Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
कृष्ण जैसी चेतना के जन्म के लिए सभी समय, सभी काल, सभी परिस्थितियां काम की हो सकती हैं। कोई काल, कोई परिस्थिति कृष्ण जैसी चेतना के पैदा होने का कारण नहीं होती है। यह दूसरी बात है कि किसी विशेष परिस्थिति में वैसी चेतना को विशेष व्यवहार करना पड़े। लेकिन ऐसी चेतनाएं काल-निर्भर नहीं होतीं। सिर्फ सोए हुए लोगों के अतिरिक्त काल पर कोई भी निर्भर नहीं होता है। जागा हुआ कोई भी व्यक्ति अपने समय से पैदा नहीं होता। बल्कि बात बिलकुल उलटी है--जागा हुआ व्यक्ति अपने समय को अपने अनुकूल ढाल लेता है। सोए हुए व्यक्ति समय के अनुकूल पैदा होते हैं।
For the birth of a consciousness like Krishna, any time, any age, any set of circumstances can do. No particular age, no particular situation is the cause of a Krishna-like consciousness coming into being. It is another matter that in certain conditions such a consciousness may have to behave in certain ways. But such consciousnesses are not time-dependent. Except for those who are asleep, no one depends on time. No awakened person is born of his time; in fact, the truth is exactly the opposite—an awakened person molds time to himself. The sleeping are born according to the time.
लेकिन हम सदा ऐसा सोचते रहे हैं कि कृष्ण शायद इसलिए पैदा होते हैं कि युग बहुत बुरा है, इसलिए पैदा होते हैं कि बहुत दुर्दिन हैं। इस समझ में बुनियादी भूल है। इसका मतलब यह हुआ कि कृष्ण जैसे व्यक्ति एक कॉ़जल चेन में पैदा होते हैं, एक कार्य-कारण की श्रृंखला में पैदा होते हैं। इसका मतलब हुआ कि हमने कृष्ण के जन्म को भी युटिलिटेरियन कर लिया, हमने उपयोगिता में ढाल दिया। इसका यह भी मतलब हुआ कि कृष्ण जैसे व्यक्ति को भी हम अपनी सेवा के अर्थों में ही देख सकते हैं, और किसी अर्थों में नहीं देख सकते।
Yet we go on thinking that Krishna is born because the age is bad, because times are dire. There is a basic mistake in this understanding. It implies that a person like Krishna appears as a link in a causal chain, in a sequence of cause and effect. It makes Krishna’s birth utilitarian; we reduce it to utility. It also means we can see a person like Krishna only in terms of our use, not in any other sense.
अगर रास्ते के किनारे फूल खिले, तो राह से गुजरने वाला सोच सकता है कि मेरे लिए खिल रहा है, मेरे लिए सुगंध दे रहा है। हो सकता है अपनी डायरी में लिखे कि मैं जिस रास्ते से गुजरता हूं, मेरे कारण मेरे लिए फूल खिल जाते हैं। लेकिन फूल निर्जन रास्तों पर भी खिलते हैं। फूल किसी के लिए नहीं खिलते, फूल अपने लिए खिलते हैं। किसी दूसरे को सुगंध मिल जाती है, यह बात दूसरी है।
If flowers blossom along a road, a passerby may think they bloom for him, they give fragrance for him. He may even write in his diary that the flowers bloom on the path he takes because of him and for him. But flowers bloom on deserted paths too. Flowers do not bloom for anyone; they bloom for themselves. That someone else receives their fragrance is another matter.
कृष्ण जैसे व्यक्ति किसी के लिए पैदा नहीं होते। अपने आनंद से ही जन्मते हैं। दूसरों को सुगंध मिल जाती है, यह बात दूसरी है। और ऐसा कौन सा युग है, जिसमें कृष्ण जैसा व्यक्ति पैदा हो तो हम उससे कोई उपयोग न लें सकेंगे? सभी युगों में ले लेंगे। सभी युगों में जरूरत है। सभी युग पीड़ित हैं, सभी युग दुखी हैं। तो कृष्ण जैसा व्यक्ति तो किसी भी क्षण में उपयोगी हो जाएगा। सुगंध की चाह किसको नहीं है! किसके नासापुट सुगंध के लिए आतुर नहीं हैं! फूल किसी भी रास्ते पर खिले और कोई भी गुजरे तो सुगंध ले लेगा। मैं आपसे यह कहना चाहता हूं कि कृष्ण जैसे व्यक्तियों को युटिलिटेरियन, उपयोगिता की भाषा में सोचना ही गलत है।
People like Krishna are not born for anyone. They are born out of their own bliss. That others receive fragrance from them is a different matter. And what age is there in which, if a person like Krishna were born, we would not find some use for him? In every age we would. In every age there is need; every age is afflicted, every age suffers. So a person like Krishna will become “useful” at any moment. Who does not long for fragrance? Whose nostrils are not eager for it? Let a flower bloom on any path, and whoever passes will take its scent. I want to tell you that to think of people like Krishna in the utilitarian language of usefulness is itself wrong.
लेकिन हमारी मजबूरी है। हम हर चीज को उपयोग में सोचते हैं, किस उपयोग में आएगी? निरुपयोगी का हमारे लिए कोई मूल्य ही नहीं है, परपजलेस का हमारे लिए कोई अर्थ ही नहीं है। आकाश में बादल चलते हैं तो सोचते हैं कि शायद हमारे खेतों में वर्षा करने के लिए चलते हैं। अगर घड़ियां आपके हाथों पर बंधी सोच सकें, तो वे शायद यही सोचेंगी कि हम बंध सकें, इसलिए यह आदमी पैदा हुआ है। निश्र्चित ही चश्मे अगर सोच सकें, तो वे सोचेंगे कि हम लग सकें, इसलिए ये आंखें पैदा हुई हैं। लेकिन वे सोच नहीं सकते, इसलिए मजबूरी है। आदमी सोच सकता है तो वह हर चीज को इगोसेंट्रिक कर लेता है। वह अपने अहंकार के केंद्र पर कर लेता है। वह कहता है, सब मेरे लिए है। कृष्ण जन्मते हैं तो मेरे लिए, बुद्ध जन्मते हैं तो मेरे लिए, फूल खिलते हैं तो मेरे लिए, चांद-तारे चलते हैं तो मेरे लिए। आदमी के लिए सब चल रहा है। आकाश में चांद-तारे चलते हैं, वे भी हमारे लिए। सूरज निकलता है, वह भी हमारे लिए है।
But we are conditioned. We think of everything in terms of use: What use will it be? The useless has no value for us; the purposeless has no meaning for us. Clouds drift across the sky and we think they must be moving to bring rain to our fields. If the watches tied to your wrists could think, they would likely imagine that man was born so they could be worn. Surely, if eyeglasses could think, they would conclude that eyes were created so they might be fitted upon them. They cannot think, so we are spared. But man can think, and he egocentrizes everything. He centers all around his ego. He says, “Everything is for me.” Krishna is born for me; Buddha is born for me; flowers bloom for me; the moon and stars move for me. Everything is running for man. The moon and stars move in the sky—also for us. The sun rises—also for us.
यह दूसरी बात है कि सूरज के निकलने से हम रोशनी ले लेते हैं, लेकिन हमें रोशनी देने को सूरज नहीं निकलता है। जिंदगी की धारा उपयोगिता की धारा नहीं है। उपयोगिता की भाषा में ही सोचना गलत है। जिंदगी में सब हो रहा है, किसी के लिए नहीं, होने के लिए ही। फूल खिल रहे हैं अपने आनंद में, नदियां बह रही हैं अपने आनंद में, बादल चल रहे हैं अपने आनंद में, चांद-तारे चल रहे हैं अपने आनंद में। आप किसके लिए पैदा हुए हैं? आप किस कारण पैदा हुए हैं? आप अपने आनंद में जी रहे हैं। और कृष्ण जैसा व्यक्ति तो पूरी तरह अपने आनंद में जी रहा है। ऐसा व्यक्ति कभी भी पैदा हो जाए तो हम जरूर उसका कुछ उपयोग करेंगे। सूरज कभी भी निकले तो हम उसकी रोशनी अपने घरों में ले जाएंगे। और बादल कभी भी बरसें, हम फसल पैदा करेंगे। और फूल कभी भी खिलें, हम उनकी मालाएं बनाएंगे। लेकिन इस सबके लिए यह नहीं हो रहा है।
It is another matter that when the sun rises we take light from it, but the sun does not rise in order to give us light. The stream of life is not a stream of utility. To think only in the language of utility is mistaken. In life everything is happening, not for someone, but for the sheer joy of happening. Flowers bloom in their own delight; rivers flow in their own delight; clouds move in their own delight; the moon and stars move in their own delight. For whom were you born? For what cause were you born? You live in your own joy. And a person like Krishna lives wholly in his own joy. Whenever such a person appears, we certainly will make some use of him. Whenever the sun rises, we will bring his light into our homes. Whenever clouds rain, we will grow crops. Whenever flowers bloom, we will make garlands. But none of this is the reason it happens.
