Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
जिंदगी दुल्हन है एक रात की
कोई नहीं मंजिल है जिसके अहिवात की
मांग भरी शाम को बहारों ने
सेज सजी रात चांद-तारों ने
भोर हुई मेंहदी छुटी हाथ की
जिंदगी दुल्हन है एक रात की
Life is a bride of a single night. There is no destination where a welcome awaits her. In the evening, spring itself filled the parting of her hair; by night, the moon and the stars adorned the bridal bed; at dawn, the henna faded from her hands— life is a bride of a single night. The natal home is far, the beloved’s village unknown; no resting place anywhere, no shade anywhere— where shall this palanquin of the wedding procession go? Life is a bride of a single night. Without oil the wick burns in the lamp of age; in midstream the merciless bridegroom abandoned her; the eyes have become monsoon clouds— life is a bride of a single night.
नैहर है दूर, पता पिया का न गांव
कहीं न पड़ाव कोई कहीं नहीं छांव
जाए किधर डोली बारात की
जिंदगी दुल्हन है एक रात की
बिना तेल बाती जले उम्र का दिया
बीच धार छोड़ गया निर्दयी पिया
आंख बनी बदली बरसात की
जिंदगी दुल्हन है एक रात की
पर इस एक रात के लिए हम बड़ा जंजाल फैला लेते हैं। इस एक रात के लिए हम बड़ा संसार निर्मित कर लेते हैं। जो क्षणभंगुर है, उसके लिए हम शाश्वत को गंवा देते हैं। जो असार है, उसके लिए सार को खो देते हैं। इधर कंकड़-पत्थर बीनते रहते हैं, वहां जीवन के हीरे रिक्त होते चले जाते हैं। जोड़ लेते हैं कूड़ा-करकट मरते-मरते तक, लेकिन जीवन गंवा देते हैं। कहा है जीसस ने, तू सारी पृथ्वी भी जीत ले और अगर अपने को गंवा दिया, तो इस पाने का सार क्या है?
Yet for this one night we create such a commotion. For this one night we build such a vast world. For the ephemeral we waste the eternal; for the insubstantial we lose the essential. We go on gathering pebbles and stones, while the diamonds of life slip empty from our hands. Clutching trash up to our dying breath, we lose life itself. Jesus has said: Even if you win the whole earth, but lose your own self—what is the meaning of such gain?
अष्टावक्र ने जो सूत्र जनक को दिये, वे जागरण के अपूर्व सूत्र हैं। कोई समझ ले तो बस जाग गया। जनक जैसा शिष्य पाना भी बहुत मुश्किल है, दुर्लभ है। अष्टावक्र जैसा गुरु तो दुर्लभ होता ही है, जनक जैसा शिष्य भी बहुत दुर्लभ है। और अष्टावक्र और जनक जैसे गुरु-शिष्य का मिलन पहले कभी हुआ, उल्लेख नहीं। बाद में भी कभी हुआ, ऐसा उल्लेख नहीं। शायद दुबारा यह बात घटी ही नहीं। करीब-करीब असंभव लगता है दुबारा घटना। जैसा गुरु, वैसा शिष्य। ठीक दो स्वच्छ दर्पण एक-दूसरे के सामने रखे हैं।
The sutras Ashtavakra gave to Janaka are unparalleled keys to awakening. If one understands, one simply wakes up. To find a disciple like Janaka is also rare—extraordinarily rare. A guru like Ashtavakra is rare indeed, but a disciple like Janaka is just as rare. Nowhere before is there a mention of such a meeting of guru and disciple as Ashtavakra and Janaka; nor later. Perhaps it never happened again; it seems almost impossible that it could happen again—guru and disciple like two spotless mirrors facing each other.
अष्टावक्र ने अपनी सारी बात कह दी। उंडेल दिया अपने पूरे हृदय को। जो कहा जा सकता था, कह दिया। जो नहीं कहा जा सकता था, उसे भी कहने की कोशिश की। जनक इस पूरी अपूर्व वर्षा के बाद धन्यवाद दे रहे हैं। गुरु को धन्यवाद कैसे दिया जाए? एक ही धन्यवाद हो सकता है कि गुरु ने जो कहा, वह व्यर्थ नहीं गया, समझ लिया गया। गुरु से उऋण होने का कोई और तो उपाय नहीं है। एक ही मार्ग है धन्यवाद का, आभार का कि जो वर्षा हुई, व्यर्थ नहीं गयी, मेरे हृदय की झील में भर गयी है। तुमने जो श्रम किया, वह नाहक नहीं हुआ। तुमने जो मोती बिखेरे, वह मूढ़ों के सामने नहीं फेंके। वे परख लिये गये हैं। संभाल लिये गये हैं। उन्हें मैंने अपने हृदय में संजो लिया है। वे मेरे प्राणों के अंग हो गये हैं। इस बात के सूचन के लिए जनक अंतिम संवाद का समारोप करते हैं।
Ashtavakra has poured out his whole heart. Whatever could be said, he has said. What could not be said, he tried to say too. And now, after this incomparable rain, Janaka gives thanks. How to thank the guru? There is only one gratitude—that what the guru said has not been wasted, it has been understood. There is no other way to repay a guru. The sole path of gratitude is that the rain has not fallen in vain, it has filled the lake of my heart. Your labor has not been in vain. The pearls you scattered were not thrown before fools. They have been tested, cared for, gathered into my heart. They have become a part of my very life-breath. To convey this, Janaka brings the dialogue to its close.
ठीक भी है, इस संवाद का प्रारंभ भी जनक से हुआ था, और अंत भी जनक पर हो। जिज्ञासा जनक ने की थी कि हे प्रभु, मुझे जीवन का सार क्या है, सत्य क्या है, वह बताएं। अंत भी जनक पर ही होना चाहिए। जो पूछा था, मिल गया। जितना पूछा था, उससे ज्यादा मिल गया। जो जानना चाहा था, वह जना दिया गया है। और जिसका स्वप्न में भी जनक को स्मरण न होगा, सुषुप्ति में भी जिसकी तरंग कभी न उठी होगी, वह सब भी उंडेल दिया गया। क्योंकि गुरु जब देता है, तो हिसाब से नहीं देता। शिष्य के मांगने की सीमा होगी, गुरु के देने की क्या सीमा है! शिष्य के प्रश्न की सीमा होगी, गुरु का उत्तर असीम है। और जब तक असीम उत्तर न मिले, तब तक सीमित प्रश्नों के भी हल नहीं होते हैं। सीमित प्रश्न भी असीम उत्तर से हल होता है।
And rightly so: the dialogue began with Janaka, it should end with Janaka. The inquiry was Janaka’s—Lord, tell me the essence of life, the truth. The end should also be with Janaka—what he asked for, he has received; more than he asked for. What he had wished to know has been revealed; and what even in dream had never occurred to him, what in deep sleep never stirred as a ripple, even that has been poured into him. Because when the guru gives, he does not give by measure. The disciple’s asking has a limit; the guru’s giving has no limit. The disciple’s question is bounded; the guru’s answer is boundless. And unless the answer is boundless, even finite questions cannot be resolved. The limited is resolved only by the limitless.
थोड़ा-सा पूछा था जनक ने, अष्टावक्र ने खूब दिया है। दो बूंद से तृप्ति हो जाती जनक की, ऐसा उसका प्रश्न था, अष्टावक्र ने सागर उंडेल दिया है।
Janaka asked for a little—Ashtavakra has given in abundance. Two drops would have sufficed to quench Janaka; Ashtavakra has poured a whole ocean.
इस बात को भी समझ लेना कि यह जीवन का एक परम आधारभूत नियम है कि परमात्मा के इस जगत में कंजूसी नहीं है, कृपणता नहीं है। जहां एक बीज से काम चल जाए, वहां देखते हैं, वृक्ष पर करोड़ बीज लगते हैं। जहां एक फूल से काम चल जाए, वहां करोड़ फूल खिलते हैं। जहां एक तारा काफी हो, वहां अरबों-खरबों तारे हैं। जीवन का एक आधारभूत नियम है, कंजूसी नहीं है। वैभव है, महिमा है। इसीलिए तो हम परमात्मा को ईश्वर कहते हैं। ईश्वर का अर्थ होता है, ऐश्वर्यवान। जरूरत पर समाप्त नहीं है, जरूरत से ज्यादा है, तो ऐश्वर्य। जब हम कहते हैं किसी व्यक्ति के पास ऐश्वर्य है, तो इसका मतलब यह होता है कि आवश्यकता से ज्यादा है। आवश्यकता पूरी हो जाये तो कोई ऐश्वर्य नहीं होता। इतना हो कि तुम्हारी समझ में न पड़े कि अब क्या करें, आवश्यकताएं सब कभी की पूरी हो गयीं, अब यह जो पास में है इसका क्या उपयोग हो, तब ऐश्वर्य है। इस अर्थ में तो शायद कोई आदमी कभी ईश्वर नहीं होता है। ईश्वर ही बस ईश्वर है। परम ऐश्वर्य है। कहीं जरा भी कृपणता नहीं। और जब किसी आत्मा का इस परम ऐश्वर्य से मेल हो जाता है, तो इस परम ऐश्वर्य की ध्वनि उस आत्मा में भी झलकती है।
Understand this too: this is a fundamental law of life—that in the world of Paramatma there is no stinginess, no miserliness. Where one seed would suffice, look—on one tree millions of seeds stand shining. Where one flower would suffice, millions bloom. Where one star would be enough, there are billions upon billions. The basic rule of life is: no parsimony—there is splendor, there is majesty. That is why we call the Divine Ishvara—Eshwar; Ishvara means the One of Aishwarya—overflowing richness. Not just enough for need, but more than need: that is Aishwarya. When we say a person has Aishwarya, we mean, more than necessary. If there is only enough to meet needs, that is not Aishwarya. When it is so much that you do not even know what to do with it—needs long since finished—then it is Aishwarya. In this sense, no man is ever truly Ishvara. Only Ishvara is Ishvara—supreme Aishwarya, without the slightest stinginess. And when a soul comes into union with this supreme Aishwarya, that very resonance begins to echo within that soul as well.
अष्टावक्र ने उंडेल दिया। तुम्हें कई बार लगा होगा, इतना अष्टावक्र क्यों कह रहे हैं, यह तो बात जरा में हो सकती थी। लेकिन जो जरा में हो सकता है, उसको भी परमात्मा बहुत रूपों में करता है। जो संक्षिप्त में हो सकता है, उसको भी विराट करता है। विस्तार देता है। ब्रह्म शब्द का अर्थ होता है, विस्तार। जो विस्तीर्ण होता चला जाता है। ब्रह्मचर्चा भी ब्रह्म जैसी है। पत्ते पर पत्ते निकलते आते हैं। शाखाओं में प्रशाखाएं निकलती आती हैं। प्रश्न तो बीज जैसा था, उत्तर वृक्ष जैसा है। होना भी ऐसा ही चाहिए।
Ashtavakra poured and poured. Many times you must have felt—why so much? The thing could have been said in a few words. But what can be said in brief, Paramatma says in many forms; what could be concise, He makes vast. He gives expanse. Brahman means vastness—the endlessly expanding. The discourse on Brahman is of the very nature of Brahman. Leaves upon leaves keep sprouting; branches beget sub-branches. The question was like a seed; the answer is like a tree—and so it should be.
अब इस परम सौभाग्य के लिए जनक धन्यवाद कर रहे हैं। धन्यवाद शब्द ठीक नहीं। धन्यवाद शब्द से काम न चलेगा। धन्यवाद शब्द बहुत औपचारिक होगा। इसलिए कैसे धन्यवाद दें! तो एक ही उपाय है कि गुरु के सामने यह निवेदन कर दें कि जो तुमने कहा, वह व्यर्थ नहीं गया। तुम्हारा श्रम सार्थक हुआ है। तुम्हारा श्रम सृजनात्मक हुआ है। मैं भर गया हूं। यह सुगंध उठे जनक से कि अष्टावक्र के नासापुट सुगंध से भर जाएं। वह जो ध्वनि, जो गीत उन्होंने भेजा था, लौटकर आ जाए। और वे समझें कि जनक का हृदय भी गूंज गया है, प्रतिध्वनित हो उठा है। इसलिए यह अंतिम चरण में जनक निवेदन करते हैं। जनक निवेदन करते हैं कुछ ऐसी बातें भी, जो अष्टावक्र ने छोड़ दीं।
For such supreme good fortune Janaka now gives thanks. The word “thanks” is not adequate. It is too formal. So how to give thanks? There is only one way—to declare before the guru that what you have said is not wasted; your labor has borne fruit; it has been creative; I am filled. Let a fragrance rise from Janaka so that Ashtavakra’s nostrils fill with that perfume. Let the note, the song he sent out, return to him, and he knows that Janaka’s heart has resonated, become an echo. Therefore, in the final movement, Janaka presents his offering. He also adds a few insights which Ashtavakra had purposely left unsaid.
यह भी समझ लेने जैसा है इसके पहले कि हम सूत्र में जाएं।
कोई भी सदगुरु शिष्य की परीक्षा के लिए एक ही उपाय रखता है--वह सब कह देता है, लेकिन कहीं कुछ एकाध-दो मुद्दे की बातें छोड़ जाता है। अगर शिष्य उन्हें पूरा कर दे, तो समझो कि समझा। अगर उतना ही दोहरा दे जितना गुरु ने कहा, तो समझो कि तोतारटंत है। समझ आयी नहीं। वह जो खाली जगह है, वह परीक्षा है। इतना सब कहा, लेकिन एकाध-दो बिंदु पर थोड़ी-सी जगह खाली छोड़ दी। अगर समझ में आ जाएगा शिष्य को, तो वह उन खाली जगहों को भर देगा। जो गुरु ने नहीं कहा था, सिर्फ इशारा करके छोड़ दिया था, शुरुआत की थी, पूर्णता नहीं की थी, वक्तव्य की सिर्फ झलक दी थी, लेकिन वक्तव्य पूरा का पूरा ठोस नहीं था। अगर शिष्य समझ गया है तो जो ठोस नहीं था वह ठोस हो जाएगा। जो अधूरा था वह पूरा कर दिया जाएगा। शिष्य अगर गुरु के खाली छोड़े गये रिक्त स्थानों को भर दे, तो ही समझो कि समझा। अगर उतना ही दोहरा दे जितना गुरु ने कहा, तो यह तो तोते भी कर सकते हैं, यह तो यांत्रिक होगा।
Understand this before we enter the sutras. Any true guru, to test the disciple, employs a single device—he says all, and yet leaves one or two points incomplete. If the disciple completes them, know that he has understood. If he merely repeats what the guru has said, know that he is a parrot—no understanding. That empty space is the test. So much has been said, but on one or two points a little space is left blank. If the disciple has understood, he will fill the emptiness. What the guru did not say—only hinted at, began but did not conclude, gave a glimpse but not the solid statement—if the disciple has understood, the unsolid will become solid, the incomplete will be completed. Only when the disciple fills the blanks left open by the guru can you know he has understood. To repeat what the guru said—any parrot can do that; it is merely mechanical.
