Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
In the end, every fragment attains the rank of the Whole;
I have not seen a single drop that did not become the ocean.
जुज मर्तबए कुल को हासिल करे है आखिर,
एक कतरा न देखा जो दरिया न हुआ होगा।
एक बूंद भी ऐसी नहीं है अस्तित्व में जो आज नहीं कल सागर न हो जाये। अंश अंशी हो जाता है, खंड अखंड हो जाता है, सीमित असीम हो जाता है। एक बूंद भी ऐसी नहीं है जिसकी नियति में सागर होना न हो, तो फिर एक मनुष्य भी कैसे हो सकता है जो परमात्मा होने से वंचित रह जाए?
There is not a single drop in existence that today or tomorrow will not become the sea. The part becomes the Whole, the fragment becomes the unfragmented, the finite becomes the infinite. There is not a single drop whose destiny is not to be ocean; then how could there be a single human being who is deprived of becoming divine?
परमात्मा होना मनुष्य का स्वभाव है। जैसे बूंद सागर हो सकती है, ऐसे मनुष्य सीमाओं से मुक्त हो जाये तो परमात्मा हो सकता है। मनुष्य परमात्मा है, सिर्फ सीमायें गिराने की बात है। मनुष्य के परमात्मा होने में और कोई बाधा नहीं है; हमने चारों तरफ एक लक्ष्मण-रेखा खींच रखी है। हमारी खींची हुई रेखा है; हम ही उस रेखा के बाहर नहीं जाते; हमने ही दीवाल बना ली है; हमने ही सुरक्षा का आयोजन कर लिया है; हम ही ज्ञात में आबद्ध हो गए हैं। अज्ञात पुकारता है, पर भय के कारण हम यात्रा पर नहीं निकल पाते।
To be divine is the very nature of man. As the drop can become the ocean, so the human being—if freed of boundaries—can become Paramatman. Man is Paramatman; it is only a matter of letting the boundaries fall. There is no other obstacle to man’s divinity; it is we who have drawn the Lakshman-line around ourselves. It is our line; we ourselves do not step out of it; we ourselves have built the walls; we ourselves have arranged for our own security; we ourselves have bound ourselves to the known. The Unknown calls, but out of fear we do not set out on the journey.
योग की यात्रा अज्ञात की यात्रा है। लेकिन अज्ञात की यात्रा पर तो वही जायेगा जो ज्ञात से थक गया। तुमने जो जाना है, उससे मन भरा?
Yoga is a journey into the Unknown. But only he will go into the Unknown who has become weary of the known. Are you satiated with what you have known?
अगर मन भर गया है तब तो परमात्मा तक जाने का कोई सवाल नहीं उठता; परमात्मा तुम्हें मिल ही गया। मन भर जाने का नाम ही तो परमात्मा का मिलना है। मन भरा नहीं है। मन जरा भी भरा नहीं है। खाली का खाली है। सिर्फ आशायें--कल भर जायेगा, परसों भर जायेगा--उलझाये रखती हैं। सिर्फ आश्वासन झूठे, जो कभी पूरे नहीं होते; किसी के कभी पूरे नहीं होते।
If the mind is satiated, then there is no question of reaching Paramatman; Paramatman has already happened. The very name of satiation is the meeting with the divine. But the mind is not satiated. Not even a little. It is as empty as empty can be. Only hopes—tomorrow it will be full, the day after it will be full—keep you entangled. Only false assurances, which are never fulfilled—no one’s are ever fulfilled.
कल मैं एक लोकप्रिय गीत सुन रहा था--
Yesterday I was listening to a popular song—
जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला
Who knows what kind of people they were whose love found love.
ऐसे लोग कभी नहीं हुए जिनके प्यार को प्यार मिला हो। इस संसार में कभी कोई तृप्ति को उपलब्ध नहीं हुआ।
There have never been such people whose love found love. In this world no one has ever attained fulfillment.
जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला
Who knows what kind of people they were whose love found love.
We asked for buds and received a garland of thorns.
हमने तो जब कलियां मांगीं, कांटों का हार मिला
खुशियों की मंजिल ढूंढ़ी तो गम की गर्द मिली
We looked for the destination of happiness and found the dust of sorrow.
चाहत के नग्मे चाहे तो आहें सर्द मिली
We desired songs of longing and received cold sighs.
The one who came to share our grief only doubled the burden of the heart.
दिल के बोझ को दूना कर गया, जो गमख्वार मिला
बिछुड़ गया हर साथी देकर पल दो पल का साथ
Every companion parted after giving company for a moment or two.
किसको फुर्सत है जो थामे दीवानों का हाथ
Who has the leisure to hold a madman’s hand?
हमको अपना साया तक अक्सर बेजार मिला
Often even our own shadow we found tired of us.
इसको ही जीना कहते हैं तो यूं ही जी लेंगे
If this be called living, then thus we shall live;
उफ न करेंगे, लब सी लेंगे, आंसू पी लेंगे
we shall not complain, we shall seal our lips, we shall drink our tears.
गम से अब घबड़ाना कैसा? गम सौ बार मिला
Why fear sorrow now? Sorrow we have met a hundred times.
जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला
Who knows what kind of people they were whose love found love.
हमने तो जब कलियां मांगीं कांटों का हार मिला
We asked for buds and received a garland of thorns.
ऐसे लोग कभी हुए ही नहीं। यहां तो जिसने भी कलियां मांगी हैं, उसी को कांटों का हार मिला है। इस संसार में कांटों के सिवाय कुछ और है ही नहीं। हां, दूर से फूल दिखाई पड़ते हैं, पास आने पर कांटे सिद्ध होते हैं। जो नहीं मिला है प्यारा लगता है; जो मिल जाता है वही व्यर्थ हो जाता है। अभाव में आकर्षण है। दूर के ढोल सुहावने हैं।
Such people have never existed. Here, whoever asked for buds received a garland of thorns. In this world there is nothing but thorns. Yes, from afar flowers appear; on coming close, they prove to be thorns. What is not attained appears dear; what is attained becomes worthless. There is attraction in absence. The drum that is far sounds sweet.
योग की यात्रा पर तो वही निकलेगा जिसे यह बात बिल्कुल साफ हो गई कि यहां सुख मिलना संभव नहीं है। सुख असंभव है संसार में। क्योंकि संसार का अर्थ होता है बहिर्यात्रा--अपने से बाहर जाना। और अपने से बाहर जाकर कोई कभी सुख को उपलब्ध न हो सकेगा। क्योंकि जितने तुम अपने से दूर हो जाओगे उतने ही स्वभाव के प्रतिकूल हो जाओगे। और स्वभाव में डूब जाना सुख है। अपने स्व में निमग्न हो जाना सुख है। स्वभाव सुख है, विभाव दुख है। तो जितने तुम अपने से दूर जाते हो--धन में, पद में, प्रतिष्ठा में--उतने ही तुम दुखी होते चले जाते हो। संसार का अर्थ ये वृक्ष नहीं, ये चांद-तारे नहीं; संसार का अर्थ है मन की बाहर जाती हुई दौड़। बहिर्यात्रा संसार है। अंतर्यात्रा धर्म है।
Only he will set out on the path of Yoga for whom it has become utterly clear that here happiness is not possible. Happiness is impossible in the world. Because “world” means an outer journey—going away from oneself. And going away from oneself, no one will ever attain happiness. The farther you go from your own nature, the more you become contrary to it. And to drown in one’s nature is bliss. To be immersed in one’s own Self is bliss. Swabhava is bliss; vibhava is misery. So the farther you go from yourself—into wealth, position, prestige—the more miserable you become. “World” does not mean these trees, these moon and stars; “world” means the mind’s outward rush. The outer journey is worldliness. The inner journey is Dharma.
जरा अपने जीवन को गौर से देखो, विचारो, तो ही गोरख के ये अमृत शब्द समझ में आ सकेंगे। गोरख के ही क्यों, समस्त बुद्धपुरुषों के वचन इसलिए तुम्हारे काम नहीं आते, कि तुमने अपने जीवन का निरीक्षण नहीं किया। अभी भी तुम्हारी आशायें शेष हैं। अभी भी तुम्हारी आशायें खंडित नहीं हुई हैं।
Look a little carefully at your own life, reflect; only then will these nectar-words of Gorakh be understood. Not only Gorakh—none of the words of the awakened ones can serve you because you have not inspected your own life. Still your hopes remain. Still your hopes have not been shattered.
धोखा है तमाम बहरे-दुनिया
The whole outward world is a deception:
if you go near, even the lips will not be moistened.
देखेगा तो होंठ तर न होगा।
दिखाई पड़ता है, जल लहरें ले रहा है; पर दूर से दिखाई पड़ता है। मृग-मरीचिका है। और जब पास जाओगे ओंठ तर भी न हो सकेंगे। कंठ तक तो पहुंचने की बात दूर, ओंठ भी तर न हो सकेंगे।
सब्ज होती ही नहीं यह सरजमीं,
तुख्मे-ख्वाहिश दिल में तू बोता है क्या?
From afar it seems as if the water ripples; but it seems so only from afar. It is a mirage. And when you go near, even your lips cannot be wet. The throat is a far-off matter; even the lips cannot be moistened.
इस जमीन पर हरियाली कभी होती ही नहीं। तू नाहक ही इच्छाओं के बीज बो रहा है अपने दिल में। बहुत पछतायेगा। ये बीज कभी अंकुरित होते नहीं।
This earth never turns green;
what seeds of desire are you sowing in your heart?
On this ground no greenness ever grows. You are needlessly sowing the seeds of desires in your heart. You will repent much. These seeds never sprout.
This earth never turns green;
what seeds of desire are you sowing in your heart?
सब्ज होती ही नहीं यह सरजमीं,
तुख्मे-ख्वाहिश दिल में तू बोता है क्या?
क्यों बोये चले जाते हो नई-नई आकांक्षाओं के बीज? पुराने बीज नहीं उपजते तो तुम नए बीज बो देते हो। ऐसा जन्मों-जन्मों से कर रहे हो।
Why do you go on sowing new seeds of longing? When the old seed does not sprout, you sow a new one. You have been doing this for births upon births.
पास के गये पै एक बूंद हू न हाथ लगै,
When you go near, not even a drop is found in your hand;
दूर सों दिखात मृगतृष्णिका में पानी है।
from afar, in the mirage, water appears.
शंकर प्रमाण-सिद्ध रंग को न संग पर,
जानि परै अंबर में नीलिमा समानी है।
Shankar proved there is no color in the sky,
yet it seems the blue has pervaded the heavens.
भाव में अभाव है अभाव में धौं भाव भर्यो,
In “presence” there is absence; in absence we stuff in “presence.”
कौन कहै ठीक बात काहू ने न जानी है।
Who can say what is true? None has known.
बहुत उलझन है इस जगत की। भाव में अभाव है। जो होता है वह तो भूल जाता है। जो है वह तो दिखाई नहीं पड़ता। भाव में अभाव है अभाव में धौं भाव भर्यो। और जो नहीं है उसमें हमारे भाव उलझे रहते हैं। जो तुम्हारे पास नहीं है उसमें तुम अटके हो, यह बात तो तुम जानकर हैरान होओगे।
This world is full of entanglement. In presence there is absence. What happens is forgotten; what is, is not seen. In presence there is absence, in absence we pour in presence. And that which is not, we get emotionally entangled in it. You are stuck in what you do not have—this will surprise you if you see it.
लोग सोचते हैं कि जो हमारे पास है उसमें हम अटके हैं; गलत है। जो तुम्हारे पास है उसमें तो तुम जरा भी नहीं अटके हो; जो तुम्हारे पास नहीं है उसमें अटके हो। तुम्हारे पास दस हजार रुपये हैं, उनमें तुम नहीं अटके हो; दस लाख, जो अभी तुम्हारे पास नहीं हैं, उनमें तुम अटके हो। तुम यह दस हजार छोड़ भी दो तो कुछ लाभ न होगा। जब तक वे दस लाख न छूट जायें जो तुम्हारे पास नहीं हैं...।
People think we are stuck in what we have; this is wrong. You are not stuck in what you have; you are stuck in what you do not have. You have ten thousand rupees; you are not attached to them; you are attached to a million, which you do not have yet. Even if you give up these ten thousand, nothing will be gained. Unless the million—which you do not have—drops…
यह जरा बड़ी उलटी सी बात मालूम होगी कि जो नहीं है, उसमें हम उलझे हैं। जो पत्नी तुम्हारे पास है उसमें तुम नहीं उलझे हो; उससे तो तुम कब के मुक्त हो गए हो; उसे तो तुमने देखना ही बंद कर दिया है। उसे तो तुम पहचान भी न सकोगे। कितने दिन हो गए, कितने वर्ष, जबसे तुमने पत्नी को देखा नहीं है भर आंख! अपनी पत्नी को देखता ही कौन है! दूसरों की पत्नियों को लोग देखते हैं!
It will sound upside-down that we are entangled in what is not. The wife you have—you are not entangled in her; you are already free of her; you have even stopped seeing her. You would not even recognize her. How many days, how many years have passed since you looked at your wife with full eyes! Who looks at one’s own wife! People look at others’ wives!
जो तुम्हारे पास नहीं है, उससे तुम उलझे हो। अभाव ने उलझाया है। इसलिए सदगुरु का बड़ा बेबूझ काम है। वह तुमसे वही छीन लेता है जो तुम्हारे पास नहीं है। और तुम्हें वही दे देता है जो तुम्हारे पास है। पास जाकर पाओगे बूंद भी नहीं है वहां, जहां सागर लहराता मालूम पड़ता था।
You are entangled with what you do not have. Absence has entangled you. Hence the Master’s strange task: he takes away from you that which you do not have. And he gives you that which you already have. When you go near, you will find that not even a drop exists where the ocean seemed to be waving.
यह धोखा ऐसे ही है जैसे आकाश नीला दिखाई पड़ता है। बस दिखाई पड़ता है; आकाश का कोई रंग नहीं है। आकाश कोई वस्तु थोड़े ही है कि उस पर रंग पोता जा सके। आकाश तो शून्य का नाम है। शून्य को कैसे रंगोगे? आकाश नीला दिखाई भर पड़ता है।
This deception is like the sky’s looking blue. It only appears so; the sky has no color. The sky is not a “thing” upon which color can be painted. The sky is the name of emptiness. How will you color emptiness? The sky only appears blue.
Shankar proved by reason that there is no color in the sky,
yet it seems the blue has pervaded the heavens.
शंकर प्रमाण-सिद्ध रंग को न संग पर,
जानि परै अंबर में नीलिमा समानी है।
पक्का प्रमाण है इसका, अब वैज्ञानिक प्रमाण है कि आकाश में कोई रंग नहीं होता, लेकिन फिर भी नीला दिखाई पड़ता है। और मरुस्थल में जब तुम प्यास से विदग्ध हो रहे हो, तुम्हारी प्यास ही मृग-मरीचिकाएं पैदा कर लेती है। और साधारण आदमी की तो बात छोड़ दो, असाधारण पुरुष भी मृग-मरीचिकाओं में पड़ जाते हैं। राम तक स्वर्ण-मृग को पकड़ने निकल पड़े। स्वर्ण-मृग होते हैं? कभी हुए हैं?
There is solid proof now, scientific proof, that the sky has no color; yet it appears blue. And in the desert, when you are scorched by thirst, your very thirst creates mirages. And do not talk only of ordinary men; even extraordinary ones get caught in mirages. Even Rama went after the golden deer. Are there golden deer? Have there ever been?
कथा प्यारी है! सीता को गंवा बैठे राम--रावण के कारण नहीं; स्वर्ण-मृग को खोजने निकल पड़े, इस कारण। अगर तुम मुझसे पूछो तो रावण ने सीता चुरायी यह बात गौण है; राम ने सीता गंवायी, यह बात महत्वपूर्ण है। थोड़ा सोचो तो, तुम भी होते तो सोचते कि कहीं सोने का मृग होता है, कभी हुआ है? लेकिन स्वर्ण-मृग दिखाई पड़ा, चले राम खोज पर। उठा लिया धनुष-बाण। छोड़ गए सीता को। जो था उसे छोड़ गए--उसके लिए, जो नहीं है; और जो कभी हुआ नहीं और जो कभी हो भी नहीं सकता। बुद्धि जिसके बिलकुल विपरीत है, विचार जिसके विपरीत है, समझ जिसके विपरीत है--उस स्वर्ण-मृग को खोजने चल पड़े।
The story is sweet! Rama lost Sita—not because of Ravana, but because he went chasing the golden deer. If you ask me, the fact that Ravana stole Sita is secondary; the important fact is that Rama let Sita be lost. Think a little: if you had been there, would you not have thought, “Can there be a deer of gold? Has there ever been?” But the golden deer appeared, and Rama went to hunt it. He picked up bow and arrow. He left Sita. He left what was, for what is not—and what has never been and can never be. Against intelligence, against understanding—he went searching for the golden deer.
मगर कथा प्रीतिकर है। ऐसे ही तो हम सब भी स्वर्ण-मृग को खोजने निकले हैं, और सीताओं को गंवा बैठे हैं। सीता यानी तुम्हारी आत्मा, जो तुम्हारे पास है। उसे तो तुम भूल ही गए हो। उसकी तरफ तो पीठ कर ली है। चले स्वर्ण-मृग की तलाश में--पद-प्रतिष्ठा, धन, यश, गौरव। ये सब स्वर्ण-मृग हैं--जो न कभी हुए हैं, न कभी होते हैं।
हस्ती अपनी हुबाब की सी है,
But the tale is endearing. Just so, we all go searching for golden deer and have lost our Sitas. Sita means your Atman, the one who is with you. That you have completely forgotten. You have turned your back on her. And you have gone searching for golden deer—position, prestige, wealth, fame. These are all golden deer—never have been, never will be.
यह नुमाइश सराब की सी है।
चश्मे-दिल खोल उस भी आलम पर,
यांकी औकात खाब की सी है।
जरा अपना हृदय उस परलोक की तरफ भी खोलो, क्योंकि यहां तो सब है जो सपने जैसा है। चश्मे-दिल खोल उस भी आलम पर। दिल की आंख उस सत्य की तरफ भी खोलो, घूंघट हटाओ, पर्दे उठाओ। यांकी औकात खाब की-सी है! क्योंकि यहां की जो सत्ता है इस संसार की, वह एक स्वप्न से ज्यादा नहीं है। हस्ती अपनी हुबाब की-सी है। एक बुलबुले जैसी हस्ती है। पानी का बुलबुला, अभी बना अभी मिटा। यह नुमाइश सराब की-सी है। यह तो मृग-जल जैसा प्रदर्शन चल रहा है--झूठा; मान लिया इसलिये है।
Our being is like a bubble of water;
this show is like the shimmer of a mirage.
Open the heart’s eye toward that other realm;
the worth of this realm is like a dream.
Open your heart toward the beyond, for here everything is dreamlike. Open the eye of the heart toward that truth; lift the veil, remove the curtains. The very worth of this world is dreamlike! Our existence is like a bubble—made now, gone now. This display is like the shimmer of a mirage—false, sustained by belief.
और लोग क्या-क्या मान नहीं लेते हैं! हमारा सारा संसार हमारी मान्यताओं से निर्मित है। हमने मान लिया है। सारी बात मानने की है। और मान लिया है तो चलते चले जाते हैं। जिसने नहीं माना है वैसा, वह हंसेगा।
And what all do people not believe! Our entire world is made of our beliefs. We have believed. The whole affair is of believing; and having believed, we go on with it. One who has not believed thus will laugh.
जिस आदमी को धन की दौड़ लगी है, उसके लिए धन सत्य है। और जिसको धन की दौड़ नहीं लगी है, वह हंसेगा कि तुम पागल हो, धन का करोगे क्या, धन से होगा क्या? सब पड़ा रह जाएगा। जिसकी मान्यता नहीं है, वह बड़ा हैरान होता है कि तुम किस चीज के पीछे दौड़ रहे हो! लेकिन जिसकी मान्यता है उसकी आंखों में नशा है; वह होश में नहीं है।
For the man possessed by the race for wealth, wealth is truth. And he who has no such race laughs: “You are crazy. What will you do with wealth? What can wealth do? It will all be left behind.” One whose belief is different is bewildered: “What are you running after!” But the believer’s eyes are intoxicated; he is not in his senses.
