Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
मनुष्य के जीवन को हम चार हिस्सों में बांट सकते हैं। सबसे पहली परिधि तो कर्म की है। करने का जगत है सबसे बाहर। थोड़े भीतर चलें तो फिर विचार का जगत है। और थोड़े भीतर चलें तो फिर भाव का जगत है, भक्ति का, प्रेम का। और थोड़े भीतर चलें, केंद्र पर पहुंचें, तो साक्षी का।
We can divide a human being’s life into four parts. The outermost circumference is action—the world of doing. Move a little inward and there is the world of thought. Go a little deeper and there is the world of feeling—of devotion, of love. And move yet deeper, reach the center, and there is the witness.
साक्षी हमारा स्वभाव है, क्योंकि उसके पार जाने का कोई उपाय नहीं--कभी कोई नहीं गया; कभी कोई जा भी नहीं सकता। साक्षी का साक्षी होना असंभव है। साक्षी तो बस साक्षी है। उससे पीछे नहीं हटा जा सकता। वहां हमारी बुनियाद आ गयी। साक्षी की बुनियाद पर यह हमारा भवन है भाव का, विचार का, कर्म का।
Witnessing is our very nature, because there is no way to go beyond it—no one has ever gone beyond it; no one ever can. A witness to the witness is impossible. The witness is simply the witness. You cannot step back behind it. There our foundation is found. Upon the foundation of witnessing stands our whole house—of feeling, of thought, of action.
इसलिए तीन योग हैं: कर्मयोग, ज्ञानयोग, भक्तियोग। वे तीनों ही ध्यान की पद्धतियां हैं। उन तीनों से ही साक्षी पर पहुंचने की चेष्टा होती है। कर्मयोग का अर्थ है: कर्म + ध्यान। सीधे कर्म से साक्षी पर जाने की जो चेष्टा है, वही कर्मयोग है।
Therefore there are three yogas: karma yoga, jnana yoga, and bhakti yoga. All three are methods of meditation. Through all three there is an effort to reach the witness. Karma yoga means: action plus meditation. The direct endeavor to reach the witness through action is karma yoga.
तो ध्यान पद्धति हुई, और साक्षी-भाव लक्ष्य हुआ।
So meditation is the method, and the state of witnessing is the goal.
एक बात पक्की है कि पूछने वाले कठोर मन के आदमी हैं। आंसुओं में उन्हें सिर्फ कमजोरी दिखायी पड़ी। एक बात पक्की है पूछने वाले व्यक्ति के आंख के आंसू सूख गये हैं, आंखें बंजर हो गयी हैं, मरुस्थल जैसी; उनमें फूल नहीं खिलते। आंसू तो आंख के फूल हैं। पूछने वाले का भाव मर गया है। पूछने वाले का हृदय अवरुद्ध हो गया है। पूछने वाला सिर्फ बुद्धि से जी रहा होगा; उसने भाव की तिलांजलि दे दी। सोच-विचार से जी रहा होगा। प्रेम और करुणा और जीवन की तरफ जो लगाव की, चाहत की, आनंद की संभावना है--उसे इनकार कर दिया होगा। कोई रसधार नहीं बहती होगी। सूखा-साखा मरुस्थल जैसा मन हो गया होगा। इसीलिए पहली बात यह खयाल में आयी कि जो लोग रोते हैं, कमजोर मन के होंगे।
One thing is certain: the questioner is a hard-hearted person. In tears he saw only weakness. One thing is certain: the tears in his eyes have dried up; his eyes have become barren, like a desert—no flowers bloom there. Tears are the flowers of the eyes. The questioner’s feeling has died. His heart has become blocked. He must be living only through the intellect; he has bid farewell to feeling. He lives by thinking and reasoning. He has denied the possibilities that belong to love, compassion, and the joy of being in love with life. No stream of rasa flows. The mind has become a dry, desert-like thing. That is why the first thought that arose in him was: those who cry must be weak.
किसने कहा तुम्हें कि रोना कमजोरी का लक्षण है? मीरा खूब रोयी है! चैतन्य की आंखों से झर-झर आंसू बहे! नहीं, कमजोरी के लक्षण नहीं हैं--भाव के लक्षण हैं; भाव की शक्ति के लक्षण हैं। और ध्यान रखना, भाव विचार से गहरी बात है।
Who told you that crying is a sign of weakness? Meera wept copiously! Tears poured, stream upon stream, from Chaitanya’s eyes! No, they are not signs of weakness—they are signs of feeling; signs of the power of feeling. And remember, feeling is deeper than thought.
मैंने कहा: पहले कर्म की रेखा, फिर विचार की रेखा, फिर भाव की रेखा, फिर साक्षी का केंद्र। भाव साक्षी के निकटतम है। भक्ति भगवान के निकटतम है। कर्म बहुत दूर है। वहां से यात्रा बड़ी लंबी है। विचार भी काफी दूर है। वहां से भी यात्रा काफी लंबी है। भक्ति बिलकुल पास है।
I have said: first the line of action, then the line of thought, then the line of feeling, and then the center of witnessing. Feeling is nearest to witnessing. Devotion is nearest to God. Action is very far. From there the journey is long. Thought too is quite far; from there also the journey is long. Devotion is very close.
खयाल रखना, आंसू जरूरी रूप से दुख के कारण नहीं होते। हालांकि लोग एक ही तरह के आंसुओं से परिचित हैं जो दुख के होते हैं। करुणा में भी आंसू बहते हैं। आनंद में भी आंसू बहते हैं। अहोभाव में भी आंसू बहते हैं। कृतज्ञता में भी आंसू बहते हैं। आंसू तो सिर्फ प्रतीक हैं कि कोई ऐसी घटना भीतर घट रही है जिसको सम्हालना मुश्किल है--दुख या सुख; कोई ऐसी घटना भीतर घट रही है जो इतनी ज्यादा है कि ऊपर से बहने लगी। फिर वह दुख हो, इतना ज्यादा दुख हो कि भीतर सम्हालना मुश्किल हो जाये तो आंसुओं से बहेगा। आंसू निकास हैं। या आनंद घना हो जाये तो आनंद भी आंसुओं से बहेगा। आंसू निकास हैं।
Remember, tears are not necessarily because of sorrow. People are familiar with only one kind of tears—the tears of sorrow. But tears flow in compassion. Tears flow in joy. Tears flow in wonder, in a hush of “ah!” Tears are simply a sign that something is happening inside which is too much to hold—whether pain or bliss; something so much that it overflows. If sorrow is so great that it cannot be contained within, it will flow as tears. Tears are an outlet. If joy becomes dense, it too will flow as tears. Tears are an outlet.
आंसू जरूरी रूप से दुख या सुख से जुड़े नहीं हैं अतिरेक से जुड़े हैं। जिस चीज का भी अतिरेक हो जायेगा, आंसू उसी को लेकर बहने लगेंगे।
Tears are not bound to sorrow or happiness; they belong to intensity. Whatever becomes excessive, tears will carry it away.
तो जो रोये, उनके भीतर कुछ अतिरेक हुआ होगा; उनके हृदय पर कोई चोट पड़ी होगी; उन्होंने कोई मर्मर सुना होगा अज्ञात का; दूर अज्ञात की किरण ने उनके हृदय को स्पर्श किया होगा; उनके अंधेरे में कुछ उतरा होगा; कोई तीर उनके हृदय को पीड़ा और आह्लाद से भर गया रोक न पाये वे अपने आंसू।
So those who wept must have experienced some intensity within; some wound touched their heart; they heard some subtle music of the Unknown; a ray from the far Unknown must have touched their heart; something descended into their darkness; some arrow filled their heart with pain and ecstasy together—and they could not hold back their tears.
मेरे बोलने के प्रभाव से इसका कोई संबंध नहीं, क्योंकि तुम भी सुन रहे थे। अगर मेरे बोलने का ही प्रभाव होता तो तुम भी रोये होते, सभी रोये होते। नहीं! मेरे बोलने से ज्यादा सुनने वाले की हार्दिकता का संबंध है। जो रो सकते थे वे रोए।
It has nothing to do with the effect of my speaking, because you too were listening. If it were only the effect of my words, then you too would have cried—everyone would have cried. No! It is related more to the heartfulness of the listener than to my speaking. Those who could cry, cried.
और रोना बड़ी शक्ति है। एक बहुत अनूठी दिशा को मनुष्य-जाति ने खो दिया है विशेषकर मनुष्यों ने खो दिया है, पुरुषों ने; स्त्रियों ने थोड़ा बचा रखा है, स्त्रियां धन्यभागी हैं। मनुष्य की आंख में, पुरुष हो कि स्त्री, एक-सी ही आंसुओं की ग्रंथियां हैं। प्रकृति ने आंसुओं की ग्रंथियां बराबर बनायी हैं। इसलिए प्रकृति का तो निर्देश स्पष्ट है कि दोनों की आंखें रोने के लिए बनी हैं। लेकिन पुरुष के अहंकार ने धीरे-धीरे अपने को नियंत्रण में कर लिया है। धीरे-धीरे पुरुष सोचने लगा है कि रोना स्त्रैण है; सिर्फ स्त्रियां रोती हैं। इस कारण पुरुष ने बहुत कुछ खोया है भक्ति खोयी, भाव खोया। इस कारण पुरुष ने आनंद खोया, अहोभाव खोया। इस कारण पुरुष ने दुख की भी महिमा खोयी; क्योंकि दुख भी निखारता है, साफ करता है। इस कारण पुरुष के जीवन में एक बड़ी दुर्घटना घटी है।
And crying is great strength. Humanity has lost a very unique dimension—especially men have lost it; women have preserved a little, women are blessed. In the human eye, whether of man or woman, the tear glands are the same. Nature has made them equal. Nature’s instruction is clear: both sets of eyes are made to weep. But the male ego has gradually brought itself under rigid control. Slowly the man began to think that crying is effeminate; only women cry. Because of this, man has lost much—he has lost devotion, he has lost feeling. He has lost joy and that “ah!” of wonder. He has even lost the dignity of sorrow; sorrow too ennobles and cleanses. A great calamity has befallen the life of man for this reason.
