Skip to content
Osho

Krishna Smriti #22

28 September 1970 Bombay Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

(ओशो द्वारा मनाली में छब्बीस सितंबर उन्नीस सौ सत्तर को ‘नव-संन्यास’ का सूत्रपात हुआ। कोई सोलह लोगों ने ‘नव-संन्यास’ में उनसे दीक्षा ग्रहण की। अट्ठाइस सितंबर उन्नीस सौ सत्तर की रात्रि एक अतिरिक्त बैठक में ओशो ने ‘नव-संन्यास’ पर यह विशेष प्रवचन दिया।)

संन्यास मेरे लिए त्याग नहीं, आनंद है। संन्यास निषेध भी नहीं है, उपलब्धि है। लेकिन आज तक पृथ्वी पर संन्यास को निषेधात्मक अर्थों में ही देखा गया है--त्याग के अर्थों में, छोड़ने के अर्थों में, पाने के अर्थ में नहीं। मैं संन्यास को देखता हूं पाने के अर्थ में।

(On 26 September 1970 in Manali, Osho inaugurated “Neo‑Sannyas.” Some sixteen people received initiation into Neo‑Sannyas from him. On the night of 28 September 1970, in an additional meeting, Osho gave this special talk on Neo‑Sannyas.) For me, sannyas is not renunciation but rejoicing. Sannyas is not a prohibition, it is an attainment. Yet until now the earth has seen sannyas only in a negative sense—about giving up, about leaving, not about receiving. I see sannyas as receiving.

निश्र्चित ही, जब कोई हीरे-जवाहरात पा लेता है तो कंकड़-पत्थरों को छोड़ देता है। लेकिन कंकड़-पत्थरों को छोड़ने का अर्थ इतना ही है कि हीरे-जवाहरातों के लिए जगह बनानी पड़ती है। कंकड़-पत्थरों का त्याग नहीं किया जाता। त्याग तो हम उसी बात का करते हैं जिसका बहुत मूल्य मालूम होता है। कंकड़-पत्थर तो ऐसे छोड़े जाते हैं जैसे घर से कचरा फेंक दिया जाता है। घर से फेंके हुए कचरे का हम हिसाब नहीं रखते कि हमने कितना कचरा त्याग दिया।

Certainly, when someone finds diamonds and jewels they drop the pebbles. But dropping the pebbles simply means making room for the diamonds. We do not “renounce” pebbles; we renounce only what we value greatly. Pebbles are thrown out the way we throw trash out of the house—we don’t keep accounts of how much trash we have renounced.

संन्यास अब तक लेखा-जोखा रखता रहा उस सबका जो छोड़ा जाता है। मैं संन्यास को देखता हूं उस भाषा में, उस लेखे-जोखे में, जो पाया जाता है। निश्र्चित ही, इसमें बुनियादी फर्क पड़ेंगे। यदि संन्यास आनंद है, यदि संन्यास उपलब्धि है, यदि संन्यास पाना है, विधायक है, पाजिटिव है, तो संन्यास का अर्थ विराग नहीं हो सकता। तो संन्यास का अर्थ उदासी नहीं हो सकता। तो संन्यास का अर्थ जीवन का विरोध नहीं हो सकता। तब तो संन्यास का अर्थ होगा, जीवन में अहोभाव! तब तो संन्यास का अर्थ होगा, उदासी नहीं, प्रफुल्लता! तब तो संन्यास का अर्थ होगा, जीवन का फैलाव, विस्तार, गहराई। सिकोड़ना नहीं।

Up to now sannyas has kept accounts of what is dropped. I see sannyas in the language, in the accounting, of what is gained. Naturally, this makes a basic difference. If sannyas is joy, if sannyas is attainment, constructive, positive, then it cannot mean dispassion as gloom. It cannot mean sadness. It cannot mean opposition to life. Then its meaning becomes an “ah!” toward life; not melancholy, but cheerfulness; not shrinking, but life’s expansion, vastness, depth.

अभी तक जिसे हम संन्यासी कहते हैं वह अपने को सिकोड़ता है। सबसे तोड़ता है। सब तरफ से अपने को बंद करता है। मैं उसे संन्यासी कहता हूं जो सबसे अपने को जोड़े; जो अपने को बंद ही न करे, खुला छोड़ दे। निश्र्चित ही इसके और भी अर्थ होंगे। जो संन्यास सिकोड़ने वाला है, वह संन्यास बंधन बन जाएगा, वह संन्यास कारागृह बन जाएगा, वह संन्यास स्वतंत्रता नहीं हो सकता। और जो संन्यास स्वतंत्रता नहीं है वह संन्यास ही कैसे हो सकता है! संन्यास की आत्मा तो परम स्वतंत्रता है।

The person we have called a sannyasin till now shrinks himself, cuts himself off, closes himself from all sides. I call that one a sannyasin who connects himself with all; who does not close himself, but remains open. Then other meanings follow. A sannyas that shrinks will become a bondage, a prison; it cannot be freedom. And sannyas without freedom—how can that be sannyas? The soul of sannyas is ultimate freedom.

इसलिए मेरे लिए संन्यास की कोई मर्यादा नहीं, कोई बंधन नहीं। मेरे लिए संन्यास का कोई नियम नहीं, कोई अनुशासन नहीं। मेरे लिए संन्यास कोई डिसिप्लिन नहीं है, कोई अनुशासन नहीं है। मेरे लिए संन्यास व्यक्ति के परम विवेक में परम स्वतंत्रता की उदभावना है। उस व्यक्ति को मैं संन्यासी कहता हूं जो परम स्वतंत्रता में जीने का साहस करता है। नहीं कोई बंधन ओढ़ता, नहीं कोई व्यवस्था ओढ़ता, नहीं कोई अनुशासन ओढ़ता।

Therefore, for me sannyas has no code, no bondage. For me sannyas has no rules, no imposed discipline. It is not a discipline in that sense. For me, sannyas is the arising of ultimate freedom in a person’s ultimate discernment. I call that person a sannyasin who dares to live in total freedom—who does not drape himself in any bondage, system, or discipline.

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह उच्छृंखल हो जाता है। इसका यह मतलब नहीं है कि वह स्वच्छंद हो जाता है। असलियत तो यह है कि जो आदमी परतंत्र है, वही उच्छृंखल हो सकता है। और जो आदमी परतंत्र है, बंधन में बंधा है, वही स्वच्छंद हो सकता है। जो स्वतंत्र है, वह तो कभी स्वच्छंद होता ही नहीं। उसके स्वच्छंद होने का उपाय नहीं है।

This does not mean he becomes unruly or licentious. In truth, only the dependent can be licentious; only the bound can be unbridled. The free have no way to be wanton.

ऐसे अतीत से मैं भविष्य के संन्यासी को भी तोड़ता हूं। और मैं समझता हूं कि अतीत के संन्यास की जो आज तक व्यवस्था थी वह मरण-शय्या पर पड़ी है। मर ही गई है। उसे हम ढो रहे हैं। वह भविष्य में बच नहीं सकती।

So I break from the past to shape the sannyasin of the future. And I see that the past framework of sannyas lies on its deathbed; indeed it has died—we are dragging the corpse. It cannot survive into the future.

लेकिन संन्यास ऐसा फूल है जो खो नहीं जाना चाहिए। वह ऐसी अदभुत उपलब्धि है, जो विदा नहीं हो जानी चाहिए। वह बहुत ही अनूठा फूल है, जो कभी-कभी खिलता रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि हम उसे भूल ही जाएं, खो ही दें। पुरानी व्यवस्था में बंधा हुआ वह मर सकता है। इसलिए संन्यास को नये अर्थ, नये उदभाव देने जरूरी हो गए हैं। संन्यास तो बचना ही चाहिए। वह तो जीवन की गहरी से गहरी संपदा है। लेकिन अब वह कैसे बचाई जा सकेगी? उसे बचाए जाने के लिए कुछ मेरे खयाल मैं आपको कहता हूं।

Yet sannyas is a flower that must not be lost. It is such a wondrous attainment that it should not bid farewell. It is a rare flower that has bloomed now and then; it is possible we may forget it, lose it. Bound to the old arrangement, it may perish. Therefore sannyas needs new meanings, new conceptions. Sannyas must be saved—it is life’s deepest treasure. How can we save it? To that end, let me share some thoughts.

पहली बात तो मैं आपसे यह कहता हूं कि बहुत दिन हमने संन्यासी को संसार से तोड़ कर देख लिया। इससे दोहरे नुकसान हुए। संन्यासी संसार से टूटता है तो दरिद्र हो जाता है, बहुत गहरे अर्थों में दरिद्र हो जाता है। क्योंकि जीवन के अनुभव की सारी संपदा संसार में है। जीवन के सुख-दुख का, जीवन की संघर्ष-शांति का, जीवन की सारी गहनताओं का, जीवन के रसों का, जीवन के विरस का, सारा अनुभव तो संसार में है। और जब हम किसी व्यक्ति को संसार से तोड़ देते हैं तो वह हॉट हाउस प्लांट हो जाता है। वह खुले आकाश के नीचे खिलने वाला फूल नहीं रह जाता। वह बंद कमरे में, कृत्रिम हवाओं में, कृत्रिम गर्मी में खिलने वाला फूल हो जाता है--कांच की दीवारों में बंद। उसे मकान के बाहर लाएं तो वह मुरझा जाएगा, मर जाएगा।

First: For long we have seen the sannyasin cut off from the world. This has caused a double loss. When the sannyasin breaks from the world, he becomes poor—deeply poor—because the whole wealth of life-experience is in the world: life’s joys and sorrows, its struggle and peace, its depths and flavors and even its insipidness. When we tear a person from the world he becomes a hothouse plant—not a flower that blooms under the open sky, but one that blossoms behind glass, in artificial air and heat. Bring it outside and it wilts and dies.

संन्यासी अब तक हॉट हाउस प्लांट हो गया है। लेकिन संन्यास भी कहीं बंद कमरों में खिल सकता है? उसके लिए खुला आकाश चाहिए। रात का अंधेरा चाहिए, दिन का उजाला चाहिए, चांद-तारे चाहिए, पक्षी चाहिए, खतरे चाहिए, वह सब चाहिए। संसार से तोड़ कर हमने संन्यासी को भारी नुकसान पहुंचाया है, क्योंकि संन्यासी की आंतरिक समृद्धि क्षीण हो गई।

The sannyasin has become a hothouse plant. But can sannyas bloom in closed rooms? It needs the open sky, the night’s darkness and the day’s light, moon and stars, birds—and dangers too. By severing him from the world we have harmed the sannyasin—his inner richness has withered.

यह बड़े मजे की बात है कि साधारणतः जिन्हें हम अच्छे आदमी कहते हैं, उनकी जिंदगी बहुत रिच नहीं होती, उनकी जिंदगी में बहुत अनुभवों का भंडार नहीं होता। इसलिए उपन्यासकार कहते हैं कि अच्छे आदमी की जिंदगी पर कोई कहानी नहीं लिखी जा सकती। कहानी लिखनी हो तो बुरा आदमी पात्र बनाना पड़ता है। एक बुरे आदमी की कहानी होती है। अगर हम बता सकें कि एक आदमी जन्म से मरने तक बिलकुल अच्छा है, तो इतनी ही कहानी काफी है, अब और कुछ बताने को नहीं रह जाता।

It is telling that the “good people,” as we ordinarily call them, do not have rich lives; they have no great store of experience. Novelists say you cannot write a story about a good man. To write a story you must choose a bad man—the bad man has a story. If from birth to death a man is purely good, that alone is the whole story; there is nothing else to tell.

संन्यासी को संसार से तोड़ कर हम अनुभव से तोड़ देते हैं। अनुभव से तोड़ कर हम उसे एक तरह की सुरक्षा तो दे देते हैं, लेकिन एक तरह की दरिद्रता भी दे देते हैं।

By cutting the sannyasin off from experience we give him a kind of safety, but also a kind of poverty.

मैं संन्यासी को संसार से जोड़ना चाहता हूं। मैं ऐसे संन्यासी देखना चाहता हूं जो दुकान पर भी बैठे हों, दफ्तर में काम भी कर रहे हों, खेत पर मेहनत भी कर रहे हों। जो जिंदगी की पूरी सघनता में खड़े हों। भाग नहीं गए हों, भगोड़े न हों, एस्केपिस्ट न हों, पलायन न किया हो। जिंदगी के पूरे सघन बाजार में खड़े हों; भीड़ में, शोरगुल में खड़े हों। और फिर भी संन्यासी हों। तब उनके संन्यास का क्या मतलब होगा? अगर एक स्त्री संन्यासिनी होती है और पत्नी है, तो अब तक मतलब होता था कि वह भाग जाए जिंदगी से, छोड़ कर बच्चों को, पति को। अगर पति है, तो छोड़ जाए घर को, छोड़ कर भाग जाए। मेरे लिए ऐसे संन्यास का कोई अर्थ नहीं है। मैं तो मानता हूं कि अगर एक पति संन्यासी होता है, तो जहां है वहीं हो, भागे नहीं। संन्यास उसके जीवन में वहीं खिलने दे।

I want to join the sannyasin to the world. I want to see sannyasins who sit in shops, work in offices, toil in fields—who stand in the full density of life; who have not run away, are not escapists; who stand in the crowded, noisy marketplace—and yet are sannyasins. Then what will sannyas mean? If a woman becomes a sannyasin and is a wife, until now it meant she should flee—leave the husband and children. If it is a husband, he should abandon the home. For me such sannyas has no meaning. I say: if a husband becomes a sannyasin, let him remain where he is. Let sannyas blossom in his life there.

लेकिन तब क्या करेगा वह? भागने में तो रास्ता दिखता था कि भाग गए तो बच गए। अब क्या करेगा? अब उसे करने का क्या होगा? वह पति भी होगा, बाप भी होगा, दुकानदार भी होगा, नौकर भी होगा, मालिक भी होगा, हजार संबंधों में होगा। जिंदगी का मतलब ही अंतर-संबंधों का जाल है। वह यहां क्या करेगा? भाग जाता था तो बड़ी सहूलियत थी, क्योंकि वह दुनिया ही हट गई जहां कुछ करना पड़ता था। अब वह बैठ जाता था एक कोने में, जंगल में, एक गुफा में। सूखता था वहां, सिकुड़ता था वहां। यहां क्या करेगा? यहां संन्यास का क्या अर्थ होगा? अगर त्याग नहीं होगा तो संन्यास का क्या अर्थ होगा?

What will he do then? In flight, the path was clear: run away and you are safe. Now what? He will still be a husband, a father, a shopkeeper, an employee, an owner—entangled in a thousand relationships. Life is a web of interrelationships. What will he do here? In flight there was convenience: the world that demanded doing was gone. He sat in a corner, a forest, a cave—there he dried up and shrank. What will he do here? If not renunciation, what is the meaning of sannyas?

एक अभिनेता मेरे पास आया था। नया-नया अभिनेता है। अभी-अभी फिल्मों में गया है। वह मुझसे पूछने आया था कि मुझे भी कोई सूत्र मेरी डायरी पर लिख दें, जो मेरे काम आ जाए। तो उसे मैंने लिखा कि अभिनय ऐसे करो जैसे वह जीवन हो और जीओ ऐसे जैसे वह अभिनय हो।

An actor came to me—new to films. He asked me for a line to write in his diary that would serve him. I wrote: Act as if it were life, and live as if it were acting.

संन्यासी का मेरे लिए यही अर्थ है। जीवन की सघनता में खड़े होकर अगर कोई संन्यास के फूल को खिलाना चाहता है, तो एक ही अर्थ हो सकता है कि वह कर्ता न रह जाए, भोक्ता न रह जाए, अभिनेता हो जाए। साक्षी हो जाए। देखे, करे, लेकिन कहीं भी बहुत गहरे में बंधे नहीं। गुजरे नदी से, लेकिन उसके पांव को पानी न छुए। नदी से गुजरना तो मुश्किल है कि पांव को पानी न छुए, लेकिन संसार से गुजरना संभव है कि संसार न छुए। अभिनय को थोड़ा समझ लेना जरूरी है। और आश्र्चर्य तो यह है कि जितना अभिनय हो जाए जीवन, उतना कुशल हो जाता है, उतना सहज हो जाता है, उतना चिंतामुक्त हो जाता है।

This is precisely the meaning of sannyas for me. Standing in the density of life, if one wants the flower of sannyas to bloom, there is only one meaning: let him cease to be the doer or the enjoyer; let him be an actor. Let him be a witness (sakshi). Let him see, let him do, but remain unbound in his depths. Let him cross the river without the water touching his feet. It is hard to pass a river without wetting your feet; but it is possible to pass through the world without the world touching you. Understand acting a little. The wonder is: the more life becomes acting, the more skillful, easy, and free of anxiety it becomes.

