Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
जीवन में बहुत कुछ है, जो दूसरे से नहीं मिल सकता है। और जो भी श्रेष्ठ है, जो भी सत्य है, सुंदर है, उसे दूसरे से पाने का कोई भी उपाय नहीं है। जो दूसरे से पाया जा सकता है, परम अर्थों में उसका कोई मूल्य नहीं हो सकता। क्योंकि जिसे हम दूसरे से पा लेते हैं, वह हमारे प्राणों से विकसित हुआ हुआ नहीं होता।
There is much in life that cannot be obtained from another. And whatever is highest—true and beautiful—there is no way to get it from someone else. What can be had from another has no ultimate value, because what we receive secondhand has not grown out of our own life-breath.
वह ऐसा ही है जैसे कि कागज के फूल कोई बाजार से ले आए और घर को सजा ले। वृक्षों से आए हुए फूलों की बात और है, वे जीवंत हैं। यह भी हो सकता है कि कोई उधार वृक्षों के फूल भी ले आए, तो भी वे मृत हो जाते हैं। थोड़ी-बहुत देर गुलदस्ते में धोखा दे सकते हैं जीवित होने का, लेकिन फिर भी वे जीवित नहीं हैं। सत्य के फूल तो कभी भी उधार नहीं मिलते हैं। इसलिए जो भी सत्य को खोजने निकला हो, वह गुरु को खोजने नहीं निकलता है। इस बात को ठीक से समझ लेना चाहिए। जो सत्य को खोजने निकला है, वह गुरु को खोजने नहीं निकलता है। हां, असत्य को कोई खोजने निकला हो तो गुरु की खोज बहुत जरूरी है। सत्य की खोज में गुरु एकदम अनावश्यक है। सत्य की खोज में गुरु अनावश्यक है, लेकिन शिष्यत्व, सीखने की क्षमता, एटिट्यूड ऑफ डिसाइपलशिप बहुत कीमती है।
It is like bringing paper flowers from the market to decorate the house. Flowers that come from living trees are another matter; they are alive. Even if someone borrows flowers from a tree, they die in the process. For a little while, in a bouquet, they can deceive the eye as if alive, but they are not. And the flowers of truth are never available on loan. Therefore, whoever sets out to seek truth does not set out to seek a guru. Understand this well: one who goes in search of truth does not go in search of a guru. Yes, if someone sets out to seek untruth, then searching for a guru is very necessary. In the search for truth the guru is utterly unnecessary. The guru is unnecessary in the search for truth, but discipleship—the capacity to learn, the attitude of discipleship—is very precious.
महावीर ने कोई गुरु कभी नहीं बनाया। असल में अगर कोई शिष्य होने को तैयार है, तो उसे गुरु बनाने की जरूरत ही नहीं है, तब सारा जीवन ही गुरु बन जाता है। जो व्यक्ति सीखने को तैयार है, वह सब जगह से सीख लेता है--उन जगहों से भी, जहां सीखने की कोई उम्मीद न थी।
Mahavira never made anyone his guru. In fact, if one is ready to be a disciple, there is no need to make a guru; then the whole of life becomes the guru. One who is ready to learn learns from everywhere—even from places where learning was least expected.
गुरु तो बनाते ही वे हैं, जिनके शिष्य होने की क्षमता बड़ी छोटी है। जो सबके शिष्य नहीं हो सकते हैं, वे गुरु बनाते हैं। जो इस अनंत जीवन से नहीं सीख सकते, वे किसी एक को पकड़ कर सीखने की कोशिश करते हैं। और जो अनंत से न सीख सकता हो, वह एक से सीख सकेगा, इसकी कोई संभावना नहीं है। क्योंकि अनंत भी जिसे सिखाने में असमर्थ है, उसे एक कैसे सिखा सकेगा!
Those who make gurus are precisely those whose capacity to be disciples is small. Those who cannot be disciples of the Whole make a guru. Those who cannot learn from the Infinite catch hold of one and try to learn. And one whom the Infinite cannot teach—how could the one teach him?
असली सवाल सीखने की क्षमता का है। और जिसके पास सीखने की क्षमता है, वह गुरु नहीं बनाता, सीखता चला जाता है, क्योंकि गुरु बनाना बंधना है। गुरु बनाना एक तरह का बंधन निर्मित करना है। वह इस बात की चेष्टा है कि सत्य पाएंगे तो इस व्यक्ति से, और कहीं से, सब तरफ से अंधे हो जाएंगे।
The real question is the capacity to learn. One who has it does not make a guru; he simply goes on learning, because to make a guru is to bind oneself. It creates a kind of bondage. It is an attempt to say, “If truth is to be found, it will be through this person,” and thus one becomes blind to everywhere else.
सत्य कोई ऐसी चीज नहीं है कि किसी एक व्यक्ति से प्रवाहित हो रही हो। सत्य तो पूरे जीवन पर छाया हुआ है। अगर हम सीखने को तत्पर हैं, उत्सुक हैं, रिसेप्टिव हैं, ग्राहक हैं, तो सत्य सब जगह से सीखा जा सकता है। एक गुरु लाख समझाए कि जिंदगी असार है, और एक गुरु लाख समझाए कि कल मौत आ जाएगी, चेत जाओ, और अगर हम सीख न सकते हों तो आवाज कान में सुनाई पड़ेगी और समाप्त हो जाएगी। और अगर कोई सीख सकता है तो एक वृक्ष से गिरते हुए सूखे पत्ते को देख कर भी सीख सकता है कि जिंदगी असार है। और अभी जो हरा था, अभी सूख गया है; कल जो जन्मा था, आज मर गया है। और एक सूखा पत्ता गिरता हुआ भी एक व्यक्ति को जीवन की सारी व्यर्थता का बोध करा जा सकता है। लेकिन सीखने की क्षमता न हो तो यह बोध कोई भी नहीं करा सकता।
Truth is not something that flows through a single person. Truth overshadows all of life. If we are ready to learn—eager, receptive—truth can be learned from everywhere. A guru may explain a thousand times that life is insubstantial, that death may come tomorrow—wake up! But if we cannot learn, the sound will enter the ears and pass away. And one who can learn may see a dry leaf falling from a tree and understand that life is ephemeral: what was green just now has withered; what was born yesterday dies today. Even a falling dry leaf can awaken in someone the awareness of life’s futility. But without the capacity to learn, no one can impart that awareness.
महावीर में सीखने की अदभुत क्षमता है, इसलिए उन्होंने गुरु नहीं बनाया। गुरु खोजा भी नहीं, बस सीखने निकल पड़े, खोजने निकल पड़े। बीच में किसी व्यक्ति को लेना नहीं चाहा, क्योंकि उधार ज्ञान लेने की उनकी कोई आकांक्षा नहीं है।
Because Mahavira had an extraordinary capacity to learn, he did not make a guru. He did not even search for one; he simply set out to learn, to seek. He did not want to put any person in between, because he had no desire for borrowed knowledge.
और उधार भी कभी ज्ञान हो सकता है? और सब चीजें उधार हो सकती हैं, ज्ञान उधार नहीं हो सकता। ज्ञान तो उसका ही होता है, जो पाता है। दूसरे को देते ही व्यर्थ हो जाता है। इसलिए गुरुओं की कमी न थी महावीर के जीवन में, सब तरफ गुरु मौजूद थे। शास्त्रों की कमी न थी, शास्त्र मौजूद थे। सिद्धांतों की कमी न थी, सिद्धांत मौजूद थे। लेकिन महावीर ने सबकी तरफ पीठ कर दी, क्योंकि शास्त्र की तरफ मुंह करना या सिद्धांत की तरफ या गुरु की तरफ, बासे और उधार के लिए उत्सुक होना है। वे निपट अपनी खोज पर चले गए। स्वयं ही पा लेना है।
And can borrowed knowledge ever be knowledge? Many things may be borrowed, but not knowledge. Knowledge belongs only to the one who attains it; given to another, it becomes futile. Therefore there was no lack of gurus in Mahavira’s life—gurus were all around. There was no lack of scriptures; they were available. No lack of doctrines; they abounded. But Mahavira turned his back on all, because to turn toward scripture, doctrine, or guru is to be eager for the stale and the borrowed. He set off utterly on his own quest. It has to be found directly.
और जो स्वयं न मिले, वह दूसरे से मांग कर मिल भी कैसे सकता है? मिलने का मार्ग भी क्या है, राय भी क्या है? दूसरे से ज्यादा से ज्यादा शब्द मिल सकते हैं, सिद्धांत मिल सकते हैं, सत्य नहीं। इसलिए महावीर ने किसी गुरु के प्रति समर्पण नहीं किया।
And what is not found by oneself—how could it be obtained by asking from another? What would even be the mode of receiving it? At most, words can be received from another, doctrines can be received—not truth. Hence Mahavira did not surrender to any guru.
यह भी समझ लेने जैसी बात है कि समर्पण ही करना हो तो क्षुद्र के प्रति, सीमित के प्रति क्या! समर्पण ही करने कोई राजी हो गया हो तो समस्त के प्रति क्यों नहीं? सच तो यह है कि एक के प्रति समर्पण असली में समर्पण नहीं है। एक के प्रति समर्पण में शर्त है।
जब मैं कहता हूं कि फलां व्यक्ति के प्रति मैं समर्पण करूंगा और फलां के प्रति नहीं, तो मैं शर्त रख रहा हूं; क्योंकि मैं मानता हूं कि यह ठीक है, दूसरा गलत है; यह पा लिया है, दूसरा नहीं पाया है; इससे मिलेगा, दूसरे से नहीं मिलेगा; यही दे सकता है, दूसरा नहीं दे सकता है। तब समर्पण कैसा हुआ? सौदा हुआ। जिससे हमें मिलेगा, जिससे हम पा सकते हैं, इसकी आकांक्षा को ध्यान में रख कर अगर समर्पण किया गया हो तो समर्पण कैसा हुआ? बड़ा सौदा हुआ, लेन-देन हुआ।
This too is to be understood: if one must surrender, why to the petty, the limited? If one is ready to surrender at all, why not to the Whole? In truth, surrender to one person is not surrender at all; in surrender to one, there is a condition. When I say I will surrender to this person and not to that, I am imposing a condition: I judge this one right, the other wrong; this one has it, the other not; from this I will receive, from the other I will not; this one can give, the other cannot. Then what kind of surrender is that? It is a bargain. If surrender is done with the expectation of getting something, then it is a big transaction, a give-and-take.
समर्पण का तो अर्थ यह है: बिना शर्त, बिना आकांक्षा के स्वयं को छोड़ देना।
Surrender means to drop oneself without condition, without expectation.
तब कोई किसी व्यक्ति के प्रति कभी समर्पित नहीं हो सकता, समर्पित तो हो सकता है सिर्फ परमात्मा के प्रति। और परमात्मा का मतलब है समस्त। अगर परमात्मा भी एक व्यक्ति है, तो भी समर्पण नहीं हो सकता। जैसे अगर किसी ने परमात्मा को राम मान लिया है तो राम के प्रति समर्पण है उसका, कृष्ण के प्रति समर्पण नहीं है।
Then one can never be surrendered to any person; one can only be surrendered to God—the Whole. And by “God” I mean the Totality. If even God is conceived as a person, surrender cannot be. For example, if someone has taken God to be Rama, then his surrender is to Rama, not to Krishna.
एक बड़े प्रसिद्ध संत के जीवन में उल्लेख है कि उन्हें, वह राम के भक्त हैं, उन्हें कृष्ण के मंदिर में ले जाया गया है, तो बांसुरी बजाते कृष्ण की मूर्ति को उन्होंने नमस्कार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं तो धनुर्धारी राम के प्रति ही झुकता हूं, और अगर चाहते हो कि मैं झुकूं तो धनुषबाण हाथ में ले लो!
यानी झुकने वाला शर्त लगाएगा! वह यह भी शर्त लगाएगा कि तुम कैसे खड़े होओ--धनुषबाण लेकर कि बांसुरी लेकर! तुम्हारी कैसी शक्ल हो, तुम्हारी कैसी आंखें हों--इस सबकी वह शर्त लगाएगा! और समर्पण में शर्त हो सकती है? यानी कोई यह कहे कि तुम ऐसे हो जाओ तो मैं समर्पण करूंगा, तो समर्पण क्या रहा? समर्पण का तो अर्थ ही सदा बेशर्त है, अनकंडीशनल।
There is a well-known incident: a famous saint, a devotee of Rama, was taken to a Krishna temple. He refused to bow to the flute-playing Krishna. He said, “I bow only to bow-bearing Rama. If you want me to bow, put a bow and arrow in his hand!” That is, the one who bows will set conditions! He will even set terms about how you should stand—bow and arrow or flute in hand; what your face should be like, what kind of eyes you should have. And can there be conditions in surrender? If someone says, “Become like this and then I will surrender,” what surrender remains? By its very meaning surrender is always unconditional.
तो मैं मानता हूं कि महावीर का समर्पण है, लेकिन किसी व्यक्ति के प्रति नहीं, समस्त के प्रति। और समस्त के प्रति जिनका समर्पण है, उनका हमें समर्पण पता नहीं चलता। क्योंकि पता कैसे चलेगा? हम तो व्यक्तियों के समर्पण को ही समझ पाते हैं कि यह आदमी फलां आदमी के प्रति समर्पित है, तो हमें समझ में आता है। लेकिन एक आदमी समस्त के प्रति समर्पित है--उस पत्थर के प्रति भी जो सड़क पर पड़ा है, और आकाश के तारे के प्रति भी, और फूल के प्रति भी, और आदमी के प्रति भी, और बच्चे के प्रति भी, और जानवर के प्रति भी। जो समस्त के प्रति समर्पित है, उसका समर्पण हमारी पहचान में नहीं आएगा, क्योंकि हमारा मापदंड सीमित, सौदे का है। जैसे अगर मैं एक व्यक्ति को प्रेम करूं तो समझ में आ सकता है कि मैं प्रेम करता हूं। लेकिन अगर मेरा समस्त के प्रति प्रेम हो तो समझ में आना मुश्किल हो जाएगा कि इस आदमी का शायद किसी से भी प्रेम नहीं है! क्योंकि हम प्रेम को पहचान ही तब पाते हैं, जब वह व्यक्ति से बंध जाए। अगर वह फैला हो, अनबंधा हो, असीम हो, तो हम नहीं पहचान पाते।
So I say: Mahavira’s surrender is there, but not to any person—to the Whole. And for one whose surrender is to the Whole, we cannot recognize it. How could we? We understand only surrender to individuals: if a man is devoted to a particular person, we grasp it. But if someone is surrendered to the Whole—to the stone lying on the road, to the star in the sky, to the flower, to the human being, to the child, to the animal—then his surrender will not be recognized by us, because our yardstick is narrow and transactional. It is the same with love: if I love one person, it can be recognized. But if my love is for the Whole, it becomes difficult to grasp—people may think this man perhaps loves no one. We recognize love only when it is bound to a person. If it is spread, unbound, infinite, we cannot recognize it.
