make no mistakes and to investigate the previous regime, that’s a very strange business.

यह तो ऐसा हुआ कि शिक्षक नया, स्कूल में आए और इसके पहले शिक्षक जो पढ़ाता था बच्चों को, सारा समय उसकी भूल खोजने में लगाए। ये बच्चे हैं, इनको शिक्षा मिली नहीं है। पहला कम से कम कुछ शिक्षा तो दे रहा था; भूल भरी दे रहा होगा। ये सज्जन पिछले की भूल में ही सारा समय लगा रहे हैं!

It is like a new teacher comes to a school and spends all his time exposing the last teacher’s errors. These are children; they need education. The previous teacher at least taught something—even if imperfectly. This gentleman wastes all his time on the last teacher’s mistakes!

कितने आयोग बिठा दिए हैं! सारा काम ऐसे मालूम पड़ता है कि किस तरह पुरानी सरकार की भूलें खोज ली जाएं। और मैं नहीं कहता कि भूलें नहीं थीं। भूलें निश्चित थीं, मगर उन पर इतना समय देना तो बड़ी भारी भूल हो जाएगी।

So many commissions have been set up! The whole work seems to be: how to unearth the past government’s mistakes. I am not saying there were no mistakes. There certainly were. But to spend so much time on them will itself become a grave mistake.

जयप्रकाश इसको पूर्ण क्रांति कहते हैं! इसमें पूर्ण क्रांति जैसा कुछ भी नहीं। क्रांति जैसा भी कुछ नहीं। इसको छोटा-मोटा सुधार भी नहीं कहा जा सकता। सचाई तो यह है यह प्रतिक्रांति हो गई। यह क्रांति से नीचे गिरना हो गया।

Jayaprakash calls this total revolution! There is not a trace of total revolution in this. Not even revolution. It cannot even be called small reform. The truth is: it is counter-revolution. A fall below revolution.

जो लोग सत्ता में आए हैं, ज्यादा दकियानूस हैं। जो लोग सत्ता में आए हैं, ज्यादा प्रतिक्रियावादी हैं। जो लोग सत्ता में आए हैं, ज्यादा लकीर के फकीर हैं।

Those who have come to power are more antiquated. More reactionary. More sticklers of the dead line.

इंदिरा में थोड़ी हिम्मत थी। वही हिम्मत उसे मुश्किल में डाल गई। अगर उसने भी हिम्मत न की होती, तो अभी भी देवी, दुर्गा बनी होती। उसने हिम्मत की तो तुमको नाराजगी हो गई। तुम्हें अड़चन आई। क्योंकि तुम्हारी धारणाएं, तुम्हारी परंपराएं, तुम्हारी व्यवस्थाएं, जरा टूटीं कि तुम मुश्किल में पड़े।

Indira had a little courage. That very courage brought her trouble. Had she not shown courage, she would still be worshiped as Devi, Durga. She dared—and you got offended. You were inconvenienced. Your beliefs, your traditions, your arrangements were slightly shaken and you were thrown into difficulty.

रोज लोग चिल्लाते हैं कि बंबई या दिल्ली या कलकत्ता से झोपड़-पट्टियां अलग होनी चाहिए। मगर जब अलग करोगे, तो अड़चन है! अलग करोगे, तो वे झोपड़-पट्टिओं में जो लाखों लोग रहते हैं, वे नाराज हो जाते हैं। वे हटने को राजी नहीं हैं। उनका मकान छीन रहे हो। उनको बेहतर मकान भी दे दो--गांव के बाहर, तो भी वे नाराज हैं। वे वहीं जम कर बैठे रहेंगे। उनको हटाना है, तो जबर्दस्ती करनी होगी। और उनको न हटाओ, तो वे गंदगी फैला रहे हैं। उनको न हटाओ, तो वे घाव की तरह हैं।

Every day people shout that the shanties of Bombay, Delhi, Calcutta should be cleared. But when you try, there’s trouble! The moment you try, the hundreds of thousands living there get angry. They refuse to move. “You are taking away our homes.” Even if you give them better homes—outside the city—they are upset. They will sit tight right there. If you want to move them, you will have to use force. And if you don’t, they spread filth. If you don’t, they are like a festering wound.

वह तो यही समझो, कि तुम्हारे पैर में घाव हो जाए, तो तुम जाकर ऑपरेशन करवा लेते हो। वह तो जो कीड़े-मकोड़े तुम्हारे घाव में बैठे हैं, अगर उनसे पूछा जाए, तो बहुत नाराज होंगे। वे कहेंगे: हमको हटाया जा रहा है। हमारा घर छीना जा रहा है।

Consider: if your foot develops a wound, you go for surgery. The maggots in your wound—if you ask them—they’ll be very angry. “We are being removed. Our home is being taken!”

तुम्हें टी. बी. हो जाती है, तो टी. बी. के जो कीटाणु तुम्हारे प्राणों को खाए जा रहे हैं, इलाज क्या है? उनको मार डालो। लेकिन उनसे पूछो, तो वे कहेंगे: बहुत ज्यादती हो रही है। इस एक आदमी को बचाने के लिए करोड़ों कीटाणुओं को मार रहे हो। कुछ तो सोचो! अन्याय कर रहे हो।

If you get TB, the bacilli feeding on your life—what is the treatment? Kill them. But ask them and they’ll say: “What injustice! To save this one man you’re killing millions of bacilli! Think a little!”

झोपड़-पट्टी में जो बैठा है, उसे हटाओ, तो वह नाराज होता है। और वह नाराज हो जाए, तो जिनको सत्ता में जाना है, वे उसके साथ खड़े हो जाते हैं। वे कहते हैं: यह जनता के साथ ज्यादती हो रही है।

Clear a slum-dweller and he is angry. And if he is angry, those who want power stand with him. “This is an injustice to the people!”

इस जगत में कुछ भी करना हो, तो ज्यादती तभी बचाई जा सकती है, जब लोग सहज स्वागत से उसे करने को राजी हो जाएं। नहीं तो ज्यादती नहीं बचाई जा सकती। या फिर कुछ किया नहीं जा सकता। न किया जा सके, तो...

In this world, anything worth doing can avoid “excess” only when people willingly welcome it. Otherwise excess cannot be avoided—or else nothing can be done. And if nothing can be done...

गरीबी हटानी है, देश को समृद्ध बनाना है। और लोगों की गरीबी की आदतें पड़ गई हैं। और लोगों की जो जीवन-शैली है, वह ऐसी है कि उन्हें गरीब से गरीब बनाए जाती है। उनकी जीवन-शैली तोड़नी पड़ेगी, तो क्रांति हो सकती है।

If poverty is to be removed, if the country is to become prosperous—and people have become habituated to poverty; their way of life ensures that they remain poorer and poorer—then that way of life will have to be broken. Only then is revolution possible.

मेरे देखे जो राज्य-व्यवस्था जनता के अतीत से राजी न हो और भविष्य के लिए उन्मुख हो, वही क्रांति कर सकती है। जो राज्यसत्ता जनता के अतीत के साथ तालमेल बिठा रखना चाहे, लोगों को खुश रखना चाहे, वह राज्यसत्ता क्रांति नहीं कर सकती।

As I see it, a state that is not in thrall to the people’s past but is oriented to the future alone can create revolution. A state power that tries to keep in step with the people’s past and keep them pleased cannot create revolution.

पांच महीनों की कथा बहुत अजीब है। आशा निराशा में बदल गई। और जयप्रकाश ने वही किया जो पहले गांधी कर चुके थे। वही भूल, वही नासमझी। इसे भी समझ लेना जरूरी है।

The story of these five months is very strange. Hope turned to despair. And Jayaprakash did what Gandhi had done before. The same mistake, the same naivety. It’s important to understand this too.

गांधी लड़े अंग्रेजों से, और जब सत्ता हाथ में आई, तो सत्ता लेने की जिम्मेवारी नहीं ली; बच गए। क्योंकि इतनी बात गांधी को भी साफ थी कि अगर सत्ता हाथ में ली, तो थोड़े ही दिन में पता चल जाएगा कि जो नारे दिए थे--लोगों को--वे पूरे नहीं किए जा सकते। जनता की समस्याएं बड़ी कठिन हैं। अंग्रेजों के कारण नहीं थीं समस्याएं, नहीं तो अंग्रेजों के जाते, सब समस्याएं समाप्त हो जातीं। समस्याएं कठिन हैं, जटिल हैं।

Gandhi fought the British; and when power came into his hands, he refused to take the responsibility. He saved himself—because even Gandhi understood clearly: if he took power, it would soon be obvious that the slogans he had given the people could not be fulfilled. The people’s problems are very hard. They were not caused by the British—otherwise, with the British gone, all problems would have ended. The problems are difficult, complex.

गांधी होशियार राजनीतिज्ञ थे। एक बात उनको साफ समझ आ गई कि सत्ता में बैठे, तो प्रतिष्ठा खो जाएगी। क्योंकि हल तो होने ही वाला नहीं है। समस्याएं ऐसी हैं कि एक हल करोगे, दस उलझ जाती हैं। इतना बड़ा देश है; इतनी बड़ी समस्याएं हैं; इतनी उलझनें हैं। और जनता को खुश रखना है, वह सबसे बड़ा उपद्रव है। वही जनता बाधा है। उसके ही हित में बाधा है।

Gandhi was a clever politician. He clearly saw that if he sat in power, he would lose his prestige—because the problems would not be solved. Solve one and ten others get entangled. It’s a vast country; the problems are huge; the knots numerous. And to keep the people happy—that is the greatest nuisance. The people themselves are the obstacle—even to their own good.

तो गांधी कन्नी काट गए। वह कन्नी काटना भी हम को खूब अच्छा लगा। यही तो हमारा मजा है। जनता की मूढ़ता ऐसी तो है! हमने कहा: यह है संत; सत्ता हाथ में आई और नहीं ली!

So Gandhi sidestepped. And we applauded that sidestep. This is our pleasure—the stupidity of the masses! “This is a saint,” we said, “Power came into his hands and he didn’t take it!”

मगर यह तो ऐसा हुआ कि एक मरीज को डॉक्टर टेबल पर लिटा दे और पेट खोल दे और फिर कह दे कि मैं ऑपरेशन नहीं करता। इसको संत कहोगे? यह कहे: अब ऑपरेशन हमारा असिस्टेंट कर देगा। क्योंकि यह पेट काट कर देखे कि इस आदमी की बचने की उम्मीद नहीं है। मैं झंझट क्यों लूं? मैं दूर खड़ा रह जाऊं। मैं अपने को बचा लूं। असिस्टेंट काट दे। बच गया, तो मैंने बचाया, क्योंकि मैंने ही शुरुआत की, और मेरा ही असिस्टेंट है। और मर गया, तो असिस्टेंट से भूल हो गई!

But it’s as if a surgeon lays a patient on the table, opens his belly, and then says, “I won’t operate.” Will you call him a saint? He says, “My assistant will do the surgery.” Because once he opens the belly and sees the man’s chances are poor, he thinks, “Why should I take the risk? I’ll stand back. I’ll save myself. Let the assistant cut. If the patient lives, I saved him—because I began, and he is my assistant. And if he dies, the assistant made a mistake!”

तो गांधी बच गए; सत्ता में नहीं गए। गांधी को सत्ता में जाना चाहिए था। वह उनकी बेईमानी थी। वह बड़ा कुशल काम कर गए। और जनता खूब प्रसन्न हुई। जनता ने कहा: महात्मा यह है!

So Gandhi saved himself; he didn’t go into power. He should have. Not to take it was a kind of dishonesty—an artful move. And the people felt very pleased. “A Mahatma indeed!”

यह जनता ऐसी मूढ़ है! उसने कहा: महात्मा यही है। जनता को जोर देना था कि ‘तुम’ लड़े; तुमने हमें लड़ाया, अब सत्ता हाथ में आई है, तो तुम जो कहते थे करके दिखाना, वह करके दिखा दो! अब तो स्वराज्य आ गया, अब सुराज्य भी लाकर दिखा दो। तुम राम-राज्य की बातें करते थे, अब मौका मिला, अब राम-राज्य लाकर दिखा दो।

Such is the stupidity of the masses! They should have insisted: “You fought; you made us fight; now power has come—do what you said you would! Self-rule has arrived; now bring good rule. You talked of Ram Rajya—now is the time. Bring it.”

तुम जो सारी बातें कहते रहे, पिछले पचास साल तक, अब तुम्हें अवसर मिला है, तो भागते कहां हो! अगर देश समझदार होता, तो जनता ने जोर दिया होता, कि तुम सत्ता में जाओ। उससे दो बातें साफ हो गई होतीं: या तो गांधी कुछ कर सकते, तो देश को लाभ होता। या कम से कम उनसे छुटकारा हो जाता देश का। मुझे आशा है कि उनसे छुटकारा हो जाता।क्योंकि देश देख लेता कि बात खत्म हो गई।

“You spoke for fifty years. Now you have the opportunity—where are you running?” Had the country been intelligent, the people would have compelled him to take power. Two things would then have become clear: either Gandhi could have done something—and the country would have benefited. Or at least the country would have been rid of him. My hope is that we would have been rid of him—because the country would have seen the matter through to the end.

कल मैंने राजनारायण का वक्तव्य पढ़ा। वह वक्तव्य महत्वपूर्ण है। राजनारायण ने इस वक्तव्य में कहा है कि ‘जब मैं मिनिस्टर नहीं बना था, तब मेरी ज्यादा प्रतिष्ठा थी। अब मेरी प्रतिष्ठा कम हो गई!’

Yesterday I read Raj Narain’s statement. It is important. He said: “When I was not a minister, I had more prestige. Now my prestige has declined.”

यह आदमी साफ-सुथरा है। ऐसा कोई कहता नहीं। मोरार जी भाई ऐसा न कहेंगे। यह आदमी साफ-सुथरा है, सीधा-सादा है। इसने सच्ची बात कह दी--कि जब मैं सत्ता में नहीं था, तब मेरी प्रतिष्ठा ज्यादा थी। अब मेरी प्रतिष्ठा कम हो गई।

He is a simple, clean man. Few say such things. Brother Morarji will not say it. This man said the truth—when I wasn’t in power, I was more respected; in power, less.

