Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
मनुष्य की अशांति, मनुष्य के मन के भीतर निरंतर का द्वंद्व, तनाव, चिंता, मनुष्य की बेचैनी और विक्षिप्तता, एक ही बात से जन्म पाती है, और वह है मनुष्यों के व्यक्तित्वों में बहुत-सी पर्तों का होना।
Man’s restlessness, the inner conflict of the mind, tension, anxiety, his feverishness and fragmentation, arise from a single source: the many layers within the human personality.
मनुष्य एक नहीं है, बहुत-सी पर्त है।
Man is not one; he is layered.
शरीर है; शरीर की एक पर्त है। और शरीर की पर्त की अपनी वासनाएं हैं, अपनी इच्छाएं हैं। शरीर का अपना आकर्षण है। अपने मोह, अपने लोभ, अपनी कामनाएं हैं।
There is the body; a layer of the body. And the bodily layer has its own urges, its own desires. The body has its own magnetism, its own attachments, its own greed, its own cravings.
फिर शरीर के भीतर मन की पर्तें हैं। मन की अपनी वासनाएं हैं। अपनी आकांक्षाएं हैं। और मन के भी भीतर बुद्धि है, विवेक है। उस विवेक की कामना बिलकुल भिन्न है। और इन तीनों पर्तों की वासनाओं में आपस में बड़ा विरोध है।
Then, within the body there are the layers of the mind. The mind has its urges, its ambitions. And even within the mind there is Buddhi, intelligence, discernment. The longing of that discernment is utterly different. And among the urges of these three layers there is great mutual opposition.
शरीर कहता है कुछ करो। मन कहता है कुछ और करो। विवेक सुझाता है कुछ और। और तब मनुष्य के भीतर एक भीड़ हो जाती है, संघर्ष की; एक उपद्रव, एक अराजकता हो जाती है।
The body says: do this. The mind says: do something else. Discernment suggests yet another thing—and then inside man a crowd arises, a struggle; a tumult, an anarchy.
अगर मनुष्य केवल शरीर होता तो कोई अशांति न होती। अगर मनुष्य अकेला मन होता तो भी कोई अशांति न होती। अगर मनुष्य केवल आत्मा होता तो भी कोई अशांति न होती। इसलिए पशु मनुष्य से कम अशांत हैं। क्योंकि पशुओं के पास शरीर ही है। मन की थोड़ी-सी झलक है, और जितनी झलक है उतनी अशांति वहां भी है। पौधे और भी शांत हैं। वृक्ष और भी शांत हैं। कोई चिंता नहीं, कोई तनाव नहीं। मन की वहां हलकी-सी झलक भी नहीं।
If man were only body there would be no restlessness. If man were only mind there would still be no restlessness. If man were only soul there would be no restlessness either. That is why animals are less restless than man: they have only the body. A slight glimmer of mind—and the little glimmer they have brings the little restlessness there too. Plants are even more quiet, trees even more still. No worry, no tension. Not even a faint glimmer of mind there.
मनुष्यों में भी जितना विचारशील व्यक्ति होगा, उतना अशांत हो जाएगा। जितना बुद्धिहीन व्यक्ति होगा, उतना कम अशांत होगा।
And among human beings, the more thoughtful one is, the more restless one becomes. The more unintelligent one is, the less restless one is.
इसलिए जैसे-जैसे शिक्षा बढ़ती है, विचार की क्षमता बढ़ती है, बुद्धि तीव्र होती है, वैसे-वैसे अशांति बढ़ती है। अमरिका में पागलों की संख्या सर्वाधिक है। उससे आप प्रसन्न मत होना; उससे आप यह मत सोचना कि हम बड़े सौभाग्यशाली हैं। उसका कुल अर्थ इतना है कि अमेरिका आज बुद्धि के जगत में सर्वाधिक विकसित है।
So as education increases, thinking capacity grows, Buddhi sharpens—restlessness increases. In America the number of insane is the highest. Do not be pleased by that; do not imagine it means good fortune. It only means that in the world of intellect America today is most developed.
संपन्न घरों में तनाव और चिंता ज्यादा होगी। होना उलटा चाहिए। विपन्न, दीन-हीन, दरिद्र घरों में उतनी अशांति नहीं है। संपन्न घरों में अशांति है, क्योंकि संपन्नता के साथ बुद्धि भी बढ़ती है। बुद्धि के बढ़ने के साथ संपन्नता बढ़ती है। जितना विपन्न आदमी है, उतना बुद्धि का भी विकास नहीं है। अन्यथा वह भी संपन्न हो गया होता। विपन्न आदमी दुखी, दीन है; अशांत नहीं है।
In prosperous homes there will be more tension and anxiety. It should have been the other way around. In the poor, deprived homes there is not so much unrest. In prosperous homes there is unrest, because with prosperity Buddhi also grows. With the growth of Buddhi, prosperity also grows. The more impoverished a person is, the less their Buddhi has developed—otherwise they too would have become prosperous. The poor man is miserable, wretched; not necessarily restless.
अर्थ यह हुआ कि हमारे भीतर जितनी पर्तें होंगी ज्यादा, उतना संघर्ष होगा।
It follows that the more layers there are within us, the greater the conflict.
अकेला शरीर में कोई जी सके, तो विक्षिप्त होने का कोई कारण नहीं है। लेकिन अकेले शरीर में आप जी नहीं सकते, मन पीछे खड़ा है। शरीर कुछ कहता है, मन कुछ कहता है। आप भोजन कर रहे हैं। शरीर कहता है, पेट भर गया। मन कहता है, स्वादिष्ट है, थोड़ा और लिया जा सकता है। बुद्धि कहती है, नासमझी कर रहे हो, क्योंकि यह रुग्णता का कारण होगा, बीमारी बढ़ेगी। तीन पर्तें हो गईं, कलह भीतर शुरू हो गई।
If one could live only in the body, there would be no reason to go mad. But you cannot live only in the body; mind stands behind. The body says one thing, the mind another. You are eating. The body says, the stomach is full. The mind says, it’s delicious, a little more can be taken. Buddhi says, you are being foolish—this will cause illness. Three layers have appeared; the quarrel has begun within.
शरीर कोई नीति-नियम नहीं मानता। शरीर तो ठीक पशु जैसा है। लेकिन मन बड़े द्वंद्व में होता है। मन के पास भी पशुओं जैसी वासना है, लेकिन मन के पास मनुष्य के संस्कार भी हैं। समाज का दिया हुआ ज्ञान भी है, अंतःकरण भी है। भूख लगी है। शरीर तो कहेगा, चोरी कर लो, कोई हर्ज नहीं है। क्योंकि शरीर के तल पर कोई हर्ज होता भी नहीं। लेकिन मन बेचैनी अनुभव करेगा।
The body follows no policy or rule. The body is animal-like. But the mind is full of duality. The mind too has animal urges, and yet it carries human conditioning. There is the knowledge given by society, there is conscience. You are hungry. The body will say: steal, what’s the harm? On the bodily plane there is indeed no harm. But the mind will feel uneasy.
अहंकार कहेगा कि अगर चोरी करते पकड़ लिए गए, बदनामी होगी। मन यह कहेगा कि अगर चोरी ही करनी है, तो इस ढंग से करो कि पकड़े न जाओ। लेकिन भीतर बुद्धि है--और भी गहरे में--वह कहेगी, इससे कोई संबंध नहीं कि तुम पकड़े गए या नहीं पकड़े गए। चोरी की, कि गलत हुआ। और बुद्धि को कांटा सालता रहेगा। न भी पकड़े गए तो भी बुद्धि पीड़ा पाएगी कि बुरा हुआ।
Ego will say: if you are caught stealing, there will be disgrace. The mind will say: if you must steal, then do it in such a way that you are not caught. But deeper within is Buddhi—it will say, whether you are caught or not is irrelevant. The theft is wrong. And that Buddhi will keep pricking like a thorn. Even if you are not caught, Buddhi will suffer and say: it was wrong.
मनुष्य की अशांति है उसके बहुत पर्तों में बंटे होने के कारण। इस बात को ठीक से समझ लें तो दूसरी बात समझने में आसान हो जाएगी। वह दूसरी बात यह है कि जिस तल पर उपद्रव होता है, उसी तल पर आप उसी तल की शक्ति से उस उपद्रव को शांत नहीं कर सकते। उससे ऊंचे तल पर, उससे बड़ी शक्ति के द्वारा उपद्रव शांत हो सकता है।
Man’s restlessness is because he is split into many layers. Understand this well; then the next point will be easy to grasp. The next point is: a disturbance cannot be stilled on the very plane where it arises by the force of that same plane. Only on a higher plane, by a greater power, can the disturbance be stilled.
अगर शरीर के तल पर कठिनाई है, तो शरीर ही उसे हल करने में समर्थ नहीं है, उसे मन हल कर सकता है। और अगर मन के तल पर कठिनाई है, तो मन ही उसे हल करने में समर्थ नहीं है, उसे बुद्धि हल कर सकती है। और अगर बुद्धि के तल पर कोई कठिनाई है, तो बुद्धि उसे हल करने में समर्थ नहीं है, उसके लिए तो आत्मा के निकट ही पहुंचना पड़े। और अगर आत्मा के तल पर कोई कठिनाई है, तो सिवाय परमात्मा के तल पर पहुंचे उसका कोई हल नहीं है।
If the difficulty is on the plane of the body, the body alone cannot resolve it—the mind can. And if the difficulty is on the plane of the mind, the mind alone cannot resolve it—Buddhi can. And if the difficulty is on the plane of Buddhi, Buddhi alone cannot resolve it—for that one must reach close to the Atman. And if the difficulty is on the plane of the Atman, apart from reaching the plane of Paramatman there is no solution.
इसका मतलब यह हुआ कि जहां कठिनाई है, उससे ऊंचे तल पर उसका हल खोजना होगा।
It means, wherever the difficulty is, the solution must be sought on the plane above it.
हम अक्सर उसी तल पर हल खोजते हैं, इससे कठिनाई बढ़ती है, घटती नहीं। समझें। शरीर में वासना उठती है, आंखें रूप की तलाश करती हैं। ऐसे कुछ संतों की कथाएं हैं, कि उन्होंने आंखें निकालकर फेंक दीं, क्योंकि आंख रूप को खोजती है। शरीर रूप की खोज कर रहा है। लेकिन आंख को निकालकर फेंक देना उसी तल पर है, तल के ऊपर उठना नहीं है।
We usually seek solutions on the same plane; difficulties then increase, they do not decrease. Understand. Lust arises in the body; the eyes seek form. Some saints’ stories tell that they plucked out their eyes because the eyes seek beauty. The body is seeking form. But to pluck out the eyes is still on the same plane; it is not rising above.
शरीर ही आकर्षित हो रहा है, शरीर को ही आप चोट पहुंचा रहे हैं। शरीर की आंखें निकाल फेंक देने से कोई भी हल न होगा। अंधा भी, आंखें मिट जाने पर भी वासना से ग्रस्त ही रहेगा। शायद आंखें होतीं तो इतना ग्रस्त न होता। आंखें खो जाने से और भी कठिनाई बढ़ जाएगी।
The body is being attracted, and you injure the body. By throwing away the eyes no solution will come. A blind man too, without eyes, will remain possessed by lust. Perhaps with eyes he would not have been so possessed. Losing the eyes will make it even more difficult.
अनेक परंपराओं ने कहा है कि जो अंग कष्ट दें उन्हें काट देना। आप जानकर हैरान होंगे, रूस में ईसाइयों का एक बहुत बड़ा संप्रदाय है, जो जननेंद्रियां काट देता था। उन्नीस सौ सत्रह की क्रांति के बाद जब कानूनन रोक लगाई गई, तब बामुश्किल उस संप्रदाय को जननेंद्रिय काटने से रोका जा सका। कोई दस लाख लोग रूस में थे, जिन्होंने अपनी जननेंद्रियां काटकर फेंक दी थीं, सिर्फ इस खयाल से कि जननेंद्रिय के काटने से कामवासना से छुटकारा हो जाएगा।
Many traditions have said: cut off the limbs that cause trouble. You will be surprised to know, in Russia there was a large Christian sect that used to cut off the genitals. After the revolution of 1917, when a legal ban was imposed, only then could they be stopped with difficulty. Nearly a million people in Russia had cut off their genitals, imagining that by cutting them they would be freed of lust.
जननेंद्रिय के काटने से कामवासना का कोई छुटकारा नहीं हो सकता। क्योंकि कामवासना अगर जननेंद्रिय में ही होती पूरी, तो भी कोई बात थी। कामवासना तो मस्तिष्क में है, गहरे में है। जननेंद्रिय तो मस्तिष्क का ही एक हिस्सा है। और जो सुख मिलता है संभोग का, वह जननेंद्रिय के तल पर नहीं मिलता, वह मिलता तो मस्तिष्क के तल पर है।
No freedom from lust is possible by cutting off the genitals. If lust were fulfilled only there, perhaps. But lust is in the brain, deeper within. The genitals are a part of the brain’s circuitry. And the pleasure of sex is not experienced on the genital level; it is experienced on the brain’s level.
आपको ज्यादा भोजन में रस है, तो लोग उपवास कर लेते हैं--लेकिन उसी तल पर। जहां जबर्दस्ती भर रहे थे शरीर में, अब जबर्दस्ती रोक लेते हैं। लेकिन तल नहीं बदलता। और जब तक तल न बदले, तब तक जीवन में कोई क्रांति नहीं हो सकती। सिर्फ ऊंचा तल नीचे तल का मालिक हो सकता है। दूसरी बात।
If one has too much taste for food, people fast—but again on the same plane. Where earlier you were forcing things into the body, now you forcefully stop. But the plane does not change. And until the plane changes, no revolution can happen in life. Only a higher plane can be master of the lower. Second point.
तीसरी बात स्मरण रखें कि अगर आप उसी तल पर व्यवस्था जुटाने की कोशिश करेंगे, तो आपके जीवन में दमन, रिप्रेशन हो जाएगा। और सारी जिंदगी विषाक्त हो जाएगी। लेकिन अगर दूसरे तल को आप सजग करते हैं, तो दमन की कोई भी जरूरत नहीं है। दूसरे तल की शक्ति के मौजूद होते ही पहला तल विनत हो जाता है, झुक जाता है।
Third, remember: if you try to organize things on the same plane, repression will enter your life. The whole life will become poisoned. But if you awaken the power of the higher plane, there is no need for repression. In the presence of the higher power, the lower becomes humble, it bows down.