लेकिन निरंतर हम इसी भाषा में सोचते हैं--महावीर क्यों पैदा हुए? कौन सी राजनैतिक स्थिति थी जिससे महावीर पैदा हुए? बुद्ध क्यों पैदा हुए? कौन सी सामाजिक स्थिति थी जिससे बुद्ध पैदा हुए? ध्यान रहे, इसमें एक और खतरनाक बात है, और वह यह है कि व्यक्ति की चेतना सामाजिक परिस्थितियों से पैदा होती है, ऐसा मार्क्स का सोचना था। मार्क्स कहता था कि चेतना परिस्थितियां नहीं बनाती, परिस्थितियों से चेतना जन्मती है। लेकिन जो नहीं हैं कम्युनिस्ट, वह भी इसी तरह सोचते हैं। उन्हें पता नहीं होगा कि जिन लोगों ने भी कभी यह कहा है कि इस कारण से महावीर पैदा हुए, इस कारण से कृष्ण पैदा हुए, वे यह कह रहे हैं कि समाज की परिस्थितियां उनके जन्म का कारण हैं। नहीं, समाज की परिस्थितियां उनके जन्म का कारण नहीं हैं। और समाज की ऐसी कोई भी परिस्थिति नहीं है जो कृष्ण जैसी चेतना को जन्म दे दे। समाज तो बहुत पीछे होता है कृष्ण जब पैदा होते हैं। समाज तो बहुत पीछे होता है, कृष्ण जैसी चेतना को जन्म देने की क्षमता उसकी नहीं है। बल्कि कृष्ण ही पैदा करके उस समाज को नई दिशाएं अनजाने में दे जाते हैं। नये मार्ग दे जाते हैं, नई शक्ल, नई रूप-रेखा दे जाते हैं।
Yet we constantly think in this language: Why was Mahavira born? What political situation produced Mahavira? Why was Buddha born? What social situation produced Buddha? Beware: there is another danger hidden here—the notion that a person’s consciousness is produced by social conditions. This was Marx’s view: consciousness does not create circumstances; circumstances produce consciousness. But even those who are not communists think this way without knowing it. Whenever someone says Mahavira was born because of this, or Krishna because of that, he is saying that social conditions were the cause of their birth. No—social conditions are not the cause of their birth. There is no social condition capable of producing a Krishna-like consciousness. Society lags far behind when a Krishna is born; it does not have the capacity to give birth to such a consciousness. Rather, Krishna, by appearing, unknowingly gives that society new directions—new paths, new shapes, new outlines.
मैं परिस्थितियों को बहुत मूल्य नहीं देता। मैं मूल्य चेतना को, कांशसनेस को ज्यादा देता हूं। और आपसे यह कहना चाहूंगा कि जीवन उपयोगितावादी नहीं है, जीवन खेल जैसा है, लीला जैसा है। एक आदमी जा रहा है रास्ते पर। उसे कहीं पहुंचना है। उसे कोई मंजिल, कोई मुकाम, उसे किसी काम के लिए जाना है। यह आदमी भी चलता है रास्ते पर। एक आदमी सुबह घूमने निकला है। उसे कहीं पहुंचना नहीं है, कहीं जाना नहीं है, कोई लक्ष्य नहीं है, सिर्फ घूमने निकला है। लेकिन कभी आपने खयाल किया कि वही रास्ता, जब आप काम करने के लिए निकलते हैं, तो बोझिल हो जाता है। और वही रास्ता, जब आप घूमने के लिए निकलते हैं, तो आनंदपूर्ण हो जाता है। वे ही पैर, जब काम करने को जाते हैं, तो भारी हो जाते हैं। वे ही पैर, जब सिर्फ घूमने को जाते हैं, तो पर लग जाते हैं, हलके हो जाते हैं। वही आदमी, जब काम करने जाता है, तो उसके सिर पर मनों बोझ होता है; और उसी रास्ते पर, उन्हीं कदमों से, उतनी ही दूरी पूरी करता है--सिर्फ घूमने के लिए--तब कोई हिसाब नहीं उसके आनंद का, कोई बोझ नहीं होता।
I do not give much value to circumstances. I give more value to consciousness. And I want to tell you: life is not utilitarian; life is like play—like leela. One man is walking on a road; he has to reach somewhere—there is a destination, a purpose, a task. He walks the same road. Another man goes out for a morning walk: he has nowhere to reach, nowhere to go, no goal—he has gone just to walk. Have you noticed? That very same road, when you go for work, becomes heavy; but the same road, when you go just to stroll, becomes full of joy. The same feet, when going to work, grow heavy; the same feet, when just strolling, grow wings and feel light. The same person, going to work, feels tons of burden on his head; and along the same path, with the same steps, covering the same distance—just for a walk—there is no measure to his joy, no burden at all.
कृष्ण जैसे व्यक्ति किसी काम के लिए नहीं जीते। उनकी जिंदगी घूमने जैसी है, कहीं जाने जैसी नहीं। उनकी जिंदगी एक खेल है। निश्र्चित ही, जिस रास्ते से वे गुजरते हैं, उस रास्ते पर अगर कांटे पड़े हों, तो उसे हटा देते हैं। यह बिलकुल दूसरी बात है। यह भी उनके आनंद का हिस्सा है। लेकिन कृष्ण उस रास्ते से कांटों को हटाने के लिए नहीं निकले थे। निकले थे और कांटे पड़े थे तो हटा दिए हैं। और उस रास्ते पर अगर कोई आदमी रास्ता भूल गया था और उसने पूछा है कि रास्ता कहां है, उन्होंने बता दिया। तो वह आदमी यह न सोचे कि वह कोई ट्रैफिक के पुलिस के आदमी हैं कि उसके लिए खड़े थे वहां, रास्ता बताने को। वह वहां से निकले थे, आपने पूछा है, उन्होंने बता दिया। यह सब नॉन-कॉ़जल है। इसके कार्य-कारण की कोई श्रृंखला नहीं है। इसलिए मैं कृष्ण को, या बुद्ध को, या क्राइस्ट को, या महावीर को हमारी श्रृंखला में सोचने के लिए तैयार नहीं हूं। वे घटित होते हैं अकारण। या कहें कि उनके कारण उनके आंतरिक हैं, हमारे सामाजिक और बाह्य कारण नहीं हैं।
A person like Krishna does not live for a task. His life is like a stroll, not a journey to somewhere. His life is a play. Certainly, if along the way he finds thorns on the path, he will remove them—that too is part of his joy. But Krishna did not set out to clear thorns. He set out, and if there were thorns, he removed them. If on that path someone had lost his way and asked for directions, he told him. But that man should not think Krishna was a traffic policeman standing there for him, to show the way. Krishna happened to pass; you asked; he told you. All this is non-causal. It has no chain of cause and effect. Therefore I am not ready to think of Krishna, or Buddha, or Christ, or Mahavira within our causal sequence. They happen without cause—or say that their causes are inner, not our social and outer causes.
व्यक्ति की आत्मा और व्यक्ति की चेतना का अर्थ ही यही है कि व्यक्ति की चेतना भीतर परम स्वतंत्र है। उसे कोई बांधता नहीं। उसे कोई बांध नहीं सकता।
This is precisely what we mean by a person’s soul, a person’s consciousness: that inwardly he is utterly free. Nothing binds him. Nothing can bind him.
एक बहुत बड़े ज्योतिषी के संबंध में मैंने सुना है कि उसके गांव के लोग उस ज्योतिषी से बहुत परेशान हो गए थे। वह जो भी कहता था, वह ठीक निकल जाता था। तब उस गांव के दो युवकों ने सोचा कि कभी तो एक बार इस ज्योतिषी को गलत करना जरूरी है। सर्दी के दिन थे, वे अपने बड़े ओवर कोट के भीतर एक कबूतर को छिपा कर उस ज्योतिषी के पास पहुंचे और उस ज्योतिषी से उन्होंने कहा कि इस कोट के भीतर हमने एक कबूतर छिपा रखा है, हम आपसे पूछने आए हैं कि वह जिंदा है या मरा हुआ है? वे यह तय करके आए थे कि अगर वह कहे जिंदा है, तो भीतर उसकी गर्दन मरोड़ देनी है। मरा हुआ कबूतर बाहर निकालना है। अगर वह कहे मरा हुआ है, तो कबूतर को जिंदा ही बाहर निकाल दें। एक दफा तो मौका होना ही चाहिए कि ज्योतिषी गलत हो जाए। उस बूढ़े ज्योतिषी ने नीचे से ऊपर तक देखा, और उसने जो वक्तव्य दिया वह बहुत अदभुत था। उसने कहा: इट इ़ज इन योर हैंड्स। उसने कहा: न कबूतर जिंदा है, न मरा है, तुम्हारे हाथ में है। तुम्हारी जैसी मर्जी। उन युवकों ने कहा: बड़ा धोखा दे दिया आपने!
I have heard about a great astrologer whose townspeople were very troubled by him—whatever he said always came true. Two young men decided that at least once this astrologer must be proved wrong. In winter they hid a pigeon inside a large overcoat and went to him. “In this coat,” they said, “we have hidden a pigeon. Tell us: is it alive or dead?” They had planned that if he said “alive,” they would wring its neck inside; if he said “dead,” they would take it out alive. Once—just once—this astrologer had to be wrong. The old astrologer looked them up and down and gave a marvelous reply: “It is in your hands.” He said, “The pigeon is neither alive nor dead—it is in your hands; as you wish.” The youths said, “You tricked us well!”
जिंदगी हमारे हाथों में है। और कृष्ण जैसे लोगों के तो बिलकुल हाथों में है। वे जैसे जीना चाहते हैं, वैसा ही जीते हैं। न कोई समाज, न कोई परिस्थिति, न कोई बाहरी दबाव उसमें कोई फर्क ला पाता है। उनका होना उनका अपना होना है। निश्र्चित ही कुछ फर्क हमें दिखाई पड़ते हैं, वे दिखाई पड़ेंगे। क्योंकि हमारे बीच जीते हैं, बहुत सी घटनाएं घटती हैं जो हमारे बीच घटती हैं, जो कि नहीं घटी होतीं अगर किसी और समय में वे होते। लेकिन वे गौण हैं, इररिलेवेंट हैं, असंगत हैं, उनसे कृष्ण के आंतरिक जीवन का कोई लेना-देना नहीं है।
Life is in our hands. And for people like Krishna, it is entirely in their hands. They live exactly as they wish to live. No society, no circumstance, no external pressure can alter that. Their being is their own. Certainly, we may notice differences—of course. Because they live among us, many events occur among us that would not have occurred had they lived in another time. But those are secondary, irrelevant, inessential; they have nothing to do with Krishna’s inner life.
