Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
परमात्मा के संबंध में यह सूत्र अत्यंत सूक्ष्म और अत्यंत गहन है। यह स्वाभाविक भी है, क्योंकि परमात्मा का अस्तित्व स्वयं आत्यंतिक गहराई है। उससे गहरा फिर कुछ और नहीं। उससे अंतहीन फिर कुछ और नहीं। उससे आदिहीन फिर कुछ और नहीं। उसके पार फिर कुछ और नहीं। उसे फिर कुछ और लांघ नहीं पाता, अतिक्रमण नहीं कर पाता। स्वभावतः, उस सत्य के संबंध में जो भी कहा जाएगा वह उतना ही गहरा, उतना ही अंतहीन, उतना ही अनंत होगा, जैसा परमात्मा है।
This aphorism concerning Paramatma is exceedingly subtle and profoundly deep. Naturally so, because the very existence of Paramatma is depth itself—utter, abysmal. Beyond it there is nothing deeper; beyond it nothing more endless; beyond it nothing more beginningless; beyond it nothing remains to be crossed or transcended. Inevitably, whatever is said about that Truth will have to be just as deep, just as boundless, just as infinite as Paramatma is.
एक बहुत अदभुत ईसाई फकीर हुआ है, तर्तूलियन। तर्तूलियन का एक वक्तव्य समझने जैसा है, फिर हम इस सूत्र में प्रवेश करें।
There was a very wondrous Christian fakir, Tertullian. Let us understand one of his statements, then we shall enter this sutra.
तर्तूलियन ने कहा है कि मैं ईश्वर में भरोसा इसलिए करता हूं कि ईश्वर किसी भी तर्क से सिद्ध नहीं होता। बड़ा उलटा वक्तव्य है। हम भरोसा करते हैं उस बात में, जो किसी तर्क से सिद्ध होती हो। तर्तूलियन कहता है, ईश्वर में मेरा भरोसा है, क्योंकि वह अतर्क्य है, वह किसी तर्क से सिद्ध नहीं होता।
Tertullian said: I trust in God precisely because God cannot be proved by any logic. A very upside-down statement. We place our trust in that which logic can prove. Tertullian says: I have trust in God because He is beyond logic, because no argument can establish Him.
सच तो यह है कि ईश्वर से ज्यादा अविश्वसनीय और कुछ भी नहीं हो सकता। क्योंकि ईश्वर की धारणा असंभव है। ईश्वर की कल्पना ही असंभव है। उस दिशा में सोचने के सब प्रयास व्यर्थ हो जाते हैं। उसकी खोज करते-करते खोजनेवाला ही मिट जाता है। वह असंभव में प्रवेश है।
The truth is: nothing can be more unbelievable than God. Because the very notion of God is impossible; the very imagination of God is impossible. All attempts to think in that direction fall futile. In searching for Him, the seeker himself is effaced. It is an entry into the impossible.
तर्तूलियन कहता है, आई बिलीव इन गाड बिकाज गाड इज एब्सर्ड। तर्कहीन है। बेबूझ है। किसी तरह सिद्ध नहीं किया जा सकता, इसीलिए ही विश्वास करता हूं। तब विश्वास का फिर और क्या आधार होगा? विश्वास का आधार अगर तर्क न हो, विचार न हो, मनन न हो, चिंतन न हो, तो फिर विश्वास का आधार सिर्फ हृदय ही हो सकता है।
Tertullian says, “I believe in God because God is absurd.” He is beyond reason, unreasonable—He can in no way be proved; that is exactly why I believe. Then what other ground could belief have? If the basis of belief is not logic, not thought, not reflection, not contemplation, then its basis can only be the heart.
जैसे आप किसी के प्रेम में पड़ जाते हैं, कोई तर्क नहीं होता। और अगर कोई तर्क करने चले, तो आप सिद्ध न कर पाएंगे कि आपके प्रेम का कारण क्या है। और जो भी बातें आप कहेंगे, वस्तुतः असार होंगी। जैसे आप कहेंगे कि जिस व्यक्ति को मैं प्रेम करता हूं, वह बहुत सुंदर है। लेकिन किसी और को वह सुंदर मालूम नहीं पड़ता, बस आपको ही मालूम पड़ता है। सचाई कुछ उलटी है। आप, सुंदर है इसलिए प्रेम करते हैं, ऐसा नहीं है। आप प्रेम करते हैं, इसलिए वह व्यक्ति सुंदर दिखाई पड़ता है। आपके प्रेम ने ही उसे सुंदर बना दिया है। सौंदर्य कोई वस्तुगत घटना नहीं है, आपके हृदय का भाव है। हम सुंदर को प्रेम नहीं करते; हम जिसे प्रेम करते हैं; वह सुंदर हो जाता है। प्रेम हर चीज को सुंदर कर देता है।
As when you fall in love—there is no argument. And if someone demands an argument, you will not be able to prove the reason for your love. Whatever you say will be insubstantial. You may say, “The person I love is very beautiful.” But another may not find them beautiful; only you do. The truth is the reverse. It is not that you love because they are beautiful; rather, because you love, they appear beautiful. Your love has made them beautiful. Beauty is not an objective event; it is a feeling of your heart. We do not love the beautiful; whom we love becomes beautiful. Love renders everything beautiful.
प्रेम जिसको भी घेर लेता है, उसे सुंदर कर जाता है। इसलिए प्रेमी को प्रेयसी सुंदर दिखाई पड़ती है। शेष किसी को न भी दिखाई पड़े। कोई तर्क सिद्ध न कर पाएगा कि प्रेम क्यों है। और जो भी बातें आप कहेंगे, वे पीछे से सोची गई होंगी। प्रेम की घटना पहले घट जाएगी, फिर आप सोचेंगे, रेशनलाइज करेंगे, तर्क खोजेंगे कि क्यों मैं प्रेम में हूं। लेकिन क्या गणित की तरह किसी ने कभी कोई प्रेम किया है कि पहले सब सोचा हो, सब तर्क बिठाया हो, निष्पत्ति निकाली हो, निष्कर्ष हाथ में लिया हो, फिर प्रेम किया हो! आदमी प्रेम पहले करता है, कारण पीछे खोजता है। तो जो कारण पीछे खोजे जाते हैं, वे कारण हो ही नहीं सकते। कारण तो पहले खोजे जाने चाहिए।
Whomever love surrounds, it beautifies. Hence the beloved appears beautiful to the lover—others may not see it. No one will ever be able to prove why love is. And whatever reasons you offer are always afterthoughts. The event of love happens first; then you rationalize, you search for reasons why you are in love. But has anyone ever loved like a problem in mathematics—first thinking everything through, arranging all the arguments, drawing a conclusion, and then loving? Man loves first, and later seeks causes. Causes found afterwards cannot be real causes. Causes should precede the event.
प्रेम तर्क से निष्पन्न नहीं होता, प्रेम हार्दिक घटना है। और हार्दिक घटना का अर्थ होता है, जिसे हम अनुभव करते हैं कि है, और जिसके लिए हम कोई उत्तर नहीं दे सकते। जिसे हमारे पूरे प्राण कहते हैं कि है, लेकिन जिसे हम किसी दूसरे को समझा नहीं सकते कि क्यों। जिसके लिए कोई उत्तर नहीं दिया जा सकता, और फिर भी जिसके लिए हम मरने को तैयार हो सकते हैं। हार्दिक घटना का अर्थ यह है: जिसके लिए हम मरने को तैयार हो सकते हैं और जिसके लिए कोई तर्क पास में नहीं होता।
Love does not arise out of logic; love is a happening of the heart. And a happening of the heart means: we know it is, and yet we cannot give an answer for it. Our whole being says, “It is,” and yet we cannot explain to another why. For which no answer can be given—and yet for which we can be ready to die. A happening of the heart means precisely this: for which we can lay down our life, while having no argument at hand.
निश्चित ही, जिसके लिए हम अपना जीवन खो सकते हैं, वह हमारे जीवन से बड़ा होगा। वह हमारे पूरे जीवन को घेर लेता होगा, लेकिन उसके लिए हम कोई तर्क नहीं दे पाते।
Surely, that for which we can lose our life must be greater than life. It must encompass our entire being, and yet we cannot argue for it.
तार्किक किसी चीज के लिए कभी जीवन नहीं दे सकता। तर्क के किसी सिलोजिज्म में, तर्क की किसी प्रक्रिया में कभी कोई जीवन नहीं दे सकता।
A logician can never give his life for anything. No one can ever die for a syllogism or a logical process.
गैलेलियो ने पहली दफा कहा कि पृथ्वी सूरज का चक्कर लगाती है, सूरज पृथ्वी का नहीं। यह एक तर्क निष्पत्ति थी और बिलकुल सही थी। लेकिन ईसाइयत ने विरोध किया। रोम खिलाफ हो गया। सारा ईसाइयों का फैला हुआ जाल गैलेलियो की बात स्वीकार करने को राजी नहीं था। क्योंकि बाइबिल में कहा है कि सूरज पृथ्वी का चक्कर लगाता है। सारी दुनिया के लोग मानते रहे हैं कि सूरज पृथ्वी का चक्कर लगाता है। दिखाई भी यही पड़ता है। सुबह ऊगता है पूरब, सांझ डूबता है पश्चिम, फिर पूरब ऊगता है, चक्कर लगाता हुआ मालूम पड़ता है। गैलेलियो के बाद भी सारी दुनिया की भाषाओं में शब्द तो वही हैं--सूर्योदय, सूर्यास्त। न तो सूर्य का कोई उदय होता है, न अस्त होता है; सिर्फ पृथ्वी चक्कर लगाती है। सूर्य अपनी जगह है। न ऊगता है, न डूबता है। पृथ्वी ही उसके आसपास घूमती है।
When Galileo first said that the earth circles the sun, and not the sun the earth, it was a logical conclusion, and absolutely right. But Christianity opposed him. Rome stood against him. The whole Christian network spread across the world was unwilling to accept Galileo’s statement—because the Bible says the sun circles the earth. People had always believed that the sun goes around the earth. It also appears so. It rises in the east in the morning and sets in the west in the evening, then rises again in the east—seeming to circle. Even after Galileo, the words in the world’s languages remain the same—sunrise, sunset. The sun neither rises nor sets; only the earth revolves. The sun remains where it is. It neither rises nor sets. It is the earth that circles around it.
गैलेलियो ने जब पहली दफा यह बात कही, तो उसने तर्क से पूरी तरह सिद्ध कर दी। लेकिन पोप ने उसे बुलाया और कहा कि तुम क्षमा मांग लो, अन्यथा तुम्हारा जीवन...तुम्हारे जीवन को खतरा है। गैलेलियो ने घुटने टेककर क्षमा मांग ली।
When Galileo first proclaimed this, he proved it thoroughly by reason. But the Pope summoned him and said: Beg forgiveness; otherwise your life... your life is in danger. Galileo kneeled and begged pardon.
यह बड़ी कठिन बात रही है और विचारशील लोग सोचते रहे हैं कि गैलेलियो जैसा प्रतिभासंपन्न आदमी क्या अपने जीवन के लिए डर गया?
This has troubled many, and thoughtful people have wondered: did a man as brilliant as Galileo become afraid for his life?
लेकिन मैं सोचता हूं कि जीवन के लिए गैलेलियो नहीं डरा। वह अपना जीवन दे सकता था, लेकिन एक छोटे से तर्क के लिए कौन जीवन देने को तैयार होता है! इससे क्या फर्क पड़ता है कि पृथ्वी सूरज का चक्कर लगाती है कि सूरज पृथ्वी का चक्कर लगाता है! गैलेलियो क्यों जीवन दे इस व्यर्थ की बकवास के लिए? यह गैलेलियो के लिए हार्दिक नहीं था, बुद्धिगत था। और उसने देखा कि इतनी-सी बात के लिए कि पृथ्वी चक्कर लगाती है कि नहीं लगाती है, मैं क्यों जीवन दूं!
But I think Galileo was not afraid for his life. He could have given his life—but who is prepared to die for a little argument! What difference does it make whether the earth goes around the sun or the sun goes around the earth! Why should Galileo die for this futile chatter? For him it was not of the heart; it was of the intellect. And he saw: for such a small matter—does the earth go around or not—why should I give up my life?
मैं मानता हूं, गैलेलियो बुद्धिमान आदमी था। कोई बुद्धू होता तो शायद मरने को तैयार हो जाता। क्योंकि तर्क के लिए कोई बुद्धू ही मर सकता है। तर्क! तर्क का इतना मूल्य ही नहीं है। गणित की एक निष्पत्ति के लिए कौन अपना जीवन देने को तैयार होगा! आखिर जीवन का मूल्य बहुत ज्यादा है।
I consider Galileo an intelligent man. A fool might have been ready to die. For logic—only a fool can die. Logic is not worth that much. Who would give his life for a mathematical conclusion! Life is far more valuable.
लेकिन एक छोटे से प्रेम के लिए आदमी पूरे जीवन को दे सकता है। प्रेम पूरे जीवन को घेर लेता है; पूरे अस्तित्व को पकड़ लेता है। तर्क तो केवल बुद्धि के एक कोने को पकड़ता है। आज तक बुद्धि के लिए किसी ने जीवन नहीं दिया है। और जिस चीज के लिए आप जीवन नहीं दे सकते, वस्तुतः उसका जीवन से ज्यादा मूल्य नहीं हो सकता।
But for a small love, a man can give his whole life. Love envelops the whole of life; it holds the entire being. Logic grasps only a corner of the intellect. No one has ever given life for the intellect. And that for which you cannot give your life cannot truly be of greater value than life itself.
मनुष्य के अनुभव में प्रेम एकमात्र अनुभव है, जिसके लिए वह जीवन दे सकता है। जो जीवन से ज्यादा मूल्यवान है। लेकिन प्रेम अतर्क्य है। लोगों ने परमात्मा के लिए जीवन दिया है। न मालूम कितने लोग शहीद हुए हैं परमात्मा के लिए, जिन्होंने जीवन को चुपचाप खो दिया है। जिन्होंने रत्तीभर भी शिकायत नहीं की कि जीवन जा रहा है। परमात्मा कुछ प्रेम जैसा मामला है।
In human experience, love is the one experience for which one can die—more precious than life. And love is beyond logic. People have given their lives for Paramatma. Countless have been martyred for Him, who quietly lost their life without a murmur. Paramatma is something like love.
