Skip to content
Osho

Kathopanishad #2

6 October 1973 Mount Abu Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

छोटे से नचिकेता के संबंध में एक बात ध्यान में ले लेनी चाहिए, तो ही मृत्यु के साथ उसका यह अन्वेषण हमारी समझ में आ सकेगा। नचिकेता कितना ही छोटा हो, कितनी ही उसकी शरीर की उम्र कम हो, उसकी आत्मा की उम्र अनंत है। कोई भी बच्चा बच्चा ही नहीं है! और कोई भी बच्चा सिर्फ कोरी स्लेट की भांति नहीं है। अनंत जन्मों की कथा उस चित्त पर लिखी है। बच्चा भी बहुत बार बूढ़ा हो चुका है। इसलिए बच्चे के साथ भी अत्यंत सम्मानपूर्वक व्यवहार चाहिए।

There is one thing to keep in mind about the little Nachiketa, only then will his inquiry with Death become understandable to us. However small Nachiketa may be, however young his body’s age, the age of his Atman is beginningless. No child is merely a child! And no child is just a blank slate. Upon that consciousness is inscribed the tale of infinite births. The child has been old many times. Therefore, even with a child, one must behave with profound reverence.

यह शरीर नया हो, लेकिन इसके भीतर छिपी चेतना नई नहीं है। जितनी इस संसार की उम्र है, उतनी ही उम्र इस चेतना की भी है। यह चेतना हजारों बार शरीरों में जन्मी है और विदा हुई है। सुख और दुख, जीवन की उलझनें और सुविधाएं, जीवन के रहस्य और रस, जीवन के भ्रम और सत्य, सब इस चेतना ने भी अनुभव किए हैं।

This body may be new, but the consciousness hidden within is not new. As old as the universe is, so old is this consciousness as well. This consciousness has been born in bodies thousands of times and has taken leave of them. Pleasure and pain, the entanglements and comforts of life, life’s mysteries and its nectar, life’s illusions and truths—this consciousness has tasted them all.

इसलिए नचिकेता की अति गुरु-गंभीर खोज भारतीय मन के लिए चिंता का विषय नहीं है। पश्चिम के विचारक जरूर चिंतित होंगे कि इतना छोटा-सा बच्चा ऐसे प्रश्न कैसे उठा सकता है? क्योंकि ईसाइयत और इस्लाम और यहूदी धर्म, तीनों धर्म जो भारत के बाहर पैदा हुए हैं--शेष सारे महत्वपूर्ण धर्म भारत में पैदा हुए हैं--ये तीनों धर्म मानते हैं एक ही जन्म है, एक ही मृत्यु है, उसके बाद कोई पुनरागमन नहीं है। इसलिए उनकी धारणा में बच्चे तो ऐसे प्रश्न उठा ही नहीं सकते। और बच्चा इतनी गहन चिंतना भी नहीं कर सकता। उनकी समझ में तो ऐसे चिंतनपूर्ण विचार वृद्धावस्था में ही संभव हैं।

Hence Nachiketa’s supremely grave quest is no cause of worry for the Indian mind. Western thinkers will certainly be troubled—how can such a small child raise such questions? For Christianity, Islam, and Judaism—the three major religions born outside India (all other significant religions were born in India)—hold that there is but a single birth and a single death, after which there is no return. According to their view a child cannot raise such questions—and a child cannot pursue such deep contemplation. To them, such contemplative inquiry is possible only in old age.

लेकिन नचिकेता सिर्फ कथा नहीं है। और भी हजारों बच्चों ने ऐसे प्रमाण दिए हैं। पश्चिम में भी ऐसे बहुत से प्रमाण हैं।

But Nachiketa is not merely a story. Thousands of other children have given such proof. There are many such evidences in the West too.

पश्चिम का बहुत बड़ा संगीतज्ञ मोजर्ट सात वर्ष की उम्र में वैसे संगीत में कुशल हो गया, जैसा व्यक्ति सत्तर वर्ष की उम्र में भी नहीं हो पाता। चौंकाने वाली बात है। क्योंकि जिस संगीत के अभ्यास के लिए सत्तर वर्ष चाहिए, वह संगीत का अभ्यास सात वर्ष में हो कैसे सकता है? और मोजर्ट तीन साल की उम्र में महान संगीतज्ञ होने की संभावना प्रगट करने लगा। निश्चित ही पीछे यात्रा होनी चाहिए। पीछे के अनुभव चाहे स्मरण न हों, पीछे की संपदा चाहे उसका बोध न हो, मोजर्ट के साथ है।

The great Western musician Mozart became as proficient in music by the age of seven as many do not become even by seventy. It astonishes, for the practice that ordinarily takes seventy years, how could it be accomplished in seven? And by three, Mozart had already revealed the promise of a great musician. Surely there must have been a journey behind. The past experiences may not be remembered, the treasure of the past may not be consciously known, yet it is there with Mozart.

दो वर्ष की उम्र तक में बच्चों ने ऐसे प्रमाण दिए हैं हजारों, जो सिवाय पिछले जन्म की धारणा के अतिरिक्त और किसी तरह से समझाए ही नहीं जा सकते। नचिकेता अनूठा नहीं है। नचिकेता ने जो पूछा है वह इस बात की खबर है कि यह खोज बहुत पुरानी है और यह बच्चा बहुत बूढ़ा है।

By the age of two even, thousands of children have given such proofs as cannot be explained except by the doctrine of previous lives. Nachiketa is not unique. What Nachiketa asks announces that this quest is very ancient—and that this child is very old.

लाओत्से के संबंध में कथा है कि लाओत्से बूढ़ा ही पैदा हुआ था। यह नचिकेता भी ऐसा ही बूढ़ा है। इसकी खोज पीछे से जुड़ी है। यह जो पूछ रहा है, इसे खुद भी पता नहीं है कि क्या पूछ रहा है। लेकिन इसने बहुत बार, बहुत-बहुत जन्मों में यह पूछा है; बहुत-बहुत द्वार इसने खटखटाए हैं। बहुत-बहुत गुरुओं के चरणों में यह बैठा है। यह धारा जो आज प्रगट होकर दिखाई पड़ रही है, भू-गर्भ में बहती रही है।

There is a tale about Lao Tzu—that he was born old. This Nachiketa too is such an old one. His search is linked to the beyond. What he is asking—he himself may not even know what he is asking. But he has asked it many times, across many, many births; he has knocked at many doors; he has sat at many masters’ feet. This stream which today appears on the surface has long been flowing underground.

इस बात को खयाल में ले लें, तो ही नचिकेता के प्रश्न समझने योग्य लगेंगे, अन्यथा अस्वाभाविक मालूम पड़ते हैं। अन्यथा ऐसा लगता है कि नचिकेता के नाम पर ऋषि वे सारी बातें थोप रहा है जो कि वृद्ध भी नहीं पूछते। लेकिन और बच्चों ने भी ऐसा ही पूछा है।

If this is kept in mind, only then will Nachiketa’s questions seem intelligible; otherwise they will appear unnatural. Otherwise it will seem as if, in Nachiketa’s name, a rishi has imposed all those questions which even old people do not ask. But other children have asked in the same way.

शंकराचार्य तैंतीस वर्ष की उम्र में तो चल ही बसे। तैंतीस वर्ष की उम्र में उन्होंने ब्रह्म-सूत्र, उपनिषद और गीता पर अपनी महान व्याख्याएं पूरी कर लीं। तीन सौ वर्ष की उम्र भी किसी आदमी को मिले, तो भी शंकर का कोई मुकाबला नहीं है। शंकर ने जो तैंतीस वर्ष की उम्र में लिखा है, वह तीन सौ वर्ष की उम्र भी साधारणतः मिले तो भी लिखने की कोई संभावना नहीं है।

Shankaracharya passed away at thirty-three. By thirty-three he had completed his great commentaries on the Brahma-sutras, the Upanishads, and the Gita. Even if a man were given three hundred years, he could not rival Shankar. What Shankar wrote at thirty-three—ordinarily there is no possibility of writing it even at three hundred.

शंकर ने अपनी व्याख्या का सिलसिला सत्रह साल की उम्र में शुरू किया। और शंकर ने नौ वर्ष की उम्र में संन्यस्त होने की कामना प्रगट की।

Shankar began his commentarial work at seventeen. And at nine he expressed the wish to take sannyas.

यह जो नौ वर्ष की उम्र में...नौ वर्ष की उम्र ही क्या है! हम तो नब्बे वर्ष की उम्र में भी बचकाने बने रहते हैं। हमारे चित्त की कोई प्रौढ़ता नहीं हो पाती। वृद्धावस्था में भी हमारा चित्त वैसा ही होता है जैसा नासमझ अज्ञानी का होना चाहिए।

At the age of nine… what is the age of nine! We, even at ninety, remain childish. Our inner being gains no maturity. In old age too our mind is as that of a naive ignoramus.

शंकर के नौ वर्ष की उम्र में संन्यस्त होने की धारणा का उदय, जब अभी जीवन देखा नहीं! तो जिस जीवन को अभी देखा नहीं है, उससे मुक्त होने का सवाल भी कहां उठता है! अभी दुख जाना नहीं, तो दुख से छुटकारे की बात ही क्या अर्थ रखती है! अभी भोग देखे नहीं, तो त्याग में क्या अर्थ हो सकता है!

The arising of a desire for sannyas in Shankar at nine—when life has not yet been seen! When life has not been seen, whence the question of being free of it? When sorrow has not yet been known, what meaning is there in talk of release from sorrow? When indulgences have not been seen, what meaning can renunciation hold?

निश्चित ही भोग बहुत बार देखे गए हैं। बहुत बार देखे गए भोगों का ही यह सार निष्कर्ष है कि नौ वर्ष का बच्चा संन्यस्त हो जाना चाहता है।

Surely indulgences have been seen many times. The very essence, distilled from having seen indulgence many times, is that a child of nine wants to become a sannyasin.

मुझसे कई बार लोग आकर पूछते हैं कि आप कभी-कभी छोटे बच्चे को भी संन्यास दे देते हैं! कोई छोटा बच्चा नहीं है। शरीर की उम्र वास्तविक उम्र नहीं है।

Many times people come and ask me, “You sometimes even give sannyas to small children!” No one is a small child. The age of the body is not the real age.

पश्चिम में एक धारणा मानसिक-उम्र की पैदा हुई है, मेंटल एज की। इस संदर्भ में खयाल ले लेना चाहिए। फ्रांस में एक बहुत कीमती विचारक हुआ बिनेट। और बिनेट ने पहली दफा मनुष्य की मानसिक-उम्र की धारणा विकसित की। उसने कहा कि एक उम्र तो शरीर की होती है और एक उम्र मन की होती है। शरीर की उम्र के साथ मन की उम्र का कोई संबंध नहीं है। आप सत्तर साल के हो सकते हैं और मन की उम्र हो सकता है सात साल की हो। और उससे उलटा भी हो सकता है कि मन की उम्र सत्तर साल की हो और शरीर की उम्र सात साल की हो।

In the West a notion arose—mental age. It is worth recalling in this context. In France there was a valuable thinker, Binet. Binet first developed the idea of a person’s mental age. He said: one age is of the body and one age is of the mind. The mind’s age has no necessary relation with the body’s age. You may be seventy and the mind’s age may be seven. And conversely, the mind’s age may be seventy and the body’s age seven.

पिछले महायुद्ध में अमरीका ने अपने सैनिकों की मानसिक-उम्र का पता लगाना चाहा, तो बड़ी हैरानी का निष्कर्ष मिला। औसत उम्र सैनिकों की तेरह वर्ष थी मन की, शरीर की तो बहुत थी। मन वहां रुक गया जहां तेरह साल पूरे हुए।

In the last world war America tried to ascertain the mental age of its soldiers, and the finding was startling. The average mental age of soldiers was thirteen; the body was certainly older. The mind had stopped where thirteen was completed.

अधिक लोगों की उम्र तेरह, चौदह साल से आगे नहीं जाती। जैसे ही व्यक्ति कामुक रूप से प्रौढ़ होता है, सेक्सुअली मेच्योर होता है, वहीं उसकी मानसिक-उम्र रुक जाती है। स्त्रियों की मानसिक-उम्र पुरुषों से भी पहले रुक जाती है। क्योंकि पुरुषों से कोई एक, डेढ़, दो वर्ष पहले कामुक रूप से प्रौढ़ हो जाती हैं। फिर वह उम्र वहीं रुकी रहती है, शरीर की उम्र बढ़ती चली जाती है लेकिन मन वहीं ठहरा रह जाता है।

Most people’s age does not go beyond thirteen or fourteen. As soon as a person becomes sexually mature, their mental age halts there. Women’s mental age stops even earlier than men’s, because they become sexually mature a year-and-a-half or two earlier. Then the age remains halted; the body’s age keeps advancing, but the mind remains stuck there.

बिनेट ने मन की उम्र खोजी, लेकिन पूरब के मनीषियों के पास तीन उम्रों का हिसाब है। एक उम्र शरीर की, एक उम्र मन की और एक उम्र आत्मा की। उस आत्मा की उम्र का कोई हिसाब नहीं है। वह एक दिन के बच्चे के पास भी उतनी ही पुरानी है, जितनी किसी वृद्ध के पास है। आत्मा की उम्र की दृष्टि से हम सब समवयस्क हैं। हम सब की उम्र समान है।

Binet discovered the age of the mind, but the seers of the East account for three ages: one of the body, one of the mind, and one of the soul. The age of the soul cannot be reckoned. It is as ancient for a one-day-old infant as it is for a very old man. From the standpoint of the soul’s age we are all coeval. We all are the same age.

