Skip to content
Osho

Kathopanishad #6

8 October 1973 Mount Abu Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

परमेश्वर के संबंध में कुछ आधारभूत बातें समझ लें। एक, परमेश्वर समस्त विरोधों का समन्वय है। इस जगत में प्रत्येक वस्तु अपने विरोधी के साथ मौजूद है। यही प्रकृति के होने का ढंग है। प्रकृति का तनाव, प्रकृति का होना विरोध के बिना नहीं हो सकता। रात न हो, तो दिन न होगा। स्त्री न हो, तो पुरुष न होगा। मृत्यु न हो, तो जन्म न होगा। दुख न हो, तो सुख न होगा। सारा जीवन विपरीत से जुड़ा और बना है।

Let us first understand a few fundamental things about the Divine. First: Parameshwar is the harmony of all opposites. In this world, everything exists together with its opposite. This is the very way of nature’s being. Nature’s tension, nature’s very existence, cannot be without opposition. If there were no night, there would be no day. If there were no woman, there would be no man. If there were no death, there would be no birth. If there were no sorrow, there would be no joy. All of life is woven from, and bound to, the opposite.

इसलिए जीवन द्वंद्व है, एक संघर्ष है। और विपरीत के आधार पर ही यहां कुछ भी हो सकता है। यहां आपने किसी को मित्र बनाया कि आपने शत्रु बनाने शुरू कर दिए। यहां आपने प्रेम किया कि घृणा का प्रारंभ हो गया। यहां आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं, जिसके विपरीत की उपस्थिति साथ ही मौजूद न हो जाए।

Hence life is a duality, a struggle. And here, anything that happens, happens upon the basis of the opposite. The very moment you make a friend, you begin to create enemies. The very moment you love, hatred has entered. Here you cannot do a single thing whose opposite does not simultaneously come into presence.

बुद्ध ने कहा है, मैं मित्र नहीं बनाता, क्योंकि मैं शत्रु नहीं बनाना चाहता हूं। बुद्ध ने कहा है, मैं प्रेम नहीं करता, क्योंकि मैं घृणा नहीं करना चाहता हूं।

Buddha has said, I do not make friends, because I do not wish to make enemies. Buddha has said, I do not love, because I do not wish to hate.

जीवन पदार्थ है और साथ ही चेतना भी। चेतना का अर्थ है, पदार्थ से विपरीत। तत्वचिंतक पूरब के निरंतर इस द्वंद्व को स्वीकार किए हैं। इसलिए उन्होंने कहा है, जगत द्वैत है, डुआलिटी है।

Life is matter, and at the same time, consciousness. Consciousness means: the opposite of matter. The philosophers of the East have continually accepted this duality; hence they have said, the world is dvaita, duality.

पश्चिम में नई विज्ञान की खोजें भी इस द्वैत को अंगीकार करने लगी हैं। और उनकी तो धारणा अब यह हो गई है कि अगर हमें एक का पता हो और दूसरे का पता न भी हो, तो भी दूसरा होगा ही।

In the West, the new discoveries of science too have begun to embrace this duality. And their view has now become this: even if we know one pole and do not yet know the other, the other must exist.

इसलिए एक बहुत अनूठी खोज है, वह है एंटी मैटर की। वे कहते हैं, पदार्थ है, तो पदार्थ के विपरीत पदार्थ भी होना चाहिए। अभी तक वह पकड़ में नहीं आया, लेकिन होना चाहिए। क्योंकि जहां सभी चीजें विपरीत के साथ निर्मित होती हैं, वहां पदार्थ के विपरीत भी कुछ होना चाहिए।

Thus a very unique discovery has arisen—the discovery of anti‑matter. They say: since there is matter, there must be matter’s opposite. It has not yet been caught, but it must be. Because where all things are formed together with their opposites, there too must be something opposite to matter.

चूंकि टाइम है, समय है, इसलिए एंटी टाइम, समय के विपरीत भी कोई धारा होनी चाहिए। समय जाता है आगे की तरफ। तो वह जो विपरीत समय होगा, वह जाएगा पीछे की तरफ। यहां बच्चा पैदा होता है, फिर जवान होता है, फिर बूढ़ा होता है। अगर कोई विपरीत समय होगा, तो वहां बूढ़ा होगा, फिर जवान होगा, फिर बच्चा होगा। उलटी यात्रा होगी।

Since there is time, there must be anti‑time—the current opposite to time. Time flows forward; then anti‑time will flow backward. Here a child is born, then becomes young, then old. If there is opposite time, there one will first be old, then young, then a child. A reverse journey.

और यह कोई तत्वचिंतक नहीं कह रहे हैं। आधुनिक फिजिसिस्ट, भौतिकशास्त्री कह रहे हैं कि इस समय की धारा के ठीक पास विपरीत समय की धारा होनी चाहिए। क्योंकि समय हो नहीं सकता बिना विपरीत के। बिना विपरीत के कुछ हो ही नहीं सकता।

And this is not being said by metaphysicians. Modern physicists say: alongside this stream of time there must be the counter‑stream of time. Because time cannot exist without its opposite. Nothing can exist without an opposite.

आप देखते हैं कि एक पत्थर रखा हुआ है। तो पत्थर एक ठोस वस्तु है। विज्ञान कहता है कि जिस तरह पत्थर ठोस वस्तु है, और स्थान घेरता है, ऐसे ही स्थान में छिद्र भी होने चाहिए, होल्स--पदार्थ के विपरीत। अभी तक वे पकड़े नहीं जा सके हैं, लेकिन इस के ऊपर, इस सिद्धांत के ऊपर एक व्यक्ति को नोबल प्राइज उपलब्ध हो गई है।

You see a stone lying there. The stone is a solid object. Science says: just as a stone is a solid object and occupies space, so too, space must have holes—holes as the opposite of matter. They have not yet been grasped, but on the very basis of this principle someone has already been awarded the Nobel Prize.

आकाश में छिद्र भी होने चाहिए। बड़ा कठिन है सोचना भी कि छिद्र का क्या अर्थ होगा? आकाश भरा हुआ है, एक भराव है। ठीक इसके पास ही खाली, शून्य छिद्र भी होने चाहिए।

There must be holes in the sky. It is difficult even to imagine what a hole would mean. The sky is filled, a fullness. Right beside it there must be empty, void holes.

महावीर ने आज से पच्चीस सौ साल पहले ठीक ऐसी बात कही थी। उन्होंने कहा था, लोक है और अलोक है। अलोक इसके विपरीत है। यह जो अस्तित्व दिखाई पड़ रहा है, यह मैटर--लोक। इसके विपरीत जो है, अलोक--एंटी मैटर।

Mahavira said exactly this twenty‑five centuries ago. He said: there is lok and there is alok. Alok is the opposite. This existence that appears—the visible—this is matter, lok. Its opposite, alok—anti‑matter.

यह तो जगत की व्यवस्था है, दृश्य की। परमात्मा है अदृश्य। वहां कोई भी विरोध न होगा। वहां सभी विरोध समन्वित हो जाएंगे। वहां विपरीत अपनी विपरीतता खो देंगे।

This is the arrangement of the world, of the visible. Paramatma is the invisible. There, no opposites remain. There, all opposites become harmonized. There, the opposite loses its oppositeness.

परमात्मा है एक। तो एंटी गाड, परमात्मा के विपरीत अगर कुछ हो, तो परमात्मा भी जगत का हिस्सा हो गया। लेकिन परमात्मा जगत से बड़ा है। लोक और अलोक, दोनों को घेर लेता है। पदार्थ और विपरीत-पदार्थ, काल और काल के विपरीत धारा, जन्म और मृत्यु, दोनों को एक साथ घेर लेता है। वह एक है, जिसमें दोनों ही समाविष्ट हैं।

Paramatma is one. If there were an anti‑God, then God too would be a part of the world. But the Divine is greater than the world. It encompasses both lok and alok. It encompasses matter and anti‑matter, time and the counter‑current of time, birth and death, both together. It is the one within whom both are included.

यह पहली बात परमेश्वर के संबंध में समझ लेनी चाहिए कि वह समग्रता का जोड़ है। उसके भीतर जन्म भी है और उसके भीतर मृत्यु भी है। इसलिए वही स्रष्टा है और वही विध्वंसक है। वही मित्र है, वही शत्रु है। वही बनाता है, वही मिटाता है।

This first thing must be understood about Parameshwar: He is the sum of totality. Within Him is birth and within Him is death. Hence, He is the creator and He is the destroyer. He is the friend and He is the enemy. He builds and He dissolves.

जब ऐसे शब्दों का हम प्रयोग करते हैं, तो एक कठिनाई है। ऐसा लगता है, जैसे वह कोई व्यक्ति है। यह भाषा की भूल है। और भाषा के पास और कोई उपाय नहीं है। परमात्मा कोई व्यक्ति नहीं है। परमात्मा केवल ऊर्जा का विराट विस्तार है। इस ऊर्जा के विराट विस्तार में दोनों संयुक्त हैं। जो हमें विपरीत दिखाई पड़ते हैं, दिन और रात, वे दोनों ही परमात्मा में समाविष्ट हैं। रात भी उसकी, दिन भी उसका। इस बात को आज नहीं कल विज्ञान को भी स्वीकार कर ही लेना पड़ेगा।

When we use such words, there is a difficulty—we begin to feel as if He were a person. This is the error of language. And language has no other way. Paramatma is not a person. Paramatma is only the vast expanse of energy. In this vast expanse of energy the two are united. What appear to us as opposites—day and night—both are included in the Divine. Night is His, day is His. If not today then tomorrow, science, too, will be compelled to accept this.

विज्ञान यह तो स्वीकार करता है कि विपरीतता है, एक डुआलिटी है, एक द्वैत है। उसे यह भी स्वीकार करना पड़ेगा कि जहां भी दो हों, उन दोनों को जोड़ने वाला एक तीसरा सेतु चाहिए, अन्यथा उन दोनों के बीच कोई संबंध न रह जाएगा। और उन दोनों के बीच एक तारतम्य है, एक गति है, एक संगीत है। निश्चित ही कोई तीसरा चाहिए, जो दोनों को घेर लेता है, दोनों को समाविष्ट कर लेता है।

Science does accept that there are opposites, a duality, a polarity. It will also have to accept that wherever there are two, there must be a third bridge that joins them; otherwise, no relationship would remain between the two. And between the two there is a harmony, a rhythm, a music. Certainly a third is needed that encompasses both, that includes both.

परमात्मा का अर्थ है, टोटलिटी, समग्रता, जहां सभी द्वंद्व एक साथ मौजूद हैं। यह हमें समझने में बड़ा कठिन है। क्योंकि तर्क तोड़ता है, जोड़ने की कला तर्क के पास नहीं है। जैसे कैंची काटती है, लेकिन कैंची के पास जोड़ने का कोई उपाय नहीं है। और अगर आप कैंची से जोड़ने का उपाय करें, तो आप मुश्किल में पड़ जाएंगे। जितना आप जोड़ेंगे, उतना ही कटता चला जाएगा।

The meaning of Paramatma is totality—where all dualities are present together. This is very difficult for us to understand, because reason breaks apart; reason has no art of joining. As scissors cut, but have no method of joining—if you attempt to join with scissors you will fall into trouble. The more you try to join, the more it will be cut.

तर्क कैंची है। इसलिए हमने तर्क के देवता को--गणेश तर्क के देवता हैं भारतीय पुराण-कथा में--चूहे पर सवार किया है। चूहा कैंची है, वह काटता है। चूहा जोड़ नहीं सकता। इसलिए चूहे को उनका वाहन बनाया है। सिर्फ एक प्रतीक है।

Reason is a pair of scissors. Hence, in the Indian myth, we have placed the god of reason—Ganesh—upon a mouse. The mouse is a scissor; it gnaws, it cuts. A mouse cannot join. Hence it was made his vehicle. It is only a symbol.

और आप जानकर हैरान होंगे कि आप गणेश का हर काम में स्मरण करते हैं, शुभ काम में। आपको पता नहीं होगा कि कारण बड़ा अजीब है। क्योंकि गणेश खतरनाक हैं, विध्वंसक हैं। वे उपद्रवी हैं, तर्क की सवारी है। तो ऐसी कथा है कि गणेश हर तरह के शुभ कार्यों में बाधा उपस्थित करते रहे हैं, प्राचीन समय में। फिर लोग उनसे इतने डरने लगे कि उनका पहले ही स्मरण कर लेना उचित है, ताकि वे बाधा न बनें। इसलिए--श्री गणेशाय नमः! वह पहले से जो याद कर रहे हैं, उसका मतलब यह है कि तुम कृपा करना, तुमसे भय है।

And you will be surprised to know, we invoke Ganesh in every auspicious work. You may not know the odd reason: because Ganesh is dangerous—destructive. He is mischievous; he rides reason. So the story goes that Ganesh used to obstruct every auspicious act in ancient times. People became so afraid that it seemed best to remember him beforehand, so that he would not become a hindrance. Hence, “Shri Ganeshaya Namah!” To remember him first means: be gracious, we fear you.

धीरे-धीरे लोग भूल ही गए कि वे विध्वंसक हैं, अब तो वे मंगल के प्रतीक हो गए। लंबे समय में मनुष्य की चेतना में ऐसा हो जाता है। उनकी याददाश्त उनके उपद्रवी होने के कारण थी। फिर धीरे-धीरे बात भूल गई। और अब तो वे मंगल-सूचक हैं। अब तो उनकी याददाश्त हम करते हैं इसलिए कि उनसे सभी काम मंगलकारी होंगे। लेकिन उनके उपद्रव का कारण है उनकी तर्कनिष्ठा, तोड़ने की कला, काटने की बात।

Slowly people forgot that he is destructive; now he has become the symbol of auspiciousness. Over long stretches of time such things happen in human consciousness. Their memory of his mischief faded. Now he is a sign of the auspicious. Now we remember him thinking that by remembering him, all work will be blessed. But the cause of his trouble‑making is his allegiance to logic—the art of cutting, of breaking.

