Skip to content
Osho

Maha Geeta #18

28 September 1976 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
पहला प्रश्न: ओशो, मनोवैज्ञानिक विक्टर ई. फ्रैंकल ने ‘अहा-अनुभव’ (अहा-एक्सपीरिएंस) एवं ‘शिखर-अनुभव’ (पीक-एक्सपीरिएंस) की चर्चा करके मनोविज्ञान को नया आयाम दिया है। क्या आप कृपा करके इसे अष्टावक्र एवं जनक के आश्चर्य-बोध के संदर्भ में हमें समझाएंगे?
First question: Osho, by discussing the “aha-experience” and the “peak-experience,” the psychologist Viktor E. Frankl has given psychology a new dimension. Would you kindly explain this to us in the context of Ashtavakra and Janaka’s sense of wonder?

पहली बात: जिसे फ्रैंकल ने ‘अहा- अनुभव’ कहा है, वह ‘अहा’ तो है, अनुभव बिलकुल नहीं। अनुभव का तो अर्थ होता है ‘अहा’ मर गई। अहा का अर्थ ही होता है कि तुम उसका अनुभव नहीं बना पा रहे; कुछ ऐसा घटा है, जो तुम्हारे अतीत-ज्ञान से समझा नहीं जा सकता, इसीलिए तो अहा का भाव पैदा होता है; कुछ ऐसा घटा है जो तुम्हारी अतीत-श्रृंखला से जुड़ता नहीं, श्रृंखला टूट गई; अनहोना घटा है, अपरिचित घटा है, असंभव घटा है; जिसे न तुमने कभी सोचा था, न विचारा था, न सपना देखा था--ऐसा घटा है।

First thing: what Frankl has called the “aha-experience” is indeed an “aha,” but it is not an experience. Experience means the “aha” has died. Experience means recognition has occurred. “Aha” means you cannot turn it into an experience; something has happened that cannot be grasped by your past knowledge. That’s precisely why the feeling of “aha” arises. Something has occurred that does not link to the chain of your past; the chain has snapped. The un-happenable has happened, the unfamiliar has happened, the impossible has happened—something you never thought, never imagined, never even dreamt—has happened.

परमात्मा जब तुम्हारे सामने खड़ा होगा, तो न तो वह कृष्ण की तरह होगा बांसुरी बजाता हुआ और न जीसस की तरह होगा सूली पर लटका हुआ और न राम की तरह होगा धनुषबाण हाथ में लिए हुए। अगर राम की तरह धनुषबाण हाथ में लिए खड़ा हो, तो तुम्हारे अनुभव से मेल खा जाएगा। तुम कहोगे: ठीक है, प्रभु द्वार आ गए। अहा पैदा नहीं होगा; अनुभव बन जाएगा; तुम्हारी धारणा में बैठ जाएगा। थोड़े-बहुत चौंकोगे, लेकिन चौंक इतनी गहरी न होगी कि तुम्हारे अतीत से तुम्हारे भविष्य को अलग तोड़ जाए।

When God stands before you, he will be neither Krishna playing the flute, nor Jesus hanging on the cross, nor Rama with bow and arrow. If he appears as Rama with bow and arrow, he will fit your prior experience. You will say, “All right—God has come to the door.” There will be no “aha”; it will become an “experience,” fall neatly into your concept. You may be a little startled, but not so shaken that your past and your future are split apart.

अहा का अर्थ होता है ऐसी चौंक कि जैसे बिजली कौंध गई और एक क्षण में जो अतीत था वह मिट गया, उससे तुम्हारा कोई संबंध न रहा। कुछ ऐसा घटा, जिसकी तुम्हें सपने में भी भनक न थी। असंभव घटा! अज्ञेय द्वार पर खड़ा हो गया! न जिसके लिए कोई धारणा थी, न विचार था, न सिद्धांत था; जिसे समझने में तुम असमर्थ हो गए बिलकुल; जिस पर तुम्हारी समझ का ढांचा न बैठ सका; जो तुम्हारी समझ के सारे ढांचे तोड़ गया--उसी अवस्था में ही अहा का भाव पैदा होता है।

“Aha” means such a shock as if lightning flashed—and in a single instant the past is erased; you are no longer connected to it. Something has happened of which you had not the faintest inkling, even in a dream. The impossible has happened. The Unknowable stands at the door—something for which you had no concept, no thought, no doctrine; before which your understanding is totally helpless; upon which your mental structures cannot sit; which shatters all your structures—only in that state does the “aha” arise.

इसलिए अहा, पहली तो बात खयाल रखना, अनुभव नहीं है। अनुभव का तो अर्थ होता है प्रत्यभिज्ञा हो गई, रिकॅगनीशन हो गया, तुम पहचान गए कि अरे, यह गुलाब का फूल! लेकिन गुलाब के फूल की प्रत्यभिज्ञा, पहचान तभी हो सकती है, जब अतीत में देखे गए फूलों जैसा ही हो। अगर ऐसा हो जैसा कि अतीत में कभी जाना ही नहीं, तो तुम पहचान न सकोगे; तुम ठगे खड़े रह जाओगे; तुम्हारा मन एकदम स्तब्ध हो जाएगा। तुम्हारे मन की चलती विचारधारा एकदम खंडित हो जाएगी। उस खंडित विचारधारा में, उस निर्विचार-क्षण में जो घटता है, वही अहा है, वह अनुभव नहीं है। अनुभव तो सभी मन के हैं। वह अनुभवातीत अनुभव है। कहने को अनुभव कहो, अनुभव नहीं है।

So remember first: “aha” is not an experience. Experience means pratyabhijna—recognition; you identify, “Ah, a rose!” But recognition of a rose is possible only if it resembles roses seen in the past. If something is unlike anything ever known, you cannot recognize it; you stand dumbfounded; your mind suddenly falls still. The ongoing stream of thought is abruptly broken. In that brokenness, in that thought-free instant, what happens is “aha.” It is not an experience of the mind; it is a beyond-experience. Call it an experience for the sake of speaking, but it is not an experience.

उस अनुभवातीत अवस्था की तीन श्रेणियां हैं। पहली: जैसे ही किसी व्यक्ति को अनजान और अपरिचित की प्रतीति होती है, उसका सान्निध्य मिलता है--संबोधि कहो, समाधि कहो, परमात्मा कहो--जैसे ही तुम्हारे पास उस अनजान की तरंगें आती हैं, तुम तरंगायित होते हो, तो जो पहला भाव उठता है, वह होता है: आह! मुझे, और हुआ! इस पर भरोसा नहीं आता कि मुझे, और हो सकता है! बुद्ध को हुआ होगा, कृष्ण को हुआ होगा, क्राइस्ट को हुआ होगा--मुझे! पहली असंभावना तो यह दिखती है कि मुझ पापी को, मुझ ना-कुछ को, मुझ गिरे हुए को, मुझे हुआ! आह!

That beyond-experience state has three gradations.

First: the moment one senses the unknown and the unfamiliar—call it awakening, samadhi, God—when the waves of the unknown begin to touch you and you vibrate with them, the first feeling that arises is: “Aah! Me? It happened to me!” You cannot believe that it could happen to you. Buddha—yes; Krishna—yes; Christ—yes; but me? The first impossibility seems to be: to me—sinful, nothing, fallen—it has happened! Aah!

तो पहला अनुभव तो यह होता है कि जैसे एक छाती में छुरी चुभ गई। तुमने कभी सोचा ही नहीं था कि तुम्हें हो सकता है।

So the first impact is as if a knife has pierced your chest. You had never thought it could be yours.

तुमने कभी सोचा, परमात्मा तुम्हें मिल सकता है? सदा किसी और को मिला है। तुमने न तो इतनी याद की है उसकी कभी कि तुम मान लो कि मुझे मिलेगा; न तुमने ऐसा कोई पुण्य-अर्जन किया है कि मान लो कि मुझे मिलेगा। तुम्हारे पास अर्जित क्या है? हजार-हजार भूलें की हैं, हजार-हजार पाप किए हैं, हजार-हजार नासमझियां की हैं--और की हैं ऐसा ही नहीं, अब भी जारी हैं।

Had you ever thought God could be yours? Always someone else received it. Nor have you remembered Him enough to assume He would come to you; nor have you earned such merit that you could suppose it would happen to you. What have you accumulated? Thousands of mistakes, thousands of sins, thousands of stupidities—not only done, but still ongoing.

तो जब पहली दफे परमात्मा उतरता है तो अपने पर भरोसा नहीं आता। तो पहली तो चोट उठती है: आह! मुझे! नहीं, नहीं, ऐसा कैसे हो सकता है! तुम यह मान ही नहीं पाते कि यह प्रसाद तुम पर भी बरस सकता है।

So the first time the Divine descends, you cannot trust yourself. The first blow is: “Aah! Me? No, no—how can this be?” You cannot accept that this grace could shower upon you.

लेकिन मैं तुमसे कहता हूं कि यह सभी पर बरस सकता है। यह प्रसाद है, इसके पाने के लिए तुम्हें अर्जित करने की जरूरत ही नहीं। यह कुछ ऐसी चीज नहीं जिसे तुम मोल-तोल कर लो, जिसे तुम खरीद लो--त्याग से, तपश्चर्या से। जो त्याग से मिलता है, वह कुछ और होगा, परमात्मा नहीं। जो तपश्चर्या से मिलता है, वह कुछ और होगा, परमात्मा नहीं। क्योंकि जो तुम्हारे करने से मिलता है वह तुमसे छोटा होगा, तुमसे बड़ा नहीं हो सकता। जो तुम्हारे कृत्य से मिलता है, जो तुम्हारी मुट्ठी में बंधा है, उसका मूल्य ही क्या; वह विराट नहीं होगा। तुम्हारे कृत्य से जो मिलता है, वह कर्ता से तो बड़ा नहीं हो सकता। कर्ता तो अपने कृत्य से सदा बड़ा होता है।

But I tell you, it can shower upon everyone. It is grace; you need not earn it. It is not something to be bought—with renunciation or austerity. What is obtained by renunciation will be something else, not God. What is obtained by asceticism will be something else, not God. For whatever comes by your doing must be smaller than you; it cannot be greater. What your act can capture, what fits in your fist—how much value can it have? It will not be the Vast. The fruit of the act cannot be greater than the actor. The doer is always greater than the deed.

तुम एक चित्र बनाते हो; कितना ही सुंदर चित्र हो, लेकिन चित्रकार से बड़ा तो नहीं हो सकता। चित्रकार से पैदा हुआ है, चित्रकार बड़ा होगा। तुमने एक गीत रचा; कितना ही सुंदर हो, कितना ही मनमोहक हो, लेकिन गीतकार से बड़ा तो नहीं हो सकता। तुमने वीणा बजाई; कैसी ही रस की धार बहे, लेकिन वीणा-वादक से तो बड़ी नहीं हो सकती; जिससे बहती है, उससे तो छोटी ही होगी।

You paint a picture—however beautiful, it cannot be greater than the painter. It is born of the painter; the painter is greater. You compose a song—however lovely, however enchanting, it cannot surpass the composer. You play the veena—however the rivers of rasa may flow, the music cannot be greater than the musician; it flows from him, so it must be smaller.

अगर तुम्हारे कृत्य से परमात्मा मिले, तो तुमसे छोटा होगा। इसलिए तो लोगों को जो परमात्मा मिलते हैं, वे बहुत परमात्मा नहीं हैं; वे उनसे छोटे हैं; वे उनके ही मन के खेल हैं; उनकी ही आकांक्षाओं, वासनाओं के रूप हैं। वे सपने की भांति हैं, यथार्थ नहीं।

If God were to be attained by your doing, He would be smaller than you. That is why the “gods” people attain are not really God; they are smaller than them—mere plays of their minds, forms of their own desires and cravings. They are dream-like, not real.

वास्तविक परमात्मा तो प्रसाद-रूप मिलता है। वहां तुम्हारा कृत्य होता ही नहीं, न तुम्हारा पुण्य होता है; न तुम्हारा ध्यान, न तुम्हारा तप। वहां कुछ भी नहीं होता--वहां तुम भी नहीं होते। जब तुम मिटते हो, तब वह प्रसाद बरसता है। जब तुम सिंहासन खाली कर देते हो, तब वह राजा आता है।

The real God comes as grace. There, your doing is not; nor your merit; nor your meditation, nor your austerity. There nothing of yours remains—there, even you are not. When you disappear, the grace showers. When you vacate the throne, then the King arrives.

तो पहली तो चोट लगती है: आह! तुम मान सकते थे कि किसी और को मिला, उसने बड़ी तपश्चर्या की थी, जन्मों-जन्मों तक पुण्य अर्जन किया था। तुम्हें मिला! तो पहला अनुभव तो है: आह! जब तुम थोड़े सम्हलते हो, जब तुम सम्हल कर जो हो रहा है उसे देखते हो; जिसे हो रहा है, उसकी फिक्र छोड़ देते हो, क्योंकि अब तो यह हो ही गया इस पर रुकना क्या; जो हो रहा है, जब तुम्हारी नजर उस पर जाती है--तो भाव उठता है: अहा! अपूर्व हो रहा है, अनिर्वचनीय हो रहा है!

So the first shock arises: “Aah!” You could accept that someone else received it—he had done great austerities, amassed merits across births. But you received it! So the first experience is: “Aah!” When you steady a little—when, instead of worrying about to whom it is happening, you look at what is happening; when you drop the concern about the recipient, for it has already happened, why linger there; when your gaze falls upon the happening itself—then the feeling arises: “Aha! The unprecedented is happening, the inexpressible is happening!”

‘अहा’ शब्द बड़ा प्यारा है। यह किसी भाषा का शब्द नहीं है। हिंदी में कहो तो अहा है, अंग्रेजी में कहो तो अहा है, चीनी में कहो तो अहा है, जर्मन में कहो तो अहा है। यह किसी भाषा का शब्द नहीं है--यह भाषाओं से पार है। जिसको भी होगा...इकहार्ट को हो तो उसको भी निकलता है अहा, और रिंझाई को हो तो उसको भी निकलता है अहा, और कबीर को हो तो उसको भी। सारी दुनिया में जहां भी किसी ने परमात्मा का अनुभव किया है, वहीं अहा का उदघोष हुआ है।

“Aha” is a very beloved word. It belongs to no language. In Hindi it is “aha,” in English “aha,” in Chinese “aha,” in German “aha.” It is beyond languages. Whoever it happens to—if it happens to Eckhart, “aha” bursts forth; if to Rinzai, “aha” bursts forth; if to Kabir, “aha” bursts forth. Wherever in the world anyone has tasted God, there the proclamation of “aha” has arisen.

लेकिन यह भी दूसरी सीढ़ी है। पहले तुम अपने पर चौंकते हो कि मुझे हुआ, फिर तुम इस पर चौंकते हो कि परमात्मा हुआ! फिर इन दोनों के पार एक तीसरा बोध है, जिसे हम कहें: अहो! वही जनक को हो रहा है। तीसरा बोध है; फिर न तो यह सवाल है कि मुझे हुआ, न यह सवाल है कि परमात्मा हुआ। फिर सब्जेक्ट और आब्जेक्ट, मैं और तू के पार हो गई बात। हुआ, यही आश्चर्य है; होता है, यही आश्चर्य है।

But this is still the second step. First you are shocked that it has happened to you; then you are astonished that God has happened. Beyond both lies a third knowing, which we may call: “Aho!” That is what is happening to Janaka. The third sense: now neither the question “it happened to me,” nor “God happened.” The matter has gone beyond subject and object, beyond I and Thou. Happening itself—this is the wonder; that it is—this is the wonder.

तरतूलियन ने कहा है कि परमात्मा असंभव है; हो नहीं सकता, लेकिन होता है। तब तीसरी बात उठती है: अहो!

Tertullian has said: God is impossible; He cannot be. And yet, He happens. Then the third exclamation arises: “Aho!”

ऐसा समझो, आह--हृदय धक्क से रह गया; ठिठक कर रह गया; अवाक! एक पूर्ण विराम आ गया। दौड़े चले जाते थे, न मालूम कहां-कहां दौड़े चले जाते थे; पैर ठिठक गए; दौड़ बंद हो गई, सब रुक गया, श्वास तक ठहर गई। आह...! जो श्वास आह में बाहर गई, वह भीतर नहीं लौटती। थोड़ी देर सब शून्य हो गया। सम्हले--श्वास भीतर वापिस लौटी।

Understand it this way. “Aah”—the heart is stunned; frozen, speechless; a full stop arrives. You had been rushing, not knowing where—your feet stop; the race ends; everything halts—even the breath pauses. “Aah...!” The breath that went out with “aah” does not return inside. For a little while, all is void. Then you regain balance—the breath returns within.

यह जो श्वास का भीतर लौटना है, यह बड़ा नया अनुभव है। क्योंकि तुम तो मिट गए आह में; अब श्वास भीतर लौटती है एक शून्य-गृह में, मंदिर में। और अब यह श्वास लौटती है--वह जो बाहर खड़ा है परमात्मा, उसकी सुगंध से भरी हुई, उसकी गंध से आंदोलित, उसकी शीतलता, उसके प्रकाश की किरणों में नहाई हुई, उसके प्रेम में पगी! जैसे ही यह श्वास भीतर जाती है, तो अहा! पहले तुम चौंक कर रह गए थे, श्वास बाहर की बाहर रह गई थी; अब श्वास भीतर आती है तो श्वास के बहाने परमात्मा भीतर आता है। तुम्हारा रोआं-रोआं खिल जाता है, कली-कली फूल बन जाती है, हजार-हजार कमल खिल जाते हैं तुम्हारे चैतन्य की झील पर। अहा!

This returning breath is a wholly new experience. For in “aah” you had vanished; now the breath returns into an empty house, a shrine. And this breath returning—coming scented with the fragrance of the Divine standing outside, stirred by His aroma, bathed in His coolness, illumined by rays of His light, steeped in His love! As this breath goes within, “Aha!” Formerly you were stunned; the breath remained out. Now as it enters, by the pretext of the breath the Divine enters within. Every pore of you blossoms, every bud becomes a flower; a thousand thousand lotuses bloom on the lake of your consciousness. “Aha!”

