Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
मेरे प्रिय आत्मन्!
कल संध्या की चर्चा में कुछ बातें मैंने कही हैं। उस संबंध में स्पष्टीकरण के लिए कुछ प्रश्न आए हैं।
My beloved Atman! In last evening’s discourse I spoke of a few things. In relation to that, a few questions have come for clarification.
ये दोनों बातें विरोधी नहीं हैं। परमात्मा तो एक ही है, आत्मा तो वस्तुतः एक ही है, लेकिन शरीर दो प्रकार के हैं। एक शरीर जिसे हम स्थूल शरीर कहते हैं, जो हमें दिखाई पड़ता है; एक शरीर जो सूक्ष्म शरीर है, जो हमें दिखाई नहीं पड़ता है। एक शरीर की जब मृत्यु होती है, तो स्थूल शरीर तो गिर जाता है, लेकिन जो सूक्ष्म शरीर है, वह जो सटल बॉडी है, वह नहीं मरती है।
These two statements are not opposed. The Divine is one; in truth the soul is one. But bodies are of two kinds. One is what we call the gross body, which we can see; the other is the subtle body, which we cannot see. When death happens, the gross body falls away, but the subtle body does not die.
आत्मा दो शरीरों के भीतर वास कर रही है, एक सूक्ष्म शरीर और एक स्थूल शरीर। मृत्यु के समय स्थूल शरीर गिर जाता है। यह जो मिट्टी-पानी से बना हुआ शरीर है, यह जो हड्डी-मांस-मज्जा की देह है, यह गिर जाती है। फिर अत्यंत सूक्ष्म विचारों का, सूक्ष्म संवेदनाओं का, सूक्ष्म वायब्रेशंस का शरीर शेष रह जाता है, सूक्ष्म तंतुओं का।
The soul abides within two bodies, a subtle body and a gross body. At death the gross body drops. This body made of earth and water, of bone, flesh and marrow, falls. What remains is an extremely subtle body—of thoughts, subtle sensations, subtle vibrations, subtle filaments.
वह तंतुओं से घिरा हुआ शरीर आत्मा के साथ फिर यात्रा शुरू करता है और नया जन्म फिर नए स्थूल शरीर में प्रवेश करता है। जब एक मां के पेट में नई आत्मा का प्रवेश होता है, तो उसका अर्थ है सूक्ष्म शरीर का प्रवेश।
That filament-woven body begins the journey again with the soul and takes birth anew by entering a new gross body. When a new soul enters a mother’s womb, it means the subtle body has entered.
मृत्यु के समय सिर्फ स्थूल शरीर गिरता है, सूक्ष्म शरीर नहीं। लेकिन परम मृत्यु के समय--जिसे हम मोक्ष कहते हैं--उस परम मृत्यु के समय स्थूल शरीर के साथ ही सूक्ष्म शरीर भी गिर जाता है। फिर आत्मा का कोई जन्म नहीं होता, फिर वह आत्मा विराट में लीन हो जाती है। वह जो विराट में लीनता है, वह एक ही है। जैसे एक बूंद सागर में गिर जाती है।
At ordinary death only the gross body falls, not the subtle. But at the ultimate death—which we call moksha—the subtle body drops along with the gross. Then the soul is not born again; it dissolves into the Vast. That mergence into the Vast is one—like a drop falling into the ocean.
तीन बातें समझ लेनी जरूरी हैं। आत्मा का तत्व एक है। उस आत्मा के तत्व के संबंध में आकर दो तरह के शरीर सक्रिय होते हैं--एक सूक्ष्म शरीर और एक स्थूल शरीर। स्थूल शरीर से हम परिचित हैं, सूक्ष्म शरीर से योगी परिचित होता है। और योग के भी जो ऊपर उठ जाते हैं, वे उससे परिचित होते हैं जो आत्मा है। सामान्य आंखें देख पाती हैं इस शरीर को। योग-दृष्टि, ध्यान देख पाता है सूक्ष्म शरीर को। लेकिन ध्यानातीत, बियांड योग, सूक्ष्म के भी पार, उसके भी आगे जो शेष रह जाता है, उसका तो समाधि में अनुभव होता है। ध्यान से भी जब व्यक्ति ऊपर उठ जाता है, तो समाधि फलित होती है। और उस समाधि में जो अनुभव होता है, वह परमात्मा का अनुभव है। साधारण मनुष्य का अनुभव शरीर का अनुभव है, साधारण योगी का अनुभव सूक्ष्म शरीर का अनुभव है, परम योगी का अनुभव परमात्मा का अनुभव है। परमात्मा एक है, सूक्ष्म शरीर अनंत हैं, स्थूल शरीर अनंत हैं।
Three points need to be understood. - The essence of the soul is one. - In relation to that essence, two kinds of bodies become active: a subtle body and a gross body. We are familiar with the gross body; the yogi becomes familiar with the subtle. And those who rise beyond yoga become acquainted with that which is the soul. - Ordinary eyes can see this physical body. Yogic vision, meditation, can see the subtle body. But what remains beyond meditation, beyond yoga, beyond even the subtle, is known in samadhi. When one rises even beyond meditation, samadhi flowers; and what is experienced in samadhi is the experience of the Divine.
For the ordinary person the experience is of the body; for the ordinary yogi, of the subtle body; for the supreme yogi, of the Divine. The Divine is one; subtle bodies are innumerable; gross bodies are innumerable.
वह जो सूक्ष्म शरीर है, वह है कॉजल बॉडी। वह जो सूक्ष्म शरीर है, वही नए स्थूल शरीर ग्रहण करता है। हम यहां देख रहे हैं कि बहुत-से बल्ब जले हुए हैं। विद्युत तो एक है, विद्युत बहुत नहीं है। वह ऊर्जा, वह शक्ति, वह इनर्जी एक है, लेकिन दो अलग बल्बों से वह प्रकट हो रही है। बल्ब का शरीर अलग-अलग है, उसकी आत्मा एक है। हमारे भीतर से जो चेतना झांक रही है, वह चेतना एक है। लेकिन उस चेतना के झांकने में दो उपकरणों का, दो वेहिकल्स का प्रयोग किया गया है। एक सूक्ष्म उपकरण है, सूक्ष्म देह; दूसरा उपकरण है, स्थूल देह।
The subtle body is the causal body. That same subtle body takes on a new gross body. Here we can see many bulbs lit. Electricity is one; there aren’t many electricities. That energy, that power, is one, yet it manifests through different bulbs. The bulb’s bodies differ; its “soul” is one. The consciousness peeping out from within us is one. Yet for that consciousness to peep through, two instruments, two vehicles, are used: one is the subtle instrument, the subtle body; the other is the gross body.
हमारा अनुभव स्थूल देह तक ही रुक जाता है। यह जो स्थूल देह तक रुक गया अनुभव है, यही मनुष्य के जीवन का सारा अंधकार और दुख है। लेकिन कुछ लोग सूक्ष्म शरीर पर भी रुक सकते हैं। जो लोग सूक्ष्म शरीरों पर रुक जाते हैं, वे ऐसा कहेंगे कि आत्माएं अनंत हैं। लेकिन जो सूक्ष्म शरीर के भी आगे चले जाते हैं, वे कहेंगे, परमात्मा एक है, आत्मा एक है, ब्रह्म एक है।
Our experience usually stops at the gross body. This stoppage at the gross body is the whole darkness and misery of human life. Some may stop at the subtle body too. Those who stop at the subtle will say there are countless souls. But those who go beyond even the subtle will say: the Divine is one, the soul is one, Brahman is one.
मेरी इन दोनों बातों में कोई विरोध नहीं है। मैंने जो आत्मा के प्रवेश के लिए कहा, उसका अर्थ है वह आत्मा जिसका अभी सूक्ष्म शरीर गिर नहीं गया है। इसलिए हम कहते हैं कि जो आत्मा परम मुक्ति को उपलब्ध हो जाती है, उसका जन्म-मरण बंद हो जाता है। आत्मा का तो कोई जन्म-मरण है ही नहीं, वह न तो कभी जन्मी है और न कभी मरेगी। वह जो सूक्ष्म शरीर है, वह भी समाप्त हो जाने पर कोई जन्म-मरण नहीं रह जाता है। क्योंकि सूक्ष्म शरीर ही कारण बनता है नए जन्मों का।
There is no contradiction in my two statements. When I spoke of the soul’s entry, I meant the soul whose subtle body has not yet dropped. That is why we say that when a soul attains ultimate liberation, its birth-and-death ceases. In truth the soul has no birth or death—it was never born and will never die. But when even the subtle body has dissolved, there remains no birth and death, because it is the subtle body that is the cause of new births.
सूक्ष्म शरीर का अर्थ है, हमारे विचार, हमारी कामनाएं, हमारी वासनाएं, हमारी इच्छाएं, हमारे अनुभव, हमारा ज्ञान, इन सबका जो संग्रहीभूत, जो इंटिग्रेटेड सीड है, इन सबका जो बीज है, वह हमारा सूक्ष्म शरीर है। वही हमें आगे की यात्राओं पर ले जाता है। लेकिन जिस मनुष्य के सारे विचार नष्ट हो गए, जिस मनुष्य की सारी वासनाएं क्षीण हो गईं, जिस मनुष्य की सारी इच्छाएं विलीन हो गईं, जिसके भीतर अब कोई भी इच्छा शेष न रही, उस मनुष्य को जाने के लिए कोई जगह नहीं बचती, जाने का कोई कारण नहीं रह जाता। जन्म की कोई वजह नहीं रह जाती।
The subtle body means the integrated seed of all our thoughts, desires, passions, longings, experiences, our knowing—the condensed seed of all this is our subtle body. It is what carries us on into further journeys. But in the person whose thoughts have been destroyed, whose passions have withered, whose desires have dissolved, in whom no desire remains, there is nowhere left to go, no reason to go. There remains no cause for birth.
रामकृष्ण के जीवन में एक अदभुत घटना है। रामकृष्ण को जो लोग बहुत निकट से जानते थे, उन सबको यह बात जानकर अत्यंत कठिनाई होती थी कि रामकृष्ण जैसा परमहंस, रामकृष्ण जैसा समाधिस्थ व्यक्ति भोजन के संबंध में बहुत लोलुप था। रामकृष्ण भोजन के लिए बहुत आतुर होते थे और भोजन के लिए इतनी प्रतीक्षा करते थे कि कई बार उठकर चौके में पहुंच जाते और पूछते शारदा को, बहुत देर हो गई, क्या बन रहा है आज? ब्रह्म की चर्चा चलती और बीच में ब्रह्म-चर्चा छोड़कर पहुंच जाते किचन में और पूछने लगते, क्या बना है आज? और खोजने लगते। शारदा ने भी उन्हें कहा कि आप क्या करते हैं ऐसा? लोग क्या सोचते होंगे कि ब्रह्म की चर्चा छोड़कर एकदम अन्न की चर्चा पर आप उतर आते हैं! रामकृष्ण हंसते और चुप रह जाते। उनके शिष्यों ने भी उन्हें बहुत बार कहा कि इससे बड़ी बदनामी होती है। लोग कहते हैं कि ऐसा व्यक्ति क्या ज्ञान को उपलब्ध हुआ होगा, जिसकी अभी रसना, जिसकी अभी जीभ इतनी लालायित होती है भोजन के लिए!
