Skip to content
Osho

Maha Geeta #39

19 November 1976 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

पूर्वीय शास्त्र सागर की तरंगों जैसे हैं। तरंग पर तरंग, एक जैसी तरंग-- सागर कभी थकता नहीं।

Eastern scriptures are like the waves of the sea. Wave upon wave, alike and yet... the ocean never tires.

जब पहली बार पश्चिम में पूर्व के शास्त्रों के अनुवाद होने शुरू हुए तो पश्चिमी विचारक जिस बात से सदा परेशान रहे, वह थी कि पूर्व के शास्त्रों में बड़ी पुनरुक्ति है। वही-वही बात फिर-फिर कर कही है। थोड़े-थोड़े भेद से, थोड़े शब्दों के अंतर से, वही-वही सत्य बार-बार उदघाटित किया है।

When the East was first translated in the West, Western thinkers were constantly troubled by one thing: there is so much repetition in the Eastern scriptures. The same thing is said again and again—revealing the same truth over and over, with small differences, with a change of emphasis, with a slight turn of phrase.

पश्चिम के लिखने का ढंग दूसरा है। बात संक्षिप्त में लिखी जाती है; एक बार कह दी, कह दी, फिर उसकी पुनरुक्ति नहीं की जाती। पूर्व का ढंग बिलकुल भिन्न है। क्योंकि पूर्व ने जाना कि कहने वाले का सवाल नहीं है, सुनने वाले का सवाल है। सुनने वाला बेहोश है। बार-बार कहने पर भी सुन लेगा, यह भी पक्का नहीं। बार-बार कहने पर भी सुन ले तो भी बहुत। बार-बार कहने पर भी चूक जाये, यही ज्यादा संभव है। ये सत्य इतने बड़े हैं कि एक बार में तो समझ में ही नहीं आते, हजार बार में भी नहीं आते।

The Western manner of writing is different. It says a thing briefly; once said, it is done—no repetition. The Eastern manner is utterly different. The East discovered that the issue is not the speaker, it is the listener. The listener is asleep. Even if a thing is said repeatedly, there is no certainty he will hear. If he happens to hear even after much saying—fortunate! Most likely he will still miss. These truths are so vast that they do not fit in one hearing; they don’t fit even in a thousand.

फिर, कहा जाता है कि अच्छा शिक्षक वही है जो अपनी कक्षा में आखिरी विद्यार्थी को ध्यान में रख कर बोले। कक्षा में सब तरह के विद्यार्थी हैं--प्रथम कोटि के, द्वितीय कोटि के, तृतीय कोटि के। जिनका बुद्धि अंक बहुत है, वे भी हैं; जिनके पास बुद्धि बहुत दुर्बल है, वे भी हैं। अच्छा शिक्षक वही है जो आखिरी विद्यार्थी को ध्यान में रख कर बोले; प्रथम विद्यार्थी को ध्यान में रख कर बोले तो एक समझेगा, उनतीस बिना समझे रह जाएंगे; अंतिम को ध्यान में रख कर बोले तो तीस ही समझ पाएंगे।

It is also said: the true teacher speaks with the last student of the class in mind. A class has every type of student—first rate, second rate, third rate; the very intelligent, and those with frail intelligence. A good teacher speaks remembering the last student; if he speaks for the first, one will understand and twenty‑nine will remain without understanding. If he speaks for the last, all thirty will be able to understand.

पूर्व के शास्त्र परम सत्य को भी कहते हैं तो अंतिम को ध्यान में रख कर कहते हैं। इसलिए बहुत पुनरुक्ति है। बार-बार वही बात कही गई है। इससे तुम घबराना मत। और फिर भी पुनरुक्ति एकदम पुनरुक्ति नहीं है; हर पुनरुक्ति में सत्य की कोई नई झलक है।

So when the Eastern scriptures speak of the Supreme Truth, they speak with the last student in mind. Hence the abundance of repetition. The same thing is said again and again. Do not be dismayed. And even then, the repetition is never merely repetition; in each reiteration there is a fresh glimpse of truth.

सागर के किनारे बैठ कर देखो, लहरें आती हैं, एक-सी ही लगती हैं! लेकिन, और थोड़े गौर से देखना तो कोई लहर दूसरी जैसी नहीं। बहुत ध्यानपूर्वक देखोगे तो हर लहर का अपना हस्ताक्षर है, अपना ढंग, अपनी लय, अपना रूप, अपनी अभिव्यक्ति। कोई दो लहरें एक जैसी नहीं; जैसे किन्हीं दो आदमियों के अंगूठे के चिह्न एक जैसे नहीं। ऐसे ऊपर से देखो तो सब अंगूठे एक जैसे लगते हैं, गौर से देखने पर, खुर्दबीन से देखने पर पता चलता है कि बड़े भिन्न हैं।

Sit by the shore of the ocean and watch. The waves come—at a glance they seem the same! But if you look a little more attentively, you will see that no wave is like another. Watch with utmost attentiveness and each wave has its own signature, its own gait, its own rhythm, its own form, its own expression. No two waves are identical—just as no two thumbprints are the same. From afar all thumbs appear alike; under a lens you discover they are utterly different.

अष्टावक्र की गीता में तुम्हें बहुत बार लगेगा कि पुनरुक्ति हो रही है, तो समझना कि तुम्हारे पास खुर्दबीन नहीं है। एक अर्थ में पुनरुक्ति है। सत्य दो नहीं हैं। तो एक ही सत्य को बार-बार कहना है, अहर्निश कहना है। पुनरुक्ति है। तुमने शास्त्रीय संगीत सुना? वैसी ही पुनरुक्ति है। शास्त्रीय संगीतज्ञ एक ही पंक्ति को दोहराए चला जाता है। लेकिन जो जानता है, जिसे शास्त्रीय संगीत का स्वाद है, वह देखेगा कि हर बार दोहराता है, लेकिन नये ढंग से; हर बार उसका जोर अलग-अलग हिस्से पर होता है; पंक्ति वही होती है, जोर बदल जाता है; पंक्ति वही होती है, स्वरों का उतार-चढ़ाव बदल जाता है।

In Ashtavakra’s Gita you will often feel, “This is being repeated.” Then understand: you are lacking a microscope. In one sense it is repetition—Truth is not two. The one truth has to be said again and again, day and night. There is repetition. Have you heard classical music? It is that kind of repetition. A classical musician goes on repeating the same line. But the one who knows, the one whose palate has tasted classical music, will see that each time the line returns it is new; each time the emphasis shifts; the words are the same, but the stress changes; the words are the same, but the ascent and descent of the notes changes.

लेकिन जिसे स्वरों के उतार-चढ़ाव का कोई पता नहीं, आरोह-अवरोह का कोई पता नहीं, वह तो कहेगा: ‘क्या एक ही बात कहे चले जा रहे हो! क्या घंटों तक...!’

One who knows nothing of the rise and fall of notes, of ascent and descent, will complain: “Why keep saying the same thing? And for hours…!”

बात एक ही है, और फिर भी एक ही नहीं है। शास्त्र शास्त्रीय संगीत हैं। बात एक ही है, फिर भी एक ही नहीं है। लहरें एक जैसी लगती हैं क्योंकि तुमने गौर से देखा नहीं। अन्यथा हर लहर में तुम कुछ नया भी पाओगे।

It is the same—and yet not the same. The scriptures are classical music. The utterance is the same—and yet not the same. The waves seem alike because you haven’t looked with care. Otherwise, in each wave you will find something new.

सत्य नया भी है और पुराना भी--पुरातनतम, सनातन और नित नूतन। सत्य विरोधाभास है।

Truth is both new and old—ancient, eternal, and ever fresh. Truth is paradox.

तो जब तुम्हें कभी ऐसा लगे कि फिर पुनरुक्ति हो रही है...। अष्टावक्र फिर वही-वही बात क्यों कहने लगते हैं? कह तो चुके। किसी नये पहलू को उभारते हैं।

So when it ever seems to you that repetition is occurring… when Ashtavakra appears to speak the same truth again, it is because he is bringing forth a new facet.

इस बात को भी खयाल में ले लो। तुम्हारा सभी का शिक्षण पश्चिमी ढंग से हुआ है। अब तो पूरब भी पूरब नहीं है, अब तो पूरब भी पश्चिम है। पूरब तो रहा ही नहीं अब, पश्चिम ही पश्चिम है। तुम्हारी शिक्षण की व्यवस्था भी पश्चिम से निर्धारित होती है। इसलिए पूर्वीय व्यक्ति को भी लगता है कि पुनरुक्ति है। लेकिन पूरब की शिक्षण-पद्धति अलग थी।

Remember this also: your entire education has been in the Western mode. Now even the East is no longer the East; the East too has become the West. The East as East hardly remains. Your systems of education have been set by the West. Therefore even an Eastern person feels there is repetition. But the Eastern method of teaching was different.

पूरब की सारी जीवन-व्यवस्था वर्तुलाकार है; जैसे गाड़ी का चाक घूमता है। पश्चिम की जीवन-व्यवस्था वर्तुलाकार नहीं है, रेखाबद्ध है। जैसे तुमने एक सीधी लकीर खींची, बस सीधी चली जाती है, कभी लौटती नहीं। पूर्व कहता है: यह तो बात संभव ही नहीं, सीधी लकीर तो होती ही नहीं। अगर तुमने यूकलिड की ज्यामेट्री पढ़ी है और उसके आगे तुमने फिर ज्यामेट्री नहीं पढ़ी तो तुम भी राजी होओगे पश्चिम से। लेकिन अब पश्चिम में एक नई ज्यामेट्री पैदा हुई: नानयूकलिडियन। यूकलिड की ज्यामेट्री कहती है कि एक रेखा सीधी खींची जा सकती है। लेकिन नई ज्यामेट्री कहती है: कोई रेखा सीधी होती नहीं। वह पूरब की बात पर उतर आई है।

The entire way of life in the East is circular—like the wheel of a cart turning. The Western way is not circular, but linear. A straight line is drawn; it goes on straight, never returns. The East says: that is not even possible—a straight line, as such, does not exist. If you read Euclid’s geometry and have never gone beyond it, you will side with the West. But now the West has birthed a new geometry: non‑Euclidean. Euclid says a straight line can be drawn. The new geometry says: no line is truly straight. It has come to the Eastern insight.

यह जमीन गोल है, जमीन पर तुम कोई भी रेखा खींचोगे, अगर खींचते ही चले जाओ, वह वर्तुल बन जाएगी। तुम छोटे-से कागज पर खींचते हो; तुम्हें लगता है यह सीधी रेखा है। जरा खींचते जाओ, खींचते जाओ, तो तुम एक दिन पाओगे तुम्हारी रेखा वर्तुलाकार बन गई। इस पृथ्वी पर कोई चीज सीधी हो नहीं सकती। पृथ्वी वर्तुलाकार है। और जीवन की सारी गतिविधि वर्तुलाकार है। देखते हो, गर्मी आती, वर्षा आती, शीत आती, फिर गर्मी आ जाती है--घूम गया चाक। आकाश में तारे घूमते, सूरज घूमता सुबह-सांझ, चांद घूमता, बचपन, जवानी, बुढ़ापा घूमता--तुम देखते हो, चाक घूम जाता है!

The earth is round—whatever line you draw on it, if you keep drawing it will become a circle. On a small paper you draw and you think it is straight. Draw it on and on—and one day you’ll find it has turned circular. Nothing can be straight on a sphere. The earth is round. And all the movements of life are circular. Summer comes, the rains come, winter comes—and then summer again. The wheel has turned. Stars turn in the sky; the sun turns—from dawn to dusk; the moon turns; childhood, youth, old age turn—you see the wheel turns!

जीवन में सभी वर्तुलाकार है। इसलिए पूरब के शास्त्र का जो वक्तव्य है वह भी वर्तुलाकार है। वह जीवन के बहुत अनुकूल है। वही चाक फिर घूम जाता है, भला भूमि नयी हो। बैलगाड़ी पर बैठे हो--चाक वही घूमता रहता है, भूमि नयी आती जाती है। अगर तुम चाक को ही देखोगे तो कहोगे: क्या पुनरुक्ति हो रही है! लेकिन अगर चारों तरफ तुम गौर से देखो तो वृक्ष बदल गये राह के किनारे के, जमीन की धूल बदल गई। कभी रास्ता पथरीला था, कभी रास्ता सम आ गया। सूरज बदल गया; सांझ थी, रात हो गई, चांद-तारे आ गए। चाक पर ध्यान रखो तो वही चाक घूम रहा है। लेकिन अगर पूरे विस्तार पर ध्यान रखो तो चाक वही है, फिर भी सब कुछ नया होता जा रहा है। इसे स्मरण रखना, नहीं तो यह खयाल आ जाए कि पुनरुक्ति है तो आदमी सुनना बंद कर देता है। सुनता भी रहता है, फिर कहता है: ठीक है, यह तो मालूम है।

Life is circular. Hence the Eastern scriptures speak in a circular way. They are in deep accord with life. The same wheel turns again; the ground is new. You sit in the bullock cart—the wheel turns and turns; the ground changes. If you look only at the wheel you will say: repetition! But look all around: the trees along the path have changed, the dust underfoot is different; sometimes the road was rocky, sometimes smooth; the sun has changed—from evening to night, the moon and stars have appeared. Keep your attention only on the wheel and it is the same wheel turning; attend to the expanse and the wheel is the same, yet everything is forever new. Remember this; otherwise, the moment the idea of repetition arises, one stops listening. One listens—yet mutters, “Yes, yes, I already know that.”

पहला सूत्र: ‘सत्वबुद्धि वाला पुरुष जैसे-तैसे, यानी थोड़े-से उपदेश से भी कृतार्थ होता है। असत बुद्धि वाला पुरुष आजीवन जिज्ञासा करके भी उसमें मोह को ही प्राप्त होता है।’

The first sutra: “A man of sattva‑buddhi is fulfilled even by a slight instruction. One of asat‑buddhi, even questing all his life, falls only into delusion.”

यथातथोपदेशेन कृतार्थः सत्व बुद्धिमान्‌।

आजीवमपि जिज्ञासुः परस्तत्र विमुह्यति।।

जिसके पास थोड़ी-सी जागी हुई बुद्धि है वह तो थोड़े-से उपदेश से भी जाग जाता है, जरा-सी बात चोट कर जाती है। जिसके पास सोई हुई बुद्धि है उस पर तुम लाख चोटें करो, वह करवट ले-ले कर सो जाता है।

“One whose intelligence has a little awakening is fulfilled by even the slightest upadesha; a small word strikes home. One whose intelligence sleeps—you may strike him a thousand times, he will only turn from side to side and go on sleeping.”

बुद्ध के पास एक व्यक्ति आया एक सुबह। उसने आ कर बुद्ध के चरणों में प्रणाम किया और कहा कि शब्द से मुझे मत कहें, शब्द तो मैं बहुत इकट्ठे कर लिया हूं। शास्त्र मैंने सब पढ़ लिये हैं। मुझे तो शून्य से कह दें, मौन से कह दें। मैं समझ लूंगा। मुझ पर भरोसा करें।

A man came to Buddha one morning. He bowed at Buddha’s feet and said, “Do not tell me in words; I have gathered words enough. I have read all the shastras. Say it to me through shunya, through silence. I shall understand. Trust me.”

बुद्ध ने उसे गौर से देखा और आंखें बंद कर लीं और चुप बैठ गए। वह आदमी भी आंख बंद कर लिया और चुप बैठ गया। बुद्ध के शिष्य तो बड़े हैरान हुए कि यह क्या हो रहा है। पहले तो उसका प्र्रश्न ही थोड़ा अजीब था कि ‘बिना शब्द के कह दें और भरोसा करें मुझ पर और मैं शास्त्र से बहुत परिचित हो गया हूं, अब मुझे निःशब्द से कुछ खबर दें। सुनने योग्य सुन चुका; पढ़ने योग्य पढ़ चुका; पर जो जानने योग्य है, वह दोनों के पार मालूम होता है। मुझे तो जना दें। मुझे तो जगा दें! ज्ञान मांगने नहीं आया हूं। जागरण की भिक्षा मांगने आया हूं।’ एक तो उसका प्रश्न ही अजीब था, फिर बुद्ध का चुपचाप उसे देख कर आंख बंद कर लेना, और फिर उस आदमी का भी आंख बंद कर लेना, बड़ा रहस्यपूर्ण हो गया। बीच में बोलना ठीक भी न था, कोई घड़ी भर यह बात चली चुपचाप, मौन ही मौन में कुछ हस्तांतरण हुआ, कुछ लेन-देन हुआ। वह आदमी बैठा-बैठा मुस्कुराने लगा आंख बंद किये ही किये। उसके चेहरे पर एक ज्योति आ गई। वह झुका, उसने फिर प्रणाम किया बुद्ध को, धन्यवाद दिया और कहा: ‘बड़ी कृपा। जो लेने आया था, मिल गया।’ और चला गया।

Buddha looked at him, closed his eyes, and sat silently. The man also closed his eyes and sat silently. Buddha’s disciples were amazed. His question itself was strange—“Tell me without words, trust me; I am familiar with the scriptures; give me news from the wordless. What is worth hearing I have heard; what is worth reading I have read; but what is worth knowing seems to be beyond both. Initiate me. Awaken me. I have not come for knowledge—I beg for awakening.” The question was strange; then Buddha, simply looking at him, closing his eyes—and the man too closing his eyes—mystery upon mystery. For a while nothing but silence; something in that silence was transferred, something passed. The man began to smile with closed eyes; a light came upon his face. He bowed, thanked the Buddha, and said, “Immense grace. What I came to receive—I have received,” and he left.

आनंद ने बुद्ध से पूछा कि ‘यह क्या मामला है? क्या हुआ? आप दोनों के बीच क्या हुआ? हम तो सब कोरे के कोरे रह गए। हमारी पकड़ तो शब्द तक है, हमारी पहुंच भी शब्द तक है; निःशब्द में क्या घटा? हम तो बहरे के बहरे रह गए। हमें तो कुछ कहें, शब्दों में कहें।’

Ananda asked, “What happened? What passed between you two? We remained utterly blank. Our grasp is up to words. Tell us in words what happened in the wordless; we remained deaf.”