कोई मां अगर मां होने में कर्ता न बन जाए, साक्षी रह सके और जान सके इतनी छोटी सी बात कि जिस बच्चे को वह पाल रही है, वह बच्चा उससे आया तो जरूर है लेकिन उसका ही नहीं है। उससे पैदा तो हुआ है लेकिन उसी ने पैदा नहीं किया है। वह उसके लिए द्वार से ज्यादा नहीं थी। और जहां से वह आया है और जिससे वह आया है और जिसके द्वारा वह जीएगा और जिसमें वह लौट जाएगा, उसका ही है। तो मां, कर्ता होने की उसे अब जरूरत नहीं रह गई। अब वह साक्षी हो सकती है। अब वह मां होने का अभिनय कर सकती है।

If a mother can avoid becoming the doer in her mothering, can remain a witness and know this small truth—that the child she nurtures did indeed come through her, but is not hers; he was born from her, but she did not create him; she was only a doorway—then the child belongs to That from which he came, by which he lives, and to which he will return. Then the mother need not be the doer; she can be the witness; she can play the role of mother.

कभी एक छोटा सा प्रयोग करके देखें। चौबीस घंटे तय कर लें कि चौबीस घंटे मैं अभिनय करूंगा। जब कोई मुझे गाली देगा, तो मैं क्रोध न करूंगा, क्रोध का अभिनय करूंगा। और जब कोई मेरी प्रशंसा करेगा, तो मैं प्रसन्न न होऊंगा, प्रसन्न होने का अभिनय करूंगा। एक चौबीस घंटे का प्रयोग आपकी जिंदगी में नये दरवाजे खोल देगा। आप हैरान हो जाएंगे कि मैं नाहक परेशान हो रहा था। जो काम अभिनय से ही हो सकता था, उसमें मैं नाहक ही कर्ता बन कर दुख झेल रहा था। और जब सांझ आप दिन भर के अभिनय के बाद सोएंगे तो तत्काल गहरी नींद में चले जाएंगे। क्योंकि जो कर्ता नहीं रहा है उसकी कोई चिंता नहीं है, उसका कोई तनाव नहीं है, उसका कोई बोझ नहीं है। सारा बोझ कर्ता होने का बोझ है।

Try a small experiment: decide for twenty‑four hours that you will act. If someone insults you, do not be angry—act anger. If someone praises you, do not be pleased—act pleasure. This one day will open new doors in your life. You will be amazed: I was worrying needlessly. What could be done by acting, I was needlessly suffering as the doer. And when at dusk you sleep after a day of acting, you will fall straight into deep sleep—for one who is not the doer has no anxiety, no tension, no burden. All the burden is the burden of doership.

संन्यास को मैं घर-घर पहुंचा देना चाहता हूं। तो ही संन्यास बचेगा। लाखों संन्यासी चाहिए। दो-चार संन्यासी से नहीं होगा काम। और जैसा मैं कह रहा हूं, उसी आधार पर लाखों संन्यासी हो सकते हैं। संसार से तोड़ कर आप ज्यादा संन्यासी नहीं जगत में ला सकते। क्योंकि कौन उनके लिए काम करेगा? कौन उनके लिए भोजन जुटाएगा? कौन उनके लिए कपड़े जुटाएगा? एक छोटी सी दिखाऊ संख्या पाली-पोसी जा सकती है, लेकिन बड़े विराट पैमाने पर संन्यास संसार में नहीं आ सकता। यही दो-चार हजार संन्यासी एक मुल्क झेल सकता है। ये संन्यासी भी दीन हो जाते हैं। ये संन्यासी भी निर्भर हो जाते हैं। ये संन्यासी भी परवश हो जाते हैं। और इनका विराट व्यापक प्रभाव नहीं हो सकता।

I want to bring sannyas to every home. Only then will it survive. We need millions of sannyasins. Two or four will not do. And in the way I am suggesting, millions are possible. Cut off from the world, you cannot bring many sannyasins into being—who will work for them, feed them, clothe them? A small showy number can be maintained, but not a great movement. At most a few thousand sannyasins a nation can bear. They too become poor, dependent, subservient—and their impact cannot be vast.

अगर जगत में बहुत व्यापक प्रभाव चाहिए संन्यास का, जो कि जरूरी है, उपयोगी है, अर्थपूर्ण है, आनंदपूर्ण है, तो हमें धीरे-धीरे ऐसे संन्यास को जगह देनी पड़ेगी जिसमें से तोड़ कर भागना अनिवार्यता न हो। जिसमें जो जहां है वह वहीं संन्यासी हो सके। वहीं वह अभिनय...और वहीं वह साक्षी हो जाए। वह जो हो रहा है उसका साक्षी हो जाए।

तो एक तो संन्यास का मेरा घर से, दुकान से, बाजार से जोड़ने का खयाल है। अदभुत और मजेदार होगी वह दुनिया अगर हम बना सकें, जहां दुकानदार संन्यासी हो। स्वभावतः वैसा दुकानदार बेईमान होने में बड़ी कठिनाई पाएगा। जब अभिनय ही कोई कर रहा हो, तो बेईमान होने में बड़ी कठिनाई पाएगा। और जब कोई साक्षी बना हो, तो फिर बेईमान होने में बड़ी कठिनाई पाएगा। संन्यासी अगर दफ्तर में क्लर्क हो, चपरासी हो, डाक्टर हो, वकील हो, तो हम इस दुनिया को बिलकुल बदल डाल सकते हैं।

If we want a wide influence of sannyas—which is needed, useful, meaningful, joyful—we must gradually give place to a sannyas that does not require flight; where one can be a sannyasin right where one is; where one acts—and remains a witness; where one witnesses what is happening. Then life becomes acting and play (lila), not work; life becomes a celebration. And when celebration begins, everything changes.

तो एक तो संन्यासी को तोड़ कर संन्यासी दीन हो जाता है, और संसार का भारी नुकसान होता है, संसार भी दीन हो जाता है। क्योंकि उसके बीच जो श्रेष्ठतम फूल खिल सकते थे वे हट जाते हैं। वे बगिया के बाहर हो जाते हैं। और बगिया उदास हो जाती है। इसलिए संन्यास का एक जगतव्यापी आंदोलन जरूरी है। जिसमें हम धीरे-धीरे घर में, द्वार में, बाजार में, दुकान में संन्यासी को...वह मां होगी, पति होगा, पत्नी होगी, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, वह जो भी होगा वही होगा। सिर्फ उसके देखने की दृष्टि बदल जाएगी, वह साक्षी रह जाएगा। उसके लिए जिंदगी अभिनय और लीला हो जाएगी, काम नहीं रह जाएगा। उसके लिए जिंदगी एक उत्सव हो जाएगी। उत्सव होते ही सब बदल जाता है।

दूसरी एक मेरी और दृष्टि है, वह आपको कहूं। वह मेरी दृष्टि है पीरियाडिकल रिनन्सिएशन की, सावधिक संन्यास की। ऐसा मैं नहीं मानता हूं कि कोई आदमी जिंदगी भर संन्यासी होने की कसम ले। असल में भविष्य के लिए कोई भी कसम खतरनाक है। क्योंकि भविष्य के हम कभी भी नियंता नहीं हो सकते। वह भ्रम है। भविष्य को आने दें, वह जो लाएगा, हम देखेंगे। जो साक्षी है वह भविष्य के लिए निर्णय नहीं कर सकता। निर्णय सिर्फ कर्ता कर सकता है। जिसको खयाल है कि मैं करने वाला हूं, वह कह सकता है कि मैं जिंदगी भर संन्यासी रहूंगा। लेकिन सच में जो साक्षी है वह कहेगा, कल का तो मुझे कुछ पता नहीं, कल जो होगा होगा। कल जो होगा उसे देखूंगा और जो होगा होगा। कल के लिए कोई निर्णय नहीं ले सकता हूं।

Second, another vision: periodic renunciation—time‑bound sannyas. I do not believe anyone should swear to be a sannyasin for life. Any vow about the future is dangerous, because we are never the masters of the future—that is an illusion. Let the future come; when it comes, we will see. The witness cannot decide for the future—only the doer can. The one who thinks “I am the doer” can say, “I will remain a sannyasin all my life.” But the true witness will say, “I do not know about tomorrow. Whatever comes, I will see; whatever happens will happen. I cannot decide for tomorrow.”

इसलिए संन्यास की एक और कठिनाई अतीत में हुई, वह थी जीवन भर के संन्यास की, आजीवन संन्यास की। एक आदमी किसी भाव-दशा में संन्यासी हो जाए और कल किसी भाव-दशा में जीवन में वापस लौटना चाहे, तो हमने लौटने का द्वार नहीं छोड़ा है खुला। संन्यास में हमने एंट्रेंस तो रखा है, एक्झिट नहीं है। उसमें भीतर जा सकते हैं, बाहर नहीं आ सकते। और ऐसा स्वर्ग भी नरक हो जाता है जिसमें बाहर लौटने का दरवाजा न हो। परतंत्रता बन जाता है, कारागृह हो जाता है। आप कहेंगे, नहीं, कोई संन्यासी लौटना चाहे तो हम क्या करेंगे, लौट सकता है। लेकिन आप उसकी निंदा करते हैं, अपमान करते हैं। कंडेमनेशन है उसके पीछे।

A difficulty in past sannyas was life‑long vows. A man becomes a sannyasin in one mood, and in another mood wishes to return to life—but we have left no door open for return. There is an entrance, no exit. You can go in, but you cannot come out. Even heaven becomes hell if there is no door to return. It becomes dependence, a prison. You may say, “If a sannyasin wishes to return, who will stop him?” But you condemn him; you dishonor him. There is a cloud of condemnation.

और इसीलिए हमने एक तरकीब बना रखी है कि जब कोई संन्यास लेता है, तो उसका भारी शोरगुल मचाते हैं। जब कोई संन्यास लेता है तो बहुत बैंडबाजा बजाते हैं। जब कोई संन्यास लेता है तो बहुत फूलमालाएं पहनाते हैं, बड़ी प्रशंसा, बड़ा सम्मान, बड़ा आदर, जैसे कोई बहुत बड़ी घटना घट रही है, ऐसा हम उपद्रव करते हैं। और यह उपद्रव का दूसरा हिस्सा है, वह उस संन्यासी को पता नहीं है कि अगर वह कल लौटा तो जैसे फूलमालाएं फेंकी गईं, वैसे ही पत्थर और जूते भी फेंके जाएंगे। और ये ही लोग होंगे फेंकने वाले, कोई दूसरा आदमी नहीं होगा। असल में इन लोगों ने फूलमालाएं पहना कर उससे कहा कि अब सावधान, अब लौटना मत, जितना आदर दिया है उतना ही अनादर प्रतीक्षा करेगा। यह बड़ी खतरनाक बात है। इसके कारण न मालूम कितने लोग संन्यास का आनंद ले सकते हैं, वे नहीं ले पाते। वे कभी निर्णय ही नहीं कर पाते कि जीवन भर के लिए! जीवन भर का निर्णय बड़ी महंगी बात है, बड़ी मुश्किल बात है। फिर हकदार भी नहीं हैं हम जीवन भर के निर्णय के लिए।

We even devised a trick: when someone takes sannyas, we make a great hullabaloo—bands, garlands, grand praise, great honor—as if a tremendous event has occurred. The unspoken second half is: if he returns, the flowers will be replaced by stones and shoes—thrown by the very same people. By garlanding, we have told him, “Beware—do not come back; equal dishonor waits.” This is dangerous. Many who could taste the joy of sannyas never dare—because a lifetime decision is costly and difficult, and we are not competent to decide for a lifetime.

तो मेरी दृष्टि है कि संन्यास सदा ही सावधिक है। आप कभी भी वापस लौट सकते हैं। कौन बाधा डालने वाला है? संन्यास आपने लिया था। संन्यास आप छोड़ते हैं। आपके अतिरिक्त इसमें कोई और निर्णायक नहीं है। आप ही डिसीसिव हैं, आपका ही निर्णय है। इसमें दूसरे की न कोई स्वीकृति है, न दूसरे का कोई संबंध है। संन्यास निजता है, मेरा निर्णय है। मैं आज लेता हूं, कल वापस लौटता हूं। न तो लेते वक्त आपसे अपेक्षा है कि आप सम्मान करें, न छोड़ते वक्त आपसे अपेक्षा है कि आप इसके लिए निंदा करें। आपका कोई संबंध नहीं है।

So my view is: sannyas is always time‑bound. You may return whenever you wish. Who can obstruct you? You took sannyas; you drop sannyas. No one but you is decisive in this. It is your decision alone. No one else’s approval is required; no one else is involved. Sannyas is intimate, a private decision: I take it today; I return tomorrow. Neither is there a claim on your respect when I take it, nor a right to your condemnation when I leave. You have nothing to do with it.

संन्यास को बड़ा गंभीर मामला बनाया हुआ था, इसलिए वह सिर्फ रुग्ण और गंभीर लोग ही ले पाते थे। संन्यास को बहुत गैर-गंभीर, खेल की घटना बनाना जरूरी है। आपकी मौज है, संन्यास ले लिया है। आपकी मौज है, आप कल लौट जाते हैं। नहीं मौज है, नहीं लौटते हैं, जीवन भर रह जाते हैं, वह आपकी मौज है। इससे किसी का कोई लेना-देना नहीं है।

Sannyas has been made a grave matter—only the morbid and the solemn could take it. Sannyas must be made un‑solemn, a play, a sport. It is your delight—you take it. Your delight—you drop it tomorrow. Or your delight—you never drop it, you remain all your life. No one else has anything to do with it.

फिर इसके साथ, यह भी मेरा खयाल है कि अगर संन्यास की ऐसी दृष्टि फैलाई जा सके, तो कोई भी आदमी जो वर्ष में एकाध-दो महीने के लिए संन्यास ले सकता है, वह एकाध-दो महीने के लिए ले ले। जरूरी क्या है कि वह दस-बारह महीने के लिए ले। वह दो महीने के लिए संन्यासी हो जाए, दो महीने संन्यास की जिंदगी को जीए, दो महीने के बाद वापस लौट जाए। यह बड़ी अदभुत बात होगी।

Along with this, if such a view of sannyas can spread, then anyone who can take sannyas for a month or two in a year should take it for a month or two. Why ten or twelve months? Let him be a sannyasin for two months, live the life of sannyas, and then return. This would be wondrous.