यह संसार हमारी कामना, हमारी तृष्णा, हमारी दौड़, हमारी महत्वाकांक्षा का परिणाम है। और जो इस महत्वाकांक्षा के ज्वर से नहीं जागेगा, वह कभी पहचान न पायेगा स्वयं को। स्वयं को जाने बिना कोई सुख नहीं है। स्वयं को जाने बिना कोई संगीत नहीं है। स्वयं को जाने बिना कोई अमृत का स्वाद नहीं है। ये सूत्र उसी अमृत की तलाश के लिये हैं।
सुणौ हो नरवै सुधि बुधि का विचार।
This world is the result of our craving, our thirst, our race, our ambition. And he who does not awaken out of this fever of ambition will never recognize himself. Without knowing oneself there is no bliss. Without knowing oneself there is no music. Without knowing oneself there is no taste of nectar. These sutras are for the search of that nectar.
Listen, O emperors, to a consideration of sense and understanding.
गोरख कहते हैं: ऐ सम्राटो!...तुम्हें सम्राट कहते हैं, याद रखना। क्योंकि हो तो तुम सम्राट, मान लिया है तुमने कि भिखमंगे हो। हो तो तुम मालिक, मान लिया कि गुलाम हो। मान लिया तो हो गये।
सुणौ हो नरवै!
Gorakh says: O emperors!… Remember, he calls you emperors. Because you are emperors, while you have believed you are beggars. You are the masters, but you have believed you are slaves. Believe—and it becomes so.
ऐ सम्राटो! सुनो।
Listen, O emperors—
सुधि बुधि का विचार।
थोड़ी समझ की, थोड़ी बोध की बात भी सुनो; कि दौड़ते ही रहोगे, कि भागते ही रहोगे? रुकोगे नहीं? रुक कर थोड़ा विचार न करोगे कि बहुत दौड़ लिये, कहां पहुंचे? एक दफा पुनर्निरीक्षण करो।
consider with a little understanding.
Listen a little to intelligence, to awareness: will you go on running and running? Will you not stop? Will you not pause and consider—having run so much—where have you reached? Review once.
पंच तत ले उतपनां सकल संसार।
From the five elements is this whole world born.
ये तुम जिन चीजों के पीछे दौड़े जा रहे हो, वहां कुछ भी नहीं है, पांच तत्वों का खेल है। मिट्टी, जल, वायु, अग्नि, आकाश--इनसे यह सारा खेल निर्मित हुआ है। इस खेल में कुछ भी नहीं है। और जिसकी तुम तलाश कर रहे हो वह तुम्हारे भीतर मौजूद है। इन पांच तत्वों के जो पार है, वह तुम्हारे भीतर मौजूद है। ये पांच तत्व तो बनते हैं और मिटते हैं; गिरते हैं और उठते हैं। ये तो लहरें हैं। इनके साथ तुम कभी आनंदित न हो सकोगे, क्योंकि ये बन भी नहीं पातीं कि मिट जाती हैं। इनके साथ तुम कैसे जी पाओगे? ये क्षणभंगुर हैं। और जो क्षणभंगुर है उससे दुख मिलता है। तुम जरा उसे खोजो जो शाश्वत है। और वह तुम्हारे भीतर बैठा है।
All those things after which you are running—there is nothing there but the play of five elements. Earth, water, air, fire, ether—out of these this whole game is made. In this game there is nothing. And that which you seek is present within you—beyond these five elements. These five are born and die; they rise and fall. They are waves. With them you will never be blissful, because they no sooner arise than they disappear. How will you live with them? They are momentary. And from the momentary only suffering is born. Seek that which is eternal. And that sits within you.
इस संसार को अगर देखो गौर से तो तुम्हें देखनेवाले का स्मरण आने लगे। और अगर इसे मूर्च्छा से देखो तो देखनेवाला तो भूल ही जाता है; उलझ गए दृश्य में। जो उलझा दृश्य में वह भटका। और जो द्रष्टा में जागा वह पहुंच गया।
If you look at this world carefully, the very seer will come to remembrance. If you look at it in a swoon, the seer is forgotten; you are entangled in the seen. He who is entangled in the seen goes astray. He who awakens in the seer arrives.
First, begin; then, in the vessel, gain acquaintance; then, the conclusion.
Thus speaks the noble Gorakh.
पहलै आरंभ घट परचा करौ निसपती।
नरवै बोध कथंत श्री गोरषजती।।
गोरख कहते हैं: ऐ सम्राटो, तुमसे चार बातें कहनी हैं। गोरख अपनी पूरी जीवन-चिंतना को इन चार बातों में ढाल देते हैं।
Gorakh says: O emperors, I have four things to say to you. He condenses his whole life-understanding into these four.
पहलै आरंभ घट परचा करौ निसपती।
चार बातें। पहला है: आरंभ। आरंभ का अर्थ है: अभी तुम बाहर ही दौड़ते रहे हो, तुमने अंतर्यात्रा का आरंभ भी नहीं किया। तुमने आंखें पीछे नहीं फेरी हैं। तुमने लौटकर नहीं देखा। जिसको महावीर ने प्रतिक्रमण कहा है।
First: beginning. Beginning means: until now you have run only outward; you have not even begun the inner journey. You have not turned your eyes within. You have not looked back. Mahavira called this “pratikraman”—the turning back.
चित्त की दो दशायें हैं--आक्रमण...! आक्रमण यानी बाहर की तरफ, प्रतिक्रमण यानी भीतर की तरफ। आक्रमण यानी दूसरे पर, प्रतिक्रमण यानी अपने पर। या जिसको पतंजलि ने प्रत्याहार कहा है।
The mind has two modes—aggression and regression. Aggression means outward toward the other; regression means inward toward oneself. Patanjali called it pratyahara—turning back.
लौट आओ, अपने पर लौट आओ! इसी को जीसस ने कन्वर्सन कहा है। कन्वर्सन का अर्थ नहीं होता कि कोई हिंदू ईसाई हो जाए, कि कोई ईसाई हिंदू हो जाए। यह कोई कन्वर्सन है? कन्वर्सन का अर्थ होता है: बहिर्यात्रा अंतर्यात्रा हो जाये। तुम मंदिर बाहर न खोजो, भीतर खोजो। तुम बाहर के तीर्थों पर मत जाओ, तुम भीतर स्नान करो। तुम ध्यान में डुबकी लो, तो जीवन में क्रांति शुरू होती है। उस क्रांति को गोरख कहते हैं आरंभ। तभी तुम्हारा मनुष्य होना शुरू हुआ; इसलिये कहते हैं आरंभ। पशु भी बाहर जीते हैं, पौधे भी बाहर जीते हैं; सिर्फ एक मनुष्य है इस पृथ्वी पर जो भीतर भी जी सकता है। उसकी ही यह संभावना है, जो आत्म-साक्षात्कार कर सकता है।
Return, return to yourself! Jesus called it conversion. Conversion does not mean a Hindu becomes a Christian or a Christian becomes a Hindu. That is not conversion. Conversion means the outer journey becomes the inner journey. Do not search for the temple outside; search within. Do not go to outer tirthas; bathe within. Dive into meditation and the revolution begins. Gorakh calls that the beginning. Only then has your humanity begun; thus he says beginning. Animals live outside, trees live outside; only man on this earth can live within. Only he has this possibility—to realize the Self.
बाहर तो सभी दौड़ते हैं, इसमें कुछ खूबी नहीं है। तुम्हारे जीवन में महिमा प्रारंभ होती है उस दिन, जिस दिन तुम भीतर लौटना शुरू होते हो। हुए गौरवान्वित। हुए महिमान्वित। हुए मनुष्य। तुम्हारे भीतर जन्म हुआ आत्मा का। तुम्हारे भीतर परमात्मा की तलाश शुरू हुई। और यह बड़ी से बड़ी क्रांति है। और कोई इतनी बड़ी क्रांति नहीं है। अंतरक्रांति है। उसको कहते हैं गोरख--आरंभ।
Everyone runs outside; in this there is no glory. Your life’s glory begins the day you turn within. You become honored, you become luminous, you become human. Within you the birth of the Self takes place. Within you begins the search for Paramatman. And this is the greatest revolution. None other is so great. It is the inner revolution. Gorakh calls it beginning.
वे कहते हैं कि सुनो, ऐ सम्राटो! तुमने अभी अपने साम्राज्य का आरंभ भी नहीं किया। जिस संपत्ति के तुम मालिक हो, तुमने पहली कुदाली भी नहीं मारी उस खजाने को खोदने के लिए।
He says: Listen, O emperors! You have not even begun your empire. You are owners of an immense treasure, yet you have not struck the first blow of the spade to dig it out.
दूसरा: घट। घट का अर्थ होता है: घड़ा। यह जो शरीर है, यह घड़ा है। घट, मंदिर है। इसके भीतर मालिक छिपा है। इस घट के भीतर आकाश छिपा है। घट में ही मत उलझ जाना, क्योंकि जब तुम भीतर की तरफ मुड़ोगे, तब तुम्हें पता चलेगा कि शरीर इतनी छोटी चीज नहीं है जितनी तुमने समझी है। शरीर बड़ा रहस्यपूर्ण है। शरीर अपने-आप में एक संसार है।
Second: the vessel. The vessel means the pot, the body. This body is the pot. The body is the temple. Inside it the Master is hidden. Within this vessel the sky is hidden. Do not get stuck in the vessel alone, because when you turn within you will see that the body is not such a small thing as you thought. The body is very mysterious. The body is a world unto itself.
वैज्ञानिक कहते हैं एक-एक शरीर में कम-से-कम सात करोड़ जीवाणु हैं। इसलिए हमने इसको पुरुष कहा है आत्मा को, क्योंकि शरीर को पुर कहा है, नगर, बसा हुआ नगर। बंबई भी छोटी है। कलकत्ता भी छोटा है। कलकत्ते की आबादी एक करोड़, तुम्हारे शरीर की आबादी पांच करोड़। पांच करोड़ जीवाणु। पांच करोड़ जीवंत कोष्ठ तुम्हारे शरीर का निर्माण करते हैं। यह कोई छोटी घटना नहीं है। सिर्फ शरीर की छोटी-सी सीमा को देखकर भ्रांति में मत पड़ जाना। अब तो तुम्हें जानना चाहिये कि वैज्ञानिकों ने अणु-शक्ति की खोज की--अणु, जो आंख से दिखाई नहीं पड़ता; लेकिन अणु का विस्फोट हो तो नब्बे सेकेंड में एक लाख आबादी वाला हिरोशिमा राख हो गया। जो आंख से नहीं दिखाई पड़ता, उसमें इतनी विराट ऊर्जा छिपी हो सकती है! तो देह तो बहुत बड़ी है। इसमें बड़ी विराट ऊर्जा छिपी है। इसके बड़े रहस्य हैं।
Scientists say: in each body at least seven crores of living cells. Hence we have called the soul the purusha, because the body is pur—a city, an inhabited city. Bombay is smaller. Calcutta is smaller. Calcutta’s population is one crore; your body’s is five crores. Five crores of living cells. This is no small occurrence. Do not be deceived by the body’s small boundary. Scientists discovered atomic energy—atoms invisible to the eye; but when the atom explodes, in ninety seconds Hiroshima with a hundred thousand people turned to ash. That which is not seen to the eye can hide such immense energy! Then the body is vast. It hides tremendous energy. It has great mysteries.
अगर तुम अंदर की तरफ मुड़ोगे तो पहला परिचय तो देह से होगा, क्योंकि देह मंदिर है। अगर मंदिर में जाओगे तो पहले मंदिर की सीढ़ियां चढ़ोगे, मंदिर की दीवालें पार करोगे, द्वार से गुजरोगे, तब अंतरगृह में पहुंच पाओगे। इसलिये पहले तो अंतर्यात्रा शुरू करो, फिर इस घर से परिचित होओ। नहीं तो मालिक से मिलना न हो सकेगा।
If you turn within, the first acquaintance will be with the body, because the body is the temple. If you enter the temple, first you climb the steps, pass the walls, cross the door; then you can reach the inner sanctum. So first begin the inner journey; then become acquainted with this house. Otherwise you will not meet the Master.
स्वाभाविक है, इस देह का विरोध मत करना। इसको सताने मत लग जाना। नहीं तो समझ न पाओगे। यह प्रभु का बड़ा प्यारा वरदान है। इसको दबाना मत, सताना मत, परेशान मत करना; क्योंकि इसको दबाना, सताना, परेशान करना प्रभु का इनकार है, नास्तिकता है।
Naturally, do not oppose the body. Do not torture it. Otherwise you will not understand. It is the Beloved’s dear gift. Do not suppress, do not harass it, for to harass and suppress the body is to deny the Beloved—it is atheism.
आस्तिक तो परमात्मा को धन्यवाद देगा कि कैसी प्यारी देह दी है! मिट्टी में भी कैसा रूप भरा है! पंच तत्वों में भी कैसा जादू है! परमात्मा जादूगर है। उसके जादू की सबसे बड़ी...सबसे बड़ा प्रमाण अगर कोई हो सकता है, तो तुम्हारी देह है।
The theist will thank Paramatman: What a lovely body you have given! What form is poured even into clay! What magic shines even in the five elements! Paramatman is a magician. The greatest proof of his magic is this body of yours.
वैज्ञानिक कहते हैं: जितना काम देह में होता है, अगर हमें किसी कारखाने में करना पड़े तो चार मील तक उसकी आवाज गूंजेगी। अभी तक हम उपाय नहीं खोज पाए। विज्ञान ने बहुत गति कर ली है। जमीन से आदमी को चांद पर उतार दिया। अणुबम का विस्फोट किया। और अब इतने अणुबम हमारे पास इकट्ठे हैं कि हम सारी पृथ्वी को भस्मीभूत कर सकते हैं, एक बार नहीं हजार बार। विज्ञान के इस परम विकास के बावजूद भी विज्ञान अभी इसमें सफल नहीं हो पाया है कि एक रोटी को खून में बदल दे। रोटी को खून में बदलना अभी संभव नहीं हो पाया। यह जादू तुम्हारी देह में घटता है। और इतना ही नहीं कि रोटी खून बनती है, मांस बनती है; रोटी तुम्हारा मस्तिष्क भी बनती है। रोटी तुम्हारा विचार भी बनती है। रोटी किसी अपूर्व द्वार से तुम्हारी चेतना को भी प्रज्वलित रखती है।
Scientists say: what the body accomplishes—were we to do it in a factory—the noise would resound for four miles. We have not yet found a way. Science has made great progress—man has been set down on the moon; the atomic bomb has exploded; and now we have enough bombs to burn the earth to ash not once but a thousand times. In spite of such development, science is still not able to turn bread into blood. But that magic happens in your body. Not only does bread become blood and flesh; bread becomes your brain. Bread becomes your thought. Bread, through some mysterious door, keeps your consciousness luminous.
इसलिये तो कहा है: भूखे भजन न होई गोपाला। भूखा आदमी भजन नहीं कर सकता। भूखे आदमी के पास भजन करने योग्य ऊर्जा नहीं होती। भजन के लिए पेट भरा होना चाहिए। इसलिये जो देश गरीब हो जाता है वहां भजन खो जाता है, या भजन झूठा हो जाता है। इस देश में भजन कभी सच्चा था, क्योंकि देश संपन्न था। कम-से-कम रोटी-रोजी लोगों को मिल जाती थी, कोई भूखा नहीं मर रहा था। उन दिनों बुद्ध पैदा हुए, महावीर पैदा हुए, गोरख पैदा हुए, पतंजलि और कृष्ण और हमने बड़ी ऊंचाइयां लीं। कम-से-कम लोग भूखे नहीं थे। समृद्ध थे, ऐसा मैं नहीं कहता हूं, कि उनके पास कोई संपत्ति का अंबार था, ऐसा नहीं कहता हूं। लेकिन भूखे नहीं थे। देह तृप्त थी। भजन उठ सकता था।
Thus it is said: the hungry cannot sing the Lord’s name. The hungry man cannot pray. He lacks the energy for prayer. For prayer, the belly must be full. Hence, when a country becomes poor, bhajan disappears or becomes false. In this country there was once true bhajan, because the country was prosperous. At least people had bread; none was dying of hunger. In those days Buddha was born, Mahavira was born, Gorakh, Patanjali and Krishna arose; we reached great heights. At least there was no hunger. I do not say people were affluent with riches, but they were not hungry. The body was content. Prayer could arise.
जब कोई देश गरीब होता है तब वहां कम्युनिज्म उठता है, धर्म नहीं। तब लोग मारने-मरने को उतारू हो जाते हैं। तब घिराव होते हैं, हड़तालें होती हैं, दंगे-फसाद होते हैं, हत्यायें-हिंसायें होती हैं। तब भजन नहीं उठता। भूखा आदमी हिंसा कर सकता है, प्रेम नहीं। भूखा आदमी क्रुद्ध होता है। भूखा आदमी करुणावान नहीं हो सकता है।
When a country grows poor, then communism arises there—not religion. Then people get ready to kill and be killed. Then there are gheraos, strikes, riots, killings, violence. Prayer does not arise. The hungry man can be violent, not loving. The hungry man becomes angry; he cannot be compassionate.
इसलिए मैं तुमसे कहता हूं यह देश अगर ज्यादा दिन गरीब रह गया--जैसा कि इस देश के नेताओं ने तय कर रखा है कि यह गरीब रहे--अगर यह देश ज्यादा दिन गरीब रह गया, तो इस देश में सिवाय कम्युनिज्म के और कोई संभावना न रह जायेगी। जाने-अनजाने यह देश कम्युनिज्म की तरफ ले जाया जा रहा है। ले जानेवाले शायद इस बात से परिचित भी न हों, होश भी न हो उन्हें, शायद वे तो यही कोशिश कर रहे हैं कि देश कम्युनिस्ट न हो जाये; मगर तुम्हारी कोशिशों का सवाल नहीं है, अगर देश गरीब रहता है तो कम्युनिज्म के सिवाय कुछ और हो नहीं सकता। भजन नहीं पैदा हो सकता।
Therefore I say: if this country remains poor longer—as our leaders seem to have decided it should—then nothing but communism will remain possible here. Consciously or unconsciously, the country is being taken toward communism. Those who lead perhaps are unaware; they may even be trying that the country not become communist. But it is not a matter of trying: if the country remains poor, nothing else is possible but communism. Prayer will not be born.
जल्दी करो! इस देश की दीनता-दरिद्रता, इस की भुखमरी मिटानी ही होगी। नहीं तो एक बड़े गड्ढे में गिरेगा, जहां से निकलना मुश्किल हो जायेगा। अंग्रेजों की दासता से मुक्त हो जाना कठिन बात नहीं थी; एक बार यह देश अगर कम्युनिस्ट हो गया तो फिर ये गुलामी की जंजीरें तोड़ना असंभव है, करीब-करीब असंभव है। रूस जैसा देश नहीं तोड़ पा रहा है तो हम तो तोड़ ही नहीं पायेंगे। हम तो बड़ी आसानी से गुलाम हो गए थे और हम तो हजारों साल तक आसानी से गुलाम रहे। और कम्युनिज्म तो भयंकर गुलामी है। हां, रोटी मिल जायेगी, और आत्मा छिन जायेगी, मगर उस कीमत पर रोटी लेना बड़ी ग्लानि की बात होगी। रोटी पैदा की जा सकती है। थोड़ी समझ-बूझ की जरूरत है; रोटी पैदा करना कठिन नहीं है। लेकिन मूढ़ता इतनी पुरानी हमारी हो गई है कि जिन कारणों से हम गरीब हैं, उन्हीं कारणों को हम बढ़ाये चले जाते हैं; और जिन कारणों से हम गरीबी मिटा सकते हैं, उन्हीं कारणों के हम दुश्मन हैं।
Hurry! The poverty, the starvation, must be removed. Otherwise we shall fall into a pit from which it will be difficult to come out. It was not so hard to be freed of British bondage. But once the country becomes communist, then to break those chains is almost impossible. Even Russia cannot break them; we certainly will not. We became slaves easily and remained so for thousands of years. Communism is a terrible slavery. Yes, bread will be available, but the soul will be snatched away—and for that price, accepting bread will be a shame. Bread can be produced. Only a little intelligence is needed; producing bread is not difficult. But our stupidity is so old that we go on augmenting the very causes of poverty, and we are the enemies of the causes by which poverty could end.
