Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
हर जगह जीवन विकल है।
तृषित मरुथल की कहानी
हो चुकी जग में पुरानी
किंतु वारिधि के हृदय की
प्यास उतनी ही अटल है।
हर जगह जीवन विकल है।
Everywhere life is restless. The tale of the thirsting wasteland has grown old in the world— yet the ocean’s heart thirsts just as unyieldingly. Everywhere life is restless.
रो रहा विरही अकेला
देख तन का मिलन मेला
पर जगत में दो हृदय की
मिलन-आशा विफल है।
हर जगह जीवन विकल है।
The solitary lover weeps, watching the carnival of bodies’ unions; but in this world the hope of two hearts meeting— again and again—fails. Everywhere life is restless.
अनुभवी इसको बताएं
व्यर्थ मत मुझसे छिपाएं
प्रेयसी के अधर-मधु में भी
मिला कितना गरल है।
हर जगह जीवन विकल है।
मनुष्य को गौर से देखें तो मरुस्थल ही मरुस्थल मिलेगा। जीवन में किसी के भीतर झांकें तो प्यास ही प्यास, अतृप्ति ही अतृप्ति मिलेगी।
Those who have lived will tell it— do not hide it from me in vain: within the honey of the beloved’s lips how much poison is found! Everywhere life is restless.
ऊपर से देख कर मनुष्य को, धोखे में मत पड़ जाना। ऊपर तो हंसी है, मुस्कुराहट है, फूल सजा लिए हैं--भीतर जीवन बहुत विकल है। वस्तुतः भीतर विकलता है, इसीलिए बाहर फूल सजा लिए हैं; भीतर आंसू हैं, इसलिए बाहर मुस्कुराहटों का आयोजन कर लिया है।
Look closely at man and you will find only deserts upon deserts. Look inside anyone’s life and you will find thirst and more thirst—only dissatisfaction.
Do not be deceived by looking from above. On the surface there is laughter, smiles, flowers arranged—within, life is deeply restless. In truth, it is because of the inner restlessness that flowers get arranged without; because there are tears within, we organize smiles without.
फ्रेडरिक नीत्शे ने कहा है: मैं हंसता हूं; लोग सोचते हैं मैं खुश हूं। मैं हंसता हूं इसलिए कि कहीं रोने न लगूं। अगर न हंसा तो रोने लगूंगा। हंस-हंस कर छिपा लेता हूं आते हुए आंसुओं को।
Friedrich Nietzsche has said: I laugh—and people think I am happy. I laugh so that I may not begin to weep. If I do not laugh, I will start crying. Laughing and laughing I hide the tears that are on their way.
हम बाहर तो कुछ और दिखाते हैं, भीतर हम कुछ और हैं। इसलिए बड़ा धोखा पैदा होता है। काश, हर व्यक्ति अपने जीवन की कथा को खोल कर रख दे, तो तुम बहुत हैरान हो जाओगे: इतना दुख है, दुख ही दुख है; सुख की तो बस आशा है! आशा है कि मिलेगा कभी! आशा है--आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों; इस जन्म में नहीं तो अगले जन्म में; पृथ्वी पर नहीं तो स्वर्ग में--बस, आशा है! हाथ में तो राख है। प्राणों में तो बुझापन है। इस सत्य से जो जागा, उसके जीवन में ही क्रांति घटित होती है।
Outwardly we display one thing, inwardly we are something else. Hence a great deception arises. If only each person would open the story of his life before you, you would be amazed: so much sorrow—sorrow upon sorrow; happiness is only a hope! A hope that someday it will arrive—if not today then tomorrow; if not tomorrow then the day after; if not in this birth then in the next; if not on earth then in heaven—only hope! In hand there is only ash. In the breath there is only extinction. Whoever wakes to this truth—only in his life does revolution happen.
होता ऐसा है कि हम दूसरे को धोखा देते-देते अपने को भी धोखा दे लेते हैं। हंसते हैं ताकि दूसरे को पता न चले आंसुओं का। दूसरा हमें हंसते देखता है, भरोसा कर लेता है कि हम प्रसन्न हैं; उसके भरोसे पर धीरे-धीरे हम भरोसा कर लेते हैं कि हम जरूर प्रसन्न होंगे, तभी तो लोग भरोसा करते हैं। ऐसा धोखा बड़ा गहरा है।
What happens is this: deceiving others, we end up deceiving ourselves. We laugh so that others may not notice our tears. The other sees us laughing, trusts that we are happy; slowly, on the strength of his trust, we too begin to trust that we must be happy—after all, people trust us! Such deception is very deep.
जिस आदमी ने अमरीका में पहला बैंक खोला, उससे किसी ने पूछा जब वह बड़ा सफल हो गया, कि तुमने बैंक खोला कैसे?
They asked the man who opened the first bank in America—when he had become quite successful—how did you start a bank?
उसने कहा: मैंने किताबों में पढ़ा, यूरोप में बैंक हैं--उनके संबंध में। मैंने भी अपने द्वार पर एक तख्ती लगा दी--बैंक। घंटे भर बाद एक आदमी आया और दो सौ डालर जमा करवा गया। सांझ दूसरा आदमी आया और डेढ़ सौ डालर जमा करवा गया। तीसरे दिन तक तो मेरी हिम्मत इतनी बढ़ गई कि मेरे भी पास जो बीस डालर थे, वे भी मैंने अपने बैंक में जमा कराए।
He said: I had read in books about the banks in Europe. I too put a board on my door—Bank. An hour later a man came and deposited two hundred dollars. In the evening another came and deposited a hundred and fifty. By the third day my courage had risen so much that I too deposited the twenty dollars I had with me in my own bank.
ऐसे भरोसा पैदा हो जाता है।
Thus trust is born.
तुम अपनी छवि को दूसरे की आंख में ही देखते हो; और तो उपाय भी नहीं है। तुम अपने को पहचानते भी दूसरे के माध्यम से हो; और तो कोई उपाय भी नहीं है। दूसरे की आंखें दर्पण का काम करती हैं। अब अगर दर्पण के सामने तुम मुस्कुराते हुए खड़े हो गए तो दर्पण क्या करे? दर्पण बता देता है कि मुस्कुराहट है ओंठों पर। दर्पण में मुस्कुराहट देख कर तुम्हें भरोसा आ जाता है कि जरूर मैं खुश होऊंगा। ऐसा बार-बार करने से, दोहराने से असत्य भी सत्य मालूम होने लगते हैं। फिर हम डरते हैं कि कहीं सत्य का पता न चल जाए, तो हम अपने भीतर देखना बंद कर देते हैं; हम फिर बाहर ही देखते हैं।
You see your image in another’s eyes—there is no other way. You come to know yourself through the medium of the other—there is no other way. The other’s eyes function as a mirror. Now if you stand before the mirror with a smile upon your lips, what can the mirror do? It will report a smile on the lips. Seeing the smile in the mirror you gain confidence that surely I must be happy. Repeating this again and again, falsehoods too begin to appear true. Then we fear lest the truth be discovered; and so we stop looking within, and keep looking outside.
लोगों से पूछो, तुम कौन हो? तो वे जो उत्तर देंगे, वे उत्तर उन्होंने बाहर से सीखे हैं। यह भी गजब हुआ, यह भी अजब हुआ: अपना पता दूसरे से पूछते हो! मैं कौन हूं, यह दूसरे से पूछते हो! दूसरे को खुद का पता नहीं है, तुम्हें कैसे बता सकेगा?
Ask people, Who are you? The answers they will give are answers learned from the outside. Strange—astonishing: you ask your address from someone else! Who am I?—you ask someone else! He does not know himself; how will he ever tell you?
अपना पता अपने से पूछना होगा--आंख बंद करके देखना होगा। लेकिन लोग आंख बंद नहीं करते हैं; आंख बंद की कि सो जाते हैं। इसलिए तो कभी-कभी जब तुम आंख बंद करते हो, नींद नहीं आती, तो बड़ी तकलीफ होती है। वह तकलीफ नींद न आने के कारण नहीं है। वह तकलीफ इसलिए है कि आंख खुली रहे तो दूसरे दिखाई पड़ते रहते हैं; आंख बंद हो जाए और नींद न आए, तो अपने भीतर का उपद्रव दिखाई पड़ने लगता है--कूड़ा-कर्कट, नर्क, पर्त-पर्त खुलने लगती है; उससे घबड़ाहट होती है।
You will have to ask your address from yourself—close your eyes and look. But people do not close their eyes; if they close them, they fall asleep. That is why sometimes, when you close your eyes and sleep does not come, it feels so troublesome. The trouble is not because sleep has not come. The trouble is that when the eyes are open, others keep appearing; when the eyes close and sleep does not come, the inner turmoil begins to appear—the rubbish, the hell, layer after layer begins to open; and panic arises.
नींद न आने के कारण घबड़ाहट नहीं है। घड़ी भर को नींद न आई तो क्या बिगड़ जाएगा? लेकिन हम दो ही उपाय जानते हैं--आंख खुली हो तो कहीं उलझे रहें; आंख बंद हो तो नींद में डूब जाएं। आंख बंद करके जागे रहना कठिन है। क्योंकि आंख बंद करके फिर हमें अपनी असली तस्वीर दिखाई पड़ने लगती है। और वह असली तस्वीर बहुत सुंदर नहीं है। आत्मज्ञानी कुछ भी कहें, हमें उनकी बात पर भरोसा नहीं आता। वे तो कहते हैं, परम परमात्मा विराजमान है। हम तो जब भी भीतर देखते हैं तो अंधेरा, नर्क, दुख, पीड़ा, अतीत के सब टूटे हुए सपने, खंडहर, हाथ तो कुछ लगा नहीं कभी, अतृप्ति-अतृप्ति की कतार पर कतारें--वही हाथ लगती हैं।
The panic is not because sleep does not come. If sleep does not come for an hour—what will be lost? But we know only two devices: with eyes open we keep entangled somewhere; with eyes closed we sink into sleep. To keep the eyes closed and remain awake is difficult. For with eyes closed our real picture begins to appear; and that real picture is not very beautiful. Whatever the Self-knowers may say, we do not trust them. They say the Supreme Paramatma abides within. But whenever we look within, we find darkness, hell, sorrow, pain—the ruins of broken dreams from the past; nothing ever comes into our hands—rows upon rows of dissatisfaction—those alone come to hand.
ज्ञानी कहते हैं भीतर बड़ा प्रकाश है! हम तो जब भीतर जाते हैं तो अंधेरे ही अंधेरे से मिलना होता है; बड़ी घबड़ाहट होने लगती है; अमावस की रात मालूम होती है। पूर्णिमा तो दूर, छोटा-मोटा चांद भी नहीं होता, दूज का चांद भी नहीं होता, रोशनी का कोई पता नहीं चलता। एक अंधेरे की गर्त में डूबने लगते हैं। घबड़ाहट होती है।
The wise say: within is great light! But when we go within we meet only darkness upon darkness; a great panic sets in; it feels like the night of no moon. Full moon is far away—even a sliver, the second-day moon, is not there—no trace of light anywhere. We begin to sink into a chasm of darkness. Panic arises.
दूसरे से पूछ-पूछ कर हमने झूठा आत्म-परिचय बना लिया है। ज्ञानी ठीक कहते हैं कि भीतर परमात्मा है और प्रकाश है; लेकिन इस अंधेरी घाटी से गुजरना होगा। अंधेरी घाटी से गुजरना कीमत चुकाना है। नहीं तो जीवन विकल रहेगा।
Asking others we have constructed a false self-introduction. The wise speak truly: within is Paramatma and light—but this dark valley must be crossed. Passing through the dark valley is the price. Otherwise life will remain restless.
I awoke—very late.
मैं तो बहुत दिनों पर चेता।
जम कर ऊबा
श्रम कर डूबा
सागर को खेना था मुझको
रहा शिखर को खेता
I grew wholly bored, worked hard—and drowned; I had to row the ocean— yet I kept hoeing the peaks. I awoke—very late.
मैं तो बहुत दिनों पर चेता।
थी मति मारी
था भ्रम भारी
ऊपर अंबर गर्दीला था
नीचे भंवर लपेटा
My wit was blighted, my delusion heavy; above, the sky was dust-laden, below, whirlpools wound me round. I awoke—very late.
मैं तो बहुत दिनों पर चेता।
यह किसका स्वर
भीतर बाहर
कौन निराशा, कुंठित घड़ियों में
मेरी सुधि लेता
मैं तो बहुत दिनों पर चेता।
Whose voice is this— within, without— who, in hours of despair and frustration, keeps taking thought of me? I awoke—very late.
मत पछता रे
खेता जा रे
अंतिम क्षण में चेत जाए जो
वह भी शतवर चेता
मैं तो बहुत दिनों पर चेता।
Do not regret, friend— keep hoeing, keep rowing; he who awakens in the final moment has awakened a hundredfold. I awoke—very late.
मगर लोग हैं जो अंत तक नहीं चेतते। अंतिम क्षण में भी चेतना आ जाए, होश आ जाए, अपने जीवन को परखने की क्षमता और साहस आ जाए--तो भी चेत गए।
But there are those who do not awaken even to the end. If awareness dawns in the final moment—if alertness arrives, if the capacity and courage to assess one’s own life comes—even then one has awakened.
अंतिम क्षण में चेत जाए जो
वह भी शतवर चेता
वह भी प्रबुद्ध हो गया।
He who awakens in the final moment has awakened a hundredfold— he too has become enlightened.
लेकिन कठिन है, जब जीवन भर हम धोखा देते हैं तो अंतिम क्षण में चेतना कठिन है। क्योंकि चेतना कुछ आकाश से नहीं उतरती--हमारे जीवन भर का निचोड़ है।
Yet it is difficult. If all life long we have lived in deception, awakening in the final moment is hard. For awareness does not descend from the sky—it is the essence extracted from one’s entire life.
बहुत लोग यह आशा भी रखते हैं कि अभी तो जवान हैं, आएगा बुढ़ापा--कर लेंगे ध्यान, कर लेंगे धर्म। मेरे पास आ जाते हैं, कहते हैं, अभी तो हम जवान हैं। बूढ़े भी मेरे पास आते हैं, उनको भी अभी पक्का नहीं हुआ कि बूढ़े हो गए हैं। वे भी कहते हैं: ‘अभी तो बहुत उलझनें हैं! और अभी कोई मरे थोड़े ही जाते हैं! अभी तो समय पड़ा है--कर लेंगे!’ टालते चले जाते हैं। मरते-मरते, जब कि श्वास छूटने लगती, दूसरे राम-राम जपते तुम्हारे कान में, दूसरे गंगाजल पिलाते तुम्हें...। जब जवान थे, ऊर्जा थी--तब ली होती डुबकी गंगा में, तब तैरे होते, तब बहे होते गंगा में, तो सागर तक पहुंच गए होते। अब मरते-मरते, गले में उतरता नहीं...।
Many keep this hope too: we are still young; when old age comes we will do meditation, we will do religion. They come to me and say, we are young as yet. The old also come to me—and even they are not quite sure that they have grown old. They too say: There are still many entanglements! And anyway, people are not exactly dying, are they! There is still time—we will do it. They go on postponing. And then, when death is upon them, breath faltering, others chanting Ram-Ram into their ears, others pouring Ganga-water into their mouth... When you were young, there was energy—then you should have taken the dip in Ganga, then you would have swum, would have been carried by her flow—and reached the ocean. Now, dying, it does not go down the throat...
