Skip to content
Osho

Main Kaun Hun #1

Jabalpur Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

मेरे प्रिय आत्मन्‌!

My beloved Atman!

एक छोटी सी कहानी से मैं तीन दिनों की इन चर्चाओं को शुरू करना चाहूंगा।

I would like to begin these three days of talks with a small story.

एक व्यक्ति बहुत विस्मरणशील था, छोटी-छोटी बातें भी भूल जाता। बड़ी कठिनाई थी उसके जीवन में, कुछ भी स्मरण रखना उसे कठिन था। रात वह सोने को जाता, तो अपने कपड़े उतारने में भी उसे कठिनाई होती; क्योंकि सुबह टोपी उसने कहां पहन रखी थी और चश्मा कहां लगा रखा था और कोट किस भांति पहन रखा था, वह भी सुबह तक भूल जाता। तो करीब-करीब कपड़े पहन कर ही सो जाता था, ताकि सुबह फिर से स्मृति को कष्ट देने की जरूरत न पड़े।

There was a man very forgetful—he would forget even the smallest things. His life was in great difficulty; to remember anything at all was hard for him. At night, even taking off his clothes to go to sleep was a problem—by morning he would have forgotten where he had kept his hat, where he had put his glasses, how exactly he had worn his coat. So he almost slept with his clothes on, so that in the morning he would not have to trouble his memory again.

 

Nearby there was a church. When the priest heard of his forgetfulness, he was amazed. One Sunday, when the man came to church, the priest said to him: ‘Write in a notebook where each piece of clothing is and how you have worn it, so that you can undress at night and in the morning dress again according to the book.’

पास में ही एक चर्च था और चर्च के पुरोहित ने जब उसके विस्मरण की यह बात सुनी, तो बहुत हैरान हुआ। और एक रविवार की सुबह जब वह आदमी चर्च आया था, तो उसे कहा: एक किताब पर लिख रखो कि कौन सा कपड़ा कहां पहन रखा था, किस भांति पहन रखा था, ताकि तुम रात में कपड़े उतार सको और सुबह उस किताब के आधार पर उन्हें वापस पहन सको।

उस रात उसने कपड़े उतार दिए और किसी किताब पर सब लिख लिया। सुबह उठा, और सब तो ठीक था, टोपी सिर पर पहननी है यह भी लिखा था, कोट कहां पहनना है यह भी लिखा था, कौन सा मोजा किस पैर में पहनना है यह भी लिखा था, कौन सा जूता किस पैर में डालना है यह भी लिखा था, लेकिन वह यह लिखना भूल गया कि खुद कहां है! और तब बहुत परेशान हुआ। सब चीजें तो ठीक थीं, और सब चीजें कहां पहननी हैं यह भी ज्ञात था, लेकिन ‘मैं कहां हूं’--यह वह रात लिखना भूल गया था।

That night the man took off his clothes and wrote down everything in a book. In the morning he got up—and all seemed fine. ‘The hat goes on the head’—that was written; ‘where the coat goes’—that too; ‘which sock on which foot’—that was written as well; ‘which shoe on which foot’—that also. But he had forgotten to write down where he himself was! Then he was in great trouble. Everything else was in order, and where each thing had to be worn he knew—but ‘Where am I?’—that, in the night, he had forgotten to write.

वह सुबह मुंह अंधेरे ही पादरी के घर पहुंच गया। नग्न था बिलकुल। पादरी भी देख कर घबड़ा गया और पहचान न पाया।

Before daybreak he reached the priest’s house—completely naked. The priest was startled on seeing him and could not recognize him.

हमारी सारी पहचान तो वस्त्रों की है। नग्न व्यक्ति को देख कर शायद हम भी न पहचान पाएं कि वह कौन है।

All our recognition, in fact, is by clothes. If we were to see someone naked, we too might not recognize who he is.

पादरी बहुत हैरान हुआ, उसने पूछा: आप कौन हैं और कैसे आए?

The priest, astonished, asked: ‘Who are you, and how did you come?’

उस व्यक्ति ने कहा: यही तो पूछने मैं भी आया हूं कि मैं कौन हूं और कहां हूं? क्योंकि बाकी सारे वस्त्र तो ठीक हैं, लेकिन रात मैं यह लिखना भूल गया--अपने बाबत लिखना भूल गया!

The man said: ‘That is exactly what I have come to ask you—who am I, and where am I? For all the other garments are fine, but last night I forgot to write about myself!’

पता नहीं उस धर्म-पुरोहित ने क्या उसे कहा। उससे कोई संबंध भी नहीं। लेकिन इस कहानी से मैं इसलिए इन तीन दिनों की चर्चाओं को शुरू करना चाहता हूं, क्योंकि करीब-करीब इसी हालत में हम सारे लोग हैं। हमें ज्ञात हैं बहुत सी बातें, जीवन का सब-कुछ ज्ञात है, सिर्फ एक तथ्य को छोड़ कर कि हम कहां हैं और कौन हैं! ‘मैं कौन हूं?’--इसका हमें कोई भी स्मरण नहीं है।

Who knows what the priest told him. It does not concern us. I begin with this story because almost all of us are in precisely this condition. We know many things—almost everything about life—except for one fact: where we are and who we are. ‘Who am I?’—of this we have no remembrance at all.

और उस व्यक्ति के साथ तो बात ठीक भी थी, क्योंकि वह और सब बातें भी भूल जाता था, इसलिए यह बहुत स्वाभाविक मालूम होता है कि अपने को भी भूल जाए। लेकिन हमारे साथ बड़ी मुश्किल है, हमें और सब बातें तो याद हैं, यह हमें याद नहीं कि हम कौन हैं और कहां हैं?

With that man, the matter was still reasonable, for he forgot everything else too—so it seems natural that he forgot himself. But with us there is a great difficulty: we remember everything else—only this we do not remember, who we are and where we are.

इसलिए उस पर हंसना उतना उचित नहीं है जितना अपने पर हंसना उचित होगा। विस्मरण उसकी आदत थी। विस्मरण हमारी आदत नहीं है। और सब-कुछ हमें स्मरण है, सिर्फ एक बात स्मरण नहीं है। इसलिए हम कपड़े भी ठीक से पहन लेते हैं और जूते भी, और घर भी ठीक से बसा लेते हैं, लेकिन जीवन हमारा ठीक नहीं हो पाता है। जीवन हमारा ठीक होगा भी नहीं। जो केंद्रीय है जीवन में, उसकी हमें कोई स्मृति नहीं है।

So it is less proper to laugh at him than to laugh at oneself. Forgetfulness was his habit. Forgetfulness is not our habit. We remember everything—save one thing. Therefore we put on our clothes properly, our shoes as well, we set up our homes in order—but our life does not come right. Nor will it. That which is central in life—we have no memory of it.

और मैंने कहा कि नग्न जब वह धर्म-पुरोहित के द्वार पर खड़ा हो गया, तो धर्म-पुरोहित भी पहचान नहीं पाया कि वह कौन है। क्योंकि हम सभी एक-दूसरे को वस्त्रों से पहचानते हैं। यहां हम इतने लोग आए हैं, अगर निर्वस्त्र आ जाएं, तो कोई किसी को पहचान भी नहीं सकेगा कि कौन कौन है! लेकिन यह तो ठीक भी है कि हम दूसरों को वस्त्रों से पहचानें, बड़े मजे और आश्र्चर्य की बात तो यह है कि हम अपने को भी अपने वस्त्रों से ही पहचानते हैं! अपनी आत्मा का तो हमें कोई स्मरण नहीं, अपने स्वरूप का तो हमें कोई बोध नहीं, तो अपने वस्त्रों... और बहुत प्रकार के वस्त्र हैं। वस्त्र हम जो पहने हुए हैं वे--धन के, पदवियों के, पदों के, सामाजिक प्रतिष्ठा के, अहंकार के, उपाधियों के--वे सारे वस्त्र हैं, और उनसे ही हम अपने को भी पहचानते हैं।

And I said: when that naked man stood at the priest’s door, even the priest could not recognize who he was—because we all recognize each other by our clothes. So many of us are gathered here—if we all came naked, none could recognize who is who! It is still acceptable that we recognize others by their garments. The surprising thing is that we identify ourselves also by our garments. We have no remembrance of the soul, no awareness of our own nature; so we recognize ourselves by our clothes—and there are many kinds of clothes. The garments we wear—of wealth, of titles, of positions, of social prestige, of ego, of honorifics—these are all garments, and by them we identify even ourselves.

वस्त्रों से जो अपने को पहचानता है उसका जीवन यदि अंधकारपूर्ण हो जाए, यदि उसका जीवन दुख से भर जाए, पीड़ा और विपन्नता से, तो आश्र्चर्य नहीं है। क्योंकि वस्त्र हमारे प्राण नहीं हैं, वस्त्र हमारी आत्मा नहीं हैं। लेकिन हम अपने को अपने वस्त्रों से ही जानते हैं, उससे गहरी हमारी कोई पहुंच नहीं है।

If one knows oneself through garments alone, is it any wonder if one’s life becomes dark—filled with sorrow, with anguish and poverty? For garments are not our life-breath; garments are not our Atman. Yet we know ourselves only through our garments; we have no deeper access within.

इन तीन दिनों में इन वस्त्रों के पार जो हमारा होना है, उस तरफ, उस दिशा में कुछ बातें आपसे कहूंगा और यह स्मरण दिलाना चाहूंगा कि जो वस्त्रों में खोया है वह अपने जीवन को गंवा रहा है। और जो केवल वस्त्रों में अपने को पहचान रहा है, वह अपने को पहचान ही नहीं रहा है, वह अपने को पा भी नहीं सकेगा। और जो व्यक्ति अपने को ही न पा सके, उसके और कुछ भी पा लेने का कोई भी मूल्य नहीं है। अपने को खोकर अगर सारी दुनिया भी पाई जा सके, तो भी उसका कोई मूल्य नहीं है।

In these three days I shall speak of that which lies beyond these garments—our being—and I would remind you: whoever gets lost in garments is wasting his life. Whoever knows himself only through garments does not know himself—and will never find himself. And one who cannot find himself—whatever else he may gain—gains nothing of value. Even if, losing oneself, one could gain the whole world, it would be valueless.

एक और छोटी कहानी मुझे स्मरण आई वह मैं कहूं और फिर आज की सुबह इस आत्म-विस्मरण के संबंध में जो मुझे कहना है वह आपको कहूंगा।

Another small story comes to mind; let me tell it, and then I shall say what I wish to say today about this self-forgetfulness.

तीन मित्र यात्रा पर निकले। पहली ही रात एक जंगल में उन्हें विश्राम करना पड़ा। खतरनाक स्थान था! जंगली जानवरों का डर था! डाकू और लुटेरों का भी भय था! अंधेरी रात थी! तो उन तीनों ने तय किया कि एक-एक व्यक्ति जागता रहे--दो सोएं, एक जागा हुआ पहरा दे। एक तो उनमें गांव का पंडित था, एक उसमें गांव का लड़ाका बहादुर क्षत्रिय था, एक गांव का नाई था।

Three friends set out on a journey. The very first night they had to rest in a forest. It was dangerous—wild animals, fear of bandits and robbers, a dark night. They decided that one of them would keep watch while two slept. One was the village pandit, one a brave Kshatriya, and one the village barber.

नाई का ही सबसे पहले, सबसे पहले पासा फेंका गया और उसका ही नाम पड़ा। वह रात पहरा देने के लिए पहले पहर बैठा। नींद उसे जल्दी आने लगी, दिन भर की थकान थी। तो किसी भांति अपने को जगाए रखने के लिए उसने बगल में अपने सोए हुए क्षत्रिय मित्र की हजामत बनानी शुरू कर दी। जागे रखने के लिए अपने को, उसने अपने मित्र के सारे बाल काट डाले!

By the throw of lots, it fell first to the barber to keep the first watch. Sleep came to him quickly—fatigue from the day. To keep himself awake, he began to shave the head of his sleeping Kshatriya friend beside him. To stay awake he shaved his friend’s hair completely off!