इसलिए महावीर को समझने वाले सोचते रहे हैं कि महावीर ने किसी के प्रति समर्पण नहीं किया। यह बात ही झूठ है। असल में महावीर ने किसी के प्रति इसीलिए समर्पण नहीं किया कि किसी के प्रति समर्पण करने से शेष के प्रति असमर्पण हो जाता है। अगर टोटल सरेंडर है, अगर पूर्ण समर्पण है, तो पूर्ण के प्रति ही हो सकता है। अपूर्ण के प्रति, सीमित के प्रति, पूर्ण समर्पण नहीं हो सकता।
Therefore those who thought they understood Mahavira kept thinking he did not surrender to anyone. This is untrue. In fact, precisely because surrender to one becomes non-surrender to the rest, he did not surrender to any one. If there is total surrender, it can only be to the Total. To the partial, the limited, there cannot be total surrender.
अब तक किसी ने भी इस तरह नहीं सोचा है महावीर के प्रति कि वे समर्पित व्यक्ति थे। मैं कहता हूं कि वे बिलकुल ही पूर्ण समर्पित व्यक्ति थे। लेकिन पूर्ण समर्पित व्यक्ति किसी के प्रति समर्पित नहीं होता। वे किसी के आगे सिर नहीं झुकाएंगे, इसलिए नहीं कि अहंकार है कि किसी के प्रति सिर नहीं झुका सकते हैं; बल्कि इसीलिए कि किसी के प्रति सिर झुकाना किसी के प्रति सिर न झुकाना बनता है। और जिसका सिर झुका ही हुआ है सबके प्रति, अब वह कैसे अलग-अलग खोजने जाए कि इसके प्रति झुकूं और उसके प्रति न झुकूं? उसका किसी के प्रति झुकने का कोई सवाल नहीं है।
Until now no one has thought of Mahavira in this way—as a surrendered person. I say he was utterly, wholly surrendered. But a wholly surrendered person is not surrendered to anyone in particular. He will not bow before anyone—not out of ego, not because he cannot bow to someone, but because bowing to one becomes not bowing to another. And one whose head is already bowed before all, how can he go on selecting: to this one I bow, to that one I do not? For him the question of bowing to any particular person does not arise.
और ध्यान रहे, जो व्यक्ति किसी के प्रति झुकता है, वह किसी के प्रति सदा अकड़ा रहता है। और जो व्यक्ति किसी के चरण छूता है, वह किसी से चरण छुआने की आतुरता में रहता है। मैं एक बड़े संन्यासी के आश्रम में गया था। एक बड़े मंच पर संन्यासी बैठे हुए हैं, उनके मंच के नीचे ही एक छोटा तख्त है, उस पर एक दूसरे संन्यासी बैठे हैं, उस तख्त के नीचे और संन्यासी बैठे हुए हैं।
उन बड़े संन्यासी ने मुझसे कहा कि आप देखते हैं मेरे बगल में कौन बैठा हुआ है? मैंने कहा, मुझे जरूरत नहीं है; कोई बैठा है जरूर, कोई जरूरत नहीं है। नहीं, उन्होंने कहा, आपको शायद पता नहीं, वे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे। साधारण आदमी नहीं हैं! लेकिन बड़े विनम्र हैं, कभी मेरे साथ तख्त पर नहीं बैठते, हमेशा छोटे तख्त पर नीचे बैठते हैं।
And remember: one who bows to someone is always stiff before someone else. One who touches somebody’s feet is eager to have others touch his feet. I once went to the ashram of a great sannyasin. On a big platform the head sannyasin was seated; below him, on a smaller seat, sat another sannyasin; below that, others were sitting on the floor. The head sannyasin said to me, “Do you see who is sitting beside me?” I said, “I don’t need to know; someone is sitting, that’s enough.” He insisted, “Perhaps you don’t know—he is the Chief Justice of the High Court. Not an ordinary man! But very humble—he never sits on the platform with me, always on the smaller seat below.”
मैंने कहा, वह मुझे दिखाई पड़ रहा है, लेकिन उनसे भी नीचे तख्त पर कुछ लोग बैठे हुए हैं। उनके प्रति विनम्र नहीं हैं? उनसे ऊंचे तख्त पर बैठे हुए हैं! और मैंने कहा, वे आपके मरने की प्रतीक्षा देख रहे हैं कि जब आप मरें तो वे इस तख्त पर बैठें और वे जो नीचे बैठे हैं, वे सरक कर उनके बगल के तख्त पर बैठ जाएंगे। और वे भी लोगों से कहेंगे कि यह आदमी बड़ा विनम्र है, कभी मेरे साथ नहीं बैठता। और मैंने कहा कि यह आदमी विनम्र है क्योंकि आपके साथ नहीं बैठता, आप कैसे आदमी हैं? इसको भी तो सोचना जरूरी है कि आप कैसे आदमी हैं? आप बड़े ईगोइस्ट, बड़े अहंकारी आदमी मालूम होते हैं, कि इसके साथ बैठने से आप अविनय समझेंगे कि यह साथ बैठ गया तो यह आदमी अहंकारी है! आप कैसे आदमी हैं, जो साथ बैठने में दूसरे के अविनय को समझेंगे, नीचे बैठने में विनय को! लेकिन वह भी आदमी बिलकुल नीचे नहीं बैठा हुआ है। वह प्रतीक्षा कर रहा है सिर्फ आपकी।
I said, “That I can see. But below even that small seat some others are sitting—he is not humble towards them; he sits above them. And they are waiting for your death so they can move up. When you die, he will sit on your seat, those below will shift to his seat. And they too will tell people, ‘This man is very humble—he never sits with me.’ And if he is humble because he doesn’t sit with you, then what kind of man are you? Consider what kind of person you are: such a big egoist that if he sat with you you would take it as his immodesty—that he is arrogant because he sits beside you. What kind of man are you, that you take sitting together as arrogance and sitting lower as humility? But even he is not sitting at the very bottom; he is only waiting for you.”
सब चेले प्रतीक्षा करते हैं कि कब गुरु हो जाएं। और सब समर्पित व्यक्ति--किसी के प्रति समर्पित व्यक्ति-- दूसरों के समर्पण की मांग करते हैं। क्योंकि जो वे इधर देते हैं, वह दूसरे से मांग करते हैं।
All disciples wait for the day they become gurus. And all so-called surrendered people—surrendered to someone—demand others’ surrender. Because what they give on one side, they demand from another.
यह निरंतर आपने देखा होगा कि जो आदमी किसी की खुशामद करेगा, वह आदमी अपने से पीछे वाले लोगों से खुशामद मांगेगा। जो आदमी किसी की खुशामद नहीं करेगा, वह खुशामद भी नहीं मांगेगा। ये दोनों बातें एक साथ चलती हैं। जो आदमी बहुत विनम्रता दिखलाएगा, वह आदमी दूसरों से विनम्रता की मांग करेगा।
You must have observed: one who flatters someone will demand flattery from those behind him. One who will not flatter anyone will not demand flattery either. These two go together. The man who displays much humility will demand humility from others.
महावीर को समझना इस अर्थ में कठिन हो जाता है। वे किसी के प्रति समर्पित नहीं हैं, कोई उनका गुरु नहीं है, किसी के चरण नहीं छुए हैं, किसी के चरणों में नहीं बैठे हैं, किसी के पीछे नहीं चले हैं, तो समझना हमें कठिन हो जाता है। लेकिन मेरी अपनी दृष्टि यही है कि वे इतने समर्पित व्यक्ति हैं, वे समस्त के प्रति इस भांति झुके हुए हैं कि अब और किसके लिए झुकना है? और क्यों झुकना है?
In this sense, Mahavira becomes difficult to understand. He is not surrendered to anyone; no one is his guru; he has not touched anyone’s feet, not sat at anyone’s feet, not followed anyone—so we find it difficult to understand him. But in my view, he is such a surrendered person, so bowed to the Whole, that to whom else should he bow—and why?
एक आदमी मेरे पास आया और उसने कहा कि आप फलां-फलां आदमी को महात्मा मानते हैं कि नहीं? मैंने कहा, तुम अगर मुझसे कहते कि आदमी को महात्मा मानते हैं कि नहीं, तो मैं जल्दी से राजी हो जाता। तुम कहते हो, फलां-फलां व्यक्ति को! अब उसमें यह बात छिपी है कि मैं एक व्यक्ति को महात्मा मानूं तो दूसरों को हीनात्मा मानूं, इसके सिवाय कोई चारा नहीं है। एक को महात्मा मानने में दूसरे को हीनात्मा मानना ही पड़ेगा, नहीं तो उसे महात्मा कहने का कोई अर्थ नहीं रह जाता।
A man once came to me and asked, “Do you consider such-and-such person a mahatma or not?” I said, “If you had asked whether I consider a man a mahatma, I would have agreed quickly. But you say ‘such-and-such person.’ Hidden in it is this: if I call one person a mahatma, I must see others as inferior souls; otherwise the word loses meaning. To call one a mahatma requires calling others inferior.”
तो मैंने कहा कि मैं किसी को हीनात्मा मानने को राजी नहीं हूं, इसलिए महात्मा भी एकदम विदा हो जाता है मेरे मन से। मेरे लिए कोई महात्मा नहीं है, क्योंकि कोई हीनात्मा नहीं है। और एक को महात्मा बनाओ तो हजार, लाख, करोड़ को हीनात्मा बनाना जरूरी है, नहीं तो काम चलता नहीं। यानी एक महात्मा की रेखा खींचने के लिए करोड़ हीनात्माओं का घेरा खड़ा करना पड़ता है, तब एक महात्मा बन सकता है, बनाया जा सकता है।
So I said, “I am not willing to regard anyone as an inferior soul; therefore the very idea of ‘mahatma’ departs from my mind. For me there is no mahatma, because there is no inferior soul. To make one a mahatma you must make thousands, millions into lesser souls; otherwise the scheme doesn’t work. To draw the line around a mahatma you have to ringfence crores as non-mahatmas.”
लेकिन यह हमें कभी दिखाई नहीं पड़ता! यह हमें कभी दिखाई नहीं पड़ता कि एक महात्मा बनाने में करोड़ों लोगों को हीनात्मा की दृष्टि से हम देखना शुरू कर देते हैं।
But we never see this! We never see that in making one man a mahatma we start to see millions as inferior.
महावीर किसी को न महात्मा मानते हैं, न किसी को हीनात्मा मानते हैं। महावीर इस विचार में ही नहीं पड़ते। वे एक-एक की गिनती ही नहीं कर रहे हैं। समस्त जीवन का सीधा समर्पण है, इसलिए व्यक्ति बीच में आता नहीं।
Mahavira does not regard anyone as a mahatma, nor anyone as inferior. He does not enter that arithmetic at all. There is a direct surrender to the Whole of life; therefore the individual does not come in between.
और इसी तरह, इस संबंध में, इस प्रश्न से संबंधित दूसरी बात भी मैं आपको याद दिला दूं, कि चूंकि महावीर ने किसी को गुरु नहीं बनाया, इसलिए जितने लोगों ने महावीर को गुरु बनाया, उन सबने महावीर के साथ अन्याय किया है। क्योंकि समझ ही नहीं पाए उस आदमी को। यानी जो आदमी किसी को कभी गुरु नहीं बनाया, वह कभी किसी को शिष्य बनाने की बात भी नहीं सोच सकता है। ये संयुक्त बातें हैं। क्योंकि जब वह अपने ही लिए नहीं यह मानता है ठीक कि किसी को गुरु की तरह ऊपर स्थापित करे, वह यह कैसे मान सकता है कि कोई उसे गुरु की तरह स्थापित करे?
Likewise—and this is related to your question—because Mahavira made no one his guru, all those who made Mahavira their guru have done him an injustice. They simply did not understand the man. One who never made anyone his guru can never even think of making anyone his disciple. These things are inseparable. For when he does not accept it as right for himself to place someone above as a guru, how can he accept that someone place him above as a guru?
इसलिए महावीर के जो अपने को शिष्य और अनुयायी समझते हों, वे महावीर के साथ बुनियादी अन्याय कर रहे हैं। उस आदमी को समझ ही नहीं पा रहे हैं। जिस महावीर ने अपने से पहले चले आए किसी शास्त्र को मान्यता नहीं दी, तो जिन्होंने महावीर का शास्त्र बना लिया, उन्होंने महावीर के साथ जो व्यभिचार किया है, उसका हिसाब लगाना बहुत मुश्किल है। महावीर ने अपने से पहले के किसी--किसी भी व्यक्ति को ऐसा नहीं कहा कि उससे मुझे मिल जाएगा, या वह मुझे देने वाला हो सकता है। बात ही नहीं उठाई इसकी। मुझे ही पाना होगा। उस महावीर के पीछे लाखों लोग हैं, जो यह कहते हैं कि तुम्हीं हमें पहुंचा दो, तुम्हीं हमें मिला दो, तुम्हीं हमारा कल्याण करो, तुम्हीं हमारे नाव, खिवैया, जो कुछ हो तुम्हीं हो!
Therefore those who think themselves disciples and followers of Mahavira are committing a fundamental injustice to him; they have not understood him. The Mahavira who gave no recognition to any scripture before him—those who turned Mahavira into a scripture have committed such adultery with him that it is hard to reckon. Mahavira never said of any person before him, “From him I shall get it,” or “He can give it to me.” He never raised that question: “I must attain it myself.” And yet behind that Mahavira stand millions who say, “You alone take us across; you alone grant it to us; you alone do our welfare; you alone are our boat, our helmsman—you are everything!”
