Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
कुछ लिखके सो कुछ पढ़के सो
तू जिस जगह जागा सबेरे
उस जगह से बढ़के सो!
जैसा उठा वैसा गिरा जाकर बिछौने पर
तिफ्ल जैसा प्यार यह जीवन खिलौने पर
बिना समझे बिना बूझे खेलते जाना
एक जिद को जकड़ लेकर ठेलते जाना
गलत है बेसूद है कुछ रचके सो कुछ गढ़के सो
तू जिस जगह जागा सबेरे उस जगह से बढ़के सो
दिन भर इबारत पेड़-पत्ती और पानी की
बंद घर की खुले-फैले खेत धानी की
Write something, read something— wherever you awoke at dawn, go beyond that place! As you rose, so you fell back upon the bed; like a child—this love for the toys of life. Without understanding, without knowing, keep on playing; clutching a single obstinacy, keep on shoving it along. It is wrong, it is futile—something contrived, something fabricated. Wherever you awoke at dawn, from that place go beyond!
All day the scripture of tree and leaf and water— of a shuttered house, and fields spread open in green— of wind and rain, of each dry and each wet— whatever passed, all day long, in your vicinity and beyond— with the golden leaf of that scripture, gild your mind and sleep. Wherever you awoke at dawn, from that place go beyond!
हवा की बरसात की हर खुश्क की तर की
गुजरती दिन भर रही जो आपकी पर की
उस इबारत के सुनहरे वर्क से मन मढ़के सो
तू जिस जगह जागा सबेरे उस जगह से बढ़ के सो
लिखा सूरज ने किरन की कलम लेकर जो
नाम लेकर जिसे पंछी ने पुकारा सो
हवा जो कुछ गा गई बरसात जो बरसी
जो इबारत लहर बन कर नदी पर दरसी
उस इबारत की अगरचे सीढ़ियां हैं, चढ़के सो
What the sun inscribed, holding the pen of a ray; what the birds called out, calling each by name; whatever the wind sang, whatever the rain poured down; whatever scripture became a wave and drew itself upon the river— if those very writings are steps, then climb them. Wherever you awoke at dawn, from that place go beyond!
तू जिस जगह जागा सबेरे उस जगह से बढ़के सो
जीवन एक अविरत विकास है--प्रतिपल एक अनवरत धारा है। जैसे गंगा बहती है सागर की ओर, और जब तक सागर न हो जाए, तब तक चैन नहीं। ऐसी बेचैनी चाहिए। मनुष्य जब तक परमात्मा न पा ले तब तक चैन न हो।
सुना है तुमने, संतोष रखो। वह ठीक है, लेकिन आधा ही ठीक है। और आधे सच कभी-कभी झूठ से भी बदतर, झूठ से भी महंगे पड़ जाते हैं। आधे सच होते हैं, सच जैसे मालूम पड़ते हैं। इसलिए झूठ से भी खतरनाक होते हैं।
दूसरा पहलू भी समझ लो। जो कहा है संतोष रखो, वह कहा है बाहर के संबंध में। उतना ही बड़ा सत्य, उससे भी बड़ा सत्य--भीतर की तरफ निरंतर असंतोष चाहिए। संसार से संतुष्ट, अपने से असंतुष्ट--इन दो पंखों से यात्रा होती है।
लेकिन लोग उलटे हैं। लोग अपने से संतुष्ट हैं, संसार से असंतुष्ट हैं। जितना धन है, उससे थोड़ा ज्यादा हो जाए। जितना पद है, उससे थोड़ा ज्यादा हो जाए। जितनी प्रतिष्ठा है, उससे थोड़ी ज्यादा हो जाए। ऐसा उनका असंतोष है। लेकिन जितनी आत्मा है, थोड़ी और बड़ी हो। यह छोटा आंगन, बड़ा आकाश बने। यह छोटा झरना सागर बने, यह छोटी सी बूंद, महासागर हो जाए। ऐसा उनका असंतोष नहीं है।
आदमी उलटा खड़ा है। बाहर से असंतोष जोड़ दिया, भीतर से संतोष जोड़ दिया। इसे बदलो। इसकी बदलाहट ही तुम्हें धार्मिक बनाएगी।
मंदिर और मस्जिद जाने से तुम धार्मिक नहीं हो जाओगे। वह धोखा तो हजारों लोग, हजारों सालों से खा रहे हैं। धर्म का इतना सस्ता जन्म नहीं होता! जीवन की पूरी इबारत बदलनी पड़ती है। और इबारत को बदलने का पहला सूत्र है कि बाहर से संतुष्ट, भीतर से असंतुष्ट। एक दिव्य असंतोष की आग जलनी चाहिए कि मैं जैसा जन्मा हूं, वैसा ही न मर जाऊं--अंधेरे-अंधेरे में, अमावस-अमावस में। पूर्णिमा होकर मरूं। मृत्यु आए, इसके पहले पूरा चांद उगे। मृत्यु आए, इसके पहले जान लूं कि मैं कौन हूं, पहचान लूं कि मैं कौन हूं?
और मजा यह है कि जो जान लेता है कि मैं कौन हूं, उसकी मृत्यु कभी आती नहीं! देह मरती है, रूप मरता है, रंग मरता है, पर भीतर जो छिपा मालिक है, वह कभी नहीं मरता। जो पहचान लेता है अपने को, उसी पहचान में अमृत हो जाता है।
आत्म-ज्ञान अमृत का द्वार है।
लेकिन जहां असंतोष होता है वहीं संघर्ष होता है। अगर तुम बाहर से असंतुष्ट हो तो तुम्हारा बाहर संघर्ष होगा। लड़ोगे धन के लिए, दौड़ोगे धन के लिए, आपा-धापी होगी। अगर बाहर से संतुष्ट हो गए तो बाहर कोई संघर्ष नहीं है। फिर संघर्ष की यात्रा भीतर होती है। फिर काटोगे अंधेरा, उठाओगे तलवार। फिर तोड़ोगे वह सब, जो तुम्हारी मूर्च्छा है। फिर मिटाओगे उस सबको, जिसने तुम्हारे जीवन को कचरे से भर दिया है। लगा दोगे आग उसको, जला दोगे धू-धू करके। फिर जो भी असार है भीतर, उसे घास-पात की तरह उखाड़ फेंकोगे। तभी तो गुलाब के फूल खिलते हैं।
जब तक तुम्हारे भीतर घास-पात भरा है, तब तक तुम कहने के लिए ही आदमी हो, नाममात्र के आदमी हो; अभी तुम्हारे भीतर आत्मा का फूल नहीं खिला है। अभी तो घास-पात ही है। आदमी कम, खेतों में खड़े बिजूके हो!
खेत में बिजूका देखा? खड़ा कर देते हैं। घास-पात भर देते हैं। ऊपर से खादी का कुर्ता पहना देते हैं। और अगर सुविधा हुई तो चूड़ीदार पाजामा भी पहना देते हैं। नेहरू-कट अचकन, गांधी-टोपी. और बिजूका खड़ा है! पक्षियों को भगाने के काम आ जाता है। पक्षियों को डराने के काम आ जाता है। लेकिन बिजूके के भीतर कुछ भी नहीं है; घास-पात भरी है। बिलकुल नेताजी हैं!
खेत-खेत में खड़े बिजूके कपड़े पहने घास के।
आदमकद बाहर से; लेकिन भीतर से अजहद बौने,
Life is a ceaseless unfolding—each moment an unbroken stream. As the Ganga flows to the ocean, and finds no rest until it becomes the ocean, so is the restlessness that is needed. Until man attains Paramatma, there can be no repose. You have heard it said: keep contentment. True—but only half true. And a half-truth can, at times, cost dearer than a lie. Half-truths look like truth; therefore they are more dangerous than lies. Understand the other side too. When it is said, keep contentment, it is said about the outer. Equally great, indeed greater, is the truth that inwardly there must be a continuous discontent. Content with the world, discontent with oneself—on these two wings the journey proceeds. But people are reversed. They are content with themselves, discontent with the world. Whatever money they have—let there be a little more. Whatever status—let there be a little more. Whatever prestige—let there be a little more. Such is their discontent. But that the Atman be a little vaster; that this small courtyard become the great sky; that this small brook become the ocean; that this tiny drop become the boundless sea—such discontent they do not have. Man stands upside down. He has tied discontent to the outer, contentment to the inner. Reverse it. This very reversal will make you religious. Going to temples and mosques will not make you religious. That deception thousands have been swallowing for thousands of years. Religion is not born so cheaply! The entire scripture of life has to be rewritten. And the first sutra in rewriting is: content without, discontent within. A divine fire of discontent must be lit—that I should not die as I was born, in darkness upon darkness, in new-moon night upon new-moon night. Let me die as a full moon. Before death arrives, the full moon must rise. Before death arrives, I must know who I am, recognize who I am. And here is the wonder: the one who knows who he is—death never comes to him! The body dies, the form dies, the color fades; but the hidden Master within, he never dies. The one who recognizes himself becomes nectar in that very recognition. Self-knowledge is the gate to nectar. But where there is discontent, there is struggle. If you are discontented outwardly, your struggle will be in the outer. You will fight for wealth, you will race for wealth, there will be hustle and bustle. If you become contented outwardly, then there is no struggle outside. Then the journey of struggle begins within. Then you will cleave the darkness, raise the sword; then you will break all that is your stupor. Then you will erase all that has filled your life with rubbish. You will set it on fire, burn it to ashes; whatever is inessential within, you will uproot like weeds. Only then do roses bloom. As long as your inside is filled with weeds, you are a man only for the saying’s sake, a man in name only; the flower of the soul has not yet blossomed within you. There are only weeds yet. Less a man, more a scarecrow standing in the fields! Have you seen a scarecrow in a field? They erect it, stuff it with straw; put a khadi kurta over it; and if convenient, even a churidar pajama. A Nehru-cut achkan, a Gandhi cap. And the scarecrow stands! It serves to drive the birds away, to frighten them. But inside the scarecrow there is nothing; it is stuffed with straw. Absolute netajis!
निर्भय चरे जा रहे फसलें हिरनों के नन्हें छौने,
पात्र दया के निपट बिजूके या फिर हैं उपहास के।
भय के सभय प्रतीक इरादों से बिल्कुल शाकाहारी,
उतने ही असहाय कि जितनी अपने युग की बेकारी।
चौतरफा के दृश्य अदेखे, देख न पाते पास के।
फसल कटे, पशुओं ने इन पर ही चौकस हमले बोले,
सावधान की मुद्रा में वह, मुंह कैसे अपना खोले?
धरती के जो हो न सके वो क्या होंगे आकाश के?
खेत-खेत में खड़े बिजूके कपड़े पहने घास के।
आदमी बनो, बिजूकों से काम नहीं चलेगा। और जो आदमी अभी भीतर के जगत में असंतुष्ट नहीं, आदमी नहीं है। जिसने अभी भीतर धार धरनी शुरू नहीं की, वह आदमी नहीं है। जिसने अभी भीतर के चैतन्य को निखारना शुरू नहीं किया, संवारना नहीं शुरू किया, वह आदमी नहीं है।
In field after field, scarecrows stand, wearing clothes made of grass. Man-sized from without; within, utterly dwarfed. Fearless, the young fawns graze the crop. Fit objects of pity, these stark scarecrows— or else of derision. Symbols of fear, reverent and vegetarian in intent, as helpless as the joblessness of their age. Blind to the surrounding scene, unable to see what is near. When the crop is cut and the beasts launch alert attacks upon them, in the posture of vigilance they cannot open their mouth. Those who could not belong to earth— how will they belong to the sky? In field after field, scarecrows stand, wearing clothes made of grass.
धन कितना ही इकट्ठे करो, कितने ही बड़े पद पर पहुंच जाओ--बिजूके हो, बिजूके रहोगे! धनी बिजूके हो जाओगे, लेकिन बिजूका होना नहीं मिटेगा। इसलिए दुनिया में इतने लोग हैं, मगर आदमी कहां!
मैंने सुना है, डायोजनीज, यूनान का एक बहुत अदभुत दार्शनिक, भरी दोपहरी में भी हाथ में एक जलती लालटेन लिए रहता था और जो भी मिलता, उसका मुंह देखता लालटेन से। लोग पूछते, बात क्या है? दिमाग तो दुरुस्त है आपका? भरी दोपहरी में लालटेन की जरूरत क्या है? और लालटेन उठा-उठा कर हर आदमी का चेहरा क्या देखते हो?
डायोजनीज कहता है कि मैं आदमी की तलाश में हूं। जिंदगी हो गई, अभी मुझे आदमी नहीं मिला--बस, बिजूके, बिजूके!
जब डायोजनीज मर रहा था तो किसी ने पूछा कि डायोजनीज, (लालटेन उसकी बगल में ही रखी थी) तुम्हारी जिंदगी अब समाप्त होने के करीब आ गई, एक बात तो कह जाओ कि जिस आदमी को जिंदगी भर भरी दोपहरी में लालटेन लेकर तलाशते थे, वह मिला कि नहीं?
डायोजनीज ने आंख खोली और कहा, वह आदमी तो नहीं मिला, लेकिन यही क्या कम है कि मेरी लालटेन बच गई! लालटेन चुरा ले जाने वाले भी बहुत थे, जो इसी तलाश में थे कि कब मौका मिल जाए तो लालटेन ले जाएं। मेरी लालटेन बच गई, यह क्या कम है? आदमी तो मुझे मिला नहीं।
तुम भी जरा तलाशोगे तो आदमी मुश्किल से पाओगे। और बाहर तलाशने मत जाना। बाहर से क्या लेना-देना है! दूसरा आदमी हो कि बिजूका, तुम्हारा क्या प्रयोजन है? जरा भीतर अपने झांकना, घास-पात ही तो नहीं भरी है? हीरे-जवाहरात होने को आए थे, घास-पात ही रहोगे? घास-पात रह कर ही चले जाओगे? अमृत की पहचान को आना हुआ था, जहर से ही मुलाकात हुई।
जन्म हुआ था कि जीवन को जानेंगे--और जन्म सिर्फ मृत्यु में ले जाता है। जन्म और मृत्यु के बीच बहुत धन्यभागी थोड़े से हैं, जो जीवन को जान पाते हैं। और जो जीवन को जान लेते हैं, उनका न तो जन्म है और न उनकी मृत्यु है। जो जीवन को जान लेते हैं, वे यह भी जान लेते हैं कि मैं सदा था, और सदा रहूंगा। जन्म के पहले था, मृत्यु के बाद रहूंगा।
और ऐसी बातें शास्त्रों से मत सीख लेना; वही तो बिजूकों की आदत है! उसी से तो आदमी घास-पात से भरा रह जाता है--शास्त्रीय घास-पात! सुंदर-सुंदर वचन, मगर तुम्हारा अनुभव नहीं। सुंदर-सुंदर वचन, मगर सुगंध कहां? सुगंध तो अनुभव से आती है।
सत्य को जन्म देना होता है। सत्य को जन्म देने में पीड़ा उठानी पड़ती है। और सत्य को जन्म देने में साहस की जरूरत है!
पहला साहस तो भीतर की यात्रा है। क्योंकि बाहर की यात्रा सुगम है। सारी इंद्रियां बाहर की ओर खुलती हैं। याद करो सुंदरदास को, कहा कि सारी इंद्रियां बाहर की तरफ खुलती हैं, सो बाहर की यात्रा सुगम है। कोई कहे बाहर देखो तो कोई अड़चन नहीं आती; जब कोई कहता है भीतर देखो तो अड़चन शुरू होती है, भीतर कैसे देखें? आंख तो बाहर देखती है। और भीतर जो आंख देखती है, वह तो हमारी अभी खुली नहीं; वह तो हमारी बंद है। वहां तो हम अभी अंधे हैं।
कान बाहर का संगीत सुन लेते हैं। और जब कोई कहता है सुनो भीतर के अनहद नाद को, तो हम भौचक्के खड़े रह जाते हैं। कैसा अनहद नाद? भीतर का कान तो अभी सक्रिय नहीं हुआ।
बाहर की यात्रा सुगम है, क्योंकि और सारे लोग भी उसी यात्रा में संलग्न हैं। भीड़ जा रही, हम भी चल पड़ते हैं। भीतर की यात्रा में अकेले चलना होगा। वहां न कोई संगी है न कोई साथी। भय पकड़ता है। एकांत में आदमी कितना डरता है!
