Skip to content
Osho

Maha Geeta #17

27 September 1976 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

एक फूल का खिल जाना ही,

उपवन का मधुमास नहीं है।

बाहर घर का जगमग करना,

भीतर का उल्लास नहीं है।

ऊपर से हम खुशी मनाते,

पर पीड़ा न जाती घर से।

The blossoming of a single flower is not the orchard’s honeyed spring. The house glittering on the outside is not the jubilation within. Outwardly we celebrate, yet pain does not leave the home. Even when the mango-grove waves, we go on smouldering inside. By the appeasement of a sandy mote, our thirst is not quenched. The blossoming of a single flower is not the orchard’s honeyed spring.

अमराई के लहराने पर भी,

 

सुलगा करते हैं भीतर से।

 

रेतीले कण की तृप्ति से,

 

बुझती अपनी प्यास नहीं है।

 

एक फूल का खिल जाना ही,

उपवन का मधुमास नहीं है।

इधर गरजता काला बादल,

आग उगलता सागर गहरा।

कुटि पुरानी संन्यासिन पर,

अवसादों का निशि-दिन पहरा।

Here the dark cloud thunders, the deep ocean spits fire. Over the old sannyasin’s hut despondencies keep a day-and-night watch. Just because one guard dozes off is not the intimation of liberation. The blossoming of a single flower is not the orchard’s honeyed spring.

 

The danger is that at the blooming of a single flower someone may conclude: spring has arrived! Until the whole life-breath blossoms, until the entire consciousness is covered with lotuses, until the entire inner being is adorned with light...

इक पहरे का सो जाना ही,

मुक्ति का आभास नहीं है।

एक फूल का खिल जाना ही,

उपवन का मधुमास नहीं है।

खतरा इसका है कि एक फूल के खिल जाने को कोई समझ ले वसंत का आगमन हो गया! जब तक कि पूरे प्राण ही न खिल जाएं, जब तक कि पूरी चेतना ही कमलों से न ढक जाए, जब तक कि सारा अंतस्तल प्रकाश से मंडित न हो जाए...।

एक किरण के उतर लेने को सूर्य का आगमन मत मान लेना, और एक फूल के खिल जाने को मधुमास मत मान लेना। इसलिए गुरु के द्वारा परीक्षा जरूरी है। हम इतने अंधेरे में रहे हैं, इतने जन्मों, जीवनों, कि जरा-सी भी तृप्ति की झलक--और हमें लगता है आ गया मोक्ष का द्वार! जरा-सी सुगंध--लगता है पहुंच गए उस महा उपवन में। आंख में प्रकाश का सपना भी डोल जाए तो लगता है--हो गया सूर्योदय।

Do not take the descent of a single ray to be the sun’s arrival, and do not take a single flower’s opening to be the coming of the honeyed month. Therefore a test by the guru is necessary. We have lived in such darkness, for so many births, so many lives, that the slightest glimpse of satiation—and it seems to us that the doorway to moksha has arrived! A faint fragrance—and it feels as if we have reached that great orchard. Even if a dream of light sways in the eye, it seems—sunrise has happened.

हमारा लगना भी ठीक है, क्योंकि हमने कभी दुख के सिवाय कुछ जाना नहीं। सुख की जरा-सी पुलक, सिहरन, जरा-सा रोमांच हमें आह्लादित कर जाता है। हम नर्क में ही जीए हैं; स्वर्ग का स्वप्न भी हमें तृप्ति देता मालूम पड़ता है।

Our feeling too is understandable, for we have known nothing except sorrow. A slight quiver of joy, a little thrill, a small shiver of delight, and we are exultant. We have lived in hell; even heaven’s dream seems to give us contentment.

लेकिन गुरु की जरूरत ही यही है कि वह हमें जगाए जाए; वह कहे, अभी बहुत फूल खिलने को हैं; वह हमें रुकने न दे, वह हमें बढ़ाए चले; वह कहे चले: और आगे, और आगे...! वह तब तक हमें न ठहरने दे, जब तक कि समस्त जीवन सुगंध से न भर जाए; जब तक कि प्राणों का कोना-कोना ही प्रकाश से आच्छादित न हो जाए; जब तक कि हम स्वयं प्रकाश-रूप न हो जाएं; हमारे भीतर सिवाय प्रकाश के और कुछ भी न बचे। तभी जानना कि हुआ वसंत का आगमन।

But precisely here the need of the guru is that he keeps waking us; that he says, many more flowers are yet to bloom; that he does not let us stop, that he keeps moving us on; that he goes on saying: further still, further still...! He must not let us halt until the whole of life is filled with fragrance; until every corner of prana is shrouded in light; until we ourselves become light-form; until nothing remains within us except light. Only then know that spring has truly arrived.

एक फूल का खिल जाना ही,

उपवन का मधुमास नहीं है।

और एक पहरे का सो जाना ही,

मुक्ति का आभास नहीं है।

The blossoming of a single flower is not the orchard’s honeyed spring. And one guard’s falling asleep is not the hint of liberation.

इसलिए जनक का यह जो आनंद है, इसको अष्टावक्र ने चुपचाप स्वीकार नहीं कर लिया। इसकी वे बड़ी कसौटी करने लगे। कहीं ऐसा तो नहीं है कि बहुत दिन का भूखा-प्यासा रूखी-सूखी रोटी पा गया है और समझ रहा है कि मिल गया अंतिम? ऐसा तो नहीं है कि बहुत थका-मांदा धूप का, जरा-सी छाया में बैठ गया है--चाहे खजूर के वृक्ष की छाया ही क्यों न हो--और सोचता है, आ गया कल्पवृक्ष के नीचे? क्योंकि हम जो भी देखते हैं, वह हमारे अतीत अनुभव से देखते हैं।

Therefore, this joy of Janaka—Ashtavakra did not accept it silently. He began to assay it on a great touchstone. Might it not be that a man, hungry and thirsty for many days, has found a dry crust and imagines he has found the ultimate? Might it not be that a person, utterly exhausted by the sun, has sat in a little patch of shade—even if only the shade of a date palm—and thinks, ‘I have come beneath the Kalpavriksha’? For whatever we see, we see through the lens of our past experience.

एक गरीब आदमी को एक रुपया पड़ा हुआ मिल जाए तो आह्लादित हो जाता है। अमीर को एक रुपया पड़ा हुआ मिले, तो कुछ भी पड़ा हुआ नहीं मिला। रुपया वही है, लेकिन गरीब अपने अतीत से तौलता है, अमीर अपने अतीत से तौलता है। बहुत है उसके पास; उसमें एक रुपये के जुड़ने से कुछ भी नहीं जुड़ता। गरीब के पास कुछ भी नहीं है; उसमें एक रुपये का जुड़ जाना, जैसे सारे जगत की संपदा का जुड़ जाना है। रुपया तो वही है, लेकिन हमारी प्रतीति तुलनात्मक और सापेक्ष होती है। हम अपने ही अनुभव से देखते हैं।

If a poor man finds a rupee lying there, he is overjoyed. If a rich man finds a rupee lying there, it is as if nothing has been found. The rupee is the same, but the poor man measures by his past, the rich man by his past. He has so much that the addition of one rupee adds nothing. The poor man has nothing; the addition of a single rupee is as if the wealth of the whole world had been added. The rupee is the same, but our perception is comparative and relative. We see through our own experience.

मैं कल एक छोटी-सी कहानी पढ़ता था। एक भूतपूर्व महाराजा ने अपने संस्मरणों में लिखी है, कि उन्होंने एक नए नौकर को नौकरी पर रखा। और उसे हुक्म दिया: झिनकू, पीकदान उठा कर ला। झिनकू की समझ में नहीं आया। पीकदान शब्द उसने कभी सुना ही नहीं था। थूकने के लिए भी स्वर्णपात्र होते हैं, यह उसका अनुभव न था। कोने में ही रखा है स्वर्णपात्र--हीरे-जवाहरातों से जड़ा।

Yesterday I was reading a small story. A former maharaja writes it in his memoirs: he had hired a new servant. He ordered him, ‘Jhinku, bring the spittoon.’ Jhinku could not make sense of it; he had never heard the word ‘spittoon’. That there could be a golden vessel even for spitting—this was not within his experience. In the corner stood a golden vessel—studded with diamonds and jewels.

सम्राट ने फिर कहा कि समझ में नहीं आया रे? अबे, वह कोने में जो स्वर्णपात्र रखा है, उसे उठा कर ला।

The emperor said again, ‘Didn’t you understand, fellow? That golden vessel in the corner—bring it here.’

झिनकू ने पीकदान में झांक कर देखा और बोला: तनिक रुको हजूर! एह में कौन्हों मूरख थूकी मरा है। मेहतरवा बुलाई...।

Jhinku peered into the spittoon and said, ‘Wait a bit, huzoor! Some fool has spat in this. I’ll call the sweeper...’

पीकदान गरीब का अनुभव नहीं है! वह तो कहीं भी थूकता रहता है; सारी पृथ्वी पीकदान है। और स्वर्णपात्र! थूकने के लिए सोने का पात्र!

A spittoon is not within the poor man’s experience! He spits anywhere; the whole earth is a spittoon. And a golden vessel—for spitting!

हम अपने अनुभव से तौलते हैं। हम जो भी व्याख्या करते हैं जीवन की, वह व्याख्या हमसे आती है।

We measure by our experience. Whatever interpretation we give to life, that interpretation arises from us.

तो अष्टावक्र सोचते हैं: जनक ने कभी जाना नहीं यह अहोभाव, यह आश्चर्य, यह अपूर्व घटना कभी घटी नहीं--कहीं ऐसा तो नहीं है, एक फूल के खिल जाने को मधुमास का आगमन समझ बैठा हो?

So Ashtavakra thinks: Janaka has never known this aho-bhava, this wonder, this unprecedented happening—might it be that, on seeing a single flower, he has taken it to be the advent of the honeyed month?

जिसने फूल देखे ही नहीं, जो मरुस्थलों में ही जीया हो, वह एक फूल के आगमन को भी मधुमास समझ सकता है। उसके भीतर की भूख धोखा दे सकती है। इसी तरह तो मृग-मरीचिका पैदा होती है। मरुस्थल में जब कोई भटक जाता है, घंटों और दिनों की प्यास से जब घिर जाता है, तो मृग-मरीचिका पैदा होती है। यही आदमी अगर तृप्त हो, इसके पास जल की बोतल हो, सुराही हो और जब प्यास लगे, तब यह अपना जल पी ले--तो मृग-मरीचिका नहीं होती। लेकिन जब प्यास बहुत हो जाती है और प्राण तड़पने लगते हैं, और मरुस्थल में कहीं कोई उपाय नहीं देखता कि कहीं कोई जलधार है, कि कोई मरूद्यान है, फिर भ्रम होने शुरू होते हैं। फिर किरणों के ही नियम के आधार पर इसे दूर मरूद्यान दिखाई पड़ने लगता है। मरूद्यान का धोखा किरणों के कारण जितना होता है, उससे भी ज्यादा प्यास के कारण होता है। प्यास इतनी है कि जो नहीं है, उसे भी देख लेने की आकांक्षा होने लगती है। प्यास इतनी है कि जो नहीं है, उसका भी स्वप्न हम साकार कर लेते हैं।

One who has never seen flowers, who has lived only in deserts, may take the arrival of a single flower to be the honeyed spring. The hunger within can deceive him. In just this way a mirage arises. In the desert, when a man wanders lost, when he is seized by hours and days of thirst, then the mirage appears. If that same man were satiated, had a bottle of water, a surahi at hand, and whenever thirst arose he could drink—then there would be no mirage. But when thirst becomes excessive and life-breath begins to writhe, and nowhere in the desert is there any sign of a stream, of an oasis—then illusions begin. Then, on the very laws of light, an oasis begins to appear in the distance. The deception of the oasis is caused by rays of light, but even more by thirst. The thirst is so great that an urge arises to see what is not. The thirst is so great that we concretize even the dream of what is not.

प्यासे को मृग-मरीचिका का भ्रम हो जाता है। भयभीत को रस्सी में सांप दिख जाता है। रस्सी में सांप नहीं होता--भय में होता है। अगर बहुत बार सांप से मुकाबला हुआ हो और बहुत बार सांप का दंश झेला हो और सांप की घबड़ाहट प्राणों में बैठ गई हो, तो रस्सी में सांप दिख जाए, इसमें आश्चर्य नहीं। रस्सी में सांप नहीं होता--देखने वाले की आंख और उसके भय में होता है, उसे आरोपित कर लेता है।

The thirsty falls into the illusion of the mirage. The frightened sees a snake in a rope. There is no snake in the rope—it is in the fear. If one has faced snakes many times, has suffered their bite many times, and the panic of snakes has settled into the life-breath, then seeing a snake in a rope is no wonder. The snake is not in the rope—it is in the seer’s eye and in his fear; he projects it.

तो अष्टावक्र परीक्षा ले रहे हैं इसीलिए। हो भी सकता है सूर्योदय हुआ हो, और हो भी सकता है सिर्फ अंधेरे में रहने के कारण प्रकाश का सपना देखा हो।

Thus Ashtavakra tests. It may well be that sunrise has happened—and it may also be that, simply from long dwelling in darkness, a dream of light has been seen.

फिर दूसरी बात--इसके पहले कि हम सूत्र में उतरें--जिसके अनुभव में आता है, अनुभव तो सत्य है। जैसे मैंने जाना तो वह मेरे लिए सत्य है--तुमसे कहा, वह असत्य होना शुरू हो गया। सत्य कहते ही असत्य होना शुरू हो जाता है। जब तक मैंने अपने भीतर रखा--जो मैंने जाना--तब तक वह सत्य है; क्योंकि मैंने जाना, अनुभव किया, वह मेरी प्रतीति है, मेरा साक्षात्कार है। जैसे ही तुमसे कहा, शब्द बनाए, व्यवस्था दी, संवाद किया, तुम तक पहुंचाया--वह असत्य होना शुरू हो गया। पहले तो जब मैंने शब्दों में बांधा निःशब्द को, तब बहुत कुछ टूट गया। जब मैंने विराट को भरा छोटे से आंगन में, तब बहुत कुछ छूट गया। जब सुबह की ताजगी को शब्दों की मंजूषा में कैद किया, तब कुछ मर गया। जैसे सुबह का सूरज निकला है, नाचती किरणें हरे वृक्षों को पार करती हैं, वृक्ष मस्ती में मदमाते हैं, सुबह की हवा आनंद से नाचती-भागती है, खिलखिलाती, ठिठलाती है--इस सबको तुम एक छोटी सी पेटी में बंद कर लो। तुम जाओ उस जगह जहां सूरज की किरणें वृक्ष से छन-छन कर जमीन पर गिर रही हैं और हवा ने जहां पत्तों के साथ रास रचाया है, और जहां गंध है, और जहां सुबह का ताजा माधुर्य है--तुम इसे एक पेटी में बंद कर लो। पेटी तुम उठा कर ले आओ--खाली पेटी ही आती है! शायद थोड़ी-बहुत भनक आ जाए सुगंध की। लेकिन कैसे बांधोगे प्रकाश को? और सुगंध भी पेटी में बंद होते ही जल्दी ही दुर्गंध हो जाएगी।

Then another point—before we enter the sutra: that which comes in experience—experience is true. As I have known, so it is true for me; but the moment I say it to you, it starts becoming untrue. The moment truth is spoken, it begins to turn into untruth. As long as I keep within me what I have known, it is true; for I have known it, experienced it—it is my realization, my direct seeing. The moment I speak to you, shape it into words, give it arrangement, enter into dialogue, transmit it to you—it begins to become untrue. First of all, when I bound the wordless in words, much was broken. When I poured the vast into a small courtyard, much was left out. When I imprisoned the freshness of morning in the casket of words, something died.

As when the morning sun has risen, dancing rays pass through the green trees, the trees sway in intoxicated delight, the morning breeze dances and runs in joy, giggling, teasing—take all this and shut it into a little box. You go to that place where the sun’s rays, filtering through the leaves, drop upon the earth, where the wind has played its dance with the leaves, where there is fragrance, where the fresh sweetness of morning is—and lock it all in a box. You bring the box back—only an empty box comes! Perhaps a faint hint of fragrance remains. But how will you confine the light? And even the fragrance, once shut in the box, will soon turn to stench.

जो जाना जाता है, वह तो है शून्य में, मौन में, प्रगाढ़ निःशब्द में; फिर जैसे ही शब्द में रखा-- अस्तव्यस्त हुआ। फिर कठिनाई यही नहीं है। शब्द में रखने से आधा सत्य तो मर जाता है, आधा भी बच जाए तो बहुत; यह कहने वाले की कुशलता पर निर्भर है।

What is known is in the void, in silence, in profound wordlessness; the moment it is put into words—it is dishevelled. Nor does the difficulty end there. In putting it into words, half the truth dies; if even half remains, it is much—it depends on the speaker’s skillfulness.