उस महावीर के प्रति ये बातें ऐसी अशोभन हैं! लेकिन खयाल में नहीं आतीं। खयाल में नहीं आतीं, क्योंकि हम महावीर को समझ ही नहीं पाए।
Such talk is unseemly toward that Mahavira. But it doesn’t occur to us—because we have not understood Mahavira.
निश्चित ही, वे ऐसी कोई चीज खोज रहे थे, जो किसी गुरु से कभी किसी को नहीं मिली है। हां, कुछ चीजें हैं, जो गुरु से मिल जाती हैं। असल में जीवन का बाह्य-ज्ञान सदा गुरु से ही मिलता है। गणित सीखनी है, भूगोल सीखनी है, इतिहास सीखना है, इन सबका कोई आत्म-ज्ञान नहीं होता। ऐसा नहीं होता कि एक आदमी आंख बंद करके बैठ जाए और भूगोल सीख जाए। और किसी गुरु के पास न जाए और भाषा सीख जाए, ऐसा नहीं होता। असल में जो चीजें जीवन के बाहर के फैलाव से संबंधित हैं, वे सब की सब किसी से सीखनी पड़ती हैं।
Certainly, he was seeking something that no one has ever received from a master. Yes, there are things that one does receive from a teacher. In fact, all external knowledge of life is always obtained from a teacher. If you want to learn mathematics, geography, history—none of these are self-knowledge. It doesn’t happen that a man just sits with his eyes closed and learns geography. Nor does one learn a language without going to a teacher. Whatever pertains to the outward expanse of life has to be learned from someone.
लेकिन कुछ बात ऐसी भी है, जो बाहर के फैलाव से संबंधित ही नहीं है, जो मेरी अंतस चेतना में ही छिपी है, उसे कभी किसी गुरु से नहीं सीखना पड़ता है। जैसे कोई भूगोल, सोचता हो कि मैं आंख बंद करके अंतर्यात्रा करूं और जगत की भूगोल जान लूं, जैसी गलती वह करेगा, ऐसा ही वह भी आदमी गलती करेगा, जो अंतर्यात्रा करना चाहता हो और किसी गुरु के पास चला जाए, जैसा भूगोल सीखने के लिए जाना पड़ता है--और किसी गुरु के पास सीखने की कोशिश करने लगे, वह भी वैसी ही भूल करेगा।
But there is also something that has nothing to do with the outward expanse, something hidden in the very depths of my own consciousness; that can never be learned from any master. If a geographer thinks he will close his eyes, take an inner journey, and know the geography of the world—he will be making a mistake. And the person who wants to take the inner journey and goes to a master, as one goes to learn geography—and tries to learn from a master—he will be committing the same mistake.
कुछ है, जो दूसरे से सीखा जाता है और स्वयं सीखा ही नहीं जा सकता। और कुछ है, जो स्वयं ही सीखा जाता है और दूसरे से कभी भी नहीं सीखा जा सकता।
There are things that are learned from another and cannot be learned by oneself. And there are things that are learned only by oneself and can never be learned from another.
महावीर उसी परम सत्य की खोज पर थे, इसलिए कोई--वे किसी के पास नहीं गए, उन्होंने किसी को बीच में नहीं लेना चाहा। क्योंकि बीच में ले लेने से ही शुद्धता नष्ट हो जाती है।
Mahavira was in search of that Supreme Truth; hence he did not go to anyone. He did not want to bring anyone in between. Because the very presence of an intermediary destroys the purity.
अगर मैं प्रेम की खोज में हूं तो मैं किसी को बीच में नहीं लेना चाहूंगा। अगर मैं सत्य की खोज में हूं तो भी मैं किसी को बीच में नहीं लेना चाहूंगा। अगर मैं सौंदर्य की खोज में हूं तो भी मैं अपनी आंखों से ही सौंदर्य देखना चाहूंगा, मैं दूसरों की आंखें उधार नहीं लेना चाहूंगा। क्योंकि वे आंखें दूसरों की होंगी, अनुभव दूसरे का होगा, मुझे क्या हो सकता है?
If I am in search of love, I will not want to put anyone in between. If I am in search of truth, I will not want to put anyone in between. If I am in search of beauty, I will want to see beauty with my own eyes; I will not want to borrow someone else’s eyes. For those eyes will be someone else’s; the experience will be someone else’s—what can it be for me?
इसलिए महावीर उस परम सत्य की खोज में हैं, जो स्वयं में ही छिपा है। और किसी के पास न मांगने गए, न हाथ जोड़ने गए, न प्रार्थना करने गए।
Therefore, Mahavira is in search of that Supreme Truth which is hidden within oneself. He neither went to ask from anyone, nor to fold his hands before anyone, nor to pray to anyone.
इससे कोई ऐसा न समझ ले कि बहुत अहंकारी व्यक्ति रहे होंगे। क्योंकि साधारणतः हमारा खयाल यह है कि जो किसी के प्रति सिर नहीं झुकाता, नमस्कार नहीं करता, किसी के चरणों में नहीं बैठता, किसी को आदर नहीं देता, किसी को सम्मान नहीं देता, वह आदमी बड़ा अहंकारी है।
Let no one take this to mean that he must have been very egotistical. Generally, we think that one who does not bow before anyone, does not salute anyone, does not sit at anyone’s feet, does not give respect or honor to anyone—that person is very egoistic.
लेकिन जो आदमी किसी को सम्मान नहीं देता, जो आदमी किसी को आदर नहीं देता, वह आदमी किसी से आदर मांगता है, किसी से सम्मान मांगता है तो अहंकार की खबर मिलती है। लेकिन जो आदमी न आदर देता, न मांगता, उसे कैसे अहंकारी कहोगे? जो न गुरु बनाता, न बनता, जो न शास्त्र मानता, न शास्त्र रचता, उसे कैसे अहंकारी कहोगे? अत्यंत विनम्र व्यक्ति है, सीधी खोज पर गया है, सीधा रास्ता अपना खोज रहा है, किसी को साथ नहीं लेना चाहता। कोई साथ हो भी नहीं सकता। अकेले के रास्ते हैं, अकेले की यात्राएं हैं।
But when a man refuses to give respect to someone, and the same man demands respect from others, demands honor—then there is a sign of ego. But the one who neither gives respect nor asks for it—how will you call him egoistic? One who neither makes anyone his guru nor becomes a guru himself, who neither accepts scriptures nor composes scriptures—how will you call him egoistic? He is an utterly humble person, set upon a direct quest, finding a direct path of his own, not wanting to take anyone along. No one could really accompany him anyway. These are paths for the alone; journeys for the alone.
प्लोटिनस ने एक किताब लिखी है और उस किताब में उसने कहा है कि बहुत सी यात्राएं थीं जो सबके साथ हुईं, बहुत सी खोजें थीं जिनमें मित्र थे, बहुत सी संपत्ति थी जिसमें साथी-सहयोगी थे। फिर एक ऐसी खोज आई, जहां न मित्र थे, न संगी था, न कोई साथी था--फ्लाइट ऑफ दि अलोन टु दि अलोन; अकेले की उड़ान थी अकेले की तरफ। और कोई बीच में न था। और जरा भी बीच में ले लेते तो बस भटकन शुरू हो जाती थी। क्योंकि उड़ान ही अकेले की अकेले की तरफ थी।
Plotinus wrote a book in which he says: there were many journeys in which there were companions, many searches with friends, much property shared with partners and helpers. Then there came a quest where there were no friends, no companions, no partners—a flight of the Alone to the Alone. It was the alone taking flight toward the alone. And if even a little bit of the “in-between” were allowed, the wandering would begin—because the flight itself was of the alone, toward the alone.
इसलिए महावीर बहुत सचेत हैं। उतने ही लोग अगर महावीर को प्रेम करने वाले भी सचेत होते तो दुनिया ज्यादा बेहतर होती। बुद्ध को प्रेम करने वाले, क्राइस्ट को प्रेम करने वाले भी अगर इतने ही सचेत होते तो दुनिया बहुत बेहतर होती। तब दुनिया में धर्म होता--जैन न होता, हिंदू न होता, मुसलमान न होता, ईसाई न होता। क्योंकि हिंदू, मुसलमान, ईसाई, जैन गुरुओं से बंधी हुई धारणा से पैदा होते हैं। अगर गुरु की धारणा ही टूट जाए तो दुनिया में आदमियत होगी, धर्म होगा, लेकिन पंथ न होंगे। और तब सारी वसीयत हमारी हो जाएगी।
Therefore Mahavira is very alert. If the lovers of Mahavira were equally alert, the world would be far better. If the lovers of Buddha, the lovers of Christ were equally alert, the world would be far better. Then there would be religion in the world—not Jain, not Hindu, not Muslim, not Christian. Because Hindu, Muslim, Christian, Jain—these are born of doctrines bound to gurus. If the very notion of the guru as an authority collapses, there will be humanity and there will be religion, but there will be no sects. And then the entire inheritance would be ours.
आज एक ईसाई के लिए महावीर अपने नहीं मालूम पड़ते, क्योंकि कुछ लोगों ने उन्हें अपना बना रखा है। और जब कुछ लोग किसी को अपना बनाते हैं तो शेष लोगों के लिए वह पराया हो जाता है। आज क्राइस्ट जैनियों के लिए अपने नहीं मालूम पड़ते, क्योंकि कुछ लोगों ने उन्हें अपना बना लिया है। इसका मतलब यह हुआ कि जो लोग भी किसी बड़े सत्य को अपना बनाने का दावा करते हैं, वे शेष मनुष्य-जाति को वंचित कर देते हैं उस सत्य की संपदा से, उसकी वसीयत से, उसके हेरीटेज से।
Today, for a Christian, Mahavira does not feel like “his own,” because some people have appropriated him as their own. And when some people claim someone as “theirs,” for all the rest he becomes “the other.” Today, Christ does not feel “one’s own” to the Jains, because some have claimed him. Which means that those who claim any great truth as their private possession deprive the rest of humankind of the wealth of that truth—of its inheritance, its legacy.
अगर गुरु के आस-पास पागलपन पैदा न हो, श्रद्धा पैदा न हो, अंध-भक्ति पैदा न हो, गुरुडम पैदा न हो, तो संप्रदाय विदा हो जाएं। तब क्राइस्ट भी हमारे हों, मोहम्मद भी हमारे हों, महावीर भी हमारे हों, बुद्ध भी हमारे हों, सारी दुनिया की समस्त जाग्रत चेतनाएं हमारी हों। और तब हम इतने समृद्ध हों, जिसका हिसाब लगाना मुश्किल है।
If the madness around gurus did not arise—if “faith,” blind devotion, and gurudom did not arise—then sects would bid farewell. Then Christ would be ours, Muhammad would be ours, Mahavira would be ours, Buddha would be ours—every awakened consciousness in the world would be ours. And then we would be so rich that to reckon it would be impossible.
लेकिन हम दरिद्र हैं और हम दरिद्र अपने हाथों से हैं। महावीर दरिद्र नहीं होना चाहे, इसलिए उन्होंने किसी को नहीं पकड़ा। जो किसी को पकड़ेगा, वह दरिद्र हो जाएगा। वे पूर्ण समृद्ध हो गए, क्योंकि सब-कुछ उनका था। कुछ न था, जिसका निषेध करना है; कुछ न था, जिसको इनकार करना है; कुछ न था, जिसको पकड़ना है। जो पकड़ेगा, वह निषेध करेगा। जो पकड़ेगा, वह इनकार करेगा। जो एक को पकड़ेगा, वह दूसरे को छोड़ने की भी जिद करेगा।
But we are poor—and we are poor by our own hands. Mahavira did not wish to be poor; hence he clung to no one. Whoever clings to someone becomes poor. He became utterly rich, because everything was his. There was nothing to deny, nothing to reject, nothing to grasp. The one who grasps will deny. The one who grasps will reject. The one who clings to one will insist on abandoning another.
महावीर समग्र के प्रति समर्पित व्यक्ति हैं।
Mahavira is a man surrendered to the Whole.
और इसलिए, इसलिए ये सवाल उठ सकते हैं कि क्यों गुरु नहीं? क्यों शास्त्र नहीं? क्यों प्राचीन तीर्थंकर हुए उनको क्यों मान्यता नहीं? यह प्रश्न उठ सकता है। लेकिन यह प्रश्न व्यर्थ है, यह हमारे उस चित्त से उठता है, जो बिना गुरु बनाए, बिना शास्त्र पकड़े, बिना संप्रदाय बनाए एक क्षण नहीं रह सकता।
And therefore, questions can arise: Why no guru? Why no scriptures? Why not acknowledge the ancient Tirthankaras? Such questions can arise. But they are futile. They arise from that mind of ours which cannot remain even for a single moment without making a guru, clutching a scripture, forming a sect.
अभिप्राय है।
There is an intention.
अभिप्राय है। महावीर, जैसा मैंने कहा--अगर मेरी बात समझ में आ गई हो तो ही अभिप्राय समझ में आ सकता है--जैसा मैंने कहा कि महावीर की खोज पूरी हो चुकी थी। इस जन्म में वे खोज नहीं कर रहे हैं, इस जन्म में वे सिर्फ बांटने आए हैं। इस जन्म में उनकी अपनी कोई खोज नहीं है।
There is an intention behind it. Mahavira—as I said, and only if what I have been saying has been understood can this intention be understood—as I said, Mahavira’s search was already complete. In this birth he is not seeking; in this birth he has only come to share. In this birth he has no search of his own.
और इसलिए महावीर ने एक बहुत गहरा प्रयोग किया, जो कि मनुष्य-जाति में कभी किसी ने नहीं किया था। महावीर ने यह प्रयोग किया है कि अगर मैं बांटने ही आया हूं और मेरा अपना कोई स्वार्थ नहीं है, तो अगर विश्वसत्ता मुझे भोजन देना चाहे तो ठीक, न देना चाहे तो मैं भोजन भी क्यों लूं? अगर विश्वसत्ता मुझे जीवन देना चाहे तो ठीक, न देना चाहे तो मेरे जीवन का भी क्या अर्थ है?