और तब दोनों मिट जाते हैं--न तो तुम हो, न परमात्मा है; दोनों एक हो गए, सीमाएं खो गईं। महामिलन होता है! जहां न मैं मैं हूं, न तू तू है--तब अहो! आह है: अवाक हो जाना। अहा है: अवाक+आश्चर्य। अहो है: आश्चर्य+अवाक+कृतज्ञता।

And then both vanish—neither you are, nor God is; both are one, boundaries dissolved. The Great Union happens—then “Aho!” “Aah” is: to be struck dumb. “Aha” is: dumbstruck plus wonder. “Aho” is: wonder plus dumbstruck plus gratitude.

तो आह तो घट सकती है नास्तिक को भी। आह तो घट सकती है वैज्ञानिक को भी। जब वैज्ञानिक भी कोई नई खोज कर लेता है, तो धक्क रह जाता है, भरोसा नहीं आता, आह निकल जाती है। आह तो घट सकती है गणितज्ञ को भी। कोई सवाल जब बरसों तक उलझाए रहा हो, जब हल होता है, तो वर्षों तक उलझाए रहने के कारण इतना तनाव पैदा हो जाता है और जब हल होता है तो सारा तनाव गिर जाता है, बड़ी शांति मिलती है। इससे धर्म का अभी कोई संबंध नहीं है। आह तो घट सकती है गैर-धार्मिक को भी। जब हिलेरी एवरेस्ट पर पहुंचा तो आह निकल गई। इससे कुछ ईश्वर का लेना-देना नहीं है। कोई कभी नहीं पहुंच पाया था वहां, ऐसी अनहोनी घटना घटी थी। इससे हिलेरी का ईश्वरवादी होना जरूरी नहीं है।

So “aah” can occur even to an atheist. “Aah” can happen to a scientist as well. When a scientist makes a new discovery, he is stunned; he cannot believe it; “aah” escapes him. “Aah” can happen to a mathematician too. When a problem has entangled him for years, and at last it is solved, the long tension collapses and a great peace is felt. This has nothing to do with religion yet. “Aah” can happen to the nonreligious. When Hillary reached Everest, “aah” burst forth. It has nothing to do with God. No one had ever reached there; an unprecedented event occurred. It does not make Hillary a theist.

जब पहली दफे आदमी चांद पर चला होगा तो आह निकल गई होगी; भरोसा न आया होगा कि मैं चल रहा हूं चांद पर! सदियों-सदियों से आदमी ने सपना देखा...हर बच्चा चांद को पकड़ने के लिए हाथ उठाए पैदा होता है। ‘पहली दफा मैं, पहुंच गया हूं चांद पर!’ लेकिन इससे भी ईश्वर का कोई लेना-देना नहीं है।

When man first walked on the moon, “aah” must have arisen: “I am walking on the moon!” For centuries man has dreamt of it—every child is born lifting his hands to catch the moon. “For the first time I have reached the moon!” But even this has no necessary relation to God.

जब अहा पैदा होती है, तो अहा पैदा हो सकती है कवि को, चित्रकार को, मूर्तिकार को। आह तो पैदा हो सकती है--वैज्ञानिक को, गणितज्ञ को, तर्कशास्त्री को। अहा पैदा होती है--एक कदम और: अवाक+आश्चर्य--कवि को, मनीषी को, संगीतज्ञ को। जब संगीतज्ञ किसी ऐसी धुन को उठा लेता है, जिसे कभी नहीं उठा पाया था, जब वह धुन बजने लगती है, जब वह धुन वास्तविक हो जाती है, सघन होने लगती है, जब धुन चारों तरफ बरसने लगती है! या कवि जब कोई गीत गुनगुना लेता है, जिसे गुनगुनाने को जीवन भर तड़पा था, शब्द नहीं मिलते थे, भाव नहीं बंधते थे, जब पंक्तियां बैठ जाती हैं, जब लय और छंद पूरे हो जाते हैं...।

“Aha” arises for the poet, the painter, the sculptor. “Aah” can arise for the scientist, the mathematician, the logician. “Aha” happens—one step further, dumbstruck plus wonder—to the poet, the sage, the musician. When a musician lifts a melody never before touched—when that melody begins to play, becomes real, grows dense, begins to rain on all sides; or when a poet hums a song for which he had ached all his life—words would not come, feeling would not crystallize; when the lines fall into place, when rhythm and meter complete themselves...

अहा थोड़ी रहस्यमय है। आह बहुत व्यवहारिक है। और अहो धार्मिक है। वह घटती है केवल रहस्यवादी समाधिस्थ व्यक्ति को। वह संबोधि में घटती है।

“Aha” is a bit mysterious. “Aah” is very practical. And “Aho” is religious. It occurs only to the mystic absorbed in samadhi. It happens in enlightenment.

ये जो जनक के वचन हैं, ये अहो के वचन हैं। सम्हाले नहीं सम्हल रही है बात। हर वचन में कहे जाते हैं: अहो! अहो!! इसमें बड़ी कृतज्ञता का भाव है, बड़ा गहन धन्यवाद है। पहली दफा आस्था का जन्म हुआ है, पहली दफे अंधेरे में आस्था की किरण उतरी है। अब तक माना था, सोचा था, विचारा था कि परमात्मा है--अब परमात्मा भीतर आ गया है, अब प्रत्यक्ष है!

These sayings of Janaka are utterances of “Aho.” The matter refuses to be contained. In every verse he exclaims: “Aho! Aho!!” There is a deep feeling of gratitude here, a profound thankfulness. For the first time, faith is born; for the first time, a ray of trust descends into the dark. Until now one believed, thought, reasoned that God is—now God has entered within; now He is direct, immediate!

रामकृष्ण से विवेकानंद ने पूछा कि मुझे परमात्मा को दिखाएंगे? मुझे परमात्मा को सिद्ध करके बताएंगे? मैं परमात्मा की खोज में हूं। मैं तर्क करने को तैयार हूं।

रामकृष्ण सुनते रहे। और रामकृष्ण ने कहा: तू अभी देखने को राजी है कि थोड़ी देर ठहरेगा? अभी चाहिए?

थोड़े विवेकानंद चौंके। क्योंकि औरों से भी पूछा था--वे पूछते ही फिरते थे। बंगाल में जो भी मनीषी थे, उनके पास जाते थे कि ईश्वर है? तो कोई सिद्ध करता था, प्रमाण देता था--वेद से, उपनिषद से। और यहां एक आदमी है अपढ़, वह कह रहा है: अभी या थोड़ी देर रुकेगा? जैसे कि घर में रखा हो, जैसे कि खीसे में पड़ा हो परमात्मा!

Vivekananda asked Ramakrishna, “Will you show me God? Will you prove God to me? I am in search of God. I am ready to argue.” Ramakrishna listened and said, “Are you ready to see now—or will you wait a little? Do you want it now?” Vivekananda was startled. He had asked many others—he used to ask all the sages of Bengal, “Is there God?” Some would try to prove it—quoting the Vedas, the Upanishads. And here is an unlettered man asking, “Now—or after a while?” As if God were kept in the house; as if He were tucked into one’s pocket!

अभी! यह सोचा ही नहीं था विवेकानंद ने कि कोई ऐसा भी पूछने वाला कभी मिलेगा कि अभी। और इसके पहले कि वह कुछ कहें, रामकृष्ण खड़े हो गए। इसके पहले कि विवेकानंद उत्तर देते, उन्होंने अपना पैर विवेकानंद की छाती से लगा दिया, और विवेकानंद के मुंह से जोर की चीख निकली: आह! और वे गिर पड़े और कोई घंटे भर बेहोश रहे।

“Now!” Vivekananda had never imagined anyone would ask thus. And before he could say anything, Ramakrishna stood up. Before Vivekananda could answer, Ramakrishna placed his foot on Vivekananda’s chest—and a loud cry leapt from Vivekananda’s mouth: “Aah!” He fell and remained unconscious for about an hour.

जब वह होश में आए तो आंखें आंसुओं से भरी थीं, ‘आह’ ‘अहा’ हो गई थी। जब उन्होंने रामकृष्ण की तरफ देखा तो ‘अहो’ में रूपांतरण हुआ ‘अहा’ का। वे गदगद हो गए। उन्होंने पैर पकड़ लिए रामकृष्ण के और कहा: अब मुझे कभी छोड़ना मत! मैं नासमझ हूं! मैं कभी छोडूं भी, भागूं भी; लेकिन मुझे तुम कभी मत छोड़ना! यह हुआ क्या?

When he came to, his eyes were full of tears; the “aah” had turned into “aha.” When he looked at Ramakrishna, the “aha” transformed into “aho.” He was overwhelmed. He clutched Ramakrishna’s feet and said, “Now never leave me! I am foolish! Even if I leave or run away, you never leave me! What has happened?”

विवेकानंद पूछने लगे: मुझे किस लोक में ले गए? सब सीमाएं खो गईं, मैं खो गया, अपूर्व शांति और आनंद की झलक मिली! तो परमात्मा है!

Vivekananda asked, “To what realm did you take me? All boundaries were lost; I was lost; a glimpse of incomparable peace and bliss! So God is!”

विचार ठिठक जाए--आह। भाव ठिठक जाए--अहा। तुम्हारी समग्र आत्मा ठिठक जाए--अहो।

When thought freezes—“aah.” When feeling freezes—“aha.” When your entire being freezes—“aho.”

फ्रैंकल ने महत्वपूर्ण काम किया है कि मनोविज्ञान में उसने अहा अनुभव की बात शुरू की। लेकिन फ्रैंकल कोई रहस्यवादी संत नहीं। उसे संबोधि का या ध्यान का कोई पता नहीं। इसलिए वह ‘अहा’ तक ही जा पाया, ‘अहो’ की बात नहीं कर पाया है। और उसकी ‘अहा’ भी बहुत कुछ ‘आह’ से मिलती-जुलती है, क्योंकि उसके स्वयं के कोई अनुभव नहीं हैं। यह तर्क-सरणी से, विचार की प्रक्रिया से उसने सोचा है कि ऐसा भी अनुभव होता है। इकहार्ट हैं, तरतूलियन हैं, कबीर हैं, मीरा हैं--इनके संबंध में सोचा है। सोच-सोच कर उसने यह सिद्धांत निर्धारित किया। लेकिन फिर भी सिद्धांत मूल्यवान है; कम से कम किसी ने तर्क से भरे हुए खोपड़ियों में, कुछ तो डाला कि इसके पार भी कुछ हो सकता है! लेकिन फ्रैंकल की बात प्राथमिक है। उसे खींच कर ‘अहो’ तक ले जाने की जरूरत है, तभी उसमें दिव्य आयाम प्रविष्ट होता है।

Frankl has done important work by introducing the “aha experience” into psychology. But Frankl is not a mystic; he has no taste of enlightenment or meditation. Therefore he could go only up to “aha,” not speak of “aho.” And his “aha” is very close to “aah,” because he has no firsthand experience. By a chain of reasoning, by a process of thought, he has inferred that such an experience exists. He has thought about Eckhart, Tertullian, Kabir, Meera—and on thinking, framed this theory. Still, the theory has value; at least it has put something into skulls packed with logic: that there may be something beyond it. But Frankl’s point is elementary. It needs to be drawn up to “aho”; only then does the divine dimension enter.

दूसरा प्रश्न: ओशो, हम मनुष्यों ने किस महत आकांक्षा के वश अपनी अनुपम आश्चर्यबोध क्षमता का त्याग कर दिया है? कृपा करके इसे समझाएं।
Second question: Osho, under the sway of what great ambition have we human beings renounced our incomparable capacity for wonder? Please explain.

प्रत्येक बच्चा आश्चर्य की क्षमता से भरा हुआ पैदा होता है। प्रत्येक बच्चा कुतूहल और जिज्ञासा में जीता है। और प्रत्येक बच्चा छोटी-छोटी चीजों से ऐसा अह्लादित होता है कि हमें भरोसा नहीं आता है। नदी के किनारे, कि सागर के किनारे सीपियां बीन लेता है, शंख बीन लेता है--और सोचता है हीरे-जवाहरात बीन रहा है! कंकड़-पत्थर लाल-पीले-हरे इकट्ठे कर लेता है। मां-बाप समझाते हैं कि फेंक, कहां बोझ ले जाएगा? वह छिपा लेता है अपने खीसों में। रात मां उसके बिस्तर में से पत्थर निकालती है, क्योंकि सब खीसे से पत्थर बिखर जाते हैं। वह छिपा-छिपा कर ले आता है।

Every child is born brimming with the capacity for wonder. Every child lives in curiosity and inquiry. And every child is so delighted by tiny things that we can hardly believe it. On the riverbank or the seashore he gathers shells and conches—and thinks he is collecting diamonds and jewels! He picks up red, yellow, green pebbles. The parents explain, “Throw them away—why carry this burden?” He hides them in his pockets. At night the mother takes stones out of his bed, because they spill from all his pockets. He smuggles them in, hiding them.

हमें दिखाई पड़ते हैं पत्थर; उसे दिखाई पड़ते हैं हीरे। अभी उसकी आश्चर्य की क्षमता मरी नहीं। अभी उसके प्राण पुलकित हैं। अभी परमात्मा के घर से नया-नया, ताजा-ताजा आया है। अभी आंखें रंगों को देख पाती हैं; अभी आंखें धूमिल नहीं हो गईं, धुंधली नहीं हो गईं। अभी कान स्वरों को सुन पाते हैं। अभी हाथ स्पर्श करने से मर नहीं गए हैं, अभी जीवंत चेतना है, अभी संवेदनशीलता है। इसलिए बच्चा छोटी-छोटी चीजों में किलकारी मारता है।

We see stones; he sees diamonds. His capacity for wonder is not yet dead. His life-breath is still thrilled. Fresh and new, he has just come from the house of the Divine. His eyes can still see colors; they have not yet become dull and clouded. His ears can still hear tones. His hands have not yet died to touch; there is living awareness, there is sensitivity. That is why the child squeals with joy over the smallest things.

तुमने छोटे बच्चे को देखा?...अकारण!...इतनी छोटी बात में कि तुम्हें ही भरोसा नहीं आता कि कोई इतनी छोटी बात में इतना प्रसन्न कैसे हो सकता है! लेकिन धीरे-धीरे वह क्षमता मरने लगती है; हम उसे मारते हैं; इसलिए मरने लगती है। बड़े-बूढ़े बच्चे की जिज्ञासा में रस नहीं लेते। बड़े-बूढ़ों के लिए अड़चन है। बच्चे की जिज्ञासा उन्हें एक उपद्रव है, एक उत्पात है। पूछे ही चला जाता है। उनके पास उत्तर भी नहीं हैं। इसलिए बार-बार उसका पूछना उन्हें बेचैन भी करता है, क्योंकि उत्तर भी उनके पास नहीं हैं। या जो उत्तर उनके पास हैं, उन्हें खुद भी पता है, वे थोथे हैं। और बच्चों को धोखा देना मुश्किल है।

Have you watched a little child? … For no reason! … Over such tiny matters that you yourself cannot believe someone could be so happy about something so small! But slowly that capacity begins to die; we kill it, so it begins to die. Elders take no delight in a child’s curiosity. For them it is an obstacle. A child’s inquisitiveness is a nuisance, an annoyance. He keeps on asking. They don’t have answers. So his repeated questioning makes them uneasy, because they have no answers. Or the answers they do have—they themselves know—are hollow. And it is hard to deceive children.

बच्चा पूछता है: यह पृथ्वी किसने बनाई है? और तुम कहो: परमात्मा ने। तो वह पूछता है: परमात्मा को किसने बनाया? तुम डांटते-डपटते हो। डांटने-डपटने से तुम सिर्फ इतना कह रहे हो कि तुम्हारा उत्तर थोथा है। बच्चे ने तुम्हारा अज्ञान दिखा दिया। उसने कह दिया: पिताजी, किसको धोखा दे रहे हो? दुनिया भगवान ने बनाई! वह पूछता है: भगवान को किसने बनाया? तुम कहते हो: चुप रह नासमझ, जब बड़ा होगा तो जान लेगा।

The child asks: Who made this earth? And you say: God did. Then he asks: Who made God? You scold and shout. By scolding you are only saying that your answer is hollow. The child has exposed your ignorance. He has said, “Father, whom are you deceiving? God made the world!” He asks, “Who made God?” You say, “Shut up, you fool. When you grow up you will know.”

तुमने बड़े हो कर जाना? लेकिन सिर्फ तुम टाल रहे हो। तुम छुटकारा कर रहे हो। तुम कह रहे हो: मुझे मत सता, मुझे खुद ही पता नहीं। लेकिन इतना कहने की तुम्हारी हिम्मत नहीं कि मुझे पता नहीं है। जब बच्चे ने पूछा, पृथ्वी किसने बनाई, संसार किसने बनाया--काश, तुम ईमानदार होते और कहते कि ‘मैं भी खोज रहा हूं! पता चलेगा तो मैं तुझे कहूंगा। तुझे कभी पता चल जाए तो मुझे कह देना। मगर मुझे पता नहीं है।’ तो आश्चर्य की क्षमता मरती नहीं।

Did you come to know when you grew up? You are only postponing. You are trying to escape. You are saying, “Don’t trouble me; I myself don’t know.” But you don’t have the courage to say simply, “I don’t know.” When the child asked, “Who made the earth, who made the world?”—if only you had been honest and said, “I am also searching. If I find out I will tell you. If you ever find out, tell me. But I don’t know”—then the capacity for wonder would not die.

स्कूल जाता बच्चा और शिक्षकों से पूछता, संसार किसने बनाया--और वे कहते कि ‘हमें पता नहीं, हम खोजते हैं, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला, बड़ा रहस्य है। तुम भी खोजना।’ नहीं, लेकिन मुश्किल है, बाप का अहंकार है कि बाप, और न जाने! बाप यह बात मान ही नहीं सकता। बाप क्या हो गया, सब बातों का जानकार हो जाना चाहिए! कोई स्त्री मां क्या बन गई, हर बात की जानकार हो गई! कोई आदमी प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने क्या लगा, सौ रुपए की नौकरी क्या मिल गई--वह हर चीज का जानकार हो गया!

The child goes to school and asks the teachers, “Who made the world?”—and if they were to say, “We don’t know. We search, but so far nothing is known; it is a great mystery. You also search”—then… No, but it is difficult: the father’s ego—how can a father not know! Once he is a father, he must be a knower of everything! A woman becomes a mother and suddenly knows everything! A man starts teaching in a primary school, gets a job for a hundred rupees—and he becomes a knower of all things!