एक फकीर हुआ। उस फकीर के पास एक सम्राट गया। सूफी फकीर था। उस सम्राट ने कहा कि मुझे भी परमात्मा से मिला दो, मैं भी बड़ा प्यासा हूं। उस फकीर ने कहा: तुम एक काम करो, कल सुबह आ जाओ। तो वह सम्राट कल सुबह आया। और उस फकीर ने कहा: अब तुम सात दिन यहीं रुको। यह भिक्षा का पात्र हाथ में लो और रोज गांव में सात दिन तक भीख मांग कर लौट आना, यहां भोजन कर लेना, यहीं विश्राम करना। सात दिन के बाद परमात्मा के संबंध में बात करेंगे।

सम्राट बहुत मुश्किल में पड़ा। उसकी ही राजधानी थी वह। उसकी अपनी ही राजधानी में भिक्षा का पात्र लेकर भीख मांगना! उसने कहा कि अगर किसी दूसरे गांव में चला जाऊं? उस फकीर ने कहा: नहीं, गांव तो यही रहेगा। और अगर सात दिन भीख न मांग सको तो वापस लौट जाओ। फिर परमात्मा की बात मुझसे मत करना। सम्राट झिझका तो जरूर, लेकिन रुका। दूसरे दिन भीख मांगने गया बाजार में। सड़कों पर, द्वारों पर खड़े होकर उसने भीख मांगी। सात दिन उसने भीख मांगी।

सात दिन के बाद फकीर ने उसे बुलाया और कहा: अब पूछो। उसने कहा: अब मुझे कुछ भी नहीं पूछना है। मैं तो सोच भी नहीं सकता था कि सात दिन भिक्षा का पात्र फैला कर मुझे परमात्मा दिखाई पड़ जाएगा। फकीर ने कहा: क्या हुआ तुम्हें? उसने कहा: कुछ भी नहीं हुआ। सात दिन भीख मांगने में मेरा अहंकार गल गया और पिघल गया और बह गया। मैंने तो कभी सोचा ही नहीं था कि जो सम्राट होकर न पा सका, वह भिखारी होकर मिल सकता है। और जिस क्षण विनम्रता का भीतर जन्म होता है, ह्यूमिलिटी का, उसी क्षण द्वार खुल जाते हैं।

A Sufi fakir once had an emperor come to him, begging to be led to God. The fakir said, “Come tomorrow morning.” When he came, the fakir said, “Stay here seven days. Take this begging bowl and each day beg in the marketplace of your own capital, then eat here and rest here. After seven days we will speak of God.” The emperor was in a fix—beg in his own capital! He asked to go to another town. The fakir refused. “If you cannot beg for seven days, then go back—and do not speak to me of God.” The emperor hesitated, but stayed. He begged seven days. Afterward the fakir said, “Now ask.” The emperor said, “I have nothing to ask. I never imagined that by begging with a bowl for seven days I would see God. My ego melted, dissolved, flowed away. What I could not attain as emperor, I attained as a beggar. The moment humility is born within, the doors open.”

अब यह अदभुत अनुभव की बात होगी कि कोई आदमी वर्ष में एक महीने के लिए, दो महीने के लिए संन्यासी हो जाए, फिर वापस लौट जाए अपनी दुनिया में। इस दो महीने में संन्यास की जिंदगी के सारे अनुभव उसकी संपत्ति बन जाएंगे। वे उसके साथ चलने लगेंगे। और अगर एक आदमी चालीस-पचास साल, साठ साल की जिंदगी में दस-बीस बार थोड़े-थोड़े दिनों के लिए संन्यासी होता चला जाए तो फिर उसे संन्यासी होने की जरूरत न रह जाएगी, वह जहां है वहीं धीरे-धीरे संन्यासी हो जाएगा। तो ऐसा भी मैं सोचता हूं कि हर आदमी को मौका मिलना चाहिए कि वह कभी संन्यासी हो जाए।

So if a person becomes a sannyasin for a month or two each year and then returns to his world, the experiences of those months will become his wealth; they will travel with him. And if, in a life of forty, fifty, sixty years, he becomes a sannyasin ten or twenty times for short periods, he will no longer need to “become” one—gradually he will be a sannyasin right where he is. Everyone should have the chance, sometime, to be a sannyasin.

और दो-चार बातें, फिर आपको कुछ इस संबंध में पूछना हो तो आप पूछ सकेंगे।

Two or four more points, and then you can ask your questions.

अब तक जमीन पर जितने संन्यासी रहे वे किसी धर्म के थे। इससे बहुत नुकसान हुआ है। संन्यासी भी और ‘किसी धर्म का’ होगा, यह बात ही बेतुकी है। कम से कम संन्यासी तो ‘सिर्फ धर्म का’ होना चाहिए। वह तो जैन न हो, ईसाई न हो, हिंदू न हो, वह तो सिर्फ धर्म का हो; वह तो कम से कम सर्व धर्मान्‌ परित्यज्य, वह तो कम से कम सब धर्म छोड़ कर, वह निपट धर्म का हो जाए। यह बड़े मजे की बात होगी कि हम इस पृथ्वी पर एक ऐसे संन्यास को जन्म दे सकें, जो धर्म का संन्यास हो, किसी विशेष संप्रदाय का नहीं। वह संन्यासी मस्जिद में भी रुक सके, वह मंदिर में भी रुक सके, वह गुरुद्वारा में भी ठहर सके। उसके लिए कोई पराया न हो, सब अपने हो जाएं।

Until now, sannyasins have always belonged to some religion. This has done great harm. To be “of some religion” and a sannyasin is a contradiction. At least a sannyasin should belong only to religion itself—neither Jain nor Christian nor Hindu, but simply of religion; at least “abandoning all religions,” shedding every sect, becoming purely religious. It would be wonderful if on this earth we could give birth to a sannyas that belongs to religion, not to a particular sect. Such a sannyasin could stay in a mosque, a temple, a gurdwara—none would be “other,” all would be his own.

साथ ही ध्यान रहे, अब तक संन्यास सदा ही गुरु से बंधा रहा है। कोई गुरु दीक्षा देता है। संन्यास कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे कोई दे सके। संन्यास ऐसी चीज है जो लेनी पड़ती है, देता कोई भी नहीं। या कहना चाहिए कि परमात्मा के सिवाय और कौन दे सकता है संन्यास? अगर मेरे पास कोई आता है और कहता है कि मुझे दीक्षा दे दें, तो मैं कहता हूं, मैं कैसे दीक्षा दे सकता हूं, मैं सिर्फ गवाह हो सकता हूं, विटनेस हो सकता हूं। दीक्षा तो परमात्मा से ले लो, दीक्षा तो परम सत्ता से ले लो, मैं गवाह भर हो सकता हूं, एक विटनेस हो सकता हूं कि मैं मौजूद था, मेरे सामने यह घटना घटी। इससे ज्यादा कोई अर्थ नहीं होता। गुरु से बंधा हुआ संन्यास सांप्रदायिक हो ही जाएगा। गुरु से बंधा हुआ संन्यास मुक्ति नहीं ला सकता, बंधन ले आएगा। फिर यह संन्यासी करेगा क्या?

Also note: until now sannyas has been bound to a guru—someone “gives” initiation. But sannyas is not something anyone can give. It is something one must take; none but the divine can give it. If someone comes to me asking for initiation, I say, “How can I give it? I can only be a witness.” Take initiation from the divine, from the supreme; I can only bear witness that in my presence this event occurred. Nothing more. Guru‑bound sannyas inevitably becomes sectarian; it brings bondage, not freedom. Then what will the sannyasin do?

ये संन्यासी तीन प्रकार के हो सकते हैं। एक वे जिन्होंने सावधिक संन्यास लिया है, जो एक अवधि के लिए संन्यास लेकर आए हैं, जो दो महीने, तीन महीने संन्यासी होंगे, साधना करेंगे, एकांत में रह सकते हैं, फिर वापस जिंदगी में लौट जाएंगे। दूसरे वे संन्यासी हो सकते हैं, जो जहां हैं, वहां से इंच भर नहीं हटते, क्षण भर के लिए नहीं हटते, वहीं संन्यासी हो जाते हैं। और वहीं अभिनय और साक्षी का जीवन शुरू कर देते हैं। तीसरे वे भी संन्यासी होंगे, जो संन्यास के आनंद में इतने डूब जाते हैं कि न तो लौटने का उन्हें सवाल उठता, न ही उनके ऊपर कोई जिम्मेवारी है ऐसी जिसकी वजह से उन्हें किसी घर में बंधा हुआ रहना पड़े, न उन पर कोई निर्भर है, न उनके यहां-वहां हट जाने से कहीं भी कोई पीड़ा और कहीं भी कोई दुख और कहीं भी कोई अड़चन आती है। ऐसा जो तीसरा वर्ग होगा संन्यासियों का, यह तीसरा वर्ग ध्यान में जीए, ध्यान की खबरें ले जाए, ध्यान को लोगों तक पहुंचाए।

There can be three kinds of sannyasins. First, those who take time‑bound sannyas—two or three months for practice, perhaps in solitude—and then return to life. Second, those who do not move an inch from where they are, not even for a moment; they become sannyasins there, and begin a life of acting and witnessing right there. Third, those who are so immersed in the bliss of sannyas that the question of returning does not arise; who have no responsibilities that bind them to a household, no one dependent on them, and whose moving here and there causes no hurt or hindrance. This third group should live in meditation and carry news of meditation to people.

मुझे ऐसा लगता है कि इस समय पृथ्वी पर जितनी ध्यान की जरूरत है उतनी और किसी चीज की जरूरत नहीं है। और अगर हम पृथ्वी के एक बड़े मनुष्यता के हिस्से को ध्यान में लीन नहीं कर सके, तो शायद आदमी ज्यादा दिन जिंदा नहीं रहेगा। आदमियत ज्यादा दिन बच नहीं सकती। आदमी समाप्त हो सकता है। इतना मानसिक रोग है, इतने पागलपन हैं, इतनी विक्षिप्तता है, इतनी राजनैतिक बीमारियां हैं, कि उन सबके बीच आदमी बचेगा, इसकी उम्मीद रोज कम होती जाती है। अगर इस बीच एक बड़े व्यापक पैमाने पर लाखों लोग ध्यान में नहीं डूब जाते, तो शायद हम मनुष्य को नहीं बचा सकेंगे। और या हो सकता है कि मनुष्य बच भी जाए तो सिर्फ यंत्र की भांति बचे, उसकी मनुष्यता का जो भी श्रेष्ठ है वह सब खो जाए।

It seems to me that nothing is as needed on earth today as meditation. If we cannot immerse a large portion of humanity in meditation, man may not live long; humaneness may not survive. There is such mental illness, such madness, such political sickness that hope diminishes daily. Unless millions drown in meditation, we may not be able to save man—or, if he survives, it may be as a machine, with the best of his humanity lost.

इसलिए एक ऐसा वर्ग भी चाहिए युवकों का, युवतियों का, जिन पर कोई जिम्मेवारी न हो अभी, या वृद्धों का, जो जिम्मेवारी के बाहर जा चुके हों, जिनकी जिम्मेवारी समाप्त हो गई हो, जो जिम्मेवारी पूरी कर चुके हों। उन युवकों का जिन्होंने अभी जिम्मेदारी नहीं ली है, उन वृद्धों का जिनकी जिम्मेदारी जा चुकी है--इनका एक वर्ग चाहिए जो विराट पैमाने पर पृथ्वी को ध्यान में डुबाने में संलग्न हो जाए।

Therefore we also need a band of youths—young men and women not yet burdened with responsibility—and elders whose responsibilities are complete. Let such people devote themselves on a vast scale to immersing the earth in meditation.

जिस ध्यान के प्रयोग की मैं बात कर रहा हूं वह इतना आसान है, इतना वैज्ञानिक है कि अगर सौ लोग करें, तो सत्तर प्रतिशत लोगों को तो होगा ही। सिर्फ शर्त करने की है और किसी पात्रता की कोई अपेक्षा नहीं है। सत्तर प्रतिशत लोगों को तो परिणाम होंगे ही। फिर जिस ध्यान की मैं बात कर रहा हूं उसके लिए किसी धर्म की कोई पूर्व अपेक्षा नहीं है, किसी शास्त्र की कोई पूर्व अपेक्षा नहीं है, किसी श्रद्धा और किसी विश्र्वास की पूर्व अपेक्षा नहीं है। सीधा, जैसे आप हैं वैसे ही उस ध्यान में आप उतर सकते हैं। वह सीधा वैज्ञानिक प्रयोग है। आपसे यह भी अपेक्षा नहीं है कि आप श्रद्धा रख कर उतरें। इतनी ही अपेक्षा है कि एक हाइपोथेटिकल, जैसा एक वैज्ञानिक प्रयोग करता है यह जानने के लिए कि देखें होता या नहीं, इतना ही प्रयोग का

भाव लेकर भी अगर आप ध्यान में उतरें, तो भी हो जाएगा।

The meditations I talk about are so easy and so scientific that if a hundred people do them, seventy percent will have results—provided they simply do them. No prior qualifications are required. There are no prior requirements of any religion, scripture, faith, or belief. You can enter them exactly as you are. They are straightforward scientific experiments. You need not even enter with “faith”—only with a hypothetical, experimental attitude: “Let me see if it works.” That is enough.

और मुझे ऐसा लगता है कि एक चेन रिएक्शन, एक श्रृंखलाबद्ध ध्यान की प्रक्रिया सारी पृथ्वी पर फैलाई जा सकती है। और अगर एक व्यक्ति ध्यान को सीख ले और तय कर ले कि सात दिन न बीत पाएंगे तब तक वह एक व्यक्ति को कम से कम ध्यान सिखाएगा, तो हम दस वर्ष में इस पूरी पृथ्वी को ध्यान में डुबा दें। इससे ज्यादा बड़े श्रम की जरूरत नहीं है।

I feel we can spread a chain reaction of meditation across the earth. If each person who learns meditation resolves that within seven days he will teach at least one other person, then within ten years we can drown the whole earth in meditation. No greater effort is needed.

और मनुष्य के जीवन में जो भी श्रेष्ठ खो गया है, वह सब वापस लौट सकता है। और कोई कारण नहीं है कि कृष्ण फिर पैदा क्यों न हों, क्राइस्ट फिर क्यों न दिखाई पड़ें, बुद्ध फिर क्यों न हमारे पास, हमारे निकट मौजूद हो जाएं। वही बुद्ध नहीं लौटेंगे, वही कृष्ण नहीं लौटेंगे; हमारे भीतर सारी क्षमताएं हैं, वे फिर प्रकट हो सकती हैं। इसलिए मैंने गवाह होने का तय किया है।

What is best in human life can return. There is no reason why Krishnas should not be born again, why Christs should not appear again, why Buddhas should not be among us. Not the same persons, but the same capacities, which are within us, can blossom again. Therefore I have decided to be a witness.

इन तीन वर्गों में जो मित्र भी जाना चाहेंगे, उनके लिए मैं गवाह रहूंगा। उनका गुरु नहीं रहूंगा। संन्यास उनका और परमात्मा के बीच का संबंध होगा। इसके लिए कोई उत्सव नहीं किया जाएगा संन्यास देने के लिए, नहीं तो फिर छोड़ते वक्त भी उलटा उत्सव करना पड़ता है। इसे कोई गंभीर बात नहीं समझी जाएगी, यह कोई सीरियस अफेयर नहीं है। इसके लिए इतना परेशान और इतना चिंतित होने की जरूरत नहीं है। यह बड़ी सहज बात है। एक आदमी सुबह उठता है और उसके मन में आता है कि वह संन्यासी हो जाए, वह हो जाए। कठिनाई इसलिए नहीं है क्योंकि यह कमिटमेंट कोई लाइफ लांग नहीं है, यह कोई जिंदगी भर की बात नहीं है कि उसने तय कर लिया तो अब जिंदगी भर उसे रहना है। अगर कल सुबह उसे लगता है कि नहीं, वापस लौटना है, तो वह वापस लौट जाए। इसमें किसी दूसरे का कोई लेना-देना नहीं है।

Whichever of these three streams anyone wishes to enter, I will be a witness for them—not a guru. Sannyas will be a matter between the seeker and the divine. There will be no ceremony for giving sannyas—otherwise you must hold a reverse ceremony when someone leaves. It will not be treated as a grave, serious affair. No need to be so worried and tense. It is something very simple. If in the morning it arises in your heart to become a sannyasin, become one. If the next morning it feels right to return, return. No one else has anything to do with it.

ये थोड़ी सी बातें मैंने कहीं। इस संबंध में कुछ भी आपको सवाल हों, तो वे थोड़े से सवाल पूछ लें तो उनकी बात हो जाएगी।

I have said a few things. If you have any questions about this, ask.

ओशो, भगवे कपड़े पहनने का क्या मतलब होता है?
Osho, what does it mean to wear saffron clothes?