And therefore Mahavira undertook a very deep experiment—something no one in the human race had ever done. He experimented thus: If I have come only to share and I have no personal stake, then if the universal power wishes to give me food, fine; if it does not, why should I take food at all? If the universal power wishes to grant me life, fine; if not, what meaning does my life have?
अब महावीर का कोई निजी स्वार्थ नहीं है, अब होने की कोई आकांक्षा नहीं है, जिसको हम जिजीविषा कहते हैं, लस्ट फार लाइफ, वह महावीर में नहीं है। इसलिए महावीर ने बड़े अनूठे काम किए।
Now Mahavira has no private interest left, no desire to be, no jijiivishaa—no lust for life. Therefore he did very unique things.
महावीर भोजन लेने निकलते तो वह पहले अपने मन में एक संकल्प बना लेते कि आज ऐसे घर में भोजन लूंगा जिस घर के सामने दो गाएं लड़ती हों, गायों का रंग काला हो, स्त्री खड़ी हो, एक पैर बाहर हो, एक पैर भीतर हो, आंख से आंसू बहते हों, ओंठों पर हंसी हो--ऐसा कुछ भी, वे एक धारणा कर लेते सुबह और तब वे भिक्षा मांगने निकलते। अगर यह धारणा पूरी हो जाती कहीं, तो वे भिक्षा ग्रहण कर लेते उस द्वार पर, अन्यथा वे वापस लौट आते।
When Mahavira went out to accept food, first he would make a resolve in his mind: “Today I will take food only at such a house where, in front of the door, two cows are fighting, the cows are black in color; a woman is standing there, one foot outside and one foot inside; tears are flowing from her eyes and a smile is upon her lips”—something like that. He would form such an image in the morning and then go out for alms. If somewhere that image came true, he would accept alms at that door; otherwise he would return.
इसका मतलब बहुत गहरा है। और जैन तो नहीं समझ सके कि मतलब क्या है। इसका मतलब यह है कि महावीर यह कह रहे हैं कि अगर अब विश्व की पूरी सत्ता की इच्छा हो तो ही मैं जीता हूं, अपनी तरफ से मैं जीता ही नहीं। तो अगर भोजन देना हो तो--यानी मैं मांगने नहीं जा रहा हूं अब, कोई मुझे दे रहा है, इसलिए भी मैं नहीं लूंगा, अब मैं किसी का अनुग्रह भी नहीं मान रहा हूं। अब तो परिपूर्ण जगत की सत्ता भी अगर आज मुझे भोजन देना चाहती हो तो ठीक, अन्यथा मैं वापस लौट आता हूं। लेकिन मुझे कैसे पता चलेगा कि विश्व की सत्ता ने मुझे भोजन दिया? तो मैं एक शर्त ले लेता हूं, वह शर्त विश्व की सत्ता पूरी कर दे तो मैं समझूं कि भोजन उससे आया। न देने वाले को मैं धन्यवाद दूंगा, क्योंकि अब यह सवाल ही न रहा। न देने वाले को मैं धन्यवाद दूंगा, क्योंकि देने वाले का कोई सवाल न रहा। न मैं अनुगृहीत हूं किसी का।
Its meaning is very profound. The Jains could not understand its meaning. The meaning is that Mahavira is saying: Only if it is the will of the entire existence do I live now; on my own, I do not live. So if food is to be given—meaning, I am not going to ask, nor will I accept just because someone offers—I am not going to feel obliged to anyone. If the power of the whole itself wants to give me food today, fine; otherwise I will return. But how will I know that existence has given me food? So I set a condition; if existence fulfills that condition, I will understand that the food has come from it. I will thank the one who does not give, because now the question itself no longer remains. I will thank the one who does not give, because the very notion of a giver no longer remains. I am not indebted to anyone.
और बड़ी गहरी बात है और वह यह है कि जो व्यक्ति पूर्णता को उपलब्ध हुआ, लौटा, अब उसके लिए कर्म जैसी कोई चीज नहीं है। और कर्म होता है इच्छा से, और कर्म का जन्म होता है आकांक्षा से।
And there is an even deeper point: once a person has attained to the whole and returned, for him there is no such thing as karma anymore. Karma arises out of desire, and desire is born of longing.
तो अब महावीर यह कहते हैं कि अब मैं यह भी इच्छा नहीं करता कि भोजन मुझे मिलना ही चाहिए, यह भी विश्व की सत्ता पर छोड़ देता हूं। यह पूरे के प्रति समर्पण है। अगर, अगर पूरी हवाएं, पहाड़, पत्थर, पर्वत, आदमी की चेतना, जानवर, पशु, देवी-देवता--जो भी है--अगर उस पूरे की आकांक्षा है कि महावीर एक दिन और जी जाए तो इंतजाम करो, अन्यथा अपना कोई इंतजाम नहीं। इसका मतलब गहरे में यह है--इसलिए मैं शर्त लगा देता हूं, क्योंकि मुझे पता कैसे चलेगा? मुझे पता कैसे चलेगा कि यह किसी ने मुझे भोजन दिया या पूरे जगत के अस्तित्व ने मुझे भोजन दिया?
So now Mahavira says: I do not even desire that I must receive food; I leave that too to the power of the whole. This is surrender to the total. If all the winds, mountains, stones, hills, human consciousness, animals and beasts, gods and goddesses—whatever is—if the whole desires that Mahavira live one more day, then arrangements will be made; otherwise there will be no arrangement from my side. This is the inner meaning—therefore I lay down a condition, because how else will I know? How will I know whether some individual has given me food or existence itself has given it?
तो महावीर बड़ी पेचीदा शर्तें लगाते हैं, जिनका पूरा होना भी मुश्किल मालूम होता है, कि अब एक स्त्री एक पैर बाहर किए हो, एक पैर भीतर किए हो, राजकुमारी हो, हाथ में हथकड़ियां पड़ी हों, आंख से आंसू गिरते हों, मुंह से हंसी आती हो--ऐसा किसी द्वार पर मुझे कोई मिल जाएगा तो उस द्वार से मैं भोजन कर लूंगा।
So Mahavira would lay down very intricate conditions, whose being fulfilled seemed almost impossible—unless the universal power consented. For example: “A woman should be standing with one foot outside and one foot inside, she should be a princess, shackles on her hands, tears falling from her eyes and a smile on her lips—if I meet such a one at some door, I will take food from that door.”
फिर जरूरी नहीं है कि उस द्वार पर भोजन देने वाला हो। उस द्वार पर महावीर को भोजन देने वाला हो, यह भी जरूरी नहीं। ऐसा द्वार मिल जाए आज, यह भी जरूरी नहीं। ऐसी स्थिति बने, यह भी जरूरी नहीं। महावीर बिलकुल ही अनहोनी की कल्पना करके घर से निकलते हैं, अपनी भिक्षा के लिए निकलते हैं। यह अनहोना अगर पूरा हो जाए तो महावीर अपने मन में जानते हैं कि विश्व की सत्ता ने एक दिन जीने के लिए और दिया है। यानी मैं अपनी तरफ से, अपनी जिद से नहीं टिका हूं। जरूरत है अस्तित्व को तो मैं आ रहा हूं, नहीं तो मैं एक दिन भी जीने की आशा नहीं करता। अपनी तरफ से जीने का कोई अर्थ नहीं है।
It is not necessary that at that door someone will be giving food. It is not necessary that at that door there will be anyone to feed Mahavira. It is not necessary that such a door will be found today. It is not necessary that such a situation will arise. Mahavira would leave home, go out for alms, with the image of something virtually impossible. If this impossibility came to pass, Mahavira knew in his heart that the universal power had granted him one more day to live. Meaning, I am not holding on by my own insistence. If existence needs me, I am here; otherwise I do not hope to live even a single day. To live on my own has no meaning.
इसलिए यह बड़ा सार्थक है। और ऐसा प्रयोग कभी किसी ने नहीं किया है जगत में। कभी किसी व्यक्ति ने नहीं किया। बहुत अनूठा है।
That is why it is so meaningful. Such an experiment had never been made in the world—by anyone. It is utterly unique.
आज भी जैन मुनि करते हैं, लेकिन श्रावक उनको पहले ही बता जाते हैं कि ऐसा-ऐसा कर लेना, या वे श्रावकों को बता देते हैं! और कुछ बंधे हुए इंतजाम कर रखे हैं उन्होंने! एक घर के सामने दो केले लटके हों तो वहां हम भोजन ले लेंगे! और सब मुनियों का सबको पता चल जाता है कि वह किस तरह की बातें करते हैं, तो दस-पांच घरों में लोग अपने घर के सामने केला लटका लेते हैं दो! एक स्त्री थाल लेकर खड़ी हो जाती है! एक स्त्री बच्चे को लेकर खड़ी हो जाती है! ऐसे दस-पांच बंधे हुए नियम हैं उनके, वे बंधे हुए नियम दस घरों में पूरे कर दिए जाते हैं! एक घर का उनका काम बैठ जाता है और वह अपना ले लेते हैं।
Even today Jain monks do it—but the lay followers tip them off beforehand: “Do this, do that,” or the monks tell the lay followers. They have fixed arrangements. “If two bananas are hanging at a door, I will take food there!” And everyone knows every monk’s preferences, so in ten or a dozen houses people hang two bananas at their doors! One woman stands with a platter! One woman stands holding a child! They have a few fixed rules; those fixed rules are arranged in ten houses, one house’s turn comes, and they take their food.
अब भी चलता है, दिगंबर जैन मुनि वैसा ही करता है रोज भोजन लेने के पहले। पच्चीस चौके सज जाते हैं, पच्चीस चौकों के सामने वह घूमता है, पच्चीस चौकों में उसकी बात पूरी हो जाती है। और सबके सीक्रेट्स सबको पता रहते हैं। और वे सब पता हो गए हैं, सब हो जाता है, उसमें कोई कठिनाई नहीं होती।
Even now it goes on: a Digambara Jain monk does the same before taking food. Twenty-five chowkas are set out; he walks before the twenty-five chowkas; in one of the twenty-five his condition gets fulfilled. And everybody knows everybody’s secrets. Everything gets managed; there is no difficulty in it.
मगर महावीर ने जो प्रयोग किया था, बहुत ही अनूठा था। वह ऐसी हैरानी से भरी हुई धारणा लेकर चलते थे कि जिसमें उपाय कम ही था कि वह अपने आप घट जाए, जब तक कि विश्वसत्ता राजी न हो। इसलिए महावीर एक-एक दिन, एक-एक दिन जी रहे हैं--अपने लिए नहीं, अगर जरूरत है परमात्मा को तो ही।
But what Mahavira did was utterly unique. He would walk with such astonishing, improbable conditions that there was little chance they would happen on their own—unless the universal power agreed. Therefore Mahavira was living day to day— not for himself; only if the divine needed him.
और उनका पूरा जीवन इस बात का प्रमाण है कि जिस व्यक्ति को विश्वसत्ता के लिए जरूरत है, वह उसके लिए आयोजन करती है। पूरी विश्वसत्ता भी मिल कर उसके लिए आयोजन करती है, जिसके होने का, जिसकी एक-एक श्वास का परिणाम है। और जिसकी श्वास से, जिसके होने से, जिसके जीने से, जिसकी आंख से, जिसके चलने से कुछ घटित हो रहा है, जो कि कल्प-कल्प बीत जाएं तो दुबारा घटित मुश्किल से होता है। तो विश्वसत्ता को उसकी जरूरत है--उसके अस्तित्व की।
And his whole life is proof that when existence needs someone, it arranges for him. The whole existence joins in to arrange for the one whose being, whose every breath, has consequences. From whose breath, whose being, whose living, whose eyes, whose walking—something is happening that, even if aeons pass, happens again only with great difficulty. Existence needs such a one—his very presence.
तो एक-एक दिन और एक-एक दिन की लीज़ पर महावीर जी रहे हैं। यानी ऐसा भी नहीं है कि इकट्ठा एक दिन तय कर लिया तो बारह साल के लिए काफी हो गया। ऐसा भी नहीं है, एक-एक दिन की लीज़ है कि आज जी लूंगा, और इनकारी हो तो बात खत्म है।
So Mahavira is living on a day-to-day lease. Not that it is decided in one lump sum—enough for twelve years. No, it is a lease of one day each: today I will live; if a refusal comes, the matter is finished.
यह इस बात की खबर है कि यह आदमी अपनी तरफ से जीने का कोई मोह, कहीं भी नहीं रह गया। बड़ी कीमती है वह बात। और कोई व्यक्ति चाहे तो बराबर वैसा जी सकता है। लेकिन तभी जी सकता है, जब अपने जीवन का मोह विदा हो गया हो। तब पूरा अस्तित्व हमारे प्रति मोहपूर्ण हो जाता है, यह मैं कहना चाहता हूं। जैसे ही किसी व्यक्ति का अपने जीवन के प्रति मोह विदा हो जाता है, उसी क्षण सारा अस्तित्व उसके प्रति मोहपूर्ण हो जाता है। और सारा अस्तित्व उसे बचाने के सब उपाय करने लगता है। और उसकी सब ढंग की, बेढंग की शर्तें भी स्वीकार करने लगता है। यानी उसके ढंग-बेढंग की शर्तों का फिर हिसाब नहीं रह जाता। फिर वह क्या कहता है, क्या नहीं कहता है, कैसा उठता है, कैसा बैठता है, सबकी स्वीकृति हो जाती है। सारा जगत एक गहरे प्रेम से उसे घेर लेता है और उसके लिए जो भी किया जा सके, वह करने का उपाय करता है।
This is a sign that this man has no attachment anywhere to living on his own. That is a very precious thing. And anyone who wishes can live like that—but only when attachment to one’s own life has departed. Then the whole of existence becomes affectionate toward us—that is what I want to say. The very moment a person’s attachment to his own life departs, in that moment the whole existence becomes affectionate toward him. And the whole existence begins to make every effort to preserve him. It even accepts his odd and awkward conditions. Then his odd or not-so-odd conditions are no longer counted; what he says or does not say, how he gets up, how he sits—all receives acceptance. The whole universe surrounds him with a deep love and seeks to do whatever can be done for him.