इंदिरा की पराजय के पीछे यही कारण था--कुल कारण इतना था कि उसने बड़ी चेष्टा की इस बात की, कि किसी तरह देश की जनसंख्या पर नियंत्रण आ जाये। क्योंकि उसके अतिरिक्त यह देश कभी अमीर नहीं हो सकता। अमीर होना तो दूर भरपेट भी नहीं हो सकता। वही उसकी हार का कारण बना। इंदिरा की हार का कारण कुल जमा इतना था कि इस देश के ऊपर किसी तरह भी अनिवार्य-रूपेण संतति-नियमन थोपने की कोशिश की। संतति-नियमन थोपना ही होगा तो ही यह देश गरीबी से बच सकता है। साठ करोड़ आबादी हो गई है। इस सदी के पूरे होते-होते एक अरब आबादी होगी इस देश की। हमारी कोई सामर्थ्य नहीं है कि हम एक अरब आबादी का पेट भर पायेंगे। लोग रोज भूखे होते जायेंगे और जितने भूखे होते जायेंगे उतने क्रुद्ध होते जायेंगे। और जितने क्रुद्ध होते जायेंगे उतने कम्युनिस्ट होते जायेंगे। अपने-आप! यह अनिवार्य प्रक्रिया है।
Behind Indira’s defeat this was the reason—simply this—she made a strong effort to bring population under control. Without that, this country can never be rich—not even well-fed. That became the reason of her defeat. She tried to enforce family planning. It must be enforced, or the country cannot be saved from poverty. Sixty crores already; by the close of the century it will be a billion. We have no capacity to feed a billion. People will grow hungrier, angrier; and the angrier they become, the more communist they will become—automatically. It is an inexorable process.
इंदिरा की हार इसलिए हुई कि इंदिरा ने सचमुच ही कुछ ठीक काम करने की चेष्टा की थी। और वह काम ऐसा है कि जबर्दस्ती ही करना होगा, नहीं तो होनेवाला नहीं है। अगर तुम लोगों पर छोड़ दो तो लोग तो मानने को राजी नहीं हैं। लोगों को फिकिर ही नहीं है, लोगों को बोध ही नहीं है। वे कहते हैं, परमात्मा देता है बच्चे, हम कौन हैं रोकनेवाले? वे बच्चे पैदा करते जायेंगे--चूहों की तरह बच्चे पैदा करते जायेंगे। और देश रोज गरीब होता चला जाएगा। उनको पता नहीं है, वे क्या कर रहे हैं। जबर्दस्ती ही रोकनी पड़ेगी यह बात, तो ही रुकेगी, नहीं तो नहीं रुक सकती।
इसको अनिवार्यतः रोकना पड़ेगा। लोगों को बुरा भी लगेगा, क्योंकि उनकी पुरानी आदतों पर बाधा पड़ेगी। जिस आदमी को इसमें ही मजा था कि उसके कितने बच्चे हैं, उस पर अगर रोक डाल दोगे कि दो या तीन बस, तो वह नाराज हो जायेगा, क्योंकि उसके पिता ने तो बारह बच्चे पैदा किये थे और वह दो या तीन बस। यह तो उसकी परंपरा में कभी होता ही नहीं रहा।
Indira lost because she actually tried to do something right. And that work must be done forcibly; otherwise it will not happen. If you leave it to people, they will not agree. They say: “God gives children; who are we to stop?” They will go on producing children—like rats. And the country will grow poorer. They do not know what they do. It will have to be enforced. People will feel hurt, their old habits will be obstructed. One who took pride in how many children he had will be angry if you say: “Two or three, enough.” He will be offended; his father produced twelve, and he—two or three! Such a thing never happened in his tradition.
इससे पंडित-पुजारी भी नाराज होते हैं, मुल्ला-मौलवी भी नाराज होते हैं, क्योंकि उनकी संख्या कम हो रही है। उनको फिकिर इस बात की है कि मुसलमान कम न हो जायें। उनको फिकिर इस बात की है कि हिंदू कम न हो जायें। जैनियों को फिकर इस बात की है कि जैन कम न हो जायें। उनकी संख्या कम हो गई तो उनकी ताकत कम हो जायेगी। किसी को इस बात की फिकिर नहीं है कि तुम सब अपनी संख्या बढ़ा लोगे, मुसलमान भी ज्यादा, हिंदू भी ज्यादा, जैन भी ज्यादा, यह पूरा देश मर जायेगा।
Thus priests and pundits were angry; mullahs and maulvis too; their concern is that their numbers not diminish. Muslims fear Muslims may become fewer; Hindus fear Hindus may become fewer; Jains fear Jains may become fewer. If numbers fall, power falls. None cares that if all increase their numbers—Muslim more, Hindu more, Jain more—the whole country will die.
ये सारे पंडित-पुरोहित, मौलवी, सब जुड़ कर इंदिरा को हराने में सहयोगी हो गये। यह आकस्मिक नहीं था। इंदिरा का कसूर अगर कुछ था तो एक था कि उसने एक ठीक काम करने की चेष्टा की, जो इस देश की रूढ़िग्रस्त मनोदशा को अच्छा नहीं लगा। इंदिरा को हटाकर तुमने बुड्ढे-ठुड्डों को बिठाल दिया, जिनसे कोई आशा नहीं है; जिनकी कोई क्षमता नहीं है; जिनके साथ देश का कोई भविष्य नहीं हो सकता। लेकिन सब इकट्ठे हो गए--सारे प्रतिक्रियावादी, सारे प्रतिगामी। इस देश की सारी मूढ़ता इकट्ठी हो गई।
All these priests joined hands in defeating Indira. It was not accidental. If Indira’s fault was anything, it was that she tried to do one right thing which the ossified mind of this country did not like. By removing Indira you seated old men who can give no hope, who have no capacity, with whom there can be no future. But all reactionaries, all regressives, united. The stupidity of the country gathered together.
तुम देखते हो कि कैसा चमत्कार हुआ! सारी राजनैतिक पार्टियां, जिनके सिद्धांतों में कोई भी तालमेल नहीं है, जिनकी विचारधाराओं में कोई तालमेल नहीं है, सब राजी हो गए, इकट्ठे हो गए। इतने अवसरवादी दुनिया में तुम कहीं भी न पाओगे, जिन्होंने अपनी सिद्धांतवादिता, अपने सारे दर्शन, अपनी सारी बड़ी-बड़ी बातें एक क्षण में सत्ता के लिए उतार कर रख दीं। समाजवादी और कांग्रेसी और जनसंघी इकट्ठे हो गए, यह आश्चर्य की बात है। मगर आश्चर्य की नहीं भी है, क्योंकि मुसलमान, हिंदू सभी की पुराणवादिता, सभी की रूढ़िवादिता को चोट पड़ रही थी।
You saw the miracle: all political parties, with no concord in principles, gathered together. Such opportunists you will not find anywhere, who in a moment threw away their ideals, their philosophies, for the sake of power. Socialists, Congressmen, Jan Sanghis—together—this is astonishing, yet not astonishing: all religious orthodoxy felt hurt.
इस देश ने जैसे तय ही कर लिया है कि गरीब रहना है। अगर गरीब रहना है तो भजन के पैदा होने की अब कोई संभावना नहीं है। जो व्यक्ति के लिए सच है, समाज के लिए भी सच है, राष्ट्र के लिए भी सच है, पूरी मनुष्य-जाति के लिए भी सच है। तुम्हारी देह प्रसन्न होनी चाहिये, उत्फुल्ल होनी चाहिये, स्वस्थ होनी चाहिये।
It is as if this country has decided to remain poor. If poor, there is no possibility of bhajan. What is true for the individual is true for society, for the nation, for all humanity. Your body should be happy, blossoming, healthy.
इसलिये दूसरा काम योगी का है कि देह को प्रसन्न करे, स्वस्थ करे, प्रफुल्ल करे। देह फूल जैसी हो। मुस्कराती हो। आनंद-निमग्न हो। यह मंदिर प्रभु का है, इस मंदिर पर बंदनवार होने चाहिये।
Therefore the yogi’s second task is to gladden the body—to make it healthy, blooming. The body should be like a flower; smiling, bathed in bliss. This temple is His; hang festoons upon it.
लेकिन तुम्हारे तथाकथित साधु-संन्यासी तुम्हें उलटी बात सिखाते रहे हैं। उन्होंने जहर डाला है। उन्होंने सिखाया है कि देह दुश्मन है; अगर परमात्मा को पाना है तो देह को तोड़ो, सताओ, गलाओ, कांटों की सेज बिछा लो। मारो देह को; जितना मार सको उतने परमात्मा के करीब पहुंचोगे।
But your so-called monks have taught you the reverse. They have poisoned you: “The body is the enemy; if you would attain God, break the body, torture it, lay on a bed of thorns. Beat the body; the more you beat it, the closer you come to God.”
झूठी है यह बात। यह शत प्रतिशत झूठी है बात। तुम जितना देह को तोड़ डालोगे उतना ही मंदिर गिर जायेगा। और इसी मंदिर के गिरने में डर है कि कहीं देवता भी न दब जाये। यह मंदिर है, इसका सम्मान चाहिये। गोरख के मन में बड़ा सम्मान है देह का। इसलिये वे कहते हैं: पहले अंतर्यात्रा करो, फिर मंदिर को सम्हालो।
False—one hundred percent false. The more you destroy the body, the more the temple will fall. And in its collapse the fear is that the deity may be crushed. The body is a temple; respect it. Gorakh has great respect for the body. Hence he says: first begin the inner journey; then take care of the temple.
तो दूसरी बात घट। पहले आरंभ। घट। फिर इस घड़े को सम्हालो। इसी में तो कहीं वह छिपा है, उसकी संपदा छिपी है। योग की सारी प्रक्रियाएं इसको सम्हालने के लिए हैं। यम, नियम, प्राणायाम, प्रत्याहार...ये शरीर को तोड़ने के लिए नहीं हैं, शरीर को जोड़ने के लिए हैं, ये शरीर को सौंदर्य, स्वास्थ्य, शक्ति देने के लिए हैं। इनसे शरीर हरा होगा। उसमें फूल आयेंगे। इनके माध्यम से शरीर की जड़ें पृथ्वी में गहरी प्रविष्ट हो जायेंगी।
So: first, beginning. Then, the vessel—care for this pot. For within it is hidden the treasure. All the processes of Yoga—yama, niyama, pranayama, pratyahara—are not to break the body but to harmonize it; not to uglify it but to give it beauty, health, strength. Through them the body grows green; it flowers; its roots go deep into the earth.
फिर तीसरी घटना घटती है परिचय की: जब तुम्हारी देह सुंदर होगी, संगीतपूर्ण होगी, लयबद्ध होगी, जब तुम्हारी देह में एक छंद होगा, मस्ती होगी, तब तुम्हारा परिचय होगा चेतना से। तब तुम्हें पहली झलक मिलेगी उसकी जो इस मंदिर में छिपा है; तुम मंदिर में प्रवेश कर गए। उदास, रोते, भूखे, तुम इसमें प्रवेश न कर सकोगे। स्वास्थ्य की तरंग पर ही सवार होना होगा।
Then the third event occurs: acquaintance. When your body becomes beautiful, musical, rhythmic—when there is a cadence, a celebration—then you have the first glimpse of consciousness. Then you enter the temple. Sad, weeping, hungry—you cannot enter. Only riding the wave of health can you.
First, beginning; the vessel; acquaintance; then conclusion.
पहलै आरंभ घट परचा करौ निसपती।
परिचय हो जाये तब फिर निष्कर्ष लेना, निष्पत्ति। उसके पहले मत कहना कि ईश्वर है या नहीं। उसके पहले मत कहना कि निर्वाण है या नहीं। उसके पहले कोई निष्पत्ति मत लेना, न हां न ना, न तो आस्तिक बनना न नास्तिक बनना। क्योंकि उसके पहले ली गई निष्पत्तियां स्वानुभव पर आधारित नहीं हैं, उधार हैं, बासी हैं, दूसरों के द्वारा दी गई हैं। पता नहीं दूसरों ने ठीक दी हों, गैर-ठीक दी हों। पता नहीं दूसरे धोखेबाज रहे हों। पता नहीं दूसरे खुद धोखा खा गए हों, धोखेबाज न भी रहे हों! कौन जाने!
Let the acquaintance happen; then draw the conclusion, the nispatti. Before that, do not say “God is” or “God is not.” Before that, do not conclude—neither yes nor no. Do not be theist or atheist. For conclusions taken before experience are borrowed, stale, secondhand. Who knows whether others gave rightly or falsely? Who knows whether they were deceivers or themselves deceived!
मनुष्य को खयाल रखना चाहिये कि मैं अपने ही ज्ञान पर भरोसा करूंगा; मैं अपना ही आधार बनूंगा; मैं अपना दीया खुद बनूंगा। तो निष्पत्ति लेना। यह बड़ा प्यारा विचार हुआ। पहले अंतर्यात्रा, फिर देह का सुसमायोजन, फिर चेतना की प्रतीति, ध्यान, फिर समाधि निष्पत्ति।
Let a man resolve: I will trust only my knowing; I will be my own foundation; I will be my own lamp. Then conclude. A lovely vision: first the inner journey; then the attunement of the body; then the recognition of consciousness—meditation; then Samadhi—the conclusion.
नरवै बोध कथंत श्री गोरषजती।।
Thus speaks the noble Gorakh.
और गोरख कहते हैं: इतना तुम कर लो तो तुम्हें बोध हो जाये कि तुम सम्राट हो। मालिकों का मालिक तुम्हारे भीतर बैठा है। साहिबों का साहिब तुम्हारे भीतर बैठा है। मगर तुम दौड़े चले जाते हो। तुम न मालूम कहां-कहां दौड़ते हो--एक जगह छोड़कर तुम सब जगह दौड़ते हो।
And Gorakh says: do this, and you will be awakened to your sovereignty. The Master of masters sits within you. The Lord of lords sits within. But you go on running. Who knows where you run—to every place but the one place.
मैंने सुनी है एक कथा कि ईश्वर ने जब पहली दफा दुनिया बनाई तो वह यहीं रहता था बीच बाजार में, एम. जी. रोड पर। स्वभावतः अपनी दुनिया बनाई थी, दुनिया के बीच में रहता था; लेकिन उसे लोग बड़ा परेशान करने लगे। शिकायतें और शिकायतें। यह ठीक नहीं, वह ठीक नहीं। और शिकायतें भी ऐसी विरोधाभासी कि उन्हें पूरा भी करना चाहे तो न कर सके। कोई कहे कि कल पानी मत गिराना, क्योंकि कल हमने कुछ कपड़े रंगे हैं, उन्हें सुखाना है। और कोई कहे कल पानी गिरा देना, क्योंकि हमने बीज बोये हैं, कहीं सूख न जायें। कोई कहे कल धूप निकाल देना, कोई कहे कल धूप न निकले; क्योंकि हम जरा यात्रा पर जा रहे हैं, छाया रहे तो अच्छा रहेगा। ईश्वर पगलाने लगा होगा। किसकी करो पूरी बात! एक की करो तो अनेक की नहीं होती। इसकी करो तो उसकी टूट जाती है। वह घबड़ा गया। उसे न दिन सोने दें लोग न रात सोने दें लोग। बीच रात में जाकर दरवाजा खटखटाने लगें कि ऐसा कर देना, कि वैसा कर देना, कि कल सुबह सूरज ही न निकले, कि जरा जल्दी निकाल देना सूरज क्योंकि खेत पर काम करना है, अंधेरे में दिक्कत होती है।
I have heard a tale: when God first created the world, he lived right there in the middle of the market, on M. G. Road. Naturally—he had made the world and lived in its midst. But people troubled him much. Complaints upon complaints—this is not right, that is not right. And contradictory: “Tomorrow do not send rain; we have clothes to dry.” Another says: “Do send rain; we have sown seeds.” One says: “Let the sun shine.” Another: “Do not let it shine; we are traveling—shade will be good.” God must have gone mad. Whom to satisfy! If you satisfy one, many are dissatisfied. He grew afraid. People did not let him sleep by day or by night. In the middle of the night, they knocked: “Do this, do that! Tomorrow let the sun not rise; or make it rise early—we have work in the fields; darkness disturbs.”
उसने अपने देवताओं को बुलाया, अपने वजीरों को बुलाया कि मुझे कुछ रास्ता बताओ, मैं पागल हो जाऊंगा। मैं कहां छिप जाऊं? मुझे मेरे लोगों से बचाओ। मैंने इन्हें बनाया, अब ये मेरी मुश्किल कर रहे हैं। मुझसे एक भूल हो गई कि मैंने आदमी बनाया।
He called his gods, his ministers: “Show me a way, or I shall go mad. Where shall I hide? Save me from my people. I made them; now they are my trouble. I made one mistake—man.”
इसलिये तुम्हें पता है, ईश्वर ने आदमी के बाद फिर कुछ नहीं बनाया। बुद्धि आ गई, अकल आ गई। उसके पहले बहुत कुछ बनाया, झाड़ बनाये, पशु-पक्षी बनाये, पहाड़-नदी, चांद-तारे, फिर आदमी; और वह जो आदमी बनाया, फिर कुछ नहीं बनाया। तब से करोड़ों साल बीत गए, ईश्वर बिलकुल हाथ रोके बैठा है। बनाता ही नहीं कुछ। भूल ऐसी हो गई कि अब इस भूल से और आगे उसकी हिम्मत टूट गई है।
Hence, you know, after making man, God made nothing else. Intelligence came, mind came. Before that he made much—trees, birds, mountains, rivers, moon and stars—and then man. After making man he made nothing else. Millions of years have passed; God sits with his hands withdrawn. He no longer creates. Such a mistake! He has no courage to go further.
तो उसने कहा, मुझे कुछ बनाना नहीं है; लेकिन जो बन गया बन गया। मैं कहां छिप जाऊं। किसी ने कहा हिमालय पर छिप जाएं, गौरीशंकर पर। उसने कहा कि जल्दी ही, तुम्हें पता नहीं है, अभी कुछ ही क्षण बीतेंगे और हिलेरी और तेनसिंग एवरेस्ट पर चढ़ जायेंगे। और एक दफा एक पहुंच गया, तो फिर पीछे बस आयेगी और होटल बनेगी और एम. जी. रोड...हेलिकाप्टर से लोग आने लगेंगे। तुमको पता नहीं है, थोड़े दिन की बात है। यह कोई हल नहीं है स्थायी।
He said, “I will make nothing more. But what is made is made. Where shall I hide?” Someone said, “On Mount Everest.” He said, “Soon, in just a moment of time, Hillary and Tenzing will climb Everest. And once one reaches, then buses will come; hotels will be built; M. G. Road… helicopters will bring people. This is no permanent solution.”
तो किसी ने कहा चांद पर...तो उसने कहा, वह भी कुछ नहीं होगा। जल्दी ही आर्मस्ट्रांग पहुंच जायेगा। और फिर रूसी पहुंचेंगे और झंझटें खड़ी होंगी। तब एक बूढ़े देवता ने उसके कान में आकर कुछ कहा और वह प्रसन्न हो गया। उसने कहा, यह बात ठीक, यह जंचती है। उस बूढ़े ने कहा, आप ऐसा करो आदमी के भीतर छिप जाओ। आदमी चांद-तारों पर चला जायेगा, मगर अपने भीतर कभी नहीं जायेगा; उसे याद ही न आयेगी।
Someone said, “On the moon.” He said, “Not that either. Soon Armstrong will reach; then the Russians; disputes will arise.” Then one old god whispered in his ear; God smiled: “Yes, this fits.” The old one said, “Hide within man. Man will go to the moon and stars, but he will never go within. He will never remember.”
तब से ईश्वर तुम्हारे भीतर छिपा बैठा है--और बड़े मजे में है। कभी-कभार कोई गोरखजती पहुंच जाते हैं। मगर तब तक उनकी सब शिकायतें छूट जाती हैं। तो उनसे मिलकर परमात्मा आनंदित ही होता है। उनसे मिलकर नाचता ही है। ऐरे-गैरे-नत्थूखैरे वहां पहुंच नहीं पाते। उनको दिल्ली जाने से फुरसत नहीं है। कोई गोरखजती, कोई गौतम बुद्ध, कोई वर्धमान महावीर...पर ऐसे लोगों से तो बैठकर उसे भी आनंद मिलता है। इनके संग-साथ में तो वह भी प्रसन्न होता है। महफिल जम जाती होगी, मधु का दौर चलने लगता होगा। रससिक्त बातें होती होंगी, कि गीत गाये जाते होंगे, कि नाच, कि मृदंग बजती होगी, कि वीणा का तार छेड़ा जाता होगा। पर परमात्मा तुम्हारे भीतर है। तुम परमात्मा हो।
Since then God sits hidden within—and is enjoying himself. Once in a while a Gorakhji reaches. But by then all his complaints are gone. Meeting them he rejoices. The riffraff cannot reach there; they have no time from going to Delhi. Some Gorakhji, some Gautam Buddha, some Vardhaman Mahavira… With such ones he too is delighted; a feast must be held; cups of honey must be passed; words soaked in nectar must be spoken; songs sung; dance and drum; the veena string plucked. But Paramatman is within you. You are Paramatman.
नरवै बोध कथंत श्री गोरषजती।।
Thus speaks the noble Gorakh.
ऐसा अगर भीतर चलो, जरा-सा बोध ले आओ, ये चार काम पूरे कर लो, निष्पत्ति मिल जाए, जीवन को निष्कर्ष मिल जाए, जीवन को अर्थ मिल जाए।
If you walk within—bring a little awareness—complete these four tasks; attain the conclusion; let life find its meaning.