बुद्ध ने कहा: आनंद, तू अपनी जवानी में बड़ा प्रसिद्ध घुड़सवार था, योद्धा था। घोड़ों में तूने फर्क देखा? कुछ घोड़े होते हैं--मारो, मारो, बामुश्किल चलते हैं; मारो तो भी नहीं चलते--खच्चर जिनको हम कहते हैं। कुछ घोड़े होते हैं आनंद, मारते ही चल पड़ते हैं। और कुछ घोड़े ऐसे भी होते हैं कि मारने का मौका नहीं देते; तुम कोड़ा फटकारो, बस फटकार काफी है। कुछ घोड़े ऐसे भी होते हैं आनंद कि कोड़ा फटकारो भी मत, कोड़ा तुम्हारे हाथ में है और घोड़ा सजग हो जाता है। बात काफी हो गई। इतना इशारा काफी है। और आनंद, ऐसे भी घोड़े तूने जरूर देखे होंगे, तू बड़ा घुड़सवार था, कि कोड़ा तो दूर, कोड़े की छाया भी काफी होती है। यह ऐसा ही घोड़ा था। इसको कोड़े की छाया काफी थी।

Buddha said, “Ananda, in your youth you were a famed horseman. Did you not see the differences in horses? Some horses—you beat and beat, and still they hardly move; beat them and they won’t move—mules. Some horses—beat them and they leap forward. Some horses give you no chance to beat them—only crack the whip in the air and the crack is enough. And, Ananda, there are horses in whose case you need not even crack the whip; the whip is in your hand and the horse becomes alert. The indication is enough. And—surely you have seen this—there are horses for whom even the shadow of the whip is enough. This was such a horse. The shadow of the whip sufficed.”

सत्वबुद्धि का अर्थ होता है: जो शब्द के बिना भी समझने में तत्पर हो गया। सत्वबुद्धि का अर्थ होता है: जो सत्य को सीधा-सीधा समझने के लिए तैयार है; जो आना-कानी नहीं करता; जो इधर-उधर नहीं देखता। जो सीधे-सीधे सत्य को देखता है वही सत्वबुद्धि है।

Sattva‑buddhi means: the one who is ready to understand even without words, who is prepared to see Truth directly; who does not evade, who does not look sideways. The one who looks straight at Truth—he is sattva‑buddhi.

सत्व को देखने की प्रक्रिया आती कैसे है? आदमी सत्वबुद्धि कैसे होता है? इससे तुम उदास मत हो जाना कि अगर हम असतबुद्धि हैं तो हम क्या करें! सत्वबुद्धि होते तो समझ लेते। अब असतबुद्धि हैं तो क्या करें!

How does this capacity to see the Real arise? How does one become sattva‑buddhi? Do not be disheartened thinking: if I am asat‑buddhi, what can I do? If I were sattva‑buddhi I would understand—what now?

और तुम्हारे शास्त्रों की जिन्होंने व्याख्या की है, उन्होंने भी कुछ ऐसा भाव पैदा करवा दिया है कि जैसे परमात्मा ने दो तरह के लोग पैदा किये हैं--सत्वबुद्धि और असत्वबुद्धि। तो फिर तो कसूर परमात्मा का है, फिर तुम्हारा क्या! अब तुम्हारे पास असतबुद्धि है तो तुम करोगे भी क्या? तुम्हारा बस क्या है? तुम तो परतंत्र हो गये। नहीं, मैं इस भ्रांति को तोड़ना चाहता हूं। सत्वबुद्धि और असत्वबुद्धि ऐसी कोई देनगियां नहीं हैं। तुम न तो सत्वबुद्धि लेकर आते हो न असत्वबुद्धि लेकर आते हो। इस जीवन के अनुभव से ही सत्वबुद्धि पैदा होती है या नहीं पैदा होती है। मेरी व्याख्या तुम खयाल में ले लो। मेरी व्याख्या सत्वबुद्धि की है: जो व्यक्ति जीवन के अनुभवों से गुजरता है और अनुभवों से बचना नहीं चाहता है। जो तथ्य को स्वीकार करता है और तथ्य का साक्षात्कार करता है, वह धीरे-धीरे सत्व को जानने का हकदार हो जाता है। तथ्य के साक्षात्कार से सत्य के साक्षात्कार का अधिकार उत्पन्न होता है। उसकी बुद्धि सत्वबुद्धि हो जाती है।

Commentators have often created this feeling that the Divine made two kinds of people—sattva‑buddhi and asattva‑buddhi. Then the fault would be God’s, not yours; if you have asat‑buddhi, what can you do? You are helpless. No—I want to break this illusion. Sattva‑buddhi and asattva‑buddhi are not gifts bestowed. You come with neither. Through the experiences of life, sattva‑buddhi arises—or does not. Take my definition: sattva‑buddhi is that intelligence which passes through facts and does not shrink from experience; that accepts fact and meets it in witness. From the seeing of fact grows the right to see Truth. The intelligence becomes sattva‑buddhi.

जैसे, फर्क समझो। एक युवा व्यक्ति मेरे पास आता और कहता है: ‘मुझे कामवासना से बचाएं।’ इसका कोई अनुभव नहीं है कामवासना का। यह अभी कच्चा है। इसने अभी जाना भी नहीं है। यह कामवासना से बचने की जो बात कर रहा है, यह भी किसी से सीख ली है। यह उधार है। सुन लिये होंगे किसी संत के वचन, किसी संत ने गुणगान किया होगा ब्रह्मचर्य का। यह लोभ से भर गया है। ब्रह्मचर्य का लोभ इसके मन में आ गया है। इसे बात तर्क से जंच गई है। लेकिन अनुभव तो इसका गवाही हो नहीं सकता, अनुभव इसका है नहीं। इसकी बुद्धि को स्वीकार हो गई है। इसने बात समझ ली--गणित की थी। लेकिन इसके अनुभव की कोई साक्षी इसकी बुद्धि के पास नहीं है।

तो यह तथ्य को अभी इसने अनुभव नहीं किया। और अगर यह ब्रह्मचर्य की चेष्टा में लग जाये तो लाख उपाय करे, यह ब्रह्मचर्य को उपलब्ध न हो सकेगा। इसके पास ब्रह्मचर्य को समझने की सत्वबुद्धि ही नहीं है।

Consider: a youth comes to me and says, “Save me from lust.” He has no experience of lust; he is green. Even his idea of renouncing lust is borrowed—second‑hand. He has heard a saint praise brahmacharya; the greed for brahmacharya has arisen. The argument pleased his mind; but experience cannot yet testify, for he has none. He understands as a piece of arithmetic, but there is no witness of lived experience. He has not yet tasted the fact. Even if he labors to be celibate, he will fail. He does not yet have the intelligence that can understand brahmacharya.

एक आदमी है, जो अभी दौड़ा नहीं जगत में और दौड़ने के पहले ही थक गया है; जो कहता है, मुझे तो बचाएं इस आपा-धापी से--इसे आपा-धापी का कोई निज अनुभव नहीं है। इसने दूसरों की बातें सुन ली हैं; जो थक गये हैं, उनकी बातें सुन ली हैं। लेकिन जो थक गये हैं, उनका अपना अनुभव है। यह अभी थका नहीं है खुद। अभी इसके जीवन में तो ऊर्जा भरी है। अभी महत्वाकांक्षा का संसार खुलने ही वाला है और यह उसे रोक रहा है। यह रोक सकता है चेष्टा करके। लेकिन वही चेष्टा इसके जीवन में अवरोध बन जाएगी। अनुभव से व्यक्ति सत्व को उपलब्ध होता है।

Another man, who has not even run in the world, is already weary before the race; he says, “Save me from this scramble.” He has no personal experience of the scramble; he has heard others who are tired. But their weariness is their own. He is not yet tired. Energy is still brimming; the world of ambition is just opening and he is blocking it. He can block by effort—but that very effort will become an obstruction. Only through experience does one come to the Real.

इसलिए मैं कहता हूं: जो भी तुम्हारे मन में कामना-वासना हो, जल्दी भागना मत। कच्चे-कच्चे भागना मत। फल पक जाए तो अपने से गिरता है। तब फल सत्व को उपलब्ध होता है। कच्चा फल जबर्दस्ती तोड़ लो, सड़ेगा और घाव भी वृक्ष को लगेगा। और जबर्दस्ती भी करनी पड़ेगी। और पके फल की जो सुगंध है, वह भी उसमें नहीं होगी, स्वाद भी नहीं होगा। कड़वा और तिक्त होगा। अभी इसे वृक्ष की जरूरत थी। वृक्ष तो किसी फल को तभी छोड़ता है, जब देखता है कि जरूरत पूरी हो गई है। वृक्ष से फल को जो मिलना था मिल गया, सारा रस मिल गया; अब इस वृक्ष में इस फल को लटकाए रखना बिलकुल अर्थहीन है। यह फल कृतार्थ हो चुका। यह इसकी यात्रा का क्षण आ गया। अब वृक्ष इसको छुटकारा देगा, छुट्टी देगा, इसे मुक्त करेगा, ताकि वृक्ष अपने रस को किसी दूसरे कच्चे फल में बहा सके; ताकि कोई दूसरा कच्चा फल पके।

Therefore I say: whatever desire arises in you, do not flee in haste. Do not escape unripe. When the fruit ripens, it falls of its own accord. Then there is attainment to sattva. If you force a raw fruit off the tree, it will rot—and the tree will be wounded. Force will be needed, and the aroma of the ripe fruit will be missing; the taste will be bitter. It still needed the tree. A tree releases a fruit only when it sees the need complete: all the sap it could give has been given; now to keep the fruit hanging is meaningless. The fruit is fulfilled; its journey reaches its moment. The tree lets it go, frees it, so that the sap can flow to another unripe fruit—to ripen another.

सत्वबुद्धि का मेरा अर्थ है: जीवन के अनुभव से ही तुम्हारे जीवन की शैली निकले तो तुम धीरे-धीरे सत्व को उपलब्ध होते जाओगे। और जब कोई सत्व को उपलब्ध व्यक्ति सुनने आता है तो तत्क्षण बात समझ में आ जाती है। कोड़ा नहीं, कोड़े की छाया भी काफी है।

By my meaning, sattva‑buddhi is when your style of living issues from experience—then slowly you come to the Real. And when a person who has come to the Real hears, he understands instantly. No lash—the shadow of the lash is enough.

अब जिस घोड़े ने कभी कोड़ा ही नहीं देखा और कोई कभी इस पर सवार भी नहीं हुआ और कभी किसी ने कोड़ा मारा भी नहीं और जिसे कोड़े की पीड़ा का कोई अनुभव नहीं है, वह कोड़े की छाया से नहीं चलने वाला। वह तो कोड़े की चोट पर भी नहीं चलेगा। वह तो कोड़े की चोट से हो सकता है और अड़ कर खड़ा हो जाए।

But the horse who has never known the whip—no rider has mounted him, no one has struck him—he will not move by the shadow of the whip. He may not move even with the lash. He may stiffen and stand.

जिस बात का अनुभव नहीं है उस बात से हमारे जीवन की समरसता नहीं होती।

What we have not experienced does not harmonize with our life.

‘सत्वबुद्धि वाला पुरुष जैसे-तैसे, थोड़े-से उपदेश से भी कृतार्थ होता है।’

“The man of sattva‑buddhi is fulfilled even by the slightest instruction.”

जैसे-तैसे!

Even so!

सत्व बुद्धिमान्‌ यथातथोपदेशेन...।

 

ऐसा छोटा-मोटा भी मिल जाए उपदेश, बुद्ध के वचनों की एक कड़ी पकड़ में आ जाए, बस काफी हो जाती है। बुद्ध के दर्शन मिल जाएं, काफी हो जाता है। किसी जाग्रत पुरुष के साथ दो घड़ी चलने का मौका मिल जाए, काफी हो जाता है। लेकिन यह काफी तभी होता है जब जीवन के अनुभव से इसका मेल बैठता हो।

If a small thread of Buddha’s word comes into his hand, that is enough. A glimpse of the awakened is enough. A chance to walk a few steps with one who is awake is enough. But it is enough only when it resonates with one’s own experience.

बुद्ध बैठे हों और छोटे-छोटे बच्चों को तुम वहां ले जाओ तो इन पर तो कोई परिणाम नहीं होगा। इनको तो शायद बुद्ध दिखाई भी न पड़ेंगे। शायद ये बच्चे हंसी-ठिठौली भी करेंगे कि ‘यह आदमी बैठा हुआ वृक्ष के नीचे कर क्या रहा है! अरे कुछ करो! यह आंख बंद करके क्यों बैठा है?’ शायद छोटे बच्चों को थोड़ा-बहुत कुतूहल पैदा हो सकता है, क्योंकि यह बड़ा भिन्न दिखाई पड़ता है, लेकिन कुतूहल से ज्यादा कुछ भी पैदा नहीं होगा। जिज्ञासा पैदा नहीं होगी कि इससे कुछ पूछें। पूछने को अभी जीवन में प्रश्न कहां! अभी जीवन समस्या कहां बना! अभी जीवन उलझा कहां! अभी तो जीवन की धारा में बहे ही नहीं। अभी जीवन का कष्ट नहीं भोगा; जीवन की पीड़ा नहीं मिली। अभी कांटे नहीं चुभे। तो पूछने को क्या है? जानने को क्या है?

Seat children near Buddha and nothing will happen to them. They may not even see Buddha; they might giggle: “What is this man doing under the tree? Come on, do something! Why close the eyes?” A little curiosity may arise because it looks so different—but no real inquiry will come: within, there are no questions. Life has not yet become a problem. They have not yet been carried in the current; not yet been pricked by thorns. What is there to ask? What is there to know?

लेकिन, अगर कोई जीवन से पका हुआ, जीवन से थका हुआ, जीवन के अनुभव से गुजर कर आया हो; जीवन की व्यर्थता देख कर आया हो, असार को पहचाना हो, दिख गयी हो राख--तो फिर बुद्ध की बात समझ में आएगी।

But one who is seasoned by life, wearied by life, who has passed through experience; who has seen the vanity of it all, the tastelessness; who has seen the ash—he will understand Buddha’s word.

प्रत्येक चीज के समझने की एक घड़ी, ठीक घड़ी, न हो तो कुछ समझ में आता नहीं। तुम्हारे सामने कोई वानगाग की सुंदरतम कलाकृति रख दे, लेकिन अगर तुम्हें कलाकृतियों का कोई रस नहीं है तो शायद तुम नजर भी न डालोगे। तुम्हारे सामने कोई सुंदरतम गीत गाए, लेकिन गीत का तुम्हें कोई अनुभव नहीं, तुम्हारे प्राण में कोई वीणा गीत से बजती नहीं, तो तुम्हें कुछ भी न होगा। तुममें वही हो सकता है जिसकी तुम्हारे भीतर तैयारी है। और जब बाहर से कोई शब्द की अमृत वर्षा होती है और तुम्हारी तैयारी से मेल खा जाता है तो एक अपूर्व अनुभूति की शुरुआत होती है!

Each thing has its hour of understanding. Without the right hour, nothing enters. Place before you the most beautiful Van Gogh—and if you have no taste for art, you might not even glance. Let someone sing the most beautiful song—but if there is no resonance in your being, nothing will happen. Only that can happen for which there is readiness in you. When the amrita of the word showers from without, and it fits your inner readiness, a rare beginning unfolds!

यथातथोपदेशेन...।

जैसे-तैसे भी हाथ में कुछ बूंदें भी लग जाएं तो सागर का पता मिल जाता है; कृतार्थ हो जाता है व्यक्ति। ‘कृतार्थ’ शब्द बड़ा सुंदर है। ‘कृतार्थ’ का अर्थ होता है: सुन कर ही न केवल अर्थ प्रगट हो जाता है जीवन में, बल्कि कृति भी प्रगट हो जाती है। सुन कर ही कृति और अर्थ दोनों फलित हो जाते हैं। कभी ऐसा होता है, कोई बात सुनकर ही तुम बदल जाते हो। तब तुम कृतार्थ हुए। सुना नहीं कि बदल गये! जैसे अब तक जो बात सुनी नहीं थी, उसके लिये तुम तैयार तो हो ही रहे थे। बस कोई आखिरी बात को जोड़ देने वाला चाहिये था। किसी ने जोड़ दी तो कृतार्थ हो गये। फिर सुन कर कुछ करना नहीं पड़ता--सुनने में ही हो जाता है। यह तो श्रेष्ठतम साधक की अवस्था है, सत्वबुद्धि वाले साधक की। वह बुद्ध को, महावीर को, कृष्ण को या अष्टावक्र को सुन कर ऐसा नहीं पूछता कि महाराज आपकी बात तो समझ में आ गई, अब इसे करें कैसे! समझ में आ गई तो बात खतम हो गई, अब करने की बात पूछनी नहीं है।

Even a few drops on the palm give you the taste of the ocean. There is fulfillment—kritartha. ‘Kritartha’ is a beautiful word. It means: not only does the meaning dawn, but the deed happens of itself. On hearing—both meaning and act fructify. Sometimes a single hearing transforms you. That is kritartha. You do not act—you are changed. As though you were already ripening for what you had never heard; and one final link was needed—someone added it, and you are fulfilled. Then you do not ask “How do I do it?”—in the listening itself it is done. That is the supreme state of the true seeker, the seeker of sattva‑buddhi. On hearing Buddha, Mahavira, Krishna, or Ashtavakra, he does not ask, “Sir, I understand, but how to do it?” If you have understood, the matter is finished; there is no question of doing.

तुम्हें मैंने दिखा दिया कि यह दरवाजा है, जब बाहर जाना हो तो इससे निकल जाना; यह दीवाल है, इससे मत निकलना, अन्यथा सिर टूट जाएगा। तुम कहोगे: ‘समझ में आ गई बात, लेकिन मन तो हमारा दीवार से निकलने का ही करता है। इससे हम कैसे बचें? और मन तो हमारा दरवाजे से निकलने में उत्सुक ही नहीं होता। इसको हम कैसे करें।’ तो बात समझ में नहीं आई। सिर्फ बुद्धि ने पकड़ ली, तुम्हारे प्राणों तक नहीं पहुंची। तुम इसके लिए राजी न थे। अभी तुम्हें दीवार में ही दरवाजा दिखता है, इसलिए मन दीवार से ही निकलने का करता है। लेकिन जो बहुत बार दीवार से टकरा चुका है, उसे दिखाते ही, कहते ही, शब्द पड़ते ही बोध आ जाएगा। वह कृतार्थ हो गया। वह यह नहीं पूछेगा: ‘कैसे करें?’ वह कहेगा कि बस अभी तक एक जरा-सी कड़ी खोई-खोई सी थी, वह आपने पूरी कर दी। गीत ठीक बैठ गया। अब कोई अड़चन न रही।

I show you: here is a door; when you go out, go through this. Here is a wall; don’t try to go through it, or your head will break. You say, “I understand; but my mind wants to pass through the wall—how shall I refrain? And my mind is not eager to pass through the door—how shall I?” Then you have not understood. Only your intellect has caught it; it has not reached your life. You were not ready. You still see a door in the wall; thus the mind wants to go through the wall. But one who has hit the wall too many times—show him, tell him—and awareness arises. He is fulfilled. He will not ask “How?” He will say, “There was one link missing; you completed it. The song now fits. There is no hindrance.”