There is a wondrous incident in the life of Ramakrishna. Those who knew him closely found it very hard to understand that a paramahansa like Ramakrishna, a man immersed in samadhi, was very eager about food. He would be so impatient for food that he would often get up, go into the kitchen and ask Sarada, “It’s getting very late—what is being cooked today?” A discussion on Brahman would be going on, and in the middle of it he would leave the talk of Brahman, go to the kitchen and ask, “What has been made today?” and start looking around. Sarada told him, “What are you doing? What will people think—that you leave the talk of Brahman and at once descend into talk of food!” Ramakrishna would laugh and keep quiet. His disciples too said many times that it caused great notoriety. People would say, “What realization could a man have whose palate still longs so much for food!”
एक दिन शारदा ने बहुत कुछ भला-बुरा कहा, रामकृष्ण की पत्नी ने, तो रामकृष्ण ने कहा कि तुझे पागल, पता नहीं, जिस दिन मैं भोजन के प्रति अरुचि प्रकट करूं, तू समझ लेना कि अब मेरे जीवन की यात्रा केवल तीन दिन और शेष रह गई। बस तीन दिन से ज्यादा फिर मैं जीऊंगा नहीं। जिस दिन भोजन के प्रति मेरी उपेक्षा हो, तू समझ लेना कि तीन दिन बाद मेरी मौत आ गई है। शारदा कहने लगी, इसका अर्थ? रामकृष्ण कहने लगे, मेरी सारी वासनाएं क्षीण हो गई हैं, मेरी सारी इच्छाएं विलीन हो गई हैं, मेरे सारे विचार नष्ट हो गए हैं, लेकिन जगत के हित के लिए मैं रुका रहना चाहता हूं। मैं एक वासना को जबर्दस्ती पकड़े हुए हूं। जैसे किसी नाव की सारी जंजीरें खुल गई हों और एक जंजीर से नाव अटकी रह गई हो; और वह एक जंजीर और टूट जाए तो नाव अपनी अनंत यात्रा पर निकल जाएगी। मैं चेष्टा करके रुका हुआ हूं।
One day Sarada, his wife, reproached him a great deal. Ramakrishna said, “You silly one, you don’t understand: the day I show disinterest toward food, know that only three more days of my life remain. I will not live beyond three days. The day I become indifferent to food, know that three days later my death will come.” Sarada asked, “What do you mean?” Ramakrishna said, “All my passions have withered away, all my desires have dissolved, all my thoughts have been destroyed—but for the welfare of the world I wish to remain. I am deliberately holding on to a single desire. As if all the chains mooring a boat have been loosed and one chain alone keeps it fast; if that one chain breaks, the boat will set out on its infinite journey. I am staying by deliberate effort.”
नहीं किसी की समझ में शायद उस दिन यह बात आई। लेकिन रामकृष्ण की मृत्यु के तीन दिन पहले शारदा थाली लगाकर रामकृष्ण के कमरे में गई। वे बैठे हुए देख रहे थे। उन्होंने थाली देखकर आंख बंद कर ली, लेट गए, और पीठ कर ली शारदा की तरफ। उसे एकदम से खयाल आया कि उन्होंने कहा था कि तीन दिन बाद मौत हो जाएगी, जिस दिन भोजन के प्रति अरुचि करूं। उसके हाथ से थाली झन्नाकर नीचे गिर पड़ी, वह छाती पीटकर रोने लगी। रामकृष्ण ने कहा, रोओ मत! तुम जो कहती थीं वह बात भी अब पूरी हो गई।
Perhaps no one understood this at the time. But three days before Ramakrishna’s death, Sarada brought a plate of food into his room. He looked at the plate, closed his eyes, lay down, and turned his back toward her. She suddenly remembered his words: that three days later death would come if he showed disinterest in food. The plate clanged down from her hands; beating her breast, she began to weep. Ramakrishna said, “Do not weep! What you used to say—that, too, has now been fulfilled.”
ठीक तीन दिन बाद रामकृष्ण की मृत्यु हो गई। एक छोटी-सी वासना को प्रयास करके वे रोके हुए थे। उतनी छोटी-सी वासना जीवन-यात्रा का आधार बनी थी, वह वासना भी चली गई तो जीवन-यात्रा का सारा आधार समाप्त हो गया।
Exactly three days later Ramakrishna died. One tiny desire had been deliberately held. That tiny desire had been the basis for the continuation of the life-journey; when even that went, the whole basis of the journey ended.
जिन्हें हम तीर्थंकर कहते हैं, जिन्हें हम बुद्ध कहते हैं, जिन्हें हम ईश्वर के पुत्र कहते हैं, जिन्हें हम अवतार कहते हैं, उनकी भी एक ही वासना शेष रह गई होती है। और उस वासना को वे शेष रखना चाहते हैं करुणा के हित, सर्वमंगल के हित, सर्व लोक के हित। जिस दिन वह वासना भी क्षीण हो जाती है, उसी दिन जीवन की यह यात्रा समाप्त और अनंत की अंतहीन यात्रा शुरू हो जाती है। उसके बाद जन्म नहीं है, उसके बाद मरण नहीं है, उसके बाद...उसके बाद न एक है, न अनेक है। उसके बाद तो जो शेष रह जाता है, उसे संख्या में गिनने का कोई उपाय नहीं है।
Those we call Tirthankaras, those we call Buddhas, sons of God, avatars—even in them a single desire remains. And they keep that one desire for the sake of compassion, for the welfare of all beings, for the good of all. The day even that desire becomes exhausted, on that very day this journey ends and the beginningless journey of the Infinite begins. After that there is no birth, no death, and after that… after that there is neither one nor many. After that, what remains cannot be counted by number.
इसलिए जो जानते हैं, वे यह भी नहीं कहते कि ब्रह्म एक है, परमात्मा एक है। क्योंकि एक कहना व्यर्थ है जब कि दो की गिनती न बनती हो। एक कहने का कोई अर्थ नहीं, जब कि दो और तीन न कहे जा सकते हों। एक कहना तभी तक सार्थक है जब तक कि दो, तीन, चार भी सार्थक होते हैं। संख्याओं के बीच ही एक की सार्थकता है। इसलिए जो जानते हैं, वे यह भी नहीं कहते कि ब्रह्म एक है; वे कहते हैं, ब्रह्म अद्वय है, नानडुअल है, दो नहीं है। बहुत अदभुत बात कहते हैं। वे कहते हैं, परमात्मा दो नहीं है। वे यह कहते हैं कि परमात्मा को संख्या में गिनने का उपाय नहीं है, एक कहकर भी हम संख्या में गिनने की कोशिश करते हैं, वह गलत है।
Therefore, those who know do not even say that Brahman is one, that the Divine is one. Because saying “one” is pointless where counting “two” is impossible. “One” is meaningful only so long as two, three, four are meaningful. Only among numbers does “one” have meaning. Hence those who know do not even say “Brahman is one”; they say Brahman is advaya—non-dual—not two. It is a most wondrous statement: they say the Divine is not two. They say there is no way to count the Divine within number; even by calling it “one” we are trying to count it, and that is wrong.
लेकिन उस तक पहुंचना दूर, अभी तो हम स्थूल पर खड़े हैं, उस शरीर पर, जो अनंत है, अनेक है। उस शरीर के भीतर हम प्रवेश करेंगे, तो एक और शरीर उपलब्ध होगा, सूक्ष्म शरीर। उस शरीर को भी पार करेंगे, तो वह उपलब्ध होगा, जो शरीर नहीं है, अशरीर है, जो आत्मा है।
But reaching that is far off. For now we stand on the gross, the bodily, which is endless, many. Enter within this body and another body becomes available—the subtle body. Go beyond even that, and that becomes available which is not a body, the bodiless—that which is the soul.
मैंने जो कल कहा, उसमें जरा भी विरोध नहीं है, उसमें कोई विरोधाभास नहीं है।
There is not the slightest contradiction in what I said yesterday; there is no inconsistency in it.
कर सकती है। लेकिन दूसरे मृत शरीर में प्रवेश करने का कोई अर्थ और प्रयोजन नहीं रह जाता। क्योंकि दूसरा शरीर इसीलिए मृत हुआ है कि उस शरीर में रहने वाली आत्मा अब उस शरीर में रहने में असमर्थ हो गई थी। वह शरीर व्यर्थ हो गया था, इसीलिए छोड़ा गया है। कोई प्रयोजन नहीं है उस शरीर में प्रवेश का। लेकिन इस बात की संभावना है कि दूसरे शरीर में प्रवेश किया जा सके।
It can. But there is no meaning or purpose in entering another dead body. Because that body died precisely because the soul living in it had become incapable of remaining there. That body had become useless; that’s why it was left. There is no purpose in entering such a body. Still, the possibility of entering another body does exist.
लेकिन यह प्रश्न पूछना मूल्यवान नहीं है कि हम दूसरे के शरीर में कैसे प्रवेश करें, अपने ही शरीर में हम कैसे बैठे हुए हैं, इसका भी हमें कोई पता नहीं। हम दूसरे के शरीर में प्रवेश करने की व्यर्थ की बातों पर विचार करने से क्या फायदा उठा सकते हैं? हम अपने ही शरीर में कैसे प्रविष्ट हो गए हैं, इसका भी हमें कोई पता नहीं। हम अपने ही शरीर में कैसे जी रहे हैं, इसका भी कोई पता नहीं। हम अपने ही शरीर से पृथक होकर अपने को देख सकें, इसका भी कोई अनुभव नहीं। दूसरे के शरीर में प्रवेश का प्रयोजन भी नहीं है। लेकिन वैज्ञानिक रूप से यह कहा जा सकता है कि दूसरे के शरीर में प्रवेश संभव है। क्योंकि शरीर न दूसरे का है, न अपना है। सब शरीर दूसरे हैं। जब मां के पेट में एक आत्मा प्रविष्ट होती है, तब भी वह शरीर में प्रवेश हो रही है। बहुत छोटे शरीर में प्रवेश हो रही है, एटामिक बॉडी में प्रवेश हो रही है, लेकिन शरीर तो है।
But it is not a valuable question to ask how to enter someone else’s body when we don’t even know how we are sitting in our own. What benefit can we gain by pondering the futile idea of entering another’s body? We do not know how we ourselves entered this very body. We don’t know how we live in our own body. We have no experience of separating from our own body and seeing ourselves. There is no purpose in entering another’s body. Yet, scientifically one can say it is possible to enter another body—because the body is neither another’s nor one’s own; all bodies are “other.” When a soul enters a mother’s womb, it too is entering a body—only a very tiny one, an atomic body, but a body nevertheless.
वह जो पहले दिन अणु बनता है मां के पेट में, वह अणु आपके पूरे शरीर की रूपाकृति अपने में छिपाए हुए है। पचास साल बाद आपके बाल सफेद हो जाएंगे, यह संभावना भी उस छोटे-से बीज में छिपी हुई है। आपकी आंख का रंग कैसा होगा, यह संभावना भी उस बीज में छिपी हुई है। आपके हाथ कितने लंबे होंगे, आप स्वस्थ होंगे कि बीमार, आप गोरे होंगे कि काले, कि बाल घुंघराले होंगे, ये सारी बातें उस छोटे-से बीज में पोटेंशियली छिपी हुई हैं। वह छोटी देह है, एटामिक बॉडी है, अणु शरीर है, उस अणु शरीर में आत्मा प्रविष्ट होती है। उस अणु शरीर की जो संरचना है, उस अणु शरीर की जो स्थिति है, जो सिचुएशन है, उसके अनुकूल आत्मा उसमें प्रविष्ट होती है।
That first-day atom that forms in the mother’s womb contains the entire blueprint of your body hidden within it. The possibility that your hair will turn white in fifty years is hidden in that tiny seed. The color of your eyes is hidden there. How long your hands will be, whether you will be healthy or sickly, fair or dark, whether your hair will be curly—everything is potentially concealed in that tiny seed. It is a small body, an atomic body, a molecule-body, and the soul enters that molecular body. The soul enters in accordance with the structure and the situation—the whole configuration—of that atomic body.