मन है और मन की ही सारी कठिनाई है। लोग मेरे पास आते हैं, वे कहते हैं, इस मन से कैसे छुटकारा हो? लेकिन मन से छुटकारे का वे जो भी उपाय करते हैं, वह भी सब मन का ही काम है। मन से छुटकारे के लिए मंदिर चले जाते हैं। वह मंदिर भी मन का बनाया हुआ खेल है। मन से छुटकारे के लिए शास्त्र पढ़ने लगते हैं। वे शास्त्र भी मन से निर्मित हुए हैं। मन से छूटने के लिए मंत्रोच्चार करने लगते हैं। वे मंत्रोच्चार मन की ही परिधि में हैं। माला जपने लगते हैं। व्रत-नियम ले लेते हैं। कसमें खा लेते हैं। वे कसमें भी मन ही खा रहा है।
There is mind, and all difficulty is of the mind. People come to me and ask: how to get rid of this mind? But whatever methods they adopt to get rid of mind are all activities of mind. To get rid of mind they go to temples. The temple too is mind’s play. To get rid of mind they begin reading scriptures. Those scriptures are mind’s creations. To be free of mind they begin chanting mantras. The chanting too remains within mind’s circumference. They count on beads. They take vows. They swear oaths. Those oaths too are taken by the mind.
एक मित्र मेरे पास आए। उन्होंने ब्रह्मचर्य का व्रत ले लिया। लेकिन व्रत लेने से कहीं ब्रह्मचर्य उपलब्ध होता है! अगर इतना आसान होता, तो व्रत लेने की क्या कठिनाई थी? उन्होंने मुझे आकर कहा कि बड़ी मुश्किल में पड़ गया हूं। यह व्रत ले लिया है, लेकिन यह सध तो नहीं रहा है। और मन तो बेचैन है। और इतना बेचैन कभी भी नहीं था, जितना अब है। और इतनी वासना भी कभी मन में नहीं थी, जितनी अब है। जब से यह व्रत लिया है, तब से ऐसा हो गया है कि मन में सिवाय वासना के और कुछ भी नहीं है। पहले तो कुछ और बातें भी सोच लेता था। अब तो बस एक ही धुन लगी है!
A friend came to me. He had taken a vow of brahmacharya. But is brahmacharya attained by taking a vow? If it were so easy, what difficulty is there in taking a vow? He said to me: I have fallen into great trouble. I have taken the vow, but it is not being fulfilled. The mind is restless—more restless than ever. I never had so much lust in my mind as I have now. Since I took the vow it has become such that the mind has nothing but lust. Earlier I could at least think of other things; now one single obsession!
व्रत लेते ही नासमझ हैं। समझदार व्रत नहीं लेता। समझदार विवेक को जगाता है, व्रत नहीं लेता। क्योंकि व्रत का मतलब है, उसी तल पर उपद्रव करना। जैसे एक छोटी-सी कक्षा है और उसमें बच्चे लड़ रहे हैं और शोरगुल मचा रहे हैं। और शिक्षक कमरे में प्रवेश कर जाए, एकदम सन्नाटा हो जाता है। बच्चे अपनी जगह बैठ गए हैं, किताबें उन्होंने खोल ली हैं, जैसे कि कहीं कुछ भी नहीं हो रहा था। एक दूसरे तल की शक्ति कमरे के भीतर आ गई। उसकी मौजूदगी रूपांतरण है।
The moment you take a vow you are unwise. The wise do not take vows; they awaken Vivek, not vows. Because a vow means creating a disturbance on the same plane. Like a small classroom where children are fighting, making a din. The teacher enters—and suddenly silence. The children sit in their places, open their books, as if nothing was happening. A power of another plane has entered the room. Its very presence transforms.
जैसे ही आप ऊंचे तल की शक्ति को जगा लेते हैं, नीचे तल का संघर्ष, उपद्रव एकदम शांत हो जाता है। यह बात बड़ी समझ लेने जैसी है। क्योंकि जहां भी आपके जीवन में अड़चन हो, सीधे उससे लड़ने मत लग जाना। उसके पीछे की शक्ति को जगाने की कोशिश करना।
As soon as you awaken the power of the higher plane, the struggle and disturbance of the lower plane immediately subsides. This is worth deep understanding. Wherever an obstacle arises in your life, do not jump directly to fight it. Try to awaken the power behind it.
तो जो मुझसे पूछते हैं, मन को कैसे शांत करें, उनको मैं कहता हूं: मन की फिकर ही मत करो। मन को कुछ मत करो। तुम विवेक को जगाओ; तुम होश से भर जाओ। मन के साथ संघर्ष मत करो, क्योंकि संघर्ष करने वाला मन ही होगा। यह जो शांत होने के लिए कह रहा है, यह भी मन है।
So those who ask me: how to quiet the mind? I say to them: do not worry about the mind at all. Do nothing to the mind. Awaken Vivek; become filled with awareness. Do not fight the mind, because the fighter will be the mind. The very one who is saying “be still” is also mind.
तो मन मन से लड़े, दो टुकड़ों में बंटकर, तो लड़ाई ऐसी होगी जैसे मेरा दायां हाथ बाएं हाथ से मैं लड़ाने लगूं। कोई जीतेगा नहीं, कोई हारेगा नहीं। और मेरी मौज है, जब चाहूं तो बाएं को ऊपर कर लूं और जब चाहूं तो दाएं को ऊपर कर लूं। दोनों मेरे हाथ हैं और दोनों में मेरी ही शक्ति प्रवाहित है। जीत-हार का कोई उपाय नहीं है। कभी मैं चाहूं तो बाएं हाथ के साथ अपना तादात्म्य कर लूं, कि मैं बायां हाथ हूं। और कभी चाहूं तो दाएं के साथ तादात्म्य कर लूं, कि मैं दायां हाथ हूं।
If mind fights with mind, divided into two, the fight will be like my right hand fighting my left. No one will win, no one will lose. And it is my whim: whenever I wish I can raise the left, whenever I wish I can raise the right. Both are my hands, and in both my power flows. There can be no final victory. Sometimes I identify with the left hand—“I am the left.” Sometimes with the right—“I am the right.”
तो कभी आप मन के उस हिस्से से राजी हो जाते हैं, जो वासना से भरा है। और कभी मन के उस हिस्से से राजी हो जाते हैं, जो व्रत, संकल्प, साधना की बातें सोचता है। यह बदलता रहता है, घड़ी के पेंडुलम की तरह। एक क्षण यह, दूसरे क्षण वह। क्योंकि दोनों हाथ आपके हैं।
So sometimes you agree with that part of the mind which is full of desire; and sometimes you agree with that part of the mind which talks of vows, resolutions, spiritual practice. It keeps changing, like the pendulum of a clock. One moment this, the next moment that—because both hands are yours.
संघर्ष के तल के ऊपर, पीछे, गहरे में कोई तत्व खोजना जरूरी है, जो जाग सके। विवेक बुद्धि का सार है। विवेक का अर्थ है, एक प्रकार की सजगता, एक तरह का होश। कार्य में, विचार में, एक तरह की सावधानी, एक तरह का सतत स्मरण, अवेयरनेस।
Above the plane of conflict, behind it, deeper than it, one must find a principle that can awaken. Vivek is the essence of Buddhi. Vivek means a certain alertness, a certain wakefulness; in action, in thought, a certain care, a continuous remembrance—awareness.
आप रास्ते पर चल रहे हैं। चलना यांत्रिक है। चलना आपको पता है कैसे चला जाता है, शरीर चलता चला जाता है। आपको कोई होश रखने की जरूरत नहीं है, कि आप चल रहे हैं, कि पैर उठाया जा रहा है। श्वास ले रहे हैं। श्वास चलती चली जाती है, यांत्रिक है। श्वास के लिए आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है। होश बिलकुल आवश्यक नहीं है।
You are walking on the road. Walking is mechanical. You know how to walk, the body keeps on moving. No need to be conscious—no need to remember that you are walking, that the foot is lifting. You are breathing. Breath goes on, mechanical. You need do nothing. No awareness required.
लेकिन आप होशपूर्वक भी श्वास ले सकते हैं। बुद्ध ने अपनी पूरी साधना श्वास और होश के ऊपर आधारित की थी। बुद्ध कहते थे अपने भिक्षुओं को कि तुम अगर होशपूर्वक श्वास लेने लगो, तो सब ठीक हो गया।
But you can also breathe consciously. Buddha based his whole discipline on breath and awareness. Buddha used to tell his bhikkhus: if you begin to breathe with awareness, everything is done.
इतनी सरल बात, और सब ठीक हो जाए! यह सरल ऊपर से दिखती है, भीतर बहुत जटिल है। और ऊपर सरल दिखती है वैसे, जैसे बिजली का बटन दबाएं और हजारों बल्ब जल जाएं। कोई पूछे कि जरा-सा यह बटन और इसको दबाने से हजारों बल्ब कैसे जल सकते हैं? बटन तो दिखाई पड़ता है, भीतर तारों का बड़ा जाल है, वह दिखाई नहीं पड़ता, वह छिपा है।
So simple a thing, and everything will be done! It looks simple on the surface, but within it is very intricate. It looks simple the way you press a switch and thousands of bulbs light up. Someone asks: how can pressing a small button light thousands of lamps? The button is visible; the network of wires is hidden.
होश सरल-सी बात है, लेकिन अति कठिन है। बुद्ध कहते हैं, तुम सिर्फ अपनी श्वास को होशपूर्वक लेने-छोड़ने लगो, बस। क्या हो जाएगा इतने से? इतने से सब कुछ हो जाता है। क्योंकि भीतर का तत्व जो विवेक है, वह जगने लगता है। वह किसी भी प्रक्रिया के द्वारा जगाया जा सकता है।
Awareness seems a simple thing, but it is extremely difficult. Buddha says: just take and release your breath with awareness—that is all. What will happen by so little? By so little, everything happens. For within, the element called Vivek begins to awaken. It can be awakened by any process.
कोई भी प्रक्रिया आप होशपूर्वक करने लगें, आपकी बुद्धि सजग होने लगेगी। और जैसे ही बुद्धि सजग होती है, मन शांत होने लगता है, क्योंकि मालिक मौजूद हो गया। नौकर चुपचाप बैठ जाता है; आज्ञा की प्रतीक्षा करने लगता है।
Whatever you do with awareness, your Buddhi begins to be alert. And the moment Buddhi becomes alert, the mind begins to fall silent—because the master is present. The servant sits quietly; he waits for orders.
विवेक समस्त धर्मों का सार है, और मूर्च्छा समस्त अधर्म का आधार है। हम जो भी कर रहे हैं, अगर वह मूर्च्छित है, तो वह पाप है; और अगर वह होशपूर्वक है, तो पुण्य है। कोई कृत्य न तो पुण्य होता है और न पाप। इस बात पर निर्भर होता है कि करते समय चेतना की अवस्था क्या थी? चेतना अगर सजग थी...।
Vivek is the essence of all religion; stupor is the basis of all irreligion. Whatever we do, if it is done in stupor, it is sin; if done with awareness, it is virtue. No act is virtue or sin in itself; it depends on the state of consciousness at the time of doing. If consciousness was alert...
ऐसा हुआ कि बुद्ध एक गांव से गुजर रहे थे। तब वे बुद्ध नहीं हुए थे। तब वे खोज में लगे थे और साधक थे, सिद्ध नहीं हुए थे। एक मित्र से बात कर रहे थे। तभी एक मक्खी उनके सिर पर आकर बैठ गई, तो बात उन्होंने जारी रखी, रास्ते पर चलते रहे, मक्खी को उड़ा दिया--जैसा आप उड़ा देते हैं। फिर तत्क्षण रुक गए, फिर हाथ को उठाया और उस जगह ले गए जहां मक्खी अब नहीं थी। उड़ाया--उस मक्खी को जो अब नहीं थी--हाथ को वापस लाए।
It happened: Buddha was passing through a village. He was not yet Buddha then; he was searching—he was a seeker, not yet a siddha. He was talking with a friend when a fly sat on his head. He continued the conversation, kept walking, and brushed away the fly—as you do. Then instantly he stopped, raised his hand again and took it to the same place where the fly was no longer. He brushed away—that fly that was no longer there—brought the hand back.
उस मित्र ने कहा, आपका मस्तिष्क तो ठीक है न? क्या उड़ा रहे हैं अब? बुद्ध ने कहा, मैं ऐसे उड़ा रहा हूं जैसे मुझे उड़ाना चाहिए था--होशपूर्वक। तुमसे बात में लगा रहा, मूर्च्छा से मक्खी को उड़ा दिया। वह हाथ मेरा यंत्रवत उठ गया। मेरी सावधानी उसमें न थी, अब मैं हाथ को सावधानीपूर्वक ले गया हूं। इस हाथ की गति में मेरा पूरा बोध है। इस हाथ के साथ मैं भी गया हूं। मक्खी मैंने उड़ाई है, उड़ाते वक्त मेरा मन कहीं और नहीं है, उड़ाने की क्रिया में ही मौजूद है। स्मृतिपूर्वक। यह बुद्ध का शब्द है। होशपूर्वक मैंने मक्खी उड़ाई। पहली दफा मैंने भूल की। पाप हो गया।
The friend said: is your head all right? What are you brushing now? Buddha said: I am brushing as I should have brushed—consciously. While talking with you I brushed the fly away in stupor. The hand rose mechanically. My care was not in it. Now I have taken the hand with care. In this motion of the hand my whole awareness is present. I have gone with the hand. I have brushed away the fly with mindfulness; while brushing, my mind is nowhere else; it is present in the act. Rememberfully. This is Buddha’s word. I brushed away the fly with awareness. The first time I erred. A sin happened.
