Lagan Mahurat Jhooth Sab #5
Osho's original Hindi alongside Osho Live's English translation, matched passage by passage. Read only the Hindi or only the English.
आनंद किरण, सुभाषित शब्द तो बहुत प्यारा है। संभवतः दुनिया की किसी और भाषा में वैसा शब्द नहीं। उस शब्द से बहुत-सी बातों की ध्वनि उठती है--खिले हुए फूलों की, बजती हुई बांसुरी की, अमृत के स्वाद की, मिठास की।
Anand Kiran, the word subhāṣita is very lovely. Perhaps no other language in the world has quite such a word. It evokes many resonances—of blossoming flowers, of a flute playing, of the taste of nectar, of sweetness.
जीवन में यूं तो जहर है--लेकिन जो न पहचाने, न जाने, उसके लिए। जो पहचान ले, जान ले, जीवन ही अमृत भी हो जाता है। नासमझ तो घर को खाद से भर ले सकता है, और तब दुर्गंध ही दुर्गंध हो जाएगी। समझदार खाद को घर में नहीं भरता, बगिया में फैलाता है। उसी खाद से फूलों की सुगंध उठती है। शब्द ही गालियां बन जाते हैं और शब्द ही सुभाषित।
Life does hold poison—but for the one who neither recognizes nor knows. For the one who recognizes and knows, this very life becomes nectar. A foolish man can fill his house with manure and there will only be stench everywhere; a wise man does not pile the manure inside the house, he spreads it in the garden—and from that very manure the fragrance of flowers arises. Words become abuses, and words become subhāṣita—well-spoken, auspicious sayings.
सुभाषित हमने उन सूक्तियों को कहा है, जो बुद्धों ने कहीं, जाग्रत पुरुषों ने कहीं, जिनके शब्दों में शून्य की झंकार है। वे शून्य में ही मीठे नहीं, सुभाष ही नहीं, जीने में और भी मीठे हैं। इशारे हैं उनमें, इंगित हैं, दूर चांद की तरफ उठी हुई अंगुलियां हैं। जैसे फूल खिलता है--सुबह-सुबह कमल का खिला फूल; कीचड़ से निकलता है। कीचड़ को देख कर किसे भरोसा आए कि इससे कमल भी पैदा हो सकता है! कमल शब्द का ही अर्थ है कीचड़ से पैदा हुआ, मल से पैदा हुआ।
We have called those statements subhāṣita that were uttered by the buddhas, by awakened ones, in whose words there is the resonance of the void. They are not only sweet in the void; they are not merely “well-said”; they are even sweeter in living. They carry hints, pointings—fingers raised toward the distant moon. Like a flower that opens—the lotus blossoming at dawn; it emerges from the mud. Who, looking at the mud, would trust that a lotus could be born out of it! The very word “kamal” (lotus) means born from filth, born from mire.
कमल के लिए संस्कृत शब्द है: पंकज। पंक का अर्थ होता है: कीचड़; ज का अर्थ होता है: जन्मा; कीचड़ से जन्मा। संस्कृत की कुछ खूबियां हैं! क्योंकि जिन लोगों ने उसे रचा, बुना, उसे रूप दिया, रंग दिया, उनमें बहुतों के हाथ बुद्धों के हाथ थे। बांसुरी किसके हाथ में पड़ जाएगी, इस पर सब निर्भर है। बांसुरी तो पोली है, कौन गाएगा गीत! बुद्धों ने शब्दों को छूकर भी समाधि का रूप दे दिया।
The Sanskrit for lotus is “pankaja.” Panka means mud; ja means born—born of mud. Sanskrit has some beauties! Because many of those who shaped it, wove it, gave it form and color, had hands that were the hands of buddhas. Everything depends on whose hands the flute falls into. The flute is hollow—who will sing the song? The buddhas touched words and gave them the form of samadhi.
कमल कीचड़ से खिलता है। कीचड़ से ही उठता है, कीचड़ से ही जन्मता है। कीचड़ में ही छिपा था। न तो कीचड़ को देख कर कोई कह सकता है कि कमल इसमें छिपा होगा और न कमल को देख कर कोई कह सकता है कि यह कीचड़ से पैदा हुआ होगा। मगर कमल और कीचड़ के बीच सारे जीवन की कथा है। पैदा तो हर एक व्यक्ति कीचड़ की तरह होता है, लेकिन संभावना लाता है कमल होने की।
The lotus blooms from the mud. It rises from it, is born of it. It was hidden in the mud itself. Neither, looking at mud, can one say a lotus lies hidden within, nor, seeing a lotus, can one say it was born from mud. Yet between lotus and mud lies the whole story of life. Every person is born like mud, but he arrives bearing the potential to become a lotus.
फिर, कमल झील पर तैरता है--फिर भी झील का जल उसे छू नहीं पाता। झील में होकर भी झील में नहीं। झील में तो होता है, लेकिन अछूता। झील में तो होता है, अस्पर्शित। कमल तो झील में होता है, लेकिन झील कमल में नहीं हो पाती। यही संन्यासी की जीवनचर्या है।
And then, the lotus floats upon the lake—yet the water of the lake does not touch it. In the lake, yet not of the lake. It is in the lake, but untouched. It is there, but unstained. The lotus is in the lake, but the lake cannot enter the lotus. This is precisely the lifestyle of a sannyasin.
और सुभाषित भी ऐसे ही हैं। शब्दों में हैं, लेकिन शब्दों में मत पकड़ना, नहीं तो चूक जाओगे। शब्दों से बहुत ज्यादा उनमें भरा है। शब्द को ही पकड़ा तो कुछ पकड़ में न आएगा। खोल ही हाथ लगेगी, भीतर का सार चूक जाएगा। खोल को तो अलग कर दो, शब्दों को तो हटा दो। शब्दों के जाल में मत उलझ जाना। उसी जाल में उलझे हुए लोगों का नाम पंडित है। शब्दों के भीतर झांको, उनमें मौन को सुनो, सन्नाटे को अनुभव करो। शब्द अगर विचारे तो दर्शन का जंगल है फिर। जिसका कोई अंत नहीं। झाड़ियों पर झाड़ियां। और रोज घनी होती जाती हैं। और उलझाव बढ़ता जाता है। शब्दों पर ध्यान करो!
So too with subhāṣita. They are in words, but do not clutch at the words, otherwise you will miss. There is far more in them than the words. If you grab only the words, nothing will be caught—only the husk will fall into your hands; the inner essence will be missed. Put the husk aside, remove the words. Do not get entangled in the net of words. Those tangled in that net are called pundits. Look into the words, listen to the silence within them, experience the stillness. If you focus on words, philosophy becomes a jungle without end—thickets upon thickets, growing denser by the day, and entanglement increasing. Meditate on the words!
सुभाषित ध्यान करने के लिए हैं। उनको पीओ! चुप, मौन, उनको भीतर उतरने दो। उन्हें मांस-मज्जा-हड्डी-खून बनने दो। वे तुम्हारे भीतर रसधार की तरह बहने लगें। यह एक अलग ही प्रक्रिया है। विचारना बुद्धि की बात है; पी जाना, पचा लेना अस्तित्वगत है, बौद्धिक नहीं। और तब ये छोटे-छोटे वचन--ये छोटे-छोटे फूल--इतना छिपाए हुए हैं। एक-एक सुभाषित में एक-एक वेद छिपा है।
Subhāṣita are for meditation. Drink them! Silently, in stillness, let them descend within. Let them become your flesh, marrow, bone, blood. Let them flow in you like a stream of sap. This is a different process altogether. To analyze is the affair of the intellect; to drink and digest is existential, not intellectual. Then these little sayings—these tiny flowers—conceal so much! In each subhāṣita, a Veda lies hidden.
सत्यं तपो जपो ज्ञान
सर्वा विद्याः कला अपि।
नरस्य निष्फलाः सन्ति
यस्य शील न विद्यते।।
‘जहां शील न हो वहां तप, सत्य, जप, ज्ञान, विद्या, कला, सब व्यर्थ हैं।’
Satyam tapo japo jñāna sarvā vidyāḥ kalā api. Narasya niṣphalāḥ santi yasya śīla na vidyate. “Where there is no śīla, there austerity, truth, japa, knowledge, learning, and art are all in vain.”
यह शील क्या है? आनंद किरण, तुमने जहां से भी अनुवाद लिया, वहीं भूल है। अनुवाद में ही भूल आ गई, पांडित्य आ गया। जिसने भी किया हो यह अनुवाद, चूक गया। निशाना ठीक जगह नहीं लगा। अनुवाद करने वाले लोग शब्दों का अनुवाद करते हैं। काश, ये सुभाषित सिर्फ शब्द ही होते तब तो इनका अनुवाद बड़ा आसान था। इनका अनुवाद तो केवल ध्यानी ही कर सकते हैं, समाधिस्थ ही कर सकते हैं।
What is this śīla? Anand Kiran, the translation you have is already off the mark. The mistake entered with the translation—there the punditry crept in. Whoever did that translation missed; the arrow did not strike the right point. Translators translate words. If only these subhāṣita were mere words, translating them would be very easy. Only those established in meditation, in samadhi, can truly translate them.
अनुवाद तुमने जो दिया है: ‘शील अर्थात शुद्ध चरित्र।’
यह जो अर्थात आ गया और शुद्ध चरित्र आ गया, फिर सब भ्रांति हो गई; फिर सब गड़बड़ हो गया; फिर तुमने गुड़ गोबर कर दिया; फिर कमल कीचड़ हो गया। कहां शील और कहां चरित्र! जमीन-आसमान का फर्क है। उस भेद को ही समझो तो सुभाषित का अर्थ प्रकट होने लगेगा।
Your rendering says: “śīla, that is, pure character.” Once that “that is,” and then “pure character,” are brought in, confusion follows; everything gets muddled; you have mixed jaggery with dung; the lotus has turned to mud. Śīla and character—what a distance between them, as between earth and sky! If you understand this difference, the meaning of the subhāṣita begins to unfold.
चरित्र होता है ऊपर से आरोपित। दूसरे सिखाते हैं तुम्हें जो, वह चरित्र। और जो तुम्हारे अंतर से आविर्भूत होता है, वह शील। शील का अर्थ है: ध्यान से खुली हो आंख, फिर तुम्हारा जो हलन-चलन है, गति है, तुम्हारे जीवन की जो विधि है, शैली है, वह शील।
Character is imposed from the outside. What others teach you is character. What arises from your own interior is śīla. Śīla means: an eye opened by meditation; then your movements, your gait, your way of living—that is śīla.
खुद की तो आंख बंद है, खुद तो अंधे हो, किसी ने लाठी पकड़ा दी, किसी ने दिशा बता दी, किसी ने कहा यूं जाना, यूं जाना, बाएं मुड़ जाना, दाएं मुड़ जाना--और तुम चल पड़े हो। तुम्हें पक्का नहीं तुम क्या कर रहे हो, तुम्हें यह भी पक्का नहीं कि तुम ठीक चल रहे हो कि नहीं चल रहे हो, तुम्हें यह भी पक्का नहीं कि जिसका तुमने मार्ग-निर्देश लिया है वह भी अंधा था या आंख वाला था; कहीं ऐसा तो नहीं कि उसने भी किसी और से निर्देश लिया हो! यूं सदियों-सदियों निर्देश चलते रहते हैं।
Your own eyes are shut, you are blind; someone has put a stick in your hand, someone has pointed a direction, “go this way, that way, turn left, turn right”—and off you go. You are not certain what you are doing, not certain whether you are going right or not, not even certain whether the guide you took was himself blind or had eyes; perhaps he too took his direction from someone else! Thus instructions keep passing down through the centuries.