विज्ञान तर्क पर निर्भर है। वह तर्क का ही फैलाव है। इसलिए विज्ञान तोड़ता है। इसलिए एनालिसिस, विश्लेषण उसकी विधि है। विज्ञान को कोई भी चीज दें, वह तोड़कर उसको खंड-खंड में बांट देगा। इसलिए विज्ञान परमाणु तक पहुंच गया--तोड़ते-तोड़ते, काटते-काटते।

Science depends on reason; it is the expansion of reason. Hence science breaks. Hence analysis is its method. Give anything to science, it will break it and divide it into parts. Thus science reached the atom—cutting and cutting, breaking and breaking.

धर्म तर्क के पार जाता है। क्योंकि धर्म कहता है, तोड़ने से तुम पूर्ण को कभी भी न जान सकोगे। तोड़ने से खंड तो जान लिया जाएगा, अखंड कैसे जाना जाएगा? परमाणु को तो तुम जान लोगे, लेकिन परमेश्वर को कैसे जानोगे?

Religion goes beyond reason. Because religion says: by breaking you will never know the whole. By breaking you may know the fragment; how will you know the unbroken? You may know the atom; but how will you know God?

ये दो छोर हैं। परमाणु--तोड़ते चले जाएं तो परमाणु बचता है। जोड़ते चले जाएं तो--परमेश्वर। परमेश्वर का अर्थ है, सबका जोड़, जिसके आगे जोड़ने को नहीं बचता। और परमाणु का अर्थ है, आखिरी तोड़, जिसके आगे तोड़ने को नहीं बचता। इसलिए विज्ञान की आखिरी निष्पत्ति परमाणु है, एटम है। धर्म की आखिरी निष्पत्ति परमेश्वर है। ये दो छोर हैं। विज्ञान द्वैत से शुरू होता है और अनेक पर समाप्त होता है। धर्म भी द्वैत से शुरू होता है और एक पर समाप्त होता है।

These are the two extremes. The atom—if you go on breaking, what remains is the atom. If you go on joining—Parameshwar. Parameshwar means the sum of all—the point beyond which there remains nothing more to join. And the atom means the ultimate break—the point beyond which there remains nothing more to break. Hence, the ultimate conclusion of science is the atom. The ultimate conclusion of religion is Parameshwar. These are the two ends. Science begins with duality and ends in multiplicity. Religion too begins with duality and ends in oneness.

धर्म की विधि का नाम है सिन्थेसिस, संश्लेषण, जोड़ना। और जोड़ते चले जाना, जब तक कुछ भी शेष रहे। जब सभी जुड़ जाए, तो उस समग्रता का नाम परमेश्वर है। वह कोई व्यक्ति नहीं है। वह इस पूरे अस्तित्व की अखंडता का नाम है। उस अखंडता में सभी भेद समाप्त हो जाएंगे, क्योंकि वह जोड़ है। और विज्ञान में सभी भेद प्रगट हो जाएंगे, क्योंकि वह तोड़ना है।

The method of religion is synthesis—joining—and to go on joining, until nothing remains unjoined. When all is joined, that totality is called Parameshwar. He is no person; He is the name of the wholeness of this entire existence. In that unbroken wholeness, all distinctions dissolve—because it is a joining. And in science, all distinctions become pronounced—because it is a breaking.

इसलिए विज्ञान न केवल वस्तुओं को तोड़ता है, बल्कि खुद भी टूटता चला जाता है। आज से कोई पांच सौ साल पहले विज्ञान का कुछ अर्थ था, शब्द का। अब तो कोई अर्थ नहीं है। विज्ञान जैसी कोई चीज अब नहीं है। फिजिक्स है, केमेस्ट्री है, बायोलाजी है, विज्ञान जैसी अब कोई चीज नहीं है। आप अगर पूछें कि साइंटिस्ट कौन है, तो बताना मुश्किल है। कोई बायोलाजिस्ट है, कोई फिजिसिस्ट, कोई केमिस्ट है, साइंटिस्ट तो कोई भी नहीं है। विज्ञान तोड़ते-तोड़ते खुद भी टूट गया, छोटी-छोटी शाखाओं में विभाजित हो गया। और इन शाखाओं के बीच भी कोई तालमेल नहीं रह गया है।

Hence science not only breaks things, it itself goes on breaking. Five hundred years ago the word “science” had some solid meaning. Now it has almost none. There is no such thing as “science.” There is physics, chemistry, biology; but “science” as a single thing is no more. If you ask who is a scientist, it is hard to say. Someone is a biologist, another a physicist, another a chemist—no one is simply a “scientist.” Science, breaking and breaking, has itself broken into tiny branches. And even between these branches there remains no communion.

इस समय मनुष्य की सबसे बड़ी कठिनाई यह है कि हमारे ज्ञान की शाखाओं के बीच कोई समन्वय नहीं रह गया है, कोई संबंध नहीं रह गया है। वह जो भौतिकशास्त्री है, उसे कुछ भी पता नहीं कि रसायनशास्त्र क्या कर रहा है। क्योंकि भौतिकशास्त्र ही इतना बड़ा शास्त्र है कि एक आदमी हजार साल भी जीए, तो भी उसे पूरा नहीं जान पाएगा। और रसायनशास्त्र खुद इतना बड़ा शास्त्र है कि उसे भी कोई आदमी पूरा नहीं जान पाएगा।

At this moment the greatest difficulty for human beings is that between our branches of knowledge there remains no coordination, no relationship. The physicist has no idea what chemistry is doing. Because physics itself is so vast that even if one lived a thousand years one could not know it fully. And chemistry is itself so vast that no one person can know it fully either.

पुराने समय में एक ही वैद्य या एक ही डाक्टर सभी का इलाज कर देता था। अब वैसी बात नहीं है। अब अगर आपकी आंख खराब है, तो अलग डाक्टर है। कान खराब है, पैर खराब है, पेट खराब है, तो बंटता जा रहा है। पश्चिम में एक मजाक है कि इक्कीसवीं सदी में एक आदमी अपनी आंख के इलाज के लिए एक डाक्टर के पास गया। उस डाक्टर ने पूछा, आपकी कौन-सी आंख खराब है, बायीं कि दायीं? क्योंकि मैं बायीं आंख का डाक्टर हूं।

In old times, one vaidya or one doctor would treat everyone. Now it is not so. Now, if your eye is ill—one doctor. If the ear, if the leg, if the stomach—everything is partitioned. There is a Western joke: in the twenty‑first century a man went to a doctor for his eye. The doctor asked, which eye—left or right? because I am a doctor of the left eye.

इसकी संभावना है। चीजें टूटती चली जाती हैं।

It is possible. Things go on breaking.

विज्ञान, जो दूसरे को खंडित करता है, वह स्वयं भी खंडित होता चला जाता है। इसलिए वैज्ञानिकों के बीच कोई संवाद नहीं रहा है। एक वैज्ञानिक की बात दूसरा वैज्ञानिक नहीं समझ सकता, इतना स्पेशलाइजेशन है। विज्ञान का डर अब यही है कि कहीं ऐसा न हो जाए कि ज्ञान की एक शाखा दूसरे से बिलकुल अपरिचित हो, तो कठिनाई खड़ी हो जाए।

Science, which fragments the other, goes on fragmenting itself. Hence there is no dialogue among scientists. The speech of one scientist another cannot understand—so specialized is it. The fear within science now is this: one branch of knowledge may become utterly unfamiliar with another, and then great difficulty will arise.

जैसा हुआ है। पिछले महायुद्ध में जब एटम के प्रयोग शुरू हुए, तो फिजिसिस्ट ने कहा कि कोई खतरा नहीं है। क्योंकि फिजिसिस्ट को बायोलाजी का, जीवशास्त्र का कोई पता नहीं था, जीवशास्त्रियों से पूछा नहीं गया। हिरोशिमा और नागासाकी पर एटम बम गिराने के वक्त भौतिकशास्त्रियों से पूछा गया, क्योंकि उन्होंने एटम बम बनाया था, और जीवशास्त्रियों से पूछा नहीं गया कि जीवन पर इसका क्या परिणाम होगा।

As has happened. In the last great war, when experiments with the atom began, physicists said there was no danger. Because physicists knew nothing of biology; biologists were not asked. When the atomic bombs were dropped on Hiroshima and Nagasaki, physicists were consulted—because they had made the bomb—but biologists were not asked what results it would have upon life.

यह तो परिणाम बाद में पता चले, कि परिणाम बड़े भयंकर हैं। और परिणाम एक दिन में समाप्त हो जाने वाले नहीं हैं। जो स्त्रियां गर्भवती थीं और बच गईं, उनके गर्भ के बच्चे रेडियो-एक्टीविटी से भर गए। उनके बच्चे अब हजारों सदियों तक, जब तक उनके बच्चों के बच्चे होते रहेंगे, रुग्ण और बीमार, पंगु होंगे।

The results became known later—and they are terrible. And the results are not of a single day. The women who were pregnant and survived—their fetuses were filled with radioactivity. Now their children, and their children’s children, for thousands of generations, will be sick, diseased, crippled.

जहां एटम गिरा, वहां तो लोग समाप्त हो ही गए, लेकिन उस एटम से जो धुआं उठा और उसके साथ जो रेडियो-एक्टीविटी चारों तरफ फैल गई। सागर में गिरी वह राख, मछलियां उससे विषाक्त हो गईं। अब उन मछलियों को शुद्ध करने का कोई उपाय नहीं। उन मछलियों को जिन लोगों ने खाया, उनकी हड्डियों में रेडियो-एक्टीविटी प्रविष्ट हो गई। उनकी हड्डियां विषाक्त हो गईं, उनका खून विषाक्त हो गया। उन मछलियों की खाद जिन वृक्षों में डाली गई, वे विषाक्त हो गए। चल पड़ी यात्रा।

Where the atom fell people were finished, but the smoke that rose, and the radioactivity that spread with it in all directions—the ash that fell into the oceans poisoned the fish. There is now no way to purify those fish. Those who ate the fish, radioactivity entered their bones. Their bones became poisonous; their blood became poisonous. The trees where the fish‑meal was used became poisonous. The journey began.

अब वैज्ञानिक कहते हैं कि उसे सम्हालने का कोई उपाय नहीं है। इतना विस्तार है जीवन का कि वह सब जगह प्रविष्ट हो गई। और लोगों ने सोचा था, भौतिकशास्त्रियों ने, कि एक सीमा में प्रभाव होगा। लेकिन जगत इतना जुड़ा हुआ है, इतना जुड़ा हुआ है कि आप कल्पना ही नहीं कर सकते कि उसका प्रभाव किस भांति फैलता चला जाएगा। गायों के दूध में प्रविष्ट हो गया। गायों का दूध बच्चों ने पीया, वह बच्चों में प्रविष्ट हो गया। उन गायों के जो बच्चे होंगे, वे पहले से ही आण्विक-प्रक्रिया से विषाक्त हो गए। यह पीछे पता चला कि जीवशास्त्री से पूछ लेना चाहिए था कि जीवन पर इसका क्या परिणाम होगा?

Scientists now say there is no way to contain it. Life is so vast that it has entered everywhere. And the physicists had thought there would be an effect only within a boundary. But the world is so interlinked, so interconnected that you cannot even imagine how the effect goes on spreading. It entered the milk of cows. The milk children drank; it entered into them. The calves of those cows, from birth, were already corrupted by atomic processes. Only later did it become clear that they should have asked the biologists what effect it would have upon life.

इसलिए पश्चिम में एक नया आंदोलन है, इकोलाजी। वे कहते हैं कि कोई भी काम करना हो तो समस्त ज्ञान की शाखाओं से पूछकर ही करना चाहिए, क्योंकि जीवन इतना जुड़ा हुआ है। आपने तोड़ लिया है अलग-अलग विज्ञान, लेकिन जीवन नहीं टूट गया है, जीवन इकट्ठा है। यहां छोटी-सी बात के परिणाम होंगे।

Hence in the West there is a new movement—ecology. They say: before doing anything, one must ask all the branches of knowledge, because life is so interconnected. You may have broken science into separate fields, but life has not broken; life is whole. Here even a small act will have vast consequences.

अब जैसे कि अभी चांद पर आदमी गया, तो जो चांद पर ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे, अंतरिक्ष यात्री और यात्रा से संबंधित जो विज्ञान थे, उनसे पूछ लिया गया। लेकिन जीवन इतना बड़ा है कि कोई विज्ञान उसे पूरा नहीं घेर पाता।

For example: when man went to the moon, those involved in the logistics of the journey, the astronauts and the sciences related to space travel, were consulted. But life is so huge that no single science can encompass it.

सारी व्यवस्था के बाद भी एक भूल हो गई, जो पीछे ही पता चली। जैसे ही चांद की यात्रा पर हमारे राकेट जाते हैं, तो हमारे वायुमंडल में छिद्र कर जाते हैं। कोई दो सौ मील का वायुमंडल जमीन को घेरे हुए है। और उस वायुमंडल के कारण आपको श्वास ही नहीं मिलती, उस वायुमंडल के कारण अंतरिक्ष से आने वाली जो विषाक्त किरणें हैं, वे रोक ली जाती हैं। यह दो सौ मील की हवा का घेरा खतरनाक किरणों को भीतर नहीं आने देता, इसलिए आप जीवित हैं। नहीं तो अंतरिक्ष से, चांद-तारों से बहुत तरह की किरणें आ रही हैं, जो अगर सब प्रविष्ट हो जाएं तो हम अभी समाप्त हो जाएं।

Even after every arrangement, a mistake occurred, known only later. As our rockets pass through the atmosphere they pierce it. Nearly two hundred miles of atmosphere encircle the earth. Because of this atmosphere you not only receive breath; because of it the poisonous rays coming from space are stopped. This two‑hundred‑mile layer of air does not allow dangerous rays to enter; hence you live. Otherwise, from the moon and stars many kinds of rays are coming; if they all entered, we would perish at once.

