Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
मेरा संदेश संक्षिप्त है--ऐसे संक्षिप्त, ऐसे सारे शास्त्र भी उसमें समा जाते हैं। और किसी एक परंपरा के शास्त्र ही नहीं, सभी परंपराओं के शास्त्र समा जाते हैं। और अध्यात्मवादियों के शास्त्र ही नहीं, भौतिकवादियों के शास्त्र भी समा जाते हैं।
My message is brief—so brief that all the scriptures can be contained in it. And not just the scriptures of one tradition; the scriptures of all traditions fit into it. Not only the texts of the spiritualists, the texts of the materialists too.
मैं एक ऐसा धर्म देना चाहता हूं, जो आस्तिक और नास्तिक दोनों के लिए समान रूप से उपलब्ध हो। अब तक के सारे धर्म आस्तिक को उपलब्ध रहे हैं; जो मान सके, उसको उपलब्ध रहे हैं। लेकिन उसका क्या जो न मान सके? क्या उसे छोड़ ही दोगे? क्या उसके लिए परमात्मा तक पहुंचने का कोई उपाय नहीं होगा? तब तो यह पृथ्वी पूरी की पूरी धार्मिक कभी भी न हो सकेगी। तब तो कुछ कमी बनी ही रहेगी। तब तो कुछ लोग अधार्मिक होने को मजबूर ही रहेंगे।
I want to offer a religion equally available to the theist and the atheist. Until now, religions were only available to believers—those who could take things on faith. But what of the one who cannot believe? Will you abandon him? Is there no way for him to reach the divine? Then this earth can never become wholly religious. A lack will always remain. Some people will be compelled to be “irreligious.”
फिर, जो मान सकता है, उसके जीवन की क्रांति भी कुनकुनी होती है। उसके जीवन की क्रांति में बड़ी ऊर्जा नहीं होती। एक अर्थों में उसकी क्रांति नपुंसक होती है। वह मान सकता है, इसलिए मान लेता है। उसके मानने में कोई संघर्ष नहीं होता। उसके मानने में कोई अभियान नहीं होता। उसके मानने में सत्य की कोई खोज, गवेषणा नहीं होती।
And for the one who can believe, the revolution in his life remains lukewarm—without great energy. In one sense, his revolution is impotent. He can believe, so he believes. There is no struggle in his believing, no adventure, no inquiry into truth.
असली खोज तो वह करता है, जो नहीं मान पाता है; जिसके भीतर से ‘नहीं’ का स्वर उठता है। क्रांति तो वहीं घटित होती है। इस जगत के जो परम धार्मिक लोग थे, वे वे ही थे, जो नास्तिकता से गुजरे। जिन्होंने आस्तिकता से शुरू किया, उनकी आस्तिकता हमेशा लचर रही, कमजोर रही, लंगड़ी रही। मनुष्य यदि धार्मिक नहीं हो पाया तो इसी लचर आस्तिकता के कारण। विश्वास करो. जो कर सके, ठीक; लेकिन जो न कर सके, वह कैसे करे? विश्वास कोई करने की बात है? हो जाए तो हो जाए। न हो तो फिर क्या? क्या परमात्मा तक पहुंचने का द्वार बंद ही हो गया? यह तो अन्याय होगा।
The real seeker is the one who cannot believe—whose inner voice says “no.” There the revolution happens. Those who became truly religious in this world were precisely those who passed through atheism. Those who began with theism remained flabby, weak, lame in their faith. If humanity has not become truly religious, it is because of this flaccid theism. Believe—fine, if you can. But if you cannot, how will you? Is belief something you do? If it happens, it happens. If it does not, then what? Is the door to the divine closed? That would be unjust.
मैं एक ऐसा धर्म देना चाहता हूं, जो श्रद्धा का भी उपयोग करे और संदेह का भी; जो कहे: श्रद्धा से भी पहुंचा जा सकता है और संदेह से भी पहुंचा जा सकता है। क्योंकि सभी रास्ते उस तक ले जाते हैं।
I want to give a religion that uses both trust and doubt; that says: you can reach through trust and you can reach through doubt—because all roads lead to That.
तुमने यह तो सुना होगा. जैसा रामकृष्ण ने कहा, वह भी एक क्रांति की बात थी, पहली दफा उन्होंने कही थी. कि हिंदू भी वहीं पहुंच जाता है, मुसलमान भी वहीं पहुंच जाता है, ईसाई भी वहीं पहुंच जाता है, जैन भी वहीं पहुंच जाता है। मैं उससे भी आगे एक कदम उठाना चाहता हूं, उससे भी बड़ी क्रांति की बात तुमसे कहना चाहता हूं: आस्तिक ही नहीं पहुंचता वहां, नास्तिक भी पहुंच जाता है। रामकृष्ण ने यह नहीं कहा। रामकृष्ण वहां डगमगा गए। हिंदू भी आस्तिक है, मुसलमान भी आस्तिक है, ईसाई भी आस्तिक है। ये सब पहुंच जाते हैं तो आस्तिक पहुंच जाते हैं; नास्तिक के संबंध में क्या? चार्वाकों के संबंध में क्या?
You have heard—what Ramakrishna said was revolutionary for his time—that a Hindu arrives, a Muslim arrives, a Christian arrives, a Jain arrives. I want to move a step further—say something even more revolutionary: not only the theist arrives there; the atheist arrives too. Ramakrishna did not say this; there he wavered. The Hindu is a theist, the Muslim is a theist, the Christian is a theist—so, yes, theists arrive. But what about the atheist? What about the Charvakas?
और, पृथ्वी का बड़ा अंश नास्तिक है, बहुमत नास्तिक है। कहो तुम कुछ, मंदिर भी जाओ, मस्जिद भी जाओ, पूजा भी करो, प्रार्थना भी करो; लेकिन अंतस्तल में टटोलोगे तो पाओगे कि मनुष्य-जाति का बहुमत नास्तिक है। और यह स्वाभाविक है, इसमें कुछ अस्वाभाविकता नहीं है। जिसे जाना नहीं उसे मानें कैसे? जिससे प्रतीति नहीं हुई, संबंध नहीं हुआ, उसे स्वीकार कैसे करें? उसे स्वीकार करना तो झूठ होगा। और झूठ कहीं परमात्मा तक ले जा सकता है?
And a large portion of the earth is atheist—the majority is atheist. Say what you like—go to temples and mosques, perform worship and say prayers—but if you probe the inner core you will find that the majority of humankind is atheist. And this is natural, not unnatural. How can one believe in what one has not known? How can one accept that with which there has been no direct meeting, no felt connection? To accept it would be a lie. And can a lie lead to the divine?
सत्य तक जाना हो तो पहला कदम भी सत्य में ही उठना चाहिए। मान लिया क्योंकि तुम्हारे पुरखे कहते हैं; मान लिया क्योंकि समाज कहता है; मान लिया क्योंकि सारा वातावरण कहता है--लेकिन तुमने तो जाना नहीं। तुम्हारा घट तो खाली का खाली है। सारी दुनिया कहती है कि ईश्वर है, सो मान लेते हैं; मगर यह मानना झूठ है, असत्य है, प्रवंचना है, पाखंड है। इसलिए मंदिर-मस्जिद में पाखंड इकट्ठा हो गया है। इसलिए पंडित और पुजारी पाखंड की सेवा में लगे हैं, परमात्मा की सेवा में नहीं। और मैं यह नहीं कह रहा हूं कि कुछ ऐसे सरल लोग नहीं होते, जिनकी मान्यता सत्य होती है। जरूर होते हैं, मगर बिरले होते हैं, कभी-कभार होते हैं। और वे भी इसीलिए होते हैं कि जन्मों-जन्मों तक इनकार किया है उन्होंने, इनकार की आग में जले हैं, निषेध के कांटों पर चले हैं, निषेध ने उन्हें निखारा है, बहुत लंबे अर्सों तक, बहुत जन्मों तक नास्तिक रहे हैं। नास्तिकता ही वहां ले आई है उन्हें कि इस जन्म में वे सहज भाव से आस्तिक हैं।
If you want to reach truth, the first step too must be in truth. You believed because your ancestors said so; you believed because society says so; you believed because your whole environment says so—but you have not known. Your inner vessel remains empty. The whole world says there is God, so you believe; but such belief is false, untrue, a deception, hypocrisy. Hence hypocrisy has piled up in temples and mosques. Priests and pundits serve hypocrisy, not God. I am not saying there are not a few simple ones whose belief is true. There are—but they are rare. And even they are so because, for births upon births, they have said no; they have burned in the fire of denial, walked upon its thorns; negation has refined them. For long, long stretches they were atheists. That very atheism has brought them to a point where, in this life, they are spontaneously theists.
सहज भाव से आस्तिक होने का अर्थ है, इनकार उठता ही नहीं। ऐसा तो कभी विरला होता है। इन विरले लोगों पर अगर हमने पृथ्वी को आधारित किया तो पृथ्वी अधार्मिक रहेगी।
To be spontaneously theistic means that denial no longer arises at all. Such cases are rare. If we base the earth on these exceptions, the earth will remain irreligious.
इसलिए मेरे संदेश का पहला सूत्र: मैं नास्तिक तक धर्म को पहुंचाना चाहता हूं। और मैं कोई कारण नहीं देखता, क्योंकि श्रद्धा भी उसकी ही दी हुई है और संदेह भी। सम्यक रूप से श्रद्धा करो तो पहुंच जाओगे और सम्यक रूप से संदेह करो तो भी पहुंच जाओगे। असली बात है सम्यक रूप। अगर पूरी श्रद्धा करो तो भी पहुंच जाओगे। अगर पूरा संदेह करो तो भी रुके नहीं रह जाओगे। असली बात है, पूरापन, समग्रता।
So the first aphorism of my message: I want to bring religion to the atheist. And I see no reason why not—trust is given by the divine, and so is doubt. Practiced rightly, trust takes you there; practiced rightly, doubt takes you there. The essential thing is rightness, wholeness. If your trust is total, you will arrive. If your doubt is total, you will not remain stuck either. The essential thing is totality, integrality.
इसलिए मेरे पास जो आता है उसके ऊपर कोई भी शर्त नहीं है। वह आस्तिक है तो मुझे अंगीकार है। वह नास्तिक है तो मुझे अंगीकार है। वह कहता है, मैं ईश्वर को मानता हूं तो मैं कहता हूं खोज में चलें। वह कहता है, मैं ईश्वर को नहीं मानता, तो मैं कहता हूं ‘नहीं मानने’ की खोज में चलें। अगर ईश्वर है तो नहीं मानते, नहीं मानते, नहीं मानते हुए भी मिलेगा। अगर है तो कब तक इनकार कर सकोगे? और मैं जानता हूं कि है। इसलिए नास्तिक से मेरा विरोध नहीं है। जिन्होंने नास्तिक का विरोध किया है, शायद उन्हें भी शक है। अपने शक के कारण ही वे दूसरे के शक से भी प्रताड़ित हो जाते हैं।
Therefore, whoever comes to me, I put no conditions on them. If he is a theist, I welcome him. If he is an atheist, I welcome him. If he says, “I believe in God,” I say, “Let us move into the inquiry.” If he says, “I do not believe in God,” I say, “Let us move into the inquiry of not-believing.” If God is, then even in denying, denying, denying, He will be encountered. If He is, how long can you go on denying? And I know He is. Therefore I have no quarrel with the atheist. Those who fought the atheist perhaps had doubts themselves; because of their own doubt they were tormented by another’s doubt.
एक नया सूत्रपात मनुष्य को रूपांतरित करने के लिए चाहिए। तुम जैसे हो, जहां हो, वहीं से तुम्हें स्वीकार किया जाना चाहिए। तुम पर कोई पूर्व-अपेक्षाएं लादी नहीं जानी चाहिए। इसलिए मैं तुम्हें विश्वास करने को नहीं कहता, खोज करने को कहता हूं। और ध्यान रखना, जिसने विश्वास कर लिया, वह खोज क्या करेगा? खोज तो न विश्वास से होती है न अविश्वास से होती है। खोज तो विश्वास-अविश्वास दोनों नहीं होते, तब होती है। पहली बात।
Humanity needs a new beginning for transformation. You as you are, where you are, must be accepted. No prior expectations should be imposed on you. Therefore, I do not tell you to believe; I tell you to inquire. And remember: once you have believed, what will you inquire into? Inquiry happens only when neither belief nor disbelief is there. First thing.
दूसरी बात: अब तक धर्म पारलौकिक रहा है; इस लोक की निंदा में तत्पर रहा है; संसार और निर्वाण विपरीत हैं, ऐसी धारणा रही है। मैं घोषणा करना चाहता हूं: संसार ही निर्वाण है और परमात्मा अपनी सृष्टि से अलग नहीं। सृष्टा अपनी सृष्टि में लीन है। जैसे नर्तक अपने नृत्य में लीन है, ऐसा परमात्मा अपनी सृष्टि में लीन है। यह लोक, वह लोक है। इस लोक में और उस लोक में मैं किसी तरह की दुविधा खड़ी नहीं करना चाहता।
Second thing: until now religion has been otherworldly, eager to condemn this world; it has held that the world and nirvana are opposites. I declare: the world itself is nirvana, and the divine is not separate from His creation. The Creator is immersed in His creation, as the dancer is lost in the dance. This world is that world. I do not want to erect any divide between this world and the next.
और बड़े आश्चर्य की बात है, जिन्होंने अद्वैत की बात की है अतीत में, उन्होंने भी यह द्वैत खड़ा कर दिया। शंकर जैसा अद्वैतवादी भी खोजोगे तो द्वैतवादी ही पाओगे--माया और ब्रह्म। और माया छोड़नी है और ब्रह्म पाना है--द्वैत खड़ा हो गया!
And the great marvel is: even those who spoke of non-duality created duality. Search deeply and you will find that even Shankara, the great non-dualist, remained dualistic—maya and Brahman; abandon maya and attain Brahman—duality resurrected!
मैं तुमसे कहता हूं: माया ही ब्रह्म है। यह अद्वैत की आत्यंतिक घोषणा है। माया छोड़नी नहीं है। माया में गहरे डूबोगे तो तुम ब्रह्म को ही पाओगे, क्योंकि वही छिपा है। इस सारे राग-रंग में उसी की छवि है।
I say to you: maya itself is Brahman. This is the ultimate declaration of non-duality. Maya is not to be abandoned. Dive deep into maya and you will find only Brahman—because He is hidden there. In all this color and melody, it is His image that plays.
इसलिए जीवन का परम स्वीकार है मेरा संदेश। जरा भी निषेध नहीं, जरा भी नकार नहीं। किसी और लोक की खोज में मैं उत्सुक नहीं हूं। कोई और लोक है भी नहीं। और लोक कल्पना-जाल है। इस लोक में आदमी ने दुख पाया है और इस लोक में सुख पाने के उपाय न खोज सका, इसलिए परलोक की ईजाद की गई है। परलोक एक तरह की आत्मवंचना है। यहां दुखी हो, कहीं तो आशा टिकानी पड़ेगी, नहीं तो जीओगे कैसे! यहां तो सब तरफ कंटक ही कंटक हैं, दूर परलोक में खिलते हैं कमल के फूल! उस आशा में आदमी जीए चला जाता है।
Therefore, total acceptance of life is my message. Not a trace of denial, not a trace of negation. I am not eager to search for some other realm. There is none. The “other world” is a web of imagination. Man suffered in this world and could not discover the ways to bliss here; so the hereafter was invented. The hereafter is a subtle self-deception. You are miserable here—somewhere you must hang hope, or how will you live? Here there are thorns all around; far away, in the other world, lotus flowers bloom! And in that hope man keeps dragging on.