‘सत्वबुद्धि वाला पुरुष जैसे-तैसे यानी थोड़े उपदेश से भी कृतार्थ होता है। असतबुद्धि वाला पुरुष आजीवन जिज्ञासा करके भी उसमें मोह को ही प्राप्त होता है।’

“The man of sattva‑buddhi is fulfilled even by slight instruction. The man of asat‑buddhi, even questing lifelong, falls into delusion.”

और बड़े आश्चर्य की बात है, सत्वबुद्धि वाला व्यक्ति तो ज्ञान से मुक्त होता है। ज्ञान मुक्ति लाता है। और असतबुद्धि वाला व्यक्ति मुक्ति को प्राप्त नहीं होता, उल्टे ज्ञान के ही मोह में पड़ जाता है। इसी तरह तो लोग हिंदू बन कर बैठ गये, मुसलमान बन कर बैठ गये, ईसाई बन कर बैठ गये। जीसस से उन्हें मुक्ति नहीं मिली; जीसस को बंधन बना कर बैठ गये। अब जीसस की उन्होंने हथकड़ियां ढाल लीं। राम ने उन्हें छुटकारा नहीं दिलवाया; राम तो उन्हें छुटकारा ही दिलवाते थे, लेकिन तुम छूटना नहीं चाहते।

तो तुम राम की भी जंजीर ढाल लेते हो--तुम हिंदू बन कर बैठ गये। कोई जैन बन कर बैठ गया है, कोई बौद्ध बन कर बैठ गया। बुद्ध बनना था, बौद्ध बन कर बैठ गये। बुद्ध बनते तो मुक्त हो जाते। बौद्ध बन गये, तो शब्दों का, सिद्धांतों का, शास्त्रों का जाल हो गया। अब तुम लड़ोगे, काटोगे, पीटोगे, मारोगे, तर्क-विवाद करोगे, सिद्ध करोगे कि मैं ठीक हूं और दूसरा गलत है; लेकिन तुम्हारे जीवन से कोई सुगंध न उठेगी, तुम्हारे सत्य का तुम प्रमाण न बनोगे। तुम विवाद करोगे, तर्क करोगे। तुम कहोगे: हमारे शास्त्र ठीक हैं, इनसे मुक्ति मिलती है। लेकिन तुम खुद प्रमाण होओगे कि तुम्हें मुक्ति नहीं मिली है। यह बड़ी हैरानी की बात है। तुम्हारे शास्त्र से मुक्ति मिलती है तो तुम तो मुक्त हो जाओ।

A wonder: the one of sattva‑buddhi is freed by knowing—knowledge brings freedom. The one of asat‑buddhi does not attain freedom; rather, he falls in love with knowledge itself. Thus people have become Hindus, Muslims, Christians. Jesus did not free them—they made Jesus a chain. They cast handcuffs out of Jesus. Rama did not free them; Rama came to free—but you do not wish to be free. So you cast chains out of Rama—you sit as Hindus. Someone sits as Jain, another as Buddhist. Instead of becoming Buddha, you became “Buddhist.” Had you become Buddha, you would have been free. Becoming Buddhist, you are entangled in words, doctrines, scriptures. You argue, fight, prove you are right and the other wrong—but no fragrance rises from your life; you do not become the evidence of your truth. You debate and you reason. You say: our scripture gives liberation. But you yourself are proof that you are not liberated. Strange! If your scripture liberates, then be free!

एक ईसाई मिशनरी मुझे मिलने आया। जीसस के संबंध में उसने मेरे वक्तव्य पढ़े थे तो सोचा था कि यह आदमी भी शायद ईसाई है; ईसाई न भी हो तो ईसा को प्रेम करने वाला तो है। तो वह मुझे मिलने आया और कहने लगा कि ‘अब आपको ईसाई होने से कौन-सी बात रोक रही है? आप जब ईसा को इतना प्रेम करते हैं तो आप ईसाई क्यों नहीं हो जाते?’ मैंने कहा कि ‘मैं ईसा ही हो गया। ईसाई तो वे हों जो ईसा नहीं हो सकते हों।’ वह थोड़ा हैरान हुआ। उसे थोड़ी चोट भी लगी। उसने कहा कि यह हो ही नहीं सकता। ईसा तो बस एक ही हो सकता है। तो मैंने कहा कि तुम्हें बस कार्बन कापी होने का ही अवसर बचा है? अब तुम मूल नहीं हो सकते? अब तुम उधार ही रहोगे? ईसाई ही बनोगे? ईसाई यानी कार्बन कापी। ईसा नहीं हो सकते, चलो ईसा की पूजा करो! बुद्ध नहीं हो सकते, बुद्ध की पूजा करो! लेकिन सारी चेष्टा ईसा की यही है कि तुम ईसा हो जाओ। और बुद्ध की सारी चेष्टा यही है कि तुम बुद्धत्व को उपलब्ध हो जाओ।

A Christian missionary came to see me. He had read my statements on Jesus and thought perhaps I am a Christian; even if not, at least a lover of Jesus. He said, “What now stops you from becoming a Christian? If you love Jesus so much, why not become Christian?” I said, “I have become Jesus. ‘Christian’ are those who cannot become Jesus.” He was shocked, a little hurt. He said, “Impossible. Jesus can be only one.” I said, “So your only chance is to be a carbon copy? You cannot be the original? You will live borrowed? Become Christian—be carbon copies. If you cannot be Buddha, worship Buddha. But all the effort of Jesus is that you become Jesus. The effort of Buddha is that you attain Buddhahood.”

भले आदमी थे वे, जैसा कि ईसाई मिशनरी अक्सर होते हैं। सज्जन! सज्जनोचित ढंग से वे मुझसे विदा होने लगे। कहने लगे कि ‘फिर भी आप काम अच्छा कर रहे हैं, कम-से-कम ईसा का नाम तो पहुंचाते हैं। यही काम हम भी कर रहे हैं।’ वे दूर बस्तर में आदिवासियों को ईसाई बनाने का काम करते हैं। मैंने उनसे पूछा कि तुम्हें देख कर यह प्रमाण नहीं मिलता कि ईसा सही हैं। तुम्हें देख कर यही प्रमाण मिलता है कि तुम सुशिक्षित हो, सज्जन हो। तुम्हें देख कर इतना प्रमाण मिलता है कि तुमने शास्त्र ठीक से पढ़ा है, ठीक से अध्ययन किया है; लेकिन तुम्हें देख कर यह प्रमाण नहीं मिलता कि ईसा सही हैं। तुम दूसरे को बदलने में लगे हो, लेकिन स्वयं को बदला?

He was a decent man, as missionaries often are. Courteously he took leave. He said, “Still, you are doing good work; at least you spread the name of Jesus. This is what we are doing.” He served far away among tribals, converting them. I asked, “Looking at you gives no proof that Jesus is true. Looking at you proves only that you are educated and decent; that you have read scripture and studied well. But looking at you does not prove Jesus true. You are busy changing others—but have you changed?”

तो उन्होंने क्या मुझसे कहा? कहा कि स्वयं को मुझे बदलने की जरूरत नहीं; वह तो मैंने ईसा पर छोड़ दिया है। वही मुक्ति देने वाले हैं, मुक्तिदाता! वे मुझे बदलेंगे, वे मेरे गवाह हैं। जब परमात्मा के सामने, कयामत के दिन खड़ा किया जाऊंगा तो वे मेरी गवाही देंगे कि हां, यह मेरा काम कर रहा था।

He said, “There is no need for me to change; I have left that to Jesus. He is the Redeemer; he will change me; he is my witness. On Judgment Day he will testify that I was doing his work.”

मैंने कहा: तुम उनका काम कर रहे हो, लेकिन उनका काम तभी कर सकते हो जब उन जैसे हो जाओ। और तो कोई काम करने का रास्ता नहीं है। तुम अपनी बेसुरी आवाज में सुंदरतम गीत भी गुनगुनाओ तो भी व्यर्थ है। तुम्हारा राग, तुम्हारा सुर वैसा ही सुंदर होना चाहिये; फिर तुम साधारण वचन भी बोलो तो उनमें भी गेयता आ जाएगी, उनमें भी छंद होगा। तुम दूसरे को मुक्त करने की कोशिश में लगे हो। ईसा तुम्हें मुक्त करेंगे और तुम दूसरे को मुक्त कर रहे हो! तुम अभी मुक्त हो या नहीं?

I said, “You are doing his work—but only if you become like him. There is no other way. Even if you hum a beautiful song in a discordant voice, it is futile. Your raga, your sur must be as beautiful; then even your ordinary words will become song. You are trying to free others; Jesus will free you, and you will free others! Are you free?”

आदमी ईमानदार थे। उन्होंने कहा: अभी तो मैं मुक्त नहीं हूं। अभी तो सब झंझटें जैसी आदमी की होती हैं वैसी मेरी हैं।

He was honest. He said, “Not yet. I am entangled as others are.”

तो मैंने कहा: कम-से-कम तुम इतना तो करो कि ईसा के प्रेम ने तुम्हें मुक्त कर दिया, इसके प्रमाण तो बनो। फिर जिन्हें भी रस होगा वे तुम्हारे पास बदलने को आ जाएंगे। तुम्हें गांव-गांव, घर-घर जा कर आदमी को बदलने की जरूरत नहीं। ईसाइयों की संख्या बढ़ाने से थोड़े ही कुछ होगा।

I said, “At least become the proof that the love of Jesus has set you free. Then those who thirst will come to you for change. You need not go door to door. Increasing the number of Christians is nothing.”

लेकिन यही होता है। मुसलमान अपनी कुरान को पकड़ कर बैठा है, हिंदू अपनी गीता को पकड़ कर बैठा है। गीता, जिससे मुक्ति हो सकती थी, तुमने उसका भी करागृह बना लिया। तुमने शास्त्रों का ईंटों की तरह उपयोग किया है।

But this is what happens. The Muslim clings to his Quran; the Hindu clings to his Gita. The Gita that could free you—you have made it a prison. You have used the scriptures like bricks to build a cell.

‘असतबुद्धि वाला पुरुष जीवन भर जिज्ञासा करके भी उसमें मोह को ही प्राप्त होता है।’

“The man of asat‑buddhi, questing lifelong, falls into delusion.”

इसलिए धार्मिक मैं उसी को कहता हूं जो संप्रदाय में नहीं है; जो सारे संप्रदायों से मुक्त है और सारे सिद्धांतों से भी; जो स्वच्छंद है; जिसने स्वयं के छंद को पकड़ लिया; अब जो जीता है अपने भीतर के गीत से; जो जीता है अब परमात्मा की भीतर गूंजती आवाज से; बाहर जिसका अब कोई सहारा नहीं। जो बाहर से बेसहारा है उसे परमात्मा का सहारा मिल जाता है।

Therefore I call religious only that one who is in no sect; who is free of all sects and all doctrines; who is swachhanda—who has found his own cadence; who now lives by the song within; who lives by the voice of Paramatma resounding within; who has no support outside. The one who is supportless without finds the support of the Divine within.

लेकिन स्वाभाविक है, असत से भरा व्यक्ति मोह में पड़ जाता है। क्योंकि असत से भरा व्यक्ति अभी वस्तुतः ज्ञान के योग्य ही न था।

But naturally, one filled with the asat falls into moha. Because he was not truly ready for knowledge.

एक आदमी धन के पीछे दौड़ रहा था, उसकी इच्छा थी संग्रह कर लेने की। संग्रह में एक तरह की सुरक्षा है। बीच में ही, कच्चा ही लौट आया धन की दौड़ से। यह आदमी अब ज्ञान को संग्रह करने लगेगा, संग्रह की दौड़ नहीं मिटेगी। धन से लौट आया। बीच से लौट आया। संग्रह का भाव अधूरा रह गया। उसको कहीं पूरा करेगा। अब यह ज्ञान-संग्रह करने लगेगा।

A man was running after wealth, keen to accumulate. Accumulation gives a sense of security. He returns halfway—unripe—from that race. Now he will accumulate knowledge; the race of collecting remains. He has returned from money, but halfway; the instinct to collect remains unfinished—he will complete it somewhere. He will collect knowledge now.

यह आदमी राजनीति में था और कहता था कि मेरी पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो देश को सुख-शांति दे सकती है। यह उसमें पूरा नहीं गया। पूरा जाता तो असार दिखाई पड़ जाता। बीच में ही लौट आया, अधकच्चा लौट आया। यह किसी धर्म में सम्मिलित हो गया है, हिंदू हो गया है, तो अब यह कहता है कि हिंदू धर्म ही एकमात्र धर्म है जो दुनिया की मुक्ति ला सकता है। यह राजनीति है, यह धर्म नहीं है। यह आदमी अधूरा लौट आया।

A man in politics said, “My party alone can bring peace.” He did not go all the way; had he gone fully he would have seen the futility. He returns halfway and joins a religion; becomes a Hindu. Now he says, “Only Hindu Dharma can free the world.” This is politics, not religion. He returned unripe.

तुम जहां से अधूरे लौट आओगे उसकी छाया तुम पर पड़ती रहेगी और वह छाया तुम्हारे जीवन को विकृत करती रहेगी। इसलिए एक बात को खूब खयाल से समझ लेना: कहीं से कच्चे मत लौटना। पाप का भी अनुभव आवश्यक है, अन्यथा पुण्य पैदा नहीं होगा। और संसार का अनुभव जरूरी है, अर्थात संसार की पीड़ा और आग से गुजरना ही पड़ता है। उसी से निखरता है कुंदन। उसी से तुम्हारा स्वर्ण साफ-सुथरा होता है। इसलिए जल्दी मत करना। और जो भी जल्दी में है, वह मुश्किल में पड़ेगा। वह न घर का रहेगा और न घाट का रहेगा; धोबी का गधा हो जाएगा--न संसार का, न परमात्मा का।

From wherever you return unripe, its shadow remains on you and distorts your life. Understand well: do not return half‑baked. The experience of “sin” is also necessary—otherwise “virtue” will not be born. You must pass through the pain and fire of the world; only then is the gold refined. Do not be in haste. Those who hurry will suffer. They belong to neither shore; they become the washerman’s donkey—neither of the world, nor of the Divine.

अधिक लोगों को मैं ऐसी हालत में देखता हूं--दो नावों पर सवार हैं। सोचते हैं, संसार भी थोड़ा सम्हाल लें, क्योंकि अभी संसार से मन तो छूटा नहीं; और सोचते हैं, परमात्मा को भी थोड़ा सम्हाल लें। भय भी पकड़ा हुआ है। बचपन से डरवाए गए हैं। लोभ दिया गया है। स्वर्ग का लोभ है, नर्क का भय है, वह भी पकड़े है, ऐसे डांवांडोल हैं।

Most I see in such a state—riding two boats. They think: let us manage the world a little—mind has not yet left; and let us manage God a little. Fear holds them—since childhood they have been frightened; they have been tempted by heaven, threatened by hell. They wobble.

यह डांवांडोलपन छोड़ो। अगर संसार से मुक्त होना है तो संसार के अंधकार में उतर जाओ पूरे। होशपूर्वक संसार का ठीक से अनुभव कर लो। वही होश तुम्हें बता जाएगा, आत्यंतिक रूप से बता जाएगा कि संसार सपना है। उसके बाद तुममें सत्वबुद्धि पैदा होती है। संसार सपना है, ऐसी प्रतीति ही सत्वबुद्धि की प्रतीति है। फिर तुम सत्य को जानने को तैयार हुए। जब संसार सपना सिद्ध हो गया अपने अनुभव से, तो फिर किसी सदगुरु का छोटा-सा वचन भी तुम्हें चौंका जाएगा, कृतार्थ कर जाएगा। नहीं तो अंत-क्षण तक आदमी, वह जो अटका रह गया है, उसी में उलझा रहता है।

सबल जब दिवसांत काले

वेणु वन से घर मुझे लौटालना हो।

तब गले में डाल कर प्रश्वास पाश कठोर

Leave this wobbling. If you want freedom from the world, descend into its darkness totally—with awareness. Experience the world rightly. That very awareness will tell you—absolutely—that the world is a dream. Then sattva‑buddhi arises. The realization “the world is a dream” is the realization of sattva‑buddhi. Then you are ready to know Truth. Once the world is proven a dream by your own experience, even a small word of the Sadguru will startle you, fulfill you. Otherwise to the last moment a man remains entangled where he is stuck.

मुझको खींचना मत।

देखा, गाय को ग्वाला जब सांझ को लौटाने लगता है जंगल से तो वह आना नहीं चाहती। हरा घास अभी भी बहुत हरा है। जंगल अभी भी पुकारता है।

सबल जब दिवसांत काले

वेणु वन से घर मुझे लौटालना हो

तब गले में डाल कर प्रश्वास पाश कठोर

मुझको खींचना मत।

When at dusk the strong return me from the bamboo grove to home, do not loop a harsh rope of breath around my neck and drag me.

मुक्त धरती और मुक्त आकाश में

 

अभिमत विचरने

 

स्वेच्छया बहने पवन में, श्वास लेने

स्वर्णिमा तप में नहाने,

नील-नील तरंगिणी में पैठने, तृष्णा बुझाने

और तरु के सघन शीतल छांहरे में

अर्धमीलित नेत्र बैठे स्वप्न रचने के सुखों से

फेरना मुंह कठिन होगा।

In the free earth and open sky, to wander as I wish, to flow with the wind, to breathe at will, to bathe in golden warmth, to slip into the blue river, quench thirst, and under the dense cool shade of trees sit with half‑closed eyes, weaving dreams— from such joys turning the face away will be hard.

सुखद लगता दुख संकट कष्ट भी गत।

Even pain seems pleasant—trouble, crisis—gone past.

अगर मन अधूरा है, अभी भरा नहीं, अगर कहीं कोई फांस अटकी रह गई है, सपने में अभी भी थोड़ा रस है, लगता है शायद कहीं सच ही हो, असार अभी पूरा का पूरा प्रगट नहीं हुआ। लगता है कहीं कोई सार शायद छिपा ही हो! इतने लोग दौड़े जा रहे हैं--धन के, पद के पीछे! हम लौटने लगे! शक होता है। इतने लोग दौड़ते हैं, कहीं ठीक ही हों!