इसलिए तर्तूलियन ठीक कहता है कि मानने का कोई कारण नहीं है, मानना असंभव है, फिर भी मैं परमात्मा को मानता हूं। यह कुछ हार्दिक घटना है। यह कुछ प्रेम का नाता है। यह संबंध बुद्धि से कहीं बहुत गहराई से आ रहा है।
Hence Tertullian is right: there is no reason to believe; belief is impossible—and yet I believe in God. It is a happening of the heart. It is a relationship of love. It comes from a depth far beyond the intellect.
अब हम इस सूत्र में प्रवेश करें।
Now let us enter the sutra.
वह परब्रह्म परमेश्वर न तो वाणी से, न मन से और न नेत्रों से ही प्राप्त किया जा सकता है।
That Parabrahman, that Supreme Lord, can be attained neither by speech, nor by mind, nor by eyes.
वह परमात्मा न तो वाणी से... कोई कितना ही समझाए, उसकी समझ नहीं आ सकती है। कोई कितनी ही कुश्लता से समझाए, कोई बिलकुल मन में बिठा दे, ऐसा बिठा दे कि आप जवाब भी न दे पाएं, आप उत्तर भी न दे पाएं; आपको मानने को राजी भी होना पड़े, क्योंकि तर्क आपके पास न हो; तो भी ध्यान रहे, जब आप अतर्क हो जाते हैं, जब आप उत्तर नहीं दे पाते, तब भी हृदय अनकनविंस्ड ही रहता है। तब भी हृदय राजी नहीं होता। एक व्यक्ति आपकी बुद्धि को खंडित कर सकता है, लेकिन आपके हृदय को नहीं छू सकता।
That Paramatma, neither by speech... however much one may explain, He cannot be understood. However skillfully one may explain—even if someone sets it so firmly in your mind that you cannot answer back, are forced to concede because you lack counter-arguments—still remember: when you are out-argued, when you cannot reply, even then the heart remains unconvinced. The heart does not agree. A person can demolish your intellect, but cannot touch your heart.
एक बड़ा तार्किक आपकी सारी मान्यताएं तोड़ दे, आप पराजित भी हो जाएं, तो भी आप राजी नहीं हो पाते। भीतर तो हृदय कहता ही रहता है कि मैं राजी नहीं हूं। तर्क से कभी कोई राजी नहीं हो सकता। हार सकता है, जीत सकता है, लेकिन कनविक्शन, हृदय की आस्था तर्क से पैदा नहीं होती।
A great logician may break all your beliefs; you may be defeated, yet you do not agree. Inside, the heart keeps saying, “I am not convinced.” By logic no one is ever convinced—you can win or lose, but conviction, the trust of the heart, does not arise from argument.
इंगर सोल ने कहीं लिखा है अपने पत्रों में, कि आप उसी आदमी को तर्क से राजी कर सकते हैं, जो पहले से ही राजी हो। व्यर्थ है तर्क। उसको ही राजी कर सकते हैं, जो पहले से ही राजी था। वह राजी होने को तैयार ही था। लेकिन जो राजी नहीं है, उसे तर्क से आप छू भी नहीं सकते। तर्क ऊपर-ऊपर चला जाता है, वह जीवन के गहन में प्रवेश नहीं करता।
Ingersoll has written somewhere in his letters: by logic you can convince only the one who is already convinced. Logic is futile. It can persuade only the one who was ready to be persuaded. But the one who is not inclined—you cannot even touch him with logic. Logic skims the surface; it never enters the depths of life.
वाणी कर क्या सकती है? ज्यादा से ज्यादा तर्क कर सकती है। वाणी मनोरंजन कर सकती है। वाणी प्रीतिकर लग सकती है; काव्यात्मक हो सकती है, सुखद मालूम पड़ सकती है। लेकिन वाणी के कारण उस अस्तित्व के प्रति छलांग नहीं लग सकती। वाणी के धनी तो बहुत हुए हैं। और ऐसा भी नहीं कि उन्होंने नहीं जाना था। उन्होंने जाना हो तो भी, तो भी वाणी से वे किसी को भी राजी नहीं कर पाते। बुद्ध की भी सामर्थ्य नहीं है कि आपको शब्दों के द्वारा राजी कर पाएं।
What can speech do? At most it can argue. Speech can entertain. Speech can be pleasing—poetic, agreeable. But through speech one cannot leap into that Existence. There have been many masters of speech. And it is not that they had not known. Even if they had known, even then through speech they could not convince anyone. Even Buddha does not have the power to convince you by words.
बुद्ध भी जब आपको राजी करते हैं, तो आपको मौन के लिए पहले तैयारी करवाते हैं। वे भी समझाने के पहले आपको शांत और मौन कर देते हैं। वे भी वाणी से हल नहीं कर पाते। इसलिए बुद्ध तो इस संबंध में बहुत ही स्पष्ट थे। वे लोगों के प्रश्नों के उत्तर ही नहीं देते थे। वे कहते थे, इसके पहले कि तुम्हें उत्तर दूं, तुम्हें चुप होना सीखना पड़ेगा। एक वर्ष, दो वर्ष, तीन वर्ष, तुम मेरे पास चुप होकर रहो। जब तुम्हारी चुप्पी बिलकुल पूरी हो जाएगी, तब मैं तुम्हें उत्तर दे दूंगा। लेकिन निरंतर यह होता कि जिस आदमी का मौन पूरा हो जाता, वह फिर प्रश्न ही न उठाता। मौन में ही बुद्ध वस्तुतः उसे उत्तर दे देते।
When Buddha convinces, he first prepares you for silence. He quiets you, makes you still, before he explains. He cannot resolve it by speech. Hence Buddha was utterly clear about this: he would not answer people’s questions. He would say, “Before I answer you, you will have to learn to be silent. Stay by me in silence for one year, two years, three years. When your silence becomes complete, then I will give you the answer.” But invariably, when a man’s silence became complete, he would no longer raise the question. In silence itself Buddha would in truth have already given the answer.
जो वाणी से नहीं कहा जा सकता, वह मौन से कहा जा सकता है। क्योंकि मौन मस्तिष्क में प्रवेश नहीं करता, सीधे हृदय में चला जाता है। शब्द तो सिर में टकराकर लौट जाते हैं। मौन, मौन से बहती हुई जीवन-धारा अबाधरूप से आपके हृदय में प्रवेश कर जाती है।
What cannot be said by words can be said by silence. Because silence does not enter the head; it goes straight to the heart. Words strike the skull and rebound. Silence—like a silent stream—flows unhindered into your heart.
शब्द का ज्यादा से ज्यादा इतना ही उपयोग हो सकता है कि कोई आपको मौन करने के लिए राजी कर ले, बस। इतना ही शब्द से हो जाए कि आप निशब्द होने को राजी हो जाएं, तो शब्द का काम पूरा हो जाता है।
The utmost use of words is only this: that someone may persuade you to become silent. If through words this much happens—that you agree to be wordless—then the work of words is done.
लेकिन परमात्मा वाणी से नहीं पाया जा सकता। न मन से पाया जा सकता है, न नेत्रों से ही प्राप्त किया जा सकता है।
But Paramatma cannot be obtained by speech, nor by mind, nor by eyes.
मन सोचता है। मनन की प्रक्रिया का नाम मन है। जहां हम विचार करते हैं, सोचते हैं, चिंतन करते हैं, मनन करते हैं, उस प्रक्रिया का नाम मन है। लेकिन सोचने का एक तत्व ठीक से समझ लें कि आप उसी को सोच सकते हैं, जिसे आप जानते हों। जिसे आप जानते ही नहीं, उसे सोचेंगे कैसे?
The mind thinks. The process of mentation is mind. Where we think, reflect, contemplate—that process is called mind. But understand one element of thinking rightly: you can think only that which you already know. What you do not know at all—how will you think it?
ज्ञात को ही सोचा जा सकता है। द नोन, वह जो पहले से पता है, उसको आप सोच सकते हैं; जो पता ही नहीं है, उसको सोचेंगे कैसे? सोचना जुगाली की तरह है। जैसे गाय-भैंस पहले तो भोजन ले लेती हैं, आहार ले लेती हैं, फिर उसी आहार को निकाल-निकाल कर बैठकर जुगाली करती रहती हैं। मन जुगाली करता है। जो पहले डाल लिया गया है, जो ज्ञात हो गया है, बस उसी को बार-बार सोचता रहता है।
Only the known can be thought. The known—what is already familiar—you can think about that; the unknown—how will you think it? Thinking is like a cow’s cud-chewing. The cow first takes in the food, then regurgitates it and chews it at leisure. The mind chews the cud. What has already been fed into it, what has become known—about that it keeps thinking again and again.
अज्ञात से, अननोन से मन का कोई संबंध नहीं है। हो भी नहीं सकता। जो ज्ञात ही नहीं है, उसमें सोचना शुरू कैसे होगा? एक अर्थ में सोचना पुनरुक्ति है। सोचना सदा बासा है। वह कभी ताजा नहीं होता। और सोचना हमेशा पीछे की तरफ लौटना है, अतीत की तरफ। सोचना स्मृति की ही पुनरुक्ति है। वह जो स्मृति में पड़ा है, उसी की जुगाली है। और परमेश्वर तो अज्ञात है। उसका हमें कोई भी पता नहीं। उसे हम सोचेंगे कैसे? इसलिए मन से परमात्मा का कोई संबंध नहीं जुड़ता। और जब तक मन मौजूद है, तब तक आप उससे टूटे रहेंगे। जिस दिन मन खो जाएगा, उस दिन आप उससे जुड़ जाएंगे। मन ही आपके और उसके बीच दीवार है।
The unknown—the un-known—has no relationship with mind. It cannot have. What is not known at all—where will thinking even begin? In one sense, thinking is repetition. Thinking is always stale; it is never fresh. And thinking is always a return to the past. Thinking is a reiteration of memory. It is only the chewing of what lies in memory. And God is the Unknown. We have no inkling of Him. How will we think Him? Therefore mind cannot be linked to Paramatma. And so long as mind is present, you will remain separate from Him. The day the mind disappears, that day you will be joined. Mind is the wall between you and Him.
मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं कि मन ही नहीं होता कि ध्यान करें। मैं उनको कहता हूं कि मन तो कभी भी नहीं होगा कि ध्यान करें। क्योंकि मन तो ध्यान का दुश्मन है। मन तो हजार तरकीबें समझाएगा कि मत करो। कि यह तुम क्या कर रहे हो? यह पागलपन है! कि चुप होने से क्या होगा? कि सोचोगे नहीं तो भटक जाओगे। कि अपनी बुद्धि को सम्हालो, अपने तर्क को बचाओ। ऐसा किसी की बात में पड़ जाना ठीक नहीं।
People come to me and say, “The mind won’t allow us to meditate.” I tell them: the mind will never allow meditation—ever. Because mind is the enemy of meditation. Mind will propose a thousand tricks to stop you: “What are you doing? This is madness! What will come of being silent? If you do not think, you will be lost. Guard your intellect, preserve your logic. It is not right to fall into someone’s words.”
मन तो हजार तर्क देगा कि ध्यान मत करो। क्योंकि ध्यान मन की मृत्यु है। ध्यान किया कि मन मरा। इसलिए मन अपनी सुरक्षा करेगा, सब तरह से सुरक्षा करेगा। और आपका भी मन वही करता है। पच्चीस कारण खोज लेता है। और उन कारणों की वजह से फिर ध्यान करने से रुक जाता है। और कभी-कभी इतने क्षुद्र कारण खोज लेता है कि कोई देखेगा, क्या कहेगा! ऐसे क्षुद्र कारण सोचकर भी रुक जाता है।
Mind will offer a thousand arguments against meditation—because meditation is the death of mind. If meditation happens, mind dies. So mind will protect itself in every way. And your mind does exactly that. It finds twenty-five reasons, and because of those reasons you postpone meditation. Sometimes the reasons are so petty—“What will people say if they see?”—that you stop even for such trifles.
यह जो मन के रुकने की वृत्ति है, यह स्वाभाविक है मन के लिए। क्योंकि मन जानता है कि ध्यान का मतलब है, खाई में उतर जाना। फिर वहां से मन अछूता नहीं लौटेगा, मन बचेगा नहीं। झेन फकीर ध्यान को कहते हैं, स्टेट आफ नो माइंड--मन के खो जाने की अवस्था, अ-मन की अवस्था।
This tendency of the mind to stop is natural to the mind, because it knows that meditation means descending into an abyss—from there mind will not return intact; it will not survive. Zen fakirs call meditation “the state of no-mind”—the state where mind is lost, the condition of a-mind.
उपनिषद का यह सूत्र भी वही कह रहा है कि न तो वाणी से मिलेगा और न मन से मिलेगा, न नेत्रों से ही।
This Upanishadic sutra says the same: not by speech, not by mind, nor by the eyes.
इंद्रियों से कोई कितना ही खोजता रहे, इंद्रियों से केवल पदार्थ का संपर्क होता है। प्रत्येक वस्तु की सीमा है। जैसे आप आंख से सुन नहीं सकते, देख सकते हैं। कान से आप देख नहीं सकते, सुन सकते हैं। लेकिन कोई आदमी आंख से सुनने की कोशिश करे, तो मुश्किल में पड़ जाएगा। आंख की सीमा है कि वह देख सकती है। कान की सीमा है कि वह सुन सकता है। हाथ की सीमा है कि वह छू सकता है। नाक की सीमा है कि वह गंध ले सकती है। लेकिन एक इंद्रिय एक ही काम कर सकती है। वह काम आप दूसरी इंद्रिय से नहीं ले सकते; वह दूसरी इंद्रिय की क्षमता नहीं है।
Search as you may through the senses, the senses only contact the material. Each sense has its limit. You cannot hear with the eyes—you can only see. You cannot see with the ears—you can only hear. Try to hear with the eyes and you will be in trouble. The eye’s limit is seeing; the ear’s limit is hearing; the hand’s limit is touching; the nose’s limit is smelling. Each sense can do only one thing. You cannot extract the function of one sense from another; that is not its capacity.
मन का काम है, वह मनन कर सकता है। मनन का अर्थ है, स्मृति में पड़ा हो तो उसे वह दोहरा सकता है। मन एक कंप्यूटर की तरह है। उसे पहले फीड करना होता है। उसे पहले आप दे दें भोजन, फिर वह उसकी जुगाली करता रहता है।
The function of mind is to think. Thinking means: if it lies in memory, it can be repeated. Mind is like a computer—you have to feed it first. Give it the food, then it keeps chewing the cud.
