Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
ऐसा प्रश्न स्वाभाविक है। क्योंकि साधारणतः तो मनुष्य अथक चेष्टा करके भी जीवन में अनुशासन नहीं ला पाता। सतत अभ्यास के बावजूद भी दायित्व आनंदपूर्ण नहीं हो पाता। दायित्व में भीतर कहीं पीड़ा बनी रहती है। जो भी हमें कर्तव्य जैसा मालूम पड़ता है, उसमें ही बंधन दिखाई पड़ता है। और जहां बंधन है, वहां प्रतिरोध है। और जहां बंधन है, वहां से मुक्त होने की आकांक्षा है।
Such a question is natural. Ordinarily, even with tireless effort, a person fails to bring discipline into life. Even with constant practice, responsibility does not become blissful; somewhere inside, there remains a pain. Whatever appears to us as duty looks like bondage. And where there is bondage, there is resistance. Where there is bondage, there is the longing to be free.
कर्तव्य या दायित्व, हमें लगते हैं, ऊपर से थोपे गए हैं। समाज ने, संस्कृति ने, परिवार ने, या स्वयं की सुरक्षा की कामना ने हमें कर्तव्यों से बंध जाने के लिए मजबूर किया है--पर मजबूरी है वहां, विवशता है, असहाय अवस्था है। और जहां भी मजबूरी है, वहां प्रसन्नता और प्रफुल्लता नहीं हो सकती। जब भी हमें स्वतंत्र होने का अवसर मिलता है, तो हम तत्क्षण स्वच्छंद हो जाते हैं। हम इतनी परतंत्रता में जीए हैं कि हमें अगर स्वतंत्र होने का मौका मिले तो हम सब दायित्व को छोड़ कर, सब कर्तव्य को फेंक कर अराजक स्थिति में पहुंच जाएंगे।
Duty or responsibility feels imposed from above. Society, culture, family—or our own urge for security—have forced us to be bound by duties; but there is compulsion there, helplessness, a sense of being at the mercy of it. And wherever there is compulsion, there can be no joy, no freshness. Whenever we get a chance to be free, we become licentious at once. We have lived so dependent that, if we were given freedom, we would drop all responsibilities, throw away all duties, and fall into anarchy.
इससे स्वभावतः यह प्रश्न उठता है कि क्या यह संभव है कि सर्वतंत्र स्वतंत्र व्यक्ति, जिसके ऊपर न कोई शासन है, न कोई नियम हैं--यही संन्यासी की परिभाषा है, सर्वतंत्र स्वतंत्र, जिस पर समाज और संस्कृति का कोई आरोपण नहीं है, जो सब मर्यादाओं के बाहर है--लेकिन वैसा व्यक्ति मर्यादाओं में कैसे जीता होगा?
From this it naturally arises to ask: Is it possible that a sarva-tantra svatantra person—upon whom there is no governance and no rule; this is the very definition of a sannyasin: absolutely free, un-imposed upon by society and culture, beyond all proprieties—how would such a person live within any propriety?
हम अपनी तरफ से सोचते हैं तो लगता है, यह तो असंभव है। हम तो मर्यादा छोड़ी कि स्वच्छंद हुए। तो संन्यासी सारी मर्यादाओं के पार जा कर भी अनुशासनबद्ध होता है, एक अपूर्व दायित्व-- बंधन की भांति नहीं, सुगंध की भांति--उससे उठता रहता है। उसकी अंतर्ज्योति उसे कहीं भी भटकने नहीं देती। उसकी अंतर्ज्योति उसकी परम मर्यादा बन जाती है। वह सब मर्यादाओं से तो ऊपर उठ जाता है, लेकिन उसका आत्मबोध उसका अनुशासन बन जाता है।
From our standpoint it seems impossible. The moment we drop restraints, we become unbridled. Yet a sannyasin, going beyond all restraints, is disciplined; an unprecedented responsibility—rising not like a chain but like a fragrance—keeps flowing from him. His inner light will not let him wander astray. His inner light becomes his supreme propriety. He rises above all outer restraints, but his self-knowing becomes his discipline.
प्रश्न उठना हमें स्वाभाविक है।
It is natural that the question should arise.
मैंने सुना है, मुल्ला नसरुद्दीन ने अपने कुत्ते से एक दिन कहा कि अब ऐसे न चलेगा, तू कालेज में भरती हो जा। पढ़े-लिखे बिना अब कुछ भी नहीं होता। अगर पढ़ लिख गया तो कुछ बन जाएगा। पढ़ोगे-लिखोगे, तो होगे नवाब!
I have heard: One day Mulla Nasruddin said to his dog, “This won’t do—enroll in college. Nowadays nothing happens without education. If you study, you will become something. Study and you become a nawab!”
कुत्ते को भी जंचा। नवाब कौन न होना चाहे, कुत्ता भी होना चाहता है! जब पढ़-लिख कर कुत्ता वापिस लौटा कालेज से, चार साल बाद, तो मुल्ला ने पूछा, क्या-क्या सीखा? उस कुत्ते ने कहा कि सुनो, इतिहास में मुझे कोई रुचि नहीं आई। क्योंकि आदमियों के इतिहास में कुत्ते की क्या रुचि हो सकती है! कुत्तों की कोई बात ही नहीं आती, कुत्ते ने कहा। बड़े-बड़े कुत्ते हो चुके हैं, जैसे तुम्हारे सिकंदर और हिटलर, ऐसे हमारे भी बड़े-बड़े कुत्ते हो चुके हैं लेकिन हमारे इतिहास का कोई उल्लेख नहीं। इतिहास में मुझे कुछ रस न आया। जिसमें मेरा और मेरी जाति का उल्लेख न हो, उसमें मुझे क्या रस? भूगोल में मेरी थोड़ी उत्सुकता थी--उतनी ही जितनी कि कुत्तों की होती है, हो सकती है।...पोस्ट आफिस का बंबा या बिजली का खंभा, क्योंकि वे हमारे शौचालय हैं; इससे ज्यादा भूगोल में मुझे कुछ रस नहीं आया।
The dog liked it. Who wouldn’t want to be a nawab? Even a dog does! When, four years later, the dog returned home from college, Mulla asked, “What did you learn?” The dog said, “Listen, I found no interest in history. For what interest could a dog have in human history? There’s not a word about dogs,” he said. “There have been big dogs—like your Alexander and Hitler; we too have had great dogs—but our history is never mentioned. So I had no taste for history. If there is no mention of me and my kind, what taste could I have? In geography I had a little curiosity—the very kind a dog could have, at best... the post-box or the electric pole, because for us they are our toilets; beyond that, geography did not interest me.”
मुल्ला थोड़ा हैरान होने लगा। उसने कहा, और गणित? कुत्ते ने कहा, गणित का हम क्या करेंगे? गणित का हमें कोई अर्थ नहीं है। क्योंकि हमें धन-संपत्ति इकट्ठी नहीं करनी है। हम तो क्षण में जीते हैं। हम तो अभी जीते हैं, कल की हमें कोई फिक्र नहीं। जो बीता कल है, वह गया; जो आने वाला कल है, आया नहीं--हिसाब करना किसको है? लेना-देना क्या है? कोई खाता-बही रखना है?
Mulla was getting a bit puzzled. He asked, “And mathematics?” The dog said, “What would we do with mathematics? It has no meaning for us, because we have no need to accumulate wealth. We live in the moment. We live now; we do not worry about tomorrow. The yesterday that passed is gone; the tomorrow has not come—who has to keep accounts? What give-and-take is there? What ledger is to be kept?”
तो मुल्ला ने कहा, चार साल सब फिजूल गए? नहीं, उस कुत्ते ने कहा, सब फिजूल नहीं गए। मैं एक विदेशी भाषा में पारंगत हो कर लौटा हूं। मुल्ला खुश हुआ। उसने कहा, चलो कुछ तो किया! तो चलो विदेश विभाग में नौकरी लगवा देंगे। अगर भाग्य साथ दिया तो राजदूत हो जाओगे। और अगर प्रभु की कृपा रही तो विदेश मंत्री हो जाओगे। कुछ न कुछ हो जाएगा। चलो इतना ही बहुत। मेरे सुख के लिए थोड़ी-सी वह विदेशी भाषा बोलो, उदाहरण स्वरूप, तो मैं समझूं।
So Mulla said, “Four years all wasted?” “No,” the dog said, “not all wasted. I have returned proficient in a foreign language.” Mulla was delighted. “At least you did something! We’ll get you a job in the foreign office. If fortune favors, you’ll be an ambassador; if God is kind, the foreign minister. Something will come of it. For my happiness, speak a little of that foreign language—an example—so I may understand.”
कुत्ते ने आंखें बंद की, अपने को बिलकुल योगी की तरह साधा। बड़े अभ्यास से, बड़ी मुश्किल से एक शब्द उससे निकला। उसने कहा, म्याऊं!
The dog closed his eyes, gathered himself like a yogi. With great practice, with great difficulty, one word came out. He said, “Meow!”
‘यह विदेशी भाषा सीख कर लौटे हो?’
‘This is the foreign language you learned?’
लेकिन कुत्ते के लिए यही विदेशी भाषा है!
But for the dog, that is a foreign language!
हर चेतना के तल की अपनी भाषा है और हर चेतना के तल की अपनी समझ है। जहां हम जीते हैं, वहां हम सोच भी नहीं सकते कि सर्वतंत्र स्वतंत्र हो कर भी हम शांत होंगे, सुनियोजित होंगे, सृजनात्मक होंगे--हम सोच भी नहीं सकते, सोचने का उपाय भी नहीं है। हमें समझ में नहीं आ सकता, क्योंकि हम कर्तव्य को प्रेम-रहित जाने हैं। हमें पता नहीं कि जब प्रेम से प्राण भरते हैं तो कर्तव्य छाया की तरह चला आता है।
Every level of consciousness has its own language, and its own understanding. From where we live, we cannot even conceive that, being absolutely free, we would be serene, well-ordered, creative—we cannot even think it; there is no way. We cannot understand because we know duty devoid of love. We do not know that when life is suffused with love, duty follows like a shadow.
एक संन्यासी हिमालय की यात्रा पर गया था। वह अपना बिस्तर-बोरिया बांधे हुए चढ़ रहा है-- पसीने से लथपथ, दोपहर है घनी, चढ़ाव है बड़ा। और तभी उसने पास में एक पहाड़ी लड़की को भी चढ़ते देखा, होगी उम्र कोई दस-बारह साल की, और अपने बड़े मोटे-तगड़े भाई को जो होगा कम से कम छह सात साल का, उसको वह कंधे पर बिठाए चढ़ रही है--पसीने से लथपथ। उस संन्यासी ने उससे कहा, बेटी, बड़ा बोझ लगता होगा? उस लड़की ने बड़े चौंक कर देखा और संन्यासी को कहा, स्वामी जी! बोझ आप लिए हैं, यह मेरा छोटा भाई है!
A sannyasin was traveling in the Himalayas. He was climbing, bedding and bundle tied to his back—sweat-drenched, blazing noon, a steep ascent. Just then he saw a mountain girl climbing nearby, perhaps ten or twelve years old, carrying her big, sturdy younger brother—at least six or seven years old—on her shoulders, and she was sweating too. The sannyasin said to her, “Daughter, it must feel like a heavy load.” The girl looked startled and said, “Swamiji! A load is what you are carrying; this is my little brother!”
तराजू पर तो छोटे भाई को भी रखो या बिस्तर को रखो, कोई फर्क नहीं पड़ता--तराजू तो दोनों का बोझ बता देगा। लेकिन हृदय के तराजू पर बड़ा फर्क पड़ जाता है। छोटा भाई है, फिर बोझ कहां? फिर बोझ में भी एक रस है, फिर बोझ भी निर्बोझ है।
On a weighing scale, put your little brother or your bedding—it makes no difference; the scale will show weight in both cases. But on the scales of the heart there is a vast difference. He is the little brother—then where is the load? Then even the load has a sweetness; the weight becomes weightless.
जिस व्यक्ति को आत्म-भाव जगा, जिसने स्वयं को जाना, उसके लिए सारा अस्तित्व परिवार हो गया, इससे एक नाता जुड़ा। जिस दिन तुम स्वयं को जानोगे, उस दिन तुम यह भी जानोगे कि तुम इस विराट से अलग और पृथक नहीं हो; यह तुम्हारा ही फैलाव है, या तुम इसके फैलाव हो, मगर दोनों एक हो। उस एकात्म बोध में तुम कैसे किसी की हानि कर सकोगे; तुम कैसे हिंसा कर सकोगे; तुम कैसे किसी को दुख पहुंचा सकोगे; तुम कैसे बलात्कार कर सकोगे--किसी भी आयाम में, किसी के भी साथ; तुम कैसे जबर्दस्ती कर सकोगे? वह तो अपने ही पैर काटना होगा। वह तो अपनी ही आंखें फोड़ना होगा। वह तो अपने ही साथ बलात् होगा।
For one in whom self-awareness has awakened, who has known himself, the whole existence becomes family; a relatedness arises. The day you know yourself, you will also know that you are not separate from this vastness; it is your own expanse—or you are its expanse—but the two are one. In that oneness, how could you harm anyone? How could you be violent? How could you cause suffering to anyone? How could you violate anyone—in any dimension, with anyone? How could you coerce? That would be cutting your own legs; that would be gouging out your own eyes; that would be violation of your own being.
जिस व्यक्ति को आत्मज्ञान होता, उसे यह भी ज्ञान हो जाता कि मैं और तू दो नहीं हैं, एक ही हैं। उस ऐक्य बोध में दायित्व फलित होता है। लेकिन वह दायित्व तुम्हारे कर्तव्य जैसा नहीं है। तुम्हें तो करना पड़ता है।
For the one who attains self-knowledge, the knowledge also dawns that “I and you are not two; we are one.” In that sense of unity, responsibility flowers. But that responsibility is not like your sense of duty. You have to do it.
उस सर्वतंत्र स्वतंत्र अवस्था में करने-पड़ने की तो कोई बात ही नहीं रह जाती--होता है।
In that sarva-tantra svatantra state, there is no question of “having to do”—it happens.
संन्यासी खींच रहा था बोझ को, परेशान था, सोच रहा होगा हजार बार: ‘कहीं सुविधा मिल जाए तो इस बोझ को उतार दूं, हटा दूं! किस दुर्भाग्य की घड़ी में इतना बोझ ले कर चल पड़ा! पहले ही सोचा होता कि पहाड़ पर चढ़ाई है, घनी धूप है...।’ इन्हीं बातों को सोचता हुआ जाता होगा, इन्हीं बातों के पर्दे से उसने उस छोटी-सी लड़की को भी देखा। लेकिन लड़की इस तरह का कुछ सोच ही नहीं रही थी। उनकी भाषाएं अलग थीं। उसने कहा, यह मेरा छोटा भाई है। आप कहते क्या हैं स्वामी जी? अपने शब्द वापिस लें! बोझ! यह मेरा छोटा भाई है!
The sannyasin was dragging his bundle, troubled, perhaps thinking a thousand times, “If only I could find a place to put this burden down! What unfortunate hour made me take so much weight! Had I thought earlier that the climb is steep and the sun fierce...” Thinking thoughts like these, through such a veil he also looked at that little girl. But the girl was not thinking such thoughts at all. Their languages were different. She said, “This is my little brother. What are you saying, Swamiji? Take back your words! A burden? This is my little brother!”
वहां एक संबंध है, एक अंतरसंबंध है। जहां अंतरसंबंध है वहां बोझ कहां! और जिस व्यक्ति का अंतरसंबंध सर्व से हो गया। वह सर्वतंत्र स्वतंत्र हो जाए लेकिन अब सर्व से जुड़ गया। तंत्र से मुक्त हुआ सर्व से जुड़ गया। तो तंत्र में तो एक ऊपरी आरोपण था। कानून कहता है, ऐसा करो। नीति-नियम कहते हैं, ऐसा करो। न करोगे तो अदालत है। अदालत से बच गए तो नर्क है। घबड़ाहट पैदा होती है! इस भय के कारण आदमी मर्यादा में जीता है।
There is a relationship there, an interrelatedness. Where there is interrelatedness, where is the burden! And for the one whose interrelatedness becomes with the Whole, he becomes sarva-tantra svatantra—free of all systems—but now he is joined to the All. He is free of the system, joined to the Whole. The system was an outer imposition. Law says, “Do this.” Morality and rules say, “Do this.” If you do not, there is the court. If you escape the court, there is hell. Fear is created! Out of this fear a man lives within propriety.