जब हमारे राकेट निकले वायुमंडल से, तो वे छेद कर गए। उन छिद्रों से, पहली दफा पृथ्वी के इतिहास में, विषाक्त किरणें प्रविष्ट कर गईं। लेकिन जब वे प्रविष्ट कर गईं, तब पता चला। कुछ वैज्ञानिकों का खयाल है कि कैंसर की बढ़ती हुई हालत वायुमंडल में हुए छिद्रों के कारण है। अब उसे रोकने का कोई उपाय नहीं है। और अब रोज अंतरिक्ष में जाने की बात चल रही है। और इन सारे तथ्यों को छिपाया जाता है, ताकि आम आदमी को पता न चले।

When our rockets went out through the atmosphere, they made perforations. Through those holes, for the first time in the history of the earth, poisonous rays entered. And only when they had entered was it known. Some scientists think the rising incidence of cancer is due to these holes in the atmosphere. Now there is no way to stop it. Every day there is talk of going into space—and all these facts are hidden so that ordinary people do not come to know.

सारे समुद्र विषाक्त होते जा रहे हैं। क्योंकि जो हमारी मिलें और फैक्ट्रियां जो जहर छोड़ रही हैं, वह सागरों को विषाक्त कर रहा है। लेकिन जीवन संयुक्त है। सागर कोई ऐसी जगह नहीं है कि उसमें हमने छोड़ दिया...। सागर में पौधे हैं, वे पौधे आक्सीजन पैदा करते हैं और वह आक्सीजन हम पीते हैं। उनके बिना हम जी नहीं सकते। वे पौधे मरते जा रहे हैं। उनके मर जाने पर हमारी आक्सीजन की मात्रा कम होती जा रही है। वैज्ञानिक कहते हैं कि इन तीन सौ वर्षों में आक्सीजन इतना कम हुआ है कि यह आश्चर्य है कि आदमी जिंदा कैसे है? तो मुर्दा-मुर्दा जिंदा है, स्वास्थ्य खो गया है।

All the oceans are becoming poisoned. Because the toxins our mills and factories release are poisoning the seas. But life is one. The ocean is not a place where we can simply dump something. In the ocean there are plants, they produce oxygen, and we breathe that oxygen. Without them we cannot live. Those plants are dying. With their death, our oxygen reduces. Scientists say that in these three hundred years oxygen has decreased so much that it is a wonder man is still alive—alive like a corpse; health is lost.

जीवन एक अखंडता है। सब चीजें जुड़ी हैं। जैसे कि मकड़ी का जाल हो और आप उस मकड़ी के जाल के एक धागे को हिला दें, तो पूरा जाल हिल जाता है। ऐसा ही जीवन में आप जरा-सा कुछ करें, तो पूरे जीवन का जाल हिल जाता है। उस अखंड जाल का नाम परमेश्वर है।

Life is an indivisible whole. Everything is connected. Like a spider’s web—touch one strand and the whole web trembles. So too in life: do even a little and the entire web of life trembles. The name of that unbroken web is Parameshwar.

विज्ञान तोड़ता है, खुद भी टूटता है। धर्म जोड़ता है और खुद जुड़ता है। इसलिए जिस दिन आदमी ठीक-ठीक प्रौढ़ होगा, इस पृथ्वी पर एक ही धर्म रह जाएगा। और जितना विज्ञान बढ़ता जाएगा, उतने अनंत विज्ञान होते चले जाएंगे।

Science breaks—and itself breaks. Religion joins—and itself becomes joined. Hence the day man becomes truly mature, there will remain one religion on this earth; and the more science grows, the more innumerable sciences will be born.

दूसरी बात, परमात्मा कोई सिद्धांत नहीं है; परमात्मा एक अनुभव है, जैसे प्रेम एक अनुभव है। और जिसने कभी प्रेम नहीं किया, वह कितने ही शास्त्र पढ़ ले प्रेम के ऊपर, वह कितनी ही जानकारी इकट्ठी कर ले, तो भी प्रेम का उसे कुछ भी पता नहीं चलेगा। और जिसने प्रेम किया है, उसने चाहे कोई भी शास्त्र न पढ़ा हो, तो भी प्रेम क्या है, इसका उसे अनुभव होगा।

Second: Paramatma is not a theory; Paramatma is an experience—like love is an experience. One who has never loved may read all the scriptures on love, may gather all information, and yet will know nothing of love. And one who has loved—even if he has never read a single scripture—will know what love is.

परमात्मा कोई सिद्धांत नहीं है। गणित में सिद्धांत होते हैं, उनको अनुभव करने की कोई जरूरत नहीं है। अनुभव का उनसे कोई संबंध नहीं है। धर्म में अनुभव होता है, सिद्धांत नहीं। सिद्धांत से उसका कोई संबंध नहीं है। इसलिए जो लोग सैद्धांतिक खोज करते हैं, वे लोग व्यर्थ ही भटक जाते हैं। लेकिन जो अनुभव से अपने को बदलकर और किसी नई दिशा में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं, वे जरूर उसे उपलब्ध हो जाते हैं।

Paramatma is not a theory. In mathematics there are theories; there is no need to experience them. Experience has no relation to them. In religion there is experience, not theory. Theories have no relation to it. Hence those who seek theoretically wander in vain; but those who, through experience, transform themselves and enter a new direction—surely they attain.

तीसरी बात, आपके पास जो बुद्धि है, वह बुद्धि आपकी पूर्णता नहीं है। आप बुद्धि से बहुत ज्यादा हैं। जैसे मेरा हाथ सिर्फ मेरा हाथ है, हाथ से मैं बहुत ज्यादा हूं। मेरा पैर सिर्फ मेरा पैर है, मैं पैर से बहुत ज्यादा हूं। ऐसे ही बुद्धि भी मेरा एक उपकरण है, उससे मैं बहुत ज्यादा हूं। तो जो सिर्फ बुद्धि से खोज करेंगे, वे परमात्मा तक नहीं पहुंचेंगे।

Third: the intellect you have is not your wholeness. You are far more than the intellect. My hand is only my hand; I am far more than my hand. My foot is only my foot; I am far more than my foot. So too, the intellect is but an instrument; I am far more than it. Those who seek only through intellect will not reach Paramatma.

समग्र तक पहुंचना हो तो खुद भी समग्र होना पड़ेगा। बुद्धि एक अंग है, उपयोगी। लेकिन बुद्धि ने पूरी मालकियत कर ली है। और आपको ऐसा लगने लगा है बुद्धि की मालकियत से कि आप खोपड़ी के भीतर रह रहे हैं। अगर कोई आपसे पूछे कि आप कहां हैं, तो आप इशारा करेंगे खोपड़ी के भीतर। यह एक बड़ी भारी दुर्घटना है।

To reach the whole, one must oneself become whole. The intellect is one limb, useful—but it has usurped total ownership. And because of the tyranny of intellect, you have begun to feel as if you live inside your skull. If someone asks, “Where are you?” you point to the skull. This is a great calamity.

बच्चा जब मां के पेट में होता है, तो मस्तिष्क न के बराबर होता है, लेकिन बच्चा पूरा होता है। और मस्तिष्क के बिना भी शरीर बढ़ता है, बड़ा होता है।

When the child is in the mother’s womb the brain is almost nothing, yet the child is complete. Even without the brain, the body grows, becomes large.

जीवन मस्तिष्क से पहले है। और जीवन की प्रक्रिया से मस्तिष्क पैदा होता है। जब बच्चा पैदा होता है, तो उसके पास केवल दस प्रतिशत मस्तिष्क होता है। फिर नब्बे प्रतिशत तो विकसित होगा। और जब मां के पेट में पहले दिन बच्चे का अणु निर्मित होता है, तब तो मस्तिष्क जैसी कोई चीज होती ही नहीं। लेकिन जीवन होता है। और जीवन फैलता है।

Life is prior to the brain. From the process of life, the brain is born. When the child is born he has only ten percent of his brain; ninety percent develops later. On the first day in the womb, when the first cell of the child is formed, there is nothing like a brain—yet life is there. And life expands.

जिस तरह पैर बढ़ता है, हाथ बढ़ते हैं, उसी तरह मस्तिष्क भी बढ़ता है। वह जीवन की एक शाखा है। शाखा को मूल मत समझें। और उस शाखा को ही सब समझकर जो जीने की कोशिश करेगा, उसकी दृष्टि पंगु हो जाएगी।

As the legs grow, as the hands grow, so too does the brain grow. It is one branch of life. Do not take the branch to be the root. One who tries to live by taking that branch as the all will have a crippled vision.

इसलिए बुद्धि से जीने वाले लोग पंगु हो जाते हैं, क्रिपिल्ड। जैसे कोई आदमी सिर्फ हाथ से ही जी रहा हो, और सारे शरीर को बांधकर रख दे। तो उस आदमी की क्या जिंदगी होगी! वह हाथ से ही देखने की भी कोशिश करेगा। हाथ से ही सुनने की भी कोशिश करेगा। हाथ से ही चलेगा भी। हाथ ही सब कुछ बना ले और सारे शरीर को बांधकर रख ले, ऐसी हमारी हालत है।

Hence those who live only by intellect become crippled. As if a man tried to live only by his hand and bound up the whole body—what kind of life would that be? He would try to see with the hand, to hear with the hand, to walk with the hand. Making the hand everything—and binding the whole body—such is our condition.

हमने मस्तिष्क को सब कुछ बना लिया है और सारे व्यक्तित्व को बांधकर रख दिया है। यह जकड़ा हुआ, बंधा हुआ व्यक्तित्व परम सत्य को नहीं जान सकता। इसलिए बुद्धि से थोड़ा गहरे उतरना जरूरी है। और जीवन के उस तल पर आना चाहिए जो बुद्धि के पहले था, और जिस दिन मस्तिष्क जल रहा होगा चिता में, उस दिन भी होगा।

We have made the brain everything and tied down the whole personality. Such a bound, fettered personality cannot know the ultimate truth. Therefore it is necessary to descend a little deeper than intellect—to come to that layer of life which was prior to intellect, and which will still be there on the day the brain burns on the funeral pyre.

जीवन विराट शक्ति है। आप उस जीवन की विराट शक्ति का एक छोटा-सा पहलू हैं--मस्तिष्क में।

Life is a vast power. You are only a small facet of that vast power—in the brain.

शिव ने पार्वती को दिए गए सूत्रों में एक सूत्र कहा है। और कहा है कि तू ऐसे जी जैसे मस्तिष्क नहीं है--हेडलेस--जैसे खोपड़ी नहीं है। आप भी चकित होंगे। अगर आप चलते-उठते एक ही बात का स्मरण रख सकें कि खोपड़ी गई, नहीं है, बिना खोपड़ी के सिर्फ धड़! अगर आप तीन महीने इसका अभ्यास कर सकें--जब भी स्मरण आ जाए तो बस, खोपड़ी नहीं है--आप बहुत चकित होंगे, आपकी जिंदगी में बड़े परिवर्तन हो जाएंगे।

Among the sutras Shiva gave to Parvati there is one: Live as if there is no head—headless—as if there is no skull. You too will be amazed. If while walking and moving about you can keep one remembrance: the skull is gone, not there—only the torso. If for three months you practice this—whenever you remember, simply, no head—you will be astonished; immense changes will occur in your life.

क्योंकि खोपड़ी नहीं है, तो आप धीरे-धीरे हृदय की तरफ सरकने लगेंगे, वह केंद्र बन जाएगा होने का। और खोपड़ी नहीं है तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ेंगे कि अब अशांत कैसे हों? खोपड़ी नहीं है तो अब बेचैन कैसे हों? खोपड़ी नहीं है तो अब क्रोध कैसे करें? अब चिंतित कैसे हों?

Because if there is no head, you will slowly begin to slide toward the heart; it will become the center of being. And without the head, how will you be disturbed? Without the head, how will you be restless? Without the head, how will you be angry? How will you worry?

खोपड़ी का त्याग सब उपद्रव का त्याग हो जाता है। अगर तीन महीने आप इस अभ्यास को करते रहें, आप पाएंगे आपकी चिंताएं विसर्जित हो गईं, आपके मन में चलने वाले तूफान और आंधियां खो गईं, और आप ज्यादा संतुलित, शांत और सौम्य हो गए। और हृदय में उतर आए।

Dropping the head is dropping all mischief. If for three months you continue this practice, you will find your anxieties dissolved; the storms and tempests of mind gone. You will become more balanced, serene, graceful—and you will have descended into the heart.

लेकिन हृदय से भी नीचे एक और गहराई है, जो नाभि है। क्योंकि बच्चे के जीवन की पहली पुलक नाभि से शुरू होती है। हृदय से भी नीचे उतरने के उपाय हैं। और जब कोई व्यक्ति ठीक नाभि में पहुंच जाता है, तब अपने केंद्र पर, सेंटर पर आ गया। और उस केंद्र से ही परमात्मा से संबंध जुड़ सकता है।

But even beneath the heart there is a deeper depth—the navel. For the first throbbing of the child’s life begins at the navel. There are methods to descend beneath the heart too. When one reaches exactly the navel, one has come to one’s center. And only from that center can relationship with Paramatma be made.

अब हम इन सूत्रों में प्रवेश करें--

Now let us enter these sutras—

वह परमेश्वर बैठा हुआ ही दूर पहुंच जाता है, सोता हुआ भी सब ओर चलता है। उस ऐश्वर्य के मद से उन्मत न होने वाले देव को मुझसे भिन्न दूसरा कौन जानने में समर्थ है!

That Parameshwar reaches afar while sitting; even while asleep He moves everywhere. Who other than Death—who is not intoxicated by that majesty—who other than me can know Him!

