Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
उपनिषद जीवन के रहस्य के संबंध में इस पृथ्वी पर अनूठे शास्त्र हैं। कठोपनिषद उन सब उपनिषदों में भी अनूठा है। इसके पहले कि हम उपनिषद में प्रवेश करें, इस उपनिषद की अंतर-भूमिका समझ लेनी चाहिए।
The Upanishads are unique scriptures on this earth concerning the mystery of life. And among all the Upanishads, the Katha Upanishad is unique again. Before we enter the Upanishad, we must understand its inner prelude.
पहली बात, इस जगत में जो व्यक्ति भी जीवन को जानना चाहता है, उसे स्वयं ही मृत्यु से गुजरे बिना और कोई उपाय नहीं है।
First, whoever wishes to know life in this world has no other way but to pass through death himself.
जीवन को जानना हो तो मरने की कला सीखनी पड़ती है। जो मृत्यु से भयभीत है, वह जीवन से भी अपरिचित रह जाता है। क्योंकि मृत्यु जीवन का गुह्यतम, गहन से गहन केंद्र है। केवल वे ही लोग जीवन को जान पाते हैं, जो सचेतन, होशपूर्वक, स्वागत से भरे हुए मृत्यु में प्रवेश कर सकते हैं।
If one would know life, one must learn the art of dying. He who is afraid of death remains unacquainted with life as well—for death is the innermost, the most secret center of life. Only those come to know life who can enter death consciously, alertly, with a welcome in their heart.
मरते सभी हैं, लेकिन सभी लोग मरने के कारण जीवन को नहीं जान पाते।
All die—but not all, by dying, come to know life.
हम भी बहुत बार मरे हैं। और डर है कि अभी और बहुत बार मरेंगे। लेकिन मृत्यु होती है एक जबर्दस्ती। हम मरना नहीं चाहते, मरना पड़ता है; इसलिए मृत्यु होती है एक दुख, एक पीड़ा, एक संताप। और मृत्यु की पीड़ा इतनी गहन है कि उस पीड़ा को झेलने का एक ही उपाय है कि आप मूर्च्छित हो जाएं। इसलिए मरने के पहले ही हम मूर्च्छित हो जाते हैं। सर्जन तो बहुत बाद में खोज पाए कि पीड़ा से बचने का उपाय बेहोशी है। लेकिन प्रकृति को सदा से पता है--मृत्यु के भय के कारण, पीड़ा के कारण चेतना मूर्च्छित हो जाती है।
We too have died many times. And we are afraid we shall have to die many more. But our dying happens by compulsion. We do not want to die—we have to die; therefore death becomes a sorrow, a pain, a torment. And the pain of death is so intense that there remains but one way to bear it—that you fall unconscious. Hence, even before death arrives, we become unconscious. Surgeons discovered much later that the way to escape pain is anesthesia; but Nature has always known—out of fear of death, out of pain, consciousness faints.
हम सब मरते हैं मूर्च्छा में। बहुत बार मरे हैं बेहोश। इसलिए हमें कोई स्मरण नहीं है। बहुत बार जन्मे भी हैं, लेकिन बेहोश। हमें उसका भी कोई स्मरण नहीं। अतीत की तो बात छोड़ दें, इतना तो निश्चित ही है कि इस बार आप जन्मे हैं। लेकिन इस जन्म का भी कोई स्मरण नहीं है।
We all die in a swoon. We have died many times—unconscious. That is why we have no remembrance. We have been born many times too—yet in unconsciousness. We remember not even that. Leave aside the past—this much is certain, that this time you were born. Yet you have no memory of this birth either.
जिसकी मृत्यु मूर्च्छा में होती है, उसका जन्म भी मूर्च्छा में होता है। क्योंकि मृत्यु एक पहलू है उसी सिक्के का, जन्म जिसका दूसरा पहलू है। एक छोर पर जो बेहोश है, वह दूसरे छोर पर भी बेहोश ही होगा। जो मरता है बेहोश, वह जन्मता है बेहोश। इसलिए हमें जन्म का भी कोई स्मरण नहीं है।
He whose death happens in unconsciousness, his birth too happens in unconsciousness. For death and birth are two faces of the same coin. He who is unconscious at one end, will be unconscious at the other as well. He who dies unconscious, is born unconscious. Therefore we have no remembrance of birth.
सुना है आपने कि आप जन्मे। माता-पिता कहते हैं, परिवार-समाज कहता है। आप खुद जन्मे हैं, लेकिन आपको अपने जन्म की कोई स्मृति नहीं है। मरते सभी हैं, लेकिन बेहोश मरते हैं। इसलिए मृत्यु से जो सीखा जा सकता है, उससे वंचित रह जाते हैं।
You have heard that you were born. Father and mother say so; the family and the society say so. You yourself were born—yet you have no memory of your birth. All die, but die unconscious; therefore what can be learned from death is missed.
धर्म होशपूर्वक मरने की कला है।
Dharma is the art of dying consciously.
धर्म जानते हुए, समझपूर्वक मृत्यु में प्रवेश करने का विज्ञान है।
Dharma is the science of entering death knowingly, with understanding.
और जो व्यक्ति होशपूर्वक मृत्यु में प्रवेश कर जाता है, उसके लिए मृत्यु सदा के लिए समाप्त हो जाती है। क्योंकि होशपूर्वक मरते हुए वह जानता है कि मैं मर ही नहीं रहा हूं। होशपूर्वक मरते हुए वह जानता है कि जो मर रहा है, वह मेरी देह है, शरीर है; वस्त्रों से ज्यादा नहीं। और जो मेरी अंतर-चेतना है, वह मृत्यु में भी प्रज्वलित है। मृत्यु की आंधी भी उसे बुझा नहीं पाती।
And one who enters death consciously—death ends forever for him. For dying consciously, he knows: I am not dying at all. Dying consciously, he knows: that which is dying is my body, my sheath; no more than a garment. And my inner consciousness glows even in death. The storm of death cannot extinguish it.
मृत्यु में जो जानता है--जागता है, होश से भरा है, उसके लिए मृत्यु समाप्त हो गई। जो बेहोश मरता है, उसी के लिए मृत्यु है। जो होशपूर्वक मरता है, उसके लिए कोई मृत्यु नहीं है। फिर मृत्यु ही उसके लिए अमृत का द्वार हो जाती है।
For the one who knows in death—who is awake, full of awareness—death is finished. Death exists only for the one who dies unconscious. For the one who dies consciously—there is no death. Then death itself becomes the gateway to the immortal.
जो होशपूर्वक मरता है वह होशपूर्वक जन्मता भी है। और जो होशपूर्वक जन्मता है, उसके जीवन का पूरा गुण बदल जाता है; वह होशपूर्वक जीता भी है। उसका रोआं-रोआं, उसकी चेतना का कण-कण प्रकाश से, ज्ञान से, बुद्धत्व से भर जाता है।
He who dies consciously is also born consciously. And one who is born consciously—his whole quality of life is transformed; he lives consciously too. Every fiber of him, every particle of his awareness, becomes filled with light, with knowing, with Buddhahood.
जो व्यक्ति होशपूर्वक जन्मता है, उसकी फिर कोई मृत्यु नहीं होती। फिर उसका कोई जन्म नहीं होता। फिर यह देह छूट जाती है, लेकिन परमब्रह्म में लीनता शेष रहती है। उसे ज्ञानियों ने निर्वाण कहा है, ब्रह्म-उपलब्धि कही है, मोक्ष कहा है, कैवल्य कहा है।
He who is born consciously—no death remains for him. No birth remains. Then this body falls away, but immersion in the Supreme Brahman remains. The wise have called it Nirvana, Brahma-realization, Moksha, Kaivalya.
जिसने मृत्यु को पहचानकर अमृत को जान लिया, शरीर से उसके संबंधों का फिर कोई कारण नहीं रह जाता। शरीर से हम जुड़ते हैं, क्योंकि हम बेहोश हैं। बेहोशी हमारा शरीर से जोड़ है, वही सेतु है। होश--जोड़ टूट जाता है। शरीर अलग और हम अलग हो जाते हैं। और जैसे ही इस अलगपन की स्मृति गहन होती है, वैसे ही फिर कोई मृत्यु नहीं है। क्योंकि शरीर ही मरता है, शरीर ही जन्मता है। शरीर के भीतर जो छिपा है--अशरीरी--वह न जन्मता है, वह न मरता है। वह स्वयं जीवन है। जीवन की मृत्यु कैसी?
For one who, recognizing death, has known the immortal, there remains no longer any reason to be bound to the body. We are joined to the body because we are unconscious. Unconsciousness is our bridge to the body, our link. With awareness—the link breaks. The body is separate and we are separate. And as this remembrance of separateness deepens, so too death is no more—because only the body dies, only the body is born. That which is hidden within the body—the bodiless—neither is born nor dies. It is life itself. How can life die?
और जो मरता है, उसका जीवन धोखे का था, उधार था। जो मरता है, उसके जीवन का कोई अर्थ नहीं है।
And that which dies—its life was a deception, a loan. He who dies—there was no meaning in his life.
यह बड़े मजे की बात है। मनुष्य दो का जोड़ है। एक है: मरणधर्मा शरीर। वह मरा हुआ ही है। और एक है: अमृत आत्मा। वह स्वयं जीवन है। आत्मा के जीवन की निकटता के कारण ही शरीर जीवित मालूम होता है।
It is a strange truth. Man is the sum of two. One is the body—subject to dying. It is already dead. And one is the immortal Atman—it is life itself. Only due to the intimacy of the Atman does the body appear alive.
शरीर की जीवंतता उधार है, प्रतिफलन है। जैसे दर्पण के सामने आप खड़े हों, और दर्पण में आप दिखाई पड़ें। वह जो दर्पण में दिखाई पड़ रहा है, वह उधार है। वह वास्तविक नहीं है। आप हटे कि वह दर्पण से हट जाएगा। वह प्रतिबिंब है, सचाई नहीं। सचाई की खबर तो उससे मिलती है, सचाई का इशारा भी उससे मिल सकता है। लेकिन जो उसे ही सचाई समझ ले, वह भटक जाएगा। उससे सत्य का संबंध सदा के लिए टूट जाएगा।
The body’s aliveness is borrowed, a reflection. As when you stand before a mirror and you appear in it. That which appears in the mirror is borrowed; it is not real. You move away and it moves away from the mirror. It is a reflection, not reality. It can give news of reality, it can hint toward it; but if someone takes it for reality itself, he will go astray—his connection with truth will be cut off forever.
शरीर सिर्फ खबर देता है, भीतर छिपे जीवन की। शरीर जीवित मालूम होता है सिर्फ निकटता के कारण, सान्निध्य के कारण। आत्मा की जीवंतता इतनी प्रगाढ़ है कि मुर्दा शरीर भी जीवित हुआ मालूम पड़ता है। लेकिन जो इस शरीर के जीवन को ही जीवन समझ लेता है, वह जीवन को जानने से वंचित हो जाता है।
The body only gives news—of the life hidden within. The body seems alive only because of the nearness, the presence. The Atman’s vitality is so intense that even a dead body appears alive. But one who takes the body’s life to be life itself is deprived of knowing life.
मृत्यु में प्रवेश का अर्थ है, दर्पण से हटकर मूल में प्रवेश, इस उपनिषद का सारभूत यही है। शेष कथा है।
To enter death means—to step away from the mirror and enter the original. This is the very essence of this Upanishad. The rest is story.
लेकिन शेष कथा भी बड़ी मधुर है। और बहुत सी अनूठी बातों की सूचक है।
But the rest of the story is very sweet—and points to many unique truths.
कठोपनिषद बहुत बार आपने पढ़ा होगा। बहुत बार कठोपनिषद के संबंध में बातें सुनी होंगी। लेकिन कठोपनिषद जितना सरल मालूम पड़ता है, उतना सरल नहीं है।
You must have read the Katha Upanishad many times, heard many talks upon it. But the Katha Upanishad is not as simple as it seems.
ध्यान रहे, जो बातें बहुत कठिन हैं, उन्हें ऋषियों ने बहुत सरल ढंग से कहने की कोशिश की है। क्योंकि वे बातें ही इतनी कठिन हैं कि सरल ढंग से कहने पर भी समझ में न आएंगी। अगर सीधी-सीधी कह दी जाएं तो आपसे उनका कोई संबंध, कोई संपर्क ही नहीं होगा।
Remember, what is most difficult the Rishis have tried to say in the simplest way. Because the matters themselves are so difficult that even when told simply, they will not be easily understood. If said straight, you would have no connection with them at all.
कठोपनिषद एक कथा है, एक कहानी है। लेकिन उस कहानी में वह सब है, जो जीवन में छिपा है। हम इस कहानी की एक-एक पर्त को उघाड़ना शुरू करेंगे।
The Katha Upanishad is a tale, a story. But within that story is all that is hidden in life. We shall begin to unfold it, layer by layer.
ॐ इस सच्चिदानंदघनरूप परमात्मा के नाम का स्मरण करके उपनिषद का आरंभ करते हैं।
Om—remembering the name of the Supreme, compact with Sat-Chit-Ananda, we begin the Upanishad.
परमात्मा के स्मरण से आरंभ!
Beginning with the remembrance of the Divine!
जीवन में हम भी बहुत आरंभ करते हैं, लेकिन सभी आरंभ अहंकार के स्मरण से होते हैं। हम जो भी करते हैं, उसमें मैं मौजूद होता हूं। असल में हम करते ही इसलिए हैं कि मैं घना हो, सघन हो, मजबूत हो। हमारी सारी क्रियाएं मैं को ही मजबूत करने की चेष्टाएं हैं। हमारा सारा कर्तापन अहंकार को भरने की कोशिश है। इसलिए संसार में सभी कुछ प्रारंभ हो सकता है अहंकार से, लेकिन धर्म का प्रारंभ अहंकार से नहीं हो सकता। धर्म का प्रारंभ निरअहंकार से होगा।
In life we begin many things—but almost every beginning is with the remembrance of the ego. Whatever we do, in it the I is present. In truth, we do for this very reason—that the I may become thicker, denser, stronger. All our actions are efforts to fortify the I. Our entire sense of doership is an attempt to fill the ego. Therefore, in the world everything may begin with ego—but Dharma cannot begin with ego. Dharma will begin with egolessness.
परमात्मा का स्मरण इस बात का स्मरण है कि मैं नहीं हूं, तू है। मेरा होना न होने के बराबर है। मैं तेरे स्मरण से शुरू करता हूं, उसका अर्थ है कि मैं अपने को केंद्र से हटा लेता हूं। तू केंद्र पर है। मैं परिधि बनता हूं। मैं गौण हो जाता हूं, तू प्रमुख है।
The remembrance of the Divine is a remembrance that I am not, You are. My being is as good as not-being. I begin with Your remembrance means: I step away from the center. You are at the center. I become the periphery. I become secondary; You are the primary.
परमात्मा का स्मरण अगर वास्तविक हो, तो मात्र स्मरण से ही सब कुछ घट सकता है। शायद आगे उपनिषद में जाने की जरूरत भी न रह जाए। मात्र स्मरण--कि तू ही सब कुछ है, और मैं कुछ भी नहीं हूं--अगर यह सचमुच वास्तविक हो जाए, जीवंत हो जाए, अनुभव बन जाए, पूरे प्राण हमारे इसी एक भाव से भर जाएं; पूरी श्वास की, हृदय की धड़कन-धड़कन एक ही गूंज से उठ जाए, प्रभु के स्मरण से, तो शायद आगे जाने की कोई भी जरूरत नहीं है। या आगे जो कहा गया है वह ऐसे लोगों ने कहा है, जो ऐसे स्मरण से भर गए। जिन्होंने इस स्मरण को जाना, उनके लिए जीवन के सारे रहस्य खुल गए। उनके लिए कहीं कोई पर्दा न रहा। उनके लिए जीवन एक खुली किताब हो गई।
If the remembrance of the Divine is real, then by that remembrance alone all can happen. Perhaps there would be no need to go further into the Upanishad. Mere remembrance—that You are the All, and I am nothing—if this were to become truly real, alive, an experience; if our whole life-breath were filled with this one feeling, if each heartbeat rose with the same resonance of remembrance—then perhaps there would be no need to go further. Or, what has been said further has been said by those who were filled with such remembrance. For those who have known this remembrance, all the mysteries of life opened. For them, no veil remained. For them, life became an open book.
ऋषि कहता है: प्रभु के स्मरण से हम इस उपनिषद का प्रारंभ करते हैं। आपसे भी मैं कहूंगा, इस साधना शिविर का प्रारंभ आप अपने से न करें, प्रभु-स्मरण से करें। जो अपने से करेगा, वह खाली हाथ लौट जाएगा। जो अपने से करेगा, वह व्यर्थ ही आया। वह आया ही नहीं। क्योंकि ध्यान वहीं शुरू होता है, जहां आप समाप्त होते हैं। जहां तक आप हैं, वहां तक कोई ध्यान नहीं है। आपकी मृत्यु, आपका मरना ही ध्यान है।
The Rishi says: With the remembrance of the Lord we begin this Upanishad. I would say to you as well—let us begin this meditation camp not from ourselves, but from remembrance of the Divine. Whoever begins from himself will return empty-handed. Whoever begins from himself has come in vain. He has not come at all. For meditation begins where you end. As far as you are, there is no meditation. Your death—your dying—is meditation.
प्रभु के स्मरण का अर्थ है कि मैं मूल्यवान नहीं हूं कि मेरा स्मरण करूं। मैं हट जाता हूं; मैं जगह दे देता हूं। और जब आप जगह दे देते हैं, जैसे कोई द्वार खोल दे और बाहर का सूरज भीतर प्रवेश कर जाए, जैसे ही आप हट जाते हैं कि शाश्वत प्रकाश आपके भीतर भरना शुरू हो जाता है। आपके अतिरिक्त और कोई बाधा नहीं है।
The remembrance of the Divine means: I am not so valuable that I should be remembered. I step aside; I make space. And when you make space—like opening a door and letting the sun enter—no sooner do you step aside than the eternal light begins to pour within you. Besides you, there is no other obstacle.
लोग मेरे पास आते हैं और पूछते हैं, क्या है बाधा? क्या है अड़चन? बड़ी कोशिश करते हैं ध्यान की, नहीं होता। प्रार्थना करते हैं, अधूरी रह जाती है। स्मरण करते हैं, छूट-छूट जाता है। माला फेरते हैं, हाथ में ही रह जाती है, भीतर कुछ और फिरने लगता है। मंदिर में जाते हैं, पहुंच नहीं पाते। शास्त्र पढ़ते हैं, कहीं भी प्राण उससे स्पंदित नहीं होते हैं। क्या बाधा है? क्या अड़चन है?
People come and ask me, What is the obstacle? What is the hindrance? They try hard to meditate; it doesn’t happen. They pray; it remains incomplete. They remember—and yet it slips, it breaks. They turn the mala in their hands—the beads keep turning, but within something else keeps revolving. They go to the temple—and cannot arrive. They read the scriptures—and their life does not throb with it. What is the obstacle? What is the hindrance?
कोई और बाधा होती तो मैं भी छीन सकता था। आप ही बाधा हैं। आपके अतिरिक्त इस बाधा को और कोई भी मिटा नहीं सकता।
If there were another obstacle, I could remove it. You are the obstacle. Other than you, none can remove this hindrance.
प्रभु के स्मरण का अर्थ है: मैं अपने को हटाता हूं, मैं अपने को भूलता हूं और तुझे स्मरण करता हूं।
Remembrance of the Divine means: I put myself aside, I forget myself—and I remember You.
पर हम बड़े मजेदार लोग हैं। हम प्रभु का स्मरण भी करते हैं, तो भी हम ही स्मरण करते हैं। और जहां आप मौजूद हैं, वहां प्रभु मौजूद नहीं हो सकता। आपके और उसके मिलने का कोई भी उपाय नहीं है। आपकी उससे कभी कोई मुलाकात न होगी। कभी हुई नहीं किसी की। जब व्यक्ति मिट जाता है, तब उसका प्रगट होना शुरू होता है।
कबीर ने कहा है कि बड़ी उलझन है। पहले मैं खोजता था। खोजते-खोजते खुद खो गया। अब तुम मिले हो, लेकिन तुम मिले हो तब मैं नहीं हूं। जो खोजने निकला था, वह अब नहीं है। कबीर ने कहा है, जब मैं तुम्हें पुकारता फिरता था, खोजता था, तुम्हारा कोई पता न चलता था। और अब तुम मेरे पीछे-पीछे घूमते हो, कबीर-कबीर बुलाते, और अब मैं नहीं हूं!
