Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
निश्चय ही पाठ और पाठ में फर्क है। यंत्रवत दोहरा लेना पाठ नहीं। कंठस्थ कर लेना पाठ नहीं। हृदयस्थ हो जाये तो ही पाठ। और हृदय तक पहुंचाना हो तो अत्यंत जागरूकता से ही यह घटना घट सकती है। कंठस्थ कर लेना तो जागने से बचने का उपाय है।
Certainly there is a difference between recitation and recitation. Mechanical repetition is not recitation. Having it by rote is not recitation. Only when it becomes heart-seated does it become true recitation. And to carry anything to the heart, utter alertness is needed; only then can the event happen. Rote learning, in fact, becomes a way to avoid waking up.
जिस काम को करने में तुम कुशल हो जाते हो उसमें जागरूकता की जरूरत नहीं रह जाती। नये-नये कार चलाओ, नया-नया तैरने जाओ, नई-नई साइकिल चलानी सीखो, तो बड़ा होश रखना पड़ता है; जरा चूके कि गिरे। चूक महंगी पड़ती है। होश रखना जरूरी हो जाता है। लेकिन जैसे ही साइकिल चलानी आ गई, कार चलानी आ गई, तैरना आ गया, फिर वैसे-वैसे होश मद्धिम हो जाता है, फिर कोई जरूरत नहीं रहती। फिर तुम सिग्रेट पीयो, गाना गाओ, रेडियो सुनो और कार चलाओ; मित्र से बात करो, हजार बातें सोचो...। धीरे-धीरे कार चलाना इतना यंत्रवत हो जाता है कि मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि कभी-कभी ड्राइवर आंख भी झपका कर क्षण भर को सो लेता है और गाड़ी चलती रहती है। करीब अधिकतम दुर्घटनायें तीन और चार बजे के बीच होती हैं रात में। मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि उस क्षण गहरी नींद का क्षण है: ड्राइवर की आंख झपक जाती है और वह सोचता है सपने में कि उसे राह दिखाई पड़ रही है, तब दुर्घटना घट जाती है।
Any work you become skillful in no longer seems to need awareness. Drive a car when you’re new to it, learn to swim, learn to ride a bicycle—the first days demand great alertness; a slight lapse and you fall. Lapses are costly; so awareness becomes necessary. But once cycling, driving, swimming become familiar, awareness dims. Then you can smoke, sing, listen to the radio and drive; chat with a friend, think of a thousand things. Gradually the act of driving becomes so mechanical that psychologists say drivers sometimes nod off for a moment, and the car still keeps moving. Most accidents occur around three or four o’clock at night; psychologists say that is a depth-of-sleep window. The driver’s eyes droop, he imagines in a dream that the road is clearly visible—then the accident happens.
जैसे-जैसे व्यक्ति कुशल हो जाता है किसी काम में वैसे-वैसे होश की जरूरत नहीं रह जाती। तो पाठ कुशलता के लिए नहीं कहा है मैंने कि तुम कंठस्थ कर लेना। उसी कुशलता में तो यह देश मरा। यहां ऐसे लोग थे जिन्हें वेद कंठस्थ था, लेकिन जीवन में कोई वेद का प्रस्फुटन न हुआ, फूल न खिले, सुगंध न आई।
As one becomes expert at something, the need for awareness drops. So when I praise recitation, I do not mean skillful rote. It is precisely that “skill” which killed this country. There were people here who had the Vedas by heart, yet no flowering of the Veda in their lives—no blossoms, no fragrance.
कहते हैं, सिकंदर वेद की एक संहिता को यूनान ले जाना चाहता था और उसने पंजाब के एक गांव में पता लगाने की कोशिश की कि वेद की प्रति कहां मिल सकेगी। पता चल गया। एक वृद्ध ब्राह्मण के पास ऋग्वेद की संहिता थी। उसने घर घेर लिया। और उसने ब्राह्मण से कहा कि वेद की संहिता मुझे सौंप दो अन्यथा घर, तुम, संहिता, सबको जला डाला जायेगा। ब्राह्मण ने कहा: इतने परेशान होने की जरूरत नहीं है, कल सुबह सौंप दूंगा, पहरा आप रखें।
रात भर का समय क्यों चाहते हो? सिकंदर ने पूछा। उसने कहा कि रात भर का समय चाहता हूं ताकि पूजा-पाठ कर लूं, पीढ़ियों से यह संहिता हमारे घर में रही है तो इसे ठीक से सम्मान से विदा देना होगा न! सुबह आप को भेंट कर देंगे। रात भर हम पूजा-पाठ कर लें, सुबह आप ले लेंगे। सिकंदर ने सोचा: हर्ज भी कुछ नहीं है। पहरा तो लगा था, भाग कहीं सकता न था ब्राह्मण। लेकिन सिकंदर ने यह सोचा भी न था कि भागने के और कोई सूक्ष्म उपाय भी हो सकते हैं। यज्ञ की वेदी पर हवन किया और उसने ऋग्वेद का पाठ करना शुरू किया।
They say Alexander wanted to take a Vedic samhita to Greece. In a village of Punjab he inquired where he could get a copy. He found that an old Brahmin had a manuscript of the Rigveda. Alexander surrounded his house and said, “Hand over the Rigveda, or I will burn your house, you, and the manuscript.” The Brahmin said, “There’s no need to be so troubled; I will hand it over in the morning. Keep your guards.” “Why do you need the night?” Alexander asked. The Brahmin replied, “To perform the rituals and farewells. For generations this text has been in our family; it deserves to be sent off with respect. In the morning I will offer it to you.”
सुबह जब सिकंदर पहुंचा तो ऋग्वेद की संहिता का आखिरी पन्ना ब्राह्मण के हाथ में था। वह एक-एक पन्ना पढ़ता गया और आग में डालता गया। उसका बेटा बैठा सुन रहा था। जब सिकंदर पहुंचा तो उसने कहा: ‘मेरे बेटे को ले जाएं, इसे ऋग्वेद कंठस्थ करवा दिया है। यह संहिता है। शास्त्र तो मैं दे नहीं सकता था, उसकी तो गुरु से मनाही थी; लेकिन बेटा मैं दे सकता हूं, इसकी कोई मनाही नहीं है!
Alexander saw no harm in that—the house was guarded, the Brahmin couldn’t run. He didn’t imagine subtler ways of “escape.” The Brahmin lit the sacrificial fire and began to recite the Rigveda.
By morning when Alexander arrived, the last page of the manuscript was in the Brahmin’s hand. He had read each page and consigned it to the fire, one by one. His son sat listening. When Alexander arrived, the Brahmin said, “Take my son. The Rigveda has been made by heart in him. This is the samhita. The scripture itself I could not give you; my guru forbade it. But my son I can give; there is no prohibition on that!”
सिकंदर को तो भरोसा न आया कि सिर्फ एक बार दोहराने से और पूरा ऋग्वेद बेटे को कंठस्थ हो गया होगा! उसने और पंडित बुलवाए, परीक्षा करवाई--चकित हुआ: वेद कंठस्थ हो गया था।
Alexander could not believe that one recital would make the boy memorize the entire Rigveda. He summoned scholars and had the boy tested—he was astonished: the Veda was indeed by heart.
स्मृति को व्यवस्थित करने के बहुत उपाय खोजे गए थे, इसलिए बहुत दिनों तक तो भारत में हमने वेद को लिखे जाने के लिए स्वीकृति नहीं दी; जरूरत न थी। मनुष्य का मन इस भांति हमने व्यवस्थित किया था, ऐसी प्रणालियां खोजी थीं कि जरूरत नहीं थी कि किताब लिखी जाए; मन पर अंकित हो सकता था।
Many methods had been devised here to organize memory. For a very long time we did not even permit the Vedas to be written—there was no need. We had structured the human mind in such ways that texts could be inscribed on memory itself.
मन छोटी चीज नहीं है। मस्तिष्क बड़ी घटना है--संसार में सबसे बड़ी घटना है। जितने परमाणु हैं पूरे जगत में उतनी सूचनाएं तुम्हारे छोटे-से मस्तिष्क में समा सकती हैं। जितने पुस्तकालय हैं सारे जगत के, सुविधा और समय मिले तो एक आदमी के मस्तिष्क में सब समा सकते हैं। तुम अपने मस्तिष्क का कोई उपयोग थोड़े ही करते हो। श्रेष्ठतम दार्शनिक, विचारक, मनीषी, वैज्ञानिक भी दस-पंद्रह प्रतिशत हिस्से का उपयोग करता है, पच्चासी प्रतिशत तो ऐसे ही चला जाता है। इस पूरे मन को व्यवस्थित करने के उपाय थे, इस पूरे मन का उपयोग करने के उपाय थे। स्मृति का विज्ञान पूरा खोजा गया था। वेद कंठस्थ हो जाते थे यंत्रवत। जैसे टेप पर रिकार्ड हो जाता है, ऐसे ही स्मृति पर रिकार्ड हो जा सकते हैं। लेकिन इससे कोई ज्ञानी नहीं हो गया। वेद कंठस्थ हो गया, इसका अर्थ इतना ही हुआ कि मनुष्य यंत्रवत दोहरा सकता है; तोता हो गया, ज्ञानी नहीं हो गया।
Mind is no small thing. The brain is a great event—the greatest event in existence. As many atoms as there are in the universe, so many bits of information can be contained in your small brain. All the libraries of the world—given time and method—could be stored in a single mind. You use hardly any of your brain. Even the finest philosophers, thinkers, seers, scientists use ten to fifteen percent; the remaining eighty-five percent simply lies unused. We had methods to organize the whole mind, to use the whole mind. The science of memory was explored completely. The Vedas could be memorized mechanically—like recording on a tape. But none of that makes one wise. To have the Veda by heart only means that man can repeat mechanically; he has become a parrot, not a knower.
उद्दालक ने अपने बेटे श्वेतकेतु को कहा है कि बेटा एक बात स्मरण रखना, तू जा रहा है गुरु के घर, उसको जान कर लौटना जिसको जानने से सब जान लिया जाता है। बेटा बहुत परेशान हुआ। उसने सब जान लिया, लेकिन उसका तो कोई पता न चला जिसको जानने से सब जान लिया जाता है। वह निष्णात होकर, वेद में पारंगत होकर, सभी शास्त्रों का ज्ञाता होकर घर लौटा। बाप ने आते ही पहला प्रश्न किया--वह डरा भी था मन में कि कहीं वही बात न पूछे--‘उसे जान लिया जिसे जानने से सब जान लिया जाता है?’
Uddalaka said to his son Shvetaketu, “My son, remember one thing: you go to the guru’s house. Return knowing That by knowing which everything is known.” The boy was distressed. He learned everything that could be taught, but not That by knowing which all is known. He returned expert, accomplished in the Vedas, learned in all the scriptures. The father’s first question—one he feared—was, “Have you known That by knowing which all is known?”
श्वेतकेतु ने कहा: क्षमा करें, गुरु जो भी जानते थे, सब जान कर आ गया हूं। जितने भी शास्त्र उपलब्ध हैं सब जान कर आ गया हूं, आप परीक्षा ले लें। परीक्षा देकर आया हूं। उत्तीर्ण हुआ तो लौट सका हूं। लेकिन उसका तो कोई पता नहीं चल सका कि जिसको जानने से सब जान लिया जाता है।
Shvetaketu said, “Forgive me. Whatever my guru knew, I have learned. Whatever scriptures are available, I have mastered them—examine me if you wish. I passed my tests; that is why I could return. But of That by knowing which all is known, I found no trace.”
तो उसके बाप ने कहा: फिर से जा वापिस; क्योंकि हमारे घर में नाममात्र के ब्राह्मण नहीं हुए। हमारे परिवार में सदा से वस्तुतः ब्राह्मण होते रहे हैं; नाममात्र के ब्राह्मण नहीं। जो ब्रह्म को जाने, वही वस्तुतः ब्राह्मण है। नाममात्र का ब्राह्मण वेद को जानता है, ब्रह्म को नहीं। और ब्रह्म को न जाना तो वेद को जानने का कोई भी अर्थ नहीं। तू वापिस जा, कूड़ा-कर्कट लेकर आ गया! उसको जान कर आ जिसको जानने से सब जान लिया जाता है।
His father said, “Then go back again. In our home there have never been Brahmins in name only. In our family there have always been true Brahmins, not nominal ones. He who knows Brahman is the true Brahmin. The nominal Brahmin knows the Veda but not Brahman. And without knowing Brahman, knowing the Veda is meaningless. Go back. You have brought home rubbish. Know That by knowing which everything is known.”
कंठस्थ कर लेना एक बात है, इसमें कुछ बहुत गुण नहीं है; जागना बिलकुल दूसरी बात है। कंठस्थ करने से तुम्हारी सूचनाओं का संग्रह बढ़ जाता है, जागने से तुम्हारे चैतन्य में क्रांति घटती है। जागने से दीया जलता है। जागने से तुम प्रकाशित, आलोकित होते हो। जागने से तुम बुद्ध होते हो। जागने से वेद कंठस्थ हो या न हो; तुम जो कहते हो वही वेद हो जाता है, तुम्हारा शब्द-शब्द वेद बन जाता है।
Memorizing is one thing; there is no great virtue in it. Awakening is entirely another. Memorizing increases your stock of information; awakening brings a revolution in your consciousness. Awakening lights the lamp. Awakening makes you radiant, luminous. Awakening makes you a Buddha. Whether the Veda is by heart then or not—whatever you say becomes the Veda; each of your words becomes scripture.
तो पाठ पाठ में भेद है। तुम पढ़ सकते हो गीता, कुरान, बाइबिल; और ऐसे पढ़ते रहो रोज-रोज तो लकीर पर लकीर पड़ती रहेगी। रसरी आवत जात है, सिल पर पड़त निशान। वह तो कुएं पर भी, पत्थर पर भी निशान बन जाता है--कोमल-सी रस्सी के आने-जाने से। रोज-रोज दोहराओगे तो निशान बन जाएंगे, तुम्हारे मस्तिष्क में धारे खिच जाएंगे, उन धारों के कारण स्मृति पैदा हो जाएगी।
So there is indeed a difference between recitation and recitation. You can read the Gita, the Quran, the Bible; read them every day and line after line will carve grooves. The rope that goes over the well-stone, coming and going, leaves a mark even on stone. Repetition will draw furrows in your brain; memory will form along those grooves.
स्मृति बोध नहीं है, ज्ञान नहीं है। तो फिर कैसे पाठ करोगे? पाठ ऐसे करना कि जब दोहराओ वेद को तो दोहराना न बने। यह दोहराना न हो। जब आज फिर पढ़ो तुम गीता या कुरान को तो ऐसे पढ़ना जैसे फिर नया, जैसे कभी जाना ही नहीं। और जाना है भी नहीं। जान ही लेते तो पढ़ने की आज जरूरत क्या पड़ती! अब तक नहीं जाना, इसीलिए तो पाठ की जरूरत है। जाना नहीं है। कल तक चूक गये, आज फिर प्रयास करते हो। प्रयास नया हो। प्रयास बहुत जागरूक हो। वेद को दोहराओ या कुरान को, दोहराते वक्त पीछे साक्षी खड़ा रहे। दोहराने में खो मत जाना। साक्षी पीछे खड़ा रहे और देखता रहे कि तुम वेद पढ़ रहे, कुरान पढ़ रहे, दोहरा रहे। साक्षी पीछे खड़ा देखता रहे तो कभी जब पढ़ते-पढ़ते साक्षी पूरा होता है...।
But memory is not awareness; it is not wisdom. Then how should you recite? Recite in such a way that when you repeat the Veda, it doesn’t become mere repetition. Let it not be a routine. When you read the Gita or the Quran today, read as if new—as if you had never known it. And you haven’t known it. Had you known, what need would there be to read today? You missed until yesterday; hence the need to read today. Since you have not known, make today’s effort fresh, intensely alert. Whether you recite the Veda or the Quran, let a witness stand behind as you repeat. Don’t get lost in the repetition. Let the witness remain behind, watching that you are reading the Veda, reading the Quran, repeating. As the witnessing becomes full while you read…
तो तुम जो पढ़ते हो, उससे थोड़े ही ज्ञान होने वाला है। तो पढ़ना तो बहाना था, निमित्त था; वह जो पीछे जाग कर खड़ा है, उसके जागते-जागते ज्ञान होता है। इसलिए जरूरी नहीं है कि तुम वेद ही पढ़ो, पक्षियों के गीत भी सुन लोगे अगर जाग कर रोज, तो पाठ हो जायेगा; झरने की कल-कल सुन लोगे अगर बैठ कर रोज तो पाठ हो जायेगा।
…it is not what you read that gives birth to knowing. Reading is only a pretext, a device. Knowing arises from the awakening of the one standing alert behind. Therefore it is not necessary that you read the Veda. If you listen, wakefully, to the songs of birds, daily, that too becomes recitation. If you sit by a stream and listen, wakefully, to its murmur, that too becomes recitation.
खयाल रखना, वेद के पढ़ने से थोड़े ही ज्ञान का जन्म होता है। पढ़ना तो एक निमित्त है। कोई निमित्त तो बनाना ही होगा, ताकि साक्षी बने। साक्षी को जगाने के लिए निमित्त है। और वेद से प्यारा निमित्त कहां खोजोगे! कुरान से और ज्यादा मधुर निमित्त कहां खोजोगे! क्योंकि कुरान आया किसी ऐसे व्यक्ति के चैतन्य से जो ज्ञान को उपलब्ध हो गया था; कुरान के उन वचनों में मुहम्मद की चेतना थोड़ी न थोड़ी लिपटी रह गई है। मुहम्मद का स्वाद इनमें होगा ही। मुहम्मद के शून्य से उठे हैं ये स्वर। मुहम्मद का संगीत इनमें होगा ही। वेद उठे हैं ऋषियों की अंतःप्रज्ञा से, तो जहां से उठती है चीज, वहां की कुछ खबर तो रखती ही होगी। गंगा कितनी ही गंदी हो जाये तो भी गंगोत्री के जल का कुछ हिस्सा तो शेष रहता ही है।
Remember: wisdom is not born from reading the Veda. Reading is a device. Some device must be employed to invoke the witness. And what more beautiful device than the Veda! What sweeter device than the Quran! For the Quran arose from the consciousness of one who had attained knowing; some fragrance of Muhammad’s awareness clings to those words. There will be a taste of Muhammad there. Those tones arose from Muhammad’s emptiness; his music will be present. The Vedas arose from the inner illumination of rishis; whatever arises from a source carries news of that source. However muddy the Ganges may become, some trace of Gangotri still remains in its waters.
अच्छे उपकरण हैं, लेकिन ध्यान रखना: उपकरण हैं। असली काम जागने का है। इधर गीत दोहराते रहना, वेद का, कुरान का, बाइबिल का। उधर पीछे जाग कर देखते रहना। डूब मत जाना, बेहोश मत हो जाना, नहीं तो पाठ हो जायेगा, स्मृति भी बन जायेगी, एक दिन ऐसी घड़ी आ जायेगी कि तुम बिना किताब को सामने रखे दोहरा सकोगे--लेकिन उससे तुम्हारे जीवन में क्रांति घटित न होगी।
They are fine instruments—remember, instruments. The real work is awakening. On the one side, let the lips repeat the Gita, the Veda, the Quran, the Bible; on the other, let the witness stay awake behind, watching. Do not drown, do not go unconscious; otherwise you will end up able to recite without even opening the book—yet no revolution will happen in your life.
पाठ पाठ में निश्चित ही भेद है। बेहोशी में जो भी बीत रहा है वह बेहोशी को मजबूत कर रहा है। जो होश में बीतता है वह होश को मजबूत करता है। इसलिए जितने ज्यादा से ज्यादा क्षण होश में बीतें उतना शुभ है। भोजन करो तो होश पूर्वक।
There is certainly a difference between recitation and recitation. Whatever passes in unconsciousness strengthens unconsciousness. Whatever passes in awareness strengthens awareness. Therefore, the more moments that pass in awareness, the better. Eat with awareness.
इसलिए तो कबीर कहते हैं: ‘उठूं-बैठूं, सो परिक्रमा!’ अब मंदिर जाने की और परिक्रमा करने की भी कोई बात न रही। अब तो उठता-बैठता हूं तो वह भी परिक्रमा है। ‘खाऊं-पीऊं सो सेवा!’ अब कोई परमात्मा की उपासना करने की जरूरत नहीं, मंदिर में जा कर भोग लगाने की भी कोई जरूरत नहीं। खुद भी खाता-पीता हूं, वह भी सेवा हो गई है। क्योंकि जो खुद भी खा-पी रहा हूं, वहां भी जाग कर देख रहा हूं कि यह भी परमात्मा को ही दिया गया। यहां परमात्मा के अतिरिक्त कुछ और है ही नहीं। जाग कर देखने लगोगे तो प्रत्येक कृत्य पूजा हो जाता है और प्रत्येक विचार और प्रत्येक तरंग उसी के चरणों में समर्पित हो जाती है। सभी उसका नैवेद्य बन जाता है और सारा जीवन अर्चना हो जाती है।
That is why Kabir says: “Whether I rise or sit, it is circumambulation; whatever I eat or drink, that is service.” No need to go to the temple for circumambulations. Rising and sitting are enough. No need to perform worship or offer food in a temple; even when I eat and drink, that too is service—because even there I watch, knowing it is an offering to the Divine. Outside of the Divine, there is nothing else. When you begin to see wakefully, every act becomes worship, every thought and every ripple is offered at his feet. All becomes his oblation; the whole of life becomes a song of offering.
लो एक क्षण और बीता
हम हारे, युग जीता।
बेहोशी में गया क्षण तो हार गये।
लो एक क्षण और बीता
हम हारे, युग जीता।
Look, another moment has passed— we lost, the age won. If a moment goes in unconsciousness, you have lost.
होश में गया क्षण कि तुम जीते, युग हारा।
लो एक क्षण और बीता
हम हारे, युग जीता
होंठों के सारे गम
आंखों में कैद
Look, another moment has passed— we lost, the age won. If a moment goes in awareness, you have won, the age has lost.