यह काव्य की भाषा में द्वंद्व के ऊपर निर्द्वंद्व की सूचनाएं हैं।

In the language of poetry this is the announcement of the beyond‑duality through the language of opposites.

वह परमेश्वर बैठा हुआ ही दूर पहुंच जाता है।

That Parameshwar reaches afar while sitting.

यह विपरीत हो गई बात, क्योंकि बैठा हुआ कोई कैसे दूर पहुंच सकता है? दूर पहुंचने के लिए चलना होगा। हम चलकर दूर पहुंच सकते हैं। यह काव्य की भाषा है, विपरीत को जोड़ने की, अपोजिट्‌स को एक साथ लाने की।

This is a paradox—how can one who sits reach afar? To reach afar one must move. We reach afar by walking. It is the poet’s language—of joining opposites, of bringing the opposites together.

यम कह रहा है, वह परमेश्वर बैठा हुआ ही दूर पहुंच जाता है, सोता हुआ भी सब ओर चलता रहता है। उस ऐश्वर्य के मद से उन्मत न होने वाले देव को मुझसे भिन्न दूसरा कौन जानने में समर्थ है!

Yama says: that Parameshwar reaches afar while sitting; even while sleeping He moves everywhere. That god, who is not maddened by the intoxication of His own majesty—who other than me can know Him!

हमने परमात्मा का एक नाम रखा है, ईश्वर। ईश्वर का अर्थ होता है, ऐश्वर्य से भरपूर। ईश्वर का अर्थ है, जिसके पास सारा ऐश्वर्य है। लेकिन जिसके पास थोड़ा-सा भी ऐश्वर्य होता है, उसके पास अहंकार निर्मित हो जाता है। जरा-सा धन हो तो धन गर्मी देने लगता है। जरा-सी संपदा हो तो आदमी उछलकर चलने लगता है। धन मद है, शराब है।

We have given one name to Paramatma—Ishwar. Ishwar means, one filled with aiswarya—majesty, splendor. Ishwar means one who has all majesty. But the moment one has even a little majesty, the ego is born. A little wealth, and heat arises from it. A little property, and the man begins to walk with a swagger. Wealth is an intoxication, a wine.

एक अमीर आदमी का दिवाला निकल जाए तो सब नशा उखड़ जाता है। फिर उसकी चाल ऐसे हो जाती, जैसे शराबी का जब नशा उतर जाता है तब चलता है--हैंगओवर। नशा भी नहीं है, लेकिन चाल लुस्त-पुस्त हो गई। पीया था कभी, उसकी याद भर रह गई। लेकिन वह याद व्यथित किए जाती है। उसने एक खालीपन पैदा कर दिया।

If a rich man goes bankrupt, all intoxication evaporates. His gait becomes like that of a drunkard after the hangover—no longer drunk, yet staggering; the memory of having drunk remains, and it hurts, it creates an emptiness.

ईश्वर परम ऐश्वर्य है। लेकिन द्वंद्व के अतीत की सूचना इस बात में है--उस ऐश्वर्य के मद से उन्मत्त न होने वाले...। लेकिन मद वहां नहीं है। ऐश्वर्य वहां पूर्ण है, लेकिन मूर्च्छा और बेहोशी जरा भी नहीं है। अहंकार वहां नहीं है।

God is the supreme majesty. But the indication of beyond‑duality is in this—“not maddened by the intoxication of that majesty.” There is no intoxication. Majesty is complete there, but there is not even a trace of swoon or unconsciousness. There is no ego there.

परमात्मा को अहंकार हो, तो समझ में आ सकता है। हमको अहंकार होता है, बिलकुल समझ में आने जैसा नहीं है। दीन, दुर्बल, ना-कुछ, फिर भी अहंकार पकड़ता है कि मैं हूं। परमात्मा को अहंकार हो कि वह घोषणा करे कि मैं हूं, तो समझ में आता है; लेकिन वहां कोई घोषणा नहीं है। यहां हम दीन-दुर्बल घोषणा करते हैं कि मैं हूं, और उसकी कोई घोषणा नहीं है!

If Paramatma had ego, we could understand. That we should have ego makes no sense—we are poor, weak, nothing—and yet the ego clings: I am. If Paramatma had ego and declared “I am,” it would be understandable. But there is no declaration there. Here we, the poor and weak, declare “I am,” and there is no declaration!

इसीलिए आप कितना ही चिल्लाते रहें कि कहां है परमात्मा, मैं देखना चाहता हूं! आपकी आवाजें, आपके तर्क, उसे इतना भी उत्तेजित नहीं कर पाते कि वह सामने आकर खड़ा हो जाए और कहे कि यह रहा मैं।

Hence you may shout as much as you like: where is God? I want to see Him! Your voices, your arguments, cannot excite Him even that much that He would stand before you and say, Here I am.

मैं वहां नहीं है। नहीं तो नास्तिकों ने उसे कभी का बुला लिया होता।

There is no “I” there. Otherwise the atheists would have summoned Him long ago.

एक यूरोप का विचारशील नास्तिक हुआ--बर्क। वह एक विवाद में उतरा था एक पादरी के साथ। तो पहला ही तर्क बर्क ने उपस्थित किया। उसने अपनी घड़ी हाथ से निकाली और कहा कि मैं तुम्हारे परमात्मा को कहता हूं कि अगर वह सर्वशक्तिमान है, तो इतना ही करे कि मेरी घड़ी को रोक दे इसी वक्त, बंद कर दे, चले न। अभी घड़ी में आठ बजा है, बस आठ पर ही कांटा रुक जाए। इतना भी तुम्हारा परमात्मा कर दे, तो भी मैं समझ लूंगा कि वह है। लेकिन घड़ी चलती रही। परमात्मा ने इतना भी न किया। सर्वशक्तिमान, इतनी छोटी-सी शक्ति भी न दिखा सका, जो कि एक छोटा बच्चा भी पटककर कर सकता था!

A European thinker, an atheist—Bark—entered a debate with a priest. Bark began with his first argument. He took off his watch and said: I call upon your God—if He is omnipotent—let Him do just this, stop my watch at this very moment. Let the hand freeze at eight. If your God can do even this much, I will accept that He is. But the watch kept ticking. God did not do even this much. Omnipotent—yet could not show such a small power, a thing even a child can do by smashing it!

बर्क ने कहा कि प्रमाण जाहिर है। कोई परमात्मा नहीं है।

Bark said: the proof is obvious. There is no God.

लेकिन बर्क कर क्या रहा था? वह सिर्फ अहंकार को चोट पहुंचा रहा था। वह यह कह रहा है कि अगर हो, तो इतना-सा करके दिखा दो। बर्क समझ ही नहीं पा रहा। मुद्दे की बात ही उसकी चूक गई। परमात्मा के पास कोई अहंकार नहीं है, आप इसलिए उसे उत्तेजित नहीं कर सकते। उत्तेजित उसे किया जा सकता है जहां अस्मिता हो।

But what was Bark doing? Merely poking the ego. He was saying: if He exists, prove it by doing this little thing. Bark could not understand—the very point was missed. Paramatma has no ego; therefore you cannot provoke Him. One can be provoked only where there is selfhood.

असल में क्षुद्र को ही उत्तेजित किया जा सकता है; विराट को उत्तेजित करने का कोई उपाय नहीं है। असल में सिर्फ चाय की प्यालियों में ही तूफान लाए जा सकते हैं। विराट में आपकी बातें तूफान नहीं उठा सकतीं। उनसे कोई चोट ही नहीं पड़ती। वे हों या न हों, कोई भेद नहीं होता।

In truth, only the petty can be provoked; the vast cannot be provoked by any device. In truth, storms can be raised only in teacups. In the vast, your words cannot raise storms. They leave no wound—whether they are or are not makes no difference.

यह सूत्र सूचना कर रहा है कि परम ऐश्वर्यवान, लेकिन ऐश्वर्य के मद से शून्य...।

This sutra informs us: the supreme majestic—but devoid of the intoxication of majesty…

यह विपरीतता को जोड़ना है। छोटा-सा भी ऐश्वर्य अहंकार देता है; विराट ऐश्वर्य--अगर गणित से हम चलें--तो महान अहंकार देगा। लेकिन धर्म गणित की भाषा नहीं है। जितना बड़ा ऐश्वर्य, जितना विराट अनंत ऐश्वर्य, उतना ही शून्य अहंकार। इसे अगर हम मनोविज्ञान की भाषा में समझें तो बहुत आसान होगा।

This is the joining of opposites. Even the smallest majesty gives ego; the vastest majesty—if we proceed mathematically—should give the greatest ego. But religion is not the language of mathematics. The greater the majesty, the more infinite the majesty, the more the ego is zero. If we understand it in the language of psychology, it is easy.

पश्चिम में एक बहुत कीमती मनोवैज्ञानिक हुआ, एडलर। और एडलर ने अपने पूरे मनस-शास्त्र का आधार रखा--इनफिरियारिटी कांप्लेक्स, हीनता का भाव। और एडलर ने कहा कि मनुष्य की सारी चेष्टाएं हीनता की ग्रंथि से पैदा होती हैं। जो आदमी बड़े पद पर पहुंचना चाहता है, एडलर का कहना है, उसको भीतर लगता है कि मैं ना-कुछ हूं। ना-कुछ की बात को पोंछने के लिए वह बड़ी कुर्सी पर बैठना चाहता है। राजनीतिज्ञों से ज्यादा हीन-ग्रंथि से पीड़ित और कोई भी नहीं होता। एडलर ने कहा है कि लिंकन या लेनिन या हिटलर या कोई और, ये सब किसी न किसी हीनता की ग्रंथि से पीड़ित हैं और उस हीनता की ग्रंथि को भरने के लिए दौड़ पड़ते हैं।

In the West, a very precious psychologist—Adler—based his whole psychology upon the inferiority complex. Adler said: all human striving arises out of the inferiority complex. The man who seeks a high post, says Adler, feels within, I am nothing. To erase the sense of being nothing, he wishes to sit on a big chair. None are more afflicted with inferiority than politicians. Adler said: whether Lincoln or Lenin or Hitler—each is afflicted with some inferiority, and to fill that inferiority they run.

लेनिन के पैर छोटे थे। ऊपर का हिस्सा बड़ा था शरीर का, नीचे का हिस्सा छोटा था। वह कुर्सी पर बैठता था तो उसके पैर जमीन को नहीं छूते थे। इससे वह बड़ा पीड़ित था। तो उसने रूस के सबसे बड़े सिंहासन पर बैठकर दिखा दिया कि तुम्हारे पैर जमीन पर पहुंचते हों भला, लेकिन मेरे पैर सिंहासन पर पहुंच जाते हैं।

Lenin’s legs were short. The upper body was large; the lower small. When he sat on a chair, his feet did not reach the ground. He suffered greatly from this. So he sat upon Russia’s greatest throne to show: perhaps your feet reach the ground, but my feet reach the throne.

एडलर का कहना है कि वह हीनता की ग्रंथि उसको खींचती ही रही। हिटलर, शक है कि नपुंसक था। उसकी नपुंसकता शक्ति की दौड़ बन गई। और यह दौड़ इतनी बड़ी बन गई कि उसकी आकांक्षा थी कि सारी दुनिया को मुट्ठी में लेकर बता दे कि तुम्हारी पुंसकता, तुम्हारी शक्ति क्या है?

Adler says: that inferiority complex kept pulling him. Of Hitler, there is suspicion he was impotent. His impotence became a race for power. And this race became so great that his desire was to hold the whole world in his fist and show what your virility, your power, really is.

विपरीत दौड़ पैदा हो जाती है। अगर कोई आदमी कुरूप है, तो वह किसी न किसी ढंग से उस कुरूपता को पूरा करने की कोशिश करता है। अगर कोई आदमी अंधा है, तो उसकी आंख की सारी शक्ति कानों को उपलब्ध हो जाती है। इसलिए अंधे जितने ढंग से सुनते हैं, कोई आंख वाला नहीं सुन सकता। और अंधे अक्सर संगीत में प्रवीण हो जाते हैं। क्योंकि आंख की शक्ति दौड़कर कान को मिल जाती है। वह जो आंख की कमी थी, कान से अंधा पूरा करने लगता है। जहां-जहां कमी है, उसको ढांकने के लिए उससे विपरीत हमें कुछ करना पड़ता है

A reverse run begins. If a man is ugly, he tries somehow to compensate for his ugliness. If a man is blind, the whole energy of the eye becomes available to the ear. Hence the blind hear in a way no eye‑possessing person can. And the blind often become skilled in music; the energy of the eye runs to the ear. What was lacking in the eye, the ear begins to complete. Wherever there is a lack, we must do something opposite to cover it.

एडलर ने कहा है कि आदमी को जो अहंकार पैदा होता है, वह हीनता के कारण है। धन की दौड़ पैदा हो जाती है। जिन लोगों के जीवन में भी प्रेम की कमी है, वे धन के दीवाने हो जाते हैं। जिन्हें प्रेम का स्वर्ण नहीं मिला, वे फिर कंकड़-पत्थर वाला स्वर्ण इकट्ठा करने में लग जाते हैं।

Adler said: the ego in man arises out of inferiority. A race for wealth is born. Those in whose lives love is missing become mad for wealth. Those who have not found the gold of love begin to collect the stone‑gold of money.

यह बड़े मजे की बात है कि अगर कोई आदमी ठीक-ठीक प्रेम से भरा हो, तो कंजूस नहीं हो सकता। और कंजूस आदमी प्रेमी नहीं हो सकता। क्योंकि असल में कंजूस प्रेम की कमी को ही धन से पूरा कर रहा है। जिसके जीवन में प्रेम है, उसके जीवन में एक सुरक्षा है। वह जानता है कि मैं भूखा नहीं मरूंगा। वह जानता है, मैं बूढ़ा हो जाऊंगा, तो कोई न कोई मेरी सेवा कर देगा।

It is interesting: if a man is truly filled with love, he cannot be miserly. And a miser cannot be a lover. Because the miser is actually compensating for the lack of love with wealth. One who has love has a certain security. He knows: I will not die of hunger. He knows: when I am old, someone will serve me.