सत्ता में जाने से प्रतिष्ठा कम होगी ही। क्योंकि सत्ता में तुम जिन समस्याओं को लेकर गए थे, वे हल तो होती नहीं। लोगों ने तुम्हें प्रतिष्ठा दी थी, क्योंकि तुम शोरगुल मचाते थे--कि ऐसा होना चाहिए और नहीं हो रहा है, और मैं करके दिखा सकता हूं।

Power will always decrease prestige—because the problems you carried in will not be solved. People gave you prestige because you made a racket—“Such and such should be done and isn’t being done, and I will do it.”

लोगों ने तुम्हें भेजा। फिर वहां जाकर तुम बैठ गए। जो हो रहा था, वह भी नहीं हो रहा है। वह भी खत्म हो गया। तुमसे तो कुछ हो ही नहीं रहा, तो प्रतिष्ठा तो खत्म हो ही जाएगी।

People sent you there. Then you sat down—and even what was being done is no longer being done. You aren’t doing anything—your prestige naturally declines.

गांधी अगर दो साल सत्ता में रह गए होते, तो जो काम गोडसे नहीं कर पाया, वह सत्ता ने कर दिया होता; वे सदा के लिए मर गए होते। उनसे इस देश का सदा के लिए छुटकारा हो गया होता। अब कभी छुटकारा नहीं होगा, क्योंकि यह आशा मन में लटकी ही रहेगी कि काश, गांधी की कोई मान कर चलता, तो देश में सुराज्य आ जाता, देश में राम-राज्य आ जाता। और अब? गांधी तो चूक ही गए। वह तो अब कोई उपाय ही नहीं रहा जांचने का।

Had Gandhi stayed in power for two years, what Godse could not do, power would have done: he would have been politically dead forever. The country would have been rid of him forever. Now there will never be deliverance, because the hope will always linger: if only someone had followed Gandhi, good rule would have come; Ram Rajya would have come. And now? Gandhi slipped away, and we have no way left to test it.

वही जयप्रकाश ने फिर किया।

Jayaprakash has repeated the same thing.

लोग कहते हैं: जयप्रकाश गांधी के वसीयतदार हैं। मैं भी कहता हूं। यह उन्होंने साफ कर दिया--सत्ता से बच कर!

People say Jayaprakash is Gandhi’s legatee. I say so too. He has proved it—by avoiding power!

तुम लड़े; तुमने मेहनत की; तुमने पुरानी सत्ता को उखाड़ दिया। अब यह तुम्हें मौका मिला था कि तुम बता देते कर के, कि तुम कुछ कर सकते हो। फिर बच गए!

You fought; you labored; you uprooted the old regime. Now you had the chance to show by doing that you could do something—and you slipped away!

अब जयप्रकाश की समाधि भी वहीं राजघाट में बन जाएगी, जहां गांधी की है। अभी लोग एक पर फूल चढ़ाते हैं, फिर दो पर फूल चढ़ाने लगेंगे। बस, इतनी ही क्रांति हुई, और कुछ न हुआ।

Now Jayaprakash’s samadhi will also be built at Rajghat, beside Gandhi’s. People lay flowers on one—now they will lay them on two. That’s the only “revolution” that has happened.

यह बेईमानी है। क्या फर्क हुआ? और फर्क भी ऐसा, जिसका कोई मूल्य नहीं आंका जा सकता। कोई मूल्य है नहीं।

It is a dishonesty. What difference has come? And a difference of such a kind that has no value.

सच तो यह है कि अब सारा जो नया वर्ग सत्ता में गया है, वह इतना ही कह रहा है, कि उन्होंने देश को वह जो संकटकाल की, आपातकाल स्थिति थी, उससे छुटकारा दिलवा दिया। लेकिन मजा यह था कि इनके ही उपद्रव के कारण वह आपातकाल स्थिति डाली गई थी। नहीं तो उसके डालने की कोई जरूरत ही न थी। ये ही कारण थे।

The truth is, the new class in power says only this: they freed the country from the Emergency. But the irony is: the Emergency came because of their own agitations. Otherwise there was no need to declare it. They were the cause.

जयप्रकाश और मोरार जी ने जो उपद्रव मचाने शुरू किए थे, उसके कारण आपातकालीन स्थिति आई--इमरजेंसी आई। अब ये कहते हैं: हमने उससे छुटकारा दिलवा दिया! तुम्हीं उसके जन्मदाता थे। तुम उपद्रव न करते, तो इंदिरा कोई आपातकाल स्थिति लाने के लिए उत्सुक नहीं थी। तुमने उपद्रव किया, उसको आपातकाल स्थिति लानी पड़ी। अब तुम्हारा उपद्रव सफल हो गया; तुमने आपातकालीन स्थिति खत्म कर दी। देश जहां के तहां है! कहीं कुछ फर्क नहीं हुआ।

The disturbances started by Jayaprakash and Morarji brought the Emergency. Now they say: “We got rid of it!” But you were its begetters. Had you not created the disorders, Indira was not eager to impose it. You agitated; she had to declare it. Now your agitation has succeeded; you have ended the Emergency. The country stands where it stood. Nothing has changed.

आपातकालीन स्थिति का सारा जिम्मा इंदिरा पर छोड़ना उचित नहीं है। नब्बे प्रतिशत जिम्मा इन पर है--जो अब सत्ता में हैं। यह मजबूरी थी; लानी पड़ी।

It is not fair to put the whole responsibility for the Emergency on Indira. Ninety percent of it lies on those who are now in power. It was a compulsion; it had to be brought.

जयप्रकाश इस तरह की बात करने लगे कि पुलिस का सैनिक, और फौज का सिपाही भी बगावत करे। इस तरह की बातें अगर की जाएंगी तो कोई भी सत्ता, देश की सुरक्षा के लिए कुछ करेगी; करना ही पड़ेगा। वह मजबूरी थी।

Jayaprakash began to say things like: the policeman, the army jawan should also revolt. If such things are said, any government, for the security of the country, will do something; it must. It was a compulsion.

अब ये सत्ता में आ गए हैं। जयप्रकाश तो बच कर निकल गए, अब उनका कभी दोष पकड़ा न जा सकेगा। और जिनके हाथ में सत्ता चली गई, वे इंदिरा से ज्यादा प्रतिक्रियावादी हैं।

Now they have come to power. Jayaprakash has escaped—he will never be held responsible. And those who have the reins are more reactionary than Indira.

मोरार जी भाई को किसी ने कभी सोचा था कि ये कोई क्रांतिकारी हैं? मुझसे तो एक सज्जन कह रहे थे: इनका असली नाम मोरार जी भाई नहीं, मगरूर जी भाई है!

Did anyone ever think Brother Morarji was a revolutionary? Someone said to me: his real name is not Morarji Bhai, but Magrurji Bhai—Mr. Arrogant!

इन्हें कभी किसी ने सोचा ही नहीं था कि ये क्रांतिकारी हैं, इनसे क्रांति हो सकती है!

No one ever thought he was revolutionary or that he could bring revolution!

इंदिरा के हाथ में कम से कम जवानी के हाथ में सत्ता थी। अब ये बिलकुल मुर्दों के हाथ में सत्ता चली गई।

With Indira at least power was in youthful hands. Now power has gone into the hands of the dead.

और ये जो बातें कर रहे हैं, उससे क्रांति का क्या लेना-देना है? गौ-हत्या बंद हो जाए--इससे क्रांति होती है?

And what are they doing that has anything to do with revolution? Will banning cow slaughter bring revolution?

यह देश तो मूढ़ है! यह देश मूढ़तापूर्ण बातों में रस लेता है। अगर यहां गौ-हत्या बंद हो जाए, तो लोग समझेंगे: हो गई क्रांति! गौ-हत्या बंद होने से क्या होगा? भूखे का पेट भरेगा? थोड़ा और भूखा हो जाएगा। क्योंकि वह जो गौएं बच जाएंगी, उनको भी खिलाना पड़ेगा।

This country is dull-witted! It delights in foolish issues. If cow slaughter is banned here, people will think revolution has happened! Will that fill the stomach of the hungry? He will be a little hungrier—because the cows saved will also have to be fed.

और मैं यह नहीं कर रहा हूं कि गौ-हत्या होनी चाहिए। मैं यह कह रहा हूं: यह कोई क्रांति नहीं होगी।

I’m not saying cow slaughter should happen. I am saying: this will not be revolution.

अब मोरार जी भाई दीवाने हैं कि शराबबंदी हो जाए। शराबबंदी से फर्क होगा? शराबबंदी से देश खुशहाल हो जाएगा?

Now Brother Morarji is obsessed with prohibition. Will prohibition make a difference? Will the country become prosperous with prohibition?

असल में वह जो गरीब है, जो दुखी है, परेशान है, पीड़ित है, जो बिलकुल मरा जा रहा है--शराब ही उसका सहारा है। वह उसी के सहारे जी लेता है। किसी तरह अपने को भुला लेता है। वह भी छीन लो उससे! दिन भर की तकलीफें और दिन भर की परेशानियां, सांझ पी लेता है और भूल जाता है: चलो, कल देखा जाएगा। अब कल जब होगा, तब होगा।

In fact, for the poor, the distressed, the tormented, those almost dead—alcohol is their support. On it, they make it through. They forget themselves a little. And you want to snatch even that! After a day’s troubles and pain, in the evening he drinks and forgets: let tomorrow take care of itself.

शराबबंदी कर देने से लोगों के दुख न मिटेंगे। हां, लोगों के दुख मिट जाएं, तो शराबबंदी अपने से हो जाएगी।

Prohibition will not remove people’s suffering. Yes—if people’s suffering is removed, prohibition will happen by itself.

मैं भी शराबबंदी के पक्ष में हूं, मगर शराबबंदी के सीधे पक्ष में नहीं हूं।

I too am in favor of a world without alcohol—but not in favor of prohibition as the first step.

मैं कहता हूं: लोग दुखी हैं; लोग परेशान हैं; लोग इतने परेशान हैं कि शराब उनका सहारा है। नहीं तो कौन जहर पीता है? कोई सोच समझ कर जहर पीता है? कोई खुशहाल आदमी जहर पीता है? लोग चिंतित हैं। और तुम यह मत सोचना कि जिनके पास धन है, वे चिंतित नहीं है। वे भी चिंतित हैं।

I say: people are distressed; so distressed that alcohol is their crutch. Who chooses poison knowingly? Does any happy person drink poison? People are anxious. And don’t imagine the wealthy are not anxious. They are as anxious.

यह देश इतना गरीब है कि इस देश में धनी होना और भी चिंता का कारण है। अगर तुम--नंगे आदमियों के बीच एक आदमी कपड़ा पहने खड़ा है, तो कितनी देर कपड़ा पहने खड़े रहोगे? कुछ पक्का है; ये जहां हजार नंगे आदमी खड़े हैं और सब तुम से छीने-झपटने को तैयार हैं कि कब तुम्हारे कपड़े चीर-फाड़ कर फेंक देंगे! कपड़ा तो छीनेंगे, तुम्हारी चमड़ी भी छोड़ेंगे कि नहीं...!

This country is so poor that to be rich here is an even greater worry. If one man stands clothed among a thousand naked men, how long can he remain clothed? When a thousand naked men stand around you, ready to tear your clothes off—will they stop at your clothes? Will they spare your skin?

जहां हजार नंगे आदमी खड़े हैं, वहां एक आदमी कपड़ा पहने खड़ा है--इसकी चिंता का तुम्हें अंदाज नहीं है। यह नंगे आदमियों से ज्यादा परेशान है। क्योंकि इसको लग रहा है--ये कपड़े आज नहीं कल छिनने वाले हैं। कोई इधर से खींच रहा है, कोई उधर से खींच रहा है! इसको डर है कि कपड़े तो जाएंगे ही, हाथ-पैर भी बचेंगे--मुश्किल है। गर्दन भी बचेगी--मुश्किल है।

Among a thousand naked men, one clothed man—you cannot imagine his worry. He is more troubled than the naked. He feels: if not today, tomorrow these clothes will be snatched. Someone is tugging here, someone there. He fears: not only will the clothes go, will my limbs be spared? Will my neck survive?

शराबबंदी से कुछ भी न होगा। यह देश को धोखा देना है। यह क्रांति इत्यादि नहीं है। यह असली सवालों को हटा कर नकली सवाल बीच में लाना है। और नकली सवालों के साथ एक मजा है कि लोग उनसे राजी होते हैं। यहां शराब पीने वाला भी, जहां तक कहने का संबंध है, वह भी कहेगा: हां, शराब बुरी चीज है। शराब बुरी चीज है ही--यह सभी मानते हैं। इसलिए कौन कहेगा कि यह शराबबंदी नहीं होनी चाहिए!

Prohibition will do nothing. It deceives the country. It is not revolution. It replaces real questions with fake ones—and the fun with fake questions is that people approve. Even the drinker, as far as lip service goes, says, “Yes, alcohol is bad.” Everyone agrees it is bad—so who will publicly oppose prohibition?

यहां जो आदमी गौ का भक्त नहीं भी है; वह भी यह नहीं कहेगा कि गौ कटनी चाहिए। मुसलमान भी नहीं कहेगा कि कटनी चाहिए, क्योंकि बात तो सीधी-साफ है--कि हिंसा अच्छी नहीं हो सकती।

And even one who is not a cow devotee will not say cows should be cut. Even a Muslim won’t say they should be—because the point seems straightforward: violence cannot be good.

तो ये बातें तो हमारी धारणा में ही बैठी हुई हैं कि गौ नहीं कटनी चाहिए; शराब नहीं पी जानी चाहिए। यह लोक-मानस के अनुकूल चलना है। हालांकि इससे कुछ हल नहीं होगा।

These things sit snug in our popular mind: cows should not be slaughtered; alcohol should not be drunk. To go along with the collective mind is easy. But nothing will be solved by it.

जरा सोच लो कि गौ कटना बंद हो गई। मान लो। और शराबबंदी हो गई। क्या फर्क पड़ेगा? कितना फर्क पड़ेगा? गरीब की गरीबी मिटेगी? अशिक्षित शिक्षित हो जाएगा? जिनके पास मकान नहीं, उनके पास मकान होंगे? क्या होगा? इससे खतरे ही बढ़ेंगे।

Suppose cow slaughter is banned. Suppose prohibition is imposed. What difference will it make? How much? Will the poor’s poverty vanish? Will the illiterate become educated? Will the homeless get homes? What will happen? Only new dangers will grow.

मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि गरीब आदमी के लिए, भूखे-परेशान के लिए अगर शराब न हो तो फिर दूसरा मनोरंजन का एक ही उपाय बचता है सस्ता--और वह है: संभोग। अगर वह रात शराब पीकर आ गया पति, तो चुपचाप सो जाता है। या थोड़ा शोरगुल मचाता है; इधर-उधर घूम कर, गिर-फिर कर, आकर सो जाता है। अगर वह शराब पी कर नहीं आया, तो एक ही उपाय है कि संभोग करे।

Psychologists say: for the poor, the hungry, the harried, if there is no alcohol, one cheap recreation remains: sex. If the husband comes home drunk at night, he sleeps. Or makes a bit of noise, wanders about, stumbles in and sleeps. If he doesn’t come drunk, there is only one outlet—sex.

शराबबंदी इस देश की संख्या को बढ़ा देगी। और शराबबंदी इस देश में लोगों के तनाव और बेचैनियां बढ़ा देगी। और लोग जब ज्यादा तने होते हैं, ज्यादा बेचैन होते हैं, ज्यादा परेशान होते हैं, तो ज्यादा हड़तालें होंगी, ज्यादा दंगे होंगे, ज्यादा छुरेबाजी होगी, हिंदू-मुस्लिम दंगे होंगे; महाराष्ट्रियन-गुजराती लड़ेंगे; ऐसा होगा, वैसा होगा--ये सब उपद्रव होंगे।

Prohibition will increase this country’s population. It will increase people’s tension and restlessness. And when people are more taut, more restless, more harried, there will be more strikes, more riots, more stabbings, Hindu-Muslim riots, Maharashtrians versus Gujaratis—this and that—disturbances of all kinds.

शराब शामक है। और खयाल रखना कि मैं शराब का पक्षपाती नहीं हूं। मैं भी चाहता हूं कि शराब चली जाए, क्योंकि इससे अहित तो होता है। इससे स्वास्थ्य की हानि तो होती है। मगर शराब जाए; उसके मूल कारण हट जाएं--तो जाए। नहीं तो कोई मतलब नहीं है।

Alcohol is a sedative. And remember, I am not an advocate of alcohol. I too want it to go—because it causes harm, to health and otherwise. But let it go by removing its roots. Otherwise, there is no point.

गौ-हत्या जरूर बंद होनी चाहिए। लेकिन जहां आदमी की हत्या हो रही है, वहां गौ-हत्या बंद नहीं हो सकती।

Cow slaughter should certainly stop. But where human beings are being killed, cow slaughter cannot be stopped.

यहां मेरे पास इतने पश्चिम से आए संन्यासी हैं, वे सभी मुझे कहते हैं कि यहां की गौएं ऐसी--मरी-मराई--कि हमने कभी पश्चिम में देखी नहीं थीं। पश्चिम की गाय बड़ी शानदार होती है। तीस-चालीस सेर दूध देना गाय के लिए बिलकुल सहज बात है। रोज साठ सेर दूध देने वाली गाएं पश्चिम में आम हैं। यहां की गाय? तीन पाव दूध दे दे, तो बहुत है!

Many sannyasins have come to me from the West; they all say they have never seen cows as emaciated as here. Western cows are magnificent. Giving thirty or forty seers of milk is natural for a cow. Sixty seers a day is common. Here? If a cow gives three quarters of a seer, that is a lot!

आदमी मरा जा रहा है, गौ को खिलाने के लिए कहां है! और तुम गौएं बढ़ा लोगे। पानी पिलाने को नहीं है; घास खिलाने को नहीं है और गौओं की भीड़ बढ़ाते जाओगे।

People are dying; where is the fodder for cows? Yet you will increase their numbers. There is no water to drink, no grass to eat—and you increase the herd.

और मैं इस पक्ष में नहीं हूं कि गौएं मारी जाएं। मैं किसी के भी मारे जाने के पक्ष में कैसे हो सकता हूं! इसलिए मेरी अड़चन समझना।

I am not in favor of killing cows. How can I be in favor of killing anyone? Understand my difficulty.

मैं जानता हूं कि गौएं बचनी चाहिए। लेकिन यहां आदमी मरा जा रहा है, तो पहले गाय तो नहीं बचाई जा सकती। पहले आदमी को बचाना होगा। आदमी बचेगा, तो गाय बच सकती है--किसी दिन। गाय के बचने से आदमी नहीं बचेगा। गाय क्या करेगी? जितनी संख्या गाय की हो जाएगी, उतना दूध गायों से कम मिलने लगेगा, क्योंकि भोजन उतना बंट जाएगा।

I know cows should be saved. But when people are dying here, cows cannot be saved first. First, man must be saved. When man is saved, cows can be saved some day. Saving cows will not save man. What will the cow do? The greater the number of cows, the less milk per cow, because the feed is divided.

पश्चिम में गायों की संख्या ज्यादा नहीं है। गाएं कम हैं, लेकिन उनको फिर भोजन पूरा मिलता है।

In the West, the number of cows is not large. Cows are fewer, but they get full nourishment.

पचास गाएं हों तुम्हारे घर में और भोजन उतना ही है, तो पचास में बंट जाता है। पचास गायों का मिल कर दूध पचास सेर हो पाता है।

If you have fifty cows and the feed is limited, it gets divided. Together they may give fifty seers of milk.

पश्चिम में एक गाय होती है--पचास गाएं नहीं होतीं। मगर एक गाय पचास सेर दूध दे देती है। और एक गाय का खर्चा कम है। पचास गायों का उपद्रव: उनको रखने का इंतजाम, उनकी सेवा-टहल, आदमी--सबकी व्यवस्था चाहिए।

In the West, one cow does the work—there aren’t fifty. One cow gives fifty seers. And one cow costs less. Fifty cows are a nuisance: housing, care, staff, everything.

पश्चिम में दूध-दही की नदियां अभी भी बह रही हैं, जिनकी तुम पुराणों में बात करते हो। लेकिन हमारी मूढ़ता ऐसी है कि व्यर्थ की बातें हमें बड़ी क्रांतिकारी मालूम होती हैं। बिलकुल दो-कौड़ी की बातें, जिनका कोई मूल्य नहीं है; जिनमें कहीं कोई समझदारी की झलक नहीं है।

In the West, rivers of milk and curds still flow—the very rivers your Puranas talk about. But our stupidity is such that trivial things seem revolutionary to us—worth two pennies, of no real value, not a glimmer of understanding in them.

लेकिन यह जनता मूढ़ है। इस जनता के नेता तुम्हें बने रहना है, तो जो जनता मानती है, वैसा करो।

But the masses are dull. If you want to remain their leader, do what they believe.

अब एक चमत्कार की घटना घटी न! यह पहला मौका था कि जनसंघ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और मुसलमान एक साथ इंदिरा के खिलाफ हो गए। जो सदा के दुश्मन थे, वे साथ हो गए! इंदिरा को हराने में हिंदू मतवादी और मुसलमान--दोनों इकट्ठे हो गए। ये सदा के दुश्मन! इनको मामला क्या हो गया? एकदम से साथ, दोस्ती कैसे बढ़ गई? इन्होंने सदा एक-दूसरे की छाती में छुरा भोंका था। ये एक साथ कैसे हो गए?

And then a miracle occurred! For the first time, the Jan Sangh, the RSS, and the Muslims stood together against Indira. Eternal enemies became allies! Hindutva ideologues and Muslims joined to defeat Indira. How did this happen? They who had always stabbed each other in the chest—how did they come together?

वह जो संतति-नियमन का प्रयोग चला--उसके कारण एक हो गए। मुसलमान बहुत नाराज हो गए। उत्तर प्रदेश में इंदिरा की हार मुसलमान

की नाराजगी है--और कुछ भी नहीं। मुसलमान बर्दाश्त नहीं कर सका--कि उसकी संतति की स्वतंत्रता पर बाधा डाली जाए।

That family-planning experiment—because of it they united. The Muslims were very angry. Indira’s defeat in Uttar Pradesh is Muslim anger—nothing else. The Muslim could not tolerate interference in his reproductive “freedom.”

मुसलमान अजीब सी बातों में पड़ा है। जैसे मुसलमानों का नियम है कि चार औरतों से शादी कर सकते हो! अब जो भी बाधा डालेगा इसमें, मुसलमान उस पर नाराज हो जाएगा। अब यह बात बिलकुल अनैतिक है--कि एक आदमी चार स्त्रियों से शादी करे। और अगर यह नैतिक है, तो फिर एक स्त्री चार आदमियों से शादी करे--यह अनैतिक क्यों है?

The Muslim is tangled in some strange notions—for instance, the rule that a man can marry four women! Whoever obstructs that angers him. This is utterly unethical—that a man may marry four women. And if you call that ethical, then why is it unethical for a woman to marry four men?

यह तो ज्यादती है। यह तो शोषण है। लेकिन अगर कोशिश करो, कि हम कानून बनाएंगे कि एक आदमी एक ही स्त्री से शादी कर सकेगा, तो मुसलमान नाराज हो जाता है। उसकी स्वतंत्रता पर बाधा पड़ रही है। स्त्रियों का वह शोषण करता रहा है--सदा से।

It is oppression. But if you try to make a law that a man can marry only one woman, the Muslim gets angry. His freedom is being curtailed. He has exploited women forever.

स्त्रियों का इस्लाम में कोई आदर नहीं है; बड़ा अनादर है। इससे बड़ा अनादर क्या होगा कि तुम चार स्त्रियों के मालिक बन जाते हो! और मुसलमान को उसमें फायदा दिखाई पड़ता है। फायदा यह है कि वह चार स्त्रियों से काम करवाने लगता है। तो उसकी आमदनी चौगुनी हो जाती है।

Women are not honored in Islam; they are greatly dishonored. What greater dishonor than to become the owner of four women! The man sees benefit: he gets four women to work; his income quadruples.

और इसलिए लोग बच्चे रोकने में भी बाधा डालते हैं। क्योंकि छोटे-छोटे बच्चों को काम में लगा देते हैं। स्कूल वगैरह भेजना नहीं है। अगर स्कूल भेजने की जबर्दस्ती करो, तो उनकी स्वतंत्रता में बाधा पड़ती है!

And this is why people obstruct birth control. They put small children to work. They won’t send them to school. If you insist on sending to school, their “freedom” is curtailed!

स्कूल भेजना नहीं है; छोटे-छोटे बच्चों को काम में लगा दिया। गाएं चराने जाने लगे; घास काटने लगे; गड्ढा खोदने लगे; लकड़ी फाड़ने लगे। छोटे-छोटे बच्चों को काम में लगा दिया। तो जितने ज्यादा बच्चे हों, उतना ही थोड़ा ज्यादा पैसा आने लगा।

They don’t send to school; they put the little ones to work—grazing cows, cutting grass, digging pits, chopping wood. The more children, the more hands to earn a little money.

ऐसा व्यक्ति को तो दिखाई पड़ता है, लेकिन पूरे समूह का जीवन रुग्ण होता चला जाता है। अब जो भी इनको छेड़ेगा, वही दुश्मन हो जाएगा।

To such a person this looks beneficial, but the life of the whole community becomes diseased. Whoever tries to touch these practices becomes the enemy.

इंदिरा का गिर जाना इस कारण हुआ कि इंदिरा कुछ क्रांति करने की कोशिश कर रही थी, और अगर उसे ज्यादती करनी पड़ी, तो उसका कारण इंदिरा नहीं थी। उसका कारण वे लोग थे, जिन्होंने बाधाएं डालीं।

Indira fell for this reason: she was trying to bring a little revolution, and if she had to be excessive, the reason was not Indira. The reason was the people who created the obstacles.

तुम ही बाधा डालोगे, तुम्हारे ही हित में बाधा डालोगे!

You yourselves will create obstacles—against your own interests!

ये जो सत्ता में आ गए लोग हैं, मैंने भी इनका स्वागत किया था, इस आशा से कि जयप्रकाश एक निष्ठावान आदमी हैं। मगर वह भी वैसा ही धोखा दे गए, जैसा पहले गांधी दे गए थे। उन्होंने ठीक वसीयत पा ली! अब वे बैठ गए जाकर पटना, और जिन बातों के लिए वे इंदिरा से लड़े थे, वे सबकी सब बातें वैसी की वैसी जारी हैं। कहीं कोई फर्क नहीं हुआ।

Those who have come to power—I welcomed them too, hoping that Jayaprakash is a man of integrity. But he deceived us just as Gandhi did. He inherited the will perfectly! Now he sits in Patna, and the very things he fought Indira over continue as they were. No difference anywhere.

कल मैं एक गीत पढ़ रहा था। बालकवि वैरागी का गीत है। वह मुझे पसंद पड़ा। उसे समझना।

गंतव्य वही, मंतव्य वही,

Yesterday I was reading a song by Bal Kavi Vairagi. I liked it. Understand it.

आदेश वही, अधिकार वही,

रीति वही, रणनीति वही,

प्रतिशोध वही, प्रतिकार वही

जो क्रांति बताता है इसको

उस चिंतन की बलिहारी है

परिवर्तन को क्रांति बताना

The destination the same, the intention the same, the orders the same, the rights the same, the custom the same, the strategy the same, the revenge the same, the counterblow the same— whoever calls this revolution, blessed be his “thinking”! To call mere change a revolution is perhaps helplessness. When moss grows on thought, when the whirl of upheaval stalls, know the generation has lost; the west wind has felled the east wind.

संभवतः लाचारी है

 

जब चिंतन पर काई जम जाए

 

विप्लव की भांवर थम जाए

 

तो समझो पीढ़ी हार गई

 

पुरवा को पछुवा मार गई।

 

ये हिंसक और अहिंसक क्या,

ये परिभाषा क्या, भाषा क्या,

ये भाषण क्या, प्रतिभाषण क्या,

ये अभिनय और तमाशा क्या,

बस, क्रांति क्रांति ही होती है

पहले तुम इतना मानो तो

What is this violent and nonviolent? What definition, what language? What speech, what rebuttal? What acting, what spectacle? Revolution is only revolution— first admit at least that much. Then, unconditionally, play messiah— first recognize this generation. When the wound is the same, estrangement the same, the talk the same, the scattering the same, was the offering then wasted? The west wind has felled the east wind.

