Skip to content
Osho

Nahin Ram Bin Thaon #10

3 June 1974 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
प्रश्न: ओशो, बच्चों की बुद्धि का प्रशिक्षण आपने अनिवार्य बताया। लेकिन क्या ध्यान का प्रशिक्षण भी युगपत देना चाहिए? बहुत से संन्यासी परिवार वाले हैं। उनको अपने बच्चों के प्रति कौन-सी दृष्टि रखनी चाहिए? जोर किस बात पर होना चाहिए, इस पर कृपया प्रकाश डालिए।
Osho, you have called training a child’s intellect essential. But should training in meditation also be given simultaneously? Many sannyasins have families. What outlook should they have toward their children? Where should the emphasis be? Please shed light on this.

जीवन में जितना संतुलन हो, उतनी ही संभावना शुभ की बढ़ती जाती है। जितना असंतुलन हो, उतने ही दुख का उपाय हो जाता है। गहरे देखने पर असंतुलन ही दुख है, संतुलन सुख। और संतुलन सबसे बड़ी कला है, इसलिए हमने इस देश में संतुलन को संयम कहा है।

The more balance there is in life, the greater the possibility of the auspicious. The more imbalance there is, the more certain the misery. Seen deeply, imbalance itself is suffering; balance is happiness. And balance is the greatest art. That is why in this country we have called balance sanyam.

संयम का अर्थ है: ठीक दो विरोधों के बीच में स्थित हो जाना, दो अतियों के बीच में मध्य को खोज लेना। मन की आदत अति की तरफ जाने की है, एक्सट्रीम की तरफ जाने की है। मन हमेशा एक कोने से दूसरे कोने पर जाना चाहता है, बीच में नहीं रुकना चाहता।

Sanyam means: to settle exactly between two opposites, to find the middle between two extremes. The habit of the mind is to move toward excess, toward the extreme. The mind always wants to go from one corner to the other; it does not want to stop in the middle.

अगर आप हिंसक हैं, तो मन आपसे पूरी हिंसा करवाएगा; और जब आप हिंसा से ऊबेंगे, तो आपको विपरीत दिशा में अति पर ले जाएगा। हिंसा की एक अति है, दूसरे को मिटाना। और हिंसा की दूसरी अति होगी, स्वयं को मिटाने में लग जाना। दूसरे को मारते थे, फिर खुद को मारने लगे, लेकिन बीच में न रुकेंगे।

If you are violent, the mind will have you be utterly violent; and when you get bored with violence, it will drag you to the opposite extreme. One extreme of violence is to annihilate the other. The other extreme of violence is to get busy annihilating yourself. First you were killing others; then you start killing yourself—but you will not stop in the middle.

बुद्ध ने कहा है, भोगी जब भी कभी भोग से ऊब जाता है, तो तत्क्षण योगी हो जाता है। पहले अगर शरीर के सुखों के लिए पागल था, तो अब शरीर को दुख देने के लिए आतुर हो जाता है। पहले अगर चलता था, तो रास्तों पर फूल चाहता था, अब अपने हाथ से कांटे बिछा लेता है। पहले अगर स्वाद में रुचि थी, तो अब भोजन को जब तक बेस्वाद न कर ले, तब तक नहीं करता है। पहले अगर वस्तुओं से प्रेम था, तो अब नग्न खड़ा हो जाता है।

Buddha has said: whenever a sensualist gets fed up with indulgence, he instantly becomes an ascetic. Earlier, if he was mad for the pleasures of the body, now he becomes eager to torment the body. Earlier, if he walked he wanted flower-strewn paths; now he lays thorns with his own hands. Earlier, if he was interested in taste, now he won’t eat until he has made food tasteless. Earlier, if he loved possessions, now he stands naked.

मन एक अति से दूसरी अति पर जाता है, जैसे घड़ी का पेंडुलम एक कोने से दूसरे कोने पर जाता है, बीच में नहीं रुकता। बीच में रुक जाए, तो घड़ी रुक जाए। एक कोने से दूसरे कोने पर जाने में ही घड़ी की गति है, घड़ी चलती है। और जब घड़ी का पेंडुलम बाएं तरफ जाता है, तब आपको दिखाई पड़ता है कि बाएं तरफ जा रहा है; लेकिन जो गहरा देख सकते हैं, उनको यह भी दिखाई पड़ता है कि बाएं तरफ जाने में घड़ी का पेंडुलम दाएं तरफ जाने की शक्ति इकट्ठी कर रहा है, मूमेंटम इकट्ठा हो रहा है। जब बाएं जा रहा है पेंडुलम तो दाएं तरफ जाने के लिए तैयार हो रहा है। और जितना बाएं जाएगा, उतनी ही छलांग फिर दाएं की तरफ भर सकेगा। जब दाएं जाएगा तब बाएं तरफ जाने की शक्ति इकट्ठी करेगा।

The mind swings from one extreme to the other, like a clock’s pendulum that moves from one side to the other and does not rest in the middle. If it stopped in the middle, the clock would stop. The clock’s motion is in the pendulum’s going from one end to the other. And when the pendulum swings left, you see it going left; but those who look deeply will also see that in going left it is gathering the energy, the momentum, to go right. While moving left it is preparing to go right. And the farther it goes left, the bigger a leap it will take to the right. When it goes right, it gathers power to go left.

यह सूत्र बहुत समझ लेने जैसा है, क्योंकि जब भी तुम प्रेम की तरफ जाते हो, तुम घृणा की शक्ति इकट्ठी करते हो। जब तुम भोग की तरफ जाते हो, तब तुम योग की शक्ति इकट्ठी करते हो। और जब तुम्हारा मन चोरी की तरफ जाता है, तब दूसरे कोने पर तुम अचोर होने की तैयारी भी शुरू कर देते हो। जब तुम दान देते हो, तभी तुम शोषण के लिए भी तत्पर हो जाते हो। जो गहरे देखेगा, उसे दिखाई पड़ेगा कि मन चूंकि सदा विपरीत में डोलता है, एक अति से दूसरी अति, यह स्वाभाविक है।

This is a formula worth understanding, because whenever you move toward love you accumulate the energy for hate. When you move toward indulgence, you gather the energy for yoga. And when your mind moves toward stealing, on the opposite side you are also preparing to be non-stealing. When you give in charity, you also become ready to exploit. Whoever sees deeply will see that the mind, by its very nature, keeps oscillating between opposites—one extreme to the other.

और जब तक मन डोल रहा है, तब तक तुम दुख में रहोगे। तुम्हारे दुख बदल जाएंगे। भोगी का दुख है, त्यागी का भी दुख है। भोगी को नहीं दिखाई पड़ता कि त्यागी का दुख क्या है, क्योंकि भोगी को तो त्यागी में सुख ही सुख दिखाई पड़ता है। त्यागी को दिखाई पड़ता है कि भोगी के क्या सुख हो सकते हैं।

As long as the mind is swinging, you will remain in misery. Your miseries will change, that’s all. The sensualist suffers; the renunciate also suffers. The sensualist cannot see the renunciate’s misery; to him the renunciate appears full of bliss. The renunciate sees what pleasures the sensualist might have.

मेरे पास संन्यासी भी आते हैं, संसारी भी आते हैं। संसारी सदा लोलुप नजरों से देखता है संन्यासी की तरफ कि किस आनंद में जी रहा है! संन्यासियों को मैं जानता हूं, जो तीस, चालीस, पचास वर्ष से संन्यास में रहे हैं, जिन्होंने सब छोड़ दिया है। उनके दुख का तुम्हें पता नहीं, उनके मन में तुम्हारे प्रति ईर्ष्या है। वे सोचते हैं, संसारी बड़ा मजा ले रहे हैं, बड़ा भोग कर रहे हैं।

Sannyasins come to me, and worldly people come too. The worldly person always looks at the sannyasin with greedy eyes—as if he lives in great bliss! I know sannyasins who have been in renunciation for thirty, forty, fifty years, who have left everything. You have no idea of their misery. There is jealousy in their hearts toward you. They think worldly people are really enjoying, really indulging.

एक वृद्ध संन्यासी ने मुझे कहा--जिनकी उम्र कोई सत्तर वर्ष है--कि पचास साल पहले उन्होंने दीक्षा ली, सब छोड़कर संन्यासी हो गए। अब किसी से कह भी नहीं सकते कि पचास साल से एक ही बात मन में बनी रही है कि कहीं भूल तो नहीं कर दी, कहीं ऐसा तो नहीं है कि संसार को बिना जाने ही मैं छोड़ आया, और वहां सुख हो। और यहां कोई सुख मिला नहीं। निकले थे परमात्मा को खोजने, संसार तो छूट गया हाथ से, परमात्मा की कोई पग-ध्वनि सुनाई नहीं पड़ती है।

An old sannyasin—around seventy—told me he took initiation fifty years ago, left all and became a renunciate. Now he can’t even admit to anyone that for fifty years one thought has stayed with him: perhaps I made a mistake; perhaps I left the world without knowing it, and there might have been happiness there. And here no happiness has been found. Set out to seek God—lost the world from the hand, and not a footfall of God is heard.

इस संन्यासी का दुख तुम न समझ पाओगे। इसने किसी आशा में छोड़ा था, वह आशा पूरी नहीं हुई। इसने कोई सौदा किया था। जो हाथ में था, वह चला गया; और जो आने वाला था, वह अब तक आया नहीं। अब जीवन चुक रहा है, सत्तर वर्ष उम्र हुई। और अब ऐसा लगता है कि दोनों तरफ से गए। न संसार मिला, न संन्यास मिला। माया मिली न राम--वैसी गूंज इस संन्यासी के मन में गूंजना स्वाभाविक है।

You will not understand this sannyasin’s suffering. He renounced in hope; the hope did not fulfill. He made a bargain. What was in hand is gone; what was to come has not come. Life is ebbing—seventy years old—and it seems he has lost both ways. Neither the world nor sannyas—neither maya nor Ram. Such an echo in his heart is only natural.

यह मन का स्वभाव है कि तुम जहां हो, वहां दुख देखता है; और तुम जहां नहीं हो, वहां सुख देखता है। झोपड़े में रहने वाले को दिखाई पड़ता है महलों में सुख है, लेकिन महलों में रहने वालों ने कहा है कि महल जब तक न छोड़ा तब तक उन्हें सुख न मिला।

It is the nature of the mind to see misery where you are, and happiness where you are not. The dweller of a hut sees happiness in palaces; but those who have lived in palaces have said that they found happiness only after leaving the palace.

बुद्ध और महावीर राजपुत्र हैं। वे महल छोड़ते हैं, त्यागते हैं। निश्चित ही उन्हें झोपड़े में कुछ दिखाई पड़ रहा होगा, जो झोपड़े में रहने वाले को नहीं दिखाई पड़ता है। विपरीत अति निमंत्रण देती है। और विपरीत अति पर जाने का अर्थ है कि मन डोलता रहेगा, मन की घड़ी चलती रहेगी।

Buddha and Mahavira were princes. They left palaces, renounced. Surely they saw something in the hut that the hut-dweller does not see. The opposite extreme keeps beckoning. And to go to the opposite extreme is to keep the mind’s pendulum moving.

बहुत लोगों के पिछले जीवन में झांकने के बाद एक अनूठा सूत्र मुझे समझ में आया और वह यह कि जो लोग पिछले जन्म में संन्यासी रहे हैं, वे इस जन्म में परम भोगी हो जाते हैं। और जो लोग पिछले जन्म में भ्रष्ट भोगी थे, इस जन्म में संन्यासी हो जाते हैं। तब बड़ी हैरानी मालूम पड़ती है। होना तो उलटा चाहिए तार्किक दृष्टि से। अगर पिछले जन्म में आप संन्यासी थे, तो उसी श्रृंखला में आपको और बड़ा संन्यासी इस जन्म में होना चाहिए। यह तो तर्क सीधा है, गणित है। लेकिन हालत उलटी है। जब भी मैं देखता हूं किसी महाभोगी को और उसके पिछले जन्म में झांकता हूं, तो लगता है, पिछले जन्म में वह त्यागी रह चुका है। उसका मन एक अति को छू चुका, अब इस जन्म में दूसरी अति को छू रहा है।

After looking into many people’s past lives, an unusual insight became clear to me: those who were sannyasins in their past lives become supreme sensualists in this life; and those who were corrupt sensualists in their past lives become sannyasins in this life. It seems surprising. Logically, it should be the other way. If in the last life you were a sannyasin, then in this life you should become an even greater sannyasin—so logic says. But the reality is the opposite. Whenever I see a great sensualist and look into his past, it turns out he has already touched the extreme of renunciation; now, in this life, he is touching the other extreme.

साधारणतः ऐसा होना चाहिए कि जो आदमी पिछले जन्म में पुरुष था, वह इस जन्म में भी पुरुष हो, जो स्त्री थी, वह स्त्री हो। लेकिन ऐसा होता नहीं। अक्सर ऐसा होता है कि पिछले जन्म में जो पुरुष था, वह इस जन्म में स्त्री हो जाता है। और इस जन्म में जो स्त्री है, वह पिछले जन्म में पुरुष थी।

Normally, you might think whoever was a man in the past life will be a man again; whoever was a woman will be a woman. But it doesn’t happen so. Often the one who was a man becomes a woman in this life, and the one who is a woman now was a man before.

अगर आप पिछले जन्म में स्त्री थे, तो आपके मन में यह सुख की आशा बनी ही रही है कि सुख तो पुरुष भोग रहे हैं, स्त्रियां तो सिर्फ दुख भोग रही हैं। इसलिए आप पुरुष होने की आकांक्षा को अर्जित कर रहे हैं। लेकिन पुरुष भी गहरे में आपके प्रति ईर्ष्या से भरा है, कहे या न कहे। स्त्रियां कह देती हैं, ज्यादा साफ-सुथरा है उनका हिसाब, कि वे नहीं चाहतीं कि स्त्री हों, परमात्मा करे कि वे पुरुष हो जाएं। पुरुष ऐसा नहीं कह सकता, नहीं तो लोग हंसेंगे। क्योंकि यह पुरुषों का समाज है।

If you were a woman in your past life, you carried the hope that men have the pleasures and women only the pains. So you aspired to be a man. But deep down the man too is filled with jealousy toward you, whether he says so or not. Women say it openly—their accounting is cleaner—that they don’t want to be women, may God make them men. A man cannot say it; people would laugh, for this is a man’s world.