इसलिए दुनिया में ज्ञानी तो बहुत होते हैं, सदगुरु बहुत नहीं। सदगुरु का अर्थ है: जिसने जाना और जो ऐसी कुशलता से कह देता है कि सत्य का कुछ अंश तो पहुंच ही जाए तुम तक। शिष्य तक कुछ पहुंच जाए, ऐसी कुशलता का नाम सदगुरु है। ज्ञानी तो बहुत होते हैं।

बुद्ध को किसी ने पूछा है एक दिन कि ये दस हजार भिक्षु हैं तुम्हारे, वर्षों से तुम्हारे साथ हैं, जीवन अर्पित किया है, साधना की है, साधना में लगे हैं, इनमें से कितने बुद्धत्व को उपलब्ध हुए? बुद्ध ने कहा: इनमें से बहुत उपलब्ध हुए हैं, बहुत उपलब्ध हो रहे हैं, बहुत उपलब्ध होने के मार्ग पर हैं। कुछ चल पड़े हैं, कुछ पहुंचने के करीब हैं, कुछ पहुंच भी गए हैं।

पूछने वाले ने कहा, इस पर भरोसा नहीं आता, क्योंकि इनमें से आप जैसा तो कोई भी नहीं दिखता। बुद्ध हंसने लगे। उन्होंने कहा: यह सच है। बुद्ध होने से ही कोई दिखाई नहीं पड़ता, जब तक कि बुद्धत्व को अभिव्यक्ति न दे; जब तक कि बुद्धत्व को बोले न; जब तक कि बुद्धत्व को गुनगुनाए नहीं, गीत न बनाए; जब तक कि बुद्धत्व को बांधे नहीं छंद और मात्रा में; जब तक कि बुद्धत्व को दूसरे तक पहुंचाए नहीं। जब तक बुद्धत्व संवादित न हो, तब तक पता कैसे चले? और जब तक मैं जीवित हूं, तब तक ये बोलेंगे भी नहीं। क्योंकि ये कहते हैं, जब आप मौजूद हैं तो हम बोलें क्या? आपकी मौजूदगी में क्या बोलें? इनमें बहुत पहुंच गए हैं। बहुत तो बोलेंगे भी नहीं, क्योंकि बोलना एक अलग कुशलता है।

Therefore in the world there are many jnanis, but not many Satgurus. Satguru means: one who has known, and who can say it with such skill that some portion of truth does reach you. Such skill that something reaches the shishya—that is called Satguru. Jnanis there are many. Someone once asked Buddha, “You have ten thousand monks. They have been with you for years, have offered their lives, practice and are absorbed in practice. How many among them have attained Buddhahood?” Buddha said: “Many have attained, many are attaining, many are on the way. Some have set out, some are close to arrival, some have already arrived.” The questioner said, “I can’t believe that—none of them looks like you.” Buddha began to laugh. He said: “That is true. By becoming a buddha one does not ‘appear’ unless he gives expression to buddhahood—until he lets it speak, hum, become song; binds it in meter and cadence; carries it to the other. Until buddhahood is communicated, how would you know? And as long as I am alive, they will not speak either. They say, ‘When you are present, what is there for us to say? What could we say in your presence?’ Many among them have arrived. Many will never speak, because speaking is a different skill.

पा लेना एक बात है, बोलना बड़ी दूसरी बात है। पा लेने वाले को जैनशास्त्र कहते हैं: केवली, जिन। और बता देने वाले को जैनशास्त्र कहते हैं: तीर्थंकर। हजारों ‘केवली’ होते हैं, तब कहीं एकाध तीर्थंकर होता है। तीर्थंकर का अर्थ है: जो खुद ही पार नहीं हुआ, बल्कि जिसने घाट बनाया, नाव बनाई, औरों को भी बिठाया नाव में, घाट से उतारा और चलाया। तीर्थ यानी घाट। तीर्थंकर यानी घाट को बनाने वाला; खुद तैर कर तो बहुत लोग पार हो जाते हैं, लेकिन दूसरों को नाव पर ले जाने वाला।

“To realize is one thing; to speak is quite another. The Jain scriptures call the one who has realized: kevali, jina; and the one who proclaims it to the world: tirthankara. Thousands of kevalis arise; perhaps one tirthankara among them. Tirthankara means: one who not only crosses but builds the ford, makes the boat, seats others in it, and ferries them across. Tirtha means ford; tirthankara, the maker of the ford—many can swim across, but he who takes others in the boat...

पर ध्यान रखना, जैसे ही--बड़े से बड़ा तीर्थंकर हो, बड़ा से बड़ा सदगुरु हो--जैसे ही शब्द देता अनुभव को, अनुभव झूठ होने लगता है। उसमें से कुछ तो तत्क्षण मरने लगता है; अंश ही पहुंचता है। फिर पहुंचने वाले पर निर्भर है कितना पहुंचेगा। पहले तो बोलने वाले पर निर्भर है कितना भर पाएगा; फिर सुनने वाले पर निर्भर है कितना खोल पाएगा!

“But remember, the very moment—even the greatest tirthankara, the greatest satguru—puts the experience into words, it begins to become untrue. Some of it starts dying instantly; only a fragment can reach. First it depends on the speaker—how much he can pour into words; then it depends on the listener—how much he can open and receive.

तो सभी सुन रहे हो तुम, लेकिन सभी उतना ही न खोल पाओगे, एक जैसा न खोल पाओगे। कोई बहुत खोल लेगा, कोई तुम्हारे पास में ही बैठा हुआ गदगद हो जाएगा और तुम चौंकोगे कि क्या यह आदमी पागल है! उसने कुछ तुमसे ज्यादा खोल लिया। उसके हृदय तक बात पहुंच गई। तुम्हारे शायद सिर में ही गूंजती रह गई। शायद तुम शब्दों का ही हिसाब बिठाते रहे। उस तक मर्म पहुंच गया।

“You are all listening, but you will not all open the same amount. Someone will open greatly; someone near you will be overwhelmed, and you will be surprised—‘Has he gone mad?’ He has opened more than you. The message has reached his heart; in you perhaps it keeps echoing in the head. Maybe you are busy counting words. In him, the essence has reached.

फिर तुम पर निर्भर है कि कितना तुम खोलोगे। लेकिन फिर कुछ सत्य मरेगा तुम्हारे खोलने में। जो बांधा गया है शब्दों में, वह शब्दातीत है। फिर शब्द से तुम्हें शब्दातीत को छांटना होगा; शब्द से फिर तुम्हें अर्थ को अलग करना होगा; फिर शब्द की परिधि तोड़नी होगी, सीमा तोड़नी होगी, असीम को फिर मुक्त करना होगा।

“It then depends on how much you open. But even in your opening, some truth dies. What is bound in words is beyond words; from the word you must separate the meaning; you must break the circle of words, the boundary, and free the infinite again.

एक पक्षी को, अनंत के पक्षी को पिंजरे में रख कर मैं तुम्हें देता हूं। उनमें से बहुत से तो ऐसे हैं कि पिंजरे के सौंदर्य पर मोहित हो जाएंगे, पक्षी को भूल जाएंगे। बहुत से तो ऐसे हैं, पिंजरे को सिर पर लेकर चलने लगेंगे, पक्षी की उन्हें याद नहीं आएगी, पहचान भी न होगी।

“I hand you a bird—the bird of the Infinite—kept in a cage. Many will be entranced by the beauty of the cage and forget the bird. Many will carry the cage on their head and never even remember, never recognize, the bird.

पिंजरे के लिए पिंजरा नहीं दिया था; भीतर एक जीवंत पक्षी है, उसके दिए दिया था। पिंजरा तो बनाया ही इसलिए था कि पक्षी तुम तक पहुंच जाए, नहीं तो मेरे हाथ से उड़ेगा और तुम तक कभी पहुंचेगा नहीं।

“The cage was not given for its own sake; inside there is a living bird—that is why it was given. The cage was made so the bird could reach you; otherwise it would fly from my hand and never reach you.

इसलिए शब्द का, शास्त्र का पिंजरा है; सिद्धांत का, भाषा का पिंजरा है। उसे जितना सुंदर बना सकें, बनाने की कोशिश की जाती है, ताकि उसके सौंदर्य से तुम उसके भीतर प्रवेश पाने की आकांक्षा से भरो; ताकि तुममें प्यास उठे कि जो बाहर से इतना सुंदर है पिंजरा, भीतर भी देखें! लेकिन बहुत हैं, जो पिंजरे को सम्हाल कर रख लेंगे; वे पंडित हो जाएंगे। वे दोहराने लगेंगे मेरे शब्दों को; वे मेरे पिंजरे को लेकर घूमने लगेंगे और दिखाने लगेंगे लोगों को कि देखो, कैसा सुंदर पिंजरा है! कैसा सुंदर दर्शनशास्त्र, कैसा प्यारा सिद्धांत, कैसा हृदयग्राही मंतव्य, कैसी बात कही, कैसी भा गई मन को, कैसी रच गई, कैसी रंग से भरी, कैसी इंद्रधनुषी! मगर भूल जाएंगे कि पिंजरे के लिए पिंजरा नहीं दिया था। कुछ उनमें से पिंजरे के भीतर छिपे पक्षी को भी पहचान लेंगे, लेकिन उसे पिंजरे से मुक्त न कर पाएंगे; वह पिंजरे में ही बंद रहेगा। अगर बहुत ज्यादा दिन बंद रह गया, तो पक्षी की उड़ने की क्षमता खो जाएगी।

“So the word, the scripture, is a cage; the doctrine, the language, is a cage. We try to make it as beautiful as possible so that, attracted by its beauty, you long to enter within; so that thirst arises to see what is inside if the outside cage is so lovely. But many will keep the cage carefully; they will become pundits. They will repeat my words; they will roam with my cage showing people: ‘Look, what a beautiful cage! What a fine philosophy, what a lovely doctrine, what a heart-pleasing intention! What a saying, how it delighted the mind, how it colored it, how rainbow-hued!’ But they will forget that the cage was not given for the cage. Some among them will recognize the bird hidden within, but will not free it; it will remain imprisoned. And if it is caged too long, the bird’s capacity to fly will be lost.

मुझसे शब्द मिलें तो देर मत करना, उसे जल्दी निःशब्द में खोल लेना। तुम मुझसे जो सुनो, देर मत करना, उसे ध्यान में जल्दी ही रूपांतरित कर लेना। क्योंकि जितनी देर हो जाएगी, उतनी ही कठिनाई हो जाएगी। इधर सुनो, उधर ध्यान में मुक्त कर लेना। इधर मैं पिंजरा तुम्हारे हाथ में दूं, तुम रुकना मत! पिंजरा हाथ में लेते ही द्वार खोलना, पक्षी को मुक्त कर लेना। अगर ज्यादा देर हो गई, तुमने कहा कल करेंगे, तुमने कहा परसों करेंगे, तुमने कहा जब सुविधा होगी तब करेंगे, अभी तो नोट-बुक में लिख लें, फिर पीछे अर्थ निकाल लेंगे, फिर सोच लेंगे, जल्दी क्या है? सुविधा से, मौके पर--तो तुम जब अर्थ निकालने जाओगे, तब तक अर्थ मर चुका होगा; शब्द ही रह जाएंगे, पिंजरा ही रह जाएगा। तुमने अगर पक्षी मुक्त न किया, तो पक्षी मर चुकेगा। फिर तुम जब खोलोगे भी, तो लाश मिलेगी; उसके प्राण तो जा चुके होंगे, क्योंकि उसके प्राण तो अनंत के हैं, उसके प्राण तो शून्य के हैं, उसके प्राण तो आकाश के हैं। वह पक्षी पिंजरे में रहने को बना नहीं। देह पड़ी रह जाएगी, प्राण का पखेरू तो उड़ जाएगा। फिर तुम उस देह की कितनी ही पूजा करो, तो भी उसमें प्राण न आएंगे। ऐसे ही तो तुम पूजा कर रहे हो मंदिरों में, मस्जिदोंमें, गुरुद्वारों में--मरे पक्षियों की पूजा कर रहे हो! अब प्राण डाले नहीं जा सकते हैं। तुमने अवसर खो दिया।

“If you receive words from me, do not delay—open them quickly into the wordless. Whatever you hear from me, do not delay—transform it quickly into meditation. The longer the delay, the harder it gets. Listen here, and over there—in meditation—free it. As soon as I place the cage in your hands, do not stop! The moment you take the cage, open the door and free the bird. If you delay—‘Tomorrow... the day after... when convenient... let me note it down first; later I’ll draw out the meaning; what’s the hurry? At leisure, at the right time’—by the time you go to extract the meaning, it will have died; only the words will remain, only the cage. If you haven’t freed the bird, the bird will have died. Even if you open it then, you will find a corpse; the life-bird will have flown, for its life belongs to the Infinite, to the Void, to the Sky. That bird is not made to live in a cage. The body will remain; the bird of life will have flown. Worship that body as much as you like; life will not return. That is what you are worshiping in temples, mosques, gurdwaras—the dead birds! Life cannot now be put back; you missed the chance.

सदगुरु से जब वचन निकले तो उसे तत्क्षण खोल लेना; उसमें एक क्षण की भी देरी खतरनाक है; जब वह गर्म-गर्म हो तभी खोल लेना; जब उसकी ऊष्मा समाप्त न हो गई हो...।

जब मैं तुम्हें दे रहा हूं कुछ तो वह गर्म है, ताजा है। तुम उसे रख कर मत बैठ जाना। तुम जा कर अपने फ्रिज में मत रख देना कि जब सुविधा होगी तब खोल लेंगे, जब जरूरत होगी तब निकाल लेंगे। वह मर जाएगा, उसकी ऊष्मा खो जाएगी; प्राण-पखेरू जा चुके होंगे, देह पड़ी रह जाएगी।

“When words come from a true master, open them instantly; even a moment’s delay is dangerous. Open them while they are still warm. When I give you something, it is hot, fresh. Don’t sit on it, don’t put it in your fridge to open when convenient—when needed you’ll take it out. It will be dead; the warmth will be gone; the life-bird will have flown; only the body will remain.

सत्य की पड़ी हुई देहों का नाम ही शास्त्र है। फिर तुम सिर पर रखो गीता और कुरान और बाइबिल, और लाख करो पूजा और लाख पटको सिर, चढ़ाओ फूल, अर्चना--सब व्यर्थ है; सब बिलकुल व्यर्थ है! इस आयोजन से अब कुछ होने वाला नहीं।

“The piled-up bodies of truth are what you call scripture. Then you place the Gita, Quran, Bible on your head, worship with flowers and bows—futile, utterly futile! Nothing will happen from such arrangements now.

तो जब सदगुरु बोले, उसे तत्क्षण खोल लेना। इधर मैं बोलता जाऊं, उधर तुम खोलते चले जाना। तुम शब्द में बहुत ज्यादा मत उलझना; तुम अर्थ को मुक्त करते चले जाना। तुम फूल में मत उलझना, तुम तो सुवास को मुक्त करते चले जाना। तुम तो पिंजरे को भूल ही जाना। तुम तो मेरे साथ उड़ना आकाश में, तो ज्यादा पा सकोगे।

“So when a true master speaks, open it at once. As I speak, you keep opening. Do not get entangled in the word; keep freeing the meaning. Do not get entangled in the flower; free the fragrance. Forget the cage. Fly with me in the sky—you will receive more.

साधारणतः तो ऐसा नहीं होगा। तुम मुर्दा-मुर्दा पाओगे।

फिर अगर तुमने किसी दूसरे को कहा, जो तुमने मुझसे सुना, तब तो वह मरे से भी गया-बीता है; वह सड़ी हुई लाश है। और ऐसा ही हुआ है। ऐसे ही संप्रदाय बनते हैं। मैंने तुमसे कहा, तुम किसी और को कहोगे, वह किसी और को कहेगा, पीढ़ियां दूसरी पीढ़ियों से कहेंगी, एक समय दूसरे समय से कहेगा--उतरता चला जाता है। फिर सड़ती जाती है लाश। इसलिए तो धर्मों से इतनी दुर्गंध आती है और धर्मों के नाम पर इतने कत्ल होते हैं। और धर्मों से प्रेम नहीं फैला दुनिया में, घृणा फैली है। और धर्मों से संघर्ष हुआ, हत्याएं हुईं, युद्ध हुए; प्रार्थना नहीं उतरी, परमात्मा का द्वार नहीं खुला। धर्मों से शैतान की शक्ति बढ़ी, परमात्मा की शक्ति नहीं बढ़ी। क्योंकि तुम जिसे धर्म कहते हो, वह सड़ी हुई लाश है।

“Ordinarily it doesn’t happen so; you will find things dead. And if you pass on to another what you heard from me, then it is worse than dead—a rotting corpse. And this is what has happened. Thus sects arise. I told you, you tell another, he tells another, generations tell generations, time tells time—the level sinks. The corpse rots further. Hence the stench from religions, and so many killings in the name of religion. Love did not spread in the world from religions; hatred did. Struggle, murder, war arose; prayer did not descend, the door of God did not open. Religions increased the devil’s power, not God’s—because what you call religion is a decaying corpse.

अष्टावक्र पूछने लगे, बार-बार चोट करने लगे जनक को। क्योंकि जब गुरु देता है, तो वह यह जानना चाहता है कि तुम तक जीवित पहुंचा? जीवंत पहुंचा? ऊष्ण था तभी पहुंचा? तुमने खोला ठीक-ठीक? कहीं तुम शब्द से तो आंदोलित नहीं हो गए? कहीं यह जनक पिंजरा ही तो नहीं हिला रहा है? इसके भीतर पक्षी भी है? जीवित पक्षी है? उस जीवित पक्षी को मुक्त करने की चेष्टा इसने की है या केवल शब्द-जाल में पड़ गया? क्योंकि जो-जो अष्टावक्र ने कहा, वही-वही जनक ने दोहरा दिया है--सिर्फ ‘आश्चर्य’ शब्द जोड़-जोड़ कर वही-वही दोहरा दिया है। तो कहीं यह पुनरुक्ति तो नहीं? कहीं यह यांत्रिक स्मृति तो नहीं? कहीं यह जनक बहुत स्मृतिवान व्यक्ति तो नहीं? यह वस्तुतः इसे हो रहा है जो यह कह रहा है?

“Ashtavakra began to question, to strike again and again at Janaka. Because when a master gives, he wants to know: did it reach you alive? Was it warm when it reached? Did you open it rightly? Were you not merely stirred by the words? Is this Janaka only shaking the cage? Is there also a bird inside? Is it alive? Has he tried to free that living bird, or has he fallen into a web of words? For whatever Ashtavakra said, Janaka repeated it—adding only the word ‘wonder.’ So, is this mere repetition? Is this mechanical memory? Is Janaka just a man of memory? Is what he says truly happening?

