Skip to content
Osho

Maha Geeta #61

11 January 1977 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

इन छोटी-सी दो पंक्तियों में ज्ञान की परम व्याख्या समाहित है। इन दो पंक्तियों को भी कोई जान ले और जी ले तो सब हो गया। शेष करने को कुछ बचता नहीं।

Within these two small lines the supreme exposition of wisdom is contained. If someone can know and live just these two lines, everything is accomplished. Nothing remains to be done.

अष्टावक्र के सूत्र ऐसे नहीं हैं कि पूरा शास्त्र समझें तो काम के होंगे। एक सूत्र भी पकड़ लिया तो पर्याप्त है। एक-एक सूत्र अपने में पूरा शास्त्र है। इस छोटे-से लेकिन अपूर्व सूत्र को समझने की कोशिश करें।

Ashtavakra’s sutras are not such that only if you understand an entire scripture will they be useful. To seize even a single sutra is enough. Each sutra is a complete scripture unto itself. Let us try to understand this short but unparalleled sutra.

‘वासनामुक्त, स्वतंत्र, स्वच्छंदचारी और बंधनरहित पुरुष प्रारब्धरूपी हवा से प्रेरित होकर शुष्क पत्ते की भांति व्यवहार करता है।’

'A man who is devoid of vāsanā, without support, swacchhanda, and free of bondage moves like a dry leaf, driven by the wind of the world.'

लाओत्सु के जीवन में उल्लेख है: कि वर्षों तक खोज में लगा रहकर भी सत्य की कोई झलक न पा सका। सब चेष्टाएं कीं, सब प्रयास, सब उपाय, सब निष्फल गये। थककर हारा-पराजित एक दिन बैठा है--पतझड़ के दिन हैं--वृक्ष के नीचे। अब न कहीं जाना है, न कुछ पाना है। हार पूरी हो गई। आशा भी नहीं बची है। आशा का कोई तंतुजाल नहीं है जिसके सहारे भविष्य को फैलाया जा सके। अतीत व्यर्थ हुआ, भविष्य भी व्यर्थ हो गया है, यही क्षण बस काफी है। इसके पार वासना के कोई पंख नहीं कि उड़े। संसार तो व्यर्थ हुआ ही, मोक्ष, सत्य, परमात्मा भी व्यर्थ हो गये हैं।

It is mentioned in the life of Lao Tzu: for years he searched, yet could not catch even a glimpse of Truth. He tried everything—every effort, every device—and all proved futile. One day, exhausted, defeated, vanquished, he sat down—autumn days—under a tree. There was nowhere to go now, nothing to obtain. Defeat was complete. Even hope had died. Not a single thread of hope remained upon which to stretch a future. The past had been wasted; the future, too, was wasted. Only this moment was enough. Beyond this there were no wings of desire to fly with. The world had become meaningless—and so had moksha, Truth, Paramatman.

ऐसा बैठा है चुपचाप। कुछ करने को नहीं है। कुछ करने जैसा नहीं है। और तभी एक पत्ता सूखा वृक्ष से गिरा। देखता रहा गिरते पत्ते को--धीरे-धीरे, हवा पर डोलता वृक्ष का पत्ता नीचे गिर गया। हवा का आया अंधड़, फिर उठ गया पत्ता ऊपर, फिर गिरा। पूरब गई हवा तो पूरब गया, पश्चिम गई तो पश्चिम गया।

He sat silently like that. There was nothing to do. Nothing worth doing. Just then, a dry leaf fell from the tree. He watched the falling leaf—slowly, gently, swaying upon the wind the leaf came down. A gust came, lifted it up again, and it fell once more. The wind blew to the east—the leaf went east; to the west—the leaf went west.

और कहते हैं, वहीं उस सूखे पत्ते को देखकर लाओत्सु समाधि को उपलब्ध हुआ। सूखे पत्ते के व्यवहार में ज्ञान की किरण मिल गई। लाओत्सु ने कहा, बस ऐसा ही मैं भी हो रहूं। जहां ले जायें हवाएं, चला जाऊं। जो करवाये प्रकृति, कर लूं। अपनी मर्जी न रखूं। अपनी आकांक्षा न थोपूं। मेरी निजी कोई आकांक्षा ही न हो। यह जो विराट का खेल चलता, इस विराट के खेल में मैं एक तरंग मात्र की भांति सम्मिलित हो जाऊं। विराट की योजना ही मेरी योजना हो और विराट का संकल्प ही मेरा संकल्प। और जहां जाता हो यह अनंत, वहीं मैं भी चल पडूं; उससे अन्यथा मेरी कोई मंजिल नहीं। डुबाये तो डूबूं, उबारे तो उबरूं। डुबाये तो डूबना ही मंजिल; और जहां डुबा दे वहीं किनारा।

They say, seeing that dry leaf, Lao Tzu attained Samadhi. In the behavior of the dry leaf he saw a ray of Knowing. Lao Tzu said, Let me be like this too. Wherever the winds carry me, I go. Whatever nature makes happen, I do. Let me not insist upon my will. Let me not impose my ambition. Let me have no private ambition at all. This vast play that goes on—let me merge as a mere ripple into this vastness. Let the plan of the Vast be my plan, and the resolve of the Vast be my resolve. Wherever this Infinite proceeds, there too I flow; I have no goal apart from That. If It drowns me—let me drown; if It saves—let me be saved. If It drowns—drowning itself is the goal; and wherever It drowns me, there is the shore.

और कहते हैं, लाओत्सु उसी क्षण परम ज्ञान को उपलब्ध हो गया।

And they say, Lao Tzu attained supreme knowing in that very moment.

यह सूत्र, पहला सूत्र अष्टावक्र का--निर्वासनो। हिंदी में अनुवाद किया गया: वासनामुक्त। उतना ठीक नहीं। निर्वासना का अर्थ होता है, वासनाशून्य; वासनामुक्त नहीं। क्योंकि मुक्त में तो फिर भाव आ गया कि जैसे कुछ चेष्टा हुई है। मुक्त में तो भाव आ गया, जैसे कुछ संयम साधा है। मुक्त में तो भाव आ गया अनुशासन का, योग का, विधि-विधान का। मुक्त का तो अर्थ हुआ, जैसे कि बंधन थे और उनको तोड़ा है। जैसे कि कारागृह वास्तविक था और हम बाहर निकले हैं।

This sutra, Ashtavakra’s first word—nirvāsano. It has been translated into Hindi as vāsanāmukta—free of desires. Not quite. Nirvāsana means vāsanāśūnya—desireless; not 'freed from desires.' Because 'freed' implies some effort has occurred. 'Freed' implies discipline, yoga, methods. 'Freed' implies as if there were real bonds and we have broken them; as if the prison were actual and we have come out.

नहीं, वासनाशून्य--निर्वासनो। वासना-रहित; मुक्त नहीं, वासनाशून्य। जिसने वासना को गौर से देखा और पाया कि वासना है ही नहीं। ऐसे वासना के अभाव को जिसने अनुभव कर लिया है। फर्क को समझ लेना। फर्क बारीक है।

No—vāsanāśūnya—nirvāsano. Without vāsanā; not 'freed,' but void of vāsanā. One who has looked at vāsanā closely and found that vāsanā is not. One who has experienced the absence of vāsanā. Understand the distinction—it is subtle.

यहीं योग और सांख्य का भेद है। यहीं साधक और सिद्ध का भेद है। साधक कहता है, साधूंगा, चेष्टा करूंगा; बंधन है, गिराऊंगा, काटूंगा, लडूंगा। उपाय से होगा। विधि-विधान, यम-नियम, ध्यान-धारणा--विस्तार है प्रक्रिया का; उससे तोड़ दूंगा बंधन को।

Here lies the difference between Yoga and Sankhya; between the seeker and the siddha. The seeker says, I will practice, I will strive; there are bonds—I shall drop them, cut them, fight them. By methods it will happen. Yama-niyama, dhyana-dharana—an elaborate process; with it I will break the bondage.

सिद्ध की घोषणा है कि बंधन है नहीं। उपाय की जरूरत नहीं है। आंख खोलकर देखना भर पर्याप्त है। जो नहीं है उसे काटोगे कैसे?

The siddha declares there is no bondage. No method is needed. To open the eyes and see is enough. How will you cut that which is not?

तो दुनिया में दो तरह के लोग हैं: एक, संसार में बंधन है ऐसा मानकर तड़फ रहे हैं। एक, संसार का बंधन तोड़ना है ऐसा मानकर लड़ रहे हैं। और बंधन नहीं है। ऐसा समझो कि रात के अंधेरे में राह पर पड़ी रस्सी को सांप समझ लिया है। एक है, जो भाग रहा है; पसीना-पसीना है। छाती धड़क रही है, घबड़ा रहा है कि सांप है। भागो! बचो! और दूसरा कहता है, घबड़ाओ मत। लकड़ियां लाओ, मारो। एक भाग रहा है, एक सांप को मार रहा है। दोनों ही भ्रांति में हैं। क्योंकि सांप है नहीं; सिर्फ दीया जलाने की बात है। न भागना है, न मारना है। रोशनी में दिख जाये कि रस्सी पड़ी है तो तुम हंसोगे।

So there are two kinds of people in the world: those who, believing there is bondage in the world, writhe; and those who, believing they must break worldly bondage, fight. And there is no bondage. Think of it as at night, in darkness, a rope lying on the path is taken to be a snake. One person runs, sweating, heart pounding—frightened, 'A snake! Run! Save yourself!' Another says, 'Don’t be afraid. Bring sticks, kill it.' One is running, one is trying to kill the snake. Both are in delusion. For there is no snake; it is only a matter of lighting a lamp. Neither run nor kill. In the light you will see it is a rope, and you will laugh.

अष्टावक्र की सारी चेष्टा तीसरी है: रोशनी। आंख खोलकर देख लो। थोड़े शांत बैठकर देख लो। थोड़े निश्चल-मन होकर देख लो। कहीं कुछ बंधन नहीं है। वासना है नहीं, प्रतीत होती है। फिर प्रतीति को अगर सच मान लिया तो दो उपाय हैं: संसारी हो जाओ या योगी हो जाओ; भोगी हो जाओ या योगी हो जाओ। भोगी हो गये तो भागो सांप को मानकर; तड़फो। योगी हो गये तो लड़ो।

The whole emphasis of Ashtavakra is the third—light. Open your eyes and look. Sit a little silently and see. Become a little still in mind and look. There is no bondage anywhere. Vāsanā is not—only appears to be. If you take the appearance to be real, then two options arise: be worldly, or become a yogi; become a bhogī or a yogi. If you become a bhogī, you run from the snake and writhe. If you become a yogi, you fight.

अष्टावक्र कहते हैं, इन दोनों के बीच में एक तीसरा ही मार्ग है, एक अनूठा ही मार्ग है--न भोग का, न त्याग का; देखने का, द्रष्टा का, साक्षी का। जागो!

Ashtavakra says, between the two there is a third, a unique path—not of indulgence, not of renunciation; of seeing, of the seer, of the witness. Awake!

इसलिए मैं निर्वासना का अनुवाद वासनामुक्त न करूंगा। निर्वासना में जो व्यक्ति है वह वासनामुक्त है यह सच है, लेकिन अनुवाद ‘वासनामुक्त’ करना ठीक नहीं। क्योंकि वह भाषा योगी की है--वासनामुक्त। वासनाशून्य, वासनारिक्त, निर्वासना--जिसने जान लिया कि वासना नहीं है। जागकर देखा और पाया कि कारागृह नहीं है; नहीं था, नहीं हो सकता है। जैसे रात सपना देखा था--पड़े थे कारागृह में, हथकड़ियां पड़ी थीं, और सुबह आंख खुली। जाना कि झूठ था सब। जाना कि सपना था। अपना ही माना था। अपना ही निर्मित किया था।

Therefore I will not translate nirvāsana as vāsanāmukta. It is true that one who is in nirvāsana is free of vāsanā, but translating it as 'free of desire' is not right, for it is the language of the yogi. Vāsanāśūnya, vāsanārikta, nirvāsana—one who has known that vāsanā is not. Awake and seen, and recognized there is no prison—there was none, there cannot be. As at night one dreamt—one was in prison, handcuffed; in the morning the eyes opened—it was all false. It was a dream. One’s own imagination. One’s own fabrication.

लेकिन लोग सपनों में खो जाते हैं। अपने सपनों की तो छोड़ो, दूसरों के सपनों में खो जाते हैं। अपना पागलपन प्रभावित करता है यह तो ठीक ही है, दूसरा भी पागल हो रहा हो तो तुम आवेष्टित हो जाते हो।

But people get lost in dreams. Not only their own dreams—they get lost in other people’s dreams as well. One’s own madness is infectious, that is understood; but when another is going mad, you too get enveloped.

मैंने सुना है कि मुल्ला नसरुद्दीन अपने एक मित्र के साथ, कड़ी धूप है और वृक्ष की छाया में बैठा है। झटके से उठकर बैठ गया और कहने लगा कि प्रभु करे कभी वे दिन भी आयें। आयेंगे जरूर। देर है, अंधेर तो नहीं है। जब अपना भी महल होगा, सुंदर झील होगी, घने वृक्षों की छाया होगी। विश्राम करेंगे वृक्षों की छाया में। झील पर तैरेंगे। और ढेर की ढेर आइसक्रीम!

I have heard: Mulla Nasruddin, with a friend, was sitting in the shade on a hot day. Suddenly he sat bolt upright and said, 'May the Lord grant that those days also come—they will surely come. Delay there may be, but darkness there is not. When we too shall have a palace, a beautiful lake, dense trees’ shade. We shall rest in the trees’ coolness, we shall float upon the lake—and piles upon piles of ice cream!'

मित्र भी उठकर बैठ गया। उसने कहा, एक बात बड़े मियां, अगर मैं आऊं तो आइसक्रीम में मुझे भी भागीदार बनाओगे या नहीं? मुल्ला ने कहा, इतना ही कह सकते हैं कि अभी कुछ न कह सकेंगे। अभी कुछ नहीं कह सकते। अभी तुम बात मत उठाओ। उस आदमी ने कहा, चलो छोड़ो आइसक्रीम। वृक्ष की छाया में तो विश्राम करने दोगे, झील पर तो तैरने दोगे। मुल्ला सोच में पड़ गया। उसने कहा कि नहीं, अभी तो इतना ही कह सकते हैं कि अभी हम कुछ नहीं कह सकते।

The friend also sat up and said, 'One thing, elder brother—if I come, will you let me share in the ice cream or not?' Mulla said, 'At this moment I can only say this: right now I can’t say anything. Don’t raise this matter now.' The man said, 'All right, leave the ice cream. At least let me rest in the trees’ shade, swim in the lake.' Mulla fell into thought and said, 'No—right now I can only say this: for now I can’t say anything.'

वह आदमी बोला, अरे हद हो गई! वृक्षों की छाया में विश्राम भी न करने दोगे? नसरुद्दीन ने कहा, आदमी कैसे हो? आलस्य की भी सीमा होती है। अरे, अपनी कल्पना के घोड़े दौड़ाओ, मेरे घोड़ों पर क्यों सवार होते हो? न कोई महल है, न कोई झील है, अपने घोड़े भी नहीं दौड़ा सकते? इसमें भी उधारी? इसमें भी तुम मेरे घोड़ों पर सवार हो रहे हो?

The man exclaimed, 'This is too much! Won’t you even let me rest in the trees’ shade?' Nasruddin said, 'What kind of man are you? Even laziness has a limit. Hey, spur your own horses of imagination! Why do you mount mine? There is no palace, no lake—can’t you at least gallop your own? Why borrow even in this? Even here you mount my horses?'

आदमी पर खुद की कल्पना तो चढ़ ही जाती है, दूसरों की भी चढ़ जाती है। आदमी इतना बेहोश है। तुम पर अपनी महत्वाकांक्षा तो चढ़ ही जाती है, दूसरे की महत्वाकांक्षा भी चढ़ जाती है। महत्वाकांक्षी के पास बैठो, कि तुम्हारे भीतर भी महत्वाकांक्षा सरसरी लेने लगेगी। संक्रामक है। हम बेहोश हैं।

A man is not only seized by his own imagination, he is seized by others’ too. Man is so unconscious. Your own ambition overtakes you—and another’s ambition overtakes you as well. Sit near an ambitious person and your own ambition starts skimming within. It is contagious. We are unconscious.