तो नचिकेता पूछ रहा है, आत्मा की उम्र से। उसकी मानसिक-उम्र भी बड़ी प्रगाढ़ रही होगी। क्योंकि वह जो सवाल उठा रहा है, वे खबर देते हैं इस बात की कि उसके सवाल गहन अनुभव से निकले हुए हैं।

So Nachiketa asks from the age of the soul. His mental age must also have been very mature. For the questions he raises announce that they spring from deep experience.

बूढ़ों को देखें, बच्चों को देखें। बच्चों में जरूर कभी कोई बूढ़ा मिल जाएगा। और बूढ़ों में तो अक्सर बहुत से बच्चे मिलेंगे। फर्क हो जाते हैं उम्र के साथ, पर फर्क ऊपरी हैं। छोटे बच्चे, छोटे लड़के और लड़कियां अपने गुड्डे-गुड्डियों का विवाह कर रहे हैं; बड़े-बूढ़े रामलीला कर रहे हैं! रामचंद्र जी बनाए हैं, सीताजी बनाई हैं, विवाह हो रहा है, जुलूस निकल रहा है। मन की उम्र नहीं बढ़ी। मन की उम्र वही की वही है। गुड्डे-गुड्डी थोड़े बड़े हो गए हैं, उनका नाम राम-सीता रख लिया है। लेकिन विवाह करने का गुड्डे-गुड्डियों का मजा वही है। जुलूस निकल रहा है। शोभायात्राएं हो रही हैं। अभी तो सारे मुल्क में हो रही हैं। अभी तो दिन हैं बूढ़े बच्चों के! शादी का मजा ले रहे हैं! शादी करवाने का मजा ले रहे हैं! बारात में सम्मिलित हो रहे हैं!

Look at old people, look at children. Among children, you will certainly meet some old ones. And among the old, you will often meet many children. With age the differences appear, but they are superficial. Small children, little boys and girls, are marrying their dolls; the grown-ups, the elders, are playing at the Ram Lila! They make a Ramchandra, they make a Sita, the wedding happens, the procession passes. The mind’s age has not grown. It is the same as it was. The dolls have become a little bigger; their names have been given as Rama and Sita. But the enjoyment of marrying the dolls is the same. The procession moves. Pageants are held. Now they are held all over the country. These are days of old children! They are enjoying weddings! Enjoying officiating at weddings! Joining the barat!

निश्चित ही बूढ़े जब बच्चों जैसा काम करते हैं तो उसको रेशनलाइज करते हैं, उसके आसपास तर्क बिठाते हैं। नहीं तो उनको अपने बूढ़ेपन पर शर्म मालूम होगी। उनको बेचैनी लगेगी।

Surely, when the old do childish things, they rationalize them, they set reasons around them—otherwise they would feel ashamed of their old age, they would feel restless.

छोटे बच्चे छोटी-छोटी चीजों पर लड़ते हैं। बड़े-बूढ़े भी कुछ बड़ी चीजों पर लड़ते हुए मालूम नहीं पड़ते। छोटी ही उनकी लड़ाइयां हैं। लेकिन उम्र बड़ी होने के कारण अपनी छोटी बातों को वे बड़ा करके दिखलाते हैं।

Small children fight over small things. The old do not seem to fight over great things either. Their quarrels too are small. But since the age is big, they inflate their trivial matters to look big.

अभी एक दिन मैं निकला, चौपाटी के पास से गुजर रहा था, मैंने देखा कि वहां स्कूल के बच्चे भी इकट्ठे हैं चौपाटी पर, बड़े नेता भी मौजूद हैं, और सब मिलकर गीत गा रहे हैं--झंडा ऊंचा रहे हमारा।

The other day I went out, passing by Chowpatty. I saw schoolchildren gathered there at Chowpatty, big leaders too were present, and all together they were singing—“Let our flag fly high.”

बचकानी बुद्धि की बात है। और झंडा क्या है! एक डंडे पर कपड़ा बांधा हुआ है; धारणा जोड़ी हुई है। उस झंडे के पीछे जानें चली जाएंगी। वह झंडा नीचा हो जाए तो सैकड़ों गर्दनें कट जाएंगी! और दूसरे का झंडा ऊंचा न होने पाए, और अपना झंडा ऊंचा रहे।

A childish mind. And what is a flag? A piece of cloth tied to a pole with a notion attached to it. Lives will be sacrificed behind that flag. If that flag is lowered, hundreds of necks will be cut! And the other’s flag must not be higher, and ours must remain high.

छोटे बच्चे अपने बाप के पास खड़े हो जाते हैं कुर्सी पर, और कहते हैं कि मैं तुमसे बड़ा हूं--यह झंडा ऊंचा रहे हमारा...। बाप मुस्कुराता है, अगर समझदार है। नहीं तो वह भी चोट खाता है। वह भी खड़ा हो सकता है कि नहीं, मैं तुमसे बड़ा हूं।

Small children stand on a chair beside their father and say, “I am bigger than you”—this is “Let our flag fly high…” The father smiles, if he is wise. Otherwise he too is hurt, he too can stand up and say, “No, I am bigger than you.”

यह मैं बड़ा हूं, यह खोज ही बचकानी है। मगर बड़े इस बचकानी खोज के लिए तर्क देते हैं। वे ढंग से बताते हैं। वे ऐसा नहीं कहते कि मैं बड़ा हूं। ऐसा कहना बहुत छोटापन मालूम पड़ेगा। वे कहते हैं, मेरा राष्ट्र महान है। लेकिन मेरा राष्ट्र महान क्यों है? क्योंकि मैं इस राष्ट्र में पैदा हुआ हूं। मेरी वजह से। मैं अगर पाकिस्तान में पैदा होता, तो पाकिस्तान महान होता। और मैं अगर अफगानिस्तान में पैदा होता, तो अफगानिस्तान महान होता। जहां मैं हूं, वही राष्ट्र महान होता है। मेरा धर्म महान है। मेरा शास्त्र, मेरी गीता, मेरे पुराण, मेरे तीर्थंकर, मेरे भगवान, मेरे अवतार, वे बड़े हैं। उनके पीछे आड़ में हम बड़े हो जाते हैं। और यह पागलपन सारी दुनिया में सभी के ऊपर है।

This search—“I am bigger”—is childish. But adults provide reasons for this childish search. They present it in a manner. They do not say, “I am big.” Saying so would look very small. They say, “My nation is great.” But why is my nation great? Because I was born in it—on my account! If I were born in Pakistan, then Pakistan would be great; if in Afghanistan, then Afghanistan would be great. Wherever I am, that nation is great. “My religion is great. My scripture, my Gita, my Puranas, my Tirthankaras, my Bhagwan, my Avatars—are great.” Hiding behind them, we become great. And this madness is upon everyone in the world.

ऐसा लगता है, मनुष्यता अभी तक प्रौढ़ नहीं हुई। पूरी मनुष्यता की औसत उम्र दस साल के करीब है। इसलिए इतने युद्ध होते हैं, इतनी मूढ़ताएं होती हैं। निपट अज्ञान से भरा हुआ सारा व्यवहार है।

It seems humanity has not yet matured. The average age of humanity is around ten. Hence so many wars, so many follies. Behavior stuffed with sheer ignorance.

अगर बूढ़े बचकाना व्यवहार करते हैं, तो कभी-कभी कोई बच्चा वृद्धों जैसा गौरवपूर्ण व्यवहार भी करता है। वह दूसरी संभावना ही नचिकेता का सार है। अब हम सूत्र में प्रवेश करें--

If the old behave childishly, sometimes a child also behaves with the dignity of elders. That second possibility is the essence of Nachiketa. Now we enter the sutra—

नचिकेता तीसरा वर मांगते हुए कहता है: मरे हुए मनुष्य के विषय में यह संशय है--कोई तो यों कहते हैं कि मरने के बाद आत्मा रहता है! और कोई ऐसा कहते हैं कि नहीं रहता है। आपके द्वारा उपदेश पाया हुआ मैं इसका निर्णय भलीभांति समझ लूं, यही तीनों वरों में तीसरा वर है।

Asking for the third boon, Nachiketa says: “Regarding a man who dies, there is a doubt—some say that after death the Atman remains; others say it does not. Through your instruction may I understand this decision clearly—this is the third of my three boons.”

सारे धर्म की खोज यही है। इस एक बिंदु पर ही सारे धर्मों का अंतस्तल टिका हुआ है कि क्या शरीर की मृत्यु मनुष्य की मृत्यु है? क्या मर जाने के बाद सभी कुछ मर जाता है, या कुछ शेष रहता है? और यह इतना केंद्रीय सवाल है कि इस पर सभी कुछ निर्भर है। जीवन के सारे मूल्य, जीवन का सारा अर्थ, प्रयोजन, अभिप्राय, जीवन की सारी गरिमा, गीत, गौरव, सभी कुछ इस एक बात पर निर्भर है कि क्या शरीर के साथ सब कुछ समाप्त हो जाता है?

All religious inquiry is just this. The innermost heart of all religions rests upon this one point: Is the death of the body the death of man? When one dies, does everything die—or does something remain? And this is such a central question that everything depends upon it. All the values of life, the meaning, the purpose, the dignity, the song and the glory of life—everything depends upon this one thing: does everything end with the body?

अगर शरीर के साथ सभी कुछ समाप्त हो जाता है तो न नीति में कोई अर्थ है, न धर्म में कोई अर्थ है। न अच्छाई है फिर कुछ, न बुराई है फिर कुछ। क्योंकि अच्छे भी मिट्टी में मिल जाते हैं, बुरे भी मिट्टी में मिल जाते हैं। अच्छे आदमी की मिट्टी में और बुरे आदमी की मिट्टी में कोई गुणात्मक फर्क नहीं होता। एक चोर और एक साधु के मरे हुए शरीर में कोई भी तो भेद नहीं है। और अगर चोर भी वहीं पहुंच जाता है और साधु भी वहीं पहुंच जाता है, मिट्टी में, और दोनों समान हो जाते हैं, तो दोनों के जीवन में जो भेद था वह काल्पनिक था। क्योंकि मृत्यु ने प्रगट कर दिया कि सब भेद काल्पनिक थे। तुम अच्छे थे कि बुरे, दो कौड़ी की बात है।

If everything ends with the body, then neither ethics has meaning, nor religion. Then there is nothing good and nothing bad. For the good too turn to dust, and the bad too turn to dust. There is no qualitative difference between the dust of a good man and that of a bad man. There is no difference at all in the dead bodies of a thief and a saint. And if both the thief and the saint reach to the same dust and become equal, then the difference in their lives was imaginary, for death reveals that all differences were imaginary. Whether you were good or bad—of no more than two coppers’ value.

अगर मृत्यु के साथ सब कुछ समाप्त हो जाता है, तो इस जगत में कोई नैतिक, कोई धार्मिक, किसी मूल्य का, किसी वैल्यू का कोई अर्थ नहीं है। फिर बेईमानी और ईमानदारी समान हैं। फिर हत्या और जीवनदान बराबर हैं। फिर हिंसा और अहिंसा में कोई भी फर्क नहीं है। फिर सत्य और असत्य में क्या भेद है? फिर मैं अच्छा रहूं या बुरा रहूं, जब अंत में सब समान ही हो जाता है, और अच्छे और बुरे दोनों ही मिट्टी में मिलकर खो जाते हैं, तो अच्छे होने की सारी आधारशिला गिर जाती है।

If everything ends with death, then in this world no moral, no religious, no value has any meaning. Then dishonesty and honesty are equal. Then murder and giving life are equal. Then there is no difference between violence and nonviolence. Then what difference between truth and untruth? Then whether I remain good or bad—when in the end all becomes equal and both, good and bad, merge into dust and are lost—the whole foundation of being good collapses.

सारी साधुता एक ही धारणा पर टिकी है कि शरीर के साथ सब समाप्त नहीं होता। और जीवन का अर्थ इसी बात पर निर्भर है कि शरीर जब गिरता है तो कुछ बिना गिरा भी शेष रह जाता है। शरीर जब मिटता है मिट्टी में, तो सभी कुछ मिट्टी में नहीं गिरता। कुछ मेरे भीतर, कोई ज्योति, किसी और यात्रा पर निकल जाती है। मैं बचता हूं किसी अर्थों में।

All saintliness is founded upon a single notion: that not all ends with the body. And the meaning of life depends upon this: when the body falls, something remains unfallen. When the body dissolves into dust, not all dissolves into dust. Something within me, some flame, sets out upon another journey. I remain—in some sense.

अगर मैं बचता हूं, तो ही मेरे जीवन का भेद बचता है। अगर मैं ही नहीं बचता, तो क्या भेद है? फिर तो शायद जिन्हें हम बुरा कहते हैं वे ही ज्यादा समझदार हैं। जिन्हें हम भला कहते हैं वे नासमझ हैं।

If I remain, then only does the distinction in my life remain. If I do not remain, then what distinction? Then perhaps those whom we call bad are more intelligent; those whom we call good are naive.

अगर आत्मा भी मरणधर्मा है, तो साधु मूढ़ हैं, ध्यानी अज्ञानी हैं। मंदिरों में पागलों की जमात है। मस्जिदों में नमाज पढ़ते हुए लोग विक्षिप्त हैं। क्योंकि वे जो भी कर रहे हैं, वह किसी अर्थ का नहीं है। फिर आप प्रार्थना करें या जुआ खेलें, बराबर है।

If the Atman is also mortal, then the saints are fools, the meditators ignorant. The temples are assemblies of madmen. Those who say their prayers in mosques are deranged. For whatever they are doing would be meaningless. Then whether you pray or gamble—equal.