मैं एक घर में मेहमान था, एक आदमी मर रहा था। उसके बेटे उसको गंगाजल पिला रहे हैं, वह जा नहीं रहा गले में। वह मर ही चुका है। किसको धोखा दे रहे! पंडित मंत्रपाठ कर रहा है। उसको होश नहीं है, वह आदमी बेहोश पड़ा है, उसकी आखिरी सांस लथड़ रही है; पानी गटकने तक की क्षमता नहीं रह गई है--अब राम को गटकना बहुत मुश्किल हो जाएगा।
I was a guest in a house; a man was dying. His sons were trying to give him Ganga-water—it would not pass his throat. He was already gone. Whom were they deceiving! The pundit was reciting mantras. But he had no consciousness; he lay senseless, his last breath staggering; even the capacity to swallow water had gone—now swallowing Ram will be very difficult!
ऐसी प्रतीक्षा मत करते बैठे रहना। चेतना हो तो अभी चेतना। जो अभी चेता--वही चेता। जिसने कहा कल--वह सोया और उसने खोया। कल की बात ही मत उठाना। कल का कोई भरोसा नहीं है। कल है मौत, जीवन है आज। जीवन तो बस अभी है; अभी या कभी नहीं।
Do not sit waiting like this. If awareness is to be—let it be now. He who awakens now—he alone awakens. He who says tomorrow—he slept, and he lost. Never bring up tomorrow. Tomorrow has no guarantee. Tomorrow is death—today is life. Life is only now; now, or never.
जिसको इतनी प्रगाढ़ता से जीवन की स्थिति का स्मरण आएगा, वही शायद दांव लगा सकेगा। और धर्म तो जुए का दांव है। मुफ्त नहीं है; पूरा चुकाओगे तो ही पा सकोगे। सब खोओगे, तो ही मिलेगा। सस्ता धर्म मत खोजना। सस्ता धर्म होता ही नहीं। धर्म महंगी बात है। इसीलिए तो कुछ सौभाग्यशाली उस संपदा को उपलब्ध कर पाते हैं। सस्ता होता, मुफ्त बंटता होता, धर्मादय में मिलता होता, तो सभी को मिल गया होता।...अथक श्रम और अथक प्रयास का परिणाम है। यद्यपि जब आता है तब प्रसादरूप आता है; लेकिन पहले प्रयास जो करता है, वही प्रसाद का हकदार होता है।
Only he who remembers the condition of life with such intensity will be able to stake everything. And religion is a gambler’s stake. It is not free; only when you pay in full do you attain it. Lose all—and only then it is found. Do not seek cheap religion. There is no cheap religion. Religion is a costly affair. That is why only a few fortunate ones attain that treasure. If it were cheap, if it were distributed free, if given away in charity, then all would have got it. It is the result of tireless labor and tireless striving. Although when it comes, it comes as grace; but only he who first makes the effort is entitled to grace.
आज के सूत्र अत्यंत क्रांतिकारी सूत्र हैं। खूब साक्षी-भाव रखकर समझोगे तो ही समझ में आएंगे, अन्यथा चूक जाओगे। शायद ऐसे सूत्र कभी तुमने सुने भी न होंगे। इससे ज्यादा और क्रांतिकारी सूत्र हो भी नहीं सकते।
Today’s sutras are supremely revolutionary. Only if you keep a keen witness-consciousness will you understand; otherwise you will miss. Perhaps you have never heard such sutras. More revolutionary than this cannot be.
इसलिए मैं निरंतर कहता हूं कि अष्टावक्र की गीता पर सुधार करना संभव नहीं है। आखिरी बात और आखिरी ढंग से कह दी है। हो गए पांच हजार साल, लेकिन पांच हजार सालों में फिर इससे और कीमती वक्तव्य नहीं दिया जा सका। कभी-कभी ऐसा होता है, कोई-कोई वक्तव्य आखिरी हो जाता है। फिर उसमें सुधार संभव नहीं होता। वह पूर्ण होता है। उसमें सुधार का उपाय नहीं होता। उसको सजाया भी नहीं जा सकता।
Therefore I say again and again: it is impossible to improve upon Ashtavakra’s Gita. The last word—in the ultimate way—has been spoken. Five thousand years have passed, but in these five thousand years no statement more precious could be given. Sometimes it happens: a certain utterance becomes ultimate. Then improvement is impossible. It is complete. There is no way to refine it. Not even to adorn it.
तुमने कभी देखा? अगर कुरूप स्त्री आभूषण पहन ले, सुंदर वस्त्र पहन ले तो अच्छी लगने लगती है; लेकिन अति सुंदर स्त्री अगर आभूषण पहनने लगे तो भद्दी हो जाती है। सौंदर्य का अर्थ ही यह है कि अब कोई आभूषण सौंदर्य को बढ़ा न सकेंगे, कम कर देंगे। इसलिए जब भी कोई समाज सुंदर होने लगता है तो वहां से आभूषण विदा होने लगते हैं। जितना कुरूप समाज होता है--उतना आभूषण, उतने वस्त्र, उतना रंग-रोगन, उतने झूठ। जब कोई सुंदर होता है तो सौंदर्य काफी होता है। आभूषण भी सौंदर्य को विकृत कर देते हैं।
Have you seen? If an ugly woman wears ornaments and fine garments she begins to look good; but if a supremely beautiful woman begins to wear ornaments, she turns awkward. The very meaning of beauty is this: that no ornament can now enhance beauty—only diminish it. Hence whenever a society becomes beautiful, ornaments begin to depart from there. The more ugly a society, the more ornaments, the more clothes, the more cosmetics, the more lies. When someone is beautiful, beauty is enough. Ornaments even distort beauty.
ये सीधे-सीधे वचन हैं, मगर ये सुंदरतम हैं। ये तुम्हारे हृदय में पहुंच जाएं तो सौभाग्य।
These are direct words—and yet they are most beautiful. If they reach your heart—blessedness.
जनक ने कहा: ‘पहले मैं शारीरिक कर्म का न सहारने वाला हुआ, फिर वाणी के विस्तृत कर्म का न सहारने वाला हुआ और उसके बाद विचार का न सहारने वाला हुआ। इस प्रकार मैं स्थित हूं।’
Janaka said: First I became one who does not sustain bodily actions, then I became one who does not sustain the extended acts of speech, and thereafter one who does not sustain thought. Thus am I established.
जनक कह रहे हैं:
Janaka is saying:
कायकृत्यासहः पूर्वं ततो वाग्विस्तरासहः।
अथ चिंतासह स्तस्मादेवमेवाहमास्थितः।।
कायकृत्यासहः पूर्वं ततो वाग्विस्तरासहः। अथ चिंतासहस्तस्मादेवमेवाहमास्थितः।।
इस सूत्र का अर्थ है कि देह चलती है--अपने कारण; मन चलता है--अपने कारण; वाणी चलती है--अपने कारण। तुम नाहक उससे अपने को जोड़ लेते हो। जोड़ने के कारण भ्रांति हो जाती है।
The meaning of this sutra is: the body moves—by its own causes; the mind moves—by its own causes; speech moves—by its own causes. You, needlessly, attach yourself to them. Because of that attachment, delusion arises.
मैंने सुना है कि एक सम्राट अपने घोड़े पर बैठ कर यात्रा को जाता था। राह पर लोग झुक-झुक कर प्रणाम करने लगे। घोड़ा बिलकुल अकड़ गया। घोड़ा तो खड़ा हो गया। घोड़े ने तो चलने से इंकार कर दिया। पुराने जमाने की कथा है जब घोड़े बोला करते थे। सम्राट ने कहा: यह तुझे क्या हुआ? पागल हो गया? रुकता क्यों है? ठिठकता क्यों है?
I have heard: a king used to travel seated on his horse. People on the way bowed again and again. The horse stiffened up. It stopped and refused to move. It is an old tale—from the time when horses used to speak. The emperor said, What has happened to you? Have you gone mad? Why stop? Why balk?
उसने कहा: उतरो नीचे! मुझे अब तक पता ही नहीं था कि मैं कौन हूं! इतने लोग नमस्कार कर रहे हैं!
नमस्कार हो रहा है सम्राट को; घोड़े ने समझा, मुझे हो रहा है!
The horse said: Get down! I had not known until now who I am! So many are bowing to me!
The bowing is to the emperor; the horse thought it was for him!
मैंने सुना है, एक महल में एक छिपकली वास करती थी। महल की छिपकली थी, कोई साधारण छिपकली तो थी नहीं! तो कुछ गांव में अगर छिपकलियों का कोई आयोजन इत्यादि हो, तो जैसा बुलाते हैं राष्ट्रपति को, प्रधानमंत्री को, ऐसा उसे उदघाटन इत्यादि के लिए बुलाते थे। लेकिन वह जाती नहीं थी; अपने सहयोगियों को भेज देती थी--उपराष्ट्रपति को भेज दिया! छिपकलियों ने पूछा कि देवी तुम क्यों नहीं आती हो? उसने कहा: मैं आ जाऊं तो यह महल गिर जाए। छप्पर को सम्हाले कौन?
I have heard: in a palace there dwelt a lizard—the palace lizard! Not an ordinary lizard! When there was some gathering among lizards in the villages, they would invite her for inaugurations as they invite a president or a prime minister. But she would not go; she would send her deputies—the vice-president! The lizards asked, Goddess, why don’t you come? She said: If I come, this palace will collapse. Who will hold up the roof?
छिपकली छप्पर को सम्हाले हुए है! हंसो मत! छिपकली को ऐसी भ्रांति हो तो आश्चर्य नहीं; मनुष्य ऐसी भ्रांति में जीता है!
The lizard is holding up the roof! Do not laugh! If a lizard has such delusion, it is no wonder; man lives precisely in such delusion.
शरीर अपने से चल रहा है, लेकिन तुम एक भ्रांति में पड़ जाते हो कि मैं चला रहा हूं। मन अपने से चल रहा है, लेकिन तुम भ्रांति में पड़ जाते हो कि मैं चला रहा हूं।
The body moves of itself, but you fall into the delusion that I am moving it. The mind moves of itself, and you fall into the delusion that I am moving it.
यह पहला सूत्र यह कह रहा है कि सबसे पहले तो मैंने यह जाना कि शरीर को मेरे सहारने की कोई आवश्यकता नहीं है; शरीर अपने ही सहारे चल रहा है। तो सबसे पहले मैं शारीरिक कर्म का न सहारने वाला हुआ; मैंने यह भ्रांति छोड़ दी कि मैं चला रहा हूं।
This first sutra is saying: first of all I came to know that the body has no need of my support; it moves on its own support. So first I became one who does not sustain the body’s acts; I dropped this delusion that I move it.
रात तुम सोते हो तब भी तो शरीर चलता रहता है, भोजन पचता रहता है; तुम्हारी जरूरत तो रहती नहीं।
Even at night, while you sleep, the body goes on working—food is being digested; you are not needed at all.
तुमने कभी किसी को कोमा में पड़े देखा हो, महीनों से बेहोश पड़ा है, तो भी खून बहता रहता, हृदय धड़कता रहता, श्वास चलती रहती; तुम्हारी कोई जरूरत तो नहीं है। तुम्हारे बिना भी तो सब मजे से चलता रहता है। सच तो यह है कि चिकित्सक कहते हैं कि तुम्हारे कारण बाधा पड़ती है। इसलिए अगर कोई मरीज सो न सके तो बीमारी ठीक होनी मुश्किल हो जाती है, क्योंकि वह बाधा डालता है। सो जाता है तो बाधा बंद हो जाती है, शरीर अपने को रास्ते पर ले आता है; बीच का उपद्रव हट जाता है, यह हस्तक्षेप हट जाता है।
If you have ever seen anyone lying in a coma for months—still the blood flows, the heart keeps beating, breath continues. You are not needed. Without you, everything goes on just fine. In fact, physicians say it is because of you that obstruction arises. If a patient cannot sleep it is difficult for the disease to heal—because he obstructs. If he sleeps, the obstruction ceases; the body brings itself back on the track—this middle disturbance, this interference, is removed.
इसलिए नींद हजारों दवाओं की दवा है। क्योंकि नींद में तुम तो खो गये; शरीर को जो करना है वह स्वतंत्रता से कर लेता है, तुम बीच-बीच में नहीं आते।
Hence sleep is the medicine of a thousand medicines. For in sleep you are lost; whatever the body has to do it does freely—you do not come in between.
जनक कह रहे हैं: शरीर तो अपने से चलता है, अब तक मेरी भ्रांति थी कि मैं चलाता हूं।
Janaka says: The body moves by itself; until now I was deluded that I was moving it.
जरा इस बात को समझो। अगर यह तुम्हें खयाल आ जाए कि शरीर अपने से चलता है, तो तुम शरीर में रहते हुए इस शरीर से मुक्त हो गए। शरीर ने तुमको नहीं बांधा है; यह भ्रांति तुम्हें बांधे हुए है कि तुम शरीर को चलाते हो। शरीर का कृत्य प्राकृतिक है और वैसा ही कृत्य मन का है, वैसा ही कृत्य शब्द का है।
Understand this well. If you can catch the glimpse that the body moves by itself, then while living in the body you are free of the body. The body has not bound you; the delusion that you move the body has bound you. The body’s action is natural; the same is the action of mind, the same of speech.
बुद्ध ने कहा है अपने भिक्षुओं को कि तुम मन के चलते विचारों को ऐसे ही देखो, जैसे कोई राह के किनारे बैठ कर रास्ते को देखता है--लोग आते-जाते, राह चलती रहती है। ऐसे ही तुम अपने मन में चलते विचारों को देखो। इन विचारों को तुम यह मत समझो कि तुम चला रहे हो, या कि तुम इन्हें रोक सकते हो। जिसको यह भ्रांति है कि मैं विचारों को चला रहा हूं, उसको एक न एक दिन दूसरी भ्रांति भी होगी कि मैं चाहूं तो रोक सकता हूं। तुम कोशिश करके देख लो।
Buddha said to his bhikkhus: watch thoughts moving in the mind just as someone sitting on the roadside watches the road—people come and go; the road keeps flowing. In the same way, watch the thoughts moving in your mind. Do not think that you are moving them, or that you can stop them. One who has this delusion—that I am moving thoughts—will one day inevitably have a second delusion: that if I wish, I can stop them. Try and see.
तिब्बत में कथा है कि एक युवक धर्म की खोज में था। वह एक गुरु के पास गया। गुरु के बहुत पैर दबाए, सेवा की वर्षों तक--और एक ही बात पूछता था कि कोई महामंत्र दे दो कि सिद्धि हो जाए, शक्ति मिल जाए। आखिर गुरु उससे थक गया। गुरु ने कहा: तो फिर ले! इसमें एक कठिनाई है, वह मुझे कहनी पड़ेगी। उसी के कारण मैं भी सिद्ध नहीं कर पाया। मेरे गुरु ने भी मुझे बामुश्किल दिया था। मैं तो तीस साल सेवा किया, तब दिया था; मैं तुझे तीन साल में दे रहा हूं। तू धन्यभागी! मगर सफल मैं भी नहीं हुआ, क्योंकि इसमें एक बड़ी बेढंगी शर्त है।
There is a Tibetan tale: a youth was seeking religion. He went to a master. He served for years, massaging the master’s feet—and asked only one thing: give me some great mantra so that I may gain siddhi, gain power. At last the master grew tired and said: Then take it! There is one difficulty—I must tell it. Because of that, I too could not attain siddhi. My master gave it to me only after thirty years of service; I am giving it to you in three—you are fortunate! But I too did not succeed, for there is one very awkward condition attached.
उस युवक ने कहा: तुम कहो तो! मैं सब कर लूंगा। सारा जीवन लगा दूंगा।
The youth said: Tell me! I will do anything. I will give my whole life.