नानक ने कहा है: अंधा अंधा ठेलिया, दोनों कूप पड़ंत।
अंधे अंधों को धक्के दे रहे हैं, अंधे अंधों को चला रहे हैं, और दोनों कुएं में गिर रहे हैं। अंधों की अपनी दुनिया है। अंधे अनुकरण ही कर सकते हैं। चरित्र है: अनुकरण।
Nanak has said: “The blind leading the blind, both fall into the well.” The blind push the blind, the blind lead the blind, and both fall into the well. The blind have a world of their own. The blind can only imitate. Character is imitation.
मुल्ला नसरुद्दीन गया था ईद की नमाज पढ़ने ईदगाह। जब नमाज करने को झुका तो उसके कुर्ते का एक छोर पाजामे में अटका रह गया पीछे। उसके पीछे के आदमी ने देखा, शोभा योग्य नहीं था, तो उसने झटका देकर कमीज को पाजामे से छुटकारा दिला दिया। वह जो पाजामे में अटक गया था छोर, उसको मुक्त कर दिया। मुल्ला नसरुद्दीन ने सोचा, होगा जरूर इसमें कोई राज! नहीं तो क्यों पीछे वाला आदमी झटका देता! होगा इसमें कोई रिवाज! सो उसने आगे वाले आदमी के कमीज को पकड़ कर झटका दिया। आगे वाले आदमी ने भी सोचा कि शायद नमाज का यह हिस्सा है, सो उसने आगे वाले आदमी की कमीज को पकड़ कर झटका दिया। आगे वाला आदमी चौंका, उसने कहा कि क्यों मेरे कमीज को झटका दे रहे हो? उसने कहा कि मुझसे न पूछो, पीछे वाले से पूछो। पीछे वाले से पूछा; उसने कहा, मुझसे न पूछो, यह मुल्ला नसरुद्दीन, जो मेरे पीछे बैठा है! मुल्ला नसरुद्दीन ने कहा, मुझे तो बीच में डालो ही मत! मेरे जो पीछे बैठा है! इसी कमबख्त ने मेरे कमीज को झटका दिया। फिर यह सोच कर कि नमाज तो व्यवस्था से करनी चाहिए, मैंने भी झटका दिया। मेरा इसमें कोई हाथ नहीं।
Mulla Nasruddin went to the Eid prayer. When he bent down, one tail of his kurta got stuck in the waistband of his pajama at the back. The man behind noticed—undignified—and with a tug freed the shirt from the pajama. Nasruddin thought, there must be some secret to this! Why else would the man behind give such a tug? Perhaps it’s a part of the ritual! So he grabbed the shirt of the man in front and gave a tug. The man ahead also thought it must be part of the prayer, so he tugged the shirt of the man in front of him. The next man startled, said, “Why are you jerking my shirt?” He replied, “Don’t ask me, ask the one behind.” The one behind said, “Don’t ask me, this Mulla Nasruddin behind me!” Nasruddin said, “Don’t drag me into it! It’s the rascal behind me who tugged my shirt; thinking that the prayer should be performed systematically, I tugged too. I’ve no hand in this!”
और सदियों-सदियों से ऐसा तुम कर रहे हो। इस करने का नाम चरित्र है। चरित्र है: अनुकरण। न बोध है, न बुद्धि है; न सोचा है, न समझा है, न ध्याया है; और कर रहे हैं तो तुम भी कर रहे हो। किसी एक घर में पैदा हुए हो, वहां एक चरित्र की व्यवस्था थी, तो तुम भी पूरा कर रहे हो। नहीं कर पाते हो तो अपराध अनुभव होता है और करते हो तो जीवन में कोई फूल नहीं खिलते।
And so you have been doing for centuries. This doing is called character. Character is imitation. There is neither awareness nor intelligence; no contemplation, no understanding; others are doing it, so you are doing it too. You were born in a particular household; there a certain code of conduct prevailed, so you are fulfilling that. If you fail to conform you feel guilty, and if you do conform, no flowers bloom in your life.
चरित्र की यह दुविधा है--और यही उसकी पहचान भी। पूरा करो, तो जीवन उदास-उदास। न पूरा करो, तो ग्लानि, आत्म-ग्लानि। हर हाल में मुसीबत! पूरा करो तो मुसीबत। तुम्हारे संतों को देखो, महात्माओं को देखो! उदास। न मुस्कुराहट है जीवन में, न हंसी की फुलझड़ियां हैं, न आनंद का उत्सव है, न दीए जलते हैं, न रंग है, न गुलाल है, न होली, न दीवाली। मरुस्थल की तरह रूखे-सूखे लोग, उनको देख कर किसी को भी विरक्ति पैदा हो जीवन से, उनको देख कर जीवन व्यर्थ मालूम पड़ने लगे, इसमें कुछ आश्चर्य नहीं। और यही उनका उपदेश, और उनका जीवन उनके उपदेश का प्रमाण कि जीवन व्यर्थ है।
This is the dilemma of character—and also its mark. Fulfill it, and life is desolate, dreary. Do not fulfill it, and there is guilt, self-reproach. Trouble in every case! Fulfill it—trouble. Look at your saints and holy men—gloomy. No smiles in life, no fireworks of laughter, no festival of joy, no lamps are lit, no colors, no gulal, neither Holi nor Diwali. Dry, arid people like a desert; seeing them, anyone could grow disenchanted with life; life might appear futile—no wonder. And this is their sermon, and their lives the proof of their preaching—that life is futile.
और मैं तुमसे कहता हूं: जीवन व्यर्थ नहीं है। क्योंकि जीवन में ही छिपा है सत्य, और जीवन में ही छिपा है मोक्ष, और जीवन में ही छिपा है परमात्मा। जीवन में छिपा है सारा साम्राज्य शाश्वत का, सनातन का। एस धम्मो सनंतनो। यही जीवन तो सनातन धर्म है। और यह जीवन कितने रंगों में, कितने रूपों में प्रकट हो रहा है!
But I tell you: life is not futile. Because hidden in life is truth; hidden in life is liberation; hidden in life is the divine. Hidden in this life is the whole empire of the eternal, the sanatan. Esho dhammo sanantano—this life itself is the eternal dharma. And this life manifests in so many colors and forms!
मगर, अगर तुम किसी की बात मान कर चलते रहे, मान कर ही चलते रहे, तो तुम्हारा कभी इस जीवन से संबंध न जुड़ पाएगा। तुम टूटे-टूटे रह जाओगे, तुम उदास हो जाओगे। अनुकरण का अर्थ है: थोथा हो जाना, नकली हो जाना; झूठा सिक्का, पाखंड। चरित्र तो पाखंड होता है। इसीलिए मैं कहता हूं: संन्यासी का कोई चरित्र नहीं होता। शील तो होता है, लेकिन चरित्र नहीं होता।
However, if you keep walking by following someone else, then your connection with life will never be made. You will remain split, and you will grow sad. Imitation means becoming hollow, fake; a counterfeit coin; hypocrisy. Character is hypocrisy. That is why I say: a sannyasin has no character. He has śīla, but no character.
चरित्र है बाह्य व्यवस्था। इसलिए हिंदू का चरित्र अलग होता है, मुसलमान का अलग होता है, जैन का अलग होता है, बौद्ध का अलग होता है, सिक्ख का अलग होता है, पारसी का अलग होता है। लेकिन शील तो अलग-अलग नहीं होते। बुद्ध का भी वही, कृष्ण का भी वही, महावीर का भी वही, लाओत्सू का भी वही, जरथुस्त्र का भी वही। शील तो अलग-अलग नहीं हो सकते। लेकिन आचरण तो अनंत प्रकार के हो सकते हैं।
Character is an external arrangement. Hence the Hindu’s character is different, the Muslim’s different, the Jain’s different, the Buddhist’s different, the Sikh’s different, the Parsi’s different. But śīla is not different. The śīla of Buddha is the same as that of Krishna, Mahavira, Lao Tzu, Zarathustra. Śīla cannot be different. Conduct can be infinitely varied.
दुनिया में ऐसी कोई चीज नहीं है जो कहीं किसी देश में, किसी जाति में, किसी काल में आदृत न रही हो। और ऐसी भी कोई चीज नहीं है जो किसी देश में, किसी जाति में, किसी काल में अनादृत न रही हो। पृथ्वी पर हजारों तरह के कबीले हैं। जो तुम सोच भी नहीं सकते, उसे करने वाले लोग भी हैं। और जो तुम कर रहे हो, उस पर हंसने वाले लोग भी हैं। चरित्र के साथ यह दुविधा रहेगी।
There is nothing in the world that in some land, some tribe, some era, has not been honored; and there is nothing that somewhere, sometime, by someone, has not been dishonored. There are thousands of tribes on earth. There are people who do what you cannot even imagine; and there are people who laugh at what you are doing. With character, this dilemma will always remain.
एक ईसाई मिशनरी को अफ्रीका के जंगलों में आदमखोर लोगों ने पकड़ लिया। ईसाई मिशनरी ने समझाने की कोशिश की कि तुम यह क्या कर रहे हो, आदमी को मार रहे हो, मुझे मार रहे हो! मुझे बचने की उतनी फिकर नहीं, मगर तुम यह कर क्या रहे हो! क्या आदमी को खाना उचित है? वे आदमखोर बोले--दूसरे महायुद्ध के जमाने की बात है--कि तुम और हमें सिखाते हो! लाखों लोग मारे जा रहे हैं, खबरें हम तक भी आती हैं, हम तुमसे यह पूछते हैं, इतने आदमियों को मारते हो तो करते क्या हो? अरे, खाने के लिए कोई मारे तो समझ में आता है। न खाना है न पीना है, सिर्फ मारना है! यह बात निपट मूर्खतापूर्ण है। हम तो मारते हैं तभी जब खाना होता है। और तुम तो खाना भी नहीं होता और मारे चले जाते हो! और एक-दो नहीं, लाखों को मारते हो। और हमने तो सुन रखा है कि यही तुम्हारा इतिहास है। और हमको तुम कहते हो, अमानवीय! और तुम मनुष्य हो!
A Christian missionary was captured by cannibals in the African jungle. He tried to reason, “What are you doing, killing a man, killing me! I’m not so worried about my life, but what are you doing! Is it right to eat a human being?” The cannibals replied—it was during the Second World War—“And you would teach us! We hear the news too—millions are being killed. We ask you: when you kill so many people, what do you do with them? If someone kills to eat, one can understand. You neither eat nor drink—just kill! That is sheer stupidity. We kill only when we are going to eat. You kill without even eating! And not one or two—millions. And we have heard that this is your history as well. And you call us inhuman! And you are humans!”