आज तक किसी मनुष्य का परमात्मा से मिलन नहीं हुआ। कभी हो भी नहीं सकता। वह मिलन असंभव है। वह वैसे ही असंभव है जैसे प्रकाश और अंधेरे का कोई मिलन नहीं होता। अंधेरा होता है तो प्रकाश नहीं होता। प्रकाश होता है तो अंधेरा नहीं होता।
But we are amusing creatures. Even when we remember the Divine, it is still we who remember. And where you are, the Divine cannot be. There is no way for you and Him to meet. Your meeting Him is impossible—there never has been such a meeting. It is as impossible as the meeting of light and darkness. When darkness is, light is not. When light is, darkness is not.
आप अंधेरा हैं। हम स्मरण भी करते हैं प्रभु का, तो इस अंधेरे के भीतर ही वह स्मरण भी है। हम उस स्मरण को भी इस अंधेरे का एक अंग बना लेते हैं। हमारा धर्म भी हमसे छोटा होता है; हमारी प्रार्थना भी हमसे छोटी होती है। और जैसे हम और चीजें सम्हालकर रखते हैं, वैसे ही अपनी प्रार्थना को भी सम्हालकर रख लेते हैं। लेकिन मालिक, मालिक अहंकार ही होता है।
You are darkness. Even our remembrance of the Divine is within this darkness. We make even remembrance a part of this darkness. Our religion is smaller than ourselves; our prayer is smaller than ourselves. And just as we keep other things in our possession, we keep our prayer too. But the master remains the ego.
प्रभु के स्मरण का अर्थ है कि अब मैं नहीं हूं। और अगर एक बार पूरे हृदय से यह खयाल आ जाए कि मैं नहीं हूं, तो आप सब कुछ हो जाते हैं। कुछ और पाने को शेष नहीं रह जाता।
Remembrance of the Divine means: now I am not. And if once, with the whole heart, this sense arises—that I am not—then you become all. There is nothing more to attain.
प्रभु-स्मरण, स्वयं का विस्मरण है।
Remembrance of the Divine is self-forgetting.
स्वयं का स्मरण, प्रभु का विस्मरण है।
Remembrance of the self is forgetting the Divine.
वह जो हमारे भीतर छिपा है, तब तक छिपा रहेगा, जब तक हमारा अहंकार, जब तक मैं का भाव मजबूत है। जैसे ही मैं-भाव हटता है, वह जो भीतर छिपा है, प्रकट हो जाता है। वह जो भीतर छिपा है, वह परमात्मा है।
That which is hidden within us will remain hidden as long as our ego—as long as the sense of I—is strong. The moment the I recedes, that which is hidden within is revealed. That which is hidden within is the Divine.
परमात्मा कहीं कोई आकाश में नहीं बैठा है। इसलिए अगर आप आकाश की तरफ अपनी प्रार्थनाएं भेज रहे हैं तो व्यर्थ ही भेज रहे हैं। और परमात्मा किसी मंदिर में भी नहीं छिपा है। अगर आप किसी मंदिर की तलाश कर रहे हैं, आप समय और जीवन नष्ट कर रहे हैं। परमात्मा आपके भीतर छिपा है। लेकिन जब तक आप हैं, तब तक जो भीतर छिपा है वह प्रगट न हो सकेगा। ऐसे ही जैसे एक बीज जब टूट जाता है तो अंकुरित होता है और वृक्ष बन जाता है। बीज की खोल ही वृक्ष को छिपाए हुए है।
The Divine is not seated somewhere in the sky. If you are sending your prayers toward the sky, you are sending them in vain. Nor is the Divine hidden in some temple. If you are seeking a temple, you are wasting time and life. The Divine is hidden within you. But so long as you are, that which is within cannot be revealed. Just as a seed, when it breaks, sprouts and becomes a tree—the seed coat hides the tree.
जब तक आप टूट न जाएंगे और मिट्टी में न मिल जाएंगे, जब तक आप खो न जाएंगे, मर न जाएंगे, तब तक आपके भीतर जो छिपा है वह प्रगट नहीं होगा। आप बाधा हैं। इसलिए उपनिषद शुरू होता है प्रभु के स्मरण से।
Until you break and mingle in the soil, until you dissolve, until you die, that which is hidden within will not be revealed. You are the obstacle. Hence the Upanishad begins with remembrance of the Divine.
प्रसिद्ध है कि यज्ञ का फल चाहने वाले वाजश्रवा के पुत्र उद्दालक ने अपना सारा धन विश्वजित यज्ञ में ब्राह्मणों को दे दिया। उसका नचिकेता नाम से प्रसिद्ध एक पुत्र था।
It is said: The son of Vajashrava, Uddalaka—desiring the fruit of sacrifice—gave away all his wealth to the Brahmins in a Vishvajit Yajna. He had a son famed by the name Nachiketa.
इस कहानी की एक-एक पर्त उघाड़नी है।
We must unfold this story layer by layer.
प्रसिद्ध है कि यज्ञ का फल चाहने वाले वाजश्रवा के पुत्र उद्दालक ने विश्वजित यज्ञ में अपना सारा धन ब्राह्मणों को दे दिया।
It is said: Uddalaka, son of Vajashrava, desiring the fruit of sacrifice, gave away all his wealth to the Brahmins in a Vishvajit Yajna.
इस वचन में इतना कुछ छिपा है! पहली तो बात कि लोग धर्म के नाम पर भी विश्व को ही जीतने की आकांक्षा रखते हैं। विश्वजित यज्ञ--सारी दुनिया को जीत लूं! सारे संसार का मालिक हो जाऊं! लोग छोड़ते भी हैं तो पाने के लिए! तो छोड़ना व्यर्थ हो जाता है। उस त्याग का दो कौड़ी भी मूल्य नहीं, जो किसी भोग के लिए किया गया हो। उस त्याग का क्या अर्थ है, जिसके पीछे पाने की कामना और वासना हो! सौदा हुआ, त्याग न हुआ।
So much is hidden in this one sentence! First—people, even in the name of religion, desire to conquer the world. Vishvajit Yajna—May I conquer the whole world! May I be lord of all! People renounce too—but only to gain! Then renunciation becomes futile. That renunciation has no value at all which is done for some enjoyment. What meaning is there in a renunciation behind which there is the desire, the lust to get! It is a bargain, not renunciation.
आप भी छोड़ते हैं। ऐसे तो हर आदमी छोड़ता है। बाजार से कुछ खरीदना है तो आपको जेब खाली करनी पड़ती है, लेकिन उस खाली करने को आप त्याग नहीं कहते। आप उसे सौदा कहते हैं। जब आप कुछ पाना चाहते हैं तो आपको कुछ देना पड़ता है। लेकिन उस देने को त्याग कोई भी न कहेगा।
You too renounce. Everyone does in this way. To buy something in the market you must empty your pocket—but you do not call that renunciation. You call it a deal. When you want to gain, you must give something—but no one calls that giving renunciation.
त्याग का अर्थ ही यह है कि जब कोई दे, और पाना न चाहे। जब दान तो हो, लेकिन मांग न हो। जब कोई सिर्फ दे। और जिसकी लौटने के लिए कोई शर्तबंदी न हो। जो यह न कहे कि इसलिए देता हूं। जो यह न कहे कि मैं यह पाने के लिए देता हूं। उसका देना ही दान है। अन्यथा दान धोखा है।
Renunciation means: when one gives and does not want to get. When there is giving, but no asking. When one only gives—and lays down no conditions for return. One who does not say, I give for this reason. One who does not say, I give to get that. Such giving is dana. Otherwise, dana is a deception.
आप अगर दान करते हैं कि स्वर्ग मिल जाए, तो आप सिर्फ दुकान का विस्तार करते हैं। आप सिर्फ इन्वेस्टमेंट करते हैं। आप स्वर्ग को खरीदने की चेष्टा में लगे हैं। और जो भी खरीदा जा सकता है, वह नर्क ही होगा। जो भी खरीदा जा सकता है, वह संसार होगा।
If you give in order to obtain heaven, you are only extending the shop. You are making an investment. You set out to purchase heaven. And whatever can be purchased will be hell. Whatever can be purchased will be samsara.
परमात्मा खरीदा नहीं जा सकता। इसलिए परमात्मा को पाने के लिए अगर आप कुछ देते हैं तो आप परमात्मा को न पा सकेंगे। आप सारा संसार भी दे दें, लेकिन अगर पाने की कामना भीतर है तो सारा संसार भीतर मौजूद है। वासना संसार है।
The Divine cannot be bought. Therefore if you give something to attain the Divine, you will not find Him. You may give away the whole world—but if the desire to get remains within, then the whole world still remains within. Desire is the world.
बुद्ध ने कहा है: वासना, तृष्णा, कामना संसार है। यह जो संसार दिखाई पड़ता है बाहर फैला हुआ, यह नहीं। यह तो ऐसे ही फैला रहेगा। आप नहीं थे तब भी था, आप नहीं होंगे तब भी होगा। यह तो तब भी फैला रहता है जब बुद्ध जैसा व्यक्ति अपनी सारी वासना से मुक्त हो जाता है। तब भी यह संसार तो बना ही रहता है। इस संसार से कोई सवाल नहीं है। संसार से उस कामना का सवाल है, जो इस संसार की तरफ आप अपने भीतर से फैलाते हैं। वह जो वासना के हाथ फैलते हैं, पंख फैलते हैं और सारे संसार को अपने कब्जे में ले लेना चाहते हैं।
Buddha said: Desire, thirst, craving—this is the world. Not the world spread outside as you see it—no. That will remain as it is. It was there when you were not; it will be there when you are no more. It remains even when one like Buddha is free of all desire. This world remains. There is no question of the world—there is question of that craving which you stretch from within toward the world. Those hands of desire that spread like wings and would clutch the entire world.
उपनिषद का ऋषि यह कह रहा है कि उद्दालक ने विश्वजित यज्ञ किया। सारे संसार का मैं विजेता हो जाऊं।
The Rishi of the Upanishad is saying: Uddalaka performed a Vishvajit Yajna—Let me be the conqueror of the world.
संसार का जो विजेता होना चाहता है उसका धर्म से क्या संबंध! वह सिकंदर की चाह है, नेपोलियन की चाह है, हिटलर की चाह है। सभी पागलों की इच्छा यही है।
He who wants to be a conqueror of the world—what has he to do with Dharma! This is the desire of Alexander, of Napoleon, of Hitler. The wish of all the insane is this.
जीसस ने कहा है कि तुम सारा संसार भी पा लो और अगर स्वयं को खो दो, तो इस पाने से क्या होगा? उद्दालक सारे संसार को जीतने की आकांक्षा से भरा है। स्वयं को पाने की कोई आकांक्षा नहीं दिखाई पड़ती। स्वयं का कोई खयाल भी नहीं है।
Jesus said: Even if you gain the whole world and lose your own self—what will it profit you? Uddalaka is full of the urge to conquer the world. There is no urge to find himself. No thought of the self is in sight.
उद्दालक का धर्म से कोई भी संबंध नहीं है। उद्दालक कुलीन है। बड़ी प्रसिद्ध उसकी वंश-परंपरा है। समझदार है, बुद्धिमान है, पंडित है। यज्ञ कर रहा है, लेकिन संसार को जीतने के लिए! ज्ञानी नहीं है, अनुभवी है। उम्र है उसकी। लेकिन फिर भी अनुभव निचुड़कर ज्ञान नहीं बन पाया है। तो वह धर्म के नाम पर जो कुछ भी करेगा, वह सिर्फ औपचारिक होगा, फारमल होगा, उसके भीतर अंतरात्मा नहीं होगी। उसने अपना सारा धन ब्राह्मणों को दे दिया। लेकिन वासना है विश्व-विजय की! वासना है ख्याति की, यश की! वासना है अहंकार की!
Uddalaka has no connection with Dharma. He is high-born. His lineage is famous. Clever, intelligent, a scholar. He performs sacrifice—but to conquer the world! He is not wise—he is experienced. He has age. Yet his experience has not distilled into wisdom. Therefore in the name of religion whatever he does will be merely formal—only formality, no inner soul. He gave all his wealth to the Brahmins; but the lust is there—for world-conquest, for renown, for fame! The lust is for ego!
अहंकार सब कुछ छोड़ सकता है, सिर्फ आप अहंकार को भर मत छोड़ें। अहंकार सब छोड़ सकता है, महलों को लात मार सकता है, सिंहासनों को लात मार सकता है, धन को फेंक सकता है, पत्नी-बच्चों को त्याग सकता है, अहंकार सब छोड़ सकता है, अगर आप अहंकार भर को सम्हालने को राजी हों। अहंकार डरता है सिर्फ एक बात से कि आप उसको न छोड़ दें। आप सब छोड़ें। क्योंकि अहंकार बड़ा कुशल है। आप जो भी छोड़ते हैं, उसी से अपने को भर लेता है।
The ego can leave everything—only do not leave the ego itself unguarded. The ego can leave everything; it can kick palaces, kick thrones, throw away wealth, abandon wife and children. The ego can leave everything—if only you agree to preserve the ego alone. The ego fears only one thing—that you might leave it. Leave all else. For the ego is very cunning; whatever you leave, it fills itself with that very leaving.
अहंकार धन से ही नहीं भरता, त्याग से भी अपने को भर लेता है। अहंकार का गणित बहुत साफ है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप महल में रहते हैं कि झोपड़े में। आप महल छोड़कर झोपड़े में रह सकते हैं, और अहंकार अकड़ा हुआ रहेगा कि मैंने महलों को लात मार दी। क्या रखा है महलों में! मेरे लिए कुछ भी नहीं। अहंकार नग्न खड़ा हो सकता है कि मैंने वस्त्रों को लात मार दी! अहंकार किसी भी चीज से रस ले सकता है।
Ego is not filled only by wealth—it fills itself with renunciation too. The arithmetic of ego is very clear. It makes no difference whether you live in a palace or a hut. You can leave the palace and live in a hut, and the ego will strut—“I kicked palaces! What is there in palaces for me!” The ego can stand naked—“I kicked clothes!” The ego can take relish from anything.
तो दान तो किया है उद्दालक ने; दान में कोई कमी नहीं है। इसलिए आप अपने छोटे-मोटे दान से बहुत ज्यादा परेशान मत हो जाना। उद्दालक ने सब छोड़ दिया, सब दे दिया। सब दे दिया, फिर भी उसकी बुद्धि एक छोटे बच्चे के मुकाबले भी शुद्ध नहीं है। उसका ही बेटा नचिकेता, जो अभी कुछ भी नहीं जानता, ज्यादा शुद्ध है, ज्यादा निर्दोष है, इनोसेंट है। उसे भी दिखाई पड़ जाता है कि यह बाप बड़ी गलती कर रहा है।
So Uddalaka has given—no lack in the giving. Therefore, do not be overawed by your small acts of charity. Uddalaka gave everything, all—yet his intelligence is not even as pure as that of a small child. His own son, Nachiketa, who knows nothing yet, is purer, more innocent. Even he can see that Father is making a great mistake.
इसे भी थोड़ा समझ लें।
Understand this too.
बहुत बार जो बाप को नहीं दिखाई पड़ता, वह बेटे को दिखाई पड़ जाता है। क्योंकि बाप की बुद्धि अक्सर धूल से भर जाती है। समय, जीवन के कडुवे-मीठे अनुभव बुद्धि को निखारते नहीं, कुंद कर जाते हैं; जंग खा जाती है बुद्धि। तो आप यह मत सोचना कि उम्र बढ़ जाने से आप बुद्धिमान हो जाते हैं। बूढ़े हो जाते हैं, बुद्धिमान नहीं होते।
Many times what the father cannot see, the son sees. For the father’s intelligence is often dust-laden. The bitter-sweet experiences of time and life do not refine intelligence—they blunt it; it rusts. Do not think that with age one becomes wise. One becomes old—not wise.
सच तो यह है कि बच्चे के पास ज्यादा साफ-सुथरी बुद्धि होती है। बच्चे के पास ज्यादा निर्दोष आंख होती है। वह चीजों को सीधा-सीधा देख पाता है। उसके पास ईमानदार हृदय होता है। इसलिए नहीं कि उसने ईमानदारी साध ली है, इसलिए कि अभी उसे बेईमानी का कोई पता नहीं। जल्दी ही वह भी बेईमान हो जाएगा, क्योंकि आप सब उसे सिखाने में लगे हैं। मां-बाप हैं, परिवार है, समाज है, विश्वविद्यालय हैं, गुरु हैं, ये सब सिखाने में लगे हैं। इसके पहले कि वह अपनी निर्दोषता को सम्हाल पाए, हम सारे विकार उसमें डाल देंगे। वह हमारे काम का तभी है, जब विकारग्रस्त हो जाए, जब बीमार हो जाए।
Truth is: the child has a cleaner intelligence. The child has an innocent eye. He sees things straight. He has an honest heart—not because he has practiced honesty, but because he knows not yet what dishonesty is. Soon he too will become dishonest, for you all are busy teaching him. There are mother and father, family and society, universities and teachers—all engaged in teaching. Before he can protect his innocence, we shall inject all our poisons. He is useful to us only when he is corrupted, when he is sick.
हमारी सारी शिक्षा की व्यवस्थाएं उस निर्दोष बुद्धि को नष्ट करने का उपाय करती हैं, जिसको प्रत्येक व्यक्ति जन्म से लेकर पैदा होता है--एक कोरा हृदय, जिस पर अभी कोई दाग नहीं पड़े। लेकिन दाग पड़ेंगे। यह कोरा हृदय कोई उपलब्धि नहीं है। यह कोरा हृदय बहुत जल्दी गंदा हो जाएगा। इसे भी संसार में जाना पड़ेगा। इसके बाप के पास भी किसी दिन ऐसा ही कोरा हृदय था।
All our systems of education devise means to destroy that innocent intelligence with which every person is born—a clean heart, upon which no stain has yet fallen. But stains will come. This clean heart is no achievement. It will soon be soiled. He too must go into the world. His father once had such a clean heart.
इसलिए बचपन प्राकृतिक घटना है। उसमें कोई गौरव नहीं है। लेकिन कोई बूढ़ा होकर फिर जब बच्चे की आंख पा लेता है, तब गौरव की बात है। जब कोई बूढ़ा होकर भी हृदय को बूढ़ा नहीं होने देता, ताजा और निर्दोष रख लेता है, तब गौरव की बात है।
Therefore childhood is a natural event; there is no glory in it. But when one has grown old and yet regains the eyes of a child—then there is glory. When even as an old man one does not allow the heart to grow old, keeps it fresh and innocent—then there is glory.
इसलिए जीसस ने कहा है कि मेरे प्रभु के राज्य में वे ही प्रवेश कर सकेंगे, जो छोटे बच्चों की तरह हैं। छोटे बच्चों की भांति! काश, जीसस को नचिकेता का पता होता, तो जीसस ने नचिकेता का नाम जरूर लिया होता। क्योंकि पूरे इतिहास में नचिकेता जैसा शुद्ध हृदय खोजना मुश्किल है। सभी बच्चों के पास होता है।
Hence Jesus said: Only those shall enter the kingdom of my Father who are like little children. Like little children! Had Jesus known of Nachiketa, he would surely have named him. For in all history it is difficult to find a heart as pure as Nachiketa’s. Every child has it.
और आप यह मत सोचना कि आपके बच्चे के पास नहीं है। उद्दालक को भी समझ में नहीं आया था, आपको भी समझ में नहीं आएगा। आप जरा अपने बेटे की, अपनी बेटी की बात गौर से सुनना। उद्दालक ने भी नहीं सुनी थी, आप भी नहीं सुनेंगे। क्योंकि आप समझते हैं कि बेटे नासमझ हैं, आप समझदार हैं। उम्र को लोग समझदारी का पर्यायवाची समझ लेते हैं!
Do not think your child does not have it. Uddalaka could not understand; you too will not. Just listen closely to your son, your daughter. Uddalaka did not listen; you too will not. You think sons are foolish—you are the wise. People take age as a synonym for wisdom!
काश, हम बच्चों की बातें गौर से सुन सकें। काश, हम अपनी बुद्धिमत्ता को एक तरफ हटाकर उनकी बातें सुन सकें, तो कठोपनिषद जैसे लाखों उपनिषद पैदा हो जाएं। यह तो कोई ऋषि पकड़ पाया इस कथा को; उद्दालक नहीं समझ पाया।
If only we could listen to children carefully. If only we could set aside our cleverness and listen to them—millions of Upanishads like the Katha would be born. Some Rishi grasped this tale; Uddalaka did not.