बुद्ध के, जिस दिन बुद्ध घर त्याग किए, उस रात जो कथा प्रचलित है, बहुत मधुर है। बुद्ध जब घर से चले तो उनका जो घोड़ा है, वैसा घोड़ा नहीं है दूर-दूर के लोकों में। उसके पैरों की टाप ऐसी है कि बारह-बारह कोस तक सुनी जाती है। आधी रात है, बुद्ध उस घोड़े पर सवार होकर चले हैं। तो घोड़े की टाप तो इतनी होगी कि सारा महल जाग जाए, सारा गांव जाग जाए। तो कहानी यह कहती है कि घोड़े की टाप के नीचे देवता फूल रखते चले जाते हैं, टाप फूलों पर पड़ती है, ताकि गांव में कोई जाग न जाए। क्योंकि बहुत-बहुत कल्पों के बाद कभी कोई व्यक्ति इतना बड़ा महाअभिनिष्क्रमण करता है। कभी ऐसा अवसर आता है अस्तित्व को कि कोई ऐसा व्यक्ति...।
About Buddha: the day Buddha renounced the home, there is a very sweet story. When Buddha left the palace, his horse was unlike any other in faraway lands. Its hoofbeats could be heard for miles and miles. It is midnight; Buddha mounts that horse and rides out. The hoofbeats would be so loud that the whole palace would wake, the whole village would wake. So the story says: the gods kept laying flowers under the hooves, so that the village would not awaken—because only once in many, many ages does such a great renunciation happen. Only rarely does existence get such an opportunity—that such a person…
फिर द्वार पर वे पहुंचे हैं नगर के तो द्वार पर बड़ी-बड़ी कीलें हैं, जिन्हें पागल हाथी भी धक्के मारें तो खुल नहीं सकते हैं। और जब वे द्वार खुलते हैं तो उनकी इतनी आवाज होती है कि पूरा नगर सुनता है उनकी आवाज को। असल में सुबह उनकी आवाज को सुन कर ही नगर उठता है, जब वह द्वार खुलता है नगर का। अब वह द्वार खुल जाएगा और आवाज हो जाएगी और हो सकता है बुद्ध रोक लिए जाएं, और वह जो होने वाला है, न हो पाए।
Then he reaches the city gates. The gates have massive bolts, which not even mad elephants, ramming them, could open. And when those gates open, the sound is so great that the whole city hears it. In fact, the city wakes in the morning to the sound of those gates opening. Now the gate will open, there will be a noise, and it might be that Buddha is stopped, and what is to happen does not happen.
तो देवता उस दरवाजे को ऐसे खोल देते हैं, जैसे वह बंद ही न था। ये जो सारी कहानियां हैं ये तो प्रतीक हैं, ये सब प्रतीक हैं। लेकिन सूचक ये इस बात के हैं--ऐसा कहीं घटा नहीं है, कहीं कोई घोड़े के नीचे फूल नहीं रख गया है। नहीं, सूचक हैं सिर्फ इस बात के कि हम वह कहना चाहते हैं कि ऐसे व्यक्ति के लिए सारा जगत, सारा अस्तित्व मात्र सुविधा देने लगता है। क्योंकि इस अस्तित्व मात्र को इस आदमी की जरूरत पड़ जाती है।
So the gods open that door as if it had never been closed. All these stories are symbols—only symbols. Nowhere did anyone lay flowers beneath a horse’s hooves. No. They only indicate this: we want to say that for such a person, the entire world, the whole existence, begins to provide only conveniences—because existence itself comes to need this man.
हम सबको अस्तित्व की जरूरत है। हम सबके लिए अस्तित्व की आवश्यकता है--हमारे लिए। श्वास चले इसलिए हवा की जरूरत है, प्यास बुझे इसलिए पानी की जरूरत है, गरमी मिले इसलिए सूरज की जरूरत है। सारे अस्तित्व की हमें जरूरत है अपने लिए, लेकिन कभी-कभी वैसा व्यक्ति भी पैदा होता है, जिसके लिए अस्तित्व को लगने लगता है कि उस आदमी के होने की जरूरत है। वह हो जाए, और थोड़ी देर रह जाए, और थोड़ी देर रह जाए। वह उसके लिए कोई असुविधा न आ जाए।
All of us need existence. We all need existence—for ourselves. We need air to breathe, water to quench thirst, the sun to give warmth. We need the whole existence for ourselves. But once in a while a person is born for whom existence itself begins to feel: we need that man to be. Let him be, let him stay a little longer, a little longer—and may no inconvenience come in his way.
और महावीर इस बात को जानते हैं। और अस्तित्व के साथ मजे का जुआ खेल रहे हैं, ऐसा जुआ किसी आदमी ने नहीं खेला। यानी वह बिलकुल ही दांव की बात है कि ठीक है अब, अब जिलाना हो तो आज ऐसा इंतजाम हो जाए, नहीं हो तो हम वापस लौट आएंगे। न कोई शिकायत है पीछे लौटने की, न कोई नाराजगी है। इतनी ही खबर है कि अस्तित्व कहता है अब तुम्हारी जरूरत नहीं, वह हम स्वीकार कर लेंगे और विदा हो जाएंगे। इस वजह से वैसा भाव लेकर वे चलते हैं। न तो...।
And Mahavira knows this. He is playing a playful gamble with existence—no one has played such a gamble. It is entirely a wager: “All right now—if you want to keep me alive, let such-and-such an arrangement happen today; if not, I will turn back.” There is no complaint in turning back, no resentment. There is just this much awareness: if existence says, “Now you are no longer needed,” I will accept it and depart. With this attitude he moves. Neither…
लेकिन उसको नहीं समझ पाया जा सका, उसको समझा ही नहीं जा सका। ऐसा आदमी चुनौती दे रहा है परमात्मा को। यह चैलेंजिंग है ऐसा आदमी कि ठीक है, रखना हो तो इतना इंतजाम, अन्यथा जाते हैं।
But it could not be understood; it simply was not understood. Such a man is throwing a challenge at the divine. It is a challenge: “All right—if you want to keep me, then this much arrangement; otherwise, I go.”
महावीर को कौन सा पारिवारिक, सामाजिक असंतोष था? और क्या उनका गृह-त्याग उत्तरदायित्व से पलायन नहीं है?
What family or social discontent did Mahavira have? And isn’t his leaving home an escape from responsibility?
पहली बात तो यह कि महावीर को न कोई पारिवारिक असंतोष था और न कोई सामाजिक असंतोष था। इस जन्म में तो व्यक्तिगत असंतोष भी कोई नहीं था। इस जन्म में, जिससे दुनिया महावीर को पहचानी है, इस जन्म में तो व्यक्तिगत भी असंतोष कोई न था।
First of all, Mahavira had neither family discontent nor social discontent. In this life—the life by which the world knows Mahavira—he didn’t even have personal discontent. In this very life there was no personal dissatisfaction at all.
लेकिन पिछले जन्मों में...। आमतौर से तीन तरह के असंतोष होते हैं: पारिवारिक असंतोष, सामाजिक असंतोष या नितांत वैयक्तिक असंतोष। पारिवारिक असंतोष आर्थिक हो सकता है, विवाह-दांपत्य का हो सकता है, शरीर की सुविधा-असुविधा का हो सकता है।
वैसा असंतोष जिसे है, वैसा आदमी कभी धार्मिक नहीं बनता, क्योंकि वैसा आदमी उसी तरह के असंतोष को मिटाने में लगा रहता है। वैसा आदमी, जिसको हम कहें अत्यधिक भौतिक, मैटीरियलिस्ट होता है।
But in past lives… Generally there are three kinds of discontent: family discontent, social discontent, and utterly personal discontent. Family discontent can be economic, marital, to do with bodily comfort and discomfort. One who has such discontent never becomes religious, because he remains busy removing that very discontent. Such a person is what we would call highly material, a materialist.
फिर सामाजिक असंतोष है। व्यवस्था है समाज की, नीति है, नियम है, शोषण है, धन है, राज्य है, संपत्ति है, वितरण है, यह सब है; ऐसा असंतोष भी होता है। ऐसा व्यक्ति सामाजिक क्रांतिकारी, सुधारक, रिफार्मिस्ट, रिवोल्यूशनरी, ऐसी दिशा में चला जाता है। ऐसा व्यक्ति भी धार्मिक नहीं होता।
Then there is social discontent. There is social structure, policy, rules, exploitation, wealth, state, property, distribution—this whole field; such discontent also exists. Such a person moves toward being a social revolutionary, a reformer. He too is not religious.
धार्मिक तो होता है वह व्यक्ति जिसके असंतोष का न समाज से कोई संबंध है, न परिवार से कोई संबंध है, न संपत्ति से कोई संबंध है, न शरीर से कोई संबंध है। जिसके असंतोष की एक ही अर्थवत्ता है, एक ही अर्थ है और वह यह है कि मेरा होना मात्र अभी ऐसा नहीं है कि जिससे मैं संतुष्ट हो जाऊं। जिसका अल्टीमेट कन्सर्न, जिसकी आखिरी चिंता इस बात की है कि मैं जैसा हूं, क्या ऐसा ही होना काफी है, पर्याप्त है? अगर हिंसक हूं तो हिंसक होना ही काफी है, पर्याप्त है? अगर क्रोधी हूं तो क्रोधित होना ही काफी है, पर्याप्त है? अशांत हूं तो बस अशांत ही होना ठीक है? दुखी हूं, अज्ञानी हूं, सत्य का कोई पता नहीं, प्रेम का कोई अनुभव नहीं, क्या बस ऐसा होना काफी है?
Religious is the person whose discontent has no relation to society, family, property, or body. The meaning of his discontent is only one: as I am, can I be content with that? His ultimate concern is: As I am, is that enough, sufficient? If I am violent—Is being violent enough? If I am angry—Is being angry enough? If I am restless—Is it all right to remain restless? I am unhappy, ignorant; I have no glimpse of truth, no taste of love—Is that enough?
एक ऐसा असंतोष है, जो इस भीतरी जगत से उठता है, जहां व्यक्ति कहता है नहीं, अज्ञान नहीं, अंधकार नहीं, दुख नहीं, अशांति नहीं, क्रोध नहीं, घृणा नहीं, द्वेष नहीं, कोई नहीं; ऐसा जीवन चाहता हूं, जहां यह कुछ भी न हो, क्योंकि इसके रहते जीवन जीवन ही कहां है! इस आंतरिक असंतोष से धार्मिक व्यक्ति का जन्म होता है।
There is a discontent that arises from the inner world, where one says: No—no ignorance, no darkness, no sorrow, no restlessness, no anger, no hatred, no enmity—none of these; I want a life where none of this remains, for while these persist, where is life at all? From this inner discontent the religious person is born.
इस जीवन में तो महावीर का यह असंतोष भी नहीं है, क्योंकि धार्मिक व्यक्ति का जन्म हो चुका है। लेकिन पिछले जन्म में, पिछले जन्मों में उनका नितांत असंतोष, डिसकंटेंट जो है, वह आध्यात्मिक है; न तो सामाजिक है, न पारिवारिक है। आध्यात्मिक असंतोष बड़ी कीमत की चीज है। और जिसमें नहीं है, वह कभी उस यात्रा पर जाएगा ही नहीं, जहां आध्यात्मिक संतोष उपलब्ध हो जाए।
In this life, even that discontent is not there for Mahavira, because the religious person has already been born. But in the previous life, in previous lives, his utter, essential discontent was spiritual—not social, not familial. Spiritual discontent is a thing of great value. One who lacks it will never set out on the journey where spiritual contentment can be found.
जिस असंतोष से हम गुजरते हैं, उसी तल का संतोष हमें उपलब्ध हो सकता है। अगर धन का असंतोष है तो ज्यादा से ज्यादा धन मिलने का संतोष उपलब्ध हो सकता है। लेकिन बड़े मजे की बात है, जिस तल पर हमारा असंतोष होगा, उसी तल पर हमारा जीवन होगा। प्रत्येक व्यक्ति को खोज लेना चाहिए कि मैं किस बात से असंतुष्ट हूं? तो उसे पता चल जाएगा कि वह किस तल पर जी रहा है।
On the very plane of our discontent, that is the plane of satisfaction that can be attained. If your discontent is about wealth, at most you can gain the satisfaction of more wealth. And here is the interesting thing: on the plane where our discontent lies, on that very plane our life lies. Each person should find out: What am I dissatisfied with? Then he will know on what plane he is living.
अब यह हो सकता है कि एक आदमी महल में जी रहा है, लक्जरी में, विलास में, भोग में; और एक आदमी लंगोटी बांध कर संन्यासी की तरह खड़ा है नंगा धूप में, सर्दी में, वर्षा में; इससे कुछ पता नहीं चलता कि कौन धार्मिक है। पता तो चलेगा--इस व्यक्ति के भीतर डिसकंटेंट क्या है? इस व्यक्ति के भीतर असंतोष क्या है?
It may be that one man lives in a palace, in luxury and indulgence; and another stands like a mendicant in a loincloth, naked in the sun, in cold, in rain—this shows nothing about who is religious. What reveals it is: What is this person’s inner discontent?
हो सकता है महल में जो है, उसके भीतर एक ही असंतोष है कि यह सब महल किस मतलब का है! यह धन किस मतलब का है! और उसे एक असंतोष पकड़ा हुआ है कि मैं उसे कैसे पाऊं--वह जो मेरा स्वरूप है, वह जो मेरा अंतिम आनंद है--उसे मैं कैसे पाऊं? सोता है महल में, लेकिन असंतोष उसका उस तल पर चल रहा है, तो वह व्यक्ति आध्यात्मिक है, धार्मिक है।
It may be that the one in the palace has only one discontent: What is the point of this palace? What is the point of this wealth? He is seized by the question: How shall I find That—my own nature, my ultimate bliss—how shall I find That? He sleeps in a palace, but his discontent runs on that plane—then he is spiritual, he is religious.