तो शिक्षक का अहंकार है, बाप का अहंकार है, मां का अहंकार है, बड़े भाइयों का, परिवार के लोगों का, समाज का अहंकार है--और छोटा-सा बच्चा इतने अहंकारों में तुम सोचते हो बच सकेगा? अबोध, उसका नाजुक आश्चर्य--तुम्हारे अहंकारों में दबेगा, पिस जाएगा, मर जाएगा। तुम सब उसे पीस डालोगे। जहां जाएगा, वहीं डांट-डपट खाएगा। जहां जिज्ञासा उठाएगा, वहीं उसे ऐसा अनुभव होगा कि कुछ गलती की; क्योंकि जिससे भी जिज्ञासा करो वही कुछ ऐसे भाव से लेता है जैसे कोई भूल हो रही। जिससे प्रश्न पूछो वही नाराज हो जाता है; या ऐसा उत्तर देता है जिसमें कोई उत्तर नहीं है। अगर फिर उत्तर पूछो तो कहता है, नासमझी की बात है।

So there is the teacher’s ego, the father’s ego, the mother’s ego, the elder brothers’, the family’s, the society’s ego—and you think a small child can be saved among so many egos? Innocent, his delicate wonder—under your egos it will be pressed, crushed, killed. You will grind it down everywhere. Wherever he goes he will be scolded. Wherever he shows curiosity he will feel as if he has done something wrong; because whomever he questions takes it as if some mistake is being made. Ask a question and they get angry; or they give such an answer in which there is no answer. If he asks again, they say, “Don’t be foolish.”

छोटे-मोटे लोगों की बात छोड़ दो, जिनको तुम बड़े-बड़े ज्ञानी कहते हो उनकी भी यही हालत है।

Leave aside ordinary people; those whom you call great wise men are in the same condition.

जनक ने एक दफा बड़े शास्त्रार्थ का आयोजन करवाया। उस समय के बड़े ज्ञानी याज्ञवल्क्य भी उसमें शास्त्रार्थ में गए। जनक ने हजार गऊएं खड़ी रखी थीं महल के द्वार पर कि जो जीत जाए, ले जाए। याज्ञवल्क्य महापंडित थे। उन्होंने अपने शिष्यों को कहा कि गऊएं धूप में खड़ी हैं, तुम इनको ले जाओ, विवाद मैं पीछे कर लूंगा। इतना भरोसा रहा होगा अपने विवाद की क्षमता पर। बड़ा अहंकारी व्यक्तित्व रहा होगा। और सचमुच, वे पंडित थे, उन्होंने विवाद में सभी को हरा दिया। लेकिन वे जमाने भी अदभुत थे! एक स्त्री खड़ी हो गई विवाद करने को। गार्गी उसका नाम था। उसने याज्ञवल्क्य को प्रश्न पूछे, उसने मुश्किल में डाल दिया।

Once Janaka organized a great scriptural debate. Yajnavalkya, the great scholar of that time, also went to it. Janaka had a thousand cows standing at the palace gate as the prize—whoever won could take them. Yajnavalkya was a grand pundit. He told his disciples, “The cows are standing in the sun; you take them away, I will argue later.” He must have had that much confidence in his debating skill. A very egoistic personality he must have been. And indeed, he was a pundit; he defeated everyone in argument. But those were extraordinary times! A woman stood up to debate. Her name was Gargi. She asked Yajnavalkya questions and put him in difficulty.

स्त्री, पुरुषों से ज्यादा बच्चों के करीब है। इसलिए तो स्त्री उम्र भी पा जाती है तो भी उसके चेहरे पर एक भोलापन और बचकानापन होता है; वही तो उसका सौंदर्य है। स्त्री बच्चों के करीब है, क्योंकि अभी भी रो सकती है, अभी भी हंस सकती है। पुरुष बिलकुल सूख गए होते हैं।

A woman is closer to children than men are. That is why even when a woman grows old there remains on her face a certain innocence and childlikeness; that is her beauty. A woman is closer to children because she can still cry, she can still laugh. Men are completely dried up.

तो और तो सब पंडित थे, उन सूखे पंडितों को याज्ञवल्क्य ने हरा दिया, एक रसभरी स्त्री खड़ी हो गई। और उसने कहा कि सुनो, मुझसे भी विवाद करो। वे दिन अच्छे थे, तब तक स्त्रियां विवाद से वर्जित न की गई थीं। याज्ञवल्क्य के बाद ही स्त्रियों को विवाद से वर्जित कर दिया गया और कहा गया कि वे वेद न पढ़ सकेंगी। यह महत अनाचार हुआ। लेकिन इसके पीछे कारण था: गार्गी! गार्गी ने याज्ञवल्क्य को पसीने-पसीने कर दिया। कोई भी बच्चा कर देता, इसमें गार्गी की कोई खूबी न थी। खूबी इतनी ही थी कि अभी वह आश्चर्य-भाव से भरी थी। वह पूछने लगी प्रश्न। उसने सीधा-सा प्रश्न पूछा। पंडितों ने तो बड़े जटिल प्रश्न पूछे थे, उनके उत्तर भी याज्ञवल्क्य ने दे दिए थे।

So all the others were pundits—those dried-up pundits Yajnavalkya defeated—but a vibrant woman stood up. She said, “Listen, debate with me too.” Those were good days; until then women had not been barred from debate. After Yajnavalkya women were barred from disputation and told they could not study the Vedas. This was a great misdeed. But there was a reason behind it: Gargi! Gargi made Yajnavalkya sweat. Any child would have done it; there was nothing special in Gargi except this: she was still filled with wonder. She began to ask questions. She asked a simple question. The pundits had asked very intricate questions, and Yajnavalkya had answered even those.

जटिल प्रश्न का उत्तर देना सदा आसान है। सरल प्रश्न का उत्तर देना सदा कठिन है। क्योंकि प्रश्न इतना सरल होता है कि उसमें उत्तर की गुंजाइश नहीं होती। जब प्रश्न बहुत कठिन हो तो उसमें बहुत गुंजाइश होती है; इस कोने, उस कोने, हजार रास्ते होते हैं। जब प्रश्न बिलकुल सीधा-सरल हो; जैसे कोई पूछ ले कि पीला रंग यानी क्या? तुम क्या करोगे? प्रश्न बिल्कुल सीधा सरल है। तुम कहोगे: पीला रंग यानी पीला रंग। वह कहे: यह भी कोई उत्तर हुआ? पीला रंग यानी क्या? समझाओ!

Answering intricate questions is always easy. Answering simple questions is always hard. Because the question is so simple that it leaves no room for an answer. When a question is very difficult it leaves a lot of room—this corner, that corner, a thousand paths. When a question is absolutely direct and simple—like someone asking, “What is yellow?” What will you do? The question is absolutely direct and simple. You will say, “Yellow is yellow.” He will say, “Is that any answer? What is yellow? Explain!”

अब पीला रंग इतनी सरल बात है, इसको समझाने का उपाय नहीं है, इसकी परिभाषा भी नहीं बना सकते। परिभाषा भी पुनरुक्ति होगी। अगर तुम कहो पीला रंग पीला रंग, तो यह तो पुनरुक्ति हुई। यह कोई परिभाषा हुई? यह तो तुमने वही बात फिर दोहरा दी, बात तो वहीं की वहीं रही, प्रश्न अटका ही रहा।

Yellow is such a simple matter that there is no way to explain it; you cannot even define it. Any definition will be a tautology. If you say “Yellow is yellow,” that is mere repetition. Is that any definition? You have simply repeated the same thing; the matter remains where it was, the question remains stuck.

गार्गी ने कोई बड़े कठिन प्रश्न नहीं पूछे; सीधी-सादी स्त्री रही होगी। वहीं मुश्किल खड़ी हो गई। अगर वह भी उलझी स्त्री होती तो याज्ञवल्क्य ने उसे हरा दिया होता। वह पूछने लगी: मुझे तो छोटे- छोटे प्रश्न पूछने हैं। यह पृथ्वी को किसने सम्हाला हुआ है?

Gargi did not ask any very difficult questions; she must have been a plain, straightforward woman. And there the trouble arose. If she too had been a complicated woman, Yajnavalkya would have defeated her. She said, “I want to ask only little questions. On what is this earth supported?”

याज्ञवल्क्य तभी डरा होगा कि यह झंझट की बात है, यह कोई शास्त्रीय प्रश्न नहीं है। तो याज्ञवल्क्य ने जो पौराणिक उत्तर था दिया कि कछुए ने सम्हाला हुआ है, कछुए के ऊपर पृथ्वी टिकी है। यह उत्तर बचकाना है। यह उत्तर बिलकुल झूठा है। गार्गी पूछने लगी: और कछुआ किस पर टिका है? यह बच्चे का प्रश्न है। इसलिए मैं कहता हूं गार्गी ने उलझन खड़ी कर दी, क्योंकि वह सीधी-सादी, आश्चर्य से भरी हुई स्त्री रही होगी। कछुआ किस पर खड़ा है?

Yajnavalkya must have been frightened right then: this is a tricky matter; this is not a scriptural question. So he gave the mythological answer: that a turtle holds the earth, that the earth rests on a turtle. This answer is childish. This answer is utterly false. Gargi asked, “And on what is the turtle resting?” This is a child’s question. That is why I say Gargi created the tangle—because she was a simple, wonder-filled woman. “On what is the turtle standing?”

याज्ञवल्क्य को घबराहट तो बढ़ने लगी होगी, क्योंकि यह तो मुश्किल मामला है। यह तो अब पूछती ही चली जाएगी। तुम बताओ, हाथी पर खड़ा है। तो हाथी किस पर खड़ा है? तुम कहां तक जाओगे? आखिर में यह तो हल नहीं होने वाला।

Yajnavalkya’s panic must have increased, because this is a difficult matter: she will just keep asking. Suppose you say, “On an elephant.” Then, “On what is the elephant standing?” How far will you go? In the end it will not be solved.

तो उसने सोचा कि इसे चुप ही कर देना उचित है; जैसा कि सभी पंडित, सभी शिक्षक, सभी मां-बाप बजाय उत्तर देने के चुप करने में उत्सुक हैं। किसी तरह मुंह बंद कर दो! तो उसने कहा: सब परमात्मा पर खड़ा हुआ है, सभी को उसने सम्हाला हुआ है।

So he thought it better simply to silence her—just as all pundits, all teachers, all parents are more eager to silence than to answer. Somehow shut the mouth! So he said, “Everything stands on God; he supports all.”

गार्गी ने कहा: बस अब एक प्रश्न और पूछना है, परमात्मा को किसने सम्हाला है?

Gargi said, “Just one more question: Who supports God?”

इसलिए मैं कहता हूं, यह बिलकुल बच्चों जैसा प्रश्न था--सीधा-सरल। बस याज्ञवल्क्य क्रोध में आ गया। उसने कहा, यह अतिप्रश्न है गार्गी! अगर आगे पूछा तो सिर धड़ से गिरा दिया जाएगा!

That is why I say this was a child’s question—direct and simple. Yajnavalkya flew into a rage. He said, “This is an excessive question, Gargi! If you ask further, your head will be cut from your body!”

यह भी कोई उत्तर हुआ? मगर यही उत्तर सब बाप देते रहे हैं कि अगर ज्यादा पूछा तो पिटाई हो जाएगी! सिर धड़ से अलग कर दिया जाएगा! सिर गिर जाएगा गार्गी, अगर और तूने पूछा आगे! यह अतिप्रश्न है।

Is that any answer? Yet this is exactly the answer all fathers have been giving: If you ask too much, you will be beaten! Your head will be separated from your body! “Your head will roll, Gargi, if you ask further! This is an excessive question.”

अतिप्रश्न का क्या मतलब होता है? कोई प्रश्न अतिप्रश्न हो सकता है? या तो सभी प्रश्न अतिप्रश्न हैं--तो पूछो ही मत, फिर उत्तर ही मत दो। या फिर किसी प्रश्न को अतिप्रश्न कहने का तो इतना ही अर्थ हुआ कि मुझे इसका उत्तर मालूम नहीं, यह मत पूछो। तुम्हें उत्तर मालूम नहीं है, इसलिए प्रश्न अति हो गया! इससे तुम नाराज हो गए!

What does “excessive question” mean? Can any question be excessive? Either all questions are excessive—then don’t ask at all, don’t answer at all—or to call some question “excessive” only means one thing: I don’t know the answer; don’t ask this. You don’t know the answer, therefore the question becomes excessive! That is why you are angry!

और वह आखिरी दिन था भारत के इतिहास में, उसके बाद फिर स्त्रियों को वेद पढ़ने की मनाही कर दी गई, शास्त्र पढ़ने की मनाही कर दी गई, क्योंकि स्त्रियां खतरनाक थीं। वे छोटे बच्चों की तरह थीं। वे झंझटें खड़ी करने लगीं पंडितों को। भारत में एक अंधेरी रात शुरू हुई स्त्रियों के लिए। उनसे सारे सोच-विचार के उपाय छीन लिए गए।

And that was the last day in India’s history; thereafter women were forbidden to study the Vedas, forbidden to read the scriptures—because women were dangerous. They were like small children. They began to create trouble for the pundits. A dark night began in India for women. All avenues of thought and reflection were taken away from them.

यही हमने बच्चों के साथ किया है। तो बच्चा कब तक अपने आश्चर्य के भाव को बचा कर रखे? देर-अबेर समझ जाता है कि कोई मेरे प्रश्नों में उत्सुक नहीं है, कोई मेरे आश्चर्य का साथी नहीं है; और जहां-जहां मैं आश्चर्य भाव प्रगट करता हूं, जहां-जहां मैं उत्सुकता लेता हूं, हर आदमी ऐसा भाव प्रकट करता है कि मैं कोई पाप कर रहा हूं। बच्चा इन इशारों को समझ जाता है। वह अपने आश्चर्य को पीने लगता है, रोकने लगता है, दबाने लगता है। जिस दिन बच्चा अपने आश्चर्य को दबाता है, उसी दिन बचपन की मौत हो जाती है। उस दिन के बाद वह बूढ़ा होना शुरू हो जाता है। उस दिन के बाद फिर जीवन में विकास नहीं होता, सिर्फ मृत्यु घटती है।

This is exactly what we have done with children. How long can a child preserve his sense of wonder? Sooner or later he understands that no one is interested in his questions, no one is a companion to his wonder; and wherever he expresses wonder, wherever he shows curiosity, everyone behaves as if he is committing some sin. The child understands these hints. He begins to drink down his wonder, to restrain it, to suppress it. The day a child suppresses his wonder, that very day childhood dies. From that day on he begins to grow old. From that day on there is no growth in life—only death happens.

पूछा है कि ‘किस महत आकांक्षा के वश हम अपनी अनुपम आश्चर्यबोध-क्षमता का त्याग कर देते हैं?’
It has been asked: “Under the sway of what paramount ambition do we renounce our incomparable capacity for wonder?”

महत आकांक्षा है: लोग स्वीकार करें! बच्चा चाहता है: बाप स्वीकार करे, मां स्वीकार करे। क्योंकि बच्चा उन पर निर्भर है। वह चाहता है कि मां प्रेम करे, बाप प्रेम करे--तो ऐसा कोई काम न करूं, जिससे बाप नाराज हो जाता है या बाप को बेचैनी होती है, अन्यथा प्रेम रुक जाएगा। ऐसी कोई बात न पूछूं, जिससे मां नाराज होती है। ऐसी कोई बात न पूछूं जिससे शिक्षक नाराज होता है। धीरे-धीरे प्रेम पाऊं, स्वीकार पाऊं; दूसरे मेरे जीवन में सहयोगी बनें--इस आधार पर आश्चर्य की मृत्यु हो जाती है। बच्चा आश्चर्य को छोड़ देता है, अहंकार को पकड़ लेता है। यह सब अहंकार की आकांक्षा है कि लोगों में सम्मान मिले, अपमान न मिले, सभी लोग मुझे स्वीकार करें; सब लोग कहें कितना अच्छा, कितना शांत, कितना सौम्य बच्चा है!

The paramount ambition is: to be accepted by people! A child wants the father to accept him, the mother to accept him—because he depends on them. He wants the mother to love him, the father to love him—so he thinks, let me not do anything that makes father angry or uneasy, otherwise the love will stop. Let me not ask anything that makes mother angry. Let me not ask anything that makes the teacher angry. Slowly, in order to get love, to get acceptance, so that others will cooperate in his life—on that basis, wonder dies. The child drops wonder and clutches at the ego. This is all the ego’s ambition: to be respected among people, not insulted; that everyone should accept me; that everyone should say, “What a good, quiet, gentle child!”

पूछने वाला उपद्रवी मालूम पड़ता है। सीमा से ज्यादा पूछने वाला विद्रोही मालूम पड़ने लगता है। अगर हर चीज पर पूछताछ करते चले जाओ, तो बड़ी अड़चन हो जाती है।

The one who asks questions looks like a nuisance. The one who asks beyond the limit begins to look like a rebel. If you keep interrogating everything, it creates a big obstruction.

मैं छोटा था तो मेरे घर के लोग मुझे किसी सभा इत्यादि में नहीं जाने देते थे, कि तुम्हारे पीछे हमारा तक नाम खराब होता है; क्योंकि मैं रुक ही नहीं सकता था। कोई स्वामी जी बोल रहे हैं, मैं खड़ा हो जाऊंगा बीच में--और सारे लोग नाराजगी से देखेंगे कि यह बच्चा आ गया गड़बड़! मैं बिना पूछे रह ही नहीं सकता था। और ऐसा उत्तर मैंने कभी नहीं पाया, जिसके आगे और प्रश्न करने की संभावना न हो।तो स्वाभाविक था कि स्वामी लोग नाराज हों। कॉलेज से मुझे निकाल दिया गया, क्योंकि मेरे शिक्षक ने कहा कि हम नौकरी छोड़ देंगे अगर तुम इस क्लास में...। या तो तुम छोड़ दो या हम छोड़ दें।

When I was small, my family wouldn’t let me go to any public gathering; they’d say, “Because of you even our name gets maligned.” I simply couldn’t stop. If some swami was speaking, I would stand up in the middle—and everyone would glare in annoyance: “This child has come to create a mess!” I simply could not refrain from asking. And I never found an answer beyond which no further question remained. Naturally the swamis got angry. I was expelled from college because my teacher said, “We’ll resign if you remain in this class… Either you leave, or we will.”