अपने ही घर में जिस दिन तुम अकेले होते हो, डर खाने लगता है। लोग-बाग होते हैं, बातचीत होती है, शोरगुल होता, सब ठीक मालूम पड़ता है। सन्नाटा हो जाए कि भय पकड़ता है। और यह सन्नाटा कुछ भी नहीं है। जब तुम भीतर की तरफ मुड़ोगे, तब तुम जानोगे पहली बार कि सन्नाटा क्या है! क्योंकि बाहर तो जो सन्नाटा है वह भी किसी न किसी तरह के शोरगुल से भरा होता है। गहरी से गहरी सन्नाटे से भरी रात में भी आवाजें होती हैं। सन्नाटा भी एक आवाज है, शांति नहीं है। शायद झींगुर ही बोल रहे हों, लेकिन पूरी रात हजारों तरह की आवाजों से भरी होती है।
जब तुम भीतर जाओगे तब तुम पहली दफा पाओगे, शून्य क्या है? मौन क्या है? गलने लगोगे, पिघलने लगोगे, भागने लगोगे। लौटने लगोगे बाहर कि लौट चलो, जल्दी करो, बाहर निकलो। दम घुटने लगेगा। और दम जिसका घुटता है, वह तुम नहीं हो, वह तुम्हारा अहंकार है। जो बाहर जी सकता है, भीतर मरता है--जो बाहर ही जी सकता है, जिसका जीवन बहिर्गमिता में है और जिसकी मृत्यु अंतर्मुखता में है। इस बात को समझना।
लोग पूछते हैं आकर मुझसे: अहंकार कैसे छूटे? जब तक तुम बाहर की यात्रा पर हो, अहंकार छूट नहीं सकता। फिर चाहे जाओ काशी और चाहे काबा, क्योंकि अहंकार बाहर की यात्रा से निर्मित होता है। वही तो अहंकार की आधारशिला है। अहंकार के लिए दूसरों की जरूरत होती है।
तुमने खयाल किया, तुम अगर अकेले बैठे हो तो तुम कौन हो? ज्ञानी? उसके लिए कुछ अज्ञानी चाहिए। धनी? उसके लिए कुछ गरीब चाहिए। सुंदर?--उसके लिए कोई कुरूप चाहिए। अच्छे हो, बुरे हो, कौन हो, क्या हो? सब अता-पता खोने लगता है। कोई कहे कि आप सज्जन हैं। किसी का मंतव्य चाहिए।
दूसरे के मंतव्यों को जोड़ कर ही तो हम अपने अहंकार को निर्मित करते हैं। इसलिए तो अहंकार जरा सा कोई कुछ गलत कह दे, तो चोट खा जाता है। लोग कहते रहे, आप बड़े सुंदर हैं, और किसी ने एक दिन गुस्से में कह दिया कि जरा अपनी शक्ल तो आईने में देखो! घाव लग गया। यह घाव क्यों लगता है? उसने गिरा दी पूरी की पूरी प्रतिमा। दूसरों ने बनाई थी, दूसरे गिरा सकते हैं, यह याद रखना!
जो दूसरों पर निर्भर है वह दूसरों का गुलाम है। तुम्हारी सारी पद-प्रतिष्ठा दूसरों पर निर्भर है। वे जब चाहें तब तुम्हारे पैर के नीचे की जमीन खींच लेंगे। जब चाहें तब!
तुम्हारा सारा बोध अपने संबंध में उधार है, इसलिए तुम्हारी आंखें सदा दूसरों पर अटकी रहती हैं--‘कौन क्या कह रहा है? मेरे संबंध में कौन क्या सोच रहा है? तुम थरथर कांप रहे हो कि कहीं कोई मेरे पैर के नीचे की जमीन न खींच ले। इस मेरी भव्य प्रतिमा को कोई गिरा न दे! क्योंकि यह भव्य प्रतिमा तुम्हारी नहीं है, उन्हीं ने बनाई है। तुम उनके गुलाम हो।
अहंकार दूसरों का गुलाम होता है। अकड़ कितनी ही दिखाए, दूसरों पर निर्भर होता है। दूसरों के ही हाथ के चिह्न होते हैं उस पर, हस्ताक्षर होते हैं। और अहंकार किसी एक आदमी के द्वारा नहीं बनाया जाता; वह हजार आदमियों के हाथों से बनता है। उन हजारों के तुम गुलाम हो जाते हो। स्वभावतः तुम्हें उनकी खुशामद करनी होती है। इस जगत में पारस्परिक खुशामद का दौर-दौरा चलता है। तुम उन्हें अच्छा कहते हो, वे तुम्हें अच्छा कहते हैं। तुम उनकी प्रशंसा करते हो, वे तुम्हारी प्रशंसा करते हैं।
झूठ के हम जाल खड़े करते हैं। और इन झूठों के जालों में हम जी लेते हैं, भरमा लेते हैं मन को, कि यही हो गया जीवन। फिर अगर जीवन में वर्षा नहीं होती आनंद की, तो आश्चर्य क्या है! इस झूठे जीवन में कैसे आनंद की वर्षा हो? आनंद सत्य की लक्षणा है। कैसे फूल खिलें? यह सड़ी घास-पात भरी है तुम्हारे भीतर, कैसे सुगंध उठे? कैसे वीणा बजे? जीवन में कुछ भी बहुमूल्य नहीं हो पाता, बिजूके ही रह जाते हैं लोग!
बाहर की खोज अहंकार को भरती है--‘और कितने लोगों के दिल जीत लूं?’ जब भीतर जाओगे तो अड़चन आएगी, अहंकार की फांसी लगने लगेगी। वहां कोई दूसरा मिलता नहीं। वहां कोई नहीं कहेगा कि आप सुंदर बहुत, कि आप ज्ञानी बहुत, कि आप साधु बहुत! वहां कोई नहीं कहेगा। वहां कोई मिलता नहीं। वहां रास्ता सन्नाटा है। वहां तुम अकेले हो। वहां तुम निपट अकेले हो।
जैसे ही भीतर जाओगे, उतने अकेले होने लगोगे। संसार छूटेगा, लोग छूटेंगे, विचार छूटेंगे, संस्कार छूटेंगे; अंततः तुम्हारे हाथ में रहेगा जो, वह होगा निपट कोरा आकाश. उसे हम समाधि कहते हैं। उसे हम सबसे बड़ी संपदा कहते हैं। लेकिन उसमें तुम नहीं रहोगे। तुम, जैसा तुमने अपने को जाना, वैसे नहीं रहोगे। वह अहंकार, तुम्हारी धारणा कि ‘मैं ऐसा, मैं वैसा’ सब चली जाएगी, सब बह जाएगी. आएगी बाढ़ समाधि की और सब कूड़ा-करकट ले जाएगी। कुछ होगा जो बिलकुल नया होगा, अपरिचित होगा, अनजाना होगा, जिसका तुमने कभी सपना भी नहीं देखा, जिसकी शास्त्रों में चर्चा भी नहीं हो सकी है। चर्चा हो ही नहीं सकती उसकी। ज्ञानियों ने कहना चाहा है, हार गए कह-कह कर, नहीं कह पाए हैं उसको, अनकहा रह गया है। जाना तो जाता है, लेकिन कहा नहीं जाता है--अनभिव्यक्त, अव्याख्य।
Be a man; scarecrows will not do. One who is not yet discontented in the inner world is not a man. One who has not yet begun to forge a blade within is not a man. One who has not yet begun to refine and polish inner consciousness is not a man. Pile up as much wealth as you like, climb to the highest posts—you are a scarecrow, you will remain a scarecrow! You may become a wealthy scarecrow, but scarecrow-ness will not be erased. Therefore there are so many people in the world, but where is man? I have heard: Diogenes, a very wondrous Greek philosopher, would go about even in broad daylight with a lit lamp in his hand, and whoever he met, he would examine their face by the lamp. People asked: What is the matter? Is your mind all right? In broad daylight what need is there of a lamp? And why are you lifting the lamp to look at every person’s face? Diogenes would say: I am in search of a man. Life has gone by, I have yet to find a man—only scarecrows, scarecrows! When Diogenes was dying, someone asked: Diogenes—the lamp lay by his side—your life is about to end, at least tell us this: the man you searched for your whole life long, carrying a lamp at noon—did you find him or not? Diogenes opened his eyes and said: That man I did not find, but is it a small thing that my lamp survived! There were many who wished to steal it; they were waiting for a chance to take the lamp away. My lamp survived—what less could I ask? The man I did not find. If you but search a little, you will scarcely find a man. And do not go looking outside. What have you to do with the outside? Whether another is a man or a scarecrow, what is that to you? Just peer within yourself: is it only straw that fills you? You came to be jewels and gems—will you remain straw? Will you go as straw? You were born to recognize nectar—yet you met only poison. You were born to know life—but birth leads only to death. Between birth and death, a few, most blessed, come to know life. And those who come to know life know also that I have always been, and shall always be. I was before birth, I shall be after death. Do not learn such matters from scriptures; that is the habit of scarecrows! That is how a man remains stuffed with straw—scriptural straw! Lovely words, but not your experience. Beautiful utterances, but where is the fragrance? Fragrance comes from experience. Truth must be given birth. In birthing truth there is pain to be borne. Courage is needed to give birth to truth! The first courage is the inward journey. The outer journey is easy. All the senses open outward. Remember Sunderdas: all the senses open outward, therefore the outward journey is easy. If someone says, look outside, no obstacle arises; but when someone says, look within, obstacles begin: how to look within? The eye sees outward. And the eye that sees inward has not yet opened; it is shut. There we are still blind. The ear hears outer music. And when someone says, listen to the inner Anahad Nada, we stand bewildered: what unstruck sound? The inner ear has not yet awakened. The outward journey is easy because everyone else is engaged in it too. The crowd goes, and we go along. In the inward journey, one must walk alone. There is no companion there, no friend. Fear seizes. In aloneness, how afraid a man becomes! On the day you are alone in your own house, fear starts to nibble. When people are around, there is talk, there is noise—everything seems fine. Let silence descend, and fear grips. And this is nothing yet. When you turn inward, then for the first time you will know what silence is! For the outer silence is filled still with some kind of noise. Even in the deepest, silenced night, there are sounds. Even silence is a kind of sound; it is not peace. Perhaps crickets are calling, yet the whole night is filled with a thousand sounds. When you go within you will, for the first time, find what the void is, what true silence is. You will begin to melt, to dissolve; you will want to flee. You will start to return outward—let me go back, quickly, out into the open. Breath will seem to choke. And the one whose breath chokes is not you; it is your ego. What can live outside dies within—what can live only outside, whose life is in extroversion, and whose death is in introversion. Understand this. People come and ask me: how to drop the ego? As long as you are on the outer journey, the ego cannot be dropped. Go to Kashi or to Kaaba—it will not help, for the ego is built by the outer journey. That is its very foundation. The ego needs others. Have you noticed—if you sit utterly alone, who are you? A wise man? For that, some fools are needed. Wealthy? For that, some poor are needed. Beautiful?—then someone ugly is needed. Good or bad—who, what? All coordinates are lost. Someone must say: you are a gentleman. Some opinion is needed. By collecting others’ opinions we construct our ego. That is why the ego is hurt if someone says a wrong thing. People keep saying: you are very handsome; and one day someone says in anger: go look at your face in the mirror! A wound is made. Why the wound? He toppled the whole statue. Others made it; others can topple it—remember! He who depends upon others is a slave to others. Your position and prestige depend on others. When they wish, they will pull the ground from under your feet. Whenever they wish! Your entire sense of yourself is borrowed, hence your eyes are always fixed on others: Who is saying what about me? What is being thought about me? You tremble that someone may pull the ground from under your feet, that someone may topple my grand image! For that grand image is not yours; they made it. You are their slave. The ego, however much it struts, is a slave to others. It bears others’ fingerprints and signatures upon it. And the ego is not made by one man; it is shaped by a thousand hands. You become a slave to thousands. Naturally, you must flatter them. In this world there runs a commerce of mutual flattery. You call them good, they call you good. You praise them, they praise you. We weave nets of lies, and in these lies we somehow live, we beguile the mind, that this is life. Then, if the rain of joy does not shower in life, what wonder! How can bliss rain into a false life? Bliss is the fragrance of truth. How will flowers bloom when your inside is stuffed with rotting straw? How will fragrance arise? How will the veena sound? Nothing precious ripens in life; people remain scarecrows! The outer search feeds the ego—how many more hearts shall I conquer? When you go within, hindrance arises; the ego begins to hang itself. There, no other is found. No one will say: you are beautiful, you are wise, you are holy! No one will say it. No one is met there. The road is silent. There you are alone. Utterly alone. The deeper you go within, the more alone you will become. The world falls away; people fall away; thoughts fall away; conditioning falls away. In the end, what remains in your hands is a sky, utterly blank. We call that Samadhi. We call it the greatest wealth. But you, as you have known yourself, will not remain. The ego, your notions of ‘I am this, I am that’—all will go, all will be washed away. The flood of Samadhi will come and carry away all the trash. Something will be there that is utterly new, unfamiliar, unknown, something you have never even dreamed of, of which the scriptures have not been able to speak. It cannot be spoken. The knowers have tried to say, but failed; it remains unsaid—unknowable by expression, unexpounded. So the breath seems to choke in going within. Quickly a man returns outside, resumes the old arrangements. Who is a religious person?—one who enters this great struggle. Who sacrifices himself, who offers himself. Who says: even if I am effaced, I will no longer be content with rubbish. And… The other shore did not appear! The lattice of sun and shade kept sliding, vanished! Fluid darkness spread upon the bright page of day. Lamps burned— like drops of blood— and the mind, like a picture set in a frame, hung upon a vacant wall! Like a lifeless doll, the sun lifted me in the morning by the hand, and I set off upon stony roads— I walked on, I walked on— the other shore did not appear!
तो दम घुटने लगता है भीतर जाने में। जल्दी से लौट कर आदमी बाहर आ जाता है। फिर वही पुराने सरंजाम में लग जाता है।
धार्मिक व्यक्ति कौन है?--जो इस महत संघर्ष में उतरता है। जो अपने को बलिदान करता है, जो अपने को कुर्बान करता है। जो कहता है, चाहे मिट जाऊं, मगर अब कूड़े-करकट से राजी न रहूंगा।
और.
दूसरा छोर नहीं मिला!
धूप-छांव की जाली
सरकती रही
खो गयी!
तरल अंधकार
दिन के उजले पृष्ठ पर
फैल गया!
रक्त की बूंदों जैसे
दीये जले--
मन
किसी फ्रेम में जड़े चित्र सा
टंगा रहा
सूनी दीवार पर!
बेजान गुड्डे की तरह
सुबह उठा लिया मुझे सूरज के हाथों ने
और मैं चल दिया
पथरायी राहों पर
चलता रहा
चलता रहा
दूसरा छोर नहीं मिला!
बाहर की यात्रा में दूसरा छोर मिलेगा भी नहीं। दूसरा छोर तो भीतर है। तो तुम चलते रहो गुड्डों की तरह, यंत्रवत! सुबह सूरज उठा लेता है, तुम चल पड़ते हो। सांझ थक जाते, गिर जाते। दिन भर दिवा-स्वप्न देखते, रात फिर स्वप्न देखते, पर बाहर ही बाहर! रात भी बाहर, दिन भी बाहर। तुम अपने भवन में कब आओगे?
पुकार सुनो! लौटो अपने घर की तरफ, क्योंकि वहां मालिकों का मालिक बैठा है, शहंशाहों का शहंशाह! वहां तुम्हारी सबसे बड़ी संपदा छिपी पड़ी है।
तुम निर्धन पैदा नहीं हुए हो। तुम भिखारी पैदा नहीं हुए हो। बादशाहत तुम्हारा स्वभाव है! परमात्मा के तुम अंश हो! भिखमंगे तुम हो कैसे सकते हो?