तो अष्टावक्र सब तरफ से खोदने लगे। ये सूत्र उनकी खुदाई के हैं। इनमें बड़ी करुणा है और बड़ी कठोरता भी। कठोरता, कि जनक तो अहोभाव की बात कर रहे हैं और अष्टावक्र परीक्षा लेने लगे। करुणा, क्योंकि परीक्षा अगर समय पर न ली जाए और समय खो जाए, तो फिर बात बेमौसम की हो जाती है, फिर उसका कुछ अर्थ नहीं रह जाता। तो अभी-अभी ताजी-ताजी परीक्षा वे ले रहे हैं कि वह जो मैंने तुझे कहा है वह पहुंच गया तेरे हृदय तक? बन गया तेरा रक्त, मांस-मज्जा? तूने उसे रूपांतरित कर लिया अपने प्राणों में? वह तेरे अस्तित्व का हिस्सा हो गया? या केवल बुद्धि में भटकती हुई बात है? कि बुद्धि में भटकते हुए शब्द और विचार हैं? तू कहां से कह रहा है? तेरे भीतर हो गया--वहां से कह रहा है? या तूने मुझे सुन लिया और तू मेरे सामने ही मुझ ही को दोहरा रहा है? तू कहीं ग्रामोफोन का रिकार्ड तो नहीं?

“Ashtavakra began to dig from every side. These sutras are his excavation. In them is great compassion and great severity both. Severity, because Janaka is speaking in exclamation, and Ashtavakra begins to test. Compassion, because if the test is not taken in time and time is lost, then the matter becomes ‘out of season’ and loses meaning. So he tests freshly: ‘What I told you—did it reach your heart? Has it become your blood, your flesh and marrow? Have you transformed it into your very life? Has it become a part of your being? Or is it only something wandering in the intellect—words and ideas drifting? From where are you speaking? From the place where it has happened within? Or have you merely heard me and are repeating me to my face? Are you not a gramophone record?’

इसका खतरा है ही। क्योंकि सदगुरुओं के वचनों की एक खूबी है कि वे बड़े प्यारे हैं। वे इतने प्यारे हैं कि उन पर भरोसा कर लेने का मन होता है। वे इतने प्यारे हैं कि उन पर विश्वास जगता है। यही खतरा है। अगर सत्य पर विश्वास जग गया तो खतरा है। खतरा यही है कि सत्य कभी विश्वास नहीं बन सकता। विश्वास तो सदा झूठ हो जाता है। विश्वासमात्र झूठ है। सत्य से जगनी चाहिए श्रद्धा, विश्वास नहीं।

“This danger exists. The sayings of true masters have a quality—they are so lovely that you feel like trusting them. That is the danger: if truth becomes belief, it turns false. Belief itself is false. From truth should arise shraddha, not belief.

मैंने तुम्हें एक बात कही, मैंने तुम्हें बड़ी प्यारी बात कही--तुम उससे मोहित हुए। तुमने मान ली कि बात इतनी प्यारी है कि सच होगी ही, कि जिसने कही उससे तुम्हें प्यार है, तो झूठ कैसे होगी? तो तुमने विवाद भी न किया, तुमने तर्क भी न किया। तुमने चुपचाप स्वीकार कर लिया। तुमने एक विश्वास बनाया, तुम उस विश्वास के सहारे जीने लगे--तुम झूठ के सहारे जीने लगे। मैंने कही थी, सच ही थी, लेकिन तुमने विश्वास बनाया तो झूठ हो गई; श्रद्धा बननी चाहिए।

“I tell you something, something very lovely—you are enchanted. You accept it: the thing is so lovely it must be true; you love the one who said it, how can it be false? So you don’t argue, you don’t inquire; you silently accept. You build a belief and live by that belief—you live by a falsehood. What I said was true; but you made a belief and it became false. What should arise is shraddha.

क्या फर्क है श्रद्धा और विश्वास में? जब हम दूसरे को बिना अपने किसी अनुभव की गवाही के मान लेते हैं तो विश्वास। जब हम दूसरे को अपने अनुभव की कसौटी पर कस कर मानते हैं तो श्रद्धा। श्रद्धा अनुभव है। विश्वास दूसरे का अनुभव है, तुम्हारा नहीं। इससे सावधान रहना।

“What is the difference between shraddha and belief? When we accept the other without any testimony from our own experience, that is belief. When we accept the other after measuring it on the touchstone of our own experience, that is shraddha. Shraddha is experience; belief is the other’s experience, not yours. Be alert to this.

तो यह जो जनक कह रहा है विश्वास है या श्रद्धा, इसकी ही कसौटी अष्टावक्र करने लगे हैं।

“So, is what Janaka says belief or shraddha? This is what Ashtavakra begins to test.

अष्टावक्र ने कहा:

इहामुत्र विरक्तस्य नित्यानित्यविवेकिनः।

आश्चर्यं मोक्षकामस्य मोक्षादेव विभीषिका।।

‘जो इहलोक और परलोक के भोग से विरक्त है जनक, और जो नित्य और अनित्य का विवेक रखता है, और मोक्ष को चाहने वाला है, वह भी मोक्ष से भय करता है--यही तो आश्चर्य है!’

“Ashtavakra said: ‘For one dispassionate toward enjoyments here and hereafter, and discriminating between the eternal and the transient—astonishing indeed, that a seeker of liberation is terrified of liberation itself!’

तेरे भीतर कहीं मोक्ष का भय तो नहीं बचा है?

इसे समझना, यह बड़ा अदभुत सूत्र है! मोक्ष का भय? तुम कहोगे, मोक्ष का भय? स्वतंत्रता का भय? हम सभी स्वतंत्र होना चाहते हैं। यह बात क्या हुई कि स्वतंत्रता का भय? स्वतंत्रता से कौन भयभीत है?

“Is there anywhere within you a fear of moksha? Understand this—it is a wondrous sutra! Fear of moksha? Fear of freedom? We all want to be free—who is afraid of freedom?

लेकिन तुम्हें पता नहीं। अष्टावक्र ठीक कह रहे हैं। इस जगत में बहुत कम लोग हैं, जो स्वतंत्र होना चाहते हैं। सौ में निन्यानबे आदमी तो बातें करते हैं स्वतंत्रता की, लेकिन स्वतंत्र होना नहीं चाहते। परतंत्रता में बड़ी सुरक्षा है। मुक्त होने में बड़ा खतरा है, जोखिम! इसलिए लोग एक परतंत्रता से दूसरी परतंत्रता में उतर जाते हैं। बस, परतंत्रता बदल लेते हैं, लेकिन स्वतंत्र कभी नहीं होते। पूंजीवाद साम्यवाद बन जाता है, लेकिन कुछ फर्क नहीं होता। परतंत्रता वहीं की वहीं। एक की गुलामी दूसरे की गुलामी से बदल जाती है, मगर फर्क कोई भी नहीं पड़ता। आदमी स्वतंत्र होना ही नहीं चाहता।

“But you don’t know. Ashtavakra is right. Very few in this world truly want to be free. Ninety-nine out of a hundred talk about freedom, but they do not want to be free. In dependency there is great safety; in freedom, great danger and risk. That’s why people go from one dependency to another. Capitalism becomes communism—but nothing changes. Dependency remains; one slavery is replaced by another, but there is no difference. Man does not want to be free.

तो इसे हम समझें। स्वतंत्रता का भय है। और मोक्ष तो परम स्वतंत्रता है, उसका तो बड़ा भय है।

“Let us understand this. There is fear of freedom. And moksha is total freedom—its fear is immense.

जो बात अष्टावक्र ने उठाई है, उसे पांच हजार साल के बाद पश्चिम में मनोविज्ञान अब समझ पा रहा है। पश्चिम के बहुत बड़े मनोवैज्ञानिक, ऐरिक फॉम ने इस पर बड़ा जोर दिया, बड़ी खोज की है इस संबंध में--फीयर ऑफ फ्रीडम; स्वतंत्रता का भय! हम चाहते हैं कि कोई हमें बांध ले। इसीलिए तो लोग हमें बांध पाते हैं। तुम सोचते हो लोग बांध लेते हैं इसलिए तुम बंधे हो, तो तुम गलती में हो। जो नहीं बंधना चाहता, उसे कोई भी नहीं बांध सकता। तुम बंधना चाहते हो, इसलिए लोग बांध लेते हैं। तुम्हारे बंधने की चाह पहले है, बांधने वाला बाद में आता है। पहले मांग, फिर पूर्ति। तुम पुकारते हो कि कोई बांध ले, तो बांधने वाला आ जाता है। फिर तुम चीखते-चिल्लाते हो कि मुझे बांध लिया गया।

“What Ashtavakra raised is something that, after five thousand years, Western psychology is only now beginning to grasp. Erich Fromm emphasized it greatly—The Fear of Freedom. We want someone to bind us. That is why people can bind us. You think people bind you; that is why you are bound—then you are mistaken. Whoever does not want to be bound cannot be bound by anyone. You want to be bound—that is why people bind you. Your wish to be bound comes first; the binder comes afterward. First the demand, then the supply. You call out for someone to bind you—and the one who binds arrives. Then you shout that you have been bound.

मेरे पास लोग आते हैं। वे कहते हैं, ‘बड़े बंधन में हैं! पत्नी है, बच्चे हैं!’ मगर किसने तुम्हें कहा था? कौन तुम्हारे पीछे पड़ा था? और लाख लोग पीछे पड़े थे, अगर तुम्हें नहीं बंधना था तो कौन बांध सकता था? तुम भाग निकले होते। घर में आग लगी हो और तुम घर के भीतर बैठे हो, लाख तुम्हें लोग समझाएं कि अरे बैठे रहो, कोई हर्जा नहीं--तुम बैठ न सकोगे। तुम कहोगे, ‘हो गई समझदारी की बातें, मैं बाहर चला। तुम बैठो!’ तुम भाग खड़े होते, अगर तुम्हें बंधन दिखाई पड़ता। लेकिन बंधन तुम्हें दिखाई पड़ा नहीं था।

“People come to me. They say, ‘We are greatly bound—there is a wife, there are children!’ But who told you? Even if a hundred people insisted, if you did not want to be bound, who could bind you? You would have run away. If the house is on fire and you sit inside, people might say, ‘Sit, it’s fine’—you could not sit. You would say, ‘Enough of your wise talk—I’m going out. You sit!’ You would have fled if you had seen the bondage. But you did not.

और मजा यह है कि अगर यह पत्नी मर जाए तो बहुत संभावना है कि जल्दी ही तुम दूसरा विवाह करोगे। पत्नी के मरने के बाद ज्यादा दिन याद न रख सकोगे। मन नई कल्पनाएं करने लगेगा। मन कहेगा, ‘सभी स्त्रियां थोड़े ही एक जैसी होती हैं? यह दुष्ट मिल गई थी तो भाग्य की बात, अब सभी थोड़े ही दुष्ट मिल जाएंगी? दुनिया में अच्छी स्त्रियां भी हैं। अपनी पत्नी को छोड़ कर सभी स्त्रियां अच्छी हैं ही। कोई अच्छी स्त्री मिल जाएगी तो जीवन में सुख हो जाएगा।’ फिर तुम खोजने लगे। देर नहीं लगेगी, जल्दी ही तुम फिर बंधन में पड़ जाओगे, फिर तुम चीखने-पुकारने लगोगे कि मैं बंधन में पड़ गया।

“And the fun is: if this wife dies, you will very likely marry again soon. You will not remember her long. The mind will start new fantasies. It will say, ‘Not all women are alike. A wicked one came before—that was fate. Now all will not be wicked. There are good women in the world. Other than my wife, all women are good anyway. I’ll find a good woman and life will be happy.’ Then you search. Soon you are bound again; then you cry out that you are bound.

तुम्हीं बनाते हो अपने बंधन, क्योंकि बिना बंधन के रहने के लिए बड़ा साहस चाहिए। अनबंधा रहने के लिए बड़ा साहस चाहिए। क्योंकि बिना बंधन के रहने का अर्थ हुआ कि न कोई सुरक्षा है, कल का पता नहीं क्या होगा! पत्नी तुम क्यों खोज लाए हो?--कल की व्यवस्था के लिए। कल अगर तुम्हारे जीवन में कामवासना उठेगी तो कौन तृप्त करेगा? तो तुमने पत्नी खोज ली है, जो कल भी मौजूद होगी। पत्नी ने पति खोज लिया है; क्योंकि कल की क्या सुरक्षा है, भोजन कौन देगा, मकान कौन देगा, वस्त्र कौन देगा, अलंकरण कौन देगा! कल की सुरक्षा तुमने कर ली है, परसों की सुरक्षा कर ली है। लोगों ने आगे तक की सुरक्षा कर रखी है। फिर उस सुरक्षा में बंध गए हैं।

“You make your own bonds—because to live unbound needs great courage. To live without bonds needs great courage. Without bonds, there is no security: who knows what tomorrow will be! Why did you bring a wife? For tomorrow’s arrangement. If sexual desire arises tomorrow, who will satisfy it? So you brought a wife—who will be there tomorrow too. The wife found a husband: who knows what security tomorrow holds—who will give food, house, clothes, ornaments! You secured tomorrow, secured the day after. People secure far ahead. And then they are bound by that very security.

तुमने एक मकान बना लिया, तुमने बैंक में बैलेंस इकट्ठा कर लिया, तुमने धन-प्रतिष्ठा बना ली--अब तुम कहते हो, बड़ा बंध गया हूं! लेकिन कौन तुम्हें बांधता है? तुम बंधे हो इसलिए कि बंधन में कुछ सुरक्षा है--कल अगर बीमार हुए तो क्या होगा? मरने लगे तो क्या होगा?

“You built a house, collected a bank balance, built wealth and prestige—and now you say, ‘I’m greatly bound!’ But who binds you? You are bound because there is some security in bondage—what if you fall ill tomorrow? What if you begin to die?

मोहम्मद के जीवन में उल्लेख है, उनको जो कुछ मिलता दिन भर में, वे खाने-पीने के बाद जो बचता सांझ को बांट देते, रात भिखारी हो कर सो जाते। यह उनके जीवन भर की व्यवस्था थी। जिस रात मरे, उनकी पत्नी ने यह सोच कर कि मौत करीब आती है, चिकित्सक कहते हैं बचने का अब कोई उपाय नहीं है, दवादारू की जरूरत पड़े, रात वैद्य बुलाना पड़े, हकीम बुलाना पड़े--तो उसने पांच रुपये बचा कर रख लिए, पांच दीनार बचा कर रख लिए।

“It is recorded in Muhammad’s life: whatever came during the day, after eating and drinking, he would give away by evening. He slept a beggar at night. This was his lifelong practice. The night he died, his wife thought: death is approaching, doctors say there is no way to save him; medicine may be needed; a doctor may be needed at night. So she kept five dinars aside.

बारह बजे रात मोहम्मद बड़े तड़पने लगे। उन्होंने अपनी पत्नी को बुलाया और कहा कि देख, मुझे लगता है कि मेरे जीवन भर का जो नियम था, वह टूटा जा रहा है मरने का वक्त। मैंने कल के लिए कभी कोई व्यवस्था नहीं की। और मुझे आज डर लग रहा है कि घर में कुछ रुपये हैं। अगर हों, तो जल्दी उन्हें तू बांट दे, नहीं तो परमात्मा के सामने आखिरी दिन लज्जित होना पड़ेगा। वह मुझसे पूछेगा: तो फिर आखिरी दिन तूने रुपये बचा लिए?

“At midnight Muhammad became very restless. He called his wife and said, ‘It seems my lifelong rule is being broken at the time of death. I never made arrangements for tomorrow. And today I feel afraid—there is some money in the house. If there is, quickly give it away; otherwise on the last day I will have to be ashamed before God. He will ask: then why did you save money for tomorrow at the very end?’

पत्नी तो घबड़ा गई कि इन्हें पता कैसे चला! उसने जल्दी से पांच दीनार जो बचाए थे, निकाल कर दे दिए कि क्षमा करें, मुझसे भूल हो गई! मैं तो यह सोच कर कि रात-बेरात, आधी रात जरूरत पड़ सकती है, फिर मैं कहां मांगूंगी?

“The wife was frightened—how did he know! She quickly brought the five dinars and apologized: ‘I made a mistake. I thought, if at midnight some need arises, where will I ask from?’

तो मोहम्मद ने कहा: पागल, जिसने हर बार दिया है, हर दिन दिया है, इतने दिन तक दिया...। कभी हम भूखे मरे? कभी जरूरत पूरी नहीं हुई, ऐसा हुआ? जो सुबह देता है, सांझ देता है, वह आधी रात न दे सकेगा? तू जरा दरवाजे पर तो जा कर देख!

“Muhammad said, ‘Foolish woman! The One who has given each time, every day—have we ever died hungry? Has a need ever remained unmet? The One who gives in the morning and evening—will He not give at midnight? Just go look at the door!’

वह पांच दीनार लेकर गई, वहां एक भिखारी खड़ा है; वह कहता है, मुझे पांच दीनार की जरूरत है। वे पांच दीनार उस भिखारी को दे दिए गए।

“She took the five dinars to the door; a beggar was standing there saying, ‘I need five dinars.’ She gave them to him.

मोहम्मद ने कहा: देख, लेने भी वही आ जाता है, देने भी वही आ जाता है। हम नाहक चिंता खड़ी कर लेते हैं। फिर चिंता में बंधते हैं, फिर बंधन से पीड़ित होते हैं और चिल्लाते हैं। अब मैं निश्चिंत हुआ। अब मैं उसके सामने सिर उठा कर खड़ा हो सकूंगा कि तू ही मेरा एकमात्र भरोसा था। तेरे अलावा मैंने भरोसा और किसी चीज में न रखा।

“Muhammad said, ‘See—He comes even to receive; He comes even to give. We create unnecessary worries. Then we are bound, tormented, and cry out. Now I am at ease. Now I can stand before Him with my head high—that You alone were my only trust. Other than You, I put my trust in nothing.’