गुरु ने कहा: यह मंत्र है, छोटा-सा मंत्र है। इस मंत्र को तू दोहराना; बस, पांच बार दोहराना, कोई ज्यादा मेहनत नहीं। लेकिन जितनी देर यह दोहराए, उतनी देर बंदर का स्मरण न आए।
The master said: Here is the mantra, a small mantra. Repeat it—but only five times—no hard labor. Yet for the duration that you repeat it, do not let the thought of a monkey arise.
उसने कहा: हद हो गई! कभी बंदर का स्मरण आया ही नहीं जीवन में, अब क्यों आएगा! जल्दी से मंत्र दो!
He said: This is too much! Never in my life has a monkey occurred to me—why should it arise now? Give me the mantra quickly!
मंत्र तो तिब्बतियों का बड़ा सीधा-सादा है। दे दिया। मंत्र लेकर वह उतरा सीढ़ी मंदिर की, लेकिन बड़ा घबड़ाया। अभी सीढ़ियां भी नहीं उतर पाया कि बंदर उसके मन में झांकने लगे। इस तरफ, उस तरफ बंदर चेहरा बनाने लगे। वह बहुत घबड़ाया कि यह मामला क्या है? यह मंत्र कैसा? घर पहुंचा नहीं कि बंदरों की भीड़ उसके साथ पहुंची--मन में ही सब! नहा-धो कर बैठा, लेकिन बड़ी मुश्किल! नहा-धो रहा है कि बंदर हैं कि खिलखिला रहे हैं, जीभ बता रहे हैं, मुंह बिचका रहे हैं। उसने सोचा, यह भी अजीब मंत्र है; मगर मालूम होता है शक्तिशाली है, क्योंकि बाधा तो दिखाई पड़ने लगी है। रात भर बैठा, बहुत बार बैठा, फिर-फिर बैठा, उठ-उठ आए--क्योंकि पांच दफे कहना है कुल; एक-आध दफे ऐसा लग जाए योग कि पांच दफे कह ले और बंदर न दिखाई पड़े, मगर यह न हो सका। हर मंत्र के शब्द के बीच बंदर खड़ा।
Tibetan mantras are very simple. He gave it. The youth had hardly descended the temple steps when he grew greatly disturbed. He had not even finished the stairs before monkeys began peeping into his mind. From this side, from that side monkeys making faces. He was startled—what is this? What kind of mantra is this? He reached home only to find crowds of monkeys had reached with him—all inside the mind! He bathed and sat to chant—but great difficulty! While bathing the monkeys were giggling, showing their tongues, contorting their mouths. He thought: this is a strange mantra; but it seems powerful, for obstacles have started to appear. He sat through the night many times, again and again sat—and got up again and again. For he has to say it only five times; if once he could find the right mood to say it five times and no monkey appear—but it could not happen. Between every word of the mantra a monkey stood.
सुबह थका-मांदा आया, गुरु को कहा: यह मंत्र सम्हालो! न तुमसे सधा, न मुझसे सधेगा, न यह किसी से सध सकता है। क्योंकि यह बंदर इसमें बड़ी बाधा है। अगर यही शर्त थी तो महापुरुष! कही क्यों? कहते भर नहीं। दुनिया का कोई जानवर नहीं याद आया रात भर। साधारणतः मन में वासना उठती है, स्त्रियां दिखाई पड़ती हैं; मगर इस रात स्त्री भी नहीं दिखाई पड़ी--बस, यह बंदर ही बंदर। कहते न, तो शायद मंत्र सध जाता।
Morning, exhausted, he came and said: Here—take back your mantra! Neither you succeeded, nor will I; no one can ever succeed. The monkey is too much of an obstruction. If this was the condition, great man, why did you tell me? If you had not, perhaps the mantra would have worked.
गुरु ने कहा: मैं भी क्या करूं? वह शर्त तो बतानी जरूरी है।
The master said: What could I do? The condition had to be told.
तुम मन के साथ प्रयोग करके देखो। जिसे तुम भुलाना चाहोगे, उसकी और याद आ जाएगी। जिसे तुम हटाना चाहोगे, वह और जिद बांध कर खड़ा हो जाएगा। फिर भी तुम्हें खयाल नहीं आता कि मन के चलाने वाले तुम नहीं हो। चलाने की चेष्टा ही भ्रांत है।
Experiment with your mind. What you try to forget is remembered all the more. What you try to remove stands more stubbornly. Yet still you do not get the hint—that you are not the mover of the mind. The very attempt to move it is delusion.
‘तो पहले मैंने शरीर को देखा और समझा--पाया कि मैं इसका न सहारने वाला हूं।’
So first I looked at the body and understood—I found that I am not its sustainer.
पूर्व कायकृत्यासहः...।
पूर्वं कायकृत्यासहः...
पहले मैंने यह जाना कि मेरा सहयोग आवश्यक नहीं है। मैं नाहक सहयोग कर रहा हूं। कोई जरूरत ही नहीं शरीर को मेरे सहयोग की। पहले मैं सहयोग करता हूं; और फिर जब परेशान होता हूं तो असहयोग करता हूं। लेकिन दोनों में भ्रांति एक ही है। मुझसे कुछ लेना-देना नहीं है--न सहयोग, न असहयोग। मैं सिर्फ साक्षी हो जाऊं।
First I knew my cooperation is not required. I was unnecessarily cooperating. The body has no need of my cooperation. First I cooperate—and when troubled, I begin to non-cooperate. But the delusion in both is the same. I have nothing to do with it—neither cooperation nor non-cooperation. I should simply be a witness.
ततः वाग्विस्तरासहः।
ततः वाग्विस्तरासहः—
और तब जाना कि यह जो वाणी का विस्तार है, शब्द का विस्तार है, ये जो शब्द की तरंगें हैं--इन पर भी मेरा कोई वश नहीं है। मैं इनके भी पार हूं।
And then I knew: this spread of speech, the expansion of words, these waves of sound—over them too I have no control. I am beyond them too.
अथ चिंतासहः...।
अथ चिंतासहः—
और तब जाना कि चिंतन-मनन, ये भी मेरे नहीं हैं। मैं इनसे भी पार हूं।
And then I knew: thought and reflection—these are not mine either. I am beyond them as well.
तस्मात् एवं अहं आस्थितः।
तस्मात् एवं अहं आस्थितः—
और तब से मैं अपने में स्थित हो गया हूं।
And since then I am established in myself.
स्वयं में स्थित होने के लिए कुछ और करना नहीं--इतना ही जानना पर्याप्त है कि कर्ता मैं नहीं हूं; कर्तापन खो जाए।
To be established in oneself, nothing more is to be done—only this much is enough: that I am not the doer; let doership fall.
नदी रुकती नहीं है
लाख चाहे उसे बांधो,
ओढ़ कर शैवाल
वह चलती रहेगी।
धूप की हलकी छुअन भी
तोड़ देने को बहुत है
The river does not stop, however much you may try to dam it; wrapped in weeds, it will still keep flowing. Even a light touch of sun is enough to break the ice-silence of the waves. This is not golden sand— it is pure water; who can halt it upon the riverbed?
लहरियों का हिमाच्छादित मौन
सोन की बालू नहीं यह
शुद्ध जल है
तलहटी पर रोकने वाला
इसे है कौन?
हवा मरती नहीं है
लाख चाहे तुम
उसे तोड़ो-मरोड़ो
खुशबुओं के साथ
वह बहती रहेगी।
आंधियों का आचरण
The wind does not die— however much you bend and break it; with fragrances it will keep moving. The conduct of storms, or the dense quake of fog— when has it ever severed the green head of life? Field or courtyard— wherever holy tulsi grows she gives only the blessing of release.
या घना कोहरा जलजला का
काटता कब हरेपन का शीश
खेत बेहड़ या कि आंगन
जहां होगी उगी तुलसी
सिर्फ देगी मुक्ति का आशीष
शिखा मिटती नहीं है
लाख अंधे पंख से
The flame does not go out— however much blind wings try to snuff it; under the shelter of veils it will keep on burning.
उसको बुझाओ
अंचलों की ओट वह
जलती रहेगी।
नदी रुकती नहीं है
लाख चाहे उसे बांधो
ओढ़ कर शैवाल
वह चलती रहेगी।
The river does not stop— however much you try to dam it; wrapped in weeds— it will keep on flowing.
जीवन की धारा बही जाती है--तुम्हें न रोकना है, न सहारा देना है। तुमने इसे रोकने की कोशिश की तो तुम उलझे। तुमने इसे सहारा देने की कोशिश की, तो तुम उलझे। तुम तट पर बैठ जाओ, तटस्थ हो जाओ।
The current of life flows on—you are neither to stop it nor to support it. If you try to stop it, you become entangled. If you try to support it, you become entangled. Sit on the bank—become tatastha.
संस्कृत में दो शब्द हैं--तटस्थ और कूटस्थ। दोनों शब्द बड़े अदभुत हैं! तटस्थ प्रक्रिया है कूटस्थ होने की। पहले किनारे बैठ जाओ, तट पर बैठ जाओ। बहने दो नदी की धार; तुम इसमें राग-रंग न रखो, पक्ष-विपक्ष न रखो। राग तो छोड़ो ही, विराग भी छोड़ो; क्योंकि तुमसे इसका कुछ लेना-देना नहीं। तुम नहीं थे, तब भी जीवन बहता था; तब भी फूल खिलते थे, कोयल कुहुकती थी; तब भी संसार में विचार की तरंगें भरी थीं; तब भी सागर की छाती पर लहरें उठतीं, तूफान, आंधियां आते थे। तुम एक दिन नहीं रहोगे, तब भी सब ऐसे ही चलता रहेगा। तुम तट पर बैठ जाओ, तटस्थ हो जाओ।
In Sanskrit there are two words—tatastha and kootastha. Both are wondrous! Tatastha is the process of becoming kootastha. First, sit on the bank. Let the river’s current flow; keep neither liking nor disliking, neither for nor against. Not only drop attachment—drop detachment too; for you have nothing to do with it. Even when you were not, life flowed; flowers bloomed, the cuckoo sang; the waves rose on the ocean’s breast, storms and winds came. One day you will not be—and all will go on just the same. Sit on the bank—be tatastha.
तटस्थ होना साधन है। अगर तुम तट पर बैठ गए, और नदी की धार को बहने दिया और तुमने कोई भी पक्षपात न रखा; तुमने कोई निर्णय भी न रखा मन में कि यह नदी अच्छी है या बुरी...तुम्हारा लेना-देना क्या? जिसकी हो, वह जाने। यह जीवन कैसा है--शुभ है कि अशुभ, पाप कि पुण्य-- ऐसा तुमने कुछ भी विचार न किया। तुम्हारा लेना-देना क्या? आए तुम अभी, कल तुम चले जाओगे, घड़ी भर का बसेरा है। रात रुक गए हो सराय में, अब सराय अच्छी कि बुरी, तुम्हें क्या प्रयोजन है? सुबह डेरा उठा लोगे, जिसकी हो सराय वह फिक्र करे। तुम अगर तट पर ऐसे बैठ गए, तटस्थ हो गए तो जल्दी ही एक दूसरी घटना घटेगी, तुम कूटस्थ हो जाओगे।
Tatastha is the means. If you sit on the bank, allow the river’s current to flow, keep no bias at all—do not even hold a judgment in the mind as to whether this river is good or bad... What have you to do with it? Whose it is—let them see. What this life is—auspicious or inauspicious, sin or virtue—think nothing at all. What have you to do with it? You came now; tomorrow you will go. It is an inn for an hour. You stopped for the night in a caravanserai—now whether the inn is good or bad, what is that to you? In the morning you will fold your tents; let the owner worry. If you sit on the bank thus, become tatastha, soon another event will happen—you will become kootastha.
कूटस्थ का ही अर्थ है: ‘आस्थितः’! यह शब्द समझना, क्योंकि जनक इसे बार-बार दोहराएंगे।
Kootastha means: ashtitah—established! Understand this word, for Janaka will repeat it again and again:
‘मैं अपने में स्थित हो गया हूं! अब मेरे भीतर कोई हलन-चलन नहीं! अब बाहर चलता रहे तूफान, मेरे भीतर कोई तरंग नहीं आती।’
I am established in myself! Now within me there is no movement at all. Now let storms rage outside—not a ripple arises within.
तरंग आती थी तभी तक, जब तक तुम बाहर से संबंध जोड़े बैठे थे--सहयोग या असहयोग, मित्र या शत्रु, राग या विराग--कोई नाता तुमने बना लिया था। सब नाते छोड़ दिए...।
A ripple came only so long as you maintained connections with the outside—cooperation or non-cooperation, friend or enemy, attachment or detachment—some bond you had made. All bonds dropped...
तीन शब्द हैं हमारे पास: राग, विराग, वीतराग। ये सूत्र वीतरागता के हैं। रागी एक तरह का संबंध बनाता है; विरागी भी संबंध बनाता है दूसरे तरह के।
We have three words: raga, viraga, vitaraga. These sutras are of vitaragata. The attached (ragi) creates one kind of relationship; the detached (viragi) creates another kind.
किसी व्यक्ति से तुम्हें प्रेम है तो तुम्हारा एक संबंध होता है। फिर किसी व्यक्ति से तुम्हारी घृणा है तो भी तुम्हारा एक तरह का संबंध होता है। मित्र से ही थोड़े संबंध होता है, शत्रु से भी संबंध होता है। किसी से आकर्षण से बंधे हो, किसी से विकर्षण से बंधे हो--बंधे तो निश्चित ही हो। तुम्हारा मित्र मर जाए, तो भी कुछ खोएगा, तुम्हारा शत्रु मर जाए तो भी कुछ खोएगा। तुम्हारे शत्रु के बिना भी तुम अकेले और अधूरे हो जाओगे।
If you love someone, you have a relationship. If you hate someone, you also have a relationship. There is not only a relationship with the friend—there is a relationship with the enemy as well. To some you are bound by attraction; to some you are bound by repulsion—but bound, surely. If your friend dies, something is lost; if your enemy dies, something is lost. Without your enemy you too become lonely and incomplete.
कहते हैं, महात्मा गांधी के मर जाने के बाद मुहम्मद अली जिन्ना उदास रहे। जिस दिन महात्मा गांधी की मौत हुई, जिन्ना अपने बाहर बगीचे में लान पर बैठा था। और तब तक जिन्ना ने जिद की थी, यद्यपि वे गवर्नर जनरल थे पाकिस्तान के, तब तक जिद की थी कि मेरे पास कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं होना चाहिए। ‘मुसलमानों का देश, उनके लिए मैं जीया, उनके लिए मैंने सब किया--उनमें से कोई मुझे मारना चाहेगा, यह बात ही फिजूल है।’ इसलिए तब तक बहुत आग्रह किए जाने पर भी उन्होंने कोई सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की थी। लेकिन जैसे ही उनके सेक्रेटरी ने आ कर खबर दी कि गांधी को गोली मार दी गई, जिन्ना एकदम उठ कर बगीचे से भीतर चला गया। और दूसरी बात जो जिन्ना ने कही अपने सेक्रेटरी को, कि सुरक्षा का इंतजाम कर लो। जब हिंदू गांधी को मार सकते हैं, तो अब कुछ भरोसा नहीं। अब किसी का भरोसा नहीं किया जा सकता। तो मुसलमान जिन्ना को भी मार सकते हैं। उसके बाद जिन्ना के चेहरे पर वह प्रसन्नता कभी नहीं रही जो सदा थी। दुश्मन मर गया। गांधी के मरते ही जिन्ना भी मर गए। कुछ खो गया।
They say that after Mahatma Gandhi’s death, Mohammed Ali Jinnah remained sad. The day Gandhi was killed, Jinnah was sitting on the lawn outside. Until then, though he was Governor-General of Pakistan, he had insisted there be no security arrangements for him. It is a Muslim country; I lived for them, did everything for them—why would any of them kill me? So despite many requests he had made no security arrangements. But as soon as his secretary came and reported that Gandhi had been shot, Jinnah immediately rose from the garden and went inside. And the second thing he said to his secretary was: make security arrangements. If Hindus can kill Gandhi, now nothing is certain. Now no one can be trusted. So Muslims can also kill Jinnah. After that the joy on Jinnah’s face never returned. The enemy had died. With Gandhi’s death, something in Jinnah also died. Something was lost.