लेकिन बाहर की यात्रा सभी को भिखमंगा बना देती है। भिक्षा का पात्र लिए लोग मांगते चलते जाते हैं। पात्र कभी भरता भी नहीं, पात्र कभी भर भी नहीं सकता। भिखारी का मन ऐसा है कि भरने का उसे कोई उपाय नहीं।
यह परम स्वप्न तुम्हारे भीतर जगे, यह परम अभीप्सा तुम्हें पकड़े, तो ही तुम समझना कि तुम जन्मे और तुम्हारा जन्म सार्थक हुआ।
In the outward journey the other shore will never be found. The other shore is within. So you go on walking like dolls, mechanically! In the morning the sun lifts you up, you start walking. By evening you are tired and fall down. All day you daydream, at night you dream again—but always outside! Night outside, day outside. When will you come into your own house? Hear the call! Return toward your home, for there sits the Master of masters, King of kings! There your greatest treasure lies hidden. You were not born impoverished. You were not born a beggar. Royalty is your nature! You are a portion of God! How can you be beggars? But the outward journey makes everyone a beggar. With the begging bowl in hand, people keep asking. The bowl never fills, it can never fill. The beggar’s mind is such that there is no way to fill it. Let this supreme dream awaken within you, let this supreme longing seize you—only then know that you were born, and your birth has found meaning.
गीत गाना चाहता हूं
एक सपने तक स्वरों के साथ जाना चाहता हूं
चांद पीला पड़ रहा है चांदनी हलकी हुई
शुक्र तारे की उजेली क्षितिज पर झलकी हुई
एक सुख सपना समेटे मैं अभी तक सो रहा था
स्वप्न से दूरी अभी दो-चार-छह पल की हुई
प्राण देकर भी कि यह
दूरी कमाना चाहता हूं
गीत गाना चाहता हूं
मार्ग सपने तक पहुंचने का कठिन है जानता हूं
और मैं अभ्यस्त कुछ वैसा नहीं हूं मानता हूं
किंतु जी की बेकली पर वश नहीं मेरा तुम्हारा
इस तरह की बेबसी को पुण्य मैं पहचानता हूं
आज मैं यह पुण्यमय उत्सव मनाना चाहता हूं
परम सपने तक
स्वरों के साथ जाना चाहता हूं!
I want to sing a song, I want to journey to a dream with notes. The moon has yellowed, the moonlight grown thin, Venus’ pale sheen flickers upon the horizon. A dream of joy I was holding—till now I slept; the distance from the dream has become two, four, six breaths only. Even at the cost of my life, I want to lessen this distance. I want to sing a song. The path to reach the dream is hard—I know it; and I am not trained for such a path—I admit it. Yet over the restlessness of the heart, neither you nor I have power. This helplessness of this kind— I recognize as meritorious. Today I want to celebrate this meritorious festival— I want to go, with notes, up to the supreme dream!
जगाओ ऐसी अभीप्सा!
आज मैं यह पुण्यमय उत्सव मनाना चाहता हूं
परम सपने तक
स्वरों के साथ जाना चाहता हूं!
Awaken such a longing! Today I want to celebrate this meritorious festival— I want to go, with notes, up to the supreme dream!
और वह परम स्वप्न, परम सत्य है। अभी स्वप्न है, क्योंकि अपरिचित है।
परिचित होते ही सत्य हो जाएगा। यह बेकली तुम्हें पकड़ ले, यह असंतोष तुम्हें पकड़ ले।
किंतु जी की बेकली पर वश नहीं मेरा तुम्हारा
इस तरह की बेकली को पुण्य मैं पहचानता हूं
आज मैं यह पुण्यमय उत्सव मनाना चाहता हूं
परम सपने तक
स्वरों के साथ जाना चाहता हूं!
And that supreme dream is the supreme Truth. For now it is a dream, because it is unfamiliar. Once acquainted, it will be Truth. Let this restlessness seize you, let this discontent grip you. Neither you nor I have power over the heart’s unrest— this kind of unrest I recognize as virtue. Today I want to celebrate this meritorious festival— I want to go, with notes, up to the supreme dream!
जिन्होंने जाना, उन सबने यही कहा है: धन्यभागी हैं वे, जो अंतस जगत के लिए असंतुष्ट हो जाते हैं; जिनके भीतर आग जलने लगती है; जो कहते हैं: भीतर पहुंचे बिना अब रुकेंगे नहीं। अब भीतर का गंतव्य पाए बिना कोई पड़ाव नहीं है, कोई ठहराव नहीं।
और एक बार यह अभीप्सा तुम्हें पकड़ ले तो क्रांति निश्चित घटती है। क्योंकि बीज तो तुम लेकर आए ही हो, भूमि में डालना है; वसंत की प्रतीक्षा करनी है। गीत उमगेगा। हजार गीत उगेंगे, गीत से गीत उगेंगे।
जीवन आनंद का उत्सव हो सकता है। मगर सब तुम पर निर्भर है। जितनी ऊर्जा और जितनी शक्ति तुम अपने जीवन को दुखमय बनाने में लगा रहे हो, उतनी ही ऊर्जा और शक्ति से हृदय की वीणा झंकृत हो सकती है। जितनी यात्राएं तुम बाहर जाने की कर रहे हो, उतनी ही ऊर्जा से तुम अपने आत्यंतिक केंद्र पर पहुंच सकते हो। तुम उस शिखर को छू सकते हो, जिसे छू लेने के बाद फिर कहीं आना-जाना नहीं होता; जहां पहुंच कर परम तृप्ति है। लेकिन परम तृप्ति के पहले परम अतृप्ति के मरुस्थल से गुजरना पड़ता है। वह कीमत है, जो साधक को चुकानी पड़ती है!
All who have known have said only this: blessed are those who become discontented for the inner world; in whom a fire begins to burn; who say: we will not stop until we arrive within. Until the inner destination is attained, there is no halt, no resting place. And once this longing takes hold of you, revolution certainly happens. For you have indeed brought the seed; it need only be sown in the soil; spring needs to be awaited. A song will sprout. A thousand songs will sprout, and songs will give birth to songs. Life can become a festival of bliss. But everything depends on you. The energy and power you invest in making your life sorrowful—by the same energy and power the veena of the heart can be made to resonate. The journeys you undertake outward—by that very energy you can reach your ultimate center. You can touch that summit which, once touched, leaves no coming and going; where, upon arrival, there is supreme fulfilment. But before supreme fulfilment one must pass through the desert of supreme unfulfilment. That is the price the seeker must pay!
आज के सूत्र:
सुनत नगारै चोट विगसै कंवलमुख,
अधिक उछाह फूल्यौ माइहू न तन मैं।
Today’s sutras: Hearing the stroke upon the war-drum, the lotus-face blossoms; so great an upsurge— my very body cannot contain it.
मैं कर क्या रहा हूं यहां? एक नगाड़ा बजा रहा हूं। सुंदरदास क्या कर रहे हैं? एक नगाड़ा बजा रहे हैं। यह युद्ध का नगाड़ा है। यह अंतर-युद्ध के लिए आवाहन है। जो कायर हैं उन्हें तो नगाड़े की आवाज कंपा देगी, लेकिन जिनके भीतर थोड़ी भी गरिमा है और जिनके भीतर मनुष्य होने की महिमा का थोड़ा सा बोध है और जिन्हें इस बात की जरा सी भी प्रतीति है कि मनुष्य होना अनंत-अनंत यात्रा के बाद संभव हुआ है, उनके भीतर का कमल खुल जाएगा। उनके भीतर की बंद कली अपनी पंखुड़ियों को खोलने लगेगी।
सुनत नगारै चोट विगसै कंवलमुख,
What am I doing here? I am beating a drum. What is Sunderdas doing? He is beating a drum. It is the drum of war. It is a summons to the inner war. The drum’s sound will make the coward tremble; but in those who have a little dignity within, a sense of the glory of being human, a slight recognition that to become man has been possible after endless journeys, the lotus within will open. The closed bud within will begin to unfold its petals. Hearing the stroke upon the war-drum, the lotus-face blossoms—
‘कमल’ रहस्यवादियों का बड़ा प्यारा प्रतीक है। कई कारणों से। एक तो, कीचड़ में पैदा होता है, गंदी कीचड़ में पैदा होता है। कीचड़ से पैदा होता है, जिसमें संभावना हो भी नहीं सकती थी, मालूम भी नहीं हो सकती थी, कोई सोच भी नहीं सकता था! अगर पता न होता तो कीचड़ देख कर कोई यह सोच भी नहीं सकता सपना भी नहीं देख सकता, कल्पना भी नहीं कर सकता कि इससे कमल पैदा होगा! कीचड़ और कमल! कुछ जोड़ मालूम नहीं होता। कहां कमल, कहां कीचड़! कमल तो कीचड़ से बिलकुल विपरीत है। कमल तो इस पृथ्वी पर ऐसा है जैसे पार से आया हो, इस पृथ्वी का न हो। जैसे परदेशी है, आकाश से उतरा है। ऐसा अछूता ऐसा कुंआरा, ऐसा सुंदर, ऐसा कोमल, कीचड़ से कैसे पैदा होगा! इतना कुंआरापन तो आकाश का होता है!
तो कमल में कुछ है जो आकाश का है और कुछ है जो कीचड़ से आया है। तो इसलिए बड़ा महत्वपूर्ण प्रतीक है कमल।
आदमी भी है तो कीचड़--माटी की मूरत! मगर कमल खिल सकता है। है तो आदमी मिट्टी का हिस्सा, लेकिन आकाश उतर सकता है। है तो आदमी जमीन पर सरकता हुआ कीड़ा-मकोड़ा, लेकिन पंख उग सकते हैं। सूरज की तलाश में आकाश की उड़ान भरी जा सकती है।
जैसा कमल एक विरोधाभास है, ऐसा ही विरोधाभास मनुष्य है। कीचड़ ही मत रह जाना!
इसलिए हमने इस देश के सदगुरुओं को, बुद्ध को कमल पर बिठाया है, कि विष्णु को कमल पर खड़ा किया है। वह प्रतीक है इस बात का, कि माटी सफल हुई, कि माटी में कमल खिला, कि माटी आकाश से गर्भित हुई, कि दृश्य का अदृश्य से मिलन हुआ, कि रूप-अरूप साथ-साथ नाचे, कि आकार में निराकार समाया, कि निराकार अतिथि बना आकार का। ऐसा अजूबा घटा! इसलिए कमल पर खड़ा किया बुद्ध को। वह प्रतीक है। इसलिए हमने मनुष्य की जो ऊर्जा की अंतिम अभिव्यक्ति है, उसको सहस्रदल कमल कहा--सहस्रार।
कामवासना तो कीचड़ है। वह तो मिट्टी का आदान-प्रदान है। वह पहला केंद्र है मनुष्य की ऊर्जा का और सहस्रार अंतिम केंद्र है। सात चक्र हैं। पहला कामवासना का चक्र है--मूलाधार। वह तो मिट्टी है। और मूल तो होगा भी मिट्टी में ही। मूल यानी जड़। जड़ को तो मिट्टी में ही फैलाना होगा। और जो अंतिम अभिव्यक्ति है, वह है सहस्रदल कमल--हजार पंखुड़ियों वाला कमल! वह आखिरी ऊंचाई है। जड़ें हैं कीचड़ में, कमल है आकाश में।
कीचड़ और कमल के बीच आदमी का पूरा विकास छिपा है। अभागे हैं वे जो कीचड़ की तरह ही मर जाएंगे, क्योंकि कमल के बीज लेकर आए थे और उन्हें कभी फूलने का मौका न दिया! सदगुरु के पास तुम्हारे भीतर जो कमल का बीज है, वह सुगबुगाने लगता है। उसकी नींद थोड़ी टूटने लगती है। उसका सपना थोड़ा हलका होने लगता है, झीना होने लगता है। उस पर चोट पड़ने लगती है, सतत चोट पड़ने से. सत्संग का यही अर्थ है--सतत चोट. सतत चोट पड़ने से एक दिन हुंकार भर कर तुम्हारे भीतर का बीज टूट पड़ता है। और जब बीज टूटता है तो मिट्टी अमृत हो जाती है। तब मिट्टी में छिपी हुई सारी संभावनाएं प्रकट हो जाती हैं। सारा रंग, सारा रूप, सारी सुगंध बीज के माध्यम से प्रकट होने लगती है। पृथ्वी प्रार्थना में तल्लीन हो जाती है।
कमल पृथ्वी की आकाश के प्रति की गई प्रार्थना है।
कमल पृथ्वी की संभावना है, प्रार्थना है, अभीप्सा है, आकांक्षा है, आत्यंतिक सिद्धि है।
और दूसरी बात कमल के संबंध में, क्यों प्रतीक बन गया कमल? जल में रहता है और फिर भी अछूता! जल उसे छूता नहीं। यह परम संन्यास की धारणा है। यह परम वीतरागता का अर्थ है। रहो संसार में, संसार छुए न। रहो संसार में, संसार तुममें न रहे। बैठो बाजार में और फिर भी बाजार में नहीं।
संसार से जो भागते हैं, वे संन्यास की परम धारणा नहीं समझे। वह तो ऐसे ही है जैसे कोई कमल जल को छोड़ कर भागा, डरा, घबड़ाया कि यहां पानी में रहूंगा तो कहीं पानी छू न जाए। इस कमल को अभी अपना स्वरूप-बोध नहीं हुआ है। स्वरूप-बोध होता तो कहां भागना है! होती रहे वर्षा आकाश से बरसते रहें मेघ, कमल को क्या फिकर पड़ी है? जल गिरेगा, बहता रहेगा, कमल अछूता रहेगा। कमल का कुंआरापन नष्ट नहीं होता। उसका कुंआरापन शाश्वत है।
तो एक तो मिट्टी से पैदा होता है, क्षुद्र से विराट जन्मता है--यह चमत्कार! और फिर जल में रह कर जल से अछूता होता है। यह संन्यास की परम धारणा है।
सुंदरदास कहते हैं:
सुनत नगारै चोट.