फिलॉसफी पढ़ने कॉलेज गया था और फिलॉसफी पढ़ाने वाला प्रोफेसर कहता है कि तुम अगर प्रश्न पूछोगे तो हम नौकरी छोड़ देंगे। तो हद हो गई! तो क्या खाक फिलॉसफी पढ़ाओगे? दर्शन- शास्त्र पढ़ाने बैठे हो, प्रश्न पूछने नहीं देते!

I had gone to college to study philosophy, and the professor who taught philosophy said that if I asked questions, they would resign. That was the limit! Then what philosophy will you teach? You sit to teach philosophy and won’t allow questions!

उनकी कठिनाई भी मैं समझता हूं--अब तो और अच्छी तरह समझता हूं उनकी कठिनाई! क्योंकि पढ़ना-लिखना हो ही नहीं सकता था। मेरे पूछने का अंत नहीं था और उनके पास इतनी हिम्मत न थी कि वे किसी प्रश्न पर कह दें कि मुझे इसका उत्तर नहीं मालूम--वह अड़चन थी। वह कुछ न कुछ उत्तर देते और मैं उनके उत्तर में से फिर भूल निकाल लेता।

I understand their difficulty too—now even better. Because study could not happen at all. There was no end to my questioning, and they didn’t have the courage to say, regarding any question, “I don’t know the answer”—that was the snag. They would give some sort of answer, and I would then find the flaw in it.

ऐसा हुआ कि आठ महीने तक पहले पाठ से हम आगे बढ़े ही नहीं। तो उनकी घबड़ाहट भी मैं समझता हूं, मगर एक छोटी-सी बात से हल हो जाता; वे कह देते, मुझे मालूम नहीं--बात खत्म हो जाती। मैं उनसे यही कहता कि आप इतना कह दो कि मुझे मालूम नहीं, फिर मैं आपको परेशान नहीं करूंगा। फिर बात खत्म हो गई। अगर आप कहते हो मुझे मालूम है तो यह विवाद चलेगा, चाहे जिंदगी मेरी खराब हो जाए और आपकी खराब हो जाए।

It so happened that for eight months we didn’t move beyond the first lesson. I understand their panic too, but it could have been solved by a small thing: if they had simply said, “I don’t know”—the matter would have ended. I kept telling them: just say, “I don’t know,” and I won’t trouble you further. Then it’s finished. But if you say, “I know,” then the dispute will go on—even if it ruins my life and yours.

आठ महीने बीत गए तो उनको लगा, यह तो अब मुश्किल मामला है, यह परीक्षा का वक्त आने लगा, औरों का क्या होगा?

धीरे-धीरे यह हालत हो गई कि और विद्यार्थियों ने तो आना ही बंद कर दिया क्लास में कि सार ही क्या, ये दो आदमी लड़ते हैं, आगे तो बात बढ़ती ही नहीं! बढ़ सकती भी नहीं। क्योंकि ऐसा कोई भी उत्तर नहीं है जिसमें प्रश्न न पूछे जा सकें। हर उत्तर नए प्रश्न पैदा कर जाता है।

After eight months they felt, “This is getting impossible now; exams are approaching—what about the others?” Gradually it reached the point where the other students stopped coming to class: “What’s the point? These two just argue; nothing moves forward!” Nor could it move forward. Because there is no answer about which further questions cannot be asked. Every answer gives birth to new questions.

हां, अगर उन्होंने जरा भी विनम्रता दिखाई होती, बात हल हो गई होती। मैंने उनसे बार-बार कहा कि आप एक दफे कह दो कि मुझे इसका उत्तर नहीं मालूम, बात खत्म हो गई; फिर अशिष्टता है आपसे पूछना। लेकिन आप कहते हो मालूम है, तो मजबूरी है, फिर मुझे पूछना ही पड़ेगा।

Yes, had they shown even a little humility, the matter would have been resolved. I told them again and again: say just once that you don’t know the answer, and it’s over; then it would be discourteous of me to ask you. But if you say you know, then I am compelled—I will have to ask.

उन्होंने तो इस्तीफा दे दिया, वे तीन दिन छुट्टी लेकर घर बैठ गए। उन्होंने कहा, मैं तो आऊंगा ही तब जब यह विद्यार्थी वहां नहीं रहेगा!

He even resigned; he took three days’ leave and sat at home. He said, “I will come only when this student is no longer there!”

आश्चर्य को तुम बचने नहीं देते। अब यह स्वाभाविक था, क्योंकि मेरी परीक्षा के पत्र उन्हीं के हाथ में थे। यह तो तय ही था कि मैं फेल होने वाला हूं। इसमें तो कोई शक-सुबहा नहीं था। उनको भी लगता था कि धीरे-धीरे मुझे समझ आ जाएगी कि परीक्षा करीब आ रही है, तो अब मुझे चुप हो जाना चाहिए। मैंने उनको कहा, परीक्षा वगैरह की मुझे चिंता नहीं है। यह प्रश्न अगर हल हो गया तो सब हल हो गया।

You don’t let wonder survive. Now this was natural, because my examination papers were in his hands. It was certain I was going to fail—there was no doubt about it. He too thought that gradually I would understand that exams were near, so I should now keep quiet. I told him, I am not concerned about exams and the like. If this question is resolved, everything is resolved.

अगर हम सम्मान चाहते हैं तो स्वभावतः हमें राजी होना होगा--लोग जो कहते हैं वही मान लेने को राजी हो जाना होगा।

If we want respect, then naturally we have to conform—we have to be ready to accept whatever people say.

तो तुमने पूछा है: ‘किस कारण से, किस महत आकांक्षा से आश्चर्य मर जाता है?’
So you have asked: “For what reason, out of what great ambition, does wonder die?”

अहंकार की आकांक्षा से आश्चर्य मर जाता है। सफल होना है तो आश्चर्य से काम नहीं चलेगा। आश्चर्य से भरे हुए लोग असफल होंगे ही। वे कहीं भी सफल नहीं हो सकते, क्योंकि सफल होने के लिए दूसरों का साथ जरूरी है। सफल होने के लिए सम्मान पाना जरूरी है। सफल होने के लिए... दूसरों के बिना सफलता का उपाय कहां है?

Wonder dies out of the ambition of the ego. If you want to be successful, wonder won’t do. People filled with wonder are bound to fail. They cannot be successful anywhere, because to be successful you need others’ cooperation. To be successful you must be respected. To be successful… where is the way to success without others?

अगर तुम असफल होने को राजी हो तो फिर तुम्हारे आश्चर्य को कोई भी मार नहीं सकता। लेकिन यह बड़ा कठिन है। असफल होने को कौन राजी होगा! अगर तुम ना-कुछ होने को राजी हो तो तुम्हारा आश्चर्य कोई भी मार नहीं सकता।

If you are willing to fail, then no one can kill your wonder. But that is very difficult. Who is willing to fail! If you are willing to be a nobody, then no one can kill your wonder.

लेकिन अहंकार की स्वाभाविक आकांक्षा होती है: सर्टिफिकेट हों, पुरस्कार मिलें; शिक्षक सम्मान करें; मां-बाप सम्मान करें; गांव, नगर, समाज सम्मान करे; लोग कहें कि देखो, कैसा सुपुत्र हुआ! लेकिन तब आश्चर्य मरेगा। तुम्हारे भीतर का काव्य मर जाएगा। तुम्हारे भीतर का कुतूहल मर जाएगा। तुम्हारे भीतर की वह जो तरंगायित, रहस्य अनुभव करने की क्षमता है, वह जड़ हो जाएगी! तुम पथरीले हो जाओगे। तुम्हारे जीवन की रसधार सूख जाएगी। तुम एक मरुस्थल हो जाओगे। सफल हो जाओगे, लेकिन सफल होने में जीवन गंवा दोगे; मरने के पहले मर जाओगे।

But the ego naturally longs for certificates, for awards; for teachers to honor you; for parents to honor you; for the village, the town, the society to honor you; for people to say, “Look what a worthy son he is!” But then wonder will die. The poetry within you will die. The curiosity within you will die. That rippling sensitivity, the capacity to feel the mysterious, will go numb! You will turn to stone. The stream of your life’s sap will dry up. You will become a desert. You will be successful—but in becoming successful you will have squandered life; you will die before you die.

मैं तुमसे कहता हूं: असफल रहना, कोई फिक्र नहीं; आश्चर्य को मत मरने देना! क्योंकि आश्चर्य परमात्मा तक पहुंचने का द्वार है। भरो अपने को आश्चर्य से! जितना विराट तुम्हारा आश्चर्य हो, जितनी गहन तुम्हारी जिज्ञासा हो, उतनी ही बड़ी संभावना है तुम्हारे भीतर विराट के उतरने की। पूछोगे, पुकारोगे, खोजोगे--तो मिलेगा।

I tell you: remain unsuccessful—no problem; but don’t let wonder die! Because wonder is the doorway to the Divine. Fill yourself with wonder! The vaster your wonder, the deeper your inquiry, the greater the possibility that the Vast will descend into you. If you ask, if you call, if you seek—you will find.

जीसस ने कहा है: खटखटाओ, तो द्वार खुलेंगे! पूछो, तो उत्तर मिलेगा। मांगो, तो भर दिए जाओगे!

Jesus has said: Knock, and the doors shall be opened! Ask, and the answer shall be given. Seek, and you shall be filled!

लेकिन अगर तुम्हारे भीतर संवेदनशीलता ही नहीं, तुम पूछते ही नहीं, तुम खोजते ही नहीं, तुम यात्रा पर जाते ही नहीं, तुम बैठे हो गोबर-गणेश की तरह...। हालांकि सब तुम्हारी बड़ी प्रशंसा करते हैं कि देखो, गणेशजी कितने अच्छे मालूम होते हैं!

But if there is no sensitivity within you—if you do not ask, you do not seek, you do not set out on a journey, you just sit there like a lump, like a cow-dung Ganesha idol… Though everyone will praise you greatly: “Look how sweet Lord Ganesha appears!”

अक्सर ऐसा होता है कि जितना गोबर-गणेश बच्चा हो, मां-बाप उसकी उतनी ही प्रशंसा करते हैं। बैठा रहे मिट्टी के लौंदे जैसा, तो कहते हैं देखो गणेशजी कैसे प्यारे! मगर यह तो मर गया बच्चा, पैदा होने के पहले मर गया। अगर बच्चा उपद्रवी है...उपद्रवी का मतलब ही यह होता है कि मां-बाप की धारणाओं को तोड़ता है। उपद्रवी का अर्थ ही होता है कि ऐसे प्रश्न उठाता है जिनके उत्तर मां-बाप के पास नहीं; ऐसी जीवन-शैली सीखता है, जिसकी स्वीकार की क्षमता और हिम्मत मां-बाप में नहीं। अगर मां-बाप आस्तिक हैं तो बच्चा ऐसे प्रश्न उठाता है जिनसे नास्तिकता की गंध आती है। अगर मां-बाप परंपरावादी हैं तो बच्चा ऐसी बातें उठाता है, जिनसे लीक टूटती, परंपरा टूटती। बच्चा लकीर का फकीर नहीं है।

It often happens that the more a child is like a cow-dung Ganesha, the more the parents praise him. If he just sits like a lump of clay, they say, “See how adorable our Ganesha is!” But that child has died—died before being born. If the child is troublesome… and by troublesome I mean he breaks his parents’ notions; by troublesome I mean he raises questions for which the parents have no answers; he learns a way of living which his parents neither have the courage nor the capacity to accept. If the parents are theists, the child asks questions that smell of atheism. If the parents are traditionalists, the child brings up things that break the beaten track, break tradition. The child is not a slave to the line.

तो सारा समाज, इतना बड़ा समाज, राज्य, पुलिस, अदालतें--सब आश्चर्य की हत्या करने को बैठे हैं। जब तुम्हारा आश्चर्य मर गया तब तुम यंत्रवत हो गए, फिर तुम योग्य हो गए, काम के हो गए, कुशल हो गए। फिर तुम पूछोगे नहीं, तुम प्रश्न नहीं उठाओगे; तुम चुपचाप जो कहा जाएगा, करोगे।

So the whole society—so vast a society: the state, the police, the courts—are all sitting ready to murder wonder. Once your wonder dies, you become mechanical; then you are fit, useful, efficient. Then you will not ask, you will not raise questions; you will silently do whatever you are told.

देखा, मिलिट्री में यही करते हैं वे! मिलिट्री में घंटों कवायद करवाते रहते हैं। कहते हैं: बाएं घूम, दाएं घूम! कोई पूछे कि तीन-तीन चार-चार घंटे, बाएं-दाएं घूम क्यों करवा रहे हो? उसके पीछे बड़ा मनोवैज्ञानिक कारण है। वे व्यक्ति के भीतर व्यक्तित्व को मारना चाहते हैं। वे कहते हैं: जब हम कहें बाएं घूम तो तुम बाएं घूमो। तुम्हारे भीतर ऐसा प्रश्न नहीं उठना चाहिए: क्यों?

Watch what they do in the military! They drill for hours. “Left turn! Right turn!” Someone might ask: why make them turn left-right for hours on end? There is a deep psychological reason behind it. They want to kill the person’s very personhood. They say: when we say “left turn,” you turn left. No question should arise within you: “Why?”

किसी साधारण आदमी से सड़क पर खड़े हो कर कहो कि बाएं घूम तो वह कहेगा: क्यों? स्वाभाविक है, किसलिए बाएं घूमें? अब कोई कारण हो तो बाएं घूमें, लेकिन मिलिट्री में अगर तुम कहो कि किसलिए बाएं घूमें, क्या कारण है--तो तुम गलत बात पूछ रहे हो। कारण पूछने का सवाल नहीं--आज्ञा मानना है। तुम्हारे मस्तिष्क को इस तरह से ढालना है कि तुमसे जो कहा जाए, तुम बिना सोचे कर सको--यही कुशलता है; एफीसिएंसी। क्योंकि सोचने में तो समय लगता है। तुमसे कहा, बाएं घूमो; तुम सोचने लगे कि घूमें कि न घूमें कि फायदा क्या कि मतलब क्या; और फिर दाएं घूमना पड़ेगा और फिर यहीं आना पड़ेगा, तो थोड़ी देर में घूम कर लोग यहीं आ जाएंगे, हम यहीं खड़े रहें, सार क्या है--तो तुम सैनिक नहीं बन सकते।

Say to an ordinary man standing on the road, “Left turn,” and he will ask, “Why?” Naturally: for what? If there is a reason, he will turn left. But in the military, if you ask, “Why turn left? What is the reason?”—you are asking the wrong thing. There is no question of reasons—there is obedience. Your brain must be molded so that you can do whatever you are told without thinking—that is skill; efficiency. Thinking takes time. If we say, “Left turn,” and you start thinking—Should I turn? Should I not? What’s the point? In a moment they will say “Right turn” and we will be back here; we might as well stand here—then you cannot become a soldier.

सैनिक बनने का अर्थ ही यही है कि तुम्हारे भीतर विचार की कोई भी ऊर्मि न रह जाए, विचार की कोई तरंग न रह जाए; तुम बिलकुल जड़वत हो जाओ; जब कहा बाएं घूम, तो तुम ऐसे यंत्रवत घूम जाओ कि तुम चाहो भी अपने को रोकना तो न रोक सको।

To become a soldier means that not even a ripple of thought remains in you; not a single wave of thinking remains; you become utterly mechanical; when told “left turn,” you turn like a machine, so much so that even if you want to stop yourself, you cannot.

विलियम जेम्स ने उल्लेख किया है कि पहले महायुद्ध के वक्त वह एक होटल में बैठा हुआ है। अपने मित्रों से बात कर रहा है। तभी बाहर से एक युद्ध से रिटायर सैनिक अंडों की एक टोकरी लिए सिर पर जा रहा है। उसने मजाक में, सिर्फ यह दिखाने के लिए कि आदमी कैसा यांत्रिक हो जा सकता है, होटल में जोर से कहा: अटेंशन! वह जो सैनिक बाहर जा रहा था अंडे की टोकरी लिए, वह अटेंशन में खड़ा हो गया। उसको नौकरी छोड़े भी दस साल हो गए हैं! वे सारे अंडे सड़क पर गिर कर, बिखर कर टूट गए। वह बड़ा नाराज हुआ। उसने कहा: यह किस नासमझ ने अटेंशन कहा? विलियम जेम्स ने कहा कि तुम्हें मतलब? हम अटेंशन कहने के हकदार हैं, तुम मत होओ अटेंशन!

उसने कहा: यह भी हो सकता है? तीस साल तक, अटेंशन यानी अटेंशन--अब तो वह खून में समा गया है। ऐसी मजाक करनी ठीक नहीं।

William James recounts that during the First World War he was sitting in a hotel talking with friends. A retired soldier was passing outside with a basket of eggs on his head. Just to demonstrate how mechanical man can become, James shouted loudly from inside the hotel, “Attention!” The soldier outside, carrying the eggs, snapped to attention. He had been out of the service for ten years! All the eggs fell, scattered, and shattered on the road. He was furious. “Who is the fool who shouted ‘Attention’?” William James said, “What is it to you? We are entitled to shout ‘Attention’; you don’t have to come to attention!” He said, “Is that even possible? For thirty years ‘Attention’ means ‘Attention’—now it is in my blood. This is not a proper joke.”

यह यंत्रवतता सैनिक में पैदा करनी पड़ती है। तभी तो एक सैनिक को कहा--मारो, गोली चलाओ! तो वह यह नहीं पूछता कि इस आदमी ने मेरा बिगाड़ा क्या, जिस पर मैं गोली चलाऊं? वह यह नहीं सोचता कि इसकी पत्नी होगी घर, इसके बच्चे होंगे; जैसे मेरी पत्नी और मेरे बच्चे हैं। वह यह नहीं सोचता कि इसकी बूढ़ी मां होगी, शायद इसी पर निर्भर होगी। वह यह नहीं सोचता कि इसका बूढ़ा बाप होगा, शायद आंखें खो गई होंगी; यही उसके जीवन की लकड़ी है, सहारा है। वह कुछ नहीं सोचता। ‘गोली मार!’--तो वह गोली मारता है, क्योंकि वह यंत्रवत है।

This mechanicalness has to be produced in a soldier. Only then, when told “Shoot! Fire!” he does not ask, “What has this man done to me that I should shoot him?” He does not think, “He must have a wife at home, children—just like mine.” He does not think, “He must have an old mother, perhaps dependent on him; an old father, perhaps blind; he is the staff of their life.” He thinks nothing. “Shoot!”—so he shoots, because he is mechanical.