इसलिए एकाध-दो बातें अष्टावक्र छोड़ गये हैं। बुद्ध ने भी वह किया है। समस्त गुरुओं ने वही किया है, एकाध दो बात छोड़ देंगे। जो नहीं समझा है, वह उनको तो पूरा कर ही नहीं सकता। असंभव है। इसका कोई उपाय ही नहीं कि वह उन्हें पूरा कर सके। इसको किसी भी चालबाजी से पूरा नहीं किया जा सकता, किसी भी बौद्धिक व्यवस्था से पूरा नहीं किया जा सकता। अनुभव ही भर सकता है उन रिक्त स्थानों को। और जनक ने उनको भर दिया। वही धन्यवाद है।
So Ashtavakra left one or two things unsaid. Buddha did the same. All masters do the same—one or two threads are left. The one who has not understood cannot complete them; it is impossible. No trick can suffice, no intellectual device can cover it. Only experience can fill those blank spaces. Janaka has filled them. That is his gratitude.
एक और बात, अष्टावक्र के इन सारे सूत्रों का सार-निचोड़ है--श्रवणमात्रेण। जनक ने कुछ किया नहीं है, सिर्फ सुना है। न तो कोई साधना की, न कोई योग साधा, न कोई जप-तप किया, न यज्ञ-हवन, न पूजा-पाठ, न तंत्र, न मंत्र, न यंत्र, कुछ भी नहीं किया है। सिर्फ सुना है। सिर्फ सुनकर ही जाग गये। सिर्फ सुनकर ही हो गया--श्रवणमात्रेण।
One more thing: the distillation of all Ashtavakra’s sutras is—shravanamātreṇa. Janaka did nothing—he only listened. Neither any practice, nor any yoga, nor any mantra or tantra, no ritual, no austerity, no Yajna—he did nothing. He simply listened. Just by listening, he awoke. Just by listening it happened—shravanamātreṇa.
अष्टावक्र कहते हैं कि अगर तुमने ठीक से सुन लिया तो कुछ और करना जरूरी नहीं। करना पड़ता है, क्योंकि तुम ठीक से नहीं सुनते। तुम कुछ का कुछ सुन लेते हो। कुछ छोड़ देते हो, कुछ जा़ेड लेते हो; कुछ सुनते हो कुछ अर्थ निकाल लेते हो, अनर्थ कर देते हो। इसलिए फिर कुछ करना पड़ता है। कृत्य जो है, वह श्रवण की कमी के कारण होता है, नहीं तो सुनना काफी है। जितनी प्रगाढ़ता से सुनोगे, उतनी ही त्वरा से घटना घट जाएगी। देरी अगर होती है, तो समझना कि सुनने में कुछ कमी हो रही है। ऐसा मत सोचना कि सुन तो लिया, समझ तो लिया, अब करेंगे तो फल होगा। वहीं बेईमानी कर रहे हो तुम। वहां तुम अपने को फिर धोखा दे रहे हो। अब तुम कह रहे हो कि अब करने की बात है, सुनने की बात तो हो गयी।
Ashtavakra says: If you listen rightly, nothing else is needed. Doing becomes necessary because you do not listen rightly. You hear something else, you leave out something, you add something; you hear a part and draw your own meanings—and create mischief. Therefore, then something has to be done. All doing is because of the poverty of listening. Otherwise, listening is enough. The deeper you listen, the swifter the happening. If there is delay, know that something is missing in listening. Do not think, “I have heard, I have understood; now when I do, there will be fruit.” There you are deceiving yourself again. You say: “Now it is time to do; listening is over.”
मेरे पास एक सर्वोदयी नेता आते हैं। बूढ़े हैं, जिंदगी भर सेवा की है, भले आदमी हैं। एक-दो शिविरों में आए। फिर मुझे मिलने आए। मैंने पूछा कि अब दिखायी नहीं पड़ते? तो उन्होंने कहा, अब क्या करूं आकर? आपको सुना, समझा, अब जब तक उसको कर न लूं, तब तक आने से क्या? अब करने में लगा हूं, जब हो जाएगा...तो मैंने उनसे कहा, फिर सुना ही नहीं, समझा ही नहीं। सुन लिया, समझ लिया, करने को नहीं बचना चाहिए। करने की बात ही गड़बड़ है। मैंने तुमसे कहा, यह दीवाल है, यह दरवाजा है, तुमने सुन लिया, समझ लिया, अब करने को क्या है? जब निकलना हो, दरवाजे से निकल जाना, दीवाल से मत निकलना। अब तुम कहते हो, अभ्यास करेंगे। अभ्यास करेंगे कि यह दीवाल है, अभ्यास करेंगे कि यह दरवाजा है, जब अभ्यास खूब हो जाएगा तब निकलेंगे।
A Sarvodaya leader comes to me—an old man, a lifetime of service, a good man. He came to one or two camps, then came to meet me. I asked, “You are not seen these days?” He said, “What is the point of coming now? I have heard you, I have understood; until I bring it into practice, why come? I am now doing; when it is done...” I said to him, “Then you have neither heard nor understood. If you had heard and understood, nothing would remain to be done. The very talk of doing is the trouble.” I tell you, “This is the wall; that is the door.” You say, “I have heard, I have understood.” What is there to do? When you wish to go out, go through the door—do not head-butt the wall. And you say, “I shall practice. I shall practice that this is the wall; I shall practice that this is the door—when I am well-practiced, I shall go.”
अभ्यास धोखा है। यह सारसूत्र है अष्टावक्र का। अष्टावक्र अभ्यास-विरोधी हैं। वे कहते हैं, अभ्यासमात्र, साधनामात्र धोखा है। तुमने करने की बात उठायी तो एक बात पक्की हो गयी कि तुमने सुना नहीं और अब तुम तरकीबें निकाल रहे हो। अब तुम अपने अहंकार को समझा रहे हो, कि सुन तो मैंने लिया। धोखा तुम दे रहे हो, सुना तुमने नहीं। सुन तो लिया, तुम कह रहे हो, अब करेंगेे। करने से ही होगा न! सुनने से क्या होता है?
Practice is a deception. This is Ashtavakra’s seed-saying. Ashtavakra is opposed to practice. He says: Practice alone, sadhana alone, is a trick. The moment you talk of doing, it is certain you have not listened; now you are inventing gadgets. You are persuading your ego—“I have listened.” But you have not. You say, “I have listened; now I shall do. Without doing, how can it be?”
लेकिन सत्य की महिमा यही है कि सुन लिया तो हो गया। सत्य कोई साधारण घटना थोड़े ही है। तुम्हारे कृत्य पर थोड़े ही निर्भर है सत्य। तुम्हारे करने से सत्य थोड़े ही पैदा होता है। सत्य तो है, तुम्हारी आंख के सामने खड़ा है, तुम्हारे हृदय में धड़क रहा है, करना क्या है? एक हुंकार में, एक उदघोष में स्मरण आ सकता है। श्रवणमात्रेण।
But the glory of truth is: if you have listened, it is done. Truth is no ordinary affair; it does not depend on your doing. Your effort does not produce truth. Truth is—it stands before your eyes; it beats in your heart. What is there to do? In one roar, in one proclamation, remembrance can arise—shravanamātreṇa.
But man is clever at tricks. He thinks the goal is far; Paramatma is far—so we shall walk, seek, wander; lives will pass; we shall do good deeds, abandon the bad; we shall cancel the bad with the good; slowly, slowly we shall accumulate merit; one day we shall arrive. No—you will never arrive. You yourself are pushing far away that which is near.
लेकिन आदमी बड़ी तरकीबें निकालता है। वह सोचता है बड़ी दूर है मंजिल, परमात्मा तो बहुत दूर है, चलेंगे, खोजेंगे, भटकेंगे, जनम-जनम लगेंगे, अच्छे कर्म करेंगे, बुरे कर्मों को छोड़ेंगे, बुरे किये हुओं को अच्छों से काटेंगे, ऐसा धीरे-धीरे सम्हालते-सम्हालते पुण्य की संपदा, एक दिन पहुंचेंगे। नहीं, तुम फिर न पहुंच सकोगे। तुम खुद उसे दूर किये दे रहे हो जो पास है।
मैंने तो सोचा था अपनी
सारी उमर तुझे दे दूंगा
इतनी दूर मगर थी मंजिल
चलते-चलते शाम हो गयी
निकला तो मैं था गुदड़ी में
“I had thought to give you my entire life— but the goal seemed so far, walking, walking, evening fell. I set out with a ruby hidden in my ragged cloth— some were playmates of my childhood, some companions of my youth; for some the buds were enamored, for some the lanes swayed; some were priceless gems of the heart, some were necklaces worth nine-lakh of the eyes— but the trickster cast me into such a maze of paths, the savings of lives were lost, the sleeps of ages were stolen. I had thought to give you my entire life— but the goal seemed so far, walking, walking, evening fell.”
लाल छिपाए बरन-बरन के
कुछ संग खेले थे बचपन के
कुछ संग सोये थे यौवन के
कुछ पर रीझ गयी थीं कलियां
कुछ पर झूम गयी थीं गलियां
कुछ थे रत्न अमोल हृदय के
कुछ थे नौलख हार नयन के
किंतु ठगौरी डाल गयी कुछ
ऐसी पथ की भूलभुलैया
जनम-जनम की जमा खो गयी
जुग-जुग नींद हराम हो गयी
मैंने तो सोचा था अपनी
The goal is not far. The goal stands before you.
सारी उमर तुझे दे दूंगा
इतनी दूर मगर थी मंजिल
चलते-चलते शाम हो गयी
मंजिल दूर नहीं है। मंजिल तुम्हारे समाने है।
चलते-चलते शाम हो गयी
चले तो चूके। चलने का मतलब ही यह है कि तुमने मंजिल दूर मान ली। चलकर तो हम दूरी पर पहुंचते हैं। जो निकट से भी निकटतम है...मुहम्मद ने कहा कि जो तुम्हारी गर्दन में धड़कती हुई फड़कती प्राण की नस है, उससे भी जो ज्यादा करीब है। उपनिषद कहते हैं, पास से भी जो ज्यादा पास है। जो तुम्हारे में विराजमान है। तुममें और जिसमेंे इंच भर की दूरी नहीं है।
“Walking, walking, evening fell.” The very walking is the mistake. To walk is to believe the goal is distant. By walking we go toward distance. That which is nearer than the nearest—Muhammad said, “Nearer than the life-nerve throbbing in your neck.” The Upanishads say, “Nearer than the near.” That which abides within you—between you and That there is not an inch.
चलते-चलते शाम हो गयी
तुम चले, तो भटके। तुम चले, तो चूके। पहुंचना हो तो रुको। पहुंचना हो तो चलना मत, हिलना भी मत। पहुंचना हो तो जहां खड़े हो वहीं मूर्तिवत हो जाना। गति से नहीं पहुंचता कोई सत्य तक, क्योंकि सत्य कोई गंतव्य नहीं है। सत्य की कोई यात्रा नहीं होती, क्योंकि सत्य दूर नहीं है। सत्य तुम हो। सत्य तुम्हारी सत्ता का नाम है। सत्य तुम्हारा अस्तित्व है। इसलिए अष्टावक्र कहते हैं, श्रवणमात्रेण।
“Walking, walking, evening fell.” You walked—and you strayed. You walked—and you missed. If you are to arrive—stop. Do not walk, do not even move. If you are to arrive—stand where you are, become statue-like. No one reaches truth by motion, because truth is not a destination. There is no journey to truth—for truth is not far. Truth is you. Truth is the name of your very being, your very existence. Therefore Ashtavakra says, shravanamātreṇa.
अगर जनक अब कहे कि प्रभु, सुन ली आपकी बात, अब करूंगा, तो अष्टावक्र अपना सिर ठोंक लेते। लेकिन जनक ने यह बात ही नहीं कही। जनक ने तो धन्यवाद दिया, अपना वक्तव्य दिया। जनक ने क्या कहा? जनक ने कहा--
Had Janaka said, “Lord, I have heard you; now I will do,” Ashtavakra would have held his head in his hands. But Janaka said no such thing. He gave thanks—by speaking his own statement. What did Janaka say? He said:
तत्त्वविज्ञान संदंशमादाय हृदयोदरात्।
नानाविधपरामर्शशल्योद्धारः कृतो मया।।
‘मैंने आपके तत्त्वज्ञान रूपी संसी को लेकर हृदय और उदर से अनेक तरह के विचार रूपी वाण को निकाल दिया है।’
“tattva-vijñāna-sandaṁśam ādāya hṛdayodarāt nānā-vidha-parāmarśa-śalyoddhāraḥ kṛto mayā.”
बात खतम ही कर दी। जनक ने कहा कि शल्यक्रिया हो गयी। शल्योद्धारः। चिकित्सा हो चुकी। आपने जो शब्द कहे, वे शस्त्र बन गये। और शास्त्र जब तक शस्त्र न बन जाएं तब तक व्यर्थ हैं। आपने जो शब्द कहे वे शस्त्र बन गये और उन्होंने मेरे पेट और मेरे हृदय में जो-जो रुग्ण विचार पड़े थे, उन सबको निकालकर बाहर फेंक दिया। बात खतम हो गयी।
“Taking the pincers of your Tattva-vijñāna, I have drawn out from heart and belly the many barbs of opinion.”
The matter is finished. Janaka says: the surgery is done—śalyoddhāraḥ. The healing has happened. Your words became weapons. And unless śāstra becomes śastra—scripture becomes sword—it is useless. Your words became blades, and all the diseased arrows lodged in my belly and heart—they have all been pulled out. It is over.
तत्त्वविज्ञानाय।
वह जो आपने सत्य की निर्दर्शना की, वह जो तत्त्व का इशारा किया, वह तो संसी बन गयी, उसने तो मेरे भीतर से सब खींच लिया जहर, उसने तो सब कांटे निकाल लिये।
“Tattva-vijñānāya”—that indication you gave toward the essence, the truth—that became a forceps; it drew out all the poison within me, it pulled out all the thorns.