तुम चकित होओगे, दुनिया में स्त्रियों की बजाय दुगुने पुरुष पागल होते हैं! और यह संख्या बहुत बढ़ जाये, अगर युद्ध बंद हो जायें; क्योंकि युद्ध में पुरुषों का पागलपन काफी निकल जाता है, बड़ी मात्रा में निकल जाता है। अगर युद्ध बिलकुल बंद हो जाएं सौ साल के लिए, तो डर है कि पुरुषों में से नब्बे प्रतिशत पुरुष पागल हो जायेंगे।
You will be surprised: in the world, men go mad twice as often as women! And the number would rise greatly if wars were to cease; because a great deal of men’s madness is discharged in war, in large measure. If wars were to stop completely for a hundred years, there is the fear that ninety percent of men would go mad.
पुरुष स्त्रियों से ज्यादा आत्मघात करते हैं--दो गुना। आमतौर से तुम्हारी धारणा और होगी। तुम सोचते होओगे, स्त्रियां ज्यादा आत्मघात करती हैं। बातें करती हैं स्त्रियां, करतीं नहीं आत्मघात। ऐसे गोली वगैरह खाकर लेट जाती हैं, मगर गोली भी हिसाब से खाती हैं। तो स्त्रियां प्रयास ज्यादा करती हैं आत्मघात का, लेकिन सफल नहीं होतीं। उस प्रयास में भी हिसाब होता है। वस्तुतः स्त्रियां आत्मघात करना नहीं चाहतीं--आत्मघात तो उनका केवल निवेदन है शिकायत का। वे यह कह रही हैं कि ऐसा जीवन जीने योग्य नहीं; कुछ और जीवन चाहिए था। वे तो सिर्फ तुम्हें खबर दे रही हैं कि तुम इतने वज्र-हृदय हो गये हो कि जब तक हम मरने को तैयार न हों शायद तुम हमारी तरफ ध्यान ही न दोगे। वे सिर्फ तुम्हारा ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
Men commit suicide more than women—twice as much. Your common assumption will be different; you may think women commit suicide more. Women talk about it more; they do not do it. They swallow some pills and lie down—but even the pills are taken in measured amounts. So women attempt suicide more often, but do not succeed. Even in that attempt there is calculation. In truth women do not want to die—their “suicide” is only a complaint, a plea. They are saying: “Such a life is not worth living; another kind of life was needed.” They are only giving you notice that you have become so stone-hearted that unless we are ready to die, you won’t even pay attention to us. They are only trying to draw your attention.
यह बड़ी अशोभन बात है कि ध्यान आकर्षित करने के लिए मरने का उपाय करना पड़ता है। आदमी जरूर खूब कठोर हो गया होगा, पथरीला हो गया होगा।
It is a sorry state when one has to resort to dying just to be noticed. Man must have become very hard, very stony.
स्त्रियां मरना नहीं चाहतीं, जीना चाहती हैं। जीने के मार्ग पर जब इतनी अड़चन पाती हैं--कोई सुनने वाला नहीं, कोई ध्यान देने वाला नहीं--तब सिर्फ तुम ध्यान दे सको, इसलिए मरने का उपाय करती हैं।
Women do not want to die, they want to live. When they find so many obstacles on the path of life—no one to listen, no one to pay attention—then, just so that you might pay attention, they resort to this device of dying.
लेकिन पुरुष जब आत्महत्या करते हैं तो सफल हो जाते हैं। पुरुष पागलपन में आत्महत्या करते हैं। ज्यादा पुरुष मानसिक रूप से रुग्ण होते हैं। कारण क्या होगा? बहुत कारण हैं। मगर एक कारण उनमें आंसू भी हैं। मनोवैज्ञानिक कहते हैं, पुरुषों को फिर से रोना सीखना होगा। यह बल नहीं है, जिसको तुम बल कह रहे हो--यह बड़ी कठोरता है। बल इतना कठोर नहीं होता; बल तो कोमल का है।
But when men commit suicide, they succeed. Men commit suicide in madness. More men are mentally ill. What could be the reason? There are many reasons; among them, tears too. Psychologists say: men must learn to cry again. What you call strength is not strength—it is harshness. True strength is not so hard; true strength belongs to the soft.
तुमने देखा पहाड़ से झरना गिरता है, जलप्रपात गिरता है--कोमल जल! चट्टानें बड़ी सख्त! चट्टानें जरूर सोचती होंगी, हम मजबूत हैं, यह जलधार कमजोर है। लेकिन अंततः जलधार जीत जाती है; चट्टान रेत होकर बह जाती है।
You have seen it: a waterfall plunging from a mountain—soft water! The rocks are very hard. The rocks must think, “We are strong; this stream is weak.” But in the end the stream wins; the rock becomes sand and flows away.
परमात्मा कोमल के साथ है। निर्बल के बल राम!
God stands with the gentle. The strength of the weak is Ram!
एक फूल खिला है। पास में पड़ी है एक चट्टान। चट्टान जरूर दिखती है मजबूत; फूल कमजोर। लेकिन तुमने कभी फूल की शक्ति देखी--जीवन की शक्ति! कौन चट्टान को सिर झुकाता है। तुम पत्थर को लेकर तो भगवान के चरणों में चढ़ाने नहीं जाते। तुम चट्टान, सोचकर कि बड़ी मजबूत है, चलो अपनी प्रेयसी को भेंट कर दें, ऐसा तो नहीं करते। फूल तोड़कर ले जाते हो। फूल का बल है! फूल की गरिमा है! उसकी कोमलता उसका बल है। उसका खिलाव उसका बल है। उसका संगीत, उसकी सुगंध उसका बल है। उसकी निर्बलता में उसका बल है। सुबह खिला है, सांझ मुरझा जायेगा--यही उसका बल है। लेकिन खिला है। चट्टान कभी नहीं खिलती--बस है। चट्टान मुर्दा है। फूल जीवंत है; मरेगा, क्योंकि जीया है। चट्टान कभी नहीं मरती, क्योंकि मरी ही है।
A flower has bloomed. Nearby lies a rock. The rock surely looks strong; the flower looks weak. But have you ever seen the power of a flower—the power of life? To whom does the rock bow its head? You don’t carry a stone to place at God’s feet. You don’t think, “The rock is so strong; let’s present it to our beloved.” You take a flower. The flower has power! It has dignity! Its tenderness is its strength. Its blooming is its strength. Its music, its fragrance, are its strength. In its seeming weakness lies its strength. It blooms in the morning and will wither by evening—that is its strength. But it blooms. The rock never blooms—it only is. The rock is dead. The flower is alive; it will die, because it has lived. The rock never dies, because it is already dead.
कोमल बनो! आंसुओं को फिर से पुकारो! तुम्हारी आंखों को गीत और कविता से भरने दो। अन्यथा तुम वंचित रहोगे बहुत-सी बातों से। फिर तुम्हारा परमात्मा भी एक तर्कजाल रहेगा, हृदय की अनुभूति नहीं; एक सिद्धांत-मात्र रहेगा, एक सत्य का स्वाद और सत्य की प्रतीति नहीं।
Become soft! Call your tears back! Let your eyes be filled again with song and poetry. Otherwise you will be deprived of many things. Then even your God will remain a web of arguments, not a felt experience of the heart; a mere doctrine, with no taste of truth and no recognition of it.
जो आंसू बहाकर रोये, वे सौभाग्यशाली हैं, वे बलशाली हैं। उन्होंने फिक्र न की कि तुम क्या कहोगे। उनको भी फिक्र तो लगती है कि लोग क्या कहेंगे। जब कोई आदमी जार-जार रोने लगता है तो उसे भी फिक्र लगती है कि लोग क्या कहेंगे। बल चाहिए रोने को कि फिक्र छोड़े कि लोग क्या कहेंगे। कहने दो। होंगे बदनाम तो हो लेने दो! हमको जी खोलकर रो लेने दो!
Those who wept tears are fortunate; they are strong. They did not worry about what you would say. Of course, they too worry about “what people will say.” When a person begins to sob, he worries that people will talk. It takes strength to cry—to drop the worry about what people will say. Let them talk. If we are to be defamed, let it be! Let me cry with an open heart!
जब कोई आदमी रोता है, छोटे बच्चे की तरह बिसूरता है, तो थोड़ा सोचो उसका बल! तुम सबकी फिक्र नहीं की उसने। उसने यह फिक्र नहीं की कि लोग क्या कहेंगे कि मैं यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हूं और रो रहा हूं, कोई विद्यार्थी देख ले! कि मैं इतना बड़ा दुकानदार और रो रहा हूं, कोई ग्राहक देख ले! कि मैं इतना बलशाली पति और रो रहा हूं, और पत्नी पास बैठी है, घर जाकर झंझट खड़ी होगी। कि मैं बाप हूं और रो रहा हूं, और बेटा देख ले! छोटे बच्चे देख लें! सम्हाल लो अपने को।
When someone weeps, sobbing like a child—think a little of his strength! He did not care what you all will think. He did not care: “I am a university professor, and I am crying—what if a student sees me!” Or, “I’m such a big shopkeeper and I’m crying—what if a customer sees me!” Or, “I’m such a strong husband, and I’m crying with my wife sitting here—there’ll be trouble at home later.” Or, “I’m a father and I’m crying—what if my son sees! What if the little children see! Pull yourself together!”
अहंकार सम्हाले रखता है। यह निर-अहंकार रोया। अहंकार अपने को सदा नियंत्रण में रखता है। निर-अहंकार बहता है; उसमें बहाव है।
The ego keeps you “together.” Egolessness weeps. The ego keeps itself always under control. Egolessness flows; there is a current in it.
जे सुलगे ते बुझि गये, बुझे ते सुलगे नाहिं।
रहिमन दाहे प्रेम के, बुझि बुझि के सुलगाहिं।।
अंगारे जलते हैं जे सुलगे ते बुझि गये लेकिन एक घड़ी आती है, बुझ जाते हैं, फिर तुम दुबारा उन्हें नहीं जला सकते। राख को किसी ने कभी दुबारा अंगारा बनाने में सफलता पायी?
“Those that once were aflame, went out; the extinguished do not kindle again. Rahim says, but those whom love has burned—going out, they flare again.”