कपड़े पहनने से कोई संन्यासी नहीं होता, लेकिन संन्यासी भी अपने ढंग के कपड़े पहनता है। कपड़े पहनने से कोई संन्यासी नहीं होता, लेकिन संन्यासी के अपने कपड़े हो सकते हैं। कपड़े बड़ी साधारण चीज हैं, लेकिन एकदम व्यर्थ चीज नहीं हैं।

Clothes do not make one a sannyasin—but a sannyasin too has his own kind of clothes. Clothes do not make one a sannyasin, yet a sannyasin may have his own robes. Clothes are a very ordinary thing, but not utterly meaningless.

आप क्या पहनते हैं, इसके बहुत से अर्थ हैं। आप क्यों पहनते हैं, इसके भी बहुत से अर्थ हैं। एक आदमी ढीले-ढाले कपड़े पहनता है। ढीले-ढाले कपड़े पहनने से कुछ फर्क नहीं पड़ता, लेकिन एक आदमी ढीले-ढाले कपड़े क्यों चुनता है? और एक आदमी चुस्त कपड़े क्यों चुनता है? ये उस आदमी के सूचक होते हैं। अगर आदमी बहुत शांत है तो चुस्त कपड़े पसंद नहीं करेगा। चुस्त कपड़े की पसंदगी इस बात की खबर देती है कि आदमी झगड़ालू हो सकता है, अशांत हो सकता है, उपद्रवी हो सकता है, कामुक हो सकता है। लड़ने के लिए ढीले कपड़े ठीक नहीं पड़ते। इसलिए सैनिक को हम ढीले कपड़े नहीं पहना सकते। सिर्फ साधु को पहना सकते हैं। सैनिक को चुस्त कपड़े ही पहनने चाहिए, काम चुस्त कपड़े का है। जहां वह जा रहा है वहां कपड़े इतने कसे होने चाहिए कि उसे पूरे वक्त लगता रहे कि वह अपने शरीर के बाहर छलांग लगा सकता है। पूरे वक्त लगता रहे कि वह जब चाहे शरीर के बाहर कूद सकता है। कपड़े इतने चुस्त होने चाहिए। ये कपड़े उसे लड़ने में सहयोगी हो जाएंगे।

What you wear has many meanings. Why you wear it also has many meanings. One man wears loose clothes. Wearing loose clothes in itself makes no difference, but why does a person choose loose clothes? And why does another choose tight clothes? These are indicators of the person. If a man is very calm, he will not like tight clothes. A taste for tight clothes hints that the person may be quarrelsome, restless, aggressive, sensual. Loose clothes are not suitable for fighting. That is why you cannot dress a soldier in loose clothes; you can dress only a monk in them. A soldier should wear tight clothes—the work is of tight clothes. Where he goes, his clothes should be so snug that all the time he feels he can leap out of his body; at any moment he can spring out. Clothes should be that tight. Such clothes become an ally in fighting.

गैरिक वस्त्रों का भी उपयोग है। ऐसा नहीं कि गैरिक वस्त्रों के बिना कोई संन्यासी नहीं हो सकता। लेकिन गैरिक वस्त्रों का उपयोग है। और जिन्होंने वे खोजे थे, उनके पीछे बहुत कारण थे।

Saffron robes also have their use. It is not that without saffron one cannot be a sannyasin. But saffron has its utility—and those who discovered this had many reasons behind it.

पहला कारण तो यह था। कभी छोटे-मोटे, हम तो सोचते नहीं, प्रयोग भी नहीं करते, इसलिए बड़ी कठिनाई होती है। सात रंगों की सात बोतलें ले लें और उनमें एक ही नदी का पानी भर दें। और सातों को सूरज की रोशनी में टांग दें। और आप बड़े हैरान हो जाएंगे! सातों रंग के कांच सात रंग के पानी पैदा कर देंगे उन बोतलों में। पीले रंग की बोतल का पानी जल्दी सड़ जाएगा, ज्यादा देर स्वच्छ नहीं रह सकता। लाल रंग की बोतल का पानी महीने भर तक स्वच्छ रह जाएगा, सड़ेगा नहीं। आप कहेंगे, क्या किया बोतल ने? कांच का रंग किरणों को आने-जाने में फर्क डाल रहा है। पीले रंग की बोतल पर और तरह की किरणें भीतर प्रवेश कर रही हैं। लाल रंग की बोतल पर और तरह की किरणें प्रवेश कर रही हैं। नीले रंग की बोतल पर और तरह की किरणें प्रवेश कर रही हैं। वह जो भीतर पानी है, वह उन किरणों को पी रहा है, वे उसका आहार बन रही हैं।

First, a small, simple experiment that we rarely think about or try, hence we miss its significance. Take seven bottles of colored glass—seven colors—and fill them with the same river water. Hang all seven in the sunlight. You will be astonished! The seven colors of the glass will produce seven different kinds of water in those bottles. The water in the yellow bottle will spoil quickly; it cannot remain clean for long. The water in the red bottle will stay fresh for a month; it won’t spoil. You will ask, “What did the bottle do?” The color of the glass is altering the passage of rays. Different kinds of rays enter the yellow bottle, different in the red, different in the blue. The water inside is drinking those rays; they become its nourishment.

हजारों सालों के लंबे प्रयोग के बाद, जिन लोगों ने संन्यास पर बहुत प्रयोग किए उन्होंने बहुत तरह के कपड़ों में गैरिक वस्त्र को चुना था। कई अनुभव हैं उसके पीछे। एक तो बहुत अदभुत अनुभव यह है...जो लोग फिजिक्स को थोड़ा समझते हैं, उनके खयाल में होगा...कि जिस रंग का कपड़ा होता है, उस रंग की किरण हमसे वापस लौट जाती है। आमतौर से हम उलटा समझते हैं। आमतौर से हम समझते हैं कि जो कपड़ा लाल है, वह लाल होगा। असलियत यह नहीं है। असलियत उलटी है।

After thousands of years of experimentation, those who explored sannyas in many directions chose saffron from among many possibilities. There are many experiences behind it. One very remarkable fact—those who know a little physics will understand—is that the color a cloth appears is actually the color it throws back to us. Generally, we understand the opposite. We think, “This cloth is red, so it is red.” The reality is the reverse.

सूरज की किरणों में सात रंग होते हैं। और जब सूरज की किरण किसी चीज पर पड़ती है, अगर आपको लाल कपड़ा दिखाई पड़ रहा है तो उसका मतलब यह है कि सूरज की किरण के छह रंग तो वह कपड़ा पी गया, लाल रंग को उसने वापस लौटा दिया। आपको वही रंग दिखाई पड़ता है जो चीजें वापस लौटा देती हैं। नीले रंग की चीज का मतलब है, नीले रंग की किरण वापस लौट गई। उसे उस चीज ने एब्जॉर्व नहीं किया, उसने पीया नहीं। वह वापस छोड़ दी गई। वह किरण लौट कर आपकी आंख में पड़ती है इसलिए वह आपको चीज नीली दिखाई पड़ती है। और मजे की बात यह है कि वह चीज नीले रंग को पीती ही नहीं। वह उसको छोड़ देती है। जिस रंग का कपड़ा आप पहन रहे हैं, उस रंग की किरण आपके भीतर प्रवेश नहीं करेगी।

Sunlight contains seven colors. When sunlight falls on something, if a cloth appears red to you, it means that cloth has absorbed six colors and reflected the red back. You see the color that things return to you. A blue object means the blue ray has been reflected; the object did not absorb it, did not drink it—it let it go. That ray comes back and strikes your eyes, hence the object appears blue. And the amusing point is: that object does not drink the blue. It releases it. The color of the garment you wear is the color whose rays will not enter your body.

गैरिक वस्त्र बहुत सोच कर चुने गए। लाल रंग की किरण मनुष्य के चित्त में बहुत तरह की कामुकताओं को जन्म देती है। बहुत वाइटल है। लाल रंग की जो किरण है, वह शरीर के भीतर प्रवेश करके मनुष्य की सेक्सुअलिटी को उभारती है। इसलिए गर्म मुल्क के लोग ज्यादा कामुक होते हैं। जितना गर्म मुल्क होगा, उतने लोग ज्यादा कामुक होंगे। इसलिए आप हैरान होंगे यह जान कर कि कामसूत्र के मुकाबले की कोई किताब ठंडे मुल्कों में पैदा नहीं हुई। अरेबियन नाइट्‌स जैसी कोई किताब ठंडे मुल्कों में पैदा नहीं हुई। गर्म मुल्क बहुत कामुक होते हैं। सूरज की तेज तपती हुई किरणें हैं, वे सब शरीर में प्रवेश कर जाती हैं।

Saffron robes were chosen with much thought. The red ray stirs many kinds of sensual energies in a person’s psyche; it is very vital. Entering the body, the red ray arouses sexuality. That is why people of hot countries tend to be more sensual. The hotter the land, the more sensual the people. You will be surprised to know that no book to rival the Kama Sutra arose in cold countries; nothing like the Arabian Nights came from cold lands. Hot countries are more sensual—the fierce, burning sun; its rays enter the body.

संन्यास पर जो लोग बहुत तरह के प्रयोग कर रहे थे, हजारों दिशाओं में, उनमें उनको यह भी खयाल आया कि अगर लाल किरण शरीर से वापस लौटाई जा सके तो कामुकता को शांत करती है। इसलिए गैरिक वस्त्र चुना गया। ठेठ लाल भी चुना जा सकता था, लेकिन थोड़ा सा फर्क किया गया, ऑरेंज। ठेठ लाल नहीं चुना। उसमें एक बड़ी अदभुत बात है। लाल चुना जा सकता था, बिलकुल लाल रंग और भी अच्छा होता, वह लाल किरण को बिलकुल ही वापस कर देता। लेकिन अगर लाल किरण बिलकुल वापस हो जाए तो शरीर के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचना शुरू हो जाता है। वह थोड़ी सी तो जानी चाहिए।

Those who experimented widely with sannyas also considered this: if the red ray can be reflected away from the body, sexuality is calmed. Hence saffron was chosen. Pure bright red could have been chosen—but a slight shift was made to orange, to ochre, not a stark red. There is something significant in this. Pure red could have been selected; it would have reflected the red ray completely. But if the red ray is totally reflected, the body’s health begins to suffer; a little should still enter.

और भी एक कारण है कि लाल किरण अगर मेरे कपड़ों से पूरी तरह वापस लौटे तो जिसकी भी आंख पर पड़ती है उसको भी नुकसान पहुंचाती है। अब बड़े मजे की बात है कि संन्यासी ने इसकी भी चिंता की कि उसके कपड़े से किसी को बहुत नुकसान भी न पहुंच जाए।

There is another reason: if the red ray is fully reflected by my clothes, whoever’s eyes it strikes can be harmed by it. And it is a lovely concern that the sannyasin even considered that his clothes should not harm others.

आप लाल रंग का कपड़ा जरा बैल के सामने कर दें--आपने कभी की है कोशिश?--तो आपको पता चलेगा कि बैल भी कुछ रंगों को समझता है। बैल भी झिड़कता है लाल रंग के कपड़े को देख कर। उसकी आंख पर लाल रंग की चोट गहरी पड़ती है।

Try holding a red cloth before a bull—have you ever tried?—you will see that the bull reacts to certain colors. He bristles at the sight of red. The blow of red upon the eye is strong.

आप जान कर हैरान होंगे कि जो लोग कलर साइकोलाजी पर, रंग के मनसशास्त्र पर काम करते हैं, उनके बड़े अदभुत अनुभव हुए हैं। आज तो पश्र्चिम में रंग पर बहुत काम चलता है, क्योंकि रंग के बहुत उपयोग उनके खयाल में आ गए हैं। अभी एक बहुत बड़े दुकानदार ने, एक सुपर स्टोर के मालिक ने अमेरिका में एक रिसर्च करवाई कि हम अपनी चीजें जिन डिब्बों में रखते हैं, उन पर हम किस तरह के रंग लगाएं कि बिक्री पर उसका असर पड़े। तो बड़ी हैरानी की बात हुई। बड़ी हैरानी की बात यह हुई कि जो स्त्रियां खरीदने आती हैं उस सुपर स्टोर में, उन पर रिसर्च चलती रहती है पूरे वक्त कि जितनी स्त्रियां वहां आती हैं, पूरे वक्त रिकार्ड किया जाता है कि उनकी आंखें सबसे ज्यादा किस रंग के डिब्बे को पकड़ती हैं। तो यह पाया गया कि वही डिब्बा अगर पीले रंग में पोता जाए तो बीस प्रतिशत बिक्री होती है। और वही डिब्बा अगर लाल रंग में पोत दिया जाए तो अस्सी प्रतिशत बिक्री हो जाती है। डिब्बा वही, चीज वही, नाम वही, सिर्फ रंग डिब्बे का बदल दिया जाए। लाल रंग स्त्रियों की आंख को बहुत जोर से पकड़ लेता है। इसलिए सारी दुनिया में स्त्रियों ने लाल रंग के कपड़े सबसे ज्यादा पहने हैं।

Those who work on color psychology have found astonishing things. In the West today there is much research on color because its uses have become evident. A very big shopkeeper, the owner of a supermarket in America, commissioned research: on the boxes in which we package goods, what colors should we use to influence sales? The findings were surprising. They tracked the women who come to shop: throughout the day they recorded which colors their eyes picked up most. They found that if the same box was painted yellow, sales were twenty percent; paint that same box red and sales rose to eighty percent. The box is the same, the product the same, the name the same—only the color changed. Red strongly catches women’s eyes. That is why, the world over, women have worn red more than any other color.

लाल रंग न रखने के भी कारण हैं। लाल से थोड़ा सा शेड हटाया है, गैरिक किया है। यह जो गैरिक, यह जो ऑकर कलर है, इसमें लाल के सारे फायदे हैं और लाल का कोई भी नुकसान नहीं है। एक तो कामुकता को यह बहुत क्षीण करता है भीतर। और दूसरी बात--बहुत सी बातें हैं, सारी बात तो नहीं कह सकूंगा, क्योंकि बहुत लंबा मामला है। अगर रंग की सारी बात समझनी हो तो बहुत लंबी बात है। लेकिन थोड़ी सी बातें खयाल में ली जा सकती हैं। गैरिक रंग सूर्य के ऊगने का रंग है। जब सुबह सूर्य ऊग रहा होता है, बस फूट रही है पौ, सूरज निकलना शुरू हुआ है, उस वक्त का रंग है। ध्यान में भी जब प्रवेश शुरू होता है, तो जो पहले प्रकाश का रंग होता है वह गैरिक है। और जो प्रकाश का अंतिम अनुभव होता है वह नील है। गैरिक रंग का अनुभव शुरू होता है भीतर प्रकाश में और नील पर अंत होता है, नीले रंग पर पूरा हो जाता है।

There are reasons for not keeping to red. We moved a shade away from red—saffron. This ochre, this saffron color, carries all the benefits of red and none of its harms. First, it greatly attenuates inner sexuality. Second—there are many points; I cannot say everything, it is a long subject. To understand color fully would take long. But a few things can be noted. Saffron is the color of sunrise. When dawn breaks and the sun is just rising, that is its hue. In meditation too, when entry begins, the first light within is saffron; and the final experience of light is blue. The color of light begins as saffron within and culminates in indigo-blue.

ध्यान के पहले चरण की सूचना उस रंग में है। और जब संन्यासी ध्यान में प्रवेश करता है, तो उसे वे रंग दिखाई पड़ने शुरू होते हैं। और अगर वह दिन भर भी, खुली आंख में भी उस रंग को बार-बार देख लेता है, तब रिमेंबरिंग वापस लौट जाती है। और दोनों के बीच एक एसोसिएशन हो जाता है, एक अंतर्संबंध हो जाता है। जब भी वह अपने गैरिक वस्त्र को देखता है, तभी उसे ध्यान का स्मरण आता है। वह दिन में पच्चीसों दफा अकारण उसको ध्यान का स्मरण आ जाता है और वह वापस डूब जाता है।

The first stage of meditation is signaled by that color. And when a sannyasin enters meditation, those colors begin to appear to him. If, throughout the day, with open eyes, he keeps seeing that color again and again, a remembering returns; an association is made between the two, an inner linkage. Whenever he sees his saffron robe, at once meditation is remembered. Twenty-five times a day, for no apparent reason, remembrance of meditation arises and he slips back in.