आत्मा अगर बचती है शरीर के बाद, तो ही मंदिर और मस्जिद और गुरुद्वारा; कुरान और बाइबिल और वेद कुछ अर्थ रखते हैं। महावीर, बुद्ध, कृष्ण और क्राइस्ट और मुहम्मद में कुछ भेद है, कुछ राज है उनके पास। वे किसी महान जीवन की कुंजी की खोज कर रहे हैं।

Only if the Atman survives the body—then temples, mosques, gurdwaras; the Quran, the Bible, and the Vedas—have meaning. Then Mahavira, Buddha, Krishna, Christ, and Muhammad bear a difference; some secret is with them. They are seeking the key to a great life.

लेकिन अगर शरीर के साथ सब समाप्त हो जाता है, तो कैसी कुंजी और किसकी खोज! तब जीवन एक व्यर्थ दौड़धूप है।

But if everything ends with the body, then what key and what seeking! Then life is a futile bustle.

शेक्सपियर का वचन बड़ा महत्वपूर्ण है--ए टेल टोल्ड बाइ एन ईडिएट, फुल आफ फ्यूरी एंड नॉइज़, सिग्नीफाइंग नथिंग--एक मूढ़ द्वारा कही हुई कथा जैसा है जीवन; जिसमें शोरगुल तो बहुत है, मतलब बिलकुल भी नहीं।

Shakespeare’s words are significant—“A tale told by an idiot, full of sound and fury, signifying nothing.” Life is like a story told by a fool; much noise, no meaning at all.

आत्मा की अमरता, आत्मा का शेष रहना शरीर के पार, आत्मा का अतिक्रमण करना शरीर को; दीया मिट जाए, लेकिन ज्योति बचती है; यह सवाल नचिकेता उठाता है। नचिकेता कहता है, बड़ा संशय है। कोई कहता है कि आत्मा बचती है और कोई कहता है कि आत्मा नहीं बचती। मृत्यु के बाद क्या होता है? यही मेरा तीसरा वर है, यही मैं जान लेना चाहता हूं।

The immortality of the soul, the Atman remaining beyond the body, the Atman transcending the body; the lamp may be snuffed, but the flame remains—this is the question Nachiketa raises. Nachiketa says, there is great doubt: some say something remains behind; some say nothing remains. What happens after death? This is my third boon—this I want to know.

यही प्रत्येक जान लेना चाहता है। अगर मृत्यु के बाद कुछ बचता है, तो अभी भी आपके भीतर कुछ है। और अगर मृत्यु के बाद कुछ भी नहीं बचता, तो अभी भी आपके भीतर कुछ भी नहीं है। अभी भी आप खाली, कोरे, एक यंत्रवत। एक यंत्र से ज्यादा नहीं हैं। आप अभी भी नहीं हैं--अगर मृत्यु के बाद आप नहीं बचेंगे। तो धोखा है, आपको सिर्फ खयाल है कि आप हैं--अगर आप पदार्थ का एक जोड़ हैं, और एक रासायनिक व्यवस्था हैं, और एक यंत्र की भांति चल रहे हैं।

This is what everyone wants to know. If something remains after death, then even now there is something within you. And if nothing remains after death, then even now there is nothing within you. Even now you are empty—a mere mechanism. Not more than a machine. You are still not—if after death you will not be. Then it is a deception—only a notion that you are—if you are a heap of matter, a chemical arrangement, functioning like a machine.

एक कार चल रही है, एक घड़ी चल रही है, एक मशीन चल रही है, लेकिन हम यह नहीं कह सकते कि मशीन है। मशीन सिर्फ एक जोड़ है। कल-पुर्जे अलग कर लेंगे, कुछ भी पीछे बचेगा नहीं।

A car runs, a clock runs, a machine runs; but we do not say the machine “is.” A machine is only a composite. If we disassemble the parts, nothing remains behind.

आदमी भी क्या एक जोड़ है, कि सारे कल-पुर्जे अलग कर लें तो भीतर कुछ भी न बचे? क्योंकि मृत्यु कल-पुर्जे अलग करेगी। और अगर भीतर कुछ भी नहीं बचता, आप सिर्फ एक जोड़ हैं--तो आप थे ही नहीं। आपका होना ही नहीं है। आप सिर्फ खयाल में हैं। एक वहम है होने का।

Is man also a composite such that if all parts are taken apart, nothing remains within? For death will take apart the parts. And if nothing remains within, and you are only a composite—then you never were. Your being is not. You exist only in thought—a delusion of being.

न तो आपकी बुद्धि से पता चलता है कि आपके भीतर आत्मा है। क्योंकि आप जितनी बुद्धिमानी का काम करते हैं, उससे ज्यादा बुद्धिमानी का काम करने वाले यंत्र, कंप्यूटर खोज लिए गए हैं। आप जितनी कुशलता से काम करते हैं, उससे कुछ आत्मा का पता नहीं चलता, क्योंकि यंत्र की कुशलता आप नहीं पा सकते। यंत्र ज्यादा कुशल है। और इसलिए जहां भी ज्यादा कुशलता की जरूरत होती है, वहां आदमी का भरोसा नहीं किया जा सकता। वहां यंत्र का भरोसा करना होता है।

Neither does your intelligence reveal that there is an Atman within—for the works of intelligence you perform, machines, computers can perform more intelligently. Nor does your skill reveal the soul—for you cannot reach the skill of a machine. A machine is more skillful. Wherever greater skill is needed, man is not to be trusted; the machine must be trusted.

आपकी खूबी क्या है? कि आप गणित कर लेते हैं? कि आप भाषा बोल लेते हैं? ये सब काम यंत्र कर सकते हैं। उन्होंने करीब-करीब करना शुरू कर दिया है। आदमी की विशिष्टता, यंत्रों से, इसमें नहीं है कि वह बुद्धिमान है। आइंस्टीन भी जो काम कर रहा है, वह काम भी उससे ज्यादा कुशलता से एक कंप्यूटर कर सकता है। तो फिर आपका मस्तिष्क एक यंत्र, कंप्यूटर से ज्यादा नहीं है। आप भी एक यंत्र हैं।

What is your excellence? That you can calculate? That you can speak language? Machines can do all this. They have nearly begun to do it. Man’s distinctness from machines does not lie in being intelligent. Even what Einstein does, a computer can do with greater efficiency. Then your brain is no more than a machine, a computer. You too are a machine.

आदमी बच्चे पैदा करता है। लेकिन अभी वैज्ञानिकों ने ऐसे यंत्र विकसित किए हैं, जो अपने बच्चे पैदा कर सकते हैं। यंत्र खुद ही अपने जैसा यंत्र अपने भीतर से पैदा कर सकता है, निर्मित कर सकता है। तब फिर वह भी कोई बड़ी बात नहीं रह गई। यंत्र अपने जैसा यंत्र स्वयं ही निर्मित कर सकता है, आटोमैटिक। और ऐसी भी व्यवस्था की गई है कि वह आने वाले यंत्र में, जो उससे पैदा होगा, अपने से श्रेष्ठता लाए। और इस तरह हर यंत्र जो उससे पैदा होगा, और आगे पैदा होगा, वह पिछले से श्रेष्ठ होता चला जाएगा।

Man produces children. But scientists have now developed such machines as can produce their own offspring. A machine can generate, within itself, a machine like itself—manufacture it. Then that too is no great thing. A machine can manufacture, automatically, another machine like itself—and arrangements have been made so that the machine it produces will be superior to it. Thus every machine that is born from it, and then from that one, will be superior to the previous one.

आपका बेटा जरूरी नहीं है कि आपसे श्रेष्ठ हो। अक्सर तो ऐसा नहीं होता। अच्छे बाप अक्सर बुरे बेटों को जन्म देते हैं। यंत्र में ऐसी आंतरिक व्यवस्था की जा सकी है कि वह जो यंत्र पैदा करे, उससे श्रेष्ठ हो। जो-जो उसमें भूल-चूक थीं, वह उसमें न हों। फिर उसके बाद वह जो यंत्र पैदा करेगा, वह और भी श्रेष्ठ होगा। और एक ऐसी जगह आ सकती है कि यंत्र पैदा करते-करते श्रेष्ठतम यंत्र को पैदा कर दे, जो कि आदमी अभी तक सफल नहीं हुआ है।

Your son need not be superior to you. Often he is not. Good fathers often beget bad sons. In a machine an inner arrangement can be made that the machine it produces will be superior. Whatever errors were in the former will not be in the latter. Then the one that the latter produces will be yet more superior. And a point may come when, producing machines upon machines, the most superior machine is created—something man has not yet managed.

और आप जिनको सुख-दुख कहते हैं, वे भी सारी यांत्रिक घटनाएं हैं।

And what you call pleasure and pain are all mechanical events.

स्किनर एक बहुत बड़ा मनसविद है। स्किनर ने बहुत से प्रयोग किए हैं जिनमें आपके सुख-दुख यांत्रिक हैं, इसकी खोज की है। मनुष्य जिस सुख को गहरा से गहरा जानता है, वह संभोग का सुख है। लेकिन स्किनर, देलगादो और दूसरे मनोवैज्ञानिकों की खोज बड़ी हैरान करने वाली है।

Skinner is a very great psychologist. He has done many experiments discovering that your pleasures and pains are mechanical. The deepest pleasure known to man is sexual pleasure. But the findings of Skinner, Delgado, and other psychologists are astonishing.

चूहों पर स्किनर और उसके मित्र काम कर रहे थे। उन्होंने मस्तिष्क में वे बिंदु खोज लिए हैं जहां सुख का अनुभव होता है--प्लेजर प्वाइंट्‌स, और वे भी बिंदु खोज लिए हैं जहां दुख का अनुभव होता है। तो बिजली का तार जोड़ देते हैं जहां सुख का अनुभव होता है। और उस बिंदु को अगर बिजली से छेड़ा जाए, तो बड़ा सुख मालूम होता है। दुख का बिंदु जोड़ दिया जाए इलेक्ट्रोड से, तो बड़ा दुख मालूम होता है।

Skinner and his colleagues worked on rats. They discovered those points in the brain where pleasure is experienced—pleasure points—and those where pain is experienced. So they connect an electric wire to the pleasure point; if that point is stimulated with electricity, a great pleasure is felt. If the electrode is connected to the pain point, a great pain is felt.

एक चूहे पर स्किनर प्रयोग कर रहा था। और संभोग के क्षण में चूहे को जो रस और आनंद मालूम होता है, वह मस्तिष्क के किस हिस्से में मालूम होता है उस हिस्से का उसने अध्ययन किया, और उस हिस्से में उसने बिजली से तार जोड़ दिया। और चूहे को बटन बता दी, बटन दबाकर। और जैसे ही बटन दबाई, चूहा बड़ा आनंदित हुआ। फिर तो चूहे ने खुद बटन दबाना सीख लिया। आप चकित होंगे कि एक घंटे में चूहे ने पांच हजार बार बटन दबाई। पांच हजार! रुका ही नहीं, जब तक कि बेहोश होकर नहीं गिर पड़ा।

Skinner experimented on a rat. He studied in which part of the brain the delight of sexual climax is felt, then attached a wire to that part. He showed the rat a button. As soon as the button was pressed, the rat was greatly delighted. Thereafter the rat learned to press the button by itself. You will be amazed: in one hour the rat pressed the button five thousand times—five thousand! He did not stop until he fell unconscious.

स्किनर का कहना है कि आने वाली सदी में हम हर आदमी के खीसे में रखने वाला छोटा यंत्र दे देंगे। पुरुष को स्त्री की जरूरत नहीं है, स्त्री को पुरुष की जरूरत नहीं है। जब भी वह कामसुख पाना चाहे, जरा-सा बटन को दबाए, उसके मस्तिष्क का सुख-केंद्र संचालित हो जाएगा। रास्ते पर चलते हुए आप संभोग करते चले जाएंगे। किसी को पता भी नहीं चलेगा। और संभोग के लिए जो उपद्रव झेलने पड़ते हैं--घर-गृहस्थी बसाओ; एक स्त्री की परेशानी भोगो; एक पति का उपद्रव झेलो--वह कुछ भी नहीं। आप पूरी तरह मालिक हो जाते हैं।

Skinner says that in the coming century we shall give every person a small device to keep in his pocket. Man will not need woman, woman will not need man. Whenever one wants sexual pleasure, just press a little button and the brain’s pleasure center will be operated. While walking on the road you will be making love—no one will even know. And the disturbances one must endure for sex—making a home and household, suffering the trouble of a wife, bearing the nuisance of a husband—none of that. You become complete master of yourself.

ठीक ऐसे ही दुख के केंद्र भी मस्तिष्क में हैं। स्किनर कहता है कि वे काटकर अलग किए जा सकते हैं। कोई दुख अनुभव ही नहीं होगा। आप सोचते हैं कि दुख इसलिए अनुभव होता है कि दुख है, तो आप गलती में हैं। सिर्फ आपके पास दुख का केंद्र है, वह अलग कर दिया जाए, आपको दुख अनुभव नहीं होता। जब आपको मारफिया दिया जाता है, या क्लोरोफार्म दिया जाता है, तो दुख का केंद्र आच्छादित हो जाता है। इसीलिए फिर आपका हाथ-पैर भी काटा जाए तो आपको पता नहीं चलता। आपको कोई मार भी डाले तो पता नहीं चलता।

Similarly the centers of pain are also in the brain. Skinner says they can be cut off—no pain will be experienced. If you think pain is experienced because there is pain, you are mistaken. You only have a pain center; if it is cut off, you do not experience pain. When you are given morphia or chloroform, the pain center is veiled. Therefore even if your limbs are cut, you do not know. Even if someone kills you, you do not know.

ये सारे केंद्र यांत्रिक हैं। और आप जानकर हैरान होंगे कि ये नई खोजें आदमी को बड़ी खतरनाक स्थिति में ले जाएंगी।

All these centers are mechanical. And you will be surprised to know that these new discoveries will bring man into a very dangerous situation.