उसका समय पूरा हुआ। तीसरा जो मित्र था, रात्रि के अंतिम पहर में उस पंडित का पहरा होने को था। उसके तो बाल नहीं थे, उसका तो सिर पहले से ही साफ था, उसके सारे बाल गिर गए थे।

His watch over, the final turn—toward the last watch of night—was for the pandit. He had no hair; his head was already bald with age.

दूसरे मित्र का जैसे ही मौका आया, उस नाई ने उसे उठाया और कहा: मित्र उठो! तुम्हारा समय आ गया। अब मैं सोऊं।

When the second friend’s turn came, the barber woke him: ‘Friend, wake up! Your time has come. Now I shall sleep.’

उस क्षत्रिय ने अपने सिर पर हाथ फेरा, देखा, बाल बिलकुल भी नहीं हैं। तो उसने कहा कि मालूम होता है तुमने मेरी जगह भूल से पंडित जी को उठा दिया है। उसने अपने सिर पर हाथ फेरा और कहा कि मालूम होता है तुमने भूल से मेरी जगह पंडित जी को उठा दिया है! और वह वापस सो गया।

The Kshatriya felt his head—found no hair at all. He said, ‘It seems you have mistakenly woken the pandit in my place.’ He felt his head and said again, ‘It seems by mistake you have woken the pandit instead of me!’ And he went back to sleep.

हम अपने को इसी भांति पहचानते हैं। हमारी पहचान हमारे वस्त्रों तक है। अगर बहुत गहरी जाती हो, तो अपने शरीर तक जाती है। वह भी वस्त्र से ज्यादा गहरा नहीं है। और भी गहरी जाती हो, तो मन तक जाती है। मन भी वस्त्रों से ज्यादा गहरा नहीं है। लेकिन उससे गहरी हमारी कोई पहचान नहीं जाती।

We recognize ourselves just so. Our identity goes only as deep as our garments. If it goes a bit deeper, it goes to the body—and that too is not deeper than a garment. If it goes yet deeper, it goes to the mind—and the mind too is no deeper than garments. Beyond this our recognition does not go.

जीवन में सारा दुख और सारा अंधकार इस आत्म-अज्ञान से पैदा होता है। केंद्र पर--अपने स्वयं के केंद्र पर अंधकार होता है और हम सारे रास्तों पर दीये जलाने की कोशिश करते हैं। वे सब दीये काम नहीं प़ड़ते। क्योंकि मेरे भीतर अंधकार होता है, तो मैं जहां भी जाता हूं अपने साथ अंधकार ले जाता हूं। उन रास्तों पर भी जहां कि मैंने प्रकाश के दीये जलाए हैं, मेरे पहुंचने से अंधकार हो जाता है; क्योंकि मैं अंधकार हूं! जब तक मैं स्वयं को नहीं जानता, तब तक मैं अंधकार हूं! तो मैं अपने अंधकार को लिए फिरता हूं जीवन में। और सारे लोग अपने-अपने अंधकार को लिए फिरते हैं। हम सब जहां इकट्ठे हो जाते हैं, वहां अंधकार बहुत घना हो जाता है। एक-एक व्यक्ति उतने अंधकार में है, और जहां पूरी मनुष्य-जाति इकट्ठी हो, वहां अंधकार बहुत घना हो जाता है।

All the sorrow and darkness in life arises from this self-ignorance. At the center—at our own center—there is darkness, and we try to light lamps along the roads. Those lamps do not help. If there is darkness within me, wherever I go I carry darkness with me. Even on those roads where I light lamps of light, my arriving brings darkness—because I am the darkness. Until I know myself, I am darkness. I carry my darkness around in life. And all others carry their darknesses. Wherever we gather together, the darkness becomes very thick. Each one is in his own darkness, and where the whole of humanity gathers, the darkness grows dense.

मनुष्य-जाति के पिछले तीन-चार हजार वर्षों का इतिहास इसी अंधकार का इतिहास है। फिर इस अंधकार से संघर्ष पैदा होता है, युद्ध पैदा होते हैं, हिंसा पैदा होती है। इस अंधकार से ईर्ष्या पैदा होती है, घृणा पैदा होती है, क्रोध पैदा होता है। इस अंधकार से विध्वंस पैदा होता है। हम खुद दुखी होते हैं, औरों को दुखी करते हैं। यह कोई तीन-चार हजार वर्षों से चला है। और अब तक हम सफल नहीं हो पाए हैं इस बात में कि एक ऐसा समाज निर्मित हो सके जिसका जीवन प्रकाश से आलोकित हो, प्रकाश से मंडित हो।

The last three or four thousand years of human history are the history of this darkness. Out of this darkness comes conflict, war, violence. From this darkness arise jealousy, hatred, anger. From this darkness comes destruction. We suffer, and we make others suffer. This has gone on for three, four thousand years. And still we have not succeeded in creating a society whose life is illumined by light.

क्या आपको ज्ञात है कि तीन हजार वर्षों में कोई चौदह हजार छह सौ युद्ध हुए हैं। केवल तीन हजार वर्षों में चौदह हजार छह सौ युद्ध! कोई पंद्रह हजार युद्ध! प्रतिवर्ष पांच युद्ध! हम शायद लड़ते ही रहे हैं, हमने कुछ और नहीं किया। और यह तो बड़े-बड़े युद्धों की बात है, रोज हम जो छोटी-छोटी लड़ाइयां लड़ रहे हैं, उनकी तो कोई गिनती नहीं है। जो हम रोज छोटी-छोटी हिंसा कर रहे हैं, उसका तो कोई आकलन नहीं है, कोई गणना नहीं है। अगर तीन हजार वर्षों में पंद्रह हजार युद्ध हमें लड़ने पड़े हों, तो क्या इससे यह सूचना नहीं मिलती है कि मनुष्य-जाति का मस्तिष्क किसी बहुत गहरे रोग से पीड़ित है? कोई इन तीन हजार वर्षों में मुश्किल से थोड़े से वर्ष हैं जब युद्ध न हुआ हो। और उन वर्षों को भी हम शांति का समय नहीं कह सकते; क्योंकि उन क्षणों में हमने नये युद्धों की तैयारियां की हैं। या तो हम लड़ते रहे हैं या हम लड़ने की तैयारियां करते रहे हैं। मनुष्य के पूरे इतिहास को दो खंडों में बांटा जा सकता है: युद्ध के खंड और युद्ध की तैयारियों के खंड। शांति हमने अब तक नहीं जानी है।

Do you know—within three thousand years there have been some fourteen thousand six hundred wars. In merely three thousand years—nearly fifteen thousand wars! Five wars per year! Perhaps we have done nothing but fight. And these are the big wars; the small skirmishes we fight daily are beyond counting—the petty violences we commit every day, there is no accounting for them. If in three thousand years we had to fight fifteen thousand wars, does it not show that the human mind is afflicted by a very deep disease? In these three thousand years there are scarcely a few years without war. And those years we cannot even call peace—for in those intervals we prepared for new wars. Either we have been fighting, or we have been preparing to fight. The whole of history can be divided into two chapters: war, and preparations for war. Peace we have not known.

और व्यक्तिगत जीवन में भी हम देखें, तो शांति का कहीं भी कोई, कहीं कोई पता नहीं मिलेगा। कोई आनंद की किरण उपलब्ध नहीं होगी। कोई प्रेम का संगीत नहीं सुनाई पड़ेगा।

Look also into personal life—you will find no sign of peace anywhere. No ray of joy. No music of love.

हम सारे लोग यहां इकट्ठे हैं, कौन अपने भीतर प्रेम के संगीत को अनुभव करता है? कौन अनुभव करता है अपने भीतर सुगंध को जीवन की? कौन अनुभव करता है जीवन की धन्यता को, कृतार्थता को? एक अर्थहीनता, एक मीनिंगलेसनेस हमें पकड़े है। लेकिन किसी भांति हम जीए जाते हैं कल की आशा में, शायद कल सब ठीक हो जाएगा।

We are gathered here—who among us feels the music of love within? Who senses the fragrance of life? Who tastes life’s blessedness, its fulfillment? A meaninglessness has seized us. Yet somehow we go on living in the hope of tomorrow—that perhaps tomorrow everything will be all right.

लेकिन जिसका आज गलत है, उसका कल कैसे ठीक होगा? क्योंकि कल तो आज से ही निकलेगा, आज से ही पैदा होगा। अगर आज दुख से भरा है, तो स्मरण रखें, कल आनंद से भरा हुआ नहीं हो सकता है; क्योंकि कल का जन्म तो आज से होगा! कल आने वाला जीवन आप पैदा करेंगे, उसे आप प्रतिक्षण पैदा कर रहे हैं। तो यदि आज दुखी हैं, तो जान लें कि कल भी दुखी रहेंगे। कल की आशा में, कल की सुख की आशा में आज के दुख को झेला तो जा सकता है, लेकिन कल के सुख को निर्मित नहीं किया जा सकता। कल के आनंद की कल्पना में आज की पीड़ा को सहा जा सकता है, लेकिन कल के आनंद को पैदा नहीं किया जा सकता।

But if today is wrong, how will tomorrow be right? For tomorrow is born out of today. If today is full of sorrow, remember—tomorrow cannot be full of joy, because tomorrow’s birth is from today. The life of tomorrow—you are creating it; you are creating it every moment. If you are unhappy today, know that you will be unhappy tomorrow too. In hope of tomorrow’s happiness, today’s sorrow can be endured; but tomorrow’s happiness cannot be created by that hope. In dreaming of tomorrow’s bliss, today’s pain can be borne; but tomorrow’s bliss cannot be born from it.

इसलिए आनंद है केवल आशा और जीवन है दुख, ऐसा हमारे सबके अनुभव में है। यह कोई सिद्धांत की बात नहीं है। जो भी अपने जीवन को थोड़ा सा खोल कर देखेगा, उसे यह दिखाई पड़ेगा। ये सीधे तथ्य हैं।

Thus joy remains only a hope, and life remains sorrow—this is everyone’s experience. This is not theory. Whoever opens his life a little will see it—plain facts.

जीवन के संबंध में पहला तथ्य यही है कि जिस भांति हम उसे जी रहे हैं, उस भांति कहीं कोई, कहीं कोई आनंद का फूल उसमें नहीं लगता है और न लग सकता है। इसलिए कल की आशा पर कि कल ठीक हो जाएगा--कल, आने वाले वर्ष या आने वाली जिंदगी में--परलोक में, पुर्नजन्म में सब ठीक हो जाएगा, यह सब कल की आशा का विस्तार है। कोई सोचता हो कि इस जन्म के बाद अगले जन्म में सब ठीक हो जाएगा, वह उसी तरह की भ्रांति में है जिस तरह की भ्रांति में जो सोचता है, आज दुख है, कल शांति, कल सुख हो जाएगा। कोई सोचता हो, मोक्ष में सब ठीक हो जाएगा, तो भ्रांति में है; क्योंकि कल मुझसे पैदा होगा! आने वाला जन्म भी, मोक्ष भी, जो भी होने वाला है, वह मुझसे पैदा होगा! और अगर मेरा आज अंधकारपूर्ण है, तो कल मेरा प्रकाशित नहीं हो सकता।

The first fact about life is this: the way we are living it, no flower of joy blossoms in it—nor can it. Therefore, hoping for tomorrow—tomorrow, next year, in the next life, in the beyond—that all will be well, is only an extension of ‘tomorrow’. Whoever thinks that after this birth, in the next, all will be well, is in the same illusion as the one who thinks: today is sorrowful, tomorrow there will be peace. Whoever thinks in moksha everything will be fine, is in illusion—for tomorrow will be born of me. The coming birth too, moksha too, whatever is to be, will be born out of me. If my today is full of darkness, how can my tomorrow be illumined?

फिर क्या हम निराश हो जाएं और कल की सारी आशा छोड़ दें?

Should we then despair and abandon all hope for tomorrow?

मैं आपसे कहता हूं: निश्र्चित ही कल के प्रति कोई आशा रखने का कारण नहीं है। लेकिन इससे निराश होने का भी कोई कारण नहीं है। आज के प्रति आशा से भरा जा सकता है। आज को परिवर्तित किया जा सकता है। मैं जो हूं, उस होने में क्रांति लाई जा सकती है। मैं कल क्या होऊंगा, इसके द्वारा नहीं; बल्कि जो मैं अभी हूं, उसके ज्ञान, उसके बोध, उसके प्रति जागरण से, उसे जान लेने से।

I say to you: there is indeed no reason to hope about tomorrow. But neither is there cause for despair. Today can be filled with hope. Today can be transformed. In my very being—as I am now—a revolution can be brought—not by thinking what I will be tomorrow, but by knowing what I am now, by awakening to it, by becoming aware of it.

