Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
बहुत बहुमूल्य सूत्र है। एक-एक शब्द को ठीक से समझने की कोशिश करें।
This is a very precious sutra. Try to understand each single word rightly.
‘किया और अनकिया कर्म...।’
'Karma done and undone...'
मनुष्य उससे ही नहीं बंधता जो करता है; उससे भी बंध जाता है जो करना चाहता है। किया या नहीं, इससे बहुत भेद नहीं पड़ता; करना चाहा था तो बंधन निर्मित हो जाता है। चोरी की या नहीं--अगर की तो अपराध हो जाता है; लेकिन न की हो तो भी पाप तो हो ही जाता है।
Man is not bound only by what he does; he is bound also by what he wants to do. Whether it was done or not does not make much difference; if the doing was desired, the bondage is created. Whether you stole or not — if you did, it becomes a crime; but even if you did not, the sin has already happened.
पाप और अपराध का यही भेद है। सोचा, तो पाप तो हो गया। कोई पकड़ नहीं सकेगा। कोई अदालत, कोई कानून तुम्हें अपराधी नहीं ठहरा सकेगा, अपने घर में बैठ कर तुम सोचते रहो--डाके डालना, चोरी करनी, हत्या करनी--कौन नहीं सोचता है!
This is the difference between sin and crime. If you think it, the sin is done. No one can catch you. No court, no law can declare you a criminal — you can sit at home and keep thinking: to commit dacoity, to steal, to murder — who has not thought such thoughts!
विचार पर समाज का कोई अधिकार नहीं, जब तक कि विचार कृत्य न बन जाए। इस कारण तुम इस भ्रांति में मत पड़ना कि विचार करने में कोई पाप नहीं; क्योंकि तुमने विचार किया, तो परमात्मा के समक्ष तो तुम पापी हो ही गए। तुमने सोचा--इतना काफी है; तुम तो पतित हो ही गए। विचार की तरंग उठी, न बनी कृत्य, इससे भेद नहीं पड़ता; लेकिन तुम्हारे भीतर तो मलिनता प्रविष्ट हो गई।
Society has no jurisdiction over thought, until thought becomes an act. Therefore do not fall into the delusion that there is no sin in thinking; for once you have thought it, before the Divine you have become a sinner. You thought — that is enough; you have fallen. A wave of thought arose, even if it did not become an act, it makes no difference; impurity has already entered within you.
किया, तो अपराध बन जाता है; न किया, सोचा, तो भी पाप बन जाता है। और अपराध से तो बचने के उपाय हैं; क्योंकि कानून, अदालत, पुलिस, इनसे बचने की व्यवस्थाएं खोजी जा सकती हैं, खोज ली गई हैं। जितने कानून बनते हैं, उतना कानून से बचने का उपाय भी निकल आता है। आखिर वकीलों का सारा काम ही वही है।
If you do it, it becomes a crime; if you do not do it but only think it, it becomes a sin. And from crime there are ways to escape; because from law, court, police — arrangements can be devised to evade, they have been devised. As many laws as are made, that many ways to bypass them also arise. After all, that is exactly the work of lawyers.
‘वकील’ शब्द सूफियों का है--बड़ी बुरी तरह विकृत हुआ। वकील के जो मौलिक अर्थ हैं, वे हैं: जो परमात्मा के सामने तुम्हारा गवाह होगा कि तुम सच हो। मुहम्मद वकील हैं। वे परमात्मा के सामने गवाही देंगे कि हां, यह आदमी सच है। लेकिन फिर वकील शब्द का तो बड़ा अजीब पतन हुआ। अब तो तुम झूठ हो या सच, तुम्हारे लिए जो गवाही दे सकता है और प्रमाण जुटा सकता है कि तुम सच हो; वस्तुतः तुम जितने झूठे हो, उतना ही जो प्रमाण जुटा सके कि तुम सच हो--वह उतना ही बड़ा वकील। अगर तुम सच हो और वकील तुम्हें सच सिद्ध करे, तो उसकी वकालत का क्या मूल्य? कौन उसको वकील कहेगा? वकील तो हम उसी को कहते हैं इस दुनिया में, जो झूठ को सच करे, सच को झूठ करे।
The word 'vakil' (advocate) belongs to the Sufis — and has been badly distorted. Originally 'wakil' meant: the one who will be your witness before God that you are true. Muhammad is a Wakil. He will testify before God: yes, this man is true. But then what a strange fall befell the word 'lawyer'! Now, whether you are false or true, whoever can testify and muster evidence that you are true; in fact, the more false you are and yet he can pile up proofs that you are true — that much greater a lawyer he is. If you are true and the lawyer proves you true, what value is there in his lawyering? Who would call him a lawyer? In our world we call him a lawyer who makes the false appear true, and the true appear false.
सूफियों का शब्द था वकील--और वकील का अर्थ था: गुरु तुम्हारा वकील होगा। वह तुम्हें परमात्मा के सामने प्रमाण देगा कि मेरी गवाही सुनो, यह आदमी सच है। जीसस ने कहा है अपने अनुयायियों से कि ‘तुम घबड़ाना मत, आखिरी क्षण में मैं तुम्हारा गवाह रहूंगा। मेरी गवाही का भरोसा रखना।’ वह वकालत है।
It was a Sufi word — wakil — and its meaning was: the Guru will be your wakil. He will give testimony before God: listen to my witness, this man is true. Jesus said to his disciples: 'Do not be afraid, in the final hour I will stand as your witness. Trust my testimony.' That is the original wakalat.
लेकिन साधारणतः तो वकील का अर्थ है, जो तुमसे कहे: घबड़ाओ मत; पाप किया, झूठ बोले, चोरी की--कोई फिक्र मत करो, कानून में बचने का उपाय है। आदमी ऐसा कोई कानून तो खोज ही नहीं सकता, जिससे बचने का कोई उपाय न हो। आदमी ही कानून खोजता है, आदमी ही कानून से बचने का उपाय भी खोज लेगा।
But ordinarily a 'lawyer' now means someone who tells you: do not worry; you sinned, you lied, you stole — no need to fret, there is a way to escape in the law. Man could never discover such a law for which he would not also find an escape. Man himself frames the laws; he will also find a way around them.
अपराध से तो तुम बच सकते हो--और अक्सर बड़े अपराधी बच जाते हैं, छोटे अपराधी पकड़े जाते हैं। जिसको बचाने वाला कोई नहीं, वे फंस जाते हैं। जिनको बचाने के लिए धन है, सुविधा है, संपत्ति है, वे बच जाते हैं। बड़े अपराधी नहीं पकड़े जाते। बड़े अपराधी तो सेनापति हो जाते हैं, राजनेता हो जाते हैं। बड़े अपराधी तो इतिहास-पुरुष हो जाते हैं। छोटे अपराधी कारागृहों में सड़ते हैं।
From crime you can escape — and often the big criminals do escape, the small ones are caught. Those who have no one to protect them, they get trapped. Those who have money, influence, property to save them, they escape. Big criminals are not caught. Big criminals become generals, they become politicians. Big criminals become men of history. The small criminals rot in the prisons.
लेकिन जहां विचार का संबंध है, वहां कोई तुम्हें बचा न सकेगा। यहां तुमने विचार किया कि तुम पतित हो ही गए। ऐसा अगर होता कि अभी तुम विचार करते और कई जन्मों के बाद पतित होते, तो बीच में हम कोई उपाय खोज लेते, रिश्वत खिला देते। ऐसा कोई उपाय नहीं है। विचार किया कि तुम पतित हुए।
But where thought is concerned, no one can save you. If the thought arises, you are fallen already. If it were such that you think now and after many births you fall, then in-between we could devise some arrangement, offer a bribe. There is no such arrangement. The moment the thought arises, you fall.
तुमने देखा, जब तुम भीतर विचार करते हो क्रोध का, तो तुम्हारे लिए तो क्रोध घट ही गया! तुम तो उसी में उबल जाते हो। तुम तो जल जाते हो, तुम तो दग्ध हो जाते हो। फिर तुमने क्रोध किया है या नहीं किया, यह दूसरी बात है। भीतर-भीतर तो छाले पड़ गए, भीतर-भीतर तो घाव हो गए। वह तो क्रोध के भाव में ही हो गए। क्रोध में ही क्रोध का परिणाम है।
Have you not seen — when you think anger within, for you the anger has already happened! You boil within it. You burn, you are scorched. Whether you expressed anger outwardly or not is another matter. Within, blisters have formed, wounds have happened. That happens in the very mood of anger itself. In anger itself is the result of anger.
इसलिए परमात्मा को धोखा देने का उपाय नहीं है। उसने परिणाम को कारण से दूर नहीं रखा है। आग में हाथ डालो तो ऐसा नहीं कि इस जन्म में हाथ डालोगे और अगले जन्म में जलोगे; हाथ डाला कि जल गये।
Therefore there is no trick to cheat the Divine. He has not kept the result far from the cause. Put your hand into fire — it is not that in this birth you put your hand and in the next birth you will burn; the moment the hand goes, it is burnt.
यहां भी आदमी ने तरकीबें निकाली हैं। लोग कहते हैं: अभी करोगे, अगले जन्म में भरोगे। क्या मजे की बात कह रहे हैं! वे कह रहे हैं: अभी पाप करोगे, अगले जन्म में मिलेगा फल; इतनी तो अभी सुविधा है! कौन देख आया अगले जन्म की! और तब तक बीच में कुछ पुण्य कर लेंगे, बचने का कुछ उपाय कर लेंगे; पूजा, प्रार्थना, अर्चना कर लेंगे; पंडित, पुरोहित को नौकरी पर लगा देंगे; मंदिर बना देंगे, दान करेंगे, धर्मशाला बना देंगे--कुछ कर लेंगे! अभी तो होता नहीं!
Here too man has invented devices. People say: if you do it now, you will pay in the next birth. What a pleasing idea! They are saying: commit the sin now, the fruit will come in the next life; at least for now there is this convenience! Who has gone to see the next birth! And by then we shall do some merit in-between, find some way to escape; we will perform worship, prayer, rituals; hire a priest, a pundit; build a temple, give charity, build a dharmashala — something will be done! For now nothing happens!
पंडितों ने तुम्हें समझाया है कि धर्म उधार है। यह हो नहीं सकता, क्योंकि धर्म तो उतना ही वैज्ञानिक है जितना विज्ञान। अगर विज्ञान नगद है तो धर्म उधार नहीं हो सकता। आग में हाथ डालते हो तो अभी जलते हो। क्रोध करोगे तो भी अभी जलोगे। बुरा सोचोगे तो बुरा हो गया।
The pundits have explained to you that religion is on credit. This cannot be. Religion is as scientific as science. If science is cash, religion cannot be on loan. If you put your hand in fire you burn now. If you become angry you burn now. If you think ill, the ill is done.
विचार से मनुष्य पाप करता है और जब पाप को कृत्य तक ले आता है तो अपराध हो जाते हैं। अपराधों से तो बचने का उपाय है; लेकिन अगर तुमने सोच लिया बुरा विचार, तो बस घटना घट गई; अब बचने की कोई सुविधा न रही; जो होना था हो गया।
By thought a man sins; and when he carries the sin into action, it becomes a crime. From crime there are ways to escape; but if you have entertained a bad thought, the event has already happened; now there is no facility to avoid it; what had to happen has happened.
अष्टावक्र कहते हैं: ‘किया और अनकिया कर्म और द्वंद्व, सुख और दुख का संघर्षण, किसके कब शांत हुए हैं!’
Ashtavakra says: 'When have the done and the undone karmas — and the dualities, the wrestle of pleasure and pain — ever been quieted in anyone!'
बड़ी अनूठी बात कह रहे हैं। वे कह रहे हैं: तुम इनको शांत करने में मत लग जाना, अन्यथा और अशांत हो जाओगे। ये कब किसके शांत हुए हैं!
He is saying something unique. He says: do not get into the business of quieting them, otherwise you will become even more unquiet. When have these ever been quieted in anyone!
तुमने कभी कोई ऐसा आदमी देखा, जिसके सुख-दुख शांत हो गए हों? महावीर की भी मृत्यु होती तो पेचिस की बीमारी से होती। बुद्ध की मृत्यु होती है तो विषाक्त भोजन शरीर में फैल जाता है--विष के कारण होती है। जीसस सूली पर लटक कर मरते हैं। सुकरात जहर पी कर मरता है। रमण को कैंसर था, रामकृष्ण को कैंसर था। सुख-दुख कब किसके शांत हुए! सुख-दुख तो चलते ही रहेंगे--और विचार भी!
Have you seen anyone whose pleasure and pain have fallen utterly silent? Mahavira too died of dysentery. Buddha died because poisoned food spread through his body — he died due to the poison. Jesus died hanging on a cross. Socrates drank hemlock and died. Raman had cancer; Ramakrishna had cancer. When have pleasure and pain ever been stilled! Pleasure and pain will keep moving — and so will thought!
किये-अनकिये कर्मों से भी बिलकुल छुटकारा नहीं हो सकता। तुम कैसे छुटकारा करोगे? तुम कहो कि हम बिलकुल बैठ जाएंगे, हम कुछ करेंगे ही नहीं--यही तो पुराने ढब का संन्यासी कहता है: हम बैठ जाएंगे, कुछ करेंगे ही नहीं--लेकिन बैठना कर्म है। बैठे-बैठे हजारों चीजें हो जाएंगी। तुम बैठोगे, सांस तो लोगे? सांस लोगे तो पूछो वैज्ञानिक से, वह कहता है: एक श्वास में लाखों जीवाणु मर जाते हैं। हो गई हत्या, हो गई हिंसा। बांध लो कितनी ही मुंहपट्टी मुंह पर, बन जाओ जैन तेरापंथी मुनि, बांध लो मुंहपट्टी--कुछ फर्क नहीं पड़ता। तुम्हारी पट्टी से टकरा कर मर जाएंगे। मुंह तो खोलोगे, बोलोगे तो, श्रावकों को समझाओगे तो? वह जो मुंह से गर्म हवा निकलती है, उसमें मर जाएंगे। भोजन तो करोगे, पानी तो पीयोगे, कुछ तो करोगे ही--जब तक जीवन है कृत्य तो रहेगा। और प्रत्येक कृत्य के साथ कुछ न कुछ हो रहा है। प्रत्येक कृत्य में कुछ न कुछ हिंसा हो ही रही है। जीवन हिंसाशून्य हो ही नहीं सकता। भाग जाओगे, छोड़ दोगे सब--जहां जाओगे वहां कुछ न कुछ करना पड़ेगा। भीख तो मांगोगे?
From done and undone deeds there is absolutely no escape. How will you escape? You may say: we will sit absolutely still and do nothing — this is what the old-style sannyasi says: I shall sit and do nothing. But sitting is a karma. A thousand things will happen while you sit. If you sit, will you not breathe? If you breathe, ask a scientist — he says in a single breath millions of microorganisms die. There is killing, there is violence. Tie as many mouth-cloths as you wish, become a Jain Terapanthi muni, bind the cloth — it will make no difference. They will die dashing against your cloth. You will open your mouth, you will speak to explain to your listeners? That warm air coming out of your mouth will kill them. You will eat food, you will drink water; you will do something as long as life is — action will remain. And with every action something or other is happening. In every action some violence does occur. Life cannot be non-violent in an absolute sense. Run away, renounce everything — wherever you go, something will have to be done. Will you not at least beg?
कृत्य तो जारी रहेगा; जीवन का अनिवार्य अंग है। जीवन जब शून्य हो जाता, तभी कृत्य शून्य होता है। और जब कुछ करोगे तो कुछ विचार भी चलते रहेंगे। अब संन्यासी बैठा है, उसे भूख लगी है तो विचार न उठेगा कि भूख लगी? महावीर को भी उठता होगा कि भूख लगी, नहीं तो भिक्षा मांगने क्यों जाते? विचार तो स्वाभाविक है, उठेगा कि अब भूख लगी। रास्ते पर अंगारा पड़ा हो तो महावीर भी हों तो बच कर निकलेंगे; उनको भी तो विचार उठेगा कि अंगारा पड़ा है, इस पर पैर न रखूं, पैर जल जाएगा। तुम पत्थर महावीर की तरफ फेंकोगे तो उनकी आंख भी झप जाएगी। इतना तो विचार होगा न, इतनी तो तरंग होगी न, कि पत्थर आ रहा है, आंख फूटी जाती है, आंख झपा लो!
Action will continue; it is an indispensable limb of life. Only when life becomes a zero does action become a zero. And when you do something, some thoughts will also go on. Now the sannyasi is sitting; he feels hunger — will the thought not arise: I am hungry? Even Mahavira must have had the thought that hunger has arisen, else why would he go for alms? Thought is natural; it will arise: now hunger is there. If a live coal lies on the path and even if Mahavira is coming, he will pass around it; the thought will arise in him too: there is a burning ember, do not place the foot upon it, the foot will be burnt. If you throw a stone towards Mahavira his eyelids will blink. At least that much thought will be there, that much wave will arise: a stone is coming, the eye may be hurt, blink!
विचार तो उठता रहेगा, क्योंकि विचार भी जीवन का अनुषंग है। जब तक श्वास चलती है, तब तक विचार भी उठता रहेगा। इसका क्या अर्थ हुआ? क्या इसका अर्थ हुआ कि आदमी के शांत होने का कोई उपाय नहीं? नहीं, उपाय है। उसी उपाय की तरफ इंगित करने के लिए अष्टावक्र कहते हैं कि पहले यह समझ लो कि कौन-कौन से उपाय काम नहीं आएंगे। छोड़ कर भागना काम नहीं आएगा। कर्म से बचना काम नहीं आएगा। विचार से लड़ना काम नहीं आएगा।
Thought will arise — because thought too is a concomitant of life. As long as breath moves, thought will arise. What does this mean then? Does it mean there is no way for a man to be at peace? No, there is a way. Pointing to that very way Ashtavakra says: first understand which ways do not work. Running away will not work. Escaping from karma will not work. Fighting with thought will not work.
Kritakrite cha dvandvani kada shantani kasya va.
कृताकृते च द्वंद्वानि कदा शांतानि कस्य वा।
तू मुझे बता जनक, किसके कब विचार शांत हुए हैं? किसके कब द्वंद्व, दुख शांत हुए?
Tell me, Janaka: whose thoughts have ever become quiet, and when? Whose dualities, whose pains, have ever gone quiet?
जीवन है तो द्वंद्व है। दिन को जागोगे, तो रात सोओगे न? द्वंद्व शुरू हो गया, दोहरी प्रक्रियाएं हो गईं। श्रम करोगे तो विश्राम करोगे। सुख होगा तो उसके पीछे दुख आएगा, जैसे दिन के पीछे रात आती है। रात के पीछे फिर दिन चला आ रहा है। हर सुख के पीछे दुख है, हर दुख के पीछे सुख है--श्रृंखला बंधी है। श्वास भीतर लोगे तो फिर बाहर भी तो छोड़ोगे न? नहीं तो फिर भीतर न ले सकोगे। बाहर लोगे श्वास तो भीतर जाएगी, भीतर लोगे तो बाहर जाएगी--द्वंद्व जारी रहेगा।
Where there is life, there is duality. If you will be awake by day, you will sleep at night — the duality begins, the double processes arise. You will labor, then you will rest. If there is pleasure, behind it pain will come — just as night comes behind day. Behind night again day is approaching. Behind every pleasure is pain; behind every pain is pleasure — the chain is bound. If you draw the breath in, you will also release it, will you not? Otherwise you will not be able to draw it in again. If you release breath outward, it will go inward; if you draw inward, it will go out — duality will continue.
इस जीवन की सारी गति द्वंद्वात्मक है। दो पैर से आदमी चलता है। सब चलने में दो की जरूरत है। दो पंख से पक्षी उड़ता है। उड़ने में दो की जरूरत है। एक पंख काट दो, पक्षी गिर जाएगा। एक पैर काट दो, आदमी गिर जाएगा।
The whole movement of this life is dialectical. A man walks on two feet. Everything needs two to move. A bird flies with two wings. Flying needs two. Cut off one wing, the bird will fall. Cut off one leg, the man will fall.
जीवन द्वंद्व से चलता है। जो निर्द्वंद्व हुआ वह तत्क्षण गिर जाएगा। इसलिए तो परमात्मा तुम्हें कहीं दिखाई नहीं पड़ता। जो भी दिखाई पड़ता है, वह द्वंद्व से घिरा होगा। जहां द्वंद्व गया, वहां दृश्य भी गया; वहां व्यक्ति अदृश्य हो जाता है। जीवन तो उसी अदृश्य का दृश्य होना है।
Life moves by duality. The one who becomes non-dual falls that very instant. That is why you do not see God anywhere. Whatever is seen will be circled by duality. Where duality goes, the visible goes too; there the person becomes invisible. Life is the visibility of that which is invisible.
इसलिए अष्टावक्र कहते हैं: किया-अनकिया कर्म, द्वंद्व किसके कब शांत हुए! तो तू इस उलझन में मत पड़ जाना कि इनको शांत करना है।
Therefore Ashtavakra says: when have the done and the undone, the dualities, ever been quiet! Do not get into this entanglement of quieting them.