जिस आदमी ने हिरोशिमा पर ऐटम बम गिराया और एक ऐटम बम के द्वारा एक लाख आदमी दस मिनिट के भीतर राख हो गए, वह वापिस लौट कर सो गया। जब सुबह उससे पत्रकारों ने पूछा कि तुम रात सो सके? उसने कहा, क्यों? खूब गहरी नींद सोया! आज्ञा पूरी कर दी, बात खत्म हो गई। इससे मेरा लेना-देना ही क्या है कि कितने लोग मरे कि नहीं मरे? यह तो जिन्होंने पॉलिसी बनाई, वे जानें; मेरा क्या? मुझे तो कहा गया कि जाओ, बम गिरा दो फलां जगह--मैंने गिरा दिया। काम पूरा हो गया, मैं निश्चिंत भाव से आकर सो गया।

The man who dropped the atom bomb on Hiroshima—and within ten minutes a hundred thousand people were ashes—returned and slept. In the morning, when journalists asked, “Did you sleep last night?” he said, “Why not? I slept very soundly! The order was carried out; that’s all. What have I to do with how many died or did not die? Those who made the policy know—that’s their business. Mine? I was told: go, drop the bomb at such a place—I dropped it. Job done, I came back and slept in peace.”

एक लाख आदमी मर जाएं तुम्हारे हाथ से गिराए बम से, और तुम्हें रात नींद आ जाए--थोड़ा सोचो, मतलब क्या हुआ? एक लाख आदमी! राख हो गए! इनमें से तुम किसी को जानते नहीं, किसी ने तुम्हारा कुछ कभी बिगाड़ा नहीं, तुमसे किसी का कोई झगड़ा नहीं। इनमें छोटे बच्चे थे जो अभी दूध पीते थे, जिन्होंने किसी का कुछ बिगाड़ना भी चाहा हो तो बिगाड़ नहीं सकते थे। इनमें गर्भ में पड़े हुए बच्चे थे, मां के गर्भ में थे, अभी पैदा भी न हुए थे--उन्होंने तो कैसे किसी का क्या बिगाड़ा होगा! एक छोटी बच्ची अपना होमवर्क करने सीढ़ियां चढ़ कर ऊपर जा रही थी, वह वहीं की वहीं राख हो कर चिपट गई दीवाल से! उसका बस्ता, उसकी किताबें सब राख हो कर चिपट गए!

A hundred thousand human beings die—reduced to ash by the bomb you drop—and you sleep soundly that night. Think a little—what does this mean? A hundred thousand! Turned to ash! You knew none of them; none had ever harmed you; you had no quarrel with anyone. Among them were infants at the breast, who could not have harmed anyone even if they wanted to; there were children still in the womb, unborn—how could they have harmed anyone! A little girl climbing the stairs to do her homework—right there she became ash, pasted to the wall! Her schoolbag, her books, all ash, stuck to the wall!

लाख आदमी राख हो गए और यह आदमी कहता है, मैं रात सो सका मजे से!

A hundred thousand turned to ash—and this man says, “I slept well.”

यह सैनिक है। सैनिक का मतलब इतना है कि वह आज्ञा का पालन करे। दुनिया में आज्ञापालन करने वालों के कारण जितना नुकसान हुआ है, आज्ञा न पालन करने वालों के कारण नहीं हुआ। और अगर एक अच्छी दुनिया बनानी हो तो हमें आज्ञा मानने की ऐसी अंधता तोड़नी पड़ेगी। हमें व्यक्ति को इतना विवेक देना चाहिए कि वह सोचे कि कब आज्ञा माननी, कब नहीं माननी।

That is a soldier. A soldier means: he obeys. In this world the harm done by the obedient far exceeds the harm done by the disobedient. If we want a good world, we will have to break this blindness of obedience. We must give the individual so much discernment that he can think when to obey and when not to.

थोड़ा सोचो, यह आदमी यह कह सकता था कि ठीक है, आप मुझे गोली मार दें, लेकिन लाख आदमियों को मैं मारने नहीं जाऊंगा। अगर मेरे मरने से लाख आदमी बचते हैं तो आप मुझे गोली मार दें। थोड़ा सोचो कि जिस सैनिक को भी कहा जाता कि हिरोशिमा पर बम गिराओ, ऐटम, वह कह देता मुझे गोली मार दें मैं तैयार हूं, मगर मैं गिराने नहीं जाता--दुनिया में एक क्रांति हो जाती।

Consider: he could have said, “Fine—shoot me if you wish. But I will not go to kill a hundred thousand people. If my death can save a hundred thousand, then shoot me.” Think: if every soldier who was told, “Drop the atom bomb on Hiroshima,” had said, “Shoot me—I am ready; but I will not drop it,” a revolution would have happened in the world.

क्या आदमी ने इतना बल खो दिया है, विचार की इतनी क्षमता खो दी है? मगर इसी के लिए कवायद करवानी पड़ती है, ताकि धीरे-धीरे, धीरे-धीरे विचार की क्षमता खो जाए।

Has man lost so much strength, so much capacity to think? And that is why drilling is necessary—so that, slowly, slowly, the capacity to think is lost.

सैनिक और संन्यासी दो छोर हैं। संन्यासी का अर्थ है: जो ठीक उसे लगता है वही करेगा, चाहे परिणाम कुछ भी हो। और सैनिक का अर्थ है: जो कहा जाता है वही करेगा, चाहे परिणाम कुछ भी हो। संन्यासी बगावती होगा ही, बुनियादी रूप से होगा। इसलिए मैं कहता हूं: धार्मिक आदमी विद्रोही होगा ही। अगर कोई आदमी धार्मिक हो और विद्रोही न हो, तो समझना कि धार्मिक नहीं है। उसने सैनिक होने को संन्यासी होना समझ लिया है। वह मंदिर भी जाता है, पूजा कर आता है; लेकिन उसकी पूजा कवायद का ही एक रूप है। उसे कहा गया है कि ऐसी पूजा करो तो वह कर आता है, घंटी ऐसी बजाओ तो बजा आता है, पानी छिड़को, गंगाजल डालो, तिलक-टीका लगाओ--वह कर आता है; लेकिन यह सब कवायद है। यह आदमी धार्मिक नहीं है; क्योंकि धार्मिक आदमी तो वही है जो अपने अंतरविवेक से जीता है।

Soldier and sannyasin are two poles. A sannyasin means: he will do what feels right to him, whatever the consequence. And a soldier means: he will do what he is told, whatever the consequence. A sannyasin will be rebellious—fundamentally so. That is why I say: a religious person will be a rebel. If someone is religious and not rebellious, know well he is not religious. He has mistaken being a soldier for being a sannyasin. He also goes to the temple, he performs worship; but his worship is only another form of drill. He has been told to worship in such-and-such a way—he does it; ring the bell like this—he rings it; sprinkle water, pour Ganges water, apply tilak—he does it. But all this is drill. This man is not religious; for the religious man is one who lives by his inner discernment.

यह दुनिया धर्म के बड़े विपरीत है। यहां तीन सौ धर्म हैं जमीन पर, मगर यह दुनिया धर्म के बड़े विपरीत है। ये तीन सौ धर्म सभी धर्म के हत्यारे हैं। इन्होंने सब धर्म को मिटा डाला है और मिटाने की पूरी चेष्टा है। धर्म मिट जाता है, अगर तुम आज्ञाकारी हो जाओ। मैं तुमसे यह नहीं कहता कि अनाज्ञाकारी हो जाओ, खयाल रखना। मेरी बात का गलत अर्थ मत समझ लेना। मैं तुमसे कहता हूं: विवेकपूर्ण...। फिर जो ठीक लगे आज्ञा में, बराबर करो; और जो ठीक न लगे, फिर चाहे कोई भी परिणाम भुगतना पड़े, कभी मत करो। तब तुम्हारे जीवन में फिर से आश्चर्य का उदभव होगा। फिर से तुम्हारे प्राणों पर जम गई राख झड़ेगी और अंगारा निखरेगा और दमकेगा। उस दमक में ही कोई परमात्मा तक पहुंचता है।

This world is greatly opposed to religion. There are three hundred religions on earth, yet this world is greatly opposed to religion. These three hundred religions are all murderers of religion. They have erased religion—and are still trying. Religion dies if you become obedient. I am not saying: be disobedient—be careful. Do not misunderstand me. I am saying: be discerning… Then whatever feels right in an order, do it; and what does not feel right—whatever the consequence—never do it. Then wonder will be reborn in your life. The ashes that have settled upon your life-breath will fall away; the ember will glow and shine. In that glow alone does anyone reach the Divine.

परमात्मा तक पहुंचने का मार्ग सैनिक होना नहीं है--परमात्मा तक पहुंचने का मार्ग संन्यासी होना है। और संन्यासी का अर्थ है: जिसने निर्णय किया कि सब जोखिम उठा लेगा, लेकिन अपने विवेक को न बेचेगा; सब जोखिम उठा लेगा, अगर जीवन भी जाता हो तो गंवाने को तैयार रहेगा, लेकिन अपनी अंतस-स्वतंत्रता को न बेचेगा।

The path to the Divine is not to be a soldier—the path to the Divine is to be a sannyasin. And a sannyasin means: one who has decided to take every risk but not sell his discernment; to take every risk—even if life itself is to be lost, he is ready to lose it—but not to sell his inner freedom.

स्वतंत्रता का अर्थ स्वच्छंदता नहीं है। स्वतंत्रता का अर्थ विवेक है। स्वतंत्रता का अर्थ परम दायित्व है कि मैं अपना उत्तरदायित्व समझ कर स्वयं जीऊंगा, अपने ही प्रकाश में जीऊंगा; उधार, परंपरागत, लकीर का फकीर हो कर नहीं। क्योंकि दुनिया की स्थितियां बदलती जाती हैं और लकीरें नहीं बदलतीं। दुनिया रोज बदलती जाती है, नक्शे पुराने बने रहते हैं। दुनिया रोज बदलती जाती है, आदेश पुराने हैं। अब तुम वेद से आदेश लोगे, भटकोगे नहीं तो क्या होगा? तुम कुरान से आदेश लोगे, गीता से आदेश लोगे, भटकोगे नहीं तो क्या होगा? पढ़ो गीता, समझो गीता; लेकिन आदेश सदा स्वयं की आत्मा से लेना। उपदेश ले लेना जहां से भी लेना हो, आदेश कहीं से भी मत लेना। उपदेश और आदेश का यही फर्क है।

Freedom does not mean license. Freedom means discernment. Freedom means the supreme responsibility that “I will live with an understanding of my own responsibility, I will live by my own light; not secondhand, not traditional, not as a slave to the line.” Because the conditions of the world keep changing, and the lines don’t change. The world changes every day; the maps remain old. The world changes every day; the orders are old. If you take orders from the Vedas, how will you not go astray? If you take orders from the Koran, from the Gita, how will you not go astray? Read the Gita, understand the Gita—but take orders always from your own soul. Take advice from anywhere you like; take orders from nowhere. That is the difference between advice and order.

उपदेश का अर्थ है: जहां भी शुभ बात सुनाई पड़े, सुन लेना, गुन लेना, समझ लेना। लेकिन आदेश कहीं से मत लेना। आदेश के लिए तो तुम्हारे भीतर बैठा परमात्मा है, उसी से लेना।

Advice means: wherever you hear something auspicious, listen, contemplate, understand. But never take an order from anywhere. For orders, the Divine sits within you—take them from there.

आश्चर्य की क्षमता मर गई है, क्योंकि तुमने अहंकार को चाहा; अहंकार की आकांक्षा में मर गई है। अगर तुम चाहते हो आश्चर्य फिर से जागे, तो अहंकार की चट्टानों को हटाओ--बहेगा झरना आश्चर्य का। और वह आश्चर्य तुम्हें ताजा कर जाएगा, कुंआरा कर जाएगा, नया कर जाएगा। फिर से तुम देखोगे दुनिया को जैसा कि देखना चाहिए। ये हरे वृक्ष कुछ और ही ढंग से हरे हो जाएंगे। ये गुलाब के फूल किसी और ढंग से गुलाबी हो जाएंगे।

Your capacity for wonder has died because you desired the ego; it has died in the ambition of the ego. If you want wonder to awaken again, remove the rocks of the ego—then the spring of wonder will flow. And that wonder will refresh you, make you virginal, make you new. You will again see the world as it is meant to be seen. These green trees will be green in quite another way. These roses will be rosy in quite another way.

यह जगत बड़ा सुंदर है, लेकिन तुम्हारी आंखों का आश्चर्य खो गया है; तुम्हारी आंखों पर पत्थर जम गए हैं। यह जगत अपूर्व है, क्योंकि प्रभु मौजूद है यहां, यह प्रभु से व्याप्त है! यहां पत्थर-पत्थर में परमात्मा छिपा है; इसलिए कोई पत्थर पत्थर नहीं है, यहां सिर्फ कोहिनूर ही कोहिनूर हैं। हर पत्थर से उसी का नूर प्रगट हो रहा है, उसी की रोशनी है। मगर तुम्हारे पास आश्चर्य की आंख चाहिए।

This world is very beautiful—but the wonder in your eyes is lost; stones have gathered over your eyes. This world is unparalleled, because the Divine is present here, it is suffused with the Divine! God is hidden in every stone here; therefore there are no mere stones here—everywhere, only Kohinoors. From every stone his light is shining, his radiance. But you need eyes of wonder.

इसलिए तो जीसस ने कहा है: धन्य हैं वे जो छोटे बच्चों की भांति हैं, क्योंकि वे ही मेरे प्रभु के राज्य में प्रवेश पा सकेंगे। यहां वे आश्चर्य के संबंध में ही इंगित कर रहे हैं।

That is why Jesus said: Blessed are they who are like little children, for they alone shall enter my Lord’s kingdom. He is pointing precisely to wonder.

तीसरा प्रश्न: ओशो, गुरु शिष्यों के साथ क्या कभी छिया-छी का खेल भी खेलता है? कृपा करके कहें।
The third question: Osho, does the Master ever play hide-and-seek with the disciples? Please tell us.

छिया-छी ही तो पूरा का पूरा संबंध है गुरु और शिष्य का। कभी-कभी खेलता है, ऐसा नहीं; बस वही तो संबंध है। और न केवल गुरु और शिष्य के बीच वैसा संबंध है, परमात्मा और सृष्टि के साथ भी वैसा ही संबंध है। गुरु और शिष्य तो उसी विराट खेल को छोटे पैमाने पर खेलते हैं जिसे बड़े पैमाने पर परमात्मा सृष्टि के साथ खेल रहा है।

Hide-and-seek is the entire relationship between Master and disciple. Not that he plays it “sometimes”—that is the relationship. And not only between Master and disciple; it is the very relationship between the Divine and creation. The Master and the disciple play, on a small scale, the vast game the Divine is playing with existence on a grand scale.

यहां परमात्मा सब जगह छिपा है, पुकार रहा है जगह-जगह से: ‘आओ, मुझे छुओ, खोजो!’ जिस दिन तुम उसकी पुकार सुन लोगे और तुम उसे खोजने लगोगे, उस दिन तुम पाओगे कि खोजने में इतना आनंद है कि तुम शायद कहने लगो कि जल्दी मत करना प्रगट हो जाने की।

Here the Divine is hidden everywhere, calling from all directions: “Come, touch me, search for me!” The day you hear that call and begin to seek, you will discover such joy in the seeking that you may even say, “Don’t be in a hurry to reveal yourself.”

तुम कभी छोटे थे, जब तुमने खेला बच्चों का खेल छिया-छी का। एक ही कमरे में बच्चे खड़े हो जाते हैं छिप कर, कोई बिस्तर के नीचे दब गया है, कोई कुर्सी के पीछे छिप गया है--और सबको पता है कि कौन कहां है, क्योंकि सभी धीरे-धीरे आंख खोल कर देख रहे हैं कि कौन कहां है, फिर भी खेल चलता है। जिसने देख लिया है, वह भी इधर-उधर दौड़ता है; वहां नहीं आता जहां कि तुम छिपे हो, क्योंकि खेल तो खेलना है; नहीं तो अगर सीधे चले आए, जहां तुम छिपे हो तो खेल खत्म हो गया। तुम्हें भी पता है कि वह कहां से आ रहा है। तुम भी देख रहे हो, वह भी देख रहा है; फिर भी खेल चल रहा है।

When you were small you played children’s games—hide-and-seek. In a single room the children hide: one presses under the bed, another slips behind a chair—and everyone knows more or less where everyone is, because all are half-peeking. Still the game goes on. Even the one who has seen where you are runs here and there; he does not come straight to where you hide—because then the game would end. You too know where he is coming from. You are watching, he is watching; yet the game continues.

 

In the ultimate sense, this is the meaning of lila, the divine play. The Divine is not hidden in a way that he cannot be found; he is hidden so close that if you extend your hand, you touch him. But when you realize he is this near, you say, “Let the play continue a little.”

आत्यंतिक अर्थों में यही अर्थ है लीला का। परमात्मा ऐसा नहीं छिपा है कि मिले नहीं; ऐसा छिपा है कि तुम हाथ बढ़ाओ और मिल जाए। लेकिन जिस दिन तुम समझोगे कि इतने पास छिपा है, तुम कहोगे जरा खेल चलने दो।

चुभते ही तेरा अरुण बाण

बहते कण-कण से फूट-फूट

मधु के निर्झर से सजल गान

मेरे छोटे जीवन में

देना न तृप्ति का कणभर

रहने दो प्यासी आंखें

As soon as your rosy arrow pricks, from every flowing particle burst upon burst a moist song of honeyed streams. Within my small life grant not even a grain of satiation; let the thirsty eyes remain, brimming with oceans of tears. Dwell within my mind, veiled in the shawl of sorrow, so that, in the guise of seeking you, I may grow intimate with every particle. Abide as the bright-and-shadowed mirroring of tear-filled eyes. Let me see all through you, yet not be able to see you.