First, begin; drop lust, anger, ego.
पहलै आरंभ छांड़ौ काम क्रोध अहंकार।
और अगर आरंभ करना है इस यात्रा का तो छोड़ना होगा--काम। काम का अर्थ होता है: दूसरे के बिना मेरा नहीं चलेगा। दूसरा चाहिए ही चाहिए। स्त्री हो तो पुरुष चाहिए, पुरुष हो तो स्त्री चाहिये। दूसरे की जरूरत है। विपरीत की जरूरत है। और विपरीत बाहर है तो पुरुष स्त्रियों के पीछे दौड़ रहे हैं, स्त्रियां पुरुषों के पीछे दौड़ रही हैं।
If you would begin, then drop kama. Kama means: “Without the other I am not sufficient. I need the other.” If woman—then man; if man—then woman. The opposite is needed—and the opposite is outside, so men run after women, women after men.
काम से मुक्त होने का अर्थ है: पहले मैं यह तो देख लूं कि मैं कौन हूं? वस्तुतः मुझे दूसरे की जरूरत है या नहीं? अभी मुझे यही पता नहीं मैं कौन हूं, मैं दूसरे को खोजने चला! जो अपने से परिचय बना लेता है चकित हो जाता है, दूसरे की कोई जरूरत नहीं है। स्वयं होना पर्याप्त है।
To be free of kama means: first let me see who I am. Do I truly need the other? I do not even know who I am—and I go searching for the other! One who becomes acquainted with himself is astonished: there is no need of the other. To be oneself is enough.
छांड़ौ काम क्रोध अहंकार।
और जिसने काम छोड़ दिया, जिसे दूसरे की जरूरत न रही, उससे क्रोध अपने-आप छूट जाता है। क्रोध काम की छाया है। सिर्फ कामी क्रोधी होता है। क्यों? क्योंकि जिसकी कामना है उसकी कामना में अगर कोई बाधा डाल दे तो क्रोध पैदा होता है। जिसकी कोई कामना ही नहीं है, उसको तुम क्रोधित कैसे करोगे? तुम कुछ भी बाधा डालते रहो, उसकी कोई कामना नहीं है। इसलिये तुम्हारी बाधा से कोई पीड़ा नहीं होती। तुम्हारी बाधा भी बाधा नहीं मालूम होती।
Drop lust, anger, ego.
And one who has dropped lust—who needs no other—his anger drops of itself. Anger is the shadow of lust. Only the lustful is angry. Why? Because if anyone obstructs your desire, anger arises. One who has no desire—how will you make him angry? You may obstruct as you like; he has no desire. Your obstruction creates no pain. Even your obstruction does not appear as obstruction.
जीसस ने कहा है: जो एक गाल पर चांटा मारे, दूसरा उसके सामने कर देना। और जो तुम्हारा कोट छीन ले, उसे कमीज भी दे देना। और जो तुमसे कहे एक मील बोझ ढो कर ले चलो, तुम दो मील चले जाना।
Jesus said: if someone slaps you on one cheek, turn the other also. If someone takes your coat, give him your shirt too. If someone asks you to carry a burden one mile, go two.
जिसकी कोई कामना नहीं उसे कोई अड़चन न रही। जिसे दूसरे की जरूरत ही न रही, दूसरा उसे परेशान भी नहीं कर सकता। यह बहुत समझने की बात है। तुम्हें दूसरा तभी तक परेशान कर सकता है जब तक दूसरे की तुम्हें जरूरत है। इसलिये बहुत उलझाव पैदा होता है। पति को पत्नी की जरूरत है, इसलिये पत्नी परेशान कर सकती है। पत्नी को पति की जरूरत है, इसलिये पति परेशान कर सकता है। इसलिये प्रेमी एक-दूसरे को प्रेम भी करते हैं और एक-दूसरे से नाराज भी रहते हैं और लड़ते भी हैं, झगड़ते भी हैं। क्यों? क्योंकि जिसके ऊपर हम निर्भर हैं, यह निर्भरता कष्ट देती है कि उसके हाथ में हमारी कुंजी है। हम अपने मालिक न रहे।
One who has no desire has no hindrance. One who needs no other—the other cannot harass him. Understand this well. Another can trouble you only so long as you need him. Thus much confusion arises: the husband needs the wife, so the wife can trouble him; the wife needs the husband, so the husband can trouble her. Lovers love each other—and are angry with each other, fight each other. Why? Because we depend upon the other; dependence hurts: our key is in someone else’s hand. We are no longer our own masters.
इसलिये प्रेमी संघर्ष करते रहते हैं इस बात का कि कौन मालिक है--मैं कि तू? विवाह के बाद पति-पत्नी का एक ही संघर्ष है कि असली में मालिक कौन है। इसको वे कहें न स्पष्ट रूप से...स्पष्ट रूप से कहा भी नहीं जा सकता। ये तो राजनैतिक दांव-पेंच हैं। कहना नहीं पड़ता। पत्नी अपनी चालें चलती है। पति अपनी चालें चलता है। दोनों अपनी-अपनी गोटें बिठालते रहते हैं--कौन मालिक है? हर बहाने से यह सिद्ध करना है कि कौन मालिक है। पत्नी कुछ कहेगी तो पति उसका विरोध करता है, चाहे बात विरोध करने की हो या न हो। पति कुछ कहेगा तो पत्नी विरोध करती है। छोटी-छोटी बातें कि किस फिल्म को देखने चलना है, और झगड़ा।
Therefore lovers go on struggling to decide who is master—I or you? After marriage the struggle is the same: who is the real master? They do not say it plainly—how to say it!—but these are political maneuvers. The wife makes her moves; the husband makes his. Both set their pieces—who is master? The wife says something; the husband opposes—whether opposition makes any sense or not. The husband says something; the wife opposes. Trifles—what movie to see—and a quarrel.
एक दिन मुल्ला नसरुद्दीन और उसकी पत्नी में बहुत झगड़ा हुआ। घंटे डेढ़ घंटे तक बड़ी गरमा-गरमी हो गई। फिर मुल्ला बाहर निकल गया। हालत ऐसी हो गई थी कि अब मारपीट की नौबत आ गई थी। बाहर निकल गया। ठंडी हवा में थोड़ा घूमा-फिरा, थोड़ा चित्त शांत हुआ। बात छोटी-सी थी--किस फिल्म में जाना? सोचा उसने कि इस छोटी-सी बात में क्या रखा है, चलो उसकी ही मान लो। थोड़ा बोध आया कि झगड़ा क्या करना। और फिर झगड़ा महंगा भी है। अभी भूख भी लगनी शुरू हो रही है। अभी वह खाना पकायेगी नहीं, अभी रात सोना भी है, वह रात सोने भी नहीं देगी। तकिये फेंकेगी। उलटा-सीधा कुछ उपद्रव मचायेगी, कि रेडिओ जोर से लगा देगी। झंझटें एकदम आसान तो नहीं हैं, हल तो नहीं हो जातीं। तुमने जब पैदा कर दिया उपद्रव तो उसका सिलसिला चलेगा। सब सोच-समझकर, गणित बिठाकर उसने कहा, बेहतर है जिस फिल्म में जाने को कहती है उसी में चले जाना अच्छा है। अंदर आया और उसने कहा कि प्रसन्न हो जा, मैं तेरी माने लेता हूं, तू जिस फिल्म में चलने को कहती है वहीं जाते हैं। पत्नी ने उसकी तरफ देखा और उसने कहा, लेकिन अब मैंने अपना इरादा बदल दिया है। अब राजी होने से कुछ भी नहीं होगा। अब मुझे उस फिल्म में जाना ही नहीं है।
One day Mulla Nasruddin and his wife quarreled—a hot quarrel for an hour and a half. Then Mulla went out. It had come to blows. He walked in the cool air; the mind calmed a little. The matter was small—what film to see? He thought: Why quarrel over such a small matter? Better to accept her choice. He sensed: quarrel is costly; hunger will soon arise; she won’t cook; night will come; she won’t let me sleep either. She will throw pillows; create some nuisance; put on the radio loud. Troubles do not end quickly. Once you start them, a chain is born. After full calculation he thought it best to agree to her film. He came in and said, “Be happy. I accept your choice. We will go to the film you wish.” She looked and said, “But I have changed my mind. Now your agreeing is of no use. Now I do not want to go to that film.”
झगड़ा ही अगर मुद्दा है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, यह तो निमित्त है। लेकिन प्रेमी झगड़ते हैं, मनोवैज्ञानिक कहते हैं, उसका मौलिक कारण यह है कि जैसे ही तुम किसी के प्रेम में पड़े, तुम्हें एक बात समझ में आनी शुरू हो गई कि तुम्हारा सुख दूसरे पर निर्भर है। तो दूसरा जब देगा तब देगा। दूसरा छीन ले तो छीन ले। तुम अपने मालिक न रहे। तुम गुलाम हो गये। गुलामी से पीड़ा होती है। पीड़ा से क्रोध पैदा होता है। क्रोध से संघर्षण।
If the issue is only quarrel, it makes no difference—film is only the pretext. Psychologists say: the basic reason lovers quarrel is that as soon as you fall in love, you begin to realize that your happiness depends upon the other. He may give, or may take away. You are no longer master—enslavement. Enslavement hurts; from hurt comes anger; from anger, conflict.
काम-क्रोध साथ-साथ हैं। और जहां काम और क्रोध हैं, उन दोनों के मध्य में ही अहंकार खड़ा होता है। अगर तुम दूसरे पर जीत लिये तो अहंकार मजबूत होता है; अगर दूसरे से हार गए तो अहंकार छिप जाता है, भूमि के अंतर्गत हो जाता है। दूसरा रास्ता खोजता है कि कहीं और से जीतें।
Kama and krodha go together. Between them stands the ego. If you win over the other, the ego becomes strong. If you lose, it goes underground; it seeks another route for victory.
जिसकी न कोई कामना है, न जिसका कोई क्रोध है, उसका अहंकार अपने-आप विलीन हो जायेगा। ये काम-क्रोध के दो पंख हैं, जो अहंकार के पक्षी को उड़ाते हैं।
One who has neither kama nor krodha—his ego dissolves by itself. Kama and krodha are the two wings that fly the bird of ego.
पहलै आरंभ छांड़ों काम क्रोध अहंकार। मन माया विषै विकार।
First begin; drop lust, anger, ego; the mind’s delusions, sensual vices.
छोड़ो यह सवाल कि बाहर से कभी कुछ मिल सकता है। कभी न किसी को कुछ मिला है न मिलेगा। जितना मांगोगे उतना ही परेशान होओगे, उतना ही विषाद होगा।
Drop the notion that anything from outside can be gained. None has ever gained anything from it—nor will. The more you ask, the more you will be troubled, sadness will deepen.
मैंने चांद और सितारों की तमन्ना की थी
I had desired the moon and the stars—
मुझको रातों की सियाही के सिवा कुछ न मिला
I received nothing but the blackness of night.
मैं वह नग्मा हूं जिसे प्यार की महफिल न मिली
वह मुसाफिर हूं जिसे कोई भी मंजिल न मिली
I am that song which never found the assembly of love;
जख्म पाए हैं, बहारों की तमन्ना की थी
that traveler who never found any destination.
I received wounds; I had desired spring.
मैंने चांद और सितारों की तमन्ना की थी।
I had desired the moon and the stars.
किसी गेसू, किसी आंचल का सहारा भी नहीं
No tresses, no anchal to lean upon;
रास्ते में कोई धुंधला-सा सितारा भी नहीं
no dim star on the way.
मेरी नजरों ने नजारों की तमन्ना की थी
My eyes had desired sights;
मैंने चांद और सितारों की तमन्ना की थी।
I had desired the moon and the stars.
दिल में नाकाम उमीदों के बसेरे पाए
In my heart I found the nests of failed hopes;
रोशनी लेने को निकला तो अंधेरे पाए
I went out to fetch light and found darkness.
रंग और नूर के धारों की तमन्ना की थी
I had desired streams of color and radiance—
मैंने चांद और सितारों की तमन्ना की थी।
I had desired the moon and the stars—
मुझको रातों की सियाही के सिवा कुछ न मिला।
I received nothing but the blackness of night.
किसी को भी कभी कुछ और मिला नहीं--रात की स्याही मिली है। मांगो चांद-सितारे, मांग के लिये तुम स्वतंत्र हो; लेकिन तुम्हारी मांग के अनुसार कभी कुछ होता नहीं है। मांगने के कारण तुम भिखारी हो जाते हो। भिखारी होने के कारण तुम्हारा मूल्य ही गिर जाता है। तुम परमात्मा से दूर छिटक जाते हो। तुम मालिक हो जाओ। उस मालिक से मिलना हो तो मालिक हो जाओ। मालिक से ही मालिक मिल सकता है। समानधर्माओं की मुलाकात होती है। भिखमंगे होकर तुम परमात्मा से न मिल सकोगे, मालिक होकर ही मिल सकोगे; उस जैसे ही होकर मिल सकोगे।
No one ever received anything else—only the night’s blackness. Ask for moon and stars—you are free to ask—but nothing ever aligns with your asking. By asking you become a beggar. As a beggar, your very worth falls; you are thrown far from the divine. Become a sovereign. To meet the Sovereign, become a sovereign. Only the like meets the like. As a beggar you cannot meet Paramatman; as a sovereign you can; only by becoming like Him.
मालिक होने का क्या अर्थ है? कोई मांग न रही--न माया की, न काम की, न लोभ की, न धन की, न पद की, कोई मांग न रही। तुमने कहा: जैसा तूने मुझे बनाया, मैं राजी हूं। जैसा हूं उससे राजी हूं। बस ऐसा ही परिपूर्ण राजी हूं। ऐसी स्थिति में तुम्हारे भीतर सम्राट का जन्म हो जाता है। फिर तुम अगर भिखमंगे भी हो तो सम्राट हो गए। अभी तो अगर तुम सम्राट भी हो तो बस नाममात्र के, भीतर तुम भिखमंगे ही हो।
What does it mean to be a sovereign? No asking remains—not for maya, not for lust, not for greed, not for wealth, not for position—no asking. You say: “As you have made me, I am content. As I am, I am content. Perfectly content.” In such a state, the emperor is born within. Then even if you are a beggar, you are a sovereign. Now even if you are an emperor, you are only in name; within, a beggar.
मन माया विषै विकार। हंसा पकड़ि घात जिनि करौ।
इन्हीं सबने मिलकर तुम्हारी आत्मा को पकड़कर मार डाला है। इन्होंने ही तुम्हारे भीतर के हंस की गर्दन दबा दी है।
The mind’s illusions, sensual corruption—
these have seized your swan and slaughtered it.
They have gripped your inner swan by the neck.
Renounce craving; abandon greed.
हंसा पकड़ि घात जिनि करौ। तृस्नां तजौ लोभ परहरौ।
छोड़ो यह तृष्णा। छोड़ो यह लोभ। इन्होंने ही तुम्हें मारा। इन्हीं के जहर ने तुम्हें समाप्त किया हुआ है।
Drop this thirst. Drop this greed. These have killed you. Their poison has finished you.
छांड़ौ दंद रहौ निरदंद।
यह दो की भाषा छोड़ो। मैं और तू की भाषा छोड़ो। निर्द्वंद्व हो जाओ। जहां तू गया, तू की आकांक्षा गई, वहां मैं भी चला जाता है। तब एक सन्नाटा रह जाता है। सन्नाटा--जैसे तूफान के बाद देखा हो। या सन्नाटा--जैसा तूफान के पहले होता है। या सन्नाटा--अगर समझ हो तो तूफान के मध्य में भी होता है। अगर बोध हो तो बाजार में भी सन्नाटा होता है। क्योंकि भीतर तो सन्नाटा सदा है, वहां तो शाश्वत शांति है। तुम्हें अगर भीतर डुबकी लगाना आ जाए तो बाहर की कोई अशांति उसे खंडित न कर पायेगी, बाहर का कोई विघ्न, विघ्न न बनेगा।
Drop duality; abide beyond the pairs.
Drop the language of two—“I” and “thou.” Abide non-dual. Where “thou” goes, where the desire for “thou” goes, the “I” also disappears. Then a vast silence remains. Silence—like after the storm. Or silence—like before the storm. Or silence—even in the midst of storm for one who knows. Even in the marketplace there is silence, because within there is always silence; there is eternal peace. If you know how to dive within, no outer turmoil can disturb it; no outer obstacle will be an obstacle.
छांड़ौ दंद रहौ निरदंद। तजौ अल्यंगन रहौ अबंध।
यह दूसरे का आलिंगन छोड़ो, क्योंकि इसी आलिंगन में तुम बंध गये हो। दूसरे के कारण ही तुम्हारा जीवन कारागृह हो गया। दूसरे के कारण ही जीवन में जंजीरें पड़ गई हैं। दूसरों की ही दीवाल है, जिसमें तुम घिर गए हो।
Drop duality; abide beyond the pairs. Renounce the embrace of the other; abide unbound.
Drop the embrace of the other—for in this embrace you are bound. Because of the other your life has become a prison. Because of the other chains have been placed. It is the wall of others among which you are enclosed.
तजौ अल्यंगन रहौ अबंध।
मुक्त होना है, स्वतंत्र होना है, आकाश जैसी स्वतंत्रता और असीमता चाहिए तो फिर निर्द्वंद्व होना सीखना पड़ेगा।
Renounce the embrace; abide unbound.
If you would be free—as free and vast as the sky—then learn non-duality.
सहज जुगति ले आसण करौ।
With the simple device, take your seat.
सहज की साधना सीखो। सहज जुगति! वही है असली युक्ति। क्या है सहज की साधना? कुछ होना न चाहो। कुछ होने के कारण ही, कुछ होने की आकांक्षा से आदमी असहज होता है। जब तुम कुछ होना चाहते हो तो तुम्हारे सामने एक आदर्श हो जाता है--यह होना है!
Learn the practice of the simple. Simple device—that is the true device. What is it? Desire to be nothing. Because of desiring to be something, one becomes crooked. The moment you desire to be something, an ideal appears—“I must be that!”
जैसे समझो कि तुम बुद्ध होना चाहते हो, तो फिर क्या होगा? तुम अगर बुद्ध होना चाहते हो तो तुम बुद्ध का अनुकरण शुरू कर दोगे। तुम यह भूल ही जाओगे मैं कौन हूं; तुम बुद्ध का आचरण करने लगोगे। अगर तुम महावीर होना चाहते हो तो तुम महावीर जैसे नग्न खड़े हो जाओगे। यह तुम्हारी निजता न हुई। तुम कुछ होना चाहते हो, कोई आदर्श तुम्हारे जीवन में आया कि तुम झूठे हुए।
Suppose you desire to be a Buddha—then what? You will begin to imitate Buddha. You will forget who you are; you will perform Buddha-like behavior. If you desire to be a Mahavira, you will stand naked like Mahavira. This will not be your authenticity. The moment you want to be something—an ideal enters, and you become false.
आदर्श के साथ आता है पाखंड। आदर्श का मतलब है: भविष्य में कोई एक दूर सितारा है, वैसा मुझे होना है--कि महावीर, कि कृष्ण, कि बुद्ध। और तुम्हें पता है बुद्ध दुबारा नहीं हुए? कोई दूसरा व्यक्ति बुद्ध जैसा नहीं हो सकता, होने की जरूरत भी नहीं है। न कोई दूसरा महावीर कभी होता है। तुम तुम्हीं होने को पैदा हुए हो, कुछ और होने को पैदा नहीं हुए हो। और बुद्ध भी इसीलिये बुद्ध हो सके कि उन्होंने कृष्ण होने की चेष्टा नहीं की थी, न राम होने की चेष्टा की थी। बुद्ध बुद्ध हो सके, क्योंकि अपनी निजता में डूबे। तुम भी बस तुम ही हो सकते हो। अद्वितीय हो तुम। तुम्हारे जैसा न कोई व्यक्ति कभी हुआ है न होगा। परमात्मा पुनरुक्ति करता ही नहीं। परमात्मा कोई टूटा-फूटा ग्रामोफोन रिकार्ड नहीं है कि वही गाना, वही गाना, वही गाना चलता रहे।
With ideals comes hypocrisy. An ideal means: a far star in the future—“I must be like that—Mahavira, Krishna, Buddha.” And you know, Buddha has never happened twice. None can be another Buddha—nor is there any need. There is never a second Mahavira. You are born to be yourself—not to be someone else. Buddha became Buddha because he did not try to be Krishna or Rama. He became Buddha because he dissolved into his own originality. You too can only be yourself. You are unique; there has never been and will never be anyone like you. Existence never repeats. Existence is not a broken gramophone record playing the same song.