Coals that are lit do, at some point, go out—but once they are ashes, can you ever turn ashes back into embers?
जे सुलगे ते बुझि गये, बुझे ते सुलगे नाहिं।
फिर एक दफे बुझकर वे कभी नहीं सुलगते। रहिमन दाहे प्रेम के--लेकिन जिनके हृदय में प्रेम का तीर लगा, उनका क्या कहना रहीम!
रहिमन दाहे प्रेम के, बुझि-बुझि के सुलगाहिं।
बार-बार जलते हैं! बार-बार बुझते हैं! फिर-फिर सुलग जाते हैं।
Those that once were aflame, went out; the extinguished do not kindle again. Rahim says: those burned by love—again and again they burn! Again and again they seem to go out, and again they ignite.
प्रेम की अग्नि शाश्वत है, सनातन है।
The fire of love is eternal, timeless.
जिन्होंने मुझे प्रेम से सुना, वे रो पायेंगे। जिन्होंने मुझे सिर्फ बुद्धि से सुना वे कुछ निष्कर्ष, ज्ञान लेकर जायेंगे। वे राख लेकर जायेंगे--प्रेम का अंगारा नहीं। वे ऐसी राख लेकर जायेंगे जो फिर कभी नहीं सुलगेगी। याद रखना! वह बुझ गयी! वह तो मैंने तुमसे जब कही तब ही बुझ गयी। अगर तुमने बुद्धि में ली तो राख, अगर तुमने हृदय में ले ली तो अंगारा।
Those who have listened to me with love will be able to weep. Those who have listened only with the intellect will carry away some conclusions, some knowledge. They will carry away ash—not a live ember of love. Ash that will never kindle again. Remember! It is already out! The very moment I spoke it to you, if you took it into the head it became ash; if you took it into the heart it became an ember.
इसलिए प्रेम का अंगारा जिनके भीतर पैदा हो जायेगा, वह तो फिर जलेगा, फिर बुझेगा, फिर जलेगा। वह तो तुम्हें खूब तड़फायेगा। वह तो तुम्हें निखारेगा। वह तो तुम्हारे जीवन में सारा रूपांतरण ले आयेगा। दिल खोलकर अगर तुम रो सके तो अंगारा हृदय में पहुंच गया, इसकी खबर थी। अगर न रो सके तो बुद्धि तक पहुंचा। थोड़ी राख इकट्ठी हो जायेगी। तुम थोड़े जानकार हो जाओगे। तुम दूसरों को समझाने में थोड़े कुशल हो जाओगे। वाद-विवाद, तर्क करने में तुम थोड़े निपुण हो जाओगे। बाकी मूल बात चूक गयी। जहां से अंगारा ला सकते थे, वहां से सिर्फ राख लेकर लौट आये। फिर तुम उस राख को चाहे विभूति कहो, कुछ फर्क नहीं पड़ता। राख राख है।
So if the ember of love is born within you, it will burn, then seem to go out, and burn again. It will make you writhe—purify you. It will bring a total transformation to your life. If you could cry with an open heart, it was a sign that the ember reached the heart. If you could not, it only reached the head. A little ash will collect. You will become a little more “knowledgeable.” You will become a little more adept at explaining things to others. You will become more skilled in debate and argument. But the essential point will be missed. From where you could have brought back an ember, you will return only with ash. Call the ash “sacred ash” if you like—it makes no difference. Ash is ash.
लगी आग, उठे दर्द के राग दिल से
तेरे गम में आतशबयां हो गये हम।
खिरद की बदौलत रहे रास्ते में
गुबारे-पसे-कारवां हो गये हम।
लगी आग, उठे दर्द के राग दिल से
वे आंसू आग लग जाने के आंसू थे।
“The fire caught; songs of pain rose from the heart— For your sorrow we became all flame. By dint of reason we stayed only on the road— We became the dust that trails a passing caravan.”
Those tears were the tears of a heart set aflame.
जब किसी को रोते देखो, उसके पास बैठ जाना! वह घड़ी सत्संग की है, वह घड़ी छोड़ने जैसी नहीं। तुम नहीं रो पा रहे तो कम से कम रोते हुए व्यक्ति के पास बैठ जाना। उसका हाथ हाथ में ले लेना, शायद बीमारी तुम्हें भी लग जाये।
When you see someone weeping, sit by them. That moment is satsang; do not miss it. If you cannot weep yourself, at least sit beside the one who does. Take his hand in your hand—perhaps the “illness” will catch you too.
लगी आग, उठे दर्द के राग दिल से
आग लग जाये! ये गैरिक वस्त्र आग के प्रतीक हैं ये प्रेम की आग के प्रतीक हैं।
“The fire caught; songs of pain rose from the heart…” May the fire catch! These ocher robes are symbols of fire—symbols of the fire of love.
तेरे गम में आतशबयां हो गये हम।
और जब तुम्हारे भीतर हृदय में पीड़ा उठेगी, विरह का भाव उठेगा, तुम्हारी श्वास-श्वास में जब अग्नि प्रगट होने लगेगी, आतशबयां...!
“For your sorrow we became all flame.” And when in your heart the pang arises, when the mood of separation is felt, when fire begins to appear in every breath—then we become all flame…
तेरे गम में आतशबयां हो गए हम।
खिरद की बदौलत रहे रास्ते में,
बुद्धि की बदौलत तो रास्ते में भटकते रहे!
खिरद की बदौलत रहे रास्ते में
“For your sorrow we became all flame. By dint of reason we stayed only on the road, We became the dust that trails a passing caravan.”
गुबारे-पसे-कारवां हो गये हम।
और बुद्धि के कारण धीरे-धीरे हमारी हालत ऐसी हो गयी, जैसे कारवां गुजरता है, उसके पीछे धूल उड़ती रहती है। हम धूल हो गए।
Because of the intellect we went on wandering on the road, and gradually we became like the dust that rises behind a caravan. We became dust.
धूल के अतिरिक्त बुद्धि के हाथ में कभी कुछ लगा नहीं है।
The intellect has never truly held anything more than dust in its hands.
खिरद की बदौलत रहे रास्ते में,
गुबारे-पसे-कारवां हो गये हम।
जो दिल अपना रोशन हुआ कृष्णमोहन
हदें मिट गयीं बेकरां हो गए हम।
जो दिल अपना रोशन हुआ कृष्णमोहन
“By dint of reason we stayed only on the road, We became the dust that trails a passing caravan. When our heart lit up, O Krishnamohan, Boundaries vanished—we became shoreless.”
अगर प्रेम में पड़ जाये चोट, हृदय पर लग जाये चोट, खिल जाये वहां आग का अंगारा...
When the heart lights up, when love wounds the heart, when a live ember ignites there—
जो दिल अपना रोशन हुआ कृष्णमोहन
हदें मिट गयीं बेकरां हो गए हम।
“When our heart lit up, O Krishnamohan, Boundaries vanished—we became shoreless.”
उस घड़ी फिर सीमाएं टूट जाती हैं--असीम हो जाते हैं। आंसू असीम की तरफ तुम्हारा पहला कदम है। आंसू इस बात की खबर है कि तुम पिघले, तुम्हारी सख्त सीमाएं थोड़ी पिघलीं, तुम थोड़े नरम हुए, तुम थोड़े गरम हुए, तुमने ठंडी बुद्धि थोड़ी छोड़ी, थोड़ी आग जली, थोड़ा ताप पैदा हुआ! ये आंसू ठंडे नहीं हैं। ये आंसू बड़े गर्म हैं। और ये आंसू तुम्हारे पिघलने की खबर लाते हैं। जैसे बरफ पिघलती है, ऐसे जब तुम्हारे भीतर की अस्मिता पिघलने लगती है तो आंसू बहते हैं।
In that moment, limits break—one becomes boundless. Tears are your first step toward the Infinite. Tears are news that you are melting, that your hard boundaries have softened a little, that you have become a little warm, that you have set aside the cold intellect a bit, that some fire has been lit, some heat has arisen. These tears are not cold. These tears are warm. They bring the news of your melting. As ice melts, so when the inner sense of “I-ness” begins to melt, tears flow.
कतीले-हवस थे तो आतशनफस थे
मुहब्बत हुई, बेजुबां हो गये हम।
“When we were bristling with desire, we were fire-breathing; When love happened—we became speechless.”
जब बुद्धि से भरे थे, वासनाओं से भरे थे, विचारों से भरे थे तो लाख बातें कीं, जबान बड़ी तेज थी...!
When we were filled with intellect, with cravings, with thoughts, we talked a thousand talks, our tongue was sharp…
कतीले-हवस थे तो आतशनफस थे
मुहब्बत हुई, बेजुबां हो गये हम।
“When we were bristling with desire, we were fire-breathing; When love happened—we became speechless.”
वे आंसू बेजुबान अवस्था की सूचनाएं हैं। जब कुछ ऐसी घटना घटती है कि कहने का उपाय नहीं रह जाता तो न रोओ तो क्या करो? जब जबान कहने में असमर्थ हो जाये तो आंखें आंसुओं से कहती हैं। जब बुद्धि कहने में असमर्थ हो जाये तो कोई नाचकर कहता है। मीरा नाची। कुछ ऐसा हुआ कि कहने को शब्द ने मिले। पद घुंघरू बांध मीरा नाची रे! रोई! जार-जार रोयी! कुछ ऐसा हो गया कि शब्दों में कहना संभव न रहा, शब्द बड़े संकीर्ण मालूम हुए। आंसू ही कह सकते थे आंसुओं से ही कहा।
Those tears are signs of a speechless state. When something happens for which there is no way to say it—if you do not weep, what will you do? When the tongue cannot speak, the eyes speak with tears. When the intellect cannot say it, someone says it by dancing. Meera danced. Something happened for which words were not found; words seemed too narrow. Only tears could speak, and tears spoke.