इसलिए कृपा करके, कृष्ण किसी समाज के लिए पैदा नहीं होते, न किसी राजनैतिक स्थिति के लिए पैदा होते हैं। न किसी के बचाने के लिए पैदा होते हैं। हां, बहुत लोग बच जाते हैं, यह बिलकुल दूसरी बात है। बहुत लोगों को रास्ता मिल जाता है, यह बिलकुल दूसरी बात है। कृष्ण तो अपने आनंद में खिलते हैं; और यह खिलना वैसे ही अकारण है जैसे आकाश में बादलों का चलना, जमीन पर फूलों का खिलना, हवाओं का बहना। यह उतना ही अकारण है।
So please understand: Krishna is not born for any society, nor for any political situation, nor to save anyone. Yes, many are saved—that is entirely another matter. Many find a path—that too is another matter. Krishna blooms in his own bliss; and that blooming is as uncaused as clouds moving in the sky, flowers opening on the earth, winds blowing. It is that uncaused.
लेकिन हम इतने अकारण नहीं हैं, इसलिए कठिनाई होती है समझने में। हम तो कारण से जीते हैं। हम तो किसी को प्रेम भी करते हैं तो भी कारण से करते हैं। प्रेम भी हम कारण से करते हैं, प्रेम का फूल भी अकारण नहीं खिल पाता। हम बिना कारण के तो कुछ कर ही नहीं सकते। और ध्यान रहे, जब तक आपकी जिंदगी में बिना कारण के किसी करने का जन्म न हो, तब तक आपकी जिंदगी में धर्म का भी जन्म नहीं होगा। जिस दिन आपकी जिंदगी में कुछ अकारण भी होने लगे, कि आप बिना कारण करते हैं, अनकंडीशनल, कोई वजह नहीं थी करने की, करने का आनंद ही एकमात्र वजह थी।
But we are not so uncaused—there lies the difficulty in understanding. We live by causes. Even when we love, we love for a reason. Even the flower of love does not bloom without cause for us. We cannot do anything without a reason. And remember: until, in your life, the capacity for doing without cause is born, religion will not be born in your life. The day something begins to happen in you without cause—when you do without conditions, when there is no reason to do it, when the joy of doing is the only reason—that is the day it begins.
हां, कृष्ण कहते हैं कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब मुझे आना पड़ता है।
इसका क्या मतलब होगा फिर?
यह वही व्यक्ति कह सकता है जो परम स्वतंत्र हो। आप तो नहीं कह सकते कि जब-जब ऐसा होगा, मैं आऊंगा। आप यह भी नहीं कह सकते कि अगर ऐसा नहीं होगा तो मैं नहीं आऊंगा। हमारा आना बंधा हुआ आना है। लंबे कर्मों का बंधन है हमारा, कॉ़जल-चेन है। हम ऐसा वायदा नहीं कर सकते; हम ऐसी प्रॉमिस नहीं दे सकते। हम हिम्मत भी नहीं कर सकते ऐसा वायदा करने की। कृष्ण यह भी हिम्मत कर रहे हैं। इस हिम्मत का भी कारण वही है कि वे किसी कारण से नहीं जीते हैं बंध कर, उनकी मौज है, इस मौज से कुछ भी निकल सकता है। यह वायदा स्वतंत्र चेतना से ही संभव है। अगर कृष्ण कहते हैं मैं आ जाऊंगा, ऐसी स्थिति अगर हुई, तो स्थिति के कारण कृष्ण नहीं आ जाएंगे, अपनी स्वतंत्रता के कारण आ जाएंगे। स्थिति के कारण नहीं। कृष्ण यह नहीं कहते हैं कि अगर ऐसी स्थिति हुई, तो मजबूरी है। ऐसा नहीं है। यह प्रॉमिस है, यह वचन है। आ जाऊंगा, ऐसी स्थिति हुई। लेकिन यह वचन कौन दे सकता है?
Yes, Krishna says that whenever there is a decline of dharma, I come. What, then, does this mean? Only one who is utterly free can say such a thing. You cannot say that whenever something happens, you will come. You also cannot say that if it doesn’t happen, you will not come. Our coming is a coming under bondage. It is the bondage of long karmas, a causal chain. We cannot make such a vow; we cannot give such a promise. We do not even have the courage to make such a vow. Krishna even dares this. The very reason for this courage is that he does not live bound by causes; it is his joyous spontaneity—out of this, anything can arise. Such a promise is possible only from a free consciousness. If Krishna says, I will come if such a situation arises, then he will not come because of the situation; he will come out of his freedom. Not because of the situation. Krishna is not saying that if such a situation arises, he is compelled. It is not so. It is a promise, a vow: I will come, if such a situation arises. But who can give such a vow?
एक बहुत अदभुत घटना महाभारत में है। सुबह है एक दिन, और युधिष्ठिर अपने घर के बाहर बैठे हैं, और एक भिखारी भीख मांगने आ गया, और युधिष्ठिर ने उससे कहा कि तुम कल आ जाना। अभी थोड़ा काम में हूं, अच्छा हो कि कल आ जाओ। भिखारी चला गया।
भीम बैठ कर यह सुनता था। उसने पास में पड़ा हुआ ढोल उठा लिया और बजाता हुआ गांव की तरफ भागा। युधिष्ठिर ने कहा: यह क्या कर रहे हो? तो उसने कहा: समय न चूक जाए मैं गांव में खबर कर दूं कि मेरे भाई ने कल के लिए वचन दिया है, मेरा भाई समय का मालिक हो गया। मुझे पता नहीं था कि तुम समय के मालिक हो गए हो। तुम कल बचोगे, पक्का है? कल यह भिखारी बचेगा, पक्का है? कल देने योग्य मन बचेगा, यह पक्का है? कल यह भिखारी मांगने योग्य मन का रहेगा, यह पक्का है? कल तुम दोनों मिल सकोगे, यह पक्का है? तुमने समय को जीत लिया, मैं जाऊं गांव में खबर कर दूं। क्योंकि मुझे कुछ भरोसा नहीं कि अगर घड़ी दो घड़ी चूका तो मैं बचूंगा कि नहीं। इसलिए मैं ढोल लेकर दौड़ता हूं। युधिष्ठिर ने कहा: ठहरो, मुझसे भूल हो गई। यह वचन तो केवल वे ही दे सकते हैं जो परम स्वतंत्र हैं। भिखारी को वापस बुला लो। जो मुझे देना है, आज ही दे दूं, कल का कोई भरोसा नहीं है।
There is a very wondrous incident in the Mahabharata. One morning Yudhishthira is sitting outside his house, and a beggar comes to ask for alms. Yudhishthira says to him, Come tomorrow. I am a little busy now; it would be good if you come tomorrow. The beggar leaves. Bhima is sitting there and hears this. He picks up a drum lying nearby, starts beating it, and runs toward the village. Yudhishthira says: What are you doing? He replies: Lest time slip by, let me go and announce in the village that my brother has given a promise for tomorrow. My brother has become the master of time. I did not know you had become the master of time. Is it certain you will be alive tomorrow—certain? Is it certain this beggar will be alive tomorrow—certain? Is it certain that tomorrow there will remain in you a mind fit to give—certain? Is it certain that tomorrow this beggar will still have the mind to ask—certain? Is it certain you two will meet—certain? You have conquered time—shall I go announce it in the village? Because I have no assurance that if even a couple of moments slip by, I will still be alive. So I run beating the drum. Yudhishthira said: Wait, I have made a mistake. Only those who are utterly free can give such a vow. Call the beggar back. Whatever I have to give, I will give today; there is no certainty about tomorrow.
लेकिन कृष्ण कल का वायदा नहीं कर रहे हैं, बड़ा लंबा वायदा है। वायदा यह है कि जब भी, तब मैं आ जाऊंगा। यह कोई कैदी नहीं कर सकता वायदा। एक कारागृह में हम किसी कैदी को डाल दें, वह वायदा नहीं कर सकता कि कल अगर जरूरत होगी तो मैं आ जाऊंगा। हाथ में जिसके जंजीरें हैं वह वायदा नहीं कर सकता। यह वायदा तो परम स्वतंत्रता ही कर सकती है कि मैं आ जाऊंगा। कोई जंजीरें नहीं हैं। लेकिन ध्यान रहे यह परिस्थितियों के कारण नहीं आना है, यह स्वतंत्र चेतना के कारण यह वायदा है।
But Krishna is not promising tomorrow; it is a far greater promise. The promise is: whenever, then I will come. A prisoner cannot make such a promise. If we lock someone in a prison, he cannot promise, If there is need tomorrow, I will come. One whose hands are in chains cannot promise. Only utter freedom can make such a promise: I will come. There are no chains. But remember, this coming is not because of circumstances; this promise is because of free consciousness.
इस फर्क को ठीक से समझ लेना जरूरी है।
It is necessary to understand this distinction rightly.