लेकिन पुरुष भी गहरे में स्त्री के प्रति ईर्ष्या से भरा है। न तो वैसा सौंदर्य है उसके पास, न वैसा सुघड़ शरीर है उसके पास, और न वैसे सुख को भोगने की क्षमता उसे मालूम पड़ती है, जैसा स्त्री के पास है। स्त्री कम असंतुष्ट होती है, पुरुष ज्यादा असंतुष्ट होता है। स्त्री को थोड़ा भी मिल जाए, तो राजी होती है; पुरुष को कितना भी मिल जाए, तो राजी नहीं होता। स्त्री की मांग बहुत बड़ी नहीं है, उसका छोटा-सा घर, उसका छोटा-सा आंगन उसका राज्य बन जाता है। पुरुष की मांग इतनी विराट है कि सिकंदर जैसा साम्राज्य भी हो, तो भी आंगन पूरा नहीं होता, छोटा रह जाता है। स्त्रियां कम पागल होती हैं, पुरुष ज्यादा पागल होते हैं। स्त्रियां कम आत्मघात करती हैं, पुरुष ज्यादा आत्मघात करते हैं। स्त्रियां ज्यादा स्वस्थ रहती हैं, पुरुष ज्यादा बीमार पड़ते हैं।

Yet deep inside, a man is jealous of the woman. He has neither that beauty nor that graceful body, nor does he seem to have the capacity for enjoyment that a woman has. A woman is less dissatisfied; a man is more dissatisfied. A woman is content with little; a man is not content however much he gets. A woman’s demand is not vast; her small home, her small courtyard becomes her kingdom. A man’s demand is so enormous that even an empire like Alexander’s leaves his courtyard incomplete. Women are less mad; men are more mad. Women commit suicide less; men more. Women remain healthier; men fall ill more.

यह सिर्फ पुरुषों का खयाल है कि पुरुष ज्यादा मजबूत हैं स्त्रियों से, सिर्फ खयाल है। अगर आप चिकित्सकों से पूछें, तो वे कहेंगे, स्त्रियां ज्यादा मजबूत हैं। पुरुष की मजबूती कम है, सिर्फ दिखाई पड़ती है। इसलिए दुनिया में विधवाएं ज्यादा दिखाई पड़ती हैं, विधुर कम। क्योंकि पुरुष पहले विदा हो जाते हैं। चार साल औसत उम्र ज्यादा है स्त्रियों की सारी पृथ्वी पर, पुरुषों से। अगर आप सत्तर साल जीएंगे, तो आपकी पत्नी की संभावना चौहत्तर साल जीने की है। वह कम बीमार पड़ेगी, ज्यादा स्वस्थ रहेगी। और उसके पास रेसिस्टेंस की, प्रतिरोध की बड़ी क्षमता है।

It is only men’s notion that men are stronger than women—only a notion. Ask physicians; they will say women are stronger. Men’s strength is less; it only looks more. That’s why you see more widows than widowers—men depart earlier. Across the earth, women live on average four years longer than men. If you live to seventy, your wife’s likelihood is seventy-four. She will fall ill less and remain healthier. She has a greater capacity for resistance.

आप थोड़ा सोचें, एक पुरुष नौ महीने तक गर्भ को खींच सकता है? असंभव है। वह उसके शरीर की क्षमता नहीं। वह स्त्री की ही क्षमता है, एक नए जीवन के बोझ को नौ महीने तक खींच लेना। और नौ महीने पर भी गर्भ समाप्त कहां होता है! सिर्फ बाहर आता है। फिर बाहर खींचना शुरू होता है।

Think a little: could a man carry a pregnancy for nine months? Impossible; his body lacks that capacity. It is only the woman’s capacity to carry the burden of a new life for nine months. And even then pregnancy doesn’t end—it only moves outside. Then she carries the child outside.

पुरुष के मन में भी ईर्ष्या जगती है, कहीं गहरे अचेतन में वह स्त्री होना चाहता है। और इसलिए अक्सर जन्मों में योनि बदल जाती है। ऐसा ही जीवन के सभी पहलुओं पर है।

So, in a man too jealousy arises; somewhere in the unconscious he wants to be a woman. Hence the sexual organs often change across births. The same is true of every other aspect of life.

मन डांवाडोल रहे, तो ही जी सकता है; संतुलित हो जाए, मन खो जाता है। जहां मन खोता है, वहीं समाधि है। अब मैं आपके प्रश्न को लूं।

The mind can live only by tottering; if it becomes balanced, the mind is lost. Where the mind is lost, there is samadhi. Now, to your question.

बच्चों को निश्चित ही तर्क में प्रशिक्षित करना है, गणित में प्रशिक्षित करना है। उनका मस्तिष्क साफ-सुथरा हो, प्रतिभाशाली हो, सक्षम हो। उनकी प्रतिभा बढ़े। बच्चों को पशुओं की भांति नहीं छोड़ देना है।

Children certainly must be trained in logic, in mathematics. Their brains should be clear, intelligent, capable. Their talent should grow. Children cannot be left like animals.

पशुओं के जीवन में कुछ है, लेकिन बहुत कुछ नहीं है। पशुओं के जीवन में एक भोलापन है, लेकिन भोलापन मूढ़ता का है, भोलापन संतत्व का नहीं। एक सरलता है, लेकिन सरलता मजबूरी की है, उपलब्धि की नहीं। पशु इसलिए सरल हैं कि चालाक नहीं हो सकते। संत इसलिए सरल नहीं है कि चालाक नहीं हो सकता है, चालाक हो सकता है, नहीं होता है। वह उसका अपना निर्णय है। और जो भी आपका अपना निर्णय है, वही आपके जीवन को आत्मा देता है। पशुओं के पास आत्मा है, लेकिन उस अर्थों में नहीं, जिस अर्थ में मनुष्य के पास आत्मा है। क्योंकि मनुष्य अपना निर्णय लेता है।

There is something in an animal’s life, but much is missing. Animals have an innocence, but it is an innocence of stupidity, not of saintliness. They have simplicity, but it is a simplicity of helplessness, not of attainment. Animals are simple because they cannot be cunning. A saint’s simplicity is not because he cannot be cunning—he can be, but he is not. That is his own decision. And whatever is your own decision gives your life its soul. Animals have a soul, but not in the sense that humans have; because a human being chooses.

अगर आप चोर हो ही न सकें, तो आपके अचौर्य का क्या मूल्य है? अगर आप क्रोध कर ही न सकें, तो आपकी करुणा का क्या अर्थ है? विपरीत आप कर सकते हैं, फिर भी नहीं करते हैं। यह जो आपका अपना न करने का निर्णय है, यही आपकी आत्मा को निखारता है, धार देता है, तेजस्विता लाता है।

If you could not possibly be a thief, what value is your honesty? If you could not possibly be angry, what meaning is your compassion? You can do the opposite and yet you do not. That decision of not-doing polishes your soul, hones it, brings a radiance.

तो पशुओं जैसा भोलापन नहीं चाहिए, संतों जैसा भोलापन चाहिए।

So we don’t want the innocence of animals; we want the innocence of sages.

बच्चे को प्रशिक्षित करना होगा, ताकि मनुष्य की सारी चालाकी को वह जाने। मनुष्य की सारी उपद्रव की जो दुनिया है, उससे परिचित हो, उस अनुभव से गुजरे। लेकिन अगर इतना ही किया गया, तो एक असंतुलित व्यक्तित्व पैदा होगा। तो बुद्धि तो प्रखर होगी, हृदय बिलकुल सूना होगा। गणित तो साफ होगा, प्रेम बिलकुल धुंधला होगा। मिटा तो सकेगा, लेकिन बना न सकेगा। जीत तो सकेगा, लेकिन हार न सकेगा।

A child must be trained to know the entire cunningness of man, to be acquainted with the whole troublesome world of humans, to pass through that experience. But if that is all you do, you will produce an imbalanced personality. The intellect will be sharp; the heart will be utterly empty. Mathematics will be clear; love will be blurred. He will be able to erase, but not to create. He will be able to win, but not to lose.

और जो आदमी सिर्फ जीत सकता है, वह आदमी पूरा आदमी नहीं है। क्योंकि जीवन के कुछ आयाम हैं, जो हारे हुए को मिलते हैं। संसार तो, जो जीतता है, उसको मिलता है; परमात्मा उसको मिलता है, जो हारना भी जानता है। धन तो उसे मिलता है, जो जीतता है; प्रेम उसे मिलता है, जो हारता है। हार की भी अपनी विजय है।

And one who can only win is not a complete human being. There are dimensions of life that open only to the one who can lose. The world belongs to those who win; God belongs to the one who also knows how to lose. Wealth goes to the winner; love goes to the one who can lose. Losing has its own victory.

लेकिन गणित और तर्क तो सिर्फ जीतना सिखाते हैं, हारना ध्यान सिखाता है। गणित और तर्क तो संसार में कैसे हम परिग्रह को बढ़ा लें, कैसे संपदा ज्यादा हो, साम्राज्य बड़ा हो, इसकी कला देते हैं। ध्यान, कैसे हमारी आत्मा का राज्य बड़ा हो, कैसे चेतना विस्तीर्ण हो जाए, सारे आकाश को छा ले, उसकी कला है।

But logic and mathematics teach only winning; losing is taught by meditation. Logic and mathematics teach the art of how to increase possessions in the world, how to enlarge wealth and empire. Meditation is the art of how the kingdom of the soul grows, how consciousness expands until it covers the whole sky.

अगर अकेला गणित और तर्क और बुद्धि ही बच्चों को सिखाई गई, तो वे बच्चे पंगु होंगे, पैरालाइज्ड होंगे, लकवा खाए हुए होंगे। जैसे उनका एक अंग तो चलता हो और दूसरा अंग न चलता हो। उनके जीवन में पूर्णता न होगी, वे समग्र न होंगे, उनका एक पैर सदा बंधा रहेगा, उनकी जिंदगी एक लंगड़ी दौड़ होगी। चूंकि और लोग भी लंगड़े हैं, इसलिए पता नहीं चलता। जैसे बच्चों का एक खेल होता है, लंगड़ी दौड़, जिसमें एक पैर दूसरे के एक पैर से बांध दिया जाता है, तो एक ही पैर से भागना पड़ता है। करीब-करीब हमारी जीवन की व्यवस्था ऐसी लंगड़ी दौड़ ही है, जिसमें हम एक पैर से भाग रहे हैं। फिर हार जाते हैं, टूट जाते हैं, मिट जाते हैं, तो आश्चर्य नहीं है।

If children are taught only mathematics, logic, and intellect, they will be crippled—paralyzed, as if one limb works and the other does not. There will be no wholeness in their lives; they will not be total. One leg will always be bound; their life will be a limping race. Since others too are limping, it doesn’t get noticed. Children have a game—a three-legged race—where one leg is tied to another’s and you must run on one. Almost our entire social arrangement is such a limping race. Then if we lose, break, are destroyed, it is no surprise.

ध्यान दूसरा चरण है। तो जैसे ही हम बच्चे को बुद्धि की शिक्षा दें, वैसे ही ध्यान की भी शिक्षा दें। जैसे-जैसे बच्चा विज्ञान को समझे, वैसे-वैसे धर्म को भी समझे। और जैसे-जैसे उसका मस्तिष्क निखरे, वैसे-वैसे उसके हृदय में भी प्रकाश आए। वह जाने ही नहीं, हो भी। उसके पास चीजें ही न बढ़ें, वह भी बढ़े। उसके बाहर का ही फैलाव न हो, भीतर की भी गहराई हो। जैसे वृक्ष उठते हैं आकाश की तरफ, लेकिन जड़ें चली जाती हैं भीतर की तरफ। और जितनी जड़ें गहरी जाती हों, उतना ही वृक्ष ऊपर आकाश की तरफ जाता है।

Meditation is the second leg. So as you educate the child’s intellect, educate his meditation as well. As he understands science, let him understand religion. As his mind is refined, let light arise in his heart. Not only should he know; he should be. Not only should his things increase; he should increase. Not only outward expansion; inward depth as well. Like a tree rises toward the sky while its roots go inward; and the deeper the roots go, the higher the tree can rise.

तुम ऐसे वृक्ष हो, जिसके पास जड़ें नहीं। तुम बस बाहर और ऊपर की तरफ जा रहे हो, भीतर और अंदर की तरफ जाने का तुम्हारे पास कोई उपाय नहीं। इसीलिए तुम प्रतिपल कंप रहे हो। जरा सा हवा का झोंका आता है कि तुम घबड़ा जाते हो; क्योंकि तुम्हारे पास जड़ें नहीं हैं।

You are trees without roots. You only go outward and upward; you have no means to go inward. That is why you tremble at every moment. A slight gust of wind and you panic—for you have no roots.

तुम्हारे पास अगर जड़ें होतीं गहरी पाताल को छूती, तो तुम तूफानों को निमंत्रण देते। और जब तूफान आता, तब तुम्हारे आनंद का कोई ठिकाना न होता। तभी तुम्हारे उत्सव का क्षण होता, तब तुम नाचते। क्योंकि तूफान चुनौती देता है, और चुनौती की पृष्ठभूमि में ही तुम्हें अपने होने का पूरा-पूरा पता चलता है, उसके पहले पता नहीं चलता। तब तुम तूफान को धन्यवाद देते और कहते कि अक्सर आया करो।

If you had roots that touched the nethermost depths, you would invite storms. And when the storm came, your joy would know no bounds. That would be your moment of celebration; you would dance. For the storm challenges you, and only against the background of challenge do you come to know your being in its fullness—before that you do not know. Then you would thank the storm and say: come often.