हुआ क्या? होता क्या है रोज? रोज यही होता है। आप अपने बचपन को खो दिए, आपने बेच दिया। आपने संसार की कुछ चीजें खरीद लीं। उन्हें खरीदने में आपको अनिवार्यरूप से अपनी निर्दोषता बेचनी पड़ी। आपने कुछ तिजोड़ी बड़ी कर ली, कोई मकान बना लिया, कोई जमीन खरीद ली। आपने बचपन खो दिया।
What happened? What happens every day? This happens daily. You lost your childhood—you sold it. You purchased a few things of the world. To buy them you had to sell your innocence. You enlarged some safe, built some house, bought some land—you lost childhood.
और जब कोई बच्चा आपसे कुछ कहता है, तो एक तो आपको एक-दूसरे की भाषा समझ में नहीं आती। क्योंकि बच्चा किसी और ही दुनिया से बोलता है। बच्चे के लिए कुछ और चीजें मूल्यवान हैं। आप किसी और दुनिया से बोलते हैं। आप दोनों के बीच बड़ा फासला है। आपने बचपन खो दिया है। आप दोनों के बीच एक खाई है।
And when a child says something to you, you two do not understand each other’s language. The child speaks from another world. For the child, other things are valuable. You speak from yet another world. There is a great gap between you. You have lost your childhood. There is a gulf between you both.
और जब बच्चा बोलता है तो आपकी समझ में नहीं आता है। और जब आप बोलते हैं तो बच्चे की समझ में आने का कोई उपाय नहीं। अगर बच्चा तितलियों के पीछे भागता है तो आप समझते हैं, पागल है। और आप जब रुपए गिनते हैं रोज रात को बैठकर, दरवाजे बंद करके, तो बच्चे की समझ में नहीं आता है कि इतनी खूबसूरत तितलियां दुनिया में हैं और इस बूढ़े बाप को क्या हुआ कि रद्दी गंदे कागजों को गिनता है! ये कागज बच्चा फेंक देगा, फाड़ देगा। और बच्चा अगर आपका नोट फाड़ दे, तो आपकी आत्मा फटती है। और आप सोच भी नहीं सकते कि बच्चे के लिए नोट में कोई भी मूल्य नहीं है। नोट में मूल्य होने के लिए आप जैसी विकृत बुद्धि चाहिए। तब उसमें मूल्य होता है। क्योंकि वह मूल्य डाला हुआ है।
When the child speaks, you do not understand. When you speak, there is no way the child can understand. If the child runs after butterflies—you think he is mad. And when you count money every night, sitting with doors closed—the child cannot understand: so many beautiful butterflies in the world, and what has happened to this old father that he counts filthy scraps of paper! The child will throw these papers away, tear them up. And if he tears your notes, your soul is torn. You cannot imagine that for the child these notes have no value. For notes to have value one needs a mind perverted like yours. Then value arises—because value is injected.
मैं देखता हूं--कभी किसी घर में ठहरा हुआ था--बाप बेटे पर नाराज हो रहा है और उसको कह रहा है कि मैंने पच्चीस बार तुम्हें कह दिया कि अपने छोटे भाई को मत मारो। फिर तुमने मारा! और इतनी बार समझा दिया कि अपने से छोटे को मारना बुरा है! और बाप उसको एक चांटा मारता है। और वह लड़का चौंककर देखता है और कहता है, मैं भी छोटा हूं और आप बड़े हैं! लेकिन बाप की बिलकुल समझ में नहीं आता कि इसमें कुछ भूल हो रही है।
I once saw—in a house where I was staying—the father scolding his son: I told you twenty-five times—do not hit your little brother. And still you hit him! I explained so many times that hitting one younger than yourself is bad! And the father slaps him. The boy, startled, looks up and says: I too am small—and you are big! But the father does not at all see there is a mistake here.
बेटे को दिखाई पड़ रहा है कि मैं अपने से छोटे को मारता हूं, तो गलती है। मुझसे बड़ा मुझे मार रहा है--और इसीलिए मार रहा है कि छोटे को मारना बुरा है--तो कोई गलती नहीं है! और बच्चा इससे क्या सीख रहा है? बच्चा इससे सिर्फ इतना ही सीख रहा है कि छोटे को मारना बुरा नहीं है, ठीक से बड़ा होना जरूरी है। यह बच्चा कल बड़ा हो जाएगा। और बाप कल धीरे-धीरे छोटा हो जाएगा, बूढ़ा हो जाएगा। तब बहुत-बहुत तरकीबों से यह बच्चा भी बाप को मारेगा।
The boy can see: If I hit one smaller than myself, it is wrong; and one bigger than me hits me—and for this very reason, that hitting the small is wrong—so there is no mistake! And what is the child learning from this? He is learning only this: it is not wrong to hit the small—what is needed is to become big. This child will be big tomorrow. And the father will become small, old. Then with many clever devices the child will also hit the father.
सब बच्चे बाप को मारते हैं। तरकीबें बदल जाती हैं। और बाप तब पीड़ित होते हैं और दुखी होते हैं। और उन्हें पता नहीं है कि यह केवल उन्होंने ही जो आवाज दी थी, वही वापस लौट रही है। उन्होंने जो बीज बोए थे, वे ही काटे जा रहे हैं। अब फसल काटने का वक्त आ गया है।
हर बाप अपने बेटे के साथ जो करता है बचपन में, बेटा बाप के बूढ़े होने पर वही करेगा। क्योंकि बाप बूढ़ा होकर फिर कमजोर हो गया, दीन हो गया।
All children hit their fathers. Devices change. And fathers then suffer and are unhappy. They do not know—it is only the echo of their own voice returning. They are reaping the crop of seeds they sowed. The time for harvest has come.
बच्चों की भाषा कोई समझ ले, तो संतों की भाषा समझनी बहुत आसान हो जाए। संत अक्सर बच्चों जैसे हो जाते हैं। ठीक बच्चे नहीं हो जाते, बच्चों जैसे। जीवन का सारा अनुभव उनके साथ होता है। वे उस जगह से गुजर गए, जहां कालिख लग सकती थी। और कालिख से अपने को बचाकर गुजर गए।
If one could understand the language of children, it would become very easy to understand the language of saints. Saints often become like children. Not exactly children—but childlike. All of life’s experience remains with them. They passed through the place where blackening could happen—and passed without being blackened.
कबीर ने कहा है, ज्यों की त्यों धरि दीन्हीं चदरिया। वह जो चादर तुमने मुझे दी थी, वह मैंने वैसी की वैसी रख दी है बचाकर; उसमें जरा भी दाग नहीं लगने दिया। इसका अर्थ है कि मैंने बचपन को वापस लौटा दिया है तुम्हारे हाथों। वे परमात्मा से यह कह रहे हैं कि जैसा बच्चा तुमने मुझे भेजा था, वैसा ही बच्चा मैं मरकर वापस लौटा हूं।
Kabir said: I have returned your robe as you gave it. That robe you gave me—I have kept it just as it was, safe; I let not a single stain fall upon it. This means: I have returned childhood into your hands. He says to the Divine: As the child you sent me, as that child I have returned in death.
अगर कोई मरते वक्त भी बच्चे की तरह भोला और सरल हो, तो उसके मोक्ष में कोई भी बाधा नहीं है।
If, at the time of death, one is as innocent and simple as a child—no obstacle remains to his liberation.
उसका नचिकेता नाम का एक पुत्र था...। जिस समय ब्राह्मणों को दक्षिणा के रूप में देने के लिए गौवें लाई गईं --
He had a son named Nachiketa... When the cows were brought as dakshina to be given to the Brahmins—
यह बच्चे को दिखाई पड़ा, बाप को दिखाई नहीं पड़ रहा है--
This the child saw—the father did not.
ये गौवें अपना आखिरी पानी पी चुकीं, अपना आखिरी चारा चर चुकीं, इनका आखिरी दूध दुह लिया गया। नचिकेता को विचार उठने लगा मन में कि इन गौवों को दान देने का क्या अर्थ है?
These cows have drunk their last water, eaten their last fodder, their last milk has been milked. Nachiketa began to wonder: What meaning is there in giving such cows in charity?
लेकिन गौवें लोग दान ही तब देते हैं जब उनका आखिरी दूध निकाल लिया जा चुका हो। गौवों का ही नहीं, सभी चीजों का आप तभी दान करते हैं जब आखिरी दूध निकाल लिया गया हो।
But people give cows in charity only when their last milk has been milked. Not only cows—of everything you give only when the last drop has been squeezed.
क्वेकर, ईसाइयों का एक छोटा-सा अनूठा संप्रदाय है। क्वेकर संप्रदाय का एक नियम है कि हर सप्ताह एक चीज दान करें। लेकिन वह चीज वही हो, जो आपको सबसे ज्यादा प्रिय है। जिसको आप बिलकुल दान न करना चाहेंगे, वही दान करें, नहीं तो दान का कोई अर्थ नहीं है।
Among the Christians there is a small and unique sect—the Quakers. The Quaker rule is: every week give something in charity. But give that which is dearest to you. That which you would absolutely not want to give—give that; otherwise charity has no meaning.
आप भी दान करते हैं। घर में जो कूड़ा-करकट इकट्ठा हो जाता है, जिसकी आपको कोई जरूरत नहीं रह जाती, उसका आप दान करते हैं।
You too give charity. The junk that piles up in your house, that which you no longer need—that is what you give.
आप सोचते होंगे कि बहुत धनपति इतना दान करते हैं। उनके लिए धन की कोई जरूरत नहीं रह गई, दूध दुह लिया गया। धन की एक सीमा है, उसके बाद उसमें से दूध नहीं निकाला जा सकता। अब समझें कि एंड्रू कारनेगी या फोर्ड या रॉकफेलर या बिरला--अब ये धन से क्या खरीद सकते हैं जो इनके पास नहीं है! अब धन से जो भी खरीदा जा सकता है, वह ये खरीद चुके हैं। अब धन फिजूल है। अब इस धन का क्या करें? अब इससे स्वर्ग खरीदने की कोशिश शुरू होती है। तो बिरला-मंदिर खड़े होने लगते हैं! यह गाय का दूध दुह लिया गया है। इस धन से अब कुछ मिलने वाला नहीं था--जो मिल सकता था वह मिल चुका--और यह धन फिजूल था। फिजूल धन को लोग परमात्मा की तरफ लगाते हैं। हृदय को नहीं, कूड़े-कचरे को लगाते हैं।
You may think great rich men give much. For them money is no longer needed; the milk has been drawn. Money has a limit—beyond that no milk can be taken out of it. Understand—Andrew Carnegie or Ford or Rockefeller or Birla—what can they now buy with money that they don’t already have! What money can buy—they have purchased. Now money is futile. What to do with it now? Now they begin to try to purchase heaven. Thus Birla temples begin to arise! The cow’s milk has been sucked dry. From this money nothing more could be had—what could be had has been had—and the money became useless. Useless money is then turned toward the Divine. Not the heart—but the garbage is offered.
नचिकेता को दिखाई पड़ने लगा। उपनिषद का ऋषि कहता है, नचिकेता में श्रद्धा का आवेश हो गया।
Nachiketa began to see. The Rishi of the Upanishad says: A wave of reverence arose in Nachiketa.
असल में भोलापन श्रद्धा है। सरलता श्रद्धा है।
In truth, simplicity is reverence. Innocence is reverence.
नचिकेता कोई तर्क नहीं कर सकता, लेकिन तर्क की कोई जरूरत नहीं है। एक छोटे बच्चे को भी यह दिखाई पड़ रहा है कि इस गाय में से दूध तो निकलता नहीं है, इसे दान क्यों किया जा रहा है?
Nachiketa cannot argue, but no argument is needed. Even a small child can see—this cow gives no milk; why is it being given in charity?
बाप नाराज होगा ही। क्योंकि यह बात चुभने वाली है। यह घाव को छूना है। बेटे अक्सर घाव को छू देते हैं। यह बाप को चुभने वाली बात है। यह तो बाप भी जानता है कि ये दूध नहीं देतीं, इसीलिए तो दान दे रहा है। अगर दूध अभी बाकी होता तो बाप ने दान दिया ही नहीं होता। बाप इतना नासमझ नहीं है, जितना नचिकेता है।
The father will be angry—because the word stings. It touches a wound. Sons often touch the wound. This word stings the father—for the father knows too that these cows give no milk; that is why he gives them away. If milk still remained, he would not give. The father is not as naive as Nachiketa.
शुद्ध आंख के लिए एक तरह की नासमझी चाहिए। समझदारी चालाक हो जाती है। इसलिए दुनिया जितनी समझदार होती जाती है, उतनी चालाक होती जाती है।
लोग मुझसे कहते हैं कि विश्वविद्यालयों से इतने लोग निकलते हैं पढ़-लिखकर तो दुनिया में चालाकी घटनी चाहिए, वह बढ़ रही है! मैं कहता हूं, वह बढ़ेगी ही। क्योंकि समझदारी से चालाकी बढ़ती है, घटती नहीं। जब एक आदमी गणित ठीक-ठीक करने लगता है, तर्क ठीक-ठीक बिठाने लगता है, तो चालाकी बढ़ेगी, घटेगी नहीं। दुनिया जितनी सार्वभौम रूप से शिक्षित होगी, उतनी सार्वभौम रूप से चालाक और कनिंग हो जाएगी। हो ही गई है।
For a pure eye a kind of un-worldly foolishness is needed. Cleverness becomes cunning. Hence, as the world becomes educated, it becomes cunning. People ask me: so many pass out of universities—yet cunning should lessen; it increases! I say—it will. For with cleverness cunning grows. When a man does arithmetic precisely, arranges logic exactly—cunning will grow, not lessen. The more universal the education, the more universal the cunning. So it has happened.
किसी भी व्यक्ति को शिक्षित कर दें और फिर अगर वह भोला रह जाए तो समझें कि संत है। शिक्षित होते से ही भोलापन खो जाता है।
Educate anyone—and if he yet remains simple, know he is a saint. With education, simplicity is lost.
यह बाप भी जानता है; बाप होशियार है। गणित जानता है। वह जानता है कि गाय को दान ही तब देना, जब दूध समाप्त हो जाए। तो गाय के खोने से कुछ खोता भी नहीं और दान देने से कुछ मिलता है। दान दिया, यह वह परमात्मा के सामने खड़े होकर कहेगा कि हजार गौवें दान कर दीं।
This father knows—he is smart. He knows arithmetic. He knows: give the cow only when the milk is exhausted. Then by losing the cow nothing is lost; and by giving, something is gained. He will stand before God and say: I gave a thousand cows in charity.
लेकिन तुम एक छोटे बच्चे को धोखा नहीं दे पा रहे हो, तुम परमात्मा को धोखा दे पाओगे? नचिकेता को लगा कि यह क्या हो रहा है? इन जराजीर्ण गायों को देखकर उसमें आस्तिकता का उदय हुआ, भोलेपन का उदय हुआ, सरलता का उदय हुआ, चालाकी का नहीं।
But you cannot deceive a small child—will you deceive God? Nachiketa felt, What is happening here? Seeing these decrepit cows, faith arose in him; innocence awakened; simplicity awakened—not cunning.
मेरे हिसाब में भी नास्तिकता एक गणित है और आस्तिकता एक भोलापन है। नास्तिक कहता है कि मैं सिद्ध कर सकता हूं कि ईश्वर नहीं है। उसके पास गणित और तर्क है। और जब कोई आस्तिक भी कहता है कि मैं सिद्ध कर सकता हूं कि ईश्वर है, तो समझना कि वह आस्तिक नहीं है। वह भी नास्तिक ही है।
In my understanding, atheism is a matter of arithmetic; theism is innocence. The atheist says, I can prove that God is not. He has logic and calculation. And when a theist says, I can prove God is, know that he is not a theist either—he too is an atheist.
आस्तिक तो कहता है कि मैं सिद्ध तो नहीं कर सकता, लेकिन ईश्वर है। आस्तिक कहता है, तुम सिद्ध भी कर दो कि ईश्वर नहीं है तो भी मैं कहता हूं कि ईश्वर है। क्योंकि ईश्वर का होना गणित और तर्क और बुद्धि की बात नहीं है, मेरे हृदय का गहन अनुभव है। आस्तिक कहता है कि तुम कितनी ही कोशिश करो, तुम कितना ही सिद्ध करो, तुम्हारे सब सिद्ध करने से इतना ही सिद्ध होता है कि तुम होशियार हो, कुशल हो, गणितज्ञ हो, तर्कवान हो; ईश्वर असिद्ध नहीं होता।
The theist says: I cannot prove—but God is. The theist says: even if you prove God is not, I will yet say—God is. For God’s being is not a matter of arithmetic, logic, intellect; it is my heart’s deep experience. The theist says: however much you try, however much you prove—by all your proving you only prove that you are clever, skilled, a logician; God is not disproved by it.
रामकृष्ण के पास केशवचंद्र ने आकर सिद्ध करने की कोशिश की थी कि ईश्वर नहीं है। और आशा रखी थी कि रामकृष्ण जवाब देंगे। और जब केशवचंद्र तर्क करने लगे, तो रामकृष्ण हर तर्क पर उठ-उठकर केशवचंद्र को गले लगा लेते थे। केशवचंद्र बड़ी मुश्किल में पड़े! वह ईश्वर को असिद्ध कर रहे थे। और यह नासमझ, समझ नहीं रहा है या क्या मामला है। क्योंकि आस्तिक को तो नाराज हो जाना चाहिए। उसको जवाब देना चाहिए, प्रत्युत्तर देना चाहिए। और जब प्रत्युत्तर न मिले तो केशव भी हतप्रभ हुए और उनके साथ आए हुए लोग भी बड़ी मुश्किल में पड़े। क्योंकि सोचा था कि आज बड़ा आनंद होगा, और सोचा था कि यह नासमझ रामकृष्ण, गंवार, बेपढ़ा-लिखा, आज बड़ी मुश्किल में पड़ेगा। इसकी फजीहत देखने काफी लोग इकट्ठे हो गए थे। लेकिन फजीहत रामकृष्ण की करनी मुश्किल है। नासमझ की फजीहत कैसे करिएगा? समझदार भर की की जा सकती है!
Keshav Chandra once came to Ramakrishna to prove that God is not. He hoped Ramakrishna would respond. But when Keshav began to argue, at every argument Ramakrishna would rise and embrace him. Keshav was in great difficulty! He was disproving God—and this simpleton did not understand, or what was the matter? A theist should be angry, should answer, should rebut. When no rebuttal came, Keshav was baffled, and his companions too—who had come to enjoy the scene. They thought this rustic, unlettered Ramakrishna would be cornered. But it is difficult to disgrace a simpleton. How will you disgrace the uncalculating? You can disgrace the calculating!
जब केशवचंद्र थक गए और उदास हो गए और उन्होंने पूछा कि आप कोई जवाब न देंगे? रामकृष्ण ने कहा, जवाब क्या दूं? तुम्हें देखकर मुझे और पक्का भरोसा आ गया कि ईश्वर है। केशवचंद्र ने कहा, मुझे देखकर? रामकृष्ण ने कहा, तुम्हें देखकर, क्योंकि ऐसी प्रतिभा बिना ईश्वर के जगत में हो नहीं सकती। रामकृष्ण ने कहा, ईश्वर के अतिरिक्त और कौन ईश्वर को गलत सिद्ध कर सकता है?
When Keshav tired and saddened, he asked, Will you not answer? Ramakrishna said, What shall I answer? Seeing you, my trust that God is has grown even firmer. Keshav said, Seeing me? Ramakrishna said, Seeing you—for such brilliance cannot be in the world without God. Who but God could disprove God!
यह आस्तिक है।
This is the theist.
तो उपनिषद का ऋषि कहता है कि नचिकेता को श्रद्धा का जन्म हुआ, और उसे लगा कि इन जराजीर्ण गायों को देकर पिता क्या कर रहे हैं!
So the Rishi says: reverence dawned in Nachiketa, and he felt: what is Father doing, giving these decrepit cows!
जो अंतिम बार जल पी चुकीं, जिनका घास खाना समाप्त हो चुका, जिनका अंतिम दूध दुह लिया गया, जिनकी इंद्रियां नष्ट हो गई हैं--ऐसी निरर्थक, मरणासन्न गायों को देने वाला दाता तो नीच योनियों में, नरकादि लोकों में, जहां सब सुख समाप्त हैं, जहां सब सुख शून्य हैं, उनको प्राप्त होता है। अतः पिता जी को सावधान करना चाहिए।
Those who have drunk their last water, whose eating of grass is ended, whose last milk has been drawn, whose senses are destroyed—such useless, dying cows—he who gives them as gifts attains low wombs, the worlds of hell, where all joy is ended, all joys are void. Therefore, Father must be warned.
उसे लगा कि यह तो धोखा है, बेईमानी है। और साधारण धोखा नहीं है, परमात्मा से धोखा है।
He felt: this is deceit, dishonesty. And not ordinary deceit—deceit of the Divine.