फिर बेशर्त करो मसीहाई

 

इस पीढ़ी को पहचानो तो

 

जब घाव वही, अलगाव वही

 

बात वही, बिखराव वही

 

तो आहुति क्या बेकार गई

 

पुरवा को पछुवा मार गई।

जब अग्नि-बीन का गायक ही

खो जाए मेघ मल्हारों में

तो जी करता है आग लगा दूं

अग्नि-बीन के तारों में

तुम आग जगा कर कहते हो

When the singer of the fire-lyre loses himself in Megh Malhar, I feel like setting fire to the strings of the fire-lyre. You light a blaze and say, “O Mother Flame, now go to sleep, while we sing Raga Darbari, you turn into water for a while.” When piety is the same, faith the same, when the corpses and the cremation grounds are the same, whom did the storm make resound? The west wind has felled the east wind.

हे ज्वाला मां अब सो जाओ

 

जब तक हम गाएं दरबारी

 

तब तक तुम पानी हो जाओ

 

जब दीन वही, ईमान वही

 

जब मुरदे और मसान वही

 

तो झंझा किसे झंझकार गई

 

पुरवा को पछुवा मार गई।

 

वे चाट गए उस सावन को

 

इस फागुन को ये पी जाएं

 

दोनों ने कसमें खाई हैं

 

ये बगिया कैसे जी जाए

 

सप्तम में राहू बैठ गया

शायद माली और डाली के

लग्न बराबर मिले नहीं

इस लाली और हरियाली के

जब भंवरों का वक्तव्य वही

जब तितली का भवितव्य वही तो मधुऋतु किसे संवार गई

They licked away that monsoon; they will drink up this spring. Both have sworn oaths— how will this garden survive? Rahu has sat in the seventh house; perhaps the horoscopes of the gardener and the branch did not match for this redness and this greenness. When the bees’ statement is the same, and the butterfly’s fate the same, whom does the sweet season adorn? The west wind has felled the east wind.

पुरवा को पछुवा मार गई।

 

मैं कल भी भैरव गाता था

 

मैं अब भी भैरव गाता हूं

मैं कल भी तुम्हें जगाता था

मैं अब भी तुम्हें जगाता हूं

वो अंधियारे की साजिश थी

ये साजिश का उजियारा है

इस पीढ़ी को हर सूरज ने

I sang Bhairav yesterday, I am singing Bhairav now. I woke you yesterday, I am waking you now. That was the conspiracy of darkness, this is the conspiracy of light. Every sun has joined the dark moon to murder this generation. When blow and counterblow are the same, when kohl and vermilion are of the same caste, whom does the dawn beautify? The west wind has felled the east wind.

मावस से मिल कर मारा है

 

जब घात वही, प्रतिघात वही

 

काजल कुंकुंम की जात वही

 

तो ऊषा किसे निखार गई

 

पुरवा को पछुवा मार गई।

कल आग जिन्हें आवश्यक थी

वे सिर पर सावन ढोते हैं

जो कल तक सावन ढोते थे

वे आज आग को रोते हैं

ये सब मौसम के तस्कर हैं

Those who needed fire yesterday now carry monsoons on their heads; those who carried monsoons yesterday today weep for fire. They are all smugglers of seasons, all in collusion with cleverness; all merchants of dreams, all cousins to one another. The slogans in the sky are the same, and the blind stars are the same; a witch, veiled, has struck and killed— the west wind has felled the east wind.

सब मिली-जुली चतुराई है

 

सब सपनों के सौदागर हैं

 

ये सब मौसेरे भाई हैं

 

अंबर के नारे वे के वे

 

और अंधे तारे वे के वे

 

घूंघट में डायन मार गई

 

पुरवा को पछुवा मार गई।

 

गंतव्य वही, मंतव्य वही

 

आदेश वही, अधिकार वही,

रीति वही, रणनीति वही,

प्रतिशोध वही, प्रतिकार वही

जो क्रांति बताता है इसको

उस चिंतन की बलिहारी है

परिवर्तन को क्रांति बताना,

The destination the same, the intention the same, the orders the same, the rights the same, the custom the same, the strategy the same, the revenge the same, the counterblow the same— whoever calls this revolution, blessed be his “thinking”! To call change revolution is perhaps helplessness. When moss grows on thought, when the whirl of upheaval stalls, know the generation has lost— the west wind has felled the east wind.

संभवतः लाचारी है

 

जब चिंतन पर काई जम जाए

 

विप्लव का भांवर थम जाए

 

तो समझो: पीढ़ी हार गई

 

पुरवा को पछुवा मार गई।

 

कुछ फर्क नहीं हुआ। सब वैसे का वैसा है।

Nothing has changed. Everything is as it was.

और यह भी मैं तुमसे कहना चाहूंगा कि यही इस घटना में हुआ हो--ऐसा भी नहीं। आज तक जगत में कोई राजनैतिक क्रांति, क्रांति नहीं हुई।

And let me tell you: this is not just what happened here—till today, no political revolution anywhere has been revolution.

क्रांति का शास्त्र ही व्यर्थ हो गया है। क्रांति की बात ही अब क्रांतिकारी नहीं रही। सब क्रांतियां हार गई हैं। फ्रेंच क्रांति हारी; रूसी क्रांति हारी, चीनी क्रांति हारी--सब क्रांतियां हार गईं। कोई क्रांति जीती नहीं।

The very science of revolution has become futile. Talk of revolution is no longer revolutionary. All revolutions have lost. The French lost; the Russian lost; the Chinese lost—none has won.

इससे एक सार की बात समझ लेनी चाहिए कि सत्ता में परिवर्तन से क्रांति नहीं होती। लोगों के सत्वों में परिवर्तन होना चाहिए। राज्य से क्रांति नहीं होती; समाज से क्रांति नहीं होती; केवल व्यक्ति से क्रांति होती है। केवल व्यक्ति की चेतना में क्रांति का दीया जलता है।

From this we should understand one essential point: revolution does not happen by changing those in power. It happens by changing the very quality of people. Revolution does not come from the state; not from society; only from the individual. Only in the individual consciousness does the lamp of revolution light.

इसलिए मेरी कोई उत्सुकता राज्य में, सत्ता में, समाज में नहीं है। मेरी उत्सुकता तुममें है, व्यक्ति में है। एक-एक व्यक्ति रूपांतरित हो, बड़ी संख्या लोगों की रूपांतरित हो जाए, तो समाज भी बदल जाएगा। लेकिन समाज को सीधे बदलने का कोई उपाय नहीं है। कैसे बदलोगे? क्योंकि जिस समाज को बदलना है, उसी से वोट मांगनी होगी। इस यंत्र को समझो।

Therefore, I have no excitement about state, power, society. My interest is in you—in the individual. If individuals are transformed in large enough numbers, society will change too. But there is no direct way to change society. How will you? The very society you want to change—you must seek votes from it. Understand this mechanism.

जिसको बदलना है, उसी से वोट मांगनी है। वोट वह तभी देगा, जब तुम उसके अनुकूल हो। तुम प्रतिकूल हो गए, तो वह वोट नहीं देता। और तुम्हें अगर बदलना है, तो तुम्हें प्रतिकूल होना पड़ेगा। तब तो बड़ी झंझट हो गई। यह गणित तो बहुत उलझ गया।

तुमसे आज्ञा लेनी है और तुम्हारे ही खिलाफ काम करना है। तुम आज्ञा ही न दोगे पहले तो; और अगर तुमने आज्ञा भी दे दी--किसी आश्वासन में, किसी भ्रम में--तो जैसे ही बदलाहट शुरू होगी, तुम नाराज हो जाओगे। तुम कहोगे: धोखा हो गया! हमें कहा कुछ था, किया कुछ जा रहा है।

You must ask for votes from those you intend to change. They will give their vote only when you suit them. If you go against them, they won’t vote. And if you are to change them, you must go against them. Now the arithmetic gets tangled. You must take permission from them and then work against their old ways. First they won’t give permission; and if they do—under some promise or delusion—the moment change begins, they will be angry. “We were deceived! We were told one thing, another is being done.”

जनता की यह जो भीड़ है, यह बिलकुल अंधकार में खोई हुई है। इसे यह भी पता नहीं कि इसके हित में क्या है? इसे यही पता होता, तो हित कभी का हो गया होता। इसे यह भी पता नहीं कि अहित में क्या है? यह अपने ही अहित को किए चली जा रही है। यह अपने ही हाथ से अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारे चली जाती है! इसे तुम रोको, तो यह नाराज होती है।

This crowd is lost in darkness. It doesn’t know what is in its own interest. If it knew, its interest would have been served long ago. It doesn’t even know what harms it. It keeps doing harm to itself—chopping its own feet with its own axe. If you stop it, it gets angry.

तो जिसको क्रांति करनी हो, वह जनता से मत न ले पाएगा। और जिसे जनता से मत लेना हो, उसे क्रांति की बातचीत करनी चाहिए, लेकिन क्रांति का काम नहीं करना चाहिए, क्रांति की झंझट में नहीं पड़ना चाहिए।

So whoever wants revolution will not be able to take votes from the people. And whoever needs the people’s votes must talk revolution, but should not do it, should not get into the trouble of revolution.

इंदिरा उसी झंझट में पड़ी। उसे धीरे-धीरे ऐसा लगा कि अब कुछ हो सकता है; कुछ किया जा सकता है।

Indira got into that trouble. She began to feel she could do something.

मुझे याद आती है, काफी वर्ष हो गए, तब इंदिरा से मेरा मिलना हुआ था। तब मोरार जी इंदिरा के साथ उप-प्रधानमंत्री थे। मुझे भलीभांति याद है इंदिरा ने मुझे कहा कि आप जो कहते हैं, मैं पढ़ती हूं और आपकी बातें मुझे ठीक लगती हैं। लेकिन आप तो जानते ही हैं, मैं मोरार जी भाई जैसे आदमियों के साथ उलझी हूं। कुछ काम हो नहीं सकता। कुछ भी करना चाहो, अड़चन खड़ी हो जाती है। इन सब को बांध कर चलाना बहुत मुश्किल है। जरा भी कुछ नया करना चाहो कि वे सब ठिठक कर खड़े हो जाते हैं। वे कोई साथ देना नहीं चाहते।

I remember—years ago—I met Indira. Morarji was then her Deputy Prime Minister. She said to me, “I read you; what you say feels right. But you know I am tangled with people like Brother Morarji. Nothing can be done. Whatever you try, obstacles arise. To keep all these tied together is very difficult. Try to do anything new and they stiffen and stand in the way. They don’t want to cooperate.”

तो मैंने इंदिरा को कहा था: जो इस तरह ठिठक कर खड़े होते हैं, उनको धीरे-धीरे विदा करो। उसने किया भी; धीरे-धीरे उनको विदा भी किया। मगर इतने लोगों को विदा कर दिया कि वे सब इकट्ठे हो गए। उन सब ने इकट्ठे होकर, जो क्रांति की संभावना थी, उसको फिर मार डाला।

I told her: those who stiffen like that—bid them goodbye, slowly. She did; slowly she sent them off. But she sent off so many that they all gathered together—and together they killed the very possibility of revolution.

इसलिए मैं यह तो देख ही नहीं पाता कि राज्य की सत्ता के आधार पर कोई क्रांति कभी हो सकती है।

So I cannot see revolution ever happening on the basis of state power.

स्टैलिन को भी कम से कम एक करोड़ आदमी मार डालने पड़े रूस में। और ये जो एक करोड़ आदमी मारे, ये कोई करोड़पति नहीं थे। इतने करोड़पति कहां पाओगे? इतने करोड़पति होते, तो फिर जरूरत ही क्या थी? ये सब गरीब लोग थे। मगर इन गरीबों ने बड़ी बाधा दी क्रांति में। बड़ी मजबूरियां खड़ी कर दीं। असल में यही असली जड़बुद्धि लोग हैं। इन्होंने इतनी बाधाएं खड़ी कर दीं, कि इनको रास्ते से हटाना पड़ा। लेकिन वह तो अधिनायकशाही थी, तो स्टैलिन कर सका।

Stalin had to kill at least ten million people in Russia. And those who were killed were not millionaires. Where would you find so many millionaires? Had there been so many, there would have been no need! They were poor people. But they created big obstacles to revolution. Forced great compulsions. These are the truly stubborn ones. They put up so many barriers that they had to be removed from the path. But it was a dictatorship—so Stalin could do it.

आज रूस में जो भी थोड़ा-बहुत धन-वैभव है, वह स्टैलिन की जबर्दस्ती की वजह से है। अगर लोकतंत्र होता, तो यह भी नहीं हो सकता था।

Whatever little wealth Russia has today is because of Stalin’s coercion. If there had been democracy, even that would not have been possible.

हालांकि मैं इस पक्ष में नहीं हूं कि एक करोड़ लोग मारे जाएं। यह बड़ा मूल्य हो गया। और मैं इस पक्ष में भी नहीं हूं कि लोगों की सारी स्वतंत्रता नष्ट कर दी जाए; कि उन्हें बिलकुल काराग्रह में डाल दिया जाए।

Though I am not in favor of killing ten million people. That price is too high. Nor am I in favor of destroying all freedom—putting people into a prison.

माओ भी कर सका चीन में, काफी काम कर सका, लेकिन काम कर सका बंदूक के बल पर।

Mao too could do a lot in China—but with the gun at the chest.

जिनके हित में काम करना है, उनकी ही छाती पर संगीन लगानी पड़ती है, तब वे काम करते हैं, नहीं तो वे ही काम नहीं करते।

Those whose interests you want to serve—you must press the bayonet against their chest to make them act; otherwise they won’t.

माओ ने जो किया, और स्टैलिन ने जो किया...

What Mao did, what Stalin did...