लेकिन जिस व्यक्ति को पता चला कि मैं इस विराट के साथ एक हूं--ये वृक्ष भी मेरे ही फैलाव हैं, यह मैं ही इन वृक्षों में भी हरा हुआ हूं--तो वृक्ष की डाल को काटते वक्त भी तुम्हारी आंखें गीली हो आएंगी, तुम संकोच से भर जाओगे, तुम अपने को ही काट रहे हो, तुम सम्हल-सम्हल कर चलने लगोगे; जैसे महावीर चलने लगे सम्हल-सम्हल कर। कहते हैं, रात करवट न बदलते थे कि कहीं करवट बदलने में कोई कीड़ा-मकोड़ा पीछे आ गया हो, दब न जाए। तो एक ही करवट सोते थे। अब किसी ने भी ऐसा उनसे कहा नहीं था, किसी शास्त्र में लिखा नहीं कि एक ही करवट सोना। किसी नीति-शास्त्र में लिखा नहीं कि करवट बदलने में पाप है। महावीर के पहले भी जो तेईस तीर्थंकर हो गए थे जैनों के, उनमें से भी किसी ने कहा नहीं कि रात करवट मत बदलना; किसी ने सोचा ही नहीं होगा कि करवट बदलने में कोई पाप हो सकता है। तुम्हारी करवट है, मजे से बदलो, क्या अड़चन है? लेकिन महावीर का अंतरबोध कि करवट बदलने में भी उन्हें लगा कि कुछ दब जाए, कोई पीड़ा पा जाए! अंधेरे में चलते नहीं थे कि कोई पैर के नीचे दब न जाए। अंधेरे में भोजन न करते थे कि कोई पतंगा गिर न जाए।
But when one comes to know, “I am one with this vastness—the trees too are my own spread; it is I who am green in these trees,” then even while cutting a branch your eyes will moisten; you will be filled with hesitancy—you are cutting your own self. You will begin to move with great care, as Mahavira moved with great care. It is said he would not even turn over in his sleep at night lest, in turning, some tiny insect that had crept near be crushed. So he would sleep on one side only. No one had ever told him such a thing; nowhere is it written in any scripture that one must sleep only on one side. In no book of ethics is it written that turning over is a sin. Even among the earlier twenty-three tirthankaras of the Jains, none had said, “Do not turn at night”; no one would even have thought that turning over could be a sin. You turn over in bed—do so comfortably—what obstacle is there? But Mahavira’s inner awareness made him feel that, even in turning, something might be crushed, something might suffer. He would not walk in the dark lest something be crushed underfoot. He would not eat in the dark lest some moth fall into the food.
जैन भी नहीं करता अंधेरे में भोजन--लेकिन इसलिए नहीं कि पतंगे से कुछ लेना-देना है। जैन का प्रयोजन इतना है कि पतंगा गिर गया और खा लिया, तो हिंसा हो जाएगी, नर्क जाओगे! यह फिक्र अपनी है, यह तंत्र है। महावीर की फिक्र अपनी नहीं है पतंगे की फिक्र है। यह सर्वतंत्र स्वतंत्रता! यह सर्व के साथ एकात्म भाव!
A Jain too does not eat in the dark—but not because he has any concern for the moth. The Jain’s concern is this: if a moth falls in and I eat it, violence will happen, and I will go to hell! The worry is for oneself; that is system. Mahavira’s concern is not for himself; it is for the moth. This is sarva-tantra svatantra—oneness with all.
जैन मुनि भी चलता है पिच्छी लेकर, रास्ता अपना साफ कर लेता है जहां बैठता है। लेकिन उसका प्रयोजन भिन्न है, वह नियम का अनुसरण कर रहा है। अगर कोई देखने वाला नहीं होता तो वह बिना ही साफ किए बैठ जाता है। अगर दस आदमी देखने वाले बैठे हैं, श्रावक इकट्ठे हैं, तो वह बड़ी कुशलता से प्रदर्शन करता है। यह तो तंत्र है। ये तो एक अनुशासन मान कर चल रहे हैं। इन्होंने कुछ बातें पढ़ी हैं, सुनी हैं, समझी हैं, परंपरा से इन्होंने कुछ सूत्र लिए हैं--उन सूत्रों के पीछे चल रहे हैं।
A Jain monk also walks with a whisk, clearing the ground before he sits. But his purpose is different: he is following a rule. If no one were watching, he would sit without clearing. If ten watchers are present, lay followers gathered, he will skillfully perform. That is system. They are following a discipline. They have read some things, heard, understood; from tradition they have taken a few aphorisms—and they follow those aphorisms.
इसलिए तो तुम जैन मुनि को प्रसन्न नहीं देखते। देखो महावीर की प्रसन्नता! प्रसन्नता तो सदा स्वतंत्रता में है। और जीवन का आत्यंतिक अनुशासन भी स्वतंत्रता में है।
That is why you do not see joy on the face of a Jain monk. Look at the joy of Mahavira! Joy is always in freedom. And the ultimate discipline of life is also in freedom.
उसके अतिरिक्त अगर फलित हो तो आश्चर्य करना। परतंत्रता में अगर सुंदर अनुशासन फलित हो जाए तो चमत्कार है। यह हो ही नहीं सकता। यह हुआ नहीं कभी। यह होगा भी नहीं कभी।
Be amazed only if it blossoms anywhere else. If beautiful discipline were to blossom in dependence, that would be a miracle. It cannot happen. It has never happened; it will never happen.
मां अपने बेटे से कहती है कि मुझे प्रेम कर, क्योंकि मैं तेरी मां हूं। प्रेम में भी ‘क्योंकि’, ‘इसलिए’! जैसे कि प्रेम भी कोई तर्कसरणी है; जैसे यह भी कोई गणित का सवाल है! ‘मैं तेरी मां हूं, इसलिए मुझे प्रेम कर!’
A mother says to her son, “Love me, because I am your mother.” Even in love, “because,” “therefore”! As if love were a syllogism; as if it were some problem in mathematics! “I am your mother, therefore love me!”
बेटा भी सोचता है कि मां है तो प्रेम करना चाहिए! प्रेम, और करना चाहिए? तुमने प्रेम को जड़ से ही काटना शुरू कर दिया। तुम उसकी संभावना ही नष्ट किए दे रहे हो। जहां ‘करना चाहिए’ आ गया, वहां से प्रेम विदा हो चुका। क्या करोगे तुम प्रेम में? तुम अभिनय करोगे? छोटा बच्चा क्या करेगा? मां आएगी पास तो मुस्कुराएगा, जबर्दस्ती मुंह फैला देगा। भीतर हृदय से कोई मुस्कुराहट उठेगी नहीं। अब मां आ रही है--मां है तो मुस्कुराना चाहिए, पे्रेम दिखाना चाहिए; लेकिन इसके हृदय में कहीं कोई मुस्कुराहट नहीं उठ रही, यह झूठ होना शुरू हुआ। यह पाखंड की यात्रा शुरू हुई। यह प्रेम की यात्रा नहीं है; यह बच्चा मरने लगा, यह पाखंडी होने लगा। फिर जिंदगी भर यह मुंह को फैला देगा।
The boy also thinks, “Since she’s my mother, I should love her.” Love—and “should”? You have started cutting love at the very root. You are destroying its very possibility. The moment “should” enters, love has already departed. What will you do in love then? You will act. What can a small child do? When the mother comes near he will force a smile; he will spread his mouth wide. No smile rises from his heart. “Now mother is coming—since she is mother one should smile, one should show love”—but in his heart no smile is arising; falsity begins. The journey of hypocrisy begins. This is not the journey of love; the child has started dying, he has started becoming a hypocrite. Then his whole life long he will keep stretching his mouth.
मुंह को फैला लेना तो अभ्यास से आ जाता है। मुंह का फैला देना थोड़े ही मुस्कुराहट है! मुस्कुराहट तो वह है जो आए भीतर से, फैल जाए चेहरे पर, रोएं-रोएं पर, उठे हृदय से--तो ही मुस्कुराहट है। ऐसे ओंठ को तान लिया, तो अभिनय हुआ, नाटक हुआ, राजनीति हुई!
Stretching the mouth can be learned by practice. But stretching the lips is not a smile! A smile is that which arises from within, spreads over the face, to every pore of the body—only then is it a smile. If you just pull the lips tight, it’s acting, theater, politics.
देखते हो राजनीतिज्ञ को, बस हाथ जोड़े मुस्कुराता ही रहता है!
Look at a politician—hands folded, always smiling!
एक राजनीतिज्ञ को मैं जानता हूं। कहते हैं, वे रात में भी जब सोते हैं, तो हाथ जोड़े मुस्कुराते रहते हैं। नींद में भी वोटरों के समक्ष खड़े हैं; मुस्कुरा रहे हैं! जीवन सड़ा जा रहा है। प्राण में सिवाय अंधेरे के कुछ भी नहीं है; सिवाय चिंता और विक्षिप्तता के कुछ जाना नहीं, मगर मुस्कुराए जा रहे हैं! वह मुस्कुराहट थोथी है।
I know one politician. They say that even at night, while sleeping, he lies with folded hands, smiling. Even in sleep he is standing before the voters, smiling! Life is rotting away. Inside, except darkness there is nothing; nothing is known except anxiety and derangement—yet he keeps smiling! That smile is hollow.
और तुमने अगर प्रेम इसलिए किया, क्योंकि मां है, क्योंकि छोटी बहन है, क्योंकि छोटा भाई है--अगर तुम्हारे प्रेम में ‘क्योंकि’ रहा, तो तुम समझ लेना कि तुम समझ नहीं पाए।
And if you have loved because she is your mother, because she is your little sister, because he is your younger brother—if there is a “because” in your love, understand that you have not understood.
हम सबको तैयार किया गया है पाखंड के लिए। इसलिए तो दुनिया में प्रेम कम है और पाखंड बहुत है। इसलिए तो दुनिया में सत्य कम है और अभिनय बहुत है। इसलिए तो दुनिया में परमात्मा प्रगट नहीं हो पाता; क्योंकि माया बहुत है, मायाचारी बहुत हैं।
We all have been trained for hypocrisy. That is why there is so little love in the world and so much hypocrisy. That is why there is so little truth and so much acting. That is why God does not manifest in the world—because there is too much maya, too many counterfeiters.
तुम वही जीना, जो तुम्हारे भीतर से उठता हो। शुरू-शुरू में अड़चन होगी, क्योंकि बहुत बार तुम पाओगे: जब हंसना था, तब तुम नहीं हंस पाए; जब रोना था, तब नहीं रो पाए। शुरू-शुरू में अड़चन होगी। उस अड़चन को ही मैं तपश्चर्या कहता हूं। लेकिन धीरे-धीरे तुम एक अपूर्व आनंद से भरने लगोगे। और तब तुम पाओगे कि जब तुम हंसते हो तो तभी हंसते हो, जब वस्तुतः हंसी खिल रही होती है। तुम धोखा नहीं देते: धीरे-धीरे तुम्हारा जीवन तंत्र से मुक्त होने लगेगा और स्वभाव के अनुकूल आने लगेगा।
Live only that which arises from within you. In the beginning there will be obstacles, because many times you will find: when you should have laughed, you did not laugh; when you should have cried, you could not cry. In the beginning there will be hurdles. I call facing those hurdles tapascharya—austerity. But slowly you will begin to be filled with a unique joy. Then you will find that you laugh only when laughter is truly blooming. You do not cheat; slowly your life begins to be freed from “tantra”—from mechanism, from habit—and it comes into alignment with your nature.
तंत्र है आदत। बचपन से किसी को सिखा दिया कि हिंदू मंदिर के सामने हाथ जोड़ना, तो वह जोड़ लेता है; वह आदत है। न तो कोई हृदय में श्रद्धा है, न प्राणों में कोई नैवेद्य चढ़ाने की आतुरता है, न भरोसा है। गणित जरूर है, भरोसा नहीं है।
“Tantra” here means habit. Since childhood someone is taught, “Fold your hands in front of a Hindu temple,” so he folds them; it is a habit. There is neither devotion in his heart, nor any eagerness of the life-breath to offer itself, nor trust. Mathematics is there, not trust.
मैं ब्लैस पैसकल का जीवन पढ़ता था। बहुत बड़ा गणितज्ञ और वैज्ञानिक हुआ: पैसकल। उसका एक मित्र था: दि मेयर। वह जुआरी था। कहते हैं, दुनिया के खास बड़े जुआरिओं में एक था। उसने अपना सब जीवन जुए पर लगा दिया था। जुए में जब कभी कोई बड़ी कठिनाई आ जाती, उसे कोई प्रश्न उठता, तो वह पैसकल से पूछा करता था कि तुम इतने बड़े गणितज्ञ हो, जरा मेरे जुए में साथ दो। तो पैसकल का मित्र था, इसलिए पैसकल उसकी बात सुनता था। उसकी बात सुनते-सुनते पैसकल को यह समझ में आया...उसने अपनी आत्मकथा में लिखा है, कि उसकी बातें सुन-सुन कर मैं ईसाई हो गया।
I was reading the life of Blaise Pascal—a great mathematician and scientist. He had a friend, De Meyer, a gambler. They say he was among the world’s great gamblers. He staked his whole life on gambling. When some great difficulty arose in his gambling, some question arose, he used to ask Pascal: “You are such a great mathematician, help me in my gambling.” He was Pascal’s friend, so Pascal would listen. Listening to him again and again Pascal understood—he has written in his autobiography—that by listening to his talk I became a Christian.
यह बड़े आश्चर्य की बात है, जुआरी की बातें सुन-सुन कर ईसाई...! तो पैसकल कहता है, इस तरह मैं ईसाई हुआ। उसके जुआरी के मनोविज्ञान को समझ कर मुझे समझ में आया कि धार्मिक आदमी का मनोविज्ञान भी जुआरी का है। जुआरी एक रुपया लगाता: अगर जीतेगा तो पच्चीस रुपए मिलने वाले हैं; अगर हारेगा सिर्फ एक ही रुपया जायेगा। यह उसका मनोविज्ञान है। हारने में कुछ खास खोता नहीं; अगर मिल गया तो पचीस गुना मिलता है या हजार गुना मिलता है। अगर खोया तो कुछ खास खोता नहीं। मिलता है तो बहुत मिलता है। इन दोनों के बीच जुआरी तौलता है।
It is amazing: by listening to a gambler he became a Christian! Pascal says, “Thus I became a Christian. By understanding the gambler’s psychology I realized that the religious man’s psychology is also that of a gambler.” The gambler wagers a rupee: if he wins, he will get twenty-five; if he loses, he loses only one. This is his psychology. He loses little; if he wins he gains twenty-fivefold, even thousandfold. Between these two the gambler weighs his odds.
तो पैसकल ने लिखा है कि मैंने भी सोचा कि यदि ईश्वर है...। आस्तिक मानता है कि ईश्वर है; अगर मरने के बाद आस्तिक ने पाया कि ईश्वर नहीं है, तो क्या खोया? थोड़ा-सा समय खोया-- प्रार्थना-पूजा में लगाया, जो सत्संग में गंवाया, बाइबिल, कुरान उलटने में जो नष्ट हुआ--थोड़ा-सा समय खोया। अगर ईश्वर नहीं पाया तो आस्तिक इतना ही खोएगा कि थोड़ा सा समय खोया और जब पूरी ही जिंदगी खो गई तो उस थोड़े समय से भी क्या फर्क पड़ता है? लेकिन अगर ईश्वर हुआ, तो शाश्वत रूप से स्वर्ग में निवास करेगा, भोगेगा आनंद!
So Pascal wrote, “I too thought: if God exists…” The theist believes God exists; if after dying the theist finds that God does not exist, what has he lost? A little time—spent in prayer and worship, wasted in satsang, in turning the pages of the Bible or the Koran—a little time lost. If God is not found, the theist loses only that little time; and when the whole life has been lost, what difference does a little more time make? But if God exists, he will dwell in heaven eternally, enjoying bliss!
नास्तिक कहता है, ईश्वर नहीं है। अगर ईश्वर न हुआ तो ठीक; नास्तिक ने कुछ भी नहीं खोया। लेकिन अगर ईश्वर हुआ, तो अनंत काल तक नर्कों के दुख...।
The atheist says God does not exist. If God does not exist, fine; the atheist loses nothing. But if God exists, then eternal hellish suffering…
इसलिए पैसकल ने लिखा कि मैं कहता हूं, यह सीधा गणित है कि ईश्वर को मानो। इसमें खोने को तो कुछ भी नहीं है, मिलने की संभावना है। न मानने में कुछ मिलेगा नहीं अगर ईश्वर न हुआ; लेकिन अगर हुआ तो बहुत कुछ खो जाएगा।
Therefore Pascal wrote, “I say it is straightforward arithmetic to believe in God. There is nothing to lose, there is the possibility of gaining. If you do not believe, you will gain nothing if God does not exist; but if he does, you will lose immensely.”
पैसकल कहता है, अगर तुम्हें थोड़ी भी सुरक्षा और जुए का थोड़ा भी अनुभव है, तो ईश्वर सौदा करने जैसा है।
Pascal says, “If you have even a little sense of security and a little experience of gambling, then God is a bargain.”
अब यह एक सरणी है। इस सरणी में ईश्वर के प्रति कोई प्रेम नहीं है। यह सीधा तर्क है। और अगर पैसकल मुझे कहीं मिल जाए, तो उससे मैं कहूंगा: जो आदमी इस तरह सोच कर ईश्वर में भरोसा करता है, वह भरोसा करता ही नहीं। वह जुए में भरोसा करता है, गणित में भरोसा करता है, ईश्वर में भरोसा नहीं करता। यह कोई भरोसा हुआ? यह कोई प्रेम की और श्रद्धा की भाषा हुई? यह तो सीधी बाजार की बात हो गई, यह तो दूकान की बात हो गई।
Now this is a calculus. In this calculus there is no love for God. It is pure logic. And if I were to meet Pascal somewhere, I would say to him, “The person who believes in God in this way does not trust God at all. He trusts gambling; he trusts mathematics; he does not trust God. Is this trust? Is this the language of love and reverence? This is straight marketplace talk, shop talk.”
या तो ईश्वर है या ईश्वर नहीं है--‘यदि’ का कोई सवाल नहीं। या तो तुम्हारे अनुभव में आ रहा है कि ईश्वर है, या तुम्हारे अनुभव में आ रहा है कि नहीं है। अगर तुम्हारे अनुभव में आ रहा है कि है, तो फिर चाहे लाभ हो कि हानि--ईश्वर है। अगर तुम्हारे अनुभव में आ रहा है कि नहीं है, तो फिर चाहे हानि हो कि लाभ--नहीं है। ‘यदि’ का कहां सवाल है?