भरती आंसू के सागर

 

तुम मानस में बस जाओ

 

छिप दुख की अवगुंठन से

 

मैं तुम्हें ढूंढने के मिस

 

परिचित हो लूं कण-कण से

तुम रहो सजल आंखों की

सित-असित मुकुरता बन कर

मैं सब कुछ तुमसे देखूं

तुमको न देख पाऊं पर।

भक्त कहता है: सब तुमसे देखूं; तुम मेरी आंखों में छिप जाओ; मैं तुम्हारे द्वारा ही सब देखूं-- फिर भी तुम्हें न देख पाऊं। और यह खेल चलता रहे।

तुम मानस में बस जाओ

The devotee says: Let me see everything through you; hide within my eyes; let me see all by you—and yet not see you. And let this game go on.

छिप दुख की अवगुंठन से

 

मैं तुम्हें ढूंढने के मिस

परिचित हो लूं कण-कण से

--ढूंढता फिरूं तुम्हें! और तुम्हें ढूंढने के बहाने...

मैं तुम्हें ढूंढने के मिस

--तुम्हें ढूंढने के बहाने...

परिचित हो लूं कण-कण से!

खोजता फिरूं, एक-एक कण में तुम्हें पुकारता फिरूं! लहर-लहर में तुम्हें झांकता फिरूं--और इस बहाने सारे अस्तित्व से परिचित हो लूं!

Dwell within my mind, veiled in sorrow, so that, under the pretext of seeking you— under the excuse of seeking you— I may become acquainted with every particle! Let me search, calling to you in each speck, peering at you in each wave—and by that very pretext, become intimate with the whole of existence!

शायद परमात्मा के छिपने का राज और रहस्य भी वही है कि तुम उसे खोजने के बहाने इस अस्तित्व के महारहस्य से परिचित हो जाओ। वह तब तक छिपा ही रहेगा जब तक कि इस जगत के समग्र रहस्य से तुम परिचित नहीं हो जाते। तुम एक जगह उसे खोज लोगे, वह दूसरी जगह छिप जाएगा कि चलो अब दूसरी जगह से भी परिचित हो लो। तुम यहां उसे खोज लोगे, वह वहां छिप जाएगा, ताकि तुम वहां से भी परिचित हो लो। ऐसे वह तुम्हें लिए चलता है, तुम्हें अपने पीछे दौड़ाए चलता है।

Perhaps this is the secret of the Divine’s hiding: that under the pretext of seeking him you may become acquainted with the great mystery of existence. He will remain hidden until you are familiar with the total mystery of this world. You will find him here, and he will hide there—so that you may become familiar there too. Thus he leads you along, making you run after him.

जब भक्त समझ पाता है ठीक से कि यह खेल है, चिंता मिट जाती है उसी क्षण। फिर खोजना एक तनाव नहीं रह जाता, एक आनंद हो जाता है। फिर खोजने में कोई अधैर्य भी नहीं होता।

When the devotee truly understands that it is a game, anxiety ends in that very instant. Seeking ceases to be a tension and becomes a joy. Impatience drops.

मेरे छोटे जीवन में

देना न तृप्ति का कणभर!

फिर तो भक्त कहता है, मुझे तृप्त मत कर देना, क्योंकि मैं तृप्त हो गया तो फिर तुम्हें न खोजूंगा। तुम्हें खोजना--इसके मुकाबले क्या तृप्ति में रस हो सकता है? तुम्हारी प्रतीक्षा, तुम्हारा इंतजार-- इससे ज्यादा और रस कहां हो सकता है?

Within my small life grant not even a grain of satiation! Then the devotee says: Do not satiate me, for if I am satisfied, I will cease to seek you. What taste could there be in satiation compared to the taste of seeking you? Your waiting, your longing—what could be more delicious than this?

मेरे छोटे जीवन में

देना न तृप्ति का कणभर

रहने दो प्यासी आंखें

भरती आंसू के सागर

तुम फिक्र मत करना, तुम ज्यादा परेशान मत हो जाना कि मेरी आंख के आंसू सागर बनाए दे रहे हैं। तुम फिक्र मत करना। इसमें मुझे आनंद आ रहा है। मैं रसमग्न हूं। यह मैं दुख से नहीं रो रहा हूं!

Within my small life grant not even a grain of satiation; let the thirsty eyes remain, filling with oceans of tears. Do not worry, do not be troubled that my tears are making oceans. Do not worry. There is bliss in this for me. I am steeped in rasa. I do not weep from sorrow!

भक्त आनंद से रोने लगता है, अहोभाव से रोने लगता है। उसके आंसुओं में फूल हैं, कांटे नहीं; शिकायत नहीं, शिकवा नहीं; प्रार्थना है, कृतज्ञता-ज्ञापन है, आभार है, शुक्रिया है!

A devotee weeps from joy, from awe. His tears carry flowers, not thorns; there is no complaint, no grievance; there is prayer, gratitude, thanksgiving!

जो बड़े पैमाने पर परमात्मा और सृष्टि के बीच हो रहा है, एक छोटे पैमाने पर वही खेल गुरु और शिष्य के बीच है। और छोटे पैमाने पर तुम खेलना सीख जाओ तो फिर बड़े पैमाने पर खेल सकोगे, इतना ही उपयोग है।

What happens on the grand scale between the Divine and creation—the same game plays, on a small scale, between Master and disciple. And if you learn to play on the small scale, you can then play on the great; that is its whole utility.

जैसे एक आदमी तैरना सीखने जाता है तो नदी के किनारे तैरना सीखता है; एकदम से नदी की गहराइयों में नहीं चला जाता, डूबेगा नहीं तो। किनारे पर, जहां उथला-उथला जल है, जहां गले-गले जल है, वहां तैरना सीखता है; फिर धीरे-धीरे गहराई में जाना शुरू होता है।

As a man learning to swim begins near the shore; he does not plunge at once into the depths, else he would drown. He learns where the water is shallow, up to the throat; then he gradually goes into the deeper.

गुरु, जैसे किनारा है परमात्मा का; वहां तुम थोड़ा खेल सीख लो; वहां तुम थोड़ी क्रीड़ा कर लो। फिर जब तुम कुशल हो जाओ तैरने में और तुम जब खेल के नियम सीख जाओ और लीला का अर्थ समझ जाओ--तो फिर जाना गहन में, गहरे में! फिर उतरना सागरों में।

The Master is like the shore of the Divine; there you can learn a little of the play, practice a little of the sport. When you become skilled at swimming, when you learn the rules of the play and the meaning of lila—then go into the deep! Then enter the oceans.

तो गुरु तो केवल पाठ है परमात्मा में उतरने का। इसलिए जो बड़े पैमाने पर सृष्टि में हो रहा है, वही छोटे पैमाने पर गुरु और शिष्य के बीच घटता है।

So the Master is but the lesson in entering the Divine. Therefore, what happens in creation on a vast scale happens on a small scale between Master and disciple.

ठीक तुमने पूछा, छिया-छी का खेल ही घटता है।

You have asked rightly: it is a game of hide-and-seek.

एक बात गुरु तुमसे कहता है, तुम उसे पूरी करने लगते हो; वह तत्क्षण दूसरी कहने लगता है। तुम एक बात मानने-मानने के करीब आते कि वह सब उखाड़ डालता है। तुम घर बनाने को होते कि वह आधार गिरा देता है। तुम जल्दी में हो कि किसी तरह हल हो जाए; गुरु इतनी जल्दी में नहीं है। गुरु कहता है कि जो जल्दी हल हो जाएगा, वह कोई हल न हुआ। यह जीवन का ऐसा प्रगाढ़ रहस्य है कि यह जल्दी हल नहीं हो सकता। ये कोई मौसमी फूल के पौधे नहीं हैं। ये बड़े दरख्त हैं जो आकाश को छूते हैं; जो हजारों साल जीते हैं; जो चांद-तारों से बात करते हैं; इनमें प्रतीक्षा...!

The Master tells you one thing; you begin to fulfill it, and instantly he tells you another. You come near to obeying one instruction, and he pulls it all down. You are in a hurry to have it settled somehow; the Master is not in such a hurry. He says: What is solved quickly is no solution at all. This is a mystery so profound that it cannot be resolved in haste. These are not seasonal plants; these are great trees that touch the sky, that live for thousands of years, that converse with the moon and stars; they require waiting...

मैंने सुना है, महर्षि कश्यप की पत्नी को बड़ी आकांक्षा थी कि एक ऐसा पुत्र हो जो महासत्व हो। साधारण पुत्र की आकांक्षा नहीं थी। कश्यप की पत्नी थी, साधारण पुत्र की आकांक्षा भी क्या करती! कम से कम कश्यप जैसा तो हो। कश्यप से बड़ा हो, ऐसी आकांक्षा थी। महासत्व हो, बोधिसत्व हो, बुद्ध जैसा हो! तो उसने बड़ी प्रार्थनाएं कीं। कहते हैं, ईश्वर उस पर प्रसन्न हुआ। और विनीता उसका नाम था, उसे एक डिम्ब दिया गया कि उससे महासत्व संतान होगी। लेकिन वह बड़ी हैरान हुई। जैसा नियम होना चाहिए कि नौ महीने में बच्चा पैदा हो, बच्चे की कोई खबर ही नहीं। नौ महीने क्या, सालों बीतने लगे। वह बड़ी परेशान हुई। वह जल्दी में थी कि बच्चा होना चाहिए। वह बूढ़े होने के करीब आ गई तो उसने डिम्ब फोड़ डाला। बच्चा निकला, लेकिन आधा निकला। जो बच्चा पैदा हुआ, पुराणों में उसी का नाम अरुण है। वही बच्चा बाद में सूर्य का सारथी बना।

I have heard: The wife of the sage Kashyapa longed for a son of great being—no ordinary son would do. Being Kashyapa’s wife, what need had she to wish for an ordinary child? At least like Kashyapa; indeed, greater than Kashyapa—that was her longing: a great soul, a bodhisattva, one like the Buddha! She prayed deeply. It is said God was pleased, and Vinata—her name—was given an egg from which a great-souled son would be born. But she was perplexed. As per the rule, a child should be born in nine months; there was no sign of a child. Not nine months—years passed. She grew troubled. She was in haste that the child should be born. As she grew old she broke the egg. A child emerged—but half-formed. That child, says the Purana, is Aruna—the one who later became the charioteer of the sun.

अरुण जब पैदा हुआ तो उसने बड़े क्रोध से अपनी मां से कहा कि सुन, तू महासत्व संतान चाहती है, लेकिन महाप्रतीक्षा करने की तेरी कुशलता और क्षमता नहीं है। तूने बीच में ही अंडा फोड़ दिया! मैं अभी आधा ही बढ़ पाया हूं।

When Aruna was born, he said to his mother in anger: “Listen, you desire a great-souled son, but you have no skill or capacity for great waiting. You broke the egg halfway! I had only half developed.”

पर मां ने कहा, प्रतीक्षा हो गई, सालों बीत गए। तो उस बेटे ने कहा फिर महासत्व संतान की आकांक्षा नहीं करनी चाहिए। फिर साधारण बच्चा चाहिए तो नौ महीने में मिल जाता है। महासत्व चाहिए तो महाप्रतीक्षा चाहिए।

The mother said, “But I have waited years!” The son replied, “Then you should not have desired a great-souled son. An ordinary child comes in nine months. For a great soul, great waiting is needed.”

शिष्य तो बड़ी जल्दी में होते हैं। उन्हें तो लगता है, अभी हो जाए, कोई दे दे तो झंझट मिटे। तुम्हें रस नहीं है खोज का। गुरु जानता है कि खोज में रस इतना हो जाए जब कि तुम यह भी कह सको कि अब न भी मिलेगा तो चलेगा; खोज ही इतनी रसपूर्ण है, कौन फिक्र करता है! उसी दिन मिलता है। इसे तुम खयाल में रख लेना गांठ बांध कर।

Disciples are always in haste. They want it now—if someone would just give it and end the bother. You have no taste for the search. The Master knows that the joy of seeking should grow so abundant that you can even say, “Even if it does not happen, it is fine; the search itself is so full of rasa—who cares!” That very day it happens. Keep this tied in your knot.

मैं फिर से दोहरा दूं: जिस दिन तुम यह कहने में समर्थ हो जाओगे कि अब तू जान, मिलने-जुलने की हमें फिक्र नहीं; लेकिन खोज इतनी आनंदपूर्ण है, हम खोज करते रहेंगे, तू छिपता रह। उसी दिन खोज व्यर्थ हो गई, उसी दिन छिपने का कोई अर्थ न रहा। जब खोज ही मिलन का आनंद बन गई और जब मार्ग ही मंजिल मालूम होने लगा, तो फिर मंजिल छिप नहीं सकती; उसी दिन मिलन घटता है। महाप्रतीक्षा चाहिए।

Let me repeat: The day you are able to say, “Now it is up to you; we are not concerned about meeting and merging; but the search is so blissful—we will go on seeking; you keep hiding,” on that very day the search becomes needless, on that very day hiding loses its meaning. When the search itself becomes the joy of union, when the path begins to feel like the destination, the destination can no longer remain hidden—on that very day, meeting happens. Great waiting is needed.

तुम अमर प्रतिज्ञा हो, मैं

पग विरह पथिक का धीमा।

आते-जाते मिट जाऊं,

पाऊं न पंथ की सीमा।

पाने में तुमको खोऊं,

खोने में समझूं पाना।

यह चिर अतृप्ति हो जीवन,

You are the immortal vow; I am the slow-footed traveler of separation. Let me fade as I come and go, never touch the path’s far limit. In gaining you, may I lose you; in losing, may I know it as gain. Let this perpetual unsatedness be life, let this eternal thirst be my dissolution.

चिर तृष्णा हो मिट जाना।

 

मेघों में विद्युत-सी छवि,

उनकी बन कर मिट जाती;

आंखों की चित्रपटी में,

जिसमें मैं आंक न पाऊं।

वह आभा बन खो जाते,

शशि किरणों की उलझन में

जिसमें उनको कण-कण में

Like lightning among the clouds, your image forms and is gone; upon the canvas of the eyes, which I cannot encompass. As a radiance you vanish, in the tangle of moonbeams, so that in every particle I search for you and yet cannot recognize you.

ढूंढूं, पहचान न पाऊं।

 

एक अनंत प्रतीक्षा चाहिए, महत प्रतीक्षा चाहिए।

A vast waiting is needed, a great waiting.

तो गुरु कई बार तुमसे कहता है: अभी हुआ जाता, अभी हुआ जाता, बस होने को ही है! वह सिर्फ इसलिए, ताकि तुम खोज में लगे रहो; ताकि तुम्हारा धैर्य बंधा रहे। ‘पहुंचे, पहुंचे’--गुरु कहता जाता है--‘देखो किनारा करीब आ रहा है, पक्षी उड़ते दिखाई पड़ने लगे! देखो दूर किनारे वृक्ष दिखाई पड़ने लगे, अब हम पहुंचते हैं!’ ताकि तुम्हारी हिम्मत बंधी रहे।

So the Master will often say: “Now it is happening, now it is happening—almost there!” Only so that you remain engaged in the search; so that your courage is sustained. “Arriving, arriving,” the Master keeps saying: “See, the shore is drawing near; birds are beginning to be seen in flight; look, trees are visible on the far bank—now we will arrive!” So your heart stays strong.

तुम्हारी हिम्मत बड़ी कमजोर है। और जैसे ही तुम किसी स्थिति में थिर होने लगते हो, किसी मकान के नीचे घर बनाने लगते हो और किसी पड़ाव को मंजिल समझने लगते हो--तत्क्षण गुरु डेरा उखाड़ देता है। वह कहता है, चलो बस हो गया, अभी मंजिल बहुत है। अभी बहुत दूर जाना है। अभी यहां घर नहीं बना लेना है। ऐसी छिया-छी चलती है। धीरे-धीरे तुम इस राज को समझने लगते हो। अनुभव से ही समझ में आता है। धीरे-धीरे तुम समझने लगते हो कि वास्तविक बात पाना नहीं है, खोजना है। वास्तविक बात पहुंच जाना नहीं है, पहुंचने की चेष्टा करते रहना है। वास्तविक बात यात्रा है, मंजिल नहीं। हालांकि मैं समझता हूं, तुम्हारी बड़ी जल्दी है किसी तरह मंजिल मिल जाए; कोई चोर-दरवाजा हो, वहां से पहुंच जाएं या कोई रिश्वत चलती हो तो किसी द्वारपाल को रिश्वत दे दें और अंदर हो जाएं; या कोई शार्टकट! मगर न कोई शार्टकट है, न कोई चोर दरवाजा है, न रिश्वत चलती है। न तुम्हारे पुण्य से कुछ होगा, न तुम्हारी तपश्चर्या से कुछ होगा।

Your courage is weak. And as soon as you begin to become steady in any station, begin to build a house beneath some shelter and mistake a camping place for the destination—the Master instantly uproots the tent. He says, “Come, that’s enough—there is still far to go. Do not build a house here.” Such hide-and-seek goes on. Little by little you begin to understand this secret—only through experience. Slowly you see that the real thing is not attaining, but seeking; not having arrived, but the endeavor to arrive. The real thing is the journey, not the destination. I understand your great hurry to somehow arrive—to find a backdoor, bribe a gatekeeper, get inside; or some shortcut! But there is no shortcut, no backdoor, no bribe. Neither your merits nor your austerities will do it.