मैं तुमसे कहता हूं: कांटों में फूलों को बदला जा सकता है। कांटों को फूलों में बदला जा सकता है। सब तुम पर निर्भर है; तुम्हारे जीवन के ढंग पर निर्भर है। यह पृथ्वी स्वर्ग हो जाती है। यही पृथ्वी नरक हो जाती है। तुम अपने जीवन की शैली से, तुम अपने ध्यान की गहराई से, तुम अपने प्रेम की ऊंचाई से--रूपांतरण लाते हो।
I say to you: thorns can be transformed into flowers. Thorns can be turned into blossoms. It all depends on you—on your way of living. This earth becomes heaven. This very earth becomes hell. By your style of living, by the depth of your meditation, by the height of your love—you bring transformation.
कोई दूसरा जगत नहीं है। इस जगत को ही रूपांतरित करना है। कहीं और कोई स्वर्ग नहीं है, न कहीं कोई नरक है। नरक है, तुम्हारे गलत ढंग से जीने का परिणाम। नरक है, मूर्च्छित जीने का परिणाम। स्वर्ग है, होशपूर्वक जीने का परिणाम। मगर स्वर्ग और नरक कहीं और नहीं, तुम्हारे मनोविज्ञान हैं।
There is no other world. It is this world that must be transformed. There is no heaven elsewhere, no hell elsewhere. Hell is the result of living wrongly, of living in unconsciousness. Heaven is the result of living in awareness. But heaven and hell are nowhere else; they are states of your psychology.
अतीत के सारे धर्मों ने मनुष्य को द्वंद्व सिखाया है--यह छोड़ो, वह पकड़ो। और जहां भी द्वंद्व सिखाया जाता है, वहीं मनुष्य विभाजित हो जाता है। मनुष्य को विभाजित करना, उसे विक्षिप्त करने के लिए तैयार करना है। इसलिए सारी मनुष्यता--पूछो मनोवैज्ञानिकों से--विक्षिप्त है। यह पृथ्वी हमने एक बड़े पागलखाने में बदल दी है। कोई थोड़ा पागल, कोई ज्यादा पागल। ज्यादा पागल पागलखाने में है, थोड़े पागल पागलखाने के बाहर हैं। मगर कोई बुनियादी भेद नहीं। कोई गुणात्मक भेद नहीं। पागलखाने में जाकर देख लो या पार्लियामेंट में जाकर देख लो, क्या भेद पाओगे? एक ही तरह के लोग, एक ही तरह से विक्षिप्त। विक्षिप्तता सामान्य स्थिति हो गई है। यहां स्वस्थ होना ही अड़चन की बात है। यहां स्वस्थ आदमी पसंद नहीं किया जाता। इसलिए तो मंसूर को सूली पर लटका देते हैं, सुकरात को जहर पिला देते हैं, बुद्ध पर पत्थरों की वर्षा होती है।
All past religions taught man conflict: drop this, cling to that. Wherever conflict is taught, man is split. To split man is to prepare him for madness. Ask the psychologists: humanity is insane. We have turned the earth into a vast madhouse. Some are a little mad, some very mad. The more mad are in the asylum; the less mad are outside it. But there is no fundamental difference—no qualitative difference. Go to the asylum or go to parliament—what difference will you find? The same type of people, the same type of derangement. Derangement has become the norm. Here, health itself is an offense. Here, the healthy man is not liked. So Mansoor is hanged, Socrates is given poison, stones rain upon Buddha.
यह जो मनुष्य को विभाजित कर दिया गया है--कि तुम्हारे भीतर कुछ निम्न है, तुम्हारे भीतर कुछ पाप है, तुम्हारे भीतर कुछ गलत है, उसे काटो; और तुम्हारे भीतर कुछ श्रेष्ठ है, उसे उघाड़ो। मनुष्य को खंडित करना महत से महत पाप है। मैं मनुष्य को अखंड करना चाहता हूं। मैं कहता हूं: न तुम्हारे भीतर कुछ बुरा है, न तुम्हारे भीतर कुछ भला है। तुम तो मात्र ऊर्जा हो। ऊर्जा अनेक रूपों में प्रकट हो सकती है। ऊर्जा एक सीढ़ी है। लेकिन सीढ़ी का जो नीचे से नीचा पायदान है, वह भी सीढ़ी के ऊंचे से ऊंचे पायदान से जुड़ा है। वे पृथक नहीं हैं, विपरीत नहीं हैं। वे एक ही इंद्रधनुष के रंग हैं।
Man has been split: “There is something low within you, something sinful, something wrong—cut it off. And there is something lofty within you—uncover it.” To fragment man is the greatest sin. I want to make man whole. I say: there is nothing bad within you and nothing good within you—you are pure energy. Energy can manifest in many forms. Energy is a ladder. The lowest rung is connected to the highest; they are not separate, not opposed. They are colors of a single rainbow.
तुम्हारी कामवासना और तुम्हारी रामवासना अलग-अलग नहीं हैं, शत्रु नहीं हैं--एक ही ऊर्जा की तरंगें हैं। तुम्हारी कामवासना ही एक दिन रामवासना में रूपांतरित होती है। तुम्हारी संभोग की क्षमता ही एक दिन समाधि बनती है।
Your lust and your longing for Rama are not separate, not enemies—they are waves of one energy. Your capacity for sex one day becomes samadhi.
अगर दो नहीं हैं जगत में तो फिर मनुष्य को भी दो में बांटने की कोई जरूरत नहीं। और जैसे ही मनुष्य को न बांटा जाए, चिंता विसर्जित होती है। जैसे ही मनुष्य को न बांटा जाए, तनाव शून्य हो जाता है। जैसे ही मनुष्य को न बांटा जाए वैसे ही उत्सव है, वैसे ही नृत्य का आविर्भाव होता है। जैसे ही मनुष्य को न बांटा जाए वैसे ही समाधि उतरनी शुरू हो जाती है।
If there are not two anywhere in existence, then there is no need to split man into two. The moment you do not divide man, anxiety dissolves. Tension drops to zero. Celebration arises, the dance appears. The moment you do not divide man, samadhi begins to descend.
तो दूसरी बात, मैं मनुष्य को अखंड स्वीकार करता हूं--जैसा है वैसा पूरा का पूरा! जिन्होंने उसमें खंड किए, उन्हें जीवन की पूरी कला का ज्ञान न था; उन्हें पता न था कि सारी ऊर्जा को एक साथ, समवेत, एक संगीत में कैसे गूंथा जाए। उन्हें जीवन का आर्केस्ट्रा बनाने की सूझ-बूझ नहीं थी। स्वभावतः जीवन को आर्केस्ट्रा बनाना हो, बहुत से वाद्यों को एक ही संगीत में समाविष्ट करना हो तो बड़ी सूझ चाहिए, बड़ी अंतर्दृष्टि चाहिए--कि तुम्हारी देह तुम्हारे मन के साथ नाचे, तुम्हारा मन तुम्हारे आत्म के साथ नाचे, कि तुम्हारी पूरी त्रिवेणी इस पूरे अस्तित्व के साथ नाचे।
So, second point: I accept man as whole—just as he is, utterly whole. Those who cut him into pieces did not know the full art of life; they did not know how to weave all energies together into one music. They lacked the insight to make life an orchestra. Naturally, to make life an orchestra—to include many instruments in one symphony—great sensitivity is needed, deep insight is needed: that your body may dance with your mind, your mind with your soul; that your whole triveni may dance with the whole of existence.
धर्म अब तक काट-छांट करता रहा है; मनुष्य को तोड़ता रहा खंडों में। मैं मनुष्य को जोड़ना चाहता हूं। प्रेम मेरा सूत्र है। घृणा तोड़ती है। प्रेम जोड़ता है। अब तक धर्मों ने बात तो प्रेम की की है, लेकिन प्रेम की आड़ में घृणा सिखाई है--‘शरीर को घृणा करो, तो आत्मा से प्रेम होगा।’ मैं तुमसे कहता हूं: जिसने अपने शरीर को भी प्रेम नहीं किया, वह अपनी आत्मा को कैसे प्रेम कर सकेगा? जो दृश्य से भी प्रेम न कर सका, उसके अदृश्य से कोई संबंध जुड़ेंगे, इसकी संभावना छोड़ो, इसकी आशा छोड़ो। अपने शरीर को भी प्रेम करो। उसी प्रेम की गहराई में तुम्हें मन की तरंगें मिलेंगी। अपने मन को भी प्रेम करो। उसी गहराई में तुम्हें आत्मा का शाश्वत आनंद भी छलकेगा। अपनी आत्मा को प्रेम करो। और उसी में उतरते-उतरते तुम्हें परमात्मा के दर्शन होंगे।
Until now religion has been pruning and chopping; it has been breaking man into fragments. I want to join man together. Love is my formula. Hatred divides; love joins. Religions spoke of love, but under the cover of love they taught hatred: “Hate the body, then you will love the soul.” I say: if you cannot even love your body, how will you love your soul? If you cannot love the visible, abandon hope of any connection with the invisible. Love your body too; in that deepening love you will meet the waves of the mind. Love your mind too; in that depth, the eternal bliss of the soul will overflow. Love your soul; and descending through that, you will come to the vision of the divine.
अब तक धर्मों ने तुमसे कहा है--इसे काटो, उसे काटो; यह पैर ठीक नहीं है, इसे तोड़ डालो; यह हाथ ठीक नहीं है, इसे तोड़ डालो; आंखें वासना में ले जाती हैं, आंखें फोड़ डालो; जीभ में स्वाद उमगता है, जीभ काट डालो। इन्हें धर्म कहना ठीक नहीं। ये धर्म के नाम पर बड़े जंगली प्रयोग थे, अशिष्ट असभ्य असंस्कृत। मनुष्य आगे आया है। मनुष्य अब प्रौढ़ हुआ है। अब मनुष्य को कुछ और विराटतर धर्म की आभा चाहिए, दिशा चाहिए।
Until now religions have said to you: cut this, cut that. “This leg is not right—break it. This hand is not right—cut it off. The eyes lead to desire—pluck them out. The tongue hankers for taste—cut it.” To call these “religions” is not right. These were wild experiments in the name of religion—crude, uncultured, uncivilized. Man has moved forward. Man has come of age. Now he needs a more vast aura of religion, a new direction.
कजानजाकिस का जोरबा और गौतम बुद्ध, इन दोनों को अब मैं एक साथ देखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि तुम्हारा जीवन एक संगीत हो--जिस संगीत में सब समाविष्ट हो जाए, कुछ भी निषिद्ध न हो, कुछ भी वर्जित न हो, कुछ भी पाप की तरह छोड़ा न जाए। मैं तुम्हारे सारे पापों की ऊर्जा को भी पुण्य की सुवास में रूपांतरित कर लेना चाहता हूं। और उसी को मैं कलाकार कहता हूं, उसी को मैं बुद्धिमान कहता हूं--जो लोहे को सोना बना ले; और जो जहर से औषधि बना ले; और जो मृत्यु से अमृत निचोड़ ले।
Kazantzakis’ Zorba and Gautam Buddha—I want to see both together now. I want your life to be a music in which everything is included—nothing forbidden, nothing taboo, nothing thrown away as “sin.” I want to transform the energy of all your so-called sins into the fragrance of virtue. That is what I call an artist, that is what I call wise—one who turns iron into gold, poison into medicine, who squeezes nectar from death.
द्वंद्व के कारण अब तक के धर्म दमन पर आधारित रहे। दबाओ! क्रोध है तो क्रोध को दबाओ। काम है तो काम को दबाओ। दमन, रिप्रेशन उनकी आधारशिला रही है। और ध्यान रखना, जितना दबाओगे उतनी ही उलझन में उलझ जाओगे। दबाने से कभी कुछ जाता नहीं। दबाने से बात बिगड़ती है, बनती नहीं।
Because of duality, religions have been based on repression: “Press it down! If there is anger, repress it. If there is sex, repress it.” Repression has been their cornerstone. And remember, the more you repress, the more entangled you become. Nothing ever disappears by repression. Repression worsens things; it does not set them right.
एक होटल में एक रात एक आदमी मेहमान हुआ। एक ही कमरा खाली था। मैनेजर ने कहा कि आप किसी और होटल में चले जाएं। एक कमरा खाली है, मैं दे सकता हूं; लेकिन उस कमरे के नीचे जो सज्जन ठहरे हुए हैं, वे जरा उपद्रवी स्वभाव के हैं। अगर तुम जरा जोर से चले, जरा जोर से बोले, जरा आवाज हो गई, बर्तन गिर गया--तो झगड़ा-झांसा खड़ा हो जाएगा। इसलिए उस कमरे को हमने खाली ही छोड़ रखा है कि जब तक वे सज्जन न चले जाएं उसे खाली ही रहने दें।
Once, a man checked into a hotel for a night. Only one room was vacant. The manager said, “Better try another hotel. I can give you this room, but the gentleman below is a bit troublesome. If you walk loudly, speak loudly, if there is any noise, if a utensil falls—there will be a scene. So we generally keep this room empty until he leaves.”
उस यात्री ने कहा कि मैं दिन भर तो काम में रहूंगा, रात बारह बजे लौटूंगा। चार घंटे मुझे सोना है। सुबह पांच बजे की गाड़ी पकड़ लेनी है। बहुत कम संभावना है कि मेरी उनसे कोई झंझट हो।
The traveler said, “I’ll be out all day. I’ll return at midnight. I have to sleep only four hours, and catch a 5 a.m. train. There’s little chance of any trouble.”
कमरा दे दिया गया। रात वह आदमी बारह बजे थका-मांदा लौटा। दिन भर का बाजार का काम। बिस्तर पर बैठ कर उसने जूता खोला और जूता पटक दिया। जैसे ही एक जूता पटका, उसे याद आया कि कहीं नीचे के आदमी की नींद न टूट जाए, कोई झंझट आधी रात में खड़ी न हो जाए. उसने दूसरा जूता आहिस्ते से रख दिया। सो गया। कोई घंटे भर बाद किसी ने द्वार पर जोर से दस्तक दी, द्वार को झकझोरा। नींद टूटी, उठा। सोचा कौन होगा! वह नीचे वाला आदमी खड़ा था--आगबबूला, आंख खून से भरी! उसने पूछा कि दूसरे जूते का क्या हुआ? पहला गिरा, मैंने कहा कि महानुभाव आ गए; फिर दूसरा गिरा ही नहीं! मैंने बहुत हटाने की कोशिश की, बहुत हटाने की कोशिश की कि मुझे क्या लेना-देना, किसी का जूता. अगर कोई एक जूता पहन कर सोए भी तो सो सकता है, मगर मेरी आंखों में दूसरा जूता झूलने लगा, एक जूता पहने हुए सोया हुआ आदमी दिखाई पड़ने लगा! मैंने सब तरफ करवटें बदलीं, सोने की कोशिश की, राम-राम जपा, मंत्र याद किए, कुछ काम न आया। जूता झूलता ही रहा। इसलिए मैं आया हूं। कृपा करके इतना बता दें कि दूसरे जूते का क्या हुआ, ताकि मैं सो सकूं।
He got the room. At midnight he returned, exhausted. He sat on the bed, took off one shoe, and dropped it. The moment it hit the floor, he remembered the man below—“Don’t wake him; avoid a midnight quarrel.” He set the other shoe down softly—and fell asleep.
An hour later, someone thumped the door. He woke up. The downstairs man stood there—blazing eyes, furious. “What happened to the other shoe? The first fell—I thought, ‘Ah, now the gentleman is back.’ Then the second never fell! I tried hard to ignore it, to tell myself, ‘What is it to me if someone sleeps wearing a single shoe!’ But the second shoe started dangling in my eyes. I saw a man sleeping with one shoe on! I tossed and turned, tried to sleep, chanted God’s name, repeated mantras—nothing worked. The shoe kept dangling. So I came. Kindly tell me what happened to the other shoe—so I can sleep.”