तुम्हारा दुश्मन भी तुम्हारा संबंध है। मित्र से तो खोएगा ही कुछ, शत्रु से भी खो जाता है।
Your enemy too is your bond. With the friend you lose, and with the enemy you lose.
तो एक तो राग का संबंध है संसार से, फिर एक विराग का संबंध है। कोई धन के लिए दीवाना है, कोई धन से डरा हुआ है और भागा हुआ है। किसी के मन में बस चांदी के सिक्के ही तैरते हैं, और कोई इतना डरा है कि अगर रुपया उसे दिखा दो तो वह कंपने लगता है। संन्यासी हैं जो रुपये को नहीं छूते।
So one is the bond of attachment to the world, and then there is the bond of detachment. Someone is mad after wealth; someone is frightened of wealth and runs away from it. In someone’s mind only silver coins keep floating; and someone else is so scared that if you show him money he begins to tremble. There are sannyasis who will not touch money.
मैं एक संन्यासी के पास मेहमान हुआ, वे रुपये को नहीं छूते। मैंने उनसे पूछा कि रुपये को नहीं छूते? वे बोले, मिट्टी है! मैंने कहा, मिट्टी को तो तुम छूते हो। अगर सच में ही मिट्टी है तो रुपये को छूते क्यों नहीं? मिट्टी के साथ तो तुम्हें कोई एतराज मैंने देखा नहीं!
I was a guest with one such sannyasi—he would not touch money. I asked him, You do not touch money? He said, It is dust! I said, But you touch dust. If it is really dust, why not touch money? I have seen no objection in you toward dust!
वे जरा बेचैन हुए। उनके शिष्य भी बैठे थे। वे जरा बड़ी परेशानी में पड़े कि अब क्या कहें? क्योंकि मिट्टी को छुए बिना तो चलेगा नहीं। मैंने कहा, बोलो! अगर सच में मिट्टी है...लेकिन मुझे शक है कि अभी रुपया मिट्टी हुआ नहीं। अभी रुपये में राग की जगह विराग आ गया। संबंध पहले मित्र का था, अब शत्रु का हो गया। तो तुम शीर्षासन करने लगे, उल्टे खड़े हो गए--लेकिन तुम आदमी वही के वही होऽ़
He grew a little uneasy. His disciples were sitting there. He was in a quandary—what to say? For without touching dust how will you live? I said, Speak! If truly it is dust... But I suspect that money has not yet become dust for you. Only the place of raga has become viraga. The relationship earlier was of friendship—now of enmity. You have stood on your head—but you are the same man.
एक और संन्यासी के पास एक बार मैं मेहमान हुआ। वे एक बड़े मंच पर बैठे थे। उनके पास ही एक छोटा मंच था, उस पर एक दूसरे संन्यासी बैठे थे। वे मुझसे कहने लगे: क्या आप जानते हैं इस छोटे मंच पर कौन बैठा है?
Once I was a guest of another sannyasi. He sat on a high platform. Beside him was a smaller platform on which another sannyasi sat. He said to me: Do you know who sits on that smaller seat?
मैंने कहा, मैं तो नहीं जानता। मैं पहली दफे यहां आपके निमंत्रण पर आया हूं।
I said, I do not. I have come here for the first time at your invitation.
कहने लगे कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे। मगर बड़े विनम्र आदमी हैं! देखो मेरे साथ तख्त पर भी नहीं बैठते। छोटा तख्त बनवाया है।
He said: He was Chief Justice of the Allahabad High Court. But he is a very humble man! See—he will not sit upon the same dais with me. He had a smaller dais made.
मैंने उनसे कहा कि आपको यह याद रखने की आवश्यकता क्या है कि हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे? और जहां तक मैं देख रहा हूं इन सज्जन को, ये प्रतीक्षा कर रहे हैं कि कब आप लुढ़को और ये चढ़ बैठें। माना कि आपसे इन्होंने छोटा तख्त बनाया लेकिन इनसे भी नीचे दूसरे बैठे हैं; उनसे तो इन्होंने थोड़ा ऊंचा बनाया ही। और जिस ढंग से ये बैठे हैं, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि रास्ता देख रहे हैं। सीढ़ी बना ली है इन्होंने। आधे में आ गए हैं, बाकी सब पीछे हैं आपके शिष्य। आपके लुढ़कते ही ये ऊपर बैठेंगे। फिर आपको भी यह खयाल है कि ये चीफ जस्टिस थे? चीफ जस्टिस का क्या मूल्य है? राग तो छूट गया, लेकिन ऐसे ही नहीं छूट जाता; सूक्ष्म, धूमिल रेखाएं छोड़ जाता है। कहते हो विनम्र हैं, लेकिन अगर विनम्र ही हैं तो यह छोटा तख्त भी क्यों? और अगर तख्त से ही विनम्रता का पता चलता है, तो इनसे कहो कि गड्ढा खोद लें, उसमें बैठें।
I said to him: Why do you need to remember that he was Chief Justice? And as far as I can see, he is waiting for you to tumble down so he can climb up. Granted he made a smaller seat than yours, but see—under him too there are others; he made it a little higher than theirs. And the way he is sitting, it is clear he is watching for an opening. He has placed the ladder halfway. The rest of your disciples are behind. As soon as you roll off, he will sit above. And you too—why remember that he was Chief Justice? What is the value of Chief Justice? Raga has gone—but not like this; it leaves subtle, smoky lines. You say he is humble, but if he truly were, why this smaller dais at all? And if humility is to be shown by the dais, then tell him to dig a pit and sit in it.
यह विनम्रता अहंकार का ही एक रूप है। यह थोथी है और झूठी है; और कहती कुछ है, है कुछ और। रागी, विरागी हो जाता है; विपरीत भाषा बोलने लगता है।
This humility is but a form of ego. Hollow and false—saying one thing, being another. The attached becomes detached—speaks the opposite language.
अगर तुम मंदिरों में जाओ, साधु-संन्यासियों के सत्संग में जाओ--संन्यासी जिनको मैं ‘सत्यानाशी’ कहता हूं--उनकी बात सुनो, तो तुम एक बात निश्चित पाओगे: उन्हीं-उन्हीं चीजों की वे निंदा कर रहे हैं जिनमें तुम्हें रस है। अगर तुम्हें धन में रस है तो वे धन की निंदा कर रहे हैं। तुम्हें अगर कामवासना में रस है तो वे कामवासना की निंदा कर रहे हैं। तुम्हें अगर स्त्री में रस है तो वे स्त्री का जैसा वीभत्स चित्र खींच सकें वैसा खींचने की चेष्टा कर रहे हैं। लेकिन यह सारी चेष्टा एक ही बात बताती है: रस विपरीत तो हुआ, बदला नहीं। राग विराग तो बना, गया नहीं।
If you go to temples, to the satsangs of sadhus and sannyasis—sannyasis whom I call satyanashi—you will certainly notice one thing: they denounce precisely those things in which you have a taste. If you have a taste for wealth, they denounce wealth. If you have a taste for sex-desire, they denounce sex-desire. If you have a taste for woman, they try to paint as hideous a picture of woman as they can. But all this effort tells only one thing: the taste has only turned opposite; it has not changed. Raga has become viraga—it has not gone.
वीतराग का अर्थ है: जहां राग और विराग दोनों गए। वीतराग का अर्थ है: जहां तुमने इतना ही जाना कि न मेरी किसी से शत्रुता है, और न मेरी किसी से मित्रता है--मैं अकेला हूं, असंग, अछूता, कुंआरा!
Vitaraga means: where both raga and viraga have disappeared. Vitaraga means: where you know this much—neither do I enmity with anyone, nor do I friendship with anyone—I am alone, unattached, untouched, virgin.
तस्मात् एवं अहं आस्थितः।
तस्मात् एवम् अहं आस्थितः।
‘और इस कारण मैं स्वयं में हूं और इस प्रकार मैं स्थित हुआ हूं।’
And therefore I am in myself—and thus I am established.
यह जनक और अष्टावक्र के बीच जो चर्चा है, यह अदभुत संवाद है। अष्टावक्र ने कुछ बहुमूल्य बातें कहीं। जनक उन्हीं बातों की प्रतिध्वनि करते हैं। जनक कहते हैं कि ठीक कहा, बिलकुल ठीक कहा; ऐसा ही मैं भी अनुभव कर रहा हूं; मैं अपने अनुभव की अभिव्यक्ति देता हूं। इसमें कुछ प्रश्न-उत्तर नहीं है। एक ही बात को गुरु और शिष्य दोनों कह रहे हैं। एक ही बात को अपने-अपने ढंग से दोनों ने गुनगुनाया है। दोनों के बीच एक गहरा संवाद है। यह संवाद है, यह विवाद नहीं है।
This dialogue between Janaka and Ashtavakra is a wondrous communion. Ashtavakra spoke some priceless things; Janaka echoes the same. Janaka says: True—absolutely true; this is exactly what I too am experiencing; I am expressing my experience. There are no questions and answers here. The master and the disciple are both saying the same thing. Each hums the same song in his own way. Between them there is a deep communion. Dialogue—not debate.
कृष्ण और अर्जुन के बीच विवाद है। अर्जुन को संदेह है। वह नई-नई शंकाएं उठाता है। चाहे प्रगट रूप से कहता भी न हो कि तुम गलत कह रहे हो, लेकिन अप्रगट रूप से कहे चला जाता है कि अभी मेरा संशय नहीं मिटा। वह एक ही बात है। वह कहने का सज्जनोचित ढंग है कि अभी मेरा संशय नहीं मिटा, अभी मेरी शंका जिंदा है; तुमने जो कहा वह जंचा नहीं।
Between Krishna and Arjuna there is debate. Arjuna doubts; new doubts he keeps raising. He may not say openly that you are wrong, but implicitly he keeps saying: my doubt has not yet gone. He says it in a gentlemanly way: my doubt is not yet dissolved; what you have said has not yet settled in me.
तो अगर कोई उपद्रवी हो तो सीधा कहता है, तुम गलत। अगर कोई सज्जन सुशील हो, कुलीन हो, तो कहता है अभी मुझे जंचा नहीं। बस, इतना ही फर्क है, लेकिन विवाद तो है।
If someone is a troublemaker he says outright: you are wrong. If someone is cultured, gentle, noble, he says: It has not yet convinced me. Only that much difference—yet debate it is.
यह गीता जनक और अष्टावक्र के बीच जरा भी विवाद नहीं है। जैसे दो दर्पण एक-दूसरे के सामने रखे हों और एक-दूसरे के दर्पण में एक-दूसरे दर्पण की छवि बन रही है।
In this Gita of Janaka and Ashtavakra there is not an iota of debate. As if two mirrors were set before each other, and in each mirror the image of the other mirror is formed.
एक महिला एक दूकान पर गई। उसके दो जुड़वां बेटे थे; दोनों के लिए कपड़े खरीदती थी। क्रिसमस का त्यौहार करीब था। दोनों ने कपड़े पहने। एक-से कपड़े दोनों के लिए खरीदे। दोनों बड़े सुंदर लग रहे थे। दूकानदार ने कहा कि तुम दोनों जा कर, पीछे दर्पण लगा है, वहां खड़े हो कर देख लो। उस महिला ने कहा, जरूरत नहीं। ये एक-दूसरे को देख लेते हैं और समझ लेते हैं कि बात हो गई। दर्पण की क्या जरूरत? दोनों जुड़वां हैं; एक जैसे लगते हैं; एक जैसे कपड़े पहनते हैं। ये दर्पण कभी देखते ही नहीं। ये एक-दूसरे को देख लेते हैं, बात हो जाती है।
A woman went to a shop. She had twin boys; she was buying clothes for both—Christmas was near. She bought identical clothes. They looked very beautiful. The shopkeeper said: Go behind—there is a mirror—stand and have a look. The woman said: No need. They will look at each other and know the matter is settled. What need for a mirror? They are twins; they look alike; they wear alike. They never look in the mirror; they look at each other—enough.
कुछ ऐसा जनक और अष्टावक्र के बीच घट रहा है--दर्पण दर्पण के सामने खड़ा है। जैसे दो जुड़वां, एक ही अंडे से पैदा हुए बच्चे हैं। दोनों का स्रोत समझ का साक्षी है। दोनों की समझ बिलकुल एक है। भाषा चाहे थोड़ी अलग-अलग हो, लेकिन दोनों का बोध बिलकुल एक है। दोनों अलग- अलग छंद में, अलग-अलग राग में एक ही गीत को गुनगुना रहे हैं। इसलिए मैंने इसे महागीता कहा है। इसमें विवाद जरा भी नहीं है।
Something like this is happening between Janaka and Ashtavakra—mirror facing mirror. Like twins born of the same egg. Their source is the witness of understanding. Their understanding is one. The language may differ slightly, but the seeing is one. In different meters, in different ragas, both hum the same song. That is why I have called it the Mahagita. There is not a trace of debate in it.
कृष्ण को तो अर्जुन को समझाना पड़ा, बार-बार समझाना पड़ा; खींच-खींच कर, बामुश्किल राजी कर पाए। यहां कोई प्रयास नहीं है। अष्टावक्र को कुछ समझाना नहीं पड़ रहा है। अष्टावक्र कहते हैं और उधर जनक का सिर हिलने लगता है सहमति में। दोनों के बीच बड़ा गहरा अंतरंग संबंध है, बड़ी गहरी मैत्री है। इधर गुरु बोला नहीं कि शिष्य समझ गया।
Krishna had to persuade Arjuna—again and again—drag him, pull him—and with great difficulty he was convinced. Here there is no effort. Ashtavakra has no need to explain anything. Ashtavakra speaks—and over there Janaka’s head begins to nod in assent. A deep, intimate friendship exists between them. The master has hardly spoken, and the disciple has understood.
‘शब्द आदि ऐंद्रिक विषयों के प्रति राग के अभाव से और आत्मा की अदृश्यता से जिसका मन विक्षेपों से मुक्त होकर एकाग्र हो गया--ऐसा ही मैं स्थित हूं।’
“By the absence of fondness toward words and other sense-objects, and by the invisibility of the Atman, the mind—free of disturbances—became one-pointed; thus am I established.”
प्रीत्यभावेन शब्दादेरदृश्यत्वेन चात्मनः।
विक्षेपैकाग्रहृदय एवमेवाहमास्थितः।।
प्रीत्यभावेन शब्दादेरदृश्यत्वेन चात्मनः। विक्षेपैकाग्रहृदय एवमेवाहमास्थितः।।
शब्दादेः प्रीत्यभावेन...।
शब्दादेः प्रीत्यभावेन—
My fondness, my love for words and the rest—has gone.