यह बात खयाल रखना कि दो शब्दों का उपयोग करते हैं जनक--हृदयोदरात्। हृदय और पेट से। उदर और हृदय से। यह बात बड़ी महत्वपूर्ण है। यह पांच हजार साल पुरानी बात है। अब कहीं जाकर पश्चिम में मनोविज्ञान इस बात को समझ पा रहा है कि मनुष्य जो भी दमन करता है, विचारों का, वासनाओं का, वृत्तियों का, वह सब दमित वृत्तियां पेट में इकट्ठी हो जाती हैं। यह तो अभी नवीनतम खोज है, इधर पिछले बीस वर्षों में हुई है। लेकिन यह सूत्र पांच हजार साल पुराना है। उदर? तुम भी थोड़े चौंके होओगे कि अगर कहते कि मेरे मस्तिष्क से सारे विचार निकाल लिये हैं, तो बात ज्यादा तर्कसंगत मालूम पड़ती। लेकिन कहते हैं जनक, मेरे उदर से, मेरे पेट से। यह बात ही जरा बेहूदी लगती है कि पेट से! पेट में क्या विचार रखे हैं? लेकिन आधुनिक मनोविज्ञान भी इससे सहमत है। अंग्रेजी में तो जो शब्दावली है, लोग कहते हैं न कि इस बात को पेट में न ले सकूंगा, ‘आइ विल नाट बी एबल टू स्टमक इट।’ इसको उदरस्थ न कर सकूंगा।
Note that Janaka uses two words—hṛdaya and udara: heart and belly. This is very important. This is a statement five thousand years old; only now, in the West, psychology is beginning to see that whatever a man represses—thoughts, desires, tendencies—gathers in the belly. This is a very recent discovery of the last two decades; but this sutra is five thousand years old. Belly? You may be startled. If he had said “from my brain the thoughts were removed,” it would seem more logical. But Janaka says “from my belly.” It sounds odd—what thoughts are stored in the belly? But modern psychology agrees. In English we say, “I will not be able to stomach it.” The idiom itself points.
यह बात महत्वपूर्ण है। हम जो भी दबाते हैं वह पेट में चला जाता है। इसीलिए चिंतित आदमी के पेट में अल्सर हो जाते हैं। चिंता के वाण अल्सर बन जाते हैं। सिर में नहीं होते अल्सर, मस्तिष्क में नहीं होते अल्सर, तुमने देखा? होने चाहिए मस्तिष्क में लेकिन होते पेट में। कृपण आदमी कब्जियत से भर जाता है। वह जो कंजूसी है, वह पेट में उतर जाती है। कंजूस आदमी और कब्जियत का शिकार न हो, बड़ा मुश्किल है। क्योंकि वह जो हर चीज को कंजूसी से देखने की आदत है, वह धीरे-धीरे उदरस्थ हो जाती है। फिर पेट मल को भी पकड़ने लगता है, उसको भी छोड़ता नहीं। सब चीजें पकड़नी हैं तो मल को भी पकड़ना है।
This is significant. Whatever we repress sinks into the belly. That is why anxious men develop ulcers—arrows of anxiety become ulcers. Not in the head, not in the brain—have you seen brain ulcers? There should be—but they are in the belly. The miser becomes constipated—his miserliness settles in the belly. If a miser is not constipated, it is difficult; his habit of clutching at everything descends into the belly; then even the intestines clutch at excrement and will not let go. If you clutch everything, you will clutch that too.
हमारे चित्त के जितने रोग हैं, सब अंततः गिरते जाते हैं, पेट में इकट्ठे होते जाते हैं। असल में पेट ही एकमात्र खाली जगह है जहां चीजें इकट्ठी हो सकती हैं। इसलिए उदर जनक कहते हैं। कि जितने- जितने उपद्रव मैंने अपने पेट में इकट्ठे कर रखे थे, आपके तत्वविज्ञान की संसी से खींच ही लिये आपने। खींचने को कुछ बचा नहीं है। मेरा पेट हल्का हो गया है। मेरा पेट निर्भार हो गया है। एक बात।
All the diseases of our consciousness finally fall into the belly and accumulate there. The belly is the only empty space where things can accumulate. That is why Janaka says “udara.” Whatever disturbances I had gathered in my belly—your forceps of Tattva-vijñāna pulled them out. My belly is light. The weight is gone. One thing.
दूसरी बात कही कि और हृदय से। मस्तिष्क की तो बात ही नहीं उठायी है। इसका कारण है। तीन तल हैं हमारे जीवन के। एक है शरीर का तल, एक मन का तल और एक है आत्मा का तल। पूर्वीय अनुसंधानकर्ताओं ने अनुभव किया कि शरीर के तल पर जो भी दबाया जाता, वह पेट में चला जाता है। चित्त के तल पर, मन के तल पर जो भी दबाया जाता है, वह हृदय में अवरुद्ध हो जाता है। और आत्मा के तल पर तो दमन हो ही नहीं सकता। और आत्मा का स्थान है मस्तिष्क के अंतस्तल में--सहस्रार। तो यह तीन स्थान हैं। पेट में शरीर का जोड़ है। हृदय में मन का जोड़ है। और सहस्रार में आत्मा का जोड़ है।
The second thing he says—“and from the heart.” He does not even bring in the brain. There is a reason. Three planes are in our life: body, mind, and Atman. The ancient seers discovered: what is repressed on the bodily plane collects in the belly; what is repressed on the mental plane gets blocked in the heart; and on the level of Atman there is no repression at all. The seat of Atman is in the inner sky of the brain—the sahasrar. Three points: the belly is joined to the body; the heart is joined to the mind; the sahasrar to the Atman.
अगर शरीर और मन की गांठ खुल जाए, कुछ भी दबा हुआ न रह जाए, तो जो ऊर्जा पेट में अटकी है, जो ऊर्जा हृदय में उलझी है, वह मुक्त हो जाती है। वह मुक्त हुई ऊर्जा वह जो कमल का फूल तुम्हारे मस्तिष्क में प्रतीक्षा कर रहा है जन्मों-जन्मों से, उसे ऊर्जा मिल जाए तो वह खिल जाए। ऊर्जा के मिलते ही वह खिल जाता है। वहां मुक्ति है।
If the knots of body and mind open—nothing remains repressed—then the energy trapped in the belly and the energy entangled in the heart is freed. That freed energy nourishes the lotus waiting for lifetimes in your crown; as soon as energy reaches, it blooms. There is freedom.
अगर बंधन कहीं है तो पेट और हृदय में है। अगर तुमने कुछ भी दबाया है, तो या तो वह पेट में पड़ गया होगा या हृदय में पड़ गया होगा। अधिकतर तो पेट में पड़ता, क्योंकि चित्त का दबाने योग्य लोगों के पास कुछ होता ही नहीं। जैसे समझो, तुमने अगर कामवासना दबायी तो पेट में पड़ जाएगी। तुमने क्रोध दबाया, तो पेट में पड़ जाएगा। तुमने ईर्ष्या, घृणा, हिंसा दबायी, तो पेट में पड़ जाएगी। यह सब शरीर के तल की घटनाएं हैं, बड़ी छुद्र। पहले तल की घटनाएं हैं।
किसी आदमी ने अगर प्रेम दबाया, तो हृदय में पड़ेगा। गीत दबाया तो हृदय में पड़ेगा। संगीत दबाया तो हृदय में पड़ेगा। करुणा दबायी--फर्क समझ लेना, क्रोध दबाया तो पेट में पड़ता है, करुणा दबायी तो हृदय में पड़ती है। उठी थी करुणा, देने का मन हो गया था कि दे दें और दबा ली, तो हृदय अवरुद्ध हो जाएगा। उठा था क्रोध और दबा लिया है, तो पेट अवरुद्ध हो जाएगा। क्रोध नीचे तल की बात है, करुणा जरा ऊंचे तल की बात है। हम तो अधिकतर सौ में नब्बे मौके पर बिलकुल नीचे तल पर जीते हैं। इसलिए हमारा उपद्रव सब पेट में होता है। और फिर पेट की विकृतियां हजार तरह की बाधाएं, व्याधियां पैदा करती हैं। शरीर के तल पर जो बीमारियां पैदा होती हैं, उनमें भी सत्तर प्रतिशत तो पेट में दबाए गये मानसिक विकारों का ही हाथ होता है।
If there is bondage, it is in the belly and in the heart. Whatever you have suppressed has lodged either in the belly or in the heart. Mostly in the belly—because most people have nothing to suppress of the mental plane. If you suppress lust, it goes to the belly; anger—belly; jealousy, hatred, violence—belly. These are bodily-plane events—crude, the first layer. If a man suppresses love, it goes into the heart; a song—heart; music—heart; compassion—heart. Understand the difference: anger suppressed—belly; compassion suppressed—heart. Compassion had arisen—you were about to give—and you suppressed, then the heart is blocked. Anger arose—you suppressed—then the belly is blocked. Anger belongs to a lower plane; compassion to a higher. Ninety out of a hundred times we live on the lowest plane; therefore our trouble is in the belly. And then belly distortions create countless obstacles and diseases. Seventy percent of bodily diseases are the outcome of repressed mental toxins lodged in the belly.
योग में बड़ी प्रक्रियाएं हैं पेट को शुद्ध करने की। लेकिन वे तो लंबी प्रक्रियाएं हैं। और फिर भी किसी योगी का कोई छुटकारा होता दिखता है, ऐसा बहुत कठिन होता है। लंबी यात्रा है। जन्मों-जन्मों तक योग के द्वारा कोई पेट का शोधन करता रहता है, तब कहीं कुछ हल हो पाता है।
Yoga has many processes to purify the belly—but they are long. And even then, you seldom see a yogi truly free—long is the journey; lifetimes of yogic belly-purification, and only then something loosens a little.
लेकिन जनक कहते हैं कि आपने तो अपने शब्दों के वाणों से मेरे भीतर चुभे वाणों को निकाल लिया। मैं खाली हो गया। मैं रिक्त हो गया। मैं हल्का हो गया। मैं स्वस्थ हो गया हूं।
But Janaka says—your word-arrows drew out the lodged arrows within me. I am emptied. I am vacant. I am light. I am healthy.
‘हृदय और उदर से अनेक तरह के विचार रूपी वाण को निकाल दिया है।’
“From heart and belly you have drawn out the many arrows of thought.”
नानाविध परामर्श।
यह भी शब्द समझने जैसा है। तुम्हारी जिंदगी में इतनी सलाहें दी हैं लोगों ने तुम्हें, उन्हीं सलाहों के कारण तुम झंझट में पड़े हो।
“Nānā-vidha parāmarśa”—this word is to be understood. So many advices have been given to you by people—that is precisely why you are in trouble.
नानाविध परामर्श।
जो देखो वही सलाह दे रहा है, जिसको कुछ पता नहीं वह भी सलाह दे रहा है। सलाह देने में लोग बड़े बेजोड़ हैं। तुम किसी से भी सलाह मांगो, वह यह तो कहेगा ही नहीं कि भई, इसका मुझे अनुभव नहीं है। यह तो कभी कहेगा ही नहीं कि इस संबंध में मैं कुछ नहीं कह सकता। तुम क्रोधी से क्रोधी आदमी से सलाह मांगो कि क्रोध के संबंध में क्या करूं, तो तुम्हें सलाह देगा कि क्या करो। शराबी भी तुम्हें सलाह देगा कि शराब कैसे छोड़ो। चोर तुम्हें चोरी के विपरीत सलाह दे सकता है। शायद देगा ही। क्योंकि उसी सलाह देने के आधार से वह तुम्हारे मन में एक प्रतिमा पैदा करेगा कि कम से कम यह आदमी चोर तो नहीं हो सकता, जो चोरी के खिलाफ सलाह दे रहा है। बेईमान ईमानदारी की बातें करेगा। जिनको कुछ भी पता नहीं है, वे परम सत्य की बातें करेंगे। किताबों से उधार ले लिया होगा। शब्दजाल सीख लिया होगा। उसी को दूसरों पर फेंके जाते हैं। बुद्ध ने कहा है, अगर दुनिया में इतनी भी निष्ठा आ जाए कि आदमी वही कहे जितना जानता है, तो दुनिया में से आधा अंधकार दूर हो जाए। लेकिन लोग जो नहीं जानते वह भी कहे चले जाते हैं।
“Nānā-vidha parāmarśa”—whoever you meet gives advice. Those who know nothing—advise the most. Ask anyone for advice; he will not say, “I have no experience in this.” He will never say, “I cannot speak on this.” Ask an angry man how to overcome anger—he will advise you. A drunkard will advise you how to quit drinking. A thief will advise you against stealing. Perhaps he must—because through that advice he builds an image in your mind: “At least this man cannot be a thief; he advises against theft.” The dishonest will speak of honesty; those who know nothing will speak of the ultimate truth. They have borrowed from books, learned word-webs—and throw them on others. Buddha said: If only this much integrity arises in the world—that man speaks only of what he knows—half the darkness will disappear. But people go on speaking what they do not know.
एक जैन-मुनि के साथ मुझे एक दफे बोलने का मौका आया। उन्होंने आत्मज्ञान पर एक घंटा व्याख्यान दिया। सुनकर तो मुझे लगा कि उनको कुछ भी पता नहीं है। वह जो भी कह रहे हैं, सब उधार है, सब बासा है। जब मैंने यह कहा तो वह बड़े बेचैन हो गये। मगर आदमी भले थे। चुप रहे, उन्होंने कुछ विवाद खड़ा न किया। सांझ एक आदमी को मेरे पास भेजा कि मैंने दिन भर सोचा आपने जो कहा और मुझे लगता है कि ठीक है, मुझे पता नहीं है। मैं चाहता हूं, आपसे मिलूं। तो मैंने कहा, मैं आऊंगा। इतना भला आदमी चाहे, तो उसे यहां मेरे पास आने की जरूरत नहीं, मैं आ जाऊंगा।
Once I shared a platform with a Jain monk. He lectured for an hour on Self-realization. Listening, I felt he knew nothing; all borrowed, stale. When I said so, he grew restless—yet he was a good man, he kept silent. In the evening he sent someone: “All day I pondered what you said. You are right—I do not know. I wish to meet you.” I said, “I will come.” Such a sincere man need not come—I shall go.
तो मैं गया, वहां दस-बीस लोग इकट्ठे हो गये थे। लोगों को खबर मिल गयी। तो जैन-मुनि ने कहा कि मैं एकांत में बात करना चाहता हूं। मैंने कहा, अब इतनी हिम्मत तो करो! ईमानदारी है, तो इतनी हिम्मत और। इनके ही सामने करो। घबड़ाना क्या है? यही न, इन लोगों को पता चल जाएगा आप अभी आत्मज्ञानी नहीं हैं। चल जाने दो पता। यह भी आत्मज्ञान की यात्रा पर पहला कदम होगा। सत्तर साल आपकी उम्र हुई, मैंने उनसे कहा, आप कहते हैं कोई पचास साल हो गये आपको संन्यास लिये, बीस साल के जवान थे तब संन्यास लिया, आपकी बड़ी खयाति है, हजारों आपके शिष्य हैं, जो आप कह रहे हैं उसमें से कुछ भी आपको पता नहीं है, क्यों कह रहे हैं?