मक्खी को कोई चोट भी नहीं लगी थी। पाप का कोई कारण भी नहीं था। लेकिन बुद्ध कहते हैं कि पहली दफा पाप हो गया, क्योंकि मैं मूर्च्छित था। और अगर मैं मक्खी मूर्च्छा से उड़ा सकता हूं, तो मैं कुछ भी कर सकता हूं मूर्च्छा में। मैं हत्या भी कर सकता हूं। क्योंकि मूर्च्छित आदमी का क्या भरोसा? जो बिना होश के कुछ भी कर सकता है, उससे कुछ भी हम आशा नहीं रख सकते। उससे कुछ भी पाप हो सकता है। मैंने मक्खी ऐसे उड़ाई जैसी मुझे उड़ानी चाहिए थी।
The fly was not hurt. There was no cause for sin. Yet Buddha says: the first time a sin happened—because I was unconscious. And if I can brush a fly away unconsciously, I can also commit murder unconsciously. What trust can there be in an unconscious man? He who can do anything without awareness—anything sinful is possible by him. Now I have brushed the fly as I should have.
बुद्ध अपने भिक्षुओं को कहते थे--उठो, बैठो, चलो, लेकिन बस भीतर एक स्मृति का दीया जला रहे। जो कदम तुम भूल से उठा लो मूर्च्छा में, उसे वापस लौटा लो। फिर से कदम को उठाओ होशपूर्वक।
Buddha used to tell his bhikkhus: get up, sit, walk—but keep a small lamp of remembrance lit within. If a step is taken in forgetfulness, bring it back; then lift it again, with awareness.
जैसे-जैसे कोई व्यक्ति अपनी क्रियाओं में जागरूकता साध लेता है--भोजन करता है, आंख झपकाता है, श्वास लेता है...। थोड़ा प्रयोग करके देखें, आप चकित हो जाएंगे कि आप कितने शांत हो जाते हैं--एकदम। मन को कुछ करना नहीं पड़ता। कोई इलाज मन का नहीं करना पड़ता। सिर्फ क्रियाओं में जागरूकता और आप पाते हैं कि मन शांत हो गया।
As one cultivates wakefulness in one’s actions—eating, blinking, breathing... Try a little experiment and you will be amazed at how quiet you become—suddenly. Nothing needs to be done to the mind. No cure of the mind is needed. Only awareness in actions—and you find the mind has become silent.
मन अशांत है मूर्च्छा के कारण। एक नशा है जो छाया हुआ है। इस नशे को तोड़ना जरूरी है। ये सूत्र इस नशे को तोड़ने की तरफ इशारे हैं।
The mind is restless because of stupor. There is an intoxication spread over it. This must be broken. These sutras point toward breaking this intoxication.
जो सदा विवेकयुक्त बुद्धि वाला और वश में किए हुए मन से संपन्न रहता है, उसकी इंद्रियां सावधान सारथि के अच्छे घोड़ों की भांति वश में रहती हैं।
He whose Buddhi is always yoked to Vivek, and whose mind is mastered, his senses, like good horses under a vigilant charioteer, remain under control.
समझ लें। आमतौर से हम शुरू करते हैं--घोड़ों को वश में करना। हम इंद्रियों के साथ लड़ना शुरू कर देते हैं। और हम सोचते हैं, एक-एक इंद्रिय पर कब्जा करके जीत लेंगे। कभी कोई जीतता नहीं, सिर्फ विनष्ट होता है। और चीजें इतनी विकृत और परवर्टेड हो जा सकती हैं कि जीवन में कोई अर्थ ही न रह जाए, और जीवन आत्महत्या जैसा मालूम होने लगे। लेकिन अनेक हैं, तथाकथित बुद्धिमान लोग, वे इंद्रियों से ही लड़ते रहते हैं। कोई भोजन से लड़ रहा है, कोई कामवासना से लड़ रहा है, कोई किसी और चीज से लड़ रहा है, लेकिन लड़ाई जारी है, इंद्रियों से।
Understand. Ordinarily we begin with taming the horses. We start fighting the senses. We think, conquering one sense at a time, we shall win. No one ever wins this way; one is only destroyed. Things become so distorted and perverted that life loses all meaning and begins to look like suicide. Yet many so‑called wise people keep fighting their senses—someone fighting food, someone sexuality, someone something else; but the fight continues—with the senses.
इंद्रियों से लड़ना ऐसा ही है, जैसे कोई अपने नौकरों से लड़ने लगे। नौकरों को आज्ञा देने की जरूरत होती है, लड़ने की कोई जरूरत ही नहीं होती। लड़ने का मतलब यह है कि तुमने नौकर को समान मान लिया। भूल हो गई। और जिसने नौकर को समान मान लिया, वह नौकर से जीत न सकेगा; नौकर उससे जीतेगा। एक दफा नौकर को पता चल जाए कि मालिक समान मानता है, और ताल ठोंककर लड़ने को तैयार है... क्योंकि लड़ने का मतलब ही होता है, वह सिर्फ समान से हो सकता है। और अगर लड़ाई हो सकती है, तो फिर नौकर जीत भी सकता है। वह भी पूरी कोशिश करेगा।
इंद्रियां लड़ने योग्य नहीं हैं। लड़कर ही भूल हो जाती है। और अगर आप इंद्रियों से लड़कर हार गए--जो कि निश्चित है, क्योंकि जिसे अपनी मालकियत का अनुभव नहीं है, वह हार ही जाएगा; लड़ने जा रहा है, वहीं भूल हो गई--अगर आप इंद्रियों से हार गए, तो आप सदा के लिए हताश हो जाएंगे।
To fight the senses is as if one begins to fight one’s own servants. Servants need to be given orders; there is no need to fight. To fight means you have made the servant your equal. A mistake. And if you have made the servant your equal, you will not win against him; he will win against you. Once the servant knows that the master takes him as equal and is ready to clash—since fight can only be between equals—if there can be a fight, then the servant too can win; he will also make every effort.
मैं कलकत्ते में एक घर में मेहमान था। और एक बहुत समृद्ध और बहुत समझ के बूढ़े व्यक्ति ने मुझसे कहा कि मैं अपने जीवन में चार बार ब्रह्मचर्य का व्रत ले चुका हूं। मेरे साथ एक मित्र थे, वे बड़े प्रभावित हुए। मैंने उनसे कहा कि इतने प्रभावित मत हों, पहले इसका मतलब तो समझो। चार बार कोई ब्रह्मचर्य का व्रत किसलिए लेगा? एक ही बार काफी है! और फिर मैंने कहा कि जिसे चार बार लेना पड़ा है, तुम यह भी तो पूछो कि पांचवीं बार क्यों नहीं लिया? वे बूढ़े सच में ईमानदार आदमी थे, उन्होंने कहा कि आपने ठीक सवाल उठाया। पांचवीं बार इसीलिए नहीं लिया कि चार बार इतना असफल हो गया, कि यह आशा ही छोड़ दी कि विजय हो सकती है।
अगर आप इंद्रियों से लड़ेंगे, तो एक उपद्रव हो जाने वाला है, और वह यह कि अगर आप हारे--और आप हारेंगे--हार तो वहीं शुरू हो गई, जहां आपने लड़ने का निर्णय लिया। आपको मालकियत का पता ही नहीं; जिसको लड़ने की जरूरत ही नहीं है। सिर्फ होश काफी है और इंद्रियां अपने रास्ते पर खड़ी हो जाएंगी। और हार गए अगर, तो हताश हो जाएंगे। और तब सोचेंगे, इंद्रियां बहुत प्रबल हैं, इनसे छुटकारा नहीं हो सकता। और एक बार यह हताशा मन में बैठ जाए, तो जीवन सदा के लिए अंधकार में रह जाता है।
The senses are not to be fought. In fighting, the mistake has already happened. And if you lose against the senses—and you will lose, for the very decision to fight shows you do not know your own mastery; the one who needs not fight at all—only awareness is enough, and the senses will stand in their place—if you lose, you will be disheartened forever. Then you will think the senses are too powerful; there is no release from them. Once such despair settles, life remains in darkness.
हम सब हताश हैं। हम सबने भरोसा खो दिया है। और हमारी इस हताशा का कारण हमारे तथाकथित साधु-संन्यासी हैं, जो हमें लड़ना सिखाते हैं, जागना नहीं सिखाते। उन्होंने आपको कठिनाई में डाल दिया है।
We are all disheartened. We have lost trust. And this despair has been created by our so‑called sadhus and sannyasins, who teach us to fight rather than to awaken. They have put you into difficulty.
मेरे पास मित्र आते हैं, वे कहते हैं कि मैं बीस साल हो गए, सिगरेट से लड़ रहा हूं!
Friends come to me and say: for twenty years I’ve been fighting cigarettes!
तुम्हें लड़ना ही था तो कुछ बड़ी चीज चुनते! सिगरेट से लड़ रहे हो? तुम अपनी आत्मा की कोई कीमत भी नहीं मानते! और बीस साल से लड़ रहे हो और सिगरेट से भी नहीं जीत पाए! तो कैसे तुम्हें भरोसा आएगा कि तुम्हारे भीतर परमात्मा है? तुम हताश हो ही जाओगे। किसने तुम्हें कहा, किस नासमझ ने तुम्हें यह कहा कि सिगरेट से लड़ो। सिगरेट पीनी थी तो पीते, मालिक तो बने रहते! छोड़नी थी तो छोड़ते, मालिक बने रहते! लड़कर क्यों उपद्रव कर लिया? और बीस साल! और सिगरेट जीत रही है और तुम हार रहे हो!
If you had to fight, choose something big! Fighting a cigarette? You do not value your soul at all! And for twenty years you have fought and could not even win against a cigarette! How will you trust that the divine is within you? You will be disheartened. Who told you—what fool told you—to fight a cigarette? If you wanted to smoke, smoke—but remain the master! If you wanted to drop it, drop it—but remain the master! Why create a brawl in which mastery breaks? And twenty years! The cigarette keeps winning and you keep losing!
क्षुद्र से भूलकर भी मत लड़ना। क्षुद्र से लड़ने का मतलब यह है कि विराट का संग खो गया। विराट को खोजना, क्षुद्र से लड़ना मत। विराट की मौजूदगी पर क्षुद्र अपने आप हार जाता है। बड़े को लाना, छोटे को मिटाने की कोशिश ही मत करना।
Never fight the trivial. To fight the trivial means you have lost touch with the vast. Seek the vast; do not fight the petty. In the presence of the vast, the petty is defeated by itself.
सुनी होगी वह कहानी अकबर की, जिसमें उसने एक लकीर खींच दी है दीवार पर, और अपने दरबारियों को कहा है कि इसे बिना छुए छोटा कर दो। मुश्किल हो गई। वे सब दरबारी आपके तथाकथित साधु-संन्यासियों जैसे रहे होंगे। बिना लकीर को काटे-पीटे छोटी होगी कैसे?
You must have heard Akbar’s story: he drew a line on the wall and told the courtiers, make it smaller without touching it. They were in trouble. They were like your so‑called sannyasins: without cutting it, how can it be made smaller?
बीरबल उठा, उसने एक बड़ी लकीर उसके पास खींच दी। बड़ी लकीर खिंचते ही वह छोटी हो गई, उसे छूने की जरूरत न रही। उसे काटा भी नहीं, उसे मिटाया भी नहीं।
Birbal stood, and drew a bigger line beside it. The moment the bigger line appeared, the first became small—no need to touch, cut, or erase it.
जीवन की कला यही है कि छोटे के सामने बड़े को खड़ा कर दो। छोटे से लड़ने मत जाओ, वह तुम्हें छोटा कर देगा।
This is the art of life: stand the greater before the lesser. Do not fight the small—it will make you small.
ध्यान रहे, मित्र तो कोई भी चल जाएगा, शत्रु बहुत सोच-समझकर चुनना। जिसने छोटा शत्रु चुन लिया, वह छोटा हो जाएगा। मित्रों से लोग इतना नहीं सीखते, जितना शत्रुओं से सीखते हैं। क्योंकि शत्रुओं के साथ चौबीस घंटे का संघर्ष होता है। और धीरे-धीरे दोनों शत्रु बराबर एक-से हो जाते हैं।
Remember, any friend will do, but choose your enemy with great care. He who chooses a small enemy will become small. People do not learn as much from friends as they do from enemies—because with enemies there is a twenty‑four‑hour struggle. Slowly the two enemies become alike.
अगर सौ साल तक दो शत्रु लड़ते रहें, तो करीब-करीब मरते समय वे जुड़वां भाइयों जैसे हो जाएंगे। एक-से हो जाएंगे। यह सौ साल का सतत संघर्ष सत्संग है। और एक-दूसरे से लड़कर वे एक-दूसरे की कला सीख रहे हैं। लड़ना हो तो कला सीखनी ही होती है कि दूसरा क्या कर रहा है, उसका हिसाब रखना पड़ता है। धीरे-धीरे वे समान होते चले जाते हैं। शत्रु आमतौर से समान हो जाते हैं। मित्रों में तो भेद बने रहते हैं। शत्रुओं के भेद मिट जाते हैं।
If two enemies fight for a hundred years, by the time they die they will be like twins. This continuous struggle of a hundred years is a kind of satsang. Fighting each other, they learn each other’s art; and to fight one must learn what the other is doing, must keep accounts. Gradually they become similar. Enemies usually become alike. Differences remain among friends; among enemies differences disappear.
भीतर इस बात को ठीक से खयाल में रख लेना कि छोटी किसी चीज से शत्रुता मत लेना।
Keep this well in mind within: do not cultivate enmity with anything small.
मनोवैज्ञानिक कहते हैं--बड़ी कीमत की बात कहते हैं, इस संदर्भ में भी जरूरी है, समझने जैसी है--मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि कोई भी पिता अपने बेटे से ऐसी बात कभी न कहे, जिसे वह पूरा न करवा सके। एक दफा हार गया कि फिर बेटे के मन में कभी प्रतिष्ठा बाप की नहीं रहेगी।
Psychologists say—and it is of great value here—no father should ever say to his son something he cannot actually make him do. If once he fails, the father will never again have prestige in the son’s mind.
जैसे समझ लें, आपका छोटा बच्चा आपके सामने बैठा रो रहा है, और आप कहते हैं--रोना बंद कर! आपकी ताकत है रोना बंद करवाना? और वह रोए चला जा रहा है, और आप कह रहे हैं--रोना बंद कर! आप ज्यादा से ज्यादा मार सकते हैं। मारने से वह और रोएगा। रोना बंद करवाना बहुत मुश्किल है।
Suppose your little child is sitting and crying in front of you, and you say: stop crying! Do you have the power to stop his crying? He keeps crying, and you keep saying: stop! At most you can beat him. By beating he will cry even more. To stop crying is very difficult.