Either God is or God is not—there is no question of “if.” Either in your experience God is, or in your experience he is not. If in your experience he is, then whether it brings profit or loss—God is. If in your experience he is not, then whether it brings loss or gain—he is not. Where is the place for “if”?
लेकिन हम अपने जीवन को ‘यदियों’ पर खड़ा करते हैं। हमारा सब जीवन जुआरियों जैसा है--गणित, हिसाब, सौदा!
But we erect our lives on “ifs.” Our entire life is like that of gamblers—calculations, accounts, bargains!
सुनते हो, पैसकल क्या कह रहा है? कि थोड़ा-सा समय प्रार्थना में गया, वही गंवाया! ऐसा आदमी प्रार्थना कर पाएगा? प्रार्थना पैदा कैसे होगी? गणित से, तर्क से कहीं प्रार्थना का कोई संबंध है? प्रार्थना तो ऐसा अहोभाव है कि ईश्वर ही है और कुछ भी नहीं है। और अगर ईश्वर के मानने में सब कुछ भी जाता हो तो भी भक्त ईश्वर को मानने को राजी है। और ईश्वर को छोड़ने में अगर सब कुछ भी बचता हो, तो भी भक्त कहेगा, क्षमा करो, यह सब कुछ मुझे नहीं चाहिए।
Do you hear what Pascal is saying? “A little time went in prayer—that alone is what you lost!” Can such a man ever pray? How will prayer arise? What has prayer to do with mathematics and logic? Prayer is such an ahobhava—such a state of wonder—that only God is and nothing else is. And even if believing in God were to cost you everything, the devotee is willing to believe. And if by abandoning God everything were saved, the devotee would still say, “Forgive me, I do not want this everything.”
प्रार्थना एक सत्य मनोदशा होनी चाहिए, गणित नहीं। प्रेम भी एक सत्य मनोदशा होनी चाहिए, गणित नहीं। और तुम्हारे सभी भाव प्रामाणिक होने चाहिए। तो धीरे-धीरे तुम पाओगे, तुम स्वतंत्र भी होते जाते हो, सर्वतंत्र स्वतंत्र होते जाते हो और एक अपूर्व अनुशासन तुम्हारे जीवन में उतरता आता है! स्वच्छंदता नहीं आएगी तब स्वतंत्रता से। तब स्वतंत्रता से परिपूर्ण दायित्व का जन्म होगा--ऐसे दायित्व का, जिसमें कर्तव्य-भाव बिलकुल नहीं है; ऐसे दायित्व का, जिसमें प्रेम की बहती हुई धारा है! तब तुम उठोगे, बैठोगे, चलोगे, कुछ भी करोगे--सबके पीछे तुम्हारा बोध का दीया बना रहेगा।
Prayer must be a true state of mind, not mathematics. Love too must be a true state of mind, not mathematics. And all your feelings should be authentic. Then slowly you will find: you are becoming free, sarvatantra swatantra, and a unique discipline begins to descend into your life! Freedom will not turn into license then. From freedom will be born a fullness of responsibility—such responsibility in which there is absolutely no sense of “duty”; such responsibility in which there is a flowing stream of love! Then whether you get up, sit down, walk—whatever you do—behind it the lamp of your awareness will remain lit.
भीतर का दीया जलता रहे तो फिर हम जो भी करते हैं, उसमें प्रकाश पड़ता है। भीतर का दीया बुझा रहे तो हम जो भी करते हैं, उसमें हमारे अंधेरे की छाया पड़ती है। सोया हुआ आदमी पुण्य भी करे तो पाप हो जाता है। जागा हुआ आदमी पाप भी करे तो भी पुण्य ही होगा। क्योंकि जागा हुआ आदमी पाप कर ही नहीं सकता। जागरण और पाप का कोई संबंध नहीं है।
If the inner lamp remains lit, light falls upon whatever we do. If the inner lamp is extinguished, the shadow of our darkness falls on whatever we do. A sleeping man, even if he performs virtue, it becomes sin. An awakened man, even if he were to do sin, it would still be virtue—because an awakened man simply cannot sin. Awakening and sin have no relation.
तुमने देखा, अंधेरे में आदमी टटोलता है कि दरवाजा कहां है? उजाले में आदमी न टटोलता, न पूछता--उठता है और निकल जाता है। उजाले में आदमी सोचता भी नहीं कि दरवाजा कहां है, ऐसा प्रश्न भी नहीं उठता। तुम्हें यहां से उठ कर जाना होगा तो तुम सोचोगे थोड़े ही, तुम योजना थोड़े ही बनाओगे कि ऐसे चलें, ऐसे चलें, फिर यहां दरवाजा खोजें--बस, तुम उठोगे और चल पड़ोगे! तुम्हें दिखाई पड़ रहा है।
You have seen: in the dark a man gropes for the door. In the light, he neither gropes nor asks—he gets up and goes out. In the light, he doesn’t even think “Where is the door?”—such a question does not arise. If you have to get up and go from here, you won’t think or plan, “We will go like this, then like that, then we will look for the door”—you will simply get up and go! You can see.
सर्वतंत्र स्वतंत्र व्यक्ति वही हो सकता है, जिसके भीतर प्रकाश जला है। संन्यासी को हमने सर्वतंत्र स्वतंत्र कहा है। उसे हमने कोटिहीन कोटि माना है। अष्टावक्र उसी की चर्चा कर रहे हैं--उसी परम संन्यास की, परम दशा की--जहां न भोगी, न त्यागी, दोनों नियम काम नहीं करते हैं; न भोग न त्याग, जहां केवल साक्षी-भाव पर्याप्त है। अष्टावक्र कह रहे हैं कि साक्षी-भाव हो तो फिर तू कहीं भी रह, कैसे भी रह, जैसे हो वैसे रह। साक्षी-भाव है तो सब सध जाएगा, सब ठीक हो जाएगा। एक बात सम्हल जाए--ध्यान सम्हल जाए, साक्षी-भाव सम्हल जाए--सब अपने-आप सम्हल जाता है; शेष सब अपने-आप सम्हल जाता है। और निश्चित ही तब जो एक अनुशासन होता है, उसके सौंदर्य की महिमा अपूर्व है। तब जो अनुशासन होता है वह प्रसादरूप है। तब उसमें आरोपण जरा भी नहीं, चेष्टा जरा भी नहीं। तुम, कुछ करना चाहिए, इसलिए नहीं करते। जो होता है, होता है। जो होता है, सुंदर और शुभ है।
Only the person in whom the light has been kindled within can be sarvatantra swatantra—free beyond all systems. We have called the sannyasin sarvatantra swatantra. We have regarded him as beyond all reckoning. Ashtavakra speaks of that one—of that supreme sannyas, that supreme state—where neither indulgence nor renunciation applies, where neither rule works; neither enjoyment nor renunciation—where only witnessing is sufficient. Ashtavakra says: If there is witnessing, then live anywhere, anyhow, as you are. If witnessing is there, everything will come right, everything will be fine. If one thing is set right—if meditation is set right, witnessing is set right—everything else sets itself right; all the rest settles of its own accord. And surely then the discipline that is there has an incomparable glory. Then the discipline is of the nature of grace. There is not the least imposition in it, not the least contrivance. You do not do because “one should do.” Whatever happens, happens. Whatever happens is beautiful and auspicious.
तुमने परिभाषा सुनी होगी। परिभाषाएं कहती हैं: अच्छे काम करने वाला पुरुष संत है। मैं तुमसे कहना चाहता हूं: ‘अच्छे काम करने वाला पुरुष संत है’--इसमें तुमने बैलों को गाड़ी के पीछे रख दिया। ‘संत से अच्छे काम होते हैं’--तब तुमने बैल को गाड़ी के आगे जोता। अच्छे कामों से कोई संत नहीं होता; संत होने से काम अच्छे होते हैं। ऊपर से आचरण ठीक कर लेने से कोई भीतर अंतस की क्रांति नहीं होती; लेकिन भीतर अंतस की क्रांति हो जाए, तो बाहर का आचरण देदीप्यमान हो जाता है, दीप्ति से भर जाता है, आभा से आलोकित हो जाता है।
You have heard the definition: “A man who does good deeds is a saint.” I want to tell you: in saying “A man who does good deeds is a saint,” you have put the oxen behind the cart. “From a saint, good deeds happen”—then you have yoked the ox to the front of the cart. No one becomes a saint by good deeds; from saintliness good deeds flow. By correcting outer conduct no inner revolution takes place; but if an inner revolution happens, the outer conduct becomes luminous, filled with radiance, suffused with aura.
और जमीन-आसमान का फर्क तुम देखोगे महावीर के चलने में और जैन मुनि के चलने में, बुद्ध के चलने में और बौद्ध भिक्षु के चलने में; जीसस के उठने-बैठने में और ईसाई के उठने-बैठने में। हो सकता है, दोनों बिलकुल एक-सा कर रहे हों। कभी-कभी तो यह हो सकता है, अनुकरण करने वाला मूल को भी मात कर दे। क्योंकि मूल तो सहज होगा, स्वस्फूर्त होगा; अनुकरण करने वाला तो यंत्रवत होगा। जो अभिनय कर रहा है, वह तो रिहर्सल करके, खूब अभ्यास करके करता है। लेकिन जो स्वभाव से जी रहा है, वह तो कोई रिहर्सल नहीं करता, कोई अभ्यास नहीं करता। जो उसकी अंतश्चेतना में प्रतिफलित होता है, वैसा जीता है; जब जैसा प्रतिफलित होता है वैसा जीता है।
And you will see a difference like earth and sky between the walking of Mahavira and that of a Jain monk, between the walking of Buddha and that of a Buddhist bhikkhu; between the rising and sitting of Jesus and that of a Christian. It may even happen that both are doing exactly the same. Sometimes the imitator may even outdo the original—because the original is natural, spontaneous; the imitator is mechanical. The one who is acting does it after rehearsal, with much practice. But the one who is living from his nature does no rehearsal, no practice. He lives as it is reflected in his inner consciousness; he lives as it is reflected, moment to moment.
जब जैसा स्वभाव चलाए, चलना। जब जैसा स्वभाव कराए, करना! जब जैसा अंतस में उगे, उससे अन्यथा न होना। यही संन्यास है। यह घोषणा बड़ी कठिन है। क्योंकि इस घोषणा का परिणाम यह होगा कि तुम्हारे चारों तरफ, जिनसे तुम जुड़े हो, उनको अड़चन मालूम होगी। वे तुम्हारी स्वतंत्रता नहीं चाहते हैं; वे सिर्फ तुम्हारी कुशलता चाहते हैं। वे तुम्हारी आत्मा में उत्सुक नहीं हैं; तुम्हारी उपयोगिता में उत्सुक हैं। और उपयोगिता यंत्र की ज्यादा होती है, आदमी की कम होती है--यह खयाल रखना। यंत्र की उपयोगिता बहुत ज्यादा है, क्योंकि वह काम ही काम करता है; मांग कुछ भी नहीं करता--न स्वतंत्रता मांगता, न हड़ताल करता, न झंझट-झगड़े खड़ा करता; न कहता है, यह ठीक है, यह ठीक नहीं है--जो आज्ञा, जो हुक्म! यंत्र कहता है, बस, हम तैयार हैं! दबाओ बटन, बिजली जल जाती है। समाज भी चाहता है कि आदमी भी ऐसे ही हों--दबाओ बटन, बिजली जल जाए।
Walk as your nature moves you. Do as your nature prompts you. Let what sprouts within not be otherwise. This is sannyas. This declaration is very difficult—because its result will be that those around you, to whom you are connected, will feel obstructed. They do not want your freedom; they want only your efficiency. They have no interest in your soul; they are interested in your utility. And the utility of a machine is greater than that of a man—remember this. A machine’s utility is great because it only works; it asks for nothing—neither freedom, nor does it strike, nor does it create disputes; it does not say “This is right, this is not right.” Whatever the order, the command! The machine says, “We are ready! Press the button and the light comes on.” Society too wants men to be like that—press the button, the light should come on.
स्वस्फूर्त व्यक्ति की बटनें नहीं होतीं; तुम उसकी बटन नहीं दबा सकते। कोई उपाय नहीं तुम्हें, तुम्हारे हाथ में उसकी बटन दबाने का; वह अपना मालिक है। तुम अगर उसे गाली दो तो वह खड़ा हुआ सुन लेगा। तुम गाली दे कर भी उसकी क्रोध की बटन नहीं दबा सकते। तुम गाली देते रहोगे, वह खड़ा सुनता रहेगा; वह मुस्कुरा कर चल देगा। वह कहेगा कि हमारा दिल क्रोध करने का नहीं है। हम तुम्हारे गुलाम नहीं हैं कि तुमने जब चाहा गाली दे दी और हम तुम्हारे पंजे में आ गए। हम अपने मालिक हैं! तुम्हें देना है गाली देते रहो, यह तुम्हारा काम है--हम नहीं लेते। देना तुम्हारी स्वतंत्रता है; लें न लें, हमारी मालकियत है। तुमने दी--धन्यवाद! तुमने इतना समय खराब किया हम पर बड़ी कृपा! अब हम जाते अपने घर, तुम अपने घर।
A spontaneous person has no buttons; you cannot press his buttons. You have no way to push his buttons; he is his own master. Even if you abuse him, he will stand and listen. You cannot press his anger-button by abusing him. You may keep abusing; he will stand listening; he will smile and walk away. He will say, “Our heart is not one that does anger. We are not your slaves that whenever you wish, you abuse and we fall into your claws. We are our own masters! If you wish to abuse, go on—this is your work; we do not accept it. To give is your freedom; to take or not to take is our sovereignty. You have given—thank you! You wasted so much time on us—much obliged! Now we go to our house; you go to yours.”
जो अपना मालिक है, वही स्वतंत्र है। और मालिक कौन है? जिसने स्वयं को जाना, वही स्वयं का मालिक हो सकता है। जो स्वयं को ही नहीं जानता, वह मालिक तो कैसे होगा?
He who is his own master alone is free. And who is a master? Only he who knows himself can be master of himself. He who does not know himself—how can he be master?
उस जानने से, उस बोध से जीवन में सब बदल जाता है। एक...निश्चित एक मर्यादा आती है। और उस मर्यादा में जरा भी गंदगी नहीं है, कुरूपता नहीं है। उस मर्यादा से स्वतंत्रता का कोई विरोध नहीं है; वे मर्यादा के कमल स्वतंत्रता की झील में ही लगते हैं।
From that knowing, from that awareness, everything in life changes. A definite dignity arises. And in that dignity there is not the least filth, no ugliness. That dignity does not oppose freedom; the lotuses of dignity grow only in the lake of freedom.
तुम जरा देखो! तुम जरा प्रेम से जी कर देखो, ध्यान से जी कर देखो! तुम्हारी पुरानी आदतें बाधा डालेंगी, क्योंकि तुमने कर्तव्य के खूब जाल बना रखे हैं। तुम अपनी पत्नी को प्रेम प्रगट किए चले जाते हो, क्योंकि कहते हो पत्नी है; शास्त्र कहते हैं, जन्म-जन्म का साथ है। लेकिन तुमने एक दिन भी इस पत्नी को प्रेम किया है? इन शास्त्रों ने तुम्हारा जीवन नष्ट किया, और यह पत्नी तुमसे तृप्त नहीं हो सकी। क्योंकि प्रेम तो तुमने कभी किया नहीं; पत्नी को प्रेम करना चाहिए, इसलिए एक नियम का अनुसरण किया; प्रेम कभी बहा नहीं; प्रेम कभी झरा नहीं; प्रेम कभी नाचा नहीं, गुनगुनाया नहीं; प्रेम में कोई गीत नहीं बने--सिर्फ एक नियम कि डाल लिए थे सात फेरे; पंडित-पुजारियों ने ज्योतिष से हिसाब बांध दिया था कि यह तुम्हारी पत्नी, तुम इसके पति; मां-बाप ने कुल-परिवार खोज लिया था, तो अब तो करना ही पड़ेगा! पत्नी है तो प्रेम तो करना ही पड़ेगा! तुमने इस पत्नी का भी जीवन नष्ट कर दिया, तुमने अपना जीवन भी नष्ट कर लिया।
Just look! Try living with love, with meditation! Your old habits will obstruct, because you have woven great nets of duty. You keep expressing love to your wife because you say she is the wife; the scriptures say it is a bond of many births. But have you loved this wife even for a day? These scriptures ruined your life, and this wife could not be fulfilled by you—because you never loved; you followed a rule: one should love one’s wife; love never flowed, never dripped, never danced, never hummed; no song was born in love—there was only a rule: you had taken seven rounds; the priest had done the astrological arithmetic that she is your wife, you are her husband; the parents searched the lineages—so now it must be done! She is a wife, so one must love! You ruined this wife’s life, you ruined your own.
तुम्हारा प्रेम जब झूठा हो जाता है, तो तुम्हारे परमात्मा से जुड़ने के सब सेतु टूट जाते हैं। तुम पत्नी से न जुड़ सके, पति से न जुड़ सके, तुम परमात्मा से क्या खाक जुड़ोगे? तुम प्रेम ही न कर पाए, तुम प्रार्थना कैसे करोगे? प्रार्थना तो प्रेम का ही नवनीत है। वह तो प्रेम का ही सार भाग है।
When your love becomes false, all your bridges to God break. You could not connect with your wife or your husband—what on earth will you connect with God? You could not love—how will you pray? Prayer is the clarified butter of love; it is the very essence of love.