सदगुरु का काम है कि बजाए नगाड़ा, पुकारे उनको जिनके भीतर बीज है। दे आवाज, उठाए आवाहन कि ‘कब तक मिट्टी बने रहोगे? ऐसे भी बहुत देर हो गई, अब जागो! भोर हो गई, अब जागो! बहुत सो लिए, अब जागो!’ करे चोट करारी! ऐसी कि पोर-पोर भिद जाए, ऐसी कि आर-पार हो जाए।
सदगुरु सांत्वना नहीं देता, सदगुरु सक्रांति देता है। सांत्वना कूड़ा-कचरा है, लीपा-पोती है। सदगुरु सांत्वना नहीं देता, सदगुरु झकझोरता है, नगाड़े पर चोट देता है। कायर भाग जाते हैं, साहसी जम जाते हैं।
सुनत नगारै चोट विगसै कंवलमुख,
‘Lotus’ is a beloved symbol for mystics—for many reasons. First, it is born in mud, in dirty mud. It arises from mud where no one would have suspected the possibility. Had we not known, seeing the mud no one could have imagined, dreamed, conceived that a lotus would be born from this! Mud and lotus—there seems no connection. Where the lotus, where the mud! The lotus appears so opposite to this earth—as though it has come from beyond, not of this earth. As though a stranger, descended from the sky. So untouched, so virginal, so beautiful, so delicate—how could it be born of mud! Such virginity belongs to the sky! Thus, in the lotus there is something of the sky, and something that has come from mud. Therefore it is a most significant symbol. Man too is mud—a form of clay! Yet the lotus can bloom. Man is part of the earth, but the sky can descend. Man crawls like an insect upon the ground, but wings can sprout. One may take flight into the sky in search of the sun. As the lotus is a paradox, so is man. Do not remain mud! Therefore, in this land we have seated the true Masters, the Buddhas, upon the lotus; we have placed Vishnu upon the lotus. It is a symbol that the clay has succeeded; that in the clay the lotus bloomed; that the clay became impregnated by the sky; that the visible met the invisible; that form and formless danced together; that the formless became guest in form. Such a wonder occurred! Therefore the Buddha is placed on the lotus. It is a symbol. Therefore we have called the final expression of human energy the thousand-petaled lotus—the sahasrara. Kama—the lust-center—is mud. It is the exchange of earth. It is the first center of human energy; and sahasrara is the last. There are seven chakras. The first is the chakra of lust—muladhara. That is earth. And the root must be in earth. Root means that which spreads in the soil. And the final expression is the thousand-petaled lotus—the last height. Roots are in the mud, the lotus is in the sky. Between mud and lotus lies the entire growth of man. Unfortunate are those who will die as mud, for they came carrying lotus-seeds and never gave them a chance to flower! In the presence of the true Master the seed of lotus within you begins to stir. Its sleep starts to break. Its dream grows thin, diaphanous. Strokes begin to fall upon it, again and again—that is the meaning of satsang, constant striking. From constant striking, one day with a roar the seed within breaks open. And when the seed breaks, the earth becomes nectar. Then all the possibilities hidden in the soil are revealed. All color, all form, all fragrance expresses through the seed. The earth is absorbed in prayer. The lotus is the earth’s prayer to the sky. The lotus is the earth’s possibility, its prayer, its longing, its ultimate fulfilment. And a second reason: why has the lotus become a symbol? It lives in water and yet remains untouched. This is the supreme notion of sannyas. This is the meaning of supreme non-attachment. Live in the world, let the world not touch you. Sit in the marketplace, and yet not be of the marketplace. Those who flee the world have not understood the highest notion of renunciation. That is like a lotus running away from the water, frightened that if it stays in water it might be touched by it. Such a lotus has not yet known its own nature. If the lotus knows itself, where is there to run! Let the rains fall, let the clouds pour; what concern has the lotus? Water will fall and flow away; the lotus will remain untouched. Its virginity is not destroyed. Its virginity is eternal. So: born of the soil, the vast from the petty—this miracle! And then, living in water, yet untouched by water—this is the supreme idea of renunciation. Sunderdas says: On hearing the drum’s stroke… The true Master’s work is to beat the drum, to call those in whom the seed is. To give the call, to raise the summons: How long will you remain mud? It is very late already—now awaken! Dawn has come—now awaken! You have slept long enough—now awaken! He strikes a keen blow—so keen it pierces joint by joint, so keen it goes clean through. The true Master does not give consolation; he brings revolution. Consolation is rubbish, whitewash. The Master does not console; he shakes you awake; he strikes upon the drum. Cowards run away; the brave stand their ground. Hearing the drum’s stroke, the lotus-face blossoms; so great an upsurge— my very body cannot contain it.
अधिक उछाह फूल्यौ माइहू न तन मैं।
और जिनके भीतर थोड़ी भी धार है, उनके भीतर ऐसा उछाह पैदा होता है कि शरीर में समाता नहीं। सदगुरु को पा कर उनके भीतर ऐसा उछाह, ऐसा उत्साह, ऐसा उत्सव, ऐसी उमंग, ऐसा अहोभाव जन्मता है कि समाता नहीं। नाचने लगता है उनका मन। नाचने लगता है उनका तन। बहने लगती है उनके बाहर रस की धार।
And in those who have even a little edge within, such an upsurge arises that it cannot be contained in the body. On finding the Master there arises such fervor, such enthusiasm, such celebration, such exuberance, such wonder, that it will not fit. Their mind begins to dance; their body begins to dance; a stream of rasa begins to flow outward. Such exuberance blossoms— flower upon flower keeps blooming— my very body cannot contain it.
अधिक उछाह फूल्यौ.
फूल पर फूल खिलते चले जाते हैं।
.माइहू न तन मैं।
समाने वाली बात नहीं है।
शिष्य सदगुरु को कहां समा पाता है! समाने की चेष्टा में शिष्य भी विस्तीर्ण हो जाता है, अनंत हो जाता है। आकाश को आंगन कैसे समाएगा? लेकिन अगर समाने की कोशिश की तो एक बात पक्की है कि दीवालें टूट जाएंगी आंगन की और आंगन भी आकाश हो जाएगा। आकाश को समाना हो तो आकाश ही होना पड़ता है।
इसलिए मैं तुमसे निरंतर कहता हूं: कृष्ण को समझना हो तो कृष्ण होना पड़ता है। बुद्ध को समझना हो तो बुद्ध होना पड़ता है। इससे कम में न चलेगा। नानक को समझना हो तो सिक्ख होने से नहीं चलेगा, नानक होना पड़ेगा।
ये तो हम बहुत होशियार और कुशल लोग हैं। हम कहते हैं, बुद्ध को समझना है तो चलो बौद्ध हो जाएं। बुद्ध तो बौद्ध नहीं थे। और क्राइस्ट तो क्रिश्चियन नहीं थे। और मोहम्मद तो मुसलमान नहीं थे। और नानक तो सिक्ख नहीं थे। अब जो सिक्ख हो रहा है वह समझ ले, वह नानक नहीं हो पाएगा। नानक ही होना, इससे कम में क्या चलेगा! और जिसका नानक से प्रेम जन्मा है, जिसके मन में नानक के प्रति भाव उठा है, वह इससे कम पर राजी भी नहीं होगा।
प्रेमी सदा अपनी प्रेयसी से एक हो जाना चाहता है। प्रेयसी अपने प्रेमी से एक हो जाना चाहती है, तल्लीन हो जाना चाहती है। शिष्य वही है जो अपने गुरु के साथ एक हो जाना चाहता है, एकात्म हो जाना चाहता है। बड़े साहस की जरूरत होती है।
सुंदरदास आगे के वचनों में जो साहस की बात कर रहे हैं, वह खयाल में रखना। कमजोरों का काम नहीं। अपने छोटे-छोटे घरगूले जो बचाने में लगे हैं, उनका यह काम नहीं। यह उनका काम है जो कहते हैं कि ठीक है, सब दीवालें जाएं तो जाएं, लेकिन अब आकाश से दोस्ती जोड़ी है तो छोड़ेंगे नहीं।
अधिक उछाह फूल्यौ माइहू न तन मैं।
फिरै जब सांगि तब कोऊ नहिं धीर धरै,
काइर कंपाइमान होत देखि मन मैं।।
A disciple cannot contain the Master! In the attempt to contain him, the disciple too becomes vast, becomes infinite. How will a courtyard hold the sky? But if you attempt to hold it, one thing is certain—the courtyard’s walls will fall, and the courtyard itself will become sky. To hold the sky, you must become sky. Therefore I say to you again and again: if you would understand Krishna, you must become Krishna. If you would understand Buddha, you must become Buddha. Less than this will not do. If you would understand Nanak, being a Sikh will not do; you must become Nanak. We are very clever people. We say: to understand Buddha, let us become Buddhists. But Buddha was not a Buddhist. And Christ was not a Christian. And Mohammed was not a Muslim. And Nanak was not a Sikh. Whoever becomes a Sikh—let him understand—he will not become Nanak. You must become Nanak—nothing less will do! And the one in whose heart love for Nanak is born, who feels devotion toward him, will not be content with less. The lover ever longs to become one with the beloved. The beloved longs to become one with the lover, to be absorbed. The disciple is one who longs to become one with the Guru, to be one in essence. Great courage is needed. Sunderdas, in the words to come, speaks of this courage—keep it in mind. It is not the work of the weak, of those who are busy saving their little huts. It is the work of those who say: very well, let all walls go if they must; but now that I have made friends with the sky, I will not let go. Such exuberance blossoms— my very body cannot contain it.
When the spears flash in war, none can keep composure; seeing them, cowards tremble in their hearts.
और जब युद्ध में भाले चमकते हैं. और यह भी युद्ध है--अंतर-युद्ध। इसके भी अपने भाले हैं। बाहर के युद्ध तो भीतर के युद्ध की केवल पीली-पीली छायाएं मात्र हैं, और कुछ भी नहीं। एक युद्ध तो था जो बाहर हुआ, महाभारत का ‘धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे।’ तो एक तो कुरुक्षेत्र था, जहां युद्ध हुआ। और एक और युद्ध साथ-साथ चल रहा था. ‘धर्मक्षेत्रे’ वह भीतर था। एक युद्ध बाहर चल रहा था, एक भीतर चल रहा था। जो बाहर चल रहा है वह भीतर के लिए केवल प्रतीक है। भीतर बहुत बड़ा युद्ध चल रहा है। क्योंकि दूसरे से लड़ना आसान है, अपने से लड़ना कठिन है। दूसरे को काटना आसान है, अपने को काटना कठिन है। दूसरे को मारना आसान है, अपने को मारना कठिन है।
और धर्म का अर्थ ही यही होता है, अपने को काटना। अपने को ऐसा पोंछ डालना और मिटा डालना कि नाम और निशान न रह जाए। जब तुम नहीं बचते तभी परमात्मा तुममें अवतरित होता है। जब तक तुम हो तब तक उससे पहचान न होगी। जब तक ‘मैं-भाव’ है तब तक ‘वह’ नहीं उतर पाएगा। तब तक तुम खूब भरे हो अपने भीतर, जगह कहां? घास-फूस इतना भरा है बिजूकों में कि जगह कहां? अवकाश कहां? परमात्मा आना चाहे तो द्वार कहां? तुम्हें उतरना होगा सिंहासन से। तुम्हें विदा हो जाना होगा।
आध्यात्मिक जीवन की जो सर्वाधिक महत्वपूर्ण घटना है वह यह है कि भक्त और भगवान का कभी मिलन नहीं होता। सुना हो तुमने तो गलत सुना है। भक्त और भगवान का मिलन कभी नहीं होता, क्योंकि जब तक भक्त होता है, भगवान नहीं होता; और जब भगवान होता है तो भक्त कहां?
कबीर ने कहा है: ‘हेरत हेरत हे सखी, रह्या कबीर हिराइ।’ खोजते-खोजते कबीर खो गया और तब मिलन हुआ। मिलन तो होता है, लेकिन तब होता है जब खोजी खो जाता है।
फिरै जब सांगि तब कोऊ नहिं धीर धरै,
काइर कंपायमान होत देखि मन मैं।।
And this too is a war—the inner war. It has its own spears. The wars outside are only pale shadows of the war within. One war took place outside—the Mahabharata: ‘in the field of dharma, in Kurukshetra.’ One Kurukshetra was where the battle was fought, and another war ran alongside—within, in the field of dharma. One war outside, one within. The outer is but a symbol of the inner. The inner war is far greater. For to fight another is easy; to fight oneself is difficult. To cut another is easy; to cut oneself is difficult. To kill another is easy; to let oneself die is difficult. And this is the very meaning of religion: to cut oneself away. To wipe oneself so clean, to efface oneself so utterly, that not even a trace remains. Only when you are not, does God descend within you. As long as you are, recognition will not happen. As long as there is the ‘I-sense’, the ‘He’ will not descend. You are so full of yourself, where is the space? Scarecrows are so stuffed with straw—where is the room? Where the openness? Even if God would enter, where is the door? You must climb down from the throne. You must bid yourself farewell. The most significant event of spiritual life is this: the devotee and God never meet. If you have heard otherwise, you have heard wrong. The devotee and God never meet, because as long as the devotee is, God is not; and when God is, where is the devotee? Kabir has said: Seeking and seeking, O friend, Kabir himself was lost. Searching, Kabir vanished—and then union happened. Union happens, but only when the seeker is lost. When the spears flash in war, none can keep composure; seeing them, cowards tremble in their hearts.
टूटिकै पतंग जैसे परत पावक मांहिं,
ऐसै टूटि परै बहु सावंत के गन मैं।
As a moth, broken, falls into the fire— so do the noble fall, headlong, into the Lord’s ranks.
लेकिन जो सच में योद्धा हैं वे ऐसे टूट पड़ते हैं युद्ध में, जैसे पतंगा दीवाना हुआ, पागल हुआ, दीप-शिखा पर टूट पड़ता है, या अग्नि में कूद पड़ता है। पतंगा जब दीप-शिखा पर कूदता है, पतंगा जब आग में उतरता है, तो ठीक वैसी ही घटना घट रही है जैसा भक्त जब भगवान में उतरता है। इसलिए सूफियों ने पतंगे और दीप-शिखा के प्रतीक को बहुत मूल्य दिया है। ऐसे ही भगवान को खोजना वस्तुतः मौलिक रूप से अपने को मिटाना है।
टूटिकै पतंग जैसे परत पावक मांहिं,
ऐसै टूटि परै बहु सावंत के गन मैं।
But the true warriors—how they hurl themselves into the war, like the moth, maddened, crazed, plunging into the flame or leaping into fire. When the moth leaps upon the crest of flame, when it descends into fire—just such an event occurs when the devotee descends into God. Hence the Sufis have prized the symbol of the moth and the flame. To seek God, in truth, is originally to efface oneself. As a moth, broken, falls into the fire— so do the noble fall, headlong, into the Lord’s ranks.
जिनके भीतर गरिमा है, गौरव है, जिनके भीतर मनुष्य होने की अर्थवत्ता का थोड़ा सा बोध है। जिन्हें यह पता है कि न मालूम कितनी कोटियों के बाद, न मालूम पशुओं, पक्षियों, पहाड़ों, वृक्षों की कितनी यात्राओं के बाद, कितनी योनियों के बाद मनुष्य होने की क्षमता मिली है। इसे यूं ही नहीं गंवा देना है। इससे कुछ और आगे का कमा लेना है। यह सीढ़ी ऐसे ही न खो जाए, इससे ऊपर उठ जाना है। यह अवसर मिला है, इसको ठीक-ठीक भंजा लेना है।
मारि घमसांण करि सुंदर जुहारै स्याम,
सोई सूरबीर रुपि रहै जाइ रन मैं।।
Those who have dignity, grandeur—who sense the meaningfulness of being human; who know not how many crores of lifetimes, how many pilgrimages as beasts and birds and mountains and trees, how many wombs have passed before this capacity to be human was gained—this is not to be squandered. From this, something further must be earned. Let not this ladder be lost; climb above it. The opportunity has come—use it well. Having slaughtered and crushed, Sunder salutes Shyam— he alone remains the hero who returns from the field.
और जो युद्ध जीत कर शाम को लौटता है और अपने स्वामी को प्रणाम करता है, वही शूरवीर है।
मारि घमसांण करि सुंदर जुहारै स्याम,
सोइ सूरबीर रुपि रहै जाइ रन मैं।।
समझना कि वही युद्ध में टिका जो सांझ को सफाया करके लौटता है, अपने मालिक को नमस्कार करता है।
सूरबीर रिपु कौ निमूनौ देखि चोट करै,
मारै तब ताकि करि तरवारि तीर सौ।
And the one who, having won the war, returns in the evening and bows to his Lord—he is the hero. Having slaughtered and crushed, Sunder salutes Shyam— he alone remains the hero who returns from the field.
Understand: he alone stood firm in war who returns at dusk, having made a clean sweep, and salutes his Master. A hero gauges the foe’s measure, and then he strikes; he kills with a sword or with an arrow—whichever suits the hour.
वह जो योद्धा है वह देखता है कि कैसी चुनौती है, उस चुनौती के योग्य उत्तर देता है। चुनौती को अंगीकार कर लेता है। देखता है किस भांति का शत्रु है? कैसे लड़ना होगा? अवसर के अनुकूल अपनी ऊर्जा को आवाहन देता है।
सूरबीर रिपु कौ निमूनौ देखि चोट करै,
मारै तब ताकि करि तरवारि तीर सौ।
The warrior sees what challenge is before him and answers accordingly. He accepts the challenge. He sees what kind of enemy is there, how to fight, and summons his energy suitable to the occasion. A hero gauges the foe’s measure, and then he strikes; he kills with a sword or with an arrow—whichever suits the hour.