अनंत यात्रा है परमात्मा। परमात्मा मंजिल है, इस भाषा में सोचा कि तुम भूल में पड़ोगे। क्योंकि मंजिल का मतलब है: फिर उसके बाद बैठ गए, फिर कुछ भी नहीं। परमात्मा सतत जीवन है, इसलिए बैठना तो घट ही नहीं सकता, यात्रा होती रहेगी। परमात्मा प्रक्रिया है--वस्तु नहीं। वस्तु की तरह सोचोगे तो भ्रांति होगी, भूल होगी। परमात्मा प्रक्रिया है--चलते रहने में, जीते रहने में, बहते रहने में। जैसे नदी बही जाती है सागर की तरफ और सागर उड़-उड़ कर नदी की तरफ बहता रहता है--ऐसे ही साधक खोजते रहते परमात्मा को, परमात्मा साधकों को खोजता रहता है। यह खेल छिया-छी का है।

The Divine is an endless journey. If you think of the Divine as a “destination,” you will fall into error—because destination means: you sit down afterward; nothing remains. The Divine is continuous life; therefore sitting cannot happen—journeying goes on. The Divine is a process, not a thing. If you think of him as a thing, there will be confusion, a mistake. The Divine is process—ongoing, living, flowing. As the river flows to the ocean, and the ocean rises and flows toward the river as clouds—so the seeker keeps seeking the Divine, and the Divine keeps seeking the seeker. It is a game of hide-and-seek.

जिस दिन समझ में आ जाएगा कि यह खेल है, तनाव समाप्त हो जाएगा, फिर खेल में पूरा मजा आएगा। हम तो ऐेसे पागल हैं कि खेल में भी तनाव बना लेते हैं। तुमने देखा दो आदमी ताश खेल रहे हों, कैसा सिर भारी कर लेते हैं, लड़ने-मारने को उतारू हो जाते हैं! तलवारें खिंच जाती हैं शतरंज के खेलों में! लोगों ने एक-दूसरे की हत्या कर दी है शतरंज खेलते हुए। ऐसे पगला जाते हैं! और कुछ भी नहीं है वहां। न हाथी हैं, न घोड़े हैं, न राजा हैं, न कुछ है--लकड़ी के, या बहुत हुए हाथी-दांत के। सब नकली हैं, मगर ऐसा रस पैदा हो जाता है कि जी-जान की बाजी लग जाती है।

The day you understand it is a play, tension ends; then the play is sheer delight. We are such mad people that even in play we create tension. You have seen two men playing cards—how heavy-headed they become, ready to fight and kill! Swords drawn over games of chess! People have murdered each other playing chess. How crazed we become! And there is nothing there—no elephants, no horses, no king—just wood, or at most ivory. All make-believe, yet such passion arises that life itself is staked.

लोग खेल में इतनी गंभीरता ले लेते हैं और साधक वही है जो गंभीरता में भी खेल ले ले।

संसारी वही है जो खेल को भी गंभीर बना लेता है। और संन्यासी वही है जो गंभीरता को भी खेल बना लेता है।

तुम अमर प्रतिज्ञा हो, मैं

The worldly man is the one who makes even play into seriousness. The sannyasin is the one who makes even seriousness into play.

पग विरह पथिक का धीमा!

सुनो--

तुम अमर प्रतिज्ञा हो, मैं

पग विरह पथिक का धीमा।

आते-जाते मिट जाऊं,

पाऊं न पंथ की सीमा।

भक्त कहता है: पंथ की सीमा कहां पानी, किसको पानी, पा कर करना क्या?

You are the immortal vow; I am the slow-footed traveler of separation. Let me fade as I come and go, never touch the path’s far limit. The devotee says: Why find the path’s limit—who found it, and what would one do after finding it?

आते-जाते मिट जाऊं,

पाऊं न पंथ की सीमा।

पाने में तुमको खोऊं,

खोने में समझूं पाना!

यही छिया-छी का अर्थ है।

यह चिर अतृप्ति हो जीवन

चिर तृष्णा हो मिट जाना!

Let me fade as I come and go, never touch the path’s far limit. In gaining you, may I lose you; in losing, may I know it as gain! That is the meaning of hide-and-seek.

तुम्हें खोजते-खोजते मिट जाऊं! तुम्हारी तृष्णा बनी ही रहे! तुम्हारी प्यास जलती ही रहे! मैं तुम्हें पा कर तृप्त नहीं हो जाना चाहता--भक्त कहता है। भक्त कहता है, तुम्हारी अतृप्ति इतनी प्यारी!

Let this perpetual unsatedness be life, let this eternal thirst be my dissolution! Let me be spent seeking you! Let the thirst remain ever alive! I do not want to become sated upon attaining you—says the devotee. Your unsatedness is so dear!

मेघों में विद्युत-सी छवि

उनकी, बनकर मिट जाती।

कभी-कभी बनेगी परमात्मा की छवि, मिटेगी परमात्मा की छवि!

Like lightning among clouds, your image forms and is gone— so swift will the Divine image sometimes appear and vanish!

आंखों की चित्रपटी में,

जिससे मैं आंक न पाऊं।

वह बनेगी और मिटेगी इतनी शीघ्रता से कि तुम्हारे मन में तुम उसको संजो न पाओगे। तुम मन में प्रतिमा न बना पाओगे। तुम्हारा अहोभाव अहोभाव ही रहेगा। तुम यह न कह पाओगे: मैंने जान लिया।

Upon the canvas of the eyes, which I cannot encompass. It will arise and fade so quickly that you cannot store it in the mind. You cannot make an image; your wonder remains wonder. You cannot say, “I have known.”

इसलिए उपनिषद कहते हैं: जो कहता है मैंने जान लिया, उसने नहीं जाना। और जो कहता है मुझे कुछ भी पता नहीं, शायद उसे पता हो।

Hence the Upanishads say: He who says, “I have known,” has not known. And he who says, “I know nothing”—perhaps he knows.

मेघों में विद्युत-सी छवि,

उनकी, बन कर मिट जाती।

आंखों की चित्रपटी में,

जिससे मैं आंक न पाऊं।

कोई प्रतिमा नहीं बन पाती। झलक आती और जाती--और इतनी त्वरा से, इतनी तीव्रता से कि तुम मुट्ठी नहीं बांध पाते। बांधोगे भी तो मुट्ठी खाली रह जाएगी। परमात्मा मुट्ठी में बांधा नहीं जा सकता--न शब्दों में, न सिद्धांतों में, न शास्त्रों में। कहीं भी उसकी छवि तुम बांध न पाओगे। वह अरूप अरूप ही रहता। दर्शन भी हो जाते हैं, फिर भी अरूप रहता। मिल भी जाता, फिर भी पाने को सदा शेष रहता।

वह आभा बन खो जाते,

शशि किरणों की उलझन में

Like lightning among clouds, your image forms and is gone. Upon the canvas of the eyes, which I cannot encompass. No image can be bound. A glimpse comes and goes—and with such swiftness, such intensity, that you cannot close your fist around it. Even if you close your fist, it remains empty. The Divine cannot be grasped in the fist—not by words, nor doctrines, nor scriptures. Nowhere will you be able to confine his image. He remains formless. Even when visions happen, he remains formless. Even when found, he always remains yet to be found.

जिसमें उनको कण-कण में

ढूंढूं, पहचान न पाऊं।

भक्त को जल्दी नहीं है। और जिसे जल्दी नहीं है, जल्दी ही घटना घट जाती है। और जिसे बहुत जल्दी है, उसे अनंत-अनंत काल तक भटकना पड़ता है और घटना नहीं घटती।

अगर तुम चाहते हो अभी मिल जाए परमात्मा, तो तुम अनंत प्रतीक्षा के लिए राजी हो जाओ। कह दो: जब मिलना हो मिल जाना, कुछ जल्दी नहीं है। हम खोजते रहेंगे, हम खोज में बहुत तृप्त हैं। हम अतृप्ति में भी बहुत तृप्त हैं। हमारे ये विरह के आंसू भी बड़े आनंदपूर्ण हैं।

As a radiance you vanish in the tangle of moonbeams, so that I search for you in every particle and still cannot recognize you. The devotee is not in a hurry. And for the one who is not in a hurry, the happening happens soon. But the one in great haste wanders for aeons and it does not happen.

 

If you want to find the Divine right now, consent to infinite waiting. Say: “Come when it is time—there is no hurry. We will go on seeking; in the seeking we are deeply fulfilled. Even in unsatedness, we are well fulfilled. These tears of separation are full of great joy.”

आखिरी प्रश्न: ओशो, आप भीतर के प्रकाश की इतनी बात करते हैं, लेकिन मेरा अनुभव कुछ और है। जब भी ध्यान में मेरे विचार शांत होते हैं तो मेरे भीतर एक घना अंधकार घिरता है, जो ठंडा और प्रीतिकर लगता है। कृपापूर्वक समझाएं कि यह क्या है?
The last question: Osho, you speak so much about the inner light, but my experience is different. Whenever my thoughts fall silent in meditation, a dense darkness descends within me, which feels cool and pleasant. Kindly explain what this is.

सुबह होने के पूर्व रात गहन रूप से अंधेरी हो जाती है। और अंधेरे के गर्भ से ही सुबह का जन्म होता है। तो जब मैं तुमसे निरंतर बात करता हूं प्रकाश की, तुम यह मत समझ लेना कि तुम भीतर जाओगे तो तत्क्षण प्रकाश मिल जाएगा। पहले तो गुजरना पड़ेगा गहन रात्रि से। उसी रात्रि के अंत पर सुबह है, प्रकाश है।

Before dawn the night becomes intensely dark. And it is from the womb of darkness that the morning is born. So when I go on speaking to you of light, don’t think that the moment you go within you will at once find light. First you will have to pass through the deep night. At the end of that night is the morning, the light.

ईसाई फकीरों ने इस अवस्था को ‘डार्क नाइट ऑफ द सोल’ कहा है--आत्मा की अंधेरी रात। सिर्फ ईसाई फकीरों ने ऐसा प्यारा नाम दिया है, किसी और ने नहीं। और बड़ा ठीक किया है। क्योंकि सभी शास्त्र, कुरान, वेद, उपनिषद परमात्मा के प्रकाश-रूप की बात करते हैं--वह आत्यंतिक बात है। लेकिन जब साधक भीतर उतरेगा तो प्रकाश एकदम से नहीं मिलता। और अगर एकदम से मिलता हो तो जरा संदेह करना; क्योंकि वह प्रकाश कल्पना का होगा, वास्तविक नहीं हो सकता। वह तुमने सुन-सुन कर, शास्त्रों में पढ़-पढ़ कर कि परमात्मा प्रकाश-रूप है, प्रकाश रूप...। और कई तो ऐसे पागल हैं जिनका हिसाब नहीं!

Christian mystics have called this state the “Dark Night of the Soul”—only they have given it such a lovely name; no one else has. And they did well, because all the scriptures—the Quran, the Vedas, the Upanishads—speak of God as light; that is the ultimate statement. But when the seeker goes within, the light does not appear all at once. And if it does appear all at once, be a little suspicious—because that light will be of imagination, not real. You have heard again and again, read again and again in the scriptures, that God is light, light… And there is no end to the crazies!

चार-छः दिन पहले एक व्यक्ति ने संन्यास लिया। उन्होंने कहा कि मैंने बालयोगेश्वर से दीक्षा ली है, तो उन्होंने मुझे समझाया था कि आंख को अंगूठों से दबाने से प्रकाश का अनुभव होता है, बड़ा अनुभव होता है। मैं दबाता हूं आंख, बड़ा अनुभव होता है। तो वह मैं जारी रखूं कि बंद करूं?

A few days ago a man took sannyas. He said, “I was initiated by Bal Yogeshwar. He explained to me that by pressing the eyes with the thumbs one experiences light—a great experience. I press my eyes and I have a great experience. Should I continue it or stop it?”

अब क्या पागल हो? आंख को दबाओगे अंगूठे से तो तिलमिलाहट पैदा होने से रोशनी मालूम होती है; वह तो किसी को भी मालूम होती है; उससे अध्यात्म का कोई संबंध है? कोई भी आंख को जोर से दबाएगा तो तिलमिलाहट पैदा होती है, तिलमिलाहट से रोशनी मालूम होती है। वह रोशनी तो सिर्फ आंख के दबाने के कारण मालूम हो रही है। इसको तुम आध्यात्मिक प्रकाश समझ रहे हो?

Are you crazy or what? If you press the eyes with your thumbs, a shimmering, prickling sensation arises and light seems to appear; that happens to anyone. What has that to do with spirituality? Anyone who presses the eyes hard will produce a flicker, and from that flicker light seems to appear. That “light” is only because the eyes are being pressed. And you are taking this to be spiritual light?

और वे दो साल से यही काम कर रहे हैं। उसमें उनकी आंखें भी खराब हो गई हैं। क्योंकि जब बहुत आंखों को दबाओगे...। और फिर धीरे-धीरे रस आने लगा, तो फिर और ज्यादा दबाने लगे। क्योंकि जितना दबाओ उतना प्रकाश दिखाई पड़ता है, गजब हो रहा है! इसको बालयोगेश्वर ज्ञान कहते हैं। आंख में दबाने से जो रोशनी पैदा होती है--यह ज्ञान है।

And he has been doing this for two years. His eyes have been damaged as well—because if you keep pressing the eyes… And then, as he began to get a taste for it, he pressed even harder: the more you press, the more light appears. Amazing, isn’t it! This is what is called Bal Yogeshwar’s “knowledge”: the light that arises by pressing the eyes—this is knowledge.

अब यह मामला ऐसा है कि किसी की भी आंख दबा दो, उसको रोशनी दिखाई पड़ती है; वह भी चकित हो जाता है कि यह तो बात बिलकुल ठीक हो रही है! हमें पता ही नहीं था, बड़ा सीधा-सुगम उपाय मिल गया!

या फिर ऐसे लोग हैं जो कहते हैं, रोशनी की भीतर धारणा करो। आंख बंद कर लो, दोनों आंखों के मध्य में देखो कि एक दीये की ज्योति जल रही है या एक प्रकाश का बिंदु, उस पर ध्यान रखो। अगर तुम ऐसी कल्पना करोगे तो धीरे-धीरे कल्पना प्रगाढ़ हो जाएगी। तुम्हें रोशनी दिखाई पड़ने लगेगी, मगर यह झूठी रोशनी है।

धर्म ज्योति ने पूछा है यह प्रश्न। ठीक हो रहा है! अंधेरी रात से गुजर कर ही जो सुबह होगी, जिस सुबह को तुम नहीं ला सकते, जो अपने-आप आती है सुबह, वह अंधेरी रात से गुजर कर आती है। तुम अंधेरी रात में शांति से गुजरो, जाओ। प्रकाश करीब आने से पहले रात बहुत अंधेरी हो जाएगी।

मगर शुभ हो रहा है, क्योंकि अंधेरे के साथ एक ठंडा और प्रीतिकर भाव है। तो बिलकुल शुभ हो रहा है। भय न हो अंधेरे से, प्रेम हो अंधेरे से, तो सुबह ज्यादा दूर नहीं। अगर भय हो तो तुम भागने लगोगे। भागने लगे तो सुबह से दूर हो जाओगे। भागोगे तो अंधेरे से, दूर हो जाओगे सुबह से।

Then there are people who say, “Visualize light within. Close your eyes and see, between the two eyes, that a lamp’s flame is burning, or a point of light—keep your attention on it.” If you make such an imagination, gradually the imagination will become very strong. You will begin to see light—but it is false light. Dharma Jyoti has asked this question. It is going well! Only by passing through the dark night will the morning come—the morning you cannot bring, which comes on its own. It comes by passing through the dark night. Pass through the dark night peacefully; go on. Just before the light draws near, the night will become very dark. But it is auspicious, because along with the darkness there is a cool and pleasant feeling. So it is entirely auspicious. Do not be afraid of the dark; be in love with the dark—then the morning is not far. If there is fear you will begin to run away. If you run, you will go far from the morning. If you run from the darkness, you will move away from the dawn.

और ठंडा, शीतल...बिलकुल शुभ हो रहा है। ठंडा और शीतल ही है अंधेरे का अनुभव। वह तो भय के कारण हम अनुभव नहीं कर पाते। बचपन से ही अंधेरे के संबंध में हमारी गलत धारणा हो जाती है। बच्चा डरता है अंधेरे से, क्योंकि अकेला रह जाता है। अंधेरे में घबराता है कि कोई आ न जाए, कुछ मार न दे, कोई चोट न कर दे, कुछ गिर न पड़े। छोटा बच्चा! वह भय बैठ जाता है।

And cool, soothing… it is entirely auspicious. The experience of darkness is cool and gentle. It is only because of fear that we fail to experience it. From childhood we acquire a wrong notion about darkness. A child is afraid of the dark because he is left alone. In the darkness he panics—someone might come, someone might strike, he might be hurt, something might fall. A little child! That fear takes root.

और फिर मनुष्य-जाति के इतिहास में भी आज से कोई दस हजार, बीस हजार साल पहले जब आदमी जंगलों में था, गुफाओं में था, आग का आविष्कार न हुआ था--तो रात बड़ी घबराने वाली थी। क्योंकि रात को ही जंगली जानवर हमला करते थे, दिन तो किसी तरह गुजर जाता था, रात में हमला होता था। दिन में तो सूरज की रोशनी होती थी, आदमी अपने को बचा लेता, भाग जाता। रात को सिंह गरजते और शिकार करते। और हजार तरह के जंगली जानवर थे, उन सबके बीच बचना बड़ा कठिन था। तो रात के साथ उन सबका जोड़ हो गया।

And in the history of the human race too—ten thousand, twenty thousand years ago—when man lived in forests, in caves, when fire had not yet been discovered, the night was terrifying. Because wild animals attacked at night; the day somehow passed, the attacks came at night. In the day there was the light of the sun; a man could save himself, could run away. At night lions roared and hunted. There were a thousand kinds of wild beasts; to survive among them was very difficult. All that became associated with the night.

मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि प्रत्येक मनुष्य के अचेतन मन में वह गुफा-मानव का अनुभव अभी तक पड़ा है, वह गया नहीं। वह शरीर की स्मृति में समाविष्ट हो गया है। तो इसलिए हम अंधेरे से डरते हैं। अब तो कोई कारण भी नहीं है, घर में बैठे हैं, बिजली पास में है, जब बटन दबाओ रोशनी हो जाए, कोई झंझट भी नहीं है ऐसी। देश में अनुशासन-पर्व चल रहा है--कोई उपद्रव नहीं है, कोई डर का कारण नहीं है। अपने कमरे में बैठे हैं, तो भी अंधेरे से घबरा रहे हैं। वह बीस हजार साल पहले आदमी का जो अनुभव था, वह तुम्हारी नस-नस में समाया हुआ है। तुम भी उसी आदमी से पैदा हुए हो। श्रृंखला उसी से बंधी है। वह बात भूली नहीं है, वह बहुत गहरे में पड़ी है। तो अंधेरे से डर लगता है। अंधेरे से आदमी भयभीत होता है।

Psychologists say that in every human being’s unconscious that caveman’s experience is still there; it has not gone. It has become embedded in the body’s memory. Hence we fear the dark. Now there is no reason—one sits at home, electricity is at hand; press a button and there is light; there is no such hassle. In the country a “festival of discipline” is going on—no disturbances, no cause for fear. You are sitting in your room, and still you are panicking at the dark. That experience from twenty thousand years ago is in your every vein. You too are born from that same man; the chain is linked to him. It has not been forgotten; it is lodged very deep. So darkness seems frightening. Man becomes afraid of the dark.