जीवन को स्वाभाविक रूप से जीना विद्रोह है। इसलिए मैं कहता हूं: धार्मिक जीवन विद्रोही का जीवन है। धार्मिक जीवन तपस्वी का जीवन है। और ध्यान रखना, तपश्चर्या से मेरा मतलब नहीं कि तुम धूप में खड़े हो, शरीर को काला कर रहे हो या कांटे बिछा कर लेट गए हो--ये सब मूढ़ताएं हैं। इनका तपश्चर्या से कुछ लेना-देना नहीं है। तपश्चर्या का इससे कोई संबंध नहीं कि तुम उपवास कर रहे हो कि भूखे मर रहे हो--ये सब मूढ़ताएं हैं। होंगी विक्षिप्तताएं तुम्हारे मन की, लेकिन तपश्चर्या से इनका कोई संबंध नहीं।
To live naturally is rebellion. That is why I say: a religious life is the life of a rebel. A religious life is the life of a tapasvin. And remember, by tapascharya I do not mean standing in the sun, blackening the body, or lying on a bed of thorns—these are stupidities. They have nothing to do with tapascharya. Nor does tapascharya have anything to do with fasting or starving—these are stupidities. They may be derangements of your mind, but they have nothing to do with tapascharya.
तपश्चर्या तो एक ही है कि तुम भीतर से बाहर की तरफ जी रहे हो, फिर जो परिणाम हो; तुम बाहर से भीतर की तरफ नहीं जीयोगे, फिर जो परिणाम हो; तुम जो भीतर होगा, उसी को बाहर लाओगे; तुम अपने बाहर को अपने भीतर के अनुसार बनाओगे।
There is only one tapascharya: that you live from the inside outward—whatever the consequence. You will not live from the outside inward—whatever the consequence. What is within you, that alone you will bring out; you will shape your outer according to your inner.
अब देखना फर्क। साधारणतः तुम्हें धर्मगुरु समझाते हैं कि जो तुम्हारे बाहर है, वही तुम्हारे भीतर होना चाहिए। मैं तुमसे कहता हूं: जो तुम्हारे भीतर है, वही तुम्हारे बाहर होना चाहिए। और तुम यह मत समझना कि हम एक ही बात कह रहे हैं।
Now see the difference. Generally, religious teachers explain to you that what is outside you should be what is inside you. I say to you: what is inside you should be what is outside you. And do not think we are saying the same thing.
धर्मगुरु कहता है: जो तुम्हारे बाहर है, वही भीतर होना चाहिए। वह कहता है: तुम मुस्कुराये तो तुम्हारे हृदय में भी मुस्कुराहट होनी चाहिए, अब यह बड़ी अड़चन की बात है। मैं तुमसे कहता हूं: जो तुम्हारे भीतर हो वही तुम्हारे ओठों पर होना चाहिए। अगर भीतर मुस्कुराहट है तो फिक्र छोड़ो, समय-असमय की चिंता छोड़ो। अगर भीतर मुस्कुराहट है तो हंसो।
The religious teacher says, “What is outside you should be within you.” He says, “If you smile, there should also be a smile in your heart.” Now this is a big hurdle. I say to you: what is within you should be on your lips. If there is a smile within, forget about time and propriety. If there is a smile within—laugh.
मैं छोटा था। मेरे एक शिक्षक मर गए। उनसे मुझे बड़ा लगाव था। वे बड़े प्यारे आदमी थे। काफी मोटे थे। और जैसे मोटे आदमी आमतौर से भोले-भाले लगते हैं, वे भी भोले-भाले लगते थे। उन्हें हम चिढ़ाया भी करते थे--सारे विद्यार्थी उनकी खूब मजाक भी उड़ाते थे। वे बड़ा साफा-वाफा बांध कर आते; एक तो वैसे ही मोटे, और साफा इत्यादि और डंडा वगैरह--बड़े प्राचीन मालूम होते। और चेहरे पर उनके बच्चों जैसा भोलापन था; जैसा अक्सर मोटे आदमियों के चेहरे पर हो जाता है। उन्हें देख कर ही हंसी आती। उनका नाम ही लोग भूल गए थे; उनको हम सब भोलेनाथ...। उससे वे चिढ़ते थे। ब्लैक बोर्ड पर उनके आते ही बड़े-बड़े अक्षरों में लिख दिया जाता--भोलेनाथ। और बस, वे आते ही से गरमा जाते थे। और उनकी गर्मी देखने लायक थी! और उनकी परेशानी और उनका पीटना टेबल को...विद्यार्थी बड़े शांति से आनंद लेते उनका।
When I was small, one of my teachers died. I was deeply attached to him. He was a very lovable man—quite stout. And as stout men usually look simple and guileless, he too looked guileless. We used to tease him—a lot; all the students made a great joke of him. He would come with a big turban; stout as he was, and with turban and stick—he looked very ancient. And his face had a childlike innocence; as often stout faces do. Just seeing him made one laugh. People had even forgotten his real name; all of us called him “Bholenath”—the Simple Lord. That irritated him. The moment he came to the blackboard, “Bholenath” would be written in big letters. And the moment he came in, he would flare up. His flaring up was worth seeing! His agitation, and his thumping the desk—students enjoyed it peacefully.
वे मर गए तो मैं छोटा ही था, गया वहां। वहां बड़ी भीड़ इकट्ठी हो गई थी; छोटा गांव, सभी लोग एक-दूसरे से जुड़े, सभी लोग इकट्ठे हो गए थे। और गांव-भर उनको प्रेम करता था। उनको मरा हुआ पड़ा देखकर और उनके चेहरे को देख कर मुझे एकदम हंसी आने लगी। मैंने रोका, क्योंकि यह तो अशोभन होगा। लेकिन फिर एक ऐसी घटना घटी कि मैं नहीं रोक पाया। उनकी पत्नी भीतर से आई और एकदम उनकी छाती पर गिर पड़ी और बोली: ‘हाय, मेरे भोलेनाथ!’
He died. I was young; I went there. A big crowd had gathered; a small town, everyone connected to everyone, all had come. The whole town loved him. Seeing him lying there, dead, and looking at his face, I suddenly felt like laughing. I held it back—because it would be improper. But then an incident occurred that I could not resist. His wife came from inside, fell upon his chest, and cried, “Alas, my Bholenath!”
जिंदगी भर हम उनको ‘भोलेनाथ’ कह कर चिढ़ाते रहे थे। मरते वक्त, मरने के बाद और पत्नी के मुंह से! यह बिलकुल कठिन हो गया तो मैं तो खिलखिला कर हंसा। मुझे घर लाया गया, डांटा-डपटा गया और कहा, कभी अब किसी की मृत्यु इत्यादि हो, तुम जाना मत! क्योंकि वहां हंसना नहीं चाहिए था।
All our lives we had teased him by calling him “Bholenath.” At death, after death, and from the mouth of his wife! It became impossible, so I burst out laughing. I was taken home, scolded, and told, “Never again go anywhere if there is a death! Because one should not laugh there.”
मैंने कहा, इससे और उचित, अनुकूल अवसर कहां मिलेगा? मेरी बात तो समझो। आदमी बेचारा मर गया और जिंदगी भर परेशान था कि लोग भोलेनाथ कह-कह कर सता रहे थे। बच्चे उनके पीछे चिल्लाते चलते थे कि भोलेनाथ। उनको स्कूल पहुंचने में घंटा भर लग जाता था; क्योंकि इस बच्चे के पीछे दौड़े, उस बच्चे के पीछे दौड़े, किसी से झगड़ा-झंझट खड़ा हो गया--और मरते वक्त यह खूब उपसंहार हुआ! यह इति काफी अदभुत हुई कि पत्नी उनकी छाती पर गिर कर कहती है: ‘हाय, मेरे भोलेनाथ!’
I said, “What could be more appropriate? Understand my point. The poor man died and all his life he was troubled because people tormented him by calling him Bholenath. Children would run behind him shouting ‘Bholenath.’ It took him an hour to reach the school—chasing this child, that child, quarrels and commotions—and at the end this perfect epilogue! An extraordinary finale: his wife falls upon his chest and says, ‘Alas, my Bholenath!’”
जो भीतर हो उसे ही बाहर होने देना।
Let what is inside be outside.
मुझे डांटा-डपटा गया, लेकिन मैं यह बात मानने को राजी नहीं हुआ कि मैंने गलत किया है। और फिर मैंने कहा, जीवन और मौत दोनों ही हंसने जैसे हैं। तो मेरे घर के लोगों ने कहा: यह फलसफा तुम अपने पास रखो कि मौत और जीवन हंसने जैसे हैं। मगर तुम दुबारा किसी की मौत में अब मत जाना, और गए तो ठीक नहीं होगा।
I was scolded, but I was not willing to accept that I had done wrong. And then I said, “Both life and death are occasions for laughter.” My family said, “Keep this philosophy to yourself—that life and death are occasions for laughter. But do not go to anyone’s funeral again; and if you go, it will not be good.”
व्यक्ति को एक सुनिश्चित निर्णय कर लेना चाहिए कि जो मेरे भीतर हो, उसे मैं दबाऊं नहीं। और जो मेरे भीतर हो, वह मेरे बाहर प्रगट हो। जो मेरे भीतर है, उसे मैं प्रगट करूं या न करूं, वह है तो। न प्रगट करने से धीरे-धीरे मेरे अपने संबंध मेरी अंतरात्मा से टूट जाएंगे। जब रोने की घड़ी हो, और तुम्हें रोना आता हो तो लाख स्थिति कहे कि ‘मत रोओ, कि मर्द बच्चा हो, रोते हो? यह तो स्त्रियों का काम है! क्या जनानी बात कर रहे हो? मर्दाने हो! रोओ मत।’ लेकिन जब रोने की घड़ी हो और तुम्हारा हृदय रुदन से भरा हो तो बहने देना आंसुओं को; मत सुनना, लाख दुनिया कहे। और जब हंसने की तुम्हारे भीतर फुलझड़ियां फूटती हों तो लाख दुनिया कहे, हंसना। इसको मैं तपश्चर्या कहता हूं।
A person should make a firm decision: whatever is within me, I will not suppress. And whatever is within me, I will express. Whether I express it or not, it is there. By not expressing it, slowly my own connection with my inner self will break. When it is a time to weep and tears rise, though the situation may say, “Do not cry; you are a man, and men cry? That is women’s work! Don’t be effeminate! Be manly! Do not cry”—still, when it is time to weep and your heart is full of sobbing, let the tears flow; do not listen, even if the whole world says otherwise. And when fireworks of laughter are bursting within you, then however much the world says not to, laugh. This I call tapascharya.
तुम्हें बड़ी कठिनाइयां आएंगी। और इन कठिनाइयों के मुकाबले धूप में खड़ा होना या भूखे मरना या उपवास करना कुछ भी नहीं है--बच्चों के खेल हैं; सर्कसी खेल हैं। जीवन में इंच-इंच पर तुम्हें कठिनाई आएगी; क्योंकि इंच-इंच पर समाज ने मर्यादाएं बना कर रखी हैं, इंच-इंच पर समाज ने व्यवहार, लोकोपचार, शिष्टाचार बना कर रखा है। और सब लोकोपचार तुम्हें झूठ किए दे रहा है। तुम बिलकुल झूठे हो गए हो। तुम एक महाझूठ हो। तुम्हारे भीतर खोजने से सच का पता ही नहीं चलेगा। तुम खुद भी अगर खोजोगे तो चकित हो जाओगे।
You will face great difficulties. Compared to these, standing in the sun or starving or fasting is nothing—children’s play; circus tricks. In life you will face difficulty at every inch—because at every inch society has laid down proprieties, conventions, etiquette. And all the etiquette is making you false. You have become utterly false. You are a great lie. Even if one searched within you, there would be no trace of truth. If you yourself search you will be shocked.
मैं तुमसे यह कहना चहता हूं: एक महीने भर तक इस बात की खोज करो कि तुम कितने-कितने समय पर झूठ होते हो। रास्ते पर कोई मिलता, तुम कहते, ‘नमस्कार, बड़े दिनों में दर्शन हुए, बड़ी आंखें तरस गईं।’ और भीतर तुम कह रहे हो, ‘ये दुष्ट सुबह से कहां मिल गया, यह सारा दिन खराब न हो जाए! हम किस दुर्भाग्य के क्षण में इस रास्ते से निकल आए!’ तुम ऊपर से कह रहे हो कि मिल कर बड़ी खुशी हुई, और भीतर से तुम कह रहे हो, कैसे छुटकारा हो! तुम जरा जांचना। तुम सिर्फ एक महीना जांच करो। तुम मुस्कुरा रहे हो, जरा जांचना: ओंठ पर ही है या भीतर से जुड़ी है? तुम आंख में आंसू ले आए हो, जरा जांचना: आंख में आंसू झूठे तो नहीं हैं, प्राणों से निकलते हैं?
I want to say this to you: for a month, investigate how and when you are false. On the road you meet someone: you say, “Namaskar; it’s been so long since I saw you; my eyes were aching to see you.” And inside you are saying, “What ill-fated hour that this wretch has shown up in the morning; may the whole day not be ruined! In what unlucky moment did I take this route?” Outwardly you are saying, “So happy to meet you,” and inwardly you are saying, “How to get rid of him?” Examine yourself. Examine for a month. You are smiling—examine: is it only on the lips, or is it connected within? Your eyes have filled with tears—examine: are the tears false, or do they rise from the life-breath?
तुम एक महीना सिर्फ जांच करो और तुम पाओगे तुम्हारी जिंदगी करीब-करीब निन्यानबे प्रतिशत झूठ है--और फिर तुम कहते हो, परमात्मा को खोजना है! परमात्मा तो केवल उन्हीं को मिलता है जिनका जीवन सौ प्रतिशत सच है। और सच होना अत्यंत कठिन है, तपश्चर्यापूर्ण है; क्योंकि जगह-जगह अड़चन होगी।
Investigate for just one month and you will find that your life is about ninety-nine percent false—and then you say you want to seek God! God is found only by those whose lives are one hundred percent true. And to be true is extremely difficult, full of tapascharya; because there will be obstacles at every step.
समाज झूठ से जीता है। फ्रेडरिक नीत्से ने लिखा है कि आदमी बना ही कुछ ऐसा है कि बिना झूठ के जी नहीं सकता। सारा व्यवहार झूठ से चलता है। आदमी को--नीत्से ने लिखा है--कभी भूल कर भी झूठ से मुक्त मत करवा देना, अन्यथा उसका जीना मुश्किल हो जाएगा, वह जी ही न सकेगा। झूठ जीवन में वैसे ही काम करता है, जैसे इंजन में लुब्रीकेशन काम करता है। अगर तेल न डालो, लुब्रीकेशन न डालो, तो इंजन चल नहीं पाता। लुब्रीकेशन डाल दो, तो चीजें चल पड़ती हैं, खटर-पटर कम हो जाती है। तेल की चिकनाहट जैसे इंजन को चलाने में सहयोगी है, वैसे झूठ की चिकनाहट दो आदमियों के बीच खटर-पटर नहीं होने देती।
Society lives by lies. Friedrich Nietzsche wrote that man is so made that he cannot live without lies. The whole social transaction runs on lies. Nietzsche wrote: never free man from lies, even by mistake, otherwise living will become difficult; he will not be able to live. In life, lies function as lubrication in an engine. If you do not put oil, do not lubricate, the engine cannot run. Put lubrication, and things start to move; the clatter reduces. As the oil’s smoothness helps the engine run, so the smoothness of lies prevents clatter between two people.
घर तुम आए, पत्नी के लिए आइसक्रीम ले आए, फूल खरीद लाए--तुम एक झूठ खरीद लाए। क्योंकि अगर तुम्हारे हृदय में प्रेम है तो आइसक्रीम की कोई भी जरूरत नहीं है, फूल की कोई भी जरूरत नहीं है; प्रेम काफी है। तुम अगर हृदयपूर्वक पत्नी को गले लगा लोगे तो बहुत है। वह तुमने कभी किया नहीं; उसका भीतर अपराध-भाव अनुभव होता है। जितना अपराध-भाव अनुभव होता है, उस गड्ढे को भरने की चेष्टा करते चलो, फूल खरीद लाओ, आइसक्रीम ले आओ, मिठाई लाओ। जब गड्ढा बहुत बड़ा हो जाता है, तो फिर गहना लाओ, साड़ी लाओ। जितना बड़ा गड्ढा हो, उतनी महंगी चीज से भरो। प्रेम जहां भर सकता था, वहां कोई और चीज न भरेगी, तुम कितना ही लाओ। तुम सोचते हो, मैं इतना कर रहा हूं; पत्नी सोचती है, प्रेम नहीं मिल रहा। और तुम सोचते हो, मैं कर कितना रहा हूं, रोज इतना लाता हूं, सब तुम्हारे लिए ही तो कर रहा हूं! लेकिन इससे कुछ हल नहीं होता। प्रेम तो सिर्फ प्रेम से भरता है--तुम्हारे झूठों से नहीं।
You come home, you bring ice cream for your wife, you bring flowers—you have purchased a lie. Because if there is love in your heart, there is no need for ice cream, no need for flowers; love is enough. If wholeheartedly you embrace your wife, that is plenty. You have never done that; there is a feeling of guilt inside. As the sense of guilt deepens, you try to fill the pit: bring flowers, bring ice cream, bring sweets. When the pit becomes very big, then bring jewelry, bring saris. The bigger the pit, the more expensive the thing with which you try to fill it. Where love could have filled, nothing else will fill—bring as much as you will. You think, “I am doing so much”; the wife thinks, “I am not getting love.” And you think, “I do so much; every day I bring so much; all this I do for you!” But nothing is resolved by this. Love is filled only by love—not by your lies.