चांदनी के सिर का
एक बाल और हुआ सफेद
धूप की नजर का
एक अंग और बढ़ गया
सपने के पैरों में
एक कांटा और गड़ गया
रोते रहे राम
अतीत में समा गई सीता
खतम हुई रामायण
अब शुरू करो गीता।
Look, another moment has passed— we lost, the age won. All the sorrow on the lips, imprisoned in the eyes; on moonlight’s head one more hair has turned white; the sun’s sharp gaze has gained another limb; into the feet of the dream one more thorn has lodged; Rama kept weeping, Sita dissolved into the past; the Ramayana is over— now begin the Gita.
लो एक क्षण और बीता
हम हारे, युग जीता।
Look, another moment has passed— we lost, the age won.
लेकिन चाहे रामायण खतम करो और चाहे गीता शुरू करो, सोये-सोये चला तो सब व्यर्थ चला जायेगा। सोया सो खोया, जागा सो पाया।
But whether you finish the Ramayana or begin the Gita, if you go on sleeping, all is wasted. He who sleeps, loses; he who awakens, attains.
तो जब मैं पाठ की महिमा के लिए कहता हूं तो ध्यान रखना। मैं तो चाहता हूं तुम्हारा पूरा जीवन पाठ बने। गीता, कुरान, बाइबिल सुंदर हैं, लेकिन उतने से काम न चलेगा। जीवन तो एक अविच्छिन्न धारा है, घड़ी भर सुबह पाठ कर लिया और फिर तेईस घंटे भटके रहे, भूले रहे, बेहोश रहे--यह पाठ काम न आयेगा। यह तो ऐसा हुआ कि घर का एक कोना साफ कर लिया और सारा घर गंदा रहा, कूड़ा-कर्कट उड़ता रहा--यह कोना कहीं साफ रहेगा? यह तो ऐसा हुआ कि सारा शरीर तो गंदा रहा, मुंह पर पानी के छींटे मार लिए, मुंह साफ-सुथरा कर लिया। यह कुछ धोखा दूसरे को दे रहे हो वह दे दो; यह खुद को धोखा काम न आयेगा।
So when I speak in praise of recitation, remember: I want your whole life to become recitation. The Gita, the Quran, the Bible are beautiful—but they are not enough. Life is an unbroken stream. If you recite for an hour in the morning and wander lost for the remaining twenty-three, that recitation will not serve you. It is like cleaning one corner of the house while the rest remains filthy, dust swirling everywhere—will that corner stay clean? Or like leaving the whole body dirty and only splashing water on the face—fine, you can fool others, but you cannot fool yourself.
धर्म तो अविच्छिन्न धारा बननी चाहिए। सुबह उठे तो उठने में होश। स्नान किया तो स्नान में होश। फिर बैठ कर पूजा की, पाठ किया तो पाठ में, पूजा में होश। सुंदर कृत्य है। फिर दूकान गये तो दूकान पर होश। बाजार में रहे तो बाजार में होश। घर आये तो घर में होश। सोने लगे तो सोते आखिरी-आखिरी क्षण तक होश।
Religion must become an unbroken current. Wake up in the morning—wake up with awareness. Bathe—bathe with awareness. Then sit for worship and recitation—be aware in worship and recitation; it is a beautiful act. Go to your shop—be aware in the shop. Be aware in the marketplace. Return home—be aware at home. Go to sleep—be aware right up to the last moments of falling asleep.
शुरू-शुरू में तो ऐसा रहेगा कि जागने में भी होश खो-खो जायेगा। कई बार पकड़ोगे, छूट-छूट जायेगा। मुट्ठी बंधेगी न, बिखर-बिखर जायेगा। पारे जैसा है होश; बांधो कि छितर-छितर जाता है। लेकिन धीरे-धीरे मुट्ठी बंधेगी। तब तुम चकित होओगे कि जागने में तो होश बना ही रहता है; एक दिन अचानक तुम चौंक कर पाओगे कि नींद लग गई और होश बना है। उस दिन ऐसा अभूतपूर्व आनंद होता है! उस दिन बांसुरी बज उठी! उस दिन बैकुंठ के द्वार खुले! उस दिन स्वर्ग तुम्हारा हुआ। जिस दिन तुम सो जाओगे रात में और होश की धारा बहती ही रही; तुमने देखा अपनी देह को सोए हुए, अपने मन को शलथ, थका हुआ, हारा हुआ, पड़े हुए; जिस दिन तुम नींद में भी जाग जाओगे--बस फिर कुछ करने को न रहा, परिक्रमा पूरी हो गई। जागने में तो अब जाग ही जाओगे, जब सोने में जाग गये...। साधारणतः तो हम जागे भी जागे नहीं, सोये हैं। होना इससे उल्टा चाहिए।
At first, even while awake, awareness will slip again and again. Many times you will grasp it and it will slip away. The fist won’t hold; it scatters. Awareness is like mercury: grasp it and it scatters. Slowly the fist holds. Then you will be amazed—awareness remains in waking; and one day, suddenly, you will be startled to find that sleep has come and awareness remains. That day an unprecedented bliss is born! That day the flute begins to play! That day the gates of Vaikuntha open! That day heaven is yours. The day you fall asleep at night and the stream of awareness keeps flowing; you see your body asleep, your mind slack, tired, fallen; the day you are awake even in sleep—then nothing remains to be done; the circumambulation is complete. In the ordinary course, even while “awake” we are asleep. It should be the other way.
कहता हूं: रे मन, अब नीरव हो जा
ससर सर्प के सदृश्य
जहां है उत्स वहीं पर सो जा
साखी बन कर देख
देह का धर्म सहज चलने दे
जो तेरा गंतव्य
I say: Be still now, O mind, coiled like a serpent; sleep where the source is. Become a witness and watch. Let the body’s dharma move of itself. As for your destination— who has ever walked there? Let the gold melt; let it take shape by itself.
वहां तक चल कर कौन गया है
गल जाने दे स्वर्ण
रूप में उसे स्वयं ढलने दे।
जाना कहीं है भी नहीं। कब कौन गया है! अगर तुम सहज साक्षी बन जाओ तो स्वर्ण खुद ढल जाता है, आभूषण बन जाते हैं। परमात्मा खुद ढल आता है, सरक आता है और तुम दिव्य हो जाते हो, तुम बुद्ध हो जाते हो।
There is nowhere to go. Who has ever gone anywhere? If you become a simple witness, the gold shapes itself; the ornaments appear. The Divine pours himself, slides into you; you become luminous, you become a Buddha.
कहता हूं: रे मन अब नीरव हो जा
ससर सर्प के सदृश्य
जहां है उत्स वहीं पर सो जा।
I say: Be still now, O mind, coiled like a serpent; sleep where the source is.
और उत्स तो तुम्हारा चैतन्य है। उत्स तो तुम्हारा जागरण भाव है। आये हो तुम गहन जागृति से, उतरे हो परमात्मा से। वहीं है तुम्हारी जड़ों का फैलाव।
And the source is your consciousness—your capacity to awaken. You have come from a vast wakefulness; you have descended from the Divine. There your roots spread.
जहां है उत्स वहीं पर सो जा
साखी बन कर देख
देह का धर्म सहज चलने दे।
Sleep where the source is. Become a witness and watch. Let the body’s dharma move of itself.
साखी तुम बन जाओ। ये दो शब्द समझ लेने जैसे हैं: साखी और सखी। बस दो ही मार्ग हैं--या तो सखी बन जाओ, वह प्रेम का मार्ग है; या साखी बन जाओ, साक्षी बन जाओ, वह ज्ञान का मार्ग है। और जरा ही सा फर्क है सखी और साखी में, एक मात्रा का फर्क है, कुछ बड़ा फर्क नहीं।
Become a sakshi, a witness. Understand these two words: sakhi and sakshi. There are only two paths—either become the beloved (sakhi), the path of love; or become the witness (sakshi), the path of knowledge. The difference is only a single vowel, a tiny diacritic—nothing big.
तो जो मैंने कहा पाठ के लिए, वह साक्षी बनने को कहा। साक्षी बन जाओ। और तब तुम चकित होओगे। तब तुम्हारा कोई झगड़ा न रह जाएगा कि कोई गीता पढ़ रहा है, कोई कुरान, कोई धम्मपद, कोई झगड़ा न रहा। अगर तीनों ही साखी को साध रहे तो कोई झगड़ा न रहा, क्योंकि घटना तो साखी से घटने वाली है; कुरान पढ़ने से नहीं, न गीता पढ़ने से। फिर क्या झगड़ा है? अभी तक झगड़ा रहा है। झगड़ा रहा है, क्योंकि गीता वाला कहता है, गीता पढ़ने से ज्ञान होगा; और कुरान वाला कहता है, कुरान पढ़ने से होगा, गीता पढ़ने से कभी हुआ? कैसे हो सकता है! मैं तुमसे कहता हूं: न तो गीता से ज्ञान होता है न कुरान से; ज्ञान होता है साक्षी-भाव से पाठ करने से। फिर बात बदल गई। फिर तुम अगर गीता को साक्षी-भाव से पढ़ो तो गीता से हो जाएगा; कुरान को पढ़ो, कुरान से हो जाएगा।
So when I spoke about recitation, I meant becoming a witness. Become a witness. Then you will be amazed: there remains no quarrel—one reads the Gita, another the Quran, another the Dhammapada—no quarrel at all. If all three are cultivating witnessing, what quarrel can there be? The event happens through witnessing, not through the Gita or the Quran. Then what is there to fight about? Until now the quarrel has been that the Gita-follower says, “Knowledge comes from reading the Gita,” and the Quran-follower says, “It comes from the Quran; has it ever come from the Gita? How could it!” I tell you: neither the Gita nor the Quran produces knowledge; it arises from recitation done in the spirit of witnessing. Then the matter changes. Read the Gita with witnessing—then it will happen through the Gita. Read the Quran with witnessing—then it will happen through the Quran.
तुम चकित होओगे यह जान कर कि कृष्णमूर्ति जासूसी उपन्यास के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं पढ़ते। जासूसी उपन्यास से भी हो जाएगा, साक्षी की बात है। तुम चकित ही होओगे कि जासूसी उपन्यास और कृष्णमूर्ति! पर कृष्णमूर्ति ने कभी कुछ और पढ़ा ही नहीं। वे तो कहते हैं मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैंने गीता, कुरान, बाइबिल नहीं पढ़े। क्योंकि इतने अभागे लोग उलझे हैं, यह देख कर बात तो ठीक ही लगती है। तो जासूसी उपन्यास ही पढ़ते रहे। पर वहीं से हो जाएगा अगर होशपूर्वक पढ़ा। अगर तुम फिल्म भी होशपूर्वक देख लो जाकर तो ध्यान हो रहा है। तुम कहां हो, क्या कर रहे, इससे कोई भी संबंध नहीं; कैसे हो, जागे हो कि सोये, बस इतना स्मरण रहे। अगर जागे नहीं हो तो परमात्मा तुम्हारे द्वार पर दस्तक देता है और लौट-लौट जाता है, तुम्हें सोया पाता है। तुम दस्तक सुनते ही नहीं। तुम नींद में सुनते भी हो तो कुछ का कुछ समझ लेते हो।
You will be astonished to know that Krishnamurti read nothing but detective novels. Even a detective novel will do—it is a matter of witnessing. You will be surprised—detective novels and Krishnamurti! But he says, “I am fortunate I never read the Gita, the Quran, the Bible,” seeing how many unfortunate people are entangled in them. Even a detective novel will do—if read wakefully. If you watch a film wakefully, meditation happens. It doesn’t matter where you are or what you are doing; what matters is how you are—awake or asleep. If you are not awake, the Divine knocks at your door and goes back, again and again; he finds you asleep. You don’t hear the knock. Or if you do in your sleep, you misunderstand it.
आ कर चले गए
क्षण बार-बार
हो कर उदार
कब कितने छले गए!
बजी खिड़कियां
हिली पखुड़ियां
कलियों पर कुछ छाये
मैंने देखा
सूर्य किरण से
दौड़ द्वार तक आए
किंतु लगे दरवाजे देखे
ठिठक गए वे मौन
गुपचुप के संवादों
जैसे लौट गए
वे कौन!
सूरज ढले गए
आ कर चले गए
वे खा कर चोट गए
वे आए लौट गए
क्षण बार-बार
होकर उदार
कब कितने छले गए!
प्रभु तो आता है प्रतिपल, तुम जागते नहीं, मिलन नहीं हो पाता। प्रभु तो आता है प्रति किरण, प्रति श्वास, प्रति धड़कन हृदय की; लेकिन तुम सोये होते, मिलन नहीं हो पाता। जैसे मैं तुम्हारे घर आऊं और तुम गहरे सोये और घर्राटे भरते हो, तो मिलन कैसे होगा? प्रभु से मिलना हो तो जैसा प्रभु जागा है ऐसा ही तुम्हें जागना होगा। जागने का जागने से मिलन होगा। जागते का सोते से मिलन नहीं होता। तुम सोये पड़े, मैं तुम्हारे पास बैठा, तुम्हारे सिर पर हाथ रखे बैठा, तो भी मिलन नहीं होता--तुम सोये, मैं जागा। दो सोये व्यक्तियों के बीच मिलन होता नहीं। एक जागे और एक सोये के बीच भी मिलन नहीं होता। दोनों जागें तो ही मिलन होता है।
They came and went, moments, again and again, so generous— how many times were they deceived! Windows rang, leaves trembled, something hovered over the buds. I saw sun-rays run right up to the door, but seeing the closed doors they hesitated, silent— like secret conversations they turned back. Who were they? The sun went down; they came and went. Hurt, they turned back again. They came and returned, moments, again and again, so generous— how many times were they deceived!
The Beloved comes every moment; you do not wake up—so the meeting cannot happen. He comes with every ray, every breath, every heartbeat; you are asleep—so the meeting cannot happen. It is as if I come to your house and you lie fast asleep, snoring—how will we meet? To meet the Divine, you must awaken as the Divine is awake. Awakening meets awakening. The awakened and the sleeping do not meet. If you sleep and I sit by your side with my hand on your head, even then there is no meeting—you sleep, I am awake. Two sleeping ones do not meet; nor does one awake and one asleep. Only when both are awake is there meeting.
साक्षी बनो। और तब तुम पाओगे कि जो भी तुम कर रहे, धीरे-धीरे सभी पाठ हो गया।
Become a witness. Then you will find that whatever you do, gradually, it all becomes recitation.
पहली तो बात: भीड़ जैसी है वैसी ही रही है और वैसी ही रहेगी; इसमें तुम अपने को उलझाना मत। जीवन के जो परम सत्य हैं; वे केवल व्यक्तियों को उपलब्ध हुए हैं, भीड़ को नहीं। भीड़ को हो सकते नहीं। कोई उपाय नहीं। भीड़ तो मूर्च्छित लोगों की है। वहां तो धर्म के नाम पर भी पाप ही चलेगा। वहां पाप ही चल सकता है। वहां तो अच्छे-अच्छे नारों के पीछे भी हत्या ही चलेगी। हिंदू मुसलमानों को काटेंगे, मुसलमान हिंदुओं को काटेंगे। ईसाई मुसलमानों को मारेंगे, मुसलमान ईसाइयों को मारेंगे। हिंदुओं ने बौद्धों को उखाड़ डाला, समाप्त कर दिया।
First thing: the crowd is as it has been and will remain so; don’t entangle yourself with it. The ultimate truths of life have been available only to individuals, not to the crowd. They cannot be available to the crowd—there is no way. The crowd belongs to the unconscious. There, even in the name of religion, only sin will proceed; behind the most beautiful slogans, murder will march. Hindus will butcher Muslims, Muslims will butcher Hindus. Christians will kill Muslims, Muslims will kill Christians. Hindus uprooted the Buddhists and finished them off.
आज इस बात को कोई उठाता भी नहीं कि कितने बौद्ध भिक्षु हिंदुओं ने जलाये, कितने मठों में आग लगाई। इस बात को उठाने में भी झंझट-झगड़ा खड़ा हो सकता है। इस बात को कोई उठाता भी नहीं। महावीर का इतना बड़ा प्रभाव था, जैनी सिकुड़-सिकुड़ कर थोड़े-थोड़े कैसे होते चले गये? कितने जैन मुनि मारे गये, जलाये गये, कितने मंदिर मिटाये गये--इसका कोई हिसाब नहीं। हिसाब रखने की सुविधा भी नहीं। बात भी उठानी ठीक नहीं; उपद्रव तत्क्षण खड़ा हो जाये।
Today no one even raises the question of how many Buddhist monks Hindus burned, how many monasteries were set on fire. To raise it would itself ignite trouble and strife. No one brings it up. Mahavira’s influence was so immense—how did the Jains go on shrinking into little pockets? How many Jain monks were killed, burned; how many temples erased—there is no reckoning. Not even the facility to keep accounts. It is not considered proper to raise it; a riot would erupt instantly.
आदमी ने धर्म के नाम पर जितने पाप किए, किसी और चीज के नाम पर नहीं किए। राजनीति भी पिछड़ जाती है उस मामले में। जितने लोग धर्म के नाम पर मारे गये और मरे, उतने तो लोग राज्य के नाम पर भी नहीं मारे गये और मरे। अगर पाप का ही हिसाब रखना हो तो एक बात तय है कि धर्म से बड़े पाप हुए दुनिया में, और किसी चीज से नहीं हुए। और जिनको तुम साधु-महात्मा कहते हो, वे ही जड़ में हैं सारे उपद्रव की; वे ही तुम्हें भड़काते हैं; वे ही तुम्हें लड़ाते हैं। लेकिन नारे सुंदर देते हैं। नारे ऐसे देते हैं कि जंचते हैं।
The sins man has committed in the name of religion he has committed in the name of nothing else. Even politics falls behind in that respect. As many people as have been killed and have died in the name of religion, so many have not been killed even in the name of the state. If you simply keep the account of sin, one thing is certain: the greatest sins in the world have been through religion, not through anything else. And those whom you call saints and holy men are at the very root of the unrest; they inflame you, they set you against each other—while handing out beautiful, appealing slogans.
अब अगर सिक्ख गुरु कह दे कि गुरुद्वारा खतरे में है, तो मरने-मारने की बात हो ही गई; जैसे कि आदमी गुरुद्वारा को बचाने के लिए था! अगर मुसलमान चिल्ला दें कि इस्लाम खतरे में है तो मुसलमान पागल हो जाते हैं--इस्लाम को बचाना है! यह बड़े मजे की बात है। इस्लाम को तुम्हें बचाना है कि इस्लाम तुम्हें बचाता था? कि कोई गया और उसने किसी के गणेश जी तोड़ दिए, अब वह वैसे ही बैठे थे टूटने को तैयार, इतना भारी सिर, कोई धक्का ही दे दिया होगा, वे चारों खाने चित्त हो गये! खतरा हो गया। हिंदू धर्म खतरे में हो गया! अब यह जो मिट्टी के गणेश जी गिर गये या पत्थर के गणेश जी गिर गये, इनके कारण न मालूम कितने जीवित गणेशों की हत्या होगी। और मजा यह है कि इन गणेश की तुमने पूजा की थी कि ये हमारी रक्षा करेंगे, अब इनकी रक्षा तुम्हें करनी पड़ रही है! यह तो खूब अजीब मजा हुआ। यह तो खूब विरोधाभास हुआ।
Now if a Sikh guru declares that the gurdwara is in danger, killing and dying are immediately on the agenda—as if man exists to save the gurdwara! If Muslims shout that Islam is in danger, Muslims go mad—Islam must be saved! This is a great joke. Is it you who must save Islam, or was Islam supposed to save you? Or someone goes and breaks somebody’s Ganesha—the poor thing was already sitting ready to topple, such a heavy head, someone must have just given a push and he fell flat on his back! Danger! Hinduism is in peril! And now, because these clay or stone Ganeshas fell, who knows how many living Ganeshas will be murdered. And the irony is that you worshiped these Ganeshas to protect you, and now you have to protect them! What a strange joke. What a contradiction.
तुम्हें परमात्मा की रक्षा करनी पड़ती है? तुम्हें धर्म की रक्षा करनी पड़ती है? तो यह धर्म न हुआ, यह तो तुम्हारा ही फैलाव हुआ, तुम्हारे ही मन के जाल हुए। और ये तो बहाने हुए लड़ने-लड़ाने, मारने-मराने के। फिर बड़े आश्वासन दिए जाते हैं। इस्लाम के मौलवी समझाते हैं कि अगर धर्म-युद्ध में मारे गये, जेहाद में, तो स्वर्ग निश्चित है। खूब प्रलोभन दिए जाते हैं कि जो धर्म-युद्ध में मरा वह तो प्रभु का प्यारा हो गया। कोई लौट कर तो कहता नहीं। लौट कर कुछ पता चलता नहीं। लेकिन मारने-मरने से कोई कैसे प्रभु का प्यारा हो जायेगा? प्रभु का प्यारा तो आदमी प्रेम से होता है, किसी और कारण से नहीं। प्रभु का तो जीवन है। जो जीवन को बढ़ाता, जिसकी ऊर्जा जीवन में सौभाग्य के नये-नये द्वार खोलती है, जो जीवन के लिए वरदान-स्वरूप है--उससे ही प्रभु प्रसन्न हैं। जो उसके जीवन के पक्ष में है, उसी से प्रभु प्रसन्न हैं। जो जितना सृजनात्मक है उतना धार्मिक है।
You have to protect God? You have to protect religion? Then that is not religion; it is your projection, your mind’s web. These are mere pretexts for fighting and killing. Then great assurances are handed out. The mullahs of Islam explain that if you die in a holy war, in jihad, heaven is guaranteed. Temptations are lavished: whoever dies in a religious war becomes beloved of the Lord. No one comes back to tell. Nothing is known by return. But how will killing and dying make one beloved of God? One becomes dear to God through love, for no other reason. God stands for life. He is pleased by that which enhances life, whose energy opens new doors of auspiciousness in life, that which is a blessing to life. He is pleased with whatever is on the side of life. The more creative one is, the more religious.