उन्होंने कभी सोचा ही नहीं था। उन्होंने कहा, मैंने कभी इस तरह सोचा ही नहीं। आज आप पूछते हैं तो बड़ा किंकर्त्तव्यविमूढ़ हो गया हूं। यह मैंने कभी सोचा ही नहीं कि क्यों कह रहा हूं। कह रहा हूं, यह बेहोशी में चलता रहा है। संन्यस्त हुआ था, शास्त्र पढ़ने शुरू किये, शास्त्र पढ़ने से प्रवचन शुरू हुआ; लोग पूछने आने लगे, मैं सलाह देने लगा, यह तो भूल ही गये कि ये पचास साल कैसे बीत गये इसी सलाह में। और जो सलाहें मैंने दी हैं, उनका मुझे कुछ पता नहीं।
I went. Ten or twenty people gathered. The monk said, “I want to talk in private.” I said, “Have the courage—if it is honesty, say it here. Why be afraid? At most people will know you are not yet enlightened. Let them know—that will be the first step on the path of enlightenment. You are seventy; you say it has been fifty years since you took sannyas; you were twenty then; you are renowned; thousands are your disciples—but what you are saying, none of it do you know. Why say it?” He had never thought of it. He said, “I never thought this way. Today, because you ask, I feel utterly at a loss. I never asked why I am saying it. It has gone on in unconsciousness. I took sannyas, studied scriptures, began to preach; people came to ask, I began to advise; I forgot how fifty years passed in advising. What I advised—I know nothing.”
दुनिया में इतना परामर्श है, इतनी सलाहें दी जा रही हैं, उनकी वजह से बड़ी कीचड़ तुम्हारे पेट में मची हुई है।
So much advice—infinite advice—and because of it, a great sludge churns in your belly.
नानाविधपरामर्श।
यह जो न मालूम कितने-कितने तरह के परामर्श, मत-मतांतर, सिद्धांत, शास्त्र लोगों ने समझा दिये हैं, उन सबको आपने खींच लिया। आपने मेरी शल्य-चिकित्सा कर दी, सर्जरी कर दी, जनक ने कहा। मैं मुक्त हुआ। आपने काट लिया।
“Nānā-vidha parāmarśa”—so many opinions, doctrines, systems people have stuffed into you—of all these you have drawn out the splinters. You have done my surgery, Janaka says. I am free. You have cut it out.
‘अपनी महिमा में स्थित हुए मुझको कहां धर्म है, कहां काम है, कहां अर्थ; कहां द्वैत और कहां अद्वैत?’
“Established in my own glory, where now is dharma, where is kāma, where is artha? Where is duality—and where nonduality?”
“kva dharmaḥ kva ca vā kāmaḥ kva cārthaḥ kva vivekitā kva dvaitaṁ kva ca vā’dvaitaṁ svamahimni sthitasya me.”
और अब, अब जब जागकर मैं अपने को देखता हूं तो पाता हूं--
And now—now when awake I look at myself, I find:
क्व धर्मः क्व च वा कामः क्व चार्थः क्व विवेकिता।
क्व द्वैतं क्व च वाऽद्वैतं स्वमहिम्नि स्थितस्य मे।।
अब जब जागकर देखता हूं तो एक ही बात दिखायी पड़ती है--अपनी महिमा के सिंहासन पर विराजमान हूं। कुछ करने को नहीं है। अपने गौरव में प्रतिष्ठित हो गया हूं। स्वमहिमा को उपलब्ध कर दिया आपने मुझे। सिर्फ कहकर, सिर्फ हिलाकर, सिर्फ आवाज देकर।
Where is dharma? Where is desire? Where is wealth? Where is even my vaunted discrimination? Where duality? Where nonduality? Established in my own majesty—I am seated on the throne of my glory. There is nothing to do. You have bestowed my own glory upon me—just by saying, by shaking me, by a voice.
जीसस के जीवन में उल्लेख है कि उनका एक भक्त लजारस मर गया। वह बाहर थे गांव के। लजारस की बहनों ने खबर भेजी कि लजारस मर गया, आप जल्दी आएं। वे आये तो भी चार दिन लग गये। तब तक तो लाश को संभालकर रखा उन्होंने--एक कब्र में रख दिया था। एक गुफा में छिपा दी थी लाश। जब जीसस आए तो वे दोनों बहनें मेरी और मार्था रोने लगीं और उन्होंने कहा कि अब तो क्या हो सकेगा! अब तो बदबू भी आने लगी। जीसस ने कहा, तुम फिकिर छोड़ो। अगर मैं पुकारूंगा तो लजारस सुनेगा।
किसी को भरोसा न था। पर भीड़ इकट्ठी हो गयी। जब वे गये उस गुफा के द्वार पर और उन्होंने जोर से आवाज दी कि लजारस बाहर आ! तो कहते हैं, लजारस अपनी अर्थी से उठा, चलकर बाहर आ गया। और जब बाहर आ गया तो लोग घबड़ा गये, लोग भागने लगे। जीसस ने कहा, भागो मत। मैंने तुमसे कहा था न, अगर मैं पुकारूंगा तो वह सुनेगा! क्योंकि वह मुझे सुन ही चुका है। और जब उसने जिंदा रहते हुए मेरी आवाज सुन ली, तो कोई कारण नहीं है कि मुर्दा रहते मेरी आवाज क्यों न सुनेगा! तुम न मुझे जिंदा रहकर सुने हो, न तुम मुझे मुर्दा रहकर सुन पाओगे--तुम जिंदा में भी नहीं सुन पाए तो तुम मुर्दा में कैसे सुनोगे?
The life of Jesus tells: a devotee, Lazarus, died. Jesus was out of town. His sisters sent word. By the time Jesus came, four days had passed. They had placed the body in a cave. When Jesus came, Mary and Martha wept, “Now what can be done? It has begun to stink.” Jesus said, “Do not worry. If I call, Lazarus will hear.” No one could believe. A crowd gathered. Jesus reached the mouth of the cave and cried out, “Lazarus—come out!” They say, Lazarus rose from his bier and came out. People were frightened; they began to run. Jesus said, “Do not run. I told you—if I call, he will hear, because he has already heard me while alive. If he has heard me alive, why will he not hear me in death? You who have not heard me while alive—how will you hear while dead?”
ऐसी घटना घटी हो, न घटी हो, ये घटनाएं प्रतीक घटनाएं हैं। लेकिन बात तो सच है, गुरु जब पुकारता है शिष्य को कि लजारस उठ, बाहर आ, तो लजारस उठकर बाहर आ जाता है। श्रवणमात्रेण। फिर ना-नुच नहीं करता है। फिर यह नहीं कहता है कि अभी कैसे आऊं, अभी तो अंधेरा है, अभी तो रात बहुत है, अभी थोड़ी देर और सो लेने दें, कि मैं तो मरा पड़ा हूं--लजारस ने यह भी न कहा कि यह कोई वक्त की बात है, मैं इधर मरा पड़ा हूं, इधर कब्र में रखने की मेरी तैयारी चल रही है--जब लजारस बाहर आया तो उसके ऊपर कफन बंधा था--उसने यह भी न कहा कि अब कफन में बंधे से तो मत उठाओ, लोग क्या कहेंगे! कुछ तो औपचारिकता बरतो। नियम बिलकुल तो मत तोड़ो, मर्यादा तो रखो। मैं इधर मरा पड़ा हूं, अर्थी पर कसा पड़ा हूं, तुम बुलाते हो? नहीं, आ गया। सुनना आ जाए!
Such incidents may or may not have happened; they are symbolic. The truth stands: when the guru calls the disciple—“Lazarus—rise, come out!”—Lazarus rises and comes out—shravanamātreṇa. He does not argue; he does not say, “How can I come? It is dark still; the night is long; let me sleep a little more. I am dead.” He does not say, “Is this the time? I am bound in grave-cloths—at least observe some formality! Do not break all decorum!” No—he comes. If listening happens!
तो अगर तुम गौर से देखो तो तुम भी अर्थी पर रखे हो। यह शरीर जिसको तुम अपना कह रहे हो, अर्थी से ज्यादा नहीं है। और जिनको तुम वस्त्र कह रहे हो, यह कफनी से ज्यादा नहीं हैं। इसीलिए तो फकीर के वस्त्र को कफनी कहते हैं। कफन से बनाया कफनी। है तो कफनी ही। कफन कहो, कफनी कहो, क्या फर्क पड़ता है? इस शरीर पर जो भी वस्त्र पड़े हैं, सभी कफनी हैं। और यह शरीर खुद तो तुम्हारी अर्थी है। इसी पर चढ़े-चढ़े तो तुम मौत की तरफ जा रहे हो। यही शरीर तो तुम्हें एक दिन ले जाएगा चिता पर। इस मुर्दा शरीर के भीतर तुम जीवित पड़े हो, मगर तुम्हें सुनना नहीं आया।
Look closely—you too are laid on a bier. This body you call “mine” is nothing but a bier. And the clothes you call your garments—are they not shrouds? That is why a fakir’s robe is called kafni—from kafan, the shroud. These garments are shrouds. This body itself is your bier; on it you ride toward death. This very body will one day carry you to the pyre. Within this corpse you are alive—but you have not learned to listen.
जनक ने आवाज सुन ली। उसने कहा कि धन्य है! मैं किन शब्दों में धन्यवाद दूं?
Janaka heard the call. He said, “Blessed! In what words shall I thank you?”
‘अपनी महिमा में स्थित हुए मुझको।’
एक क्षण में तुमने मुझे मेरी महिमा में स्थित कर दिया। ऐसा नहीं कि तुमने मुझे रास्ता बताया कि कैसे महिमा में स्थित हो जाऊं। तुमने रास्ता नहीं दिया, तुमने मार्ग नहीं दिया, तुमने मंजिल दे दी। अब कैसा धर्म? अब कैसा अर्थ? अब कैसा काम? कहां द्वैत है? कहां अद्वैत है? चकितभाव से--यह चकितभाव के उदघोषण हैं--इसलिए बार-बार यह शब्द आएगा।
क्व धर्मः।
कहां है धर्म?
क्व च वा कामः?
कहां गयी वासनाएं? कहां गयीं महत्वाकांक्षाएं?
“Established in my own glory”—in a single instant you seated me in my majesty. Not that you showed me the way to attain it—you did not give a path, you gave the goal. Now what dharma? what artha? what kāma? Where duality? Where nonduality?—his utterances are cries of wonder; hence the repeated “kva...?” Where is dharma? Where desire? Where the feverish race for wealth?—to earn, to become, to sit on this post and that. Not only that—where even my precious discrimination? That discrimination was a blind man’s staff. When the eyes open, what need of a stick?
क्व चार्थः?
कहां गयी अर्थ की प्रबल दौड़? आपाधापी, इतना कमा लूं, ऐसा कमा लूं, यह हो जाऊं, इस पद पर बैठ जाऊं। इतना ही नहीं...
क्व विवेकिता?
जिस विवेक को बहुत मूल्य देता था, विचार को, समझ को, वह समझ भी अब किसी काम की न रही। वह समझ भी अंधे के हाथ की लकड़ी थी। आंख खुल गयी, लकड़ी की क्या जरूरत रही।
हिंदू शास्त्र कहते हैं, ‘उत्तीर्णे तु यते पारे नौकाया किं प्रयोजनम्।’ जब पार हो गये नदी, तब फिर नौका की क्या जरूरत? अंधा आदमी लकड़ी का सहारा लेकर टटोल-टटोलकर चलता है। लंगड़ा आदमी बैसाखी के सहारे चलता है।
The Hindu scripture says, “When the far shore is reached, what use is the ferry?” An old man leans on a staff; a cripple uses crutches.
जीसस के जीवन में एक उल्लेख है, एक लंगड़ा आया जो बैसाखी पर चलता आया। और कहते हैं, जीसस ने उसे छुआ और लंगड़ा स्वस्थ हो गया। जब वह जाने लगा तो भी वह अपनी बैसाखी साथ ले जाने लगा, तो जीसस ने कहा, अरे पागल, बैसाखी तो छोड़! अब यह बैसाखी कहां ले जा रहा है? लोग हंसेंगे।
पुरानी आदत। न-मालूम कितने वर्षों से बैसाखी लेकर चलता था, आज ठीक भी हो गया तो भी बैसाखी लिये जा रहा है।
In Jesus’ life there is mention: a lame man came on crutches. Jesus touched him—the man was healed. As he turned to go, he took his crutches with him. Jesus said, “Fool—leave the crutches! Where are you taking them? People will laugh.” Old habit—who knows how many years he walked with crutches! Today he is healed, yet he takes them along.
जनक कहने लगे--कहां बैसाखियां! ये सब जो ‘क्व धर्मः?’ धर्म की क्या जरूरत है दुनिया में? लाओत्सु ने कहा है, एक समय ऐसा था जब लोग धार्मिक थे, इतने धार्मिक थे कि धर्म का किसी को पता ही न था। जब अधर्म होता है, तब धर्म का पता होता है। लाओत्सु कहता है, जब लोग अधार्मिक हो गये, तब धर्म पैदा हुआ। तब धर्मगुरु आए।
Janaka says—where are the crutches now? “Where is dharma?” Lao Tzu has said: there was a time when people were so religious that no one knew what “religion” was. When adharma arises, then “dharma” is heard of. When people became irreligious, religions were born, gurus appeared.
एक हिंदू संन्यासी मेरे घर मेहमान थे और मुझसे कहने लगे, यह भारत-भूमि बड़ी धार्मिक है! मैंने कहा, कुछ शर्म करो, संकोच खाओ। वह कहने लगे, क्या मतलब आपका? संकोच, शर्म? सब तीर्थंकर, सब अवतार, सब बुद्धपुरुष यहीं पैदा हुए हैं। मैंने कहा कि फिर भी मैं तुमसे कहता हूं कि संकोच खाओे। डूब मरो चुल्लू भर पानी में। उन्होंने कहा, आपका मतलब क्या है? मेरी कुछ समझ में नहीं आता। यह तो महिमा की बात है।
मैंने कहा, महिमा की बात नहीं है। तुमसे ज्यादा अधार्मिक कोई नहीं होगा, तब तो इतने धर्मगुरु, अवतार, तीर्थंकर, इनको पैदा होना पड़ा। जिस घर में रोज डाक्टर आएं, उसका मतलब कोई बड़ी महिमा की बात है! कि सब बड़े-बड़े डाक्टर रोज हमारे यहां आते हैं, देखो कारें खड़ी रहती हैं डाक्टरों की! ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन डाक्टर न आते हों। हमारे घर की महिमा! लोग कहेंगे, यह महिमा की बात नहीं, तुम बीमार हो। घर तो वह महिमावान है जहां डाक्टरों की कोई जरूरत नहीं। जहां डाक्टर आते ही नहीं। जहां दवा की बोतल आयी ही नहीं।
लाओत्सु यही कहता है। लाओत्सु कहता है, धन्य वे लोग थे जब धर्म का किसी को पता ही नहीं था कि धर्म क्या होता है! धर्म का पता तो तभी होता है जब अधर्म हो जाता है। अधर्म के इलाज के लिए धर्म की बोतल लानी पड़ती है, दवा लानी पड़ती है। अधर्म फैल जाता है तो धर्मगुरु होता है। दुनिया में अगर फिर कभी धर्म होगा तो धर्मगुरु पहली चीज होगी जो विदा हो जाएगी। धर्मगुरु की क्या जरूरत! स्वास्थ्य हो तो चिकित्सक की क्या जरूरत? लोग ईमानदार हों तो सिखाना थोड़े ही पड़े कि ईमानदारी से जीओ। और तुम लाख सिखाओ, क्या होता है!