अब तो बड़े अदभुत कंप्यूटर बने हैं जो आदमी के मन से भी ज्यादा काम कर सकते हैं। बड़े से बड़ा वैज्ञानिक जो काम वर्षों में करेगा, वह कंप्यूटर सेकेंड में कर सकता है। लेकिन एक बड़ी मुश्किल है कंप्यूटर के साथ कि पहले उसमें डालना पड़ता है, जो उसे सोचने के लिए आपको देना है। उसको फीड करना पड़ता है। अगर आप कुछ भी न डालें, तो कंप्यूटर कुछ भी नहीं कर सकता।
Now marvelous computers have been made that can do more than the human mind. What the greatest scientist would do in years, the computer can do in seconds. But there is one great difficulty with a computer: you must first input what you want it to compute. If you feed it nothing, it can do nothing.
मन में भी पहले डालना पड़ता है। समझें कि आप हिंदू हैं। हिंदू होने का क्या मतलब है? कि हिंदू-धर्म फीड किया गया है। और तो कुछ मतलब नहीं। कि आप मुसलमान हैं, कि आप जैन हैं, कि बौद्ध हैं--इसका मतलब क्या होता है? इसका मतलब होता है, आपके कंप्यूटर में बचपन से ही जैन-धर्म डाला गया है, तो वह वही-वही सोचता रहता है। किसी के कंप्यूटर में हिंदू-धर्म है। किसी के कंप्यूटर में मुसलमान-धर्म है; वह वही-वही सोचता रहता है। बस उसकी जुगाली चलती रहती है। और आप भूल से समझते हैं कि आप हिंदू हैं, मुसलमान हैं, ईसाई हैं। आप कुछ भी नहीं हैं। आदमी सिर्फ आदमी की तरह पैदा होता है, बाकी तो सब व्यवस्थाएं डाली जाती हैं। मन तो समाज के द्वारा पैदा किया जाता है।
So it is with mind: it must be fed first. Suppose you are a Hindu. What does being a Hindu mean? That Hinduism has been fed into you—that’s all. That you are a Muslim, a Jain, a Buddhist—what does it mean? It means that from childhood a Jain-program has been placed in your computer; it keeps thinking only that. Someone else’s computer contains Hinduism; someone another’s Islam—and it keeps thinking only that. The cud goes on. And by mistake you imagine you are a Hindu, a Muslim, a Christian. You are none of these. Man is born only as a man; all else is imposed. Mind is manufactured by society.
अगर आप हिंदू-घर में पैदा हुए और बचपन में ही उठाकर आपको मुसलमान के घर में रख दिया जाता, तो आप मुसलमान होते, हिंदू नहीं। और आप कुरान को नमस्कार करते और गीता को जला देने की इच्छा रखते। आप ही! ये सब इच्छाएं कहां से आती हैं? ये दूसरे आपको सिखा रहे हैं। इसलिए सभी धर्मों के लोग बच्चों को पकड़ लेते हैं पहले ही।
If you were born in a Hindu home and were taken in infancy and raised in a Muslim household, you would be a Muslim, not a Hindu. You would bow to the Quran and desire to burn the Gita. You yourself! Whence do these desires arise? Others are teaching you. Hence all religions seize the children first.
सभी धर्म उत्सुक होते हैं कि बच्चों को धर्म की शिक्षा दी जानी चाहिए। एक बार बच्चा धर्म की शिक्षा से बच गया, तो फिर बहुत मुश्किल हो जाएगा। सात साल के पहले ही, जब कि बोध सजग नहीं होता, बच्चे की खोपड़ी में सब भर देना चाहिए। फिर वह जिंदगीभर उसकी जुगाली करता रहेगा।
Every religion is eager that children be given religious instruction. If a child escapes instruction, later it becomes difficult. Before the age of seven—before awareness awakens—one should fill the child’s skull with everything. Then he will chew that cud his whole life.
हिंदू अगर आप हैं, तो हिंदू-मंदिर के सामने हाथ उठ जाएंगे। यह यांत्रिक है। यह कंप्यूटर का काम है। यह आपको सिखाया गया है कि भगवान यहां रहता है। मस्जिद के सामने से आप अकड़कर निकल जाएंगे। मस्जिद का खयाल ही नहीं आएगा कि वहां भी भगवान रहता है। वहां किसी और को खयाल आता है, जिसके कंप्यूटर में वह बात डाली गई है कि इस्लाम ही असली धर्म है।
If you are a Hindu, your hands will automatically rise before a Hindu temple—it is mechanical; it is the computer at work. You were taught that God resides here. Passing a mosque you will stiffen and walk by. It won’t even occur to you that God resides there too. Someone else, whose computer has been loaded with “Islam alone is the true religion,” will feel that there.
हमें सिखाया जा रहा है। जो हमें सिखाया जाता है, वही हम सोचते रहते हैं। और परमात्मा सिखाया नहीं जा सकता। उसके सिखाने का कोई उपाय ही नहीं। इसलिए परमात्मा सोचा भी नहीं जा सकता। लेकिन आप कहेंगे कि हम परमात्मा के संबंध में सोचते हैं। नहीं, आप हिंदू परमात्मा के संबंध में सोचते हैं। मुसलमान परमात्मा के संबंध में सोचते हैं, ईसाई परमात्मा के संबंध में सोचते हैं--परमात्मा के संबंध में नहीं। और ईसाई परमात्मा, मुसलमान-हिंदू परमात्मा, परमात्मा हैं ही नहीं। वे केवल शब्द हैं जो आपके मन में डाल दिए गए हैं।
We are being taught; whatever is taught to us—that is what we keep thinking. But Paramatma cannot be taught. There is no way to teach Him. Therefore He cannot be thought. You may say, “But we do think about God.” No—you think about the Hindu God, or the Muslim God, or the Christian God—not about Paramatma. And the Christian God, the Muslim or Hindu God—these are not God. They are only words planted in your mind.
परमात्मा तो निशब्द है। वह अस्तित्व है। उसे कोई आपको सिखा नहीं सकता। परमात्मा का कोई शिक्षण नहीं हो सकता, इसलिए कोई विद्यालय नहीं हो सकता जहां हम बच्चों को परमात्मा के लिए प्रशिक्षित कर दें। काश इतना आसान होता, तो सारी दुनिया परमात्मा से भर जाती! विज्ञान सिखाया जा सकता है, धर्म सिखाया नहीं जा सकता। यही अड़चन है। इसलिए हम वैज्ञानिक पैदा कर सकते हैं। केमिस्ट्री, फिजिक्स, गणित सिखाए जा सकते हैं। प्रार्थना सिखाई नहीं जा सकती। मगर हम सिखाते हैं प्रार्थना भी। इसलिए सब प्रार्थनाएं झूठी हो जाती हैं।
Paramatma is wordless—pure Existence. No one can teach Him to you. There can be no school for training children in God. If it were so easy, the whole world would be full of God by now. Science can be taught; religion cannot. That is the difficulty. We can produce scientists; we can teach chemistry, physics, mathematics. Prayer cannot be taught. But we do teach prayer—hence all prayers become false.
प्रेम सिखाया नहीं जा सकता। आप कोई विद्यालय खोल दें और लोगों को प्रेम करना सिखा दें। अगर आपने सिखा दिया, तो एक बात पक्की है कि जो भी उस विद्यालय से निकलेंगे, कभी प्रेम न कर पाएंगे। क्योंकि प्रेम इतनी हार्दिक बात है, और सीखना मस्तिष्क में घटता है।
Love cannot be taught. Open a school to teach people to love—and if you succeed, one thing is certain: whoever graduates from that school will never be able to love. Because love is so utterly of the heart, while learning happens in the head.
इसलिए अक्सर यह होता है कि अभिनेता, जो प्रेम का ही धंधा करते हैं, कभी प्रेम नहीं कर पाते। अभिनेताओं का खुद का प्रेम-जीवन अत्यंत दुखद है। मैं जानता हूं उनको बहुत निकट से। जब भी अभिनेता मेरे पास आते हैं, तो उनकी तकलीफ प्रेम की है। और सारी दुनिया उनसे प्रेम करना सीख रही है!
Hence it often happens that actors—whose profession is love—are never able to love. Actors’ own love-lives are extremely tragic. I know them closely. Whenever actors come to me, their trouble is love. And the whole world is learning love from them!
वे अभिनय में कुशल हो गए हैं। वे जानते हैं, क्या-क्या करना चाहिए। और वही-वही वे अपनी प्रेयसियों के साथ या अपने प्रेमियों के साथ भी करते हैं, लेकिन वह अभिनय ही होता है, भीतर कोई हृदय नहीं होता। वे कुशल हैं। क्या कहना है, क्या बोलना है, कैसे उठना-बैठना है, कैसे किसी को हृदय से लगाना है, वे सब जानते हैं। जहां तक प्रक्रिया का टेक्निकल अंग है, वे सब जानते हैं। लेकिन प्रेम कोई टेक्नीक नहीं है। प्रेम तो बिलकुल नान-टेक्निकल है। वह तो हृदय का आविर्भाव है।
They have become skilled in acting. They know what should be done—and they do exactly that with their lovers or beloveds, but it remains acting—no heart inside. They are skilled: what to say, how to speak, how to rise and sit, how to hold someone to the heart—they know it all. As far as the technical side of the process goes, they know everything. But love is no technique—it is non-technical altogether; it is the arising of the heart.
टालस्टाय ने एक छोटी-सी कहानी लिखी है। टालस्टाय ने लिखा है कि एक झील के किनारे तीन फकीर थे। तीनों बेपढ़े-लिखे थे। लेकिन उनकी बड़ी ख्याति होगई, और दूर-दूर से लोग उनके दर्शन करने को आने लगे। तो रूस का जो सबसे बड़ा पुरोहित था, उसके कानों में भी खबर पहुंची कि तीन पवित्र पुरुष झील के उस पार हैं। पर उसने कहा कि मुझे उनका पता ही नहीं! और उन्होंने कभी चर्च में दीक्षा भी नहीं ली, वे पवित्र हो कैसे सकते हैं! और हजारों लोग वहां जा रहे हैं और दर्शन करके कृतार्थ हो रहे हैं! तो वह भी देखने गया कि मामला क्या है?
Tolstoy wrote a little story. On the shore of a lake there lived three fakirs—illiterate, simple. But their fame spread, and people began to come from far to take their darshan. The chief priest of Russia heard that three holy men were living across the lake. He said, “I don’t know them! They have never taken initiation in the Church—how can they be holy? And thousands are going there and returning fulfilled!” He too went to see what the matter was.
नाव पर सवार हुआ, झील के उस पर पहुंचा। वे तीनों तो बिलकुल बेपढ़े-लिखे गंवार थे। वे अपने झाड़ के नीचे बैठे थे। जब महापुरोहित उनके सामने गया तो उन तीनों ने झुककर उसको प्रणाम किया। महापुरोहित तभी आश्वस्त हो गया कि कोई डर की बात नहीं है। जब तीनों चरण छू रहे हैं, इनसे कोई ईसाई-धर्म को खतरा नहीं है। उस महापुरोहित ने कहा कि तुम क्या करते हो? क्या है तुम्हारी साधना? तुम्हारी पद्धति क्या है? उन्होंने कहा, पद्धति? वे एक-दूसरे की तरफ देखने लगे।
He boarded a boat, reached the far shore. The three were completely unlettered rustics, sitting beneath their tree. When the arch-priest came, the three bowed to him. The priest at once felt reassured—there was no danger. If they touched his feet, they posed no threat to Christianity. The priest asked, “What do you do? What is your practice, your method?” They looked at one another. “Method?”
पुरोहित ने कहा, बोलो, तुम करते क्या हो? तुमने साधा क्या है? उन्होंने कहा कि हम ज्यादा तो कुछ भी जानते नहीं। पढ़े-लिखे हम हैं नहीं। किसी ने हमें सिखाया नहीं। हमारी तो एक छोटी-सी प्रार्थना है, वही हम करते हैं। पर वे बड़े संकोच में भर गए कि इतने बड़े पुरोहित को कैसे...! उन्होंने कहा, फिर प्रार्थना भी हमारी खुद की ही गढ़ी हुई है, क्योंकि हमने किसी से सीखा नहीं और किसी ने हमें कभी बताया नहीं।
“Speak—what do you do? What have you attained?”
They said, “We know not much. We are not learned. No one has taught us. We have a little prayer—that is all we do.” But they were embarrassed: how to tell such a great priest… “And the prayer is our own contrivance, because no one taught us or told us.”
क्या है तुम्हारी प्रार्थना? पुरोहित तो अकड़ता चला गया। उसने कहा कि बिलकुल ही गंवार हैं! क्या है तुम्हारी प्रार्थना? उन्होंने कहा कि अब आपसे हम कैसे कहें, बड़ी छोटी-सी है। हमने सुन रखा है कि परमात्मा तीन हैं, ट्रिनिटि, त्रिमूर्ति।
“What is your prayer?” The priest swelled with pride. “These are utter bumpkins! What is your prayer?”
They said, “How shall we tell you—it is very short. We have heard that God is three—the Trinity.”
ईसाई मानते हैं, तीन हैं परमात्मा--परम पिता, उसका बेटा जीसस और दोनों के बीच में एक पवित्र आत्मा, होली घोस्ट--इन तीन के जोड़ से परमात्मा बना है, ट्रिनिटि। जैसा हम त्रिमूर्ति मानते हैं--शंकर, विष्णु, ब्रह्मा।
Christians believe there are three—God the Father, His son Jesus, and between the two a Holy Spirit; by the union of these three is God—the Trinity. As we accept the Trimurti—Shankar, Vishnu, Brahma.
तो उन्होंने कहा कि हमने एक प्रार्थना बना ली सोच-सोचकर तीनों ने। हमारी प्रार्थना यह है कि यू आर थ्री, वी आर आल्सो थ्री, हैव मर्सी ऑन अस। तुम भी तीन हो, हम भी तीन हैं, हम पर कृपा करो।
“So we made a prayer by thinking and thinking among ourselves. Our prayer is: ‘You are three, we are also three, have mercy on us.’ You are three; we are three; have mercy on us.”
उस पुरोहित ने कहा कि बंद करो यह। यह कोई प्रार्थना है! प्रार्थना तो ऑथराइज्ड होती है। चर्च के द्वारा उसके लिए स्वीकृति और प्रमाण होना चाहिए। तो मैं तुम्हें प्रार्थना बताता हूं। इसको याद करो और आज से यह प्रार्थना शुरू करो। उन्होंने कहा, आपकी कृपा, बता दें। महापुरोहित ने, लंबी प्रार्थना थी चर्च की, वह बताई।
The priest said, “Stop that. Is that a prayer? Prayer must be authorized—approved and certified by the Church. I will teach you a prayer. Memorize it, and from today begin this one.”
