Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
यह प्रश्न सच में गहरा है। संस्कृत कभी भी लोक-भाषा नहीं थी, सदा से पंडित की भाषा है, दार्शनिक की, विचारक की। प्राकृत लोक-भाषा थी--साधारणजन की, अशिक्षित की, अपढ़ की, ग्रामीण की। शब्द भी बड़े अदभुत हैं।
प्राकृत का मतलब है: नेचुरल, स्वाभाविक।
संस्कृत का मतलब है: रिफाइंड, परिष्कृत।
प्राकृत से ही जो परिष्कृत रूप हुए थे, वे संस्कृत बने। प्राकृत मौलिक, मूल भाषा है। संस्कृत उसका परिष्कार है।
This question is truly deep. Sanskrit was never a people’s language; it has always been the language of pundits, philosophers, thinkers. Prakrit was the people’s tongue—of common folk, the uneducated, the illiterate, the rural. The very words are telling. Prakrit means natural, spontaneous. Sanskrit means refined, cultured. What later became refined out of Prakrit was called Sanskrit. Prakrit is the original, the root language; Sanskrit is its refinement.
इसलिए संस्कृत शब्द शुरू हुआ उस भाषा के लिए, जो संस्कारित हो चुकी। साधारणजन के असंस्कारों से जिसे छुड़ा लिया गया। संस्कृत धीरे-धीरे इतनी परिष्कृत होती चली गई कि वह अत्यंत थोड़े से लोगों की भाषा रह गई।
So the word “Sanskrit” came to be used for a language that had been “samskrit”—cultured, cleansed of the roughness of ordinary speech. Gradually Sanskrit became so refined that it remained the language of very few.
लेकिन पंडित-पुरोहित के यह हित में है कि जीवन का जो भी मूल्यवान है, वह सब ऐसी भाषा में हो, जिसे साधारणजन न समझता हो। साधारणजन जिस भाषा को समझता हो, उस भाषा में अगर धर्म का सब-कुछ होगा तो पंडित-पुरोहित और गुरु बहुत गहरे अर्थों में अनावश्यक हो जाएंगे। उनकी आवश्यकता मूलतः शास्त्र का अर्थ करने में है--शास्त्र क्या कहता है इसका अर्थ! साधारणजन की भाषा में ही अगर सारी बातें होंगी तो पंडित का क्या प्रयोजन? वह किस बात का अर्थ करे?
But it serves the interests of the pundit-priest that whatever is valuable in life be kept in a language the ordinary person cannot understand. If everything of religion were expressed in the language people understand, the pundit, the priest, the guru would in a very real sense become unnecessary. Their primary necessity lies in interpreting scripture—explaining what the shastra says. If everything were already in the people’s tongue, what would be the use of the pundit? What would he interpret?
पुराने जमाने में विवाद को हम कहते थे--शास्त्रार्थ!
शास्त्रार्थ का मतलब है: शास्त्र का अर्थ!
दो पंडित लड़ते हैं--विवाद यह नहीं है कि सत्य क्या है, विवाद यह है कि शास्त्र का अर्थ क्या है! पुराना सारा विवाद सत्य के लिए नहीं है, शास्त्र के अर्थ के लिए है! व्याख्या क्या है शास्त्र की! और इतनी दुरूह, इतनी परिष्कृत शब्दावली विकसित की गई थी कि साधारणजन की तो हैसियत के बाहर है कि वह क, ख, ग भी समझ ले! और जिस बात को साधारणजन कम से कम समझ पाए, उस बात को जो समझता हो, वह अनिवार्यरूपेण जनता का नेता और गुरु हो सकता है।
In old times a debate was called shastrarth—meaning: the meaning of the shastra. Two pundits would fight—not about what truth is, but about what the scripture means. All the old debates were not for truth, but for the interpretation of scripture. So abstruse, so refined a vocabulary was developed that it lay beyond the reach of ordinary people, who could not even make out the ABC of it. And the less people can understand something, the more those who can understand it automatically become the leaders and gurus of the masses.
इसलिए इस देश में दो परंपराएं चल रही थीं। एक परंपरा थी जो संस्कृत में ही लिखती और सोचती थी। वह बहुत थोड़े से लोगों की, एक प्रतिशत लोगों का भी उसमें हाथ न था; बाकी सब दर्शक थे। ज्ञान का जो गंभीर आंदोलन चलता था, वह बहुत अल्प, थोड़े से इंटेलेक्चुअल्स, थोड़े से अभिजातवर्गीय लोगों का था। जनता को तो जो जूठा उससे मिल जाता था, वही उसके हाथ पड़ता था। जनता अनिवार्यरूप से अज्ञान में रहने को बाध्य थी।
Thus two traditions ran in this land. One wrote and thought only in Sanskrit. It belonged to a very few; not even one percent had any real hand in it—the rest were spectators. The serious movement of knowledge proceeded among a tiny group of intellectuals, an elite. The masses received only the leftovers that fell to them. The people were inevitably compelled to remain in ignorance.
महावीर और बुद्ध दोनों ने जन-भाषाओं का उपयोग किया, जो लोग बोलते थे, उसी भाषा में वे बोले। और शायद यह भी एक कारण है कि हिंदू-ग्रंथों में महावीर के नाम का कोई उल्लेख नहीं हो सका। न उल्लेख होने का कारण है--क्योंकि संस्कृत में न उन्होंने कोई शास्त्रार्थ किए, संस्कृत में न उन्होंने कोई दर्शन विकसित किया, संस्कृत में न उनके ऊपर उनके समय में कोई शास्त्र निर्मित हुआ! तो संस्कृत को जानने वाले जो लोग थे--जैसे आज भी यह हो सकता है, आज भी हिंदुस्तान में अंग्रेजी दो प्रतिशत लोगों की अभिजात भाषा है--यह हो सकता है कि मैं हिंदी में बोलता ही चला जाऊं तो दो प्रतिशत लोगों को यह पता ही न चले कि मैं भी कुछ बोल रहा हूं। वे अंग्रेजी में पढ़ने और सुनने के आदी हैं। और तब यह भी हो सकता है कि एक बिलकुल साधारणजन अंग्रेजी में बोलता हो, तो वह दो प्रतिशत लोगों के लिए विचारणीय बन जाए।
Mahavira and Buddha both used the languages of the people; they spoke in what people actually spoke. And perhaps this is also one reason why the Hindu scriptures could not mention Mahavira’s name at all. There is a reason for the omission: he did not engage in shastrarth in Sanskrit, he did not develop a philosophy in Sanskrit, no scripture about him was created in Sanskrit in his time. So those who knew Sanskrit—as even today it can happen, when English in India is the elite language of two percent—it could happen that if I went on speaking only in Hindi, those two percent might never even know that I am saying anything at all. They are used to reading and hearing in English. And then it can also happen that some utterly ordinary person speaks in English and he becomes noteworthy to that two percent.
महावीर चूंकि अत्यंत जन-भाषा में बोले, इसलिए पंडितों का जो वर्ग था, स्कालर्स की जो दुनिया थी, उसने उनको बाहर ही समझा। वे ग्राम्य ही थे, उनको उसने भीतर नहीं लिया। इसलिए किसी ग्रंथ में भी--हिंदू-ग्रंथ में--महावीर का कोई उल्लेख नहीं है। यह बड़े आश्चर्य की बात है। महावीर जैसी प्रतिभा का व्यक्ति पैदा हो और देश की सबसे बड़ी परंपरा, मूल-धारा की परंपरा में, उसके शास्त्रों में, उस समय के लिपिबद्ध ग्रंथों में, उसका कोई नाम उल्लेख भी न हो! विरोध में भी नहीं! अगर कोई हिंदू-ग्रंथों को पढ़े तो शक होगा कि महावीर जैसा व्यक्ति कभी हुआ भी या नहीं हुआ? अकल्पनीय मालूम पड़ता है कि ऐसे व्यक्ति का नाम उल्लेख--विस्तार तो बात दूसरी है--नाम उल्लेख भी नहीं है!
Because Mahavira spoke in a thoroughly people’s language, the class of pundits, the world of scholars, kept him outside. They saw him as rustic; they did not admit him within. Therefore in any scripture—in the Hindu scriptures—there is no mention of Mahavira. This is most astonishing. A person of Mahavira’s genius is born, and in the land’s greatest tradition, the main current of tradition, in its scriptures, in the written texts of that time, his name is not even mentioned—not even in opposition! One reading the Hindu scriptures would be left doubting whether a person like Mahavira ever existed. It seems inconceivable that even his name is not mentioned—leave aside any detailed account.
और मैं उसके बुनियादी कारणों में एक कारण मानता हूं कि महावीर उस भाषा में बोल रहे हैं, जो जनता की है। पंडितों से शायद उनका बहुत कम संपर्क बन पाया। हो सकता है हजारों पंडित अपरिचित ही रहे हों कि यह आदमी क्या बोलता है! क्योंकि पंडितों का एक अपना बुर्जुआपन, एक अभिजात भाव है, वे साधारणजन नहीं हैं! न वे साधारणजन की भाषा में बोलते, न सोचते। वे असाधारणजन हैं! वे किसी चूजन-फ्यू, चुने हुए लोग हैं, उन चुने हुए लोगों की दुनिया का सब-कुछ न्यारा है! साधारणजन से उसका कुछ लेना-देना नहीं! साधारणजन तो भवन के बाहर हैं, मंदिर के बाहर हैं! कभी-कभी दया करके, कृपा करके साधारणजन को भी वे कुछ बता देते हैं, लेकिन गहरी और गंभीर चर्चा तो वहां मंदिर के भीतर चल रही है, जहां अपढ़ को, साधारण को प्रवेश निषिद्ध है।
And I take one basic reason to be that Mahavira spoke in the language of the people. He likely had very little contact with pundits. It may be that thousands of pundits remained unfamiliar with what he was saying. For pundits have their own bourgeois snobbery, an aristocratic attitude; they are not common folk. They neither speak nor think in the language of the common. They are the extraordinary, the chosen few, and everything in their chosen world is apart from the ordinary. The common people are outside the mansion, outside the temple. Sometimes, out of pity, out of grace, they tell the common folk something—but the deep and serious discussion goes on inside the temple, where the illiterate and the ordinary are forbidden to enter.
महावीर और बुद्ध की बड़ी से बड़ी क्रांतियों में एक क्रांति यह भी है कि उन्होंने धर्म को ठेठ बाजार में लाकर खड़ा कर दिया। ठेठ गांव के बीच में! वह किसी भवन के भीतर बंद चुने हुए लोगों की बात न रही! सबकी, जो सुन सकता है, जो समझ सकता है, उसकी बात हो गई। और इसीलिए उन्होंने संस्कृत का उपयोग नहीं किया।
One of the greatest revolutions of Mahavira and Buddha is also this: they brought religion straight into the marketplace, right into the heart of the village. It was no longer the private talk of a select few behind walls. It became everyone’s—whoever could hear, whoever could understand. And for this very reason they did not use Sanskrit.
और भी कारण हैं।
And there are other reasons.
असल में प्रत्येक भाषा, जो किसी परंपरा से संबद्ध हो जाती है, उसके अपने एसोसिएशन हो जाते हैं। उसका प्रत्येक शब्द एक निहित अर्थ ले लेता है। और उसका किसी भी शब्द का प्रयोग खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि उस शब्द का प्रयोग करते ही उस शब्द के साथ जुड़ी हुई परंपरा का सारा भाव पीछे खड़ा हो जाता है। इस अर्थ में जनता की जो सीधी-सादी भाषा है, वह अदभुत है। वह काम करने की, व्यवहार करने की, जीवन की भाषा है। उसमें बहुत अनगढ़ शब्द हैं, जिनको नये अर्थ दिए जा सकते हैं।
In fact, every language that becomes tied to a tradition acquires its own associations. Each word takes on a set meaning. Using any such word is risky, because the moment you use it, the entire mood of the tradition attached to it stands up behind it. In this sense the simple language of the people is wonderful. It is the language of work, of conduct, of life. It holds many rough-hewn words to which new meanings can be given.
और महावीर को जरूरी था कि वे जैसा सोच रहे थे, वैसे अर्थ के लिए नई शब्दावली हो। कठिन था उनको कि संस्कृत से वे शब्दावली को उपयोग में ला सकें, क्योंकि संस्कृत सैकड़ों वर्षों से, हजारों वर्षों से परंपराबद्ध विचार की एक विशेष दिशा में काम कर रही थी। उसके प्रत्येक शब्द का अर्थ हो गया था। उसमें ईश्वर का एक अर्थ था। वह अर्थ निश्चित हो गया था। ईश्वर शब्द का प्रयोग करना खतरे से खाली न था, क्योंकि वह अर्थ उसके पीछे खड़ा हो जाता था। तो उचित यह था कि ठीक अनगढ़ जनता की भाषा को सीधा उठा लिया जाए। उसे नये अर्थ, नये तराश, नये कोने उसको दिए जा सकते हैं।
Mahavira needed a new vocabulary in accordance with the meanings he was seeing. It was difficult to draw that vocabulary from Sanskrit, because for hundreds, thousands of years Sanskrit had been working in a specific groove of tradition-bound thought. Every word already had a fixed meaning. Even “Ishvara,” God, had a set meaning. To use that word was not free of danger, for that meaning would stand behind it. So it was proper to lift straightaway the uncut language of the people. New meanings, new polish, new edges could be given to it.
तो वह सीधी जनता की भाषा उठा ली और उस जनता की भाषा में अदभुत चमत्कारपूर्ण व्यवस्था दी। यह और भी कारणों से उपयोगी है। यह यह भी बताता है कि महावीर का मन जिसको शास्त्रीय कहते हैं, एकेडेमिक कहते हैं, वह नहीं था। कुछ लोग होते हैं, जिनका मन शास्त्रीय होता है। जो सोचते हैं तो शास्त्र में! समझते हैं तो शास्त्र में! जीते हैं तो शास्त्र में। शास्त्र के बाहर उन्हें कोई जीवन होता ही नहीं! अगर उनकी बातचीत सुनने जाएंगे तो ऐसा पता चलेगा कि जिंदगी यानी शास्त्र! शास्त्र के बाहर कहीं कुछ है ही नहीं! और शास्त्र बड़ी संकीर्ण चीज है। जिंदगी बड़ी विराट चीज है। उनके प्रश्न भी उठते हैं तो जिंदगी से नहीं आते, वे किताब से आते हैं! वे अगर कुछ पूछेंगे भी तो वे इसलिए पूछते हैं कि उन्होंने जो कुछ किताबें पढ़ी हैं! उनकी सीधी जिंदगी से कोई प्रश्न नहीं उठते!
He took the plain people’s tongue and gave it an amazingly miraculous structure. This is useful for other reasons too. It also shows that Mahavira’s mind was not what is called scholastic or academic. There are people whose minds are scholastic: they think in scripture, understand in scripture, live in scripture. Outside the scriptures, they have no life. If you go to hear them, it seems life means scripture; nothing exists outside. And scripture is a very narrow thing; life is vast. Even their questions do not arise from life; they come from books. Even if they ask something, they ask because of what they have read. No question arises directly from their living.