लेकिन नीत्से भी ठीक कहता है। अगर आदमियों की जिंदगी देखो तो झूठ से भरी है, बिलकुल झूठ से भरी है। वहां सच्चाई है ही नहीं। इस झूठी स्थिति में तुम कभी परमात्मा के दर्शन न पा सकोगे। झूठ, समाज में जीवन तो सरल बना देता है; लेकिन झूठ परमात्म-जीवन में बाधा बन जाता है।
But Nietzsche too is right. If you look at people’s lives, they are full of lies, absolutely full of lies. There is no truth there. In such a false condition you will never attain the vision of God. Lies may make social life easy, but lies become obstacles in the life of the soul.
तो अगर तुम मेरी बात समझो तो मैं तुम्हें समाज छोड़ने को नहीं कहता; लेकिन मैं तुमसे उन झूठों को छोड़ने को जरूर कह देता हूं, जिनके कारण तुम समाज के मुर्दा अंग बन गए हो और तुमने जीवन खो दिया है। समाज को छोड़ने से कुछ अर्थ नहीं है, लेकिन सामाजिकता को छोड़ो। रहो समाज में, लेकिन औपचारिकता को छोड़ो, प्रामाणिक बनो! और धीरे-धीरे तुम पाओगे: उतरने लगा प्रभु तुम्हारे भीतर। जैसे-जैसे तुम सत्यतर होते हो, वैसे-वैसे आंखें तुम्हारी विराट को देखने में सफल होने लगती हैं।
So if you understand me, I do not tell you to leave society; but I certainly tell you to drop the lies because of which you have become a dead limb of society and have lost life. There is no point in leaving society, but leave sociality. Live in society, but drop formalism; be authentic! Slowly you will find: the Lord begins to descend within you. As you become truer, your eyes begin to succeed in seeing the vastness.
जो इस संसार में सहयोगी है, वही परमात्मा की खोज में बाधा है। और तुम चकित तो तब होओगे, जैसे जनक चकित हो गए हैं, कहते हैं: ‘अहो, आश्चर्य’, ऐसे तुम भी चकित होओगे एक दिन, जिस दिन तुम पाओगे कि प्रसाद उसका उतरा और तुम सर्वतंत्र स्वतंत्र हो गए हो, और उसका प्रसाद उतर आया और अब फिर तुम्हारे जीवन में एक दायित्व का बोध है, जो बिलकुल नया है। अचानक फिर तुम जीवन की मर्यादाओं को पूरा करने लगे हो, लेकिन अब किसी बाहरी दबाव के कारण नहीं; किसी बाहरी जब
र्दस्ती के कारण नहीं। अब तुम्हारे भीतर से ही रस बह रहा है। अब तुमने देखना शुरू किया कि यहां कोई दूसरा है ही नहीं। अब तुमने जाना कि बाहर है ही नहीं, बस भीतर ही भीतर है, मैं ही मैं हूं।
That which is helpful in this world becomes a hindrance in the search for God. And you will be astonished—like Janaka was astonished; he says, “Aho, wonder!”—you too will be astonished one day when you find that his grace has descended and you have become sarvatantra swatantra, and his grace has descended and now in your life there is again a sense of responsibility that is entirely new. Suddenly you begin to fulfill life’s disciplines again—but now not due to any external pressure, not due to any external compulsion. Now the juice is flowing from within. Now you have begun to see that there is no other at all. Now you have known that there is no outside—there is only inside; only I am.
इसलिए तो जनक कहते हैं, मन होता है अपने को ही नमस्कार कर लूं! अब तो मैं ही मैं हूं। सब मुझमें है, मैं सबमें हूं! उस दिन होता है एक अनुशासन--अति गरिमापूर्ण, अति सुंदर, अपूर्व! होता है एक दायित्व--किसी का थोपा हुआ नहीं; तुम्हारी निज-बोध की क्षमता से जन्मा, स्वस्फूर्त!
That is why Janaka says, “I feel like bowing to myself!” Now only I am. All is in me, I am in all! On that day a discipline arises—most dignified, most beautiful, incomparable! A responsibility arises—not anyone’s imposition; born of your own capacity for awareness, spontaneous!
स्वस्फूर्त को खोजो--और तुम परमात्मा के निकट पहुंचते चले जाओगे। जबर्दस्ती थोपे हुए के लिए राजी हो जाओ--और तुम गुलाम की तरह जीयोगे और गुलाम की तरह मरोगे।
Seek the spontaneous—and you will go on approaching God. Consent to what is forcibly imposed—and you will live like a slave and die like a slave.
गुलाम की तरह मत मरना; यह बड़ा महंगा सौदा है मालिक की तरह जीयो और मालिक की तरह मरो। और मालकियत का इतना ही अर्थ है कि तुम अपने स्वयं के बोध के मालिक बनो, स्वबोध को उपलब्ध होओ!
Do not die like a slave; that is a very costly bargain. Live like a master and die like a master. And mastery means only this much: become the master of your own awareness; attain self-knowing!
महागीता का मौलिक संदेश एक है कि चुनाव संसार है। अगर तुमने संन्यास भी चुना तो वह भी संसार हो गया। जो तुमने चुना, वह परमात्मा का नहीं है; जो अपने से घटे, वही परमात्मा का है। जो तुमने घटाना चाहा, वह तुम्हारी योजना है; वह तुम्हारे अहंकार का विस्तार है।
The fundamental message of the Mahageeta is this: choice is the world. Even if you choose sannyas, that too becomes worldly. Whatever you choose is not of the divine; what happens by itself is of the divine. Whatever you try to make happen is your scheme; it is an expansion of your ego.
तो महागीता कहती है: तुम चुनो मत--तुम सिर्फ साक्षी बनो। जो हो, होने दो। बाजार हो तो बाजार; अचानक तुम पाओ कि चल पड़े जंगल की तरफ, चल पड़े--नहीं चुनाव के कारण; सहज स्फुरणा से--तो चले जाओ।
So the Mahageeta says: do not choose—just be a witness. Let whatever happens, happen. If it is the marketplace, then the marketplace. If suddenly you find you are moving toward the forest—not because of choice, but out of a spontaneous upsurge—then go.
फर्क समझने की कोशिश करो। सहज स्फुरणा से चले जाना जंगल एक बात है; चेष्टा करके, निर्णय करके, साधना करके, अभ्यास करके जंगल चला जाना बिलकुल दूसरी बात है।
Try to understand the difference. To go to the forest out of a spontaneous arising is one thing; to go by effort, by decision, by practice, by discipline is quite another.
मेरे एक मित्र जैन साधु हैं। उनके पास से निकलता था...जंगल में उनकी कुटी थी और मैं गुजरता था रास्ते से, किसी गांव जाता था, तो मैंने ड्राइवर को कहा कि घड़ी भर उनके पास रुकते चलें। तो हम मु़ड़े। जब मैं उतर कर उनकी कुटी के पास पहुंचा तो मैंने खिड़की में से देखा: वे नंगे, कमरे में टहल रहे हैं। कोई आश्चर्य की बात न थी, जंगल में वहां कोई था भी नहीं--किसके लिए कपड़े पहनना? फिर मैं जानता हूं उन्हें कि जैन परंपरा में वे पले हैं और नग्नता का...दिगंबर जैन हैं तो नग्नता का बहुमूल्य आदर है उनके मन में, बड़ा मूल्य है। मैं जब दरवाजे पर दस्तक दिया, तो मैंने देखा: वे आए तो एक कपड़ा लपेट कर चले आए।
One of my friends is a Jain monk. I was passing by his place—his hut was in the forest—and I told the driver, “Let’s stop with him for a while.” We turned in. When I got down and reached his hut, I looked through the window: he was naked, pacing in the room. Nothing surprising—there was no one there in the forest; for whom to wear clothes? And I know him: he was raised in the Jain tradition, and for the Digambara Jains nakedness is greatly honored; it has high value in his mind. When I knocked on the door, I saw that he came out with a cloth wrapped around him.
मैंने पूछा कि अभी मैंने खिड़की से देखा आप नग्न थे, यह कपड़ा क्यों लपेट लिया? वे हंसने लगे। वे कहने लगे, अभ्यास कर रहा हूं।
‘काहे का अभ्यास?’
उन्होंने कहा, नग्न होने का अभ्यास कर रहा हूं।
I asked, “I just saw you naked through the window. Why have you wrapped this cloth?” He laughed. He said, “I am practicing.” “Practicing what?” “Practicing being naked.”
दिगंबर जैनों में पांच सीढ़ियां हैं संन्यासी की, तो धीरे-धीरे पहले ब्रह्मचारी होता है आदमी, फिर छुल्लक होता, फिर एल्लक होता, फिर ऐेसे बढ़ता जाता, फिर अंतिम घड़ी में मुनि होता; मुनि जब होता, तब नग्न हो जाता। तो धीरे-धीरे छोड़ता जाता है। पहले दो लंगोटी रखता, फिर एक लंगोटी रखता, फिर छोड़ देता।
Among the Digambara Jains there are five rungs for the renunciate. Gradually, first one is a brahmachari, then a chullaka, then an ailaka, and so on, and finally at the last stage one becomes a muni; when he becomes a muni, he becomes naked. So he gives up bit by bit: first he keeps two loincloths, then one, then he gives that up.
मैंने उनसे पूछा कि महावीर के जीवन में कहीं उल्लेख है कि उन्होंने नग्नता का अभ्यास किया हो?
कहा, ‘कोई उल्लेख नहीं।’
मैंने कहा, मुझे वह बताएं, जो उनकी नग्नता के संबंध में कहा है शास्त्रों में, आप शास्त्र के ज्ञाता हैं!
वे थोड़े हैरान हुए, क्योंकि शास्त्र में तो इतना ही कहा है कि महावीर जब घर से चले तो एक चादर उन्होंने लपेट ली। सब बांट दिया। राह में जब वे जा रहे थे, तो सब तो बांट चुके थे; पूरा गांव, जो भी आए थे सब ले कर गए थे। आखिर में एक भिखमंगा मिला जो अभी भी घिसटता हुआ चला आ रहा था, और बोला, ‘अरे, क्या सब बंट गया? और मैं तो अभी आ ही रहा था।’ तो महावीर ने कहा, यह तो बड़ा मुश्किल हुआ। उसको आधी चादर फाड़ कर दे दी। अब और तो कुछ बचा भी नहीं था; अब आधी ही से काम चला लेंगे। जब वे इस आधी चादर को ले कर जंगल में प्रवेश कर रहे थे, तो एक झाड़ी से, हो सकता है गुलाब की झाड़ी रही हो या कोई और झाड़ी रही हो--वह आधी चादर उलझ गई। वह इस बुरी तरह उलझ गई कि अगर उसे निकालें, तो झाड़ी को चोट पहुंचेगी। तो महावीर ने कहा, तू भी ले ले, अब आधी को भी क्या रखना! वह आधी उस झाड़ी को दे दी। ऐसे वे नग्न हुए। अभ्यास तो इसमें, मैंने कहा, कहीं भी नहीं है।
I asked him, “Is there any mention in Mahavira’s life that he practiced nakedness?” He said, “There is no mention.” I said, “Tell me what is said in the scriptures about his nakedness—you are a knower of the scriptures!” He was a little puzzled, because the scriptures only say this: when Mahavira left home, he wrapped a sheet around himself. He had distributed everything. On the way, a beggar, late and still dragging himself along, said, ‘Ah, has everything been given away? I was just coming.’ Mahavira said, ‘That’s a difficulty.’ He tore the sheet and gave him half. Now nothing else was left; he would manage with the half. As he was entering the forest with this half-sheet, it got caught on a bush—perhaps a rose bush, perhaps some other bush. It was so badly entangled that if he pulled it out, the bush would be hurt. So Mahavira said, ‘You take it too; what is the point of keeping even the half?’ He gave that half to the bush. Thus he became naked. There is no practice in this anywhere.
मैंने उनसे कहा कि तुम अभ्यास कर-करके नग्न अगर हो गए, तो तुम संन्यासी न बनोगे, सर्कसी बन जाओगे। पहले तुम ऐसा कमरे में नंगे घूमोगे, फिर धीरे-धीरे बगीचे में घूमने लगना, फिर धीरे- धीरे गांव में जाने लगना--ऐसे कर-करके हिम्मत बढ़ा लोगे--कि लोग हंसते हैं, हंसने दो; लोग कुछ कहते हैं, कहने दो; धीरे-धीरे, धीरे-धीरे...। मगर धीरे-धीरे जो घटेगा वह तो झूठा हो गया। यह तो तुम चूक ही गए, नग्नता की निर्दोषता चूक गए।
I told him, “If you become naked by practicing, you will not become a sannyasin—you will become a circus performer. First you will walk naked in your room, then little by little in the garden, then gradually you will start going into the village—doing it like this you will build courage: people laugh? Let them laugh. People say things? Let them say. Slowly, slowly… But whatever happens slowly like this becomes false. You will have missed the innocence of nakedness.
अभ्यासजन्य तो सभी चालाकी से भर जाता है, निर्दोष तो सहज होता है। अगर तुम्हें नग्न होने का भाव आ गया है, चलो यह चादर मुझे भेंट कर दो--मैंने कहा--खत्म करो इस बात को।
“What is born of practice is filled with cleverness; innocence is natural. If the feeling to be naked has arisen in you, then offer me this sheet,” I said. “End the matter.”
वे कहने लगे, नहीं, अभी नहीं। मैं उनकी चादर खींचने लगा तो बोले: अरे, यह मत करना! मैंने कहा, मैं तो सहयोगी हो रहा हूं। यह अभी घटवाए देता हूं और गांव के लोगों को बुलाए लेता हूं। कब तक अभ्यास करोगे? यह पांच मिनट का काम है। मैं गांव से लोगों को बुला लेता हूं, भीड़-भाड़ इकट्ठी कर देता हूं, चादर ले लूंगा सबके सामने। खत्म करो! कब तक अभ्यास करोगे?
He said, “No, not yet.” I began to pull at his sheet. He said, “Hey, don’t do that!” I said, “I’m being helpful. I’ll get it to happen right now—and I’ll call the villagers. How long will you go on practicing? This is five minutes’ work. I’ll bring people from the village, gather a crowd, and take your sheet in front of everyone. Finish it! How long will you practice?”
उन्होंने कहा, नहीं-नहीं, अभी नहीं, किसी से कहना भी नहीं। अभी मेरी योग्यता नहीं है।
नग्न होने में भी योग्यता की जरूरत है? सारा जंगल, पशु-पक्षी नग्न घूम रहे हैं; तुम कहते हो, नग्नता में भी योग्यता की जरूरत है! आदमी भी हद चालाक है! इतने सरल में भी योग्यता की जरूरत है!
He said, “No, no, not now, don’t tell anyone. I am not qualified yet.” “Even for being naked one needs qualification? The whole forest, animals and birds, roam naked; and you say even for nakedness one needs qualification! Man is so cunning—he needs qualification even for what is simplest!”
वे अभी तक नग्न नहीं हुए। यह घटना घटे कोई पंद्रह साल हो गए। वे अभी तक भी चादर ओढ़े हुए हैं। अभ्यास अब भी जारी होगा।
He has not become naked yet. It’s been some fifteen years. He is still wrapped in the sheet. The practice must still be going on.
खयाल करना, महागीता कहती है: चुनो मत! क्योंकि चुनोगे तो अहंकार से ही चुनोगे न? चुनोगे तो ‘मैं’ करने वाला हूं--कर्ता हो जाओगे न। महागीता कहती है: न कर्ता, न भोक्ता--तुम साक्षी रहो। तुम अगर पाओ कि बाजार में बैठे हैं और सब ठीक है--तो ठीक है, बाजार ठीक है। तुम अगर पाओ कि नहीं, चल पड़े पैर, जंगल बुलाने लगा, आ गई पुकार--अब रुकते-रुकते भी रुकने का कोई उपाय नहीं, अब तुम चल पड़े, अब तुम दौड़ पड़े; जैसे बज गई कृष्ण की बांसुरी और भागने लगीं गोपियां! कोई ने आधा अभी दूध लगाया था, उसने पटकी मटकी वहीं, वह भागी; कोई अभी दीया जला रही थी, उसने दीया नहीं जलाया और भागी। बंसी उठी पुकार! अब कैसे कोई रुक सकता है!
Understand: the Mahageeta says, do not choose! Because if you choose, you will choose from the ego, won’t you? If you choose, you become the doer—kartā. The Mahageeta says: neither doer nor enjoyer—bhoktā—remain a witness. If you find that you are sitting in the marketplace and everything is fine—then fine, the marketplace is fine. If you find that no, the feet have begun to move, the forest has begun to call, the call has come—now even if you try there is no way to stop; now you have set out, now you are running—just as when Krishna’s flute sounded and the gopis began to run! One had just set milk to boil; she dropped the pot right there and ran. Another was lighting a lamp; she left it and ran. The flute sounded its call! How can one stay then!
जिस दिन ऐसा सहज घटता हो, जिस दिन तुम जवाब न दे सको कि क्यों किया, तुम्हारे पास कोई तर्क न हो कि क्यों ऐसा हुआ; तुम इतना ही कह सको कि बस हुआ, हम देखने वाले थे, हम करने वाले नहीं थे--तो महागीता कहती है, तो अष्टावक्र कहते हैं--तो असली संन्यास, सहजस्फूर्त!