भीड़ तो सदा उपद्रव करती रही। भीड़ उपद्रव किए बिना रह नहीं सकती। मनस्विद कहते हैं कि ऐसी मूर्च्छा है भीड़ की कि उसे कोई न कोई बहाना चाहिए ही लड़ने-मारने को। तुमने देखा! हिंदुस्तान में हिंदू-मुसलमान इकट्ठे थे तो हिंदू-मुसलमान लड़ते थे! सोचा था कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान बंट जायेंगे तो झगड़ा खतम हो गया। झगड़ा खतम नहीं हुआ। जब हिंदू-मुसलमान लड़ने को न रहे--लड़ने वाले तो मिट नहीं गये, आदमी तो वही के वही रहे--तो गुजराती मराठी से लड़ने लगा। तो हिंदी भाषी गैर हिंदी भाषी से लड़ने लगा। तो एक जिला कर्नाटक में हो कि महाराष्ट्र में, इस पर छुरे चलने लगे। अब यह बड़े मजे की बात है! पहले तो सवाल था कि हिंदू-मुसलमान चलो विपरीत धर्म हैं तो झगड़ा है; अब हिंदू हिंदू से लड़ने लगा! गुजराती भी हिंदू है, मराठी भी हिंदू है; लेकिन बंबई पर किसका कब्जा हो! तो छुरे चलने लगे। ऐसा लगता है, आदमी वही का वही है।
The crowd has always created disturbances; it cannot exist without turmoil. Psychologists say the crowd is in such a stupor that it must have some pretext to fight and kill. You have seen it: when Hindus and Muslims were together in India, Hindus and Muslims fought. It was thought that if India and Pakistan separated, the quarrel would end. It did not. When Hindus and Muslims were no longer there to fight—those who fight had not disappeared; the human beings remained the same—then Gujaratis began to fight Marathis. Then Hindi speakers began to fight non–Hindi speakers. Then whether a district should be in Karnataka or in Maharashtra—knives started flashing over that. What a joke! Earlier one could at least say Hindus and Muslims had opposite religions, so they quarreled; now Hindus fight Hindus! Gujaratis are Hindus, Marathis are Hindus; but who will control Bombay? And knives come out. It seems man remains the same.
तुम जरा छोड़ दो, गुजराती को अलग कर दो बंबई से--मराठी मराठी से लड़ेगा। देशस्थ है कि कोकणस्थ?
Separate the Gujarati from Bombay—and the Marathi will fight the Marathi. Deshastha or Konkanastha?
विनोबा से किसी ने पूछा कि आप देशस्थ ब्राह्मण हैं कि कोकणस्थ? विनोबा ने कहा: ‘मैं स्वस्थ ब्राह्मण हूं।’ बात तो ठीक है, लेकिन बहुत ठीक नहीं। स्वस्थ होना काफी है, ब्राह्मण जैसे गंदे शब्द को बीच में क्यों लाए? इतना ही कह देते, मैं स्वस्थ हूं। स्वस्थ होने का मतलब ही ब्राह्मण होता है। स्वयं में जो स्थित हो गया, स्वस्थ, वह ब्राह्मण। यह पुनरुक्ति काहे को की कि मैं स्वस्थ ब्राह्मण हूं? क्योंकि इसमें खतरा है। कल स्वस्थ ब्राह्मण अलग झंडा लेकर खड़े हो जाते हैं कि मारो कोकणस्थों को, मारो देशस्थों को; हम स्वस्थ ब्राह्मण हैं! मगर ब्राह्मण हैं! विनोबा कृपा करते, ब्राह्मण को और काट देते, स्वस्थ होना काफी है। आदमी स्वस्थ हो, बस पर्याप्त है। स्वयं में हो, बस पर्याप्त है!
Someone asked Vinoba, “Are you a Deshastha Brahmin or a Konkanastha?” Vinoba said, “I am a swastha Brahmin—a healthy Brahmin.” The reply is right, but not quite right. Being healthy is enough—why drag in a dirty word like “Brahmin”? It would have sufficed to say, “I am healthy.” To be swastha—centered in oneself—is what “Brahmin” should mean. One who is established in oneself, swastha—that is a Brahmin. Why make the redundancy, “I am a healthy Brahmin”? Because there is danger in it: tomorrow “Healthy Brahmins” will take up a separate flag—kill the Konkanasthas, kill the Deshasthas; we are Healthy Brahmins! But still Brahmins! Had Vinoba been more gracious, he would have cut away even “Brahmin.” Being healthy is enough. Let a person be centered in himself—that is sufficient.
मगर बहुत थोड़े-से व्यक्ति ही स्वयं में हो पाते हैं, भीड़ नहीं हो पाती, भीड़ हो भी नहीं सकती।
But only very few individuals become centered in themselves; the crowd never does, it cannot.
देखा है भीड़ को
ढोते हुए अनुशासन का बोझ
उछालते हुए अर्थहीन नारे
लड़ते हुए दूसरों का युद्ध
खोदते हुए अपनी कब्रें;
पर नहीं सुना कभी
I have seen the crowd carrying the burden of imposed discipline, flinging meaningless slogans, fighting others’ wars, digging its own graves; but I have never heard of any crowd ever forcibly plucking the unfading parijat blossom of felt experience that blooms in the inner consciousness of an individual!
तोड़ लिया हो किसी
भीड़ ने बलात
व्यक्ति की अंतश्चेतना में खिला
अनुभूति का अम्लान पारिजात!
व्यक्ति की चेतना के जो फूल हैं, वे भीड़ ने कभी नहीं तोड़े, भीड़ तोड़ सकती नहीं। भीड़ कभी बुद्ध नहीं बनती। कोई व्यक्ति बुद्ध बनता है।
The flowers of individual consciousness the crowd has never plucked—the crowd cannot. The crowd never becomes a Buddha; an individual becomes a Buddha.
मेरे पास लोग आते हैं कि आप समाज के लिए कुछ क्यों नहीं करते? व्यक्ति के लिए ही कुछ किया जा सकता है, समाज के लिए कुछ किया नहीं जा सकता। और जैसे ही तुम समाज के लिए कुछ करने को तत्पर होते हो वैसे ही तुम राजनीति में उतर जाते हो। धर्म का संबंध व्यक्ति से है, समाज का संबंध राजनीति से है। धर्म का कोई संबंध समाज से नहीं है। धर्म तो असामाजिक है। धर्म तो व्यक्तिवादी है। क्योंकि धर्म तो व्यक्ति की परिपूर्ण स्वतंत्रता में भरोसा करता है, स्वच्छंदता में।
People come to me and ask, “Why don’t you do something for society?” One can do something only for the individual; nothing can be done for “society.” And the moment you get ready to do something for society, you step into politics. Religion relates to the individual; society relates to politics. Religion has no relation to society. Religion is antisocial. Religion is individualistic—because it trusts in the individual’s total freedom, in spontaneity.
पूछते हो: ‘मानव-जीवन में झूठ से लेकर बलात्कार और हत्या तक के अपराध फैले हैं।’
You ask: “In human life crimes spread from lies to rape and murder.”
सदा फैले रहे हैं, सदा फैले रहेंगे। यह तो ऐसा ही है जैसे कि कोई मेरे पास आ कर कहे कि देखते हैं आप अस्पताल में टी.बी. से लेकर कैंसर तक की बीमारियां फैली हैं! अब अस्पताल में तो फैली ही रहेंगी, अस्पताल में न फैलेंगी तो कहां फैलेंगी? अस्पताल तो है ही इसीलिए। अस्पताल में कोई स्वस्थ लोग थोड़े ही रहेंगे! वहां तो बीमारियां ही रहेंगी। जो बीमारी में है वही तो अस्पताल में है। इसी को अगर तुम पूरब की मनीषा से पूछो तो पूरब की मनीषा कहती है: जो पाप में है वही तो भेजा जाता है संसार में। इनमें से कुछ थोड़े-से लोग इस सत्य को समझ कर भीड़ के पार उठ जाते हैं, कमलवत हो जाते हैं। फिर दुबारा उनका आना नहीं होता।
They always have; they always will. It is as if someone comes to me and says, “Look, in a hospital diseases from tuberculosis to cancer are rampant!” Well, in a hospital they will be; if not in a hospital, where else? That is what a hospital is for. Healthy people don’t stay in a hospital; diseases do. Only the diseased are in the hospital. Ask the wisdom of the East and it says: those soaked in sin are the ones sent into the world. Out of them a few understand this truth and rise beyond the crowd; they become like lotuses. Then their coming back ceases.
यह संसार जिसको तुम कहते हो, अस्पताल है पापियों के लिए। इसलिए तो भारत में हमने कभी आवागमन की आकांक्षा नहीं की। जो जानते हैं वे कहते हैं: ‘हे प्रभु, आवागमन से छुड़ाओ! हे कुंभकार, अब इस मिट्टी को मुक्त करो! तुम्हारे चाक पर घूम-घूम कर हम थक गए। अब छुट्टी दो।’
This world that you speak of is a hospital for sinners. That is why in India we never longed for repeated birth. Those who know say, “O Lord, free us from the round of birth and death! O potter, now release this clay! We are tired of whirling on your wheel. Now give us a holiday.”
मोक्ष का अर्थ क्या है? इतना ही अर्थ है कि देख लिया बहुत, यहां रोग ही रोग हैं, इस पार रोग ही पलते हैं--अब उस पार वापिस बुला लो!
What is the meaning of moksha? Simply this: we have seen enough—here there is nothing but disease, on this shore only disease breeds—now call us back to the other shore!
यह तो किसी व्यक्ति को दिखाई पड़ता है। भीड़ तो दौड़ी जाती है अंधों की भांति--लोभ में, धन में, पद में, मर्यादा में--भाग रही, दौड़ रही! इस भीड़ के बीच कोई एकाध छिटक पाता है। वह भी आश्चर्य है कि कोई कैसे छिटक पाता है। भीड़ का जाल बहुत मजबूत है। भीड़ अपने से बाहर किसी को हटने नहीं देती। भीड़ सब तरह से तुम्हारी छाती पर सवार है और गर्दन को पकड़े है।
This becomes visible to an individual. The crowd goes on running like the blind—after greed, wealth, position, respectability—running, rushing! In the midst of this crowd, one or two slip out. It is a wonder that anyone can slip out. The net of the crowd is very strong. It does not allow anyone to move outside it. In every way it sits on your chest and grips you by the throat.
कल ही एक मित्र पूछते थे कि ‘आप कहते हैं निसर्ग से जीएं, सहजता से, स्वच्छंदता से। बड़ी मुश्किल है, क्योंकि फिर समाज है, राज्य है; अगर हम स्वच्छंद भाव से जीएं, अपने ही भीतर के छंद से जीएं, तो कई अड़चनें खड़ी होंगी।’
Just yesterday a friend asked, “You say live by nature, in spontaneity, in freedom. It is very difficult, because there is society, there is the state; if we live spontaneously, to the rhythm within, many obstacles will arise.”
ठीक पूछते हैं। अड़चनें तो होने वाली हैं। वही अड़चन तपश्चर्या है। उनसे मैंने कहा: जहां तक बने अपने स्वभाव से जीयो और जहां ऐसा लगे कि जीना असंभव ही हो जाएगा वहां नाटक करो, वहां अभिनय करो, वहां गंभीरता से मत लो, वहां नाटक...।
He asked rightly. Obstacles will arise. Those very obstacles are your austerity. I told him: as far as possible, live by your own nature; and where it seems that to do so would make living impossible, there act—play a role. Do not take it seriously there; make it a play.
सम्यक-चेता व्यक्ति जीता सहजता से है। लेकिन चूंकि जीना भीड़ के साथ है और सभी भीड़ से भाग नहीं सकते...भागेंगे कहां! अगर सभी भाग गये तो वहीं भीड़ हो जायेगी। इसलिए कोई उपाय नहीं है। वहीं सब उपद्रव शुरू हो जायेंगे। जहां भीड़ है वहां उपद्रव है। और अकेले होने से भी उपद्रव मिट नहीं जाता। क्योंकि अगर भीड़ सिर्फ बाहर ही होती तो तुम जंगल चले जाते, उपद्रव मिट जाता। भीड़ तुम्हारे भीतर घुस गई है। तुम जंगल में भी जा कर हिंदू रहोगे, तो भीड़ तो तुम्हारे भीतर घुस गई। तुम जंगल में भी जा कर राम का नाम लोगे या अल्लाह का नाम लोगे, तो भीड़ तुम्हारे भीतर घुस गई। तुम जंगल में भी बैठ कर अपने भीड़ के संस्कारों से थोड़े ही छूट पाओगे। भीड़ बाहर होती तो बड़ा आसान था; भीड़ भीतर तक चली गई है। उसने तुम्हारे भीतर घर कर लिया है। इसलिए अब एक ही उपाय है: रहो भीड़ में जहां तक बने।
A rightly aware person lives in spontaneity. But since we have to live among the crowd, and not all can run away from it—where would they go? If all ran away, there too a crowd would form. So there is no such solution. The same disturbances would begin there. Wherever there is a crowd, there is turmoil. Nor does disturbance end by being alone, because if the crowd were only outside you could go to the forest and it would be over. But the crowd has entered you. Even in the forest you will remain a Hindu—the crowd has entered within. Even in the forest you will chant the name of Rama or of Allah—the crowd has entered within. Even sitting in the forest you will not easily be free of the crowd’s conditionings. Had the crowd been only outside, it would be very easy; but it has gone inside. It has made a home in you. Therefore there is only one way now: remain in the crowd to the extent necessary.
और नब्बे प्रतिशत तुम सहजता से जी सकते हो, दस प्रतिशत अड़चन होगी। उस अड़चन को नाटक और अभिनय मानना। उसको खेल समझना। जैसे कि रास्ते पर बायें चलो का नियम है, अब तुम्हारा स्वच्छंद भाव हो रहा है कि बीच में चलें, तो भी मत चलना, क्योंकि उससे कोई सार नहीं है। उस स्वच्छंदता से कुछ लेना-देना भी नहीं है। तुम बायें ही चलना। क्योंकि अगर सभी स्वच्छंद चलें तो राह पर चलना ही मुश्किल हो जायेगा। नियम से भी चलो तो भी कितनी झंझट है, राह से चलना मुश्किल हो रहा है। नियम से ही चलना। वह सहज स्वीकार है। वह भी बोधपूर्वक स्वीकार करना कि इतनी हम कीमत चुकाते हैं भीड़ के साथ रहने की। नब्बे प्रतिशत हम अपने को मुक्त करते हैं और प्रभु के लिए अर्पित होते हैं, दस प्रतिशत कीमत चुकाते हैं भीड़ के साथ रहने की।
And for ninety percent you can live spontaneously; ten percent there will be hindrance. Take that hindrance as drama, as acting. Take it as a game. For example, the rule on the road is “keep to the left.” Now your spontaneity may feel like walking in the middle—still, don’t, because there is no point in it. That kind of “freedom” has nothing to do with anything. Keep to the left. If everyone walked “freely,” walking on the road would become impossible. Even with rules, what a hassle it is—walking is difficult enough. So follow the rule. That is a simple acceptance—accept it consciously: this much is the price we pay to live with the crowd. Ninety percent we free ourselves and offer ourselves to the Divine; ten percent we pay as the price of living with the crowd.
कीमत तो चुकानी पड़ती है हर चीज के लिए। बिना मूल्य तो कुछ भी नहीं है। लेकिन एक बात ध्यान रखना कि धर्म का संबंध भीड़ से नहीं है, धर्म का संबंध तो सहजता से है। सहजता व्यक्ति की है। आत्मा व्यक्ति के पास है; भीड़ के पास कोई आत्मा नहीं है।
पूछा है: ‘आदिकाल से संत महापुरुषों ने सदकर्म की प्रेरणा दी है।’
अधिकतर तो उपद्रव का कारण ये संत महापुरुष ही हैं। इनमें सभी ज्ञान को उपलब्ध व्यक्ति नहीं हैं। तुम्हारे सौ संत महापुरुषों में शायद एकाध जीवन मुक्त है, बाकी तो भीड़ के ही हिस्से हैं। बाकी का तो धर्म से कोई संबंध नहीं है। सच्चरित्र होंगे। लेकिन सच्चरित्र का क्या अर्थ होता है? सच्चरित्र का अर्थ होता है: जो समाज की मान कर चलता है; समाज ने जो नियम निर्धारित किये हैं, जो उनकी मर्यादा को स्वीकार करता है।
A price has to be paid for everything; nothing comes without cost. But remember one thing: religion has nothing to do with the crowd; religion relates to spontaneity. Spontaneity belongs to the individual. The soul belongs to the individual; the crowd has no soul. It is asked: “Since time immemorial, saints and great men have inspired virtuous deeds.” For the most part, it is these saints and great men who are the source of the trouble. Not all among them are people of realized knowledge. Out of your hundred saints and great men, perhaps one is a liberated soul; the rest belong to the crowd. Most have nothing to do with religion. They may be “of good character”—but what does that mean? “Good character” means one who falls in line with society, accepts the norms society has laid down, honors its code of conduct.
इसलिए तुम देखते हो, राम की बड़ी प्रतिष्ठा है! कृष्ण का लोग नाम भी लेते हैं तो भी जरा डरे-डरे। कृष्ण का भक्त भी कृष्ण की बात करता है तो चुनाव करता है। जैसे सूरदास कृष्ण के केवल बचपन के गीत गाते हैं, जवानी तक जाने में सूरदास डरते मालूम पड़ते हैं। क्योंकि जवानी में फिर खतरा है। बचपन तक ठीक है। दूध की दुहनिया तोड़ रहे, ठीक है। लेकिन जवान जब तोड़ने लगता है तो फिर झंझट है। तो सूरदास चुनाव कर लेते हैं--बालकृष्ण! बस वहां से आगे नहीं बढ़ते वे। बस बालक को ही फुदकाते रहते हैं। पांव की पैंजनियां--और फुदक रहे बालक! उससे आगे नहीं जाने देते, क्योंकि वहां तक वे छेड़खान करें, चलेगा। लेकिन जब वे जवान हो जाते हैं और स्त्रियों के कपड़े चुरा कर वृक्षों पर बैठने लगते हैं, तब जरा अड़चन आती है, वहां सूरदास झिझक जाते हैं।
That’s why you see Rama enjoys such great prestige. People even take Krishna’s name a bit timidly. Even a devotee of Krishna chooses carefully what to speak of Krishna. Surdas, for example, sings only of Krishna’s childhood; when it comes to Krishna’s youth, Surdas seems afraid to go there—because youth is risky. Childhood is all right: breaking the milkmaids’ pots—fine. But when a young man breaks things, it becomes a mess. So Surdas makes his selection—Bala-Krishna! He does not go beyond that. He keeps the child hopping about—anklets tinkling, the child frolicking. He doesn’t let you go further, because up to there, even if Krishna teases, it will do. But when he grows up and begins stealing women’s clothes and perches atop trees, there’s a snag; there Surdas hesitates.
अधिकतर तो लोग कृष्ण की मान्यता गीता के कारण करते हैं। बस गीता तक उनके कृष्ण पूरे हैं; भागवत तक नहीं जाते। भागवत में खतरा है। गीता के कृष्ण स्वीकार हैं; वहां कुछ अड़चन नहीं है। लेकिन राम पूरे के पूरे स्वीकार हैं। तुमने इस फर्क को देखा? राम शुरू से ले कर अंत तक स्वीकार हैं। वे मर्यादा-पुरुषोत्तम हैं। वे ठीक वैसा करते हैं जैसा करना चाहिए। कृष्ण भरोसे के नहीं हैं। कृष्ण बहुत स्वच्छंद हैं, स्वचेतना से जीते हैं।
Most people accept Krishna only because of the Gita. Up to the Gita, Krishna is complete for them; they don’t venture into the Bhagavata. The Bhagavata is dangerous. The Krishna of the Gita is acceptable; no difficulty there. But Rama is acceptable in his entirety. Have you noticed the difference? Rama, from beginning to end, is embraced. He is Maryada-Purushottam—the supreme upholder of decorum. He does exactly what “should” be done. Krishna is not one you can rely on—he is too free, too spontaneous, living from consciousness.
लेकिन अगर तुम समझोगे तो जिन्होंने जाना, उन्होंने राम को तो कहा है अंशावतार और कृष्ण को कहा पूर्णावतार। मतलब साफ है। राम में तो अंशरूप में ही परमात्मा है, कृष्ण में पूरे रूप में है। क्योंकि स्वच्छंदता पूर्ण है। राम में तो कहीं-कहीं छींटे हैं परमात्मा के; कृष्ण तो पूरी गंगा हैं। लेकिन कृष्ण को अंगीकार करने की सामर्थ्य चाहिए।
Yet, if you understand, those who have known say Rama is an “aṃśāvatār”—a partial incarnation—while Krishna is a “pūrṇāvatār”—a full incarnation. The meaning is clear. In Rama, the divine is present in part; in Krishna, it is present in full—because the freedom is total. In Rama there are mere splashes of the divine; Krishna is the full Ganges. But to embrace Krishna requires capacity.