बात तो बड़ी सोचने जैसी है। तीन हजार साल में आदमी ने पांच हजार युद्ध लड़े हैं। अरबों लोगों को काटा है! और ये काटने वाले लोग सोचते हैं कि आदमखोर जो हैं, आदमियों को खाने वाले जो लोग हैं, ये पशु से भी गए-बीते हैं। और ये अरबों को मारने वाले लोग, ये ईसाई हैं, मुसलमान हैं, हिंदू हैं, जैन हैं, बौद्ध हैं--ये धार्मिक लोग हैं।
It is worth pondering. In three thousand years man has fought five thousand wars—slaughtered billions! And these slaughterers think that cannibals—who eat humans—are worse than animals, while the ones who kill billions are Christians, Muslims, Hindus, Jains, Buddhists—religious people.
महाभारत के युद्ध का अगर हम शास्त्रीय विवरण स्वीकार करें, जो कि करने योग्य नहीं है, तो अंदाजन सवा अरब आदमी महाभारत के युद्ध में मरे। सवा अरब आदमी! अभी भी पृथ्वी की कुल आबादी चार अरब है। सवा अरब आदमी उस युद्ध में मरे! और मारने वाले लोग धर्म के नाम पर मार रहे थे। धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे! वह जो कुरुक्षेत्र था, वह धर्म का क्षेत्र था। धर्म की रक्षा के लिए मार-काट की जा रही थी। अरे, किसी और चीज के लिए मार-काट करो तो समझ में भी आ जाए, धर्म की रक्षा के लिए मार-काट! मार-काट से धर्म की रक्षा होगी! अधर्म से धर्म की रक्षा होगी!
If we accept the scriptural account of the Mahabharata war—though it should not be accepted—then roughly one and a quarter billion people died in that war. One and a quarter billion! Even today the whole population of the earth is about four billion. One and a quarter billion died in that war! And the killers were killing in the name of religion: dharmakshetre Kurukshetre! That battlefield was the field of dharma. To protect religion, slaughter was being done. To protect dharma, slaughter! Will dharma be protected by adharma?
ठीक कहा उस आदमखोर ने कि हम तो कभी-कभी खाते हैं, और हम तभी किसी को मारते हैं जब भूखे होते हैं, यूं हम नहीं मारते तुम्हारे जैसे! तुम हो पशुओं से गए-बीते! मिशनरी तो बहुत हैरान हुआ इस तर्क से। बात में तो बल था। फिर भी अपनी जान तो बचाने के लिए उसे कोशिश और भी करनी जरूरी थी। उसने कहा कि तुमको धर्म का कोई भी स्वाद नहीं। उन्होंने कहा, है जी! पहले भी हम दो मिशनरी खा चुके हैं! कोई तुम नए थोड़े ही हो। हम तो मिशनरियों की प्रतीक्षा ही करते हैं। हमें और धर्म का स्वाद नहीं! तुम्हें नहीं है। तुमने कभी मिशनरी खाया? पादरी-पुरोहित-पंडित तुमने कभी खाया? साधु? अरे, हम सबको पचाए हैं। अनुभव से कहते हैं, सबका स्वाद लिया है। और तुम हमसे पूछ रहे हो कि धर्म का स्वाद है या नहीं!
The cannibal spoke truly: we eat occasionally, and only kill when we are hungry; we don’t kill like you! You are worse than animals! The missionary was shaken by this logic. There was strength in it. Still, to save his life he had to try further. He said, “You have no taste for religion.” They said, “Oh yes we do! We’ve already eaten two missionaries before! You are not new. We wait for missionaries. We lack no taste for religion—you do. Have you ever eaten a missionary? Have you ever eaten a priest? A pundit? A saint? We’ve digested them all. We speak from experience—we’ve tasted them all. And you ask us whether we have a taste for religion!”
आचरण तो अजीब-अजीब तरह के होंगे।
Conduct will be strange and varied.
अफ्रीका का एक कबीला चींटे और चींटियों का भोजन करता है। एकदम चींटे-चींटियां इकट्ठा करता रहता है। छोटे-छोटे बच्चे चींटा दिखा कि गप्प कर जाते हैं। और तुम्हारी तो सब्जी में भी चींटी दिख जाए, चींटा मिल जाए मरा हुआ, तो सब्जी भी खाई न जाए तुमसे! और वे इसको स्वादिष्ट मानते हैं। चींटे-चींटियों को इकट्ठा करते हैं, सुखा कर रखते हैं। मौके-बेमौके मेहमान आ जाए--तो चींटे-चींटियों का नाश्ता।
There is an African tribe that eats ants. They collect ants and ant eggs; little children, spotting an ant, pop it right in. You cannot eat a vegetable if you find a dead ant in it! They consider it a delicacy. They gather ants, dry them, keep them. When a guest comes—ants for snacks.
चीन में लोग सांप को खाते हैं। सांप की सब्जी बहुत बहुमूल्य सब्जी समझी जाती है। और साधारण आदमी ही नहीं खाते, बौद्ध भिक्षु भी खाते हैं।
In China people eat snake. Snake curry is regarded as very precious. Not only laypeople—Buddhist monks too.
प्रसिद्ध बौद्ध भिक्षु लिंची के संबंध में यह उल्लेख है कि कोई मेहमान आया हुआ था--प्रतिष्ठित; वजीर था, बड़े ओहदे पर था, धनपति था--उसके स्वागत में लिंची ने अपने पूरे आश्रम को भोजन दिया था। पांच सौ भिक्षु उसके साथ भोजन करने बैठे। लिंची के पास ही वजीर बैठा था। और जब रसोइयों ने आकर भोजन परोसा और प्रधान रसोइए ने आकर वजीर की और लिंची की थाली में सब्जी परोसी, तो लिंची थोड़ा हैरान हुआ। उसने कुछ उठा कर दिखाया रसोइए को--यह क्या है? सांप का मुंह था। मुंह नहीं डाला जाता, मुंह काट कर फेंक दिया जाता है, क्योंकि मुंह में जहर की ग्रंथि होती है। सब्जी बाकी शरीर की बनती है, मुंह को छोड़ कर। लेकिन यह कहानी झेन शास्त्रों में बहुत आदर से उल्लिखित है। आदर का कारण है।
About the famous Buddhist monk Lin-chi, it is recorded that a distinguished guest—a minister, a man of great rank and wealth—had come. In his honor Lin-chi fed the whole monastery. Five hundred monks sat with him to dine. The minister sat next to Lin-chi. When the cooks served, the head cook put some curry on Lin-chi’s and the minister’s plates. Lin-chi was a little surprised; he picked something up and showed it to the cook—what is this? It was the snake’s head. The head is not put in; it is cut off and thrown away—because the poison gland is in the head. The curry is made from the rest of the body, leaving the head. This story is told with great respect in the Zen records—and there is a reason.
जब उसने मुंह उठा कर दिखाया तो उस रसोइए ने क्या किया! वह भी भिक्षु था, आश्रम का रसोइया था। उसने झट से मुंह हाथ में लिया, अपने मुंह में डाल दिया और कहा: धन्यवाद! गुरु तो बहुत प्रसन्न हुआ। न जरा झिझका, न जरा परेशान हुआ, सांप के मुंह को भी अपने मुंह में डाल दिया। बात को यूं पचा गया। किसी की समझ में ही नहीं आया कि क्या हुआ। लोग यही समझे कि कोई मीठी चीज, कोई स्वादिष्ट भोजन प्रसाद रूप में भिक्षु को मिला है।
When he showed the head, what did the cook do? He too was a monk, the monastery cook. He immediately took the head from Lin-chi’s hand, popped it into his own mouth, and said, “Thank you!” The master was very pleased. He did not hesitate, he did not flinch—he put even the snake’s head in his mouth. Thus he swallowed the whole matter. No one understood what had happened. People assumed the monk had been given some sweet, some delicious prasad.
लेकिन सांप की सब्जी खाई जाती थी। अब भी खाई जाती है। अभी कल के अखबार में खबर थी कि एक आदमी रोज ही एक सांप खाता है चीन में। जिस दिन सांप नहीं मिलता, उस दिन उसकी तबीयत ढीली हो जाती है, सुस्त हो जाता है। सांप चाहिए ही चाहिए। पौष्टिक आहार है। उसके बिना वह नहीं जी सकता।
But snake curry was eaten. It is eaten even today. Just yesterday’s newspaper carried a report that in China a man eats one snake every day. If he doesn’t get a snake, he feels weak and dull. He must have a snake. It’s a nutritious diet; he cannot live without it.
दुनिया में कहीं भी कोई सांप को खाने का खयाल न करे! मगर बिच्छू को खाने वाले लोग भी हैं। और जो जिस घर में पैदा हुआ है, जिस परिवार में, जिस संस्कार में, उसको ही पकड़ लेता है। और तो कुछ पकड़ने को होता भी नहीं। मां-बाप सिखा देते हैं; शिक्षक, गुरु, पंडित-पुरोहित, सब सिखा देते हैं; वह वैसा ही आचरण करना शुरू कर देता है।
Elsewhere in the world, no one would even think of eating snake! There are people who eat scorpions too. And one clings to whatever family, culture, and conditioning one is born into—there is nothing else to cling to. Parents teach; teachers, gurus, priests all teach; and one begins to behave accordingly.
इस आचरण का नाम शील नहीं है। यह तो बिलकुल थोथी बात है। यह तो ऊपर से पहनाए गए वस्त्रों जैसी है। यह तो मुखौटा है। जैसे किसी ने चेहरे को रंग दिया हो, सुंदर बना दिया हो। यह तो पानी पड़ जाए एक तो बह जाए। बूंदा-बांदी हो जाए तो सब राज खुल जाए।
This behavior is not śīla. It is utterly hollow. It is like garments put on from outside. A mask. As if someone had painted your face, made it pretty. A little rain and it will all run off. A drizzle and the whole secret is out.
इसलिए, आनंद किरण, शील का अर्थ शुद्ध चरित्र न करो। और तुम्हारा मन--या जिसने भी यह अनुवाद किया हो--सिर्फ चरित्र से ही न माना, उसमें शुद्ध और जोड़ दिया। चरित्र काफी नहीं, शुद्ध भी होना चाहिए। प्रेम काफी नहीं, शुद्ध प्रेम। दूध काफी नहीं, शुद्ध दूध। मिलावटी दिमाग हो गया हमारा। हर चीज में मिलावट है। आजकल तो प्रेमी भी प्रेयसियों से कहते हैं कि बिलकुल खालिस प्रेम है, सौ टका। ऐसा मत समझना कि कुछ मिलावट है, कि पानी वगैरह मिलाया हुआ है, बिलकुल शुद्ध प्रेम है, कोई फिल्मी नहीं है।
Therefore, Anand Kiran, do not render śīla as “pure character.” And your mind—or whoever translated it—was not satisfied with “character” alone, he added “pure” too. Character is not enough, it must be pure. Love is not enough, pure love. Milk is not enough, pure milk. Our minds have become adulterated; there is adulteration in everything. Nowadays even lovers tell their beloveds, “This is absolutely pure love, a hundred percent—don’t think there’s any adulteration, no water mixed in; it’s pure love, not filmy.”