इंदिरा को धीरे-धीरे यह बात समझ में आनी शुरू हो गई थी। अगर कुछ करना है, तो थोड़ी जबर्दस्ती करनी होगी। उसी जबर्दस्ती के कारण इंदिरा को हट जाना पड़ा, क्योंकि यह लोकतंत्र है। यहां हर पांच-सात साल में तुम्हें जनता से जाकर फिर प्रमाण-पत्र लेना होगा कि जनता तुमसे राजी है। अब पांच साल में दुनिया नहीं बदलती।

Indira had slowly begun to understand: if anything is to be done, a little force will be needed. Because of that force she had to go—this is a democracy. Here every five or seven years you must go back and get a fresh certificate that the people approve you. In five years, the world does not change.

हर पांच साल में जनता से जाकर आज्ञा लेनी है। अगर तुमने जरा ही जनता के खिलाफ कुछ किया, पांच साल बाद तुम सत्ता से उतार दिए जाओगे। और जनता के खिलाफ करना ही होगा, नहीं तो क्रांति नहीं होने वाली है।

Every five years you must ask the people’s permission. If you have done even a little against them, after five years you will be thrown out. And you must act against them—otherwise there will be no revolution.

इसलिए मेरे देखे सत्ता के माध्यम से तो एक ही उपाय है: या तो अधिनायकशाही हो--जो कि बड़ा मूल्य ले लेती है; लोगों का प्राण छीन लेती है। रोटी दे देती है, रोजी दे देती है, छप्पर दे देती है, लोगों की आत्माएं मर जाती हैं। रूस, चीन में वही हुआ।

As I see it, through state power there is only one way: either dictatorship—which exacts a huge price; it steals people’s souls. It can give bread, work, a roof—but people’s souls die. That is what happened in Russia and China.

और या फिर लोकतंत्र आजादी तो कायम रखता है, स्वतंत्रता तो कायम रखता है, लेकिन क्रांति नहीं हो पाती। लोकतंत्र और क्रांति में मेल नहीं बैठ पाता है।

Or democracy, which preserves freedom—but cannot bring revolution. Democracy and revolution do not fit well.

तो उपाय क्या है? उपाय एक ही है कि हम व्यक्ति को सीधा पहुंचें। हम व्यक्ति को पकड़ें। हम व्यक्ति में ही क्रांति लानी शुरू करें। धीरे-धीरे एक-एक व्यक्ति बदलता जाए, उसकी समझ, धारणा बदलती जाए, तो जो समूह पैदा होगा, वह समूह, क्रांति को स्वीकार कर सकेगा। मैं वही कर रहा हूं।

So what is the way? Only one: reach the individual directly. Catch hold of the person. Begin the revolution within the person. As one by one people change—understanding changes, beliefs change—the group thus formed will be able to accept revolution. That is what I am doing.

मेरा राजनीति से कुछ लेना-देना नहीं है। मैं बिलकुल अराजनैतिक व्यक्ति हूं। मुझे सत्ता से कोई प्रयोजन नहीं है। लेकिन बुनियाद रखी जा रही है क्रांति की। अगर इस देश में मेरे संन्यासियों की संख्या काफी हो, तो जो भी क्रांति आएगी, उसको कोई हिंसा नहीं करनी पड़ेगी। मेरा संन्यासी उसका स्वागत करेगा। वह फूल बरसाएगा--उसके स्वागत में। उसकी धारणाएं ही तब तक बदल चुकी होंगी; वह नई चेतना और नई ज्योति से भरा होगा। नई समझ और नये विचारों की तरंगें उसके मन में होंगी। वह समझ पाएगा कि कहां अड़चनें हैं। कहां से अड़चनें तोड़नी हैं और उनको तोड़ने में सहयोगी हो सकेगा।

I have nothing to do with politics. I am utterly apolitical. I have no use for power. But the foundation of revolution is being laid. If in this country there are enough of my sannyasins, whatever revolution comes will need no violence. My sannyasin will welcome it—shower flowers on it. By then his beliefs will have changed; he will be filled with a new consciousness and a new flame. New understanding and new waves of thought will be in his mind. He will recognize where the obstacles are, how to break them, and be able to cooperate in breaking them.

इंदिरा ने कोशिश की, लेकिन लोग तैयार नहीं थे। लोगों को तैयार किया जाना था।

Indira tried—but people were not ready. People had to be prepared.

स्टैलिन ने कोशिश की, लोग बिलकुल तैयार नहीं थे, तो लोगों कि हत्या करनी पड़ी। फिर लोगों ने भी बदला लिया। फिर स्टैलिन के मरते ही लोगों ने बदला लिया। स्टैलिन का नाम पोंछ डाला रूस से।

Stalin tried—people were utterly unprepared; so they had to be killed. Then people took revenge. The moment Stalin died, they took revenge—wiped his name from Russia.

माओ से भी बदला ले रहे हैं। माओ की पत्नी जेल में पड़ी है। हालांकि माओ की कब्र पर फूल चढ़ाते हैं। लेकिन वे भी ज्यादा दिन नहीं चढ़ेंगे। माओ ने जो किया था--एक साल में, माओ के मरने के बाद--जिनके हाथ में सत्ता आई, उन्होंने उसको पोंछ डाला।

They are taking revenge on Mao too. Mao’s wife sits in prison. Though they still place flowers on Mao’s tomb, not for long. What Mao had done—in one year after his death—the new rulers wiped it away.

जीवन का जाल काफी उलझा हुआ और जटिल है। जयप्रकाश नारायण जैसा सोचते हैं, उतना सरल नहीं है--कि आदमी बदल दिए; एक की जगह दूसरे को बैठा दिया; क्रांति हो गई! यह तो सुधार भी नहीं होता ऐसे। क्रांति तो दूर की बात है।

Life’s mesh is tangled, intricate. It is not as simple as Jayaprakash imagines—that you just change the men; seat one in another’s place, and revolution happens! This is not even reform. Revolution is far off.

क्रांति करनी हो, तो लोगों की आत्माओं में बीज बोने पड़ेंगे। और एक-एक आदमी को सीधा रूपांतरित करना पड़ेगा। हां, एक बड़ी संख्या रूपांतरित लोगों की हो जाए, तो वे क्रांति के अगुआ हो जाएंगे। और जो भी क्रांति आएगी, उसका स्वागत कर सकेंगे। फिर ज्यादती नहीं करनी होगी। लोक-मानस खुद ही स्वागत करने को तैयार होगा।

If you want revolution, you will have to sow seeds in people’s souls. Transform one person at a time. Yes—when the number grows large, the transformed will become its vanguard. And whatever revolution comes, they will welcome it. Then excess will not be needed. The collective mind will itself be ready to welcome it.

मेरे देखे सारी क्रांति वैयक्तिक है। सारा विकास वैयक्तिक है। भीड़ का कोई विकास नहीं होता; व्यक्ति का विकास होता है। और व्यक्ति का ही हो सकता है, क्योंकि भीड़ के पास कोई आत्मा नहीं है। व्यक्ति के पास आत्मा है, चेतना है, बोध है।

As I see it, all revolution is personal. All growth is personal. Crowds do not grow—persons do. Only the person can—because the crowd has no soul. The person has soul, consciousness, awareness.

क्रांति मात्र बोध की क्रांति होती है। इसलिए असली क्रांतियां, स्टैलिन, माओ, लेनिन, टीटो--इस तरह के लोगों ने नहीं कीं। असली क्रांतियां कीं बुद्ध ने, महावीर ने, क्राइस्ट ने--असली क्रांतियां कीं। लेकिन उनकी भी मजबूरी है।

Revolution is nothing but a revolution of awareness. Therefore the real revolutions were not made by Stalin, Mao, Lenin, Tito. The real revolutions were made by Buddha, Mahavira, Christ. But even they face a compulsion.

लोग इतने अंधेरे में हैं, इतने घिसटते हुए हैं कि कुछ दीये जल जाते हैं, मगर फिर भी अंधेरा थोड़े ही मिट जाता है।

People are in such darkness, so crawling, that a few lamps light up, but even then the darkness does not vanish.

मगर अब संभावना बढ़ती जाती है। बुद्ध को गए पच्चीस सौ साल हो गए। पच्चीस सौ साल में काफी रूपांतरण मनुष्य का हुआ है। काफी जड़ताओं से छुटकारा हुआ है।

Yet now the possibility keeps growing. It has been 2,500 years since Buddha. In 2,500 years, man has changed enough. Many rigidities have fallen away.

अगर जड़ताओं से छुटकारा न होता, तो तुम मुझे सुनते ही नहीं; मुझे सुनते ही सूली पर लटका देते। दो हजार साल पहले तुमने मुझे तत्क्षण सूली दे दी होती। और आज भी जो लोग दो हजार साल पुरानी बुद्धि को लिए बैठे हैं, उनकी तो यही आकांक्षा है कि मुझे सूली लग जानी चाहिए। वे अब भी नाराज हैं। उनकी धारणाएं समकालीन नहीं हैं।

Had those rigidities remained, you would not even listen to me; you would put me on the cross. Two thousand years ago you would have crucified me at once. And even today, those who carry minds two thousand years old still wish the same for me. They are still angry. Their beliefs are not contemporary.

कोई दो हजार साल पुरानी धारणाएं लिए बैठा है, कोई तीन हजार साल पुरानी धारणाएं लिए बैठा है!

Some sit with beliefs two thousand years old; some three thousand!

समय बदला है। आदमी ज्यादा विकसित हुआ है। जो आज घट सकता है, पहले कभी नहीं घट सकता था। यहां तुम ईसाई को पाओगे, मुसलमान को पाओगे, हिंदू को पाओगे--जैन को, बौद्ध को। यहां दुनिया के सारे धर्मों के लोग इकट्ठे हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ था। जैन के मंदिर में जैन को पाओगे। हिंदू के मंदिर में हिंदू को पाओगे। मुसलमान की मस्जिद में मुसलमान को पाओगे।

Times have changed. Man has evolved more. What can happen today could never have happened before. Here you will find Christians, Muslims, Hindus, Jains, Buddhists. People of all religions are gathered. This had never happened. In a Jain temple you find Jains; in a Hindu temple, Hindus; in a mosque, Muslims.

यह मंदिर परमात्मा का है--न हिंदू का, न मुसलमान का, न ईसाई का, न जैन का। यहां तुम सबको पाओगे।

This is the temple of the Divine—not of Hindu, Muslim, Christian, or Jain. Here you will find everyone.

यहां करीब-करीब दुनिया के सारे देशों से संन्यासी हैं। एक रूस से कमी थी, तो अभी कुछ दिन पहले एक रूसी आकर संन्यास ले गया। अब दुनिया का कोई देश नहीं है, जहां संन्यासी नहीं हैं।

Sannyasins are here from nearly every country. Only Russia was missing; a few days ago a Russian came and took sannyas. Now there is no country without sannyasins.

जाति की, देश की, धर्म की--सारी सीमाओं को तोड़ने की आज संभावना है। आज सारे संस्कार तोड़ देने की संभावना है। मनुष्य आज इतना राजी हो सकता है कि अपने सारे छोटे-मोटे घेरों से बाहर निकल आए; खुले आकाश में आ जाए।

Today there is a possibility to break all boundaries—of caste, nation, religion. To shatter all old conditionings. Man today can agree to step out of his small enclosures—into the open sky.

इन्हीं लोगों की संख्या बढ़ती जाए, तो दुनिया में क्रांति होगी।

As the number of such people grows, there will be revolution in the world.

और क्रांति कोई जल्दबाजी की बात नहीं है--कि आज हो जाए। आदमी हजारों साल में धीरे-धीरे विकसित होता है।

And revolution is not a matter of haste—that it happen today. Man evolves slowly over thousands of years.

इसलिए मेरी समझ व्यक्ति की दिशा में है। राज्य में मुझे रस नहीं है; समाज में मुझे रस नहीं है। लेकिन व्यक्ति में मेरा रस है। व्यक्ति में पूर्ण क्रांति घट सकती है।

So my understanding is directed to the person. I have no taste for the state; no taste for society. But I do have a taste for the person. In the person, total revolution can happen.

और तुमने पूछा है कि पूर्ण क्रांति का क्या अर्थ है? पूर्ण क्रांति का मेरी दृष्टि में अर्थ है: व्यक्ति के पास किसी तरह की धारणाएं, और पक्षपात न रह जाएं। व्यक्ति की चेतना शुद्ध दर्पण की तरह हो। पूर्ण क्रांति यानी समाधि।
And you have asked: what is the meaning of total revolution? In my vision, total revolution means that a person is left with no fixed notions and no prejudices. The person’s consciousness becomes like a pure mirror. Total revolution means samadhi.

समाधिस्थ व्यक्ति जो भी करेगा, वह कल्याण है, मंगल है। ध्यानस्थ व्यक्ति जो भी करेगा, उससे शुभ ही होगा, अशुभ नहीं होगा। क्योंकि ध्यान की ऊर्जा तुम्हें बोधपूर्ण बनाती है। तुम्हारे कृत्य में तुम्हारा बोध समा जाता है। ध्यानहीन व्यक्ति जो भी करेगा, गलत करेगा। तो मैं तो एक ही क्रांति जानता हूं कि किस तरह तुम्हारे जीवन में ध्यान जुड़ जाए। ध्यान का धन तुम्हें मिल जाए, तो परम धन तुमने पा लिया। और तुम्हें ध्यान मिल जाए, तो संभावना बनती है कि तुम्हारे पास-पड़ोसियों की ज्योति को भी तुम जगा सको।

Whatever a person established in samadhi does is a benediction, it is auspicious. Whatever a meditative person does will bring the auspicious, not the inauspicious. Because the energy of meditation makes you full of awareness. Your awareness saturates your actions. A person without meditation, whatever he does, will do it wrongly. So I know only one revolution: how meditation can be joined to your life. If you receive the wealth of meditation, you have attained the supreme wealth. And if meditation happens to you, the possibility arises that you can also kindle the light in your neighbors.