आप बाजार जाते हैं, कोई चीज लानी है खरीद कर, आप एक कपड़े में गांठ लगा लेते हैं। गांठ से चीज लाने का कोई संबंध है? कोई भी तो संबंध नहीं है। लेकिन बाजार में अचानक गांठ की खयाल आती है और फौरन याद आ जाता है कि फलानी चीज ले आनी है। गांठ से एसोसिएशन हो गया। गांठ से एक कंडीशनिंग हो गई।

You go to the market to buy something, you tie a knot in your cloth. What has a knot to do with what you need to buy? No relation at all. But in the market, the moment you notice the knot, you remember what to bring. An association has formed—a conditioning.

पावलफ ने एक प्रयोग किया था। पावलफ एक कुत्ते के सामने रोटी रखता है। साथ में घंटी बजाता रहता है। रोटी देख कर कुत्ते के मुंह से लार टपकती है। फिर पंद्रह दिन बाद रोटी देना बंद कर देता है, सिर्फ घंटी बजाता है। लेकिन घंटी सुन कर भी कुत्ते के मुंह से लार टपकने लगती है। क्या हो गया इस कुत्ते को? घंटी और रोटी में एक अंतर्संबंध, एक एसोसिएशन हो गया। एक कंडीशंड रिफ्लेक्स पैदा हो गया। अब कुत्ते को घंटी का बजना तत्काल रोटी की याद बन जाती है।

Pavlov did an experiment. He set bread before a dog and rang a bell alongside. Seeing the bread, saliva flowed in the dog’s mouth. After fifteen days he stopped giving bread and only rang the bell. But just on hearing the bell, saliva began to flow. What happened to the dog? A link, an association formed between the bell and the bread—a conditioned reflex arose. Now the ringing of the bell instantly evokes the memory of bread.

हम पूरी जिंदगी इसी तरह जी रहे हैं। हम पूरी जिंदगी इसी तरह कर रहे हैं। लेकिन हमने सब तरह के गलत कंडीशंड रिफ्लेक्स पैदा किए हुए हैं।

We live our whole lives this way. We keep doing this all our lives—but we have produced all kinds of wrong conditioned reflexes.

ध्यान का पहला रंग का जो अनुभव है, वह अगर संन्यासी को दिन में पच्चीस-पचास दफे, सौ बार याद आ जाए...जब भी वह उठे, जब भी वह बैठे, जब भी वह सोए, जब भी वह स्नान करने जाए, जब भी कपड़े उतारे, जब भी कपड़े निकाले...तो बार-बार उसे ध्यान की सुध लौट आती है। वह गांठ हो गई उसके पास, जो उसके काम पड़ जाती है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि कोई गैरिक वस्त्र पहने बिना संन्यासी नहीं हो सकता। संन्यास इतनी बड़ी चीज है कि वस्त्रों से उसे बांधा नहीं जा सकता। लेकिन वस्त्र एकदम व्यर्थ नहीं हैं। उनकी अपनी अर्थवत्ता है। इसलिए मैं पसंद करूंगा कि सारी पृथ्वी पर लाखों लोग गैरिक वस्त्रों में दिखाई पड़ें।

If the first color-experience of meditation returns to the sannyasin twenty-five, fifty, a hundred times a day—whenever he gets up, sits down, sleeps, bathes, takes off his clothes, puts them on—again and again remembrance of meditation returns. He has a knot with him that serves him. But this does not mean that without saffron robes one cannot be a sannyasin. Sannyas is too great a thing to be bound by garments. Yet clothes are not utterly useless; they have their own meaningfulness. Therefore I would prefer to see millions across the earth in saffron robes.

ओशो, साधक और संन्यासी में क्या फर्क है? और क्या बिना संन्यासी हुए कोई साधक नहीं हो सकता?
Osho, what is the difference between a seeker (sadhak) and a sannyasin? And can someone be a seeker without becoming a sannyasin?

संन्यासी हुए बिना तो कोई साधक नहीं हो सकता। साधक का मतलब संन्यास की शुरुआत है। असल में साधक का मतलब संन्यास को साधना है। संन्यास साधना है, और क्या साधक करेगा? उसे जगत में धीरे-धीरे समस्त सुख-दुखों के पार होकर आनंद को उपलब्ध होना है, उसे कर्ता के पार होकर साक्षी को उपलब्ध होना है, उसे अहंकार के पार होकर शून्य को उपलब्ध होना है, उसे पदार्थ के पार होकर परमात्मा को उपलब्ध होना है। इन सबका इकट्ठा नाम संन्यास है। साधक का मतलब है, संन्यास शुरू कर रहा है वह। सिद्ध का मतलब है, संन्यास पूरा हो गया। साधक का मतलब है, संन्यास शुरू हुआ; सिद्ध का मतलब है, संन्यास पूरा हो गया। दोनों के बीच में जो यात्रा है वह संन्यास की यात्रा है। संन्यास के लिए ही तो साधना है।

Without becoming a sannyasin, no one can be a seeker. “Seeker” means the beginning of sannyas. In fact, being a seeker means to practice sannyas. Sannyas is sadhana—what else will a seeker do? One has to: - go, in the world, gradually beyond all pleasures and pains and attain bliss; - go beyond the doer (karta) and realize the witness (sakshi); - go beyond the ego and realize the void (shunya); - go beyond matter and realize the Supreme (Paramatman).

The collective name for all this is sannyas. “Seeker” means sannyas has begun; “siddha” means sannyas is complete. Between the two lies the journey—the journey of sannyas. It is for sannyas that there is sadhana.

तो साधक का अर्थ ही यह है कि वह संन्यास की खोज में निकला है। लेकिन मेरे संन्यास का मतलब खयाल में रखना आप। मेरा संन्यास उपलब्धि का है, पाने का है, रोज विराट, रोज विराट को पाते चले जाना है।

So the very meaning of “seeker” is that he has set out in search of sannyas. But keep in mind what I mean by sannyas: my sannyas is of attainment, of gaining—each day the Vast, each day to go on attaining the Vast.

ओशो, आपके संन्यासी की दिनचर्या क्या होगी?
Osho, what would be the daily routine of your sannyasin?

‘संन्यासी’ की दिनचर्या क्या होगी! ‘मेरे संन्यासी’ की नहीं, क्योंकि ‘मेरा संन्यासी’ कैसे होगा! संन्यासी की दिनचर्या की बात करें। असल में दिनचर्या जब भी हम बनाते हैं तभी नुकसान पहुंच जाता है।

What will be the routine of “a sannyasin”! Not “my sannyasin,” because how can there be “my sannyasin”? Let’s talk about a sannyasin’s routine. In fact, the moment we make a routine, we have already done the damage.

एक झेन फकीर से किसी ने पूछा कि आपकी दिनचर्या क्या है? उसने कहा: जब मुझे नींद आती है तब मैं सो जाता हूं और जब मेरी नींद खुलती है तब मैं उठ आता हूं। और जब मुझे भूख लगती है तब मैं खाना खा लेता हूं और जब मुझे भूख नहीं लगती है तो मैं खाना बिलकुल नहीं खाता।

Someone asked a Zen fakir, “What is your routine?” He said: “When sleep comes, I go to sleep; when sleep is over, I get up. When I’m hungry, I eat; when I’m not hungry, I don’t eat at all.”

ठीक कही उसने बात। संन्यासी का मतलब यह है कि जो थोप नहीं रहा कुछ, जीवन को सहजता में ले जा रहा है। हम सब बड़े अजीब लोग हैं। जब नींद आती होती है तब हम रोकते हैं, जब नहीं आती होती है तब हम करवट बदल कर सोने का मंत्र पढ़ते हैं। जब भूख नहीं होती तब खा लेते हैं, जब भूख होती है तब रुके रहते हैं क्योंकि अभी समय नहीं हुआ। हम पूरी जिंदगी को अस्तव्यस्त कर देते हैं। और शरीर की जो अपनी एक अंतर-व्यवस्था है उसको नष्ट कर देते हैं।

He spoke rightly. A sannyasin means someone who doesn’t impose anything, who lives in naturalness. We are very strange people. When sleep comes, we resist it; when it doesn’t, we toss and turn and chant sleep-mantras. When we’re not hungry, we eat; when we are hungry, we hold back because “the time hasn’t come yet.” We throw life into chaos and destroy the body’s own internal order.

संन्यासी का मतलब है कि वह जो व़िजडम ऑफ दि बॉडी है, जो शरीर की अपनी अंतरप्रज्ञा है, उसके अनुसार जीएगा। वह सोएगा, जब उसे नींद आ जाती है। जागेगा, जब नींद खुल जाती है। ब्रह्ममुहूर्त में नहीं उठेगा, जब नींद खुलती है उसको ब्रह्ममुहूर्त कहेगा। वह कहेगा, जब भगवान उठा देता है तब मैं उसे ब्रह्ममुहूर्त कहता हूं। ऐसा सहज होगा। इसलिए मैं कोई चर्या नहीं बता सकता। और फिर जब भी चर्या तय की जाती है तभी कठिनाइयां शुरू होती हैं। क्योंकि तय मैं अपने हिसाब से करूंगा। और मेरा हिसाब आपका हिसाब नहीं हो सकता। अगर मैं कहूं, तीन बजे रात उठना है, तो हो सकता है मुझे तीन बजे रात उठना आनंदपूर्ण पड़ता हो और आपके लिए बीमारी का कारण हो जाए। हर आदमी के शरीर की अपनी व्यवस्था है।

A sannyasin means he will live by the wisdom of the body, the body’s own inner intelligence. He will sleep when sleep comes; he will wake when sleep is over. He won’t get up at Brahmamuhurta; he will call the moment he awakens his Brahmamuhurta. He will say, “When God wakes me, that is Brahmamuhurta.” He will be that natural. Therefore I cannot prescribe a routine. And whenever a routine is fixed, difficulties begin—because I’ll fix it according to my system. My system cannot be yours. If I say, “Get up at three in the morning,” maybe for me it’s blissful to rise at three, while for you it may become the cause of illness. Every person’s body has its own order.

अब हमको खयाल में नहीं होता। आमतौर से लोग मुझे कहते हैं कि आजकल की स्त्रियां बहुत अलाल हो गई हैं, पति को उठ कर चाय बनानी पड़ती है, पत्नी सोई रहती है। लेकिन आपको पता नहीं है, यह बिलकुल उचित है। स्त्रियों के उठने की जो अंतर-व्यवस्था है, वह पुरुषों से दो घंटा पिछड़ी हुई है, पीछे है। अगर पुरुष पांच बजे उठ सकता है, तो स्त्री सात बजे उठ सकती है।

We don’t usually take this into account. People often tell me, “Women these days have become so lazy; the husband has to get up and make tea while the wife keeps sleeping.” You don’t know—this is quite appropriate. In women, the internal rhythm of waking lags about two hours behind men. If a man can get up at five, a woman can get up at seven.

इस पर बहुत काम हुआ है। रिसर्च स्लीप पर जो चलती है सारी दुनिया में, उससे बड़ी हैरानी के अनुभव हुए हैं। वे अनुभव यह हैं कि चौबीस घंटे में दो घंटे के लिए आदमी के शरीर का तापमान नीचे गिर जाता है। सबके शरीर का। आपको अक्सर खयाल हुआ होगा कि सुबह चार बजे के करीब सर्दी लगने लगती है। वह सर्दी बढ़ने के कारण नहीं लगती, आपके शरीर का तापमान गिर गया होता है। दो घंटे के लिए चौबीस घंटे में हर आदमी के शरीर का तापमान गिरता है। और वे जो दो घंटे हैं, सबके अलग-अलग हैं। किसी का दो बजे से चार बजे के बीच गिरता है रात में। किसी का तीन से पांच के बीच गिरता है। किसी का पांच से सात के बीच गिरता है। वे जो दो घंटे हैं, वही गहरी नींद के घंटे हैं, जिस आदमी को वे दो घंटे नींद के नहीं मिले वह दिन भर परेशान रहेगा। लेकिन वे सबके अलग-अलग हैं। कोई दस हजार लोगों पर अमेरिका में पिछले पांच वर्षों में नींद पर प्रयोग किए गए हैं। और यह पाया गया कि वह समय हर आदमी का अलग है।

There has been much work on this. Sleep research around the world has produced surprising findings: in every twenty-four hours, for two hours a person’s body temperature drops. Everyone’s. You may have noticed that around four in the morning you start feeling cold. It’s not that the weather suddenly cooled; your body temperature has fallen. For two hours in every twenty-four, everyone’s body temperature drops. Which two hours? They differ for each person. For some it’s from two to four at night, for some from three to five, for some from five to seven. Those two hours are the hours of deepest sleep. If someone doesn’t get those two hours, he will be disturbed the whole day. But those hours are different for each one. Experiments on about ten thousand people in America over the last five years have found that each person’s timing is unique.

इसलिए अब कोई निश्र्चय नहीं किया जा सकता है कि आप कब उठें! आप पर ही छोड़ा जाएगा कि आप उठ कर सब तरह से देख लें कुछ दिन प्रयोग करके और जिसमें आप दिन भर ताजे रहते हों, वही क्षण आपके उठने का है। और जिसमें आप रात भर गहरे सोते हों, वही क्षण आपके सोने का है।

So now nothing can be decided for all about when to get up. It has to be left to you: get up and, after a few days of experimenting, see when you remain fresh the whole day—that is your time to rise. And the time when you sleep most deeply—that is your time to go to sleep.

न समय की लंबाई तय की जा सकती है। कोई आदमी पांच घंटे में पूरी नींद ले सकता है, कोई सात घंटे में, किसी को आठ घंटे भी लग सकते हैं। कोई तीन घंटे में भी कर सकता है। लेकिन जो आदमी तीन घंटे में कर लेता है वह खतरनाक हो जाता है। वह दूसरों को कहता है, अलाल हो, तामसी हो। पागल हो गए हो? वह तीन घंटे में सो लिया है इसलिए वह बड़ा अहंकार से भर जाता है। वह सोचता है कि हम कोई बड़ा सात्विक कार्य कर रहे हैं। बाकी लोग जो छह घंटे सो रहे हैं, तामसी हैं। वह उनकी तरफ निंदा के भाव से देखना शुरू कर देता है। और अगर उसको किताब वगैरह लिखना आता हो, तब तो बहुत खतरा हो जाता है। वह नियम बना जाता है। वह नियम बना देता है सख्ती से कि तीन बजे रोज उठना, नहीं तो नरक में जाओगे। लेकिन तीन बजे आप उठे कि आप नरक में जाने के पहले ही नरक में चले जाओगे।

Nor can we fix the length of time. One person completes his sleep in five hours, another in seven, someone else may need eight. Someone might even manage in three. But the person who manages in three becomes dangerous—he starts telling others, “You’re lazy, tamasic. Are you crazy?” Having slept three hours, he is filled with ego. He thinks he’s doing some great sattvic feat. Others who sleep six hours are tamasic—he starts looking at them with contempt. And if he knows how to write books, then it becomes very dangerous—he lays down rules: “Rise at three every day, or you’ll go to hell.” But if you rise at three, you’ll be in hell even before you get there.

कितना खाना, क्या खाना, क्या पहनना, कैसे पहनना, कैसे सोना, इस सबकी बहुत ही सामान्य चर्चा की जा सकती है, चर्या नहीं बनाई जा सकती। चर्या तो आपको अपनी सदा तय करनी पड़ती है। इनडिविजुअल टु इनडिविजुअल, एक-एक व्यक्ति को अपनी ही तय करनी पड़ती है। अपनी ही तय करनी चाहिए भी। इतनी तो स्वतंत्रता कम से कम रखिए। संसारी नहीं रख पाता, संन्यासी तो रख सकता है। संन्यासी को तो रखनी ही चाहिए। उसको तो सख्ती से रखनी चाहिए कि उसके लिए जो सुखद है, जो शांतिपूर्ण है, जो आनंदपूर्ण है, वह वैसे जीएगा। एक ही बात ध्यान में रखने की है कि उसके कारण किसी को दुख, पीड़ा, परेशानी न हो, किसी को भी। ऐसे जीएगा, इतनी चर्या उसके लिए पर्याप्त होगी। यह विस्तार में मुझे आपसे बात करनी पड़े, क्योंकि सामान्य बात की जा सकती है, क्या खाना, क्या नहीं खाना, लेकिन सख्त नहीं हुआ जा सकता।

How much to eat, what to eat, what to wear, how to wear it, how to sleep—these can be discussed in very general terms, but a routine cannot be made. You have to set your own routine—individual to individual. Each person must decide for himself. At least keep that much freedom. The worldly may not be able to; a sannyasin can. In fact, a sannyasin must—strictly—that whatever is comfortable, peaceful, blissful for him, he will live that way. Only keep one thing in mind: that it should not cause hurt, pain, or trouble to anyone—anyone at all. Live like that; such a guideline is enough. I would have to go into detail with you, because generalities can be said—what to eat or not—but nothing can be made rigid.