अब तो कोई चीज शुद्ध नहीं है। इसलिए शुद्ध का आग्रह बढ़ता जा रहा है। जब शुद्ध घी मिलता था तो दुकानों पर तख्तियां नहीं लगती थीं कि शुद्ध घी बिकता है। तब ‘घी बिकता है’, इतना ही काफी था। जब से शुद्ध घी नहीं मिलता, तब से ‘शुद्ध घी बिकता है’।
Now nothing is pure. Hence the insistence on purity keeps increasing. When pure ghee was available, shops did not need to put up signs “Pure ghee sold here.” “Ghee sold here” was enough. Since pure ghee is no longer available, signs say, “Pure ghee sold here.”
अब तो हालत और बिगड़ गई। अब तो शुद्ध डालडा भी बिकता है। अब तो डालडा भी शुद्ध कहां है? इसलिए अब शुद्ध डालडा की भी तख्ती लगी रहती है कि यहां शुद्ध डालडा मिलता है। पहले डालडा यानी अशुद्ध ही चीज थी। अब डालडा शुद्ध चीज है, क्योंकि उससे भी रद्दी घी को मिलाने वाले लोग हैं। घी भी नहीं है, उसको भी मिलाने वाले लोग हैं। चर्बी मिला दें, कुछ भी मिला दें।
Now things have worsened further—now even “pure dalda” is sold. Even dalda is no longer pure, so they put up signs for “pure dalda.” Earlier, dalda itself was the impure thing. Now dalda is “pure,” because there are people adulterating even rubbishy ghee—adding tallow or anything at hand.
अब तो दवाओं का भी कोई भरोसा नहीं है। अब तो तुम इंजेक्शन ले रहे हो और सोच रहे हो इंजेक्शन है, हो सकता है सिर्फ पानी हो। और वह पानी भी जरूरी नहीं कि शुद्ध हो।
Now even medicines are unreliable. You may be taking an injection thinking it’s a drug—perhaps it’s only water. And that water is not necessarily pure either.
तो हम इतने से ही राजी नहीं होते कि चरित्र। चरित्र पर्याप्त है। चरित्र का अर्थ ही होना चाहिए: शुद्ध। और चरित्रहीनता का अर्थ होगा: अशुद्ध। शुद्ध चरित्र का क्या मतलब? लेकिन हमारे दिमाग में मिलावट घुस गई है। एक तो चरित्र शील का अर्थ नहीं है--यह बाहरी आडंबर है--दूसरा इसमें भी शुद्ध जोड़ रहे हो! आडंबर को और भी झूठा बना रहे हो।
So we are not content with just “character.” Character must mean pure; and “characterlessness” must mean impure. What does “pure character” even mean? But adulteration has entered our heads. First, character is not what śīla means—it is external show. And second, you add “pure” to it—making the show even more false.
शील का अर्थ होता है: ध्यान के शून्य में जिसने अपने अंतःकरण को पहचाना है; जिसने शून्य में अपने केंद्र से संबंध जोड़े हैं; जो अपने प्राणों के प्राण से संयुक्त हुआ है; जिसने पहली दफा जाना है कि मैं परिधि ही नहीं हूं, केंद्र भी हूं; और जिसकी परिधि केंद्र से प्रभावित होने लगी--उसका नाम शील है। शील है तुम्हारे भीतर से ऊगा हुआ और चरित्र है ऊपर से थोपा हुआ। जैसे कोई कागजी फूल लाकर वृक्षों पर अटका दे। हो सकता है राह चलते राहगीरों को धोखा हो जाए।
Śīla means: one who, in the emptiness of meditation, has recognized his inner being; who has connected with the center in the void; who has joined with the very life of life; who for the first time has known that “I am not just the circumference, I am the center too”; and whose circumference has begun to be influenced by the center—that is called śīla. Śīla is what sprouts from within you; character is what is imposed from above. Like hanging paper flowers on trees. Perhaps they may fool a passer-by.
मगर तुम किसको धोखा दे रहे हो? क्या मधुमक्खियों को धोखा दे पाओगे? कोई एक मधुमक्खी भी तुम्हारे कागज के फूल पर न बैठेगी। क्या तुम भंवरों को धोखा दे पाओगे? कोई भंवरा तुम्हारे कागज के फूलों के पास गुनगुन करके गीत न गाएगा। तुम किसे धोखा दे रहे हो? और तुम सबको भी धोखा दे दो, मगर तुम्हें तो पता ही रहेगा कि फूल कागजी हैं। तुमने ही लटकाए हैं। तुम अपने को तो धोखा न दे पाओगे। तुम वृक्ष को तो धोखा न दे पाओगे। इन कागजी फूलों को वृक्ष रस नहीं देने लगेगा। और अगर दिया भी उसने रस तो ये गल जाएंगे। ये मर जाएंगे। वह जीवनदायी रस इनके लिए मृत्यु हो जाएगा। असली फूल वृक्ष में लगते हैं। उसके अंग होते हैं।
But whom are you fooling? Will you fool the bees? Not a single bee will sit on your paper flowers. Will you fool the bumblebees? No bumble will hum a song near your paper blossoms. Whom are you deceiving? Even if you deceive everyone, you will still know the flowers are paper—you hung them yourself. You cannot deceive yourself. You cannot deceive the tree. The tree will not pour sap into those paper flowers. And even if it did, they would rot and die; that life-giving sap would be death for them. True flowers grow on the tree; they are its limbs.
शील है असली फूल--तुम्हारे भीतर ऊगा, तुम्हारे भीतर लगा। नकली नहीं, बाजारू नहीं, कागजी नहीं। और तब इस सुभाषित का अर्थ खुल सकेगा। तो मैं शील का अर्थ शुद्ध चरित्र नहीं करता हूं। यह ‘अर्थात शुद्ध चरित्र’ छोड़ दो! खयाल से ही हटा दो! इतना ही कहो कि शील न हो तो मनुष्य के जीवन में सत्य नहीं होता।
Śīla is a true flower—grown within you, blossomed within you. Not fake, not bazaar-made, not paper. Then the meaning of this subhāṣita opens. I do not render śīla as “pure character.” Drop that “that is, pure character.” Remove the very idea. Say only this: if there is no śīla, truth does not happen in a person’s life.
क्या होगा! अगर सत्य हो तो शील ही होगा; अगर शील हो तो सत्य भी होगा। जिसने अपने जीवन के केंद्र को जान लिया, उस जानने को, उस पहचानने को ही तो सत्य का अनुभव कहते हैं। और जिसके जीवन में आत्म-अनुभव हो, उसके जीवन में तप होता है।
What will happen? If truth is, śīla will be; if śīla is, truth will be. The knowing of the center of one’s life—that very knowing, that recognition, is what we call the experience of truth. And where there is self-experience, there is tapas.
तप का क्या अर्थ है? तप शब्द को समझना चाहिए।
What is the meaning of tapas? Understand this word.
लोग सोचते हैं तप का अर्थ है अपने को सताना, गलाना, परेशान करना, हैरान करना। तब तो तप एक तरह की आत्म-हिंसा हो गई। तो फिर दुनिया में दो तरह के लोग हैं: दूसरों को सताने वाले और अपने को सताने वाले। इनमें कुछ फर्क नहीं है, जहां तक सताने का संबंध है, ये एक जैसे हैं। इनकी कोटियां अलग-अलग नहीं हैं। कोई दूसरे को अगर सताए तो हम उसको दुष्ट कहते हैं। और अपने को सताए तो उसको संत कहते हैं। गजब के लोग हैं! हम भी गजब के लोग हैं! हमारी कोटियां भी गजब की, हमारी व्याख्याएं भी अदभुत!
People think tapas means tormenting oneself, melting oneself down, harassing and troubling oneself. Then tapas becomes a kind of self-violence. Then there are two types of people in the world: those who torment others, and those who torment themselves. As far as torment is concerned, there is no difference between them. The categories are not different: if one torments others we call him wicked; if he torments himself we call him a saint. What strange people we are! Our categories are strange, our definitions astounding!
अरे, दूसरे को जो सताए वह उतना दुष्ट नहीं है, क्योंकि दूसरा अपनी आत्म-रक्षा भी कर सकता है। लेकिन जो खुद को सताए, वह तो बहुत ही दुष्ट है, क्योंकि खुद की अब कोई आत्म-रक्षा करने वाला भी नहीं है। अब तो जिसको हमने रक्षक समझा था, वही सता रहा है। अब तो जिससे हम बचना चाहते थे, वही मार रहा है। अब कौन बचाएगा? जिसको हमने सुरक्षा मानी थी, वही झूठी सिद्ध हो गई।
इसलिए जो कायर हैं और दूसरों को सताने में डरते हैं--क्योंकि दूसरों को सताने में खतरा है; दूसरों को छेड़ने में खतरा है! जैसे कोई मधुमक्खी का छत्ता छेड़ दे! दूसरे को छेड़ोगे तो दूसरा बदला लेगा, आज नहीं कल, कल नहीं परसों। और कौन जाने खतरनाक आदमी हो!
मुल्ला नसरुद्दीन चला जा रहा था एक रास्ते से, ऊपर से एक ईंट गिरी, उसकी खोपड़ी पर पड़ी। भनभना गया। तमतमा गया। उठाई ईंट और गुस्से में गया जीना चढ़ कर ऊपर कि सिर खोल दूंगा! कौन हरामजादा है जिसने ईंट पटकी? देखता भी नहीं!
The one who torments others is not as wicked, because the other can defend himself. But the one who torments himself is very wicked indeed, because there is no one left to defend him. The one he took to be his protector has turned tormentor. The one he sought protection from has begun to kill him. Who will save him now? What he considered his defense has proved false.
उधर जाकर देखा तो एक पहलवान खड़ा था। अभी दंड-बैठक लगा कर ही उठा था। पहलवान को देख कर मुल्ला चौकड़ी भूल गए। पहलवान ने पूछा; ‘कहो, क्या काम है?’
उसने कहा: ‘कुछ नहीं, आपकी ईंट गिर गई थी, वह वापस करने आया हूं। अरे, कभी भी जरूरत हो तो पड़ोस में ही रहता हूं, आवाज दे दी। कोई चीज गिर जाए, कुछ हो तो उठा कर ला दूंगा। सेवा तो हमारा धर्म है!’
भूल गए चौकड़ी! गए तो थे कि खोल दूंगा सिर, ईंट लौटा कर वापस अपना सिर मलते आ गए!
एक दिन मुल्ला घर लौटा, देखा कि पत्नी के बिस्तर पर कोई सोया हुआ है। दोनों कंबल के भीतर हैं। आगबबूला हो गया। सोचा कि निकाल लूं तलवार, कि पिस्तौल। पर इसके पहले कि पिस्तौल निकालने जाऊं, जरा देख तो लूं कि कौन है? कंबल उठाया, वही पहलवान! जल्दी से कंबल उढ़ा दिया। पत्नी ने कहा: ‘क्यों, क्या करते हो?’
‘अरे,’ उसने कहा, ‘बेचारे पहलवान को ठंड न लग जाए! और एक कंबल ले आऊं, भैया? शांति से सो!’ मगर दिल तो भनभना रहा था। यह तो हद हो गई! ईंट भी ठीक थी, मगर अब जरा बात आगे बढ़ गई बहुत! कंबल तो उढ़ा कर बाहर लौट आया, पहलवान का छाता रखा था। पहलवान का छाता अपनी टांग पर रख कर तोड़ दिया और कहा कि हे प्रभु, अब ऐसा हो कि जम कर बरसे, पानी ऐसा बरसे कि कमबख्त को पता चल जाए! घर पहुंचने में मजा आ जाए इसको भी!
