Skip to content
Osho

Maha Geeta #76

26 January 1977 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
पहला प्रश्न: ओशो, आप क्रांतिकारी हैं, फिर आप परंपरागत प्राचीन शास्त्रों को क्यों पुनरुज्जीवित करने में लगे हैं?
First question: Osho, you are a revolutionary—so why are you engaged in reviving the traditional ancient scriptures?

क्योंकि सभी शास्त्र क्रांतिकारी हैं। शास्त्र परंपरागत होता ही नहीं। शास्त्र हो तो परंपरागत हो ही नहीं सकता। शास्त्र के आसपास परंपरा बन जाये भला, शास्त्र तो सदा परंपरा से मुक्त है। शास्त्र के पास परंपरा बन गई, उसे तोड़ा जा सकता है। शास्त्र को फिर-फिर मुक्त किया जा सकता है। शास्त्र कभी बासा नहीं होता; न पुराना होता है, न प्राचीन होता है। क्योंकि शास्त्र की घटना ही समय के बाहर की घटना है, समय के भीतर की नहीं।

Because all scriptures are revolutionary. A scripture is never traditional. If it is truly scripture, it cannot be traditional. Around a scripture a tradition may form, yes—but the scripture itself is forever free of tradition. If a tradition has gathered around it, it can be broken; the scripture can be freed again and again. A scripture never goes stale; it is neither old nor ancient, because the event of scripture happens outside time, not within time.

अष्टावक्र आज भी वैसे ही नित नूतन हैं, जैसे कभी रहे होंगे; और सदा नित नूतन रहेंगे। यही तो शास्त्र की महिमा है--शाश्वत, सनातन और फिर भी नित नूतन।

Ashtavakra is as freshly new today as he ever was—and he will remain so forever. That is the glory of scripture—eternal, timeless, and yet ever new.

हां, धूल जम जाती है समय की। तो धूल जम जाने के कारण कोई दर्पण को थोड़े ही फेंक देता है! धूल को झाड़ देता है। यही कर रहा हूं। जमी धूल को झाड़ रहा हूं। दर्पण तो वैसा का वैसा है। ये दर्पण ऐसे नहीं जो मिट जायें, जराजीर्ण हो जायें। ये चैतन्य के दर्पण हैं। ये आकाश जैसे निर्विकार दर्पण हैं। बदलियां घिरती हैं, आती हैं, जाती हैं, आकाश तो निर्मल ही बना रहता है।

Yes, the dust of time settles. But because dust collects, does one throw away the mirror? One wipes off the dust. That is what I am doing—dusting away what has settled. The mirror remains what it is. These are not mirrors that fade or decay; these are mirrors of consciousness, stainless like the sky. Clouds gather, come and go; the sky remains pristine.

तो पहली बात: कोई शास्त्र परंपरा नहीं है। शास्त्र के आसपास परंपरा निर्मित होती जरूर। तो परंपरा को तोड़ने का उपाय कर रहा हूं। शास्त्र को बचाना और परंपरा को तोड़ना, यही मेरी चेष्टा है। शास्त्र पर और लोग भी बोलते हैं लेकिन फर्क समझ लेना। वे परंपरा को बचाते हैं और शास्त्र को तोड़ते हैं। मैं शास्त्र को बचाता और परंपरा को तोड़ता हूं।

First thing: no scripture is a tradition. Around a scripture, tradition does get constructed. So I am at work to break the tradition. My effort is to save the scripture and break the tradition. Others also speak on scriptures—but mark the difference: they save the tradition and break the scripture. I save the scripture and break the tradition.

शास्त्र पर बोलने भर से कुछ नहीं सिद्ध होता कि क्या काम भीतर हो रहा है। कुछ हैं जो धूल को बचाते हैं, दर्पण को तोड़ते हैं। वे भी शास्त्र पर बोलते हैं, मैं भी शास्त्र पर बोल रहा हूं, लेकिन दर्पण को बचा रहा हूं, धूल को तोड़ रहा हूं।

Merely speaking on scripture proves nothing about what work is happening within. There are those who preserve the dust and break the mirror. They too speak on scripture; I too am speaking on scripture. But I am saving the mirror and removing the dust.

इसलिए तुम ऐसा मत समझ लेना कि पुरी के शंकराचार्य बोलते तो वही मैं बोल रहा हूं। अष्टावक्र की गीता पर पुरी के शंकराचार्य भी बोल सकते हैं, लेकिन मौलिक भेद यहां होगा: शास्त्र को मिटायेंगे और परंपरा को बचायेंगे। परंपरा अष्टावक्र की नहीं, अष्टावक्र के पीछे आये हुए लोगों ने बनाई है। मैं उन सबको पोंछे डाल रहा हूं, जिन्होंने परंपरा बनाई है।

So do not imagine that when the Shankaracharya of Puri speaks, he and I are saying the same thing. The Shankaracharya of Puri can also speak on Ashtavakra’s Gita, but the fundamental difference will be here: they will erase the scripture and preserve the tradition. The tradition is not Ashtavakra’s; it was made by those who came after him. I am wiping away all those who built the tradition.

कोई सदगुरु परंपरा नहीं बनाता; पर परंपरा बनती है, वह अनिवार्य है। उस परंपरा को बार-बार तोड़ना भी उतना ही अनिवार्य है। इसलिए समझना:

No true master creates a tradition; yet tradition forms—inevitably. And to break that tradition again and again is equally inevitable. So understand:

परंपरा को अंधी लाठी से मत पीटो

उसमें बहुत कुछ है जो जीवन है, जीवनदायक है

जैसे भी हो, ध्वंस से बचा रखने के लायक है

Do not thrash tradition with a blind stick; in it there is much that is life, life‑giving, worthy, somehow, of being spared from ruin.

परंपरा में दबा हुआ शाश्वत भी पड़ा है। इस कूड़े-करकट में हीरे भी पड़े हैं।

Within tradition the eternal also lies buried. In this heap of refuse, diamonds are lying too.

परंपरा को अंधी लाठी से मत पीटो

उसमें बहुत कुछ है जो जीवन है, जीवनदायक है

जैसे भी हो, ध्वंस से बचा रखने के लायक है

Do not thrash tradition with a blind stick; in it there is much that is life, life‑giving, worthy, somehow, of being spared from ruin.

है क्या परंपरा? दो बातों का जोड़: परम ज्ञानी का अनुभव और अज्ञानियों का परम ज्ञानी के आसपास इकट्ठा हो जाना। परम ज्ञानी का शाश्वत को पकड़कर समय में उतारना और अज्ञानियों की समझ। नासमझी है उनकी समझ। उस नासमझी में अज्ञानियों ने जैसा समझा वैसी लकीरों का निर्मित हो जाना।

What is tradition? A joining of two things: the experience of the fully awakened one, and the gathering of the unawakened around him. The seer grasping the eternal and bringing it into time—and the understanding of the unknowing. Their “understanding” is misunderstanding. From that misunderstanding, lines and rules are made.

जैसे रोशनी उतरे और अंधे आदमी की आंखों पर नाचे, अंधा आदमी कुछ धारणा बनाये। उस धारणा से परंपरा बनती है।

As when light descends and plays upon the eyes of a blind man—he forms notions. From such notions, tradition is made.

वह जो रोशनी उतरी, वही शास्त्र है। और परंपरा में दोनों बातें मिश्रित हैं। आंखवालों की बातें मिश्रित हैं, अंधों की टीकायें, व्याख्यायें मिश्रित हैं। अंधों की व्याख्याओं को अलग करना है।

That light which descended—that is scripture. And in tradition both are mixed: the words of those with eyes and the commentaries and interpretations of the blind. The blind men’s interpretations must be separated out.

पानी का छिछला होकर समतल में दौड़ना

एक क्रांति का नाम है

लेकिन घाट बांधकर पानी को गहरा बनाना

यह परंपरा का काम है

The water spreading shallow over the plain— that is called revolution. But damming it to make it deep— that is the work of tradition.

परंपरा और क्रांति में संघर्ष चलने दो

आग लगी है तो सूखी टहनियों को जलने दो

मगर जो टहनियां आज भी कच्ची और हरी हैं

उन पर तो तरस खाओ

Let the struggle between tradition and revolution continue. If a fire is burning, let the dry twigs burn; but have compassion for the twigs that are still tender and green.

मेरी एक बात तुम मान जाओ

कुछ टहनियां ऐसी हैं जो सदा हरी हैं; जो कभी सूखती ही नहीं हैं। जो सूख जाये वह आदमी का है; जो कभी न सूखे वही परमात्मा का है। जो कुम्हला जाये, क्षणभंगुर है, सीमा है जिसकी, उसका कोई बड़ा मूल्य नहीं। लेकिन क्षण में भी तो शाश्वत झांकता है। बुलबुले में, पानी के क्षणभंगुर बुलबुले में भी तो अस्तित्व झलक मारता है। बदलियां कितनी ही घिरी हों, बदलियों के पीछे नीला आकाश तो खड़ा है। बदलियों में से उसकी भी छांव तो दिखाई पड़ती है। बदलियों में से उसका भी दर्शन तो होता है।

Grant me one point: there are some twigs that are forever green; they never dry. What dries is man’s; what never dries is God’s. What withers is momentary, finite, and of little value. Yet even in the momentary the eternal peeks through. In the bubble—the fleeting water bubble—existence flashes. However many clouds gather, behind them the blue sky stands. Through the clouds, its shade can be seen; through the clouds, it can be glimpsed.

जैसे ही कोई सदगुरु कुछ कहता है--कहा, शब्द बने। कहा, किसी ने सुना, व्याख्या बनी। कहा, कोई पीछे चला। चलनेवाला अपनी समझ से चलेगा। उसकी समझ मिश्रित हो जायेगी। फिर सदियां बीतती जाती हैं। अब अष्टावक्र को हजारों साल हुए। इन हजारों साल में हजारों लोगों ने अपना-अपना सब जोड़ा। अपनी-अपनी व्याख्यायें, अपने-अपने अर्थ डाले; उस सबसे विकृति हो गई। इस हजारों साल की प्रक्रिया में जो हुआ है उसे हम काट दें तो अष्टावक्र आज, यहीं, इसी क्षण ताजे प्रगट हो जाते हैं।

The moment a true master speaks—a word is born. Spoken, someone hears—an interpretation is born. Spoken, someone follows—he will follow according to his own understanding. His understanding will get mixed in. Then centuries pass. It has been thousands of years since Ashtavakra. In these millennia, thousands added their own things—their commentaries, their meanings—and all that created distortion. If we cut away what has accrued over these thousands of years, Ashtavakra appears fresh, here, now, in this very moment.

फिर परंपरा का भी उपयोग है, एकदम व्यर्थ नहीं है। मैं तुमसे कुछ कह रहा हूं; अगर इसकी कोई परंपरा न बचे, इसकी कोई परंपरा न बने तो यह क्रांति बिलकुल खो जायेगी। यही तो जीवन का अदभुत विरोधाभास है। क्रांति को भी टिकने के लिए परंपरा बनना पड़ता है। और परंपरा बनकर क्रांति खो जाती है। लेकिन परंपरा की पर्तों के नीचे कहीं दीया जलता रहता है। और जब भी कोई सजग व्यक्ति ठीक चेष्टा करेगा तो पर्तों को तोड़कर फिर उस दीये को, जलते हुए दीये को फिर प्रगट कर देगा; फिर रोशनी प्रगट हो जायेगी।

And tradition has its use; it is not utterly worthless. I am saying something to you—if no tradition remains, if no tradition forms, the revolution will be completely lost. This is the wondrous paradox of life: even revolution must become tradition in order to endure—and by becoming tradition, the revolution is lost. Yet beneath the layers of tradition a lamp keeps burning. Whenever a mindful person makes the right effort, he will break through the layers and reveal that lamp again; the light will shine again.

परंपरा तो ऐसे है, जैसे बीज के आसपास खोल होती है, मजबूती से बीज को बचाती है, रक्षा करती है। क्योंकि बीज तो कोमल है। अगर खोल न हो बचाने को तो कभी का नष्ट हो जाता। भूमि में पहुंचने के पहले, ठीक ऋतु के आने के पहले, वर्षा के बादल घुमड़ते उसके पहले नष्ट हो गया होता। वह जो खोल है बीज की वह उसे बचाये रखती है। लेकिन कभी-कभी खोल इतनी मजबूत हो सकती है कि जब ठीक मौसम भी आ जाये, और बादल घिर उठें और मोर नाचने लगें, भूमि भी मिल जाये और तब भी खोल कहे, मैंने तुझे बचाया, मैं बचाये ही रहूंगी। अब तुझे मैं छोड़ नहीं सकती। खतरा है। तो जो रक्षक था वह भक्षक हो गया।

Tradition is like the husk around a seed—protecting it firmly. For the seed is delicate; without a husk it would long ago have been destroyed—before it reached the soil, before the right season arrived, before the rain clouds gathered. The seed’s husk keeps it safe. But sometimes the husk becomes so hard that even when the right season comes, the clouds gather, the peacocks dance, the soil is ready, the husk still says, “I preserved you; I shall go on preserving you. I cannot leave you now. It’s dangerous.” The protector turns predator.

परंपरा बचाती है। अगर परंपरा न होती तो अष्टावक्र के ये वचन बचते नहीं। इनको बचाया परंपरा ने। बिगाड़ भी परंपरा रही है, बचाया भी परंपरा ने। इस बात को ठीक से खयाल में लेना। अगर परंपरा न बनती तो अष्टावक्र के वचन खो गये होते। बहुत सदगुरुओं के वचन खो गये हैं।

Tradition preserves. Without tradition, Ashtavakra’s words would not have survived. Tradition both spoils and preserves—remember this well. If tradition had not formed, Ashtavakra’s words would have been lost. Many true masters’ words have been lost.

मखली गोशाल के कोई वचन आज मौजूद नहीं हैं। वह महावीर की हैसियत का ही व्यक्ति रहा होगा। जिसकी आलोचना महावीर को करनी पड़ी, बार-बार करनी पड़ी है, वह आदमी हैसियत का रहा होगा। लेकिन उसके कुछ वचन नहीं बचे, कोई परंपरा नहीं बनी। तो अब उसे आज छुड़ाने का कोई उपाय नहीं है। बन जाती परंपरा तो कारागृह में होता मखली गोशाल, लेकिन दरवाजे तोड़ सकते थे, ताले खोल सकते थे, सींखचे गला सकते थे। उसे मुक्त कर लेते। महावीर को अभी मुक्त किया जा सकता है। जैनों के कारागृह से मुक्त किया जा सकता है। बुद्ध को मुक्त किया जा सकता है। मखली गोशाल को कैसे मुक्त करो? मखली गोशाल के आसपास कारागृह बना ही नहीं। मखली गोशाल खो गया।

Makkhali Gosala’s words do not survive. He must have been of the stature of Mahavira; one whom Mahavira had to criticize again and again must have been a man of worth. But none of his words remain—no tradition formed around him. So now there is no way to liberate him today. Had a tradition formed, Gosala would be in a prison—but we could break the doors, open the locks, melt the bars, and free him. Mahavira can still be freed—freed from the prison of the Jains. Buddha can be freed. How to free Makkhali Gosala? No prison was built around him; he is lost.

ऐसे ही अजित केशकंबली खो गया। ऐसे ही और न मालूम कितने सदगुरु, जिन्होंने जाना, उनके आसपास परंपरा नहीं बनी तो खो गये। अब यह मजे की बात है, जिनके पास परंपरा बनी वे परंपरा में दब गये और जिनके पास परंपरा नहीं बनी वे तो बिलकुल खो गये। तो धन्यभागी हैं वे, जिनके आसपास परंपरा बनी। कुछ तो बचे! कितनी ही पर्तों में दबे हों लेकिन हैं तो! कोई न कोई उन पर्तों को तोड़ सकेगा।

Similarly, Ajita Kesakambali is lost. And who knows how many such masters who knew—because no tradition formed around them, they were lost. Here is the irony: those around whom tradition formed were buried under it, and those around whom no tradition formed were completely lost. Blessed are those around whom a tradition did form; at least something remains. However many layers cover it, it is there; someone or other will be able to break through those layers.

तो परंपरा एकदम व्यर्थ नहीं है। बचाती भी है, मारती भी है। परंपरा का उपयोग आना चाहिए तो फिर बचाती है। ठीक मौसम में फिर मुक्त कर देती है।

So tradition is not utterly useless. It preserves and it kills. If one knows how to use tradition, it preserves; and in the right season, it sets free.

जैसे मुझे लगता है, अष्टावक्र के लिए ठीक मौसम आया। ऋतु आ गई है, बादल घिर गये हैं। इस पृथ्वी पर अब अष्टावक्र को समझने के लिए ज्यादा संभावना है जितनी पहले रही होगी। मनुष्य की प्रतिभा विकसित हुई है। मनुष्य का बोध बढ़ा है। मनुष्य प्रौढ़ हुआ है। इतनी जो अड़चनें दुनिया में दिखाई पड़ती हैं ये प्रौढ़ता के कारण ही दिखाई पड़ती हैं। अब इस प्रौढ़ता के भी ऊपर जाना है। इस प्रौढ़ता से भी पार होना है। अष्टावक्र की बातें उपयोगी हो सकती हैं। परंपरा से छुड़ा लेना होगा।

As I feel it, the right season for Ashtavakra has come. The season is here; the clouds have gathered. On this earth there is now more possibility of understanding Ashtavakra than there ever was. Human intelligence has developed; human awareness has grown; humanity has matured. The many hurdles visible in the world are visible because of this very maturity. Now we must go beyond this maturity—transcend even this. Ashtavakra’s words can be useful. But we must rescue them from tradition.

अब यह तो स्वाभाविक है कि अष्टावक्र जैसे व्यक्ति के पीछे जो परंपरा बनेगी वह शुद्ध नहीं रह सकती, क्योंकि शुद्ध रहने के लिए तो अष्टावक्र जैसे लोग चाहिए। ऐसे लोग तो विरले होते हैं, कभी-कभी होते हैं। इनकी कोई धारा तो नहीं होती। बार-बार श्रृंखला टूट जाती है।

Naturally, the tradition that forms behind a person like Ashtavakra cannot remain pure, for purity would require more people like Ashtavakra. Such people are rare; they come only once in a while; there is no continuous stream of them—the chain breaks again and again.

अष्टावक्र को बचाने के लिए तो बुद्ध, महावीर, कृष्ण जैसे व्यक्ति चाहिए। मगर ये तो कभी-कभी होते हैं। और जब ऐसे व्यक्ति होते हैं तो फिर वही बात खड़ी होती है। उनको भी कोई व्यक्ति नहीं मिलता जो ठीक उनकी ही दशा का हो, उनकी ही स्थिति का हो। फिर बात नीचे हाथों में पड़ जाती है। पड़ेगी ही।

To preserve Ashtavakra, one would need persons like Buddha, Mahavira, Krishna—but they too come only now and then. And when such persons do appear, the same problem arises: they find no one of exactly their state, their stature. Then the matter falls into lesser hands—and it will.

जैसे जल बादल से बरसता है, भूमि पर गिरता है, कीचड़ मच जाती। जब तक भूमि को नहीं छुआ तब तक जल-कण बड़े स्वच्छ होते हैं, स्फटिक-मणि जैसे होते हैं। जैसे ही भूमि को छुआ, कीचड़ मच जाती है। अष्टावक्र बरसेंगे, तुम्हारे मन को छुएंगे, कीचड़ मच जायेगी। मगर सौभाग्य है कि कम से कम कीचड़ तो मचती है। मिट्टी में भी गंदा तो हो जाता है पानी लेकिन मौजूद तो होता। कोई पारखी कभी पैदा होगा तो मिट्टी को अलग कर लेगा, पानी को अलग कर लेगा।

As water falls from the cloud and touches the earth—mud is stirred up. Until it touches the ground, the droplets are crystal clear. The moment they touch earth, mud arises. Ashtavakra will rain down and touch your mind—mud will arise. But it is still a blessing that at least mud arises; even in the mud, the water is present. Some connoisseur will be born who can separate the mud from the water.