दबाओगे कुछ ऐसा ही झूलने लगेगा। इसलिए जिसने कामवासना को दबाया वह कामवासना से ही भर जाता है। तुम्हारे तथाकथित ब्रह्मचारी सिवाय कामवासना के और किसी चीज से भरे हुए नहीं होते। इसलिए यह आकस्मिक नहीं है कि तुम्हारे ऋषि-मुनियों की कथाओं में अप्सराएं आ जाती हैं और नग्न उनके आस-पास नाचती हैं। किन अप्सराओं को पड़ी है! तुम किसी इसी आशा में एक आध दिन जाकर झाड़ के नीचे आंखें बंद करके मत बैठ जाना कि अब अप्सराएं आएंगी। अप्सराओं को अगर बुलाना हो तो पहले ऋषि-मुनियों की पूरी दमन की प्रक्रिया से गुजरना होगा; कामवासना को इस बुरी तरह दबाना होगा कि तुम्हारा सारा प्राणपण उसी वासना से भर जाए; तुम्हारे भीतर धुआं ही धुआं हो जाए कामवासना का। इस तरह लड़ना होगा कामवासना से कि तुम्हें सिवाय कामवासना के और किसी चीज की सुधि ही न रहे। तो फिर विभ्रम खड़ा होगा। फिर बैठ जाना एकांत में। फिर जरूर आती हैं उर्वशियां, आकाश से उतरती हैं, नाचती हैं, रुनझुन करती हैं। फिर वे तुम्हें बहुत लुभाएंगी। और वहां कोई भी नहीं है--तुम्हीं हो। और यह जो तुम देख रहे हो, वह तुम्हारा खुली आंख का सपना है।
Whatever you repress will dangle in this way. Hence, those who repress sex become filled with sex. Your so-called celibates are filled with nothing but sex. It is no accident that in your sages’ legends, apsaras arrive—dancing naked around them. What apsaras would be bothered! Do not go sit under a tree for a day hoping they will come. If you want to summon apsaras, first pass through the full course of repression; press sex down so hard that your whole being becomes nothing but that urge; let your insides fill with the smoke of lust. Fight sex so fiercely that nothing remains in your memory but sex. Then hallucination will arise. Then go sit in solitude. Then surely the Urvashis will come; they descend from the sky, they dance and tinkle. They will entice you greatly. And there is no one there—only you. What you see is your dream with open eyes.
मनोवैज्ञानिक कहते हैं, अगर कोई चीज बहुत देर तक दबाई जाए तो फिर आंख बंद करके सपना देखने की जरूरत नहीं रहती; आंख खुली ही रहे और सपना खड़ा हो जाता है। हैलूसिनेशन पैदा हो जाता है। विभ्रम पैदा हो जाता है।
Psychologists say: if something is repressed long enough, there is no need to close the eyes to dream; the eyes remain open and the dream stands before you—hallucination arises.
मनुष्य-जाति को अब तक दमन सिखाया गया है। मेरा संदेश है: दमन नहीं। अपनी ऊर्जाओं से संघर्ष नहीं। अपनी ऊर्जाओं की समझ। अपनी ऊर्जाओं के साथ एक मैत्री। शत्रुता से कुछ भी हल न होगा। लड़े कि हारे। जीतने का उपाय है: जागो, समझो। ध्यान करो। कामवासना है तो कामवासना पर ध्यान करो। कामवासना है तो कामवासना की प्रक्रिया से गुजरो ध्यान पूर्वक, जागे हुए, सजग, हाथ में दीये को लिए हुए! और जल्दी ही तुम मुक्त हो जाओगे। तब एक ब्रह्मचर्य आता है, जो तुम्हारे तथाकथित ब्रह्मचारियों का ब्रह्मचर्य नहीं है। उस ब्रह्मचर्य की शोभा अनूठी है। उस ब्रह्मचर्य में कुछ दबाया नहीं गया है। रूपांतरित किया गया है। सारी ऊर्जा एक नये रूप में प्रकट होनी शुरू हुई है। ऊर्जा का तल बदला है, अभिव्यक्ति बदली है।
Humanity has been taught repression. My message is: no repression. No struggle against your energies. Understand your energies. Befriend your energies. Enmity solves nothing. Fight—and you lose. The way to win is: wake up, understand. Meditate. If there is lust, meditate on lust. If there is lust, move through its process attentively, wakefully, with a lamp in your hand. Very soon you will be free. Then a brahmacharya arises that is not the celibacy of your so-called celibates. The beauty of that brahmacharya is unique. Nothing is suppressed there—transformed, rather. The level of energy changes; its expression changes.
ऐसा ही समझो कि तुम्हारे हाथ में नई-नई किसी ने वीणा थमा दी, तुम क्या सोचते हो तुम दीपक राग गा सकोगे, कि बुझे दीये जल जाएं? हालांकि दीपक राग भी उस वीणा में छिपा पड़ा है। किसी बैजूबावरा के हाथ पड़ जाए, तो बुझे दीपक जल सकते हैं। वीणा यही है, मगर तुम्हें कुशलता सीखनी होगी। क्या तुम सोचते हो कि उठा कर एक हंटर और वीणा को मारने लगोगे, पीटने लगोगे, तो वीणा झुक जाएगी, अपने रहस्य तुम्हारे सामने खोल देगी और तुम दीपक राग गा सकोगे? तो तुम पागल हुए हो। तो तुम वीणा तोड़ डालोगे। दीपक राग तो दूर, उससे कोई भी राग नहीं उठेगा।
Imagine someone places a fresh veena in your hands. Do you think you will straightaway sing the raga Deepak so that extinguished lamps burst into flame? The raga is hidden in the veena, yes—but in the hands of a Baiju Bawra the dead lamps could light up. The veena is here—but you must learn skill. Do you think you can pick up a whip and beat the veena, and it will bow and reveal its secrets, and you will sing Deepak? Then you are mad. You will only break the veena. Forget Deepak—no raga will rise from it.
अधिकतर लोग अपनी जीवन-वीणा को इसी तरह तोड़ कर बैठ गए हैं। तुम्हारे मंदिरों में, तुम्हारे आश्रमों में जो लोग बैठे हैं, जिनको तुम महात्मा, साधु-संत कहते हो, इसी तरह के मुर्दे हैं, जिनकी वीणाएं टूट गई हैं। उनकी वीणा से कोई राग नहीं उठ रहा है। उदास, उत्सव-हीन, न कोई संगीत है, न कोई सुवास है। और ये रुग्ण विक्षिप्त लोग दूसरों को भी रुग्ण और विक्षिप्त किए जा रहे हैं। जो इन्होंने सीखा है, वही दूसरों को सिखाए चले जा रहे हैं। ऐसे ही मनुष्य-जाति एक बड़े गहन रोग से उलझी है।
Most people have broken the veena of their life this very way. Those who sit in your temples and ashrams—whom you call saints and sages—are such corpses, their veenas broken. No melody rises from them—gloomy, without celebration, no music, no fragrance. And these sick, deranged people are making others sick and deranged. What they learned, they teach. Thus humanity is caught in a deep disease.
मैं तुम्हें एक ऐसा धर्म देना चाहता हूं, जो तुम्हें वीणा पर अंगुलियों को साधने की कला सिखाए; जो तुम्हें वीणा से मैत्री सिखाए; जो तुम्हें वीणा के तारों में छिपे हुए सूक्ष्म-सूक्ष्म स्वरों का अनुभव कराए, जो तुम्हें इतना कुशल बना दे कि किसी दिन दीपक राग उठे, कि बुझे दीये भी जल जाएं, ऐसा संगीत जन्मे।
I want to offer you a religion that teaches you the art of placing your fingers upon the veena; that teaches you friendship with the veena; that helps you hear the subtle, subtle notes hidden in its strings; that makes you so skillful that one day the raga Deepak arises—that even extinguished lamps light up, such music is born.
परमात्मा ने तुम्हें जो दिया है, वह व्यर्थ नहीं हो सकता। अगर तुम्हें सार्थकता न दिखाई पड़ती हो तो इतना ही समझना कि अभी तुम्हारे पास देखने की क्षमता नहीं है। परमात्मा ने तुम्हें जो दिया है, सभी सार्थक है। देखते हो, बिजली तो कब से चमकती थी, करोड़ों साल से चमकती है, जब से पृथ्वी बनी तब से चमकती है और आदमी सिर्फ डरता था! और जब बिजली कड़कती थी आकाश में और मेघ घिरते थे तो आदमी घुटने के बल गिर कर इंद्र देवता की प्रार्थना करता था। सोचता था, इंद्र नाराज हैं, कि इंद्र ने बिजली के माध्यम से अपनी प्रत्यंचा खींची है, कि अपना धनुष उठाया है। आज हम जानते हैं, न कोई इंद्र है, न कोई इंद्र की नाराजगी है, न कहीं कोई प्रत्यंचा है, न कोई धनुष उठाया गया है। आज हम जानते हैं कि विद्युत जगत की एक ऊर्जा है। आज हम ऊर्जा को पहचान गए, तो आज विद्युत तुम्हारी सेवक हो गई है, घरों में पंखे चला रही है। इंद्र महाराज पंखों में बंद हैं, बिजली के बल्ब जला रहे हैं, चूल्हे पर रोटी सेक रहे हैं। इंद्र महाराज! भूल-भाल गए प्रत्ययंचा, अब न मालूम कितने काम करने पड़ रहे होंगे। वैक्यूम क्लीनर से घर का कचरा साफ कर रहे हैं। इंद्र महाराज!
What the divine has given you cannot be useless. If you cannot see its meaning yet, understand this much: as yet you lack the capacity to see. All that He has given you is meaningful. Look—lightning has flashed since the earth began; and man only trembled in fear. When clouds gathered and thunder roared, man fell to his knees and prayed to Indra: “Indra is angry; he has pulled back the bowstring, he has raised his bow!” Today we know: there is no Indra, no anger of Indra, no bowstring, no bow raised. Today we know electricity is a form of energy. Now that we recognize energy, electricity has become your servant—running your fans, lighting your bulbs, cooking your bread. Lord Indra is confined in the fans, lighting bulbs, baking chapatis—Lord Indra! He has forgotten his bowstring; who knows how many chores he must be doing now—cleaning dirt with the vacuum cleaner—Lord Indra!
ऐसी ही ऊर्जाएं तुम्हारे भीतर हैं। तुम्हारा भीतर का आकाश भी बहुत सी बिजलियों से भरा है। कामवासना वैसी ही बिजली है, वैसी ही विद्युत की कड़क है। नहीं जानोगे तो घबड़ाओगे, डरोगे, घुटने टेक दोगे। नहीं जानोगे, आंख छिपा लोगे, भागोगे। तुम जानोगे, पहचानोगे, तो यही बिजली परमात्मा के रास्ते पर रोशनी बनेगी, इसी से दीये जलेंगे।
So it is with the energies within you. Your inner sky too is filled with lightning. Lust is such electricity, such thunder. If you do not know it, you will panic, you will fall to your knees, you will hide, you will run. If you know and recognize it, this very electricity becomes the light along the path to God—by it lamps are lit.
मेरा संदेश है: संसार को इतना प्रेम करो कि संसार में परमात्मा को पा सको। कहीं और कोई परमात्मा नहीं है। और परमात्मा को मान मत लेना--जानना है, खोजना है। अपने को अंगीकार करो। अपने को अंगीकार करने में ही तुमने परमात्मा और अपने बीच संबंध जोड़ा। अपने को अस्वीकार मत करो। तुम जैसे हो भले हो। उसके हस्ताक्षर तुम्हारे ऊपर हैं। तुम उसकी निर्मिति हो।
My message is: love the world so deeply that through the world you can find God. There is no God elsewhere. And do not believe in God—know Him, seek Him. Accept yourself. In accepting yourself you have built the bridge between yourself and the divine. Do not reject yourself. As you are, you are good. His signature is upon you. You are His handiwork.
मैं मनुष्य को यह गौरव और गरिमा देना चाहता हूं। पुराने धर्मों ने तुम्हें पापी कहा है। पुराने धर्मों ने तुम्हें इतना निंदित किया है कि तुम्हारे भीतर बड़ा अपराध का भाव पैदा हो गया है। मैं तुम्हें अपराध के भाव से मुक्त करना चाहता हूं। तुम पापी नहीं हो। तुम्हारे भीतर पुण्य के बहुत से बीज पड़े हैं जो खिलने के लिए तत्पर हैं, जो फूल बनना चाहते हैं। खाद दो। सम्हालो उन्हें। तुम्हारे भीतर बड़ी हरियाली प्रकट होना चाहती है। तुम अगर रेगिस्तान हो तो सिर्फ तुम्हारा जिम्मा है। यह रेगिस्तान लहलहाता हुआ उपवन बन सकता है।
I want to give man this dignity and grandeur. The old religions called you sinners. The old religions condemned you so much that a deep sense of guilt took root within you. I want to free you from guilt. You are not a sinner. Within you lie many seeds of virtue, ready to bloom into flowers. Give them nourishment. Care for them. A great greenness wants to arise within you. If you are a desert, it is only your responsibility. This desert can become a lush garden.
निरुपम! तू तो सधुक्कड़ी भाषा सीख गई!
Nirupam! You’ve learned the sadhukkadi tongue!
सधुक्कड़ी भाषा बड़ी प्यारी भाषा है। सधुक्कड़ी भाषा का अर्थ होता है: जैसा है वैसा ही बिना लाग-लपेट के कह देना। सधुक्कड़ी भाषा का अर्थ होता है: भाव को कच्चे-कच्चे बाहर ले आना; उन्हें मर्यादा न देना, व्यवस्था न देना, उन्हें गणित, तर्क और व्याकरण के नियम न देना। सधुक्कड़ी भाषा का अर्थ होता है: सहज निवेदन। समझे कोई समझे, न समझे कोई न समझे।
Sadhukkadi is a very lovely language. Sadhukkadi means: to say it exactly as it is, without ornament or trimming. It means to bring your feelings out raw—without giving them propriety, arrangement, or subjecting them to the rules of mathematics, logic, and grammar. Sadhukkadi means a simple, spontaneous utterance. Let whoever understands, understand; whoever doesn’t, let them not.
कबीरदास ने कहा है: एक अचंभा मैंने देखा, नदिया लागी आगि! क्या समझोगे? नदिया लागी आगि! एक अचंभा मैंने देखा, मछली चढ़ गई रूख! वृक्ष पर मछली चढ़ गई, क्या समझोगे? समझना कठिन हो जाएगा। बात समझने की कम, अनुभव की ज्यादा है। ऐसा उलटा हो रहा है दुनिया में, इसलिए कबीर ने कहा है।
Kabir has said: “I saw a wonder—river caught fire!” What will you make of it? “River caught fire!” “I saw a wonder—the fish climbed a tree!” What will you understand? Understanding will be difficult. It is less a matter of understanding than of experiencing. The world has turned upside down; that’s why Kabir spoke like this.
देखो, आदमी के भीतर परमात्मा बैठा है और आदमी सारे जगत में खोज रहा है--एक अचंभा मैंने देखा, नदिया लागी आगि! आदमी जिसे खोज रहा है वह खोजने वाले में छिपा है और मजा है कि आदमी खोजता ही चला जाता है और खोजने के कारण ही खोज नहीं पाता है।
Look: the Divine sits within man, and man searches for Him all over the world—“I saw a wonder—river caught fire!” What is being sought is hidden in the seeker himself, and the irony is that man goes on searching and, by the very search, fails to find.
कबीर अगर आज होते तो जरा मुश्किल में पड़ते; ये वचन आज नहीं बोल सकते थे। क्योंकि अभी ऐसा होने लगा है, अमरीका की नदियों में कभी-कभी आग लग जाती है, क्योंकि इतना तेल नदियों में मिल गया है, पेट्रोल, तेल, फैक्ट्री. सारी नदियां इस तरह विषाक्त हो गई हैं कि अमरीका की नदियों में कभी-कभी आग लग जाती है। खयाल रखना, अभी कुछ दिन पहले एक झील में आग लग गई थी। कबीर आज होते तो न कहते यह कि एक अचंभा मैंने देखा। अचंभा ही नहीं रहा अब कुछ इसमें। मगर तब यह बड़ी अचंभे की बात थी। कबीर इशारा कर रहे थे।
If Kabir were here today, he’d be in a bit of a bind; he couldn’t say these exact words, because now it actually happens that rivers in America sometimes catch fire—so much oil, petrol, factory effluent has mixed in that they’ve become toxic. Keep in mind, only recently a lake caught fire. If Kabir said it now, it wouldn’t be a wonder anymore. But then it was wondrous. Kabir was pointing.