परमात्मा नित्यनूतन है, प्रवाहमान है, गतिशील है। कोई गंदा डबरा नहीं है भरा हुआ कि सड़े और कीचड़ पैदा हो। बहाव है, प्रवाह है; गंगा है, बही जाती है।
Paramatman is ever-new, flowing, dynamic—not a stagnant puddle with stench and mud. It is flow—the Ganga, ever flowing.
असहजता पैदा होती है आदर्श से। मनुष्य पाखंडी हुआ, असहज हुआ, जटिल हुआ--आदर्शों के कारण। लोग सिखा रहे हैं एक-दूसरे को। मां-बाप सिखाते हैं बच्चों को--ऐसे हो जाओ...कि देखो तुम्हें बनना है बुद्ध जैसा, कि बनना है सिकंदर जैसा, कि बनना है ऐसा। कोई मां-बाप अपने बच्चों को नहीं कहते कि तुम्हें तुम्हीं बनना है। बचना बुद्धों से। बचना महावीरों से। वे हो गए। सुंदर थे, महिमापूर्ण थे, मगर उनसे कोई एक बात सीखनी हो तो यही सीखना कि वे अपनी निजता में जीये, तुम भी अपनी निजता में जीना। आचरण मत करना, अनुकरण मत करना। अनुकरण और आचरण आदमी को झूठा कर देते हैं, क्योंकि द्वंद्व पैदा हो जाता है। तुम कुछ हो, कुछ थोपते हो, तो दोहरी बात हो जाती है। हो कुछ, करते कुछ हो। हो कुछ, बोलते कुछ हो। तुम्हारे कपड़े कुछ, तुम्हारी आत्मा कुछ। तुम्हारे बाहर-भीतर के रंग में भेद पड़ जाता है। तुम्हारे भीतर खंड हो जाते हैं। और खंडित हो जाना असहज है।
Artificiality is born of ideals. Man became hypocritical, unnatural, complex—because of ideals. People teach each other: parents teach children—“Become like this… be like Buddha; be like Alexander; be like so-and-so.” No parent tells the child: “Become yourself.” Beware of Buddhas; beware of Mahaviras. They were; beautiful, glorious; but if you learn anything from them, learn only this: they lived their own authenticity—live yours. Do not act, do not imitate. Imitation and acting make one false; you become double—something inside, something outside. Your clothes one thing, your soul another. Discrepancy appears between your inner and outer hues. You become fragmented. Fragmentation is unnatural.
सहज का अर्थ होता: अखंड जीना। तुम जैसे हो वैसे ही जीयो।
Sahaja means: live unfragmented. Live as you are.
जरा सोचो इस बात को। यह बहुत बहुमूल्य बात है। तुम जैसे हो बस वैसे जीयो। बुरे तो बुरे, भले तो भले। तुम सारी दुनिया को अपनी वस्तुस्थिति से वाकिफ हो जाने दो। तुम अपने को उघाड़ दो। तुम कह दो कि ऐसा मैं हूं। यह मेरी नियति। ऐसा मुझे परमात्मा ने बनाया। उसकी ऐसी मर्जी। स्वीकार करे दुनिया तो ठीक, अस्वीकार करे तो ठीक।
Reflect well on this. It is precious. Live as you are. If bad—then bad; if good—then good. Let the whole world be acquainted with your actual state. Uncover yourself. Say, “This is how I am. This is my destiny. Thus has God made me. His will.” If the world accepts—fine; if not—fine.
जब तुम चाहोगे कि दुनिया मुझे स्वीकार करे ही, तब यह अड़चन शुरू होगी। तब यह होगा कि दुनिया जैसा चाहेगी वैसा तुम्हें होना पड़ेगा। जब तुम चाहोगे कि दुनिया मुझे सम्मान दे तो अड़चन शुरू होगी, क्योंकि दुनिया सम्मान देगी अपनी शर्त के आधार पर। उसकी शर्तें पूरी करोगे तो सम्मान देगी। उसकी शर्तें अगर पूरी नहीं हुईं तो असम्मान करेगी।
When you want the world to accept you, then trouble begins. Then you must be as the world wants. When you seek respect, trouble begins—the world will respect on its terms. Fulfill its conditions, you will be honored. If not, you will be insulted.
जिस आदमी ने कुछ होना चाहा, वह भयग्रस्त हो जायेगा। जो भयग्रस्त हुआ, कमजोर हुआ, आत्मा खोई उसने। कुछ होना मत चाहना; जो तुम पर्याप्त हो। परमात्मा की दृष्टि में तुम अंगीकार हो, अन्यथा तुम होते ही नहीं। उसने तुम्हें स्वीकारा है।
One who wants to be something becomes fearful; and fear weakens—he loses soul. Do not want to be anything; as you are, you are enough. In God’s eyes you are accepted—otherwise you would not be. He has accepted you.
जुन्नैद के जीवन में कथा है। नए गांव में आकर ठहरा जुन्नैद। सूफी फकीर था, बड़ा फकीर था। उसके पड़ोस में ही एक शरारती, उपद्रवी आदमी था। दो-चार दिन तो उसने देखा, फिर उसके बर्दाश्त के बाहर हो गया। एक सांझ प्रार्थना कर रहा था, नमाज में था, प्रार्थना के बाद उसने कहा: हे प्रभु, इस आदमी को समाप्त कर। इसकी क्या जरूरत है दुनिया में? यह मेरा पड़ोसी। यह सिवाय उपद्रव के और कुछ भी नहीं है। यह तेरे लोगों को सताता है, परेशान करता है, दुष्ट है।
There is a story in Junnaid’s life. He stayed in a new town. Next door was a quarrelsome, troublesome man. For two or three days Junnaid watched; then he could bear it no longer. One evening after prayer he said, “O Lord, finish this man. What need is there of him in the world? My neighbor—only mischief, only harassment. He torments your people; he is wicked.”
जुन्नैद को कभी किसी प्रार्थना में परमात्मा का उत्तर न आया था, उस दिन आया। परमात्मा ने कहा: जुन्नैद, तू चार दिन से यहां है। मैं इस आदमी के साथ साठ साल से हूं। यह साठ साल से मेरा पड़ोसी है, क्योंकि मेरे तो सभी पड़ोसी हैं। मैं इसे साठ साल से बर्दाश्त कर रहा हूं, तू चार दिन न कर सका? और जब मैं इसे साठ साल से बर्दाश्त कर रहा हूं तो इसमें कुछ होगा, इसका कुछ राज होगा। तुझे यह तो सोचना था, कम-से-कम प्रार्थना करने के पहले, कि जो परमात्मा को स्वीकार है, उसमें तुझे क्या शिकायत हो सकती है।
Never had God answered any of his prayers; that day He did. “Junnaid, you have been here four days. I have been with this man sixty years. He is my neighbor—indeed all are my neighbors. I have tolerated him for sixty years; you could not for four days? And if I tolerate him, there must be some reason, some secret. At least before praying, think: what God accepts—what complaint can you have?”
यह बात प्रीतिकर है। जुन्नैद ने उस दिन से फिर किसी आदमी के सुधार की प्रार्थना भी नहीं की, क्योंकि जैसी परमात्मा की मर्जी। जैसा है ठीक है। हम कौन?
Junnaid liked this very much. From that day he never prayed to improve any man—for it is as God wills. As it is, it is right. Who are we?
जीसस के पास कुछ लोग एक स्त्री को लाये और उन्होंने कहा कि इसने व्यभिचार किया है। और पुराने शास्त्र में लिखा है कि पत्थर मारकर इसकी हत्या कर देनी चाहिये। आप क्या कहते हैं?
They brought a woman to Jesus and said she had committed adultery. The old scripture says she should be stoned to death. What do you say?
जीसस नदी के किनारे बैठे थे। जीसस सोच में पड़े होंगे। पत्थर मारकर हत्या कर देना, अगर इसकी आज्ञा दें, तो हिंसा होगी। फिर जीसस के प्रेम के सिद्धांत का क्या होगा? और अगर कहें कि नहीं क्षमा कर दो, तो लोग नाराज होंगे। लोग कहेंगे, तुम हमारे पुराने धर्म का खंडन कर रहे हो, हमारे पुराने शास्त्रों का खंडन कर रहे हो। लोग यही चाहते थे असल में। लोग आये ही इसलिए थे कि अगर जीसस कहेंगे कि क्षमा कर दो इसको, तो हम ये पत्थर जीसस को ही मारेंगे, क्योंकि वे हमारे पुराने धर्मग्रंथ के खिलाफ बात कर रहे हैं। और अगर उन्होंने कहा कि मारो इसे पत्थर तो हम इस स्त्री की हत्या भी करेंगे और जीसस से कहेंगे: क्या हुआ तुम्हारे प्रेम का, तुम्हारी करुणा का? कहां गई तुम्हारी करुणा, कहां गया तुम्हारा प्रेम? सब धोखाधड़ी की बातें हैं।
मगर उन्हें पता नहीं था कि जीसस क्या उत्तर देंगे। जीसस ने कहा कि ठीक कहते हैं पुराने शास्त्र। ठीक ही कहते होंगे। उठा लो पत्थर, इस स्त्री की हत्या कर दो। लेकिन पत्थर वे ही लोग मारें, जिन्होंने कभी व्यभिचार न किया हो और कभी व्यभिचार का विचार न किया हो।
Jesus sat by the river. He must have thought: if he says stone her, it is violence—what of his love? If he says forgive, people will be angry: “You go against our old scripture.” People wanted this: if Jesus says forgive, we will throw stones at Jesus. If he says stone her, we will kill the woman and say to Jesus, “What of your compassion?” They did not know what Jesus would answer.
वे जो पंच गांव के आगे खड़े थे, मेयर रहा होगा और म्युनिसिपल कमेटी के मेंबर और सब, वे जल्दी से पीछे हट गए भीड़ में, कि कौन झंझट करे! गांव-भर जानता है। सबकी हरकतें जानता है। और अगर व्यभिचार न भी किया हो तो विचार तो किया ही है। ऐसा आदमी तो खोजना कठिन है जिसने व्यभिचार का विचार न किया हो; जो मोहित न हुआ हो, आकर्षित न हुआ हो। वे चुपचाच पीछे हट गए। धीरे-धीरे वे जो लोग आये थे, उनके हाथ में पत्थर थे, पत्थर उन्होंने वहीं गिरा दिये, और धीरे-धीरे लोग नदारद होने लगे। सांझ हो रही थी, सूरज ढल रहा था, सूरज के ढलते ही जैसे ही अंधेरा हुआ, लोग भाग गये वहां से। स्त्री अकेली छूट गई। उस स्त्री ने जीसस के चरणों पर सिर रखा और कहा कि आप मुझे जो भी सजा देना चाहें दें, मैं व्यभिचारिणी हूं। मैं स्वीकार करती हूं। मैं पापिनी हूं। और आपकी करुणा ने मेरे हृदय को गदगद कर दिया। आप जो भी सजा दें...।
Jesus said, “The old scripture is right. Pick up stones; kill her. But let those throw who have never committed adultery—and not even thought of it.”
Those elders standing in front—mayor, council members—quietly slipped into the crowd: “Who will get into this mess! The town knows us.” Even if one has not acted, at least he has thought; who can be found who has never thought, never been attracted! They dropped their stones. Slowly all left. Evening fell; as darkness came, people ran away. The woman remained alone. She fell at Jesus’ feet: “Give any punishment; I confess—sinner, adulteress. Your compassion has melted my heart. Whatever you say…”
जीसस ने कहा कि मैं कौन हूं सजा देनेवाला? मैं तेरे और तेरे परमात्मा के बीच कौन हूं? तू जान, तेरा काम जाने, और तेरा परमात्मा जाने। मैं कोई निर्णय नहीं लेता। अगर तुझे लगता हो कि कुछ गलत किया है तो अब मत करना। और तुझे लगता हो कि जो है वह ठीक है, तो जारी रखना। निर्णायक परमात्मा होगा। तेरे और परमात्मा के बीच अंतिम निर्णय होने वाला है, कोई बिचवइया नहीं है। तू जा।
Jesus said, “Who am I to punish? Who am I between you and your God? You know; your work knows, and your God. I take no decision. If you feel you did wrong, then do not repeat it. If you feel it was right, continue. The final decision is between you and God; there is no middleman. Go.”
खयाल करते हो इस बात में? जीसस का प्रसिद्ध वचन है: बुराई की भी निंदा मत करना। बुराई की भी! क्यों? इसलिये कि अगर परमात्मा चला रहा है तो कुछ कारण होगा। अपने भीतर जागना, जीना; लेकिन जीने का सूत्र निकलता हो निजता से।
सहज जुगति ले आसण करौ।
Do you get it? Jesus’ famous saying is: do not even condemn evil. Why? Because if God runs it, there must be a reason. Awaken within; live; the formula for living arises from authenticity.
अगर तुम्हारा जीवन सहज हो जाये तो बस ठहर गए, आसन लग गया। यही असली आसन है। पालथी मारकर और सिद्धासन लगाना असली आसन नहीं है। वह तो कोई भी लगा ले। वह तो कवायद है। व्यायाम है, अच्छा है; करो तो शरीर के लिए स्वास्थ्य कर है; लेकिन उससे कोई आत्मा नहीं मिल जायेगी। सहजता में, निजता में जो आसन लग जाता है, तो आत्मा का अनुभव शुरू होता है।
With the simple device, take your seat.
If your life becomes simple—there, you are seated. That is the true asana. Sitting cross-legged is not the real asana; anyone can do that. It is exercise—good for health—but it will not give you the soul. When the seat of simplicity and authenticity is found, the experience of the Self begins.
Make firm the body, mind and breath.
तन मन पवना दिढ करि धरौ।।
फिर अपने-आप तन-मन, पवन, श्वास शांत होने लगती है, दृढ़ होने लगती है। तुम सहज जीयो।
Then spontaneously body, mind and breath begin to quiet, to become steady. Live simply.
तुमने देखा, जब भी तुम झूठ बोलते हो तुम्हारी श्वास कंप जाती है। देखना। जब भी तुम झूठ बोलोगे, तुम्हारी श्वास डांवांडोल हो जायेगी; उसकी सहजता, उसका छंद टूट जायेगा। जब भी तुम सच बोलोगे, छंद जारी रहेगा।
Notice: whenever you lie, your breath trembles. Observe. When you lie, your breath wavers; its cadence breaks. When you speak truth, cadence continues.
इसी आधार पर वैज्ञानिकों ने मशीन बना ली है--झूठ पकड़ने की मशीन। पश्चिम की अदालतों में उसका उपयोग भी शुरू हो गया है। आदमी को पता ही नहीं चलता कि उसके पैर के नीचे मशीन लगी है। उसे जब खड़ा करते हैं अदालत में तो उसके नीचे मशीन लगी है और मजिस्ट्रेट के सामने ग्राफ बनता जाता है। जैसे कार्डियोग्राम में ग्राफ बनता है, वैसे ही मजिस्ट्रेट के सामने ग्राफ बनता जाता है। उससे पूछा जाता है, इस समय घड़ी में कितने बजे हैं? वह कहता है सवा नौ। झूठ क्यों बोलेगा? घड़ी अदालत में लगी है, ग्राफ बन रहा है। उससे पूछा जाता है कि यहां कितने लोग हैं? वह गिनती कर देता है कहता है, कि पंद्रह। झूठ क्यों बोलेगा? झूठ बोल भी कैसे सकेगा? ग्राफ बन रहा है। ऐसी दो-चार बातें पूछते हैं, जिसमें वह झूठ बोल ही न सके। फिर उससे पूछते हैं, तुमने चोरी की? हृदय तो कहना चाहता है हां, क्योंकि की है तो हृदय को तो पता ही है। तो हृदय तो कहता है, हां! और वह दबाता है हां को। और खोपड़ी से कहता है कि नहीं। बस इसी में उसकी सांस डांवांडोल हो जाती है, ग्राफ डांवांडोल हो जाता है। पकड़ा गया। वह झूठ बोल रहा है।
On this basis scientists have made a machine to catch lies. In Western courts it is used. The man does not know there is a machine beneath his feet. As he stands, the graph is drawn before the magistrate. He is asked, “What time is it?” He says, “Nine-fifteen.” Why would he lie? A clock is in the court; the graph is drawn. He is asked, “How many people are here?” He counts, “Fifteen.” Why lie? For such two or three questions he cannot lie. Then: “Did you commit the theft?” The heart wants to say yes—because it knows—but he suppresses yes, and with his head says “No.” There, breath wavers; the graph trembles; he is caught. He is lying.
कोई आदमी झूठ नहीं बोल सकता बिना श्वास को डांवांडोल किये। तो जो आदमी सच जीता है, सहज जीता है, उसकी श्वास अपने से थिर होती जाती है। तुम जानकर यह हैरान होओगे कि ध्यान में एक ऐसी घड़ी आती है सहजता की, कि जब श्वास बिलकुल ठहर जाती है। बिलकुल! अगर तुम ध्यानस्थ व्यक्ति के सामने आईना ले जाओ तो आईने पर भी श्वास की कोई छाया नहीं पड़ती, आईने पर भी कोई श्वास का धब्बा नहीं पड़ता। साधारणतः आईने को पास लाओगे नाक के तो भाफ निकल रही है, वह आईने को आच्छादित कर देगी। और इसलिये कभी-कभी ध्यान में जाता हुआ व्यक्ति घबड़ा जाता है, कि कहीं मैं मर तो नहीं रहा हूं! घबड़ाने की कोई जरूरत नहीं। मर नहीं रहे हो, पहली बार तुम्हें जीवन का, परम जीवन का, स्पर्श हो रहा है। सब ठहर गया है, श्वास तक ठहर गई है। इतनी गहन शांति है कि हलन-चलन बंद हो गया है।
No man can lie without upsetting the breath. One who lives in truth, in simplicity, finds the breath steadying itself. You will be surprised: in meditation a moment comes when breath completely stops. If you bring a mirror before the nose of a meditator, no mist appears upon it. Normally, bring a mirror close and the vapor covers it. Sometimes one going into meditation grows frightened: “Am I dying?” No need to fear; you are not dying. For the first time the touch of supreme life is upon you. Everything has stilled—even the breath. Such a deep peace that movement ceases.
संजम चितओ जुगत अहार।
संयम का अर्थ: मध्य में होना। न इस अति पर जाना न उस अति पर। न तो ज्यादा खाना न कम खाना। न ज्यादा सोना न कम सोना। मध्य में रहना।
Practice moderation; be skillful in food.
Moderation means: abide in the middle—neither this extreme nor that. Neither overeating nor undereating; neither oversleeping nor undersleeping. Stay in the middle.
Practice moderation in mind.
When moderation comes to the mind—when the middle arrives—everything is set right.
Be skillful in food.
संजम चितओ!
और जिसके चित्त में संयम आ गया, मध्य आ गया, सब सुधर गया।
जुगत आहार!
फिर युक्तिपूर्वक आहार करना। व्यर्थ का आहार मत करना। आहार शब्द बड़ा है। उसका अर्थ सिर्फ भोजन नहीं होता। आहार का अर्थ होता है: जो भी तुम भीतर लेते हो। कोई आदमी आया और करने लगा गपशप। जो आदमी संयमी है, वह कहेगा: भाई, यह आहार मुझे मत करवाओ। मेरे कान में यह व्यर्थ की गपशप न डालो। क्या प्रयोजन? मुझे इसमें कुछ रस नहीं है। क्योंकि यह भोजन है कान का। जो आदमी युक्तिपूर्वक आहार करता है, वह कूड़ा-करकट नहीं पढ़ेगा। वह व्यर्थ की चीजें नहीं पढ़ता रहेगा। क्यों? क्योंकि वह भी आहार है। वह व्यर्थ के दृश्य भी नहीं देखेगा। वह टेलीविजन पर बैठकर मारकाट नहीं देखता रहेगा। वह फिल्म में जाकर नहीं बैठ जायेगा कि वही पिटी-पिटाई कहानियां, वही प्रेम, वही त्रिकोण और देख रहा है, फिर-फिर वही देख रहा है। इस कचरे को वह भीतर नहीं ले जायेगा। चूंकि जो भी तुम भीतर डालते हो, उससे तुम निर्मित हो रहे हो। भोजन ही नहीं है अकेली चीज आहार; सब चीजें जो तुम भीतर ले जाते हो, आहार हैं।
Then take in nourishment with intelligence. Do not take rubbish. “Food” is a large word; it does not mean only what you eat. It means whatever you take in. Someone comes to gossip; the man of moderation will say, “Brother, do not feed me this. Do not pour this rubbish into my ears. What use? I have no taste for it.” Because that is food for the ear. One who is skillful will not read trash, will not fill himself with junk. He will not go to see senseless violence on television; he will not sit in the cinema watching the same triangles of love. He will not carry this garbage within. Whatever you put in, you are being made of it. Not only food is nourishment; everything you take in is food.