‘शब्द आदि के प्रति जो प्रेम है, भाव है, उससे मैं मुक्त हो गया हूं।’
शब्द में बड़ा रस है। शब्द का अपना संगीत है। शब्द का अपना सौंदर्य है। शब्द के सौंदर्य से ही तो काव्य का जन्म होता है। शब्द में जो बहता हुआ रस है, उसको ही एक श्रृंखला में बांध लेने का नाम ही तो कविता है। शब्द को अगर तुम गुनगुनाओ--तो मीठे शब्द हैं, कड़वे शब्द हैं; सुंदर शब्द हैं, असुंदर शब्द हैं। कोई तुम्हें गाली दे जाता है, वह भी उसी वर्णमाला से बने अक्षरों का उपयोग कर रहा है। कोई तुमसे कह जाता है, मुझे तुमसे बड़ा प्रेम है; कोई धन्यवाद दे जाता है। इन सभी में एक ही वर्णमाला है--कोई गाली दे कि कोई तुम्हारी प्रशंसा करे। लेकिन कुछ शब्द हृदय पर अमृत की वर्षा कर देते हैं; कुछ शब्द कांटे चुभा जाते हैं; कुछ घाव बना जाते हैं।
There is great relish in words—their own music, their own beauty. From the beauty of words, poetry is born. The flowing nectar of words strung into a garland becomes verse. Hum a word—there are sweet words and bitter words; beautiful words and unbeautiful. Someone abuses you—using letters from the very same alphabet. Someone says, I love you very much; someone says thank you. The same alphabet in all—whether he abuses you or praises you. And yet some words shower nectar on the heart; some words prick like thorns; some leave wounds.
शब्द की बड़ी पकड़ है, बड़ी जकड़ है आदमी के मन पर। हम शब्द से ही जीते हैं।
Words have a great hold, a great grip on the human mind. We live by words.
तुम अगर गौर करो, किसी ने कहा, ‘मुझे तुमसे बड़ा प्रेम है’--तुम कैसे प्रफुल्लित हो जाते हो! और किसी ने हिकारत से कुछ बात कही, अपमान किया--तो तुम कैसे दुखी हो जाते हो!
Attend closely: someone says, I love you very much—and how delighted you become! Someone says something with contempt, insults you—and how miserable you become!
शब्द सिर्फ तरंग है; इतना महत्वपूर्ण होना नहीं चाहिए, लेकिन बड़ा महत्वपूर्ण है। किसी ने गाली दी हो बीस साल पहले, लेकिन भूलती नहीं; चोट कर गई है, बैठ गई है भीतर; बदला लेने के लिए अभी भी आतुर हो। और किसी ने पचास साल पहले तुम्हारी बुद्धिमत्ता की प्रशंसा की हो, अब भी तुम सर्टिफिकेट रखे बैठे हो। जिसने तुम्हें बुद्धिमान कहा हो, वह बुद्धिमान खुद भी चाहे न रहा हो, मगर उसकी कौन चिंता करता है! हम शब्द बटोरते हैं, हम शब्द से जीते हैं!
Word is only a ripple; it ought not be so important—yet it is immensely important. Someone abused you twenty years ago—still it is not forgotten; it hurt, it settled inside; the urge to take revenge is still alive. Someone praised your intelligence fifty years ago—still you keep the certificate. He who called you intelligent may himself no longer be intelligent—but who cares! We collect words; we live by words.
जनक ने कहा: शब्दादेः प्रीत्यभावेन--शब्द के प्रति वह जो मेरा राग है, वह मेरा गया। क्योंकि मैंने देख लिया: मैं शब्दातीत हूं! मैं शब्द के पीछे खड़ा हूं। शब्द तो ऐसे ही हैं जैसे हवा के झकोरे पानी में लहरें उठा जाते हैं। शब्द तो तरंग मात्र हैं, न अच्छे हैं न बुरे हैं।
Janaka says: by the absence of fondness for words—my attachment to words has gone. For I have seen: I am beyond words. I stand behind them. Words are like gusts of wind that raise ripples upon water. Words are only waves—neither good nor bad.
इसलिए अगर कोई दूसरा व्यक्ति किसी दूसरी भाषा में तुम्हें कुछ कहे, तो कुछ परिणाम नहीं होता--चाहे वह गालियां ही दे रहा हो।
That is why if someone in another language says something to you—there is no effect—even if he is abusing you.
खलील जिब्रान की एक कहानी है। एक आदमी परदेस गया। वह एक बड़े होटल के सामने खड़ा है। लोग भीतर आ रहे हैं, जा रहे हैं, बैरे लोगों का स्वागत कर रहे हैं--उसने समझा कि कोई राज-भोज है। वह भी चला गया। उसका भी स्वागत किया गया। उसको भी बिठाया गया। थाली लगाई गई, उसने भोजन किया।
Kahlil Gibran tells a story: a man went abroad. He stood before a grand hotel; people were going in and out; waiters were welcoming guests—he thought there must be a royal dinner. He too went in. He too was welcomed and seated. A plate was served, he ate.
उसने कहा, अदभुत नगर है! इतना अतिथि-सत्कार! फिर बैरा तश्तरी में रख कर उसका बिल ले आया। लेकिन वह समझा कि बड़े अदभुत लोग हैं, लिख कर धन्यवाद भी दे रहे हैं कि आपने बड़ी कृपा की कि आप आए! वह झुक-झुक कर नमस्कार करने लगा। वह बोला कि बड़ा खुश हूं। मगर वह बैरे को कुछ समझ में न आया कि मामला क्या है, यह झुक किसलिए रहा है, नमस्कार किसलिए कर रहा है! कुछ समझा नहीं, तो मैनेजर को बुला लाया।
He said, What a marvelous city! Such hospitality! Then a waiter brought him his bill on a tray. But he took it to be a written thank-you: You were kind enough to come! He bowed again and again. He said, I am very happy. The waiter could not understand why he was bowing—what was going on! He called the manager.
उस आदमी ने समझा कि हद हो गई, अब खुद मालिक आ रहा है महल का! वह झुक-झुक कर नमस्कार करने लगा और बड़ी प्रशंसा करने लगा, लेकिन एक-दूसरे की बात किसी को समझ में न आए। मैनेजर ने समझा, या तो पागल है या हद दर्जे का धूर्त है। उसको पुलिस के हवाले कर दिया। वह समझा कि अब शायद सम्राट के पास ले जा रहे हैं। वह ले जाया गया अदालत में, मजिस्ट्रेट बैठा था, वह समझा कि सम्राट...।
The man thought: Amazing—the owner himself is coming! He bowed again and again, and praised him; but neither could understand the other’s words. The manager thought: either he is mad or a first-class crook. He handed him over to the police. The man thought: now perhaps they are taking me to the emperor. He was taken to court; the magistrate sat there; he thought: the emperor...
मजिस्ट्रेट ने सारी बात समझने की कोशिश की, लेकिन समझने का वहां कोई उपाय न था। वहां भाषा एक-दूसरे की कोई जानता न था। आखिर उसने दंड दिया कि कुछ भी हो, इसको गधे पर बिठा कर, तख्ती लगा कर इसके गले में कि यह धूर्त है, दगाबाज है और दूसरे लोग सावधान रहें ताकि यह गांव में किसी और को धोखा न दे सके, इसकी फेरी लगवाई जाए। जब उसको गधे पर बिठाया जाने लगा, तब तो उसकी आंख से आंसू बहने लगे आनंद के। उसने कहा, हद हो गई, अब जुलूस निकाला जा रहा है! मैं सीधा-सादा आदमी, मैं कोई नेता वगैरह नहीं हूं, मगर मेरा जुलूस निकाला जा रहा है। मैं तो बिलकुल गरीब आदमी हूं, यह तो नेताओं को शोभा देता है, यह आप क्या कर रहे हैं!
The magistrate tried to understand the matter—but there was no way; language was unknown on both sides. In the end he punished him: seat him on a donkey, hang a placard round his neck saying he is a cheat and a deceiver—let the town be warned—and parade him through the bazaar. When they seated him on the donkey, tears flowed from his eyes—in joy. He said: This is the limit—now they are taking me out in a procession! I am a simple man; I am not a leader—yet they are taking me in a procession. I am utterly poor—this befits leaders—what are you doing!
मगर कोई उसकी सुने नहीं। जब वह गधे पर बैठ कर गांव में घूमने लगा तो स्वभावतः भीड़ भी पीछे चली। बच्चे चले शोरगुल मचाते। उसकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं है। जीवन में ऐसा कभी अवसर मिला नहीं था। एक ही बात मन में चुभने लगी कि आज कोई अपने देश का होता और देख लेता। जा कर कहूंगा तो कोई मानेगा भी नहीं।
But no one listened. As he rode the donkey through the town, a crowd naturally gathered. Children trailed, shouting. His happiness knew no bounds. Never in life had such an opportunity come. Only one thorn pricked him: would that someone from my own country were here to see! If I go and tell them, who will believe!
वह बड़ी गौर से देख रहा है भीड़ को। जब बीच चौरस्ते पर उसका जुलूस पहुंचा--शोभा-यात्रा --और काफी भीड़ इकट्ठी हो गई, तो उसे भीड़ में एक आदमी दिखाई पड़ा। वह आदमी उसके देश का था। वह चिल्लाया कि अरे, मेरे भाई, देखो क्या हो रहा है! लेकिन वह दूसरा आदमी तो इस देश की भाषा समझने लगा था, यहां कई साल रह चुका था। ऐसा सिर झुका कर वह भीड़ में से निकल गया कि कोई दूसरा यह न देख ले कि हमारा इनसे संबंध है। लेकिन गधे पर बैठे हुए नेता ने समझा कि हद हो गई, ईर्ष्या की भी एक सीमा होती है!
He peered intently at the crowd. When the procession reached the main square, he saw a man in the crowd—one from his country. He shouted: Brother, look what is happening! But that man had begun to understand the language of that country; he had lived there many years. He bowed his head and slipped away so that no one would see their connection. But the leader upon the donkey thought: This is too much—even jealousy must have a limit!
भाषा समझ में न आए तो फिर मनगढ़ंत है सब हिसाब। जब तक समझ में आता है, तब तक अच्छा शब्द, बुरा शब्द; जब समझ में नहीं आता तो सभी शब्द बराबर हैं, कोई अर्थ नहीं है।
When language is not understood, everything becomes invented. So long as it is understood—then good word, bad word. When it is not understood—all words are equal—meaningless.
अर्थ नहीं है शब्दों में--अर्थ माना हुआ है। शब्द तो केवल ध्वनियां हैं--अर्थहीन। जिस दिन यह समझ में आ जाता है कि शब्द तो केवल ध्वनियां हैं अर्थहीन, उस दिन जीवन में एक बड़ी अभूतपूर्व घटना घटती है। तुम शब्द से मुक्त होते हो, तो तुम समाज से भी मुक्त हो जाते हो। क्योंकि समाज यानी शब्द। बिना शब्द के कोई समाज नहीं है।
There is no meaning in words—meaning is imputed. Words are mere sounds—meaningless. The day you see this—that words are only sounds without meaning—an unprecedented event happens in life. Free of words, you are free of society. For society means words. Without words there is no society.
इसलिए तो जानवरों का कोई समाज नहीं होता; आदमियों का समाज होता है। समाज के लिए भाषा चाहिए। दो को जोड़ने के लिए भाषा चाहिए। अगर दो के बीच भाषा न हो तो जोड़ नहीं पैदा होता। तो भाषा समाज को बनाती है। भाषा आधार है।
Hence animals have no society; humans have society. For society, language is needed. To connect two, language is needed. If there is no language between two, no connection arises. Language builds society. Language is the foundation.
अब जिस व्यक्ति को सच में ही संन्यासी होना हो, उसे समाज से भागने की कोई जरूरत नहीं; सिर्फ भाषा का जो राग-विराग है, उससे मुक्त हो जाना काफी है। बस इतना जान ले कि शब्द तो मात्र ध्वनियां हैं--अर्थहीन, मूल्यहीन, न अच्छे हैं, न बुरे हैं। ऐसा जानते ही, तुम अचानक पाओगे तुम मुक्त हो़ गए समाज से। अब तुम्हें कोई न तो गाली दे कर दुखी कर सकता है, न खुशामद करके तुम्हें प्रसन्न कर सकता है। जिस दिन तुम लोगों के दुख देने और सुख देने की क्षमता के पार हो गए, उस दिन तुम पार हो गए।
So the one who truly wishes to be a sannyasi has no need to flee society; only become free of the raga–viraga toward language—that is enough. Know only this much: words are mere sounds—meaningless, valueless—neither good nor bad. Knowing thus, suddenly you will find you are free—free of society. Now no one can make you miserable by abuse, nor can anyone please you by flattery. The day you pass beyond people’s capacity to give you pain or pleasure—that day you have crossed over.
‘शब्द आदि ऐंद्रिक विषयों के प्रति राग के अभाव से और आत्मा की अदृश्यता से जिसका मन विक्षेपों से मुक्त हो कर एकाग्र हो गया--ऐसा ही मैं स्थित हूं।’
“By the absence of fondness toward words and other sense-objects, and by the invisibility of the Atman, the mind—free of disturbances—became one-pointed; thus am I established.”
आत्मा अदृश्य है। और सब दृश्य है; आत्मा अदृश्य है--होनी ही चाहिए। अगर आत्मा भी दृश्य हो तो किसके लिए दृश्य होगी? आत्मा द्रष्टा है। तुम सब कुछ देखते हो आत्मा से--आत्मा को नहीं देखते। इसलिए तो लोग आत्मा को विस्मरण कर बैठे हैं। आंख से सब दिखाई पड़ता है, बस आंख दिखाई नहीं पड़ती। हाथ से तुम सब पकड़ सकते हो, लेकिन इसी हाथ को इसी हाथ से नहीं पकड़ सकते।
The Atman is invisible. All else is visible; Atman is invisible—so it must be. If the Atman too were visible—to whom would it be visible? Atman is the seer. You see everything by the Atman—you never see the Atman. That is why people forget the Atman. With the eyes all is seen—except the eyes. With the hand you can grasp everything—but this very hand cannot grasp itself.
आत्मा तो द्रष्टा है। चाहे बाहर लगे इन हरे वृक्षों को देखो, चाहे बैठे जनसमूह को देखो, चाहे अपनी देह को देखो, चाहे आंख बंद करके अपने विचारों को देखो, और गहरे उतरो, भावों की सूक्ष्म तरंगों को देखो--लेकिन तुम तो सदा देखने वाले हो। तुम कभी भी दृश्य नहीं बनते।
The Atman is the seer. Look at the green trees outside; at the gathered crowd; at your own body; close the eyes and look at your thoughts; go deeper—look at the subtle ripples of feeling—but you are always the one who sees. You never become the seen.
आत्मा अदृश्य है। आत्मा कभी विषय नहीं बनती--अविषय है। हटती जाती पीछे, हटती जाती पीछे। तुम जो भी देखते जाओ, समझ लेना कि वही तुम नहीं हो। तुम तो सिर्फ देखने वाले हो।
The Atman is invisible. The Atman never becomes an object—avishaya. It keeps receding, receding. Whatever you see—know that you are not that. You are only the seer.
इसलिए आत्म-दर्शन शब्द झूठा है। आत्मा का कभी दर्शन नहीं होता, किसको होगा? उपयोग के लिए ठीक है, कामचलाऊ है, लेकिन बहुत अर्थपूर्ण नहीं है। दर्शन तो आत्मा का कभी नहीं होता।
That is why the phrase “self-vision” is false. The Atman is never seen—by whom would it be seen? For usage it is fine, workably so, but not very meaningful. There is never a vision of the Atman.