On the day it happens like this—on the day you cannot answer why you did it, you have no argument for why it happened; you can only say, “It just happened; we were the watchers, not the doers”—then the Mahageeta says, then Ashtavakra says: that is real sannyas, spontaneous.
चुना कि भटका। चुनाव में संसार है, अगर वह जंगल भी चुने तो संसार है, चुनाव में संसार है। और अगर वह बिना चुने बाजार में भी रहे तो संन्यास है। अचुनाव संन्यास है; चुनाव संसार है। इसलिए संन्यास को चुनने का कोई उपाय नहीं है--संन्यास घटता है।
Choose, and you are lost. In choice is the world; even if he chooses the forest, it is the world—because in choice is the world. And if he stays in the marketplace without choosing, that is sannyas. Choicelessness is sannyas; choice is the world. Therefore there is no way to choose sannyas—sannyas happens.
मेरे पास इतने लोग आते हैं। मेरे पास भी दो तरह के संन्यासी हैं--एक जो घटाते; और एक, जिनको घटता है। जो घटाते हैं, वे कहते हैं, सोच रहे हैं; वे कहते हैं, सोच रहे हैं, बात तो कुछ जंचती है, सोच-विचार कर रहे हैं। लेंगे, कभी न कभी लेंगे; मगर अभी नहीं। अभी, वे कहते हैं, और बहुत काम हैं; बात तो जंचती है।
So many people come to me. I see two kinds of sannyasins—those who make it happen, and those to whom it happens. Those who try to make it happen say, “We’re thinking about it; what you say appeals; we’re considering.” “We’ll take sannyas someday—just not now. Right now there’s so much to do; yes, what you say does make sense.”
मैंने सुना है, मुल्ला नसरुद्दीन मस्जिद में बैठा था और धर्मगुरु ने प्रवचन दिया। और बीच प्रवचन में उसने बड़े नाटकीय ढंग से पूछा कि जो लोग स्वर्ग जाना चाहते हैं, उठ कर खड़े हो जाएं। सब लोग उठ कर खड़े हो गए, सिर्फ मुल्ला बैठा रहा। उस धर्मगुरु ने पूछा: क्या तुमने सुना नहीं नसरुद्दीन? मैं कह रहा हूं, जिनको स्वर्ग जाना हो, वे खड़े हो जाएं।
I have heard: Mulla Nasruddin was sitting in the mosque and the preacher gave a sermon. In the middle, in a very dramatic way, he asked, “Those who want to go to heaven, please stand up.” Everyone stood up—except Nasruddin. The preacher asked, “Didn’t you hear, Nasruddin? I said, whoever wants to go to heaven, stand up.”
नसरुद्दीन ने कहा: बिलकुल सुन लिया, लेकिन अभी मैं जा नहीं सकता।
Nasruddin said, “I heard perfectly—but I can’t go right now.”
‘बात क्या है?’
“What’s the matter?”
उसने कहा कि पत्नी ने कहा है कि मस्जिद से सीधे घर आना। मस्जिद से सीधे घर आना, इधर- उधर जाना ही मत! अब आप और एक लंबी..स्वर्ग जिनको जाना है, जो जा सकते हों जाएं। जाऊंगा मैं भी कभी। तो पहला तो कारण कि पत्नी ने कहा कि मस्जिद से सीधे घर आना। और दूसरा कारण कि इस कंपनी के साथ स्वर्ग मैं नहीं जाना चाहता। इन्हीं की वजह से तो यह संसार भी नर्क हो गया है और अब स्वर्ग भी खराब करवाओगे? इनके बिना तो मैं नर्क भी जाना पसंद कर लूंगा। इनके साथ...।
He said, “My wife told me to come straight home from the mosque—no wandering here and there! Now you’re proposing a long trip... Those who want to go to heaven and who can go, should go; I too will go someday. First, because my wife said come straight home from the mosque. And second, because I don’t want to go to heaven with this company. It’s because of them this world has become hell—now you want to spoil heaven too? Without them I would even prefer to go to hell; with them...”
मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं: सोच रहे, बात जंचती; लेकिन अभी मुश्किल है; पत्नी से पूछना है, बच्चों से पूछना है; अभी तो लड़की की शादी करनी है, अभी लड़के की शादी करनी है; यह करना, वह करना; दुकान...।
People come to me and say, “We’re thinking; it appeals; but right now it’s hard—we have to ask the wife, ask the children; the daughter’s wedding is due, the son’s wedding too; this to do, that to do; the shop...”
मैं उनसे कहता हूं: मैं तुमसे लड़की न छोड़ने को कहता हूं न लड़का, न पत्नी न दुकान--मैं तुमसे कुछ छोड़ने को कहता ही नहीं। और मैं तुमसे यह भी नहीं कहता कि तुम संन्यास के संबंध में सोचो, तब लेना। सोच कर लिया, चूक गए। क्योंकि सोचने में तो तुम्हारा निर्णय हो जाएगा। मैं तो कहता हूं: अहोभाव से लेना। उठ गया हो भाव तो ले लेना। सोचना मत। सोचने की प्रक्रिया मत चलाना। जब घटता हो तो घट जाने देना, न घटे तो कोई चिंता की बात नहीं--थोपना मत।
I tell them: I am not asking you to leave your daughter or your son, nor your wife nor your shop—I am not asking you to drop anything. And I am not even saying, “Think about sannyas first, then take it.” If you take it after thinking, you have missed—because thinking will make it your decision. I say: take it out of a sense of awe. If the feeling arises, take it. Don’t think. Don’t set the machinery of thought into motion. When it happens, let it happen; if it doesn’t, there is nothing to worry about—don’t impose it.
कुछ लोग आते हैं, जो इसी सहजता से लेते हैं। कुछ लोग आते हैं, उनसे मैं कहता हूं कि क्या इरादे हैं संन्यास के? वे कहते हैं: आपकी मर्जी! आप अगर मुझे योग्य समझें तो दे दें।
Some come and take it with this simplicity. I ask some, “What are your intentions about sannyas?” They say, “As you wish. If you consider me worthy, give it to me.”
यह बात और हुई। यह बात ही और हो गई। इसका मूल्य बड़ा अलग हो गया। वे कहते हैं, आप अगर योग्य समझें तो मुझे दे दें। संन्यास मैं कैसे लूंगा? आप देते हों तो दे दें।
This is different—of a different value altogether. “If you consider me worthy, give it to me. How can I ‘take’ sannyas? If you give it, then it is given.”
इस व्यक्ति ने ठीक से समझा संन्यास का अर्थ। जो होता हो, जो घटता हो, उसे घट जाने देना-- बिना ना-नुच के, बिना अपनी बाधा डाले, बिना अपनी पसंद नापसंद डाले।
This person has understood the meaning of sannyas rightly: let what happens, happen—without ifs and buts, without putting in your own obstruction, your likes and dislikes.
तो तुम पूछते हो: बाजार चुनें कि जंगल?
So you ask: Choose the marketplace or the forest?
मैं कहता हूं: चुने कि फंसे! चुने कि बाजार में रहे। जंगल जाओ या कहीं भी जाओ, चुने कि बाजार में रहे। न चुना और बाजार में भी रहे तो आ गया जंगल।
I say: Choose, and you are trapped! Choose, and you remain in the marketplace. Go to the forest or anywhere you like—if you choose, you remain in the marketplace. If you do not choose and still remain in the marketplace, the forest has arrived.
जहां तुम बाजार देख रहे हो, वहां कभी जंगल थे और फिर जंगल हो जाएंगे। और जहां तुम जंगल देख रहे हो, वहां बाजार कई दफे बन चुके हैं और उजड़ चुके हैं। जंगल और बाजार में कोई बड़ा फर्क नहीं है।
Where you now see a marketplace, once there were forests—and there will be forests again. And where you see forests, marketplaces have risen and fallen many times. There isn’t any great difference between forest and marketplace.
इब्राहीम एक मुसलमान सम्राट, संन्यासी हो गया। अचानक निकल गया राजमहल से। द्वारपाल रोकने लगे। उसने कहा, हटो भी! तुम्हें मैंने यहां द्वारों पर खड़ा किया था कि किसी को भीतर मत आने देना, मुझे रोकने को नहीं। रास्ता दो।
Ibrahim, a Muslim emperor, became a sannyasin. He left the royal palace suddenly. The gatekeepers tried to stop him. He said, “Out of the way! I stationed you at the gates to keep others from entering—not to stop me. Make way.”
वे उससे हाथ जोड़ने लगे कि आप यह क्या कर रहे हैं? हमें खबर मिली है कि आप संन्यासी हो रहे हैं। आप क्यों यह महल छोड़ रहे हैं?
They pleaded, “What are you doing? We’ve heard you are becoming a renunciate. Why are you leaving the palace?”
इब्राहीम ने कहा: छोड़ रहा हूं? बात ही गलत है। यहां कुछ छोड़ने योग्य है ही नहीं, इसलिए जा रहा हूं। न पकड़ने योग्य है न छोड़ने योग्य है।
Ibrahim said, “Leaving it? That’s the wrong way to put it. There is nothing here worth leaving—that’s why I am going. Nothing here is worth grasping or worth abandoning.”
इब्राहीम चला गया और गांव के बाहर रहने लगा। वह बल्ख का राजा था। उसने मरघट के पास एक चौरस्ते पर अपना निवास बना लिया। लोग उस चौरस्ते से आते, राहगीर, और उससे पूछते कि बस्ती कहां है, तो वह मरघट का रास्ता बता देता। दोनों तरफ रास्ते जाते थे। और उसकी बात मान कर लोग चले जाते। बड़ा शांत फकीर था, शाही आदमी था! उसके चेहरे की शान और रौनक, उसके व्यक्तित्व की गरिमा और प्रसाद...बड़ा आभायुक्त व्यक्ति था! उसकी बात पर सहज भरोसा हो जाता। कोई यह भी नहीं सोचता कि यह आदमी गलत कहेगा। उससे पूछते, बाबा कहां है बस्ती का रास्ता, तो वह कह देता कि बिलकुल सीधे चले जाओ; इस रास्ते पर मत जाना, नहीं तो भटक जाओगे। जब वे चार मील चल कर पहुंचते, तो मरघट! बड़े क्रोध में लौट कर आते। वे कहते कि तुम होश में तो हो? मरघट भेज दिया!
Ibrahim went and lived outside the town. He had been the king of Balkh. He made his dwelling at a crossroads near the cremation ground. Travelers would come that way, and when they asked where the town was, he would direct them to the cremation ground. The roads forked both ways, and people, trusting him, would go on. He was a very serene fakir, a regal man—his face had splendor and glow, his bearing dignity and grace—such an aura! One trusted him naturally. Someone would ask, “Baba, which way to the town?” and he would say, “Go straight; don’t take that path or you’ll be lost.” After four miles they would arrive—at the cremation ground! They would return in great anger. “Are you in your senses? You sent us to the cremation ground!”
उसने कहा: तुमने बस्ती पूछी थी न? तो मैंने मरघट में जिनको बसते देखा, उनको कभी उजड़ते नहीं देखता--इसलिए उसको मैं बस्ती कहता हूं। और बस्ती तुम जिसको कहते हो, उसको मैं मरघट कहता हूं, क्योंकि वहां सब मरने वाले लोग हैं। आज मरा कोई, कल मरा कोई, परसों मरा कोई--वह मरघट है। वहां क्यू लगा है; जिसका नंबर आ गया, वह गया। जिसको तुम बस्ती कहते हो, उसको मैंने बसते कभी देखा नहीं; उजड़ते देखा। उसको बस्ती कहो कैसे? बस्ती तो वह, जो बसी रहे। मरघट है बस्ती। तुमने बात गलत पूछी, मेरी कोई गल्ती नहीं है। तुमने पूछा बस्ती कहां है, मैंने तुम्हें बस्ती बता दी। तुम पूछते मरघट, मैं तुम्हें गांव भेज देता। अब तुम मरघट जाना चाहते हो, तो तुम इस रास्ते से चले जाओ। लेकिन मैं तुमसे कहे देता हूं, मरघट पर कभी तुम बस न पाओगे। जाना तो पड़ेगा--जिसको तुम मरघट कहते हो--वहीं। क्योंकि वहीं अंतिम बसाव है, वहीं आदमी अंततः पहुंच जाता है।
He said, “You asked for the town, didn’t you? I have seen those who dwell at the cremation ground never get displaced—so I call that a town. And what you call a town, I call a cremation ground, because there everyone is on the way to die. Today someone dies, tomorrow someone, the day after someone—what is that but a cremation ground? There’s a queue there; when one’s number comes, he goes. What you call a town, I have never seen anyone truly dwelling there—only vacating it. How can I call that a town? A town is that which remains settled. The cremation ground is the town. You asked the wrong question; my mistake it is not. You asked, ‘Where is the town?’—I showed you the town. Had you asked for the cremation ground, I would have sent you to the village. Now if you insist on going to what you call the cremation ground, take that other road. But I tell you this: you will never be able to dwell there. Yet you will have to go—to what you call the cremation ground—because that is the final settling; there, ultimately, man arrives.”
जिसको बस्ती कहो, वहां कई दफे मरघट बन चुका; जिसको मरघट कहो, वहां कई दफे बस्ती बस चुकी। यहां क्या जंगल है, क्या बाजार है! यहां दोनों ही माया हैं, दोनों ही सपने हैं। चुने कि फंसे।
What you call town has become a cremation ground many times; what you call a cremation ground has been a town many times. What is forest here, what is marketplace here! Both are maya, both are dreams. Choose—and you are caught.
महागीता कहती है: चुनना मत। जो हो होने देना। तुम सिर्फ देखते रहना।
The Mahageeta says: Do not choose. Let what is happening, happen. Just keep watching.
यह सबसे कठिन बात है और सबसे सरल भी। क्योंकि करने को कुछ नहीं, इसलिए बिलकुल सरल; और चूंकि करने को कुछ भी नहीं है, इसलिए तुम्हें बहुत कठिन है। कुछ करने को हो तो कर लो। इसमें कुछ करने को ही नहीं है; सिर्फ देखते रहने का है।
This is the hardest thing—and also the simplest. Because there is nothing to do, it is utterly simple; and precisely because there is nothing to do, it is very difficult for you. If there were something to do, you would do it. Here there is nothing to do—only to keep watching.
‘कृपया यह भी समझाएं कि अनिर्णय की दशा में और अचुनाव की दशा में क्या फर्क है!’
“Please also explain the difference between the state of indecision and the state of choicelessness!”
बहुत फर्क है। दोनों एक-दूसरे के विपरीत हैं। अनिर्णय का अर्थ है: तुम्हारे मन में दो निर्णय एक साथ हैं। जब भी कोई आदमी कहता है कि मैं अनिर्णीत हूं, तुम भूल में मत पड़ जाना। वह यह कह रहा है कि दो निर्णय हैं और तय नहीं कर पा रहा हूं कि कौन-सा करूं--जंगल जाऊं कि दुकान पर रहूं? एक मन कहता है, दुकान पर रहो; एक कहता है, जंगल चले जाओ। एक मन कहता है, शादी कर लो; एक कहता है, कुंआरे बने रहो। एक मन कहता है, ऐसा करो; एक मन कहता है, वैसा करो। दो निर्णय हैं या कई निर्णय हैं। और कई निर्णयों में चुन नहीं पा रहे हो, क्योंकि सभी करीब-करीब बराबर वजन के मालूम होते हैं--इसलिए अनिर्णय।
There is a great difference. They are opposites. Indecision means: two decisions are present in your mind at once. Whenever someone says, “I am undecided,” don’t be mistaken. He is saying there are two decisions—and he cannot settle on which one to take: “Should I go to the forest or stay at the shop?” One mind says, “Stay at the shop”; another says, “Go to the forest.” One mind says, “Get married”; another says, “Remain single.” One mind says, “Do this”; another says, “Do that.” Two decisions, or several decisions—and among them you cannot choose, because they all seem roughly of equal weight. Hence, indecision.
अनिर्णय बड़ी भ्रांत, मूर्च्छित दशा है; और अचुनाव बड़ी जाग्रत दशा है। अचुनाव का मतलब है कि न यह चुनते हैं न यह चुनते हैं; चुनते ही नहीं। अनिर्णय में तो चुनने की आकांक्षा बनी है, मगर तय नहीं हो पा रहा: क्या करें, किसको चुनें?
Indecision is a very confused, stupefied state; choicelessness is a very awakened state. Choicelessness means: you choose neither this nor that—you simply do not choose. In indecision, the urge to choose remains, but you cannot decide: “What to do? Which to choose?”
एक स्त्री है जिसको तुम चाहते हो कि शादी कर लें, लेकिन उसके पास सुंदर शरीर नहीं है और धन बहुत है। और एक स्त्री है, जिसके पास सुंदर शरीर है और धन बिलकुल नहीं है। अब तुम्हारे मन में डांवांडोल चल रहा है: किसको चुन लें? धन वाली कुरूप स्त्री को चुन लें कि निर्धन सुंदर स्त्री को चुन लें? एक मन कहता है, ‘धन का क्या करोगे? धन को खाओगे कि पीयोगे? अरे, सौंदर्य के आगे धन क्या है?’ एक मन कहता है, ‘सौंदर्य का क्या करोगे? दो दिन में सब फीका हो जाएगा, दो दिन में परिचित हो जाओगे। फिर क्या करोगे, खाओगे कि पीयोगे? धन आखिर में काम आता। धन जिंदगी भर काम आएगा। और आज यह स्त्री सुंदर है; कल चेचक निकल आए, फिर क्या करोगे? और आज यह सुंदर दिखाई पड़ रही है दूर से--दूर के ढोल सुहावने होते हैं--पास आ कर कौन-सा जहर निकलेगा, क्या पता! फिर आज जवान है, कल बूढ़ी हो जाएगी--फिर क्या करोगे? और अभी तो अकेले निर्धन हो, और एक गले से बांध ली फांसी--दो हो जाओगे, भूखों मरोगे!’