They said, “By your grace, teach us.” The arch-priest recited a long, official Church prayer.
उन लोगों ने कहा कि क्षमा करें, हम बिलकुल गंवार हैं, इतनी लंबी याद न रहेगी। आप थोड़ा संक्षिप्त कर दें, कुछ थोड़ा सरल! पुरोहित ने कहा कि न तो यह सरल हो सकती है और न संक्षिप्त। यह प्रमाणित प्रार्थना है। और जो इसको नहीं करेगा, उसके लिए स्वर्ग के द्वार बंद हैं। तो उन्होंने कहा कि एक दफा आप फिर से दोहरा दें, ताकि हम याद कर लें। दुबारा कही। फिर भी उन्होंने कहा, एक बार और सिर्फ दोहरा दें। और तीनों ने दोहराने की भी कोशिश की और उन्होंने धन्यवाद दिया पुरोहित को, फिर चरण छुए। पुरोहित प्रसन्न नाव पर वापस लौटा।
They said, “Forgive us—we are utter bumpkins; we won’t remember so long a thing. Make it short, a little simple.”
The priest said, “It can neither be made simpler nor shorter. It is the certified prayer. Whoever does not recite it—the gates of heaven are closed to him.”
They said, “Then be kind—repeat it once more so we can learn it.” He recited it again. They said, “Once more—just once more.” They tried to repeat it, thanked him, touched his feet. The priest, pleased, started back in his boat.
आधी झील में आया था कि देखा कि पीछे से एक बवंडर चला आ रहा है पानी पर। वह तो घबड़ाया कि यह क्या चला आ रहा है? थोड़ी देर में साफ हुआ कि वे तीनों पानी पर दौड़ते चले आ रहे हैं! पुरोहित के तो प्राण निकल गए। वे पानी पर चल रहे हैं! और तीनों आकर पास, पकड़कर बोले कि एक बार और दोहरा दें। वह हम भूल गए। हम गरीब बेपढ़े-लिखे लोग। उस पुरोहित ने कहा कि क्षमा करो। तुम्हारी प्रार्थना काम कर रही है। तुम अपनी वही जारी रखो कि वी आर थ्री, यू आर थ्री, हैव मर्सी ऑन अस।
Midway across the lake he saw a whirlwind rushing over the water. He grew afraid: “What is coming?” Soon it became clear—the three were running over the water! The priest’s life almost fled. They walked upon the water, came near and grasped the boat: “Please repeat it once more—we have forgotten it. We are poor unlettered folk.” The priest said, “Forgive me. Your prayer is working. Continue your own: ‘We are three, You are three; have mercy on us.’”
प्रेम एक हार्दिक घटना है। न तो उसकी कोई प्रामाणिक व्यवस्था है; न कोई विधि है, न कोई तंत्र है, न कोई मंत्र है। प्रेम एक हार्दिक भाव है। प्रार्थना एक हार्दिक भाव है। उसे सिखाने का कोई भी उपाय नहीं है। और पृथ्वी पर चूंकि सभी धर्म सिखाने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए लोग अधार्मिक हो गए हैं। सिखाने से कभी भी कोई आदमी धार्मिक नहीं हो सकता।
Love is a happening of the heart. It has no authorized system—no method, no tantra, no mantra. Love is a feeling of the heart. Prayer is a feeling of the heart. There is no way to teach it. And because all religions on earth try to teach, people have become irreligious. No one can ever become religious by being taught.
इसलिए यह सूत्र कहता है: न मन से, न नेत्रों से उसे प्राप्त किया जा सकता है।
Therefore the sutra says: neither by mind, nor by eyes, can He be attained.
इंद्रियों की क्षमता नहीं अदृश्य को देखने की। वे दृश्य को देखने के लिए बनाई गई हैं। और परमात्मा अदृश्य है। मन की क्षमता नहीं अज्ञात को समझने की; ज्ञात उसकी सीमा है। और परमात्मा अज्ञात है। और वाणी की क्षमता नहीं उसको प्रगट करने की, जो मौन में उपलब्ध होता है। वाणी उसे ही प्रगट कर सकती है, जो वाणी से निष्पन्न है। और परमात्मा मौन में उपलब्ध होता है।
The senses have no capacity to see the invisible—they were made to see the visible. And Paramatma is the invisible. The mind has no capacity to grasp the unknown; its boundary is the known. And Paramatma is the Unknown. Speech has no capacity to express that which is available only in silence; speech can express only what is born of speech. Paramatma is available in silence.
दूसरा हिस्सा इस सूत्र का बड़ा अदभुत है।
The second half of this sutra is very wondrous:
He is—how else could He be available except to those who say so!
वह है, ऐसा कहने वालों से अन्यत्र भिन्न पुरुषों को वह किस प्रकार उपलब्ध हो सकता है!
जो सरलता से कहता है, वह है। कहता ही नहीं, जो अनुभव करता है कि वह है। बिना किसी कारण के, बिना किसी तर्क के, बिना इंद्रियों की गवाही के, बिना मन के मनन के, और बिना वाणी से लिए गए उपदेशों के जिसका हृदय कहता है--वह है, बस ऐसे पुरुषों के अतिरिक्त वह और किसको उपलब्ध हो सकता है!
The one who simply says, “He is”—who does not merely say, but experiences that He is—without any cause, without any argument, without the testimony of senses, without the mind’s cogitation, without teachings received through speech—whose heart says, “He is”—except to such men, to whom else can He be available!
पर ऐसी अवस्था कैसे आएगी? यह तो बहुत जटिल बात हो गई। अगर हो तो ठीक, और न हो तो? अगर ऐसा लगे तो ठीक कि वह है। लेकिन ऐसा न लगे, तो फिर करने को क्या बचता है?
But how will such a state arise? It seems too subtle. If it happens, fine; and if it does not? If it does not feel so—then what remains to be done?
विधायक रूप से करने को कुछ भी नहीं बचता। सिर्फ निषेधात्मक रूप से करने को कुछ बचता है। अगर आपको लगता है, वह है, ऐसी श्रद्धा जन्मती है, ऐसे उसके अस्तित्व की प्रतीति आपको होती है, ऐसी आपके हृदय में स्फुरणा होती है कि वह है, तब तो ठीक, तब तो मार्ग बहुत सुगम है।
There is nothing to do in a prescriptive way. Only in the negative sense is there something to be done. If it so happens to you—He is—if such shraddha is born, such a sense of His existence, such a stirring in your heart—that He is—then the path is easy.
अगर नहीं होती...और कभी लाख में एकाध को ऐसी सहज प्रतीति होती है। अधिकांश को तो प्रतीति नहीं होती कि वह है, इसीलिए तो वे तर्क खोजते हैं, प्रमाण खोजते हैं कि कोई सिद्ध कर दे, कोई बता दे, कोई इशारा कर दे, कोई दर्शन करवा दे; कोई गुरु मिल जाए, कोई मार्गदर्शक हो--जो दिखा दे।
If it does not… only one in a million has such a spontaneous sense. Most do not feel it—hence they search for arguments, proofs: that someone may establish it, show it, give a glimpse; that a guru may be found, a guide—to show the way.
मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं कि हमें परमात्मा को दिखा दें! जैसे कि परमात्मा कोई चीज है, उनको मैं बता दूं कि यह रही; कि उनके हाथ में दे दूं कि लो सम्हालो और देख लो। वे कहते हैं, हमें तो जब तक दिखा न देंगे, तब तक हम मानेंगे नहीं! बड़ी मुसीबत है। वे कहते हैं, जब तक दिखा न देंगे, तब तक हम मानेंगे नहीं। और सब शास्त्र कहते हैं कि जब तक मानेंगे नहीं, तब तक देख न पाएंगे। और मानना भी सिर्फ बुद्धि से नहीं। क्योंकि बुद्धि के मानने से कोई नहीं देख पाता। बड़े पंडित हैं जगत में, जो बुद्धि से मानते हैं, उनको भी कुछ दिखाई नहीं पड़ा। हृदय से जो मानेगा...!
People come to me and say, “Show us God!” As if God were a thing, that I could point out—“Here He is,” or place Him in their hands—“Take, hold, see.” They say, “Until you show, we will not believe.” A great difficulty. “Until you show, we will not believe.” But all the scriptures declare: until you believe, you will not be able to see. And not belief of the intellect—for by intellectual belief no one has ever seen. There are great pandits in the world who believe intellectually—and have seen nothing. The one who believes from the heart…!
तो क्या करें? क्योंकि जो मान सकता है, वह मान सकता है। उसको हम छोड़ दें। उसको हिसाब में लेने की कोई जरूरत नहीं। वह अपवाद है। अधिक लोग तो नहीं मान सकते हैं, इनके लिए क्या किया जाए? क्या इनको तर्क दिए जाएं, जिनसे सिद्ध हो जाए कि वह है! जितने तर्क आज तक दिए गए हैं, सब फिजूल हैं। क्योंकि किसी तर्क से कुछ सिद्ध नहीं होता। और नास्तिक सभी तर्कों का खंडन कर देंगे। अगर तर्क में ही लड़ना हो, तो नास्तिक हमेशा जीतेगा, आस्तिक हमेशा हारेगा।
Then what to do? The one who can believe—let him be. He is the exception. Most cannot believe—what shall be done for them? Should we give them arguments proving that He is? All arguments given till now have been futile—nothing is ever established by logic. And the atheist will refute all your arguments. If the field is logic, the atheist will always win; the theist will always lose.
जीवन में आस्तिक जीत जाता है, लेकिन तर्क में सदा नास्तिक जीतता है। आज तक कोई भी आस्तिक नास्तिक से जीत नहीं सका है। यह सुनकर आपको हैरानी होगी। आस्तिक कभी ऐसा कहते नहीं, लेकिन मैं आपसे कहता हूं कि कोई आस्तिक कभी नास्तिक से तर्क में जीता नहीं है। जीत ही नहीं सकता। क्योंकि जो उसका आधार है, वह अतर्क्य है। वह जीतेगा कैसे? नास्तिक सिद्ध कर सकता है कि नहीं है। क्योंकि आपके सब तर्क तोड़े जा सकते हैं।
In life the theist wins; in logic the atheist always wins. Till today no theist has ever defeated an atheist in argument. This will surprise you. The theist never admits it, but I tell you: no theist has ever bested the atheist in debate—he cannot. Because the very basis of the theist is beyond logic—how can he win? The atheist can prove that there is no God—because your arguments can be dismantled.
आस्तिक ने जितने तर्क दिए हैं सारी जमीन पर, वे बंधे-बंधाए हैं, पिटे-पिटाए हैं; उनमें कुछ नया नहीं है। या तो तर्क यह है कि जगत का कोई बनाने वाला होना चाहिए। लेकिन नास्तिक पूछता है कि अगर हर चीज को बनाने वाले की जरूरत है, तो परमात्मा को बनाने वाला कौन? मुसीबत खड़ी हो जाती है। फिर परमात्मा पर भी और कोई परमात्मा। फिर उसके पीछे कोई और परमात्मा। इनफिनिट रिग्रेस--फिर अंतहीन खड्ड हो जाता है। उसमें कोई हल नहीं है।
The theist’s arguments throughout the world are prefabricated and hackneyed; nothing new in them. Either the argument is: the world must have a maker. The atheist asks: if everything needs a maker, who made God? Then trouble begins. Another God for God—and then another for that God—an infinite regress, an endless pit—no solution there.
कहीं भी जाओ, नास्तिक पूछेगा, फिर इसको किसने बनाया? और अगर आप कहो कि नहीं, जगत को बनाने वाले की जरूरत है और परमात्मा को बनाने वाले की कोई जरूरत नहीं। तो नास्तिक कहता है, जब बिना बनाए परमात्मा हो सकता है, तो जगत बिना बनाए क्यों नहीं हो सकता? सीधी बात है, साफ बात है। जब आप मानते ही हो कि कोई चीज बिना बनाई हो सकती है, तो फिर कोई कठिनाई नहीं रही; जगत बिना बनाया हुआ है। तो आस्तिक बेईमान मालूम पड़ता है कि जगत के लिए वह यह नियम नहीं छोड़ता--बिना बनाया, और परमात्मा के लिए यही नियम छोड़ता है।
Wherever you go, the atheist will ask, “Who made this?” And if you say, “No, the world needs a maker but God does not,” the atheist replies, “When you accept that something can be unmade, why not the world? Let the world be uncreated.” Straight and clear. When you already concede that something can be without a maker, then no difficulty remains: the world is unmade. The theist appears dishonest—he refuses the rule for the world but applies it to God.
फिर नास्तिक कहता है कि जगत दिखाई पड़ता है। अगर नियम ही बनाना है तो यही नियम ठीक है कि जगत बिना बनाया, अनक्रिएटेड है। परमात्मा तो तुम्हारा दिखाई नहीं पड़ता। इसको व्यर्थ बीच में लाने की क्या जरूरत है? और आखिर में तुम्हें भी स्वीकार करना पड़ता है कि परमात्मा बिना बनाया हुआ है, तो बिना बनाई हुई घटना घट सकती है, तो जगत बिना बनाए क्यों नहीं घट सकता?
Then the atheist says: the world is seen; if a rule must be made, let it be this: the world is uncreated. Your God is unseen—why bring Him in needlessly? And in the end you too accept that God is uncreated—so if an uncreated event is possible, why not the world?
आस्तिक के पास कोई उत्तर नहीं है। सच तो यह है कि आस्तिक तर्क देता ही नहीं। ये पंडित हैं, जो तर्क देते रहते हैं कि है। और पंडित नास्तिकों से हारते रहते हैं। नास्तिक से कोई आस्तिक पंडित जीत नहीं सकता। नास्तिक जिस भूमि पर चल रहा है, वहां तर्क सार्थक है। आस्तिक जिस भूमि पर चल रहा है, वहां तर्क का कोई संयोग ही नहीं, संबंध ही नहीं है। आप दूसरे की भूमि पर लड़ने जाएंगे--हारेंगे। लेकिन जीवन में आस्तिक जीतता है, नास्तिक हारता है।
The theist has no answer. The truth is: the theist does not really argue. It is the pandits who argue, and they are always defeated by atheists. No theist scholar can defeat an atheist scholar. The ground on which the atheist stands is fit for logic; the ground on which the theist stands has no relation with logic. If you fight on the other’s ground—you will lose. But in life the theist wins, the atheist loses.