अब हम देखते हैं कि एक आदमी सिगरेट पी रहा है। अब सारी दुनिया उसके खिलाफ है, लेकिन वह पीए चला जा रहा है। डाक्टर उसको समझा रहे हैं कि तुम बीमार हो जाओगे। वह कहता है कि मानता हूं, बिलकुल सच जंचता है, लेकिन नहीं छूट सकती। क्या मामला क्या है? कहीं ऐसा तो नहीं है कि सिगरेट उसके लिए कोई बहुत जरूरी हिस्सा पूरा करती हो?

Now, we see a man smoking. The whole world is against him, yet he keeps smoking. Doctors explain he will get sick. He says, “I agree; it seems absolutely true—but I can’t quit.” What’s going on? Could it be that the cigarette is fulfilling some crucial need for him?

करती है। मैक्सिको में इधर एक अन्वेषण कार्य चलता था, तो पाया गया कि जो लोग सिगरेट पीने में बड़े पागल हो जाते हैं, इनके शरीर में निकोटिन की कमी होती है। उनको निकोटिन किसी न किसी तरह पूरा करना पड़ता है। वे चाहे सिगरेट से पूरा करें, चाहे चाय से पूरा करें, चाहे कॉफी से, चाहे कोको से, चाहे तमाखू खाएं, इन सबमें निकोटिन है। वे कहीं न कहीं से निकोटिन पूरा करेंगे। मगर बेचारे बड़े फंस जाएंगे। और अनैतिक हो जाएंगे।

It is. In a line of inquiry in Mexico, it was found that people who become crazy about smoking often have a deficiency of nicotine in the body. They have to make up nicotine somehow—whether from cigarettes, tea, coffee, cocoa, or chewing tobacco; all of these contain nicotine. They will make it up from somewhere. But the poor fellow gets trapped—and labeled immoral.

अब एक आदमी धुआं भीतर ले जाता है, बाहर निकालता है, इसमें कोई अनीति का काम नहीं कर रहा है। कर रहा है तो ज्यादा से ज्यादा नासमझी का काम कर रहा है, अनीति का नहीं कर रहा है। धुआं भीतर ले जाने और बाहर निकालने में कौन सी अनीति है? हां, दूसरे की नाक पर न छोड़ता हो, इतना भर काफी है। दूसरे से पूछ लेता हो कि आप आज्ञा देते हैं कि मैं जरा धुआं बाहर-भीतर कर सकूं? यह आदमी धुआं बाहर-भीतर करता है, इसमें अनीति किसी के साथ कुछ करता नहीं। एक इनोसेंट नानसेंस करता है। कहना चाहिए एक निर्दोष बेवकूफी करता है। धुआं भीतर ले जाता है, बाहर ले जाता है। लेकिन हो सकता है कि इसकी जरूरत हो। अच्छा तो यह हो कि यह जाकर समझे-बूझे।

Now a man draws smoke in and lets it out—he isn’t committing any moral crime. At most he’s being unwise, not immoral. What’s immoral about taking smoke in and out? Just don’t blow it into someone else’s nose—that much is enough. Ask the other, “Do I have your permission to draw some smoke in and out?” If he does that, he harms no one. It’s an innocent nonsense—one should say, an innocent stupidity. He takes smoke in, lets it out. But it may be a need. Better that he goes and understands it.

लेकिन शरीर के बाबत भी हमारी जानकारी बहुत कम है। इतना चिकित्साशास्त्र विकसित हुआ, फिर भी जानकारी बहुत कम है। अभी भी हम शरीर के पूरे रहस्यों को नहीं समझ पाए हैं कि शरीर की क्या मांग है, क्या जरूरत है, क्या मुसीबत है, क्या कठिनाई है। लेकिन शरीर अनजाने रास्तों से हमें पकड़ कर अपनी जरूरत पूरी करवाता है। वह कहता है कि सिगरेट पीओ, वह कहता है कि तमाखू खाओ। फिर जब पकड़ लेता है तो उसकी तृप्ति होने लगती है, फिर वह छोड़ता नहीं। ऐसा नहीं है कि जो लोग पीते हैं, सभी के भीतर कमी होगी। दस में से नौ तो दूसरे को देख कर पीते हैं। और जब देख कर पीने लगते हैं तो फिर एक तरह की आदत और एक तरह की मेकेनिकल हैबिट पकड़नी शुरू हो जाती है। फिर वे पीते चले जाते हैं। फिर न पीएं तो मुसीबत होने लगती है।

Even about the body our knowledge is very limited. Medical science has developed so much, yet our understanding is still small. We have not yet grasped all the body’s secrets—what it demands, needs, suffers, finds difficult. But the body, by unknown pathways, catches hold of us and gets its needs met. It says, “Smoke a cigarette,” it says, “Chew tobacco.” Once it catches hold and begins to be gratified, it doesn’t let go. It’s not that everyone who smokes has a deficiency. Nine out of ten smoke because they see others smoking. And once they start by imitation, then a kind of habit, a mechanical habit, takes hold. Then they keep smoking; if they don’t, it becomes a problem.

लेकिन कुछ भी बात तय नहीं की जा सकती ऊपर से। और निश्र्चित रूप से सबके लिए कोई एक योजना नहीं बनाई जा सकती कि आदमी ऐसा उठे, ऐसा बैठे, ऐसा सोए, ऐसा खाए-पीए। हां, कुछ मोटी बातें कही जा सकती हैं। जो भी करे, जाग्रत, जो भी करे, होशपूर्वक करे। जो भी करे, अपने सुख और दूसरे के सुख का ध्यान रख कर करे। जो भी करे, उससे स्वास्थ्य, शांति और आनंद बढ़ता हो, उस दिशा में करे; घटता हो, उस दिशा में न करे। जो भी खाए-पीए वह बोझ न बन जाता हो, हलका करता हो, स्वस्थ करता हो, ताजा करता हो। जो भी खाए-पीए उससे अकारण, अनावश्यक हिंसा न होती हो; अनावश्यक, अकारण किसी को चोट, दुख, पीड़ा न होती हो। जो भी भोजन में ले, उसमें स्वास्थ्य का ध्यान महत्वपूर्ण हो। स्वाद लेने की कला सीखे। स्वाद वस्तुओं पर कम निर्भर रह जाए, भोजन करने की कला पर ज्यादा निर्भर हो जाए, ऐसी मोटी बातें की जा सकती हैं। और इन मोटी बातों के आधार पर अपने व्यक्तित्व को देख कर निर्णय लेने चाहिए।

But nothing can be decided from above. And certainly no single plan can be made for everyone—how to rise, sit, sleep, eat, and drink. Yes, some broad points can be stated: - Whatever you do, do it wakefully, consciously. - Whatever you do, do it keeping in view your well-being and the well-being of others. - Whatever increases health, peace, and joy, do that; whatever diminishes them, don’t. - Whatever you eat or drink should not become a burden; it should lighten, strengthen, and refresh you. - Whatever you eat or drink should not cause unnecessary, pointless violence or hurt to anyone. - In food, give importance to health. Learn the art of taste. Let taste depend less on objects and more on the art of eating.

On the basis of such broad points, look at your own personality and make decisions.

न किसी और की कोई डिसिप्लिन है, न कोई अनुशासन है। प्रत्येक व्यक्ति आत्मनियंता है। और संन्यास का तो मतलब ही यह है कि हम अपने निर्णय का अधिकार घोषित करते हैं कि अब हम अपने को अपने ही ढंग से निर्धारित करेंगे।

There is no one else’s discipline; no imposed code. Each person is self-governing. And sannyas precisely means we declare the right to our own decisions—that now we will shape ourselves in our own way.

आप कहेंगे, इसमें कोई गलती करे?

करे तो गलती का दुख भोगेगा। इसमें आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। गलती करे, तो जैसा गलती कोई करता है उसका दुख पाता है, पाएगा। ठीक करेगा, सुख पाएगा। दूसरे गलती न करें, इसमें दूसरों को बहुत उत्सुकता नहीं लेनी चाहिए। क्योंकि दूसरों की यह उत्सुकता अनैतिक है। आप दूसरों को गलती तक न करने देंगे, तो आप कौन हैं? दूसरे को गलती करनी है, करने दें। उसी सीमा पर उसे रोका जा सकता है, जहां उसकी गलती दूसरे के लिए पीड़ादायी बने, अन्यथा नहीं रोका जा सकता। वह अपनी गलती करता रहे। उसकी गलती अगर दुख लाती है तो उसको ले आएगी। और संन्यासी का मतलब यह है कि वह विवेक से जी रहा है, वह जांच रहा है पूरे समय कि कौन सी चीज से दुख आता है, कौन सी चीज से सुख आता है। जिससे सुख आता है उसको वह स्वीकार करेगा, जिससे दुख आता है, धीरे-धीरे उसे छोड़ेगा। वह धीरे-धीरे अपने आनंद की खोज की यात्रा पर निकला है। आप उसके लिए परेशान न हों।

You’ll say, “What if one makes a mistake?” If he does, he will suffer the pain of it. You need not be troubled. If he errs, as with any error, he will receive its pain. If he does rightly, he will find joy. Others should not be overly eager that no one else errs—such eagerness is unethical. Who are you to prevent another even from making a mistake? Let him make it. Only at the point where his mistake becomes painful to others can he be restrained; otherwise, no. Let him err. If his mistake brings suffering, it will bring it to him. And a sannyasin means he lives with discernment; he keeps inquiring all the time: what brings suffering, what brings joy? He will accept what brings joy; what brings suffering he will, gradually, drop. He has set out on a journey in search of his bliss. Do not worry on his behalf.

लेकिन इधर मैं बहुत हैरान होता हूं। यहां संन्यासी जितना चिंतित नहीं होता, उसके आस-पास जो लोग इकट्ठे होते हैं वे चिंतित होते हैं कि कोई गलती तो नहीं कर रहा है?

Yet I am amazed: the sannyasin himself is not as anxious as the people gathered around him are—“Is he making some mistake?”

ये जो सेल्फ-अपाइंटेड जज हैं, पता नहीं इनको किसने पट्टा लिख कर दिया है कि तुम इसकी फिकर करना कि कोई गलती तो नहीं कर रहा है? कि संन्यासी ठीक वक्त पर सोया कि नहीं कि ब्रह्ममुहूर्त में उठता है कि नहीं? दिन में तो नहीं सो जाता? आप कौन हैं, आप क्यों पीछे पड़े हैं किसी के?

These self-appointed judges—who wrote them a deed authorizing them to worry whether someone is erring? “Does the sannyasin sleep on time? Does he get up at Brahmamuhurta? Does he sleep in the day?” Who are you? Why are you after someone?

नहीं, इसके पीछे कारण है। हमको बड़ा रस आता है इसमें। ये टार्चर करने की तरकीबें हैं, ये दूसरे आदमी को सताने के उपाय हैं। और फिर हम कहते हैं कि हम आदर भी देते हैं तो इसी की वजह से देते हैं कि तुम गलती नहीं करते। तो हम सौदा भी तय कर लेते हैं। उस आदमी को हम फंसा देते हैं। उसको आदर चाहिए आपसे? तो फिर ठीक है, वह आपके नियम मान कर चलता है। और या होशियार हुआ, तो ऊपर से दिखाता है कि नियम मानता है, पीछे से नियम तोड़ता जाता है।

There is a reason behind it: we relish it. These are techniques of torture, ways to harass another. And then we say, “We give you respect only because you don’t err.” We strike a bargain. We trap the person. Does he want your respect? Then fine—he must follow your rules. Or, if he is clever, he will outwardly show he follows the rules and inwardly keep breaking them.

मैं संन्यासी को पाखंडी नहीं होने दे सकता हूं। और एक ही रास्ता है कि संन्यासी पाखंडी होने से बचे और वह यह है कि हम उसकी फिकर छोड़ दें, उसे अपनी फिकर करने दें। नहीं तो वह पाखंडी हो ही जाएगा। हमने सब संन्यासियों को पाखंडी, हिपोक्रेट कर दिया है। क्योंकि उनको हमने दिक्कत में डाल दिया है। अब एक साधुओं का वर्ग है जो नहा नहीं सकता, स्नान नहीं कर सकता। अब उसके आस-पास के लोग देखते रहते हैं कि स्नान तो नहीं कर लिया? अब उसको गंदगी में ढकेल रहे हैं, और वह गंदगी में ढंका जा रहा है। लेकिन उसको आदर दे रहे हैं, पैर छू रहे हैं बदले में; अब वह सोचता है कि नहाने की कीमत पर पैर छूना मिल रहा है, चलने दो सौदा। एकांत में मौका देख कर, पानी से कपड़े को गीला करके स्पंज वॉश कर लेता है, कुछ अपना थोड़ी-बहुत सफाई-सुथराई कर लेता है। मगर उसको चोरी और गिल्ट में हम ढकेल रहे हैं, वह नहाने के पीछे उसको हम धक्का दे रहे हैं।

I cannot allow a sannyasin to become a hypocrite. There is only one way to keep him from hypocrisy: stop worrying about him; let him worry about himself. Otherwise he will become a hypocrite inevitably. We have turned all sannyasins into hypocrites because we have put them in a bind. There is a class of monks who may not bathe. People around them keep watch—“Did he bathe?” They push him into filth, and he gets covered in filth. But in exchange they give him respect, touch his feet; he thinks, “In return for not bathing I get my feet touched—let the bargain stand.” In private, when he finds a chance, he wets a cloth and gives himself a sponge wash, does a little cleaning. But we are pushing him into theft and guilt; we are shoving him into guilt over bathing.

अभी एक सज्जन मेरे पास आए। उन्होंने कहा: फलानी साध्वी आपके पास आती है। हमने सुना वह टूथपेस्ट करती है? मैंने कहा: तुम पागल हो गए हो? संन्यासिनी टूथपेस्ट करती है कि नहीं करती है, तुम कोई टूथपेस्ट का काम करते हो? क्या मतलब तुम्हारा? तो उन्होंने कहा कि हमारे समाज में तो दतौन करने की मनाही है। तो तुम मत करो, मैंने उनसे कहा, तुम्हारे समाज में मनाही है तो तुमसे कौन कहता है? वे मजे से टूथपेस्ट कर रहे हैं। उनका संन्यासी न कर पाए। क्योंकि उसका कारण है, वे आदर देते हैं, बदला भी मांगते हैं।

Just the other day a gentleman came to me. He said, “That nun who comes to you—we’ve heard she uses toothpaste?” I said, “Have you gone mad? Whether a sannyasini uses toothpaste or not—do you work in the toothpaste trade? What’s it to you?” He said, “In our community, brushing with a twig is forbidden.” Then don’t do it—I told him. If it’s forbidden in your community, who is asking you to? They are happily using toothpaste; their sannyasin cannot—because there’s a reason: they give respect and demand a return.