अभी छोटा सा हवा का झोंका और तुम घबड़ाते हो कि मौत आ गई। तुम चिल्लाते हो कि हे भगवान, बचाओ। तुम भगवान को धन्यवाद नहीं देते कि तूने तूफान भेजा; तुम भगवान से कहते हो कि बचाओ; इस तूफान से छिपाओ। तुम डरे हो, क्योंकि तुम्हारे पास जड़ें नहीं। जड़ें भीतर की तरफ जाती हैं। जितनी जड़ें भीतर जाएंगी, उतना ही तुम्हारा बाहर का फैलाव सुदृढ़ हो जाएगा।

Right now a little breeze and you are frightened—death has come! You cry, O God, save me. You do not thank God for sending the storm; you say, save me, hide me from it. You are afraid because you have no roots. Roots go inward. The deeper the roots, the stronger the outward spread.

इसलिए ध्यान एक अर्थ में तो बुद्धि के विपरीत है, जैसे जड़ें एक अर्थ में वृक्ष के विपरीत हैं। वृक्ष ऊपर जाता है, जड़ें नीचे जाती हैं, दोनों की दिशा विपरीत है। इस अर्थ में ध्यान बुद्धि के विपरीत है, लेकिन एक अर्थ में जड़ों के ऊपर ही वृक्ष का सारा फैलाव खड़ा है। विपरीत नहीं हैं। ध्यान के ऊपर ही बुद्धि की सारी गरिमा निर्भर होती है।

In one sense, meditation is the opposite of intellect, the way roots are the opposite of the tree. The tree goes up; the roots go down—opposite directions. In this sense, meditation is the opposite of intellect. But in another sense, the tree’s entire spread stands on the roots. They are not opposites. The whole glory of intellect depends upon meditation.

इसलिए जो बुद्धि बुद्ध के पास है, वैसी बुद्धि आइंस्टीन के पास नहीं हो सकती। क्योंकि बुद्ध के पास बुद्धि का ऊपरी जाल ही नहीं है, भीतर जलता हुआ ध्यान का दीया भी है। उस भीतर ध्यान के दीए से बुद्धि आलोकित है। इसलिए बुद्धि जो भी कर सकती थी गलत, वह नहीं कर पाएगी। ध्यान का दीया उसे नियोजित रखेगा, ध्यान का दीया सदा मार्ग-दर्शन देगा। इसलिए बुद्धि भटक न पाएगी। ये घोड़े बुद्धि के कहीं भी भागकर किसी गड्ढे में नहीं गिरेंगे, भीतर सारथि बैठा हुआ है। वह प्रज्ञावान ध्यान भीतर का मालिक है।

Therefore, the kind of intelligence that exists in a Buddha cannot exist in an Einstein. Because Buddha does not have only an upper web of intellect; he has a lamp of meditation burning within. From that inner lamp, intelligence is illumined. Whatever wrong the intellect could have done, it cannot do. The lamp of meditation will keep it aligned, will guide it. The horses of intellect will not run anywhere and fall into a ditch; the charioteer is seated within—the wise awareness of meditation is the inner master.

बच्चे को बुद्धि भी दो, बच्चे को ध्यान भी दो। उसे जड़ें भी दो, आकाश में फैलाव भी दो। और यह ध्यान रखो कि दोनों के बीच संतुलन बड़ी बात है। कोई भी अंग ज्यादा न हो पाए, कोई भी अंग कम न हो पाए। अगर तुम ऐसा कर सको, तो ही तुमने ठीक अर्थों में माता का या पिता का कृत्य पूरा किया, तो ही तुम सही अर्थों में बच्चे को जन्म दिए। अन्यथा तुमने शरीर को जन्म दिया और आत्मा को तुमसे कोई सहारा न मिला। शरीर का जन्म तो बड़ी साधारण बात है। पशु-पक्षी भी उसे पूरा कर लेते हैं। उसमें तुम्हारी कुछ खूबी नहीं, कोई विशेषता नहीं।

Give your child intellect and give your child meditation. Give him roots and give him skyward expansion. And remember that balance between the two is the great thing. Let no limb become too much or too little. If you can do this, then only have you truly fulfilled the role of a mother or father; then only have you truly given birth to a child. Otherwise you gave birth to a body, and the soul found no support in you. The birth of a body is a very ordinary thing. Animals and birds accomplish that. There is no special merit of yours in it.

और एक और बात खयाल रख लेना कि जब तुम बच्चे की आत्मा को निखारते हो, तब तुम भी उसके साथ निखरते हो। क्योंकि यह असंभव है, दूसरे को निखारना और खुद निखरने से बच जाना असंभव है। अगर तुमने अपने बच्चे को प्रेम किया, उसे बुद्धि की यात्रा दी, उसे ध्यान की जड़ें दीं, तो तुम अचानक पाओगे कि उसे बनाने में तुम भी बनने लगे हो। जब मूर्तिकार एक मूर्ति को सुंदर बनाता है, तो सिर्फ मूर्ति ही सुंदर नहीं बनती, उसके बनते-बनते मूर्तिकार भी सुंदर होता जाता है। क्योंकि सौंदर्य को जन्म देना असंभव है बिना सुंदर हुए। संतुलन को जन्म देना असंभव है, बिना संतुलित हुए।

And remember one more thing: when you refine a child’s soul, you are refined along with him. It is impossible to refine another and remain unrefined yourself. If you have loved your child, given him a journey of intellect and the roots of meditation, you will suddenly find that in creating him you too began to be created. When a sculptor makes a beautiful statue, not only the statue becomes beautiful: in the making, the sculptor also becomes beautiful. Because it is impossible to give birth to beauty without becoming beautiful. It is impossible to give birth to balance without becoming balanced.

अगर तुम सच में पिता हो, तो तुम्हारे घर में एक बेटे का जन्म तुम्हारी पूरी जिंदगी को बदल देगा। क्योंकि अब तुम बेटे को सुंदर, स्वस्थ, शांत बनाने की चेष्टा करोगे, तो तुम कैसे अशांत रह पाओगे? तुम जो बेटे के लिए करोगे, उसके पहले तुम्हें अपने लिए करना होगा।

If you are truly a father, the birth of a son in your house will change your whole life. Because if you now try to make your son beautiful, healthy, peaceful, how will you remain unpeaceful? Whatever you do for the son, you will first have to do for yourself.

एक पति और पत्नी तब तक स्वच्छंद रह सकते हैं, जब तक एक बच्चे का जन्म नहीं हुआ। बच्चे के जन्म के साथ एक नई कड़ी पैदा हो गई। अब खिलवाड़ नहीं चल सकता। अब जिंदगी एक गहन दायित्व है। और दायित्व रसपूर्ण है, क्योंकि प्रेम से भरा है। यह बच्चा मां-बाप, दोनों को बदलना शुरू करेगा। अगर सच में तुम इसे प्रेम करते हो, तो तुम बदल जाओगे। अगर तुम इसे प्रेम नहीं करते हो, तो तुम चीख-पुकार मचाते रहोगे कि बच्चा बिगड़ रहा है, समाज खराब है, सब खराब हुआ जा रहा है।

A husband and wife can remain carefree only until a child is born. With the birth of a child a new link arises. Playtime is over. Life is now a profound responsibility—and responsibility is full of juice, because it is full of love. This child will begin to change both mother and father. If you truly love him, you will change. If you do not love him, you will go on shouting that the child is going astray, society is bad, everything is getting worse.

बच्चा कभी भी समाज के कारण नहीं बिगड़ता, तुम्हारे कारण बिगड़ता है और तुम ही समाज हो। और बड़े मजे की बात है कि जिसको तुम समाज कहते हो, वह सभी के बच्चे हैं। लेकिन बाप वैसा ही बना रहता है, जैसा वह बच्चे के पैदा होने के पूर्व था। मां वैसी ही बनी रहती है, जैसे वह बच्चे के पैदा होने के पूर्व थी। तो यह बच्चा पैदा तो जरूर हो गया, लेकिन तुम्हारे हृदय में इसके लिए प्रेम नहीं है। तुम्हारा प्रेम पूरे समाज को बदल देगा।

A child never goes astray because of society; he goes astray because of you—and you are society. And note the irony: what you call “society” is everybody’s children. But the father remains the same as he was before the child was born. The mother remains the same as she was before the child was born. So yes, the child is born—but there is no love in your heart for him. Your love would change the whole society.

इसे ठीक से गहरे में बैठ जाने दो कि तुम जो भी निर्माण करते हो, वह तुम्हें भी निर्मित करता है। निर्माता अपनी निर्मिति से मुक्त नहीं हो सकता। एक सुंदर कविता का जब जन्म होता है, तो उसके साथ एक सुंदर कवि का भी जन्म हो जाता है। और अगर ऐसा न हो तो समझना कि कविता उधार है, वह जन्मी नहीं है, बाजार से खरीद लाई गई है। इसलिए जब तुम्हें कोई कवि मिले और तुम पाओ कि उसकी कविता की सुगंध उसमें नहीं, तो समझना वह कविता उसकी रही ही न होगी।

Let this settle deeply: whatever you create, that also creates you. The creator cannot be free of his creation. When a beautiful poem is born, a beautiful poet is born along with it. If it is not so, know that the poem is borrowed, not born; bought from the market. Therefore, when you meet a poet and find that the fragrance of his poetry is not in him, know that the poetry could not really be his.

इस देश में हम पुराने समय में कवि को ऋषि कहते थे। अब नहीं कहते, क्योंकि अब कहना उचित भी नहीं है। ऋषि का अर्थ कवि ही होता था। बड़ी अजीब बात है। आज तो ऋषि और कवि में बड़ा फर्क दिखाई पड़ता है। न तो ऋषियों में कविता दिखाई पड़ती है, न कवियों में ऋषित्व दिखाई पड़ता है। दोनों कहीं खो गए हैं।

In this country, in ancient times, we called the poet a rishi. Not now—for now it would not be appropriate. Rishi meant poet. Strange, isn’t it? Today there seems a huge difference between rishi and poet: neither do rishis show poetry nor poets show rishihood. Both are lost somewhere.

हमारी प्राचीन धारणा यह थी कि जब भी कोई व्यक्ति कवि होगा, उससे काव्य का जन्म होगा, तब यह काव्य का जन्म उसकी पूरी अंतर्धारा को, उसकी चेतना को बदल जाएगा। क्योंकि सुंदर का जन्म कुरूप से हो कैसे सकता है, अगर वस्तुतः यह जन्म है? तुमने बच्चे को गोद ले लिया हो, तो बात अलग है। अडॉप्ट कर लिया हो, तो बात अलग है। तुमने किसी और की कविता में तुकबंदी जोड़कर थोड़ा ऊपर हेर-फेर कर लिया हो, तो बात अलग है। तुमने किसी और की अनुभूति को रंग-रोगन लगाकर अपना बता दिया हो, तो बात अलग है। लेकिन तब तुम कवि नहीं हो, तुकबंद हो। और तुकबंदी कितनी ही सुंदर हो, छिछली है।

Our ancient understanding was that when poetry is born from someone, that birth changes his entire inner current, his consciousness. How can beauty be born of the ugly, if it is truly birth? If you have adopted a child, it is different. If you tinker with someone else’s poem, add rhyme here and there, paint another’s experience and present it as your own, that is different. Then you are not a poet—you are a versifier. And however pretty versification is, it is shallow.

वह सौंदर्य वैसा ही है, जैसे किसी स्त्री ने ऊपर अपने चेहरे पर पावडर वगैरह लगाकर, लिपस्टिक वगैरह लगाकर धोखा दिया हो। नाटक के मंच पर ठीक, लेकिन जीवन में वह रंग-रोगन काम न आएगा। जरा सी वर्षा होगी और पावडर बह जाएगा। और तब स्त्री इतनी कुरूप लगेगी, जितनी कि बिना पावडर के कभी न लगती। क्योंकि जगह-जगह छिद्र हो जाएंगे सौंदर्य में, और जगह-जगह से कुरूपता झांकने लगेगी।

That beauty is like a woman who has plastered her face with powder and lipstick to deceive. On the stage, all right; in life it won’t work. A little rain and the powder will run. Then the woman will look uglier than she ever would without powder, because holes will open everywhere in the beauty and ugliness will peep through.

वस्तुतः जो स्त्री सुंदर होती है, वह पावडर से बचती है। क्योंकि पावडर कुरूपता को छिपाने का ढंग हो सकता है, सौंदर्य को पैदा करने का उपाय नहीं। सुंदर स्त्री भी अगर पावडर पोत लेती है तो कुरूप हो जाती है, क्योंकि झूठ कभी सुंदर नहीं हो सकता। साधारण सी घरेलू स्त्री भी, जिसको होमली कहें, जिसको नाटक के मंच पर खड़ा न किया जा सके, अगर अपने को ढांके न, छिपाए न, रंग-रोगन से पोते न, पाखंड न खड़ा करे, तो साधारण घरेलू स्त्री में भी एक सौंदर्य की ज्योति जलती है--सरल, स्वच्छ, ताजी, कम से कम आथेंटिक, प्रामाणिक।

A truly beautiful woman avoids powder. Powder can only hide ugliness; it cannot create beauty. Even a beautiful woman becomes ugly if she smears powder, because the false can never be beautiful. Even a simple housewife—whom you would call homely, whom you would not put on a stage—if she does not cover, does not hide, does not smear herself with cosmetics, does not pose—then in that ordinary woman a flame of beauty burns: simple, clean, fresh, at least authentic.

तो भारत की पुरानी धारणा यह थी कि जब किसी व्यक्ति से काव्य का जन्म होगा, जब कोई कवि होगा, तो ऋषि तो हो ही गया। क्योंकि वह सुंदर कविता पीछे उस सुंदर हृदय को छोड़ जाएगी, जहां से आई है। अगर गंगा इतनी प्रीतिकर है, तो गंगोत्री पवित्र हो ही जाएगी।

So the old Indian view was: when poetry is born from someone, when a person is a poet, he is a rishi. Because that beautiful poem will have left behind a beautiful heart where it came from. If the Ganga is so lovely, Gangotri must be holier still.