जिनको तुम संत महापुरुष कहते हो, आमतौर से तो तुम्हारी धारणाओं के अनुकूल चलने वाले लोग होते हैं। जैसे जैन है, वह किसी को संत कहता है, उसकी अपनी परिभाषा है संत की। रात भोजन नहीं करता, पानी छान कर पीता है, एक ही बार भोजन करता है--उसकी अपनी परिभाषा है। यही परिभाषा हिंदुओं की नहीं है, तो हिंदू को कोई अड़चन नहीं है। दिगंबर जैन की परिभाषा है कि संत नग्न रहता है। अब वह दिगंबर जैन की परिभाषा है। तो जो नग्न न हो तब तक संत नहीं है; जैसे ही नग्न हुआ कि वह संत हुआ। चाहे वह पागलपन में ही नग्न क्यों न हो गया हो, लेकिन वह संत हो गया। इसीलिए तो जैन बुद्ध को भगवान नहीं कहते, महात्मा कहते हैं; भगवान तो महावीर को कहते हैं, बुद्ध को महात्मा कहते हैं: ‘ठीक हैं, कामचलाऊ, कुनकुने, कोई अभी पूरी अवस्था उपलब्ध नहीं हुई। पूरी अवस्था में तो दिगंबरत्व है!’ महावीर नग्न खड़े हो जाते हैं।
Those you call saints and great men are, by and large, people who go along with your conditioning. A Jain calls someone a saint according to his own definition: no eating at night, water filtered before drinking, eating only once a day—his particular definition. That is not the Hindu’s definition; the Hindu has no problem there. For a Digambara Jain, the definition is that a saint lives naked. So unless someone is naked, he is not a saint; the moment he becomes naked he is a saint—even if he got naked out of madness, still, a saint. That’s why Jains don’t call Buddha “Bhagwan” (Lord); they call Mahavira “Bhagwan,” and Buddha they call “Mahatma” (a respectable figure)—“All right, workable, lukewarm; he hasn’t attained the final state. In the final state, there is Digambarhood!” Mahavira stands naked.
जैन कृष्ण को तो महात्मा भी नहीं कह सकते। उनको तो नरक में डाला हुआ है--सातवें नरक में! क्योंकि कृष्ण ने युद्ध करवा दिया। महाभारत की सारी हिंसा कृष्ण के ऊपर है। अर्जुन तो बेचारा भाग रहा था। वह तो जैनी होना चाहता था। वह तो कह रहा था: ‘जाने दो महाराज, यह हिंसा मुझे नहीं सोहती। मैं जंगल चला जाऊंगा, झाड़ के नीचे बैठ कर ध्यान करूंगा।’ वह तो तैयार ही था, भागा-भागा था। कृष्ण उसको खींच-खांच कर जबर्दस्ती समझा-बुझा कर उलझा दिए--गरीब आदमी को! तो हिंसा-हत्या, इसका जिम्मा किस पर है? यह जो महाभारत में इतना खून हुआ, इसका जिम्मा किस पर है? निश्चित ही अर्जुन पर तो नहीं है। कृष्ण पर ही हो सकता है। कोई भी अदालत अगर निर्णय देगी तो कृष्ण पर ही जिम्मा जायेगा। अर्जुन ज्यादा से ज्यादा सहयोगी था, लेकिन प्रधान केंद्र तो कृष्ण ही हैं सारे उपद्रव के। तो जैनों ने उनको सातवें नर्क में डाला है।
The Jains cannot even call Krishna a Mahatma. They have consigned him to hell—the seventh hell! Because Krishna brought about a war. All the violence of the Mahabharata is put on Krishna. Poor Arjuna was escaping; he wished to be a Jain. He kept saying, “Let it go, Master; this violence doesn’t suit me. I will go to the forest, sit beneath a tree, and meditate.” He was ready to run away. Krishna dragged him back, counseled him, coerced him—caught a poor man in the net! So, for the violence and killing, who is responsible? For all the bloodshed in the Mahabharata, who takes the blame? Surely not Arjuna. Only Krishna can. Any court would place the responsibility on Krishna. Arjuna was at most an accomplice, but the principal center of the whole “disturbance” is Krishna. So Jains have put him in the seventh hell.
अब जैनों की संख्या ज्यादा नहीं, इसलिए हिंदुओं से डरते भी हैं, इसलिए गुंजाइश भी रखी है कि अगले कल्प में, फिर जब सृष्टि का निर्माण होगा, तब तक तो कृष्ण को नर्क में रहना पड़ेगा; लेकिन वे आदमी कीमत के हैं, यह बात भी सच है, तो अगली सृष्टि में वे पहले तीर्थंकर होंगे। ऐसे हिंदुओं को भी खुश कर लिया है। अगली सृष्टि में, कभी अगर होगी, तो वे पहले तीर्थंकर होंगे, लेकिन तब तक नर्क में पड़े सड़ेंगे।
Now, Jains aren’t many; they fear the Hindus, so they’ve left a loophole: In the next cosmic cycle, when creation is renewed, until then Krishna will have to remain in hell; but he is a man of caliber—this is also true—so in the next creation he will be the first Tirthankara. That way the Hindus are also appeased. In the next creation—whenever it happens—he’ll be the first Tirthankara; but until then he will rot in hell.
कौन संत है, कौन महात्मा है? बड़ा मुश्किल है कहना। कृष्ण तक को जैन मानने को राजी नहीं कि वे संत हैं। मुहम्मद को तुम संत कहोगे? तलवार हाथ में! तुम जीसस को संत कहोगे?
Who is a saint, who a great soul? It’s difficult to say. The Jains are not even willing to accept Krishna as a saint. Would you call Muhammad a saint—with a sword in hand? Would you call Jesus a saint?
एक जैन मुनि से मेरी बात हो रही थी। उन्होंने कहा कि आप जीसस की इतनी प्रशंसा क्यों करते हैं? उनको फांसी लगी! तो मैंने कहा: निश्चित लगी। तो वे कहने लगे: फांसी तो तभी लगती है, जब पिछले जन्म में कोई बड़ा पाप किया हो, नहीं तो फांसी कैसे लगे? बात तो ठीक लगती है। कांटा भी गड़ता है तो कर्म के फल से गड़ता है; फांसी लगती तो...। तो जैन हिसाब में फांसी देने वाले उतने जुम्मेवार नहीं हैं, जितना कि लगने वाला जुम्मेवार है, क्योंकि इसने कुछ महापाप किए होंगे। इसको महात्मा कैसे कहना!
I was speaking with a Jain muni. He asked, “Why do you praise Jesus so much? He was hanged!” I said, “Indeed, he was.” He said, “One is hanged only if one committed some great sin in a past life; otherwise how would a hanging happen?” The logic seems neat. Even a thorn pricks only as a fruit of karma; so a hanging… In the Jain reckoning, those who hang you are not as responsible as the one being hanged—because he must have committed great sins. How can such a one be called a saint!
जैनों का तो हिसाब यह है कि महावीर अगर चलते हैं रास्ते पर और कांटा सीधा पड़ा हो तो जल्दी से उल्टा हो जाता है करवट ले कर। महावीर आ रहे हैं, उनको तो कांटा गड़ नहीं सकता; कोई पाप किया ही नहीं; फांसी फूल बन जाती है। गले में लगा फंदा फूल की माला हो जाता अगर महावीर को लगी होती। तो ईसा को...कैसे महात्मा! कठिन है।
In the Jain account, if Mahavira walks along a path and a thorn lies upright, it quickly rolls over on its side. Mahavira is approaching; a thorn cannot pierce him; he has done no sin. A noose becomes a garland of flowers—if it had been put around Mahavira’s neck. But Jesus… how can he be a saint! Difficult.
ईसाई से पूछें। ईसाई कहता है: तुम्हारे ये महावीर और बुद्ध और ये सब...इनमें क्या रखा है? इनको जीवन की कुछ पड़ी ही नहीं है। ये सब स्वार्थी हैं। बैठे हैं अपने-अपने झाड़ों के नीचे, अपना-अपना ध्यान कर रहे हैं। जीसस को देखो, सबके कल्याण के लिए चेष्टारत हैं और सबके कल्याण के लिए सूली लगवाने को तैयार हुए, क्योंकि सबकी मुक्ति इससे होगी! अपना बलिदान दिया! ये महात्मा हैं, शहीद!
Ask a Christian. He says: “What is there in your Mahavira, Buddha, and all the rest? They care nothing for life. They are all selfish, sitting under their trees, doing their own meditation. Look at Jesus—active for the welfare of all, ready to be crucified for the salvation of all! He gave his life. He is the saint, the martyr!”
परिभाषाओं की बात है। लेकिन एक बात मैं तुमसे कहता हूं: अगर तुम बहुत गौर से देखोगे और सारी परिभाषाओं को हटा कर देखोगे तो सौ महात्माओं में कभी एक तुम्हें सच में महात्मा मालूम पड़ेगा। कौन महात्मा है? जिसका परमात्मा के हाथ में हाथ है--वही। बड़ा कठिन है उसे देखना। जब तक तुम हिंदू हो, तब तक तुम्हें हिंदू महात्मा को महात्मा मानने की वृत्ति रहेगी। जब तक जैन हो, तब तक जैन महात्मा को महात्मा मानने की वृत्ति रहेगी। ये पक्षपात तुम्हें महात्मा को पहचानने न देंगे। तुम सारे पक्षपात हटाओ, फिर आंख खोल कर देखो। तुम चकित हो जाओगे: तुम्हारे सौ महात्माओं में से निन्यानबे तो राजनीतिज्ञ हैं और समाज की सेवा में तत्पर हैं। उनका काम वैसा ही है जैसा पुलिस वाले का है। वे समाज को ही सम्हालने में लगे हुए हैं। वह जो काम पुलिस वाला करता है, वही वे अच्छे ढंग से कर रहे हैं। जो मजिस्ट्रेट करता है वही तुम्हारा महात्मा भी कर रहा है। मजिस्ट्रेट कहता है, जेल भेज देंगे; महात्मा कहता है, नर्क जाओगे अगर पाप किया। महात्मा कहता है: अगर पुण्य किया तो स्वर्ग मिलेगा। वे तुम्हारे लोभ और भय को उकसा रहे हैं।
It’s all a matter of definitions. But let me say this: If you look very carefully, setting aside all definitions, you will find that out of a hundred “great souls” maybe one will truly appear to be a great soul. Who is a great soul? The one whose hand is in God’s hand—only that one. Such a one is very difficult to recognize. As long as you are a Hindu, you will have a tendency to call a Hindu saint a saint; as long as you are a Jain, you will have a tendency to call a Jain saint a saint. These biases won’t let you recognize a saint. Drop all your biases; then open your eyes and look. You will be shocked: out of your hundred great souls, ninety-nine are politicians and busy serving society. Their work is the same as that of the police. They are occupied with managing society. What a magistrate does, your “saint” also does. The magistrate says, “I’ll send you to jail”; the saint says, “You’ll go to hell if you sin.” The saint says, “If you do good deeds, you will go to heaven.” They are stoking your greed and fear.
तो तुम जो कहते हो: ‘आदिकाल से संत महापुरुषों ने सदकर्म की प्रेरणा दी है...।’
So, when you say: “Since ancient times, saints have inspired good deeds…”
पहले तो यह पक्का नहीं है कि उनमें से कितने संत महापुरुष हैं। और दूसरा सदकर्म की प्रेरणा में ही असदकर्म की चुनौती छिपी हुई है। वास्तविक महात्मा कर्म की प्रेरणा ही नहीं देता; वह तो अकर्ता होने की प्रेरणा देता है। इसे समझना। यही तो पूरा अष्टावक्र की गीता का सार है। वह यह नहीं कहता: अच्छा कर्म करो। वह कहता है: अकर्ता हो जाओ! कर्म तुमने किया नहीं, कर्म तुम कर नहीं रहे--ऐसे साक्षी-भाव में हो जाओ, साखी बनो।
First, it’s not certain how many among them are true saints. Second, in the very inspiration to do good is hidden the provocation toward what is called evil. A real saint does not inspire you to action at all; he inspires you to non-doership. Understand this. This is the very essence of the Ashtavakra Gita. It does not tell you: Do good deeds. It says: Become a non-doer! You did not do, you are not doing—be established in that witnessing, become a sakshi.
वास्तविक संत तो निरंतर यह कहता है कि कर्म तो परमात्मा का है, तुम्हारा है ही नहीं। तुम निमित्तमात्र हो! तुम देखते रहो। यह खेल प्रकृति और परमात्मा का चलने दो। यह छिया-छी चलने दो, तुम जागे देखते रहो। तुम इसमें पक्ष भी मत लो कि यह बुरा और यह अच्छा; यह मैं करूंगा और यह मैं नहीं करूंगा। जो होता हो होने दो; तुम मात्र निर्विकार-भाव से देखते रहो। दर्पण की भांति तुममें प्रतिफलन बने, लेकिन कोई निर्णय न बने अच्छा-बुरा।
The real saint constantly says that action belongs to the Divine, not to you. You are merely an instrument. Keep watching. Let this play of nature and the Divine go on. Let this bustle go on; you remain awake, watching. Do not even take sides—this is bad, this good; I will do this, I won’t do that. Let whatever happens, happen; you remain merely a dispassionate witness. Let there be reflection in you like a mirror—but let no judgment arise of good and bad.
वास्तविक महात्मा तो तुम्हें अकर्ता बनाता है। तुम जिनको महात्मा कहते हो, मैं भी समझ गया बात, वे तुम्हें सदकर्म की प्रेरणा देते हैं। सदकर्म का मतलब क्या होता है? जिसको समाज असदकर्म कहता है...।
A real saint makes you a non-doer. Those you call saints—I understand what you mean—they inspire you toward “good deeds.” And what does “good deeds” mean? Whatever society calls good.
समझ लो। एक लाओत्सु का शिष्य मजिस्ट्रेट हो गया चीन में। पहला ही मुकदमा आया। एक आदमी ने चोरी की एक धनपति के घर में और उसने दोनों को सजा दे दी छः-छः महीने की--धनपति को भी और चोर को भी। धनपति ने कहा: ‘तुम्हारा मस्तिष्क ठीक है? तुम्हें कुछ नियम-कानून का पता है? मुझे किसलिए दंड दिया जा रहा है? मेरी चोरी, उल्टे मुझे दंड! यह तो हद हो गई।’
Consider this. A disciple of Lao Tzu became a magistrate in China. The very first case came up. A man had stolen from a rich man’s house—and the magistrate sentenced both of them, thief and rich man alike, to six months. The rich man protested, “Are you out of your mind? Do you know anything of law and order? Why am I being punished? He robbed me, and I am punished! This is the limit.”
सम्राट के पास मामला गया। सम्राट भी जरा हैरान हुआ कि इस आदमी को सोच-समझ कर रखा था, बुद्धिमान आदमी है, यह क्या बात है! ऐसा कभी सुना कि जिसके घर चोरी हुई उसको भी सजा! सम्राट ने पूछा कि तुम्हारा प्रयोजन क्या है? उसने कहा: ‘प्रयोजन साफ है। इस आदमी ने इतना धन इकट्ठा कर लिया है कि चोरी नहीं होगी तो क्या होगा? यह आदमी चोरों को पैदा करने का कारण है। जब तक यह आदमी सारे गांव का धन बटोरता जा रहा है, तब तक चोर को ही जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं। लोग भूखे मर रहे हैं, लोगों के पास वस्त्र नहीं हैं और यह आदमी इकट्ठा करता जा रहा है। इसके पास इतना इकट्ठा हो गया है कि अब चोरी को पाप कहना ठीक नहीं। इसके घर चोरी को पाप कहना तो बिलकुल ठीक नहीं। अपराध भी तो किसी विशेष संदर्भ में अपराध होता है। हां, किसी गरीब के घर इसने चोरी की होती तो अपराध हो जाता; इसके घर चोरी में क्या अपराध है? और यह खुद चोर है। इतना धन इकट्ठा कैसे हुआ? इसलिए अगर मुझे आप पद पर रखते हैं तो मैं दोनों को सजा दूंगा। न यह धन इकट्ठा करता न चोरी होती।’
The case went to the emperor. The emperor was puzzled—he had appointed this man with thought, a wise man. What is this? Has anyone ever heard of punishing the one who was robbed? The emperor asked, “What is your intention?” The magistrate said, “The intention is clear. This man has amassed so much wealth—if there were no thefts, what else would happen? He is the cause of thieves being born. As long as he keeps hoarding the wealth of the whole village, it is not right to hold only the thief responsible. People are starving, have no clothes, and he keeps piling up more. He has so much that to call a theft from his house a sin is not right. If he had robbed from a poor man’s house, it would have been a crime; but theft from his house—where is the crime? And he himself is a thief. How else has so much wealth been amassed? If you keep me in office, I will punish both. If he hadn’t hoarded, there would have been no theft.”
अब तुम्हारा महात्मा क्या कहता है? महात्मा कहता है: चोरी मत करना! और इसलिए धनपति महात्मा के पक्ष में है सदा। धनपति कहता है: बिलकुल ठीक कह रहे हैं महात्मा जी, चोरी कभी नहीं करना! क्योंकि चोरी धनपति के खिलाफ पड़ती है। इसलिए सदियों से जिनके पास है, वे महात्मा के पक्ष में हैं; और महात्मा उनको आशीर्वाद दे रहा है जिनके पास है। और महात्मा तरकीबें खोज रहा है ऐसी-ऐसी जालभरी, चालाकी-भरी कि जिससे जिसके पास हो उसकी सुरक्षा होती है। वह कहता है: ‘तुम गरीब हो, क्योंकि तुमने पिछले जन्म में पाप किए। वह आदमी अमीर है, क्योंकि उसने पिछले जन्म में पुण्य किए हैं।’
Now, what does your “saint” say? He says: “Do not steal!” Therefore, the rich man is always on the saint’s side. He says, “Absolutely right, Maharaj, one must never steal!”—because theft cuts against the rich man. For centuries, those who have possessions have stood by the “saints,” and the “saints” have blessed those who possess. And the saints have invented intricate, crafty devices to protect what the possessors possess. They say, “You are poor because of sins in your past birth. That man is rich because of merits in his past birth.”
अब एक बड़ी मजे की बात है! वह आदमी अभी चूस रहा है, इसलिए अमीर है; यह आदमी चूसा जा रहा है, इसलिए गरीब है। लेकिन तरकीब यह बताई जा रही है कि पिछले जन्म में तुमने पाप किए हैं, इसलिए तुम गरीब हो। और पिछले जन्मों का किसी को कोई पता नहीं। पिछला जन्म तो सिर्फ कहानी है--हो न हो! पिछले जन्म के आधार पर यह जो चालबाजी चली जा रही है, तो फिर मार्क्स ठीक मालूम पड़ता है कि धर्म को लोगों ने अफीम का नशा बना रखा है; गरीबों को पिलाये जाते हैं अफीम, उनको समझाये चले जाते हैं कि तुम अपने कर्मों का फल भोग रहे हो।
What a delicious trick! The man is exploiting now—that’s why he is rich. This man is being exploited—that’s why he is poor. But the device says, “You are poor because of past-life sins.” And nobody knows a thing about past lives. The past life is just a story—maybe, maybe not. On the basis of a past life, to run this con game—then Marx begins to look right: people have turned religion into an opium; the poor are drugged, made to believe they are reaping their own karma.
फिर अड़चनें भी आती हैं यहां। यहां हम देखते हैं रोज, जो बेईमान है, चार सौ बीस है, वह धन कमा रहा है; पाप का फल तो नहीं भोग रहा है। जो ईमानदार है, वह भूखा मर रहा है। तो भी महात्मा समझाये जाता है कि ठहरो, उसके घर देर है, अंधेर नहीं। अब यह देर किसने खोज ली? ‘उसके घर देर है, अंधेर नहीं।’ कहते हैं: ‘जरा ठहरो! इस जन्म में कर लेने दो, अगले जन्म में देखना, जो बेईमान है वह सड़ेगा!’ यह बड़ी हैरानी की बात है, आग में हाथ डालो तो अभी जल जाता है, जरा देर नहीं है; चोरी करो तो अगले जन्म में पाप का फल मिलता है! ईमानदारी करो तो अभी जीवन में सुख नहीं मिलता, अगले जन्म में मिलता है! कहीं यह चार सौ बीसी और तरकीब तो नहीं? यह कहीं समाज के शोषकों का जाल तो नहीं है?
Then there are practical snags. We see daily: the dishonest man, the swindler, is making money; he isn’t suffering the fruit of sin. The honest man goes hungry. Yet the “saint” keeps explaining, “Wait, in His house there may be delay but not darkness.” Who discovered this “delay”? “There’s delay, but not injustice—just wait! Let him do it in this life; in the next life, see—this dishonest man will rot!” Strange! Put your hand in fire and it burns now—no delay. But steal and you’ll reap the fruit in the next life! Practice honesty and you don’t get joy now; you’ll get it in the next life! Is this not chicanery? Is this not the net spun by society’s exploiters?
किसको तुम महात्मा कहते हो? तुम्हारे अधिकतर महात्मा समाज की जड़ शोषण से भरी व्यवस्था के पक्षपाती रहे हैं। सदकर्म वे उसी को बताते हैं जो समाज की स्थिति-स्थापकता को कायम रखता है; असदकर्म उसी को बताते हैं जो समाज की स्थिति को तोड़ता है--जिनके पास है उनकी स्थिति डांवाडोल न हो जाये।
Whom do you call a saint? Most of your saints have been partisans of a rigid, exploitative social order. They call those deeds “good” which keep the status quo intact; they call those deeds “bad” which disturb it—lest the position of those who have be unsettled.
इसलिए तो मैंने कहा कि सेठ जी और संन्यासी में एक संबंध है और इसलिए तुम्हारा संन्यासी सत्यानाशी है।
That is why I say there is a tie between the moneyed seth and the sannyasi—and therefore your sannyasi turns out to be a spoiler of truth.
इस देश में कोई क्रांति नहीं घट सकी सामाजिक तल पर। नहीं घट सकी, क्योंकि हमने ऐसी तरकीबें खोज लीं कि क्रांति असंभव हो गई। हमने क्रांति-विरोधी तरकीबें खोज लीं। हमारे अनेक सिद्धांत क्रांति-विरोधी तरकीबें हैं। तो तुम्हारे महात्मा कहते रहे, माना; लेकिन तुम्हारे जो महात्मा कहते रहे, उसमें बहुत बल नहीं है, वह धोखा है। इसलिए उसका कोई परिणाम भी नहीं हुआ है।
No social revolution could ever happen in this land. It could not—because we discovered such devices that revolution became impossible. We invented counter-revolutionary doctrines. Your saints did keep speaking, granted; but what they said had little power—it was a deception. Hence it bore no result.