अब और क्या करोगे? उसका छाता तोड़ कर परमात्मा से प्रार्थना कर रहे हैं।
जो लोग दूसरों को नहीं सता सकते, क्योंकि दूसरों को सताना खतरे से खाली नहीं है, जोखिम का काम है, वे अपने को सताने लगते हैं। और मजा यह है कि यही कायर तुम्हारे महात्मा बन जाते हैं। यही तुम्हारे संत बन जाते हैं। इन्हीं के चरणों में तुम सिर झुका रहे हो। इन्हीं कायरों की पूजा चल रही है।
Hence those who are cowards and fear tormenting others—because tormenting others is risky, dangerous; like poking a beehive!—they begin to torment themselves. And the irony is that these very cowards become your saints and great men. You bow your head at their feet; they are the ones worshipped.
तप का यह अर्थ नहीं है। तप का अर्थ होता है--तप शब्द में ही अर्थ छिपा हुआ है: तप यानी तपिश। एक ऊर्जा, एक गर्मी। जैसे भीतर सूरज ऊग आया हो। जैसे जीवन की सारी ऊर्जा जाग्रत हो गई हो। जैसे सोए स्रोत खुल गए हों। झरने फूट पड़े हों। एक दीप्ति, एक ओजस।
This is not the meaning of tapas. Tapas means—its meaning is hidden in the word itself—tapas, that is, heat. An energy, a warmth. As if the sun has risen within. As if all life-energy has awakened. As if sleeping sources have opened. Springs have burst forth. A radiance, an ojas.
जिस व्यक्ति ने स्वयं के सत्य को जाना है, उसके जीवन में एक गर्मी होगी--क्रांति की, बगावत की। उसके जीवन में एक आग्नेयता होगी। क्योंकि उसके भीतर आत्म-ज्योति का दीया जलेगा। उसके भीतर ठंडा बरफ जैसा हृदय नहीं होगा, मुर्दा हृदय नहीं होगा, जीवंत हृदय होगा। तप का अर्थ है: ऊर्जा, गर्मी। जैसे सूरज निकल आता है तो फूल जो बंद थे रात भर, खुल जाते हैं; पक्षी जो रात भर सोए रहे, जग जाते हैं; जिनके कंठ रात भर चुप थे, अचानक गीतों में फू
ट पड़ते हैं; वैसे ही सत्य के अनुभव के साथ तुम्हारे जीवन में ऊर्जा का पदार्पण होता है। सूरज ऊगता है, फूल खिलते हैं, जागरण आता है--और गीत और नृत्य और उत्सव।
The person who has known his own truth will have a certain heat—a heat of revolution, of rebellion. There will be a fiery quality in his life. Because the lamp of self-light is lit within. His heart will not be cold like ice, not a dead heart; it will be living. Tapas means energy, warmth. As when the sun rises—the flowers that were closed through the night open; the birds who slept all night awaken; throats that were quiet all night suddenly burst into song. So too, with the experience of truth, energy enters your life. The sun rises, flowers bloom, awakening comes—and song and dance and festivity.
तप अपने को सताना नहीं है, अपनी जीवन-ऊर्जा को उसकी पराकाष्ठा पर प्रकट होने देना है। और जिसकी जीवन-ऊर्जा पराकाष्ठा पर प्रकट होगी, निश्चित ही उसका अंतिम परिणाम सृजन होगा, कला होगी। क्योंकि ऊर्जा तुम्हें स्रष्टा बनाएगी। तुम गीत रचो, कि मूर्ति रचो, कि चित्र बनाओ, कि तुम जो कुछ भी करोगे, उस सब में एक सौष्ठव होगा, उस सब में एक संस्कृति होगी। तुम मिट्टी छुओगे तो सोना हो जाएगी। और मिट्टी को छूकर सोना बना देने का नाम ही कला है।
Tapas is not torturing oneself; it is allowing one’s life-energy to manifest at its peak. And where life-energy manifests at its peak, its ultimate result will certainly be creation—art. Energy will make you a creator. Whether you compose songs, sculpt forms, paint pictures—whatever you do, there will be a beauty in it, a culture in it. You will touch mud and it will turn to gold. And the name for turning mud to gold is art.
जब तक स्वयं के सत्य को नहीं जाना, शील को नहीं पहचाना, अपने भीतर के केंद्र को अनुभव नहीं किया, तब तक सब झूठ है; उसके साथ ही सब सच हो जाता है। एक को जान लो तुम, स्वयं को, तो तुम्हारे जीवन में फूल ही फूल खिल जाते हैं। इतने फूल खिल जाते हैं कि तुमने कभी कल्पना भी न की थी। इतने गीत कि तुमने कभी सोचा भी न था कि तुम्हारे भाग्य में होंगे! इतना आनंद, इतना नृत्य, इतनी ऊर्जा कि नृत्य तो फूटेगा ही, आनंद तो जागेगा ही। ऊर्जा तो अपने आप नाचती है। ऊर्जा बिना नाचे नहीं रह सकती! झरने फूट पड़ेंगे!
Until you have known your own truth, recognized śīla, experienced the inner center, everything is false; with that, everything becomes true. Know the One—yourself—and flowers will blossom in your life—so many that you never imagined. So many songs that you never dreamt could be your destiny! So much joy, so much dance, so much energy that dance is bound to erupt, joy is bound to awaken. Energy cannot help but dance—springs will break forth!
और तभी जप। यह बैठ कर जो रामनाम की चदरिया ओढ़े हुए और माला हाथ में लिए हुए जप कर रहे हैं मुर्दों की भांति, इनके जप का कोई मूल्य नहीं है। लेकिन जप का अर्थ होता है: जब तुम्हारे जीवन में आनंद की पुलक आई, लहर दौड़ी और तुम्हारे भीतर अनुग्रह का भाव उठा। परमात्मा को--या परमात्मा शब्द को बीच में न भी लाओ तो भी चलेगा--अस्तित्व को जब धन्यवाद देने के लिए तुम झुके, उस झुकने का नाम जप है। फिर वह मौन भी हो सकता है, मुखर भी हो सकता है।
Only then is there japa. Those who sit wrapped in a blanket of God’s name, with rosary in hand, chanting like the dead—such japa has no value. Japa means: when delight pulsates in your life, when a wave of gratitude arises within you—when you bow to the divine—or even without the word divine, to existence itself—to offer thanks: that bowing is japa. It can be silent or voiced.
उस स्वानुभूति के पहले जो ज्ञान है, कचरा है, किताबी है, शास्त्रीय है। उस स्वानुभव के बाद ही ज्ञान है। ज्ञान एक ही है: अपने को जानना।
Before self-realization, what you call knowledge is rubbish—bookish, scriptural. After self-experience, there is knowledge. Knowledge is one: to know oneself.
उपनिषदों ने बड़ी अनूठी व्याख्या की है। दुनिया में कभी ऐसी व्याख्या नहीं की गई। जिसको आज हम विज्ञान कहते हैं, उसको उपनिषद अविद्या कहते हैं। बाहर का ज्ञान अविद्या। यह भूगोल और यह इतिहास और यह गणित और यह भौतिकी और यह रसायन--बाहर का सब ज्ञान उपनिषद अविद्या कहते हैं। और भीतर के ज्ञान को विद्या कहते हैं।
The Upanishads make a unique distinction—never made anywhere else. What we today call science, the Upanishads call avidyā—non-knowledge. Outer knowledge: geography, history, mathematics, physics, chemistry—all outer knowing is avidyā, say the Upanishads. And inner knowing is vidyā.
तो ज्ञान तो एक ही बचा फिर: स्वयं को जानना, आत्म-साक्षात्कार। और शेष सब अविद्या हो गया। शेष सब कामचलाऊ है। उपादेयता है उसकी, लेकिन उससे कोई मुक्ति नहीं बनती। और उससे जीवन में कोई आनंद नहीं निर्मित होता और अमृत नहीं निचुड़ता। ज्ञान तो वह है जो मुक्तिदायी हो।
Thus only one thing remains as knowledge: to know oneself, self-realization. All the rest is avidyā—useful for practical purposes perhaps, but it brings no liberation, begets no joy, yields no nectar. Knowledge is that which liberates.
सा विद्या या विमुक्तये।
वही है विद्या जो मुक्ति लाए। यह परिभाषा हुई विद्या की--जो मुक्ति लाए वह विद्या। जो बांध दे, वह विद्या नहीं। जो खोल दे सारे बंधन, वही विद्या, वही ज्ञान।
Sa vidyā yā vimuktaye. That alone is vidyā which brings freedom. This is the definition of vidyā—that which brings freedom. That which binds is not vidyā. That which opens all bonds, that is vidyā, that is knowledge.
सत्यं तपो जपो ज्ञान
सर्वा विद्याः कला अपि।
नरस्य निष्फलाः सन्ति
यस्य शील न विद्यते।।
शील न हो तो कुछ भी नहीं। भीतर अंधेरा हो तो कुछ भी नहीं। भीतर उजाला हो तो सब कुछ। इसलिए मेरा जोर एक ही बात पर है--सिर्फ एक बात पर--कि कुछ भी हो, किसी भी कीमत पर हो, समाधि को पाना है। ध्यान को जगाना है। ध्यान की अंतिम चोटी को छू लेना है। वही समाधि है, संबोधि है, बुद्धत्व है। उसको छू लिया तो शेष सब रूपांतरित हो जाएगा। और उसको न छुआ, तो तुम लाख वीणा बजाओ--तकनीकी दृष्टि से शायद तुम वीणावादक हो जाओगे, लेकिन तुम्हारे वीणा बजाने में प्राण नहीं होंगे। तार झनझनाएंगे, गीत भी ओंठों से आएगा, मगर हृदय से नहीं।
Satyam tapo japo jñāna sarvā vidyāḥ kalā api. Narasya niṣphalāḥ santi yasya śīla na vidyate. Without śīla, nothing at all; with inner light, everything. Therefore my emphasis is on just one thing—only one thing: at any cost, samadhi must be attained. Meditation must be awakened. The summit of meditation must be touched—that is samadhi, sambodhi, buddhahood. Touch that, and all the rest will be transformed. Without touching it, you may play the veena a thousand times—technically you might become a veena player, but your playing will lack life. The strings will vibrate, a song will come from the lips, but not from the heart.
अकबर ने तानसेन से कहा था कि तेरा वीणा-वादन देख कर कभी-कभी यह मेरे मन में खयाल उठता है कि कभी संसार में किसी आदमी ने तुझसे भी बेहतर बजाया होगा या कभी कोई बजाएगा? मैं तो कल्पना भी नहीं कर पाता कि इससे श्रेष्ठतर कुछ हो सकता है।
Akbar once said to Tansen, “Hearing your veena, it occurs to me that perhaps never in the world has anyone played better than you, nor will anyone ever play better. I cannot imagine anything beyond this.”
तानसेन ने कहा, क्षमा करें, शायद आपको पता नहीं कि मेरे गुरु अभी जिंदा हैं। और एक बार अगर आप उनकी वीणा सुन लें, तो कहां वे और कहां मैं!