और दुनिया में जो मनुष्य-जाति का जीवन और चेतना रोज नीचे गिरती जा रही है, उसका एक मात्र कारण है कि दुनिया के दंपति श्रेष्ठ आत्माओं के जन्म लेने की सुविधा पैदा नहीं कर रहे हैं। जो सुविधा पैदा की जा रही है, वह अत्यंत निकृष्ट आत्माओं के पैदा होने की सुविधा है।
And the reason human life and consciousness are falling lower by the day in the world is that couples are not creating the conditions for superior souls to take birth. The conditions being created favor only the birth of extremely inferior souls.
आदमी के मर जाने के बाद जरूरी नहीं है कि उस आत्मा को जल्दी ही जन्म लेने का अवसर मिल जाए। साधारण आत्माएं, जो न बहुत श्रेष्ठ होती हैं, न बहुत निकृष्ट होती हैं, तेरह दिन के भीतर नए शरीर की खोज कर लेती हैं। लेकिन बहुत निकृष्ट आत्माएं भी रुक जाती हैं, क्योंकि उतना निकृष्ट अवसर मिलना मुश्किल होता है। उन निकृष्ट आत्माओं को ही हम प्रेत और भूत कहते हैं। बहुत श्रेष्ठ आत्माएं भी रुक जाती हैं, क्योंकि उतने श्रेष्ठ अवसर का उपलब्ध होना मुश्किल होता है। उन श्रेष्ठ आत्माओं को ही हम देवता कहते हैं।
After a person dies, it is not necessary that the soul immediately gets another birth. Ordinary souls—neither very superior nor very inferior—find a new body within thirteen days. Very inferior souls also wait, because an opportunity inferior enough is hard to find. Those inferior souls we call ghosts and spirits. Very superior souls also wait, because an opportunity sufficiently superior is rare. Those superior souls we call gods.
पहली पुरानी दुनिया में भूत-प्रेतों की संख्या बहुत ज्यादा थी और देवताओं की संख्या बहुत कम। आज की दुनिया में भूत-प्रेतों की संख्या बहुत कम हो गई है और देवताओं की संख्या बहुत। क्योंकि देवता पुरुषों को पैदा होने का अवसर कम हो गया है, भूत-प्रेतों को पैदा होने का अवसर बहुत तीव्रता से उपलब्ध हुआ है। तो जो भूत-प्रेत रुके रह जाते थे मनुष्य के भीतर प्रवेश करने से, वे सारे के सारे मनुष्य-जाति में प्रविष्ट हो गए हैं। इसीलिए आज भूत-प्रेत का दर्शन मुश्किल हो गया है, क्योंकि उसके दर्शन की कोई जरूरत नहीं है, आप आदमी को ही देख लें और उसका दर्शन हो जाता है। और देवता पर हमारा विश्वास कम हो गया है, क्योंकि देव पुरुष ही जब दिखाई न पड़ते हों, तो देवता पर विश्वास करना बहुत कठिन है।
In the old world the number of ghosts and spirits was very large and the number of gods very small. In today’s world, the number of ghosts and spirits has become very small and the number of gods very large. For the chance to be born as a godlike human has become scarce, while the chance for ghosts and spirits to be born has become readily available. So those ghosts and spirits who used to remain held back from entering human beings have all entered humanity. That is why it has become difficult today to see ghosts—there is no need; just look at people and you have seen them. And our faith in gods has weakened, for when godly men are not visible, it becomes difficult to believe in gods.
एक जमाना था कि देवता उतनी ही वास्तविकता थी, उतनी ही एक्चुअलिटी थी जितना कि हमारे जीवन के और दूसरे सत्य हैं। अगर हम वेद के ऋषियों को पढ़ें, तो ऐसा नहीं मालूम पड़ता कि वे देवताओं के संबंध में जो बात कह रहे हैं, वह किसी कल्पना के देवता के संबंध में बात कह रहे हों। नहीं, वे ऐसे देवता की बात कर रहे हैं जो उनके साथ गीत गाता है, हंसता है, बात करता है। वे ऐसे देवता की बात कर रहे हैं जो जैसे पृथ्वी पर चलता है, उनके अत्यंत निकट है। हमारा देव लोक से सारा संबंध विनष्ट हुआ है, क्योंकि हमारे बीच ऐसे पुरुष नहीं जो सेतु बन सकें, जो ब्रिज बन सकें, जो देवताओं और मनुष्यों के बीच में खड़े होकर घोषणा कर सकें कि देवता कैसे होते हैं। और इसका सारा जिम्मा मनुष्य-जाति के दांपत्य की जो व्यवस्था है, उस पर निर्भर है। मनुष्य-जाति की दांपत्य की सारी की सारी व्यवस्था कुरूप, अग्ली और परवर्टेड है।
There was a time when gods were as much a reality, as actual, as any other truths of life. If you read the Vedic rishis, it does not seem as if they were speaking about imagined gods. No—they speak of gods who sing with them, laugh with them, converse with them; gods who walk the earth, very near to them. Our connection with the divine realm has been destroyed because among us there are no such men who can become a bridge, who can stand between gods and men and declare what the gods are like. And the responsibility for this rests on the arrangement of human matrimony. The entire arrangement of human conjugal life is ugly and perverted.
पहली तो बात यह है कि हमने हजारों साल से प्रेमपूर्ण विवाह बंद कर दिए हैं और विवाह हम बिना प्रेम के कर रहे हैं। जो विवाह बिना प्रेम के होगा, उस दंपति के बीच कभी भी वह आध्यात्मिक संबंध उत्पन्न नहीं होता जो प्रेम से संभव था। उन दोनों के बीच कभी भी वह हार्मनी, कभी भी वह एकरूपता और संगीत पैदा नहीं होता, जो एक श्रेष्ठ आत्मा के जन्म के लिए जरूरी है। उनका प्रेम केवल साथ रहने की वजह से पैदा हो गया साहचर्य होता है। उनके प्रेम में वह आत्मा का आंदोलन नहीं होता, जो दो प्राणों को एक कर देता है।
First, for thousands of years we have stopped love marriages and we marry without love. A marriage without love never produces that spiritual relationship possible through love. Between the two, that harmony, that unison and music never arise which are necessary for the birth of a superior soul. Their so-called love is only companionship, a habit of living together. In their love there is no movement of the soul that fuses two beings into one.
प्रेम के बिना जो बच्चे पैदा होते हैं पृथ्वी पर, वे बच्चे प्रेमपूर्ण नहीं हो सकते, वे देवता जैसे नहीं हो सकते। उनकी स्थिति भूत-प्रेत जैसी ही होगी, उनका जीवन घृणा, क्रोध और हिंसा का ही जीवन होगा। जरा सी बात फर्क पैदा करती है। अगर व्यक्तित्व की बुनियादी हार्मनी, अगर व्यक्तित्व की बुनियादी लयबद्धता नहीं है तो अदभुत परिवर्तन होते हैं।
Children born on earth without love cannot be loveful; they cannot be like gods. Their state will be ghostlike; their lives will be lives of hatred, anger, and violence. A small thing makes a vast difference. If the basic harmony of personality, the basic rhythm of personality is lacking, astonishing changes occur.
शायद आपको पता न होगा, स्त्रियां पुरुषों से ज्यादा सुंदर क्यों दिखाई पड़ती हैं। शायद आपको खयाल न होगा, स्त्री के व्यक्तित्व में एक राउंडनेस, एक सुडौलता क्यों दिखाई पड़ती है। वह पुरुष के व्यक्तित्व में क्यों नहीं दिखाई पड़ती? शायद आपको खयाल में न होगा कि स्त्री के व्यक्तित्व में एक संगीत, एक नृत्य, एक इनर डांस, एक भीतरी नृत्य क्यों दिखाई पड़ता है, जो पुरुष में दिखाई नहीं पड़ता। एक छोटा-सा कारण है, बहुत बड़ा कारण नहीं है। एक छोटा-सा, इतना छोटा कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते। उतने छोटे-से कारण पर व्यक्तित्व का इतना भेद पैदा हो जाता है।
You may not know why women appear more beautiful than men. You may not have noticed why a certain roundness, a sculpted grace seems to belong to a woman’s personality but not to a man’s. You may not have noticed why there is a music in a woman, a dance, an inner dance not seen in a man. The reason is small, not a big one—so small you could hardly imagine it; yet on such a small cause such a vast difference in personality is born.
मां के पेट में जो बच्चा निर्मित होता है, पहला अणु, उस पहले अणु में चौबीस जीवाणु पुरुष के होते हैं, चौबीस जीवाणु स्त्री के होते हैं। अगर चौबीस-चौबीस के दोनों जीवाणु मिलते हैं तो अड़तालीस जीवाणुओं का पहला सेल निर्मित होता है। अड़तालीस सेल से जो प्राण पैदा होता है, वह स्त्री का शरीर बन जाता है। उसके दोनों बाजू चौबीस-चौबीस के होते हैं--बैलेंस्ड, संतुलित। पुरुष का जो जीवाणु होता है, वह सैंतालीस जीवाणुओं का होता है। एक तरफ चौबीस होते हैं, एक तरफ तेईस। बस यह बैलेंस टूट गया वहीं से व्यक्तित्व का; संतुलन टूट गया, हार्मनी टूट गई।
The first cell that forms in the mother’s womb contains twenty-four units from the man and twenty-four from the woman. When the two twenty-fours meet, a first cell of forty-eight is formed. The being that arises from forty-eight becomes a woman’s body. Her two “pans of the scale” are twenty-four and twenty-four—balanced, in equilibrium. The male unit is forty-seven: twenty-four on one side, twenty-three on the other. The balance of personality breaks right there; equilibrium and harmony break.
स्त्री के दोनों पलड़े व्यक्तित्व के बराबर संतुलन के हैं। उससे सारा स्त्री का सौंदर्य, उसकी सुडौलता, उसकी कला, उसके व्यक्तित्व का रस और उसके व्यक्तित्व का काव्य पैदा होता है। और पुरुष के व्यक्तित्व में जरा सी कमी है। उसका एक तराजू चौबीस जीवाणुओं से बना हुआ है। मां से जो जीवाणु मिलता है वह चौबीस का बना हुआ है और पुरुष से जो मिलता है वह तेईस का बना हुआ है। पुरुष के जीवाणुओं में दो तरह के जीवाणु होते हैं, चौबीस कोष्ठधारी और तेईस कोष्ठधारी। तेईस कोष्ठधारी जीवाणु अगर मां के चौबीस कोष्ठधारी जीवाणु से मिलता है, तो पुरुष का जन्म होता है। इसलिए पुरुष में एक बेचैनी जीवन भर बनी रहती है, एक इंटेंस डिसकंटेंट बना रहता है। क्या करूं, क्या न करूं, एक चिंता, एक बेचैनी, यह कर लूं, यह कर लूं, वह कर लूं। पुरुष की जो बेचैनी है, एक छोटी-सी घटना से शुरू होती है। और वह घटना है कि उसके एक पलड़े पर एक अणु कम है। उसका बैलेंस व्यक्तित्व का कम है। स्त्री का बैलेंस पूरा है, स्त्री की हार्मनी पूरी है, उसकी लयबद्धता पूरी है।
The two pans of a woman’s personality are equally balanced. From that arise a woman’s beauty, her sculpted grace, her art, the rasa and poetry of her being. In the male personality there is a tiny lack. One pan of his scale is made of twenty-four units—the one received from the mother—and the one from the father is of twenty-three. The male units are of two kinds: twenty-four-unit and twenty-three-unit. If the twenty-three-unit one meets the mother’s twenty-four, a male is born. Hence a restlessness remains in man throughout life—an intense discontent: What should I do, what should I not do? Anxiety, agitation—should I do this, or that? A man’s restlessness begins with a small event: on one pan of his scale one unit is missing; his personality’s balance is less. A woman’s balance is complete, her harmony complete, her rhythm complete.