ऐसे ही निरुपम! अच्छा हुआ कि ऐसे सधुक्कड़ी वचन तेरे भीतर पैदा होने शुरू हुए। अच्छे लक्षण हैं! मेघ घिरने लगे--आषाढ़ के पहले मेघ! जल्दी ही वर्षा होगी। तैयार करो अपने को।
So, Nirupam! It’s good that such sadhukkadi sayings are arising in you. These are good signs! Clouds are gathering—the early monsoon clouds of Ashadh! Soon it will rain. Prepare yourself.
‘आग में जल गई यह दीवानी
भस्म हुई अब फिरती है।’
ऐसा होता है। जल कर ही तो जीवन मिलता है। अचंभे की बातें हैं, साधारण तर्क के बाहर हैं। जो अपने को बचाता है, खो देता है। जो अपने को खोने को तत्पर है, पा लेता है। जो मझधार में डूब जाता है, उसे किनारा मिल जाता है। और जो किनारे की तलाश करता है, वह मझधारों में डूब जाता है। ऐसा ही है। जिंदगी के नियम तुम्हारे साधारण गणित के नियम नहीं हैं। जिंदगी के नियम तुम्हारे साधारण गणित के नियम से बहुत भिन्न हैं।
“This love-mad one burned in the fire, reduced to ash, now she wanders.” So it is. Only by burning does life come. These are wondrous things, beyond ordinary logic. The one who saves himself, loses. The one who is ready to lose himself, finds. The one who drowns in midstream finds the shore; the one who clings to the shore drowns in the current. So it is. The laws of life are not your ordinary rules of arithmetic. They are very different.
एक तो साधारण गणित है, जिसमें दो और दो चार होते हैं। एक प्रेम का गणित है, जिसमें दो मिल कर एक हो जाता है।
There is ordinary arithmetic, where two and two make four. And there is the arithmetic of love, where two come together and become one.
‘आग में जल गई यह दीवानी
भस्म हुई अब फिरती है
सिंदूरी मेघा बरसे
रिमझिम बरसे रुनझुन बरसे
जितने भीगे उतने तरसे।’
सच है। जितना भीगोगे उतने तरसोगे। जितना पीओगे, प्यास बढ़ती चली जाएगी। यह परमात्मा के साथ नाता जोड़ना है, ऐसी ही अनंत प्यास के साथ नाता जोड़ना है। यह कुछ पीने से बुझने वाली नहीं है, मिटने वाली नहीं। और भक्त चाहता भी नहीं कि मिटे; क्योंकि प्यास मिट जाएगी तो फिर परमात्मा को कैसे पीएगा? तो भक्त कहता है: तड़फाओ मुझे! जलाओ मेरी प्यास को, बढ़ाओ मेरी प्यास को। मुझे और दीवाना करो। बरसो मेरे ऊपर। मगर मेरी प्यास को बुझा मत देना। क्योंकि प्यास बुझ गई तो फिर जीवन कहां!
“This love-mad one burned in the fire, reduced to ash, now she wanders. Crimson clouds pour— softly they pour, with a tinkling rain; the more I’m drenched, the more I yearn.” True. The more you’re drenched, the more you will yearn. The more you drink, the more the thirst grows. To relate with the Divine is to relate with an endless thirst. It’s not something that will be quenched or finished—and the devotee does not even want it to finish; for if thirst ends, how will he drink God? So the devotee prays: torment me! Set my thirst ablaze, increase my thirst. Make me even more mad. Pour Yourself upon me—but do not quench my thirst. If the thirst is quenched, where is life then?
संसार की तो प्यासें बुझ भी जाएं, परमात्मा की प्यास कभी नहीं बुझती। जितना मिलन होता है, उतना ही पास आने का मन होता है, और पास से भी पास, और पास से भी पास, और इस यात्रा का कोई अंत नहीं है! परमात्मा की यात्रा शुरू होती है, समाप्त नहीं होती। उसका पहला पृष्ठ तो है, अंतिम पृष्ठ नहीं है।
Worldly thirsts can be quenched; the thirst for God never. The more the union, the greater the longing to come nearer—nearer, and nearer still. This journey has no end! With God the journey begins, it does not conclude. There is a first page, but no last.
‘जितने भीगे उतने तरसे
मंजिल का भी होश नहीं
राहों का भी ज्ञान नहीं।’
जरूरत भी नहीं। मंजिलों का होश और राहों का ज्ञान--सब बुद्धि के हिसाब हैं। प्रेमियों को क्या चिंता पड़ी! प्रेमी तो लड़खड़ाए चले जाते हैं। और किसी भी दिशा में चल पड़ें, अगर हृदय में प्रेम है तो उससे मिलना हो जाता है। और अगर हृदय में प्रेम न हो तो तुम जाओ काशी, तुम जाओ काबा, उससे मिलना नहीं होगा। उससे मिलना दिशाओं में थोड़े ही होता है; उससे मिलना तो अंतर्तम में होता है। किन्हीं मार्गों पर चल कर थोड़े ही हम उस तक पहुंचते हैं। वह तो हम में आया ही हुआ है, सदा से आया हुआ है। जब सब मार्ग छूट जाते हैं तब उसके दर्शन होते हैं।
“The more I’m drenched, the more I yearn. No awareness of the destination, no knowledge of the roads.” No need either. Awareness of destinations and knowledge of roads—these are the mind’s calculations. What do lovers care! Lovers stagger along. Whichever direction they move, if there is love in the heart, meeting happens. And if there is no love in the heart, go to Kashi or go to the Kaaba—meeting will not happen. Meeting does not happen in the compass of directions; it happens in the innermost. We do not reach Him by walking along certain paths. He has already arrived within us, from the very beginning. When all paths drop, His vision dawns.
इसलिए कहा सधुक्कड़ी भाषा। मार्गों से वह नहीं मिलता, मार्गों के छूट जाने से मिलता है। दौड़ोगे, चूकोगे। रुक जाओ, पा लोगे।
Hence I call it sadhukkadi: He is not found through paths, but by the falling away of paths. Run, and you will miss. Stop, and you will find.
‘अंतरघट में किरणें उतरीं
हृदय कंवल है खिलता जाता।’
रास्ते खो जाएंगे, मंजिलें खो जाएंगी, तभी किरणें उतरनी शुरू होती हैं। किरणें भी ऐसी कि बाहर के सब सूरज फीके हैं। किरणें भी ऐसी कि एक-एक किरण में हजार-हजार सूरज छिप जाएं।
“Rays have descended into the inner vessel; the heart’s lotus keeps blooming.” When roads are lost and destinations drop, then the rays begin to descend—rays before which all outer suns are pale; rays in which each single ray can contain a thousand suns.
‘अंतरघट में किरणें उतरीं
हृदय कंवल है खिलता जाता।’
और हृदय-कमल खिलता ही जाता है, खिलता ही जाता है। इसलिए हमने मनुष्य की अंतिम चेतना की अभिव्यक्ति को सहस्रदल कमल कहा है, हजार पंखुड़ियों वाला कमल! हजार प्रतीक-अंक है। उसका मतलब होता है असंख्य! पंखुड़ियों पर पंखुड़ियां खुलती चली जाती हैं। यह खुलना कभी बंद नहीं होता।
“Rays have descended into the inner vessel; the heart’s lotus keeps blooming.” And the heart-lotus goes on flowering, goes on flowering. That is why we have called the ultimate flowering of human consciousness the thousand-petaled lotus. “A thousand” is a symbolic number—meaning innumerable. Petal upon petal keeps opening. This opening never stops.
मनुष्य अपने में कितना छिपाए है, हमें पता ही नहीं। एक छोटे से बीज को देख कर कह सकते हो कितना इसमें छिपा है? वैज्ञानिक से पूछो, वह कहता है सब छिपा है, एक-एक पत्ता। अगर यह वृक्ष होकर हजार साल जीएगा तो उस हजार साल में जितने पत्ते पैदा होंगे सब छिपे हैं; जितने फूल लगेंगे, सब छिपे हैं; जितने फल लगेंगे, सब छिपे हैं; जितने बीज लगेंगे, सब छिपे हैं। वैज्ञानिक कहते हैं: एक छोटा सा बीज सारी पृथ्वी को हरियाली से भर सकता है। इतनी उसकी विराट क्षमता है! तो फिर आदमी के चैतन्य के बीज की तो क्षमता और भी विराट निश्चित ही होगी।
How much man hides within himself—we have no idea. Looking at a tiny seed, can you say how much is concealed in it? Ask a scientist: he’ll say everything is hidden there, every single leaf. If this seed becomes a tree and lives a thousand years, all the leaves that will appear in those thousand years are hidden in it; all the flowers, all the fruits, all the seeds. Scientists say: a tiny seed could cover the whole earth with greenery—such is its vast potential. Then surely the seed of human consciousness must have an even vaster capacity.
एक व्यक्ति के भीतर की रोशनी सारे जगत को रोशन कर सकती है। ऐसा ही तो कभी-कभी हो जाता है--किसी बुद्ध के पैदा होने पर, किसी मोहम्मद के पैदा होने पर। जिनके पास आंखें हैं, वे चल पड़ते हैं रोशनी की तलाश में। जिनके पास थोड़ा भी हृदय है--सजग, संवेदनशील--उनके भीतर भनक पड़ने लगती है, कंपन होने लगता है।
The light within a single person can illumine the whole world. It happens at times—when a Buddha is born, when a Mohammed is born. Those who have eyes set out in search of that light. Those who have even a little heart—alert, sensitive—begin to catch a hint within, a tremor.
‘किंतु प्रभु! दृष्टि तुम्हारी एक
सारी पीड़ा हर लेती है।’
पीड़ा ही क्या है? पीड़ा यही है कि उससे मिलन कब होगा। तो स्वभावतः उसकी एक दृष्टि भी पड़ जाए तो बरस गए मेघ! जन्मों-जन्मों की प्यासी धरती हरी हो उठी!
“But, Lord! A single glance of Yours takes away all pain.” And what is pain? Only this: when will union with Him be? Naturally, if a single glance falls, the clouds burst! The earth parched for lifetimes turns green!
दुख क्या है जीवन में? एक ही दुख है कि हम अपने मूलस्रोत से कैसे जुड़ जाएं? हम अपनी जड़ें भूल गए हैं। हम अपना घर भूल गए हैं। उस घर में हमारी वापसी कैसे हो जाए?
What sorrow is there in life? Only one: how to reconnect with our source. We have forgotten our roots, forgotten our home. How to return to that home?
निश्चित ही एक झलक काफी है। एक आंख उसकी पड़ जाए कि फिर हम दुबारा वही नहीं हो सकते जो थे। हम कुछ के कुछ हो गए। हम नये हो गए। एक आंख की झलक और सारे रोएं बदल गए हैं। रोआं-रोआं, कण-कण, दिल की धड़कन-धड़कन गूंज उठी, नाच उठी!
Surely, a single glimpse is enough. If one look of His falls upon you, you can never again be what you were. You are transformed. You are new. One glimpse—and every hair has changed; every pore, every particle, every heartbeat resounds, starts to dance!
‘भस्मित करके जीवित करते
कितनी करुणा बरसाते हो!’
इसलिए मैंने कहा कि निरुपम, अच्छा हुआ, तेरे भीतर सधुक्कड़ी भाषा पैदा हो रही है। ऐसा ही राज है उसका। मिटाता है, मिटा कर बनाता है।
“By turning me to ash You make me live— how much compassion You shower!” That is why I said, Nirupam: good that sadhukkadi speech is arising in you. Such is His secret: He effaces—and by effacing, He creates.
जीसस ने कहा है: जो मिटेंगे, वही केवल उसे पा सकेंगे।
Jesus has said: only those who die will attain Him.
एक अंधेरी रात में निकोडेमस नाम का एक बहुत प्रसिद्ध विचारक जीसस को मिलने आया था। और उसने जीसस से पूछा कि मैं परमात्मा को कैसे पा सकता हूं? जीसस ने कहा: धर्म के नियमों का पालन करते हो? उसने कहा: पालन करता हूं अक्षरशः, एक-एक नियम का पालन करता हूं। और वह झूठ नहीं बोल रहा था, वह जाना-माना नीतिज्ञ था, जाना-माना चरित्रवान व्यक्ति था, उसकी बड़ी ख्याति थी। जीसस को तो कोई भी नहीं जानता था, निकोडेमस बहुत प्रसिद्ध था। यहूदियों के सबसे बड़े मंदिर का वह भी एक आचार्य था।
One dark night a very renowned thinker named Nicodemus came to meet Jesus. He asked, “How can I find God?” Jesus said, “Do you follow the rules of religion?” He replied, “I follow them to the letter, every single rule.” He was not lying—he was a known moralist, a man of character, very famous. No one knew Jesus; Nicodemus was celebrated—one of the chief teachers of the great Jewish temple.
जीसस ने कहा: तो फिर एक ही कमी रह गई है, अगर सब नियमों का पालन करते हो और परमात्मा नहीं मिला और तुम्हें मुझसे पूछने आना पड़ा तो सिर्फ एक ही बात की कमी रह गई है।
Jesus said, “Then only one lack remains. If you follow all the rules and still have not found God, and have had to come to ask me, then just one thing is missing.”
निकोडेमस ने पूछा: कहो किस बात की कमी, मैं पूरा करूंगा।
Nicodemus asked, “Tell me what—I'll fulfill it.”
जीसस ने कहा: अनलेस यू आर बार्न अगेन. जब तक कि तुम्हारा फिर से जन्म न हो, तब तक तुम उसे न पा सकोगे।
Jesus said, “Unless you are born again, you cannot attain.”
निकोडेमस ने कहा: फिर से जन्म! तो क्या मुझे मरना होगा?
Nicodemus said, “Born again? Then must I die?”
जीसस ने कहा: मरना ही होगा। तुम्हारी तरफ से तुम्हें मरना ही होगा, मिटना ही होगा। जैसे बीज जमीन में गिरता है और मिट जाता है, ऐसे तुम जिस दिन मिट जाओगे उस दिन तुम्हारे भीतर से अंकुरण होगा।
Jesus said, “You must die—on your side, you must die; you must be effaced. As a seed falls into the earth and dissolves, so the day you dissolve, sprouting will arise from within you.”
धर्म मिटने की ही कला है--और पाने की भी। धर्म सूली है--और सिंहासन भी।
Religion is the art of dissolving—and of attaining. Religion is the cross—and also the throne.
संसार में दुख नहीं है। संसार में देखो, आदमी को हटा दो जरा, आदमी को बाद कर दो, संसार में कहां दुख है? पक्षियों के गीत सुनो, वृक्षों में खिले फूल देखो, कहीं दुख की छाया भी मालूम पड़ती है? आकाश के तारों से मुलाकात लो, सुबह उगते सूरज को देखो, वृक्षों से गुजरती हवाओं का नाच, सागर की तरफ दौड़ती हुई नदियों की गति, कहां दुख है?
There is no suffering in the world. Look at the world—remove man for a moment, set him aside—where is suffering? Listen to the birds singing, see the blossoms on the trees; do you sense even a shadow of sorrow anywhere? Meet the stars in the sky, watch the sun rise in the morning, the dance of the winds through the trees, the rush of rivers toward the ocean—where is suffering?
संसार में कोई दुख नहीं है। दुख है तो आदमी के मन में है। दुख आदमी की ईजाद है। दुख आदमी का आविष्कार है।
There is no suffering in the world. If there is, it is in the human mind. Suffering is man’s invention, man’s discovery.