जिसका परमात्मा में भरोसा है, उसको फिर कोई बंधन नहीं। लेकिन परमात्मा में हमारा भरोसा नहीं है; भरोसा हमारा हजार और चीजों में है--इंश्योरेंस कंपनी में है, बैंक में है, स्त्री में है, पति में है, मित्रों में, परिवार में, पिता में, पुत्र में, सरकार में, और हमारे हजार भरोसे हैं!

“He who trusts God has no bond. But we do not trust God; our trust is in thousands of other things—insurance companies, banks, wife, husband, friends, family, father, son, government—so many trusts!

नास्तिक भी जो अपने को कहता है, वह भी नास्तिक नहीं है। बैंक का जहां तक सवाल है, वह भी आस्तिक है; इंश्योरेंस कंपनी का जहां तक सवाल है, वह भी आस्तिक है; सिर्फ भगवान के संबंध में वह आस्तिक नहीं है।

“Even one who calls himself an atheist is not truly an atheist. As far as the bank is concerned, he is a believer; as far as the insurance company is concerned, he is a believer; only in relation to God is he not a believer.

आस्तिक का अर्थ है: जिसने अपना सारा भरोसा परमात्मा में रखा, जिसने सारा भरोसा जीवन की ऊर्जा में रखा, अस्तित्व में रखा।

“A theist means: one who has placed all his trust in the Divine, who has placed all his trust in the energy of life, in existence.

जैसे ही रुपये बांट दिए, मोहम्मद हंसे और उन्होंने कहा: अब शुभ हुआ, अब ठीक घड़ी आ गई, अब मैं निश्चिंत जा सकता हूं। चादर उन्होंने अपने मुंह पर डाल ली और कहते हैं, प्राण उड़ गए। पत्नी ने चादर उघाड़ी, वहां तो लाश पड़ी थी, मोहम्मद जा चुके थे। जैसे वे पांच दीनार अटकाए थे! जैसे उनके कारण वे बेचैन थे, बोझ था, बंधन था!

“As soon as the money was given, Muhammad laughed and said, ‘Now it is auspicious, now the right moment has come, now I can go peacefully.’ He pulled the sheet over his face, and it is said his life flew. The wife lifted the sheet; only a body lay there—Muhammad had gone. Just as those five dinars were stuck; as though because of them he had been restless—burden, bondage!

हम कहते तो हैं कि हम स्वतंत्र होना चाहते हैं; लेकिन स्वतंत्र होने के लिए हम जो व्यवस्था करते हैं वही हमें बांध लेती है।

“We say we want to be free; but the arrangements we make to be free are what bind us.

तुमने देखा, धन की आदमी आकांक्षा क्यों करता है? इसलिए ताकि स्वतंत्र हो। धन से स्वतंत्रता मिलती है, ऐसा खयाल है। ऐसी भ्रांति है कि जितना धन होगा, उतनी तुम्हारी स्वतंत्रता होगी; जहां जाना होगा जा सकोगे; जिस होटल में ठहरना होगा, ठहर सकोगे; हवाई जहाज में उड़ना होगा, हवाई जहाज में उड़ोगे; महल में रहना होगा, महल में रहोगे; जिस स्त्री को चाहोगे वह तुम्हारे पैर दाबेगी; जो कुछ तुम करना चाहोगे, कर सकोगे। धन स्वतंत्रता देता है, इस आशा में आदमी धन इकट्ठा करता है। लेकिन धन इकट्ठा करने में ही बंध जाता है, बुरी तरह बंध जाता है! धन का बोझ भारी हो जाता है और छाती उसके नीचे टूटने लगती है।

“Why does a man desire wealth? So that he may be free. It is an illusion that wealth gives freedom: you can go wherever you want; you can stay in any hotel; fly by airplane; live in a palace; the woman you desire will massage your feet; whatever you want, you can do. In the hope that wealth gives freedom, man collects wealth—then is bound, badly bound! The burden of wealth becomes heavy and the chest begins to break beneath it.

यह तो हमारी साधारण स्वतंत्रता है। फिर परम स्वतंत्रता का नाम मोक्ष है।

“This is our ordinary freedom. The ultimate freedom is called moksha.

अष्टावक्र कहते हैं: ‘सुन जनक, जो इहलोक और परलोक के भोग से विरक्त है और जो नित्य और अनित्य का विवेक रखता है...।’

“Ashtavakra says: ‘Listen, Janaka—one who is dispassionate toward the enjoyments of this world and the next, and who has discrimination between the eternal and the transient...’

जैसा तेरी बातों से लग रहा है। तेरी बातों से ऐसा लग रहा है कि तू तो बिलकुल मुक्त हो गया! न इस लोक की तेरी कोई आकांक्षा है, न परलोक की तेरी कोई आकांक्षा है। न तू यहां कुछ चाहता है, न स्वर्ग में कुछ चाहता है। और ऐसा लगता है तेरी बातों से कि तुझे तो विवेक उत्पन्न हो गया। तुझे तो पता है: अनित्य क्या है, नित्य क्या है; सार क्या, असार क्या? तुझे तो दिखाई पड़ गया है, ऐसा मालूम होता है। तुझे दर्शन हो गया है, ऐसा मालूम होता है। लेकिन फिर भी मैं तुझसे पूछता हूं कि मोक्ष को चाहने वाला मोक्ष से ही भय करे, इस आश्चर्य का तुझे पता है? कहीं तेरे भीतर मोक्ष से भी तो भय नहीं है अभी। अगर है, तो यह सब बातचीत है, जो तू कर रहा है। उस भय के कारण तू बंधा ही रहेगा, तू संसार निर्मित करता रहेगा।

“As your words suggest. From your words it seems you are entirely free—no longing here, none in heaven. You seek nothing here, nothing in heaven. And it seems you have discrimination—you know what is transient and what is eternal; what has essence and what is without essence. It appears you have vision. Yet I ask: astonishing it is that one who desires moksha is afraid of moksha—are you aware of this? Might there still be fear of moksha within you? If so, then all this talk is futile, nonsense, the babbling of a madman! There would then be no substance. Because of that fear you will remain bound; you will go on creating the world.

हमने भय के कारण ही संसार निर्मित किया है। संसार यानी हमारे भय का विस्तार। और तब एक बड़े मजे की बात, कि तुम्हारा भगवान भी तुम्हारे भय का विस्तार; और तुम्हारा स्वर्ग भी तुम्हारे भय का विस्तार; तुम्हारा पुण्य भी तुम्हारे भय का विस्तार। तुम अगर पुण्य भी करते हो तो इसी भय से कि कहीं नर्क न जाना पड़े। तुम अगर पाप भी नहीं करते तो इसी भय से कि कहीं नर्क न जाना पड़े। तुम अगर पुण्य करते हो तो इसी भय से कि कहीं स्वर्ग न खो जाए, स्वर्ग की अप्सराएं और कल्पवृक्ष और शराब के बहते झरने न खो जाएं। तुम अगर मंदिर और मस्जिद में जा कर सिर टेक आते हो, तो सिर्फ इसीलिए कि परमात्मा अगर कहीं हो तो नाराज न हो जाए।

“We have created the world out of fear. The world is the expansion of our fear. And then a great irony—your God too is the expansion of your fear; your heaven too; your merit too. Even if you do virtue, you do it out of fear that you might go to hell. Even if you do not sin, it is out of fear that you might go to hell. If you do virtue, it is out of fear that you may not miss heaven—the apsaras, wish-fulfilling trees, flowing streams of wine. If you go to temple or mosque to bow your head, it is just so that if there is a God, He may not be annoyed.

तुम्हारा धर्म तुम्हारे भय से निकलता है--अधर्म हो गया। इस जहर से अमृत न निकलेगा; इससे तो जहर ही निकलता है। भय से जो निकलता है, वह संसार है। तुम उसे परमात्मा कहो, स्वगर्र् कहो, बहिश्त कहो, जो तुम कहना चाहो, लेकिन एक बात याद रखना, भय से संसार के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं निकलता। भय से मोक्ष कैसे निकलेगा? यह तो ऐसा होगा जैसे रेत से कोई निचोड़ ले तेल को। नहीं, यह होता नहीं।

“Your religion comes out of fear—so it is irreligion. From this poison, no nectar will arise; only poison comes from it. From fear, what comes is the world. Call it God, call it heaven—remember one thing: from fear, other than the world, nothing comes. How will moksha come from fear? That would be like squeezing oil from sand—it doesn’t happen.

भय से मोक्ष नहीं निकलता। अभय से मोक्ष निकलता है। फिर मोक्ष का भय क्या है? अष्टावक्र क्यों कहते हैं कि देख ले तू अपने भीतर खोजबीन करके, कहीं मोक्ष का भय तो नहीं है?

“Moksha does not arise from fear; it arises from fearlessness. Then what is the fear of moksha? Why does Ashtavakra say, Search within and see—might there be fear of moksha?

मोक्ष का भय क्या है? मोक्ष का भय महामृत्यु का भय है। मोक्ष तुम्हारी मृत्यु है। तुम्हारे मुक्त होने का एक ही अर्थ है: तुम्हारा बिलकुल मिट जाना। तब जो शेष बचेगा वही मोक्ष है; तुम जहां बिलकुल न रहोगे; तुम्हारी रूपरेखा भी न बचेगी; तुम बिलकुल खो जाओगे जहां।

“The fear of moksha is the fear of the Great Death. Moksha is your death. Your being free means your total disappearance. Then what remains is moksha—where you are utterly absent; not even your outline remains; you are utterly lost.

मृत्यु में तो आदमी बचता है, मोक्ष में बिलकुल नहीं बचता। मृत्यु में तो शरीर खोता है; मन बचता है, अहंकार बचता है, संस्कार बचते हैं, सब कुछ बच जाता है, सिर्फ शरीर बदल जाता है। मृत्यु में तो केवल वस्त्र बदलते हैं; पुराने जीर्ण-शीर्ण वस्त्र छूट जाते हैं, नए वस्त्र मिल जाते हैं। मोक्ष में शरीर भी गया, संस्कार भी गए, अहंकार भी गया, मन भी गया; तुमने जो जाना, अनुभव किया--सब गया। तुम गए! तुम पूरे के पूरे गए, समग्रता से गए! फिर जो शून्य बचता है, तुम्हारे अभाव में, तुम्हारी गैर मौजूदगी में जो बचता है--वही मोक्ष है, वही परमात्मा है, वही सत्य है। तुम तो ऐसे चले जाओगे जैसे प्रकाश के आने पर अधंकार चला जाता है। मोक्ष के आने पर तुम न बचोगे--मोक्ष महामृत्यु है।

“In death, a man remains; in moksha, not at all. In death, the body is lost; the mind remains, the ego remains, the impressions remain—everything remains; only the body changes. In death, only the clothes change; the old, worn clothes fall away and new ones are received. In moksha, the body is gone, impressions are gone, ego is gone, mind is gone; all that you knew and experienced—gone. You are gone—wholly, totally gone! What remains in your absence, in your non-existence—that is moksha, that is God, that is truth. You vanish as darkness vanishes with the arrival of light. With the arrival of moksha, you will not remain—moksha is the Great Death.

उपनिषद कहते हैं; गुरु महामृत्यु है। क्योंकि गुरु के माध्यम से मोक्ष की तरफ चलना पड़ता है। गुरु सिखाता ही है मरने की कला।

“The Upanishads say: the guru is the Great Death—because through the guru one walks towards moksha. The guru teaches only the art of dying.

अष्टावक्र ठीक कहते हैं:

आश्चर्यं मोक्षकामस्य मोक्षादेव विभीषिका।

“Ashtavakra rightly says: ‘Astonishing indeed: one who desires moksha is fearful of moksha.’

मैंने देखा है, अष्टावक्र कहते हैं कि मोक्ष की कामना करने वाले लोग भी मोक्ष से ही डरे होते हैं। जनक तू जरा गौर से देख ले, कहीं तेरे भीतर भी कोई भय की रेखा तो नहीं है। अगर है, तो फिर मोक्ष की ये बातें सब व्यर्थ हैं, अनर्गल प्रलाप हैं, पागल का प्रलाप हैं! इनमें फिर कुछ भी सार नहीं।

“I have seen, says Ashtavakra, that even those who desire moksha are afraid of it. Janaka, look closely—might there be a line of fear in you? If there is, then these talks of moksha are all futile, meaningless babble. There is no essence in them.

मोक्ष का स्वर तो तुम्हारे भीतर तभी फूटता है, जब तुम्हारे सब स्वर बंद हो जाते हैं। जब तुम्हारी सब आवाज खो जाती है, तभी उस महासंगीत में तरोबोर होने की घड़ी आती है। तुम खाली करो सिंहासन! सिंहासन पर बैठे-बैठे मोक्ष नहीं है। जब तक तुम हो, तब तक मोक्ष नहीं है। जैसे ही तुम न हुए, मिटे, झुके, खोए--मोक्ष है! मोक्ष था ही सदा से--तुम्हारे कारण दिखाई न पड़ता था; तुम ओट थे; तुम पर्दा थे; तुम ही अड़चन थे; तुम ही बाधा थे।

“The note of moksha resounds within you only when all your own notes fall silent. Empty the throne! So long as you are, moksha is not. The moment you are not—erased, bowed, lost—moksha is! Moksha has always been—it was your presence that kept it from appearing; you were the cover, the veil; you were the hindrance; you the obstacle.

अब बड़ी अड़चन उठी। मोक्ष का तो अर्थ ही यह है कि जिसने इस सचाई को पहचान लिया कि मैं ही रोग हूं। मोक्ष का अर्थ तुम्हारी मुक्ति नहीं है; मोक्ष का अर्थ है--तुमसे मुक्ति। जिसने पहचान लिया कि मैं ही रोग हूं, सारे रोग का आधार मैं ही हूं, और जिसने कहा कि ठीक अब मैं यह आधार छोड़ता हूं, अब मैं न होने की तैयारी दिखलाता हूं, अब मैं मरने को राजी हूं; हो-हो कर देख लिया, कुछ पाया नहीं; हो-हो कर देख लिया, सिवाय खोने के कुछ भी नहीं हुआ; हो-हो कर देख लिया, अनेक बार हो कर देख लिया, कितने जन्मों तक हो कर देख लिया, काफी देर हो चुकी है। तुम बहुत बार हो कर देख लिए, हर होना खाली गया। अब जरा न हो कर देख लें। मोक्ष का मतलब इतना है: कि हो कर देख लिया, असफल हुए; अब जरा न हो कर देख लें।

“A great obstruction has now arisen. Moksha means recognizing this truth: I am the disease. Moksha does not mean your liberation; moksha means liberation from you. The one who recognizes, ‘I am the very base of the disease; I will now drop this base; I will now prepare to not-be; I agree to die. I have tried being again and again—nothing came of it; only loss. I have been many times, for many births; enough time has passed. You have tried being many times, and each being went empty. Now let us try not-being.’ Moksha means this much: having tried being and failed, let us try not-being.

‘जनक, कहीं तेरे भीतर कुछ भय तो नहीं है?’

“‘Janaka, might there be fear of dying within you?’

 

“‘Astonishing that the seeker of moksha is terrified by moksha itself!’

मोक्षकामस्य मोक्षात्‌ एव विभीषिका आश्चर्यम्‌!

अष्टावक्र कहते हैं: तू आश्चर्य की बात करता है, सुन, बड़े आश्चर्य मैं तुझे बताता हूं! बड़े से बड़ा आश्चर्य यह है कि मोक्ष की कामना करने वाला भी मरने से डरता है। और जो मरने से डरता है, वह मोक्ष को कैसे उपलब्ध होगा? मोक्ष तो महामृत्यु है।

“Ashtavakra says: you speak of wonder—listen, I’ll tell you a great wonder! The greatest wonder is that those who desire moksha fear dying. And one who fears dying, how will he attain moksha? Moksha is the Great Death.

मुल्ला नसरुद्दीन और उसकी पत्नी खाना खा रहे थे, तभी रेडियो पर राग मल्हार आने लगा। ‘वाह-वाह!’ मुल्ला ने कहा, ‘क्या प्यारी चीज है।’

“Mulla Nasruddin and his wife were eating when Raga Malhar started on the radio. ‘Bravo!’ said Mulla, ‘what a lovely thing!’

‘क्या?’ पत्नी ने जरा जोर से पूछा।

“‘What?’ the wife asked loudly.

‘मैंने कहा, क्या प्यारी चीज है!’ मुल्ला ने और जरा जोर से दोहराया।

“‘I said what a lovely thing!’ Mulla repeated louder.

पत्नी बोली, ‘इस रेडियो को बंद करो तो कुछ सुनाई दे। इस बेसुरी आऽऽऽ आऽऽऽ के कारण तुम्हारी बात सुनाई ही नहीं दे रही है।’

“The wife said, ‘Turn off this radio so something can be heard. Because of this tuneless a-a-a, I can’t hear you at all!’