न्यंद्रा तजौ जीवन का काल।
और ऐसा व्यक्ति मूर्च्छा छोड़ने लगेगा। निद्रा का अर्थ यह मत समझना कि वह सोयेगा ही नहीं। सोयेगा, लेकिन अब निद्रित नहीं सोयेगा। यह जरा सोचने की बात होगी। अब निद्रित जागेगा भी नहीं। तुम तो जागे हुए भी सोये हुए हो। चले जा रहे रास्ते पर, हजार विचार चल रहे हैं, वहीं उलझे। न तो रास्ता दिखाई पड़ रहा है और न लोग दिखाई पड़ रहे हैं। चले जा रहे हैं। अगर तुमसे कोई अचानक पूछ बैठे कि तुम जिस रास्ते से गुजर कर आये हो उस रास्ते के किनारे जो वृक्ष है, उस पर फूल खिले हैं या नहीं? तुम कहोगे कि देखा ही नहीं। और वहीं से निकलते हो रोज। दफ्तर जाते रोज वहीं से, घर आते वहीं से, रोज...। फूल खिले हैं, देखा ही नहीं। देखोगे कैसे? तुम तो अपने विचारों में उलझे चले आ रहे हो।
Drop stupefaction—the time-stealer of life.
Do not think I say do not sleep. Sleep will be there, but without stupor. And you will not be stupefied even when awake. You are awake and yet asleep—walking on the road, a thousand thoughts running, entangled; you neither see the road nor people. If someone asks: “On the path you traversed, were there flowers on the tree?” You say, “I did not see.” Though you pass daily. How will you see? You are entangled in thoughts.
लोग अपने विचारों में दबे चल रहे हैं। सोये चल रहे हैं। यही निद्रा है। जैसे-जैसे निर्विचार होओगे, जागरण आयेगा। तब तुम चकित होकर पाओगे कि जगत बहुत सुंदर है। आंख से धूल हट गई विचारों की तो जगत का प्रतिबिंब ठीक-ठीक बनने लगता है। विचारों की तरंगें भीतर बंद हो गईं तो झील शांत हो गई। शांत झील पर पूरा चांद उतर आता है। जगत अपूर्व रंगों से भर जाता है। लेकिन जब तक यह चित्त की धूल है तब तक जगत बासा-बासा मालूम होता है। ऐसा लगता है सब वही है।
People are buried in thoughts—sleepwalking. This is sleep. As you become thoughtless, awakening comes. Then you are astonished: the world is very beautiful. Dust has fallen from the eye of thought; the reflection of the world becomes accurate. When ripples of thought cease, the lake is still; upon the still lake the full moon descends. The world is filled with unprecedented colors. But as long as dust of mind remains, the world seems stale, repetitive. It seems all the same.
यहां कुछ भी वही नहीं है। सब रोज नया हो रहा है। जो सूरज तुमने कल विदा किया था, ठीक सूरज आज वैसा ही विदा नहीं होगा; आज की सांझ कुछ नये रंग खिलायेगी। आज आकाश में नए बादल होंगे, नए रंग होंगे। आज के सूर्यास्त की आभा कुछ और होगी। आज का सूर्योदय भी कुछ और था। प्रतिपल सब बदल रहा है। यही तो जीवन का अर्थ है; नहीं तो सब मर गया होता। मुर्दा नहीं है अस्तित्व, अस्तित्व जीवंत प्रवाह है।
Nothing here is the same. Every day it is new. The sun you bid farewell yesterday will not set today in just the same way; today’s dusk will unfold new hues. There will be new clouds, new colors. The glow of today’s sunset will be different. Today’s sunrise too was different. Every moment all is changing. That is life; otherwise all would be dead. Existence is no corpse; it is a living flow.
लेकिन तुम नींद में पड़े हो। तुम्हें पता ही नहीं चलता। तुम चले जा रहे हो, किसी तरह चले जा रहे हो। अभी तुम्हारा जागरण भी निद्रा है और एक ऐसी घड़ी आती है होश की, जब नींद भी होती है, शरीर सोया होता है, लेकिन भीतर एक छोटा-सा दीया होश का जलता रहता है। ऐसा कभी-कभी तुम्हारी जिंदगी में भी होता है।
But you are asleep. You do not know. You go on somehow. Even your wakefulness is sleep. And there comes a moment of awareness when even as the body sleeps, inside a small lamp of alertness burns. Sometimes in your life also this happens.
जैसे किसी मां को बच्चा पैदा होता है। वर्षा है, खूब मेघ गरज रहे हैं, बिजली कौंध रही है। उसे सुनाई नहीं पड़ता। लेकिन बच्चा जरा कुनमुन करे और उसे सुनाई पड़ जाता है। मामला क्या है? आकाश में बादल गरज रहे हैं, बिजली गिर रही है और मां को कुछ पता नहीं, वह मस्त घर्रा रही है, गहरी नींद में है। और बच्चा जरा कुनमुनाता है, तत्क्षण जग जाती है। उसके भीतर कोई जागा हुआ है, थोड़ा-सा हिस्सा जागा हुआ राह देख रहा है कि कहीं बच्चे को कोई अड़चन न हो जाए। उसका मातृत्व जागा हुआ है।
A mother has a child. The monsoon is raging; thunder roars; lightning flashes. She does not hear. But the child whimpers—and she hears. What is this? Thunder in the sky—she sleeps soundly; but the child stirs—and instantly she awakes. Something within is awake, a small part, keeping watch lest the child need something. Her motherhood is awake.
यहां तुम सारे लोग सो जाओ, फिर कोई आकर पुकारे राम, तो बाकी किसी को सुनाई नहीं पड़ेगा, लेकिन जिस आदमी का नाम राम है वह कहेगा, भाई क्यों सताते हो? सोने भी नहीं देते? किसी को नहीं सुनाई पड़ रहा है। कान में सबके पड़ा राम, लेकिन सबको इसका पता है, नींद में भी पता है, इतना पता है कि यह अपना नाम नहीं है, यह कोई और को सताने आया है। सुबह तुमसे कोई पूछे तो तुम बता भी न सकोगे कि तुम्हें सुनाई पड़ा था राम; तुम कहोगे, हमें कुछ पता नहीं है। लेकिन राम को सुनाई पड़ गया है।
If all people here sleep and someone calls, “Ram!” none will hear—except he whose name is Ram. He will say, “Why do you bother me? You don’t let me sleep?” The word “Ram” falls into everyone’s ear; yet everyone knows—even in sleep—that this is not my name; it is to tease someone else. In the morning if asked, you cannot tell that you heard “Ram.” But “Ram” hears.
मैंने सुना है, एक गांव में एक कंजूस आदमी मरा, तो उसकी पत्नी बैठी रही, रोयी नहीं। भीड़ इकट्ठी हो गई। लोग समझे कि पागल तो नहीं हो गई सदमे में। और तभी एक भिखमंगा आकर खड़ा हो गया, उसने जोर से अपना डब्बा बजाया उस मुर्दा के सामने, उसकी लाश रखी है। और जैसे ही उसने डब्बा बजाया कि वह औरत रोने लगी। मोहल्ले के लोग बड़े हैरान हुए, उन्होंने कहा, बात क्या है? उसने कहा कि अब मुझे पक्का हो गया कि वह मर गये। अगर भिखारी को देखकर घर के भीतर नहीं जा रहे हैं उठकर तो मर गए, निश्चित मर गए। अभी तक मुझे शक था कि हो सकता है मूर्च्छा में पड़े हों, मगर अब निश्चित है। कैसी ही मूर्च्छा हो, भिखारी को देखकर तो वह घर के भीतर चले जाते। अब निश्चित है कि आत्मा देह छोड़ चुकी।
I have heard: in a village a miser died. His wife sat without weeping. People gathered, thinking she had gone mad with shock. Just then a beggar came and rattled his bowl before the corpse. The moment he rattled, the woman began to weep. The neighbors were amazed: “What is the matter?” She said, “Now I am certain he is dead. If he does not go into the house at the sight of a beggar, he is dead. I doubted he might be in a swoon; now I am certain—the soul has departed. Whatever the swoon, at the sight of a beggar he would go inside.”
तुम्हारे सामान्य जीवन में भी तुम्हें इस बात का खयाल रहेगा कि कभी-कभी किन्हीं-किन्हीं क्षणों में कुछ चीजें तुम्हारे भीतर जागी रह जाती हैं। जैसे विद्यार्थी परीक्षा के दिनों में रात में पाता है कि थोड़ा-सा जागरण बना है, कई दफा आंख खोलकर देख लेता है कि घड़ी में कितना बजा है, सुबह तो नहीं हो गयी। परीक्षा सिर पर खड़ी है, कोई एक स्वर जागता रहता है। ये छोटे-छोटे अनुभव हैं।
In ordinary life too, sometimes a small watchfulness remains. A student, during exams, through the night wakes now and then, looks at the clock—“Is it morning?” The exam stands over his head; one small string remains awake. These are small experiences.
योगी के भीतर सतत, सतत एक दीया जलता रहता है। इसलिये कृष्ण ने कहा है कि और जब सब लोग सो जाते हैं...या निशा सर्व भूतायां तस्यां जागर्ति संयमी! जो सबके लिए नींद है, गहरी रात है, वह भी संयमी के लिये जागरण है। इसका मतलब यह नहीं है कि कृष्ण सोते ही नहीं थे, कि खड़े हैं रात-भर। पागल हो जाते।...कि बजा रहे हैं बांसुरी रात-भर, चाहे कोई सुननेवाला हो या न हो। खुद भी पागल हो जाते, पड़ोस के लोग भी पागल हो जाते। सोते हैं, मगर देह ही सोती है, चेतना जागती रहती है।
Within the yogi a lamp burns continuously. Hence Krishna says: When all others sleep—yā niśā sarva-bhūtānāṁ—then for the disciplined one there is awakening. It does not mean Krishna never slept, standing with flute all night. He would go mad; the neighbors too. He sleeps, but only the body sleeps; consciousness remains awake.
Drop the stupor—the killer of life.
न्यंद्रा तजौ जीवन का काल।
यह मूर्च्छा ही तुम्हें वंचित किए है परम जीवन से। यही असली मृत्यु है। इसको छोड़ दो तो तुम्हें शाश्वत जीवन का अनुभव हो जाये।
This stupor alone deprives you of the eternal life. Drop it, and you will experience the deathless.
छांड़ौ तंत मंत बैदंत।
कह रहे हैं अपने योगियों से, अपने शिष्यों से, अपने संन्यासियों से, कि तंत्र-मंत्र, वैद्यक, इन सब उपद्रवों में मत पड़ो--कि बांध रहे ताबीज, कि दे रहे मंत्र लोगों को, कि बांट रहे जड़ी-बूटी, कि रसायन तैयार कर रहे!
Drop tantra, mantra, medicine.
He says to his yogis, his disciples, his sannyasins: do not get into these businesses—tying amulets, giving mantras, distributing roots and herbs, alchemical potions.
छांड़ौ तंत मंत बैदंत। जंत्रं गुटिका धात पाषंड।।
यह सब छोड़ो पाखंड! इस सब में मत उलझ जाओ। इसमें उलझा रहा है इस देश का साधु बहुत दिनों से। वह सब तरह के काम करता रहा है। बीमारों को दवाई भी बांटता है, चमत्कार भी करता है, खाली हाथ से विभूति निकालता है, राख बांटता है, ताबीज निकालता है, घड़ियां निकालता है। यह सब पाखंड है, क्योंकि यह सब हाथ की कलाबाजी है, ये सब जादू के काम हैं।
Drop tantra, mantra, medicine; yantra, pellets, metals—hypocrisy.
Drop all this hypocrisy. Do not be entangled. The monk of this land has been entangled for long—he does all sorts of things. He gives medicines, performs miracles, produces ash from empty hands, amulets, conjures watches. This is hypocrisy—sleight of hand, jugglery.
यह सड़क पर जादूगर करता है तो तुम एकदम उसके पैरों में नहीं गिर पड़ते कि हे साईंबाबा! मिलन हो गया, आपकी तलाश थी! तब तुम जानते हो कि यह जादू है। जादू है, ऐसा मानकर, तुम समझते हो होगी कोई हाथ की कला। लेकिन यही कोई आदमी गैरिक वस्त्र पहन कर साधु-वेश में खड़ा हो जाए और करने लगे, बस गिरे तुम पैर पर। वही का वही है, कुछ फर्क नहीं है, कुछ भेद नहीं है।
If a street magician does it, you do not fall at his feet crying, “Sai Baba! Our union has happened!” You know it is magic—some trick. But the same man in ochre, in monk’s garb—do it—and you fall at his feet. It is the same; no difference.
गोरख अपने शिष्यों को कहते हैं:
छांड़ौ तंत मंत बैदंत। जंत्रं गुटिका धात पाषंड।।
Gorakh says to his disciples:
Drop tantra, mantra, medicine; yantra, pellets, metals—hypocrisy.
Do not use the name of herbs; do not give entry to the royal court.
जड़ी-बूटी का नांव जिनि लेहु। राज दुवार पाव जिनि देहु।।
और अगर तुम इस तरह के धंधों में पड़े, जड़ी-बूटी इत्यादि के उपद्रव में पड़े, तो आज नहीं कल तुम राजनीति में उलझ जाओगे, तुम राजद्वार में पहुंच जाओगे।
If you get into these trades—roots and herbs—sooner or later you will get embroiled in politics; you will reach courts of kings.
राजनीति का अर्थ होता है: पद-प्रतिष्ठा, पद-लोलुपता। अगर इस तरह के धंधे में उलझे तो तुम पद-लोलुप हो जाओगे, नहीं तो तुम करोगे ही क्यों? यह सब आकांक्षा इसीलिये है, ताकि लोग समझें कि मैं कुछ हूं--महत्वपूर्ण, महान। साधु को तो सहज होना चाहिये। कि मैं नाकुछ हूं, कि मैं शून्यवत हूं। उसे कोई दावा नहीं होना चाहिये। चमत्कार कोई साधु कैसे दिखायेगा? चमत्कार तो केवल असाधु ही दिखा सकता है, क्योंकि चमत्कार के पीछे अहंकार को पुजवाने की आकांक्षा है।
Politics means hankering for position and prestige. If entangled in such trades, you will become position-seeking. Why else would you do it? To have people think you are someone—important, great. A monk should be simple: “I am nothing. I am as a void.” He should have no claims. How can a monk display miracles? Only the unmonk can, because behind miracle is the desire to worship the ego.
थंभन मोहन बिसिकरन छा़ंडौ औचाट।
छोड़ो ये सब जादूगिरियां--थंभन, मोहन, सम्मोहन की कलाएं, वश में करने की कलाएं, बिसिकरन। छांड़ौ औचाट। भूत-प्रेत झाड़ना, उच्चाटन करना, यह सब व्यर्थ की बकवास छोड़ो।
Drop binding, mesmerizing, bewitching; expel exorcism.
Leave these arts—binding, seducing, hypnotizing, controlling—bewitchment. Drop exorcism, driving out ghosts. All this nonsense—leave it.
सुणौ हो जोगेसरो जोगारंभ की बाट।
और कहते हैं: हे योगियो! सुनो, मैं तुमसे कहता हूं कि योगी की असली राह क्या है।
Listen, O yogis, to the path of Yoga’s beginning.
जोगारंभ की बाट!
योग के आरंभ की असली राह क्या है, मैं तुम्हें द्वार देता हूं।
और दसा परहरौ छतीस।
He says: O yogis, listen, I tell you the real path of Yoga’s beginning.
Abandon the thirty-six other pursuits.
और सब छोड़ दो, सिर्फ उस एक को याद करो।
Abandon all else, remember the One alone.
हर सुबह उठके तुझसे मांगूं हूं मैं तुझी को,
Every morning I rise to ask only for You, only You;
तेरे सिवाय मेरा कुछ मुद्दआ नहीं है।
besides You I have no other claim.
और सब छोड़ दो, यह सब समय खराब करना है, शक्ति खराब करनी है। इस सारी ऊर्जा को एक ही प्रार्थना में डुबा दो। उसी को मांग लो, और कुछ मत मांगना।
Drop all else—this all is time-waste. Let all your energy be poured in one prayer. Ask only for Him; ask for nothing else.
हर सुबह उठके तुझसे मांगूं हूं मैं तुझी को,
Every morning I rise to ask only for You, only You;
तेरे सिवाय मेरा कुछ मुद्दआ नहीं है।
besides You I have no other claim.
परमात्मा के अतिरिक्त तुम्हारी कोई और मांग न हो। मांग ऐसी होनी चाहिये कि उस मांग में तुम भी खो जाओ।
Let there be no other asking but for Paramatman. Ask so that in the asking you are lost.
उसे ढूंढते मीर खोये गए,
कोई देखे इस जुस्तजू की तरफ!
Searching for Him, Mir lost himself;
यह मेरी खोज तो देखो, मीर कहते हैं। उसे खोजने निकले थे और खुद खो गए!
someone look at this search!
“See my seeking,” says Mir. He went to seek Him—and he himself was lost!
उसे ढूंढते मीर खोये गए,
कोई देखे इस जुस्तजू की तरफ!
Searching for Him, Mir lost himself;
यह मेरी खोज तो देखो। निकले थे खोजने और खुद खो गए!
someone look at this search!
He went to seek—and was lost!
हेरत हेरत हे सखी, रह्या कबीर हिराई।
बस वही एक रह जाए, तुम भी खो जाओ, तभी वह मिलेगा।
बहुत ढूंढा उसे फिर भी न पाया,
अगर पाया पता अपना न पाया।
Wandering, wandering, O friend, Kabir lost himself and remained.
बहुत खोजते रहे, वह नहीं मिला। तब तक नहीं मिला जब तक स्वयं न खो गए। और जब वह मिला तो पीछे लौटकर देखा तो अपने को न पाया।
Let only the One remain; you be lost—only then He is found.
I searched much and did not find Him;
when I found Him, I found no trace of myself.
I searched much—He did not appear. He did not appear until I was lost. And when He was found, I looked back and did not find myself.
बहुत ढूंढा उसे फिर भी न पाया,
अगर पाया पता अपना न पाया।
ऐसे डूबो, एक ही आकांक्षा रह जाए, एक ही अभीप्सा रह जाए। सारी अभीप्साओं को उसी पर समर्पित कर दो। बहुत दिशाओं में यात्रा करोगे तो कहीं न पहुंचोगे। इक साधे सब सधे सब साधे सब जाये।
और दसा परहरौ छतीस। सकल विधि ध्यावो जगदीस।
बहु विधि नाटारंभ निबारि। काम क्रोध अहंकारहि जारि।।
Drown thus—let one longing remain—one single yearning. Pour all desires into that one. If you travel in many directions, you will reach nowhere. Bind one, all are bound; chase all, all will be lost.
Abandon the thirty-six; contemplate only the Lord of the world.
और सब अभिनय छोड़ो। नाटारंभ! और सब नाटक बंद करो। ये सब काम-क्रोध के ही नये रूप हैं, ये अहंकार की ही नई कलायें हैं। इनसे सावधान रहो।
Abandon the many kinds of performances; burn lust, anger, ego.
Drop the acting. Abandon the theatricals. These are all new faces of lust and anger—new arts of the ego. Be alert to them.
नैंण महा रस फिरौ जिनि देस।
आंखों में तो वासना भरी है और तुम तीर्थ-यात्राएं करते घूम रहे हो! इससे कुछ भी न होगा।
Do not wander lands with eyes full of craving.
Your eyes are full of lust—and you go on pilgrimages! Nothing will happen by this.
जटा भार बंधौ जिनि केस।
और कितनी ही जटायें बड़ी कर लो और कितना ही भार बांध लो जटाओं का, इससे कुछ निर्भार न हो जाओगे।
Do not tie the heavy burden of matted hair.
Even if you grow great matted locks and bind heavy hair, you will not become light.
रूष बिरष बाड़ी जिनि करौ।
और चाहे कितने ही तथाकथित पुण्य करते रहो, कि वृक्ष लगवा दो रास्तों के किनारे, बाड़ियां लगवा दो कि राहगीरों को छाया मिले...।
Do not plant roadside groves.
And even if you do so-called virtues—plant trees, hedges along the way so travelers may have shade…
Do not dig wells and fall into them.