आत्म-स्मृति से क्रांति उत्पन्न हो सकती है।

From self-remembering, revolution can arise.

यदि मैं जान सकूं स्वयं को, तो वह दीया उपलब्ध हो जाएगा जो मेरे जीवन से अंधकार को नष्ट कर दे। और स्वयं को जाने बिना और न कोई दीया है और न कोई प्रकाश है, न कोई आशा है।

If I can know myself, then that lamp will be available which will destroy the darkness of my life. Without knowing oneself, there is no lamp, no light, no hope.

पहली बात, हम स्वयं को नहीं जानते हैं। यह जान लेना स्वयं को जानने के प्रति पहला चरण है।

First, we do not know ourselves. To know this is the first step toward knowing oneself.

कोई सोचता हो कि मैं स्वयं को जानता हूं, तो स्वयं को जानने के प्रति द्वार बंद हो जाएंगे। और धर्म की बहुत सी शिक्षाओं ने, संस्कृति ने, इधर हजारों वर्ष से दोहराए गए सिद्धांतों ने, आत्मा और परमात्मा की बातों ने हममें से बहुतों को यह भ्रम पैदा कर दिया है कि हम अपने को जानते हैं।

If someone imagines he knows himself, the doors to self-knowledge close. Much religious teaching, culture, doctrines repeated over millennia, talk of Atman and Paramatman, have created in many of us the illusion that we know ourselves.

इस भ्रम ने हमारे आत्म-अज्ञान को गहरा किया है। स्वयं को जानने के भ्रम से बड़ा--इन शब्दों और सिद्धांतों के आधार पर स्वयं को जानने के भ्रम से बड़ा, आत्म-ज्ञान में और कोई दूसरा अटकाव, कोई दूसरी दीवाल, कोई दूसरा अवरोध नहीं है।

This illusion deepens our ignorance. The illusion of knowing oneself—on the basis of words and doctrines—is the greatest hindrance in self-knowledge. No other wall stands so tall.

छोटे से बच्चे भी जानते हैं कि हम आत्मा हैं और बूढ़े भी दोहराते हैं कि हम आत्मा हैं। ये शब्द हैं। यह सत्ता का अनुभव हो, तो जीवन बिलकुल दूसरा हो जाए। ये सिद्धांत हैं। यह स्वयं की प्रतीति और साक्षात हो, तो जीवन नया हो जाए और जीवन आनंद से भर जाए।

Small children know to say ‘We are the Atman’, and the old keep repeating ‘We are the Atman’. These are words. If it becomes an experience of being, life becomes utterly different. These are doctrines. If it becomes one’s own realization and direct seeing, life becomes new, and joy overflows.

लेकिन इन शब्दों को हमने सहारों की भांति पकड़ा हुआ है। अज्ञान में, इन शब्दों से पैदा हुए झूठे ज्ञान को, हमने बहुत तीव्रता से पकड़ा है। उसे छोड़ने में भी भय मालूम होता है। इसलिए जैसे-जैसे आदमी मृत्यु के करीब पहुंचता है, वैसे-वैसे इन शब्दों को और जोर से पकड़ लेता है। वैसे-वैसे गीता और कुरान और बाइबिल उसके मस्तिष्क पर और जोर से बैठते जाते हैं। वैसे-वैसे वह मंदिरों के द्वार खटखटाने लगता है और साधु-संन्यासियों के सत्संग में बैठने लगता है। ताकि इन शब्दों को जोर से पकड़ ले, ताकि आती हुई मौत के विरोध में कोई सुरक्षा का उपाय बना ले। इसलिए जितने लोग मृत्यु से भयभीत होते हैं, वे सभी आत्मा की अमरता में विश्वास कर लेते हैं। उनका यह विश्वास उनका ज्ञान नहीं है।

But we clutch these words as crutches. In ignorance, the false knowledge born of words we cling to with great intensity. Even letting go of it feels frightening. The nearer death comes, the more tightly one clutches these words. The Gita, the Koran, the Bible sit heavier and heavier on the mind. One starts knocking on temple doors and sitting in the company of sadhus—so that one can grip the words more tightly, so that against the approaching death some defense may be built. Those who are afraid of death become believers in the immortality of the soul. Their belief is not knowledge.

कोई विश्वास कभी ज्ञान नहीं होता, सब विश्वास अज्ञान होते हैं।

No belief is ever knowledge; all beliefs are forms of ignorance.

जीवन के प्रति जो भी हम माने हुए बैठे हैं, वह सब हमारा अज्ञान है। और उस मानने के कारण ज्ञान तक जाने का सारा द्वार बंद है।

Whatever we have taken for granted about life is our ignorance. And because of this taking-for-granted, the door to knowledge is closed.

स्वयं की स्मृति में, स्वयं के संबंध में प्रचलित सिद्धांत सबसे बड़ी बाधाएं हैं। सिद्धांत तो क्या बाधा हैं, हम उन पर विश्वास कर लेते हैं, यह बाधा है। हमारे विश्वास बाधा हैं। और जो व्यक्ति जितने ज्यादा विश्र्वासों से ग्रसित हो जाता है, उसके जीवन में विवेक के अवतरण का, विवेक के आगमन का, विवेक के उठने और जगने की संभावना का उतना ही उसी मात्रा में ह्रास हो जाता है। असंभव हो जाती है यह बात कि हम स्वयं को जान सकें। क्योंकि स्वयं को जानने के सिद्धांत हमें यह भ्रम पैदा कर देते हैं कि हम जानते हैं। और ये भ्रम बहुत तलों पर हैं।

In the remembrance of the self, the prevailing theories about the self are the greatest obstacles. The theories as such are not the obstacle—our belief in them is. Our beliefs are the hindrance. The more a person becomes laden with beliefs, the less the possibility remains for the descent of vivek—discrimination, awakening—into his life. It becomes impossible to know oneself. Because doctrines about knowing the self create the illusion that one already knows. And these illusions exist on many levels.

एक संन्यासी एक राजा के घर मेहमान था। उस राजा ने सुबह ही आकर उस संन्यासी को पूछा: मैं सुनता हूं कि आप परमात्मा की बातें करते हैं, क्या मुझे परमात्मा से मिला दे सकेंगे? यह बात उस राजा ने अपने जीवन में और भी न मालूम कितने संन्यासियों से पूछी थी। इस संन्यासी से भी पूछी। और जो अपेक्षा थी, जो और संन्यासियों ने बातें कही थीं, सोचा, वही बातें यह संन्यासी भी कहेगा। करीब-करीब संन्यासी एक ही जैसी बातें दोहराते हैं। सोचा, यह भी वही कहेगा, कुछ उपनिषद, कुछ वेदों की, कुछ ग्रंथों की कुछ उद्धरण देगा, कुछ गीता की, कुछ ज्ञान की बातें समझाएगा। लेकिन उस संन्यासी ने क्या पूछा? उस संन्यासी ने कहा: आप ईश्र्वर से मिलना चाहते हैं, तो थोड़ी देर रुक सकते हैं या बिलकुल अभी मिलने की इच्छा है?

A sannyasin was a guest in a king’s palace. Early in the morning the king came and asked him: ‘I hear you speak of the Divine; can you introduce me to God?’ He had asked many sannyasins the same question before. He expected, as usual, that this sannyasin would quote the Upanishads, the Vedas, the scriptures, say something from the Gita, share some knowledge. But what did this sannyasin ask? He said, ‘You wish to meet God—can you wait a little, or would you like to meet Him right now?’

वह राजा थोड़ा हैरान हुआ। कोई भी हैरान होता। यह खयाल न था कि बात इस भांति पूछी जाएगी। सोचा, शायद समझने में भूल हो गई है। उसने कहा कि शायद आप समझे नहीं, मैं परमात्मा से, ऊपर जो परमात्मा है, उससे मिलने की बात कर रहा हूं।

The king was startled. Anyone would be. He had not imagined the question would be put this way. He said, ‘Perhaps you did not understand—I speak of meeting the God above.’

उस संन्यासी ने कहा: समझने में भूल का कोई कारण नहीं। मैं तो उस परमात्मा के सिवाय और किसी की बात करता ही नहीं। अभी मिलना चाहते हैं या थोड़ी देर ठहर सकते हैं?

The sannyasin said, ‘There is no reason for misunderstanding. I speak of none other than that. Do you wish to meet Him now, or can you wait a little?’

उस राजा ने कहा: जब आप कहते ही हैं, तो मैं अभी ही मिलना चाहूंगा।

The king said, ‘If you say so, I would like to meet Him right now.’

ऐसे उसकी कोई तैयारी नहीं थी इतने जल्दी परमात्मा से मिलने की। और किसी की भी इतने जल्दी कोई तैयारी नहीं होती है। ईश्र्वर के खोजियों से पूछा जाए, अभी मिलना चाहेंगे, तो वे भी कहेंगे कि हम थोड़ा सोच कर आते हैं, विचार कर आते हैं। हम थोड़ा मित्रों से पूछ लें, पति हो तो पत्नी से पूछ ले, पत्नी हो तो पति से पूछ ले, हम जरा अपने घर के लोगों से पूछ लें, फिर हम लौट कर आते हैं। इसी वक्त तो ईश्वर से मिलने को कौन तैयार होगा। वह राजा भी तैयार नहीं था। लेकिन जब बात ही, मुसीबत ही आ पड़ी थी सिर पर, तो उसने कहा कि ठीक है, आप कहते हैं तो मैं अभी मिल लूंगा।

He was hardly prepared to meet God so soon. And who is ready at once? Ask the seekers of God, ‘Will you meet Him now?’—they will say, ‘Let me think a little, consult my friends; if the husband, let me ask my wife; if the wife, let me ask my husband; let me ask my people at home, then I will return.’ Who is ready at this very moment? The king too was not ready. But since the calamity had come upon him, he said, ‘All right—if you say so, I will meet Him now.’

संन्यासी ने कहा: लेकिन इसके पहले कि मैं आपको परमात्मा से मिलाऊं, यह छोटा सा कागज है, इस पर अपना परिचय लिख दें।

The sannyasin said, ‘Before I introduce you to God, write your introduction on this small paper.’

और लिखा उसने जो उसका परिचय था--बड़े राज्य का राजा था, महल का पता, वह सब लिखा।

The king wrote what he considered his identity—a great king of a great realm, the address of his palace, and so on.

संन्यासी ने पूछा कि क्या मैं मान लूं, यही आपका परिचय है? क्या मैं मान लूं कि कल आप भिखारी हो जाएं और राज्य छिन जाए तो बदल जाएंगे?

The sannyasin asked, ‘Shall I take this as your true introduction? If tomorrow you were to become a beggar and lose your kingdom, would you be different?’

उस राजा ने कहा कि नहीं, राज्य छिन जाए तो भी मैं तो मैं ही रहूंगा।

The king said, ‘No—if my kingdom is lost, I will still be myself.’

तो संन्यासी ने कहा कि फिर राजा होना आपका परिचय नहीं हो सकता। क्योंकि राज्य छिन जाने पर भी आप रहेंगे और आप ही रहेंगे। भिखारी होने पर भी आप ही रहेंगे। तो फिर राजा होना आपका परिचय नहीं हो सकता। और यह जो नाम लिखा है, मां-बाप दूसरा नाम भी दे सकते थे। और आप भी चाहें तो दूसरा नाम रख ले सकते हैं, उससे भी बदल नहीं जाएंगे।

The sannyasin said, ‘Then being a king cannot be your identity—because even without the kingdom you remain you. Being a beggar, you will still be you. So being a king is not your introduction. And this name you have written—your parents could have given another name. You yourself could change it; you would not change by that.’

उस राजा ने कहा: नाम से क्या फर्क पड़ता है, मैं तो मैं रहूंगा, नाम कोई भी हो।

The king said, ‘What difference does a name make? I remain myself whatever the name.’