निर्वासना का अर्थ होता है: अब कल्पना के रंग चढ़ते नहीं। अब आकांक्षायें प्रभावित नहीं करतीं। अब महत्वाकांक्षाओं के झूठे सतरंगे महल प्रभाव नहीं लाते। टूट गये वे इंद्रधनुष। कितने ही रंगीन हों, जान लिये गये, पहचान लिये गये। झूठे थे। अपनी ही आंखों का फैलाव थे। अपनी ही वासना की तरंगें थे। कहीं थे नहीं; और हम नाहक ही उनके कारण सुखी और दुखी होते थे।

Nirvāsana means: now the colors of imagination no longer take hold. Now desires no longer sway. Now the sham seven-colored palaces of ambition no longer impress. Those rainbows have broken. However colorful, they have been known, recognized—false. They were only the spread of one’s own eyes. Waves of one’s own vāsanā. They were nowhere, and yet for nothing we became happy and miserable because of them.

निर्वासना का अर्थ है: वासना नग्न देख ली गई और पाई नहीं गई। शून्य हो गया चित्त।

Nirvāsana means: vāsanā has been seen naked—and is not found. The mind has become empty.

निर्वासनो निरालंबः।

Nirvāsano niralambaḥ.

निरालंब के लिए हिंदी में अनुवाद किया जाता है: स्वतंत्र; वह भी ठीक नहीं है। निरालंब का अर्थ होता है निराधार। स्वतंत्र में थोड़ी भनक है लेकिन सच नहीं है, पूरी-पूरी नहीं। स्वतंत्र का अर्थ होता है: अपने ही आधार पर, अपने ही तंत्र पर। निरालंब का अर्थ होता है: जिसका कोई आधार नहीं--न अपना, न पराया। आधार ही नहीं; जो निराधार हुआ।

For niralamba Hindi offers 'svatantra'—independent; that too is not right. Niralamba means without support—nirādhāra. 'Independent' carries a whiff of truth, but not complete. Independent means: on one’s own support, one’s own system. Niralamba means: who has no support—neither his own nor another’s. No support whatsoever; one who has become without any ground.

अष्टावक्र कहते हैं कि जब तक कुछ भी आधार है तब तक डगमगाओगे। बुनियाद है तो भवन गिरेगा। देर से गिरे, मजबूत होगी बुनियाद तो; कमजोर होगी तो जल्दी गिरे, लेकिन आधार है तो गिरेगा। सिर्फ निराधार का भवन नहीं गिरता। कैसे गिरेगा, आधार ही नहीं! आधार है तो आज नहीं कल पछताओगे, साथ-संग छूटेगा। सिर्फ निराधार नहीं पछताता। है ही नहीं, जिससे साथ छूट जाये, संग छूट जाये। कोई हाथ में ही हाथ नहीं।

Ashtavakra says, as long as any support remains, you will sway. If there is a foundation, the building will fall. If the foundation is strong, it will fall later; if weak, sooner—but if there is a foundation, it will fall. Only the building without foundation never collapses. How will it collapse—there is no base! If there is any base, sooner or later you will regret—companionship will be lost. Only the supportless never regret. There is nothing that can be lost, no one to leave. No hand is held at all.

परमात्मा तक का आधार मत लेना; ऐसी अष्टावक्र की देशना है। क्योंकि परमात्मा के आधार भी तुम्हारी कल्पना के ही खेल हैं। कैसा परमात्मा? किसने देखा? कब जाना? तुम्हीं फैला लोगे। पहले संसार का जाल बुनते रहे, निष्णात हो बड़ी कल्पना में; फिर तुम परमात्मा की प्रतिमा खड़ी कर लेते हो। पहले संसार में खोजते रहे, संसार से चूक गये, नहीं मिला। नहीं मिला क्योंकि वह भी कल्पना का जाल था, मिलता कैसे? अब परमात्मा का कल्पना-जाल फैलाते हो। अब तुम कृष्ण को सजाकर खड़े हो। अब उनके मुंह पर बांसुरी रख दी है। गीत तुम्हारा है। ये कृष्ण भी तुम्हारे हैं, यह बांसुरी भी तुम्हारी, यह गुनगुनाहट भी तुम्हारी। ये मूर्ति तुम्हारी है और फिर इसी के सामने घुटने टेक कर झुके हो। ये शास्त्र तुमने रच लिये हैं और फिर इन शास्त्रों को छाती से लगाये बैठे हो। ये स्वर्ग और नर्क, और यह मोक्ष और ये इतने दूर-दूर के जो तुमने बड़े वितान ताने हैं, ये तुम्हारी ही आकांक्षाओं के खेल हैं।

Do not even take the support of Paramatman—such is Ashtavakra’s instruction. Because even the supports of God are only the play of your imagination. What God? Who has seen? When known? You will extend it yourself. First you were weaving the net of the world, accomplished in great imagination; then you set up the idol of God. First you searched in the world, missed, did not find. You did not find because that too was imagination—how could it be found? Now you spread the imaginative net of God. Now you decorate Krishna; you place a flute at his lips. The song is yours. This Krishna is yours, this flute yours, this humming yours. This idol is yours—and then you kneel before it. These scriptures you have composed—and then you clasp them to your chest. This heaven and this hell, and this moksha—these vast tents you have pitched afar—these are the games of your own desires.

संसार से थक गये लेकिन वस्तुतः वासना से नहीं थके हो। यहां से तंबू उखाड़ दिया तो मोक्ष में लगा दिया है। स्त्री के सौंदर्य से ऊब गये, पुरुष के सौंदर्य से ऊब गये तो अप्सराओं के सौंदर्य को देख रहे हो। या राम की, कृष्ण की मूर्ति को सजाकर श्रृंगार कर रहे हो। मगर खेल जारी है। खिलौने बदल गये, खेल जारी है। खिलौने बदलने से कुछ भी नहीं होता। खेल बंद होना चाहिए।

Tired of the world, but in truth not tired of vāsanā. Pulling up your tent pegs here, you pitch them in moksha. Bored with a woman’s beauty, bored with a man’s beauty—you now gaze at the beauty of nymphs; or you decorate the form of Rama or Krishna and ornament them. But the game continues. The toys have changed; the game continues. Changing toys changes nothing. The game must stop.

अष्टावक्र कहते हैं, ‘निर्वासनो, निरालंबः।’

Ashtavakra says, 'nirvāsano, niralambaḥ.'

जिसकी वासना गिर गई उसका आश्रय भी गिर गया। अब आश्रय कहां खोजना है? वह खड़े होने को जगह भी नहीं मांगता। वह इस अतल अस्तित्व में शून्यवत हो जाता है। वह कहता है मुझे कोई आधार नहीं चाहिए।

One whose vāsanā has fallen—his supports fall too. Where now to seek support? He does not even ask for a place to stand. In this bottomless existence he becomes like a void. He says, I need no support.

आधार का अर्थ ही है कि मैं बचना चाहता हूं, मुझे सहारा चाहिए। ज्ञानी ने तो जान लिया कि मैं हूं कहां? जो है, है ही। उसके लिए कोई सहारे की जरूरत नहीं है। यह जो मेरा मैं है इसको सहारे की जरूरत है क्योंकि यह है नहीं। बिना सहारे के न टिकेगा। यह लंगड़ा-लूला है; इसे बैसाखी चाहिए।

Support means: I want to be saved, I need a crutch. The knower has seen: where am I, after all? That which Is, simply Is. It needs no support. This 'I' of mine needs support because it is not. Without support it cannot stand. It is lame and crippled; it wants a staff.

निरालंब का अर्थ होता है: अब मुझे कोई बैसाखी नहीं चाहिए। अब कहीं जाना ही नहीं है, कोई मंजिल न रही तो बैसाखी की जरूरत क्या? पैर भी नहीं चाहिए। अब कोई यान नहीं चाहिए। अब तो डूबने की भी मेरी तैयारी है उतनी ही, जितनी उबरने की। अब तो जो करवा दे अस्तित्व, वही करने को तैयार हूं। तो अब नाव भी नहीं चाहिए। अब डूबते वक्त ऐसा थोड़े ही, कि मैं चिल्लाऊंगा कि बचाओ।

Niralamba means: now I need no crutch. Now there is nowhere to go, no goal left—what need of a crutch? No need even of legs. No vehicle is needed. Now I am as ready to drown as to be saved. Now whatever Existence makes happen, I am ready to do. Now I need no boat. Now, while drowning, it is not as if I will cry, 'Save me!'

ज्ञानी तो डूबेगा तो समग्रमना डूब जायेगा। डूबते क्षण में एक क्षण को भी ऐसा भाव न उठेगा कि यह क्या हो रहा है? ऐसा नहीं होना चाहिए। जो हो रहा है, वही हो रहा है। उससे अन्यथा न हो सकता है, न होने की कोई आकांक्षा है। फिर आश्रय कैसा?

If a knower drowns, he will drown whole-heartedly. In the moment of drowning not even for a moment will the feeling arise: 'What is happening? This should not happen.' What is happening is what is happening. Other than that, neither can it be, nor is there any aspiration for it. What support then?

तुम परमात्मा का आश्रय किसलिए खोजते हो, कभी तुमने खयाल किया? कभी विश्लेषण किया? परमात्मा का भी आसरा तुम किन्हीं वासनाओं के लिए खोजते हो। कुछ अधूरे रह गये हैं स्वप्न; तुमसे तो किये पूरे नहीं होते, शायद परमात्मा के सहारे पूरे हो जायें। तुम तो हार गये; तो अब परमात्मा के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने की योजना बनाते हो। तुम तो थक गये और गिरने लगे; अब तुम कहते हो, प्रभु अब तू सम्हाल। असहाय का सहारा है तू। दीन का दयाल है तू। पतित-पावन है तू। हम तो गिरे। अब तू सम्हाल।

Have you ever noticed why you seek the support of God? Have you analyzed? You seek even God’s support for the sake of some vāsanā. Some dreams have remained unfulfilled; you cannot accomplish them—perhaps with God’s support they may be completed. You are defeated; now you plan to fire from God’s shoulder. You are tired and collapsing; now you say, 'Lord, now You hold me. You are the support of the helpless. You are the compassion of the poor. You uplift the fallen. I have fallen—now You take care.'

लेकिन अभी सम्हलने की आकांक्षा बनी है। इसे अगर गौर से देखोगे तो इसका अर्थ हुआ, तुम परमात्मा की भी सेवा लेने के लिए तत्पर हो अब। यह कोई प्रार्थना न हुई। यह परमात्मा के शोषण का नया आयोजन हुआ। वासना तुम्हारी है, वासना की तृप्ति की आकांक्षा तुम्हारी है। अब तुम परमात्मा का भी सेवक की तरह उपयोग कर लेना चाहते हो। अब तुम चाहते हो, तू भी जुट जा मेरे इस रथ में। मेरे खिंचे नहीं खिंचता, अब तू भी जुट जा। अब तू भी जुते तो ही खिंचेगा। हालांकि तुम कहते बड़े अच्छे शब्दों में हो। लफ्फाजी सुंदर है।

But the yearning to be taken care of remains. If you look closely, it means you are ready to use God’s service too. This is no prayer. This is a new arrangement to exploit God. Your vāsanā is yours, the hunger to satisfy it is yours. Now you want to employ God like a servant. Now you want, 'You also harness Yourself to my chariot. Mine does not move—now You too be yoked. Only if You are yoked will it move.' Though you speak in very fine words—the phrase-making is beautiful.

तुम्हारी प्रार्थनायें, तुम्हारी स्तुतियां अगर गौर से खोजी जायें तो तुम्हारी वासनाओं के नये-नये आडंबर हैं। मगर तुम मौजूद हो। तुम्हारी स्तुति में तुम मौजूद हो। और तुम्हारी स्तुति परमात्मा की स्तुति नहीं, परमात्मा की खुशामद है, ताकि किसी वासना में तुम उसे संलग्न कर लो; ताकि उसके सहारे कुछ पूरा हो जाये जो अकेले-अकेले नहीं हो सका।

Your prayers, your hymns—if searched carefully—are new masks for your vāsanā. But you remain present in them. Your hymn is not praise of God; it is flattery, so that you may enlist Him in some vāsanā, so that, with His support, something may be fulfilled which could not be alone.

मेरे पास लोग आ जाते हैं, वे कहते हैं कि संन्यास दे दें। मैं पूछता हूं किसलिए? वे कहते हैं, अपने से तो कुछ नहीं पा सके; अब आपके सहारे...मगर पाकर रहेंगे। जीवन को ऐसे ही थोड़े चले जाने देंगे।

People come to me and say, 'Give us sannyas.' I ask, 'For what?' They say, 'We could obtain nothing by ourselves; now, with your support… but we will obtain. We will not let life just go like this.'

पाने की दौड़ कायम है। नहीं पा सके तो साधन बदल लेंगे, सिद्धांत बदल लेंगे, शास्त्र बदल लेंगे, लेकिन पाकर रहेंगे। हिंदू मुसलमान हो जाते हैं, मुसलमान ईसाई हो जाते हैं, ईसाई बौद्ध हो जाते हैं--पाकर रहेंगे। शास्त्र बदल लेंगे, साधन बदल लेंगे, लेकिन पाकर रहेंगे।

The chase to obtain remains. If not obtained, we will change the means, change the doctrines, change the scriptures—but we will obtain. A Hindu becomes a Muslim, a Muslim a Christian, a Christian a Buddhist—but he will obtain. He will change scriptures, change instruments—but he will obtain.

ज्ञानी वही है, जिसने जागकर देखा कि पाने को यहां कुछ नहीं है। जिसे हम पाने चले हैं वह पाया हुआ है। फिर आश्रय की भी क्या खोज! फिर आदमी निराश्रय, निरालंब होने को तत्पर हो जाता है। उस निरालंब दशा का नाम ही संन्यास है।

A knower is one who has awakened and seen: there is nothing here to obtain. That for which we run to obtain is already obtained. Then what search is there for support? Then one becomes ready to be without shelter, niralamba. The very state of being niralamba is called sannyas.

निर्वासनो निरालंबः स्वच्छंदो...।

Nirvāsano niralambaḥ svacchhando…

 

And one who has attained to the rhythm of his own being.

और जो स्वयं के छंद को उपलब्ध हो गया है।

इस शब्द को खूब-खूब समझ लेना; क्योंकि इस शब्द के साथ बड़ा अनाचार हुआ है। शब्द भी हैं संसार में जिनके साथ बड़ा अनाचार हो जाता है। स्वच्छंद उन शब्दों में से एक है, जिसके साथ लोगों ने बड़ा दुर्व्यवहार किया है।

स्वच्छंद का लोग अर्थ ही करते हैं, स्वेच्छाचारी। स्वच्छंद का लोग अर्थ ही करते हैं, उच्छृंखल। ऐसा भाषाकोशों में देखोगे तो मिल जायेगा। स्वच्छंद बड़ा प्यारा शब्द है। इसका अर्थ उच्छृंखल नहीं होता। इसका अर्थ इतना ही होता है: जिसने अपने भीतर के छंद को पा लिया, गीत को पा लिया। जो स्वयं के छंद को उपलब्ध हो गया। जो अब किसी और का गीत गाने में उत्सुक नहीं। जो शरीर का गीत भी गाने में उत्सुक नहीं, मन का गीत भी गाने में उत्सुक नहीं; जिसने स्वयं के गीत को पा लिया। जिसने अपने अंतरतम के गीत को पा लिया। जिसे अंतरतम की लय उपलब्ध हो गई। जो अब उस लय के साथ नाच रहा है।

Understand this word very, very well; much misuse has happened with it. There are words in the world against which great injustice has been done. Svacchhanda is one of those words. People interpret it to mean wilful, self-indulgent. Dictionaries will give you licentious. But svacchhanda is a very lovely word. It does not mean licentious. It simply means: one who has found the inner rhythm, the inner song; one who has come upon one’s own cadence. Who is no longer eager to sing another’s song. Who is not eager to sing even the body’s song, nor the mind’s; who has found his own song. Who has found the innermost melody. Who has been blessed with the inner rhythm—and now dances with that rhythm.