लेकिन जिसके जीवन में प्रेम नहीं है, वह घबड़ाया हुआ है, वह असुरक्षित है। वह जानता है कि अगर मैं बूढ़ा हो गया, तो कोई मेरी तरफ देखने वाला भी नहीं है। उसकी पूर्ति वह धन की तरफ पकड़ से करेगा। धन इकट्ठा करने लगेगा, क्योंकि अब धन ही सुरक्षा है। जिसके जीवन में प्रेम की सुरक्षा नहीं है, उसके जीवन में धन की सुरक्षा का भाव पैदा हो जाएगा।

But one whose life has no love is frightened, insecure. He knows: when I am old, there will be no one even to look at me. He clutches at wealth for compensation. He begins to hoard; because now wealth alone is security. Where love’s security is absent, the security of wealth arises.

हम पूर्ति करते हैं, छिपाते हैं, ढांकते हैं। हमारे सारे व्यवहार को हम गौर से देखें तो एडलर की बात सच मालूम पड़ती है।

We compensate, we hide, we cover. If we observe our behavior closely, Adler seems right.

परमात्मा के पास सब कुछ है, इसलिए हीनता की कोई ग्रंथि नहीं हो सकती। इसलिए जो व्यक्ति जितना परमात्मा के करीब पहुंचने लगता है, उतना ही निरअहंकारी होता चला जाता है। जिसके पास जितना ज्यादा है, उतना ही अहंकार कम होने लगता है; और जिसके पास जितना कम है, उतना ही ज्यादा अहंकार होता है। अहंकार दरिद्र, भिखारी का प्रतीक है। निरअहंकारिता सम्राट होने की सूचना है।

Paramatma, having everything, cannot have any inferiority complex. Hence as a person moves closer to Paramatma, he becomes egoless. The more one has, the less the ego; the less one has, the more the ego. Ego is the symbol of the poor, the beggar. Egolessness is the sign of the emperor.

स्वभावतः, जिसके पास जगत की समग्र समग्रता है, उसके पास मैं होने का कोई भी खयाल न होगा। ये विपरीत को जोड़ने के प्रयास हैं, काव्य के ढंग से।

Naturally, the one who possesses the totality of the universe will have no thought of “I.” These are attempts to join opposites—poetically.

और एक बड़े मजे की बात यम कह रहा है कि उस ऐश्वर्य के मद से उन्मत्त न होने वाले देव को, मुझसे भिन्न दूसरा कौन जानने में समर्थ है?

And Yama says another delightful thing: Who other than me—who is not maddened by the intoxication of that majesty—who other than Death can know Him?

मृत्यु के अतिरिक्त उस परमात्मा को कोई भी जानने में समर्थ नहीं है। क्यों? क्योंकि जब तक आप मरते नहीं, मिटते नहीं, खोते नहीं, तब तक आप उससे नहीं जुड़ सकते। जब तक आपका अहंकार जल नहीं जाता, राख नहीं हो जाता, तब तक आप उस निरअहंकार के तत्व के साथ एकता नहीं बना सकते। उससे मिलना हो तो उस जैसे हो जाना जरूरी है। समान ही समान से मिल सकता है।

None other than Death can know that Paramatma. Why? Because until you die, dissolve, disappear—you cannot be joined to Him. Until your ego burns and becomes ash, you cannot be one with the element that is egoless. To meet Him, one must become like Him. Only the similar can meet the similar.

आप अभी बिलकुल उससे विपरीत हैं, और पूछते हैं, ईश्वर कहां है? आप पीठ किए खड़े हैं सूरज की तरफ, और पूछते हैं, सूरज कहां है? कोई उपाय नहीं है, अगर आप पीठ किए खड़े रहें। सूरज है, आपकी ही पीठ ने छिपाया है। और आप कहते हैं, जब तक सिद्ध न हो जाए कि सूरज है, तब तक मैं पीठ क्यों मोडूं? पहले सिद्ध हो कि सूरज है तो फिर मैं चेष्टा करूं। सभी तार्किक यही कह रहे हैं।

Right now you are utterly opposite to Him—and you ask, where is Ishwar? You stand with your back to the sun and ask, where is the sun? There is no way—if you keep your back turned. The sun is there; your back has hidden it. And you say, until it is proven that there is a sun, why should I turn? First let it be proved there is a sun, then I will make an effort. This is what all rationalists say.

धार्मिक कहता है कि तुम पीठ मोड़ो, तभी सूरज है। तुम बदलो अपने को। इस अहंकार को छोड़ो।

The religious one says: turn your back—only then is there a sun. Transform yourself. Drop this ego.

यह यम का सूत्र बड़ा कीमती है, कि मेरे अतिरिक्त--मृत्यु के अतिरिक्त--उसे जानने में और कोई भी समर्थ नहीं है। इसलिए जो मरने को राजी है, मिटने को राजी है...।

This sutra of Yama is very precious: other than me—other than Death—who is capable of knowing Him? Hence, one who is ready to die, to dissolve…

जीसस ने कहा है, जो अपने को खोएंगे, वे ही बचेंगे। और जो अपने को बचाएंगे, उनके बचने का कोई उपाय नहीं है।

Jesus has said: those who lose themselves will be saved. Those who try to save themselves—there is no way for them to be saved.

एक विसर्जन, जैसे बूंद गिर जाए सागर में और अपने को खो दे, ऐसा जब कोई व्यक्ति राजी हो जाता है गिरने को, खोने को, समर्पित, निवेदित होने को, तत्क्षण अहंकार विसर्जित हो जाता है। और अहंकार के विसर्जित होते ही भीतर की छिपी हीनता तिरोहित हो जाती है।

A surrender—like a drop falls into the ocean and loses itself—when one becomes willing to fall, to lose, to be offered, to be dedicated—instantly the ego dissolves. And with the dissolving of ego the hidden inferiority within vanishes.

जब तक आप अहंकार से भरे हैं, आप भीतर हीन रहेंगे। हीनता को मिटा नहीं रहे हैं आप, सिर्फ ढांक रहे हैं। जैसे कोई घाव हो, और हम घाव पर पट्टियां बांध लें सुंदर रेशम की, मखमल की। वे पट्टियां कितनी ही सुंदर हों, और देखने वालों को कितना ही आकर्षित करें, उन पट्टियों के कारण घाव मिटता नहीं है। बल्कि खतरा यह है कि घाव खुला होता तो शायद मिट भी जाता--सूरज की किरणें पड़तीं, हवा पड़ती, प्रकृति उसे भर देती--ढका हुआ घाव और नासूर बनता चला जाएगा।

As long as you are full of ego you will remain inwardly inferior. You are not removing inferiority; you are only covering it. As if there is a wound and we wrap it with beautiful silk, velvet. However beautiful the wrappings, however attractive to onlookers—because of those wrappings the wound does not heal. In fact, if the wound were open, perhaps it might heal—sunlight might reach it, air might touch it, nature might fill it. A covered wound becomes a cancer.

हम अपनी हीनता को दबा रहे हैं, छिपा रहे हैं। कोई धन से, कोई पद से, कोई ज्ञान से, कोई त्याग से। कोई न कोई उपाय करके हम कह रहे हैं कि मैं कुछ हूं। समबडी का हम भाव पैदा कर रहे हैं और भीतर नोबडी, ना-कुछ की हालत है।

We are suppressing our inferiority, hiding it—some with wealth, some with status, some with knowledge, some with renunciation. By one device or another we are saying, I am somebody—while inside there is the state of nobody.

धार्मिक व्यक्ति मृत्यु से गुजरता है, उसका अर्थ है कि वह इस कुछ होने की बात, फिजूल बात को जो ऊपर से थोपी है, छोड़ देता है और ना-कुछ होने वाली बात से पूरी तरह राजी हो जाता है।

The religious person passes through death—meaning he drops this imposition of being somebody and agrees totally to being a nobody.

यह रहस्यपूर्ण सूत्र है। जो ना-कुछ होने से राजी है, वह सब कुछ के साथ एक हो जाता है। और जो कुछ बनने की कोशिश में लगा है, वह सिकुड़ता रहता है, सड़ता रहता है। वह विराट के साथ संबंधित नहीं हो पाता है। ना-कुछ की पीड़ा छोड़ दें, और ना-कुछ के भाव को सहज स्वीकार कर लें, यही भक्त की दशा है।

This is a mysterious sutra: one who agrees to being a nobody becomes one with the All. And one who strives to become somebody goes on shrinking, decaying; he cannot relate to the vast. Drop the pain of being a nobody, and simply accept the feeling of nobodiness—this is the state of the devotee.

इसलिए यम कह रहा है कि मेरे अतिरिक्त, उसे जानने में कौन समर्थ है?

Hence Yama says: other than me, who is capable of knowing Him?

जो स्थिर न रहने वाले विनाशशील शरीरों में शरीररहित एवं अविचलभाव से स्थित है, उस महान सर्वव्यापी परमात्मा को जानकर बुद्धिमान महापुरुष कभी किसी कारण से शोक नहीं करता।

Who, bodiless and unshakable, abides within unstable, perishing bodies—that great, all‑pervading Paramatma, once known, the wise never grieve for any reason.

जो स्थिर न रहने वाले विनाशशील शरीरों में शरीररहित अविचलभाव से स्थित है...।

Who, bodiless and unshakable, abides within unstable, perishing bodies…

शरीर तो परिवर्तनशील है। इस परिवर्तनशील के भीतर वह अपरिवर्तनशील छिपा है। विरोध को जोड़ने की निरंतर चेष्टा है, ताकि अखंड का स्मरण आ जाए। परिवर्तन के भीतर नित्य छिपा है। मरणधर्मा के भीतर अमृत छिपा है। वह जो प्रवाहशील है, उसके भीतर ध्रुव छिपा है। और जो व्यक्ति इस भीतर के अमृत, नित्य को जानने में समर्थ हो जाता है, फिर उसे कोई शोक, कोई दुख ग्रसित नहीं कर सकते।

The body is changeful. Within this changeful, the changeless is hidden. It is a constant effort to join the opposites—so that the remembrance of the unbroken may arise. Within change, the eternal is hidden. Within the mortal, the immortal is hidden. Within the flowing river, the pole star abides. And the one who becomes capable of knowing this inner immortal, the eternal—no grief, no sorrow can ever seize him.

सारा दुख एक ही बात का है कि हम परिवर्तन से बंधे हैं। और परिवर्तन का अर्थ ही है कि वह बदलेगा। और हम नहीं चाहते हैं कि वह बदले। जवान चाहता है कि शरीर बूढ़ा न हो जाए, शरीर बूढ़ा होगा। बूढ़ा चाहता है कि मर न जाए, शरीर मरेगा। तो जिससे हम बंधे हैं और जिसको हम रोक रखना चाहते हैं, वह रुकने वाला नहीं है। जैसे कोई आदमी नदी के किनारे बैठा है और सोच रहा है कि नदी न बहे, और बहेगी तो दुखी होगा। क्योंकि अपेक्षा पूरी नहीं होती।

All sorrow has one root: we are bound to the changing. And change means—it will change. And we do not want it to change. The young wish the body not to grow old—the body will grow old. The old wish not to die—the body will die. That to which we are bound, that which we wish to hold, will not be held. Like a man sitting by a river wishing it not to flow—if it flows he suffers, because his expectation is unmet.

सब कुछ बह रहा है। सब कुछ क्षणभंगुर है। लेकिन उस क्षणभंगुर को हम पकड़कर शाश्वत बनाना चाहते हैं। उसी से हमारा दुख पैदा होता है, क्योंकि वह शाश्वत हो नहीं सकता।

Everything flows. Everything is transient. But we try to clutch the transient and make it eternal. From that our sorrow is born, for it cannot be made eternal.

एक युवक एक युवती के प्रेम में हो, तो वह उससे कहता है कि सदा-सदा तुझे प्रेम करूंगा। वह युवती भी सोचती है कि सदा-सदा यह प्रेम रहेगा! लेकिन जो बोल रहा है, जहां से यह बात बोली जा रही है, वह देह, वह मस्तिष्क, वह मन क्षणभंगुर है। इससे कही गई कोई भी बात शाश्वत नहीं हो सकती। कल प्रेम बदल जाएगा, राख रह जाएगी पीछे। दीया बुझ जाएगा, बुझी हुई ज्योति रह जाएगी पीछे। तब पीड़ा होगी। तब लगेगा, किसी ने धोखा दिया। कहा था कि सदा-सदा प्रेम करूंगा, और यह प्रेम दिनभर भी न टिका! दुख होगा।

A youth is in love with a young woman; he says, I will love you forever. The young woman too thinks this love will remain forever. But what is speaking—the body, the brain, the mind from where this promise is spoken—is transient. No promise made from there can be eternal. Tomorrow love will change; ashes will remain behind. The lamp will be extinguished; the memory of a once‑flame will remain. Then the pain will come. It will seem someone deceived. He had said, I will love forever—and the love did not last even a day! Suffering will arise.

लेकिन दुख का कारण यह नहीं कि किसी ने आपको धोखा दिया। किसी ने धोखा नहीं दिया। परिवर्तन के साथ जो भी शाश्वत बनाने की आकांक्षा रखता है, वह दुख में पड़ता है। उस युवक को भी उस क्षण में ऐसा ही लगा था कि सदा-सदा प्रेम करूंगा, कोई धोखा नहीं दे रहा था। और अब लग रहा है कि प्रेम चला गया, अब क्या कर सकता है!

But the cause of suffering is not that someone deceived you—no one deceived. Whoever clings to the changeful and seeks to make it eternal, suffers. That youth too, in that moment, felt he would love forever—no one was deceiving. And now it seems love has gone—what can he do now!