इस वायदे में भी कृष्ण की सिर्फ इतनी ही सूचना है कि समय से, परिस्थितियों से मेरा कोई बंधन नहीं है। मैं स्वतंत्र हूं। यह स्वतंत्रता की ही घोषणा है। लेकिन कई बार घोषणाएं बड़ी उलटी होती हैं; तब हम बड़ी कठिनाई में पड़ जाते हैं। हम सोचते हैं, कृष्ण को भी आना पड़ेगा। जैसे पानी को गर्म करते हैं तो सौ डिग्री पर उसे भाप बनना पड़ता है। अगर किसी दिन पानी मुझसे कहे, मत घबड़ाओ, अगर गर्मी कम होगी तो मैं नब्बे डिग्री पर भी भाप बन जाऊंगा, तो उस दिन समझना कि पानी स्वतंत्र हो गया, अब कोई सौ डिग्री का बंधन न रहा। ऐसे आश्र्वासन परिपूर्ण स्वतंत्रता के बोध से निकलते हैं। जहां परतंत्रता बिलकुल गिर गई है, वहां से ऐसे फूल खिल जाते हैं स्वतंत्रता के, आश्र्वासन के; अन्यथा नहीं खिलते।
Even in this promise Krishna is conveying only this much: that I have no bondage to time or circumstances. I am free. It is a declaration of freedom. But many times declarations are very paradoxical; then we get into great difficulty. We think Krishna too will have to come—as if, when you heat water, it has to become steam at one hundred degrees. If someday water were to say to me, Don’t worry—if the heat is less, I will become steam even at ninety degrees, then know that water has become free; now the bondage to one hundred degrees is gone. Such assurances arise from the awareness of perfect freedom. Where dependence has utterly fallen, such flowers of freedom—of assurance—bloom; otherwise they do not.
नहीं, कोई कृष्ण जैसा व्यक्ति आपके कारण नहीं आता है, अपने कारण आता है। हम सब बंधे हुए चलते हैं।
No, a person like Krishna does not come because of you; he comes because of himself. We all move bound.
साधुओं की रक्षा के लिए और दुष्टों के अंत के लिए मैं आऊंगा। ठीक है। दोनों का एक ही मतलब है। दुष्टों के अंत के लिए का भी वही मतलब है। दुष्ट का अंत कब होता है? यह थोड़ा समझने जैसा है। दुष्ट का अंत कब होता है? मार डालने से? मार डालने से दुष्ट का अंत नहीं होता। क्योंकि कृष्ण भलीभांति जानते हैं कि मारने से कुछ मरता नहीं। दुष्ट का अंत तभी होता है जब उसे साधु बनाया जा सके, और कोई उपाय नहीं। मारने से दुष्ट का अंत नहीं होता। इससे सिर्फ दुष्ट का शरीर बदल जाएगा, और कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। दुष्ट का अंत एक ही स्थिति में होता है, जब वह साधु हो जाए।
“To protect the righteous and to end the evildoers, I will come.” All right. Both clauses mean the same. “To end the evildoers” means the same thing too. When does the end of the wicked really happen? By killing them? Killing does not end wickedness, because Krishna knows perfectly well that nothing truly dies by being killed. The end of the wicked happens only when the wicked can be turned into a saint; there is no other way. Killing does not end the wicked; it only changes his body. Nothing essential changes. The end of the wicked comes only when he becomes a sadhu.
और बड़े मजे की बात है कि दूसरी बात उन्होंने कही कि साधुओं की रक्षा के लिए। साधुओं की रक्षा की जरूरत तभी पड़ती है जब वे दिखावटी साधु रह जाएं, अन्यथा नहीं पड़ती। साधु की रक्षा की क्या जरूरत होगी? साधु को भी रक्षा की जरूरत पड़ेगी तो फिर तो बहुत मुश्किल हो जाएगा। साधुओं की रक्षा के लिए आऊंगा, इसका मतलब है, जिस दिन साधु झूठे साधु होंगे, असाधु होंगे, उस दिन मैं आऊंगा। सिर्फ असाधु के लिए ही रक्षा की जरूरत पड़ सकती है, जो दिखाई पड़ता हो साधु। अन्यथा साधु को क्या रक्षा की जरूरत हो सकती है? और कृष्ण आएंगे भी तो साधु कहेंगे कि आप नाहक मेहनत न करें, हम अपनी असुरक्षा में भी सुरक्षित हैं। साधु का मतलब ही यह होता है, सिक्योर इन हिज इनसिक्योरिटी। अपनी असुरक्षा में जो सुरक्षित है, उसी का नाम साधु है। अपने खतरे में भी जो एट ईज़ है, उसी का नाम साधु है। साधु का मतलब ही यही है कि जिसके लिए अब कोई असुरक्षा न रही, जिसके लिए कोई इनसिक्योरिटी न रही। कृष्ण को क्या जरूरत होगी उसको बचाने की?
And the amusing part is the second clause: “to protect the sadhus.” Protection is needed only when they have become showpiece sadhus, otherwise not. Why would a sadhu need protection? If even a sadhu needs protection, things have gone very wrong. “I will come to protect the sadhus” means: the day so-called sadhus are false, the day the non-saint appears as a saint, that day I will come. Only the non-saint who looks like a saint might need protection; why would a true sadhu need it? And if Krishna does come, the sadhu would say, “Don’t trouble yourself; even in our insecurity we are secure.” A sadhu means secure in his insecurity. The one who is at ease even in danger—that is a sadhu. A sadhu is one for whom no insecurity remains. Why would Krishna need to protect such a one?
यह वचन बहुत मजेदार है, इसमें कृष्ण यह कहते हैं कि साधुओं को बचाने आना पड़ेगा। जिस दिन साधु साधु नहीं होगा, असाधु ही साधु दिखाई पड़ेंगे, उस दिन बचाने आना पड़ेगा और उसी दिन दुष्टों को भी बदलने की जरूरत पड़ेगी। नहीं तो यह काम तो साधु भी कर ले सकते हैं, इसके लिए कृष्ण की क्या जरूरत है? कृष्ण की जरूरत उसी दिन पड़ सकती है। दुष्ट को मारने का काम तो कोई भी कर ले सकता है। हम सभी करते हैं, अदालतें करती हैं, दंड करता है, कानून करता है, यह सब दुष्टों को मारने का काम है; दुष्टों को बदलने का, ट्रांसफार्मेशन का काम नहीं है। दुष्ट साधु बनाए जा सकें। लेकिन जिस दुनिया में साधु भी असाधु होगा, उस दुनिया में दुष्ट की क्या स्थिति होगी?
This saying is very delightful. In it Krishna is saying he will have to come to protect sadhus. The day a sadhu is no longer a sadhu—when the non-saint appears as a saint—on that day he will have to come; and on that day the wicked will also need to be transformed. Otherwise, true sadhus can do this work themselves; why would Krishna be needed? Anyone can kill a wicked person—we all do it, courts do it, punishments and laws do it. All that is killing the wicked; it is not transformation. The wicked must be turned into sadhus. But in a world where even the “sadhus” are not sadhus, what hope is there for the wicked?
लेकिन इस वाक्य को भी बड़ा अजीब समझा गया है। साधु समझते हैं, हमारी रक्षा के लिए आएंगे। और जिसको अभी रक्षा की जरूरत है, वह साधु नहीं है। और दुष्ट समझते हैं कि हमें मारने के लिए आएंगे। दुष्टों का समझना ठीक है क्योंकि दुष्ट दूसरे को मारने को उत्सुक और आतुर रहते हैं, उनको एक ही खयाल आ सकता है कि हमें मारने को। लेकिन कोई मारा तो जा नहीं सकता, वह वापस लौट कर वही हो जाता है। वह नासमझी कृष्ण नहीं कर सकते।
Yet this sentence has been strangely understood. Sadhus think, “He will come to protect us.” The one who needs protection right now is not a sadhu. And the wicked think, “He will come to kill us.” The wicked’s understanding is predictable, because the wicked are eager to kill others; they can only imagine he will come to kill them. But no one can really be killed; he will return as the same. Krishna cannot be so foolish.
दुष्टों के विनाश के लिए! दुष्ट का विनाश होता है साधुता से। साधुओं की रक्षा के लिए! साधुओं की रक्षा की जरूरत पड़ती है जब साधु सिर्फ एपियरेंस, दिखावा रह जाता है। भीतर उसकी कोई आत्मा साधुता की नहीं रह जाती। यह वचन बहुत अदभुत है।
“Destruction of the wicked!” The destruction of wickedness happens through saintliness. “Protection of the sadhus!” Protection is needed when “sadhu” has become mere appearance, a show, and inside there is no soul of saintliness left. This saying is very astonishing.