इतनी सी घटना इतना फर्क लाती है। हालांकि इससे स्त्री सुंदर तो हो सकी, लेकिन स्त्री विकासमान नहीं हो सकी। क्योंकि जिस व्यक्तित्व में समता है, वह विकास नहीं करता, वह ठहर जाता है। पुरुष का व्यक्तित्व विषम है। विषम होने के कारण वह दौड़ता है, विकास करता है। एवरेस्ट पर चढ़ता है, पहाड़ पार करता है, चांद पर जाएगा, तारों पर जाएगा, खोज-बीन करेगा, सोचेगा-विचारेगा, ग्रंथ लिखेगा, धर्म-निर्माण करेगा। स्त्री यह कुछ भी नहीं करेगी। न वह एवरेस्ट पर जाएगी, न वह चांद-तारों पर जाएगी, न वह धर्मों की खोज करेगी, न ग्रंथ लिखेगी, न विज्ञान की शोध करेगी, वह कुछ भी नहीं करेगी। उसके व्यक्तित्व में एक संतुलन है, वह संतुलन उसे पार होने के लिए तीव्रता से नहीं भरता।
Such a small event brings such a big difference. Though it made woman beautiful, she could not become evolutionary—because where there is complete symmetry, growth does not happen; it comes to a standstill. Man’s personality is asymmetrical. Because of that asymmetry he runs, grows, climbs Everest, crosses mountains, goes to the moon, will go to the stars, explores, thinks, reflects, writes scriptures, creates religions. A woman will not do these things. She will not go to Everest, nor to the moon and stars, nor search out religions, nor write treatises, nor conduct scientific research. There is a balance in her personality, and that balance does not fill her with an intense urge to go beyond.
पुरुष ने सारी सभ्यता विकसित की, एक छोटी-सी बात के कारण से कि उसमें एक अणु कम है; और स्त्री ने सारी सभ्यता विकसित नहीं की, उसमें एक अणु पूरा है। इतनी छोटी-सी घटना इतने व्यक्तित्व का भेद ला सकती है! मैं इसलिए यह कह रहा हूं कि यह तो बायोलॉजिकली है, यह तो जीव-शास्त्र कहेगा कि इतना सा फर्क इतने भिन्न व्यक्तित्वों को जन्म दे देता है। और गहरे फर्क हैं, और इनर डिफरेंस हैं।
Man developed the whole of civilization because he is short by one unit; and woman did not develop civilization because she is complete by one unit. Such a small matter can create such different personalities! I say this because even biologically—a biologist would say—so small a difference gives birth to such different beings. And there are deeper differences, inner differences.
दो पुरुष और स्त्री के मिलने पर जिस बच्चे का जन्म होता है, वह उन दोनों व्यक्तियों में कितना गहरा प्रेम है, कितनी आध्यात्मिकता है, कितनी पवित्रता है, कितने प्रेयरफुल, कितने प्रार्थनापूर्ण हृदय से वे एक-दूसरे के पास आए हैं, इस पर निर्भर करेगा कि कितनी ऊंची आत्मा उनकी तरफ आकर्षित होती है। कितनी विराट आत्मा उनकी तरफ आकर्षित होती है, कितनी महान दिव्य चेतना उस घर को अपना अवसर बनाती है, यह इस पर निर्भर करेगा।
The soul that is born from the union of a man and a woman depends on how deep their love is, how much spirituality, how much purity, how prayerful their hearts are as they come to one another. The loftiness of the soul attracted to them depends on this. How vast a soul is drawn toward them, how great a divine consciousness makes that home its opportunity—this depends on that.
मनुष्य-जाति क्षीण और दीन और दरिद्र और दुखी होती चली जा रही है। उसके बहुत गहरे में कारण मनुष्य के दांपत्य का विकृत होना है। और जब तक हम मनुष्य के दांपत्य जीवन को सुकृत नहीं कर लेते, सुसंस्कृत नहीं कर लेते, जब तक उसे हम स्प्रिचुएलाइज नहीं कर लेते, तब तक हम मनुष्य के भविष्य को सुधार नहीं सकते हैं। और इस दुर्भाग्य में उन लोगों का भी हाथ है, जिन लोगों ने गृहस्थ जीवन की निंदा की है और संन्यासी जीवन का बहुत ज्यादा शोरगुल मचाया है। उनका हाथ है। क्योंकि एक बार जब गृहस्थ जीवन कंडेम्ड हो गया, निंदित हो गया, तो उस तरफ हमने विचार करना छोड़ दिया।
Humanity is becoming weak, abject, impoverished, and miserable. Deep down the reason is the distortion of human conjugal life. Until we ennoble and culture the conjugal life of man—until we spiritualize it—we cannot improve humanity’s future. And the blame also lies with those who condemned the householder’s life and made great clamor for the life of renunciation. Because once the householder’s life was condemned, we stopped thinking in that direction.
नहीं, मैं आपसे कहना चाहता हूं, संन्यास के रास्ते से बहुत थोड़े-से लोग ही परमात्मा तक पहुंच सकते हैं। बहुत थोड़े-से लोग, कुछ विशिष्ट तरह के लोग, कुछ अत्यंत भिन्न तरह के लोग संन्यास के रास्ते से परमात्मा तक पहुंचते हैं। अधिकतम लोग गृहस्थ के रास्ते से और दांपत्य के रास्ते से ही परमात्मा तक पहुंचते हैं। और आश्चर्य की बात है यह कि गृहस्थ के मार्ग से पहुंच जाना अत्यंत सरल और सुलभ है, लेकिन उस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। आज तक का सारा धर्म संन्यासियों के अति प्रभाव से पीड़ित है। आज तक का पूरा धर्म गृहस्थ के लिए विकसित नहीं हो सका। और अगर गृहस्थ के लिए धर्म विकसित होता, तो हमने जन्म के पहले क्षण से विचार किया होता कि कैसी आत्मा को आमंत्रित करना है, कैसी आत्मा को पुकारना है, कैसी आत्मा को प्रवेश देना है जीवन में।
No, I want to tell you: by the path of renunciation very few reach God. Very few, some particular kinds of people, very rare types reach God by that path. The majority reach through the way of the householder, through marriage. And the surprising thing is that the householder’s path is extremely simple and accessible—yet no attention has been paid to it. All religion till now has suffered under the overinfluence of renunciates. Religion has not been developed for the householder. If it had been, then from the very first moment of conception we would have thought about what kind of soul to invite, to call, to allow to enter life.
अगर धर्म की ठीक-ठीक शिक्षा हो सके और एक-एक व्यक्ति को अगर धर्म की दिशा में ठीक विचार, कल्पना और भावना दी जा सके, तो बीस वर्षों में आने वाली मनुष्य की पीढ़ी को बिलकुल नया बनाया जा सकता है।
If religion were rightly taught, and if each individual were given the right direction, imagination, and feeling in the religious sense, then within twenty years the coming generation could be made entirely new.
वह आदमी पापी है जो आदमी आने वाली आत्मा के लिए प्रेमपूर्ण निमंत्रण भेजे बिना भोग में उतरता है। वह आदमी अपराधी है, उसके बच्चे नाजायज हैं--चाहे उसने बच्चे विवाह के द्वारा पैदा किए हों--जिन बच्चों के लिए उसने अत्यंत प्रार्थना और पूजा से और परमात्मा को स्मरण करके नहीं बुलाया है। वह आदमी अपराधी है, सारी संततियों के सामने वह अपराधी रहेगा। कौन हमारे भीतर प्रविष्ट होता है, इस पर निर्भर करता है सारा भविष्य। हम शिक्षा की फिक्र करते हैं, हम वस्त्रों की फिक्र करते हैं, हम बच्चों के स्वास्थ्य की फिक्र करते हैं, लेकिन बच्चों की आत्मा की फिक्र हम बिलकुल ही छोड़ दिए हैं। इससे कभी भी कोई अच्छी मनुष्य-जाति पैदा नहीं हो सकती है।
The man is a sinner who descends into sex without sending a loving invitation to the incoming soul. He is a criminal—his children are illegitimate, even if born within marriage—if he has not called them with deep prayer and worship and remembrance of the Divine. He is a criminal, and will remain so before all posterity. Who enters within us determines the entire future. We worry about education, about clothing, about the children’s health—but we have entirely abandoned concern for the children’s soul. From this, no good humanity can ever be born.
इसलिए यह बहुत फिक्र मत करें कि दूसरे के शरीर में कैसे प्रवेश करें। इस बात की फिक्र करें कि आप इस शरीर में ही कैसे प्रवेश कर गए हैं।
Therefore, do not worry much about how to enter someone else’s body. Worry about how you have entered this very body.