मेरे पास लोग आते हैं। वे कहते हैं, मन में बड़ा क्रोध है, इसे कैसे शांत करें? मैं उनसे कहता हूं, झंझट में मत पड़ो। क्रोध को कौन कब शांत कर पाया है? तुम तो साक्षी-भाव से देखो--जो है, सो है--और देखते से ही शांत होना शुरू हो जाता है। लेकिन यह शांति बड़ी और है।
People come to me. They say: there is much anger in the mind — how do we quiet it? I say to them: do not get into that hassle. Who has ever quieted anger? You be a witness — what is, is — and merely by witnessing it begins to quiet. But this peace is of a wholly different order.
इसका यह अर्थ नहीं है कि तरंगें नहीं उठेंगी; तरंगें उठती रहेंगी, लेकिन तुम तरंगों से दूर हो जाओगे। तरंगें उठती रहेंगी, लेकिन इन तरंगों से तुम्हारा तादात्म्य टूट जाएगा। तुम ऐसा न समझोगे: ये तरंगें मेरी हैं। भूख लगेगी तो तुम ऐसा न समझोगे: मुझे भूख लगी; तुम समझोगे: शरीर को भूख लगी। पैर में कांटा चुभेगा तो तुम समझोगे: शरीर को पीड़ा हुई। विचार तो उठेगा--तुम में भी उठता है, महावीर में भी उठता है। तुममें उठता है: अरे, मुझे पीड़ा हुई! महावीर को उठता है: अरे, शरीर को कांटा गड़ा! जब तुम मरोगे तो तुम्हें विचार उठता है: मैं मरा! जब रमण मरते हैं, तो उन्हें विचार उठता है: यह शरीर के दिन पूरे हुए। मृत्यु तो होगी ही। वह तो जन्म के साथ ही बंधा है द्वंद्व।
It does not mean that waves will not arise; waves will arise, but you will become distant from them. Waves will arise, but your identification with them will break. You will not think: these waves are mine. Hunger will happen — you will not think: I am hungry; you will understand: the body is hungry. A thorn will prick your foot and you will understand: the body has pain. Thought will arise — in you too and in Mahavira too. In you it arises: ah, I am in pain! In Mahavira it arises: ah, a thorn has entered the body! When you die the thought arises in you: I have died! When Raman dies the thought arises in him: the body's days are over. Death will be — it is bound to birth — a duality.
‘इस प्रकार निश्चित जान कर इस संसार में उदासीन हो कर अव्रती और त्यागपरायण हो।’
'Thus, knowing this for certain, in this world become indifferent, become unbound by vows, and devoted to renunciation.'
एक-एक शब्द कोहिनूर जैसा है!
Each word is like a Kohinoor!
‘इस प्रकार निश्चित जान कर...।’
'Knowing thus for certain...'
एवं ज्ञात्वेह...
Evam jnatveha...
--ऐसा जान कर!
— knowing thus!
‘निश्चित जान कर’ का क्या अर्थ है? सुन कर नहीं; किसी और के जानने से उधार ले कर नहीं--ऐसा जीवन का अवलोकन करके। ऐसा जीवन को देख कर कि द्वंद्व यहां रुक कैसे सकता है? यहां विचार समाप्त कैसे हो सकते हैं? सागर की सतह पर तो चलती ही रहेंगी तरंगें। हवा के इतने झकोरे हैं, सूरज निकलेगा, बादल आएंगे, हवा चलेगी, तूफान उठेंगे--सतह पर तो सब चलता ही रहेगा। इतना ही हो सकता है कि तू सतह पर मत रह, तू सरक जरा, सरक कर अपने केंद्र पर आ जा।
What does 'knowing for certain' mean? Not by hearing; not borrowed from another's knowing — rather by observing life. By seeing life in such a way that duality cannot stop here; how can thought end here? On the ocean's surface the waves will go on. There are so many gusts of wind — the sun will rise, clouds will gather, winds will blow, tempests will come — on the surface all will go on. Only this much can happen: do not remain on the surface; slide, slide down to your center.
प्रत्येक के भीतर एक ऐसी जगह है जहां कोई तरंग नहीं पहुंचती। तुम तरंग को रोकने की चेष्टा मत करो; तुम तो वहां सरक जाओ जहां तरंग नहीं पहुंचती। बाहर तुम बैठे हो, सुबह है, सर्दी के दिन हैं, धूप सुहावनी लगती, मीठी लगती; फिर थोड़ी देर में सूरज ज्यादा गर्म हो आया, ऊपर आ गया, ऊपर उठने लगा, पसीना-पसीना होने लगे--अब तुम क्या करते हो? क्या तुम सूरज के ऊपर पानी छिड़कते हो कि चलो ठंडा कर दो सूरज को थोड़ा? तुम चुपचाप सरक जाते अपने घर की छाया में, तुम हट आते छप्पर के नीचे।
Within each is a place where no wave reaches. Do not try to stop the wave; just slide to where waves do not reach. You sit outside; it is morning, winter days, the sun feels tender and sweet; after a while the sun grows hot, climbs higher, you begin to perspire — now what do you do? Do you sprinkle water on the sun to cool it down a little? You quietly slide into your house's shade, you move under a roof.
अब कोई आदमी ले कर हौज और सूरज को ठंडा करने की कोशिश करने लगे, तो उसको तुम पागल कहोगे। तुम कहोगे: ‘अरे पागल! सूरज को कौन कब शांत कर पाया!’ यही अष्टावक्र कह रहे हैं: जब सूरज बहुत गर्म हो जाए तो सरक जाना अपने छप्पर में, और गर्म हो जाए तो हट जाना अपने घर के अंतर्तम भाग में, और गर्म हो जाए तो चले जाना भूमिगत कमरों में, जहां कोई सूरज की किरण न पहुंचती हो। सरकते जाना भीतर!
If some man brings a tub to cool the sun, you will call him mad. You will say: 'Fool! Who has ever cooled the sun!' That is what Ashtavakra is saying: when the sun becomes too hot, slide into your roof, and if hotter, move into the innermost room, and if hotter still, go down into the underground chambers where no sunray ever reaches. Keep sliding inward!
प्रत्येक के भीतर एक ऐसी जगह है जहां कोई तरंग नहीं पहुंचती; वही तुम्हारा केंद्र है; वही तुम्हारा स्वरूप है। उस गहराई में ही तुम्हारा वास्तविक ‘होना’ है।
Within each is a place where no wave ever reaches; that is your center; that is your nature. In that depth lies your true being.
‘इस प्रकार निश्चित जान कर--एवं ज्ञात्वेह--ऐसा जान कर...।’
'Knowing thus for certain — evam jnatveha — knowing thus...'
मगर यह मैं कहूं, इससे न होगा। अष्टावक्र कहें, इससे भी न होगा। वेद-कुरान कहते रहे हैं, कुछ भी नहीं होता। जब तक तुम न जानोगे; जब तक यह तुम्हारी प्रतीति न बनेगी...।
But if I say it, it will not be so. If Ashtavakra says it, even then it will not be so. The Vedas and the Koran have been saying it — nothing happens. Until you know it; until it becomes your own realization...
ज्ञान मुफ्त नहीं मिलता और उधार भी नहीं मिलता--जीवन के कड़वे-मीठे अनुभव से मिलता है; जीवन जी कर मिलता है; जीवन को जीने में जो पीड़ा है, तप है, उस सबको झेल कर मिलता है।
Knowledge is not obtained free and not on loan — it comes through life’s bitter and sweet experiences; it comes by living; it comes by enduring the pain and the tapas of living.
‘ऐसा निश्चित जान कर आदमी इस संसार में उदासीन हो जाता है।’
'Knowing thus for certain, a man becomes udasin in this world.'
‘उदासीन’ शब्द बड़ा प्यारा है। आसीन का मतलब तो तुम समझते ही हो: बैठ जाना; आसन। उदासीन का अर्थ है अपने में बैठ जाना, अपनी गहराई में बैठ जाना; ऐसे सरक जाना अपने भीतर कि जहां बाहर की कोई तरंग न पहुंचती हो।
The word 'udasin' is very dear. 'Asin' you understand — to sit; 'asana'. 'Udasin' means: seated in oneself; settled within one's depth; sliding within to where no outer wave penetrates.
हैरिगेल ने बड़ी मीठी घटना लिखी है अपने झेन गुरु के बाबत। हैरिगेल जापान में था और तीन वर्षों तक धनुर्विद्या सीखता था एक झेन गुरु से। धनुर्विद्या भी ध्यान को सिखाने के लिए एक माध्यम है। तीन वर्ष पूरे हो गए थे और हैरिगेल उत्तीर्ण भी हो गया था--बामुश्किल उत्तीर्ण हो पाया। क्योंकि पाश्चात्य बुद्धि तकनीक को तो समझ लेती है, टेक्नोलॉजिकल है; लेकिन उससे गहरी किसी बात को समझने में उसे बड़ी अड़चन होती है।
Eugen Herrigel has written a sweet incident about his Zen master. Herrigel was in Japan and for three years learned archery from a Zen master. Archery is a medium for teaching meditation. Three years had completed and Herrigel barely passed — for Western intelligence understands technique, it is technological; but to understand anything deeper it is greatly hampered.
वह झेन गुरु कहता था: तुम चलाओ तो तीर, लेकिन ऐसे चलाओ जैसे तुमने नहीं चलाया। अब यह बड़ी मुश्किल बात है। हैरिगेल निष्णात धनुर्विद था। सौ प्रतिशत उसके निशाने ठीक बैठते थे। लेकिन वह गुरु कहता: नहीं, अभी इसमें झेन नहीं है; अभी इसमें ध्यान नहीं है।
The Zen master would say: shoot the arrow, but shoot as though you have not shot it. Now this is most difficult. Herrigel was a master archer. His targets were one hundred percent accurate. But the master said: no, as yet there is no Zen in it; there is no meditation in it.
हैरिगेल कहता: मेरे निशाने बिलकुल ठीक पड़ते हैं, अब और क्या चाहिए?
Herrigel said: my shots are perfectly on target — what more do you require?
यह पाश्चात्य तर्क है कि जब निशाने सब ठीक लग रहे हैं, सौ प्रतिशत ठीक लग रहे हैं, तो अब और क्या इसमें भूल-चूक है? लेकिन झेन गुरु कहता: हमें तुम्हारा निशाना ठीक लगता है कि नहीं, इससे सवाल नहीं; तुम ठीक हो या नहीं, इससे सवाल है। निशाना चूके तो भी चलेगा। निशाने की फिक्र किसको है? तुम न चूको।
This is Western logic — if every shot is correct, one hundred percent, what more can be wrong? But the Zen master said: I am not concerned whether your shot is right; the question is whether you are right. Even if the shot misses, it will do. Who cares for the target? Take care that you do not miss.
बात बड़ी कठिन थी। वह कहता: तुम ऐसे तीर चलाओ कि चलाने वाले तुम न रहो; कर्ता तुम न रहो, तुम सिर्फ साक्षी...। चलाने दो परमात्मा को, चलाने दो विश्व की ऊर्जा को; मगर तुम न चलाओ।
It was very difficult. He said: shoot in such a way that you are not the doer; you are only the witness... Let the Divine shoot, let the energy of the cosmos shoot; but you do not shoot.
अब यह बड़ी कठिन बात है। हैरिगेल कहेगा कि मैं न चलाऊं तो मैं फिर तीर को प्रत्यंचा पर रखूं ही क्यों? अब जो रखूंगा तो मैं ही रखूंगा। जब खींचूंगा प्रत्यंचा को तो मैं ही खींचूंगा, कौन बैठा है खींचने वाला? और जब तीर का निशाना लगाऊंगा तो मैं ही लगाऊंगा, कौन बैठा है देखने वाला और?
This is very difficult. Herrigel will say: if I do not shoot, then why should I even place the arrow on the string? If I place it, I place it. If I draw the string, I draw it — who else is there to draw? And when I aim, I aim — who else is there to see?
तीन वर्ष बीत गए और गुरु ने उससे कहा कि अब बहुत हो गया, अब तुम्हारी समझ में न आएगा। यह बात नहीं होने वाली, तुम वापिस लौट जाओ।
Three years passed and the master said to him: enough now, it will not come to you. This thing will not happen, you should go back.
तो आखिरी दिन वह छोड़ दिया...उसने खयाल किया, अपने से होने वाला नहीं है या यह कुछ पागलपन का मामला है। वह गुरु से विदा लेने गया है। गुरु दूसरे शिष्यों को सिखा रहा है। तीन वर्ष उसने कई बार गुरु को तीर चलाते देखा, लेकिन यह बात दिखाई न पड़ी थी। नहीं दिखाई पड़ी थी, क्योंकि खुद की चाह से भरा था कि कैसे सीख लूं? कैसे सीख लूं? बड़ा भीतर तनाव था। आज सीखने की बात तो खत्म हो गई थी। वह विदा होने को आया है--आखिरी नमस्कार करने। कुछ भी हो इस गुरु ने तीन वर्ष उसके साथ मेहनत तो की है। तो वह बैठा है एक बेंच पर, गुरु दूसरे शिष्यों को सिखा रहा है। वह खाली हो जाए, तो हैरिगेल उससे क्षमा मांग ले और विदा ले ले। खाली बैठे- बैठे उसको पहली दफा दिखाई पड़ा कि अरे, गुरु उठाता है प्रत्यंचा, लेकिन जैसे उसने नहीं उठाई। कोई तनाव नहीं है उठाने में। रखता है तीर, लेकिन जैसे उदासीन। चढ़ाता है हाथ, खींचता है हाथ, लेकिन जैसे प्रयोजन-शून्य; सूना-सूना; भीतर कोई चाहत नहीं है कि ऐसा हो; जैसे कोई करवा ले रहा है!
On the last day he dropped the effort... He thought: it is not going to happen; either this is some kind of madness. He went to say farewell to the master. The master was teaching the other disciples. In these three years Herrigel had seen the master shoot many times, but he had not seen what he now suddenly saw. He had not seen it because he was filled with his own craving: how to learn it? How to and how to? There was great inner tension. Today the business of learning was over. He had come to bid goodbye — to make a last salutation. Whatever else, this master had worked hard with him for three years. He sat on a bench, the master was teaching others. When the master would be free, Herrigel would seek his pardon and take leave. Sitting empty, for the first time he saw: ah, the master lifts the bow — but as though he has not lifted it. No tension in the lifting. He sets the arrow, but as if indifferent. Raises his hand, draws it — but as though purposeless; empty; within no desire that it should be so; as though someone else is getting it done!
तुमने फर्क देखा? तुम अपनी प्रेयसी से मिलने जा रहे हो तो तुम्हारी गति और होती है; और किसी के संदेशवाहक हो कर जा रहे हो, किसी ने चिट्ठी दे दी कि जरा मेरी प्रेयसी को पहुंचा देना, तो तुम रख लेते हो उदासीन मन से खीसे में, तुम्हें क्या लेना-देना! चले जाते हो, दे भी देते हो; मगर वह गति, त्वरा, ज्वर, जो तुम्हारी प्रेयसी की तरफ जाने में होता है, वह तो नहीं होता; तुम सिर्फ संदेशवाहक हो।
Do you see the difference? When you go to meet your beloved, your pace is of one kind; when you carry another’s message — someone gives you a letter to deliver to his beloved — you slip it unconcerned into your pocket; what is it to you! You go and deliver it; but there is no pace, no urgency, no fever that there is when you go to your own beloved; you are only a messenger.
तुमने देखा, पोस्टमैन आता है, डाकिया! तुम्हें लाख रुपये की लाटरी मिल गई हो, वह ऐसे ही चला आता है कि जैसे दो कौड़ी का लिफाफा पकड़ा रहा है। तुम्हें हैरानी होती है कि अरे, तू कैसा पागल है? लाख रुपये मुझे मिल गए और तू बिलकुल ऐसे ही चला आ रहा है जैसे रोज आता है--वही रोनी सूरत, वही साइकिल पर सवार चला आ रहा है! मगर उसे क्या लेना-देना है? संदेशवाहक, संदेशवाहक है।
The postman comes — you have won a lakh of rupees in a lottery — he arrives just the same as if he were handing you a two-anna envelope. You are shocked: what kind of madman! A lakh has come to me and you come just the same as always — the same long face, the same bicycle! But what is it to him? A messenger is a messenger.
देखा हैरिगेल ने कि गुरु ठीक कहता था, मैं चूकता रहा हूं। वह उठा, और चकित हुआ थोड़ा, क्योंकि उसे लगा: मैं नहीं उठा हूं, कोई चीज उठी! वह उठ कर गुरु के पास गया, उसने गुरु के हाथ से तीर-कमान ले लिया, चढ़ाया, निशाना मारा और गुरु प्रफुल्लित हो गया, उसने गले से लगा लिया। उसने कहा, हो गया! आज ‘उसने’ चलाया। आज तू उदासीन था। तीन वर्ष में जो न हो पाया, वह आज आखिरी घड़ी में हो गया।
Herrigel saw that the master was right, and he had been missing. He stood up — and was a little amazed, for he felt: I have not stood up; something has stood up! He went to the master, took the bow and arrow from his hand, set it, loosed the shot — and the master was overjoyed, he embraced him. He said: it has happened! Today 'that' shot. Today you were indifferent. In three years what could not happen, happened in the last moment.
उसकी खुशी में उसने गुरु को निमंत्रण दिया कि आज मेरे साथ भोजन करें। गुरु आया, एक सात-मंजिल मकान में भोजन करने बैठे, अचानक भूकंप आ गया। जापान में आमतौर से भूकंप आ जाते हैं। सब भागे, पूरा भवन कंप गया। हैरिगेल खुद भी भागा। भागने में उसे यह भी याद न रही कि गुरु कहां है। सीढ़ी पर भीड़ हो गई, क्योंकि कोई पचीस-तीस आदमियों को उसने बुलाया था। तो उसने पीछे लौट कर देखा, गुरु तो शांत आंख बंद किए बैठा है; जहां बैठा था, वहीं बैठा है। हैरिगेल को यह इतना मनमोहक लगा--यह घटना, गुरु का यह निश्चिंत रहना, यह भूकंप का होना, यह मौत द्वार पर खड़ी, यह मकान अभी गिर सकता है, सात-मंजिल मकान है, कंपा जा रहा है जड़ों से, और गुरु ऐसा बैठा है निश्चिंत, जैसे कुछ भी नहीं हो रहा है! वह भूल ही गया भागना। ऐसा कुछ जादू गुरु की मौजूदगी में उसे लगा! कुछ ऐसी गहराई, जो उसने कभी नहीं जानी! वह आ कर गुरु के पास बैठ गया; कंप रहा है, लेकिन उसने कहा कि मेहमान घर में बैठा हो और मेजबान भाग जाए, यह तो अशोभन है--तो मैं भी बैठूंगा; फिर जो इनका होगा, मेरा भी होगा। भूकंप आया और गया, क्षण भर टिका। गुरु ने आंख खोली, और जहां से बात टूट गई थी भूकंप के आने और लोगों के भागने के कारण, उसे फिर वहीं से शुरू कर दिया।
In his happiness he invited the master to dine. The master came, and as they sat in a seven-story building to eat, suddenly an earthquake came. In Japan earthquakes are common. All ran, the whole building shook. Herrigel himself ran. In running he forgot even where the master was. There was a jam on the stairs, as he had invited some twenty-five to thirty people. He looked back — the master sat there with eyes closed; where he had been sitting, he still sat. This so charmed Herrigel — the master's serenity, the happening of the quake, death standing at the door, the building might fall any moment, a seven-story building trembling from its roots — and the master sits so unperturbed as though nothing is happening! He forgot to run. Such a spell he felt in the master's presence! Such a depth as he had never known! He came and sat beside the master; he was trembling, yet he thought: when a guest is seated in the house and the host runs away, it is unbecoming — so I too will sit; whatever happens to him will happen to me. The quake came and went; it stayed for a moment. The master opened his eyes and, at the very point where their conversation had been broken by the quake and people's running, he began again.
हैरिगेल ने कहा: छोड़िए भी, अब मुझे कुछ याद नहीं कि कौन-सी हम बात कर रहे थे। वह बात आयी-गयी हो गई, इस संबंध में कुछ अब मुझे जानना नहीं। मुझे कुछ और जानने की उत्सुकता है। इस भूकंप का क्या हुआ? हम सब भागे, आप नहीं भागे?
Herrigel said: leave that, I remember nothing now of what we were speaking; that matter has gone — I want to know something else. What happened with this earthquake? We all ran, you did not run?
गुरु ने कहा: तुमने देखा नहीं, भागा मैं भी। तुम बाहर की तरफ भागे, मैं भीतर की तरफ भागा। तुम्हारा भागना नासमझी से भरा है, क्योंकि तुम जहां जा रहे हो वहां भी भूकंप है। पागलो, जा कहां रहे हो? इस मंजिल पर भूकंप है तो छठवीं पर नहीं है? तो पांचवीं पर नहीं है? तो चौथी पर नहीं है? क्या पहली मंजिल पर नहीं है? तुम अगर किसी तरह मकान के बाहर भी निकल गए, तो सड़क पर भी भूकंप है। तुम भूकंप में ही भागे जा रहे हो। तुम्हारे भागने में कुछ अर्थ नहीं है। मैं ऐसी जगह सरक गया, जहां कोई भूकंप कभी नहीं जाते। मैं अपने भीतर सरक गया। इस भीतर सरक जाने का नाम है ‘उदासीन’--अपने भीतर बैठ गए!