कूवा निवांण षोदि जिनि मरौ।
कि कुएं खुदवा दो कि लोगों को पानी पीने मिल जायेगा; मगर खयाल रखना, गोरख कहते हैं:
कूवा निवांण षोदि जिनि मरौ।
इन्हीं कुओं में गिर कर मरोगे। इस तरह के पुण्य से कुछ होने वाला नहीं है। ध्यान से रहित जो पुण्य है वह दो कौड़ी का है, क्योंकि वह अहंकार का ही विस्तार है। साधु भी अहंकार पकड़ लेते हैं। वे कहते हैं कि मंदिर बनवा कर रहेंगे, कि कुआं खुदवा कर रहेंगे। बैठ जाते हैं जिद करके। और जब तक उनका मंदिर न बन जाए और कुआं न खुद जाये, तब तक बैठे ही रहते हैं। आखिर लोग परेशान हो जाते हैं, उनकी छाती पर रोज खड़े हैं, किसी तरह कुछ दे-दवा कर के कुआं खुदवा देते हैं कि ठीक है भाई, मंदिर बनवा देते हैं कि ठीक है। मगर यह अहंकार का ही विस्तार है।
Even if you dig wells so people may drink—remember, says Gorakh: in these very wells you will fall and die. Virtue without meditation is worthless—it is only the expansion of ego. Even monks grab the ego: “We will build a temple; we will dig a well.” They insist till it is built. People, harassed, finally give and build, just to be rid. But it is only the expansion of ego.
मैं पुण्य करूं, इसमें मैं ही भरेगा। एक और पुण्य है जो कृत्य नहीं है--जो ध्यान से जन्मता है। मैं ध्यान में लीन हो जाऊं परमात्मा में, फिर वह जो मुझसे करवा ले, मैं करने वाला नहीं हूं। उसको कुआं खुदवाना हो तो कुआं खुदवा ले, उसको झाड़ लगवाने हों झाड़ लगवा ले, स्कूल चलवाना हो स्कूल चलवा ले, अस्पताल बनवानी हो अस्पताल बनवा ले; लेकिन मैं करने वाला नहीं हूं, अब मैं केवल उपकरण मात्र हूं। पहले ध्यान। यह मत सोचना कि गोरख कह रहे हैं कि पुण्य के काम बुरे हैं। गोरख यही कह रहे हैं कि अहंकार जब तक है, तब तक पुण्य के कामों की आड़ में वही पलेगा, वही पुसेगा, वही बड़ा होगा। पहले अहंकार जाने दो, फिर पुण्य का कृत्य अपने आप आता है; तब उसमें बड़ी सुगंध है, बड़ा सौंदर्य है, बड़ा संगीत है!
There is another virtue not a “doing”—born of meditation. I dissolve in Paramatman; then whatever He has me do, I am not the doer. If He wants a well dug, let it be dug; trees planted, let them be; schools opened, hospitals built—but I am not the doer, only an instrument. First meditation. Do not think Gorakh says good deeds are bad; he says: as long as ego remains, it will hide and grow behind deeds. First let ego go; then virtue flowers by itself—with fragrance, with beauty, with music.
जो रहीम मन हाथ है, तो तन कहु किन जाहि।
जल में जो छाया परे, काया भीजत नाहि।।
एक मन हाथ आ जाए, फिर शरीर की कोई फिकिर नहीं है। एक चैतन्य पकड़ में आ जाये, फिर शरीर की कोई फिकिर नहीं है।
If the mind is in hand, Rahim says, why worry about the body?
जल में जो छाया परे...
जैसे कि तुम रास्ते से गुजरे और किनारे पर झील में तुम्हारी छाया पड़ी, उससे तुम्हारा कोई शरीर थोड़े ही भीग जाएगा। जल में जो छाया परे, काया भीजत नाहि। अब तुम्हारा शरीर थोड़े ही भीगता है। ऐसे ही जिसका मन वश में आ गया, मन ध्यान बन गया जिसका, अब वह कुछ भी करे, कैसा भी रहे, कहीं भी जाए, कोई परिणाम बुरा नहीं होता; उससे शुभ ही होगा, उससे अशुभ हो ही नहीं सकता।
When a shadow falls upon water, the body does not get wet.
If the mind is in hand—if it has become meditation—then whatever you do, wherever you go, the outcome cannot be bad; only auspiciousness flows.
टूटै पवनां छीजै काया। आसण दिढ करि वैसो राया।।
यह शरीर तो टूट जायेगा, जल्दी श्वास उखड़ जायेगी।
टूटै पवनां!
श्वास उखड़ जायेगी।
छीजै काया!
Breath will break; the body will wither; make your seat firm—sit like a king.
यह काया जल्दी बूढ़ी हो जायेगी, मरण के करीब आ जायेगी। इसके पहले कि यह हो,
आसण दिढ करि वैसो राया।
ऐ राजा! ऐ सम्राट! सम्हाल लो। इसके पहले सम्हाल लो। पीछे बहुत पछताना होगा। मौत आती है, सिवाय पछतावे के हाथ कुछ नहीं रह जाता। क्योंकि जिंदगी हमने ऐसी चीजों में गंवा दी, जिनको हम साथ न ले जा सकेंगे। मौत सब छीन लेगी। सब ठाठ पड़ा रह जायेगा। और ध्यान तो कमाया नहीं, क्योंकि ध्यान मृत्यु में भी साथ जा सकता है।
This breath will cease; the body will decay. Before that, O emperor, settle. Take care now. Later there will be great regret. Death comes—and nothing remains in hand but regret. We squandered life on things we cannot carry. Death will take all; all splendor will be left behind. We did not earn meditation—only meditation goes with death.
ध्यान परम धन है। जिसको समाधि का अनुभव हो गया, मृत्यु उससे कुछ भी नहीं छीन सकती, क्योंकि समाधि को न शस्त्र छेद सकते हैं और न आग जला सकती है।
टूटै पवनां छीजै काया। आसण दिढ़ करि वैसो राया।।
Meditation is the supreme wealth. One who has tasted Samadhi—death can take nothing, for Samadhi cannot be cut by sword nor burnt by fire.
अब तो सम्हल जाओ ऐ राजा! हो तो तुम राजा, अगर सम्हल जाओ तो अभी तुम्हें राज्य मिल जाये। जरा में, क्षणभर में घटना घट जाये।
Breath will break; the body will wither; make your seat firm—sit like a king.
Awaken now, O king! You are a king; if you awaken, your kingdom is given—this very instant the event can happen.
Do not be entangled in pilgrimages and vows.
तीरथ बर्त कदै जिनि करौ।
व्यर्थ के तीरथ-व्रतों में मत उलझे रहो। समय खराब न करो।
गिर परबतां चढ़ि प्रानमति हरौ।
और नाहक पर्वत चढ़-चढ़ कर अपने प्राणों को न सताओ, कि चले गिरनार, कि चले शिखरजी, कि चलो चढ़ें हिमालय, कि कैलाश, कि बद्रीनाथ, कि केदार। क्यों सता रहे हो प्राणों को?
Do not wear yourself in climbing mountains—Giranar, Shikharji, Himalaya, Kailash. Why torment your life-breath?
गिर परबतां चढ़ि प्रानमति हरौ।
नाहक मत सताओ!
पूजा पाति जपौ जिनि जाप।
Do not be entangled in puja and japa.
और कितना तो तुम पूजा-पाठ कर चुके। कितनी पूजा, कितना जप! कितने जाप कर चुके, हुआ क्या?
पूजा पाति जपौ जिनि जाप
जोग माहि विटंबौ आप।।
You have done so much worship, so much repetition—what has happened?
और योग भी तुम खूब कर चुके। कोई सिर के बल खड़े हैं, कोई शरीर को इरछा कर रहे हैं, कोई तिरछा कर रहे हैं। इस सबसे क्या होगा? यह सब विडंबना है। जोग माहि विटंबौ आप। नाहक विडंबनाओं में मत पड़ो।
Do not make a mockery of Yoga.
People standing on their heads, twisting bodies this way and that—what will come of it? This is mockery. Do not be trapped in such distortions.
छांड़ौ वैद बणज व्यौपार।
ये सब व्यवसाय हैं। इन व्यवसायों से सावधान हो जाओ।
Drop the trades of physician, business.
Beware of these enterprises.
पढ़िबा गुणिबा लोकाचार।
Reading, theories, social decorum…
बड़ा क्रांति का सूत्र है! खूब तो पढ़ चुके, तोते तो हो गए पढ़-पढ़ कर, पंडित हो गये पढ़-पढ़ कर।
पढ़िबा गुणिबा लोकाचार।
और खूब तुमने आचरण सम्हाल कर अपने को ऊपर से रंग लिया, बड़े गुणवान हो गये और लोकाचार में भी बड़े कुशल हो। शिष्टाचार में बड़े योग्य हो, बड़े सभ्य हो गए। मगर इस सबसे कुछ भी न होगा; यह सब पड़ा रह जाएगा। यह पढ़ा-लिखा, ये गुण जो तुमने ऊपर से थोप लिये और यह लोकाचार, सब पड़ा रह जायेगा। जब जाओगे तो जो जाएगा पंछी, वह पंछी तो वैसा ही रहा, तुमने कभी उस पर कुछ ध्यान ही न दिया।
बहुचेला का संग निबारि।
You have read enough—parrots; become pundits by reading; you have layered on virtues; you have learned etiquette; grown civilized. But from this nothing will happen; all will be left behind. When the bird flies, only the bird goes; and the bird has remained as it was—you paid no attention to it.
Avoid the company of many disciples.
अभी खुद जागे नहीं हो और चेले इकट्ठे कर लिये! खुद तो जागो, फिर कोई आयेगा तो बांट देना। पहले हो तो! पहले खुद की ज्योति तो जले, फिर किसी बुझे दीये की ज्योति जला देना।
Not yet awake—and you gather disciples! Awaken first; then if someone comes, share. First be the light; then light another’s lamp.
मेरे पास लोग आ जाते हैं। वे कहते हैं: हम जनता की सेवा करना चाहते हैं। मैं कहता हूं: तुम्हारी कृपा होगा, बड़ी कृपा यही होगी कि तुम सेवा न करो। अभी तुमने अपनी सेवा नहीं की।
People come to me: “We want to serve the people.” I say, “Your kindness would be great—do not serve yet. First serve yourself.”
नहीं, लेकिन वे कहते हैं कि हमने तो सुना है बिना सेवा के मेवा नहीं मिलता। मेवा पर नजर लगी है, इसलिये सेवा करना चाहते हैं! सेवा से कोई प्रयोजन नहीं है...कि सेवा करने से स्वर्ग मिलेगा। बात उल्टी है: जिसको स्वर्ग मिल गया, उससे सेवा फलती है। जिसके भीतर स्वर्ग आ गया, उसका जीवन सेवा बन जाता है। और जिसके भीतर मेवा बरस गया, उसके कृत्यों में सेवा होती है। उलटी है बात।
They say, “Without service there is no sweet fruit.” Their eyes are on the fruit; thus they want to serve. Service has no purpose like that—that by serving you reach heaven. The truth is reversed: one who has heaven within—service flowers from him. One in whom the sweet fruit has rained—his actions become service. The truth is reversed.
आ गये पूछने कि जनता की सेवा करनी है। मैं उनसे कहता हूं कि तुम देख तो रहे हो जनता के कितने सेवक सेवा कर रहे हैं और जनता मरी जा रही है। जितने सेवक बढ़ते हैं, उतनी जनता की फांसी लगी जा रही है। कोई हाथ खींच रहा है, कोई पैर खींच रहा है, कोई गला। वे कहते हैं कि हम सब दबा रहे हैं। मगर इसकी कोई फिकिर नहीं है कि हाथ-पैर टूटे जा रहे हैं, कि जनता की गर्दन कटी जा रही है। मगर सेवक कहता है: हम तो सेवा करके रहेंगे!
They come asking to serve the people. I say, “See how many servants are already serving—and people are dying. The more servants, the more the people’s noose tightens. One pulls the hand, one the leg, one the neck. They say, ‘We are pressing’; but none cares the limbs are breaking, the neck cut. Yet the servant insists, ‘We will serve!’”
एक ईसाई पादरी ने अपने बच्चों को स्कूल में समझाया कि सेवा करनी ही चाहिये, कम से कम एक बार तो सेवा सप्ताह में करनी ही चाहिये। और तुम्हें एक सप्ताह का समय देता हूं, सेवा करके आना। अगले सप्ताह उसने पूछा कि सेवा की बच्चो? तीन बच्चों ने हाथ हिलाये। एक बच्चे ने कहा कि हां मैंने की। बहुत प्रसन्न हुआ पादरी। उसने कहा: क्या सेवा की बेटा? उसने कहा, जैसा आपने कहा था कि कोई बूढ़ा आदमी या बूढ़ी औरत रास्ता पार करती हो तो करवा देना हाथ पकड़ कर, मैंने एक बुढ़िया को पार करवाया। प्रसन्न होकर पादरी ने कहा: शाबाश! इसी तरह सीखते रहोगे, स्वर्ग मिलेगा।
दूसरे से पूछा: तूने क्या सेवा की? उसने कहा: मैंने भी एक बुढ़िया को पार करवाया। तब थोड़ा पादरी को संदेह हुआ, मगर सोचा कि बुढ़ियों की कोई कमी तो है नहीं, मिल गई होगी। तीसरे से पूछा: तूने क्या किया? उसने कहा: मैंने भी एक बुढ़िया को सड़क पार करवाई। उसने पूछा: तुम तीनों को तीन बुढ़ियाएं मिल गईं? उन्होंने कहा: तीन नहीं थीं, थी तो एक, हम तीनों ने ही पार करवाई। तो उसने पूछा कि तीन की जरूरत थी पार करवाने में? उन्होंने कहा कि तीन की क्या, अगर छह भी होते तो बड़ा मुश्किल मामला था। बामुश्किल करवा पाये पार, क्योंकि वह पार जाना ही नहीं चाहती थी। हांफ गये। मारपीट हुई। मगर हम भी डटे रहे कि सेवा करनी है। आपने कहा कि किसी बूढ़े को रास्ता पार करवाना है और इसके बिना मेवा नहीं है। बुढ़िया ने भी बड़ी ताकत मारी। बुढ़िया भी हम धोखे में थे कि इतनी बुढ़िया है, बड़ी ताकतवर थी--और चिल्लाये और चीखे और मारे, मगर हमने करवा दिया। जब तक हम उसको उस तरफ न करवा दिये, हम भी भागे नहीं, करवा कर भाग खड़े हुए।
A Christian pastor told his students, “You must serve—at least once a week.” He gave them a week. Next week he asked, “Did you serve?” Three raised their hands. One said, “I did. I helped an old woman cross the road.” The pastor was pleased. “Well done!” He asked the second. He said, “I also helped an old woman across.” The pastor began to doubt—but thought: there’s no shortage of old women. He asked the third. “I also took an old woman across.” He asked, “You three found three old women?” They said, “Not three—only one. We three took her across.” He asked, “Was there need of three?” They said, “Not three—six would have been hard enough. We barely managed, because she did not want to go across at all. We panted; there was scuffle; but we persisted—service must be done. Without service no sweet fruit. We dragged her across—and ran away.”
सेवा! तुम्हारे पास अभी मेवा नहीं है। तुम्हारे पास अभी आत्मा ही नहीं है। तुम सेवा के नाम पर कुछ न कुछ गलत करोगे। ऐसी है तुम्हारी हालत जैसे कि तुमने कभी चिकित्सा-शास्त्र तो पढ़ा नहीं और चले मरीजों की सेवा करने। तो वही हालत होगी न, मरीज मरेंगे! तुम न जाते तो शायद बच भी जाते। बीमारी से सभी नहीं मर जाते, मगर अगर कोई चिकित्सक जिसको चिकित्सा-शास्त्र का कोई अनुभव नहीं है, मरीजों की सेवा करने चला जाये और देने लगे प्रिस्क्रिप्शन और दवाइयां, तो मारेगा। बीमारी से तो बच जाते, मगर वैद्य से बचना मुश्किल हो जायेगा।
Service! You do not yet have the fruit. You do not yet have the soul. In the name of service you will do wrong. It is as if—never studied medicine—you go to serve patients. Patients will die! They might have survived the disease; but to survive the physician is difficult.
दुनिया सेवकों से बहुत परेशान हो गई है। सेवकों ने बड़ा उपद्रव कर दिया है। खयाल रखना, असली घटना पहले स्वयं में घटनी चाहिये।
The world is harassed by servants; they have caused great trouble. Remember: the real happening must occur first within.
बहुचेला का संग निबारि। उपाधि मसांण बाद विष टारि।
और उपाधियों के चक्कर में मत पड़ो। संसार में उपाधियां हैं, कोई एम.ए. है, कोई बी.ए. है, कोई बीएस.सी. है, कोई एलएल.बी. है, कोई एम.डी. है, कोई पीएच.डी., कोई डी.लिट, कोई डी.फिल। ये सांसारिक उपाधियां हैं। फिर साधुओं के जगत में भी उपाधियां चलती हैं--कोई महंत है, कोई मंडलाचार्य है, कोई शंकराचार्य है, कोई कुछ है, कोई कुछ है। कोई लिखता है एक सौ पांच श्री श्री, कोई लिखता है एक सौ आठ। करपात्री महाराज ने सबको मात किया, वे लिखते हैं अनंत श्री! अब इसके आगे तुम बढ़ ही नहीं सकते। जैसे छोटे बच्चे कहते हैं न, कि हम तुमसे एक ज्यादा, तुम जो भी कहोगे उससे एक ज्यादा। जिसने यह कह दिया उसने हरा दिया। अब तुम कोई भी संख्या बोलो, वह एक ज्यादा। अनंत श्री! उपाधियां...।
Avoid the company of many disciples. Drop titles—the cremation ground; throw away debate—poison.
Do not get into titles: BA, MA, PhD, MD… these are worldly. In the world of monks too there are titles—mahant, mandalacharya, Shankaracharya… Some write “Sri Sri 105”; some “Sri Sri 108.” Karpatri Maharaj outdid them all—he wrote “Anant Sri”—Infinite Sri. Now you cannot go beyond. Like children—“One more than you—whatever you say, one more.” He who says so has won. Infinite Sri!
तुम परमात्मा हो, तुम्हें किसी और उपाधि की जरूरत नहीं है। सब उपाधियां छोटी हैं। अब परमात्मा को और क्या उपाधि चाहिये? जिन्होंने जाना है उन्होंने तुम्हारी भगवत्ता की घोषणा की है। उन्होंने कहा, तुम भगवान हो! तुम परम हो! तुमसे पार और कुछ भी नहीं है। अब तुम क्या भगवान के बाद फिर जोड़ोगे एम.ए., एलएल.बी., पीएच.डी.! बुद्धू मालूम पड़ोगे। सारा अस्तित्व परमात्मा से भरा है।
You are Paramatman; you need no other title. All titles are small. What title does God need? Those who have known have declared your godliness—you are Bhagwan, you are supreme, beyond you there is nothing. After “God,” will you add MA, LLB, PhD? You will look foolish. The whole existence is filled with God.
इसलिये कहते हैं गोरख:
उपाधि मसांण...।
उपाधियों को तो तुम मरघट समझो।
बाद विष टारि...।
और व्यर्थ के विवाद और शास्त्रार्थों में मत पड़ना। उनको विष की तरह त्याग दो।
Thus says Gorakh: consider titles as cremation grounds; drop empty debates as poison.
Therefore I tell you again and again—
येता कहिये प्रतच्छि काल...।
अगर ऐसा न समझे, न माना, तो आखिरी समय में बहुत पछताओगे।
at the last hour you will regret.
येता कहिये...
इसलिये कहता हूं तुमसे बार-बार।
Therefore I say this repeatedly—
alone you will have to go.
...प्रतच्छि काल। एकाएकी रहौ भुवाल।
फिर अकेले जाना होगा न। न शिष्य साथ जायेंगे, न उपाधियां साथ जायेंगी, न धन, न पद। अकेले जाओगे न! इसलिये अभी से जानो कि अकेले हो।
येता कहिये प्रतच्छि काल।
इसलिये कहता हूं, ताकि तुम्हें याद दिलाता रहूं बार-बार कि आखिरी समय में जैसे जाओगे वैसे ही अभी रहो। अभी से वैसे रहो। फिर तुमसे मौत कुछ भी न छीन पायेगी। फिर तुम मौत को हरा दोगे, मौत तुम्हें न हरा पायेगी।
Neither disciples nor titles nor wealth nor position will go with you. Alone you will go. Therefore know now that you are alone. Thus will you go at the end. Live so now. Then death will take nothing. You will conquer death; death will not conquer you.
एकाएकी रहौ भुवाल।
सभा देषि मांडौ मति ग्यांन।
Do not display your knowledge in assemblies.
लोग बड़े उत्सुक रहते हैं कि कहीं मौका मिल जाये ज्ञान दिखाने का। कोई पूछ भर ले कुछ, ज्ञान दिखाने का मौका मिल जाये। यह अज्ञानी का लक्षण है।
People are eager to show knowledge. Someone asks—and you pounce. This is the sign of the ignorant.