निश्चित ही जान सकते हैं। लेकिन अभी तो आप इस जन्म को भी नहीं जानते हैं, अतीत के जन्मों को जानना तो फिर बहुत कठिन है। निश्चित ही मनुष्य जान सकता है अपने पिछले जन्मों को। क्योंकि जो भी एक बार चित्त पर स्मृति बन गई है, वह नष्ट नहीं होती। वह हमारे चित्त के गहरे तलों में, अनकांशस हिस्सों में सदा मौजूद रहती है। हम जो भी जानते हैं, उसे कभी नहीं भूलते हैं।
अगर मैं आपसे पूछूं कि उन्नीस सौ पचास में एक जनवरी को आपने क्या किया था? तो शायद आप कुछ भी नहीं बता सकेंगे। आप कहेंगे कि मुझे क्या याद है? मुझे कुछ भी याद नहीं। एक जनवरी उन्नीस सौ पचास, कुछ भी खयाल नहीं आता कि मैंने कुछ किया।
लेकिन अगर आपको सम्मोहित किया जा सके, हिप्नोटाइज किया जा सके--और सरलता से किया जा सकता है--और आपको बेहोश करके पूछा जाए कि एक जनवरी उन्नीस सौ पचास में आपने क्या किया? तो आप सुबह से सांझ तक का ब्यौरा इस तरह बता देंगे जैसे अभी वह एक जनवरी आपके सामने से गुजर रही है। आप यह भी बता देंगे कि एक जनवरी को सुबह जो मैंने चाय पी थी उसमें शक्कर थोड़ी कम थी। आप यह भी बता देंगे कि जिस आदमी ने मुझे चाय दी थी, उस आदमी के शरीर से पसीने की बदबू आ रही थी। आप इतनी छोटी बातें बता देंगे कि जो जूता मैं पहने हुए था, वह मेरे पैर में काट रहा था।
सम्मोहित अवस्था में आपके भीतर की स्मृति को बाहर लाया जा सकता है। मैंने उस दिशा में बहुत-से प्रयोग किए हैं, इसलिए आपसे कहता हूं। और जिस मित्र को भी इच्छा हो अपने पिछले जन्मों में जाने की, उसे ले जाया जा सकता है।
लेकिन पहले उसे इसी जन्म में पीछे लौटना पड़ेगा। इस जन्म की ही स्मृतियों में पीछे लौटना पड़ेगा। वहां तक पीछे लौटना पड़ेगा, जहां वह मां के पेट में कंसीव हुआ, गर्भ-धारण हुआ। और उसके बाद फिर दूसरे जन्मों की स्मृतियों में प्रवेश किया जा सकता है।
लेकिन ध्यान रहे, प्रकृति ने पिछले जन्मों को भूलने की व्यवस्था अकारण नहीं की है। कारण बहुत महत्वपूर्ण हैं। और पिछला जन्म तो दूर है, अगर आपको एक महीने की भी सारी बातें याद रह जाएं, तो आप पागल हो जाएंगे। एक दिन की भी अगर सुबह से सांझ तक की सारी बातें याद रह जाएं, तो आप जिंदा नहीं रह सकेंगे।
तो प्रकृति की सारी व्यवस्था यह है कि आपका मन कितने तनाव झेल सकता है, उतनी ही स्मृति आपके भीतर शेष रहने दी जाती है, शेष सब अंधेरे गर्त में डाल दी जाती है। जैसे घर में एक कबाड़-घर होता है पीछे। बेकार चीजें आप कबाड़-घर में डालकर दरवाजा बंद कर देते हैं। वैसे ही स्मृति का एक कलेक्टिव हाउस है, एक अनकांशस घर है, एक अचेतन घर है, जहां स्मृति में जो बेकार होता चला जाता है, जिसे चित्त में रखने की जरूरत नहीं है, वह सब संगृहीत होता रहता है। वहां जन्मों-जन्मों की स्मृतियां संगृहीत हैं। लेकिन अगर कोई आदमी अनजाने, बिना समझे हुए उस घर में प्रविष्ट हो जाए, तो तत्क्षण पागल हो जाएगा। इतनी ज्यादा हैं वे संस्मृतियां।
एक महिला मेरे पास प्रयोग करती थीं। उनको बहुत इच्छा थी कि वे पिछले जन्मों को जानें। मैंने उन्हें कहा कि यह हो सकता है, लेकिन आगे की जिम्मेवारी समझ लेनी चाहिए। क्योंकि हो सकता है पिछले जन्म को जानने से आप बहुत चिंतित और परेशान हो जाएं। उन्होंने कहा कि नहीं, मैं क्यों परेशान होऊंगी? पिछला जन्म तो हो चुका है, अब क्या फिक्र की बात!
उन्होंने प्रयोग शुरू किया। वे एक कालेज में प्रोफेसर थीं, बुद्धिमान थीं, समझदार थीं, हिम्मतवर थीं। उन्होंने प्रयोग शुरू किया; और जिस भांति मैंने कहा, उन्होंने गहरे से गहरे मेडीटेशन किए, गहरे से गहरा ध्यान किया। धीरे-धीरे स्मृति के नीचे की पर्तों को उघाड़ना शुरू किया। और एक दिन, जिस दिन पहली बार उन्हें पिछले जन्म में प्रवेश मिला, वे भागती हुई आईं, उनके हाथ-पैर कंप रहे थे, आंख से आंसू बह रहे थे। वे एकदम छाती पीट-पीटकर रोने लगीं और कहने लगीं कि मैं भूलना चाहती हूं उस बात को जो मुझे याद आ गई। मैं उस पिछले जन्म में अब आगे नहीं जाना चाहती।
मैंने कहा, अब मुश्किल है, जो याद आ गई उसे भूलने में फिर बहुत वक्त लग जाएगा। लेकिन इतनी घबड़ाहट क्या है?
उन्होंने कहा कि नहीं-नहीं, पूछिए ही मत! मैं तो सोचती थी कि मैं बहुत पवित्र हूं, बहुत सच्चरित्र हूं, लेकिन पिछले जन्म में एक मंदिर में वेश्या थी दक्षिण के। मैं देवदासी थी। और मैंने हजारों पुरुषों के साथ संभोग किया और मैंने अपने शरीर को बेचा। नहीं, मैं उसे भूलना चाहती हूं, मैं उसे एक क्षण भी याद नहीं रखना चाहती हूं।
मैंने कहा, अब यह इतना आसान नहीं है। याद करना बहुत आसान है, भूलना बहुत मुश्किल है।
पिछले जन्म में जाया जा सकता है। और जिसकी भी मर्जी हो, उसके रास्ते हैं, मेथडोलॉजी है। महावीर और बुद्ध दोनों मनुष्यों ने मनुष्य-जाति को जो बड़े से बड़ा दान दिया है, वह उनकी अहिंसा-वहिंसा का सिद्धांत नहीं है। वह सबसे बड़ा दान है जाति-स्मरण का सिद्धांत। वह है पिछले जन्मों की स्मृति में उतरने की कला। महावीर और बुद्ध दोनों ही पहले आदमी हैं पृथ्वी पर, जिन्होंने प्रत्येक साधक के लिए यह कहा कि तब तक तुम आत्मा से परिचित नहीं हो सकोगे, जब तक तुम पिछले जन्मों में नहीं उतरते हो। और उन्होंने प्रत्येक साधक को पिछले जन्मों में ले जाने की फिक्र की।
और एक बार कोई आदमी अपने पिछले जन्मों की स्मृतियों में जाने की हिम्मत जुटा ले, वह दूसरा आदमी हो जाएगा। क्योंकि उसे पता चलेगा कि जिन बातों को मैं हजारों बार कर चुका हूं, उन्हीं को फिर कर रहा हूं। कैसा पागल हूं! कितनी बार मैंने संपत्ति इकट्ठी की है, कितनी बार मैंने करोड़ों के अंबार लगा दिए हैं, कितनी बार मैंने महल खड़े कर चुका हूं, कितनी बार इज्जत और शान और पद और कितनी बार दिल्ली के सिंहासनों की यात्रा कर ली है। कितनी बार! कितनी अनंत बार! और फिर मैं वही कर रहा हूं। और हर बार वह यात्रा असफल हो गई है, वह यात्रा इस बार भी असफल हो जाएगी। तत्क्षण उसकी संपत्ति की दौड़ बंद हो जाएगी, तत्क्षण उसके पदों का मोह नष्ट हो जाएगा। वह आदमी जानेगा मैंने हजारों-हजारों वर्षों में कितनी स्त्रियां भोगीं, स्त्री जानेगी कि मैंने हजारों-हजारों वर्षों में कितने पुरुष भोगे, और न किसी पुरुष से तृप्ति मिली और न किसी स्त्री से तृप्ति मिली! और अब भी मैं यही सोच रहा हूं कि इस स्त्री को भोगूं, उस स्त्री को भोगूं, इस पुरुष को भोगूं, उस पुरुष को भोगूं। यह करोड़ बार हो चुका है।
एक बार स्मरण आ जाए इसका, तो फिर यह दोबारा नहीं हो सकता। क्योंकि इतनी बार जब हम कर चुके हों और कोई फल न पाया हो, तो फिर आगे उसे दोहराए जाने का कोई उपाय नहीं है, कोई अर्थ नहीं है। बुद्ध और महावीर दोनों ने जाति-स्मरण के गहरे प्रयोग किए--स्मृति के, अतीत जन्मों की स्मृति के। और जो साधक एक बार उस स्मृति से गुजर गया, वह आदमी दूसरा हो गया, ट्रांसफार्म हो गया, बदल गया।
जिन मित्र ने पूछा है, मैं उनको जरूर कहूंगा कि अगर उनकी इच्छा हो तो उन्हें पिछली स्मृति में ले जाया जा सकता है। लेकिन बहुत सोच-समझकर ही उस प्रयोग में जाया जा सकता है। इस जिंदगी की चिंताएं ही काफी हैं, इस जिंदगी की परेशानियां ही बहुत हैं। इस जिंदगी को भूलने के लिए आदमी शराब पीता है, सिनेमा देखता है, ताश खेलता है, जुआ खेलता है। इस जिंदगी को भी भूलने के लिए, दिन भर को भूलने के लिए रात शराब पी लेता है। जो आदमी आज के दिन भर को याद नहीं रख सकता, इतना साहस नहीं है कि जिंदगी को फेस कर ले, वह आदमी कैसे पिछले जन्मों को याद करने की हिम्मत जुटा पाएगा?
यह जानकर आपको हैरानी होगी कि सारे धर्मों ने शराब का विरोध किया है। और ये साधारण, बिलकुल न समझने वाले नेतागण जो दुनिया को समझाते हैं कि शराब का इसलिए विरोध किया है कि उससे चरित्र नष्ट हो जाता है, कि उससे घर की संपत्ति नष्ट हो जाती है, कि आदमी लड़ने-झगड़ने लगता है, ये सब बेवकूफी की बातें हैं। धर्मों ने शराब का विरोध सिर्फ इसलिए किया है कि जो आदमी शराब पीता है, वह अपने को भुलाने का उपाय कर रहा है। और जो आदमी अपने को भुलाने का उपाय कर रहा है, वह अपनी आत्मा से कभी भी परिचित नहीं हो सकता। क्योंकि आत्मा से परिचित होने के लिए तो अपने को जानने का उपाय करना है। इसलिए शराब और समाधि दो विरोधी चीजें बन गईं। उनका इससे कोई मतलब नहीं है। क्योंकि सच तो यह है--और यह बात बहुत समझ लेने जैसी है। आमतौर से लोग समझते हैं कि शराबी आदमी बुरा होता है। मैं शराबियों को भी जानता हूं और उनको भी जो शराब नहीं पीते। मैंने आज तक हजारों अनुभव में यह पाया है कि शराब पीने वाला न पीने वाले से कई अर्थों में अच्छा होता है। मैंने शराब पीने वाले में जितनी दया और करुणा देखी, उतनी मैंने गैर शराब पीने वाले में नहीं देखी। मैंने शराब पीने वाले में जितनी विनम्रता देखी, जितनी ह्युमिलिटी, उतनी मैंने शराब नहीं पीने वाले में नहीं देखी। जितनी अकड़ मैंने देखी नहीं शराब पीने वाले में, उतनी अकड़ शराब पीने वाले में दिखाई नहीं पड़ी।
To the friend who has asked, I would certainly say that if he wishes, he can be led into past-life remembrance. But one should enter that experiment only after much thought. The anxieties of this life are enough; its troubles are many. To forget this very life, a person drinks, watches movies, plays cards, gambles. Just to forget the day, he drinks at night. One who cannot even remember the day that has just passed, who lacks the courage to face life as it is—how will he muster the courage to remember past lives? It may surprise you to know that all religions have opposed alcohol. And those ordinary, utterly uncomprehending leaders who go on telling the world that it was opposed because it destroys character, because it ruins a household’s wealth, because it makes people quarrelsome—these are foolish reasons. Religions opposed alcohol for one reason only: the person who drinks is devising a way to forget himself. And one who is working to forget himself can never become acquainted with his own soul, because to know the soul one must devise a way to know oneself. Thus alcohol and samadhi have become two opposing poles. Those other reasons have nothing to do with it. For the truth is—and this is worth understanding well—people generally think the drinker is a bad man. I know drinkers, and I know those who do not drink. From thousands of encounters I have found that in many ways the one who drinks is better than the one who doesn’t. I have seen more kindness and compassion in drinkers than in teetotalers. I have seen more modesty, more humility in drinkers than in non-drinkers. I have seen less stiff-necked arrogance in those who drink than in those who do not.