तो मैं अपने संन्यासी को, जिसको मैं संन्यासी समझ रहा हूं, उसको कहूंगा, आदर मत मांगना, अन्यथा बंधन शुरू हो जाएगा। मांगना ही मत। नहीं तो सब तरफ बेईमान और सब तरह के चोर इकट्ठे हैं, वे फौरन फंसा लेंगे। वे कहेंगे, आदर हम देते हैं, पैर हम छूते हैं, लेकिन हमारी भी शर्तें हैं, इतना-इतना करना। संन्यासी का मतलब यह है कि जो यह कहता है कि हम तुम्हारे समाज, तुम्हारी शर्तों की कोई चिंता नहीं करते। अब हमने अपनी चिंता करनी शुरू कर दी है, अब आप हमारी फिकर न करें।

So to my sannyasin—the one I consider a sannyasin—I say: don’t ask for respect; otherwise bondage will begin. Don’t ask. Otherwise all kinds of cheats and thieves are everywhere; they will trap you at once. They will say, “We will give respect, touch your feet—but we have conditions: do this, this, and this.” A sannyasin means one who says, “I don’t care for your society or your conditions. I have begun to care for myself. Now, please, don’t worry about me.”

व्यक्ति का विवेक ही उसका पथ-प्रदीप है।

One’s own discernment is his lamp on the path.

ओशो, आपने अपने संन्यासी की चर्चा करते हुए कहा कि संन्यास आनंद की घटना है, त्याग की नहीं। मेरे खयाल से शंकराचार्य आनंद से संन्यासी हुए थे, और ये संन्यासी जो होंगे वे भी त्याग को नहीं बल्कि आनंद को महत्व देंगे, इसलिए इस अर्थों में वे भी आपके संन्यासी हुए। दूसरी बात यह कि आप अभिनय पर बल देते हैं, कृपया उसे स्पष्ट करें। कोई संन्यासी दुकान पर होकर ब्लैक मार्केटिंग का अभिनय भी तो कर सकता है! फिर, आप गैरिक वस्त्र पहनने के लिए तो कहते हैं, लेकिन आप स्वयं गैरिक वस्त्र क्यों नहीं पहनते?
Osho, while speaking about your sannyasin you said that sannyas is an event of bliss, not of renunciation. In my view Shankaracharya became a sannyasin out of bliss, and these sannyasins too will value bliss rather than renunciation—so in that sense they are your sannyasins as well. Secondly, you emphasize acting; please clarify. A sannyasin sitting in a shop could even act at black marketing! And then, you ask us to wear ochre robes, but you yourself do not wear them—why?

तीसरे से शुरू करें, कि संन्यासी दुकान पर बैठ कर दुकानदार का अभिनय करेगा, यह तो ठीक, लेकिन वह ब्लैक मार्केटिंग का भी अभिनय कर सकता है!

Let us start with the third: that a sannyasin sitting in a shop will play the role of a shopkeeper—that is fine—but he might even act at black marketing!

करेगा तो इससे बहुत नुकसान नहीं होगा, क्योंकि वह संन्यासी न होता तो भी ब्लैक मार्केटिंग करता। इससे कोई नुकसान नहीं होगा किसी का। लेकिन मैं मानता हूं कि जिस आदमी को संन्यास का खयाल आया है और जो हिम्मत जुटा कर, साहस जुटा कर अपने जीवन में एक प्रयोग करने चला है और जो दुकानदार होने का अभिनय कर रहा है, वह ब्लैक मार्केटिंग का अभिनय नहीं कर सकेगा। क्योंकि ब्लैक मार्केटिंग करने के लिए अभिनय पर्याप्त नहीं है, कर्ता होना जरूरी है।

If he does, it will not do much harm, because had he not become a sannyasin he would still have done black marketing. No one is losing anything by it. But I hold that a person in whom the idea of sannyas has arisen—who has gathered courage to make an experiment in life, and who is acting the shopkeeper—will not be able to act black marketing. Because to do black marketing, acting is not enough; one has to be a doer.

जितना बुरा काम करना हो उतना ही कर्ता होना आवश्यक होता चला जाता है। बुरे काम के करने के लिए, क्योंकि बुरे काम का आंतरिक दंश है, पीड़ा है, उसके लिए इनवाल्व होना जरूरी होता है, उसके लिए कमिटेड होना जरूरी होता है, उसके लिए डूबना जरूरी होता है। मैं किसी आदमी को अभिनय में छुरा नहीं मार सकता। मुश्किल पड़ेगा। क्योंकि दूसरे आदमी की जिंदगी दांव पर होगी। और अभिनय में छुरा मारने का कोई अर्थ नहीं रह जाता।

The worse the deed, the more necessary it is to be the doer. To do an evil act—because there is an inner sting, a hurt in it—one has to be involved, committed; one has to be immersed in it. I cannot stab someone as mere acting. It would be difficult, because another person’s life would be at stake; and in acting, stabbing loses all meaning.

अभिनय की जो धारणा है, अगर ठीक से खयाल में आए तो पहला तो मैं यह कहता हूं कि अगर वह करेगा ब्लैक मार्केटिंग तो कोई नुकसान किसी का नहीं हो रहा है, क्योंकि जो संन्यासी होकर ब्लैक मार्केटिंग कर रहा है, वह संन्यासी नहीं होकर कर ही रहा था, करता ही, इसलिए कहीं कोई नुकसान नहीं हो रहा है। उसमें तो हमें चिंतित होने की जरूरत नहीं। संभावना यह भी है, मेरे लिए बहुत संभावना है, कि वह जो संन्यासी होने के खयाल से भरा है, वह ब्लैक मार्केटिंग का अभिनय करने नहीं जाएगा। नहीं जा सकता है। संन्यासी होने की जो प्रज्ञा है, संन्यासी होने का जो विवेक है, वही बताएगा कि उसे क्या करना, क्या नहीं करना। अभिनय वह वहीं करेगा जहां बिलकुल करणीय है, जो उसका बिलकुल कर्तव्य है, जिसे छोड़ कर भागना पलायन होगा, जिससे हट जाना जिम्मेवारी से बचना होगा, जिससे भाग जाना किसी के लिए दुख और पीड़ा का इंतजाम बना जाना होगा, उतना ही अभिनय करेगा। अभिनय तो हमेशा ही अत्यंत करणीय का, अत्यंत आवश्यक का हो जाएगा। अनावश्यक का अभिनय करने की जरूरत नहीं रह जाएगी, वे हिस्से काट दिए जाएंगे, अपने आप कट जाएंगे।

If the notion of acting is rightly understood, first I say this: even if he does black marketing, no one is really being harmed, because the one who, as a sannyasin, is doing black marketing would in any case have done it without being a sannyasin. So there is nothing to worry about there. For me there is another, far greater likelihood: one filled with the impulse to become a sannyasin will not go to act black marketing. He cannot. The awareness, the discrimination that belongs to being a sannyasin will itself tell him what to do and what not to do. He will act only where it is absolutely to be done, where it is truly his duty—where to drop it would be escapism, to step aside would be evading responsibility, to run away would become an arrangement for someone’s suffering and pain. Only that much will he act. Acting will always be of what is supremely to be done, of what is utterly necessary. There will be no need to act the unnecessary; those parts will be cut off—on their own they will fall away.

दूसरी बात आप कहते हैं गैरिक वस्त्रों के लिए, मैं क्यों नहीं गैरिक वस्त्र पहने हुए हूं?

Second, you ask about ochre robes—why am I not wearing ochre?

जान कर ही। एक तो, इसके पहले कि मैं गैरिक वस्त्र पहनता, संन्यास घट गया। इसके पहले कि मुझे पता चलता कि गैरिक वस्त्र पहनूंगा तो संन्यास घटेगा, संन्यास पहले ही घट गया। पीछे पहनने का कोई अर्थ न रहा, कोई कारण न रहा। दूसरा, मैं गैरिक वस्त्र पहनूं और फिर कहूं कि गैरिक वस्त्र का कोई उपयोग है, तो शायद लगे कि मेरे ही जैसे वस्त्र दूसरों को भी पहना देने की आतुरता है। नहीं, अपनी शक्ल मैं किसी पर ओढ़ाना नहीं चाहता। इसलिए जो भी मैं पहनता हूं, जैसे भी मैं उठता-बैठता हूं, जैसे मैं जीता हूं, उसको किसी पर ओढ़ा देने का, किसी पर ढांक देने का जरा भी मन नहीं है।

Deliberately. First, before I could wear ochre robes, sannyas had already happened. Before I could think, “If I wear ochre robes, sannyas will happen,” sannyas had already happened. Afterwards there was no meaning left, no reason to wear them. Second, if I wear ochre robes and then say there is some use in ochre robes, it may look as though I am eager to make others wear what I myself wear. No—I do not wish to drape my face over anyone else. Therefore, whatever I wear, however I sit and move, the way I live—I have not the slightest desire to throw it over someone else, to cover someone else with it.

गैरिक वस्त्र पहन कर गैरिक वस्त्र के संबंध में कुछ कहता, तो शायद लग सकता था कि मैं अपने वस्त्रों की तारीफ करता हूं। लेकिन मैं बिना गैरिक वस्त्र का हूं, इसलिए गैरिक वस्त्रों से मेरा कोई निजी लगाव नहीं है, इतना तो बहुत साफ है। इसलिए अगर गैरिक वस्त्र की कोई तारीफ करता हूं तो सिवाय वैज्ञानिक कारणों के और कोई कारण नहीं है। मैं खुद तो पहनता नहीं हूं, मेरा खुद का तो कोई लगाव नहीं है, मैं तो बिलकुल बाहर हूं।

Had I worn ochre robes and then spoken about them, it might have seemed I was praising my own clothes. But since I am without ochre robes, it is very clear I have no personal attachment to them. Therefore, if I praise ochre robes at all, it is only for scientific reasons; there is no other reason. I myself do not wear them; I have no personal attachment. I am entirely outside.

तीसरी बात, आपने कहा कि शंकराचार्य ने भी आनंद से संन्यास लिया था।

Thirdly, you said that Shankaracharya too took sannyas out of bliss.

मैं नहीं मानता हूं। शंकराचार्य का जगत के प्रति बड़ा निषेध का भाव है। निषेध इतना गहरा है कि वे जगत को माया सिद्ध करने की सतत चेष्टा में लगे हुए हैं। यह जगत झूठा है, यह जगत भ्रम है, यह जगत माया है, यह जगत है ही नहीं, इसे सिद्ध करने का उनका आग्रह इतना प्रगाढ़ है कि यह जगत उन्हें चारों तरफ से परेशान कर रहा है, यह भी साफ है। यह जगत का होना उन्हें इतना गड़ रहा है कि इसे इनकार किए बिना, स्वप्न बनाए बिना वे छुटकारा नहीं पा सकते। शंकर का निषेध बहुत गहरा है।

I do not agree. In Shankaracharya there is a deep attitude of negation toward the world. The negation is so profound that he is continuously striving to prove the world as maya: “This world is false, this world is an illusion, this world is maya, it really is not.” His insistence on proving this is so intense that it is also clear that the world is troubling him from all sides. The very existence of the world pricks him so much that without denying it, without making it a dream, he cannot be free. Shankara’s negation is very deep.

आनंद की बात शंकर करते हैं, लेकिन मेरे और उनके आनंद में भी बड़ा बुनयादी फर्क है। वे उस आनंद की बात करते हैं जो इस संसार के त्याग से उपलब्ध होता है। वे उस आनंद की बात करते हैं जो माया को छोड़ने से, ब्रह्म-मिलन से उपलब्ध होता है। मैं उस आनंद की बात करता हूं जो समस्त को, समग्र को, माया को, ब्रह्म को, संसार को, प्रभु को, सबको स्वीकार कर लेने से उपलब्ध होता है। निषेध मेरे मन में कहीं भी नहीं है। त्याग मेरे मन में कहीं भी नहीं है। शंकर अगर आनंद की बात भी करते हैं, तो वह संसार के त्याग में ही छिपा है। वह संसार को छोड़ देने में ही छिपा है। मेरे लिए आनंद इतना विराट है कि संसार भी उसमें समा जाता है, परमात्मा भी उसमें समा जाता है, सब उसमें समा जाते हैं। आनंद में मेरे लिए किसी बात का कोई भी निषेध नहीं है।

Shankara does speak of bliss, but there is a fundamental difference between his bliss and mine. He speaks of the bliss that becomes available through the renunciation of this world—through dropping maya and uniting with Brahman. I speak of the bliss that becomes available by accepting the total, the whole: maya and Brahman, the world and the divine, everything. There is no negation anywhere in my mind; there is no renunciation anywhere in my mind. Even when Shankara speaks of bliss, it is hidden in the renunciation of the world, in leaving the world. For me, bliss is so vast that the world too is contained in it, the divine is contained in it—everything is contained in it. In bliss, for me, there is no negation of anything.

और, आखिरी बात कि जब मैंने कहा: अपने संन्यासी, तो जीभ के चूक जाने से नहीं कहा। जीभ मेरी अजीब है, चूकती मुश्किल से ही है। पहली दफा जिन मित्र ने पूछा था कि आपके संन्यासी, तो मैंने इनकार किया था कि ‘मेरे’ मत कहिए। लेकिन प्रयोजन मेरा दूसरा था। प्रयोजन मेरा यह था कि संन्यासी ‘मेरा’ कैसे हो सकता है! लेकिन जब मैंने दुबारा कहा तो जीभ नहीं चूकी। मैंने कहा: अपने संन्यासी।

And the last point: when I said “my sannyasins,” it was not a slip of the tongue. My tongue is strange—it slips only with difficulty. The first time a friend asked, “your sannyasins,” I refused—do not say “my.” But my purpose was different: how can a sannyasin be “mine”? Yet when I said it again later, the tongue had not slipped. I said, “my sannyasins.”

संन्यासी मेरा नहीं हो सकता, लेकिन मैं तो संन्यासियों का हो सकता हूं। और उस संन्यासी की, उस आनंद के संन्यासी की, जिसकी मैं बात कर रहा हूं, उससे मेरा लगाव है। उससे लगाव की अपेक्षा नहीं है मेरे प्रति। उससे कोई अपेक्षा नहीं है कि वह मेरे प्रति किसी तरह का भी संबंध रखे। लेकिन मेरा लगाव है। और मेरा लगाव इसमें है कि मैं देखता हूं कि उस तरह के संन्यासी में ही भविष्य में संन्यास के बचने की संभावना है, आशा है, भविष्य है।

A sannyasin cannot be mine—but I can be of the sannyasins. And for that sannyasin, that sannyasin of bliss of whom I speak, I have an attachment. There is no expectation from him toward me—no expectation that he should keep any kind of relationship with me. But I have an attachment. And my attachment is this: I see that only in that kind of sannyasin is there the possibility for sannyas to survive in the future—there is hope; there is a future.

ओशो, आपने कहा कि संन्यास की दीक्षा व्यक्ति और परमात्मा के बीच की सीधी बात है। लेकिन तब प्रश्र्न उठता है कि दीक्षा में आपको गवाह व साक्षी के रूप में बीच में रखना क्या संन्यास के प्रति अविश्र्वास न हो जाएगा?
Osho, you have said that initiation into sannyas is a direct matter between the individual and the divine. But then the question arises: if, in initiation, we place you in between as a witness, wouldn’t that amount to distrust of sannyas?

यह बिलकुल ठीक कहते हो कि तुम्हारे और परमात्मा के बीच की बात है, अगर इतना समझ में आ जाए तो मेरे साक्षी होने की कोई जरूरत नहीं है।

लेकिन तुम यहां आए इसलिए हो कि तुम्हारे और परमात्मा के बीच सीधा संबंध नहीं बन रहा। नहीं तो तुम इधर किसलिए भटकते? इधर किसलिए परेशान होते?

यहां हमें आनंद आता है, इसलिए हम आते हैं।

तब तो मैं साक्षी हो जाऊंगा! उस हालत में मैं साक्षी हो जाऊंगा।

You are absolutely right that it is a matter between you and the divine; if that much is understood, there is no need at all for me to be a witness. But you have come here because a direct relationship between you and the divine is not happening. Otherwise, why would you wander around here? Why would you be troubled? We feel joy here; that is why we come. Then I will be the witness! In that condition I will be the witness.

क्या आपके आस-पास फिर संप्रदाय न बन जाएगा?