और तब एकाग्र हो तलवार से या तीर से निशाना लगाता है। यह तो बाहर के युद्ध की बात हुई, मगर भीतर के लिए प्रतीक है।
साधु आठौ जाम बैठौ मन ही सौं युद्ध करै,
This is talk of the outer war—but it is a symbol for the inner. The sage, all eight watches, sits and fights with his own mind—
यह तो बाहर के युद्ध की बात हुई, अब भीतर के युद्ध को समझें।
साधु आठौ जाम बैठौ मन ही सौं युद्ध करै,
Thus far the outer war; now understand the inner. The sage, all eight watches, sits and fights with his own mind—
और यह तो बाहर का युद्ध थोड़ी-बहुत देर चलता है। सुबह से शुरू हुआ है, सांझ समाप्त हो जाता है। लेकिन साधु का युद्ध शुरू हुआ तो समाप्त नहीं होता, जब तक कि साधु ही समाप्त न हो जाए। हेरत-हेरत हे सखी, रह्या कबीर हिराइ! यह युद्ध अनवरत है, अखंड है, प्रतिपल चलता है। इसमें क्षण भर विश्राम नहीं है। इसमें दिन हो कि रात, भेद नहीं है। जागने में भी चलता है, सोने में भी चलता है।
आनंद बुद्ध के पास वर्षों रहा। एक बात देख कर चौंकता था बहुत, कि वे रात जैसा सोते थे वैसे ही सोए रहते थे, पूरी रात! जहां पैर रखा वहां पैर, जहां हाथ रखा वहां हाथ, जिस करवट रहे उसी करवट! रात करवट भी न बदलते! हाथ-पैर भी यहां-वहां न करते। आनंद ने पूछा एक दिन: भंते! आप कभी करवट नहीं बदलते! आप जहां हाथ रखते वहीं रखते जहां पैर रखते, वहीं रखते। सुबह भी ठीक वहीं होता है जहां रात रख कर सोते। इसका राज? सोते हैं कि नहीं सोते?
बुद्ध ने कहा: अब सोना कैसा? जब जागना ही है तो सोना कैसा? देह सो जाती है, मैं तो जागा ही रहता हूं। दिन भर भी जागना है, रातभर भी जागना है।
कृष्ण ने अर्जुन को कहा है: या निशा सर्वभूतायां तस्यां जागर्ति संयमी। जब सब सो जाते हैं तब भी साधु जागता है। इसका यह अर्थ नहीं कि साधु बैठा ही रहता है, कि खड़ा ही रहता है। साधु भी सोता है, लेकिन देह ही सोती है। सोते में भी साधु जागता है, जानता है कि मैं सो रहा हूं। उसके चैतन्य का दीया जलता रहता है।
साधु आठौ जाम बैठौ मन ही सौं युद्ध करै,
जाकै मुंह माथौ नहिं देखिए शरीर सौं।।
The outside war runs for a little while. It begins at dawn and ends by evening. But the sage’s war, once begun, does not end until the sage himself is ended. Seeking and seeking, O friend, Kabir himself was lost! This war is unbroken, continuous; it runs each moment. There is no rest for even a second. There is no difference of day and night. It runs while waking, it runs while sleeping. Ananda spent years with Buddha. One thing continually startled him—that the way Buddha lay down at night, he remained all night just so. Where he placed his foot, there was the foot; where he placed his hand, there was the hand; on whichever side he lay, that was his side all night. He would not even turn in his sleep! He would not shift his hands or feet. Ananda asked one day: Bhante! You never change sides. Where you place your hands, there they remain; where you place your feet, there they remain. In the morning they are exactly where they were when you lay down. What is the secret? Do you sleep, or do you not? Buddha said: What sleeping? When wakefulness is, what sleeping? The body sleeps; I remain awake. All day awake, all night awake. Krishna told Arjuna: When it is night for all beings, the disciplined one keeps vigil. It does not mean the sage sits up or stands all night. The sage too sleeps, but only the body sleeps. Even in sleep, the sage remains aware—he knows that he is sleeping. The lamp of consciousness remains lit. The sage, all eight watches, sits and fights with his own mind— with that which has neither mouth nor brow, nor any body at all.
और युद्ध ऐसा है, कठिन है, क्योंकि जिससे हो रहा है, न तो उसका माथा है, न मुंह है, न उसकी देह है। मन से युद्ध हो रहा है। यह तलवार मन के खिलाफ उठी है और अपने ही मन के खिलाफ उठी है। और मन को काटे बिना कोई उपाय नहीं है। जब तक अमन की दशा न आ जाए, अमनी दशा न आ जाए, तब तक कोई उपाय नहीं।
मन के पार जाना है। मन संसार है। बाजार में नहीं है संसार, न पत्नी में, न पति में, न बच्चों में, न धन में, न मकान में, न दुकान में। मन में संसार है। मन ही संसार है। ये जो सतत मन में चल रहे विचार और वासनाएं और ऊहापोह और स्मृतियां और कल्पनाएं, यह सारा जो जाल है मन का, यही संसार है। इसे काटना है। इसे समाप्त करना है। इसे भस्मीभूत कर देना है।
आलमे-हुस्न-ओ-इश्क की कौन वह बात है जिसे
And the war is such, difficult—because with whom it is fought has no forehead, no mouth, no body. It is fought with the mind. The sword is raised against the mind, against one’s own mind. And there is no way but to cut the mind. Until the state of amani—mindless peace—arrives, there is no other way. One must go beyond the mind. The world is the mind. The world is not in the bazaar, nor in wife or husband or children, nor in wealth or house or shop. The world is in the mind. The mind is the world. These ceaseless thoughts and desires and dilemmas and memories and fantasies—all this web of the mind, this is the world. This must be cut. This must be ended. This must be burned to ash. What is there in the realm of beauty and love that, if forgotten, returns to memory, and when remembered, is forgotten?
भूले अगर तो याद आए याद करें तो भूल जाए।
कश्ती-ए-दिल बचाइए इतना मगर रहे खयाल
डूबे अगर तो पार हो, पार लगे तो डूब जाए।
Save the heart’s boat, but keep this in mind: if it sinks, it reaches the far shore— if it reaches the far shore, it sinks.
मिटना है!
डूबे अगर तो पार हो,.
बाहर की दुनिया में डूबे तो डूबे, पार हुए तो पार हुए। भीतर की इबादत और, भीतर का हिसाब और, इबारत और। वहां पार हुए तो डूबे, वहां डूबे तो पार हुए। वहां मन बचा तो चूके, वहां मन गया तो बचे।
जीसस ने कहा है: धन्य हैं वे जो गंवा देंगे, क्योंकि वे ही पा लेने के अधिकारी हैं। कौन सी चीज गंवाने की बात हो रही है?
हेरत-हेरत हे सखी, रह्या कबीर हिराइ।
--मन, मैं-भाव, अहंकार। और यही सारी अड़चन है।
आदमी का आदमी होना नहीं आसां ‘फिराक’
इल्मो-फन इख्लाको मजहब जिससे चाहो पूछ लो।
One must be effaced! If it sinks, it reaches the far shore… In the outer world, if you sink, you sink; if you cross, you cross. The inner devotion is different, the inner accounting and scripture is different. There, if you cross, you sink; if you sink, you cross. There, if the mind survives, you miss; if the mind goes, you are saved. Jesus said: Blessed are those who will lose, for they are the ones entitled to gain. What is it that is to be lost? Seeking and seeking, O friend, Kabir himself was lost— The mind, the I-sense, the ego. And this is the entire obstacle. ‘To be a man is no easy thing, Firaq— ask whomever you will—of knowledge, of art, of ethics, of religion.’
अड़चन क्या है? अड़चन यही है कि मन को मारो कैसे? अपना है। अपना ही नहीं, हमने तो अब तक यही जाना है कि यही मैं हूं। तो धर्म तो ऐसा लगता है जैसे आत्मघात कर रहे हैं। इसलिए कायर तो भाग खड़े होते हैं। उनका कमल नहीं खिलता। उनका तो कमल खिला भी हो तो बंद हो जाता है। कायर तो भाग खड़े होते हैं। कायर सांत्वना चाहते हैं, संक्रांति नहीं चाहते। वे कहते हैं: हमारे आंसू पोंछ दो। वे कहते हैं: हमें कुछ ऐसी बातें बता दो कि संसार सब ठीक-ठाक चलने लगे। उनका हिसाब-किताब ही गलत है।
What is the hindrance? This, and only this: how to kill the mind? It is ours. Not only ours—we have known ourselves so far only as this. Then religion seems like suicide. Therefore the coward runs away. His lotus does not bloom. Even if his lotus had bloomed, it closes. The coward runs away. The coward seeks consolation, not revolution. He says: wipe my tears. He says: tell me something so that the world begins to run smoothly. His whole accounting is wrong.
क्या दुख? यह सुमित्रा को यही फिकर लगी हुई है, पहले भी मुझे कह गई आकर कि मेरी जिंदगी दुख ही दुख में गई। किसकी जिंदगी सुख में जा रही है? जरा आंख उठा कर देख सुमित्रा, किसकी जिंदगी सुख में जा रही है? अपना दुख दिखाई पड़ता है दूसरे का दिखाई नहीं पड़ता, इससे भ्रांति में मत पड़ना! किनके बेटे सुखी हैं? कौन यहां सुखी है?
What suffering? This is exactly what’s eating at Sumitra—she’s come to me before and said, “My life has been nothing but suffering.” Whose life is sailing along in happiness? Just raise your eyes and look, Sumitra—whose life is going in happiness? One sees one’s own pain and not the other’s; don’t be deluded by that! Whose sons are happy? Who here is happy?
मैंने एक बहुत पुरानी कहानी सुनी है। एक आदमी भगवान की प्रार्थना करता ही रहा, करता ही रहा और प्रार्थना में एक ही बात कहता था कि मुझे इतना दुखी क्यों बनाया? सुमित्रा जैसा रहा होगा। सारी दुनिया सुख से जी रही है और मैं दुखी! मैं दुखी! आखिर मेरा कसूर क्या है? मुझसे भूल क्या हुई?
I’ve heard a very old story. A man kept praying to God, over and over, and in his prayer there was only one refrain: “Why have you made me so miserable?” Perhaps he was like Sumitra. “The whole world is living in joy and I alone am miserable! I’m miserable! What is my fault? What mistake did I make?”
भगवान भी थक गया होगा। एक दिन उसने पूछा कि भाई, तू चाहता क्या है? उस आदमी ने कहा कि इतना ही कर दो, मुझे किसी भी दूसरे का दुख दे दो और मेरा दुख किसी और को दे दो। मैं किसी से भी बदलने को राजी हूं। मैं यह भी नहीं कहता कि मुझे दुख न दो, मगर मुझे यह दुख जो दिया है यह मत दो। मैं बदलने को राजी हूं।
Even God must have gotten tired. One day he asked, “Brother, what is it you want?” The man said, “Grant me just this: give me anyone else’s suffering, and give my suffering to someone else. I’m willing to exchange with anybody. I’m not even saying don’t give me suffering—but don’t give me this particular suffering. I’m ready to swap.”
सारी दुनिया खुश दिखाई पड़ती है। लोग दिखाई ही पड़ते हैं खुश। बाजार में जाओ, इत्र-फुलेल लगाए लोग चले जा रहे हैं। हंस रहे हैं, बात कर रहे हैं। ऐसा लगता है सारी दुनिया में मजा ही मजा है, एक हम ही दुखी! और यही उन सबको भी है खयाल कि बाकी सारे लोग मजे में हैं, मैं ही एक दुख भोग रहा हूं। चूंकि सारी दुनिया में लोग हंस रहे हैं, प्रसन्न हो रहे हैं, तो शिष्टाचार कहता है: मैं भी हंसूं, मैं भी प्रसन्न रहूं। अब यह दुख का राग लेकर बैठ जाना क्या! मगर उसे पता नहीं है कि यही सब की हालत है।
The whole world looks happy. People only look happy. Go to the bazaar—perfumed and anointed, people are walking about. They laugh, they chat. It seems there is enjoyment everywhere, and only we are miserable. And each one of them thinks precisely the same: that everyone else is fine and only I am suffering. Since people everywhere are laughing and appearing cheerful, etiquette dictates: I too should smile, I too should seem cheerful. Who’s going to sit around playing the tune of sorrow? But he doesn’t know this is everyone’s state.
पति-पत्नी घर में झगड़ते रहते हैं और जैसे ही कोई द्वार पर दस्तक दे देता है, एकदम मुस्कुराने लगते हैं। आइए, बैठिए, विराजिए. और दोनों में ऐसी बातें होने लगती हैं जैसे कि महा प्रेम घट रहा है! और अभी एक-दूसरे की गर्दन के पीछे पड़े थे। अभी एक-दूसरे की जान लेने को उतारू हो रहे थे। अब स्वभावतः यह मेहमान यह सोचेगा: सतयुगी दंपत्ति! और उसे कुछ पता नहीं कि अभी-अभी क्या हो रहा था। उसके घर भी यही होता है, मगर उसे अपनी हालत पता है।
A husband and wife quarrel at home, and as soon as there’s a knock at the door they start smiling. “Come in, please sit.” And they begin to speak in a way that suggests a great romance is unfolding—when just a moment ago they were at each other’s throats, ready to kill. Naturally the guest will think: “A golden-age couple!” He has no idea what was happening. The same thing happens in his home too, but he knows only his own situation.
तो भगवान ने कहा: ठीक, ऐसा ही हो जाएगा, आज रात ऐसा ही हो जाएगा। उस रात वह सोया तो सपना उसे आया कि सारे लोग अपने-अपने दुख पोटलियों में बांध कर गांव के चौरस्ते की तरफ जा रहे हैं। और बड़े जोर से आवाज गूंज रही है कि सब अपने-अपने दुख पोटलियों में बांध कर ले आओ, और जिसको जिससे बदलना हो बदल डालो। सभी दुखी हैं। सब ने अपने-अपने दुख बांधे। सब बांध डाले जिसके जितने दुख थे। बड़ी-बड़ी पोटलियां लिए लोग जा रहे हैं। इसने भी जल्दी से अपने दुख बांध लिए यह तो जिंदगी भर से यही हिसाब लगाए बैठा था, कब मौका मिले। जब यह रास्ते पर निकला तो बड़ा हैरान हुआ। यह तो सोचता था कि लोग छोटी-मोटी पोटलियां ले जा रहे होंगे, लोग इससे भी बड़ी-बड़ी पोटलियां लिए जा रहे हैं। छाती इसकी बैठ गई। देखने लगा चारों तरफ, किससे बदलना है! अपनी पोटली छोटी मालूम पड़ी। थोड़ा डरने लगा कि अब क्या बदलना ही पड़ेगा?
So God said, “Fine. So be it—tonight it will happen.” That night he slept and dreamt that everyone was tying up their sorrows in little bundles and going to the village square. A loud announcement echoed, “Bring your sorrows tied in your own bundles, and exchange them with whomever you wish.” Everyone is unhappy. Each tied up their own sorrows. Whatever the sorrows, they tied them all up. People were on their way carrying large bundles. He too tied up his sorrows—after all, he had been waiting for this chance his whole life. But when he reached the crossroads, he was shocked. He had imagined people would be carrying little bundles; people were carrying bundles bigger than his. His chest sank. He looked around—who should he exchange with? His own bundle seemed small. He began to worry: “Now will I have to exchange?”
फिर आज्ञा हुई कि सब अपनी-अपनी पोटलियों को रख दो। पोटलियां रख दी गईं। फिर आज्ञा हुई कि अब जिसको जो पोटली चुननी हो चुन ले। यह आदमी भागा कि इसकी पोटली कोई और न चुन ले, अपनी पोटली चुनने के लिए। लेकिन चकित हुआ यह जान कर कि सब अपनी-अपनी पोटलियों की तरफ भागे। किसी ने किसी और की न चुनी, सबने अपनी-अपनी चुन ली और बड़े निश्चिंत हुए और बड़े अनुगृहीत और परमात्मा का बड़ा धन्यवाद किया। पूछने लगे एक-दूसरे से, भाई, सबने अपनी-अपनी क्यों चुनी? तो सभी ने कहा कि कम से कम अपने दुख परिचित तो हैं, पहचाने हुए हैं। दूसरे की पोटली में पता नहीं कौन सांप-बिच्छू, कौन सी झंझट.!