लेकिन इन सारी बातों से नहीं किया है विरोध धर्म ने। और ये जो साधारण नेतागण समझाते फिरते हैं कि इसलिए विरोध किया है, इसलिए विरोध नहीं किया है। विरोध किया है इसलिए कि जो आदमी अपने को भूलने का उपाय करता है, वह आदमी अपने साहस को छोड़ रहा है याद करने के, रिमेंबरिंग के, स्मृति के। और जो आदमी इसी जन्म को भूलने की फिक्र में लगा है, वह पिछले जन्मों को याद कैसे कर सकेगा? और जो पिछले जन्मों को याद नहीं कर सकता, वह इस जन्म को बदलेगा कैसे?
But religions did not oppose it for any of those reasons. These commonplace leaders who keep explaining it that way are wrong. The opposition was because the person who tries to forget himself is abandoning the courage required for remembering, for mindfulness, for memory. One who is preoccupied with forgetting even this life—how will he remember past lives? And if he cannot remember past lives, how will he transform this life?
फिर एक अंधा रिपीटीशन चलता रहेगा। जो हमने बार-बार किया है, वही हम बार-बार करते चले जाएंगे। अंतहीन है यह प्रक्रिया। और जब तक हमें स्मरण नहीं होगा, हम बार-बार जन्मेंगे और उन्हीं बेवकूफियों को बार-बार करेंगे, जिन्हें हमने बार-बार किया है। और इसका कोई अंत नहीं है। इस बोर्डम का, इस श्रृंखला का कोई अंत नहीं है। क्योंकि बार-बार हम फिर मर जाएंगे, फिर भूल जाएंगे, फिर वही शुरू हो जाएगा। एक सर्किल की तरह, कोल्हू के बैल की तरह हम घूमते रहेंगे। जिन लोगों ने इस जीवन को संसार कहा...संसार का आप मतलब समझते हैं? संसार का मतलब है व्हील, एक घूमता हुआ चाक। जिसमें स्पोक जो हैं, आरे जो हैं, वे फिर ऊपर चले जाते हैं, फिर नीचे आ जाते हैं, फिर ऊपर चले जाते हैं, फिर नीचे आ जाते हैं।
Then a blind repetition goes on. What we have done again and again, we will go on doing again and again. The process is endless. Until remembrance happens, we will be born again and again and keep repeating the same stupidities we have repeated before. There is no end to it—no end to this boredom, this chain. Again and again we die, again we forget, and it all starts over. Like a circle, like the bullock tied to the oil-press, we keep going round and round. Those who called this life samsara—do you know what samsara means? It means the wheel, a turning wheel, in which the spokes go up and then down, up and then down.
वह जो हिंदुस्तान के राष्ट्रीय ध्वज पर व्हील बना हुआ है, वह पता नहीं हिंदुस्तान के सोचने-समझने वालों ने किस वजह से वहां रख दिया। शायद उनको पता नहीं है, वे न मालूम क्या सोचते होंगे। अशोक ने उस चक्र को इसीलिए खुदवाया था अपने स्तूपों पर, ताकि आदमी को पता रहे कि जिंदगी एक घूमता हुआ चाक है, कोल्हू का बैल है। उसमें हर चीज फिर घूमकर वहीं आ जाती है। फिर घूमनी शुरू हो जाती है। वह जो व्हील है, संसार का प्रतीक है। वह व्हील किसी विजय-यात्रा का प्रतीक नहीं है; वह जिंदगी के रोज-रोज हार जाने का प्रतीक है। वह इस बात का प्रतीक है कि जिंदगी जो है, वह एक रिपीटीटिव बोर्डम है, वह बार-बार दोहर जाने वाला चाक है। लेकिन हर बार हम भूल जाते हैं, इसलिए दोबारा फिर बड़े रसलीन होकर दोहराने लगते हैं।
And that wheel on India’s national flag—who knows for what reason the thoughtful people of India placed it there. Perhaps they don’t even know; who knows what they were thinking. Ashoka had that chakra carved on his stupas so that man would remember that life is a turning wheel, the bull at the oil-press. Everything circles back to the same place and starts revolving again. That wheel is a symbol of samsara. It is not a symbol of a victory-march; it symbolizes life’s daily defeats. It signifies that life, as we live it, is a repetitive boredom, a wheel that goes on repeating. But because each time we forget, we start repeating it again with great relish.
एक युवक एक युवती की तरफ बढ़ रहा है प्रेम करने को। उसे पता नहीं कि वह कितनी बार बढ़ चुका है, कितनी युवतियों के पीछे दौड़ चुका है! लेकिन अब वह फिर बढ़ रहा है और सोचता है कि जिंदगी में पहली दफा यह घटना घट रही है। यह अदभुत घटना है। यह अदभुत घटना बहुत दफे घट चुकी है। और अगर उसे पता चल जाए तो उसकी हालत वैसी हो जाएगी जैसी कोई आदमी की एक ही फिल्म को दस-पच्चीस दफा देखकर हो जाती है। अगर आप आज फिल्म देखने गए हैं तो बात और है, कल भी आपको ले जाया जाए तो आप बर्दाश्त कर लेंगे। तीसरे दिन आप कहने लगेंगे, क्षमा करिए, अब मैं नहीं जाना चाहता हूं। लेकिन आपको मजबूर किया जाए, कि पुलिसवाले पीछे लगे हैं, ये आपको ले ही जाएंगे और पंद्रह दिन वही फिल्म, तो सोलहवें दिन आप गर्दन दबाकर मरने की कोशिश करेंगे कि अब इस फिल्म को मैं नहीं देखना चाहता हूं। यह हद हो गई, पंद्रह दिन देख चुका हूं, अब कब तक देखता रहूंगा? लेकिन वे पुलिसवाले पीछे लगे हैं कि नहीं, यह तो देखनी ही पड़ेगी। लेकिन अगर रोज फिल्म देखने के बाद अफीम खिला दी जाए और भूल जाएं आप कि मैंने फिल्म देखी थी, तो दूसरे दिन फिर आप टिकट लेकर उसी फिल्म में मौजूद हो सकते हैं और बड़े मजे से देख सकते हैं।
A young man moves toward a young woman to fall in love. He has no idea how many times he has moved in just this way, how many women he has chased! Yet once again he moves, thinking that for the first time such an event is happening in life. A marvelous event! This “marvelous” event has happened many times. And if he were to remember it, his state would be like someone who has been made to watch the same film ten or twenty-five times. If you go to a film today, that’s one thing; if you are taken again tomorrow, you might tolerate it. On the third day you will start saying, forgive me, I don’t want to go. But if you are forced—policemen on your heels, dragging you to the same film for fifteen days—on the sixteenth day you will try to squeeze your own throat and die: I won’t watch this film any more. This is the limit; I’ve seen it fifteen days—how long must I go on? But if, after each show, you were fed opium so that you forgot you had seen it, then the next day you could buy a ticket for the very same film and enjoy it immensely all over again.
आदमी हर बार जब शरीर को बदलता है, तब उस शरीर में संजोई गई स्मृतियों का द्वार क्लोज हो जाता है, बंद हो जाता है। फिर नया खेल शुरू हो जाता है। फिर वही खेल, फिर वही बात, फिर सब वही जो बहुत बार हो चुका है। जाति-स्मरण से यह स्मरण आता है कि यह तो बहुत बार हो चुका है, यह कहानी तो बहुत बार देख चुके, ये गीत तो बहुत बार गाए जा चुके, यह तो बर्दाश्त के बाहर हो गई है बात।
Every time a man changes his body, the doorway to the memories stored in that body closes. Then the game begins anew—the same play, the same old story, all that has happened so many times. Through jati-smriti—recollection of past births—there comes the recognition: this has happened innumerable times; this story we have seen again and again; these songs we have sung again and again; enough—it has become unbearable.
जाति-स्मरण से पैदा होती है विरक्ति, जाति-स्मरण से पैदा होता है वैराग्य। और किसी तरह वैराग्य उत्पन्न नहीं होता। वैराग्य उत्पन्न होता है जाति-स्मरण से, रिमेंबरिंग आफ दि पास्ट, वह जो बीत गए जन्म हैं उनकी स्मृति से। और इसीलिए दुनिया में वैराग्य कम हो गया है, क्योंकि पिछले जन्मों का कोई स्मरण नहीं, कोई उपाय नहीं।
Dispassion arises from past-life remembrance; detachment arises from jati-smriti. In no other way does true dispassion arise. It arises through remembrance of the past, the remembrance of those births that have gone before. And that is why renunciation has diminished in the world—because there is no remembrance of past lives, no method for it.
जिन मित्र ने कहा है, उनको मैं कहूंगा कि मेरी तैयारी पूरी है। मैं जो भी कह रहा हूं, उसे सिर्फ इसलिए नहीं कह रहा हूं कि मेरे लिए वह कोई सिद्धांत है। मैं जो भी कह रहा हूं, एक-एक शब्द पर जिद के साथ प्रयोग करने की मेरी तैयारी है। और कोई भी आदमी की तैयारी हो, तो मुझे बहुत खुशी होगी। कल मैंने निमंत्रण दिया था कि जो लोग संकल्प करने की हिम्मत रखते हैं...। दो-चार मित्रों के पत्र आए और मुझे बड़ी खुशी हुई। उन्होंने खबर दी है कि हम बहुत उत्सुक हैं; और हम प्रतीक्षा में थे कि कोई हमें बुलाए। और आपने पुकार दी, तो हम राजी हैं।
To the friend who has spoken, I would say that my preparation is complete. Whatever I am saying is not merely a theory for me. On every single word I am prepared to experiment with stubborn persistence. And if any person is ready, it will delight me. Yesterday I gave an invitation to those who have the courage to make a resolve. A few letters came, and I was very happy. They wrote that they are eager—that they were waiting for someone to call them. Now that I have called, they are ready.
वे राजी हैं तो मुझे बहुत खुशी है और मेरा द्वार उनके लिए खुला है। मैं उन्हें जितनी दूर ले चलना चाहूं, वे जितनी दूर चलना चाहें, उतनी दूर उन्हें ले जाया जा सकता है। इस बार जरूरत पड़ गई है दुनिया को कि कम से कम थोड़े-से लोग प्रबुद्ध हो सकें। अगर थोड़े-से लोग भी प्रबुद्ध हो सकें, तो हम मनुष्य-जाति के सारे अंधकार को तोड़ सकते हैं।
They are ready, and I am very happy; my door is open for them. I can take them as far as they wish to go, and as far as I wish to take them. The world now needs at least a few people to become enlightened. If even a few become enlightened, we can shatter all the darkness of the human race.