और एक दफा बच्चे को पता चल गया कि अरे! तुम कहे चले जा रहे हो कि रोना बंद करो, मैं रो रहा हूं, और तुम कुछ भी नहीं कर पा रहे हो, तुम्हारी सारी शक्ति खो गई। इस बच्चे के मन में तुम्हारी स्थिति ठीक हो गई, कि तुम कोई बड़े शक्तिशाली नहीं हो।
Once the child comes to know: you keep saying “stop crying,” and I keep crying—and you can do nothing—your power is gone. In the child’s mind your place is decided: you are not very powerful.
फ्रॉयड ने कहा है कि बेटे इस कारण बुरी तरह बिगड़ते हैं कि बाप उनसे ऐसी बात करवाना चाहते हैं जो करवा नहीं सकते। फ्रॉयड ने कहा, ऐसी बात कहना ही मत। तुम वही कहना जो तुम करवा सको। तुम कहो कि निकल जा कमरे के बाहर! तुम निकाल तो सकते हो कम से कम कमरे के बाहर। उसको इतना भरोसा तो रहेगा कि बाप जो कहता है, उसे पूरा कर सकता है।
Freud said that sons become spoiled because fathers want to make them do what they cannot make them do. He said: don’t say such things. Say only what you can make happen. Say: leave the room! At least you can make him leave the room. The child will retain the trust that what father says, he can make happen.
इस संदर्भ में भी यह याद रखने जैसा है कि अपनी इंद्रियों से वही आप कहना, जो आप पूरा करवा सकें। अन्यथा कहना ही मत। रुकना अभी, ठहरना। क्योंकि एक बार इंद्रियों को यह पता चल जाए कि तुम कहते रहते हो, तुम्हारी बातों का कोई मूल्य नहीं, सब बकवास है; कि तुम निर्णय लेते रहते हो, सब व्यर्थ है। तुम संकल्प बांधते हो, व्रत करते हो, कोई मूल्य का नहीं। इंद्रियों को एक दफा पता चल जाए कि तुम अपने मालिक नहीं हो, तुम्हारी हर चीज तोड़ी जा सकती है, फिर ये घोड़े तुम्हारे वश में आने वाले नहीं हैं।
In this context remember: say to your senses only what you can make happen. Otherwise, do not say it. Wait. Because once the senses know that you keep saying things and your words are worthless, that you keep resolving and vowing, but it is all futile, once the senses know that you are not the master, that everything you decide can be broken, then these horses will never come under your rein.
लेकिन हर आदमी ने यही कर लिया है। और बड़े समझदार लोग समझा रहे हैं लोगों को, कि ऐसा करो।
But this is what everyone has done. And our very intelligent people go on advising this.
व्रत वही लेना, जो पूरा हो सके। लेकिन जो पूरा हो सके, उसका आदमी व्रत लेता ही नहीं है।
Take a vow only that can be fulfilled. But what can be fulfilled needs no vow.
इसे समझ लें। जो पूरा हो सकता है, उसको आप पूरा कर लेते हैं। व्रत की क्या जरूरत है? व्रत तो आप तभी लेते हैं, जिसे आप जानते हैं यह पूरा न हो सकेगा, इसलिए व्रत का सहारा लेते हैं। तो कसम खाते हैं कि इसको करके दिखाऊंगा। लेकिन करके किसको दिखाइएगा! और अगर न दिखा पाए, तो आप अपनी ही आंखों में गिर जाएंगे। और उस आदमी से ज्यादा दीन कोई भी नहीं है, जो अपनी आंखों में गिर जाता है।
Understand this. What can be fulfilled—you just do it. Why a vow? Vows are taken only when you know you cannot fulfill something, so you take support of a vow. You swear: I will do it! But whom will you show it to? And if you cannot show it, you will fall in your own eyes—and none is more wretched than he who falls in his own eyes.
तो मैं कहता हूं, शराब पीना हो पीना, सिगरेट पीना हो पीना, जो तुम्हें करना हो करना, लेकिन मालिक रहकर। लड़ाई मत खड़ी कर देना कि मालकियत टूट जाए।
So I say: if you want to drink alcohol, drink; if you want to smoke, smoke—do whatever you want—but remain the master. Do not start a fight that breaks mastery.
इसका मतलब यह नहीं है कि मैं कह रहा हूं कि तुम शराब पीते ही रहना, सिगरेट पीते ही रहना। मैं यह कह रहा हूं कि भीतर एक और तत्व है, जो संघर्ष से पैदा नहीं होता, जो सजगता से पैदा होता है; वह विवेक है। तुम उसे जगाना, तुम उसकी साधना में लग जाना। इन क्षुद्र चीजों से मत लड़ना। यह लड़ाई बेमानी है। समय और शक्ति का अपव्यय है। और तुमने किसी तरह अगर सिगरेट भी छोड़ दी, तो तुम नास नाक में डालने लगोगे। या तुम कुछ पान खाने लगोगे, या तंबाकू! क्योंकि वह जो उपद्रव था, वह नया रास्ता खोज लेगा। लेकिन इंद्रियां अपनी मालकियत इतनी आसानी से नहीं छोड़तीं।
This does not mean I say: keep drinking, keep smoking. I am saying: within there is another element, not born of struggle but of awareness—Vivek. Awaken that. Engage in its cultivation. Do not fight these petty things. This fight is meaningless—a waste of time and energy. And even if somehow you drop cigarettes, you will begin sniffing snuff, or you will chew betel, or tobacco—because the disturbance will find a new channel. The senses do not relinquish their mastery so easily.
यह सूत्र उलटी यात्रा बता रहा है। यह कह रहा है कि जो सदा विवेकयुक्त बुद्धि वाला और वश में किए हुए मन से संपन्न रहता है, उसकी इंद्रियां सावधान सारथि के अच्छे घोड़ों की भांति वश में रहती हैं।
This sutra shows the reverse journey. It says: he whose Buddhi is always yoked to Vivek, and whose mind is mastered—his senses, like good horses under a vigilant charioteer, remain under control.
असली बात है: विवेकयुक्त बुद्धि वाला। वह हो, तो मन संयत हो जाता है। मन संयत हो, तो इंद्रियां वश में आ जाती हैं। इसलिए असली खोज विवेक की है।
The essential point is: endowed with Vivek‑yukta Buddhi. If that is there, the mind becomes regulated. When the mind is regulated, the senses come under control. Therefore the real search is for Vivek.
जो कोई सदा विवेकहीन बुद्धि वाला, असंयत चित्त और अपवित्र रहता है, वह उस परमपद को नहीं पा सकता, अपितु बार-बार जन्म-मृत्युरूप संसार-चक्र में ही भटकता रहता है।
He who is always devoid of Vivek, with an unrestrained mind and impure—he does not attain that supreme state; rather he keeps wandering in the cycle of birth and death.
हमारा भटकाव हमारी मूर्च्छा है, अविवेक है। हम ऐसे चल रहे हैं जैसे जन्म से ही शराब पिए हों। एक आदमी अगर साठ साल जीए तो बीस साल तो सोता है। एक तिहाई। यह तो पक्का ही है कि बीस साल सोता है। बीस साल छोटा वक्त नहीं है। जिंदगी का एक तिहाई हिस्सा है। बाकी जो चालीस साल बचते हैं, उन चालीस साल में भी ऐसे कुछ ही क्षण हैं जब आदमी सपने नहीं देखता, नहीं तो सपने देखता रहता है।
Our wandering is our stupor, our avivek. We move as if drunk from birth. If a man lives sixty years, he sleeps twenty. One third. That much is certain: twenty years asleep. Not a small time—one third of life. In the remaining forty years, there are only a few moments when one is not dreaming; otherwise, one dreams on.
बैठे हैं घर में कुर्सी पर, सपना चल रहा है। सोच रहे हैं कि राष्ट्रपति हो गए हैं, कि अचानक घर में धन की वर्षा हो गई। और ऐसा नहीं कि इतने पर रुक जाते हैं। उस धन का क्या उपयोग करें? कैसे उस धन का महल बनाएं? क्या करें, क्या न करें? वह सब शुरू हो जाता है।
Sitting at home on a chair—the dream goes on. One imagines: I have become President; suddenly wealth pours into the house. And not that it stops there: what will I do with that wealth? How to build a palace with it? What to do, what not to do? It all starts.
शेखचिल्ली की कहानियां बच्चों की किताबों में नहीं हैं, हर आदमी के मन में हैं। और हर आदमी बनाए चला जाता है। और एक दफा बनाता है, ऐसा नहीं है, रोज बनाता है। और फिर जरा-सा होश आता है तब हंसता है, कि यह मैं क्या बात कर रहा हूं, छोड़ो सब। लेकिन फिर घड़ी दो घड़ी बाद सिलसिला शुरू हो जाता है स्वप्न का।
The stories of Sheikh Chilli are not in children’s books alone; they are in everyone’s mind. Everyone keeps building—and not once, but daily. Then, when a little awareness comes, one laughs: what nonsense! Leave it. But after a moment or two, the chain of dreams starts again.
बीस साल तो गहन निद्रा में, चालीस साल सपनों में। उसमें कभी-कभी कोई क्षण होते हैं, अगर सब जोड़े जाएं, तो गुरजिएफ कहा करता था कि पांच मिनट से ज्यादा नहीं हैं पूरे साठ साल की जिंदगी में, जब आदमी कभी-कभी क्षणभर को होश में आता है। वह होश की झलकें आती हैं और खो जाती हैं। इतने-से होश से कोई परमात्मा तक नहीं पहुंच सकता। इतने-से होश से तो कहीं पहुंचने का कोई उपाय नहीं। और यह होश भी कब आता है, जब जीवन में कोई अड़चन होती है, कोई भय होता है, कोई दुर्घटना होती है।
Twenty years in deep sleep; forty in dreams. Only sometimes a few moments—which if added up, Gurdjieff used to say, would not exceed five minutes in a full sixty-year life—when one occasionally comes to a moment of awareness. Glimpses of awareness come and go. With so little awareness one cannot reach God. With so little awareness one cannot reach anywhere. And even this awareness comes when there is some obstacle in life, some fear, some accident.
आप अपनी कार चला रहे हैं, या साइकिल चला रहे हैं। चले जाते हैं--अपना सपना देखते हुए। हाथ रोबोट की तरह गाड़ी का स्टीयरिंग सम्हालते हैं। मन सपने देख रहा है, भीतर बातचीत चल रही है। जहां आपको पहुंचना है, भीतर आप पहुंच ही गए। जहां से आप आ गए हैं, अभी वहां से आए ही नहीं। गाड़ी चली जा रही है। अचानक एक्सिडेंट की हालत हो जाती है--सामने एक ट्रक आ गया। एक सेकेंड को होश आता है, मन रुक जाता है, विचार टूट जाते हैं, सपने छिन्न-भिन्न हो जाते हैं। एक सेकेंड को।
You are driving a car or a bicycle. You go on—daydreaming. The hands, like a robot, manage the steering. The mind dreams; inner talk continues. The destination has been reached inwardly. And where you came from—you have not yet arrived from there. The car goes on. Suddenly, the possibility of an accident— a truck appears in front. For a second awareness comes; the mind stops; thought breaks; the dream is shattered—for a second.
आपने कभी खयाल किया है, अगर एक्सिडेंट का कभी आपको क्षण आया हो, एकदम से चोट नाभि पर लगती है। नाभि जीवन का मूल है। चोट लगते ही नाभि से एक झलक रोशनी की पूरे चित्त पर फैल जाती है। एक सेकेंड के लिए आप होश से भर जाते हैं। उतनी देर को भर आप होश से स्टीयरिंग सम्हालते हैं। ट्रक चला गया। धड़कन थोड़ी देर धड़कती रहेगी, शांत हो जाएगी। श्वास बढ़ गई थी, धीमी हो जाएगी। सपना वापस लौट आया। फिर अपनी दुनिया में खो गए।
Have you noticed? If ever you have faced an accident, the jolt strikes at the navel. The navel is the root of life. The shock hits there, and a flash of light spreads through consciousness. For one second you are filled with awareness. For that moment you hold the steering with awareness. The truck passes. The heartbeat will throb a little; it will settle. The breath will be fast; it will slow. The dream returns. You are lost again in your world.
दुर्घटना के क्षणों में कभी-कभी थोड़ा-सा होश आता है। पत्नी मर गई, पति मर गया, बेटा मर गया। एक क्षण को सदमा लगता है। नाभि पर चोट पड़ती है। एक रोशनी भीतर झलक जाती है। एक क्षण को होश आता है कि मौत है, कि जीवन सदा रहने वाला नहीं, कि जिनको हमने चाहा है वे विदा हो जाएंगे। तो ये प्रेम के सारे घर ताश के घर हैं। कि हमने रेत पर महल बनाया है। तो एक सेकेंड को! और वह सेकेंड इतना छोटा होता है कि हमें कभी-कभी तो उसका पता ही नहीं चलता कि वह कब आया और चला गया। फिर हम छाती पीटकर रोने लगे, दुखी होने लगे, अतीत-भविष्य की सोचने लगे, वह क्षण खो गया।
In moments of crisis, a little awareness comes. The wife dies, the husband dies, the son dies. For a moment there is shock. The blow hits at the navel. A light flashes within. For a moment an awareness comes that there is death, that life is not forever, that those we love will depart—that these houses of love are houses of cards, that we have built palaces on sand. For a second! And that second is so small that sometimes we do not even know when it came and went. Then we beat our chests and weep, we suffer, we think of past and future—and the moment is lost.