हम गंगोत्री की पूजा करने जाते हैं, गंगा से भी ज्यादा। क्योंकि जिससे गंगा का जन्म हुआ, वह गंगा से ज्यादा होगी। तो कविता से कवि सदा ज्यादा होगा, अगर है। तो कितनी ही कविताएं निकलती जाएं, कवि ज्यादा होगा, क्योंकि वह मूल उदगम है। कवि ऋषि हो जाएगा।

We go to worship Gangotri even more than Ganga, because that from which Ganga was born must be greater than Ganga. So the poet is always greater than the poem—if he is truly the source. However many poems flow, the poet is greater, for he is the original spring. The poet becomes a rishi.

दूसरी बात भी सच है कि जब भी कोई ऋषित्व को उपलब्ध होगा, तो कवि हो जाएगा। इसलिए कवि और ऋषि संस्कृत में पर्यायवाची शब्द हैं। ऐसा दुनिया की किसी भी भाषा में नहीं है। पोएट और सेंट, संत और कवि, ऋषि और कवि, दुनिया की किसी भाषा में पर्यायवाची नहीं हैं, केवल संस्कृत में पर्यायवाची हैं। बड़ा गहरा अर्थ है।

The converse is also true: whenever someone attains rishihood, he becomes a poet. That is why in Sanskrit kavi and rishi are synonyms. In no other language on earth is this so. Poet and saint are not synonyms anywhere—only in Sanskrit. It has a very deep meaning.

जब भी कोई व्यक्ति ऋषि होगा--ऋषि का अर्थ है जो सत्य को उपलब्ध हुआ, ऋषि का अर्थ है जो सौंदर्य को उपलब्ध हुआ, ऋषि का अर्थ है जिसने भीतर की गरिमा को पा लिया; जिसकी ज्योति जल गई; जो जाग गया; जिसके फूल खिल गए; जो पहुंच गया वहां, जहां उसकी नियति थी; जिसने अपने अंतिम शिखर को छू लिया, उसे हम ऋषि कहते हैं--जब भी कभी ऐसा कोई व्यक्ति होगा, तो उससे काव्य का जन्म अनिवार्य है। भला छंदों में कविता पैदा न हो, लेकिन वह जो भी करेगा, काव्य होगा।

Whenever someone becomes a rishi—rishi means one who has attained truth, one who has attained beauty, one who has found inner dignity; whose lamp is lit; who has awakened; whose flowers have blossomed; who has reached where his destiny lay; who has touched his ultimate peak—we call him rishi. Whenever such a person is, poetry must be born from him. Perhaps not in meter, not as verses written down; but whatever he does is poetry.

बुद्ध का चलना अगर आप देखें, तो उसमें कविता है। बुद्ध की आंखों का खुलना आप देखें, तो उसमें कविता है। बुद्ध बोलें, चुप रहें, तो उसमें कविता है। बुद्ध का पूरा जीवन एक काव्य है। जरूरी नहीं है कि बुद्ध छंद लिखें, छंद-बद्ध कविता को लिखें, चित्र बनाएं, एक गीत को जन्म दें या एक मूर्ति बनाएं--जरूरी नहीं है। लेकिन अब बुद्ध का पूरा होना काव्य-पूर्ण है। वे जो भी करेंगे, रेत पर चलते उनके पैर के चिह्न बन जाएंगे, तो उन चिह्नों से सुंदर चित्र खोजना कठिन है।

Look at Buddha’s walk—there is poetry in it. Look at Buddha’s eyes opening—there is poetry in it. Whether Buddha speaks or remains silent—there is poetry in it. Buddha’s whole life is a poem. It is not necessary that Buddha writes metrical verse, paints pictures, composes songs, or sculpts statues—not necessary. But now Buddha’s very being is poetic. The footprints he leaves on sand—one could hardly find a more beautiful pattern.

ऋषि अनिवार्य-रूपेण कवि हो जाएगा, कवि अनिवार्य-रूपेण ऋषि है।

A rishi inevitably becomes a poet; a poet is inevitably a rishi.

अगर तुमने अपने बच्चे को सच में ही प्रेम किया है...। और प्रेम अपने बच्चे को परमात्मा बनाना चाहेगा, इसके अतिरिक्त प्रेम और क्या चाह सकता है? इससे छोटे पर प्रेम कभी राजी नहीं होता। प्रेम इससे कम पर राजी हो ही नहीं सकता। अगर तुम अपने बेटे को डॉक्टर बनाना चाहते हो, तो तुमने अभी प्रेम किया ही नहीं। अगर तुम अपने बेटे को एक बड़ा दुकानदार बनाना चाहते हो, तो तुमने प्रेम अभी जाना ही नहीं।

If you have truly loved your child… And what else can love desire but to make your child divine? Love is never satisfied with less. If you want to make your son a doctor, you have not yet loved. If you want to make your son a big shopkeeper, you have not known love.

मैं यह नहीं कह रहा हूं कि बेटे को दुकानदार मत बनाना और डॉक्टर मत बनाना; डॉक्टर भी बनना होगा, दुकानदार भी बनना होगा। लेकिन उतने पर मां की, पिता की आकांक्षा नहीं रुकेगी। वह बीच का पड़ाव हो सकता है, राह हो सकती है। लेकिन जहां भी प्रेम है, वहां परमात्मा से कम पर तृप्ति नहीं है। तुम जिसे प्रेम करोगे, उसे तुम परमात्मा की तरह, अंततः परमात्मा हो जाए, ऐसी आकांक्षा करोगे।

I am not saying: don’t let your son be a shopkeeper or a doctor. He may become a doctor or a shopkeeper—that may be a halting place, a road. But where there is love, it is never content with less than the divine. Whom you love, you will wish to become God—ultimately divine.

प्रेम परमात्मा को जन्म देने की कीमिया है। उससे कम पर जो राजी हो जाए, वह प्रेम नहीं। उसमें कुछ और होगा, संसार का सौदा होगा, व्यवसाय होगा, धन के प्रति महत्वाकांक्षा, कुछ और रस होंगे, लेकिन प्रेम नहीं है। और जब भी प्रेम होता है, तो परमात्मा को जन्म देने की संभावना पैदा होती है।

Love is the alchemy that gives birth to God. Whoever is satisfied with less, that is not love. Something else is there—worldly bargaining, business, ambition for money, other juices—but not love. And whenever love is, the possibility of giving birth to God arises.

तुम बच्चे को ध्यान भी देना, बुद्धि भी देना और दोनों के बीच संतुलन भी देना। और उसको देते-देते ही तुम अनजाने पाओगे कि तुम बदलते गए हो। जिस दिन तुम्हारे बेटे की प्रतिमा पूरी निखरेगी, उसके पहले तुम निखर चुके होओगे। अचानक तुम पाओगे कि बेटे को बनाने में तुम बन गए हो। और अगर बेटा बिगड़ रहा है, तो उसका अर्थ है कि तुम बिगड़े हुए हो और तुम्हारा प्रेम इतना नहीं है कि तुम अपने को बदलने को राजी हो बेटे के लिए।

So give the child meditation and give him intellect—and give him balance between the two. And in giving it, you will unconsciously find you are changing. By the day your son’s image is fully polished, you will already have been polished. Suddenly you will see: in making him, you were made. And if the child is going astray, it means you are astray, and your love is not enough for you to change yourself for the child.

तो बड़े मजे की घटना घटती है। बाप वही किए चला जाता है, जो वह चाहता है कि बेटा न करे। मां वही किए चली जाती है, जो उसने सदा चाहा है कि उसकी बेटी न करे, उसका बेटा न करे। और बच्चे तुम्हारी शिक्षाओं से नहीं सीखते, तुमसे सीखते हैं। और बच्चों की आंखें बड़ी साफ और पैनी हैं। अभी उन पर धूल नहीं जमी जीवन की। तुम्हारे शब्दों के आर-पार देख लेते हैं। बच्चे तुम्हारे शब्दों के जाल में नहीं पड़ते। तुम क्या कह रहे हो, इसकी उन्हें फिक्र नहीं। वे तुम्हें देख लेते हैं, वे सीधा तुम्हें पहचान लेते हैं। उनकी पकड़ प्रत्यक्ष है।

Then a strange thing happens: the father goes on doing exactly what he wants the son not to do. The mother keeps doing exactly what she always wanted her daughter or son not to do. And children do not learn from your teachings; they learn from you. Children’s eyes are clear and sharp; no dust of life has settled on them yet. They see right through your words. Children do not get caught in the net of your words. They don’t care what you say; they see you. Their grasp is direct.

इसलिए बच्चों से झूठ बोलना बहुत मुश्किल है। क्योंकि वह तुम्हारे...तुम जब झूठ बोलते हो, तब झूठ कोई बोला थोड़े ही जाता है सिर्फ, झूठ बोलते वक्त तुम्हारा पूरा चेहरा कहता है कि झूठ, तुम्हारी आंखें कहती हैं कि झूठ, तुम्हारा हाथ बच्चे को छू रहा है, वह कहता है कि झूठ। अभी बच्चा जिंदगी के बहुत करीब है, तुम न पकड़ पाओ, लेकिन बच्चा फौरन पहचान लेता है। तुम्हारी सारी तरंगें कहती हैं कि तुम झूठ बोल रहे हो। इसलिए बच्चों को धोखा देना मुश्किल है, जब तक कि तुम उनको इतना भ्रष्ट न कर दो।

That is why it is very difficult to lie to children. Because when you lie, it is not only the words that lie—your whole face says “false,” your eyes say “false,” your hand that touches the child says “false.” The child is still close to life; you may not catch it, but the child recognizes at once. Your whole vibration says you are lying. You cannot deceive children until you corrupt them enough.

हम सब कोशिश में लगते हैं उनको भ्रष्ट करने की। और जब तक वे भ्रष्ट न हो जाएं, तब तक हम संदिग्ध रहते हैं, तब तक डर रहता है। मां-बाप बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं, झूठ मत बोलो। और बच्चे प्रतिपल पाते हैं कि मां-बाप झूठ बोल रहे हैं। इससे क्या शिक्षा मिलती है? सिर्फ एक शिक्षा मिलती है और वह यह कि तुम भी अपने बच्चों को समझाना कि झूठ मत बोलो और झूठ बोलना! यह तथ्य पकड़ में आ जाता है।

We all work hard at corrupting them. We feel insecure until they are corrupted; we are afraid. Parents teach: don’t lie. And the child finds every moment that parents lie. What is the lesson? Only this: tell your children not to lie—and lie yourself! The child gets it.

ये बच्चे भी अपने बच्चों को समझाएंगे कि झूठ मत बोलो और झूठ बोलेंगे। यही तुम्हारे पिता ने तुम्हारे साथ किया, यही तुम अपने बच्चों के साथ कर रहे हो। ये बच्चे देखते हैं कि इनको ब्रह्मचर्य का उपदेश दिया जाता है और मां-बाप अभी कामवासना से पूरी तरह भरपूर हैं। उनको दिखाई पड़ता है। तुम्हारा व्यवहार उनकी समझ में आता है। वे भी अपने बच्चों को ब्रह्मचर्य का उपदेश देंगे। एक बड़ा पाखंड है, जो चलता है।

He will tell his children not to lie—and he will lie. That is what your father did to you; that is what you are doing to your children. Children see that they are preached celibacy while their parents are full of lust. They see it. Your behavior is clear to them. They too will preach celibacy to their children. A great hypocrisy goes on.

हमारा समाज एक विराट पाखंड है। हमें दिखाई नहीं पड़ता, क्योंकि हम उसी में पैदा हुए हैं; जैसे मछलियों को सागर नहीं दिखाई पड़ता, क्योंकि वे उसी में पैदा हुई हैं। हमारा पाखंड इतना गहरा है कि अगर हमें दिखाई पड़ना शुरू हो जाए तो हम बहुत बेचैन हो जाएंगे, बहुत घबड़ा जाएंगे कि यह क्या हो रहा है? हम सोचते भी नहीं, हम क्या कह रहे हैं? क्या कर रहे हैं? क्या उसका परिणाम होगा?

Our society is a vast hypocrisy. We don’t see it because we were born inside it—like fish do not see the ocean because they are born in it. Our hypocrisy is so deep that if we started seeing it we would be very disturbed, very scared: what is going on? We don’t even think what we are saying and doing, and what the consequences will be.

तुम बच्चों को बुद्धि की शिक्षा देते हो, ध्यान की नहीं, क्योंकि बुद्धि के लिए उधार शिक्षक मिल जाते हैं, किराए के आदमी मिल जाते हैं। इसलिए आसान है। स्कूल है, विश्वविद्यालय है, वहां तुम भेज देते हो। अगर अधिक मां-बाप की आकांक्षा को ठीक से समझा जाए, तो शायद वे शिक्षा लेने नहीं भेजते, सिर्फ झंझट से बचने भेजते हैं। यह घर का उपद्रव टल जाता है। रविवार को घर में उपद्रव वापस लौट आता है।

You give children intellectual education, not meditation, because for intellect you can hire teachers—rent people. That’s easy. There are schools and universities—you send them there. If one rightly understands most parents’ motives, they perhaps do not send children to be educated; they send them to be rid of a nuisance. The household disturbance gets set aside. On Sundays the disturbance returns home.

स्कूल जो हैं, मां-बाप को बच्चों से बचाने के उपाय हैं, वहां तुम उन्हें ढकेल आते हो। वहां तुमने किराए के नौकर रख छोड़े हैं, जो उन बच्चों को उलझाए रखते हैं ऐसी बातों में, जिनमें निन्यानबे प्रतिशत बिलकुल कचरा हैं, जिनको सिखाने की कोई जरूरत नहीं है, जिनको सीखकर सिवाय भूलने के बच्चे कुछ भी न करेंगे, जिनमें सार न के बराबर है। शिक्षक जो है, वह एक तरह का पहरेदार है, जो मां-बाप और बच्चों के बीच में डंडा लिए खड़ा रहता है। कम से कम पांच-सात घंटे के लिए तुम्हें शांति दे देता है।

Schools are arrangements to save parents from their children. You shove them there. You have hired guards who keep the children entangled in things that are ninety-nine percent rubbish, not needed at all—things they will learn only to forget—without essence. The teacher is a kind of watchman who stands with a stick between parents and children, giving you peace for five to seven hours.