तो संन्यासी ने कहा: इसका अर्थ हुआ कि आपका कोई नाम नहीं है। नाम केवल कामचलाऊ बात है। कोई भी नाम काम दे सकता है। इसलिए नाम भी आपका परिचय नहीं है। तो फिर क्या मैं मानूं कि आपको अपना परिचय पता नहीं है? क्योंकि दो ही बातें आपने लिखी हैं--राजा होना और अपना नाम।

The sannyasin said, ‘That means you have no name—names are only for convenience. Any name will do. So name is not your identity either. Then shall I assume you do not know your introduction? For you have written only two things—your kinghood and your name.’

उस राजा ने वह कागज वापस ले लिया और कहा: मुझे क्षमा करें! अगर मेरा नाम, मेरा धन, मेरा पद और मेरी प्रतिष्ठा मेरा परिचय नहीं हैं, तो फिर मुझे पता नहीं कि मैं कौन हूं?

The king took back the paper and said, ‘Forgive me! If my name, my wealth, my position and prestige are not my identity—then I do not know who I am.’

उस संन्यासी ने कहा: फिर परमात्मा से मिलाना बहुत कठिन है। क्योंकि मैं किसको मिलाऊं, मैं किसकी खबर भेजूं कि कौन मिलना चाहता है? मैं किसकी खबर भेजूं कि कौन मिलना चाहता है? जाओ और खोजो कि कौन हो! और जिस दिन खोज लोगे, उस दिन मेरे पास नहीं आओगे कि परमात्मा से मिला दूं। क्योंकि जिस दिन तुम स्वयं को पा लोगे, उस दिन उसे भी पा लोगे जो सबके भीतर है। क्योंकि जो मेरे भीतर है और जो किसी और के भीतर है और जो सबके भीतर है, वह बहुत गहरे में संयुक्त है और एक है और समग्र है।

The sannyasin said, ‘Then it is very difficult to introduce you to God—for whom shall I introduce? Whose message shall I send that he wishes to meet Him? Go, search who you are. The day you find that, you will not come to me to be introduced to God. For the day you find yourself, you will find That which is within everyone—because what is within me, within another, within all, is joined deeply, is one, is whole.’

लेकिन इस ‘मैं’ का तो हमें कोई भी पता नहीं है। तो या तो हम अपने नाम को, अपने घर को, अपने परिवार को समझते हैं कि यह मेरा होना है। अगर किसी भांति इससे हमारा छुटकारा हो जाए और हम यह जान सकें कि मेरा नाम, मेरा घर, मेरा वंश, मेरा राष्ट्र, मेरी जाति, मेरा धर्म, यह मेरा होना नहीं है, अगर किसी भांति यह बोध भी आ जाए, तो फिर हम तोतों कि भांति उन शब्दों को दोहराने लगते हैं जो ग्रंथों में लिखे हैं और शास्त्रों में कहे हैं। तब हम दोहराने लगते हैं कि मैं आत्मा हूं, मैं परमात्मा हूं, अहं-ब्रह्मास्मि। और-और न मालूम क्या-क्या हम दोहराने लगते हैं।

But of this ‘I’ we have no clue. Either we take our name, our house, our family as our being. And if somehow we are freed even from this, and we see that name, house, lineage, nation, caste, religion are not our being—then like parrots we begin to repeat words written in scriptures: ‘I am Atman, I am Paramatman, aham brahmasmi’—and who knows what else we repeat.

मैं आपसे कहूं कि जिस भांति नाम आपको सिखाया गया है, उसी भांति ये बातें भी आपको सिखाई गई हैं, इनमें भेद नहीं है। जिस भांति यह कहा गया है कि आपका यह नाम है और आपने पकड़ लिया है, उसी भांति यह भी कहा गया है कि आपके भीतर परमात्मा है और आपने यह भी पकड़ लिया है। इन दोनों बातों में कोई फर्क नहीं है। जब तक हम बाहर से आए हुए शब्दों को पकड़ते हैं, तब तक हम स्वयं से परिचित नहीं हो सकेंगे। वे शब्द चाहे पिता ने दिए हों, चाहे समाज ने, चाहे ऋषियों ने, मुनियों ने, साधु ने, संतों ने, किन्हीं ने भी वे शब्द दिए हों, जब तक बाहर से आए हुए परिचय को हम पकड़ेंगे, तब तक उस परिचय का जन्म नहीं हो सकेगा जो हमारा परिचय है। तब तक हम उसे नहीं जान सकेंगे। तब तक उसे जानने का कोई मार्ग नहीं है।

Understand: the way your name was taught to you, in the same way these things were taught to you. There is no difference. As you were told ‘This is your name’ and you held on to it, so also you were told ‘Paramatman is within you’ and you held on to that. There is no difference between the two. So long as we clutch at words coming from outside, we will not become acquainted with ourselves. Whether the words came from father, from society, from rishis, sages, sadhus, saints—whoever they came from—so long as we grip an identity borrowed from outside, that identity which is truly ours cannot be born. We will not know it. There is no way to know it then.

तो या तो हम जिसे सांसारिक कहते हैं, उस तरह के परिचय को पकड़ लेते हैं, या जिसे आध्यात्मिक कहते हैं, उस तरह के परिचय को पकड़ लेते हैं। लेकिन दोनों परिचय पकड़े गए होते हैं। दोनों परिचय बाहर से मिलते हैं। जो परिचय बाहर से मिलता है, वह आत्म-परिचय नहीं है।

So either we grasp the so-called worldly identity, or we grasp the so-called spiritual identity—but both are grasped. Both come from outside. That which comes from outside is not self-identity.

इसलिए यह बात जितनी झूठी है कि मेरा नाम मैं हूं, उतनी ही यह बात भी झूठी होगी अगर मैं बाहर से सीखूं कि मैं आत्मा हूं, मैं परमात्मा हूं, मैं अविनाशी हूं, मैं कुछ हूं, मैं कुछ हूं। ये सारी बातें मैं बाहर से सीखूं, ये बातें भी उतनी ही झूठी होंगी। पहली बात झूठी है, यह तो हमें समझ में आ जाती है, क्योंकि यह बात हजारों वर्ष से दोहराई गई है। लेकिन दूसरी बात भी झूठी है, इसे समझने में थोड़ी कठिनाई होती है। क्योंकि तब हम एक अटल अंधकार में छूट जाते हैं और अज्ञान में छूट जाते हैं। क्योंकि सांसारिक परिचय भी हमारा परिचय नहीं है और तथाकथित आध्यात्मिक परिचय भी हमारा परिचय नहीं है, तो फिर हमारा परिचय क्या है? तब हम एक अज्ञान में और अंधकार में छूट जाते हैं। और अज्ञान से भय मालूम होता है, अज्ञान से डर मालूम होता है।

Therefore, as false as it is to say ‘My name is me’, just as false it is to learn from outside ‘I am the Atman, I am Paramatman, I am deathless, I am this, I am that.’ If these are learned from outside, they are equally false. The first falsity we understand easily, for it has been repeated for millennia. The second falsity is harder to recognize—because then we are left in an unshakable darkness and ignorance. If worldly identity is not mine, and so-called spiritual identity is not mine, then what is mine? We are left in ignorance and darkness—and ignorance appears frightening.

‘मैं अपने को नहीं जानता हूं’--इस बात के बोध से भयभीत होता है चित्त, इसलिए हम कोई न कोई परिचय तो मान लेना चाहते हैं। गृहस्थ का एक परिचय है और संन्यासी का एक परिचय है--ये दोनों परिचय झूठे हैं। इनमें से किसी एक को हम पकड़ कर तृप्ति कर लेना चाहते हैं। तो गृहस्थी से कोई छूटता है, तो संन्यासी हो जाता है और संन्यास में पकड़ जाता है। और एक तरह के वस्त्रों से छूटता है, तो दूसरे तरह के वस्त्रों को स्वीकार कर लेता है। और एक तरह के नाम से छूटता है, तो दूसरा नाम ग्रहण कर लेता है।

The mind is frightened by the realization ‘I do not know myself’, so we want to accept some identity or other. The householder has one identity; the sannyasin has another—both are false. We grab one of them to console ourselves. Thus someone leaves the householder’s identity and gets caught in sannyas. He leaves one kind of garments and accepts another. He leaves one name and takes another.

संन्यासी का नाम बदल देते हैं हम, दूसरा नाम दे देते हैं उसे। कपड़े बदल देते हैं, दूसरे वस्त्र दे देते हैं उसे। उसका ढंग बदल देते हैं, दूसरा ढंग दे देते हैं उसे। लेकिन, लेकिन उस रिक्त स्थान में छूटने को कोई राजी नहीं है जहां हमारा कोई परिचय नहीं है--न सांसारिक और न आध्यात्मिक। उस खाली जगह में खड़े होने को कोई राजी नहीं है। जो उस खाली जगह में खड़े होने को राजी हो जाता है, वही केवल स्वयं को जान पाता है। जो अपने सब परिचय छोड़ देता है और अपरिचय में खड़ा हो जाता है, जो अपने संबंध में सारे ज्ञान छोड़ देता है और अज्ञान में खड़ा हो जाता है--उसी अज्ञान में, उसी न जानने में, उसी नॉट-नोइंग में, उस न जानने में, जब मुझे कुछ भी पता

नहीं अपने बाबत, और जो भी पता है उसे मैं छोड़ देता हूं--उसी स्थिति में, उसी क्रांति के क्षण में वह परिवर्तन घटित होता है जहां स्वयं के बोध का जन्म होता है। जब तक मैं किसी भी परिचय को पकड़ता हूं, तब तक उस बोध के पैदा होने की भूमिका खड़ी नहीं होती। जब तक मैं कोई भी सहारा पकड़ता हूं, तब तक उसके जगने का कोई कारण पैदा नहीं होता जो मेरे भीतर सोया है। जब मैं सब सहारा छोड़ देता हूं...।

We change a sannyasin’s name, give him another; we change his clothes, give him new robes; we change his style, give him another way. But to stand in that empty space where we have no identity—neither worldly nor spiritual—no one is ready. Whoever is ready to stand in that emptiness, only he comes to know himself. Whoever leaves all identity and stands in non-identity—who drops all knowledge about himself and stands in ignorance—in that very ignorance, in that not-knowing, in that very state where nothing is known about oneself and whatever is known is dropped—in that very state, in that very revolutionary moment, the transformation happens where the awareness of the self is born. So long as I cling to any identity, the ground for that awareness cannot arise. So long as I hold any support, there is no cause for awakening That which sleeps within. When I drop all supports...

एक छोटी सी घटना मुझे स्मरण आती है। बिलकुल काल्पनिक होगी।

A small incident comes to mind—purely imaginary.

मैंने सुना है कि कृष्ण एक दिन भोजन करते थे और बीच भोजन में उठे और द्वार की तरफ भागे। जो उन्हें भोजन कराते थे, उन्होंने कहा: क्या करते हैं? कहां भागते हैं? बीच भोजन में उठते हैं?

It is said that one day Krishna was having his meal. In the middle he suddenly rose and ran toward the door. The one serving him said, ‘What are you doing? Where are you running? Rising in the midst of your meal?’

उन्होंने कहा: मेरा एक भक्त बहुत कष्ट में पड़ा हुआ है। दुष्ट उसे सता रहे हैं, उसे पत्थर मार रहे हैं। यह कहते वे भागे, द्वार के बाहर भी निकल गए, लेकिन द्वार से फिर वापस लौट आए, भोजन करने बैठ गए।

Krishna said, ‘A devotee of mine is in great trouble. The wicked are tormenting him, pelting him with stones.’ Saying this he ran, even beyond the door—but then he returned, sat again to eat.

तो जिन्होंने पहला प्रश्न पूछा था, उन्होंने पूछा: आप लौट आए बीच से?

The one who had asked the first question asked again, ‘You came back midway?’

उन्होंने कहा: उस भक्त ने खुद भी पत्थर अपने हाथ में उठा लिया है, अब मेरे जाने की वहां कोई जरूरत नहीं रह गई। अभी लोग उसे मार रहे थे, वह निहत्था, असहाय खड़ा हुआ झेल रहा था। मेरी जरूरत थी। अब उसने पत्थर खुद भी उठा लिए हैं। अब मेरी कोई भी जरूरत नहीं है।

Krishna said, ‘The devotee himself has picked up stones in his hands—now there is no need for me to go. Just now they were stoning him; he was unarmed, helplessly enduring—my presence was needed. Now he has taken up stones himself. My presence is no longer needed.’