और इस लिहाज से, बड़े हैरानी की बात है यह कि कभी ग्रामीण से ग्रामीण व्यक्ति भी जीवन से संबंधित प्रश्नों की बात उठा देता है, जब कि पंडित से वैसी आशा करनी असंभव है। पंडित प्रश्न भी उधार ही पूछता है! यानी प्रश्न भी उसका अपना नहीं होता, उत्तर तो बहुत दूर की बात है! वह प्रश्न भी उसने किताब में पढ़ा होता है! और जब वह प्रश्न पूछता है, तब उसके पास उत्तर तैयार होता है। यानी वह आपसे कोई बड़े प्रश्न से उत्तर की आकांक्षा नहीं कर रहा है, वह शायद आपका परीक्षण ही कर रहा है कि आपको भी यह उत्तर पता है या नहीं पता है!
And in this respect it is striking that even the most rustic villager can raise questions related to life, whereas hoping for the same from a pundit is impossible. The pundit even borrows his questions—the question is not his own, let alone the answer. He has read the question in a book. And when he asks it, he already has the answer ready. He is not seeking an answer from you to a great question; he is perhaps only testing whether you know the answer or not.
उत्तर भी उसके पास है, प्रश्न भी उसके पास है! प्रश्न से भी पहले वह उत्तर को पकड़ कर बैठा हुआ है! और अब वह जो प्रश्न उठा रहा है, वह आथेंटिक नहीं है, प्रामाणिक नहीं है, उसके प्राणों से नहीं आता है! तो शास्त्रीय लोग भी हैं, जिनकी सारी जिंदगी किताबों के बंद पन्नों के भीतर गुजरती है!
He has the answer and the question both. Even before the question he is clutching the answer. The question he raises is not authentic; it does not come from his life-breath. Such scholastic people pass their lives within the closed pages of books.
महावीर खुली जिंदगी के पक्षपाती हैं--खुले आकाश के नीचे नग्न खड़े हैं। खुली जिंदगी, कच्ची जिंदगी, जो रॉ लाइफ जैसी है, वे उसको छूना और स्पर्श करना चाहते हैं। और सीधा, आमने-सामने एनकाउंटर करना चाहते हैं जिंदगी का। इसलिए शास्त्र को बिलकुल हटा देते हैं। शास्त्रीयता को हटा देते हैं। शास्त्रीय व्यवस्था को हटा देते हैं।
Mahavira is a partisan of open life—standing naked under the open sky. Open life, raw life—raw like raw life itself—he wants to touch it, to feel it, to encounter life directly, face to face. Therefore he sets scriptures aside completely; he sets aside scholasticism and scholastic systems.
और हमेशा ऐसी जरूरत पड़ जाती है कि कुछ लोग वापस जिंदगी का हमें स्मरण दिलाएं। नहीं तो किताबें बड़ी खतरनाक भी हैं। किताब, किताब, किताब, धीरे-धीरे हम यह भूल ही जाते हैं कि जिंदगी कुछ और है, किताब कुछ और है। एक तो घोड़ा वह है, जो बाहर सड़क पर चल रहा है। एक घोड़ा वह है, जो शब्दकोश में लिखा हुआ है। घोड़े का अर्थ शब्दकोश में दिया हुआ है। घोड़ा सड़क पर चल रहा है। जिंदगी भर जो किताबों में उलझे रहते हैं, वे किताब के घोड़े को ही असली घोड़ा समझने लगें तो बहुत आश्चर्य नहीं है।
And from time to time there is a need for some people to remind us of life again. Otherwise books are very dangerous. Book, book, book—slowly we forget that life is one thing and book another. One horse is out on the road. Another is the horse written in the dictionary—the meaning of “horse” given in a dictionary. Those who are entangled in books all their lives may start to take the dictionary horse as the real horse—it would not be surprising.
हां, इतना जरूर है कि किताब के घोड़े पर चढ़ने की भूल कोई कभी नहीं करता। लेकिन किताब के परमात्मा पर प्रार्थना करने की भूल निरंतर हो जाती है! किताब का परमात्मा इतना ही सही मालूम होने लगता है, जितना कि असली परमात्मा होगा! लेकिन किताब का परमात्मा एक बात ही और है।
Yes, there is at least this: nobody ever tries to mount the dictionary horse. But people keep making the mistake of praying to the God of the book! The God of the book begins to feel just as true as the real God. But the God of the book is something else entirely.
शब्द आग आग नहीं है। और किसी मकान पर आग लिख देने से मकान नहीं जल जाता है। आग बात ही और है। आग तो कुछ बात ऐसी है कि आग शब्द भी जल जाएगा उसमें। वह भी नहीं बच सकेगा।
The word “fire” is not fire. Writing “fire” on a house will not make the house burn. Fire is another matter altogether. Fire is such that even the word “fire” would burn up in it; it would not survive.
लेकिन भूल होने का डर है कि शब्द आग को कहीं हम आग न समझ लें। और शब्द परमात्मा को कहीं हम परमात्मा न समझ लें। और जो शब्दों की दुनिया में जीते हैं, उनसे यह भूल होती ही है। उन्हें याद ही नहीं रह जाता कि कब जिंदगी से वे खिसक गए हैं और एक शब्दों की दुनिया में भटक गए हैं! उसका अपना जगत है।
But there is the danger that we may take the word “fire” for fire, and the word “God” for God. Those who live in the world of words inevitably make this mistake. They no longer remember when they slipped away from life and began wandering in a world of words. It is its own realm.
महावीर उस शब्द-जाल से भी बाहर आ जाना चाहते हैं। इसलिए शब्द-जाल था संस्कृत का। आम जनता की बातचीत तो सीधी-सादी है। उसमें जाल नहीं है। न व्याख्या है, न परिभाषा है। जिंदगी को इंगित करने वाले शब्द हैं। उन्होंने वे ही शब्द पकड़ लिए, और सीधी जनता से बात की। वे जनता के आदमी हैं इस अर्थों में। वे पंडित नहीं हैं। और उन्होंने यह भी न चाहा कि उनके शास्त्र निर्मित हों।
Mahavira wants to step out of that word-net too. Sanskrit was such a web of words. The people’s speech is plain. It has no nets, no exegesis, no definitions. Its words point toward life. He took those words and spoke directly to the people. In this sense he is a man of the people; he is not a pundit. And he did not even wish scriptures to be created about him.
किसी ने पूछा भी है एक सवाल, कि महावीर के बहुत पूर्व काल से लिखने की कला विकसित हो गई थी और जैसा जैन तो कहते हैं कि खुद प्रथम तीर्थंकर ने लोगों को लिखने की कला सिखाई! तो प्रथम तीर्थंकर को हुए तो कितना काल व्यतीत हो चुका था, लोग खुद लिखना जानते थे, पढ़ना जानते थे, किताब बन सकती थी! फिर महावीर के जीते जी, महावीर ने जो कहा, उसका शास्त्र क्यों निर्मित नहीं हुआ?
Someone has also asked: long before Mahavira the art of writing had developed, and as the Jains say, the very first Tirthankara taught people the art of writing. So by then so much time had passed; people knew how to write and read; books could be made. Then why, during Mahavira’s very lifetime, was no scripture compiled of what he said?
हमें ऐसा लगता है कि लिखने की कला न हो, तो ही शास्त्र निर्मित होने में बाधा पड़ती है। लिखने की कला हो तो शास्त्र निर्मित होना ही चाहिए। मेरी अपनी दृष्टि यह है कि महावीर की चूंकि बुद्धि शास्त्रीय नहीं है, उन्होंने नहीं चाहा होगा कि उनका शास्त्र निर्मित हो। और जब तक उनका बल चला होगा, तब तक उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की होगी।
We tend to think it is only the lack of writing that prevents scripture from being formed. If writing exists, scripture must be made. My own view is that because Mahavira’s intelligence was not scholastic, he would not have wanted his words to be turned into scripture. And for as long as his influence lasted, he would have tried to prevent it.
उसके भी कारण हैं। क्योंकि जैसे ही शास्त्र निर्मित होता है, वैसे ही व्यक्ति की चेतना जीवन से, अस्तित्व से, एक्झिस्टेंस से अलग होकर शब्दों की दुनिया में प्रवेश कर जाती है। और एक ऐसे काल्पनिक लोक में भटकने लगती है, जो लगता बहुत सच है, लेकिन होता बिलकुल भी नहीं है।
There are reasons for that too. The moment a scripture is made, a person’s consciousness separates from life, from existence, and enters the world of words—wandering in a fictitious realm that seems very real, but is not at all.
तो महावीर ने सुनिश्चित रूप से शास्त्र को रोकने की कोशिश की होगी। इसलिए मर जाने के दो-तीन सौ, चार सौ वर्षों तक, जब तक कि लोगों को उनका स्मरण रहा होगा स्पष्ट कि शास्त्र नहीं लिखने हैं, तब तक शास्त्र नहीं लिखा जा सका होगा। लेकिन हमारा मोह भारी है, हम प्रत्येक चीज को स्मृति में रख लेना चाहते हैं। तो कहीं ऐसा न हो कि महावीर का कहा हुआ विस्मरण हो जाए, कहीं ऐसा न हो कि महावीर विस्मरण हो जाएं। तो हमारे पास उपाय क्या है--हम लिपिबद्ध कर लें, शास्त्रबद्ध कर लें, फिर नहीं खोएगा! महावीर खो जाएंगे, शास्त्र बचेगा!
So Mahavira surely tried to stop the making of scripture. Therefore for two, three, even four hundred years after his death, as long as people clearly remembered that scriptures were not to be written, scriptures could not be written. But our attachment is heavy: we want to preserve everything. Lest what Mahavira said be forgotten; lest Mahavira be forgotten. So what is our device? We write it down, turn it into scripture—then it will not be lost. Mahavira will be lost; the scripture will remain!
लेकिन कभी हमें सोचना चाहिए कि जब महावीर जैसा जीवंत व्यक्ति भी खो जाता है तो शास्त्र में तुम बचा कर क्या महावीर को बचा सकोगे? महावीर जैसे व्यक्ति तो यही उचित समझेंगे कि जब व्यक्ति ही विदा हो जाता है, और जहां सभी चीजें परिवर्तनीय हैं, और सभी आती हैं और चली जाती हैं, वहां कुछ भी थिर न हो। वहां शब्द और शास्त्र भी थिर न हो, वह भी खो जाए। क्योंकि जीवन का नियम जब यह है--जन्मना और मर जाना, होना और मिट जाना--और महावीर को भी जब वह जीवन का नियम नहीं छोड़ता है, तो महावीर की वाणी पर भी यह क्यों लागू न हो? हम क्यों यह आशा बांधें कि हम शब्दों को बचा कर बचा लेंगे? क्या बचेगा हमारे हाथ में!
But we should reflect: when even a living person like Mahavira is lost, how will you save Mahavira by saving a scripture? A person like Mahavira would deem it proper that when the person departs—and where everything is changing, where all things come and go—nothing should be fixed. Words and scriptures too should not be fixed; they too should be allowed to be lost. Because when the law of life is birth and death, arising and passing away—and when even Mahavira is not exempt from that law—why should it not apply to Mahavira’s speech as well? Why do we hope that by saving words we will save anything? What will remain in our hands?
अंगारा कभी नहीं बचता। अंगारा तो बुझ ही जाता है। राख बच सकती है। अंगारे को आप सदा नहीं रख सकते। राख को सदा रख सकते हैं। राख बड़ी सुविधापूर्ण है, कन्वीनिएंट है। अंगारे को तो थोड़ी देर ही रखा जा सकता है, क्योंकि जीवंत है। अंगारा तो बुझेगा, अंगारे को आप सतत नहीं रख सकते। असल में अंगारा जिस क्षण जलना शुरू हुआ है, उसी क्षण बुझना भी शुरू हो गया है। एक पर्त जल गई है, वह राख हो गई; दूसरी पर्त जल रही है, वह राख हो रही है; तीसरी पर्त जलेगी, वह राख होगी। पर्त-पर्त थोड़ी देर में अंगार जो है, वह राख हो जाएगा। अंगारा तो नहीं बचेगा, अंगारा तो जाएगा; क्योंकि अंगारा जीवित है। जो भी जीवित है, वह जाएगा।
An ember never remains. An ember inevitably goes out. Ash can remain. You cannot keep a live ember forever; you can keep ash forever. Ash is very convenient. An ember can be kept only for a little while because it is alive. The ember will go out; you cannot keep it continuously. In fact, the very moment the ember begins to burn, it also begins to die. One layer burns and becomes ash; a second layer burns and becomes ash; a third layer will burn and become ash. Layer by layer, in a little while the ember will have turned to ash. The ember will not remain; it will go—because it is alive. Whatever is alive must go.
लेकिन राख बचाई जा सकती है करोड़ों वर्षों तक। क्योंकि राख मृत है। उस पर जीवन के नियम काम नहीं करते। वह मरा हुआ हिस्सा है, जिससे जीवन जा चुका। नियम तो हो चुका पूरा, राख पड़ी रह गई है। अब राख को हम बांध कर रख सकते हैं! और खतरा यह है कि कहीं राख को हम अंगार न समझने लगें। कभी राख अंगार थी, लेकिन राख बनी ही तब, जब अंगार न हो गया।
But ash can be preserved for millions of years, because it is dead. The laws of life no longer operate on it. Life has left it. The law is completed; ash is what remains. Ash you can bind and keep. And the danger is that we may take ash to be the ember. Once it was ember, but it became ash precisely when it ceased to be ember.
अब इसमें बहुत मजा है सोचने जैसा! सोचने की दो बातें हैं--राख अंगार थी और राख अंगार नहीं थी। राख अंगार थी इसका मतलब यह कि अंगार से ही राख आई है। अंगार के जीने से ही राख का आना हुआ है। लेकिन एक अर्थ में राख कभी भी अंगार नहीं थी, क्योंकि जहां-जहां राख हो गई थी, वहां-वहां अंगार तिरोहित हो गया था। राख जो थी, वह जीवित अंगार की छूटी हुई छाया है। जीवित अंगार की जो छाया छूट गई, जो रेखा छूट गई। अंगार तो गया, राख हाथ में रह गई। राख को संजो कर रखा जा सकता है।
Now there is something delightful to ponder: two statements—ash was ember, and ash was not ember. “Ash was ember” means that ash came from the ember; from the ember’s being alive the ash arose. But in another sense ash was never ember, because wherever ash has formed, the ember has disappeared. Ash is the residual shadow of the living ember, the line it leaves behind. The ember is gone; the ash is left in the hand. Ash can be stored.