कैसा यह प्रेम है, जो बच्चों के कारण अशांत होता हो? यह प्रेम नहीं है। ये बच्चे आकस्मिक घटनाएं हैं, जो तुम्हारे ऊपर पड़ गए हैं, दुर्घटनाएं हैं। इनको किसी तरह ढोना है।

What kind of love is it that becomes disturbed by children? That is not love. These children are accidents that have befallen you—mishaps you have to carry somehow.

और तुम उन्हें स्कूल क्यों भेज रहे हो? इसलिए नहीं कि इनकी आत्माएं निखर आएं। तुम इन्हें स्कूल भेज रहे हो, ताकि ये समाज का सारा पाखंड, यह व्यवस्था सीख जाएं। समाज का सारा जाल, गणित, चालाकी ये सीखकर वापस लौट आएं। ये निष्णात हो जाएं, ये समाज के सदस्य हो जाएं। तुम इनको तैयार कर रहे हो। तुम्हारी महत्वाकांक्षाएं अधूरी रह गई हैं। तुम करोड़ कमाना चाहते थे, नहीं कमा पाए, तुम्हारा बेटा इसे पूरी करेगा। तुम बेटे को तैयार कर रहे हो। और अगर बेटा परीक्षाओं में असफल होता है, तो तुम दुखी होते हो--इसलिए नहीं कि बेटा असफल हुआ; इसलिए कि तुम्हारी महत्वाकांक्षा डांवाडोल होती है। यह बेटा कैसे तुम्हारी महत्वाकांक्षा पूरी करेगा?

And why do you send them to school? Not so that their souls may be refined. You send them so they learn society’s entire hypocrisy and arrangement. They learn society’s whole net, mathematics, cunning, and return proficient, become members of society. You are preparing them. Your ambitions remained unfulfilled; you wanted to earn millions and could not—your son will complete it. You are preparing him. And if the son fails in exams, you are upset—not because he failed, but because your ambition wobbles. How will this son fulfill it?

ये बच्चे तुम्हारी महत्वाकांक्षाओं का फैलाव हैं। ये तुम्हारी वासनाएं हैं। तुम इनके कंधे पर सवार होकर यात्रा करना चाहते हो। इसलिए बेटा अगर धन कमाकर घर लाए, तो बाप खुश होता है, छाती से लगाता है; बेटा अगर धन गंवाकर घर आए, तो कोई उसका स्वागत नहीं करता।

Children are extensions of your ambitions. They are your desires. You want to ride on their shoulders. That is why if the son brings home money, the father is happy and embraces him. If he loses money and comes home, there is no welcome.

जीसस की एक बड़ी प्यारी कथा है, वह तुम समझो। जीसस निरंतर कहते थे। और चूंकि जीसस का सारा जोर प्रेम पर था, वह कहानी सूचक है। जीसस कहते थे, एक बाप के दो बेटे थे। बाप बड़ा धनी था। एक बेटा बाप का आज्ञाकारी था और एक बड़ा विद्रोही था। एक कमाई को बढ़ाता और एक कमाई को तोड़ता और घटाता।

Jesus tells a very sweet parable—understand it. Jesus used to say, and because his whole emphasis was on love, the story is indicative. He said: A father had two sons. The father was very rich. One son was obedient; the other was rebellious. One increased the wealth; the other broke and wasted it.

अंततः इन दोनों बेटों को अलग कर देने के सिवाय कोई उपाय न रहा। आधा-आधा धन बांट दिया गया। बड़ा बेटा बाप के पास रुका, धन को उसने व्यवसाय में लगाया, खेत खरीदे, बगीचे बनाए। छोटा बेटा धन मिलते ही नदारद हो गया गांव से। थोड़े दिनों बाद खबरें आने लगीं कि जुए में उसने सब बरबाद कर दिया, शराब पी डाली, वेश्याओं के नाच-गान में वह जो मिला था, सब मिट्टी हो गया।

At last there was no way but to separate them. The father divided the wealth in halves. The elder stayed with the father, invested, bought fields, made orchards. The younger disappeared from the village as soon as he got his share. Soon news began to come that he had squandered everything in gambling, drank it away, lost it in the dances and songs of prostitutes—everything turned to dust.

बाप ने खबर भेजी कि घर वापस लौट आओ। छोटा बेटा जो घर छोड़कर चला गया था, जुआरी था, शराबी था, उसे भरोसा न आया कि मेरे सब बरबाद कर देने पर भी बाप मुझे वापस बुला सकता है।

The father sent word: come back home. The younger, who had left, a gambler and drunkard, could not believe that after wasting everything his father could still call him back.

प्रेम भरोसे योग्य है भी नहीं। और जब कभी प्रेम घटता है, तुम्हें भी भरोसा न आएगा। चोरी घटे, भरोसा आता है। घृणा हो, भरोसा आता है। प्रेम ऐसा अनहोना है कि कहां दिखाई पड़ता है!

Love is not easy to trust. When theft happens, you trust. When hatred happens, you trust. Love is such an impossible thing—where do you see it?

लड़के को भी भरोसा नहीं आया। लेकिन ज़ार-ज़ार था, दीन हो गया था, भीख मांगता था। सोचा, लौट चलूं! इस भीख से तो घर के एक कोने में पड़ा रहूंगा, वही ठीक है।

The boy too could not trust. But he was in tatters, destitute, begging. He thought, let me go back. Begging like this—better to lie in a corner of the house.

बेटे के आगमन की खबर आई तो बाप ने बड़ा उत्सव-समारोह मनाया। मिष्ठान्न और भोजन तैयार करवाए। सारे गांव को भोजन पर आमंत्रित किया।

When news of his return came, the father organized a great celebration. Sweets and food were prepared. The whole village was invited.

बड़ा बेटा खेत से लौट रहा था, तब गांव के कुछ लोगों ने कहा कि हद्द हो गई, तुम्हारा दुर्भाग्य! तुम यहां घर में हो, बाप की सेवा करते हो, कमाते हो, मेहनत करते हो, लेकिन तुम्हारे स्वागत में कभी इस तरह कालीन नहीं बिछाए गए, और न तुम्हारे स्वागत में कभी बैंड-बाजे बजे, और न तुम्हारे स्वागत में कभी भोज-उत्सव हुआ। और वह आवारा लड़का, तुम्हारा छोटा भाई, वापस लौट रहा है सब बरबाद करके, और उसके स्वागत का इंतजाम हो रहा है। जाओ, तुम भी स्वागत में सम्मिलित हो जाओ। दीए जलाए गए हैं घी के, बैंड-बाजे बजते हैं, मेहमान इकट्ठे हैं। बाप गांव के द्वार पर आवारा बेटे की प्रतीक्षा कर रहा है। बड़े बेटे को भी दुख हुआ, चोट लगी। वह घर जाकर उदास बैठ गया।

The elder son was returning from the fields when some villagers said: the limit has been crossed—what misfortune! You live at home, serve your father, earn, toil; yet carpets were never spread for your welcome, no bands and music for you, no feast. And that vagabond younger brother is returning after squandering everything, and arrangements are being made for his reception. Go, join the welcome. Lamps of ghee have been lit, bands are playing, guests have assembled. The father is waiting at the village gate for the wayward son. The elder felt hurt, went home and sat sullen.

और जब बाप बेटे को लेकर लौटा, नए छोटे बेटे को, जो भाग गया था, वापस लौटा, तो बड़े बेटे को उदास पाकर उसने पूछा कि तू उदास क्यों है? उस बड़े बेटे ने कहा, उदासी स्वाभाविक है। मेरा कभी कोई स्वागत नहीं होता और मैं तुम्हारी सेवा कर रहा हूं। मैं तुम्हारे लिए धन कमा रहा हूं। तुमने जितना धन दिया है, उससे चार गुना मैंने कर दिया है। और यह आवारा सब बरबाद करके लौट रहा है, इसका स्वागत हो रहा है! तो बाप ने कुछ बातें कहीं, जो समझने जैसी हैं।

When the father returned with the younger, he found the elder gloomy and asked, why are you sad? The elder said: my sadness is natural. I am never welcomed; I serve you, I earn for you; what you gave I made fourfold. And this vagabond returns after wasting all—and he is welcomed! The father said a few things worth understanding.

बाप ने कहा, प्रेम कमाने वाले में और गैर कमाने वाले में फर्क नहीं करता। और प्रेम, जो निकट है, उसके प्रति तो आश्वस्त है; जो दूर चला गया है, उसे पास लाने की कोशिश करता है। और तुम तो ठीक ही हो, इसलिए तुम्हारे लिए किसी विशेष उत्सव की जरूरत नहीं, तुम्हारे लिए तो मेरे आशीर्वाद प्रतिपल चल रहे हैं; लेकिन जो भटक गया है, उसके लिए विशेष आयोजन की जरूरत है, तभी वह आश्वस्त हो सकेगा।

The father said: love does not discriminate between the earner and the non-earner. Love is assured about the one who is near; it strives to bring back the one who has gone far. You are all right; you need no special celebration—my blessings flow to you every moment. But the one who has strayed needs a special arrangement so that he can be reassured.

और जीसस कहते थे कि ठीक वैसे ही जैसे कोई गडरिया घर लौटता हो सांझ अपनी भेड़ों को लेकर, और अचानक पाता है कि एक भेड़ खो गई, तो हजार भेड़ों को वहीं जंगल के अंधेरे में छोड़कर वह एक भेड़ को खोजने निकल जाता है। हजार की चिंता नहीं करता कि क्या होगा, लेकिन एक जो भटक गई है, उसे लेने निकल जाता है। और जब वह एक भेड़ मिल जाती है जो भटक गई, तो उसे कंधे पर रखकर वापस लौटता है।

And Jesus used to say: just as a shepherd returns at dusk with his flock and suddenly finds one sheep missing, he leaves a thousand in the dark forest and goes in search of the one. He does not worry about the thousand, but goes to fetch the one that strayed. And when he finds it, he carries it on his shoulders back home.

जीसस कहते थे कि प्रेम महत्वाकांक्षा नहीं है। यही मैं तुमसे कहता हूं। प्रेम की कोई मांग नहीं है। प्रेम बच्चे के द्वारा कुछ पाना नहीं चाहता। प्रेम तो बच्चे को ही परमात्मा की तरह पाना चाहता है, बच्चे के द्वारा कुछ नहीं पाना चाहता। बच्चे के कृत्यों का बड़ा सवाल नहीं है, बच्चे की आत्मा का सवाल है।

Jesus said: love is not ambition. I say the same to you. Love has no demand. Love does not want to get something by means of the child; love wants the child himself as divine. It is not the child’s deeds that are the big question; it is the child’s soul.

लेकिन शिक्षा दी जा सकती है विद्यालय में, धर्म कौन देगा?

But education can be given in school—who will give religion?

धर्म के भी विद्यालय हमने बना रखे हैं, वे नकली हैं। क्योंकि धर्म का कोई विद्यालय नहीं हो सकता। एक पंडित के पास भेज देते हैं, जिसे खुद भी धर्म का कुछ भी पता नहीं है। जो खुद वैसा ही जी रहा है, जैसे तुम जी रहे हो। तुम दुकान कुछ और करते हो, वह धर्म की दुकान करता है। तुम दोनों ही दुकानदार हो। उसके पास हम बच्चों को भेज देते हैं धर्म सीखने। वह सिखा देता है; जैसे धर्म कोई ज्यॉग्रफी हो, कि इतिहास हो, पाठ पढ़ा देता है, बच्चे को कंठस्थ करवा देता है। और धर्म की भी परीक्षाएं हैं। बच्चे परीक्षा पास करके, सर्टिफिकेट लेकर लौट आते हैं।

We have made religious schools too—they are fake. Because there can be no school for religion. We send children to a pundit who knows nothing of religion himself, who lives as you live. You do one kind of shop; he runs a religion shop. Both are shopkeepers. We send our children to him to learn religion. He teaches as if religion were geography or history; he makes the child memorize lessons. There are even exams in religion. The child passes and returns with a certificate.

यह धोखा है। धर्म की कोई परीक्षा नहीं, जीवन ही पूरी उसकी परीक्षा है। और धर्म का कोई सर्टिफिकेट नहीं दे सकता, मौत ही देगी। मरते क्षण ही मौत सर्टिफिकेट देगी कि तुम धार्मिक थे या नहीं। उसके पहले कोई सर्टिफिकेट नहीं दे सकता। मौत के क्षण में अगर तुम आनंदित रहे, तो तुम उत्तीर्ण हुए। मौत के क्षण में अगर तुम दुखी हुए, तो तुम अनुत्तीर्ण हुए। जीवन, पूरा जीवन, धर्म की शिक्षा है। और मृत्यु उसकी परीक्षा है।

This is deception. There is no exam in religion; all of life is the exam. No one can give a certificate in religion; only death can. At the moment of dying, death will give the certificate whether you were religious or not. Before that, none can. If at the moment of death you remain blissful, you have passed. If you are miserable, you have failed. The entire life is the education of religion; death is its exam.

कौन पंडित इसे पूरा करेगा? कौन सा शास्त्र इसे पूरा करेगा? कोई शास्त्र, कोई पंडित काम नहीं आ सकता। और तुम्हें धर्म की कोई खबर नहीं है, इसलिए कैसे तुम बच्चे को धर्म दो? कैसे तुम उसे ध्यान दो? तुमने खुद ही ध्यान कभी नहीं जाना, तुम खुद ही कभी उस रस में नहीं बहे। बच्चे को तुम्हें जो देना हो, वह तुम्हारे पास होना चाहिए। धनी बाप होगा, तो बेटे को धन देगा। ध्यानी बाप होगा, तो बेटे को ध्यान देगा। जो तुम्हारे पास नहीं है, वह तुम दोगे कैसे? प्रेमी बाप होगा, तो प्रेम देगा। हम वही दे सकते हैं, जो हमारे पास है।

Which pundit can accomplish this? Which scripture can accomplish this? None can. And you have no idea of religion—how will you give it to your child? How will you give meditation? You yourself have never known it, never flowed in that juice. Whatever you want to give your child must be with you first. A wealthy father can give wealth; a meditative father can give meditation. What you do not have—how will you give it? A loving father will give love. We can give only what we have.