ऐसा गुरजिएफ कहता था, अगर आदमी की पूरी साठ साल की जिंदगी में जोड़ा जाए तो मुश्किल से ज्यादा से ज्यादा पांच मिनट, और यह भी इकट्ठा नहीं। यह भी इकट्ठा नहीं, यह भी टुकड़ों-टुकड़ों में मिलता है। कभी सूरज उग रहा है और उसके सौंदर्य ने आपको झकझोर दिया। कभी एक बगुलों की कतार आकाश से गुजर गई, काले बादलों की पृष्ठभूमि में एक क्षण को कौंध गई बिजली और आप रुक गए। कभी किसी पक्षी ने गीत गाया और उसकी आवाज भीतर की ध्वनि को चोट कर गई और मन रुक गया। ऐसे मुश्किल से थोड़े-से क्षण। यही हमारे आनंद के क्षण भी हैं।
Thus Gurdjieff said: if you add up a man’s whole sixty years, at most five minutes—and even these are not continuous, only in fragments. Sometimes the sun rises and its beauty shakes you. Sometimes a skein of cranes crosses the sky, lightning flashes against dark clouds, and you halt. Sometimes a bird sings, its note strikes the inner sound, the mind stops. Such are the rare few moments. These are also our moments of joy.
जागृति का क्षण ही आनंद का क्षण है। सोए हुए क्षण सब दुख के क्षण हैं। यह जागृति अगर कोई सावधानीपूर्वक उठाना शुरू करे अपने भीतर, तो उठ सकती है।
The moment of awakening is the moment of bliss. The sleeping moments are moments of sorrow. If one carefully begins to raise this awakening within, it can be raised.
आप एक छोटा-सा प्रयोग करें अपने घर। सुबह उठ आएं। यह पूजा-प्रार्थना से ज्यादा कीमती होगा। अपनी घड़ी को सामने रख लें, उसके सेकेंड के कांटे पर नजर रखें, और एक ही बात का खयाल रखें कि मैं सेकेंड के कांटे को एक मिनट तक, जब तक यह पूरा चक्कर लेगा, होशपूर्वक देखता रहूंगा। होश नहीं चूकूंगा, देखता ही रहूंगा, कि कांटा घूम रहा है, घूम रहा है, घूम रहा है।
Do a small experiment at home. In the morning, on rising, keep your watch before you. Fix your eyes on the second hand, and keep only one intention: for one minute, as long as the hand completes a circle, I will watch with awareness. I will not miss awareness; I will go on seeing: the hand is moving, moving, moving.
लेकिन आप चकित होंगे कि दो-चार सेकेंड बाद मन कहीं और चला गया, कांटा भूल गया। दो-चार सेकेंड बाद! साठ सेकेंड भी पूरा आप मन को कांटे पर नहीं रख सकते। पच्चीस बातें आ जाएंगी। यही खयाल आ जाएगा कि घड़ी कहां की बनी है, स्विस मेड है? कितने ज्वेल्स लगे हैं? वह छोटा-सा घूमता कांटा पच्चीस चीजें खयाल दिला देगा।
You will be surprised: after two or four seconds the mind has gone elsewhere; the hand is forgotten. After two or four seconds! You cannot keep the mind on the second hand even for sixty seconds. Twenty‑five thoughts will intrude. The thought will come: where was this watch made? Swiss‑made? How many jewels? That little moving hand will trigger twenty‑five ideas.
कोशिश करें! अगर आप कोशिश करें तो तीन महीने लगेंगे, जब आप पूरे एक मिनट कांटे पर ध्यान रख सकेंगे। यह बड़ी उपलब्धि है, छोटी उपलब्धि नहीं है। एक सेकेंड का कांटा पूरा चक्कर ले, उस पूरे वर्तुल पर ध्यान। तीन महीने लग जाएगा आपको विवेक जगाने में। इतना कठिन है विवेक।
Try! If you try, it will take you three months before you can keep attention on the hand for a whole minute. This is not a small achievement; it is great. One minute—attention throughout the circle of the second hand. It will take three months to awaken Vivek. Vivek is that difficult.
लेकिन अगर आप एक मिनट को भी विवेक को जगा लें, आप दूसरे आदमी हो जाएंगे। वह पुराना आदमी आपको लगेगा ही नहीं कि आपसे संबंधित था। वह कहानी किसी और की मालूम पड़ेगी। वह मर गया, वह जो पीछे था, अब कुछ नए जीवन का अवतरण हुआ।
But if you can awaken Vivek even for a minute, you will become a different man. The old one will no longer feel related to you. His story will seem to be someone else’s. He is gone; what was behind has died; a new life has descended.
क्योंकि इस व्यक्ति के जीवन की व्यवस्था बिलकुल अनूठी और नई होगी। मन इसका मालिक नहीं होगा। जो एक मिनट भी जाग सकता है, मन उसका गुलाम हो जाता है। जो एक मिनट जाग सकता है, कोई वासना उसे खींच नहीं सकती। क्योंकि वह जागकर रह सकता है।
For the order of this person’s life will be entirely new and unique. The mind will not be the master. He who can be awake for one minute—the mind becomes his slave. He who can be awake for one minute—no desire can drag him, for he can remain awake.
यह बड़े मजे की बात है कि वासना खींच लेती है आपको, क्योंकि आप बेहोश होते हैं, सोए होते हैं। क्रोध आपको पकड़ नहीं सकता। जब भी कोई चीज आपको पकड़े, आप जाग सकते हैं, इतनी कला आपको आ गई। जो एक मिनट जाग सकता है, वह किसी भी घड़ी में, कामवासना मन को पकड़े, वह जाग सकता है। वह रीढ़ को सीधी कर लेगा और एक क्षण को जाग जाएगा। और अचानक एक अनूठा अनुभव होता है, आपके जागते ही वासना एकदम तिरोहित हो जाती है, जैसे थी ही नहीं।
The amazing thing is: desire drags you because you are unconscious, asleep. Anger cannot seize you. Whenever anything seizes you, you can awaken—if you have learned this art. He who can be awake for one minute can awaken at any moment. If lust grips the mind, he can awaken. He will straighten his spine and become alert for a moment—and suddenly there is a strange experience: the very moment you awaken, desire vanishes as if it never existed.
बुद्ध ने कहा है कि जिस घर में दीया जलता है, उस घर में चोर नहीं झांकते। दीया बुझा है, चोर प्रवेश कर जाते हैं। बुद्ध ने कहा है, जिस घर के द्वार पर बैठा हुआ पहरेदार है, उस घर की तरफ चोर देखते भी नहीं। जिस द्वार पर पहरेदार सोया हुआ है, चोरों के लिए निमंत्रण हो जाता है।
Buddha said: in the house where a lamp is lit, thieves do not even peep. Where the lamp is out, thieves enter. Buddha said: at the gate where a watchman sits awake, thieves do not even look. Where the watchman sleeps, it is an invitation to thieves.
वासनाएं चोरों की भांति हैं। आपका पहरेदार जागा हो, कि आपके भीतर का दीया जलता हो, तो वासनाएं झांककर भी नहीं देखेंगी। और आप सोए हैं और खर्राटे की आवाज आ रही है, तो वासनाएं आपको घेर लेंगी। मूर्च्छा में, अंधकार में, सोए हुए होने में वासनाओं का बल है।
Desires are like thieves. If your guard is awake, if the inner lamp is lit, desires will not even glance. If you are asleep, snoring, desires will encircle you. In stupor, in darkness, in sleep—there lies the power of desires.
जो कोई सदा विवेकहीन बुद्धि वाला, असंयतचित्त और अपवित्र रहता है, वह उस परमपद को नहीं पा सकता, अपितु बार-बार जन्म-मृत्युरूप संसार-चक्र में भटकता रहता है।
He who is always devoid of Vivek, with an unrestrained mind and impure—he does not attain that supreme state; rather he keeps wandering in the cycle of birth and death.
मूर्च्छा ही भटकाती है बार-बार। यह कई बार ऐसा लगता है कि बार-बार जन्म-मृत्यु का यह चक्र, समझ में नहीं आता, क्योंकि हमें अनुभव में नहीं, खयाल में नहीं है। हमें उसका कोई स्मरण नहीं है। इसको छोड़ दें। एक और तरह से इस बात को समझें तो खयाल में आ जाए।
It is stupor that causes the wandering again and again. Many find it hard to grasp this cycle of birth and death because they have no memory of it. Leave that aside. Understand it another way.
आप कितनी दफे जिंदगी में क्रोध कर चुके हैं, और कितनी दफे पश्चात्ताप कर चुके हैं, और कितनी दफे तय कर चुके हैं कि अब क्रोध नहीं करूंगा, लेकिन फिर करते हैं। कितनी बार वासना ने आपको पकड़ा, आप बेहोश हुए, पागल हुए, और कितनी बार पीछे से पछताए, और मन ने विषाद अनुभव किया, और मन दुखी और पीड़ित हुआ, और मन ने सोचा कि अब नहीं, बस बहुत हो गया। लेकिन यह कितनी बार हो चुका है!
How many times in life have you been angry? How many times have you repented? How many times have you resolved never to be angry again—and yet you were, again? How many times has lust seized you, you became unconscious, insane—and how many times later you repented; the mind felt sorrow, pain, and thought: enough, no more! Yet how many times has it happened!
बार-बार, एक गाड़ी के चाक की तरह आप घूम रहे हैं। चाक का वही आरा अभी नीचे जाता मालूम पड़ता है, घड़ीभर बाद फिर ऊपर आ जाता है। क्रोध का आरा अभी ऊपर, नीचे जाता मालूम पड़ता है। जब वह नीचे जाता है, तब आप पश्चात्ताप कर लेते हैं। फिर वह ऊपर आ जाता है। फिर नीचे जाता है, फिर पश्चात्ताप कर लेते हैं। गाड़ी के चाक के आरों की भांति आपका जीवन एक वर्तुल में घूम रहा है। और इसलिए इस बात को समझने में बहुत कठिनाई नहीं है कि यही वर्तुल इस जन्म से शुरू नहीं हो रहा है, इस मृत्यु पर समाप्त नहीं हो रहा है।
Again and again, like the spokes of a wheel you keep revolving. The same spoke that seems to be below is above a moment later. The spoke of anger is above, then it goes down. When it goes down, you repent. Then it rises again. Then it goes down—you repent again. Like the spokes of a cartwheel your life turns in a circle. It is not difficult to understand that this circle did not begin with this birth, nor end with this death.
अभी मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि बच्चे के गर्भ में रहते हुए भी उसका व्यक्तित्व होता है--भिन्न। पैदा होने के बाद तो होने ही वाला है भिन्न, गर्भ में भी भिन्न होता है। कुछ बच्चे गर्भ में ही एग्रेसिव होते हैं और मां के पेट में लातें मारते हैं। आक्रामक और हिंसक होते हैं। कुछ बच्चे इतने उदासचित्त होते हैं कि उनके कारण मां उदास हो जाती है, जब बच्चे गर्भ में होते हैं। कुछ बच्चे इतने प्रसन्न और आनंदित होते हैं कि उनके कारण मां प्रफुल्लित और आनंदित हो जाती है। क्योंकि मां उनकी तरंगों से आंदोलित होती है। वे दोनों जुड़े हुए हैं।
Psychologists now say the child, even in the womb, has a distinct personality. After birth, of course; but even in the womb it is distinct. Some children are aggressive in the womb and kick in the mother’s belly—violent and fierce. Some children are so melancholy that the mother becomes sad because of them while they are in her womb. Some children are so cheerful and joyful that the mother becomes elated because of them—because she is moved by their waves; the two are connected.
इसलिए अक्सर स्त्रियों का व्यक्तित्व गर्भावस्था में बदल जाता है। क्योंकि एक नया व्यक्ति और एक नई आत्मा संयुक्त हो जाती है। उसके भी प्रभाव काम करने लगते हैं। इसलिए गर्भावस्था में स्त्री का व्यक्तित्व भिन्न हो जाता है। शांत स्त्री अशांत हो सकती है, अशांत शांत हो सकती है। बच्चे के जन्म के बाद वह वापस लौट आएगी अपने ढर्रे में। लेकिन नौ महीने में एक नई धारा उसके भीतर प्रवाहित होती है।
Hence a woman’s personality often changes during pregnancy. A new person, a new soul, is joined. Its influence begins to work. During pregnancy the woman’s personality may become different. A quiet woman may become restless; a restless one may become quiet. After the birth she returns to her old patterns. But for nine months, a new current flows in her.
मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि पहले ही क्षण से बच्चे का अपना व्यक्तित्व है।
Psychologists say: from the very first moment the child has its own personality.
यह व्यक्तित्व कहां से वह लेकर आता होगा! इसके पीछे लंबी कथा होनी चाहिए। कोई बच्चा आज पैदा नहीं हो रहा है। अनंत-अनंत जन्मों की यात्रा है, वह उनको लेकर पैदा हो रहा है।
From where does it bring this personality? There must be a long story behind it. No child is being born today as a blank. He is born carrying the journey of countless births.
जब बच्चा मां के पेट में होता है, तो हर बच्चे के साथ अलग स्वप्न मां को आते हैं। इसलिए जैनों ने और बौद्धों ने तो पूरा स्वप्न-विज्ञान निर्मित किया था। कि जब तीर्थंकर पैदा होता है तो मां को कैसे स्वप्न आएंगे। उन स्वप्नों से पता चल जाएगा कि होने वाला बेटा तीर्थंकर है, या बुद्धपुरुष है। अनेक तीर्थंकर और अनेक बुद्धपुरुषों की मां को जो अनुभव हुए थे और जो स्वप्न आए थे, उनको संगृहीत किया गया और उनको छांटकर एक पूरा विज्ञान बना लिया गया कि जब भी किसी स्त्री को गर्भ की अवस्था में ये स्वप्न आ जाएं, तो समझना कि इस तरह की आत्मा भीतर प्रवेश कर गई। उसके प्रभाव से ऐसे स्वप्न आने शुरू होते हैं।
When the child is in the womb, different dreams come to the mother with different children. In Jain and Buddhist traditions, a whole science of dreams was built: when a Tirthankara is to be born, what dreams come to the mother—by those dreams one can know the son to be born will be a Tirthankara or a Buddha. The experiences and dreams of many such mothers were collected and sifted to make a science: whenever such dreams arise in pregnancy, know that this kind of soul has entered; under its influence such dreams begin.