महावीर ने चाहा होगा कि राख को भी मत सजाना, संवारना; क्योंकि असली सवाल अंगार था, वह तो बचेगा नहीं, उसे तो तुम सम्हाल नहीं सकोगे--राख सम्हाल कर रख लोगे! और फिर कल यह धोखा होगा तुम्हारे मन को कि यही है अंगार! और तब इतनी बड़ी भ्रांति पैदा होगी, जितनी महावीर की सब वाणी खो जाए, तो भी पैदा होने को नहीं है।
Mahavira would have wished: do not polish and decorate even the ash. Because the real matter was the ember, and that you will not be able to keep; you will keep the ash. And then tomorrow this deception will take hold of your mind—that this is the ember. Then such a great delusion will arise as would not arise even if all of Mahavira’s words were lost.
हिम्मतवर आदमी रहे होंगे। अपनी स्मृति के लिए कोई व्यवस्था न करना, बड़े साहस की बात है। मृत्यु के विरोध में हम सभी ये उपाय करते हैं कि किसी तरह--हम तो मरेंगे, लेकिन किसी तरह स्मृति की एक रेखा हमारे पीछे शेष रह जाए! वह बची ही रहे। फिर वह शब्द हो, कि पत्थर पर लगा हुआ नाम हो, कि शास्त्र हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता!
They must have been men of courage. To make no arrangement for one’s remembrance takes great daring. In opposition to death we all make some arrangement: we shall die, but in some way a line of remembrance should remain behind us—whether it be words, a name engraved on stone, or scripture; it makes no difference.
हमारा मन, मरने वाला मन, न मरने की आकांक्षा करता है! मरेगा सब, यह हमें पता है, तो न मरने के लिए हम कुछ व्यवस्था कर जाते हैं!
Our mind, which is mortal, longs not to die. We know everything will die; so we arrange something so that it will not.
महावीर ने जीते जी न मरने की कोई व्यवस्था नहीं की। क्योंकि महावीर की दृष्टि यह है, जो मरने वाला है, वह मरेगा ही; जो नहीं मरने वाला है, वह नहीं ही मरता है। और जो मरने वाले को बचाने की कोशिश करते हैं, वे बड़ी भ्रांति में पड़ जाते हैं, वे अक्सर राख को अंगार समझ लेते हैं!
Mahavira, while alive, made no arrangement not to die. Because Mahavira’s vision is this: what is destined to die will die; what is not destined to die never dies. And those who try to save what is mortal fall into great illusion; they often mistake ash for ember.
शास्त्र में जो धर्म है--वह राख है!
जीवन में जो धर्म है--वह अंगार है!
What is religion in scripture—that is ash. What is religion in life—that is ember.
तो जीते जी उन्होंने शास्त्र निर्मित नहीं होने दिया। तीन-चार सौ वर्ष तक, जब तक कि लोगों को खयाल रहा होगा उस आदमी का, उसके निषेध का, उसके इनकार का, तब तक उन्होंने टेंपटेशन को, प्रलोभन को रोका होगा। लेकिन जब वह स्मृति शिथिल पड़ गई होगी, भूल गई होगी, धीरे-धीरे विस्मरण के गर्त में चली गई होगी, तब उनके सामने सबसे बड़ा सवाल यही रह गया होगा कि हम कैसे सुरक्षित कर लें, जो भी उन्होंने कहा है!
So in his lifetime he did not allow scripture to be made. For three or four hundred years, as long as people remembered the man, his prohibition, his refusal, they resisted the temptation. But when that memory weakened, was forgotten, slowly sank into the abyss of oblivion, then the biggest question before them remained: how do we safeguard whatever he said?
यह ध्यान रखने की बात है कि आज तक जगत में जो भी महत्वपूर्ण है, जो भी सत्य है, जो भी सुंदर है--वह लिखा नहीं गया है, वह कहा ही गया है! जो भी महत्वपूर्ण है आज तक पूरी पृथ्वी पर--वह लिखा नहीं गया है, वह कहा ही गया है!
Remember this: up to now in the world whatever is truly important, true, beautiful—it has not been written; it has only been spoken. Whatever has been truly significant on this earth—has not been written; it has only been said.
कहने में एक बड़ी जीवंत बात है। लिखने में सब मुर्दा हो जाता है। क्योंकि जब हम कहते हैं तो कोई सामने होता है, जिससे कहते हैं। अकेले में तो कह नहीं सकते। कोई जीवंत सामने होता है। लिखने में कोई सामने नहीं होता, अंधकार होता है।
There is a great living element in speaking; in writing everything becomes dead. When we speak, someone is in front of us, to whom we speak. You cannot speak into a vacuum. Someone living is present. In writing, no one is present; there is darkness.
कहते हैं हम किसी से, लिखते हैं हम न किसी के लिए! किसी के लिए नहीं लिखते! कौन पढ़ेगा? कोई भी पढ़ेगा। तो लिखने के समक्ष कोई भी मौजूद नहीं है, सिर्फ लिखने वाला मौजूद है। बोलने के समक्ष--सिर्फ बोलने वाला मौजूद नहीं है, बोलने वाले से भी ज्यादा सुनने वाला मौजूद है। और एक जीवंत संपर्क है।
We speak to someone; we write for no one in particular. Who will read? Anyone. In writing, no particular listener is present; only the writer is present. In speaking, not only the speaker is present; more than the speaker, the listener is present—and there is a living contact.
इस जीवंत संपर्क के कारण न तो उन्होंने शास्त्रों की भाषा उपयोग की, न शास्त्रीयता उपयोग की, न अपने पीछे शास्त्र की रेखा बनने दी है।
Because of this living contact he used neither the language of scriptures nor scholasticism, nor did he allow a trail of scripture to form behind him.
और लोकमानस की, सामान्यजन की...बहुत पुराना संघर्ष है यह, अभी भी पूरा नहीं हो पाया। ऐसी धारणा रही है कि धर्म जो है, वह थोड़े से चुने हुए लोगों की बात है! और सत्य जो है, वह बहुत थोड़े से लोगों की समझ की बात है, सबकी बात नहीं है!
And the folk mind, the mind of the common person... This is a very old struggle; it is still not over. There has been a notion that religion is the affair of a few chosen people, and that truth is for the understanding of very few, not for all.
मुझसे लोग आ-आकर कहते हैं कि आप ऐसी बातें लोगों से मत कहिए, ये बातें तो बहुत थोड़े से लोगों के लिए हैं! सामान्य आदमी को मत कहिए, सामान्य आदमी इनसे भटक जाएगा!
People keep coming to me saying: do not say such things to people; these matters are only for a select few. Do not say them to the ordinary man; the ordinary man will be led astray by them.
अब यह बड़े मजे की बात है कि सामान्य आदमी को सत्य भटकाता है; और असत्य जो है, वह मार्ग पर लाता है! और मेरी दृष्टि यह है कि वह बेचारा सामान्य ही इसीलिए है कि उसे सत्य की कोई खबर नहीं मिलती।
Now this is the great joke: that truth misleads the ordinary man, while untruth brings him to the path! And my view is that the poor fellow is ordinary precisely because he never gets any glimpse of truth.
कोई भी अनधिकारी नहीं है--ज्ञान की दृष्टि से। और कौन निर्णायक है कि कौन अधिकारी है? निर्णय कौन करेगा?
From the standpoint of knowing, no one is unqualified. And who is the arbiter of who is qualified? Who will decide?
फूल नहीं कहता कि अधिकारी को सौंदर्य दिखाई पड़ेगा, अधिकारी को सुगंध देंगे। सूरज नहीं कहता कि अधिकारी को प्रकाश मिलेगा। श्वास नहीं कहती कि अधिकारी के हृदय में चलूंगी। खून नहीं कहता, अधिकारी के भीतर बहूंगा। सारा जगत नहीं कहता, अधिकारी की मांग नहीं करता। सिर्फ ज्ञान के संबंध में पंडित कहता है, अधिकारी पहले पक्का हो जाए! क्यों?
A flower does not say, “Only the qualified will see my beauty; only the qualified will be given my fragrance.” The sun does not say, “Only the qualified will receive my light.” Breath does not say, “I will move only in the heart of the qualified.” Blood does not say, “I will flow only within the qualified.” Existence does not demand qualification. Only the pundit says, with regard to knowledge, “First let the qualification be certified!” Why?
सारा जीवन अनधिकारी को मिला हुआ है, सिर्फ ज्ञान भर अधिकारी को मिलेगा? तो भगवान बड़ा नासमझ है, अनधिकारियों को जीवन दे देता है! और पंडित बड़ा ज्ञानी है, वह अधिकारी का पक्का कर ले, तब ज्ञान देता है!
All of life is given even to the so‑called unqualified; will knowledge alone be reserved for the qualified? Then God must be quite foolish—he gives life to the unqualified! And the pundit must be very wise—he certifies qualification first and only then gives knowledge!
अधिकारी की बात ही अत्यंत व्यापारिक और तरकीब की बात है। तब वह उसको देना चाह रहा है, जिससे उसे कुछ मिलता हो। वह मिलना किसी भी तल पर हो सकता है--इज्जत, आदर, श्रद्धा, धन, मान, सम्मान। वह किसी भी तरकीब से उसको देगा, जिससे कुछ मिलने का पक्का हो। और उसको देगा, जो उसका अपना है। सबको नहीं दे देगा। ऐसे खुले हाथ, अपरिचित, अनजान, अजनबी ले जाए, ऐसा नहीं कर देगा। इसी वजह से ज्ञान को गुरु-शिष्य की परंपरा में बांधने की तरकीब चली! वह सबसे खतरनाक तरकीब है। उस तरकीब में कभी भी ज्ञान विस्तीर्ण नहीं हो सका।
This talk of “qualification” is a commercial device, a trick. He wants to give only to those from whom he will get something in return—respect, reverence, faith, money, status, prestige. By some method or another he will give only where returns are assured. And he will give only to “his own,” not to all. He won’t keep his hands open so that the unfamiliar, the unknown, the stranger may carry it away. That is why the device arose of binding knowledge within the guru‑disciple tradition. It is the most dangerous device. Within that device, knowledge could never become expansive.
एडीसन को अगर पता चल गया कि बिजली कैसे बनती है, तो वह ज्ञान सबके लिए हो गया। और एडीसन ने नहीं पूछा कि अधिकारी कौन है जिसके घर में बिजली जले। वह ज्ञान सबका हो गया, वह सबके उपयोग में आ गया। सबके लिए खुली किताब हो गई, जो भी उपयोग में लाना चाहे, ले आए।
When Edison came to know how electricity is produced, that knowledge became everyone’s. Edison did not ask, “Who is qualified to have light in his house?” That knowledge became common property, available for everyone’s use. It became an open book—whoever wished to use it, could.
विज्ञान इसीलिए जीता धर्म के खिलाफ कि धर्म था थोड़े से लोगों के हाथ में, और विज्ञान ने सत्य को दे दिया सबके हाथ में। विज्ञान की जीत का कारण यह है कि विज्ञान ने पहली दफे ज्ञान को सार्वलौकिक बना दिया, युनिवर्सल बना दिया। और धार्मिक लोगों ने ज्ञान को बना लिया था बिलकुल ही सीमित दायरे में, रेखा में बहने वाला, सोच-विचार कर किसको देना, नहीं देना! और कई बार ऐसा होता था कि जानने वाला आदमी पात्र को, अधिकारी को खोजते-खोजते ही मर जाता था। और उसे अधिकारी भी नहीं मिलता था!
Science triumphed over religion for this very reason: religion remained in the hands of a few, while science placed truth in everyone’s hands. The reason for science’s victory is that, for the first time, it made knowledge universal. Religious people had confined knowledge to a narrow channel: calculating to whom it should be given and to whom it should not. Many times it happened that the one who knew died seeking a “worthy vessel,” never finding one.
मैंने सुना है एक फकीर हिमालय की एक तराई पर रहता था और नब्बे वर्ष का हो गया था। अनेक बार लोगों ने आकर उससे कहा था कि हमें ज्ञान दो। पर उसने कहा, अधिकारी के सिवाय ज्ञान तो किसी को मिल नहीं सकता। अधिकारी लाओ! शर्तें उसकी ऐसी थीं कि वैसा आदमी पूरी पृथ्वी पर भी खोजना मुश्किल था। अधिकारी की शर्तें उसकी ऐसी थीं! यानी ऐसा ही है कि जैसे कोई डॉक्टर किसी से कहे कि हम बीमार को दवा नहीं देते, हम तो स्वस्थ आदमी को दवा देंगे, स्वस्थ आदमी ले आओ!
I have heard of a fakir who lived in a Himalayan foothill and had reached ninety years. Many times people had come to him saying, “Give us knowledge.” But he would say, “Knowledge can be given only to the qualified. Bring a qualified one!” His conditions were such that to find such a person would be difficult even on the whole earth—such were his conditions! It is like a doctor saying, “I don’t give medicine to the sick; bring me a healthy person and I will give him the medicine!”
अब मेरी अपनी समझ यह है कि स्वस्थ आदमी डॉक्टर के पास जाएगा नहीं। अधिकारी जो हो गया है, वह किसी से मांगने जाएगा नहीं। क्योंकि जिस दिन अधिकार उपलब्ध होता है, उस दिन तो अपनी ही उपलब्धि हो जाती है। उस दिन कोई किसी के पास जाता है? जिस दिन पात्रता पूरी होती है, उस दिन तो परमात्मा खुद ही उतर आता है। उस दिन किसी को कोई पूछने जाता है? तलाशने जाता है?
In my understanding, a healthy man will not go to a doctor. One who has become qualified will not go to ask from anyone. The very day qualification is attained, one’s own inner attainment happens. Who would go to anyone then? The day the vessel is complete, God himself descends. Who will go asking, searching, then?
अनधिकारी ही खोजता है, अधिकारी खोजेगा भी क्यों? यानी खोज का सवाल ही नहीं है। अधिकारी का तो मतलब है कि जिसका अधिकार हो गया, अब तो ज्ञान उसे मिलेगा। अब यह कोई मामला नहीं, इसका हक हो गया। यानी अब तो वह सीधी मांग कर सकता है इस बात की। तो अधिकारी तो किसी के पास जाता नहीं। जाता है अनधिकारी। और वे अनधिकारी के लिए शर्तें हैं!
Only the unqualified seeks; why would the qualified seek? The very question of seeking disappears. Qualified means: one in whom the right has arisen—knowledge will come to him; it is his due now. He can claim it directly. So the qualified never goes to anyone. It is the unqualified who goes—and the conditions are laid down for the unqualified!
तो लोग थक गए थे, फिर वह बूढ़ा हो गया, बहुत बूढ़ा! फिर एक दिन उसने एक आदमी को--रास्ते से गुजरता था--उसको कहा, सुनो! ज्यादा दिन नहीं हैं, मैं तीन दिन में मर जाऊंगा। और गांव में जितने लोगों को खबर हो सके पहुंचा दो, जिसको भी ज्ञान चाहिए हो, जो मैंने जाना है, सुनना चाहता हो, वह एकदम चला आए। उस आदमी ने कहा, लेकिन मेरा गांव बहुत छोटा है और अधिकारी वहां कोई भी नहीं। उसने कहा, अब अधिकारी, गैर-अधिकारी का सवाल नहीं है, क्योंकि तीन दिन बाद मैं मर जाने को हूं। तुम तो जाते जाओ, जो भी आ जाए, उसको ले आओ।
People grew tired; the old man grew very old—very old. One day he called out to a passerby, “Listen! I haven’t many days left—I will die in three days. Go and spread the word in the village: whoever wants knowledge, whoever wants to hear what I have known, should come at once.” The man said, “But my village is very small and there is no qualified person there.” The fakir said, “Now the questions of qualified and unqualified don’t matter, because in three days I will be gone. Just go—bring whoever comes.”