If the mind is unfulfilled, not yet full; if a thorn is still lodged somewhere; if in the dream there remains some savor; if it still seems maybe, perhaps, it might be true; the insubstantial has not fully revealed itself; if you suspect that there must be some essence hidden somewhere—so many run after wealth and position! And we are turning back! Doubt arises: so many are racing—maybe they are right.

एक बस में एक महिला चढ़ी। उसने अठन्नी कंडक्टर को दी। कंडक्टर ने उसे गौर से देखा और कहा कि यह नकली है। महिला ने उसे फिर गौर से देखा, चश्मे को ठीक-ठाक करके देखा और कहा कि नकली हो नहीं सकती। कंडक्टर ने कहा कि क्या सबूत है कि नकली नहीं हो सकती? उसने कहा, इस पर लिखा हुआ है उन्नीस सौ से चल रही है। छहत्तर साल चल गई। नकली होती तो छहत्तर साल चलती?

A woman boarded a bus and handed a half‑rupee to the conductor. He looked closely and said, “It’s counterfeit.” She adjusted her glasses, looked again, and said, “It cannot be counterfeit. It’s written here: valid since 1900. Seventy‑six years it has worked—could it be fake?”

संसार चल रहा है--झूठा होता तो इतना अनंत काल तक चलता? अनंत-अनंत लोग चलते? सारे लोग भागे जा रहे हैं! कौन सुनता है संतों की! संत तो ऐसे ही हैं जैसे कि किसी का दिमाग खराब हो गया हो। कौन सुनता है इनकी! कभी करोड़ों में एकाध कोई संत होता है, जो कहता है: संसार सपना है। इसकी मानें कि करोड़ की मानें! यह एक गलती में हो सकता है, करोड़ गलती में होंगे! यह तो सीधा-सा तर्क है, साफ-सुथरा है कि करोड़ गलती में नहीं हो सकते।

और फिर लोकतंत्र के जमाने में तो करोड़ गलती में हो ही नहीं सकते। यह एक आदमी और करोड़ के विपरीत सत्य को सिद्ध करने चला है! लोकमत के जमाने में तो संख्या तय करती है सत्य क्या है। व्यक्ति तो तय करते नहीं कि सत्य क्या है, भीड़ तय करती है। सिरों की गिनती से, हाथ के उठाने से तय होता है कि सत्य क्या है।

अब अगर तुम बुद्ध को खड़ा करवा दो चुनाव में, जमानत भी जब्त होगी! कौन इनकी सुनेगा! ये जो बातें कह रहे हैं, न-मालूम किस कल्पना-लोक की हैं! अभी तो तुम्हें कल्पना सच मालूम होती है, इसलिए सच कल्पना मालूम होगा। तो लौटना कठिन तो होता है। और फिर जिन दुखों में रहने के हम आदी हो गये, उन दुखों से भी एक तरह की दोस्ती बन जाती है।

The world goes on—if it were false, could it run so long? Infinite crowds run. Who listens to the saints? Saints are as if someone’s mind has gone strange. Whom do people hear! Among millions, once in a while a saint says, “The world is a dream.” Shall we believe him or the millions? One man may err; how can the millions err! This is the simple logic. In democracy the million cannot be wrong. If you put Buddha up for election, even his deposit will be forfeited! Who will listen to him! What he says seems to belong to some fantasy land. Right now fantasy appears true—hence truth appears fantasy. Returning is hard. And then, the pains one is used to—one becomes friendly with them.

तुमने कभी देखा, अगर दो-चार साल कोई बीमारी में रह गए तो निकलने का मन नहीं होता। कहो तुम लाख कितना, निकलने का मन नहीं होता। बीमारी के भी सुख हैं, बिस्तर पर पड़े हैं, सब पर रौब गांठ रहे हैं। न नौकरी पर जाना पड़ता है, न दूकान करनी पड़ती है। पत्नी भी पैर दाबती है, जो पहले कभी न दबाती थी। दबवाने की आकांक्षा रखती थी, अब पैर दाबती है। बच्चे सुनते हैं, शोरगुल नहीं करते। कमरे से दबे पांव निकलते हैं कि पिताजी बीमार हैं। मित्र भी देखने आते हैं। सभी की सहानुभूति, सभी का प्रेम बरसता है। तुम अचानक महत्वपूर्ण हो गये हो!

If you have been ill for two‑four years, you won’t feel like leaving the illness. Say what you will—there is no urge to be well. Illness too has its sweetness: lying in bed, bossing everyone; no going to the office, no shop; the wife presses your feet who never did before—once wanted hers pressed; the children quiet, tiptoeing out, “Father is ill.” Friends visit; sympathy and love shower. You become important.

दो-चार साल बीमार रहने के बाद, चिकित्सक कहते हैं कि शरीर तो ठीक हो जाए, लेकिन मन का रस लग जाता है बीमारी में। ज्यादा देर बीमार रहना कठिन है, खतरनाक है; क्योंकि शरीर तो ठीक हो सकता है, लेकिन अगर मन को रस पकड़ गया तो फिर शरीर ठीक नहीं हो सकता। फिर तुम कोई नई-नई बीमारियां खोजते रहोगे। बीमारी में तुम्हारा न्यस्त स्वार्थ हो गया है। बीमारी भी सुख देने लगी है, दुख भी सुख देने लगा है! दुख में भी बहुत दिन रहने के बाद ऐसा लगता है दुख संगी-साथी है; कम से कम अकेले तो नहीं, दुख तो है। बात करने को कुछ तो है।

Physicians say: the body can be cured, but the mind gets a taste for illness. Long illness is dangerous; the body may heal, but if the mind is hooked, the body won’t heal. You will keep seeking new ailments. There is a vested interest in illness. Even sorrow begins to taste sweet. After long in sorrow it feels like a companion—at least you are not alone; you have sorrow to talk to.

एक महिला एक डॉक्टर के पास पहुंची--बड़े सर्जन के पास--और कहा कि मेरा कोई आपरेशन कर दें! कोई आपरेशन! उसने पूछा, ‘तुम्हें हुआ क्या है? बीमारी क्या है?’ उसने कहा: ‘बीमारी मुझे कुछ भी नहीं। लेकिन आप कोई भी आपरेशन कर दें।’ डॉक्टर ने कहा, ‘लेकिन, इसका कोई भी प्रयोजन समझ में नहीं आ रहा है।’ उसने कहा: ‘जब भी मिलती हूं दूसरी महिलाओं से, किसी ने टान्सिल निकलवा लिये, किसी ने अपैन्डिक्स निकलवा ली, किसी ने कुछ; मेरा कुछ भी नहीं निकला तो बात करने को ही कुछ नहीं है। आप कुछ भी निकाल दें। चर्चा को तो कुछ हो जाता है।’ वह जब आपकी अपैन्डिक्स निकलती है तो सारा गांव सहानुभूति बतलाता है; जैसे कि आपने कोई महान कार्य किया है, कि धन्य कि आप पृथ्वी पर हैं और आपकी अपैन्डिक्स निकल गई है, और हम अभागे अभी तक बैठे हैं!

A woman went to a famous surgeon and said, “Please operate—anything!” He asked, “What is your disease?” She said, “Nothing at all; but do some operation.” He said, “There is no reason.” She said, “Whenever I meet other women, one has had tonsils out, one an appendix. Nothing has been taken out of me; I have nothing to talk about. Take something out!” When your appendix is removed, the whole village sympathizes—as if you accomplished something great: blessed that you are on earth and your appendix came out—and we poor things sit without that glory!

तुमने जरा देखा, जब लोग अपने दुख की कथा सुनाने लगते हैं तो तुमने उनकी आंखों में रस देखा! तुम अगर किसी की दुख की कथा न सुनो तो वह नाराज हो जाता है। मतलब? मतलब साफ है। वह एक रस ले रहा था। लोग अपने दुख को बढ़ा कर कहते हैं। जरा-जरा सा दुख हो तो उसको खूब बढ़ा-चढ़ा कर कहते हैं। क्योंकि छोटे दुख को कौन सुनेगा! बड़ा करके कहते हैं। और चाहते हैं कि तुम गौर से सुनो, ध्यानपूर्वक सुनो। देखते रहते हैं कि तुम उपेक्षा तो नहीं कर रहे।

Watch how people narrate their sorrows—see the relish in their eyes. If you don’t listen they become angry. Meaning? They are enjoying something. People enlarge their woes. A small pain they magnify—who will listen to small pains! They want you to listen with attention. They keep watching if you are neglecting them.

यह तो बड़ी आश्चर्य की बात हुई। यह तो ऐसा हुआ जैसे कोई अपने घाव को कुरेदता हो। घाव को भी लोग कुरेदते हैं। कम से कम पीड़ा से इतना तो पता चलता है कि हम हैं, निश्चित हम हैं। पीड़ा इतना तो सबूत देती है कि हमारा अस्तित्व है। सिर में दर्द होता है तो सिर का पता तो चलता है! अपने होने का अहसास तो होता है कि मैं भी कुछ हूं, अन्यथा कुछ कारण नहीं है होने का; पता भी नहीं चलता कि हूं भी कि सपना हूं।

Astonishing. It is like picking at one’s wound. People pick their wounds—at least the pain proves, “I am.” Headache proves you have a head. Pain gives the sense “I exist.” Otherwise—no sign at all.

दुख हमें बांधे रखते हैं यथार्थ से। अगर दुख बिलकुल न हो तुम्हें कई बार शक होने लगेगा। यहां मेरे पास बहुत बार ऐसा मौका आता है। लोग आते हैं, ध्यान करते हैं। अगर दो-चार महीने रुक गये और ध्यान में गहरे उतर गये तो एक घड़ी ऐसी निश्चित आ जाती है, जब सुख की बड़ी तरंगें उठने लगती हैं। तब वे मुझसे आ कर कहते हैं कि सपना तो नहीं है, यह कल्पना तो नहीं है? मैं उनसे पूछता हूं कि तुम जीवन भर दुखी रहे, तब तुमने कभी नहीं कहा कि यह दुख कहीं सपना तो नहीं, कल्पना तो नहीं है। अब पहली दफा सुख की तरंग उठी है तो तुम कहते हो: कहीं कल्पना तो नहीं है? सुख को मानने का मन नहीं होता। सुख को झुठलाने की इच्छा होती है। दुख को मानने का मन होता है, क्योंकि दुख अतीत से चला आ रहा है। लंबी पहचान है। तुम दुख से अजनबी नहीं हो; सुख से तुम बिलकुल अजनबी हो। तुमने सुख जाना नहीं। इसलिए जब पहली दफा आता है तो मानने का मन भी नहीं करता।

Sorrow binds us to “reality.” If there were no sorrow at all, at times you would doubt your existence. Often here it happens: people meditate; after two‑four months, if they go deep, a moment certainly comes when great waves of joy arise. Then they come to me and ask, “This isn’t a dream, is it? Not imagination?” I ask, “All your life you were unhappy; did you ever ask, ‘Is this sorrow a dream, imagination?’ Now the first wave of joy—and you ask, ‘Is it imagination?’ You do not wish to accept joy; you wish to deny it. Sorrow you accept—because sorrow is familiar. Long acquaintance. You are not a stranger to sorrow; joy is a stranger. You have not known joy. When it comes, you don’t even want to believe it.

और भी एक बात है जो खयाल में रखना, जब तुम सुखी होते हो तो तुम्हारा अहंकार बिलकुल लीन हो जाता है, मिट जाता है। सुख में अहंकार बचता नहीं। सुख की परिभाषा यही है। अगर अहंकार बच जाए तो तुम्हारा सुख भी दुख ही है। दुख अहंकार को बचाता है; सुख तो बिखेर देता है। सुखी आदमी तो निरहंकारी हो जाता है। सुख की घड़ी इतनी बड़ी है कि आदमी का छोटा-सा अहंकार विलीन हो जाता है। सुख मस्त कर देता है। सुख डुला देता है--सिंहासन से गिर जाता है अहंकार। सुख एक उत्पात ले आता है। उसमें तुम होते भी हो, लेकिन पुराने अर्थों में नहीं होते। एक बड़ा नया अर्थ होता है। पुराना जो दुख से भरा हुआ तुम्हारा जीवन था वह और दुख के सहारे तुमने जो अहंकार खड़ा किया था, वह नहीं होता, वह जा चुका। सुख की एक लहर होती है। वह लहर तुम्हें ले गई, बहा ले गई। तुम अब किनारे पर अपने को पाते नहीं। इसलिए सुख को मानने की तैयारी नहीं होती, और दुख को पकड़ने का मन होता है।

And there is another thing: when you are happy, your ego dissolves; in happiness the ego does not survive. This is the definition of joy—if the ego survives, your joy is sorrow. Sorrow protects the ego; joy disperses it. The happy man becomes egoless. The wave of joy is so vast that the little ego dissolves; the throne topples. Happiness brings an upheaval. You remain—but not in the old sense. A new meaning is born. The life that was filled with sorrow, and the ego propped up by sorrow—that is gone. A wave of joy carries you; you find no shore. Hence you are not prepared to accept joy; but you cling to sorrow.

अनुभव दुख का गहन हो जाए और तुम्हारे दुख के अनुभव से, दुख में तुम्हारे डाले न्यस्त स्वार्थ क्षीण हो जाएं, तुम दुख में रस लेना बंद कर दो, तुम दुख को सम्हालना बंद कर दो...। तुम बड़े हैरान होओगे, जब मैं तुमसे कहता हूं कि तुम दुख का त्याग करो। मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं: दुख का तो हम त्याग करना ही चाहते हैं। मैं नहीं देखता कि तुम करना चाहते हो। तुम्हें साफ नहीं है। नहीं तो दुख का त्याग कभी का हो जाता। तुम्हारे बिना पकड़े दुख रह नहीं सकता; तुम्हारे बिना बचाए, बच नहीं सकता। शायद तुम बड़ी कुशलता से बचा रहे हो। शायद तुमने बड़ी होशियारी कर ली है। तुमने छिपा ली हैं जड़ें, जिनसे तुम रस देते हो दुख को; लेकिन दुख तुम्हारे बिना बच नहीं सकता। तुम कहते जरूर हो ऊपर से कि मैं दुख को मिटाना चाहता हूं, लेकिन गौर से देखो, सच में तुम दुख मिटाने को राजी हो? दुख को मिटाने को राजी हो? दुख को मिटाने की वह जो महाक्रांति है, उससे गुजरने को राजी हो? दुख मिटाने का अर्थ है, मिटने को राजी हो? क्योंकि तुम्हारा अहंकार दुख का ही जोड़ है, उसका ही संग्रहीभूत रूप है।

Let the experience of sorrow go deep; let your vested interests in sorrow wither; stop taking relish in sorrow; stop nursing it… You will be surprised when I say: renounce sorrow. People say, “We do want to renounce sorrow.” I do not see it. If you truly wanted to, it would be gone. Sorrow cannot remain without your grip; it cannot survive without your protection. Perhaps you are protecting it skillfully. You have hidden the roots through which you feed it—but sorrow cannot survive without you. Outwardly you say, “I want to be rid of sorrow,” but look closely: are you truly ready? To pass through the great revolution of ending sorrow? To end sorrow means: to be ready to end. For your ego is the condensation of sorrow.

इसे ऐसा समझें, जब तुम्हारे पेट में दर्द होता है तो पेट का पता चलता है। पेट में दर्द नहीं होता तो पेट का पता नहीं चलता। सिर में दर्द होता है तो सिर का पता चलता है। जब दर्द नहीं होता तो सिर का पता नहीं चलता। शरीर में कहीं भी पीड़ा हो तो उस अंग का पता चलता है।

Understand it: when your stomach aches, you become aware of the stomach. When it does not, you never know you have one. When your head aches, you know you have a head; without pain, you never notice it. Wherever there is pain, that limb is felt.

ज्ञानियों ने कहा है: जब तुम्हारी चेतना में पीड़ा होती है तो तुम्हें पता चलता है कि मैं हूं। और जब सब संताप मिट जाता है, कोई पीड़ा नहीं रह जाती, तो पता ही नहीं चलता कि मैं हूं। वह जो न पता चलना है, वह घबराता है--‘मैं नहीं हूं! तो इससे तो दुख को ही पकड़े रहो; दुख के किनारे को ही पकड़े रहो। यह तो मझधार में डूबना हो जाएगा!’

The wise have said: when there is pain in your consciousness you feel “I am.” When all pain is gone, there is no sense of “I.” That not‑knowing frightens—“I am not! Better keep hold of sorrow; at least the bank remains. Otherwise I’ll drown midstream!”

तो जब तक कोई व्यक्ति दुख के अनुभव को इतनी गहराई से न देख ले कि उसे पता चल जाए कि दुख मैं हूं और मेरे होने में दुख नियोजित है, दुख के बिना मैं हो नहीं सकता--ऐसी गहन प्रतीति के बाद जब कोई सदगुरु के पास आता है तो बस ‘यथातथोपदेशेन’, जैसे-तैसे थोड़े-से उपदेश में क्रांति घट जाती है।

Only when someone sees sorrow so thoroughly that he realizes “sorrow is me, my ‘I’ is woven of sorrow; without sorrow there is no ‘I’”—after such deep seeing, when such a one comes to a Sadguru, then “by even slight upadesha” a revolution happens.

एक वक्त ऐसा आता है

जब सब कुछ झूठ होता जाता है

सब असत्य सब पुलपुला,

सब कुछ सुनसान

मानो जो कुछ देखा था, इंद्रजाल था

मानो जो कुछ सुना था, सपने की कहानी थी।

A time comes when everything turns false— all untrue, all spongy, all deserted— as if all we saw was a magic show, as if all we heard were stories of a dream.

जब ऐसी प्रतीति आ जाए, तब तुम तैयार हुए सदगुरु के पास आने को। उसके पहले तुम आ जाओगे, सुन लोगे, समझ भी लोगे बुद्धि से; लेकिन जीवन में कृतार्थता न होगी।

When such realization dawns, you are ready to come to the Master. Before that you will come, you will listen, even understand intellectually—but there will be no fulfillment in life.

सदगुरु के पास आने का तो एक ही अर्थ है कि तुम अनंत की यात्रा पर जाने को तत्पर हुए। सीमित से ऊब गये, सीमा को देख लिया। बाहर से थक गये; देख लिया, बाहर कुछ भी नहीं है, हाथ खाली के खाली रहे। सिकंदर बन कर देख लिया, हाथ खाली के खाली रहे। तब अंतर की यात्रा शुरू होगी। देख लिया जो दिखाई पड़ता था; अब उसको देखने की आकांक्षा होती है जो दिखाई नहीं पड़ता और भीतर छिपा है: ‘शायद जीवन का रस और रहस्य वहां हो!’ लेकिन जिसकी आंख में अभी बाहर का थोड़ा-सा भी सपना छाया डाल रहा है, वह लौट-लौट आयेगा।

To come to the Master means: you are ready to journey into the Infinite. You are weary of the finite; you have seen its limit. You have exhausted the outer; your hands remain empty. You became an Alexander—and your hands remained empty. Then the inner journey begins. You saw what can be seen—now there is longing to see what cannot be seen but is hidden within: “Perhaps there lies the juice and mystery of life!” But as long as even a little shadow of the outer dream darkens the eye, you will return again and again.