और एक आदमी लंगोटी बांधे सड़क पर खड़ा है, मंदिर में प्रार्थना कर रहा है, पूजा कर रहा है, लेकिन प्रार्थना में मांग यही कर रहा है कि आज अच्छा भोजन मिल जाए, ठहरने को जगह मिल जाए, इज्जत मिल जाए, अनुयायी मिल जाएं, भक्त मिल जाएं, आश्रम मिल जाए। अगर वह इसी तरह की प्रार्थना मंदिर में भी कर रहा है तो वह आदमी धार्मिक नहीं है।
And another, wrapped in a loincloth, stands on the street, prays in the temple, but in prayer asks only for this: today may I get good food, a place to stay, respect, followers, devotees, an ashram. If even in the temple he prays in this way, he is not religious.
हमारा असंतोष हमारी खबर देता है कि हम कहां हैं। महावीर इस जन्म में तो किसी असंतोष में नहीं हैं, लेकिन पिछले सारे जन्मों में उनके असंतोष की एक लंबी यात्रा है। वह निरंतर यही है कि मेरा अस्तित्व, मेरा सत्य, मेरी वह स्थिति, जहां मैं परम मुक्त हूं, न कोई सीमा है, न कोई बंधन है--वह कहां है? वह कैसे मिले? उसकी खोज जारी है।
Our discontent reports our location. In this life Mahavira has no discontent at all, but through his past lives there runs a long journey of discontent—one continuous quest: Where is that state of my being, my truth, where I am utterly free—no limits, no bondage? Where is it, how to find it? The search is on.
ऐसी खोज वाला व्यक्ति भी, ऐसी खोज पूरी हो गई ऐसा व्यक्ति भी, दूसरों के पारिवारिक असंतोष को मिटाने के लिए उत्सुक हो सकता है, दूसरों के सामाजिक असंतोष को मिटाने के लिए भी उत्सुक हो सकता है। ऐसा व्यक्ति निपट संत भी रह सकता है, क्रांतिकारी भी बन सकता है, सुधारक भी बन सकता है। लेकिन ऐसे व्यक्ति की स्वयं की चिंता इन तलों पर नहीं है। उसकी चिंता एक अलग ही तल पर है। और बहुत कम लोग हैं, जिनके जीवन में आध्यात्मिक असंतोष होता है। अगर हम लोगों के सिर खोल कर देख सकें तो हम बहुत हैरान हो जाएंगे, उनके असंतोष बड़े ही नीचे तल पर होते हैं। और जिस तल पर असंतोष होता है, उसी तल पर व्यक्ति होता है।
A person with such a search—even one in whom that search has come to fruition—may still be eager to help others remove their familial discontents, their social discontents. Such a person may remain a pure saint, or may become a revolutionary, a reformer. But his own concern is not on those planes. His concern is on an altogether different plane. Very few people have spiritual discontent in their lives. If we could open people’s heads we would be shocked to see how low their discontents are. And as the plane of discontent, so the person.
नीत्शे ने एक बहुत अदभुत बात कही है। नीत्शे ने कहा है, अभागा होगा वह दिन, जिस दिन आदमी अपने से संतुष्ट हो जाएगा। अभागा होगा वह दिन, जिस दिन आदमी अपने से संतुष्ट हो जाएगा। अभागा होगा वह दिन, जिस दिन मनुष्य की आकांक्षा का तीर पृथ्वी के अतिरिक्त और किन्हीं तारों की तरफ न मुड़ेगा। आकांक्षाओं का तीर पृथ्वी को छोड़ कर और किन्हीं तारों की तरफ न मुड़ेगा।
लेकिन हम सबकी आकांक्षाओं के तीर पृथ्वी से भिन्न कहीं भी नहीं जाते। और हम सबकी...बड़ी अदभुत बात है कि हम सब चीजों से अतृप्त होते हैं, सिर्फ अपने को छोड़ कर। एक आदमी मकान से अतृप्त होगा कि मकान ठीक नहीं, दूसरा बड़ा मकान बनाऊं। एक आदमी अतृप्त होगा, यह पत्नी ठीक नहीं, दूसरी पत्नी चाहिए। एक आदमी अतृप्त होगा कि यह बेटा ठीक नहीं, दूसरा बेटा चाहिए। एक आदमी अतृप्त होगा, ये कपड़े ठीक नहीं, दूसरे कपड़े चाहिए। लेकिन अगर हम खोजने जाएं तो ऐसा आदमी मुश्किल से मिलता है, जो न मकान से अतृप्त है, न कपड़ों से, न पत्नी से, न बेटों से, जो अपने से अतृप्त है। और जो कहता है, यह मैं आदमी ठीक नहीं, यह और तरह का आदमी चाहिए। जब कोई आदमी इस तरह की भाषा में अतृप्त होता है कि और तरह का आदमी चाहिए, अपने प्रति ही असंतुष्ट हो जाता है, तब उसके जीवन में धर्म की यात्रा शुरू होती है।
Nietzsche has said something very striking: “Wretched will be the day when man becomes satisfied with himself. Wretched will be the day when the arrow of human aspiration no longer turns from the earth toward the stars.” But the arrows of our aspirations rarely go anywhere beyond the earth. And—how strange—we are dissatisfied with everything except ourselves. One man is dissatisfied with his house and wants a bigger one; another with his wife and wants another; another with this son and wants another; another with his clothes and wants new ones. But try to find a person—rarely will you meet one—who is not dissatisfied with house, clothes, wife, or sons, but with himself; who says: This “me” is not right; I need to be another kind of human being. When someone becomes dissatisfied in this way—with himself—then the journey of religion begins.
महावीर जरूर असंतुष्ट रहे हैं, वही यात्रा उन्हें उस तक लाई है, जहां तृप्ति और संतोष उपलब्ध होता है। क्योंकि जिस दिन व्यक्ति अपने को रूपांतरित करके उसे पा लेता है, जो वह वस्तुतः है, उस दिन परम तृप्ति का क्षण आ जाता है। उसके बाद फिर कोई अतृप्ति नहीं है। उसके बाद उस व्यक्ति की फिर कोई अतृप्ति नहीं है। फिर अगर वह जीता है एक क्षण भी, तो वह दूसरों की अतृप्ति को कैसे तृप्ति के मार्ग पर दिशा दे सके, उसके लिए ही जीता है। पर उसकी अपनी यात्रा समाप्त हो जाती है।
Mahavira certainly had discontent; that very journey brought him to where fulfilment and contentment are available. For the day one transforms oneself and realizes what one truly is, the moment of ultimate contentment arrives. After that there is no dissatisfaction. If he lives even for a single moment more, it is only to guide others’ dissatisfaction toward the path of fulfilment. His own journey is over.
साथ ही उसमें एक बात और पूछी है कि क्या उनका गृह-त्याग दायित्व से पलायन नहीं है, एस्केप नहीं है?
You also ask: Isn’t his home-leaving an escape from responsibility?
गृह-त्याग महावीर ने कभी किया ही नहीं है। गृह का त्याग वे करते हैं, जिन्हें गृह के साथ पकड़, क्लिंगिंग, आसक्ति होती है। महावीर ने तो वही छोड़ दिया है, जो घर नहीं था। यह हमें खयाल में आना जरा मुश्किल होता है, क्योंकि हम तो मिट्टी-पत्थर के घरों को घर समझे हुए हैं। जो घर नहीं था, महावीर ने उसका ही त्याग किया है। इसलिए गृह-त्याग का तो शब्द ही भ्रांत है।
Mahavira never renounced home at all. Home is renounced by those who cling to it, who are attached. Mahavira simply left what was not home. This is hard for us to grasp, because we think houses of brick and stone are home. He left only what was not home—so “home-renunciation” is a misleading term.
असल में महावीर घर की खोज में निकले हैं, अगृह को छोड़ कर गृह की खोज में चले गए हैं। जो घर नहीं था, उसे छोड़ा है; और जो घर है, उसकी खोज में गए हैं। और हम जो घर नहीं है, उसे पकड़े बैठे हैं; और जो घर हो सकता है, उसकी तरफ आंख बंद किए हुए हैं! एस्केपिस्ट हम हैं, पलायनवादी हम हैं।
In truth Mahavira set out in search of home; he left the un-home to seek the Home. He left what was not a home and went to find what is Home. We clutch what is not home; and toward what could be Home we keep our eyes shut. We are the escapists.
What does escape mean?
पलायन का क्या मतलब होता है?
एक आदमी कंकड़-पत्थरों को पकड़ ले और हीरों की तरफ आंख बंद कर ले और दूसरा आदमी कंकड़-पत्थर छोड़ दे और हीरों की खोज पर निकल जाए--पलायनवादी कौन है? एस्केपिस्ट कौन है? क्या आनंद की खोज पलायन है? तो फिर दुख में जीना पलायन नहीं होगा। क्या ज्ञान की खोज पलायन है? तो फिर अज्ञान में जीना पलायन नहीं होगा। तो क्या परम जीवन की खोज पलायन है? तो फिर क्षुद्र जीवन पलायन नहीं होगा।
If one man clutches stones and gravel and shuts his eyes to diamonds, and another drops the stones and sets out in search of diamonds—who is the escapist? Is the search for bliss escape? Then would living in misery not be escape? Is the search for knowledge escape? Then would living in ignorance not be escape? Is the search for ultimate life escape? Then would clinging to the petty not be escape?
पहली तो बात, महावीर ने कोई गृह-त्याग नहीं किया, वे गृह की खोज में ही गए हैं। और दूसरी बात, पलायन शब्द हमारे खयाल में नहीं आता कि उसका मतलब क्या हो सकता है।
First, Mahavira did not renounce home—he went in search of Home. Second, this word “escape”—we scarcely consider what it means.
आमतौर से आदमी सोचता है कि जो आदमी दायित्व से भागता है, उत्तरदायित्व से, जिम्मेवारी से, रिस्पांसिबिलिटी से, वह पलायनवादी है। ठीक सोचता है। लेकिन पक्का पता है कि रिस्पांसिबिलिटी क्या है? दायित्व क्या है?
Ordinarily we think the man who runs from duties, from responsibility is an escapist. That is a reasonable thought. But are we sure what responsibility is?
महावीर जैसा आदमी एक दुकान पर बैठ कर दुकान चलाता रहे, यह दायित्व होगा जगत के प्रति, जीवन के प्रति? महावीर जैसा व्यक्ति एक घर में बैठ कर बाल-बच्चों को बड़ा करता रहे, यह दायित्व होगा जीवन के प्रति, जगत के प्रति? इससे बड़ी और ज्यादा इर्रिस्पांसिबिलिटी क्या होगी? महावीर जैसे व्यक्ति के लिए इस तरह के क्षुद्रतम घेरे में खड़े होकर क्षुद्र में ही सब खो देने से ज्यादा बड़ी और दायित्वहीनता क्या हो सकती है?
Would it be responsibility toward life and the world for a man like Mahavira to sit and run a shop? Would it be responsibility for him to sit at home and raise his children? What could be greater irresponsibility for a person like Mahavira than to stand confined within such paltry circles and squander himself on the petty?
बड़े दायित्व जब पुकारते हैं, छोटे दायित्व छोड़ देने पड़ते हैं। बड़े दायित्व की पुकार चूंकि हमारे जीवन में नहीं है, इसलिए हमें देख कर बड़ी मुश्किल होती है। हमें देख कर बड़ी मुश्किल होती है कि यह आदमी सब जिम्मेवारियां छोड़ कर जा रहा है। यह आदमी बड़ी जिम्मेवारियां ले रहा है, यह हमारे खयाल में नहीं है।
When great responsibilities call, the small must be dropped. Because the call of the great is absent in our lives, we find it so hard to understand. We think: this man is leaving all responsibilities and going away. The truth that he is taking on far greater responsibilities does not occur to us.
और महावीर जैसा व्यक्ति कितनी बड़ी जिम्मेवारियां ले रहा है, उसका हमारे, उसकी धारणा बनानी भी कठिन है, उसकी कल्पना करनी भी कठिन है।
एक घर को आदमी छोड़ता दिखता है, करोड़ घर के लोग उसके घर के लोग हो जाते हैं। एक आंगन को छोड़ता है, सारा आकाश का विस्तार उसका आंगन हो जाता है। एक पत्नी को, एक बेटे को, एक प्रियजन को छोड़ कर जाता है, सारा जगत उसका प्रियजन और मित्र हो जाता है। लेकिन हमने हमेशा उसे जो छोड़ा है, उस भाषा में सोचा है। जिस विस्तार पर वह फैला है, वह हमने सोचा नहीं! और जो इस एक को छोड़ कर गया, उसे भी छोड़ कर कहां गया?
How great the responsibilities a man like Mahavira assumes is hard even to imagine. He leaves one little home; the people of millions of homes become his own. He leaves one courtyard; the vast sky becomes his courtyard. He leaves one wife, one son, one dear one; the whole world becomes his beloved and his friend. But we have always thought in the language of what he left. We have not thought of the vastness into which he expanded. And when he left the one, where did he go?
बुद्ध के जीवन में बड़ी मधुर घटना है कि बुद्ध लौटे हैं घर बारह वर्ष बाद। पत्नी नाराज है, क्रुद्ध है। वह व्यंग्य में, मजाक में--बुद्ध का बेटा एक दिन का था, जब वे छोड़ कर गए थे रात, वह अब बारह वर्ष का हो गया है राहुल--उसे सामने कर देती है और व्यंग्य करती है, मजाक करती है, टांट करती है और कहती है कि ये तुम्हारे पिता हैं, पहचान लो। ये जो भिक्षापात्र लिए खड़े हैं, यही तुम्हारे पिता हैं, इन्हीं ने तुम्हें जन्म दिया था और एक ही दिन बाद ये भाग गए थे! इनसे पूछ लो, तुम्हारे लिए क्या कमाई इन्होंने छोड़ी? तुम्हारा दायित्व क्या निभाया है? यही रहे तुम्हारे पिता--ये जो भिक्षापात्र लिए खड़े हैं, यही सज्जन तुम्हें जन्म देकर एक ही रात बाद भाग गए थे! इन्होंने जगा कर भी मुझे नहीं कहा था कि मैं जाता हूं। इनसे अपना देय, भाग मांग लो, ये तुम्हारे पिता हैं!