लेकिन साधुजन बैठ कर अपने मठों में इस पर विचार करते रहते हैं कि बड़ी अपने ऊपर कृपा है! जब दिक्कत आएगी तो जरूर आएंगे। और साधु अपने मन में इससे भी तृप्ति पाता है कि जो-जो हमें सता रहे हैं वे दुष्ट हैं। साधु की दुष्ट की यही परिभाषा होती है, कि जो-जो साधु को सता रहा है, वह दुष्ट है। जब कि साधु की आंतरिक व्यवस्था यह है कि जो उसे सताए वह भी उसे मित्र मालूम होना चाहिए, दुष्ट नहीं मालूम होना चाहिए। अगर सताने वाला शत्रु मालूम पड़ने लगे, दुष्ट मालूम पड़ने लगे, तो यह जो सताया गया है साधु नहीं है। साधु का तो मतलब यह है कि जिसे अब शत्रु दिखाई नहीं पड़ता। उसे सताओ तो भी दिखाई नहीं पड़ता। तो साधु बैठ कर सोचते रहते हैं--अर्थात असाधु बैठ कर सोचते रहते हैं--कि हमारी रक्षा के लिए, और ये जो दुष्ट जो हमें सता रहे हैं इनके नाश के लिए वे आएंगे। इसलिए गीता के इस वचन का बड़ा पाठ चलता है। इस वचन पर बड़े मन से, भाव से लोग लगे रहते हैं। लेकिन उन्हें पता नहीं कि यह वचन साधुओं के लिए बड़ी मजाक है। इस वचन में बड़ा व्यंग्य है। व्यंग्य गहरा है और ऊपर से एकदम दिखाई नहीं पड़ता है। कृष्ण जैसे लोग जब मजाक करते हैं तो गहरी ही करते हैं! कोई साधारण मजाक नहीं करेंगे, सदियां लग जाती हैं मजाक को समझने में।
But the “sadhus” sit in their monasteries and keep pondering, “Great grace is upon us! When trouble comes, he will surely come.” And this also gratifies the sadhu’s mind: whoever harasses us is a wicked person. This is the sadhu’s definition of a wicked person—that whoever torments the sadhu is wicked. Whereas the inner disposition of a true sadhu is such that even the one who torments him should feel like a friend, not a wicked man. If the tormentor starts appearing as an enemy, as wicked, then the one being tormented is not a sadhu. A sadhu means one who no longer sees any enemy. Torment him, and still he sees no enemy.
So the “sadhus” sit and think—meaning the non-sadhus sit and think—“He will come to protect us, and he will destroy these wicked ones who are troubling us.” That is why this verse of the Gita is recited so loudly; people cling to it with great feeling. They do not see that this saying is a great joke at the expense of the so-called sadhus. There is deep satire in it, not visible on the surface. When people like Krishna crack a joke, they do it deeply. They will not make ordinary jokes; centuries pass before the joke is understood.
कहावत है कि अगर कोई मजाक कही जाए तो सुनने वाले लोग तीन किश्तों में हंसते हैं। पहले तो वे लोग हंसते हैं जो उसी वक्त समझ जाते हैं। दूसरे लोग इन हंसते हुए लोगों को देख कर हंसते हैं कि कुछ मामला हो गया। तीसरे लोगों को कुछ भी नहीं समझता, वे सिर्फ यह सोच कर कि कहीं हम नासमझ न समझे जाएं, सब हंस रहे हैं तो हमें हंस देना चाहिए।
There is a saying that when a joke is told, people laugh in three installments. First, those who understand it at once. Second, those who, seeing the first group laugh, also laugh, sensing that something happened. Third, those who understand nothing, but thinking they should not be taken for fools, laugh because everyone else is laughing.
मजाक को समझने में भी वक्त लग जाता है। और कृष्ण जैसे लोग जब मजाक करते हैं तब तो बहुत वक्त लग जाता है। अब इस वचन में बड़ा व्यंग्य है, बड़ी मजाक है। गहरी मजाक है साधु के ऊपर। और वह मजाक यह है कि एक वक्त आएगा कि साधु को भी रक्षा की जरूरत पड़ेगी।
It takes time to understand a joke. And when people like Krishna joke, it takes a very long time. In this saying there is deep satire, a great joke at the expense of the “sadhu.” And the joke is this: a time will come when even a sadhu will need protection.
इस संबंध को दो-तीन बातें समझने से समझा जा सकता है।
This relationship can be understood by grasping two or three points.
जगत की सृजन की जो प्रक्रिया है, उस प्रक्रिया में सदा से ही जिन्होंने खोज की है उन्होंने पाया कि वह प्रक्रिया तीन चीजों पर निर्भर है। वह थ्री फोल्ड है। अभी विज्ञान भी जब खोज किया अणु की, तो उसने पाया कि अणु भी बहुत गहरे में तोड़ने पर तीन चीजों में टूट जाता है। वह जो अंतिम हमारी उपलब्धि है विज्ञान की, वह भी कहती है, इलेक्ट्रान, प्रोटान और न्यूट्रान में अणु टूट जाता है। जिन लोगों ने धर्म के जगत में बड़ी गहरी अंतर्दृष्टि पाई थी, उन्होंने भी जगत को तीन हिस्सों में तोड़ कर देखा था। विष्णु उन्हीं तीन के एक हिस्से हैं।
Those who have inquired into the process of creation have always found that it depends on three things—it is threefold. Even when science probed the atom, it discovered that, when broken down to its depth, it splits into three. Our latest scientific achievement also says the atom breaks into electron, proton, and neutron. Those who gained deep religious insight also viewed existence by dividing it into three parts. Vishnu is one of those three.
ब्रह्मा, विष्णु, महेश, ये तीन शब्द धर्म के द्वारा जगत की सृजन-प्रक्रिया के तीन हिस्सों के नाम हैं। और इन तीन के तीन अर्थ हैं। इसमें ब्रह्मा जन्मदाता, स्रष्टा, बनाने वाला, क्रिएटिव फोर्स है। इसमें शंकर, शिव--महेश--विध्वंस, प्रलय, विनाश, अंत की शक्ति है। विष्णु इन दोनों के बीच में है--संस्थापक, चलाने वाला। मृत्यु है, जन्म है और बीच में फैला हुआ जीवन है। जिसकी शुरुआत हुई है, उसका अंत होगा। और शुरुआत और अंत के बीच में एक यात्रा भी होगी। विष्णु ब्रह्मा और शिव के बीच की यात्रा हैं। ब्रह्मा की एक दफे जरूरत पड़ेगी सृजन के क्षण में। और शिव की एक बार जरूरत पड़ेगी विध्वंस के क्षण में। और विष्णु की जरूरत दोनों बिंदुओं के मध्य में है। सृजन और विध्वंस, और दोनों के बीच जीवन। जन्म और मृत्यु, और दोनों के बीच जीवन।
Brahma, Vishnu, Mahesh—these three words are names, given by religion, to the three aspects of the creative process. And they have clear meanings. Brahma is the birth-giver, the creator, the creative force. Shankar, Shiva—Mahesh—is the force of dissolution, destruction, the end. Vishnu stands between the two—the sustainer, the one who maintains. There is death, there is birth, and in between stretches life. Whatever has a beginning will have an end; between beginning and end there is a journey. Vishnu is the journey between Brahma and Shiva. Brahma is needed once, at the moment of creation; Shiva is needed once, at the moment of dissolution; Vishnu is needed between those two points—between creation and destruction; between birth and death, life.
ये तीन जो नाम हैं, ब्रह्मा, विष्णु, महेश के, ये व्यक्तियों के नाम नहीं हैं। ये कोई व्यक्ति नहीं हैं, ये सिर्फ शक्तियों के नाम हैं। और जैसा मैंने कहा, सृजन की तो एक दिन जरूरत पड़ती है, फिर विध्वंस की एक दिन जरूरत पड़ती है, लेकिन बीच में जीवन की जो जरूरत है, वह जीवन की जो ऊर्जा है, लाइफ एनर्जी, या जिसको बर्गसन ने एलान वाइटल कहा है, वही विष्णु है। इसलिए इस देश के सभी अवतार विष्णु के अवतार हैं। असल में सभी अवतार विष्णु के ही होंगे। आप भी अवतार विष्णु के ही हैं। अवतरण ही विष्णु का होगा। जीवन का नाम विष्णु है। ऐसा न समझ लेना कि जो व्यक्ति राम था, वही व्यक्ति कृष्ण है। नहीं, जो ऊर्जा, जो एनर्जी, जो एलान वाइटल राम में प्रकट हुआ था, वही कृष्ण में प्रकट हुआ है, और वही आपमें भी प्रकट हो रहा है। और ऐसा नहीं है कि जो राम में प्रकट हुआ था वही रावण में प्रकट नहीं हो रहा हो। हो तो वही प्रकट रहा है। वह जरा भटके हुए विष्णु हैं, और कोई बात नहीं है। वह जरा रास्ते से उतर गई जीवन-ऊर्जा है, और कोई बात नहीं है।
These three names—Brahma, Vishnu, Mahesh—are not the names of persons. They are not persons; they are names of energies. And as I said, creation is needed one day, destruction is needed one day, but in between there is the need of life—the life-energy, what Bergson called élan vital—that is Vishnu. Therefore all avatars in this land are avatars of Vishnu. In fact, all avatars can only be of Vishnu. You too are an avatar of Vishnu. Descent—avatarana—belongs to Vishnu. The name of life is Vishnu. Do not think the very person who was Rama is the same person as Krishna. No—the energy, the élan vital that manifested in Rama manifested in Krishna, and the same is manifesting in you. Nor is it that what manifested in Rama did not manifest in Ravana. It is the same manifesting there too—just a somewhat wayward Vishnu, nothing more; life-energy a little off the path, nothing more.
समस्त जीवन का नाम विष्णु है। समस्त अवतरण विष्णु का है। लेकिन भूल होती रही है, क्योंकि हम विष्णु को ही व्यक्ति बना लिए। राम एक व्यक्ति हैं, विष्णु व्यक्ति नहीं हैं। कृष्ण एक व्यक्ति हैं, विष्णु व्यक्ति नहीं हैं। विष्णु केवल शक्ति का नाम है। लेकिन पुरानी सारी अंतर्दृष्टियां काव्य में प्रकट हुईं। इसलिए स्वभावतः काव्य प्रत्येक शक्ति को व्यक्तिवाची बना लेता है। बनाएगा ही अन्यथा बात नहीं हो सकती। और उससे बड़ी पहेलियां पैदा हो जाती हैं।
The name of all life is Vishnu. All incarnations are of Vishnu. But we have kept making a mistake, because we turned Vishnu into a person. Rama is a person; Vishnu is not. Krishna is a person; Vishnu is not. Vishnu is only the name of a force. But all the ancient insights were expressed in poetry, and poetry by its nature personifies every force. It will do so—otherwise it cannot speak. And that gives rise to bigger riddles.