एक भी नास्तिक बुद्ध के जीवन को नहीं पा सका। एक भी नास्तिक महावीर की गरिमा नहीं पा सका। एक भी नास्तिक जीसस की करुणा नहीं पा सका। एक भी नास्तिक कृष्ण जैसा नृत्य से भरा हुआ नहीं देखा गया है। नास्तिक जीवन में तो बुरी तरह हारता है। लेकिन बुद्धि में नास्तिक की बड़ी गति है। वहां उससे जीतने का कोई उपाय नहीं है।
Not a single atheist has attained Buddha’s life. Not a single atheist has attained the majesty of Mahavira. Not a single atheist has attained the compassion of Jesus. Not a single atheist has been seen as full of dance as Krishna. In life the atheist utterly loses. But in intellect the atheist has great speed—there is no way to beat him there.
अब सवाल यह है कि तर्क में जीतकर भी होगा क्या? मेरे पास लोग आते हैं। तो मैं उनसे कहता हूं कि मुझे कोई अड़चन नहीं है, तुम नास्तिक रहो, लेकिन तुम नास्तिकता से पा क्या रहे हो? वही मैं जानना चाहता हूं। अगर तुम्हें कोई महाशांति, कोई महान आनंद, कोई अपूर्व घटना घट रही है, तो तुम्हारी नास्तिकता बढ़े, ऐसी मैं प्रभु से प्रार्थना करूं; तुम ठीक रास्ते पर हो। तुम बिलकुल बढ़े चले जाओ।
Now the question is: even if you win in argument, what will it yield? People come to me, and I say: I have no objection—remain an atheist; but what are you gaining from atheism? That is what I want to know. If some great peace is descending, some great bliss, some unprecedented happening—then I shall pray to God that your atheism may increase; you are on the right path. Go on.
पर वे कहते हैं कि कहीं कोई आनंद भी नहीं बढ़ रहा है, कोई शांति भी नहीं बढ़ रही है, जीवन दुख से भरा है। लेकिन ईश्वर नहीं है। उनको मैं कहता हूं, तुम फिर से सोचो। कहीं ऐसा तो नहीं है कि ईश्वर को अस्वीकार करने के कारण ही जीवन दुख से भरा है? क्योंकि जिन्होंने उसे स्वीकार किया है, उनका जीवन आनंद से भर गया है।
But they say: no joy is growing, no peace is deepening; life is filled with suffering. “But there is no God.” I tell them: think again—could it be that because you deny God, life is filled with suffering? For those who accepted Him—their life overflowed with joy.
तो अब यह तुम सोच लो कि तुम्हें तर्क की निष्पत्तियां ज्यादा प्रिय हैं, या जीवन का आनंद ज्यादा प्रिय है? तुम्हें जीवन में एक अहोभाव चाहिए, या सिर्फ एक गणित का हिसाब चाहिए? अगर तुम गणित के हिसाब से तृप्त हो, तो ठीक है, ईश्वर नहीं है। और अगर तुम जीवन के हिसाब से अतृप्त हो, तो तुम्हें ईश्वर को खोजना ही पड़ेगा। तुम्हें अपने को किसी भांति बदलना ही पड़ेगा कि तुम उसके अस्तित्व को एहसास कर सको।
Now decide: are you more fond of logical conclusions, or of the joy of life? Do you want an “aha” in life, or merely a mathematical sum? If you are satisfied with the sum—fine: there is no God. If you are unsatisfied in life, you will have to seek God. You will have to alter yourself somehow so that you can feel His presence.
क्या रास्ता है फिर? जो लोग सहज उसके अनुभव को उपलब्ध नहीं होते, उनके लिए क्या मार्ग है?
What then is the way for those who do not naturally come to His experience?
उनके लिए पहली तो यह बात समझ लेने जैसी है कि ध्यान बुद्धि और तर्क पर न दें, ध्यान जीवन पर दें। इस बात की फिक्र करें कि मेरे जीवन की उपलब्धि क्या है?
First, understand this: do not give your attention to intellect and reasoning; give it to life. Be concerned with this: what is the outcome of my life?
एक आदमी प्यासा नदी के किनारे खड़ा हो और हम उसे कहें कि तू पानी पी ले, नदी बह रही है, तेरी प्यास मिट जाएगी। वह कहे कि कैसे प्यास पानी से मिट सकती है, इसका तर्क चाहिए। क्यों प्यास पानी से मिटेगी? इसका क्या प्रमाण है? पानी बना है हाइड्रोजन और आक्सीजन से। न तो हाइड्रोजन पीने से प्यास मिटती है, न आक्सीजन पीने से प्यास मिटती है। तो जब दोनों में ही प्यास मिटाने का कोई गुण नहीं है, तो दोनों के जोड़ से प्यास कैसे मिट सकती है?
A man stands thirsty on a riverbank. We say, “Drink—water is flowing; your thirst will be quenched.” He replies, “I need an argument for how thirst can be quenched by water. Why should water quench thirst? What proof? Water is made of hydrogen and oxygen. Thirst is not quenched by drinking hydrogen, nor by oxygen. Then how can their combination quench thirst? If neither element has the property, how can the compound have it? From where can the thirst-quenching quality arise? You are mistaken, in illusion.”
वह तर्क में आपको हरा देगा। वह कहेगा, पानी का विश्लेषण करो। इसमें प्यास मिटाने वाली कौन-सी चीज है? न तो हाइड्रोजन से प्यास मिटती है, न आक्सीजन से प्यास मिटती है। दोनों से मिलकर पानी बना है। और जब दोनों से नहीं मिटती, तो दोनों के जोड़ से कैसे मिट सकती है? प्यास को मिटाने वाला गुण कहां से आ सकता है? तुम गलती में हो। तुम कुछ भ्रांति में पड़ गए हो।
He will defeat you in logic. “Analyze the water—where is the thirst-quenching element? Neither hydrogen nor oxygen quenches thirst; combined they form water. How then?”
लेकिन वह आदमी नदी के किनारे खड़ा हुआ प्यासा मरेगा। तर्क तो वह ठीक दे रहा है। और अगर लोगों ने तर्क करके ही पानी पीया होता, तो सारे लोग कभी के मर गए होते। लेकिन लोग तर्क करते नहीं, पानी पीते हैं और प्यास बुझा लेते हैं। क्योंकि लोग कहते हैं, तर्क से हमें प्रयोजन नहीं; प्रयोजन प्यास के बुझने से है। प्यास कैसे बुझती है, यह भी व्यर्थ है। प्यास को बुझाने वाला पानी में कौन-सा तत्व है, यह भी सार्थक नहीं है। हम इतना ही जानते हैं कि पानी पीते हैं और प्यास बुझती है।
But that man will die thirsty by the river. His argument is flawless. And if people had drunk water only after arguing, all would have perished long ago. But people do not argue—they drink, and thirst is gone. They say: “We are not concerned with logic; we are concerned with the quenching of thirst. How thirst is quenched is beside the point. Which element in water quenches thirst is irrelevant. We only know: we drink, and thirst disappears.”
आप अपने जीवन की फिक्र करें कि आपका जीवन दुख, संताप, गहन पीड़ा से भरा है। वह जो परमात्मा के जीवन में जीने वाला व्यक्ति है, वह दुख, पीड़ा और संताप से मुक्त हो गया। उसके जीवन में एक नृत्य, एक संगीत, एक सुगंध है। वही सुगंध, वही संगीत अगर आपके लिए आकर्षण बन जाए, खिंचाव बन जाए, तो आपके जीवन से नास्तिकता गिरेगी। और उसके होने के भाव का उदय होगा।
Care about your life: your life is full of misery, anguish, deep pain. The one who lives in God has become free of anguish and pain. In his life there is a dance, a music, a fragrance. If that fragrance and music attract you, if they pull you, then atheism will fall away and the sense of His being will arise.
नास्तिक को मैं मानता हूं कि वह आत्मघाती है। आत्मघाती इसलिए कि वह उस सबसे अपने को वंचित कर रहा है, जिसके बिना जीवन का फूल पूरा खिल ही नहीं सकता। और मनुष्य-जाति का इतिहास इसका प्रमाण है। बड़े से बड़ा नास्तिक भी छोटे से छोटे आस्तिक के मुकाबले भी जीवन का फूल नहीं खिला पाया। बड़े से बड़ा नास्तिक छोटे से छोटे आस्तिक से भी जीवन में हार जाता है।
I call the atheist self-destructive—because he deprives himself of that without which life’s flower can never fully blossom. History bears witness: the greatest atheist has not been able to flower as has even a minor theist. The greatest atheist loses in life even to the smallest theist.
बर्ट्रेंड रसेल जैसा बड़े से बड़ा विचारशील नास्तिक भी रामकृष्ण परमहंस के मुकाबले क्या है? तर्क में रामकृष्ण परमहंस रसेल से जीत नहीं सकते; बुरी तरह हारेंगे। रसेल के सामने चारों खाने चित्त रामकृष्ण पड़ेंगे। कोई तर्क रसेल को राजी नहीं कर सकता। और रामकृष्ण जो भी कहेंगे, रसेल सभी कुछ खंडित कर सकता है। लेकिन यह बात ही मूल्यवान नहीं है। रसेल और रामकृष्ण आमने-सामने खड़े होंगे, तो रसेल का जीवन फीका है। उसमें कोई रस, स्निग्ध-धार नहीं है। एक गहन उदासी है। रामकृष्ण के जीवन में एक आभा है, एक पुलक है, एक ऊर्जा है, जो किसी महास्रोत से आती हुई मालूम पड़ती है।
A thinker as great an atheist as Bertrand Russell—what is he compared to Ramakrishna Paramhansa? In argument Ramakrishna cannot defeat Russell; he will be badly beaten. No argument can convince Russell; whatever Ramakrishna says, Russell can dismantle. But that is not of value. If Russell and Ramakrishna stand face to face, Russell’s life is insipid; there is no rasa, no soft flowing current—only a deep sadness. In Ramakrishna there is an aura, a thrill, an energy that seems to come from some great source.
हम अगर बुद्धि का ही विचार कर रहे हैं, तो नास्तिकता सार्थक मालूम पड़ेगी। अगर हम जीवन का चिंतन कर रहे हैं, तो बहुत जल्दी हम प्रभु है, परमात्मा है, ऐसे आभास को उपलब्ध हो जाएंगे। जीवन पर ध्यान रखें।
If we consider only intellect, atheism will appear meaningful. If we consider life, very soon we will come to the sense: God is. Keep your attention on life.
एक युवती ने संन्यास लेना चाहा, अभी दो दिन पहले। वह बड़ी डांवाडोल है कि संन्यास लूं, या न लूं? सभी का मन डांवाडोल होता है। कोई भी नया कदम उठाते वक्त चिंता पकड़ती है। मैंने उस युवती को कहा कि तू एक बात समझ। बिना संन्यास के तो तू पच्चीस साल रह चुकी है। नहीं लेती है संन्यास, तो जैसी तू थी वैसी ही तू होगी। पच्चीस साल का अनुभव है तुझे गैर-संन्यास का। संन्यास का तुझे कोई अनुभव नहीं है। संन्यास का द्वार नया है। वहां कुछ हो सकता है, कोई संभावना। ज्यादा से ज्यादा इतना ही होगा कि कुछ न होगा। तो कुछ अभी भी नहीं हो रहा है। ज्यादा से ज्यादा इतना ही होगा कि कुछ न होगा। बुरा से बुरा जो हम सोच सकते हैं, वह इतना ही होगा कि कुछ न होगा। तो कुछ हुआ नहीं है, पच्चीस साल हो गए। कुछ खोने का डर नहीं है। लेकिन कुछ संभावना खुलती है। कुछ होने की आशा बंधती है। कुछ नया कदम लिया जा रहा है।
Two days ago a young woman wished to take sannyas. She was wavering: “Shall I, shall I not?” Everyone wavers when taking a new step. I told her: “Understand one thing. You have lived twenty-five years without sannyas. If you don’t take sannyas, you will remain as you were. You have twenty-five years’ experience of non-sannyas. You have no experience of sannyas. Its door is new. Something may happen—there is a possibility. At worst, nothing will happen; but nothing is happening even now. At worst, the worst that can happen is that nothing happens. Nothing has happened for twenty-five years—you have nothing to lose. But a possibility opens—a hope, a new step.”
पुराने रास्ते को बदलने में, जिस पर कुछ भी न हुआ हो, क्षणभर भी संकोच करना निपट अज्ञान है। कुछ हुआ हो, तब तो नए को चुनने का कोई सवाल नहीं है, तो उस पर बढ़ते जाना चाहिए। कुछ न हुआ हो, तो नए को चुनने की हिम्मत रखनी चाहिए।
To change the well-worn path upon which nothing has happened—and to hesitate even a moment—is sheer ignorance. If something had happened, there would be no question of choosing the new; you should continue. If nothing has happened, you should have the courage to choose the new.
बंधी-बंधाई लीक पर चलते जाते हैं, बिना यह सोचे हुए कि इस पर कुछ भी नहीं हुआ। पच्चीस साल से, पच्चीस जन्मों से इस पर चल रहे हैं, कुछ भी नहीं हुआ। आप बुद्धि केसहारे कितने जन्मों से चल रहे हैं? यह जिंदगी भी आपने तर्क और बुद्धि के सहारे गंवाई है।
We go on walking the beaten track without ever considering that nothing happens upon it. For twenty-five years, for twenty-five lives we have been walking it—and nothing happens. How many lives have you already lived relying on intellect? This life too you have wasted upon logic and mind.
थोड़ा-सा रास्ते से उतरकर उस घने जंगल में भी उतरना चाहिए, जो बुद्धि का नहीं है। बुद्धि के रास्ते ठीक पटे-पटाए हैं। ठीक साफ-सुथरे हैं। सिमेंट ने उनको पत्थर की तरह बना दिया है। उन पर मील के पत्थर लगे हैं। आप कहां हैं, पक्का पता चलता है। कहां जा रहे हैं, पक्का पता चलता है। कहां से आ रहे हैं, पक्का पता चलता है।
Step a little aside, descend into that dense forest which is not of the intellect. The roads of intellect are well-paved—clean, even, cemented. Milestones stand along them. You know exactly where you are, where you are going, from where you have come.