मुल्ला उसी मल्हार राग की बात कर रहा है, जिसको पत्नी कह रही है यह बेसुरी आऽऽऽ आऽऽऽ इसके कारण तुम्हारी बात ही सुनाई नहीं दे रही।

 

वह जो मोक्ष का स्वर है, किन्हीं को तो मल्हार राग मालूम होती है, किन्हीं को सिर्फ आऽऽऽ आऽऽऽ...। क्या लगा रखा है शोरगुल! जो भयभीत हैं, उन्हें तो वह व्यर्थ का शोरगुल मालूम होता है। क्योंकि उन्होंने व्यर्थ के शोरगुल को सार्थक समझ रखा है, इसलिए सार्थक उन्हें व्यर्थ मालूम होने लगा। वे उल्टे खड़े हैं, शीर्षासन कर रहे हैं। लेकिन जिन्होंने व्यर्थ को व्यर्थ जान लिया है, उन्हें तत्क्षण वह जो मोक्ष की ध्वनि है, जो तुम्हारी मृत्यु में थोड़ी-सी आती है--वह राग मल्हार हो जाती है, वह जीवन का महासंगीत हो जाता है।

“Mulla was speaking of the very Malhar the wife called a tuneless a-a-a. The note of moksha—for some it is Raga Malhar; for others, it is just noise. Those who are fearful, to them it seems mere racket—because they have taken meaningless racket as meaningful; thus the meaningful appears meaningless. They are standing upside down.

“But those who have known the false as false—instantly, that faint sound of moksha, which comes a little at death—becomes Raga Malhar, the great music of life.

अगर तुमने जीवन से कुछ भी समझा है तो एक बात तो समझो कि जीवन बिलकुल असार है। इसमें सार जैसा कुछ भी तो नहीं है। दौड़ो-धूपो, आपा-धापी, खूब करो श्रम--हाथ कुछ भी लगता नहीं है। यह बड़ा आश्चर्य है! और फिर भी तुम मरना नहीं चाहते। फिर भी तुम मिटना नहीं चाहते। फिर भी तुम कहते हो, कोई तरकीब बताएं कि मैं सदा बना रहूं, सदा-सदा बना रहूं! क्या करोगे सदा बने रह कर?

“If you have understood anything from life, understand at least this: life is utterly insubstantial. In it there is nothing of essence. Run, rush, labor—nothing falls into your hands. It is a great wonder! And yet you do not want to die. You do not want to vanish. You ask for some trick by which you may remain forever—forever! What will you do remaining forever?

कहते हैं, जब सिकंदर पूरब आया तो उसके दरबारियों में से एक ज्ञानी ने उसे कहा कि तू पूरब जा रहा है, मार्ग में कहीं एक ऐसा स्थान है, जहां जल का एक झरना है मरुस्थल में, उसे जो पी लेता है वह अमर हो जाता है। अब तू जा ही रहा है, तो उसकी भी खोज कर लेना; शायद मिल जाए; शायद यह कथा ही न हो, सच हो।

सिकंदर ने अपने सैनिकों को सचेत कर दिया कि खोजबीन करते रहना। कहीं भी ऐसी जरा भी भनक पड़े, कान में अफवाह पड़े, मुझे खबर कर देना। खबर आ गई। बीच एक रेगिस्तान से गुजरते वक्त खबर आई कि यहीं है वह झरना। सिकंदर ने उसकी खोज कर ली। वह सारे सिपाहियों को बाहर छोड़ कर, सैनिकों को बाहर छोड़ कर उतरा उस गुफा में, जहां वह झरना था। वह उतर गया गुफा में, सीढ़ियों से उतर कर झरने में खड़ा हो गया, बड़ा आह्लादित था कि इस झरने के जल को पी कर अब मैं सदा-सदा के लिए अमर हो जाऊंगा। उसने चुल्लू भी भर ली। तभी एक कौआ बैठा है पास ही चट्टान पर। वह कहने लगा: रुक! सिकंदर तो बहुत घबड़ाया कौए को बोलते सुन कर। उसने कहा: घबड़ा मत, मेरी बात सुन ले इसके पहले कि तू पानी पीए, क्योंकि मैं पी कर बड़ी झंझट में पड़ गया हूं।

“They say when Alexander came to the East, one wise man told him: ‘There is somewhere on your path a place where, in the desert, is a spring. Whoever drinks of it becomes immortal. Since you are going, search for it; perhaps it is not mere tale but true.’ Alexander alerted his soldiers to keep their ears open. In passing through a desert, the news came that it was there. Alexander found the cave, descended, stood in the spring, delighted—‘Drinking this, I shall be immortal.’ He cupped his hands. A crow sat on the nearby rock and said, ‘Stop!’ Alexander was startled at a talking crow. The crow said, ‘Don’t be afraid. Hear me before you drink, because I drank and got into great trouble.’

 

“‘What trouble?’ asked Alexander.

सिकंदर ने कहा: क्या झंझट? कौए ने कहा: मैंने भी इसकी बड़ी खोज की, बामुश्किल मैं आ पाया। मैं कौओं का राजा हूं, जैसा तू आदमियों का राजा है। मैं कोई छोटा-मोटा कौआ नहीं हूं। तू शाही कौए से बात कर रहा है। बामुश्किल मैं खोज पाया, मैंने हजारों कौए इस खोज में लगा दिए थे, आखिर इसका पता चल गया, आखिर मैं आ गया और मैंने यह पी भी लिया--पी कर मैं फंस गया। अब मैं मरना चाहता हूं, क्योंकि सदियां बीत गईं तब से मैं जिंदा हूं। अब मैं मरना चाहता हूं, मर नहीं सकता। सिर पटकता हूं चट्टानों पर, कोई सार नहीं। जहर पी लेता हूं, कुछ सार नहीं। गर्दन में फांसी लटका कर लटक जाता हूं, कुछ सार नहीं। कोई उपाय मेरे मरने का नहीं है। यह पानी बड़ा खतरनाक है सिकंदर!

“‘I too searched for it and, with great difficulty, came. I am the king of the crows, as you are the king of men. I am no small crow; you are speaking to a royal crow. With great effort I found it; I set thousands of crows to the search; finally it was found; I came and drank—and I am trapped. Now I want to die—because centuries have passed since I drank. I want to die, but cannot. I dash my head against rocks—no use. I drink poison—no use. I hang myself—no use. There is no way for me to die. This water is very dangerous, Alexander!’

सिकंदर ने पूछा: तू, और मरना क्यों चाहता है?

“Alexander asked, ‘And why do you want to die?’

उस कौए ने कहा: अब क्या करूं? वही-वही राग, वही-वही उपद्रव, कब तक देखूं? मिलता तो कुछ है ही नहीं--दौड़-धूप, दौड़-धूप, दौड़-धूप...! अब तो मैं उनसे ईर्ष्या करने लगा जो मर जाते हैं; कम से कम शांति तो मिल जाती है। मुझसे ज्यादा अशांत इस पृथ्वी पर कोई नहीं सिकंदर! फिर तेरी मर्जी!

“The crow said, ‘What else would I do? The same tune, the same disturbance—how long? Nothing is gained—only running around. Now I envy those who die; at least they gain peace. None on this earth is more restless than I, Alexander! Still, do as you wish!’

कहते हैं, सिकंदर ने हाथ से पानी नीचे गिरा दिया। सीढ़ियां चढ़ कर वापिस लौट आया। पानी उसने पीया नहीं।

“They say Alexander let the water fall from his hands and climbed back up. He did not drink.

कहानी सच हो या झूठी, मगर कहानी बड़ी सार्थक है। तुम्हीं सोचो, अगर तुम अमर हो जाओ, क्या करोगे? यह पचास-साठ-सत्तर साल की जिंदगी तो किसी तरह कट जाती है। यह कोई बड़ी जिंदगी नहीं है। सत्तर साल आदमी जीता है, उसमें से बीस-पच्चीस साल तो सोने में निकल जाते हैं; आठ घंटा रोज सोया तो एक तिहाई तो सोने में निकल गया। पंद्रह-बीस साल पढ़ने-लिखने में, स्कूली उपद्रव में निकल गए, तब कुछ होश ही नहीं था। बचे बीस-एक साल--तो दफ्तर, फैक्टरी, दूकान, मजदूरी, पत्नी, बच्चे, हजार उपद्रव! मंदिर, मस्जिद--इसमें निकल गए। तुम्हारे पास बचता क्या सत्तर साल में? सात मिनट भी बचते हैं?

“Whether true or false, the story is deeply meaningful. Imagine you became immortal—what would you do? This seventy years of life somehow passes. It is not a long life. Man lives seventy years; of those, twenty to twenty-five go in sleep. If you sleep eight hours every day, one-third goes in sleep. Fifteen to twenty years go in schooling, before any awareness appears. About twenty years remain—then the office, factory, shop, labor; wife, children; a thousand disturbances! Temple, mosque—thus it passes. What remains of seventy years? Do you even get seven minutes?

लेकिन तुम जरा सोचो कि अगर मरो ही न, तो कैसी असुविधा न खड़ी हो जाएगी? जिसको जीवन की यह व्यर्थता दिखाई पड़ती है, वह अमरत्व की आकांक्षा नहीं करता। वह कहता है: ‘हे प्रभु! महामृत्यु घटित हो, ऐसी मृत्यु घटित हो कि फिर जीवन न मिले।’ इसी को हम आवागमन से मुक्ति कहते हैं। यही तो पूरब की बड़ी से बड़ी निधि और खोज है। पश्चिम अभी बचकाना है। अभी पश्चिम जीवन से ऊबा नहीं। पूरब बड़ा प्राचीन है, बड़ा प्रौढ़ है--जीवन से ऊब गया। पश्चिम के तो विचारक सोच कर हैरान होते हैं कि यह मामला क्या है? बुद्ध, महावीर, पतंजलि, अष्टावक्र, लाओत्सु--ये सब यही एक बात करते हैं कि कैसे छुटकारा हो? यह मामला क्या है? अरे जीवन छूटने के लिए है? जीवन को थोड़ा लंबा करो, नई औषधियां खोजो, नए उपाय खोजो, आदमी लंबा जीए, खूब जीए! ये लोग क्या पागल हैं? ये सारे बुद्धपुरुष, इनका दिमाग फिर गया है? ये कहते हैं कि कैसे आवागमन से छुटकारा हो?

“But imagine you do not die—what inconvenience would arise! One to whom the futility of life is revealed does not desire immortality. He says, ‘O Lord! May a Great Death occur—such a death that life is no more.’ This we call freedom from the cycle of birth and death. This is the East’s greatest treasure and discovery. The West is still childish. It has not yet tired of life. The East is ancient, mature—tired of life. Western thinkers are puzzled: what is this matter? Buddha, Mahavira, Patanjali, Ashtavakra, Lao Tzu—all speak only of one thing: how to be free? What is this? Is life something to be escaped? They say, ‘Make life longer; discover new medicines and means; let man live long, live well!’ Are these sages mad? Their minds gone? They say how to be free from the wheel!

पश्चिम अभी बचकाना है। अभी पश्चिम को जीवन का अनुभव नहीं। पूरब ने जीवन का बड़ा लंबा अनुभव लिया है और पाया: यह बिलकुल ही असार है। ‘पानी केरा बुदबुदा!’ क्षणभंगुर है! और भीतर कुछ भी नहीं। फूटता है तो शून्य हाथ लगता है। प्याज की तरह है: पर्त-पर्त उघाड़ते चलो, नई पर्तें निकलती आतीं, निकलती आतीं; एक दिन शून्य, कुछ हाथ नहीं लगता। दौड़ो-धापो, कहीं पहुंचते नहीं, जहां के तहां खड़े-खड़े मर जाते हो। कहीं पहुंचे हो तुम? चले तो हो--कोई तीस साल चल लिया, कोई पचास साल चल लिया, कोई साठ साल चल लिया--लेकिन कहीं पहुंचे हो? कहीं ऐसा लगता है कि कोई पहुंचना हुआ, कोई मंजिल आई? मार्ग ही मार्ग...घूमते रहते! कहीं पहुंचना तो होता नहीं, तृप्ति तो कुछ होती नहीं। एक अतृप्ति दूसरी अतृप्ति में ले जाती है; दूसरी अतृप्ति तीसरी अतृप्ति में। दो अतृप्तियों के बीच थोड़ी-सी आशा रहती कि शायद तृप्ति हो; बाकी तृप्ति कभी होती नहीं; संतोष कभी आता नहीं। संतुष्टि इस जगत में है ही नहीं।

“The West is still childish—has no experience of life. The East has taken a very long experience of life and found it wholly without essence. ‘Bubbles of water!’ Momentary! And within, nothing at all. When it bursts, you hold emptiness. Like an onion—peel layer after layer; new layers keep coming; one day—nothing in the hand. Run and hustle—you reach nowhere; you stand where you are and die. Have you reached anywhere? You set out: some walked thirty years, some fifty, some sixty—but have you reached somewhere? Does it seem like you arrived at a destination? Only road, only road—wandering around! There is no arriving; no fulfillment ever comes. One dissatisfaction leads to another, that to yet another. Between two dissatisfactions there is a little hope that perhaps there will be satisfaction; the rest—satisfaction never comes.

जन्म-मरण से छुटकारे की आकांक्षा मोक्ष है।

“The longing to be free from birth and death is moksha.

अष्टावक्र ने कहा कि तू जरा गौर से देख, जरा हाथ में खुर्दबीन लेकर देख जनक! कहीं भी भय तो नहीं है मरने का? नहीं तो यह सब बात, ऊंची-ऊंची बात, बात की बात रह जाएगी। अगर तेरे प्राण में यह उतर गई हो, तो तुझे मरने को राजी होना चाहिए; तुझे महामृत्यु के लिए राजी होना चाहिए। तब तो तुझे अहोभाव से नाचता हुआ मृत्यु के स्वागत के लिए जाना चाहिए।

“Ashtavakra said: Look carefully, Janaka; pick up a magnifying glass—might there be anywhere a fear of dying? Otherwise these lofty words will remain merely words. If the truth has descended into your life, you would be ready to die; you would be ready for the Great Death. Then you would go to welcome death, dancing in exultation.

जो नाचता हुआ, गीत गुनगुनाता हुआ मृत्यु के स्वागत को गया है, उसी ने जीवन को जाना है। जो डरते और कंपते मृत्यु की तरफ जा रहे हैं, वे जीवन को नहीं जाने, नहीं पहचाने। और चूंकि जीवन को नहीं पहचाने, इसलिए मृत्यु का अर्थ भी नहीं समझ पाते। मृत्यु तो छुटकारा है। मृत्यु तो विश्राम है। लेकिन अगर मरते समय तुम्हारे मन में यह कामना रही कि फिर हो जाऊं, फिर हो जाऊं; मरते वक्त अगर तुम्हारे मन में यह कामना रही कि अभी थोड़ी देर और जी जाता, और जी जाता--तो तुम फिर लौट आओगे, तुम्हारी वासना तुम्हें फिर खींच लाएगी। वासना के धागे फिर तुम्हें वापिस किसी गर्भ में ले आएंगे। मरते वक्त जो कहता है: अहो, धन्यभागी मैं, आश्चर्य कि अब मैं जा रहा हूं और फिर कभी न आऊंगा!

बुद्ध ने ऐसी चेतना को अनागामिन कहा है--जो जाता है और फिर कभी नहीं आता, फिर जिसका आगमन कभी नहीं होता। बुद्ध ने कहा: धन्य हैं वे जो अनागामिन हैं--मरते क्षण जो पूरे मर जाते हैं और जो कहते हैं यह यात्रा समाप्त हुई, यह व्यर्थ की दौड़-धाप बंद हुई, यह सपना अब और नहीं देखना है!

मोक्षकामस्य मोक्षात्‌ एव विभीषिका आश्चर्यम्‌।

“He who has gone to meet death dancing, humming a song—only he has known life. Those who go toward death trembling and shaking have not known or recognized life. And because they have not recognized life, they cannot understand the meaning of death. Death is release; death is rest. But if, at the time of death, there remains the desire to be again—‘again I should be’—then you will return; your craving will drag you back. The threads of craving will carry you back into some womb. One who says while dying, ‘Ah, blessed am I! Wonder—that I am going now and will never come again’—Buddha has called such a consciousness anagamin—one who goes and does not return. Blessed are the anagamin—those who, at the moment of death, wholly die and say, ‘This journey is finished; this futile bustle has ended; this dream shall be no more!’

--तो तू जरा देख, उस पर आश्चर्य कर अगर कहीं भय हो।

“‘So look—and if there is fear, marvel at it!’

‘धीर-पुरुष तो भोगता हुआ भी और पीड़ित होता हुआ भी नित्य केवल आत्मा को देखता हुआ न प्रसन्न होता है और न क्रुद्ध होता है।’

“‘The steadfast one, even while enjoying and even while being afflicted, seeing only the Self, is neither pleased nor angry.’

धीरस्तु भोज्यमानोऽपि पीड्‌यमानोऽपि सर्वदा।

आत्मानं केवलं पश्यन्‌ न तुष्यति न कुप्यति।।

कहने लगे अष्टावक्र कि जनक, देख, जो वस्तुतः ज्ञान को उपलब्ध हो गया, जो धीर-पुरुष है, वह फिर न तो प्रसन्न होता है और न क्रुद्ध होता है। हानि हो तो अप्रसन्न नहीं, लाभ हो तो प्रसन्न नहीं। मान हो तो प्रसन्न नहीं, अपमान हो तो क्रुद्ध नहीं। तू जरा भीतर देख, अगर तेरा सम्मान हो, तो तू प्रसन्न होगा? अगर तेरा अपमान हो, तो तू नाराज होगा? अगर तू हारे जीवन में--आज तू सम्राट है कल भिखारी हो जाना पड़े--तो तेरे चित्त में कोई अंतर पड़ेगा? अगर रेखा-मात्र का भी अंतर पड़ता हो, तो अभी जल्दी मत कर। यह घोषणा बड़ी है जो तू कर रहा है, यह घोषणा मत कर। फिर यह घोषणा अयोग्य है और खतरनाक है, क्योंकि कहीं इस घोषणा का तू भरोसा करने लगे कि यह सत्य है, तो फिर तू सत्य को कभी भी न पा सकेगा।

“Ashtavakra said, ‘Janaka, see—one who has truly attained knowledge, who is steadfast—he is neither pleased nor angry. If there is loss, he is not displeased; if there is gain, he is not pleased. If there is honor, he is not pleased; if there is insult, he is not angry. Look within: if you are honored, will you be pleased? If you are insulted, will you be angry? If you lose in life—today you are emperor; tomorrow you have to become a beggar—will your mind be affected? If there is even a trace of difference, then do not hurry. This declaration is big—do not make it. Such a declaration would be unfit and dangerous, because if you begin to trust this declaration as true, you will never attain truth.’