There is a sweet incident in Buddha’s life. He returned home after twelve years. His wife was angry, furious. With sarcasm she pushed their son—Rahul, who had been a day old when Buddha left—now twelve—before him and said: “These are your father. Recognize him. This man with a begging bowl—he is your father. He gave you birth and ran away the very next night. Ask him what he earned and left for you. Ask him what duty he fulfilled. Here stands your father, with the begging bowl—the gentleman who, having given you birth, fled the next night. He did not even wake me to say he was going. Ask him for your due, your share. He is your father!”
भिक्षु सन्नाटे में आ गए। आनंद घबड़ाने लगा कि इस पागल को पता नहीं कि किससे क्या कह रही है। बुद्ध से यह कह रही है! और बुद्ध बहुत आनंदित हो राहुल से कहे कि निश्चित ही बेटा, मैं तेरा पिता हूं, हाथ फैला, कि जो संपत्ति मैंने तेरे लिए इकट्ठी की, तुझे दान कर दूं। लेकिन हाथ तो खाली हैं! और बुद्ध की पत्नी हंसती है कि हाथ में कुछ है! हाथ में कुछ दिखता तो नहीं, फिर भी बेटा हाथ फैला दे। और उस भीड़ में कैसा अपमानित बुद्ध को वह कर रही है! राहुल ने, उस बारह वर्ष के लड़के ने हाथ फैला दिए हैं।
बुद्ध ने अपना भिक्षापात्र उसके हाथ में दे दिया और कहा, तू दीक्षित हुआ। तू दीक्षित हुआ, क्योंकि बुद्ध जैसा पिता तुझे ऐसी ही संपदा दे सकता है, जो तुझे भी बुद्ध बना दे। तू दीक्षित हुआ। मैंने बहुत दिन भटका, तुझे क्यों भटकाऊं? मुझे देर लगी भटकने में, तुझे क्यों भटकाऊं?
The monks fell silent. Ananda grew nervous, thinking: this madwoman—does she know to whom she speaks? To Buddha! But Buddha, delighted, said to Rahul: “Yes, son, I am your father. Hold out your hands, so I may give to you the wealth I gathered for you.” But his hands were empty. His wife laughed: “Do you have anything in your hand? I see nothing. Still, son, hold out your hands.” In that crowd, how she was trying to humiliate Buddha! Rahul held out his hands. Buddha placed his alms bowl in them and said, “You are initiated. You are initiated, for a father like me can give you only such wealth as will make you a Buddha. You are initiated. I wandered long; why should I make you wander? It took me time to find; why should I delay you?”
यशोधरा तो रोने लगी है। सब लोग चिल्लाने लगे कि यह क्या पागलपन हो रहा है! एक बेटा छोड़ गए थे, तुम घर से भाग गए हो, सारी व्यवस्था अस्तव्यस्त हो गई, उस बेटे को भी लिए जाते हो? तो बुद्ध कहते हैं कि और भी जिनको चलना हो, उनको भी ले जाने को मैं तैयार हूं। क्योंकि जो मैंने वहां पाया है, अपने बेटे को कैसे छोड़ जाऊं वहां ले जाने से? जिस हीरों की खदान पर मैं पहुंच गया हूं, अपने बेटे को न ले जाऊं? उसे तो ले जाऊंगा, लेकिन और भी जिनको जाना हो, वे भी आ जाएं।
Yashodhara began to weep. People shouted, “What madness is this! You left a son when you fled home and disturbed the whole order, and now you are taking the boy as well?” Buddha said, “Any others who wish to come, I am ready to take them too. For what I have found there—how could I not take my son? I will take him; and whoever else wants to go, let him come.”
लगेगा हमें कि दायित्व छोड़ कर बुद्ध भाग गए। लेकिन मैं कहता हूं कि जैसा बुद्ध थे, वैसा ही रह कर दायित्व भी क्या पूरा कर लेते? कितने बाप हुए हैं, और कितने बेटे हुए हैं, किसने क्या दायित्व पूरा कर लिया! लेकिन बुद्ध ने दायित्व पूरा किया है। एक बाप जो कर सकता था ज्यादा से ज्यादा बेटे के लिए वह बुद्ध ने किया है। और जो कुछ जाना था, जो पाया था, उसके सामने खोल दिया है।
It may seem to us that Buddha fled his duty. But as Buddha was, what could he have fulfilled by staying? How many fathers have there been, and how many sons—who has fulfilled his duty? Buddha fulfilled his. Whatever a father could do at the utmost for his son, Buddha did. He opened before him what he had known and found.
लेकिन इस दायित्व को पहचानना हमें मुश्किल हो जाए। शायद दुख के भार को हस्तांतरित करने को ही हम दायित्व समझते हैं! अज्ञान की यात्रा को और गति देने को ही हम दायित्व समझते हैं! तो फिर पलायनवादी मालूम पड़ेंगे महावीर-बुद्ध जैसे लोग, लेकिन वे पलायनवादी नहीं हैं।
But to recognize such duty is hard for us. Perhaps we take “duty” to mean only passing on the burden of misery; perhaps we take “duty” to mean only speeding up the journey of ignorance. Then Mahavira and Buddha may appear escapists—but they are not.
एक बात और समझनी चाहिए इस संबंध में कि पलायन वह करता है, जो दुखी हो; भागता वह है, जो दुखी हो; भागता वह है, जो डरता हो, भयभीत हो; भागता वह है, जिसे शक हो कि जीत न सकूंगा। ऐसा आदमी हमें भागता दिखता है। इस घर में आग लगी हो और एक आदमी इस घर के बाहर निकले, उसे आप भागने वाला तो न कहेंगे। उसे कोई यह तो नहीं कहेगा, एस्केपिस्ट है! घर में आग लगी थी और यह बाहर निकल आया! कोई उसे न कहेगा कि यह पलायनवादी है कि जब घर में आग लगी थी, तब तुम बाहर निकल आए और जब घर में आग नहीं थी, तब मजे से रहते थे! घर में आग लगी थी, तभी तो रहना था, तभी तो पता चलता कि तुम पलायनवादी तो नहीं हो।
One more point to understand: Escape is done by one who is unhappy; one who is afraid; one who doubts he can win. Such a man looks like he is running away. If there is a fire in the house and a man steps outside, you would not call him an escapist. No one would say: “He is an escapist—there was a fire and he came out!” No one will say, “You should have stayed in the house when it was on fire; then we’d know you’re not an escapist!”
लेकिन घर लगी आग में कोई भागने वाले को पलायनवादी नहीं कहेगा। क्योंकि घर में आग लगी हो तो कोई भाग नहीं रहा है, भागने का सवाल ही नहीं है। घर में आग लगी हो तो विवेक की बात है कि कोई बाहर हो जाए। विवेकपूर्ण है, बाहर हो जाए। हो सकता है बाहर के लोग कहें कि तुम पलायनवादी हो। घर में आग लगी, बाहर आ गए।
When a house is on fire, no one calls the one who comes out an escapist. Because where there is fire, there is no “running away”; the very idea is absurd. With a fire, it is simple wisdom to get out.
महावीर जैसे व्यक्ति जहां से भी हटते हैं, भागते नहीं हैं। जहां-जहां आग है, हटते हैं। हटना एकदम विवेकपूर्ण है। और इसलिए भी हटते हैं कि जहां-जहां दुख जन्मता है, जहां-जहां दुख उत्पन्न होता है, जहां-जहां व्यर्थ ही दुख बढ़ता है और फैलता है, वहां खड़े रहने का क्या अर्थ है? क्या प्रयोजन है? वहां से वे हटते हैं। हटते सिर्फ इसलिए हैं कि और बेहतर जगह हैं, जहां आग नहीं है।
Wherever Mahavira steps aside, he does not run—he steps aside where there is fire. Stepping aside is pure intelligence. They step aside from places where sorrow is born, where sorrow arises and spreads needlessly. What is the point of standing there? They step aside only because there are better places—where there is no fire.
समझें कि आप बीमार पड़े हैं और आप इलाज कराने चले जाएं और डॉक्टर आपसे कहे, बड़े पलायनवादी हैं आप, बीमारी से भागते हैं? एस्केपिस्ट हैं! अब बीमारी आई है तो भोगें, जीएं, भागना क्या है? वह आदमी कहेगा, मैं बीमारी से नहीं भागता; लेकिन बीमारी में, बीमारी में खड़े रहने में न तो कोई बुद्धिमत्ता है, न कोई अर्थ है। मैं स्वास्थ्य की खोज में जाता हूं, वह आनंदपूर्ण है।
Suppose you fall ill and go for treatment, and the doctor says, “You are an escapist—you are running away from illness!” Would you say, “Now that illness has come, let me suffer it; why run?” You would say, “I am not running from illness; but neither is it intelligent or meaningful to stand in it. I am seeking health—that is joyful.”
तो हम बीमार आदमी को कभी नहीं कहते कि तुम डॉक्टर के यहां मत जाओ, क्योंकि यह पलायन है। एक अंधेरे में खड़ा आदमी अगर सूरज की रोशनी की तरफ आता है तो हम नहीं कहते कि पलायनवादी है। लेकिन हम महावीर जैसे लोगों को क्यों पलायनवादी कहना चाहते हैं?
We never say to a sick man, “Don’t go to the doctor; that would be escape.” If a man stands in darkness and turns toward the sun’s light, we don’t accuse him of escape. Why then do we want to call people like Mahavira escapists?
उसका कारण है। उसका कारण सिर्फ यह है कि अगर हम महावीर जैसे लोगों को सिद्ध कर दें कि पलायनवादी हैं तो हम जहां खड़े हैं, वहां से हमें हटने की कोई जरूरत न रह जाए। हम निश्चिंत हो जाएं कि यह आदमी गड़बड़ था। हम जहां खड़े हैं, हम बिलकुल ठीक हैं। हम सब मिल कर इसको तय कर दें कि यह आदमी सिर्फ भगोड़ा है, भागता है जिंदगी से। हम बहादुर लोग हैं, हम जिंदगी में खड़े हुए हैं।
There is a reason. If we can prove that people like Mahavira are escapists, we need not move from where we are. We can relax, thinking: “That man went wrong. We, where we stand, are perfectly right.” We all agree that he is just a runaway, fleeing life; we are the brave ones, standing in life.
किस जिंदगी में खड़े हैं हम? जहां जिंदगी है ही नहीं। और बहादुरी क्या है? और उस बहादुरी से हमें क्या उपलब्ध हो रहा है?
In what “life” are we standing—where there is no life at all? And what is this bravery? What does it bring us?
जिन लोगों ने महावीर को महावीर का नाम दिया, उन्होंने महावीर को पलायनवादी नहीं समझा था इसीलिए। शायद कारण तो यही है कि हम अपनी कमजोरी की वजह से जहां से नहीं हट सकते हैं, वहां से महावीर अपने साहस की वजह से हट जाते हैं। लेकिन हम अपनी कमजोरी को भी छिपाते हैं और जस्टीफाई करते हैं! हम उसके भी न्याययुक्त कारण खोज लेते हैं! और कोई नहीं मानना चाहता कि हम कमजोर हैं। और तब हमारे बीच से अगर एक बहादुर आदमी हटता हो...।
Those who called Mahavira “Mahavira,” the Great Hero, did not take him to be an escapist. Perhaps the real reason is this: we cannot leave because of our weakness; Mahavira leaves because of his courage. But we hide our weakness and justify it; we find righteous reasons for it. No one wants to admit he is weak. So if a truly brave man departs from among us…
बड़ा मुश्किल है हिम्मत जुटाना। घर में आग लगी हो और घर में पचास आदमी हों और हर आदमी मानता ही न हो कि घर में आग लगी है, तो जिस आदमी को आग लगी दिखाई पड़ती हो वह घर के बाहर निकलता हो, तो वे कहेंगे कि यह पलायनवादी कहां भागा चला जा रहा है!
It is very hard to muster such courage. If a house is on fire and there are fifty people inside, and none accepts that the house is burning, then the man who sees the fire and steps outside—what will the others say? “Escapist! Where are you running?”
हमने दुनिया के श्रेष्ठतम लोगों को सदा पलायनवादी कहा है। उसका कारण है। स्टीफन ज्विग ने आत्महत्या की। लेकिन आत्महत्या करने के पहले उसने एक पत्र लिखा और उस पत्र में उसने लिखा कि ध्यान रहे, कोई यह न समझे कि मैं पलायनवादी हूं। और यह भी ध्यान रहे, कोई यह न समझे कि मैं कायर या कावर्ड हूं। बल्कि मेरा नतीजा तो यह है जिंदगी भर का कि लोग चूंकि मरने की हिम्मत नहीं जुटा पाते, इसलिए जिंदा रहे चले जाते हैं। मैं भी बहुत दिन तक हिम्मत नहीं जुटा पाया, इसलिए मैं जिंदा रहे चला गया हूं। लेकिन अब मुझे साफ दिखाई पड़ गया है कि इस तरह की जिंदगी अगर रोज जीनी है, तो मैं इसको तोड़ता हूं। और ध्यान रहे कि मैं तोड़ता हूं सिर्फ इसलिए कि मैं हिम्मतवर हूं; और तुम नहीं तोड़ते हो, क्योंकि तुम हिम्मतवर नहीं हो। लेकिन मैं जानता हूं कि मेरे मरने के बाद लोग कहेंगे कि कावर्ड था, कायर था, पलायनवादी था--मर गया, भाग गया जिंदगी से।
We have always called the best human beings escapists. There is a reason. Stefan Zweig committed suicide. But before he did, he wrote a letter: “Let no one think I am an escapist. Let no one think I am a coward. My conclusion, after a lifetime, is that people keep living only because they don’t have the courage to die. I too could not find the courage for a long time, so I kept on living. But now it is clear to me that if this is the life I must live every day, I will break it. And remember, I break it because I am courageous; you do not break it because you are not. But I know that after my death people will say I was a coward, a weakling, an escapist—he ran away from life.”