नहीं, इस तरह के भाव मन में मत लेना कि वे लोग कमजोर हैं। वे लोग शक्तिशाली हैं। उनकी शक्ति कोमलता की है। उनकी शक्ति संघर्ष की और हिंसा की नहीं है, उनकी शक्ति हार्दिकता की है। क्योंकि अगर तुमने सोचा कि ये लोग कमजोर हैं तो फिर तुम कभी भी न रोओगे। इसलिए तुमसे बार-बार जोर देकर कह रहा हूं, उनको कमजोर मत समझना। उनसे ईर्ष्या करो। बार-बार सोचो कि क्या हुआ कि मैं नहीं रो पा रहा हूं।
No—do not entertain such thoughts that those people are weak. They are powerful. Their power is the power of tenderness. Their power is not of struggle and violence; it is of heartfulness. Because if you decide they are weak, then you will never allow yourself to cry. That is why I insist again and again: do not take them to be weak. Envy them. Ask again and again: what has happened that I cannot weep?
भाव से भरा व्यक्ति स्वयं के केंद्र के सर्वाधिक निकट है। और जितना ही भाव से भरा व्यक्ति स्वयं के निकट होता है उतनी ही ज्यादा पीड़ा को अनुभव करता है। तुम जितने घर से ज्यादा दूर हो उतने ही घर को भूलने की सुगमता है; जैसे-जैसे घर करीब आने लगता है वैसे-वैसे घर की याद भी आने लगती है। तुम परमात्मा को भूलकर बैठे हो। परमात्मा शब्द तुम्हारे कानों में पड़ता है, लेकिन कोई हलचल नहीं होती है। सुन लेते हो, एक शब्द मात्र है।
One rich in feeling is closest to his own center. And the closer one is to oneself through feeling, the more one experiences pain. The farther you are from home, the easier it is to forget home; as home draws near, the remembrance of home grows stronger. You sit having forgotten God. The word “God” enters your ears, but it creates no stir. You hear it—as a mere word.
परमात्मा शब्द मात्र नहीं है। उसे सुन लेने भर की बात नहीं है। जिसके भीतर कुछ थोड़ी-सी अभी भी जीवन की आग है उसे ‘परमात्मा’ झकझोर देगा--शब्द मात्र झकझोर देगा।
God is not a mere word. He is not something to be merely heard. In whomever even a little fire of life still burns, the word “God” will shake him—the word alone will shake him.
चाहते हो अगर मुझे दिल से
फिर भला किसलिए रुलाते हो?
भक्त सदा परमात्मा से कहते रहे हैं:
चाहते हो अगर मुझे दिल से
फिर भला किसलिए रुलाते हो?
रोशनी के घने अंधेरों में
क्यों नज़र से नज़र चुराते हो?
पास आये न पास आकर भी
पास मुझको नहीं बुलाते हो?
“If you truly love me with all your heart, then why do you make me weep? In the dense darkness of light, why do you avert your gaze from mine? You come so near, and yet—so near— you do not call me to your side. Why do you linger around me? Why do you keep coming near?
किसलिए आसपास रहते हो?
किसलिए आसपास आते हो?
अगर तुमने मुझे ठीक से सुना तो तुम्हें परमात्मा बहुत बार, बहुत पास मालूम पड़ेगा।
किसलिए आसपास रहते हो?
किसलिए आसपास आते हो?
पास आये न पास आकर भी
पास मुझको नहीं बुलाते हो?
चाहते हो अगर मुझे दिल से
फिर भला किसलिए रुलाते हो?
रोशनी के घने अंधेरों में
क्यों नज़र से नज़र चुराते हो?
If you truly love me with all your heart, then why do you make me weep? In the dense darkness of light, why do you avert your gaze from mine?”
जो व्यक्ति भाव में उतर रहा है वह बिलकुल इतने करीब है परमात्मा के कि परमात्मा की आंच उसे अनुभव होने लगती है; नजर में नजर पड़ने लगती है; सीमाएं एक-दूसरे के ऊपर उतरने लगती हैं; एक-दूसरे की सीमा में अतिक्रमण होने लगता है।
One who is descending into feeling is so close to God that he begins to feel God’s warmth; eye meets eye; boundaries begin to overlap; transgression into one another’s territory begins.
यहां जो कहा जा रहा है, वह सिर्फ कहने को नहीं है; वह तुम्हें रूपांतरित करने को है। वह सिर्फ बात की बात नहीं है, वह तुम्हें संपूर्ण रूप से, जड़-मूल से बदल देने की बात है।
What is being said here is not just to be said; it is to transform you. It is not merely words—it is about changing you totally, from the very root.
धर्म से जो तुम अर्थ समझ रहे हो धारणा का, वैसा अर्थ नहीं है। धारणा, कनसेप्ट धर्म नहीं है। धर्म शब्द बना है जिस धातु से, उसका अर्थ है: जिसने सबको धारण किया है; जो सबका धारक है; जिसने सबको धारा है। धारणा नहीं--जिसने सबको धारण किया है।
The meaning you are giving to dharma as “concept” is not its meaning. A concept is not dharma. The word dharma comes from the root that means: that which has held all; that which sustains all; that which carries all. Not concept—rather, that which upholds everything.
यह जो विराट, ये जो चांद-तारे, यह जो सूरज, ये जो वृक्ष और पक्षी और मनुष्य, और अनंत- अनंत तक फैला हुआ अस्तित्व है--इसको जो धारे हुए है, वही धर्म है।
This vastness—the moon and stars, the sun, the trees and birds and human beings, the existence spreading into the infinite—what holds it all: that is dharma.
धर्म का कोई संबंध धारणा से नहीं है। तुम्हारी धारणा हिंदू की है, किसी की मुसलमान की है, किसी की ईसाई की है--इससे धर्म का कोई संबंध नहीं। ये धारणाएं हैं, ये बुद्धि की धारणाएं हैं। धर्म तो उस मौलिक सत्य का नाम है, जिसने सबको सम्हाला है; जिसके बिना सब बिखर जायेगा; जो सबको जोड़े हुए है; जो सबकी समग्रता है; जो सबका सेतु है--वही!
Dharma has nothing to do with concepts. Your concept may be Hindu, someone else’s Muslim, another’s Christian—dharma has nothing to do with these. These are concepts, ideas of the intellect. Dharma is the name of that fundamental truth which holds all together; without which everything would fall apart; which connects everything; which is the totality of all; the bridge of all—that!
जैसे हम फूल की माला बनाते हैं। ऐसे फूल का ढेर लगा हो और फूल की माला रखी हो--फर्क क्या है? ढेर अराजक है। उसमें कोई एक फूल का दूसरे फूल से संबंध नहीं है, सब फूल असंबंधित हैं। माला में एक धागा पिरोया। वह धागा दिखायी नहीं पड़ता; वह फूलों में छिपा है। लेकिन एक फूल दूसरे फूल से जुड़ गया।
Like when we string a garland of flowers. Imagine a heap of flowers and beside it a garland—what is the difference? The heap is chaotic; no flower is related to any other, all are unrelated. In the garland a thread is strung through. The thread is not seen; it is hidden within the flowers. But then one flower is joined to another.
इस सारे अस्तित्व में जो धागे की तरह पिरोया हुआ है, उसका नाम धर्म है। जो हमें वृक्षों से जोड़े है, चांद-तारों से जोड़े है, जो कंकड़-पत्थरों को सूरज से जोड़े है, जो सबको जोड़े है, जो सबका जोड़ है--वही धर्म है।
In all existence, that which is strung through like a thread—its name is dharma. That which connects us to the trees, to the moon and stars; that which links the pebbles and stones to the sun; that which joins everything, the joining of all—that is dharma.
धर्म से संस्कृति का निर्माण नहीं होता। संस्कृति तो संस्कार से बनती है। धर्म तो तब पता चलता है जब हम सारे संस्कारों का त्याग कर देते हैं।
Culture is not created out of religion. Culture is made from samskaras—conditionings. Dharma is discovered only when we discard all samskaras.
संन्यास का अर्थ है: संस्कार-त्याग।
Sannyas means: renunciation of samskaras.
हिंदू की संस्कृति अलग है, मुसलमान की संस्कृति अलग है, बौद्ध की संस्कृति अलग है, जैन की संस्कृति अलग है। दुनिया में हजारों संस्कृतियां हैं, क्योंकि हजारों ढंग के संस्कार हैं। कोई पूरब की तरफ बैठकर प्रार्थना करता है, कोई पश्चिम की तरफ मुंह करके प्रार्थना करता है--यह संस्कार है। कोई ऐसे कपड़े पहनता, कोई वैसे कपड़े पहनता; कोई इस तरह का खाना खाता, कोई उस तरह का खाना खाता--ये सब संस्कार हैं।
The Hindu’s culture is different, the Muslim’s different, the Buddhist’s different, the Jain’s different. There are thousands of cultures in the world, because there are thousands of types of conditioning. Someone prays facing the east, someone else prays facing the west—this is conditioning. Someone wears these clothes, someone wears those; someone eats this kind of food, someone eats that—these are all samskaras.
दुनिया में संस्कृतियां तो रहेंगी--रहनी चाहिए। क्योंकि जितनी विविधता हो उतनी दुनिया सुंदर है। मैं नहीं चाहूंगा कि दुनिया में बस एक संस्कृति हो--बड़ी बेहूदी, बेरौनक, उबाने वाली होगी। दुनिया में हिंदुओं की संस्कृति होनी चाहिए, मुसलमानों की, ईसाइयों की, बौद्धों की, जैनों की, चीनियों की, रूसियों की--हजारों संस्कृतियां होनी चाहिए। क्योंकि वैविध्य जीवन को सुंदर बनाता है। बगीचे में बहुत तरह के फूल होने चाहिए। एक ही तरह के फूल बगीचे को ऊब से भर देंगे।
Cultures will remain in the world—and they should. The more diversity there is, the more beautiful the world is. I would not want there to be only one culture in the world—that would be crude, colorless, boring. There should be Hindu culture, Muslim, Christian, Buddhist, Jain, Chinese, Russian—there should be thousands of cultures. Variety makes life beautiful. A garden should have many kinds of flowers. One kind alone would fill the garden with tedium.
संस्कृतियां तो अनेक होनी चाहिए--अनेक हैं, अनेक रहेंगी। लेकिन धर्म एक होना चाहिए, क्योंकि धर्म एक है। और कोई उपाय नहीं है।
So cultures should be many—they are many, and they will be many. But dharma should be one, because dharma is one. There is no other way.