आत्मा की अनुभूति होती है। जब सभी दृश्य समाप्त हो जाते हैं और देखने को कुछ भी नहीं बचता, सिर्फ देखने वाला अकेला बचता है, तब ऐसा नहीं होता है कि तुम देखते हो आत्मा को, क्योंकि देखने में फिर खंड हो जाएगा। फिर आधी आत्मा हो जाएगी, जो देख रही; और जो दिखाई पड़ रही, वह अनात्मा हो जाएगी। अनात्मा का अर्थ ही यह है कि जिसे हम देख लेते हैं, वह पराया, वह विषय हो गया। और जिसे हम कभी नहीं देख पाते, जिसे दृश्य बनाने का कोई उपाय नहीं--वही आत्मा है।
There is the experience of the Atman. When all objects have disappeared and nothing remains to be seen—only the seer alone remains—then it is not that you see the Atman, for then again there would be division. Then the Atman would be half—the half that sees—and what appears would be anatman. Anatman means: that which we can see—the other, the object. And that which we can never see—that which cannot be made into an object—that alone is Atman.
यह सूत्र ध्यान की पराकाष्ठा का सूत्र है। आत्मा अदृश्य है। तो फिर आत्मा को देखने के जितने उपाय हैं, सब व्यर्थ हैं। जप करो, तप करो--सब व्यर्थ है। यह बात जिसकी समझ में आ गई कि आत्मा को तो देखा नहीं जा सकता क्योंकि आत्मा तो सदा देखनेवाली है, उसके लिए फिर अब कोई साधन न रहे।
This sutra is the peak of dhyana. The Atman is invisible. Therefore all the ways of seeing the Atman are futile. Chanting, austerity—all futile. He who understands that the Atman cannot be seen, for the Atman is always the seer—for him no means remains.
आत्मनः अदृश्यत्वेन...।
आत्मनः अदृश्यत्वेन—
आत्मा अदृश्य है, ऐसी प्रतीति और अनुभूति के हो जाने से--
Knowing—experiencing—the invisibility of the Atman—
विक्षेपैकाग्रहृदय...।
विक्षेपैकाग्रहृदय—
--हृदय से सारे विक्षेप विसर्जित हो गए।
all disturbances dropped from the heart; it became one-pointed.
अब कोई तनाव नहीं है। अब कोई खोज नहीं है। आत्मा की खोज करने की भी खोज नहीं है। अब इतनी भी वासना नहीं बची कि आत्मा को जानें, क्योंकि आत्मा को जाना नहीं जा सकता। आत्मा तो जानने का स्रोत है।
Now there is no tension. No seeking. Not even the urge to seek the Atman. Not even the desire to know the Atman—because the Atman cannot be known. The Atman is the source of all knowing.
एवं अहं आस्थितः।
एवं अहं आस्थितः—
--और इसलिए मैं अपने में स्थित हो गया हूं, क्योंकि अब करने को कुछ बचा ही नहीं।
And therefore I am established in myself—because now nothing remains to be done.
संसार अपने से चल रहा है। मन की धारा अपने से बह रही है, वहां कुछ करने को नहीं है। शायद कोई कहे कि ‘चलो, संसार अपने से बह रहा है, मन की धारा अपने से बह रही, कुछ करने को नहीं, परमात्मा इनका कर्ता है--लेकिन तुम अपने को तो खोजो!’ तो उस खोज से फिर नया तनाव पैदा होगा, फिर नई वासना, नई इच्छा! फिर नया संसार।
The world is running by itself. The mind’s current flows by itself—there is nothing to do there. Someone might say: Fine, the world runs by itself, the mind’s current flows by itself—there is nothing to do; God is the doer of these—yet seek yourself! But that seeking will create a new tension, a new desire! A new world.
जनक कहते हैं, वह भी अब सवाल नहीं है, खोजना किसको है? मैं तो खोजने वाला हूं, तो खोजना किसको है? मैं शुद्ध-बुद्ध, चिन्मात्र--ऐसा जान कर स्थित हो गया हूं। ऐसा जानने में ही स्थिति आ गई है। ऐसा जानने के कारण ही सब अथिरता चली गई, थिरता बन गई है।
Janaka says: that too is no longer a question—what is there to seek? I am the seeker—so what is there to seek? Knowing myself as pure, conscious—chinmatra—I stand established. In the very knowing, establishment has come. Because of this knowing, all unsteadiness has gone—steadiness has become.
अंधेरों पली है यह धरती कि जिसमें
दिवस पर भी छाई हुई यामिनी है
मेरा शरीर धरती निवासी है तो क्या?
मेरी आत्मा तो गगन-गामिनी है!
This earth is reared in darkness wherein even by day night is spread— my body may belong to earth—so what? My Atman is sky-bound!
शरीर होगा धरती पर, आत्मा तो गगन-गामिनी है। आत्मा तो गगन है, आत्मा तो आकाश जैसी है--असीम!
The body may be on earth; the Atman is sky-bound. The Atman is sky—like the sky—without limit!
जनक कहते हैं: मैं इस बोध में ही स्थित हो गया हूं।
Janaka says: In this very knowing I am established.
चाहे सारा जीवन गुजरे जहरीलों के संग
नेकों पर तो चढ़ न सकेगा सोहबते-बद का रंग
जहर सरायत हो न सका महफूज रहा यह पेड़
गो चंदन के गिर्द हमेशा लिपटे रहे भुजंग।
Though life be spent in the company of the venomous— the color of bad company cannot climb upon the noble. Poison could not seep into this tree— though serpents forever coiled around the sandal.
चंदन के वृक्ष पर सर्प लिपटे हैं, तो भी चंदन विषाक्त नहीं हो गया है।
Serpents coil upon the sandalwood tree—still the sandal does not become poisonous.
गो चंदन के गिर्द हमेशा लिपटे रहे भुजंग।
Go chandan ke girdi hamesha lipte rahe bhujang—
कोई फर्क नहीं पड़ता। आत्मा अदृश्य है; शरीर दृश्य है, मन भी दृश्य है। दृश्य अदृश्य को छू भी नहीं सकता। लिपटे रहे भुजंग! आत्मा इनसे कलुषित नहीं होती है। आत्मा कलुषित हो ही नहीं सकती है। आत्मा का होना ही शुद्ध-बुद्धता है। लाख तुमने पाप किए हों, तुम्हारी भ्रांति इसमें है कि तुमने किए। और पाप के कारण तुम पापी नहीं हो गए हो। कितने ही पाप किए हों, तुम पापी हो नहीं सकते, क्योंकि पापी होने की संभावना ही नहीं है। तुम्हारा अंतस्तम, तुम्हारा आंतरिक स्तल सदा शुद्ध है।
There is no difference. The Atman is invisible; the body is visible, the mind too visible. The visible cannot touch the invisible. Let the serpents coil—Atman is not stained by them. The Atman cannot be stained. The very being of the Atman is pure-knowing. However many sins you may have done—your delusion is that you did them. And because of sins you have not become a sinner. However many sins—you cannot be a sinner, for there is no possibility of becoming one. Your innermost core is forever pure.
जैसे कि दर्पण के सामने कोई हत्यारे को ले आए, तो दर्पण हत्यारा नहीं हो जाता। दर्पण के सामने ही हत्या की जाए, तो भी दर्पण हत्यारा नहीं हो जाता। दर्पण के सामने ही खून गिरे, तो भी दर्पण पर हत्या का जुर्म नहीं है। जो भी हुआ है, शरीर और मन में हुआ है। इन दोनों के पार तुम्हारा होना अतीत है, अतिक्रमण करता है। न वहां कोई तरंग कभी पहुंची है न पहुंच सकती है।
As if you bring a murderer before a mirror—the mirror does not become a murderer. Even if the murder is committed before the mirror—the mirror does not become a murderer. Even if blood spills before the mirror—no crime of murder attaches to the mirror. Whatever has happened has happened in body and mind. Beyond both, your being transcends. No ripple ever reached there—nor can it.
‘ऐसा जान कर मैं स्थित हूं!’
Knowing thus, I am established!
हम तो जो दृश्य है, उससे उलझ गए हैं और द्रष्टा को भूल गए हैं।
We have become entangled with the visible—and forgotten the seer.
मुल्ला नसरुद्दीन एक रात जूते खरीदने बाजार गया। एक साहब जूता खरीद रहे थे, वह भी उनके पास ही बैठ गया। अनेक जूते लाए गए। वे साहब जूता खरीद कर चले गए; दूसरे साहब आए, वे भी जूता खरीद कर चले गए; तीसरे आए...। लेकिन मुल्ला ने पचासों जोड़ियां देखीं लेकिन कोई जोड़ी उसके पैर आई नहीं। दूकानदार भी थक गया और दूकान बंद होने का वक्त भी आ गया। लेकिन कोई जूता फिट ही नहीं बैठ रहा था। इतने में बिजली चली गई। पूना है, जानते ही हैं आप, बिजली चली जाती है! इतने में बिजली चली गई। और तभी मुल्ला बड़े जोर से चिल्लाया: अरे आ गया, आ गया, फिट आ गया! दूकानदार भी बड़ा खुश हुआ कि चलो, आशा नहीं थी कि यह आदमी कुछ खरीदेगा, कि खरीद पाएगा। लेकिन जब रोशनी वापिस आई तो देखा कि मुल्ला पैर एक जूते के डब्बे में रखे बैठा है।
One night Mulla Nasruddin went to buy shoes. One gentleman was buying shoes—Mulla sat beside him. Many shoes were brought. The gentleman bought and left; another came—he too bought and left; a third came... Mulla tried dozens of pairs but none fit his feet. The shopkeeper grew tired; it was time to close. No shoe would fit. At that moment the electricity went out. Pune, as you know—electricity goes! And Mulla shouted loudly: Ah! Got it! It fits! The shopkeeper too was happy—he had lost hope this man would ever buy. When the light returned, they saw Mulla had placed his foot into a shoe-box.
जब रोशनी आएगी, तब तुम पाओगे कि कहां तुम पैर रखे बैठे हो! शरीर में अदृश्य दृश्य के साथ बंधा बैठा है। मन में निस्तरंग तरंगों के साथ बंधा बैठा है। जब रोशनी आएगी, तब जागोगे और जानोगे।
When the light comes, you too will see where you have placed your foot! The invisible is bound with the visible—Atman bound with body; Atman bound with the mind’s waves without waves. When the light comes—you will awaken and know.
रोशनी कैसे आएगी? ये सूत्र रोशनी के लिए ही हैं।
How will the light come? These sutras are for light.
‘अध्यास आदि के कारण विक्षेप होने पर समाधि का व्यवहार होता है। ऐसे नियम को देख कर समाधि-रहित मैं स्थित हूं।’
“When disturbed by superimposition and such, one uses Samadhi as a practical device. Seeing this rule, I am established without Samadhi.”
इसलिए मैंने कहा, ये बड़े क्रांतिकारी सूत्र हैं।
That is why I said, these are very revolutionary sutras.
जनक कहते हैं: ‘समाधि-रहित मैं स्थित हूं!’
Janaka says: I am established without Samadhi.
जनक यह कह रहे हैं कि जैसे बीमारी होती है तो औषधि की जरूरत होती है। चित्त में विक्षेप है तो ध्यान की जरूरत है।
Janaka is saying: When there is disease, medicine is needed. When the mind is disturbed, meditation is needed.
अंग्रेजी में जो शब्द है ध्यान के लिए, मेडीटेशन, वह उसी धातु से आता है, जिससे अंग्रेजी का शब्द है मेडीसन। दोनों का मतलब औषधि होता है। मेडीसन शरीर के लिए औषधि है; और मेडीटेशन, आत्मा के लिए।
In English, the word for dhyana—meditation—comes from the same root as the word medicine. Both mean remedy. Medicine is a remedy for the body; meditation, for the soul.
लेकिन जनक कहते हैं: आत्मा तो कभी रुग्ण हुई नहीं, तो वहां तो औषधि की कोई जरूरत नहीं है। मन तक औषधि काम कर सकती है। लेकिन तुम अगर समझो कि मैं मन के साथ एक हूं तो मन के साथ एकता तोड़ने के लिए औषधि की जरूरत है।
But Janaka says: the soul was never ill—therefore no remedy is needed there. Up to the mind, a remedy can work. But if you think you are one with the mind, then to break that identification a remedy is needed.
अगर तुम जाग कर इतना समझ लो कि मैं मन के साथ अलग हूं ही, कभी जुड़ा ही नहीं--तो बात खतम हो गई, फिर औषधि की कोई जरूरत न रही।
If you awaken and see that I am separate from the mind—I was never joined—then the matter finishes; no remedy is needed.
आत्मा को ध्यान करने के कारण भी बंधन शेष रहता है, क्योंकि क्रिया जारी रहती है। तुम कहते हो, हम ध्यान कर रहे हैं--तो कुछ करना जारी है। ध्यान तो अवस्था है न करने की। तुम कहते हो, हम समाधिस्थ हो गए--तो जनक कहेंगे कि क्या कभी ऐसा भी था कि तुम समाधिस्थ नहीं थे? समाधि तो स्वभाव है। तो जो समाधि तुम बाहर से लगा लेते हो, किसी तरह आयोजन करके जुटा लेते हो, वह मन में ही रहेगी, मन के पार न जाएगी।
Even because of doing meditation upon the Atman, bondage remains—because some activity continues. You say, We are meditating—then something is being done. But meditation is the state of non-doing. You say, We have entered Samadhi—then Janaka will ask: Was there ever a time when you were not in Samadhi? Samadhi is your nature. The Samadhi you impose from the outside, arrange somehow—it will remain in the mind; it will not go beyond the mind.
तो बहुत बार ऐसा होता है कि मन शांत होता है, हवाएं रुक जाती हैं और पानी पर लहरें नहीं होतीं--तब तुम्हें लगता है समाधि हो गई, बड़ा आनंद आ रहा है! मगर फिर लहरें आएंगी, फिर हवा आएगी--हवा पर तुम्हारा बस क्या है? फिर तरंगें उठेंगी, फिर सब शांति खो जाएगी।
Thus often it happens: the mind grows quiet, winds stop, and there are no ripples upon the water—then you feel, Samadhi has come; great bliss! But then winds will come again; will you control the wind? Ripples will rise again; the calm will be lost again.
जनक कहते हैं: समाधि तो तभी है जब समाधि के भी तुम पार चले जाओ। फिर तुम्हें कोई भी चीज अस्तव्यस्त न कर पाएगी।
Janaka says: there is Samadhi only when you have gone beyond Samadhi too. Then nothing can disturb you.
समाध्यासादिविक्षिप्तौ व्यवहारः समाधये।
समाध्यासादिविक्षिप्तौ व्यवहारः समाधये—
--समाधि तो व्यवहार है। अगर मन विक्षिप्त है तो समाधि की जरूरत है।
Samadhi is a practical device. If the mind is disturbed, Samadhi is needed.
एवं विलोक्य नियमेवमेवाहमास्थितः।
एवं विलोक्य नियम—एवमेवाहमास्थितः—
--इस नियम को जान कर मैं तो अपने में स्थित हो गया, समाधि के पार स्थित हो गया।
Seeing thus the rule, I became established in myself—beyond Samadhi.
ये सूत्र ज्ञान के चरम सूत्र हैं, इनमें क्रिया की कोई भी जगह नहीं है। इनमें योग का कोई भी उपाय नहीं। कुछ करना नहीं है--यह सूत्र है आधारभूत। सिर्फ, जो तुम हो, उसे जाग कर देख लेना है; कुछ करना नहीं है।
These sutras are the ultimate sutras of Jnana. In them there is no place for doing. No method of yoga. Nothing is to be done—this is the fundamental sutra. Only awaken and see what you are; nothing is to be done.