ये रस की सेज, ये सुकुमार, ये सुकोमल गात
नैन कमल की झपक, कामरूप का जादू
ये रसमसाई पलक की घनी-घनी परछांई
फलक पे बिखरे हुए चांद और सितारों की
चमकती अंगुलियों से छिड़के राज फितरत के
तराने जागने वाले हैं, तुम भी जाग उठो
यह महवे-ख्वाब हैं, रंगीन मछलियां तहे-आब
This couch of nectar, this tender, delicate form, the flutter of lotus-eyes, the magic of desire, the thick, honeyed shadows of the lashes, on the firmament the moon and stars scattered, their gleaming fingers sprinkling nature’s secret songs— they are about to awaken; you too, awaken! Are these dream-intoxications, gaudy fish under water, that in the courtyard’s pool even their sparkles are no more? Are these downcast hibiscus flowers upon the branch, as if unblown embers had gone cold? Is this moonlight, or an upsurging ocean of elixir— and yet man, the same man, is so miserable in the world.
कि हौजे-सहन में अब इनकी चश्मकें भी नहीं
ये सरनिगूं हैं सरे-शाख फूल गुड़हल के
कि जैसे बेबुझे अंगारे ठंडे पड़ जाएं।
ये चांदनी है कि उमड़ा हुआ है रस-सागर
एक आदमी है कि इतना दुखी है दुनिया में।
चांदनी देखते हैं! चांद से बरसता रस का सागर देखते हैं!
You see the moonlight! You see the ocean of sweetness pouring from the moon! Is this moonlight, or an upsurging ocean of elixir— and yet man, the same man, is so miserable in the world.
ये चांदनी है कि उमड़ा हुआ है रस-सागर
एक आदमी है कि इतना दुखी है दुनिया में।
दुनिया में दुख नहीं है। नहीं, जरा भी नहीं। दुनिया तो महत आनंद-उत्सव में लीन है। अस्तित्व तो परमात्मा के साथ नाच रहा है--उसका नृत्य है। जंगल में भागते हुए हिरणों की कतारें देखीं! पशुओं की आंख में झांक कर देखा, कैसा सन्नाटा है! कैसी निर्दोष भाव-भंगिमा! मोर को नाचते देखा! कोयल को पुकारते सुना है! इस सबसे तुम्हें खबर मिलती है कि संसार में दुख है? संसार तो रस का सागर है। रसो वै सः! उस रस से उतरा है, रस का ही सागर है।
There is no sorrow in the world. Not even a little. The world is immersed in a great celebration of joy. Existence is dancing with the divine—it is his dance. Have you seen the lines of deer running through the forest? Have you looked into an animal’s eyes—the vast silence there, the innocent expression? Have you seen the peacock dance? Heard the cuckoo call? Does any of this tell you the world is sorrowful? The world is an ocean of rasa, of essence. Raso vai sah! From that rasa it has descended; it is an ocean of rasa.
परमात्मा तो रस-रूप है, मगर आदमी का मन इस रस के सागर से टूट गया है। आदमी ने अपने अहंकार में अपने को अस्तित्व से पृथक कर लिया है, अजनबी कर लिया है, अपने को दूर-दूर कर लिया है। चारों तरफ अहंकार की एक लक्ष्मण-रेखा खींच दी है, उसके बाहर नहीं जाता। उसके भीतर दुख है। तुम्हारी मान्यता में दुख है। और अगर तुम्हारी मान्यता में दुख है तो फिर संसार में भी तुम्हें सुख दिखाई नहीं पड़ेगा।
God is of the nature of rasa, but man’s mind has broken off from this ocean. In his ego, man has separated himself from existence, made himself a stranger, distanced himself. He has drawn a boundary line of ego all around and will not step beyond it. Inside that, there is suffering. Your belief creates your sorrow. And if your belief is in sorrow, then you will not be able to see joy in the world either.
Have you ever met the kind of person to whom you say, “Look, what a lovely moon!” and he answers, “What’s lovely about it? It’s the moon—always has been, always will be. What’s the big deal?” Or a flower blooms and you say, “Look, a flower!” and he says, “I can see it too—so what?”
तुमने कभी ऐसे आदमी को देखा, जिसको तुम कहो कि देखो कितना प्यारा चांद निकला है और वह कहे, क्या प्यारा है इसमें? चांद है, चांद जैसा चांद है! निकलता ही रहा है, निकलता ही रहेगा, इसमें प्यारा क्या है? तुमने ऐसे आदमी से बात की कभी कि फूल खिले और तुम कहो कि देखो फूल खिला और वह कहे कि मुझे भी दिखाई पड़ रहा है, पर इससे क्या?
फितरत के पुजारी कुछ तो बता,
क्या हुस्न है इन गुलजारों में?
है कौन-सी रानाई आखिर,
इन फूलों में, इन खारों में?
वो ख्वाह सुलगते हों शब भर,
O worshiper of nature, tell me at least, what beauty lies in these gardens? What loveliness, after all, in these flowers, in these thorns? Whether they smolder all the night, whether they shine all the night, I too have often seen them— what is new about the stars? From the cool rays of this moon I feel no ease at all, no ecstasy stirs in me when I wander through the gardens. These silent narcissus buds— who knows what buds they are? They bloom, they smile, and yet are counted among the sick. The river’s tumultuous scene— well, congratulations to you; but a broken, battered boat does crash in the midstream. We heard the cuckoo’s honeyed song, but did you ever think how many tangled melodies there are in a lute with broken strings?
वो ख्वाह चमकते हों शब भर
मैंने भी तो देखा है अक्सर,
क्या बात नई है तारों में?
इस चांद की ठंडी किरनों से
मुझको तो सुकूं होता ही नहीं;
मुझको तो जुनूं होता ही नहीं,
जब फिरता हूं गुलजारों में।
ये चुप-चुप नर्गिस की कलियां
क्या जाने कैसी कलियां हैं?
जो खिलती हैं, जो हंसती हैं
और फिर भी हैं बीमारों में।
दरिया के तलातुम का मंजर हां
तुझको मुबारिक हो लेकिन,
इक टूटी-फूटी कश्ती भी
टकराती है मंझधारों में।
कोयल के रसीले गीत सुने
लेकिन ये कभी सोचा तूने,
हैं उलझे हुए नगमे कितने
इक साज के टूटे तारों में?
कुछ लोग हैं, जो सिर्फ टूटे हुए साज के नगमे ही सुनते हैं।
There are people who hear only the tunes of broken instruments.
कोयल के रसीले गीत सुने
लेकिन ये कभी सोचा तूने
हैं उलझे हुए नगमे कितने
इक साज के टूटे तारों में?
We heard the cuckoo’s honeyed song— but did you ever think how many tangled melodies there are in a lute with broken strings?
कुछ लोग हैं जो आदमी नहीं देखते, लाशें गिनते हैं। कुछ लोग हैं जो जिंदगी नहीं देखते, जो मौत का हिसाब लगाते हैं। कुछ लोग हैं, जो गुलाब की झाड़ी के पास खड़े होकर फूल नहीं देखते, कांटे गिनते हैं। फिर उनके लिए दुख ही दुख है।
There are people who don’t see living beings; they count corpses. There are people who don’t see life; they keep the accounts of death. There are people who stand before a rosebush and count the thorns, not the flowers. For them, it is sorrow upon sorrow.
दुख तुम्हारी दृष्टि में है, तुम्हारे चुनाव में है। संसार तो कोरा कागज है, चाहो तो स्वर्ग लिखो उस पर, चाहो तो नरक लिखो उस पर। संसार तो दर्पण है; तुम जैसे हो वही उसमें दिखाई पड़ जाएगा।
Suffering is in your vision, in your choosing. The world is a blank page: write heaven upon it if you wish, write hell upon it if you wish. The world is a mirror; as you are, so it will appear.
एक ईसाई पादरी अपने शिष्यों को समझा रहा था। शिष्य तैयार हो गए थे, दूर यात्राओं पर जा रहे थे--और-और लोगों को ईसाई बनाने। पादरी ने समझाया कि सुनो, जब तुम समझाओ लोगों को, तो जो-जो तुम समझाओ उसकी भाव-भंगिमा भी प्रकट करना। ऐसे ही मत समझाए जाना ग्रामोफोन के रिकॉर्ड की तरह, नहीं तो लोगों पर असर नहीं पड़ता। जैसे, उदाहरण के लिए, जब तुम स्वर्ग की बात करो, तो चेहरे पर एकदम स्वर्गीय आभा को प्रकट करना, मस्त हो जाना, जैसे शराब पी ली हो! मस्ती में डोलने लगना। आंखें ऊपर चढ़ जाएं! आकाश की तरफ देखना, हाथ उठा देना कि लोग भी अचंभे में आ जाएं।
A Christian priest was instructing his disciples. They were ready to set out on distant journeys to convert others. The priest said, “Listen, when you explain things to people, express the feeling as well. Don’t talk like a gramophone record; otherwise it won’t affect them. For example, when you speak of heaven, let a heavenly glow suffuse your face; be ecstatic, as if you’ve drunk wine. Sway in your bliss, roll your eyes upward! Look to the sky, lift your hands, so that people are amazed.”
एक युवक ने खड़े होकर पूछा कि यह तो ठीक है गुरुदेव, नरक का वर्णन करते समय क्या करना? तो ईसाई पादरी ने कहा: तुम्हारी जैसी शकल है, वही काम कर जाएगी। कुछ विशेष भाव-भंगिमा की जरूरत नहीं। तुम जैसे हो बस ऐसे ही खड़े हो जाना। पर्याप्त है। तुम्हें देख कर भरोसा आ जाएगा कि नरक है।
A young man stood up and asked, “That’s fine, Master—but what should we do when describing hell?” The priest replied, “With the face you already have, that will do. No special expression is needed. Just stand as you are. It’s enough. Looking at you, people will be convinced hell exists.”
एक युवती एक युवक के प्रेम में थी। मां भी चाहती थी कि विवाह हो जाए। लेकिन युवती ने एक दिन अपनी मां को कहा कि और सब तो ठीक है, उसे धर्म में बिलकुल विश्वास नहीं है--उस युवक को। क्या यह उचित है कि हम ऐसे आदमी से विवाह करें जिसे धर्म में विश्वास न हो?
A young woman was in love with a young man. Her mother also wished for their marriage. But one day the daughter said, “Everything else is fine, but he has no faith in religion. Is it right to marry a man who does not believe in religion?”
मां ने पूछा: तू विस्तार की बात कर। क्या मतलब? धर्म में विश्वास नहीं, किस बात में विश्वास नहीं?
लड़की ने कहा: जैसे उदाहरण के लिए, उसे नरक में विश्वास नहीं।
मां ने कहा: पागल, छोड़ फिकर। हम दोनों के बीच एक दफा आ जाने दे, विश्वास दिला देंगे। एक दफा हम दोनों के बीच पड़ भर जाए, नरक में उसे निश्चित विश्वास आ जाएगा।
The mother asked, “Explain. What do you mean—doesn’t believe in what?” The girl said, “For example, he doesn’t believe in hell.” The mother said, “Foolish child, don’t worry. Let him once come between the two of us; we’ll make him believe. Once he gets between us, he will surely be convinced hell exists.”
विवाह के पहले जिन्हें नरक में विश्वास नहीं होता, विवाह के बाद हो जाता है। अनुभव से हो जाता है। स्वर्ग में चाहे अविश्वास रहे, नरक में अविश्वास नहीं रह सकता।
Before marriage, those who don’t believe in hell often do afterward—by experience. They may still doubt heaven, but they cannot doubt hell.
तुम कैसे जी रहे हो, उस पर सब निर्भर है। ऐसा तो पूछो ही मत कि संसार में इतना दुख क्यों है। संसार में कोई दुख नहीं है। तुम्हारी दृष्टि, तुम्हारी दृष्टि दुख को चुनने वाली दृष्टि है। तुम दुखों को संगृहीत करते हो। फिर स्वभावतः संसार में दुख ही दुख दिखाई पड़ता है।
Everything depends on how you live. Don’t ask why there is so much suffering in the world. There isn’t. Your vision selects suffering; you collect sorrows. Naturally then, the world appears to you as nothing but sorrow.
कहते हैं, किसी आशावादी आदमी से पूछो तो वह कहेगा, दो दिनों के बीच में एक रात होती है; और किसी निराशावादी से पूछो तो वह कहेगा, दो रातों के बीच में एक दिन होता है।
It is said: ask an optimist and he will say, “Between two days there is one night.” Ask a pessimist and he will say, “Between two nights there is one day.”
पश्चिम का एक बड़ा विचारक, डीनइंगे, बहुत निराशावादी था। एक जगह बोल रहा था। उसने निराशा के बड़े चित्र खींचे। किसी व्यक्ति ने खड़े होकर पूछा कि आप महानिराशावादी हैं। आपकी बातें सुन-सुन कर मैं तक निराश हुआ जा रहा हूं। आपसे बड़ा निराशावादी मैंने नहीं देखा।
डीनइंगे ने कहा: क्या कहा? मैं और निराशावादी! गलत। क्योंकि मैं जितनी निराश अपेक्षाएं करता हूं जिंदगी से, जिंदगी उससे भी ज्यादा बदतर साबित होती है। मैं निराशावादी नहीं हूं। मेरा सब निराशावाद जिंदगी से कम बदतर है। मैं जो सोचता हूं, उससे भी बुरा सिद्ध होता है।
एक आशावादी होता है।
A great Western thinker, Dean Inge, was very pessimistic. He was speaking somewhere, painting vast canvases of despair. Someone stood up and said, “You are the ultimate pessimist. Listening to you, even I am becoming despondent. I have never seen a greater pessimist.” Inge said, “What did you say? Me—a pessimist? Wrong. Because however pessimistic my expectations of life are, life proves even worse. I am not a pessimist—my pessimism is less bleak than reality. Whatever I imagine, it turns out worse.”
मैंने सुना है कि एक आशावादी न्यूयार्क के एक मकान से गिर पड़ा, कोई पचास मंजिल मकान से। गिरते, राह में खिड़कियों से लोगों ने झांक कर पूछा कि भाई क्या हाल है? उसने कहा: अब तक सब ठीक है।
And then there is the optimist. I have heard of an optimist who fell from a fifty-story building in New York. As he fell, people leaned out of the windows and asked, “How are you?” He said, “So far, so good!”
एक आशावाद है जीवन का। आशा हो तो बड़े फूल खिलते हैं। तुम पर निर्भर है। यह जिंदगी नरक भी बन जाती है, स्वर्ग भी बन जाती है। और इस जिंदगी से एक और नया द्वार खुलता है, जिसको हम मोक्ष कहते हैं। जब यह समझ में आ जाता है किसी व्यक्ति को कि जिंदगी पर मैं जो चाहूं वही रंग भर दूं, नरक का चाहूं तो नरक का, स्वर्ग का चाहूं तो स्वर्ग का--तब उसे एक अंतिम समझ आती है: अगर जिंदगी में रंग ही न भरूं, न स्वर्ग का न नरक का, जिंदगी को खाली की खाली ही रहने दूं, तो क्या होगा? उस स्थिति की दशा मोक्ष है। कोई भी रंग नहीं भरा जाता। दिन भी ठीक और रात भी ठीक। रात आए तो रात ठीक और दिन आए तो दिन ठीक। सुख भी ठीक, दुख भी ठीक, सब ठीक। ऐसा जो सर्व-स्वीकार का भाव है, जहां कांटों में और फूलों में भेद नहीं किया जाता, जहां जय और पराजय समान हो जाती है, जहां सफलता-विफलता में कोई अंतर नहीं रह जाता है--इस दशा को हमने मोक्ष कहा है। मोक्ष का अर्थ है: परम स्वतंत्रता। मन बिलकुल गया।
There is an optimism of life. With hope, great flowers bloom. It is up to you. This life can become hell, and it can become heaven. And from this very life, another door opens, which we call moksha, liberation. When a person understands, “I can color life as I wish—if I want hell, hell; if I want heaven, heaven”—then a final understanding dawns: “What if I don’t color it at all—neither with heaven nor with hell—and leave life just empty?” That state is moksha. No color is applied. Day is fine, night is fine. If night comes, night is fine; if day comes, day is fine. Pleasure is fine, pain is fine—everything is fine. Such an all-accepting attitude, where no distinction is made between thorns and flowers, where victory and defeat become the same, where success and failure no longer differ—this state we have called moksha. Moksha means supreme freedom. The mind is utterly gone.