हिंदुस्तान में दो प्रयोग चलते थे पिछले पचास सालों में। शायद आपको खयाल में भी नहीं होगा कि हिंदुस्तान में दो विपरीत ढंग के प्रयोग पचास सालों में चले। एक प्रयोग गांधी ने किया, एक प्रयोग श्री अरविंद करते थे। गांधी ने एक प्रयोग किया, एक-एक मनुष्य के चरित्र को ऊपर उठाने का। उसमें गांधी सफल होते हुए दिखाई पड़े, लेकिन बिलकुल असफल हो गए। और गांधी के पीछे जिन लोगों को गांधी ने सोचा था कि इनका चरित्र मैंने उठा लिया, वे बिलकुल मिट्टी के पुतले साबित हुए। जरा-सा पानी गिरा और सब रंग-रोगन बह गया। बीस साल में उनका रंग-रोगन बह गया, वह हम सब देख रहे हैं। दिल्ली में उनके नंगे शरीर खड़े हुए हैं, उनका सब रंग-रोगन बह गया। कहीं कोई रंग-रोगन नहीं है अब। वह जो गांधी ने पोत-पात कर तैयार किया था, वह सब वर्षा में बह गया। जब तक पद की वर्षा नहीं हुई थी, तब तक उनकी शकलें बहुत शानदार मालूम पड़ती थीं, और उनके खादी के कपड़े बहुत धुले हुए दिखाई पड़ते थे, और उनकी टोपियां ऐसी लगती थीं कि मुल्क को ऊपर उठा लेंगी। लेकिन आज वे ही टोपियां इस योग्य हो गई हैं कि गांव-गांव में उनकी होली जलाई जाए। क्योंकि वे बुर्जुआ, क्योंकि वे मुल्क के भ्रष्टाचार की प्रतीक बन गई हैं।
In India, over the last fifty years two experiments were afoot. Perhaps it has never occurred to you that in India, across fifty years, two opposite kinds of experiments were underway. One experiment was Gandhi’s; another was Sri Aurobindo’s. Gandhi tried to raise the character of individuals one by one. He appeared to be succeeding, but in fact he failed entirely. Those whom Gandhi thought he had raised in character turned out to be clay idols. A little rain fell and all the paint washed away. In twenty years their paint has washed off—we are all seeing it. Their naked bodies stand in Delhi; all their paint is gone. Not a trace remains now. What Gandhi had plastered and polished was all washed off in the monsoon. As long as the rain of power had not fallen, their faces looked splendid; their khadi seemed impeccably washed; their caps looked as if they would lift up the nation. Today those very caps are fit only to be burned in mock-holika in every village, because they have become the symbols of the bourgeoisie, of the nation’s corruption.
गांधी ने एक प्रयोग किया था जिसमें मालूम हुआ कि वे सफल हो रहे हैं, लेकिन बिलकुल असफल हो गए। गांधी जैसा प्रयोग बहुत बार किया गया और हर बार असफल हो गया।
Gandhi’s experiment seemed to be succeeding, but it failed completely. Such experiments have been tried often, and every time they have failed.
श्री अरविंद एक प्रयोग करते थे, जिसमें वे सफल होते हुए नहीं मालूम पड़े, नहीं सफल हो सके, लेकिन उनकी दिशा बिलकुल ठीक थी। वे यह प्रयोग कर रहे थे कि क्या यह संभव है कि थोड़ी-सी आत्माएं इतने ऊपर उठ जाएं कि उनकी मौजूदगी, उनकी प्रेजेंस दूसरी आत्माओं को ऊपर उठाने लगे और पुकारने लगे और दूसरी आत्माएं ऊपर उठने लगें? क्या यह संभव है कि एक मनुष्य की आत्मा ऊपर उठे तो उसके साथ पूरी मनुष्य-जाति की आत्मा का स्तर ऊपर उठ जाए?
Sri Aurobindo undertook another experiment. He did not appear to succeed, and did not succeed outwardly, but his direction was absolutely right. His experiment was this: Is it possible for a few souls to rise so high that their very presence begins to lift and call other souls upward? Is it possible that when one person’s soul rises, the overall level of the soul of humanity rises with it?
यह न केवल संभव है, बल्कि केवल यही संभव है। दूसरी आज कोई बात सफल नहीं हो सकती। आज आदमी तो इतना नीचे गिर चुका है कि अगर हमने यह फिक्र की कि हम एक-एक आदमी को बदलेंगे, तो शायद यह बदलाहट कभी नहीं होगी। बल्कि जो आदमी उनको बदलने जाएगा, उनके सत्संग में उसके खुद के बदल जाने की संभावना ज्यादा है। उसके बदल जाने की संभावना ज्यादा है कि वह भी उनके साथ भ्रष्ट हो जाए।
This is not only possible; today it is the only possibility. Nothing else can work now. Man has fallen so low that if we plan to change people one by one, perhaps the change will never happen. In fact, the one who goes to change them is more likely to be changed by their company—to be corrupted along with them.
आप देखते हैं, जितने जनता के सेवक जनता की सेवा करने जाते हैं, थोड़े दिन में पता चलता है कि वे ही जनता की जेब काटने वाले लोग सिद्ध हो रहे हैं। वे गए थे सेवा करने, वे गए थे लोगों को सुधारने, थोड़े दिन में पता चलता है कि लोग उनको सुधारने का विचार कर रहे हैं।
You can see it: those “servants of the people” who go to serve the people—within a short time it is discovered that they are the ones picking the people’s pockets. They went to serve, to reform others, and soon people start thinking how to reform them.
नहीं, यह नहीं हो सकता। दुनिया का मनुष्य-जाति की चेतना का इतिहास यह कहता है कि दुनिया की चेतना किन्हीं कालों में एकदम ऊपर उठ गई। आपको शायद अंदाज न हो, पच्चीस सौ वर्ष पहले हिंदुस्तान में बुद्ध हुए, महावीर हुए, प्रबुद्ध कात्यायन हुआ, मक्खली गोशाल हुआ, संजय वेलट्ठीपुत्त हुआ। यूनान में सुकरात हुआ, प्लेटो हुआ, अरस्तू हुआ, प्लेटिनस हुआ। चीन में लाओत्से हुआ, कनफ्यूशियस हुआ, च्वांगत्से हुआ। पच्चीस सौ साल पहले सारी दुनिया में कुछ दस-पंद्रह लोग इतनी कीमत के हुए कि उन सौ वर्षों में दुनिया की चेतना एकदम आकाश छूने लगी। सारी दुनिया का स्वर्णयुग आ गया, ऐसा मालूम हुआ। इतनी प्रखर आत्मा मनुष्य की कभी प्रकट नहीं हुई थी।
No, that way will not do. The history of human consciousness tells us that at certain times the consciousness of the world has leaped upward in a single stroke. Perhaps you don’t realize it: twenty-five centuries ago, in India, there were Buddha, Mahavira, the enlightened Katyayana, Makkhali Gosala, Sanjaya Belatthiputta. In Greece there were Socrates, Plato, Aristotle, Plotinus. In China there were Lao Tzu, Confucius, Chuang Tzu. Twenty-five hundred years ago, across the world, a dozen or so people of such stature appeared that within a hundred years the consciousness of the world seemed to touch the sky. It felt as if a golden age had dawned; never before had such radiant souls manifested in humanity.
महावीर के साथ पचास हजार लोग दीयों की तरह जल गए और गांव-गांव घूमने लगे। बुद्ध के साथ हजारों भिक्षु खड़े हो गए और उनकी रोशनी और उनकी ज्योति गांव-गांव को जगाने लगी। जिस गांव में बुद्ध अपने दस हजार भिक्षुओं को लेकर पहुंच जाते, तीन दिन के भीतर उस गांव की हवा के अणु बदल जाते। जिस गांव में वे दस हजार भिक्षु बैठ जाते, जिस गांव में वे दस हजार भिक्षु प्रार्थना करने लगते, उस गांव से जैसे अंधकार मिट जाता, जैसे उस गांव में प्रार्थना छा जाती, जैसे उस गांव के हृदय में कुछ फूल खिलने लगते जो कभी नहीं खिले थे।
With Mahavira, fifty thousand people lit up like lamps and went from village to village. With Buddha, thousands of monks stood up, and their light, their flame, began to awaken village after village. Wherever Buddha arrived with his ten thousand bhikkhus, within three days even the very molecules of that village’s air seemed to change. Wherever those ten thousand monks sat, wherever they prayed, it was as if darkness vanished from that village, as if prayer descended there, as if flowers began to bloom in that village’s heart that had never bloomed before.
कुछ थोड़े-से लोग उठे ऊपर, और उनके साथ ही नीचे के लोगों की आंखें ऊपर उठीं। नीचे के लोगों की आंखें तभी ऊपर उठती हैं जब ऊपर देखने जैसा कुछ हो। ऊपर देखने जैसा कुछ भी नहीं है, नीचे देखने जैसा बहुत कुछ है। जो आदमी जितना नीचे उतर जाता है, उतना बड़ा मकान बना लेता है। जो आदमी जितना नीचे उतर जाता है, उतनी बड़ी तिजोरी बना लेता है। जो आदमी जितना नीचे उतर जाता है, वह उतनी बढ़िया केडिलक खरीद लाता है। तो नीचे देखने जैसा बहुत कुछ है। दिल्ली बिलकुल गड्ढे में बस गई है, बिलकुल नीचे। वहां नीचे देखो पाताल में, तो दिल्ली है। तो जिसको भी दिल्ली पहुंचना हो, उसको पाताल में उतरना चाहिए--नीचे, नीचे, नीचे उतरते जाना चाहिए।
A few people rose upward, and with them the eyes of those below turned upward. People look up only when there is something above worth looking at. There is nothing above to look at; there is much below to look at. The lower a man descends, the bigger a house he builds. The lower he descends, the bigger a safe he amasses. The lower he descends, the finer a Cadillac he buys. There is plenty to look at below. Delhi has settled in a pit—down below. If you look into the netherworld, into the underworld, there is Delhi. Whoever wants to reach Delhi must go downward—down, down, down.
ऊपर देखने जैसा कुछ भी नहीं है। किसकी तरफ देखो? कौन है ऊपर? और इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि ऊपर देखने जैसी आत्माएं नहीं हैं, जिनकी तरफ देखकर प्राणों में आकर्षण उठता है, जिनकी तरफ देखकर प्राणों में पुकार उठती है, जिनकी तरफ देखकर प्राण धिक्कारने लगते हैं अपने को कि यह दीया तो मैं भी हो सकता था! ये फूल तो मेरे भीतर भी खिल सकते थे! ये गीत तो मैं भी गा सकता था! यह बुद्ध और यह महावीर और यह कृष्ण और क्राइस्ट तो मैं भी हो सकता था!
There is nothing above to look toward. Whom should one look to? Who is above? And could there be a greater misfortune than this—that there are no souls above to look toward, seeing whom the heart feels drawn, seeing whom the heart cries out, seeing whom the heart reproaches itself: This lamp I too could have been! These flowers could have opened within me! These songs I too could have sung! This Buddha, this Mahavira, this Krishna, this Christ—I too could have been!
एक बार यह खयाल आ जाए कि मैं भी हो सकता था यह--लेकिन कोई हो तो जिसे देखकर यह खयाल आ जाए--तो प्राण ऊपर की यात्रा शुरू कर देते हैं। और स्मरण रहे कि प्राण हमेशा यात्रा करते हैं, अगर ऊपर की नहीं करते तो नीचे की करते हैं। प्राण रुकते कभी नहीं हैं, या तो ऊपर जाएंगे या नीचे। रुकाव जैसी कोई चीज नहीं है, ठहराव जैसी कोई चीज नहीं है, स्टेशन जैसी कोई जगह नहीं है चेतना के जगत में कि जहां आप रुक जाएं और विश्राम कर लें। या ऊपर या नीचे, जीवन प्रति क्षण गतिमान है। ऊपर की तरफ चेतनाएं खड़ी करनी हैं।
Once this thought arises—“I too could be that”—but there must be someone to see for this thought to arise—then the life-energy begins the journey upward. And remember: the life-energy is always on a journey; if it does not travel upward, it travels downward. It never stands still. There is no stopping, no station, in the realm of consciousness where you can halt and rest. Either upward or downward—life is in motion every moment. We must raise up beacons of consciousness.