The master said: did you not see, I too ran. You ran outward, I ran inward. Your running was full of foolishness, for where you were going there too was the earthquake. Fools, where were you going? If on the seventh floor there is an earthquake, is there none on the sixth? None on the fifth? None on the fourth? Is there none on the first? Even if you somehow get outside the house, there is an earthquake on the street too. You were running within the earthquake. There is no sense in your running. I slid to a place where no earthquake ever comes — I slid within. This sliding inward is 'udasin' — seated in oneself.
भूकंप आएगा तो शरीर तक जा सकता है, ज्यादा से ज्यादा मन तक जा सकता है; इससे पार भूकंप की कोई गति नहीं है। तुम्हारी आत्मा में भूकंप के जाने का कोई उपाय नहीं है। क्योंकि उन दोनों के होने का ढंग इतना अलग है कि एक-दूसरे का कहीं मिलन नहीं हो सकता। भूकंप आएगा तो शरीर पर तो निश्चित परिणाम होगा; क्योंकि शरीर इसी मिट्टी का बना है, इसी भूमि का बना है, जिसमें भूकंप आया है। दोनों की तरंगें एक हैं। दोनों एक ही धातु से निर्मित हैं, एक ही द्रव्य से निर्मित हैं। तो पूरी भूमि कंप रही हो तो तुम्हारा शरीर न कंपे, यह नहीं हो सकता; शरीर तो कंपेगा।
The earthquake can reach the body, at most it can reach the mind; beyond that it has no passage. There is no way for an earthquake to reach your Atman. For their modes of being are so different that there can be no meeting. An earthquake comes — surely there will be effect on the body, because the body is made of this earth, of the very ground in which the quake comes. Their waves are one. They are fashioned of the same metal, the same substance. If the whole earth trembles, your body not trembling cannot be; it will tremble.
यही तो कहते अष्टावक्र कि अरे पागल, कौन कब शांत हुआ? कौन कब सुख-दुख के पार हुआ? एक सीमा तक तो सब कंपता ही रहेगा। भूकंप आएगा तो महावीर को भी आएगा, कोई तुम्हारा शरीर ही थोड़े ही टूटेगा? अगर महावीर होंगे तो उनका शरीर भी टूटेगा। शरीर तो मिट्टी का है, तो मिट्टी के नियम काम करेंगे। और जब भूकंप आएगा और शरीर टूटेगा, तो मन भी विचलित होगा; क्योंकि मन तो शरीर का गुलाम है; क्योंकि मन तो शरीर का सेवक है; क्योंकि मन तो शरीर का ही अपने को बचाए रखने का एक उपाय है, अपनी सुरक्षा है।
That is what Ashtavakra is saying: poor fool, who has ever been utterly quieted? Who has ever gone beyond pleasure and pain? To a certain limit all will tremble. An earthquake comes — will it come only to your body and not to Mahavira's? If Mahavira is there his body will break too. Body is dust, and the rules of dust will work. And when the earthquake comes and the body is shaken, the mind will also be disturbed; because the mind is the slave of the body; because the mind is the servant of the body; because the mind is the body's device to protect itself, its security.
जब भूख लगती है तो मन कहता भूख लगी, क्योंकि शरीर अबोल है, गूंगा है, तो उसने एक बोलने वाले का सहारा ले रखा है। प्यास लगती है तो मन कहता है प्यास लगी; शरीर कह न सकेगा।
When hunger arises, the mind says 'hungry' — because the body is dumb, mute; it has enlisted a speaking helper. When thirst arises, the mind says 'thirsty'; the body cannot speak.
तो जैसा तुमने सुना होगा कि एक अंधे आदमी ने और एक लंगड़े आदमी ने दोस्ती कर ली थी--दोनों भिखमंगे थे, एक-दूसरे को सहारा देते थे। अंधा देख नहीं सकता था, लंगड़ा चल नहीं सकता था। अंधा चल सकता था, लंगड़ा देख सकता था--दोनों की दोस्ती काम आई। अंधा बैठा लेता था लंगड़े को अपने कंधों पर, दोनों भिक्षा मांग आते थे। दोनों अकेले तो असमर्थ थे, दोनों साथ-साथ बड़े समर्थ हो जाते थे।
As you may have heard, a blind man and a lame man became friends — both were beggars, supporting each other. The blind could not see, the lame could not walk. The blind could walk, the lame could see — their friendship bore fruit. The blind would carry the lame on his shoulders and both would beg. Alone both were helpless; together they became very capable.
शरीर में घटना घटती है, मन में अंकन होता है। मन और शरीर का संयोग है। मनोवैज्ञानिक तो कहते हैं, मन और शरीर इस तरह दो चीजों की बात नहीं करनी चाहिए--मनोशरीर। एक ही घटना है; उसका एक बाहर का हिस्सा है, एक भीतर का हिस्सा है। तो अब नवीन मनोविज्ञान में शरीर और मन ऐसे दो शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाता, बल्कि ‘मनोशरीर’ का प्रयोग किया जाता है, साइकोसोमैटिक। दोनों संयुक्त हैं।
In the body an event happens, in the mind an inscription occurs. The mind and the body are conjoined. Psychologists even say: do not talk as if there are two things, mind and body — it is one 'mindbody'. One event — with an outside face and an inside face. In contemporary psychology instead of 'body' and 'mind' they speak of 'psychosomatic' — one unit.
इसलिए जो शरीर में घटता है, उसी तरंगें मन तक पहुंच जाती हैं। सच तो यह है शरीर में घटा नहीं कि तरंगें पहुंच जाती हैं। कभी-कभी तो शरीर में घटने के पहले पहुंच जाती हैं। जैसे कोई आदमी छुरा लिए चला आ रहा है मारने तुम्हें, तो अभी शरीर में तो छुरा लगा नहीं, लेकिन मन में खबर पहले पहुंच जाएगी।
Therefore what happens in the body, its waves reach the mind. The truth is: it need not happen in the body for the waves to reach; sometimes they reach before the body is touched. Someone is approaching you with a knife to stab — the body has not yet been hit, but the mind receives the news in advance.
मन की जरूरत ही यही है कि कुछ घटे, उसके पहले खबर दे दे कि बचो, यह आदमी छुरा मारने आ रहा है। तुम जब सोए हो, तब कोई छुरा मारने आए, तो मन सोया रहता है। शरीर तो मौजूद रहता है; लेकिन शरीर तो अंधा है, शरीर को तो कुछ दिखाई पड़ता नहीं; कोई आ जाए, छुरा मार जाए, तो कुछ पता न चलेगा। तुम जागे हो तो मन सजग है। मन तो ऐसा है जैसे तुमने हवाई जहाज में राडार देखा हो। जैसे राडार का उपकरण दो सौ मील दूर तक देखता रहता है, क्योंकि हवाई जहाज की गति इतनी है अब तो, ध्वनि से भी ज्यादा गति है, कि अगर दो सौ मील दूर तक दिखाई न पड़े तो दुर्घटना हो जाएगी। क्योंकि एक क्षण लगेगा दो सौ मील पार करने में। अगर हवाई जहाज आठ सौ मील प्रति घंटे की रफ्तार से जा रहा है, तो कितनी देर लगने वाली है? तो अगर हवाई जहाज के सामने ही जब कोई चीज आ जाए, तब दिखाई पड़े, तब तो गए; तब तो तुम्हारे देखने और बचाने के बीच समय न होगा। तो राडार देखता है दो सौ मील, छह सौ मील, हजार मील दूर--बादल हैं, बिजली चमक रही है, पानी गिर रहा है, क्या हो रहा है?
The work of the mind is precisely to give the news in advance: beware, this man is coming to stab you. When you are asleep and someone comes to stab, the mind sleeps; the body is present; but the body is blind, it sees nothing. Someone may come and stab, and there will be no warning. When you are awake the mind is alert. The mind is like the radar in an airplane. The radar sees two hundred miles ahead, because the speed of the plane is so great — faster than sound — that if it does not see far the accident will happen. One second can traverse two hundred miles. If an object comes in front and only then you see, you are finished; there is no time between seeing and saving. The radar sees two hundred, six hundred, a thousand miles — clouds, lightning, rain — what is there.
मन राडार है। वह देखता है, कौन छुरा मारने आ रहा है? वह देखता है, अरे, यह वृक्ष गिर रहा है, हट जाओ! वह देखता है, राह पर कांटे पड़े हैं, बच जाओ। मगर है वह शरीर का सेवक, शरीर की सेवा में रत है। वह शरीर का ही विकसिततम रूप है। वह शरीर की ही शुद्ध ऊर्जा है।
Mind is a radar. It sees: who is coming to stab? It sees: this tree is falling — move away! It sees: there are thorns on the path — avoid them. But it is the servant of the body, devoted to the body's service. It is the refined energy of the body.
इसलिए जब शरीर कंपेगा, तब तो मन कंपेगा ही। कभी-कभी तो शरीर नहीं भी कंपता और मन कंप जाता है। जैसे कि तुमसे कोई कह दे कि भूकंप आने वाला है, अभी आया नहीं, तब इस शरीर को तो कुछ पता नहीं चल रहा, लेकिन मन कंप जाएगा कि भूकंप आने वाला है।
Hence when the body trembles, the mind will tremble. Sometimes the body has not yet trembled and the mind trembles — if someone says: an earthquake is going to come; the body senses nothing, but the mind is shaken by the possibility.
देखा अभी, पेकिंग में कई दिनों तक लोग घर के बाहर तंबू डाले पड़े रहे! भूकंप आने वाला है, इसकी संभावना से मन तो कंप गया, मन तो घबड़ा गया।
In Peking, people camped outside in tents for many days — only by the possibility that an earthquake might come! The mind trembled, was afraid.
अभी यहां कोई जोर से चिल्ला दे, ‘आग, आग’--इनमें से कई भाग खड़े होंगे। आग न भी लगी हो, तो भी भाग खड़े होंगे; क्योंकि इसकी सुविधा कहां मिलेगी कि जांच-पड़ताल करें? मन ने सुना आग कि भागा मन।
Here if someone shouts 'Fire! Fire!' many among you will run. Even if there is no fire you will run; where is the facility to investigate in that moment? The mind hears 'fire' and runs.
देखा तुमने, कोई कह दे नीबू, और तत्क्षण लार मन में बहनी शुरू हो जाती है! अभी नीबू शरीर में डाला नहीं, लेकिन नीबू शब्द--और भीतर लार बहनी शुरू हो गई! मन तैयारी करने लगा कि नीबू करीब आ रहा है। शब्द आया है तो शायद यथार्थ भी आता होगा।
If someone only says 'lemon' and instantly saliva begins to flow in your mouth! The lemon has not yet entered the body, but the lemon-word — and inside saliva starts to flow! The mind is preparing: the lemon is near. The word has come, then the reality must be coming too.
उस झेन गुरु ने हैरिगेल को कहा: भागे तुम, लेकिन तुम्हारा भागना व्यर्थ था, क्योंकि तुम भूकंप में ही भागे जाते थे। भागा मैं भी, यद्यपि तुम्हें दिखाई न पड़ा; मैं भीतर की तरफ भागा। मैंने तत्क्षण अपना तादात्म्य शरीर और मन से अलग कर लिया: इन पर भूकंप घट सकता है, इनसे दोस्ती अभी ठीक नहीं। मैं तत्क्षण अपने को अलग कर लिया। शरीर कंपता रहा, मन कंपता रहा--मैं भीतर बैठा देखता रहा। भूकंप आ जाता तो शरीर मरता, मन टूटता, बिखरता; मेरा कुछ होने वाला नहीं था। नैनं छिंदंति शस्त्राणि--नहीं शस्त्र उसे छेद पाते; नैनं दहति पावकः--नहीं आग उसे जला पाती है।
The Zen master said to Herrigel: you ran, but your running was futile — you were running within the earthquake. I too ran, though you did not see it; I ran inward. Instantly I severed my identification with body and mind: an earthquake can happen to these; friendship with them is not wise just now. Instantly I separated myself. The body kept trembling, the mind kept trembling — I sat inside and watched. If the quake had grown, the body would die, the mind break and scatter; nothing of me was going to happen. Nainam chhindanti shastrani — no weapon can cut it; nainam dahati pavakah — fire cannot burn it.
‘किया और अनकिया कर्म और द्वंद्व किसके कब शांत हुए हैं! इस प्रकार निश्चित जान कर इस संसार में उदासीन, निर्वेद हो कर अव्रती और त्यागपरायण हो।’
'When have the done and the undone karmas, and the dualities, ever been quieted! Knowing thus for certain, in this world become udasin, become nirveda; be without vows and devoted to renunciation.'
तुमने ‘उदासीन’ शब्द सुना होगा। लेकिन इसका ठीक-ठीक अर्थ शायद कभी न समझा होगा। लोग तो समझते हैं: उदासीन का संबंध उदास से है। लोग सोचते हैं: जो जिंदगी से उदास हो गए वे उदासीन। उदास से उदासीन का कुछ लेना-देना नहीं। क्योंकि जिंदगी में जो उदास हो गए हैं, वे तो उदासीन हो ही नहीं सकते। जिंदगी में उदास होने का तो इतना ही मतलब है कि अभी उनकी बुद्धि जागी नहीं; नहीं तो उदास होने को भी यहां कुछ नहीं है। यहां प्रफुल्लित होने को भी कुछ नहीं है, उदास होने को भी कुछ नहीं है। न यहां पाना है न देना है। हानि-लाभ न कछु! अगर लाभ हो सकता हो तो तुम प्रफुल्लित हो जाते हो, अगर हानि होने लगे तो उदास हो जाते हो; लेकिन यहां तो न हानि है न लाभ।
You have heard the word 'udasin'. But perhaps you have never understood its exact meaning. People think 'udasin' is related to 'udas' — depressed. They think: those who have become depressed with life are udasin. 'Udas' has nothing to do with 'udasin'. One who is depressed with life cannot be udasin. To be depressed only means your intelligence has not awakened; otherwise there is nothing here to be depressed about. There is nothing here to be elated about either. There is nothing to gain or to lose here. Neither gain nor loss. If gain were possible you would be elated; if loss came you would be depressed; but here there is neither gain nor loss.
इसलिए उदासीन का उदास शब्द से कोई अर्थ नहीं; भला भाषा-शास्त्र कुछ भी कहते हों, मुझे उसका प्रयोजन नहीं है। मैं तुम्हें कुछ आत्म-शास्त्र की बात कह रहा हूं, भाषा-शास्त्री मैं हूं भी नहीं। उदासीन का अर्थ है: अपने भीतर जो आसीन; उद-आसीन। जो अपने भीतर बैठ गया! जो अपने अंतरतम में बैठ गया! और वहां से देखने लगा लीला, वहां साक्षी हो गया। और सारा जगत बाहर का, भीतर का सब दृश्य-मात्र, नाटक हो गया।
Therefore 'udasin' has no meaning derived from 'udas'. Whatever linguists may say, I have no use for it. I speak to you of the science of the self, not of grammar. Udasin means: seated within — ud-asin — seated in one's own interior. Becoming a witness there; and all the world, outer and inner, seen as mere spectacle, a play.
जो ठीक से जान लेता है--अष्टावक्र कहते हैं--वह उदासीन हो जाता है। वह फिर यह भी नहीं कहता कि मुझे शांत होना है। वह कहता है: न मैं शांत हो सकता हूं न अशांत; मैं तो द्रष्टा हूं। यह शांत और अशांत होने की बात भी मन के साथ तादात्म्य के कारण है। वह यह भी नहीं कहता कि मुझे सुखी होना है; क्योंकि यह सुखी होना और दुखी होना, साथ-साथ चलने वाला है। जो सुखी होना चाहता है, वह दुखी भी होगा। दोनों पंख चाहिए उड़ने के लिए। तुम अकेले सुखी होना चाहते हो--तुम व्यर्थ की आकांक्षा कर रहे हो, जो कभी सफल नहीं हो सकती। जितने तुम सुखी होना चाहोगे, उतने दुखी हो जाओगे। जिसने जान लिया, वह तो कहता है: अब मुझे न सुखी होना, न दुखी; न शांत, न अशांत।
The one who knows rightly — Ashtavakra says — becomes udasin. He then no longer says: I must become quiet. He says: neither can I be quiet nor unquiet; I am the seer. This business of quiet and unquiet arises from identification with mind. He does not say: I must be happy; because to be happy and to be unhappy go together. Two wings are needed to fly. You want to fly with a single wing of happiness — you are craving the impossible; it cannot succeed. The more you seek to be happy, the more unhappy you will be. He who has known says: now neither to be happy nor to be unhappy; neither quiet nor unquiet.
लोग आते हैं मेरे पास। वे कहते हैं, ध्यान हमें सीखना है, क्योंकि हम शांत होना चाहते हैं। उन्हें ध्यान का अर्थ भी पता नहीं है। ध्यान का अर्थ होता है: ऐसी भीतर की अवस्था, जहां न शांति है न अशांति। वहीं शांति है--जहां शांति भी नहीं। क्योंकि जहां तक शांति है, वहां तक अशांत होने का उपाय है।
People come to me. They say, we want to learn meditation, because we want to become peaceful. They do not even know the meaning of meditation. Meditation means: that inner state where there is neither peace nor unrest. Only there is true peace — where even 'peace' is not. Because as long as 'peace' is there, the possibility of unrest remains.
तुम बैठे हो तो तुमने देखा होगा, कभी-कभी घर में कोई आदमी ध्यान में उत्सुक हो जाता है तो वह शांत हो कर बैठा है। किसी बच्चे ने किलकारी मार दी, वह अशांत हो गया। यह भी कोई शांति हुई? कि आप बड़े ध्यान-मंदिर में बैठे हैं, ध्यान कर रहे हैं और पत्नी ने एक प्याली गिरा दी--और ऐसे मौके पर पत्नी जरूर गिरा देगी--और आप बौखला गए कि अशांति हो गई; कि पड़ोसी ने रेडियो चला दिया और आप अशांत हो गए; कि पड़ोसी के यहां बड़े अधार्मिक हैं, पापी हैं, नर्क जाएंगे, ध्यान भ्रष्ट कर दिया!
You must have seen sometimes at home: someone gets interested in meditation and sits quiet. If a child laughs out loud, he becomes disturbed. What kind of peace is this? Or you sit in a meditation hall, meditating, and your wife drops a cup — and precisely at such a moment she will — and you flare up: my meditation disturbed; the neighbor put on the radio and you are disturbed; the neighbor is very irreligious, a sinner, will go to hell, he ruined my meditation!
जो भ्रष्ट हो जाए, वह ध्यान नहीं। जिससे तुम डांवांडोल हो जाओ वह ध्यान नहीं। प्यालियों के टूटने से, रेडियो के चल पड़ने से, बच्चे के हंसने से जो बिखर जाता हो, वह है ही नहीं। तुम किसी तरह अपने को सम्हाल-सम्हाल कर बैठे थे, मगर वह सम्हाल कर बैठा होना सिर्फ नियंत्रण था, कोई गहरा अनुभव नहीं था। थे तो तुम बिलकुल करीब सतह के, शायद सिर डुबा लिया था; लेकिन थे बिलकुल सतह के करीब। जरा-सी चोट बाहर से आयी कि तुम अस्तव्यस्त हो गये।
That which is corrupted is not meditation. That by which you are shaken is not meditation. If cups breaking, radios playing, a child's laughter scatter it, it is not. You were somehow holding yourself together, but that 'holding together' was only control, not a deep experience. You were near the surface, perhaps dipped the head, but were very close to the surface. A little shock from outside and you are disarrayed.
ध्यान न तो शांति है न अशांति। ध्यान तो वैसी चित्त की साक्षी-दशा है, जहां तुम शांति को उठते देखते और आसक्त नहीं होते; जहां तुम अशांति को उठते देखते और विक्षुब्ध नहीं होते। तुम कहते, यह तो मन का खेल है, चलता रहेगा, ये तो सागर की लहरें हैं, चलती रहेंगी, इनसे क्या लेना-देना है! तुम दूर बैठे उदासीन देखते रहते।
Meditation is neither peace nor unrest. Meditation is the witnessing-state of consciousness in which you see peace arise and you do not become attached; in which you see unrest arise and you are not agitated. You say: this is the sport of the mind, it will continue; these are waves of the ocean, they will keep moving — what have I to do with them! You sit apart, udasin, and keep watching.
एवं ज्ञात्वेह निर्वेदाद्भ्रव...!
Evam jnatveha nirvedad bhava...!
‘निर्वेद’ शब्द का ठीक वही अर्थ है, जो उदासीन का। समझो।
'Nirveda' has exactly the meaning of 'udasin'. Understand it.