हममें से कुछ शरीर का गीत गा रहे हैं। दुखी हम होंगे ही। क्योंकि वह हमारा गीत नहीं। हममें से कुछ शरीर की ही वासनाओं को पूरा करने में लगे हैं। वे कभी पूरी नहीं होतीं। वे कभी पूरी हो नहीं सकतीं। क्योंकि शरीर का स्वभाव क्षणभंगुर है। आज भूख लगती है, भर दो पेट, कल फिर भूख लगेगी। कोई एक दफा पेट भर देने से भूख थोड़े ही मिट जायेगी! भूख तो फिर-फिर लगेगी। आज प्यास है, पानी पी लो, फिर घड़ी भर बाद प्यास लगेगी। आज कामवासना जगी है, कामवासना में डूब लो, फिर घड़ी भर बाद कामवासना जगेगी।

Some of us sing the body’s song. We will be miserable—because that is not our song. Some of us are engaged in fulfilling only the body’s vāsanās. They are never fulfilled. They cannot be fulfilled, because the nature of the body is momentary. Today there is hunger—fill the belly—tomorrow it will be hungry again. One filling does not end hunger. Again and again it returns. Today thirst—drink water—after a while thirst returns. Today sex arises—drown in sex—after a while it arises again.

शरीर का स्वभाव क्षणभंगुर है। वहां तृप्ति कभी स्थिर हो नहीं सकती। अतृप्ति वहां बनी ही रहेगी। लाख तुम करो उपाय, तुम्हारे उपाय से कुछ न होगा। शरीर का स्वभाव नहीं है।

The body’s nature is transient. There, fullness can never be steady. Unfulfillment remains. Do what you will—your devices will do nothing; it is not the body’s nature.

यह तो ऐसे ही है जैसे कोई आदमी आग को ठंडा करने में लगा हो; कि रेत से तेल निचोड़ने में लगा हो। तुम कहोगे पागल है। आग कहीं ठंडी हुई? आग का स्वभाव गर्म होना है। कि रेत से कहीं तेल निचुड़ा? रेत में तेल है ही नहीं। पागल मत बनो।

It is like someone trying to cool fire; or squeezing oil from sand. You will say he is mad. Fire never cools—its nature is heat. And nowhere does oil come from sand—there is no oil in sand. Do not be mad.

शरीर से जो तृप्ति की आकांक्षा कर रहा है वह नासमझ है। उसने शरीर के स्वभाव में झांककर नहीं देखा। शरीर क्षणभंगुर है। बना ही क्षणभंगुर से है। भंगुरता शरीर का स्वभाव है। जिन-जिन चीजों से मिला है वे सभी चीजें बिखरने को तत्पर हैं; बिखरेंगी। शाश्वत जब तक न हो तब तक तृप्ति कहां? सनातन न मिले तब तक सुख कहां?

He who seeks fulfillment through the body is unwise. He has not peered into the body’s nature. The body is made of the transient. Transience is its nature. The ingredients that have composed it are all ready to scatter; they will scatter. Without the eternal, where is fulfillment? Without the timeless, where is joy?

नहीं, शरीर के छंद को जिसने अपना छंद मान लिया, जिसने ऐसा गलत तादात्म्य किया वह भटकेगा, वह रोयेगा, वह तड़फेगा। और शरीर के छंद को अपना छंद मान लिया तो अपना छंद जो भीतर गूंज रहा है अहर्निश, सुनाई ही न पड़ेगा। शरीर के नगाड़ों में, बैंडबाजों में, क्षणभंगुर की चीख-पुकार में, शोरगुल में, बाजार में, वह जो भीतर अहर्निश बज रही वीणा स्वयं की, वह सुनाई ही न पड़ेगी।

No—one who takes the body’s rhythm as one’s own, who makes so false an identification, will go astray, weep, writhe. And once you take the body’s rhythm as yours, that inner rhythm, resounding day and night within, is no longer heard. Amid the drums of the body, the brass bands, the yells and huckstering of the transient marketplace, that inner vina—your own—ever playing within, will not be heard.

वह सुर बड़ा धीमा है। वह सुर शोरगुलवाला नहीं है। उसे सुनने के लिए शांति चाहिए; निश्चल चित्त चाहिए; मौन अवधारणा चाहिए; निगूढ़ वासनाशून्यता चाहिए। आना-जाना न हो, आपाधापी न हो, भागदौड़ न हो; बैठ गये हो, कुछ करने को न हो, ऐसी निष्क्रिय दशा में, ऐसे शांत प्रवाह में उसका आविर्भाव होता है। फूटती है भीतर की किरण। आती है सुगंध। जब आती है तो खूब आती है। एक बार द्वार-दरवाजा खुल जाये तो रग-रग रोआं-रोआं आनंदित हो उठता है।

That note is very soft. It is no noise-maker. To hear it, silence is needed; a still mind, a quiet inwardness, a profound vāsanālessness. No coming and going, no hustle and bustle, no rush; you have sat, with nothing to do—such a non-doing, such a calm flow—and its appearing happens. The inner ray bursts forth. Fragrance arises. And when it comes, it comes abundantly. Once the doors and windows open, every nerve and hair thrills with bliss.

उस भीतर के गीत के फूटने का नाम है स्वच्छंद। स्वच्छंद का अर्थ है: जो अपने गीत से जीता। न तो समाज के गीत से जीता, न राष्ट्र के गीत से जीता। राष्ट्रगीत उसका गीत नहीं। समाज का गीत उसका गीत नहीं। संप्रदाय, मंदिर, मस्जिद, पंडित-पुरोहित उसका गीत नहीं।

The bursting of that inner song is svacchhanda. Svacchhanda means: one who lives by one’s own song. Not by the song of society, nor of nation. The national anthem is not his anthem. Society’s song is not his song. Sect, temple, mosque, priest—none of these is his song.

ये तो दूर की बातें हैं, अपने शरीर की भी लय में लय नहीं बांधता। शरीर को कहता है, तू ठीक, तेरा काम ठीक। भूख लगे, रोटी ले। प्यास लगे, पानी ले। लेकिन इतना मैंने जान लिया कि तेरे साथ शाश्वत का कोई संबंध नहीं है।

These are far things. He does not even tune to the body’s cadence. He tells the body, 'You are fine; your function is fine. Hunger comes—have bread. Thirst comes—drink water. But I have come to know that you have no relation to the eternal.'

शरीर की भी छोड़ें, मन का गीत भी नहीं गुनगुनाता। क्योंकि देख लिया कि मन भी क्षण-क्षण बदल रहा है। एक क्षण ठहरता नहीं। जो ठहरता ही नहीं वह सुख को कैसे उपलब्ध होगा? बिना ठहराव के सुख कैसे संभव है? जो रुकता ही नहीं, जो भागा ही चला जाता है, वह कैसे विश्रांति पायेगा? भागना जिसका गुणधर्म है। मन का गुणधर्म भागना है। मन ठहरा कि मरा। जब तक भागता है तभी तक जीता है। मन तो साइकिल जैसा है--बाइसिकल। पैडल मारते रहे, चलती रहती है। पैडल रुके, कि गिरे। मन दौड़ता रहे तो चलता रहता है। रुके कि गिरा। जो रुकने से मिट जाता है वहां विश्राम कैसे होगा? वहां विराम कैसे होगा?

Nor does he hum the song of the mind; he sees the mind, too, changing moment to moment. It does not stay an instant. That which does not stay—how will it attain joy? Without rest, how is joy possible? That which never pauses, which keeps running—how will it know repose? Running is its very nature. The mind’s nature is to run. If the mind stops, it dies. It lives only as long as it runs. The mind is like a bicycle—pedal it and it moves; stop pedaling and it falls. The mind runs—so it keeps going; stop, and it drops. Where stopping is annihilation, how will there be rest? How will there be a pause?

स्वच्छंद का अर्थ है: अब मन का छंद भी अपना छंद नहीं। अब तो हम उस छंद को गाते, जो हमारे आत्यंतिक स्वभाव से उठ रहा है। वही है अनाहत नाद, ओंकार। नाम उसे कुछ भी दो। बुद्ध उसे निर्वाण कहते हैं, महावीर उसे कैवल्यदशा कहते हैं। अष्टावक्र का शब्द है, स्वच्छंदता। और बड़ा प्यारा शब्द है।

Svacchhanda means: now even the mind’s rhythm is not mine. Now we sing that cadence which arises from our ultimate nature. That is the anāhata nāda, Omkāra. Call it what you will. Buddha calls it nirvana; Mahavira calls it kevalya. Ashtavakra’s word is svacchhanda—an exquisite word.

निर्वासनो निरालंबः स्वच्छंदो...।

Nirvāsano niralambaḥ svacchhando…

स्वच्छंद को जो उपलब्ध हो गया।

He who has attained svacchhanda…

...मुक्तबंधनः।

…muktabandhanaḥ.

वही, केवल वही बंधन से मुक्त है।

Only he, and only he, is free of bondage.

इस बात को भी खयाल में लेना। बंधनमुक्ति कोई नकारात्मक बात नहीं है, विधायक बात है। स्वयं के छंद को जो उपलब्ध हो गया वही बंधनमुक्त है। बंधनमुक्ति जंजीरों का टूटना नहीं है मात्र। क्योंकि ऐसा भी हो सकता है कि तुम किसी व्यक्ति को कारागृह से खींचकर बाहर ले आओ; जबर्दस्ती खींचकर बाहर ले आओ; वह आना भी न चाहे और खींचकर बाहर ले आओ; उसकी जंजीरें तोड़ दो; उसे धक्के देकर कारागृह के बाहर कर दो; लेकिन क्या तुम सोचते हो, इससे वह स्वतंत्रता को उपलब्ध हो गया, मुक्त हो गया?

जो आना भी न चाहता था, जो जंजीरें तोड़ना भी न चाहता था, जिसे कारागृह के बाहर लाने में भी धक्के देने पड़े। यह तो करागृह के बाहर लाना न हुआ। क्योंकि जहां धक्के देकर लाना पड़े उसी का नाम तो कारागृह है। यह तो बड़ा कारागृह आ गया। इसमें धक्के देकर ले आये। पहले धक्के देकर छोटे कारागृह में लाये थे, अब धक्के देकर जरा बड़े कारागृह में ले आये। दीवालें जरा दूर हैं, इससे क्या फर्क पड़ता है? लेकिन जहां धक्के देकर लाना पड़ता है वहीं तो कारागृह है। जबर्दस्ती में बंधन है।

Take note of this too. Freedom from bondage is not a negative thing; it is creative. Only one who has attained the rhythm of the Self is truly free of bondage. Liberation is not merely the breaking of chains. You could drag a man out of a prison—force him out; he may not even want to come—but you break his chains and shove him outside. Do you think he has attained freedom by this? One who did not want to come out, whose chains he did not even wish to break, whom you had to shove out of the prison—this is not bringing him out of prison. Where force is used, that itself is prison. A bigger prison has arrived—you have forced him into a larger cell. The walls are a bit further apart—what difference does it make? Where forcing is needed, that is bondage.

अब तुम देखते हो, कोई आदमी जबर्दस्ती उपवास कर रहा है इससे थोड़े ही स्वच्छंदता मिलेगी। और जितना ही तड़फता है भूख से उतनी ही जबर्दस्ती करता है; क्योंकि सोचता है, लड़ रहा हूं, धक्के दे रहा हूं, आत्मज्ञान की यात्रा कर रहा हूं। कोई आदमी कांटों पर लेटा है, कोई कोड़े मार रहा है शरीर को। कोई रात सोता नहीं, जागा है, खड़ा है। धूप-ताप में खड़ा है। सता रहा है। अनाचार कर रहा है। स्वयं को पीड़ा दे रहा है, इस आशा में कि इसी तरह तो मुक्ति होगी।

Now you see someone fasting by force—will that bring svacchhanda? And the more he writhes in hunger, the more violence he does to himself; he thinks, 'I am fighting, pushing—on the journey of Self-knowing.' Someone lies on thorns; someone flogs his body. Someone refuses sleep—stands, awake, in the sun and heat. Tormenting himself, doing violence, in the hope that this way there will be liberation.

नहीं, अष्टावक्र कहते हैं, यह मुक्त होने का उपाय नहीं। यह तो मुक्ति बंधन से भी बदतर हो जायेगी। जबर्दस्ती कहीं मुक्ति हुई?

No, says Ashtavakra, this is not the way to be free. This will become worse than bondage. Where has freedom ever been through force?

तो मुक्ति नकारात्मक नहीं है। मुक्ति बंधन के टूटने में ही नहीं है। मुक्ति स्वातंत्र्य की उपलब्धि में है, स्वच्छंदता की उपलब्धि में है। जो स्वच्छंद को उपलब्ध हो जाता है उसके बंधन ऐसे ही गिर जाते हैं, जैसे कभी थे ही नहीं।

So liberation is not negative. Freedom is not merely in breaking the fetters. Freedom is in the attainment of inner autonomy, of svacchhanda. One who attains svacchhanda—his bonds drop by themselves, as if they had never been.

ठीक से समझें तो इसका अर्थ होता है कि हम बंधे हैं क्योंकि हमें अपनी आंतरिक स्वतंत्रता का कोई पता नहीं। आंतरिक स्वतंत्रता का पता चल जाये, बंधन गिर जाते हैं। बांधा हमें किसी और ने नहीं है इसलिए लड़ने का कोई सवाल नहीं है। बंधे हैं हम क्योंकि हमने स्वयं को जाना नहीं। हमने अपने को ही बांधा है। किसी ने हमें बांधा नहीं है। यह हमारी धारणा है।

Properly understood, it means we are bound because we have no inkling of our inner freedom. Let the taste of inner freedom arise—bonds fall. No one else has bound us; therefore there is no question of fighting. We are bound because we have not known ourselves. We ourselves have bound ourselves. No one has bound us. It is our belief.

तुमने कभी देखा किसी सम्मोहनविद को किसी व्यक्ति को सम्मोहित करते? सम्मोहनविद जब किसी व्यक्ति को सम्मोहित कर देता है तो उससे जैसा कह देता है, सम्मोहित व्यक्ति वैसा ही मान लेता है। अगर पुरुष को कहे कि तू स्त्री हो गया, अब तू चल मंच पर, तो वह स्त्री की तरह चलता है। कठिन है स्त्री की तरह चलना। पुरुष स्त्री की तरह चले, बहुत कठिन है। क्योंकि स्त्री की तरह चलने के लिए भीतर पूरे शरीर की रचना भिन्न होनी चाहिए। गर्भाशय होना चाहिए तो ही स्त्री की तरह कोई चल सकता है। नहीं तो बहुत मुश्किल है। बड़े अभ्यास की जरूरत है।

Have you seen a hypnotist hypnotize someone? Once hypnotized, whatever the hypnotist tells him, the subject accepts. If he tells a man, 'You have become a woman—now walk onto the stage,' he walks like a woman. It is difficult to walk like a woman. For a man to walk like a woman is very difficult, because for that the inner structure of the body must be entirely different. A uterus is needed—only then can one walk like a woman. Otherwise, very hard—requires much practice.

लेकिन यह आदमी तो कभी अभ्यास किया भी नहीं। अचानक इसको सम्मोहित करके कह दिया कि तू स्त्री है, चल। और वह स्त्री की तरह चलता है। क्या हो गया?--एक मान्यता।

But this man has never practiced. Suddenly hypnotized, he is told, 'You are a woman—walk,' and he walks like a woman. What has happened?—a belief.

तुम चकित होओगे, आधुनिक मनस्विद सम्मोहन पर बड़ी खोजें कर रहे हैं। अगर सम्मोहित व्यक्ति के हाथ में साधारण-सा कंकड़ उठाकर रख दिया जाये, ठंडा कंकड़, और कह दिया जाये अंगारा है तो हाथ में फफोला आ जाता है। अंगारा तो रखा नहीं, फफोला आता कैसे?

You will be amazed. Modern psychologists have researched much on hypnosis. If you place an ordinary cold pebble in a hypnotized person’s hand and tell him it is a burning coal, blisters appear. A coal was not put there—how can blisters come?

इसी सूत्र के आधार पर लंका में बौद्ध भिक्षु अंगार पर चलते हैं। इससे उल्टा सूत्र। अगर तुमने मान रखा है कि अंगार नहीं जलायेगा, तो नहीं जला सकेगा। तुम्हारी मान्यता चीन की दीवाल बन जाती है। तुमने अगर मान लिया है कि कंकड़ भी अंगारा है तो कंकड़ से भी फफोला आ जाता है। तुम्हारी मान्यता!

On the basis of the same principle, Buddhist monks in Lanka walk on fire. The reverse principle: if you have believed that the fire will not burn, it will not. Your belief becomes a Great Wall. If you believe even a pebble is a coal, a pebble will raise blisters. Your belief!