परंपरा की जरूरत है। संघर्ष चलने दो। परंपरा-क्रांति में संघर्ष चलने दो। संघर्ष की भी जरूरत है, बार-बार क्रांति हो इसकी जरूरत है। ताकि बार-बार जो नष्ट हो गया, जो खो गया, पुनः आविष्कृत हो सके। और बार-बार परंपरा बने यह भी जरूरी है ताकि जो नया पुनः आविष्कृत हुआ है वह बचाया जा सके। होगी बार-बार क्रांति। होगी बार-बार परंपरा।

Tradition is needed. Let the struggle continue—between tradition and revolution. The struggle is needed; the revolution must happen again and again, so that what was lost can be rediscovered again and again. And tradition must form again and again, so that what is newly rediscovered can be preserved. There will be revolution again and again. There will be tradition again and again.

तुम इस बात को ठीक से समझ लेना। पूछा है तुमने कि आप क्रांतिकारी हैं...।
Understand this well. You have asked whether I am a revolutionary....

लेकिन मैं साधारण क्रांतिकारी नहीं हूं। मैं परंपरा के विरोध में हूं ऐसा क्रांतिकारी नहीं हूं। मैं परंपरा और क्रांति दोनों से मुक्त हूं, ऐसा क्रांतिकारी हूं। मेरी क्रांति क्रांति से भी गहरी जाती है। क्योंकि मैं देख पाता हूं कि क्रांति और परंपरा तो दिन और रात जैसे हैं। हर दिन के बाद रात, हर रात के बाद दिन। हर क्रांति के पीछे परंपरा, हर परंपरा के पीछे क्रांति। यह अनवरत श्रृंखला है। मैं तो साक्षी मात्र हूं। जो जैसा है उसे तुमसे वैसा कह रहा हूं। मैं कोई लेनिन और मार्क्स और क्रोपाटकिन जैसा क्रांतिकारी नहीं हूं जो परंपराविरोधी हैं। न मैं परंपरावादी हूं; मनु, याज्ञवल्क्य इन जैसा परंपरावादी भी नहीं हूं, जो क्रांतिविरोधी हैं।

I am not an ordinary revolutionary. I am not a revolutionary in the sense of being against tradition. I am a revolutionary who is free of both tradition and revolution. My revolution goes deeper than revolution itself. Because I can see that revolution and tradition are like day and night: after every day, night; after every night, day. Behind every revolution stands tradition; behind every tradition, revolution. It is an unending chain. I am only a witness. I tell you as things are. I am not a revolutionary like Lenin, Marx, or Kropotkin, who are anti-tradition. Nor am I a traditionalist—neither like Manu nor Yajnavalkya—who are anti-revolution.

मैं तो देखता हूं कि क्रांति और परंपरा दोनों जरूरी हैं। हो क्रांति बार-बार, आये परंपरा बार-बार। बने परंपरा, मिटे परंपरा, फिर हो क्रांति। और यह सतत हो। न तो ज्यादा देर क्रांति रुके; क्योंकि ज्यादा देर क्रांति रुक जाये तो अराजकता हो जाती है। न ज्यादा देर परंपरा रुके; क्योंकि ज्यादा देर परंपरा रुक जाये तो मरघट हो जाता है। सब समय पर हो, सब अनुपात में हो।

I see that both revolution and tradition are necessary. Let revolution happen again and again; let tradition come again and again. Let tradition form, let it dissolve, and then let revolution happen again. Let this be continuous. Let revolution not stay too long; if it lingers, there is anarchy. Let tradition not stay too long; if it lingers, there is a cremation ground. Let everything be timely, let everything be in proportion.

परंपरा क्रांति में संघर्ष चलने दो

आग लगी है तो सूखी टहनियों को जलने दो

मगर जो टहनियां आज भी कच्ची और हरी हैं

उन पर तो तरस खाओ

मेरी एक बात तुम मान जाओ

परंपरा जब लुप्त हो जाती है

Let tradition and revolution continue their struggle. If there is a fire, let the dry twigs burn, but have compassion for the branches still tender and green. Grant me this one thing: when tradition disappears, the foundations of people’s faith collapse. Like uprooted trees, they are torn from their roots.

लोगों की आस्था के आधार टूट जाते हैं

उखड़े हुए पेड़ों के समान

वे अपनी जड़ों से छूट जाते हैं

तो परंपरा बिलकुल लुप्त नहीं हो जानी चाहिए, नहीं तो लोग जड़हीन हो जाते हैं, बेजड़ हो जाते हैं, उखड़े हुए हो जाते हैं। उनको समझ ही नहीं पड़ता कि अब कहां जायें, क्या करें, कैसे उठें, कैसे बैठें। उनका संतुलन खो जाता है। उनकी दिशा खो जाती है। उनके लिए मार्ग नहीं बचता। वे किंकर्तव्यविमूढ़ हो जाते हैं। जीवन के चौराहे पर पागल की तरह, विक्षिप्त की तरह यहां-वहां दौड़ने लगते हैं। कोई गंतव्य नहीं रह जाता।

So tradition should not disappear altogether, otherwise people become rootless, ungrounded, uprooted. They cannot figure out where to go now, what to do, how to stand, how to sit. They lose their balance. They lose their direction. There remains no path for them. They become bewildered about what is to be done. At life’s crossroads they start running here and there like the mad, the deranged. There is no destination left.

तो परंपरा बिलकुल न टूट जाये, नहीं तो जड़ें उखड़ जाती हैं। और परंपरा इतनी मजबूत न हो जाये कि बीज टूट ही न सके, नहीं तो वृक्ष छिपा रह जाता है।

Therefore, let tradition not break completely, otherwise roots are torn out. And let tradition not become so strong that the seed cannot split—otherwise the tree remains hidden.

जीवन इन विरोधाभासों के बीच संतुलन का नाम है, समता का नाम है। और जब भी जीवन संतुलन को उपलब्ध होता है, जहां परंपरा अपना काम करती है, और क्रांति अपना काम करती है, और जहां परंपरा और क्रांति हाथ में हाथ डालकर चलती हैं वहां जीवन में छंद पैदा होता है, गीत पैदा होता है। जहां परंपरा और क्रांति साथ-साथ नाच सकती हैं। यही मेरी चेष्टा है।

Life is the name of balance between these opposites, the name of equilibrium. And whenever life attains balance—where tradition does its work, and revolution does its work, and where tradition and revolution walk hand in hand—then a rhythm is born in life, a song is born. Where tradition and revolution can dance together. This is my effort.

तो एक तरफ क्रांति की बात करता हूं, दूसरी तरफ शास्त्रों को पुनरुज्जीवित करता हूं। तुम्हें इसमें विरोध दिखेगा, क्योंकि तुम्हें पूरा जीवन दिखाई नहीं पड़ता। मुझे पूरा जीवन दिखाई पड़ता है, मुझे विरोध नहीं दिखाई पड़ता। दोनों परिपूरक हैं।

बिदको नहीं

So on the one hand I speak of revolution; on the other, I reawaken the scriptures. You will see a contradiction in this, because you do not see the whole of life. I see the whole; I do not see contradiction. They are complementary.

गुरूर में मुस्कुराओ नहीं

कौन कहता है कि तुम सब कुछ नहीं जानते हो

मगर दो-चार बातें प्राचीनों को भी मालूम थीं

मसलन, वे जानते थे कि पावन पुष्प एकांत में खिलता है

और सबसे बड़ा सुख उसे मिलता है

जो न तो किस्मत से नाराज है

Do not take offense, do not smile in pride. Who says you know nothing? But a few things were known to the ancients as well— for instance, they knew the sacred blossom blooms in solitude, and the greatest happiness is for the one who is neither angry with fate nor resentful of destiny, whose needs are few and integrity is great, in short, who is content with oneself.

न भाग्य से रुष्ट है

 

जिसकी जरूरतें थोड़ी और ईमान बड़ा है

 

संक्षेप में जो अपने आप से संतुष्ट है

 

तो नाराज मत होओ। हर सदी इस अहंकार में जीती है कि जो हमें पता है वह किसी को पता नहीं था। हर पीढ़ी इस अस्मिता की घोषणा करती है कि जो हमने जान लिया है, बस वह हमने जाना है, और किसी ने नहीं जाना। हमसे पहले तो सब मूढ़ थे।

So do not be offended. Every century lives in this ego that what we know, no one ever knew. Every generation proclaims this identity: what we have known, only we have known; those before us were all fools.

देखो, क्रांतिकारी कहता है, हमसे पहले जो थे वे सब मूढ़ थे। परंपरावादी कहता है, हमसे बाद जो होंगे वे सब मूढ़ होंगे। ये दोनों बातें मूढ़ता की हैं। परंपरावादी कहता है, पीछे देखो अगर ज्ञान खोजना है। तो ज्ञान हो चुका। सतयुग हो चुका। स्वर्णयुग बीत चुका। अब आगे तो बस अंधेरा है--और अंधेरा, कलियुग और अंधकार, और नरक। अब आगे तो मूढ़ से मूढ़ लोग होंगे। रोज-रोज प्रतिभा कम होगी। रोज-रोज पाप बढ़ेगा। परंपरावादी कहता है पीछे जा चुके स्वर्ण शिखर। लौटो पीछे, देखो पीछे।

See: the revolutionary says, those before us were fools. The traditionalist says, those after us will be fools. Both positions are foolish. The traditionalist says: if you seek wisdom, look back. Wisdom has already happened. The golden age has passed; Sat Yuga is gone. Ahead lies only darkness—Kaliyuga, gloom, hell. In the future there will be only more and more stupidity; every day talent will diminish, sin will increase. He says the golden summits are behind—return, look back.

और क्रांतिवादी कहता है, पीछे क्या रखा है? अंधकार के युग थे वे। तमस घिरा था। लोग मूढ़ थे, अंधविश्वासी थे। वहां क्या धरा है! आगे देखो। स्वर्णकलश भविष्य में है। प्रतिभा रोज-रोज पैदा होगी। ज्ञानी आनेवाले हैं, अभी आये नहीं। उनका आगमन हमारे साथ शुरू हुआ है। क्रांतिकारी कहता है, हमारे साथ ज्ञानियों का आगमन शुरू हुआ है। यह पहला पदार्पण है किरण का। अब और किरणें आयेंगी; बच्चों में आयेंगी, भविष्य में आयेंगी।

And the revolutionary says: what is there behind? Those were ages of darkness, of tamas. People were foolish, superstitious. What lies there! Look ahead. The golden vessel is in the future. Day by day genius will be born. The wise are yet to come; they have not arrived. Their advent begins with us. The revolutionary says: with us the coming of the wise has begun. This is the first footfall of the ray; more rays will come—in the children, in the future.

ये दोनों बातें अधूरी हैं। ये दोनों बातें गलत हैं। अधूरे सत्य झूठ से भी बदतर होते हैं।

Both are partial; both are wrong. Half-truths are worse than lies.

बिदको नहीं

गुरूर में मुस्कुराओ नहीं

कौन कहता है कि तुम सब कुछ नहीं जानते हो

मगर दो-चार बातें प्राचीनों को भी मालूम थीं

Do not take offense, do not smile in pride. Who says you know nothing? But a few things were known to the ancients as well.

इतनी दया करो। इतना तो स्वीकार करो कि दो-चार बातें प्राचीनों को भी मालूम थीं। और अगर उन्हें मालूम न होतीं तो तुम्हें भी मालूम नहीं हो सकती थीं, क्योंकि तुम उन्हीं से आते हो। तुम उन्हीं की श्रृंखला हो। उन्हें मूढ़ मत कहो। क्योंकि अगर वे मूढ़ थे तो तुम भी मूढ़ हो। क्योंकि वे बीज थे, तुम उन्हीं के फल हो। और मूढ़ता के बीजों में ज्ञान के फल नहीं लगते।

Show at least this kindness, grant at least this much: a few things were known to the ancients. And had they not known them, you could not know them either, because you come from them. You are their continuum. Do not call them fools; if they were fools, then so are you—because they were the seed and you are the fruit of that seed. And the fruit of knowledge does not grow from seeds of stupidity.

उन्हें अंधविश्वासी मत कहो; अन्यथा तुम आते कहां से हो? तुम उन्हीं की श्रृंखला हो। तुम उन्हीं का सातत्य हो। तो इतना ही हो सकता है कि तुमने शायद अपने अंधविश्वास बदल लिये हों लेकिन अन्यथा तुम हो नहीं सकते। हो सकता है वे धर्म के शास्त्रों में मानते थे, तुम विज्ञान के शास्त्रों में मानते हो। लेकिन अंधविश्वास तुम्हारा कुछ बहुत भिन्न नहीं है। अगर वे अंधविश्वासी थे तो तुम भी अंधविश्वासी हो।

Do not call them superstitious; otherwise, where do you come from? You are their lineage, their continuity. At most, you may have changed your superstitions, but otherwise you cannot be different. Perhaps they believed in religious scriptures and you believe in scientific scriptures—but your superstition is not all that different. If they were superstitious, then so are you.

बड़े मजे की बातें हैं। लोग पुराने, प्राचीन शास्त्रों में अंधविश्वास खोजते हैं। कहते हैं, ईश्वर दिखाई नहीं पड़ता। हो तो दिखाओ। दिखाओ तो मान लें। और जब आधुनिक भौतिकी कहती है, आधुनिक भौतिकशास्त्र कहता है कि इलेक्ट्रान है और दिखाई नहीं पड़ता, तब ये संदेह नहीं उठाते। तब ये डा. कोवूर और इस तरह के लोग फिर संदेह नहीं उठाते कि यह बात हम कैसे मान लें? कि तुम कहते हो है, और दिखाई नहीं पड़ता। है तो दिखा दो। किसी वैज्ञानिक की क्षमता नहीं है कि इलेक्ट्रान को दिखा दे। मगर वैज्ञानिक कहता है, है तो। क्योंकि हम उसके परिणाम देखते हैं।

It is amusing: people hunt for superstition in old scriptures. They say, “God is not visible. If He exists, show Him; then we’ll believe.” And when modern physics says there is an electron, and it cannot be seen, they raise no doubt. Then Dr. Kovoor and the like do not ask, “How can we accept this? You say it exists and it cannot be seen. If it exists, show it.” No scientist has the capacity to show an electron. Yet the scientist says, “It exists, because we see its effects.”

यही तो पुराने शास्त्र कहते हैं कि परमात्मा नहीं दिखाई पड़ता लेकिन परिणाम दिखाई पड़ते हैं। यह देखो, इतनी बड़ी व्यवस्था, यह इतना बड़ा आयोजन! और क्या प्रमाण चाहिए?

That is exactly what the old scriptures say: the Divine is not visible, but the effects are visible. Look—this immense order, this vast orchestration! What further proof is needed?

तुम जाओ मरुस्थल में और तुम्हें पड़ी हुई एक घड़ी मिल जाये...हाथ की साधारण जेबघड़ी या हाथघड़ी। तुम्हें कोई भी दिखाई न पड़े, दूर-दूर मरुस्थल तक कहीं कोई पदचिह्न न मालूम पड़ें तो भी तुम कहोगे कि कोई मनुष्य आया है जरूर। यह घड़ी कहां से आई? तुम यह तो न मान सकोगे कि सिर्फ संयोगवशात यह घड़ी अपने आप निर्मित हो गई है। टिक-टिक घड़ी अब भी बजा रही है समय को। क्या तुम यह मान सकोगे कि संयोगवशात? अनंत-अनंत काल में संयोग से यह घड़ी निर्मित हो गई है, कोई बनानेवाला नहीं है? तुम न मान सकोगे। एक घड़ी तुम्हें मुश्किल में डाल देगी। तुम लाख मनाने की कोशिश करो, फिर भी घड़ी कहेगी कि कोई बनानेवाला है। फिर भी घड़ी कहेगी, कोई आदमी यहां आ चुका है।

Go into a desert and find a watch lying there—a simple pocket watch or wristwatch. You see no one; for miles there are no footprints. Even then you will say: a human being has certainly been here. From where did this watch appear? You will not be able to believe that by sheer accident the watch assembled itself. It still ticks, telling the time. Can you accept that by coincidence, over infinite time, it came into being—without a maker? You cannot. A single watch will put you in a quandary. However much you try to argue, the watch will insist, “There is a maker. Someone has been here.”

तुम घड़ी को देखकर यह बात नहीं मान पाते कि यह अपने आप बन गई और तुम इस विराट विश्व को देखकर कहते हो कि अपने आप बन गया! ये चांद-तारे, यह सूरज, यह जीवन, यह इतनी अपूर्व लीला, यह इतना जटिल जाल इतनी सरलता से चल रहा है। नहीं, कोई दिखाई नहीं पड़ता। कोई हाथ साफ मालूम नहीं पड़ते।

You cannot accept that the watch made itself—and yet, seeing this vast universe, you say it made itself! These moons and stars, this sun, this life; this such a wondrous play, such a complex web running with such simplicity. True, no one is seen; no hand is clearly visible.

पुराने शास्त्र कहते हैं, होंगे जरूर; होने चाहिए। परिणाम दिखाई पड़ता है। वही तो आधुनिक भौतिकशास्त्री कह रहा है कि इलेक्ट्रान होना तो चाहिए क्योंकि उसका परिणाम दिखाई पड़ता है। हिरोशिमा में परिणाम देखा न? अब कौन इंकार करेगा? कैसे इंकार करोगे? भौतिकशास्त्री कहता है कि हमने देखा, अणु का विस्फोट हो सकता है। विस्फोट का परिणाम हुआ कि एक लाख आदमी जलकर राख हो गये। परिणाम साफ है। मौत घट गई, तुम अब इंकार कैसे करते हो?

The old scriptures say: there must be, there should be. The effect is visible. That is exactly what the physicist says: the electron must exist, because its effects are visible. In Hiroshima the effect was seen, no? Who will deny it now? How can you deny it? The physicist says: we have seen that the atom can explode—the result was that a hundred thousand people were burned to ash. The effect is clear: death happened; how will you deny it?

और यह बात सच है कि इलेक्ट्रान दिखाई नहीं पड़ते। इतने सूक्ष्म हैं, ऊर्जा मात्र हैं। दिखाई नहीं पड़ते। लेकिन कोई इस पर शक नहीं उठाता। कोई बड़ा समझदार होने का दावा करनेवाला आदमी यह नहीं कहता कि यह तो नया अंधविश्वास हो गया। पहले के लोग ईश्वर नाम देते थे, तुम इलेक्ट्रान कहने लगे। फर्क क्या पड़ता है? इससे क्या फर्क पड़ता है? नाम बदल दिये लेकिन धारणा तो वही की वही है कि चीज हो और दिखाई न पड़े, और फिर भी तुम मानते हो।

And it is true that electrons are not visible: they are so subtle, sheer energy. They cannot be seen. Yet no one raises a doubt. No one, claiming to be very intelligent, says, “This has become a new superstition. Earlier people named it ‘God’; now you call it ‘electron.’ What difference does it make? Names have changed, but the notion remains the same: that a thing exists and cannot be seen, and still you believe.”

सोचो, अगर पुराने लोग अंधविश्वासी थे तो तुम अन्यथा नहीं हो सकते। तुम अपने बाप को गालियां देकर प्रशंसित न हो सकोगे, क्योंकि तुम वहीं से आते। गंगा गंगोत्री को गाली देकर गंगा न हो सकेगी। गंगोत्री अगर भ्रष्ट है तो गंगा भ्रष्ट है। क्योंकि जहां से हम आते...स्रोत अगर भ्रष्ट हो गया तो हम भ्रष्ट हो गये।

Reflect: if the ancients were superstitious, you cannot be otherwise. You will not be applauded by abusing your father—for you come from him. The Ganga cannot remain Ganga by reviling Gangotri. If the source is corrupt, the river is corrupt—because we come from there; if the source is spoiled, we are spoiled.