Tansen said, “Forgive me, perhaps you do not know—my master is still alive. If you hear his veena just once—you will see the distance between him and me.”
बड़ी जिज्ञासा जगी अकबर को। अकबर ने कहा, तो फिर उन्हें बुलाओ!
Akbar’s curiosity was aroused. “Then call him!”
तानसेन ने कहा, इसीलिए मैंने कभी उनकी बात नहीं छेड़ी। आप मेरी सदा प्रशंसा करते थे, मैं चुपचाप पी लेता था, जैसे जहर का घूंट कोई पीता है, क्योंकि मेरे गुरु अभी जिंदा हैं, उनके सामने मेरी क्या प्रशंसा! यह यूं है जैसे कोई सूरज को दीपक दिखाए। मगर मैं चुपचाप रह जाता था, कुछ कहता न था, आज न रोक सका अपने को, बात निकल गई। लेकिन नहीं कहता था इसीलिए कि आप तत्क्षण कहेंगे, उन्हें बुलाओ। और तब मैं मुश्किल में पडूंगा, क्योंकि वे यूं आते नहीं। उनकी मौज हो तो जंगल में बजाते हैं, जहां कोई सुनने वाला नहीं। जहां कभी-कभी जंगली जानवर जरूर इकट्ठे हो जाते हैं सुनने को। वृक्ष सुन लेते हैं, पहाड़ सुन लेते हैं। लेकिन फरमाइश से तो वे कभी बजाते नहीं। वे यहां दरबार में न आएंगे। आ भी जाएं किसी तरह और हम कहें उनसे कि बजाओ तो वे बजाएंगे नहीं।
Tansen said, “That’s why I never raised the topic. You always praised me, and I quietly swallowed it like one swallows poison—because my guru is alive, and in his presence what is my praise! It is like showing a lamp to the sun. I kept silent, but today I could not restrain myself, the words slipped out. I did not speak earlier because you would immediately say, ‘Call him.’ Then I would be in difficulty, for he does not come just like that. If the mood takes him, he plays in the forest where there is no listener; sometimes wild animals gather to listen, trees listen, mountains listen. But he never plays on request. He will not come to court. Even if by some means he comes, and we ask him to play—he will not.”
तो अकबर ने कहा, फिर क्या करना पड़े? कैसे सुनना पड़े?
Akbar asked, “Then what must be done? How can we hear him?”
तो तानसेन ने कहा, एक ही उपाय है कि यह मैं जानता हूं कि रात तीन बजे वे उठते हैं, यमुना के तट पर आगरा में रहते हैं--हरिदास उनका नाम था--हम रात चल कर छुप जाएं। दो बजे रात चलना होगा; क्योंकि कभी तीन बजे बजाएं, चार बजे बजाएं, पांच बजे बजाएं; मगर एक बार जरूर सुबह-सुबह स्नान के बाद वे वीणा बजाते हैं। तो हमें चोरी से ही सुनना होगा; बाहर झोपड़े के छिपे रह कर सुनना होगा।
Tansen said, “There is only one way. I know that he rises at three in the morning; he lives in Agra on the bank of the Yamuna—his name is Haridas. We must go at night and hide. We must leave at two, for he may play at three, or four, or five; but once, early in the morning after his bath, he certainly plays. We will have to listen stealthily—from behind the hut.”
शायद ही दुनिया के इतिहास में किसी सम्राट ने--अकबर जैसे बड़े सम्राट ने--चोरी से किसी की वीणा सुनी हो! लेकिन अकबर गया। दोनों छिप रहे एक झाड़ की ओट में, पास ही झोपड़े के पीछे। कोई तीन बजे स्नान करके हरिदास यमुना से आए और उन्होंने अपनी वीणा उठाई और बजाई। कोई घंटा कब बीत गया--यूं जैसे पल बीत जाए! वीणा तो बंद हो गई, लेकिन जो राग भीतर अकबर के जम गया था वह जमा ही रहा।
Perhaps never in history did a great emperor like Akbar secretly listen to someone’s veena—but Akbar went. Both hid behind a bush near the hut. Around three, Haridas returned from the river after his bath, picked up his veena, and played. An hour passed as if a moment. The outer veena fell silent, but the raga that had settled within Akbar remained.
आधा घंटे बाद तानसेन ने उन्हें हिलाया और कहा कि अब सुबह होने के करीब है, हम चलें! अब कब तक बैठे रहेंगे! अब तो वीणा बंद भी हो चुकी।
Half an hour later Tansen nudged him, “Dawn is near; let us go. How long will we sit? The veena has stopped.”
अकबर ने कहा, बाहर की तो वीणा बंद हो गई मगर भीतर की बजी ही चली जाती है। तुम्हें मैंने बहुत बार सुना, तुम जब बंद करते हो तभी बंद हो जाती है। यह पहला मौका है कि जैसे मेरे भीतर के तार भी छिड़ गए हैं। और आज सच में ही मैं तुमसे कहता हूं कि तुम ठीक ही कहते थे कि कहां तुम और कहां तुम्हारे गुरु! अकबर की आंखों से आंसू झरे जा रहे हैं। उसने कहा, मैंने बहुत संगीत सुना, इतना भेद क्यों है? और तेरे संगीत में भी और तेरे गुरु के संगीत में इतना भेद क्यों है? जमीन-आसमान का फर्क है।
Akbar said, “The outer veena has stopped, but within it is still playing. I have heard you many times—when you stop, it stops. This is the first time that my inner strings, too, seem plucked. Truly, today I say—you were right: where are you, and where your master!” Tears flowed from Akbar’s eyes. “I have heard so much music—why such a difference? And such a difference even between your music and your master’s—like earth and sky.”
तानसेन ने कहा, कुछ बात कठिन नहीं है। मैं बजाता हूं कुछ पाने के लिए; और वे बजाते हैं क्योंकि उन्होंने कुछ पा लिया है। उनका बजाना किसी उपलब्धि की, किसी अनुभूति की अभिव्यक्ति है। मेरा बजाना तकनीकी है। मैं बजाना जानता हूं, मैं बजाने का पूरा गणित जानता हूं--मगर गणित, बजाने का अध्यात्म मेरे पास नहीं! और मैं जब बजाता होता हूं तब भी इस आशा में कि आज क्या आप देंगे? हीरे का हार भेंट करेंगे? कि मोतियों की माला? कि मेरी झोली सोने से भर देंगे कि अशर्फियों से? जब बजाता हूं तब भी नजर भविष्य पर अटकी रहती है, फल पर लगी रहती है। वे बजा रहे हैं, न कोई फल है, न कोई भविष्य, वर्तमान का क्षण ही सब कुछ है। उनके जीवन में साधन और साध्य में कोई फर्क नहीं है, साधन ही साध्य है; और मेरे जीवन में अभी साधन और साध्य में बहुत फर्क है। बजाना साधन है। पेशेवर हूं मैं। उनका बजाना आनंद है, साधन नहीं। वे मस्ती में हैं। वे पीए हैं।
Tansen said, “It is no great mystery. I play in order to get something; he plays because he has gotten something. His playing is the expression of attainment, of realization. My playing is technical; I know how to play, I know the whole mathematics of it—but not the spirituality of playing! And even when I play, my eyes are on the future, on the reward: today what will you give—diamond necklace? a string of pearls? fill my bag with gold, with coins? Even when I play, my gaze is fixed on the fruit. He plays—there is no fruit, no future; the present moment is all. In his life, means and end are not two; the means itself is the end. In my life they are still far apart. Playing is my means. I am a professional. His playing is delight, not a means. He is intoxicated. He has drunk.”
और जो परमात्मा को पीए है, उसके बजाने में जरूर वही शराब कुछ तो बह ही आएगी! उन तक भी बह आएगी जिन्होंने तौबा कर रखी है कि कभी न पीएंगे; उनके कंठों में भी उतर जाएगी। किसी सच्चे पीने वाले के पास अगर बैठ गए, किसी पियक्कड़ के पास अगर बैठ गए, तो तुम्हारे तौबा के जीने से ही उतर-उतर कर तुम्हारे हृदय तक शराब पहुंच जाएगी। तुम्हारी कसमों को तोड़ देगी। तुम्हारे नियम-व्रत-उपवास तोड़ देगी। आनंद तुम्हें बहा ले जाएगा। बह जाओगे तभी पता चलेगा कि अरे, कितनी दूर निकल आए? बहुत दूर निकल आए!
And one who has drunk the divine—some of that wine will certainly flow in his playing! It will reach even those who have sworn never to drink; it will enter their throats too. If you sit near a true drinker, a real inebriate, then despite your vows the wine will seep into your heart—breaking your oaths, breaking your rules, fasts, observances. Joy will sweep you away. Only when you are swept away will you know—ah, how far you have gone! Very far indeed!
शील हो तो शेष सब आ जाता है। और शील न हो तो तुम जमाते रहो, बिठाते रहो सब साज-सामान, बस कचरा ही इकट्ठा कर रहे हो। मुक्ति नहीं होगी, और कचरे से दब जाओगे। शील मुक्ति है। चरित्र बंधन है।
If there is śīla, all the rest arrives of its own. Without śīla, you may pile up all kinds of equipment—you are only collecting junk. There will be no liberation; you will be crushed under the junk. Śīla is freedom. Character is bondage.
वीणा भारती! मैं बामुश्किल एकाध प्रलोभन पार कर पाता हूं, फिर कोई प्रलोभन! इसीलिए तो ऋषि-मुनि कह गए कि यह भवसागर अनंत है! कहां से बात शुरू हुई थी--लस्सी से। बामुश्किल लस्सी से छुटकारा पाया, बूंदी पर आ गई। बूंदी से बचे, रसमलाई पर आ गई। किसी तरह तैर कर रसमलाई पार किए, आइसक्रीम पर पहुंचे, अब यह दही-शक्कर! देख वीणा, इस तरह किसी त्यागी-तपस्वी को भ्रष्ट नहीं करते! इस तरह के प्रलोभन नहीं! इसी तरह तो योग से लोग भ्रष्ट हो चुके हैं--यह दही-शक्कर!
Veena Bharti! I barely get past one temptation, and then another appears! That’s why the sages have said this ocean of becoming is endless! Where did this begin—from lassi. I somehow got free of lassi, and it moved on to boondi. Escaped boondi, and it became rasmalai. Somehow swam across rasmalai, reached ice cream—now this curd and sugar! Look, Veena, this is not how you corrupt a renunciate, an ascetic! No such temptations! In just this way people have been corrupted away from yoga—by this curd and sugar!
मैं तो जरूर आ जाऊं--क्योंकि मुझे कुछ अड़चन नहीं है भ्रष्ट होने में--लेकिन फिर तेरी भी सोचता हूं कि तू कहीं मुश्किल में न पड़ जाए! मैं तो आ जाऊं, और तू कहती है कि वादा निभाना पड़ेगा, तो निभा दूंगा, दही-शक्कर भी खानी है तो खा लेंगे। मगर खतरा यह है कि मैं अगर एकदम से तेरे द्वार पर आ जाऊं तो कहीं तेरे हृदय की धड़कन बंद न हो जाए! दही-शक्कर कौन खिलाएगा? दही-शक्कर बनाने के लिए तेरा हृदय भी तो धड़कता रहना चाहिए! इसका पक्का भरोसा दिला कि मैं द्वार पर आऊं तो तेरी धड़कन बंद न हो जाए। और मुझे नारी-हत्या का भागीदार न बना! और फिर तेरे बच्चों की भी सोचता हूं, फिर चितरंजन का भी खयाल आता, कि इन बेचारों का क्या होगा!