मैंने सुना है, एक आदमी मर रहा है। वह मरण-शय्या पर पड़ा है। वह ईसाई है और चर्च का पादरी उसे आखिरी प्रायश्र्चित्त कराने आया है, रिपेंटेंस कराने आया है। नियमानुसार, उस मरते हुए आदमी से उस पुरोहित ने पूछा, डू यू बिलीव इन गॉड दि फादर? वह आदमी चुप रहा। फिर दुबारा उससे पूछा कि डू यू बिलीव इन गॉड दि सन? वह आदमी फिर भी चुप रहा। फिर उस पुरोहित ने पूछा कि एंड डू यू बिलीव इन गॉड दि होली घोस्ट? ये ईसाइयों के तीन नाम हैं। गॉड, सन, होली घोस्ट। परमात्मा, पुत्र और पवित्र आत्मा। ये उनके तीन नाम हैं। तो उसने पूछा कि क्या तुम पितारूपी परमात्मा में विश्र्वास करते हो? क्या तुम पुत्ररूपी परमात्मा में विश्र्वास करते हो? क्या तुम पवित्र आत्मारूपी परमात्मा में विश्र्वास करते हो? उस मरते हुए आदमी ने अपने आस-पास खड़े हुए लोगों से कहा: लुक, हियर आई एम डाइंग एंड दिस फेलो आस्ंिकग मी पजल्स! इधर तो मैं मर रहा हूं, और यह सज्जन पहेलियां पूछ रहे हैं!
I have heard: a man was dying, lying on his deathbed. He was a Christian, and the church priest came to administer the last repentance. According to ritual, the priest asked the dying man, “Do you believe in God the Father?” The man was silent. Again he asked, “Do you believe in God the Son?” Still the man remained silent. Then the priest asked, “And do you believe in God the Holy Ghost?” These are the Christians’ three names: God, Son, Holy Ghost—Father, Son, and Holy Spirit. He asked, “Do you believe in the Father-form of God? Do you believe in the Son-form of God? Do you believe in the Holy-Spirit-form of God?” The dying man said to those standing around him, “Look, here I am dying and this fellow is asking me puzzles!”
स्वभावतः, उस मरते हुए आदमी को ये पहेलियां थीं। मरते हुए आदमी को ही पहेलियां नहीं हैं, हम जीवित आदमियों को भी बड़ी से बड़ी पहेली जीवन की पहेली है।
Naturally, for that dying man they were puzzles. Not only for the dying—the greatest riddle even for the living is the riddle of life.
क्या है यह जीवन? कैसे जन्मता, कैसे चलता, कैसे समाप्त होता? क्या है इसकी ऊर्जा? जो इसे फैलाती, चलाती, सिकोड़ती, विदा करवा देती।
What is this life? How is it born, how does it move, how does it end? What is the energy that expands it, runs it, contracts it, bids it farewell?
विज्ञान वैज्ञानिक ढंग के नाम देता है। वह कहता है, इलेक्ट्रान हैं, प्रोटान हैं, न्यूट्रान हैं। ये तीन भी बड़े मजे के शब्द हैं। इनमें एक विधायक शक्ति का नाम है, प्रोटान। पाजिटिव इलेक्ट्रिक, विधायक विद्युत। कहना चाहिए, ब्रह्मा। दूसरा शब्द है, इलेक्ट्रान। वह निगेटिव इलेक्ट्रिसिटी, निषेधात्मक विद्युत। कहना चाहिए, शिव, शंकर। और तीसरा है, न्यूट्रान। जो दोनों के बीच डोलता और जोड़ता है। कहना चाहिए, विष्णु। यह सिर्फ भाषा एक विज्ञान की है, एक धर्म की है, उससे ज्यादा फर्क नहीं है। सारा जीवन विष्णु का अवतरण है। फूल खिलते हैं तो विष्णु खिलते हैं। हवाएं बहती हैं तो विष्णु बहते हैं। नदियां दौड़ती हैं तो विष्णु दौड़ते हैं। वृक्ष बड़े होते हैं तो विष्णु बड़े होते हैं। आदमी जन्मता है, बढ़ता है, जीता है, तो विष्णु। सब घड़ियां मृत्यु की शंकर की हैं। जब आदमी मरता है, तब विष्णु चार्ज सौंप देते हैं, तत्काल। वह शंकर के हाथ में चला जाता है मामला। इसीलिए तो शंकर को कोई अपनी लड़की देने को राजी नहीं होता था। मृत्यु के हाथों में कौन लड़की को दे! विध्वंस के हाथों में कौन स्त्री को दे, जो कि मूलतः सृजन की धारा है।
Science gives scientific names. It says: electron, proton, neutron. These three are delightful words. One names the affirmative force: proton—positive electricity; one could call it Brahma. The second is electron—negative electricity; one could call it Shiva, Shankar. And the third is neutron—oscillating between and bridging the two; one could call it Vishnu. It is merely a difference of language—one of science, one of religion—nothing much beyond that. All of life is the descent of Vishnu. When flowers bloom, Vishnu blooms. When winds blow, Vishnu blows. Rivers run, Vishnu runs. Trees grow, Vishnu grows. A human is born, grows, lives—Vishnu. All the moments of death belong to Shiva. When a person dies, Vishnu hands over the charge immediately; the matter passes into Shiva’s hands. That is why no one was willing to give their daughter to Shiva—who would give a girl into the hands of Death! Who would give a woman—who is fundamentally the stream of creation—into the hands of destruction!
विष्णु के अवतार का मतलब यह नहीं है कि विष्णु नाम के व्यक्ति राम में हुए, फिर कृष्ण में हुए, फिर किसी और में हुए। नहीं, विष्णु नाम की ऊर्जा राम में उतरी, कृष्ण में उतरी, सब में उतरती है, उतरती रहेगी। शंकर नाम की ऊर्जा है, उसे विदा देती रहेगी। इस तरह समझेंगे तो बात सीधी और साफ समझ में आ सकती है। फिर पहेली नहीं रह जाती, फिर पहेली नहीं है।
The meaning of Vishnu’s avatar is not that a person named Vishnu became Rama, then became Krishna, then became someone else. No—the energy called Vishnu descended into Rama, descended into Krishna, descends into all, and will go on descending. The energy called Shankar bids farewell. Understood in this way, the matter becomes plain and clear; it is no longer a riddle.
जीवन में कोई भी चीज निर्माण करनी हो तो जो न्यूनतम संख्या है, वह तीन है। इससे न्यून संख्या से काम नहीं चलेगा। दो से काम नहीं चलेगा। एक से तो चल ही नहीं सकता। एक तो बिलकुल एकरूप हो जाएगा सब। एक रंग, एकरस हो जाएगा। सब वैविध्य खो जाएगा। दो भी काफी नहीं है क्योंकि दो को जोड़ने के लिए सदा तीसरे की जरूरत पड़ेगी। अन्यथा वे अजुड़े रह जाएंगे, अनजुड़े रह जाएंगे, अलग-अलग रह जाएंगे। न्यूनतम जो संभावना है जगत की, विकास की, वह तीन से शुरू होती है। तीन से ज्यादा हो सकता है, तीन से कम करना मुश्किल पड़ेगा। लेकिन वे तीन भी एक की ही शक्लें हैं। इसलिए हमने त्रिमूर्ति बनाई। इसलिए हमने इन तीन देवताओं को अलग-अलग नहीं रखा। क्योंकि अलग-अलग रखने से भूल हो जाती है। क्योंकि अगर ये तीन देवता अलग हों, तो फिर इनको जोड़ने की जरूरत पड़ जाएगी, और यह अंतहीन, इनफिनिट रिग्रेस हो जाएगी। इसमें कोई हिसाब लगाना मुश्किल हो जाएगा कि कहां रुकें। इसलिए ये तीन चेहरे एक ही ऊर्जा के, एक ही एलान वाइटल के, एक ही जीवन-शक्ति के तीन चेहरे हैं। वही जन्म लेता, वही चलाता, वही विदा करता है। लेकिन आफिशियली तीन हिस्सों में हम बांटते हैं। वे तीन हिस्से जो हैं, आफिशियल डिवीजन है। वह सिर्फ काम का बंटवारा है, डिवीजन ऑफ लेबर है। जीवन-ऊर्जा तीन हिस्सों में बंट कर सारे जगत का विस्तार करती है।
In life, if you want to construct anything, the minimum number required is three. Less than this will not do. Two will not do. With one, it cannot happen at all; with one everything becomes uniform—one color, monotony; all diversity is lost. Two are also not enough, because to connect two, a third is always needed; otherwise they remain unjoined, separate. The minimum possibility for the world, for evolution, begins with three. It can be more than three; less than three is difficult. But those three are also faces of the One. Therefore we created the Trimurti. Therefore we did not keep these three deities separate—because if they are separate, another mistake arises: if there are three separate gods, then you will need someone to connect them, and that becomes an infinite regress—with no way to decide where to stop. So these three faces are of one energy, one élan vital, one life-force. The same one is born, the same one sustains, the same one bids farewell. Officially, we divide it into three parts. Those three parts are an official division—a division of labor. Life-energy, divided into three, unfolds into the entire cosmos.