निर्वेद का अर्थ होता है: ऐसी दशा, जहां कोई भाव-तरंग से तुम्हारा संबंध न रह जाए। वेद का अर्थ होता है: भाव-तरंग। वेद का अर्थ होता है: ज्ञान-तरंग। इसलिए तो हम हिंदुओं के शास्त्र को वेद कहते हैं। इसलिए तो हम दुख को वेदना कहते हैं; भाव-तरंग, पीड़ा घेर लेती। निर्वेद का अर्थ है: जहां न तो ज्ञान की तरंग रह जाए, न भाव की तरंग रह जाए। क्योंकि ज्ञान की तरंग उठती है मस्तिष्क में और भाव की तरंग उठती है हृदय में--और तुम दोनों के पार जब बैठ जाओ; न वहां भाव उठे न ज्ञान उठे; न तो तुम्हें लगे कि कुछ मैं जानने वाला हूं, न तुम्हें लगे कि मैं कुछ भावने वाला हूं; जहां ज्ञान और भाव दोनों से दूर खड़े तुम मात्र साक्षी रह जाओ; किसी तरंग से तुम्हारा कोई तादात्म्य न रह जाए। ये दो ही तरंगें हैं तुम्हारे भीतर, इनसे जब तुम तीसरे हो जाओ--तो निर्वेद। वही उदासीन का अर्थ है। जो निर्वेद हो गया, वही उदासीन हो गया।
Nirveda means: a condition in which no wave of emotion remains related to you. 'Veda' means a wave of feeling; 'veda' also means a wave of knowing. That is why we call our scriptures 'Veda'. That is why we call suffering 'vedana' — a wave of feeling, pain surrounds you. Nirveda means: where neither the wave of knowing remains nor the wave of feeling. For the wave of knowing arises in the head and the wave of feeling arises in the heart — and when you stand beyond both; where neither feeling arises nor knowing arises; where it does not seem that I am to know something, nor that I am to feel something — when, beyond knowledge and feeling, you remain only a witness; where there is no identification with any wave. These two waves are within you; when you become the third — that is nirveda. That is the meaning of udasin. He who has attained nirveda has become udasin.
‘ऐसा निश्चित जान कर संसार में उदासीन हो कर अव्रती और त्यागपरायण हो।’
'Knowing thus for certain, become udasin in the world, unvowed (avratī) and devoted to renunciation.'
बड़ी बहुमूल्य बात आगे आती है--अव्रती! तुम चौंकोगे, क्योंकि तुम तो कहते हो: व्रती! आदमी को व्रती होना चाहिए! हम कहते हैं: फलां आदमी बड़ा त्यागी-व्रती है! जब किसी का हमें बड़ा सम्मान करना होता है तो हम कहते हैं: महान त्यागी, व्रती! लेकिन अष्टावक्र कह रहे हैं, अव्रती।
A very precious thing now comes — 'avratī'! You will be surprised, because you say: 'vratī' — one should be vowed! We say: such and such a man is a great renunciate and vowed! When we want to honor someone greatly we say: great renunciate, vowed! But Ashtavakra says: avratī.
अष्टावक्र निश्चित ही अदभुत क्रांतिकारी व्यक्ति हैं। वे कह रहे हैं: जिसने व्रत लिया, वह तो धोखे में पड़ जाएगा। क्योंकि व्रत तो जबर्दस्ती है। व्रत का अर्थ तो है हठ। व्रत का अर्थ तो है आग्रह। अव्रती का अर्थ है: जिसका कोई आग्रह नहीं; जिसकी कोई मंसा नहीं; जो नहीं कहता कि ऐसा ही हो।
Ashtavakra is certainly a wondrous revolutionary. He says: one who takes vows will be deceived. Because a vow is force. A vow means stubbornness, insistence. 'Avratī' means: one who has no insistence; who has no agenda; who does not say: it must be thus.
समझो, एक आदमी चोर है। वह व्रत ले लेता है मंदिर में जा कर कि अब मैं चोरी नहीं करूंगा। क्या घटेगा इसके भीतर? यह आदमी चोर है। व्रत लेने से ही तो चोरी नहीं रुक सकती है। नहीं तो दुनिया में सभी व्रत ले लेते और संत हो जाते। इसने मंदिर में जा कर व्रत लिया कि मैं चोरी नहीं करूंगा। किसी महात्मा के चरणों में सिर झुका कर कहा कि आशीर्वाद दें कि मेरा व्रत पूरा हो कि मैं चोरी नहीं करूंगा। समूह-समाज के समक्ष इसने घोषणा की कि अब मैं चोरी नहीं करूंगा। यह कर क्या रहा है? यह कर यह रहा है कि यह चोरी के खिलाफ अपने अहंकार को खड़ा कर रहा है, यह कहता है अब मंदिर में समूह के समक्ष, हजार आदमियों के सामने कह दिया, अब अगर चोरी की तो वह तो थूके को निगलना होगा। लोग क्या कहेंगे कि अरे, पतित हो गए!
Understand: a man is a thief. He goes to a temple and takes a vow that he will not steal. What will happen within him? The man is a thief. Vows do not stop stealing. If it were so, all would take vows and become saints. He has taken a vow in a temple, that I will not steal. He bows at a saint's feet and says: bless me that my vow be fulfilled, that I will not steal. He declares before the community that I will not steal now. What is he doing? He is setting his ego against his theft. He is saying now before the group, before a thousand people; if he steals again he will have to swallow his spit. People will say: ah, you fell!
और जब कोई व्रत का नियम लेता है, तो समाज उसमें फूल-मालाएं उसके गले में डालता, उसका जुलूस निकालता, अखबारों में फोटो छापता, महात्मा आशीर्वाद देते, महात्मा गवाह बनते, समाज चारों तरफ से प्रशंसा के फूल बरसाने लगता। व्रती को इतनी प्रशंसा मिलती है कि अहंकार मजबूत होता है। अब उसके सामने अड़चन आएगी। अगर वह चोरी करने जाए तो इतना अहंकार खोने की हिम्मत होनी चाहिए।
And when someone takes a vow, society puts garlands on him, takes out processions, prints photos in newspapers, the saints bless him, saints become witnesses, from all sides society rains flowers of praise. A vowed man gets such praise that his ego becomes strong. Now a hindrance arises before him: if he goes to steal he will need the courage to lose so much ego.
तो जितना व्रती को सम्मान दिया जाता है, उतना ही उसका अहंकार परिपुष्ट हो जाता है। और अब अहंकार को लड़ाता है वह अपनी पुरानी आदत के खिलाफ। इतना ही कुल अर्थ है व्रती का। व्रती में कुछ और मामला नहीं है।
As much as you honor the vowed man, that much his ego grows. And now he sets this ego to fight his old habit. That is the entirety of a vow. There is nothing else in it.
अब तुम सोचो, चोरी से छूटे और अहंकार में फंसे--यह कुछ मुक्ति न हुई; इससे चोरी बेहतर थी। इससे चोरी बुरी नहीं थी। यह तो कुएं से बचे और खाई में गिरे! और इससे भी चोरी नष्ट नहीं हो जाएगी, चोरी भीतर-भीतर सुलगेगी; अहंकार ऊपर-ऊपर पताका फहराएगा, चोरी भीतर-भीतर सुलगेगी। और भीतर सतत एक संघर्ष होगा, चौबीस घंटे एक लड़ाई चलेगी।
Now think: he escapes stealing and gets trapped in ego — this is no liberation; theft was better than this. Theft was not so bad. This is to escape a well and fall into a ditch. And even theft will not be destroyed, it will smolder within; above, the flag of the ego will flutter, within theft will smolder. And inside, a constant conflict, a 24-hour battle will go on.
अब समझ लो कि लाख रुपये इस आदमी को रास्ते के किनारे पड़े मिल जाएं, अब इसको बड़ी मुश्किल हो जाएगी कि क्या करूं! अब यह लाख बचाऊं कि अहंकार बचाऊं? एक हाथ बढ़ाएगा कि उठा लूं, एक हाथ रोकेगा कि अरे, यह क्या कर रहे हो? इसी को समाज अंतःकरण कहता है, कॉनशिएन्स कहता है। कॉनशिएन्स बड़ी समाज की गहरी तरकीब है। वह तुम्हें एक तरह का अहंकार दे देता है, जिसको तुम अंतःकरण कहते हो। तुमसे बचपन से कहा गया है कि तुम बड़े कुलीन हो, बड़े घर में पैदा हुए, हिंदू, मुसलमान, ईसाई! खयाल रखना--अपनी इज्जत का, अपने परिवार का, अपने वंश का, अपने कुल का, अपने धर्म का, अपने राष्ट्र का! स्मरण रखना, तुम कौन हो! तुम कोई साधारण पुरुष नहीं हो। तुम हिंदू हो, कि मुसलमान हो, कि ईसाई हो! बाकी सब साधारण हैं।
Now suppose he finds a lakh of rupees lying by the roadside — great difficulty! What to do? Now should he save the money or save the ego? One hand will reach to pick it up, the other will restrain it: what are you doing! This is what society calls 'conscience'. Conscience is a deep device of society. It gives you a certain kind of ego which you call conscience. From childhood you are told: you are very noble, born in a great house; Hindu, Muslim, Christian! Keep in mind your honor, your family, your lineage, your clan, your religion, your nation! Remember who you are! You are no ordinary person. You are Hindu, or Muslim, or Christian! The rest are ordinary.
मुल्ला जब मरने लगा तो लोगों ने उसकी प्रार्थना सुनी--वह कह रहा था परमात्मा से कि हे प्रभु, मैंने चोरी की है बहुत बार, यह सच है; और मैं कई बार अचौर्य के व्रत से पतित हुआ हूं। मैंने दूसरों की स्त्रियों की तरफ बुरी नजर से देखा है, यह भी सच है; मैं व्यभिचारी हूं। और मैंने कोई बड़ी-बड़ी चोरियां ही की हों, यह भी नहीं है; मैंने मुर्गियां तक पड़ोसियों की चुरा ली हैं। और मैं सब तरफ से बेईमान हूं, झूठा हूं। झूठ मेरी आदत में शुमार हो गई है, सच मुझसे बोला नहीं गया। मैं दुष्ट भी हूं। छोटी-मोटी बात पर झगड़ा मुझे बिलकुल आसान है, मारपीट आसान है। इतना ही नहीं, मैंने एक आदमी की हत्या भी कर दी है। और हत्या के विचार तो मेरे मन में सदा उठते रहे हैं। यह सब है; लेकिन एक बात तुमसे कहना चाहता हूं कि मैंने सब कुछ किया हो, लेकिन अपना धर्म कभी नहीं खोया!
When Mulla began to die, people heard his prayer to God: O Lord, I have stolen many times — this is true; and many times I fell from my vow of non-stealing. I have looked at others' women with bad eyes — this is true; I am an adulterer. And it is not only that I did big thefts; I stole even the neighbors' chickens. And I am false everywhere, a liar. Lying has become my habit; truth never came to my lips. I am wicked. At the smallest matter I quarrel easily, I hit easily. Not only that, I even murdered one man. And murderous thoughts have often arisen in my mind. All this is true; but I will say one thing: I never lost my religion!
अब यह बड़े मजे की बात है! अब यह धर्म क्या है? मैंने अपना ‘दीन’ कभी नहीं खोया, रहा सदा मुसलमान ही! उस संबंध में मैंने कभी ऐसा नहीं कि ईसाई हो गया, कि हिंदू हो गया--रहा सदा मुसलमान ही! धर्म मैंने कभी नहीं खोया! इतनी बात मैं जरूर तुझसे कहूंगा, यह तू याद रखना! लाख बुरे काम कर लिए हों, लेकिन धर्म कभी नहीं खोया!
Now this is amusing! What is this religion? I never lost my 'deen' — remained always a Muslim! I never became a Christian or a Hindu — remained always a Muslim! I never lost my religion! Remember this: I may have done countless bad deeds, but I never lost my religion!
अब लोग धर्म बचा रहे हैं। धर्म भी अहंकार का हिस्सा हो जाता है। कुल, प्रतिष्ठा, मान, मर्यादा...।
People are saving their 'religion'. Religion too becomes part of ego: caste, prestige, respectability...
और तुम थोड़ा सोचो, तुमने कसम ले ली कि चोरी नहीं करेंगे--और चोर का तुम्हारा मन है, और यह अहंकार है; अब इन दोनों में संघर्ष चलेगा; एक युद्ध तुम्हारे भीतर पैदा होगा, महाभारत तुम्हारे भीतर चलेगा। तुम आ गए जोश-खरोश में, सुन रहे थे किसी साधु-संत की बात, उसने तुमको घबड़ा दिया कि अगर काम-वासना रही तो नर्क में सड़ोगे। और उसने खूब स्पष्ट चित्र खींचे, रंगीन, थ्री डायमेंशनल, कि वहां आग की लपटें हैं, और कड़ाहे जल रहे हैं तेल के, और उन कड़ाहों में डाले जाओगे, मरोगे भी नहीं और सेंके भी जाओगे और उबाले भी जाओगे, और मरोगे भी नहीं, और कीड़े तुम्हारे शरीर में छेद बना-बना कर दौड़ेंगे, और मरोगे भी नहीं और छिद्र-छिद्र हो जाओगे। उसने खूब तस्वीर खींची रंगीन और तुम्हें बिलकुल घबड़ा दिया। उस घबड़ाहट के भावावेश के क्षण में तुम खड़े हो गए, तुमने कहा: मैं ब्रह्मचर्य की प्रतिज्ञा लेता हूं।
And think a little: you have sworn not to steal — and the mind of the thief is there and the ego is there; now there will be conflict between the two; a war will arise within you, a Mahabharata will rage within. In a rush of enthusiasm you heard a saint's discourse, he frightened you that if lust remains you will rot in hell. He drew clear and colored pictures, three-dimensional, that there are flames of fire, and cauldrons of oil boiling, and you will be thrown into those cauldrons; you will not even die and you will be fried and boiled, and worms will bore through your flesh, and still you will not die and you will be full of holes. He painted such pictures that you were terrified. In that emotional panic you stood and said: I take the vow of brahmacharya.
अब मरे! घर तक लौटते-लौटते जब शांत हो जाओगे थोड़े, उद्विग्नता थोड़ा बैठेगी, मंदिर की हवा से थोड़े दूर जाओगे और तुम्हें याद आएगा: यह क्या कर बैठे? अब फांसी लगी! व्रती हो गए! और लोगों ने तालियां बजा दीं। और लोग तो कोई भी बुद्धू बन रहा हो तो ताली बजाते हैं। लोगों की तालियों से बड़े सावधान रहना।
Now dead! By the time you return home and quiet down, that agitation settles, you move away from the temple air, you will remember: what have I done? A noose around my neck! Became a vowed man! And people clapped. People always clap when someone is turning into a fool. Beware of people's clapping.
एक अदभुत फकीर थे: महात्मा भगवानदीन। वे कभी-कभी मेरे पास रुकते थे। मेरी तो छोटी उम्र थी, लेकिन उनका मुझसे बड़ा लगाव था। वे कभी मेरे गांव से गुजरते तो मेरे पास जरूर रुकते। उनकी एक खूबी थी: जब वे बोलते, अगर कोई ताली बजा दे तो बड़े नाराज हो जाते। वे उठ कर ही खड़े हो जाते कि अब मैं बोलूंगा ही नहीं, क्यों ताली बजाई? मैंने उनसे कहा कि लोग ताली बजा रहे हैं, आप इतने नाराज होते हैं? वे कहते: लोग ताली ही तब बजाते हैं, जब कोई आदमी बुद्धूपन करता है। मैंने जरूर कोई गलती की होगी। पहली तो बात, इन बुद्धुओं को अगर मैं सच बात कहूं तो समझ में न आएगी, गलत कहूं तभी समझ में आती है--और तभी ये ताली बजाते हैं। ताली बजाई कि मैं तत्काल समझ जाता हूं कि हो गई कोई गलती।
There was a rare fakir: Mahatma Bhagwandin. He would sometimes stay with me. I was young, but he had great affection for me. When he passed through my village he would surely stay. He had one trait: if while he spoke someone clapped, he would be very annoyed. He would stand up at once: now I will not speak — why did you clap? I asked him: people are clapping and you get so angry? He said: people clap only when a man says something foolish. I must have made a mistake. First, these fools cannot understand truth; only when I say something wrong will they understand — then they clap. The moment they clap, I immediately know I have erred.
वे ठीक कहते हैं। जैसा आदमी है उसको देख कर ऐसा ही लगता है। आदमी तो उसी बात पर ताली बजाता है जो उसको जंचती है। जब तुम किसी के ब्रह्मचर्य के व्रत लेने पर ताली बजाते हो, तो मतलब क्या है? तुम यह कह रहे हो कि लेना तो हम भी चाहते हैं, लेकिन अभी नहीं। तुमने हिम्मत की, बड़ा अच्छा; तुम आगे बढ़े, बड़ा अच्छा। तुम शहीद हो रहे हो, बड़ा अच्छा, जाओ। हमारी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ हैं।
He was right. As people are, so it seems. People clap for what suits them. When you clap for someone's vow of celibacy, what do you mean? You are saying: we too want to take it, but not yet. You are brave, good; you step ahead, good. You are becoming a martyr, good — go. Our blessings are with you.
मगर यही लोग जिन्होंने ताली बजाई, अब नजर रखेंगे। अब वे देखेंगे कि कहीं सिनेमा में तो नहीं बैठे हो ब्रह्मचर्य का व्रत ले कर? यहां होटल में बैठे क्या कर रहे, क्लब में क्या कर रहे? यह किसकी स्त्री के साथ चले जा रहे?
But these same people who clapped will now keep watch. They will see: are you sitting in a cinema after taking a vow of celibacy? Sitting in a hotel, what are you doing? In a club, what are you doing? With whose wife are you walking?
मेरे एक संन्यासी ने संन्यास लिया--एक युवक ने। वह कुछ दिन बाद मेरे पास आया कि मेरी पत्नी को भी संन्यास दे दो। तो मैंने कहा, मामला क्या है? उसने कहा कि मैं गरीब आदमी हूं, अब मैं ये गेरुए वस्त्र पहन कर अपनी पत्नी के साथ कहीं जाता हूं तो लोग रोक लेते हैं कि किसकी पत्नी है? संन्यासी...! लोग भला धार्मिक न हों, लेकिन दूसरे को तो धार्मिक बनाने में उत्सुक रहते ही हैं! ‘यह किसकी पत्नी को ले कर जा रहे हो?’ झगड़ा-झांसा खड़ा करते हैं। इसको भी आप संन्यास दे दें।
One of my sannyasins — a young man — took sannyas. Some days later he came and said: give my wife sannyas too. I asked: what is the matter? He said: I am poor; now when I go with my wife in these ochre clothes people stop me: whose wife are you taking away, swami? People may not be religious themselves, but they remain eager to make others religious! 'Whose wife are you taking?' They create fuss. Give her sannyas too.
मैंने उसको संन्यास दे दिया। वह आठ दिन बाद फिर आया कि मेरे बेटे को...। क्योंकि लोग कहते हैं कि बाबा जी, किसका बच्चा भगाए ले जा रहे हो? यह गेरुआ तो खतरनाक है! क्योंकि लोगों की अपेक्षाएं हैं।
I gave her sannyas. After eight days he came again: my son too... Because people say: Baba-ji, whose child are you kidnapping? Ochre is dangerous, because people's expectations are there.
लोग ताली बजा देंगे, फूल-माला पहना देंगे--उनकी फूल-माला में छिपी फांसी को मत भूल जाना। उन्होंने गर्दन पर हाथ रख लिया, अब वे कहेंगे: कहां जा रहे हो? क्या कर रहे हो? कैसे उठते? कैसे बैठते? किससे बात करते? कितनी देर सोते? ब्रह्ममुहूर्त में उठते कि नहीं? अब वे सब तरफ तुम्हारी जांच रखेंगे। उन्होंने जो ताली बजाई थी उसका बदला लेंगे। और तुम मरे, तुम मुश्किल में पड़े; क्योंकि कामवासना कसम खाने से मिटती होती, इतनी आसान बात होती, तो सारी दुनिया कामवासना के बाहर हो गयी होती। अब यह ब्रह्मचर्य खींचेगा और यह कामवासना खींचेगी और इन दोनों के बीच तुम पिसोगे। दो पाटन के बीच अब तुम्हारी बुरी तरह मरम्मत होगी! बार-बार तुम वासना में गिरोगे और बार-बार तुम अपने को सम्हाल कर बाहर निकालोगे और बार-बार गिरोगे। तुम्हारा जो अब तक थोड़ा-बहुत आत्म-गौरव था वह भी नष्ट हो जाएगा। तुम पाओगे: मुझ जैसा पापी कोई भी नहीं!
People will clap, garland you — do not forget the noose hidden in their garland. They put their hand upon your neck, now they will say: where are you going? What are you doing? How do you sit? With whom do you speak? How long do you sleep? Do you rise at Brahmamuhurta? They will keep watch everywhere. They will take revenge for their clapping. And you are dead — you are in misery; because if lust could vanish by oath, such an easy thing, the whole world would be free of lust. Now this vow will pull one way and lust another, and between the two you will be crushed. Between two millstones your thorough repair will be done! Again and again you will fall into desire and again and again you will haul yourself out and again and again fall. Whatever self-respect you had will be destroyed. You will find: there is no one as sinful as I.
मंदिर में जा कर लोग सिर्फ यही समझ कर लौटते हैं कि हम जैसा पापी कोई भी नहीं।
People go to temples and return with only one understanding: no one is as sinful as we are.
अष्टावक्र कहते हैं: ‘अव्रती! त्यागपरायण!’
Ashtavakra says: 'Avratī! Tyagaparayan!'