तो तीन बातें हैं। अगर मन निराशावादी हो तो संसार में दुख ही दुख है। और फिर तुम्हारी जितनी मर्जी हो, उतना तुम दुख बना सकते हो। संसार पूरी स्वतंत्रता देता है। कोरा कैनवास है। इस पर तुम चाहो तो माइकलएंजलो के अपूर्व चित्र उभर सकते हैं या पिकासो के। पिकासो के चित्र नरक का भरोसा दिलवा देंगे। नरक में भी इतनी गड़बड़ न होगी जितनी पिकासो के चित्रों में।
So there are three things. If the mind is pessimistic, the world is nothing but sorrow—and then you can manufacture as much sorrow as you like. The world gives complete freedom. It is a blank canvas. Upon it you can bring forth Michelangelo’s incomparable paintings—or Picasso’s. Picasso’s paintings will persuade you of hell. Even hell won’t be as jumbled as Picasso’s paintings.
मैंने सुना है, एक अमरीकी करोड़पति ने अपना चित्र बनवाया। पिकासो ने कहा: छह महीने लगेंगे। और बहुत दाम मांगे। लाखों डालर! उस करोड़पति ने कहा कि रुपये की तुम फिकर न करो। चित्र बन कर तैयार हुआ, वह करोड़पति लेने आया। उसने चित्र को सब तरफ से उलट-पलट कर देखा। उसने पूछा कि और सब तो ठीक है, नाक मुझे पसंद नहीं आई, नाक ठीक नहीं बनी। पिकासो ने कहा, यह बड़ी मुश्किल हो गई। अब बदलाहट नहीं हो सकती।
उसने पूछा: बदलाहट क्यों नहीं हो सकती? मैं और पैसा दूंगा।
पिकासो ने कहा: नहीं। बदलाहट हो ही नहीं सकती। पिकासो का एक शिष्य पास बैठा था, उसने कहा कि क्यों बदलाहट नहीं हो सकती? पिकासो ने कहा: भलेमानस, मुझे खुद ही पता नहीं है कि नाक मैंने कहां बनाई! बदलाहट कहां करनी है?
I have heard that an American millionaire commissioned his portrait. Picasso said, “It will take six months,” and asked for a huge fee—millions of dollars. The millionaire said, “Don’t worry about the money.” When the painting was finished, he came to collect it. He turned it this way and that, examined it from all sides, and said, “Everything is fine, but I don’t like the nose; it isn’t right.” Picasso said, “That’s a big problem—now it can’t be changed.” “Why not?” the man asked. “I’ll pay more.” Picasso said, “No, it simply can’t be changed. Honest man, I myself don’t know where I painted the nose—where should I make the change?”
नरक में कम से कम नाक तो साफ होती होगी। कहां कान, कहां नाक, कहां आंख. पिकासो के चित्रों में सब गड्डबड्ड हो जाता है। पिकासो का चित्र अपनी दीवाल पर रात लगा कर सो जाओ, रात तुम्हें दुख-स्वप्न आएंगे, भूत-प्रेत सताएंगे। कैनवास वही है।
At least in hell the nose would be clear—where the ears are, where the nose is, where the eyes are. In Picasso’s paintings everything gets mixed up. Hang a Picasso on your wall and sleep beneath it; at night you will have nightmares, ghosts will trouble you. The canvas is the same.
मैंने माइकलएंजलो के संबंध में यह कहानी सुनी है कि जब वह जीसस का अपना अपूर्व चित्र बना रहा था तो एक आदमी ने उसे रास्ते में गालियां दे दीं। उसका अपमान कर दिया। लेकिन उसने यह सोच कर कि अभी मैं जीसस में संलग्न हूं, इस झंझट में कहां पडूं! और जीसस ने कहा है, जो तुम्हारे एक गाल पर चांटा मारे, तुम दूसरा उसके सामने कर देना। और जो तुम्हारा कोट छीने, कमीज भी दे देना। और जो तुमसे कहे कि मेरे साथ एक मील चलो और मेरा बोझा ढो दो, तो दो मील तक चले जाना। तो ऐसे आदमी का चित्र बना रहा हूं, अभी इस झंझट में नहीं पड़ना है।
I have heard this story about Michelangelo: when he was painting his incomparable portrait of Jesus, a man insulted him on the road, abused him. Michelangelo thought, “I am absorbed in Jesus—why get into this mess now? And Jesus has said: if someone strikes you on one cheek, turn the other; if someone takes your coat, give him your shirt; if someone asks you to walk one mile and carry his load, go two.” “I am painting such a man—let me not get into it.”
वह चुपचाप सुन लिया और चला गया। मगर ऐसे कुछ आसान थोड़े ही है सुन लेना और चले जाना। भीतर-भीतर आग उबलने लगी। उसका मन होने लगा कि सिर तोड़ देता उसका। ये जीसस बीच में आ गए, फिर देख लूंगा। अभी जरा यह चित्र पूरा हो जाए।
He silently endured it and went on. But it is not so easy to listen and walk away. Inside, the fire began to boil. He wanted to break the fellow’s head. “These teachings of Jesus came in the way—later I’ll deal with him; first let me finish the painting.”
उस दिन उसने बहुत चेष्टा की। चित्र पूरा तैयार हो गया था, सिर्फ जीसस के चेहरे पर बस आखिरी रंग भरने थे, मगर वे रंग न भरे जा सके। उसने सब तरह से चेष्टा की। लेकिन जीसस का चेहरा न उभरा सो न उभरा। अंततः उसे खयाल में आया कि मैं इतने क्रोध से भरा हूं, इस अक्रोधी आदमी के चेहरे को मैं न उभार पाऊंगा। मैं इतनी आग से जल रहा हूं, मेरे भीतर तो वह आदमी घूम रहा है, उसकी गालियां गूंज रही हैं। इस आदमी के भीतर, जिसके भीतर ऋचाएं उठ रही थीं, इसके चेहरे को मैं कैसे बना पाऊंगा? मेरा तालमेल नहीं है।
That day he tried hard. The painting was almost complete—only the final touches to Jesus’ face remained—but he could not apply them. He tried in every way, but the face would not emerge. At last it occurred to him: “I am so full of anger—how can I bring forth the face of one who is without anger? I am burning with fire; inside me that man is still circling, his abuses resounding. How can I paint the face of one in whom hymns are arising? I am not in tune.”
अब तक ऐसी अड़चन न आई थी। उसने तूलिका रख दी, भागा हुआ गया। वह आदमी तो सो गया था, रात हो गई थी, उसे उठाया, उससे क्षमा मांगी। कहा, मुझे माफ कर दो। उसने कहा: माफ करने की बात ही नहीं है; माफी मुझे मांगनी चाहिए। तुम तो कुछ बोले ही न थे। तुम मुझे अड़चन में डाल गए थे। मैं सोचने लगा, इसे क्या हो गया है? इसका दिमाग ठीक है कि कुछ गड़बड़ हो गया है? माफी मुझे मांगनी चाहिए।
लेकिन माइकलएंजलो ने कहा कि माफी मैं ही मांगता हूं, क्योंकि मैंने कहा तो कुछ नहीं, लेकिन भीतर आग जल गई। मुझे क्षमा कर दो।
Such a blockage had not come before. He put down the brush and ran. It was night; the man had gone to sleep. Michelangelo woke him and asked forgiveness. The man said, “There’s nothing to forgive; I should ask forgiveness. You didn’t say a word. I was the one who behaved badly.” Michelangelo said, “No, I must ask forgiveness, because although I said nothing, inside a fire was burning. Forgive me.”
जीसस का प्रसिद्ध वचन है: तुम मंदिर में जाओ और प्रार्थना करने लगो और तुम्हें याद आ जाए कि तुमने किसी को क्षमा नहीं किया है, तुम किसी पर क्रुद्ध हो, तो पहले जाकर उसे क्षमा मांग आना, फिर ही प्रार्थना करना; अन्यथा तुम्हारी प्रार्थना में पंख नहीं होंगे। तुम्हारी प्रार्थना परमात्मा तक नहीं पहुंचेगी।
Jesus has a famous saying: “If you go into the temple to pray and you remember that you have not forgiven someone, that you are angry with someone, first go and seek forgiveness; only then pray. Otherwise your prayer will have no wings—it will not reach God.”
जब उसने क्षमा मांग ली, हलका हो गया, निर्भार हो गया, वापस गया और घड़ी भर भी न लगी और जीसस का चेहरा उभर आया।
When he had sought forgiveness, he became light, unburdened. He returned and in no time the face of Jesus emerged.
तुम मतलब समझे? जब तक जीसस जैसी भाव-दशा भीतर न हो, तब तक तुम बाहर जीसस का चेहरा भी नहीं बना सकते। पिकासो भीतर नरक में जी रहा है। इस बीसवीं सदी का सारा नरक, सारी सड़ांध, सारा उपद्रव, सारा वैमनस्य, दो महायुद्ध, उन महायुद्धों में कटे हुए हजारों लोग, बहा हुआ लहू, हिरोशिमा और नागासाकी--वह सब पिकासो के भीतर भरा हुआ है। उसके चित्रों में बह जाता है।
Do you understand the point? Until a state like Jesus’ arises within you, you cannot paint even his face without. Picasso lives in an inner hell. All the hell of the twentieth century—the stench, the turmoil, the enmity, two world wars, the thousands cut down in those wars, the rivers of blood, Hiroshima and Nagasaki—all that is filling Picasso within, and it flows into his paintings.
तुम अपनी जिंदगी जो बना रहे हो, वह भी एक कैनवास है। तुम अपनी जिंदगी को रंग रहे हो। उसमें अगर नरक उभर आता है तो समझना कि नरक तुम्हारे भीतर है। उसमें अगर स्वर्ग उभर आए तो समझना कि स्वर्ग तुम्हारे भीतर है। और ऐसा भी नहीं है कि कभी-कभी तुम्हें स्वर्गिक क्षणों का अनुभव नहीं होता। कभी-कभी होता है। तब जरा जांचना अपने भीतर कि क्या बात घट रही है। कभी-कभी भीतर सन्नाटा हो जाता है। तुम्हारे बावजूद हो जाता है। कभी सूरज को उगते देखते, डूबते देख कर, कभी पक्षियों को अपनी नीड़ की तरफ लौटते देख कर, तुम्हारे भीतर भी कुछ हो जाता है। कभी संगीत सुनते देख कर, कभी किसी बच्चे को हंसते देख कर, कुछ तुम्हारे भीतर हो जाता है, तब तुम भी क्षण भर को स्वर्ग से जुड़ जाते हो। मगर ये क्षण बड़े विरले हैं। अधिकतर तो तुम नरक में जीते हो।
You are painting your life too; life is a canvas. You are coloring it. If hell appears on it, know that hell is within you. If heaven appears, know that heaven is within you. And it is not that you never experience heavenly moments. Sometimes you do. Then look within and see what is happening. Sometimes, despite yourself, a silence descends—a sunrise or a sunset, birds returning to their nests, music, a child’s laughter—and something happens within you. For a moment you are linked to heaven. But such moments are rare. Mostly you live in hell.
पर ध्यान रखना, संसार न तो नरक है न स्वर्ग। यहीं हैं लोग, तुम्हारे ही पड़ोस में बैठे होंगे, जो स्वर्ग में जी रहे हैं; और यहीं वे लोग भी हैं जिन्होंने दोनों सत्य जान लिए कि स्वर्ग और नरक दोनों हमारे मन के खेल हैं, हमारा मनोविज्ञान है और उससे मुक्त हो गए। उन्होंने कैनवास को खाली छोड़ दिया। उस खाली कैनवास, उस शून्य का नाम समाधि है, उस शून्य का नाम मोक्ष है। वह परम दशा है। वहां शाश्वत शांति है। और वहां अखंड आनंद है।
But remember: the world is neither hell nor heaven. Right here are people—perhaps sitting next to you—who are living in heaven. And right here are those who have known both truths, that heaven and hell are games of the mind, our psychology—and they are free of them. They have left the canvas empty. That empty canvas, that void, is called samadhi; that void is called moksha. It is the supreme state—there is eternal peace there, and unbroken bliss.
नरक में दुख है, स्वर्ग में सुख है। सुख और दुख एक-दूसरे से जुड़े, एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मोक्ष में न सुख है, न दुख है। दोनों उपद्रव गए। दोनों उत्तेजनाएं गईं। मोक्ष उत्तेजना-शून्य है, निर्द्वंद्व, शांति की ऐसी परम दशा है जहां तुम भी नहीं; जहां कोई द्वैत, द्वंद्व नहीं; जहां तुम इस विराट ऊर्जा के साथ एक तरंग हो गए हो, एक लयबद्ध, एक छंद हो गए हो।
In hell there is sorrow; in heaven there is pleasure. Pleasure and pain are bound together, two sides of one coin. In moksha there is neither pleasure nor pain—both disturbances gone, both excitations ended. Moksha is excitation-free, nondual, a supreme peace where even “you” are not; where there is no duality or conflict; where you have become a single wave in this vast energy, a rhythm, a cadence.
उसी छंदोबद्धता को पैदा कर सकूं, इसके लिए तुमसे बातें कर रहा हूं। उसी छंदोबद्धता में तुम्हें ले चल सकूं, इसलिए तुम्हें करीब अपने बुला रहा हूं। वह छंद घटा है मेरे भीतर। मैं किसी शास्त्र के आधार पर तुमसे नहीं कह रहा हूं कि वह छंद घटेगा। वह छंद घटा है। मैंने तीनों बातें जान लीं। नरक के चित्र भी बना कर देखे, स्वर्ग के चित्र भी बना कर देखे, फिर दोनों चित्र पोंछ डाले। कैनवास का सूनापन भी देखा है।
It is to evoke that cadence in you that I speak. To lead you into that rhythm I call you close. That cadence has happened within me. I am not telling you on the authority of scriptures that it will happen—it has happened. I have known all three. I have painted the pictures of hell, I have painted the pictures of heaven, and then I wiped both away. I have known the naked emptiness of the canvas.
नशा अभी पूरा नहीं आया। नहीं तो कौन फिकर करता है जंजीरों की! किसको याद रह जाती हैं जंजीरें! हां, थोड़ी-थोड़ी घूंट उतरी है गले के नीचे, थोड़ी-थोड़ी। और पीओ!
मोहतसिब! साकी की चश्मे-नीम-वा को क्या करूं।
The intoxication hasn’t yet come in full. Otherwise, who would care about chains! Who would even remember chains! Yes, a few sips have slipped down your throat—just a few. Drink more!
मैकदे का दर खुला गर्दिश में जाम आ ही गया।।
इक सितमगर तू कि वजहे-सद-खराबी तेरा दर्द।
इक बला-कश मैं कि तेरा दर्द काम आ ही गया।।
हमकफस! सय्याद की रस्मे-जबा-बंदी की खैर।
बेजबानों को भी अंदाजे-कलाम आ ही गया।।
मोहतसिब! साकी की चश्मे-नीम-वा को क्या करूं।
O moralist! What am I to do with the cupbearer’s half-lidded eyes? The tavern door has swung open; by the turn of fate the goblet has arrived. One tyrant—you, whose pain became the cause of a hundred ruins; One sufferer—me, and at last your pain proved of some use. Fellow captive, blessings upon the hunter’s custom of sewing up tongues— Even the speechless have learned a way to speak. O moralist! What am I to do with the cupbearer’s half-lidded eyes? The tavern door has swung open; by the turn of fate the goblet has arrived.