A Hindu sannyasin was my guest. He said, “This land of India is so religious!” I said, “Have a little shame.” He asked, “What do you mean?” I said, “All Tirthankaras, all avatars, all Buddhas were born here—and still I say, have shame.” He did not understand. I said, “What does it mean if every day doctors come to your house? Is it your glory? ‘Look—so many great doctors visit our home, their cars are always there! Not a day passes without doctors coming—our house is glorious!’ People will say: you are sick. The glorious home is where no doctor is needed. Lao Tzu says: Blessed were those times when no one knew what ‘religion’ is. Only when irreligion spreads do we need the medicine bottle of religion; only then gurus arise. If ever religion truly flowers again, the first to be dismissed will be the religious teachers. If health is, who needs the physician? If people are honest, who needs to be taught honesty? And even if you teach, what happens?
एक ईसाई फकीर रविवार को चर्च में बोलता था और उसने कहा, अगले रविवार को सत्य के ऊपर मैं व्याख्यान दूंगा, लेकिन सबसे मेरी प्रार्थना है कि ल्यूक का अड़सठवां अध्याय पढ़कर आना। और जब वह बोलने खड़ा हुआ दूसरे रविवार को तो उसने खड़े होकर कहा कि भाइयो, जिन लोगों ने ल्यूक का अड़सठवां अध्याय पढ़ लिया हो, वे सब हाथ उठा दें। एक को छोड़कर सब लोगों ने हाथ उठा दिये। उस फकीर की आंखों से आंसू गिरने लगे। उसने कहा, अब सत्य पर बोलने से क्या सार है? क्योंकि ल्यूक का अड़सठवां अध्याय है ही नहीं, तुम पढ़ोगे कैसे! किसी ने बाइबिल थोड़े ही उठायी, किसी ने खोली थोड़े ही। कौन इन पंचायतों में पड़ता है! अब सत्य पर, उसने कहा, क्या खाक बोलूं? अब असत्य पर ही बोलना ठीक है। मगर फिर भी धन्यभाग कि कम से कम एक आदमी तो हाथ नहीं उठाया। वह आदमी खड़ा हुआ, उसने कहा कि मैं जरा कम सुनता हूं, आपने क्या पूछा? आप उस अड़सठवें अध्याय के संबंध में तो नहीं पूछ रहे हैं? वह तो मैं पढ़ा हूं।
A Christian friar announced, “Next Sunday I will speak on Truth. Please, all of you, read the sixty-eighth chapter of Luke.” The following Sunday he asked, “Who has read Luke chapter sixty-eight?” All but one raised their hands. Tears came to his eyes. He said, “What is the use of speaking on truth? There is no sixty-eighth chapter of Luke! No one even opened the Bible. Now it is better I speak on untruth. Still—blessed that at least one did not raise his hand.” That man stood up and said, “I am hard of hearing. What did you ask? Was it about the sixty-eighth chapter? That I have read.”
सत्य की चर्चा चलती है, जो असत्य में निष्णात हैं उनको समझाया जाता है। अहिंसा की बात उठती है, क्योंकि लोग हिंसा में डूबे हैं। लोग बेईमान हैं, ईमानदारी समझानी पड़ती है। लोग पापी हैं, इसलिए पुण्य का गुणगान गाना पड़ता है। अन्यथा इनकी क्या जरूरत!
Truth is discussed among those adept in untruth. Ahimsa is preached because people are violent. People are dishonest—so honesty is taught. People are sinful—so we sing of virtue. Otherwise, what need?
यह परम अवस्था है स्वमहिमा की। कहने लगे जनक--
स्वमहिम्नि स्थितस्य मे।
यह अपनी महिमा में मुझे विराजमान कर दिया। एक चुटकी बजा दी और मुझे मेरी महिमा में विराजमान कर दिया। अब मैं चौंककर देखता हूं कि अब धर्म की कहां जरूरत है! धर्म क्या है यही मेरी समझ में अब न आएगा। धर्म की तो तब जरूरत होती है जब अधर्म होता है। और काम की क्या जरूरत? क्योंकि कामवासना तो तभी पैदा होती है जब तक तुम्हें अपनी महिमा का स्वाद नहीं मिला है, तब तक तुम दूसरे के पीछे जा रहे हो। काम का अर्थ, किसी और से मिल जाएगा सुख। पकड़े किसी का आंचल चले जा रहे। किसी का पल्लू पकड़े हो कि शायद इससे सुख मिल जाए, शायद उससे सुख मिल जाए। काम का अर्थ है, भिखारीपन। कोई दे देगा सुख, कोई स्त्री, कोई पुरुष। कोई प्रियजन सुख दे देगा--बेटा, बेटी, पति, पत्नी, कोई सुख दे देगा। दूसरे से काश सुख मिलता होता तो सभी को मिल गया होता। सुख मिलता स्वयं से। स्वयं की महिमा में विराजमान होने से।
This is the supreme state—svamahimni sthitasya me. Janaka says, “Seated in my own majesty.” With a snap of your fingers you seated me there. Now where is the need of dharma? Desire arises only so long as one has not tasted one’s own glory. Kāma means: from the other I shall get joy. You clutch someone’s hem—this one will give joy, that one will give joy. Kāma means beggary—someone will give pleasure: a woman, a man, a son, a daughter, a husband, a wife. If joy could be had from another, everyone would have it. Joy is from oneself—by abiding in one’s own glory.
जनक ने कहा कि धन्य है, मुझे बिठा दिया मेरे सिंहासन पर। अब मेरी समझ में यह नहीं आता कि लोग कामवासना से भरते क्यों हैं? जिनको स्वयं का स्वाद आ गया, जिसने भीतर की रति जान ली--आत्मरति, जिसने अंतर्संभोग जान लिया, जो अपने से ही मिल गया, अब उसको और कोई रति, और कोई रस, किसी और के आगे भिक्षापात्र फैलाने की जरूरत न रही। अब तो उसे भरोसा भी न आएगा कि लोग कैसे पागल हैं, जो तुम्हारे भीतर है तुम उसके लिए बाहर हाथ फैलाए खड़े हो! जिसके झरने तुम्हारे भीतर बह रहे हैं, तुम उसके लिए भिक्षापात्र लिये दर-दर घूम रहे हो, द्वार-द्वार धक्के खा रहे हो और जगह-जगह कहा जा रहा है, आगे बढ़ो। क्योंकि तुम जिनके पास सोचते हो है, उनके पास भी कहां है! वह किसी दूसरे के सामने हाथ फैलाए खड़े हैं।
एक भिखमंगा एक मारवाड़ी की दूकान के सामने भीख मांग रहा था। उसने जोर से कहा कि मालिक कुछ मिल जाए। उस मारवाड़ी ने कहा, घर में कोई भी नहीं है। वह भिखमंगा भी जिद्दी था, उसने कहा कि हम किसी को थोड़े ही मांग रहे हैं। कि तुम्हारी पत्नी को मांग रहे हैं कि तुम्हारे बेटे को मांग रहे हैं, अरे भीख मांग रहे हैं! कोई न हो न हो! कुछ मिल जाए। मारवाड़ी भी कोई ऐसे भिखमंगों से हार जाएं तो कभी के खत्म ही हो जाते। मारवाड़ी ने कहा कि न कोई घर में है, न कुछ देने को घर में है, अपना रास्ता लो, आगे बढ़ो। तो भिखमंगा भी हद्द था, उसने कहा, तो फिर भीतर बैठे तुम क्या कर रहे हो? तुम भी मेरे साथ हो लो। जो मिलेगा, आधा-आधा बांट कर खा लेंगे। अरे, जब कुछ है ही नहीं, तो भीतर क्या कर रहे हो?
मगर हालत यही है, जिनके सामने तुम मांगने गये हो उनके पास भी कुछ नहीं है। किसके पास कुछ है? सब तरफ तुम्हें उदास, मुर्दा चेहरे दिखायी पड़ेंगे। बुझी आंखें, बुझे हृदय, बुझे प्राण। राख ही राख! कोई फूल खिलते दिखायी नहीं पड़ते। न कोई वीणा बजती है, न कोई पायल। कोई नृत्य नहीं, कोई गीत नहीं। बिना गीत और नृत्य के जन्मे तुम कैसे जान पाओगे कि परमात्मा है? परमात्मा कोई तर्क थोड़े ही है, कोई सिद्धांत थोड़े ही है। परमात्मा तो उनकी समझ में आता है, जिनके भीतर गीत जन्मता है। स्वयं की महिमा में जो प्रतिष्ठित हो जाते हैं। जो मस्त हो जाते हैं, जो अपनी ही शराब में डोल जाते हैं। वही कह पाते हैं कि परमात्मा है। जो जान पाते हैं कि मैं हूं, वही कह पाते हैं कि परमात्मा है। जिन्होंने स्वयं को भी नहीं जाना, वे क्या परमात्मा को जानेंगे। और जिन्होंने स्वयं की महिमा को नहीं जाना, वे परमात्मा की इस विराट महिमा से कैसे परिचित होंगे।
थोड़ा इस छोटे-से भीतर के दीये से परिचित हो लो, तो तुम महासूर्यों के राज से परिचित हो गये। क्योंकि प्रकाश छोटा हो कि बड़ा, उसका नियम एक है। छोटे-से दीये में भी जो प्रकाश जलता है, वह महासूर्यों के प्रकाश से भिन्न नहीं है। बिलकुल एक है, वही है। पर दीये से तो थोड़ी दोस्ती बना लो। फिर सूर्यों से दोस्ती बना लेना। अभी तो घर में दीया रखा है और तुम अंधेरे में टटोल रहे हो, दूसरों के घर के सामने धक्के खा रहे हो।
Janaka says, “Blessed—you have seated me upon my throne. Now I do not understand why people are filled with lust. The one who has tasted his own nectar—ātma-rati, the inner union—who has met himself, he needs no other rapture, no other juice; he need not extend a begging bowl at any door.” Those at whom you beg—what do they have? Everywhere you will see dull, dead faces; extinguished eyes, extinguished hearts, extinguished life-breath—only ashes. No flower is seen blooming, no vina resounds, no anklet sings. Without song and dance being born in you, how will you know that there is a God? God is no argument, no doctrine. God is glimpsed by those in whom song is born—those established in their own glory; those who are intoxicated with their own wine. Only they can say, “There is God.” Those who know “I am,” only they can say, “God is.” Those who have not known themselves—how will they know God? Those who do not know their own small lamp—how will they recognize the empire of great suns? The law of light is one—small or great. The light in the little lamp is not different from the light of the vast suns—exactly the same. Befriend the lamp within; then befriend the suns. But the lamp is in your house, and you grope in darkness, knocked about at others’ doors.
‘कहां काम है? कहां अर्थ है? कहां द्वैत, कहां अद्वैत?’
इसे थोड़ा समझना। आदमी में काम की वासना पैदा होती, क्योंकि उसे स्व-रस नहीं मिला। इसलिए पर-रस का भाव पैदा होता है। और आदमी में अर्थ की वासना पैदा होती है, कि धन हो, पद हो, प्रतिष्ठा हो, क्योंकि भीतर उसे हीनता को बोध होता है। मनस्विद उससे राजी हैं।
मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि जो लोग हीनता की ग्रंथि, इनफीरिआरिटी कांप्लेक्स से पीड़ित हैं, वही लोग धन के पीछे, पद के पीछे दीवाने होते हैं। ऐसा तो राजनीतिज्ञ तुम पा ही नहीं सकते जो हीनता की ग्रंथि से पीड़ित न हो। नहीं तो कौन चिंता करेगा कुर्सियों पर चढ़ने की! और इतनी मार-कुटौवल के बाद! सौ-सौ जूते खाएं तमाशा घुसकर देखें। कुछ भी हो जाए, कितने ही जूते पड़ें, तमाशा उन्हें घुसकर ही देखना है। चाहे तमाशा वहां कुछ हो भी नहीं। चाहे तमाशा यही हो जो उनको जूते पड़ रहे हैं, इसकी ही भीड़ लगी हो। मगर कहीं न कहीं पद पर होना है। धन की ढेरी पर बैठना है। क्यों? भीतर तो कोई जरा-सा भी महिमा का बोध नहीं होता। शायद बाहर से थोड़ी अकड़ जुटा लें, धन के सहारे थोड़ी घोषणा कर सकें कि मैं भी कुछ हूं।
“Where is kāma? Where artha? Where duality—where nonduality?” Understand a little. Desire arises because one has not tasted self-juice; therefore one seeks the juice of the other. The craving for wealth, power, prestige arises because inwardly there is a sense of inferiority. Psychologists say: those afflicted with inferiority complex become mad after wealth and position. You cannot find a politician not afflicted. Otherwise, who would be anxious to climb chairs? After taking a hundred beatings, still they rush to see the spectacle—no matter what happens, however many shoes fall upon them, inside they must get in. Even if the only spectacle is the shower of shoes upon them—that itself has drawn the crowd. Somehow sit on the throne of power, sit on a heap of money—why? Because within there is no taste of majesty; perhaps with outer shows they can announce, “I too am something.”
महावीर और बुद्ध अगर राजसिंहासनों से उतर गये तो तुम गलत मत समझ लेना। अक्सर गलत समझा गया है। अक्सर यही समझा गया है कि वे राजसिंहासन से उतर गये। मैं तुमसे एक और बात कहना चाहता हूं--वे असली सिंहासन पर चढ़ गये, इसलिए झूठे सिंहासन से उतरना पड़ा है। पहले लकड़ी-पत्थरों के सिंहासनों पर बैठे थे, अब उन्हें हीरे-जवाहरातों के सिंहासन मिल गये, वे क्यों बैठें? हालांकि तुम्हें नहीं दिखायी पड़े हीरे-जवाहरात के सिंहासन, क्योंकि तुम अंधे हो और तुम्हारी आंखों को हीरे-जवाहरात दिखायी पड़ने बंद हो गये हैं। तुम कंकड़-पत्थरों के सौदागर हो। तुम्हें व्यर्थ की चीजें दिखायी पड़ती हैं, सार्थक चूक जाता है। महावीर और बुद्ध असली सिंहासन पर बैठ गये, इसलिए फिर नकली सिंहासन से उतरना ही पड़ा, दो-दो पर तो बैठा नहीं जा सकता। दो सिंहासन पर तो कोई भी नहीं बैठ सकता।
If Mahavira and Buddha left royal thrones, do not misunderstand. Often it is misunderstood that they left thrones; I tell you—they ascended the real throne; therefore the false had to be left. Earlier they sat on thrones of wood and stone; now they found thrones of diamonds—why sit on the false? Though your eyes do not see the diamond throne—because you are blind. You are traders of pebbles and stones—you see the worthless and miss the worthwhile. Mahavira and Buddha sat on the real throne; therefore the false had to be vacated. No one can sit on two thrones.