यही मैं भी तुमसे कहता हूं। तुम्हारा बोध ही तुम्हारा व्रत हो; उससे ज्यादा व्रत की कोई जरूरत नहीं है। तुम्हें समझ में आ गई है बात, बस काफी है। इसके लिए समाज की स्वीकृति और समादर की कोई भी जरूरत नहीं है। तुम समझ गए, तुम्हें ब्रह्मचर्य में रस आने लगा बिलकुल ठीक है, अब व्रत की क्या जरूरत है? व्रत तो इतना ही बताता है कि रस अभी आया नहीं था, सिर्फ लोभ पैदा हुआ था। ब्रह्मचर्य का लोभ पैदा हुआ तो व्रत।
I say the same to you. Let your understanding be your only vow; there is no need of any other vow. If the thing is understood, that is enough. For this no social approval, no honor is required. If you understand, if brahmacharya begins to have flavor for you — very good; now what need of vow? A vow only reveals that taste has not come, only a greed has arisen. A greed for brahmacharya arises — so a vow.
अगर समझ में ही आ गया, तो तुम ऐसी तो कभी कसम नहीं खाते कि मैं कसम खाता हूं कि सदा दो और दो चार ही जोडूंगा। तुम जानते हो कि दो और दो चार होते हैं, इसमें जोड़ना क्या है, कसम क्या खानी है? और अगर तुम जा कर किसी मंदिर-मस्जिद में कसम खाओ कि हे सदगुरु, मुझे आशीर्वाद दें, अब से मैं दो और दो चार ही जोडूंगा, तो साफ है कि तुम विक्षिप्त हो। और जो तुम्हें आशीर्वाद दे, वह तुमसे भी आगे है विक्षिप्तता में। तुम्हारा दिमाग खराब है। तुम्हें शक है कि तुम दो औरदो पांच जोड़ोगे। उस शक से लड़ने के लिए तुम इंतजाम कर रहे हो पहले से। तुम्हें अपनी भीतरी अवस्था का पता है कि जब मैं जोडूंगा तो दो और दो पांच होंगे। ‘नहीं-नहीं, कसम खा लो, पहले से इंतजाम कर लो!’ वह भीतर तो तुम जानते ही हो कि दो और दो पांच होने वाले हैं, इसलिए कसम खा कर इंतजाम कर लो, रुकावट डाल दो कि दो और दो चार हों। लेकिन यह ज्ञान नहीं है, यह बोध नहीं है--यह लोभ है।
If you had really understood, you would never swear: I swear I will always add two and two as four. You know two and two are four — what is there to vow? And if you go to a temple or mosque and swear: O Master, bless me, from now on I will always add two and two as four — it is clear you are deranged. And whoever blesses you is further gone than you. Your mind is broken. You suspect you will add two and two as five. To fight that suspicion you are making prior arrangements. You know your inner state that when I add, two and two will become five. 'No-no, swear, arrange in advance!' Then within you, you know two and two will become five, therefore take a vow and create a block so two and two will be four. But this is not knowledge; this is greed.
लोभी व्रती होता है; बोध को उपलब्ध व्यक्ति अव्रती होता है। इसका यह अर्थ नहीं कि उसके जीवन में क्रांति नहीं होती--उसी के जीवन में क्रांति होती है! व्रत के कारण कहीं क्रांतियां हुई हैं? अगर व्रत के कारण क्रांति हो सके तो इसका अर्थ हुआ कि ऊपर से थोपने से, जबर्दस्ती आग्रह अपने ऊपर आरोपित कर लेने से आत्मा बदल जाएगी--यह तो नहीं हो सकता। तुम व्रत के कारण सैनिक तो हो सकते हो, संन्यासी नहीं हो सकते। तुम व्रत के कारण एक अभ्यास कर ले सकते हो, एक हठ कर ले सकते हो और एक खास ढंग में चलने की आदत बना ले सकते हो, लेकिन उससे तुम्हारे जीवन में सूर्योदय न होगा। सूर्योदय तो अव्रती का होता है।
The greedy man becomes vowed; the man of understanding is avratī. This does not mean there is no revolution in his life — only in his life does revolution happen! Have there been revolutions because of vows? If revolution could happen by vow, it would mean by imposing from the outside, by forceful insistence, the soul would change — that cannot be. By vows you can become a soldier, not a sannyasin. By vows you might train, create a habit in a particular manner, but the sunrise will not happen in your life. Sunrise happens to the avratī.
अव्रती का अर्थ इतना ही है कि जो तुम्हें दिखाई पड़ता है, वह करना; लेकिन इसकी घोषणा क्या करनी? इसके लिए किसी की स्वीकृति क्या लेनी? जो तुम्हें समझ में आ गया है, अगर ठीक से आ गया है, तो अपने-आप तुम्हारे आचरण में आना शुरू हो जाएगा। समझ आचरण में रूपांतरित होती ही है; उससे अन्यथा न हुआ है न हो सकता है। इसलिए व्रत की कहां जरूरत है?
Avratī means only this: do what is seen by you — but why announce it? Why seek anyone's approval? If you truly see, it will begin to manifest as conduct on its own. Understanding necessarily transforms into conduct. It has never been otherwise and cannot be otherwise. So why the vow?
मेरे पास कोई आता है कि मुझे व्रत दे दें ब्रह्मचर्य का, मैं कहता हूं: पागलपन मत करना। मैं तुम्हारे किसी पागलपन में सम्मिलित नहीं हो सकता हूं। तुम्हें अगर ब्रह्मचर्य में रस आने लगा है--बहो उस तरफ, मगर व्रत नहीं! कोई मुझसे कहता है कि आप मुझे कसम दिलवा दें कि मैं सदा ध्यान करूं, कभी चूकूं न। मैं तुम्हें यह कसम नहीं दिलवाता, मैं किसी पाप में भागीदार नहीं होता। तुम्हें अगर समझ आ गई, तो तुम ध्यान करोगे। और अगर ध्यान में रस आएगा तो वही रस नियम बनेगा। आज करोगे और कल नहीं करोगे, तो कल तुम पाओगे: कुछ चूका, कुछ खोया, कुछ गंवाया, दिन ऐसे ही गया! एक तंद्रा छाई रही। तो परसों तुम फिर करोगे। कर-करके तुम जानोगे कि जब तुम करते हो तो एक उज्ज्वलता, एक पवित्रता, एक शुचिता का जन्म होता है! करने से पता चलेगा कि तुम ताजे-ताजे रहते, एक स्वच्छता, जैसे सद्यःस्नात! चौबीस घंटे जीवन की सब उलझनों के बीच भी तुम गैर-उलझे बने रहते। उपद्रव हैं, चलते रहते हैं; काम-धाम है, व्यवसाय है, आपाधापी है--लेकिन भीतर कहीं कोई सूत्र जुड़ा रहता अंतरात्मा से। और वहां सब शांत है; न कोई आपाधापी है, न कोई व्यवसाय, न कोई उपद्रव। कर-करके तुम्हें पता चलेगा कि अगर एक दिन भोजन न करो तो उतनी हानि नहीं है, जितनी ध्यान न करने से। एक दिन अगर स्नान न करो तो चल जाएगा। क्योंकि भोजन शरीर का कृत्य है; ध्यान आत्मा का। ध्यान आत्मा का भोजन है। अगर ऐसा किसी दिन हो कि आज समय ज्यादा नहीं है, या तो भोजन करना छोडूं या ध्यान कर लूं, तो तुम ध्यान करोगे। मगर व्रत के कारण नहीं। क्योंकि व्रत के कारण किया तो धोखा होगा।
Someone comes and asks: give me the vow of celibacy. I say: do not do this madness. I cannot partake in your madness. If brahmacharya begins to have flavor for you — flow in that direction, but no vow! Someone says: make me swear that I will meditate daily, never miss. I do not make you swear; I do not participate in any sin. If you understand, you will meditate. And if meditation begins to have flavor, that very flavor will become your discipline. Today you will do it; tomorrow you may miss; the next day you will feel: something slipped, something was lost, the day went in a haze. Then the following day you will again meditate. By doing and doing you will know that when you meditate a brightness is born, a purity, a cleanliness! By doing you will realize that you remain fresh, as though newly bathed! In the midst of 24 hours of all life's entanglements you remain unentangled. Disturbances are there, they go on; work, business, the hurly-burly — but inside some link remains to the inner self. And there all is quiet; no hurly-burly, no business, no disturbance. By doing you will find that if a day comes when there is no time — either skip food or meditate — you will meditate. But not because of a vow. Due to a vow it would be a deception.
मैं राजस्थान जाता था अक्सर, तो राह में एक जगह मुझे ट्रेन बदलनी पड़ती थी; वहां कोई दो-तीन घंटे रुकना पड़ता। सांझ का वक्त होता तो कुछ मुसलमान मित्रों को मैं देखता कि वे स्टेशन पर अपना कपड़ा बिछा कर नमाज पढ़ रहे हैं। मैं घूमता रहता, क्योंकि दो-तीन घंटे वहां ट्रेन खड़ी रहती तो प्लेटफार्म पर घूमता रहता। मगर जो नमाज पढ़ रहे हैं, वे बीच-बीच में लौटकर देखते जाते कि ट्रेन कहीं छूट तो नहीं गई!
I used to go often to Rajasthan. On the way I had to change trains, waiting two or three hours. At dusk I would see some Muslim friends spread their cloth on the platform and offer namaz. I would stroll around the platform. Those who were praying kept looking back again and again to see whether the train had arrived!
एक सज्जन मेरे ही डिब्बे में एक बार यात्रा कर रहे थे, तो रास्ते में उनसे पहचान भी हो गई। वे मौलवी थे, धर्मगुरु थे। जब वे भी यही करने लगे--उस स्टेशन पर मैंने देखा कि उन्होंने भी बिछा लिया कपड़ा और अपनी नमाज कर रहे हैं, लेकिन बीच-बीच में देखते जाते है। तो मैं उनके पीछे गया, मैंने उनका सिर पकड़ कर उस तरफ कर दिया। अब वे नमाज में थे तो कुछ बोल भी न सके; नाराज तो बहुत हुए, भनभना गए।
Once a maulvi was traveling in my compartment. We had become acquainted. At that station too he spread his cloth and began his namaz, but kept turning his head. I went behind him and turned his head firmly in one direction. He could not speak, being in prayer, though greatly annoyed.
वे उठे तो एकदम नाराज हो गए कि यह क्या मामला है, आपने मेरा सिर क्यों मोड़ा? मैंने कहा कि या तो इस तरफ कर लो, क्योंकि ट्रेन और परमात्मा दोनों को साथ-साथ याद न कर सकोगे। अगर ट्रेन की याद करनी है तो छोड़ो यह बकवास, काहे के लिए नमाज, कौन कह रहा है? मैंने तो नहीं कहा! अगर परमात्मा को याद करना है तो भूलो इस ट्रेन को कम से कम आधा घड़ी के लिए; छूट जाएगी, बहुत से बहुत इतना ही होगा न? परमात्मा रह गया हाथ में और ट्रेन छूट गई तो क्या खाक छूटा? कुछ भी नहीं छूटा--दूसरी ट्रेन आती है।
When he finished he was very angry: why did you turn my head? I said: either turn it this way, because you cannot remember God and the train together. If you wish to remember the train, drop this nonsense — who is forcing you? I am not! If you wish to remember God, then forget this train at least for half an hour; it will depart — at most what will happen? God remained in your hand and the train left — what is lost? Nothing — another train comes.
अगर परमात्मा की याद में इतना भी नहीं भूल पाते...तो मैंने उनसे सूफियों की एक कहानी कही। एक सूफी नमाज पढ़ रहा था और एक औरत भागी हुई निकली, उसको धक्का देती हुई, उसके कपड़े पर पैर डालती हुई। वह बड़ा नाराज हुआ! बड़ा नाराज हुआ, लेकिन नमाज में था तो बोल नहीं सका। जल्दी उसने नमाज पूरी की कि इसका पीछा करें, कैसी बदतमीज औरत, इतना भी ध्यान नहीं! लेकिन जब वह नमाज करके उठा तो वह औरत वापिस आ रही थी, तो उसने उसे पकड़ा। उसने कहा कि सुन बदतमीज औरत! तुझे इतना भी पता नहीं कि कोई ध्यान कर रहा है, नमाज कर रहा है, प्रार्थना कर रहा है? तो इस तरह, इस तरह सलूक करना चाहिए कि तू मुझे धक्का देती, मेरे कपड़े पर पैर रखती निकल गई?
If in the remembrance of God you cannot forget even this much... I told him a Sufi story. A Sufi was offering namaz and a woman came running, bumping him, stepping on his cloth. He was very annoyed, but being in prayer could not speak. He hurried to finish so he could scold her: what ill-mannered woman — do you not even know how to behave when someone prays? You pushed me, stepped on my cloth?
उसने कहा: क्षमा करें, मुझे याद भी नहीं। मैं अपने प्रेमी से मिलने जाती थी। मुझे याद भी नहीं कि आप कहां बैठे थे, कहां नमाज पढ़ रहे थे, कौन नमाज पढ़ रहा था, कौन नहीं पढ़ रहा था, मुझे याद नहीं। वर्षों बाद मेरा प्रेमी आता था, मैं उसे लेने गांव के बाहर द्वार पर जाती थी। क्षमा करें! लेकिन एक बात आपसे पूछती हूं: मैं अपने प्रेमी से मिलने जाती थी--क्षणभंगुर प्रेमी; आप अपने प्रेमी से मिलने गए थे, आपको, मेरे पैर कपड़े पर पड़ गए, मेरा धक्का लगा, इसका समझ में आ गया? आप परमात्मा से मिल रहे थे? तब तो मेरी प्रार्थना आपसे बेहतर है। माना कि मैं किसी के शरीर के मोह में पड़ी हूं, और यह मोह ठीक नहीं, लेकिन कम से कम है तो! और माना कि तुम परमात्मा के मोह में पड़े हो, मगर है कहां?
She said: forgive me, I do not remember at all. I was going to meet my lover. I do not even remember where you were sitting, who was praying, who was not praying. Forgive me. My lover was coming after years; I was going to receive him outside the village. Forgive! But let me ask you one thing: I was going to my lover — one who is momentary; you were going to your Beloved — did you not notice that my foot stepped on your cloth and that I pushed you? You were meeting God? Then my prayer is better than yours. Granted that I am trapped in someone's body — and this attachment is not good — but at least it is. And you are attached to God — but where is that attachment?
कहते हैं, उस सूफी के जीवन में क्रांति हो गई इस बात से। उसने कहा, अब नमाज तभी पढ़ेंगे जब प्रेम होगा, अन्यथा क्या सार है?
They say the Sufi's life was transformed by this. He said: now I will pray only when there is love; otherwise what is the use?
व्रत से नहीं--बोध से। व्रत से नहीं--प्रेम से। व्रत से नहीं, नियम से नहीं, किसी बाहरी अनुशासन से नहीं--अंतरभाव से!
Not by vow — by understanding. Not by vow — by love. Not by vow, not by rules, not by any outer discipline — by inner feeling!
‘अव्रती और त्यागपरायण हो!’
'Be avratī and devoted to renunciation!'
बड़ी उल्टी बात, बड़ा कंट्राडिक्शन, बड़ा विरोधाभास है। कहते हैं कि तू व्रत तो मत ले, लेकिन तेरा बोध ही तेरे जीवन में त्याग बन जाए, बस। त्याग को लाना न पड़े, बोध के पीछे छाया की तरह आए।
A great contradiction, a great paradox. He says: do not take vows — but let your understanding itself become renunciation; that is all. Let renunciation not have to be brought in, let it trail behind understanding like a shadow.
एवं ज्ञात्वेह निर्वेदाद्भ्रव त्यागपरोऽव्रती।
Evam jnatveha nirvedad bhava tyagaparo 'vrati.
इसे याद रखना। यही मेरे संन्यास का सूत्र भी है।
Remember it. This too is the sutra of my sannyas.
अव्रती त्यागपरः भव।
Avratī tyagapara bhava.
त्यागी बनो--त्याग की कसम खा कर नहीं। त्यागी बनो--त्यागी बनना चाहिए, ऐसे निर्णय और आग्रह से नहीं। त्यागी बनो--इसलिए नहीं कि त्यागी को सम्मान, समादर, प्रतिष्ठा मिलती है। त्यागी बनो--अव्रत, बिना किसी लोभ के, बिना किसी नियम के, बिना किसी आग्रह के, अनाग्रह-भाव से। त्यागी बनो--बोध से। कचरा, कचरा दिखाई पड़े तो छूट जाएगा। कचरे को छोड़ने की कसम नहीं लेनी है। कचरा, कचरा दिखाई पड़े, इसकी चेष्टा करनी है। ज्ञान त्याग है। वे ही छोड़ पाते हैं जो जागते हैं और देखते हैं।
Become a renunciate — not by swearing to renunciation. Become a renunciate — not by deciding with insistence that one must be a renunciate. Become a renunciate — not because renunciates receive honor, respect, prestige. Become a renunciate — avrat, without any greed, without any rule, without any insistence, in a spirit of non-insistence. Become a renunciate — through understanding. When rubbish is seen as rubbish, it falls. Do not vow to drop rubbish. Make the effort to see it as rubbish. Knowing is renunciation. Only those who are awake and see can drop.
‘हे प्रिय, लोकव्यवहार, उत्पत्ति और विनाश को देख कर किसी भाग्यशाली की ही जीने की कामना, भोगने की वासना और ज्ञान की इच्छा शांत हुई है।’
'O beloved, seeing the worldly doings, the arising and the passing away — only some fortunate one has had the longing for life, the lust to enjoy, and the desire to know, fall silent.'
किसी भाग्यशाली की ही! लोकव्यवहार को देख कर--ठीक से देख कर!
Only some blessed one! Seeing rightly the worldly conduct!
जीवन में जो चल रहा है चारों तरफ, उसका ठीक से अवलोकन करो! शास्त्र में मत जाओ खोजने। शास्त्र में नियम मिलेंगे और शास्त्र से व्रत आएगा। खोजो जीवन में--वहां से बोध मिलेगा और बोध का कोई व्रत नहीं है। बोध पर्याप्त है। उसे व्रत के सहारे की जरूरत नहीं है। व्रत तो अंधे के हाथ की लकड़ी है; और बोध, आंख वाले आदमी की आंख है। आंख वाले आदमी को लक़ड़ी नहीं चाहिए। व्रत तो बैसाखी है लूले-लंगड़े की। जिसको बोध नहीं है, उसके लिए व्रत चाहिए; वह बैसाखी के सहारे चलता है। लेकिन जिसके अंग और देह स्वस्थ हैं, उसके लिए बैसाखी की कोई जरूरत नहीं होती। जिसके अंग स्वस्थ हैं, वह तो अपने पैर से चलता है। व्रत दूसरे से उधार मिलते हैं--बोध अपना है।
Observe rightly what is going on in life! Do not go hunting in scriptures. In scriptures you will find rules and from scripture vows will arise. Seek in life — there understanding happens and understanding requires no vow. Understanding is sufficient. It needs no support from vows. A vow is a blind man's stick; and understanding is the eye of one who can see. A seeing man needs no stick. A vow is a crutch for the lame. He who has no understanding needs a vow; he walks with crutches. But one whose organs are healthy does not need a crutch. He walks on his own legs. Vows are borrowed; understanding is one's own.
कस्यापि तात धन्यस्य लोकचेष्टावलोकनात्।
Kasyapi tata dhanyasya lokacheshtavalokanat.
जीवितेच्छा बुभुक्षा च बुभुत्सोपशमं गताः।।
Jiviteccha bubhuksha cha bubhutsopashamam gatah.
हे प्रिय, लोकव्यवहार को ठीक से अवलोकन करके--लोकचेष्टा अवलोकनात्--ठीक से जाग कर, जीवन में जो हो रहा है, उसे देखो।
O dear, by rightly observing worldly ways — lokacheshta avalokanat — by waking up and seeing what goes on in life.
कोई पैदा हो रहा, कोई मर रहा--जोड़ो! इस हिसाब को जोड़ो कि जो पैदा होता, मरता। किसी के पास दीनता है, दरिद्रता है--वह दुखी है। धनी को देखो, धन है, सब कुछ है--और दुखी है। यहां ऐसा लगता है, सुखी होने का किसी को कोई उपाय नहीं। विफल रो रहा है, सफल रो रहा है। कुरूप रो रहा है, सुंदर रो रहा है। बीमार रो रहा है, स्वस्थ रो रहा है। यहां जैसे रुदन ही, हाहाकार मचा है।
One is being born, another is dying — add the account! Add this up: whoever is born dies. One is poor and miserable — he is unhappy. Look at the rich — wealth is there, everything is there — and he is unhappy. It seems here no one can become happy. The unsuccessful weeps, the successful weeps. The ugly weeps, the beautiful weeps. The sick weeps, the healthy weeps. Here it is as if only lamentation, a clamor of wailing.
‘जीवन के ठीक से अवलोकन से किसी भाग्यशाली को ही जीने की कामना, भोगने की वासना और ज्ञान की इच्छा शांत हुई है।’
'By rightly observing life, only some blessed one has let the longing to live, the lust to enjoy, and the desire to know, fall silent.'