आप पूछती हैं कि फिर संप्रदाय बन जाएगा। नहीं, संप्रदाय नहीं बनेगा। नहीं बनेगा इसलिए कि संप्रदाय बनाने के लिए कुछ जरूरतें हैं अनिवार्य। एक, गुरु चाहिए, शास्त्र चाहिए, सिद्धांत चाहिए, विशेषण चाहिए। और इतना ही नहीं, इसके अतिरिक्त, इससे भिन्न, इससे अन्यथा जो है वह पूर्ण रूप से गलत है और यही पूर्ण रूप से सही है, ऐसा आग्रह भी चाहिए।

तो एक तो मैं कह रहा हूं कि उसे मैं संन्यासी कहता हूं जिसका कोई विशेषण नहीं। बिना विशेषण के संप्रदाय बनाना मुश्किल है। बिना विशेषण के संप्रदाय बन नहीं सकता। उसे संन्यासी कह रहा हूं जिसका कोई धर्म नहीं है। बिना धर्म के संप्रदाय कैसे बनाइएगा? उसे संन्यासी कह रहा हूं जिसका कोई धर्मग्रंथ नहीं है, जिसका कोई धर्मगुरु नहीं है, जिसका कोई मंदिर नहीं है, मस्जिद नहीं है, शिवालय नहीं है, गुरुद्वारा नहीं है।

तो संप्रदाय बनना मुश्किल है। कोशिश हमें करनी चाहिए कि संप्रदाय न बने, क्योंकि संप्रदाय ने धर्म को जितना नुकसान पहुंचाया है उतना किसी और चीज ने नहीं पहुंचाया है। अधर्म ने नहीं पहुंचाया है इतना नुकसान धर्म को, जितना संप्रदायों ने पहुंचाया है। असल में मिट्टी-पत्थर नुकसान नहीं पहुंचाते, असली सिक्के को कभी भी नुकसान पहुंचता है तो सिर्फ नकली सिक्के से पहुंचता है, मिट्टी-पत्थर से नहीं पहुंचता। धर्म के असली सिक्के को कभी भी नुकसान पहुंचता है तो संप्रदाय के नकली सिक्के से पहुंचता है। उसके लिए बहुत सचेत होने की जरूरत है।

वह नहीं बन सकेगा, क्योंकि न तो मेरा कोई शिष्य है, न मैं किसी का गुरु हूं। और जिन लोगों के लिए मैं कह रहा हूं कि मैं गवाह हूं, उनको भी सिर्फ इसीलिए कह रहा हूं कि अभी तुम सीधे नहीं जुड़ पाते। सीधे जुड़ जाओ तो तुम मुझे परेशान मत करना। मैं नाहक परेशान होने को तैयार भी नहीं हूं। मेरा लेना-देना नहीं है कुछ। उससे मुझे कुछ संबंध नहीं है। अगर तुम सीधे ही जुड़ जाओ, इससे बेहतर तो कुछ भी नहीं है, इससे बेहतर तो कोई सवाल ही नहीं है। तब तो साक्षी का भी कोई सवाल नहीं है, गवाह का भी कोई सवाल नहीं है।

Won’t a sect form around you then? You ask whether a sect will form. No, a sect will not form. It won’t, because certain requirements are indispensable for forming a sect: first, a guru; a scripture; a doctrine; a label. And not only that—there must also be the insistence that whatever is different, other, or contrary is absolutely wrong, and this alone is absolutely right. Now, I call a sannyasin one who has no label. Without a label, it is difficult to make a sect; without a label, a sect cannot be formed. I call a sannyasin one who has no religion. How will you create a sect without a religion? I call a sannyasin one who has no scripture, no religious teacher, no temple, no mosque, no Shiva temple, no gurdwara. So it is difficult for a sect to form. We should make every effort that a sect does not arise, because nothing has harmed religion as much as sects have. Irreligion has not harmed religion as much as sects have. In truth, earth and stones do not cause damage; a genuine coin is harmed only by a counterfeit coin, not by mud and stones. Whenever the genuine coin of religion is harmed, it is harmed by the counterfeit coin of sectarianism. For that, great alertness is needed. It cannot form, because I have no disciples, nor am I anyone’s guru. And for those to whom I say I am a witness, I say it only because you are not yet able to connect directly. If you can connect directly, then don’t trouble me. I am not ready to be troubled unnecessarily. I have nothing to gain or lose in it. I have no stake in it. If you connect directly—nothing could be better; there is no question better than that. Then there is no question of a witness at all.

ओशो, माला और जो नामकरण है, उसका कोई विशेष अर्थ है?
Osho, do the mala and the renaming have any special significance?

हां, अर्थ है, अर्थ बहुत है। संन्यासी का नाम बदलने का बड़ा अर्थ है। सूचक। और हमारी जिंदगी में सभी कुछ सूचक है। एक नाम से आप जीते रहे हैं, एक नाम से आपकी आइडेंटिटी है। एक नाम आपका प्रतीक रहा है। आपके व्यक्तित्व का उससे जोड़ हो गया है। आप कल तक जो थे, उसके साथ आपके नाम का एसोसिएशन है। उससे वह जुड़ा है। संन्यासी का नाम बदलने का अर्थ यह है कि हम उसकी पुरानी आइडेंटिटी से उसे तोड़ते हैं। हम कहते हैं कि अब तुम वह नहीं रहे जो तुम कल तक थे। अब तुम एक नई यात्रा पर जाते हो, नई आइडेंटिटी लेकर जाते हो।

Yes, they do; there is great meaning. Changing a sannyasin’s name has deep significance. It is symbolic. And in our lives, everything is symbolic. You have lived with one name; your identity is tied to it. A name has been your symbol. Your personality has become connected with it. Your name is associated with all that you were till yesterday; it is linked to that. The meaning of changing a sannyasin’s name is that we break him from his old identity. We say: now you are not who you were till yesterday. Now you set out on a new journey, carrying a new identity.

पुराने दिनों में जब दीक्षा दी जाती थी तो एक छोटा सा प्रयोग करते थे। वह प्रयोग यह था कि जैसे हम मुर्दे को नहलाते हैं, अरथी पर चढ़ाने के पहले, वैसे उसे नहलाते। जैसे हम मुर्दे के बाल घोंट देते हैं, सिर घोंट देते हैं, ऐसा उसका सिर घोंट देते। फिर जैसा मुर्दे को अरथी पर चढ़ाते हैं, ऐसा उसे अरथी पर चढ़ा देते। फिर अरथी में आग लगा देते। और फिर आस-पास खड़े वे सारे लोग, जिनको मैं साक्षी कहूंगा, विटनेस कहूंगा, वे उससे कहते कि अब जल जाने दो उसे जो तुम कल तक थे। और अब हम चिता से तुम्हें बाहर खींचते हैं, यह तुम्हारा पुनर्जन्म है, रि-बॉर्न, अब तुम द्विज हुए, दूसरा जन्म हुआ।

In the old days, when initiation was given, they performed a small experiment. It was like this: just as we bathe a corpse before placing it on the bier, so they would bathe him. Just as we shave a corpse’s hair, shave the head, so they would shave his head. Then, just as a corpse is laid on the bier, they would lay him on a bier. Then they would set fire to the bier. And all those standing around—whom I would call sakshi, witnesses—would say to him: now let that which you were till yesterday be burned away. And now, as we pull you out of the pyre, this is your rebirth, reborn; now you are dvija, twice-born.

यह सिर्फ सिंबालिक रिचुअल था। अपने आप में तो वह दिखता है कि न करें तो कोई हर्ज नहीं। नहीं है कोई हर्ज। अगर समझ बहुत हो तब तो इस दुनिया में किसी भी रिचुअल का, किसी भी बात का कोई अर्थ नहीं है। लेकिन उतनी समझ कहां? वह आइडेंटिटी तोड़ने में सहयोगी हो जाता है। अचानक पता चलता है कि अब तुम वह नहीं रहे। बार-बार जब भी खयाल आएगा कि अब मेरा वह नाम नहीं है जो कल तक था, अब मेरा दूसरा नाम है। जब रास्ते पर कोई बुलाएगा, उस नाम से नहीं जो कल तक आपका था, नये नाम से, तो आप भी उतने ही चौंकेंगे। अपने भीतर से आइडेंटिटी रोज-रोज टूटेगी और पता चलेगा कि वह आदमी समाप्त हो गया जो मैं कल तक था और एक नई यात्रा शुरू हो गई। इसके स्मरण के लिए नाम के बदलने का उपयोग है।

This was only a symbolic ritual. In itself, it seems there is no harm if you don’t do it. There is no harm. If understanding is great, then in this world no ritual, nothing at all, is needed. But where is such understanding? This helps in breaking the identity. Suddenly it is clear that you are no longer the same. Again and again, whenever it occurs to you that the name you had till yesterday is no more, that now you have another name—when someone on the road calls you, not by the name you had till yesterday but by the new name—you will be startled. From within, the identity will keep breaking day by day, and you will see that the person you were till yesterday has ended, and a new journey has begun. Changing the name is used to keep this remembrance alive.

दूसरी बात पूछी है कि माला का क्या अर्थ हो सकता है?

व्यर्थ तो कुछ भी नहीं होता कभी। लंबे चल-चल कर व्यर्थ हो जाता है, यह दूसरी बात है। सभी चीजें चलते-चलते घिस जाती हैं और गंदी हो जाती हैं।

You also asked what the mala might mean. Nothing is ever useless in itself. By long, continued use it becomes useless—that is another matter. All things, as they go on and on, get worn out and dirty.

माला में एक सौ आठ गुरिए देखे होंगे। लेकिन खयाल में नहीं आया होगा कि वे क्या हैं? एक सौ आठ ध्यान की पद्धतियां हैं। एक सौ आठ मार्ग हैं ध्यान के। एक सौ आठ विधियों से ध्यान की संभावना है। और आपका और मेरा संबंध बना रहा तो धीरे-धीरे एक सौ आठ विधियां सभी आपके खयाल में ला देने की हैं। वे एक सौ आठ गुरिए एक सौ आठ ध्यान के प्रतीक हैं। और जब कोई साक्षी किसी को वह माला देता था तो वह याद दिलाता था कि तुझे मैंने सिर्फ एक रास्ता ही समझाया, बताया, और भी रास्ते हैं एक सौ सात। इसलिए किसी दूसरे को गलत कहने में बहुत जल्दी मत करना। और सदा याद रखना कि अनंत रास्ते हैं उसके। और एक सौ आठ गुरियों के नीचे लटका हुआ एक बड़ा मनका देखा होगा। वह इस बात की खबर है कि एक सौ आठ में से किसी से भी पहुंचो, एक पर अंत में आदमी पहुंच जाता है। कहीं से भी चलो, एक पर पहुंचना हो जाता है। तो वह जो एक नीचे मनका लटका हुआ है...सब सिंबालिक हैं, पोएटिक हैं, काव्यात्मक हैं; लेकिन अर्थपूर्ण हैं।

In a mala you will have seen one hundred and eight beads. But perhaps it never occurred to you what they signify. There are one hundred and eight methods of meditation. One hundred and eight paths of meditation. Through one hundred and eight techniques, meditation is possible. And if our relationship continues, gradually I intend to bring all one hundred and eight methods to your awareness. Those one hundred and eight beads are symbols of the one hundred and eight meditations. And when a sakshi would give someone that mala, he would remind him: I have explained to you only one path; there are another one hundred and seven. So do not be in a hurry to call another wrong. And always remember: there are infinite paths to Him. And below the one hundred and eight beads you will have seen a large bead hanging. That is the message that whichever of the hundred and eight you follow, in the end one arrives at the One. Come from anywhere, you arrive at the One. So that single bead hanging below—all of it is symbolic, poetic; but meaningful.

एक आदमी शादी करके लाता है घर किसी स्त्री को। फिर हम उसका घर में नाम बदलते हैं। कभी पूछा नहीं कि क्यों बदलते हैं? आइडेंटिटी तोड़ते हैं। वह किसी और घर की लड़की है। वह कहीं और बड़ी हुई है, किसी और परिवार में पली, किन्हीं और संस्कारों में जन्मी। उसके नाम के साथ उसका सारा पुराना व्यक्तित्व जुड़ा है। घर में लाकर हम उसका नाम बदल देते हैं। नई यात्रा शुरू हो जाती है। हम उससे कहते हैं, अब भूल जा उस घर को जहां तू थी, भूल जा उस संबंध को जहां तू थी, भूल जा उन संस्कारों को जहां तू थी। अब एक नया परिवार, अब एक नया घर, अब एक नई दुनिया शुरू होती है, तेरे नये नाम के आस-पास अब एक नया क्रिस्टलाइजेशन होगा।

A man brings a woman home in marriage. Then we change her name in the household. Have you ever asked why we change it? We break the identity. She is a girl of another house. She grew up elsewhere, in another family, born into other conditionings. Her entire old personality is connected with that name. When we bring her into the house, we change her name. A new journey begins. We say to her: now forget the house where you were; forget the relationships in which you were; forget the conditionings in which you were. Now a new family, a new home, a new world begins. Around your new name, a new crystallization will now happen.

तो माला हो कि नाम हो कि और बहुत कुछ है, उन सबके अर्थ तो बहुत हैं, लेकिन वे सब बातें धीरे-धीरे चल-चल कर व्यर्थ हो गई हैं। और जब वे व्यर्थ हो गई हैं तो मैं हजार बार उनके खिलाफ बोलता रहता हूं। मैं उनकी व्यर्थता के खिलाफ बोलता रहता हूं। लेकिन मेरी पीड़ा समझना आपको बहुत मुश्किल पड़ती है। मेरी पीड़ा यह है कि मैं यह जानता हूं कि कोई चीज सार्थक है और व्यर्थ हो गई है। मैं उसके खिलाफ भी बोलता रहूंगा और उसके पक्ष में भी कुछ करता रहूंगा। अब यह मेरी मुश्किल है। यह मुश्किल आपको भी समझनी पड़ेगी।

So whether it is the mala or the name—or many other things—their meanings are many. But slowly, with going on and on, they have become futile. And when they become futile, I go on speaking against them a thousand times. I keep speaking against their futility. But it is very difficult for you to understand my anguish. My anguish is that I know something is meaningful, and yet it has become useless. I will keep speaking against it, and I will also do something in its favor. Now, this is my difficulty. You too will have to understand this difficulty.

मैं कुछ चीजों के खिलाफ बोलता रहूंगा, क्योंकि वे व्यर्थ हो गई हैं। और फिर भी किसी मार्ग से उन चीजों के पक्ष में कुछ करता रहूंगा, क्योंकि मैं जानता हूं, मूलतः उनकी सार्थकता थी। और वह मूलतः सार्थकता नहीं खो जानी चाहिए। यह दोनों एक साथ चलेगा। इसलिए मैं कई तरह के मित्रों को दुश्मन बना लूंगा और कई तरह के साथियों को खोऊंगा और रोज यह चलेगा। और यह चलता रहेगा, उसमें कोई उपाय नहीं है। क्योंकि मैं एक दिन माला के खिलाफ बोलूंगा, जब कोई मेरे पास आ जाएगा और माला की बात करने लगेगा तो मैं खिलाफ बोलूंगा।

I will continue to speak against certain things, because they have become futile. And yet by some route I will also do something in favor of them, because I know they were originally meaningful. And that original meaningfulness should not be lost. Both will go on together. Therefore I will turn many kinds of friends into enemies and lose many kinds of companions, and this will go on every day. And it will continue; there is no remedy for it. Because one day I will speak against the mala; when someone comes to me and begins to talk about the mala, I will speak against it.

लेकिन मैं हैरान हुआ हूं जान कर कि मैं बड़े से बड़े संन्यासियों के सामने माला के खिलाफ बोला, वे माला के पक्ष में एक शब्द भी न कह सके। तो मैं तो सोचता था, कोई मुझसे माला के पक्ष में कुछ कहेगा। अब कोई नहीं मिला तो मुझे खुद ही कहना पड़ेगा, और कोई उपाय नहीं है।

But I have been amazed to find that when I spoke against the mala in front of the greatest sannyasins, they could not utter even a single word in its favor. I had thought someone would say something to me in defense of the mala. Since no one was found, I will have to say it myself; there is no other way.