Then came the command: “Everyone put down your bundles.” They were set on the ground. Then another command: “Now choose whichever bundle you like.” The man ran to choose his own, lest someone else pick it up. But he was amazed to see everyone else running toward their own bundle. Nobody chose another’s—each grabbed their own, relieved, grateful, thanking God profusely. They asked one another, “Brother, why did everyone choose their own?” And each replied, “At least our own sorrows are familiar, known. Who knows what snakes and scorpions lurk in someone else’s bundle!”
सुमित्रा, मैं तुझसे कहता हूं कि तेरे दुख कम से कम जाने-पहचाने तो हैं! किसी से बदलना है? अगर बदलना हो तो आज रात बदलवा देंगे। अपनी पोटली बांध कर ले आना। मगर खयाल रहे कि पछताएगी बहुत बदल कर! क्योंकि फिर से अ ब स से सीखना पड़ेगा। दूसरे के दुख.
Sumitra, I say to you—at least your sorrows are known and familiar! Do you want to exchange them? If you wish, tonight we can arrange it—bring your bundle tied up. But be warned: you will regret it bitterly after you exchange! Because you’ll have to learn the ABC all over again—another’s sorrows.
अपने-अपने दुख से आदमी धीरे-धीरे राजी हो जाता है, परिचित हो जाता है, जाने-पहचाने, मित्रता बन जाती है। सच तो यह है कि जब दुख एकदम से, अचानक तुम्हें छोड़ जाएगा तो बड़ा खालीपन लगेगा। जैसे कोई सगा-संगी चला गया।
With one’s own sorrows, one gradually makes peace; they become familiar, even friendly. The truth is, if sorrow suddenly leaves you one day, you will feel a great emptiness—as if a close relative has departed.
दुख क्या है? सुमित्रा कहती है कि मेरे बेटे-बेटी भी सुखी नहीं हैं। कौन सुखी है यहां? यहां कोई सुखी हो ही नहीं सकता। बहिर्यात्रा में सुख होता ही नहीं। बहिर्यात्रा यानी दुख। बहिर्यात्रा पर्यायवाची है दुख का। थोड़े-थोड़े भिन्न होंगे, थोड़े-थोड़े अलग होंगे, ढंग अलग होंगे, रंग अलग होंगे--मगर बाहर की यात्रा में सुख नहीं होता। क्या सुमित्रा तू सोचती है, (सुमित्रा नेपाल से आती है। बुद्ध भी नेपाल में ही पैदा हुए थे।) तू सोचती है बुद्ध की हालत तुझसे बेहतर रही होगी? नहीं तो घर छोड़ कर भागे होते? बुद्ध की हालत भी तेरे जैसी रही होगी, तुझसे बदतर रही होगी। कम से कम तू अब तक घर छोड़ कर नहीं भागी है।
What is sorrow? You say your sons and daughters are unhappy. Who is happy here? No one can be happy here. In the outward journey there is no happiness. The outward journey equals sorrow; it is sorrow’s very synonym. Forms may differ, styles and colors may vary—but happiness is not found in the outward journey.
Do you think, Sumitra—(you come from Nepal; Buddha too was born in Nepal)—do you think the Buddha’s inner state was better than yours? If it were, would he have left home? His state was like yours, if not worse. At least you have not run away from home yet.
बुद्ध का स्मरण करो। सुंदर पत्नी थी, सुंदर बेटा पैदा हुआ था, राजमहल था, सब था, मगर सुख नहीं था। क्यों छोड़ दिया होगा? सुख बाहर होता ही नहीं। सुख तो भीतर है। और भीतर सुख तभी जन्मता है जब मन से हम मुक्त हो जाते हैं। मन का अभाव सुख है, मन का भाव दुःख है। मन की सघनता नरक है, मन से मुक्ति स्वर्ग है।
Remember the Buddha. He had a beautiful wife, a beautiful son, a palace—everything—but not happiness. Why did he leave it all? Because happiness is not outside. Happiness is within. And within it arises only when we are free of the mind. The absence of mind is bliss; the presence of mind is sorrow. The density of mind is hell; freedom from mind is heaven.
साधु आठौ जाम बैठौ मन ही सौं युद्ध करै,
जाकै मुंह माथौ नहिं देखिए शरीर सौं।।
“The saint sits through all eight watches of the day, waging war with the mind, whose face and brow cannot be seen as with a body.”
उसका युद्ध कठिन है, क्योंकि मन न तो दिखाई पड़ता है, न उसका मुंह है, न माथा है; लेकिन फिर भी युद्ध करता है और एक दिन इस अदृश्य शत्रु को भी काट डालता है, छिन्न-भिन्न कर देता है।
His battle is arduous, because the mind is neither visible, nor has it a face or a brow—yet one must fight it, and one day he cuts down this invisible enemy, shreds it to pieces.
सूरबीर भूमि परै दौर करै दूरिलगैं,
साधु शून्य कौं पकरि राखै धरि धीर सौं।
बड़ा प्यारा वचन है! युद्ध के मैदान में तो सुविधा है।
“The brave on the battlefield can charge and chase the foe afar; the saint must seize the Void and hold it steady with patience.”
सूरबीर भूमि परै दौर करै दूरिलगैं,
सुविधा है, दुश्मन का पीछा कर सकते हो। भागो, पकड़ो, मारो, उपाय है। साधु के भीतर तो जगह भी नहीं भाग-दौड़ की, बैठना पड़ता है। साधु का उपक्रम एक ही है, साधना एक ही है--बैठ जाने की। कहां भागे? कहां दौड़े? कहां जाए? वहां तो कोई दिशा भी नहीं है भीतर। वहां स्थान भी नहीं है भीतर। वहां तो रत्ती भर चलने की सुविधा नहीं है। साधु तो बैठ रहता है। उस बैठ जाने का नाम ही ध्यान है। बिलकुल बैठ रहता है, हिलता ही नहीं, डुलता ही नहीं।
A lovely saying! On an outer battlefield there is convenience: you can pursue the enemy—run, catch, strike—there are means. But inside, there is no room to run; you must sit. The saint has only one undertaking, one discipline—sit down. Where to run? Where to go? Inside there is not even direction, no space. There isn’t even an inch to move. The saint simply sits. That sitting is what we call meditation. Utterly still—without the slightest tremor.
और मैं जब कह रहा हूं, हिलता ही नहीं, डुलता ही नहीं, तो मेरा मतलब तुम्हारे शरीर से नहीं है। नहीं तो लोग अजीब झंझटों में पड़ जाते हैं। अब ध्यान में बैठे हैं, अब शरीर नहीं हिलना चाहिए। अब एक चींटी काट रही है, अब शरीर नहीं हिलना चाहिए। अब फंसे चक्कर में वे! अब वह चींटी काटती ही जा रही है। और चींटियां भी खूब हैं! ध्यानियों की बिलकुल दुश्मन हैं। ध्यान न करो तो उनसे मिलन नहीं होता। मच्छर हैं, वे पुराने दुश्मन हैं ध्यान के। वैसे तुम्हारे पास न आएं, मगर ध्यान करने बैठो तो सब आ जाते हैं। सब अपना साज-संगीत छेड़ देते हैं। संगीत तो वे सदा ही छेड़े रहते हैं, लेकिन तुम इतने उलझे रहते हो विचारों में कि सुनाई नहीं पड़ता। जब शांत होकर बैठते हो, सुनाई पड़ता है चींटियां तो चढ़ती ही रहती हैं, उतरती ही रहती हैं, कोई चींटियों को तुम्हारे ध्यान का पता नहीं है। चींटियों को ध्यान का पता हो जाए तो तुमसे ऊपर की योनि हो जाए उनकी।
And when I say “doesn’t move, doesn’t tremble,” I do not mean your body. Otherwise people get into odd troubles: “Now I’m meditating, my body must not move. An ant is biting—my body must not move.” And then they’re trapped. The ant keeps biting. Ants are fierce enemies of meditators. The mosquitoes too—the old enemies of meditation. Normally they may leave you alone, but sit to meditate and they all show up, tuning their instruments. They’re always playing their music; you’re usually so tangled in thoughts you don’t hear. When you sit quietly, you notice. Ants always climb and descend; they don’t know you’re meditating. If ants understood meditation, they would be of a higher species than you.
लेकिन तुम जब शांत बैठते हो तब छोटी-छोटी चीज का पता चलता है। जरा सी चींटी सरक गई, पैर सुन्न हो गया। इन सबकी चिंता में मत पड़ना। शरीर के हिलने-डुलने का सवाल नहीं है। शरीर तो नाचता भी रह सकता है तो भी ध्यान हो जाता है। भीतर हिलन-डुलन नहीं होना चाहिए। भीतर कोई वासना न कंपे। भीतर कोई विचार का कंपन न हो। भीतर कोई हवा न बहे कामना की। बस, बैठने का वही अर्थ है। वही वस्तुतः सिद्धासन है।
When you become still, the tiniest things are noticed. An ant brushes by, a foot goes numb. Don’t get entangled in all that. It is not about the body staying still. The body can even dance—and meditation can still happen. The inner must not shake. No inner craving should quiver, no thought should ripple, no wind of desire should blow. That is the real meaning of sitting, the true siddhāsana.
सूरबीर भूमि परै दौर करै दूरिलगैं,
साधु शून्य कौं पकरि राखै धरि धीर सौं।
“The brave on the battlefield can charge and chase the foe afar; the saint must seize the Void and hold it steady with patience.”
और साधु की सारी साधना यही है कि शून्य को पकड़ ले और पकड़ कर शून्य को बैठा रहे। शून्य को खंडित न होने दे। शून्य को जरा भी भरने न दे--किसी विचार से, किसी कामना से, किसी स्मृति से, किसी कल्पना से। कोरा मन हो, कोरे कागज जैसा. कुछ भी उस पर लिखावट न हो। ऐसा शून्य जैसे-जैसे सधता जाता है वैसे-वैसे ही साधक मिटता जाता है। जिस दिन शून्य सच में पूर्ण हो जाता है, उसी दिन साधक सिद्ध हो जाता है। उसी दिन भक्त भगवान हो जाता है।
The saint’s whole practice is this alone: to grasp the void and hold it, not let it be broken, not let it be filled even a little—by any thought, any desire, any memory, any imagination. A blank mind, like a blank page, with nothing written upon it. As such emptiness stabilizes, the seeker dissolves. The day the void becomes complete, the seeker is perfected; that day the devotee becomes God.
ख्वाहिशों को तेरी मोहब्बत में
ख्वाहिशों से बुलंद होना है
वासना को इतना ऊंचाई पर ले जाना है कि वासना न बचे।
ख्वाहिशों को तेरी मोहब्बत में
“Let your desires, in love of the Beloved, rise higher than desire itself.” Raise passion so high that passion itself disappears.
ख्वाहिशों से बुलंद होना है
वासना बड़ी क्षुद्र है। उसे निर्वासना का रंग देना है।
Desire is petty; dye it in the color of desirelessness.
हजार बार तेरा हुस्न, हुस्न होके रहा
वो हम थे इश्क को जो कर सके न इश्क कभी
“A thousand times your Beauty was present as Beauty, but we were such that we never could become Love.”
परमात्मा का सौंदर्य तो प्रतिपल मौजूद है। उसने तो हमें सब तरफ से घेरा है। लेकिन हम ही हैं जो उसके सौंदर्य को आंख खोल कर देख नहीं पाते। हम ही हैं, अपने से इतने भरे कि उसके सौंदर्य की हमें झलक भी नहीं मिल पाती। वह तो बजाए जाता है वीणा को। उसकी बांसुरी तो बजती ही रहती है, पर हम बड़े उपद्रव से भरे हैं।
The Divine Beauty is present at every moment; it surrounds us from every side. But we cannot open our eyes to see it. We are so full of ourselves that we cannot catch even a glimpse of that Beauty. His lute is always playing, his flute always sings—but we are crammed with our own commotion.
हजार बार तेरा हुस्न हुस्न होके रहा
वो हम थे इश्क को जो कर सके न इश्क कभी
“A thousand times your Beauty stood revealed as Beauty— we were the ones who never could become Love.”
हमारे ही प्रेम में कमी हो रही है। हमारा प्रेम शून्य नहीं है, अहेतुक नहीं है, वासना-मुक्त नहीं है। जिस दिन प्रेम वासना-मुक्त हो जाता है उसी दिन प्रार्थना हो जाता है।
The lack is in our love. Our love is not empty, not causeless, not free of lust. The day love becomes free of lust, it becomes prayer.
तुम तो प्रार्थना भी करते हो तो उसमें भी वासना लगाए रखते हो। गए मंदिर, की प्रार्थना। प्रार्थना तो बहाना है, कुछ मांगने चले गए--कि लड़के की नौकरी लग जाए, कि बेटी की शादी हो जाए।
Even when you pray, you attach desire to it. You go to the temple and “pray”—but the prayer is a pretext for asking: “Let my son get a job; let my daughter be married.”
एक युवती जरा ढंग-ढौल की नहीं थी। शक्ल-सूरत जरा घबड़ाने वाली थी। थोड़ी डरावनी थी। स्वभावतः मंदिर न जाए तो और कहां जाए? तो मंदिर में वह रोज प्रार्थना करे। अब प्रार्थना वह और क्या करे? यही कि विवाह करवा दो। एक साधु भी मंदिर में आता-जाता था, उसकी प्रार्थना रोज सुनता था। उस साधु ने कहा: सुन, प्रार्थना में अपने लिए कुछ नहीं मांगना चाहिए। अगर मांगना ही हो तो दूसरों के लिए मांगना चाहिए। कोई गरीब है, कोई भूखा है, कोई प्यासा है, कोई लूला है, लंगड़ा है। अपने लिए तो मांगना ही नहीं चाहिए, दूसरों के लिए।
A young woman, not especially comely—her looks a bit alarming—where else would she go but the temple? She prayed there daily. What could her prayer be but: “Grant me a husband.” A monk who visited the temple often heard her prayer and said, “Listen, in prayer one should not ask for oneself. If you must ask, ask for others—the poor, the hungry, the thirsty, the crippled, the lame. Don’t ask for yourself.”
तो उसने दूसरे दिन से दूसरों के लिए मांगना शुरू कर दिया। पता है उसने क्या मांगा? उसने कहा कि हे परमात्मा! मेरी मां को एक अच्छा, सुंदर सा दामाद दो।
From the next day she began praying for others. Do you know what she asked? “O God! Give my mother a handsome son-in-law.”
आदमी प्रार्थना भी करेगा तो भी वासना ही होने वाली है।
Even prayer turns into desire.
सूरबीर भूमि परै दौर करै दूरिलगैं,
साधु शून्य कौं पकरि राखै धरि धीर सौं।
“The brave on the battlefield can charge and chase the foe afar; the saint must seize the Void and hold it steady with patience.”
बस शून्य ही लक्ष्य है। ऐसा एक क्षण आ जाए हमारे भीतर जब कोई विचार न हो--निर्विचार, निर्विकल्प! बस उसी क्षण में जोड़ हो जाता है, सेतु बन जाता है। वही शून्य द्वार है पूर्ण का।
Only the Void is the goal: let there be a moment inside when there is no thought—no-thought, no-choice. In that very moment a joining happens, a bridge appears. That void is the doorway to the Whole.
सुंदर कहत, तहां काहू के न पाव टिकैं,
साधु कौ संग्राम है अधिक सूरबीर सौं।।
“Beautifully said, but in that place no one’s feet can stand firm; the saint’s battle is harder than the brave man’s.”