तो मैं हिंदू को संस्कृति कहता हूं, मुसलमान को संस्कृति कहता हूं; धर्म नहीं कहता। ठीक है। संस्कृतियां तो सुंदर हैं। बनाओ अलग ढंग की मस्जिद, अलग ढंग के मंदिर। मंदिर सुंदर हैं, मस्जिदें सुंदर हैं। मैं नहीं चाहूंगा कि दुनिया में सिर्फ मंदिर रह जायें और मस्जिदें मिट जायें--बड़ा सौंदर्य कम हो जायेगा। मैं नहीं चाहूंगा कि दुनिया में संस्कृत ही रह जाये, अरबी मिट जाये--बड़ा सौंदर्य कम हो जायेगा। मैं नहीं चाहूंगा कि दुनिया में सिर्फ कुरान रह जाये, वेद मिट जायें, गीता-उपनिषद मिट जायें--दुनिया बड़ी गरीब हो जायेगी।
Therefore I call “Hindu” a culture, “Muslim” a culture; I do not call them dharma. Fine. Cultures are beautiful. Build mosques of one style, temples of another. Temples are beautiful; mosques are beautiful. I would not want only temples to remain in the world and mosques to disappear—that would greatly diminish beauty. I would not want only Sanskrit to remain and Arabic to vanish—that would greatly diminish beauty. I would not want only the Quran to remain while the Vedas and the Gita–Upanishads disappear—the world would become very poor.
कुरान सुंदर है; साहित्य की अनूठी कृति है, काव्य की बड़ी गहन ऊंचाई है--लेकिन धर्म से कुछ लेना-देना नहीं। वेद प्रिय हैं; अनूठे उदघोष हैं; पृथ्वी की आकांक्षाएं हैं आकाश को छू लेने की। उपनिषद अति मधुर हैं। उनसे ज्यादा मधुर वक्तव्य कभी भी नहीं दिए गये। वे नहीं खोने चाहिए। वे सब रहने चाहिए--पर संस्कृति की तरह।
The Quran is beautiful; a unique work of literature, a great height of poetry—but it has nothing to do with dharma. The Vedas are beloved; unique proclamations; earth’s longing to touch the sky. The Upanishads are exquisitely sweet; never have sweeter utterances been given. They should not be lost. They all should remain—but as culture.
धर्म तो एक है। धर्म तो वह है जिसने हम सबको धारण किया--हिंदू को भी, मुसलमान को भी, ईसाई को भी। धर्म तो वह है जिसने पशुओं को, मनुष्यों को, पौधों को, सबको धारण किया है; जो पौधों में हरे धार की तरह बह रहा है; जो मनुष्यों में रक्त की धार की तरह बह रहा है; जो तुम्हारे भीतर श्वास की तरह चल रहा है; जो तुम्हारे भीतर साक्षी की तरह मौजूद है। धर्म ने तो सबको धारण किया है।
Dharma is one. Dharma is that which has held us all—the Hindu too, the Muslim too, the Christian too. Dharma is that which has held animals, humans, plants; which flows in plants like the green sap; which flows in humans like the stream of blood; which moves within you like breath; which is present within you as the witness. Dharma has held all.
इसलिए धर्म को संस्कृति का पर्याय मत समझना। धर्म से संस्कृति का कोई लेना-देना नहीं। इसलिए तो रूस की संस्कृति हो सकती है; वहां कोई धर्म नहीं है। चीन की संस्कृति है; वहां अब कोई धर्म नहीं है। नास्तिक की संस्कृति हो सकती है, आस्तिक की हो सकती है। धर्म से संस्कृति का कोई लेना-देना नहीं है। धर्म तो तुम्हारे रहने-सहने से कुछ वास्ता नहीं रखता, धर्म तो तुम्हारे होने से वास्ता रखता है। धर्म तो तुम्हारा शुद्ध स्वरूप है, स्वभाव है। संस्कृति तो तुम्हारे बाहर के आवरण में, आचरण में, व्यवहार में, इन सब चीजों से संबंध रखती है--कैसे उठना, कैसे बोलना, क्या कहना, क्या नहीं कहना...।
So do not take dharma to be a synonym of culture. Culture has nothing to do with dharma. That is why Russia can have a culture even when there is no religion there. China has a culture; there is no religion there now. An atheist can have culture, a theist can have culture. Dharma has nothing to do with your manner of living; dharma has to do with your being. Dharma is your pure nature, your essence. Culture relates to the outer covering—conduct, behavior—how to sit, how to speak, what to say, what not to say…
धर्म से कोई परंपरा नहीं बनती। धर्म परंपरा नहीं है। धर्म तो सनातन, शाश्वत सत्य है। परंपराएं तो आदमी बनाता है--धर्म तो है। परंपराएं आदमी से निर्मित हैं; आदमी के द्वारा बनायी गयी हैं। धर्म, आदमी से पूर्व है। धर्म के द्वारा आदमी बनाया गया है। इस फर्क को खयाल में ले लेना।
No tradition is made from dharma. Dharma is not tradition. Dharma is the eternal, timeless truth. Traditions are made by man—dharma is. Traditions are human constructs, made by man. Dharma is prior to man. By dharma man has been made. Remember this distinction.
इसलिए परंपरा को भूल कर भी धर्म मत समझना और धार्मिक व्यक्ति कभी पारंपरिक नहीं होता, ट्रेडीशनल नहीं होता। इसलिए तो जीसस को सूली देनी पड़ी, मंसूर को मार डालना पड़ा, सुकरात को जहर देना पड़ा--क्योंकि धार्मिक व्यक्ति कभी भी परंपरागत नहीं होता। धार्मिक व्यक्ति तो एक महाक्रांति है। वह तो बार-बार सनातन और शाश्वत का उदघोष है। जब भी सनातन और शाश्वत का कोई उदघोष करता है तो परंपरा से बंधे, लकीर के फकीर बहुत घबड़ा जाते हैं। उनको बहुत बेचैनी होने लगती है। वे कहते हैं, इससे तो अराजकता हो जाएगी।
Therefore, never mistake tradition for dharma. And a religious person is never traditional. That is why Jesus had to be crucified, Mansoor had to be killed, Socrates had to be given poison—because a religious person is never conventional. A religious person is a great revolution. He is again and again the proclamation of the eternal and the timeless. Whenever anyone proclaims the eternal and the timeless, those bound to tradition, the rule-followers, are frightened. They become very uneasy. They say, this will lead to anarchy.
अराजकता अभी है। जिसको तुम कहते हो व्यवस्था, राजकता, वह क्या खाक व्यवस्था है? सारा जीवन कलह से भरा है। सारा जीवन न-मालूम कितने अपराधों से भरा है। और सारा जीवन दुख से भरा है। फिर भी तुम घबड़ाते हो, अराजकता हो जाएगी।
Anarchy is already here. What you call order, “governance”—what kind of order is that? Life is filled with quarrels. Life is filled with countless crimes. And life is filled with suffering. Yet you are frightened: there will be anarchy!
तुम्हारे जीवन में क्या है सिवाय नर्क के? कौन-से सुख की सुरभि है? कौन-से आनंद के फूल खिलते हैं? कौन-सी बांसुरी बजती है तुम्हारे जीवन में? राख ही राख का ढेर है! फिर भी कहते हो, अराजकता हो जायेगी!
What is there in your life but hell? What fragrance of joy is there? What flowers of bliss bloom? What flute plays in your life? Only a heap of ashes! Yet you say, there will be anarchy!
धार्मिक व्यक्ति विद्रोही तो होता है, अराजक नहीं। इसे समझना।
A religious person is rebellious, not anarchic. Understand this.
धार्मिक व्यक्ति ही वस्तुतः राजक व्यक्ति होता है, क्योंकि उसने संबंध जोड़ लिया अनंत से। उसने जीवन के परम मूल से संबंध जोड़ लिया, अराजक तो वह कैसे होगा? हां, तुमसे संबंध टूट गया, तुम्हारे ढांचे, व्यवस्था से वह थोड़ा बाहर हो गया। उसने परम से नाता जोड़ लिया। उसने उधार से नाता तोड़ दिया, उसने नगद से नाता जोड़ लिया। उसने बासे से नाता तोड़ दिया, उसने ताजे से, नित-नूतन से, नित-नवीन से नाता जोड़ लिया।
In truth, only a religious person is a man of order, because he has joined himself to the Infinite. He has connected himself to the ultimate source of life—how can he be anarchic? Yes, his connection with you has loosened; he has stepped a little outside your structures and arrangements. He has linked himself with the Ultimate. He has severed ties with the borrowed; he has taken up the cash-in-hand. He has dropped the stale; he has joined with the fresh, the ever-new.
तुम्हारी संस्कृति और सभ्यता तो प्लास्टिक के फूलों जैसी है। धार्मिक व्यक्ति का जीवन वास्तविक फूलों जैसा है। प्लास्टिक के फूल फूल जैसे दिखाई पड़ते हैं, वस्तुतः फूल नहीं हैं; मालूम होते हैं; बस दूर से दिखायी पड़ते हैं; धोखा हैं।
Your culture and civilization are like plastic flowers. The life of a religious person is like real flowers. Plastic flowers look like flowers, but are not flowers; they only seem; they look so from a distance; they are a deception.
तुम अगर इसलिए सत्य बोलते हो क्योंकि तुम्हें संस्कार डाल दिया गया है सत्य बोलने का, तो तुम्हारा सत्य दो कौड़ी का है। तुम अगर इसलिए मांसाहार नहीं करते क्योंकि तुम जैन घर में पैदा हुए और संस्कार डाल दिया गया कि मांसाहार पाप है, इतना लंबा संस्कार डाला गया कि आज मांस को देखकर ही तुम्हें मतली आने लगती है, तो तुम यह मत सोचना कि तुम धार्मिक हो गए। यह केवल संस्कार है। यह व्यक्ति जो जैन घर में पैदा हुआ है और मांसाहार से घबड़ाता है, इसे देखकर मतली आती है, देखने की तो बात, ‘मांसाहार’ शब्द से इसे घबड़ाहट होती है, मांसाहार से मिलती-जुलती कोई चीज देख ले तो इसको मतली आ जाती है, टमाटर देखकर यह घबड़ाता है--यह सिर्फ संस्कार है। अगर यह व्यक्ति किसी मांसाहारी घर में पैदा हुआ होता तो बराबर मांसाहार करता; क्योंकि वहां मांसाहार का संस्कार होता, यहां मांसाहार का संस्कार नहीं है।
If you speak the truth only because you were conditioned to speak truth, your truth is worth two pennies. If you refrain from meat-eating only because you were born in a Jain home and were conditioned that meat-eating is sin—conditioned so long that today even at the sight of meat you feel nauseated—do not imagine you have become religious. This is only conditioning. This person who was born in a Jain home and shudders at meat, feels sick even at the word “meat,” sees something resembling meat and feels nauseated, gets nervous even at the sight of tomatoes—this is only conditioning. Had this person been born in a meat-eating home, he would have eaten meat regularly; because there the conditioning would have been of meat, here the conditioning is against it.