सूफियों में कहानी है कि बगदाद के बाहर खलीफा उमर शिकार को गया था। और उसने एक बड़े अंधड़ की तरह एक काली छाया को आते देखा। तो उसने रोका। उसने कहा, रुक! मैं खलीफा उमर हूं। और बगदाद में प्रवेश के पहले मेरी आज्ञा चाहिए। तू है कौन? उसने कहा, क्षमा करें मैं मृत्यु हूं। और पांच हजार लोगों को मरना है बगदाद में। और मृत्यु किसी की आज्ञा नहीं मानती। खलीफा आप होंगे। क्षमा करें। पांच हजार लोग मरने को हैं, इतना आपको कह देती हूं।

There is a Sufi story: outside Baghdad, Caliph Umar had gone hunting. He saw a black shadow approaching like a whirlwind. He stopped it. 'Stop! I am Caliph Umar. Before entering Baghdad, you need my permission. Who are you?' She said, 'Forgive me—I am Death. Five thousand people are to die in Baghdad. Death does not obey anyone’s orders. You may be Caliph—pardon me. Five thousand are to die—that much I tell you.'

महाप्लेग फैली। और कहते हैं, पचास हजार लोग मरे। खलीफा बहुत नाराज हुआ। वह बाहर राह देखता रहा। जब प्लेग खतम होने लगी और गांव से बीमारी समाप्त होने लगी तो वह बाहर आकर खड़ा रहा। फिर अंधड़ की तरह निकली मौत और उसने पूछा, रुक। आज्ञा न मान, ठीक; लेकिन मौत होकर झूठ बोलना कब से सीखा? तूने कहा, पांच हजार मारने हैं, पचास हजार मर गये। उसने कहा, क्षमा करें, मैंने पांच हजार ही मारे। बाकी पैंतालीस हजार अपने ही भय से मर गये। मैंने उनको छुआ ही नहीं है।

A great plague spread. They say fifty thousand died. The Caliph was furious. He waited on the road. When the plague ebbed and the disease left the city, he stood outside. Death passed again like a whirlwind and he said, 'Stop. Do not obey—fine; but since when has Death learned to lie? You said five thousand would die—fifty thousand died.' She said, 'Forgive me—I killed five thousand. The remaining forty-five thousand died of their own fear. I did not touch them.'

आदमी की हजार बीमारियों में नौ सौ निन्यानबे अपनी ही पैदा की होती हैं। मान लेता है। मान लेता है तो घटना घट जाती है। तुम्हारी मान्यता छोटी-मोटी बात नहीं है।

Of a man’s thousand diseases, nine hundred and ninety-nine are self-created. He believes. And the event happens. Your belief is no small thing.

नागार्जुन एक बौद्ध भिक्षु हुआ। एक युवक ने आकर नागार्जुन को कहा कि मुझे भी मुक्ति का कुछ स्वाद दें। तो नागार्जुन ने कहा, इसके पहले कि मुक्ति का स्वाद ले सको, एक सत्य को जानना पड़ेगा कि बंधन तुमने पैदा किये हैं। उसने कहा, मैं और अपने बंधन करूंगा पैदा? आप भी क्या बात कर रहे हैं! कोई अपने बंधन अपने हाथ से पैदा करता? यह बात तर्कयुक्त नहीं है। बंधन कौन डालना चाहता है? सब मुक्ति चाहते हैं।

Nagarjuna was a Buddhist monk. A young man came and said, 'Give me some taste of liberation.' Nagarjuna said, 'Before you can taste liberation, you must know one truth—that the bonds are created by you.' The youth said, 'I? I would create my own bonds? What are you saying! Who puts bonds upon himself? This is not logical. Who wants bondage? Everyone wants freedom.'

नागार्जुन ने कहा, तू भूल यह बात। मेरे देखे मुक्ति शायद ही कोई चाहता है। लोग बंधन ही चाहते हैं। लोग बंधनों से प्रेम करते हैं। पर वह युवक न माना तो नागार्जुन ने कहा, फिर तू एक काम कर, यह सामने गुफा है, तू इसमें भीतर चला जा। और तीन दिन अब न तो पानी, न भूख; बस तीन दिन तू एक ही बात का विचार करता रह कि तू आदमी नहीं है, भैंस है। उसने कहा, इससे क्या होगा? तीन दिन बाद नागार्जुन ने कहा, हम देखेंगे। अगर तीन दिन तू टिक गया तो बात हो जायेगी।

Nagarjuna said, 'Forget it. In my view, hardly anyone wants freedom. People love their bonds.' When the youth would not agree, Nagarjuna said, 'Then do one thing—there is a cave before us. Go inside. For three days, neither food nor water; and for three days, keep only one thought: that you are not a man, you are a buffalo.'

The youth asked, 'What will that do?' 'After three days,' Nagarjuna said, 'we will see. If you can last three days, the matter will be settled.'

युवक जिद्दी था। युवक था। चला गया गुफा में। लग गया रटन में। न दिन देखा, न रात; न भूख देखी, न प्यास। बाहर आया नहीं। आंख नहीं खोली। दोहराता रहा कि मैं भैंस हूं, मैं भैंस हूं...। पहले तो पागलपन लगा। घंटे-दो घंटे तो बिलकुल व्यर्थ की बकवास लगी। लेकिन धीरे-धीरे हैरान होना शुरू हुआ। भैंस भीतर से प्रकट होने लगी। भाव आने लगा। आंख खोलकर देखी तो आदमी जैसा आदमी है। आंख बंद करे तो कुछ-कुछ भैंस की धारणा। स्थूल देह...वजन होने लगा।

The youth was stubborn—young. He went to the cave. He began the chant. Neither day nor night; neither hunger nor thirst—he did not come out. He did not open his eyes. He repeated: 'I am a buffalo, I am a buffalo…' At first it felt insane. For an hour or two, absolutely meaningless babble. Slowly, he was puzzled. A buffalo began to arise within. The feeling came. Opening the eyes he saw a man; closing them, a buffalo. A gross body… weight began to be felt.

तीन दिन पूरे होते-होते...तीसरे दिन सुबह जब नागार्जुन ने उसके पास जाकर द्वार पर खड़े होकर कहा कि बाहर आ, तो उसने निकलने की कोशिश की और उसने कहा, क्षमा करें, सींग के कारण निकल नहीं सकता हूं। सींग अटकते हैं।

By the third morning, when Nagarjuna came and called at the door, 'Come out,' he tried to come out and said, 'Forgive me—I cannot come out because of my horns. My horns get stuck.'

नागार्जुन ने जोर से उसे चांटा मारा और कहा, आंख खोल। कैसे सींग? आंख खोली तिलमिला कर--न कोई सींग हैं, न कोई बात है, लेकिन क्षणभर पहले निकल नहीं पा रहा था। नागार्जुन ने कहा, मान्यता...। यह सम्मोहन का एक प्रयोग था।

Nagarjuna slapped him hard. 'Open your eyes. Where are the horns?' He opened his eyes, stunned—no horns, nothing. Yet a moment before he could not come out. Nagarjuna said, 'Belief…' It was a hypnotic experiment.

हम अपने बंधन स्वयं माने बैठे हैं।

We have taken our bonds upon ourselves.

मुक्तबंधन का अर्थ होता है: हमने स्वयं के छंद को अनुभव किया। हमने स्वतंत्रता का स्वाद और रस लिया। रस लेते ही फिर हम बंधन अपने निर्मित नहीं करते। कोई और तुम्हारा कारागृह नहीं बना रहा है, तुम ही अपने कारागृह के निर्माता हो। तुम्हीं कैदी हो, तुम्हीं जेलर। तुम्हीं पड़े हो सीखचों के भीतर और सीखचे तुमने ही ढाले हैं। हथकड़ियां, बेड़ियां जरूर तुम्हारे पैरों पर हैं लेकिन किसी और के द्वारा निर्मित नहीं हैं: उन हथकड़ियों-बेड़ियों पर तुम्हारे ही हस्ताक्षर हैं।

Muktabandhanaḥ means: we have tasted our own inner rhythm. We have tasted freedom’s flavor. Having tasted, we no longer fabricate our bonds. No one else builds your prison—you are the architect. You are the prisoner and you are the jailer. You are the one within the bars—and the bars you smelted yourself. Yes, the shackles are on your hands and feet, but they are not forged by another; upon those shackles your own signature is engraved.

एक बड़ी प्रसिद्ध सूफी कथा है। एक बहुत बड़ा लोहार था। बड़ा प्रसिद्ध लोहार था। वह जो भी बनाता था, सारे संसार में उसकी बनाई गई चीजों की ख्याति थी। वह जो भी बनाता था उस पर अपने हस्ताक्षर कर देता था। फिर एक बार उसकी राजधानी पर हमला हुआ। वह पकड़ लिया गया। गांव के सभी प्रमुख प्रतिष्ठित लोग पकड़ लिये गये, उनमें वह भी पकड़ लिया गया। उसके हाथ में जंजीरें डाल दी गईं, पैर में बेड़ियां डाल दी गईं और पहाड़ी खंदकों में उसे फिंकवा दिया गया और प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ।

There is a famous Sufi tale. A great blacksmith—renowned worldwide. Whatever he made carried his signature. One day his capital was attacked. He was captured, along with the city’s notable citizens. Chains were put on his hands, fetters on his feet, and they were thrown into a mountain trench.

और सब तो बड़े रो रहे थे और घबड़ा रहे थे लेकिन वह निश्चिंत था। उस नगर के वजीर ने उससे कहा कि भाई, हम सब घबड़ा रहे हैं कि अब क्या होगा, लेकिन तू निश्चिंत है? उसने कहा, मैं लोहार हूं। जीवन भर हथकड़ियां मैंने ढालीं; तोड़ भी सकता हूं। ये हथकड़ियां मुझे कुछ रोक न पायेंगी। आप घबड़ायें मत। अगर मैंने अपनी हथकड़ियां तोड़ लीं तो तुम्हारी भी तोड़ दूंगा। एक दफा इनको हमें फेंककर चले जाने दें।

All others were weeping, panicking; he remained unperturbed. The vizier of the city said, 'Brother, we all are anxious—what will happen? But you are calm?' He said, 'I am a blacksmith. All my life I forged shackles—I can break them too. These chains will not restrain me. Do not worry. If I break mine, I will break yours as well. Once they leave us alone, we will throw these away and go.'

वजीर भी हिम्मत से भर गया, राजा भी हिम्मत से भर गया। जब दुश्मन उन्हें खंदकों में फेंककर लौट गये तो वजीर ने कहा, अब क्या विचार है? लेकिन अचानक लोहार उदास हो गया और रोने लगा। उसने कहा, क्या मामला है? तू अब तक तो हिम्मत बांधे था, अब क्या हुआ? उसने कहा, अब मुश्किल है। मैंने हथकड़ी गौर से देखी, इस पर तो मेरे हस्ताक्षर हैं। यह तो मेरी ही बनाई हुई है। यह नहीं टूट सकती। यह असंभव है। मैंने कमजोर चीज कभी बनाई ही नहीं। मैं हमेशा मजबूत से मजबूत चीज ही बनाता रहा हूं। वही मेरी ख्याति है। यह किसी और की बनाई होती तो मैंने तोड़ दी होती। अब यह टूटनेवाली नहीं। क्षमा करें। इस पर मेरे हस्ताक्षर हैं।

The vizier gained courage, the king too. When the enemy had gone, the vizier said, 'Now what do you think?' Suddenly the blacksmith became sad and began to weep. 'What is the matter? Until now you were giving us courage—what happened?' He said, 'Now there is trouble. I looked closely at the handcuff—my signature is on it. It is my own making. This will not break. Impossible. I have never made a weak thing. I always forged the strongest—that is my fame. Had this been another’s, I would have broken it. Now it will not break. Pardon me. My signature is on it.'

मैं तुमसे कहता हूं, तुम्हारी हर हथकड़ी पर तुम्हारे हस्ताक्षर हैं। कोई और तो ढालेगा भी कैसे? और मैं तुमसे यह कहना चाहता हूं कि रोने की कोई जरूरत नहीं है। कितनी ही मजबूत हो, तुम्हारी ही बनाई हुई है। और बनानेवाले से बनाई गई चीज कभी भी बड़ी नहीं होती। हो नहीं सकती।

I tell you: on your every shackle is your signature. Who else could forge it? And I tell you: there is no need to weep. However strong, it is your own making. And nothing made by the maker is ever greater than the maker. It cannot be.

कितना ही बड़ा चित्र कोई बनाये चित्रकार, लेकिन चित्रकार चित्र से बड़ा रहता है। और कितना ही बड़ा गीत कोई गाये गीतकार, लेकिन गायक गीत से बड़ा रहता है। और कितना ही मधुर कोई नाचे नर्तक, लेकिन नर्तक नृत्य से बड़ा रहता है। इसीलिए तो परमात्मा संसार से बड़ा है। और इसीलिए तो आत्मा शरीर से बड़ी है।

However great a painting, the painter remains greater. However great a song, the singer remains greater. However graceful the dance, the dancer remains greater than the dance. Therefore Paramatman is greater than the world. Therefore the Atman is greater than the body.

चिंता न लेना। यह बात, कि जीवन के सारे बंधन हमारे ही बनाये हुए हैं, घबड़ानेवाली नहीं है, मुक्तिदायी है। हम तोड़ सकते हैं।

Do not worry. The truth that life’s bonds are all our own making is not frightening—it is liberating. We can break them.

और मजा तो यह है कि बंधन काल्पनिक हैं। वस्तुतः नहीं हैं, स्वप्नवत हैं, सम्मोहन के हैं।

And the wonder is, the bonds are imaginary. In truth they are not—they are dreamlike, hypnotic.

निर्वासनो निरालंबः स्वच्छंदो मुक्तबंधनः।

क्षिप्तः संसारवातेन चेष्टते शुष्कपर्णवत्‌।।

Nirvāsano niralambaḥ svacchhando muktabandhanaḥ. Kṣiptaḥ saṃsāra-vātena ceṣṭate śuṣka-parṇavat.

‘वासनामुक्त, वासनाशून्य, स्वतंत्र, निरालंब, स्वयं के छंद को उपलब्ध बंधनरहित जो पुरुष है’--फिर अनुवाद में थोड़ी भूल है--‘प्रारब्धरूपी हवा से प्रेरित होकर शुष्क पत्ते की भांति व्यवहार करता है।’

'One who is vāsanāless, supportless, who has found his own rhythm and is free of bondage'—then, there is a slight error in translation—'acts like a dry leaf, driven by the wind of prārabdha.'

मूल है: संसारवातेन--संसार की हवा से--प्रारब्ध का कोई सवाल नहीं है। भाग्य का कोई सवाल नहीं है। संसार की गति है, उस संसार की गति में सूखे पत्ते की तरह...हवा में जैसे सूखा पत्ता पूरब-पश्चिम जाता, ऊपर-नीचे गिरता; ऐसे ही पूर्ण ज्ञानी पुरुष बहुत-से व्यवहारों में संलग्न होता मालूम पड़ता है, लेकिन तुम यह नहीं कह सकते कि वह करता है।

The original says: saṃsāra-vātena—by the wind of the world—not prārabdha. No question of fate. There is the movement of the world; in that movement of the world, like a dry leaf… as a dry leaf in the wind goes east-west, falls up and down—so the fully wise one appears to be engaged in many activities, yet you cannot say that he is doing them.

जब सूखा पत्ता पूरब की तरफ जाता है तो तुम यह थोड़े ही कहोगे कि सूखा पत्ता पूरब की तरफ जा रहा है। सूखा पत्ता तो कहीं नहीं जा रहा है, हवा पूरब की तरफ जा रही है। हवा दिखाई नहीं पड़ती, सूखा पत्ता दिखाई पड़ता है। लेकिन सूखा पत्ता तो कहीं नहीं जा रहा है। हवा न चले, सूखा पत्ता गिर जायेगा। ज्ञानी अपने को छोड़ देता अस्तित्व के सागर में जहां ले जाये। उसकी अपनी कोई निजी आकांक्षा नहीं है।

When a dry leaf goes toward the east, you do not say the dry leaf is going east. The leaf is not going anywhere; the wind is. The wind is invisible; the leaf is visible. But the leaf is not going anywhere. If the wind does not blow, the leaf will drop. The knower leaves himself in the ocean of Existence—to wherever it carries him. He has no private desire.