 

“It is the master’s continual effort to show you: do not, by mistake, take up a false notion that what has not happened, has happened. This instruction of the master is essential and compassionate.

गुरु की यह सतत चेष्टा दिखाने की, कि कहीं तुम किसी भ्रांत धारणा को जो नहीं हुई है, ऐसा मत मान लेना कि हो गई है। बड़ी अनिवार्य है गुरु की यह उपदेशना, बड़ी करुणामयी है! क्योंकि मन तो बड़े जल्दी मानने को होता है कि हो गया और जब बिना किए हो रहा हो तो दिक्कत ही क्या? पतंजलि के साथ तो यह खतरा नहीं है, अष्टावक्र के साथ बहुत खतरा है। इसलिए पतंजलि कोई परीक्षा भी नहीं लेते, अष्टावक्र परीक्षा लेते हैं।

यह तुमने खयाल किया? पतंजलि के साथ कोई खतरा नहीं है; वे एक-एक इंच बढ़ाते हैं। वे उतना ही बढ़ाते हैं जितना संभव है साधारण मनुष्य को बढ़ना। छलांग वहां नहीं है। और एक सीढ़ी चढ़ो तो ही दूसरी सीढ़ी पर चढ़ सकते हो। पहली सीढ़ी अगर नहीं चढ़ पाए तो दूसरी पर चढ़ ही न पाओगे। इसलिए पतंजलि परीक्षा की कोई व्यवस्था नहीं करते। लेकिन अष्टावक्र ने परीक्षा की व्यवस्था की--करनी ही पड़ी। क्योंकि अष्टावक्र तो कहते हैं कोई सीढ़ी नहीं; चाहो तो तत्क्षण, अभी इसी क्षण मुक्त हो सकते हो! यह सुन कर कई पागल तत्क्षण घोषणा कर देंगे कि हम मुक्त हो गए। इन पागलों को खींच कर इनकी जगह लाना पड़ेगा। इनके लिए सूत्र दिए जा रहे हैं।

“With Patanjali there is no danger—he increases you inch by inch. He takes you only as far as an ordinary person can go. There is no leap. And only when you have climbed one step can you climb the next. If you cannot climb the first, you cannot climb the second. That is why Patanjali makes no arrangement for examination. But Ashtavakra had to; he says there are no steps—if you want, you can be free in this very instant! Hearing this, many fools will declare immediately: ‘We are free!’ Such fools must be pulled back and set in place. These sutras are given for them.

‘जो अपने चेष्टारत शरीर को दूसरे के शरीर की भांति देखता है, वह महाशय पुरुष स्तुति और निंदा में भी कैसे क्षोभ को प्राप्त होगा?’

चेष्टमानं शरीरं स्वं पश्यत्यन्यशरीरवत्‌।

“‘He who sees his own active body as one sees another’s body—how will such a great-hearted one be disturbed by praise or blame?’

जो अपने शरीर को भी ऐसा देखता है जैसे किसी और का शरीर है; जो अपने शरीर को भी अपना नहीं मानता; जिसने अपने शरीर से भी उतनी ही दूरी कर ली है जितनी दूसरे के शरीर से है। जैसे तुम्हारे शरीर को कोई चोट पहुंचाए, तो मुझे चोट नहीं लगती--ऐसा ही मेरे शरीर को कोई चोट पहुंचाए और तब भी मैं जानता रहूं कि मुझे चोट नहीं लगती; जैसे यह किसी और का शरीर है। तो ही...।

“Who sees his own body as though it were someone else’s—who does not even claim his own body as his; who has created as much distance from his own body as from another’s. If someone injures your body, I am not hurt; likewise, if someone injures my body, I know I am not hurt—as though this too is someone else’s body. Only then...

‘जो अपने चेष्टारत शरीर को दूसरे के शरीर की भांति देखता है, वह महाशय पुरुष स्तुति और निंदा में कैसे क्षोभ को प्राप्त होगा?’

“‘He who sees his own active body as one sees another’s—how will such a great-hearted one be disturbed by praise or blame?’

संस्तवे चापि निंदायां कथं क्षुभ्येत्‌ महाशयः।

यह ‘महाशय’ शब्द बड़ा प्रिय है। बना है महा + आशय से--जिसका आशय महान हो गया; जो क्षुद्र आशयों से नहीं बंधा है; शरीर के और मन के, वृत्ति के और विचार के आशय जिसके जीवन में नहीं रहे; जिसने अपने समस्त आशय, अपनी समस्त आकांक्षाएं परमात्मा के चरणों में, महत के चरणों में समर्पित कर दी हैं।

‘महाशय’ बड़ा अनूठा शब्द है। हम तो साधारण उपयोग करते हैं। कोई घर आता है तो कहते हैं: आइए महाशय, बैठिए! लेकिन उपयोग ठीक है। हमें यह मान कर चलना चाहिए कि दूसरा महाशय है; किसी क्षुद्र प्रेरणा से नहीं आया होगा, प्रभु-प्रेरणा से आया है। इसलिए तो हम अतिथि को देवता कहते हैं। अतिथि आया है तो प्रभु ही आया है। जो आया है वह महाशय है। चोर भी आया है तो भी किसी महाशय से आया होगा। ऐसी प्रतीति साधु-स्वभाव की होनी चाहिए।

“This word ‘mahashaya’—great-hearted—is dear. Made from maha + asaya—whose intent has become great; who is not bound by petty intents; whose intents of body and mind, of tendencies and thoughts, are no longer his; who has offered his entire intent, his entire longing, at the feet of the Supreme.

कहते हैं: ‘वह महाशय पुरुष स्तुति और निंदा में कैसे क्षोभ को प्राप्त होगा?’ तो तू देख जनक, तुझे क्षोभ होगा? तेरी स्तुति करूं तो तुझे प्रसन्नता होगी?

“‘How will such a great-hearted one be disturbed by praise or blame?’ So look, Janaka—will you be disturbed? If I praise you, will you be pleased?

प्रसन्नता भी क्षोभ है। क्षोभ का मतलब होता है: तरंगें उठ आना; क्षुब्ध हो जाना। क्रोध तो क्षोभ है ही, प्रसन्नता भी क्षोभ है। दुखी होना तो क्षोभ है ही, सुखी होना भी क्षोभ है; क्योंकि दोनों हालत में चित्त तरंगों से भर जाता है, क्षुब्ध हो जाता है। जो सुख और दुख के पार है, वही क्षुब्ध होने के पार है। उसे फिर कोई क्षुब्ध नहीं कर पाता।

“Pleasure too is disturbance. Disturbance means waves arising; becoming perturbed. Anger is disturbance; so is pleasure. Being unhappy is disturbance; so is being happy—because in both states the mind is filled with waves. Only he who is beyond pleasure and pain is beyond disturbance; none can disturb him.

तो वे कहते हैं कि अगर तेरा कोई अपमान करे जनक, तो तू क्षुब्ध होगा? तेरा कोई सम्मान करे तो तू क्षुब्ध होगा? तुझमें कोई अंतर पड़ेगा--कोई भी अंतर पड़ेगा? अंतर-मात्र पड़े तो तू जो अभी कह रहा है, वह तूने मेरी सुनी बात दोहरा दी। और सत्य को पुनरुक्त नहीं करना चाहिए। सत्य को अनुभव करना चाहिए।

“So they say: ‘If someone insults you, Janaka, will you be disturbed? If someone honors you, will you be disturbed? Will there be any change within—even a slight change? If there is any change at all, then what you are saying is something you have heard me say and are repeating. And truth should not be repeated; it should be experienced.’

‘जो इस विश्व को माया-मात्र देखता है और जो कौतुक को पार कर गया है, वह धीरपुरुष मृत्यु के आने पर भी क्यों भयभीत होगा?’

“‘He who sees this world as mere illusion and has gone beyond curiosity—how will such a steadfast one be afraid even when death is at hand?’

जिसकी जिज्ञासा, कुतूहल, अज्ञान सब बीत गए; जिसको अब पूछने को कुछ नहीं बचा है, जो पूछने की यात्रा समाप्त कर चुका; जिसके सब प्रश्न गिर गए हैं।

विगतकौतुकः!

“Vigata-kautuka—whose curiosity, inquisitiveness, ignorance have passed; who has finished the journey of questioning; whose questions have fallen.

यह शब्द प्यारा है। जिसके मन में अब पूछने के लिए कुछ भी नहीं है, प्रश्न ही नहीं है।

मायामात्रमिदं विश्वं पश्यन्‌ विगतकौतुकः।

‘जो इस विश्व को मायामात्र देखता है और जो कौतुक को पार कर गया है...।’

“Mayamātram idam viśvam paśyan vigata-kautukaḥ— ‘Who sees this world as mere illusion and has gone beyond curiosity...’

अपि सन्निहिते मृत्यौ कथं त्रस्यति धीरधीः।

‘...क्या मृत्यु को पास आया हुआ देख कर वह भयभीत होगा?’

“Api sannihite mṛtyau kathaṁ trasyati dhīradhīḥ— ‘...how would a steadfast mind be afraid even when death is near?’

क्या जरा भी भय की रेखा उसमें उठेगी? तू तो देख, आ रही जैसे मृत्यु, खड़ी तेरे द्वार पर दस्तक दे रही मृत्यु, आ गए यमदूत अपने भैंसों पर सवार हो कर--तू उनका स्वागत करके उनके साथ जाने को तत्पर होगा कि जरा भी तेरा मन झिझकेगा? अगर जरा भी झिझक रह गई हो, तो फिर तू अभी विगतकौतुक नहीं। अगर जरा भी झिझक रह गई हो, तो अभी श्रद्धा का जन्म नहीं हुआ। अगर जरा भी झिझक रह गई हो, तो अभी बहुत कुछ करने को बाकी है, क्रांति घटी नहीं। तू समझा बुद्धि से, अभी प्राणों से नहीं समझा। तूने जाना ऊपर से, अभी अंतरतम में प्रकाश का दीया नहीं जला।

“Will even a line of fear arise? Look—death is coming, standing at your door, knocking; Yama’s messengers have arrived, mounted on their buffaloes—will you welcome them and be ready to go with them? Or will your mind hesitate? If even a little hesitation remains, then you are not yet beyond curiosity. If even a little hesitation remains, then shraddha has not yet arisen. If even a little hesitation remains, then much remains to be done; the revolution has not occurred. You have understood with the intellect, not yet with your life. You have known from above; the lamp has not yet been lit in your innermost core.

‘जिस महात्मा का मन मोक्ष में भी स्पृहा नहीं रखता और जो आत्मज्ञान से तृप्त है, उसकी तुलना किसके साथ हो सकती है?’

“‘That great soul whose mind does not crave even for moksha, and who is content by Self-knowledge—who can be compared with him?’

“‘Whose mind has no craving even for moksha...’

‘जिस महात्मा का मन मोक्ष में भी स्पृहा नहीं रखता...।’

निस्पृहं मानसं यस्य नैराश्येऽपि महात्मनः।

“Nispriham manasam yasya nairāśye’pi mahātmanaḥ— ‘The mind of the great one, without craving even in renunciation...’

जो इतना ज्यादा वासना के पार हो गया कि मोक्ष की भी वासना नहीं है। हो तो हो, न हो तो न हो--यह आत्यंतिक स्थिति है। जब मोक्ष की भी वासना नहीं होती, तभी मोक्ष फलित होता है। यह मोक्ष का विरोधाभास है।

“Who has gone so far beyond desire that he has no desire even for moksha. If it happens, it happens; if not, it doesn’t—this is the ultimate state. Only when there is no desire even for moksha does moksha bear fruit. This is the paradox of moksha.

कल मैं एक सूफी फकीर का जीवन पढ़ता था। वह बड़ा धनपति था--फकीर होने के पहले। दमिश्क में रहता था। और दमिश्क की जो बड़ी प्रसिद्ध मस्जिद है, जगत-प्रसिद्ध मस्जिद है, उसके मन में यह आकांक्षा थी कि वह उस मस्जिद का व्यवस्थापक हो जाए, वह उसके नियंत्रण में चले। वह बड़े सम्मान की बात थी। वह दमिश्क का सबसे ऊंचा पद था--उस मस्जिद का व्यवस्थापक हो जाना। तो वह धनी तो था ही, सब काम छोड़ कर वह सुबह मस्जिद में प्रवेश करने वाला पहला व्यक्ति होता और सांझ मस्जिद को छोड़ने वाला आखिरी व्यक्ति होता। वह दिन भर नमाज में लीन रहता। वह चौबीस घंटे तन्मय हो कर प्रार्थना करता--इस आशय से भीतर कि जब लोग मुझे इतनी प्रार्थना में देखेंगे, तो आज नहीं कल, मस्जिद में आने वाले लोगों का यह भाव होगा ही कि इतने बड़े नमाजी के रहते हुए कोई और दूसरा व्यवस्थापक हो!

“Yesterday I read the life of a Sufi fakir. He had been very wealthy—before becoming a fakir. He lived in Damascus. He had the longing to become the administrator of the great, world-famous mosque there. That was the highest position—to become the mosque’s administrator. He was wealthy already, but left everything else—he would be the first to enter the mosque at dawn, the last to leave at dusk; absorbed in prayer all day; in twenty-four hours, immersed in prayer. But inwardly the intention was that when people saw him so much in prayer, then today or tomorrow those who came to the mosque would surely feel that, ‘With such a great worshiper here, who else should be administrator!’

नमाज में उसका रस न था। रस तो इसमें था कि लोग देख लें। लोगों ने देखा भी। महीने बीते, साल भी बीतने लगा; लेकिन कोई परिणाम दिखाई न पड़े। ईश्वर से तो कुछ उसे लेना-देना भी न था; वह तो सिर्फ प्रदर्शन था। साल पूरा हो गया तो उसने कहा, यह तो फिजूल की बात है। अगर साल भर में गांव के लोगों को इतना भी पता नहीं...कि कोई आकर कहता भी नहीं मुझसे कि तुम व्यवस्थापक हो जाओ। तो उस रात उसने कहा कि व्यर्थ है यह। बात छोड़ दी। उसने उस रात परमात्मा से प्रार्थना की कि मुझे क्षमा कर। मैंने भी कहां की व्यर्थ बात में साल भर गंवाया! साल भर अगर तेरे को पाने की प्रार्थना की होती, तो शायद तेरे ही दर्शन हो जाते। मगर इन मूढ़ों को कुछ अक्ल न आई। मगर मैं भी मूढ़ हूं, मुझे क्षमा कर!

“He had no relish for prayer as such; the relish was that people should see. And people did see. Months passed; a year was passing; no result appeared. God was not his concern; it was only display. When the year completed he said, This is useless. He said a prayer that night: ‘Forgive me. Where did I waste a year! If I had prayed to attain You, perhaps I would have had Your glimpse. But these fools had no sense. Though I too am a fool—forgive me!’

उस रात उसने बड़े निस्पृह मन से प्रार्थना की, उसमें कुछ मांग न थी! वह प्रार्थना करके उठ कर द्वार पर आया कि देखा कि गांव के लोग इकट्ठे हो रहे हैं। उसने पूछा: मामला क्या है? लोगों ने कहा: हम सबने मिल कर तय किया कि तुम उस मस्जिद के व्यवस्थापक हो जाओ। साल भर से हम देखते हैं, तुम जैसा कोई नमाजी कभी हुआ!

“That night he prayed with a very desireless heart; there was nothing to ask. He finished his prayer and came to the door; he saw the townspeople gathering. He asked what the matter was. They said, ‘We have decided together that you should become the administrator of the mosque. We have seen for a year—never was there such a worshiper!’

वह तो बड़ा हैरान हुआ कि आज तो मैंने छोड़ी आकांक्षा और आज ही आकांक्षा पूरे होने का दिन आ गया! लेकिन तब उसे होश भी आया। उसने कहा कि क्षमा करो मित्रो, साल भर तो मैं आकांक्षा करता था, तब तुम कहां थे? अब तुम आए हो जब कि मैं आकांक्षा छोड़ चुका। जब आकांक्षा छोड़ने से ऐसा फल मिलता है तो अब आकांक्षा न करूंगा; अब तुम व्यवस्थापक किसी और को बना लो।

“He was astonished: Today I have dropped the craving, and today is the day of fulfillment! Then wisdom dawned. He said, ‘Forgive me, friends. For a year I craved—where were you? Now you come when I have dropped craving. When dropping craving brings such a fruit, I will no longer crave. Appoint someone else as administrator.’

और उसे इतना बोध हुआ इस घटना से कि वह सब छोड़-छाड़ कर फकीर हो गया। ‘मलिक बिन दीनार’ उसका नाम था। कहते हैं कि उसने मोक्ष की भी आकांक्षा नहीं की फिर। स्वर्ग की आकांक्षा का तो सवाल ही नहीं; उसने आकांक्षा ही नहीं की। जब मरा तो किसी बुजुर्ग को सपने में दिखाई दिया और बुजुर्ग ने पूछा: क्या खबर है? वहां कैसा हुआ?

“This insight made him a fakir. ‘Malik bin Dinar’ was his name. They say he never again desired even moksha. As for heaven, the question didn’t arise; he stopped desiring altogether. When he died, he appeared in a dream to an elder; the elder asked, ‘What news? How did it go there?’

क्योंकि जिस दिन मलिक बिन दीनार मरा, उसी दिन एक और फकीर मरा--हसन नाम का एक फकीर मरा। दोनों की बड़ी ख्याति थी। तो पूछा बुजुर्ग ने कि तुम दोनों साथ-साथ मरे, एक ही समय मरे, तो मोक्ष के दरवाजे पर एक साथ पहुंचे होओगे, पहले प्रवेश किसको मिला?