लेकिन रास्तों के किनारे घने जंगल भी हैं जीवन के, जहां छिपे झरने हैं और जहां सुगंधित फूल हैं और जहां पक्षियों के गीत हैं। वे रास्ते साफ नहीं हैं। वहां भय भी है। वहां खतरा भी है। रास्ते की सुरक्षा भी नहीं है। रास्ते की भीड़ भी नहीं है, जो सदा साथ थी। वहां अकेलापन है। लेकिन वहां जीवन की गहनता के खुलने की संभावना भी है। वहां भटकने का डर है, लेकिन वहां पहुंचने का उपाय भी है।
But along the roadsides are the dense forests of life, where hidden springs sing, where fragrant flowers bloom, where birds pour out their songs. Those paths are not clear; there is fear there, danger there; there is no safety of the road, no crowd to accompany you. There is aloneness. But there too is the possibility of life’s depth opening. There is the risk of losing the way—and the possibility of arriving.
क्योंकि इस बंधे हुए रास्ते से कोई कहीं नहीं पहुंचता। रास्ता तो साफ-सुथरा है, चलना भी सुविधापूर्ण है; भीड़ सदा साथ में होती है, भय भी नहीं लगता, अकेलापन भी कभी नहीं आता। लेकिन यह रास्ता कहीं ले जाता नहीं। यह रास्ता कहीं पहुंचाता नहीं। बस यह रास्ता साफ-सुथरा है; गोल-गोल घूमकर वापस अपनी जगह आ जाता है। यह वर्तुलाकार है। इससे कोई निष्पत्ति जीवन में फलित नहीं होती।
For this paved road leads nowhere. It is clean and comfortable; the crowd is always with you—no fear, no loneliness. But it leads nowhere. It brings you back to where you began—circular. No conclusion ripens from it.
जिस व्यक्ति को ऐसा जीवन का बोध आने लगे, वह बहुत शीघ्र उस जगह पहुंच जाएगा जहां वह बिना तर्क और बिना प्रमाण और बिना कारण के कहेगा--परमात्मा है।
The person to whom such a sense of life comes will soon arrive at that place where, without argument, without proof, without cause, he says: “Paramatma is.”
वह है, ऐसा कहने वालों से अन्यत्र भिन्न पुरुषों को किस प्रकार वह उपलब्ध हो सकता है!
He is—how else could He be available except to those who say so!
अतः उस परमात्मा को पहले तो है, इस प्रकार निश्चयपूर्वक ग्रहण करना चाहिए अर्थात पहले उसके अस्तित्व का दृढ़ निश्चय हो जाना चाहिए। तदनंतर तत्वभाव से उसे प्राप्त करना चाहिए।
Therefore one must first accept Paramatma as “He is”—with firm conviction. First let there be a solid assurance of His existence. Thereafter one should realize Him in His essence—in tattva-bhava.
पहले तो यह प्रतीति हार्दिक हो जाए कि वह है। और उसके होने की सुगंध हमारे जीवन को बदलने लगे। वह हमें खींचने लगे। वह हमारा प्रेम बन जाए। फिर, फिर कुछ हो सकता है। फिर रूपांतरण हो सकता है। फिर हम अपने पूरे जीवन को दांव पर लगा सकते हैं। फिर वह हल्की-सी झलक! फिर हम जुआ खेल सकते हैं। फिर हम चुनौती स्वीकार कर सकते हैं। फिर हम पूरे जीवन को उसमें ढालने, उसके साथ एकरूप करने, उसमें पिघला देने के लिए राजी हो सकते हैं। पर वह पहला है का भाव, उसके अस्तित्व की पहली झलक केवल उन्हें ही मिल सकती है जो बुद्धि को नहीं, जो जीवन को उसकी पूर्णता में सोचने के लिए तैयार हों, जीवन को उसकी समग्रता में विचारने के लिए तैयार हों। और जो जीवन को देखें--दुख या आनंद?
First let the heart’s sense arise: He is. Let the fragrance of His being begin to change our life. Let it draw us—let it become our love. Then something becomes possible—then transformation can happen. Then even a slight glimpse—and we can gamble. Then we can accept the challenge, and be ready to pour our whole life into Him, to melt into Him, to attune and become one. But that first sense—He is, that first glimpse of His existence—can come only to those who are ready not to think merely with the intellect, but to consider life in its wholeness, to see life in its totality. And to look at life—suffering or joy?
दुख या आनंद को आप कसौटी समझ लें--निकष। इस पर कसते रहें। अगर आपके जीवन में दुख है, तो जो भी आप सोचते हैं, वह गलत है। वह तर्क के लिहाज से सही है या गलत, यह सवाल नहीं है। अगर जीवन में दुख है, तो आप जो भी सोचते हैं, आपके सोचने का ढांचा गलत है। आपका आयाम गलत है। और अगर आपके जीवन में आनंद है, तो मैं आपसे कहता हूं कि आप जो भी सोचते हैं वह सही है--बिना पूछे कि आप क्या सोचते हैं। क्योंकि ठीक सोचने का फल आनंद है। गलत सोचने का फल दुख है।
Take suffering or joy as your touchstone—your assay. Keep testing on this. If there is suffering in your life, then whatever you think is wrong. Whether it is logically right or wrong is not the point. If life is sorrowful, the very structure of your thinking is wrong—your dimension is wrong. And if there is joy in your life, I tell you: whatever you think is right—without even asking what you think. For the fruit of right thinking is joy; the fruit of wrong thinking is sorrow.
सार्त्र जैसे पश्चिम के विचारक हैं, जो कहते हैं, दुख ही जीवन है। बुद्ध ने भी कहा है कि जीवन दुख है। लेकिन बुद्ध ने इसलिए कहा है कि जीवन दुख है--तुम्हारा जीवन, जैसा जीवन जीया जाता है वैसा जीवन। और कहा है कि जीवन दुख है, ताकि तुम जाग सको और वहां पहुंच सको, जहां जीवन दुख नहीं रह जाता है। लेकिन सार्त्र का वचन बिलकुल बुद्ध जैसा है कि जीवन दुख है, लेकिन प्रयोजन बिलकुल भिन्न है।
There are Western thinkers like Sartre who say: life is suffering. Buddha also said: life is duḥkha. But Buddha said so to awaken you—to say: life as you live it is suffering; so that you may reach the point where life is no longer suffering. Sartre’s statement sounds like Buddha’s—“life is suffering”—but the purpose is utterly different.
सार्त्र कहता है, जीवन दुख ही है। अतिक्रमण का कोई उपाय ही नहीं; इसके पार जाने का कोई उपाय ही नहीं। यही जीवन की समग्रता है, पूर्णता है। इसके पार कुछ भी नहीं है। दुख ही अस्तित्व है, लेकिन सार्त्र क्यों दुख अस्तित्व है, इस बात पर इतने जोर से जकड़ जाता है? खुद का जीवन ही आखिरी प्रमाण होता है। हम दूसरे के जीवन में तो प्रवेश भी नहीं कर सकते, अपने ही जीवन में प्रवेश करते हैं। अगर मेरा जीवन दुख है, तो मैं इसी को फैलाकर सारे जीवन का सत्य बना देता हूं, कि जीवन दुख है।
Sartre says: life is suffering, and there is no way to transcend; nothing beyond—this is the whole of life. Suffering is existence. But why does Sartre cling so strongly to “suffering is existence”? One’s own life is the final proof. We cannot enter another’s life; we enter our own. If my life is suffering, I extend it and make it the truth of all life: life is suffering.
सब सत्य व्यक्तिगत होते हैं। फिर हम फैलाकर उनको सार्वभौम बना देते हैं। मेरा जीवन दुख है, तो सारे जगत को मैं दुख मान लेता हूं। दुखी आदमी को सब तरफ दुख दिखाई देता है। आकाश में चांद भी निकले तो उदास मालूम पड़ता है। सब तरफ उपद्रव, सब तरफ चिंता, पीड़ा पकड़ती है। भीतर दुख है।
All truths are personal—then we inflate them and make them universal. If my life is suffering, I assume the world is suffering. To the suffering man, suffering is everywhere; even the moon in the sky looks melancholy. Everywhere disturbance, anxiety, anguish—because within there is suffering.
लेकिन सार्त्र यह कभी भी नहीं सोचता कि यह मेरे होने का गलत ढंग भी हो सकता है कि जीवन दुख है। क्योंकि हमने कृष्ण का जीवन भी देखा है, जो दुख नहीं है। हमने बुद्ध का जीवन भी देखा है, जो दुख नहीं है। हमने लाओत्से का भी जीवन देखा है, जो दूर की भी भनक जिसमें दुख की नहीं है, जो कि परम आनंद है। हमारे ही बीच ऐसे लोग रहे हैं, हैं, जो परम आनंद में हैं। लेकिन सार्त्र कहेगा कि वे भ्रांति में हैं।
Sartre never considers that it may be only my wrong way of being that makes life suffering—because we have also seen Krishna’s life, which is not suffering; we have seen Buddha’s life, which is not suffering; we have seen Lao Tzu’s life, in which not even a distant hint of suffering appears—pure bliss. Among us there have been, and are, those in supreme bliss. Sartre says they are deluded.
यह बड़े मजे की बात है कि सार्त्र यह मानने को राजी नहीं है कि मेरा दुख मेरी भ्रांति हो सकती है, लेकिन कृष्ण का आनंद भ्रांति है।
Curiously, Sartre is not ready to admit that his suffering may be a delusion—but Krishna’s bliss is delusion.
मैं आपसे कहता हूं कि दुख सत्य भी हो, तो भी भ्रांत आनंद से बदल लेने जैसा है। सत्य दुख को भी रखकर क्या करिएगा? आनंद भ्रांत भी हो, तो भी चुनने जैसा है। और जो भी एक बार चुन लेता है, उसे पता चलना शुरू हो जाता है कि भ्रांत दुख था, आनंद भ्रांत नहीं है। लेकिन अनुभव से ही पता चलता है। अनुभव के अतिरिक्त और कोई उपाय नहीं है।
I tell you: even if suffering is true, it is worth exchanging for illusory bliss. What will you do keeping true suffering? Even illusory bliss is worth choosing. And once someone chooses, he begins to discover that the illusion was the suffering; bliss is not illusory. But this is known only by experience—there is no other way.
पहली प्रतीति--परमात्मा है। फिर दूसरा चरण--तत्व-रूप से उसकी उपलब्धि।
The first perception: Paramatma is. The second step: realization of Him in His essence.
इन दोनों प्रकारों में से, वह है, इस प्रकार निश्चयपूर्वक परमात्मा की सत्ता को स्वीकार करने वाले साधक के लिए परमात्मा का तात्विक स्वरूप अपने आप शुद्ध हृदय में प्रत्यक्ष हो जाता है।
Of these two, for the seeker who firmly accepts “He is,” the essential form of Paramatma reveals itself of its own accord in a pure heart.
पहली घटना घट जाए, तो दूसरी घटना धीरे-धीरे अपने आप घट जाती है। मगर बीज ही न हो तो वृक्ष कहां से आए? बिना बीज बोए लोग बैठे हैं, रास्ता देख रहे हैं कि अंकुरित हो, वृक्ष बने, फूल आएं, फल लगें! वे नहीं लगते, तो वे चिल्लाकर कहते हैं कि कोई वृक्ष है ही नहीं। लेकिन बीज उन्होंने कभी बोया नहीं। बीज बिना बोए प्रतीक्षा चल रही है!
If the first event happens, the second gradually happens by itself. But without the seed, where will the tree come from? People sit without sowing the seed and wait for sprouting, for the tree, for flowers and fruit. When they do not come, they shout, “There is no tree at all!” But they never sowed the seed. They wait without sowing!
नास्तिक वैसा ही व्यक्ति है, जो बिना बीज बोए जीवन के अस्तित्व का दर्शन करना चाहता है। आस्तिक इस अर्थ में ज्यादा वैज्ञानिक है। वह पहले बीज बोता है, फिर प्रतीक्षा करता है। साज-सम्हाल भी करता है। प्रतीक्षा उसकी एक दिन फलवती होती है। समय लगेगा। बीज टूटेगा, अंकुरित होगा, बड़ा होगा। लेकिन बीज जिसने बोया है, वह रास्ता देख सकता है--कितनी ही देर लगे। अगर बीज सच में ही बोया गया है, तो वृक्ष के होने की संभावना और आशा बांधी जा सकती है।
The atheist is like one who wants the vision of the tree of life without sowing the seed. In this sense the theist is more scientific: he first sows the seed, then waits—and tends it. His waiting bears fruit one day. Time will be needed—the seed will crack, sprout, grow. But the one who has sown can wait—however long it takes. If the seed has truly been sown, there is hope and possibility of the tree.
बीज है--ईश्वर है, ऐसा भाव। यह भाव आप बो दें, इसकी साज-सम्हाल करें। क्योंकि इस पर बहुत उपद्रव हैं चारों तरफ से। बीज के ऊपर कोई पत्थर रख जाएगा, तो ऊगना मुश्किल हो जाएगा। बीज पर कोई पानी नहीं डालने देगा, तो ऊगना मुश्किल हो जाएगा। बीज ऊग भी जाए, तो चारों तरफ जानवर मौजूद हैं, जो चर जा सकते हैं। तो बागुड़ लगानी पड़ेगी।
The seed is this feeling: “God is.” Sow it. Tend it—because there are many disturbances around. If a stone is placed atop the seed, sprouting will be difficult. If no water is allowed, sprouting will be difficult. Even if it sprouts, there are animals all around that can graze it—so you will need a fence.
और जैसे बीज की साज-सम्हाल करनी पड़ती है, वैसी ही साज-सम्हाल इस भाव की करनी पड़ती है। चारों तरफ बहुत उपद्रव हैं। कोई भी मिल जाएगा जो कहेगा, क्या कर रहे हो? कोई ईश्वर वगैरह नहीं है! पता तो आपको भी नहीं है। भाव अभी बहुत नन्हा है, बहुत छोटा है। उसे कोई भी तोड़ सकता है। जरा ही जोर से कोई बोल दे, तो आपको लगता है कि इतनी जोर से बोल रहा है, जरूर सही बोल रहा होगा।
And just as a seed needs tending, so does this feeling. Disturbances abound. Anyone may say, “What are you doing! There is no God!” You do not know for sure; the feeling is still tiny, very tender—anyone can break it. If someone speaks loudly, you may feel: “He speaks so forcefully—surely he is right.”