अगर आपकी कोई जेब काट ले तो आपको धोखा दे रहा है। एक आदमी एक आदमी को धोखा दे रहा है, समझ में आता है। लेकिन जब कोई आदमी परमसत्ता को धोखा देने चल पड़ता है, तब स्वभावतः इसका परिणाम महादुख होगा। क्योंकि परमसत्ता को धोखा देने का क्या उपाय है?
If someone picks your pocket—he deceives you. One man deceives another—that can be understood. But when someone sets out to deceive the Supreme Power, how can the result be anything but great misery? How will you deceive the Supreme?
परमसत्ता वही है जो हमारे हृदय के अंतसतम में बैठी है। इसे तो उद्दालक भी जानता होगा। जिसे नचिकेता कह रहा है, उद्दालक के भीतर भी छिपा हुआ बचपन है, वह जानता है। वह भी जानता है। बेईमान से बेईमान आदमी भी भीतर जानता है कि बेईमानी है; चोर जानता है कि चोरी है; धोखा देने वाला जानता है कि धोखा है। उस भीतर के बच्चे को, उस निर्दोष तत्व को नष्ट तो किया नहीं जा सकता। वह भीतर छिपा कितने ही गहरे में हो, उसे हमने दबाया कितना ही हो, लेकिन वह मौजूद है, सजीव है, और वहां से धक्के दे रहा है।
The Supreme is seated in the innermost of our heart. Uddalaka must know this. That which Nachiketa says—within Uddalaka too a childhood is hidden; he knows. Even the most dishonest knows within that it is dishonesty; the thief knows it is theft; the deceiver knows he is deceiving. That inner child, that innocent element, cannot be destroyed. However deep we may have buried it, it is there—alive—and it presses from within.
नचिकेता की बात को सुनकर पिता को क्रोध आया, क्योंकि खुद का नचिकेता भी भीतर जग गया होगा, चोट खाकर। उसे भीतर भी लगा होगा कि बात तो सच है।
Hearing Nachiketa, the father grew angry—for the father’s own Nachiketa within must have stirred, struck by the blow. He too must have felt within that the word is true.
आप ध्यान रखें, जब कोई झूठ कहता है तो क्रोध नहीं आता है। जब कोई सच कहता है तो क्रोध आता है। अगर आप चोर नहीं हैं, और कोई कहता है, आप चोर हैं, तो आप हंस सकते हैं, क्रोध करने का कोई कारण नहीं है। लेकिन आप चोर हैं, और कोई कहता है, आप चोर हैं, आप आग से भर जाते हैं, क्योंकि उसने कोई घाव छू दिया। उसने कोई बात जो आपने छिपाकर रखी थी, बाहर ला दी। उसने कोई नस छू दी, जहां से मवाद बहने लगी। तो जब भी आप क्रोधित हों, तो समझना कि कोई सच आपके आसपास आ गया। क्रोध बताता है कि घाव छू दिया गया।
Mark this: when someone speaks a lie, anger does not arise. When someone speaks truth—anger arises. If you are not a thief, and someone says, You are a thief—you can laugh; there is no reason to be angry. But if you are a thief, and someone says, You are a thief—you are filled with fire, for he has touched a wound. He has brought out something you had hidden. He has pressed a nerve, and the pus begins to flow. So whenever you are angry, know some truth has come close to you. Anger indicates the wound has been touched.
बुद्ध और महावीर क्रोधित नहीं होते, क्योंकि कोई घाव नहीं है, जिसको आप छू सकें। कुछ छिपाया नहीं है, जिसे आप उघाड़ सकें। सब उघड़ा हुआ है। अगर संतों को हम गाली देते हैं और वे हंसते हैं, तो उसका यह कारण नहीं है कि आपकी गालियों से उन्हें बड़ा मजा आ रहा है। उसका कुल कारण इतना है कि आप हंसी योग्य बात ही कर रहे हैं--हास्यास्पद। आप अपना ही मजाक उड़वा रहे हैं। क्योंकि आपकी गाली बिलकुल ही निरर्थक है, वह कहीं भी छूती नहीं, उससे कहीं कोई तालमेल नहीं है।
Buddha and Mahavira do not grow angry—because there is no wound you can touch. There is nothing hidden you can expose. All is exposed. If we abuse saints and they laugh, it is not that your abuse delights them. The only reason is—you are doing something laughable—ridiculous. You are making yourself the joke. Your abuse is meaningless, out of tune with anything.
आपको जब कोई गाली देता है, तो आप फौरन खड़े हो जाते हैं रक्षा के लिए। किसकी रक्षा कर रहे हैं? भीतर कुछ छिपा है, जो गाली तोड़ देगी। भीतर कुछ छिपा है, जो गाली प्रगट कर देगी। भीतर कुछ छिपा है, जो गाली आपको भी जागरूक कर देगी।
When someone abuses you, you immediately stand to defend. Whom are you defending? Something is hidden inside that the abuse will break; something hidden that the abuse will reveal; something hidden that the abuse will make you aware of.
पिता नाराज हो गए। क्योंकि बेटे ने दिखता है ठीक घाव छू दिया। ठीक स्थान पर उसने हाथ रख दिया।
The father was annoyed—for the son had touched the wound exactly. He had put his hand precisely where it hurts.
सोचा बेटे ने, नचिकेता ने कि पिता को सावधान करूं। लेकिन बड़ा मुश्किल है। बेटा जब भी पिता को सावधान करे, पिता को बुरा लगेगा। क्योंकि यह पिता मान ही नहीं सकता कि तुम और मुझसे ज्यादा समझदार! यह असंभव है।
Nachiketa thought: I should warn Father. But it is very difficult. Whenever a son warns a father, the father feels hurt. He cannot accept that you can be wiser than he! Impossible.
जीसस के पिता नहीं मान सकते कि जीसस समझदार है। न बुद्ध के पिता मानते हैं कि बुद्ध समझदार हैं। बुद्ध के पिता ने बुद्ध से कहा है--बुद्ध हो जाने के बाद--कि तू अपनी नासमझी छोड़, घर वापिस आ। बहुत हो चुका। और मैं तेरा पिता हूं, मैं तुझे अभी भी माफ कर सकता हूं। मेरे भीतर पिता का हृदय है। और यह आवारागर्दी बंद कर। और मेरे कुल में कभी किसी ने भिक्षा नहीं मांगी, तू भिखारी होकर मेरी ही राजधानी में भीख मांग रहा है! मेरी नाक को मत डुबा। मेरी इज्जत को मत मिटा।
The father of Jesus could not accept that Jesus was wise. Nor could the father of Buddha accept that Buddha was wise. The father of Buddha said—after Buddha had become enlightened—Leave your foolishness, come home. Enough now. I am your father; I can still forgive you. I have a father’s heart. Stop this wandering. In my lineage none ever begged alms—and you, in my own capital, go about as a beggar! Do not drown my face in shame. Do not destroy my reputation.
सोचें, बुद्ध का पिता कोई गैर पढ़ा-लिखा आदमी नहीं था, सम्राट था। सुशिक्षित था, सुसंस्कृत था। शास्त्र पढ़े थे, ज्ञानियों के वचन सुने थे। घर में महापंडित आते थे, विद्वत-समूह था आसपास। लेकिन बुद्ध को पहचानना मुश्किल है।
Consider—Buddha’s father was no unlettered man; he was a king. Educated, cultured, learned in the scriptures, surrounded by scholars. Yet to recognize a Buddha is difficult.
बाप का जो अहंकार है, वह यह मान नहीं सकता कि मुझसे पहले और मेरा बेटा ज्ञान को उपलब्ध हो गया! बुद्ध ने कहा विनम्रता से कि आप ठीक कहते हैं कि आपके कुल में किसी ने भीख नहीं मांगी। लेकिन जहां तक मैं जानता हूं, मैं पुराना भिखारी हूं। मैं पहले भी भीख मांग चुका हूं। तो पिता ने कहा, क्या तू अपने आपको मुझसे ज्यादा जानता है! मेरा खून तेरे खून में बह रहा है। और मेरी हड्डियां तेरी हड्डियों में हैं। मैंने तुझे पैदा किया। मैं तुझे भलीभांति जानता हूं। बुद्ध ने कहा, आप थोड़ी सी भूल कर रहे हैं। मैं आपसे पैदा हुआ, आपके द्वारा पैदा नहीं हुआ। आप एक मार्ग थे, जिससे मैं आया। लेकिन आप मेरे स्रष्टा नहीं हैं।
The father’s ego cannot accept that before me—and my son—has attained knowledge! Buddha said humbly, You are right—no one in your lineage has begged. But as far as I know, I am an ancient beggar. I have begged before. The father said, Do you know yourself more than I know you? My blood flows in your veins; my bones are your bones. I gave you birth. I know you well. Buddha said, You are making a small mistake. I was born through you—not by you. You were a road by which I came. But you are not my creator.
स्वभावतः, जब कोई बेटा किसी बाप से कहे कि आप मेरे स्रष्टा नहीं हैं, तो पीड़ा होगी, अहंकार को चोट लगेगी। बुद्ध ने कहा कि आप एक चौराहा थे, जिससे मैं गुजरा। लेकिन मेरी यात्रा बहुत पुरानी है। मैं पहले भी था। आपसे पैदा होने के पहले भी था।
Naturally, when a son says to a father, You are not my creator—there will be pain; the ego is wounded. Buddha said, You were a crossroads through which I passed. But my journey is very ancient. I was before I was born to you.
जीसस से किसी ने कहा है--जीसस एक भीड़ में खड़े हैं और किसी ने कहा कि तुम्हारे माता और पिता तुमसे मिलने आए हैं--तो जीसस ने कहा कि मेरे कौन माता और कौन पिता! बड़ी अजीब बात कही। क्योंकि मैं उनके भी पहले था। अब्राहम पैदा हुआ उसके पहले भी मैं था।
Someone said to Jesus—Your father and mother have come to see you. Jesus said, Who are my father and who my mother! A strange statement. For I was, even before them. Before Abraham, I am.
ज्ञान पिता के अहंकार को कष्ट देगा। इसलिए कोई बेटा अगर पिता को सावधान करना चाहे तो बहुत सावधानी पूर्वक सावधान करे। खतरा है। किसी और को सावधान करना ठीक है, पिता को सावधान करना खतरा है। क्योंकि वहां अहंकार को गहन चोट लग जाएगी। मेरा बेटा, मुझे सावधान करे! जो मुझसे पीछे आया, जो मुझसे जन्मा, वह मुझे सावधान करे!
Knowledge hurts the father’s ego. Therefore if a son would warn his father, let him do so with great care. There is danger. To warn another is all right—but warning the father is dangerous, for there the ego is deeply struck. My son—to warn me! He who came after me, born from me—he warns me!
नचिकेता ने वही भूल की। निर्दोष चित्त से कई बार भूलें होती हैं। होंगी ही। उसे लगा कि पिता भूल में पड़ रहे हैं। यह दान झूठा है, यह बेईमानी है, यह धोखा है और इसका परिणाम महादुख होगा।
Nachiketa made that mistake. From an innocent heart such mistakes happen—they must. He felt Father was falling into error. This charity is false, this is dishonesty, deceit—and its consequence will be great suffering.
यह सोचकर वह अपने पिता से बोला, आप मुझे किसको देंगे?
Thinking thus he said to his father, To whom will you give me?
क्योंकि पिता ने कहा था, मेरा सब कुछ मैं दान कर दूंगा। तो नचिकेता को लगा कि मैं भी तो उन्हीं का हूं, और जब सब कुछ ही दान हो रहा है, तो जरूर मेरा भी दान होगा।
For the father had said, I will give away all that is mine. Nachiketa thought: I too am his—and when all is given away, I too must be given.
पिता बेटों को भी अपनी संपत्ति ही मानते हैं, पति पत्नियों को अपनी संपत्ति मानते हैं। हम व्यक्तियों को भी संपत्ति बना लेते हैं--कहते हैं, मेरी!
Fathers consider sons their property. Husbands think of wives as their property. We even turn persons into possessions—we say, mine!
In a world where even things are not mine, how can a person be mine? To possess a person is madness. Yet the father feels, The son is mine.
वस्तुएं तक जिस जगत में मेरी नहीं हैं, वहां कोई व्यक्ति मेरा नहीं हो सकता। व्यक्ति पर कब्जा करने की कोशिश पागलपन है। लेकिन बाप को लगता है, बेटा मेरा है।
तो नचिकेता को लगा कि पिता मेरे कहते हैं कि नचिकेता तू मेरा है और कहते हैं कि सब मैं दान कर दूंगा, तो सीधी बात है कि अब मेरा भी दान होगा। तो पूछ लूं कि मुझे किसको दान करेंगे। यह सरल हृदय में उठा हुआ सवाल है। कि अगर सब कुछ ही दान कर रहे हो, तो ममत्व का भी दान करोगे या नहीं? तो ममता का भी दान करोगे या नहीं? तो मोह का भी दान करोगे या नहीं? तो यह मेरा बेटा जो है, इसका भी मैं दान करूंगा या नहीं?
नचिकेता ने सवाल तो ठीक पूछा है। सच तो यह है कि ममत्व ही छोड़ना चाहिए, वस्तुएं और व्यक्तियों को छोड़ने का कोई अर्थ नहीं है। मेरेपन का भाव छोड़ना चाहिए। तो गाएं बूढ़ी तुम दान कर रहे हो, ठीक। मुझे किसको दान करोगे? मैं किसके पास जाने वाला हूं?
इससे तो बात और भी गहन चोट की हो गई। पिता को लगा कि यह लड़का तो सीमा से ज्यादा बढ़ा जा रहा है! यह पिता ने भी नहीं सोचा था कि जब मैं कहा हूं कि मैं सब कुछ दान कर दूंगा, तो मेरा बेटा भी दान में दिया जाएगा। यह उसने सोचा नहीं था। यह सोचने का कोई कारण भी नहीं था। धन ही छोड़ रहा था, मोह और ममता तो नहीं। लेकिन बेटे ने चिढ़ा दिया। चोट गहरी पड़ी होगी। आप मुझे किसको देंगे? पिता चुप रह गया।
So Nachiketa felt: Father says, Nachiketa, you are mine; and says, I will give away everything. It follows simply that now I too will be given away. So let me ask—to whom will you give me? This is the question arising in a simple heart. If you are giving away everything, will you give away your attachment too, or not? Will you give away your possessiveness too, or not? Will you give away your delusion too, or not? This son whom you call mine—will I too be given away, or not? Nachiketa has asked the right question. The truth is that it is possessiveness that must be dropped; abandoning objects and persons has no real meaning. One should drop the feeling of “mine-ness.” So, the cows are old and you are giving them away—fine. To whom will you donate me? To whom am I going to be sent? This made the hurt even deeper. The father felt, “This boy is going beyond all limits!” Even the father had not imagined that when he said, “I will give away everything,” it would include giving his own son in charity. He had not thought that at all—nor was there any reason to think so. He was relinquishing wealth, not attachment and possessiveness. But the son provoked him. The wound must have gone deep. “To whom will you give me?” The father fell silent.
चुप रह जाने से पता नहीं चलता कि आदमी क्रोधित नहीं है। अक्सर तो आदमी क्रोध में चुप रह जाता है। अगर बेटा चालाक होता तो वह भी चुप रह जाता; वह पिता का क्रोध समझता। लेकिन वह सीधा-सादा बच्चा है--उसने फिर से पूछा, दुबारा पूछा, तिबारा पूछा कि मुझे किसको देंगे? पिता क्रुद्ध हो गया। और जैसा कि कोई भी पिता कहता, बिलकुल स्वाभाविक है, पिता ने कहा, मैं तुझे मृत्यु को दे देता हूं। अक्सर बाप जब नाराज हो जाता है तो कहता है, तू पैदा ही न हुआ होता तो अच्छा था। मां नाराज हो जाती है तो कहती है, मर जाओ; हटो सामने से; मिट जाओ।
Silence does not prove a man is not angry. Often a man becomes silent out of anger. If the son had been clever, he too would have fallen silent; he would have sensed the father’s anger. But he was a simple, straightforward child—he asked again, and again a third time, “To whom will you give me?” The father flared up. And as any father would say, quite naturally the father said, “I give you to Death.” Often when a father is upset he says, “It would have been better had you never been born.” When a mother is upset she says, “Go die; get out of my sight; disappear.”
उद्दालक ने कहा कि मैं तुझे मृत्यु को दे देता हूं।
Uddalak said, “I give you to Death.”
यह बड़ी स्वाभाविक बात है। जिसने जन्म दिया है, वह अगर पूरी तरह क्रुद्ध हो जाए तो मृत्यु दे सकता है। असल में बाप अगर नाराज हो तो बेटे को मार डालना चाहेगा। जिसको मैंने बनाया, उसको मैं मिटा दूंगा। इसके पीछे बड़ा मनोविज्ञान छिपा है।
This is very natural. He who has given birth—if utterly enraged—can also give death. In fact, an angry father would want to kill the son: “Whom I made, I will unmake.” There is a deep psychology behind this.
बाप के मन में जन्म देने का खयाल है, तो साथ ही मृत्यु देने का खयाल भी छिपा हुआ है। दोनों साथ-साथ हैं। इसलिए कोई भी बेटा अपने बाप को कभी माफ नहीं कर पाता। बड़ा कठिन है। और जब कोई बेटा अपने बाप को माफ कर देता है तो साधुता का परम फूल खिलता है। बेटे बाप के खिलाफ बने रहते हैं।
In the father’s mind, the idea of giving birth carries secretly, along with it, the idea of giving death. The two go together. That is why no son is ever easily able to forgive his father. It is very difficult. And when a son does forgive his father, the supreme flower of saintliness blooms. Sons remain set against their fathers.
तुर्गनेव ने एक बहुत अदभुत किताब लिखी है--फादर्स एंड संस, बाप-बेटे। जिसमें तुर्गनेव ने एक मौलिक विचार, सारभूत और आधारभूत विचार पर पूरी कथा निर्मित की है। तुर्गनेव का खयाल है कि बाप और बेटे का संघर्ष पुरातन है, सनातन है, सदा से चलता रहा है। बाप बेटे से लड़ रहा है, बेटा बाप से लड़ रहा है। और यही संघर्ष व्यापक होकर पीढ़ियों का संघर्ष बन जाता है। जेनरेशन्स आपस में लड़ने लगती हैं। आज सारी दुनिया में झगड़ा है। बेटों की पीढ़ी कुछ और कर रही है, बाप की पीढ़ी कुछ और कह रही है। दोनों के बीच खाई है। कोई बीच में संवाद भी नहीं रहा है।
Turgenev wrote a remarkable book—Fathers and Sons—in which he built the whole narrative on an original, essential idea. Turgenev’s view is that the conflict between father and son is ancient, perennial, eternal. The father fights the son, the son fights the father. And that same conflict broadens into a struggle between generations. Generations begin to clash. Today there is conflict all over the world. The generation of sons is doing something else, the generation of fathers is saying something else. There is a gulf between them. There is no dialogue left in-between.
और जितना संपन्न होगा देश, बाप और बेटे की खाई उतनी ही बढ़ जाएगी। जितना गरीब होगा देश, उतनी कम होगी। क्योंकि जितना संपन्न देश होगा, उतना ही बेटे ज्यादा सुशिक्षित होंगे और ज्यादा देर तक जवान रहेंगे। गरीब मुल्क में बारह साल, दस साल का बच्चा भी काम में लग जाता है, जुट जाता है। फिर बाल-विवाह हो जाता है उसका, वह खुद ही बाप बन जाता है। इसके पहले कि ठीक से बेटा बन पाता और बाप से लड़ता, वह खुद बाप बन जाता है। यह बाल-विवाह बापों की बड़ी पुरानी ईजाद हो सकती है। इससे पहले कि बेटा उपद्रव खड़ा करे, उसे बाप बना देना जरूरी है। जैसे ही वह बाप बनता है, वह बाप की पीढ़ी का हिस्सेदार हो जाता है, भागीदार हो जाता है।
And the more affluent a country is, the wider the gap between father and son becomes. The poorer the country, the smaller the gap. Because the more affluent the nation, the more the sons are educated and the longer they remain young. In poor lands even a ten- or twelve-year-old boy goes to work. Then child marriage happens, and he himself becomes a father. Before he can truly become a son and fight his father, he himself becomes a father. This child-marriage may be an old invention of fathers: before the son creates upheaval, turn him into a father. The moment he becomes a father, he becomes a stakeholder and partner in the fathers’ generation.