मुझसे लोग पूछते हैं--कभी कोई युवक, कोई युवती--कि क्या यह उचित होगा कि वे एक बच्चे को जन्म दें! तो मैं उनको कहता हूं, पहले तुम ध्यान में गहरे हो जाओ। क्योंकि जब बच्चा सामने खड़ा होगा, तब तुम उसे दोगे क्या? और ध्यान अगर तुम्हारे पास नहीं, तो बच्चे की मौजूदगी तुम्हें बड़ा निर्बल और दुर्बल और दीन सिद्ध करेगी। तुम्हारे पास देने को कुछ भी नहीं है। तुम पहले ध्यान में गहरे उतर जाओ, तब तुम मां बनना या पिता बनना। क्योंकि तब मां और पिता बनने का जो महत दायित्व है, उसे तुम पूरा कर सकोगे। और दायित्व की भांति नहीं, एक आनंद की भांति पूरा कर सकोगे।

Young men and women ask me: would it be right to bring a child into the world? I tell them: first go deep into meditation. Because when the child stands before you, what will you give him? If meditation is not with you, the child’s presence will make you feel utterly weak and poor. You will have nothing to give. First go deep into meditation; then become a mother or a father. Then you will be able to fulfill the great responsibility—not as a duty, but as a joy.

ध्यान भी दो बच्चे को, विचार भी दो। विचार से वह संसार में सफल होगा, ध्यान से वह परमात्मा में सफल होगा। विचार उसे दो ताकि उसकी बुद्धि निखरे, ध्यान उसे दो ताकि उसका हृदय पवित्र होता चला जाए।

Give the child meditation, and give him thought. With thought he will succeed in the world; with meditation he will succeed in God. Give him thought so that his intellect is refined; give him meditation so that his heart goes on becoming pure.

और जहां हृदय की पवित्रता और बुद्धि की सक्रियता का मिलन होता है, वहां इस जगत में जो महत्वपूर्ण से महत्वपूर्ण घटना है, वह घटती है। वहां सक्रियता और निष्क्रियता दोनों संतुलित हो जाते हैं। वहां रात और दिन दोनों ठहर जाते हैं। वहां मृत्यु और जीवन, दोनों के पार जो है, उसका दर्शन शुरू हो जाता है।

And where the purity of the heart and the activity of the intellect meet, the most significant of all happenings in this world begins to happen. There activity and passivity come into balance. There night and day both come to rest. There the vision of that which is beyond both life and death begins.

प्रश्न: ओशो, पुराणों में कथा है कि प्रलयकाल में सारी सृष्टि पानी के नीचे डूब जाती है, और जमीन का एक टुकड़ा बचा रहता है। वहां पर वट-पत्र के ऊपर, अपने पैर का अंगूठा चूसते हुए नन्हें बाल-मुकुंद पाए जाते हैं। और उनसे फिर सारी सृष्टि निर्मित होती है। सदगुरु के पास जाकर भी साधक के भीतर ऐसा ही प्रलय घटित होता है, और उसके बाद उसका आध्यात्मिक पुनर्जन्म होता है। क्या यह कथा इसी घटना का प्रतीक है? इसका वर्णन करिए।
Osho, in the Puranas there is a tale that at the time of pralaya, the great dissolution, the whole creation is submerged under water, and a small patch of land remains. There, on a banyan leaf, the tiny Bal-Mukund is found sucking his big toe; and from him the entire creation is re-created. Even when a seeker goes to a Sadguru, a similar pralaya occurs within, and after that his spiritual rebirth happens. Is this story a symbol of that event? Please describe it.

प्रतिपल है मरण और प्रतिपल है तुम्हारा जन्म भी। एक दिन तुम्हारा जन्म हुआ और सौ वर्ष बाद तुम मरोगे, ऐसा नहीं है। प्रतिपल तुम मरते हो और प्रतिपल तुम्हारा नया जन्म होता है। हर क्षण पुराना समाप्त होता है, नए की शुरुआत होती है। सृष्टि कभी हुई थी और प्रलय कभी होगा, यह तो सिर्फ कथा है। सृष्टि अभी हो रही है और प्रलय अभी हो रहा है, यह तथ्य है। परमात्मा ने कभी बनाया जगत और फिर आराम करने लगा, ऐसा नहीं है। जैसा ईसाई सोचते हैं कि छह दिन उसने बनाया, फिर सातवें दिन विश्राम किया--इसलिए सातवां दिन छुट्टी का दिन है--छह दिन में सृष्टि पूरी हो गई, फिर वह सातवें दिन आराम करने लगा। फिर वह आराम कर ही रहा है।

नहीं, ऐसा नहीं है। और परमात्मा के लिए आराम हो भी नहीं सकता। तुम्हारे लिए आराम जरूरी है, क्योंकि तुम थकते हो। अगर परमात्मा भी थकता है, तो विराट नहीं है, तो उसकी ऊर्जा का स्रोत अनंत नहीं, चुक जाता है। अगर परमात्मा भी थक जाए, तो सृष्टि उसी क्षण समाप्त हो जाएगी।

There is death each moment—and each moment there is your birth too. It is not that you were born one day and a hundred years later you will die. You die every moment and every moment you are born anew. In every instant the old ends and the new begins. That creation once happened and that dissolution will happen one day—that is only a story. The fact is that creation is happening now and dissolution is happening now. It is not that God once created the world and then began to rest, as Christians think—six days He created and on the seventh He rested; that is why the seventh day is a holiday, the work was finished in six days, and then He kept resting. No, not so. And for the Divine, rest is not even possible. For you rest is necessary because you get tired. If God too got tired, He would not be vast; the source of His energy would not be infinite, it would run out. If God were to become tired, creation would end that very instant.

न, परमात्मा ने किसी दिन बनाया, ऐसा नहीं है, बल्कि परमात्मा प्रतिपल बना रहा है। सृजन शाश्वत है। सृष्टि कोई ऐतिहासिक घटना नहीं, शाश्वतता है। प्रतिपल निर्माण चल रहा है। ये पौधे बड़े हो रहे हैं, कलियां फूल बन रही हैं, अंडे फूट रहे हैं, पक्षी उड़ने की तैयारी कर रहे हैं। प्रतिपल कुछ भी रुका नहीं है। विराट में कहीं भी कोई विश्राम नहीं है। वहां कोई छुट्टी का दिन नहीं है। वहां सृजन एक शाश्वत उत्सव है।

No, it is not that God created on some day; rather, God is creating every moment. Creation is eternal. Creation is not a historical event; it is eternity. Moment to moment the making is going on. These plants are growing, buds are turning into flowers, eggs are hatching, birds are preparing to fly. Not a single thing is at rest. In the Vast there is nowhere any repose. There is no holiday there. There, creation is an eternal festival.

और जो विराट के संबंध में सही है, वही तुम्हारे संबंध में, क्योंकि तुम भी विराट के ही एक छोटे से प्रतिबिंब हो। बूंद सही सागर की, पर तुम भी विराट की ही बूंद हो। तुम भी प्रतिपल बन रहे हो, मिट रहे हो। जो भी बीत गया, वह मिट गया। जो आने को है, वह बन रहा है। इन दोनों के बीच में तुम्हारा होना है।

And what is true regarding the Vast is true regarding you too, because you are a tiny reflection of the Vast. A drop is true of the ocean; you too are a drop of the Vast. You too are being made and unmade every moment. Whatever has passed is gone; what is to come is being formed. Between the two is your being.

यह कथा मीठी है पुराण की कि प्रलय के क्षण में सब नष्ट हो जाता है, सिर्फ एक छोटा सा बालक--बालकृष्ण या जो भी हम नाम दे दें--एक छोटा सा अबोध बालक बच रहता है। फिर उसी से सारी सृष्टि शुरू होती है। इसके अर्थ बहुआयामी हैं। सब समझने की कोशिश करें।

This Purānic tale is sweet: at the moment of dissolution everything is destroyed, only a tiny child—Bal-Krishna, or whatever name we give him—an innocent little child remains. From him the entire creation starts again. Its meanings are multidimensional; try to understand them all.

पहला, बड़े-बूढ़े सब मर जाते हैं, एक छोटा बच्चा बचता है। सब चालाक, अनुभवी नष्ट हो जाते हैं। सब होशियार, ज्ञानी मिट जाते हैं। एक अबोध बालक बच रहता है। अबोधता में कोई सुरक्षा है, जो होशियारी में नहीं है। एक निर्बोध, जिसे कुछ भी पता नहीं है, उसे प्रलय भी नहीं मिटा पाता। और सब ज्ञानी, सब पंडित, सब शास्त्रधर, सब खो जाते हैं। साधु, संत, सब खो जाते हैं, एक बालक बचता है। क्या इसका अर्थ होगा?

First, all the old and the elders die; a little child remains. All the clever, the experienced are destroyed. All the smart, the learned fade away. One innocent child remains. There is a protection in innocence which is not there in cleverness. One simple soul, who knows nothing, not even pralaya can erase him. All the wise, the pundits, the bearers of scriptures are lost. Sadhus and saints are lost; a child remains. What could this mean?

लाओत्से कहता है कि ऐसा उसने एक बार देखा कि एक बैलगाड़ी में कुछ लोग बैठे चल रहे थे। बैलगाड़ी उलट गई। दो आदमी मरे, खड्डे में गिरे। एक आदमी जो बचा, वह भी अधमरा, हाथ-पैर टूट गए। लेकिन एक आदमी को जरा भी चोट न आई। गाड़ी उलट गई, वह सड़क के किनारे गिरा, उलटा पड़ा, उलटा ही पड़ा रहा। लाओत्से बड़ा चकित हुआ। वह पास गया, उसने कहा, मामला क्या है! पाया कि वह एक आदमी शराबी था, शराब पीए हुए था। जो होश में थे, वे खतम हो गए। जो बेहोशी में था, उसको पता ही नहीं चला कि यह गाड़ी उलट गई। वे जैसे गाड़ी में थे, वैसे बाहर रहे।

Lao Tzu says that once he saw an ox-cart carrying some people. The cart overturned. Two men died, falling into a ditch. One man who survived was half-dead, with broken arms and legs. But one man was not hurt at all. The cart had overturned; he had fallen to the roadside, landed upside down, and lay there upside down. Lao Tzu was amazed. He went near and asked, “What is the matter?” He found that man was drunk—he had been drinking. Those who were in their senses perished. The one who was unconscious did not even know the cart had overturned. As he was in the cart, so he was outside it.

थोड़ा समझने जैसा है, अक्सर यह होता है। शराबी को आप रास्ते में पड़ा हुआ अक्सर पाएंगे। आप भी जरा गिरकर देखें! उतने अगर आप गिरें, तो अक्सर आप अस्पताल में ही रहें। शराबी रोज गिरता-पड़ता घर वापस लौट आता है। न हड्डी टूटती है, न फ्रेक्चर होता है। कुछ कला है, जो शराबी जानता है। वह कला इतनी ही है कि उसे होश नहीं है। और जब होश होता है, तो आप अपना बचाव करते हैं; जब होश नहीं होता, तो बचाव क्या करना है?

Consider it; this often happens. You will often find a drunk lying by the roadside. You try falling the way he falls—if you were to fall like that, you would land in the hospital. The drunk falls and stumbles home every day. No bones break, no fractures. There is some knack the drunk knows. His knack is only this: he is not self-aware. When you are aware, you try to protect yourself; when you are not aware, what is there to protect?

जब गाड़ी उलटी होगी, तो जो जगे थे, होश में थे, वे डर गए होंगे, उनकी हड्डियां तन गई होंगी, उनके स्नायु खिंच गए होंगे। उन्होंने अपने को बचाया होगा। गाड़ी उलटी होगी और जब वे जमीन पर गिर रहे थे, तब वे जमीन से लड़ रहे थे, बच जाएं किसी तरह, वे तने थे। वह तनाव ही चोट खाता है, वह तनाव में ही मांस-पेशियां टूट जाती हैं, हड्डियां उखड़ जाती हैं। शराबी गिरा, उनको पता ही न था कि कोई लड़ाई है, कि गाड़ी उलट गई, कि अपने को बचाना है। शराबी ऐसे गिरा होगा, जैसे शराबी वहां है ही नहीं; एक बोरा गिर रहा है, एक बंडल गिर गया, जिसमें भीतर कोई है ही नहीं। तो बंडल की कोई न हड्डी टूटती, न कुछ होता। शराबी ऐसा गिरा, जैसे भीतर नहीं था।

When the cart overturned, those who were awake, in their senses, must have been frightened; their bones must have tensed, their nerves stretched. They tried to save themselves. When they were falling to the ground, they were fighting the ground—somehow to save themselves—they had become rigid. That very tension gets injured; in that tension muscles tear, bones are dislocated. The drunk fell, and he did not even know there was any battle, that the cart had overturned, that he needed to save himself. He must have fallen as if the drunk himself were not there; as if a sack had fallen, a bundle had dropped in which there was no one inside. And a bundle has no bones to break. The drunk fell as if there were no one inside.

जब भीतर कोई बचाने वाला नहीं होता, सुरक्षा करने वाला नहीं होता, तब कोई अकड़ पैदा नहीं होती। अहंकार नहीं होता, तो प्रतिरोध पैदा नहीं होता। बिना प्रतिरोध के शराबी गिर गया। वे सो गए। उन्होंने इसको परमात्मा का आशीर्वाद समझा होगा, वे विश्राम करने लगे। लाओत्से कहता है, शराबी बच जाता है, होश वाला टूट जाता है। शराबी के बचने का कारण यही है कि उसे अपना पता नहीं है।

When there is no one inside to save, to defend, then no stiffness arises. When there is no ego, there is no resistance. Without resistance the drunk fell. They went to sleep. They must have taken it as God’s blessing and begun to rest. Lao Tzu says, the drunk survives; the conscious one breaks. The reason the drunk survives is that he has no sense of “me.”