संस्कार, कंडीशनिंग तो तुम्हारा बंधन है। मैं तुमसे यह नहीं कह रहा कि मांसाहार करने लगो। मैं तुमसे कह रहा हूं, तुम्हारे भीतर वैसा आविर्भाव हो चैतन्य का, जैसा महावीर के भीतर हुआ! वह संस्कार नहीं था। वह उनका अपना अनुभव था कि किसी को दुख देना अंततः अपने को ही दुख देना है; क्योंकि हम सब एक हैं, जुड़े हैं। यह ऐसे ही है जैसे कोई अपने ही गाल पर चांटा मार ले! देर-अबेर जो हमने दूसरे के साथ किया है, वह हम पर ही लौट आयेगा। महावीर को यह प्रतीति इतनी गहरी हो गयी, यह बोध इतना साकार हो गया कि उन्होंने दूसरे को दुख देना बंद कर दिया। मांसाहार छूटा, इसलिए नहीं कि बचपन से उन्हें सिखाया गया कि मांसाहार पाप है; मांसाहार छूटा उनके साक्षी-भाव में। यह धर्म है।
Conditioning is your bondage. I am not telling you to start eating meat. I am saying: let there arise within you the same flowering of consciousness that arose in Mahavira! That was not conditioning. It was his own experience that to give pain to another is ultimately to give pain to oneself; because we are all one, interconnected. It is as if one slaps one’s own cheek. Sooner or later, whatever we have done to another will return to us. In Mahavira this realization became so deep, this awareness so embodied, that he stopped causing pain to others. Meat was abandoned—not because from childhood he had been taught that meat-eating is sin; it was dropped in the clarity of witnessing. This is dharma.
तुम अगर जैन घर में पैदा हुए और मांसाहार नहीं करते, यह सिर्फ संस्कार है। यह प्लास्टिक का फूल है, असली फूल नहीं। यह जैन को तुम भेज दो अमरीका, यह दो-चार साल में मांसाहार करने लगता है। चारों तरफ मांसाहार देखता है, पहले घबड़ाता है, पहले नाक-भौं सिकोड़ता है, फिर धीरे-धीरे अभ्यस्त होता चला जाता है। फिर उसी टेबल पर दूसरों को मांसाहार करते-करते देखकर धीरे-धीरे इसकी नाक, इसके नासारंध्र मांस की गंध से राजी होने लगते हैं। फिर दूसरी संस्कृति का प्रभाव! वहां हरेक व्यक्ति का कहना कि बिना मांसाहार के कमजोर हो जाओगे। देखो ओलंपिक में तुम्हारी क्या गति होती है बिना मांसाहार के! एक स्वर्णपदक भी नहीं ला पाते। स्वर्णपदक तो दूर, तांबे का पदक भी नहीं मिलता। तुम अपनी हालत तो देखो! हजार साल तक गुलाम रहे, बल क्या है तुममें? तुम्हारी औसत उम्र कितनी है? कितनी हजारों बीमारियां तुम्हें पकड़े हुए हैं!
If you were born in a Jain home and you don’t eat meat, it is only conditioning. It is a plastic flower, not the real. Send this Jain to America—within a few years he begins to eat meat. Surrounded by meat-eating, at first he recoils, wrinkles his nose; then slowly he gets used to it. Watching others eating meat at the same table, little by little his nose, his nostrils become pleased with the smell of meat. Then the influence of another culture! There everyone says: Without meat you will be weak. Look what happens to you in the Olympics without meat! You cannot bring even a single gold medal. Gold is far; you don’t get even bronze. Look at your condition! A thousand years you were slaves—what strength have you? What is your average lifespan? How many thousands of diseases have you in their grip!
निश्चित ही मांसाहारी मुल्कों की उम्र अस्सी साल के ऊपर पहुंच गयी है--औसत उम्र, अस्सी- पचासी। जल्दी ही सौ साल औसत उम्र हो जायेगी। यहां तीस-पैंतीस के आसपास हम अटके हुए हैं।
Certainly, in meat-eating countries the average lifespan has crossed eighty—eighty, eighty-five. Soon the average will be a hundred. Here we are stuck around thirty, thirty-five.
कितनी नोबल प्राइज तुम्हें मिलती हैं? अगर शुद्ध शाकाहार बुद्धि को शुद्ध करता है तो सब नोबल प्राइज तुम्हीं को मिल जानी चाहिए थीं। बुद्धि तो कुछ बढ़ती विकसित होती दिखती नहीं। और जिन रवींद्रनाथ को मिली भी नोबल-प्राइज वे शाकाहारी नहीं हैं, खयाल रखना! एकाध जैन को नोबल प्राइज मिली? क्या, मामला क्या है? तुम दो हजार साल से शाकाहारी हो, दो हजार साल में तुम्हारी बुद्धि अभी तक शुद्ध नहीं हो पायी?
How many Nobel Prizes do you get? If pure vegetarianism purifies intelligence, then all the Nobel Prizes should have gone to you. Intelligence does not seem to be developing much. And the Rabindranath who did get a Nobel Prize is not a vegetarian—keep that in mind! Has any Jain received a Nobel Prize? What’s the matter? You’ve been vegetarian for two thousand years, yet in two thousand years your intelligence has not become pure?
तो मांसाहारी के पास दलीलें हैं। वह कहता है, ‘तुम्हारी बुद्धि कमजोर हो जाती है, क्योंकि ठीक-ठीक प्रोटीन, ठीक-ठीक विटामिन, ठीक-ठीक शक्ति तुम्हें नहीं मिलती। तुम्हारी देह कमजोर हो जाती है। तुम्हारी उम्र कम हो जाती है। तुम्हारा बल कम हो जाता है।’
So the meat-eater has arguments. He says, Your intellect becomes weak, because you do not get the right proteins, the right vitamins, the right strength. Your body becomes weak. Your lifespan shortens. Your strength decreases.
अमरीका में तुम रोज देखते हो, खबरें सुनते हो अखबार में कि किसी नब्बे साल के आदमी ने शादी की! तुम हैरान होते हो। तुम कहते हो, यह मामला क्या पागलपन का है! लेकिन नब्बे साल का आदमी भी शादी कर लेता है, क्योंकि अभी भी कामवासना में समर्थ है। यह बल का सबूत है। नब्बे साल के आदमी का भी बच्चा पैदा हो जाता है। यह बल का सबूत है।
In America you read daily in the papers: some ninety-year-old man has married! You are amazed. You say, What kind of madness is this! But a ninety-year-old man can marry, because he is still capable in sexual energy. This is proof of vigor. A ninety-year-old man can even father a child. This is proof of vigor.
तो जैसे ही कोई जाकर पश्चिम की संस्कृति में रहता है, वहां ये सब दलीलें सुनता है और प्रमाण देखता है और उनकी विराट संस्कृति का वैभव देखता है। धीरे-धीरे भूल जाता है...।
So, as soon as someone goes and lives in Western culture, he hears these arguments and sees the evidence, and beholds the splendor of their vast culture. Slowly he forgets…
महावीर को अगर पश्चिम जाना पड़ता तो वह मांसाहार नहीं करते। वह फूल स्वाभाविक था। वे कहते, ठीक! दो-चार-दस साल कम जीयेंगे, इससे हर्ज क्या! ज्यादा जीने का फायदाक्या है? ज्यादा जीकर तुम करोगे क्या? और थोड़े जानवरों को खा जाओगे, और क्या करोगे! महावीर से अगर किसी ने कहा होता तो वे कहते, जरा लौटकर तो देखो, अगर तुम सौ साल जीये और तुमने जितने जानवर, पशु-पक्षी खाये, उनकी जरा तुम कतार रखकर तो देखो! एक मरघट पूरा का पूरा तुम खा गये! एक पूरी बस्ती की बस्ती तुम खा गये! हड्डियों के ढेर तुमने लगा दिये अपने चारों तरफ! एक आदमी जिंदगी में जितना मांसाहार करता है--हजारों-लाखों पशु-पक्षियों का ढेर लग जायेगा! अगर जरा तुम सोचो कि इतना तुम...इतने प्राण तुमने मिटाये! किसलिए? सिर्फ जीने के लिए? और जीना किसलिए? और पशुओं को मिटाने के लिए?
If Mahavira had had to go to the West, he would not have eaten meat. That flower was natural. He would have said, Fine! We will live two, four, ten years less—what harm is there! What is the profit of living long? If you live longer, what will you do? Eat a few more animals—what else! If someone had said this to Mahavira, he would have said, Just look back once: if you lived a hundred years, and the number of animals and birds you ate—line them up and look! You have devoured a whole cremation ground! You have consumed a whole settlement! Piled heaps of bones all around yourself! In one lifetime, the amount of meat one eats—the heap of thousands and hundreds of thousands of creatures would arise! Think a little: so many lives you… so many beings you have destroyed! For what? Just to live? And to live for what? To destroy more creatures?