ईसाइयों का एक संप्रदाय है--क्वेकर। जमीन पर थोड़े से संप्रदाय जो सच में गहरे रूप में धार्मिक होने की कोशिश करते हैं, उनमें क्वेकर्स एक हैं। वे किसी तरह का आश्वासन नहीं देते, कोई प्रामिस नहीं देते। क्योंकि वे कहते हैं, क्षणभंगुर मन से क्या आश्वासन दें? अपना ही भरोसा नहीं है कि कल यही रहेंगे, तो आश्वासन क्या दें?

There is a Christian sect—the Quakers. Among the few on earth who try to be truly religious in a deep sense, the Quakers are one. They give no assurances, make no promises—because they say: from a transient mind what promise can be given? We are not even sure of ourselves that tomorrow we will be the same—then what promise can we give?

क्वेकर अदालत में कसम नहीं खाते, इसलिए सैकड़ों क्वेकर्स ने सजा खाई है, सिर्फ इसलिए कि वे अदालत में कसम नहीं खाते। वे कहते हैं, कसम खाए कौन? कल का भरोसा नहीं है। क्षणभर के बाद हम बदल सकते हैं। कसम तो वह खाए, जिसे शाश्वत का भरोसा हो। अदालत कहती है कि खाओ कसम बाइबिल पर हाथ रखकर कि तुम सत्य ही बोलोगे। क्वेकर कहता है कि मैं कसम भी खा लूं तो भी क्या फर्क पड़ता है! क्षणभर बाद मेरा मन सत्य न बोलना चाहे तो मैं क्या करूंगा? इसलिए कसम नहीं खाता। इसलिए कोई आश्वासन नहीं देता। इसलिए क्वेकर कहता है कि कल का कोई भरोसा नहीं है। अपना ही भरोसा नहीं है। सब बदल रहा है। नदी की तरह सब बहा जा रहा है।

Quakers do not swear in court; hundreds have been punished only because they will not swear. They say: who is there to swear? There is no certainty about tomorrow. Within a moment we may change. Let him swear who has the guarantee of the eternal. The court says: lay your hand upon the Bible and swear you will speak the truth. The Quaker says: even if I swear, what difference does it make? If a moment later my mind does not wish to speak the truth, what can I do? Hence I will not swear. Hence I give no assurance. The Quaker says: there is no certainty about tomorrow—not even about oneself. Everything is changing. Like a river, all is flowing away.

बहती हुई धारा में जो ठहरने की कोशिश करता है, वह दुख पाएगा। वह धारा ठहर नहीं सकती, वह उसका स्वभाव नहीं है।

One who tries to be still in a flowing stream will suffer. The stream cannot be still—that is not its nature.

सिर्फ वही व्यक्ति शोक के पार हो जाता है, शोकवीत हो जाता है, जो भीतर छिपे हुए अविचल को पकड़ लेता है। उसके साथ फिर कभी कोई परिवर्तन नहीं, इसलिए कभी कोई दुख नहीं। वह भीतर का तत्व न कभी बूढ़ा होता है, न कभी मरता है, न कभी बदलता है। वह सदा एकरस है।

Only he goes beyond grief who grasps the unshakable hidden within—then there is no change ever again, hence no sorrow. That inner element never grows old, never dies, never changes. It is always of one taste.

यह जो भीतर का अविचल तत्व है, यह परब्रह्म परमात्मा न तो प्रवचन से, न बुद्धि से और न बहुत सुनने से ही प्राप्त हो सकता है। जिसको यह स्वीकार कर लेता है, उसके द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है, क्योंकि यह परमात्मा उसके लिए अपने यथार्थ स्वरूप को प्रगट कर देता है।

This inner unshakable element—this Parabrahman Paramatma—cannot be attained by discourses, nor by intellect, nor by much hearing. He is attained only by the one whom He accepts—for to such a one He reveals His true form.

यह थोड़ा-सा कठिन सूत्र है। पर बहुत अनिवार्य है कि ठीक से समझ लिया जाए। इस पर बहुत कुछ निर्भर होता है।

This is a slightly difficult sutra—but it is essential to understand it rightly. Much depends upon it.

न तो प्रवचन से...।

Not by discourse…

कितना ही शास्त्र को पढ़ें, सुनें, समझें, वह परमात्मा उपलब्ध नहीं होता। कोरे शब्द ही हाथ आते हैं, पांडित्य इकट्ठा हो जाता है। बुद्धि भर जाती है। स्मृति सघन हो जाती है। प्रश्नों के उत्तर मिल जाते हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं मिलता। आत्मा अतृप्त ही रह जाती है।

However much you may read, hear, understand—Paramatma is not attained. Only empty words come into your hand. Erudition accumulates. The intellect becomes stuffed. Memory thickens. Answers to questions are found—but no resolution. The soul remains unquenched.

यह ऐसे ही है, जैसे किसी को प्यास लगी हो और आप उसको समझाएं कि पानी का अर्थ है--एच टू ओ। पानी आक्सीजन और हाइड्रोजन से मिलकर बनता है। और दो उदजन के परमाणु और एक अक्षजन का परमाणु, तीनों से मिलकर पानी बनता है। पानी कोई तत्व नहीं है, असली तत्व आक्सीजन, उदजन है। और जो एच टू ओ को समझ लेता है, उसने जल को समझ लिया। वह आदमी कहेगा, सब ठीक, लेकिन मेरी प्यास!

It is like this: someone is thirsty, and you explain to him that water means H2O—two parts hydrogen and one part oxygen; water is not an element, the real elements are oxygen and hydrogen; one who understands H2O has understood water. The man will say: all right—but my thirst!

ध्यान रहे, एच टू ओ से प्यास नहीं बुझती। लिखते रहें बैठकर कागज पर एच टू ओ, एच टू ओ...। कई लोग लिख रहे हैं--राम, राम; कृष्ण, कृष्ण। लिखे जा रहे हैं! एक पागल आदमी मुझे मिला, उसने एक पूरी लाइबे्ररी बना रखी है। हजारों किताबें भरी रखी हैं। और पूरे मुल्क में उनके भक्त हैं जो लिख-लिखकर--राम, राम, राम, राम--कापियां भर-भरकर वहां भेजते रहते हैं। उनकी लाइब्रेरी में बस ये सिर्फ राम-राम लिखी हुई कापियां हैं। एच टू ओ लिखने से प्यास नहीं बुझती और न राम-राम लिखने से कोई राम को उपलब्ध होता है। समय व्यर्थ होता है। मूढ़ता के प्रतीक हैं।

Remember: H2O does not quench thirst. Sit and write H2O, H2O… Many are writing—Ram, Ram; Krishna, Krishna—writing and writing. I met a madman who has created an entire library—thousands of notebooks filled. And disciples all over the country write “Ram, Ram” in copybooks and send them to him. His library contains only such copybooks. By writing H2O thirst does not go; by writing Ram, Ram, no one attains Ram. Time is wasted. These are symbols of foolishness.

लेकिन मूढ़ों की कोई कमी नहीं है। सब तरफ हैं। वह आदमी दिन में सुबह बैठकर घंटे दो घंटे खराब करके सोचता है, बड़ा काम कर लिया! क्या होगा तुम्हारे राम-राम लिखते रहने से? यह काम तो प्रेस कर दे सकता है। इसके लिए तुम्हें अपनी बुद्धि लगाने की जरा भी जरूरत नहीं है। और जो प्रेस कर दे, तो प्रेस कोई परमात्मा को उपलब्ध नहीं होता। आप भी उपलब्ध नहीं हो जाएंगे।

But there is no shortage of fools. Everywhere. A man spends an hour or two every morning writing and thinks he has done great work. What will happen by your writing Ram, Ram? A printing press can do this job. You need not use your intelligence at all. And if the press does it, the press does not attain God—nor will you.

वह परमात्मा न तो प्रवचन से उपलब्ध होता है, न शास्त्र से, न बुद्धि से, न बहुत सुनने से।

Paramatma is attained neither by discourse, nor by scripture, nor by intellect, nor by much hearing.

कोई उपाय नहीं हैं ये उसको पाने के। उसको पाने का तो एक ही उपाय है। और बड़ी अजीब बात यम कह रहा है, वह यह कह रहा है कि जब वह तुम्हें स्वीकार कर ले...।

These are no means to attain Him. There is only one way—and Yama says something very strange: when He accepts you…

वह, परमात्मा जब तुम्हें स्वीकार कर ले, तब उपलब्ध होता है। बड़ी झंझट की बात है। इसका अर्थ यह हुआ कि तुम उसके योग्य जिस दिन हो जाओ। तुम अपने को बदलो और इस योग्य बनाओ कि वह तुम्हें स्वीकार कर ले, बस उसी दिन उपलब्ध होता है।

When He, Paramatma, accepts you—then He is attained. A troublesome matter. It means: the day you become worthy of Him. Transform yourself in such a way that He accepts you—only then He is attained.

तुम्हारा आत्मिक रूपांतरण, तुम्हारी पात्रता, तुम्हारा इस भांति हो जाना कि कोई उपाय ही न रहे कि तुम्हें अस्वीकार किया जा सके। तुम्हें उसे स्वीकार करना ही पड़े। वह तुम्हें स्वीकार कर ही ले। तुम्हारी ऐसी शुद्धता और निर्दोषता और सरलता, तुम्हारे आचरण में ऐसी सुगंध, तुम्हारे व्यक्तित्व में ऐसी सात्विकता, तुम्हारे होने का ढंग ऐसा ध्यानपूर्ण हो जाए कि उसे तुम्हें स्वीकार करना ही पड़े। तुम उसे मजबूर कर दो। उस स्थिति के अतिरिक्त वह कभी किसी को उपलब्ध नहीं होता है।

Your inner transformation, your worthiness—becoming in such a way that there remains no way to reject you. He must accept you. Your purity, your innocence, your simplicity; such fragrance in your conduct; such sattva in your presence; such a meditative way of being—that He must accept you. Compel Him. Only in that situation is He attained.

शास्त्र पढ़ना बहुत आसान है, जीवन को बदलना बहुत कठिन है। और लोग हमेशा शार्टकट खोजते हैं। जिंदगी में कोई शार्टकट नहीं होते। जिंदगी में तो ठीक रास्ते से ही चलना पड़ता है। रास्ते की पीड़ा भी भोगनी पड़ती है, कष्ट भी झेलने पड़ते हैं। मार्ग के उपद्रव भी सहने पड़ते हैं। भटकन, यात्रा का श्रम, वह सब करना पड़ता है, तो ही कोई पहुंचता है। वह श्रम इसलिए जरूरी है कि उसी श्रम से आप रूपांतरित होते हैं, बदलते हैं, नए होते हैं। यात्रा सिर्फ यात्रा नहीं है, यात्रा रूपांतरण भी है।

To read scriptures is easy—changing one’s life is difficult. People always seek shortcuts. There are none in life. In life you have to walk the right path. The pain of the road must be endured; hardships borne; the troubles of the path accepted. Wandering, the labor of the journey—only then one arrives. That labor is necessary, because only through that labor do you transform, change, become new. The journey is not only a journey; it is transformation.

यम यह कह रहा है कि जिसको यह स्वीकार कर लेता है, उसके द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है, क्योंकि यह परमात्मा उसके लिए अपने यथार्थ स्वरूप को प्रगट कर देता है।

Yama says: it is attained only by the one whom He accepts—for to such a one He reveals His true form.

अगर आपको परमात्मा दिखाई नहीं पड़ता, तो आप समझना कि कहीं न कहीं आपमें कुछ ऐसी भूल है, कहीं न कहीं कोई ऐसी बाधा है, जिसके कारण परमात्मा अपने को प्रगट नहीं कर पा रहा है। शायद आप आंख बंद किए खड़े हैं। सूरज सामने है और दिखाई नहीं पड़ रहा है। और अंधे को हम कितना ही प्रवचन दें सूरज के संबंध में, क्या होगा? आंख खोलनी पड़ेगी। व्यक्तित्व को खोलना पड़ेगा।

If Paramatma is not visible to you, understand this: somewhere within you there is a mistake, a barrier, because of which the Divine cannot reveal Himself. Perhaps your eyes are closed. The sun is before you and you cannot see. No matter how much we discourse to a blind man about the sun, what will happen? The eyes must be opened. The personality must be opened.

ध्यान की सारी प्रक्रियाएं व्यक्तित्व को खोलने की प्रक्रियाएं हैं। प्रवचन, शास्त्र, सब बौद्धिक हैं। ध्यान हार्दिक है। और ध्यान आपको बदलेगा। क्योंकि ध्यान का अर्थ है, कुछ आपको करना पड़ रहा है।

All the processes of meditation are processes of opening the personality. Discourses, scriptures are intellectual; meditation is of the heart. And meditation will change you—because meditation means, you must do something.

एक मित्र मेरे पास आए और उन्होंने कहा, आपकी बातें सुनकर बहुत अच्छा लगता है। बहुत भाती हैं। मैंने कहा, वे कितनी ही भाएं और कितनी ही अच्छी लगें, उनसे कुछ होगा नहीं। वह मनोरंजन है। अच्छा लगता है, ठीक है। किसी को फिल्म देखनी अच्छी लगती है, किसी को रेडियो सुनना अच्छा लगता है; आपको मेरी बात सुननी अच्छी लगती है, पर होगा क्या? जब तक आप कुछ न करेंगे, कुछ भी न होगा। जब तक आप न बदलेंगे, कुछ भी न होगा। मेरी बातें इतना ही कर सकती हैं कि आपको बदलने के लिए प्रेरित कर दें, बस और कुछ भी नहीं कर सकतीं।

A friend came and said, we enjoy listening to you; your words please us very much. I said, however much they please you, nothing will happen by them. That is entertainment. Good if it pleases. Someone enjoys a film, another the radio; you enjoy listening to me. But what will happen? Until you do something, nothing will happen. Until you change, nothing will happen. My words can only provoke you to change—that is all they can do.