कौन कहता है कि तुम सब कुछ नहीं जानते हो

मगर दो-चार बातें प्राचीनों को भी मालूम थीं

Who says you know nothing? But a few things were known to the ancients as well.

इतनी तो दया करो, इतना स्वीकार करो कि कुछ वे भी जानते थे। उस कुछ को बचा लेना है।

Have at least this mercy, accept at least this: they knew some things too. That “some” must be preserved.

मसलन, वे जानते थे कि पावन पुष्प एकांत में खिलता है

समस्त पुराने शास्त्र एकांत की महिमा गाते हैं। तुम भीड़ में जी रहे हो। तुम भीड़ की तरह जी रहे हो। तुम्हें खयाल ही भूल गया है कि पावन पुष्प एकांत में खिलता है। तुम भीड़ के हिस्से हो गये हो। भीड़ तुम्हारे बाहर, भीड़ तुम्हारे भीतर, भीड़ ही भीड़ है। तुम्हारे भीतर व्यक्ति तो बिलकुल खो गया है। व्यक्ति तो ध्यान में खिलता है। ध्यान यानी एकांत। व्यक्ति तो अकेले में, परम एकाकीपन में उभरता है, संबंधों में नहीं। संबंधों से मुक्त हो जाने का नाम संन्यास है। संबंधों के पार हो जाने का नाम संन्यास है।

For instance, they knew the sacred blossom blooms in solitude. All the old scriptures sing the glory of solitude. You live in the crowd; you live like the crowd. You have forgotten that the sacred blossom blooms in solitude. You have become part of the crowd—crowd outside, crowd inside, nothing but crowd. The person within is lost. The person blooms in meditation. Meditation means solitude. The person emerges in aloneness, in utter aloneness—not in relationships. Freedom from relationships is sannyas; going beyond relationships is sannyas.

तुमने जाना कि मैं बाप हूं, तुमने जाना कि मैं पति हूं, तुमने जाना कि मैं पत्नी हूं, मैं बेटा हूं, मैं यह, मैं वह, तो तुम गृहस्थ। घर में रहने से तुम गृहस्थ नहीं होते, इस बात को जानने से कि मैं बाप हूं, बेटा हूं, पति हूं, पत्नी हूं, तुम गृहस्थ होते हो। तुम घर में रहे लेकिन तुमने जाना कि मैं कैसे बाप, मैं कैसे बेटा, मैं कैसे पत्नी! मुझे तो अभी यही पता नहीं कि मैं कौन हूं। अभी तो मुझे अपने भीतर झांककर देखना है कि यह कौन है मेरे भीतर जो बैठा है? और जब तुम इसे देखने लगोगे, पहचानने लगोगे, तुम अचानक पाओगे असंबंधित हो तुम; असंग हो तुम। तब संन्यास जन्मा।

You have known: I am a father, I am a husband, I am a wife, I am a son—this and that—then you are a householder. Living in a house does not make you a householder; identifying as father, son, husband, wife—that makes you a householder. You may live in a house, but you know: how am I a father, how am I a son, how am I a wife! I do not yet know who I am. I have to look within and see: who is this seated inside me? And as you begin to see and recognize this, you will suddenly find yourself unrelated, unattached. Then sannyas is born.

मसलन, वे जानते थे कि पावन पुष्प एकांत में खिलता है

और सबसे बड़ा सुख उसे मिलता है

जो न तो किस्मत से नाराज है

न भाग्य से रुष्ट है

For instance, they knew the sacred blossom blooms in solitude, and the greatest happiness is for the one who is neither angry with fate nor resentful of destiny.

समझो, यही तो तथाता का सिद्धांत है, साक्षी का सिद्धांत है।

Understand: this is precisely the principle of tathata, of witnessing.

जो न तो किस्मत से नाराज है

न भाग्य से रुष्ट है

जो यह कहता ही नहीं कि कुछ गलत हो रहा है, उसी को सुख मिलता है। जिसने कहा गलत हो रहा है, वह तो चूका।

Who neither grumbles at fate nor is resentful of destiny— the one who never says “something wrong is happening”—only that one knows happiness. The moment you say “wrong is happening,” you miss.

मैं एक मुसलमान फकीर का जीवन पढ़ रहा था। एक आदमी मेहमान हुआ। सुबह दोनों नमाज पढ़ने बैठे। वह आदमी नया-नया था, परदेशी था उस गांव में। वह गलत दिशा में मुंह करके बैठ गया। काबा की तरफ मुंह होना चाहिए, मक्का की तरफ मुंह होना चाहिए, वह गलत दिशा में मुंह करके बैठ गया। और जब उस आदमी ने आंखें खोलीं तो फकीर को दूसरी दिशा में मुंह किये नमाज पढ़ते देखा तो वह बहुत घबड़ाया कि बड़ी भूल हो गई। वह फकीर से पहले नमाज करने बैठ गया था तो देख नहीं पाया कि ठीक दिशा कहां है।

I was reading the life of a Muslim fakir. A man stayed as his guest. In the morning they both sat for namaz. The guest was new to the village. He sat facing the wrong direction; one must face toward the Kaaba, toward Mecca. When he opened his eyes, he saw the fakir facing a different direction in prayer and was very upset—he had made a big mistake. He had sat down first, so he had not seen the correct direction.

जब फकीर नमाज से उठा तो उसने कहा महानुभाव, आप तो मेरे बाद ध्यान करने बैठे, आपने तो देख लिया होगा कि मैं गलत दिशा में ध्यान कर रहा हूं। मुझे कहा क्यों नहीं? मुझसे यह गलती क्यों हो जाने दी? वह फकीर हंसने लगा। उसने कहा, हमने गलती देखना ही छोड़ दी। अब जो होता है ठीक होता है। हम अपनी गलती नहीं देखते तो तेरी गलती हम क्या देखें! गलती देखना छोड़ दी। जब से गलती देखना छोड़ी तबसे हम बड़े सुखी हैं।

When the fakir finished, the guest said, “Sir, you sat after me; you must have seen I was facing the wrong way. Why didn’t you tell me? Why did you let me make this mistake?” The fakir laughed and said, “I have given up seeing mistakes. Whatever happens now is right. We no longer see our own mistakes—how shall we see yours! Since we dropped seeing mistakes, we have been very happy.”

जो न तो किस्मत से नाराज है

न भाग्य से रुष्ट है

जो जीवन में देखता ही नहीं कोई भूल। जो है वैसा ही होना चाहिए। जैसा हुआ वैसा ही होना चाहिए था। जैसा होगा वैसा ही होगा। ऐसा जिसने जान लिया, ऐसा परम स्वीकार जिसके भीतर पैदा हुआ--फिर सुख ही सुख है। फिर रस बहता। फिर तो मगन ही मगन। फिर तो मस्ती ही मस्ती है। फिर तो सब उपद्रव गये। फिर कांटे कहां बचे? फिर तो फूल ही फूल हैं, कमल ही कमल हैं।

Who neither grumbles at fate nor is resentful of destiny— who sees no fault anywhere in life. What is, should be. What has happened, had to happen. What will happen, will happen. One who has known this—within whom such utter acceptance has arisen—then there is only joy. Then the juice flows. Then there is only ecstasy, only delight. All disturbances are gone. No thorns remain; everywhere only flowers—lotuses upon lotuses.

जिसकी जरूरतें थोड़ी और ईमान बड़ा है

हमारी जरूरतें बड़ी और ईमान छोटा है। हम ईमान को बेचकर जरूरतें पूरी कर रहे हैं। ईमान को बेचते हैं, वस्तुएं खरीद लाते हैं। हम सोचते हैं, हम बड़े समझदार हैं।

Whose needs are few and integrity great. Our needs are large and integrity small. We sell integrity to satisfy needs. We sell integrity and purchase things. We think we are very clever.

क्षमा करो, मगर दो-चार बातें प्राचीनों को भी मालूम थीं। उन्हें मालूम था कि चाहे जरूरतें कितनी ही कट जायें, कोई चिंता नहीं; ईमान मत बेच देना। ईमान बेचना यानी आत्मा को बेचना है। ईमान बेचना यानी जीवन की मूल भित्ति को बेच देना है। तब तुम क़ूडा-करकट खरीद लोगे, एक दिन पाओगे हाथ तो भरे हैं, प्राण सूने हैं। जाते वक्त हाथ चाहे खाली हों, प्राण भरे हों बस, तो तुम जीवन से जीतकर लौटे, विजेता की तरह लौटे; अन्यथा खाली हाथ लौटे।

Forgive me, but a few things were known to the ancients. They knew: let needs be cut down as much as necessary, no problem; but do not sell integrity. To sell integrity is to sell the soul. To sell integrity is to sell the very foundation of life. Then you will buy trash, and one day you will find your hands full but your being empty. At the time of departure, even if your hands are empty, let your being be full—then you have returned victorious from life; otherwise, you return empty-handed.

जिसकी जरूरतें थोड़ी और ईमान बड़ा है

संक्षेप में जो अपने आप से संतुष्ट है

ऐसे कुछ गहरे सूत्र उन्हें मालूम थे। इन सूत्रों को मुक्त करना है।

Whose needs are few and integrity great— in short, who is content with oneself. Such deep sutras they knew. These sutras must be released again.

जीवन से चिपकना और मृत्यु से घृणा करना

पुराने मर्द ये बातें नहीं जानते थे

अस्ताचल पर न तो वे रोते थे

न उदयाचल पर खुशी मानते थे

जीवन के बारे में उन्हें न तो आसक्ति थी

न दुनिया के बारे में कोई भ्रम था

Clinging to life and hating death— the ancients did not know such things. At sunset they did not weep, nor did they rejoice at sunrise. About life they had no attachment, about the world no illusions. They felt no joy in coming, no sorrow in going.

आने की उन्हें न तो कोई खुशी थी

न जाने का गम था।

आये--उसने भेजा तो आये। चले--उसने बुलाया तो चले। न आने की कोई खुशी थी न जाने का कोई गम था। न सूरज के उगने पर वे उत्सव मनाते थे न डूब जाने पर रोते थे। उनका कोई चुनाव ही न था।

They came—because He sent them. They left—because He called them. Neither was there joy in coming nor grief in going. They celebrated neither the sun’s rising nor wept at its setting. They had no preference.

जीवन से चिपकना और मृत्यु से घृणा करना

पुराने मर्द ये बातें नहीं जानते थे

न तो जीवन से चिपकते थे, न मृत्यु से घृणा करते थे। ये दोनों बातें तो एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जो जीवन से चिपकेगा वह मृत्यु से घबड़ायेगा। जो घबड़ायेगा वह घृणा भी करेगा। और जो जीवन से चिपकेगा और मृत्यु से घबड़ायेगा वह जीवन से वंचित रह जायेगा, क्योंकि वे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जो मृत्यु से बचेगा वह जीवन से भी वंचित रह जायेगा।

Clinging to life and hating death— the ancients did not know such things. They neither clung to life nor hated death. These two are two sides of one coin. Whoever clings to life will be frightened of death; whoever is frightened will also hate it. And whoever clings to life and fears death will miss life—because they are two sides of one coin. One who avoids death will be deprived of life as well.

पुराने मर्द कुछ बातें जानते थे। कुछ बातें उन्होंने बड़ी गहराई से जानी थीं। लाओत्सु, अष्टावक्र, च्वांगत्सु, जरथुस्त्र, बुद्ध, कृष्ण--पुराने मर्द कुछ बातें जानते थे। तुम जल्दी से ऐसे घमंड से मत भर जाना कि सब तुम्हें पता है।

The ancients knew a few things. Some things they knew with great depth—Lao Tzu, Ashtavakra, Chuang Tzu, Zarathustra, Buddha, Krishna—the men of old knew a few things. Do not quickly fill yourself with such pride that you know it all.

जीवन के बारे में उन्हें न तो आसक्ति थी

न दुनिया के बारे में कोई भ्रम था

वे जानते थे कि क्षणभंगुर है। जो है वह मिटेगा। इसलिए न तो कोई आसक्ति थी, न कोई भ्रम पालते थे।

About life they had no attachment, about the world no illusions. They knew it is transient; what is will pass. Therefore they had no attachment, nor did they nurse illusions.

आने की उन्हें न तो कोई खुशी थी

न जाने का गम था

बीज पहले पौधा बनता है और फिर वृक्ष

और फिर टूटकर वह धरती पर सो जाता है

प्रकृति का नियम कितना सरल है

आदमी भी मरता नहीं, लौटकर अपने घर जाता है।

They felt no joy in coming, no sorrow in going. The seed first becomes a sprout and then a tree, and then, breaking, it lies down in the earth. How simple is nature’s law. Man does not die; he returns to his home. Who says he is lost in non-being?

कौन कहता है कि वह अनस्तित्व में खो जाता है।

 

उन्हें कुछ मौलिक बातों का बोध था। जिन शास्त्रों पर मैं चर्चा कर रहा हूं इन शास्त्रों में इन मौलिक बातों की कुंजियां छिपी हैं। वे कुंजियां तुम्हें फिर मिल जायें इसलिए इन पर बात है।

They were aware of a few fundamental truths. The scriptures I am discussing contain the keys to these fundamentals. I speak on them so that you may find those keys again.

परंपरा को नहीं सम्हाल रहा हूं, परंपरा को तो तोड़ रहा हूं। लेकिन कोई शास्त्र परंपरावादी होता ही नहीं। परंपरावादी हो तो शास्त्र नहीं, साधारण किताब है।

I am not preserving tradition; I am breaking tradition. But no scripture is ever traditionalist. If it is traditionalist, it is not scripture—just an ordinary book.

शास्त्र तो आग है। शास्त्र तो क्रांति है। शास्त्र तो जलाता है, भस्मीभूत कर देता है। जो जल सकता है, जल जाता है। जो नहीं जल सकता वही बचता है। जो बच जाता है आग से गुजरकर वही कुंदन, शुद्ध स्वर्ण हो जाता है।

Scripture is fire. Scripture is revolution. Scripture burns; it reduces to ash. What can burn, burns away. What cannot burn alone remains. What remains after passing through fire becomes refined gold, pure.

इसलिए तुम मुझे किसी कोटि में मत रखो कि मैं क्रांतिकारी हूं कि परंपरावादी हूं। मैं कोई भी नहीं या दोनों साथ-साथ हूं। और तुमसे भी मैं यही चाहता हूं कि तुम चुन मत लेना। चुनाव कर लिया कि तुम चूक गये। आधा ही हाथ लगेगा। और आधा सत्य असत्य से भी बदतर है ।

So do not put me in any category—that I am a revolutionary or a traditionalist. I am neither, or both together. And I want the same from you: do not choose. The moment you choose, you miss. You will get only half. And half-truth is worse than untruth.

पूरे से कम क्यों लो? जब पूरा मिल सकता हो तो कम पर क्यों राजी होओ? पूरा सत्य यही है कि परंपरा और क्रांति दिन और रात जैसे हैं, जन्म और मृत्यु जैसे हैं, साथ-साथ हैं। दोनों को नाचने दो गलबाहें डालकर। किसी तरफ पलड़ा ज्यादा न झुके--न परंपरा की तरफ, न क्रांति की तरफ, तो तुम समतुल हो जाओगे। तो सम्यकत्व पैदा होता है।

Why settle for less than the whole? When the whole is available, why be content with less? The whole truth is that tradition and revolution are like day and night, like birth and death—together. Let both dance with arms around each other. Let the scale not tip too far to either side—neither toward tradition nor toward revolution—then you will be in balance. Then equipoise arises.

दूसरा प्रश्न: ओशो, अष्टावक्र अकृत्रिम व सहज समाधि के प्रस्तोता हैं। उनके दर्शन में बोध के अतिरिक्त किसी अनुष्ठान, साधन या प्रयत्न को स्थान नहीं है। तो क्या वहां प्रार्थना भी व्यर्थ है?
Second question: Osho, Ashtavakra is the proponent of uncontrived, natural samadhi. In his vision, apart from awakening, no ritual, means, or effort has any place. Then is prayer also useless there?

प्रार्थना जो की जा सके वह तो व्यर्थ है। अष्टावक्र के मार्ग पर करना व्यर्थ है, क्रिया व्यर्थ है, कर्तव्य व्यर्थ है, कर्ता का भाव व्यर्थ है। तो जो प्रार्थना की जा सके वह तो व्यर्थ है; हां, जो प्रार्थना हो जाये वह व्यर्थ नहीं है; जिस प्रार्थना को करते समय तुम्हारा कर्ता मौजूद न हो। आयोजन से हो जो प्रार्थना वह व्यर्थ है। अनायास जो हो जाये--कभी सूरज को उगते देखकर तुम्हारे हाथ जुड़ जायें; नहीं कि तुमने जोड़े। जोड़े तो जुड़े ही नहीं। जुड़ गये तो ही जुड़े।

Any prayer that can be done is useless. On Ashtavakra’s path, doing is useless, action is useless, duty is useless, the sense of doership is useless. So the prayer that can be done is useless; yes—prayer that happens is not useless: a prayer in which, while it is happening, your doer is absent. A prayer that comes from arrangement is futile. That which happens unawares—sometimes, seeing the sun rise, your hands come together; not that you joined them. If you joined them, they didn’t truly join. If they came together of themselves, only then did they truly join.

अब यह भी क्या बात है कि तुम हिंदू हो इसलिए सूर्य-नमस्कार कर रहे हो। यह बात दो कौड़ी की हो गई। हिंदू होने की वजह से सूर्य-नमस्कार कर रहे हो? सूर्य के उठने होने की वजह से करो। यह सूरज उठ रहा है, मुसलमान के हाथ नहीं जुड़ते, क्योंकि वह मुसलमान है। हिंदू के जुड़ जाते हैं क्योंकि वह हिंदू है। दोनों बातें फिजूल हैं।

And what kind of thing is it that you are doing Surya Namaskar because you are a Hindu? That makes it petty. Because you are a Hindu you salute the sun? Salute because the sun is rising. The sun is rising—and a Muslim’s hands don’t fold because he is a Muslim; a Hindu’s hands do fold because he is a Hindu. Both are pointless.

इधर सूरज उग रहा है, वहां तुम हिंदू-मुसलमान का हिसाब रख रहे हो? यह परम सौंदर्य तुम्हें दिखाई नहीं पड़ता। अंधे हो तुम? हिंदू होओगे तब नमस्कार करोगे? यह चमत्कार सामने खड़ा है, तुम हिंदू होओगे तब नमस्कार करोगे? यह अपूर्व सूरज फिर उग रहा है। ये फिर छाने लगे प्रकाश के जाल चारों तरफ। फिर खिले फूल, फिर पक्षी बोले, फिर जीवन प्रगट हुआ। सब खो गया था रात के अंधेरे में, सब फिर प्रगट हुआ। तुम्हारे हाथ नहीं जुड़ते, जोड़ना पड़ते हैं? जोड़ो तो व्यर्थ, जुड़ जायें तो सार्थक।

Here the sun is rising, and you are busy tallying Hindu and Muslim? This supreme beauty doesn’t strike you? Are you blind? Will you bow only if you are a Hindu? This miracle stands before you; will you bow only if you are a Hindu? This incomparable sun rises again. Again the mesh of light spreads all around. Again flowers bloom, birds sing, life manifests. All was lost in the night’s darkness; all appears again. Your hands don’t come together of themselves—you have to put them together? If you put them together, it is futile; if they come together, it is meaningful.