यही तो होता है। तुम ध्यान करने बैठते हो, आंख बंद करते हो; आंख तो बंद कर लेते हो, लेकिन मन तो बाहर भागता रहता है--किसी का भोजन में, किसी का स्त्री में, किसी का धन में, किसी का कहीं, किसी का कहीं। तुमने खयाल किया, ऐसे चाहे खुली आंख तुम्हारा मन इतना न भागता हो, हजार कामों में उलझे रहते हो, मन इतना नहीं भागता; ध्यान करने बैठे कि मन भागा। ध्यान करते ही मन एकदम भागता है, सब दिशाओं में भागता है। न मालूम कहां-कहां के खयाल पकड़ लेता है! न मालूम किन-किन पुराने संचित संस्कारों को फिर से जगा लेता है! जिन बातों से तुम सोचते थे कि तुम छूट गये, वे फिर पुनरुज्जीवित हो जाती हैं। आंख बंद करते ही! साफ पता चल जाता है कि तुम्हारा राग अभी बाहर से बंधा हुआ है।

That is what happens: you sit to meditate; you close your eyes—and the mind runs outward. Some run to food, some to woman, some to wealth—this way and that. With open eyes your mind may not run so fast—you are busy. The moment you meditate it runs in all directions, grabs ancient latent impressions, revives what you thought you had left—close your eyes, and it returns. It is clear: your love is still tied outside.

चिर सजग आंखें उनींदी, आज कैसा व्यस्त बाना!

जाग तुझको दूर जाना।

अचल हिमगिरि के हृदय में आज चाहे कंप हो ले

Ever‑vigilant eyes becoming drowsy, what a busy attire today! Awake—you have far to go.

या प्रलय के आंसुओं में मौन अलसित व्योम रौले

 

आज पी आलोक को डोले तिमिर की घोर छाया

 

जाग या विद्युत शिखाओं में निठुर तूफान बोले

 

बांध लेंगे क्या तुझे ये मोम के बंधन सजीले?

 

पंथ की बाधा बनेंगे तितलियों के पर रंगीले?

विश्व का क्रंदन भुला देगी मधुप की मधुर गुनगुन?

क्या डुबा देंगे तुझे ये फूल के दल ओस-गीले?

तू न अपनी छांव को अपने लिए कारा बनाना!

चिर सजग आंखें उनींदी, आज कैसा व्यस्त बाना!

जाग तुझको दूर जाना!

Even if the heart of the unmoving Himalaya trembles today, or the languid sky wails with tears of dissolution, let the heavy shadow of darkness sway the cup of light, awake—even if ruthless storms speak from lightning peaks— will these pretty bonds of wax hold you? Will butterflies’ colored wings block your path? Will the world’s lament be forgotten by a honeybee’s hum? Will the dew‑wet petals of flowers drown you? Do not turn your own shade into a prison for yourself! Ever‑vigilant eyes becoming drowsy—what a busy attire today! Awake—you have far to go.

अंतर की यात्रा बड़ी से बड़ी यात्रा है। चांद-तारों पर पहुंच जाना इतना कठिन नहीं, इसलिए तो आदमी पहुंच गया। भीतर पहुंचना ज्यादा कठिन है। गौरीशंकर पर चढ़ जाना इतना कठिन नहीं, इसलिए तो आदमी चढ़ गया! भीतर के शिखर पर पहुंच जाना अति कठिन है।

The inward journey is the greatest journey. To reach the moon and stars is not so difficult—hence man has reached. To reach within is far more difficult. To climb Everest is not so difficult—hence man has climbed. To reach the inner summit is supremely difficult.

कठिनाई क्या है? कठिनाई यह है कि बाहर अभी हजार काम अधूरे पड़े हैं। जगह-जगह मन अभी बाहर उलझा है। रस अभी कायम है। धार भीतर बहे तो बहे कैसे? धार भीतर एक ही स्थिति में बहती है जब बाहर से सब संबंध अनुभव के द्वारा व्यर्थ हो गये।

Why difficult? Because outside a thousand unfinished tasks remain; your mind is entangled in many places. The savor still holds you. The stream flows inward only when, through experience, all outer relationships are seen as vain.

तुम भोग लो, भोगी अगर ठीक-ठीक भोग में उतर जाए तो योगी बने बिना रह नहीं सकता। भोग का आखिरी कदम योग है। इसलिए मैं भोग और योग को विपरीत नहीं कहता। भोग तैयारी है योग की, विपरीत नहीं; मैं नास्तिकता को आस्तिकता के भी विपरीत नहीं कहता। नास्तिकता सीढ़ी है आस्तिकता की। नहीं कह कर ठीक से देख लो। नहीं कहने का दुख ठीक से भोग लो। नहीं कहने के कांटे को चुभ जाने दो प्राणों में। रोओ, तड़प लो! तभी तुम्हारे भीतर से ‘हां’ उठेगी, आस्तिकता उठेगी। और जल्दी कुछ भी नहीं है, और ये काम जल्दी में होने वाले भी नहीं हैं। जहां तुम्हारा मन रस लेता हो वहां तुम चले ही जाओ। जब तक तुम्हें वहां वमन न होने लगे तब तक हटना ही मत। इतनी हिम्मत न हो तो सत्वबुद्धि पैदा नहीं होगी।

Savor life fully. If the bhogi descends rightly into enjoyment, he cannot but become a yogi. The last step of bhoga is yoga. Therefore I do not call bhoga and yoga opposite; bhoga is a preparation for yoga. I do not call atheism the opposite of theism; atheism is a step toward theism. Say “no” thoroughly; live the sorrow of that “no,” let its thorns pierce your being—then from within the “yes” will arise. Do not be in a hurry; these things are not done in haste. Wherever your mind relishes—go there. Until you vomit, do not withdraw. Without that courage, sattva‑buddhi will not arise.

गुरजिएफ ने लिखा है कि जब वह छोटा था तो उसे एक खास तरह के फल में बहुत रस था। काकेशस में होता है वह फल। लेकिन वह फल ऐसा था कि उससे पेट में दर्द होता है। लेकिन स्वाद उसका ऐसा था कि छोड़ा भी नहीं जाता था। बच्चे बच्चे हैं। बूढ़े तक बच्चे हैं तो बच्चों का क्या कहना! बूढ़ों तक को दिक्कत है। डॉक्टर कहता है, आइसक्रीम मत खाओ; मगर खा लेते हैं! डॉक्टर कहता है, फलानी चीज मत खा लेना; लेकिन कैसे छोड़ें, नहीं छोड़ा जाता। फिर खा लेते हैं। फिर तकलीफ उठा लेते हैं। छोटा बच्चा था, उसको फल में रस था। और फल रसीला था। लेकिन पेट के लिए दुखदायी है। उसके बाप ने क्या किया? उसने कई बार उसे मना किया। वह सुनने को राजी न था। वह चोरी से खाने लगा। तो बाप एक दिन एक टोकरी भर कर फल ले आया और उसने इसे बिठा लिया अपने पास और रख लिया हाथ में डंडा और कहा: ‘तू खा!’

गुरजिएफ तो समझा नहीं कि मामला क्या है। पहले तो बड़ा प्रसन्न हुआ कि बाप को हुआ क्या, दिमाग फिर गया है! क्योंकि हमेशा मना करते हैं, घर में फल आने नहीं देते हैं। मगर बाप डंडा ले कर बैठा था तो उसे खाना पड़ा। पहले तो रस लिया--दो-चार आठ-दस फल--इसके बाद तकलीफ होनी शुरू हुई। मगर बाप है कि डंडा लिये बैठा है, वह कहता है कि यह टोकरी पूरी खाली करनी पड़ेगी। उसकी आंख से आंसू बहने लगे, और खाया नहीं जाता। अब वमन की हालत आने लगी और बाप डंडा लिये बैठा है और वह कहता है कि फोड़ दूंगा, हाथ-पैर तोड़ दूंगा, यह टोकरी खाली करनी है! उसने टोकरी खाली करवा कर छोड़ी।

Gurdjieff wrote: as a child he loved a certain fruit in the Caucasus; delicious, but it caused stomach pain. Yet the taste—irresistible. Children are children, and old people too. Doctors forbid ice‑cream—but you eat; this they forbid—but how to leave! Then you suffer. His father forbade him many times; he wouldn’t listen, ate in secret. One day his father brought a whole basket of the fruit, sat him down with a stick in hand and said, “Eat.” Gurdjieff didn’t understand. First he was delighted—what happened to father! Always forbidding; and now a basket! But the father sat with a stick—so he had to eat. At first he relished—two, four, eight, ten; then the pain began; but father, stick in hand, said, “You must finish the basket.” Tears flowed; vomiting began; still the father said, “If you refuse I will break your limbs. Empty the basket!” He made him finish it.

पंद्रह दिन गुरजिएफ बीमार रहा, उल्टी हुई, दस्त लगे; लेकिन उसने बाद में लिखा है कि उस फल से मेरा छुटकारा हो गया। फिर तो उस फल को मैं वृक्ष में भी देखता तो मेरे पेट में दर्द होने लगता। बाजार में बिकता होता तो मैं आंख बचा कर निकल जाता। रस की तो बात दूर, विरस पैदा हुआ। विरस यानी वैराग्य। राग के दुख की ठीक प्रतीति से ही वैराग्य का जन्म होता है।

For fifteen days Gurdjieff was ill. But later he wrote: I was freed from that fruit. Then, even seeing that fruit on the tree, my stomach would ache. If it was in the market, I would avert my eyes. Not taste—but distaste arose—virasa. Virasa is vairagya. Only from a true realization of the pain of attachment does vairagya arise.

अधूरा रागी कभी योगी नहीं बन पाता, विरागी नहीं बन पाता। इसलिए मेरे शिक्षण में, तुम्हें कहीं से भी जल्दबाजी में हटा लेने की कोई आकांक्षा नहीं है। तुम घर में हो, घर में रहो। तुम भोग में हो, भोग में रहो। एक ही बात खयाल रखो: तुम जहां हो, उस अनुभव को जितनी प्रगाढ़ता से ले सको, उतना शुभ है। एक दिन भोग ही तुम्हें उस जगह ले आयेगा जहां प्राणपण से पुकार उठेगी--

The half‑hearted attached never become yogis, never become dispassionate. Therefore in my teaching there is no wish to pull you away in haste from anywhere. If you are in the home, remain there. If you are in enjoyment, remain there. Only keep one thing in view: wherever you are, live the experience as intensely as possible. One day bhoga itself will bring you to the place from where your whole being cries out:

प्रत्येक नया दिन नयी नाव ले आता है

लेकिन समुद्र है वही, सिंधु का तीर वही

प्रत्येक नया दिन नया घाव दे जाता है

लेकिन पीड़ा है वही, नयन का नीर वही

धधका दो सारी आग एक झोंके में

थोड़ा-थोड़ा हर रोज जलाते क्यों हो?

Each new day brings a new boat— but the ocean is the same, the shore the same. Each new day brings a new wound— but the pain is the same, the tears the same. Blaze the whole fire in a single gust— why burn me little by little each day? When this Himalaya can melt in a moment, why wear down my stones grain by grain?

क्षण में जब यह हिमवान पिघल सकता है,

 

तिल-तिल कर मेरा उपल गलाते क्यों हो?

 

एक ऐसी घड़ी आती है जब तुम प्रभु से प्रार्थना करते हो कि एक क्षण में कर दो भस्मीभूत सब!

A moment comes when you pray, “Burn it all to ash in a single breath!”

क्षण में जब यह हिमवान पिघल सकता है

तिल-तिल का मेरा उपल गलाते क्यों हो?

धधका दो सारी आग एक झोंके में

थोड़ा-थोड़ा हर रोज जलाते क्यों हो?

इस घड़ी में संन्यास फलित होता है। संन्यास सदबुद्धि की घोषणा है।

When this Himalaya can melt in a moment, why wear down my stones grain by grain? Blaze the whole fire in a single gust— why burn me little by little each day?

 

In that moment sannyas flowers. Sannyas is the declaration of right understanding.

‘विषयों में विरसता मोक्ष है, विषयों में रस बंध है। इतना ही विज्ञान है। तू जैसा चाहे वैसा कर।’

“Disgust with the sense‑objects is moksha; relish in the objects is bondage. This alone is vijnana. Then do as you wish.”

देखते हो यह अपूर्व सूत्र!

See the wondrous sutra!

मोक्षो विषयवैरस्यं बंधो वैषयिको रसः।

एतावदेव विज्ञानं यथेच्छसि तथा कुरु।।

‘विषयों में विरसता मोक्ष है।’

“Moksho vishaya‑vairasyam, bandho vaishayiko rasah. Etavadeva vijnanam—yathecchasi tatha kuru.”

मोक्ष तुम्हारे चैतन्य की ऐसी दशा है जब विषयों में रस न रहा, जबर्दस्ती थोप-थोप कर तुम विरस पैदा न कर सकोगे। जितना तुम थोपोगे उतना ही रस गहरा होगा। इसलिए मैं देखता हूं: गृहस्थ के मन में स्त्री का उतना आकर्षण नहीं होता जितना तुम्हारे तथाकथित संन्यासी के मन में होता है। जिस दिन तुम भोजन ठीक से करते हो, उस दिन भोजन की याद नहीं आती; उपवास करते हो, उस दिन बहुत आती है।

“Disgust with the sense‑objects is moksha.”

Moksha is a state of your consciousness where there is no more relish in objects. You cannot enforce virasa by force. The more you suppress, the deeper the relish. I see: the householder often has less attraction to woman than the so‑called monk. The day you eat well, you do not remember food; the day you fast, you remember it constantly.

दबाओ कि रस बढ़ता है, घटता नहीं। निषेध से निमंत्रण बढ़ता है, मिटता नहीं। और यही प्रक्रिया चलती रही...। तुम जिन्हें साधारणतः साधु-महात्मा कहते हो, उन्होंने तुम्हें निषेध सिखाया है। उन्होंने कहा कि दबा लो जबर्दस्ती। लेकिन दबाने से कहीं कुछ मिटा है!

Suppress—and relish grows. Prohibition increases invitation; it does not destroy it. The so‑called saints have taught you suppression: “Crush it by force.” Has anything ever been destroyed by suppression?

सभी लोग, कोई सस्ता उपाय मिल जाए, इसकी खोज में लगे हैं। मैं तुमसे कहता हूं: दबाना भूल कर मत, अन्यथा जन्मों-जन्मों तक भटकोगे। इसी जन्म में क्रांति घट सकती है, अगर तुम भोगने पर तत्पर हो जाओ। तुम कहो कि ठीक है, अगर रस है तो उसे जान कर रहेंगे। अगर रस सिद्ध हुआ तो ठीक, अगर विरस सिद्ध हुआ तो भी ठीक। अनुभव से कभी कोई हारता नहीं, जीतता ही है। कुछ भी परिणाम हो। जो भी तुम्हें पकड़ता हो, जो भी तुम्हें बुलाता हो, उसमें चले जाना। भय क्या है? खोओगे क्या? तुम्हारे पास है क्या? कई दफे मैं देखता हूं: लोग डरे हैं कि कहीं कुछ खो न जाए! तुम्हारे पास है क्या? तुम्हारी हालत वैसी है, जैसे नंगा सोचता है, नहायें कैसे? फिर कपड़े कहां सुखाएंगे! कपड़े तुम्हारे पास हैं नहीं, तुम नहा लो!

All want a cheap way. I say: forget suppression—else you will wander for lives. Revolution can happen in this very life if you become ready to experience. Say, “All right—if there is relish, let me know it thoroughly. If relish proves true, good; if distaste proves true, good.” No one loses by experience; one only gains—whatever the outcome. Wherever you are seized, wherever you are called—go. What fear? What will you lose? What do you have to lose? You are like a naked man who worries, “If I bathe, where will I dry my clothes?” You have no clothes—just bathe!

‘विषयों में विरसता मोक्ष है।’

“Disgust with the objects is moksha.”

विरसता कैसे पैदा होगी--यही साधना है। तथाकथित धार्मिक लोग तुमसे कहते हैं: विरसता पैदा नहीं होगी, करनी पड़ेगी। मैं तुमसे कहता हूं: होगी, की नहीं जा सकती। अगर विषय अर्थहीन हैं तो हो ही जाएगी, अनुभव से हो जाएगी।

How will virasa arise? That is sadhana. The religious tell you: virasa cannot arise—it must be done. I say: it arises by itself; it cannot be done. If objects are meaningless, virasa will happen—by experience.

तुम देखे, छोटा बच्चा खिलौनों में रस लेता है। लाख चेष्टा करो तो भी खिलौनों से उसका रस नहीं जाता। फिर बड़ा हो जाता है और रस चला जाता है। फिर तुम उससे कहो कि अपनी गुड्डी ले जा स्कूल, तो वह कहता है: ‘छोड़ो भी! तुम्हारा दिमाग खराब है? स्कूल में क्या अपना मजाक करवाना है?’ एक दिन खुद ही गुड्डी को कचरे-घर में फेंक आता है कि झंझट मिटाओ, यह पुराने दिनों की बदनामी घर में न रहे। इसके रहने से पता चलता है कि हम भी कभी बुद्धू थे। लेकिन यही छोटा जब था तो इसे समझाना कठिन था कि गुड्डी गुड्डी है, इतना रस मत ले। बिना गुड्डी के रात सो नहीं सकता था। जब तक गुड्डी न पकड़ ले हाथ में, तब तक रात नींद नहीं आती थी। क्या हो गया? प्रौढ़ता आ गई। समझ आई--अनुभव से ही आई। गुड्डी के साथ खेल-खेल कर धीरे-धीरे पाया कि मुर्दा है, चीथड़े भरे हैं भीतर। एक दिन बच्चे खोल कर देख ही लेते हैं कि गुड़िया के भीतर क्या है। कुछ भी नहीं है!

Watch the child—he relishes toys. A thousand efforts won’t remove his relish. Then he grows and the relish disappears. Tell him, “Take your doll to school,” he says, “Are you mad? Shall I make a joke of myself?” One day he himself throws the doll into the trash—“Enough of this mess; let this shame of old days not remain in the house. It shows we were once fools.” As a child, you could not convince him that a doll is a doll; he could not sleep without holding it. What happened? Maturity. Understanding—through experience. Playing with the doll he slowly found: it is dead; rags stuffed inside. One day children open it to see what is within—nothing!