और इस सूत्र में समाधि का सारा सार है। चलो, उठो, बैठो--संसारवातेन। तुम अपनी आकांक्षा से नहीं। जो होता हो, जैसा होता हो, वैसा होने दो। दुकान करते हो, दुकान करते रहो। युद्ध के मैदान में खड़े हो तो युद्ध के मैदान में जूझते रहो। जैसे हो, जहां हो, छोड़ दो अपने को वहीं। वहीं समर्पित हो जाओ। बहने दो संसार की हवाएं; तुम सूखे पत्ते हो जाओ।

And in this sutra is the very essence of Samadhi. Walk, rise, sit—saṃsāra-vātena—not by your desire. Whatever happens, however it happens, let it happen. You run a shop—go on running the shop. You stand in a battlefield—go on struggling in the battlefield. However it is, wherever it is—leave yourself there. Surrender right there. Let the winds of the world blow; you become the dry leaf.

क्षिप्तः संसारवातेन चेष्टते शुष्कपर्णवत्‌।

Kṣiptaḥ saṃsāra-vātena ceṣṭate śuṣka-parṇavat.

बस, फिर सब अपने से हो जायेगा। फिर कुछ और करने को नहीं है। तुम सूखे पत्ते क्या हुए, तुम्हारे जीवन में सारे अमृत की वर्षा हो जायेगी।

Then everything will happen of itself. There is nothing more to be done. Once you become the dry leaf, the nectar will rain in your life.

जहां अपनी कोई आकांक्षा नहीं रहती वहां कोई दुख नहीं रह जाता। वहां कोई पराजय नहीं, विषाद नहीं। वहां कोई मान नहीं, सम्मान नहीं, अपमान नहीं। वहां कोई हार नहीं, जीत नहीं। क्षण-क्षण वहां परमात्मा बरसता है। उस परमात्मा का नाम ही स्वयं का छंद है। वह तुम्हारा ही गीत है जो तुम भूल बैठे। गुनगुनाओगे, फिर याद आ जायेगा।

Where there remains no private desire, there remains no suffering. No defeat, no gloom. No honor, no respect, no insult. No loss, no victory. Moment to moment there, Paramatman showers. The very name of that Paramatman is your own rhythm. It is your own song that you have forgotten. Hum it and you will remember.

Asaṃsārasya tu kvāpi na harṣo na viṣādatā. Sa śītalamana nityaṃ videha iva rājate.

असंसारस्य तु क्वापि न हर्षो न विषादता।

और जो सूखे पत्ते की भांति हो गया, ऐसे जिसके भीतर संसार न रहा--असंसारस्य।

स शीतलमना नित्यं विदेह इव राजते।

‘संसारमुक्त पुरुष को न तो कभी हर्ष है और न विषाद। वह शांतमना सदा विदेह की भांति शोभता है।’

'For the one for whom the world is no more—asaṃsārasya—there is neither delight nor depression. Ever cool of mind, he shines like one beyond the body.'

अनुवाद में कुछ खो जाता लगता है। असंसारस्य--अनुवाद में कहा है संसार-मुक्त पुरुष को। असंसारस्य का अर्थ होता है, जिसके भीतर संसार न रहा; या जिसके लिए संसार न रहा।

In translation something seems to be lost. Asaṃsārasya—translated as 'world-free.' Asaṃsārasya means: within whom the world is no more; or for whom the world is no more.

संसार का अर्थ ही क्या है? ये वृक्ष, ये चांद-तारे, ये थोड़े ही संसार हैं! संसार का अर्थ है, भीतर बसी वासनाएं, कामनाएं, इच्छाएं--उनका जाल। कुछ पाने की इच्छा संसार है। कुछ होने की इच्छा संसार है। महत्वाकांक्षा संसार है।

What does 'world' mean? These trees, the moon and stars—are these the world? The world means the inner web of vāsanās, cravings, desires. The desire to obtain something is the world. The desire to become something is the world. Ambition is the world.

असंसारस्य--जिसके भीतर संसार न रहा, जिसमें संसार न रहा; या जो संसार में रहकर भी अब संसार का नहीं है। ऐसे व्यक्ति को कहां हर्ष, कहां विषाद!

Asaṃsārasya—within whom the world is no more; or who, though living in the world, is no longer of the world. Where can such a one have delight or depression?

स शीतलमना नित्यं विदेह इव राजते।

Sa śītalamana nityaṃ videha iva rājate.

ऐसे पुरुष का मन हो गया शीतल--शीतलमना।

Such a person’s mind has become cool—śītalamana.

इसे भी समझना। जब तक जीवन में हर्ष और विषाद है तब तक तुम शीतल न हो सकोगे। क्योंकि हर्ष और विषाद, सुख और दुख, सफलता-असफलता ज्वर लाते हैं, उत्तेजना लाते हैं, उद्वेग लाते हैं। जब तुम दुखी होते हो तब तो बीमार होते ही हो, जब तुम सुखी होते हो तब भी बीमार होते हो। सुख भी बीमारी है, क्योंकि उत्तेजक है। सुख में शांति कहां? तुमने एक बात तो जान ली है कि दुख में शांति कहां? दूसरी बात जाननी है कि सुख में भी शांति कहां? सुख में भी उत्तेजना हो जाती है। चित्त में खलल हो जाती है।

Understand this too. As long as there is delight and depression, you cannot be cool. For delight and depression, pleasure and pain, success and failure bring fever, agitation, unrest. When you are unhappy you are ill, and when you are happy you are ill too. Happiness is also an illness, because it excites. Where is peace in happiness? You have known that there is no peace in sorrow; now learn that there is no peace in happiness either. Happiness too excites. It disturbs the mind.

तुमने देखा न? आदमी दुख में तो बच जाता है, कभी-कभी सुख में मर जाता है।

Have you not seen? A man survives sorrow, sometimes dies of joy.

मैंने सुना, एक आदमी को दस लाख रुपये मिल गये लाटरी में। खबर आयी तो पत्नी घबड़ा गई। पत्नी ने कहा, पति आते ही होंगे...दस लाख! दस रुपये का नोट भी कभी इकट्ठा इनके हाथ में नहीं पड़ा। दस लाख! सह न सकेंगे इस सुख को। बहुत डर गई। ईसाई थी। पास में ही पादरी था, भागी गई। कहा कि आप कुछ उपाय करिये। पति आयें, इसके पहले कुछ उपाय करिये। दस लाख! अचानक! हृदय की गति बंद हो जायेगी। मेरे पति को बचाइये।

I have heard: a man won a million in the lottery. When the news arrived, his wife was frightened. 'He will be coming home… a million! He has never even held ten rupees together—one million! He will not be able to bear this joy.' Terrified, she ran to the priest. 'Do something—before my husband arrives, do something. A sudden million—his heart will stop. Save my husband.'

पुरोहित ने कहा, घबड़ाओ मत। पादरी ने कहा, मैं आता हूं। सब सम्हाल लेंगे। पादरी आकर बैठ गया। आया पति घर, तो पादरी ने हिसाब से बात की। उसने कहा कि सुनो, तुम्हें लाटरी मिली, एक लाख रुपया जीते...धीरे-धीरे उसने सोचा, ऐसा हिसाब करके धीरे-धीरे कहेंगे। लाख सह लेगा तो फिर लाख और बतायेंगे; फिर लाख सह लेगा तो फिर लाख और बतायेंगे। वह आदमी बड़ा प्रसन्न हो गया। उसने कहा कि अगर लाख रुपये मुझे मिले तो पचास हजार चर्च को दान करता हूं।

The priest said, 'Do not worry. I will come. I will handle it.' The priest came and sat. The husband arrived. The priest spoke with calculation: 'Listen, you have won the lottery… one hundred thousand rupees.' Slowly, he thought to tell it in steps—let him bear a hundred thousand, then add another hundred thousand; if he bears that, add another. The man was delighted. He said, 'If I get a hundred thousand, I will donate fifty thousand to the church.'

कहते हैं, पादरी वहीं गिर पड़ा, हार्ट फेल हो गया। पचास हजार...! कभी देखे नहीं, सुने नहीं।

They say the priest collapsed right there of heart failure. Fifty thousand! Never seen, never heard!

सुख भी गहरी उत्तेजना लाता है। सुख का भी ज्वर है। दुख का तो ज्वर है ही; और दुख को तो हम झेल भी लेते हैं, क्योंकि दुख के हम आदी हो गये हैं। और सुख को तो हम झेल भी नहीं पाते, क्योंकि सुख का हमें कोई अभ्यास ही नहीं है। मिलता ही कहां सुख कि अभ्यास हो जाये?

Joy too brings deep excitation. Joy has its fever; sorrow certainly has fever. We have grown accustomed to sorrow and somehow endure it. Joy we cannot endure because we have no practice—how often does joy come?

तो न तो आदमी दुख को झेल पाता, न सुख को झेल पाता है। और दोनों ही स्थिति में आदमी का चित्त उत्तेजना से भर जाता है। उत्तेजना यानी गर्मी। शीतलता खो जाती है। और शीतलता में शांति है।

So a man cannot bear sorrow, nor can he bear joy. In both states, the mind fills with excitation. Excitation means heat. Coolness is lost. And in coolness there is peace.

असंसारस्य तु क्वापि न हर्षो न विषादता।

स शीतलमना नित्यं विदेह इव राजते।।

Asaṃsārasya tu kvāpi na harṣo na viṣādatā. Sa śītalamana nityaṃ videha iva rājate.

और जो शीतलमन हो गया, अब जहां सुख-दुख नहीं आते, अब जहां सुख और दुख के पक्षी बसेरा नहीं करते; ऐसा जो अपनी स्वच्छंदता में शीतल हो गया है; जिसके भीतर बाहर से अब कोई उत्तेजना नहीं आती; हार और जीत की कोई खबरें अब अर्थ नहीं रखतीं; सम्मान कोई करे और अपमान कोई करे, भीतर कुछ अंतर नहीं पड़ता। भीतर एकरसता बनी रहती है। ऐसा जो शीतलमन हो गया है, वह व्यक्ति शांतमना सदा विदेह की भांति शोभता है। वह तो राजसिंहासन पर बैठ गया।

And one who has become cool of mind—where pleasure and pain do not come; where the birds of pleasure and pain do not make their nest; one who has become cool in his svacchhanda—no news from outside excites him now; whether someone honors or insults, within there is no difference. Within remains the same evenness. One who has become cool of mind—he shines, ever serene, like one bodiless. He sits upon the royal throne.

नित्यं विदेह इव राजते।

Nityaṃ videha iva rājate.

वह तो देह नहीं रहा अब, विदेह हो गया। क्योंकि सुख और दुख से जो प्रभावित नहीं होता है वह देह के पार हो गया। सुख और दुख से देह ही प्रभावित होती है। ये सब देह के ही गुणधर्म हैं: सुख और दुख से आंदोलित हो जाना। विदेह हो गया। देह के पार हो गया, अतिक्रमण हो गया।

He is no longer the body—he has become videha. For he whom pleasure and pain cannot affect has gone beyond the body. Pleasure and pain affect only the body. To be shaken by them is the body’s attribute. He has become videha—transcended the body.

कुत्रापि न जिहासाऽस्ति नाशो वापि न कुत्रचित्‌।

आत्मारामस्य धीरस्य शीतलाच्छतरात्मनः।।

Kutrapi na jihāsāsti nāśo vāpi na kutracit. Ātmārāmasya dhīrasya śītalacchatarātmanaḥ.

‘आत्मा में रमण करनेवाले और शीतल तथा शुद्ध चित्तवाले धीरपुरुष की न कहीं त्याग की इच्छा है और न कहीं पाने की इच्छा है।’

'For the dhīra, cool and pure of mind, who delights in the Self—ātmārāmasya—there is no wish to renounce anything anywhere, nor to obtain anything anywhere.'

अब न कुछ पकड़ना है, न कुछ छोड़ना है। अब तो उसे जान लिया जो है। पकड़ना-छोड़ना तो तभी तक है जब तक हमें अपना पता नहीं। अपना पता हो गया तो क्या पकड़ना है? क्या छोड़ना है? क्योंकि पकड़ने से अब कुछ बढ़ेगा नहीं और छोड़ने से अब कुछ घटेगा नहीं। अब जिसे अपना पता हो गया उसे तो सब मिल गया। अब सब पकड़ना-छोड़ना व्यर्थ है।

Now there is nothing to grasp, nothing to drop. He has known That which Is. Grasping and dropping remain only so long as one does not know oneself. Once one knows, what is there to grasp? What to drop? By grasping nothing increases, by dropping nothing decreases. One who has known himself has received all. Now grasping and dropping are futile.

अब तो ऐसा ही है, जैसे सारे जगत का साम्राज्य मिल गया, वह कंकड़-पत्थर बीनता फिरे। जो सारे साम्राज्य का मालिक हो गया, विराट के सिंहासन पर बैठ गया, अब वह चुनाव में खड़ा हो जाये, कि म्युनिसपल में मेंबर बनना है! बेमानी बातें हैं। अब उसका कुछ अर्थ न रहा।

It would be as if the emperor of the whole world wanders picking up pebbles. One who sits upon the throne of the Vast goes and stands for election to become a municipal member! Meaningless.

जिसे अंतर की प्रतिष्ठा मिल गई अब वह किसी और की प्रतिष्ठा चाहे, यह बात ही खतम हो गई। सच तो यह है, दूसरे के द्वारा दी गई प्रतिष्ठा कोई प्रतिष्ठा थोड़े ही है। क्योंकि दूसरे के हाथ में है। जब चाहे तब खींच लेगा। दूसरे के द्वारा मिली प्रतिष्ठा तो एक तरह की गुलामी है। अगर तुमने मुझे प्रतिष्ठा दी तो मैं तुम्हारा गुलाम हुआ। क्योंकि तुम किसी दिन खींच लोगे तो मैं क्या करूंगा? तुम्हारी दी थी, तुम्हारा दान था, मैं तो भिखारी था। तुम्हारा दिल बदल गया, तुम्हारा मन बदल गया, हवा बदल गई, मौसम बदल गया। तुम और ढंग से सोचने लगे। दूसरे के द्वारा दी गई प्रतिष्ठा तो भीख है।

One who has attained inner prestige—will he desire anyone else’s prestige? The truth is, prestige given by another is no prestige at all, for it is in another’s hands. He can snatch it whenever he wishes. Another’s prestige is a kind of slavery. If you have given me prestige, I become your slave—for you may snatch it; what can I do? It was your gift; I was the beggar. Your heart changed, your mind changed, the wind changed, the season turned; you began to think differently. Prestige by another is a beggar’s alms.

स्वच्छंद में जो जीता है उसकी एक और ही प्रतिष्ठा है। वह एक और ही सिंहासन है। वह अपना ही सिंहासन है। उसे कोई छीन नहीं सकता। उसे कोई चोर चुरा नहीं सकता, डाकू लूट नहीं सकते, आग जला नहीं सकती। मृत्यु भी उसे नहीं छीन सकती, औरों की तो बात ही क्या!

One who lives in svacchhanda has another kind of prestige—another throne. It is his own throne. No one can snatch it. No thief can steal it, no bandit loot it, no fire burn it. Not even death can take it—what of others!

और ऐसा व्यक्ति आत्मा में रमण करनेवाला हो जाता है। स्वच्छंद आत्मा में रमण करने वाला--आत्मारामस्य।

Such a person delights in the Self. Svacchhanda is delighting in the Atman—ātmārāmasya.

हम सब दूसरे में रमण कर रहे हैं। कोई धन में रमण कर रहा है। सोचता है और लाख, दस लाख, और करोड़ हो जायें। उसका रमण धन में चल रहा है। कोई पद में रमण कर रहा है: इससे बड़ी कुर्सी, उससे बड़ी कुर्सी, कुर्सियों पर कुर्सियां चढ़ता चला जाता है।

We all delight in the other. Some delight in wealth: 'Another hundred thousand, another million…' Their delight is in money. Some delight in position: a bigger chair, and a bigger chair—climbing chair upon chair.

अलग-अलग तरह के लोग हैं, लेकिन एक बात में समान हैं कि रमण अपने से बाहर हो रहा है--पर-संभोग। यह संसारी का लक्षण है। स्व-संभोग, आत्मरति, आत्मा में रमण, यह धार्मिक का लक्षण है। धार्मिक वही है, जिसे यह कला आ गई कि अपना रस अपने भीतर है; और जो अपने ही रस को चूसने लगा।

Different kinds of people—but one common thread: the delight is outside—other-oriented. That is the mark of the worldly. Self-delight, self-love, to revel in the Atman—that is the mark of the religious. The religious is one who has learned the art: the juice is within; who begins to sip his own nectar.