जरा तुम हृदय को संवेदनशील तो करो। जरा आंख खोलकर तो देखो। मेरे देखे तो न हिंदू के जुड़ते न मुसलमान के। क्योंकि हिंदू भी आंख बंद करे हाथ जोड़ लेता है, क्योंकि सूरज है। मैं देखता हूं, कोई बिजली जलाये, हिंदू ऐसा हाथ जोड़ लेता है, नमस्कार कर लेता है। बिजली जल रही है, हाथ जोड़कर नमस्कार कर लिया। यह यंत्रवत है।

Make your heart a little sensitive. Open your eyes and look. As I see it, neither the Hindu’s hands truly fold nor the Muslim’s—because the Hindu closes his eyes and folds hands just because “the sun is there.” I notice that if someone switches on an electric light, the Hindu will fold his hands and bow to that, too. The light goes on—and he joins his hands. This is mechanical.

एक सज्जन मेरे पास आते थे, उनको यह आदत थी। एक दिन वे आये, सांझ हम देर तक बैठे बात करते रहे। फिर मैंने पास बटन दबाकर, अंधेरा हो रहा था, बिजली जलाई तो उन्होंने हाथ जोड़े। मैंने फिर बुझा दी। वे बोले आपने यह क्या किया? मैंने कहा, तुमने सब खराब कर दिया। मैंने फिर जलाई, उन्होंने फिर हाथ जोड़े। मैंने कहा, जब तक तुम हाथ जोड़ना बंद न करोगे, मैं बुझाता रहूंगा। ऐसा कोई पचास बार मैंने किया। आखिर इक्यानवीं बार वे हार गये। कहने लगे हाथ जोड़े आपके। बात क्या है? आप क्यों यह जला-बुझा रहे हैं?

A gentleman used to visit me; he had this habit. One evening he came, we sat and talked till dusk. Then I pressed the switch nearby—as it was getting dark—and turned on the light; he folded his hands. I turned it off again. He said, “What are you doing?” I said, “You have spoiled it.” I switched it on again; again he folded his hands. I said, “Until you stop folding your hands, I’ll keep turning it off.” I must have done this fifty times. Finally, by the ninety-first time, he gave up: “Fine, I fold my hands to you! What is this about? Why are you turning it on and off?”

मैंने कहा, इसलिए कि ये हाथ तुम्हारे तुम जोड़ते हो, जुड़ते नहीं। तुम्हारे जीवन में मैंने प्रार्थना का कोई स्वर ही नहीं देखा है। ये मुर्दा हाथ हैं, यंत्रवत उठ रहे हैं। तुम मशीन हो, आदमी नहीं हो, क्योंकि तुम्हें मैंने कहीं और सौंदर्य को प्रगट होते देखकर हाथ जोड़ते नहीं देखा। बगीचे में सामने गुलाब खिल रहे हैं, मैंने तुम्हें हाथ जोड़ते नहीं देखा। तुम क्या खाक समझोगे! कोयल गीत गाती है, मैंने तुम्हें कभी हाथ जोड़ते नहीं देखा। एक सुंदर स्त्री राह से गुजर जाती है, मैंने तुम्हें कभी हाथ जोड़ते नहीं देखा। तुम कैसे रोशनी के प्रगट होने पर हाथ जोड़ोगे!

I said, “Because these hands—you are folding them; they are not folding by themselves. I have not seen a note of prayer in your life. These are dead hands, rising mechanically. You are a machine, not a man, because I have never seen you fold your hands when beauty manifests elsewhere. In the garden, a rose blooms before you—I have not seen you bow. What will you ever understand? The cuckoo sings—I have never seen you fold your hands. A beautiful woman passes by—I have never seen you bow. How then will you bow to the revelation of light?

रोशनी हजार-हजार रूपों में प्रगट हो रही है। यह सारा जगत रोशनी का ही खेल है। ये जो हरे पत्ते हैं ये भी रोशनी के ही हिस्से हैं। इसमें किरण का जो हरा हिस्सा है वह समा गया। इसे तुमने नमस्कार किया? ये जो लाल गुलाब खिले हैं ये भी रोशनी के ही हिस्से हैं। इसमें किरण का लाल हिस्सा समा गया। यह सारा जगत रोशन है और तुम बस बिजली का बटन दबा तो तुम नमस्कार करते हो? और तुम्हारे चेहरे पर मैं कोई नमस्कार का भाव नहीं देखता। यंत्रवत हाथ उठ जाते हैं।

“Light is manifesting in a thousand forms. This whole world is the play of light. These green leaves are also portions of light—the green band of the ray has been absorbed. Have you saluted this? And these red roses are also portions of light—the red band of the ray has been absorbed. The whole world is luminous, and you press an electric switch and then you bow? And I do not see on your face any feeling of salutation. Your hands rise mechanically.”

गुरजिएफ अपने शिष्यों को कहता था कि कोई भी एक क्रिया चुन लो जो यंत्रवत होती हो, और उसी वक्त एक चांटा खींचकर अपने को मारो। वह आदमी अदभुत था। जैसे तुम चर्च के पास से गुजरे और सिर झुका लिया। तो वह कहता, उसी वक्त चांटा मारो अपने को--चाहे बीच बाजार में मारना पड़े। कोई भी एक क्रिया चुन लो, जो तुम यंत्रवत करते हो; या कोई शब्द, तुम जो यंत्रवत बोलते हो, बार-बार बोलते हो और जो यांत्रिक हो गया है।

Gurdjieff used to tell his disciples: choose any one action that happens mechanically, and at that very moment give yourself a good slap. He was a strange man. Suppose you pass a church and automatically lower your head—he would say, slap yourself right then, even if you have to do it in the middle of the marketplace. Or choose a word you use mechanically, habitually, one that has become rote.

जैसे कुछ लोग हैं, वे हर किसी को कहे चले जाते हैं: मैं आपको प्रेम करता हूं। वे हर चीज को प्रेम करते हैं। आइसक्रीम से लेकर आत्मा तक हर चीज को प्रेम करते हैं। कि आइसक्रीम से मुझे बड़ा प्रेम है। तुम प्रेम शब्द को भी खराब किये दे रहे हो। आइसक्रीम तो खराब हो ही रही है, तुम प्रेम को भी खराब किये दे रहे हो। कुछ प्रेम का मूल्य है, कुछ शब्द का अर्थ होता। तुम क्या कह रहे हो?

There are people who go on telling everyone: “I love you.” They love everything—from ice cream to the soul. “I love ice cream so much.” You are ruining even the word love. Ice cream may be ruined anyway, but you are ruining love. There is some value to love; words have meanings. What are you saying?

तो गुरजिएफ कहता था, यह जो तुम प्रेम शब्द का उपयोग करते हो, यांत्रिक है। जब-जब दिन में तुम प्रेम शब्द का उपयोग करो, एक चांटा कसकर अपने को मारो। इससे तुम्हें होश आयेगा। और इसके बड़े परिणाम होते हैं। यह प्रक्रिया उपयोगी है। इसके बड़े परिणाम होंगे। क्योंकि जब भी तुम प्रेम कहोगे, एक चांटा मारोगे। धीरे-धीरे प्रेम कहने के पहले ही तुम्हें खयाल में आ जायेगा कि अब निकला प्रेम, और पड़ा चांटा। और बदनामी हुई और भद्द हुई और लोग हंसे। धीरे-धीरे तुम्हारी यंत्रवत्ता गिरने लगेगी और होश जगेगा।

So Gurdjieff would say: this use of the word love is mechanical. Whenever during the day you use the word love, give yourself a hard slap. It will bring you to awareness. And it has great results. This method is useful. Because whenever you say “love,” you will slap yourself. Gradually, even before you say “love,” the thought will occur: “Now ‘love’ is about to come—and then the slap, and the disgrace, and the awkwardness, and people laughing.” Slowly your mechanicalness will begin to drop and awareness will awaken.

अष्टावक्र के मार्ग पर जो करना पड़ता है वह व्यर्थ है। जो हो जाता है! और जो हो जाता है उसको अष्टावक्र भी रोकेंगे कैसे? जो किया ही नहीं वह रुकेगा कैसे? जो किया है वही रुक सकता है। अष्टावक्र मीरा को नहीं रोक सकते प्रार्थना करने से, तुम्हें रोक सकते हैं। तुम कर रहे थे।

On Ashtavakra’s path, whatever has to be done is futile. What happens on its own—how will Ashtavakra stop that? What you have not done cannot be stopped. Only what you do can be stopped. Ashtavakra cannot stop Meera from praying; he can stop you. You are the one doing.

इधर मैं अष्टावक्र पर बोल रहा हूं तो मेरे पास प्रश्न आ जाते हैं कि अष्टावक्र तो कहते हैं ध्यान इत्यादि करने से कुछ सार नहीं, तो फिर हम जो ध्यान कर रहे हैं उसको बंद कर दें? तुम कर रहे हो इसलिए खयाल उठता है कि बंद कर दें, जब अष्टावक्र कहते हैं बंद कर दो। लेकिन जिसे ध्यान हो रहा है वह कैसे बंद करेगा? जो तुमने शुरू किया, बंद कर सकते हो। जो तुमने शुरू नहीं किया, जो शुरू हुआ, उसे तुम कैसे बंद करोगे? जरा श्वास को तो बंद करके देखो तो पता चल जायेगा कि नहीं होती बंद। तुमने शुरू भी नहीं की है, शुरू हुई है। बंद भी होगी कभी, अपने से होगी। तुम बीच में कर्ता नहीं बन सकते।

Now that I am speaking on Ashtavakra, questions reach me: “Ashtavakra says meditation and such have no essence, so should we stop the meditation we are doing?” Because you are doing it, the idea arises to stop it when Ashtavakra says, “Stop.” But for the one to whom meditation is happening—how will he stop it? What you started, you can stop. What you did not start—what started by itself—how will you stop that? Try stopping your breath, and you will know—it doesn’t stop. You didn’t start it; it started. It will stop someday—by itself. You cannot become the doer in between.

तो खयाल रखना, एक तो प्रार्थना है जो की जाती है। और एक प्रार्थना है, जो हो जाती है। जो हो जाये वही सच है। जो हो जाये वह परम सौभाग्य की है।

So keep this in mind: one prayer is that which is done; and another prayer is that which happens. Only that which happens is true. The prayer that happens is supreme good fortune.

और कहीं भी हो सकती है। मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे का सवाल नहीं है। कहीं भी हो सकती है, क्योंकि परमात्मा सब जगह है। जहां से भी उसकी झलक मिल जायेगी वहीं हृदय डांवांडोल हो जायेगा। वहीं मस्ती छा जायेगी। वहीं आंखों में नशा आ जायेगा। वहीं तुम डोलने लगोगे। वहीं तुम झुक जाओगे।

And it can happen anywhere. It is not a matter of temple, mosque or gurdwara. It can happen anywhere, because the Divine is everywhere. Wherever a glimpse appears, there the heart will be shaken. There intoxication will descend. There your eyes will grow drunk. There you will sway. There you will bow.

तुम जरा इस बात को खयाल में रखना। जरा सोचो, किसी गुलाब के फूल को देखकर अगर तुम झुक गये और वहीं घुटने टेके; हो गई नमाज। काबा की तरफ मुंह कर रहे हो, मुर्दा पत्थर की तरफ? इधर जीवित परमात्मा फूल से पुकार रहा है। कि तुम शब्दों के जाल को दोहरा रहे हो--गायत्री मंत्र, नमोकार। यहां फूल में नमोकार जीवित है, गायत्री प्रगट हो रही है, तुम मुर्दा शब्दों के साथ खेल कर रहे हो। झुक जाओ यहां। डूब जाओ इस फूल में। और तुम जानोगे प्रार्थना का स्वाद।

Keep this in mind. Consider it: if, seeing a rose, you bent and knelt—your namaz is done. Are you turning your face toward the Kaaba, toward a dead stone? Here the living God is calling from the flower. And you are repeating a net of words—Gayatri mantra, Namokar. Here in the flower, Namokar is alive, Gayatri is manifest, and you are playing with dead words. Bow here. Drown in this flower. And you will know the taste of prayer.

तुम्हारे कारण प्रार्थना भी खराब हो गई है। जिस प्रार्थना में तुम मौजूद हो, वह प्रार्थना नहीं। जिस प्रार्थना में तुम बिलकुल लीन हो गये वही प्रार्थना है।

Because of you, even prayer has been spoiled. The prayer in which you are present is not prayer. The prayer in which you are utterly dissolved—that alone is prayer.

फिर तुम्हारी प्रार्थनाएं तो भिखमंगे की प्रार्थनाएं हैं। तुम कुछ न कुछ मांग रहे हो। दीन हो। नहीं, प्रार्थना दीन भाव से नहीं उठती। प्रार्थना अर्पण है, समर्पण है। तुम अपने को अर्पित करते हो, मांगते नहीं।

And your prayers are the prayers of beggars—you are always asking for something. You are pitiable. No—prayer does not arise out of a begging mood. Prayer is offering, surrender. You offer yourself; you do not ask.

जो प्रार्थना दीन भाव से उठती है, कुछ मांगने के लिए उठती है, जिस प्रार्थना में तुम प्रार्थी हो जाते हो, चूक गये। फिर अष्टावक्र की प्रार्थना नहीं है वह। होगी किसी और की लेकिन अष्टावक्र के शास्त्र में, अष्टावक्र के मार्ग पर उसके लिए कोई जगह नहीं है।

Prayer that rises from a begging mood, that asks for something, in which you become a petitioner—you have missed. Then it is not Ashtavakra’s prayer. It may belong to someone else, but in Ashtavakra’s scripture, on Ashtavakra’s path, there is no place for it.

घोर तम छाया चारों ओर

घटायें घिर आईं घनघोर

वेग मारुत का है प्रतिकूल

हिले जाते हैं पर्वत-मूल

गरजता सागर बारंबार

कौन पहुंचा देगा उस पार?

Deep darkness spreads all around, dense clouds have gathered. The wind’s force runs contrary, even mountain roots are shaken. The ocean roars again and again— who will carry us to the other shore?

तरंगें उठतीं पर्वताकार

भयंकर करतीं हाहाकार

अरे उनके फेनिल उच्छवास

तरी का करते हैं उपहास

हाथ से गई छूट पतवार

कौन पहुंचा देगा उस पार?

Waves rise like mountains, terribly they howl. Ah, their foamy breaths mock the little boat. The oar has slipped from the hand— who will carry us to the other shore?

ग्रास करने नौका स्वच्छंद

घूमते फिरते जलचरवृंद

देखकर काला सिंधु अनंत

हो गया है साहस का अंत

तरंगें हैं उत्ताल अपार

कौन पहुंचा देगा उस पार?

To gobble the boat at will the water-creatures roam and wheel. Seeing the black, endless sea, courage has come to its end. The waves are heaving, boundless— who will carry us to the far shore?

यह सच है कि हम असहाय हैं। तो प्रार्थना के दो रूप हो सकते हैं। या तो हम अपनी असहाय अवस्था में मांगें उससे कि कुछ दे ताकि हम आलंबन पा जायें। या हम अपनी असहाय अवस्था में सिर्फ झुक जायें, कुछ मांगें न। असहाय अवस्था में झुक जायें।

It is true that we are helpless. So prayer can take two forms. Either, in our helpless state, we ask Him to give something so we may find a support; or, in our helpless state, we simply bow—asking for nothing. In helplessness, we bow.

घोर तम छाया चारों ओर

घटायें घिर आईं घनघोर

वेग मारुत का है प्रतिकूल

हिले जाते हैं पर्वत-मूल

गरजता सागर बारंबार

कौन पहुंचा देगा उस पार?

Deep darkness spreads all around, dense clouds have gathered. The wind’s force runs contrary, even mountain roots are shaken. The ocean roars again and again— who will carry us to the other shore?

कुछ मांगा नहीं जा रहा है। कुछ कहा जा रहा है जरूर। अपनी असहाय अवस्था प्रगट की जा रही है। मांगा कुछ भी नहीं जा रहा। मांग कुछ भी नहीं है। अपना बेसहारापन प्रगट किया जा रहा है, कोई सहारा नहीं मांगा जा रहा है।

Nothing is being asked. Something is indeed being said: our helpless state is being revealed. Nothing is being asked; there is no demand. Our lack of support is being revealed; no support is being asked for.

तरंगें उठतीं पर्वताकार

भयंकर करतीं हाहाकार

अरे उनके फेनिल उच्छवास

तरी का करते हैं उपहास

हाथ से गई छूट पतवार

कौन पहुंचा देगा उस पार?

Waves rise like mountains, terribly they howl. Ah, their foamy breaths mock the little boat. The oar has slipped from the hand— who will carry us to the other shore?

सुनते हो?

कौन पहुंचा देगा उस पार?

न ही कोई मांग है, न ही किसी हाथ की तलाश है, न ही कोई भिखमंगे की प्रार्थना है,

सिर्फ निवेदन है। सिर्फ अपनी स्थिति का निवेदन है।

Do you hear? Who will carry us to the other shore? There is no demand, no search for a helping hand, no beggar’s prayer— only a submission, a statement of one’s state.

ग्रास करने नौका स्वच्छंद

घूमते फिरते जलचरवृंद

देखकर काला सिंधु अनंत

हो गया है साहस का अंत

तरंगें हैं उत्ताल अपार

कौन पहुंचा देगा उस पार?

To gobble the boat at will the water-creatures roam and wheel. Seeing the black, endless sea, courage has come to its end. The waves are heaving, boundless— who will carry us to the far shore?

और जब ऐसी भावदशा में तुम झुकोगे तो तुम अचानक पाओगे, पहुंच गये उस पार। उस झुकने में ही मिल जाता किनारा। क्योंकि उस झुकने में ही खो जाता अहंकार। यह जो हाहाकार है, ये जो उत्ताल तरंगें हैं, यह जो सब तरह गहन अंधकार है, यह तुम्हारा अहंकार है और कुछ भी नहीं।

And when, in such a mood, you bow, you will suddenly find—you have reached the other shore. In that bowing itself the bank is found. Because in that bowing the ego is lost. This tumult, these towering waves, this all-around dense darkness—this is your ego and nothing else.

अब फर्क समझना। अहंकारी आदमी झुकता है परमात्मा के सामने ताकि अहंकार के लिए कुछ और सहारे मिल जायें कि हे प्रभु, कुछ दो। इधर अहंकार टूटा जा रहा है, स्तंभ हिले जाते हैं, जड़ें उखड़ी जाती हैं, कुछ दो। मुझे मजबूत करो। तो प्रार्थना चूक गई। प्रार्थना प्रार्थना न हुई।

Now understand the difference. The egoist bows before God so that he may find a few more props for his ego: “O Lord, give me something. My ego is breaking, pillars are shaking, roots are being torn—give me something. Strengthen me.” Then prayer is missed; prayer is not prayer.

नहीं, तुमने कहा सिर्फ, ये जड़ें उखड़ी जाती हैं। यह गहन अंधकार है। ये उत्ताल तरंगें हैं। यह सब उखड़ा जा रहा है।

कौन पहुंचा देगा उस पार?

तुमने बस निवेदन कर दिया और तुम चुप रहे। तुम्हारा निवेदन, और निवेदन के बाद गहरी चुप्पी और मौन।

No—you simply said: these roots are being pulled up; this is deep darkness; these are surging waves; everything is being uprooted. Who will carry me to the other shore? You simply submitted, and you kept silent. Your submission—and after submission, deep silence and stillness.

कौन पहुंचा देगा उस पार?

एक प्रश्न मात्र है। तुमने कुछ मांगा नहीं है। तुमने कुछ चाहा नहीं है।

Who will carry me to the other shore? It is only a question. You have not asked for anything. You have desired nothing.