There is a woman you think you should marry, but she does not have a beautiful body though she has a lot of wealth. And there is a woman with a beautiful body and no wealth at all. Now your mind wavers: whom to choose? The ugly rich woman, or the beautiful poor one? One mind says, “What will you do with money? Will you eat money, drink money? What is money before beauty?” Another mind says, “What will you do with beauty? In two days it will go flat; in two days you’ll be overfamiliar. Then what—eat it or drink it? Money comes in handy in the end. Money will serve you all your life. And today she is beautiful; tomorrow smallpox may scar her—then what? And from afar she looks beautiful—drums sound sweet from a distance—who knows what poison appears up close! And today she is young; tomorrow she will be old—then what? And right now you are poor alone; if you tie this noose around your neck, you’ll be two starving people!” When hunger gnaws in the belly, where is love and where is beauty? On an empty stomach, hymns don’t happen!
आदमी की भूख पेट में हो तो कहां का प्रेम और कहां का सौंदर्य--भूखे भजन न होय! तो एक मन कहता है, सुंदर को चुन लो; एक मन कहता है, धन को चुन लो। और दुविधा है कि तुम दोनों चाहते। तुम चाहते यह थे, दोनों हाथ लड्डू होते। तुम चाहते सुंदर स्त्री होती और धन भी होता। वैसे दोनों हाथ लड्डू इस संसार में किसी को नहीं मिलते। अगर किसी को भी मिल जाते इस संसार में दोनों हाथ लड्डू, तो उसके लिए धर्म व्यर्थ हो जाता; लेकिन धर्म किसी को कभी व्यर्थ नहीं हुआ, क्योंकि दोनों हाथ लड्डू कभी किसी को नहीं मिलते। कुछ न कुछ कमी रह जाती है। किसी की आंख सुंदर है, किसी के कान सुंदर हैं, किसी की नाक सुंदर है...बड़ी मुश्किल है...किसी के बाल सुंदर हैं, किसी की वाणी मधुर है, किसी का व्यवहार सुंदर है, किसी का देह का अनुपात सुंदर है। हजार चीजें हैं, सभी पूरी नहीं होतीं। मन की आकांक्षा बड़ी है और चीजें बड़ी छोटी हैं। मन के सपने बड़े सुंदर हैं और सब चीजें फीकी पड़ जाती हैं। दोनों हाथ लड्डू किसी को भी नहीं मिलते। वे तो परमात्मा हुए बिना नहीं मिलते।
So one mind says, “Choose beauty”; another says, “Choose wealth.” And the dilemma is that you want both. You wanted sweets in both hands. You wanted a beautiful woman and wealth as well. But in this world no one gets sweets in both hands. If anyone did get both hands full of sweets, religion would be redundant; but religion has never been redundant for anyone—because no one ever gets both hands full. Something or other is always missing. Someone has beautiful eyes, someone lovely ears, someone a fine nose—such difficulty! Someone has beautiful hair, someone a sweet voice, someone graceful manners, someone perfect bodily proportion. There are a thousand things—none of them all together. The mind’s longing is vast, and things are small. The mind’s dreams are very lovely, and all things become insipid beside them. No one gets sweets in both hands—they come only when you are God.
तुमने देखा न, हिंदुओं की परमात्मा की मूर्तियां हैं--कहीं सहस्रबाहु...और सब हाथों में, किसी में शंख, किसी में लड्डू, किसी में कुछ। आदमी के दो हाथ हैं, संसार बड़ा है--जब तक तुम सहस्रबाहु न हो जाओ, तब तक कुछ होने वाला नहीं। परमात्मा हुए बिना कोई तृप्त नहीं होता; हाथ भर ही नहीं पाते। और दो हाथ भर भी जाएं तो भी क्या होने वाला है? आकांक्षाएं बहुत हैं, उनके लिए हजारों हाथ चाहिए; वे भी शायद छोटे पड़ जाते होंगे।
Have you seen Hindu images of God—with a thousand arms—and in every hand something: in one a conch, in another a sweet, in another something else? Man has only two hands, the world is vast—until you become thousand-armed, nothing much can happen. Until you become divine, no one is satisfied; two hands are not enough. And even if both hands are full—what then? The longings are many; for them you need thousands of hands—and even those would likely fall short.
कभी तुम देखना हिंदुओं की पुरानी मूर्तियां, तो कई नई चीजें पैदा हो गई हैं, जो उन हाथों में नहीं हैं। अब भगवान को नए हाथ उगाने पड़ें; नहीं तो वे भी तड़प रहे होंगे। अगर अब हम फिर से बनाएं तो एक हाथ में कार लटकी है, एक हाथ में कुर्सी लटकी है, एक हाथ में फ्रिज रखा है। तुम हंसते हो! क्योंकि तुमने उन दिनों जो चीजें श्रेष्ठतम थीं वे लटका दी थीं। अब तो चीजें बहुत बढ़ गई हैं, उतने हाथों से काम न चलेगा। चीजें तो रोज बढ़ती जाती हैं, हाथ सदा छोटे पड़ जाते हैं।
Look at ancient Hindu images sometime; now there are many new things that those hands don’t hold. God would have to grow new hands now—otherwise he too would be restless. If we sculpted again today, one hand would be holding a car, one a chair, one a fridge. You laugh! In those days, the highest prized things were hung in those hands. Now things have multiplied so much that even that many hands wouldn’t suffice. Things increase daily; hands are always too few.
तो अनिर्णय की अवस्था तो तब है, जब तुम्हारे मन में बहुत-सी चीजें हैं, प्रतियोगी चीजें हैं और तुम तय नहीं कर पाते। तय तुम करना चाहते हो और नहीं कर पाते--तो अनिर्णय। अनिर्णय बड़ी दुविधा की दशा है। अचुनाव--तुम तय करना ही नहीं चाहते; तुमने तय करना ही छोड़ दिया। तुम कहते हो, हम तो देखेंगे। हम यह भी देखेंगे, हम वह भी देखेंगे; हमारा कोई झुकाव नहीं है। हम सिर्फ साक्षी बन कर बैठे हैं।
So the state of indecision is when your mind holds many things, competing things, and you cannot settle. You want to decide but cannot—that is indecision. Indecision is a state of great confusion. Choicelessness means you do not want to decide at all—you have dropped deciding. You say, “We will just see. We will watch this, we will watch that; we have no leaning either way. We are simply sitting as witnesses.”
अचुनाव तो चैतन्य की सबसे ऊंची स्थिति है। अनिर्णय, चैतन्य की सबसे नीची स्थिति है। अनिर्णय को अचुनाव मत समझ लेना, नहीं तो तुम भ्रांति को सत्य समझ लोगे। तुम यह मत समझ लेना: चूंकि हम निर्णय नहीं कर पाते, इसलिए हम अचुनाव की अवस्था को उपलब्ध हो गए हैं। निर्णय न कर पाना एक बात है और निर्णय करना छोड़ देना बिलकुल दूसरी बात है। निर्णय न कर पाना तो एक तरह की असहाय अवस्था है; निर्णय करना छोड़ देना एक मुक्ति है। इति ज्ञानं! जनक कहते हैं, यही ज्ञान है!
Choicelessness is the highest state of consciousness. Indecision is the lowest. Do not mistake indecision for choicelessness, otherwise you will take delusion to be truth. Do not think: “Since I cannot decide, I have attained choicelessness.” Not being able to decide is one thing; dropping decision-making is something else entirely. Not being able to decide is a kind of helplessness; dropping decision is freedom. Iti jnanam! Janaka says, this is knowledge!
सकुचाहट या संकोच भी अहंकार का ही अनुषंग है। जिसको तुम संकोच कहते हो, लज्जा कहते हो, वह भी अहंकार की ही छाया है।
Bashfulness or shyness is an appendage of the ego. What you call modesty or shame is just its shadow.
तुम सकुचाते क्यों हो कहने में? तुम सोचते हो, कहीं ऐसा न समझा जाए कि कोई समझे कि अभद्र है, मर्यादा-रहित है। तुम सकुचाते क्यों हो कहने में? कहीं ऐसा न हो कि भद्द हो जाए, जो मैं कहूं वह ठीक न हो। तुम सकुचाते क्यों हो कहने में? क्योंकि तुम डरे हुए हो: दूसरा क्या सोचेगा!
Why do you hesitate to speak? You fear someone may think you are rude, lacking decorum. Why do you hesitate to speak? You worry it may sound crude, that what you say may not be right. Why do you hesitate to speak? Because you are afraid: “What will the other think!”
लेकिन गुरु और शिष्य का संबंध तो बड़ा अंतरंग संबंध है। वहां दूसरा क्या सोचेगा, यह विचार भी आ जाए तो भेद आ गया। गुरु के सामने कैसा संकोच? जो हुआ है, उसे खोल कर रख देना। बुरा हुआ तो बुरा खोल कर रख देना, भला हुआ तो भला खोल कर रख देना। दुख-स्वप्न देखा तो उसे खोल कर रख देना। अंधेरा है तो कह देना अंधेरा है; रोशनी हो गई, तब संकोच क्या?
But the relationship of Master and disciple is utterly intimate. If even the thought “What will the other think?” appears there, a separation has already entered. Before the Master, what shyness? Whatever has happened, lay it open. If something ugly has happened, lay the ugliness open; if something beautiful has happened, lay the beauty open. If you dreamt a sorrow-dream, put that out too. If there is darkness, say there is darkness; if light has happened—what shyness then?
क्या तुम सोचते हो कि जनक को कहना चाहिए कि नहीं-नहीं, कुछ भी नहीं हुआ, अरे साहब, मुझे कैसे हो सकता है! हो गया, और वे कहें संकोचवश, शिष्टाचारवश, कि नहीं-नहीं! तुमने जनक को क्या कोई लखनवी समझा है?
Do you think Janaka should have said, “No, no, nothing has happened. How could it happen to me!”—and out of bashfulness, out of etiquette, kept denying it? Have you taken Janaka for a Lucknowi gentleman?
मैंने सुना है कि एक स्त्री के पेट में दो बच्चे थे। नौ महीने निकल गए, दस महीने निकलने लगे, ग्यारह महीना, बारह महीना...। स्त्री भी घबड़ा गई, डाक्टर भी घबड़ा गए। कई साल निकल गए, बामुश्किल आपरेशन करके बच्चे निकाले गए। जब निकाले गए तब तो वे बोलने की उम्र के आ चुके थे। डाक्टर ने पूछा कि करते क्या रहे इतनी देर तक? उन्होंने कहा, ‘साहब क्या करते! मैं इनसे कहता, पहले आप; ये कहते, पहले आप!’ लखनवी थे दोनों। अब पहले कौन निकले, यही अड़चन थी।
I have heard: a woman had two babies in her womb. Nine months passed, then ten, then eleven, then twelve... The woman grew anxious, the doctors grew anxious. Years passed. Finally they operated with great difficulty and took the babies out. By then the children were old enough to talk. The doctor asked, “What were you doing in there all this time?” They said, “Sir, what could we do! I kept saying, ‘After you’; he kept saying, ‘After you’!” Both were from Lucknow. Who should come out first—that was the snag.
पुराने दिनों में ऐसा हो जाता था। लखनऊ के स्टेशन पर गाड़ी सीटी बजा रही है। और कोई खड़े हैं अभी, चढ़ ही नहीं रहे--वे कहते हैं, ‘पहले आप! पहले आप! अरे नहीं आपके सामने मैं कैसे चढ़ सकता हूं!’
In the old days it would happen like that. At the Lucknow station the train is whistling, ready to depart, and two men are still standing there, not boarding. “Please, you first! You first!” “Oh no, how can I get on before you!”
संकोच, सकुचाहट, शिष्टाचार गुरु और शिष्य के बीच अर्थ नहीं रखते। जहां प्रेम प्रगाढ़ है, वहां इन क्षुद्र बातों की कोई भी जरूरत नहीं। ये तो सब प्रेम को छिपाने के उपाय हैं। ये तो जो नहीं है उसको बतलाने के ढंग हैं। जब तुम्हारा प्रेम पूरा होता है, तो तुम कुछ भी नहीं छिपाते; तब तो तुम सब खोल कर रख देते हो।
Shyness, diffidence, etiquette—none of these mean anything between Master and disciple. Where love is deep, these petty things are not needed. They are ways to hide love; devices to display what is not. When your love is complete, you hide nothing; you lay everything bare.
तुमने देखा, दो आदमी दोस्त होते हैं तो सब शिष्टाचार खो जाता है। लोग तो कहते हैं, जब तक दो आदमी एक-दूसरे को गाली-गलौज न देने लगें, तब तक दोस्ती ही नहीं। ठीक ही कहते हैं एक अर्थ में, क्योंकि जब तक गाली-गलौज की नौबत न आ जाए, तब तक कैसी दोस्ती? तब तक शिष्टाचार कायम है; आइए, बैठिए, पधारिए कायम है। जब दो मित्र दोस्त हो जाते हैं, जब मित्रता घनी हो जाती है। तो आइए, बैठिए, पधारिए, सब विदा हो जाता है। तब बातें सीधी होने लगती हैं। तब दिल की दिल से बात होती है। ये ऊपर-ऊपर के खेल, समाज के नियम, उपचार--इनका कोई मूल्य नहीं रह जाता।
You must have noticed: when two people become true friends, all etiquette drops. People even say—rightly, in a sense—that until two friends can freely hurl abuse at each other, the friendship hasn’t ripened. Because until the moment comes when frankness can be that naked, etiquette is still ruling: “Please come,” “Please sit,” “You are most welcome.” When friendship grows dense, all the “please-sit-do-come” is bid farewell. Then speech becomes straight. Then it is heart speaking to heart. These surface games—social rules and courtesies—lose their value.
गुरु और शिष्य के बीच तो कोई भी औपचारिकता नहीं है।
Between Master and disciple there is no formality at all.
लेकिन तुम हैरान होओगे कि अगर तुम गुरु-शिष्य को देखोगे तो तुम चिंकत होओगे। जनक कह तो रहा है ये सारी बातें, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि जनक के मन में गुरु के प्रति कृतज्ञता नहीं है, कि अहोभाव नहीं है।
Yet you may be surprised, puzzled, if you see a true Master-disciple. Janaka is saying all these things, but it does not mean there is no gratitude in his heart for the Master, no reverential awe.
एक झेन फकीर मंदिर में रात रुका। रात सर्द थी और उसने मंदिर में से बुद्ध की प्रतिमा को उठा लिया; लकड़ी की प्रतिमा थी, जला कर आंच ताप ली। जब मंदिर के पुजारी की नींद खुली आधी रात को; लकड़ी की आवाज, जलने की आवाज सुन कर, तो वह भागा आया। उसने कहा कि यह तू आदमी पागल है क्या? हमने तो तुझे साधु समझ कर मंदिर में ठहरा लिया, यह तूने क्या पाप किया? तूने बुद्ध को जला डाला!
A Zen monk stayed the night in a temple. The night was cold, and he lifted the wooden Buddha from its pedestal and burned it for warmth. Around midnight the priest awoke, hearing wood crackle, and rushed in. “Are you mad? We offered you shelter as a holy man, and you commit this sin—you burned the Buddha!”
तो वह साधु एक लकड़ी को उठा कर बुद्ध की जली हुई मूर्ति में, राख में टटोलने लगा। उस मंदिर के पुजारी ने पूछा, क्या करते हो अब? उसने कहा, मैं बुद्ध की अस्थियां खोज रहा हूं। वह पुजारी हंसा। उसने कहा, तुम निश्चित पागल हो। अरे, लकड़ी की मूर्ति में कैसी अस्थियां?
The monk picked up a stick and began poking through the ashes of the burned statue. The priest asked, “What are you doing now?” He said, “Looking for the Buddha’s relics—his bones.” The priest laughed: “You are certainly crazy. How could there be bones in a wooden statue?”
उसने कहा, जब अस्थियां ही नहीं हैं तो कैसे बुद्ध? तुम, दो मूर्तियां और रखी हैं, उठा लाओ, रात अभी बहुत बाकी है। और तुम भी आ जाओ; हम तो ताप ही रहे हैं, तुम क्यों ठंड में ठिठुर रहे हो, ताप ही लो!
The monk said, “If there are no bones, how is it Buddha? Bring those other two images as well; the night is long yet. You come too—why shiver outside? Warm yourself!”
उसने तो उसे उसी वक्त मंदिर के बाहर निकाला, क्योंकि कहीं वह दूसरी मूर्तियां और न जला डाले।
The priest threw him out on the spot, lest he burn the other statues.
सुबह जब पुजारी उठा तो उसने देखा कि वह साधु राह के किनारे लगे मील के पत्थर पर दो फूल चढ़ा कर हाथ जोड़े बैठा है। उसने कहा, हद हो गई! रात बुद्ध को जला बैठा, अब मील के पत्थर पर फूल चढ़ा कर बैठा है! उसने जा कर फिर उसे हिलाया और कहा, तू आदमी कैसा है? अब यह क्या कर रहा है यहां?
In the morning the priest saw the monk sitting by the roadside milestone, hands folded, having offered two flowers to it. “This is the limit! At night you burned the Buddha; now you are worshipping a milestone!” He shook him awake and said, “What are you doing here now?”