बुद्धपुरुष प्यास जगाते हैं, सत्य नहीं दे सकते। लेकिन अगर आप प्यास के जगने में ही मजा लेने लगें तो भी मुश्किल हो गई। प्यास ही जग जाए तो क्या होगा? सागर की यात्रा तो आपको करनी पड़ेगी। इसमें कभी झंझट भी हो सकती है। प्यास जगते-जगते आप झंझट में पड़ सकते हैं। यह प्यास ही अगर रस बन जाए, कि सुनने में अच्छा लगता है, पढ़ने में अच्छा लगता है, बुद्धि तृप्त होती है, तो आप जल की तरफ कब जाएंगे? सरोवर कब खोजेंगे?

The awakened only kindle thirst; they cannot give the truth. But if you begin to enjoy only the thirst—then there is trouble. What will happen if only thirst is awakened? You must make the journey to the ocean. There may be trouble; as thirst is aroused, you may be put into difficulty. If thirst itself becomes the juice—that listening pleases, reading pleases, the intellect is gratified—when will you go toward water? When will you seek a lake?

यम ठीक कह रहा है, सूक्ष्म बुद्धि के द्वारा भी इस परमात्मा को न तो वह मनुष्य प्राप्त कर सकता है जो बुरे आचरणों से निवृत्त नहीं हुआ...।

Yama is right: even by subtle intellect, this Paramatma cannot be attained by the one who has not renounced evil conduct…

कितनी ही सूक्ष्म बुद्धि हो, और कितना ही प्रगाढ़ चिंतन हो, और कितना ही तर्कनिष्ठ व्यक्तित्व हो, तो भी परमात्मा को मनुष्य प्राप्त नहीं कर सकता, जो बुरे आचरणों से निवृत्त नहीं हुआ है।

However subtle the intellect, however profound the contemplation, however logical the personality—Paramatma is not attained by one who has not renounced bad conduct.

न वह प्राप्त कर सकता है जो अशांत है, न वह कि जिसके मन तथा इंद्रियां संयत नहीं हैं। और न वही प्राप्त करता है, जिसका मन शांत नहीं है।

Nor by the unquiet, nor by one whose mind and senses are not restrained. Nor by one whose mind is not at peace.

आचरण भी एक तरह की मूर्च्छा या जागृति है। आप बुरा करते हैं इसलिए कि बेहोश हैं। होश में होंगे, तो बुरा न कर पाएंगे। जागे हुए होंगे तो बुरा होना बंद हो जाएगा। सोए हुए हैं, इसलिए बुरा होता है।

Conduct too is a kind of stupor or awakening. You do wrong because you are unconscious. If you are conscious, you cannot do wrong. If you are awake, wrongdoing stops. It is because you are asleep that wrong happens.

एक आदमी शराब पी लेता है, फिर वह जो भी व्यवहार करता है, वह जो गालियां बकने लगता है, या किसी को चोट पहुंचा देता है--तो हम उससे नहीं कहते कि तू गालियां बकना बंद कर; तू किसी को चोट मत पहुंचा। यह कहना व्यर्थ है। वह शराबी है, उसे कुछ सुनाई भी नहीं पड़ रहा है, समझ भी नहीं पड़ रहा है। ज्यादा से ज्यादा यही हो सकता है कि वह आपको गालियां देने लगे, कि आपको ही चोट कर बैठे। हम अगर समझाएं भी तो हम यह समझाते हैं कि तू शराब मत पी। क्योंकि हम जानते हैं कि जब वह शराब में नहीं होता, बेहोश नहीं होता, तो न गालियां बकता है, न दुराचरण करता है। इसलिए असली सवाल उसका आचरण कम, उसके होश को बढ़ाना ज्यादा है, उसकी बेहोशी को कम करना ज्यादा है।

A man drinks and then whatever he does—he abuses, he injures someone. We do not tell him: stop abusing; do not injure. Saying so is futile. He is drunk; he can neither hear nor understand. At most, he may start abusing you; he may strike you. If we advise, we say: do not drink. Because we know: when he is not drunk—when he is not unconscious—he neither abuses nor misbehaves. Hence the real question is less his conduct, more his awakening; less reducing his wrong acts, more reducing his unconsciousness.

यम कह रहा है कि आप कितना ही सोच-विचार की बातें करें, कितनी ही समझदारी की बातें करें, लेकिन अगर आपका आचरण नहीं बदलता है, तो वह खबर दे रहा है कि आप भीतर से बेहोश हैं। यह बेहोशी जब तक न टूट जाए! और इस बेहोशी के साथ जुड़ी है अशांति, इस बेहोशी के साथ जुड़ा है इंद्रियों का असंयम! जब तक यह टूट न जाए असंयम, इंद्रियां संयत न हो जाएं, मन शांत न हो जाए, आप थिर न हो जाएं भीतर, तब तक कोई उस परमात्मा को उपलब्ध नहीं होता है।

Yama says: whatever thoughts you may entertain, however much understanding you may discuss—if your conduct does not change, it is a sign you are inwardly asleep. Until this sleep breaks! And with this sleep is linked restlessness, and with sleep is linked unrestrained senses. Until this unrestrainedness breaks, until the senses become restrained, until the mind grows peaceful, until you become steady within—no one attains Paramatma.

संहारकाल में जिस परमेश्वर के ब्राह्मण और क्षत्रिय, ये दोनों ही, अर्थात संपूर्ण प्राणिमात्र भोजन बन जाते हैं तथा सबका संहार करने वाली मृत्यु भी जिसका उपसेचन अर्थात भोज्य वस्तु के साथ लगाकर खाने का व्यंजन, तरकारी आदि बन जाता है, वह परमेश्वर जहां और जैसा है, यह ठीक-ठीक कौन जानता है!

At the time of dissolution, that Parameshwar by whom both Brahmins and Kshatriyas—that is, all beings—become food, and Death, which destroys all, becomes a relish to be eaten along with the food—where and how that Parameshwar is, who knows exactly!

यह भी थोड़ा समझ लेने जैसा है। परमात्मा को जाना जा सकता है, लेकिन ठीक-ठीक कभी नहीं जाना जा सकता। क्योंकि ठीक-ठीक जानने का अर्थ हुआ कि जानने वाला बड़ा हो जाएगा। आप ठीक-ठीक उसी को जान सकते हैं, जो आपसे छोटा हो, जिसको आप चारों तरफ से घेर लें, जिसको आप सब तरफ से पहचान लें।

This too needs to be understood. Paramatma can be known—but never exactly known. Because to know “exactly” means the knower becomes greater than the known. You can know exactly only that which is smaller than you, that which you can surround from all sides, recognize from all sides.

परमात्मा को ठीक-ठीक कभी भी कोई नहीं जान सकता। वह रहस्य है और रहस्य ही रहेगा। आप उसमें कूद सकते हैं, जान सकते हैं कि जान लिया, पहचान सकते हैं कि पहचान लिया, एक हो गए। लेकिन फिर भी आप यह नहीं कह सकते कि ठीक-ठीक जान लिया। आपके जानने में थोड़ी कमी सदा ही रह जाएगी। क्योंकि वह आपसे बड़ा है। वह विराट है। उससे संबंध हो जाएगा, लेकिन उसका पूरा ज्ञान कभी भी नहीं हो सकता।

Paramatma can never be known exactly. He is mystery and will remain mystery. You can dive into Him, know that you have known, recognize that you have recognized, become one—but still you cannot say you have known exactly. A slight incompleteness will always remain in your knowing—because He is greater than you. He is vast. Relationship with Him will happen, but complete knowledge—never.

यह थोड़ा समझ लेने जैसा है।

Understand a little.

जैसे एक आदमी सागर में कूद जाए। तो सागर में कूद जाना एक बात है। सागर में डुबकी लगा ली, यह भी एक बात है। और लौटकर वह यह भी कहे कि मैं सागर में स्नान करके लौटा हूं, सागर को जान कर लौटा हूं--यह भी ठीक है। लेकिन सागर बहुत बड़ा है। उस सागर के एक किनारे एक छोटे से जल की परिधि को ही जानकर लौटा है। और वह आदमी सागर में ही रहने लगे, तो भी सागर के एक अंग को और हिस्से को ही जानेगा। एक अर्थ में तो जान लिया उसने, क्योंकि सागर की एक बूंद भी कोई जान ले तो पूरे सागर का सार समझ में आ गया। क्योंकि सागर की एक बूंद में भी वह सब कुछ छिपा है, जो सागर में विराट है। लेकिन फिर भी वह यह नहीं कह सकता कि सागर को पूरा-पूरा जान लिया, ठीक-ठीक जान लिया।

A man dives into the ocean. To dive into the ocean is one thing. To dip and return—this too is something. He may say, I have bathed in the ocean, I have known the ocean—fine. But the ocean is very vast. He has known only a small circumference of water on one shore. And even if he lives in the ocean, he will know only one limb, one portion. In one sense he has known—because even if one knows a single drop of the ocean, the essence of the whole is understood. Because in the drop is hidden all that is in the vast ocean. Yet still he cannot say he has known the ocean entire—exactly.

इसे थोड़ा समझें।

Grasp this.

विज्ञान का पूरा जोर है इस बात पर कि हर चीज जानी जा सकती है, पूरी-पूरी जानी जा सकती है। और धर्म का जोर है इस बात पर कि सब कुछ जाना जा सकता है, लेकिन पूरा-पूरा कभी भी नहीं। रहस्य शेष रहेगा। दि मिस्ट्री रिमेन्स।

Science’s entire emphasis is: everything can be known, fully known. Religion’s emphasis is: everything can be known, but never fully; mystery will remain. The mystery remains.

धर्म इसलिए रहस्यवादी है। और विज्ञान रहस्य का शत्रु है। वैज्ञानिक कहते हैं कि विज्ञान की परिभाषा है, डिमिस्ट्रीफिकेशन--जहां-जहां रहस्य है, उसको तोड़ना। जहां-जहां रहस्य है, वहां साफ-साफ करना। जहां-जहां चीजें धुंधली हैं, उनको प्रगट करना। और उस दिन विज्ञान पूरी तरह सफल होगा, जिस दिन जगत में कोई रहस्य नहीं रह जाएगा। जिस दिन आप कुछ भी पूछें, उसका उत्तर विज्ञान के पास होगा। धर्म कहता है, ऐसा कभी भी नहीं होगा। और जो विज्ञान में भी बहुत गहरे गए हैं, जैसे आइंस्टीन या प्लांक या ओपनहोइमर जैसे लोग, वे भी यही कहते हैं।

Hence religion is mystical. Science is the enemy of mystery. Scientists say: the very definition of science is de‑mystification—wherever there is mystery, break it; wherever there is vagueness, make it clear; wherever things are hazy, manifest them. And the day science will be fully successful is the day there will remain no mystery in the world; whatever you ask, science will have the answer. Religion says: such a day will never come. And those who have gone very deep in science—Einstein, Planck, Oppenheimer—say the same.

विज्ञान जो स्कूल में पढ़ाता है, वह कोई वैज्ञानिक नहीं है। या कालेज में, यूनिवर्सिटी में जो विज्ञान पढ़ाता है, वह कोई वैज्ञानिक नहीं है। ये तो सिर्फ विज्ञान के पंडित हैं। ये प्रश्न और उत्तर जानते हैं। आइंस्टीन जैसा व्यक्ति, जो कि विज्ञान का संत है, जो विज्ञान में बहुत गहरे गया है, वह आखिरी क्षण में कहता है--अपने जीवन की अंतिम ऊंचाई पर कहता है--कि रहस्य कभी समाप्त न होगा। और हम जितना ही खोज लेते हैं, उतना ही रहस्य बड़ा होता जाता है, कम नहीं होता। क्योंकि जो भी हम खोजते हैं, उस पर नए प्रश्न खड़े हो जाते हैं।

The teacher of science in a school is not a scientist. Nor is the one who teaches science in a college or a university a scientist. They are only pundits of science—they know questions and answers. But someone like Einstein—a saint of science—who goes very deep, at the last peak of his life says: the mystery will never end. And the more we discover, the greater the mystery becomes—not less. Because whatever we discover raises new questions.

धर्म की यह प्रतीति है कि जगत अनंत रहस्य है। इसलिए यम कहता है, ठीक-ठीक कौन जान सकता है! उससे बड़ा कोई भी नहीं है। ज्ञाता हमेशा ज्ञेय से बड़ा हो, तो ही पूरा-पूरा जान सकता है। लेकिन यहां ज्ञाता है छोटा, और ज्ञेय है बड़ा। यहां एक तितली के पंख हैं, और विराट आकाश है, अंतहीन। इन तितली के पंखों से इस पूरे विराट आकाश को कैसे जाना जा सकता है!

This is religion’s realization: the world is an infinite mystery. Hence Yama says: who can know exactly? None is greater than He. Only the knower who is greater than the known can know fully. But here the knower is small and the known is vast. Here are the wings of a butterfly and the boundless sky. With these wings, how can the entire sky be known?

इसका यह मतलब नहीं है कि कोई निराश हो जाए। तितली आकाश में उड़ सकती है। और आकाश का पूरा आनंद ले सकती है। और पूरे को जानने की जरूरत भी क्या है! अपने पंख जहां तक ले जाएं, उतना काफी है, काफी से ज्यादा है।

This does not mean one should despair. The butterfly can fly in the sky and enjoy the whole sky. And why the need to know the whole? Wherever your wings can carry you—that is enough—more than enough.

ज्ञान अनंत यात्रा है, कभी भी चुकता नहीं और समाप्त नहीं होता। यही अर्थ है अनंत सत्य का, अनादि सत्य का--जिसका न कोई प्रारंभ है, न कोई अंत है।

Knowledge is an infinite journey; it never finishes, never ends. This is the meaning of an infinite truth, an anadi truth—without beginning, without end.