ऐसे निवेदन के लिए अष्टावक्र के मार्ग पर कोई इंकार नहीं है। लेकिन तुम्हारी जो प्रार्थनायें हैं उनके लिए तो इंकार है। तुम्हारी प्रार्थनायें तो अभीप्सा के ही हिस्से हैं। आकांक्षा का नया-नया रूप। तुम कुछ पाने चले हो--संसार, स्वर्ग, मोक्ष। तुम अपने को ही भरने में लगे हो। वास्तविक प्रार्थना वहीं उठती है जहां तुम खाली हो, शून्य हो।

For such submission there is no rejection on Ashtavakra’s path. But for your prayers there is a rejection. Your prayers are only parts of craving, a new form of desire. You go to gain something—world, heaven, liberation. You are busy filling yourself. True prayer arises only where you are empty, a void.

कौन पहुंचा देगा उस पार?

Who will carry me to the other shore?

तीसरा प्रश्न: ओशो, सदगुरु की छाया में होने का अर्थ कृपा करके हमें समझाइये।
Third question: Osho, please kindly explain to us what it means to be in the shade of the Satguru.

अर्थ नहीं समझाया जा सकता, अनुभव करना पड़े। कैसे समझाओगे? यात्री थका-मांदा है मार्ग पर। धूप, धूल-धंवास, लंबी यात्रा की थकान! कोई छाया नहीं मिली कभी। और पूछता है, किसी वृक्ष की छाया के तले विश्राम का क्या अर्थ है?

कैसे समझाओगे उसे? क्या करोगे उपाय? कौन-सी विधि काम आयेगी समझाने में? नहीं, अर्थ समझाया नहीं जा सकता। उसे कहना पड़ेगा कि वृक्ष हैं, छाया भी है, तू विश्राम कर। जानकर ही जानेगा तू। अनुभव कर ही जानेगा तू। और कोई उपाय नहीं है।

The meaning cannot be explained; it has to be experienced. How will you explain it? A traveler is tired on the road—sun, dust, the weariness of a long journey. He has never found shade. And he asks, “What does it mean to rest under the shade of a tree?” How will you explain it to him? What can you do? What method will work to explain it? No—its meaning cannot be explained. You will have to tell him, “There are trees, there is shade—come, rest.” You will know only by knowing. You will know only by experiencing. There is no other way.

सदगुरु के पास होने का इतना ही अर्थ है कि तुमने अपने अहंकार पर भरोसा खो दिया। अब तुम कहते हो, इस अहंकार की मानकर बहुत चल लिये, कहीं पहुंचे नहीं। सिर्फ दुख पाया, पीड़ा पाई। इसने भटकाया, उलझाया, भरमाया, अब इसकी और न सुनेंगे। बजाय अपने अहंकार की सुनने के, अब तुमने किसी प्रज्ञा-पुरुष की वाणी पर भरोसा किया। यह जो वाणी है किसी प्रज्ञा-पुरुष की, किसी दूसरे की वाणी नहीं, तुम्हारे ही अंतरतम की वाणी है।

To be with the Satguru means simply this: you have lost trust in your ego. Now you say, “I followed this ego for so long and reached nowhere. I found only suffering and pain. It led me astray, entangled me, deluded me. I will not listen to it anymore.” Instead of listening to your ego, you have placed trust in the voice of a man of wisdom. And that voice of a wise one is not someone else’s voice; it is the voice of your own innermost being.

सदगुरु वही है जो तुम्हारे भीतर छिपे अंतरतम की वाणी बोलता है। जो तुम अपने भीतर नहीं खोज पाते वह बाहर से तुम्हें सुनाता है। जिस दिन तुम भीतर भी खोजने में समर्थ हो जाओगे, उस दिन पाओगे यह वृक्ष बाहर नहीं था, यह तुम्हारे भीतर ही फैल रहा था। यह छाया तुम्हारे भीतर से ही आ रही थी। गुरु ने तो सिर्फ इशारा किया, इंगित किया।

The Satguru is one who speaks the voice hidden in your deepest core. What you cannot find within, he lets you hear from without. The day you are able to search within, you will discover that this tree was not outside—it was spreading within you; this shade was arising from your own depths. The Master only pointed, indicated.

सदगुरु की छाया में होने का अर्थ है, एक परम प्रेम में पड़ जाना। एक ऐसे प्रेम में, जिसका कोई निर्वचन नहीं हो सकता, जिसकी कोई व्याख्या नहीं हो सकती।

To be in the Satguru’s shade means to fall into a supreme love—one that cannot be defined, one that admits of no explanation.

दुनिया में तीन तरह के प्रेम हैं। एक तो प्रेम है, किसी के शरीर के साथ प्रेम में पड़ जाना। वह क्षुद्रतम है। वह जल्दी ही आता और चला जाता। वह शरीर की वासना है। उसको ही काम कहो, सेक्स कहो।

एक दूसरा प्रेम है, जो किसी के मन के साथ प्रेम में पड़ जाना। साधारणतः हम उसे ही प्रेम कहते हैं--दूसरे प्रेम को। वह पहले से श्रेष्ठतर है। थोड़ा गहरा है। ज्यादा देर टिकेगा। शरीर के थोड़ा पार है। थोड़ी इसमें सुगंध है काव्य की। थोड़े पंख हैं उसके पास, थोड़ा उड़ सकता है।

फिर एक तीसरा प्रेम है, किसी के साथ आत्मा में, आत्मा के साथ आत्मा का प्रेम हो जाना। फिर पूरा खुला आकाश है; विराट आकाश है। इसे हम प्रार्थना कहते हैं।

पहला काम, दूसरा प्रेम, तीसरी प्रार्थना।

There are three kinds of love in the world. First is to fall in love with someone’s body. That is the most petty. It comes quickly and goes quickly. It is the body’s lust—call it kama, call it sex. Second is to fall in love with someone’s mind. Ordinarily we call this love—the second kind. It is superior to the first. A little deeper. It lasts longer. It is a little beyond the body. It carries a fragrance of poetry, a few wings with which it can fly a little. Then there is a third love: soul with soul, love happening at the level of being. Then there is the whole open sky—the vast sky. We call this prayer. First: lust. Second: love. Third: prayer.

सदगुरु के पास होने का अर्थ है, प्रार्थनापूर्ण होकर बैठना। किसी की आत्मा के साथ प्रेम में पड़ गये। किसी की आत्मा ने मन को डुबा लिया, मोह लिया। किसी के रंग में रंग गये।

To be with the Satguru means to sit prayerfully. You have fallen in love with someone’s soul. Someone’s being has drowned your mind, enchanted it. You have been dyed in someone’s color.

यह तुम्हें जो मैंने गैरिक रंग दिया है यह तो केवल प्रतीक है। यह तो इस बात की खबर है कि तुम मेरे रंग में रंगने को राजी हुए। यह तो सिर्फ ऊपर की बात है। यह तो केवल शुरुआत है। यह तो ऐसा है जैसे छोटे बच्चों को हम समझाते हैं कि आ आम का। आम से आ का क्या लेना-देना? आ तो और हजार चीजों का भी है। लेकिन शुरुआत तो कहीं से करनी पड़ती हैै।

This ochre color I have given you is only a symbol. It is simply a sign that you are willing to be dyed in my color. It is only on the surface. It is only a beginning. It is like how we teach small children: “Aa for aam.” What has “aa” to do with a mango? “Aa” belongs to a thousand other things as well. But one has to begin somewhere.

परसों ही कोई मुझसे पूछता था कि संन्यास अगर भीतर का ही लें तो ठीक नहीं? तो मैंने कहा, भीतर का ले सको तब तो जरूरत ही नहीं है लेने की। भीतर का नहीं ले सकते इसीलिए तो बाहर से शुरू करना पड़ता है। भीतर का ही लेने की क्षमता हो तब तो लेने की भी जरूरत खतम हो गई। अभी लेने की जरूरत है तो उसका अर्थ ही इतना हुआ कि अभी भीतर का कुछ पता नहीं।

Just the other day someone asked me, “If sannyas is only inner, wouldn’t it be fine to take it inwardly?” I said, “If you can take it inwardly, then there is no need to take it at all. It is only because you cannot take it inwardly that one must begin from the outside. If you had the capacity for the inner, then the very need to take it would end. But since there is still a need to take it, it only means that nothing of the inner is known yet.”

और तुम बाहर खड़े हो। भीतर जाओगे भी तो भी बाहर से ही भीतर जाओगे। अब जो आदमी अपने घर के बाहर खड़ा है सड़क पर, उससे हम कहें कि चलो, सीढ़ियां चढ़ो। वह कहे कि हम सीधे भीतर ही पहुंच जायें तो हर्ज है? हम कहेंगे, अगर तुम भीतर ही खड़े हो तब तो पहुंचने की कोई जरूरत ही नहीं है। लेकिन अगर बाहर सड़क पर खड़े हो तो फिर बाहर से यात्रा करनी पड़ेगी।

And you are standing outside. Even to go within, you will have to begin from the outside. If a man is standing on the road outside his house and we say, “Come, climb the steps,” and he says, “What harm if I reach directly inside?” we will say, “If you were already inside, then there would be no question of reaching. But if you are standing on the road outside, then you must make the journey from the outside.”

अब जो पूछता था, भयभीत है कपड़ों से। बाहर-भीतर के तो बड़े ऊंचे शब्द उपयोग कर रहा है। डरा हुआ है बाहर से। फिर जल्दी ही बात निकल आई कि--परिवार, प्रियजन, गांव, बस्ती, वहां इन वस्त्रों में जाऊंगा, लोग हंसेंगे। तो मैंने कहा, वे तो बाहर हंस रहे हैं, तुम्हारा क्या बिगाड़ते हैं? तुम तो भीतर की बातें कर रहे हो। वह प्रियजन, गांव, बस्ती, वह सब तो बाहर है, तुम्हारे भीतर तो नहीं। कहा, आप ठीक कहते हैं मगर मुश्किल पड़ेगी। मुश्किल तो बाहर से आ रही है। और तुम तो भीतर खड़े हो।

The one who was asking was afraid of the clothes; he was using lofty words like “outer” and “inner,” but he was frightened of the outer. Soon it came out: “Family, loved ones, the village, the locality—if I go there in these robes, people will laugh.” I said, “They laugh outside—how does that harm you? You were talking of inner matters. Those loved ones, the village, the locality—these are all outside, are they not? They are not within you.” He said, “You are right, but it will be difficult.” The difficulty is coming from the outside—and you claim to be standing on the inside!

लेकिन आदमी बड़ा बेईमान है। बड़े ऊंचे तर्क खोजता है बड़ी छोटी बातें छिपाने को। तो मैंने कहा, सीधा-सीधा क्यों नहीं कहते कि बाहर कर डर है? उसने कहा, अब आप नहीं मानते तो मान लेता हूं कि बाहर का डर है। तो उस बाहर के डर को तो बाहर से ही मिटाना पड़ेगा। यह भीतर से नहीं मिट सकता।

But man is very dishonest. He finds lofty arguments to hide very small things. So I said, “Why not say it plainly: you are afraid of the outside.” He said, “If you won’t accept anything else, then yes, it is an outer fear.” Then that outer fear has to be removed from the outside—it cannot be removed from the inside.

ये गैरिक वस्त्र तो सिर्फ इस बात की खबर हैं कि तुम राजी रंगने को। सदगुरु के पास होने का अर्थ है कि तुम उसके रंग में रंगने को राजी। सदगुरु तो रंगरेज है। वह तो तुम्हारी ओढ़नी को रंग देता है। पर तुम्हारा सहयोग जरूरी है। वृक्ष घनी छाया से भरा है। लेकिन तुम उसके नीचे विश्राम न करो तो वृक्ष कुछ भी न कर पायेगा। वृक्ष तुम्हारे पीछे दा़ैड नहीं सकता। तुम्हें वृक्ष के साथ सहयोग करना होगा।

These ochre robes are only the news that you are willing to be dyed. To be with the Satguru means you are willing to be dyed in his color. The Satguru is a dyer; he colors your veil. But your cooperation is necessary. The tree is filled with deep shade. But if you do not rest beneath it, the tree can do nothing. The tree cannot run after you. You must cooperate with the tree.

सदगुरु जीवन में क्रांति ला सकता है। आमूल रूपांतरण हो सकता है। लेकिन तुम्हारे सहयोग के बिना न होगा। और तुम्हारा सहयोग तभी संभव है जब सदगुरु की मौजूदगी तुम्हें अपने जीवन से भी ज्यादा मूल्यवान मालूम होने लगे। तभी तुम रंगने को राजी होओगे, नहीं तो नहीं।

The Satguru can bring a revolution into life—an utter transformation can happen. But without your cooperation it will not happen. And your cooperation becomes possible only when the presence of the Satguru begins to feel more precious to you than your very life. Only then will you be willing to be dyed; otherwise not.

मौत अच्छी है जो दम निकले तुम्हारे सामने

आंख से ओझल हो तुम तो जिंदगी अच्छी नहीं

Death is good if my last breath leaves before your eyes; If you are hidden from my sight, then life is not good.

--ऐसा जब लगने लगे।

When it begins to feel like that—

मेरे दिल की नैरंगी पूछते हो क्या मुझसे

तुम नहीं तो वीराना तुम रहो तो बस्ती है

You ask about the strange hues of my heart: Without you it is a wilderness; with you it is a town—

--जब ऐसा लगने लगे।

when it begins to feel like that—

कहां हम कहां वस्ले-जाना की हसरत

बहुत है उन्हें एक नजर देख लेना

Where am I, and where the longing for union with the Beloved? For me, to see him even once is more than enough—

--जब ऐसा लगने लगे। एक नजर भी जब परम तृप्ति देने लगे तो फिर सदगुरु की छाया में होने का अर्थ समझ में आयेगा।

when it begins to feel like that. When even a single glance gives supreme contentment, then the meaning of being in the Satguru’s shade will be understood.

ये कोई हिसाब-किताब की बातें नहीं हैं, ये तो पागलों की बातें हैं। बेहिसाब-किताब हैं। दीवानों की बातें हैं।

These are not matters of bookkeeping. These are the matters of madmen—beyond all accounting. The talk of the intoxicated.

गो न समझूं उसकी बातें, गो न पाऊं उसका भेद

पर यह क्या कम है कि मुझसे वह परीपैकर खुला

Even if I don’t understand his words, even if I don’t grasp his secret, Is it not enough that to me that angelic form revealed himself?

सदगुरु की बातें तुम्हें समझ में थोड़े ही आयेंगी! एकदम से तो कैसे समझ में आयेंगी?

गो न समझूं उसकी बातें, गो न पाऊं उसका भेद

The Satguru’s words will not make sense to you—not all at once. How could they?

न उसकी बात समझ में आये, न उसके भेद का कुछ पता चले, न राज का पता चले। बिलकुल ठीक ही है। लेकिन फिर भी प्रेम का दीवाना खिंचा चला जाता है।

Even if I don’t understand his words, even if I don’t grasp his secret…

If his words are not understood, if his mystery is not known, if the secret is not revealed—perfectly fine. And yet the lover is drawn, irresistibly.

पर यह क्या कम है कि मुझसे वह परीपैकर खुला

Is it not enough that to me that angelic form revealed himself?

वह दिव्यदेही मुझसे बोला यही क्या कम है? नहीं समझे उसकी बात, नहीं समझे उसका भेद। छोड़ो। समझ लेंगे कभी। जल्दी भी क्या है? लेकिन उसने कहा, उसने कहने योग्य समझा, उसने इतना पात्र समझा कि अपने को उंड़ेला यही क्या कम है?

Is it any small thing that the divine figure spoke to me? You did not understand his words, you did not understand his secret—let it be. You will understand someday—what is the hurry? But that he spoke, that he considered you worthy enough to pour himself out—Is that not enough?

ऐसा जब तुम्हारे भीतर भाव बने तो सदगुरु की छाया में होने का अर्थ पता चलेगा--अनुभव से; और कोई उपाय नहीं है।

When such a feeling arises within you, then you will know—by experience—what it means to be in the Satguru’s shade. There is no other way.

चौथा प्रश्न: ओशो, तू ही राजदां है मेरा, तुझको मेरी शरम है तू ही वायसे-मसर्रत, तू ही दर्द, तू ही गम है जिसे चाहे तू बना दे, जिसे चाहे तू मिटा दे वह भी तेरा करम है, यह भी तेरा करम है एक बात तुझसे पूछूं, सच-सच अगर बता दे तुझे याद करके रोना, क्या यह बंदगी से कम है?
Fourth question: Osho, you alone are my confidant; you are the keeper of my honor. You are the cause of my joy; you are the pain, you are the grief. Whomever you wish you make, whomever you wish you erase— that is your grace, and this too is your grace. May I ask you one thing? Tell me truthfully: to weep remembering you—is that any less than devotion?

कम-ज्यादा की तो बात ही नहीं, रोना ही बंदगी है। और जिस बंदगी में रोना नहीं है, सूखी-सूखी है; बंदगी पूरी नहीं है। जिस बंदगी में रोना नहीं है, मरुस्थल है। आंसुओं से ही तो मरूद्यान शुरू होता है, हरियाली आती है। जो बंदगी आंसुओं से रिक्त है, तुम झुके तो लेकिन झुके नहीं। अगर आंखें आंसुओं से न भरीं तो क्या खाक झुके! तो शरीर झुक गया, हृदय न झुका। तो देह झुक गई, भावना न झुकी। जब तुम झुकोगे देह से तो वह तो कवायद है केवल। लेकिन जब तुम हृदय से झुकोगे तो आंखों से आंसुओं की धार बहेगी।

It is not a matter of more or less—weeping itself is devotion. And any devotion in which there is no weeping is dry; the devotion is not complete. Devotion without tears is a desert. With tears the oasis begins; the greenery comes. If devotion is empty of tears, then you bowed—and yet you did not bow. If the eyes do not fill with tears, what kind of bowing is that! Then the body bent, but not the heart; the form bowed, but not the feeling. When you bow only with the body, it is mere drill. But when you bow from the heart, streams of tears flow from the eyes.

आंसुओं की धार दुख में ही थोड़े ही बहती है, परम सुख में भी बहती है, आनंद में भी बहती है। जब भी कोई चीज इतनी ज्यादा हो जाती है जिसे तुम सम्हाल नहीं पाते, तभी आंसुओं का सहारा लेकर बहती है।

Tears do not flow only in sorrow; they flow in supreme happiness, in bliss as well. Whenever something becomes so much that you cannot contain it, it takes the support of tears to flow.

अब तुम परमात्मा के सामने झुके या सदगुरु के सामने झुके या जगत के सौंदर्य के सामने झुके, यह झुकने की घटना इतनी...इतनी गहरी है कि अगर इससे आंखों में आंसू न आयें और तुम भीतर गदगद न हुए तो झुकना रूखा-रूखा रह गया। यह तो ऐसा ही है जैसे प्यास लगी और किसी ने खाली गिलास पी लिया। खाली गिलास से कहीं प्यास बुझेगी? गिलास भरा होना चाहिए।

Whether you bow before the Divine, before the true Master, or before the beauty of existence, this act of bowing is so, so deep that if it does not bring tears to the eyes and leave you inwardly overbrimmed, the bowing remains dry. It is like being thirsty and someone drinks an empty glass. Will thirst be quenched by an empty glass? The glass must be full.