तीन बातें कह रहे हैं: जीने की कामना, जीवितेच्छा! जीवन को देखो तो, फिर कामना करो जीने की। यहां जीवन में रखा क्या है, धरा क्या है? जीवन को गौर से तो देखो! इसकी आकांक्षा करने योग्य है? तो लोग यह तो देखते ही नहीं, लोग इस जीवन को तो देखते ही नहीं गौर से, परलोक की आकांक्षा करने लगते हैं। तो व्रत पैदा होता है। इस लोक को ही गौर से देखो, तो जीवितेच्छा विलीन हो जाती है, जीवन की आकांक्षा नहीं रह जाती। और जिसकी जीवन की आकांक्षा न रही, उसका परलोक है। जिसके जीवन की आकांक्षा न रही, उसका परम जीवन है।
He speaks of three: the longing to live — jiviteccha! If you look at life, can you still desire to live? What is there in life that is worthy of desire? People do not look at life carefully; they begin desiring the next world. Then vows arise. If you look carefully at this world, the longing to live is dissolved, it remains no more. And he whose longing to live is no more, his is the beyond. He whose longing to live is not, his is the ultimate life.
अब तुम फर्क समझना। फर्क बहुत बारीक है। जिस आदमी ने इस जीवन की व्यर्थता को देखा और पहचाना, वह किसी जीवन की भी आकांक्षा नहीं करता। उसकी आकांक्षा ही विलीन हो जाती है, देख कर ही विलीन हो जाती है।
Understand the difference — very subtle. He who has seen the futility of this life, he does not desire any kind of life. His longing dissolves just by seeing.
मैंने सुना है, एक युवक संन्यासी गांव से गुजरता था। वह बचपन से ही संन्यासी हो गया था। पिता मर गए, मां मर गई, कोई और पालने वाला न था। गांव के एक बूढ़े संन्यासी ने उसे पाला। फिर बूढ़ा संन्यासी हिमालय चला गया, तो वह बच्चा भी उसके साथ हिमालय चला गया। वह हिमालय में ही बड़ा हुआ। अब बूढ़ा संन्यासी मर गया था, तो वह वापिस दुनिया में लौट रहा था। युवा था, स्वस्थ था। वह पहले ही गांव में आया, तो उसने देखा एक बारात जा रही है! उसने कभी बारात नहीं देखी थी। बैंड-बाजा बज रहा था। एक युवक घोड़े पर सवार है, बड़े लोग पीछे जा रहे हैं। उसने पूछा, यह क्या है? तो किसी ने समझाया कि बारात है। उसने पूछा, बारात यानी क्या?
तो किसी ने समझाया कि भई तुम्हें इतना भी बोध नहीं है। यह जो घोड़े पर बैठा है, यह दूल्हा है; इसका विवाह होने वाला है एक लड़की से।
I have heard, a young monk was passing through a village. He had become a monk in childhood. Father died, mother died, no one to raise him. An old sannyasi raised him in the village; then the old sannyasi went to the Himalayas and the child went with him. He grew up in the Himalayas. When the old sannyasi died he was returning to the world. He was young, healthy. He entered his first village and saw a wedding procession going! He had never seen one. Bands were playing. A youth was sitting on a horse, elders walking behind. He asked: what is this? Someone said: a wedding. He asked: a wedding — what is that?
उसने कहा, फिर क्या होगा? तो किसी ने उसको पकड़ कर पास ले गया कि तू यहां आ, तुझे कुछ भी पता नहीं। उसने उसे सब समझाया कि फिर क्या होगा--शादी होगी इनकी, भोग करेंगे एक-दूसरे का, फिर इनका बच्चा पैदा होगा।
Someone took him aside: do you know nothing? The one on the horse is the groom; he will be married to a girl.
He asked: and then what?
Someone took him aside and explained further: the marriage will happen; they will enjoy each other; then they will have a child.
बारात तो निकल गई। संन्यासी, रात हो गई थी, तो गांव के बाहर जा कर कुएं के पाट पर सो रहा, गर्मी के दिन थे। सपना उसने देखा कि घोड़े पर सवार है, बैंड-बाजे बज रहे हैं, बारात चल रही, फिर उसकी शादी हो गई, फिर वह अपनी पत्नी के साथ सो रहा है। और पत्नी ने उससे कहा कि जरा सरको, मुझे भी तो जगह दो। वह जरा सरका कि कुएं में गिर गया। सारा गांव इकट्ठा हो गया। हैरानी तो गांव को और इसलिए हुई कि वह कुएं में पड़ा-पड़ा खूब खिलखिला कर हंस रहा है। लोगों ने पूछा: अरे भई हंसते क्यों हो? उसने कहा, हंसें नहीं तो क्या करें? मुझे निकालो तो मैं अपनी कथा कहूं।
The wedding procession passed. The monk, as night fell, slept on the parapet of a well outside the village — it was summer. He dreamt that he was seated on a horse, bands were playing, the procession moved; the marriage happened; he was lying with his wife; and the wife said: move a little, give me some space. He moved a little — and fell into the well. The whole village gathered. Their surprise grew because lying in the well he was laughing heartily. They asked: why are you laughing? He said: how can I not laugh! Take me out and I will tell you my story.
उसे निकाला। लोगों ने पूछा, हंसते क्यों हो? कुएं में गिरना, तो मौत हो जाए--और तुम हंसते हो? उसने कहा, हंसने की बात हो गई। सपने की स्त्री ने कुएं में गिरा दिया, असली स्त्री क्या न करती होगी लोगों के साथ!
They pulled him out. They asked: why are you laughing? To fall in a well is death — and you laugh? He said: it became laughable. A dream-woman made me fall into a well; what would real women be doing to people!
उसने कहा: बचे! सपने के अनुभव ने जगा दिया। अब कोई बारात नहीं, अब यह घोड़े-वोड़े पर चढ़ना अपने से होने वाला नहीं। इतना काफी है अनुभव। सपने की झूठी स्त्री ने ऐसा धक्का दिया कि भले-चंगे सोए, मैं जिंदगी भर से सोता आ रहा हूं कुओं पर, कभी नहीं गिरा। इस स्त्री ने कहा, जरा सरको...। असली स्त्रियां क्या न करती होंगी?
He said: saved! The experience of the dream awakened me. Now no more weddings, no more riding horses. Enough experience. A false dream-woman pushed me so easily that while sleeping I fell in a well; I have slept on wells all my life and never fallen. This woman said, move a bit... What would real women be doing!
अगर बोध हो तो सपना भी जगा देता है। अगर बोध न हो तो जीवन भी ऐसा ही बीत जाता है, तुम उसका हिसाब भी नहीं लगा पाते।
If there is understanding, even a dream can awaken. If there is no understanding, even a whole life passes and you do not add it up.
लोकचेष्टा अवलोकनात्...।
Lokacheshta avalokanat...
लोक की चेष्टाओं का अवलोकन!
The observation of worldly movements!
कस्य धन्यस्य अपि...।
Kasyadhanyasya api...
और कोई धन्यभागी ही जीवन की चेष्टाओं का अवलोकन करता है। अधिक लोग तो शास्त्रों में खोजते उसे, जो चारों तरफ बरस रहा है; जो चारों तरफ मौजूद है, उसे शब्दों में खोजते; जो हर घड़ी मौजूद है, जो कहीं से भी पकड़ा जा सकता है सूत्र, उसके लिए व्यर्थ के तर्क और सिद्धांत और विवाद में पड़ते हैं।
Only some blessed one observes life’s movements. Most go to scriptures to seek what is raining all around; what is present all around, they hunt in words; what is present every moment and can be caught from anywhere, for that they get into fruitless arguments and doctrines and debates.
कस्य धन्यस्य अपि...।
Kasyadhanyasya api...
इसलिए अष्टावक्र कहते हैं: कोई धन्यभागी कभी जीवन का ठीक अवलोकन करके...।
Therefore Ashtavakra says: some blessed one by rightly observing life...
जीवितेच्छा बुभुक्षा च बुभुत्सोपशमं गताः।
Jiviteccha bubhuksha cha bubhutsopashamam gatah.
तीन चीजों से मुक्त हो जाता है--जीने की इच्छा से, भोगने की इच्छा से और जानने की इच्छा से।
Becomes free of three — the desire to live, the lust to enjoy, and the desire to know.
तुम चकित होओगे: जानने की इच्छा भी--कि मैं और ज्यादा जान लूं, और ज्यादा जान लूं, पंडित हो जाऊं, महापंडित हो जाऊं, सब कुछ जान लूं जो दुनिया में है--वह भी बंधन का कारण है। इच्छा-मात्र बंधन का कारण है। और तीन ही इच्छाएं हैं। या तो आदमी जीवन की इच्छा से भरा रहता है तो धन कमाता है, पद की प्रतिष्ठा खोजता है। या भोगने की वासना से भरता है, तो शराब पीता है, वेश्यागमन करता है, भागता-फिरता भोगने। और तीसरे तरह के लोग हैं जो ज्ञान की आकांक्षा करते हैं। वे शास्त्राध्ययन, तर्क को निखारते हैं, सिद्धांतों पर धार धरते हैं, वाद-विवाद में पड़े रहते हैं। ये तीन तरह के साधारण लोग हैं।
You will be surprised: even the desire to know — that I should know more and more, become a pundit, a great pundit, know everything in the world — that too is bondage. Desire alone is bondage. And there are only three desires. Either a man is filled with the desire to live — he earns wealth, seeks status and prestige. Or filled with the lust to enjoy — he drinks, visits prostitutes, runs around seeking enjoyment. Or a third type seeks knowledge — studies scriptures, sharpens reasoning, refines doctrines, remains in debates. These are the three ordinary kinds.
चौथा व्यक्ति वह है--धन्यभागी, जिसकी कोई आकांक्षा नहीं; जो न भोगना चाहता, न जानना चाहता, न जीना चाहता; जो कहता है: देख लिया सब, इसमें कुछ भी नहीं है।
The fourth is the blessed one whose has no longing; who wants neither to enjoy, nor to know, nor to live; who says: seen it all — there is nothing in it.
‘यह सब अनित्य है, तीनों तापों से दूषित है, सारहीन है, निंदित है, त्याज्य है--ऐसा निश्चय कर वह शांति को प्राप्त होता है।’
'All this is impermanent, stained by the threefold miseries, void of essence, condemnable, to be abandoned — having known thus for certain, he attains peace.'
ये तीनों दौड़ें सिर्फ तीन ताप ले आती हैं।
These three runnings bring only the three miseries.
अनित्यं सर्वमेवेदं तापत्रितय दूषितम्।
Anityam sarvam evedam tapatraya-dushitam.
असारं निंदितं हेयमिति निश्चित्य शाम्यति।।
Asaram ninditam heyam iti nishchitya shamyati.
इदम् सर्वम् अनित्यम्...।
यह सब अनित्य है, असार है--ऐसा बोध! अवलोकन से--याद रखना! शास्त्र से नहीं, उधार नहीं--अवलोकन से। अपनी ही आंख के अनुभव से। आधि-दैविक, आधि-भौतिक, आध्यात्मिक-- तीन तरह के दुख। शरीर का दुख, मन का दुख, आत्मा का दुख। बस, इतना ही मिलता है इस जगत में; और कुछ मिलता नहीं। दुख ही दुख मिलता है; और कुछ मिलता नहीं। राख ही राख हाथ आती है अंततः; कुछ और हाथ आता नहीं।
This all is impermanent, essenceless — such knowing! By observation — remember! Not from scripture, not borrowed — by observation. By the experience of your own eye. Adhi-daivika, adhi-bhautika, adhyatmika — the three kinds of suffering: bodily, mental, spiritual. This is all that is available in the world; nothing else is attained. Suffering and only suffering; finally only ashes come into your hands; nothing else.
असारम् निंदितम् हेयम् इति निश्चित्य शाम्यति।
Asaram ninditam heyam iti nishchitya shamyati.
ऐसा जान कर कि यह बिलकुल व्यर्थ है, निंदित है, असार है, शांति उपलब्ध हो जाती है।
Knowing thus that all is vain, condemnable, essenceless, peace becomes available.
इति निश्चित्य शाम्यति...।
Iti nishchitya shamyati...
जैसे ही यह निश्चय हो जाता, कि यह जगत असार है, शांति फलित हो जाती है।
The moment this certainty happens — that this world is essenceless — peace blossoms.
‘वह कौन काल है और कौन-सी अवस्था है, जिसमें मनुष्य को द्वंद्व, सुख-दुख न हो? उनकी उपेक्षा कर, यथाप्राप्त वस्तुओं में संतोष करने वाला मनुष्य, सिद्धि को प्राप्त होता है।’
'What time is there, what state, in which a man has no dualities, no pleasure and pain? Disregarding them and being content with what comes, a man attains perfection.'
ऐसा कोई काल नहीं है, जैसा कि लोग सोचते हैं, जैसा कि पुराण कहते हैं कि कभी ऐसा था। जैन-शास्त्र कहते हैं: सुखमा-सुखमा, एक ऐसा काल था जब सुख ही सुख था; फिर ऐसा काल आया जब सुखमा-दुखमा, सुख और दुख मिश्रित थे; फिर ऐसा काल आ गया दुखमा-दुखमा, दुख ही दुख। या हिंदू कहते हैं: ऐसा काल था सतयुग, जब सुख ही सुख था, रामराज्य था। लेकिन ये सब मन की कल्पनाएं हैं।
There is no such time, as people imagine, as the Puranas say, that once there was. Jain scriptures say: there was a time 'sukshma-sukshma' when there was only happiness; then came 'sukshma-dukshma', a mixture of happiness and pain; then 'dukshma-dukshma', only suffering. Or the Hindus say: there was Satya Yuga when only bliss was, a Ram-rajya. But these are mind's imaginations.
दुनिया में दो तरह के कल्पनाशील लोगों ने दो तरह की धारणाएं बनाई हैं। एक कहते हैं अतीत में था स्वर्ग। सभी पुराने धर्म यही कहते हैं कि अतीत में सब ठीक था। दूसरा, जो नया पागलपन है दुनिया में, वह है कम्यूनिज्म, साम्यवाद--वे कहते हैं, भविष्य में है स्वर्ग। लेकिन इसे तुम जान लो। स्वर्ग कभी नहीं रहा है। न राम के समय में रामराज्य था। रामराज्य ही होता तो रामकथा के बनने की कोई जगह नहीं थी। अगर सुख ही सुख हो तो समाचार होते ही नहीं। रामकथा बनेगी कहां से? सीता चुराएगा कौन? चौदह वर्ष का वनवास खुद राम को भोगना पड़ा। सब तरह की कलह और सब तरह की राजनीति थी। खुद की सौतेली मां धोखा दे गई। खुद का बाप कामी और लोलुप सिद्ध हुआ। पत्नी की गलत बात मान कर भी--लेकिन पत्नी युवा थी--अपने प्यारे से प्यारे बेटे को घर के बाहर भेज दिया, जंगल भेज दिया। तुम कहते हो रामराज्य?
Two types of fantasists have created two views of the world. The first say: in the past there was heaven — all ancient religions say so. The second, the new madness in the world — communism — says: in the future there will be heaven. But know this: heaven never was. Not even in the time of Rama was there Ram-rajya. If there had been, there would have been no place for the Ramayana. If only happiness were, there would be no news. From where would the Ram-story be woven? Who would kidnap Sita? Even Rama had to suffer fourteen years of exile. All kinds of conflicts and politics. His stepmother deceived him. His father proved lustful and greedy. At the wrong advice of his young wife — but she was young — he sent his dearest son out into the jungle. And you say Ram-rajya?
सीता को राम ले भी आए लंका से छुड़ा कर, तो जो पहले शब्द उन्होंने कहे, वे कुछ बड़े अच्छे शब्द नहीं। उन्होंने सीता से कहा: तू यह मत सोचना कि तेरे लिए मैंने युद्ध किया; यह युद्ध तो प्रतिष्ठा, कुल के लिए किया। फिर जरा-सी बात पर कि किसी धोबी ने कह दिया अपनी औरत को कि तूने क्या समझा है! कह दिया, मैं कोई राम नहीं हूं। एक रात धोबिन कहीं और रह गई तो धोबी नाराज हो गया, उसने कहा कि मैं कोई राम नहीं हूं, तूने समझा क्या है मुझे, कि वर्षों रावण के घर रह आई सीता और फिर भी स्वीकार कर लिया! इतनी-सी बात से, अग्नि-परीक्षा ले लेने के बाद भी, सीता को जंगल में फेंक दिया। राजनीति ज्यादा रही होगी, रामराज्य कम। अगर ऐसा ही था तो सीता के साथ खुद भी जंगल चले गए होते। अगर ऐसा ही था, मर्यादा ही रखनी थी, तो सीता को भी ले जाते जंगल और खुद भी चले गए होते।
Even when Rama brought Sita back from Lanka, the first words he spoke were not very good. He said: do not think I waged this war for you; it was for prestige and family. Then at a mere remark of a washerman to his wife: what do you think of me? I am not Rama! A washerman was angry when his wife spent a night outside and he said: I am no Rama — you think I will accept you after you have stayed in Ravana's house! Because of this small matter, even after the fire-ordeal, Sita was thrown into the forest. There must have been more politics than Ram-rajya. If it had been so, he would have gone to the forest with Sita. If it was all about propriety, then he could have taken Sita and gone himself too.
लेकिन सब कहानियां हैं कि रामराज्य था। दीन थे, दरिद्र थे, दुखी, पीड़ित थे--सब तरह के लोग थे। सब तरह के उपद्रव, सब तरह की जालसाजियां, सब तरह की कूटनीति-राजनीति थी। कब था सुख? अब उससे लोग घबड़ा गए। अतीत का सुख, अतीत के उटोपिआ व्यर्थ हो गए, तो लोगों ने नए ईजाद कर लिए। नए पुराणकार हैं मार्क्स, एंजिल्स, लेनिन, माओ। अब इन्होंने नए पुराण ईजाद कर लिए। ये कहते हैं, भविष्य में होगा।
But stories say there was Ram-rajya. There were poor, destitute, suffering and oppressed — all kinds of people. All kinds of disturbances, all kinds of deceits, all kinds of cunning politics. When was there only happiness? People got tired of that imagined past; they invented new utopias. The new myth-makers are Marx, Engels, Lenin, Mao. They created new Puranas: it will be in the future.
एक बात तो पक्की है, कोई भी नहीं कहता कि अभी है; क्योंकि अभी कहोगे तो दुनिया में कौन मानेगा, कैसे मानेगा? दुख ही दुख दिखाई पड़ता है। अभी तो दुख ही दुख दिखाई पड़ता है। या तो कहो, कभी था या कभी होगा। अब इसमें कुछ विवाद करना मुश्किल हो जाता है--कभी था, कुछ निर्णायक नहीं हैं। मगर शायद अतीत को तो खंडित भी किया जा सकता है, भविष्य को कैसे खंडित करोगे? इसलिए कम्यूनिज्म और भी चालाक है। वह कहता है: भविष्य में होगा; स्वर्णयुग आता है, आने वाला है। तुम कुर्बान होओ उसके लिए, तो आएगा।
One thing is certain: no one says 'now' — because if you say now, who will believe? Suffering is what is visible. Only suffering is visible. Either say: once there was; or: it will be. With 'once' there is no decisive way; 'future' is even more cunning — you cannot disprove it. Therefore communism is more cunning. It says: it will be; the golden age is coming. Sacrifice yourself for it and it will come.
अष्टावक्र कहते हैं, ‘वह कौन काल है, कौन अवस्था है, जिसमें मनुष्य को द्वंद्व न रहा हो? सुख-दुख न रहे हों?’
Ashtavakra says: 'What time, what state is there in which man had no dualities, no pleasure and pain?'
नहीं, किसी काल की प्रतीक्षा मत करो, किसी स्थिति की प्रतीक्षा मत करो। एक चैतन्य की क्रांति चाहिए। वह क्रांति कैसे घटित होगी?
Do not wait for any time, do not wait for any condition. A revolution in consciousness is needed. How will it happen?
‘उनकी उपेक्षा कर, यथाप्राप्त वस्तुओं में संतोष करने वाला मनुष्य सिद्धि को प्राप्त होता है।’
'By disregarding them, and being content with what comes, a man attains perfection.'
यथा प्राप्तवर्ती सिद्धिम!
Yatha praptavarti siddhim!
जो मिला है! जो मिला है, उसमें ही बरतने वाला पुरुष मोक्ष को उपलब्ध हो जाता है।
With what is attained! With what has come! The one who lives in what is given attains liberation.
जो है, उसमें ही बरतो। उससे ज्यादा की चाह मत करो। उससे अन्यथा कभी नहीं हुआ है, कभी नहीं होगा। ऐसा ही रहा है। कथा यही की यही है। युग बदलते हैं, आदमी नहीं बदलता। चीजें बदलती हैं, चैतन्य नहीं बदलता। सब समय में ऐसा ही रहा है। यही वारदातें, यही झंझटें, यही उपद्रव-- कमोबेश--मगर सब ऐसा ही रहा है।
Dwell in what is. Do not desire more. It has never been otherwise and never will be. It has always been so. The story is the same forever. Ages change; man does not. Things change; consciousness does not. In all time it has been like this. The same happenings, entanglements, disturbances — more or less — but the same.
‘कौन सिद्धि को उपलब्ध होता है?’
'Who attains perfection?'
अष्टावक्र कहते हैं: जो जैसा है, जो मिला है, जो वर्तमान है--यथा प्राप्तवर्ती--जो है, जो मिला है, उसमें जो संतोष मान लेता कि ठीक है।
Ashtavakra says: the one who, as things are, as they come, as is present — yatha praptavarti — who accepts what is.