अब यह बड़े मजे की बात है कि जब हम दूसरे का रस भी चूसते हैं, तब भी वस्तुतः हम दूसरे का रस नहीं चूसते, तब भी रस तो अपना ही होता है।

The amusing thing is, even when we sip another’s juice, it is never the other’s—it is our own.

जैसे कुत्ता सूखी हड्डी चूसता है और बड़ा प्रसन्न होता है। तुम हड्डी छुड़ाओ, छोड़ेगा नहीं। हालांकि हड्डी में कुछ भी नहीं है, रस तो है नहीं। हड्डी में रस कहां? लेकिन कुत्ते को कुछ मिलता जरूर है। मिलता यह है कि सूखी हड्डी उसके मुंह में घाव बना देती है। खुद का ही खून बहने लगता है। खुद के ही खून का स्वाद आने लगता है। वही खुद का खून कंठ में उतरने लगता है, कुत्ता सोचता है रस हड्डी से आ रहा है।

Like a dog who gnaws a dry bone and is delighted. Try to take it away—he won’t let go. Yet there is nothing in the bone—no juice. But the dog gets something: the sharp bone wounds his mouth; his own blood begins to flow; the taste of his own blood arises; his own blood trickles down; he thinks the juice comes from the bone.

सब रस तुमने जो अब तक जाने हैं, तुमसे ही आये। और हड्डी के कारण नाहक तुमने घाव बनाये। हड्डी छोड़ दो, घाव से छुटकारा हो जायेगा। रस तो तुम्हारा है। रस बाहर से आता ही नहीं।

Every juice you have known has come from you. And because of the bone you have wounded yourself. Drop the bone—be free of wounds. The juice is yours. No juice comes from outside.

एक अमीर आदमी अपनी तिजोड़ी में सोने की ईंटें रखे था। रोज खोलकर देख लेता था। अंबार लगा रखा था सोने की ईंटों का। फिर बंद कर देता था। बड़ा प्रसन्न होता था। उसका बेटा यह देखता था। सारा घर परेशान था। लोग जरूरत की चीजें भी पा नहीं सकते थे और वह ईंटें जमाये बैठा था। घर के लोग ही दरिद्रता में जी रहे थे।

A rich man kept gold bricks in his safe. Daily he opened and looked. He had piled up bricks of gold. Then shut the safe—felt great joy. His son saw this. The whole household suffered; even necessities they could not afford—he sat hoarding bricks. The family lived in poverty.

आखिर बेटे ने धीरे-धीरे करके एक-एक ईंट खिसकानी शुरू कर दी और ईंट की जगह पीतल की ईंटें रखता गया--सोने की ईंट की जगह। बाप की प्रसन्नता जारी रही। धीरे-धीरे सब ईंटें नदारद हो गईं। लेकिन बाप रोज खोल लेता तिजोड़ी, देखता ईंटें रखी हैं, प्रसन्न होकर ताला बंद कर देता। जिस दिन मर रहा था, उस दिन बेटे ने कहा, एक बात आपसे कहनी है। यह मजा आप भीतर ही भीतर का ले रहे हैं। ईंटें वहां हैं नहीं, क्योंकि ईंटें तो हम खिसका चुके हैं बहुत पहले। तत्क्षण बाप दुखी हो गया; छाती पीटने लगा। जिंदगी गुजर गई मजे में, अब यह मरते वक्त दुखी हो गया।

Eventually the son slowly removed a brick at a time and replaced them with brass bricks. The father’s joy continued. Slowly all the bricks disappeared. But the father would open the safe daily, see the bricks, happily lock it. On the day he was dying, the son said, 'I must tell you something. The fun you enjoyed was all inside you. The bricks were not there—we removed them long ago.' Instantly the father became miserable, beat his chest. Life passed in delight—and now at death, misery.

सोने की ईंट में थोड़े ही सुख है, तुम्हारी मान्यता, कि सोने की ईंट है, बहुमूल्य है, अपनी है, मैं मालिक, अपने पास है, इसमें सुख है। सुख तो तुम्हारा भीतर है, हड्डी तुम कोई भी चुन लो।

There is no joy in a gold brick. Your belief that the brick is gold, valuable, is yours; that it is yours, that you are the owner, that it is in your possession—there lies the joy. The joy is within you; choose whichever bone you like.

धार्मिक व्यक्ति वही है जिसने हड्डी छोड़ दी, क्योंकि हड्डी के कारण घाव बनते हैं। और जिसने कहा, जब सुख भीतर ही है तो सीधा-सीधा ही क्यों न ले लें? बैठेंगे आंख बंद करके; डूबेंगे। नाचेंगे भीतर। बजायेंगे वीणा भीतर की। गुनगुनायेंगे भीतर। डुबकी लेंगे प्रेम में। डूबेंगे भीतर रस में।

Religious is one who drops the bone—because the bone causes wounds—and who says: 'If the joy is within, why not take it directly?' Sit with eyes closed; dive within. Dance within. Play the inner vina. Hum within. Sink into love. Drown in the inner juice.

इतना ही फर्क है संसारी और असंसारी में। संसारी सोचता है, बाहर कहीं है। जब तुम किसी सुंदर स्त्री को देखकर प्रसन्न होते हो तब भी प्रसन्नता तुम्हारे भीतर से ही आती है। और जब तुम, लोग तुम्हें फूलमालायें पहनाते हैं तब तुम प्रसन्न होते हो, तब भी प्रसन्नता तुम्हारे भीतर से ही आती है। और जब कोई तुम्हें किसी भी तरह का सुख देता है, तब जरा गौर से देखना, सुख वहां से आता है कि कहीं भीतर से ही झरता? बाहर तो निमित्त हैं, स्रोत भीतर है। बाहर तो बहाने हैं, मूल स्रोत भीतर है।

This alone is the difference between worldly and unworldly. The worldly thinks it is somewhere outside. When you are delighted by seeing a beautiful woman, the delight too comes from within you. When people garland you and you feel happy—that happiness also rises from within. Whenever anyone gives you any kind of pleasure—watch carefully—does it come from there, or flow from within? The outer is merely a pretext; the source is within. The outer is an excuse; the root is within.

बहानों से मुक्त होकर जो व्यक्ति रस लेने लगता है उसको अष्टावक्र कहते हैं, ‘आत्मारामस्य’। आत्मा में ही अब अपना रस लेने लगा। अब इसके ऊपर कोई बंधन न रहा। अब दुनिया में कोई इसे दुखी नहीं कर सकता। और अब इसकी सारी भ्रांतियां टूट गईं। इसने मूल स्रोत को पा लिया।

One who is free of excuses and begins to taste the nectar—Ashtavakra calls him 'ātmārāmasya'—one who now takes his joy in the Atman alone. No more bonds remain upon him. No one in the world can make him miserable now. All his delusions are broken. He has found the source.

यह स्रोत भीतर है। हम जरा चक्कर लगाकर पाते हैं। और चक्कर लगाने के कारण बहुत-सी उलझनें खड़ी कर लेते हैं। कभी-कभी तो ऐसा हो जाता है कि जिन निमित्तों के कारण हम इस सुख को पाना चाहता हैं, वे निमित्त ही इतने बड़े बाधा बन जाते हैं कि हम इस तक पहुंच ही नहीं पाते।

This source is within. We reach it by going in circles. Because of the circling, many entanglements are created. Sometimes the very pretexts through which we seek this joy become such great obstacles that we never reach it.

प्रकृत्या शून्यचित्तस्य कुर्वतोऽस्य यदृच्छया।

प्राकृतस्येव धीरस्य न मानो नावमानता।।

Prakṛtyā śūnyacittasya kurvato ’sya yadr̥cchayā. Prākṛtasyeva dhīrasya na māno nāvamānata.

‘स्वाभाविक रूप से जो शून्यचित्त है और सहज रूप से कर्म करता है, उस धीरपुरुष के सामान्य जन की तरह न मान है और न अपमान है।’

'For one whose mind is naturally empty and who acts spontaneously, that dhīra has neither honor nor dishonor, like an ordinary person.'

‘स्वाभाविक रूप से जो शून्यचित्त है...।’

'Naturally empty of mind…'

क्या अर्थ हुआ, स्वाभाविक रूप से शून्यचित्त? चेष्टा से नहीं, प्रयास से नहीं, अभ्यास से नहीं, यत्न से नहीं; स्वभावतः, समझ से, बोध से, जागरूकता से जिसने इस सत्य को समझा कि सुख मेरे भीतर है। इसे तुम देखो। इसे तुम पहचानो। इसे तुम जगह-जगह जांचो, परखो। इसके लिए कसौटी सजग रखो।

What does 'naturally empty' mean? Not by effort, not by striving, not by practice, not by exertion—but by one’s very nature, by understanding, by awakening—one who has understood this truth: joy is within. Test it. Recognize it. Examine it at many places. Keep the touchstone of awareness alive.

देखा तुमने? रात पूर्णिमा का चांद है, तुम बैठे हो, बड़ा सुख मिल रहा है। तुम जरा आंख बंद करके खयाल करो, चांद निमित्त है या चांद से सुख आ रहा? क्योंकि तुम्हारे पड़ोस में ही दूसरा आदमी भी बैठा है और उसको चांद से बिलकुल सुख नहीं मिल रहा। उसकी पत्नी मर गई है, वह रो रहा है। चांद को देखकर उसे क्रोध आ रहा है, सुख नहीं आ रहा। चांद पर उसे नाराजगी आ रही है। वह कह रहा है कि आज ही पूर्णिमा होनी थी? यह भी कोई बात हुई? इधर मेरी पत्नी मरी और आज ही तुम्हें पूरा होना था? और आज ही रात ऐसी चांदनी से भरनी थी? यह व्यंग हो रहा है मेरे ऊपर, यह मजाक हो रहा है मेरे ऊपर। यह कोई वक्त था? चार दिन रुक जाते तो कुछ हर्ज था?

जिसकी प्रेयसी मिल गई है, उसको अमावस की रात में भी पूर्णिमा मालूम पड़ती है और जिसकी प्रेयसी खो गई है, पूर्णिमा की रात भी अमावस हो जाती है। कहते हैं भूखा आदमी अगर देखता हो आकाश में तो चांद भी रोटी जैसा लगता है, जैसे रोटी तैर रही है।

Have you seen? A full-moon night—you sit, and great joy arises. Close your eyes and consider: is the moon a pretext, or is joy coming from the moon? Your neighbor sits beside you and gets no joy at all from the moon. His wife has died—he weeps. Seeing the moon he is angry, not happy. He scolds the moon: 'You had to be full today? My wife died—and you had to become full tonight? And tonight the earth had to drip with moonlight? Is this a mockery of me? Is this a joke? Was this the time? You could have waited four days—what harm?' For one whose beloved has come, even the new moon looks like the full moon; for one whose beloved has gone, the full moon is a new moon. They say a hungry man, if he looks at the sky, sees the moon like a flatbread—as if bread is floating.

जर्मनी के एक बहुत बड़े कवि हेनरिक हेन ने लिखा है कि वह तीन दिन के लिए जंगल में खो गया एक बार। इतना भूखा, इतना भूखा, कि जब पूर्णिमा का चांद निकला तो उसे लगा कि रोटी तैर रही है। वह बड़ा हैरान हुआ। उसने कवितायें पहले बहुत लिखी थीं, कभी भी नहीं सोचा था कि चांद में और रोटी दिखाई पड़ेगी। हमेशा किसी सुंदरी का मुख दिखाई पड़ता था। आज एकदम रोटी दिखाई पड़ने लगी। उसने बहुत चेष्टा भी की कि सुंदरी का मुख देखे, लेकिन जब पेट भूखा हो, तीन दिन से भूखा हो, पांव में छाले पड़े हों और जान जोखिम में हो, कहां की सुंदर स्त्री! ये सब तो सुख-सुविधा की बातें हैं। चांद दिखता है कि रोटी तैर रही है। आकाश में रोटी तैर रही है।

Heinrich Heine, the great German poet, wrote that once he lost his way in the forest for three days. So hungry—so hungry—that when the full moon rose it looked like bread floating in the sky. He was astonished. He had composed many poems before—never once had he thought he would see bread in the moon; always he had seen a beautiful woman’s face. But that night he saw bread. He tried very hard to see the lovely face, but with a belly empty for three days, blisters on his feet, life in danger—where a beautiful lady! Those are luxuries. The moon looked like bread floating in the sky.

तुम्हें बाहर से जो मिलता है वह भीतर का ही प्रक्षेपण है। रस भीतर है। जीवन का सारा सार भीतर है।

Whatever you get from outside is your own projection. The nectar is within. The essence of life is within.

‘स्वाभाविक रूप से जो शून्यचित्त है--प्रकृत्या शून्यचित्तस्य।’

'Naturally empty of mind—prakṛtyā śūnyacittasya.'

और जबर्दस्ती चेष्टा मत करना। जबर्दस्ती की चेष्टा काम नहीं आती। तुम जबर्दस्ती अपने को बिठाल लो पद्मासन लगाकर, आंख बंद करके, पत्थर की तरह मूर्ति बनकर बैठ जाओ, इससे कुछ भी न होगा। तुम भीतर उबलते रहोगे, आग जलती रहेगी। भागदौड़ जारी रहेगी। वासना का तूफान उठेगा, अंधड़ उठेंगे। कुछ भी बदलेगा नहीं।

Do not make forced efforts. Force does not work. You can force yourself into a lotus posture, sit stone-like with eyes shut—nothing will happen. Within you will boil, fires will burn, the running will continue. The storm of vāsanā will arise. Nothing will change.

प्रकृत्या--तुम्हें धीरे-धीरे समझपूर्वक, चेष्टा से नहीं, जबर्दस्ती आरोपण से नहीं। कबीर कहते हैं, साधो सहज समाधि भली। सहजता से। समझो जीवन को। देखो। जहां-जहां सुख मिलता हो वहां-वहां आंख बंद करके गौर से देखो--भीतर से आ रहा, बाहर से? तुम सदा पाओगे, भीतर से आ रहा है। और जहां-जहां जीवन में दुख मिलता हो वहां भी गौर से देखना; तुम सदा पाओगे, दुख का अर्थ ही इतना होता है, भीतर से संबंध छूट गया।

Prakṛtyā—little by little, through understanding; not through force, not by superimposition. Kabir says, 'O seeker, the natural Samadhi is best.' Through naturalness. Understand life. Look. Wherever joy comes, close your eyes and look carefully—is it coming from within, or from outside? You will always find—it rises within. And wherever sorrow comes—look closely; you will always find: sorrow simply means disconnection from within.

सुख का इतना ही अर्थ होता है, भीतर से संबंध जुड़ गया। किस बहाने जुड़ता है यह बात महत्वपूर्ण नहीं है। भीतर से जब भी संबंध जुड़ जाता है, सुख मिलता है। और भीतर से जब भी संबंध छूट जाता है, दुख मिलता है।

Joy means only this: connection with the within has been made. By what pretext it connects is not important. Whenever the connection with the within happens, joy arises. Whenever you disconnect from the within, sorrow rains.

किसी ने गाली दे दी, दुख मिलता है। लेकिन तुम समझना, गाली केवल इतना ही करती है कि तुम भूल जाते हो अपने को। तुम्हारा भीतर से संबंध छूट जाता है। गाली तुम्हें इतना उत्तेजित कर देती है कि तुम्हें याद ही नहीं रह जाती कि तुम कौन हो। एक क्षण में तुम बावले हो जाते! उद्विग्न, विक्षिप्त। टूट गया संबंध भीतर से।

Someone abuses you—you feel sorrow. But understand: the abuse only does this much—it makes you forget yourself. Your connection within is cut. The abuse excites you so much you forget who you are. In a moment you are mad—agitated, deranged. The link breaks.

मित्र आ गया बहुत दिन का बिछुड़ा, वर्षों की याद! हाथ में हाथ ले लिया, गले से गले लग गये। एक क्षण को भीतर से संबंध जुड़ गया। इस मधुर क्षण में, इस मित्र की मौजूदगी में तुम अपने से जुड़ गये। एक क्षण को भूल गईं चिंतायें, दिन के भार, दिन के बोझ खो गये। एक क्षण को तुम अपने में डूब गये। यह मित्र केवल बहाना है। यह केवल निमित्त हो गया।

A friend arrives after many years—memories flood, hands clasped, embraces. For an instant the connection within is made. In that sweet moment, in the friend’s presence, you connect with yourself. For an instant worries are forgotten; loads of the day drop. For a moment you sink within. The friend is only an excuse—a nimitta.