यह कथा कहती है कि एक छोटा बच्चा बच जाता है, सब मर जाते हैं। जो-जो बचना चाहते थे, वे सब मर जाते हैं, एक छोटा बच्चा बच जाता है। अक्सर ऐसा होता है कि कोई मकान गिरता है, बड़े-बूढ़े सब मर जाते हैं, एक छोटा बच्चा बच जाता है। आग लग जाती है, बड़े-बूढ़े भाग-दौड़ में आग पकड़ लेते हैं, छोटा बच्चा अपने झूले पर पड़ा हुआ मुस्कुराता रहता है और बच जाता है। अक्सर ऐसा हो जाता है।

This tale says a small child remains and all die. All who wanted to save themselves die; a small child remains. It often happens that a building collapses—the elders all die; a little child survives. A fire breaks out—the elders, in running and panic, are caught by the flames; the small child lies in his cradle smiling and survives. It often happens.

इसके हो जाने का रहस्य है। और वह रहस्य यह है कि छोटा बच्चा अपनी रक्षा नहीं कर रहा है। जो खुद को नहीं बचा रहा है, परमात्मा उसे बचाता है। जो खुद को बचा रहा है, वह परमात्मा से लड़ रहा है। उसका अर्थ है, उसने कह दिया, तुम पर हमें भरोसा नहीं, हम खुद अपना आयोजन करेंगे। और अपना आयोजन प्रलय में काम नहीं पड़ेगा। अभी भी काम नहीं पड़ रहा है, तुम्हें खयाल ही है, तुम अपने को बचा रहे हो। इस जीवन के संघर्ष में, जहां प्रतिपल प्रलय हो रहा है, तुम मिट रहे हो, क्योंकि तुम छोटे बच्चे की भांति नहीं हो, अन्यथा तुम बच जाओगे।

There is a secret to it. The secret is this: the small child is not protecting himself. He who does not save himself, God saves him. He who is saving himself is fighting with God. He has declared by that: we do not trust You; we will make our own arrangements. And your arrangements will not work in pralaya. They are not working even now; you only imagine that you are saving yourself. In this struggle of life, where dissolution is happening every moment, you are perishing, because you are not like the small child; otherwise you would be saved.

यह कथा और भी गहरा अर्थ रखती है और वह यह है कि जैसे ही अतीत नष्ट होता है, जो भी बीत गया, वह नष्ट हो गया; और जो भविष्य है, वह अभी आया नहीं है, आएगा; तो वर्तमान के क्षण में, तुम सदा ही एक छोटे बच्चे की भांति होते हो।

This story has a still deeper meaning: as soon as the past is destroyed—whatever has gone is gone—and the future has not yet come, will come; in the present moment you are always like a small child.

लेकिन तुम अतीत को स्मृति में लेकर चलते हो। तुम जानते हो हिसाब-किताब, बैंक-बैलेंस, खाता-बही, जो किया नहीं किया, जो हुआ नहीं हुआ, वह सब तुम स्मृति में ढोते हो। वह है नहीं कहीं अस्तित्व में, सिर्फ तुम्हारी बुद्धि में समाया हुआ है। तुम भविष्य को भी अपने मन में लेकर चलते हो, क्या करना, नहीं करना, योजनाएं होंगी कि नहीं होंगी, कैसे होंगी, कैसे नहीं होंगी, वह सब जाल भी तुम लेकर चलते हो, वह भी कहीं नहीं है। अस्तित्व में तो शुद्ध वर्तमान का क्षण है, वहां सब अतीत जा चुका है; केवल वर्तमान है, सारा भविष्य अभी आया नहीं। उस वर्तमान के क्षण में तुम कौन हो! तुम्हारा क्या अनुभव है! क्या ज्ञान है!

But you carry the past in memory. You know accounts, bank balances, ledgers—what you did and did not do—you carry it all in memory. It exists nowhere in reality; it is only lodged in your mind. You also carry the future in your mind—what to do, what not to do, whether plans will happen or not, how they will happen—you carry all that web too; it is nowhere either. In existence there is only the pure present moment; there all the past has gone and the future has not yet arrived. In that present moment, who are you? What is your experience? What knowledge do you have?

उस वर्तमान के क्षण में तुम्हारा कोई भी हिसाब-किताब नहीं। उस वर्तमान के क्षण में तुम एक छोटे बालक की भांति हो, नवजात शिशु, जो अभी-अभी गर्भ से जन्मा है। जिसको तुम यह भी पूछो कि तू कौन है, तो जवाब नहीं दे सकता। जो कुछ भी नहीं जानता है, जिसके हृदय की स्लेट बिलकुल कोरी है, जिस पर अभी कुछ भी लिखा नहीं गया है। यह जो अनलिखा हृदय है, यही शुद्ध बाल-हृदय है।

In that present moment you have no accounts. In that present moment you are like a small child, a newborn just out of the womb. If you ask him, “Who are you?” he cannot answer. He knows nothing; the slate of his heart is perfectly clean, nothing has been written there yet. This unwritten heart is the pure child-heart.

ध्यानी प्रतिपल ऐसा ही बाल-हृदय होता रहता है। ध्यान का अर्थ है, जो-जो कचरा अतीत में छोड़ा, उसे पोंछ डालो; जो-जो तुम सीखे, उसे मिटा दो, अनलर्निंग; जो-जो जाना, उसे फिर से अनजाना कर दो; जो-जो इकट्ठा कर लिया, उसे विसर्जित कर दो। तुम फिर ताजे, हल्के, नए हो जाओ। जैसे नई कोंपल फूटती है वृक्ष पर। सब पुराने पत्ते गिरा दो, पतझड़ प्रतिपल होने दो, ताकि हर पतझड़ के पीछे वसंत हो, नई कोंपल आ जाए। तुम बिलकुल ताजे, तुम बिलकुल नए, जिस पर कुछ भी लिखा हुआ नहीं है, जिस पर अतीत के कोई चरण-चिह्न नहीं हैं, जिस पर एक भी रेखा नहीं है, ऐसे निर्मल तुम प्रतिपल हो जाओ, यही ध्यानी का प्रयोग है। ध्यानी प्रतिपल अतीत से अपने को मुक्त करता रहता है, अतीत के प्रति मरता जाता है। और भविष्य को पैदा नहीं होने देता, उसकी जरूरत नहीं है, वह अपने आप पैदा होगा, तुम उसके लिए व्यर्थ परेशान मत होओ, वह तुम्हारे बिना चलता रहेगा।

The meditator remains each moment with such a child-heart. Meditation means: wipe away whatever rubbish from the past clings to you; unlearn what you have learned; make the known unknown again; dissolve what you have accumulated. Become fresh, light, new—as new shoots sprout on a tree. Let all the old leaves fall; let autumn happen every moment so that behind each autumn there is a spring and a new sprout appears. Become utterly fresh, utterly new—on whom nothing is written, on whom there are no footprints of the past, not even a single line—become so pristine every moment. This is the meditator’s experiment. The meditator keeps freeing himself from the past moment to moment—he dies to the past—and does not allow the future to be born. There is no need for it; it will be born by itself. Do not worry about it; it will go on without you.

न आकाश तुमसे पूछकर है, न चांद-तारे तुमसे पूछकर घूम रहे हैं, न नदियां तुमसे पूछकर बह रही हैं। समय भी तुमसे बिना पूछे चल रहा है, तुम उसके पीछे परेशान मत होओ। अतीत को पोंछ दो, वह धूल तुम पर न बचे। भविष्य को तुम जन्माओ मत, वह अपने से जन्मेगा। तब तुम एक नवजात शिशु की भांति इनोसेंट--और यह इनोसेंस, यह निर्दोषता ही ध्यान है।

Neither is the sky there by asking you, nor do the moon and stars revolve by asking you, nor do the rivers flow by asking you. Time too moves without asking you. Do not trouble yourself over it. Wipe off the past; let that dust not cling to you. Do not beget the future; it will beget itself. Then you are like a newborn—innocent—and this innocence, this guilelessness, is meditation.

और तब तुम्हारे भीतर से विराट सृजन होगा, तब तुम्हारी सारी जीवन-ऊर्जा स्रष्टा की ऊर्जा हो जाएगी। तब तुम परमात्मा हो। जो शुद्ध, सरल बालक की भांति है, वह परमात्मा है। जहां तुम चालाक हुए, वहीं तुम संसारी हो।

Then from within you the Vast creation will arise; your whole life-energy will become the creator’s energy. Then you are God. Whoever is like a pure, simple child—that is God. Wherever you become clever, there you become worldly.

यह हो सकता है, यह हुआ है। बुद्ध ऐसे ही नवजात शिशु की भांति हो गए, कृष्ण ऐसे ही नवजात शिशु की भांति हो गए। यह जानकर तुम्हें शायद विस्मय हो कि हमने कृष्ण, बुद्ध, महावीर, राम, इनको दाढ़ी-मूंछ वाला नहीं चित्रित किया है। तो दो ही बातें हो सकती हैं: एक तो कि इनके शरीर में हार्मोन की कुछ कमी रही हो। उस हालत में इनका पुरुषत्व संदिग्ध होगा। ये थोड़े-से स्त्रैण साबित होंगे। और एकाध के लिए हो भी सकता था, क्योंकि स्त्रैण व्यक्तित्व वाला पुरुष भी ज्ञान को उपलब्ध हो सकता है, कोई अड़चन नहीं है। लेकिन सभी को? जैनियों के चौबीस तीर्थंकर बिना दाढ़ी-मूंछ, सारे बुद्धों की कल्पना बिना दाढ़ी-मूंछ, अतीत के ही नहीं, भविष्य में जो बुद्ध होने वाले हैं, मैत्रेय, उनका चित्र भी दाढ़ी-मूंछ के बिना; राम, कृष्ण सब दाढ़ी-मूंछ के बिना। कुछ कारण और है।

This can happen; it has happened. Buddha became like a newborn child, Krishna became like a newborn child. It may surprise you to know that we have not portrayed Krishna, Buddha, Mahavira, Rama with beard and moustache. Two possibilities: either there was some hormonal deficiency in their bodies—in which case their manliness would be in doubt, they would prove somewhat effeminate. And for one or two it might be so; a man with a more feminine personality can also attain enlightenment—there is no hindrance. But for all of them? The Jains’ twenty-four Tirthankaras are without beard and moustache; all Buddhas are imagined beardless—not only those of the past, even the Buddha-to-come, Maitreya, is pictured without beard; Rama and Krishna too are without facial hair. There is another reason.

इनको दाढ़ी-मूंछ सबको उगी होगी, क्योंकि बुद्धत्व दाढ़ी-मूंछ के कुछ विरोध में नहीं है, लेकिन हमने इन्हें चित्रित किया है बिना दाढ़ी-मूंछ के। इसमें हमारा कोई अर्थ है। और वह अर्थ यह है कि हम इन्हें बूढ़ा नहीं होने देना चाहते। और हम जानते हैं कि ये कभी बूढ़े नहीं हुए। ये बूढ़े हुए हैं, इनकी कमर झुकी होगी। लेकिन हम जानते हैं कि इनकी चेतना कभी बूढ़ी न हुई, कभी पुरानी न हुई। वह सदा नवजात शिशु की भांति बनी रही, वह सदा ताजी रही। उस ताजेपन की खबर देने को हमने इनके शरीर को भी ताजा और नया और युवा रखना चाहा। यह जो इनका युवापन हमने चित्रित किया है, यह शारीरिक नहीं है, यह चेतनागत है।

Surely beards and moustaches grew on them, because Buddhahood is not against facial hair. But we have depicted them without beard and moustache. There is meaning in it: we do not want to let them grow old. And we know they never truly grew old. They grew old physically; their backs may have bent. But we know their consciousness never grew old, never became ancient. It remained always like a newborn child—always fresh. To give news of that freshness we have kept their bodies also fresh and new and youthful. The youthfulness we have portrayed is not bodily; it belongs to consciousness.

निश्चित ही जब सृष्टि का अंत हो जाता है, प्रलय घट जाता है--अतीत मिटता है और नया अभी पैदा नहीं हुआ--तो दोनों के बीच में कौन होगा सेतु? अगर हमसे कोई कथा लिखवाता, तो हम किसी बूढ़े समझदार को, किसी पंडित को, वेद के ज्ञाता को बचाते, कि यह आदमी ठीक रहेगा नई सृष्टि शुरू करने को। लेकिन यह कथा एक छोटे बच्चे को बचाती है।

Certainly, when creation ends, when pralaya happens—past is erased and the new has not yet been born—who will be the bridge between the two? If we were made to write the story, we would save some wise old man, some pundit, a knower of the Vedas—thinking, “This man will be suitable to begin a new creation.” But this tale saves a small child.

वेद का ज्ञाता निर्दोष नहीं हो सकता। निर्दोष व्यक्ति स्वयं वेद है, वह वेद का ज्ञाता नहीं है। और यह पूरी प्रकृति की धारा पुराने और जराजीर्ण को मिटाती है, नए को पैदा करती है। भगवान का हिसाब कुछ अनूठा मालूम पड़ता है। अभी वैज्ञानिक सोचते हैं, तो उलटा सोचते हैं।

The knower of the Vedas cannot be innocent. The innocent person is himself the Veda; he is not a knower of the Veda. And the whole current of nature wipes out the old and decrepit and brings forth the new. God’s accounting seems unique. Today when scientists think, they think the opposite.