उसने कहा, भगवान को धन्यवाद दे रहा हूं। यह उनकी ही कृपा है कि उनकी मूर्ति को जलाने की क्षमता आ सकी। और मूर्ति तो मानने की बात है। जहां मान लिया, वहां बुद्ध। वे तो सभी जगह मौजूद हैं, मगर हम सभी जगह देखने में समर्थ नहीं; हम तो एक ही दिशा में ध्यान लगाने में समर्थ हैं। तो अभी जो सामने मिल गया, यह पत्थर मिल गया, फूल भी लगे थे किनारे, सब साधन-सामग्री उन्हीं ने जुटा दी, सोचा कि अब पूजा कर लें। अब धूप भी निकल आई, दिन भी ताजा हो गया। फिर रात इन्होंने साथ दिया था। देखा नहीं, जब सर्दी पड़ी तो इन्हीं को ले कर आंच ली थी। शरीर को भी ये बचा लेते हैं, आत्मा को भी बचा लेते हैं। अब धन्यवाद दे रहे हैं।
The monk said, “I’m thanking the Divine. It’s by His grace that I could burn His idol. An idol is a matter of belief: wherever you take it as Buddha, there is Buddha. He is present everywhere, but we are not able to see everywhere; we can focus only in one direction. So now what was right before me—a stone was here, flowers lay nearby—the means were all provided. I thought, let me worship. The sun has come out, the day is fresh. And last night He kept me company too. Didn’t you notice? When the cold struck, I took warmth from Him. He saves the body, and He saves the soul. So I am offering thanks.”
शिष्य और गुरु के बीच बड़ा अनूठा संबंध है। वह अपने सत्य को पूरा खोल कर भी रख देता है, लेकिन इसका अर्थ नहीं है कि अवज्ञा कर रहा है, या अभद्रता कर रहा है। यही भद्र संबंध है। और धन्यवाद भी उसका पूरा है।
Between disciple and Master there is a most unique relationship. The disciple lays his truth completely bare; but that does not mean he is being disobedient or ill-mannered. This is the truly noble relationship. And his gratitude is total.
जनक पैर भी छुएंगे अष्टावक्र के, उनको बिठाया है सिंहासन पर, खुद नीचे बैठे हैं। खुद सम्राट हैं, अष्टावक्र तो कुछ भी नहीं हैं। उनको बिठा कर सिंहासन पर कहा, प्रभु! मुझे उपदेश दें। मुझे बताएं: क्या है ज्ञान, क्या है वैराग्य, क्या है मुक्ति?
Janaka will touch Ashtavakra’s feet; he seats him on the throne and sits below himself. He is the emperor; Ashtavakra outwardly is nobody. Seating him on the throne, he says, “Lord, instruct me. Tell me: what is knowledge, what is dispassion, what is liberation?”
और तुम यह मत सोचना कि अष्टावक्र नाराज हैं यह ज्ञान की अभिव्यक्ति सुन कर। अगर सकुचाते जनक तो कुछ कमी रह गई। क्योंकि संकोच का मतलब है: अभी भी तुम सोच रहे हो, मैं हूं। अब कोई संकोच नहीं, ‘मैं’ बिलकुल गया। और अष्टावक्र स्वयं ही कहते हैं: जहां ‘मैं’ नहीं, वहां मुक्ति है; जहां ‘मैं’ है, वहां बंधन है। तो सब बंधन गिर गया। ‘मैं’ ही गिर गया तो कैसा संकोच, कैसी सकुचाहट?
And do not think Ashtavakra is annoyed by this proclamation of realization. Had Janaka hesitated, something would have been missing—because hesitation means you are still thinking, “I am.” Now there is no hesitation; the “I” has completely gone. And Ashtavakra himself says: where the “I” is not, there is freedom; where the “I” is, there is bondage. All bonds have fallen. When the “I” itself has fallen, what shyness, what diffidence?
लेकिन तुम इससे यह मत समझ लेना कि जनक की कृतज्ञता का भाव गिर गया। वह तो और घना हो गया। इसी गुरु के माध्यम से तो, इसी गुरु के इशारे पर तो, इसी गुरु की चिनगारी से तो जली यह आग और सब भस्मीभूत हुआ। यह जो घटना घटी है महामुक्ति की, यह जो समाधिस्थ हो गए हैं जनक--यह जिस गुरु की कृपा से हुए हैं, जिसके प्रसाद से हुए हैं, उसके सामने कैसा संकोच?
But do not conclude from this that Janaka’s gratitude has diminished. It has grown denser. Through this very Master, at his hint, from his spark, the fire was lit and everything was reduced to ash. This great event of supreme freedom—this samadhi that has happened to Janaka—has happened by the Master’s grace. Before him, what shyness?
सच तो यह है, जब गुरु और शिष्य के बीच परम संबंध जुड़ता है तो न शिष्य शिष्य रह जाता, न गुरु गुरु रह जाता; तब दोनों एक हो जाते, महामिलन हो जाता!
The truth is: when the ultimate bond joins Master and disciple, neither disciple remains disciple nor Master remains Master. They become one—the great union happens.
खोल तो दिया! तो तुम्हारे लिए एक कहानी:
चार आदमियों ने तय किया कि मौन की साधना करेंगे। वे चारों गए, एक मंदिर में बैठ गए...चौबीस घंटे मौन से रहेंगे। कोई घड़ी भी नहीं गुजरी थी कि पहला आदमी बोला: अरे अरे, पता नहीं मैं ताला लगा आया कि नहीं घर का! दूसरा मुस्कुराया, उसने कहा कि तुमने मौन खंडित कर दिया नासमझ, मूढ़! तूने बोल कर सब मौन खराब कर दिया! तीसरा बोला कि खराब तो तुम्हारा भी हो गया है! तुम क्या खाक उसको समझा रहे हो? चौथा बोला: हे प्रभु! एक हम ही बचे, जिसका मौन अभी तक खराब नहीं हुआ।
But you have opened it! So, a story for you: Four men decided to practice silence. They went and sat in a temple… they would remain silent for twenty-four hours. Not even an hour had passed when the first man said, “Oh, I don’t know whether I locked the house or not!” The second smiled and said, “You’ve broken the silence, you fool! By speaking you spoiled it for everyone.” The third said, “Yours is spoiled too! What are you doing preaching to him?” The fourth said, “O Lord! Only I am left whose silence is still unbroken.”
बोले बिना रहा नहीं जाता। अगर बिना बोले रह जाओ तो बहुत कुछ हो। अगर मौन रह जाओ तो महान घट सकता है।
It is hard not to speak. If you can remain without speaking, much can happen. If you become silent, the great can happen.
शब्द से सत्य के घटने में कोई सहारा नहीं मिलता--शून्य से ही सहारा मिलता है। अगर ऐसा भाव मन में उठ रहा है मौन रह जाने का, तो रह ही जाओ, इतना भी मत कहो; इतना कहने से भी खराब हो जाएगा।
Words offer no support for the descent of truth—only the void supports it. If a feeling arises within to be silent, then simply be silent; don’t even say so. Even saying that much spoils it.
मेरी मजबूरी है कि मुझे तुमसे बोलना पड़ रहा है, क्योंकि तुम मेरे शून्य को न सुन सकोगे। काश, तुम मेरे शून्य को सुन सकते तो बोलने की कोई जरूरत न रह जाती! तो मैं यहां बैठता, तुम यहां बैठते--मंतक-मंतक, हृदय से हृदय की हो लेती चर्चा, शब्द बीच में न आते।
I am compelled to speak to you because you cannot hear my emptiness. If only you could hear my void, there would be no need to speak! I would sit here, you would sit here—mind to mind, heart to heart, the communion would happen and words would not come in between.
तुम्हें उसी तरफ तैयार कर रहा हूं। बोल भी इसलिए रहा हूं कि तुम्हें न बोलने की तरफ धीरे-धीरे सरकाया जा सके। तुमसे कह भी रहा हूं कि सुनो--सिर्फ इसीलिए कि अभी तुम सुनने के माध्यम से ही शांत बैठ सकते हो, अन्यथा तुम शांत न बैठ सकोगे। फिर धीरे-धीरे, जब तुम सुनने में परम कुशल हो जाओगे, तो तुमसे कहूंगा: अब सुनो, और अब मैं बोलूंगा नहीं, तुम सिर्फ सुनो। फिर मैं बिना बोले तुम्हारे पास बैठूंगा। फिर भी तुम सुन पाओगे। और जो अभी झलक-झलक आता है, वह बिलकुल साक्षात आएगा। जो अभी शब्द में थोड़ा-थोड़ा आता है, बूंद-बूंद आता है, वह फिर सागर की तरह आएगा। और अभी जो हवा के झोंके की तरह आता है--कभी पता चलता आया, कभी पता चलता नहीं आया--वह एक अंधड़-आंधी की तरह आएगा और तुम्हें डुबा देगा; और तुम्हें मिटा देगा; और तुम्हें बहा ले जाएगा। वह एक सागर की तूफानी लहर होगा, जिसमें तुम विलीन हो जाओगे।
I am preparing you for that. I speak only to slide you, little by little, toward not speaking. I ask you to listen—only so that, for now, through listening you can sit quietly; otherwise you could not sit quietly. Then slowly, when you become supremely skillful in listening, I will say: now listen, and now I will not speak; you just listen. Then I will sit beside you without speaking. Even then you will be able to hear. And what now comes as a mere glimmer will come face to face. What now comes through words, a little, drop by drop, will then come like an ocean. And what now arrives like a gust of wind—sometimes you feel it came, sometimes you feel it didn’t—will then come like a gale, a storm, and it will drown you; it will efface you; it will sweep you away. It will be a tempestuous ocean wave in which you will dissolve.
मैं बोल रहा हूं--सिर्फ इसलिए कि तुम्हें शून्य के लिए तैयार कर लूं। अभी मजबूरी है।
I am speaking only to prepare you for the void. For now, it is a necessity.
तुमने देखा, छोटे बच्चों की किताबें होती हैं, तो उनमें अक्षर कम होते हैं, चित्र खूब होते हैं। अक्षर बड़े-बड़े होते हैं, बहुत थोड़े होते हैं--आम...और बड़ा एक आम लटका होता है। क्योंकि अभी अक्षर तो रसपूर्ण नहीं है बच्चे को। अभी तुम आम कितने ही लिखो, उसे कुछ मजा न आएगा। अभी वह देखता है रंगीन आम को। उसे देख कर उसके मुंह में स्वाद आ जाता है; वह कहता है, अरे आम! आम को वह जानता है चित्र से। आम के सहारे वह किनारे पर लिखा हुआ शब्द ‘आम’, वह भी उसे समझ में आ जाता है कि अच्छा तो यह आम है। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, किताबों में से चित्र खोने लगते हैं। विश्वविद्यालय तक पहुंचते-पहुंचते किताबों में कोई चित्र नहीं रह जाते, सब चित्र खो जाते हैं, और अक्षर छोटे होने लगते हैं। फिर विश्वविद्यालय के बाद जो असली शिक्षा है वहां तो अक्षर और भी छोटे होते-होते अक्षर भी खो जाते हैं। कोरा कागज! वही मेरी मेहनत चल रही है कि अब अक्षर को छोटा-छोटा करते-करते, करते-करते एक दिन तुम्हें कोरा कागज दे दूं और तुमसे कहूं, पढ़ो! और तुम पढ़ो भी, और तुम गुनो भी, और तुम गुनगुनाओ और नाचो भी, और तुम मुझे धन्यवाद दे सको कि कोरा कागज आपने दिया!
You have seen children’s books: few letters, many pictures. The letters are big and very few—“mango”… and a big mango hangs on the page. Because, for the child, letters have no relish yet. Write “mango” any number of times; he gets no taste from it. He looks at the colored mango; seeing it, his mouth waters. He says, “Ah, mango!” He knows the mango through the picture. With the help of the mango, he also grasps the word written at the side—“mango”—and understands: so this is mango. As the child grows, pictures begin to disappear from the books. By the time he reaches the university, there are no pictures left; all pictures vanish, and the letters get smaller. After the university, in the real education, the letters get smaller still, until even the letters disappear. A blank page! That is my effort: to make the letters smaller and smaller until, one day, I hand you a blank page and say, “Read!” And you read; and you savor; and you hum and dance; and you can thank me that I gave you a blank page!
ये शब्द तो केवल सेतु हैं, शून्य की तरफ इशारे हैं। तुम्हारे मन में अगर चुप होने की बात आती हो तो बिलकुल ही चुप हो जाना; इतना भी मत कहना कि चुप होने की बात आ गई; उतने में भी मौन टूट जाता है।
These words are only bridges, pointers toward the void. If the thought of becoming silent arises in your mind, then be utterly silent; don’t even say that the thought of silence has arisen. Even that much breaks the silence.
कहा है ‘स्वामी सदाशिव भारती’ ने।
कुछ घटा है, निश्चित घटा है। मगर इससे बहुत सावधान रहने की जरूरत भी आ गई है। अब अगर अकड़ गए कि कुछ घटा है, तो खो दोगे। अभी बड़ी नाजुक किरण उतरी है; मुट्ठी में अगर जोर से बांध लिया, मर जाएगी। अभी कली उमगी है, अभी खिलने देना, फूल बनने देना। नहीं तो कभी-कभी ऐसा होता है, हम किनारे-किनारे पहुंच कर भी गंगा में बिना डूबे वापिस लौट आते हैं। बिलकुल पहुंच गए थे, छलांग लगाने के करीब थे--और लौट आते हैं।
These are the words of “Swami Sadashiv Bharati.” Something has happened—certainly something has happened. But now there is great need for caution. If you stiffen in the idea that something has happened, you will lose it. A very delicate ray has just descended; if you clutch it tightly in your fist, it will die. The bud has just appeared—let it open, let it become a flower. Otherwise it often happens that we reach the very bank and yet turn back without taking a dip in the Ganges. We had reached—were on the verge of leaping—and we turn back.
कुछ निश्चित हुआ है सदाशिव को। यह कहता हूं--इसलिए कि तुम्हें भरोसा आए, मजबूती आए। मगर यह भी सावधानी दे देनी जरूरी है कि इसमें अकड़ मत जाना। इससे अहंकार को घना मत कर लेना कि हो गया। अभी बहुत कुछ होने को है। कुछ हुआ है, बहुत कुछ होने को है।
Something definite has happened to Sadashiv. I say this so that trust may arise in you, so that you gain strength. But it is equally necessary to add this caution: do not become rigid in it. Do not let the ego become dense with the idea that “it is done.” Much is yet to happen. Something has happened; much more is to happen.
कुछ हुआ--सौभाग्य! प्रभु-कृपा! अनुकंपा मानना उसे, क्योंकि तुम्हारे किए कुछ भी नहीं हुआ है। तुमने किया ही क्या है? सुनते-सुनते, यहां बैठे-बैठे हो गया है। इसे अनुकंपा मानना, इससे अहंकार को मत भर लेना। इससे और भी अनुगृहीत हो जाना कि प्रभु का प्रसाद मिला, और मैं तो पात्र भी न था। इससे अहंकार को और विसर्जित होने देना, तो और घटेगा, और घटेगा। तुम्हारा पात्र जितना शून्य होने लगेगा अहंकार से, उतना ही परमात्मा भरने लगेगा। एक घड़ी ऐेसी आती है कि तुम सिर्फ शून्य-मात्र रह जाते हो--महाशून्य! उस महाशून्य में महापूर्ण उतरता है।
What has happened—good fortune! the Lord’s grace! Receive it as compassion, for nothing has happened by your doing. What have you done? Just by listening, just by sitting here, it has happened. Take it as grace; do not inflate the ego with it. Let it make you even more grateful—that the Lord’s prasad has been given, and I was not even a worthy vessel. Let the ego be dissolved even more through this; then more will happen, and more will happen. The more your vessel becomes empty of ego, the more the Divine will fill it. A moment comes when you remain only emptiness—the great void! Into that great void the great fullness descends.
पहली किरण आई है अभी ताजी-ताजी सुबह की, अभी सूरज उगने को है, प्राची लाल हुई, लाली आ गई है प्राची पर, प्राची लाल हो गई है--तुम कहीं अहंकार में आंख बंद मत कर बैठना।
The first ray has come—fresh, of the morning. The sun is about to rise; the east has reddened, a rosy hue has come to the east, the east has turned red—do not, in ego, sit with your eyes closed.
पहले तो यह पहली किरण पानी बहुत मुश्किल है, फिर पा कर खो देनी बहुत आसान है। जिन्हें नहीं मिली, उनका उतना खतरा नहीं है--उनके पास कुछ है ही नहीं। जिन्हें यह किरण मिलती है, उनके पास संपदा है, उन्हें खतरा है। उस खतरे से सावधान रहना। अहंकार निर्मित न हो बस! अनुग्रह का भाव और भी गहन होता जाए, तो और भी होगा, बहुत कुछ होगा! यह तो अभी शुरुआत है। यह तो अभी श्रीगणेशाय नमः! अभी तो शास्त्र प्रारंभ हुआ।
हरि ॐ तत्सत्!
First, to receive this first ray is very difficult; and then, having received it, to lose it is very easy. Those who have not received it are not in as much danger—they have nothing. Those to whom this ray comes possess a treasure; for them there is danger. Be alert to that danger. Only this: let no ego be built! Let the sense of grace grow deeper and deeper—then more will happen, much more will happen! This is only the beginning. This is only Shri Ganeshaya Namah! The scripture has only just begun. Hari Om Tat Sat!