I would certainly come—because I have no difficulty in being corrupted—but then I think of you, that you might get into trouble! I could come, and you say the promise has to be kept, so I will keep it; if curd and sugar has to be eaten, we will eat. But the danger is: if I suddenly show up at your door, your heartbeat might stop! Then who will feed me curd and sugar? For curd and sugar to be made, your heart must keep beating! Give me solid assurance that if I come to your door your pulse will not stop. And don’t make me an accomplice in killing a woman! And then I think of your children too, and of Chitranjan as well—what will happen to these poor ones!
मैं नजर से पी रहा हूं, ये समां बदल न जा
एन झुकाओ तुम निगाहें कहीं रात ढल न जाए
मैं नजर से पी रहा हूं...
I drink with my eyes—let this ambience not change; Don’t lower your gaze now, lest the night should fade away. I drink with my eyes...
मेरे अश्क भी हैं इसमें, ये शराब उबल न जाए
मेरा जाम छूने वाले तेरा हाथ जल न जाए
मैं नजर से पी रहा हूं...
My tears are in it too—lest this wine should boil over; Whoever touches my goblet—may your hand not burn. I drink with my eyes...
मेरी जिंदगी के मालिक, मेरे दिल पर हाथ रख दे
तेरे आने की खुशी में मेरा दम निकल न जाए
मैं नजर से पी रहा हूं...
Master of my life, place your hand upon my heart; In the joy of your coming, may my breath not leave me. I drink with my eyes...
अभी रात कुछ है बाकी, न उठा नकाब साकी
तेरा रिंद गिरते-गिरते कहीं फिर संभल न जाए
मैं नजर से पी रहा हूं ये समां बदल न जाए
The night still has some hours left—do not lift the veil, O cupbearer; Lest your drunkard, falling, somehow steadies himself again. I drink with my eyes—let this ambience not change.
इससे डरता हूं। वादा तो पूरा कर दूं, डरता हूं:
तेरे आने की खुशी में मेरा दम निकल न जाए
डरता ही नहीं हूं, मुझे पक्का भरोसा है। मैं तेरे द्वार पर आया वीणा, कि तेरा दम निकला!
I am afraid of this. I would keep the promise, but I am afraid: In the joy of your coming, my breath might leave me. Not only am I afraid; I am quite sure of it. If I came to your door, Veena, your breath would stop!
और सच तो यह है कि अब तेरा घर और कहां है? मैं तेरा घर हूं। अब तू मुझे कहां बुला रही है! अब तो मैं ही तुझे बुला लिया हूं! मेरे संन्यासी तो मेरे हिस्से हो गए। अब उनका क्या घर, क्या द्वार! अगर कहीं हैं भी वे तो इसीलिए हैं कि मैंने उनको वहां रहने को कहा है। और वीणा तो आज कह दूं यहीं रुक जा, तो यहीं रुक जाए। दरवाजे के बाहर भी न जाए।
And the truth is: where is your home now? I am your home. Where are you calling me now? I have called you to me! My sannyasins have become my own. For them, what home, what door! If they are still somewhere, it is only because I have told them to stay there. And Veena—if I were to say today, Stay here, you would stay right here; you wouldn’t even go outside the door.
और जल्दी ही रोक लूंगा। जल्दी ही व्यवस्था करनी है कि जो मेरे हृदय से जुड़ गए हैं, इस सत्संग को एक सागर बना लें, इसके अंग हो जाएं, इसमें डूब जाएं। एक ही दीया हजारों दीयों को जला सकता है। और जब हजारों दीए जलते हैं एक साथ, जब दीवाली होती है, तभी तो संघ का जन्म होता है।
And very soon I will hold you back. It’s time to arrange that those who have joined their hearts to mine make this satsang into an ocean, become its limbs, drown in it. One lamp can light thousands of lamps. And when thousands of lamps are lit together, when Diwali happens—that is when the sangha is born.
बुद्ध के शिष्य बुद्ध के चरणों में तीन प्रार्थनाएं करते थे।
बुद्धं शरणं गच्छामि। वह पहली प्रार्थना है कि हम उनकी शरण जाते हैं जो जाग गए हैं।
फिर दूसरी: संघं शरणं गच्छामि। हम उनकी शरण जाते हैं, जो जागने वाले के साथ हो लिए हैं। पहली प्रार्थना: हम दीए की शरण जाते हैं; दूसरी प्रार्थना: उस दीए से जल गए जो दीए, उन सबकी शरण जाते हैं--संघं शरणं गच्छामि।
और तीसरी प्रार्थना: धम्मं शरणं गच्छामि। दीए--फिर चाहे बुद्ध हों और चाहे बुद्ध से जले हुए और दीए--आज नहीं कल तिरोहित हो जाएंगे; इनका तो निर्वाण हो जाएगा। निर्वाण शब्द दीए के बुझने से बना है। निर्वाण का अर्थ होता है: दीए का बुझ जाना। ये दीए तो आज प्रकट हैं, कल अप्रकट हो जाएंगे। आज अभिव्यक्त हो रहे हैं, कल शून्य में तिरोहित हो जाएंगे। मगर इन दीयों के जलने का जो राज है--धर्म--हम उसकी शरण जाते हैं।
The disciples of Buddha used to make three prayers at Buddha’s feet. Buddham sharanam gachchhami. The first prayer is: we go for refuge to the one who has awakened. Then the second: Sangham sharanam gachchhami. We go for refuge to those who have gone with the awakened one. The first prayer: we take refuge in the lamp; the second: we take refuge in all the lamps that have been lit from that lamp—the sangha. And the third prayer: Dhammam sharanam gachchhami. The lamps—whether Buddha himself or the lamps lit from him—today or tomorrow will disappear; they will enter nirvana. The word nirvana comes from the extinguishing of a lamp. Nirvana means: the lamp going out. These lamps are manifest today; tomorrow they will become unmanifest. Today they are expressed; tomorrow they will dissolve into the void. But the secret by which these lamps are lit—the dhamma—we take refuge in that.
शुरू यात्रा होती है बुद्ध के शरण से, मध्य में आता है संघ और अंत में आता है धर्म।
The journey begins with refuge in Buddha; in the middle comes the sangha; and in the end comes the dhamma.
मेरे संन्यासियों ने पहली प्रार्थना पूरी कर ली है। अब दूसरी प्रार्थना पूरी करने का समय आ रहा है। संघं शरणं गच्छामि। जल्दी ही यह संघ बनेगा, वीणा, तू इसका हिस्सा हो जाने वाली है। दही-शक्कर सब ले आना!
My sannyasins have completed the first prayer. Now the time is coming to complete the second: Sangham sharanam gachchhami. Very soon this sangha will come into being, Veena; you are going to be part of it. Bring along all the curd and sugar!
और देखा तूने मजा--इसीलिए तो कहते हैं दुनिया गोल है--लस्सी से शुरू किया और दही-शक्कर। और दही-शक्कर यानी फिर लस्सी बनी! लस्सी के बिना चलेगा नहीं। लाख बचो, बच नहीं सकते। लस्सी का बड़ा तत्वज्ञान है। तन-मन शीतल करे!
And did you notice the fun—that’s why they say the world is round—we started with lassi and again it is curd and sugar; and curd and sugar means, once again, lassi! It won’t do without lassi. Hide as much as you like—you cannot escape. Lassi contains great metaphysics; it cools body and mind!
तुझे जो वायदा किया था, उससे लाखों गुने रूप में पूरा कर दिया है। पहचाने कि न पहचाने! मैंने तो वायदा किया था मैं तेरे घर आऊंगा और किस तरह पूरा कर दिया कि तुझे अपने घर बुला लिया! उतना ही पूरा करता कि तेरे घर आता तो एक दिन चला जाता। तुझे ही बुला लिया तो अब जाने का उपाय भी न रहा! वायदा तो पूरा कर दिया है! और तू भी जानती है कि पूरा कर दिया है!
The promise I made to you, I have fulfilled in a way a hundred thousand times over. Whether you recognize it or not! I had promised that I would come to your house, and how I fulfilled it: I called you to my house! If I had fulfilled it only to the extent of coming to your house, I would have left again in a day. By calling you, now there is no way to go! The promise is fulfilled. And you know too that it is fulfilled!
विमल किशोर! भैया, इसका विस्तार तो बहुत हो सकता है! मगर थोड़ी कही ज्यादा समझना। विस्तार में खतरा है। भारत में हजारों घरों में ठहरा हूं, मगर अंगुलियों पर गिनी जा सकें, बस इतनी ही जोड़ियों को कह सकता हूं कि जोड़ियां हैं। मेरी जोड़ी की परिभाषा उलटी है--उनका कसूर नहीं, तुम्हारा कसूर नहीं! मेरी परिभाषा यह है कि जो लोग विवाह के बाद भी प्रेमी बने रहें। बहुत कठिन मामला है!
Vimal Kishore! Brother, one could go on at great length! But understand more from a little. There is danger in elaboration. I have stayed in thousands of homes across India, and yet, counting on my fingers, I can name only that many whom I would truly call a couple. My definition of a couple is upside down—it’s not their fault, nor yours! My definition is: those who remain lovers even after marriage. A very difficult matter!
विवाह के पहले प्रेम तो बहुत आसान बात है। कोई भी बुद्धू कर ले। बुद्धू ही करते हैं। विवाह के बाद भी प्रेम बना रहे! कहने की बात नहीं, बना ही रहे, सच में बना रहे! कठिन मामला है, दुस्तर मामला है। विवाह सब मटियामेट कर देता है। सभी जोड़ियां आदर्श जोड़ियों की तरह शुरू करती हैं यात्रा, मगर दो-चार कदमों पर ही गिरना शुरू हो जाती हैं आदर्श जोड़ियां। मुश्किल से पांच नाम मैं ले सकता हूं। दो के तो मैंने तुम्हें कल नाम लिए। एक वीणा-चितरंजन की जोड़ी है, जो कि विवाह के बाद भी प्रेमी हैं। वैसे ही प्रेमी जैसे विवाह के पहले रहे होंगे। विवाह कुछ भी नहीं कर पाया! कोई फर्क नहीं कर पाया! एक मैंने तुम्हें माणिक बाबू और सोहन की जोड़ी कही। एक जोड़ी है: कपिल और कुसुम की। एक जोड़ी है: प्रेमतीर्थ और नीलम की। एक जोड़ी है: चैतन्य और चेतना की। बस, यूं थोड़ी-सी जोड़ियां हैं। यूं मैं भारत भर में घूमा हूं। मगर विवाह के बाद प्रेम का बचना बड़ी कठिन बात है।
Before marriage, love is very easy. Any fool can do it. In fact, only fools do it. For love to remain after marriage—not just as talk, but truly remain—is hard, daunting work. Marriage razes everything to the ground. Every pair begins the journey like an ideal couple, and within a few steps the ideal starts to fall. I can hardly name five. Two I named to you yesterday. One is the pair of Veena and Chitranjan—who are still lovers after marriage, lovers just as they must have been before. Marriage could do nothing to them, made no difference at all. One pair I mentioned was Manik Babu and Sohan. One is Kapil and Kusum. One is Premtirth and Neelam. One is Chaitanya and Chetana. Just a few such pairs. I have roamed all over India, but for love to survive after marriage is very difficult.