आंसू तो खबर लायेंगे कि तुम्हारा झुकना प्रामाणिक है। तुम औपचारिक रूप से नहीं झुके, तुम सच में ही झुके।

तो मैं तो रोने को ही बंदगी कहता हूं। तुम्हें अगर सूरज को उगते देखकर, आकाश में चांद को तिरते देखकर, सफेद बदलियों को आकाश में भटकते देखकर आंसू आ जायें तो बंदगी हो गई। किसी बच्चे को हंसते देखकर तुम्हारी आंखों में आंसू भर आयें तो बंदगी हो गई। इन पक्षियों के कलरव से तुम्हारी आंखें अगर गीली हो आयें तो बंदगी हो गई। भाव है बंदगी।

Tears bring the news that your bowing is authentic. You have not bowed formally—you have truly bowed. So I call weeping itself devotion. If, on seeing the sun rise, the moon sailing the sky, white clouds wandering in the blue, tears come—devotion has happened. If, seeing a child laugh, your eyes fill with tears—devotion has happened. If the birds’ chirping moistens your eyes—devotion has happened. Feeling—this is devotion.

और ऐसी बंदगी फिर जाती नहीं। ऐसा नहीं है कि हो गई और समाप्त हो गई। ऐसी बंदगी फिर जाती नहीं। सूखी बंदगी कर भी ली और खतम भी हो जाती है। होती भी नहीं और खतम भी हो जाती है। गीली बंदगी, भावपूर्ण बंदगी हुई तो हुई। डूबे तो डूबे। फिर चलती ही रहती है, सरकती ही रहती है तुम्हारे रोएं-रोएं में, श्वास-श्वास में।

And such devotion does not leave. It is not that it happens and is over. Dry devotion—perform it and it ends; it scarcely happens and it is finished. But wet devotion, heartfelt devotion—once it happens, it happens. Once you are immersed, you are immersed. Then it keeps moving, keeps flowing through every pore, in every breath.

याद एक जख्म बन गई है वरना

भूल जाने का कुछ खयाल तो था

Remembrance has turned into a wound; otherwise I did have some thought of forgetting.

लेकिन फिर प्रभु का स्मरण भी ऐसा हो जाता है जैसे जख्म हो गया। एक दर्द, मीठा दर्द, जो भीतर सदा बना रहता है, जाता नहीं।

Even the remembrance of the Lord becomes like a wound—a pain, a sweet pain that remains within, and does not go.

याद एक जख्म बन गई है वरना

भूल जाने का कुछ खयाल तो था

Remembrance has turned into a wound; otherwise I did have some thought of forgetting.

अब तो भूलने के उपाय से भी भूलना नहीं होता। खयाल भी हो कि भूल जायें तो भी भूलना नहीं हो सकता है। बहुत बार जिसकी जिंदगी में बंदगी आई है वह सोचता है, कहां झंझट में पड़े! छूट जायें इससे। घबड़ाहट लगती है कि यह किस तरह चल पड़े! यह कौन-सी रौ में बहने लगे! यह कौन सी धारा ने पकड़ लिया। सब अस्तव्यस्त होने लगी जिंदगी पुरानी। पुराना ढांचा पिघलने लगा, बिखरने लगा। जो अब तक बनाया था, अर्थहीन मालूम होने लगा। यह किस मार्ग पर चले? किस अनजान राह पर चले? बहुत बार मन होता है कि लौट जायें वापिस। वह जो अनजाना है उससे डर लगता है। जो जाना-माना है उसी में थिर हो जायें। फिर लौट जायें। लेकिन यह हो नहीं सकता।

Now, even by trying, you cannot forget. Even if you resolve to forget, you cannot. Often, when devotion has come into someone’s life, he thinks, Why get into this mess? Let me get free of it. A kind of panic comes: How did this start? What current is this that I have begun to flow in? What stream has seized me? The old life begins to go to pieces. The old framework starts melting and falling apart. What had been built till now begins to seem meaningless. Which path to take? What unknown road to walk? Many times the mind wants to turn back. The unknown is frightening; let me settle again in the known, the familiar—turn back. But this cannot happen.

याद एक जख्म बन गई है वरना

भूल जाने का कुछ खयाल तो था

Remembrance has turned into a wound; otherwise I did have some thought of forgetting.

फिर भूल नहीं सकते। अभी तुम कहते हो, परमात्मा को कैसे याद करें? और एक ऐसी भी घड़ी आती है कि फिर तुम पूछोगे कि अब परमात्मा को कैसे भूलें? जब वह घड़ी आ गई तो समझो कि बंदगी हो गई; तो समझो कि प्रार्थना हुई; तो बात उतर गई तीर की तरह हृदय में।

Then you cannot forget. Now you ask, How to remember God? And a time also comes when you will ask, Now how to forget God? When that moment arrives, know that devotion has happened; prayer has happened; the thing has entered the heart like an arrow.

तब तुम कहोगे--

कुछ वक्त कट गया जो तेरी याद के बगैर

हम पर तमाम उम्र वो लमहे गिरां रहे

Then you will say— Some time did pass without remembering You; all my life those moments have weighed heavy on me.

फिर तुम कहोगे, कि वह जो तेरी याद के बिना जो थोड़ा-सा वक्त कट गया जिंदगी का, वह बोझ की तरह ढोना पड़ रहा है। वही दुख हो जायेगा जो तेरे बिना वक्त कट गया। जो तुझे याद किये बिना दिन गुजर गये वही बोझ की तरह छाती पर पत्थर की तरह बैठे हैं! क्यों ऐसा न हुआ कि तब भी तुझे याद किया? क्यों ऐसा न हुआ कि तब भी तुझे पुकारा? क्यों कटे वे दिन तेरी बिना याद के?

कुछ वक्त कट गया जो तेरी याद के बगैर

हम पर तमाम उम्र वो लमहे गिरां रहे

Then you will say: that little time of life which passed without your remembrance, I must carry like a burden. That alone becomes the sorrow—that time passed without You. The days that passed without remembering You sit on the chest like a stone, like a weight. Why was it not so that even then I remembered You? Why did I not call You then? Why did those days pass without Your remembrance?

 

Some time did pass without remembering You; all my life those moments have weighed heavy on me.

भक्त को तो हर घड़ी उसकी याद आने लगती है। हर तरफ से उसकी याद आने लगती है; फूलों-पक्षियों के गीत से ही नहीं, इंद्रधनुषों के रंग, किरणों के जाल से ही नहीं, हर तरफ से।

For the devotee, His remembrance begins to come every moment, from every side—not only from flowers and the songs of birds, not only from the rainbow’s colors and the web of light— from everywhere.

बैठे-बैठे मुझे आया गुनाहों का खयाल

आज शायद तेरी रहमत ने किया याद मुझे

Sitting quietly, the thought of my sins came to me: perhaps today Your mercy remembered me.

सुनते हो? भक्त यह कह रहा है, आज बैठे-बैठे मैंने जो अब तक गुनाह किये, पाप किये उनकी याद आ गई। जरूर तेरी करुणा ने मुझे याद किया। ऐसा लगता है तेरा दिल मुझे क्षमा कर देने का हो रहा है, तभी तो तूने गुनाहों की याद दिलाई। तू रहीम है, रहमान है। तू करुणावान है। जरूर तू मुझे क्षमा करना चाहता है अन्यथा इन गुनाहों की याद किसलिए दिलाता!

Listen: the devotee is saying, Today as I sat, the sins I have committed came to mind. Surely Your compassion remembered me. It seems Your heart intends to forgive me; only then would You bring the memory of my sins. You are Rahim, Rahman. You are compassionate. Surely You wish to forgive me—why else make me remember these sins!

तो गुनाहों तक से भक्त को परमात्मा की ही याद आती है।

Thus even through sins the devotee remembers only the Divine.

बैठे-बैठे मुझे आया गुनाहों का खयाल

आज शायद तेरी रहमत ने किया याद मुझे

Sitting quietly, the thought of my sins came to me: perhaps today Your mercy remembered me.

फिर तो हर चीज उसी तरफ इशारा करने लगती है। फिर हर रास्ता उसी तरफ जाने लगता है। फिर हर मील का पत्थर उसी तरफ तीर को बनाये हुए दिखाने लगता है। सब तरफ से--सुख हो कि दुख, अच्छा हो कि बुरा, शुभ हो कि अशुभ, सफलता हो कि असफलता, सब तरफ से आदमी परमात्मा की याद की तरफ जाने लगता है। सफलता हो तो वह धन्यवाद देता है। दुख हो तो धन्यवाद देता है।

Then everything begins to point in that direction. Every path begins to lead there. Every milestone seems to shape itself into an arrow pointing that way. From all sides—whether joy or sorrow, good or bad, auspicious or inauspicious, success or failure—one moves toward the remembrance of God. If there is success, he gives thanks. If there is sorrow, he gives thanks.

सूफी फकीर बायजीद ने कहा है कि प्रभु, कुछ न कुछ दुख बनाये रखना। क्योंकि जब दुख होता है तो मुझे तेरी याद ज्यादा आती है। सुख में कहीं भूल न जाऊं। तू थोड़ा दुख बनाये रखना। तू थोड़े कांटे चुभाये रखना। कहीं फूलों में भटक न जाऊं। कांटा चुभता है तो तेरी तत्क्षण याद आती है। दुख में याद आती है न! तो बायजीद कहता है, दुख बनाये रखना। ज्यादा सुख मत दे देना। कहीं ऐसा न हो कि सुख में मैं खो जाऊं। मुझे मेरा भरोसा नहीं है, तेरा ही भरोसा है।

The Sufi fakir Bayazid has said: Lord, keep some sorrow always. Because when there is sorrow, I remember You more. Let me not forget in happiness. Keep a little sorrow. Let a few thorns prick me, lest I be lost among the flowers. When a thorn pricks, I remember You instantly. In sorrow, remembrance comes, does it not? So Bayazid says: keep sorrow for me; do not give too much happiness, lest I be lost in it. I do not trust myself; I trust only You.

पांचवां प्रश्न: ओशो, आप बोलते क्यों हैं? यह भी खूब रही! बोलने भी न दोगे? अगर मैं चुप रहूं तो तुम पूछोगे, आप चुप क्यों हैं? और अगर मैं न बोलूं तो तुम यह प्रश्न किससे पूछते?
The fifth question: Osho, why do you speak? This is really something! You won’t even let me speak? If I were to keep silent, you would ask, Why are you silent? And if I didn’t speak, whom would you ask this question?

बोलता हूं क्योंकि तुम्हारे पास प्रश्न हैं और मेरे पास उत्तर है। बोलता हूं इसलिए कि न बोलूं तो अपराध होगा। जो मिला है उसे बांटना जरूरी है। जो मिला है उसके मिलने में ही यह शर्त है कि बांटना जरूरी है। मिल जाये और न बांटो तो कंजूसी होगी। और सब कंजूसियां माफ हो सकती हैं लेकिन परम सत्य मिल जाये और न बांटो तो यह अक्षम्य अपराध है। यह कभी भी क्षमा नहीं किया जा सकता।

 

हर सुमन का सुरभि से यह अनलिखा अनुबंध

 

अनिल को सौंपे बिना यदि मैं झरूं, सौगंध!

 

हर सुमन का, हर फूल का सुरभि से यह अनलिखा अनुबंध। यह बिना लिखा कांट्रेक्ट है, अनुबंध है।

 

हर सुमन का सुरभि से यह अनलिखा अनुबंध

 

अनिल को सौंपे बिना...

 

हवाओं को सुगंध को सौंपे बिना।

 

यदि मैं झरूं, सौगंध!

तो कसम है, झरना मत जब तक कि सुगंध हवाओं को सौंप न दी जाये। यह अनलिखा अनुबंध है। कहीं लिखा नहीं है। किसी कानून की किताब में नहीं है।

लेकिन ऐसा कभी हुआ भी नहीं है। कभी किसी ने चाहा भी करना तो नहीं कर पाया। बुद्ध ने चाहा था। सात दिन तक चुप बैठे रहे थे ज्ञान हो जाने के बाद। सोचा, क्या कहूं? कौन समझेगा? फिर जो समझ सकते हैं वे मेरे बिना भी समझ लेंगे--सौ में कोई एकाध। निन्यानबे तो ऐसे हैं कि मैं कहूंगा, कहूंगा, कहता रहूंगा और वे न समझेंगे। क्या सार? वे सात दिन चुप बैठे रहे।

कथा मीठी है। ब्रह्मा सारे देवताओं को लेकर बुद्ध के चरणों में आये और कहा, आप बोलें। ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई बुद्ध हुआ हो और न बोला हो। अनलिखा अनुबंध! सौगंध है आपको, कसम है आपको। बोलें, क्योंकि बहुत लोग हैं जो प्रतीक्षातुर हैं। बुद्ध ने फिर वही तर्क दोहराया। कहा, मैंने भी सोचा था। लेकिन मैं सोचता हूं जो नहीं समझेंगे, नहीं समझेंगे। और जो समझने योग्य हैं वे मेरे बिना भी खोज लेंगे। दिन-दो दिन की देर होगी। और क्या फर्क पड़ेगा? आ ही जायेंगे।

बात तो जंची थी ब्रह्मा को भी। वह भी सोच-विचार में पड़ गया कि बात तो ठीक है। सौ में कोई एक समझेगा। और जो समझने योग्य है वह बुद्ध के बिना भी खोज ही लेगा, थोड़ा टटोलेगा, थोड़ी देर-अबेर होगी, मगर पहुंच जायेगा। इसमें कुछ हर्जा नहीं होता। और जो निन्यानबे हैं वे सुनकर भी समझने वाले नहीं हैं। अब क्या करें?

तो देवताओं ने विचार-विमर्श किया होगा। और वे फिर एक तर्क लेकर बुद्ध के पास आये। उन्होंने कहा, आप ठीक कहते हैं। कुछ ऐसे हैं जो सुनकर भी न समझेंगे। और कुछ ऐसे हैं जो आपको बिना सुने भी समझ लेंगे। मगर इन दोनों के बीच में भी कोई एकाध है; बीच में भी कड़ी है एक, जो आप बोलेंगे तो समझेगा। आप न बोलेंगे तो न समझेगा। किनारे पर खड़ा है। कोई धक्का दे देगा तो गिर पड़ेगा सागर में। किसी ने धक्का न दिया तो खड़ा रह जायेगा।

कुछ तो बहुत दूर हैं सागर से। आप कितना ही धक्का दो, वे न गिरेंगे। गिरेंगे भी तो जमीन पर गिरेंगे। उठकर खड़े हो जायेंगे और गाली देंगे कि क्यों धक्का दिया? हम भले-चंगे जा रहे थे और तुम्हें धक्का देने की सूझी! और कुछ हैं जो छलांग लगाने को तैयार ही हैं। उनको धक्के की जरूरत भी नहीं है। वे छलांग लगा ही रहे हैं। उन्होंने तैयारी कर ही ली है। बस, वे एक-दो-तीन की प्रतीक्षा कर रहे हैं कि कूद जायेंगे। वे आपके बिना भी कूद जायेंगे। लेकिन कुछ हैं जो किनारे पर खड़े हैं। पहुंच गये हैं सागर के किनारे और छलांग का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। जरा-सा आपका इशारा, जरा-सा आपके द्वारा दिया गया साहस--वे कूद जायेंगे।

बुद्ध को यह तर्क स्वीकार कर लेना पड़ा।

और मेरे खयाल में यह कथा बड़ी बहुमूल्य है, क्योंकि यह सभी बुद्धपुरुषों के सामने ऐसी घटना घटती है। जब मिलता है सत्य तो एक मन होता है, चुप रह जाओ। कबीर ने कहा है, ‘हीरा पायो गांठ गठियायो, अब वाको बार-बार क्यों खोले।’ मिल गया हीरा, जल्दी से गांठ गठियाया, अपने रास्ता चले। बार-बार खोलने का और बताना और दिखाने का क्या प्रयोजन? वह सभी के मन में उठता होगा। हीरा पायो और गांठ गठियायो। अब कौन फिजूल पंचायत में पड़े!

और यहां ऐसे लोग हैं कि हीरा भी दिखाओ तो वे कहते हैं, कहां है हीरा? दिखाई नहीं पड़ता। हीरा भी दिखाओ तो वे कहते हैं, पता नहीं हीरा होगा कि नहीं होगा। उन्होंने कभी हीरे तो देखे नहीं। वे कहते हैं, होगा कंकड़, रंगीन पत्थर होगा। और कौन जाने यह आदमी धोखा दे रहा है कि लूटने आया है कि क्या मामला है। कि कहेंगे चलो भी, बहुत हीरे देख लिये, हीरे होते नहीं हैं सिर्फ सपने हैं! ईश्वर, आत्मा, निर्वाण, मोक्ष होते थोड़े ही, बातचीत है। किसी और को उलझाना। हम बहुत समझदार हैं, हमें न उलझा सकोगे।

तो क्या फायदा! कबीर कहते हैं, हीरा पायो गांठ गठियायो। अपने रास्ते पर चले, बात खतम हो गई। अपनी बात खतम हुई। लेकिन कबीर भी चुप न रह पाये। गांठ को खोल-खोलकर दिखाना पड़ा। कभी-कभी ग्राहक आ जाते हैं। कभी-कभी ऐसे लोग आ जाते हैं जिन्हें हीरा दिखाना ही पड़ेगा। न दिखाओगे तो तुम भीतर ही भीतर खुद अपराध-भाव से गड़े जाओगे। इसलिए बोलता हूं।

जाओ, ओ मेरे शब्दों के मुक्तिसैनिको, जाओ

जिन-जिन के मन का देश तक है गुलाम

जो एकछत्र सम्राट स्वार्थ के शासन में

But the one who has asked is probably disturbed by my speaking. He must have some hindrance. There are others who find delight in my speaking, who are immersed in the joy of listening—they say, “Speak more.” The one who has asked must be uneasy. Perhaps my words are breaking his securities. Perhaps my words are unsettling his doctrines. Perhaps because of my words his night’s sleep is spoiled. Perhaps because of my words his cherished beliefs are being uprooted. He has some hindrance. Understand your own hindrance. Instead of asking why I speak, understand why my speaking makes you restless. Because that is your… your boundary. That is your problem. What has my speaking to do with it? If you don’t want to listen, don’t listen. I do not come to your house to speak. You come here to listen to me. Then don’t come. If listening causes some obstruction, some pain, if a thorn pricks—don’t come. But that is the trouble: you still have to come. You still have to listen. And listening creates trouble too—because listening begets revolution. The old will have to be dropped. Once you have heard, you are in difficulty. Now you cannot live without hearing, and yet you are afraid to keep hearing. So you pray to me: please, out of kindness, stop speaking.

 

No, I will not listen to you. When you are not listening to me, why should I listen to you? If you listen to me, I will listen to you. If you truly hear what I am saying, there will be no need for me to speak. Then the work will happen without words. Then the void will also speak; then letter to letter, emptiness to emptiness, silence to silence will meet. So you listen. There are also those who want to go on listening. There are those who, if I go away, will repent. There are those who, if I fall silent, will weep.

पिस रहे अभी हैं सुबह शाम

घेरे हैं जिनको रूढ़िग्रस्त चिंतन की ऊंची दीवारें

जो बीते युग के संसारों की सरमायेदारी का शोषण

सहते हैं बेरोकथाम

उन सब तक नई रोशनी का पैगाम आज पहुंचाओ

जाकर उनको इस क्रूर दमन की कारा से छुड़वाओ

जाओ, ओ मेरे शब्दों के मुक्तिसैनिको, जाओ

बोलता हूं कि तुम मुक्त हो सको। बोलता हूं कि तुम बंधे हो न मालूम कितने प्रश्नों की जंजीरों से। बोलता हूं कि वे जंजीरें टूट सकें। किसी उत्तर की तुम्हें झलक भी दिखाई पड़ जाये। तुम्हारी आंख जरा आकाश की तरफ उठ जाये। तुम जमीन पर गड़ाये चल रहे हो जन्मों-जन्मों से। तुम भूल ही गये हो कि आकाश भी है।

बोलता हूं कि तुम्हें याद आ जाये कि तुम्हारे पास पंख हैं जिनका तुमने उपयोग ही नहीं किया। तुम उड़ सकते थे और नहीं उड़े। तुम उड़ने को ही बने थे और तुम नहीं उड़े। उड़कर ही तुम्हारी नियति पूरी हो सकती थी। और तुम जमीन पर घसिट रहे हो। तुम घसिटने के लिए बने नहीं हो, आकाश ही तुम्हारा गंतव्य है, लक्ष्य है, इसलिए बोलता हूं।

अक्षर से क्षर तक की यात्रा यंत्र

क्षर से अक्षर तक की यात्रा मंत्र

अक्षर से अक्षर तक की यात्रा तंत्र

जो बोल रहा हूं उसमें कुछ यंत्र है, जो बोल रहा हूं उसमें कुछ मंत्र है, और जो बोल रहा हूं उसमें कुछ तंत्र है। उसमें तीनों हैं। फिर से सुनो:

Those your words, those priceless pearls, those silver moments, those droplets of your tears, those salty lakes—those drops in which the God of love’s music brimmed— you spoke, you poured immortal nectar; you, stubborn one, yet the strings upon the screen of my heart never managed to grow moist. No, dear, I did not even truly hear your words; more than the words there beat within my heart the drum of moments of joy— those, your words.