जिस घड़ी में भी तुम अपने से जुड़ जाते, सुख बरस जाता। जिस घड़ी तुम अपने से टूट जाते, दुख बरस जाता।

In whatever moment you connect with yourself, joy showers. In whatever moment you disconnect, sorrow showers.

इस सत्य को धीरे-धीरे पहचानने लगता है जब कोई, तो धीरे-धीरे निमित्त को त्यागने लगता है। फिर बैठ जाता है अकेला। इसी का नाम ध्यान है। फिर वह यह फिक्र नहीं करता कि मित्र आये तब सुखी होंगे। ऐसे रोज मित्र आते नहीं। और रोज आने लगें तो सुख भी न आयेगा; वे कभी-कभी आते हैं तो ही आता है। ऐसे घर में ही ठहर जायें तो फिर बिलकुल न आयेगा।

When one slowly begins to recognize this truth, one begins to drop the pretexts. Then one sits alone. That is meditation. Then he does not worry that if a friend comes he will be happy; friends do not come daily. And if they come daily, joy will not come—occasional arrival is the charm. Let him stay in the house always and joy will not come at all.

फिर ऐसा व्यक्ति इसकी चिंता नहीं करता कि चांद जब निकलेगा तब सुखी होंगे; कि जब बसंत आयेगा और फूल खिलेंगे तब सुखी होंगे। ऐसी भी क्या कंजूसी? जब सुख भीतर ही है तो धीरे-धीरे बिना निमित्त के व्यक्ति अपने को अपने से जोड़ने लगता है। इसी का नाम ध्यान। ऐसे बैठ जाता है शांत, अपने से जोड़ लेता है--बिना निमित्त के। निमित्तशून्यता में अपने से जोड़ लेता।

Then such a person does not wait for the moon to rise to be happy; or for spring and flowers. What miserliness is that? When bliss is within, slowly, without pretext, one begins to connect to oneself. That is meditation. He sits quietly, and connects with himself—without pretext. In pretextlessness he connects with himself.

और जब कभी एक बार भी बिना निमित्त के तुम अपने से जुड़ जाते हो, तो घटना घट गई। कुंजी मिल गई। अब तुम जानते हो, अब किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। जब चाहो तब ताला खुलेगा। जब चाहो तब भीतर का द्वार उपलब्ध है। बीच बाजार में तुम आंख बंद करके खड़े हो सकते हो और डूब जा सकते हो अपने में।

And once—even once—you connect with yourself without pretext, the event has occurred. The key is obtained. Now you know—there is no need to depend on anyone. When you wish, the lock opens. When you wish, the inner door is available. In the middle of the marketplace you can close your eyes and drown within.

फिर धीरे-धीरे आंख बंद करने की भी जरूरत नहीं रह जाती, क्योंकि वह भी निमित्त ही है। फिर आंख खुली रखे तुम अपने में डूब जाते हो। फिर तुम काम करते-करते भी डूब जाते हो। फिर ऐसा भी नहीं है कि पद्मासन में ही बैठना पड़े, कि पूजागृह में बैठना पड़े, कि मंदिर-मस्जिद में बैठना पड़े। फिर तुम बाजार में, खेत में, खलिहान में काम करते-करते भी अपने में डूब जाते हो।

Slowly, even closing the eyes is not needed—for that too is a pretext. Then with eyes open you drown within. Then even while working you drown. Then it is not that only the lotus posture will do, nor that you must sit in a shrine, or in temple or mosque. In the marketplace, in the fields, in the barn—working, you drown within.

धीरे-धीरे यह तुम्हारा इतना सहज भाव हो जाता कि इसमें बाहर आना, भीतर आना जरा भी अड़चन नहीं देता। एक घड़ी ऐसी आती कि तुम अपने भीतर के स्रोत में डूबे ही रहते हो। करते रहते हो काम, चलता रहता है बाजार, दुकान भी चलती है, ग्राहक से बात भी चलती, खेत-खलिहान भी चलता, गड्ढा भी खोदते जमीन में, बीज भी बोते, फसल भी काटते, बात भी करते, चीत भी सुनते, सब चलता रहता है और तुम अपने में डूबे खड़े रहते हो। ऐसे रसलीन जो हो गया वही सिद्ध-पुरुष है।

Gradually this becomes so natural that coming out and going in do not hinder at all. A moment comes when you remain immersed in the inner source. Work continues, the marketplace continues, the shop runs, conversations with customers go on, the fields and barns continue, you dig the earth, sow seeds, reap the harvest, talk and listen—and you remain soaked in yourself. One who is thus juice-absorbed is the siddha.

‘स्वाभाविक रूप से जो शून्यचित्त है और सहज रूप से कर्म करता है, उस धीरपुरुष के सामान्य जन की तरह न मान है न अपमान।’

'For one whose mind is naturally empty and who acts spontaneously, that dhīra has neither honor nor dishonor, like an ordinary person.'

कृतं देहेन कर्मेदं न मया शुद्धरूपिणा।

इति चिंतानुरोधी यः कुर्वन्नपि करोति न।।

Kṛtaṃ dehena karmedaṃ na mayā śuddharūpiṇā. Iti cintānurodhī yaḥ kurvann api karoti na.

‘यह कर्म शरीर से किया गया है, मुझ शुद्धस्वरूप द्वारा नहीं, ऐसी चिंतना का जो अनुगमन करता है, वह कर्म करता हुआ भी नहीं करता है।’

'This act has been done by the body, not by me who am of pure form—one who follows this contemplation, even while acting does not act.'

और अब तो जब तुम अपने स्वरूप में डूब जाते हो तो तुम्हें पता चलता है, जो हो रहा है, या तो शरीर का है या मन का है; या शरीर और मन के बाहर फैली प्रकृति का है। मेरा किया हुआ कुछ भी नहीं। मैं अकर्ता हूं। मैं केवल साक्षी मात्र हूं। ऐसी चिंतना की धारा तुम्हारे भीतर बह जाती। ऐसा सूत्र, ऐसी चिंतामणि तुम्हारे हाथ लग जाती।

And now—once you are immersed in your own nature—you come to know: whatever happens belongs either to the body or to the mind; or to the nature spread outside the body and mind. Nothing is done by me. I am akartā—the non-doer. I am only the witness. Such a stream of contemplation begins to flow within you. Such a gem of a sutra—a cintāmaṇi—falls into your hand.

जब तुम देखते हो कि भूख लगी तो शरीर में घटना घटती है और तुम देखनेवाले ही बने रहते हो। तुम्हारी सुखधार में जरा भी भेद नहीं पड़ता। इसका यह अर्थ नहीं कि तुम भूखे मरते रहते हो। तुम उठते हो, तुम शरीर को कुछ भोजन का इंतजाम करते हो। प्यास लगती है तो शरीर को पानी देते हो। यह तुम्हारा मंदिर है। इसमें तुम्हारे देवता बसे हैं। तुम इसकी चिंता लेते, फिक्र लेते, लेकिन अब तुम तादात्म्य नहीं करते। अब तुम ऐसा नहीं कहते कि मुझे भूख लगी है। अब तुम कहते हो, शरीर को भूख लगी है। अब तुम चिंता करते हो लेकिन चिंता का रूप बदल गया। अब शरीर तृप्त हो जाता है, तो तुम कहते हो शरीर तृप्त हुआ। शरीर को प्यास लगी, पानी दिया। शरीर को नींद आ गई, शरीर को विश्राम दिया। लेकिन तुम अलिप्त, अलग-अलग, दूर-दूर, पार-पार रहते।

When you see hunger arises—a process happens in the body—and you remain only the seer. Your stream of bliss is not even slightly disturbed. This does not mean you die of hunger. You rise, you arrange food for the body. Thirst arises—you give water. This is your temple; your deity resides in it. You care for it—but you no longer identify. You no longer say, 'I am hungry.' You say, 'The body is hungry.' You care, but the form of care has changed. Now, when the body is satisfied, you say, 'The body is satisfied.' The body was thirsty—you gave water. The body was sleepy—you gave rest. But you remain untainted, separate, afar, beyond.

तुम फिक्र कर लेते हो, जैसे कोई अपने घर की फिक्र करता है। जिस घर में तुम रहते हो, स्वच्छ भी करते हो, कभी रंग-रोगन भी करते हो, दीवाली पर सफेदा भी पुतवाते हो, कपड़े भी धुलवाते हो, परदे भी साफ करते हो, फर्नीचर भी बदल लेते हो; यह सब...लेकिन इससे तुम यह भ्रांति नहीं लेते कि मैं मकान हूं। तुम मकान के मालिक ही रहते हो; निवास करते हो। तुम कभी इसके साथ इतने ज्यादा संयुक्त नहीं हो जाते कि मकान गिर जाये तो तुम समझो कि मैं मर गया; कि छप्पर गिर जाये तो तुम समझो कि अपने प्राण गये; कि मकान में आग लग जाये तो तुम चिल्लाओ कि मैं जला।

You take care as one cares for one’s house. In the house where you live, you keep it clean; at times you paint it; on festival you whitewash; you wash the curtains, change the furniture—but you do not take the delusion that 'I am the house.' You remain the owner, dwelling in it. You never become so united that if the house falls you think, 'I died'; if the roof collapses, 'My life has gone'; if the house burns, 'I am burning.'

ऐसी ही घटना घटती है ज्ञानी की। जैसे-जैसे भीतर का रस स्पष्ट होता, भीतर का साक्षी जागता, वैसे देह तुम्हारा गृह रह जाती।

Such a thing happens to the knower. As the inner nectar clarifies, as the inner witness awakens, the body remains your home.

अगर ठीक से समझो तो गृहस्थ का यही अर्थ है: जिसने देह को अपना होना समझ लिया, वह गृहस्थ। और जिसने देह को देह समझा और अपने को पृथक समझा, वही संन्यस्त।

Rightly understood, 'householder' means one who has taken the body to be himself. One who sees the body as body and himself as separate—that one is sannyast.

‘यह कर्म शरीर से किया गया, मुझ शुद्धस्वरूप द्वारा नहीं, ऐसी चिंतना का जो अनुगमन करता, वह कर्म करता हुआ भी नहीं करता है।’

'This deed is done by the body, not by me who am pure—one who follows such contemplation, even while acting, does not act.'

और यह महाघोष--कि फिर उस व्यक्ति के कोई कर्म नहीं हैं। उसे कोई कर्म छूता नहीं। वह अकर्ता हो गया। करते हुए अकर्ता हो गया।

And this great proclamation: such a person has no karma. No karma touches him. He has become non-doer—acting, yet non-doer.

‘जीवन्मुक्त उस सामान्य जन की ही तरह कर्म करता है, जो कहता कुछ है और करता कुछ और है’--इस सूत्र को समझना--‘तो भी वह मूढ़ नहीं होता है। और वह सुखी श्रीमान संसार में रहकर भी शोभायमान होता है।’

'Even if the jīvanmukta acts like the ordinary man—who says one thing and does another'—understand this sutra—'he is not foolish. He is happy, blessed; living in the world he shines.'

अतद्वादीव कुरुते न भवेदपि बालिशः।

जीवन्मुक्तः सुखी श्रीमान्‌ संसरन्नपि शोभते।।

Atadvādīva kurute na bhaved api bāliśaḥ. Jīvanmuktaḥ sukhī śrīmān saṃsarann api śobhate.

यह सूत्र थोड़ा जटिल है; फिर से सुनें।

This sutra is a little intricate; listen again.

 

'Even if the jīvanmukta acts like the ordinary man—who says one thing and does another—still he is not a simpleton. He is happy, blessed; living in the world he shines.'

‘जीवनमुक्त उस सामान्य जन की तरह ही कर्म करता है, जो कहता कुछ है और करता कुछ और है...।’

सामान्य आदमी का क्या लक्षण है? हम कहते हैं, बेईमान है; कहता कुछ, करता कुछ। अष्टावक्र कहते हैं, यही हालत मुक्त पुरुष की भी है--कहता कुछ, करता कुछ। मगर एक बड़ा फर्क है; और फर्क बड़ा बुनियादी है।

What is the mark of an ordinary man? We say: he is dishonest—he says something and does something else. Ashtavakra says: the liberated one also appears the same—says something, does something else. But the difference is basic.

अज्ञानी कहता कुछ, करता कुछ। अज्ञानी जो करता, वही उसकी सचाई है; जो कहता वह झूठ। फर्क समझ लेना। अज्ञानी जो कहता, वह झूठ। वह धोखा दे रहा है। कहने में मामला उसका सच नहीं है, वह झूठ बोल रहा है। जो करता है, वही उसकी सचाई है। तुम उसके कर्म से ही उसे पहचानना।

The ignorant says something and does something. What he does—that is his truth. What he says is false. Understand the distinction. The ignorant—what he says is a lie. He is deceiving. In his saying there is no truth; he lies. What he does—that is his truth. Recognize him by his deeds.

ज्ञानी के मामले में सिक्का बिलकुल उल्टा है। ज्ञानी जो कहता, बिलकुल सच; जो करता, वह झूठ। फर्क खयाल में आया? ज्ञानी जो कहता, बिलकुल सच कहता। कहने में जरा भी भूलचूक नहीं होती उसकी। लेकिन वह जो करता है, उस पर तुम ज्यादा जोर मत देना। क्योंकि भूख लगेगी तो वह भी भोजन करेगा। आग लगेगी मकान में तो वह भी निकलकर बाहर आयेगा।

With the knower, the coin is entirely reversed. What the knower says is the absolute truth; what he does is the lie. Do you see the difference? The knower speaks truth—without error in his saying. But do not lay too much stress upon what he does. Because when hunger comes, he too will eat. If fire engulfs the house, he too will come out.

वह भी कुछ कहेगा और करेगा कुछ। पूछने जाओगे तो वह कहेगा कि मैं कहां जल सकता? ‘नैनं छिंदन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः।’ कहां आग जला सकती और कहां शस्त्र मुझे छेद सकते! लेकिन मकान में आग लगेगी तो तुम उसे भागते बाहर देखोगे। इससे तुम यह मत सोचना कि यह आदमी बेईमान है। वह जो कहता है, सच कहता है। उसके करने पर ध्यान मत देना, उसके कहने पर ध्यान देना। यह सच है, वह जो कह रहा है कि कहां मुझे कौन जला सकता? उसे कोई जलाता भी नहीं। देह जलेगी, वह नहीं जलेगा। लेकिन देह में जब तक तुम हो, देह तुम्हारा मंदिर है; तुम्हारे देवता का आवास, उसकी चिंता लेना।

He will say something and do something. If you go and ask, he will say, 'How can I burn? Nainaṃ chindanti śastrāṇi, nainaṃ dahati pāvakaḥ—'How can weapons cut me? How can fire burn me?' But if his house is on fire, you will see him running out. Do not think him dishonest for this. What he says is true. Do not focus on his doing; focus on his saying. It is true—when he says, 'Who can burn me?'—no one burns him. The body will burn—he will not. But as long as you live in the body, it is your temple, the dwelling of your deity—care for it.

अज्ञानी की हालत भी ऐसी ही लगती है कि कुछ कहता, कुछ करता। लेकिन उसके करने पर ध्यान देना। वह जो करता है वही उसकी सचाई है; वह कहे कुछ भी। उसके करने में तुम सत्य को पाओगे, ज्ञानी के ज्ञान में तुम सत्य को पाओगे। ज्ञानी ज्ञान में जीता, कर्म में नहीं। अज्ञानी कर्म में जीता, ज्ञान में नहीं।

The ignorant also looks as if he says one thing and does another—but focus on his doing. What he does is his truth, whatever he may say. In his doing, you will find the truth; in the knower’s knowing, you will find the truth. The knower lives in knowledge, not in action. The ignorant lives in action, not in knowledge.

‘जो धीरपुरुष अनेक प्रकार के विचारों से थककर शांति को उपलब्ध होता है, वह न कल्पना करता है, न जानता है, न सुनता है, न देखता है।’

'One who, weary of many thoughts, has attained repose—such a dhīra neither imagines, nor knows, nor hears, nor sees.'