लेकिन जो आदमी अंधेरे से भयभीत होता है और डरता है, वह भीतर जा ही न सकेगा। उसकी अंतर्यात्रा ही न हो सकेगी। अंतर्यात्रा में अंधेरे से तो पार होना ही पड़ेगा। अंतर्यात्रा अंतर्गुहा में प्रवेश है।

But the one who is afraid of the dark will never be able to go within. His inner journey will not happen. On the inner journey one has to pass through the dark. The inner journey is an entry into the inner cave.

शुभ हो रहा है। जाओ--आनंदपूर्वक, शांतिपूर्वक! सुबह भी करीब है। अंधेरा बढ़ने लगे, उतना ही भरोसा जगा लेना कि अब सुबह करीब आती है, अब करीब आती है।

It is auspicious. Go—joyfully, peacefully! The morning is near too. As the darkness deepens, kindle that much trust: now the morning is drawing near, now it is coming close.

एक ही बात ध्यान रखना: इस अंधेरे से मोह मत बना लेना। एक तो खतरा है भय का कि आदमी घबड़ा कर भाग जाए। और दूसरा खतरा है, क्योंकि यह ठंडा और प्रीतिकर मालूम हो रहा है, इससे मोह मत बना लेना; नहीं तो तुम सुबह को पैदा न होने दोगे। तुम्हारा मोह ऐसा हो जाएगा कि तुम इसको पकड़ोगे। तुम धीरे-धीरे मोह के कारण अंधेरे से जकड़ जाओगे।

Only keep one thing in mind: do not become attached to this darkness. One danger is fear—that a person may panic and run away. And there is a second danger: because it feels cool and pleasant, do not become attached to it; otherwise you will not allow the morning to be born. Your attachment will make you clutch at it. Slowly, because of that attachment, you will become gripped by the darkness.

बहुत लोग हैं, जिन्होंने इसी तरह की जकड़नें पैदा कर ली हैं।

There are many who have created just such bondages.

मेरे पास इतने लोग आते हैं, मैं चकित होता हूं! देखता हूं कोई आदमी उदासी से पकड़े हुए है अपने को, जकड़े हुए है। वह कहता है कि मुझे उदासी नहीं चाहिए, लेकिन सब उपाय करता है कि उदास हो जाए। बातें करता है कि मुझे उदासी से बाहर खींचो, लेकिन जब मैं उसे समझा रहा होता हूं तब मैं देख रहा होता हूं कि वह सुन भी नहीं रहा है। वह शायद मेरी बातों को सुन कर भी उदास हो जाएगा। ऐसे भी लोग मैंने देखे, वे मुझे सुन कर कहने लगे कि हम पहले से ही उदास थे, आपकी बातें सुन कर और उदास हो गए।

So many people come to me; I am astonished! I see someone holding on to his sadness, clinging to it. He says he does not want sadness, yet he does everything that ensures he will be sad. He talks about being pulled out of sadness, but as I am explaining, I can see he is not even listening. Perhaps even after hearing me he will become sadder. I have seen people who say, “We were already sad; listening to you we have become even more sad.”

‘मैंने तुम्हें कौन-सी बात कही?’

“What did I say to you?”

आपने प्रकाश की और आनंद की इतनी बात कही कि उससे हमें ऐसा लगने लगा कि अरे, यह तो हम बड़े चूक रहे हैं! और उदासी आ गई। तो हमारा जीवन बेकार ही गया!

“You spoke so much of light and delight that we felt—oh, how much we are missing! And sadness came. So our life has gone to waste!”

देखते हैं, मैं प्रकाश की बात कर रहा हूं, परमात्मा की, कि तुम उठो, जागो, खोजो। वे कहते हैं, कि हम और सुस्त हो कर गिर पड़े कि मार डाला! हम तो सोचते थे, सब ठीक चल रहा है। आपने और यह कहां की बात कह दी? इससे हम और भी उदास हो गए।

See: I speak of light, of the divine—rise, awake, seek. They say, “We became even lazier and fell down—what a blow! We had thought everything was going fine. And you brought up such matters! That made us even more sad.”

लोग दुख से संबंध बना लेते हैं। फिर संबंध ऐसे हो जाते हैं प्राचीन और आदत के, कि छूटना भी चाहो तो छूटते नहीं। एक हाथ से छूटते हो, दूसरे हाथ से बनाए चले जाते हो। इसका थोड़ा खयाल रखना।

People form relationships with suffering. Such relationships grow old and habitual, and then even if you want to drop them, they don’t drop. You free yourself with one hand and with the other you are making them again. Be a little mindful of this.

कल मैं एक गीत पढ़ता था:

 

एक उदास तनहाई

 

जिंदगी को रास आई!

 

कुछ लोग हैं, जिन्हें उदासी और अकेलापन रास आ जाता है। क्योंकि किसी के साथ रहो तो झंझट तो आती है। तुम जानते हो: साथ यानी झंझट। इसलिए तो आदमी साथ से भागता है। किसी के भी साथ रहो तो थोड़ी-बहुत झंझट होगी, क्योंकि जहां दो बर्तन हुए, थोड़ी आवाज, कलह होना शुरू होती है। वहीं चुनौती भी है। लेकिन इससे आदमी डर सकता है, भाग सकता है कि इससे तो अकेले बेहतर। अकेले राम--कोई झंझट नहीं!

 

मगर अकेले राम तो हो गए, लेकिन चुनौती नहीं रही; सीता नहीं रही, रावण नहीं रहे! अकेले राम तो हो गए, लेकिन रामलीला खत्म! तो तुम तो राम से भी ज्यादा समझदार हो गए। राम का सारा व्यक्तित्व निखरा, क्योंकि अकेले राम नहीं थे; बड़ी चारों तरफ जीवन के संघर्ष की स्थिति थी। उसमें से व्यक्तित्व निखरता है। तो अकेले में एक तरह की मुर्दा शांति है।

एक उदास तनहाई

जिंदगी को रास आई

दिल में तेरी चाहत भी

ले के रंगे-यास आई।

आशिकी शक-ए-बाइ

क्यों न मेरे पास आई?

Yesterday I was reading a song: A sad solitude Has come to suit my life! Even bearing your longing It came dyed the hue of despair. Why did love’s suspicion Not come to me? How many goblets lie empty, How many have overflowed! In the airs of love Stand palaces of illusion; In beauty’s glow Lurk the hazes of thought. How pale are the colors Of my desires! Ah, why has my nature Grown afraid of the light? Ah, why has my nature Grown afraid of the light? A lover of seclusions, Shy of public company— A sad solitude Has come to suit my life.

कितने जाम खाली हैं

 

कितने जाम छलके हैं

 

इश्क की फजाओं में

 

वहम के महलके हैं

 

हुस्न की जियाओं में

 

सोच के धुंधलके हैं

 

मेरी आरजुओं के

 

रंग कितने हलके हैं

 

आह, क्यों मेरी फितरत

 

रोशनी से घबराई?

 

आह, क्यों मेरी फितरत

 

रोशनी से घबराई?

 

खलअतों की शैदाई

 

जलवतों से शरमाई

एक उदास तनहाई

जिंदगी को रास आई।

तुम कहीं इस उदासी से रास मत आ जाना। इस उदासी से संग-साथ मत बना लेना। इस उदासी से गठबंधन मत कर लेना। इस उदासी से विवाह मत कर बैठना। यह ठंडी है और प्रीतिकर है।

Do not let this sadness start to suit you. Do not make companionship with this sadness. Do not form an alliance with this sadness. Do not end up marrying this sadness. It is cool and pleasant.

आह, क्यों मेरी फितरत

रोशनी से घबराई?

Ah, why has my nature Grown afraid of the light?

और अगर इससे तुमने बहुत संबंध बना लिया तो फिर तुम रोशनी से घबड़ाने लगोगे।

And if you build too much relationship with it, you will begin to be afraid of light.

कुछ लोग हैं जो अंधेरे से घबड़ाते हैं; अंधेरे से घबड़ा कर भागते हैं तो रोशनी तक नहीं पहुंच पाते। फिर कुछ लोग हैं, जो रोशनी से घबड़ाने लगते हैं; क्योंकि अंधेरे से उनका प्रेम बन जाता है।

जिसने पूछा है, धर्म ज्योति ने, उसके लिए यह खतरा है, इसलिए मैं कह रहा हूं। उसके लिए खतरा है कि वह इस अंधेरे, उदासी, शांति से कहीं बहुत ज्यादा संबंध न बना ले। अगर यह संबंध ज्यादा बन गया तो फिर सुबह, हो सकती थी जो सुबह, वह भी न हो पाएगी।

इसलिए गुजरो अंधेरे से--आनंद से गुजरो, गीत गुनगुनाते गुजरो। अंधेरा निश्चित ही ठंडा और शीतल है, बड़ा विश्रामदायी है! लेकिन खयाल रखना, अंधेरा केवल गर्भ है उजाले का। अंधेरा केवल निषेध है। विधेय तो प्रकाश है। पहुंचना तो प्रकाश पर है। अंधेरे से गुजरो, अंधेरे में निखरो, नहाओ, लेकिन जाना तो प्रकाश पर है।

Some people are afraid of darkness; frightened of it, they run—and so they never reach the light. Then there are those who begin to fear the light—because they have fallen in love with the dark. The one who has asked—Dharma Jyoti—there is a danger for her; that’s why I am saying this. There is a danger that she may make too deep a bond with this darkness, this melancholy, this quiet. If that bond becomes too strong, then the dawn—the dawn that could have come—may not happen. Therefore, pass through the darkness—pass through joyfully, humming a song. Darkness is indeed cool and soothing, very restful! But remember: darkness is only the womb of light. Darkness is only negation; the affirmation is light. It is to light that one must arrive. Pass through the darkness; in the darkness be refined, bathe—but the journey is toward light.

अगर कोई व्यक्ति अंधेरे में ही रह जाए तो शांत तो हो सकता है, लेकिन उसके जीवन में प्रेम पैदा न होगा।

If someone remains only in darkness, he may be peaceful, but love will not arise in his life.

बुद्ध ने कहा है: अगर ध्यान लग जाए और करुणा पैदा न हो, तो समझना कि कहीं कुछ चूक हो गई; होते-होते बात रह गई। अंधेरे में आदमी ध्यान को तो उपलब्ध हो सकता है, लेकिन जब प्रकाश का उदय होगा, तभी प्रेम को उपलब्ध होगा। और जब ध्यान और प्रेम दोनों एक साथ फलते हैं, तभी व्यक्ति के वृक्ष में फल और फूल दोनों आए; तभी कोई वस्तुतः सफल और सुफल हुआ।

Buddha has said: if meditation happens yet compassion does not arise, know that somewhere something has been missed; the matter stopped short. In darkness, a person may attain to meditation; but only when light dawns will he attain to love. And when both meditation and love bear fruit together, only then do fruit and flower both appear on the tree of a person; only then is one truly successful and well-fruited.

धर्म ज्योति को खतरा है, क्योंकि वह प्रेम से बड़ी डरी हुई है। उसने जीवन में प्रेम जाना नहीं। वह पहले से ही कुछ गलत गुरुओं के चक्कर में पड़ गई, जिन्होंने समझा दिया कि प्रेम पाप है; जिन्होंने समझा दिया कि शरीर पाप है; जिन्होंने समझा दिया कि संबंध संसार है, इससे तो पार जाना है। उन्होंने उसे बहुत घबड़ा दिया। उनसे वह छूट भी गई, लेकिन बड़े गहरे अचेतन में उनकी धारणाएं अब भी पड़ी रह गई हैं। इसलिए इस बात का डर है कि कहीं अंधेरे से गठबंधन न बन जाए।

Dharma Jyoti is in danger, because she is greatly afraid of love. She has not known love in life. Early on she fell into the circles of some wrong gurus who made her believe that love is sin; who made her believe that the body is sin; who made her believe that relationship is the world—and one must go beyond it. They frightened her deeply. She has broken free of them, yet their notions still lie in the deep unconscious. Therefore there is the fear that an alliance may be struck with darkness.

तो ध्यान रखना, रोशनी से घबड़ाना मत। रोशनी करीब आए तो आंख बंद मत कर लेना। रोशनी करीब आए तो दरवाजा बंद मत कर लेना। क्योंकि परमात्मा के मार्ग पर भला अंधेरा हो, परमात्मा की उपलब्धि पर प्रकाश है। उसकी प्रतीक्षा करते रहना--अंधेरी रात में भी! अंधेरी रात में भी उसे पहचानने की कोशिश जारी रहे।

So be alert: do not be afraid of light. If light comes near, do not close your eyes. If light comes near, do not shut the door. For on the path to God there may be darkness, but the attainment of God is light. Keep waiting for that—even in the dark night! Even in the dark night, keep trying to recognize Him.

कुमुद-दल से वेदना के दाग को

पोंछती जब आंसुओं से रश्मियां

चौंक उठतीं अनिल के विश्वास छू

तारिकाएं चकित-सी अनजान-सी

अवनि अंबर की रुपहली सीप में

तरल मोती-सा जलधि जब कांपता

तैरते घन मृदुल हिम के पुंज से

When the rays, with their tears, wipe the stain of pain from the lotus-petal, startled by the trusting touch of the breeze, the stars stand amazed, as if unknowing. In the silvery shell of earth and sky, when the ocean trembles like a liquid pearl, from floating clusters of soft snowy cloud, in the silver, shoreless expanse of moonlight— the one who, becoming fragrance, gives me gentle pats, like the soft exhalation of sleep—who is he!

 

Even in the dark, the one who lulls you with gentle pats—remember: it is He!

ज्योत्सना के रजत पारावार में

सुरभि बन जो थपकियां देता मुझे

नींद के उच्छवास-सा वह कौन है!

The one who, becoming fragrance, gives me gentle pats, like the soft exhalation of sleep—who is he!

अंधेरे में भी जो तुम्हें थपकियां दे, खयाल रखना: वही है!

सुरभि बन जो थपकियां देता मुझे

नींद के उच्छवास-सा वह कौन है!

वह जो नींद में भी आकर तुम्हें घेर लेता है, वह भी वही परमात्मा है। अंधेरे की तरह तुम्हें जो घेर लेता, वह भी वही परमात्मा है। शीतल छांह जो अंधेरे की मालूम होती है, वह भी उसी की शीतल छांह है। वह जो मीठा शांतिदायी, विश्राममयी भाव घेर लेता है अंधेरे में, वह भी उसी के पास होने की खबर है; कहीं पास ही वह मौजूद है!

He who comes and surrounds you even in sleep—that too is the Divine. He who encircles you like darkness—that too is the Divine. The cool shade that seems like darkness is also His cool shade. That sweet, peace-giving, restful feeling that envelops you in darkness is also news of His nearness—He is somewhere close by!

 

Do not forget Him, and keep the search on. What sleeps today will awaken tomorrow. What today is pressed under darkness—will surface. Soon the crimson of Him will be visible on the horizon.

उसे भूलना मत और उसकी खोज जारी रखना। जो आज सोया है, वह कल जागेगा। जो आज अंधेरे में दबा है--उभरेगा। क्षितिज पर उसकी लाली जल्दी ही दिखाई देने लगेगी।

मुझे यह महसूस हो रहा है मेरा खुदा

ख्वाबगाहे-गफलत में सो रहा है

मेरा दिले-बेकरार मुद्दत से रो रहा है

शिकस्त है यह कि आजमाइश

कि रब्बे-आलम कि लुत्मोंअकराम की नुमाइश

बफूरे-वहशत ने जिंदगी का सुहाग लूटा

I feel that my God is sleeping in the chamber of heedless dreams; my restless heart has been crying for ages. Is this defeat—or a trial, a display of the Lord of the worlds’ grace and bounty? The gale of savagery has plundered life’s bridal ornament, has looted the enchantment, the intoxication of youth. I feel this: that the Maker of life is asleep. Man is washing his hands of love, of the beauty and color of existence. Sometime the sleeper will awaken; sometime the light of morning will dispel all this darkness. Sometime the sleeper will awaken; sometime the light of morning will dispel all this darkness.

तिलिस्म कैफे-शबाब लूटा

 

मुझे यह महसूस हो रहा है

 

कि खालिके-जीस्त सो रहा है।

 

बशर मुहब्बत से

 

जीस्त के हुस्ने-रंग से हाथ धो रहा है।

 

कभी तो जागेगा सोने वाला

 

कभी तो इस सबकी तीरगी को

 

मिटाएगा सुबह का उजाला।

 

कभी तो जागेगा सोने वाला

कभी तो इस सबकी तीरगी को

मिटाएगा सुबह का उजाला।

वह होगा--होने ही वाला है! निश्चित ही है! जब रात आ गई तो सुबह दूर नहीं। जब अंधेरा घना होने लगा और तारों की छांव गहरी होने लगी, तो सूरज करीब आने लगा। जल्दी ही क्षितिज पर फैल जाएगी उसकी लाल रेखा।

It will happen—indeed it is about to happen! It is certain! When night has come, morning is not far. When the darkness thickens and the canopy of stars deepens, the sun is drawing near. Soon its red line will spread across the horizon.

प्रतीक्षा करो! प्रार्थना करो! आशा को जगाए रखो! आंख खोल कर पुकारते रहो! अंधेरा भी उसका है, प्रकाश भी उसका है! मृत्यु भी उसकी, जीवन भी उसका। इसलिए सब जगह उसे पहचानते रहो।

Wait! Pray! Keep hope awake! Keep calling with open eyes! Darkness is His too; light is His too! Death is His, and life is His. Therefore, recognize Him everywhere.

हरि ॐ तत्सत्‌!

Hari Om Tat Sat!