कहानी तो काल्पनिक ही होगी। लेकिन मनुष्य के जीवन में जो भी सोया है--चाहे उसे कोई नाम दें, सत्य कहें, आत्मा कहें, परमात्मा, या कोई और नाम दें, कृष्ण कहें, क्राइस्ट कहें, या कुछ और कहें--जो भी भीतर सोया है, जब तक आप बेसहारा नहीं हो जाएंगे तब तक उसके उठने के और जगने का कोई कारण नहीं है। जब तक आप कुछ पकड़ लेंगे तब तक वह सोया रहेगा। और जब आपकी कोई पकड़ नहीं होगी और हाथ खाली हो जाएंगे और आप बेसहारा खड़े हो जाएंगे, जब आपकी कोई सुरक्षा नहीं रह जाएगी, कोई सहारा नहीं रह जाएगा, कोई परिचय, कोई ज्ञान और आप निपट अज्ञान में और बेसहारा खड़े होने का साहस करेंगे, उसी क्षण, उसी क्षण केवल वह जागता है जो हमारे भीतर सोया है, उसी क्षण वहां स्फुरणा होती है, उसी क्षण वहां कोई बीज टूटता है और अंकुरित होता है, उसी क्षण वहां कोई अंधकार टूटता है, कोई ज्योति जागती है, उसके पहले नहीं। उसके पहले असंभव है। उसके पहले बिलकुल असंभव है। क्योंकि उसके पहले हम कोई न कोई पूरक, कोई न कोई सब्स्टीट्यूट खोज लेते हैं। हम खोज लेते हैं उसे जो सोया है, उसे जागने का कोई कारण नहीं रह जाता। हम पत्थर उठा लेते हैं, फिर कठिनाई हो जाती है। और हम कोई न कोई परिचय पकड़ लेते हैं, कोई न कोई वस्त्र पकड़ लेते हैं, कोई न कोई रूप, कोई न कोई आकृति, कोई न कोई नाम, कोई न कोई शब्द, कोई न कोई सिद्धांत पकड़ लेते हैं, अज्ञान ढंक जाता है और ज्ञान के जन्म का कोई कारण नहीं रह जाता।

The story is imaginary. But that which sleeps in man—call it truth, Atman, Paramatman, call it anything, call it Krishna, call it Christ—whatever the name—until you become utterly without support, there is no reason for it to rise and awaken. As long as you hold on to something, it will sleep. When your hands hold nothing, when you stand unsupported, when there is no security left, no support, no identity, no knowledge—and you dare to stand in sheer ignorance and vulnerability—only then, only then does That which sleeps within awaken. Only then a spark happens, a seed breaks and sprouts, a darkness shatters and a light is kindled—never before. Before that, it is impossible, utterly impossible. For before that we always find a substitute, a surrogate. We pick up stones ourselves; then it becomes difficult. We grasp some identity, some garment, some form, some image, some name, some word, some doctrine—the ignorance gets covered, and there remains no reason for knowledge to be born.

ज्ञान के आगमन के लिए पहला द्वार स्वयं के भीतर अपने समग्र अज्ञान की स्वीकृति है।

The first door for the coming of knowledge is the acceptance, within oneself, of one’s total ignorance.

तो आज की सुबह मैं आपको कहना चाहूंगा, ज्ञानी न बनें, अपने अज्ञानी होने को जानें। ज्ञानी बनना बहुत आसान है। अपने अज्ञान को जानना और स्वीकार कर लेना बहुत दुस्साहस की बात है। क्योंकि ज्ञानी बनने में अहंकार की सहज तृप्ति होती है, अज्ञान को स्वीकार करने में अहंकार एकदम टूट कर दो टुकड़े हो जाता है, उसके, उसके खड़े होने की कोई जगह नहीं रह जाती।

So this morning I would say to you: do not become ‘knowers’; know your ignorance. Becoming a ‘knower’ is very easy. To know and accept one’s ignorance is an act of great daring. For in becoming a ‘knower’ the ego is easily gratified; in accepting ignorance, the ego is shattered—there remains no place for it to stand.

ज्ञानी होने में अहंकार की खूब तृप्ति है। तो पंडित जितना अहंकारी हो जाता है, उतना तो जगत में कोई अहंकारी नहीं होता। उपदेशक जितने अहंकार से भर जाते हैं, उतना तो कोई अहंकारी नहीं होता। जितना ये ज्ञान की बातें करने वाले लोग अहंकार से पीड़ित हो जाते हैं, उतना तो कोई और अहंकारी नहीं होता। यह जितना ज्यादा हमें यह खयाल पैदा होता है कि कुछ शब्दों को इकट्ठा करके, कुछ विचारों को इकट्ठा करके हमने जान लिया, मैं जान गया हूं--जानते तो हम कुछ भी नहीं, हमारा ‘मैं’ जरूर मजबूत होता है और भर जाता है। और फिर जिस चीज से भरने लगता है, उसको हम इकट्ठा करने लगते हैं। कोई धन इकट्ठा करने लगता है, क्योंकि धन के इकट्ठे करने से अहंकार भरता हुआ मालूम पड़ता है। कोई बड़े महल बनाने लगता है, ताजमहल खड़े करने लगता है, कोई कुछ और करने लगता है, क्योंकि उससे अहंकार भरता है। कोई त्याग करने लगता है, क्योंकि उससे अहंकार भरता है।

The ‘knower’ finds immense nourishment for the ego. None are as egoistic as the pandit. Preachers become bloated with ego more than anyone else. Those who talk of knowledge become afflicted with ego as few others do. By gathering a few words, a few ideas, we imagine we have known; we have known nothing—but our ‘I’ certainly swells. And then, whatever fills the ego we begin to collect. Someone collects wealth—for hoarding wealth seems to fill the ego. Someone builds great palaces, erects Taj Mahals; someone does something else, because it fattens the ego. Someone takes to renunciation, because that too gratifies the ego.

और हमारा अहंकार बड़ा सूक्ष्म है। वह निरंतर अपने को भरने की कोशिश करता है। अगर त्याग को प्रशंसा मिलती हो, आदर होता हो, तो हम त्याग कर सकते हैं, उपवास कर सकते हैं, धूप में खड़े रह सकते हैं, सिर के बल खड़े रह सकते हैं, शरीर को सुखा सकते हैं। अगर चारों तरफ जय-जयकार होता हो, तो हम मरने को राजी हो सकते हैं। नहीं तो कोई शहीद, मरने को राजी होता? कोई मरने को राजी होता? लेकिन अहंकार को अगर तृप्ति मिलती हो, तो हम सूली पर भी लटकते वक्त मुस्कुरा सकते हैं और प्रसन्न हो सकते हैं।

Our ego is very subtle. It constantly seeks to feed itself. If renunciation is praised, honored, we can renounce, we can fast, we can stand in the sun, stand on our head, torture the body. If all around there is applause, we can even consent to die. Otherwise, would any martyr agree to die? But if the ego is gratified, we can smile even while hanging on the cross.

एक फकीर था, नसरुद्दीन। फकीर हुआ उसके पहले एक राजा के घर वजीर था। राजा और नसरुद्दीन एक दफा शिकार करने को गए। एक जंगल में रास्ता भटक गए और एक छोटे से गांव में सुबह-सुबह रास्ता खोजते हुए पहुंचे। भूख लगी थी। एक घर में गए और उन्होंने नाश्ते के लिए प्रार्थना की। उस गरीब आदमी के पास दो-चार अंडे थे। उसने कुछ बनाया अंडों से और उन्हें भेंट किया। चलते वक्त राजा ने कहा: कितना पैसा हुआ? उस देश की मुद्रा में उस गरीब आदमी ने कहा: पचास रुपया।

There was a fakir—Mulla Nasruddin. Before he became a fakir, he was a vizier at a king’s court. Once the king and Nasruddin went hunting. They lost their way in a forest and reached a small village in the early morning, searching for the road. Hungry, they came to a poor man’s house and asked for breakfast. The man had two or three eggs; he made something from them and offered it.

While leaving, the king asked, ‘How much?’ In that land’s currency, the poor man said, ‘Fifty rupees.’

राजा बहुत हैरान हुआ। दो-चार अंडों की कीमत दो-चार पैसे भी नहीं थी, पचास रुपया! उसने वजीर नसरुद्दीन से पूछा: क्या बात है? आर एग्स सो रेयर इन दिस पार्ट ऑफ दि कंट्री? क्या इस हिस्से में अंडे इतने कम मिलते हैं?

The king was amazed. The price of a few eggs was hardly a few coins—fifty rupees! He asked the vizier, Nasruddin, ‘What is the matter? Are eggs so rare in this part of the country?’

उस नसरुद्दीन ने कहा कि नहीं, एग्स आर नॉट रेयर सर, बट किंग्स आर! अंडे नहीं, अंडे तो बहुत मिलते हैं, अंडे कम नहीं मिलते; लेकिन इस हिस्से में राजा बहुत मुश्किल से मिलते हैं!

Nasruddin replied, ‘Eggs are not rare, sir—but kings are!’

Eggs are plentiful; but in this area, kings are hard to come by!

वह राजा पचास रुपया देने की कल्पना भी नहीं करता था। लेकिन जैसे ही उसे पता चला: राजा बहुत मुश्किल से मिलते हैं! उसने पचास रुपये दिए और पचास रुपये इनाम दिए नसरुद्दीन को कि तुमने एक बहुत अदभुत बात कही। पचास रुपये अंडे के भी चुकाए और पचास रुपये इनाम भी दिए। क्यों? बड़ी तृप्ति हुई--राजा बहुत मुश्किल से मिलते हैं!

The king had never imagined paying fifty rupees for eggs. But as soon as he heard ‘Kings are rare!’ he paid the fifty—and gave Nasruddin fifty more as a reward for such a marvelous remark. Fifty for the eggs, fifty as a gift. Why? Great satisfaction—‘Kings are rare!’

यह जो, यह जो हमारी अस्मिता है रोज-रोज इस बात की तृप्ति खोजती रहती है, जिस चीज से आप न्यून होते जाते हैं वही चीज आपके अहंकार की तृप्ति करने लगती है। एक नगर में एक महल ऊपर उठने लगता है, जब तक दूसरे मकानों के बराबर होता है तब तक कोई तृप्ति नहीं होती, जब दूसरे मकानों से ऊपर उठने लगता है, तो तृप्ति होनी शुरू हो जाती है। और जितना ऊपर उठने लगता है, और जिस दिन अकेला रह जाता है, उस गांव में एक ही रह जाता है ऊंचा मकान, उस दिन खूब तृप्ति होने लगती है। न्यूनता--अहंकार मांगता है न्यूनता। कोई त्याग करने लगता है, कोई धन इकट्ठा करने लगता है, कोई विचार का संग्रह करने लगता है, ज्ञानी बनने लगता है। और जिस दिन वह ज्ञानी बनता जाता है और अकेला और धीरे-धीरे लगता है वह अकेला ही रह गया मालिक उस ज्ञान का और कोई भी मालिक नहीं है, उस दिन बड़ी गहन तृप्ति होने लगती है।

This sense of self—every day it seeks its gratification. Wherever you become ‘higher’, the same thing begins to feed the ego. In a town, a palace begins to rise. So long as it is equal to other houses there is no satisfaction. When it rises above others, satisfaction begins. The higher it goes—and the day it stands alone, the only high house in the village—on that day deep gratification arises. Inferiority—ego demands the inferiority of others. Someone renounces; someone hoards wealth; someone accumulates ideas, becomes a ‘knower’. And the day he feels he alone is the owner of that knowledge, the day he stands alone—then profound satisfaction arises.

लेकिन अहंकार जितना, जितना पुष्ट हो जाता है, स्वयं को जानना उतना ही असंभव हो जाता है। जितनी अस्मिता गहरी हो जाती है, यह जो ईगो है, यह जो मैं हूं, यह जितना सख्त और ठोस हो जाता है, उतना ही उसे जानना मुश्किल हो जाता है जो मैं हूं, जो मेरा वास्तविक होना है।

But the more the ego is fortified, the more impossible it becomes to know oneself. The more dense the asmita—the ‘I’-sense—becomes, the harder it is to know that which I am in truth.