एक राजनेता मुल्ला नसरुद्दीन को मिलने आया। तो मुल्ला नसरुद्दीन अपनी कुर्सी पर बैठा है, उसने कहा, कहिए, कैसे आए? राजनेता को बड़ा बुरा लगा, क्योंकि मुल्ला ने यह भी नहीं कहा कि बैठिये। उसने कहा, तुम जानते नहीं हो मैं कौन हूं? पार्लियामेंट का मेंबर हूं। संसद-सदस्य हूं। तो मुल्ला ने कहा, अच्छी बात है, तो कुर्सी पर बैठिये। उसने कहा, तुम्हें यह भी पता नहीं है कि जल्दी ही मैं मिनिस्टर हो जानेवाला हूं। तो मुल्ला ने कहा, तो फिर ऐसा करिये दो कुर्सी पर बैठ जाइये--अब और क्या करें! मगर दो कुर्सियों पर कोई बैठ कैसे सकता है!
A politician came to see Mulla Nasruddin. Mulla, seated in his chair, said, “Yes—what brings you?” The politician was offended—Mulla had not even said “Please sit.” He said, “Do you not know who I am? I am a member of parliament.” Mulla said, “Good—then sit on the chair.” He said, “You do not know—soon I will be a minister!” Mulla said, “Then sit on two chairs.” But how can anyone sit on two chairs?
नहीं, दो सिंहासन पर बैठने का कोई उपाय नहीं है। इसलिए एक सिंहासन खाली कर दिया। तुमने यही देखा है, जैन-शास्त्रों में बस इसी का वर्णन है; जो सिंहासन छोड़ दिया उसका वर्णन है, इसलिए ये शास्त्र अंधों ने लिखे होंगे। त्याग का वर्णन है, जो परमभोग उपलब्ध हुआ उसकी कोई बात ही नहीं हो रही है। तो ऐसा लगता है, ऐसी भ्रांति पैदा होती है कि महावीर त्यागी थे। मैं तुमसे कहता हूं, परमभोगी थे। त्याग? समझदार त्याग करेगा? त्याग का अर्थ ही क्या होता है? अगर कौड़ियां छोड़ दीं और हीरे संभाल लिये तो इसको त्याग कहोगे! व्यर्थ छोड़ दिया, सार्थक को पकड़ लिया, इसको त्याग कहोगे? असली साम्राज्य स्थापित हो गया, नकली साम्राज्य छोड़ दिया, इसको त्याग कहोगे?
No, you cannot sit on two thrones. One must be left. You have only seen what they left—because scriptures are written by the blind. They praise renunciation. So it seems Mahavira was a renunciate. I tell you—he was a supreme enjoyer. Renunciation? Will an intelligent man renounce? What is renunciation? If you throw away pebbles and gather diamonds—will you call that renunciation? If you discard the worthless and hold the worthwhile—renunciation? The true empire is established, the fake is dropped—renunciation?
नहीं, यह त्याग नहीं, त्यागी तुम हो। असली छोड़े, नकली पकड़े बैठे हो, त्यागी तुम हो। तुम्हारे महात्याग की जितनी प्रशंसा हो उतनी कम है। तुम कुछ ऐसे त्यागी हो कि जिसका हिसाब नहीं। अगर सोना और मिट्टी रखी हो, तुम तत्काल मिट्टी पकड़ लेते हो, तुम छोड़ते ही नहीं मिट्टी। तुम्हें मिट्टी ही सोना दिखायी पड़ती है, और सोना मिट्टी दिखायी पड़ता है। और तुमने ही महावीर और बुद्ध की कथाएं लिखी हैं। तुमने सब गड़बड़ किया। तुमने इस तरह सिद्ध करने की कोशिश की। तो जैन-शास्त्रों में लिखा है, इतने घोड़े छोड़े, इतने हाथी छोड़े, इतने रथ--संख्या बड़ी करते चले जाते हैं। न इतने घोड़े थे, न इतने रथ थे। हो भी नहीं सकते, क्योंकि महावीर का राज्य बड़ा छोटा था। एक तहसील से ज्यादा बड़ा नहीं था। तहसीलदार की हैसियत से ज्यादा बड़ी हैसियत हो नहीं सकती। जब महावीर ने राज्य छोड़ा तब इस देश में कोई दो हजार राज्य थे। टुकड़ों-टुकड़ों में बंटा था। छोटे-छोटे राज्य थे। जैसे अभी भी थे। दस-बीस गांव किसी के पास हैं, वह राजा। इतने घोड़े-हाथी जिसने लिखे हैं जैन-शास्त्रों में, इनको तो खड़े करने की भी जगह नहीं थी उनके राज्य में।
मगर आदतें हमारी खराब हैं। कुरुक्षेत्र में युद्ध हुआ, अट्ठारह अक्षौहिणी सेना! वह जगह इतनी नहीं है। वहां अगर अट्ठारह अक्षौहिणी सेना खड़ी करो तो खड़ी ही नहीं हो सकती है, लड़ने की तो बात ही और है। लड़ने के लिए थोड़ी-बहुत जगह तो चाहिए। बिलकुल घसमकश खड़ा कर दो उनको--तो भी खड़े नहीं हो सकते--मगर फिर हाथ भी नहीं हिलेगा; रथ वगैरह चलाना और घोड़े वगैरह दौड़ाना, यह असंभव है। मगर संख्या बड़ी करने का एक मोह होता है। वह हम पागल हैं, हम संख्या पर भरोसा करते हैं। हमारी आदतें ऐसी हैं। तुम्हारी जेब में पांच रुपये पड़े हों, तो तुम इस तरह दिखलाने की कोशिश करते हो, पचास पड़े हैं। क्योंकि हमारे मन में एक ही मूल्य है--धन का।
No—the renunciate is you. You have dropped the real and clung to the fake. Your great renunciation is beyond measure. If gold and clay are placed, you grasp the clay and won’t let go; clay appears gold and gold appears clay. And you have written the stories of Mahavira and Buddha—you have distorted them. The Jain texts list horses left, elephants left, chariots left—numbers multiplied. Neither were there so many horses nor chariots—Mahavira’s kingdom was small, scarcely larger than a sub-district; in those days India had two thousand tiny kingdoms. Where to stable so many elephants? But we exaggerate numbers—because our only value is wealth.
तो महावीर ने त्याग किया--छोटा-मोटा धन त्याग किया तो छोटा-मोटा त्याग हो जाएगा। हम जानते एक ही उपाय हैं, त्याग को भी तौलना हो तो धन के तराजू पर ही तौलते हैं। तो खूब त्याग दिखाते हैं--इतना-इतना था, वह सब छोड़ा! देखो, कितना महान त्याग! लेकिन मैं तुमसे कहता हूं, असली बात तुम चूके जा रहे हो। जो पाया, उसकी बात करो। क्योंकि पाने के लिए छोड़ा। सच तो यह है, पाकर छोड़ा। इधर मिल गया, अब उधर कचरे को कौन संभालता है!
Mahavira renounced—the little wealth, so little renunciation. We measure renunciation only on the balance of wealth—so we show a lot—“so much was left!” But I say—you are missing the real point: speak of what was attained. Because he left only to attain. In truth, he attained—and then left. When this is found, who will carry the trash?
कहने लगे जनक, ‘अपनी महिमा में स्थित हुए मुझको कहां धर्म, कहां काम, कहां अर्थ? और कहां द्वैत, कहां अद्वैत?’
नहीं, अब न तो यह कह सकता हूं एक है, न यह कह सकता हूं दो है। सिद्धांतों की सब बात बकवास हो गयी। आपने सब सिद्धांत मुझसे निकाल लिये। अब तो मुझे सत्य में छोड़ दिया। सत्य तो बस है। उसके संबंध में ज्यादा नहीं कहा जा सकता। जैसा है, है। एक है, दो है; छोटा है, बड़ा है; लाल है, पीला है; हरा-काला है, कुछ भी नहीं कहा जा सकता। कोई व्याख्या, कोई परिभाषा, कोई निर्वचन नहीं हो सकता। न तो कह सकते दो है और न कह सकते एक है। बस इतना कह सकते हैं, है। और खूब है, भरपूर है। होना मात्र कहा जा सकता है।
Janaka says, “Established in my own glory—where dharma, where kāma, where artha? And where duality—where nonduality?” Now I cannot even say “One is,” nor can I say “Two is.” All doctrine is nonsense now. You have pulled all doctrines out of me; you have left me in truth. Truth simply is. About it, much cannot be said. It is as it is. Neither one nor two; neither small nor great; neither red nor yellow nor green nor black—no definition, no delineation. You cannot say “two,” nor can you say “one.” You can only say: It is—and it is full. Only Being can be said.
‘नित्य अपनी महिमा में स्थित हुए मुझको कहां भूत है, कहां भविष्य है, अथवा कहां वर्तमान भी है, अथवा कहां देश भी है?’
“Nityam—where, for me, established in my own majesty, is the past, where the future, where even the present—and where space?”
क्व भूतं क्व भविष्यद्वा वर्तमानमपि क्व वा।
क्व देशः क्व च वा नित्यं स्वमहिम्नि स्थितस्य मे।।
समझना।
‘नित्य अपनी महिमा में स्थित हुए...।’
“kva bhūtaṁ kva bhaviṣyad vā vartamānam api kva vā kva deśaḥ kva ca vā nityaṁ svamahimni sthitasya me.”
नित्य को समझो। नित्यता, इटर्निटी, इसे समझो। साधारणतः हम जीते हैं समय में। और जो समाधिस्थ हुआ, वह जीता है नित्यता में। समय में नहीं। फर्क क्या है? समय बदलता है, नित्यता नित्य है, बदलती नहीं। इसीलिए तो नित्य नाम दिया है। समय अनित्य है। आया, गया। आ भी नहीं पाया कि गया। अभी सुबह हुई, अभी दोपहर होने लगी, अभी दोपहर हो ही रही थी कि सांझ आ गयी, कि रात आ गयी, कि फिर सुबह हो गयी--आया और गया। आना और जाना, आवागमन है समय। प्रवाह। लहरों की तरह।
मन तो जीता है समय में। और अगर तुम्हें स्वयं को जानना है तो समय के पार हटना पड़े। समय का विभाजन है: भूत--जो जा चुका, कभी था, अब नहीं है। भविष्य--जो कभी होगा, अभी हुआ नहीं है। और दोनों के बीच में वर्तमान का छोटा-सा क्षण। वह भी बड़ा कंपता हुआ क्षण है। वर्तमान का अर्थ हुआ, भविष्य भूत हो रहा है। वर्तमान का क्या अर्थ होता है? इतना ही अर्थ होता है कि जो नहीं था, फिर नहीं हो रहा है। एक नहीं से दूसरी नहीं में जाते हुए जो थोड़ी-सी देर लगती है क्षण भर को, उसको हम वर्तमान कहते हैं। अभी नौ बजकर पांच मिनट हुए हैं, यह जो सेकेंड है, मैं बोल भी नहीं पाया और गया। सेकेंड कहने में जितनी देर लगती है, वह ज्यादा है, सेकेंड उससे जल्दी बीत गया है। आ भी नहीं पाता, एक क्षण पहले भविष्य में था--तब भी नहीं था; और एक क्षण बाद फिर अतीत में हो गया--फिर नहीं हो गया; एक नहीं से दूसरी नहीं में चला गया, और जरा-सी देर को झलक मारा, पलक मारा, इसीलिए तो पल कहते हैं। पल इसीलिए कहते हैं उसे कि पलक मारा, बस गया। एक झलक दी और गया।
Understand. “Nityam”—eternity. Ordinarily we live in time; the one in Samadhi lives in eternity—not in time. What is the difference? Time changes; eternity is changeless. That is why it is called “nitya.” Time is anitya—impermanent—coming and going. Morning comes, noon approaches, evening descends, night falls, morning returns—coming and going. Waves flowing. The mind lives in time. To know yourself, step beyond time. Time divides into past—what has gone, once was, now is not; future—what will be, not yet; and between them, the tiny instant of present—quivering. The present only means: the future is becoming past. What is the present? Only this—that what was not, is ceasing to be; in moving from one “no” to another “no,” the brief wink we call present. “Second”—I say “second,” and it is gone; saying “second” takes longer than the second. From not-yet to no-longer—a wink, a “pal”—a blink—and gone.
यह समय की तीन स्थितियां हैं--भूत तो है ही नहीं, भविष्य तो है ही नहीं और वर्तमान भी क्या खाक है? जरा-सा है। न होने के बराबर है। इन तीनों के पार जो है, उसका नाम नित्य।
These are time’s three modes: past is not; future is not; and what present is—barely anything. What lies beyond these three is “nitya.”
‘नित्य अपनी महिमा में स्थित हुए मुझको कहां भूत है, कहां भविष्य है और कहां वर्तमान भी है?’
“Nityam—where now past, where future, where even present?”
अब तुम थोड़ा सोचना, साधारणतः कहा जाता है, वर्तमान में जीओ। मैं भी तुमसे कहता हूं कि वर्तमान में जीओ। क्योंकि इससे पार की बात तो तुम्हारी अभी समझ में न आ सकेगी। कृष्णमूर्ति भी तुमसे कहते हैं, वर्तमान में जीओ। लेकिन वर्तमान में कैसे जीओगे? भविष्य है, काफी बड़ा है, अभी हुआ नहीं है, मगर विस्तार है भविष्य का। अगर हाथ-पैर मारना चाहो तो मार सकते हो, थोड़ा जी सकते हो।
इसीलिए तो लोग भविष्य में जीते हैं, वर्तमान में नहीं जीते। क्योंकि थोड़ी सुविधा तो चाहिए चलने-फिरने की। या अतीत में जीते हैं, क्योंकि अतीत भी लंबा है। जो हो गया, उसकी भी धारा है। वर्तमान में कैसे जीओ, यह तो एक क्षण आया और गया। लेकिन कहते हैं तुमसे हम वर्तमान में जीने को, क्योंकि यह पहला कदम है नित्य में उतरने का। वर्तमान के क्षण में नित्य और समय का मिलन होता है। जर-सी देर को नित्यता समय में झांकती है, उतनी देर को समय सत्य हो जाता है।
Ordinarily it is said, “Live in the present.” I too say: live in the present—because beyond this you will not yet grasp. Krishnamurti says it too. But how will you live in the present? The future is vast; though it has not happened, there is space in it—you can run about. That is why people live in future or past—these are spacious. How to live in the present? It is a mere instant. Yet we tell you: live in the present—because it is the first step into the eternal. For a bare moment eternity peeks into time; for that instant, time is true.