“Because on the same day that Malik bin Dinar died, another fakir died too—a fakir named Hasan. Both were very renowned. So the elder asked, ‘You both died together, at the same time; you must have reached the gate of moksha together. Who entered first?’

मलिक बिन दीनार ने कहा कि मैं भी बड़ा चकित हूं, पहले प्रवेश मुझको मिला। और मैंने पूछा प्रभु को कि मुझे प्रवेश पहले देने का क्या कारण है? क्योंकि हसन मुझसे ज्यादा बुद्धिमान है। हसन मुझसे ज्यादा ज्ञानी है। हसन के पास तो मैं भी सीखने जाता था। तो प्रभु ने कहा: तुझसे ज्यादा ज्ञानी है, वह तुझसे ज्यादा त्यागी है; लेकिन उसके मन में मोक्ष की आकांक्षा थी और तेरे मन में मोक्ष की आकांक्षा न थी! तू पहले प्रवेश का हकदार है।

“Malik bin Dinar said, ‘I was surprised too—I entered first. And I asked God, ‘Why did You let me in first? Hasan is more knowledgeable than I. Hasan is a greater renunciate than I. I too went to him to learn.’ God said, ‘He may be more knowledgeable than you; he may be a greater renunciate; but there was a desire for moksha in his mind, and in yours there was no desire for moksha. You deserve first entry.’’

मोक्ष की आकांक्षा भी जिसकी छूट गई हो; जिस महात्मा का मन मोक्ष की भी स्पृहा न करता हो और जो आत्मज्ञान से तृप्त है, और जो अपने होने से तृप्त है; जिसकी तुष्टि अपने में है; जो अब कुछ भी नहीं मांगता; जो कहता है मेरा होना काफी है, काफी से ज्यादा है; और मुझे चाहिए क्या--जो ऐसा कहता है! जो कहता है, मैंने अपने को जान लिया, भर पाया, खूब पाया, मिल गया सब, अब मुझे कुछ भी नहीं चाहिए!

‘आत्मज्ञान से जो तृप्त है...।’

“Whose mind has dropped even the desire for moksha; who is satisfied by Self-knowledge; who is fulfilled in his very being; who no longer asks for anything; who says, ‘My very being is enough—more than enough. What more do I need?’—who says so! Who says, ‘I have known myself; I am fulfilled, filled, fully attained. Now I need nothing!’

तस्यात्म ज्ञानतृप्तस्य तुलना केन जायते।

‘...उसकी तुलना किसी से भी नहीं हो सकती।’

“‘He who is satisfied by Self-knowledge—who can be compared with him?’

तो हे जनक, तेरे मन में मोक्ष की स्पृहा तो नहीं है? अभी भी तेरे मन में मुक्त होने की आकांक्षा तो नहीं है? तुझे जो यह आत्मज्ञान हुआ है, जैसा तू कह रहा है कि हो गया, इससे परितृप्त हो गया तू? अब और तो कुछ नहीं चाहिए? तेरी तृप्ति पूरी हो गई? अब तू कुछ और तो न मांगेगा? अगर प्रभु तेरे सामने आ जाए और कहे कि सुन जनक, तुझे क्या चाहिए, मैं देने को तैयार हूं--तो तेरे पास मांगने को कुछ होगा, या तू सिर्फ धन्यवाद देगा? तू कुछ मांगेगा या धन्यवाद देगा? तू यह कहेगा कि आपने दे दिया सब, अब मुझे कुछ चाहिए नहीं। अब तो कुछ भी नहीं चाहिए, ऐसा तू कह सकेगा बिना किसी अड़चन के? जरा-सी भी भीतर द्वंद्व की स्थिति न बनेगी, मन तेरा न कहेगा कि अरे, अब प्रभु कहते हैं तो थोड़ा कुछ मांग ही लो? जन्मों-जन्मों तक आकांक्षा की, अब घड़ी आई, शुभ घड़ी कि परमात्मा स्वयं कहता है कुछ मांग लो, मेरे वरदहस्त आज तुम्हें लुटाने को तैयार हैं, खड़े हैं तुम्हारी झोली भरने को--तो तेरा मन झोली फैला तो न देगा?

“So, Janaka—do you have the desire for moksha? Is there still the urge to be free? Has the Self-knowledge you claim fulfilled you? Now you do not want anything else? Your fulfillment is complete? You will not ask for anything else? If God stood before you and said: ‘Listen, Janaka, what do you want? I am ready to give’—would you have something to ask, or would you only give thanks? Would you ask or give thanks? Would you say, ‘You have given everything; I want nothing. Now I want nothing at all’? Could you say that without any hindrance? Would there be no inner conflict at all? Would your mind not say, ‘Ah, now that God is asking, ask for something! For births you have desired; now the auspicious moment has come; God Himself says, “Ask for something. My hand of blessing stands ready to shower upon you, to fill your bag”’—and your mind would spread its bag?

ये सारी बातें अष्टावक्र कहने लगे, ताकि जनक अपने को देख ले कहां है।

“Ashtavakra says these things so that Janaka may see where he stands.

‘जो जानता है कि यह दृश्य स्वभाव से ही कुछ भी नहीं है, वह धीरबुद्धि कैसे देख सकता है कि यह ग्रहण करने योग्य है और यह त्यागने योग्य?’

“‘He who knows that this manifest world is, by nature, nothing—how can such a steady mind see this as to be taken, and that as to be rejected?’

यह बड़े महत्व का सूत्र है इन सब सूत्रों में महत्व का सूत्र है। इस सूत्र का अर्थ है कि अष्टावक्र कहते हैं कि जनक देख, इन सारी बातों को सुन कर--मैंने कहा कि धीरपुरुष धन में आकांक्षा न रखेगा; मैंने कहा कि धीरपुरुष मोक्ष में भी आकांक्षा न रखेगा; मैंने कहा, धीर-पुरुष साम्राज्य में, महल में, संपत्ति के विस्तार में आकांक्षा न रखेगा--इससे ऐसा तो नहीं होता कि तेरे मन में एक सवाल उठ रहा हो: तो मैं इस सबका त्याग कर दूं? यह बड़ी बारीक बात है। मेरी ये बातें सुन कर तेरे मन में ऐसा तो नहीं हो रहा है कि इस सबका त्याग कर दूं? क्योंकि धीरपुरुष तो धन की आकांक्षा नहीं रखता, महल की आकांक्षा नहीं रखता, सुख-सुविधा की आकांक्षा नहीं रखता, तो मैं इन सबको छोडूं और जंगल चला जाऊं--अगर तेरे मन में ऐसा हो रहा हो, तो अभी तू धीरपुरुष नहीं। क्योंकि धीरपुरुष न तो वस्तु की आकांक्षा करता है, न वस्तु के त्याग की आकांक्षा करता है। तो तेरे भीतर कहीं भोग बचा है?

“This is a very important sutra—of greatest importance among these. Its meaning is this: Ashtavakra says, ‘Janaka, look—upon hearing all this I said—that the steadfast person will not crave wealth, palace, the expansion of possessions—let there not arise in your mind the thought: “Then I should renounce all this.”’ This is very subtle. Hearing my words, let there not arise the idea, ‘Let me renounce all this.’ Because the steadfast person neither desires the objects, nor desires the renunciation of the objects. Do you still have enjoyment within?

इसके लिए अब तक के सूत्र कहे कि अगर कहीं भी भोग की आकांक्षा बची है तो खोज ले।

“For this, the previous sutras were spoken: if anywhere the desire for enjoyment remains, find it out.

अब यह बड़ा सूत्र, उससे भी बड़ा सूत्र है कि वे कहते हैं: अब मैं तुझसे यह पूछता हूं कि हो सकता है भोग न बचा हो, त्याग की आकांक्षा तो नहीं है कहीं?

“Now this great sutra—greater still—he says: Now I ask you—maybe enjoyment does not remain. But do you have the desire for renunciation?

क्योंकि त्याग की आकांक्षा भोग का ही दूसरा रूप है। त्याग की आकांक्षा भोग ही है--सिर के बल खड़ा, कुछ फर्क नहीं। भोग कहता है पकड़ो, त्याग कहता है छोड़ो; लेकिन पकड़ने और छोड़ने में जिस पर ध्यान होता है, वह तो एक ही चीज है--धन, कामिनी या कांचन। भोग कहता है: ‘और स्त्रियां।’ त्याग कहता है: ‘बिलकुल नहीं।’ लेकिन दोनों की नजर तो स्त्री पर होती है या पुरुष पर होती है। भोग कहता है: ‘और-और धन!’ त्याग कहता है: ‘बिलकुल नहीं; और-और त्याग!’ लेकिन दोनों के मन में अभी ‘और’ तो होता है।

“Because the desire for renunciation is the other form of enjoyment. The desire for renunciation is enjoyment—standing on its head; there is no difference. Enjoyment says, ‘Hold’; renunciation says, ‘Leave.’ But in both holding and leaving, attention is on the same thing—wealth, woman, or gold. Enjoyment says, ‘More women!’ Renunciation says, ‘None at all.’ But the gaze of both is on woman or man. Enjoyment says, ‘More and more wealth!’ Renunciation says, ‘None at all—more and more renunciation!’ But in both minds there still is ‘more.’

न भोगी को तुम तृप्त पाओगे, न त्यागी को। क्योंकि त्यागी सोचता है अभी और त्याग करना है, और भोगी सोचता है अभी और भोग करना है। बड़े मजे की बात है, दोनों की दृष्टि ‘और’ पर लगी है--और! इस ‘और’ को ठीक से समझना, इस ‘और’ में ही सारा संसार समाया है।

“Neither the enjoyer will you find satisfied, nor the renouncer—because the renouncer thinks, ‘I must renounce more and more’; and the enjoyer thinks, ‘I must enjoy more and more.’ It is amusing—the gaze of both is fixed on ‘more’—more! Understand this ‘more’ well; in this ‘more’ the whole world is contained.

तुम भोगी को भी बेचैन पाओगे। वह कहता है कि है, कार तो है, लेकिन और बड़ी चाहिए; मकान है, लेकिन और बड़ा चाहिए। तुम त्यागी के भीतर खोजो। त्यागी कहता है, किए तो उपवास, लेकिन और! त्याग किया तो, लेकिन और! अभी और बहुत कुछ छोड़ने को है। क्रोध छोड़ा, माया छोड़ी, मोह छोड़ना है, प्रतिष्ठा छोड़नी है, अहंकार छोड़ना है। लेकिन ‘और’ की दौड़ तो बराबर जारी है। न भोगी तृप्त है, न त्यागी तृप्त है।

“You will find the enjoyer restless; he says, ‘There is a car, but I need a bigger one; there is a house, but I need a bigger one.’ Look inside the renouncer; he says, ‘I have fasted—but more! I have renounced—but more! Much remains to be dropped—anger, maya, attachment; reputation, ego.’ But the race of ‘more’ continues. Neither the enjoyer is satisfied, nor the renouncer.

स्वभावादेव ज्ञानानो दृश्यमेतन्न किंचन।

इदं ग्राह्यमिदं त्याज्यं स किं पश्यति धीरधीः।।

जो वस्तुतः धीर हो गया, जो वस्तुतः धैर्य को उपलब्ध हो गया, जो वस्तुतः शांत हो गया और जिसने वस्तुतः जान लिया कि ये सब दृश्य स्वभाव से ही कुछ भी नहीं हैं--उसके मन में न तो ग्रहण करने की कोई वासना उठती, और न त्याग की कोई वासना उठती है।

“Svabhavad eva jñānavān: the one who has truly become steadfast, truly attained peace, and truly known that all this seen world is by nature nothing—no desire to take arises in him, and no desire to renounce arises either.

भोगी और योगी में बहुत अंतर नहीं है; वे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। भोगी और त्यागी में कोई भेद नहीं है; वे एक ही तर्क की दो व्याख्याएं हैं। मगर तर्क एक ही है। वास्तविक धीर तो वही है जो दोनों के पार हो गया।

“There is not much difference between the enjoyer and the yogi; they are two sides of the same coin. There is no difference between the enjoyer and the renouncer; they are two commentaries of the same logic. But the logic is one. The real steadfast one is he who has gone beyond both.

देखते हैं, परीक्षा कैसी कठिन होती जाती है! जनक को कैसे कसते जाते हैं सब तरफ से, भागने की कोई जगह नहीं दे रहे हैं! अभी तक भोग का खंडन किया था, तो एक उपाय था जनक को भागने का, कि जनक सोचता कि ठीक है, अष्टावक्र कहते हैं कि यह सब ज्ञानी नहीं करता--धन, माया, मद, पद, व्यवस्था, साम्राज्य, महल, यह सब नहीं करता। तो एक छुटकारे की जगह थी--तो ठीक है, सब छोड़ दूंगा।

“See how the test becomes more and more difficult! How Ashtavakra presses Janaka from all directions—giving him no place to escape! Until now he had only refuted enjoyment; Janaka had one avenue of escape: he could think, ‘Alright—Ashtavakra says the knower does not engage in wealth, maya, status, order, empire, palace—all this. Then I have a place to get out: I will drop everything.’

अहंकार ज्ञान के दावे में छोड़ भी सकता है। अगर इस पर ही कसौटी हो जाए कि तुमने जो वक्तव्य दिया है जनक, कि मैं जाग गया, यह वक्तव्य तभी सही सिद्ध होगा, जब तुम यह सब छोड़ दो, क्योंकि जागा हुआ आदमी इन सब चीजों में नहीं होता--तो अहंकार की यह खूबी है, सूक्ष्म खूबी कि अहंकार इसके लिए भी राजी हो जाएगा। जनक कहता: अच्छा, अगर यही कसौटी है, हम पूरी किए देते हैं! मैं जाता यह सब छोड़ कर! यह रहा पड़ा साम्राज्य, मैं चला!

“Ego, in its claim to knowledge, can even drop. If the only touchstone for Janaka’s declaration—‘I am awake’—were that he drop all this—because an awakened man does not remain in such things—then the ego has this subtle talent: it will agree even to this. Janaka would say, ‘Very well! If this is the touchstone, I will fulfill it. Here lies the empire—I go!’

लेकिन उससे कुछ सिद्ध न होता। उससे यह बिलकुल भी सिद्ध न होता कि साम्राज्य स्वप्नवत हुआ। क्योंकि स्वप्न न तो पकड़े जा सकते हैं और न छोड़े जा सकते हैं। जब तुमसे कोई कहे कि मैंने लाखों रुपये त्याग कर दिए तो समझ लेना कि त्याग नहीं हुआ, हिसाब जारी है। तब तुम पक्का समझ लेना कि यह आदमी अभी भी हिसाब कर रहा है कि इसने कितने रुपये छोड़ दिए; रुपये अभी भी बहुत वास्तविक हैं।

“But nothing would be proved by that. Nothing at all would be proved—that the empire has become dream-like. Because dreams can neither be grasped nor dropped. When someone says, ‘I have renounced millions,’ know that renunciation has not happened—the accounting is still going on. Then know for sure: this man is still calculating how many millions he has renounced; the millions are still very real.

मेरे एक मित्र हैं, उन्होंने लाखों रुपये छोड़े हैं। मुझसे बुजुर्ग हैं। कई वर्ष हो गए, तब उन्होंने छोड़े; मगर जब भी मैं उनसे मिलने जाता था तो वे किसी न किसी बहाने यह बात निकाल ही देते कि मैंने लाखों रुपयों पर लात मार दी। एक दफा सुना मैंने, दो दफे सुना, तीसरी दफे मैंने उनसे कहा कि सुनें, नाराज न हों। यह लात आपने कब मारी थी?

“I have a friend who has renounced millions. He is older than I am. Many years have passed since he renounced; yet whenever I went to see him, in some way or other he would bring up the matter that he had kicked millions. I heard it once; I heard it twice; the third time I said to him, ‘Listen—don’t be offended. When did you deliver that kick?’

कहने लगे, कोई तीस-पैंतीस साल पहले की बात है, लाखों पर लात मार दी!

“He said, ‘About thirty or thirty-five years ago. I kicked millions!’

मैंने कहा, यह लात आपने मारी, लेकिन लग नहीं पाई। इसको दोहराते क्यों हैं? तीस-पैंतीस साल की बात गई-बीती हो गई, इसको दोहराते क्यों हैं? वह लाखों का हिसाब अभी भी कायम है? पहले अकड़ कर चलते रहे होंगे कि मेरे पास लाखों हैं, अब अगड़ कर चलते हैं कि लाखों पर लात मार दी--अकड़ वहीं की वहीं है! पहली अकड़ से दूसरी अकड़ थोड़ी ज्यादा खतरनाक है। क्योंकि पहली अकड़ तो दिखाई भी पड़ जाती है, दूसरी दिखाई भी नहीं पड़ती, अति सूक्ष्म है।

“I said, ‘You kicked—but it did not land. Why do you keep repeating it? Thirty or thirty-five years have passed—why repeat it? Is the accounting of millions still kept? Earlier you must have strutted that you had millions; now you strut that you have kicked millions—the strut is the same! The second strut is a little more dangerous—because the first is visible; the second is not; it is very subtle.’

जनक के लिए वह दरवाजा खुला रखा था इतनी देर तक अष्टावक्र ने, अब उसे भी बंद कर दिया। अब जनक को भागने की कोई जगह नहीं रही। अब तो जागने की ही जगह रही, भागने की कोई जगह नहीं रही। अब तो सीधे सत्य को स्वीकार करना होगा कि या तो हुआ है तो हुआ है; या नहीं हुआ है तो नहीं हुआ है। बचने का कोई उपाय नहीं है।

“That door of escape remained open for Janaka thus far; now Ashtavakra has closed even that. Now Janaka has no place to run. Now only awakening remains—no running. Now he must accept the truth directly: either it has happened, or it has not. There is no way to save face.