क्यों?

Why?

क्योंकि अस्मिता मेरे द्वारा निर्मित है। अहंकार मेरा निर्माण है।

Because the asmita is a construction of mine—the ego is my manufacture.

और मैं?

मैं मेरा निर्माण नहीं हूं। मेरा होना, मेरी आत्मा, मेरी वास्तविकता मेरा निर्माण नहीं है।

And I? I am not my manufacture. My being, my Atman, my reality is not my making.

अस्मिता, अहंकार मेरा निर्माण है, मेरा क्रिएशन है।

The ego is my creation.

एक ने बड़े मकान को बना कर अपने अहंकार को निर्मित किया है; एक ने धन इकट्ठा करके; एक ने, एक ने राष्ट्रपति तक की यात्रा पूरी करके अपने अहंकार को इकट्ठा किया है; एक ने ज्ञान को इकट्ठा करके अपने अहंकार को इकट्ठा किया है। यह हमारा निर्माण है। यह हमने बनाया है।

One has constructed his ego by building great houses; another by gathering wealth; another by completing the journey to the presidency; another by accumulating knowledge. This is our construction. We have made it.

और मैं? मैं मेरा निर्माण नहीं हूं। तो वह जो मेरे भीतर अ-निर्मित है, अ-सृष्ट है, जो मेरे भीतर मेरे जानने, मेरे होने के पहले है, मेरे करने के पहले है, मेरे जन्म के पहले जो मेरे भीतर है, उसे जानने के लिए जिस अहंकार को मैंने निर्मित किया है यह बाधा बन जाएगा।

And I? I am not my construction. That within me which is unconstructed, unborn, which is before my knowing, before my doing, before even my birth—that, to know it, the ego I have constructed becomes the obstacle.

इसलिए न तो त्यागी जानता है, और न ज्ञानी, और न धनी, और न पदलोलुप, और न महत्वाकांक्षी।

Therefore, neither the renunciate knows, nor the ‘knower’, nor the rich man, nor the power-hungry, nor the ambitious.

कौन जानता है?

Who knows?

जानने के द्वार पर पहली तो बात यही है कि वह जान पाता है जो सब भांति ‘नहीं जानता हूं’ इसकी स्वीकृति को उपलब्ध होता है। इस स्वीकृति को जानते ही, पहचानते ही कि ‘मैं नहीं जानता हूं’ और कोई पकड़ने का खयाल नहीं रह जाता, मैं खाली हाथ खड़ा रह जाता हूं। खाली हाथ खड़ा रह जाता हूं, खाली मन।

At the door of knowing, the first thing is this: only he knows who attains to the acceptance ‘I do not know’. In the very recognition ‘I do not know’, the urge to grasp fades; I stand empty-handed. Empty-handed, empty-minded.

मैं आपसे पूछूं: आपका नाम क्या है? आप बहुत जल्दी उत्तर दे देते हैं कि मेरा नाम राम है, विष्णु है, या कुछ और है। क्यों? इतने विश्र्वस्त हैं कि यह आपका नाम है? कभी सोचा, कभी विचारा कि मैं यह क्या कह रहा हूं? एक जल्दी से नाम निकल आता है हम नाम उत्तर दे देते हैं। उत्तर दे देते हैं, बात खत्म हो जाती है। कभी थो़ड़ी देर ठहर जाएं और सोचें,मेरा नाम है कुछ? तो शायद भीतर एक सन्नाटा हो जाए, एक साइलेंस हो जाए, एक मौन हो जाए--कोई नाम खोजे से न मिले, तो एक मौन पैदा हो जाए।

If I ask you: ‘What is your name?’—you quickly answer, ‘My name is Ram, or Vishnu, or such-and-such.’ Why are you so certain that this is your name? Have you ever pondered what you are saying? The name rises swiftly, the answer is given, and the matter is over. If you pause a little and inquire, ‘Do I truly have a name?’—perhaps a silence will happen within, a stillness—a name will not be found, and a silence will be born.

हम कोई किसी से प्रश्न पूछते हैं, उसे मालूम होता है तो शीघ्र उत्तर दे देता है। मालूम होने का मतलब? अगर उसकी स्मृति में कुछ होता है, तो उत्तर दे देता है। मैं पूछूं: दो और दो कितने होते हैं? आप कह देते हैं, चार। क्योंकि आपकी स्मृति ने सीख रखा है दो और दो चार होते हैं। पूछा, उत्तर दे दिया। मैं आपसे पूछूं: भीतर कौन है? आप कह दें, आत्मा। यह भी स्मृति ने सीख रखा है। दो और दो चार वाला उत्तर है, दे दिया गया। लेकिन, लेकिन स्मृति ज्ञान नहीं है।

When we ask someone a question, if he ‘knows’, he answers promptly. ‘Knowing’ means: if something exists in his memory, he replies. I ask: ‘What is two plus two?’—you say, ‘Four’, because memory has learned it. Ask, answer. If I ask, ‘Who is within?’ you say, ‘Atman.’ That too memory has learned. It is the two-and-two-make-four kind of answer. But memory is not knowledge.

तो स्वयं की खोज में पूछते वक्त कि मैं कौन हूं, उत्तर की अपेक्षा न करें, क्योंकि जो भी उत्तर आएगा वह स्मृति से आएगा, झूठा होगा, सीखा हुआ होगा। सब सीखी हुई बातें झूठी होती हैं, ज्ञान नहीं बनती हैं। कुछ भी सीखा हुआ ज्ञान नहीं बनता है।

Therefore, in the search for the self, do not expect an answer—because whatever comes will come from memory, and will be false, learned. All that is learned is false; it does not become knowing. Nothing learned becomes knowledge.

जीवन में जो क्षुद्र है, वह सीखा जा सकता है, क्योंकि वह बाहर है।

What is small in life can be learned—because it is outside.

जीवन में जो विराट है, वह सीखा नहीं जा सकता, क्योंकि वह भीतर है।

What is vast cannot be learned—because it is within.

जो भीतर है, उसे बाहर से नहीं सीखा जा सकता; उसे जाना जा सकता है, उसे उघाड़ा जा सकता है, उसे डिस्कवर किया जा सकता है, उसे पहचाना जा सकता है, लेकिन सीखा नहीं जा सकता। उसे जाना जा सकता है, लेकिन याद नहीं किया जा सकता।

What is within cannot be learned from without; it can be known, uncovered, discovered, recognized—but not learned. It can be known, but not remembered.

तो जब भी प्रश्न पूछें कि मैं कौन हूं?... और वह मनुष्य कभी धार्मिक न हो पाएगा जिसने अपने से यह न पूछा हो कि मैं कौन हूं? और वह मनुष्य कभी सत्य को न जान पाएगा और कभी आनंद को भी उपलब्ध न हो पाएगा जिसने अपने प्राणों की सारी गहराई में न पूछा हो कि मैं कौन हूं? और अगर कोई भी उत्तर आता हो, तो उत्तर को इनकार कर दें, क्योंकि उत्तर सीखा हुआ होगा, स्मृति से आया हुआ होगा। और स्मृति तो केवल वही जानती है, जो सीख लिया गया है। स्मृति उसे नहीं जानती, जिसे हम नहीं जानते। जो अज्ञात है, अननोन है, जो अभी अपरिचित है उसे स्मृति नहीं जानती है। स्मृति तो जो सीख लिया गया उसका संग्रह है।

स्मृति के उत्तर को इनकार करें। स्मृति कहे, विष्णु हो; तो उसे जाने दें, उसे पक़ड़ें न। स्मृति कहे, आत्मा हो; उसे जाने दें, उसे पक़ड़ें न। स्मृति कहे, परमात्मा हो; स्मृति कहे, कुछ भी नहीं, केवल पदार्थ हो--अगर नास्तिक घर में पले, तो स्मृति कहेगी, कुछ भी नहीं है, केवल शरीर हो; अगर धार्मिक घर में पले, स्मृति कहेगी, आत्मा हो, अजर-अमर आत्मा हो। ये दोनों शिक्षाएं हैं। इनको छोड़ दें। नास्तिक को, आस्तिक को जाने दें। ग्रंथों से आए हुए उत्तर को जाने दें। फिर क्या होगा? जब कोई उत्तर न आएगा तो क्या होगा? जब किसी उत्तर की स्वीकृति न होगी तो क्या होगा? भीतर एक सन्नाटा हो जाएगा, एक मौन खड़ा हो जाएगा, एक साइलेंस पैदा हो जाएगी। और उसी मौन से, उसी सन्नाटे से, उसी शून्य से उस चीज का अनुभव आना शुरू होता है जो स्वयं का होना है।

So whenever you ask, ‘Who am I?’—please do not accept any answer, because whatever answer comes will be from memory, false, borrowed. If memory says ‘Vishnu’, let it pass—do not hold it. If memory says ‘Atman’, let it pass—do not grasp it. If memory says ‘Paramatman’—if memory says ‘There is nothing, only matter’—if you were raised in an atheistic home, memory will say ‘There is nothing but the body.’ If in a religious home, memory will say ‘You are the Atman, the deathless soul.’ Both are teachings. Drop them. Let atheist and theist pass. Let answers from scriptures pass. Then what will happen? When no answer arises, what will happen? When you grant no answer any acceptance, what will happen? A stillness will descend within, a silence will stand, a void will appear. From that very silence, from that very stillness, from that very emptiness, the taste of one’s being begins to come.

पूछें: ‘मैं कौन हूं?’--और कृपा करके किसी उत्तर को न पक़ड़ें। पूछें: मैं कौन हूं?--और प्रश्न ही रह जाने दें, उत्तर नहीं। और प्रश्न को ही गूंजने दें, और प्रश्न को ही प्राणों में छाने दें, और प्रश्न को ही उतरने दें गहरा। और कोई उत्तर न पकड़ें, क्योंकि सभी उत्तर सीखे हुए होंगे। कोई उत्तर हिंदू का, मुसलमान का, जैन का न पकड़ें, सब उत्तर सीखे हुए होंगे। प्रश्न रह जाए ‘मैं कौन हूं?’ तीर की भांति प्राणों को छेदता हुआ। सिर्फ प्रश्न रह जाए ‘मैं कौन हूं?’ और कोई उत्तर न हो। तो आप हैरान होंगे, उसी अंतराल में, उसी खाली जगह में, उसी मौन में वह किरण उतरनी शुरू होगी स्वयं की, स्वयं को जानने का पहला साक्षात, स्वयं के अनुभव का पहला बोध, पहला प्रकाश उतरना शुरू होगा।

Ask: ‘Who am I?’—and please, do not grasp any answer. Ask: ‘Who am I?’—and allow only the question to remain, not the answer. Let the question echo, let it permeate your very life-breath, let it descend deep. Do not catch any answer—Hindu, Muslim, Jain—because all answers are learned. Let the question remain—‘Who am I?’—an arrow piercing the very core of your being. Let only the question remain, and no answer. You will be amazed: in that interval, in that empty space, in that silence, the first ray of self-knowing begins to descend—the first direct taste, the first light.

आज की सुबह निवेदन करना चाहता हूं: पूछें अपने से ‘मैं कौन हूं?’ और किसी उत्तर को स्वीकार न करें जो बाहर से आया हुआ हो। किसी उत्तर को स्वीकार न करें। चाहे वह किसी भगवान के अवतार का उत्तर हो, चाहे किसी तीर्थंकर का, चाहे किसी ईश्र्वर-पुत्र का, चाहे किसी पैगंबर का, चाहे किसी बुद्धपुरुष का, किसी का भी उत्तर हो, उसे स्वीकार न करें।

This morning I beseech you: ask yourself ‘Who am I?’ and accept no answer that comes from outside. Accept no answer—whether from some divine incarnation, or a Tirthankara, or a son of God, or a prophet, or an awakened one—whosoever. Do not accept it.