तुमने देखा कि बच्चे अक्सर खिलौने तोड़ लेते हैं। उन्हें रोकना मत। वह उनकी प्रौढ़ता का लक्षण है। खिलौने तोड़ते इसलिये हैं कि वे देखना चाहते हैं कि भीतर क्या है! तुम बच्चे को घड़ी दे दो, वह जल्दी ही खोल कर बैठ जाएगा। तुम कहते हो: ‘नासमझ, घड़ी खोल कर देखने की नहीं है। बिगाड़ डालेगा।’ लेकिन उसका रस घड़ी से ज्यादा इस बात में है कि भीतर क्या है! और वह ठीक है उसका रस। भीतर को जानना ही होगा, उतरना ही होगा--तभी छुटकारा होगा।

You see children often break toys. Do not stop them. It is a sign of maturity. They break to see what is inside. Give a child a watch—soon he opens it. You say, “Foolish—don’t open it; you’ll ruin it.” His relish is more in seeing what is within. And he is right. One must know within, one must descend—only then is there freedom.

बच्चे कीड़े-मकोड़ों तक को मार डालते हैं। तुम सोचते हो कि शायद हिंसा कर रहे हैं। गलत। वे असल में मार कर देखना चाहते हैं कि ‘भीतर क्या है, कौन-सी चीज चला रही है! यह तितली उड़ी जा रही है, कौन उड़ा रहा है!’ पंख तोड़ का भीतर झांकना चाहते हैं। यह भी जीवन की खोज है। यह जिज्ञासा है। यही जिज्ञासा उन्हें जीवन के और अनुभवों के भीतर भी उतरने के लिए आमंत्रण देगी। एक दिन वे सभी अनुभवों को खोल कर देख लेंगे, कहीं भी कुछ न पायेंगे, सब जगह राख मिलेगी--उस दिन विरसता पैदा होती है।

Children even kill insects—you think they are violent. Not so. They want to see what is within—what makes it move? This butterfly keeps flying—what makes it? They break the wings to peer inside. This too is a search—a curiosity that will invite them to descend into all experiences. One day they will open everything and find nothing—ashes everywhere. Then virasa arises.

‘विषयों में विरसता मोक्ष है और विषयों में रस बंध है।’

“Disgust with the objects is moksha; relish in them is bondage.”

संसार बाहर नहीं है--तुम्हारे रस में है। और मोक्ष कहीं आकाश में नहीं है--तुम्हारे विरस हो जाने में है। श्रुतियों का प्रसिद्ध वचन है: मन एव मनुष्याणां कारणं बंध मोक्षयोः! मन ही कारण है बंधन और मोक्ष का। और मन का अर्थ होता है: जहां तुम्हारा मन। अगर तुम्हारा मन कहीं है तो रस। रस है तो बंधन है। अगर तुम्हारा मन कहीं न रहा, सब चीजें विरस हो गईं, मन का पक्षी कहीं नहीं बैठता, अपने में ही लौट आता है--वहीं मोक्ष।

The world is not outside—it is in your relish. Moksha is not in the sky—it is in your becoming tasteless. The famous Shruti says: “Mano eva manushyanam karanam bandha mokshayoh.” Mind alone is the cause of bondage and freedom. Mind means: where your mind is. If it resides somewhere—there is relish, and there is bondage. If it resides nowhere, if everything has become tasteless, if the bird of the mind finds no perch and returns into itself—there is moksha.

बंधाय विषयासक्तं मुक्तयैर्निर्विषये स्मृनम्‌। बंधन का कारण है मन, और मुक्ति का भी। पक्षी जब तक उड़ता रहता है और बैठता रहता है अलग-अलग स्थानों पर--और हम बदलते रहते हैं, और हम किसी चीज में पूरे नहीं जाते--तो रस नया बना रहता है।

“Bandhaya vishayasaktam, muktair nirvishayam smritam.” Bondage is mind; freedom too. As long as the bird keeps flying and alighting on different branches—and we keep changing before we have gone through anything entirely—the relish remains fresh.

एक दिन मुल्ला नसरुद्दीन को मैंने देखा, एक नया-नया छाता लिये चला आ रहा है। मैंने पूछा: ‘नसरुद्दीन कहां मिल गया इतना सुंदर छाता? और बड़ा नया है, अभी-अभी खरीदा क्या?’ उसने कहा: ‘अभी तो नहीं खरीदा; है तो करीब कोई बीस साल पुराना।’ मैं थोड़ा चौंका। छाते के लक्षण बीस साल पुराने के नहीं थे। मैंने कहा: ‘थोड़ी इसकी कथा कहो तो मेरी समझ में आए, क्योंकि यह बीस साल पुराना नहीं मालूम होता। छाते तो साल दो साल में खतम होने की अवस्था में आ जाते हैं, बीस साल!’ उसने कहा: ‘है तो बीस साल पुराना, आप मानो या न मानो। और कम से कम पच्चीस दफे तो इसको सुधरवा चुका और कम से कम छः दफा दूसरों के छातों से बदल चुका है--और नया का नया है, फिर भी नया का नया!’

One day I saw Mulla Nasruddin carrying a new umbrella. “Where did you get such a fine umbrella—brand new?” “Not new,” he said, “about twenty years old.” I was startled. It didn’t look twenty years old. He said, “Believe it or not—about twenty years. I’ve had it repaired at least twenty‑five times; and at least six times I exchanged it with others’; new as new!”

अब जब छाता बदल जाएगा तो नया का नया बना ही रहेगा।

If you keep changing umbrellas, it will remain new.

तुम कभी किसी एक रस में गहरे नहीं जाते--ऐसे फुदकते रहते हो--तो रस नया का नया बना रहता है। थोड़े दौड़े धन की तरफ, फिर देखा कि यह नहीं मिलता। थोड़े दौड़े पद की तरफ, फिर देखा कि यहां भी बड़ी मुश्किल है, पहले ही से लोग क्यू बांधे खड़े हैं और बड़ी झंझट है! थोड़े कहीं और तरफ दौड़े, थोड़े कहीं और तरफ दौड़े; लेकिन कभी किसी एक तरफ पूरे न दौड़े कि पहुंच जाते आखिर तक, तो एक रस चुक जाता।

You never go deep into one relish—you keep hopping. A little toward wealth; then you see it’s hard to get; a little toward power; you see the queues are already formed; then a little elsewhere, and elsewhere. Never all the way toward one—so you never reach the end; and the relish remains.

और तुम्हें सिखाने वाले हैं, जो कहते हैं, कहां जा रहे हो? ये लौटने वाले लोग हैं जो कहते हैं, कहां जा रहे हो? इनमें से कुछ तो ज्ञाता हैं। जो ज्ञाता हैं, वे तो न कहेंगे कि कहां जा रहे हो? वे तो कह रहे हैं जरा तेजी से जाओ ताकि जल्दी लौट आओ। जो ज्ञाता नहीं हैं, जो बीच से लौट रहे हैं और जिनके लिए अंगूर खट्टे सिद्ध हुए हैं, वे भी थोड़ी दूर गये थे और लौट पड़े, सोचा कि अपने बस का नहीं।

And those who teach you keep saying, “Where are you going?” The ones who say this are the returners. Some are knowers—and they will not say, “Where are you going?” They say, “Go faster—so you return sooner.” Those who are not knowers returned halfway and declared the grapes sour—they went a little and turned back, thought it was beyond them.

मैंने यह अनुभव किया कि तथाकथित संन्यासियों में अधिक मूढ़ बुद्धि के लोग हैं--जो कहीं जाते तो सफल हो भी नहीं सकते थे। तो वे कह रहे हैं, अंगूर खट्टे हैं। पहुंच सकते नहीं थे।

तुमने कभी अपने संन्यासियों पर गौर किया? जरा संन्यासियों की तुम कतार लगा कर...कुंभ का मेला आता है, जरा जा कर देखना! जरा गौर से खड़े हो कर देखना अपने संन्यासियों को। तुम पाओगे जैसे सारे जड़बुद्धि यहां इकट्ठे हो गए हैं। जड़बुद्धि न हों तो जो कर रहे हैं, इस तरह के कृत्य न करें। अब कोई बैठा है आग के पास, राख लपेटे, इसके लिए कोई बुद्धिमत्ता की जरूरत नहीं है; कि कोई खड़ा है सिर के बल; कि कोई लेटा है कांटों पर। और यही इनका बल है। बुद्धि का जरा भी लक्षण मालूम नहीं होता; बुद्धिहीनता मालूम होती है। लेकिन जीवन में ये कहीं सफल नहीं हो सकते थे। दूकान चलाते, दिवाला निकलता। कोई आसान मामला नहीं दूकान चलाना! नौकरी करते तो कहीं चपरासी से ज्यादा ऊपर नहीं जा सकते थे।

In my experience, most so‑called sannyasis are of dull intelligence—men who could not succeed anywhere. They say the grapes are sour. Put your sannyasis in a row—go to the Kumbh Mela and watch. You will feel as if the dull‑minded have gathered there. No intelligence is needed to sit by a fire smeared with ash, to stand on the head, to lie on thorns. This is their strength. You see no sign of intelligence—rather the lack of it. They would not succeed anywhere. To run a shop is no simple matter! They would not rise beyond a peon.

इन्होंने बड़ी सस्ती तरकीब पा ली--ये धूनी रमा कर बैठ गये। अब इसके लिये न कोई बुद्धि की जरूरत है, न किसी विश्वविद्यालय के प्रमाण-पत्र की जरूरत है। कुछ भी जरूरत नहीं। यह तो जड़बुद्धि से जड़बुद्धि आदमी भी कर ले सकता है, इसमें क्या मामला है? गधे भी जमीन पर लोट कर धूल चढ़ा लेते हैं, इसमें कोई बात है! कहीं भी रेत में लेट गये तो धूल चढ़ जाती है। मगर मजा यह है कि यह जड़बुद्धि आदमी धूनी रमा कर बैठ गया, तो जो इसको अपने घर बर्तन मांजने पर नहीं रख सकते थे वे इसके पैर छू रहे हैं। चमत्कार है! यह कारपोरेशन का मेंबर नहीं हो सकता था, मिनिस्टर इसके पैर छू रहे हैं; क्योंकि मिनिस्टर सोचते हैं कि गुरु महाराज की कृपा हो जाए तो इलेक्शन जीत जाएं!

They found a cheap trick—lit a sacred fire and sat. For this, no intelligence, no university degree is needed. Even the most dull can do it. Donkeys roll in sand and gather dust—what’s special? But the wonder is: this dull man sits at the fire, and those who would not hire him to wash their dishes now touch his feet. A miracle! He could not be a city council member; ministers touch his feet—thinking, “If the Guru’s grace falls, we will win the election!”

मैंने सुना है कि एक चोर भागा। सिपाहियों ने उसका पीछा किया। कोई रास्ता न देख कर एक नदी के किनारे पहुंच कर, वह तैरना जानता नहीं था, नदी गहरी, वह घबड़ा गया। पास में ही एक साधु महाराज धूनी जमाए बैठे थे। आंख बंद किये बैठे थे। वह भी जल्दी से पानी में डुबकी ले कर धूल शरीर पर डाल कर बैठ गया आंख बंद करके। वे जो सिपाही उसका पीछा करते आ रहे थे, अचानक आ कर उसके पैर छुए। वह बड़ा हैरान हुआ कि हद नासमझी हमने भी की, अब तक चोरी करते रहे नाहक, यह तो सब कुछ बिना ही उसके हो सकता है! वह बैठा ही रहा। सिपाहियों ने बहुत कुछ प्रश्न उठाये, मगर उसने कोई उत्तर...उत्तर उसके पास कोई था भी नहीं। लेकिन सिपाहियों ने समझा कि बड़ा मौनी बाबा है। गांव में खबर ले गये कि एक मौनी बाबा आये हैं। लोग आने लगे। संख्या बढ़ने लगी। राजमहल तक खबर पहुंची। खुद राजा आया। उसने चरण छुए और कहा: ‘महाराज कब से मौन लिए हो?’ मगर वे बैठे हैं। वे उत्तर देते ही नहीं।

वह चोर मन में सोचने लगा कि हद हो गई, इन्हीं के घर से मैं ठीकरे चुरा-चुरा कर काम चलाता था, और अब तो हीरे-जवाहरात चरणों में आने लगे, लोग सोने के आभूषण चढ़ाने लगे, रुपये चढ़ाने लगे। ये वे ही लोग हैं जो उसे पकड़वा देते।

जब सम्राट आया तो उससे न रहा गया। उसने कहा कि नहीं, मेरे पैर मत छुएं! मैं चोर हूं! और एक सीमा होती है। लेकिन एक बात पक्की है कि अब मैं चोर होने वाला नहीं। क्योंकि मैं बिलकुल पागल था। किसी ने मुझे बताई नहीं यह तरकीब पहले। यह तो अचानक हाथ लगी। और मैं बिलकुल झूठा संन्यासी हूं और इतना समादर, इतना आदर मिल रहा है--काश मैं सच्चा होता!

I heard of a thief on the run; the police chased him. He came to a river; he could not swim; the river was deep; he panicked. Nearby a sadhu sat with his dhuni, eyes closed. The thief plunged in, smeared himself with mud and ash, and sat with eyes closed. The policemen came and touched his feet, then went back. He thought, “What fools we were to steal! All can be had without that.” He sat. The villagers came, “A great silent saint has come.” Numbers grew; the king came, touched his feet, asked, “How long in silence?” He said nothing. He had no answers; they took his silence for vow. He thought, “These are the very people from whose houses I used to steal potsherds; now they pile diamonds at my feet. If only I were authentic!” Finally, when the emperor came, he couldn’t help it. “Don’t touch my feet. I am a thief. This is the limit. But one thing is sure: I will not be a thief anymore. What a trick—if only I had known it earlier! I am a false sannyasi and so much honor—if I were true!”

मैंने बहुत संन्यासियों को देखा घूम कर सारे देश में, निन्यानबे प्रतिशत बुद्धिहीन हैं, जड़बुद्धि हैं। वे जीवन में कहीं सफल न हो सकते थे। अंगूरों तक पहुंच न सके, चिल्लाने लगे कि खट्टे हैं। उनकी सुन कर तुम लौट मत पड़ना; अन्यथा कभी विरसता पैदा न होगी, रस बना रहेगा।

I have seen many sannyasis across the land; ninety‑nine percent are dull. They could not have succeeded elsewhere. Do not turn back listening to them; otherwise virasa will never arise; relish will remain.

‘विषयों में विरसता मोक्ष है, विषयों में रस बंध है।’ और अष्टावक्र कहते हैं: ‘इतना ही जनक, विज्ञान है, इतना ही विज्ञान है।’

“Disgust with the objects is moksha; relish is bondage.” And Ashtavakra says, “This alone, Janaka, is vijnana—this alone.”

‘विज्ञान’ शब्द बड़ा अदभुत है। विज्ञान का अर्थ होता है: विशेष ज्ञान। ज्ञान तो ऐसा है जो दूसरे से मिल जाए। विज्ञान ऐसा है जो केवल अपने अनुभव से मिलता है; इसीलिए विशेष ज्ञान। किसी ने कहा तो ज्ञान; खुद हुआ तो विज्ञान। साइंस को हम विज्ञान कहते हैं, क्योंकि साइंस प्रयोगात्मक है, अनुभवसिद्ध है, बकवास बातचीत नहीं है; प्रयोगशाला से सिद्ध है। इसी तरह हम अध्यात्म को भी विज्ञान कहते हैं। वह भी अंतर की प्रयोगशाला से सिद्ध होता है। सुना हुआ--ज्ञान; जाना हुआ--विज्ञान। यह वचन खयाल रखना:

‘Vijnana’ is an extraordinary word—special knowing. ‘Jnana’ is what can be received from another; ‘vijnana’ only from your own experience—hence “special.” The heard is jnana; the known is vijnana. We call science vijnana because it is experimental, experiential, lab‑proven—not chatter. Likewise, the inner is also vijnana—proven in the inner laboratory. Remember:

एतावदेव विज्ञानम्‌।

“Etavadeva vijnanam.”

अष्टावक्र कहते हैं: और कुछ जानने की जरूरत नहीं, बस इतना विज्ञान है। विरस हो जाए तो मोक्ष, रस बना रहे तो बंधन। ऐसा जान कर फिर तू जैसा चाहे वैसा कर। फिर कोई बंधन नहीं, फिर तू स्वच्छंद है। फिर तू अपने छंद से जी--अपने स्वभाव के अनुकूल; फिर तुझे कोई रोकने वाला नहीं। न कोई बाहर का तंत्र रोकता है, न कोई भीतर का तंत्र रोकता है। फिर तू स्वतंत्र है। तू तंत्र मात्र से बाहर है, स्वच्छंद है।

Ashtavakra says: nothing more need be known. This alone is vijnana: if virasa arises, there is moksha; if relish remains, bondage. Knowing this, do as you wish. No binding then; you are swachhanda—free to live by your own cadence, your own svabhava. No outer mechanism binds you; no inner mechanism binds you. You are free—beyond all tantra; you are swachhanda.

यथेच्छसि तथा कुरु!

“Yathecchasi tatha kuru.”

फिर कर जैसा तुझे करना है। फिर जैसा होता है होने दे। इतना ही जान ले कि रस न हो। फिर तू महल में रह तो महल में रह--रस न हो। और रस हो और अगर तू जंगल में बैठ जाए तो भी कुछ सार नहीं।

Then do as you wish. Live as happens—only know: no relish. If there is no relish, dwell in a palace—so be it. If there is relish, even a forest hut is of no value.

मुल्ला नसरुद्दीन की पत्नी उससे पूछ रही थी कि तुम इतने सुंदर हो नसरुद्दीन! फिर भी पता नहीं, तुम अक्ल से कोरे क्यों हो? भगवान ने तुम्हें सुंदर बनाया, अक्ल से कोरा क्यों रखा? इसका क्या कारण है?

Mulla Nasruddin’s wife asked, “You are so handsome, Nasruddin—and yet, why are you so empty of sense? God gave you beauty; why kept you witless?”

नसरुद्दीन ने कहा: कारण स्पष्ट है। भगवान ने मुझे सौंदर्य इसलिए प्रदान किया कि तुम मुझसे विवाह कर सको और अक्ल से इसलिए कोरा रखा कि मैं तुमसे विवाह कर सकूं।

Nasruddin said, “The reason is clear. God made me beautiful so that you could marry me; and kept me witless so that I would marry you.”