फिर तुम्हारे महात्मा जो कहते रहे, वह प्रकृति और स्वभाव के अनुकूल नहीं मालूम पड़ता है, प्रतिकूल है। अब लोगों को उल्टी-सीधी बातें समझाई जा रही हैं, जो नहीं हो सकतीं, जो उनकी प्रकृति के अनुकूल नहीं पड़तीं। जब नहीं हो सकतीं तो उनके मन में अपराध का भाव पैदा होता है। जैसे आदमी को भूख लगती है, अब तुम उपवास समझाते हो; तुम कहते हो: ‘उपवास--सदकर्म! भूख--पाप! उपवास--सदकर्म! तो उपवास करो!’ अब यह शरीर का गुणधर्म है कि भूख लगती है। यह स्वाभाविक है। इसमें कहीं कोई पाप नहीं है। और उपवास में कहीं कोई पुण्य नहीं है। अब यह एक ऐसी खतरनाक बात है, अगर सिखा दी गई कि उपवास करो, यही पुण्य है, तो तुम सीख बैठे। अब तुम उपवास करोगे तो परेशानी में पड़ोगे, क्योंकि भूख लगेगी--तो लगेगा: कैसा पापी हूं, मुझे भूख लग रही है! अगर भोजन करोगे तो अपराध-भाव मालूम पड़ेगा कि मैं भी कैसा हूं कि अभी तक उपवास करने में सफल नहीं हो पाया! अब तुमको डाल दिया एक ऐसे जाल में जहां से तुम बाहर न हो सकोगे।
And what your saints said often seems contrary to nature and temperament. They teach people upside-down things which cannot be, which don’t accord with their nature. When such things cannot come to pass, a sense of sin is born in them. For instance, hunger arises. You prescribe fasting. You say, “Fasting is a virtuous deed; hunger is sin. Fasting is merit—so fast!” It is the body’s property to feel hunger. It is natural. There is no sin in it. Nor is there any inherent merit in fasting. If you instill the dangerous notion that fasting is merit, you set a trap. If you fast you’ll be in trouble, because you will feel hungry—then you’ll think, “How sinful I am—I feel hunger!” If you eat, you will feel guilty: “What kind of person am I that I could not succeed in fasting?” You have been thrown into a net you cannot escape.
‘कामवासना पाप है!’ कामवासना से तुम पैदा हुए हो। जीवन का सारा खेल कामवासना पर खड़ा है। तुम्हारा रोआं-रोआं कामवासना से बना है। कण-कण तुम्हारी देह का काम-अणु से बना है। अब तुम कहते हो: कामवासना पाप है!
“Sexual desire is sin!” But you were born through sexual desire. The whole play of life stands on sexual desire. Every hair of you is formed by it; every atom of your body is composed of sex-energy. And you say sexual desire is sin!
मेरे पास युवक आ जाते हैं। वे कहते हैं: बड़े बुरे विचार उठ रहे हैं। मैं उनसे पूछता हूं: ‘तुम मुझे कहो भी तो कौन-से बुरे विचार उठते हैं!’ वे कहते हैं: ‘अब आपसे क्या कहना, आप सब समझते हैं। बड़े बुरे विचार उठ रहे हैं!’ यह तुम्हारे साधु-महात्माओं की कृपा है। और जब पूछताछ करता हूं, उनसे जब बहुत खोदता हूं तो वे कहते हैं कि स्त्रियों का विचार मन में आता है। इसमें क्या बुरा विचार उठ रहा है? तुम्हारे पिता के मन में नहीं आता तो तुम कहां होते? इसमें बुरा कहां है? नैसर्गिक है। इससे पार हो जाना जरूर महत्वपूर्ण है, लेकिन इसमें बुरा कुछ भी नहीं है। इसमें पाप कुछ भी नहीं है; यह प्राकृतिक है। इससे पार हो जाना जरूर महिमापूर्ण है, क्योंकि प्रकृति के पार जो हुआ उसकी महिमा होनी ही चाहिए। तो जो ब्रह्मचर्य को उपलब्ध हो जाए, उसकी महिमा है; जो न उपलब्ध हो सके, उसकी निंदा नहीं।
Young men come to me and say, “Very bad thoughts are arising.” I ask, “Tell me—what bad thoughts?” They say, “How can we tell you? You understand. Very bad thoughts!” This is the blessing of your saints. When I press and probe, they admit, “Thoughts of women arise.” What is bad here? Had such thoughts not arisen in your father, where would you be? What is bad? It is natural. To go beyond it is certainly important, but there is nothing bad in it; there is no sin in it—it is natural. To transcend it is indeed glorious, because whoever goes beyond nature deserves glory. So the one who attains to brahmacharya deserves honor; the one who has not attained does not deserve condemnation.
मेरी बात को ठीक से समझना। जो कामवासना में है, प्राकृतिक है, स्वस्थ है, सामान्य है; कोई निंदा की बात नहीं; जो होना चाहिए, वही हो रहा है। लेकिन जो कामवासना के पार होने लगा--और बड़ी घटना घटने लगी, प्रकृति का और कोई ऊपर का नियम इसके जीवन में काम करने लगा। यह शुभ है। इसका स्वागत करना। मेरी दृष्टि में ऊपर की सीढ़ियों का स्वागत तो होना चाहिए, नीचे की सीढ़ियों की निंदा नहीं। क्योंकि निंदा का दुष्परिणाम होता है। नीचे की सीढ़ियों की निंदा करने से ऊपर की सीढ़ियां तो नहीं मिलतीं; नीचे की सीढ़ियों पर भी ऐसी कठिन विक्षिप्तता पैदा हो जाती है कि पार करना ही असंभव हो जाता है।
Understand me rightly. One who is in sexual desire is natural, healthy, normal; there is nothing to condemn; what ought to be is happening. But when one begins to move beyond sexual desire, then something great is happening—some higher law beyond nature begins to operate in his life. This is auspicious. Welcome it. In my view, the higher rungs deserve welcome; the lower rungs do not deserve condemnation. Because condemnation has harmful consequences. By condemning the lower rungs, you do not gain the higher rungs; you only create such disturbance on the lower steps that crossing over becomes almost impossible.
अगर तुमने कामवासना को सहज भाव से स्वीकार कर लिया, तुम एक दिन उसके पार हो जाओगे। साखी बनो! साक्षी बनो! रोओ-धोओ मत, चिल्लाओ मत! बुरा-भला मत कहो, गाली- गलौज मत बको! परमात्मा ने अगर कामवासना दी है तो कोई प्रयोजन होगा। निष्प्रयोजन कुछ भी नहीं हो सकता। उसने सभी को कामवासना दी है, तो जरूर कोई महत प्रयोजन होगा।
If you accept sexual desire naturally, one day you will go beyond it. Be a witness. Be a sakshi. Don’t weep and wail, don’t shout, don’t call it names, don’t hurl abuses. If God has given sex, there must be a purpose. Nothing can be without purpose. If He has given it to all, surely there is a great purpose.
और तुमने कभी सुना, कोई नपुंसक कभी बुद्धत्व को उपलब्ध हुआ है? तुमने कभी यह बात सुनी? नहीं, क्योंकि वही काम-ऊर्जा बुद्धत्व बनती है। वही काम-ऊर्जा जब धीरे-धीरे वासना से मुक्त होती है, वही काम-ऊर्जा जब काम से मुक्त होती है, तो राम बन जाती है।
And have you ever heard of a eunuch attaining Buddhahood? Have you ever? No—because it is the same sex-energy that becomes Buddhahood. The same sex-energy, slowly freed from craving, freed from lust, becomes Ram.
सोना मिट्टी में पड़ा है, खदान में पड़ा है। शुद्ध करना है, यह भी सच है। लेकिन मिट्टी से सने पड़े सोने की कोई निंदा नहीं है। यही ढंग है शुरू होने का। खदान से ही तो निकलेगा सोना। जब खदान से निकलेगा तो कचरा-कूड़ा भी मिला होगा। फिर आग से गुजारेंगे, कचरा-कूड़ा जल जाएगा; जो बचना है बच रहेगा।
Gold lies in ore, in the mine. It is true it must be purified. But there is no condemnation of the gold smeared with earth. That is how it begins. The gold has to come out of the mine. When it comes out, there will be dross mixed with it. Then it is passed through fire; the dross burns away; what is to remain remains.
जीवन की आग से अगर कोई साक्षीपूर्वक गुजरता रहे, तो जो-जो गलत है, अपने-आप विसर्जित हो जाता है, उससे लड़ना नहीं पड़ता।
If one passes through the fire of life with witnessing, whatsoever is false drops away by itself; you don’t have to fight it.
तुम्हारे साधु-महात्माओं ने तुम्हारी फांसी लगा दी है। उन्होंने तुम्हें इतना घबरा दिया है--‘सब पाप, सब गलत!’ इस कारण तुम इतनी आत्मनिंदा से भर गए हो कि तुम्हारे जीवन में विषाद ही विषाद है और कहीं कोई सूरज की किरण दिखाई नहीं पड़ती।
Your saints have put a noose around your neck. They have so frightened you—“all is sin, all is wrong!”—that you are so filled with self-condemnation your life is saturated with melancholy; nowhere does a ray of the sun appear.
जीवन को स्वीकार करो! जीवन प्रभु का है। जैसा उसने दिया, वैसा स्वीकार करो। और उस स्वीकार में से ही धीरे-धीरे तुम पाओगे, जागते-जागते जाग आती है और सब रूपांतरित हो जाता है।
Accept life. Life belongs to the Lord. Accept it as He has given it. And out of that very acceptance, slowly you will find that as you remain awake, awakening dawns—and everything is transformed.
तुम्हारे साधु-संतों ने तुम्हें दुष्कर्मों से मुक्त नहीं किया है; तुम्हें सिर्फ पापी होने का अपराध-भाव दे दिया है। और अपराध-भाव जब पैदा हो जाए तो जीवन में बड़ी अड़चन हो जाती है--छाती पर पत्थर रख गए।
Your saints have not freed you from wrongdoing; they have only given you the guilt of being a sinner. And once guilt arises, a great obstacle arises in life—they have placed a stone upon your chest.
अब मैं देखता हूं: तुम अपनी पत्नी को प्रेम भी करते हो और साथ में यह भी सोचते हो कि इसी के कारण नर्क में पड़ा हूं! अब यह प्रेम भी संभव नहीं हो पाता; क्यों
कि जिसके कारण तुम नर्क में पड़े हो उसके साथ प्रेम कैसे होगा! तुम पत्नी को गले भी लगाते हो--एक हाथ से गले लगा रहे, दूसरे से हटा रहे हो। तृप्ति भी नहीं मिलती गले लगाने से। तृप्ति मिल जाती तो पार हो जाते। तृप्ति मिलती नहीं, क्योंकि गले कभी पूरा लगा नहीं पाते; बीच में साधु-संत खड़े हैं। तुम पत्नी को गले लगा रहे हो, बीच में साधु-संत खड़े हैं। वे कह रहे हैं: ‘यह क्या कर रहे हो? दुष्कर्म हो रहा है।’ तो उनके कारण कभी तुम पत्नी को पूरा गले भी नहीं लगा पाते। और जिसने पत्नी को पूरा गले नहीं लगाया, वह कभी स्त्री से मुक्त न हो सकेगा।
I see it now: you love your wife, and at the same time you think, “Because of her I am in hell!” Then even love becomes impossible—for how can you love the one because of whom you are in hell! You embrace your wife—you embrace with one arm, and push away with the other. There is no satisfaction in the embrace. If there were satisfaction, you would move beyond. But satisfaction does not come, because you never embrace fully; the saints stand in between. You are embracing your wife; the saints stand in the middle. They say, “What are you doing? This is a misdeed.” Because of them, you never embrace your wife fully. And he who has never fully embraced a woman will never be free of woman.
मुक्ति हमारी होती है ज्ञान से। जो भी जान लिया जाता है, उससे हम मुक्त हो जाते हैं। जान लो ठीक से। और जानने के लिए जरूरी है कि अनुभव कर लो। और अनुभव में जितने गहरे जा सको, चले जाओ। अनुभव को पूरा का पूरा जान लो। जानते ही मुक्त हो जाओगे; फिर कुछ जानने को बचेगा नहीं। जब जानने को कुछ भी नहीं बचता तो मुक्ति हो जाती है।
Our freedom happens through knowing. Whatever is truly known—by that we are freed. Know rightly. And to know, it is necessary to experience. Go as deep into experience as you can. Know the experience through and through. In the very knowing you will be free; then nothing remains to be known. When nothing remains to be known, there is liberation.
साधु-संतों के कारण ही तुम कामवासना से मुक्त नहीं हो पा रहे हो। और साधु-संतों के कारण ही तुम जीवन की बहुत-सी बातों से मुक्त नहीं हो पा रहे हो, क्योंकि वे तुम्हें जानने ही नहीं देते। वे तुम्हें अटकाये हुए हैं। वे तुम्हें उलझाये हुए हैं।
It is because of the saints that you are not becoming free of sexual desire. And because of the saints you are not becoming free of many things in life—because they do not let you know; they keep you stuck; they keep you entangled.
तो तुम पूछते हो कि ‘साधु-संतों ने सदा से सदकर्म की प्रेरणा दी है...।’
So you ask, “Saints have always inspired virtuous deeds…”
उन्हीं की प्रेरणा के कारण तुम भटके हो। मैं तो सिर्फ उनको संतपुरुष कहता हूं, जिन्होंने साक्षी होने की प्रेरणा दी; सदकर्म की नहीं। क्योंकि सदकर्म में तो दुष्कर्म का भाव आ गया। सदकर्म में तो निंदा आ गई, मूल्य आ गया। मूल्य-मुक्त होने का जिन्होंने तुम्हें पाठ सिखाया, उन्हीं को मैं कहता हूं संत। अष्टावक्र को मैं कहता हूं संत। जनक को मैं कहता हूं संत। इनकी बात समझो। ये तो कहीं नहीं कह रहे कि क्या बुरा है, क्या भला है। ये तो इतना ही कह रहे हैं, जो भी है जैसा भी है, जाग कर देख लो। जागना एकमात्र बात मूल्य की है। कर्म नहीं--अकर्ता-भाव।
It is because of their inspiration that you have gone astray. I call only those “saints” who inspire witnessing—not “good deeds.” Because with “good deeds,” the feeling of “bad deeds” has already crept in. With “good deeds” comes condemnation, comes valuation. Those who taught you to be free of valuations—I call only them saints. I call Ashtavakra a saint. I call Janaka a saint. Understand their message. Nowhere do they say what is bad and what is good. They say only this: whatever is, as it is, see it while awake. Awakening is the only thing of value. Not action—non-doership.
हम कहते हैं बुरा न मानो
यौवन मधुर सुनहली छाया
सपना है, जादू है, छल है ऐसा
पानी पर मिटती-बनती रेखा-सा
मिट-मिट कर दुनिया देखे रोज तमाशा
यह गुदगुदी यही बीमारी
We say, don’t take it badly— Youth is a sweet, golden shadow, A dream, a magic, a trick, A line drawn on water, The world watches daily the spectacle of its making and unmaking; This tickle, this ailment, It titillates the mind, wears the body thin. We say, don’t take it badly— Youth is a sweet, golden shadow.
मन हलसावे, छीजे काया
हम कहते हैं बुरा न मानो
यौवन मधुर सुनहली छाया।
है तो छाया, पर बड़ी मधुर, बड़ी सुनहली! निंदा नहीं है इसमें। है सुंदर, सुनहली, बड़ी मधुर! पर है छाया! है माया! पानी पर खींची रेखा! खींच भी नहीं पाते, मिट जाती है। बंद आंख में देखा गया सपना! शायद सपनों में देखा गया सपना!
It is a shadow—yet very sweet, very golden! There is no condemnation in this. It is beautiful, golden, very sweet—but it is a shadow, maya, a line drawn on water; even as you draw it, it vanishes. A dream seen with closed eyes—perhaps a dream seen within a dream.
कभी तुमने सपने देखे, जब तुम सपने में सपना देखते हो? रात सोये, सपना देखा कि अपने सोने के कमरे में खड़े हैं और सोने जा रहे हैं। लेटे बिस्तर पर, लेट गये बिस्तर पर, नींद लग गई और सपना देखने लगे। सपने में सपना और भी सपना हो सकता है।
Have you ever dreamed that, within the dream, you are going to sleep and then begin to dream? At night you slept; you dreamed that you were standing in your bedroom and about to sleep. You lay down on the bed, fell asleep—and began to dream. A dream within a dream; and within that, yet another dream is possible.
यह पूरा जीवन ही एक सपना है, फिर इस सपने में और छोटे-छोटे सपने हैं--कोई धन का देखता, कोई पद का देखता, कोई काम का देखता। फिर छोटे सपने में और छोटे-छोटे सपने हैं। बीज सपने का है, फिर उसमें शाखायें हैं, वृक्ष हैं, फल हैं, फूल हैं--वे सभी सपने हैं। और सब सुंदर हैं। क्योंकि है तो माया उसी की। है तो प्रभु की ही माया। यह खेल भी किसी बड़ी गहरी सिखावन के लिए है, कोई बड़ी देशना इसमें छिपी है।
This whole life is itself a dream; within it are smaller dreams—someone dreams of wealth, someone of position, someone of sex. Within the small dream there are still smaller dreams. The seed is dream; then there are branches, trees, fruits, flowers—all dreams. And all are beautiful—because it is His maya. This play too contains some deep teaching; some great message is hidden in it.
तो मैं तुमसे यह नहीं कहता कि यह गलत है; न तुमसे मैं कहता, यह सही है। मैं तुमसे इतना ही कहता हूं, यह सपना है, तुम जागो तो यह टूटे।
So I don’t say to you that this is wrong; nor do I say to you that it is right. I say only this: it is a dream—wake up and it will break.
सदकर्म की प्रेरणा का अर्थ है: तुम सपने में बने थे चोर, कोई महात्मा आया, उसने कहा, ‘देखो चोर बनना बहुत बुरा है, साधु बनो।’ तुम सपने में साधु बन गये। अब सपने में चोर थे कि साधु थे, क्या फर्क पड़ता है! सुबह उठ कर सब बराबर हो जायेगा। तुम पानी पर लिख रहे थे भजन कि गाली-गलौज, क्या फर्क पड़ता है! पानी पर सब खींची रेखायें मिट जाती हैं। तुम यह तो न कह सकोगे कि मेरी न मिटे, क्योंकि मैं भजन लिख रहा था! तुम यह तो न कह सकोगे कि दूसरे की मिट गई, ठीक, क्योंकि वह तो गाली लिख रहा था; मैं तो भजन लिख रहा था, राम-राम लिख रहा था, मेरी तो नहीं मिटनी चाहिए थी। लेकिन पानी पर कोई भी रेखा खींचो, शुभ-अशुभ, सब बराबर है।
Inspiring good deeds means: in a dream you became a thief; a saint came and said, “See, to be a thief is very bad; be a holy man.” In the dream you became a holy man. Whether in the dream you were a thief or a holy man—what difference does it make? In the morning, all will be equal. Whether you were writing hymns on water or hurling abuses—what difference does it make? On water, all drawn lines vanish. You cannot say, “Let mine not vanish because I was writing hymns.” You cannot say, “Let the other’s vanish, all right, because he wrote abuses; I was writing ‘Ram-Ram’—mine should not vanish.” But on water, whatever line you draw—auspicious or inauspicious—everything is equal.
इस संसार में सदकर्म-असदकर्म सब बराबर हैं। यह आत्यंतिक उदघोषणा है। और यह उदघोषणा जहां मिले वहीं जानना कि तुम संतपुरुष के करीब आये।
In this world, good deeds and bad deeds are equal. This is the ultimate proclamation. Wherever you hear this proclamation, know that you have come near a saint.
अगर संतपुरुष यह कह रहा हो: अच्छे काम करो! अच्छे काम का मतलब--ब्लैक मार्केट मत करो, चोरी मत करो, टैक्स समय पर चुकाओ, तो यह राष्ट्र-संत है। इनका मतलब राजनीति से है। यह सरकारी एजेंट है। यह कह रहा है कि ऐसा-ऐसा करो जैसा सरकार चाहती है। मैं यह नहीं कह रहा कि तुम ब्लैक मार्केट करो। मैं यह भी नहीं कह रहा कि तुम टैक्स मत भरो। मैं तुमसे यह कह रहा हूं: जो तुमसे ऐसा कहे वह राजनीतिक चालबाज है।
If a so-called saint says, “Do good deeds—don’t black-market, don’t steal, pay your taxes on time,” then he is a national saint. He is in politics. He is a government agent. He is saying: Do as the government wants. I am not telling you to black-market. I am not telling you not to pay taxes. I am telling you: whoever speaks thus is a political operator.
इसलिए तो राजनीतिज्ञ किन्हीं-किन्हीं संतों के पास जाते हैं। जिन संतों से उन्हें सहारा मिलता है राजनीति में, उन्हीं के पास जाते हैं। स्वभावतः सांठ-गांठ है। जो संत कहता है देश में अनुशासन रखो, तो जो सत्ता में होता है वह उसके पास जाता है कि बिलकुल ठीक। लेकिन जो सत्ता में नहीं है वह उससे दूर हट जाता है; वह कहता है, ‘यह तो हद हो गई! अगर अनुशासन रहा तो हम सत्ता में कैसे पहुंचेंगे?’
That is why politicians visit certain saints—the ones who support them politically. Naturally there is collusion. The saint who says, “Maintain discipline in the country”—those in power go to him: “Absolutely right.” But those not in power distance themselves: “This is too much! If discipline remains, how will we get to power?”