देलगादो ने रेडियो के द्वारा दूर से लोगों के मन को संचालित करने के प्रयोग किए हैं। तो उसने एक सांड को, उसके मस्तिष्क में इलेक्ट्रोड डाल दिए...और आप जानकर चकित होंगे कि आपके मस्तिष्क के भीतर अगर कोई चीज डाल दी जाए तो आपको पता नहीं चलेगा। वहां कोई संवेदना नहीं है। अगर आपके ब्रेन की सर्जरी की जाए और वहां कोई चीज छोड़ दी जाए--लोहे का एक टुकड़ा--तो आपको कभी पता नहीं चलेगा कि वहां लोहे का टुकड़ा पड़ा है। क्योंकि आपके मस्तिष्क में संवेदन अनुभव करने वाले कोई स्नायु नहीं हैं।

Delgado has conducted experiments in operating people’s minds from afar by radio. He inserted electrodes into the brain of a bull—and you will be amazed to know that if something is inserted into your brain, you will not know it. There is no sensation there. If a surgery is done on your brain and something is left behind there—a piece of iron—you will never know that a piece of iron lies there. For in your brain there are no nerves for experiencing sensation.

यह बड़ी हैरानी की बात है कि मस्तिष्क सब कुछ अनुभव करता है, लेकिन भीतर उसके पास कोई स्नायु नहीं हैं। इसलिए तो आपको मस्तिष्क के भीतर क्या चल रहा है, उसका पता नहीं चलता। बहुत बड़ा काम चल रहा है। बड़ी फैक्ट्री है। कोई सात करोड़ स्नायु हैं। चौबीस घंटे वहां विद्युत की तरह भाग-दौड़ चल रही है। आपको पता नहीं चलता है।

It is surprising that the brain experiences everything, yet within it there are no sensory nerves. Therefore you do not know what is going on inside the brain. A very big work is going on. A huge factory. Some seven hundred million neurons. Electricity-like traffic hums there twenty-four hours. You do not know.

एक सांड के मस्तिष्क में देलगादो ने एक इलेक्ट्रोड रख दिया और उस इलेक्ट्रोड का संबंध उसके रेडियो से है। और वह उस रेडियो के द्वारा उस सांड को संचालित करने लगा। जब वह रेडियो में उस बटन को दबाएगा जिससे सांड को क्रोध आना चाहिए, तो सांड एकदम फुफकार मारकर क्रोध से भर जाएगा। बीच में तार भी नहीं जुड़ा है, वायरलेस से संबंधित है। हजारों मील दूर भी बैठा हो देलगादो तो वहां से वह सांड को--सांड माउंट आबू में हो और देलगादो अमरीका में--तो वहां से वह उसको क्रोधित कर सकता है। सिर्फ बटन दबाने की बात है कि वह क्रोध में आ जाएगा; फुफकार मारेगा और जो भी आसपास होगा, हमला कर देगा।

Delgado placed an electrode in a bull’s brain and linked it to his radio. From that radio he began to operate the bull. When he pressed the button that should provoke anger, the bull would instantly snort and become filled with rage. There is no wire connected—wireless. Even if Delgado sat thousands of miles away—the bull in Mount Abu and Delgado in America—he could make it angry from there. Just press the button and it would fly into rage, snort, and attack whoever was near.

उसने जब अपने प्रयोग का प्रदर्शन किया यूरोप में--स्पेन में--तो लोग चकित हो गए। लाखों लोग देखने इकट्ठे हुए थे। सांड फुफकार मारकर भागा, क्योंकि देलगादो भी था वहां मैदान में। वह हाथ में अपना रेडियो लिए खड़ा हुआ है। वह ठीक उसके पास आ गया, एकदम घबड़ाहट का क्षण था, कि वह अपने सींग घुसेड़ देगा उसके पेट में, तभी उसने बटन दबाई। सांड वहीं शांत हो गया, एकफीट दूरी पर। खड़ा हो गया, जैसे एकदम ध्यान में चला गया!

When he demonstrated this experiment in Europe—in Spain—people were astonished. Hundreds of thousands gathered to see. The bull snorted and charged—Delgado too was there in the arena, holding his radio in his hand. The bull came right up to him—it was a moment of panic—its horns about to go into his belly; just then he pressed the button. The bull stopped there, one foot away. Stood still—as if gone into meditation!

यह इतनी खतरनाक स्थिति है कि इसका आज नहीं कल राजनीतिज्ञ उपयोग करेंगे। बच्चों को अस्पताल में पैदा होने के साथ ही इलेक्ट्रोड डाले जा सकते हैं, जिनका उनको कभी पता नहीं चलेगा। सिर्फ दिल्ली से बटन दबाने की जरूरत है कि सब लोग कहेंगे--झंडा ऊंचा रहे हमारा!

Such a dangerous situation—politicians will use it today or tomorrow. Electrodes can be inserted into children right at birth in the hospital—they will never know. From Delhi it would only be necessary to press a button and everyone would shout, “Let our flag fly high!”

जरूर तानाशाही हुकूमतें इसका उपयोग करेंगी। कि मुल्क भूखा मर रहा हो तो भी कोई फिक्र नहीं। लेकिन मुल्क के अगर सुख के संवेदन को संचालित किया जा सके, तो भूखे लोग भी आनंद से भर जाएंगे। कितने ही आप सुखी हों, अगर आपके दुख के केंद्र को संचालित किया जा सके, आप तत्क्षण दुखी हो जाएंगे।

Surely tyrannical governments will use it. Even if the country is starving, no matter; if the center of pleasure can be operated, the hungry too will be filled with bliss. However happy you may be—if your pain center can be operated, you will become miserable in an instant.

तो सुख-दुख भी आपकी आत्मा की खबर नहीं देते। सिर्फ आपके यांत्रिक मस्तिष्क की खबर देते हैं।

So pleasures and pains do not reveal your soul; they reveal only your mechanical brain.

सिर्फ एक ही संभावना है जिससे आदमी यंत्रवत नहीं है, और सभी स्थितियों में हम यंत्रवत हैं। शरीर है भी यंत्र, लेकिन उसके भीतर जो छिपा है, वह यंत्र नहीं है। शरीर है भी एक बहुत कांप्लिकेटेड, बहुत सूक्ष्म नाजुक यंत्र। मालिक भीतर छिपा है।

There is only one possibility by which man is not mechanical—and in all other conditions we are mechanical. The body is a machine, but what is hidden within is not a machine. The body is a very complicated, very subtle, delicate machine. The master is hidden within.

नचिकेता पूछता है कि यह मेरा तीसरा वरदान है कि मैं जानना चाहता हूं कि जब यह सारा यंत्र-शरीर गिर जाएगा, तब भी मैं बचता हूं या नहीं? संशय है बहुत, क्योंकि कुछ कहते हैं कि कोई बचता है पीछे; और कुछ कहते हैं, कोई भी नहीं बचता।

Nachiketa asks: This is my third boon—that I want to know whether, when this entire machine-body falls, I still remain or not. There is great doubt, for some say something remains; others say nothing remains.

यमराज को विचार हुआ कि अनधिकारी के प्रति आत्मतत्व का उपदेश करना हानिकर होता है।

Yama thought: instructing one who is unprepared in the truth of the self is harmful.

यह थोड़ा समझ लेने जैसा है। अनधिकारी के प्रति, अपात्र के प्रति आत्मतत्व का उपदेश हानिकर होता है। असल में जो अनधिकारी है, वह सत्य का उपयोग भी हानि के लिए ही करेगा। जो अधिकारी है वह असत्य का उपयोग भी कल्याण के लिए करेगा।

This needs a little understanding. To instruct the unqualified, the unfit, in the truth of the self is harmful. In fact, the unqualified will use even truth for harm; the qualified will use even untruth for well-being.

आपको जो शिक्षा दी जाती है वह शिक्षा मूल्यवान नहीं है, आपका अधिकारी और अनधिकारी होना मूल्यवान है। उदाहरण के लिए, अनधिकारियों ने सभी शिक्षाओं का दुरुपयोग किया है। इस देश में हमने पुनर्जन्म की शिक्षा दी। उनका प्रयोजन था कि तुम जिस सुख की तलाश कर रहे हो, वह व्यर्थ है। तुम बहुत बार उसकी तलाश कर चुके हो, और बहुत बार तुम्हें वह सुख मिल भी चुका है, फिर भी तुमने कुछ नहीं पाया। न-मालूम कितनी बार तुम स्त्रियों से प्रेम जुटा चुके हो, पुरुषों से प्रेम बांध चुके हो। न-मालूम कितने महल तुमने बनाए, न-मालूम कितनी धन-संपत्तियां इकट्ठी की हैं, और हर बार तुम दुखी मरे हो। और वही तुम फिर कर रहे हो!

What is taught to you is not valuable—the valuable thing is whether you are qualified or unqualified. For example, the unqualified have misused all teachings. In this country we taught rebirth. The purpose was: the pleasure you seek is futile; you have sought it many times, and many times you have obtained it, yet you gained nothing. Countless times you have fallen in love with women, tied your love to men; countless palaces have you built; countless wealths have you amassed—and each time you have died unhappy. And again you are doing the same!

यह स्मरण आ जाए कि यही मैं बहुत बार कर चुका और कुछ भी न पाया, और यही मैं फिर कर रहा हूं, तो हाथ रुक जाएंगे।

If the remembrance arises—“This I have done many times and found nothing—and again I am doing the same”—then the hands will stop.

लेकिन अनधिकारियों ने क्या किया? उन्होंने कहा कि जब बहुत जन्म हैं, तो जल्दी क्या है? आत्मतत्व को खोज लेंगे कभी भी। भोग तो क्षणभंगुर हैं, अगर न खोज पाए अभी, तो खो जाएंगे। यह आत्मतत्व तो शाश्वत है, मिटता नहीं, बार-बार जन्म लेता है। इस जन्म में न मिली समाधि तो अगले जन्म में मिल जाएगी। जल्दी जरा भी नहीं है। अनधिकारी ने जो अर्थ निकाला...। अधिकारी ने कहा था कि तुम ऊब जाना, अनधिकारी ने सोचा कि जल्दी नहीं है!

But what did the unqualified do? They said: if there are many births, then what is the hurry? We shall seek the self someday. Indulgence is fleeting; if we do not seek now, it will be lost. But the self is eternal, it does not perish, it takes birth again and again. If Samadhi is not attained in this life, it will be attained in the next. There is no hurry at all. This is the meaning the unqualified drew… The qualified had said: become weary of it; the unqualified thought: there is no hurry!

इसलिए आप हैरान होंगे कि पूरब के मुल्कों में टाइम कांशसनेस नहीं है; समय की कोई प्रतीति नहीं है। एक आदमी आपसे कहता है कि मैं पांच बजे आऊंगा। वह दस बजे रात तक न आए! समय का कोई बोध नहीं है, क्योंकि समय अनंत है। बोध तो तब होता है, जब चीजें कम होती हैं। गरीब को धन का बोध होता है। एक पैसा खो जाए तो पता चलता है, क्योंकि इतना कम है। कुबेर को क्या बोध होगा, एक पैसा खो जाए तो कुछ भी नहीं खोता। करोड़ भी खो जाएं तो भी कुछ नहीं खोता, क्योंकि अनंत धनराशि है।

Therefore you will be surprised: in Eastern lands there is no time-consciousness; no sense of time. A man says to you, “I will come at five o’clock.” He does not come even by ten at night! No sense of time—because time is infinite. There is a sense only when things are scarce. The poor man has a sense of money. If he loses one coin, he knows, because it is so little. What sense of losing a coin will Kubera have? Even the loss of millions is nothing—because the treasure is infinite.

पूरब के मुल्कों में समय की धारणा नहीं है। इसलिए पूरब के मुल्क घड़ी की ईजाद न कर सके। वह पश्चिम को करनी पड़ी। पश्चिम में समय का बोध है। समय भागा जा रहा है। और समय थोड़ा है। क्योंकि जीसस और मुहम्मद ने जो शिक्षा दी, और मोज़ेज ने, वह यह थी कि एक ही जन्म है।

In the Eastern lands there was no concept of time. Hence the East could not invent the clock. That fell to the West. In the West there is a sense of time. Time is running—and time is short. For Jesus and Muhammad and Moses taught—seeing the errors of the unqualified in the East—that there is only one birth.

अब यह बड़े मजे की बात है। उन्होंने भी शिक्षा इन्हीं अनधिकारियों को देखकर दी, क्योंकि पूरब में गलती हो चुकी थी। पूरब भूल कर चुका था। अनंत जन्मों की बात करके नासमझ बड़े मजे में हो गए थे। तो पश्चिम में...पश्चिम के धर्म बाद में पैदा हुए पूरब के धर्मों से, इसलिए पूरब में जो भूल हो गई थी उससे उन्होंने बचना चाहा। लेकिन उन्हें पता नहीं कि अनधिकारी बड़ा कुशल है। आप उसे बचा ही नहीं सकते। अगर खाई से बचाएंगे, वह कुएं में कूद पड़ेगा।

It is amusing. They too taught in view of the unqualified—because the East had already erred. Since Western religions arose later than those of the East, they wished to avoid the mistake the East had made. But they did not know the unqualified are very skillful. You cannot save him. If you save him from the pit, he will jump into the well.

तो जीसस, मुहम्मद और मोज़ेज ने कहा कि एक ही जन्म है, यह पुनर्जन्म व्यर्थ है, गलत है यह बात। यह बात गलत नहीं है। लेकिन पूरब के अनधिकारी ने जो किया था उसका परिणाम यह था, कि यह खतरा पश्चिम में न हो जाए। जीसस ने जोर दिया: एक ही जन्म है। इसलिए तुम्हें जो भी करना है--ध्यान, प्रार्थना, पूजा, जीवन का रूपांतरण--अभी कर लो, आगे समय नहीं है। इसे तुम पोस्टपोन मत करो। इसे तुम स्थगित मत करो। एक-एक क्षण कीमती है। क्योंकि दुबारा नहीं मिलेगा। समय की संपदा सीमित है।

So Jesus, Muhammad, and Moses said there is only one birth—rebirth is false. The statement is not false; but as a result of what the unqualified in the East had done, they wanted to avert this danger in the West. Jesus pressed: there is only one birth. Therefore whatever is to be done—meditation, prayer, worship, transformation of life—do it now; there is no time ahead. Do not postpone it. Every moment is precious, for it will not return. The wealth of time is limited.