यह जो व्यक्तित्व है, यह कोई समाज, संस्कार, व्यवस्था से पैदा नहीं होता। यह व्यक्ति अपने साथ लेकर आता है। आपका मन बड़ा प्राचीन है। अनंत-अनंत अनुभव उसके पास संगृहीत हैं, बीज की तरह, अति सूक्ष्म। उन सूक्ष्म अनुभवों का यह जो जोड़ है, यह कोई आज ही एक चाक की तरह नहीं घूम रहा है, यह घूमता ही रहा है। इसलिए हमने संसार को एक चक्र कहा है, एक व्हील।
This personality is not born of society, conditioning, arrangement. It is brought by the person himself. Your mind is very ancient. Innumerable experiences are stored in it, like seeds, very subtle. The sum of those subtle impressions—this wheel did not begin today; it has always been turning. Hence we called the world a wheel—a chakra.
यह सूत्र कहता है कि जो संयतचित्त नहीं, विवेक जिसका जागरूक नहीं, जो निर्दोष और पवित्र नहीं, वह बार-बार लौटकर जन्म और मृत्यु के चक्र में घूमता रहता है।
This sutra says: he who is not restrained in mind, whose Vivek is not awake, who is not innocent and pure—he returns again and again, circling in birth and death.
परंतु जो सदा विवेकशील बुद्धि से युक्त, संयतचित्त और पवित्र है, वह उस परमपद को प्राप्त कर लेता है, जहां से लौटकर पुनः जन्म नहीं होता।
But he who is always endowed with Vivek‑filled Buddhi, with a restrained mind and pure—he attains that supreme state, from which there is no return to birth.
यह परमपद की धारणा भारत के मन को बड़े प्राचीन समय से पकड़े हुए है। कैसे इस चक्र के बाहर होना हो। मुक्ति, बड़ी अनूठी धारणा है और भारत की अपनी है। मोक्ष भारत की अपनी धारणा है। और करोड़ों-करोड़ों बुद्धपुरुषों के अनुभवों का सार है, कि कैसे इस चक्र के बाहर छलांग लगाई जाए। कैसे कोई इस चक्र के बाहर हो जाए।
The notion of the supreme state has gripped the Indian mind since very ancient times: how to be beyond this wheel. Moksha—an utterly unique idea, India’s own. Liberation is India’s own discovery—and the distilled experience of millions of awakened ones: how to leap out of the wheel, how to be beyond it.
और जब तक इस चक्र से कोई बंधा है, तब तक कोई दुख से छुटकारा नहीं हो सकता। क्योंकि जो छूट गया वह फिर आ जाएगा। जो लगता है गया हुआ, वह फिर लौट आएगा। और हम बिलकुल बंधे हैं, और हमारे हाथ में कुछ भी नहीं है। इस बंधन के बीच एक ही धागा है जो स्वतंत्रता की तरफ ले जा सकता है, वह धागा विवेक का है।
As long as one is bound to this wheel, there can be no release from sorrow. That which is dropped will come again. That which seems to be gone will return. We are completely bound; nothing is in our hands. Within this bondage, there is only one thread that can lead toward freedom—that thread is Vivek.
एक आदमी कारागृह में बंद है और सोया हुआ है। क्या सोया हुआ आदमी कारागृह से किसी भी तरह बाहर निकल सकता है? सोए हुए आदमी को पहले तो पता ही नहीं चलता कि वह कारागृह में है। और सोए हुए आदमी को अगर स्वप्न में पता भी चल जाए कि वह कारागृह में है, तो भी वह निकलने के लिए क्या करेगा? उसकी आंखें बंद हैं और वह सोया हुआ पड़ा है, वह बेहोश है। और अगर वह स्वप्न में कुछ चेष्टा भी करे तो वह चेष्टा व्यर्थ होगी, क्योंकि वह स्वप्न में होगी, सत्य से उसका कोई संबंध न होगा।
A man is imprisoned and asleep. Can a sleeping man get out of prison in any way? A sleeping man does not even come to know that he is in prison. And even if in dream he comes to know he is in prison, what will he do to get out? His eyes are closed; he is asleep; he is unconscious. If he makes some effort in dream it will be futile—it will have no relation to reality.
कारागृह से निकलने के लिए पहली शर्त है कि सोया हुआ कैदी जाग जाए। जाग जाए तो फिर कुछ हो सकता है।
To get out of prison the first condition is that the sleeping prisoner awaken. If he awakens, something becomes possible.
गुरजिएफ, जिसने पश्चिम में इस सदी में जागरूकता पर बड़े गहन प्रयोग किए हैं--ठीक महावीर और बुद्ध जैसे गहन प्रयोग इस सदी में करने वाला व्यक्ति गुरजिएफ था--गुरजिएफ कहता था कि आदमी इतना सोया हुआ है कि अकेले आदमी पर भरोसा ही नहीं किया जा सकता कि वह जाग सकता है। इसलिए गुरजिएफ कहता था कि स्कूल वर्क इज नीडेड। अकेले आदमी से नहीं होगा यह, इसलिए एक समूह की जरूरत है।
Gurdjieff—who in this century in the West did deep experiments in awareness—like Mahavira and Buddha—Gurdjieff said: man is so asleep that one cannot trust him to awaken alone. Hence Gurdjieff said: school work is needed. Alone it will not be done; a group is needed.
जैसे समझें कि एक रात अंधेरी है, चोरों का डर है, जंगली जानवरों का भय है, और आप दस आदमी एक जंगल में रुके हैं। आप यह भरोसा नहीं कर सकते कि एक आदमी को हम पहरे पर बिठाल दें तो वह जागा रहेगा। तो आप ऐसा इंतजाम करते हैं, कि एक आदमी दो घंटे जागे, फिर वह दूसरे को जगाए, वह दो घंटे जागे, फिर वह तीसरे को जगाए, वह दो घंटे जागे। एक आदमी जागता रहे और दूसरा उसको देखता रहे कि वह जाग रहा है कि नहीं, सो तो नहीं रहा है। वह झपकी खाए तो दूसरा उसको जगाए। कि दूसरे के पीछे तीसरा लगा रहे। और ध्यान रखे कि वह झपकी तो नहीं खा रहा है, कि उसकी नजर तो नहीं चूक गई?
Imagine: a dark night, fear of thieves, wild animals; ten of you camp in a forest. You cannot trust that one man, if put on watch, will remain awake. So you arrange it: one man stays up for two hours, then wakes the second; he keeps watch for two hours, then wakes the third. One stays awake while another watches him—whether he is awake or not; if he nods, the other wakes him. Behind the second, a third keeps an eye, ensuring he does not doze, his gaze does not falter.
इसको गुरजिएफ कहता था, स्कूल वर्क। इसको वह कहता था--एक समूह।
This Gurdjieff called school work. He called it a group.
इसलिए गुरजिएफ ने पश्चिम में छोटे-छोटे स्कूल निर्मित किए थे, जिनमें वह थोड़े-से लोगों को साथ लेकर कोशिश करता था कि वे एक-दूसरे को जगाने की कोशिश करते रहें। कोई सो न जाए। बड़े सालों की मेहनत के बाद यह हालत पैदा हो पाती है कि लोग जागना सीखते हैं। कारागृह में सोया हुआ आदमी तो सोच ही नहीं सकता कि कारागृह से कैसे निकलना? जागरण पहली बात है।
Therefore Gurdjieff created small schools in the West, where he, with a few people, tried that they keep awakening one another, that none falls asleep. After years of hard work, people begin to learn to be awake. A man asleep in prison cannot even think how to get out. Awakening is the first thing.
और सोए हुए आदमी को जागने के दो ही उपाय हैं। या तो कोई जागा हुआ उसे जगाए, यही गुरु का अर्थ है। सोया हुआ आदमी सोया है, उसे यह भी पता नहीं कि मैं सोया हूं। क्योंकि यह भी उसे ही पता हो सकता है जो जागा हो, सोने का पता भी तो जागने में चलता है। आप जब सुबह जागते हैं, तब आपको पता चलता है कि रात सोए, बड़े मजे से सोए। यह तो नींद में पता नहीं चलता। यह तो जागने का अनुभव है कि रात सोए, मजे से सोए, ठीक से सोए, नींद अच्छी आई। यह नींद का अनुभव नहीं है। सोए हुए आदमी को पता ही नहीं कि वह सो रहा है। अगर आप आज रात सोएं और बीस साल तक न जागें, तो आपको यह पता भी नहीं चलेगा कि सुबह कभी की हो चुकी।
There are only two ways for a sleeping man to awaken: either someone who is awake awakens him—that is the meaning of the Guru. The sleeping man is asleep; he does not even know that he is asleep. Even knowing sleep is possible only to one who is awake: you know in the morning that you slept well—that is knowledge of wakefulness. If tonight you fall asleep and do not awaken for twenty years, you will not even know that the morning came long ago.
मैं एक स्त्री को देखने गया था, वह नौ महीने से सोई हुई है। नींद में ही मूर्च्छित हो गई। कोमा हो गया। अब वह कभी उठेगी नहीं, डॉक्टर कहते हैं। तीन साल तक पड़ी रह सकती है इसी नींद में। उस स्त्री को पता भी नहीं होगा कि सुबह हो चुकी बहुत दिन पहले, नौ महीने पहले। वह अभी भी सो रही है। उसे पता होगा? पता ही नहीं होगा। उसे यह पता होगा कि सो रही है।
अभी वह अगर जागे, तो अगर वह शुक्रवार की रात सोई होगी तो जागते से ही वह पूछेगी, क्या शनिवार हो गया? सुबह का उसे खयाल आएगा और वह कहेगी, रात बड़ी गहरी नींद आई। उसे यह खयाल भी नहीं आ सकता कि नौ महीने...वह तो जागे हुए लोगों का खयाल है।
I went to see a woman; she has been asleep nine months. A coma. Doctors say she will never wake; she may lie for three years. She will not know that morning came nine months ago. Only when she wakes will she speak of morning. She will say: it must be Saturday? She will say: I slept deeply. She cannot even think it was nine months—that is the perception of those who were awake.
गुरु का अर्थ इतना ही है कि सोए हुए आदमी को कोई जगा सकता है जो जागा हुआ हो। लेकिन बड़ा खतरा है। गुरु का काम थोड़ा खतरनाक है। क्योंकि किसी सोए आदमी को जगाना, नाराज करना है उसको। तुम उसकी नींद तोड़ रहे हो! वह मजे से सपना ले रहा है। वह विश्राम कर रहा है, तुम नाहक उसको परेशान कर रहे हो।
Guru means only this: someone awake can awaken the sleeping. But it is risky: to awaken someone sleeping is to annoy him. You disturb his sleep! He is taking his dream with pleasure; he is resting; you pester him.
इमेनुएल कांट जर्मनी का एक दार्शनिक हुआ। उसने एक नौकर रख छोड़ा था। नौकर का काम इतना था कि सुबह उसे चार बजे उठा दे। उसे ब्रह्म-मुहूर्त में उठने की झक थी। और आदमी वह ऐसा था कि जो उसे उठाए उससे वह लड़ाई-झगड़ा करता। तो नौकर इसीलिए रख छोड़ा था, क्योंकि उसके परिवार का कोई उठाने को राजी न था। क्योंकि वह गाली बकता, गलौज करता, कभी मारता भी--सुबह उसकी चार बजे जो भी नींद तोड़ता। लेकिन ब्रह्म-मुहूर्त में उठने की उसको झक भी थी। तो एक नौकर ही रख छोड़ा था। उसका काम ही यह था कि मार-पीट भी हो जाए तो कोई फिकर नहीं, उठाकर ही रहेगा। उसकी आज्ञा ही थी कि चाहे मैं मारूं, तुझे भी मारना पड़े तो मारना, लेकिन चार बजे उठाना है।
Immanuel Kant, a German philosopher, kept a servant only to wake him at four in the morning. He had an obsession with Brahma‑muhurt. He was the kind who would fight anyone who woke him; so a servant was employed because no one in his family would dare—he would swear, abuse, sometimes even hit whoever woke him. Yet he had the obsession to rise at four—so the servant’s job was: even if beaten, never mind—wake him. He had ordered: even if I beat you, you must wake me at four.
गुरु का काम उपद्रव का है। इसलिए गुरुओं पर लोग नाराज हो जाते हैं। जीसस को हम सूली पर लगा देते हैं। वह गुस्सा है सोए हुए लोगों का, कि हमारी नींद खराब कर रहे हो!
The Guru’s work is troublesome. Therefore people get angry with Gurus; we crucify Jesus. It is the anger of the sleeping toward those who disturb the sleep.
ऑस्पेंस्की ने अपनी एक किताब अपने गुरु गुरजिएफ को डेडिकेट की है, समर्पित की है। उसमें लिखा है--गुरजिएफ को, जिसने मेरी नींद तोड़ी।
Ouspensky dedicated a book to his master Gurdjieff: To Gurdjieff, who broke my sleep.
मगर जब तोड़ी थी, तब बड़ी पीड़ा का काम था, बड़े कष्ट का काम था।
But when he broke it, it was painful, full of suffering.
तो गुरु शिष्य के बीच एक संघर्ष है। क्योंकि शिष्य सोना चाहता है। असल में वह आया इसीलिए है कि तुम ऐसी तरकीब बताओ कि वह अच्छी तरह सो सके। वह आया भी नहीं कि जागे। वह कहता है, शांति से सो सकूं, ऐसा कुछ रास्ता!
गुरु और शिष्य के प्रयोजन अलग हैं। शिष्य चाहता है कि किसी तरह शांति से सो सके, अच्छी गहरी नींद आए। वह इसी प्रयोजन से आता है। शांति की तलाश में आते हैं लोग। सत्य की तलाश में तो शायद ही कोई आता है। मुझसे कोई नहीं पूछने आता कि सत्य कैसे मिले। जो भी आता है, वह कहता है, शांति कैसे मिले? वह नींद की खोज कर रहा है, वह कोई ट्रैंक्वेलाइजर खोज रहा है। कोई जो सम्मोहित कर दे और वह मजे से सो जाए।
Thus there is a struggle between Guru and disciple. The disciple wants sleep. In truth he has come only that you give him a trick to sleep well. He has not come to awaken. He says: give me peace—how to sleep in peace. He is seeking a tranquilizer. Someone to hypnotize him so he can sleep comfortably.