आप जानकर हैरान होंगे कि जब तक आप बाप नहीं बनते, तब तक आप जवान बने रहते हैं। जिस दिन आप बाप बनते हैं, उसी दिन आप ब़ूढे हो जाते हैं। एक बड़ा गहरा रूपांतरण मन में हो जाता है। जब तक एक आदमी की शादी नहीं होती, उसका बच्चा नहीं होता, तब तक उसके ढंग और होते हैं। तब तक वह एक खानाबदोश हो सकता है। तब तक वह फिकर नहीं करता सुरक्षा की। तब तक धन को लात मार सकता है, तब तक समाज से लड़ सकता है, तब तक बगावती हो सकता है, विद्रोही हो सकता है। शादी होते ही जैसे खूंटे से कहीं बंध जाता है। घर चारों तरफ से घेर लेता है। लेकिन बेटा होते ही वह बूढ़ा हो जाता है। वह खुद बाप की तरह सोचने लगता है। उसे अपने बाप की बात तक ठीक मालूम पड़ने लगती है।
You will be surprised to know that until you become a father, you remain young. The day you become a father, that very day you become old. A deep transformation happens within. Until a man marries and has a child, his ways are different. He can be a wanderer. He does not worry about security. He can kick money aside; he can fight society; he can be a rebel. The moment he marries, it is as if he is tethered to a stake. The house surrounds him from all sides. But when a son is born, he becomes old. He begins to think like a father. He even begins to find his father’s words sensible.
यह बड़े मजे की बात है। यह जब तक आप बाप नहीं बन जाते, तब तक आपको अपने बाप की बात ठीक नहीं मालूम पड़ेगी। तब तक लगेगा कि बूढ़ा सनक गया है। इसका दिमाग खराब है। किस पुराने जमाने की पिटी-पिटाई बातें कर रहे हो! आप भी बाप होते ही ठीक वे ही पिटी-पिटाई, पुराने जमाने की बातें शुरू कर देंगे।
It is a great fun-fact: until you become a father you will not find your father’s words right. You will feel, “The old man has gone senile. His mind is rotten. Why are you talking the same worn-out things from some ancient time?” But the moment you become a father, you start saying the same worn-out, old-time things yourself.
अमरीका में नए जवान लड़के हिप्पी हैं, बड़ी तादाद में। लेकिन जैसे ही वे शादी कर लेते हैं और उनको एक बच्चा हुआ कि हिप्पी विदा हो जाता है। वापस समाज में वे भी लौट आते हैं। उनको अपने बाप की बातें ठीक मालूम होने लगती हैं कि पिता ठीक कहते थे। असल में अनुभव के अतिरिक्त कोई उपाय भी तो नहीं है। जब तक आप पिता न बनें, तब तक पिता की बात का आपको खयाल नहीं हो सकता।
In America the young are hippies in large numbers. But as soon as they marry and have a child, the hippie vanishes. They return to society. They begin to find their fathers’ words right: “Father was correct.” In truth, there is no other way than experience. Until you become a father, you cannot understand the father’s standpoint.
यह जो बच्चों के, जवानों के और बूढ़ों के बीच एक संघर्ष है सतत, उस संघर्ष का कारण वही है कि बाप ने जन्म दिया है, वह पूरा मालिक होना चाहता है। वह जरा-सी भी बगावत पसंद नहीं करेगा। वह चाहता है कि बेटा उसकी प्रतिछवि हो, उसकी प्रतिध्वनि हो, उसकी आवाज हो। वह कहे रात तो रात, वह कहे दिन तो दिन।
This ongoing struggle between children, youth and elders has the same cause: the father, having given birth, wants to be the complete owner. He will not like even a little rebellion. He wants the son to be his reflection, his echo, his voice. If he says night—then night; if he says day—then day.
लेकिन मुश्किल है। क्योंकि बेटे का अपना अहंकार है। जैसे-जैसे बेटा बड़ा हो रहा है, उसका अपना अहंकार मजबूत हो रहा है। और बेटा स्वतंत्र होना चाहता है। और कई मौकों पर तो दिन भी हो और बाप अगर कहे कि दिन है, तो बेटा कहेगा, रात है। क्योंकि सिवाय बाप से बगावत किए, उसके अपने अहंकार के खड़े होने का कोई उपाय नहीं है। बाप से लड़कर ही अहंकार निर्मित होता है। जैसे-जैसे बेटा बाप से लड़ता है, वैसे-वैसे बाप दबाने की कोशिश करता है। और बाप के मन में, क्योंकि उसने जन्म दिया है, छिपा रहता है कि वह चाहे तो मृत्यु भी दे सकता है।
But there is a difficulty. The son has his own ego. As the son grows, his ego strengthens. The son wants to be independent. On many occasions, even if it is day and the father says it is day, the son will say it is night—because apart from rebelling against the father, his ego has no way to stand up. By fighting the father, the ego gets formed. The more the son fights the father, the more the father tries to suppress him. And in the father’s mind, because he has given birth, the thought is lurking that if he wishes, he can also give death.
नचिकेता के पिता ने कहा कि मैं तुझे मृत्यु को दे दूंगा। नचिकेता ने सही मान लिया। बेटे इतनी छोटी उम्र में तर्क नहीं कर सकते। आस्था तर्क नहीं करती। निर्दोषता तर्क नहीं करती। उसने मान लिया कि निश्चित ही मैं मृत्यु को दे दिया जाऊंगा। उसने स्वीकार कर लिया।
Nachiketa’s father said, “I will give you to Death.” Nachiketa accepted that. Sons at such a young age cannot argue. Faith does not argue. Innocence does not argue. He accepted that surely he would be given to Death. He accepted it.
यह स्वीकृति का भाव बड़ा क्रांतिकारी है। और यह कोई छोटी स्वीकृति न थी! उसने यह न पूछा कि क्यों देंगे मृत्यु को? उसने यह न कहा कि क्या आप विक्षिप्त हो गए हैं कि मुझे मृत्यु को देंगे? कि मैंने ऐसा क्या बुरा किया है कि आप मुझे मृत्यु को देंगे? न उसने कोई तर्क किया, न उसने यह माना कि मृत्यु को दिए जाने में कुछ बुरा है। उसने सोचा कि पिता मृत्यु को देते हैं, तो ठीक ही देते होंगे। पिता मृत्यु को देते हैं, तो मृत्यु के देवता को जरूर मेरी कोई जरूरत होगी। उसने इसे स्वीकार कर लिया। यह स्वीकृति ही इस पूरे शास्त्र का आधार है। जो व्यक्ति मृत्यु को भी स्वीकार कर ले, वह मृत्यु के पार आ जाएगा, अमृत होकर।
This quality of acceptance is revolutionary. And this was no small acceptance! He did not ask, “Why will you give me to Death?” He did not say, “Have you gone mad that you will give me to Death? What wrong have I done that you will give me to Death?” He neither argued nor assumed that being given to Death was something bad. He thought, “If father gives me to Death, it must be right. If father gives me to Death, then surely the Lord of Death must have some need of me.” He accepted it. This acceptance is the foundation of this entire scripture. One who accepts even death will go beyond death and become immortal.
इस पिता के वचन का एक और गूढ़ रहस्य भी है। एक इसका और इसोटेरिक, एक और छिपा हुआ अर्थ भी है। पुराने शास्त्रों ने कहा है कि मृत्यु गुरु है। और पुराने शास्त्रों ने यह भी कहा है कि गुरु मृत्यु-रूप है। क्योंकि गुरु के पास जब शिष्य जाता है तो गुरु उसे काटता है, मिटाता है। उसे इतना मिटा देता है कि वह बचता ही नहीं है। उसके भीतर एक खालिस शून्य पैदा हो जाता है। समाधि निर्मित हो जाती है। उस समाधि में ही परम से साक्षात्कार होता है।
There is another, more esoteric secret in the father’s words. The ancient scriptures have said that Death is the guru. And they have also said that the guru is in the form of death. Because when the disciple goes to the guru, the guru cuts him, erases him—erases him so much that he does not remain. A pure void arises within. Samadhi is formed. In that samadhi alone is the vision of the Supreme.
शिक्षक और गुरु में फर्क है। शिक्षक आपको कुछ देता है, गुरु आपसे कुछ छीनता है। शिक्षक आपको भरता है, गुरु आपको खाली करता है। शिक्षक आपको सूचनाएं देता है, गुरु, आपके पास जो अहंकार है, उस अहंकार का जो ज्ञान है तथाकथित, उसको छीन लेता है। शिक्षक आपको आजीविका देता है, गुरु आपको जीवन।
There is a difference between a teacher and a guru. A teacher gives you something; a guru takes something away from you. A teacher fills you; a guru empties you. A teacher gives you information; a guru takes away what so-called knowledge—your ego—thinks it knows. A teacher gives you livelihood; a guru gives you life.
आजीविका देनी हो तो आपको कुछ सिखाना पड़ता है। गणित है, भूगोल है, इतिहास है, साइंस है, केमेस्ट्री है, फिजिक्स है, यह कुछ सिखाना होता है। और अगर ज्ञान देना हो, तो आपने जो भी सीखा है उसे अनसिखाना होता है, उसे अनलर्न करवाना होता है। उसे मिटाना होता है।
To give livelihood, one has to teach you things: mathematics, geography, history, science, chemistry, physics. But to give knowing, whatever you have learned has to be unlearned. It has to be erased.
स्कूल में, कालेज में, विश्वविद्यालय में जो है, वह शिक्षक है। गुरु खो गया है इस सदी में। गुरु वह था, जिसके पास आप तब जाते थे जब आप सीखने से ऊब जाते थे और बोझ उतारना चाहते थे।
In school, college, university there are teachers. The guru has been lost in this century. The guru was one to whom you went when you were tired of learning and wanted to put down the burden.
इसलिए शास्त्रों ने कहा है कि गुरु मृत्यु-रूप है, वह मार डालता है। वह आपको मिटा देता है। और जब आप वापस लौटते हैं तो आपका पुनर्जन्म हो गया होता है; आप नए होकर, द्विज होकर, ट्वाइस बॉर्न, फिर से जन्म लेकर वापस लौटते हैं। तो एक गर्भ तो मां का है और एक गर्भ गुरु का भी है।
Hence the scriptures say the guru is in the form of death—he kills. He effaces you. And when you return, you are reborn; you come back new, dvija, twice-born. One womb is the mother’s, and one womb is also the guru’s.
मृत्यु गुरु है। यह भी इस छिपे हुए, इस कथा का छिपा हुआ सूत्र है। और नचिकेता के लिए मृत्यु गुरु सिद्ध हुई। और आपके लिए भी सिद्ध होगी।
Death is the guru. This is the hidden thread of this story. And for Nachiketa, Death indeed proved to be the guru. It can prove to be the same for you as well.
अगर आप मरना सीख जाएं, तो आप सब पा जाएंगे जो पाने योग्य है। फिर पाने को कुछ शेष न रह जाएगा।
If you learn how to die, you will gain everything worth gaining. Nothing will remain to be gained.
यहां मैंने आपको बुलाया है कि आप भी नचिकेता बन सकें। यहां मैं आपको भी मृत्यु के हाथ में दे देना चाहूंगा। और चाहूंगा कि सब तरफ से मृत्यु आपको घेर ले, और आपके भीतर जो भी मर सकता है वह मर ही जाए। और जो नहीं मर सकता, जिसको मारने का मृत्यु के पास कोई उपाय नहीं है, वही केवल आपके भीतर जगमगाता हुआ बच रहे। जो कूड़ा-करकट है वह जल जाए, जो स्वर्ण है वह निखर आए। इस अग्नि से आपको भी गुजरना होगा।
I have called you here so that you too can become Nachiketa. Here I would also like to place you in the hands of Death. I would like Death to surround you from all sides, and for whatever in you can die to die. And whatever cannot die—what death has no way to kill—let only that remain within you, shining. Let the rubbish burn away; let the gold be refined. You too will have to pass through this fire.
आगे मृत्यु नचिकेता को कहती है कि वह अग्नि तेरे ही नाम से जानी जाएगी; वह अग्नि जिससे गुजरकर आदमी नया होता है, अमरत्व को उपलब्ध होता है।
Further on, Death says to Nachiketa that the fire shall be known by your name—the fire by passing through which a man becomes new and attains immortality.
यह सुनकर नचिकेता मन ही मन विचार करने लगा कि मैं प्रथम श्रेणी के आचरण पर चलता चला आया हूं। जिसे भी शुभ कहा जाता है, वह मैंने किया है। कभी-कभी कठिनाई अगर होती है और प्रथम कोटि का आचरण नहीं पालन कर पाता, तो भी मैं मध्यम श्रेणी का आचरण तो निश्चित ही पालन करता रहा हूं। और कभी भी मैंने निम्न श्रेणी का आचरण नहीं अपनाया, फिर भी पिताजी ने ऐसा क्यों कहा! जरूर ही यम का कोई कार्य होगा। लेकिन यम का कौन-सा कार्य हो सकता है, जो मेरे द्वारा पूरा हो! मैं मृत्यु के किस काम आ सकता हूं?
Hearing this, Nachiketa began to think within: “I have been walking on first-grade conduct. Whatever is called auspicious, I have done. If sometimes difficulties arose and I could not follow the highest conduct, even then I certainly followed the middle course. Never have I adopted the low. Then why did father say such a thing? Surely Death must have some work. But what work of Death could there be that might be accomplished through me? Of what use could I be to Death?”
इसे सोचें।
Reflect on this.
स्वभावतः, जब कोई आपको कहे कि मृत्यु को दे दूंगा, तो पहला खयाल यह उठता है कि मेरी कोई भूल, मेरा कोई दोष, मेरी कोई गलती होगी, जिससे मुझे दंड दिया जा रहा है। लेकिन नचिकेता ने सोचा कि मैंने ऐसी कोई भूल नहीं की है। जिसे शुभ कहते हैं, वह मैं करता हूं। और अगर कभी चूकता भी हूं तो भी निम्न तक नहीं गिर पाता हूं, मध्य में तो रह ही जाता हूं। तब मेरे दोष का तो कोई कारण नहीं है। तब एक ही बात हो सकती है कि मृत्यु को कोई काम हो, जो मेरे द्वारा पूरा हो सके। निश्चित ही पिताजी इसीलिए मुझे मृत्यु को देते होंगे।
Naturally, when someone says to you, “I will give you to Death,” the first thought is that you must have some fault, some error, for which you are being punished. But Nachiketa thought, “I have committed no such fault. Whatever is considered auspicious, I do. And even if I sometimes slip, I do not fall to the lowest; I remain at least in the middle. Then there is no reason for blame in me. Only one thing remains: that Death has some work which could be fulfilled through me. Surely father is giving me to Death for this reason.”
यह बहुत सोचने जैसा है कि इसमें भी नचिकेता ऐसा नहीं सोचता कि पिता क्रोध के कारण देते होंगे। यह धार्मिक चित्त का लक्षण है। अपना दोष सोचता है कि शायद मेरी कोई भूल हो। वह भूल नहीं पाता। तो सोचता है कि यम को कोई काम होगा जो मुझसे पूरा हो सके। लेकिन उसकी समझ में नहीं आता कि यम का क्या कार्य हो सकता है जो मैं कर सकूंगा। लेकिन भूलकर भी उसे यह खयाल नहीं आता कि पिता क्रुद्ध हैं। पिता नाराज हैं, पिता दोषी हैं, ऐसा उसे खयाल नहीं आता।
This is very worth pondering: even here, Nachiketa does not think that father must be giving him away out of anger. This is the mark of a religious mind. It first looks for its own fault—“Perhaps I have erred.” He cannot find an error. Then he thinks, “Yama must have some work which I can do.” But he cannot imagine what work of Yama could be done by him. Yet not even by mistake does it occur to him that the father is angry—that the father is at fault. Such a thought does not arise.
जब कोई व्यक्ति अपने दोष देखता है, तो जीवन में धर्म का प्रारंभ होता है। हम सारे लोग सदा दूसरे का दोष देखने में संलग्न होते हैं। अगर कोई गाली दे आपको, तो गाली देने वाले ने ही कुछ उपद्रव किया है। आप गाली के योग्य हो सकते हैं, यह तो सोचने में भी नहीं आता। कि गाली बिलकुल मौजू हो सकती है, आपको बिलकुल लगती है, बिलकुल आपके लायक थी, यह तो खयाल में भी नहीं आता। या गाली का कोई प्रयोजन हो सकता है, जो देने वाले ने इसलिए दी है कि कुछ कार्य पूरा हो, वह भी खयाल में नहीं आता। खयाल आता है कि यह आदमी दुष्ट है। यह आदमी शैतान है। धार्मिक और अधार्मिक चित्त का यही भेद है।
Religion begins in life when a person sees his own faults. We are all always engaged in seeing the faults of the other. If someone abuses you, you think the one who abused has created the disturbance. That you might be worthy of abuse does not even occur to you. That the abuse might be perfectly apt, might touch you precisely, might be exactly suitable—this does not come to mind. Or that the abuse might have some purpose—that the giver has given it so that some work may be accomplished—this too does not occur. What occurs is: “This man is wicked. This man is a devil.” This is the difference between the religious and the irreligious mind.
नचिकेता, ऋषि कहता है, सोचने लगा। लेकिन उसे यह खयाल नहीं आया जरा भी--मजा यह है। और पिता ने क्रोध के कारण ही ऐसा कहा था।
The rishi says: Nachiketa began to think. But the delightful thing is—he did not even slightly think that the father spoke out of anger. And yet the father had said it out of anger.
तो यह सवाल नहीं है कि दूसरे ने गाली दी है, तो उसने अपने पागलपन के कारण न दी हो। यह सवाल नहीं है। उसने भला विक्षिप्तता के कारण दी हो, उसके भीतर आग जल रही हो, वह शैतान हो। यह सवाल नहीं है। सवाल यह है कि आप कैसा सोचते हैं। अगर आप सोचते हैं कि मेरी ही किसी भूल के कारण दी है, तो आप अपने जीवन को बदलने में लग जाएंगे। और अगर आप सोचते हैं, उसका ही कसूर है, तो आप अपनी तरफ तो ध्यान भी नहीं देंगे।
So the issue is not whether the other abused you out of madness. He might well have abused you out of derangement, a fire burning within him—he might be a devil. That is not the issue. The issue is how you think. If you think, “He abused me due to some fault in me,” you will set about changing your life. If you think, “It is his fault,” you will not pay attention to yourself at all.
और अगर जिंदगी में हमारा यह ढंग हो जाए सोचने का--जैसा कि हो गया है--कि हमेशा दोष दूसरे में दिखाई पड़ता है, तो फिर जिंदगी अपरिवर्तित रह जाती है। फिर कोई रूपांतरण, फिर कोई क्रांति कैसे हो सकती है! दूसरे सही हैं या गलत, यह सवाल नहीं है। लेकिन मेरा ध्यान मुझ पर ही लगा रहे, तो मैं धीरे-धीरे अपने को बदल लूंगा। और मेरे भीतर एक नए जीवन का सूत्रपात हो सकता है।
And if this becomes your style of thinking—as it has—that fault is always seen in the other, then life remains unchanged. How can any transformation, any revolution happen? Whether the other is right or wrong is not the question. The decisive thing is that my attention remain on myself—then slowly I will change myself. And a thread of new life can begin within me.
उसने अपने पिता से कहा, आपके पूर्वज जिस प्रकार का सदा आचरण करते आए हैं, उस पर विचार कीजिए। और वर्तमान में भी दूसरे श्रेष्ठ लोग जैसा आचरण कर रहे हैं, उस पर भी दृष्टिपात कीजिए। फिर आप अपने कर्तव्य का निश्चय कर डालिए। यह मरणधर्मा मनुष्य अनाज की तरह पकता है अर्थात जराजीर्ण होकर मर जाता है, तथा अनाज की भांति ही फिर उत्पन्न होता है।
He said to his father, “Reflect upon the conduct that your forefathers have always followed. And also look at the conduct of other noble people today. Then decide your duty. This mortal man ripens like grain—that is, he grows old and dies—and like grain he is born again.”
छोटे बच्चे की यह उपमा सोचने जैसी है। असल में जितनी कौमें अभी भी निर्दोष बच्चों की तरह जी रही हैं--जंगलों में आदिवासी हैं--उनके सोचने का ढंग और चिंतना यही है।
This metaphor of a little child is worth thinking about. In truth, those peoples who still live like innocent children—tribal people in the forests—their way of thinking and reflection is just this.