मैं सारी दुनिया में एक आंदोलन चाहता हूं। बहुत ज्यादा लोगों का नहीं, थोड़े-से हिम्मतवर लोगों का, जो प्रयोग करने को राजी हों। अगर सौ लोग हिंदुस्तान में प्रयोग करने को राजी हों और सौ लोग कस्त कर लें इस बात को कि हम अब आत्मा को उन ऊंचाइयों तक ले जाएंगे जहां तक आदमी का जाना संभव है, बीस वर्ष में हिंदुस्तान की पूरी शकल बदल सकती है। विवेकानंद ने मरते वक्त कहा था कि मैं पुकारता रहा सौ लोगों को, कि सौ लोग आ जाओ, लेकिन वे सौ लोग नहीं आए और मैं हारा हुआ मर रहा हूं। सिर्फ सौ लोग आ जाते, तो मैं पूरे देश को बदल देता।
I want a movement across the world. Not of a great many people, but of a few courageous ones who are ready to experiment. If a hundred people in India agree to experiment, and a hundred people take a vow that we will take the soul to the very heights possible for man, within twenty years the very face of India can change. Vivekananda, at the time of his death, said: I kept calling for a hundred people—come, a hundred come—but those hundred never came, and I am dying defeated. If only a hundred had come, I would have transformed the whole country.
लेकिन विवेकानंद पुकारते रहे, सौ लोग नहीं आए। और मैंने यह तय किया है कि मैं पुकारूंगा नहीं, गांव-गांव खोजूंगा, आंख-आंख में झांकूंगा कि वह कौन आदमी है। जो आदमी अगर पुकारने से नहीं आता है, तो खींचकर लाना पड़ेगा। अगर सौ लोगों को भी लाया जा सके, तो यह मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सौ लोगों की उठती हुई आत्माएं एक एवरेस्ट की तरह, एक गौरीशंकर की तरह खड़ी हो जाएंगी। और पूरे मुल्क के प्राण उस यात्रा पर आगे बढ़ सकते हैं।
But Vivekananda kept calling, and the hundred did not come. I have decided I will not merely call—I will search, village to village; I will look into eyes to find who is the man. If someone will not come when called, he will have to be pulled. If even a hundred can be brought, I assure you: the rising souls of a hundred people will stand like an Everest, like a Gaurishankar, and the life of the whole nation can move forward on that pilgrimage.
तो जिन मित्रों को मेरी चुनौती ठीक लगती हो और जिनको साहस और बल मालूम पड़ता हो कि जाने की हिम्मत है उस रास्ते पर, जो बहुत अनजान है, जो बहुत अपरिचित है, उस रास्ते पर, उस समुद्र में, जिसका कोई नक्शा नहीं है हमारे पास, तो उसमें जाने की जिसकी भी हिम्मत हो, जिसका भी साहस हो, उसे समझ लेना चाहिए कि उसमें इतनी हिम्मत और साहस सिर्फ इसलिए है कि बहुत गहरे में परमात्मा ने उसको पुकारा होगा, नहीं तो इतना साहस और इतनी हिम्मत नहीं हो सकती थी। मिश्र में कहा जाता था कि जब कोई परमात्मा को पुकारता है तो उसे जानना चाहिए कि उसके बहुत पहले परमात्मा ने उसे पुकार लिया होगा, अन्यथा पुकार ही पैदा नहीं होती।
So to those friends who feel my challenge is right, who feel the courage and the strength to walk on a path that is very unknown, very unfamiliar—on that path, on that sea for which we have no map—whoever has the courage to enter it should understand that such courage is there only because, deep within, God must have called him; otherwise such courage and daring would not be possible. In Egypt it was said: When someone calls out to God, he should know that long before that, God had called out to him; otherwise the call would not arise.
जिनके भीतर भी पुकार है, उनके ऊपर एक बड़ा दायित्व है आज जगत के लिए। आज तो जगत के कोने-कोने में जाकर कहने की यह बात है कि कुछ थोड़े-से लोग बाहर निकल आएं और सारे जीवन को समर्पित कर दें ऊंचाइयां अनुभव करने के लिए। जीवन के सारे सत्य, जीवन के आज तक के सारे अनुभव असत्य हुए जा रहे हैं। जीवन की आज तक की जितनी ऊंचाइयां थीं, जो छुई गई थीं, वे सब काल्पनिक हुई जा रही हैं, पुराण-कथाएं हुई जा रही हैं। सौ, दो सौ वर्ष बाद बच्चे इनकार कर देंगे कि ये बुद्ध और महावीर और क्राइस्ट जैसे लोग नहीं हुए, ये सब कहानियां हैं।
Whoever has that call within carries today a great responsibility for the world. Today one must go to the corners of the earth and say: Let a few people step out and dedicate their entire lives to experiencing the heights. All the so-called truths and experiences of life till now are turning false. The heights touched so far are becoming imaginary—myths. A hundred, two hundred years from now, children will deny that people like Buddha, Mahavira, and Christ ever existed—they will say these are only stories.
एक आदमी ने तो पश्चिम में एक किताब लिखी है और उसने लिखा है कि क्राइस्ट जैसा आदमी कभी नहीं हुआ। यह सिर्फ एक पुराना ड्रामा है जो धीरे-धीरे लोग भूल गए कि ड्रामा है और लोग समझने लगे कि हिस्ट्री है।
Someone in the West has even written a book declaring that a man like Christ never existed. It was only an old drama that people gradually forgot was a drama and began to take as history.
अभी हम रामलीला खेलते हैं। हम समझते हैं कि राम कभी हुए और इसलिए हम रामलीला खेलते हैं। सौ वर्ष बाद बच्चे कहेंगे कि रामलीला खेली जाती रही और लोगों को भ्रम पैदा हो गया कि राम कभी हुए। रामलीला पहले है,
राम पीछे। यह रामलीला एक नाटक रहा होगा, बहुत दिनों से चलता रहा। क्योंकि जब हमारे सामने राम और बुद्ध और क्राइस्ट जैसे आदमी दिखाई पड़ने बंद हो जाएंगे, तो हम कैसे विश्वास कर लें कि ये लोग कभी हुए!
Even now we enact the Ramlila. We think there once was a Rama; therefore we perform the Ramlila. A hundred years from now children will say: The Ramlila used to be performed, and people fell into the delusion that there once was a Rama. First came the Ramlila; Rama came afterward. It must have been a play that continued for so long that people began to believe it was true. Because when, before our eyes, men like Rama and Buddha and Christ stop appearing, how will we believe they ever existed?
फिर आदमी का मन कभी यह मानने को राजी नहीं होता कि उससे ऊंचे आदमी भी हो सकते हैं। आदमी का मन यह मानने को कभी राजी नहीं होता कि मुझसे ऊंचा भी कोई है। हमेशा उसके मन में यह मानने का मन होता है कि मैं सबसे ऊंचा आदमी हूं। अपने से ऊंचे आदमी को तो बहुत मजबूरी में मानता है, नहीं तो कभी मानता नहीं है। हजार कोशिश करता है खोजने की कि कोई भूल मिल जाए, कोई खामी मिल जाए, तो बता दूं कि यह आदमी भी नीचा है। तृप्त हो जाऊं कि नहीं, यह बात गलत थी। कोई पता चल जाए तो जल्दी से घोषणा कर दूं कि पुरानी मूर्ति खंडित हो गई, वह पुरानी मूर्ति अब मेरे मन में नहीं रही, वह खंडित हो गई। क्योंकि यह आदमी, अरे! इस आदमी में यह गलती मिल गई। खोज इसी की चलती थी कि कोई गलती मिल जाए। नहीं मिल जाए, तो ईजाद कर लो। ताकि तुम निश्चिंत हो जाओ अपनी मूढ़ता में और तुम्हें लगे कि मैं बिलकुल ठीक हूं।
And the human mind is never willing to accept that anyone can be higher than itself. Only under great compulsion does it admit that someone is above; otherwise it never accepts. It tries hard to find some flaw, some defect, so it can declare: This man too is low. Then it can be satisfied: Ah, that was wrong. If nothing can be found, it invents something—so that you can be at ease in your stupidity and feel: I am perfectly fine.
आदमी धीरे-धीरे सबको इनकार कर देगा, क्योंकि उनके प्रतीक, उनके चिह्न कहीं भी दिखाई नहीं पड़ते। पत्थर की मूर्तियां कब तक बताएंगी कि बुद्ध हुए थे और महावीर हुए थे! और कागज पर लिखे गए शब्द कब तक समझाएंगे कि क्राइस्ट हुए थे! और कब तक तुम्हारी गीता बता पाएगी कि कृष्ण थे!
Gradually man will deny everyone, because their symbols and signs are nowhere to be seen. How long will stone statues testify that there were Buddhas and Mahaviras? How long will words written on paper persuade you that there was a Christ? How long will your Gita be able to prove that there was a Krishna?
नहीं, ज्यादा दिन यह नहीं चलेगा। हमें आदमी चाहिए, जीसस जैसे, कृष्ण जैसे, बुद्ध जैसे, महावीर जैसे। अगर हम वैसे आदमी आने वाले पचास वर्षों में पैदा नहीं करते हैं, तो मनुष्य-जाति एक अत्यंत अंधकारपूर्ण युग में प्रविष्ट होने को है। उसका कोई भविष्य नहीं है।
No, it will not last much longer. We need living men—like Jesus, like Krishna, like Buddha, like Mahavira. If we do not bring forth such people in the next fifty years, humanity is about to enter an exceedingly dark age. It will have no future.
जिन लोगों को भी लगता हो कि जीवन के लिए वे कुछ कर सकते हैं, उनके लिए एक बड़ी चुनौती है। और मैं तो गांव-गांव यह चुनौती देता हुआ घूमूंगा। और जहां भी मुझे कोई आंखें मिल जाएंगी कि लगेगा कि ये दीये बन सकती हैं, इनमें ज्योति जल सकती है, तो मैं अपना पूरा श्रम करने को तैयार हूं। मेरी तरफ से पूरी तैयारी है। देखना है कि मरते वक्त मैं भी कहीं यह न कहूं कि सौ आदमियों को खोजता था, वे मुझे नहीं मिले।
Whoever feels they can do something for life faces a great challenge. And I will go from village to village issuing this challenge. Wherever I find eyes that seem as if they could become lamps, in which a flame could be lit, I am ready to give my total effort. On my side, the preparation is complete. Let us see that, at the time of death, I too do not have to say: I searched for a hundred people, but I did not find them.
मेरी बातों को इतने प्रेम और शांति से सुना, उसके लिए बहुत अनुगृहीत हूं। और अंत में सबके भीतर बैठे परमात्मा को प्रणाम करता हूं। मेरे प्रणाम स्वीकार करें।
You have listened to my words with so much love and silence; for that I am very grateful. And in the end I bow to the God seated within each of you. Please accept my pranam.