वह आदमी गांव में गया, उसने डुंडी पीट दी। उस बूढ़े से तो लोगों का कभी कुछ संबंध नहीं बन सका था। फिर भी किसी की दुकान पर आज काम नहीं था तो उसने कहा, चलो मैं चला चलता हूं। किसी को आज नौकरी नहीं मिली थी तो उसने कहा, चलो मैं भी चला चलता हूं। किसी की पत्नी मर गई थी, उसने कहा कि चलो हम भी चलते हैं। किसी का कुछ हो गया था। कोई दस-बारह लोग मिल गए और वे पहाड़ पर चढ़ कर गए।
The man went to the village and beat the drum. No one had ever managed to build any relationship with that old man. Still, someone whose shop had no business that day said, “All right, I’ll go.” Someone who didn’t get work that day said, “I’ll go too.” Someone’s wife had died; he said, “Let’s go.” For one reason or another ten or twelve people gathered and climbed the hill.
लेकिन वह जो ले जा रहा था, वह मन में बड़ा चिंतित था कि इनको तो वह सबको फौरन ही बाहर निकाल देगा, क्योंकि इनमें कोई भी अधिकारी नहीं है, कोई भी पात्र नहीं है। उसने डरते-डरते जाकर कहा कि दस-बारह लोग आए हैं, लेकिन आपके अधिकार के नियम में कोई उतरेगा?
उसने कहा, वह बात ही मत करो। एक-एक को भीतर लाओ। तो उसने पूछा कि आपने वह अधिकार की बात छोड़ दी? उसने कहा, सच बात यह है कि जब तक मेरे पास ही नहीं था, तब तक मैं इस भांति अपने को बचाता था कि अनधिकारी को कैसे दूं। मेरे पास ही नहीं था देने को कुछ! लेकिन यह मानने की भी हिम्मत नहीं पड़ती थी कि मेरे पास ही नहीं है। तो तरकीब मैंने यह निकाली थी कि पात्र कहां है जिसको मैं दूं? लेकिन अब जब मुझे हो गया है, तब प्राण ऐसे आतुर हैं कि कोई अपात्र भी आ जाए, क्योंकि अपात्र भी, जो मैं दूंगा, उसको लेते ही पात्र हो जाएगा, क्योंकि अपात्र रह कैसे सकेगा? तो अब मेरी फिकर नहीं है कि तुम किसको लाते हो; तुम ले आओ, बस मैं उसको कह देना चाहता हूं। अब कोई अपात्र नहीं है। मैं अज्ञानी था, सब अपात्र थे! मैं ज्ञानी हुआ हूं, सब पात्र हो गए हैं!
But the one leading them was much worried: “He’ll throw them all out at once—none of them is qualified.” He went in nervously and said, “Ten or twelve people have come, but will any of them meet your rules of qualification?” The fakir said, “Don’t bring that up at all. Bring them in one by one.” The man asked, “Have you dropped this doctrine of qualification?” The fakir said, “The truth is, as long as I didn’t have it myself, I protected myself with the excuse, ‘How can I give to the unqualified?’ I had nothing to give—but I didn’t have the courage to admit that I had nothing. So I invented this device: ‘Where is the worthy vessel to whom I can give?’ Now that I have it, my very life longs to share it—let even an unworthy one come, for the moment he receives what I give, he will become worthy. How could he remain unworthy then? So I have no concern whom you bring; just bring them. I only want to say it. Now there is no unworthy one. When I was ignorant, all were unworthy. Now that I am a knower, all have become worthy.”
महावीर ने इस संबंध में बड़ी भारी क्रांति की। ठेठ बाजार में पहुंचा दी सारी बात। इससे क्रोध भी बहुत हुआ। ट्रेड सीक्रेट्स की बातें भी तो हैं। पंडित का धंधा इस पर चलता था कि बात गुप्त थी, इसोटेरिक थी, छिपी हुई थी। बात सबमें खुल गई तो बहुत मुश्किल हो गया।
Mahavira created a great revolution in this regard: he carried the whole thing straight into the marketplace. Naturally, it stirred anger. After all, there were trade secrets involved. The pundit’s trade depended on the matter being secret, esoteric, hidden. Once it became open to all, it became difficult.
आप जानते हैं कि डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन लिखता है दवाई का, तो लैटिन और ग्रीक का उपयोग करता है। सीधी-सादी अंग्रेजी का भी उपयोग नहीं करता, हिंदी की तो बात दूर! लैटिन और ग्रीक शब्दों का उपयोग दवाइयों के नाम के लिए किया जाता है! उसका कारण है कि अगर आपको उसका ठीक-ठीक नाम, जो आप जानते हैं, पता चल जाए, तो आप उसके लिए पांच रुपये देने को राजी नहीं होंगे। आप कहेंगे, यह बाजार में दो पैसे में मिल सकती है। सीक्रेट यह है कि वह जो उसने लिखा है, वह आपकी पकड़ के बाहर है कि क्या है। हो सकता है उसने लिखा हो अजवाइन। लेकिन लिखा है लैटिन में--अजवाइन का सत! और आप गए बाजार में, कहने लगे अजवाइन का सत तो हम घर ही निकाल लेंगे, इसके लिए हम पांच या दस रुपये नहीं दे सकते। लेकिन अजवाइन का सत लिखा है ग्रीक में, और आपको कुछ पता चलता नहीं कि क्या मतलब है। आप दो पैसे की चीज भी दस रुपये में खरीद कर लाते हैं। और बड़ी प्रसन्नता से घर लौटते हैं कि दवा मिल गई!
You know a doctor writes his prescriptions using Latin and Greek. He doesn’t even use plain English, let alone Hindi! Drug names are written in Latin and Greek. The reason is that if you knew the exact name in your own tongue, you wouldn’t agree to pay five rupees for it—you’d say, “This could be had in the market for a few pennies.” The “secret” is that what he has written lies beyond your grasp. It may be that he has written “ajwain”—carom seed extract. If you saw “carom seed extract,” you might say, “We can make that at home—I won’t pay five or ten rupees for this.” But written in Greek or Latin, you have no idea what it is. You buy a two‑penny thing for ten rupees and return home most pleased, thinking, “I got the medicine!”
पूरा मेडिकल प्रोफेशन बेईमानी कर रहा है, क्योंकि अगर सीधी-सीधी बातें लिख दी जाएं तो सब दुकानें दवाई की खत्म होने के करीब पहुंच जाएं, क्योंकि दवाइयां बहुत सस्ती हैं। और उन्हीं चीजों से बनी हैं, जो बाजार में आम मिल रही हैं। लेकिन एक तरकीब उपयोग की जा रही है निरंतर, कि नाम अंग्रेजी में भी नहीं है सीधा, लैटिन और ग्रीक में नाम है! तो अंग्रेजी पढ़ा-लिखा आदमी भी नहीं समझ सकता। फिर डॉक्टर जिस ढंग से लिखते हैं, वह ढंग भी कारण है उसमें। यानी वह लैटिन और ग्रीक भी आप ठीक से नहीं समझ सकते कि क्या लिखा हुआ है, वह भी सिर्फ दुकानदार समझता है, जो बेचता है दवा! वह भी पक्का समझता है कि नहीं समझता--बड़े अज्ञान में भी काम चलता है!
The whole medical profession is indulging in dishonesty; if things were written plainly, most medicine shops would be on the verge of closing, because medicines are very cheap and made from ingredients commonly available in the market. But a perpetual device is used: even the name is not in plain English—let alone Hindi—it is in Latin and Greek. So even an English‑educated person cannot understand. Then there is the way doctors write—their scrawl—so even the Latin and Greek cannot be read properly. Only the pharmacist understands it—who sells the drug! And even he may or may not truly understand—much work goes on amid great ignorance!
मैंने सुना है कि एक आदमी को किसी की चिट्ठी आई थी। किसी डॉक्टर ने चिट्ठी लिखी थी, उसके घर पर उसने भोज बुलवाया हुआ था। और डॉक्टर नहीं आ सकता था तो उसने क्षमा मांगी थी। लेकिन निरंतर आदत के वश उसने उसी ढंग से लिख दिया था, जैसा वह प्रिस्क्रिप्शन लिखता था। उस आदमी ने बहुत पढ़ा; उसकी कुछ समझ में नहीं आया कि वह आ रहा है कि नहीं आ रहा है! तो उसने सोचा कि छोड़ो, मेरी समझ में नहीं आएगा, जरा चल कर केमिस्ट को दिखा लूं, वह तो कम से कम डाक्टरों की भाषा समझता है, वह बता देगा कि क्या लिखा है। उसने जाकर वह चिट्ठी केमिस्ट को दी।
केमिस्ट ने चिट्ठी देखी, कहा कि रुकिए, भीतर गया दो बोतलें निकाल कर ले आया! उसने कहा, माफ करिए, यह बोतल का सवाल ही नहीं है। इसमें उसने सिर्फ क्षमा मांगी है कि मैं आज भोज में आ सकूंगा कि नहीं, यह मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि बात क्या है।
I have heard: a man received a letter from a doctor. The doctor had been invited to a feast at the man’s home, but could not come and had written to apologize. Out of habit, he wrote in the same manner as he wrote prescriptions. The man read and read; he could not tell whether the doctor was coming or not! He thought, “Leave it—let me show it to the chemist. At least he understands doctors’ language; he will tell me what is written.” He took the letter to the chemist. The chemist glanced at it and said, “Wait,” went inside, and brought back two bottles! The man said, “Forgive me—this is not about bottles. He has only apologized, and I can’t figure out whether he is coming to the feast or not.”
यह जो सारा का सारा खेल चलता है...तो पंडित ने एक तरकीब निकाली हुई है बहुत पुराने दिन से, वह यह है कि जनता की भाषा में सीधी-सीधी बात मत कहना कभी भी। उसको ऐसी शब्दावली में कहना कि जनता के लिए वह रहस्य हो जाए। वह उसकी समझ के बाहर पड़ जाए। और तब वह तुमसे समझने आएगी।
This whole game! The pundit has invented an old device: never speak plainly in the people’s language. Speak in such terminology that, for the public, it turns into a mystery—beyond their grasp. Then they will come to you for understanding.
इसलिए दुनिया में दो तरह के लोग हुए हैं। एक जो जीवन के रहस्य को खुला बनाना चाहते हैं, ताकि प्रत्येक के लिए द्वार खुल जाए। और एक मिस्ट्रीफायर्स हैं, जो जीवन में जो रहस्य नहीं ही है, उसको जबरदस्ती चारों तरफ से गोल-गोल करके उसे ऐसी स्थिति में खड़ा कर देना चाहते हैं कि वह किसी के लिए भी सीधा-सरल सत्य न हो जाए।
So there have been two kinds of people in the world. One, those who want to make the secret of life open, so that the door is open to each and everyone. And the other, the mystifiers, who take what is not a mystery at all and, by circling it round and round, set it in such a way that it does not remain a simple, straightforward truth for anyone.
उमर खय्याम ने लिखा है कि जब मैं जवान था तो मैं साधुओं के पास गया, संतों के पास गया, ज्ञानियों के पास गया, पंडितों के पास गया--एंड केम आउट ऑफ दि सेम डोर व्हेअरइन आई वेंट इन--और उसी दरवाजे से बाहर आया जिससे भीतर गया; क्योंकि मेरी कुछ पकड़ में ही नहीं पड़ा कि वहां हो क्या रहा है। सबके पास गया, लेकिन उसी दरवाजे से वापस लौटना पड़ा, जिस दरवाजे से गया था। यानी वही का वही वापस लौटा, जो मैं था, क्योंकि मेरी कुछ पकड़ में नहीं पड़ा कि वहां हो क्या रहा है! कौन सी बातें वहां चल रही हैं! किन शब्दों की वे बातें कर रहे हैं! किन लोगों की चर्चा हो रही है! जीवन से उनका कोई सीधा संपर्क नहीं है।
Omar Khayyam has written: when I was young I went to sadhus, to saints, to the wise, to the pundits—and came out of the same door wherein I went in—because nothing came into my grasp about what was going on there. I went to all of them, but had to return by the same door through which I had entered—meaning I returned exactly as I was, because I could not catch hold of what was happening there! What were they talking about? Whom were they discussing? They had no direct contact with life.
महावीर की क्रांतियों में एक क्रांति इसको भी गिनना चाहिए कि उन्होंने धर्म के गुह्य रूप को, वह जो इसोटेरिक था, वह जो छिपा हुआ था, उसको उघड़ा हुआ कर दिया। इसलिए पंडित उन पर अगर नाराज रहे हों तो आश्चर्य नहीं है, क्योंकि उन्होंने बड़ा बुरा काम किया।
ऐसे जैसे कि कोई डॉक्टर सीधी हिंदी में लिखने लगे कि अजवाइन का सत ले आओ! तो दूसरे सारे डॉक्टर उस पर नाराज हो जाएं कि तुम क्या कर रहे हो? तुम क्या सब धंधा चौपट करवा देने को हो? तो महावीर पर पंडितों की नाराजगी बड़ी अर्थपूर्ण है।
Among Mahavira’s revolutions, count this too: he made religion’s secret, esoteric form into something unveiled. So if the pundits remained angry with him, it is no surprise—he did a most “terrible” thing to their trade. It is as if a doctor were to start writing in simple Hindi, “Bring carom seed extract!”—then all the other doctors would be angry: “What are you doing? Are you going to ruin the whole business?” The pundits’ anger at Mahavira is very meaningful.
इसलिए उन्होंने सीधी-सीधी जन-भाषा का उपयोग किया है। और शास्त्रों की भाषा को एकदम छोड़ दिया है, जैसे कि शास्त्र हों ही न। महावीर इस तरह बोल रहे हैं जैसे कि शास्त्र रहे ही नहीं, उनका उल्लेख भी नहीं करते! ऐसा नहीं है कि उन शास्त्रों में कुछ भी न था। उन शास्त्रों में बहुत कुछ था। और महावीर जो कह रहे हैं, कोई खोज करेगा तो उन शास्त्रों में भी मिल जाएगा।
लेकिन महावीर उन शास्त्रों को बीच में लाना ही नहीं चाहते हैं। क्योंकि उनको लाते ही शास्त्रीयता आती है, पांडित्य आता है, सारी दुकान आती है, सारी व्यवस्था! वे ऐसे बोल रहे हैं, जैसे कि कोई पहला आदमी जमीन पर खड़े होकर बोल रहा हो, जिसको किसी शास्त्र का कोई पता नहीं। यह सोचने जैसी बात है।
Therefore he used the plain language of the people, and he left aside the language of the scriptures—as if there were no scriptures at all. Mahavira speaks as if the scriptures had never existed; he doesn’t even mention them. It’s not that there was nothing in those scriptures—there was much. And if one searches, one will find what Mahavira says there too. But Mahavira did not want to bring the scriptures in, because the moment they are brought in, scholasticism arrives, punditry arrives, the whole shop, the entire apparatus arrives. He speaks as if he were the first man standing upon the earth, who knows nothing of any scripture. This is something to ponder.