अनधिकारी ने सुना, उसने कहा, अगर समय की संपदा इतनी सीमित है तो जिस आत्मा का हमें कोई पता नहीं, और जिस परमात्मा की सिर्फ बातचीत सुनते हैं, जिसका हमें कोई अनुभव नहीं, उस खाली कल्पना की बात के लिए हम इस वास्तविक जगत को छोड़ दें! और एक ही जन्म है! और एक दफा छूटा तो सदा के लिए छूटा!

The unqualified heard and said: if the wealth of time is so limited, then for the Atman of which we have no inkling, and the God of whom we only hear talk, with no experience—shall we leave this real world for that empty imagination? And there is only one birth! Once lost, lost forever!

तो पश्चिम ने कहा कि हाथ की आधी रोटी सपनों की पूरी रोटी से बेहतर है। वे दूर के सपने पता नहीं हों या न हों, और जीवन दुबारा नहीं है। इसलिए भोग लो। इसलिए सारा पश्चिम जीसस, मोज़ेज, और मुहम्मद की शिक्षाओं का जो फायदा उठाया, वह यह है कि भोगो, क्योंकि समय बहुत कम है। जितने जल्दी भोग लो, जितने ज्यादा भोग लो। और मृत्यु के बाद का किसको पता है! इसलिए उस अंधेरे की बात के लिए, जो रोशनी में मिल रहा है उसे छोड़ना उचित नहीं है।

Thus the West said: half a loaf in the hand is better than a whole dream. Who knows of those distant dreams—and life will not return—so enjoy. Therefore the West, having taken the teachings of Jesus, Moses, and Muhammad, derived the benefit that one should indulge, for time is very short—enjoy quickly, enjoy much. And who knows what is after death! For the sake of that darkness, it is not right to leave what is here in the light.

इसलिए पश्चिम में--बुद्ध, कृष्ण, महावीर की शिक्षाओं से जो भूल भारत में हुई थी--ठीक वही भूल, ठीक उलटी शिक्षा जीसस ने और मुहम्मद ने और मोज़ेज ने दी, पश्चिम में हुई। पूरब भोगता है इसलिए कि बहुत जन्म हैं, जल्दी क्या है! पश्चिम भोगता है इसलिए कि इतना कम समय है कि भोग छोड़ा नहीं जा सकता! और बाकी बातें इतनी अंधेरे में हैं कि उनका कोई भरोसा नहीं है।

So in the West—the very mistake that arose in India from the teachings of Buddha, Krishna, and Mahavira—occurred in reverse. The East indulges because there are many lives—what is the hurry! The West indulges because time is so little that indulgence cannot be dropped—and the rest is so dark that it is unreliable.

बड़े मजे की बात है--शिक्षा कोई भी हो, अनधिकारी हमेशा हानि ही उठाता है।

It is amusing—whatever the teaching, the unqualified always come to harm.

यम सोचने लगा कि नचिकेता अभी इतना छोटा है, उम्र इसकी कम है, नासमझ है--निर्दोष है, शुद्ध है, लेकिन अनुभव नहीं है। इस अनधिकारी को मैं आत्मतत्व की बात कहूं, तो कहीं कोई खतरा न हो, कहीं यह कोई अपने मतलब न निकाल ले।

Yama thought: Nachiketa is still so small; his age is little; he is naive—innocent, pure, but without experience. If I speak of the self to this unqualified one, there may be danger—he may derive some meaning of his own.

बहुत से ज्ञानी चुप रह गए हैं, आपके डर से! इसलिए नहीं कि वे जो कहना चाहते थे वह बिलकुल कहा नहीं जा सकता। कहना कठिन है, लेकिन कहा जा सकता है। लेकिन आपके डर से! क्योंकि आपसे कुछ भी कहो, आप उससे वही निकाल लेंगे जो नर्क की तरफ ले जाता है। बहुत ज्ञानी चुप रह गए। लेकिन उनकी चुप्पी से कोई फर्क नहीं पड़ता, आप उनकी चुप्पी से भी वह मतलब निकाल लेते हैं, जो उनका कभी नहीं था। इसलिए बहुत ज्ञानी बोले कि कहीं चुप्पी से आप कुछ मतलब न निकाल लो, जो और भी खतरनाक होगा।

Many wise ones have remained silent—for fear of you! Not because what they wanted to say could not be said at all. It is difficult to say, but it can be said. But for fear of you! For whatever is said to you, you will extract from it that which leads to hell. Many wise ones remained silent. But their silence makes no difference—you draw meanings even from their silence which were never theirs. Therefore many wise ones spoke lest you derive from silence something even more dangerous.

बुद्ध चुप रह गए, बहुत से सवालों के जवाब नहीं दिए। सिर्फ इसलिए कि उन सवालों के जवाब अनधिकारियों को बड़े उपद्रव में ले जाएंगे। बुद्ध के मरते ही बुद्ध के संप्रदाय पच्चीस हो गए। क्योंकि अलग-अलग अनधिकारियों ने चुप्पी का अलग-अलग मतलब निकाला। अगर बुद्ध कुछ बोले होते तो भी ठीक था। अब तो कुछ था ही नहीं, बुद्ध चुप क्यों रहे, इसका चिंतन करना शुरू किया। किसी ने कहा कि बुद्ध इसलिए चुप रहे कि आत्मा के संबंध में कुछ कहा नहीं जा सकता। किसी ने कहा, बुद्ध इसलिए चुप रहे कि आत्मा है ही नहीं, बोलना क्या है!

Buddha remained silent; he did not answer many questions—only because answers to those questions would lead the unqualified into great trouble. No sooner had Buddha died than the sects of Buddha became twenty-five—because different unqualified ones drew different meanings from his silence. Had Buddha said something, it would still have been better. Now there was nothing—people began to think why Buddha remained silent. Someone said: Buddha remained silent because nothing can be said about the soul. Someone else said: Buddha remained silent because there is no soul—what is there to say!

आप मौन के भी तो अर्थ निकालेंगे ही। तो कुछ ज्ञानी इस डर से कि आप मौन से कुछ गलत अर्थ न निकालें, बोलते रहे। आप बोलने से भी गलत अर्थ निकाल लेते हैं। ज्ञानी की बड़ी मौत है। वह जो भी कहेगा...!

You will draw meanings even from silence. So some wise ones, for fear that you might draw wrong meanings from silence, kept speaking. You draw wrong meanings even from speech. The wise one dies a great death—whatever he may say…!

यम सोचने लगा कि इस नचिकेता को मैं कहूं या न कहूं! पहले उसने टालने की कोशिश की।

Yama began to think whether to tell this Nachiketa or not. First he tried to avoid it.

कोई भी गुरु यही कोशिश करेगा। और जो गुरु टाले न, समझना कि अभी गुरु के योग्य नहीं है। टालने की कोशिश करेगा, क्योंकि अगर तुम राजी हो जाओ छोटी चीजों से तो वह खबर देती है कि तुम अपात्र थे। तुमने मांगा हीरा, तुम मांगते थे कोहनूर, और एक कंकड़ उठाकर दे दे गुरु, और तुम उससे राजी हो जाओ, समझ लो कि यह कोहनूर है, तो इसका अर्थ यह हुआ कि कोहनूर के तुम पात्र न थे और देना भूल हो जाती।

Every true master will do the same. And the master who does not try to dissuade—know that he is not yet worthy to be a master. He will try to dissuade, for if you become content with a small thing, it indicates you are unfit. You asked for a diamond, you asked for Kohinoor, and the master picks up a pebble and gives it; and if you are satisfied, thinking this is Kohinoor, it means you were not a vessel for Kohinoor—and giving it would be a mistake.

जो कंकड़ को कोहनूर समझ ले, वह किसी भी दिन कोहनूर को कंकड़ समझ सकता है। उसमें जरा भी भेद नहीं है। उसके पास बोध भी नहीं है, परख भी नहीं है, कसौटी भी नहीं है। कशिश...न, उसके पास कुछ भी नहीं है।

He who can mistake a pebble for Kohinoor can someday mistake Kohinoor for a pebble. There is no difference for him. He has neither insight, nor discrimination, nor a touchstone. No magnetism—nothing.

तो यम नचिकेता से कहने लगा--हे नचिकेता! इस विषय में पहले देवताओं ने भी संदेह किया था, परंतु उनकी भी समझ में नहीं आया। क्योंकि यह विषय बड़ा सूक्ष्म है और सहज ही समझ में आने वाला नहीं है। इसलिए तू दूसरा वर मांग ले, मुझ पर दबाव मत डाल। इस आत्मज्ञान संबंधी वर को तू छोड़ दे।

So Yama said to Nachiketa: “O Nachiketa! Concerning this matter even the gods have doubted—and did not come to understanding. For this subject is very subtle and not easy to grasp. Therefore ask for another boon—do not press me. Leave this boon concerning self-knowledge.”

बहुत बातें महत्वपूर्ण कही हैं। एक, कि देवताओं तक को इसमें संदेह है। जो स्वर्ग में बसे हैं, जो सुख में जी रहे हैं प्रतिपल, वे तक संदिग्ध हैं। तो तू तो पृथ्वी पर रहने वाला है, तू इस उलझन में मत पड़। जो सब तरह शुभ हो गए हैं, जिन्होंने सब शुभ कर्मों का संचय कर लिया है, वे भी संदिग्ध हैं--देवता भी संदिग्ध हैं, उन्हें भी पक्का पता नहीं है--तो तू इस चिंता में मत पड़।

Many important things are said. First, that even the gods are in doubt. Those who dwell in heaven, live in pleasure every moment—even they are doubtful. So you, a dweller on earth—do not get entangled. Those who have become auspicious in every way, who have accumulated every good karma—even they are in doubt—the gods are in doubt, they have no certainty—so do not fall into this worry.

बुद्ध को ज्ञान हुआ, तो कहते हैं, खुद ब्रह्मा बुद्ध के चरणों में आया, और उसने कहा कि मुझे भी बताएं। माना कि मैंने दुनिया को बनाया है, लेकिन मुझे भी यह पता नहीं कि जब सब समाप्त हो जाता है, तो क्या बचता है? तो ब्रह्मा भी एक बड़ा इंजीनियर है, बड़ा शक्तिशाली है, संसार को बनाता है, लेकिन वह भी पूछता है कि प्रलय के बाद कुछ बचता है या नहीं? और मेरे भीतर जो छिपा है वह अमरत्व है या मरणधर्मा है?

When Buddha became enlightened, it is said even Brahma came to his feet and said, “Tell me too.” Granted that I made the world, yet I do not know what remains when all ends. So Brahma is a great engineer, very powerful—he creates the world—but he too asks: after dissolution, does anything remain or not? And is what is hidden within me immortal or mortal?

महावीर के जीवन में कथाएं हैं--कि महावीर को सुनने वाले बहुत तरह के लोग थे। उनमें मनुष्य थे, उनमें देवता थे, उनमें पशु-पक्षी थे। देवता महावीर को सुनने किसलिए आते होंगे? देवता को तो कम से कम पता होना चाहिए। लेकिन देवता की हमारी धारणा समझ लें।

In the life of Mahavira there are tales: those who listened to Mahavira were of many kinds—among them were human beings, gods, and animals and birds. For what would the gods come to hear Mahavira? The gods should at least know. But understand our conception of gods.

नर्क है उन लोगों का जिन्होंने जीवन में मूर्च्छा से ही सब कुछ किया। जिन्होंने जीवन में पाप ही पाप किया, जिन्होंने दूसरे को दुख पहुंचाने में ही अपना सुख माना, नर्क है उनका। स्वर्ग है उनका, जिन्होंने दूसरे को सुख पहुंचाने में ही अपना सुख समझा। जो पुण्य में जीए।

Hell belongs to those who, living in unconsciousness, did everything—who did nothing but sin in life, who took their pleasure in giving others pain. Heaven belongs to those who understood their own joy as giving joy to others—who lived in virtue.

लेकिन ध्यान रहे, नर्क और स्वर्ग में एक बात समान है: दोनों का ध्यान दूसरे पर है। दूसरे को दुख पहुंचाने में जिसने अपना सुख समझा, उसका है नर्क। दूसरे को सुख पहुंचाने में जिसने अपना सुख समझा, उसका है स्वर्ग। लेकिन दोनों का ध्यान दूसरे पर है। देवता भी उतने ही भ्रमित हैं, जितने नारकीय व्यक्ति। दूसरे पर ही नजर है।

But remember, one thing is common to heaven and hell: both keep the attention upon the other. Hell is for those who found their delight in giving pain to others; heaven is for those who found their delight in giving pleasure to others. But both keep their eyes on the other. The gods are as deluded as the denizens of hell—the gaze is upon the other.

ज्ञानी का अर्थ है, वह जिसकी नजर दूसरे से हट गई। न जो दूसरे को दुख पहुंचाने में उत्सुक है और न दूसरे को सुख पहुंचाने में उत्सुक है। जो अपने को जगाने में उत्सुक है।

A wise one means: he whose gaze has withdrawn from the other—not eager to give pain to the other, nor eager to give pleasure to the other—eager to awaken himself.

इसलिए हमारे पास तीन शब्द हैं--नर्क, स्वर्ग और मोक्ष।

Therefore we have three words—Naraka, Swarga, and Moksha.