‘अध्यास आदि के कारण विक्षेप होने पर समाधि का व्यवहार होता है। ऐसे नियम को देख कर समाधि-रहित मैं स्थित हो गया हूं!’
“When disturbed by superimposition and such, one uses Samadhi as a practical device. Seeing this rule, I am established without Samadhi.”
समाधि-रहित!
Without Samadhi!
‘हे प्रभु, हेय और उपादेय के वियोग से, वैसे ही हर्ष और विषाद के अभाव से, अब मैं जैसा हूं, वैसा ही स्थित हूं।’
“O Lord, by the absence of what is to be rejected and what is to be adopted—and likewise by the absence of joy and sorrow—I am now established just as I am.”
ये शब्द सुनना। ये शब्द गुनना। ये शब्द खूब भीतर तुम्हारे पड़ जाएं बीज की तरह।
Listen to these words. Taste them. Let them fall in you as seeds.
‘अब मैं जैसा हूं, वैसा ही स्थित हूं!’
Now I am, just as I am, established.
मेरी भी सारी शिक्षा यही है कि तुम जैसे हो वैसे ही परमात्मा को स्वीकार हो। तुम नाहक दौड़-धूप मत करो। तुम यह मत कहो कि पहले हम पुण्यात्मा और महात्मा बनेंगे, तब फिर परमात्मा हमें स्वीकार करेगा। तुम जैसे हो वैसे ही ठहर जाओ! तुम स्वीकृत हो।
This too is my entire teaching: as you are, so are you accepted by the Divine. Do not run about in vain. Do not say: first we will become virtuous and saintly, then God will accept us. As you are—rest! You are accepted.
तुम्हारा मन आपाधापी का आदी हो गया है। पहले धन के पीछे दौड़ता है; फिर धन से ऊब गए तो ध्यान के पीछे दौड़ता है--लेकिन दौड़ता है जरूर। और जब तक तुम दौड़ते, तब तक तुम उपलब्ध न हो सकोगे। आस्थित हो जाओ! रुक जाओ!
Your mind has become addicted to running. First it runs after wealth; then, tired of wealth, it runs after meditation—but run it must. And so long as you run, you will not be available. Become ashtitah—stop!
ऐसा कहो: इस संसार में बिना दौड़े कुछ भी नहीं मिलता। यहां तो दौड़ोगे तो कुछ मिलेगा। तो संसार का यह सूत्र हुआ कि यहां दौड़ने से मिलता है। और परमात्मा के जगत में अगर दौड़े तो खो दोगे। वहां न दौड़ने से मिलता है। तो स्वाभाविक, जगत और परमात्मा का गणित बिलकुल भिन्न-भिन्न है। यहां न दौड़े तो गंवाओगे, यहां तो दौड़े तो ही कमाओगे। वहां अगर दौड़े तो गंवाया। वहां तो अगर ठहर गए, बैठ गए, रुक गए, आस्थितः, तटस्थ, कूटस्थ हो गए--मिल गया! दौड़ने के कारण ही खो रहे हो। दौड़ने के कारण ही, दौड़ने के ज्वर के कारण ही तुम्हें उसका पता नहीं चल पाता जो तुम्हारे भीतर है।
Say this: In this world, without running nothing is obtained. Here, if you run, something is obtained. That is the world’s formula: here, by running, you get. But in the realm of the Divine, if you run—you lose. There, by not running, you obtain. The arithmetic of the world and the Divine is utterly different. Here, if you do not run—you lose; here, only by running do you earn. There, if you run—you have lost. There, if you stop, sit, rest—ashthitah, tatastha, kootastha—you have got it! It is because of your running, your fever of running, that you cannot find what is within you.
हेयोपादेयविरहादेवं हर्षविषाद्योः।
अभावादद्य हे ब्रह्मान्नेवमेवाहमास्थितः।।
हेयोपादेयविरहादेवं हर्षविषाद्योः। अभावादद्य हे ब्रह्मन्नेवमेवाहमास्थितः।।
हे ब्रह्मन्! जनक अपने गुरु को कहते हैं: हे ब्रह्मन्! हे भगवान!
O Brahman! Janaka says to his master: O Brahman! O Lord!
हेयोपादेयविरहात्...।
हेयोपादेयविरहात्—
अब तो क्या ठीक, क्या गलत--दोनों ही गए! क्या करना, क्या न करना--दोनों ही गए, क्योंकि कर्ता गया। क्या शुभ, क्या अशुभ--ऐसी चिंता अब न रही, क्योंकि करने को ही अब कुछ नहीं रहा। मैं तो अकर्ता हूं!
Now both the right and the wrong have gone. What to do, what not to do—both have gone, for the doer has gone. What is auspicious, what inauspicious—no longer a concern, for there is nothing to be done. I am non-doer!
हर्षविषाद्योः अभावत्...।
हर्षविषाद्योः अभावत्—
--और ऐसा होने के कारण हर्ष और विषाद का अभाव हो गया है।
And because of this, joy and sorrow are absent.
हे ब्रह्मन् अद्य अहं एवं एव आस्थितः।
हे ब्रह्मन् अद्य अहं एवम् एव आस्थितः—
--इसलिए अब तो मैं जैसा हूं, वैसा का वैसा ही स्थित हो गया हूं।
Therefore, now I am exactly as I am—established as such.
मैं कुछ नया नहीं हो गया। मैं कुछ महात्मा नहीं हो गया। मैंने कुछ पा नहीं लिया। अब तो मैं जैसा हूं, वैसा ही स्थित हो गया हूं। और स्वभाव का अर्थ इतना ही होता है कि जैसे हो, वैसे ही स्थित हो जाओ।
I have not become something new. I have not become a mahātma. I have not attained anything. Now, just as I am, I am established. And svabhava means only this: as you are—be thus established.
यह अपूर्व उपदेश है। इससे अधिक ऊंचाई कभी किसी उपदेश ने नहीं ली। यह आखिरी देशना है। इससे श्रेष्ठ कोई देशना हो नहीं सकती, क्योंकि यह परम स्वीकार की बात है। तुम जैसे हो वैसे ही, इसी क्षण! इसे थोड़ा जाग कर अनुभव करो।
This is an unparalleled teaching. No teaching has ever reached higher. This is the last message. There cannot be a greater one—for this is the statement of total acceptance. As you are—at this very moment! Experience it, a little awake.
इसी क्षण! अगर तुम शांत हो, मुझे सुनते समय, अगर तुम अपने में स्थित बैठे हो, कोई भाग-दौड़ नहीं, कोई हलन-चलन नहीं--तो क्या पाने को है? क्या इसी क्षण तुम्हें स्वाद नहीं मिलता इस बात का कि पाने को क्या है? पा लिया, पाए ही हुए हैं!
This very moment—if you are quiet, listening to me—if you are sitting established in yourself, no running, no movement—what is there to obtain? Do you not taste in this very moment what there is to obtain? Obtained—always already obtained!
जब बुद्ध को ज्ञान हुआ, किसी ने पूछा कि क्या मिला? तो बुद्ध ने कहा, मिला कुछ भी नहीं; जो पाया ही हुआ था, उसका पता चला। अपने ही घर में संपदा थी; न मालूम कहां-कहां खोजते-फिरते थे!
When Buddha became enlightened, someone asked: What did you gain? Buddha said: Nothing at all; that which was always there—I came to know it. The treasure was in my own home; who knows where I wandered searching!
यहूदियों की बड़ी मीठी कथा है कि एक यहूदी धर्मगुरु ने सपना देखा कि राजधानी में, पुल के बाएं किनारे, राजमहल के सामने बड़ा धन गड़ा है। एक दिन देखा, तो उसने सोचा सपने तो सपने हैं; लेकिन दूसरे दिन फिर देखा। और इतना स्पष्ट देखा, बराबर जगह भी दिखाई पड़ी कि एक पुलिस वाला वहां खड़े हो कर पहरा देता है पुल के ऊपर। ठीक उसके नीचे, जहां पुलिस वाला खड़ा है। मगर दूसरे दिन थोड़ा मन में गुदगुदी तो आई कि धन उखाड़ ले जा कर; लेकिन सोचा कि सपनों से कहीं ऐसे धन मिले! फिर लेकिन तीसरे दिन सपना आया और आवाज आई, कि क्या पड़ा-पड़ा कर रहा है! जा खोज ले, अब यह मौका फिर न मिलेगा! पीढ़ी-दर-पीढ़ी के लिए तेरी रोग-दीनता सब दूर हो जाएगी।
There is a sweet Jewish tale: a rabbi dreamt that in the capital, by the left end of the bridge, in front of the palace, a great treasure lay buried. One day he thought: Dreams are dreams. But the second day he dreamt again—very clearly—he even saw a policeman standing guard upon the bridge—just below where the policeman stood. On the second day a little tickle arose in him—why not go dig it up?—but he thought: Since when are treasures found in dreams! On the third day the dream came again—and a voice said: What are you doing lying here! Go find it—this chance will never come again! For generations your poverty will be erased.
तो बेचारा यहूदी गया। पहुंचा चल कर कई दिनों के बाद राजधानी। भरोसा तो नहीं आता था, कई दफे संदेह होने लगता था मन में कि सपने के पीछे जा रहा हूं, मूरख हूं! कहां का पुल, कहां का राजमहल--हो या न हो! पर अब आधा आ गया, तो चलो देख ही आएं। और राजधानी भी नहीं देखी, तो राजधानी भी देख लेंगे। जा कर तो चकित हो गया, पुल है--वही पुल! महल है सामने-- वही महल जो सपने में देखा, रत्ती-रत्ती वही है और पुलिस वाला खड़ा है और शक्ल भी पहचानी। वह तीन दिन जो सपने में देखा, वही आदमी खड़ा है। बड़ा हैरान, लेकिन अब खोदे कैसे! वहां पहरा लगा रहता है चौबीस घंटा।
He went. After several days he reached the capital. He could not quite believe—several times doubt arose: I am following a dream—what a fool! What bridge, what palace—will they exist? But now that he had come halfway, he said: Let me see. Even if I do not find the treasure, at least I will see the capital. When he arrived—he was astonished: there was the bridge—the very bridge! And the palace—exactly the palace he had seen in the dream, down to the last detail. And the policeman too—all three nights he had seen that face. Greatly surprised—but how to dig? The place was guarded day and night.
मगर वह घूमने लगा वहीं-वहीं। पुल के आसपास चक्कर लगाए, इधर जाए, उधर जाए।
He wandered around the bridge, circling here and there.
पुलिस वाला भी देख कर सोचने लगा कि मामला क्या है! वह उसके लिए खड़ा किया गया है पुलिस वाला कि कोई पुल पर से कूद-काद कर मर न जाए। आत्महत्या करने वालों के लिए जगह थी वह। कुछ आत्महत्या तो नहीं करनी है? बात क्या है? लेकिन आदमी सीधा-सादा, भोला-भाला मालूम पड़ता है।
The policeman watched him and began to wonder: what is this? He had been posted to prevent suicides—it was a place where people jumped. Does this man intend to kill himself? He looks simple and innocent enough.
दो-चार दिन तो उसने देखा, फिर नहीं रहा गया। उसने कहा कि सुन भाई, तू क्यों यहां भटकता है? किसी की प्रतीक्षा है? कुछ खोज रहा, कुछ गंवा बैठा, कोई दुख, कोई पीड़ा--क्या मामला है?
After two or three days the policeman could not restrain himself. He said: Listen, brother—why do you keep hovering here? Are you waiting for someone? Are you looking for something? Have you lost something? What is the matter—some sorrow, some pain?
तो उसने कहा, अब आप से क्या छिपाना। एक बड़ी हैरानी की बात है: ‘सपना देखा, तीन दिन तक देखा। यही जगह, जहां आप खड़े हैं, इसके नीचे धन गड़ा है।’ वह पुलिस वाला तो जोर से हंसने लगा। उसने कहा, हद हो गई, सपना तो मैंने भी देखा है कि फलां-फलां गांव में--और वह उसी के गांव का नाम लिया जहां से यहूदी आया है--फलां-फलां यहूदी के घर में--वह तो इसी का नाम है, यहूदी का--उसकी खाट के नीचे जहां वह रोज रात सोता है, सपने देखता है, धन गड़ा है। अब हम कोई ऐसे पागल हैं कि सपनों में उलझ जाएं! और कहां खोजें? उस गांव में इस नाम के पचासों यहूदी होंगे, आधा गांव इस नाम का होगा। कोई के घर में घुस कर खोदेंगे कैसे? तू भी खूब पागल है, मूरख!
He said: Now, what shall I hide from you? It is strange—a dream: for three nights I dreamt that right here, beneath where you stand, a treasure is buried. The policeman roared with laughter: This is the limit! I too have dreamt that in such-and-such village—and he named the very village of the Jew—from such-and-such Jew’s house—and he spoke the very name of this Jew—beneath his cot where he sleeps and dreams—a treasure is buried. Do you think we are so mad as to be trapped in dreams? And how to search? There must be fifty Jews of that name in that village. Shall I break into their houses and dig? You too are a fine fool!
लेकिन यह सुन कर यहूदी तो बोला: नमस्कार, धन्यवाद! वह भागा। जा कर खाट के नीचे खोदा, धन वहां था।
Hearing this, the Jew bowed: Thank you! He ran. He dug beneath his cot—and the treasure was there.
जिसे हम खोजते फिर रहे हैं कहीं और, वह हमारे भीतर है। हम उसे लेकर ही आए हैं। वह हमारा स्वभाव है।
What we search for elsewhere is within us. We brought it with us. It is our svabhava.
तुम जैसे हो, वैसे ही, इसी क्षण, एक क्षण बिना गंवाए, निर्वाण को उपलब्ध हो सकते हो! कुछ करने की बात होती तो समय लगता, तो चेष्टा करनी पड़ती। महात्मा बनना हो तो समय लगेगा, परमात्मा बनना हो तो समय लगने की जरा भी जरूरत नहीं।
Just as you are, this very moment—without losing a single moment—you can attain nirvana! If something had to be done, it would take time; effort would be needed. To become a mahātma takes time. To become Paramatma—no time at all.
इसे मुझे फिर से दोहराने दो: महात्मा बनना हो तो बहुत समय लगेगा, जन्म-जन्म लगेंगे; क्योंकि महात्मा का अर्थ है: बुराई को काटना है, भलाई को सम्हालना है, अच्छा करना है, बुरा छोड़ना है। यह छोड़ना वह पकड़ना, बड़ा समय लगेगा। और फिर भी तुम महात्मा हो पाओगे, इसमें संदेह है। क्योंकि कोई महात्मा हो ही नहीं सकता जब तक उसे भीतर का परमात्मा न दिखाई पड़ जाए। तब तक सब थोथा है, धोखा है, ऊपर-ऊपर है, आवरण है।
Let me repeat: To become a mahātma will take much time—lifetimes; because mahātma means: cut away evil, preserve the good; do what is right, drop what is wrong. This dropping and that grasping will take long. And even then whether you will ever become a mahātma is doubtful. For no one can be a mahātma until the inner Paramatma is seen. Till then all is hollow, deceit, superficial—an outer wrapping.
असली क्रांति महात्मा होने की नहीं है। असली क्रांति तो इस उदघोषणा की है कि मैं परमात्मा हूं! अहं ब्रह्मास्मि! और यह इस क्षण हो सकता है। अगर न हो, तो केवल इतना ही है कि तुम समझ नहीं पाए स्थिति को। देह तुम नहीं हो, मन तुम नहीं हो--इतनी बात तुम्हारे स्मरण में गहरी हो जाए! तुम द्रष्टा हो!