मैं जिस विश्वविद्यालय में पढ़ता था, उसके संस्थापक थे एक बहुत बड़े वकील, विश्वविख्यात वकील डा. हरिसिंह गौर। वे अपने विद्यार्थियों को कहा करते थे कि सदा कानून की किताबें लेकर अदालत में पहुंचो। उनको देखकर ही मजिस्ट्रेट थोड़ा भयभीत हो जाता है। दूसरा वकील भी थोड़ा डरता है। तुम्हारी हिम्मत भी, शास्त्र साथ में है, इससे बढ़ जाती है। और अगर तुम्हारा मुवक्किल कानून के अनुसार हो, तो जितना ज्यादा कानून की बातें तुम निकालकर किताबों में से प्रगट कर सको, उतनी करने की कोशिश करो। बजाय मुवक्किल को सही साबित करने के, उसमें ज्यादा चिंता लगाने के, तुम शास्त्र के उद्धरण ज्यादा दो।
At the university where I studied, its founder was a renowned lawyer, Dr. Hari Singh Gour. He would tell his students: always carry the law books to court. At the mere sight, the magistrate is a bit intimidated; the opposing lawyer is a bit afraid; your own courage rises—scripture is on your side. And if your client is in accord with the law, cite as many legal passages as possible. Rather than worrying too much about proving your client right, keep quoting scripture.
उनके विद्यार्थी कभी उनसे पूछते, और कभी ऐसा होगा कि हम जिस आदमी के पक्ष में हैं, वह गलत ही है। तो वे कहते कि तब तुम इतनी जोर से बोलो और इतनी जोर से टेबल पीटो, जितनी तुम्हारी ताकत हो। क्योंकि तुम्हारा जोश-खरोश और तुम्हारा टेबल का पीटना बताता है कि तुम जरूर सही होओगे। गलत आदमी डरकर बोलता है, भयभीत होता है; पहले से ही उसकी वाणी कंपती है।
Sometimes students asked, “What if we are on the side of the wrong man?” He would say, “Then speak as loudly as you can and bang the table as hard as your strength allows—your fervor and the table-thumping will suggest you must be right. The wrong man speaks fearfully; his voice trembles beforehand.”
आप ध्यान रखना। जिंदगी में ऐसे बहुत से लोग हैं जो टेबल पीटकर बोलते हैं। वे इतने जोर से बोलते हैं कि आप सदमे में आ जाते हैं। आपको लगता है कि बात सही ही होगी, तभी इतनी जोर से बोल रहा है। और आपका अंकुर बहुत छोटा है। शायद अभी आपने बीज रखा ही था जमीन में कि कोई आदमी कह देता है कि कोई परमात्मा नहीं है। तो आप उखाड़कर बीज देखते हैं कि है भी बीज, कि मैं किसी भ्रांति में पड़ा हूं! लेकिन जो बीज को उखाड़-उखाड़कर बार-बार देखता है, वह उसके अंकुरण होने की क्षमता को गंवा देता है। फिर वह बीज जड़ हो जाएगा।
Note this: there are many in life who bang the table and speak loudly—so loudly that you are shocked; you feel: the point must be right, else why speak so loudly? And your sprout is very small. Perhaps you had just placed the seed in the soil when someone said, “There is no God.” You pull up the seed to see whether it is really there or if you were in illusion. But whoever keeps digging up the seed destroys its capacity to sprout. It will become inert.
चारों तरफ लोग हैं। आप, वे क्या कहते हैं, यह मत देखना। आप यह देखना कि वे क्या हैं। फिर आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा। आप यह सुनना ही मत कि वे क्या कहते हैं। आप सिर्फ इतना देखना कि वे क्या हैं। उनके जीवन पर ध्यान रखना, उनके शब्दों पर नहीं। फिर आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा। आपका बीज सुरक्षित रहेगा।
People are all around. Do not listen to what they say; look at what they are. Then no harm can come to you. Do not attend to their words; attend to their being. Watch their life, not their speech—then you will not be harmed. Your seed will remain safe.
निश्चित ही, जिन्होंने बीज बोया नहीं है, उन्हें कोई डर नहीं है। वे निर्भीक घूमते हैं। उन्हें कोई कारण ही नहीं है। उन्हें कुछ बचाना नहीं, कोई सुरक्षा नहीं करनी। लेकिन जिसने बीज बोया है, उसे थोड़ा-सा भयभीत भी होना पड़ेगा। उसे थोड़ा बंधकर उस बीज के आसपास बैठना भी पड़ेगा। वह थोड़ी-सी परतंत्रता भी अनुभव करेगा शुरू में, क्योंकि उसने बीज बोया है, उसे उसकी प्रतीक्षा भी करनी है, साज-सम्हाल भी करनी है।
Surely, the one who has not sown has no fear; he roams fearlessly—he has nothing to protect, nothing to preserve. But the one who has sown will have to be a little cautious, sit near the seed, a little bound to it at first, waiting and tending.
आपके आसपास जो निर्भीकता से कुछ भी कहते हुए घूमते हैं, उनसे सावधान रहना। क्योंकि उन्होंने कुछ बोया नहीं है। वे घूम सकते हैं। उनके पास बचाने को कुछ भी नहीं है; उनके पास खोने को भी कुछ भी नहीं है। आपके पास अगर खोने को कुछ है, तो बचाने को कुछ है।
Beware of those who roam fearlessly, saying anything whatsoever—they have sown nothing. They can roam; they have nothing to save and nothing to lose. If you have something to lose, you have something to protect.
आस्तिक को निरंतर सावधान रहना चाहिए कि उसकी भूमि में अंकुरित होती जो अभी कोमल-सी जीवन-धारा है, वह नष्ट न हो जाए। क्षुद्र बातें भी, व्यर्थ के पत्थर भी, उसे नष्ट कर दे सकते हैं। और ऐसे लोग हैं चारों तरफ, जो विनाश में रस लेते हैं। जो कोई भी चीज को तोड़ दें, तो अपने को ताकतवर समझते हैं।
The theist must remain continually alert that the tender, sprouting current of life in his field is not destroyed. Petty things, useless stones, can destroy it. There are those around who take delight in destruction—break anything whatsoever and they feel powerful.
जिन्हें किसी बात का कोई भी पता नहीं है, वे भी कुछ कहे चले जाते हैं। कोई व्यक्ति ध्यान करना शुरू करता है, तो कोई भी व्यक्ति दूसरा--मित्र, परिवार के, साथी-संगी, परिचित, अजनबी--कोई भी कह देता है, ध्यान वगैरह में कुछ भी नहीं है! जैसे कि इन्होंने ध्यान कभी किया हो। जैसे ये ध्यान के कोई अनुभवी हैं। जब कोई ध्यान के संबंध में कुछ कहे, तो पहले यह फिकर करना कि इस आदमी ने कितना ध्यान किया है। आप हर किसी की बात नहीं मान लेते हैं और दूसरे मामलों में, लेकिन इस मामले में बड़ी जल्दी मान लेते हैं।
Those who know nothing at all, they too keep speaking. If a person begins to meditate, anyone—friend, family, acquaintances, strangers—will say, “There is nothing in meditation.” As if they had meditated! As if they were experienced meditators. When someone speaks about meditation, first inquire: how much meditation has this person done? In other matters you do not accept anyone’s word so quickly—but here you accept at once.
अगर एक आदमी कहता है कि नहीं, यह दवा बीमारी के लिए ठीक नहीं है। तो आप उससे पूछते हैं कि डिग्री क्या है आपके पास? एम.डी. हैं? एम.बी.बी.एस. हैं? आयुर्वेद जानते हैं? हकीम हैं? क्या हैं? कुछ नहीं तो कम से कम होमियोपैथ हैं? कुछ, क्या हैं क्या आप? वह आदमी कहता है, नहीं, मैं भरोसा ही नहीं करता इन सब बातों में। इन सबको पढ़ने-वढ़ने की कोई आवश्यकता नहीं। दवा से कुछ होने वाला नहीं। तब आप समझ जाते हैं कि इस आदमी की बात सुनने की कोई जरूरत नहीं है।
If one says, “This medicine is not right for the disease,” you ask, “What degree do you have? Are you an M.D.? An M.B.B.S.? Do you know Ayurveda? Are you a hakim? At least a homeopath? What are you?” If he says, “I don’t believe in such things; no need to read anything; nothing comes of medicine,” you understand there is no need to listen to him.
लेकिन ध्यान के संबंध में कोई भी नासमझ कुछ भी कह दे, आप फौरन डांवाडोल हो जाते हैं कि पता नहीं, कुछ गलती तो नहीं कर बैठे! आप पूछते ही नहीं कि यह आदमी ध्यानी है?
But concerning meditation, any ignoramus says anything—and you immediately waver: “Perhaps I am making a mistake!” You do not even ask, “Is this man a meditator?”
बुद्ध ने अपने भिक्षुओं को बार-बार कहा है कि ध्यान के संबंध में केवल ध्यानियों से पूछना, नहीं तो तुम भटक जाओगे। क्योंकि इस जगत में अहंकार इतना घना है कि कोई आदमी यह तो मानने को राजी नहीं है कि मैं जानता नहीं हूं। हर आदमी सलाह देने को राजी है।
Buddha repeatedly told his monks: on the matter of meditation, ask only meditators—otherwise you will go astray. Because in this world the ego is so dense that no one agrees to say, “I do not know.” Everyone is ready to advise.
इस पृथ्वी पर सिर्फ एक चीज मुफ्त मिलती है, वह सलाह है। और इतनी मिलती है कि जिसका हिसाब नहीं। और हर आदमी तैयार है, आप मांगो भर। न भी मांगो, तो भी देने को लोग तैयार हैं। आपके घर आकर दरवाजा खटखटाते हैं सलाह देने के लिए। आप कभी सोचते भी नहीं कि जो आदमी सलाह दे रहा है, वह कहां से दे रहा है। उसकी कितनी पहुंच है ध्यान में? उसने प्रार्थना कितनी की है? उसने कितना प्रभु-प्रेम में अपने को डुबाया है? कितना अस्तित्व का अनुभव किया है?
Only one thing is free on this earth: advice. And it comes in such abundance as to defy measure. Everyone is ready—if you ask; even if you don’t, they come knocking on your door to give it. You never even consider from where they speak—how much reach they have in meditation; how much have they prayed; how much have they drowned in God-love; how much of existence have they experienced.
तो आप लोगों की बात मत सुनना, लोग कहां हैं, इस पर ध्यान देना।
So do not listen to people’s words—see where they are.
साधक के हृदय में स्थित जो कामनाएं हैं, जब वे सब की सब समूल नष्ट हो जाती हैं, तब मरणधर्मा मनुष्य अमर हो जाता है। और यहीं ब्रह्म का भलीभांति अनुभव कर लेता है।
When the desires lodged in the seeker’s heart are utterly destroyed, then the mortal man becomes immortal—and here itself he realizes Brahman well.
जब हृदय की संपूर्ण ग्रंथियां भलीभांति खुल जाती हैं, तब वह मरणधर्मा मनुष्य इसी शरीर में अमर हो जाता है। बस, इतना ही सनातन उपदेश है।
When all the knots of the heart are completely opened, then the mortal man, in this very body, becomes immortal. This alone is the eternal teaching.
दो बातें। पहली, साधक के हृदय में स्थित कामनाएं हैं जो, जब वे सब समूल नष्ट हो जाती हैं, तब मरणधर्मा मनुष्य अमर हो जाता है। क्यों? आखिर कामनाओं के नष्ट होने से मरणधर्मा मनुष्य अमर क्यों हो जाएगा? कारण है।
Two points. First: when the desires lodged in the seeker’s heart are destroyed root and branch, the mortal man becomes immortal. Why? How will the destruction of desires make the mortal immortal? There is a reason.
मनुष्य तो अमर है ही, सिर्फ वासनाएं मरणधर्मा हैं। सिर्फ कामनाएं मरती हैं। आदमी तो कभी मरता ही नहीं, सिर्फ कामनाएं मरती हैं। और हम कामनाओं से इतने भरे हैं कि हमें पता ही नहीं कि कामनाओं के अतिरिक्त भी हम कुछ हैं। और जब कामनाएं मरती हैं, तो हमें लगता है: हम मर रहे हैं, हम नष्ट हो रहे हैं, हम समाप्त हो रहे हैं।
Man is immortal already; it is only the passions that are mortal. Only desires die. The man never dies—only desires die. But we are so filled with desires that we do not even know we are anything besides them. When desires die, we feel: I am dying; I am being destroyed; I am ending.
बंगाल के एक बहुत बड़े विचारक हुए ईश्वरचंद्र विद्यासागर। उन्होंने एक संस्मरण लिखा है। उन्हें वाइसराय की कौंसिल सम्मानित करने वाली थी, महा पंडित होने के कारण। लेकिन ईश्वरचंद्र पहनते थे गरीब बंगाली का वेश--कुर्ता-धोती; साधारण गरीब आदमी का वेश। सीधे-सादे आदमी थे। मित्रों ने कहा कि वाइसराय की कौंसिल में इन कपड़ों को पहनकर जाओगे, बड़ी भद्द होगी और अच्छा भी नहीं लगेगा। तो हम तुम्हारे लिए अच्छे वेश का इंतजाम किए देते हैं, तुम चिंता भी मत करो। शानदार चीज चाहिए, वाइसराय के सामने जब तुम मौजूद होओ।
ईश्वरचंद्र राजी हो गए। बात उनको भी जंची। मगर मन में थोड़ी चिंता रही कि क्या सिर्फ पद पाने के लिए, उपाधि पाने के लिए, सम्मान पाने के लिए, मैं सदा का अपना भेष बदलूं? और नाहक अच्छा भी नहीं लगेगा, बचकाना लगेगा--सजा-संवारा हुआ वहां खड़ा हो जाऊंगा। मगर हिम्मत भी नहीं जुटती थी यह कहने की।
Ishwar Chandra Vidyasagar, a great thinker of Bengal, wrote a reminiscence. The Viceroy’s Council was to honor him for being a great scholar. Vidyasagar wore the dress of a poor Bengali—kurta and dhoti—plain, simple. Friends said, “Going before the Viceroy’s Council dressed like this will look bad; it won’t seem right. We will arrange a fine outfit for you—splendid things are needed before the Viceroy.” Vidyasagar agreed; the point appealed to him. But a worry remained within: “Am I to change my lifelong garb merely to receive a title, for honor? It will not even look right—childish—to stand there decked out.” Yet he lacked the courage to say it.