इसलिए नचिकेता की यह बात सुनकर आप ऐसा मत समझना कि एक छोटा-सा बच्चा ऐसी बुद्धिमानी की बात कैसे कर रहा है--कि जैसे अनाज पकता है और गिर जाता है, फिर अंकुरित होता है, फिर पकता है और फिर गिर जाता है, ऐसा ही जन्म और जीवन का आवर्तन है। यह तो बड़े ज्ञान की बात है, नचिकेता जैसा छोटा बच्चा कैसे कर सकता है! लेकिन आप समझें। जो कौमें भी अभी भी आदिम हैं, जो अभी भी बहुत पुराने ढंग से जी रही हैं, प्रकृति के निकट हैं, और जिन्होंने वैज्ञानिक सभ्यता का कोई निर्माण नहीं किया है, उनके सोचने का यही ढंग है।
Therefore, hearing Nachiketa speak like this, do not think, “How can such a small child speak such wisdom—that just as grain ripens and falls, then sprouts again, ripens and falls again, so too is the cycle of birth and life? This is deep knowledge; how can such a small boy say it?” Please understand: peoples who are still primitive, who still live in very ancient ways, close to nature, who have not constructed scientific civilization—their way of thinking is just this.
जीवन को अगर हम देखें तो वह वर्तुलाकार है। सुबह सूरज उगता है, सांझ डूब जाता है। फिर सुबह उगता है, फिर सांझ डूब जाता है। एक वर्तुल निर्मित होता है, एक सर्किल बनता है। गर्मी आती है, वर्षा आती है, शीत आती है; फिर गर्मी आ जाती है, फिर वर्षा आती है, फिर शीत आ जाती है। एक वर्तुल निर्मित होता है। मौसम गोलाकार घूमते चले जाते हैं। फसल उगती है, बीज पकते हैं, फिर बीज गिरते हैं; फिर अंकुर होते हैं, फिर फसल पकती है, फिर बीज गिरते हैं--एक वर्तुल है।
If we look at life, it is circular. In the morning the sun rises; in the evening it sets. Then it rises again; it sets again. A circle is formed. Summer comes, rains come, winter comes; then again summer, again rains, again winter—a circle is formed. The seasons go round and round. The crop grows, seed ripens, seed falls; then sprouts, crop ripens, seed falls—there is a circle.
तो सभी भोले मन से सोचने वाले समाजों ने मनुष्य को भी कुछ अपवाद नहीं माना। और उन्होंने कहा, जैसे बीज गिरता है, पकता है, फिर गिरता है, फिर पकता है, ऐसा ही जन्म और मृत्यु है। आदमी मरता है, फिर जन्मता है, फिर मरता है, फिर जन्मता है। सारा जीवन वर्तुलाकार है। चांद-तारे गोल घूम रहे हैं। मौसम गोल घूम रहा है। मनुष्य का जीवन भी ऐसा ही वर्तुलाकार है। छोटे बच्चे इस उपमा को समझ सकते हैं। कि जब सभी चीजें वर्तुलाकार हैं, तो मनुष्य रेखाबद्ध नहीं हो सकता। मनुष्य भी वर्तुलाकार ही होगा।
So all societies that think with a guileless mind have not considered man an exception. They have said: as the seed falls, ripens, falls, ripens, such is birth and death. Man dies, is born again, dies again, is born again. All life is circular. The moon and stars revolve in circles. The seasons go round. Man’s life too is circular.
Children can understand this metaphor: when everything is circular, man cannot be linear. He too must be circular.
पश्चिम और पूरब के विचार में बड़ा फर्क है इस संबंध में। पश्चिम सोचता है: जीवन रेखाबद्ध है। एक सीधी रेखा में चला जा रहा है, जैसे रेल की पटरियां जाती हैं। पूरब सोचता है कि ऐसा नहीं है, जीवन की सारी की सारी गति वर्तुल में है। बचपन, जवानी, बुढ़ापा, फिर बचपन। वहीं, जहां से प्रारंभ होता है, वहीं अंत होता है। फिर प्रारंभ, फिर अंत। इसलिए हमने जीवन-मरण के वर्तुल का खयाल किया है।
There is a great difference between Western and Eastern thought in this regard. The West thinks: life is linear, moving along a straight line like railway tracks. The East thinks: not so; the entire movement of life is in a circle. Childhood, youth, old age—then childhood again. Where the beginning is, there is the end; then beginning again, then end again. Hence we have conceived of the circle of birth and death.
संसार का अर्थ है व्हील, एक घूमता हुआ चाक। वह जो भारत के राष्ट्रीय पताका पर जो हमने चक्र निर्मित किया है, वह चक्र बहुत पुराना है। वह अशोक ने अपने स्तंभों में खुदवाया था। और खुदवाया था बुद्ध-विचार के अनुसार। क्योंकि बुद्ध कहते हैं, जीवन एक चक्र की भांति घूमता है। सीधा नहीं है जीवन एक रेखा में।
The word samsara means wheel, a turning wheel. That chakra which we have put on India’s national flag is very ancient. Ashoka had it carved on his pillars, in line with the Buddha’s teaching. Because Buddha says life turns like a wheel. Life does not move in a straight line.
तो वह छोटा बच्चा कहने लगा कि इसमें कोई चिंता की बात नहीं है कि मुझे आप मृत्यु को दे दें, क्योंकि आदमी मरता है, फिर जन्मता है। कोई मृत्यु अंतिम नहीं है। फिर-फिर जन्म होगा। यह बात महत्वपूर्ण नहीं है कि आप मुझे मृत्यु को दे दें, लेकिन इतना ही मैं निवेदन करता हूं कि आप थोड़ा सोचकर कहें, कहीं ऐसा तो नहीं कि आप क्रोध में कह रहे हों।
So the little boy began to say, “There is nothing to worry about if you give me to Death, because man dies and is born again. No death is final. There will be birth again and again. It is not important that you give me to Death. I only request that you reflect a little and consider whether you are saying this in anger.”
यह थोड़ा समझने जैसा है।
This is worth understanding a bit.
यहां वह यह नहीं कह रहा है कि मुझे मृत्यु को मत दें, या मृत्यु को देना बुरा है। यहां वह यह कह रहा है कि अगर आप क्रोध में दे रहे हैं तो आप अकारण ही उस क्रोध के कारण दुख पाएंगे।
He is not saying here, “Do not give me to Death,” or “Giving me to Death is bad.” He is saying, “If you are giving me away in anger, you will needlessly suffer due to that anger.”
आप मुझे मृत्यु को दे दें। क्योंकि कोई मरता नहीं। सब चीजें वापस लौट आती हैं अपने मूल स्रोत पर। गंगोत्री से गंगा बहती है, गिरती है सागर में, फिर भाप बनकर आकाश में उठती है, फिर बदलियां गंगोत्री पर बरसती हैं, फिर गंगा बहने लगती है। तो फसल की तरह वापस लौट आऊंगा। मृत्यु को देने में कोई हर्जा नहीं है। लेकिन आप किसी भीतरी पीड़ा, क्रोध, दुख, संताप के कारण तो ऐसा नहीं कह रहे हैं, इसे थोड़ा विचार करें।
“Give me to Death. No one actually dies. All things return to their source. From Gangotri the Ganga flows, falls into the ocean, then as vapor rises into the sky, then clouds rain again over Gangotri and the Ganga begins to flow once more. So I too shall return like the crop. There is no harm in giving me to Death. But please reflect a little whether you are saying this out of some inner pain, anger, sorrow, anguish.”
ध्यान रहे, अगर आप क्षणभर भी विचार करें तो क्रोध विलीन हो जाता है। क्षणभर भी होशपूर्वक जगें तो क्रोध विलीन हो जाता है। क्रोध का एक ही उपाय है, एक ही औषधि है, एंटीडोट है कि आप होश से भर जाएं। क्रोध आए, आंख बंद कर लें और सजग हो जाएं। और आप पाएंगे, यहां सजगता बढ़ने लगी, वहां क्रोध नीचे गिरने लगा। क्रोध की ऊर्जा ही, क्रोध की शक्ति ही सजगता बन जाती है, अवेयरनेस बन जाती है।
Remember, if you are even alert for a moment, anger dissolves. Even for a moment—if you wake up consciously—anger dissolves. There is only one remedy for anger, one antidote: become filled with awareness. When anger arises, close your eyes and be alert. You will find: as awareness increases here, anger declines there. The very energy of anger, the very power of anger, becomes awareness.
बुद्ध ने कहा है कि क्रोध मत करो, ऐसा मैं नहीं कहता। होशपूर्वक क्रोध करो। होशपूर्वक क्रोध कभी कोई कर ही नहीं सकता। बुद्ध ने कहा है, चोरी मत करो, ऐसा मैं नहीं कहता। होशपूर्वक करो। होशपूर्वक कोई चोरी कर ही नहीं सकता।
Buddha has said: I do not say, “Do not be angry.” Be angry with awareness. But no one can be angry with awareness. Buddha has said: I do not say, “Do not steal.” Steal with awareness. But no one can steal with awareness.
जीवन में जो भी बुरा होता है, बेहोशी में होता है। जीवन में जो भी शुभ होता है वह होश में होता है। अगर होश पूरा है, तो जो भी होगा शुभ होगा। अगर बेहोशी गहन है, तो जो भी होगा वह अशुभ होगा।
Whatever is bad in life happens in unconsciousness. Whatever is auspicious happens in awareness. If awareness is complete, whatever happens will be auspicious. If unconsciousness is deep, whatever happens will be inauspicious.
कृत्य न शुभ होते हैं न अशुभ होते हैं। करने वाले के होश पर सब निर्भर होता है। ऐसा हो सकता है कि आप बेहोशी में अच्छा भी काम कर रहे हों, आपको लगे कि अच्छा कर रहे हैं, उसका परिणाम बुरा ही होगा। और ऐसा भी हो सकता है कि होशपूर्वक कोई आदमी कोई काम कर रहा हो और आपको लगे कि बुरा हो रहा है, तो भी अच्छा ही होगा। अंतिम निर्णायक बात यह है कि भीतर कितना गहन होश है, कितना जागा हुआ है आदमी! सोया हुआ नहीं। सोना पाप है और जागना पुण्य है।
Actions are neither auspicious nor inauspicious in themselves. Everything depends on the doer’s awareness. It is possible that in unconsciousness you might be doing a good deed and feel you are doing good—its result will still be bad. And it is possible that someone does something with awareness and you feel it is bad—yet it will be good. The final decisive factor is: how deep is the inner awareness, how awakened is the person—not asleep. Sleep is sin; wakefulness is virtue.
नचिकेता अपने पिता से कहने लगा, आप जो भी करें थोड़ा सोच लें, थोड़ा विवेक से भर जाएं।
Nachiketa began to say to his father, “Whatever you do, think a little; be filled with a little discrimination.”
इस अनित्य जीवन के लिए मनुष्य को कभी कर्तव्य का त्याग करके मिथ्या आचरण नहीं करना चाहिए। आप शोक का त्याग कीजिए और अपने सत्य का पालन कर मुझे मृत्यु के पास जाने की अनुमति दीजिए।
“For this impermanent life, one should never abandon one’s duty and fall into false conduct. Abandon your grief, adhere to your truth, and grant me permission to go to Death.”
निश्चित ही नचिकेता की ये बातें सुनकर पिता को शोक हुआ होगा। होश आया होगा, थोड़ी-सी चोट पड़ी होगी। और उसे लगा होगा कि उसने क्या कह दिया! उसने कैसी बात कह दी! बाप अपने बेटे से कह भी दे कि जाओ मर जाओ, तो ऐसा कोई मतलब नहीं होता। क्षणभर बाद सोचता है, यह मैंने क्या कह दिया! क्षणभर बाद मोह वापस लौट आया होगा। और इस बेटे ने जो बातें कही हैं वे इतनी कीमती हैं, सारे जीवन का सार-निचोड़ उनमें है, कि बाप को भी लगा होगा--बाप को भी लगा होगा, बाप को लगना बहुत मुश्किल है--उसको भी लगा होगा कि बेटा कह तो ठीक ही रहा है और उसे शोक हुआ होगा।
Surely hearing these words of Nachiketa, the father must have felt sorrow. Awareness must have dawned; a slight shock must have been felt. He must have felt, “What have I said! What words have I uttered!” A father may say to his son, “Go, die!”—but it has no real meaning. A moment later he thinks, “What have I said!” A moment later attachment returns. And these words of the son are so precious—the essence of a whole life—that even the father must have felt—though it is very hard for a father to feel—that the son is speaking rightly; and he must have felt remorse.
नचिकेता ने उसकी आंखों में, उसके चेहरे पर उदासी देखी होगी। तो वह यह कह रहा है कि आप शोक का त्याग करें और जो वचन आपने दे दिया कि मैं मृत्यु को दूंगा, उसे आप पूरा करें। जो कह दिया उसे पूरा करें, अब उसे असत्य न होने दें।
Nachiketa must have seen sadness in his father’s eyes, on his face. So he says, “Abandon your grief, and fulfill the word you have given—that you will give me to Death. Fulfill what you have said; do not now make it untrue.”
पुत्र के वचन सुनकर उद्दालक को दुख हुआ। लेकिन अब कोई उपाय न था। और नचिकेता की सत्यपरायणता देखकर उसे यमराज के पास भेज दिया। नचिकेता को यमसदन पहुंचने पर पता लगा कि यमराज कहीं बाहर हैं। अतएव नचिकेता तीन दिनों तक अन्न-जल ग्रहण किए बिना यमराज की प्रतीक्षा करता रहा।
Hearing the son’s words, Uddalak was pained. But there was no other way now. And seeing Nachiketa’s truthfulness, he sent him to Yama. When Nachiketa reached Yama’s abode, he learned that Yama was away. Therefore, Nachiketa waited three days, without food or water, for Yama’s return.
कोई उपाय न था। वचन दे दिया गया था। और नचिकेता जोर डाल रहा है कि अब आप शोक न करें, जो हो गया हो गया। और जो किया जा चुका, उसे अनकिया नहीं किया जा सकता, और वचन दे दिया है अब मुझे भेज दें। तो मृत्यु के पास भेज दिया यह कथा है, यह प्रतीक है। यहां कहीं कोई यमराज बैठे हुए नहीं हैं, जिनके पास आपको भेजा जा सके। लेकिन कथा बड़ी मधुर है। और कई इशारे करती है।
There was no alternative. The word had been given. And Nachiketa was pressing, “Do not grieve now; what has happened has happened. What is done cannot be undone; and you have given your word—now send me.” So he was sent to Death. This is a story, a symbol. There is no Yama sitting somewhere to whom you can be sent. But the story is very sweet and points in many directions.
नचिकेता यम के द्वार पर पहुंच गया। उसने मृत्यु का दरवाजा खटखटाया। लेकिन मृत्यु बाहर थी। इसमें दो बातें समझ लें। एक, नचिकेता के अतिरिक्त और किसी ने कभी मृत्यु का द्वार नहीं खटखटाया। हमेशा मृत्यु आपका द्वार खटखटाती है। और आप हमेशा घर में मिलते हैं, कभी बाहर नहीं होते! आप होंगे भी कहां? बाहर होने का कोई उपाय नहीं है।
Nachiketa reached the door of Death. He knocked at Death’s gate. But Death was out. Understand two things in this. First, other than Nachiketa, no one has ever knocked at Death’s door. Death always knocks at your door. And you are always found at home—never outside! Where would you be outside? There is no way to be outside.
शरीर घर है। और जब भी मृत्यु खटखटाती है, आपको वहां पाती है। नचिकेता गया मृत्यु के द्वार पर, घटना सब उलटी हो गई। क्योंकि हमेशा मृत्यु आती है आदमी के पास, आदमी नहीं जाता। और जब आदमी जाता है मृत्यु के पास, तो सब उलटा हो जाता है। उस उलटे के प्रतीक हैं ये। नचिकेता गया, मृत्यु को घर पर नहीं पाया।
The body is the house. And whenever Death knocks, it finds you there. Nachiketa went to Death’s door—the whole event turned upside down. Because ordinarily Death comes to man; man does not go to Death. And when man goes to Death, everything reverses. These are symbols of that reversal. Nachiketa went and did not find Death at home.
सारी प्रक्रिया उलटी हो जाती है। जैसे ही व्यक्ति स्वयं मरने की तैयारी करता है, सब उलटा हो जाता है। जहां जीवन दिखाई पड़ता था, वहां मृत्यु दिखाई पड़ने लगती है। और जहां मृत्यु दिखाई पड़ती थी, वहां जीवन दिखाई पड़ने लगता है। और जहां सब सार-सर्वस्व मालूम होता था, वहां कचरा हो जाता है। और जहां कभी खयाल भी नहीं किया था, वहां जीवन के सारे खजाने खुल जाते हैं। यह प्रतीक है सिर्फ कि सब उलटा हो जाता है।
The whole process reverses. The moment a person himself prepares to die, everything reverses. Where you saw life you begin to see death, and where you once saw death you begin to see life. Where all seemed essential, it turns into trash. And where you had never even imagined, there the treasure of life opens. This is only a symbol—that everything turns upside down.
जब आदमी खुद हिम्मत करके मृत्यु के द्वार पर दस्तक देता है, तो पाता है कि वहां मृत्यु नहीं है। जब आप मृत्यु के पास जाएंगे, तो पाएंगे कि मृत्यु नहीं है। मृत्यु है ही नहीं। उससे दूर भागने में ही उसका होना है। जितना हम भागते हैं, उतनी ही ज्यादा वह है। जितना हम बचते हैं, उतनी ही वह है। जितना हम चाहते हैं कि हमें मृत्यु न आए, हम न मरें, उतने ही हम मरते हैं।
When a man, gathering courage, knocks at Death’s door, he finds that Death is not there. When you go to Death, you will find that Death is not. Death does not exist. Its existence is only in running away from it. The more we run, the more it exists. The more we try to escape, the more it exists. The more we want that death should not come, that we should not die, the more we die.
हिम्मतवर आदमी एक बार मरता है, लोग कहते हैं, कायर हजार बार मरता है। आखिर हिम्मतवर और कायर में फर्क क्या है? हिम्मतवर और कायर में इतना ही फर्क है कि कायर निरंतर कोशिश करता है बचने की मृत्यु से, इसलिए रोज मरता है। हिम्मतवर कहता है, जब आनी होगी तो आ जाएगी, इसलिए एक बार मरता है।
The brave man dies once; they say the coward dies a thousand times. Finally, what is the difference between brave and coward? Only this: the coward is constantly trying to escape death, therefore he dies every day. The brave says, “When it has to come, it will come,” and therefore he dies once.
लेकिन नचिकेता जैसा व्यक्ति, जो मृत्यु के द्वार पर दस्तक देता है, वह पाता है कि मृत्यु वहां है ही नहीं। वह घर पर मौजूद नहीं है। जिन्होंने भी मृत्यु के दरवाजे पर कभी दस्तक दी है, उन्होंने उसे वहां नहीं पाया। वह एक भ्रम है। एक इल्यूजन है। भ्रम की एक खूबी है, आप दूर हटें तो वह बढ़ता है। आप पास जाएं तो कमता है।
But a person like Nachiketa, who knocks at Death’s door, finds that Death is not there. She is not at home. Whoever has knocked at Death’s door has not found her there. She is an illusion. An illusion has one quality: if you go away from it, it increases; if you come close, it decreases.
एक रस्सी पड़ी है। अंधेरे में पड़ी है। और आप रास्ते से गुजरे हैं और सांप का भ्रम पैदा हो गया है। भागे, पसीना आने लगा--क्योंकि पसीने को कोई मतलब नहीं है कि सांप असली था कि नकली--छाती जोर से धड़कने लगी, रक्तचाप बढ़ गया, सिर की नसें तन गईं, पैर भागे जा रहे हैं। और जितना आप भाग रहे हैं, आपके भागने से घबड़ाहट और बढ़ रही है।
A rope lies on the path in the dark. You pass by and there is the illusion of a snake. You run; perspiration starts—because perspiration does not care whether the snake is real or false—your heart thumps, blood pressure rises, veins tense, legs run. And the more you run, the more panic increases.
पश्चिम का एक मनोवैज्ञानिक विलियम जेम्स तो कहता था कि लोग घबड़ाकर नहीं भागते, भागने की वजह से घबड़ा जाते हैं। भय के कारण नहीं भागते, भागते हैं इसलिए भयभीत हो जाते हैं। उसकी बात में थोड़ी सचाई है। आप जितना ही भागेंगे, उतनी ही घबड़ाहट बढ़ती जाएगी। आपका भागना आपकी घबड़ाहट के लिए जीवन दे रहा है। और जितने आप दूर होते जा रहे हैं उस रस्सी से, उतना ही सांप पक्का होता चला जा रहा है। अब सांप रस्सी है, यह जानने का कोई उपाय न रहा। इसको जानने का तो एक ही उपाय था कि आप और पास गए होते। आपने दीया जलाया होता और आप रस्सी के बिलकुल पास बैठ गए होते और आपने देख लिया होता, तो आप पाते कि वहां सांप नहीं है।
The Western psychologist William James used to say: people do not run because they are frightened; they become frightened because they run. They do not run due to fear; because they run, they become fearful. There is some truth in his words. The more you run, the more panic grows. Your running gives life to your panic. And the farther you get from the rope, the more the snake becomes “real.” Now there is no way to know it was a rope. The only way to know would have been to go nearer—light a lamp, sit right by the rope and see. You would have found there is no snake.