उस शून्य में पांव टिकाना बड़ा कठिन मामला है। खिसक-खिसक जाता है। विचार आए ही चले जाते हैं। वासना उमगे ही चली जाती है। इधर से हटाओ, उधर से प्रवेश हो जाता है विचार का। और जितना छोड़ना चाहो उतना कठिन मालूम होता है।
It is very hard to keep your footing in the void. You keep slipping. Thoughts come on their own. Desires swell of themselves. Push them out here, they enter from there. And the more you try to drop them, the harder it seems.
एक आदमी एक साधु के पीछे बहुत दिन से पड़ा था कि कुछ मंत्र दे दो। कुछ ऐसा मंत्र दे दो कि सिद्धि हो जाए। कुछ ऐसा मंत्र दे दो कि इस बार प्रधानमंत्री हो जाऊं। साधु थक गया, परेशान हो गया, तो उसने कहा कि तू एक काम कर। यह मंत्र ले। छोटा सा मंत्र है, पांच मिनट में पूरा होता है। बस एक ही शर्त है इसकी कि जब मंत्र का पाठ करे तो बंदर की याद न आए!
A man pestered a sage for years: “Give me a mantra—some mantra that grants powers; something that makes me prime minister this time.” The sage got tired and said, “Do this: here is a short mantra—five minutes and you’re done. Just one condition: while reciting it, don’t think of a monkey.”
अब राजनेता--और बंदर की याद न आए! सजातीय हैं। बंदर की याद न आए? लेकिन राजनेता ने कहा: कोई फिकर न करो, मुझे कहां बंदर की याद! मुझे सिवाय दिल्ली के और किसी चीज की याद आती ही नहीं। कहां बंदर-वंदर लगा रखा है!
भागा घर। स्नान-ध्यान करने की कोशिश की, मगर बड़ा हैरान हुआ। स्नान कर रहा है और बंदर. मामला क्या है? यह क्यों पीछे पड़ गया? और जैसे ही बैठा पालथी लगा कर कि एक नहीं कई बंदर. आंख बंद करे तो बंदर ही बंदर। मंत्र पढ़ना मुश्किल हो गया। पांच मिनट की बात क्या, पांच सेकेंड मुश्किल। बंदर मुंह बिचकाएं, शोरगुल मचाएं। रात बीत गई, मगर बंदरों ने पांच मिनिट भी पीछा न छोड़ा। सुबह थक गया। जाकर साधु पर बहुत नाराज हो गया कि एक तो सालों मुझे भटकाया, दिया नहीं मंत्र, और दिया तो यह उपद्रव लगा दिया। अगर तुमने न कहा होता तो मैं तुम्हें पक्का विश्वास दिला हूं कि बंदर की मुझे कभी याद नहीं आती, क्योंकि कभी मुझे आती ही नहीं थी। और भी दुनिया में हजारों जानवर हैं, गधे हैं, घोड़े हैं, और न मालूम क्या-क्या हैं। किसी की याद नहीं, रात भर सिवाय बंदर के! तुमने कहा ही क्यों? अगर यही शर्त थी तो चुप रह जाते।
Now a politician—and not think of a monkey! Kindred species. The politician said, “Don’t worry—I never think of monkeys. I think only of Delhi.” He rushed home. Tried to bathe and prepare—but was astonished: while bathing—monkeys! What is this? Why have they latched on? As soon as he sat cross-legged, not one monkey, many. Close his eyes—nothing but monkeys. The five-minute mantra became impossible—five seconds impossible. Monkeys grimacing and clamoring. The night passed, the monkeys didn’t relent for five minutes. In the morning, exhausted, he went raging to the sage: “First you wasted years, then you gave me this nuisance. Had you not said so, I swear to you I would never have thought of monkeys—there are a thousand animals in the world, donkeys, horses—none come to mind. But the whole night, nothing but monkeys! Why did you say it? If that was the condition, you should have kept quiet!”
साधु ने कहा: वह मुश्किल है। वह शर्त बतानी पड़ती है। अब मंत्र तुम्हें दे दिया, अब तुम जानो, अब मेरा पीछा छोड़ो। जिस दिन भी तुम पांच मिनट बिना बंदर की याद किए मंत्र पढ़ लोगे, उसी दिन सिद्ध हो जाओगे।
The sage said, “That’s the difficulty—the condition must be told. I’ve given you the mantra—now you deal with it. The day you recite for five minutes without thinking of monkeys, that day you will attain.”
सोच सकते हो उस राजनेता की क्या गति हुई होगी? वह बंदर ही हो गया होगा! अब तक उसकी हालत बड़ी खराब हो गई होगी।
Imagine the man’s plight. He must have become a monkey himself!
शून्य में पैर जमाना बड़ा कठिन है। जितना तुम जमाने की कोशिश करोगे, उतना ही तुम पाओगे हजार विचारों के प्रवाह आए चले जाते हैं। प्रवाहों पर प्रवाह, झंझावात उठते हैं, आंधियां आती हैं। न मालूम जन्मों-जन्मों के विचारों की पर्तें सारी की सारी हमला बोलती हैं। ऐसे-ऐसे विचार आते हैं जिनको तुमने कभी सोचे भी न थे, बचपन के, किसी ने कुछ कह दिया था; बीस साल बीत गए, कोई कारण नहीं है आज आने का। लेकिन जैसे मन पूरा का पूरा संघर्षरत हो जाता है, जिद बांध लेता है कि तुम्हें हरा कर रहेंगे।
It is hard to plant your feet in emptiness. The more you try, the more you find torrents of thought rushing in—stream upon stream, storms, tempests. Layers of thoughts gathered over lifetimes attack. Thoughts arise you never consciously thought—something heard in childhood twenty years ago, with no reason to surface now. It is as if the entire mind takes up arms, vowing to defeat you.
धैर्य चाहिए, अनंत धैर्य चाहिए। और चुपचाप प्रयास में लगे रहना चाहिए। होते-होते, होते-होते होता है।
Patience is needed—endless patience. Keep quietly at the effort. Little by little, it happens.
साधु शून्य कौं पकरि राखै धरि धीर सौं।
सुंदर कहत, तहां काहू के न पांव टिकैं,
साधु कौ संग्राम है अधिक सूरबीर सौं।।
“The saint must seize the Void and hold it steady with patience. Beautifully said, but in that place no one’s feet can stand firm; the saint’s battle is harder than the brave man’s.”
इसलिए युद्ध जो बाहर के हैं वे कुछ खास युद्ध नहीं। भीतर के युद्ध के सामने बाहर के युद्ध ऐसे ही हैं जैसे कोई शतरंज खेलता है। हाथी, घोड़े. सब नकली। ऐसे बाहर के सारे युद्ध भीतर के युद्ध के सामने नकली हो जाते हैं।
Therefore the outer wars are nothing much. Compared with the inner battle, outer wars are like a game of chess: elephants, horses—all make-believe. So too all outer wars become fake compared to the inner war.
अगर जीवन में थोड़ी भी गरिमा हो तो भीतर के युद्ध की चुनौती लो। चलो भीतर। जीतना है तो वहां जीतना है। इसलिए तो हमने महावीर को ‘महावीर’ कहा। बाहर के लोग बहुत से बहुत वीर हो सकते हैं, महावीर नहीं। महावीर उनका नाम नहीं है, नाम तो उनका वर्धमान था। लेकिन जब भीतर जीत हुई, भीतर पताका फहरी शून्य की, तो हमने उन्हें महावीर कहा।
If there is to be any dignity in life, accept the challenge of the inner battle. Go within. If you are to win, win there. That is why we call Mahavira “the Great Victor.” Many outside may be brave, but not great. “Mahavira” was not his given name—he was Vardhamana. But when the victory within was gained, when the flag of emptiness unfurled inside, we called him Mahavira.
बाहर के सब युद्ध फीके हैं। भीतर को जिसने जीत लिया उसने सब जीत लिया। जो दूसरों को जीतता है उसकी जीत कुछ खास जीत नहीं है। मौत आएगी और सारी जीत पोंछ जाएगी। जो अपने को जीतता है वही जीतता है, क्योंकि मौत भी फिर उससे कुछ छीन न सकेगी।
All outer wars are insipid. He who has conquered within has conquered all. To conquer others is no great victory; death will come and wipe it all away. He who conquers himself truly wins, for even death can take nothing from him.
जहां को देगी मोहब्बत की तेग आबे-हयात
अभी कुछ और उसे जहर में बुझाए जा
तुम्हारी तलवार अमृत बरसा सकती है, लेकिन अमृत बरसाने के पहले उसे खूब जहर में बुझाना पड़ता है।
जहां को देगी मोहब्बत की तेग आबे-हयात
अभी कुछ और उसे जहर में बुझाए जा
“Where your sword of love will give the world the water of life, first temper it even more in poison.” Your sword can shower nectar, but before that it must be dipped well in poison.
भीतर के गहन संघर्ष से शांति का जन्म होता है। भीतर के गहन तूफान में उतर जाने से एक दिन वैसी शांति आती है जैसी सदा तूफान के बाद ही आ सकती है।
From the deep inner struggle, peace is born. Only after plunging into the inner storm does a peace arrive—the kind that comes only after the tempest.
धूलि जैसो धन जाकैं सूलि से संसार-सुख,
साधु की प्रक्रिया सुंदरदास कह रहे हैं। धन उसके लिए धूल जैसा है।
“For whom wealth is like dust, worldly pleasures are like the gallows.” Sundardas says: wealth is like dust to him.
धूलि जैसो धन जाकैं सूलि से संसार-सुख,
और संसार के सुख ऐसे हैं जैसे कोई सूली पर चढ़ा दे। जिसने भीतर का सुख जाना, बाहर के सुख सूली जैसे हो ही जाते हैं। जिसने भीतर का सुख जाना, बाहर के सुख दुख जैसे हो जाते हैं। जिसने भीतर का जीवन जाना, बाहर का जीवन मृत्यु से भी बदतर हो जाता है। और जिसने भीतर की रोशनी जानी, उसे बाहर के सूरज सब अंधेरे हो जाते हैं।
धूलि जैसो धन जाकैं सूलि से संसार-सुख,
भूलि जैसो भाग देखै अंत की सी यारी है।
“For whom wealth is like dust, the pleasures of the world are like crucifixion.” He who has known inner joy finds outer pleasures like the gallows. He who has known the inner joy finds outer pleasures like sorrow. He who has known inner life finds outer life worse than death. And he who has known the inner light finds all the suns outside to be darkness.
और उसे कितना ही बड़ा भाग्य का क्षण आ जाए तो भी वह उसको भूल ही जैसा दिखाई पड़ता है। अब बुद्ध को भाग्य का क्षण था--धन था, राज्य था, पद था, प्रतिष्ठा थी, इकलौते बेटे थे, सुंदर से सुंदर स्त्री थी, सब था--लेकिन भाग्य भूल जैसा लगा। छोड़ कर चले गए।
“For whom wealth is like dust, worldly pleasures are like the gallows, even great good fortune appears like a mistake; worldly ties feel like friendships at the end.”
Even if great fortune comes, it looks like a blunder to him. Buddha had a lucky hour—wealth, kingdom, position, prestige, an only son, a beautiful wife—everything. Yet that “fortune” looked like a mistake. He walked away.
भूलि जैसो भाग देखै अंत की सी यारी है।
और उसे इस संसार के सारे संबंध अब टूटे तब टूटे ऐसे मालूम होते हैं। उनका कोई मूल्य नहीं है। आज हैं कल नहीं होंगे। क्षण भर के हैं, क्षण भर बाद नहीं होंगे। अंत की सी यारी है। जैसे कोई मर ही रहा है और उससे कोई आकर दोस्ती का हाथ बढ़ाता है और कहता है, आओ दोस्ती करें! अब वह मर ही रहा है और वह कहता है अब दोस्ती से भी क्या होगा! अब दोस्ती में सार भी क्या? अब ये हाथ उठा कर, और हाथ से हाथ जोड़ने का प्रयोजन भी क्या है? यहां हम प्रतिक्षण ही मर रहे हैं। यहां सारी दोस्ती अंत की सी यारी है। मगर मन है कि धोखे खाए चला जाता है।
“And worldly relations feel like friendships at the end.” All ties seem as if they could snap any moment. They have no value. Here today, gone tomorrow. They are momentary. Like someone who is dying and another comes and offers his hand in friendship—what use now? Here we are dying every moment. All friendships here are like friendships at the end. But the mind goes on being deceived.
किसी का यूं तो हुआ कौन उम्र भर फिर भी।
ये हुस्नो-इश्क तो धोखा है सब मगर फिर भी।।
हजार बार जमाना इधर से गुजरा है।
नई-नई सी है कुछ तेरी रहगुजर फिर भी।।
मन धोखा खाए जाता है। मन कहता है--फिर भी ठीक ही कहते होंगे संत कहते हैं तो, मगर अभी नहीं। मन बड़ा चालबाज है। मन किंतु-परंतुओं में अपने को बचाता है।
“Who has ever truly belonged to someone for a whole lifetime—still... Beauty and love are all deception—still... A thousand times the world passed by this road— yet somehow your path seems new—still...” The mind keeps being duped. The mind says, “Perhaps the saints are right—but not yet.” The mind is cunning; it hides behind ifs and buts.
किसी का यूं तो हुआ है कौन उम्र भर फिर भी।
ये हुस्नो-इश्क तो धोखा है सब मगर फिर भी।।
हजार बार जमाना इधर से गुजरा है।
नई-नई सी है कुछ तेरी रहगुजर फिर भी।।
मगर मन है कि कहता है: गुजरो, देखो, कौन जाने, जो दूसरों को नहीं मिला तुम्हें मिले!
“Who has ever truly belonged to someone for a whole lifetime—still... Beauty and love are all deception—still... A thousand times the world passed by this road— yet somehow your path seems new—still...” But the mind says, “Go—see—who knows, what others didn’t get, you will!”
मन की सबसे बड़ी चालबाजी क्या है? एक सूत्र में समझाई जा सकती है। मन की सबसे बड़ी चालबाजी है कि वह तुमसे कहता है कि तुम अपवाद हो। किसी को ऐसा नहीं हुआ, लेकिन तुमको होगा। सब मरे हैं, मगर तुम नहीं मरोगे। सबके संबंध टूटे हैं मगर तुम्हारा नहीं टूटेगा। सबने दुख पाया है बाहर, लेकिन तुम नहीं पाओगे। सब हारे हैं बाहर, मगर तुम नहीं हारोगे।
What is the mind’s greatest trick? It can be put in one aphorism: the mind tells you that you are an exception. What has happened to everyone else will not happen to you. All have died—but you won’t. Everyone’s relations have broken—but yours won’t. All have found sorrow outside—but you won’t. All have been defeated outside—but you won’t.
मन की सबसे बड़ी चालबाजी यह है कि वह यह कहता है, तुम अपवाद हो। जो नियम सब पर लागू होता है। वह तुम पर लागू नहीं होता।
The mind’s greatest trick is to tell you, “You are the exception; the rule that applies to all does not apply to you.”
इस चालबाजी से सावधान रहना। जो नियम सब पर लागू होता है वही तुम पर लागू होता है। यहां कोई बाहर जीता नहीं, तुम भी नहीं जीतोगे। यहां किसी ने बाहर सुख पाया नहीं, तुम भी नहीं पाओगे। बाहर के जगत में मृत्यु के अतिरिक्त और न कभी कुछ घटा है न घटता है। और वही तुम्हारे लिए भी घटने वाला है। लेकिन मन खेल रचाए चला जाता है।
Beware of this trick. The rule that applies to all applies to you. No one has ever won outside—you won’t either. No one has ever found happiness outside—you won’t either. In the outer world, nothing happens but death—this has always been so and will remain so. And the same will happen to you. But the mind keeps staging its play.