सभा देषि मांडौ मति ग्यांन।
देख कर कि कोई सुनने को उत्सुक है, कि कोई कुछ पूछ बैठा है, बेचारा फंस गया पूछ कर, एकदम उसकी गर्दन न पकड़ लो, एकदम अपना ज्ञान उसमें उंडेलने न लगो। जब तक कोई जिज्ञासु न हो, मुमुक्षु न हो, चुप ही रहना।
Do not display your knowledge in assemblies.
Seeing someone eager to listen—someone asks, the poor fellow is trapped—do not grab him by the neck and pour knowledge upon him. Until a true seeker, a mumukshu, is found—remain silent.
Be dumb, mad—unknowing.
गूंगा गहिला होइ रहौ अजांण।
जब तक मुमुक्षु न मिल जाये तब तक तो बिलकुल गूंगे हो जाओ, जैसे बोलना ही नहीं आता। गहिला...पागल हो जाओ, कि लोग पूछें ही न अपने-आप, कि उस पगले से क्या पूछना।
Until a mumukshu is found—be dumb, as if you cannot speak. Be mad—so none asks you: “What to ask that madman!”
गुरजिएफ के पास एक पत्रकार आया। वह उसका इंटरव्यू लेने आया था। गुरजिएफ चाय पी रहा था, पत्रकार को भी बिठाला पास में। और पास में बैठी एक शिष्या से गुरजिएफ ने कहा: आज दिन कौन-सा है? उस शिष्या ने कहा: आज रविवार है। गुरजिएफ ने जोर से मुक्का पटका टेबिल पर और कहा कि रविवार हो कैसे सकता है, कल ही तो शनिवार था! वह पत्रकार ने सुना तो उसके होश उड़ गये, कि यह आदमी है कैसा! और इतना गुस्से में आ गया कि मुक्का पीट दिया और कहा कि हो कैसे सकता है रविवार! किसको तू धोखा दे रही है? तूने समझा क्या है? कल ही शनिवार था, आज रविवार हो गया! वह पत्रकार तो उठ खड़ा हुआ। उसने कहा: नमस्कार! मैं जाता हूं!
A journalist came to Gurdjieff to interview him. Gurdjieff was drinking tea; he seated the journalist; he turned to a disciple and asked, “What day is today?” She said, “Sunday.” Gurdjieff struck the table with his fist and shouted, “How can it be Sunday! Only yesterday it was Saturday!” The journalist was shocked: “What sort of man is this! And so angry, pounding his fist, ‘How can it be Sunday! Yesterday was Saturday!’” He stood up: “Goodbye, I am going.”
जब वह चला गया, तब हंसी देखने जैसी थी। गुरजिएफ हंसा। शिष्य भी खूब आनंदित हुए। उन्होंने कहा: आपने भी गजब किया! उसने कहा: इस मूरख के सामने समय खराब करने से फायदा क्या है!
When he left, the laughter was worth seeing. Gurdjieff laughed, disciples laughed. They said, “You did a wonder!” He said, “What is the use of wasting time on such a fool!”
गहिला होइ रहौ!
यह कह रहे हैं गोरख। गोरख कहते हैं कि पागल हो जाओ अगर ऐसा दिखे कि कोई गड़बड़-सड़बड़ फालतू आदमी है...पत्रकार इत्यादि...पागल हो जाओ। वह अपने-आप ही रास्ता नाप जायेगा, फिर दुबारा आयेगा भी नहीं।
Be mad! says Gorakh. If you see some useless fellow—journalists and the like—be mad. He will go away by himself; he won’t come again.
गूंगा गहिला होइ रहौ अजांण।
और बिलकुल अज्ञानी हो जाओ। और जो जान लेते हैं वे अज्ञानी हो ही जाते हैं। और जो जान लेते हैं वे पागल हो ही जाते हैं। और जो जान लेते हैं वे गूंगे हो ही जाते हैं। क्योंकि जो जाना जाता है, कहने का कोई उपाय नहीं। गूंगे केरी सरकरा! जैसे गूंगे ने शक्कर खाई हो! जो जान लेते हैं वे पागल हो ही जाते हैं। क्योंकि जो जानते हैं वह इतना भिन्न है इस जगत के तर्क से कि इस जगत का तर्क उसे अंगीकार नहीं कर सकता। वे बावले हो ही जाते हैं। जो जान लेते हैं वे अज्ञानी हो ही जाते हैं, क्योंकि उन्हें पता चलता है: जो जाना है, वह ऐसा है जो जाना जा ही नहीं सकता; जिसे जानकर भी जाना नहीं जा सकता। अनुभव हो जाता है, स्वाद छूट जाता है। सिद्धांत नहीं बनता।
Be dumb, mad—unknowing.
And those who know become unknowing, become mad, become dumb. Because what is known—there is no way to tell. It is like a mute tasting sugar. Those who know become mad, because what they know is so different from worldly logic that it cannot accept it. They become “crazy.” Those who know become unknowing, because they see: what is known is that which cannot be known—what even after knowing, cannot be known. There is experience and taste—but no doctrine.
तेरी आह किससे खबर पाइए,
From whom shall we get news of You?—
वही बेखबर है जो आगाह है।
कहते हैं कि तेरे संबंध में पूछना हो तो किससे पूछें। कुछ हैं, जिन्हें पता नहीं; वे बताने को राजी हैं, मगर उनको पता नहीं। और कुछ हैं जिन्हें पता है, मगर वे बताने को राजी नहीं; वे खुद ही बेखबर हैं, क्या किसी को खबर दें!
he who is informed is himself unknowing.
Whom shall we ask? Some do not know and are ready to tell; some know but are not ready to tell—they themselves are unknowing!
तेरी आह किससे खबर पाइए,
From whom shall we get news of You?—
वही बेखबर है जो आगाह है।
जिसको पता चल गया है वह खुद ही बेखबर हो गया है। वह बिलकुल अज्ञानी हो गया है।
he who is informed is himself unknowing.
He who has come to know becomes unknowing. He becomes utterly ignorant.
सुकरात ने मरते वक्त कहा है कि मैं एक ही बात जानता हूं कि मैं कुछ भी नहीं जानता। यह ज्ञानी का लक्षण है।
Socrates, dying, said: “I know only one thing—that I know nothing.” This is the sign of the knower.
छाड़व राव रंक की आस।
छोड़ो कुछ होने की चिंता। यहां बड़ी अजीब चिंतायें चल रही हैं; जो गरीब हैं वे अमीर होना चाहते हैं, और जो अमीर हैं वे सोचते हैं गरीब बड़े मजे में हैं। यह वचन बड़ा अदभुत है!
Drop the hope of being lord or beggar.
Drop the anxiety to be something. Strange anxieties run here: the poor want to be rich, and the rich think the poor are carefree. This statement is strange!
छाड़व राव रंक की आस।
जो रंक हैं वे राव होना चाहते हैं, जो राव हैं वे सोचते हैं रंक मजा ले रहे हैं। जो सम्राट हैं वे सोचते हैं; काश, छोड़-छाड़ कर यह सब झंझट, ले कर एक इकतारा और निकलते गांव-गांव! कैसा आनंद नहीं होगा साधु-संतों का! होती एक गुदड़ी और होता आकाश, कि मांग लेते दो टुकड़े और निश्चिंत सोते। पी लेते पानी सरोवर से, झाड़ के नीचे सो रहते। कैसा मजा नहीं होता!
Drop the hope of lord or beggar.
The beggars want to be kings; the kings think beggars enjoy. The emperor imagines: “If only I drop all and take an ektara and wander village to village! What joy of the saints! One rag, the open sky; two morsels by begging; sleep carefree; drink water from a pond; sleep under a tree—what bliss!”
जो राजा हैं, वे सोच रहे हैं कि भिखारी को बड़ा मजा है। और भिखारी सोच रहे हैं कि मारे गए, कि कब तक इसी झाड़ के नीचे पड़े रहें, कभी छप्पर बनेगा कि नहीं? कभी घी भी चुपड़ पायेंगे रोटी पर कि नहीं? कब गद्दी हासिल होगी?
यहां सब परेशान हैं। जिसके पास है, वह सोचता है जिनके पास नहीं है वे आनंद में हैं। जिनके पास नहीं है, वे सोचते हैं कि जिसके पास है वह आनंद में है। गोरख कहते हैं: दोनों बातें छोड़ दो। जहां हो, जैसे हो, ठीक हो, आगे की आशा मत करो।
The king thinks beggars are blissful; the beggar thinks: “When will I tire of this tree’s shade? Will there ever be a roof? Will I ever smear ghee on my bread? When will I get the throne?” Here all are troubled. He who has thinks those who have not are joyful; those who have not think those who have are joyful. Gorakh says: drop both. Where you are, as you are, it is good; do not hope for later.
Take alms as food—be supremely without hope.
भिछ्या भोजन परम उदास।
जो मिल गया, जो परमात्मा ने दे दिया है--भिक्षा! जो परमात्मा ने दे दिया है, उसमें परम शांति रखो। और सब आशायें छोड़ दो। उदास का अर्थ तुम यह मत समझना कि तुम उदास हो गए, कि बैठे हैं रो रहे हैं, कि मक्खियां भिनभिना रही हैं, कि मक्खी मार रहे हैं। यह तो गोरख कह ही नहीं सकते, क्योंकि गोरख कहते हैं:
हंसिबा खेलिबा धरिबा ध्यानं। हंसै षेलै करिबा रंग!
यह तो कह ही नहीं सकते गोरख। और कोई कहे, गोरख का उदास कुछ और अर्थ रखता है। उद + आस। जिसकी आशा छोड़ दी जिसने, वह है उदास। अब जिसको आगे की कोई आशा नहीं है। जो नहीं कहता कि कल मजा करेंगे, जब ऐसे हो जायेंगे। जो अभी मजा कर रहा है। जो कहता है कल की क्या फिक्र; कल आया न आया! कल आता कब! अभी मजा कर रहा है।
हंसै षेलै करिबा रंग!
जो अभी रंग में डूबा है। जिसकी होली अभी है। जिसकी दिवाली अभी है। जो प्रतीक्षा नहीं कर रहा कि कभी और आयेगी दीवाली।
Whatever comes—what God gives—alms—be utterly without expectation in it. “Udas” here does not mean depressed and fly-infested. Gorakh cannot mean that, for he says: Laughing, playing, holding meditation—laugh and play, be in color! “Udas” has another sense: ud + aas—one who has dropped “aas,” expectation. One who no longer says, “Tomorrow it will be good, when it is like this.” Who is enjoying now. Whose Holi is now; whose Diwali is now. Who is not waiting for some future Diwali.
उदास का अर्थ है: जिसने और सब तरह की भविष्य से आशायें छोड़ दीं।
छाड़व राव रंक की आस। भिछ्या भोजन परम उदास।।
“Udas” means one who has dropped all future-hope.
Drop elixirs, potions, pellets.
रस रसाइंन गोटिका निवारि।
छोड़ो रस रसायन। लोग सैकड़ों वर्षों से इस तरह के धंधे में लगे रहे हैं। कोई बना रहा है साधु रसायन, कि अगर रसायन बन जाए तो लोहा सोना हो जाये; कि रसायन बन जाए तो मरणधर्मा आदमी को अमृत पिला दें, वह अमर हो जाए। यह सब छोड़ो।
Drop “ras” and “rasayan.” People have done these trades for centuries—some making elixirs to turn iron into gold, to make mortal man immortal. Drop it.
रस रसाइंन गोटिका निवारि। रिधि परहरौ सिधि लेहु विचारि।।
ऋद्धि को तो छोड़ो, तो ही सिद्धि मिलेगी। यह ऋद्धि और सिद्धि का बड़ा प्यारा भेद है। ऋद्धि का अर्थ: चमत्कार कर सकूं, अमृत मिल जाए, लोहे को सोना बना सकूं, आकाश में उड़ सकूं, दीवालों के पार जा सकूं। ये ऋद्धियां हैं। इन सबको छोड़ो तो सिद्धि मिले। सिद्धि तो एक है। सिद्धि का अर्थ होता है: जो भीतर छिपा है उसमें डुबकी मार जाओ। न आकाश में उड़ने की जरूरत है, न दीवालों के पार जाने की जरूरत है। दरवाजे काफी हैं, और आकाश में पक्षी उड़ ही रहे हैं; वे कोई परमहंस नहीं हो गए हैं। और अगर तुम्हें बहुत ही दिल हो जाए तो हवाई जहाज हैं, बैठ गए।
Drop elixirs, potions, pellets; abandon “riddhi,” seek “siddhi.”
Abandon “riddhi”—only then “siddhi” arrives. Riddhi means: performing miracles—walking on air, passing through walls, turning iron into gold. Drop these. Siddhi is one—dive into that which is within. No need to fly in the sky; birds already fly; they have not become paramahansas. If you must, airplanes exist.
रामकृष्ण के पास एक आदमी आया और उसने कहा कि मैं पानी पर चल सकता हूं, आप क्या कर सकते हैं? रामकृष्ण ने कहा कि पानी पर चल सकते हो! कितना समय लगा इस कला को सीखने में?
A man came to Ramakrishna: “I can walk on water. What can you do?” Ramakrishna asked, “How long did it take to learn this?”
उसने कहा: अट्ठारह साल लगे। रामकृष्ण हंसने लगे। उन्होंने कहा: रहे बुद्धू के बुद्धू! हम दो पैसा देकर नदी पार हो जाते हैं, तुम्हें अट्ठारह साल लगे, पानी पर चले, फायदा क्या है? जाओ चलो पानी पर, चलते रहो। पानी पर ही चलते हो न! नाव में बैठकर पार हो जाते हैं दो पैसा देकर। इसके लिए अट्ठारह साल गंवाये!
He said, “Eighteen years.” Ramakrishna laughed: “Poor fool! We cross the river for two paise. You spent eighteen years—and walk on water—for what? Go, walk on water! We sit in a boat and cross for two paise. For this you wasted eighteen years!”
गोरख कहते हैं: छोड़ो इस तरह की बातें। ये सब अहंकार के ही नए-नए उपाय हैं।
Gorakh says: drop these things; they are only new ways of the ego.
परहरौ सुरापांत अरुभंग।
और छोड़ो नशे। नशा ध्यान का धोखा दे देता है। इस देश में साधु नशा करते रहे हैं सदियों से, भांग-गांजा। वेद से लेकर, सोमरस से लेकर, अब तक। अब एल. एस. डी. बन गया अमरीका में; वह सोमरस का नया वैज्ञानिक रूपांतरण है। वेद के ऋषियों से लेकर अब तक टिमोथी लीरे और अल्डुअस हक्सले तक यह आशा रही है कि नशा करने से समाधि लग जाती है। नशा करने से समाधि नहीं लगती, समाधि का धोखा पैदा हो जाता है। इतनी सस्ती अगर बात होती कि नशा कर लिया, समाधि लग गई...। हां, गांजा पी लोगे, भांग पी लोगे, शराब पी लोगे--थोड़ी मस्ती आ जायेगी, क्योंकि जीवन की चिंतायें थोड़ी देर के लिए भूल जायेंगी। मगर वे चिंतायें खड़ी हैं अपनी जगह। नशा उतरेगा; वापिस लौट आयेंगी--दुगने वेग से।
Abandon wine and bhang; from them many-colored delusions arise.
Intoxication gives a counterfeit of meditation. Since the Vedas—soma—till now, monks have intoxicated themselves—bhang, ganja. Now LSD in America—the scientific soma. From Vedic rishis to Timothy Leary and Aldous Huxley, there has been a hope that intoxication brings Samadhi. It does not; it gives the counterfeit. If Samadhi were so cheap, by intoxication… Yes, for a while forgetfulness comes; worries seem distant. But they remain in their place; the intoxication will wear off; they will return with double speed.
परहरौ सुरापांत अरुभंग। तातैं उपजैं नांनां रंग।
इसी सबके उपद्रव में तुम्हारे भीतर नाना प्रकार की कल्पनायें, सपने पैदा होते रहते हैं।
नारी, सारी, कींगुरी!
Woman, parrot, sarangi!
कामवासना छोड़ो। अगर नर हो तो नारी से मिलेगा कुछ, यह आकांक्षा छोड़ो; अगर नारी हो तो नर से कुछ मिलेगा, यह आकांक्षा छोड़ो।
Drop lust. If man, drop the hope that woman will give it; if woman, drop the hope from man.
नारी, सारी...।
‘सारी’ कहते हैं मैना को। कई साधु यह धंधा करते रहते हैं। बैठाये हैं मैना को, मैना उठाती है कार्ड, लोगों का ज्योतिष खोलते हैं, हाथ देखते हैं, भविष्य पढ़ते हैं, जनम-कुंडली जांचते हैं। यह सब व्यर्थ की बकवास छोड़ो।
“Parrot”—some monks trade in this—keep a parrot to pick cards, tell fortunes, read palms, make horoscopes. Drop this nonsense.
कींगुरी होती है, सारंगी का नाम है। कुछ हैं जो इसी धंधे में लगे हैं कि बस समझते हैं सारंगी बजा ली तो सब बज गया, कि सारंगी बजा ली तो सब आ गया। भीतर की सारंगी कब बजाओगे? बाहर की ही बजाते रहोगे? ये बाहर के ढोल पर ही थाप मारते रहोगे, भीतर का नृत्य कब? इसलिये कहते हैं कि बाहर के ये सब जाल छोड़ दो।
“Sarangi”—fiddling; some think if they play the sarangi, all is attained. When will you play the inner sarangi? How long will you beat the outer drum? When the inner dance?
तीन्यूं सतगुर परहरी।
सदगुरुओं ने कहा है: ये तीनों छोड़ दो।
All three, the True Master has rejected.
What then? Beginning; the vessel; acquaintance; conclusion.
आरंभ घट परचै निसपति।
फिर क्या करो? आरंभ करो अंतर्यात्रा का। घट! मंदिर को पहचानो। मंदिर को सजाओ, स्वच्छ करो। शुद्ध करो। परचै! परिचय करो आत्मा का। कौन तुम्हारे भीतर विराजमान है! कौन है यह चैतन्य! कौन हूं मैं! मैं कौन हूं, इस प्रश्न को उठाओ गहरे से गहरे में। यही एक प्रश्न सार्थक प्रश्न है। और जिस दिन परिचय हो जायेगा, उस दिन तुम निष्पत्ति ले सकोगे। उस दिन तुम्हारे जीवन में निष्कर्ष आ गया। और जिसके जीवन में निष्कर्ष आ गया उसका मोक्ष आ गया।
Begin the inner journey. Recognize the temple. Set it in order, purify it. Then acquaintance with the Self: Who abides within? Who is this consciousness? Who am I? Raise this question to the deepest depth. This alone is the meaningful question. And the day acquaintance happens, that day you can conclude. That day the conclusion has come to your life. And one whose life has conclusion—his moksha has arrived.
नरवै बोध कथंत श्री गोरषजती।
गोरख कहते हैं: हे सम्राटो! यही एक बोध मैं तुम्हें देना चाहता हूं। यही एक याद देना चाहता हूं। जागो! यह जागरण तुम्हारी क्षमता है, तुम्हारी संभावना है। जैसे बीज में वृक्ष छिपा है, ऐसे ही तुममें परमात्मा छिपा है।
जुज़ मर्तबए कुल को हासिल करे है आखिर,
Thus speaks the noble Gorakh: O emperors! This alone is the awakening I want to give you. This alone the remembrance. Awake! This awakening is your capacity, your possibility. As the tree is hidden in the seed, so Paramatman is hidden in you.
In the end, every fragment attains the rank of the Whole;
एक कतरा न देखा जो दरिया न हुआ होगा।
I have not seen a single drop that did not become the ocean.
बूंद हो तुम, सागर हो सकते हो। बूंद में सागर छिपा है। और जब तक सागर न हो जाओ, तब तक चैन मत लेना, तब तक विश्राम मत लेना। पकड़े वह अभीप्सा तुम्हें एक प्रज्वलित अग्नि की भांति। और सब भस्मिभूत हो जाये, और सब जल जाये, और सब मिट जाये--तो परम जीवन का अविष्कार हो जाता है।
You are a drop; you can become the ocean. The ocean is hidden in the drop. And until you become the ocean, do not rest; do not relax. Let that longing hold you like a blazing fire. Let all else be burnt and dissolved—then the supreme life is discovered.
मरौ हे जोगी मरौ, मरौ मरण है मीठा
Die, O yogi, die—this dying is sweet;
तिस मरणी मरौ, जिस मरणी मरि गोरष दीठा।
die the death in which Gorakh saw the Divine.
आज इतना ही।
Enough for today.