क्या तेरा सवाल है बोल?
Now, what is your question? Speak.
हूं, हूं, यह भी समझने जैसी बात है। महावीर को ज्ञान भी हुआ गौदोहासन में! जैसे कोई गौ को दुहते वक्त बैठता है उकडूं, ऐसे बैठे-बैठे महावीर को परम ज्ञान की उपलब्धि हुई है। ये बड़े अजीब आसन हैं। न तो वे गौ दुह रहे थे, यह बड़ी उलटी स्थिति मालूम पड़ती है। ऐसा महावीर बैठे किसलिए थे? ध्यान में, ध्यान अवस्थित होने में ऐसे किसी आसन की कभी बात भी नहीं है। इसे समझना चाहिए।
Hmm, hmm, that too is something to understand. Mahavira even attained enlightenment in gaudohasana! Just as one squats, the way you would sit while milking a cow—squatting on the haunches—it was while sitting like that that Mahavira attained supreme knowledge. These are very strange postures. He was not milking a cow—so it seems a very inverted situation. Why was Mahavira sitting like that? In meditation—yet nowhere is there any insistence that meditation requires such a posture. This should be understood.
इसमें तीन बातें समझनी जरूरी हैं। इसमें तीन बातें जरूरी हैं। पहली बात तो यह समझनी जरूरी है कि हमें ऐसा लगता है कि गौदोहासन बड़ा असहज है। ऐसा नहीं है। किसी को सहज हो सकता है। सहज और असहज हमारी आदतों की बातें हैं।
There are three things to understand here. There are three essential points. First, it seems to us that gaudohasana is very unnatural. It is not so. For someone it can be perfectly natural. What we call natural or unnatural is a matter of habit.
पश्चिमी व्यक्ति को हम यहां ले आएं तो जमीन पर बैठना इतना असहज है, पालथी मार कर बैठना तो ऐसी असहज बात है कि इसे एक पश्चिमी व्यक्ति को सीखने में छह महीने भी लग सकते हैं। और छह महीने मालिश भी चले उसकी और बेचारा हाथ-पैर भी सिकोड़े, तभी वह ठीक से पालथी मार कर--और फिर भी वह सहज नहीं होने वाला। यानी फिर भी वह जब बैठा है तो वह चेष्टारत ही होगा। क्योंकि पश्चिम में नीचे बैठता ही नहीं कोई, सब कुर्सी पर बैठते हैं।
Bring a Westerner here and sitting on the floor becomes most uncomfortable; to sit cross-legged can be so awkward that it might take a Westerner six months to learn. And even then, with six months of massage and with him pulling in his limbs miserably, only then will he manage a decent cross-legged seat—and still it will not feel natural. He will keep fidgeting. In the West no one sits on the ground; everyone sits on chairs.
इसलिए नीचे बैठने की जो हमारे लिए अत्यंत सहज बात मालूम होती है, वह जो लोग नहीं बैठते, उनके लिए अत्यंत असहज है। क्या सहज है? जो अभ्यास में है, वही हमें सहज मालूम पड़ता है। जिसका अभ्यास नहीं है, वह असहज मालूम होने लगता है।
So what seems utterly natural to us—sitting on the floor—is utterly unnatural for those who never do it. What is natural? That which we are practiced in feels natural to us. What we have not practiced begins to feel unnatural.
हो सकता है महावीर निरंतर पहाड़ में, जंगल में, वर्षा में, धूप में, ताप में, सर्दी में; न कोई घर, न कोई द्वार; न बैठने के लिए कोई आसन, न कोई कुर्सी, न कोई गद्दी; कुछ भी नहीं है। यह बहुत कठिन नहीं है कि महावीर सहज जंगल में रोज उकडूं ही बैठते रहे हों। यह बहुत कठिन नहीं है। फिर महावीर की एक धारणा और अदभुत है। महावीर कहते हैं, जितना कम से कम पृथ्वी पर दबाव डाला जा सके उतना अच्छा, क्योंकि उतनी कम हिंसा होने की संभावना है।
It is quite possible that in the mountains and forests, in rain and sun and heat and cold, with no house, no door, no mat to sit on, no chair, no cushion—nothing at all—Mahavira would, quite naturally, have sat squatting every day. That is not difficult to imagine. And Mahavira had another unique outlook: he said, the less pressure one places on the earth, the better—because the less the possibility of violence.
महावीर रात सोते हैं तो करवट नहीं बदलते! क्योंकि जब एक ही करवट सोया जा सकता हो तो दूसरी करवट लक्जरी है। है न? दूसरी करवट जो है, अत्यंत विलासपूर्ण है। जब एक ही करवट सोया जा सकता हो, तो अकारण दूसरी करवट लेने में व्यर्थ ही कोई चींटी, कोई मकोड़ा मर जाए, क्या जरूरत? एक ही करवट से काम चल जाता है। कम से कम हिंसा है एक करवट में ही। दूसरी करवट में कुछ हिंसा हो ही जाती है, हो ही जाएगी। और हमसे शायद न भी हो, महावीर से तो हो ही जाएगी। किसी वृक्ष के तले जंगल में सो रहे हैं, करवट बदलेंगे, पचास चींटियां मर जा सकती हैं।
Mahavira slept at night without turning over! Because if one can sleep on a single side, then the other side is a luxury, isn’t it? The second turn is sheer luxury, indulgence. When one can sleep on one side, why turn needlessly and risk crushing an ant or a little insect? What is the need? One side is enough. There is the least violence in keeping to one side. With the second turn, some violence is bound to happen—it will happen. And perhaps we might not, but Mahavira surely would! If you are sleeping under a tree in the forest, with one turn fifty ants may be killed.
फिर महावीर कहते हैं, अनावश्यक है, लक्जूरइस है, यानी विलासपूर्ण है, आमोदपूर्ण है। जरूरत क्या है? एक करवट काफी है। तो महावीर एक ही करवट सो लेते हैं, वे दूसरी करवट बदलते ही नहीं रात भर।
So Mahavira said, it is unnecessary, it is luxury, it is indulgence. What is the need? One side is enough. So he would sleep all night without turning.
तो ऐसा जो व्यक्ति है, वह मुझे लगता है कि उकडूं बैठना पृथ्वी पर सबसे कम दबाव डालता है, क्योंकि दोनों पंजे ही छूते हैं। पालथी मार कर पृथ्वी का ज्यादा हिस्सा घेरता है। और इतनी ज्यादा हिंसा की संभावना बढ़ जाती है। तो कुछ आश्चर्य नहीं कि महावीर ऐसे ही उकडूं बैठते रहे हों। उनकी जो दृष्टि है, उनकी अपनी जो समझ है, वह समझ यह है कि क्यों व्यर्थ किसी के जीवन को नुकसान पहुंचाना?
For such a person, it seems to me that squatting puts the least pressure on the earth, because only the two feet touch. Sitting cross-legged occupies a larger area on the ground, and the possibility of harm increases. So it is no surprise that Mahavira would sit squatting. His vision, his understanding, was: why needlessly injure any life?
तो हमें असहज लगता हो तो पहली बात तो यह समझनी चाहिए कि हमें असहज लगता हो, इसलिए असहज है, ऐसा मत सोचना। हमारे लिए अभ्यासगत नहीं है, किसी के लिए अभ्यासगत हो सकता है। सारी पृथ्वी पर लोग अलग-अलग ढंग से उठते, बैठते, सोते, खाते-पीते हैं। जो हमें बिलकुल सहज लगता है, दूसरे को बिलकुल सहज न लगेगा।
So if it looks awkward to us, the first point to understand is: do not conclude that it is awkward because it feels awkward to us. It may not be habitual for us; it may be habitual for someone else. People all over the world stand up, sit down, sleep, eat, and drink in different ways. What seems utterly natural to us may not seem natural to another at all.
हम हाथ जोड़ कर नमस्कार करते हैं, बिलकुल सहज लगता है। कुछ कौमें हैं, जो जीभ निकाल कर नमस्कार करती हैं! दो आदमी मिलेंगे तो दोनों जीभ निकाल देंगे! अब हम सोच भी नहीं सकते कि किसी से नमस्कार करना हो तो जीभ निकाल दो। और अगर किसी से नमस्कार किया जीभ निकाल कर, तो झगड़े की संभावना ज्यादा है। हमारे लिए बिलकुल असहज बात मालूम पड़ती है कि क्या पागलपन है कि दो आदमी मिलें तो जीभ निकालें! लेकिन दो आदमी मिलें तो हाथ जोड़ें, यह कौन सी बात है? अगर हाथ जोड़े जा सकते हैं, जीभ निकाली जा सकती है।
We fold our hands in greeting; it feels completely natural. There are tribes who greet by sticking out their tongues! Two people meet and both stick out their tongues! We cannot even imagine greeting someone by sticking out the tongue—and if we did, a fight would be more likely! For us it feels utterly absurd—what madness is this, two people meet and stick out their tongues! But two people meet and join their hands—what is that? If hands can be joined, tongues can be shown.
कुछ कौमें हैं, जो मिलती हैं तो नाक से नाक रगड़ कर नमस्कार करती हैं। बिलकुल उनके लिए सहज मालूम होगा। लेकिन हम दो आदमियों को सड़क पर नाक से नाक लगाते देखें, हमें थोड़ी हैरानी होगी कि कुछ दिमाग खराब हो गया है। पश्चिम में चुंबन अत्यंत सरल, सहज सी बात है। हमारे लिए भारी ऊहापोह की बात है कि कोई आदमी सड़क पर दूसरे आदमी को चूम ले। चुंबन हमारे लिए नमस्कार नहीं है। पश्चिम में सहज नमस्कार का हिस्सा है।
There are tribes who greet by rubbing nose to nose. It must feel natural to them. But if we see two people on the street touching nose to nose, we will be surprised—has something gone wrong with their minds? In the West a kiss is a very simple, natural thing; for us it is a major quandary if someone kisses another in the street. A kiss is not a greeting for us; in the West it is part of a natural greeting.
जो अभ्यास में हो जाता है हमारे वह सहज लगने लगता है, जो अभ्यास में नहीं वह असहज लगने लगता है।
What becomes habitual feels natural; what is not habitual feels unnatural.
महावीर अहिंसा की दृष्टि से दो पंजों पर बैठते रहे होंगे। वह सर्वाधिक न्यूनतम हिंसा उसमें है। दूसरा, उनके लिए सहज भी हो सकता है। अगर आप दस आदमियों को रात सोते देखें, तो आप दसों आदमियों को अलग ढंग से सोते देखेंगे। क्योंकि हम देखते नहीं, नहीं तो अगर एक-एक आदमी को...अभी अमरीका में एक उन्होंने लेबोरेटरी बनाई, जिसमें अब तक वे दस हजार लोगों को सुला कर देख चुके हैं। कोई बीस साल से एक्सपेरिमेंट चलता है, और जिसमें अजीब नतीजे निकाले उन्होंने। कोई दो आदमी एक जैसा सोते तक नहीं! यानी और सब बातें तो बेजोड़ हैं ही, यानी दो आदमी सोते भी अपने-अपने ढंग से हैं। सोने का ढंग, उठने का ढंग भी अपना-अपना है।
Mahavira, from the standpoint of nonviolence, would have sat on his two feet. That posture contains the minimum possible harm. And second, it may well have been natural for him. If you watch ten people sleeping at night, you will see all ten sleeping in different ways. We don’t usually notice this, but in America a laboratory was set up; they have observed ten thousand people sleeping over twenty years of experiments, and they arrived at strange conclusions: no two people even sleep in the same way! Everything else is unmatched as well—but even the way of sleeping is one’s own. The way of sleeping, the way of getting up—each has his own.
दूसरी बात यह ध्यान देनी चाहिए कि इस जगत में असहज कुछ भी नहीं है। परिस्थिति अनुकूल-प्रतिकूल, व्यक्ति के सोचने-समझने का ढंग, जीने की व्यवस्था अलग-अलग स्थितियां ला सकती है। जैसे आमतौर से महावीर या तो खड़े होकर ध्यान करते हैं, वह भी साधारण नहीं लगता। क्योंकि साधारणतः लोग बैठ कर ध्यान करते हैं। महावीर खड़े होकर ध्यान करते हैं। महावीर की जो ध्यान की व्यवस्था है, वह शायद खड़े होकर करने में ज्यादा सरल पड़ती है, क्योंकि मूर्च्छा और तंद्रा का कोई उपाय नहीं है।
Second, note that in this world nothing is inherently unnatural. Conditions—favorable or unfavorable—the person’s way of thinking and understanding, the way of living—can bring about different situations. Generally, Mahavira either meditated standing—which itself does not seem “normal,” because people ordinarily meditate sitting. Mahavira meditated standing. Perhaps his method of meditation worked more easily while standing, because there is no chance of faintness or drowsiness.
और हो सकता है, उकडूं बैठने में भी वही दृष्टि हो। उकडूं बैठ कर भी आप सो नहीं सकते। जितने आप एट ईज हो जाते हैं, उतनी ही तंद्रा के आने की संभावना बढ़ जाती है। नींद आ सकती है। महावीर कहते हैं, पूर्ण सजग भीतर रहना है। पूर्ण सजगता के लिए उनका अथक श्रम है। हो सकता है, निरंतर प्रयोग से उन्हें लगा हो कि उकडूं बैठ कर नींद आने का कोई उपाय नहीं है। वे उकडूं बैठने लगे हों।
And it may be that the same consideration applied to squatting. You cannot fall asleep while squatting. The more “at ease” you become, the greater the chance of drowsiness. Sleep can come. Mahavira says, one must remain inwardly fully alert. His tireless effort was for total wakefulness. It may be that through continual experimentation he found that squatting leaves no room for sleep—and so he began to sit squatting.
फिर वे ट्रेडीशनल माइंड नहीं हैं, यह भी समझ लेना चाहिए। महावीर परंपरागत मस्तिष्क नहीं हैं। जिसको नॉन-कनफर्मिस्ट कहते हैं, परंपरा-मुक्त, बल्कि एक अर्थ में परंपरा-निषेधक, वे वैसे व्यक्ति हैं। वे किसी भी चीज में किसी का अनुकरण करेंगे, ऐसा नहीं है। उन्हें जो सहज और आनंदपूर्ण लगेगा, वे वैसा ही करेंगे। जगत में किसी ने किया हो या न किया हो, यह सवाल नहीं है। तो इसमें भी क्यों?