कॉमेडी फिल्म में भी हम
हंसने के बजाय
किस्मत पर आंसू बहाते रहे,
श्रीमती जी हॉल में
पिक्चर देखती रहीं
हम मुन्ने को
Even in a comedy film we, instead of laughing, wept over our fate; the missus sat in the hall watching the picture, while I took the little one for a walk outside!
बाहर घुमाते रहे!
कॉमेडी फिल्म में भी हम
हंसने के बजाय
किस्मत पर आंसू बहाते रहे,
श्रीमती जी हॉल में
पिक्चर देखती रहीं
Even in a comedy film we, instead of laughing, wept over our fate; the missus sat in the hall watching the picture, while I took the little one for a walk outside!
हम मुन्ने को
बाहर घुमाते रहे!
उस दिन जब मैं चंदूलाल से भेंट करने गया तो देखा पति-पत्नी मुंह लटकाए बैठे हुए हैं। मैंने पूछा: ‘क्या हुआ, चंदूलाल?’ चंदूलाल ने उदास स्वर में कहा: ‘क्या बतलाऊं! भगवान, यह टिल्लू की मां और मैं कल मुल्ला नसरुद्दीन के घर बैठने गए थे, उस मूरख ने अपने बच्चे आगे करके मुझसे कहा, अरे चंदूलाल, आपके ही हैं! बस उसी समय से यह टिल्लू की मां मेरी जान लिए ले रही है! इसका गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ है। कहती है कि यह उसने क्यों कहा कि ये बच्चे आपके ही हैं? इसका मतलब क्या?’
The other day when I went to see Chandulal, I found husband and wife sitting with long faces. I asked, “What happened, Chandulal?” In a sad voice he said, “What shall I tell you! God, yesterday Tillu’s mother and I were visiting Mulla Nasruddin’s place. That fool pushed his children forward and said to me, ‘Arre Chandulal, they’re yours!’ From that very moment Tillu’s mother has been after my life! Her anger has shot to the seventh heaven. She keeps saying, Why did he say those children are yours? What does that mean?”
चंदूलाल सपने में चिल्लाए: ‘तू पागल!’ चंदूलाल की पत्नी ने कहा: ‘अरे, कमबख्त, क्या कहा?’ चंदूलाल ने पुनः सपने में ही कहा: ‘तू पागल!’
चंदूलाल की पत्नी ने हिलाया और कहा: ‘हरामी! क्या कहा, फिर से तो कह!’ तब तक उनकी नींद खुल गई, चंदूलाल बोले: ‘अरे आप हैं क्या? मैं पागल! नींद में कुछ भूल-चूक हुई हो तो क्षमा करना, टिल्लू की मां! अरे, नींद का क्या!’
In a dream Chandulal shouted, “You’re mad!” His wife said, “Hey, wretch, what did you say?” Again, still in his sleep, Chandulal said, “You’re mad!” She shook him and said, “Bastard! What did you say—say it again!” By then his sleep broke. Chandulal said, “Oh, it’s you? I’m mad! If anything was misspoken in sleep, forgive me, Tillu’s mother! What can one do—it was sleep!”
मगर नींद में ही सचाइयां प्रकट होती हैं। मनोवैज्ञानिक तुमसे सपनों के संबंध में पूछता है, क्योंकि जाग्रत में तो ऐसा झूठ छाया हुआ है! अब सपनों का ही भरोसा करना पड़ता है कि शायद सपने में सच निकल आए तो निकल आए।
But truths reveal themselves in sleep. A psychologist asks you about your dreams because in waking life such a fog of falsehood lies over everything. One has to rely on dreams in the hope that there at least the truth may slip out.
घर लौट कर पति ने देखा कि पत्नी उसके गहरे दोस्त के साथ बिस्तर पर लेटी है। उसने चीख कर कहा: ‘क्या हो रहा है?’ पत्नी ने उसके दोस्त से कहा: ‘देखा, मैंने कहा न था कि यह निपट अनाड़ी है!’
A husband came home and found his wife in bed with his close friend. He screamed, “What is going on?” The wife said to his friend, “See, didn’t I tell you—he’s a complete novice!”
बीबी से झगड़ने के कारण चंदूलाल का एक हाथ टूट गया और उसे अस्पताल जाना पड़ा। अस्पताल में उसकी नजर एक ऐसे व्यक्ति पर पड़ी जिसके दोनों हाथ पर पट्टियां बंधी थीं। उसने आश्चर्य से पूछा कि महाशय जी, क्या आपकी दो बीबियां हैं?
Because of a quarrel with his wife, Chandulal broke an arm and had to go to the hospital. There he noticed a man with bandages on both arms. He asked in amazement, “Sir, do you have two wives?”
जोड़े तो यूं बहुत हैं, मगर गजब के जोड़े हैं!
There are many pairs—but what pairs!
महंगाई का जमाना, आमदनी अठन्नी और खर्च रुपैया, बेचारे ढब्बू जी काफी चिंतित रहने लगे थे। आखिर घर का खर्चा कैसे चलेगा? लेकिन उनकी श्रीमती जी को संदेह होने लगा। एक दिन उन्होंने कहा कि सुनो जी, कई महीनों से देख रही हूं चुपचाप बैठ कर गुमसुम ठंडी सांसें भरते हो। कहीं कोई प्यार-व्यार का चक्कर तो नहीं चला रखा है तुमने?
Times are tight—prices soaring, income a half-anna and expenses a rupee. Poor Dhabbuji grew quite anxious: how will the household run? But his good lady began to suspect. One day she said, “Listen, for months I’ve seen you sitting quietly, sighing cold sighs. Haven’t you started some love affair?”
He is caught in the ninety-nine loop, sighing cold sighs; but the wife is calculating whether a love affair has begun!
वे बेचारे पड़े हैं निन्यानबे के चक्कर में, ठंडी सांसें भरते हैं, मगर पत्नी हिसाब लगा रही है कि कोई प्यार-व्यार का चक्कर तो नहीं चल पड़ा है!
जैसे ही विवाह हुआ कि यह शक पैदा होना शुरू होता है। पति हंसे तो शक। पत्नी हंसे तो पति को शक। पत्नी प्रसन्न आए नजर तो पति सोचता है कि माजरा क्या है? पति प्रसन्न आए तो पत्नी सोचती है कि मामला क्या है? तुम देखो पति-पत्नियों को चलते साथ-साथ। जब भी कोई जोड़ा तुम्हें उदास चलता हुआ दिखाई पड़े तो समझना कि दंपति हैं! अगर प्रसन्न दिखाई पड़ें तो समझ लेना कि पत्नी और किसी की है, पति किसी और का है। तभी इतने प्रसन्न नजर आ रहे हैं।
The moment marriage happens, suspicion begins. If the husband laughs—suspicion. If the wife laughs—the husband suspects. If the wife appears cheerful, the husband wonders what’s up. If the husband appears cheerful, the wife wonders what the matter is. Watch husbands and wives walking together: whenever you see a pair walking along looking gloomy, understand that they are a married couple! If they look cheerful, understand that the wife belongs to someone else and the husband to someone else; only then do they appear so happy.
ढब्बू जी रात देर से घर लौटे। पत्नी बिगड़ी, बोली: ‘यह बड़ा अच्छा समय है घर आने का! जल्दी से मुझे इसकी सफाई दो कि रात को दो बजे तक कहां रहे और सच-सच बोलना!’ ढब्बू जी शांति से बोले: ‘पहले तुम एक बात तय कर लो कि तुम्हें सफाई चाहिए या सच बात? दोनों एक साथ मैं नहीं सम्हाल सकता।’
Dhabbuji returned home late at night. His wife flared up and said, “Is this a fine time to come home! Quickly give me an explanation—where were you till two in the morning? And tell the truth!” Dhabbuji said calmly, “First decide whether you want an explanation or the truth. I can’t manage both together.”
दोनों कौन एक साथ सम्हाल सकता है!
Who can manage both together!
पिकासो ने जाकर एक अरबपति से कहा: ‘मैं आपकी बीबी की ऐसी तस्वीर बनाऊंगा कि मुंह से बोल उठेगी।’ उस धनपति ने जवाब दिया: ‘माफ करो भाई, पहले से ही यहां नाक में दम कर रखा है। अब अगर तस्वीर भी बोलने लगी तो जीना भी मुश्किल हो जाएगा।’
Picasso went to a billionaire and said, “I’ll paint your wife’s portrait so alive it will speak.” The rich man replied, “Spare me, brother. She’s already made life miserable here; if the picture too starts talking, living will be impossible.”
पति ने काम की अधिकता का बहाना बनाते हुए पत्नी के साथ उसके मायके जाने में असमर्थता जाहिर की। पति के इतना कहते ही पत्नी ने गुस्से में बड़बड़ाना शुरू कर दिया: ‘आप हमेशा ससुराल जाने का नाम आने पर आनाकानी करते हैं। ससुराल से तो ऐसे दूर भागते हैं मानो सब आपको खा ही जाएंगे। इतना ही चिढ़ते थे तो शादी करा कर विदा कराने कैसे चले आए थे?’ ‘उस समय तो चालीस बाराती साथ थे,’ पति ने कहा, ‘कोई अकेला था!’
A husband, pleading pressure of work, expressed his inability to accompany his wife to her parents’ place. No sooner had he said it than the wife began grumbling in anger: “Whenever it’s about going to my parents, you hedge. You run from my folks as though they’ll devour you. If you were so irritated, why did you get married and come to take me away?” “At that time forty wedding guests were with me,” the husband said. “I wasn’t alone!”
इस घटना को पढ़ कर ही मैंने जाना कि क्यों आखिर बरातियों को साथ ले जाना पड़ता है। और क्यों दूल्हे को घोड़े पर बिठाते हैं और छुरी भी दे देते हैं। कि घबड़ा मत! अरे, निपट लेंगे! बैंड-बाजा बजाते हुए...!
Reading this incident I understood why one has to take so many wedding guests along. And why the groom is seated on a horse and even given a knife: Don’t be afraid! We’ll handle it! With band and drums playing...!
अब तुम पूछ रहे हो कि आदर्श जोड़ी की आपने बात की; क्या इसे विस्तार से समझाएंगे?
Now you ask: you spoke of ideal couples; will you elaborate?
मेरे पड़ोस में
एक आदर्श जोड़ी है,
जिसने मुहब्बत की तमाम
पिछली रिकार्ड तोड़ी है।
एक दिन मैंने
अपने एक दूसरे पड़ोसी से पूछा--
भैया,
किस बलबूते पर इनकी मुहब्बत
In my neighborhood there is an ideal couple that has broken all previous records of love. One day I asked another neighbor of mine— Brother, on what strength is their love so deep? He said— Strange, you don’t know? The husband is a poet, the wife is deaf.
इतनी गहरी है?
उसने कहा--
आश्चर्य है,
तुम्हें मालूम नहीं!
पति कवि है, पत्नी बहरी है।
आज इतना ही।
That’s all for today.