अक्षर से क्षर तक की यात्रा यंत्र

 

वह जो अक्षर है, जो दिखाई भी नहीं पड़ता, जिसकी कोई सीमा नहीं है, जो शाश्वत-सनातन है, उसको जब हम सीमा में उतारते हैं, शब्द में बांधते हैं, तो यंत्र पैदा होता है। विज्ञान वही है।

 

मैं तुमसे जो बोल रहा हूं उसमें कुछ विज्ञान है; उसमें कुछ विधियां हैं। उन विधियों को तुम पकड़ लो--अक्षर से क्षर तक की यात्रा यंत्र। अगर तुम उन विधियों को पकड़ लो, उन सीढ़ियों को पकड़ लो तो फिर तुम क्षर के सहारे चढ़कर पुनः अक्षर तक पहुंच सकते हो। उसमें कुछ विधियां हैं।

 

क्षर से अक्षर तक की यात्रा मंत्र

 

और जब क्षर में अक्षर तक जाना होता है तो जिनसे सहारा मिलता है उन्हीं का नाम मंत्र है। जो मैं बोल रहा हूं उसमें कुछ मंत्र हैं। इन मंत्रों को अगर तुम समझ लो तो तुम वापिस वहां पहुंच जाओगे जहां से आये हो। मूल स्रोत तक पहुंच जाओगे। और मैं जो बोल रहा हूं उसमें कुछ तंत्र है।

 

अक्षर से अक्षर तक की यात्रा तंत्र

 

यह सबसे ज्यादा कठिन बात है तंत्र। यंत्र भी समझ में आता--ऊपर से नीचे उतरना यंत्र। नीचे से ऊपर जाना मंत्र। ऊपर से ऊपर जाना तंत्र। पृथ्वी से आकाश की तरफ जाना मंत्र, आकाश से पृथ्वी की तरफ आना तंत्र। आकाश से और बड़े आकाशों की तरफ जाना, पूर्णता से और बड़ी पूर्णताओं की तरफ जाना, शून्य से और महाशून्यों की तरफ जाना तंत्र। तीनों हैं।

 

किन्हीं के काम के लिए यंत्र है अभी, विधि जरूरी है। उनके लिए विधि दे रहा हूं। किन्हीं के लिए मंत्र जरूरी है। उनके लिए विधि आवश्यक नहीं, प्रार्थना काफी है; भाव काफी है। फिर कुछ ऐेसे भी हैं जिन्हें न प्रार्थना की जरूरत है, न ध्यान की विधियों की जरूरत है। उनके लिए अष्टावक्र के सूत्र दे रहा हूं; यह तंत्र है। अक्षर से अक्षर तक की यात्रा तंत्र। श्रवणमात्रेण। न कोई विधि, न कोई मंत्र। मात्र सुन लिया, हो गया।

तीनों तरह के लोग यहां हैं। कुछ तांत्रिक, कुछ यांत्रिक, कुछ मांत्रिक। तीनों तरह के लोग यहां हैं। तीनों के लिए बोल रहा हूं। जब भक्ति पर बोलता हूं तो मंत्र पर बोलता हूं। जब पतंजलि और योग पर बोला तो यंत्र पर बोला। अष्टावक्र पर बोल रहा हूं या लाओत्सु पर बोला तो तंत्र पर बोला।

बोलना जरूरी है क्योंकि तुमने अभी सुना नहीं। तुम सुन लो तो मेरा काम पूरा हो जाये।

लेकिन जिसने पूछा है वह शायद मेरे बोलने से परेशान होता होगा। उसे कुछ अड़चन होगी। दूसरे भी हैं जिन्हें बोलने में रस आ रहा है, जो सुनने में रसमग्न हैं, वे कहते हैं और बोलूं। जिसने पूछा है उसे कुछ बेचैनी होगी। शायद मेरे शब्द उसकी सुरक्षाओं को तोड़ते होंगे। शायद मेरे शब्द उसके सिद्धांतों को डांवांडोल करते होंगे। शायद मेरे शब्दों के कारण उसकी रात की नींद खराब होती होगी। शायद मेरे शब्दों के कारण उसकी जो मान्यतायें हैं वे उखड़ रही होंगी। उसे कुछ अड़चन है।

तुम अपनी अड़चन समझो। बजाय यह पूछने के कि मैं क्यों बोलता हूं, तुम यह समझो कि मेरे बोलने से तुम बेचैन क्यों हो? क्योंकि वही तुम्हारा...तुम्हारी सीमा है। वही तुम्हारी समस्या है। मेरे बोलने का क्या संबंध है? तुम्हें नहीं सुनना है, मत सुनो। मैं तुम्हारे घर आकर नहीं बोलता हूं। तुम यहां आकर मुझे सुनते हो। तुम मत आओ। तुम्हें सुनने में कुछ अड़चन होती है, कुछ पीड़ा होती है, कोई कांटा चुभता है, मत आओ। लेकिन यही मुसीबत है। आना भी पड़ता है। सुनना भी पड़ता है। सुनने से मुसीबत भी खड़ी होती है। क्योंकि सुनने से क्रांति निर्मित होती है। पुराने को छोड़ना पड़ेगा। सुन लिया तो तुम मुश्किल में पड़े। अब तुम बिना सुने भी नहीं रह सकते हो और आगे सुनने में भी डरते हो। तो तुम मुझसे ही प्रार्थना कर रहे हो कि आप ही कृपा करके बोलना बंद कर दें।

नहीं, मैं तुम्हारी न सुनूंगा। जब तुम मेरी नहीं सुन रहे तो मैं तुम्हारी सुनूं? तुम मेरी सुन लो तो मैं भी तुम्हारी सुन लूं। तुम अगर सुन लो जो मैं कह रहा हूं तो मुझे बोलने की जरूरत न रह जाये। फिर बिना बोले भी काम हो जाये। फिर शून्य से भी बात हो जाये। फिर अक्षर से अक्षर, शून्य से शून्य, मौन से मौन का भी मिलन हो जाये। सुन लो तुम तो। वे भी हैं जो सुनते रहना चाहते हैं। वे भी हैं जो मैं चला जाऊंगा तो पछतायेंगे। वे भी हैं जो मैं चुप हो जाऊंगा तो रोयेंगे।

वे तुम्हारे बोल, वे अनमोल मोती

They are there; for them I am speaking. Those who find listening a hindrance, let them not listen. The option exists for them—don’t listen. If not listening is difficult, if you must listen, then listen with an open heart. Don’t be miserly in listening. I speak for those in whose hearts a little nectar dissolves.

वे रजत क्षण, वे तुम्हारे आंसुओं के बिंदु

 

वे लोने सरोवर, बिंदुओं में प्रेम के भगवान का

संगीत भर-भर बोलते थे तुम, अमर रस घोलते थे

तुम हठीले पर हृदय-पट तार

हो पाये कभी मेरे न गीले

न, अजी मैंने सुने तक भी नहीं प्यारे

तुम्हारे बोल

बोल से बढ़कर बजा मेरे हृदय में

सुख-क्षणों का ढोल

वे तुम्हारे बोल

वे भी हैं; उनके लिए ही बोल रहा हूं। जिनको सुनने में अड़चन है वे न सुनें। सुविधा है उनके लिए, न सुनें। अगर नहीं सुनने से कठिनाई है, सुनना ही पड़ेगा, तो फिर हृदय खोलकर सुन लें। फिर कंजूसी से न सुनें। मैं तो बोल रहा हूं उनके लिए, जिनके हृदय में कुछ अमृत घुलता है।

वे तुम्हारे बोल, वे अनमोल मोती

वे रजत क्षण,

बिंदुओं में प्रेम के भगवान का संगीत भर-भर

बोलते थे तुम, अमर रस घोलते थे

पर हृदय-पट तार

हो पाये कभी मेरे न गीले

Those your words, those priceless pearls, those silver moments, those droplets in which the God of love’s music brimmed— you spoke, you poured immortal nectar; but the heart-strings stretched across my breast could never quite grow moist.

उनके लिए बोलता हूं जिनके हृदय-पट के तार अभी भी गीले नहीं हो पाये, लेकिन जो गीले करने को तत्पर हैं। जो रंगे जाने को तत्पर हैं। जिनकी तैयारी है। अड़चनें हैं अनंत कालों की, जन्मों-जन्मों की, बाधायें हैं संस्कारों की। लेकिन जो तैयार हैं, आज नहीं कल जो रंगे जायेंगे। बोलता हूं उनके लिए।

I speak for those whose heart-strings still have not become moist, yet who are ready to be moistened; who are ready to be dyed; who are prepared. The obstacles are of endless ages, of births upon births; the hindrances are of conditioning. But those who are ready—if not today, then tomorrow—they will be colored. I speak for them.

और उनके हृदय की स्थिति ऐसी है कि जो वे सुन रहे हैं, उसे चाहे न भी सुन पाते हों तो भी उनके हृदय में सुख का एक ढोल बजता है।

And their heart’s state is such that whatever they are hearing—even if they cannot quite hear—still a drum of joy beats in their heart.

न, अजी मैंने सुने तक भी नहीं प्यारे तुम्हारे बोल

बोल से बढ़कर बजा मेरे हृदय में

सुख-क्षणों का ढोल

वे तुम्हारे बोल

और वह ढोल बजने लगे तो चाहे तुमने सुना नहीं सुना, कोई अंतर नहीं पड़ता। क्योंकि उसी परम सुख की तरफ यात्रा है। ढोल बजने लगा सुख का तो बात हो गई। ये शब्द शब्द नहीं हैं, यह तुम्हारे भीतर पड़ी हुई बांसुरी को बजाने का उपाय है। ये शब्द शब्द नहीं हैं, यह तुम्हारे भीतर पड़ी वीणा को छेड़ने का उपाय है। तुम एक संगीत लेकर आये हो, उसको बिना बजाये मत चले जाना। तुम एक गीत लेकर आये हो, उसे बिना गाये मत चले जाना।

No, dear, I did not even truly hear your words; more than the words there beat within my heart the drum of moments of joy— those, your words.

 

And when that drum of joy begins to beat, then whether you heard or not makes no difference. Because the journey is toward that supreme bliss. If the drum of joy has begun to beat, the matter is settled. These words are not mere words; they are a device to make the flute lying within you play. These words are not words; they are a device to pluck the veena lying within you. You have come carrying a music—do not leave without letting it be played. You have come carrying a song—do not leave without letting it be sung.

 

Every blossom has this unwritten covenant with its fragrance: If I should fall without entrusting myself to the wind—I swear!

हर सुमन का सुरभि से यह अनलिखा अनुबंध

अनिल को सौंपे बिना यदि मैं झरूं, सौगंध!

तुम्हें भी सौगंध है, बिना अपनी सुगंध को हवाओं को सौंपे बिना चले मत जाना।

You too have this oath: do not leave without offering your fragrance to the winds.

सुनना हो, सुनो। न सुनना हो, न सुनो। लेकिन सदा याद रखो, समस्या तुम्हारी है। यह समस्या मेरी नहीं है कि मैं क्यों बोलता हूं। मैं बोलता हूं क्योंकि पक्षी क्यों बोलते हैं! मैं बोलता हूं क्योंकि फूल क्यों बोलते हैं! मैं बोलता हूं क्योंकि सूरज की किरणें क्यों बोलती हैं! मैं बोलता हूं क्योंकि परमात्मा चारों तरफ बोल रहा है।

If you wish to listen, listen. If you do not wish to, do not. But always remember: the problem is yours. It is not my problem that I speak. I speak because—why do birds sing! I speak because—why do flowers speak! I speak because—why do the sun’s rays speak! I speak because God is speaking all around.

छठा प्रश्न: ओशो, कल रात मैंने एक स्वप्न देखा कि रजनीश और उनके संन्यासियों तथा सत्य साईंबाबा और उनके अनुयायियों के बीच युद्ध हो रहा है। और अंत में साईंबाबा स्वीकार करते हैं कि रजनीश बड़े भगवान हैं। इस स्वप्न का कारण और अर्थ बताने की कृपा करें।
Sixth question: Osho, last night I had a dream that there was a war between Rajneesh and his sannyasins and Sathya Sai Baba and his followers. And in the end Sai Baba admits that Rajneesh is the greater Bhagwan. Kindly tell me the cause and meaning of this dream.

न तो कुछ अर्थ है, न कोई बड़ा कारण है। या जो भी है वह बिलकुल साफ है; वह सीधा-सीधा है कि तुम रजनीश के अनुयायी हो। सत्य साईंबाबा के होते तो निष्कर्ष उल्टा होता।

There is neither any meaning in it nor any great cause. Or whatever there is, it is absolutely clear; it is straightforward: you are a follower of Rajneesh. Had you been a follower of Sathya Sai Baba, the conclusion would have been the opposite.

यह तुम्हारा अहंकार है। तुम मेरे अनुयायी हो इसलिए मेरी जीत होनी चाहिए, क्योंकि मेरी जीत में ही तुम्हारी जीत छिपी है। तुम मेरे अनुयायी हो तो मैं बड़ा महात्मा होना चाहिए, क्योंकि बड़े महात्मा के ही तुम शिष्य हो सकते हो, छोटे के तो नहीं। तुम जैसा शिष्य और छोटे महात्माओं का हो?

It is your ego. You are my follower, so my victory must happen—because your victory is hidden in mine. If you are my follower, then I must be a great mahatma, for only a great mahatma could have a disciple like you; not a small one. You—such a disciple—and of some small mahatmas?

अपने अहंकार के खेलों को समझने की कोशिश करो। न तुम्हें रजनीश से कोई मतलब है, न तुम्हें सत्य साईंबाबा से कुछ मतलब है। यह तुम्हारा ही अहंकार है। तुम सोच रहे हो, कोई बहुत बड़ा तात्विक सपना देख लिया, कि कोई बहुत आध्यात्मिक घटना देख ली; कि भविष्यवाणी तुम्हारे सपने में आ गई।

Try to understand the games of your ego. You have nothing to do with Rajneesh, you have nothing to do with Sathya Sai Baba. It is your ego. You are imagining you have seen some great metaphysical dream, some very spiritual event—that a prophecy has descended into your sleep.

इस पागलपन में मत पड़ना। न कुछ अर्थ है, न कोई बड़ा कारण है। सिर्फ तुम्हारे अहंकार के रोग हैं। वे नये-नये ढंग लेते हैं। वे गुरु के पीछे भी खड़े हो जाते हैं। तुम्हें क्या प्रयोजन है? मैं हारूं कि जीतूं, तुम्हें क्या लेना-देना है? हां, अगर तुम मेरे अनुयायी हो तो अड़चन है। तो मैं हारा तो तुम हारे। मैं जीता तो तुम जीते। तुम्हें फिक्र तुम्हारी जीत की है। मेरी हार-जीत की थोड़े ही फिक्र है!

Don’t fall into this madness. There is no meaning, no big cause. It is only the sickness of your ego. It takes new and newer forms—even stands behind the guru. What purpose does it serve you? Whether I lose or win, what concern is it of yours? Yes, if you are my follower, there is a hitch: if I lose, you lose; if I win, you win. What you are worried about is your victory, not mine.

और मेरी हार-जीत होनी भी नहीं है। हो चुकी। जो होना था हो चुका। अब कुछ होने को नहीं है। यात्रा पूरी हो गई। मैं अपने घर वापिस लौट आया हूं। अब कोई युद्ध नहीं चल रहा है। तुम्हारी यात्रा अभी अधूरी है।

And there is no winning or losing left for me. It is already over. Whatever had to happen has happened. There is nothing more to happen. The journey is complete. I have returned home. No war is going on now. Your journey is still incomplete.

और तुम्हारा अहंकार नये-नये रूप लेगा। और ऐसे रूप लेगा कि तुम्हें शक भी नहीं होगा कि यह अहंकार है। इसीलिए तो तुमने इतने बड़े मजे से यह प्रश्न पूछा। तुमने सोचा कि मैं तुम्हारी पीठ बहुत थपथपाऊंगा। कहूंगा कि खूब, कि मुझे भी जिता दिया! बड़ी कृपा!

And your ego will take on many new forms—so subtle that you will not even suspect it is ego. That’s why you have asked this question with such gusto. You thought I would pat your back, say, “Well done—you even made me win! Much obliged!”

इस भूल में मत पड़ना। मैं तुम्हारी पीठ थपथपाऊंगा नहीं, क्योंकि यह तो तुम्हारे अहंकार को ही थपथपाना होगा।

Don’t fall into this mistake. I will not pat your back, because that would be patting your ego.

पेरिस के विश्वविद्यालय में एक दर्शनशास्त्र का प्रोफेसर था। वह रोज कहा करता था कि मुझसे बड़ा आदमी संसार में दूसरा नहीं है। आखिर उसके शिष्यों को भी बेचैनी होने लगी। एक शिष्य ने कहा कि आप दर्शन के प्रोफेसर हैं, तर्कशास्त्र के ज्ञाता हैं, और आप ऐसी बात कहते हैं। करोड़ों- करोड़ों लोग हैं, इनमें आप सबसे बड़े हो कैसे सकते हैं? और फिर अगर आप कहते हैं इसको तो सिद्ध कर दें।

There was a professor of philosophy at a university in Paris. He used to proclaim every day, “There is no greater man in the world than me.” Finally his students became restless. One said, “You are a professor of philosophy, a master of logic, and yet you say such a thing! There are hundreds of millions of people; how can you be the greatest of all? And if you assert it, then prove it.”

तो उसने कहा, सिद्ध कर देता हूं। उसने सारी दुनिया का नक्शा टांग दिया लाकर। और कहा, तुम मुझे यह बताओ, इस सारी दुनिया में सबसे श्रेष्ठ देश कौन-सा है? वे सभी फ्रांसीसी थे, फ्रेंच थे। उन्होंने कहा, निश्चित ही फ्रांस से बड़ा देश कोई भी नहीं है।

He said, “I will prove it.” He hung up a map of the world and said, “Tell me, which is the foremost country in the whole world?” They were all French. They said, “Certainly, none is greater than France.”

सभी देशों को यही पागलपन है। भारतीयों से पूछो तो वे कहते हैं, यह तो धर्मगुरु। यह देश, यह तो पुण्यभूमि है। यहीं भगवान अवतार लेते रहे, और तो कहीं लिये ही नहीं। और तो बाकी सब ठीक है, असली चीज तो यहीं है। पर यह सभी को खयाल है। यह कोई तुम्हारा ही खयाल नहीं है। चीनियों से पूछो, रूसियों से पूछो, अमरीकनों से पूछो, अंग्रेजों से पूछो।

Every country has this madness. Ask Indians and they will say, “This is the land of dharma, the sacred land. Here alone God has taken birth again and again; nowhere else!” Ask the Chinese, the Russians, the Americans, the English—they all think the same about themselves.