परमात्मा की खोज के मार्ग पर, सत्य की खोज के मार्ग पर जो भी बीच में आ जाए उसे विदा कर दें, उसे कहें, हट जाओ। चाहे वह तीर्थंकर हो, चाहे ईश्र्वर-पुत्र हो, चाहे भगवान स्वयं हो, उसे कहें कि रास्ता छोड़ दो। मैं जानना चाहता हूं--तो मुझे किसी के भी उत्तर को स्वीकार करने की कोई गुंजाइश नहीं है। मैं देखना चाहता हूं--तो मैं किसी दूसरे की उधार आंख से नहीं देख सकता। और मेरे प्राण स्पंदित होना चाहते हैं, तो मेरा हृदय धड़केगा तो ही यह हो सकता है, किसी और के हृदय की धड़कन से यह नहीं हो सकता।

On the path of truth, whoever comes in between—bid him farewell. Tell him: step aside. I want to know—so there is no room for anyone’s answer. I want to see—so I cannot see with someone else’s borrowed eyes. My life wants to throb—only my heart’s beating will do, not another’s.

तो यह जो हमारा सीखा हुआ ज्ञान है, यह हमारे ज्ञान के जन्म में बाधा है। अज्ञान नहीं; झूठा ज्ञान, सीखा हुआ ज्ञान बाधा है। अज्ञान नहीं; ज्ञान, सीखा हुआ ज्ञान अवरोध है, वही रोक रहा है, वही दीवाल बन कर खड़ा है। अज्ञान तो अत्यंत निर्दोष स्थिति में खड़ा कर देगा, बहुत इनोसेंस में खड़ा कर देगा, बहुत सरलता में, बहुत निर-अहंकार स्थिति में खड़ा कर देगा। इसलिए एक बात... और जो इस बात को पूरा न कर सके, वह आगे खोज नहीं कर सकेगा। जो अपने अज्ञान को स्वीकार न कर सके, वह आगे खोज नहीं कर सकेगा।

Thus this learned ‘knowledge’ becomes a barrier to the birth of true knowing. Not ignorance—but false, learned knowledge is the barrier. Ignorance is not the obstruction—knowledge, so-called knowledge, is the wall. Ignorance will place you in a most innocent state—simple, egoless. One thing more: whoever cannot fulfill this condition will not be able to proceed further in the search. Whoever cannot accept his ignorance will not be able to go on.

साक्रेटीज के समय में एक व्यक्ति को देवी आती थी। और उस व्यक्ति से किसी ने पूछा, जब वह आविष्ट था देवी से।पूछा कि यूनान में सबसे बड़ा ज्ञानी कौन है?

In Socrates’ time, there was a man possessed by a goddess. Someone asked him, while he was in trance, ‘Who is the greatest knower in Greece?’

उसने कहा: साक्रेटीज, सुकरात।

He said, ‘Socrates.’

वह सुकरात के पास गया और उसने सुकरात से पूछा कि यह घोषणा हुई है, दैवीय घोषणा है कि तुम यूनान के सबसे बड़े ज्ञानी हो।

The man went to Socrates and said, ‘There has been a divine declaration—you are the greatest knower in Greece.’

उसने कहा: जाओ और देवी को कहना कि कुछ भूल हो गई है। क्योंकि मैं तो जैसे-जैसे, जैसे-जैसे खोजता हूं, पाता हूं, मुझसे बड़ा और कोई अज्ञानी नहीं है। जाओ, कहना, कोई भूल हो गई है। क्योंकि मैं तो जैसे-जैसे खोजता हूं, पाता हूं, तो मुझसे बड़ा अज्ञानी कोई भी नहीं है। जब मैं बच्चा था, तो मुझमें थोड़ा ज्ञान था, कई बातें मुझे लगती थीं कि मैं जानता हूं। जब मैं जवान हुआ, तो मेरा ज्ञान और कम हो गया, मुझे कई बातें पता चलीं कि वह मेरा बचपना था, मैं जानता नहीं था। और अब जब मैं बूढ़ा हो गया हूं, तो मैं पाता हूं कि जो भी मैं जानता था वह कुछ भी नहीं जानता था। अब तो एक अज्ञान मुझे घेर रहा है और मुझे लगता है मैं कुछ भी नहीं जानता हूं।

Socrates said, ‘Go tell the goddess that there has been some mistake. The more I search, the more I find that none is more ignorant than I. Tell her there has been a mistake. The more I inquire, the more I see I know nothing. When I was a child, I thought I knew a little. When I became young, my knowledge diminished; I discovered that my childhood ‘knowing’ was not knowing. Now that I am old, I find that whatever I knew—I knew nothing. Now I am surrounded by ignorance—I feel I know nothing at all.’

वह व्यक्ति वापस गया और उसने जाकर कहा कि सुकरात तो कहता है कि मैं परम अज्ञानी हूं और मैं कुछ भी नहीं जानता हूं।

The man returned and reported: ‘Socrates says he is supremely ignorant and knows nothing.’

वह व्यक्ति जो आविष्ट था वह हंसा और उसने कहा: जाओ, जाओ और उससे कहो, इसीलिए, इसीलिए उसे कहा कि वह महाज्ञानी है! इसीलिए, कहो, इसीलिए कहा कि वह महाज्ञानी है, क्योंकि ज्ञान के अवतरण की भूमिका है अपने अज्ञान को पूरी तरह जान लेना, स्वीकार कर लेना, पहचान लेना।

The possessed one laughed and said, ‘Go tell him—precisely for this we called him the great knower! Because the groundwork for the descent of knowledge is to know, to accept, to recognize one’s ignorance completely.’

जैसे ही हम अज्ञान को स्वीकार करते हैं, जैसे ही हम जानते हैं कि नहीं जानते हैं, वैसे ही एक परिवर्तन, एक क्रांति घटित हो जाती है। वैसे ही एक पर्दा गिर जाता है अहंकार का, जानने का और एक मौन और एक शांति अवतरित हो जाती है।

As soon as we accept ignorance, as soon as we know that we do not know, a change, a revolution happens. A curtain of ego and ‘knowing’ drops—and a silence, a peace descends.

अंतिम रूप से आज तो सिर्फ प्रश्न उठाता हूं, वह आपके भीतर गूंजे--‘मैं कौन हूं?’ लेकिन अगर वह प्रश्न मेरा है, तो बेकार है, उसका कोई उपयोग नहीं होगा। क्योंकि जब मैं कहता हूं कि किसी दूसरे के उत्तर को स्वीकार न करना, तो क्या मैं यह कहूंगा कि किसी दूसरे के प्रश्न को स्वीकार कर लेना? अगर वह प्रश्न मेरा है और आप उसे जाकर दोहराएं कि मैं कौन हूं, तो वह प्रश्न झूठा, इंपोटेंट होगा, उसमें कोई बल न होगा, कोई शक्ति न होगी। वह प्रश्न आपका हो तो ही, तो ही आपके प्राणों में स्पंदन ला सकता है। वह प्रश्न आपका हो तो ही आपके प्राणों में आंदोलन ला सकता है। वह प्रश्न आपका हो तो ही तीर की भांति आपके गहरे से गहरे अंतःस्थल तक पहुंच सकता है।

For today, I raise only the question—let it resound within you: ‘Who am I?’ But if the question is mine, it is useless. When I say, ‘Do not accept anyone else’s answer,’ can I say, ‘Accept someone else’s question’? If the question is mine and you merely repeat it—‘Who am I?’—it will be false, impotent, without force. Only if it is your question can it stir your life-breath. Only if it is your question can it move your being. Only if it is your question can it reach, like an arrow, your innermost core.

क्या आपके भीतर प्रश्न है?

Do you have the question?

क्या आपके भीतर अपना प्रश्न है?

Do you have your own question?

क्या जीवन आपके मन में प्रश्न नहीं उठाता?

Does life not raise a question in you?

क्या जीवन आपको जिज्ञासा से नहीं भरता?

Does life not fill you with wonder?

क्या जीवन आपके सामने यह सवाल खड़ा नहीं करता है कि मैं कौन हूं? यह क्या है?

Does life not place before you this inquiry: ‘Who am I? What is this?’

क्या आप एकदम बहरे और अंधे हैं? क्या आपके हृदय में कोई, कोई जिज्ञासा ही पैदा नहीं होती है?

Are you utterly deaf and blind? Does no curiosity arise in your heart?

अगर होती हो कोई जिज्ञासा, अगर होता हो कोई प्रश्न खड़ा, अगर होती हो कोई प्यास मन में जानने की, पहचानने की, जीवन के सत्य को पाने की, तो उसे इकट्ठा कर लें और उसे एक प्रश्न बन जाने दें। क्योंकि जो और चीजों के संबंध में पूछने जाता है वह दूर निकल गया, उसने बुनियादी प्रश्न छोड़ दिया। बुनियादी प्रश्न तो स्वयं से शुरू होता है--मैं कौन हूं?

If there is any thirst, any question—any longing to know, to recognize, to attain life’s truth—gather it, allow it to become one question. Whoever goes around asking about everything else has gone astray; he has left the fundamental question. The fundamental question begins with oneself: Who am I?

और अगर भाग्य से, सौभाग्य से आपका प्रश्न खड़ा हो जाए और दूसरों के उत्तर आप विदा कर सकें, तो कोई बाधा नहीं है स्वयं को जान लेने में। कोई बाधा नहीं है। कोई बाधा नहीं है, कोई दीवाल नहीं है।

If by fortune—good fortune—your question arises, and you can bid farewell to others’ answers, then there is no obstacle to knowing oneself. No barrier. No wall.

लेकिन बहुतों के मन में प्रश्न ही नहीं है। बहुतों के मन में जिज्ञासा नहीं है।

But in most minds the question is not there. Curiosity is not there.

क्यों?

Why?

यह तो असंभव है कि प्रश्न कहीं न कहीं न हो, यह तो असंभव है भीतर प्रश्न कहीं न कहीं न हो, फिर भी जिज्ञासा नहीं बनती मालूम पड़ती।

It is impossible that the question is not somewhere within; yet curiosity does not blossom. What is the reason?

क्या होगा कारण?

कारण है, साहस की कमी है।

The reason is—lack of courage.

क्यों?

Why?

हम केवल वे ही प्रश्न पूछते हैं जिनके उत्तर हमें मालूम हैं। हम केवल वे ही प्रश्न पूछते हैं जिनके उत्तर हमें मालूम हैं! मजे से प्रश्न भी पूछ लेते हैं और उत्तर भी दे देते हैं और जीवन में समाधान हो जाता है। हम वे प्रश्न पूछते ही नहीं जिनके उत्तर हमें मालूम नहीं। क्योंकि उन प्रश्र्नों का पूछना हमारे अज्ञान का उदघाटक होगा। इसलिए डरते हैं, इसलिए भयभीत रहते हैं। उन प्रश्र्नों से दूर रहते हैं, उन प्रश्र्नों से बचते हैं जिनसे हमारे अज्ञान का उदघाटन हो जाए।

We ask only those questions whose answers we already know. We ask only those questions whose answers we already know! We ask the question, we answer it, and are satisfied. We never ask the questions whose answers we do not know—because asking them will expose our ignorance. So we fear, we are afraid. We avoid those questions which will reveal our ignorance.

साहस चाहिए प्रश्न पूछने को, हिम्मत चाहिए।

Courage is needed to ask; one needs daring.

और हमारा तो उलटा है हिसाब। जब साहस के और हिम्मत के दिन होते हैं, तब तो हम कहते हैं, यह धर्म की उम्र ही नहीं। जब बुढ़ापा आ जाए, मौत करीब आने लगे, तब फिर धर्म के दिन आते हैं। जितना साहस कम होता जाए और बल कम होता जाए और जितनी खोज की आकांक्षा कम होती जाए, हम समझते हैं कि तब धर्म के दिन आते हैं। मंदिरों में, चर्चों में बूढ़े लोग इकट्ठे हैं, जो या तो मर चुके हैं या मरने वाले हैं, वे लोग वहां इकट्ठे हैं। और धीरे-धीरे यह खयाल पैदा हो गया है कि वह इन्हीं लोगों का काम है।

But we live upside-down. When we have the courage and daring, we say, ‘This is not the age for religion.’ When old age comes, death approaches—then we think the days of religion have arrived. The less courage remains, the less strength, the less the aspiration to explore—the more we think religion is now our concern. Temples and churches gather the old—the already dead or about to die. And slowly we have come to believe that religion is their domain.