Also, he does not have a traditional mind; understand this too. Mahavira is not a traditional thinker. He is what one would call a nonconformist—free of tradition, even, in a sense, negating tradition. He will not imitate anyone in anything. Whatever feels natural and blissful to him, that is what he will do. Whether anyone in the world has done it or not is not the question. So, why not here as well?
लेकिन हम सब परंपरा-अनुयायी होते हैं। सब कैसे बैठते हैं, वैसे ही हम बैठते हैं! सब कैसे खड़े होते हैं, वैसे ही हम खड़े होते हैं! सब कैसे वस्त्र पहनते हैं, वैसे ही हम वस्त्र पहनते हैं! सब कैसी बातें करते, वैसी ही हम बातें करते हैं! क्योंकि सबके साथ हमें रहना है और सबसे भिन्न होकर खड़ा होना अत्यंत कठिन है। इसलिए सबके साथ यूनिफार्मिटी बांध कर चलना सरल मालूम पड़ता है।
But we all are followers of tradition. We sit as everyone sits; we stand as everyone stands; we wear clothes as everyone wears; we talk as everyone talks—because we have to live among all, and to stand apart is extremely difficult. So tying ourselves to uniformity with all seems easy.
महावीर इस तरह के व्यक्ति नहीं हैं। वे कहते हैं, सब क्या करते हैं, यह सवाल नहीं है; मुझे क्या करने जैसा लगता है, वही सवाल है। और हो सकता है, मुझसे पहले किसी को भी करने जैसा न लगा हो; और हो सकता है, मेरे बाद भी किसी को करने जैसा न लगे; लेकिन जो मुझे करने जैसा लगता है, उसका हमें अधिकार है। मैं वैसे ही जीऊंगा, वैसा ही करूंगा। इस अर्थों में वे निपट व्यक्ति-स्वातंत्र्य के अपूर्व पक्षपाती हैं--पूर्ण व्यक्ति-स्वातंत्र्य के। यानी ऐसी-ऐसी बातों में भी, जिनमें कि हम कहेंगे, इसमें स्वातंत्र्य की क्या जरूरत है?
Mahavira is not such a person. He says, what others do is not the question; what feels right to me is the question. And it may be that before me no one felt like doing it; and it may be that after me no one will feel like doing it; but what feels right to me—I have the right to do it. I will live that way; I will do that. In this sense he is a rare advocate of sheer individual freedom—complete individual freedom. Even in such matters where we would say, what need is there for freedom here?
यह भी समझ लेना जरूरी है इस प्रसंग में कि हमारे शरीर की और हमारे मन की दशाओं के बीच में एक तरह का तादात्म्य हो जाता है। जैसे आपने देखा हो, कोई आदमी चिंतित होगा, सिर खुजलाने लगेगा। सभी नहीं खुजलाने लगेंगे। कोई चिंतित होगा तो सिर खुजलाने लगेगा। अगर यह आदमी बिना कारण भी सिर खुजलाने लगे तो आप पाएंगे, यह चिंतित हो जाएगा।
Another thing to understand in this context: between the states of our body and of our mind a kind of association is formed. As you may have noticed, when a person is worried he begins to scratch his head. Not everyone scratches his head; but someone who does—if he starts scratching his head without any reason, you will find he becomes worried.
यह एसोसिएशन हो जाता है। यह एसोसिएशन हो जाता है, प्रत्येक चीज जुड़ जाती है। तो एक आदमी की शारीरिक गतिविधि में भी उसकी मानसिक गतिविधि जुड़ जाती है। अगर शरीर की गतिविधि बदल दी जाए तो उसके मन की पुरानी गतिविधि के तोड़ने में सहायता मिलती है।
This association gets established. Everything becomes linked. In a person’s bodily activity his mental activity also gets linked. If you change the bodily activity it helps to break the pattern of the old mind.
तो कई बार साधक ऐसी व्यवस्था करता है, जिसमें उसका ओल्ड माइंड, उसका पुराना मन अभिव्यक्ति न पा सके। क्योंकि पुराने मन की जो-जो आदतें थीं, वह उनके बिलकुल विपरीत काम करने लगता है। वह उस पुराने मन को मौका नहीं देता सबल होने का।
So many times a seeker arranges things so that the old mind cannot find expression. Because whatever habits the old mind had, he starts doing the very opposite. He does not give that old mind a chance to grow strong.
हमें यह खयाल में नहीं है कि हमारी छोटी-छोटी बातें जुड़ी हुई हैं। हमें यह भी खयाल में नहीं है कि हम खास तरह के कपड़े जब पहनते हैं तो हम खास तरह के आदमी हो जाते हैं। और दूसरी तरह के कपड़े पहनते हैं तो दूसरी तरह के आदमी हो जाते हैं। और एक ढंग से बैठते हैं, तो एक तरह के आदमी हो जाते हैं; और दूसरे ढंग से बैठते हैं, दूसरे ढंग के आदमी हो जाते हैं। क्योंकि हमारा जो मस्तिष्क है, वह इन छोटे-छोटे संकेतों पर जीता और चलता है। बहुत छोटे-छोटे संकेत उसने पकड़ रखे हैं!
We do not realize how our small things are connected. We do not realize that when we wear a particular type of clothing we become a particular type of person; and when we wear a different type of clothing we become a different type of person. Sit one way and you become one kind of person; sit a different way and you become a different kind of person. Because our mind lives and moves by these small signals. It has grasped very tiny cues!
अब हो सकता है कि महावीर का उकडूं बैठना एक अजीब घटना है। साधारणतः कोई उकडूं नहीं बैठता। उनका यह उकडूं बैठना, यह गौदोहासन में ध्यान करने जाना, मेरी दृष्टि में गहरे से गहरा यह अर्थ रखता है कि चित्त को इस तरह बैठने के कोई जोड़ नहीं हैं पुराने। इस शरीर की स्थिति में बैठने पर पुराना चित्त असर्ट नहीं कर सकता, वह जोर नहीं डाल सकता। और नये चित्त की तरफ ले जाने में सरलता हो सकती है।
Now it may be that Mahavira’s squatting is a strange occurrence. Ordinarily no one squats like that. This squatting—this going into meditation in gaudohasana—in my view carries this deep meaning: in such a bodily position the old mind has no hooks; it cannot assert itself. And it may become easier to be led toward a new mind.
और अंतिम बात खयाल में लेनी चाहिए वह यह...।
And the final point to keep in mind is this...
एक झेन फकीर हुआ, उसकी मृत्यु करीब आई। वह मरने के करीब है। सब मित्र और प्रियजन इकट्ठे हो गए हैं। वह बड़ा ख्यातिनाम है, लाखों लोग उसे प्रेम करते हैं, हजारों लोगों तक खबर पहुंच गई है। उसके झोपड़े के चारों तरफ मेला लग गया है। निकटतम शिष्य उसके आस-पास खाट के खड़े हैं। वह खाट से उठ कर खड़ा हो गया और उसने कहा कि मैं एक बात पूछना चाहता हूं, कभी तुमने किसी आदमी के खड़े-खड़े मर जाने की खबर सुनी?
There was a Zen monk; his death was near. He was close to dying. Friends and loved ones gathered. He was very renowned; millions loved him; thousands got the news. A fair-like crowd gathered around his hut. The closest disciples stood around his cot. He got up from the cot and said, I want to ask something—have you ever heard of anyone dying while standing?
तो उन लोगों ने कहा, खड़े-खड़े मर जाने की! कोई खड़ा-खड़ा मरेगा किसलिए? लोग सोए-सोए ही मरते हैं, क्योंकि मरने के पहले ही लोग लेट जाते हैं। तभी भीड़ में से एक आदमी ने कहा कि नहीं-नहीं, ऐसा नहीं है। मैंने एक फकीर के संबंध में सुना है, पक्का मुझे पता नहीं, कि वह खड़ा-खड़ा ही मर गया था।
They said, dying while standing! Why would someone die standing? People die lying down, because just before dying people lie down. Then someone in the crowd said, No, no, that’s not quite so. I have heard of a fakir—though I’m not certain—that he died standing.
तो उसने कहा, फिर जाने दो। तुमने कभी किसी आदमी के चलते-चलते मरने की खबर सुनी है? तो लोगों ने पूछा, आप ये बातें क्यों पूछ रहे हैं? चलते-चलते मरना! कोई चलते-चलते किसलिए मरेगा? असल में चलना रुक जाता है, इसीलिए तो मरता है। फिर भी भीड़ में से एक आदमी ने कहा कि नहीं-नहीं, यह भी हमने सुना है। कभी प्राचीन समय में एक आदमी हुआ है, जो चलते-चलते मर गया।
He said, Then let that pass. Have you ever heard of anyone dying while walking? People asked, Why are you asking these things? Dying while walking! Why would someone die walking? Actually, walking stops—that’s why one dies. Still, someone in the crowd said, No, we have heard this too. Once, in ancient times, there was a man who died while walking.
तो उस फकीर ने कहा, यह भी जाने दो। मतलब अपने लिए कोई ढंग खोजना पड़ेगा, उस फकीर ने कहा, जैसा कि कोई भी न मरा हो। तो लोगों ने कहा, आप ये क्या बातें कर रहे हैं? उस फकीर ने कहा, अच्छा तो ऐसा करो कि शीर्षासन करते हुए किसी के मरने की खबर सुनी? लोगों ने कहा, यह न तो सुना और न सोचा कभी कि कोई आदमी शीर्षासन करते मर जाएगा!
The monk said, Let that pass too. It means I must find a way to die such that no one else has died that way. People said, What are you saying? The monk said, All right then—have you heard of anyone dying while doing a headstand? People said, We have never heard nor imagined that anyone would die doing a headstand!
उस फकीर ने कहा, तो चलो फिर यही ठीक रहेगा। क्योंकि दूसरों के जैसे क्या मरना! मरने में एक आथेंटिसिटी होनी चाहिए न! एक अपनी प्रामाणिकता होनी चाहिए। क्या दूसरे जैसे मरना! सब लोग ऐसे ही मरते हैं...।
The monk said, Then let’s agree on that. Why die like others? Even in dying there should be authenticity! One’s own authenticity. Why die like everyone else! Everyone dies like this...
वह आदमी शीर्षासन के बल खड़ा हो गया और मर गया। लेकिन लोग बहुत डरे। और उसकी लाश को कौन नीचे उतारे, यह भी भय समा गया। क्योंकि मतलब यह है कि आदमी मर ही गया सच में? क्योंकि शीर्षासन वह अब भी कर रहा था। मर तो गया था। सांस लोगों ने जांच ली; हृदय के पास जाकर देखा, धक-धक बंद है, सांस बंद है। लोगों को फिर भी यह लगे कि जो आदमी अभी शीर्षासन कर रहा है, इसको ठठरी पर बांधना!
That man stood up in a headstand and died. But people were very frightened. A fear also arose: who would bring his corpse down? Because what did it mean—had the man really died? He was still in a headstand. He had died; people checked his breath, put their ears to his heart—no thump, breath stopped. Yet even then it seemed absurd to them: to tie to the bier a man who is still doing a headstand!
तो भीड़ में बड़ी शंका फैल गई। तो लोगों ने कहा कि अच्छा ठहरो थोड़ा, इसको कुछ मत करो। इसकी बहन भी पास में रहती है, वह भी भिक्षुणी है एक मंदिर में, पास के मंदिर में है। तो उसको बुला लाओ। वह इसकी बड़ी बहन है। इसकी आदतों से ठीक से परिचित भी होगी--इसके साथ क्या करना चाहिए।
So doubt spread through the crowd. People said, “All right, wait a little—don’t do anything to him. His sister lives nearby; she’s a nun in a temple close by. Call her. She’s his elder sister and knows his habits well—she’ll know what to do.”
बहन भागी आई। उसने आकर उसको जोर का धक्का दिया और कहा कि अभी तक शरारत नहीं छोड़ते हो? मरते वक्त भी कोई ऐसी बातें करनी पड़ती हैं? जिंदगी भर अपने जैसे होने की दौड़ थी, अभी मरने में भी उसको कायम रखोगे? तो वह आदमी खिलखिलाया, हंसा और गिर गया और मर गया। अभी तक वह मरा नहीं था। यानी अभी तक वह मजाक कर रहा था, मरने के लिए भी मजाक कर रहा था!
The sister came running. She gave him a hard shove and said, “You still won’t drop your mischief, will you? Must one play such pranks even at the time of death? All your life you raced to be yourself—will you cling to it even while dying?” The man giggled, laughed, toppled over, and died. He hadn’t died till then—he was joking, joking even his way into death!
एकदम से सोचोगे तो फौरन खयाल आ जाएगा कि ऐसा आदमी अहंकारी तो नहीं? लेकिन जो आदमी अपनी मौत के साथ भी मजाक कर सकता है, वह अहंकारी हो सकता है? हम अपनी जिंदगी के साथ भी मजाक नहीं कर सकते। असल में हम सदा दूसरे के साथ मजाक करते हैं। अहंकार सदा दूसरे के साथ मजाक करता है, सिर्फ निरहंकारी अपने साथ भी मजाक कर सकता है। जिंदगी की तो बात जिंदगी, मरने वक्त भी इतना नॉन-सीरियस है, अहंकारी कभी भी नॉन-सीरियस नहीं होता, अहंकारी सदा सीरियस है, सदा गंभीर। सब चीजें गंभीर हैं वहां। यह आदमी कैसा बच्चों के खेल जैसा मामले को ले रहा है--मरने को! और उसमें भी खिलवाड़ कर रहा है! और जब वह गिर पड़ा हंसते हुए तो उस भीड़ में हंसी का फव्वारा छूट गया कि क्या अदभुत आदमी था! मरते वक्त भी...!
At first glance you’ll immediately think, “Such a man—wouldn’t he be egoistic?” But can one who can joke even with his own death be egoistic? We can’t even joke with our lives. In fact, we always joke at the other. Ego always jokes at the other; only the egoless can joke at themselves. As for life—leave life! At the time of dying he is so non-serious. An egoist is never non-serious; an egoist is always serious, always grave. Everything is grave there. And this man takes the matter like children’s play—death itself! And he plays with it! When he fell, laughing, a fountain of laughter burst from the crowd: “What a marvelous man! Even while dying...!”
और उसकी बहन इतना कह कर धक्का मार कर चली गई। उसने कहा कि यह क्या शरारत करते हो? बचपन से नटखटपन की आदत अभी भी जारी रखे हो? गंभीर होना चाहिए साधु को! यह क्या तुम गैर-गंभीरता कर रहे हो? मरना हो तो ढंग से मरो, जैसा लोग मरते हैं। उसको धक्का दे दिया, वह खूब खिल-खिला कर हंसा है, गिर पड़ा और मर गया है!
And his sister, having said her piece and given the shove, walked off. “What mischief is this? From childhood you’ve been impish—and still you persist? A monk should be serious! What is this non-seriousness? If you must die, die properly—die as people die.” She pushed him; he laughed out loud, fell, and died.