अगर महावीर से कोई यह कहेगा कि तुम निर्बल हो जाते हो, तो वे कहते, ‘बल का हम करेंगे क्या? किसी की हिंसा करनी है? किसी को मारना है? कोई युद्ध लड़ना है?’ अगर महावीर को कोई कहता कि देखो तुम एक हजार साल गुलाम रहे, तो महावीर कहते हैं: दो स्थितियां हैं, या तो मालिक बनो किसी के या गुलाम। महावीर कहेंगे, मालिक बनने से गुलाम बनना बेहतर--कम से कम तुमने किसी को सताया तो नहीं, सताए गये! बेईमान बनने से बेईमानी झेल लेना बेहतर--कम से कम तुमने किसी के साथ बेईमानी तो न की। चोर बनने से चोरी का शिकार बन जाना बेहतर।
If someone told Mahavira, You become weak, he would say, What will we do with strength? Do we want to commit violence? To kill someone? To fight a war? If someone said, Look, you were slaves for a thousand years, Mahavira would say: Two alternatives—be someone’s master or be a slave. Mahavira would say, Better to be a slave than a master—at least you did not oppress anyone, you were oppressed. Better to endure dishonesty than to become dishonest—at least you did not commit dishonesty on anyone. Better to become a victim of theft than to become a thief.
अगर महावीर को कोई कहता कि देखो तुम्हें नोबल प्राइज नहीं मिलती, वे कहते: नोबल प्राइज का करेंगे क्या? ये खेल-खिलौने हैं, बच्चों के खेलने-कूदने के लिए अच्छे हैं। इनका करेंगे क्या? हम कुछ और ही पुरस्कार पाने चले हैं। वह पुरस्कार सिर्फ परमात्मा से मिलता है, और किसी से भी नहीं मिलता। वह पुरस्कार साक्षी के आनंद का है। वह सच्चिदानंद का है! नोबल प्राइज तुम अपनी सम्हालो। तुम बच्चों को दो, खेलने दो। ये खिलौने हैं।
If someone told Mahavira, Look, you do not get Nobel Prizes, he would say: What shall we do with Nobel Prizes? These are toys—good for children to play with. What shall we do with them? We are after a very different award. That award is given only by the Divine, and by none else. That award is the bliss of witnessing; it is sat–chit–ananda! You keep your Nobel Prizes. Give them to children; let them play. These are toys.
इस संसार का कोई पुरस्कार उस पुरस्कार का मुकाबला नहीं करता जो भीतर के आनंद का है। शरीर जाये, उम्र जाये, धन जाये, सब जाये--भीतर का रस बच जाये बस, सब बच गया! जिसने भीतर का खोया, सब खोया। जिसने भीतर का बचा लिया, सब बचा लिया।
No award of this world can compare with the award of inner bliss. Let the body go, let age go, let wealth go—let everything go—if only the inner nectar remains, then everything remains! He who has lost the inner has lost all. He who has saved the inner has saved all.
लेकिन जैन साधारणतः जाता है, वह भ्रष्ट होकर आ जाता है। कारण? वह भ्रष्ट था ही! भ्रष्ट होकर आ गया, ऐसा नहीं--कागजी फूल था, झूठी बात थी, संस्कार था।
But ordinarily the Jain goes and returns corrupted. Why? He was already corrupt! It is not that he became corrupt—he was a paper flower, a false thing, a conditioning.
संस्कृति और धर्म में अंतर समझ लेना। धर्म तुम्हारा स्वानुभव है, और संस्कृति दूसरों के द्वारा सिखायी गयी बातें हैं। लाख कोई कितनी ही व्यवस्था से सिखा दे, दूसरे की सिखायी बात तुम्हें मुक्त नहीं करती, बंधन में डालती है।
Understand the difference between culture and dharma. Dharma is your own direct experience; culture is what has been taught by others. No matter how well-organized, what is taught by another does not liberate you; it binds you.
तो जब मैं कहता हूं धर्म बगावत है, विद्रोह है, तो मेरा अर्थ है--बगावत परंपरा से, बगावत संस्कार से, बगावत आध्यात्मिक गुलामी से।
So when I say dharma is rebellion, revolt, I mean—revolt against tradition, revolt against conditioning, revolt against spiritual slavery.
लेकिन धार्मिक व्यक्ति अराजक नहीं हो जाता। धार्मिक व्यक्ति अगर अराजक हो जाता है तो इस संसार में फिर कौन लाएगा अनुशासन? धार्मिक व्यक्ति तो परम अनुशासनबद्ध हो जाता है। लेकिन उसका अनुशासन दूसरे ढंग का है। वह भीतर से बाहर की तरफ आता है। वह किसी के द्वारा आरोपित नहीं है। वह स्वस्फूर्त है। वह ऐसा है जैसे झरना फूटता है भीतर की ऊर्जा से। वह ऐसा है जैसे नदी बहती है जल की ऊर्जा से; कोई धक्के नहीं दे रहा है।
But the religious person does not become anarchic. If the religious person became anarchic, then who would bring discipline into this world? The religious person becomes supremely disciplined. But his discipline is of another kind. It comes from within and moves outward. It is not imposed by anyone. It is spontaneous. It is like a spring bubbling up from inner energy. It is like a river flowing by the energy of water; no one is pushing it.
तुम ऐसे हो जैसे गले में किसी ने रस्सी बांधी और घसीटे जा रहे हो, और पीछे से कोई कोड़े मार रहा है तो चलना पड़ रहा है।
You are like someone with a rope around his neck being dragged along, and someone from behind whipping you, so you are forced to walk.
संस्कार से जीने वाला आदमी जबरदस्ती घसीटा जा रहा है, बे-मन से घसीटा जा रहा है। धार्मिक व्यक्ति नाचता हुआ जाता है। वह मृत्यु की तरफ भी जाता है तो नाचता हुआ जाता है। तुम जीवन में भी घसीटे जा रहे हो। तुम हमेशा अनुभव करते रहते हो, जबरदस्ती हो रही है। तुम हमेशा अनुभव करते रहते हो, कुछ चूक रहे हैं; दूसरे मजा ले रहे हैं, दूसरे मजा भोग रहे हैं।
The man who lives by conditioning is being dragged against his will, forcibly. The religious person goes dancing. Even toward death he goes dancing. You are dragged even in life. You always feel it is being forced. You always feel you are missing something; others are enjoying, others are having fun.
मेरे पास लोग आते हैं। वे कहते हैं: हम साधु-संत, सीधे-सादे आदमी हैं। बड़ा अन्याय हो रहा है दुनिया में! बेईमान मजा लूट रहे हैं। चोर-बदमाश मजा लूट रहे हैं।
मैं उनसे कहता हूं कि तुम्हें यह खयाल ही उठता है कि वे मजा लूट रहे हैं, यह बात बताती है कि तुम साधु भी नहीं, संत भी नहीं, सरल भी नहीं। तुम हो तो उन्हीं जैसे लोग, सिर्फ तुम्हारी हिम्मत कमजोर है। चाहते तो तुम भी उन्हीं जैसा मजा हो, लेकिन उस मजे के लिए जो कीमत चुकानी पड़ती है वह चुकाने में तुम डरते हो। हो तो तुम भी चोर, लेकिन चोरी करने के लिए हिम्मत चाहिए, वह हिम्मत तुम्हारी खो गयी है। चाहते तो तुम भी हो कि बेईमानी करके धन का अंबार लगा लें, लेकिन बेईमानी करने में कहीं फंस न जाएं, पकड़े न जाएं, इसलिए तुम रुके हो। अगर तुम्हें पक्का आश्वासन दे दिया जाये कि कोई तुम्हें पकड़ेगा नहीं, कोई तुम्हें पकड़ने वाला नहीं है, कोई पकड़ने का डर नहीं है--तुम तत्क्षण चोर हो जाओगे।
धार्मिक व्यक्ति तो दया खाता है उन पर जो बेईमानी कर रहे हैं। क्योंकि वह कहता है: ये बेचारे कैसे परम आनंद से वंचित हो रहे हैं! जो हमें मिल रहा है, वह इन्हें नहीं मिल रहा!
People come to me. They say: We are sadhus, saints, simple straight people. Such injustice is happening in the world! The dishonest are enjoying. The thieves and scoundrels are enjoying.
धार्मिक व्यक्ति ईर्ष्या नहीं करता अधार्मिक से--दया खाता है। मन ही मन में रोता है कि इन बेचारों का सिर्फ चांदी-सोने के ठीकरे ही जुटाने में सब खो जायेगा। ये मिट्टी के, रेत के घर बना-बनाकर समाप्त हो जाएंगे। जहां अमृत का अनुभव हो सकता था, वहां ये व्यर्थ में ही भटक जायेंगे। उसे दया आती है। ईर्ष्या का तो सवाल ही नहीं, क्योंकि उसके पास कुछ विराटतर है। और उसी विराट के कारण उसके जीवन में एक अनुशासन होता है। उस अनुशासन के ऊपर कोई अनुशासन नहीं है।
धार्मिक व्यक्ति विद्रोही है, लेकिन अनुशासनहीन नहीं है। उसका अनुशासन आत्मिक है, आंतरिक है। आत्मानुशासन है उसका अनुशासन।
और जिसको तुम राजकता कहते हो, जिसको तुम व्यवस्था कहते हो, इस व्यवस्था ने दिया क्या है? युद्ध दिये, हिंसा दी, पाप दिये, घृणा दी, वैमनस्य दिया। दिया क्या है?
एक धरती जली है घनों के लिए
प्यार पैदा हुआ तड़पनों के लिए
मित्र मांगे अगर प्राण तो गम नहीं
I tell them: The very thought that they are enjoying shows that you are neither saintly, nor holy, nor simple. You are just like them; only your courage is weak. You too would like the same enjoyment, but you fear paying the price required for that enjoyment. You are also thieves at heart, but thieving requires courage—and that courage you have lost. You too would like to heap up wealth by dishonesty, but you hold back for fear you may be caught. If you were given a firm guarantee that no one would catch you, that there would be no one to catch you, no fear of being caught—you would become a thief instantly.
A religious person feels compassion for those who are dishonest. Because he says: Poor fellows, how they are being deprived of the supreme joy! What is coming to us is not coming to them!
A religious person does not envy the irreligious—he has compassion. In his heart he weeps that these poor ones will squander everything gathering only trinkets of silver and gold. Building houses of sand and dust, they will be finished. Where there could have been the experience of nectar, there they will wander in vain. He feels compassion. There is no question of envy, for he has something far vaster. And because of that Vastness there is a discipline in his life. Above that discipline there is no discipline.