तो सभी फ्रेंच थे, उन्होंने कहा कि फ्रांस से बड़ा कोई देश नहीं है। तो उसने कहा कि ठीक है, बाकी दुनिया तो खतम हुई, रहा फ्रांस। उसमें अगर मैंने सिद्ध कर दिया कि मैं सबसे बड़ा आदमी हूं, फिर तो मानोगे? उन्होंने कहा, मानेंगे। उसके बाद उसने पूछा कि तुम मुझे यह बताओ कि फ्रांस में सबसे श्रेष्ठ नगर कौन-सा? सब पेरिस के रहने वाले। उन्होंने कहा कि साफ है बात कि पेरिस सबसे...। तब तो वे भी थोड़े घबड़ाने लगे विद्यार्थी, कि यह आदमी तो धीरे-धीरे रास्ते पर ला रहा है। पेरिस सबसे बड़ा, सबसे श्रेष्ठ नगर। इसमें कोई शक-शुबहा, इसमें कोई दो मंतव्य हो भी नहीं सकते।

So they were all French and said, “No country is greater than France.” He said, “Good—then the rest of the world is eliminated; we are left with France. If I prove that within France I am the greatest, will you accept it?” They said, “We will.” Then he asked, “Which is the foremost city in France?” They were all Parisians. They said, “Obviously, Paris.” The students began to feel a little uneasy—he was leading them down a path. “Paris is the greatest, the foremost city—without doubt.”

और तब उस प्रोफेसर ने कहा, फिर मैं तुमसे यह पूछता हूं कि पेरिस में सबसे श्रेष्ठ स्थान? निश्चित ही विश्वविद्यालय से श्रेष्ठ और क्या हो सकता है! विद्यापीठ, सरस्वती का मंदिर। मगर अब तो विद्यार्थियों को जंचने लगा कि मामला यह उलझाये दे रहा है। तो उन्होंने कहा, विश्वविद्यालय। और उसने कहा, मुझे तुम यह बताओ कि विश्वविद्यालय में सबसे श्रेष्ठ विभाग? अब वे सब फिलासफी के विद्यार्थी। और ऐसे भी फिलासफी, दर्शनशास्त्र, शास्त्रों का शास्त्र! उसके पार कौन है? तो उन्होंने कहा, दर्शनशास्त्र। उसने कहा, तुम यह बताओ कि दर्शनशास्त्र का हेड आफ द डिपार्टमेंट कौन है? मैं! और मैं तुमसे कहता हूं कि मैं दुनिया का सबसे श्रेष्ठ आदमी हूं।

Then the professor said, “Tell me, what is the most exalted place in Paris?” “Surely the university—what could be higher? The temple of learning, the temple of Saraswati!” By now the students felt the trap tightening, but they still said, “The university.” He said, “Now tell me: within the university, which is the foremost department?” They were all students of philosophy. And philosophy—the science of sciences! Who is beyond that? So they said, “Philosophy.” He asked, “Who is the head of the department of philosophy?” “I am! And therefore I tell you: I am the greatest man in the world.”

ऐसा आदमी चलता है। उसके सब तर्क मैं पर आ जाते हैं। तुम जब कहते हो कि भारतभूमि धन्य, तो तुम यह नहीं कह रहे हो कि भारतभूमि धन्य, तुम यह कह रहे हो कि हम यहां पैदा हुए धन्य। तुम्हारे पैदा होने से यह भारतभूमि धन्य। तुम अगर रूस में पैदा होते तो रूस की भूमि धन्य होती। पक्का मानो! क्योंकि एक भी रूसी नहीं कहता कि भारतभूमि धन्य। तुम चीनी होते तो चीन। तुम जहां होते, तुम उसी को धन्य कहते।

That’s how such a person proceeds; all his arguments circle back to the I.

When you say, “The land of India is blessed,” you are not really saying India is blessed—you are saying, “Blessed is my birth here.” Because you were born here, India is blessed. Had you been born in Russia, Russia would be blessed—be sure of it! Not a single Russian says India is blessed. If you were Chinese, then China. Wherever you are, that is what you call blessed.

तो खयाल रखना, यह भारत, यह हिंदू धर्म श्रेष्ठतम धर्म, यह तुम्हारी वजह से है। और वेद सबसे महान शास्त्र, यह तुम्हारी वजह से है--या कुरान, या बाइबल। और जब तुम घोषणा करते हो कि महावीर महान तीर्थंकर, तो तुम खयाल कर लेना, कोई आदमी जो जैन नहीं है ऐसा नहीं कहेगा। हिंदू कहेगा, कहां की बातें उठा रहे हो? महावीर? कृष्ण की कहो। मुसलमान हंसेगा, वह कहेगा महावीर? अरे मोहम्मद की बात करो!

So remember: “India,” “Hinduism is the highest religion”—it is because of you. “The Vedas are the greatest scripture”—because of you; or the Quran, or the Bible. And when you declare, “Mahavira is the greatest Tirthankara,” remember—no one who isn’t a Jain will say that. A Hindu will say, “What nonsense! Speak of Krishna.” A Muslim will laugh: “Mahavira? Speak of Muhammad!”

प्रत्येक अपने की घोषणा कर रहा है, क्योंकि अपने के माध्यम से अपनी घोषणा है। कहावत है न, कौन अपनी मां को असुंदर कहता? लेकिन घोषणा अपनी ही चल रही है।

Everyone is proclaiming his own, because through that “own” he is proclaiming himself. There is a saying: who calls his own mother ugly? But the proclamation that runs beneath it is of oneself.

यह तुम्हारा स्वप्न तुम्हारे अहंकार का विस्तार है। इससे सावधान होना। स्वप्न ने बड़ी कृपा की कि तुम्हें चेताने की चेष्टा की है। जो स्वप्न में प्रगट हुआ है वह जाग्रत में भी तुम्हारे मन में होगा, तभी तो प्रगट हुआ है। न तो कोई युद्ध चल रहा है किसी के साथ--कम से कम मेरा नहीं चल रहा है किसी के साथ कोई युद्ध। तुम्हारा शायद चल रहा हो। तुम मुझे बचाना। मैं तुम्हारे पीछे नहीं आ रहा हूं। मेरा किसी से कोई युद्ध नहीं चल रहा है। न कोई हार है, न कोई जीत है। लेकिन तुम्हारी अस्मितायें तुम्हें बहुत तरह की प्रवंचनाओं में डालेंगी। उनसे सावधान रहना जरूरी है।

Your dream is an extension of your ego. Be cautious of it. The dream has been kind; it has tried to warn you. Whatever appears in a dream must already be present in your waking mind—only then can it appear. There is no war going on with anyone—at least, I have no war with anyone. Yours may be going on. Spare me; I am not chasing you. I have no defeat and no victory. But your ego-identifications will lead you into many kinds of deceptions. It is essential to be alert to them.

आखिरी प्रश्न: ओशो, तीन साल की छोटी-सी अवधि में ही यह आश्रम अस्तित्व में आया, जहां से पूरी पृथ्वी पर धर्म की ज्योति फैल रही है। अभी धरती पर यह अपने ढंग का अकेला और अप्रतिम धर्मधाम है। और आप ही उसके सब कुछ हैं--जन्मदाता, निर्माता और संचालक। मुझे अक्सर आश्चर्य होता है कि निर्माण और व्यवस्था का यह विशाल कार्य कामना को बीच में लाये बिना ही कैसे संभव हुआ?
Last question: Osho, within a brief span of three years this ashram has come into being, from where the flame of dharma is spreading across the whole earth. At present it is a unique and unparalleled abode of dharma of its kind on this earth. And you are its everything—the begetter, the creator, and the director. I often wonder how such a vast work of creation and organization has been possible without bringing desire in between.

न तो मैं जन्मदाता हूं, न निर्माता और न संचालक। तुम जानते हो, तेईस घंटे तो मैं अपने कमरे में रहता। बाहर जाता भी नहीं। कमरे के बाहर नहीं जाता। ऐसे कहीं संचालन होता है? ऐसे कहीं निर्माण होता है? पूरे आश्रम से भी मैं परिचित नहीं हूं। कहां क्या हो रहा है इसका भी मुझे कुछ पता नहीं है। आश्रम के सब मकान भी मैंने नहीं देखे हैं।

I am neither the begetter, nor the creator, nor the director. You know, for twenty-three hours I stay in my room. I don’t even go out. I don’t step outside the room. Does anything get managed that way? Is that how creation happens anywhere? I am not even familiar with the whole ashram. I have no idea what is happening where. I haven’t even seen all the buildings of the ashram.

ऐसे कहीं निर्माण होता है? नहीं, मैं निर्माता नहीं हूं, न जन्मदाता हूं और न संचालक हूं। मैं हूं ही नहीं। ज्यादा से ज्यादा बहाना। और इसे स्मरण रखना कि यह मेरा आश्रम नहीं है। और ऐसा मैं चाहता हूं कि यह आश्रम किसी का भी न हो। यह परमात्मा का ही हो; वही चलाये। मेरा उपयोग कर ले, तुम्हारा उपयोग कर ले, लेकिन हम निमित्त से ज्यादा न हों।

Is that how creation happens? No, I am not the creator, nor the begetter, nor the director. I am not, really. At the most, I am a pretext. And remember this: this is not my ashram. I want it to belong to no one at all. Let it belong only to the divine; let that run it. Let him use me, use you—but let us be no more than instruments.

और जब वही चला रहा हो तो हम बीच-बीच में न आयें। बीच में हमारे आने की कोई जरूरत भी नहीं। इसलिए अपने कमरे में बैठा रहता हूं। उससे कहता हूं, तू चला। जिनके सिर पर सवार होना हो उनके सिर पर सवार हो जा और चला।

And when it is that which is running it, let us not come in between. There is no need for us to intervene. That is why I sit in my room. I say to him, you run it. Whomever you need to ride upon, mount their head and go.

मैं कोई कतार्र् नहीं हूं। और इसीलिए बिना किसी कामना को बीच में लाये काम होता रहता। यह और भी विशाल होगा। यह और भी विराट होगा। क्योंकि विशाल के हाथ इसके पीछे हैं। हमारे हाथ तो बड़े छोटे हैं। इन हाथों से छोटी चीजें ही बनती हैं, बड़ी चीजें नहीं बन सकतीं। लेकिन जब परमात्मा का हाथ कहीं होता है तब बात बदल जाती है। तब चीजें विराट होने लगती हैं। तब चीजें सब सीमाओं को तोड़कर बढ़ने लगती हैं।

I am not a doer. And that is why the work goes on without bringing any desire into it. This will grow even more vast, even more immense—because the hands of the Vast are behind it. Our hands are very small. With these hands only small things are made; great things cannot be made. But when the hand of the divine is there, the matter changes. Then things begin to become immense; they begin to grow, breaking through all boundaries.

मैं तो अपने कमरे में बैठा हूं, सारी दुनिया से लोग चले आ रहे हैं। कैसे नाम सुन लेते हैं, कैसे उन तक खबर पहुंचती है, वे जानें। जरूर कोई उनके कान में कह जाता होगा। जरूर कोई उन्हें यहां भेजे दे रहा है।

I sit in my room, and people are coming from all over the world. How they hear the name, how the news reaches them—they know. Surely someone whispers in their ear; surely someone is sending them here.

मोहम्मद के जीवन में एक बड़ा प्यारा उल्लेख है। दुश्मन उनका पीछा कर रहे थे। हजारों की भीड़ उनके पीछे लगी थी। और वे अपने केवल एकमात्र साथी अबू बकर को लेकर मक्का से रवाना हुए। और दुश्मन पीछे हैं। और ऐसी घड़ी आ गई कि दुश्मन कभी भी आकर उनको खत्म कर देंगे। तो वे एक गुफा में छिप रहे। गुफा के चारों तरफ हजारों लोग चक्कर काट रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, वे कहां छिपे हैं। गुफा के सामने भी लोग खड़े हैं।

There is a very lovely incident in the life of Mohammed. Enemies were pursuing him; thousands were after him. He left Mecca with his one and only companion, Abu Bakr. The enemies were behind them, and a moment came when they could arrive any time and finish them. So they hid in a cave. Thousands circled around the cave, trying to find where they were hidden. People were standing right in front of the cave as well.

और अबू बकर कंप रहा है। और वह मोहम्मद का हाथ हिलाकर कहता है कि अब क्या होगा हजरत? हम दो हैं और दुश्मन हजार हैं। आज मौत निश्चित है। और मोहम्मद हंसते हैं। और मोहम्मद कहते हैं, तू गिनती ठीक से कर। हम दो नहीं हैं, तीन हैं। तो अबू बकर अपने चारों तरफ देखता है, वह कहता है, क्या कह रहे हैं? आपका दिमाग तो खराब नहीं हो गया घबड़ाहट में? तीन नहीं, दो हैं। मैं हूं और आप हैं। मोहम्मद कहते हैं, फिर तूने गलती की। हम दो का तो कुछ होना न होना बराबर है। तीसरे को देख, परमात्मा साथ है। हम तीन हैं।

Abu Bakr was trembling. Shaking Mohammed’s hand, he said, “What will happen now, Hazrat? We are two and the enemies are thousands. Death is certain today.” Mohammed laughed and said, “Do your counting properly. We are not two; we are three.” Abu Bakr looked around: “What are you saying? Has your mind gone astray in panic? We are not three, we are two. I am here and you are here.” Mohammed said, “Then you have made a mistake. Whether we two are or are not makes no difference. Look at the third: the divine is with us. We are three.”

और मोहम्मद ठीक कह रहे हैं। वे हजारों दुश्मन चारों तरफ घूमते रहे। वे द्वार के सामने भी खड़े रहे गुफा के और उनको मोहम्मद दिखाई न पड़े। और वे धीरे-धीरे घंटों भर मेहनत करके चले भी गये। वह जो तीसरा है वही महत्वपूर्ण है।

And Mohammed was right. Those thousands of enemies kept circling around. They even stood before the mouth of the cave, yet they could not see Mohammed. After hours of effort they went away. That third is the one that is significant.

नहीं, मैं नहीं चला रहा हूं, वही चला रहा है। जब तक उसकी मर्जी, चलाये। जैसे उसकी मर्जी, चलाये। जैसा मेरा उपयोग करना हो, कर ले।

No, I am not running it; that is running it. As long as it wishes, let it run; in whatever way it wishes, let it run. Let it use me as it wants.

इसलिए निश्चिंत हूं। इसलिए जो होता, ठीक; जो नहीं होता वह भी ठीक। उसका कोई हिसाब भी नहीं रखता हूं।

That is why I am at ease. Whatever happens is right; what does not happen is also right. I keep no account of it.

तुम्हीं बयार बन पाल भरो

तुम्हीं पहुंचे फड़फड़ाओ

लटों में छन-छन अंग-अंग सहरो

तुम्हीं धार पर संतार दो

You yourself, become the breeze and fill the sails; you yourself, flutter the wings; let your soft chiming pass through, caressing every limb; you yourself, carry us across the current.

मैंने तो प्रभु से कह दिया, अब तुम्हीं बयार बन पाल भरो। तुम्हीं पहुंचे फड़फड़ाओ। और लटों में छन-छन अंग-अंग सहरो। और तुम्हीं धार पर संतार दो। और मुझे क्षमा करो। जो करना हो करो। मेरा जो उपयोग करना हो करो।

I have told the Lord: now you yourself become the breeze and fill the sails; you yourself flutter the wings; and with a gentle chiming, caress every limb; and you yourself ferry us across the current. And forgive me. Do whatever you want to do. Make whatever use of me you wish.

निमित्त मात्र! इससे ज्यादा आदमी न रहे। इससे ज्यादा आदमी न रहे तो बहुत होता है, बिना किये होता है। और जहां तुम करने वाले हुए वहां कितना ही करो, कुछ भी नहीं होता। सब क्षुद्र रह जाता है। मनुष्य के हस्ताक्षर कभी भी विराट नहीं हो पाते, छोटे ही रह जाते हैं। उनकी सीमा है।

A mere instrument! Let a man be no more than that. If man is no more than that, much happens—without doing. And wherever you become the doer, however much you do, nothing really happens. Everything remains petty. The signature of man can never be vast; it remains small. It has its limits.

और जिस दिन से मैंने ऐसा जाना कि तुम अपने को छोड़ सकते हो, प्रभु सब करता है, उस दिन से जीवन में एक अलग ही रस आ गया।

From the day I came to know that you can put yourself aside and the Lord does everything, from that day a different flavor came into life.

फूल की रेशमी-रेशमी छांहें

आज हैं केसर रंग रंगे वन

The silky, silky shadows of flowers— today the forests are dyed saffron.

उसी दिन से दिखाई पड़ने लगा कि सब तरफ छाया है।

फूल की रेशमी-रेशमी छांहें।

कोई धूप नहीं, कोई पीड़ा नहीं, कोई श्रम नहीं।

आज हैं केसर रंग रंगे वन

उसी दिन से सारा जगत केसर में रंग गया। उसी दिन से तो तुम्हें केसरिया रंग में रंगना शुरू कर दिया।

आज हैं केसर रंग रंगे वन

From that very day it began to be seen that there is shade everywhere: the silky, silky shadows of flowers. No blaze, no pain, no labor. Today the forests are dyed saffron. From that day the whole world was dyed in saffron; from that day I began to color you in the saffron hue. Today the forests are dyed saffron.

नहीं, मैं कुछ भी नहीं कर रहा हूं। जो हो रहा है, हो रहा है। जैैसे तुम देख रहे हो वैसे ही मैं भी देख रहा हूं। मेरा तो उसूल छोटा-सा है--

No, I am not doing anything. What is happening is happening. Just as you are watching, I too am watching. My principle is very small—

बांस के कुंज में बैठो और चाय पीयो

जैसे चीन के पुराने संत जीते थे वैसे निश्चिंत जीयो

देवता की राह हिंसा नहीं है, अहिंसा की राह है

वे इंद्रियों से लड़ते नहीं, पुचकारकर उन्हें पास बुलाते हैं

देवता के पास पीपल की छाया होती है

वे छांह में इंद्रियों को प्रेम से सुलाते हैं

Sit in the bamboo grove and drink tea; live, carefree, as the old sages of China lived. The way of the godly is not violence; it is the way of nonviolence. They do not fight with the senses; they coax them, calling them near. With the godly there is the shade of the peepal tree; in that shade they lull the senses to sleep with love. But the ghost says, “Wage war with life! Kill, kill—kill the senses and purify yourself.” I say, sit in the bamboo grove and drink tea; live, carefree, as the old sages of China lived.

लेकिन प्रेत कहता है, जीवन से युद्ध करो

मारो, मारो, इंद्रियों को मारो और अपने को शुद्ध करो

मैं कहता हूं, बांस के कुंज में बैठो और चाय पीयो

जैसे चीन के पुराने संत जीते थे वैसे निश्चिंत जीयो।

हिंसा नहीं। आक्रमण नहीं। कुछ करने की योजना में हिंसा है, आक्रमण है। अब आक्रमण छोड़ो। अनाक्रमक। कुछ करने का भाव ही छोड़ो। अहंकार के लिए कुछ करने को नहीं है। जहां अहंकार आया, हिंसा आई। न तो संसार से लड़ो न अपने से लड़ो।

No violence. No aggression. In the very planning to do something there is violence, there is aggression. Now drop aggression. Nonaggression. Drop even the idea of doing. For the ego there is nothing to do. Where the ego enters, violence enters. Do not fight the world, and do not fight yourself.

बांस के कुंज में बैठो और चाय पीयो

जैसे चीन के पुराने संत जीते थे वैसे निश्चिंत जीयो।

आज इतना ही।

Sit in the bamboo grove and drink tea; live, carefree, as the old sages of China lived. That is all for today.