True revolution is not becoming a mahātma. True revolution is this proclamation: I am Paramatma! Aham Brahmasmi! And this can happen this very moment. If it does not, it is only that you have not understood the situation. Body you are not; mind you are not—let this much sink deep in your remembrance: you are the drashta—the seer.
‘अब मैं जैसा हूं, वैसा ही स्थित हूं।’
Now I am, just as I am, established.
अद्य अहं एवं एव आस्थितः।
अद्य अहं एवं एव आस्थितः—
इसे खूब गुनगुनाना। इस बात को जितना पी जाओ, उतना शुभ है। कभी-कभी बैठे-बैठे शांत इस बात का स्मरण करना कि मैं जैसा हूं, वैसा ही अपने में स्थित, प्रभु में स्थित हूं। कभी अंधेरी रात में उठ कर बिस्तर पर बैठ जाना और इसी एक बात का गहन स्मरण करना कि मैं जैसा हूं, वैसा ही...! और मैं तुमसे कहता हूं: अभी और यहीं तुम जैसे हो ऐसे ही...! बस फर्क इतना ही है कि कर्ता से चेतना हट जाए और साक्षी हो जाए। जरा-सा फर्क है; जैसे कोई गेयर बदलता कार में, बस ऐसा गेयर बदलना--कर्ता से साक्षी।
Hum it within. The more you drink this, the better. At times, sitting quietly, remember deeply: just as I am—I am established in myself, established in the Lord. Sometimes, in the dark night, sit up in bed and remember only this one thing intensely: just as I am... And I tell you: right now, here—you, just as you are... The only shift is that awareness moves from doer to witness. Just a small shift; like changing a gear in a car—shifting from doer to sakshi.
इस गेयर बदलने के लिए कई बातें सहयोगी हो सकती हैं, लेकिन इस गेयर बदलने को कोई भी बात जरूरी नहीं। ध्यान सहयोगी हो सकता है, लेकिन ध्यानी मत बन जाना। संन्यास सहयोगी हो सकता है, लेकिन संन्यास की अकड़ मत ले लेना--संन्यासी मत बन जाना, नहीं तो चूक गए! पूजा, प्रार्थना सहयोगी हो सकती है, लेकिन पुजारी मत बन जाना। ये सब चीजें सहयोगी हो सकती हैं-- कारण नहीं। कारण की तो जरूरत ही नहीं है।
Many things can support this gear-change—but nothing is necessary for it. Meditation can support—but do not become a meditator. Sannyas can support—but do not take the stiffness of sannyas—do not become a sannyasi, or you will miss. Worship and prayer can support—but do not become a priest. These can support—none is the cause. No cause is needed.
परमात्मा तो तुम हो ही, अन्यथा होने का उपाय नहीं है।
Paramatma—you already are; otherwise there is no way to be.
लेकिन जब मैं यह कह रहा हूं, तब भी तुम सुनोगे--यह संदिग्ध है; क्योंकि सुन लो तो तुम अभी हो जाओ। तुम सुनना नहीं चाहते। तुम्हें कर्ता होने में अभी रस है। तुम कहते हो, कर्ता नहीं...तो मैं ही कर्ता-भर्ता हूं अपने परिवार का! तुम पत्नी के सामने कैसे अकड़ कर खड़े हो जाते हो कि पति स्वामी, छू चरण! और वह कहती है, मैं तुम्हारी दासी! और तुम बेटे से कहते हो कि देख, मैं तुझे पाल कर बड़ा कर रहा हूं, भूल मत जाना! और जब तुम धन कमा लेते हो, तो तुम चाहते हो हर कोई कहे कि हां, हो साहसी, हो संघर्षशील! और जब तुम चुनाव जीत जाओ और किसी पद पर पहुंच जाओ--तो तुम यह कहने में मजा न पाओगे कि मैं साक्षी हूं! फिर मजा क्या रहा? हराया, जीते, किसी को गिराया--इसमें सब रस है।
Yet even as I say this, whether you will listen is uncertain. For if you truly hear—you will be it now. You do not want to hear. You still relish being the doer. You say: Not the doer?... But I am the doer–sustainer of my family! How proudly you stand before your wife: Husband—Master—touch my feet! And she says: I am your maid! And you say to your son: Look, I am raising you—do not forget! And when you earn money, you want everyone to say: Yes, you are courageous, you have struggled! And when you win an election and reach a post—you will find no joy in saying: I am a witness! Where will the juice be then? To defeat, to win, to push someone down—that is where the juice lies.
मैंने सुना, मुल्ला नसरुद्दीन कुछ वर्षों लंदन में रहता था। दिल्ली में रहने वाले उसके छोटे भाई ने एक दिन उससे फोन पर बातचीत की। हाल-चाल पूछने के बाद छोटे भाई ने कहा: भैया, मां कह रही हैं कि पांच सौ रुपये भेज दो।
I have heard: Mulla Nasruddin lived in London for some years. His younger brother in Delhi spoke to him on the phone. After exchanging news, the younger said: Mother says—send five hundred rupees.
मुल्ला ने कहा: क्या कहा? कुछ सुनाई नहीं दे रहा।
Mulla said: What? I cannot hear you.
अब तक सब सुनाई दे रहा था। अचानक बोला: कुछ सुनाई नहीं दे रहा। छोटे ने फिर भी चिल्ला कर कहा, मां कह रही हैं पांच सौ रुपए भेज दो। मुल्ला ने फिर भी वही उत्तर दिया। छोटे ने और भी चिल्ला कर कहा; पर बड़े ने, मुल्ला ने, फिर भी वही जवाब दिया। इतने में आपरेटर, जो दोनों की बातें सुन रहा था, बोला: अरे भाई, आपको सुनाई कैसे नहीं दे रहा? आपकी मां कह रही हैं कि पांच सौ रुपए भेज दो!
Till then he heard everything. Suddenly: I cannot hear you. The younger shouted: Mother says—send five hundred rupees. Mulla gave the same reply. The younger shouted even louder; the elder, Mulla, still replied the same. The operator, listening in, said: Brother, how can you not hear? Your mother is saying: send five hundred rupees!
मुल्ला ने कहा: तुझे अगर सुनाई दे रहा है तो तू ही क्यों नहीं भेज देता?
Mulla said: If you can hear—why don’t you send it!
सुनाई तो सभी को दे रहा है, लेकिन वह पांच सौ रुपए भेजना...!
Everyone can hear—but to send the five hundred...
मैंने सुना है, एक गांव में एक धनपति था--बड़ा कंजूस! बामुश्किल दान देता था। और बाद- बाद में वह बहरा भी हो गया। लोगों को तो शक था कि वह बहरा इसीलिए हो गया कि लोग दान मांगने आएं तो वह कान पर हाथ रख ले; वह कहे कि कुछ सुनाई ही नहीं दे रहा। पर एक आदमी आया। वह भी खूब चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा था।
I have heard: In a village there was a rich man—very miserly! He hardly ever gave in charity. Later he also became deaf. People suspected he became deaf only so that when people came to ask for donations he could put his hand to his ear and say: I cannot hear. But one man came, shouting at the top of his voice.
उसने कहा कि भई बाएं तरफ से कह, मुझे दाएं कान में तो कुछ सुनाई पड़ता नहीं। उसने बाएं कान में कहा, बड़ी हिम्मत करके कहा कि सौ रुपए। दे तो वह लाख सकता था; लेकिन कंजूस है, कृपण है। सौ रुपए सुन कर उसने कहा कि नहीं भई, बाएं कान में ठीक सुनाई नहीं पड़ रहा, तू दाएं में कह। दाएं तक आते हुए उसने सोचा कि अब इसको सुनाई ही नहीं पड़ रहा, न सौ सुनाई पड़ रहे हैं, तो क्यों न बदल लूं--उसने कहा, दो सौ रुपए। उसने कहा, फिर बाएं वाली बात ही ठीक है। फिर जो बाएं से सुनाई पड़ा, वह ही ठीक है।
The rich man said: Speak in my left ear; I cannot hear anything in my right. He spoke, with great courage: A hundred rupees. He could have given a hundred thousand; but he was miserly, parsimonious. Hearing a hundred, the rich man said: No—my left ear does not hear well; speak in the right. On the way to the right, the visitor thought: He cannot hear anyway—not even the hundred—why not change it! He said: Two hundred rupees. The rich man said: Then the left-ear thing was better. What was heard on the left—that alone is fine.
सुनाई तो सब पड़ रहा है, बहरे बने बैठे हो! क्योंकि सुनो तो जीवन में एक क्रांति घटेगी। और तुम इस बात के लिए भी राजी हो। अगर कोई तुमसे कहे कि ठीक, कुछ करना है--तो तुम कहते हो, करने को हम राजी हैं, क्योंकि करने में तत्क्षण तो क्रांति होने वाली नहीं। करेंगे, अभी कोई जल्दी तो है नहीं। आज तो होने वाला नहीं है; कल करेंगे, परसों करेंगे।
You hear everything—pretending to be deaf! For if you hear, a revolution will happen in life. And for even this you are ready—if someone says: All right—something has to be done—you will agree. For by doing, revolution will not happen immediately. We will do—there is no hurry. Not today—tomorrow; the day after.
लेकिन जनक की बात सुनने की हिम्मत नहीं है। क्योंकि जनक कहते हैं: अभी हो सकता है। तुम्हें बचने का जरा भी तो अवसर नहीं देते। तुम्हें भागने का जरा भी तो उपाय नहीं देते। तुम स्थगित कर सको, इतनी बेईमानी की गुंजाइश नहीं छोड़ते।
But you do not have the courage to hear Janaka. For Janaka says: Now it can happen. He gives you no chance to escape. No way to postpone. He leaves not even a little loophole for dishonesty.
इसलिए अष्टावक्र की गीता प्रभावी नहीं हो सकी। मुझसे लोग पूछते हैं कि इतना महाग्रंथ...कृष्ण की गीता तो इतनी प्रभावी हुई, अष्टावक्र की गीता प्रभावी क्यों न हो सकी? कारण साफ है। कारण यह है कि अष्टावक्र कहते हैं: अभी हो सकता है। और इतना दांव लगाने की हिम्मत बड़ी बिरली हिम्मत, कभी होती है किसी में! इसलिए ऐसी बात को लोग सुनते ही नहीं, पढ़ते ही नहीं। लोग तो ऐसी बात पढ़ते-सुनते हैं जिसमें उनको सुविधा रहे।
That is why Ashtavakra’s Gita could not be influential. People ask me: Such a great scripture... Krishna’s Gita became so influential—why not Ashtavakra’s? The reason is clear. Ashtavakra says: Now it can happen. To stake so much—the courage is very rare! People do not even listen to words like these; they do not read such things. People read and listen only to that which keeps them comfortable.
‘आश्रम है, अनाश्रम है, ध्यान है, और चित्त का स्वीकार और वर्जन है। उन सबसे उत्पन्न हुए अपने विकल्प को देख कर, मैं इन तीनों से मुक्त हुआ स्थित हूं।’
“Ashram, non-ashram, meditation, and acceptance or rejection by the mind—seeing the alternatives born of these, I am established—free of all three.”
‘आश्रम है...।’
“Ashram...”
हिंदू चार आश्रम में बांटते जीवन को; वर्णों में बांटते। चार वर्ण, चार आश्रम। लेकिन जनक कहते हैं: आश्रम है, अनाश्रम है--वह भी जाल है, वह भी उपद्रव है। सब विभाजन उपद्रव हैं। अविभाज्य की खोज करनी है तो विभाजन से काम न आएगा। न ब्राह्मण ब्राह्मण है, न शूद्र शूद्र है--वे सब चालबाजियां हैं। वे राजनीतिज्ञों की शोषण की व्यवस्थाएं हैं। और मैं बंटने को राजी नहीं हूं, क्योंकि चैतन्य न तो शूद्र है और न ब्राह्मण है। चैतन्य तो बस चैतन्य है। वह साक्षी तो सिर्फ साक्षी है।
Hindus divide life into four ashramas; and into varnas—four varnas, four ashramas. But Janaka says: Ashram—non-ashram—these too are nets, disturbances. All divisions are disturbances. If you seek the indivisible, division will not work. Neither is a Brahmin a Brahmin, nor a Shudra a Shudra—these are trickery. Arrangements for exploitation by politicians. I will not allow myself to be divided, for consciousness is neither Shudra nor Brahmin. Consciousness is consciousness. The witness is only the witness.
इसलिए कभी-कभी ऐसा होता है, बड़े-बड़े ज्ञानी भी क्षुद्र बातों में पड़े रह जाते हैं। कहते हैं, शंकराचार्य काशी में स्नान करके लौटते थे कि एक शूद्र ने उनको छू लिया--तो वे चिल्लाए कि हट शूद्र! लेकिन शूद्र भी फकीर संत था। उसने कहा कि मैंने सुना कि आप अद्वैत का प्रचार करते हैं और आप कहते हैं, एक ही है! और इस एक ही में ये शूद्र और ब्राह्मण कहां से आ गए? और मैं यह पूछना चाहता हूं महानुभाव, कि जब मैंने आपको छुआ तो आपके शरीर को छुआ कि आपकी आत्मा को छुआ? अगर शरीर को छुआ है, तो शरीर तो सभी के शूद्र हैं, सभी गंदे हैं; और शरीर से शरीर को छुआ तो आप क्यों परेशान हो रहे हैं? और अगर मैंने आपकी आत्मा को छू लिया, तो आत्मा तो न शूद्र है न ब्राह्मण है। ऐसा आप ही उपदेश करते हैं।
Thus it happens—great knowers remain stuck in petty things. They say Shankaracharya, returning from his bath in Kashi, was touched by a Shudra—and he cried: Away, Shudra! But that Shudra was a fakir, a saint. He said: I have heard you preach Advaita—that there is only One! And in this One—whence came Shudra and Brahmin? And I ask you, great man: when I touched you—did I touch your body, or your Atman? If I touched your body—then bodies are Shudra for all, all are unclean; and if body touched body—why are you disturbed? And if I touched your Atman—Atman is neither Shudra nor Brahmin. This is what you yourself teach.
कहते हैं, शंकराचार्य, जो बड़े-बड़े पंडितों को हरा चुके थे, बड़े दिग्गजों को हरा चुके थे, इस फकीर के सामने झुक गए और नत हो गए। उन्होंने कहा: क्षमा करना, ऐसा बोध मुझे कभी किसी ने दिया नहीं। फिर बहुत शंकराचार्य ने कोशिश की कि खोजें, यह कौन आदमी था! सुबह के अंधेरे में यह बात हो गई थी, ब्रह्ममुहूर्त में--पता नहीं चल सका, कौन आदमी था! लेकिन जो भी रहा हो, उसका अनुभव बड़ा गहरा था।
They say Shankaracharya, who had defeated great scholars, bowed before that fakir. He said: Forgive me; never has anyone given me such a seeing. He tried to find that man—whoever he was! It had happened in the early dawn—the Brahma-muhurt—no one could find who he was. But whoever he was, his experience was profound.
‘आश्रम है, अनाश्रम है...।’
“Ashram—non-ashram...”
इस जाल में पड़ने के लिए जनक कहते हैं, मैं तैयार नहीं; इसलिए अपने में स्थित हो गया हूं।
Janaka says: I am not ready to enter this net; therefore I am established in myself.
‘ध्यान है और चित्त का स्वीकार और वर्जन है...।’
“Meditation—and acceptance and rejection by the mind...”
यह पकड़ो, यह छोड़ो! मैं दोनों छोड़ कर अपने में स्थित हो गया हूं।
Take this, reject that! I dropped both—and became established in myself.