ज्विग बहुत कीमती बात कह रहा है। और ज्विग उस जगह खड़ा है, जहां से या तो आदमी आत्महत्या करता है या आत्म-साधना में जाता है। ज्विग उस जगह खड़ा है, जहां जिंदगी व्यर्थ हो गई, जिसे हम जिंदगी कहते हैं। वही रोज सुबह का उठना, वही सांझ सो जाना, वही काम; वही पुनरुक्त वासनाएं, वही पुनरुक्त भोग, वही पुनरुक्त क्रोध, काम, लोभ; वही रोज-रोज, रिपीटेडली वही! एक मशीन की तरह हम घूमते चले जाते हैं। ज्विग उस जगह पहुंच गया है, जहां वह कहता है कि अगर यही जिंदगी है तो मैं खत्म करता हूं अपने को। और ध्यान रहे कि मैं कायर नहीं हूं।
Zweig says something precious. He stands at that point from which a person either commits suicide or turns to spiritual practice. He stands where what we call life has become futile: the same waking in the morning, the same sleeping at night, the same work; the same repeated desires, the same repeated indulgences; the same repeated anger, lust, greed—again and again, like a machine. Zweig reached the point where he says: if this is life, I end it. And remember—I am not a coward.
और मैं भी कहता हूं कि वह कायर नहीं है। हां, वह गलती करता है, कायर नहीं है। वह चूक गया एक बिंदु को जिसको महावीर नहीं चूकते। महावीर भी उस जगह पहुंचते हैं। दुनिया के सभी वे लोग जिनकी जिंदगी में क्रांति घटित होती है, एक दिन उस जगह पहुंचते हैं, जहां या तो आत्महत्या या साधना, इसके सिवाय विकल्प नहीं रह जाता। या तो जैसे हम हैं, उसको खत्म करो फिजिकली, शरीर से मिटा दो; या जैसे हम हैं, उसे बदलो, रूपांतरित करो आत्मिक अर्थों में, ताकि हम दूसरे हो जाएं।
I too say he is not a coward. Yes, he errs, but he is not a coward. He missed the point that Mahavira does not miss. All those in whose lives revolution happens reach that point where only two options remain: suicide, or sadhana—either destroy what we are physically, or transform what we are spiritually so we become different.
ज्विग आत्महत्या कर लेता है। कायर नहीं है, है तो बहादुर ही, लेकिन भूल से भरा है। क्योंकि आत्महत्या से क्या होगा? जीवन की आकांक्षा फिर नये जीवन बना देगी। महावीर जैसे व्यक्ति आत्महत्या नहीं करते, आत्मा को ही रूपांतरित करने में लग जाते हैं। वे कहते हैं कि आत्महत्या करने से क्या होगा? आत्मा को ही बदल डालें, नई ही आत्मा कर लें, नया ही जीवन कर लें।
Zweig commits suicide. He is brave, but mistaken. What will suicide accomplish? Life’s deep craving will create new life again. People like Mahavira do not commit suicide; they set about transforming the soul. They say: What will suicide do? Let us transform the soul itself—create a new soul, a new life.
लेकिन हमें दोनों भागे हुए लग सकते हैं। और इसके लगने के पीछे कारण भी हैं, क्योंकि सौ में से निन्यानबे लोग निश्चित ही भागते हैं। सौ संन्यासियों में निन्यानबे संन्यासी एस्केपिस्ट ही होते हैं। और उन निन्यानबे के कारण सौवें को पहचानना बहुत मुश्किल हो जाता है। निन्यानबे तो इसीलिए भागते हैं कि बीमारी है, झगड़ा है, पत्नी मर गई है, दिवाला निकल गया है; कुछ ऐसे कारण हैं, जो उन्हें कहते हैं कि इस झंझट से दूर हो जाओ। लेकिन ऐसे आदमी अगर इस झंझट से भागते हैं तो नई झंझटें खड़ी कर लेते हैं, उससे कुछ फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि वह आदमी तो वही का वही था, वह नई झंझटें निर्मित कर लेता है।
To us, both may look like escape. And there are reasons, because ninety-nine out of a hundred sannyasins are indeed escapists. Because of those ninety-nine, it becomes very hard to recognize the hundredth. Ninety-nine flee because there is illness, quarrel, the wife has died, bankruptcy—some such reasons push them to get away. But if such a man runs from one entanglement, he creates new ones; nothing changes. He is the same man, and will manufacture new traps.
ऐसा आदमी तो एस्केपिस्ट कहा जा सकता है, पलायनवादी, महावीर जैसा व्यक्ति नहीं। क्योंकि वह कोई नई झंझट खड़ी ही नहीं करता है और किसी भय से नहीं भागता है, किसी समझ, किसी ज्ञानपूर्ण चेतना में सीढ़ी बदल देता है, दूसरी सीढ़ी पर चला जाता है।
Such a person can rightly be called an escapist—not a person like Mahavira. He raises no new entanglements and flees from no fear; out of understanding, out of a knowing consciousness, he changes staircases—he goes to another step.
इसको मैं ऐसा मानता हूं कि अगर कोई आदमी भाग रहा हो किसी से डर कर तो एक बात है, और एक आदमी भाग रहा हो कुछ पाने को, तो बिलकुल दूसरी बात है। वह आदमी भी दौड़ता है जिसके पीछे बंदूक लगी है और वह आदमी भी दौड़ता है जिसे हीरों की खदान दिखाई पड़ गई है। लेकिन एक के पीछे बंदूक का भय है, इसलिए भागता है; एक को हीरों की खदान दिख गई, इसलिए भागता है।
I see it like this: if someone runs out of fear from something, that is one thing; if someone runs to gain something, that is entirely different. The man with a gun at his back runs; and the man who has seen a diamond mine runs. Both run. But one runs out of fear of the gun; the other runs because he has seen diamonds.
दूसरे आदमी को भी आप भागने वाला नहीं कह सकते, एस्केपिस्ट नहीं कह सकते, पलायनवादी नहीं कह सकते। गतिवान कह सकते हैं, दौड़ने वाला कह सकते हैं; भागने वाला नहीं। किसी चीज से भाग नहीं रहा है वह, कहीं जा रहा है। कहीं से नहीं जा रहा है, कहीं जा रहा है। उसकी दृष्टि की जो एंफेसिस है, जो जोर है, वह जिस चीज से जा रहा है, वहां से उसका जोर नहीं है, जहां जा रहा है, वहां जोर है। दोनों हालत में वह जगह छूट जाती है, लेकिन दोनों हालतों में बुनियादी फर्क है।
You cannot call the second one an escapist. You can call him one who is in motion, running—but not fleeing. He is not running from something; he is running to something. The emphasis of his vision is not on what he leaves but on where he goes. In both cases the old place is left behind, but there is a fundamental difference.
महावीर कहीं से भी भागे हुए नहीं हैं। लेकिन निन्यानबे भागे हुए संन्यासियों में एक गया हुआ संन्यासी पहचानना, बहुत मुश्किल हो जाती है, एकदम मुश्किल हो जाती है। और वह मुश्किल हमारी समझ में ऐसी बाधाएं खड़ी कर देती है कि उसके दो ही रास्ते रह जाते हैं: या तो हम सौ ही संन्यासियों को गया हुआ मान लेते हैं और या हम सौ ही संन्यासियों को भागा हुआ मान लेते हैं, जब कि जरूरत इस बात की है कि हम ठीक से जांच-पड़ताल करें कि कोई आदमी पाने गया है या कोई आदमी सिर्फ छोड़ कर भागा है। पाने गया हो तो जरूर कुछ चीजें छूट जाती हैं।
Mahavira is not running from anywhere. But among ninety-nine who are running away, recognizing the one who is going toward is very difficult—almost impossible. That difficulty creates obstacles in our understanding, and we then choose one of two easy routes: either we call all hundred “goers” toward the goal, or we call all hundred “runners” who fled. What is needed is careful discernment: Is the person going to gain something, or merely leaving something out of flight? If he goes to gain, some things will fall away.
आप सीढ़ियां चढ़ रहे हों, दूसरी सीढ़ी पर पैर रखते हैं, पहली सीढ़ी छूट जाती है। पहली सीढ़ी से आप भागते नहीं हैं, सिर्फ पहली सीढ़ी छूटती है, क्योंकि दूसरी सीढ़ी पर पैर रखना जरूरी है। जो लोग ऊंची सीढ़ियों पर पैर रखते हैं, नीची सीढ़ियां छूटती हैं; भागते नहीं हैं, न वे छोड़ते हैं।
When you climb stairs and place your foot on the second step, the first step is left behind. You are not fleeing the first step; it is simply left, because you must set foot on the next. Those who place their feet on higher steps leave the lower steps—not because they are fleeing.
और नीची सीढ़ियों से जो भागता है, छोड़ता है, डरता है; वह ऊंची सीढ़ी पर नहीं पहुंच पाता, और नीचे की सीढ़ियों पर उतर आता है। क्योंकि डरा हुआ, ऊंचा कहां जा सकता है! जो इतनी ही ऊंचाई से डर रहा है, वह और ऊंचाई पर और डर जाने वाला है। उसका भागना सिर्फ उसे और नीचे की सीढ़ियों पर ले आता है।
And one who flees the lower steps out of fear, he cannot reach the higher; he descends to even lower steps. For one who is afraid of such a little height—how will he go higher? His flight only brings him down.
इसलिए अक्सर ऐसा होता है कि अगर एक गृहस्थ भाग कर संन्यासी ह
ो जाए तो और बड़ा महागृहस्थ हो जाता है। उसकी गृहस्थी के जाल और भी ज्यादा हिपोक्रेट, पाखंडी हो जाते हैं। फिर भी वह पैसा इकट्ठा करता है, लेकिन कल वह कमा कर इकट्ठा करता था, अब वह कमाने वालों को फंसा कर इकट्ठा करता है। अब उसका जाल जरा गहरा, सूक्ष्म, चालाकी का हो जाता है। कल भी वह मकान बनाता था, अब भी बनाता है! कल बनाए हुए मकानों को मकान कहता था; अब उनको आश्रम, मंदिर और सब नाम देता है! कल जो करता था, वही अब करता है। कल भी अदालत में खड़ा होता था, अब भी अदालत में खड़ा होता है। कल भी अदालत में लड़ता था, अब भी अदालत में लड़ता है। लेकिन लड़ने का--कल व्यक्तिगत संपत्ति थी उसकी, आज आश्रम की संपत्ति है, उसके झगड़े हैं।
Often, if a householder runs away and becomes a sannyasin, he becomes an even bigger householder. His webs of householding grow more hypocritical. He still hoards money—yesterday he earned and hoarded; today he traps earners and hoards. His net becomes deeper, subtler, more cunning. Yesterday he built houses; today he still builds—yesterday he called them houses, today he calls them ashrams, temples, and so on. Yesterday he stood in court; today he still stands in court. Yesterday he fought for personal property; today he fights for the ashram’s property—his litigations.
भागा हुआ व्यक्ति और नीची सीढ़ियों पर उतर जाता है। लेकिन ऊपर की सीढ़ी पर जो जाएगा, उसकी भी सीढ़ी छूटती है। यह बारीक है पहचान और खयाल से हमें देखनी चाहिए। लेकिन यह हमें समझ में भी तब आएगी, जब हम अपनी जिंदगी में इसकी पहचान करें कि हम कहीं से भागे हैं या कहीं गए हैं?
A runaway descends to lower steps. But the one who goes upward also leaves steps behind. The distinction is fine and must be seen with care. And it will be understood only when we recognize in our own lives whether we are running from somewhere or going toward somewhere.
यहां आप सब मित्र आए हैं, कोई आ भी सकता है, कोई भागा हुआ भी हो सकता है। एक आदमी सिर्फ इसलिए भागा हुआ हो सकता है कि बेचैन हो गए, परेशान हो गए, पत्नी सिर खाए जाती है, दफ्तर में मुश्किल है, काम ठीक नहीं चलता है, चलो एक पंद्रह दिन के लिए सब भूल जाओ। ऐसा आदमी भी आ सकता है यहां मेरे पास।
वह भागा हुआ आदमी है। वह आया हुआ दिखाई पड़ेगा, आ नहीं सकता। क्योंकि जिससे वह भागा है, वह उसका पीछा करेगा। वह सब भय, वे सब चिंताएं इस पहाड़ पर भी उसे घेरे रहेंगी। हां, थोड़ी-बहुत देर के लिए बातचीत में मुझसे भूल जाएगा, लेकिन फिर लौट कर सब पकड़ लेगा। और पंद्रह दिन बाद, जिस उलझन से वह आया था, वह उलझन पंद्रह दिन में कम नहीं हो जाने वाली, पंद्रह दिन में और बढ़ गई होगी उसकी गैर-मौजूदगी में। पंद्रह दिन बाद वह उसी उलझन में फिर खड़ा हो जाएगा, और भी दुगनी परेशानी लेकर वहीं पहुंच जाएगा।
All of you have come here. Some may truly have come; some may have fled here. One may have fled because he was disturbed—restless, harried, with a nagging wife, difficulties at the office, work not going well: “Let me forget everything for fifteen days.” Such a person can come to me too. He is a fugitive. He will appear to have come, but he cannot truly arrive—what he fled from will pursue him. His fears and anxieties will surround him even on this mountain. For a little while, in conversation with me, he may forget; but when he returns, the tangle will not have loosened in fifteen days—his absence will have tightened it. After fifteen days he will stand in the same knot, with double trouble.
लेकिन कोई आया हुआ भी हो सकता है, कहीं से भागा हुआ नहीं है वह। कहीं कोई ऐसी बात न थी, जिससे भाग रहा है; बल्कि कहीं कुछ पाने जैसा लगा है, इसलिए चला आया है। यह आदमी आ सकेगा यहां सच में। और यहां आकर वह पीछे को सब भूल गया होगा, क्योंकि कहीं आया है, कहीं से भागा नहीं है। और यहां से लौट कर दूसरा आदमी होकर भी जा सकता है। और आदमी बदल जाए तो सारी परिस्थितियां बदल जाती हैं।
But someone else may truly have come—he is not fleeing anything; he has felt there is something to gain, and so he has come. He will be able to arrive here. Arriving here, he will forget the back-story, because he has come somewhere; he has not fled from somewhere. And from here he may return a different man. When a man changes, all circumstances change.
मैं महावीर को पलायनवादी नहीं कहता हूं।
I do not call Mahavira an escapist.