अहंकार हमें जल्दी से खयाल में आ सकता है, क्योंकि हमारा खयाल यह है कि जब भी कोई व्यक्ति व्यक्ति होने की कोशिश करता है तो वह अहंकारी है। और यह बड़े मजे की बात है कि जिस व्यक्ति के पास व्यक्तित्व नहीं होता, उसी के पास अहंकार होता है। इसे थोड़ा समझ लेना।
असल में अहंकार सब्स्टीट्यूट है व्यक्तित्व का। जो नहीं है, उसकी घोषणा करके हम अपने मन को समझा रहे हैं। लेकिन जिसके पास व्यक्तित्व होता है, उसे अहंकार होता ही नहीं। दिख सकता है बहुत बार, क्योंकि वह आदमी आथेंटिकली इंडिविजुअल होगा। वह जैसा है, वैसा ही होगा, वह इस दुनिया की कोई फिकर नहीं करेगा।
लेकिन न फिकर करना उसका, उसका मोटिव नहीं है, उसकी इच्छा नहीं है। वह तो जो होना चाहता है, वह है। अब इसमें अगर इनकार हो जाता है सारे जगत को तो हो जाए, इस इनकार को करने वह नहीं गया है। जब कोई व्यक्ति जो होने को पैदा हुआ है, वही हो जाता है, तभी वह अहंकार से मुक्त होता है।
Ego occurs to us very quickly, because our notion is: whenever someone tries to be a person, an individual, he is egoistic. The real irony is that the person who lacks individuality is the one who has ego. Understand this a little. Ego is a substitute for individuality. By proclaiming what isn’t, we soothe our own minds. But the one who has individuality has no ego. It may often look otherwise, because that person will be authentically individual. He will be as he is, and he won’t care what the world thinks. But his “not caring” is not a motive, not an intention; he simply is what he wants to be. If in that the whole world is denied, let it be denied—he hasn’t gone out to deny it. Only when someone becomes what he was born to be does he become free of ego.
और अहंकार है क्या असल में? अहंकार उस आत्मा का सब्स्टीट्यूट है, जो हमारे भीतर होनी चाहिए और नहीं है। उसकी जगह हम अहंकार को बनाए हुए हैं। अहंकार जो है, वह आत्मा का धोखा देने का काम कर रहा है। जैसे किसी आदमी के पास असली हीरे नहीं हैं तो उसने नकली हीरे की अंगूठी पहन रखी है एक। नकली हीरे की अंगूठी जो है, वह असली हीरे की झलक पैदा करती है दूसरों की आंखों में। लेकिन जिसके पास असली हीरे की अंगूठी है, वह नकली हीरे की अंगूठी किसलिए पहने? वह उसे फेंक देगा। वह दो कौड़ी की हो गई।
जिसके पास आत्मा है, वह अहंकार से उसका संबंध ही गया। क्योंकि अहंकार की जरूरत ही इसलिए थी कि कोई आत्मा तो भीतर थी नहीं, तो हमने एक फाल्स एंटाइटी खड़ी कर रखी थी कि यह मैं हूं। अहंकार कहता था, यह मैं हूं! और उसे पता था ही नहीं कि वह कौन है! जिसे पता चल जाए कि वह कौन है, वह फेंक देगा। अहंकार से उसे क्या लेना-देना रहा।
And what is ego, actually? Ego is the substitute for the soul that should be within, but isn’t. In its place we have propped up ego. Ego’s job is to counterfeit the soul. Like a man who has no real diamond and wears a fake diamond ring. The fake ring creates the glint of a real diamond in others’ eyes. But one who has a real diamond—why would he wear a fake? He’ll throw it away; it’s worth two pennies. One who has soul has no connection with ego. Ego was needed only because there was no soul within, so we erected a false entity: “This is me.” Ego said, “This is me!” and he didn’t even know who he was. The one who comes to know who he is throws it away. What has he to do with ego?
लेकिन हमें ऐसे आदमी को पहचानना बहुत मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि हम दो ही भाषाएं समझते हैं: या तो वह अहंकारी हो तो हम समझते हैं, या विनम्र हो तो हम समझते हैं। और विनम्रता जो है, अहंकार का ही सूक्ष्मतम रूप है। और ऐसा जो व्यक्ति है, न तो अहंकारी होगा, न विनम्र होगा। न वह किसी के हाथ जोड़ने जाएगा और न किसी से हाथ जुड़वाने की चिंता रखेगा। वह जैसा है, वैसा जीएगा। और वैसा आदमी दुनिया को कहेगा, तुम जैसा जीना चाहो, जीयो। लेकिन ऐसे व्यक्ति को हमें पहचानना बहुत मुश्किल हो जाएगा। बहुत बार ऐसा व्यक्ति हमें अहंकारी मालूम पड़ेगा, क्योंकि ऐसे व्यक्ति की मौजूदगी ही हमारे अहंकार को चोट पहुंचाएगी। और ऐसा व्यक्ति चूंकि विनम्रता ग्रहण नहीं करेगा, इसलिए हमारे अहंकार को ऐसे व्यक्ति से कोई तृप्ति नहीं मिलेगी।
But recognizing such a person becomes very difficult for us. We understand only two languages: either he is egoistic, or he is humble. And humility is the subtlest form of ego. Such a person will be neither egoistic nor humble. He won’t go folding his hands before anyone, nor will he be concerned that anyone fold hands before him. He will live as he is. And he will say to the world, “Live as you wish.” Yet recognizing such a person will be very difficult for us. Many times he will seem egoistic to us, because his very presence will hurt our ego. And because he will not adopt humility, our ego will get no satisfaction from him.
विनम्रता है क्या? दूसरे के अहंकार को तृप्ति देना। तो जो व्यक्ति दूसरे के अहंकार को तृप्ति दे देता है, हम कहते हैं, यह बड़ा विनीत आदमी है, बहुत विनम्र आदमी है! लेकिन उसकी विनम्रता हम पहचानते कैसे हैं? पहचानते इसलिए हैं कि वह इतना झुक कर हमें नमस्कार करता है। हमें न! मुझे नमस्कार करता है झुक कर, तो मेरे अहंकार को तृप्ति दे रहा है, तो मेरे लिए विनम्र हो गया।
What is humility? Feeding the other’s ego. The person who feeds the other’s ego, we call him humble. But how do we recognize his humility? Because he bows so low and greets me. Me! He bows to me—he’s gratifying my ego; for me he becomes humble.
असल में विनम्रता की भाषा भी अहंकारियों ने खोजी है। अब वह दूसरों को कहते हैं, सब विनम्र हो जाओ, विनम्रता बड़ी ऊंची चीज है। क्योंकि अगर विनम्र सब हो जाओगे तो ही वे अहंकार को खड़ा कर सकेंगे। नहीं तो उनका अहंकार कहां खड़ा होगा? सभी अविनम्र हो गए तो मुश्किल हो जाएगी।
In fact, the language of humility was invented by egoists. They tell others, “Become humble; humility is very exalted.” Because only if all become humble can they erect their egos—otherwise, where will their egos stand? If everyone becomes un-humble, there will be trouble.
लेकिन जो व्यक्ति होने की खोज है, सर्च फॉर दि इंडिविजुअल है, उसमें न तो कोई अहंकार है, न कोई विनम्रता है। वह यह कह रहा है कि मैं मैं हूं, आप आप हैं, इन दोनों में झगड़ा क्या है? यानी मुझे मुझे होने दें, आप आप हों; इसमें कोई झगड़ा नहीं लेना है। वह न विनम्रता पाल रहा है, न अहंकार पाल रहा है। वे दोनों एक ही चीजें हैं। वह यह कह रहा है कि मैं मैं हूं, तुम तुम हो; अब बीच में झंझट क्या लेनी है? तुम तुम रहो, मुझे मुझे होने दो।
But for the one who is in the search for being, the search for the individual, there is neither ego nor humility. He says, “I am I; you are you. Where’s the quarrel in that? Let me be me; you be you—there is no quarrel to be had.” He cultivates neither humility nor ego—both are one and the same. He says, “I am I; you are you. Why create a fuss in-between? You be you; let me be me.”
लेकिन यह हमें बहुत कठिन मालूम पड़ेगा। क्योंकि यह आदमी यह कह रहा है कि हमसे...तो हमारे अहंकार से इसका कोई संबंध नहीं मिलता। हम चाहते हैं या तो हमारी गर्दन दबाए, तो हम समझें कि यह कुछ है। या हम इसकी गर्दन दबाएं तो हम समझें कि यह कुछ है। लेकिन वह यह कहता है, कोई किसी की गर्दन मत दबाओ। तुम तुम हो, मैं मैं हूं। कृपा करो, तुम्हें जैसा रहना हो, तुम रहो; मुझे जैसा रहना है, मुझे रहने दो। लेकिन न हम खुद रह सकते हैं, वैसे जैसे हमें रहना चाहिए; न हम दूसरे को रहने देना चाहते हैं!
This will seem very difficult to us. Because what he is saying to us finds no connection with our ego. We want either that he press our necks so we can think he is something, or that we press his neck so we can think he is something. But he says, “Let no one press anyone’s neck. You are you; I am I. Please—live as you wish; let me live as I wish.” But neither can we live as we ought to live, nor do we wish to let the other live!
और फिर जो आदमी अपने पर मजाक कर ले, वह आदमी बहुत अदभुत है। अपने पर मजाक करना बहुत कठिन बात है। दूसरे पर मजाक हम करते हैं। और दूसरे पर मजाक हम करते ही इसलिए हैं कि मजाक एक शिष्ट तरकीब है दूसरे को अपमानित करने की। एक शिष्ट तरकीब है। एक तरकीब है, जिसमें दूसरा हमसे झगड़ भी नहीं सकता, क्योंकि मजाक ही तो कर रहे हैं, और हम उसे गहरी चोट भी पहुंचा देते हैं। हम उसे अपमानित भी कर देते हैं। अपमानित करने का जो शिष्ट ढंग है, वह मजाक है।
And then, one who can joke about himself—that person is most extraordinary. To make fun of oneself is very difficult. We joke about others. And we joke about others precisely because a joke is a polite device to insult another—a polite device, a way in which the other cannot even quarrel, because after all we are only joking; and yet we inflict a deep wound, we humiliate. The polite method of insulting is joking.
तो दूसरे का व्यंग्य हम कर सकते हैं, दूसरे पर हंस सकते हैं। लेकिन अपने पर हंसने वाला आदमी, अपनी जिंदगी पर हंसने वाला आदमी और अपनी मौत पर भी हंसने वाला आदमी बहुत अनूठा है। बहुत ही अनूठा है। क्योंकि वह बुनियादी खबर दे रहा है कि अब दूसरे का तो सवाल ही नहीं रहा, यह हम खुद ही अपने पर हंसने जैसी हालत पाते हैं। खुद अपने पर भी हंसने जैसी हालत पाते हैं। यानी यह जो मेरा व्यक्तित्व है, यह भी हंसने योग्य ही है। इसमें कुछ ऐसी बात नहीं है, इसे गंभीरता से लेने का सवाल नहीं है।
So we can satirize the other, laugh at the other. But one who laughs at himself, laughs at his life, and even at his death, is very rare—very rare. Because he is giving a fundamental message: now the other is no issue; we ourselves find ourselves in a state fit to laugh at ourselves. Meaning, this personality of mine is itself laughable; there is nothing in it to be taken seriously.
लेकिन दुनिया में साधु-संत बड़े गंभीर होकर बैठे हैं, अति गंभीर होकर बैठे हैं! और उनकी गंभीरता का एक बड़ा बुनियादी कारण है कि उन्होंने दूसरों का मजाक करना बंद कर दिया और अपना मजाक वे सीख नहीं पाए हैं। उनकी गंभीरता का जो बहुत गहरे में कारण है, हंसें कैसे? दूसरे की मजाक बंद कर दी है, क्योंकि वह गलत थी। और अपनी मजाक का शुरू करना तो बहुत कठिन बात है, वह हो नहीं सकती। तो वे गंभीर हो गए हैं, भारी गंभीर हो गए हैं।
But in the world, monks and saints sit very serious—ultra-serious! And there is a deep reason for their seriousness: they have stopped joking about others, and they have not learned to joke about themselves. Deep down the reason for their seriousness is: how to laugh? They stopped mocking others because it was wrong, and to begin mocking oneself is very difficult—it doesn’t happen. So they became serious, heavily serious.
यह जो गंभीरता दिखती है साधु में, उसका कारण यह है। नहीं तो वह एकदम हलका हो जाएगा, एकदम वेटलेस हो जाएगा। एकदम हलका हो जाए, क्योंकि बात ही क्या है? वह किसी भी चीज पर हंस सकता है। और जो अपने पर हंस सकता है, वह जब कभी दूसरे पर भी हंसता है तो चोट नहीं पहुंचाता। जो अपने पर हंस सकता है, वह अगर दूसरे पर भी हंसता है तो चोट नहीं पहुंचाता; बल्कि जो आदमी अपने पर हंस सकता है और दूसरे पर हंसता है, तो उस दूसरे को लगता है कि वह आदमी हमको भी अपना ही मानता है। नहीं तो इसके बिना हंसता भी नहीं। समझ रही हो न उसकी बात? हमें जो जल्दी से खयाल उठते हैं, उनको बहुत जल्दी मत पकड़ लेना। बहुत गहरे से गहरे जाकर खोजना चाहिए कि कहां क्या हो सकता है।
This seriousness seen in a sadhu is for this reason. Otherwise he would become utterly light—weightless. Utterly light—because what’s the issue? He could laugh at anything. And one who can laugh at himself, if he ever laughs at another, does not hurt. The one who can laugh at himself, if he laughs at another, does not hurt; rather, the other feels, “He takes me as his own—otherwise he wouldn’t laugh at me.” You understand what I’m saying, don’t you? Don’t grab the notions that arise in you too quickly. Go deeper and deeper to search what might be so.
यह जो मैंने घटना कही इस फकीर की, वह इसीलिए कही कि मैं यह कह सकूं कि व्यक्ति हैं, जो मरने का भी अपना ढंग, जो मृत्यु को भी एक प्रामाणिकता और एक व्यक्तित्व देना चाहते हैं! और महावीर इन व्यक्तियों में अदभुत हैं। वे प्रत्येक चीज को अपना व्यक्तित्व--जैसा उन्हें लगता है। यानी संसार के शास्त्र कहें कि गौदोहासन में किसी को ज्ञान हुआ है? और महावीर गौदोहासन में बैठ कर ज्ञान को पा लेंगे!
I narrated that fakir’s incident precisely to say: there are individuals who want to give even death an authenticity and an individuality—their own way of dying! And among such individuals, Mahavira is extraordinary. He gives to everything his own individuality—as it seems to him. That is, let the scriptures of the world say, “In the cow-milking posture someone attained knowledge?”—Mahavira will sit in the cow-milking posture and attain knowledge!