मोक्ष स्वर्ग का नाम नहीं है। मोक्ष वह है जहां व्यक्ति दूसरे से पूरी तरह मुक्त हो गया, जहां व्यक्ति स्वयं में पूरी तरह ठहर गया, स्वयं सिद्ध हो गया। जहां व्यक्ति ने स्वयं के होने की पूर्णता पा ली और जान ली, वहां व्यक्ति मुक्त है।

Moksha is not the name of heaven. Moksha is that state where a person has become utterly free of the other, where he has come to rest in himself, self-accomplished. Where one has attained and known the completeness of one’s own being—there one is free.

देवता भी मुक्त नहीं हैं। नर्क में जो बंधे हैं, वे दुख से बंधे हैं, उनकी जंजीरें लोहे की हैं। स्वर्ग में जो बंधे हैं, वे पुण्य से बंधे हैं, उनकी जंजीरें सोने की हैं। पर जंजीरें दोनों की हैं।

Even the gods are not free. Those bound in hell are bound by pain—their chains are of iron. Those bound in heaven are bound by merit—their chains are of gold. But both are chains.

देवता भी इस संबंध में संदिग्ध हैं, यम ने नचिकेता को कहा, और यह विषय बड़ा सूक्ष्म है, सहज ही समझ में आने वाला नहीं है।

“The gods too are doubtful,” Yama said to Nachiketa, “and this matter is very subtle, not easily understood.”

सच तो यह है कि समझ में आने वाला ही नहीं है। और जब तक समझ रहती है तब तक समझ में नहीं आता। समझ जब छूटती है, सोच-विचार जब छूटता है, जब बुद्धि का भरोसा चला जाता है, तब समझ में आता है। यही उलझन है। और यही पात्रता-अपात्रता के बीच भेद-रेखा है। जब तक आप सोचते हैं, जब तक आप विचारते हैं, जब तक आप तर्क से चलते हैं, जब तक आप बुद्धि को परम मानते हैं, तब तक मृत्यु के पार क्या है वह समझ में न आ सकेगा।

The truth is, it is not understandable—so long as understanding remains. Only when understanding drops—when thinking drops, when trust in the intellect is gone—then it becomes known. This is the paradox. And this is the fine line dividing fitness and unfitness. As long as you think, as long as you reason, as long as you move by logic, as long as you hold the intellect supreme—what lies beyond death will not be understood.

बुद्धि की सीमा-रेखा पदार्थ है। बुद्धि जान सकती है आब्जेक्ट को, विषय को। बुद्धि नहीं जान सकती सब्जेक्ट को, विषयी को। बुद्धि देखती है बाहर, भीतर नहीं देख सकती। आप चश्मा लगाते हैं तो बाहर देखने के काम आता है, सपने में कोई चश्मा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। भीतर देखने के लिए चश्मा काम नहीं आता।

The boundary of the intellect is matter. The intellect can know the object, not the subject. The intellect looks outward; it cannot look within. You put on glasses—they help you see the outside; for dreams you need no glasses. For seeing within, glasses do not work.

बुद्धि ठीक बाहर देखने की व्यवस्था है। मुझे आपको देखना है, तो मैं बुद्धि से देखूंगा। मुझे संसार की खोज करनी है, तो बुद्धि से करनी पड़ेगी। इसलिए विज्ञान बुद्धि-निर्भर है। लेकिन मुझे स्वयं को देखना है तो बुद्धि की कोई भी जरूरत नहीं है। इसलिए धर्म बुद्धिमुक्त है।

The intellect is exactly the arrangement for looking outside. If I want to see you, I shall see through the intellect. If I want to explore the world, I must do it through the intellect—hence science is intellect-dependent. But if I want to see myself, the intellect is of no use—therefore religion is intellect-free.

धर्म है बुद्धि के पार जाना, विज्ञान है बुद्धि के साथ बुद्धि में जाना। इसलिए धर्म और विज्ञान एक-दूसरे की तरफ विपरीत खड़े हुए हैं। विज्ञान धर्म की बात नहीं समझ पाता और धर्म विज्ञान की बात नहीं समझ पाता। यह स्वाभाविक है। क्योंकि धर्म का जो साधन है, वह है बुद्धि-अतिक्रमण। और विज्ञान का जो साधन है, वह है बुद्धि की प्रक्रिया। उनकी मेथडॉलॉजी, उनकी जो पद्धति है, वह इतनी विपरीत है कि दोनों की भाषाएं बेबूझ हो जाती हैं।

Religion is to go beyond the intellect; science is to go with the intellect, into the intellect. Hence science and religion stand opposite each other; science cannot understand religion, religion cannot understand science. It is natural. For the instrument of religion is the transcendence of intellect; the instrument of science is the processes of the intellect. Their methodologies are so opposite that their languages become unintelligible to each other.

यम कहता है कि बहुत कठिन है यह बात, अति सूक्ष्म है। सहज समझ में आने वाली नहीं है। असहज हो सकें, तो समझ में आ सकती है। बुद्धि की प्रक्रिया सहज है। बुद्धि की प्रक्रिया को छोड़कर ध्यान में लीन हो जाना बड़ा असहज है--बुद्धि को जो लोग जी रहे हैं उनके लिए। एक बार जो ध्यान में प्रवेश कर जाता है, उसके लिए तो ध्यान सहज हो जाता है; उसके लिए बुद्धि असहज हो जाती है। लेकिन जब तक हम बुद्धि में जीते हैं, तब तक बड़ी कठिन बात है ध्यान में प्रवेश।

Yama says: This matter is very difficult, supremely subtle—not easily understood. If you can become “uneasy” in the old ease—if you can drop the ease of the intellect—then it can be understood. The process of intellect is easy. To leave the process of intellect and dissolve in meditation is very uneasy—for those living by intellect. Once someone enters meditation, meditation becomes easy; the intellect becomes uneasy for him. But so long as we live in the intellect, entry into meditation is difficult.

यम कहता है कि सूक्ष्म है, सहज समझ में आने वाली बात नहीं, इसलिए तू दूसरा वर मांग ले। मुझ पर दबाव मत डाल। इस आत्मज्ञान संबंधी वर को छोड़ दे।

Yama says: It is subtle, not easily understood. Therefore ask another boon—do not press me. Leave this boon concerning self-knowledge.

लेकिन नचिकेता इस कठिनाई को सुनकर घबड़ाया नहीं। न उसका उत्साह मंद हुआ। वरन उसने और भी दृढ़ता से कहा कि हे यमराज! आपने जो यह कहा कि सचमुच इस विषय पर देवताओं ने भी विचार किया, परंतु वे भी निर्णय नहीं कर पाए और यह सरलता से जानने योग्य भी नहीं है। इतना ही नहीं, इसके सिवाय इस विषय का कहने वाला भी आपके जैसा दूसरा नहीं मिल सकेगा। इसलिए मेरी समझ में तो इसके समान दूसरा कोई वर नहीं है।

But hearing of the difficulty, Nachiketa was neither frightened nor did his enthusiasm wane. Rather, with greater firmness he said: “O Yama! You have said that even the gods have reflected upon this subject and could not decide, and that it is not easily known. Not only that—besides, no one other than you is available to speak on this. Therefore, to my understanding, there is no other boon equal to this.”

निश्चित ही मृत्यु के अतिरिक्त और कौन बता सकेगा कि मृत्यु के पार कुछ बचता है या नहीं? मृत्यु ही पूछने योग्य है। क्योंकि वह राज उसी को पता है। और जो मृत्यु से पूछ लेता है, उसको ही पता चलता है।

Surely, other than Death, who can tell whether something remains beyond death? Death alone is worth asking—for that secret is known to him. And only the one who questions Death comes to know.

इसलिए मैंने कहा, जब तक आप मरने की कला न सीख जाएं, तब तक आपको पता नहीं चल सकता कि मृत्यु के पार कुछ बचता है या नहीं। मरने की कला का अर्थ है: यम के सामने खड़ा हो जाना। सीधा उसी से पूछ लेना, जो दरवाजे पर खड़ा है, जिसके पास से होकर सभी को गुजरना पड़ा है, बहुत-बहुत बार। लेकिन मूर्च्छित, लोग गुजर जाते हैं। होश से आप गुजर जाएं तो मृत्यु से प्रश्न पूछा जा सकता है।

Therefore I say: until you learn the art of dying, you cannot know whether something remains beyond death. The art of dying means: to stand before Yama; to ask directly of the one who stands at the door through whom all must pass—many, many times. But people pass in unconsciousness. If you pass with awareness, you can ask Death the question.

नचिकेता और भी दृढ़ता से पूछता है कि जिसे देवता भी नहीं जान सके और जो इतना कठिन है, तब तो मैं छोडूंगा ही नहीं। क्योंकि आप जैसा फिर बताने वाला मैं कहां पाऊंगा? फिर मुझे कौन बता सकेगा? देवता बता नहीं सकते--खुद संदिग्ध हैं। बुद्धि से समझ में आने वाला नहीं है--बुद्धि मेरे पास है, लेकिन उससे समझ में आने वाला नहीं है, इसलिए वह खोज व्यर्थ है। और आप जैसा कोई बताने वाला दुबारा मैं न पा सकूंगा, इसलिए यह वर मैं छोड़ नहीं सकता।

Nachiketa asks with even greater firmness: “That which even the gods could not know, and which is so difficult, therefore I will not let go of it. For where will I find again one like you to tell me? The gods cannot tell—they are themselves doubtful. Intellect cannot comprehend—I have intellect, but it cannot comprehend; so that quest is futile. And I will not find again someone like you to tell me, therefore I cannot leave this boon.”

नचिकेता घबड़ाया नहीं। निश्चय पर ज्यों का त्यों दृढ़ रहा, और एक परीक्षा में उत्तीर्ण हो गया। यम ने देखा कि व्यक्ति संकल्प का है। सिर्फ कठिनाई से भाग जाने वाला नहीं है। टिक सकता है। आग में उतरने की तैयारी है। तो उसने दूसरी परीक्षा का आयोजन किया। उसने विभिन्न प्रकार के प्रलोभन रखे।

Nachiketa was not frightened. He remained firm in determination—and passed one test. Yama saw that the person is of resolve—not one to run from difficulty. He can remain steady; he is ready to enter the fire. So he arranged the second test—he laid out various temptations.

उसने कहा, सैकड़ों वर्षों की आयु वाले बेटे और पोतों को, तथा बहुत से गौ आदि पशुओं को एवं हाथी, स्वणर्र् और घोड़ों को मांग ले। भूमि के बड़े विस्तार वाले साम्राज्य को ले ले। तू स्वयं भी जितने वर्ष तक जीना चाहे जी।

He said: “Ask for sons and grandsons with lifespans of hundreds of years; and many cows and other cattle, elephants, gold, and horses. Take a kingdom with vast stretches of land. You yourself live as many years as you wish.”

हे नचिकेता! धन, संपत्ति और अनंतकाल तक जीने के साधनों को यदि तू इस आत्मज्ञान विषयक वरदान के समान वर मांग ले, तो तू पृथ्वीलोक में बड़े भारी सम्राट की स्थिति को उपलब्ध हो जाएगा। मैं तुझे संपूर्ण भोगों से अति उत्तम भोगों को भोगने वाला बना देता हूं।

“O Nachiketa! If you ask for wealth, prosperity, and the means to live for an endless time, then you will attain the status of a great emperor on earth. I shall make you the enjoyer of all pleasures—the finest of pleasures.”

यह समझने जैसा है। जो व्यक्ति भी ध्यान में प्रवेश करते हैं, वह क्षण आता है जब उनकी भोगने की क्षमता इस संसार में सर्वाधिक तीव्र हो जाती है। यह कथा ही नहीं है। ध्यानी अगर संभोग करे, तो जैसा रस पा सकता है वैसा गैर-ध्यानी कभी नहीं पा सकता। क्योंकि ध्यानी की सेंसिटीविटी, उसकी संवेदनशीलता बड़ी प्रगाढ़ हो जाती है।

Understand this. For those who enter meditation, there comes a moment when their capacity to enjoy becomes supremely intense in this world. This is not merely a tale. If a meditator engages in sex, the kind of nectar he can taste a non-meditator never can—because the meditator’s sensitivity becomes profoundly deep.

ध्यानी अगर एक फूल को सूंघे तो जैसी सुगंध पा सकता है, वैसा गैर-ध्यानी कभी नहीं पा सकता है। क्योंकि गैर-ध्यानी, फूल तो सामने होता है, लेकिन खुद न-मालूम कहां होता है। तो नाक तो गंध ले लेती है, लेकिन मन उस गंध को नहीं ग्रहण कर पाता। मन तो भटकता रहता है। ध्यानी तो पूरा का पूरा फूल के पास हो जाता है। तो फूल की जैसी सुगंध ध्यानी को मिलती है, वैसी गैर-ध्यानी को नहीं मिल सकती।

If a meditator smells a flower, the fragrance he can receive a non-meditator never can—for the non-meditator, though the flower is in front, himself is lost somewhere. The nose will take the scent, but the mind does not receive it—the mind keeps wandering. The meditator becomes wholly present to the flower. The fragrance that comes to him cannot come to a non-meditator.

जैसे-जैसे ध्यान गहरा होता है, भोग प्रगाढ़ हो जाता है। और ध्यानी चाहे, आखिरी क्षण में, जहां से आत्मा में छलांग लगती है, वहां से शरीर में छलांग लगा सकता है। क्योंकि वहां भोग इतने गहन हो जाते हैं कि यह सवाल सोचने जैसा हो जाता है, निर्णय लेने जैसा, कि अब मैं आगे बढूं या रुक जाऊं?

As meditation deepens, enjoyment deepens. And from the last step—where one leaps into the soul—the meditator can, if he chooses, leap back into the body. For there pleasures become so deep that the question arises—whether to go further or to stay.