अक्ल से कोरे हो तुम, तो संसार से विवाह चलेगा, बच नहीं सकते, भागो कहीं भी। जगह-जगह से संसार तुम्हें पकड़ लेगा। और अक्ल से भरे होने का एक ही उपाय है--अनुभव से भरे होना। अनुभव का निचोड़ है बुद्धिमत्ता।

If you are witless, your marriage with the world will go on—wherever you run, the world will catch you. And there is only one way to be truly intelligent—be rich in experience. The essence of experience is wisdom.

तो जितना तुम अनुभव कर सको उतना शुभ है। घबड़ाना मत भूल करने से। जो भूल करने से डरता है वह कभी अनुभव को उपलब्ध ही नहीं होता। भूल तो करो, दिल खोल कर करो; एक ही भूल दुबारा मत करना। कर लेना एक दफे पूरे मन से, ताकि दुबारा करने की जरूरत ही न रह जाए। यह मेरी प्रतीति है कि तुम अगर एक बार क्रोध पूरे मन से कर लो, समग्रता से कर लो, फिर तुम दोबारा क्रोध न कर सकोगे। वह क्रोध तुम्हें अनुभव दे जाएगा--आग का, जहर का, मृत्यु का। तुम एक बार अगर कामवासना में समग्रता से उतर जाओ, बिलकुल जंगलीपन से उतर जाओ, बिलकुल जानवर की तरह उतर जाओ, तो समाप्त हो जाएगी बात, दुबारा तुम न उतर सकोगे, विरस हो जाओगे। बार-बार उतरने की आकांक्षा होती है, क्योंकि उतर नहीं पाए, एक भी बार जान नहीं पाए। और परमात्मा कुछ ऐसा है कि जब तक तुम अनुभव से न सीखो, पीछा नहीं छोड़ता, धक्के देगा, कहेगा: जाओ, अनुभव लेकर आओ।

So the more you can experience, the better. Do not fear mistakes. One who fears mistakes never arrives at experience. Make mistakes—wholeheartedly. Only, do not repeat the same mistake. Make it once totally—so there is no need again. It is my perception: if once you get angry absolutely—totally—you will not be able to get angry again. That anger will give you the taste of fire, poison, death. If once you descend into lust totally—wildly, like an animal—the matter will end; you will not be able to descend again; virasa will arise. The urge to repeat again and again is because you never truly descended even once. And God is such that until you learn by experience, He does not let go; He pushes: go, return with experience.

यह ऐसे ही है जैसे कि जब तक बच्चा उत्तीर्ण होने का सर्टिफिकेट लेकर घर न आ जाए, बाप कहता है: फिर जा, फिर उसी क्लास में भर्ती हो जा, फिर वही पढ़! उत्तीर्ण होकर आना तो ही घर आना, अन्यथा आना ही मत।

परमात्मा, जब तुम जीवन से उत्तीर्ण होते हो, तभी तुम्हें जीवन के पार ले जाता है। आवागमन से मुक्ति तभी होती है जब जीवन से जो मिल सकता था तुमने ले लिया। बिना लिये तुम चाहो, बिना अनुभव किये तुम चाहो कि पार हो जाओ, तुम हो न सकोगे।

Just as a father says: do not return home until you pass—re‑enroll in the same class, study again, return with a certificate. The Divine takes you beyond life only when you pass life. There is freedom from the wheel only when you have drawn from life what can be drawn. Without drawing it, you cannot be taken across.

‘यह तत्वबोध वाचाल, बुद्धिमान और महाउद्योगी पुरुष को गूंगा, जड़ और आलसी कर जाता है। इसलिए भोग की अभिलाषा रखने वालों के द्वारा तत्वबोध त्यक्त है।’

“This realization turns the verbose, the clever, and the hyper‑industrious into mute, wooden, and lazy. Hence those who desire enjoyment avoid it.”

यह वचन बहुत अनूठा है। इसे समझो। अष्टावक्र कहते हैं कि यह तत्वबोध, यह संसार के रस से मुक्त हो जाना, यह मोक्ष का स्वाद मिल जाना, यह स्वच्छंदता, यह विज्ञान वाचाल को मौन कर देता है; बुद्धिमान को ऐसा बना देता है कि जैसे लोग समझें कि जड़ हो गया; महाउद्योगी को ऐसा कर जाता है जैसे आलसी हो गया। इसीलिए भोग की लालसा रखने वालों के द्वारा ऐसे तत्वबोध से बचने के उपाय किए जाते हैं। वे हजार उपाय करते हैं। वे हजार कोस दूर भागते रहते हैं। वे बुद्धों के पास नहीं फटकते। वे तो बुद्धों की छाया भी अपने ऊपर पड़ने नहीं देना चाहते, क्योंकि खतरा है।

इसे समझो, यह सूत्र कठिन है। तुम्हारी जो बुद्धिमानी है, वह सांसारिक है; वस्तुतः बुद्धिमानी नहीं है। क्योंकि जिस बुद्धि से मोक्ष न मिले, जिस बुद्धि से स्वतंत्रता न फलित हो और जिस बुद्धि से सच्चिदानंद का अनुभव न हो, उसे क्या खाक बुद्धि कहना! फिर मूढ़ता किसको कहोगे? जिसे तुम बुद्धिमानी कहते हो, जिसे तुम चालाकी कहते हो, आखिरी अर्थों में वही मूढ़ता है। इसलिए जो आखिरी अर्थों में बुद्धिमानी है, तुम्हें मूढ़ता जैसी मालूम होगी।

This is a strange utterance. Understand it. The “cleverness” you praise is worldly; it is not true intelligence. What is the value of an intelligence that brings no moksha, no freedom, no satchidananda? If that is “intelligence,” what then is stupidity? What you call intelligence—cunning—is, in the ultimate, stupidity. Thus what is intelligence in the ultimate will appear as stupidity to you.

देखते हो मूढ़ को हम बुद्धू कहते हैं, वह शब्द बुद्ध से बना है। बुद्ध को लोगों ने बुद्धू कहा कि गये काम से, किसी मतलब के न रहे। घर था, महल था, पत्नी-बच्चे थे, सब था--और यह बुद्धू देखो, भाग खड़ा हुआ! लाओत्सु ने कहा है कि और सब तो बड़े बुद्धिमान हैं, मेरी हालत बड़ी गड़बड़ है, मैं बिलकुल बुद्धू हूं। लाओत्सु ने कहा है: और सब तो कितने सक्रिय हैं, भागे जा रहे हैं, दौड़े जा रहे हैं त्वरा से; एक मैं आलसी हूं।

You call the fool “buddhu”—a word born of “Buddha.” People called Buddha a “buddhu”: gone to waste, of no use. He had house, palace, wife, child—he ran away! Lao Tzu says, “The rest are very clever—running and rushing; I alone am lazy.”

समझो ऐसा, एक पागलखाने में तुम बंद हो और तुम पागल नहीं हो, तो सारे पागल तुम्हें पागल समझेंगे। समझेंगे ही कि तुम्हारा दिमाग खराब है। उन सबके दिमाग तो एक जैसे हैं, तुम्हारा उनसे मेल नहीं खाता। पागल दौड़ेंगे, चीखेंगे, चिल्लाएंगे; न तुम चीखते, न चिल्लाते, न दौड़ते, न मारपीट करते। पागल समझेंगे: ‘तुम्हें हुआ क्या है! क्या तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है? अरे! सब जैसा व्यवहार करो। जैसा सब रह रहे हैं, वैसे रहो। जिनके साथ रहो, वैसे रहो। यही बुद्धिमानी का लक्षण है। यह क्या हम सब दौड़ रहे, चीख रहे, चिल्ला रहे; तुम बैठे!’ बुद्धू मालूम पड़ेगा जो आदमी स्वस्थ है पागलखाने में।

Imagine a madhouse. You are locked within, but you are not mad. All the mad will consider you mad—will they not? Their minds are one; yours does not fit. They run, shout, fight; you neither shout nor fight. They will think, “What has happened to you? Is your mind spoiled? Behave like us. Live as we live. Be like those with whom you live—that is intelligence. We are all running, shouting—you sit!” The healthy man in a madhouse will look like a fool.

अष्टावक्र कहते हैं कि कामी, भोगी तत्वज्ञान के पास नहीं फटकना चाहते, क्योंकि उन्हें डर लगता है कि तत्वज्ञानी तो खतरे पैदा कर देता है। तत्वज्ञान की जरा-सी छाया पड़ी कि महत्वाकांक्षा गई। महत्वाकांक्षा गई तो दौड़ गई, सामने हीरा भी पड़ा रहे तत्वज्ञानी के तो वह उठ कर उठायेगा नहीं। तो यह तो हालत आलस्य की हो गई। महत्वाकांक्षी समझेगा कि यह हद आलस्य हो गया, सामने हीरा पड़ा था, जरा हाथ हिला देते...। वह तो समझेगा, यह आदमी तो ऐसा ही हो गया, जैसे तुमने कहानी सुनी है दो आलसियों की।

Ashtavakra says: those who lust, those who crave enjoyment do not go near the essence of Truth; they are afraid. The slightest shadow of wisdom—and ambition disappears. With ambition gone, the rush is gone. Even if a diamond lies in front of the knower, he will not care to pick it up. To the ambitious this looks like sloth. “What sloth! A priceless gem lay there—couldn’t he lift a hand?” He will think this man is drunk.

दो आलसी लेटे थे वृक्ष के तले, और प्रार्थना कर रहे थे कि ‘हे प्रभु, जामुन गिरे तो मुंह में ही गिर जाए!’ एक जामुन गिरी तो एक आलसी ने बगल वाले आलसी को कहा कि भई, मेरे मुंह में डाल दे। उसने कहा: ‘छोड़ भी, जब कुत्ता मेरे कान में पेशाब कर रहा था, तब तूने भगाया?’

There is a story of two lazy men beneath a tree, praying, “O God, let a berry fall directly into our mouths.” One berry fell. One said, “Brother, put it in my mouth.” The other said, “Forget it—when the dog was peeing in my ear, did you chase him away?”

अब इन आलसियों में और भर्तृहरि में...भर्तृहरि चले गए जंगल में, बैठ गये एक वृक्ष के नीचे, छोड़ दिया संसार। और उनका छोड़ना ठीक था; जिसको विरस कहें वह उन्हें पैदा हुआ होगा। भर्तृहरि ने दो शास्त्र लिखे: सौंदर्य-शतक और वैराग्य-शतक। सौंदर्य-शतक सौंदर्य की अपूर्व महिमा है। शरीर-भोग का ऐसा रसपूर्ण वर्णन न कभी हुआ था न फिर कभी हुआ है। खूब भोगा शरीर को और एक दिन सब छोड़ दिया। उसी भोग के परिणाम में योग फला। फिर दूसरा शास्त्र लिखा: वैराग्य- शतक। वैराग्य की भी फिर महिमा ऐसी किसी ने कभी नहीं लिखी और फिर दुबारा लिखी भी नहीं गई। और एक ही आदमी ने दोनों शतक लिखे--सौंदर्य का और वैराग्य का। एक ही आदमी लिख सकता है। जिसने सौंदर्य नहीं जाना, रस नहीं जाना शरीर में उतरने का, गया नहीं कभी शरीर के खाई- खंदकों में, वह कैसे वैराग्य को जानेगा! जो गया गहरे में। उसने पाया वहां कुछ भी नहीं, थोथा है। सब दूर के ढोल सुहावने थे, पास जा कर सब व्यर्थ हो गये। मृगजाल सिद्ध हुआ, मृगमरीचिका सिद्ध हुई।

Do not confuse such laziness with Bharthari. Bharthari left his kingdom, sat beneath a tree, left the world. Rightly so—virasa must have arisen. He wrote two shatakas: Shringara‑shataka and Vairagya‑shataka. No richer homage to beauty and the body has ever been written; and no richer homage to dispassion. The same man wrote both—only the one who has known beauty can know vairagya. He went deep; found nothing there; it was hollow. From afar the drums were sweet; up close—all vain. The mirage proved mirage.

तो बैठे हैं भर्तृहरि एक वृक्ष के नीचे। अचानक आंख खुली। सूरज निकला है वृक्षों के बीच से, उसकी पड़ती किरणें, सामने एक हीरा जगमगा रहा है राह पर पड़ा। बैठे रहे। बहुमूल्य हीरा है, पारखी थे, सम्राट थे, हीरों को जानते थे। बहुत हीरे देखे थे, लेकिन ऐसा हीरा कभी नहीं देखा था। भर्तृहरि के खजाने में भी न था। एक क्षण पुरानी आकांक्षा ने, पुरानी आदतों ने बल मारा होगा। एक क्षण मन हुआ कि उठा लें, फिर हंसी आई कि यह भी क्या पागलपन है, अभी सब कुछ छोड़ कर आया, और सब देख कर आया कि कुछ भी नहीं है! मुस्कुराए। आंख बंद करने जा ही रहे थे कि दो घुड़सवार भागते हुए आये, दोनों की नजर एक साथ हीरे पर पड़ी। दोनों ने तलवारें निकाल लीं। दोनों दावेदार थे कि मैंने पहले देखा। देखा तो भर्तृहरि ने था। मगर उन्होंने तो कोई दावा किया नहीं, वे गैरदावेदार रहे।

अगर इन दो सिपाहियों को पता चल जाता कि तीसरा आदमी वृक्ष के नीचे बैठा है और घंटे भर से इसको देख रहा है तो वे क्या कहते? वे कहते: ‘हद आलस्य! अरे उठा नहीं लिया! इतना बहुमूल्य हीरा! तुम्हारी बुद्धि में तमस भरा है? तुम्हारी बुद्धि खो गई है? जड़ हो गये हो? उठते नहीं बनता, लकवा लग गया है? मामला क्या है? होश है कि नहीं, कि शराब पीये बैठे हो?’

लेकिन उन्हें तो फुरसत भी नहीं थी देखने की। वह तो झगड़ा बढ़ गया, तलवारें खिंच गईं, तलवारें चल गईं, हीरा वहीं का वहीं पड़ा रहा। थोड़ी देर बाद दो लाशें वहां पड़ी थीं। दोनों ने एक दूसरे की छाती में तलवार भोंक दी। हीरा जहां का तहां, दो आदमी मर मिटे। भर्तृहरि ने आंखें बंद कर लीं। अब भर्तृहरि जैसे आदमियों के पास जाने से तुम डरोगे अगर तुम्हारी महत्वाकांक्षा अभी बची है। तो तुम हजार-हजार उपाय खोजोगे।

‘यह तत्वबोध बोलने वाले को चुप कर जाता है; बुद्धिमान को जड़ बना देता है; महाउद्योगी को आलसी जैसा कर देता है।’

वाग्मिप्राज्ञमहोद्योगं जनं मूकजडालसम्‌।

He sat beneath a tree. The sun rose; rays fell through the branches; on the path lay a dazzling gem. He sat. He was a connoisseur—an emperor—he knew gems. He had never seen such a gem; even his treasury had none. For a moment old habit must have stirred. For a moment the mind said, “Pick it up.” Then he laughed—“What madness! I left everything; I have seen through it all.” He smiled and closed his eyes. Two horsemen came galloping; both saw the gem; both drew swords; both claimed, “I saw it first.” Bharthari had seen it first, yet he made no claim; he remained non‑claimant. Had they known he’d been sitting there for an hour, they would have called it the height of tamas—“Are you paralyzed? Drunk?” But they had no time. Their quarrel flared; swords fell; the gem lay; two corpses lay beside it. Bharthari closed his eyes.

और जैसे कोई आलसी जैसा हो गया, जड़ जैसा हो गया, मूक हो गया, गूंगा हो गया, ऐसी हालत हो जाती है। इसलिए भोग की अभिलाषा रखने वाले तत्व बोध से हजार कोस दूर भागते हैं। बुद्ध उनके गांव आ जाएं तो वे दूसरे गांव चले जाते हैं। बुद्ध उनके पड़ोस में ठहर जाएं तो भी वे पीठ कर लेते हैं। बुद्ध के वचन उनके कान में पड़ें तो वे कान बंद कर लेते हैं। कान बंद करने की हजारों तरकीबें हैं। वे हजार तर्क खोज लेते हैं कि ठीक नहीं ये बातें, पड़ना मत इस झंझट में, सुनना मत ऐसी बातें। उनका कहना भी ठीक है। क्योंकि जिस दिशा में वे जा रहे हैं, ये बातें उस दिशा से बिलकुल ही विपरीत हैं।

To the ambitious, the knower looks lazy, mute, wooden. Therefore the craving ones flee from the shadow of wisdom. If Buddha came to their village, they would go to the next. If Buddha stayed next door, they would turn their backs. If his words fell upon their ears, they would plug them. There are a thousand ways to plug the ears. They find a thousand arguments—“Don’t get into this.” From their side, it is right—these words flow opposite to their direction.

‘तू शरीर नहीं है, न तेरा शरीर है और तू भोक्ता और कर्ता भी नहीं है। तू तो चैतन्यरूप है, नित्य साक्षी है, निरपेक्ष है, तू सुखपूर्वक विचर!’

“You are not the body; the body is not yours; you are neither enjoyer nor doer. You are chaitanya, the eternal sakshi, unattached. Move at ease.”

मधु मिट्टी के भांड में है, अथवा स्वर्णपात्र में!

दृष्टि का यह द्वैत नहीं छल पायेगा रसना के ब्रह्म को!

द्वैत छल पाता है केवल बुद्धि को, अनुभव को नहीं।

मधु मिट्टी के भांड में है, अथवा स्वर्णपात्र में!

दृष्टि का यह द्वैत नहीं छल पायेगा रसना के ब्रह्म को!

अगर तुमने चखा तो तुम पात्रों का थोड़े ही हिसाब रखोगे कि सोने के पात्र में था कि मिट्टी के पात्र में था। चखा तो तुम स्वाद का हिसाब रखोगे। तुम कहोगे: मधु मधु है या नहीं।

Honey may be in a clay pot or a golden cup— the eye’s duality cannot deceive the tongue’s Brahman. Duality deceives only the intellect, never experience. Honey may be in a clay pot or a golden cup— the eye’s duality cannot deceive the tongue’s Brahman.