ज्योति से ज्योति जले। और एक-एक से ऐसी ज्योति फैलती जाए, तो मैं सारे संसार को आग से भर दे सकता हूं। इसलिए यह गैरिक वस्त्र चुने हैं। यह आग का रंग है, ये अग्नि के प्रतीक हैं। इनमें तुम्हें भस्म हो जाना है। इनमें तुम्हें अपने अतीत को बिलकुल राख कर देना है। इनमें सिर्फ शुद्ध चेतना बचे--न हिंदू बचे, न मुसलमान बचे, न ईसाई, न जैन। इनमें न हिंदुस्तानी, न पाकिस्तानी, न चीनी... सारी धारणाएं और सारी क्षुद्रताएं जल जाएं, राख हो जाएं। और अंततः इसमें तुम्हारा अहंकार भी जल जाए। उसी को मैं पूर्ण क्रांति कहता हूं।

Let one flame kindle another. And if from one to one the flame keeps spreading, I can fill the whole world with fire. That is why these ochre robes have been chosen. This is the color of fire; they are symbols of the flame. In them you are to be consumed. In them you are to turn your past completely to ash. In them only pure consciousness should remain—no Hindu remains, nor Muslim, nor Christian, nor Jain. In them neither Indian, nor Pakistani, nor Chinese... let all beliefs and all pettiness be burned, reduced to ash. And ultimately, let even your ego be burned. That is what I call total revolution.

अहंकार भी जल जाए, तो पूर्ण क्रांति घट गई।

When even the ego is burned, total revolution has happened.

पूर्ण क्रांति व्यक्ति में घटती है। और अगर एक व्यक्ति में घट जाए, तो उसके आस-पास भी अपने आप चिनगारी फैलने लगती है। एक में घटे, तो दस में घट जाएगी। दस में घटे, तो सौ में घट जाएगी। ऐसे घटते-घटते एक दिन इस सारी पृथ्वी पर क्रांति के फूल खिल सकते हैं।

Total revolution happens in the individual. And if it happens in one individual, then around him the sparks begin to spread of their own accord. If it happens in one, it will happen in ten. If in ten, then in a hundred. Happening like this, one day flowers of revolution can bloom over the whole earth.

लेकिन यह क्रांति ऊपर से नहीं थोपी जा सकती। यह क्रांति आध्यात्मिक ही हो सकती है।

But this revolution cannot be imposed from above. This revolution can only be spiritual.

पांचवां प्रश्न: ओशो, आप कहते हैं कि कल का कोई भरोसा नहीं है। लेकिन यही तो--ईट, ड्रिंक एंड बी मेरि--खाओ, पीओ और मौज करो, को मानने वाले भी कहते हैं। आपमें और उनमें क्या फर्क है?
Fifth question: Osho, you say there is no certainty about tomorrow. But that is exactly what those who live by “eat, drink and be merry” also say. What is the difference between you and them?

निश्चित ही, खाओ, पीओ और मौज करो वाले लोग भी यही कहते हैं कि कल का तो कुछ भरोसा नहीं, आज ही खा लो, पी लो, मौज कर लो। मैं भी यही कहता हूं, सारे बुद्धपुरुष भी यही कहते हैं। तर्क तो एक ही है। लेकिन लक्ष्य और गंतव्य अलग-अलग हैं।

Certainly, those who preach “eat, drink and be merry” also say there is no certainty about tomorrow—so eat now, drink now, make merry now. I say it too; all the awakened ones say it. The reasoning is the same, but the aim and destination are different.

खाओ, पीओ और मौज करने वाले दर्शनशास्त्र को मानने वाले लोग कहते हैं कि कल का भरोसा नहीं है, अभी खा लो, अभी पी लो, अभी मौज कर लो।

बुद्धपुरुष कहते हैं: कल का भरोसा नहीं है, अभी ध्यान कर लो, अभी समाधि कर लो, अभी प्रभु को पा लो। लक्ष्य अलग हैं, गंतव्य अलग हैं। कल का भरोसा नहीं है। कल पर मत टालो।

Those who follow the philosophy of eating, drinking, and making merry say: tomorrow is uncertain—so eat now, drink now, enjoy now. The awakened ones say: tomorrow is uncertain—so meditate now, enter samadhi now, realize the Divine now. The targets are different, the destinations different. Do not postpone to tomorrow.

तो दोनों के तर्क तो एक ही हैं, लेकिन लक्ष्य बड़े भिन्न हैं।

So the logic sounds the same, but the goals are vastly different.

शराबी कहता है: कल का क्या पता? अब कल जो होगा--होगा। तुम शराबी से कहो कि कल भूखे मरोगे; पैसे बचा लो। कल खा-पी लेना। वह कहता है: कल का क्या भरोसा। अब कल की कल देखेंगे। यह तो जीसस ने भी कहा है ना कि कल की मत सोचो, तो हम कल की क्यों सोचें? यह तो बुद्ध ने भी कहा है ना कि कल पर मत टालो। तो हम कल पर क्यों टालें? अब आज जो हाथ में मिला है, आज तो मजा-मौज कर लें; फिर कल की कल देखेंगे।

The drunkard says: who knows about tomorrow? Whatever happens, happens then. You tell him, “You will starve tomorrow; save some money. Eat and drink tomorrow.” He says, “Who can rely on tomorrow? We’ll see tomorrow when it comes. Even Jesus said, ‘Do not think of tomorrow,’ so why should I think of it? Even Buddha said, ‘Do not postpone to tomorrow,’ so why should I postpone? What is in my hand today—let me enjoy it now; tomorrow we’ll see.”

बात तो वह भी बड़े पते की कह रहा है। बात तो पते की ही है। लेकिन उससे जो नतीजा निकाल रहा है, वह बिलकुल गलत है।

He too is citing a sound point. The point is sound; the conclusion he draws is completely wrong.

बुद्ध भी कहते हैं कि पीओ--परमात्मा को पीओ; क्योंकि कल का पक्का नहीं है। यह तुम शराब ही पीने में आज गंवा दोगे...!

कल का पक्का नहीं है और आज चला जाएगा--शराब पीने में। फिर परमात्मा कब पीओगे? कल का पक्का नहीं है और आज खाने-पीने और कपड़े सजाने में ही बिताए दे रहे हो, तो फिर परमात्मा को कब निमंत्रित करोगे? आज चला जाएगा व्यर्थ में, और कल अनिश्चित है। जो निश्चित था, वह व्यर्थ में चला गया। और जो अनिश्चित है--वह तो अनिश्चित है।

The Buddha also says: drink—but drink the Divine, for tomorrow is not certain. If you squander today drinking wine…! Tomorrow is uncertain, and today you waste in wine. Then when will you drink God? Tomorrow is uncertain, and you spend today in eating, drinking, dressing up—then when will you invite the Divine? Today will pass in vain, and tomorrow is uncertain. What was certain—today—was lost; what is uncertain remains uncertain.

और फिर कल भी तो तुम तुम ही रहोगे। अगर आज खाने-पीने में ही बिताया, तो कल भी पूरी संभावना यही है कि तुम खाने-पीने में ही बिताओगे। अगर कल मिला, तो तुम उसे भी खाने-पीने में बिताओगे, क्योंकि लोग अपनी आदतों के गुलाम हो जाते हैं।

And then, tomorrow you will still be you. If you spend today in eating and drinking, the full likelihood is you will spend tomorrow the same way. If tomorrow comes, you will spend it in eating and drinking, for people become slaves to their habits.

तुमने अगर आज क्रोध किया है, तो कल भी क्रोध करने का तुमने बीज बो दिया। आज तुम अगर अहंकार से भरे हो, तो कल भी अहंकार से ही भरोगे, क्योंकि कल तुम्हारे भीतर से ही तो आएगा। आकाश से तो आने वाला नहीं है! तुम ही तो कल में बढ़ोगे। तुम्हारा जो भी कूड़ा-करकट है, उसी को लेकर बढ़ोगे।

If today you sow anger, you have sown the seed for anger tomorrow. If today you are filled with ego, tomorrow you will be filled with ego, because tomorrow arises from within you; it does not descend from the sky. You will carry forward your rubbish and debris.

आज अगर ध्यान में बिताया, तो कल ध्यान की संभावना और बढ़ेगी। अगर कल आया, तो फिर तुम परमात्मा को धन्यवाद दोगे, कि फिर एक दिन मिला कि प्रार्थना करूं, कि पूजा करूं, कि अर्चना करूं, कि नाचूं... धन्यवाद!

If today is spent in meditation, the possibility of meditation grows tomorrow. If tomorrow comes, you will thank the Divine: another day has been given to pray, to worship, to adore, to dance… thank you!

सूफी फकीर कहते हैं: हर रात सोते वक्त धन्यवाद दे दो, इस तरह जैसे आखिरी दिन आ गया, आखिरी रात आ गई, कयामत की रात आ गई। भगवान को धन्यवाद दे दो कि तेरा बड़ा धन्यवाद, एक दिन और तूने दिया था। वह भी हम जी लिए--तेरे आनंद में।

और इस तरह सो जाओ, जैसे मर रहे हो, क्योंकि कौन जाने रात मर ही जाओ, और सुबह उठ ही न पाओ! और बिना धन्यवाद दिए मर जाना तो बड़ा अशोभन होगा। परमात्मा पूछेगा: धन्यवाद भी न दिया मरते वक्त?

The Sufi fakirs say: each night, as you go to sleep, give thanks as if the last day has come, the last night—the night of Judgment. Thank God: “Immense gratitude—You gave me one more day, and I lived it in Your bliss.” And go to sleep as if dying, for who knows—you may die in the night and not rise in the morning. To die without giving thanks would be unseemly. God might ask, “You couldn’t even say thank you at the end?”

तो रोज रात इस तरह सो जाओ, जैसे मर रहे हो। और रोज सुबह जब आंख खुले, फिर धन्यवाद दो, जैसे पुनर्जीवन हुआ, क्योंकि तुम्हारी तरफ से तो तुम रात मर ही गए थे। फिर पुनर्जीवन हुआ। फिर प्रभु ने एक दिन दिया। फिर उसका उत्सव करेंगे। फिर उसका गीत गाएंगे। फिर राम-धुन बिठाएंगे, फिर सत्संग करेंगे, फिर ध्यान में डूबेंगे। एक दिन और दिया उसने। एक अवसर और दिया। रात फिर सो जाना धन्यवाद दे कर।

So each night, sleep as if you are dying. And each morning, when your eyes open, give thanks again—as if rebirth has happened, because on your side you did die in the night; now you have been given life again. The Lord has given one more day. We will celebrate it, sing its song, set the Name to rhythm, sit in satsang, sink into meditation. He has given one more day, one more opportunity. At night, again go to sleep with thanks.

तो तर्क तो एक सा ही लगता है। लेकिन बड़े भेद हैं।

Thus the logic seems the same, yet there are great differences.

गुलशन की रविश पर मुस्कुराता हुआ चल

बदमस्त घटा है, लड़खड़ाता हुआ चल

कल खाक में मिल जाएगा यह जोरे-शबाब

‘जोश’ आज तो बांकपन दिखाता हुआ चल

“Walk smiling along the path through the garden; the clouds are drunk—walk with a swaggering sway. Tomorrow this pride of youth will turn to dust— Josh, today at least show off your jaunty grace.”

एक तरफ लोग हैं, जो कहते हैं: कल तो खाक में मिल ही जाएंगे, तो आज तो अकड़ लें। अब कल तो मिट ही जाना है, तो आज तो अकड़ लें।

On one side are those who say: since tomorrow we turn to dust, today let’s strut. Since tomorrow we perish, today let’s put on airs.

कल खाक में मिल जाएगा यह जोरे-शबाब

यह जवानी कल तो खाक में मिल जाएगी, तो आज तो अकड़ लें, आज तो सिर उठा कर चल लें। आज तो शान दिखा लें!

जोश, आज तो बांकपन दिखाता हुआ चल

“Tomorrow to dust will go this vigor of youth…” This youth will be dust tomorrow—so today, strut; today, hold your head high; today, flaunt your glory!

संत भी यही कहते हैं कि कल खाक में मिल जाना है। तो क्या बांकपन दिखाना? जब खाक में ही मिल जाना है, जब खाक ही नियति है, तो आज भी अकड़ने में क्या सार है?

जब अंततः खाक ही हाथ लगनी है, तो यह व्यर्थ अकड़ने में क्यों समय गंवाते हो? आज ही समझ लो कि सब राख ही राख है।

The saint too says that tomorrow you will turn to dust. But then, what is there to strut about? If dust is the destiny, what is the point of arrogance today? If in the end you hold only ash, why waste time in vanity? See now that all is ash.

ऐसी समझ में ही अहंकार गल जाता है। ऐसी समझ में ही तुम मिट जाते हो। और तुम्हारे मिटने में ही परमात्मा का प्रवेश है।

In such understanding, ego melts. In such understanding, you disappear—and in your disappearance the Divine enters.

सागरे-बादा-ए निशात तो ला

कभी जोहराबे-गम भी पी लेंगे

वस्ल की शब है, जिक्र-ए-हिज्र न छेड़

यूं भी जीना पड़ा, तो जी लेंगे

भोगी कहता है: वस्ल की शब है, मिलन की रात है, सुहागरात है...

“Bring the goblet of the wine of joy; some other time we will sip sorrow’s poison. It is the night of union—do not stir talk of separation; if we must live through that too, we will.”

वस्ल की शब है, जिक्र-ए-हिज्र न छेड़

अभी मौत की बातें न उठाओ; अभी वियोग की चर्चा मत छेड़ो। अभी तो सब मजा-मौज चल रहा है। अभी तुमने कहां संन्यास का राग उठा दिया! यह संन्यास की बात मत छेड़ो अभी।

वस्ल की शब है, जिक्र-ए-हिज्र न छेड़

यूं भी जीना पड़ा, तो जी लेंगे

The sensualist says: it is the night of union, the wedding night… do not talk of death and parting; do not raise the tune of renunciation now. If we must manage later, we will. If tomorrow we must turn to dust, we will—but don’t bring it up today.

 

The knower says: that which is bound to be has, in essence, already happened. Whether you mention it or not, it will happen; better to bring it into the light now—perhaps something can be transformed. Some time is still in hand.