इसलिए ध्यान की आखिरी सीढ़ी से भी लोग गिरते हैं। और वहां गिरने का बड़ा प्रलोभन होता है, जैसा प्रलोभन आपको कभी भी नहीं है। आप जहां खड़े हैं वहां से गिरने का कोई उपाय नहीं है, क्योंकि आप आखिरी जगह खड़े हैं, उससे नीचे कोई गिरने की जगह नहीं है। वहां से गिरेंगे भी तो कहां जाएंगे! आपको गिराया नहीं जा सकता। आप अपनी संवेदना की निम्नतम स्थिति में खड़े हैं।

Therefore even from the last step to Moksha people fall. And there the temptation is as great as you have never known. From where you stand, there is nowhere to fall—for you stand at the lowest place; below it, where will you go! You cannot be made to fall; you stand at the lowest sensitivity.

जैसे-जैसे ध्यान बढ़ता है, वैसे-वैसे इंद्रियां शुद्ध होने लगती हैं। शुद्ध इंद्रियों के साथ भोग की शुद्धता होने लगती है। वैसे-वैसे भोग बड़ा सुखद होने लगता है। इसलिए मोक्ष के पहले स्वर्ग प्रलोभन बन जाता है। मोक्ष की उपलब्धि के एक क्षण पहले स्वर्ग बन जाता है पूरा जगत। अगर गिर जाते हैं, तो उसी गिरे हुए आदमी को हम देवता कहते हैं। अगर उस वक्त भी हिम्मत रख पाते हैं, जो कि अति कठिन है, क्योंकि सारा जीवन एक संगीत से भर जाता है। जीवन से सारे दुख तिरोहित हो जाते हैं। जीवन में कोई पीड़ा नहीं रह जाती। रोआं-रोआं आनंद से थिरक उठता है। उस क्षण में संसार में वापिस लौट आना प्रगाढ़ आकर्षण है। जैसे सारे जगत का ग्रेविटेशन, कशिश आपको खींचती है।

As meditation grows, the senses begin to be purified. With purified senses, the purity of enjoyment arises. Pleasures become very blissful. Hence, just before Moksha, heaven becomes a temptation. One moment before the attainment of Moksha, the whole world becomes heaven. If one falls then, that fallen person is what we call a deva. If, even at that time, one can remain courageous—which is extremely difficult, for the whole life becomes filled with a great music, all sorrows disappear, no pain remains; every fiber dances with bliss—at that moment there is deep attraction to return to the world. It is as if the entire gravitation, the pull of the universe, is drawing you back.

यह कथा नहीं है। यह यमराज जो कह रहा है, यह प्रतीक है। यमराज कहता है, तुझे सम्राट बना दूंगा। तू जितने जीवन, लंबे जीवन को चाहता हो, ले ले। तू जितनी धन-संपत्ति चाहता हो, मांग ले। पर इस वरदान को छोड़ दे।

This is no mere story. What Yama says is symbolic. Yama says: I shall make you an emperor. Take long lives as you desire. Ask for as much wealth as you want. But leave this boon.

लेकिन नचिकेता अपने निश्चय पर अटल रहा। प्रलोभन को और भी बढ़ाया यमराज ने। उसने कहा, जो-जो भोग मनुष्यलोक में दुर्लभ हैं, उन संपूर्ण भोगों को इच्छानुसार मांग ले। रथ और नाना प्रकार के वाद्यों सहित स्वर्ग की अप्सराओं को अपने साथ ले जा। मनुष्यों को ऐसी स्त्रियां अलभ्य हैं। मेरे द्वारा दी हुई इन स्त्रियों को तू भोग। इनसे सेवा ले। पर हे नचिकेता! मरने के बाद आत्मा का क्या होता है, इस बात को मत पूछ।

But Nachiketa remained steadfast. Yama increased the temptation: “Ask for all the pleasures that are rare in the human world—ask for them at will. Take the heavenly apsaras with chariots and all manner of instruments. Such women are unattainable to men. These women, given by me—enjoy them, be served by them. But, O Nachiketa! Do not ask what happens to the soul after death.”

यह स्वर्ग का प्रलोभन है मोक्ष के पहले।

This is heaven’s temptation before Moksha.

परंतु नचिकेता दृढ़ रहा, जरा भी हिला नहीं, जरा भी डोला नहीं। वह जानता है इस लोक और परलोक के बड़े से बड़े भोग-सुख की आत्मज्ञान के सुख के क्षुद्रतम अंश से भी कोई तुलना नहीं हो सकती है। क्योंकि यहां जो भी मिलता है वह छीन लिया जाता है। वह एक वर्ष में छीना जाए कि करोड़ वर्ष में, लेकिन छिनना निश्चित है। इस जगत में कुछ भी शाश्वत नहीं है। लंबा हो सकता है, अनंत नहीं हो सकता। अंत में वह सब छिन ही जाएगा।

But Nachiketa stayed firm—he did not waver at all. He knows: the greatest pleasures of this world and the next cannot compare even with the tiniest fragment of the bliss of self-knowledge. For whatever is obtained here is snatched away—whether snatched in a year or in a million years, it will be snatched—certainly. Nothing in this world is eternal. It may be long, but not infinite. In the end it will all be taken.

यम यह नहीं कह रहा है कि मैं तुझे अमृत बना देता हूं, यम कह रहा है कि तेरी मृत्यु को दूर हटा देता हूं--तू आज नहीं मरेगा, कल नहीं मरेगा, परसों नहीं मरेगा, लेकिन मरेगा--और तुझे सारे सुख दिए देता हूं।

Yama is not saying, “I will make you immortal.” Yama is saying, “I will push your death far away—you will not die today, nor tomorrow, nor the day after—but you will die—and I shall give you all pleasures.”

लेकिन नचिकेता को यह भी समझ में आ गया कि जिस वरदान को बचाने के लिए इतने सारे सुख दिए जा रहे हैं, निश्चित ही वह वरदान इन सबसे श्रेष्ठ होगा। यह प्रलोभन उसके मुकाबले नहीं है जो मैंने मांगा है।

But Nachiketa understands: the boon for which such pleasures are offered in exchange must certainly be superior to them all. These temptations are not a match for what I have asked.

और जैसे-जैसे यम प्रलोभन देता गया, वैसे-वैसे नचिकेता दृढ़ होता गया।

And as Yama kept offering temptations, Nachiketa became more resolute.

जब आप ध्यान में गहरे बढ़ने लगें, और भोग प्रगाढ़ आकर्षण देने लगें, तब समझना कि अब वह घड़ी करीब आ रही है, जब महान सुख पैदा हो सकता है। ये प्रकृति के आखिरी प्रलोभन हैं। वह आखिरी जाल फेंक रही है। अगर आप उससे बच सके, तो दुख से सदा के लिए छुटकारा हो जाएगा, दुख का निरोध हो जाएगा। और अगर प्रलोभन में गिर गए, तो सुख होंगे, लेकिन इस जगत में सभी सुख समाप्त हो जाते हैं। इस जगत में कुछ भी ऐसा नहीं है जो सदा हो सकता हो, जो शाश्वत हो।

When you begin to go deep in meditation and pleasures begin to exert a profound charm—know that the hour is near when the great bliss can be born. These are nature’s final temptations—her last net being cast. If you can slip through it, you will be free of sorrow forever; the cessation of sorrow will happen. If you fall into temptation, pleasures will come—but in this world all pleasures end. Here nothing can be forever, nothing is eternal.

नचिकेता ने कहा--हे यमराज! जिनका आपने वर्णन किया, वे क्षणभंगुर भोग और उनसे प्राप्त होने वाले सुख मनुष्य के अंतःकरण सहित संपूर्ण इंद्रियों का जो तेज है, उसको क्षीण करते हैं।

Nachiketa said: “O Yama! The fleeting pleasures you describe, and the delights obtained from them, wear away the inner radiance of man along with the brightness of all his senses.”

उन सुखों से चेतना जगती नहीं है, सो जाती है। उन सुखों से ज्योति प्रगाढ़ नहीं होती, अंधकार हो जाता है।

Those pleasures do not awaken consciousness—they lull it to sleep. Those pleasures do not deepen the flame—they bring darkness.

ध्यान रहे, सभी सुख इंद्रियों को बोथला बना देते हैं। जो भी सुख आप भोगते हैं, उसके भोगने के साथ आपकी संवेदना कम होती है, बढ़ती नहीं। यह बड़े मजे की बात है। ध्यान के साथ संवेदना बढ़ती है, भोग के साथ कम होती है।

Remember, all pleasures dull the senses. Whatever pleasure you enjoy, with its enjoyment your sensitivity diminishes—it does not increase. It is a wonder. With meditation sensitivity increases; with indulgence it decreases.

आज आपने कुछ स्वादिष्ट भोजन किया, कल वही भोजन आप करें, वह कम स्वादिष्ट हो जाएगा। परसों करें, और कम हो जाएगा। चौथे दिन भी करना पड़े, तो आप बड़े दुखी होने लगेंगे। और पांचवें दिन भी करना पड़े, तो आप थाली फेंक देंगे। पहले दिन आपको स्वर्ग का सुख प्रतीत हुआ था उस भोजन से। पांचवें दिन वह नर्क हो गया। और अगर जीवनभर वही करना पड़े, तो आप आत्महत्या कर लेंगे।

Today you eat some savory food; tomorrow the same food will be less savory; the day after, less. If on the fourth day you must eat it again, you will begin to feel miserable. And on the fifth day, you will throw the plate away. On the first day you felt heaven through that food; on the fifth, it has become hell. If you must go on like that all your life, you will commit suicide.

एक संगीत को आज आप सुनते हैं। फिर सुनते हैं कल, फिर परसों सुनते हैं, बोथला हो जाता है। इंद्रियां उसको ग्रहण करना बंद कर देती हैं। इंद्रियों की संवेदना कम हो जाती है।

A piece of music—you hear it today; again tomorrow; again the day after—the senses become dull. They cease to receive it. Sensitivity decreases.

नचिकेता बड़ी महत्वपूर्ण बात कहता है। वह कहता है, ये सारे भोग मेरे होश को, मेरी संवेदना को कम कर देंगे। मैं जड़ हो जाऊंगा। इसलिए भोगी धीरे-धीरे जड़ हो जाता है। योगी धीरे-धीरे सतेज होता चला जाता है, भोगी जड़ होता चला जाता है।

Nachiketa says something very important: these pleasures will lessen my awareness and my sensitivity. I will become inert. The indulgent gradually becomes inert; the yogi becomes ever more radiant.

और फिर आयु कितनी ही बड़ी हो, अल्प ही है, कभी न कभी समाप्त हो जाएगी। इसलिए ये आपके रथ, ये वाहन, ये अप्सराएं, ये नाच-गान अपने ही पास रखिए; ये मुझे नहीं चाहिए।

“And then, however long life may be, it is little—for it will end someday. Therefore keep your chariots, vehicles, apsaras, dancing and singing to yourself—they are not for me.”

मनुष्य धन से कभी भी तृप्त नहीं किया जा सकता है। जबकि हमने आपके दर्शन पा लिए...।

“Man can never be satisfied by wealth. Having had your very darshan…”

नचिकेता ने कहा कि जब हमने मृत्यु को ही देख लिया, तो अब हम धन से तृप्त नहीं हो सकते। जिस व्यक्ति को मृत्यु का बोध नहीं है, वह शायद धन से तृप्त होने का वहम बना ले। लेकिन जिसको भी पता है कि मुझे मरना है, वह धन से तृप्त नहीं हो सकता। और जिसे भी पता है कि मुझे मरना है, वह प्रेम से तृप्त नहीं हो सकता। जिसे भी पता है कि मुझे मरना है, इस जगत में कोई चीज उसे तृप्त नहीं कर सकती। क्योंकि मौत खड़ी है।

Nachiketa says: Having seen Death himself, we cannot be satisfied by wealth. The one who has no awareness of death may live under the illusion of being satisfied by wealth. But one who knows he must die cannot be satisfied by wealth. One who knows he must die cannot be satisfied by love. One who knows he must die—nothing in this world can satisfy him. For death stands there.

आपको अगर कोई कह दे कि घड़ीभर बाद आपको मरना है, आपके सब सुख तिरोहित हो जाएंगे। यहां बैठे हैं आप और यह खबर आ जाए कि घड़ीभर बाद एटम बम यहां माउंट आबू पर गिरेगा; आपके सब सुख समाप्त हो जाएंगे। सुंदरतम स्त्री आपको अचानक दिखाई पड़नी बंद हो जाएगी। भोजन सामने रखा होगा, भूख तिरोहित हो जाएगी। कोई उस वक्त आपको कहे कि सारे जगत का सम्राट तुम्हें बना देता हूं। आप कहेंगे, अपने ही पास रखो। घड़ीभर बाद एटम गिरने को है!

If someone tells you that you will die after an hour, all your pleasures will vanish. You sit here and the news comes that in an hour an atom bomb will fall on Mount Abu—your pleasures will end. The most beautiful woman will suddenly become invisible to you; though food is in front, hunger will vanish. If someone says at that moment, “I will make you emperor of the whole world,” you will say, “Keep it yourself. The atom will fall in an hour!”