तो दौड़ पैदा नहीं होती। तो अभीप्सा पैदा नहीं होती, आकांक्षा पैदा नहीं होती, चाह पैदा नहीं होती। संतोष पैदा होता है कि जो है, ठीक है। जो है, इससे अन्यथा हो नहीं सकता, अन्यथा कभी हुआ नहीं, अन्यथा कभी होगा नहीं--इसलिए अन्यथा की चाह नहीं करनी।
Then no running is born. No striving, no ambition, no craving. Contentment arises that what is, is right. What is cannot be otherwise; it has never been otherwise; it will never be otherwise — therefore do not desire otherwise.
‘उनकी उपेक्षा कर, यथाप्राप्त वस्तुओं में संतोष कर लेने वाला मनुष्य सिद्धि को प्राप्त होता है।’
'By disregarding them and by contentment in what is given, a man attains perfection.'
‘महर्षियों के, साधुओं के, योगियों के अनेक मत हैं। ऐसा देख कर उपेक्षा को प्राप्त हुआ कौन मनुष्य शांति को नहीं प्राप्त होता है?’
'Among seers, ascetics, yogis there are many opinions. Seeing this, who — having turned away in indifference — does not become quiet?'
यह भी बड़ी महत्वपूर्ण बात वे कहते हैं।
This too is very important.
नाना मतं महर्षीणां...।
Nana matam maharshinām...
महर्षियों के बहुत-से सिद्धांत हैं, दार्शनिकों के बड़े सिद्धांत हैं। अगर उनमें उलझे तो कोई पारावार नहीं है, भटकते ही रहोगे। साधुओं के अनेक सिद्धांत हैं, योगियों के अनेक सिद्धांत हैं। सिद्धांतों की भरमार है। जीवन एक है, जीवन को समझाने वाली दृष्टियां बहुत हैं। और जिसको तुम सुनोगे, वही ठीक लगेगा। जिसको तुम पढ़ोगे, वही ठीक लगेगा। निश्चित ही तुमसे ज्यादा प्रतिभाशाली लोगों ने उनको ईजाद किया है, महर्षियों ने ईजाद किया है, योगियों ने ईजाद किया है। तो उन्होंने जरूर बड़ा तर्कबल भरा है उनमें। तुम उससे प्रभावित हो जाओगे। लेकिन जब तुम दूसरे को सुनोगे, दूसरा ठीक लगने लगेगा। जब तुम तीसरे को सुनोगे, तीसरा ठीक लगने लगेगा। ऐसे तो तुम न घर के रहोगे न घाट के। ऐसे तो तुम दर-दर के भिखारी हो जाओगे।
The great seers have many doctrines; philosophers have big theories. If you get entangled in them, there is no shore; you will keep wandering. Ascetics have many doctrines; yogis have many doctrines. There is a glut of doctrines. Life is one; there are many views to explain it. Whoever you will listen to will seem right. Whoever you will read will seem right. Certainly, more talented than you have invented them — seers have invented them. They have filled them with great power of logic. You will be impressed. But when you hear the other, the other will seem right. And the third will seem right... Thus you will be neither here nor there. You will become a beggar at every door.
अष्टावक्र कहते हैं: ऐसा देख कर कि अनेक मत हैं, बुद्धिमान व्यक्ति मतों को ही छोड़ देता है, मतों की झंझट में ही नहीं पड़ता। ऐसा देख कर कि अनेक शास्त्र हैं--कौन ठीक? कुरान कि बाइबिल? वेद कि धम्मपद? कौन सही? कौन गलत? इस झंझट में बुद्धिमान आदमी नहीं पड़ता। इस झंझट में जो पड़ जाते हैं वे कभी इस झंझट के बाहर नहीं आ पाते हैं। उस झंझट का कोई अंत ही नहीं है। उसमें तो एक उलझन में से दूसरी उलझन निकलती चली जाती है। एक प्रश्न का उत्तर हल करो, तो उस उत्तर में से दस नए प्रश्न खड़े हो जाते हैं। चलता ही चला जाता है। अंतहीन श्रृंखला है। उससे कभी कोई बाहर नहीं आ पाता।
Ashtavakra says: seeing that there are many doctrines, the intelligent man drops doctrines; he does not get into the hassle of doctrines. Seeing that there are many scriptures — which is correct? The Koran or the Bible? The Vedas or the Dhammapada? Which is true? Which is false? An intelligent man does not fall into this trouble. Those who do, never get out of it. There is no end to it. From one tangle another emerges. Answer one question, and ten more arise from the answer. It goes on. An endless chain. No one ever gets out of it.
नाना मतं महर्षीणां साधुनां योगिनां तथा।
Nana matam maharshinām sadhunam yoginam tatha.
दृष्टव निर्वेदमापन्नः को न शाम्यति मानवः।।
Drishtva nirvedam apannah ko na shamyati manavah.
‘ऐसा देखकर कि इस विवाद में क्या सार है? यह कहीं ले जाएगा नहीं...’
'Having seen that there is no essence in this dispute — that it will lead nowhere...'
दृष्टव निर्वेदमापन्नः को न शाम्यति मानवः।
Drishtva nirvedam apannah ko na shamyati manavah.
‘...ऐसा कौन व्यक्ति है जो इतनी-सी बात समझ कर शांत न हो जाए?’
'... who is there who, understanding just this much, does not become quiet?'
शांत अगर होना है तो सिद्धांतों से बचना। शांत अगर होना है तो मतवादों से बचना। शांत अगर होना हो तो हिंदू, मुसलमान, ईसाई, जैन, बौद्ध होने से बचना। शांत अगर होना हो तो स्वयं में खोजना, सिद्धांतों में मत भटक जाना।
If peace is to be found, avoid doctrines. If peace is to be found, avoid ideologies. If peace is to be found, avoid being Hindu, Muslim, Christian, Jain, Buddhist. If peace is to be found, search within yourself; do not get lost in doctrines.
नाना मतं महर्षीणां...।
Nana matam maharshinām...
और सभी महर्षि हैं, झंझट तो यह है! अगर ऐसे ही होता कि एक आदमी बुरा होता और एक आदमी अच्छा होता, तो अच्छे की हम मान लेते, बुरे की हम छोड़ देते। यहां झंझट बड़ी गहरी है, दोनों अच्छे हैं। किसको पकड़ो, किसको छोड़ो! जीसस की सुनो कि मुहम्मद की? कि महावीर की? सभी अदभुत पुरुष हैं! सभी के व्यक्तित्व में बड़ा चमत्कार है। जब वे कहते हैं तो उनकी बातों में सम्मोहन है। लेकिन उलझना मत।
And all are great seers — that is the trouble! If one were bad and the other good, we would follow the good and leave the bad. The trouble is deep: both are good. Whom to hold, whom to drop? Listen to Jesus or to Muhammad? Or to Mahavira? All are wondrous beings! Each one's presence has immense magnetism. When they speak there is a hypnotic flavor in their words. But do not get entangled.
ऐसा देख कर कि यह तो सिद्धांत और दर्शनशास्त्र का जाल चला ही आ रहा है, कभी समाप्त नहीं हुआ...।
Seeing that this web of doctrine and philosophy has continued and never ended...
दर्शनशास्त्र से एक भी प्रश्न का उत्तर नहीं मिला है, और तर्क से जीवन को हल करने वाला एक आधार नहीं मिला है। और तर्क बड़ा दोगला है। और तर्क से तुम ऐसा भी सिद्ध कर सकते हो और वैसा भी सिद्ध कर सकते हो। तर्क वेश्या जैसा है। तर्क का कुछ लेना-देना नहीं।
मैं एक बड़े वकील हरि सिंह गौर से परिचित था। उन्होंने सागर विश्वविद्यालय का निर्माण किया। वे बड़े वकील थे, सारी दुनिया के ख्यातिलब्ध वकील थे। प्रिवि कौंसिल में एक मुकदमा था। वे किसी महाराजा की तरफ से मुकदमा लड़ रहे थे। वे तो जिसके पक्ष में खड़े हो जाते थे, वह जीतेगा ही--यह निश्चित था। इसलिए वे कुछ ज्यादा फिक्र भी नहीं करते थे।
धीरे-धीरे उनकी प्रतिष्ठा ऐेसी हो गई थी कि वे जिसके पक्ष में हों, वह जीतने ही वाला है। तो विरोधी तो पस्त हो जाते थे। उनका ज्ञान-भंडार भी बहुत था। और उनके पास काम भी बहुत था। एक दिल्ली में दफ्तर था, एक पेकिंग में, एक लंदन में। भागे फिरते थे तीनों जगह। काम भी बहुत था, उलझन भी बहुत थी। रात किसी पार्टी में संलग्न थे और देर से आए और सो गए और देख नहीं पाए फाइल। सुबह अदालत में जाना पड़ा बिना फाइल देखे, तो सीधे खड़े हो गए, भूल गए कि किसके पक्ष में हैं--और विपक्षी के पक्ष में दलील देने लगे।
Not a single question has been answered by philosophy; not a single foundation for life has been found by argument. And logic is double-tongued. With logic you can prove this and that. Logic is like a courtesan. Logic has no fidelity. I knew a great lawyer, Hari Singh Gour — he founded Sagar University. A famous lawyer worldwide. In the Privy Council he was arguing a case for a Maharaja. Whoever he stood for would win — that was certain. Therefore he did not worry much. Slowly his reputation grew that whoever he supported would win; the opponents were dispirited. His store of knowledge was vast. He had much work; confusion too. He had offices in Delhi, Peking, London — running between all three. He was busy all night at a party, slept late, did not look at the file. In the morning he went to court without reading it and, standing, forgot which side he was on — and began arguing for the opposition.
विपक्षी के पक्ष में उन्होंने घंटे भर तक दलील की। बड़ा सन्नाटा छा गया अदालत में कि यह हो क्या रहा है! मजिस्ट्रेट भी बेचैन, विरोधी वकील भी बेचैन कि यह मामला क्या है? विरोधी भी बेचैन! और उनका जो आदमी था, जिसके पक्ष में वे लड़ रहे थे--किसी महाराजा के--वह तो पसीने-पसीने हो गया कि जब अपना ही वकील यह कह रहा है, तो अब क्या रहा? अब तो कोई उपाय नहीं है। अब तो मारे गए।
For an hour he argued for the other side. A great hush — what is happening! The magistrate was uneasy, the opposing lawyer uneasy — what is this? Even their client, a Maharaja, was sweating: when our own lawyer says this, what remains? We are finished.
आखिर उनके सेक्रेटरी ने हिम्मत जुटाई, उनके पास जा कर कान में कहा कि आप यह क्या कर रहे हैं? यह तो आपने अपने आदमी को मार डाला। आपने तो बुरी तरह उसे खराब कर दिया। अब तो यह मुकदमा जीतना मुश्किल है।
Finally his secretary dared and whispered: what are you doing? You have killed your client. Now winning is difficult.
उन्होंने कहा, क्या मतलब? क्या मैं विरोधी की तरफ से बोल रहा हूं? उन्होंने कहा, घबड़ा मत! उन्होंने टाई-वाई ठीक की और मजिस्ट्रेट से कहा कि महानुभाव, अभी मैंने वे दलीलें दीं जो मेरा विरोधी वकील देगा, अब मैं इनका खंडन शुरू करता हूं।
He said: what do you mean? Am I speaking for the other side? Do not worry! He straightened his tie and said to the magistrate: Sir, I have just now put forward the arguments which my opposing counsel will present; now I begin their refutation.
और खंडन शुरू कर दिया और मुकदमा जीत गए। और बड़ी सुगमता से जीते, क्योंकि अब विरोधी को कुछ कहने को बचा ही नहीं; वह जो कहता और जितनी अच्छी तरह से कह सकता था, उससे भी ज्यादा अच्छी तरह से उन्होंने कह ही दिया था, अब कुछ बचा ही नहीं था कहने को, और उसका खंडन भी कर दिया था।
And he began refuting, and won. With great ease he won; for the opponent had nothing left to say — whatever he would say, and even better than he could say, had already been said; and now it was refuted.
तर्क की कोई निष्ठा नहीं है। तर्क तो वेश्या है। वह तो किसी के भी साथ खड़ा हो जाता है। जिसमें भी थोड़ी अक्ल हो, तर्क उसी के आसपास नाचने लगता है। उससे तुम चाहो ईश्वर को सिद्ध कर दो, चाहो ईश्वर को असिद्ध कर दो। तुम चाहो आत्मा को सिद्ध कर दो, तुम चाहो आत्मा को असिद्ध कर दो।
Logic has no loyalty. It stands with whoever holds it. With a little intelligence logic dances around you. By it you can prove God and you can disprove God; prove the soul, and disprove it.
अष्टावक्र कहते हैं: बुद्धिमान पुरुष वही है जो तर्क में आस्था नहीं रखता, तर्क का त्याग कर देता है। यह देख कर कि साधुओं के, योगियों के, महर्षियों के बहुत मत हैं, तो एक बात तो सच है कि मतों में सत्य नहीं हो सकता, नहीं तो बहुत मत नहीं होते। सत्य तो मतातीत है। तर्कों में सत्य नहीं हो सकता, नहीं तो तर्क का एक ही निष्कर्ष होता। तो सत्य तो तर्कातीत है।
Ashtavakra says: the intelligent person does not have faith in logic, he abandons it. Seeing that ascetics, yogis, great seers have many doctrines — one thing is clear: truth cannot be in doctrines, otherwise there would not be many. Truth is beyond doctrine. Truth cannot be in arguments — otherwise logic would have one conclusion. Truth is beyond logic.
ऐसा देख कर मतों के प्रति उपेक्षा पैदा हो जाती है। और जो उस उपेक्षा को प्राप्त होता है, वह मनुष्य निश्चित ही शांति को प्राप्त हो जाता है।
Seeing thus, dispassion arises towards doctrines. And the one who attains this dispassion surely attains peace.
‘जो उपेक्षा, समता और युक्ति द्वारा चैतन्य के सच्चे स्वरूप को जान कर संसार से अपने को तारता है, क्या वह गुरु नहीं है?’
'He who, by indifference (nirveda), by equanimity (samata), and by insight (yukti), knows the true nature of consciousness and ferries himself across the world — is he not the Guru?'
यह बड़ा महत्वपूर्ण सूत्र है। अष्टावक्र कह रहे हैं कि गुरु तेरे भीतर छिपा है। अगर तू उपेक्षा, समता और युक्ति द्वारा चैतन्य के सच्चे स्वरूप को जान ले, तो मिल गया तुझे तेरा गुरु।
This is an important sutra. Ashtavakra is saying the Guru is hidden within you. If by dispassion, equanimity and insight you come to know the true nature of consciousness, then your Guru is found.
कृत्वा मूर्तिपरिज्ञानं चैतन्यस्य न किं गुरुः।
Kritva murtiparijnanam chaitanyasya na kim guruh?
क्या यही गुरु नहीं है? समता से, उपेक्षा से, युक्ति द्वारा स्वयं के चैतन्य-स्वरूप को जान लेना--क्या यही गुरु नहीं है? क्या यही जान लेने की घटना पर्याप्त नहीं है?
Is this not the Guru? By equanimity, by indifference, by insight, to know your own conscious nature — is this not the Guru? Is this knowing not sufficient?
निर्वेदसमतायुक्त्या यस्तारयति संसृतेः।
Nirveda-samata-yuktya yastarayati samsriteh.
बाहर जिसको तुम गुरु की तरह स्वीकार भी करते हो...जनक ने अष्टावक्र को स्वीकार किया है। जनक अष्टावक्र को ले आया है अपने राजमहल में और कहा: गुरुदेव, मुझे समझाएं ज्ञान क्या? मुक्ति क्या? सच्चिदानंद परमात्मा क्या? मुझे समझाएं।
Even the outer Guru whom you accept... Janaka has accepted Ashtavakra. He has brought Ashtavakra to his palace and said: Master, teach me what is knowledge? What is liberation? What is the Sat-Chit-Ananda Divine? Teach me.
गुरु का यह अंतिम कृत्य है कि वह समझाए कि जो मैंने तुझे समझाया, वह तेरे भीतर ही घट सकता है। गुरु की यह अंतिम कृपा है कि वह शिष्य को गुरु से भी छुटकारा दिला दे। यह आखिरी काम है। जो गुरु यह न करे, वह सदगुरु नहीं। जो गुरु शिष्य को उलझा ले और फिर अपने में ही उलझाए रखे, वह गुरु ही नहीं है। क्योंकि वह फिर इस शिष्य का शोषण कर रहा है। फिर उसकी चेष्टा यही है कि तुम शिष्य ही बने रहो।
The Guru's last kindness is to show that what I have shown you can only happen within you. The Guru's final grace is to free the disciple from the Guru himself. This is the last work. The one who does not do this is not a true Guru. The Guru who entangles the disciple and keeps him entangled in himself is not a Guru, for he is exploiting the disciple; he wants you to remain a disciple.
लेकिन वास्तविक गुरु तो जल्दी ही जैसे ही तुम्हारे शिष्यत्व का काल पूरा हुआ और बोध का जागरण शुरू हुआ--कहेगा कि अब, अब मेरी तरफ देखने की जरूरत नहीं, अब भीतर देख, अब आंख बंद कर। मैं तो दर्पण था। तब तक मेरी जरूरत थी, जब तक तेरी अपनी आंख साफ न थी। अब तो तू अपनी ही आंख से देख लेगा। मैंने तुझे जो दिखाया वह वही था जो तू भी देख सकता है। मेरी जरूरत पड़ी थी, क्योंकि तू बेहोश था। अब मेरी कोई जरूरत नहीं रही।
But the real Guru as soon as your period of discipleship is complete and awakening has begun — will say: now there is no need to look at me; look within. Close your eyes. I was a mirror. You needed me until your own eyes were not clear. Now you will see with your own eyes. What I showed you is what you can see yourself. You needed me because you were unconscious. Now there is no need of me.
‘जो उपेक्षा, समता और युक्ति द्वारा चैतन्य के सच्चे स्वरूप को जान कर अपने को तारता है, क्या वही गुरु नहीं है?’
'He who, by indifference, equanimity and insight, knows the true nature of consciousness and ferries himself across the world — is he not the Guru?'
वही गुरु है! गुरु तो भीतर है। बाहर का गुरु तो केवल प्रतीक-रूप है। जो तुम्हारे भीतर घटना है, वह किसी में घट गया है, बस। लेकिन आत्यंतिक घटना तुम्हारे भीतर घटती है।
He alone is the Guru! The Guru is within. The outer Guru is only a symbol. What must happen within you has happened in someone else — that is all. But the ultimate happening happens within you.
बाहर के गुरु से संकेत ले लेना, लेकिन बाहर के गुरु को जंजीर मत बना लेना। बाहर का गुरु तुम्हारा कारागृह बन जाए, इससे सावधान रहना।
Take the indication from the outer Guru, but do not let the outer Guru become your chain. Beware lest the outer Guru become your prison.
जरथुस्त्र का बड़ा बहुमूल्य वचन है। जब जरथुस्त्र अपने शिष्यों को छोड़ कर बाहर जाने लगा, विलीन होने को अपनी अंतिम समाधि में, तो उसने कहा, ‘अब आखिरी सूत्र: जरथुस्त्र से सावधान रहना! आखिरी सूत्र: जरथुस्त्र से सावधान रहना।’ बस, इतना कह कर वह पहाड़ों में चला गया। ‘बिवेयर ऑफ जरथुस्त्रा!’ सब समझाया, आखिर में यह समझाया कि अब मुझसे सावधान रहना, कहीं ऐसा न हो कि तुम मुझसे बंध जाओ! कहीं तुम्हारी आसक्ति मुझ पर न टिक जाए! नहीं तो फिर चूक हो गई।
Zarathustra has a precious saying. When he prepared to leave his disciples, to dissolve into his final Samadhi, he said: 'Now the last sutra: beware of Zarathustra! The last sutra: beware of Zarathustra.' Saying this he went into the mountains. 'Beware of Zarathustra!' He explained everything; finally he explained: now be careful of me — lest you become attached to me! Lest your clinging settle upon me! Then the miss has happened.
दर्पण में तुम्हारा चेहरा दिखाई पड़ता है। इससे तुम यह मत समझ लेना कि दर्पण में तुम्हारा चेहरा है, नहीं तो पागल हो जाओगे। फिर दर्पण लिए फिरोगे कि अब दर्पण न ले जाएंगे तो चेहरा घर ही छूट जाएगा।
In the mirror your face is seen. Do not think your face is in the mirror; otherwise you will go mad — you will carry the mirror around, fearing your face will be left at home.
मुल्ला नसरुद्दीन एक धनपति के घर मस्जिद के लिए कुछ दान मांगने गया। जैसे कि धनपति होते हैं, धनपति ने ऐसा खिड़की से झांक कर देखा, देखा कि मुल्ला आया है, जरूर कुछ दान मांगने आया होगा। उसने अपने दरबान को कहा कि कह दो कि वे बाहर गए हैं। मुल्ला ने भी देख लिया था। उस सिर को मुल्ला भी देख चुका था खिड़की से।
दरबान ने कहा कि महानुभाव, आप गलत समय आए, मालिक बाहर गए हैं।
Mulla Nasruddin went to a rich man's house to ask for a donation for a mosque. As rich men are, peeking from the window he saw Mulla coming and thought: he has come to ask for money. He told his guard to inform that he had gone out. Mulla also had seen him. The guard said: you have come at the wrong time, the master has gone out.