इल्यूजन का अर्थ है--दूर जाने से जो बढ़ता है, पास जाने से जो घटता है। अब यह बड़ा मजा है, अगर हम इस परिभाषा को समझ लें, तो हमारी जिंदगी में चुकता भ्रमों के सिवाय कुछ भी नहीं है।
Illusion means: that which increases by moving away and decreases by coming closer. Now this is delightful: if we understand this definition, we will find that our lives consist of nothing but illusions.
एक स्त्री बहुत सुंदर मालूम पड़ती है। बस आपको उससे मिलने न दिया जाए, वह सदा सुंदर रहेगी। मिलने दिया जाए, सब गड़बड़ हो जाएगा। अगर आपका विवाह करवा दिया जाए, तो वह स्त्री सुंदर नहीं रह जाएगी। जिसको देखकर आप दीवाने हो जाते थे, नाच उठते थे, उसको देखकर आपके भीतर धड़कन भी पैदा नहीं होगी, कुछ भी नहीं होगा।
A woman appears very beautiful. Just don’t let yourself meet her—and she will remain beautiful forever. Let there be meeting—and everything will go awry. If you are made to marry that woman, she will no longer be beautiful. The one who once made you ecstatic, made you dance—she will not create even a heartbeat within you.
सच तो यह है कि पत्नियों को लोग देखना ही बंद कर देते हैं। देखते ही नहीं। आंख भी पड़ती है, तो पत्नी दिखाई नहीं पड़ती। सिर्फ दूसरों की पत्नियां दिखाई पड़ सकती हैं, अपनी पत्नी दिखाई पड़ ही नहीं सकती। बहुत मुश्किल है। क्योंकि भ्रम तो कुछ बचता नहीं है। सब टूट जाता है, सब उघड़ जाता है।
The truth is, men stop seeing their wives at all. Even if the eye falls, the wife is not seen. Only the wives of others can be seen; one’s own wife cannot be seen. Very difficult—because the illusion leaves nothing. Everything breaks, everything is exposed.
जो आपके पास नहीं है, वह बड़ा मूल्यवान मालूम पड़ता है। और पास आते ही मूल्य खो जाता है। इसलिए शंकर जैसे ज्ञानियों ने संसार को मिथ्या कहा है, झूठ कहा है, असत्य कहा है, माया कहा है। उसका कुल मतलब इतना है कि माया की परिभाषा यही है कि जिसके पास जाने से जो मिट जाए और दूर जाने से बढ़े।
What you do not have appears very valuable. On coming close, its value is lost. Therefore, sages like Shankara have called the world illusory, false, unreal—maya. All they mean is exactly this: maya is that which, by coming close, disappears, and by moving away, increases.
आप सोचते हैं कि धनपति अपने महल में बड़े आनंद में हैं। यह आप ही सोचते हैं। कोई धनपति आनंद में नहीं है। मगर यह आपको पता तब तक नहीं चलेगा, जब तक आप धनपति न हो जाएं और महल में न पहुंच जाएं। महल में पहुंचते-पहुंचते आपको पता चलेगा कि मैं कहां आ गया? यहां कुछ भी नहीं है! लेकिन यह आपको पता चलेगा। आपके मकान के करीब से जो लोग गुजर रहे हैं, वे सोच रहे हैं कि आप बड़े आनंद में हैं।
You think the rich man in his palace is in great bliss. Only you think so. No rich man is in bliss. But you will not know this until you become rich and reach the palace. On the way into the palace you will realize, “Where have I come? There is nothing here!” But you will come to know. Those passing by your house think you are in great bliss.
आप देखते हैं--जैनों के चौबीस तीर्थंकर राजाओं के पुत्र हैं। बुद्ध राजा के पुत्र हैं। हिंदुओं के सब अवतार राजाओं के पुत्र हैं। कारण? असल में राजा हुए बिना संसार का पूरा भ्रम नहीं टूटता। राजा का मतलब, जिसके पास सब कुछ है। जब सब कुछ है, तो दिखाई पड़ जाता है कि सब बेकार है।
You see—Jainism’s twenty-four tirthankaras are princes. Buddha is the son of a king. All the Hindu avatars are princes. Why? Because without becoming a king the world’s illusions do not completely break. King means: one who has everything. When there is everything, it becomes visible that everything is useless.
तीर्थंकर राजपुत्र ही हो सकता है। दरिद्र का बेटा तीर्थंकर हो, बड़ा मुश्किल है। मुश्किल इसलिए कि भ्रम टूटेंगे कैसे? जिनसे दूरी है, वे भ्रम नहीं टूटते। जिनसे निकटता है, वे भ्रम टूट जाते हैं।
A tirthankara can only be a prince. The son of a pauper becoming a tirthankara is very difficult—because how will illusions break? Illusions do not break with distance; they break with nearness.
पश्चिम में स्त्री-पुरुष के बीच सारे बंधन हटा दिए गए हैं, करीब-करीब। और एक पुरुष सैकड़ों स्त्रियों से संबंध निर्मित कर लेता है, एक स्त्री सैकड़ों पुरुषों से संबंध निर्मित कर लेती है। अब यह बड़े मजे की बात है कि सारे इतिहास में जो भ्रम कभी नहीं टूटा था, वह अमरीका में टूट रहा है। अमरीका में लोग पूछ रहे हैं कि इसमें कुछ भी तो नहीं है। इस कामवासना में कुछ भी नहीं है। इससे ज्यादा कुछ चाहिए। तो एल.एस.डी., मेस्क्लीन, मारीजुआना, इनकी आशा में हैं कि कुछ ड्रग, कोई इंजेक्शन शरीर में डालने से शायद थोड़ा-बहुत सुख मिले।
In the West, almost all restraints between man and woman have been removed. A man forms relations with hundreds of women; a woman with hundreds of men. Now something very interesting is happening in America: an illusion that never broke in all of history is breaking. People in America are asking, “There is nothing in this.” There is nothing in sex. “We need something more.” So LSD, mescaline, marijuana—there is hope that some drug, some injection, might give a little pleasure.
पुराने लोग बड़े होशियार थे। उन्होंने स्त्री-पुरुष के बीच इतनी बाधाएं खड़ी की थीं कि स्त्री-पुरुष का आकर्षण कभी नहीं टूटा। इस मुल्क में अपनी पत्नी से भी आकर्षण कभी नहीं टूटता था, क्योंकि दिन में पति भी नहीं देख सकता था उसको। रात में पति-पत्नी भी करीब-करीब चोरी से मिलते थे। संयुक्त परिवार, बड़े परिवार, सबके सामने पति-पत्नी भी नहीं मिल सकते थे। रस जीवनभर कायम रहता था। बड़े होशियार लोग थे। तलाक का कोई सवाल ही नहीं था, मिलना ही नहीं हो पाता था पूरा! तलाक तो पूरे मिलने का परिणाम है।
The ancients were very clever. They had erected so many barriers between man and woman that the attraction never broke. In this land even the attraction to one’s own wife never broke—because the husband could not even see her in the day. Husband and wife met almost furtively at night. In the extended family, the large family, husband and wife could not meet freely in front of everyone. The flavor lasted a whole lifetime. Very clever people. There was no question of divorce; they never got to meet fully! Divorce is the outcome of full meeting.
जिंदगी को जितना आप जानेंगे, उतना जिंदगी व्यर्थ होती चली जाएगी। जानने से जो व्यर्थ हो जाए, वह भ्रम है। जानने से जो और भी सार्थक होने लगे, वह सत्य है।
The more you know life, the more life becomes futile. That which becomes futile by knowing is illusion. That which grows more meaningful by knowing is truth.
इसलिए जिसके पास जा-जाकर आपको लगे कि और भी सत्य है, और भी सत्य है, समझना कि वह माया का जो जाल था, उसके बाहर है। परमात्मा मैं उसे कहता हूं, जिसके पास जितना ज्यादा आप जाएं वह उतना सत्यतर होने लगे, और संसार उसे कहता हूं, जिसके पास जितना ज्यादा आप जाएं वह उतना असत्यतर होने लगे।
Therefore, that to which you go again and again and feel “truer and truer”—know that it lies outside maya’s net. I call that God: that which becomes more true the closer you go; and I call this world that which becomes more untrue the closer you go.
यह बड़ी मीठी बात है कि नचिकेता ने मृत्यु के द्वार पर दस्तक दी और पाया कि मृत्यु घर में नहीं है। आप भी दस्तक दें! इन आने वाले दिनों में मेरी यही चेष्टा होगी कि आप भी उस जगह पर खड़े होकर एक बार खटखटाएं। और मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आप भी पाएंगे कि मृत्यु वहां नहीं है।
It is a very sweet thing: Nachiketa knocked at the door of Death and found she was not at home. You too knock! In the coming days my effort will be that you too stand at that place and knock once. And I assure you, you too will find that Death is not there.
मृत्यु है ही नहीं। मृत्यु सरासर झूठ है। बड़े से बड़ा झूठ जो इस जगत में हो सकता है, वह मृत्यु है। पर उस झूठ से हम इतने भयभीत हैं और इतने डरे हुए हैं और इतने भागे हुए हैं कि वह सत्य बना हुआ है।
Death does not exist. Death is a downright lie—the biggest lie possible in this world. But we are so frightened of that lie, so scared, so fleeing from it, that it appears true.
नचिकेता तीन दिन तक उपवास किए बैठा रहा। उसने कहा, बिना मृत्यु से मिले मैं भोजन न कर सकूंगा। मृत्यु नहीं है वहां। घर पर मौजूद नहीं है, कहानी की भाषा में। नचिकेता तीन दिन उपवास किया।
Nachiketa sat fasting for three days. He said, “Without meeting Death, I cannot eat.” Death is not there—“not at home,” in the language of the story. Nachiketa fasted three days.
इसे थोड़ा समझें।
Understand this a little.
असल में जिसको हम जीवन कहते हैं, वह भोजन से चलता है। जिसको हम जीवन कहते हैं, वह भोजन से चलता है। तो अगर मृत्यु का अनुभव करना हो, तो इस भोजन को रोक देना जरूरी है। इसलिए उपवास एक महान प्रक्रिया बन गई। उपवास का अर्थ है कि जीवन जिससे चलता है, उसे हम थोड़ी देर के लिए रोक देते हैं, ताकि मौत चलने लगे। ताकि जीवन की गति बंद हो जाए, और हम पहचान सकें कि जीवन की गति जब बंद हो जाती है तब भी हम मरते हैं या नहीं मरते।
What we call life runs on food. So if we want to experience death, it is necessary to stop this food. Hence fasting became a great process. Fasting means: that by which life runs we suspend for a while—so that death can start to run. So that the movement of life stops and we can recognize whether, when life’s movement stops, we die or not.
महावीर ने उपवास के इस विज्ञान को उसकी चरम कोटि तक पहुंचाया। कहते हैं, महावीर ने बारह वर्षों में केवल तीन सौ पैंसठ दिन भोजन लिया, बारह वर्ष की साधना में। कभी महीने, कभी दो महीने, कभी तीन महीने वे बिना भोजन के रहे। यह चेष्टा इस बात की थी कि जब भोजन बिलकुल नहीं मिलता...और ध्यान रहे, नब्बे दिन आखिरी सीमा है। आप अगर बिना भोजन के रहें और पूरे स्वस्थ हों, तो आप नब्बे दिन तक बिना भोजन के रह सकते हैं। नब्बे दिन के बाद वह घड़ी आएगी जहां शरीर अटक जाएगा, चल नहीं सकेगा, जहां शरीर का जीवन शून्य हो जाएगा। उसी घड़ी में देखना पड़ेगा कि मैं जिंदा हूं या नहीं। जब शरीर मृतवत हो जाता है और तब भी मैं पाता हूं कि मैं जीवित हूं, तो उपवास का काम पूरा हो गया। उपवास के माध्यम से अमृत का अनुभव हुआ।
Mahavira took the science of fasting to its peak. It is said that in twelve years Mahavira ate only three hundred and sixty-five days. Sometimes a month, sometimes two, sometimes three months he remained without food. This effort was to see: when there is absolutely no food... Remember, ninety days is the last limit. If you remain without food and are wholly healthy, you can remain without food for ninety days. After ninety days comes that moment where the body will stall, cannot go on; where bodily life becomes zero. In that very moment it must be seen: am I alive or not? When the body becomes corpse-like and you still find that you are alive, the work of fasting is complete. Through fasting, the taste of the deathless is experienced.
नचिकेता तीन दिन बिना खाए-पीए बैठा रहा। उसने कहा, जब तक मैं मृत्यु के दर्शन न कर लूं, तब तक मैं खाऊंगा नहीं। यह उपवास का विज्ञान है। जब तक मृत्यु का दर्शन न हो जाए, तब तक भोजन बंद रखूंगा। यह एक प्रक्रिया है। बहुत, हजारों प्रक्रियाओं में एक।
Nachiketa sat three days without eating or drinking. He said, “Until I have the vision of Death, I will not eat.” This is the science of fasting. “Until Death is seen, food will remain stopped.” This is one process—among thousands.
लेकिन जो उपवास करते हैं, उन्हें भी पता नहीं कि वे क्या कर रहे हैं। इसके भीतर बड़ी सूक्ष्म प्रक्रिया है। यहां शरीर का जीवन क्षीण होने लगे, वहां भीतर होश बढ़ना चाहिए। अगर शरीर के जीवन के क्षीण होने के साथ भीतर भी शिथिलता और उदासी आने लगे, तो सब व्यर्थ हो गया। वहां होश बढ़ना चाहिए, वहां जीवंतता बढ़नी चाहिए। और एक घड़ी आती है जब शरीर बिलकुल मृतवत है, और फिर भी आप पूर्ण जीवित हैं। तो आप जान लिए कि भोजन जीवन नहीं देता, केवल शरीर का ईंधन है। भोजन से जीवन पैदा नहीं होता, सिर्फ चलता है शरीर। अगर भोजन बिलकुल समाप्त हो जाए तो शरीर समाप्त हो जाएगा, क्योंकि शरीर भोजन से निर्मित है। लेकिन आप समाप्त नहीं होंगे।
But even those who fast do not know what they are doing. There is a very subtle process inside it. As the life of the body weakens, awareness within should increase. If along with the weakening of the body’s life, dullness and depression arise within, then all is wasted. Awareness should increase there, aliveness should increase. And there comes a moment when the body is utterly corpse-like, and yet you are fully alive. Then you come to know: food does not give life; it only fuels the body. Life is not produced by food; only the body runs on it. If food is utterly finished, the body will end, because the body is made of food. But you will not end.
यह कथा में तो प्रतीक है। तीन दिन नचिकेता उपवासा बैठा रहा।
In the story this is a symbol: three days Nachiketa sat fasting.
यमराज के लौटने पर यमराज की पत्नी ने कहा, ब्राह्मण अतिथि रूप में जब घर में प्रवेश करते हैं, तो समझो कि देवता ही प्रवेश करते हैं। उनके शयन की, भोजन की सुविधा जुटाना कर्तव्य है। यह ब्राह्मण-पुत्र घर में आकर बैठा है, तीन दिन से इसने भोजन नहीं लिया है। आप जाएं उनका सम्मान करें।
When Yama returned, Yama’s wife said, “When a Brahmin enters the house as a guest, know that a deity has entered. It is our duty to arrange for his bed and food. This Brahmin-boy has come and sat here; for three days he has not eaten. Go and honor him.”
जो व्यक्ति उपवास की प्रक्रिया से साधना के जगत में प्रवेश करता है, वह घड़ी जल्दी ही आ जाती है जब मृत्यु प्रगट होती है। क्योंकि शरीर तो भोजन से ही चलता है। भोजन के बिना शरीर ज्यादा दिन नहीं चल सकता। मैंने कहा, नब्बे दिन चल सकता है, अगर पूर्ण स्वस्थ हो। क्योंकि शरीर इकट्ठा करता है भोजन, रिजर्वायर इकट्ठा करता है। आपके पास जो मांस-मज्जा है, वह इकट्ठा भोजन है। जरूरत के वक्त के लिए आप इकट्ठा करते हैं। वह इकट्ठा है। तीन महीने तक आप इसी का भोजन कर लेंगे।
Whoever enters the field of sadhana through fasting—the hour soon arrives when Death manifests. Because the body runs only on food. Without food it cannot run long. I said, it can run ninety days if fully healthy, because the body stores food—builds a reservoir. Your flesh and marrow are stored food. For times of need, you store. That store is there. For three months you will eat your store.
शरीर के भीतर दोहरी प्रक्रिया है। अगर आप बाहर से भोजन लेना बंद कर दें, तो तीन, चार, पांच दिन आपको तकलीफ होगी। पांचवें दिन के बाद तकलीफ बंद हो जाएगी। भूख नहीं लगेगी। क्योंकि शरीर अपना ही मांस पचाना शुरू कर देगा। इसलिए रोज उपवास में एक पौंड, डेढ़ पौंड, दो पौंड वजन गिरने लगेगा। वह दो पौंड वजन आपका कहां जा रहा है? आप पचा रहे हैं। आप भोजन कर रहे हैं अपना ही। शरीर में दोहरी प्रक्रिया है।
There is a dual process in the body. If you stop taking food from outside, you will suffer for three, four, five days. After the fifth day, the suffering stops. Hunger does not bite, because the body begins to digest its own flesh. Therefore, in fasting, each day one to two pounds of weight drops. Where does it go? You are digesting it. You are eating—yourself. There is a dual process in the body.
सुरक्षित भोजन है आपके शरीर में, उसको आप पचा रहे हैं। तीन महीने में चुक जाएगा सब, सिर्फ हड्डियां रह जाएंगी, जिनके पास भोजन बिलकुल नहीं बचा। मृत्यु घटित हो जाएगी। मृत्यु उपस्थित हो जाएगी।
There is stored food in your body—you are digesting that. In three months it will be exhausted; only bones will remain if no food at all remains. Death will occur. Death will be present.
यह तीन दिवस प्रतीक हैं। और शायद नचिकेता जैसी सरलता से भरा हुआ हृदय हो, तो तीन दिन में भी मृत्यु का देवता उपस्थित हो जाएगा। शरीर मरा हुआ दिखाई पड़ेगा। सिर्फ स्वयं की चेतना ही जीवित रह जाएगी।
These three days are symbolic. And perhaps with a heart as simple as Nachiketa’s, even in three days the Lord of Death will appear. The body will appear dead; only self-awareness will remain alive.
पत्नी के वचन सुनकर यमराज नचिकेता के पास गए। बोले, हे ब्राह्मण! आप नमस्कार करने योग्य अतिथि हैं --अतिथि का अर्थ होता है, जो बिना तिथि बताए घर आ जाए, बिना कोई खबर किए, बिना एक पोस्टकार्ड डाले कि आ रहा हूं--आप अतिथि हैं, ब्राह्मण हैं। आपने तीन रात्रियों तक मेरे घर बिना भोजन के निवास किया। इसलिए आप मुझसे प्रत्येक रात्रि के बदले एक-एक वरदान मांग लीजिए।
Hearing his wife, Yama went to Nachiketa. He said, “O Brahmin! You are a venerable guest—the word atithi means one who comes without giving a date, without notice, without even a postcard saying, ‘I am coming.’ You are a guest, a Brahmin. You have stayed three nights in my house without food. Therefore, ask of me one boon for each night.”
यह कहानी है। कहानी का प्रतीक समझ लें। जो व्यक्ति भी ठीक से उपवास करेगा, मृत्यु घटने के पूर्व उसके पास अनेक शक्तियां आ जाएंगी, जो उसके भीतर छिपी पड़ी हैं। जिनको हम सिद्धियां कहते हैं। जो व्यक्ति भी लंबे उपवास करेगा, ठीक मृत्यु की घटना के पूर्व उसके पास बहुत-सी सिद्धियां आ जाएंगी। और बहुत संभावना तो यह है कि वह यह भूल ही जाएगा कि मैं किस खोज में निकला था और उन सिद्धियों में उलझ जाएगा। वे वरदान अभिशाप सिद्ध होते हैं। आखिरी समय के पहले जब कि मौत आपको आत्मा का ज्ञान दे सकती है, आखिरी प्रलोभन मन के पकड़ते हैं।
This is a story. Understand the symbol of the story. Whoever fasts rightly—before death occurs—many powers that are hidden within him will arise. These are what we call siddhis. Whoever undertakes long fasting—right before the event of death—many siddhis arise. And very likely he will forget what quest he had set out upon and will get entangled in those siddhis. Those boons prove to be curses. In the last moments—just before death can give you knowledge of the soul—the last temptations of the mind grab you.