A religious person is rebellious, but not undisciplined. His discipline is spiritual, inner. Self-discipline is his discipline.
And what you call order, what you call the system—what has this system given? Wars, violence, sins, hatred, enmity. What has it given?
प्राण हमने दिये दुश्मनों के लिए।
पापियों ने तो हमको बचाया सदा
पाप हमने किए सज्जनों के लिए।
प्रश्न जब भी मिले, सब मुखौटे लगा
उम्र हमको मिली उलझनों के लिए।
भीड़ सपनों की हमने उगायी सदा
An earth has been scorched for the few, love was born only for agonies. If friends asked for our lives—no grief; we gave our lives for enemies. Sinners have always saved us, we committed sins for the virtuous. Whenever we found questions, all wore masks; a whole life we were given for entanglements. We grew crowds of dreams forever, for barren towns of the desolate. What robbers’ world have we come to, where hands are cut off for bangles. Life has wrung us out so much, we sold our eyes for a vision.
बंजरों के नगर निर्जनों के लिए।
किन लुटेरों की दुनिया में हम आ गए
हाथ कटते यहां कंगनों के लिए।
जिंदगी ने निचोड़ा है इतना हमें
बेच डाले नयन दर्शनों के लिए।
यहां है क्या? आंखें तक बिक गयी हैं--इस आशा में कि कभी दर्शन होंगे! आत्मा तक बिक गयी है--इस आशा में कि कभी परमात्मा मिलेगा! यहां पाया क्या है? यहां व्यवस्था है कहां? इससे ज्यादा और अव्यवस्था क्या होगी? सब तरफ घृणा है, सब तरफ वैमनस्य है, सब तरफ गलाघोंट प्रतियोगिता है, सब तरफ ईर्ष्या है, जलन है। कोई किसी का मित्र नहीं; सब शत्रु ही शत्रु मालूम होते हैं। यहां मिलता तो कुछ भी नहीं, किस बात को तुम व्यवस्था कहते हो?
What is here? Even eyes have been sold—in the hope that someday there will be vision! Even the soul has been sold—in the hope that someday God will be found! What has been gained here? Where is the order here? What could be greater disorder than this? Everywhere hatred, everywhere enmity, everywhere throat-cutting competition, everywhere jealousy, envy. No one is anyone’s friend; everyone seems an enemy. Nothing at all is to be found—what is it you call order?
व्यवस्था तो तभी हो सकती है, जब जीवन में आनंद हो। आनंद एक व्यवस्था लाता है। आनंद के पीछे छाया की तरह आती है व्यवस्था।
Order can be only when there is joy in life. Joy brings order like a shadow follows.
स्मरण रखना, दुखी आदमी अराजक होता है। सुखी आदमी अराजक नहीं हो सकता। दुखी आदमी अराजक हो ही जाता है, उसे मिला क्या है? तो वह तोड़ने-फोड़ने में उत्सुक हो जाता है। जिसके जीवन में कुछ भी नहीं मिला, वह नाराजगी में तोड़ने-फोड़ने लगता है। जिसके जीवन में कुछ मिला है, वह इतना धन्यभागी होता है जीवन के प्रति कि तोड़ेगा-फोड़ेगा कैसे?
Remember, a miserable man is anarchic. A happy man cannot be anarchic. A miserable man does become anarchic—what has he received? He becomes eager to break and smash in resentment. One in whose life something has been received is so grateful toward life—how could he break and smash?
इस व्यवस्था को, इस धोखे की व्यवस्था को तुम व्यवस्था मत समझ लेना। यह राजनीतिज्ञों की चालबाजी है। और जिन्हें तुम समझते हो कि वे तुम्हारे नेता हैं, जिन्हें तुम समझते हो तुम्हारे राहबर हैं, वे राहजन हैं! वही तुम्हें लूटते हैं।
Do not mistake this system, this arrangement of deception, for order. It is the politicians’ trick. And those you think are your leaders, those you think are your guides, they are waylayers!
चलो अब किसी और के सहारे लोगो
बड़े खुदगर्ज हो गए थे किनारे लोगो।
अब तो किनारे का भी सहारा रखना ठीक नहीं मालूम पड़ता।
चलो अब किसी और के सहारे लोगो
बड़े खुदगर्ज हो गये थे किनारे लोगो।
सहारा समझ कर खड़े हो साये में जिनके
ढह पड़ेंगी अचानक वे दीवारें लोगो।
जरूर कुछ करिश्मा हुआ है आज
खंडहर से ही आ रही हैं झंकारें लोगो।
उम्मीद की हदें टूटीं तो ताज्जुब नहीं
म्यान से बाहर हैं तलवारें लोगो।
Come now, seek some other support, people; the shores had grown too selfish, people. Those whose shade you took to be a support— those walls will suddenly collapse, people. Surely some miracle has happened today: from ruins themselves come the chimes, people. If the limits of hope have broken, don’t be amazed— the swords are out of their sheaths, people. Who knows what will befall the boat— the oars have fallen to the storm, people. Who knows what will befall the boat— the oars have fallen to the storm, people. Thousands of helpless sighs are buried here— these tombs are not mere heaps of stone, people.
क्या गुजरेगी सफीने पे, खबर नहीं
अंधड़ से मिल गयी हैं पतवारें लोगो।
क्या गुजरेगी सफीने पे खबर नहीं
अंधड़ से मिल गयी हैं पतवारें लोगो।
हजारों बेबस आहें दफन हैं यहां
महज पत्थरों के ढेर नहीं हैं ये मजारें लोगो।
यहां अंधड़ से मिल गयी हैं पतवारें! यहां जिन्हें तुम समझते हो तुम्हारे सहारे हैं, वे तुम्हारे शोषक हैं। और जिन्हें तुम समझते हो कि व्यवस्थापक हैं, वे केवल तुम्हारी छाती पर सवार हैं।
Here the oars have fallen to the storm! Here those you think are your supports are your exploiters. And those you think are administrators are only sitting on your chest.
तुमने कभी खयाल किया, जो भी आदमी पद पर होता है वह व्यवस्था की बात करने लगता है! और जो आदमी पद के बाहर होता है राजनीति में, वह बगावत की बात करने लगता है। पद के बाहर होते ही से बगावत की बात! तब सब गलत है, सब बदला जाना चाहिए। और पद पर होते से ही व्यवस्था की बात! सब ठीक है; बदलाहट खतरनाक है; अनुशासन-पर्व की जरूरत है।
Have you ever noticed—whoever is in office starts talking about order! And whoever is outside the seat of power talks about revolution. The moment he is outside, he talks of rebellion—now everything is wrong, everything must be changed. And the moment he is in office, he talks of order—everything is fine; change is dangerous; we need a festival of discipline.
यह सारी दुनिया में सदा से ऐसा होता रहा है। राजनीतिज्ञ को सिर्फ पद का मोह है; न व्यवस्था से मतलब है, न अव्यवस्था से। हां, जब वह व्यवस्था का मालिक नहीं होता, जब खुद के हाथ में ताकत नहीं होती, तब वह कहता है, सब गलत है। तब क्रांति की जरूरत है। और जैसे ही वह पद पर आता है, फिर क्रांति की बिलकुल जरूरत नहीं। क्योंकि क्रांति का काम पूरा हो गया। वह काम इतना था--उसको पद पर लाना--वह काम पूरा हो गया। फिर जो क्रांति की बात करे, वह दुश्मन है।
This has always been so in the whole world. The politician cares only for the chair; he cares neither for order nor for disorder. When he does not own the order, when power is not in his hands, then he says everything is wrong; a revolution is needed. And the moment he comes to the chair, then there is absolutely no need for revolution—because the work of revolution is complete. Its work was only this: to bring him to the chair—that work is done. After that, whoever talks of revolution is an enemy.
और वह जो क्रांति की बात कर रहा है, उसको भी क्रांति से कुछ लेना-देना नहीं है। यह बड़ी अदभुत घटना है--दुनिया में रोज घटती है, फिर भी आदमी सम्हलता नहीं।
And the one who is talking of revolution also has nothing to do with revolution—this most astonishing thing happens in the world every day, yet man does not become wise.
सब क्रांतिकारी क्रांति-विरोधी हो जाते हैं--पद पर पहुंचते ही। और सब पदच्युत राजनीतिज्ञ क्रांतिकारी हो जाते हैं--पद से उतरते ही। पद में भी बड़ा जादू है। कुर्सी पर बैठे कि व्यवस्था। क्योंकि अब व्यवस्था तुम्हारे हित में है। कुर्सी से उतरे, क्रांति! अब क्रांति तुम्हारे हित में है।
All revolutionaries become anti-revolution the moment they reach the chair. And all unseated politicians become revolutionaries the moment they are unseated. The chair has its own great magic. Seated on it—order! Because now the order is in your interest. Off it—revolution! Because now revolution is in your interest.
धार्मिक व्यक्ति को न तो व्यवस्था से मतलब है, न क्रांति से। धार्मिक व्यक्ति को आत्मानुशासन से मतलब है। धार्मिक व्यक्ति चाहता है--बाहर के सहारे बहुत खोज लिए, कोई व्यवस्था न आ सकी दुनिया में--अब जागो! अपना सहारा खोजो! अपनी ज्योति जलाओ! बाहर के दीयों के सहारे बहुत चले और भटके--सिर्फ भटके; खाई-खंडहरों में गिरे, लहूलुहान हुए। अब अपनी ज्योति जलाओ और अपने सहारे चलो! नहीं कोई बाहर तुम्हें व्यवस्था दे सकता है। अपनी व्यवस्था तुम स्वयं दो। तुम्हारा जीवन तुम्हारे भीतर के अनुशासन से भरे!
A religious person cares neither for order nor for revolution outside. A religious person cares for self-discipline. He says: We searched for supports outside long enough; no order could come in the world—now wake up! Find your own support! Light your own lamp! With the help of others’ lamps we walked a long time and only wandered; we fell into pits and ruins, bloodied. Now light your own lamp and walk by your own support! No one outside can give you order. Give your order to yourself. Let your life be filled with the discipline of your inner being!
हरि ॐ तत्सत्!
Hari Om Tatsat!