मैकदे का दर खुला गर्दिश में जाम आ ही गया।।
मधुशाला है यह। दरवाजा खुला है। दौर पर दौर चल रहे हैं। पीओ और पीने में संकोच न करो। जी भर कर पीओ। और जैसे ही तुम पूरी तरह पीओगे, जैसे ही तुम पूरी तरह मस्त हो जाओगे, तुम चकित हो जाओगे--कहां की जंजीरें, कैसी जंजीरें! जंजीरें तुम्हारी मान्यता में हैं। कौन तुम्हें बांधे है? तुमने माना है कि बंधे हो, तो बंधे हो। तुम्हारी मान्यता है तुम्हारी जंजीरें।
This is a wine-house. The door is open. Round after round is being poured. Drink, and do not hesitate to drink. Drink to your heart’s content. And the moment you drink completely, the moment you are totally drunk, you will be astonished—what chains, where are the chains! The chains are in your belief. Who is binding you? Because you believe you are bound, you are bound. Your belief is your chains.
मैंने सुना है, एक आदमी दस वर्ष से लकवे का मरीज था, बिस्तर पर पड़ा था। लकवे के मरीज अक्सर ही निन्यानबे प्रतिशत मानसिक मरीज होते हैं। दस साल से उठा नहीं, चला नहीं, बैठा नहीं। एक दिन घर में आग लग गई, आधी रात घर के लोग बाहर भागे। वह आदमी भी भाग खड़ा हुआ। वह उठता ही नहीं था, चलता ही नहीं था, बैठता ही नहीं था। अब घर में आग लगी हो तो कौन फिकर करता है लकवे की! यह कोई वक्त है लकवे की सोचने का? ये तो सब सुख-सुविधा की बातें हैं। याद ही न रही कि मैं लकवे का मरीज हूं! फुर्सत कहां थी! इतना समय कहां था! रात आधी नींद में जगाया गया, घर में आग लगी है, सब भाग रहे हैं। एक तो नींद, आधी रात, अचानक जाग गया। कभी-कभी तुम्हें भी लगा होगा, एकदम अचानक कोई जगा दे तो तुम्हें समझ में नहीं आता, तुम कौन हो; समझ में नहीं आता, तुम कहां हो। जरा देर लगती है। और फिर आग लगी हो, तो और मुश्किल हो गई। वह भाग ही गया। जब बाहर पहुंच गया और भीड़ ने उसे भागते देखा तो लोगों ने पूछा: अरे! यह क्या? आप तो लकवे के मरीज हैं। वहीं गिर पड़ा! जैसे ही खयाल आया. लकवे का मरीज!
I have heard: a man had been paralyzed for ten years, lying on a bed. Paralysis, more often than not, is ninety-nine percent mental. He had not gotten up, not walked, not even sat up for ten years. One night the house caught fire; at midnight the family ran out. That man too sprang up and ran. He would never get up, never walk, never even sit. But when the house is on fire, who thinks of paralysis! Is this a time to ponder paralysis? Those are luxuries of comfort. He didn’t even remember that he was a paralytic! There was no leisure for that! Half asleep, suddenly awakened at midnight—when one is jolted awake like that, it takes a moment even to remember who you are, where you are. And with the house ablaze, the confusion is greater. He ran. Once outside, the crowd saw him and said: “Hey! What’s this? You’re a paralytic!” He collapsed on the spot—no sooner did the thought arise: “I am a paralytic.”
जंजीरें! कैसी जंजीरें! किसने तुम्हें बांधा है? सब जंजीरें झूठी हैं। तुम सच मानो तो सच हैं।
Chains! What chains! Who has bound you? All chains are false. If you take them to be true, they are true.
गुरजिएफ ने अपने संस्मरणों में लिखा है कि कॉकेसस पहाड़ के पास रहने वाला एक कबीला अपने छोटे बच्चों को. कबीले का जीवन जरा संघर्ष का और कठिन है, पुरुषों को भी जंगल में मेहनत करने जाना पड़ता है। लकड़ियां काटो, शिकार करो। स्त्रियों को भी जाना पड़ता है। बच्चों को छोड़ देना पड़ता है। छोटे-छोटे बच्चे! जिंदगी जरा मुश्किल है, सुविधापूर्ण नहीं है। तो उन्होंने एक तरकीब निकाल ली है, जिसका वे हजारों साल से उपयोग कर रहे हैं। वह तरकीब यह है कि छोटे बच्चे के चारों तरफ चाक से एक लकीर खींच देते हैं और बच्चे को कह देते हैं, इसके बाहर नहीं निकलना, कोई निकल ही नहीं सकता इसके बाहर! यह इतने बचपन से कही जाती है बात कि इसका भरोसा आ जाता है। यह एक तरह की हिप्नोसिस है, एक तरह का सम्मोहन हो जाता है। फिर बच्चा और बच्चों को भी देखता है, घर में सब अपनी-अपनी लकीरों में बंद हैं, सब अपनी लकीरों में बैठे हैं। बस लकीर तक आ सकते हैं। वहीं खेलते हैं, कूदते हैं; मगर लकीर के बाहर नहीं निकलते। लकीर के बाहर कोई निकल ही नहीं सकता है!
Gurdjieff writes in his memoirs that near the Caucasus there is a tribe whose life is a bit harsh and strenuous. Men have to go to the forest—cut wood, hunt; women too must go out. Small children must be left at home. They devised a simple trick, used for thousands of years: they draw a circle around a small child with chalk and tell the child, “You cannot go outside this line; no one can get out!” Said from such an early age, it becomes a conviction—a kind of hypnosis. The child also sees everyone else—each within his own line, each sitting inside his circle. They can come up to the line, play there, but they do not step across. No one can go beyond the line!
जब गुरजिएफ पहली दफा कॉकेसस के इन पहाड़ों में गया, तो वह चकित हुआ। बड़े आदमी के पास, जवान आदमी के पास लकीर खींच दो और कह दो कि इसके बाहर नहीं जा सकते, वह नहीं जा सकता। वह जा ही नहीं सकता! अगर कोशिश करेगा तो लकीर के पास जैसे कोई अदृश्य दीवाल उसे धक्के मार कर भीतर भेज देती है। वह अदृश्य दीवाल कहीं भी नहीं है; पर उसके मन में, उसकी मान्यता में.
When Gurdjieff first went into those mountains, he was astonished. Draw a line around a grown man, a young man, tell him he cannot go beyond it—and he cannot. He simply cannot! If he tries, it is as if an invisible wall at the line shoves him back inside. That invisible wall is nowhere outside; it is in his mind, in his belief.
अगर तुमने सम्मोहन के संबंध में कुछ कभी समझा है तो तुम चकित हो जाओगे। किसी को सम्मोहित कर दो। और सम्मोहित करना बड़ी सरल बात है। बस कोई राजी भर हो, तुम पर भरोसा भर करता हो, तुम उससे कहना कि जरा पांच मिनट तक बिना आंख को झपके बिजली के बल्ब को देखते रहो और तुम उसके पास बैठ कर कहते जाना कि बेहाशी आ रही है, बेहोशी आ रही है, बेहोशी आ रही है, बेहोशी आ रही है। और दस आदमियों पर प्रयोग करोगे तो तीन पर सफल हो जाओगे, क्योंकि तैंतीस प्रतिशत लोग हमेशा तैयार हैं सम्मोहित होने को। ये ही तैंतीस प्रतिशत लोग दुनिया के सब उपद्रव चलवाते हैं। ये आधारशिला हैं। ये दुनिया भर की राजनीति चलवाते हैं। इन्हीं के कारण हिटलर जैसे लोग पैदा हो जाते हैं। ये तैंतीस प्रतिशत लोग किसी के भी चक्कर में आने को तैयार होते हैं। ये आतुर होते हैं कि कोई चक्कर डाले। इन्होंने दुनिया को बड़े कष्ट में डाला है। और ये बुरे लोग नहीं हैं--सीधे-सादे भले लोग हैं।
If you have ever understood anything of hypnosis, you will be amazed. Hypnotizing someone is simple—if they consent and trust you. Ask them to gaze at an electric bulb for five minutes without blinking, and sit beside them saying softly, “Drowsiness is coming, sleep is coming, sleep is coming.” Try it on ten people and you’ll succeed with three, for thirty-three percent are always ready to be hypnotized. They are the foundation stones of the world’s mischiefs; they run the world’s politics; because of them people like Hitler arise. These thirty-three percent are eager to fall under someone’s spell. And they are not bad people—simple, good folk.
पांच मिनट के बाद जब उस आदमी की आंखें झपकने लगें, तब तुम समझ लेना, उसके चेहरे का भाव बदल जाएगा। एकदम से चेहरा निस्तेज हो जाएगा। वह जो चेहरे पर थोड़ा जीवन मालूम होता था, वह क्षीण हो जाएगा। जब चेहरा बिलकुल निस्तेज हो जाए, जैसे मुर्दे का हो गया है, तो उस आदमी को कहना कि अब तुम लेट जाओ, तुम बिलकुल बेहोश हो गए। अब इस बेहोशी की हालत में तुम उससे जो कहोगे वह मानेगा। तुम अगर उसके हाथ पर एक साधारण कंकड़ उठा कर रख दोगे और कहोगे कि यह अंगारा है तो वह चीख मार कर कंकड़ को फेंक देगा। इसमें बहुत आश्चर्य नहीं है कि उसने चीख मार कर अंगारा फेंक दिया, आश्चर्य तो तब तुम्हें होगा जब उसके हाथ पर फफोला उठ आएगा। इतना मन मान लेता है कि हाथ पर फफोला आ जाता है!
After five minutes, when the eyes begin to flutter, you will know; the face will change. In a flash the face will go dull; the little glow of life will dim. When the face is totally slack, like a corpse, tell the person, “Now lie down; you are completely unconscious.” In that state whatever you say he will accept. Place an ordinary pebble on his hand and tell him it is a live ember—he will scream and fling it away. That he screams and throws it is not the wonder; the wonder is that a blister will rise on his hand. The mind accepts so completely that a blister appears.
इसकी ही उलटी प्रक्रिया है, जो लोग आग पर चलते हैं, कुछ भिन्न नहीं है, सम्मोहन की ही प्रक्रिया है। इससे उलटी प्रक्रिया है। उसमें जरा और गहरा सम्मोहन चाहिए। और गहरा सम्मोहित आदमी हो, उसके हाथ पर अंगारा रख दो और कहो कि यह साधारण कंकड़ है, ठंडा कंकड़, और हाथ नहीं जलेगा।
The reverse process is what those who walk on fire use—nothing different, only a deeper hypnosis. Put a real ember on a deeply hypnotized person’s hand and tell him it is a cool pebble—and the hand will not burn.
मन जो मान लेता है वैसा हो जाता है। मन की बड़ी क्षमता है।
What the mind accepts, becomes so. The mind has immense power.
What chains are you talking about? They are the ones your mind has agreed to. You may be thinking: there is a wife, a child. Who belongs to whom! You may be thinking: there is reputation in the town, a name. What will people say if you start dancing like a madman! You were such a decent person—what has happened to you? But prestige, name, fame—all are your beliefs.
तुम किन जंजीरों की बातें कर रहे हो? वे जंजीरें तुम्हारे मन की मानी हुई हैं। सोचते होओगे कि पत्नी है, बच्चा है। कौन किसका है! सोचते होओगे कि गांव में प्रतिष्ठा है, नाम है। लोग क्या कहेंगे कि तुम और नाचने लगे दीवाने की तरह! अच्छे-भले गए थे, यह तुम्हें क्या हो गया? मगर प्रतिष्ठा, नाम, यश सब तुम्हारी मान्यता है।
आहे-जांसोज की महरूमी-ए-तासीर न देख।
हो ही जाएगी कोई जीने की तदबीर न देख।।
हादसे और भी गुजरे उल्फत के सिवा।
हां मुझे देख मुझे अब मेरी तस्वीर न देख।।
ये जरा दूर पे मंजिल ये उजाला ये सुकूं।
Do not despair at the soul-scorching sigh’s lack of effect. Some way to live will surely arise—do not doubt it. Other happenings have occurred besides love’s affair— Yes, look at me, look at me now; do not look at my picture. The goal is just a little ahead—this radiance, this repose: Gaze upon the dream; do not rush to its interpretation. Look beyond the prison at the garden’s colors and the fervor of spring— If you would dance, then do not look at the chain upon your feet.
ख्वाब को देख अभी ख्वाब की ताबीर न देख।।
देख जिंदां से परे रंगे-चमन जोशे-बहार।
रक्स करना है तो फिर पांव की जंजीर न देख।।
नाचना है तो फिर पांव की जंजीर न देख!
देख जिंदां से परे रंगे-चमन जोशे-बहार।
If you want to dance, then do not look at the chain upon your feet! Look beyond the prison at the garden’s colors and the fervor of spring.
जिस कारागृह में तुम बंद हो, उसकी तरफ तुम्हारी आंखें उठाने के लिए पुकार रहा हूं, कि जरा आंखें खोलो, जरा आंखें ऊपर उठाओ!
I am calling you to lift your eyes toward the prison in which you are confined—open your eyes a little, lift them a little!
देख जिंदां से परे रंगे-चमन जोशे-बहार।
बसंत आया हुआ है। फूल खिले हुए हैं। पक्षी मदमस्त हैं। सारा अस्तित्व रस-विमुग्ध है।
Look beyond the prison at the garden’s colors and the fervor of spring. Spring has come. Flowers are in bloom. Birds are intoxicated. The whole existence is spellbound with nectar.
देख जिंदां से परे रंगे-चमन जोशे-बाहर।
रक्स करना है तो फिर पांव की जंजीर न देख।।
Look beyond the prison at the garden’s colors and the fervor of spring— If you would dance, then do not look at the chain upon your feet.
और नाचना है तो फिर पांव की जंजीर देखो ही मत। और मैं तुमसे कहता हूं और मैं तुम्हें आश्वासन देता हूं कि अगर तुम नाचे तो पांव की जंजीर पायल बन जाएगी। मैंने पांव की जंजीर को पायल बनते देखा है, इसलिए कहता हूं। ये तुम्हीं थोड़े ही पहली दफा यहां आए हो, यहां सभी इसी तरह आते हैं और सभी जंजीरों से भरे आते हैं। और फिर नाचने लगते हैं तो चकित हो जाते हैं: वही जंजीर जो कल रोकती थी, नाच में ताल देने लगती है। वही जंजीर, जो कल जंजीर थी, पायल बन जाती है। उसकी रुनझुन से गीत प्रकट होने लगते हैं।
And if you want to dance, then don’t look at the chain on your feet at all. And I tell you, I give you my assurance: if you dance, the chain on your feet will turn into anklets. I have seen chains become anklets—therefore I say it. You are not the first to come here in this way; everyone comes like this, full of chains. And when they begin to dance, they are amazed: the very chain that held them back yesterday begins to keep rhythm in the dance. The very chain that was a chain becomes an anklet; from its jingling, songs begin to arise.
लेकिन तुमने अभी जरा-जरा चखा, इसलिए प्रश्न उठ रहे हैं। थोड़ा और पीओ। थोड़े और करीब आओ। थोड़ी और मस्ती में डूबो। यहां मैं तुम्हें उदासी सिखाने के लिए नहीं बैठा हूं। यहां मैं तुम्हें जीवन का रस सिखाना चाहता हूं। मैं नहीं चाहता कि मेरे संन्यासी उदास दिखें, विरक्त दिखें। मैं चाहता हूं, मेरे संन्यासी परमात्मा पर आसक्त दिखें, परमात्मा के प्रति रस-भरे हों। और यह जगत भी उसका है और यह जगत उसकी ही छाया है। इसलिए इस जगत के प्रति भी रस-भरे हों।
But you have only tasted a little—that is why questions arise. Drink a little more. Come a little closer. Sink a little deeper into ecstasy. I am not here to teach you sadness. I want to teach you the juice of life. I do not want my sannyasins to look gloomy, to look detached. I want my sannyasins to be in love with the Divine, brimming with rasa for the Divine. And this world is also His, His very shadow; therefore be full of rasa toward this world as well.