भोगी कहता है कि देखेंगे, जब होगा, तब होगा। अगर यूं भी जीना पड़ा, तो जी लेंगे। मगर अभी मत छेड़ो बात। अगर कल खाक में भी मिल जाना पड़ा, तो मिल जाएंगे। मगर अभी तो हैं, अभी यह बात मत छेड़ो।

ज्ञानी कहता है: जो अंततः होना है, वह हो ही गया है। उसकी बात छेड़ो या न छेड़ो, वह होने ही वाला है। और जो होने ही वाला है, बेहतर है, उसकी बात छेड़ लो, तो शायद कुछ बदलाहट हो जाए। अभी से थोड़ा समय हाथ में है।

आज पिला दो जी भर कर मधु

कल का करो न ध्यान सुनयने!

कल का करो न ध्यान!!

संभव है कल तक मिट जाए

“Give me to drink today, to my heart’s fill, the honey— Think not of tomorrow, O bright-eyed one! Think not of tomorrow! It may be that by tomorrow the mind’s attraction to nectar is gone; It may be that tomorrow there is no omen in the sky for drinking at all; It may be that tomorrow we ourselves are not here to pour or to drink—this too is possible; Time’s mighty hand shakes, moment by moment, the hem of life’s garment— Who knows at which instant it may tear into shreds, this flimsy robe woven of breath, O bright-eyed one! Think not of tomorrow!

मधु के प्रति आकर्षण मन का,

 

मधु पीने के लिए न हो कल

 

संभव है संकेत गगन का,

 

पीने और पिलाने को हम ही न रहें कल

 

संभव है यह भी,

 

पल-पल पर झकझोर रहा है

 

काल प्रबल दामन जीवन का,

 

कौन जानता है कब किस पल

 

तार तार क्षण में हो जाए,

 

जीवन का सांसों के कच्चे

 

धागों का परिधान सुनयने!

 

कल का करो न ध्यान!!

क्या मालूम घिरी न घिरी कल

यह मन भावन घटा गगन में,

क्या मालूम चली न चली कल यह

मृदुमंद पवन मधुवन में,

स्वर्ग-नरक को भूल आज जो

Who knows whether tomorrow this heart-pleasing cloud will gather in the sky? Who knows whether tomorrow this soft breeze will stir the honey-grove? Forget heaven and hell—today the crimson fairy is singing her song; Who knows whether tomorrow that mad ecstasy will still live in the mind, that unasked boon by which the vessel of life overflowed with nectar? Who knows whether that very fount will turn to poison tomorrow, and the dream fall to its end, O bright-eyed one! Think not of tomorrow, O bright-eyed one!”

गीत गा रही लालपरी के,

 

क्या मालूम रही न रही कल

 

मस्ती वह दीवानी मन में

 

अनमांगे वरदान सदृश जो

छलक उठा मधु जीवन घट में,

क्या मालूम वहीं कल विषबन,

बने स्वप्न अवसान सुनयने!

कल का करो न ध्यान सुनयने!

भोगी कहता है: कल की बात ही मत उठाओ; प्रिय, कल की बात ही मत उठाओ। कल का क्या पक्का? आज भोग लें। आज जो मिला है, इसमें डूब लें, तरबोर हो लें।

The sensualist says: do not bring up tomorrow; beloved, do not bring up tomorrow. Who knows about it? Let us enjoy today; what is here, let us drown in it, be drenched in it.

मगर जिसमें तरबोर हो रहे हो, वह राख ही राख है। राख में लोट रहे हो।

तुमने देखा न, हिंदू संन्यासी राख लपेट कर बैठ जाता है। इसकी कोई जरूरत नहीं है। सभी राख में लपटे हुए हैं। राख ही राख है। अब और राख लपेट कर क्या बैठ रहे हो?

इस जगत में राख के सिवाय कुछ है नहीं। तुम भला सोचो--कि राख नहीं है, स्वर्ण-धूलि है, और लिपट कर सोने के हुए जा रहे हो। मगर जब आंख खुलेगी, तो पाओगे: सब राख ही राख है।

But what you are wallowing in is ash. You have seen Hindu sannyasins sit smeared in ash. There is no need—they are already smeared in ash. Everyone is. There is nothing but ash in this world. You may fancy it is golden dust and roll in it as though you were becoming gold. But when your eyes open you find: all is ash.

जितनी जल्दी आंख खुल जाए, उतना अच्छा, क्योंकि खुल जाए आंख तो कुछ किया जा सके। नहीं तो राख में ही लोटते-लोटते बिता दोगे।

The sooner the eyes open, the better—for if they open, something can be done. Otherwise you will keep rolling in ash.

वही खाना, वही पीना; वही दफ्तर, वही जीना; वही रोना, वही हंसना--इतना तो कर चुके। आज तक कुछ हाथ न लगा। हाथ खाली के खाली हैं। अब कुछ ऐसा करो कि हाथ भर जाएं, प्राण भर जाएं। कुछ ऐसा करो कि फूल खिलें। कुछ ऐसा करो कि फल लगें। कुछ ऐसा करो कि जाने के पहले तुम परमात्मा को धन्यवाद दे सको। कुछ ऐसा करो कि उत्सव मना सको जाने के पहले। मृत्यु आए, उसके पहले महोत्सव आ जाए।

The same food and drink; the same office, the same living; the same crying, the same laughter—you have done this enough. Till today nothing has come to your hand; your hands are still empty. Do something whereby the hands be filled, the breath be filled; something by which flowers may blossom, fruit may grow; something by which, before you go, you can thank the Divine; by which you can celebrate before you depart; that before death, the great festival arrives.

नहीं तो जीवन व्यर्थ गया, फिर आना पड़ेगा। फिर फेंके जाओगे। फिर यहीं, फिर इसी गंदगी में, फिर इसी राख के ढेर में।

If not, life has been wasted; then you will have to come again; you will be thrown back—again here, again in the same filth, the same heap of ash.

मैं भी कहता हूं कि कल की फिकर न करो, क्योंकि कल का कुछ पक्का नहीं है। लेकिन मैं यह नहीं कहता कि खा लो, पी लो, मौज कर लो। उतने पर आदमी समाप्त नहीं होता।

I too say: do not worry about tomorrow, for tomorrow is not certain. But I do not say: eat, drink, be merry. Man does not end there.

खाना, पीना, मौज कर लेना ज्यादा से ज्यादा देह को थोड़ी देर भरमा लेते हैं।

Eating, drinking, making merry—at best they beguile the body for a little while.

और खाने, पीने, मौज से भी मौज वस्तुतः कहां होती है! नाम मात्र को, कहने मात्र को, बहाना मात्र है। समझा लेते हो कि मौज कर रहे हो। असली मौज करो।

And even from eating, drinking, “merriment,” where is real joy? It is nominal—a word, a pretense. You persuade yourself you are enjoying. Have real joy.

मैं भी कहता हूं मौज करो, लेकिन असली मौज करो। असली मौज तो परमात्मा से जुड़ कर ही होती है। उस प्यारे का हाथ हाथ में आ जाए, तो ही असली मौज होती है।

I too say: rejoice—but rejoice in the true. Real joy is only by being joined to the Divine. When the Beloved’s hand is in your hand, only then is there real rejoicing.

और असली तृप्ति भी परमात्मा को ही पी जाने से होती है। शराब ही पीनी है, तो उसकी पीओ। अंगूर की क्या पीनी--आत्मा की पीओ।

True fulfillment too comes only by drinking the Divine. If you must drink, drink that. Why drink the grape—drink the soul!

शराब ही पीनी है, तो ऐसी पीओ कि फिर उतरे ही न नशा। जो उतर-उतर जाए, उसमें कुछ बहुत सार नहीं है। कुछ ऐसा पीओ कि चढ़े, तो चढ़ा ही रहे।

If you must drink, drink such that the intoxication never wears off. That which wears off is of little worth. Drink something that, once it rises, remains ever risen.

वही है असली संपदा, जो मिल जाए, तो सदा के लिए तुम्हारी हो जाए। जब ऐसी शराब मौजूद है, तो फिर तुम क्षुद्र की शराब क्यों पीते हो, जब विराट की शराब मौजूद है!

Real wealth is that which, once found, is forever yours. When such wine exists, why do you drink the paltry when the vast is present!

इसलिए तो सूफी फकीरों ने तो परमात्मा का नाम ही शराब रख लिया है।

सूफियों की तुम कविताएं पढ़ो, तो भूल मत करना। उमर खय्याम को पढ़ो, तो भूल मत करना। उमर खय्याम जहां-जहां शराब की बात करता है, वह समाधि की बात कर रहा है। उमर खय्याम सूफी फकीर है। पहुंचा हुआ संत है; सिद्ध है।

जहां वह मधुशाला की बात कर रहा है, वह परमात्मा के मंदिर की बात कर रहा है। और जहां वह मधुबाला की बात कर रहा है, वह परमात्मा की बात कर रहा है। परमात्मा ढाल रहा है मधुबाला की तरह सुराही पर सुराही, और यह सारा जगत उसकी मधुशाला है।

That is why the Sufi fakirs named God “wine.” Read the Sufis—do not misunderstand. Read Umar Khayyam—do not mistake him. Wherever he speaks of wine, he is speaking of samadhi. Umar Khayyam is a Sufi fakir, an accomplished saint, a siddha. Where he speaks of the tavern, he means the temple of God. Where he speaks of the wine-maid, he speaks of the Divine—God pouring, like a wine-maid, decanter upon decanter; and this whole world is His tavern.

यहां सब तरफ से शराब उंड़ेली जा रही है--फूलों से, पंक्षियों से, चांद-तारों से--सब तरफ से उसकी सुगंध, सब तरफ से उसकी सुवास, और सब तरफ से उसका रस झर रहा है। इस रस को पीओ। इस रस को पीओगे, तो सच ही तृप्त हो जाओगे।

From everywhere the wine is being poured—from flowers, from birds, from the moon and the stars—on all sides His fragrance, His sweet breath, His sap is dripping. Drink this sap. Drink it and you will be truly fulfilled.

जीसस एक कुएं पर गए--थके-मांदे। यात्रा से आ रहे हैं। धूल-धंवास से भरे हैं। और कुएं पर पानी भरती एक स्त्री से उन्होंने कहा कि ‘मुझे पानी पिला दो।’

उस स्त्री ने देखा। उसने कहा: क्षमा करें, शायद आप अजनबी हैं, और आपको पता नहीं कि मैं शूद्र हूं; मैं बहुत क्षुद्र जाति की हूं, मेरा छुआ जल कोई पीता नहीं। फिर आपकी मर्जी। जीसस हंसे और उन्होंने कहा: तू उसकी फिकर न कर। तू मुझे पिला, तो मैं भी तुझे कुछ पिलाऊं। तेरा जल तो थोड़ी देर मेरी तृप्ति रखेगा; मेरा जल तुझे सदा के लिए तृप्त कर देगा। और तुझसे जल मांगा है, इसीलिए कि इसके बहाने पहचान हो जाए, तो मैं भी कुछ लिए फिर रहा हूं अपने भीतर, वह मैं तुझ में उंड़ेल दूं।

Jesus once came to a well—tired and dusty from travel. To a woman drawing water he said, “Give me water to drink.” She looked and said, “Forgive me—perhaps you are a stranger and do not know. I am of a low caste; people do not drink water I have touched. As you wish.” Jesus laughed and said, “Do not worry about that; you give me to drink, and I will give you to drink as well. Your water will quench me for a little while; my water will quench your thirst forever. I asked you for water only so that by this excuse we might meet, and I may pour into you what I carry within.”

वह स्त्री अनूठी रही होगी। अनूठी थी, शायद इसीलिए जीसस रुक भी गए थे उस कुएं पर। और भी कुएं रास्ते में पड़े थे, और भी लोग पानी भरते मिले थे।

उसने जीसस की आंख में झांका। इस तरह की बात तो किसी आदमी ने कभी कही नहीं थी--कि मैं तुझे ऐसा जल पिला सकता हूं कि तेरी प्यास सदा के लिए मिट जाए!

तो उसने जीसस को आंख में झांका, वे परम शांत आंखें; वे निर्दोष आंखें। और उसे बात जंच गई। वह भोली-भाली स्त्री; बोली: तुम रुको, मैं गांव के लोगों को भी बुला लाऊं। वे भी तुम्हारी आंखों में झांक लें। ऐसी आंख हमने कभी देखी नहीं!

She must have been extraordinary. Perhaps that is why Jesus stopped at that well; there were other wells, others drawing water. She looked into his eyes. No one had ever said such a thing: “I can give you water by which your thirst will be quenched forever.” She looked into those supremely serene eyes—innocent eyes—and the words rang true. Simple woman that she was, she said, “Wait; I will bring the villagers. Let them too look into your eyes; we have never seen such eyes!”

गांव के लोगों से जाकर उसने कहा कि एक अपूर्व आदमी आया है। क्योंकि ऐसी बात तो कभी किसी ने कही ही न थी। वह कहता है: मैं तुझे ऐसा जल पिला सकता हूं कि तेरी प्यास सदा के लिए बुझ जाए। और मुझे पक्का भरोसा आया है कि उसके पास जल है, क्योंकि वह जल उसकी आंखों में मैंने देखा है। वह भरा है लबालब!

To the villagers she said, “An incomparable man has come,” because no one had ever spoken such words. “He says he can give water that quenches thirst forever; and I am certain he has that water, for I have seen it in his eyes—brimming over!”

बुद्ध या क्राइस्ट या कृष्ण या कबीर या नानक उसी मधु को लेकर आते हैं। ये सुराहियां हैं परमात्मा की।

A Buddha, a Christ, a Krishna, a Kabir, a Nanak—they come carrying that honey. They are the flagons of the Divine.

अगर परमात्मा मधुबाला है और अगर यह जगत उसकी मधुशाला है और अगर समाधि मधु है, तो संत मधु-कलश हैं, जिनमें भर-भर के परमात्मा उंड़ेलता है।

If God is the wine-maid, if this world is His tavern, and if samadhi is the wine, then the saints are the wine-jars into which God keeps pouring.

मैं भी कहता हूं: पीओ; और मैं भी कहता हूं: खाओ; और मैं भी कहता हूं: मौज करो। लेकिन असली मौज की बातें कर रहा हूं और मैं उस रस को पीने की बात कर रहा हूं, जिसको पीने से फिर कभी प्यास नहीं लगती। वह भोजन करो, जिसे कर लेने से आत्मा तृप्त होती है--देह ही नहीं।

I too say: drink; and I too say: eat; and I too say: be merry. But I speak of true joy, and I speak of that nectar which, once drunk, never leaves you thirsty again. Eat that food which satisfies the soul—not only the body.