लेकिन वह घड़ी ज्यादा दूर है भी नहीं। कभी भी दूर नहीं है। एटम गिरे, न गिरे, मौत वहां पीछे खड़ी है। वह घड़ीभर बाद, कि वर्षभर बाद, कि सत्तर वर्ष बाद, समय के फर्क से क्या फर्क पड़ता है! सिर्फ इतना ही फर्क पड़ता है कि आपके पास अगर बुद्धि दूरगामी न हो, तो आपको लगता है, वह नहीं है। घड़ीभर बाद तो आपको भी दिखाई पड़ जाता है कि मौत है, क्योंकि बुद्धि इतना प्रवेश कर पाती है; सत्तर साल में प्रवेश नहीं कर पाती, सघन हो जाता है समय। लेकिन जिनकी बुद्धि प्रवेश कर पाती है, वह सात हजार साल बाद भी...।

But that hour is never far. It is never far at all. Whether the atom falls or not—death stands behind. Whether after an hour, a year, or seventy years—what difference does time make? Only this much—if your intelligence is not far-seeing, you feel it is not there. An hour later—you too can see that death is; for the intellect can enter that far; it cannot enter seventy years—time becomes dense. But for those whose intelligence can enter—even seven thousand years later…

नचिकेता कहने लगा कि कितनी ही लंबी हो उम्र, अल्प है। जो समाप्त हो जाएगी, वह लंबी कैसी? यह सब सम्हालकर अपने पास ही रखें। और जो आप इतनी उत्सुकता से देने को राजी हैं, उनका कोई मूल्य नहीं, जब आपको देख लिया।

Nachiketa says: however long life may be, it is short. That which will end—how can it be long? Keep all this with you. And that which you are so eager to give has no value—once having seen you.

नचिकेता कहता है, जब मृत्यु का पता चल गया तो अब किसी चीज का कोई भी मूल्य नहीं है। अब एक ही चीज का मूल्य है, जो मृत्यु से ऊपर जाती हो। अन्यथा सब व्यर्थ हो गया।

Nachiketa says: Having come to know Death, nothing else has any value. Only one thing has value now—what goes beyond death. Otherwise all is futile.

अतः इन सबको क्या मांगना, मेरे मांगने लायक वर तो आत्मज्ञान ही है।

“Therefore why ask for these? The boon worthy of my asking is self-knowledge.”

यह मनुष्य जीर्ण होने वाला और मरणधर्मा है। इस तत्व को भलीभांति समझने वाला मनुष्यलोक का निवासी, कौन ऐसा मनुष्य है जो कि बुढ़ापे से रहित, न मरने वाले आप सदृश महात्माओं का संग पाकर भी स्त्रियों के सौंदर्य-क्रीड़ा, आमोद-प्रमोद का बार-बार चिंतन करता हुआ बहुत काल तक जीवित रहने की आशा करेगा!

“This man grows old and is mortal. What man among the dwellers of the earth, who understands this well, having obtained the company of great ones like you who are free of old age and death—would still, thinking again and again of women’s beauty, of play and pleasure, hope to live long?”

आपको देखकर...! बड़ी बढ़िया बात कह रहा है।

Having seen you…! He is saying something exquisite.

नचिकेता कह रहा है, आप जैसे महात्मा को देखकर, मृत्यु को देखकर, अब कौन है जो आमोद-प्रमोद में, रति-क्रीड़ा में, स्त्रियों के साथ राग-रंग में समय को व्यतीत करने का खयाल करेगा। आपको देखकर! आप जैसे महात्मा को देखकर! अब यह संभव नहीं है। अब सिर्फ एक ही चीज की आकांक्षा जगती है कि आपके पार भी कुछ है या नहीं? आपको देखकर संसार तो मिट्टी हो गया। सब भोग व्यर्थ हो गए।

Nachiketa says: On seeing a great one like you—Death himself—who would think of spending time in the play of pleasure, sexual sport, the color and melody of women? Having seen you! Having seen a great being like you! Now it is not possible. Now only one longing arises—whether there is anything even beyond you. Having seen you, the world has turned to dust. All pleasures have become futile.

जिसे भी मौत का स्मरण आ जाता है, सब व्यर्थ हो जाता है।

To whomsoever the remembrance of death comes, all becomes futile.

बुद्ध की कथा आपने जानी है। कि बुद्ध ने एक मरे हुए आदमी को देखकर अपने सारथी को पूछा कि यह क्या हो गया है? सारथी ने कहा कि यह आदमी मर गया है। बुद्ध ने वह पहला शव देखा था। तो बुद्ध ने तत्क्षण पूछा कि क्या मैं भी मर जाऊंगा? तब तो बुद्ध जवान थे, तब तो पूरे उभार में थे जीवन के। सारथी ने कहा कि कहना उचित नहीं है। पर झूठ भी मैं बोल नहीं सकता। जो भी पैदा हुआ है वह मरेगा। आप भी मरेंगे। बुद्ध उस समय एक महोत्सव में, युवक-महोत्सव में, एक यूथ-फेस्टिवल में भाग लेने जा रहे थे। उन्होंने सारथी को कहा कि रथ को वापस लौटा लो। क्योंकि जब मैं मरूंगा ही, तो मर ही गया। अब कोई रस न रहा युवक-महोत्सव में जाने का। मैं बूढ़ा हो गया।

You know the story of Buddha. He saw a dead man and asked his charioteer, “What has happened?” The charioteer said, “This man is dead.” Buddha had seen his first corpse. Immediately he asked, “Will I also die?” At that time Buddha was young—in the full upsurge of life. The charioteer said, “It is not appropriate to say—but I cannot lie. Whoever is born will die. You too will die.” Buddha was on his way to a festival—a youth festival. He told the charioteer: “Turn the chariot back. For if I must die, I am already dead. There is no zest now in going to a youth festival. I have become old.”

यह बोध--कि मौत है। बात खत्म हो गई। अब क्या राग-रंग! उसी रात उन्होंने घर छोड़ दिया।

This realization—that death is—finished. What raga-ranga now! That very night he left home.

मृत्यु को देखने के साथ ही अमृत की तलाश शुरू हो जाती है। मृत्यु महात्मा है। जो उसे देख लेता है, वह आत्मा की खोज में लग जाता है।

With the vision of death, the search for the deathless begins. Death is a great master. Whoever sees it, sets out in search of the soul.

हम सब मृत्यु को छिपाते हैं। देखने से बचते हैं। कहीं मृत्यु दिखाई पड़ जाए, तो मन को और कहीं लगा देते हैं। अगर कोई मर जाए, तो कहते हैं, बेचारा! जैसे कि वह मर गया है और आप बने रहेंगे। आप दया कर रहे हैं कि बेचारा मर गया! असमय में मर गया। झुठला रहे हैं एक इंगित को, एक इशारे को, जिससे खबर आ रही थी कि आप भी मरेंगे।

We all hide death. We avoid seeing it. If death appears, we divert the mind elsewhere. If someone dies, we say, “Poor fellow!”—as if he has died and you will remain. You pity him—“Poor fellow, died untimely!” You are denying the indication, the hint, that the news was for you too—that you will also die.

हर मौत आपकी मौत की खबर है। और जब भी कोई मरता है, तो अगर आप में जरा भी होश हो तो आपको लगेगा कि आप भी मरे। लेकिन आदमी इस वहम में जीता है कि और सब मरेंगे, मैं अपवाद हूं। मुझे नहीं मरना है। किसी को भी यह खयाल कभी नहीं आता कि मुझे मरना है। कितने ही लोग मरते जाएं, आदमी अपनी अमरता में भरोसा किए चला जाता है।

Every death is news of your death. And whenever someone dies, if there is a bit of awareness in you, you will feel that you too have died. But man lives in the delusion that all others will die—I am the exception. I am not to die. It never occurs to anyone that I must die. However many die, man continues to trust in his own immortality.

यह अमरता का भरोसा खतरनाक है। इससे तो मौत के महात्मा के दर्शन उचित हैं। उससे खोज शुरू होगी।

This trust in immortality is dangerous—better are the darshan of the great master that is Death. From it, the search will begin.

हे यमराज! जिस महान आश्चर्यमय परलोक संबंधी आत्मज्ञान के विषय में लोग यह शंका करते हैं कि यह आत्मा मरने के बाद रहता है या नहीं, उसमें जो निर्णय है, वह आप मुझे बतलाएं। जो यह अत्यंत गंभीरता को प्राप्त हुआ वर है, इससे दूसरा वर नचिकेता नहीं मांगता।

“O Yama! Concerning that great, wondrous self-knowledge of the other world about which people doubt whether the Atman remains after death or not—please tell me the decision in this matter. This boon, of utmost gravity—other than this, Nachiketa asks for no other boon.”

मृत्यु के सामने खड़े होकर अमृत की खोज, यही समाधि की स्थिति है। इस ओर ही हम यात्रा करेंगे।

Standing before Death and seeking the deathless—this is the state of Samadhi. Toward this we shall travel.

सुबह के ध्यान के संबंध में थोड़ी-सी बात समझ लें। इस ध्यान के चार चरण हैं। पहले चरण में दस मिनट तक जितने जोर से आप श्वास को भीतर ले सकें और बाहर उलीच सकें; बिलकुल विक्षिप्तता से, अराजकता से; जैसे सारा शरीर एक धौंकनी बन जाए लोहार की; सब भूल जाए, सिर्फ एक ही खयाल रह जाए--श्वास भीतर और बाहर, श्वास भीतर और बाहर। सारी शक्ति श्वास को लेने और छोड़ने में लग जाए; कि सारा शरीर एक तूफान, एक आंधी में ग्रस्त हो जाए; तो आपके भीतर जो नाचिकेत अग्नि है, उस पर चोट पड़ेगी। इस तूफान में ही आपके भीतर छिपी हुई अग्नि जगेगी।

Let us understand a little about the morning meditation. This meditation has four stages. In the first stage, for ten minutes, breathe in and out as forcefully as you can—utterly chaotically, anarchically; as if the whole body has become a blacksmith’s bellows; forget everything, let only one awareness remain—breath in and out, breath in and out. Put all energy into taking and throwing the breath—let the whole body be seized by a storm, a cyclone; then the Nachiketa fire hidden within you will be struck. In this storm the hidden fire within will be kindled.

दूसरे दस मिनट में, आपके भीतर जो भी छिपा है--विक्षिप्तताएं, दमित वेग, रोग--वे सब बाहर फेंक देने हैं। चीखना हो चीखें; रोना हो रोएं, नाचना हो नाचें; जो भी करने जैसा हो जाए, उसे रोकें मत। अपनी सारी बुद्धिमानी एक तरफ रख दें और मन जो भी करना चाहे, उसे करने दें। हर आदमी ने बहुत-सा पागलपन इकट्ठा कर रखा है। और जब तक वह फेंक न दिया जाए, तब तक उससे कोई मुक्ति नहीं है। दूसरा चरण है रेचन।

In the second ten minutes, whatever is hidden within you—craziness, suppressed urges, sickness—throw it all out. If you must scream, scream; if you must weep, weep; if you must dance, dance. Whatever happens by itself—do not stop it. Put all your cleverness aside and allow the mind whatever it wants to do. Every person has accumulated much madness. Until it is thrown out there is no freedom from it. The second stage is catharsis.

तीसरे दस मिनट में, एक महामंत्र का उपयोग करना है। वह महामंत्र है--हू। जोर से हू, हू, नाचते, चिल्लाते, घूमते हुए इस आवाज को करना है। यह हू आपके भीतर की अग्नि को धू-धू करके जला देगा। अगर ठीक से प्रयोग हो तो इन तीन चरणों में आप मिट जाएंगे।

In the third ten minutes, use a great mantra: Hoo. Loudly—Hoo! Hoo!—while dancing, shouting, whirling—make this sound. This “Hoo” will set your inner fire ablaze. If used rightly, in these three stages you will be erased.

चौथे चरण में आपकी मौजूदगी नहीं है। चौथा चरण मौन, न हो जाने का चरण है। आप पड़े रहेंगे, खड़े रहेंगे, बैठे रहेंगे, जैसे भी हों वैसे ही रुक जाएं। जब मैं तीसरे चरण के बाद कहूं, ठहर जाएं, तो आपको वहीं रुक जाना है। फिर आपको अपनी सुविधा नहीं बनानी है--कि आप जल्दी से लेट जाएं आराम से। उस सुविधा बनाने में आपका अहंकार वापस लौट आएगा। इन तीन चरणों में जो काम हुआ है, उसके बाद जब मैं कहूं, स्टाप! तो आप वहीं रुक जाएं, जैसे मर गए। अगर हाथ ऊंचा था, तो ऊंचा रह जाए; एक पैर उठा था, तो उठा रह जाए। आप सोचेंगे कि कहीं गिर पडूं! गिर पड़ें तो हर्जा नहीं, लेकिन अपनी तरफ से आप फिर कोई इंतजाम न करें। जब मैं कहूं, रुक जाएं! तो रुक गए; यहां फिर कोई भी नहीं बचा। सिर्फ लाशें रह गईं। यह चौथा दस मिनट का चरण है।

In the fourth stage you are not present. The fourth is the stage of silence—of no-being. You will remain lying, standing, sitting—wherever and however you are, stop there. When after the third stage I say, “Stop,” you must stop right there. Do not make arrangements for your comfort—like quickly lying down comfortably. In making that comfort, your ego will return. After what has happened in the three stages, when I say “Stop!” you must stop as if dead. If your hand was raised, let it remain raised; if one foot was lifted, let it remain lifted. You will think, “What if I fall?” If you fall, no harm—but do not make any arrangement from your side. When I say, “Stop!” then stop—no one remains here. Only corpses remain. This is the fourth stage of ten minutes.

और इस चौथे चरण के बाद, पांच-दस मिनट अभिव्यक्ति, आनंद के लिए होंगे। इस बीच जो शांति और आनंद आपके भीतर घना हुआ हो, उसको आप आनंद से प्रगट करें। जैसे छोटे बच्चे हो गए वापस। नाचें, हंसें, कूदें।

After this fourth stage there will be five to ten minutes for expression, for celebration. Whatever peace and bliss has thickened within you—express it with joy. As if you have become small children again. Dance, laugh, leap.

अब ध्यान के लिए तैयार हों।

Now prepare for meditation.