जिस दिन यह वाइसराय की कौंसिल में जाना था, उसके एक दिन पहले सांझ को घूमने निकले थे। बड़ी चिंता मन में थी। सामने ही एक मुसलमान उनके पास से चला जा रहा था, अपनी छड़ी लिए हुए, आहिस्ता से, अपनी शेरवानी में।
एक नौकर भागा हुआ आया और उसने कहा कि मीर साहब--उस मुसलमान को कहा--आपके घर में आग लग गई है। जल्दी चलिए। उसने कहा, ठीक! लेकिन चाल उसकी वही की वही रही। ईश्वरचंद्र भी थोड़े चौंके कि क्या यह आदमी समझ नहीं पाया या बात में कुछ भूल-चूक हो गई? नौकर भी थोड़ा घबड़ाया, और उसने कहा कि मीर साहब, ऐसे नहीं चलेगा। मकान जल रहा है। तेजी से चलिए।
The evening before he was to go to the Council, he went for a walk, much disturbed. A Muslim walked past, with a cane, slowly, in his sherwani. A servant came running, “Mir Sahib, your house is on fire—please hurry!” “All right,” he said—but his pace remained the same. Vidyasagar was startled: did the man not understand, or was there some mistake? The servant grew agitated: “Mir Sahib, not like this—the house is burning—hurry!”
उस मुसलमान ने कहा कि मैं जब तक न जलूं, मैं जब तक न जल रहा होऊं, तब तक तेजी से चलने का कोई कारण नहीं। मकान जल रहा है, मैं नहीं जल रहा हूं। और फिर जिंदगीभर की चाल मकान जलने की वजह से बदल दूं? और तू इतना परेशान क्यों है? तेरा क्या जल रहा है?
The Muslim said, “Unless I am burning, there is no reason to hurry. The house is burning, I am not. Why should I change a lifetime’s gait because a house burns? And why are you so upset? What of yours is burning?”
परेशान तो ईश्वरचंद्र तक थे, उनका तो बिलकुल कुछ नहीं जल रहा था। वह तो कम से कम नौकर भी था। उनके भी हृदय की धड़कन बढ़ गई थी। वे बड़े हैरान हुए कि यह आदमी कैसा है! घबड़ा तो वे भी गए थे, मकान जल रहा है यही सुनकर। कोई संबंध भी न था उस मकान से। तभी उनको खयाल आया कि यह आदमी अपनी चाल बदलने को राजी नहीं, मकान जल रहा है! और मैं नाहक ही अपने कपड़े बदलने को राजी हो गया हूं।
दूसरे दिन वे अपने गरीब वेश में ही उपस्थित हो गए। मित्र तो बड़े चौंके वहां देखकर। बाद में निकलकर पूछा कि यह तुमने क्या किया? उन्होंने कहा कि छोड़ो, वह एक आदमी ने मेरी जिंदगी बदल दी। वह कहने लगा, जब तक मैं ही न जल रहा होऊं, तब तक कुछ नहीं जल रहा है। कुछ तेज जाने की जरूरत नहीं है।
Vidyasagar, who had nothing to do with that house, was himself alarmed at hearing “the house is burning.” His heart too had raced. He marveled: “What kind of man is this! I too got flustered merely hearing it, though it was nothing of mine. This man is unwilling to change his gait because his house burns. And I, for the sake of a title, have agreed to change my dress.” The next day he appeared in his poor garb. His friends were shocked. Later they asked, “What did you do?” He said, “Leave it. One man changed my life. He said, ‘Unless I myself am burning, nothing is burning. There is no need to hurry.’”
आपकी कामनाएं मरती हैं, आप नहीं मरते। लेकिन कामनाओं से आप इतने संयुक्त हैं! आपका घर जलता है, आप नहीं जलते। लेकिन मेरा घर, इतना ममत्व है कि जलते हुए घर में आपको लगता है, आप जल रहे हैं। आप जलने ही लगते हैं।
Your desires die—you do not. But you are so identified with desires! Your house burns—you do not. But the “my” is so strong that, seeing the burning house, you feel you are burning, and begin to burn.
कामनाएं ही मरणधर्मा हैं। मरता हुआ आदमी जब घबड़ाता है मृत्यु से, तो इसलिए नहीं घबड़ाता कि मैं मर रहा हूं, क्योंकि मैं तो कभी मरा ही नहीं। घबड़ाता है इसलिए कि अब सब कामनाएं मरीं। जो-जो आशाएं बांधी थीं, सब टूटीं। जो-जो भविष्य में करने का सोचा था, वह सब विनष्ट हुआ। जो-जो अतीत में किया था इंतजाम कि भविष्य में कुछ फल लगेंगे, वे सब वृक्ष गिर गए। अब सब नष्ट हो रहा है।
Desires alone are mortal. When a man trembles before death, he does not tremble because he is dying—he has never died—but because all his desires are dying. All his hopes are shattered; all that he had planned for the future is lost; all the arrangements made in the past for fruits to come—those trees have fallen; everything is being ruined.
यह सूत्र बड़ी ठीक बात कहता है कि जब साधक की सब कामनाएं छूट जाती हैं, तब साधक अमृत हो जाता है। अमृत साधक है ही। कामनाओं का संग मरणधर्मा होने की भ्रांति देता है। हम जिसके साथ होते हैं, उसकी भ्रांति हमें पकड़ जाती है।
The sutra speaks truly: when the seeker’s desires drop, he becomes immortal. The seeker is amrita already; association with desires creates the illusion of being mortal. We catch the illusion of that with which we identify.
और कामनाएं कब नष्ट होती हैं? तब तक कामनाएं नष्ट नहीं हो सकतीं, जब तक ईश्वर के होने का भाव उदय न हो। क्योंकि कामनाएं इसीलिए हैं कि हम आनंद चाहते हैं और जीवन में आनंद नहीं है। कामनाएं हैं क्या? हमारे आनंद की खोज, हमारे आनंद को पाने की आकांक्षाएं, स्वप्न। और जीवन दुख से भरा है, इसलिए कामनाएं हैं।
And when do desires fall away? Desires cannot fall until the sense of God’s being arises—because desires exist as we seek joy and life lacks joy. What are desires? Our search for joy, our longing to attain bliss, our dreams. Life is full of sorrow—so desires exist.
इस दुख को मिटाना है। यह दुख दो तरह से मिट सकता है। एक तरह से मिट सकने का आभास होता है, वस्तुतः मिटता नहीं--कि हम कामनाओं को पूरा करें तो दुख मिट जाए। यह नास्तिक की यात्रा है। भौतिकवादी की यात्रा है कि कामनाएं सब पूरी हो जाएंगी, तब दुख मिटेगा। आस्तिक की यात्रा है कि कामनाएं तब मिटेंगी, जब आनंद उपलब्ध हो जाएगा।
There seem two ways to remove this sorrow. One appears to remove it but does not in truth—that by fulfilling desires sorrow will end. This is the atheist’s journey, the materialist’s journey: fulfill all desires and then there will be joy. The theist’s journey is: when joy is attained, desires vanish.
इस तर्क को ठीक से समझ लें। नास्तिक का तर्क है, कामनाओं की पूर्ति पर आनंद है। आस्तिक का तर्क है, आनंद की पूर्ति पर कामनाओं का विसर्जन है। आनंद भीतर हो, कामनाएं समाप्त हो जाती हैं। दुख के कारण थीं। जिसे चाहते थे कामनाओं के कारण, वह भीतर उपस्थित हो जाए, कामनाएं गिर जाती हैं।
Understand this well: the atheist’s logic says—joy after the fulfillment of desires. The theist’s logic says—when joy is fulfilled, desires dissolve. When joy is within, desires end; they were because of sorrow. What desires sought becomes present within—desires drop.
जब मंजिल भीतर मिल जाए, तो आप रास्तों पर किसलिए दौड़ेंगे? रास्तों पर दौड़ते हैं, क्योंकि मंजिल कहीं और है, जहां पहुंचना है। लेकिन वासनाओं के रास्तों से कोई भी कभी किसी मंजिल पर पहुंचा नहीं है। और जब भी कोई कभी किसी मंजिल पर पहुंचा है, वह मंजिल भीतर है।
When the destination is found within, why run on roads? We run on roads because the goal is elsewhere. But through the roads of passion no one ever reached any destination. Whenever someone did reach, the destination was within.
प्रभु का स्मरण, प्रभु-अस्तित्व की प्रतीति, परमेश्वर है, ऐसा बोध जैसे-जैसे घना होता है, जैसे-जैसे आनंद बनता है, कामनाएं गिरती चली जाती हैं। कामनाओं के गिरते ही मृत्यु गिर जाती है।
As remembrance of the Lord deepens, as the feeling “God is” becomes dense, as joy arises, desires fall away—then death falls away.
जब हृदय की संपूर्ण ग्रंथियां भलीभांति खुल जाती हैं, तब वह मरणधर्मा मनुष्य इसी शरीर में अमर हो जाता है। बस, इतना ही सनातन उपदेश है।
When all the knots of the heart are completely opened, then the mortal man, in this very body, becomes immortal. This alone is the eternal teaching.
यह दूसरी बात है: जब हृदय की संपूर्ण ग्रंथियां भलीभांति खुल जाती हैं...।
This is the second point: when all the knots of the heart are opened…
हृदय को भारतीय मनीषा ने सदा फूल की तरह समझा है। अभी जैसा है आपका हृदय, वह एक बंद कली है, जो खुली नहीं। और जैसा हम जी रहे हैं, शायद वैसे में वह कभी खुलेगी भी नहीं। जड़ हो गई है, पखुड़ियों ने क्षमता शायद खो दी है। या इतना रस ही नहीं बहता उस फूल के भीतर कि पखुड़ियां खुल सकें। या शायद इतना प्रकाश नहीं पड़ता फूल पर कि पखुड़ियां खुल सकें। निर्जीव, कुम्हलाया हुआ।
Indian wisdom has always understood the heart as a flower. As it is now, your heart is a closed bud—not opened. And as we live, it may never open; it has grown inert; the petals have perhaps lost their capacity; or perhaps not enough sap flows within for the petals to open; or perhaps not enough light falls upon the flower for the petals to unfurl—lifeless, withered.
योग में तो हमारे सभी चक्रों की दो स्थितियां बताई हैं। साधारण मनुष्य, जो वासनाओं से भरा है, उसके चक्र कुम्हलाई हुई कलियों की भांति उलटे लटके हैं। शाखा भी झुक गई है कुम्हलाई कली के कारण; कली नीचे की तरफ झुक गई है। यह अवस्था है साधारण संसारी मनुष्य के चक्रों की।
In yoga, two states of our chakras are described. In the ordinary man, filled with passions, the chakras hang like wilted buds—drooping downward. The branch bows with the weight of the withered bud; the bud hangs downward. This is the state of the worldly man’s chakras.
जैसे-जैसे ऊर्जा ऊपर उठती है, जैसे-जैसे प्राण का संचार होता है आपके जीवन-वृक्ष में, ये कलियां सतेज हो जाती हैं। ये ऊपर उठती हैं, ये सीधी खड़ी हो जाती हैं। फूल का रुख बदल जाता है और ऊपर भागती हुई ऊर्जा इन पखुड़ियों को खोलने लगती है। एक दिन जीवन के सारे फूल भीतर खुल जाते हैं।
As energy rises upward, as prana begins to flow through your life-tree, these buds become fresh; they lift up; they stand erect. The flower’s direction changes, and the upward-rushing energy begins to open the petals. One day all the flowers within open.
जब तक आपकी ऊर्जा नीचे की तरफ बह रही है, तब तक कलियां कलियां ही बनी रहेंगी। जब ऊर्जा ऊपर की तरफ बहेगी, तब कलियां फूल बनेंगी। ऊर्जा नीचे की तरफ बहती है, जब तक वासनाएं और कामनाएं हैं। क्योंकि कामनाएं नीचे का पथ है। ऊर्जा ऊपर की तरफ बहने लगती है जब कामनाएं गिर जाती हैं। हृदय की सारी ग्रंथियां टूट जाती हैं, सारे कांप्लेक्स, सारे बंधन, सारी जकड़ता मिट जाती है। हृदय एक खुला हुआ फूल बन जाता है।
So long as your energy flows downward, the buds remain buds. When energy flows upward, the buds become flowers. Energy flows downward as long as desires exist—because desires are the downward path. Energy flows upward when desires fall. All the knots of the heart are broken; all complexes, all bonds, all rigidity dissolves. The heart becomes an open flower.
यह जो खुला हुआ फूल है, इसकी प्रतीति होते ही, इसकी सुगंध के फैलते ही, इसी शरीर में मनुष्य अमर हो जाता है। इसका यह मतलब नहीं है कि यह शरीर फिर मरेगा नहीं। फिर यह शरीर ही मरेगा; फिर वह जो भीतर है, कभी नहीं मरेगा। इस अमृत की उपलब्धि के लिए मरना आवश्यक नहीं है। शरीर में रहते हुए ही इस अमृत का बोध हो जाता है।
The very moment this flower opens, as its fragrance spreads, in this very body man becomes immortal. This does not mean the body will not die. The body will die—but that which is within will never die. For the attainment of this amrita, death is not necessary; while living in this very body the taste of immortality is known.
बस, इतना ही सनातन उपदेश है।
This alone is the eternal teaching.
यम ने नचिकेता को कहा कि बस इतनी-सी बात ही सनातन उपदेश है। यही सदा से ज्ञानियों ने कहा है। जिन्होंने जाना है, उन्होंने दूसरों को जतलाया है। लेकिन न तो वाणी से, न मन से, न इंद्रियों से इस सत्य को जाना जा सकता है। इस सत्य को तो हृदय के भाव से कि ईश्वर है, इस प्रतीति में गहरा उतर जाने से...। इस गहराई में उतरने का नाम ही आस्था, आस्तिकता है।
Yama said to Nachiketa: this little is the eternal teaching. This has always been said by the wise. Those who have known have indicated it to others. But neither by speech, nor by mind, nor by senses can this truth be known. It is known by descending deep into the feeling of the heart that “God is.” The name of this descent is faith—āstikya.
जो इस गहराई को समझ लेता है और इसमें उतरने लगता है, जैसे-जैसे घनी होती है यह आस्था, जैसे-जैसे यह श्रद्धा प्रगा़ढ़ होती है और जैसे-जैसे यात्रा भीतर की तरफ मुड़ती है, वैसे-वैसे ही इसी शरीर में अमृत की प्रतीति सघन होती चली जाती है।
Whoever understands this depth and begins to descend—as this trust thickens, as this shraddha grows intimate, as the journey turns inward—the sense of immortality thickens in this very body.
वासनाओं के गिरते ही मनुष्य इसी शरीर में अमृत हो जाता है।
When passions fall, man becomes immortal in this very body.
ध्यान के लिए तैयार हों।
Prepare for meditation.