जीसस जब मरने लगे, आखिरी दिन आ गया विदा का, तो तुम्हें पता है उन्होंने अपने शिष्यों से क्या कहा? उन्होंने कहा कि ‘पी लो मुझे और खा लो मुझे।’ बड़े अजीब से शब्द हैं: ‘पी लो मुझे और खा लो मुझे। पचा लो मुझे। बना लो मुझे अपनी रक्त की धार।’

When Jesus was about to die, on his final day, do you know what he said to his disciples? “Drink me and eat me.” Strange words: “Drink me and eat me. Digest me. Make me the flow of your blood.”

और अब भी जीसस को मानने वाले वर्ष में एक उत्सव मनाते हैं। जब वे भोज देते हैं, रोटी तोड़ते हैं, और रोटी को जीसस मान कर उसका भोजन करते हैं।

मगर रोटी तो रोटी है। इस तरह धोखा न दे सकोगे। कोई जीसस खोजना पड़ेगा। कोई सदगुरु खोजना पड़ेगा।

Even now, the followers of Jesus celebrate a yearly sacrament. They break bread and eat it as the body of Jesus. But bread is bread; you cannot deceive yourself that way. You must find a living Jesus, a true Master.

जीसस के मानने वाले उत्सव मनाते हैं। साधारण सी शराब ढालते हैं--उस याद में, उस असली शराब की याद में, जो जीसस ने ढाली थी कभी। उसको पी लेते हैं।

The followers of Jesus also pour ordinary wine—in remembrance of that real Wine which Jesus once poured. They drink it.

लंदन में पिछले वर्ष, मेरे संन्यासियों ने मेरा जन्म-दिन मनाया, तो उन्होंने अपने चित्र भेजे। चित्र देख कर मैं हैरान हुआ। वह तो काफी भोजन तैयार किए बैठे हैं। और शराब की बोतल भी रखे हुए हैं। तो मैंने पूछवाया कि मामला क्या है? तो वे सब ईसाई हैं।

उन्होंने कहा कि हम जैसे जीसस का जन्म-दिन मनाते हैं, तो शराब पीते हैं, क्योंकि जीसस ने कहा है कि पीओ मुझे। ऐसा ही हमने आपको पीया!

Last year in London, my sannyasins celebrated my birthday and sent me photographs. I was surprised—they had prepared quite a feast, and there was a bottle of wine as well. I asked what it was about. They were all Christians. They said, “When we celebrate Jesus’ birthday we drink wine, because he said, ‘Drink me.’ So we drank you that way.”

मैंने कहा: पागलो, मैं अभी जिंदा हूं। अभी तुम मुझको ही पीओ। जब मैं न रहूं, तब ठीक है, फिर किसी और शराब से काम चला लेना। जब असली शराब मिलती हो, तो नकली से क्यों संबंध जोड़ते हो?

I said, “Fools, I am still alive. Drink me directly now. When I am no more, fine—make do with some other wine. When the real is available, why tie yourself to the counterfeit?”

मैं भी कहता हूं: खाओ, पीओ और मौज करो। ईट, ड्रिंक एंड बी मेरि। मैं भी कहता हूं। लेकिन मेरा अर्थ समझ लेना। और मैं भी कहता हूं कि कल का भरोसा नहीं, इसलिए जो भी करना हो, वह आज कर लो। कल न कभी आया है, न आएगा। कल कभी आता ही नहीं। कल पर तो टालना ही मत। जिसने कल पर टाला, उसने सदा के लिए टाला, उसे कभी भी मिलन नहीं होगा। वह चूकता ही चला जाएगा। क्योंकि आज तुम कल पर टालोगे और कल तो आता नहीं। कल जब आएगा, तो आज की तरह आएगा। फिर जब आज की तरह आएगा, तो तुम्हारी कल पर टालने की आदत फिर कहेगी: कल कर लेंगे। ऐसे बहुत लोग हैं यहां। आज ही किसी ने प्रश्न पूछा है:

I too say: eat, drink, and be merry. I too say it. But understand what I mean. And I too say: tomorrow is uncertain—so whatever is to be done, do it today. Tomorrow has never come, nor will it come. Tomorrow never arrives. Do not postpone to tomorrow. Whoever postpones to tomorrow postpones forever; union will never happen for him. He will keep missing, because today you postpone to tomorrow, and tomorrow never comes. When tomorrow comes, it comes as today; and when it comes as today, your habit of postponing will again say: we’ll do it tomorrow. There are many people like this here. Today itself someone has asked a question:

ओशो, मैं संन्यास लेना चाहता हूं, लेकिन क्या घर के लोगों की बिना आज्ञा लिए संन्यास लिया जा सकता है?
Osho, I want to take sannyas, but can one take sannyas without taking permission from the family?

संन्यास आज्ञा किसकी लेकर ले सकोगे? जिनकी आज्ञा लेने जाओगे, वे संन्यासी हैं? अगर तुम्हारे संन्यास को वे इतनी प्रफुल्लता से आज्ञा दे सकते होते, तो खुद ही संन्यासी हो गए होते। अब तक प्रतीक्षा करते? तुम आज्ञा उनसे कैसे मांगोगे? और उनकी आज्ञा कैसे मिलेगी?

Sannyas—whose permission will you take? Are those from whom you’ll ask permission themselves sannyasins? If they could bless your sannyas with such joy, they would have become sannyasins already. Would they have waited until now? How will you ask their leave? And how will it be granted?

और संन्यास की भी आज्ञा घर वालों से मांग कर लोगे। तो कुछ कभी ऐसा करोगे, जो तुमने किया! या सदा दूसरों की ही आज्ञा मान कर चलते रहोगे?

Even for sannyas you will seek permission from the household? Then will you ever do anything that is truly yours? Or will you go on forever obeying others’ orders?

कुछ तो जीवन में हो, जो तुम्हारा हो। कुछ तो हो, जो निपट तुम्हारा हो।

Let there be at least something in life that is yours—utterly yours.

संन्यास को तो किसी की आज्ञा मत बनाओ। इसे तो तुम्हारे ही हृदय का भाव रहने दो। आ गई हो मौज, तो उतर जाना। और घबड़ाना मत। घर के लोग राजी हो जाते हैं। मर भी जाओगे तो भी राजी हो जाते हैं। तो संन्यास में तो क्या रखा है? अगर मर भी जाओगे तो क्या तुम समझते हो, घर के लोग सदा रोते रहेंगे तुम्हारे लिए?

Do not reduce sannyas to someone else’s command. Let it remain a movement of your own heart. If the wave has arisen, dive in. And don’t be afraid. Families come around. Even if you die, they reconcile. Then what is sannyas in comparison? Do you think if you die, they will weep for you forever?

फिर मेरा संन्यास तो तुम्हें घर से छीनता भी नहीं। मेरा संन्यास तो, तुम पति हो तो तुम्हें और अच्छा पति बना देगा। पत्नी हो, तो और अच्छी पत्नी बना देगा। मां हो, तो और अच्छी मां। क्योंकि मैं संसार के विरोध में नहीं हूं।

And my sannyas does not snatch you away from home. If you are a husband, it will make you a better husband. If you are a wife, a better wife. If you are a mother, a better mother. Because I am not against the world.

मेरा परमात्मा बड़ा है; इतना बड़ा है कि संसार को अपने में समा लेता है। मैं छोटे-छोटे परमात्माओं की बात नहीं कर रहा हूं, जो बड़े क्षुद्र हैं; जो संसार को अपने में नहीं समा पाते।

My God is vast—so vast that the world is contained within him. I am not talking of little, petty gods—so mean they cannot contain the world.

मेरा परमात्मा सबमें समाया हुआ है; सारे संसार में रमा हुआ है। इसलिए कहीं न भागना है, न किसी के विपरीत जाना है। न पत्नी को छोड़ देना है।

My God is in all, pervading the whole existence. Therefore there is nowhere to run, nor any need to be against anyone. There is no need to leave your wife.

क्योंकि उनको मैं कायर कहता हूं, जो छोड़ कर भाग जाते हैं। जो जिम्मेवारियां छोड़ देते हैं, वे नपुंसक हैं। जो अपने छोटे-छोटे दुधमुंहे बच्चों को छोड़ कर जंगल भाग जाते हैं, ये संन्यासी हैं? जब परमात्मा इन्हें पकड़ेगा, तो इनको दंड मिलेगा।

For I call those who run away cowards. Those who drop their responsibilities are spineless. Those who abandon their tiny, suckling children and flee to the forest—are these sannyasins? When God catches hold of them, they will be punished.

संन्यास का अर्थ इतना ही है: जहां हो, वहीं परमात्मा की याद से भर कर रहो। संन्यास का इतना ही अर्थ है: जहां हो, वहीं परमात्मा को समर्पित होकर रहो। जल में कमलवत।

Sannyas means only this: wherever you are, remain filled with the remembrance of the Divine. Sannyas means only this: wherever you are, live in surrender to the Divine—like the lotus in water.

और आज्ञा की प्रतीक्षा मत करना। कुछ तो अपने से करो?

And do not wait for permission. Do something from your own being.

मस्जिद में मुल्ला नसरुद्दीन बैठा था। पुरोहित ने लंबा व्याख्यान दिया, और व्याख्यान के अंत में पूछा कि जो लोग स्वर्ग जाना चाहते हैं, हाथ ऊपर उठा दें। सब ने हाथ ऊपर उठा दिए। एक मुल्ला ही बैठा रहा। सामने ही बैठा था।

Mulla Nasruddin was sitting in the mosque. The priest gave a long sermon and at the end asked, “Those who want to go to heaven, raise your hands.” Everyone raised their hands—except Nasruddin. He was sitting right in front.

पुरोहित को बड़ी हैरानी हुई। उसने पूछा कि नसरुद्दीन, सारे लोग स्वर्ग जाना चाहते हैं, एक तुमको छोड़ कर! तुम नहीं जाना चाहते? उसने कहा: जाना तो मैं भी चाहता हूं। लेकिन जब घर से चलने लगा, तो पत्नी ने कहा, मस्जिद से सीधे घर आना।

The priest was amazed. He asked, “Nasruddin, everyone wants to go to heaven—except you! Don’t you want to go?” He said, “I do want to go. But when I was leaving home, my wife said, ‘Come straight back from the mosque.’”

तुम यहां आ गए; संन्यास का भाव उठा; अब तुम पूछते हो: घर के लोगों की आज्ञा? तुम स्वर्ग भी पत्नी से ही पूछ कर जाओगे? मरते वक्त किस-किस से पूछोगे? आज्ञा लोगे? आज्ञा लेने का अवसर मिलेगा?

You came here; the feeling for sannyas arose; now you ask: permission from the people at home? Will you even go to heaven after asking your wife? At the time of death, from whom all will you ask? Will you get the chance to take permission?

थोड़ी तो हिम्मत और साहस होना चाहिए! इतने तो अपने को अपमानित मत करो।

Have a little courage! Don’t insult yourself so much.

और अगर पत्नी तुम्हारी तुम्हें प्रेम करती है, तो तुम्हारे संन्यास को भी प्रेम करेगी, क्योंकि तुम्हारी स्वतंत्रता और तुम्हारी आत्मा का समादर करेगी। और अगर तुम्हारा पति तुम्हें प्रेम करता है, तो तुम्हारे संन्यास का भी आदर करेगा। क्योंकि प्रेम स्वतंत्रता के विपरीत नहीं होता। और जो प्रेम स्वतंत्रता के विपरीत है, वह प्रेम ही नहीं है। वह कुछ और है, धोखाधड़ी है।

And if your wife loves you, she will love your sannyas too—because she will honor your freedom and your soul. And if your husband loves you, he will respect your sannyas—because love is not against freedom. And the love that is against freedom is not love at all; it is something else, a deception.

जो पत्नी कहती है: मेरी आज्ञा मान कर चलो, वह पत्नी नहीं है। वह तुम्हें गुलाम बनाने में लगी है। वह एक गुलाम चाहती है, पति नहीं चाहती है। एक मित्र नहीं चाहती है, एक गुलाम चाहती है। और जो पति कहता है: जैसा मैं कहूं, वैसे उठो, वैसे बैठो, वैसे चलो। वह तुम्हारी आत्मा का खंडन कर रहा है। वह तुम्हें प्रेम कैसे कर सकता है?

The wife who says, “Follow only my command,” is not a wife; she is trying to make you a slave. She wants a slave, not a husband; not a friend—a slave. And the husband who says, “Stand as I say, sit as I say, walk as I say,” is denying your soul. How can he love you?

प्रेम सदा मुक्त करता है। जो मुक्त करे, वही प्रेम।

Love always liberates. That which liberates is love.

तो घबड़ाओ मत। किससे पूछना है? अपने हृदय से पूछ लो। अगर हृदय कहता हो, तो डुबकी लगा लो।

So don’t be afraid. Whom are you to ask? Ask your own heart. If the heart says yes, take the plunge.

और कल पर मत टालो, क्योंकि आज्ञा का मतलब है, अब जाएंगे घर; पूछेंगे; विचार करेंगे; पत्नी रोएगी, बच्चे नाराज होंगे, पिता कुछ कहेंगे, भाई कुछ कहेंगे। सारा गांव-पड़ोस समझाएगा कि ‘पागल हुए जा रहे हो।’ और कल का कोई भरोसा नहीं है। कल आए न आए।

And don’t postpone it till tomorrow. Because “permission” means: now you will go home, you will ask, you will think; the wife will cry, the children will be upset, the father will say something, the brother will say something. The whole neighborhood will counsel you, “You are going mad.” And there is no guarantee of tomorrow—whether it will come or not.

क्षण-क्षण जीना चाहिए। और क्षण-क्षण हृदय की स्फुरणा से जीना चाहिए। यही सहज-योग है। यही सब संतों की वाणी का सार है।

One should live moment to moment—and each moment by the heart’s prompting. This is sahaja-yoga. This is the essence of all the sages’ words.

आज इतना ही।

Enough for today.