तो जो सत्ता में है वह अनुशासन वाले संत के पास जाता है, जो कहता है कि अनुशासन रखना बड़ा अच्छा है। और जो सत्ता में नहीं है वह क्रांतिकारी संत के पास जाता है, जो कहता है, ‘तोड़-फोड़ कर डालो सब, मिटा डालो सब।’ सत्ता में पहुंच कर यह भी संत को बदल लेगा। सत्ता में पहुंच कर यह भी अनुशासन वाले के पास जायेगा। और जो सत्ता में था, सत्ता से नीचे उतर आये तो वह भी उपद्रव में भरोसा करने लगेगा, तब उपद्रव का नाम क्रांति, उपद्रव का नाम प्रजातंत्र, लोकतंत्र-- अच्छे-अच्छे नाम! लेकिन इनका संतत्व से कुछ लेना-देना नहीं है।
So the one in power goes to the saint of discipline, who says discipline is a great good. And the one out of power goes to the “revolutionary” saint, who says, “Break everything, destroy everything.” When he gets to power, he will change saints; then he will also go to the disciplinarian. And the one who was in power—once out—he too will begin to trust turmoil, calling it “revolution,” “democracy,” “people’s power”—fine names! But such things have nothing to do with saintliness.
या संत तुम्हें छोटे-मोटे जीवन के आचरण सिखाता है: ‘अणुव्रत...। ऐसा मत करो, वैसा मत करो!’ सुविधा सिखाता है जीवन की। नहीं, इनसे भी कुछ लेना-देना नहीं है। ये सामाजिक व्यवस्था के, सामाजिक सरमाये के हिस्सेदार हैं। वास्तविक संत तुमसे यह कहता ही नहीं कि तुम क्या करो। वास्तविक संत तो इतना ही कहता है कि तुम यह जान लो कि तुम कौन हो। फिर उस जानने के बाद जो होगा वही ठीक होगा और उसको न जानने से जो भी हो रहा है वही गलत होगा।
Or, a saint teaches you petty codes of conduct: “Anuvrat—don’t do this, don’t do that!” He teaches you convenience in living. No—this too has nothing to do with it. These are shareholders of the social order, the social establishment. A real saint never tells you what to do. A real saint tells you only this: Know who you are. After that knowing, whatever happens will be right; without that knowing, whatever you are doing is wrong.
इस बात को खूब ठीक से समझ लेना। नासमझी की पूरी गुंजाइश है।
Understand this very well. There is full scope for misunderstanding.
मेरे पास लोग आते हैं। वे कहते हैं कि आप हमें बता दें, कि हम क्या करें? मैं उनसे कहता हूं: मेरा तुम्हारे करने से कुछ लेना-देना नहीं है। मैं तो इतना ही बता सकता हूं कि तुम कैसे जागो। मैं तो इतना ही बता सकता हूं कि तुम्हें कैसे पता चले कि तुम कौन हो! तुम्हें यह पता चल जाए कि तुम कौन हो, तुम्हें थोड़ा अंतस-साक्षात्कार हो जाए, तुम्हें जरा भीतर की चेतना का स्वाद लग जाए--बस फिर तुम जो करोगे वह ठीक होगा। फिर तुम गलत कर न सकोगे, क्योंकि गलत करने के लिए मूर्च्छा चाहिए।
People come to me and say, “Tell us what to do.” I say, “I have nothing to do with your doing. I can tell you only how to wake up. I can tell you only how you can know who you are. If you come to know who you are, if you get a little taste of inner consciousness—then whatever you do will be right. Then you cannot do wrong—because to do wrong, you need unconsciousness.”
इसको ऐसा समझें। तुम्हें अब तक अधिकतर यही समझाया गया है कि तुम ठीक करोगे तो संत हो जाओगे। मैं तुमसे कहता हूं: तुम संत हो जाओ तो तुमसे ठीक होने लगेगा। तुम्हें अब तक यही समझाया गया है कि तुम अगर सदाचरण करोगे तो तुम साधु हो जाओगे। मैं तुमसे कहता हूं: तुम साधु हो जाओ, तुमसे सदाचरण होगा। सदाचरण बाहर है, साधुता भीतर है। जो भीतर है, उसे पहले लाना होगा। अंतःकरण बदले तो आचरण बदलता है। और अंतःकरण बदल जाने के बाद जो अपूर्व घटना घटती है, वही मूल्यवान है। तुम स्वच्छंद हो जाते हो और फिर भी तुम्हारे कारण किसी को कोई हानि नहीं होती। तुम अपने छंद से जीने लगते हो। तुम्हारा अपना राग, तुम्हारा अपना गीत, तुम्हारी अपनी धुन--और फिर भी तुम्हारे कारण किसी को हानि नहीं होती!
Understand it this way. Until now you have mostly been told: If you do right, you will become a saint. I tell you: Become a saint, and right will begin to happen. You have been told: If you practice good conduct, you will become holy. I tell you: Become holy within, and good conduct will follow. Conduct is outside; saintliness is inside. First bring forth the inner. When the heart changes, conduct changes. And after the heart has changed, the extraordinary event that happens—that alone is valuable. You become free—and yet, because of you no one is harmed. You begin to live by your own rhythm—your own tune, your own song—and yet no one is harmed because of you.
अब ये दो तरह के लोग हैं। एक तो वे हैं, जो दूसरों की हानि करते हैं; इनको तुम कहते हो दुष्कर्मी, पापी। और एक वे हैं जो दूसरों के हित में अपनी हानि करते हैं; इनको तुम कहते हो साधु-संत। इन दोनों में बहुत फर्क नहीं है। एक दूसरे को हानि पहुंचाता है और एक खुद को हानि पहुंचाता है--मगर दोनों हानि पहुंचाते हैं। मैं उसे संत कहता हूं जो किसी को हानि नहीं पहुंचाता--न किसी और को, न अपने को। ऐसी अपूर्व घटना जब घटती है तो ही धर्म की किरण उतरी। भीड़ को यह घटना नहीं घटती--नहीं घट सकती है।
फिर पूछा है: ‘इस संदर्भ में कृपा कर समझाएं कि आज का प्रबुद्ध वर्ग मानव-जीवन की विकार-जनित समस्याओं का समाधान कैसे करे?’
प्रबुद्ध किसको कहते हो? विश्वविद्यालय से डिग्री मिल गई, इसलिए? कि दो चार लेख दो-कौड़ी के अखबारों में लिख लिए, इसलिए? प्रबुद्ध किसको कहते हो? कि थोड़ी बकवास कर लेते हो तर्कयुक्त ढंग से, इसलिए? प्रबुद्ध किसको कहते हो?
Now there are two kinds of people. One: those who harm others—you call them sinners, wrongdoers. Two: those who harm themselves for the good of others—you call them saints. There is not much difference between the two. One harms others; one harms himself—both harm. I call him a saint who harms no one—neither another, nor himself. Only when such a rare event happens does a ray of religion descend. This event does not happen to the crowd—it cannot. It is asked again: “In this context, please explain how today’s ‘enlightened’ class should solve the disorder-born problems of human life?” Whom do you call enlightened? Because you got a university degree? Because you managed to publish a few articles in two-bit newspapers? Whom do you call enlightened? Because you can spout a little nonsense in a logically dressed-up way? Whom do you call enlightened?
‘प्रबुद्ध’ शब्द बहुत बड़ा शब्द है। बुद्धिजीवी को प्रबुद्ध कहते हो? क्योंकि स्कूल में मास्टर है? कॉलेज में प्रोफेसर है? बुद्धिजीवी एक बात है, प्रबुद्ध बड़ी और बात है। प्रबुद्ध का अर्थ है: जो जागा; जो बुद्ध हुआ; जिसका भीतर का दीया जला! और जिसके भीतर का दीया जला, वह पूछेगा कि मानव-जीवन की विकार-जनित समस्याओं का समाधान कैसे करें? तो फिर प्रबुद्ध क्या खाक हुए? कोई कहे कि मेरे घर में दीया जल रहा है, अब मुझे यह बताएं कि अंधेरे को कैसे बाहर करें, तो हम उसको क्या कहेंगे? हम कहेंगे तुम किसी भ्रांति में पड़े हो, दीया जल नहीं रहा होगा। दीया जब जलता है तो अंधेरा बाहर हो जाता है। अभी तुम पूछ रहे हो अंधेरे को कैसे बाहर करें, तो तुम्हारा दीया बुझा हुआ होगा; तुमने सपना देखा होगा कि दीया जल गया, दीया जला नहीं है। दीया उधार होगा, किसी और का ले आए हो उठा कर। तुमने अपने प्राणों से उसमें ज्योति नहीं डाली। तुम्हारी आत्मा नहीं जल रही है, प्रकाशित नहीं हो रही है।
“Enlightened” is a very big word. Do you call an intellectual enlightened? Because he is a schoolmaster? A college professor? Being an intellectual is one thing; being enlightened is quite another. Enlightened means: one who has awakened; who has become a buddha; in whom the inner lamp is lit! And if the inner lamp is lit, will he then ask how to solve the disorder-born problems of human life? Then what kind of enlightenment is that? If someone says, “A lamp is burning in my house; now please tell me how to get the darkness out,” what will we say to him? We will say you are under an illusion—the lamp cannot be burning. When the lamp is lit, darkness goes out by itself. If you are still asking how to remove darkness, your lamp must be extinguished; you must have dreamed that it was lit—it isn’t. Perhaps the lamp is borrowed; you picked up someone else’s and brought it home. You have not poured your own life-breath into that flame. Your soul is not burning, not radiant.
प्रबुद्ध बनो! यही तो सारी चेष्टा है। न तो शिक्षा से कोई प्रबुद्ध बनता है, न बुद्धिवादी बनने से कोई प्रबुद्ध बनता है, न तर्क की क्षमता से कोई प्रबुद्ध बनता है। प्रबुद्ध तो बनता है कोई साक्षी होने से। और तब, तब तुम नहीं पूछते कि विकार-जनित जीवन की समस्याओं का कैसे समाधान करें! तब तुम्हें एक बात दिखाई पड़ जाती है कि साक्षी होने में समाधान है। तुम्हें जैसा समाधान हुआ, वैसे ही दूसरों को भी समाधान होगा। तब तुम लोगों को साक्षी बनाने की चेष्टा में संलग्न होते हो। यही तो महावीर ने किया चालीस वर्षों तक, बुद्ध ने किया। क्या सिखा रहे थे लोगों को? सिखा रहे थे कि हम जाग गए, तुम भी जाग जाओ। बस जागने में समाधान है।
Become enlightened! That is the whole endeavor. Neither education makes anyone enlightened, nor becoming an intellectual, nor the capacity for argument. One becomes enlightened by becoming a witness. And then—then you do not ask how to solve the problems born of disorder. You see that the solution lies in witnessing. As it resolved everything for you, so it will for others. Then you engage in helping people become witnesses. That is exactly what Mahavira did for forty years, what Buddha did. What were they teaching people? They were saying, “We have awakened; you also wake up.” In awakening is the solution.
यही मैं कर रहा हूं। मैं तुमसे कुछ भी नहीं कहता कि तुम कैसा आचरण बनाओ। बकवास है आचरण की बात। खूब की जा चुकी, तुम बना नहीं पाये। उस करने के कारण ही तुम उदास आत्महीनता से भर गये। मैं तुमसे कहता हूं: जागो! एक बात मैंने देखी है कि जागने से सब समस्याओं का समाधान हो जाता है और बिना जागे किसी समस्या का समाधान नहीं होता। ज्यादा से ज्यादा तुम समस्याएं बदल सकते हो। एक समस्या की जगह दूसरी बना लोगे, दूसरी की जगह तीसरी बना लोगे; पर इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता, समस्या अपनी जगह खड़ी रहती है। जागने में समाधान है। लेकिन तुम दूसरों को तभी जगा सकोगे जब तुम जाग गये हो, इसके पहले नहीं। बुझी आत्मा का व्यक्ति किसी की आत्मा को जगा नहीं सकता।
अड़चन है। जिन्होंने पूछा है, उनकी आकांक्षा है लोगों की विकार-जनित समस्याओं को दूर करें। तुम अपनी कर लो। फिर तुम्हें समझ आयेगी।
बुद्ध के पास एक आदमी आया और उसने कहा कि मुझे बतायें कि मैं कैसे लोगों की सेवा करूं? बुद्ध ने उसकी तरफ देखा और कहते हैं, ऐसा कभी न हुआ था, उनकी आंख में एक आंसू आ गया। वह आदमी थोड़ा घबराया। उसने कहा कि आपकी आंख में आंसू, मामला क्या है? बुद्ध ने कहा: तुम पर मुझे बड़ी करुणा आ रही है। अभी तूने अपनी ही सेवा नहीं की, तो दूसरों की सेवा कैसे करेगा?
That is exactly what I am doing. I do not tell you what kind of conduct to adopt. All this talk of conduct is drivel. It has been preached enough, and you still could not manage it. Because of that very doing you have become dejected, filled with a depressed sense of worthlessness. I tell you: wake up! I have seen one thing—by awakening, all problems are resolved; without awakening, no problem is resolved. At most, you can swap problems. You will replace one problem with another, then that with a third; but it makes no difference—the problem stands where it is. In awakening lies the solution. But you can awaken others only when you yourself have awakened—never before. One whose soul is unlit cannot kindle another’s soul. There’s a hitch. The one who has asked longs to remove people’s problems born of their vices. Tend to your own first. Then you will understand. A man came to Buddha and said, “Please tell me how I can serve people.” Buddha looked at him—and something that had never happened before happened: a tear came to his eye. The man was a bit startled. He asked, “A tear in your eye—what is the matter?” Buddha said, “I feel great compassion for you. You have not served yourself yet—how will you serve others?”
अक्सर ऐसा होता है कि दूसरों की सेवा करने वाले वे ही लोग हैं जो अपनी समस्याओं से भागना चाहते हैं। मैं बहुत से समाज-सेवकों को जानता हूं। इनके जीवन में कोई शांति नहीं है, मगर ये दूसरों के जीवन में शांति लाने में लगे हैं। और अक्सर इनके कारण दूसरों के जीवन में अशांति आती है, शांति नहीं। अगर दुनिया के समाज-सेवक कृपा करके अपनी-अपनी जगह बैठ जायें तो काफी सेवा हो जाये। मगर वे बड़ा उपद्रव मचाते हैं।
It often happens that those who rush to serve others are the very people trying to flee from their own problems. I know many social workers. There is no peace in their own lives, yet they are busy bringing peace to others. And often, because of them, unrest enters others’ lives, not peace. If the world’s social workers would kindly just sit quietly in their own places, a great service would be done. But they create a great commotion.
मैंने सुना है, एक ईसाई पादरी ने अपने स्कूल में बच्चों को कहा कि कम से कम प्रतिदिन एक अच्छा काम करना ही चाहिए। दूसरे दिन उसने पूछा कि कोई अच्छा काम किया? तीन लड़के खड़े हो गये। उसने पहले से पूछा: तुमने क्या अच्छा काम किया? उसने कहा: मैंने एक बूढ़ी स्त्री को सड़क पार करवाई। दूसरे से पूछा; उसने कहा: मैंने भी एक बूढ़ी स्त्री को सड़क पार करवाई। पादरी को लगा कि दोनों को बूढ़ी स्त्रियां मिल गईं! फिर उसने कहा कि हो सकता है, कोई ब़ूढी स्त्रियों की कमी तो है नहीं। तीसरे से पूछा कि तूने क्या किया? उसने कहा कि मैंने भी एक ब़ूढी स्त्री को सड़क पार करवाई। उसने कहा: तुम तीनों को ब़ूढी स्त्रियां मिल गईं? उन्होंने कहा: तीन नहीं थीं, एक ही ब़ूढी स्त्री थी। और सड़क पार होना भी नहीं चाहती थी, बामुश्किल करवा पाये। मगर करवा दी!
I have heard: a Christian pastor told the children in his school, “At least one good deed must be done each day.” Next day he asked, “Did anyone do a good deed?” Three boys stood up. He asked the first, “What did you do?” He said, “I helped an old woman cross the road.” He asked the second; he said, “I too helped an old woman cross the road.” The pastor thought, “Well, both found old women!” Then he said, “Possible—there’s no shortage of old women.” He asked the third, “And you?” He said, “I also helped an old woman cross the road.” The pastor said, “All three of you found old women?” They replied, “There weren’t three—there was only one old woman. And she didn’t even want to cross; we managed somehow after great difficulty. But we made her cross!”
ये जो जिनको तुम समाज-सेवक कहते हो, ये तुम्हारी फिक्र ही नहीं करते कि तुम पार होना भी चाहते हो कि नहीं, ये तुमको पार करवा रहे हैं! ये कहते हैं: हम तो पार करवा कर रहेंगे। ये तुम्हारी तरफ देखते ही नहीं कि तुम सेवा करवाने को राजी भी हो!
These so-called social workers don’t even care whether you want to cross or not; they will drag you across! They say, “We will get you across, come what may.” They don’t even look to see if you consent to be served.
मैं राजस्थान में यात्रा पर था, उदयपुर से लौटता था। कोई दो बजे रात होंगे, कोई आदमी गाड़ी में चढ़ आया। वह एकदम मेरे पैर दाबने लगा। मैंने कहा: ‘भाई, तू सोने भी दे!’
I was traveling in Rajasthan, returning from Udaipur. It must have been around two in the night. A man climbed into the compartment. He immediately began pressing my feet. I said, “Brother, at least let me sleep!”
उसने कहा: ‘आप सोयें, मगर हम तो सेवा करेंगे।’
He said, “You sleep, but I will do service.”
‘तू सेवा करेगा तो हम सो कैसे पायेंगे?’
“If you keep serving, how will I sleep?”
उसने कहा: ‘अब आप बीच में न बोलें। उदयपुर में भी मैं आया था, लेकिन लोगों ने मुझे अंदर न आने दिया। तो मैंने कहा, आप लौटोगे तो ट्रेन से; मेरे गांव से तो गुजरोगे! अब मैं दो-तीन स्टेशन तो सेवा करूंगा ही। आप बीच में बोलें ही मत।’
He said, “Now please don’t interrupt. I came even in Udaipur, but they wouldn’t let me enter. I said to myself, ‘You’ll return by train; you will pass by my village!’ Now I’ll serve for two or three stations at least. You don’t say a word in between.”
मैंने कहा: ‘तब ठीक है, तब मामला ही नहीं है कोई। अगर यह सेवा है तो फिर तू कर।’
I said, “All right then—no issue. If this is service, go ahead.”
अक्सर जो तुम्हारी सेवा कर रहे हैं, कभी तुमने गौर से देखा कि तुम करवाना भी चाहते हो? जिनकी सेवा कर रहे हैं, वे सेवा करवाना चाहते हैं?
Often, those who are “serving” you—have you ever looked closely to see whether you even want to be served? Do those you serve actually want service?
एक मित्र मेरे पास आये, वे आदिवासियों को शिक्षा दिलवाने का काम करते हैं, स्कूल खुलवाते हैं। जीवन लगा दिया। बड़े उससे भरे थे--सर्टिफिकेट राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के! और इन लोगों का काम ही है सर्टिफिकेट देना, कुछ और काम दिखाई पड़ता नहीं। सब रखे थे फाइल बना कर। कहा कि मैंने इतनी सेवा की। वे मुझसे भी चाहते थे। मैंने कहा कि मैं नहीं दूंगा कोई सर्टिफिकेट, क्योंकि मैं पहले उनसे पूछूं--आदिवासियों से--कि वे शिक्षित होना चाहते हैं? उन्होंने कहा: ‘आपका मतलब?’ मैंने कहा: ‘मतलब मेरा यह है कि जो शिक्षित हैं, उनसे तो पूछो कि शिक्षा मिल कर मिल क्या गया उनको? रो रहे हैं! और तुम बेचारे गरीबों को, उनको भी शिक्षित किए दे रहे हो। वे भले हैं। न उनमें महत्वाकांक्षा है न दिल्ली जाने का रस है। तुम उनको शिक्षा देने में लगे हो। तुम जबर्दस्ती उनको पिला रहे हो शिक्षा। तुम पहले यह तो पक्का कर लो कि जो शिक्षित हो गये हैं उनके जीवन में कोई फूल खिले हैं?’
A friend came to me; he works to educate tribals, opening schools. He had given his life to it—full of certificates from presidents and prime ministers! And the job of such people is to give certificates; little else is visible. He had them all neatly filed. He said, “I have done so much service.” He wanted one from me too. I said I would give no certificate, because I must first ask the tribals—do they want to be educated? He said, “What do you mean?” I said, “I mean this: ask those who are already educated—what have they gained by it? They are weeping! And you poor fellows are making even the poor tribals ‘educated.’ They are good people. They have no ambition, no urge to run to Delhi. You are forcing education down their throats. First be sure that those who became educated have had any flowers bloom in their lives.”
वे थोड़े बेचैन हुए। उन्होंने कहा: ‘यह मैंने कभी सोचा नहीं।’
He grew a little uneasy. He said, “I never thought of that.”
मैंने कहा: ‘कितने साल से सेवा कर रहे हो?’
I asked, “How many years have you been serving?”
‘कोई चालीस साल हो गए।’
“About forty years.”
सत्तर साल के करीब उनकी उम्र है। मैंने कहा: चालीस साल सेवा करते हो गए, सेवा करने के पहले तुमने यह भी न सोचा कि शिक्षा लाई क्या है दुनिया में! उधर अमरीका में दूसरी हालत चल रही है। वहां बड़े से बड़े शिक्षा-शास्त्री कह रहे हैं कि बंद करो।
He was near seventy. I said, “Forty years of service, and before beginning you didn’t even ask what education has brought into the world! Over there in America, another trend is underway. The biggest educationists are saying: shut it down.
डी. एच. लारेंस ने लिखा है कि सौ साल के लिए सब विश्वविद्यालय और सब स्कूल बंद कर दो तो आदमी के करीब-करीब नब्बे प्रतिशत उपद्रव बंद हो जाएं।
“D. H. Lawrence wrote: Close all universities and all schools for a hundred years, and ninety percent of mankind’s troubles would cease.
इवान इलिच ने अभी घोषणा की है, वह एक नयी योजना है उसकी: ‘डीस्कूलिंग सोसायटी’। वह कहता है, स्कूल समाप्त करो। स्कूल से समाज को मुक्त करो।
“Ivan Illich has just made a proclamation; his new proposal is: ‘Deschooling Society.’ He says, end the schools. Free society from schooling.”