गुरु का प्रयोजन दूसरा है। एक अर्थ में गुरु शिष्य का दुश्मन है। क्योंकि वह आया है नींद की तलाश करने, और गुरु उसको नींद की तलाश का आश्वासन देता है कि ठीक है, शांत हो जाओगे, आओ; वह जगाएगा। लेकिन जगाने से पहले अशांति बढ़ेगी। शांति तो बहुत बाद में आएगी। जागने से पहले अशांति बढ़ेगी, क्योंकि नींद में जिनका कुछ भी पता नहीं था, वे सब उपद्रव पता चलने शुरू हो जाएंगे।
जैसे ही कोई व्यक्ति ध्यान करता है, वैसे ही उसकी अशांति बढ़नी शुरू होती है। क्योंकि जो चीजें उसे कल दिखाई नहीं पड़ती थीं, वे अब दिखाई पड़ती हैं। कोई अशांति बढ़ती नहीं। अशांति सदा थी, लेकिन होश ही नहीं था। अब जहां-जहां कांटे लगे हैं, वे सब चुभते हैं। वे सदा से चुभ रहे थे, लेकिन बेहोशी में पता नहीं चलता था। अब सारी मुसीबतें मालूम होने लगती हैं।
The Guru’s purpose is different. In a sense the Guru is the enemy of the disciple. The disciple comes searching for sleep; the Guru promises peace—come, you will be quiet; and he awakens him. Before awakening, turmoil increases. Peace comes later. With awakening, at first agitation grows—because what you did not see earlier you begin to see. Nothing new is created; what was always there becomes visible. Where the thorns lie, they now prick. They always pricked, but in sleep you did not notice. Now all the troubles begin to be known.
साधक का जीवन पहले बड़ी अशांति से गुजरता है। वही तपश्चर्या है। उससे जो गुजर जाता है, वह शांति को उपलब्ध होता है।
The seeker’s life first passes through great agitation. That is tapascharya. He who passes through it attains peace.
लेकिन गुरु की आकांक्षा शांति के लिए नहीं है। गुरु की आकांक्षा सत्य के लिए है; परम सत्य के लिए है। परम सत्य की छाया है शांति। जिसे परम सत्य मिलता है, वह शांत तो हो ही जाता है। लेकिन इस सारी यात्रा का मूल-सूत्र है विवेक। और जो विवेक को उपलब्ध है, वह परमपद को पा जाता है और उस जगह पहुंच जाता है जहां से कोई लौटना नहीं है।
But the Guru’s longing is not for peace; it is for Truth—the supreme Truth. Peace is the shadow of the supreme Truth. He who attains Truth becomes peaceful. The fundamental thread of the whole journey is Vivek. He who attains Vivek attains the supreme state—the place from which there is no return.
जो कोई मनुष्य विवेकशील बुद्धिरूप सारथि से संपन्न और मनरूप लगाम को वश में रखने वाला है, वह संसार मार्ग के पार पहुंचकर सर्वव्यापी परब्रह्म पुरुषोत्तम भगवान के उस सुप्रसिद्ध परम पद को प्राप्त हो जाता है।
He who possesses the charioteer‑like Buddhi of Vivek and holds the reins of the mind in mastery—he, crossing the road of the world, reaches the well-known supreme state of the all-pervading Parabrahman, Purushottama.
यह थोड़ा समझ लेने जैसा है, क्योंकि लोगों को इस संबंध में बड़ी भ्रांतियां हैं। आमतौर से लोग समझते रहते हैं कि भगवान कोई व्यक्ति है, जिससे हमारा मिलन होगा, जिसका हम साक्षात्कार करेंगे। यह बिलकुल ही असत्य है।
Understand this a little, because people have many confusions. Generally people think God is some person we shall meet, have an audience with. This is utterly untrue.
भगवान कोई व्यक्ति नहीं है, जिससे आपकी मुलाकात होगी और आप कोई इंटरव्यू लेंगे। भगवान एक अवस्था है। जैसे ही आप उस अवस्था के करीब पहुंचेंगे, आप भगवान होते जाएंगे। जिस दिन आप उस अवस्था में पूरे डूब जाएंगे, आप भगवान हो जाएंगे। वहां कोई बचेगा नहीं, जिससे आप मुलाकात लेंगे। आप ही हो जाएंगे।
God is not a person with whom you will have an interview. God is a state. As you approach that state, you become divine. The day you are utterly drowned in that state—you become God. There will be no one left separate for you to meet. You will be that.
भगवान के दर्शन का अर्थ भगवान हो जाना है, क्योंकि भगवान एक पद है, वह एक अवस्था है। वह चेतना की आखिरी ऊंचाई है। वह आपके भीतर ही छिपे हुए बीज का आखिरी रूप से खिल जाना है। वह जो छिपा है, उसका प्रगट हो जाना है।
The meaning of having darshan of God is to become God—because God is a position, a state. It is the last height of consciousness. It is the flowering of the seed hidden within you. That which was concealed becomes manifest.
तो भगवत्ता एक अवस्था है। इसलिए अच्छा है, भगवान शब्द से भी ज्यादा अच्छा शब्द है भगवत्ता, क्योंकि उससे अवस्था का पता चलता है, न कि व्यक्ति का--दिव्यता, गॉडलीनेस। बजाय गॉड, ईश्वर कहने के बजाय, भगवान कहने के बजाय, ब्रह्म कहने के बजाय--भगवत्ता, ब्रह्मपद।
Therefore godliness is better than the word God—for it indicates a state, not a person: divinity, godliness. Rather than God, Ishvara, Bhagwan—say godliness, Brahmanhood.
लेकिन आदमी की कठिनाई है। क्योंकि आदमी की जो भाषा है, वह सभी चीजों को प्रतीक में, संकेत में बदल लेती है। हम सभी चीजों को बदल लेते हैं। अभी भारत में आजादी की लड़ाई चलती थी तो घर-घर में फोटुएं टंगी थीं भारतमाता की। वह कहीं है नहीं। लेकिन फोटुएं टंगी थीं--माता के पैरों में जंजीरें पड़ी हैं, हाथ में तिरंगा झंडा है। भारतमाता! और भारतमाता की जय बोलते-बोलते अनेक भूल गए होंगे। भारतमाता जैसा कोई कहीं कुछ है नहीं। प्रतीक है। प्रतीक प्यारा है, काव्यात्मक है, लेकिन तथ्य नहीं है।
But man’s difficulty is that language turns everything into symbol and sign. We turn everything into images. When the freedom struggle was on in India, pictures of Bharat Mata were hung in every home. She exists nowhere—yet the pictures hung: shackles on her feet, the tricolour in her hand. Bharat Mata! Shouting “Victory to Mother India,” many must have forgotten—there is no such entity anywhere. A symbol—dear, poetic—but not a fact.
भगवान भी बस प्रतीक है। वहां कोई बैठा हुआ भगवान नहीं है। आप ही हो जाएंगे। इसलिए भगवान की खोज असल में भगवान होने की खोज है। और जब तक कोई भगवान न हो जाए, तब तक जीवन में यह खोज जारी रहती है। रहेगी ही। क्योंकि इसी की तलाश है, इसी की प्यास है।
God too is a symbol. There is no God sitting somewhere. You will become that. Seeking God is, in truth, seeking to be divine. Until one becomes divine, the search continues—because this is our thirst, our longing.
जैसे बीज जमीन में पड़ा हो तो तड़पता है, कि वर्षा हो तो फूट जाए, अंकुरित हो। रास्ते में कंकड़-पत्थर पड़े हों तो उनको भी, कोमल-सा बीज भी उनको हटाकर या उनसे बचकर निकलने की कोशिश करता है। फूटता है, जमीन पर आता है, उठता है आकाश की तरफ। और जब तक फूल न खिल जाएं, तब तक बीज की दौड़ जारी रहती है।
Like a seed lying in the earth—aching that the rains come and it may sprout. Stones are in the way; the tender seed still tries to push them aside, or slip past, and emerge. It bursts forth, reaches the surface, rises toward the sky. Until the flowers bloom, the seed’s race continues.
आदमी भी एक बीज है। कहें कि वह भगवान का बीज है। भगवत्ता का बीज है। और जब तक टूटकर भगवान का फूल न खिल जाए, तब तक बेचैनी जारी रहेगी। यह बेचैनी सृजनात्मक है, क्रिएटिव है। इस बेचैनी के बिना आप तो भटक जाएंगे।
Man too is a seed. Say, a seed of godliness. Until it breaks and the flower of God blooms, the restlessness continues. This restlessness is creative. Without it, you would be lost.
इसलिए धन्य हैं वे, जो आध्यात्मिक बेचैनी से भरे हुए हैं। अभागे हैं वे, जिनको कोई बेचैनी नहीं। जो कहते हैं, हमें कुछ जरूरत ही नहीं है।
मेरे पास कई लोग आते हैं, वे कहते हैं, ध्यान की क्या जरूरत है? क्या करना है खोजकर भगवान को? धर्म से क्या लेना-देना है?
Blessed are those who are filled with spiritual restlessness. Unfortunate are those who have no restlessness, who say, what need of meditation? Why search for God? What has religion to do with us?
इस पृथ्वी पर इनसे ज्यादा अभागा और कोई भी नहीं है। ये बीज हैं जो कह रहे हैं--क्या करना है फूटकर? क्या होगा अंकुर बनकर? और क्या फायदा है आकाश में उठने का? और सूरज की यात्रा से क्या मिलने वाला है? तो ये बीज बीज ही रह जाएंगे, कंकड़-पत्थर की तरह पड़े रहेंगे। दुखी होंगे। दुखी हैं, लेकिन उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि दुख क्या है।
On this earth there is none more unfortunate than these. These are seeds saying: what need to sprout? What use to become a shoot? What is the point of rising to the sky? What will we gain by journeying into the sun? Such seeds will remain seeds—lying like pebbles. They will be miserable. They are miserable, but they do not understand what the misery is.
मेरी दृष्टि में एक ही दुख है जीवन का--आप जो होने को पैदा हुए हैं, अगर न हो पाए, तो आप दुखी होंगे। और एक ही आनंद है जीवन का कि आप जो होने को पैदा हुए हैं, हो गए। नियति पूरी हो गई। वह जो छिपा था, अनछिपा हो गया, प्रगट हो गया। और जब तक आप वही न हो जाएं जो होने की आपकी क्षमता है--और वह क्षमता भगवान होने की है--तब तक जीवन से पीड़ा, संताप का अंत नहीं है।
In my vision there is only one misery in life: if you do not become that which you were born to become—you will be miserable. And there is only one joy: to become that which you were born to be. The destiny fulfilled. That which was hidden has become unhidden, manifest. Until you become that which your capacity allows—and that capacity is to be God—there will be no end to pain and anguish.
और यह सौभाग्य की बात है कि अंत नहीं है। क्योंकि अगर अंत हो जाए, तो आप वहीं बैठकर रह जाएंगे जहां आप हैं। वह पीड़ा ही आपको धकाए चली जाती है। दुख ही आपको धकाए चला जाता है। अशांति ही आपको धक्का देती है। अशांति, पीड़ा पतवार की तरह है, वही आपकी नाव को ले जाती है उस किनारे की तरफ।
And it is fortunate that there is no end—because if there were, you would sit where you are. It is this pain that keeps pushing you. Suffering is your oar; it carries your boat to the other shore.
क्योंकि इंद्रियों से शब्दादि विषय बलवान हैं, और शब्दादि विषयों से मन प्रबल है, और मन से भी बुद्धि बलवती है, तथा बुद्धि से भी आत्मा उन सबका स्वामी होने के कारण अत्यंत श्रेष्ठ और बलवान है।
Because, for the senses, the objects such as sound are strong; stronger than the objects is the mind; stronger than the mind is Buddhi; and stronger than Buddhi is the Atman, the master of them all.
इसलिए ध्यान रखना, जिसको वश में लाना हो, उसके पीछे छिपे हुए तत्व को जगाना। बलवान को पकड़ना, निर्बल से मत लड़ना। यह पॉजिटिव, यह विधायक खोज है।
Therefore remember: when you wish to bring something under mastery, awaken the element hidden behind it. Hold the stronger; do not fight the weaker. This is the positive, the creative approach.
दो तरह के लोग हैं। एक होते हैं नकारात्मक बुद्धि के लोग। वे हमेशा लड़ने में ही समय बिता देते हैं। दूसरे होते हैं विधायक बुद्धि के लोग, वे लड़ने की फिकर नहीं करते। वे श्रेष्ठ की तलाश में लग जाते हैं। कुछ लोग हैं जो इसी में समय बिता देंगे कि जो व्यर्थ है, जो गलत है, उसको कैसे जीता जाए। और कुछ हैं जो सार्थक है उसको कैसे जन्माया जाए, उसमें शक्ति को लगाएंगे। कुछ हैं जो अंधेरे से लड़ते रहेंगे और कुछ दीए को जलाने की कोशिश करेंगे।
There are two kinds of people. The negative intellect spends its time in fighting. The creative intellect does not bother to fight; it searches for the higher. Some people waste time on how to conquer the futile, the false. Others invest their energy in how to give birth to the meaningful. Some keep fighting darkness; others try to light a lamp.
और मजे की बात यह है कि अंधेरे से लड़ने वाला कभी भी अंधेरे से जीत नहीं पाता और दीए को जलाने वाला अंधेरे को जीत लेता है। तो आप दीए को जलाने वाले बनना; अंधेरे से मत लड़ना। नकारात्मकता अगर आपकी साधना में प्रविष्ट हो जाए, तो साधना बीमार हो गई। विधायक होना। कुछ पाने की कोशिश करना, कुछ छोड़ने की नहीं।
And the amusing thing is, the one who fights darkness never wins; the one who lights a lamp conquers darkness. Become one who lights lamps; do not fight darkness. If negativity enters your sadhana, sadhana becomes sick. Be creative. Seek to attain something—not to renounce something.