शुभ कर्मों के फलस्वरूप मनुष्य शरीर में परब्रह्म के उत्तम निवासस्थान हृदय-आकाश में बुद्धिरूप परमगुफा में छिपे हुए सत्य का पान करने वाले व अवश्यंभावी कर्म का भोग करने वाले दो भिन्न तत्व हैं। वे छाया और धूप की भांति परस्पर भिन्न हैं, यह बात ब्रह्मवेत्ता ज्ञानी महापुरुष कहते हैं।

As a fruit of auspicious karma, in the human body, in the supreme abode of Parabrahman—the heart‑sky—in the primeval cave called Buddhi, there dwell two different principles: the one who drinks truth and the one who must reap the inevitable karma. They are distinct as shade and sunlight; thus say the knower‑sages of Brahman.

प्रत्येक व्यक्ति के भीतर, उपनिषदों की धारणा है, कि दो तत्व हैं। और वह धारणा अत्यंत सही है। एक तो है आपके भीतर ज्ञाता और एक है आपके भीतर भोक्ता। उपनिषदों ने कहा है, जैसे एक ही वृक्ष पर दो पक्षी बैठे हों। एक पक्षी ऊपर बैठा हो और एक नीचे बैठा हो। नीचे का पक्षी उछलता है, कूदता है, फल चखता है, नाचता है, प्रेम करता है, पुकार देता है प्रेयसी को, सब करता है। ऊपर का पक्षी सिर्फ बैठकर नीचे के पक्षी को देखता रहता है। वह कुछ करता नहीं, या सिर्फ देखना ही उसका करना है।

Within every person, say the Upanishads, there are two principles. And the insight is utterly right. One is the knower within you; one is the enjoyer. The Upanishads say: as on a single tree two birds sit—one above, one below. The lower bird hops, jumps, tastes the fruit, dances, loves, calls to its beloved—does everything. The upper bird only sits and watches the lower bird. He does nothing—or his doing is only watching.

उपनिषद कहते हैं, प्रत्येक व्यक्ति के भीतर दो तत्व हैं। एक उसके भीतर द्रष्टा है जो सिर्फ देखता है, जस्ट विटनेसिंग, सिर्फ साक्षी है, वह कुछ नहीं करता। और एक उसके नीचे तत्व है जो कर्ता है--दुकान चलाता है, लड़ता है, झगड़ता है, मित्रता बनाता है, प्रेम करता है, गृहस्थी बनाता है, संन्यास लेता है। वह कर्ता है। और पीछे एक सिर्फ देखता है--राग-विराग, अच्छा-बुरा, अधार्मिक-धार्मिक, शुभ कर्म, अशुभ कर्म। और दूसरा कर्ता है।

The Upanishads say: within each person two principles are present. One is the drashta, the seer—just witnessing—he does nothing. The other below is the karta, the doer—runs the shop, fights, quarrels, befriends, loves, makes a home, takes sannyas. One is the doer; one behind is only seeing—attachment and detachment, good and bad, irreligious and religious, auspicious and inauspicious. The other is the doer.

करने वाला तत्व आप नहीं हैं। करने वाला तत्व आपके अनंत जन्मों के कर्मों का जोड़ है। और जब तक वह करने वाला तत्व पूरा न बिखर जाए, तब तक मुक्ति नहीं होती। उसे चाहें आप मन कहें--बौद्धों ने उसे संघात कहा, जैनों ने उसे कर्म-मल कहा--या उसे आप कर्ता-तत्व कहें, जैसा उपनिषद कहते हैं। लेकिन उससे भी गहरे में एक देखने वाला है।

The doing principle is not you. The doing principle is the sum of your countless past actions. Until that doing principle is utterly dissolved, there is no liberation. Call it mind if you wish—the Buddhists called it sanghat; the Jains called it karma‑mala; or call it the karta‑tattva, as the Upanishads do. But deeper than it there is the seer.

इसे ऐसा समझें, एक चोर चोरी करने जा रहा है। जब चोर चोरी करने जा रहा है, तब भी उसके भीतर कोई जानता है कि मैं चोरी करने जा रहा हूं। यह जानने वाला है भीतर। आप दुकान चला रहे हैं। कोई भीतर जानता है कि आप दुकान चला रहे हैं। आप जवान हैं। कोई भीतर जानता है कि आप जवान हैं, और बूढ़े होते जा रहे हैं। बीमार हैं। कोई जानता है, आप बीमार हैं।

Understand it so: a thief is going to steal. As he goes, even then someone within knows: I am going to steal. This knower is within. You are running a shop; someone within knows. You are young; someone within knows you are young and becoming old. You are ill; someone knows you are ill.

लेकिन यह जानने वाला तत्व बहुत साफ नहीं है, यही हमारी अड़चन है। इसे हम भूल-भूल जाते हैं और कर्ता के साथ एक हो जाते हैं, आइडेंटिटी हो जाती है। जब आप जवान से बूढ़े हो रहे हैं, तो आप कहने लगते हैं, मैं ब़ूढा हो रहा हूं। बस वहीं भूल हो जाती है। जब आप क्रोध से भरते हैं, तो आप कहते हैं, मैं क्रुद्ध हो रहा हूं। जब आप दुकान करते हैं, तो आप कहते हैं, मैं दुकान कर रहा हूं।

But this knowing principle is not clear; this is our hindrance. We forget it and become identified with the doer. When you grow from youth to old age you say: I am becoming old—that is the mistake. When you are full of anger you say: I am angry. When you run the shop you say: I am running the shop.

बुद्ध ने कहा है, भूख पहले भी लगती थी, भूख अब भी लगती है। लेकिन पहले मैं समझता था कि मुझे भूख लग रही है। अब मैं समझता हूं कि मैं देख रहा हूं, शरीर को भूख लग रही है। इतना फासला है। जरा-सा फासला है, लेकिन बहुत बड़ा है। सूक्ष्म, लेकिन अंतहीन।

Buddha said: hunger used to arise before; hunger arises now. But earlier I thought, I am hungry. Now I know, I am seeing—the body is hungry. Such a small distance—yet vast. Subtle—yet infinite.

बीमार होते हैं तो आपको लगता है, मैं बीमार हो गया, यहां भूल है। इतना ही स्मरण आ जाए कि मैं जान रहा हूं कि शरीर बीमार हो गया, तो आपके भीतर दो तत्व हो गए, एक कर्ता के तल पर और एक द्रष्टा के तल पर।

When you are ill you feel: I am ill. There is the mistake. If only this remembrance arises: I know the body has become ill—then within you there are two principles: one at the plane of the doer, one at the plane of the seer.

वह द्रष्टा ही जितना निखरता आए, उतने आप परमात्मा के करीब पहुंचने लगे। और द्रष्टा जितना खोता जाए और कर्ता मजबूत होता जाए, उतना आप संसार में प्रविष्ट होते चले गए। कर्म के साथ एकता जुड़ जाए, तो आप संसार में होते हैं। कर्म के साथ एकता टूट जाए, तो आप परमात्मा के साथ एक हो जाते हैं।

The more the seer is refined, the closer you move to Paramatma. The more the seer is lost and the doer grows strong, the deeper you enter the world. Become one with karma—you are in the world. Break your oneness with karma—you become one with Paramatma.

यज्ञ करने वालों के लिए जो दुख-समुद्र से पार पहुंचा देने योग्य सेतु है, उस नाचिकेत अग्नि को और संसार-समुद्र से पार होने की इच्छा वालों के लिए जो भयरहित पद है, उस अविनाशी परब्रह्म पुरुषोत्तम को जानने और प्राप्त करने में हम समर्थ हों।

For those who perform yajna, the Naciketa‑fire is a bridge to cross the ocean of sorrow; and for those who wish to cross the ocean of samsara, the imperishable Parabrahman, the Purushottam, is the fearless state—may we know and attain Him.

हे नचिकेता! तुम जीवात्मा को तो रथ का स्वामी, उसमें बैठकर चलने वाला समझो, शरीर को रथ, बुद्धि को सारथि, रथ को चलाने वाला समझो, और मन को लगाम।

O Nachiketa! Know the jivatman to be the master seated in the chariot; the body to be the chariot; the intellect to be the charioteer; and the mind the reins.

ज्ञानीजन इस रूपक में इंद्रियों को घोड़े बतलाते हैं और विषयों को उन घोड़ों के विचरने का मार्ग बतलाते हैं, तथा शरीर, इंद्रिय और मन--इन सबके साथ रहने वाला जीवात्मा ही भोक्ता है, ऐसा कहते हैं।

The wise speak of the senses as the horses, and of the objects as the roads upon which the horses roam; and the jivatman, who abides together with body, senses, and mind, is the enjoyer—so they say.

जो सदा विवेकहीन बुद्धि वाला और अवशीभूत चंचल मन से युक्त रहता है, उसकी इंद्रियां असावधान सारथि के दुष्ट घोड़ों की भांति वश में न रहने वाली हो जाती हैं।

He whose intellect is ever undiscriminating and whose mind is unrestrained and fickle—his senses become like the unruly horses of a careless charioteer—beyond control.

बहुत पुराना भारतीय प्रतीक है कि मनुष्य जैसे एक रथ है। उसके भीतर एक मालिक है, गहरे में बैठा हुआ रथ के, वह साक्षी है। फिर घोड़े हैं, वे इंद्रियां हैं। घोड़ों को सम्हाल रखने वाली लगाम है, वह मन है। घोड़े जिस पथ पर दौड़ रहे हैं, वह वासना है। सारथि है, जो लगाम को सम्हाले हुए है, वह मन है। और उन सबके पीछे गहरे में रथ में छिपा बैठा जो साक्षी है, जो द्रष्टा है, वही परम तत्व है। जो उसको पहचानने लगता है, उसके सारे रथ की यात्रा संयत हो जाती है।

This is an ancient Indian symbol: man is like a chariot. Deep within sits the owner—the witness. Then there are the horses—the senses. The reins that hold the horses—that is the mind. The path upon which the horses run—that is desire. The charioteer who holds the reins—that is the mind. And behind all of them, hidden deep in the chariot, sits the witness—the drashta—that very supreme principle. One who begins to recognize Him—his whole journey becomes disciplined.

लेकिन हम उसको पहचानते ही नहीं। हम घोड़ों के पास ठहरे हुए हैं, या घोड़ों में रमे हुए हैं। फिर बहुत घोड़े जुते हैं रथ में। सब घोड़े अलग-अलग भगा रहे हैं। एक घोड़ा एक तरफ, दूसरा घोड़ा दूसरी तरफ।

But we do not recognize Him. We linger near the horses—or are absorbed in them. And many horses are yoked to the chariot; each pulls in a different direction. One horse to one side; another to another.

तो जीवन बड़ा द्वंद्व और कलह है। एक मन कहता है, यह करो। और दूसरा मन कहता है, यह करो। तीसरी इंद्रिय पुकारती है, यह करो। उन सबके बीच इतना कनफ्यूजन, इतना विभ्रम हो जाता है कि आपको कुछ समझ में नहीं आता कि क्या करो, क्या न करो? गीता पढ़ने बैठे हैं, एक इंद्रिय पुकारती है कि फिल्म देखने चलो। एक इंद्रिय कहती है, क्या व्यर्थ समय खराब कर रहे हो! यह बुढ़ापे में करने का काम है। गीता बाद में पढ़ लेना। और जल्दी भी क्या है? और यह सब चल रहा है भीतर। तो गीता भी पढ़ रहे हैं, यह भीतर चल भी रहा है। सब घोड़े अलग-अलग भाग रहे हैं। रथ इन घोड़ों के साथ घसिट रहा है।

Thus life becomes great duality and conflict. One mind says do this; another says do that; a third sense calls for something else. In their midst such confusion arises that you do not know what to do, what not to do. You sit to read the Gita—one sense calls: let us go to a film. Another says: why waste time? This is for old age. Read the Gita later; what is the hurry? All this goes on within. So you read the Gita and this inner noise goes on. All horses race in different directions; the chariot is dragged by them.

अगर कोई आदमी थोड़ा-सा सम्हलता है, तो घोड़ों से हटकर मन में अपने को केंद्रित करता है। मन है सारथि। अगर कोई आदमी और थोड़ा सम्हलता है, तो सारथि से भी पीछे हटता है। क्योंकि सारथि भी मालिक नहीं है, वह भी नौकर है। और नौकर के साथ अपने को एक कर लेना खतरे में जाना है।

If a man gathers himself a little, he moves away from the horses and centers himself in the mind—the charioteer. If he gathers a little more, he moves even behind the charioteer—because the charioteer too is not the master; he is also a servant. To become one with the servant is to risk danger.

सरकते-सरकते आदमी रथ के ठीक भीतर आ जाता है, जहां साक्षी बैठा हुआ है, जहां देखने वाला बैठा हुआ है। उस मालिक के साथ एक होते ही जीवन का स्वामित्व उपलब्ध होता है। आप पहली दफा अपने सम्राट हो जाते हैं। उसके बाद भूल-चूक अपने आप बंद हो जाती है। उसके बाद दुराचरण गिर जाता है।

Slowly, slowly, the man comes into the very interior of the chariot—where the witness sits, the seer. The moment one becomes one with the master, the sovereignty of life is attained. For the first time you become an emperor. Thereafter, mistakes drop by themselves; misdeeds fall away.

एक ही यात्रा है कि घोड़ों से हटकर धीरे-धीरे साक्षी तक पहुंच जाएं। साक्षी पर जो ठहर गया, उसके जीवन में फिर कोई दुख, कोई पीड़ा, कोई संताप नहीं है।

There is only one journey—from the horses, moving inward to the witness. One who settles in the witness—there is then no sorrow, no pain, no anguish in his life.

अब ध्यान के लिए तैयार हों।

Now, get ready for meditation.