मैंने उनसे पूछा: ‘चालीस साल सेवा करने के शुरू करते वक्त यह तो सोचा होता कि तुम इनको दोगे क्या! आदिवासी तुमसे ज्यादा प्रसन्न है, तुमसे ज्यादा मस्त, प्रकृति के तुमसे ज्यादा करीब, रूखी-सूखी से राजी, अकिंचन में बड़ा धनी, सांझ तारों में नाच लेता है, रात सो जाता है--ऐसे अहोभाव से!’
I asked him, “Before beginning your forty years of service, at least think what you are going to give! The tribal is happier than you, more carefree than you, closer to nature than you—content with simple fare, immensely rich in having nothing; he dances to the evening stars, sleeps at night—in such a state of ahobhava!”
बर्ट्रेंड रसेल ने लिखा है कि जब पहली दफा मैंने एक जंगल में आदिवासियों को देखा तो मेरे मन में ईर्ष्या पैदा हो गई कि काश मैं भी ऐसा ही नाच सकता, लेकिन अब तो मुश्किल है! काश, इसी तरह घुंघरू बांध कर ढोल की थाप पर मेरे पैर भी फुदकते!
Bertrand Russell wrote that when, for the first time, he saw tribals dancing in a forest, envy arose in him—“If only I could dance like that too—but now it is difficult! If only, with ankle-bells on, my feet could also skip to the beat of the drum!”
नाचते आदिवासियों को देख कर ईर्ष्या नहीं होती? उनकी आंखों की सरलता देख कर ईर्ष्या नहीं होती?
Do you not feel envy seeing tribals dance? Do you not feel envy seeing the simplicity of their eyes?
जहां-जहां शिक्षा पहुंची है वहां-वहां सारा उपद्रव पहुंचा। बस्तर में आज से तीस साल पहले तक कोई हत्या नहीं होती थी आदिवासियों में। और अगर कभी हो जाती थी तो जो हत्या करता था वह खुद सौ पचास मील चल कर मजिस्ट्रेट को खबर कर देता था जा कर पुलिस में कि मैंने हत्या की, मुझे जो दंड देना हो वह दे दें। चोरी नहीं होती थी। लोगों के पास पहली तो बात कुछ था ही नहीं कि चुरा लो और वस्तुओं का कोई मूल्य नहीं था। जहां जीवन का मूल्य है, वहां वस्तुओं का क्या मूल्य है! मगर ये समाज-सेवक हैं!
Wherever education has reached, all the trouble has reached. In Bastar, until thirty years ago, there were no murders among tribals. And if ever one occurred, the one who committed it would walk a hundred, a hundred-and-fifty miles himself and inform the magistrate and the police, saying, “I have committed a murder; give me whatever punishment is due.” There was no theft. First, people possessed nothing worth stealing; second, objects had no value. Where life has value, what value can objects have? But these social workers!
वे तो बहुत घबरा गए। वे कहने लगे: ‘आपका मतलब है कि मैंने जीवन व्यर्थ गंवाया!’
He became very anxious. He said, “You mean I have wasted my life!”
मैंने कहा: ‘व्यर्थ नहीं गंवाया है, बड़े खतरनाक ढंग से गंवाया है। दूसरों की जान ली! तुम अपना गंवाते, तुम्हारा जीवन है।’
I said, “Not merely wasted—it has been squandered in a most dangerous way. You have taken others’ lives. If you had wasted your own, it is your life.”
वे बोले कि आप मुझे बहुत उदास किए दे रहे हैं। मैं बहुत लोगों के पास गया, सबने मुझे सर्टिफिकेट दी है।
He said, “You are making me very sad. I have gone to many people; everyone has given me certificates.”
मैंने कहा: ‘उनकी भी गलती है। वे भी तुम्हारे जैसे ही समाज-सेवक हैं जिन्होंने तुम्हें सर्टिफिकेट दी है।’
I said, “They too are at fault. They are social workers like you, who have given you certificates.”
दूसरे की सेवा करने जाना मत, जब तक अपने घर का दीया न जल गया हो; जब तक बोध बिलकुल साफ न हो जाये; जब तक तुम्हारे भीतर का प्रभु बिलकुल निखर न आये--तब तक भूल कर भी सेवा मत करना। भूल कर उपदेश मत देना। भूल कर किसी की समस्या का समाधान मत करना। तुम्हारा समाधान और भी महंगा पड़ेगा। बीमारी ठीक, तुम्हारी औषधि और जान लेने वाली हो जाएगी। शायद बीमार कुछ दिन जिंदा रह लेता; तुम्हारी औषधि बिलकुल मार डालेगी।
Do not go to serve another until the lamp of your own house has been lit; until awareness is utterly clear; until the divine within you has fully blossomed—till then, do not serve, even by mistake. Do not preach, even by mistake. Do not attempt to solve anyone’s problem, even by mistake. Your solution will prove even more costly. The illness might be curable, but your medicine will be lethal. Perhaps the patient could have lived a few more days; your medicine will kill him outright.
अगर तुम दो सौ साल पहले के बड़े-बड़े विचारकों की किताबें उठा कर पढ़ो तो वे सब कहते थे: जिस दिन विश्व में सभी लोग शिक्षित हो जायेंगे, परम शांति का राज्य हो जाएगा। अब पश्चिम में सब शिक्षित हो गये, इससे ज्यादा अशांति का कभी कोई समय नहीं रहा। अब यह बड़ी हैरानी की बात है। जिन्होंने कहा, होश में नहीं थे, बेहोश थे। शिक्षा से शांति का क्या लेना-देना! शिक्षा तो अशांति लाती है, क्योंकि शिक्षा महत्वाकांक्षा देती है।
If you read the books of major thinkers from two hundred years ago, they all said: “The day all people in the world are educated, the reign of supreme peace will come.” Now in the West almost everyone is educated; there has never been a time of greater unrest. It is astonishing. Those who said it were not in awareness; they were unconscious. What has education to do with peace? Education breeds unrest—because education breeds ambition.
तो तुम पूछते हो कि ‘विकार-जनित समस्याएं हैं, इनका प्रबुद्ध वर्ग कैसे समाधान करे!’
So you ask, “There are problems born of vice; how should the enlightened class solve them?”
अधिकतर सौ में निन्यानबे समस्याएं तो इस प्रबुद्ध वर्ग के कारण ही हैं। यह प्रबुद्ध वर्ग कृपा करे और अपनी प्रबुद्धता का प्रचार न करे तो कई समस्याएं तो अपने-आप समाप्त हो जाएं। करीब-करीब मामला ऐसा है: प्रबुद्ध वर्ग ही समस्या पैदा करता है, प्रबुद्ध वर्ग ही उसको हल करने का उपाय करता है।
Most—ninety-nine out of a hundred—problems exist because of this so-called enlightened class. If this enlightened class would kindly stop propagating its enlightenment, many problems would dissolve on their own. The situation is roughly this: the enlightened class creates the problems, and the enlightened class proposes their solutions.
मैंने सुना है, एक आदमी गांव में जाता, रात में लोगों की खिड़कियों पर कोलतार फेंक देता-- कांच पर, दरवाजों पर। तीन-चार दिन बाद उसका पार्टनर--एक ही धंधे में थे--उस गांव में आता और चिल्लाता: किसी की खिड़की पर कोलतार तो नहीं है, साफ करवा लो! करवाना ही पड़ता, क्योंकि वह लोगों की खिड़की पर कोलतार...। किसी को यह पता भी नहीं चलता कि दोनों साझेदार हैं, एक ही धंधे में हैं; आधा काम पहला करता है, आधा दूसरा करता है। जब एक सफाई करता रहता है एक गांव में, तो दूसरा दूसरे गांव में तब तक कोलतार फेंक देता है। ऐसे धंधा खूब चलता है।
I have heard: a man would go to a village at night and throw tar on people’s windows—on the glass, on their doors. Three or four days later his partner—in the same business—would come to that village and shout, “Is there tar on anyone’s windows? Get them cleaned!” People had to get it done—because there was tar on their windows. No one realized the two were partners in the same trade; half the job one did, half the other. While one was busy cleaning in one village, the other went to the next and threw tar again. Business boomed that way.
प्रबुद्ध वर्ग, जिसको तुम कहते हो, वही समस्याएं पैदा करता है, वही समस्याओं के हल करता है। प्रबुद्ध वर्ग प्रबुद्ध वर्ग नहीं है। प्रबुद्धों का वर्ग हो भी नहीं सकता। सिंहों के नहीं लेहड़े, संतों की नहीं जमात! कभी बुद्ध होता है कोई एकाध व्यक्ति। वर्ग होता है? जमात! कोई भीड़-भाड़ होती है? एक बुद्ध काफी होता है और करोड़ों दीये जल जाते हैं। तुम इसके पहले कि किसी के घर में रोशनी लाने की चेष्टा करो, ठीक से टटोल लेना, तुम्हारे भीतर रोशनी है? इसलिए मेरा सारा ध्यान और सारा जोर एक ही बात पर है: तुम्हारे चैतन्य का जागरण! इसलिए ध्यान पर मेरा इतना जोर है।
This “enlightened class,” as you call it, creates the problems and then solves them. The enlightened class is not enlightened. There cannot be a class of enlightened ones. Lions do not move in herds; saints do not form congregations. At times there is a Buddha—a lone individual. Is there a class? A crowd? One Buddha is enough, and millions of lamps are lit. Before you attempt to bring light into anyone else’s house, probe carefully: is there light within you? Therefore all my attention and emphasis is on one thing: the awakening of your consciousness. Hence my insistence on meditation.
लोग मेरे पास आते हैं, वे कहते हैं कि इतनी समस्याएं हैं और आप ध्यान में ही मेहनत लगाये रखते हैं! और समस्याओं में उलझा है समाज, इनको हल करवाइये!
People come to me and say, “There are so many problems, and you keep people busy only in meditation! Society is entangled in problems—have them solved!”
मैं उनको कहता हूं कि वह कोई हल होने वाली नहीं, जब तक कि ध्यान न फैल जाये। ध्यान फैले तो संभव है कि समस्याओं का समाधान हो जाये।
I tell them: they will not be solved—until meditation spreads. If meditation spreads, it is possible that the problems will be resolved.
ध्यान करो, ध्यान करवाओ!
Meditate, and help others to meditate!
निपटने की उतनी बात नहीं, स्वीकार करने की बात है। निपटने में तो फिर जाल फैल जायेगा। तो मूर्ख ज्ञानी बन सकता है, मगर अज्ञान न मिटेगा। स्वीकार की बात है। स्वीकार कर लो कि मैं अज्ञानी हूं।
It is not so much a question of “dealing with” as of accepting. If you try to “deal” with it, another web will spread. Then the fool may become learned, but ignorance will not end. It is a matter of acceptance. Accept that “I am ignorant.”
और जैसे ही तुमने स्वीकार किया, उसी विनम्रता में, उसी स्वीकार में ज्ञान की किरण आनी शुरू होती है। अज्ञान को स्वीकार करना ज्ञान की तरफ पहला कदम है--अनिवार्य कदम है।
And the moment you accept it, in that very humility, in that very acceptance, the first ray of understanding begins to enter. To accept ignorance is the first step toward knowing—an indispensable step.
तो अगर यह मानने का मन नहीं होता कि मैं और मूरख, तो फिर तुम जो भी करोगे वह गलत होगा। क्योंकि फिर तुम यही कोशिश करोगे कि इकट्ठा कर लो कहीं से ज्ञान, थोड़ा संग्रह कर लो ज्ञान, छिपा लो अपने अज्ञान को, ढांक लो वस्त्रों में, सुंदर गहनों में ओढ़ा दो। लेकिन इससे कुछ मिटेगा नहीं, भीतर अज्ञान तो बना ही रहेगा। स्वीकार कर लो! अंगीकार कर लो! सचाई यही है।
If you don’t feel like admitting “I am a fool,” then whatever you do will go wrong. You will only try to collect second‑hand knowledge from somewhere, hoard a little of it, cover up your ignorance with garments and ornaments. But nothing will be erased by that; inside, ignorance will remain. Accept it! Own it! This is the simple truth.
और इसको तुलना के ढंग से मत सोचो कि तुम मूरख हो और दूसरे ज्ञानी हैं। कोई ज्ञानी नहीं है। दुनिया में दो तरह के अज्ञानी हैं--एक, जिनको पता है; और एक, जिनको पता नहीं। जिनको अपने अज्ञान का पता है उन्हीं को ज्ञानी कहा जाता है, और जिनको अपने अज्ञान का पता नहीं, उन्हीं को अज्ञानी कहा जाता है। बाकी दोनों अज्ञानी हैं।
And don’t think of it comparatively, as if you are foolish and others are wise. No one is wise. There are only two kinds of ignorant people in the world—those who know they are ignorant, and those who do not. Those who know their ignorance are called wise; those who do not are called ignorant. But both are ignorant.
सुकरात ने कहा है कि जब मैंने जान लिया कि मैं कुछ भी नहीं जानता हूं, उसी दिन प्रकाश हो गया।
Socrates said: The day I came to know that I know nothing, that day light dawned.
उपनिषद कहते हैं: जो कहे मैं जानता हूं, जान लेना कि नहीं जानता। जो कहे मुझे कुछ पता नहीं, उसका पीछा करना; हो सकता है उसे पता हो!
The Upanishads say: He who says, “I know,” know that he knows not. He who says, “I know nothing,” follow him; perhaps he knows!
जिंदगी बड़ी पहेली है।
Life is a great riddle.
तुम एक बार अज्ञान को स्वीकार तो करो! और सत्य को स्वीकार न करोगे तो करोगे क्या? कब तक झुठलाओगे? बात साफ है कि हमें कुछ भी पता नहीं। न हमें पता है हम कहां से आते; न हमें पता है हम कहां जाते; न हमें पता है हम कौन हैं--अब और क्या चाहिए प्रमाण के लिए?
Just once, accept your ignorance! And if you won’t accept the truth, what will you do? How long will you deny it? The fact is clear: we know nothing. We don’t know from where we come, we don’t know where we go, we don’t know who we are—what more proof do you need?
रास्ते पर कोई आदमी मिल जाए चौराहे पर और तुम उससे पूछो कहां से आते हो; वह कहता है पता नहीं; तुम कहो, कहां जाते; वह कहता है, पता नहीं--तो तुम्हें कुछ शक होगा कि नहीं? और तुम पूछो तुम हो कौन; वह कहे कि पता नहीं--तो तुम क्या कहोगे इस आदमी को? ‘तू पागल है! तुझे यह भी पता नहीं कहां से आता है, कहां जाता है। खैर इतना तो पता होगा कि तू कौन है!’ वह कहे कि मुझे कुछ पता नहीं। ‘नाम-धाम ठिकाना?’ कुछ पता नहीं। तो तुम कहोगे कि यह आदमी या तो पागल है या धोखा दे रहा है।
If on the road you meet a man at a crossroads and you ask him, “Where do you come from?” and he says, “I don’t know”; you ask, “Where are you going?” and he says, “I don’t know”; then you ask, “Who are you?” and he says, “I don’t know”—what will you say of such a man? “You are mad! You don’t even know where you come from or where you’re going. Well, at least you must know who you are!” If he says, “I don’t know. Name, address, whereabouts?”—“I don’t know”—you will say he is either mad or deceiving you.
हमारी दशा क्या है? जीवन के चौराहे पर हम खड़े हैं। जहां खड़े हैं, वहीं चौराहा है; क्योंकि हर जगह से चार राहें फूटती हैं, हजार राहें फूटती हैं। जहां खड़े हैं वहीं विकल्प हैं। कोई तुमसे पूछे कहां से आते हो, पता है? झूठी बातें मत दोहराना। सुनी बातें मत दोहराना। यह मत कहना कि हमने गीता में पढ़ा है। उससे काम न चलेगा। गीता में पढ़ा है, उससे तो इतना ही पता चलेगा कि तुम्हें कुछ भी पता नहीं है; नहीं तो गीता में पढ़ते? अगर तुम्हें पता होता कहां से आते हो, तो पता होता, गीता की क्या जरूरत थी? तुम यह मत कहना कि कुरान में सुना है कि कहां से आते, कि भगवान के घर से आते। न तुम्हें भगवान का पता है न तुम्हें उसके घर का पता है--तुम्हें कुछ भी पता नहीं।
And what is our condition? We stand at the crossroads of life. Wherever we stand, there is a crossroads, because from everywhere paths branch out—four, a thousand. Wherever you stand, there are choices. If someone asks you, “From where do you come?” do you know? Don’t repeat borrowed phrases. Don’t say, “I read in the Gita.” That won’t do. If you read it in the Gita, it only shows that you yourself do not know—otherwise why read the Gita? If you knew from where you come, you would know; what use would the Gita be then? Don’t say, “I heard in the Quran that we come from the house of God.” You know neither God, nor His house—you know nothing.
लेकिन आदमी का अहंकार बड़ा है। अहंकार के कारण वह स्वीकार नहीं कर पाता कि मैं अज्ञानी हूं। और अहंकार ही बाधा है। स्वीकार कर लो, अहंकार गिर जाता है। अज्ञान की स्वीकृति से ज्यादा और महत्वपूर्ण कोई मौत नहीं है, क्योंकि उसमें मर जाता है अहंकार, खतम हुआ, अब कुछ बात ही न रही। तुम अचानक पाओगे हलके हो गये! अब कोई डर न रहा। सच्चे हो गये!
But man’s ego is great. Because of ego he cannot accept that he is ignorant. And the ego is the obstacle. Accept, and the ego falls. There is no death more significant than the acceptance of ignorance, because in that very acceptance the ego dies—finished, nothing remains. Suddenly you will find you have become light! No fear remains. You have become truthful!
अब लोग सिखलाते हैं: झूठ मत बोलो। और जो सिखलाते हैं झूठ मत बोलो, उनसे बड़ा झूठ कोई बोलता दिखाई पड़ता नहीं। झूठ मत बोलो, समझाते हैं। और उनसे पूछो, दुनिया किसने बनाई? वे कहते हैं: भगवान ने बनाई। जैसे ये मौजूद थे। थोड़ा सोचो तो कि झूठ की भी कोई सीमा होती है! दूसरे लोग झूठ बोल रहे हैं, छोटी-मोटी झूठ बोल रहे हैं। कोई कह रहा है कि हमारे पास दस हजार रुपये हैं और हैं हजार रुपये, कोई बड़ा झूठ नहीं बोल रहा है। हजार रुपये तो हैं! सभी ऐसा झूठ बोलते हैं। घर में मेहमान आ जाता है, पड़ोस से सोफा मांग लाते हैं, उधार दरी ले आते हैं, सब ढंग-ढौंग कर देते हैं। झूठ बोल रहे हो। तुम यह बतला रहे हो मेहमान को कि बहुत है अपने पास।
People teach: “Do not lie.” And I have not seen greater liars than those who teach “Do not lie.” They tell you, “Don’t lie.” Ask them, “Who made the world?” They say, “God made it”—as though they were present there! Think a little: even lies have limits. Others who lie tell small lies. Someone says, “I have ten thousand rupees,” and has only a thousand—that is no great lie. A thousand at least he has! Everyone tells such lies. A guest comes home, you borrow a sofa from the neighbor, a carpet on loan, you put on a show—you are lying, trying to tell the guest that you have plenty.
मुल्ला नसरुद्दीन ने नई-नई दूकान खोली तो इसी तरह सामान सजा लिया। फोन तक ले आया किसी मित्र के घर से मांग कर, रख लिया वहां। कोई कनेक्शन तो था नहीं। एक आदमी आया। समझ कर कि ग्राहक है, उसने कहा: बैठो। जल्दी से फोन उठा कर वह जरा बात करने लगा कि ‘हां-हां, लाख रुपये का सौदा कर लो। ठीक है, लाख का कर लो।’ फोन नीचे रख कर उसने उस आदमी से कहा: ‘कहिए, क्या बात है?’ उसने कहा कि मैं फोन कंपनी से आता हूं, कनेक्शन लगाने आया हूं।
Mulla Nasruddin opened a new shop and arranged the goods just so. He even borrowed a telephone from a friend and placed it there—no connection, of course. A man came in. Thinking he was a customer, Mulla quickly picked up the receiver and began talking: “Yes, yes, close the deal for a hundred thousand. All right, make it a hundred thousand.” Putting the phone down, he turned to the man: “Yes, what can I do for you?” The man said, “I’m from the phone company. I’ve come to install your connection.”
ये लाख रुपये की बात कर रहे थे। आदमी चेष्टा करता है दिखलाने की जो नहीं है। मगर ये कोई बड़े झूठ नहीं हैं, छोटे-छोटे झूठ हैं और क्षमा-योग्य हैं और इनसे जिंदगी में थोड़ा रस भी है। इसमें कुछ बहुत अड़चन नहीं, इनको झूठ क्या कहना!
He was talking of hundred‑thousand deals! Man tries to show what he is not. But these are not great lies; they are small and forgivable—and they even add a little spice to life. No big harm—why even call them lies?
लेकिन कोई तुमसे पूछता है: दुनिया किसने बनाई? छोटा बच्चा तुमसे पूछता है कि पिताजी, दुनिया किसने बनाई? तुम कहते हो: ‘भगवान ने बनाई।’ कितना बड़ा झूठ बोल रहे हो! कुछ तो सोचो! तुम्हें पता है? और किससे बोल रहे हो! उस नन्हें छोटे बच्चे से, जो तुम पर भरोसा करता है! किसको धोखा दे रहे हो--जिसकी श्रद्धा तुम पर है और जिसका अगाध विश्वास है कि तुम झूठ न बोलोगे!
But if a child asks you, “Father, who made the world?” and you say, “God made it,” what a huge lie! Do you know? And to whom are you speaking? To that tiny child who trusts you! Whom are you deceiving—one whose faith in you is complete, who believes you will not lie!