इसलिए मैं कहता हूं, त्याग शब्द को भूल जाओ। कुछ छोड़ने की फिकर मत करना, कुछ उपलब्धि की फिकर करना, कुछ पाने की फिकर करना। और जैसे-जैसे तुम पाओगे, वैसे-वैसे तुम पाओगे, बहुत-सा छूटता चला जाता है। जैसे ही तुम सीढ़ी पर, ऊंची सीढ़ी पर पैर रखोगे, नीची सीढ़ी से पैर अपने आप हट जाएगा। तुम नीची सीढ़ी को छोड़ने की कोशिश मत करना, तुम ऊंची सीढ़ी पर पैर रखने की कोशिश करना। तुम आगे बढ़ना, पीछे से तुम्हारी मुक्ति होती चली जाएगी। जैसे-जैसे व्यक्ति भगवान में प्रविष्ट होता है, या भगवान होने में लीन होता है, वैसे-वैसे संसार छूटता चला जाता है।
Therefore I say: forget the word renunciation. Do not worry about dropping; worry about attainment. As you attain, much will drop by itself. As soon as you place your foot on a higher step, it withdraws from the lower by itself. Do not try to leave the lower; try to step onto the higher. Move forward—and the past will fall away. As one enters God—or dissolves in godliness—the world keeps dropping away.
मेरे देखे ज्ञानियों ने कुछ भी नहीं छोड़ा है, सिर्फ अज्ञानी छोड़ते हैं। यह थोड़ा जटिल मालूम पड़ेगा। क्योंकि हम कहते हैं, महावीर महात्यागी हैं, बुद्ध महात्यागी हैं। मेरे लेखे नहीं। मेरे लेखे महावीर कुछ भी छोड़ते नहीं, कुछ पाते हैं। और इतना पा लेते हैं कि उसमें कचरा छूट ही जाता है। अब जिसको हीरे मिल जाएं, वह कंकड़-पत्थर हाथ में लिए बैठा रहेगा? हीरे के लिए जगह बनानी पड़ेगी, कंकड़-पत्थर छोड़ देने पड़ेंगे। अज्ञानी छोड़ते हैं और कष्ट पाते हैं। भोग के भी कष्ट पाते हैं और त्याग के भी कष्ट पाते हैं।
In my seeing, the wise have not dropped anything; only the ignorant drop. This may seem complex. We call Mahavira a great renunciate, Buddha a great renunciate. Not in my book. In my book Mahavira does not drop anything; he attains. And he attains so much that the rubbish drops by itself. One who finds diamonds will not sit holding stones. Space must be made for the diamonds; the stones must be left. The ignorant drop and suffer; they suffer in enjoyment and in renunciation.
मैं दोनों तरह के अज्ञानियों को जानता हूं। भोगते हैं, तब भी कष्ट पाते हैं; भोग भी नहीं सकते हैं ठीक से। छोड़ देते हैं, फिर त्याग के कष्ट पाते हैं।
I know both kinds of ignorants. They suffer when they indulge—and they cannot even enjoy properly. They drop—and then they suffer the pains of renunciation.
एक संन्यासी ने मुझे आकर कहा कि चालीस साल हो गए छोड़े हुए, अभी तक कुछ मिला नहीं।
A sannyasin came to me and said: forty years I have been renouncing—and still nothing has been gained.
तुम पागल, छोड़े किसलिए? पहले पा लेते फिर छोड़ते, तो यह चालीस साल की पीड़ा तो बचती! कुछ मिला नहीं, छोड़े चालीस साल हो गए! असल में जब तक मिले नहीं, तब तक छोड़ने से एक रिक्तता पैदा होगी। और वह रिक्तता बहुत दुख देगी, नारकीय हो जाएगी।
You fool—why did you renounce? First attain, then drop—and forty years of pain would be saved! Nothing gained—and forty years wasted in dropping! As long as nothing is gained, dropping creates a void—and that void hurts, becomes hellish.
इसलिए मेरी समझ में तो गृहस्थों से भी ज्यादा दुख तथाकथित साधु भोगते हैं। गृहस्थ को कम से कम कुछ तो भरोसा है कि संसार है। साधु को वह भी भरोसा नहीं। संसार भी छूट गया। परमात्मा दिखाई नहीं पड़ता, मोक्ष समझ में नहीं आता, संसार छूट गया। जो हाथ में था, वह गया और आया कुछ भी नहीं। खाली मुट्ठी है।
Therefore, in my understanding, the so‑called sadhus suffer even more than householders. The householder at least has the trust that the world is there. The sadhu lacks even that. The world has gone; God is not visible; moksha is not understood; the world is gone. What was in hand is gone—and nothing has come. An empty fist.
मगर वह मुट्ठी को बांधे रखता है ताकि लोगों को ऐसा न लगे, किसी को पता न चले कि कुछ भी उसके पास नहीं। इसलिए आत्मज्ञान की, ब्रह्मज्ञान की बातें करता रहता है। पर वे बातें सब दूसरों के लिए हैं। वह अपने को धोखा दे रहा है। वह दूसरों से चर्चा कर-कर के अपने से बात कर रहा है, अपने को समझा रहा है, परसुएड कर रहा है कि नहीं, कुछ मिल गया है।
But he keeps his fist closed so that people do not suspect that he has nothing. Thus he talks of self‑knowledge, Brahman‑knowledge; but those words are for others. He is deceiving himself; by discussing with others, he talks to himself, persuading himself that something has been gained.
जब तक मिले नहीं, तब तक छोड़ना मत। तब तक कंकड़-पत्थर भी ठीक हैं, कम से कम मुट्ठी तो बंधी रहती है। और ऐसा तो रहता है कि कुछ अपने पास है। और फिर जल्दी क्या है कंकड़-पत्थर छोड़ने की? जब हीरा मिलने लगे, कंकड़-पत्थर गिर जाएंगे, छोड़ने भी नहीं पड़ेंगे। आपको याद भी न आएगा, कब हाथ से कंकड़-पत्थर छूट गए और हीरे पर मुट्ठी बंध गई।
Until you attain, do not drop. Until then, even pebbles are all right—at least your fist remains closed and you feel you have something. And what is the hurry to drop pebbles? When diamonds begin to come, the pebbles will fall by themselves; you will not even have to drop them. You will not even notice when the pebbles fell and the fist clenched around the diamonds.
पॉजिटिव, विधायक होने की दृष्टि सदा बनाए रखनी चाहिए। वही प्रयोजन है यम का। श्रेष्ठ और बलवान कौन है भीतर, उसको जगाएं।
Keep a positive, creative vision always. That is the very purpose of Yama: awaken the strongest and highest within.
उस जीवात्मा से भी बलवती है भगवान की अव्यक्त मायाशक्ति। अव्यक्त माया से भी श्रेष्ठ है परमपुरुष स्वयं परमेश्वर। परमपुरुष भगवान से श्रेष्ठ और बलवान कुछ भी नहीं है। वही सबकी परम अवधि और वही सबकी परम गति है।
Stronger than the individual soul is the Lord’s unmanifest Maya. Higher than unmanifest Maya is the Supreme Person, Param Ishvara. Beyond the Supreme Person there is nothing higher or stronger. He is the final term of all and the ultimate goal of all.
इसलिए साधना की जो आत्यंतिक व्यवस्था है, वह है परमात्मा के प्रति समर्पण। उसका मतलब यह नहीं होता कि कोई परमात्मा है कहीं आकाश में, जिसके चरणों में आपने सिर रख दिया। परमात्मा के प्रति समर्पण का अर्थ होता है कि आप के भीतर जो श्रेष्ठतम और आत्यंतिक शक्ति है, उसके प्रति आपने अपने को समर्पित कर दिया। और अगर यह समर्पण पूरा हो जाए, तो एक क्षण में भी संयम, साधना सब पूरी हो जाती है।
Therefore the ultimate arrangement of sadhana is surrender to the Paramatman. This does not mean there is some God somewhere in the sky at whose feet you place your head. Surrender to the Paramatman means: you surrender to the highest and ultimate power within you. If this surrender becomes total, then in a single instant restraint and sadhana are fulfilled.
पुराने शास्त्रों ने कहा है, गुरु के प्रति समर्पण। सिर्फ इस अर्थ में कि जिस परमात्मा की तुम्हें भीतर कोई खबर नहीं है, जिसे तुम अपने भीतर खोजने में असफल हो रहे हो, जिसकी झलक तुम अपने भीतर नहीं उपलब्ध कर पा रहे, क्योंकि बड़ी पर्तें हैं अंधेरे की, बड़ी दीवारें हैं, वह किसी दूसरे व्यक्ति में पारदर्शी हो गया है, ट्रांसपेरेंट हो गया है। उस ट्रांसपेरेंसी में, उस पारदर्शिता में तुम्हें परमात्मा दिखाई पड़ रहा है।
महावीर के पास जिनको परमात्मा दिखाई पड़ा, बुद्ध के पास, नानक के पास, जीसस के पास, मुहम्मद के पास, जिनको उनकी पारदर्शिता में भीतर का तत्व जगमगाता हुआ दिखाई पड़ा, वे समर्पित हो गए। वह समर्पण पहले तो मुहम्मद या महावीर के प्रति था, लेकिन वह जो भीतर का तत्व है वह तो एक ही है। वह मुहम्मद का और आपका अलग थोड़े ही है!
The ancient scriptures spoke of surrender to the Guru only in this sense: that Paramatman, of whom you have no inner glimpse yet, whom you fail to discover within because of many layers of darkness, thick walls—has become transparent in someone else. In his transparency you can see the inner element shining. Those who saw Paramatman at the feet of Mahavira, Buddha, Nanak, Jesus, Muhammad—who beheld the inner light sparkling through that transparency—surrendered. At first the surrender was to Muhammad or Mahavira; but the inner element is one. It is not Muhammad’s and yours separate!
समर्पित होते ही उस झलक के प्रति, अपनी झलक की शुरुआत हो जाती है। जैसे दूसरे के सहारे अपना दीया जल गया। जैसे दूसरे की मौजूदगी में दूसरा एक केटेलिटिक एजेंट हो गया। गुरु केटेलिटिक एजेंट है। और जब तक खुद का भीतर का गुरु न जग जाए, तब तक बड़ा सहयोगी है।
The moment you surrender to that glimpse, your own glimpse begins. As if, with the help of another, your lamp is lit. The Guru is a catalytic agent. Until your inner Guru is awakened, he is a great ally.
परमात्मा के प्रति समर्पण का अर्थ है--अपनी श्रेष्ठतम संभावना के प्रति समर्पण, अपने अंतिम भविष्य के प्रति समर्पण, अपनी नियति की अंतिम अवस्था के प्रति समर्पण।
Surrender to the Paramatman means: surrender to your highest possibility, to your ultimate future, to the final state of your destiny.
एक मित्र आज मेरे पास आए थे। पूछने लगे कि आत्मा तक तो ठीक है, लेकिन परमात्मा भी कोई है?
A friend came today. He asked: up to Atman, all right—but is there also a Paramatman?
जैन हैं, इसलिए थोड़ी अड़चन है। क्योंकि जैन कोई परमात्मा को नहीं मानते। आत्मा तक तो ठीक है, लेकिन कोई परमात्मा भी है क्या? लेकिन आत्मा का भी पता कहां है? वह भी पढ़ा है, सुना है; वह भी जिस संप्रदाय में पैदा हुए हैं, उसकी खबर है। अगर आत्मा की ही खबर हो जाए, तो परमात्मा से मिलन हो ही जाता है तत्क्षण।
He is Jain, so a slight difficulty—Jains do not accept a God beyond the soul. Up to Atman, all right—but is there Paramatman? But where is even Atman known? That too is only read or heard, news of the sect into which one was born. If there is a glimpse of Atman, the meeting with Paramatman happens instantly.
महावीर ने कहा है, आत्मा ही परमात्मा है। लेकिन आत्मा की कुछ तीन हालतें हैं। महावीर का विश्लेषण बहुत साफ है। महावीर ने कहा, एक आत्मा की हालत है--बहिर-आत्मा, बाहर की तरफ देखती हुई आत्मा। और एक आत्मा की हालत है--अंतर-आत्मा, भीतर की तरफ देखती आत्मा। और एक आत्मा की हालत है--परमात्मा, न बाहर, न भीतर; कहीं भी न देखती हुई, अपने में ठहरी हुई।
Mahavira said: Atman itself is Paramatman. But Atman has three states. Mahavira’s analysis is very clear: one is bahir‑Atman—the soul looking outward; second, antar‑Atman—the soul looking inward; third, Paramatman—looking neither outward nor inward; looking nowhere; settled in itself.
तो परमात्मा को महावीर आत्मा की अवस्था कहते हैं। यम भी वही कह रहा है। वह भी नहीं कह रहा है कि कोई परमात्मा कहीं बाहर बैठा हुआ है। वह भी यही कह रहा है कि जीवात्मा से भी बलवती है भगवान की अव्यक्त माया शक्ति। अव्यक्त माया से भी श्रेष्ठ है परमपुरुष स्वयं परमेश्वर। परमपुरुष भगवान से श्रेष्ठ और बलवान कुछ भी नहीं है। वही सबकी परम अवधि और वही सबकी परम गति है।
Thus Mahavira calls Paramatman a state of the Atman. Yama too says the same. He does not say there is some God sitting outside. He also says: stronger than the individual soul is the unmanifest Maya of God. Higher than unmanifest Maya is the Supreme Person, Param Ishvara. Nothing is higher than the Supreme. He is the final term and the final goal.
वहीं सबको पहुंच जाना है। वही सागर है, जहां सभी गंगाएं गिरेंगी। वह सागर कितना ही दूर मालूम पड़ता हो, दूर नहीं है। और कितनी ही देरी लगती हो गंगा के पहुंचने में, देरी नहीं है। गंगा हर क्षण सागर के प्रति गिर रही है; गिरती जा रही है। गंगोत्री से गिरना शुरू करती है, ध्यान तो सागर पर ही लगा है; गिरती चली जाती है। और वह परम गति है--सागर में जब गंगा गिर जाती है, तो सागर अलग और गंगा अलग नहीं है। गंगा सागर हो जाती है।
All have to reach there. That is the ocean into which all Ganges must flow. The ocean may seem far—yet it is not. It may seem long before Ganga reaches—yet it is not. Every moment the Ganga is falling toward the ocean. From Gangaotri, her attention is on the ocean; she keeps falling. And that is the supreme goal: when the Ganga falls into the ocean, there is no Ganga separate, no ocean separate—the Ganga becomes the ocean.
व्यक्ति की परम, अंतिम अवस्था है परमेश्वर। वह सागर है, जहां सभी नदियां गिर जाती हैं।
The ultimate and final state of the individual is Param Ishvara—that ocean into which all rivers fall.
अब ध्यान के लिए तैयार हों।
Now, prepare for meditation.