यह तुम कल पूछना, बड़ा होगा, फिर हो नहीं पाएगा। कुछ और एकाध छोटा सवाल पूछना हो तो पूछें, यह बहुत बड़ा होगा, कल ले सकेंगे।
Ask this tomorrow—it’s a big one; otherwise we won’t be able to do it now. If you have one or two smaller questions, ask those. This is very big; we can take it up tomorrow.
डरे हुए आदमियों को कृष्ण से जरा दूर रहना चाहिए!...(सब तरफ हास्य...ठीक सवाल पूछते हैं।
Frightened people should keep a little distance from Krishna!... (laughter all around... you ask just the right questions.)
अनुकरणीय कृष्ण तो क्या, कोई भी नहीं है। और ऐसा नहीं है कि कृष्ण का अनुकरण करने जाएगा, तो पतित होगा। किसी का भी अनुकरण करने जाएगा तो पतित होगा। अनुकरण ही पतन है। कृष्ण के संबंध में लेकिन हम विशेष रूप से पूछते हैं। महावीर के संबंध में नहीं पूछेंगे ऐसा, बुद्ध के संबंध में नहीं पूछेंगे, राम के संबंध में नहीं पूछेंगे ऐसा। कोई नहीं कह सकेगा कि राम का अनुकरण करने जाएंगे तो पतन हो जाएगा। अकेले कृष्ण पर यह सवाल क्यों उठता है? राम को तो हम अपने बच्चों को समझाएंगे कि अनुकरण करो। कृष्ण के मामले में कहेंगे, जरा सावधानी से चलना। इसीलिए तो, हमारा डरा हुआ मन!
Not only Krishna—no one is to be imitated. And it’s not that if you go to imitate Krishna you will fall; if you go to imitate anyone, you will fall. Imitation itself is downfall.
But we ask this particularly about Krishna. We don’t ask it about Mahavira, about Buddha, about Rama. No one says that if you imitate Rama you will fall. Why does the question arise only about Krishna? With Rama we tell our children: emulate him. With Krishna we say: be careful. That is our frightened mind!
लेकिन मैं आपसे कहता हूं, अनुकरण ही पतन है। किसी का भी अनुकरण पतन है। अनुकरण किया कि आप गए, आप खो गए। न तो कृष्ण अनुकरणीय हैं, न कोई और। वे सब चिंतनीय हैं, सब विचार करने योग्य हैं। बुद्ध भी, महावीर भी, क्राइस्ट भी, कृष्ण भी। और मजे की बात यह है कि बुद्ध पर विचार करने में इतनी कठिनाई न होगी। और न क्राइस्ट पर विचार करने में इतनी कठिनाई होगी। असली कठिनाई कृष्ण पर ही विचार करने में पैदा होगी। क्योंकि महावीर, बुद्ध या क्राइस्ट का जीवन विचार की पद्धतियों में समाया जा सकता है। उनके जीवन का ढंग मर्यादा है। उनके जीवन का ढंग सीमा है। कृष्ण का जीवन विचार में पूरा समा नहीं सकता। उनके जीवन का ढंग अमर्याद है, असीम है, उसकी कहीं सीमा नहीं है। हमारी तो सीमा आ जाएगी, और वह हमसे कहेंगे, और आगे; वह हमसे कहेंगे, और आगे। हमारी तो जगह आ जाएगी जहां से आगे जाने में खतरा है, वह कहेंगे, और आगे।
I tell you, imitation is the fall. Anyone’s imitation is a fall. The moment you imitate, you are gone, you are lost. Neither Krishna is to be imitated, nor anyone else. All are to be contemplated, all are worthy of reflection—Buddha, Mahavira, Christ, Krishna.
And the amusing thing is: thinking about Buddha won’t be so difficult, nor about Christ. The real difficulty arises in thinking about Krishna. The lives of Mahavira, Buddha, or Christ can be contained within the methods of thought. Their way of life is circumscribed, bounded. Krishna’s life cannot be fully contained by thought. His way is unbounded, limitless, without edges. Our limits will be reached—and he will say, “Further.” We will come to the place where going beyond feels dangerous—and he will say, “Further.”
लेकिन कृष्ण ही चिंतनीय बन जाते हैं इसलिए और भी ज्यादा। क्योंकि मेरी दृष्टि में वही चिंतनीय है जो अंततः चिंतन के पार ले जाए। चिंतन अंतिम बात नहीं है, चिंतन प्राथमिक चरण है। एक क्षण आना चाहिए जब चिंतन के ऊपर भी उठा जा सके। लेकिन चिंतन के ऊपर वही उठाएगा जो चिंतन को डगमगा दे। और चिंतन के ऊपर वही उठाएगा जो चिंतन को घबड़ा दे। और चिंतन के ऊपर वही उठाएगा जो चिंतन में न समाए और चिंतन के बाहर चला जाए।
This is precisely why Krishna becomes even more worthy of contemplation. In my view, only that is truly worth contemplating which ultimately takes you beyond thought. Thought is not the final thing; it is the preliminary stage. A moment should come when one can rise above thinking. And only that will raise you above thinking which makes thought stagger, which frightens thought, which does not fit within thought and moves outside it.
सभी चिंतनीय हैं। सभी सोचने योग्य हैं। अनुकरणीय तो सिर्फ आप ही हैं अपने लिए, और कोई नहीं। अपना अनुकरण करें, समझें सबको; अपने पीछे जाएं, किसी के पीछे न जाएं। समझें सबको, जाएं पीछे अपने।
All are to be contemplated, all are worthy of thought. The only one to be imitated, for you, is yourself—no one else. Imitate yourself. Understand everyone; follow yourself. Understand all, but go after your own being.
लेकिन भय क्या है? कृष्ण के साथ सवाल क्यों उठता है?
भय है। और भय यही है कि हमने अपनी जिंदगी को दमन की, सप्रेशन की जिंदगी बना रखा है। हमारी जिंदगी जिंदगी कम, दबाव ज्यादा है। हमारी जिंदगी खिलापन नहीं है, फ्लावरिंग नहीं है, कुंठा है। इसलिए डर लगता है कि अगर कृष्ण को हमने सोचा भी, तो कहीं ऐसा न हो कि जो हमने अपने में दबाया है, वह कहीं फूट कर बहने लगे। कहीं ऐसा न हो कि जो हमने अपने में रोका है, उसके रोकने के लिए जो हमने तर्क दिए हैं, वे टूट जाएं और गिर जाएं। कहीं ऐसा न हो कि हमने अपने भीतर ही अपनी बहुत सी वृत्तियों को जो कारागृह में डाला है, वे बाहर निकल आएं और वे कहें कि हमें बाहर आने दो। डर भीतर है। घबड़ाहट भीतर है।
But what is the fear? Why does the question arise with Krishna? There is fear. And the fear is this: we have made our lives into lives of repression, of suppression. Our life is less life and more pressure. Our life is not a blossoming, a flowering; it is frustration.
Hence we fear that even to think of Krishna might cause what we have suppressed to burst forth and flow. That the arguments we have built to hold it back will collapse. That the many tendencies we have imprisoned within will come out and demand, “Let us out.” The fear is inside; the panic is inside.
लेकिन इसके लिए कृष्ण जिम्मेदार नहीं हैं। इसके लिए हम जिम्मेदार हैं। हमने अपने साथ यह दुर्व्यवहार किया है। हमने अपने साथ ही यह अनाचार किया है। हमने अपने पूरे व्यक्तित्व को कभी न जाना, न स्वीकारा, न जीआ। हमने उसमें बहुत कुछ दबाया है और थोड़ा-बहुत जीने की कोशिश की है।
But Krishna is not responsible for this. We are responsible. We have mistreated ourselves; we have committed this violence upon ourselves. We have never known, accepted, or lived our whole being. We have repressed much and tried to live only a little.
हम ऐसे लोग हैं, जैसे कि सभी लोग होते हैं साधारणतः। अगर किसी के घर में जाएं तो वह अपने बैठकखाने को भर साज-संवार कर, ठीक करके रख देता है। यह ड्राइंग रूम की दुनिया अलग है। लेकिन किसी के ड्राइंग रूम को देख कर यह मत समझ लेना कि यह उसका घर है। यह उसका घर है ही नहीं। न वह यहां खाना खाता, न वह यहां सोता। यहां वह सिर्फ मेहमानों का स्वागत करता है। यह सिर्फ चेहरा है जिसको वह दूसरों को दिखाता है। ड्राइंग रूम घर का हिस्सा नहीं है। ड्राइंग रूम घर से अलग बात है। इसलिए किसी का ड्राइंग रूम देख कर उसके घर का खयाल मत करना। उसका घर तो वहां है, जहां वह जीता है, सोता है, लड़ता है, झगड़ता है, खाता है, पीता है, वहां उसका घर है। ड्राइंग रूम किसी का भी घर नहीं है। ड्राइंग रूम चेहरा है, मॉस्क है, जो हम दूसरों को दिखाने के लिए बनाए हुए हैं। इसलिए ड्राइंग रूम जिंदगी की बात नहीं है।
We are like most people. If you go to someone’s house, he keeps his drawing room polished and perfect. The drawing-room world is another world. But don’t think, seeing someone’s drawing room, that this is his house. It isn’t. He neither eats nor sleeps there; he only receives guests there. It is merely the face he shows to others. The drawing room is not the home; it is something separate. So don’t imagine his house from the drawing room. His house is where he lives—where he sleeps, fights, quarrels, eats, drinks. The drawing room is nobody’s home. The drawing room is a face, a mask, made to show others. The drawing room is not life.