इसको ठीक से समझना।
समय तो झूठ है। एक झूठ भविष्य, दूसरा झूठ अतीत। और दोनों के बीच में जो थोड़ा-सा सच मालूम होता है, वह भी समय के कारण सच नहीं है, वह नित्य उसमें झलक मारता है। वर्तमान का अर्थ हुआ, जहां समय और शाश्वत का थोड़ी देर को मिलन होता है। शाश्वत के प्रकाश में वर्तमान का क्षण चमक उठता है, एक क्षण को, फिर भागा, गया। इस शाश्वतता में उतरने के लिए वर्तमान में जीने की बात कही जाती है, लेकिन वह सिर्फ कामचलाऊ है। जब तुम उतरने लगोगे वर्तमान में तो तुम बहुत जल्दी पा जाओगे कि वर्तमान में उतरने का असली मतलब यह है कि वर्तमान के भी पार उतर जाना, समय के पार उतर जाना। न रह जाए अतीत, न भविष्य, न वर्तमान। यह काल की धारा न रह जाए। इसके पीछे छिपा है अ-काल।
वह जो पीछे छिपा है इस धारा के और जिसकी रोशनी के कारण, जिसकी पुलक के कारण, जिसके प्राण के कारण थोड़ी देर को वर्तमान जीवित हो जाता है, उस जीवंत में उतर जाना, उसका नाम है नित्य, इटर्निटी।
Understand it rightly. Time is false—two falsehoods: future and past. The moment of present seems a little true—not because of time but because eternity glimmers there. The present is where time and the timeless meet for a little while. In the light of the eternal, the present sparkles—then runs off. To enter the timeless, we tell you to live in the present—but it is only provisional. When you begin entering the present, you will soon find that to enter the present truly is to go beyond even the present—beyond time; neither past nor future nor present. The current of time disappears; behind it is the Timeless.
अब ऐसा समझो कि ये मेरी तीन अंगुलियां तुम्हारे सामने हैं। एक का नाम भविष्य, एक का नाम वर्तमान, एक का नाम अतीत। लेकिन तीन अंगुलियों के बीच में तुम्हें दो खाली जगह भी दिखायी पड़ रही हैं। वर्तमान, अतीत, भविष्य, इनके बीच में जो दो खाली जगह हैं, उन्हीं खाली जगहों में उतरकर नित्यता का अनुभव होता है। समय के दो क्षण के बीच में जो अ-क्षण होता है, जो नो मोमेंट होता है, वही नित्यता का है। एक क्षण गया, दूसरा आ रहा है, इन दोनों के बीच में जो थोड़ा-सा अंतराल है, इंटरवल है, रिक्त जगह है, शून्य है, उसी में शाश्वत का निवास है।
Imagine my three fingers before you—one named “future,” one “present,” one “past.” Between the three fingers are two empty spaces. In these emptinesses is the taste of eternity. Between two moments of time is a no-moment—there the eternal abides. One moment gone, another coming—between them an interval, a void—there is the home of the timeless.
‘नित्य अपनी महिमा में स्थित हुए मुझको कहां भूत, कहां भविष्य, कहां वर्तमान और कहां देश?’
आइंस्टीन ने तो अभी इस सदी में जाकर यह पता लगाया कि समय और देश एक ही घटना के पहलू हैं। समय और देश, टाइम और स्पेस अलग-अलग चीजें नहीं हैं, दोनों जुड़े हैं। यह अष्टावक्र की गीता में, जनक के इस वचन में जोड़ है। यह आकस्मिक नहीं है कि एक साथ कहा--
क्व देशः...।
क्व भूतं क्व भविष्यद्वा वर्तमानमपि क्व वा क्व देशः।
न भूत, न भविष्य, न वर्तमान, और कोई देश भी नहीं, कोई ‘स्पेस’ भी नहीं।
यह दोनों एक सूत्र में कहे, बात जाहिर है कि दोनों का संबंध स्मरण में होगा। दोनों का संबंध अनुभव में होगा। देश और काल एक ही घटना के दो पहलू हैं। आइंस्टीन ने तो एक अलग ही शब्द बना लिया, स्पेसियोटाइम; अलग-अलग जिसमें न कहना पड़े। क्योंकि दोनों इकट्ठे हैं। समय को आइंस्टीन ने कहा, स्पेस का ही चौथा आयाम। समय और देश एक-साथ हैं। जैसे ही समय गया, वैसे ही देश चला जाता है। कठिन होगा समझना, क्योंकि बुद्धि तो समय और देश में जीती है। बुद्धि के पार एक ऐसी जगह है, जहां जगह भी मिट जाती है।
“Where for me now past, future, present—and where space?” Einstein, only in this century, discovered that time and space are two aspects of one event. Time and space are not separate; they are joined. In Janaka’s utterance, both are mentioned together—not by accident. “kva deśaḥ”—where space? No past, no future, no present—and no space. Said as one—clearly the two are linked in experience. Einstein coined “space-time”—spacetime; time as the fourth dimension of space. As time goes, space goes. Hard to understand—because the mind dwells in time and space. Beyond the mind is a region where “place” itself disappears.
इसलिए तुम अगर मुझसे पूछो कि आत्मा किस जगह है, तो मैं उत्तर न दे सकूंगा। किसी ने कभी उत्तर नहीं दिया, क्योंकि आत्मा जगह के बाहर है। शरीर किस जगह है, बताया जा सकता है। पूना में है, कि कलकत्ता में है, कि न्यूयार्क में है। अक्षांश-देशांश पर कहां है, तो नक्शे पर बताया जा सकता है कि इतने अक्षांश, इतने देशांश पर है। अभी तुम यहां बैठे हो, कौन कहां बैठा है, बताया जा सकता है। लेकिन आत्मा कहां है, उत्तर नहीं दिया जा सकता। लोग पूछते हैं, आत्मा कहां है, हृदय में है, नाभि में है, मस्तिष्क में है, कहां है? तुम जब प्रश्न पूछते हो, तुम्हें पता नहीं है कि तुम एक गलत प्रश्न पूछ रहे हो जिसका कोई उत्तर नहीं हो सकता है। आत्मा स्थान के बाहर है। तुम पूछो, आत्मा कब है? सुबह छह बजे है, कि दोपहर बारह बजे है, कि शाम तीन बजे है, आत्मा कब है? भविष्य में, वर्तमान में, अतीत में? नहीं, आत्मा के लिए फिर भी उत्तर नहीं दिया जा सकता है, आत्मा समय और स्थान के बाहर है। समय और स्थान आत्मा में हैं, आत्मा समय और स्थान में नहीं है। आत्मा ने सबको घेरा है। उस आत्मा में सब शून्य हो जाता है।
Ask me, “Where is the Atman?”—I cannot answer. No one has. “Where is the body?”—we can say: in Pune, in Calcutta, in New York. On the map we can give latitude and longitude. Where each of you sits, we can point. But “Where is the Atman?”—no answer. People ask: “Where is the soul—in the heart, in the navel, in the brain?” You do not see you are asking a wrong question. Atman is outside place. Ask, “When is the Atman? Six in the morning, noon, three in the afternoon? In future, present, past?” No answer—Atman is outside time and space. Time and space are in the Atman; the Atman is not in time and space. The Atman envelops all; in That all becomes zero.
जनक ने कहा, आपकी कृपा से मैं वहां हूं जहां मेरे मन में ये प्रश्न उठ रहे हैं, जिज्ञासा उठ रही है कि कहां गया समय, कहां गया वर्तमान, कहां गया अतीत, कहां गया भविष्य? और देश भी खो गया है। मैं शून्य में खड़ा हूं। और परम महिमा में विराजमान हूं।
Janaka says: By your grace I am there where these questions arise only as wonder—Where has time gone? present? past? future? Where has space gone? I stand in the void—yet I am enthroned in supreme glory.
नित्यं स्वमहिम्नि स्थितस्य में।
और शाश्वत रूप से स्थिर हो गया हूं। इसमें कुछ बदलाहट भी नहीं हो रही है, कुछ आ नहीं रहा है, कुछ जा नहीं रहा है। जो है, जैसा है, वैसा ही ठहरा है। अकंप, निष्कंप। यह जीवन की परम अनुभूति है।
“Nityaṁ svamahimni sthitasya me”—I am established in the eternal in my own majesty. Nothing changes—nothing comes or goes. What is, is—still, unmoving. This is life’s supreme experience.
‘अपनी महिमा में स्थित हुए मुझको कहां आत्मा है और कहां अनात्मा है? अथवा कहां अचिंता है, कहां चिंता है?’
“Where for me, seated in my own glory, is Atman and where anatman? Where the auspicious, where inauspicious? Where thought, where no-thought?”
अब और एक अपूर्व सूत्र वे जोड़ते हैं। हिंदू, जैन कहते हैं, आत्मा--उस परम सत्य का नाम। बौद्ध उस परम सत्य को नाम देते हैं, अनात्मा। अष्टावक्र दोनों के पार चले जाते हैं। अष्टावक्र का शिष्य जनक घोषणा करता है, अब न कोेई आत्मा है, न कोई अनात्मा। न तो कोई मैं, न कोई पर। अब तो यह भी नहीं कह सकता कि मैं हूं। और यह भी नहीं कह सकता कि मैं नहीं हूं। कुछ ऐसी नयी घटना घट रही है कि किसी शब्द में नहीं बंंधती है। कोई अभिव्यक्ति अब सार्थक नहीं है।
Another unique sutra. Hindus and Jains name the ultimate truth “Atman”; the Buddhists name it “anatman.” Ashtavakra goes beyond both. Janaka declares: Now neither Atman nor anatman—neither “I” nor “not-I.” I cannot say “I am,” I cannot say “I am not.” Such a new happening—no word can hold it. Neither auspicious nor inauspicious; no merit, no sin; no heaven, no hell; no pleasure, no pain—gone are all dualities.
क्व च आत्मा क्व च वानात्मा क्व शुभं क्वाशुभं तथा।
क्व चिंता क्व च वाचिंता स्वमहिम्नि स्थितस्य मे।।
“kva cātmā kva cavānātmā kva śubhaṁ kvāśubhaṁ tathā kva cintā kva cavācintā svamahimni sthitasya me.”
अपनी महिमा में बैठा, न कोई चिंता पकड़ती है, और ऐसा भी नहीं कह सकता कि अचिंता की अवस्था है। ऐसा भी नहीं कह सकता कि चिंता मौजूद नहीं है। न तो चिंता मौजूद है, न गैर-मौजूद है। चिंता और अचिंता दोनों एक-साथ तिरोहित हो गयी हैं। न यह कह सकता हूं कि मैं आत्मा हूं, न यह कह सकता हूं कि मैं अनात्मा हूं। दोनों शब्द अधूरे हैं, पूरे-पूरे नहीं। और घटना इतनी बड़ी है कि और कोई शब्द इसे कह नहीं पाता। अब न कुछ शुभ है और न कुछ अशुभ। न कोई पुुण्य, न कोई पाप। न कोई स्वर्ग, न कोई नर्क। न कोई सुख, न दुख। गये सब द्वंद्व, गये सब द्वैत।
Seated in my own glory—neither thought binds me, nor can I assert a state of no-thought. I cannot even say “thought is absent.” Thought and no-thought both have vanished. I cannot say “I am Atman,” nor “I am not”—both terms are partial; the happening is too vast.
‘अपनी महिमा में स्थित हुए मुझको कहां स्वप्न, कहां सुषुप्ति, कहां जाग्रत’--और सुनना--‘कहां तुरीय?’
“Where for me is dream, where deep sleep, where waking—and listen—where is even turiya?”
यह सूत्र छोड़ दिया था अष्टावक्र ने। कहा था, न स्वप्न, न जागृति, न सुषुप्ति। इन तीनों के पार जो है, तुरीय। लेकिन जनक कहते हैं, अब तुरीय भी कहां! चौथे को तो हम तभी गिन सकते हैं जब तीन हों। तीन के बाद ही चौथा अर्थवान हो सकता है। जब तीन ही गये तो अपने साथ चौथे को भी ले गये, तुरीय को भी ले गये। संख्या ही गयी। संख्यातीत में प्रवेश हुआ।
यह मैंने कहा कि थोड़ी-सी बात जैसे छोड़ दी थी अष्टावक्र ने, उसको जनक पूरा कर देते हैं। वे योग्य उतरते हैं कसौटी पर। वे अपने गुरु को कह रहे हैं कि आप मुझे धोखा मत दो। जब तीन चले गये तो चौथा कैसे बचेगा? मैं तुमसे कहता हूं, चौथा भी गया। गणना मात्र गयी।
Ashtavakra had left this. He had said: neither dream nor waking nor deep sleep—beyond the three is turiya. But Janaka says: now where is turiya either? The fourth can be counted only if the three are. When the three have gone, they take the fourth with them—numbering itself is gone; we enter beyond number.
क्व स्वप्नः क्व सुषुप्तिर्वा क्व च जागरणं तथा।
क्व तुरीयं भयं वापि स्वमहिम्नि स्थितस्य मे।।
“kva svapnaḥ kva suṣuptir vā kva ca jāgaraṇaṁ tathā kva turīyaṁ bhayaṁ vāpi svamahimni sthitasya me.”
और बड़ी अनूठी बात कहते हैं। स्वप्न गया, जागरण गया, निद्रा गयी, तुरीय भी गयी। और सब भय गया। अचानक भय को क्यों जोड़ देते हैं? भय से इसका क्या लेना-देना है?
गहरा संबंध है। ये सब तरंगें भय की ही हैं। ये सोना और जागना और स्वप्न और तुरीय, ये सब भय की तरंगें हैं। गहरे विश्लेषण पर पाया जाता है कि भय ही मन है। जब तक तुम भयभीत हो, तब तक मन है। जब भय गया, मन गया। जहां भय न रहा, मन न रहा। और जहां मन न रहा, वहां सब गणना गयी। यह गणना करनेवाला हिसाब-किताब लगानेवाला मन है। तुमने देखा कभी? जितने तुम भयभीत होते हो उतना ही हिसाब-किताब लगाते हो।
And he adds a wondrous thing. Dream gone, waking gone, sleep gone—and even turiya gone. And all fear gone. Why fear? The deepest analysis reveals: fear is the mind. As long as you are afraid, there is mind. When fear drops, mind drops. And when mind drops, counting drops—this mind is the accountant. Have you noticed? The more afraid you are, the more you calculate.