संसार में जो भागा जा रहा है वह सिर्फ पात्रों की फिक्र कर रहा है, सुंदर देह देख कर दीवाना हो जाता है, चाहे भीतर जहर हो; ऊंचा पद देख कर पागल हो जाता है, चाहे ऊंचे सिंहासन पर बैठ कर सूली ही क्यों न लगती हो। लगती ही है। ऊंचे सिंहासन पर जो बैठा है वह सूली ही पर लटका है। तुम्हें उसकी भीतर की पीड़ा पता नहीं। उसके भीतर की अड़चन तुम्हें पता ही नहीं, न सोता है न जागता है। हर हालत में बस कुर्सी को पकड़े बैठा है। और कोई उसकी टांग खींच रहा है, कोई पीछे से खींच रहा है, कोई गिराने की कोशिश कर रहा है, कोई चढ़ने की कोशिश कर रहा है। कुर्सी पर जो बैठा है, वह बैठ कहां पाता है! बैठा दिखाई पड़ता है अखबारों में। उसकी असलियत का तुम्हें पता नहीं है। जनता में आता है तो मुस्कुराता आता है। वे सब चेहरे हैं, उन चेहरों से धोखे में मत पड़ना। लेकिन जिसने जीवन के रस को लिया वह तत्क्षण पहचान लेता है कि बाहर मधु नहीं है, मधु का धोखा है। बाहर स्वाद नहीं है, स्वाद का धोखा है।

If you have tasted, you do not keep account of vessels—gold or clay. You keep account of taste: is it honey or not?

One who runs in the world cares only for vessels—sees a beautiful body and goes mad, even if poison lies within; sees a high post and goes crazy, even if that throne is a cross. It is a cross. The one sitting on the high chair is hanging upon a cross. You do not know his inner pain; you do not know his unrest. He neither sleeps nor wakes; in every condition he clings to the chair. Someone pulls his leg, someone from behind, someone tries to topple, someone to climb. The one on the chair cannot sit—he only appears in newspapers to sit. Those are faces—do not be deceived by faces. One who has tasted the juice of life sees at once: outside there is not honey but the trick of honey; not taste but the trick of taste.

मन रोक न जो मुझको रखता

जीवन से निर्झर शरमाता

मेरे पथ की बाधा बन कर

कोई कब तक टिक सकता था,

पर मैं खुद ऊंचे बांध उठा

अपने को उनमें भरमाता।

If my mind had not held me with its grip from life’s river, what could stand long as a barrier on my path? But I myself built high dams and deceived myself within them.

लोग अपने को भरमा रहे हैं, उलझा रहे हैं। खुद ही बांध उठाते हैं, खुद ही तर्क के जाल खड़े करते हैं। खुद ही अपने को समझा-समझा लेते हैं--और जहां से समझ की किरण आ सकती है वहां से वे दूर भागते हैं। समझ की किरण वहीं से आ सकती है जो समझा हो। जिसके जीवन से महत्वाकांक्षा चली गई हो, उसी से पूछना आकांक्षा का सार। और जिसके जीवन से कामवासना चली गई हो उसी से पूछना कामवासना का सार। वही तुम्हें कामवासना का सार भी बतला सकेगा, वही तुम्हें ब्रह्मचर्य का स्वाद भी दे सकेगा।

People deceive themselves; they entangle themselves; they build the dams; they spin the webs of argument; they convince themselves—and flee the source from which understanding can come. The ray of understanding can come only from one who has understood. Ask the one from whose life ambition has departed the essence of ambition; ask the one from whom lust has gone the essence of lust. He alone can reveal the essence of lust—and the taste of brahmacharya.

अष्टावक्र कहते हैं:

Ashtavakra says:

न त्वं देहो न ते देहो भोक्ता कर्ता न वा भवान्‌।

चिद्रूपोऽसि सदा साक्षी निरपेक्षः सुखं चर।।

तू तो है चैतन्य, तू तो है नित्य साक्षी, निरपेक्ष--ऐसा जान कर तू सुख से विचर। न तू भोक्ता, न तू शरीर, न तेरा शरीर--तू तो भीतर जो छिपा हुआ साक्षी है, बस वही है।

“You are not the body; nor is the body yours. You are not the enjoyer, not the doer. You are chidrupa, the eternal sakshi, nirapeksha—move in happiness.”

‘राग और द्वेष मन के धर्म हैं। मन कभी तेरा नहीं। तू निर्विकल्प, निर्विकार, बोधस्वरूप है। तू सुखी हो।’

“Raga and dvesha are of the mind. The mind is never yours. You are nirvikalpa, nirvikara, bodhasvarupa. Be happy.”

लेकिन मन बहुत करीब है चेतना के। और जैसे दर्पण के पास कोई चीज रखी हो तो दर्पण में प्रतिबिंब बन जाता है, ऐसे ही शुद्ध चेतना में मन का प्रतिबिंब बन जाता है। सब खेल मन का है। मन के हटते ही दर्पण कोरा हो जाता है। उस कोरे को जान लेना ही ब्रह्मज्ञान है। वही विज्ञान है।

But the mind is very close to consciousness. Place an object near a mirror and an image forms—so the mind’s waves reflect in pure consciousness. All is play of mind. When the mind drops, the mirror is clean. To know that clean is Brahma‑jnana. That is vijnana.

एतावदेव विज्ञानं!

“Etavadeva vijnanam.”

लेकिन मन बहुत करीब है और मन में तरंगें उठती रहती हैं और तरंगों की छाया चैतन्य पर बनती रहती है। जब तक तुम मन की तरंगों को साक्षी-भाव से देखोगे न...।

और साक्षी-भाव को समझ लेना। मन में कामवासना उठी; तुमने अगर कहा, बुरी है तो साक्षी-भाव खो गया। तुमने तो निर्णय ले लिया। तुम तो जुड़ गये--विपरीत जुड़ गए; लड़ने लगे। तुमने कहा, भली है--तो भी साक्षी भाव खो गया। कामवासना उठी; न तुमने कहा भली, न तुमने कहा बुरी; तुमने कोई निर्णय न लिया; तुम सिर्फ देखते रहे; तुम सिर्फ देखने वाले रहे; तुम जरा भी जुड़े नहीं। न प्रेम में न घृणा में, न पक्ष में न विपक्ष में; तुम सिर्फ देखते रहे--अगर तुम क्षण भर भी देखते रह जाओ तो चकित होओगे। तुम्हारे देखते रहने में ही धुएं की तरह वासना उठी और खो भी गई। और उसके खोते ही पीछे जो शून्य रिक्त छूट गया था, अपूर्व है उसकी शांति, उसका आनंद! उसका अमृत अपूर्व है! और उसके कण-कण तुम इकट्ठे करते जाओ, तो धीरे-धीरे तुम बदलते जाओगे। एक-एक बूंद करके किसी दिन तुम्हारा घड़ा अमृत से भर जाएगा।

But the mind is very near; its waves rise; their shadows fall upon consciousness. Watch them as a sakshi. Understand the witness: a wave of lust arises; if you say “bad” you lose witnessing—you have judged; you have joined in opposition. If you say “good,” again witnessing is lost. Let lust arise; do not say good, do not say bad; take no decision—only watch. Remain only the seer—neither for nor against. If you can remain a watcher even for a moment, you will be amazed. In your seeing, the desire rises like smoke and dissolves. When it dissolves, what remains is a pristine void—its peace is incomparable, its bliss unique. Gather those drops of nectar; little by little you will be transformed. Drop by drop your vessel will be filled with amrita.

हम तो मन से जीते हैं और मन के कारण, जो है, वह हमें दिखाई नहीं पड़ता।

We live from the mind; therefore what is, we do not see.

एक नई विधवा ने बीमा कंपनी में जा कर मैनेजर से पति के बीमे की रकम मांगी। तो मैनेजर ने शिष्टाचार के नाते उसे कुर्सी पर बैठने का संकेत किया और कहा: ‘हमें आप पर आई अचानक विपत्ति को सुन कर बड़ा दुख हुआ, देवी जी!’ देवी जी ने बिगड़ कर कहा: ‘जी हां, पुरुषों का सब जगह वही हाल है। जहां स्त्री को चार पैसों के मिलने का अवसर आता है, उन्हें बड़ा दुख होता है।’

A new widow went to the insurance company for her husband’s claim. The manager, out of courtesy, offered her a seat and said, “We are very sorry to hear of your sudden misfortune, madam.” She snapped, “Yes—that’s how men are everywhere. When a woman gets a chance to receive a little money, you feel very sorry.”

वह बेचारा कह रहा था कि तुम्हारे पति चल बसे, हमें बड़ा दुख है; लेकिन स्त्री को पति की अभी फिक्र ही न होगी। अभी उसका सारा मन तो एक बात से भरा होगा कि इतने लाख मिल रहे हैं--कितनी साड़ी खरीद लूंगी, कौन-सी कार, कौन-सा मकान! उसका चित्त तो एक जाल से भरा होगा और इसका उसे पता नहीं; और वह जो भी सुनेगी, अपने मन के द्वारा सुनेगी। उसको तो एक ही बात समझ में आई होगी कि ‘अच्छा, तो तुम्हें दुख हो रहा है! तो मेरे मकान और मेरी कार और मेरी साड़ियां वह सब जो मैं खरीदने जा रही हूं...।’ उसने अपना ही अर्थ लिया।

The poor man meant: your husband passed—we are sorry. But her mind is elsewhere—on the lakhs to come: how many saris, which car, which house. Her mind is filled with a net; she hears through her mind. She understands only, “You are feeling sorry—at my house and car and saris I’m about to buy.” She takes her meaning.

मन सदा तुम्हारे ऊपर रंग डाल रहा है। और मन के कारण तुम जो अर्थ लेते हो जीवन के, वे सच्चे नहीं हैं; वे तुम्हारे मन के हैं।

The mind colors everything. The meanings you take are not true—they are of your mind.

एक महिला एक बस में दस-बारह बच्चों को ले कर सफर कर रही थी। इतने में उसके पास बैठे मुल्ला नसरुद्दीन ने सिगरेट पीना शुरू कर दिया। औरत को यह पसंद न आया। वह नाराज हो गई। और बोली: ‘आपने देखा नहीं, महानुभाव? यहां लिखा है, बस में धूम्रपान करना मना है।’ मुल्ला ने कहा: ‘लिखने में क्या धरा है? अरे, लिखने को तो हजार बातें लिखी हैं। यहां तो यह भी लिखा हुआ है: दो या तीन बस। तो ये दस-बारह कैसे? लिखने में क्या धरा है?’

A woman was traveling on a bus with ten or twelve children. Mulla Nasruddin, sitting next to her, lit a cigarette. The woman disliked it. “Sir, did you not see? It is written here: smoking on the bus is prohibited.” Mulla said, “What is in writing? A thousand things are written. It is also written here: ‘two or three bus.’ Then how come ten or twelve?”

आदमी जो भी निर्णय लेता है, जो भी बोलता है, जो भी करता है, उसमें उसके मन की छाया है। यह मुल्ला सोच रहा होगा दस-बारह बच्चे! यह दस-बारह बच्चों से परेशान हो रहा होगा। शायद इसने इसीलिए सिगरेट पीना शुरू किया हो कि दस-बारह बच्चों की किचड़-बिचड़, शोरगुल, परेशानी में किसी तरह अपने को भुलाने का उपाय कर रहा होगा।

Whatever we decide, speak, do—the mind’s shadow is there. Mulla is thinking: ten or twelve children! He is disturbed—perhaps he lit the cigarette to forget the clamor.

हम जो देखते हैं वह हमारी मन की तरंगों से देखते हैं।

We see through our habits.

गणित के एक अध्यापक के घर बच्चा हुआ, तो उन्होंने पार्टी दी। लोग चौंके। विश्वविद्यालय के और प्रोफेसर भी आये थे, विद्यार्थी भी आये थे। टेबल के सामने एक तख्ती लगी थी, जिस पर लिखा था: ‘किन्हीं पांच का रसास्वादन करें, सबके स्वाद समान हैं।’ गणित के प्रोफेसर! पुरानी आदत गणित का पर्चा निकालने की, कि कोई भी पांच प्रश्नों का उत्तर हल करें, सबके अंक समान हैं।

A math professor celebrated the birth of his child with a party. On the table a placard read: “Taste any five—each has equal flavor.” The habit—setting a problem: “Answer any five; all marks equal.”

आदमी जीता है अपनी आदतों से, सोचता है अपनी आदतों से। और आदतें मन तक हैं; मन के पार कोई आदत नहीं। मन के पार तुम निर्विकार हो। सब तरंगें मन तक हैं।

Man lives by habits; thinks by habits. Habits reach to the mind—beyond mind there is none. Beyond mind you are nirvikara. All waves reach only to the mind.

‘राग और द्वेष मन के धर्म हैं।’

रागद्वेषौ मनोधर्मौ।

“Raga and dvesha are the nature of mind.”

 

“Ragadveshau mano dharmau.”

‘मन कभी भी तेरा नहीं है।’

“The mind is never yours.”

“Na te manah kadachana.”

न ते मनः कदाचन।

‘तू निर्विकार, तू मन का नहीं है।’

त्वं निर्विकल्पः निर्विकारः बोधात्मा असि।

‘तू तो निर्विकार बोधस्वरूप चैतन्य मात्र है। सुखी हो!’

“You are nirvikalpa, nirvikara, bodhatma. Be happy.”

इस विज्ञान को जान लिया, बस सुख को जान लिया। आत्मा कभी दुखी हुई ही नहीं। और अगर तुम दुखी हुए हो तुमने कहीं भूल से मन को आत्मा समझ लिया है। दुख का एक ही अर्थ है: आत्मा का मन से तादात्म्य हो जाना।

Know this vijnana—and you know joy. The Atman has never been unhappy. If you are unhappy, you have mistakenly identified mind as Atman. Suffering means: Atman’s identification with mind.

‘सब भूतों में आत्मा को और सब भूतों को आत्मा में जान कर तू अहंकार-रहित और ममता-रहित है। तू सुखी हो।’

“Know the Atman in all beings, and all beings in the Atman—you become without ‘I’ and ‘mine’. Be happy.”

जैसे ही तुम जान लोगे भीतर के साक्षी को, तुम यह भी जान लोगे कि साक्षी तो सबका एक है। जब तक मन है तब तक अनेक। जब साक्षी जागा तब सब एक। परिधि पर हम भिन्न-भिन्न हैं; भीतर हम एक हैं। ऊपर-ऊपर हम भिन्न-भिन्न हैं; गहरे में हम एक हैं। वहां एकता आ जाती है तो अहंकार कैसा! और जहां एक ही बचा वहां ममता भी कैसी!

The moment you know the inner witness, you will know: the witness is one in all. As long as there is mind, there is multiplicity. When the witness awakens, there is One. On the circumference we are different; at the center we are one. Where unity dawns, what ego? Where One remains, what “mine”?

“See the Atman in all beings and all beings in the Atman. Without ego, without possessiveness—be happy.”

सर्वभूतेषु चात्मानं च सर्वभूतानि आत्मनि विज्ञाय।

निरहंकारः च निर्ममः त्वं सुखी भव।।

‘जिसमें यह संसार समुद्र में तरंग की भांति स्फुरित होता है, वह तू ही है। इसमें संदेह नहीं है। हे चिन्मय, तू ज्वर-रहित हो, संताप-रहित हो, सुखी हो।’

“In whom this universe shimmers like waves in the ocean—that thou art. There is no doubt. O embodiment of consciousness, be feverless, be free of sorrow—be happy.”

विश्वं स्फुरति यत्रेदं तरंगा इव सागरे।

“Vishvam sphurati yatredam taranga iva sagare.”

इस सागर में ये जो इतनी तरंगें उठ रही हैं, इन तरंगों के पीछे छिपा जो सागर है, वह तू ही है। ये संसार की सारी तरंगें ब्रह्म की ही तरंगें हैं।

In this ocean, the waves rise; behind the waves the ocean is—thou. These waves of the world are waves of Brahman.

“Tattvam eva—na samdehah. Chinmurte—vijvaro bhava.”

तत्वमेव न संदेहश्चिन्मूर्ते विज्वरो भव।

और ऐसा जान कर--तू वही चिन्मय है, जिसका सारा खेल है; तू वही मूल है, जिसकी सारी अभिव्यक्ति है--विगत-ज्वर हो, सारा संताप छोड़, सुखी हो!

Know thus: you are that chaitanya whose play this all is; you are the source of whose expression this all is—be rid of fever, drop all sorrow—be happy.

जब तक मन है, तब तक अड़चन है।

As long as there is mind, there is obstruction.

रात ने चुप्पी साध ली है।

सपने शांति में समा गए हैं

अंतःकपाट आपसे-आप खुलने लगा है

देवता शायद दरवाजे पर आ गये हैं

पानी का अचल होना

मन की शांति और आभा का प्रतीक है।

Night has donned silence; dreams have merged into quiet. The inner doors begin to open by themselves— as if gods have arrived at the threshold. Water’s stillness is the symbol of the mind’s peace and aura. When water is still, one’s face is seen within; in rippling water, the image ripples. When the mind becomes still like a lake, there the secret of secrets is found. O mind, become still like a silent lake; awake, you played so many games— all went wrong; now forget everything and sleep.

पानी जब अचल होता है

 

उसमें आदमी का मुख दिखलाई पड़ता है

 

हिलते पानी का बिंब भी हिलता है।

 

मन जब अचल पानी के समान शांत होता है

 

उसमें रहस्यों का रहस्य मिलता है।

 

मन रे, अचल सरोवर के समान शांत हो जा

जग कर तूने जो भी खेल खेले

सब गलत हो गया

अब सब कुछ भूल कर

नींद में सो जा।

मन जब सो जाए तो चेतना जागे। मन जागा रहे तो चेतना सोई रहती है। मन के जागरण को अपना जागरण मत समझ लेना। मन का जागरण ही तुम्हारी नींद है। मन सो जाए, सारी तरंगें खो जाएं मन की, तो मन के सो जाने पर ही तुम्हारा जागरण है। सारी बात मन की है। मन है तो संसार; मन नहीं तो मोक्ष। तुम अपने को किसी भांति मन से मुक्त जान लो।

When the mind sleeps, consciousness awakens. When the mind wakes, consciousness sleeps. Do not take the mind’s wakefulness to be your wakefulness. The waking of mind is your sleep. Let the mind sleep; let its waves subside. Only when the mind sleeps, do you awaken. It is all about mind. With mind—samsara; without mind—moksha. Know yourself free of mind by any means.

एतावदेव विज्ञानम्‌!

“Etavadeva vijnanam.”

इतना ही विज्ञान है।

This alone is vijnana.

यथेच्छसि तथा कुरु।

“Yathecchasi tatha kuru.”

ऐसा जान कर सुखपूर्वक विचर, जो करना हो कर। स्वच्छंद हो!

Knowing thus, move at ease—do what you will. Swachhanda—free.

हरि ॐ तत्सत्‌!

Hari Om Tatsat!