वैज्ञानिक कहते हैं कि यह बिलकुल ही अनइकोनॉमिकल है कि बूढ़े मरें और बच्चे पैदा हों। है भी अनइकोनॉमिकल, आर्थिक दृष्टि से बिलकुल खतरा है। क्योंकि बूढ़ा आदमी सब तरह से तैयार, पढ़ा-लिखा, अनुभवी, सत्तर साल हमने उस पर खराब किए, सब मिला-जुलाकर किसी तरह उनमें थोड़ी बुद्धि आई, वे मरने के करीब पहुंच गए। जो मकान बनकर तैयार हो गया, वह गिरने के करीब है। और एक छोटा बच्चा उसकी जगह ले लेगा, जिनके साथ फिर वही मेहनत। यह बिलकुल अनइकोनॉमिकल है। कोई भी राज्य इसको चलने नहीं दे सकता। मजबूरी है, कुछ कर नहीं सकते, इसलिए चलता है। नहीं तो बूढ़ों को हम बचाएंगे और बच्चों को हम रोकेंगे। क्योंकि बच्चा! यह बिलकुल फिजूल खर्च है। इसके साथ फिर वही करना होगा, यह फिर वही नासमझियां करेगा, फिर वही गलतियां करेगा, फिर वही स्कूल, फिर पढ़ाओ-लिखाओ और फिर...और आखिर में, जब बनकर तैयार हो जाएगा, जब हमारे कुछ काम का होता, तब इनकी मौत आ जाएगी।

Scientists say it is utterly uneconomical that the old die and children are born. Economically it is indeed dangerous. For the old man is ready in every way—educated, experienced; we have spent seventy years on him; somehow a little wisdom has come, and he is close to dying. The house that has been completed is ready to collapse. And a small child will take his place, with whom the same labor must be repeated. This is utterly uneconomical. No state could allow it—except out of helplessness. Otherwise we would save the old and stop the children. For a child? Pure waste! We will have to do the same all over again—he will repeat the same foolishnesses, the same mistakes, the same schools, the same teaching—and at the end, when he is finally ready to be of some use, death will come.

तो वैज्ञानिक कहते हैं कि यह कोशिश चलती है कि कैसे हम बूढ़ों को बचाएं। एक काम में तो वे सफल हो गए कि बच्चों को हम कैसे रोकें, बर्थ-कंट्रोल, उसमें वे सफल हो गए। वह आधी प्रक्रिया पूरी हो गई कि बच्चे अब रोके जा सकते हैं। अब दूसरा काम शुरू है कि बूढ़े कैसे रोके जाएं, उनको जाने न दिया जाए। और कई बूढ़े हमें बड़े काम के लगते हैं।

So scientists are trying to find how to save the old. They have succeeded in one task: how to stop children—birth control. Half the process is complete; children can now be stopped. Now the second work begins: how to stop the old, not let them go. And there are many old whom we consider very useful.

वह आइंस्टीन है, रोक लें तो बड़े काम का लगता है। सदियां बीत जाएंगी, तब शायद ऐसा आदमी फिर पैदा होगा। और अगर आइंस्टीन को हम सौ साल रोक लें, तो वह क्या नहीं करेगा, कहना मुश्किल है। क्योंकि अब, जब उसकी बुद्धि बिलकुल परिपक्व हो रही थी, तब उसके विदा का वक्त आ गया। इसको अगर हम सौ साल और बचा लें, तो इस बुद्धि के ऊपर नए भवन खड़े होते जाएंगे। और आइंस्टीन कुछ दे सकेगा, जो बच्चे कैसे देंगे? तो इस बात की कोशिश चलती है।

Einstein—if we could hold on to him, he seems immensely useful. Centuries will pass before such a man may be born again. And if we could keep Einstein for a hundred years more, who can say what he would not do? For just when his intelligence was becoming completely mature, his time to depart came. If we could preserve him another hundred years, new edifices could be raised upon that intelligence. And Einstein could give something which children—how will they give? So this effort is on.

आपको शायद पता न हो कि हजारों लोगों ने अपने बीमा करवाए हैं कि मर जाने के बाद उनकी लाश बचा ली जाए। क्योंकि ऐसा शक है कि इस सदी के पूरे होते-होते व्यक्तियों को पुनरुज्जीवित करने की कला हमारे हाथ में आ जाएगी। तो अमरीका में कई स्थानों पर डीप फ्रीजिंग का उपाय किया गया है, जहां कुछ लाशें सुरक्षित कर दी गई हैं। खर्चीला है, सिर्फ करोड़पति करवा सकते हैं। कोई दस हजार रुपए रोज का खर्च है एक आदमी की लाश को बचाने के लिए। कुछ लाशें तो सुरक्षित हो गई हैं। वे लोग मरने के पहले अपना सारा पैसा जमा कर गए हैं, ट्रस्ट बना गए हैं। वह ट्रस्ट उनकी लाश को बचाएगा तब तक, जब तक कि विज्ञान कला न खोज ले पुनरुज्जीवित करने की। बीस साल, पच्चीस साल में कला हाथ आ जाएगी, तो उनको पुनरुज्जीवित किया जा सकेगा। इस आशा में वे सारा इंतजाम करके गए हैं। एक बड़ा आंदोलन चलता है कि कैसे हम बूढ़े लोगों को बचाएं।

You may not know that thousands have insured that after their death their corpses be preserved, because there is a suspicion that by the end of this century the art of reanimating individuals will be in our hands. In America, at several places, deep-freezing arrangements have been made where some corpses have been secured. It is expensive; only millionaires can do it. It costs some ten thousand rupees a day to preserve one body. A few bodies have been secured. Those people, before dying, deposited all their money, created trusts. The trust will preserve their bodies until science discovers the art of reanimation. If in twenty or twenty-five years the art is achieved, they can be revived. In this hope they made all arrangements. There is a great movement: how to save the old.

आज नहीं कल, विज्ञान शायद कोई तरकीब खोज ले। जब बच्चे पैदा होने से रोके जा सकते हैं, तो बूढ़े मरने से भी रोके जा सकते हैं। अगर बर्थ-कंट्रोल संभव है, तो डेथ-कंट्रोल भी संभव है। वह उसका ही दूसरा हिस्सा है। और जिस दिन हम बूढ़े को रोक लेंगे, उस दिन तो बर्थ-कंट्रोल हम बिलकुल ही कर लेंगे पूरा, क्योंकि फिर दोनों के लिए जगह नहीं हो सकती। इसमें जगह का यहां हिसाब ऐसा है कि बूढ़ा सरकता है, तो बच्चे के लिए जगह खाली होती है। जब भी आपके घर में एक बच्चा पैदा होता है, तभी सचेत हो जाना चाहिए, अब कोई बूढ़ा मरने के करीब हुआ। क्योंकि जगह कहां है? हर सांस जगह मांगेगी, बूढ़े को हटना होगा।

If not today, then tomorrow, science may devise some trick. If birth-control is possible, then death-control is also possible; it is the other half of it. And the day we are able to stop the old, that day we will completely enforce birth-control, because there will be no space for both. The mathematics of space here is such that when the old moves aside, room opens for the child. Whenever a child is born in your home, you should at once become alert: now some old one has come close to dying. For where is the space? Every breath asks for space; the old will have to move.

लेकिन यह बड़ा सोचने जैसा है कि परमात्मा की प्रक्रिया यह है कि वह बूढ़ों को हटाता है, तैयार को मिटाता है, गैर-तैयार को लाता है। पुराने पत्ते को गिराता है, नई कोंपल को जन्माता है। परमात्मा नए के पक्ष में और पुराने के विपक्ष में है। हम पुराने के पक्ष में और नए के विपक्ष में हैं। इसलिए जो भी पुराना है, उसको हम श्रेष्ठ कहते हैं। और जो भी नया है, हम कहते हैं, नया है, इसका क्या भरोसा?

But it is worth contemplating that God’s process is to remove the old, erase the prepared, and bring in the unprepared; to drop the old leaf and give birth to the new sprout. God is in favor of the new and against the old. We are in favor of the old and against the new. Therefore whatever is old we call superior; and whatever is new we say, “It is new—what guarantee is there?”

इसलिए जो शास्त्र जितना पुराना है, हम कहते हैं, उतना ही महान है। जो धर्म जितना पुराना है, हम कहते हैं, उतना ही कीमती है। इसलिए सभी धर्म कोशिश करते हैं--झूठ-सही--कि उनका धर्म बहुत पुराना है, उनकी किताब बहुत पुरानी है।

Hence, the older a scripture, the greater we deem it. The older a religion, the more precious we call it. That is why all religions try—truly or falsely—to show that their religion is very ancient, their book very ancient.

पुराने का हमको रस है। लेकिन परमात्मा को बिलकुल पुराने में रस नहीं है, परमात्मा का रस नए में है। परमात्मा तो कहता है, पुराना अगर है, तो उसे मरना चाहिए। नया है, तो उसे जीवन में आना चाहिए। नए में कुछ खूबी परमात्मा को दिखाई पड़ती है, जो हमको नहीं दिखाई पड़ती। हमें पुराने में कुछ खूबी दिखाई पड़ती है।

We have a taste for the old. But God has no taste for the old; God’s taste is for the new. God says: if it is old, it should die; if it is new, it should come into life. There is some virtue in the new that appears to God which we do not see. We see some virtue in the old.

पुराने का हमारा मोह क्या है? क्योंकि पुराना अनुभवी है, जानता है, जी चुका, परिपक्व हो गया है। नया गैर-अनुभवी है, जानता नहीं है, अपरिपक्व है, भटकने का उपाय है। लेकिन परमात्मा की तरफ से अगर हम समझें तो जो जितना ज्यादा अनुभवी है, उतना ही चालाक है, उतना ही कुशल है, उतना ही होशियार है। और जो जितना चालाक है, उतना ही कम निर्दोष, उतना ही भोलापन उसमें संभव नहीं है। और इस जगत के द्वार भोले हृदय के लिए खुले हैं। और यह अस्तित्व केवल उन्हीं पर वर्षा करता है आनंद की, जो इतने सरल हैं कि जिनकी श्रद्धा में रत्तीभर भी अश्रद्धा नहीं है।

What is our attachment to the old? Because the old is experienced, knows, has lived, has matured. The new is inexperienced, does not know, immature—a chance to go astray. But from God’s side, if we understand, the more experienced one is, the more clever he is, the more skillful, the more shrewd. And the more clever he is, the less innocent; the less childlike simplicity is possible in him. And the doors of this existence are open to the guileless heart. And this existence showers bliss only upon those who are so simple that in their trust there is not even a grain of distrust.

एक बालक जैसी श्रद्धा ही संतत्व को जन्म देती है। एक छोटा बच्चा है, वह आपमें पूरी श्रद्धा रखता है। उसे खयाल भी नहीं आता कि मैं श्रद्धा रखता हूं, क्योंकि यह खयाल भी अश्रद्धालु को आता है। जिसके मन में शक हो गया, उसको लगता है कि मैं श्रद्धा करता हूं। बच्चे की श्रद्धा इतनी परिपूर्ण है कि उसे यह भी पता नहीं कि मैं श्रद्धा करता हूं। बस श्रद्धा उसका स्वभाव है।

A childlike trust alone gives birth to sainthood. A small child has complete trust in you. It does not even occur to him that he “has” trust—because even that thought occurs only to the distrustful. When doubt has entered the mind, then one thinks, “I have faith.” The child’s faith is so total that he does not even know he has faith; faith is simply his nature.

यह कथा मीठी है। सृष्टि के अंत पर, जब प्रलय घट जाता है, तो एक छोटा बच्चा बचता है। क्योंकि परमात्मा बचा रहा है, वैज्ञानिक नहीं बचा रहे। और परमात्मा सदा नए के पक्ष में है।

This tale is sweet. At the end of creation, when pralaya happens, a small child remains—because God is the one who saves, not scientists. And God is always on the side of the new.

इसलिए मैं कहता हूं, परमात्मा से बड़ा क्रांतिकारी तत्व जगत में दूसरा नहीं है। परमात्मा से बड़ा क्रांतिकारी जगत में दूसरा नहीं है। क्रांति का यही मौलिक स्वर है कि पुराने को जाने दो, नए को आने दो। पुराना मर ही चुका, इसीलिए पुराना है। नया पूरा जीवंत है, इसलिए नया है।

Therefore I say: there is no element more revolutionary in the world than God. There is no one more revolutionary in the world than God. This is the fundamental tone of revolution: let the old go, let the new come. The old has already died—hence it is old. The new is wholly alive—hence it is new.

और अगर तुम इस कला को सीख लो--और इसी कला को मैं ध्यान कह रहा हूं--कि तुम कभी पुराने न हो पाओ, तो परमात्मा तुम्हें सदा बचाएगा। जिस दिन सृष्टि नष्ट होगी, उस दिन भी तुम बचोगे; जिस दिन महाप्रलय होगा, उस दिन भी तुम बचोगे। तुम्हारे लायक जमीन बचाई ही जाएगी।

And if you learn this art—and this very art I call meditation—that you never become old, then God will always protect you. The day creation is destroyed, that day you will be saved; the day of the great dissolution, you will still be saved. A piece of earth suitable for you will be preserved.

लेकिन उसकी कला यह है कि तुम एक नवजात शिशु बने रहना, तुम बूढ़े मत हो जाना। शरीर तो बूढ़ा होगा, शरीर जाएगा भी, लेकिन तुम बूढ़े मत होना। तुम्हारी आत्मा नई बनी रहे, नई कोंपल की तरह, सुबह गिरी नई ओस की बूंद की तरह तुम्हारी आत्मा ताजी बनी रहे, तो तुम्हें परमात्मा सदा सुरक्षा देगा। तुम जहां बूढ़े हुए, वहीं तुम परमात्मा के विपरीत गए, वहीं तुमने अपनी मृत्यु को बुलाया।

But the art for that is: remain a newborn child; do not become old. The body will grow old; the body will also depart. But you—do not become old. Let your soul remain new, like a fresh sprout, like a drop of the morning dew—let your soul remain fresh, and God will always give you protection. Wherever you became old, there you went against God; there you invited your death.

तुम अमृत हो, अगर तुम सदा नए हो। नयापन अमरत्व है।

You are immortal if you are ever new. Newness is immortality.

आज इतना ही।

Enough for today.