स्वभावादेव ज्ञानानो दृश्यमेतन्न किंचन।

अरे, जिसे सब माया दिखाई पड़ने लगी, उसे कैसा छोड़ना, कैसा पकड़ना!

“Svabhavad eva jñānavān—he to whom all appears as maya—what is there to leave and what to hold?

इदं ग्राह्यमिदं त्याज्यं स किं पश्यति धीरधीः।

उसे तो कुछ दिखाई ही नहीं पड़ता कि इसमें पकड़ना और छोड़ना क्या?

“Idam grāhyam idam tyājyam—‘This is to be taken, this to be dropped’—how could such a one ever see like this?

 

“To him nothing appears worth holding or dropping.

धीर-पुरुष ऐसा नहीं कहता कि सोना मिट्टी है। धीर-पुरुष कहता है: सोना सोना है, मिट्टी मिट्टी है; पर दोनों अर्थहीन, दोनों सारहीन। वह कहता है: महल में बैठो तो, महल के बाहर बैठो तो--सब बराबर हैं, दोनों सपने हैं। अमीर का सपना है, गरीब का सपना है; सफल का सपना है, असफल का सपना है--दोनों सपने हैं। सपने बदलने से कुछ भी न होगा। एक रात तुमने सपना देखा कि डाकू हो, दूसरी रात सपना देखा कि संत हो--दोनों सपने हैं, दोनों का कोई मूल्य नहीं है। न तुम डाकू हो, न तुम साधु हो।

“The steadfast person does not say that gold is mud. He says: gold is gold; mud is mud—but both lack meaning, both are without essence. He says: sit in the palace, or sit outside the palace—both are the same; both are dreams. The rich man’s dream and the poor man’s dream; the successful man’s dream and the failure’s dream—both are dreams. Changing dreams does not change anything. One night you dream you are a bandit; another night you dream you are a saint—both are dreams; neither are you a bandit nor a saint.

तुम जब तक अपने को कोई तादात्म्य देते हो तब तक भ्रांति जारी रहेगी। तुम तो परम शून्य हो, तुम तो परम प्रज्ञा हो, तुम तो परम साक्षी हो।

“So long as you give yourself any identity, delusion will continue. You are the supreme emptiness; you are the supreme awareness; you are the supreme witness.

त्याग भी तो कृत्य हुआ! जैसे भोग कृत्य है, वैसे त्याग भी कृत्य है। और अष्टावक्र का पूरा क्रांति-सूत्र यही है: कर्ता नहीं, भोक्ता नहीं--साक्षी। छोड़ा, वह भी कर्म हुआ। पकड़ा, वह भी कर्म हुआ। दोनों में तुम कर्ता हो गए, दोनों में अहंकार निर्मित होगा। कृत्य से अहंकार निर्मित होता है। तुम साक्षी हो जाओ।

“Renunciation is also an act; as enjoyment is an act, so is renunciation. And Ashtavakra’s whole revolutionary formula is this: not the doer, not the enjoyer—be the witness. To drop is also karma; to take is also karma. In both, you become the doer; in both, ego is created. Ego is created by doing. Become the witness.

‘जिसने अंतःकरण के कषाय को त्याग दिया है और जो द्वंद्व-रहित और आशा-रहित है, ऐसे पुरुष को दैवयोग से प्राप्त वस्तु से न दुख होता है और न सुख होता है।’

‘जिसने अंतःकरण से कषाय को त्याग दिया...।’

“‘He who has abandoned the sediment of passions from within, who is without duality and without expectation—for such a person, what comes by destiny is neither cause of sorrow nor of joy.’

 

“‘Who has abandoned the inner kashaya—’

अंतःकरण से कषाय को त्यागने का अर्थ है: जिसने जाग कर देख लिया कि कषाय मेरे नहीं; जिसने दीया जला कर देख लिया कि मैं तो सिर्फ प्रकाश हूं, और मैं कोई भी नहीं। न क्रोध मेरा, न मोह मेरा। पकड़ने-छोड़ने की बात नहीं; इतना जानने की बात है कि दोनों मेरे नहीं। न भोग मेरा, न त्याग मेरा।

“Abandoning the inner kashaya means: having awakened, seen that the kashaya are not mine. Having lit the lamp, seen: I am only light and I am no one; neither anger is mine nor attachment is mine. It is not a matter of holding or dropping; it is a matter of knowing that both are not mine. Neither enjoyment is mine, nor renunciation is mine.

‘जिसने अंतःकरण से कषाय को त्याग दिया है और जो द्वंद्व-रहित और आशा रहित है...।’

“‘Who has abandoned the inner kashaya, who is without duality and without expectation—’

अब न तो कोई द्वंद्व है भीतर, क्योंकि दो बचे नहीं, सिर्फ साक्षी बचा है। साक्षी सदा एक है। और यह शब्द बड़ा अदभुत है: निरद्वंद्वस्य निराशिषः। जो द्वंद्व से रहित और आशा से रहित है! अब जो कोई भी आशा नहीं करता कि ऐसा हो, वैसा हो; यह मिले, वह मिले--जिसके लिए कल समाप्त हो गया!

“Now there is no duality within, because the two do not remain—only the witness remains. The witness is always one. And this word is wonderful: nir-dvandvasya nir-āśiṣaḥ—free of duality, free of hope. Now he no longer hopes that ‘this should happen, that should happen; this I should get; that I should get.’ For him, tomorrow is finished.

दो कल हैं हमारे आज के दोनों तरफ। एक कल है बीता हुआ, उससे द्वंद्व पैदा होता है। एक कल है आने वाला, उससे आशा जगती, वासना जगती। जिसने अतीत के कल को छोड़ दिया, जिसने कह दिया कि जो भी मैं अब तक था, सब सपना था--वह मुक्त हुआ अतीत से। और जिसने सब आशा छोड़ दी, जिसने कहा जो मैं हूं वह काफी हूं, अब मुझे कुछ और होना नहीं, कहीं और जाना नहीं; जहां हूं वहीं मेरा घर है; जहां हूं, वैसा होना ही मेरा स्वभाव है; जैसा हूं, तैसा ही होना मेरा नियति है, अन्यथा की कोई चाह नहीं--उसने भविष्य को मिटा दिया। जिसने अतीत और भविष्य को पोंछ डाला, वह शाश्वत में प्रवेश कर जाता है।

“We have two tomorrows on either side of today. One is the past—it gives rise to dualities. One is the future—it gives rise to hope, to desire. He who drops the past, declaring, ‘Whatever I have been until now was all a dream’—he is free of the past. And he who drops all hopes, saying, ‘What I am is enough. I don’t have to be anything else; I don’t have to go anywhere else. Where I am, there is my home. As I am, so being is my nature; to be otherwise I have no wish’—he has erased the future. He who erases past and future enters the eternal.

अंतस्त्यक्तकषायस्य निर्द्वन्द्वस्य निराशिषः।

यदृच्छयागतो भोगो न दुःखाय न तुष्टये।।

उसे जो मिल जाए, वह दैवयोग से, भाग्य से--सुख मिले तो, दुख मिले तो।

“Antas-tyakta-kashayasya, nir-dvandvasya, nir-āśiṣaḥ— Yadṛcchayā-gato bhogo na duḥkhāya na tuṣṭaye— ‘For him whatever comes, by chance, by God’s will—neither brings sorrow nor satisfaction.’

यह समझना। यह सूत्र याद रखना, भूलना मत। तुम कहते हो: जो मिलता है, अपने कृत्य से, कर्म से...। यह कर्म की फिलॉसफी नहीं है। यह साक्षी का दर्शन है। अष्टावक्र कहते हैं: उसे दुख मिलता है तो वह कहता है: दैवयोग, प्रभु इच्छा, अदृश्य की इच्छा! दुख मिलता तो, सुख मिलता तो! न तो सुख में वह कहता है कि मेरे कारण मिला, न दुख में कहता है मेरे कारण मिला। वह तो कहता है, मैं तो सिर्फ देखनेवाला हूं; यह मिलना न मिलना उसकी लीला! फिर कैसा खेद! न तो फिर प्राप्त वस्तु में दुख है और न सुख है।

“Understand this. Remember this sutra; do not forget it. You say: ‘Whatever comes, comes by my action, my karma.’ This is not the philosophy of karma; it is the vision of the witness. Ashtavakra says: when sorrow comes, he says, ‘God’s will, the will of the unseen’; when pleasure comes, likewise. Neither in pleasure does he say, ‘It came because of me,’ nor in sorrow does he say, ‘It came because of me.’ He says, ‘I am only a seer; this coming and going is His play.’ Then where is the regret? Neither is there sorrow in what is received, nor joy.

जीसस ने सूली पर आखिरी क्षण में कहा है: तेरी मर्जी पूरी हो! मेरी मर्जी मत सुन! मैं क्या कहता हूं, इस पर ध्यान मत दे! तेरी मर्जी पूरी हो! क्योंकि मैं तो जो भी कहूंगा वह गलत होगा और तू जो भी कहेगा, वही ठीक है। मैं चाहूं या न चाहूं, वही हो जो तेरी मर्जी है!

“On the cross, in his last moment, Jesus said: ‘Thy will be done! Do not listen to my will. What I say—do not heed! Let Your will be done! Because whatever I will say will be wrong; whatever You say will be right. Whether I want it or not, let Your will be done!’

जब भी तुम प्रभु से प्रार्थना करते हो और कहते हो ऐसा कर दे, वैसा कर दे--तभी तुम्हारी प्रार्थना विकृत हो गई, खंडित हो गई, प्रार्थना न रही। तुम तो प्रभु को सुझाव देने लगे। तुम तो कहने लगे मैं तुझसे ज्यादा समझदार, तू यह क्या कर रहा है?

“Whenever you pray and say, ‘Do this, do that,’ your prayer becomes distorted, broken; it is no longer prayer. You are giving suggestions to God; you are saying, ‘I am wiser than You; what are You doing?’

एक सूफी फकीर हुआ, उसके दो बेटे थे--जुड़वां बेटे, बड़े प्यारे बेटे थे! और बड़ी देर से बुढ़ापे में पैदा हुए थे। उसका बड़ा मोह था उन पर। वह एक दिन मस्जिद में प्रवचन दे कर लौटा, घर आया, तो वह आते ही से रोज पूछता था कि आज बेटे कहां हैं? अक्सर तो वे मस्जिद जाते थे, आज नहीं गए थे सुनने। उसने पूछा पत्नी से, बेटे कहां हैं? उसने कहा, आते होंगे, कहीं खेलते होंगे, तुम भोजन तो कर लो! उसने भोजन कर लिया। भोजन करके उसने फिर पूछा कि बेटे कहां हैं? क्योंकि ऐसा कभी न हुआ था, वे भोजन उसके साथ ही करते थे। तो उसने कहा, इसके पहले कि मैं बेटों के संबंध में कुछ कहूं, एक बात तुमसे पूछती हूं। अगर कोई आदमी बीस साल पहले अमानत में कुछ मेरे पास रख गया था, दो हीरे रख गया था, आज वह वापिस मांगने आया, तो मैं उसे लौटा दूं कि नहीं?

“A Sufi fakir had two sons—twin boys, very dear! Born late, in his old age. He had great attachment to them. One day he returned from giving a discourse in the mosque and, as always, asked as soon as he came, ‘Where are the boys?’ Often they went to the mosque; today they had not gone to listen. He asked his wife, ‘Where are the boys?’ She said, ‘They must be coming; they must be playing somewhere; you eat first!’ He ate. After eating he asked again, ‘Where are the boys?’ Because it had never happened that they did not eat with him. She said, ‘Before I say anything about the boys, let me ask you something. If a man had left something in trust with me twenty years ago—two diamonds—and today he came to ask them back, should I return them or not?’

फकीर ने कहा, यह भी कोई पूछने की बात है? यह भी तू पूछने योग्य सोचती है? लौटा ही देने थे, मेरे से पूछने की क्या बात थी? उसके हीरे उसे वापिस कर देने थे, इसमें हमारा क्या लेना-देना है? तू मुझसे पूछने को क्यों रुकी?

“The fakir said, ‘Is this even a question? Is this something to be asked? You should have returned them—what is there to ask me? They were his diamonds; you should have given them back. What have we to do with it? Why did you wait to ask me?’

उसने कहा, बस, ठीक हो गया। पूछने को रुक गई थी, अब आप आ जाएं!

“She said, ‘That’s enough—I just wanted to ask; now please come.’

वह कमरे में ले गई, दोनों बेटे मुर्दा पड़े थे। पास के एक मकान में खेल रहे थे और छत गिर गई। फकीर ने देखा, बात को समझा, हंसने लगा। कहा: तूने भी ठीक किया। ठीक है, बीस साल पहले कोई हमें दे गया था, अदृश्य, दैवयोग, परमात्मा या जो नाम पसंद हो--आज ले गया, हम बीच में कौन? जब ये बेटे नहीं थे, तब भी हम मजे में थे, अब ये बेटे नहीं हैं तो हम फिर वैसे हो गए जैसे हम पहले थे। इनके आने-जाने से क्या भेद पड़ता है! तूने ठीक किया। तूने मुझे ठीक जगाया।

“She took him into a room—both boys lay dead. They had been playing in a nearby house; the roof had collapsed. The fakir saw, understood, and laughed. He said, ‘You did rightly; you awakened me rightly. Twenty years ago, someone gave them to us; today he took them back. When these boys were not, we were fine; now that they are not, we are again as we were before. What difference does their coming and going make! You did right; you awakened me rightly.’

जो भी हो रहा है, वह मेरे कारण हो रहा है--इससे ही ‘मैं’ की भ्रांति पैदा होती है। जो हो रहा है, वह समस्त के कारण हो रहा है, मैं सिर्फ द्रष्टा-मात्र हूं--ऐसी समझ प्रगाढ़ हो जाए, ऐसी ज्योति जले अकंप, निर्धूम, तो साक्षी का जन्म होता है।

“Thinking, ‘Whatever is happening is happening because of me’—from this the illusion of ‘I’ arises. Deepen the understanding that whatever is happening is happening because of the Whole; I am only a witness. Let such a smokeless, unwavering flame be lit—then the witness is born.

अष्टावक्र ने जनक को कहा: तू देख ले अपने को इन सब बातों पर कस कर। अगर इन सब बातों पर ठीक उतर जाता हो, तो तूने जो घोषणा की, वह परम घोषणा है। अगर इन बातों पर ठीक न उतरता हो, तो अपनी घोषणा वापिस ले ले। क्योंकि झूठी घोषणाएं खतरनाक हैं। तू मुझे सुन कर विश्वास मत बना, तू मुझे सुन कर श्रद्धा को जगा! तू सत्य में स्वयं जाग। मेरी जाग तेरी जाग नहीं हो सकती और मेरी रोशनी तेरी रोशनी नहीं हो सकती। मेरी आंखें मेरे काम आएंगी और मेरे पैर से मैं चलूंगा। तुझे तेरे पैर चाहिए और तेरी आंखें चाहिए और तेरी रोशनी चाहिए। तू ठीक से पहचान ले, तू मुझसे प्रभावित तो नहीं हो गया है?

“Ashtavakra said to Janaka: look at yourself, tested against all these statements. If you come out right on all of them, then the declaration you have made is the Supreme Declaration. If not, withdraw your declaration. Because false declarations are dangerous. Do not, upon hearing me, build belief; arouse shraddha! Awaken in truth yourself. My awakening cannot be your awakening; my light cannot be your light. My eyes will serve me and I will walk with my feet. You need your feet and your eyes and your light. Recognize rightly; do not be merely influenced by me.

कृष्णमूर्ति निरंतर कहते हैं: किसी से प्रभावित मत होना। वे ठीक कहते हैं। वह अष्टावक्र का ही सूत्र है। किसी से प्रभावित मत होना। जागो, अनुकरण में मत पड़ जाना। अनुकरण तो सिर्फ नाटक है, अभिनय है; जीवन का उससे कुछ लेना-देना नहीं।

“Krishnamurti constantly says: do not be influenced by anyone. He is right. It is Ashtavakra’s very sutra. Do not be influenced by anyone. Awaken—do not fall into imitation. Imitation is only drama, acting; it has nothing to do with life.

यही मैं तुमसे भी कहता हूं। मुझे सुनो, लेकिन सुन लेना काफी नहीं है। सुनते-सुनते जागो! जो सुनो, उसको पकड़ कर मत बैठ जाना। नहीं तो पिंजरा हाथ लगेगा, पक्षी उड़ जाएगा या मर जाएगा। जो सुनो, उसे जल्दी खोल लेना, गुन लेना। जो सुनो, उसे जल्दी रूपांतरित करना; पचाना; नहीं तो अपच हो जाएगा। उसे पचाना! वह तुम्हारा खून बने, तुम्हारे खून में बहे, तुम्हारी हड्डी बने, तुम्हारी मज्जा बने, तुम्हारा प्राण बने--तो श्रद्धा!

“The same I say to you. Listen to me—but listening is not enough. While listening, awaken! Do not cling to what you hear. Otherwise, the cage will fall into your hand and the bird will fly—or die. Whatever you hear, open it quickly; brew it. Whatever you hear, transform it quickly; digest it—otherwise it will cause indigestion. Digest it! Let it become your blood, flow in your blood; become your bone, your marrow, your life—then shraddha!

श्रद्धा का अर्थ है: पचाया हुआ। विश्वास का अर्थ है: अनपचा।

“Shraddha means: digested. Belief means: undigested.

विश्वास बोझ हो जाता है; श्रद्धा मुक्ति लाती है!

“Belief becomes a burden; shraddha brings freedom!

हरि ॐ तत्सत्‌!

“Hari Om Tat Sat.”