पतंजलि ने जिन सिद्धियों का उल्लेख किया है, वे सारी सिद्धियां लंबे उपवासी में पैदा होना शुरू हो जाती हैं। यह यम का कहना नचिकेता को कि मैं तुझे तीन रात्रि तक उपवासा रहने के लिए, हर रात्रि के लिए एक वरदान देता हूं, तू वरदान मांग ले--यह घटना घटती है हर एक व्यक्ति को। जो जल्दी से साधारण वरदानों से संतुष्ट हो जाता है, वह परम वरदान से वंचित रह जाता है।
The siddhis Patanjali mentions begin to arise in one who fasts long. This statement of Yama to Nachiketa—“For your three nights of fasting, I grant you a boon for each; ask”—this happens to every seeker. Whoever is quickly satisfied by ordinary boons is deprived of the supreme boon.
लेकिन नचिकेता साधारण वरदानों से संतुष्ट होने वाला नहीं था। नचिकेता पूछे ही चला जाता है और आगे, और आगे, और परम गुह्य रहस्य को खोल लेना चाहता है।
But Nachiketa was not one to be satisfied with ordinary boons. He keeps asking—further, and further—wanting to open the supreme secret.
नचिकेता ने कहा, हे मृत्युदेव! जिस प्रकार मेरे पिता गौतमवंशीय उद्दालक मेरे प्रति शांत संकल्प वाले, प्रसन्नचित्त हों और क्रोध एवं खेद से रहित हो जाएं, तथा आपके द्वारा वापस भेजे जाने पर, जब मैं उनके पास जाऊं तो वे मुझ पर विश्वास करके पुत्र-भाव रखकर मेरे साथ प्रेमपूर्वक बातचीत करें। यह मैं अपने तीनों वरों में पहला वर मांगता हूं।
Nachiketa said, “O Lord of Death! Let my father Uddalak of the Gautama lineage become calm in resolve toward me, cheerful in heart, free of anger and regret; and when, sent back by you, I go to him, let him trust me, treat me as his son, and converse with me lovingly. This I ask as my first boon of the three.”
पहला वर पिता के लिए है। उसके लिए, जिसने नचिकेता को मृत्यु में भेजा। पहला वर उसके लिए, जिसके लिए हमने पहला अभिशाप मांगना चाहा होता। जो हमें मृत्यु दे, उसको हम दोहरी मृत्यु देना चाहेंगे। आप होते तो आप कहते, पहला तो काम यह करो कि पिता जहां हों, वहीं, इसी वक्त समाप्त कर दो। शत्रु के लिए--और मृत्यु जो दे वह शत्रु ही मालूम पड़ेगा--शत्रु के लिए पहला वरदान कि मेरे पिता शांतचित्त हो जाएं। उनका क्रोध विलीन हो जाए। और जब मैं घर लौटूं तो वे मुझे प्रेम से पुत्र-भाव से स्वीकार कर सकें।
The first boon is for the father—the one who sent Nachiketa into Death. The first boon is for him for whom ordinarily we would have asked the first curse. He who gives us death—we would want to give him double death. You would have said, “First, wherever my father is, end him right now.” For the enemy—and he who gives death will seem an enemy—the first boon is: let my father become peaceful; let his anger dissolve. And when I return home, let him accept me with love, as a son.
इसमें कई बातें हैं। एक तो जिसने बुरा किया है, उसके लिए शुभ की मांग है।
There are several things here. First, for one who did wrong, a prayer for his good.
बुद्ध ने कहा है, तुम्हारी प्रार्थनाएं अगर तुम्हारे शत्रुओं के लिए न हों, तो व्यर्थ हैं। और जीसस ने कहा है, अगर तुम्हारा एक भी शत्रु है, तो तुम वापस जाओ, उससे क्षमा मांगो, उसे मित्र बनाओ; तभी मंदिर में लौटकर आना। क्योंकि उसके पहले कोई भी प्रार्थना पूरी नहीं हो सकती। अगर कहीं भी कोई तुम्हारे चित्त में खटका है कांटे की तरह, तो उस कांटे को तुम मिटा दो, अन्यथा जीवन के फूल नहीं खिल सकते।
Buddha said: if your prayers are not for your enemies, they are in vain. And Jesus said: if you have even one enemy, go back; ask his forgiveness, make him a friend—then return to the temple. Because before that, no prayer can be fulfilled. If anywhere in your mind there is a thorn—remove that thorn; otherwise the flowers of life cannot bloom.
नचिकेता ने कहा, मेरे पिता शांत हो जाएं। और जब मैं लौटूं तो मुझे पुत्र-भाव से प्रेमपूर्वक स्वीकार करें।
Nachiketa said, “Let my father become calm. And when I return, let him lovingly accept me as his son.”
यह बड़ी कठिन है दूसरी बात। क्योंकि नचिकेता लौटेगा मृत्यु को जानकर। बड़ा मुश्किल होगा। इस ज्ञानी पुत्र को पुत्र की तरह स्वीकार करना। बड़ा कठिन होगा।
This second part is very difficult—because Nachiketa will return knowing death. It will be very hard to accept this enlightened son as a son.
यमराज ने कहा, तुमको मृत्यु के मुख से छूटा हुआ देखकर मुझसे प्रेरित तुम्हारे पिता उद्दालक पहले की भांति ही, यह मेरा पुत्र नचिकेता ही है, ऐसा समझकर दुख और क्रोध से रहित हो जाएंगे। और वे अपने आयु की शेष रात्रियों में सुखपूर्वक शयन करेंगे।
Yama said, “Seeing you freed from the jaws of death, your father Uddalak, inspired by me, will become as before—saying, ‘This is indeed my son Nachiketa’—and will be free of sorrow and anger. During the remaining nights of his life, he will sleep happily.”
इस वरदान को पाकर नचिकेता बोला, हे यमराज! स्वर्गलोक में किंचितमात्र भी भय नहीं है; वहां मृत्युरूप स्वयं आप भी नहीं हैं। वहां कोई बुढ़ापे से भी भय नहीं करता। स्वर्गलोक के निवासी भूख और प्यास, इन दोनों के पार होकर, दुखों से दूर रहकर सुख भोगते हैं।
Receiving this boon, Nachiketa said, “O Yama! In heaven there is not the least fear; there, you—Death—are not. There no one fears old age. The inhabitants of heaven are beyond hunger and thirst; far from suffering, they live in joy.”
हे मृत्युदेव! आप उपर्युक्त स्वर्ग की प्राप्ति के साधन-रूप अग्नि को जानते हैं। अतः आप मुझ श्रद्धालु को वह अग्निविद्या भलीभांति समझाकर कहिए, जिससे कि स्वर्गलोक के निवासी अमरत्व को प्राप्त होते हैं। यह मैं दूसरा वर-रूप मांगता हूं।
“O Lord of Death! You know the fire that leads to heaven. Therefore, explain to me well that Agni-vidya by which the dwellers in heaven attain immortality. This I ask as my second boon.”
नचिकेता कह रहा है, मैं दूसरी बात मांगता हूं, जिससे मैं मृत्यु के पार हो जाऊं, जिससे मैं अमृत को उपलब्ध हो जाऊं। यह वरदान मृत्यु से ही पाया जा सकता है। जिन्हें जानना है कि मृत्यु के पार क्या है, कैसा जीवन, वे मृत्यु से गुजरकर ही जान सकते हैं।
Nachiketa is saying, “I ask for that second boon which takes me beyond death, by which I attain the deathless.” Such a boon can be received only from Death. Those who wish to know what lies beyond death—what kind of life—can know it only by passing through death.
तब यमराज बोले, हे नचिकेता! स्वर्गदायिनी अग्निविद्या को अच्छी तरह जानने वाला मैं, तुम्हारे लिए उसे भलीभांति बतलाता हूं। तुम उसे मुझसे भलीभांति समझ लो। तुम इस विद्या को स्वर्गरूपी अनंत लोकों को प्राप्त कराने वाली तथा उसकी आधारस्वरूपा बुद्धिरूपी गुहा में छिपी हुई समझो।
Then Yama said, “O Nachiketa! I, who know well the Agni-vidya that gives heaven, will tell it to you thoroughly. Learn it well from me. Understand this science as the one that grants the infinite heavenly worlds and is hidden in the cave of intelligence which is its foundation.”
तुम्हारे भीतर ही छिपी है वह अग्नि जिसके माध्यम से तुम अमृत को उपलब्ध हो जाओगे। तुम उस महासुख को उपलब्ध होओगे, जहां कोई दुख नहीं; उस परम स्वतंत्रता को, जो मुक्ति है। लेकिन वह अग्नि तुम्हारे ही हृदय की गुफा में छिपी है। उस अग्नि को खोजने तुम्हें कहीं जाना नहीं है। उस अग्नि को कहीं और प्रज्वलित नहीं करना है। वह प्रज्वलित है ही। तुम उसके मालिक हो ही; तुम अमृत हो ही। लेकिन तुम्हें इसका बोध और पता नहीं है।
The fire through which you will attain immortality is hidden within you. You will attain that great bliss where there is no suffering; that supreme freedom which is liberation. But that fire is hidden in the cave of your own heart. You do not have to go anywhere to find that fire. You do not have to kindle it somewhere else. It is already lit. You are already its master; you are already immortal. But you lack awareness of it.
उस स्वर्गलोक की कारणरूपा अग्निविद्या का उस नचिकेता को उपदेश दिया। उसमें जो-जो प्रक्रियाएं हैं, उन सबको विस्तार से समझाया। उसकी अलौकिक बुद्धि को देखकर प्रसन्न हो यमराज ने कहा, अब मैं तुमको यहां पुनः यह अतिरिक्त वर देता हूं कि यह अग्निविद्या तुम्हारे ही नाम से प्रसिद्ध होगी। और इस अनेक रूपों वाली रत्नों की माला को भी तुम स्वीकार करो।
Yama taught that cause-form Agni-vidya of the heavenly world to Nachiketa. He explained in detail all its processes. Seeing his extraordinary intelligence, Yama said, “Now I give you an additional boon here: this Agni-vidya shall be known by your name. And accept this garland of many kinds of jewels.”
यह जो अग्नि है, जो हृदय में छिपी है, इसे कैसे प्रज्वलित करना? इसकी पूरी प्रक्रिया है। कैसे यह यज्ञकुण्ड बने? कैसे अरणियों से रगड़कर यह अग्नि पैदा की जाए? किन ईंटों से यह निर्माण होगा यज्ञकुण्ड का? कैसे तुम इसके भीतर जलोगे और तुम्हारा कचरा समाप्त होगा और तुम शुद्ध कुंदन बनोगे? यह सब विस्तार से यम ने कहा।
How to kindle this fire hidden in the heart—there is a complete process. How this becomes the sacrificial fire-pit; how the fire is born by rubbing the arani sticks; with which bricks the altar is constructed; how you will burn within it, your rubbish will be consumed, and you will emerge pure gold—Yama explained all this.
उसका कोई विस्तार यहां नहीं दिया है। लेकिन इन आठ दिनों में मैं पूरी प्रक्रिया आपको दूंगा। वह नहीं दी है जानकर। उपनिषदों में वे बातें छिपा ली गई हैं, जो गुरु स्वयं ही सीधा देगा। लिख दिए जाने पर खतरा है। भूल-चूक हो सकती है। शब्द को पढ़कर कोई करे, अनर्थ भी हो सकता है। और आग से खेलना, भीतर की आग से खेलना, बाहर की आग से खेलने से बहुत ज्यादा खतरनाक है।
Its detail is not given here. But in these eight days I will give you the complete process. It has not been given in the text knowingly. In the Upanishads, those things are kept hidden which the guru gives directly. If written, there is danger. Misreading can happen. Reading a word, someone may attempt and calamity may ensue. And playing with the inner fire is far more dangerous than playing with outer fire.
जिन ध्यान की प्रक्रियाओं से हम यहां गुजरेंगे, वे भीतर की अग्नि को जलाने की प्रक्रियाएं हैं। और इन आठ दिनों में, तुम्हें खयाल में साफ हो जाएगा कि हृदय कैसे प्रज्वलित अग्निकुण्ड बन जाता है, और कैसे मृत्यु समाप्त हो जाती है और अमृत का अनुभव होता है। यह अनुभव से ही होगा। और मेरी चेष्टा होगी कि तुम्हें प्रक्रिया से गुजार चलूं। शब्दों में न कहूं, बल्कि यह तुम्हारा कृत्य बन जाए, ऐसी आयोजना हम यहां करेंगे।
The meditation processes we will go through here are processes to light the inner fire. And in these eight days it will become clear to you how the heart becomes a blazing fire-pit, how death ends, and how the deathless is experienced. This will happen only through experience. And my effort will be to take you through the process—not to say it in words, but to make it your deed. We will arrange for that here.
नचिकेता को यम ने कहा कि यह अग्नि तेरे ही नाम से जानी जाएगी। इस अग्नि का शास्त्रोक्त रीति से तीन बार अनुष्ठान करने वाला ऋक्, साम और यजुर्वेद आदि तीनों वेदों के साथ संबंध जोड़कर यज्ञ, दान, तप रूप तीनों कर्मों को निष्कामभाव से करने वाला मनुष्य जन्म-मृत्यु से तर जाता है। वह ब्रह्मा से उत्पन्न सृष्टि को जानने वाले स्तवनीय इस अग्निदेव को जानकर तथा इसका निष्कामभाव से विधिपूर्वक चयन करके अनंत शांति को पा जाता है, जो मुझको प्राप्त है।
Yama told Nachiketa, “This fire shall be known by your name. He who performs this fire-ritual three times according to scriptural method, linking himself to the three Vedas—Rig, Sama, and Yajur—and who performs the three actions of sacrifice, charity, and austerity with desirelessness, crosses over birth and death. Knowing this venerable Fire, the knower of the creation born of Brahma, and selecting it properly without desire, he attains the infinite peace which I have attained.”
जो मृत्यु को प्राप्त है, वह आपको भी प्राप्त हो सकता है। मृत्यु को अमृत प्राप्त है, क्योंकि मृत्यु की कोई मृत्यु नहीं होती। आप मरेंगे, मृत्यु नहीं मर सकती। मृत्यु कैसे मरेगी? मृत्यु अमरत्व का सूत्र है। अगर आप मरना सीख जाएं, तो आप भी अमरत्व को उपलब्ध हो जाते हैं।
What Death has attained, you too can attain. Death has attained the deathless, because death has no death. You will die; Death cannot die. How could Death die? Death is the thread of immortality. If you learn to die, you too attain immortality.
यम ने कहा, जो भी इस अग्नि का आयोजन कर लेता है, वह मृत्यु के पाश को अपने सामने ही, मनुष्य शरीर में ही काटकर, शोक के पार होकर स्वर्गलोक में आनंद का अनुभव करता है।
Yama said, “Whoever organizes this fire cuts the noose of Death right here, in the human body, goes beyond sorrow, and experiences bliss in heaven.”
हे नचिकेता, यह तुम्हें बतलाई हुई स्वर्ग प्रदान करने वाली अग्निविद्या है, जिसको तुमने दूसरे वर में मांगा है। इस अग्नि को अब से लोग तुम्हारे ही नाम से स्मरण करेंगे। अब तुम तीसरा वर मांगो।
“O Nachiketa, this is that Agni-vidya granting heaven which you asked for as your second boon. From now on, people will remember this fire by your name. Now ask your third boon.”
हम इस अग्नि से गुजरेंगे। बजाय इसके कि मैं आपसे कुछ कहूं, उचित होगा कि आपको उस अग्नि में ले चलूं। पहुंचाऊं आपको उस जगह जहां आप भी यम के द्वार पर दस्तक दे सकें। इस प्रक्रिया को ठीक से अभी समझ लें, क्योंकि कल सुबह से हम प्रारंभ करेंगे।
We will pass through this fire. Rather than my telling you something, it would be proper to take you into that fire—to take you to that place where you too can knock at Yama’s gate. Understand this process well now, because we will begin tomorrow morning.
रात्रि आज सोने के पूर्व दस मिनट बिस्तर पर लेट जाएं, कमरे में अंधेरा कर लें। आंख बंद कर लें, और जोर से श्वास मुंह से बाहर निकालें। निकालने से शुरू करें, एक्झेलेशन से। लेने से नहीं, निकालने से। जोर से मुंह से श्वास बाहर निकालें। और निकालते समय ओऽऽऽ... की ध्वनि करें। जैसे-जैसे ध्वनि साफ होने लगेगी, ओम अपने आप ही निर्मित हो जाएगा। आप सिर्फ ओऽऽऽ... का उच्चारण करें। ओम का आखिरी हिस्सा अपने आप, जैसे ध्वनि व्यवस्थित होगी, आने लगेगा। आपको ओम नहीं कहना है, आपको सिर्फ ओ कहना है, म को आने देना है। पूरी श्वास को बाहर फेंक दें। फिर ओंठ बंद कर लें और शरीर को श्वास लेने दें, आप मत लें। निकालना आपको है, लेना शरीर को है।
Tonight, before sleep, lie down for ten minutes, darken your room. Close your eyes, and forcefully exhale through the mouth. Begin with exhalation—not inhalation. Exhale forcefully through the mouth. While exhaling, make the sound O… As the sound becomes clear, Om will form by itself. You only utter O… The last part of Om will arise on its own as the sound settles. You are not to say Om; you are only to say O, and let the m arise. Throw the entire breath out. Then close the lips and let the body take the breath—do not take it yourself. Exhaling is yours to do; inhaling is the body’s.
आमतौर से लेते हम हैं, निकालता शरीर है। और उसका कारण है। जाती हुई श्वास जीवन से जुड़ी है--भीतर जाती हुई श्वास। बाहर जाती हुई श्वास मृत्यु से जुड़ी है। बच्चा जब जन्मता है तो पहला काम करेगा, श्वास भीतर लेगा। बाहर निकालने को तो उसके पास कोई श्वास होती भी नहीं। भीतर लेगा। श्वास का भीतर जाना, जीवन का पहला स्पंदन है। मरता हुआ आदमी जो आखिरी काम करेगा, श्वास को बाहर निकालेगा। क्योंकि भीतर श्वास रह जाए तो मृत्यु हो ही नहीं सकती।
Usually we inhale and the body exhales—and there is a reason. Incoming breath is linked with life; outgoing breath is linked with death. When a child is born, the first thing he does is take a breath in; there is no breath within him to throw out. In-breath is the first pulsation of life. When a person dies, the last thing he does is exhale—because if breath remains inside, death cannot happen.
Death is the going out of breath. Life is the coming in of breath.
मृत्यु है श्वास का बाहर जाना। जीवन है श्वास का भीतर आना।
प्रतिपल, आप जब श्वास भीतर लेते हैं, तो जन्मते हैं। और जब श्वास बाहर जाती है, तो मरते हैं। यहां हम नचिकेता बनने की तैयारी में हैं। इसलिए जोर श्वास छोड़ने पर रहेगा इस पूरे शिविर में। लेने की आप बात ही मत करें। घबड़ाएं नहीं कि मर जाएंगे, लेने का काम शरीर कर लेगा कोई श्वास रोकनी नहीं है। लेते समय आपको कुछ भी नहीं करना है, न लेना है न रोकना है, छोड़ना है। रात दस मिनट सोने के पहले। क्योंकि सोना भी मृत्यु का हिस्सा है। नींद छोटी मौत है। और अगर आप छोड़ती हुई श्वास के साथ सो जाएं, तो आपकी पूरी नींद गहरी मृत्यु बन जाएगी।
Moment to moment, when you take breath in, you are born; when breath goes out, you die. Here we are preparing to become Nachiketa. Therefore in this whole camp the emphasis will be on exhalation. Do not bother about inhalation. Do not be afraid you will die—the body will take the breath. Do not hold any breath. In inhalation you are to do nothing—not to inhale, not to hold—only to let go. Ten minutes before sleep at night. Because sleep too is a part of death; sleep is a small death. And if you fall asleep with the outgoing breath, your entire sleep will become a deep death.
दस मिनट ओ की आवाज के साथ श्वास को छोड़ें मुंह से। फिर नाक से श्वास लें। फिर मुंह से छोड़ें फिर नाक से लें। और ऐसे ओऽऽऽ...की आवाज करते-करते-करते-करते सो जाएं। यह रात्रि के लिए। फिर सुबह का प्रयोग है। वह मैं आपको सुबह समझा दूंगा।
For ten minutes, exhale with the sound O through the mouth. Then inhale through the nose. Then again exhale through the mouth; inhale through the nose. Continue like this, with the sound O… O… until you fall asleep. This is for the night. Then there is a morning practice—I will explain that to you in the morning.