नानाविचारसुश्रांतो धीरो विश्रांतिमागतः।

न कल्पते न जानाति न श्रृणोति न पश्यति।।

Nānāvicārasuśrānto dhīro viśrāntim āgataḥ. Na kalpate na jānāti na śr̥ṇoti na paśyati.

‘जो धीरपुरुष अनेक प्रकार के विचारों से थककर शांति को उपलब्ध होता है...।’

'One who, weary of many thoughts…'

और जल्दी मत करना। जल्दबाजी खतरनाक है, महंगी है। अधैर्य मत करना। अगर अभी विचारों में रस हो तो विचार खूब कर लेना, थक जाना। अगर संसार में रस हो तो जल्दी नहीं है कुछ। परमात्मा प्रतीक्षा कर सकता है अनंत काल तक। घबड़ाओ मत। जल्दी मत करना। संसार में रस हो तो थका लेना रस को। अगर बिना थके संसार से आ गये भागकर और छिप गये संन्यास में तो मन दौड़ता रहेगा। शांति न मिलेगी।

Do not hurry. Haste is dangerous, costly. Do not be impatient. If there is still juice in thinking, think fully—become tired. If there is juice in the world, there is no hurry. Paramatman can wait for eternity. Do not be frightened. Do not hurry. If the world still charms you, exhaust it. If you flee half-finished into sannyas, the mind will keep running. Peace will not come.

अगर विचारों में मन अभी लगा था और मन डांवांडोल होता था, और तुम किसी तरह बांधकर ले आये जबर्दस्ती तो भाग-भाग जायेगा। सपने उठेंगे। कल्पनाजाल उठेगा। मोह फिर पैदा होंगे। नये-नये ढंगों से पुरानी विकृतियां फिर वापिस आयेंगी; पीछे के दरवाजों से आ जायेंगी, बाहर के दरवाजे बंद कर आओगे तो। इससे कुछ लाभ न होगा।

If the mind still loved thinking and was wavering—and you bound it somehow and carried it by force—it will run away. Dreams will surge. Imaginings will rise. Attachments will be born anew. In new forms the old perversions will return—through the back doors—if you bolt the front. Nothing will be gained.

अष्टावक्र कहते हैं, जीवन को ठीक-ठीक जान लो। थक जाओ। जहां-जहां रस हो, वहां-वहां थक जाओ। जाओ। गहनता से जाओ। भय की कोई जरूरत नहीं है। खोना कुछ संभव नहीं। तुम कुछ खो सकते नहीं। जो तुम्हारा है, सदा तुम्हारा है। तुम कितने ही गहन संसार में उतर जाओ, तुम्हारी आत्मा अलिप्त रहेगी। जाओ। खोज लो अंधेरी रात को। इसमें रस है, इसे पूरा कर लो। इसे विरस हो जाने दो। तुम्हारे ओंठ ही तुमसे कह दें, तुम्हारी जीभ तुमसे कह दे कि बस, अब तिक्त हो गया स्वाद। किसी और की सुनकर मत भाग खड़े होना।

Ashtavakra says, know life rightly. Be tired. Wherever there is juice, exhaust it. Go—go deeply. There is no need to fear. Nothing can be lost. You cannot lose anything. What is yours is ever yours. However deep you descend into the world, your Atman remains untouched. Go—explore the dark night. If there is juice in it, finish it. Let it become flavorless. Your own lips, your tongue, will tell you: enough, this taste is bitter now. Do not run away because you heard someone else.

कोई बुद्धपुरुष मिल जाये और कह दे कि संसार सब असार है...और जब बुद्धपुरुष कहते हैं तो उनकी बात में बल तो होता ही है। उनकी बात में चमत्कार तो होता ही है। उनकी बात के पीछे उनके प्राण तो होते ही हैं। उनकी बात के पीछे उनकी पूरी ऊर्जा होती है, जीवन का अनुभव होता है। तो जब कोई बुद्धपुरुष कुछ कहता है तो उसके वचन तीर की तरह चले जाते हैं। मगर इससे काम न होगा। तुम किसी बुद्धपुरुष की मानकर पीछे मत चले जाना, नहीं तो तुम भटकोगे, पछताओगे। फिर-फिर लौटोगे। इस संसार की प्रक्रिया को ठीक से थका ही डालो। जहां तुम्हारा रस हो वहां चले ही जाओ। उसे भोग ही लो।

If you meet a Buddha and he says, 'The world is futile'—and when a Buddha speaks, his words have power, magic—their life and experience stand behind them. But this will not be enough. Do not just follow because a Buddha said it, or you will go astray, you will regret and return again and again. Exhaust this worldly process properly. Wherever your relish is—go and live it.

जब विचार स्वयं थक जाते हैं और मन स्वयं ही थककर क्षीण होने लगता है तभी...।

When thoughts themselves are tired, when the mind itself begins to wither—then…

‘जो धीर पुरुष अनेक प्रकारों के विचारों से थककर’--थककर, खयाल रखना--‘शांति को उपलब्ध होता है, वह न कल्पना करता है, न जानता है, न सुनता है, न देखता है।’

'One who, weary of many thoughts—nānāvicāra—has attained rest—viśrānti—neither imagines, nor knows, nor hears, nor sees.'

फिर कोई अड़चन नहीं रह जाती। जो थककर आया है वह बैठते ही शांत हो जाता है। जिसका रस अभी कहीं अटका रह गया है वह शांत नहीं हो पाता। वह मंदिर में भी चला जायेगा तो दुकान की सोचेगा। वह प्रार्थना भी करेगा, पूजा भी करेगा तो दूसरे विचारों की तरंगें आती रहेंगी। ऊपर-ऊपर होगी प्रार्थना, भीतर-भीतर होगी वासना। ऊपर-ऊपर होगा राम, भीतर-भीतर होगा काम। उससे कुछ लाभ न होगा, क्योंकि जो भीतर है वही सच है। जो ऊपर है वह किसी मूल्य का नहीं। दो कौड़ी उसका मूल्य है। तुम कितना ही राम-राम दोहराओ इससे कुछ भी नहीं होता। तुम्हारे दोहराने का सवाल नहीं है, तुम्हारे अनुभव का; अनुभवसिक्त हो जाने का।

नानाविचारसुश्रांतो धीरो विश्रांतिमागतः।

Then no obstacle remains. One who comes tired sits and becomes silent. One whose relish still hangs somewhere cannot be silent. Even in the temple he will think of the shop. He will pray and worship, yet waves of other thoughts will arise. On the surface there will be prayer; inside, vāsanā. On the surface there is Ram; inside, lust. No good will come of it—for what is inside is the truth. What is above has no value. Your repeating 'Ram-Ram' does nothing. It is not a matter of your repetition; it is of your experience—of becoming saturated with experience.

तभी मिलती है विश्रांति, विराम, जब नाना विचारों में दौड़कर थक गये तुम। जीवन का अनुभव लेकर लौट आये घर। बाजार, दुकान, व्यर्थ। सबको खोज डाला, कहीं पाया नहीं। सब तरह से हारकर लौटे। हारे को हरिनाम! और तब हरि का जो नाम उठता है, जो हरिकीर्तन उठता है, उसकी सुगंध और, उसकी सुवास और।

Nānāvicārasuśrānto dhīro viśrāntim āgataḥ.

Only then arrives rest, repose—when you have run through many thoughts and are tired. Having known life, you return home. Marketplace, shop—futile. You have searched all—found nowhere. Defeated in every way, you return. Defeated—then the Name of Hari! And then the Name of Hari that arises has another fragrance, another sweetness.

जब तक हार न गये हो, आधी यात्रा से मत लौट आना। नहीं तो मन तो यात्रा करता ही रहेगा। इस जीवन में बड़े से बड़े संकटों में एक संकट है, अपरिपक्व अवस्था में ध्यान, समाधि, धर्म में उत्सुक हो जाना। ऐसे, जैसे कच्चा फल कोई तोड़ ले। पका नहीं था अभी। जब पक जाता है फल तो अपने से गिरता है। उसमें एक सौंदर्य है, एक लालित्य है, एक प्रसाद है। न तो वृक्ष को पता चलता है कि कब फल गिर गया। न फल को पता चलता है कि कब गिर गया। न कोई चोट फल को लगती, न वृक्ष को लगती। चुपचाप अलग हो जाता है। बिना किसी संघर्ष के अलग हो जाता है। सहज, प्रकृत्या--चुपचाप अलग हो जाता है।

Do not return from half the journey. Otherwise the mind will keep traveling. Among the greatest dangers of life is this: becoming interested in meditation, Samadhi, religion in an unripe state. Like plucking an unripe fruit. When fruit ripens, it falls by itself. There is a beauty, a grace, a benediction in that. Neither the tree knows when the fruit fell, nor the fruit knows when it fell. No hurt to fruit or tree. Quietly it separates—without any struggle. Sahaja, prakṛtyā—quietly it separates.

पको! पककर ही गिरो।

Ripen! Fall only when ripe.

और इसीलिए मेरा जोर इस बात पर है कि संसार से भागो ही मत। क्योंकि भागने में बड़ा आकर्षण है। क्योंकि संसार में दुख है यह सच है। संसार में सुख भी है यह भी सच है। दुख देखकर तुम भाग जाओगे, लेकिन जब कुटी में बैठोगे जाकर जंगल की तो सुख याद आयेगा।

Therefore I insist: do not run away from the world. There is great allure in running away. It is true—there is sorrow in the world. It is also true—there is joy. Seeing sorrow you will flee; but in the hut, in the forest, joy will be remembered.

बड़ी पुरानी कथा है: ईश्वर ने आदमी को बनाया। आदमी अकेला था। उसने प्रार्थना की कि मैं अकेला हूं, मन नहीं लगता, तो ईश्वर ने स्त्री को बनाया। सब काम पूरा हो चुका था, ईश्वर सारी बनावट पूरी कर चुका था। सामान बचा नहीं था बनाने को तो उसने कई-कई जगह से सामान लिया। थोड़ी चांदनी चांद से ले ली, थोड़ी रोशनी सूरज से ले ली, थोड़े रंग मोर से ले लिये, थोड़ी तेजी सिंह से ले ली। ऐसा सामान चारों तरफ से, सब तरफ से इकट्ठा करके उसने स्त्री बनाई, क्योंकि सब काम पूरा हो चुका था। वह आदमी बना चुका था, तब आखिर में ये सज्जन आये, कहने लगे, अकेले में मन नहीं लगता।

An ancient tale: God made man. Man was alone. He prayed, 'I am alone; I do not enjoy this.' God made woman. All the work of creation was complete. The material was finished. So he took bits from many places: a little moonlight from the moon, a little light from the sun, some colors from the peacock, some fierceness from the lion—gathering material from all sides he made woman, because the work was complete. He had already made the man—then this gentleman arrived saying, 'Alone, my mind does not settle.'

तो स्त्री बना दी उसने लेकिन स्त्री उपद्रव थी। क्योंकि कभी-कभी वह गीत गाती तो कोयल जैसा! और कभी-कभी सिंहनी जैसी दहाड़ती भी। कभी-कभी चांद जैसी शीतल, और कभी-कभी सूरज जैसी उत्तप्त हो जाती। जब क्रोध में होती तो सूरज हो जाती, जब प्रेम में होती तो चांदनी हो जाती। तीन दिन में आदमी थक गया। उसने कहा, यह तो मुसीबत है। इससे तो अकेले बेहतर थे। तीन दिन स्त्री के साथ रहकर पता चला कि एकांत में बड़ा मजा है। एकांत का मजा बिना स्त्री के चलता ही नहीं पता। ब्रह्मचर्य का आनंद गृहस्थ हुए बिना पता चलता ही नहीं।

So he made woman. But woman was trouble. Sometimes she sang like a cuckoo, and sometimes roared like a lioness. Sometimes cool as the moon, sometimes scorching as the sun. When angry—she was the sun; when loving—moonlight. Within three days the man was tired. He said, 'This is trouble. I was better alone.' Three days with woman revealed the joy of solitude. The bliss of celibacy cannot be known without being a householder.

वह भागा, वापिस गया। उसने ईश्वर से कहा, कि क्षमा करें, भूल हो गई। मैंने जो मांगा, वह गलती हो गई। आप यह स्त्री वापिस ले लें, मुझे नहीं चाहिए। यह तो बड़ा उपद्रव है। और यह तो मुझे पागल कर छोड़ेगी। और यह भरोसे योग्य नहीं है। कभी गाती और कभी क्रोधित हो जाती। और कब कैसे बदल जाती यह कुछ समझ में नहीं आता। यह अतर्क्य है। यह आप ही सम्हालें।

He ran back, went to God: 'Forgive me. I was mistaken. Take this woman back—I don’t want her. She will drive me mad. She is not trustworthy. Sometimes she sings and sometimes she gets angry—and when she changes, one cannot understand anything. She is illogical. You handle her.'

ईश्वर ने कहा, जैसी मर्जी।

God said, 'As you wish.'

तीन दिन छोड़ गया ईश्वर के पास स्त्री को। घर जाकर लेटा, बिस्तर पर पड़ा, याद आने लगी। उसके मधुर गीत! उसका गले में हाथ डालकर झूलना! उसकी सुंदर आंखें! तीन दिन बाद भागा पहुंचा। उसने कहा कि क्षमा करें, वह स्त्री मुझे वापिस दे दें। सुंदर थी। गीत गाती थी। घर में थोड़ी गुनगुन थी। सब उदास हो गया। अब जंगल से लौटता हूं हारा-थका, लकड़ी काटकर, जानवर मारकर, कोई स्वागत करने को नहीं। घर थी तो चाय-कॉफी तैयार रखती थी। द्वार पर खड़ी मिलती थी। प्रतीक्षा करती थी। नहीं, बड़ी उदासी लगती है। क्षमा करें, भूल हो गई। मुझे वापिस दे दें।

He left the woman with God for three days. Lying at home, on the bed, he remembered: her sweet songs, her arm around his neck, her beautiful eyes. After three days he ran back: 'Forgive me—please give the woman back. She was beautiful, she sang. There was a hum in the house. Now everything is dull. I come back from the forest—tired, cutting wood or hunting—no one to welcome me. When she was there, tea was ready. She stood at the door, waiting. No—there is great sadness. Forgive me, I was wrong. Give her back.'

ईश्वर ने कहा, जैसी तुम्हारी मर्जी।

God said, 'As you wish.'

तीन दिन में फिर हालत खराब हो गई। तीन दिन बाद वह फिर आ गया। ईश्वर ने कहा, अब बकवास बंद। तुम न स्त्री के बिना रह सकते हो, न स्त्री के साथ रह सकते हो। तो अब जैसे भी हो, गुजारो।

Within three days the condition again deteriorated. He returned. God said, 'Enough nonsense. You can neither live without woman, nor with woman. Now, however it is, manage.'

तब से आदमी जैसे भी हो वैसे गुजार रहा है!

Since then man is somehow managing!

तुम अगर बाजार में हो तो आश्रम बड़ा प्रीतिकर लगेगा। अगर तुम आश्रम में हो तो बाजार की याद आने लगेगी। अगर तुम बंबई में हो तो कश्मीर, अगर कश्मीर में हो तो बंबई।

If you are in the marketplace, the ashram will be very appealing. If you are in the ashram, the marketplace will be remembered. If you are in Bombay, Kashmir; if in Kashmir, Bombay.

संसार में सुख और दुख मिश्रित हैं। वहां चांद भी है और सूरज भी। और मोर भी नाचते हैं और सिंह भी दहाड़ते हैं। तो जब तुम मौजूद होते हो संसार में तो सब उसका दुख दिखाई पड़ता है; वह उभरकर आ जाता है। जब तुम दूर हट जाते हो तो सब याद आती हैं सुख की बातें।

In the world there is a mixture of joy and sorrow. There is the moon and the sun. Peacocks dance and lions roar. When you are in the world, its sorrow is apparent; it stands out. When you withdraw, all its joys are remembered.

इसलिए मैं कहता हूं मेरे संन्यासी को, भागना मत। वहीं रहना। पकना। भागना मत, पकना। पककर गिरना। थक जाने देना। अपने से होने देना। तुम जल्दी मत करना।

Therefore I say to my sannyasins: do not run. Stay where you are. Ripen. Do not flee—ripen. Fall when ripe. Let it happen of itself. Do not be hasty.

जो सहज हो जाये वही सुंदर है।

That which happens naturally is beautiful.

साधो सहज समाधि भली।

Sādhō, sahaja Samadhi is best.

आज इतना ही।

Enough for today.