ऐसे ही हमने जिंदगी के साथ भी किया है। जिंदगी में हमने ड्राइंग रूम बनाए हैं, हमने चेहरे बनाए हैं, जो दूसरों को दिखाने के लिए हैं। वह हमारी असलियतें नहीं हैं, हमारा असली घर भीतर है--अंधेरे में डूबा हुआ, अचेतन में दबा हुआ। उसका हमें कोई पता भी नहीं है। हमने भी उसका पता लेना छोड़ दिया है। हम खुद भी डर गए हैं। यानी हम ऐसे आदमी हैं जो खुद भी अपने घर से डर गया है और अब वह ड्राइंग रूम में ही रहने लगा है। और खुद भी भीतर जाने में घबड़ाता है। तो जिंदगी उथली हो ही जाएगी।
We have done the same with life. We have built drawing rooms in life—faces for others to see. They are not our realities; our real home is within—submerged in darkness, pressed into the unconscious. We have no trace of it; we have stopped even inquiring. We are afraid of our own house and have taken up residence in the drawing room. We hesitate to go inside. Then life becomes shallow.
इससे कृष्ण से डर लगता है, क्योंकि कृष्ण पूरे घर में रहते हैं। और उन्होंने पूरे घर को बैठकखाना बना दिया है। और वह हर कोने से अतिथि का स्वागत करते हैं। जहां से भी आओ, वह कहते हैं, चलो यहीं बैठो। उनके पास बैठकखाना अलग नहीं है। उनकी पूरी जिंदगी खुली हुई है। उसमें जो है, वह है। उसका कोई इनकार नहीं, उसका कोई विरोध नहीं। उसको उन्होंने स्वीकार किया है। हम डरेंगे, हम हैं सप्रेसिव, हम हैं दमनकारी। हमने अपनी जिंदगी के निन्यानबे प्रतिशत हिस्से को तो अंधेरे में ढकेल दिया है और एक प्रतिशत को जी रहे हैं। वह निन्यानबे प्रतिशत पूरे वक्त धक्के मार रहा है कि मुझे मौका दो जीने का। वह लड़ रहा है, वह संघर्ष कर रहा है, सपनों में टूट रहा है। जागने में भी टूट पड़ता है। रोज-रोज टूटता है, हम फिर उसे धक्का देकर पीछे कर आते हैं। जिंदगी भर इसी संघर्ष में बीत जाती है, उसको धकाते हैं, पीछे करते हैं। अपने से ही लड़ने में आदमी हार जाता है और समाप्त हो जाता है। इससे डर है कि अगर कृष्ण को समझा--यह बिना बैठकखाने का आदमी, यह बिना चेहरे का आदमी, इसकी पूरी जिंदगी एक जैसी है, सब तरफ से द्वार खोल रखे हैं इसने, कहीं से भी आओ स्वागत है, कुछ दबाया नहीं है, अंधेरे को भी स्वीकार करता है, उजाले को भी स्वीकार करता है--कहीं इसे देख कर हमारी आत्मा बगावत न कर दे हमारे दमन से। कहीं हम ही अपने खिलाफ बगावत न कर दें। वह जो हमने इंतजाम किया है, कहीं टूट न जाए। इसलिए डर है।
From this comes the fear of Krishna, because Krishna lives in the whole house—and he has turned the whole house into a sitting room. He welcomes the guest from every corner: wherever you come from, he says, “Come, sit here.” He has no separate drawing room. His whole life is open. Whatever is there, is there—no denial, no opposition. He has accepted it. We will be afraid, for we are suppressive, repressive. We have pushed ninety-nine percent of our life into the dark and live only one percent. That ninety-nine percent keeps pounding: give me a chance to live. It fights, it struggles, it breaks out in dreams. It breaks out even in waking; every day it breaks out, and we shove it back again. A whole life goes by in this struggle, pushing it down, holding it back. In fighting oneself, a man is defeated and finished. Hence the fear that if we understand Krishna—this man without a drawing room, without a mask, whose entire life is of one piece, who has opened doors on all sides, who welcomes from anywhere, who has suppressed nothing, who accepts the dark and the light—seeing him, our soul might rebel against our repression. We ourselves might rebel against ourselves. The arrangement we have made might collapse. Therefore the fear.
लेकिन यह डर भी विचारना। यह डर कृष्ण के कारण नहीं है, यह हम जिस ढंग से जी रहे हैं उसके कारण है। अगर सीधा-साफ आदमी है और जिंदगी को सरलता से जीआ है, वह कृष्ण से नहीं डरेगा। डरने का कोई कारण नहीं है। जिंदगी में अगर कुछ भी नहीं दबाया है, कृष्ण से नहीं डरेगा। डरने का कोई कारण नहीं है। हमारे डर को भी हमें समझना चाहिए कि हम क्यों डर रहे हैं? और अगर हम डर रहे हैं, तो यह हमारी रुग्ण-अवस्था है, यह हम बीमार हैं। यह हम विक्षिप्त हैं और हमें इस स्थिति को बदलने की कोशिश करनी चाहिए। इसलिए कृष्ण तो बहुत विचारणीय हैं।
But reflect on this fear too. It is not because of Krishna; it is because of the way we live. If a person is straightforward and has lived simply, he will not fear Krishna—there is no reason. If he has suppressed nothing, he will not fear Krishna—no reason at all. We should understand our fear: why are we afraid? And if we are afraid, it is a pathological state—we are ill, neurotic—and we should try to change it. Therefore Krishna is indeed very worthy of reflection.
लेकिन हम कहेंगे कि हम तो अच्छी-अच्छी बातों पर विचार करते हैं। क्योंकि अच्छी-अच्छी बातें हमें अपने को दबाने में सहयोगी बनती हैं। हम तो बुद्ध का वचन पढ़ते हैं जिसमें कहा है कि क्रोध मत करना। हम तो जीसस का वचन पढ़ते हैं जिसमें कहा है कि शत्रुओं को प्रेम करना। हम कृष्ण से तो डरते हैं। यह डर! इस डर का तीर किस तरफ है? कृष्ण की तरफ या अपनी तरफ?
But we say, “We reflect on good, noble things,” because noble sayings help us suppress ourselves. We read Buddha’s words: “Do not be angry.” We read Jesus’ words: “Love your enemies.” We are afraid of Krishna. This fear—where is its arrow pointing? Toward Krishna, or toward ourselves?
और अगर कृष्ण से डर लगता है तब तो बड़ा अच्छा है। कृष्ण आपके काम पड़ सकते हैं। वे आपको खोलने में, उघाड़ने में, आपको नग्न करने में, आपको स्पष्ट--सीधा करने में काम पड़ सकते हैं। उनका उपयोग कर लें--उनको आने दें, उनको विचारें, बचें मत, भागें मत। उनके आमने-सामने खड़े हो जाएं। एनकाउंटर होने दें। यह मुठभेड़ अच्छी होगी। इसमें अनुकरण नहीं करना है उनका। इसमें समझना ही है उनको। उनको समझने में ही आप अपने को समझने में बड़े सफल हो जाएंगे। उनको समझते-समझते ही आप अपने को भी समझ पाएंगे। उनको समझते ही समझते हो सकता है आप खुद अपने को समझने में अदभुत साक्षात्कार को उपलब्ध हो जाएं और जान पाएं कि यह तो मैं भी हूं, यही तो मैं हूं।
And if you do feel afraid of Krishna, that is very good. Krishna can be of use to you. He can help open you up, strip you, make you naked, make you clear and straight. Make use of him—let him in, contemplate him; don’t evade, don’t run. Stand face to face with him. Let the encounter happen. This confrontation will be good. There is nothing to imitate here; there is only understanding. In understanding him, you will become very successful in understanding yourself. As you understand him, you will also understand yourself. It may be that, in understanding him, you come to an extraordinary realization of yourself—and you recognize: this too is me; this is what I am.
एक मित्र मेरे पास आए, और उन्होंने कहा, कृष्ण की सोलह हजार स्त्रियां थीं, क्या आप इसमें भरोसा करते हैं? मैंने कहा कि छोड़ो इसे, मैं तुमसे पूछता हूं कि तुम्हारे मन में सोलह हजार से कम स्त्रियां तृप्ति दे सकती हैं? उन्होंने कहा: क्या कहते हैं आप? मैंने कहा: यह कृष्ण की सोलह हजार स्त्रियां थीं या नहीं, यह सवाल बड़ा नहीं है, कोई पुरुष सोलह हजार स्त्रियों से कम पर राजी नहीं है। कृष्ण की सोलह हजार स्त्रियां थीं अगर ऐसा पक्का हो जाए तो वह हमारे भीतर का जो पुरुष है वह घोषणा करेगा, तो फिर देर क्यों कर रहे हो? उससे हमें डर है। वह भीतर बैठा हुआ पुरुष हमें डरा रहा है। लेकिन उससे डर कर, भाग कर, बच कर कुछ भी हो नहीं सकता है। उसका सामना करना पड़ेगा, समझना पड़ेगा।
A friend came to me and said, “Krishna had sixteen thousand women—do you believe that?” I said, “Leave that. Let me ask you: in your mind, would fewer than sixteen thousand women bring satisfaction?” He said, “What are you saying?” I said, “Whether Krishna had sixteen thousand women or not is not the big question. No man, in his mind, settles for less than sixteen thousand. And if it were established that Krishna had sixteen thousand, the man within us would proclaim, ‘Then what are we waiting for?’ We are afraid of that. The male sitting within frightens us. But fearing it, running from it, avoiding it—nothing will happen. One has to face it, one has to understand it.”
इस संबंध में और भी बात कल कर सकेंगे।
वर्षा आती है तो ध्यान में आनंद आएगा।
We can speak more on this tomorrow. When the rains come, joy will come to meditation.