मेरे गांव में मेरे सामने एक सुनार रहता है। उसकी बड़ी मुसीबत है। वह ताला लगाएगा, फिर देखेगा हिलाकर, फिर दो कदम चला जाएगा, फिर लौटकर आएगा, फिर ताला हिलाएगा और गांव भर उसको सताता। रास्ते पर मिल गया, कोई कह देता है, अरे, ताला ठीक से देख लिया है कि नहीं? तो पहले तो वह कहता है, देख लिया है, मुझे परेशान करने की जरूरत नहीं है। लेकिन दो कदम जाकर उसको शंका पैदा हो जाती है कि पता नहीं यह आदमी ठीक कह रहा हो! तो वह फिर लौटकर, आधे बाजार से लौटकर चला आएगा, फिर ताला हिलाकर देखेगा।
मैं उसे बैठा देखता रहता था, मैंने उससे कहा कि मामला क्या है? उसने कहा, यह पता नहीं मुझे क्यों आदत पड़ गयी है? मैंने कहा, यह ताले का सवाल नहीं है, तेरे भीतर कहीं भय होगा। ताले में क्या रखा है, तेरे भीतर कहीं भय होगा। कुछ भय है। तूने कुछ छिपा रखा है घर में कि कोई चोरी चला जाए, या क्या हो जाए! इस गांव में इतने पैसेवाले लोग हैं, कोई ताला नहीं हिलाता, एक तू है--तेरी कोई हालत भी अच्छी नहीं है, दिन भर बमुश्किल मेहनत करके रुपये-दो रुपये कमा पाता है--तू छिपाए क्या है? वह थोड़ा घबड़ाया। वह कहने लगा, आपको पता कैसे चला? मैंने कहा, पता का सवाल ही नहीं है, इसमें पता चलने की क्या बात है, तेरा भय बता रहा है कि कुछ छिपा बैठा है। और तेरा यह ताला नहीं छूटेगा, क्योंकि तुझे लोग इतना सताते हैं। वह नदी में नहा रहा है, और बीच में कह दो जरा कि अरे, सोनी जी! ताला! अब वह, पहले तो वह गाली देगा, नाराज होगा कि नहाने भी नहीं देते फुरसत से, मगर वह एक मिनट से ज्यादा नहीं रुक सकता है पानी में, वह निकला, भागा, वह ताला! उसको लाख लोग समझा चुके हैं कि तू ताला हिलाना छोड़, इसमें कुछ सार नहीं है, एक दफे देख लिया, हिला लिया, बहुत हो गया।
और जब मैंने उसको कहा कि ताला असली सवाल नहीं है, तू सोचता है कि ताले से तेरी उलझन है, यह बात गलत है, कुछ और मामला है। भय है कुछ। उस दिन से उसने ताला हिलाना छोड़ दिया। मैंने उससे पूछा कि मामला क्या है? गांव बड़ा चकित हुआ। क्योंकि लोग उससे कहें, सोनी जी, ताला! वह कहे कि तुम्हीं हिला लेना। जा रहे हो उसी तरफ, जरा हिला लेना। लोग बड़े चौंके कि हुआ क्या? मामला क्या है? मामला कुछ भी न था। बड़ी छोटी-सी बात थी। एक भय था उसके मन में, कुछ पैसे उसने गड़ा रखे थे। वह उन्हीं में उलझा हुआ था। मैंने उससे कहा, तू पैसे निकाल ले, बैंक में जमा कर आ। कुछ ज्यादा पैसे भी नहीं थे--ज्यादा-कम का कहां हिसाब है, आदमी एक पैसे को लेकर भयभीत हो सकता है। भय हो, तो हजार कंपन उठते हैं। कहीं ऐसा तो नहीं हो जाएगा, कहीं वैसा तो नहीं हो जाएगा। कहीं कोई निकाल तो नहीं लेगा। भय हो तो मन कंपता है। कंपता है तो इंतजाम करना पड़ता है कंपने से रुकने का। लेकिन जहां भय गया, वहां सब कंपन चला जाता है।
In my village a goldsmith lived before me. His misery—he would lock the door, shake it, walk two steps, return, shake it again. The whole village teased him. If someone on the road called, “Hey—did you check the lock?” he would say, “I checked; don’t bother me.” But two steps later doubt would arise—perhaps the man is right; he would return from halfway through the market to shake the lock again. I told him, “This is not about the lock. There is fear inside you.” He admitted: he had buried some money. I said, “Take it out—deposit in the bank.” Not much—yet fear needs no quantity. Even for a single coin the mind trembles: perhaps this will happen, perhaps that. Fear—then convulsions; then arrangements to quiet the trembling. Where fear goes, all convulsions cease.
भय क्या है? भय एक है कि मौत होगी। और तो कोई खास भय नहीं है। मरना पड़ेगा, यह भय है। जब तक तुम्हें लगता है कि मरना पड़ेगा, मरना होगा, मौत आएगी, तब तक तुम कंपते रहोगे। कंपन से फिर सब पैदा होता है, लहरों पर लहरें उठती हैं--जागने की, सोने की, सपने की, नींद की, तुरीय की। लेकिन जिस दिन तुमने यह स्वीकार कर लिया कि जो है, वह कैसे मरेगा। और जो नहीं है, वह बचने से भी कैसे बचेगा। मैं तो मरूंगा, अहंकार की तरह--मरूंगा ही, क्योंकि अहंकार शाश्वत नहीं हो सकता, बनावटी है। लेकिन मैं रहूंगा शाश्वत में शाश्वत की तरह। वह मुझसे भी पहले था, वह मेरे बाद भी रहेगा। जो मेरे जन्म के पहले था, वह मेरे जन्म के बाद भी रहेगा। जो जन्म के कारण निर्मित हुआ है, मौत के साथ समाप्त हो जाएगा। जैसे ही तुम्हें बोध होना शुरू होता है कि तुम अहंकार नहीं हो, तुम्हारा मैं-भाव गिरता है, वैसे ही मृत्यु-भाव गिर जाता है। मृत्यु-भाव जहां गिरा, वहां सब गिरा। भय गिरा, मन गिरा। मन गिरा कि तुम जगे। और उस जागरण में जनक कहते हैं कि न तो स्वप्न है, न सुषुप्ति, न जागरण। इतना तो क्या, तुरीय भी कहां है? इसका भी मुझे पता नहीं चलता है।
What is fear? Only one thing—that there will be death. Until you take yourself to be dying, you will tremble. From the trembling arise wave upon wave—waking, sleeping, dreaming, turiya. The day you see: That which is, how can it die? And that which is not—how can it be saved by saving? I shall die—as the ego. I will die, because ego cannot be eternal—it is contrived. But I remain—in the eternal, as the eternal. That which was before my birth will be after my death. That which was created with birth will end with death. The moment you know you are not the ego, the sense of death disappears; the sense of death gone, fear gone; fear gone, mind gone; mind gone—you are awake. In that awakening Janaka says: neither dream, nor deep sleep, nor waking. And more: where is even turiya? I cannot say.
इस आखिरी वक्तव्य से कि तुरीय भी नहीं है, जनक ने कह दिया, साक्षीभाव परिपूर्ण हो गया। पूर्ण हो गया।
By this last statement—“even turiya is not”—Janaka declares: witnessing has become perfect, complete.
‘अपनी महिमा में स्थित हुए मुझको कहां दूर और कहां समीप? कहां बाह्य और कहां अंतस है? कहां स्थूल, कहां सूक्ष्म है?’
“Where for me, seated in my own glory, is far—or near? Where outer—or inner? Where gross—or subtle?”
क्व दूरं क्व समीपं वा बाह्यं क्वाभ्यंतरं क्व वा।
क्व स्थूलं क्व च वा सूक्ष्मं स्वमहिम्नि स्थितस्य मे।।
“kva dūraṁ kva samīpaṁ vā bāhyaṁ kvābhyantaraṁ kva vā kva sthūlaṁ kva ca vā sūkṣmaṁ svamahimni sthitasya me.”
अपने में आ गया, अपने घर आ गया, अपने केंद्र पर बैठ गया। अब कौन दूर, कौन पास! दूर और पास का तो मतलब ही होता है, अन्य है। अब तो मैं बैठ गया अपने में और पाया कि मैं सर्व में बैठा हूं। स्व में बैठकर पाया कि सर्व हो गया हूं। अब कोई दूर नहीं, कोई पास नहीं, क्योंकि कोई दूसरा है ही नहीं। अनन्यभाव पैदा हुआ है। मैं ही हूं।
I have come to myself, to my home, to my center. Who now is far, who near? For far and near require “other.” I am seated in myself—and found that I am the All. Abiding in the Self, I have become the Whole. There is no far, no near—no other.
“Where for me is death—or life? Where worlds—where worldly? Where dissolution—where Samadhi?”
‘अपनी महिमा में स्थित हुए मुझको कहां मृत्यु है अथवा कहां जीवन? कहां लोक, कहां लौकिक व्यवहार? कहां लय और कहां समाधि?’
क्व मृत्युर्जीवितं वा क्व लोकाः क्वास्य क्व लौकिकम्।
क्व लयः क्व समाधिर्वा स्वमहिम्नि स्थितस्य मे।।
“kva mṛtyur jīvitam vā kva lokāḥ kvāsya kva laukikam kva layaḥ kva samādhir vā svamahimni sthitasya me.”
अपने में विराजमान होकर अब न तो किसी में लय होना है, न कहीं समाधि लगानी है। क्योंकि कोई है ही नहीं जिसमें लय होना हो। कोई है ही नहीं जिसमें समाधिस्थ होना हो। न तो कुछ लोक है, न कुछ परलोक है। ये सारे द्वंद्व गये। ये सारे विभाजन गये। सब विभाजन भय के हैं। मृत्यु के कारण सब विभाजन हैं। अब तो जीवन भी नहीं है, मृत्यु भी नहीं है।
Seated in myself—there is neither dissolving into another nor entering any Samadhi. There is no one in whom to dissolve, nowhere to be established in Samadhi. No worlds, no otherworld. All dualities gone, all partitions gone—born of fear, born of death. Now there is neither life nor death.
और अंतिम सूत्र आज का--
And the final sutra today:
‘आत्मा में विश्रांत हुए मुझको धर्म, अर्थ और काम की कथा अलम् है, योग की कथा अलम् है और विज्ञान की कथा भी अलम् है।’
“For me, resting in the Atman, enough of talk of the three aims—dharma, artha, kāma; enough of the talk of yoga; enough of the talk of science as well.”
“alaṁ trivarga-kathayā yogasya kathayāpy alam alaṁ vijñāna-kathayā viśrāntasya mamātmani.”
अलं त्रिवर्गकथया योगस्य कथयाप्यलम्।
अलं विज्ञानकथया विश्रांतस्य ममात्मनि।।
अलम् शब्द का अर्थ होता है, हो गयी बात, पूर्ण हो गयी। आ गया पूर्ण विराम। ‘दि एंड’। अलम् का अर्थ होता है, आखिरी बात आ गयी, आत्यंतिक। यहां कहानी पूरी होती है, अलम् का अर्थ होता है। इत्यलम्--दि एंड।
आत्मा में विश्रांत हुए मुझको अब न तो धर्म की कथा में कोई रुचि है, न अर्थ की कथा में कुछ रुचि है, न काम की कथा में कुछ रुचि है। जो आदमी काम की कथा में रुचि लेता है, वह बताता है कि उसका शरीर अभी कामातुर है। जो आदमी धन की कथा में रुचि लेता है, वह बताता है कि उसका मन अभी धनातुर है। और जो आदमी धर्म की कथा में रुचि लेता है, उसका मन बताता कि उसके प्राण मोक्ष पाने के लिए, परमात्मा पाने के लिए उत्सुक हैं, जिज्ञासु हैं।
“Alam” means—enough. Full stop. The end. Here the story ends. Resting in the Atman, I have no interest in the tales of dharma, artha, or kāma. He who delights in the tale of kāma reveals that his body is still lust-driven; he who delights in the tale of wealth reveals that his mind is money-driven; he who delights in the tale of dharma reveals that his life-breaths still yearn for moksha, for Paramatma.
जनक कहते हैं, मैंने पा लिया। तुमने कहा और मैंने पा लिया। तुमने पुकारा और मैंने सुन लिया। तुमने चुनौती दी और मैं जाग गया।
Janaka says, “I have attained. You spoke—and I received. You called—and I listened. You challenged—and I awoke.”
अलं त्रिवर्गकथया...।
अर्थ, काम, मोक्ष, धर्म इत्यादि की सब कथाएं समाप्त हो गयीं। मैं पूर्ण हुआ।
अलं विज्ञानकथया विश्रांतस्य ममात्मनि।
योग की कथा भी अब व्यर्थ है और विज्ञान की भी। विज्ञान का अर्थ होता है, बाहर का योग। योग का अर्थ होता है, भीतर का विज्ञान। अब तो बाहर-भीतर का भेद नहीं रहा, इसलिए सब बातें व्यर्थ हो गयीं। अब शब्द का कोई प्रयोजन नहीं है। शब्द का काम पूरा हो गया। एक कांटा लग जाता है पैर में, तुम दूसरे कांटे से उस कांटे को निकाल लेते। अब तो दोनों कांटे बेकार हो गये। अब तुम दोनों को फेंक देते हो।
“Alam trivarga-kathayā”—the tales of artha, kāma, dharma, moksha—finished. I am complete. “Alam vijñāna-kathayā”—enough of yoga, and enough of science. Science is the yoga of the outer; yoga is the science of the inner. Now the division of outer and inner has dissolved; all words are useless. The work of words is done. A thorn enters the foot; with another thorn you remove it. Now both are useless—you throw both away.
जनक यह कह रहे हैं कि मैंने शब्दों के बहुत-बहुत कांटे जन्मों-जन्मों में लगा रखे थे, सदगुरु की कृपा से, तुम्हारे शब्दों से तुमने मेरे कांटे निकाल लिये, अब तो तुम्हारे शब्दों की भी कोई जरूरत नहीं है। अब तो बात ही खतम हो गयी। अलम्। आ गया अंत।
Janaka says: For lifetimes I had embedded many thorn-words; by the guru’s grace, with your words you removed my thorns; now even your words are unnecessary. It is over. Alam. The end.
वह मौजे-हवादिस का थपेड़ा न रहा
कश्ती वह हुई गर्क तो बेड़ा न रहा
सारे झगड़े थे जिंदगानी के ‘अनीस’
जब हम न रहे तो कुछ बखेड़ा न रहा
“That battering of the waves of events is no more; that boat sank—and there was no raft left either. All quarrels were of life itself, O Anees— when we were no more, no brawl remained.”
अलम्। हरि ॐ तत्सत्।
आज इतना ही।
Alam. Hari Om Tat Sat. Enough for today.