तुम नाचो, तुम्हारी जंजीरें भी नाचेंगी। तुम नाचो, तुम्हारी पत्नी भी कभी नाचेगी, तुम्हारे बच्चे भी कभी नाचेंगे। तुम नाचना तो शुरू करो! यह संक्रामक है, यह फैलता चला जाता है।
Dance, and your chains will also dance. Dance, and your wife will someday dance, your children will someday dance. Just start dancing! It is contagious; it spreads.
जादू परमात्मा का है, मेरा उसमें कुछ भी नहीं है। जहां तक मेरा-तेरा है, वहां तक जादू आता ही नहीं। जहां मेरा-तेरा गया, वहीं से जादू की शुरुआत है।
वही रंग रहा है। रंग उसका है।
The magic belongs to God; there is nothing of mine in it. As long as there is “mine and yours,” magic never comes. Where mine-and-yours vanish, from there the magic begins. That is the one who colors; the color is his.
ऐसे ही समझो, जैसे तुम तूलिका को लेकर और चित्र बनाते हो। तूलिका थोड़े ही चित्र बनाती है। तूलिका तो किसी के हाथ में होती है। मैं उसके हाथ में हूं। जीते तो वह, हारे तो वह। मैं बिलकुल निश्चिंत हूं। अपना कुछ लेना-देना नहीं। कोई चेष्टा थोड़े ही कर रहा हूं लोगों को रंगने की। देखते हो, अपने कमरे से बाहर भी नहीं जाता। लेकिन लोग आए चले जाते हैं! न मालूम कौन उन्हें बुलाए लाता है!
Understand it like this: you take up a brush and paint a picture. The brush does not paint; it is in someone’s hand. I am in his hand. If there is victory, it is his; if there is defeat, it is his. I am utterly carefree. I have no stake in it. I am not making any effort to color people. You see, I don’t even step out of my room—but people keep coming! I don’t know who summons them!
मैं अकेला ही चला था जानिबे-मंजिल मगर।
मैं अकेला ही चला था जानिबे-मंजिल मगर।
लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया।।
मैं तो जब मानूं कि भर दे सागरे-हर-खासो-आम।
यूं तो जो आया वही पीरे-मुगां बनता गया।।
जिस तरफ भी चल पड़े हम आबला पायाने शौक।
खार से गुल और गुल से गुलिस्तां बनता गया।।
I had set out alone toward the destination, but— I had set out alone toward the destination, but— People kept joining along the way, and a caravan formed. I would call it fulfillment only when he fills the cup of all, high and low; As it is, whoever came turned into the tavern’s guide. Wherever the blistered feet of my longing moved, Thorns turned to roses, and roses to gardens. In his presence the commentary of sorrow kept growing shorter; A word that never left the lips turned into a saga. I had set out alone toward the destination, but— People kept joining along the way, and a caravan formed.
शरहे-गम तो मुख्तसर होती गई उसके हुजूर।
लफ्ज जो मुंह से न निकला, दास्तां बनता गया।।
मैं अकेला ही चला था जानिबे-मंजिल मगर।
लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया।।
यह सब कैसे हो रहा है, मुझे पता नहीं। तुम यहां कैसे आ गए हो, मुझे पता नहीं। कौन तुम्हें ले आया है, मुझे पता नहीं।
I don’t know how all this is happening. I don’t know how you have come here. I don’t know who has brought you.
लेकिन जिनकी प्यास है वे खोजने निकलते हैं। जहां उन्हें सरोवर की खबर मिल जाती है, उसी तरफ चल पड़ते हैं। संसार में अभी वैसे दुर्भाग्य का दिन नहीं आया जब लोग सत्य की खोज बंद कर देते हैं।
But those who are thirsty set out to seek. When they hear of a lake, they head that way. A day as unfortunate as when people stop seeking truth has not yet come to this world.
नीत्शे ने कहा है: वह दिन सबसे बड़े दुर्भाग्य का दिन होगा जब मनुष्य मनुष्य से ऊपर उठने की आकांक्षा छोड़ देगा। वह दिन सबसे दुर्दिन होगा, जब मनुष्य की प्रत्यंचा पर परमात्मा को खोजने के लिए तीर न चढ़ेगा। नहीं, वह दुर्दिन अभी नहीं आया और वह दुर्दिन कभी भी नहीं आएगा। वह आ ही नहीं सकता।
Nietzsche has said: The greatest misfortune will be the day man abandons the aspiration to rise beyond man. The darkest day will be when man’s bow no longer strings the arrow to seek God. No—such a day has not come, and it never will. It cannot.
लोगों को परमात्मा को खोजना ही पड़ता है। देर-अबेर! आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों। ज्यादा से ज्यादा तुम देर कर सकते हो, मगर सदा के लिए टाल नहीं सकते इस खोज को। इस खोज को अगर तुम ठीक-ठीक समझो तो मैं कहता हूं आनंद की खोज। कैसे इससे बचोगे? धन में भी उसी को खोजते हो, फिर नहीं पाते। पद में भी उसी को खोजते हो, फिर नहीं पाते। जब सब तरफ टटोल लेते हो, सब द्वार खटखटा लेते हो, दीन भिखारी की तरह न मालूम कितनों के सामने अपना भिक्षापात्र फैला देते हो और हर बार खाली के खाली लौट आते हो, कब तक यह चलेगा? एक दिन तो सोचोगे कि जरा भीतर चल कर देखें, मालिकों का मालिक शायद वहां बैठा हो! और वहां बैठा है।
People have to seek God—sooner or later. Today or tomorrow; tomorrow or the day after. At most you can delay it, but you cannot put it off forever. If you truly understand this search, I call it the search for bliss. How will you escape it? In wealth you seek it—and don’t find it. In status you seek it—and don’t find it. When you have groped everywhere, knocked on every door, stretched out your begging bowl before who knows how many and each time returned empty-handed—how long can that go on? One day you will think, “Let me go within; perhaps the Lord of lords is seated there!” And there he is.
जिस दिन तुम्हारे भीतर परमात्मा की खोज शुरू होती है, उसी दिन गुरु की खोज शुरू हो जाती है। क्योंकि परमात्मा का और कोई प्रमाण नहीं है। कोई तर्क परमात्मा को सिद्ध नहीं कर सकता--सिर्फ एक सदगुरु की मौजूदगी। उसकी आंखों में आंखें डाल कर ही प्रमाण मिल सकता है कि परमात्मा है।
The day the search for God begins within you, the search for the Master begins as well. For God has no other proof. No logic can prove God—only the living presence of a true Master. Looking into his eyes you can receive the proof that God is.
तुमने पूछा: ‘आपने हजारों को अपने रंग में रंग दिया, इसके पीछे जादू क्या है?’
सच में जादू जानना है तो तुम भी रंगो। बिना रंगे जान न पाओगे। ये बातें होकर ही जानी जाती हैं। निश्चित ही पूछने वाला अभी दूर-दूर खड़ा है, अभी रंगरेज के हाथ नहीं पड़ा है। शायद डर की वजह से पूछ रहा है कि माजरा क्या है, इतने लोग रंग गए हैं, थोड़ा पास जाऊं कि न जाऊं! प्रश्न पूछने वाले ने अपना नाम भी नहीं लिखा है, क्योंकि नाम की भी मुझे खबर मिल जाए तो मैं खींच-तान शुरू करता हूं।
You asked: “You have dyed thousands in your color; what is the magic behind it?” If you truly want to know the magic—be colored yourself. Without being dyed, you will not know. These things are known only by happening. Surely the questioner is still standing at a distance, has not yet fallen into the dyer’s hands. Perhaps out of fear he is asking, “What’s going on? So many have been dyed—should I go closer or not?” He has not even written his name, because if I learn the name, I start pulling and tugging.
अभी परसों ही देखा न, यश शर्मा, जो रोहतक से आए हैं और लंबी यात्रा करके आए हैं, मिलना चाहते थे, लेकिन बिना संन्यास के मिलना नहीं हो पा रहा था। नाम लिख दिया प्रश्न में, फंस गए। कल सांझ रंग गए। क्योंकि जब मैं पुकारूंगा तो अगर थोड़ी भी आत्मा है भीतर, तो कैसे लौट जाओगे? जब मैं चुनौती दूंगा, तो थोड़ा भी बल है और थोड़ी भी आत्म-गरिमा है तो कैसे भाग जाओगे? नहीं भाग सकते।
Only the day before yesterday you saw it—Yash Sharma, who came from Rohtak after a long journey. He wanted to meet me, but without sannyas it wasn’t happening. He wrote his name in the question—got caught. By yesterday evening, he was dyed. Because when I call, if there is even a little soul within, how will you turn back? When I challenge, if there is even a little strength and a little self-respect, how will you run? You cannot run.
तुम भी रंगो! चलो नाम न सही, नाम तो किसका होता है! सभी अनाम हैं। औरों को तो पता नहीं तुम्हारा नाम, तुम्हें तो पता है! तुमसे ही कह रहा हूं।
You too—be colored! Let’s say no name—whose name is it, anyway? All are nameless. Others may not know your name; you do. I am speaking to you.
साकी की हर निगाह पे बल खाके पी गया
लहरों से खेलता हुआ लहराके पी गया।
बेकैफियों की कैफ से घबड़ाके पी गया
तोबा को तोड़-ताड़के थर्रा के पी गया
जाहिद! ये मेरी शोखी-ए-रिंदा न देखना
रहमत को बातों-बातों में बहलाके पी गया
सरमस्ती-ए-अजल मुझे जब याद आ गई
दुनिया-ए-एतबार को ठुकराके पी गया
आजीजगी-ए-खातरे साकी को देख कर
मुझको यह शर्म आई कि शरमाके पी गया
ऐ रहमते-तमाम! मेरी हर खता मुआफ
मैं इन्तहाए-शौक में घबड़ाके पी गया
पीता बगैर इज्म ये कब थी मेरी मजाल
At each glance of the cupbearer, I arched and drank, Playing with the waves, swaying, I drank. Startled by the ecstasy of sobriety, I drank, Breaking repentance to pieces, trembling, I drank. O pious one, do not judge the frolic of this reveler; I coaxed Compassion with small talk and drank. When the primordial rapture came to mind, I spurned the world of appearances and drank. Seeing the tenderness for the cupbearer’s honor, I felt such modesty that, blushing, I drank. O all-encompassing Mercy, forgive my every fault— At the extreme of longing, unstrung, I drank. Without permission—when had I such audacity to drink? Catching the Beloved’s secret nod of the eye, I drank. By the soul of the tavern, I swear again and again, O Jigar— Over the whole world, overflowing, I drank.
दर परदा-चश्मे-यार की शह पा के पी गया
Drink!
उस जान-ए-मयकदा की कसम बारहा जिगर
कुल आलमें बशीद पे मैं छाके पी गया।
पीयो!
साकी की हर निगाह पे बल खाके पी गया
लहरों से खेलता हुआ लहराके पी गया
At each glance of the cupbearer, I arched and drank, Playing with the waves, swaying, I drank.
ये लहरें हैं। ये जो तुम्हारे पास गैरिक वस्त्रों में इन लहरों का तूफान उठा है। डूबो! इन लहरों के साथ थोड़ा नाचो!
These are waves. Around you rises a storm of waves in ochre robes. Dive! Dance a little with these waves!
लहरों से खेलता हुआ लहराके पी गया
बेकैफियों की कैफ से घबड़ाके पी गया
तोबा को तोड़-ताड़के थर्रा के पी गया
Playing with the waves, swaying, I drank, Startled by the ecstasy of sobriety, I drank, Breaking repentance to pieces, trembling, I drank.
अगर तोबा भी करके आए हो. कुछ लोग आते हैं घर से ही तय करके कि संन्यास नहीं लेना है। पक्का ही करके आते हैं कि संन्यास नहीं लेना है। पत्नी कसम खिला देती है कि संन्यास नहीं लेना है। पति कसम खिला देता है कि और सब करना, संन्यास मत लेना।
Even if you have come having vowed repentance—some people come from home having decided, “I will not take sannyas.” Firmly resolved: “I will not take sannyas.” A wife makes her husband swear, “Don’t take sannyas.” A husband makes his wife swear, “Do whatever you like, but don’t take sannyas.”
तोबा को तोड़-ताड़के थर्राके पी गया
छोड़ो, ये भी कोई कसमें हैं?
Breaking repentance to pieces, trembling, I drank— Let it go; what kind of vows are these?
मुझको यह शर्म आई कि शरमाके पी गया
यश शर्मा की हालत देखी है! शर्मा थे, शरमा गए, पी गए!
I felt such modesty that, blushing, I drank— You saw Yash Sharma’s state! He was “Sharma” and felt sharam—yet he drank!
ए रहमते-तमाम मेरी हर खता मुआफ
मैं इन्तहाए-शौक में घबड़ा के पी गया
पीता बगैर इज्म ये कब थी मेरी मजाल
O all-encompassing Mercy, forgive my every fault— At the extreme of longing, unstrung, I drank.
सुनो--
पीता बगैर इज्म ये कब थी मेरी मजाल
हे परमात्मा! तेरी आज्ञा के बिना पीता, यह मेरी सामर्थ्य कहां थी!
Listen— Without permission—when had I such audacity to drink? O God! Without your leave, how could I have drunk? Where was my strength?
पीता बगैर इज्म ये कब थी मेरी मजाल
दर-परदा चश्मे-यार की शह पाके पी गया
Without permission—when had I such audacity to drink? Catching the Beloved’s secret nod of the eye, I drank.
तूने जो आंख का इशारा किया, उससे मैं समझ गया कि तू भी राजी है, कि तोड़ ही डालूं सब तोबा और पी जाऊं।
मैं नहीं पुकार रहा हूं, परमात्मा पुकार रहा है।
With that glance of your eye I understood that you, too, consent—that I should break all repentance and drink. It is not I who am calling; God is calling.
पीता बगैर इज्म ये कब थी मेरी मजाल
दर परदा चश्मे-यार की शह पाके पी गया
Without permission—when had I such audacity to drink? Catching the Beloved’s secret nod of the eye, I drank.
डूबो! यह रंग ऊपर का ही रंग नहीं है। यह छंद ऊपर का ही छंद नहीं है। ऊपर-ऊपर तो खेल है, भीतर-भीतर असली राज है। बाहर-बाहर से मत लौट जाना, अन्यथा तुम जो भी जानोगे वह गलत होगा।
Dive! This dye is not only an outer color. This rhythm is not merely an outer rhythm. On the surface it is play; within lies the real secret. Do not turn back from the outside; otherwise whatever you know will be false.
यहां लोग आ जाते हैं--तमाशबीन, जो सोचते हैं कि बाहर खड़े होकर देख लेंगे, समझ लेंगे क्या हो रहा है। सोचते हैं कि दूसरों को ध्यान करते देख कर हम समझ लेंगे कि क्या हो रहा है। पागल हो गए हो! ध्यान बिना किए कोई कभी नहीं समझता कि क्या हो रहा है। प्रेम किए बिना कोई नहीं समझता कि क्या हो रहा है। बात अंदर की है।
People come here as spectators, thinking they will understand by standing outside and watching. They think by seeing others meditate they will grasp what is happening. You have gone mad! Without meditating, no one ever understands what is happening. Without loving, no one understands. The matter is inner.
जादू परमात्मा का है। खोलो अपने हृदय को और उसके जादू को हृदय पर छा जाने दो। अपने ढंग से बहुत जी लिए, चलो अब उसके ढंग से जीओ। कहो: तेरी मर्जी पूरी हो!
यही संन्यास है: तेरी मर्जी पूरी हो! यही संन्यास की व्याख्या है।
The magic is God’s. Open your heart and let his magic overtake it. You have lived long in your own way; now live in his way. Say: Thy will be done! This is sannyas: Thy will be done! This is the definition of sannyas.
आज इतना ही।
Enough for today.