कबीर के मरने का वक्त आया। तो मरते वक्त तक कबीर काशी में थे। काशी के पास थोड़ी दूर पर मगहर एक गांव है। और कथा यह है कि काशी में तो गधा भी मरे तो देवता हो जाता है। और मगहर में अगर देवता भी मरे तो गधा हो जाता है। तो लोग काशी मरने आते हैं! मगहर के लोग तो सब काशी मरने आते हैं, क्योंकि मगहर में तो बड़ा डर रहता है। तो काशी में, एक दस-पांच दिन पहले मरने के करीब कोई हुआ, कि उसको ले आते हैं, सांस काशी में टूटे।
When Kabir’s time to die came, he was in Kashi. A little distance from Kashi is a village called Maghar. The legend is: in Kashi, even if a donkey dies, he becomes a god; and in Maghar, even if a god dies, he becomes a donkey. So people come to Kashi to die. People from Maghar all come to Kashi to die, because there is great fear about Maghar. If someone is near death—ten, five days—the family brings him so that the last breath breaks in Kashi.
कबीर जिंदगी भर काशी में रहे, मरने का वक्त आया तो कहा कि मुझे मगहर ले चलो! तो लोगों ने कहा, आप पागल हो गए हैं? मगहर से तो कोई मरने यहां आता है। जिंदगी भर तो यहां जीए, मगहर मरने जाते हो? मगहर में मरता है आदमी, गधा हो जाता है!
Kabir lived all his life in Kashi. When his time came to die, he said, “Take me to Maghar.” People said, “Have you gone mad? From Maghar people come here to die. You lived here all your life, and now you go to Maghar to die? If a man dies in Maghar, he becomes a donkey!”
कबीर ने कहा, वह ठीक है। अगर काशी में मरने की वजह से देवता हुए तो अपना क्या हुआ! यानी काशी की वजह से हो गए देवता, अपना क्या हुआ! अगर मगहर में मर कर देवता हो सके तो कुछ बात भी होगी, लगेगा कि कुछ किया भी। और अगर मगहर में मरने से गधा हुए तो वह मगहर की वजह से हुए; काशी में मरने से देवता हुए, वह काशी की वजह से हुए। दोनों में कोई फर्क नहीं है, क्योंकि किसी और ही वजह से बात हो गई। फर्क तो अपनी वजह से होना चाहिए। तो मुझे पता कैसे चले कि अपनी ही वजह से देवता हुए हैं? काशी में तो झंझट हो जाएगी। अगर हो गए देवता तो काशी की वजह होगी। मगर मरे कबीर मगहर में! अब ऐसे जो लोग हैं...।
Kabir said, “That’s fine. If by dying in Kashi one becomes a god—then what becomes of me? If I become a god because of Kashi, what did I accomplish? If by dying in Maghar I can become a god, then there is something to it—I’ll feel that something was done. And if by dying in Maghar I become a donkey, that too will be because of Maghar; and if by dying in Kashi I become a god, that too is because of Kashi. There is no difference; in both cases it happens because of something else. The difference should be because of oneself. How will I know that I became a god because of myself? In Kashi there will be the tangle of Kashi’s credit.” And Kabir died in Maghar! Such people...
तो महावीर यह कह रहे हैं कि यह कोई सवाल नहीं है कि इस आसन में ध्यान होगा, कि उस आसन में ध्यान होगा। आसन से ध्यान का कोई संबंध ही नहीं है। यह तीसरी बात जो मैं कहना चाहता था: आसन से ध्यान का कोई संबंध ही नहीं है। ध्यान किसी भी आसन में हो सकता है। क्योंकि ध्यान है आंतरिक घटना, आसन है बाहर शरीर की स्थिति। और आसन का ठीक से अर्थ समझ लें। तो जो आसान हो, वही आसन है। तो जो जिसको आसान हो! सभी को एक जैसा आसान नहीं भी होता है।
So Mahavira is saying: it’s not a question of meditation happening in this posture or that posture. There is no relation between posture and meditation. This is the third thing I wanted to say: there is no relation between posture and meditation. Meditation can happen in any posture. Because meditation is an inner event; posture is the outer position of the body. And understand “asana” correctly: that which is easy is asana. So, whatever is easy for you—that is your asana. What is easy is not the same for everyone.
तो महावीर यह भी इससे सूचना देना चाह रहे हैं कि कोई पद्मासन में, कि सिद्धासन में ही ध्यान होगा और ज्ञान की उपलब्धि होगी, वह गलत है, क्योंकि इस भांति तो तुम ज्ञान को शरीर की बैठक से बांध रहे हो। शरीर से क्या लेना-देना है! भीतर जो है वह, वह किसी भी आसन में हो सकता है।
So Mahavira also wants, by this, to give the hint that to say, “Only in padmasana or siddhasana will meditation happen and enlightenment be attained,” is wrong—because in that way you tie knowledge to the body’s way of sitting. What has the body to do with it! That which is within can happen in any posture.
महावीर की वह जो गौदोहासन की स्थिति, जिसमें उनको केवल-ज्ञान हुआ, जैनियों ने हिम्मत नहीं की कि अपने मंदिरों में वैसी मूर्तियां बना कर रखें। मूर्तियां सब बनाई हैं पद्मासन में, क्योंकि पुरानी धारणा यह है कि ज्ञानी को पद्मासन में ज्ञान होता है!
That cow-milking posture of Mahavira in which he attained omniscience—the Jains did not dare to keep such images in their temples. All the images have been made in padmasana, because the old notion is that the enlightened one attains knowledge in padmasana!
अब ये मजे की बातें हैं। यानी वह आदमी सब गड़बड़ करके गया, तुमने सब फिर व्यवस्थित कर दिया, वही पुराने का पुराना! वह आदमी ऐसे आसन में बैठ कर केवल-ज्ञान को उपलब्ध हुआ...।
Now, these are the amusing things: the man upset everything, and you arranged it all again, just as before—the same old! He sat in such a posture and attained omniscience...
असली घटना तो केवल-ज्ञान की है, निर्वाण वगैरह तो मूल्य की बातें नहीं हैं। असली घटना तो केवल-ज्ञान की है, जब केवल-ज्ञान घटित हुआ। निर्वाण तो अच्छे आदमी को हम मर गया ऐसा कहना ठीक नहीं समझते, इसलिए निर्वाण वगैरह कहते हैं। यानी अच्छा आदमी मरता है तो मर गया, ऐसा कैसे कहें, इसलिए इसको निर्वाण कहते हैं। वह तो सिर्फ शरीर का छूटना है। मगर उससे भी गहरे में शरीर पहले छूट चुका, वह है केवल-ज्ञान की घटना।
The real happening is only kevala-jnana (omniscience); nirvana and the like are not the real value. The real event is kevala-jnana—when kevala-jnana happens. As for nirvana, we don’t consider it proper to say a good man “died,” so we say he attained nirvana and so on. Meaning, when a good man dies, how can we say he simply died? So we call it nirvana. That is only the dropping of the body. But deeper than that, the body had already been dropped earlier—that is the event of kevala-jnana.
लेकिन वह हमने हिम्मत नहीं की। क्योंकि महावीर हमको तक एब्सर्ड मालूम पड़ेंगे ऐसे गौदोहासन में बैठे हुए! हमको भी ऐसा लगेगा कि यह तो जरा कुछ जंचती नहीं बात। तो कैसे महावीर जंचने चाहिए, हम वैसा उनको बना लेते हैं! और सदा यह होता है, सब बातों में यह होता है, कैसे जंचने चाहिए!
But we have not had the courage. Because Mahavira would even seem absurd to us, sitting in such a gaudohasana (the cow-milking posture)! It would strike us as something that doesn’t quite look right. So we make Mahavira into what we think should look right. And this is how it always goes, in everything—how it should “look.”
अब दिगंबर महावीर के नग्न चित्र भी बनाएंगे--तो कितनी हमारी कमजोरी है--तो एक झाड़ के पास बनाएंगे, जिसमें झाड़ की शाखाओं में उनकी नग्नता छिपा देंगे! यानी जो लंगोटी उन्होंने छोड़ी है, तैयार करवा देंगे! मगर नग्न सीधा खड़ा न कर सकेंगे! तस्वीर बनाएंगे, एक झाड़ की शाखाएं निकाल देंगे और झाड़ की शाखाओं में नंगापन छिपा देंगे! ये महावीर से ज्यादा होशियार लोग हैं!
Now, even the Digambara Jains will make nude images of Mahavira—see how deep our weakness runs—but they will place him beside a tree and hide his nakedness in the branches! The loincloth he discarded, we will have it put back on him! But we won’t be able to show him standing naked, upright. We will paint a picture, stretch out the branches of a tree, and hide his nakedness in them! These people are more clever than Mahavira!
अब या तो ऐसे ही झाड़ के पास ही महावीर खड़े रहते रहे हों कि कहीं नंगापन न दिख जाए। तो फिर झंझट क्या है? इससे तो लंगोटी अच्छी, कि अपन कहीं जा भी तो सकते हैं पहन कर! यह झाड़ के साथ खड़े रहना तो बहुत ही गड़बड़ है। लेकिन हमारा जो दिमाग है, अत्यंत क्षुद्र, वह सब फौरन ढाल लेता है अपने हिसाब से। और फिर जो शक्ल हम बनाते हैं, जो व्यवस्था हम देते हैं, वह हमारी होती है। वह सच्ची नहीं होती।
Either Mahavira must have stood only next to a tree all his life so that his nakedness wouldn’t show—then what was the problem? In that case a loincloth would be better; you can go anywhere wearing it! This business of having to stand with a tree is far more troublesome. But our mind—extremely petty—instantly molds everything to its own measure. And then the form we create, the arrangement we impose, is ours; it is not true.
अब एक आदमी नंगा होने की हिम्मत करे तो उसके अनुयायी उसको नंगा न होने देंगे। अगर वह हो ही जाए, न माने, तो वे कोई तरकीबें निकाल लेंगे और पीछे उसको लीप-पोत कर बराबर कर देंगे, कि वह आदमी नंगा नहीं था! और इस तरह सारी चीजों में चलता है। और इसलिए क्रांतियां पैदा होती हैं और मर जाती हैं। और इसलिए रोज-रोज क्रांति की जरूरत पड़ जाती है। रोज-रोज उन लोगों की जरूरत है, जो फिर से आकर चीजों को तोड़ दें।
If a man has the courage to be naked, his followers will not let him be naked. And if he refuses to comply and remains so, they will devise some trick and later plaster it over and set it right, declaring that the man was not naked! It goes like this in everything. That is why revolutions are born and die. That is why there is a need for revolution again and again—people who come and break things open once more.
और यह बड़ी ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, लेकिन यही होता रहा है कि जितना बड़ा क्रांतिकारी होगा, उसको उतना ही ज्यादा लीप-पोत दिया जाएगा। इसलिए यह खयाल में रखना चाहिए कि दुनिया में जो बड़े क्रांतिकारी नहीं हुए, उनकी आथेंटिक, प्रामाणिक स्थिति हमें उपलब्ध है। वे जैसे थे, वैसा हमें उपलब्ध है। लेकिन दुनिया में जो बड़े क्रांतिकारी हुए, उनको हमने लीप-पोत दिया, उनका हमें कोई पता नहीं कि वे कैसे थे! बिलकुल और ही शक्ल उपलब्ध है, जैसे कि वे कभी भी नहीं रहे होंगे!
And it is most unfortunate, but this is what has kept happening: the greater the revolutionary, the more he will be whitewashed. Therefore keep this in mind: those who were not great revolutionaries are available to us in their authentic state—as they were. But those who were great revolutionaries—we plastered them over; we have no idea what they were really like! The image we have is entirely different, as if they had never been as they truly were.
तो यह प्रश्न ठीक ही है। वे सब चीजों में जो उन्हें ठीक लगता है, वैसा ही करते हैं। वे किसी देवता से नहीं पूछेंगे, किसी गुरु से नहीं पूछेंगे। वे यह नहीं कहेंगे कि इस आसन में नहीं होगा। यह कैसे बैठे हो? ऐसे कहीं ज्ञान हुआ है किसी को? तो वे कहेंगे, तुम अपने रास्ते जाओ। क्योंकि ज्ञान को अगर आना है तो मेरी शर्तों पर, मैं कोई ज्ञान की शर्तें मानने जाने वाला नहीं हूं। यानी मेरी शर्तों पर, मैं जैसा हूं, उसको वैसे में ही आना है। और अगर कोई व्यक्ति इतना हिम्मतवर और साहसी है तो परमात्मा को उसी की शर्तों पर आना पड़ेगा। शर्तों का मतलब यह कि वह जैसा है, उसको वैसा ही आना पड़ेगा। कोई रुकावट इसमें नहीं पड़ सकती।
So the question is right. Such people do what seems right to them in everything. They will not ask any god, any guru. They won’t say, “Not in this posture. How are you sitting? Has anyone ever attained knowledge like this?” They will say, “You go your way. If knowledge is to come, it has to come on my terms; I am not going to accept terms for knowledge.” Meaning: on my terms—just as I am, it has to come to me as I am. And if a person is that courageous and daring, then the divine will have to come on his terms. Terms mean: it has to come to him as he is. No hindrance can come in the way.
यह अगर खयाल में आ जाए तो व्यक्ति-स्वातंत्र्य की धारणा स्पष्ट होती है। तब मैं कहता हूं कि किसी भी आसन में--सोए, बैठे, लेटे, खड़े, कैसे भी ध्यान हो सकता है। यह अपने-अपने चुनाव की बात है कि कैसा उसके लिए सरल लग सकता है। क्योंकि गौदोहासन तक में एक व्यक्ति मोक्ष जा चुका, इसलिए अब चिंता की बात नहीं है। यानी अब, अब किसी भी आसन में यह घटना घट सकती है। लेकिन शायद ही एकाध जैन मुनि हो, जो गौदोहासन में बैठा मिल जाए। वह परंपरागत ढंग बांध कर बैठा हुआ है, उसको चलाए चला जाता है!
If this is understood, the notion of individual freedom becomes clear. Then I say: in any posture—sleeping, sitting, lying down, standing—meditation can happen, in any way. It is a matter of one’s own choice, what feels easy to one. Because even in gaudohasana someone has attained moksha, there is no cause for worry anymore. Now this happening can occur in any posture. But you will hardly find even a single Jain monk sitting in gaudohasana. He sits bound in the traditional manner and is driven along by it.
ये परंपरा को तोड़ने के प्रतीक हैं सिर्फ। यानी ऐसा व्यक्ति छोटी-मोटी चीजों में भी परंपरा को तोड़ देना चाहेगा। यानी ऐसी क्षुद्र बातों में भी वह कहेगा कि नहीं, मैं जैसा हूं, वैसा हूं। और प्रत्येक व्यक्ति में इतना साहस आना चाहिए, तो ही व्यक्ति साधक हो सकता है। और जिस दिन परम साहस प्रकट होता है, उस दिन सिद्ध होने में क्षण भर की देर नहीं है।
These are only symbols of breaking tradition. Such a person will want to break tradition even in small matters. Even in such petty things he will say, “No, I am as I am.” Only when this much courage arises in a person can one be a seeker. And the day supreme courage manifests, there is not a moment’s delay in becoming a siddha.