तो मुल्ला ने कहा, कोई हर्जा नहीं, हम फिर आ जाएंगे। मालिक आ जाएं तो हमारी तरफ से मुफ्त एक सलाह उनको दे देना कि बाहर तो जाएं, लेकिन सिर घर न छोड़ कर जाया करें। इसमें कभी खतरा हो सकता है।
Mulla said: no harm, we will come again. When your master returns, give him a free piece of advice from me: when he goes out, he should not leave his head at home. This can be dangerous someday.
अगर तुमने समझा कि दर्पण में तुम्हारा चेहरा है, तो फिर तुम्हें दर्पण को ले कर घूमना पड़ेगा; नहीं तो चेहरा घर छूट जाएगा, बिना चेहरे के तुम जाओगे।
If you think your face is in the mirror, then you will carry the mirror; otherwise the face will be left at home and you will go without a face.
गुरु तो दर्पण है; तुम्हें तुम्हारा चेहरा पहचनवा देता है। लेकिन एक दफा पहचान आनी शुरू हो गई, तो अंततः तो अपने भीतर ही खोजना है।
The Guru is a mirror; he lets you recognize your own face. But once recognition begins, ultimately you must seek within.
गुरु तो वही है जो तुम्हें तुम्हारे गुरु से मिला दे। गुरु तो वही है जो तुम्हारे भीतर के सोए गुरु को जगा दे। स्वयं में छिपा है गुरु। बाहर का गुरु तो केवल प्रतिध्वनि है तुम्हारे भीतर के गुरु की।
That is the Guru who introduces you to your own inner Guru. That is the Guru who awakens the sleeping Guru within you. The Guru is hidden within. The outer Guru is only the echo of your inner Guru.
‘जब भूत-विकारों को, देह, इंद्रिय आदि को यथार्थतः भूत-मात्र देखेगा, उसी क्षण तू बंध से मुक्त हो कर अपने स्वभाव में स्थित होगा।’
'When you see the modifications of the elements — the body, the senses, etc. — as merely the elements, exactly as they are, then and there you will be free of bondage and established in your own nature.'
पश्य भूतविकारास्त्वं भूतमात्रान् यथार्थतः।
Pashya bhuta-vikaras tvam bhuta-matran yatharthatah.
--जो जैसा है, जब तू उसको वैसा ही देखने लगेगा।
— When you see each thing just as it is.
तत्क्षणाद् बंध निर्मुक्तः
Tatkshanad bandha-nirmuktah
--उसी क्षण तू बंधन से मुक्त हो जाएगा।
— that very instant you are freed from bondage,
स्वरूपस्थो भविष्यसि
Svarupastho bhavishyasi
--और अपने स्वभाव में थिर हो जाएगा। पहुंच जाएगा उस आंतरिक केंद्र पर जहां कोई तरंग नहीं पहुंचती।
— and you are established in your own nature. You will reach that inner center where no wave ever reaches.
‘जब भूत-विकारों को, देह, इंद्रिय आदि को यथार्थतः वैसा ही देखेगा, जैसे वे हैं...।’
'When you see the modifications of the elements — body, senses, etc. — exactly as they are...'
शरीर को जब तू शरीर की भांति देखेगा। अभी हम देखते हैं: मेरा शरीर, मैं शरीर; मेरा मन, मैं मन। अभी हम चीजों को वैसा देखते हैं जैसी वे नहीं हैं; हम अन्यथा देखते हैं। और हम अन्यथा इसलिए देखते हैं कि अभी हमारी देखने की क्षमता ही साफ नहीं है, बड़ी धूमिल है; कुछ का कुछ दिखाई पड़ता है।
When you see the body as the body. Now we see: my body, I the body; my mind, I the mind. We see things in ways they are not; we see otherwise. We see otherwise because our capacity to see is dim, smoky; we see something as something else.
अष्टावक्र कहते हैं: जो जैसा है, उसे वैसा ही देख लेना है। शरीर, शरीर है। मन, मन है। और मैं तो दोनों के पार हूं--जो दोनों को देखता, दोनों को पहचानता।
Ashtavakra says: just see each as it is. Body is body. Mind is mind. And I am beyond both — the one who sees both and recognizes both.
तुमने कभी खयाल किया? मन में क्रोध आता है, तब भी तो कोई तुम्हारे भीतर देखता है कि क्रोध आ रहा है। तुमने उस भीतर देखने वाले को थोड़ा पहचानने की कोशिश की--कौन देखता है क्रोध आ रहा है? जब क्रोध आता है तो कोई देखता है क्रोध आ रहा है। तुम देखते हो कि शरीर में जहर फैल रहा है, हिंसा की भावना उठ रही है। कौन देखता है? कौन देखता है? कोई अपमान कर देता है तो अपमान हो जाता है; तुम्हारे भीतर कोई देखता है कि मैं अपमानित अनुभव कर रहा हूं। कौन देखता है कि अपमान हो गया?
Have you noticed? When anger comes into the mind, someone within you also sees that anger is coming. Try to recognize that inner seer a little — who sees that anger is coming? When anger comes, someone sees it arising. You see poison spread in the body, feelings of violence rise. Who sees? Someone insults you — an insult happens; within, someone sees: I feel insulted. Who sees that insult has happened?
तुम मुझे सुन रहे हो। मैं यहां बोल रहा हूं, तुम वहां सुन रहे हो--यह बोलने और सुनने के पीछे तुम्हारा साक्षी खड़ा है, जो यह देख रहा है कि तुम सुन रहे हो। और कभी-कभी तुम्हारा साक्षी तुमसे यह भी कहेगा कि तुमने सुना तो, फिर भी सुना नहीं, चूक गए!
You are listening to me. I am speaking here, you listen there — behind this speaking and hearing is your witness, watching that you are listening. Sometimes your witness says: you heard, and yet you did not hear — you missed!
तुम एक पन्ना पढ़ते हो किताब का, पूरा पन्ना पढ़ जाते हो--अचानक खयाल आता है कि अरे, पढ़ते तो रहे, लेकिन चूक गए! यह किसको याद आया? पढ़ने के अतिरिक्त भी तुम्हारे पीछे कोई खड़ा है--अंतिम निर्णायक--जो कहता है, फिर से पढ़ो, चूक गए! यह जो अंतिम है तुम्हारे भीतर, यही तुम्हारा स्वरूप है।
You read a page of a book, complete it; suddenly you realize: ah, I kept reading, yet I missed! Who remembers this? Besides reading, someone stands behind you — an ultimate judge — who says: read again, you missed. This ultimate within you is your nature.
‘जो जैसा है उसे वैसा ही देख ले कर उसी क्षण तू बंध से मुक्त हो कर अपने स्वभाव में स्थिर होगा।’
'When you see each just as it is, then and there you are free of bondage and established in your own nature.'
‘वासना ही संसार है। इसलिए वासना को छोड़।’
'Vasana alone is the world. Therefore, drop vasana.'
संसार को नहीं! वासना संसार है, इसलिए वासना को छोड़।
Not the world! Vasana is the world — therefore drop vasana.
‘वासना के त्याग से संसार का त्याग है। अब जहां चाहे वहां रह।’
'By abandoning vasana, the world is abandoned. Now remain wherever you wish.'
बड़े क्रांतिकारी वचन हैं! अब जहां चाहे वहां रह! अब संसार में रहना है, संसार में रह; बाजार में रहना है, बाजार में रह। अब जहां चाहे वहां रह। बस, तेरा साक्षी सुस्पष्ट बना रहे, फिर कुछ और चाहिए नहीं।
These are revolutionary words! Now remain wherever you wish! If you wish to remain in the world, remain in the world; in the marketplace, remain in the marketplace. Wherever you wish, remain. Only let your witnessing remain crystal-clear; nothing else is needed.
वासना एव संसार इति सर्वा विमुञ्च ताः।
Vasana eva samsara iti sarva vimunca tah.
तत्त्यागो वासनात्यागात् स्थितिरद्य यथा तथा।।
Tat-tyago vasana-tyagat sthitir adya yatha tatha.
जैसा है फिर तू, जहां है फिर तू, बिलकुल ठीक है और सुंदर है। कहीं कुछ करने को नहीं है। बस, एक बात जानते रहने को है कि मैं सिर्फ साक्षी-मात्र! अहो चिन्मात्रम्!
As you are, then you are; wherever you are, it is perfectly right and beautiful. There is nothing to be done. Only one thing is to be known: I am merely the witness! Aho chin-matram!
वासना एव संसारः...।
Vasana eva samsarah...
इस भेद को समझना। लोग तुमसे कहते हैं, वासनाएं छोड़ो तो संसार छूटेगा। लोग तुमसे कहते हैं, वासनाएं छोड़ो तो संसार छूटेगा। वासनाएं नहीं हैं, वासना है। कोई बहुत वासनाएं नहीं हैं; वासना तो एक ही है। वासना तो एक ही वृत्ति है: कुछ होना है, कुछ पाना है। उनके नाम तुम कुछ भी रखो। किसी को धन पाना है, किसी को पद पाना है, किसी को मोक्ष पाना है--वासना तो एक ही है। वासना का अर्थ है: जो मैं हूं, उससे मैं राजी नहीं; कुछ और होना चाहिए, तब मैं राजी होऊंगा। वासना का अर्थ है: जो है, उससे मैं नाराज, और जो नहीं है वह होना चाहिए। जब तुम जो है उससे राजी हो जाओगे, और जो नहीं है उसकी मांग न करोगे--वासना गई।
Understand this difference. People tell you: leave desires and the world will be left. People tell you: drop vasanas and the world will drop. There are not many vasanas; there is Vasana — one tendency: to become something, to get something. Call it by any names. Someone wants money, someone wants status, someone wants moksha — vasana is one. Vasana means: as I am, I am not content; I should become something else, then I will be content. Vasana means: with what is, I am displeased; what is not, that should be. When you become content with what is, and do not demand what is not — vasana goes.
Vasana eva samsarah!
वासना एव संसारः...!
और वासना ही संसार है!
And vasana itself is the world!
कुछ हैं जो कहते हैं: संसार छोड़ो, तब वासना छूटेगी। गलत कहते हैं। संसार छोड़ने से कुछ भी न होगा। तुम जंगल में भाग जाओगे, वासना तुम्हारे साथ छाया की तरह लगी रहेगी। तुम मंदिर में बैठ जाओगे वासना तुम्हारा पीछा करेगी; वहीं संसार बन जाएगा। जहां तुम हो, वहां वासना होगी। वासना होगी, वहीं संसार निर्मित हो जाएगा। इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता।
Some say: leave the world and then vasana will go. Wrong. By leaving the world nothing happens. You will run to the jungle; vasana will stick to you like a shadow. Sit in a temple and vasana will chase you; a world will be formed right there. Wherever you are, there will be vasana. Where there is vasana, there the world is created. It makes no difference.
वासना एव संसारः...।
Vasana eva samsarah...
--वासना संसार है, इसलिए वासना छूट जाए!
Vasana is the world; therefore let vasana drop!
इति ज्ञात्वा...।
Iti jnatva...
--ऐसा जो जान लेता है।
— He who knows thus,
ताः सर्वा विमुञ्च...।
Tah sarva vimunca...
--वह सबसे मुक्त हो ही गया। उससे सब छूट गया। इस सत्य को पहचान लिया कि वासना ही संसार है, बस इस पहचान में ही सब छूट हो गई।
— he is free of all. All has dropped for him. Recognize this truth — that vasana is the world — and in this recognition all drops.
वासना त्यागात तत्त्यागः...।
Vasana-tyagat tat-tyagah...
--इधर वासना गई, वहां संसार गया।
— when vasana goes, the world goes.
अद्य यथा तथा स्थिति।
Adya yatha tatha sthiti.
--फिर तेरी जनक, जहां मर्जी हो, वहां रह। फिर जहां चाहे वहां रह।
— Then, Janaka, wherever you wish, remain. Wherever you wish, stay.
इस सूत्र को भी खयाल में ले लेना। इसका यह अर्थ हुआ कि फिर जहां पाए अपने को, वहीं ठीक है। फिर जो हो रहा हो, वही ठीक है। महल में पाए तो महल ठीक है, जंगल में पाए तो जंगल ठीक है।
Take this sutra to heart. It means: then wherever you find yourself, that is right. Whatever is happening is right. If you find yourself in a palace, the palace is right; if in a forest, the forest is right.
एक फकीर एक सम्राट का मित्र था। सम्राट उस फकीर से बहुत ही प्रभावित था। इतना प्रभावित था कि एक दिन उसने कहा कि प्रभु, मुझसे देखा नहीं जाता कि इस वृक्ष के नीचे धूप, छाया, गर्मी में आप बैठे रहें; राजमहल चलें!
A fakir was a friend of an emperor. The emperor was so impressed that one day he said: Master, I cannot bear to see you sitting beneath a tree in sun and shade, in heat; come to the palace!
सोचा था सम्राट ने कि जब मैं यह कहूंगा, फकीर कहेगा कि ‘नहीं-नहीं, नहीं-नहीं, राजमहल और मैं? मैं छोड़ चुका संसार!’ ऐसा कहा होता फकीर ने तो सम्राट प्रसन्न हुआ होता। उसके मन में और भी फकीर के प्रति आदर बढ़ा होता। लेकिन फकीर मेरे जैसा रहा होगा। वह उठ कर खड़ा हो गया। उसने कहा, घोड़ा इत्यादि कहां है? सम्राट थोड़ा सकुचाया कि अरे, यह कैसा त्यागी! मगर अब कुछ कह भी न सकता था। ले आया घोड़ा, लेकिन बेमन से लाया। वह तो फकीर चढ़ कर घोड़े पर बैठ गया। उसने कहा कि चलो।
He had thought that when he invited him, the fakir would say: 'No, no — a palace and I? I have left the world!' If the fakir had said that the emperor would have been delighted; his respect would have increased. But the fakir must have been like me. He stood up and said: where is the horse? The emperor was a little embarrassed: what kind of renunciate! But he could not say anything now — he himself had invited him. He brought the horse, reluctantly. The fakir mounted it: let us go.
ले आया महल, लेकिन मजा चला गया। क्योंकि मजा तो यही था सम्राट का कि महात्यागी गुरु! यह कैसा त्यागी? अब लेकिन कह भी कुछ नहीं सकता, अपने हाथ से ही फंस गया, बुला लाया। उसको अच्छे से अच्छे कमरे में रखा, जो श्रेष्ठतम, सुंदरतम महल का हिस्सा था। वह वहीं रहने लगा। वह जैसे वृक्ष के नीचे बैठा रहा था, वह सुंदर महल में बैठा रहने लगा।
He brought him to the palace, but the fun was gone, for the fun was to have a great renunciate as Guru. What kind of renunciate is this! But he could say nothing, having invited him. He placed him in the finest room, the best part of the palace. He stayed there. As he had been sitting under the tree, he sat in the beautiful palace.
कुछ दिन बाद सम्राट की बेचैनी बढ़ने लगी। उसने कहा, यह तो बात अजीब हो गई। छह महीने बीत जाने पर उसने कहा कि महाराज एक प्रश्न उठता रहा है।
After some days the emperor's restlessness grew. He said: this is strange. After six months he said: Master, a question keeps arising.
फकीर ने कहा, इतनी देर क्यों की? प्रश्न तो उसी दिन उठ गया था जब मैंने कहा, घोड़ा ले आओ!
The fakir said: why so late? The question arose the day I said: bring the horse!
सम्राट डरा। उसने कहा कि आपको पता है?
The emperor was startled: you knew?
‘पता कैसे नहीं होगा? क्योंकि तत्क्षण तुम्हारा चेहरा बदल गया था। उसी क्षण मेरा तुमसे संबंध छूट गया, जब मैंने घोड़े से संबंध जोड़ा। उसी क्षण मैं कोई त्यागी नहीं रहा तुम्हारे लिए। बोलो, छह महीने क्यों रुके? इतनी देर क्यों तकलीफ सही? मुझे पता है कि तुम बेचैन हो रहे। क्या है?’
'How could I not? Your face changed at once. That very moment my relationship with you broke — when I linked myself with a horse. I ceased to be a renunciate for you in that moment. Tell me, why did you wait six months? Why bear the trouble? I know you have been uneasy. What is it?'
कहा, ‘इतना-सा पूछना है कि अब तो मुझमें और आपमें कुछ भी अंतर नहीं है। अब तो ठीक आप भी मेरे जैसे हैं--महल में रहते हैं, सुख-सुविधा, नौकर-चाकर, अच्छा खाना-पीना! भेद तो तब था, जब आप बैठे थे वृक्ष के नीचे--आप फकीर थे, त्यागी थे, महात्मा थे; मैं राजा था, भोगी था। अब क्या भेद है?’
He said: only this — now there is no difference between us. Now you are just like me — you live in the palace, with comforts, servants, good food and drink. The difference was when you sat under the tree — you were a fakir, a renunciate, a mahatma; I was a king, a enjoyer. Now what is the difference?
उस फकीर ने कहा, जानना चाहते हो भेद, तो गांव के बाहर चलो।
The fakir said: if you wish to know the difference, come outside the village.
राजा ने कहा, ठीक।
The king said: fine.
दोनों गांव के बाहर गए। फकीर ने कहा, थोड़ी दूर और चलें।
They went outside. The fakir said: a little farther.
दोपहर हो गई। सम्राट ने कहा, अब बता भी दें, बताना है तो कहीं भी बता दें, अब आधा जंगल आ गया यह।
It was noon. The emperor said: now tell me, tell me anywhere; half the forest is crossed.
नहीं, उसने कहा कि थोड़ी दूर और। सूरज अस्त होते ही समझा दूंगा।
He said: a little further. When the sun sets, I will explain.
सूरज अस्त होने लगा। सम्राट ने कहा, अब...अब बोलें!
The sun began to set. The emperor said: now... now speak!
उसने कहा कि इतना ही समझाना है कि अब मैं वापिस नहीं जा रहा। तुम जाते हो कि चलते हो?
He said: I have only this to say: I am not going back now. Will you go or walk on?
सम्राट ने कहा, मैं कैसे चल सकता हूं आपके साथ? महल है, पत्नी है, बच्चे हैं, सारी व्यवस्था...। मैं कैसे चल सकता हूं?
The emperor said: how can I go with you? There is the palace, wife, children, the whole arrangement... How can I go?
फकीर ने कहा, लेकिन मैं जा रहा हूं। फर्क समझ में आया?
The fakir said: but I am going. Do you understand the difference?
सम्राट उसके पैर पर गिर पड़ा। उसने कहा कि नहीं, मुझे छोड़ें मत, मुझसे बड़ी भूल हो गई।
The emperor fell at his feet: do not leave me, I have made a great mistake.
उसने कहा, मैं तो अभी फिर घोड़े पर बैठने को तैयार हूं। लेकिन तुम फिर मुश्किल में पड़ जाओगे। ले आ, घोड़ा कहां है?
He said: I am ready to mount the horse again; but you will again be troubled. Bring the horse — where is it?
जब अष्टावक्र कह रहे हैं तो उनका इशारा यही है: अब जहां चाहे, वहां रह।
When Ashtavakra speaks, he points to this: now live wherever you wish.
अद्य यथा तथा स्थितिः।
Adya yatha tatha sthitih.
फिर जो हो, जैसा हो--ठीक है, स्वीकार है। तथाता! ऐसे तथाता के भाव में जो रहता है, उसी को बौद्धों ने तथागत कहा है।
Then whatever happens, as it happens — it is right, accepted. Tathata! The one who lives in tathata, the Buddhists called him Tathagata.
बुद्ध का एक नाम है: तथागत। तथागत का अर्थ है: जो हवा की तरह आता, हवा की तरह चला जाता; पूरब कि पश्चिम का कोई भेद नहीं, उत्तर कि दक्षिण का कोई भेद नहीं। रेगिस्तानों में बहे हवा कि मरूद्यानों में बहे हवा--कुछ भेद नहीं। जो ऐसा आया और ऐसा गया! तथागत! जिसे सब स्वीकार है!
One of Buddha's names is Tathagata — the one who comes like the wind and goes like the wind; no distinction between east and west, north and south. Whether the wind blows in the desert or in an oasis — no difference. One who came thus and went thus! Tathagata! To whom all is accepted.
अद्य यथा तथा स्थितिः।
Adya yatha tatha sthitih.
इस सूत्र को महावाक्य समझो। इस पर खूब-खूब ध्यान करना। इसे धीरे-धीरे तुम्हारे अंतरतम में विराजमान कर लेना। यह तुम्हारे मंदिर का जलता हुआ दीया बने--तो बहुत प्रसाद फलित होगा, बहुत आशीष बरसेंगे!
Take this sutra as a mahavakya. Meditate upon it again and again. Slowly let it be enthroned in your innermost. Let it become the lamp burning in your temple — much grace will flower, many blessings will shower!
तुम वही हो सकते हो, जिसको अष्टावक्र ने कहा है: कस्य धन्यस्य अपि! कोई धन्यभागी! तुम वही धन्यभागी हो सकते हो। उसका ही मैंने तुम्हारे लिए द्वार खोला है।
You can become that fortunate one of whom Ashtavakra speaks: kasyadhanyasya api! Some blessed one! You can be that blessed one. For you I have opened this very door.
हरि ॐ तत्सत्!
Hari Om Tat Sat!