मैं आपसे निवेदन करता हूं: बूढ़ा मन तो कभी धर्म के सत्य को जान ही नहीं सकता--बूढ़ा आदमी नहीं कह रहा हूं, बूढ़ा मन--बूढ़ा मन तो कभी जान ही नहीं सकता। चाहिए युवा मन, चाहिए यंग माइंड, चाहिए बल से भरा हुआ मन। साहस से, दूर की यात्रा करने का, अज्ञात की यात्रा करने का साहस हो, तो प्रश्न खड़े हो जाएंगे। और तब वे ही प्रश्न खड़े होंगे, जिनके उत्तर नहीं मालूम हैं। और जिन प्रश्र्नों के उत्तर नहीं मालूम हैं, अगर वे खड़े हो जाएं, तो जीवन में एक नये प्रभात की शुरुआत होती है, एक नया मंगल प्रारंभ होता है। उसकी तरफ आंखें उठनी शुरू होती हैं जो सत्य है, सुंदर है, शिव है; उसकी तरफ जो परमात्मा है; उसकी तरफ जो हमारा वास्तविक होना है। और उसे जान कर जीवन का सारा दुख वैसे ही विसर्जित हो जाता है, जैसे किसी अंधकारपूर्ण गृह में कोई दीया जला दे और सारा अंधकार विलीन हो जाए।

I tell you: a senile mind can never know religious truth—not the old person, the old mind. What is needed is a youthful mind—a young mind—full of strength, full of courage to travel the unknown. Then the questions that arise are precisely the ones whose answers are not known. When such questions stand up in life, a new dawn begins, a new auspiciousness starts. Our eyes begin to lift toward That which is true, beautiful, auspicious—toward That which is Paramatman—toward That which is our real being. Knowing That, all sorrow dissolves—just as in a dark house, light a lamp and the darkness vanishes.

कैसे यह दीया जल सकता है, उसकी चर्चा आने वाली चर्चाओं में मैं करूंगा। जो प्रश्न आपके हों--और प्रश्न होने चाहिए--उनको संध्या उत्तर दूंगा आने वाले दो दिनों में। लेकिन तभी आएं जब आपको यह खयाल स्पष्ट होने लगे कि आपका कोई प्रश्न भीतर जग रहा है। अन्यथा, अन्यथा आने की कोई जरूरत नहीं है। कोई कारण नहीं है।

How this lamp can be lit—that I shall speak of in the coming talks. The questions that are yours—and there should be questions—I will answer in the evenings over the next two days. But come only when you feel clearly that a question of your own is arising within. Otherwise—there is no need to come. No reason.

अगर आपको लगे कि आपको यह अहसास होता है कि आप नहीं जानते हैं, तो आएं, तो कुछ खोज हो सकती है, तो हम मिल कर कुछ यात्रा तय कर सकते हैं, तो कुछ मैं अपने हृदय की आपसे बातें कहूं। इसलिए नहीं कि आप उनको स्वीकार कर लें, इसलिए नहीं कि आप उन पर विश्वास कर लें, इसलिए नहीं कि आप उनको अपनी मान्यता बना लें, इसलिए नहीं कि मेरी बातें आपका ज्ञान बन जाएं। नहीं बन सकती हैं और न उन्हें बनाने की जरूरत है। लेकिन इसलिए कि शायद यहां हम इकट्ठे हों और विचार करें और आपकी जिज्ञासा तीव्र हो जाए और आपकी प्यास गहरी हो जाए। और जिस प्यास से आप अपरिचित हैं, उसका बोध हो जाए। शायद एक खोज का प्रारंभ हो जाए। शायद एक बीज आपके भीतर टूट जाए और एक अंकुर बनने लगे। शायद एक नया जीवन और एक नई गति और एक नये मनुष्य होने की शुरुआत हो जाए। इसलिए तीन दिन थोड़ी सी बातें मैं आपसे करूंगा।

If you feel the sense that ‘I do not know’, then come—then some search is possible, then together we can travel a little way, then I can speak from my heart to you—not so that you accept it, not so that you believe it, not so that you make it your creed—not so that my words become your knowledge. They cannot—and there is no need. But perhaps in our being together and inquiring, your curiosity may grow intense, your thirst become deep. Perhaps you may become aware of a thirst you never knew. Perhaps a search may begin—a seed may break within you and sprout. Perhaps a new life, a new movement, a new human being may take birth.

For three days I will say a few simple things.

आज तो प्रश्न खड़ा करता हूं, उस प्रश्न को साथ लिए जाएं, रात उसे साथ लिए सो जाएं। और थोड़ा प्रयोग करके देखें। उत्तर जो भी आता हो, उसे बाहर हटा दें। उत्तर जो भी आता हो, उसे इनकार कर दें और प्रश्न को गहरा होने दें। जहां आपने उत्तर पकड़ा, प्रश्न वहीं मर जाएगा। जहां आपने उत्तर पकड़ा, प्रश्न वहीं समाप्त हो जाएगा। तो अगर प्रश्न को गहरे जाने देना है, तो उत्तर मत पकड़ना। जब प्रश्न ही प्रश्न रह जाए और कोई उत्तर मन में न हो, तब, तब कोई चीज जगनी शुरू होगी, तब कोई हमारे भीतर से दौड़ेगा हमारी सहायता को, तब कोई हमारे भीतर से उठेगा हमारी सहायता को, तब हमारे भीतर कोई जगेगा जो सोया है। और वही, वही आत्म-परिचय बन जाता है, वही आत्म-ज्ञान बन जाता है--मैं कौन हूं?

For today I raise the question; carry it with you. Sleep with it tonight. Make a small experiment: whatever answer comes, set it aside. Whatever answer comes, refuse it—and let the question deepen. Wherever you catch an answer, the question dies. Where you grasp an answer, the question ends. If the question is to go deeper, do not seize any answer. When there is only the question and no answer in the mind—then something will begin to awaken; someone within will run to your aid; someone within will rise to help; someone who sleeps within will awaken. And that, that becomes self-identity—that becomes self-knowledge—‘Who am I?’

शॉपनहार एक सुबह कोई तीन बजे रात जल्दी उठ गया और एक बगीचे में गया। बगीचे में था अंधेरा और शॉपनहार था विचारक, एकांत पाकर जोर-जोर से खुद से बातें करने लगा। कोई था नहीं, इसलिए कोई डर भी नहीं था। कोई होता है तो हम दूसरे से बातें करते हैं, कोई नहीं होता तो हम अपने से बातें करते हैं। वह भी अपने से बात करने लगा। कोई भी नहीं था।

Schopenhauer once rose very early—around three in the morning—and went into a garden. It was dark. Schopenhauer was a thinker. Finding solitude, he began to speak loudly to himself. When there is someone, we speak to the other; when there is no one, we speak to ourselves. He too began to talk to himself.

माली की नींद खुली, उसने सोचा, रात तीन बजे कौन आ गया है यहां? और फिर बातें करता हुआ घूम रहा है। और अकेला ही मालूम होता है। माली डरा। सोचा, शायद कोई पागल है। उसने लालटेन उठाई, अपना भाला उठाया और गया और दूर से ही चिल्ला कर पूछा डर के मारे: कौन हो?

The gardener awoke. ‘Who could have come at three in the night—and is walking about talking to himself? And alone!’ The gardener was afraid—‘Perhaps a madman.’ He took a lantern and his spear and, from a distance, shouted in fear: ‘Who are you?’

शॉपनहार हंसने लगा। हंसने से माली और घबड़ा गया। निश्र्चित ही पागल है, सुबह-सुबह रात आ गया, अपने से बातें करता घूमता है!

Schopenhauer began to laugh. His laughter frightened the gardener even more. ‘Certainly mad! At this hour, alone, talking to himself!’

पूछा: कौन हो? उत्तर क्यों नहीं देते?

‘Who are you?’ he cried. ‘Why do you not answer?’

शॉपनहार ने कहाः मेरे मित्र, काश उत्तर दे सकता! इधर तीस वर्षों से अपने से यही पूछ रहा हूं--कौन हूं? खुद को ही पता नहीं चलता, तुम्हें क्या उत्तर दूं।

Schopenhauer said, ‘My friend—if only I could answer! For the last thirty years I have been asking myself, “Who am I?”—and I cannot find out. What answer can I give you?’

लेकिन मैं आपसे कहूं, शॉपनहार को इसीलिए पता नहीं चला कि वह पूछता तो था कि मैं कौन हूं?--लेकिन बहुत से उत्तर खोजता था--उपनिषद में, यहां-वहां, कांट में, हीगल में, और न मालूम कहां-कहां उत्तर खोजता था। इसलिए तीस साल खराब गए। और पता नहीं शॉपनहार को मरते वक्त तक भी पता चला कि नहीं चला। मैं नहीं समझता कि पता चला होगा। क्योंकि तब भी वह उत्तर खोज रहा था। उत्तर खोज रहा है। भीतर प्रश्न है, उत्तर बाहर खोजे जा रहे हैं, उत्तर नहीं मिलेंगे।

But I tell you—Schopenhauer did not find out precisely because, though he asked ‘Who am I?’, he kept searching for answers—here in the Upanishads, there in Kant, in Hegel—who knows where. Thirty years were wasted. And I do not think he found out even at death—for he was still seeking answers. The question was within, but the answers were sought outside—they will not be found.

मैं आपसे कहता हूं: प्रश्न में ही उत्तर छिपा है। बाहर मत खोजें। और बाहर के किसी उत्तर को स्वीकार न करें। और प्रश्न को आने दें पूरे, पूरे वेग से कि वह सारे प्राणों के रंध्र-रंध्र को भर दे, श्वास-श्वास भर दे, हृदय की धड़कन-धड़कन उससे भर जाए, प्रश्न ही रह जाए और कुछ न हो। और तब वहीं, बिलकुल वहीं, वहीं प्रश्न के साथ ही उत्तर है। वह उत्तर बाहर से नहीं आता है, वह उत्तर भीतर से उपलब्ध होता है। परमात्मा करे वह उत्तर उपलब्ध हो। लेकिन प्रश्न आपको पूछना पड़ेगा। मेरा प्रश्न नहीं हो सकता, किसी और का प्रश्न नहीं हो सकता।

I say to you: the answer is hidden in the question itself. Do not search outside. Do not accept any answer from outside. Let the question come with full force—let it fill every pore, every breath, every heartbeat. Let only the question remain—and nothing else. Then there, right there—with the question—is the answer. It does not come from outside; it wells up from within. May Paramatman grant that the answer becomes available to you. But you will have to ask the question. My question will not do; nobody else’s will do.

तो कल अगर आपके मन में अपना प्रश्न हो, तो आएं। यहां कोई व्याख्यान नहीं है, कोई उपदेश नहीं है। यहां कोई आपको कुछ समझाने का कोई रस नहीं है, कोई आनंद नहीं है। वह प्रश्न उठता हो, तो आएं, तो फिर कुछ बात हो सकेगी, तो फिर दो हृदय किसी तल पर मिल सकते हैं और कोई बात हो सकती है।

So tomorrow—if you have a question of your own—come. This is not a lecture, not a sermon. There is no desire here to explain things to you. If the question rises, then something can happen—two hearts can meet on some plane, and something can be communicated.

मेरी बातों को इतने प्रेम से सुना है, और ऐसी बातों को जो आपको ज्ञान नहीं देतीं, बल्कि आपके अज्ञान के लिए आग्रह करती हैं। बड़ी कृपा है और दया है। इतने प्रेम से सुना, उससे बहुत अनुगृहीत हूं। परमात्मा करे आज जो अज्ञान है वह कल ज्ञान बन जाए, आज जो अंधकार है वह कल प्रकाश बन जाए, इस कामना के साथ आज की बात पूरी करता हूं। सबके भीतर बैठे परमात्मा को मेरे प्रणाम स्वीकार करें।

You have listened to my words with such love—and to words that do not give you knowledge but plead for your ignorance. I am deeply grateful. May it be so that today’s ignorance becomes tomorrow’s knowledge, that today’s darkness becomes tomorrow’s light. With this prayer, I end for today. Let my pranam be accepted by the Paramatman seated within all.