फिर अगर बड़े हो कर यह बेटा तुम पर श्रद्धा खो दे तो रोना मत, क्योंकि एक न एक दिन तो इसे पता चलेगा कि पिताजी को भी पता नहीं है, माताजी को भी पता नहीं है। वे पिताजी-माताजी के जो गुरुजी हैं, उनको भी पता नहीं। पता किसी को भी नहीं है और सब दावा कर रहे हैं कि पता है। जिस दिन यह बेटा जानेगा उस दिन इसकी श्रद्धा अगर खो जाए तो जुम्मेवार कौन? तुम्हीं हो जुम्मेवार! तुमने ऐसे झूठ बोले जिनका तुम प्रमाण न जुटा सकोगे।
Then if, when he grows up, your son loses reverence for you, don’t weep. For one day he will find out that father did not know, mother did not know, and the teachers of father and mother did not know. No one knows, yet all claim to know. The day he learns this, if his reverence for you falls, who is responsible? You are! You spoke such lies as you can never substantiate.
बात क्या थी? क्या तुम इतनी-सी बात कहने में लजा गए कि बेटा, मुझे पता नहीं! काश, तुम इतना कह सकते! और जो बाप अपने बेटे से कह सकता है कि बेटा मुझे पता नहीं, तू भी खोजना, मैं भी अभी खोज रहा हूं, अगर तुझे कभी पता चल जाए तो मुझे बता देना, मुझे पता चलेगा तो तुझे बता दूंगा; लेकिन मुझे पता नहीं, किसने बनाई, बनाई कि नहीं बनाई, परमात्मा है या नहीं, मुझे कुछ पता नहीं! हो सकता है, आज तुम्हें अड़चन मालूम पड़े, लेकिन बेटा समझेगा, एक दिन समझेगा और तुम्हारे प्रति कभी आदर न खोयेगा! तुम्हारे प्रति श्रद्धा बढ़ती ही जाएगी। जब जवान होगा तब समझेगा कि कितना कठिन है अज्ञान को स्वीकार कर लेना, क्योंकि उसका अहंकार उसे बतायेगा कि अज्ञान को स्वीकार करना बड़ा कठिन है, लेकिन मेरे पिता ने अज्ञान स्वीकार किया था। तुम्हारी छाप उस पर अनूठी रहेगी। तुम्हारे प्रति श्रद्धा के खोने का कोई कारण नहीं है। लेकिन लोग झूठी बातें कहे चले जाते हैं।
What would it have cost to say so small a thing: “Son, I don’t know”? If only you could say that! And a father who can say to his son, “I don’t know; you search, I too am searching. If you come to know, tell me; if I come to know, I’ll tell you—but I don’t know whether anyone made it, or not, whether God is or not—I don’t know!”—perhaps today it will seem awkward, but the son will understand, one day he will understand, and he will never lose respect for you. His reverence for you will only grow. When he becomes a man, he will know how hard it is to accept ignorance, because his ego will tell him it is very hard to accept. But my father accepted his ignorance. Your imprint on him will remain unique. There will be no reason for his reverence to diminish. But people go on repeating falsehoods.
मुल्ला नसरुद्दीन अपने बेटे से कह रहा था...। स्कूल से आया बेटा। पास नहीं हुआ क्लास में। तो कहा: ‘तुझे पता है कि तेरी उम्र में बिथोवन ने कितना संगीत जन्मा दिया था और माइकल एंजिलो ने कैसी-कैसी मूर्तियां बना दी थीं! और तेरी क्या हालत है?’
Mulla Nasruddin was scolding his son. The boy had come home from school, having failed his class. Mulla said, “Do you know that at your age Beethoven had already composed so much music, and Michelangelo had carved such statues! And look at you!”
उस बेटे ने बाप की तरफ देखा और कहा: ‘ठीक। और आपकी उम्र में पिताजी माइकल एंजिलो कहां थे? कहां तक पहुंच गए थे? आप कहां पहुंचे हैं?’ लेकिन तब दुख होता है, तब पीड़ा लगती है, तब अड़चन होती है।
The boy looked at his father and said, “All right. And at your age, Father, where was Michelangelo? How far had he reached? Where have you reached?” Then it hurts, it pinches, it becomes awkward.
धर्म के नाम पर बड़े झूठ चलते हैं। इन झूठों को गिरा देना धार्मिक आदमी का लक्षण है। इसलिए तो मैं कहता हूं: धार्मिक आदमी हिंदू, मुसलमान, जैन, बौद्ध नहीं हो सकता। धार्मिक आदमी तो सरल होगा, सहज होगा। वह तो जो जानता है उतना ही कहेगा, वह भी झिझक कर कहेगा; जो नहीं जानता, उस का तो कभी दावा नहीं करेगा। वह तो अपने को खोल कर रख देगा कि ऐसा-ऐसा, इतना मैं जानता हूं, थोड़ा-बहुत मैं जानता हूं।
In the name of religion, big lies go around. To cast these lies down is the mark of a religious man. That is why I say: a religious man cannot be a Hindu, a Muslim, a Jain, a Buddhist. A religious man will be simple, natural. He will only say what he knows, and even that he will say with a certain diffidence; what he does not know, he will never claim. He will lay himself open: “Thus and thus—this much I know, a little bit I know.”
एक मां अपनी बेटी से कह रही थी कि जब मैं तुम्हारी उम्र की थी तो मैंने किसी पुरुष का स्पर्श भी नहीं किया था और तुम गर्भवती होकर आ गई कॉलेज से! यह तो बताओ कि जब तुम्हारे बच्चे होंगे, तुम उनसे क्या कहोगी?
A mother was saying to her daughter, “When I was your age I had not even touched a man, and you have returned from college pregnant! Tell me, when you have children, what will you say to them?”
उस लड़की ने कहा: ‘कहेंगे तो हम भी यही, लेकिन जरा संकोच से कहेंगे, आप बड़े निस्संकोच से कह रही हैं।’
The girl replied, “I will say the same—but with a little embarrassment, whereas you say it without any.”
समझे मतलब? उस लड़की ने कहा: ‘कहेंगे तो हम भी यही कि तुम्हारी उम्र में हमारा कुंवारापन बिलकुल पवित्र था, हमने किसी पुरुष को छुआ भी नहीं था, कहेंगे तो हम भी यही जो आप कह रही हैं; लेकिन हम इतने निस्संकोच भाव से न कह सकेंगे जितने निस्संकोच भाव से आप कह रही हैं। हम थोड़े झिझकेंगे।’
Do you see the point? She said, “I too shall say that at your age my virginity was perfectly pure, that I had not touched a man. I will say exactly what you are saying. But I will not be able to say it with the shameless ease with which you say it. I will hesitate a little.”
यह झूठ है। यह झूठ मत कहें। जैसा है वैसा ही कहें। जो है वही कहें। जितना जाना उसमें रत्ती भर मत जोड़ें, सजायें भी मत। ऐसा निपट सत्य के साथ जो जीता है, उसे अगर किसी दिन महासत्य मिल जाता है तो आश्चर्य क्या!
This is falsehood. Do not speak it. Say it as it is. Say only what is. Add not a grain to what you know; do not embellish it. One who lives with naked truth like this—if one day the ultimate truth happens to him, what is surprising in that?
इंच भर झूठे दावे न करें। दावे करने की बड़ी आकांक्षा होती है, क्योंकि अहंकार झूठे दावों से जीता है। अहंकार झूठ है और झूठ से उसका भोजन है, झूठ से उसको भोजन मिलता है। और इसलिए तुम्हारे झूठ को कोई जरा टटोल दे, झझकोर दे, तो तुम कितने नाराज होते हो!
Do not make claims, not even an inch of false claim. The urge to claim is strong, for the ego lives on false claims. Ego is falsehood; its food is falsehood. Therefore, if someone so much as probes your lie, shakes it, how angry you become!
अब तुम कहते हो, भगवान ने बनाई दुनिया। और बेटा पूछ ले: ‘भगवान को किसने बनाया?’ बस भन्ना जाते हो, नाराज हो जाते हो। कहते हो: ‘यह बात मत पूछो। जब बड़े होओगे, तुम समझ लोगे।’ और तुम्हें भी पता है कि बड़े हो गये तुम भी, अभी समझे कुछ नहीं। यह कैसे समझ लेगा? यही तुम्हारे बाप तुमसे कहते रहे कि बड़े हो जाओगे, समझ लोगे। बड़े तुम हो गये, अभी तक कुछ समझे नहीं। यही तुम इससे कह रहे, यही यह अपने बेटों से कहता रहेगा। ऐसे झूठ चलते पीढ़ी- दर-पीढ़ी और जीवन विकृत होता चला जाता है।
You say, “God made the world.” And if your son asks, “Who made God?” you flare up. You say, “Don’t ask such questions. When you grow up, you will understand.” And you know well that you have grown up and still understood nothing—how will he understand? Your father told you the same; you grew up and still understand nothing. You say the same to him, and he will say the same to his sons. Such lies pass from generation to generation, and life becomes more and more distorted.
तुम सच हो जाओ।
Become truthful.
अज्ञान बिलकुल स्वाभाविक है, पता हमें नहीं है। इसका एक पहलू तो यह है कि हमें पता नहीं है; इसका दूसरा पहलू यह है कि जीवन रहस्य है, पता हो ही नहीं सकता। इसका एक पहलू तो यह है कि मुझे पता नहीं है, इसका दूसरा पहलू यह है कि जीवन अज्ञात रहस्य है, पहेली है, इसलिए पता हो कैसे सकता है! इसलिए जिसने जाना कि मैं नहीं जानता वही जानने में समर्थ हो जाता है, क्योंकि वह जान लेता है: जीवन परम गुह्य रहस्य है।
Ignorance is perfectly natural; we do not know. One aspect is this: we do not know. The other aspect is: life is a mystery; it cannot be known. One aspect is: I don’t know. The other is: life is an unknowable mystery, a riddle—how can it be known! Therefore, one who knows that he does not know becomes capable of knowing, because he understands: life is the supreme secret.
परमात्मा रहस्य है, कोई सिद्धांत नहीं। जो कहता है परमात्मा है, वह यह थोड़े ही कह रहा है कि परमात्मा कोई सिद्धांत है; वह यह कह रहा है कि हम समझ नहीं पाये, समझ में आता नहीं, ज्ञात होता नहीं--अज्ञेय है। इस सारी बात को हम एक शब्द में रख रहे हैं कि परमात्मा है। परमात्मा शब्द में इतना ही अर्थ है कि सब रहस्य है और समझ में नहीं आता; सूझ-बूझ के पार है; बुद्धि के पार है; तर्क के अतीत है; जहां विचार थक कर गिर जाते हैं, वहां है; अवाक जहां हो जाती है चेतना; जहां आश्चर्यचकित हम खड़े रह जाते हैं...।
God is a mystery, not a doctrine. When someone says “God is,” he is not saying that God is a theory; he is saying: we cannot figure it out; it does not come within comprehension; it is unknowable. We gather this entire sense into a single word: “God is.” The meaning of “God” is only this much: all is mysterious and does not come within understanding; it is beyond insight, beyond intellect, beyond logic; where thought falls exhausted—there it is; where consciousness stands awestruck and speechless.
कभी तुम किसी वृक्ष के पास आश्चर्यचकित हो कर खड़े हुए हो? जीवन कितने रहस्य से भरा है! लेकिन तुम्हारे ज्ञान के कारण तुम मरे जा रहे हो, रहस्य को तुम देख नहीं पाते। और जिसने रहस्य नहीं देखा, वह क्या खाक धर्म से संबंधित होगा! एक छोटा-सा बीज वृक्ष बन जाता है और तुम नाचते नहीं, तुम रहस्य से नहीं भरते! रोज सुबह सूरज निकल आता है, आकाश में करोड़ों-करोड़ों अरबों तारे घूमते हैं, पक्षी हैं, पशु हैं, इतना विराट विस्तार है जीवन का--इसमें हर चीज रहस्यमय है, किसी का कुछ पता नहीं है! और जो-जो तुम्हें पता है वह कामचलाऊ है।
Have you ever stood, awestruck, before a tree? Life is full of such mystery! But you are so burdened by your knowledge that you cannot see it. And one who has not seen the mystery—what has he to do with religion! A tiny seed becomes a tree and you do not dance, you are not filled with wonder! Each morning the sun rises, in the sky billions upon billions of stars wheel; there are birds, animals—such vastness of life—everything is mysterious; nothing is truly known! And what you do “know” is only provisional.
विज्ञान बहुत दावे करता है कि हमें पता है। पूछो कि पानी क्या है? तो वह कहता है हाइड्रोजन और आक्सीजन का मेल है। लेकिन हाइड्रोजन क्या है? तो फिर अटक गये। फिर झिझक कर खड़े हो गये। तो वह कहता है: हाइड्रोजन क्या है, अब यह जरा मुश्किल है। क्योंकि हाइड्रोजन तो तत्व है। दो का संयोग हो तो हम बता दें। पानी दो का संयोग है--हाइड्रोजन और आक्सीजन का जोड़, एच टू ओ। लेकिन हाइड्रोजन तो सिर्फ हाइड्रोजन है।
Science makes great claims that it knows. Ask, “What is water?” It says: a combination of hydrogen and oxygen. But what is hydrogen? There it stumbles. It hesitates. It says, “What hydrogen is—that is a bit difficult. Hydrogen is an element.” If there is a combination of two, we can explain; water is the union of hydrogen and oxygen, H2O. But hydrogen is just hydrogen.
अब कोई तुमसे पूछे, पीला रंग क्या है? तो अब क्या खाक कहोगे कि पीला रंग क्या है! पीला रंग यानी पीला रंग। हाइड्रोजन यानी हाइड्रोजन। अब कहना क्या है? मगर यह कोई उत्तर हुआ कि हाइड्रोजन यानी हाइड्रोजन?
If someone asks you, “What is yellow?”—what on earth will you say? “Yellow is yellow.” Hydrogen is hydrogen. What more is there to say? But is that an answer—that hydrogen is hydrogen?
नहीं, विज्ञान भी कोई उत्तर देता नहीं; थोड़ी दूर जाता है, फिर ठिठक कर खड़ा हो जाता है। सब शास्त्र थोड़ी दूर जाते हैं, फिर ठिठक कर गिर जाते हैं। मनुष्य की क्षमता सीमित है और असीम है जीवन--जाना कैसे जा सकता है! इसलिए जिसने जान लिया कि नहीं जानता, वही ज्ञानी है।
No, science too gives no final answer. It goes a little way, then stands still. All scriptures go a little way, then falter and fall. Man’s capacity is limited, and life is limitless—how can it be known! Therefore, one who knows that he does not know—that one is wise.
तो घबराओ मत। स्वीकार करो। स्वीकार से ही विसर्जन है।
So do not be afraid. Accept. In acceptance alone is dissolution.
मूल्य-मुक्त कर ले चल मुझको तू अमूल्य की ओर
संशय-निश्चय दोनों दुविधा, इनसे परे विकास
मृगमरीचिका क्षितिज, स्वयं की सीमा है आकाश
समय समय है भोले दृग की छलना संध्या-भोर
पूर्ण नहीं है वस्तु, भाव में केवल उसका भास
बांध सके चिन्मय को, ऐसा किस भाषा का पाश!
Free me of value; lead me toward the Priceless. Doubt and certainty are both dilemmas; beyond them lies growth. The mirage is the horizon; the sky is the limit of the self. Time is time—the simple eye’s deception of dusk and dawn. No object is complete; in feeling only its semblance glows. What snare of language could bind pure consciousness? A pitcher can reach the well—only so far can the rope take it. Not gold, but the unpossessing is hard to recognize. The five elements are naked; essence has donned a garment. Slip the prison of the scales; let me grasp the hem of the Priceless. Free me of value; lead me toward the Priceless.
कुंभ कूप तक पहुंचे इतना कर सकती बस डोर
कंचन नहीं, अकिंचन की ही दुर्लभ है पहचान
पंचभूत तो नग्न, तत्व ने पहन लिया परिधान
छुड़ा तुला की कारा, पकडूं मैं अमूल्य का छोर
मूल्य-मुक्त कर ले चल मुझको तू अमूल्य की ओर
मूल्य आदमी के बनाये हैं; अमूल्य परमात्मा का है। सब तुलायें-तराजू हमारे हैं; परमात्मा अनतौला है, अमित; कोई माप नहीं--अमाप!
Values are man‑made; the Priceless belongs to God. All scales and balances are ours; God is unweighable, immeasurable; there is no measure—measureless!
जो भी जाना जा सकता है वह सीमित है--जानने से ही सीमित हो गया। क्षुद्र ही जाना जा सकता है, विराट नहीं।
Whatever can be known is limited—for in being known it becomes limited. Only the small can be known; the vast cannot.
बांध सके चिन्मय को, ऐसा किस भाषा का पाश!
शब्द में, भाषा में, सिद्धांत में, बंधेगा नहीं...।
What snare of language could bind pure consciousness! In words, in language, in doctrine—it will not be bound.
कुंभ कूप तक पहुंचे इतना कर सकती बस डोर
कुएं में डाला गगरी को तो जो डोरी है, वह पानी तक पहुंचा दे गगरी को, और क्या कर सकती है! तर्क और विचार और बुद्धि बस परमात्मा तक पहुंचा देती है, और कुछ नहीं कर सकती। वहां जा कर जाग आती है। बस वहां डोर खतम हो जाती है। जहां बुद्धि की डोर खतम होती है, वहीं प्रभु का जल है। जहां विचार, तर्क की क्षमता टूटती है, गिरती है, बिखरती है, वहीं चिन्मय का आकाश है।
A pitcher can reach the well—only so far can the rope take it. Lower a pot into a well—the rope can get the pot to the water; what more can it do! Reason, thought, intellect—at most they can bring you to the brink of the divine, nothing more. There awakening happens. There the rope ends. Where the rope of intellect ends, there is the water of God. Where the capacity of thought and logic breaks, falls, scatters—there is the sky of consciousness.
अज्ञान सिर्फ इस बात का सबूत है कि परमात्मा रहस्य है। ज्ञान इस बात का सबूत होता है कि परमात्मा भी रहस्य नहीं, पढ़ा जा सकता है, खोला जा सकता है। नहीं, उसके महल में प्रवेश तो होता है; बाहर कोई नहीं निकलता। उसमें डुबकी तो लगती है; लौटता कोई भी नहीं है।
Ignorance is only the evidence that God is a mystery. “Knowledge” becomes evidence that even God is no mystery, that He can be read and opened. No—into His palace one may enter; no one comes back from there. One may take a plunge in Him; no one returns.
रामकृष्ण कहते थे: दो नमक के पुतले एक मेले में भाग लेने गये थे। समुद्र के तट पर लगा था मेला। कई लोग विचार कर रहे थे कि समुद्र की गहराई कितनी है। कोई कहता था, अतल है! गए कोई भी न थे। अतल तो तभी कह सकते हैं जब तल तक गये और तल न पाया। यह तो बड़ी मुश्किल बात हो गई। कोई कहता था, तल है, लेकिन बहुत गहराई पर है। लेकिन वे भी गये न थे।
Ramakrishna used to tell a story: Two dolls of salt went to a fair held by the seashore. Many people were debating the depth of the ocean. Someone said, “Bottomless!” Though no one had gone there. “Bottomless” can be said only if you reach the bottom and find none—this is a difficult assertion. Someone else said, “There is a bottom, but very deep”—but they too had not gone.
नमक के पुतलों ने कहा: ‘सुनो जी, हम जाते हैं, हम पता लगा आते हैं।’ वे दोनों कूद पड़े। वे चले गहराई में। वे जैसे-जैसे गहरे गए वैसे-वैसे पिघले। नमक के पुतले थे, सागर के जल से ही बने थे, सागर में ही गलने लगे। पहुंच तो गए बहुत गहराई में, लेकिन लौटें कैसे! तब तक तो खो चुके थे, कभी लौटे नहीं। लोग कुछ दिन तक प्रतीक्षा करते रहे। फिर लोगों ने कहा, अरे पागल हुए हो, नमक के पुतले कहीं पता लाएंगे! खो गए होंगे।
The salt dolls said, “Listen, we will go—we will find out.” They both jumped in and began to go deeper. The deeper they went, the more they dissolved. They were dolls of salt, made of the sea itself; in the sea they began to melt. They reached great depths—but how to return? By then they had disappeared; they never came back. People waited for a few days. Then they said, “Are you mad? Will salt dolls ever bring back news? They must have vanished.”
ऐसी ही संतों की गति है। परमात्मा में डुबकी तो मार गए, लेकिन परमात्मा से ही बने हैं; जैसे नमक का पुतला सागर से ही बना है। तो डुबकी तो लग जाती है। फिर चले गहराई की तरफ। जैसे-जैसे गहरे होते हैं, वैसे-वैसे पिघलने लगे, खोने लगे। एक दिन पता तो चल जाता है गहराई का; लेकिन जब तक पता चलता है तब तक खुद मिट जाते हैं, लौटने का उपाय नहीं रह जाता।
Such is the plight of saints. They plunge into God—but they too are made of God; as the salt doll is made of the sea. The dive happens; and the deeper they go, the more they melt, the more they are lost. One day, the depth is known—but by the time it is known, they themselves have vanished; there is no way to return.
कोई प्रभु से कभी लौटा? लौटने का कोई उपाय नहीं। इसलिए कोई उत्तर नहीं है। निरुत्तर है आकाश, निरुत्तर है अस्तित्व। इस निरुत्तर अस्तित्व के सामने तुम मौन हो कर झुको, अकिंचन हो कर झुको। अज्ञान को स्वीकार कर झुको। वहीं प्रकाश की किरण उतरेगी। तुम मिटे कि प्रकाश हुआ। तुम मिटे कि परमात्मा प्रगट हुआ। तुम्हारे होने में बाधा है।
Has anyone ever returned from God? There is no way back. That is why there is no answer. The sky is answerless; existence is answerless. Before this answerless existence, bow in silence, bow in poverty of spirit. Accept your ignorance and bow. There the ray of light will descend. You are gone—and light happens. You are gone—and God manifests. Your very being is the obstacle.
हरि ॐ तत्सत्!
Hari Om Tatsat!