अपनी ही गर्मी से आया इश्क में इक बांकपन
अपनी ही गर्मी से घायल हो गया हुस्ने-बुतां
बस अपना ही सब कल्पना का जाल है। अपने ही मनोभाव हैं। हम ही सौंदर्य निर्मित कर लेते हैं, हम ही प्रेम निर्मित कर लेते हैं, फिर हम ही परेशान होते हैं, फिर हम ही रोते हैं। हम ही अपेक्षाएं बना लेते हैं और फिर विषाद से भर जाते हैं। हम ही आकांक्षाओं की यात्राओं पर निकल जाते हैं, फिर वे पूरी नहीं होतीं, तो रोते हैं, जार-जार रोते हैं।
कुछ इशारे थे जिन्हें दुनिया समझ बैठे थे हम।
“By our own heat a certain swagger came into love; by our own heat the idols’ beauty was wounded.” It is all our own web of imagination—our moods. We ourselves manufacture beauty, we ourselves manufacture love, then we ourselves get troubled and we ourselves weep. We ourselves create expectations, then fill with sorrow. We ourselves set out on journeys of desire, then when they’re not fulfilled, we weep—weep bitterly.
उस निगाहे-आशना को क्या समझ बैठे थे हम।।
रफ्ता-रफ्ता गैर अपनी ही नजर में हो गए।
वाह री गफलत तुझे अपना समझ बैठे थे हम।।
होश की तौफीक भी कब अहले-दिल को हो सकी।
इश्क में अपने को दीवाना समझ बैठे थे हम।।
बस, सब समझने की बातें हैं, जो चाहो समझ लो। मगर हर समझ दुख में ले जाएगी। समझ छोड़ो, समझना छोड़ो। मन छोड़ो, मनन छोड़ो। शून्य को गहो। और फिर शून्य से एक प्रज्ञा का जन्म होता है। वह प्रज्ञा तुम्हारी नहीं परमात्मा की है। और वही मुक्तिदायी है।
“There were a few signs that we mistook as the world’s decree. What did we think that familiar glance meant? Slowly, slowly, the stranger became ours in our own eyes— Bravo, O folly! We took you for our own. When have the people of heart ever been granted sobriety? We took ourselves to be madmen in love.” It is all a matter of “understanding”—you can interpret anything any way you like. But every such “understanding” leads to sorrow. Drop understanding, drop the mind, drop ratiocination. Seize the void. From that void, a wisdom arises—not yours, but God’s. And that alone liberates.
पाप जैसी प्रभुताइ सांप जैसो सनमान,
सुंदरदास कहते हैं: यह सारी प्रभुता, यह पद-प्रतिष्ठा.
“Power is like sin; honor is like a snake.” Sundardas says: all this power, this status and prestige—
पाप जैसी प्रभुताइ सांप जैसो सनमान,
यह सांप को दूध पिलाने जैसा है सनमान का जो खेल है, कब काट लेगा पता नहीं।
“Power is like sin; honor is like a snake.” Feeding milk to a snake—that is honor; who knows when it will bite.
बड़ाई हू बीछनी सी नागिनी सी नारी है।
और ये सारी प्रशंसाएं बिच्छुओं जैसी हैं। इन्हें हाथ पर रखो, मगर भरोसा मत करना।
“Even praise is like a scorpion; ‘woman’ is like a serpent.” All these praises are like scorpions—keep them on your palm if you like, but don’t trust them.
बड़ाई हू बीछनी सी नागिनी सी नारी है।
और खयाल रखना, नारी केवल प्रतीक है, क्योंकि सुंदरदास पुरुषों से बोल रहे होंगे। जैसे नारी नागिनी सी है पुरुष के लिए, वैसा ही पुरुष नाग सा है नारी के लिए। उतना जोड़ लेना। नहीं तो पुरुष सोच लेता है कि हम पुरुष, और नारी नागिनी सी! इस मूढ़ता में मत पड़ना।
“Even praise is like a scorpion; ‘woman’ is like a serpent.” And note, “woman” is a symbol here—Sundardas was speaking to men. Just as woman seems serpent-like to man, so man is snake-like to woman—add that. Otherwise men start thinking, “We are men and woman is serpent!” Don’t fall into that stupidity.
संत पुरुष कहते रहे कि नारी नरक का द्वार है। और पुरुष बड़ी अकड़ से इस बात को सम्हाल कर रख लेते हैं।
Saints have said “woman is the gate of hell,” and men smugly keep that saying.
एक संत मेरे पास आकर ठहरे थे। वे कहने लगे, नारी नरक का द्वार है। तो मैंने कहा, इसमें आप झंझट में पड़ोगे। उन्होंने कहा, कैसी झंझट? मैंने कहा: फिर कोई नारी नरक न जा सकेगी। फिर पुरुष ही पुरुष नरक जाएंगे। नारियों के लिए भी तो कोई नरक का द्वार बनाओ, नहीं तो अकेले पड़ जाओगे नरक में! बड़ा दिल दुखेगा।
A saint once stayed with me. He said, “Woman is the gate of hell.” I said, “That will land you in trouble.” He asked, “What trouble?” I said, “Then no woman will be able to go to hell—only men will. At least create a gate to hell for women too, otherwise you’ll be alone there—your heart will ache.”
नर भी नारी के लिए नरक का द्वार है। असल में नर-नारी का सवाल नहीं है--कामवासना एक ऐसी भीतरी वासना है जो आंखों को अंधा कर देती है; जो कुछ का कुछ दिखलाने लगती है; जो नहीं है, दिखाई पड़ने लगता है; जो है, नहीं दिखाई पड़ता। ऐसी मूर्च्छा का नाम है।
Man is also the gate of hell for woman. In truth it isn’t a matter of man or woman—sex-desire is an inner intoxication that blinds the eyes; it makes us see what isn’t there and not see what is. That swoon is its name.
अग्नि जैसो इंद्रलोक विघ्न जैसो विधि लोक,
कीरति कलंक जैसी, सिद्धि सींटि डारी है।
और सब तो ठीक ही है। इंद्रलोक में भी सिवाय इंद्रियों की तृप्ति के और कुछ भी नहीं है।.
“Even heaven (Indra’s realm) is like fire; the gods’ world is full of obstacles; fame is like a blemish; siddhis (occult powers) are worthless.” Everything outside is ultimately just sense-indulgence, even in Indra’s heaven.
कीरति कलंक जैसी,.
साधु तो वह है जो सिद्धि को भी ऐसा फेंक देता है, तुच्छ मान कर।
“Fame is like a stain.” The true saint throws away even siddhis—treats them as trash.
बाहर के जगत में उपद्रव हैं, भीतर के जगत के भी उपद्रव हैं, उनसे भी सावधान रहना जरूरी है। बाहर जैसे शक्तिशाली लोग हो जाते हैं--राजनीति है, धन है, पद-प्रतिष्ठा है--वैसे ही भीतर भी क्षमताएं हैं मन की। मन तुम्हें जल्दी नहीं छोड़ देगा। अगर तुम मन पर मेहनत करते रहोगे तो मन कहेगा: ‘लो, यह लो एक शक्ति। तुम दूसरों का मन पढ़ सकते हो। किसी के भीतर कोई विचार चल सकता है, उसे देख सकते हो।’ उलझे। सार कुछ भी नहीं है, क्योंकि अपने ही विचार देख-देख कर क्या पाया? दूसरे का देख कर क्या खाक पाओगे! वही पोटली दूसरे की। वहां भी क्या रखा है?
In the outer realm there are hazards; in the inner realm there are hazards too—beware of those as well. Just as outside there is politics, wealth, status—so inside are powers of the mind. The mind won’t let you go easily. If you go on working upon it, the mind will start bargaining: “Here—take a power: you can read others’ thoughts; you can see what idea is passing in someone’s mind.” You get entangled. But what substance is there? If you haven’t gained anything by watching your own thoughts, what will you gain by seeing another’s? The same bundle—what’s in it?
एक आदमी को मेरे पास लाया गया था। वह दूसरों के विचार पढ़ने में कुशल है। वह बैठ जाता आंख बंद करके, पांच मिनट शांति से, एकाग्र होकर और बताने लगता है कि आपके भीतर क्या विचार चल रहे हैं। वह मेरे सामने भी बैठ गया। वह आधा घंटा बैठा रहा। मैंने कहा: अब तू कुछ बोल। उसने कहा: क्या खाक बोलें! क्योंकि कुछ चल ही नहीं रहा है। तो मैंने उससे पूछा: तू कब से इस उपद्रव में पड़ा है? उसने कहा: तीस साल हो गए।
A man was once brought to me who was adept at reading others’ thoughts. He would sit, close his eyes, be quiet and concentrated for five minutes, then tell you what was going on inside your mind. He sat before me too. He sat half an hour. I said, “Now speak.” He said, “What can I say? Nothing is going on.” I asked, “How long have you been in this mischief?” He said, “Thirty years.”
‘सार क्या है? तू दूसरे का विचार भी पढ़ लेगा, इससे तुझे क्या मिलेगा?’
मगर उसकी बड़ी ख्याति थी! उसके साथ कम से कम पचास तो उसके शिष्य आए थे। उसकी बड़ी ख्याति थी कि वह दूसरों का विचार पढ़ लेता है। टेलीपैथी, मैंने कहा: मिलेगा तुझे क्या? वह दूसरे के जो विचार हैं उसको ही अपने विचारों से कुछ नहीं मिल रहा, तू पढ़ेगा, तुझे क्या मिलेगा? तू क्यों इस पागलपन में पड़ा है? क्यों तीस साल गंवाए? इतनी ऊर्जा से तो आदमी निर्विचार हो जाए।
“What’s the essence? Even if you read another’s thoughts, what will you get?” Yet he had a great reputation—at least fifty disciples were with him. Telepathy! I said, “What will you get? He himself gets nothing from his thoughts; you’ll read them—what will you get? Why be in this madness? Why waste thirty years? With that much energy one could become thought-free.”
लेकिन ऐसी घटनाएं मन की घटनी शुरू होती हैं। तुम्हें थोड़ा सा भविष्य का दर्शन होने लगे, उलझे! भूल गए सब, कि शून्य में जाना था। चले बताने दूसरों को कि तुम्हारी मृत्यु होने वाली है दस साल में, कि तुम्हारा पांच साल में धंधा खराब हो जाएगा। मगर सार क्या है? साधु सिद्धि को भी डाल देता है, कचरे की तरह फेंक देता है।
But such phenomena begin to occur in the mind. If you get a glimpse of the future, you become entangled—you forget all about the void. You go around telling people, “You will die in ten years; your business will fail in five.” But what’s the essence? The saint tosses siddhis aside like garbage.
वासना न कोऊ बाकी ऐसी मति सदा जाकी,
सुंदर कहत ताहि वंदना हमारी है।।
और ऐसा ही व्यक्ति वंदनीय है।
“He in whose mind no desire at all remains—that one, says Sundar, is worthy of our reverence.”
सांचौ उपदेश देत, भलीभांति सीख देत,
समता सुबुद्धि देत, कुमति हरत है।
सांचौ उपदेश देत,.
किस उपदेश को ‘सांचा उपदेश’ कहते हैं? जैसा जाना वैसा कहता है। जैसा जीया वैसा कहता है। जैसा स्वयं का अनुभव है वैसा ही जतलाता है। न शास्त्रों की चिंता है, न सिद्धांतों की चिंता है, न संप्रदायों की चिंता है। अपने अनुभव के अतिरिक्त तुम जो भी कहोगे वह झूठ होगा।
“True instruction he gives, a clear learning he gives, equanimity and good understanding he gives, and he takes away delusion.” What is “true instruction”? To speak only what one has known. To say what one has lived. To convey only one’s own experience—without concern for scriptures, systems, or sects. Anything you say beyond your experience is false.
सांचौ उपदेश देत,.
और उपदेश ही देता है, आदेश नहीं देता। साधु आज्ञा नहीं देता कि ऐसा करो। आज्ञा देने वाला कौन! उपदेश देता है। कहता है, ऐसा मैंने किया, ऐसा मैंने पाया फिर तुम्हारी मर्जी। साधु आदेश नहीं देता। साधु कोई सेनापति नहीं है--बाएं घूम, दाएं घूम. साधु कोई आदेश नहीं देता। साधु कोई अनुशासन नहीं देता कि इतने बजे उठना, इतने बजे सोना, यह खाना, यह मत खाना, ऐसा पीना, वैसा मत पीना। ये मूढ़ताएं हैं। साधु का इनसे कुछ लेना-देना नहीं है। साधु तो केवल उपदेश देता है। उपदेश का मतलब यह होता है कि ऐसा मुझे हुआ, निवेदन करता हूं। रुच जाए, प्रयोग कर लेना। न रुचे, तुम्हारी मर्जी। मानो तुम्हारी मर्जी, न मानो तुम्हारी मर्जी। तुम्हारे मानने से साधु प्रसन्न नहीं होता, तुम्हारे न मानने से अप्रसन्न नहीं होता।
And he gives instruction, not orders. The saint doesn’t command “Do this.” Who is he to command? He offers counsel: “This is what I did; this is what I found—now, as you wish.” He does not order like a general, “Left turn! Right turn!” He does not prescribe disciplines—“Wake at this hour, sleep at that; eat this, don’t eat that; drink this, not that.” These are foolishnesses. The saint has nothing to do with them. He only offers guidance: “This happened to me; I submit it to you. If it resonates, try it. If not, your choice.” If you accept, he is not especially pleased; if you do not, he is not displeased.
सांचौ उपदेश देत, भलीभांति सीख देत,
समता सुबुद्धि देत, कुमति हरत है।
मारग दिखाइ देत, भावहू भगति देत,
बड़ा प्यारा वचन है! रास्ता दिखा देता है, इशारा कर देता है--यह रहा। फिर जिसको चलना हो चले।
“True instruction he gives, a clear learning he gives, equanimity and good understanding he gives, and he takes away delusion. He shows the path; he gives devotion to your feeling.” A beautiful phrase! He points the way, makes a gesture—“There it is.” Then let whoever wishes walk it.
मारग दिखाइ देत, भावहू भगति देत,
और तुम्हारे भाव को भक्ति की सूझ देता है--कैसे तुम्हारा भाव भक्ति में परिवर्तित हो जाए; कैसे तुम्हारा प्रेम प्रार्थना बन जाए; कैसे तुम्हारी बहिर्यात्रा अंतर्यात्रा में रूपांतरित हो जाए; कैसे तुम्हारा हृदय गदगद हो। नगाड़ा बजा देता है।
“He shows the path; he gives devotion to your feeling.” He gives your feeling a taste for devotion—how your feeling can turn into devotion; how your love can become prayer; how the outer journey can transform into the inner journey; how your heart can melt. He beats the drum.
सुनत नगारै चोट विगसै कंवलमुख,
अधिक उछाह फूल्यौ माइहू न तन मैं।
मारग दिखाई देत, भावहू भगति देत,
प्रेम की प्रतीति देत, अभरा भरत है।।
“Hearing the drum’s stroke, the lotus-face blooms, exultation swells—neither in mother nor in body.” “He shows the path; he gives devotion to your feeling; he gives the taste of love; he fills the empty.”
और प्रेम का अनुभव देता है।. प्रेम कोई सिद्धांत नहीं है। जिसके पास बैठ कर प्रेम की पुलक अनुभव हो, जिसके पास बैठ कर प्रेम की झलक अनुभव हो, जिसकी आंख में झांक कर प्रेम की लपट अनुभव हो, जिसके स्पर्श से प्रेम का दरस हो, परस हो. सत्संग का अर्थ यही होता है कि जहां प्रेम लहरा रहा है, वहां तुम भी डोलो, तुम भी नाचो, तुम भी गाओ, तुम भी गुनगुनाओ।
उसे ही मानो बहुत
Love is not a doctrine. Sit with one in whose presence you feel the thrill of love; in whose eyes you glimpse the flame of love; whose touch grants the vision and touch of love. This is satsang: where love is in wave after wave, you too sway, you too dance, sing, hum.
जो कुछ तुम्हारे पास है मन
मत निरर्थक हवा में मारे फिरो
मत कि अपने लोभ से हारे फिरो
मत निरादर करो अपने फूल का
मत किसी मधुमास के द्वारे फिरो
एक ही दल फूल अपने का अखिल मधुमास है मन
यह कि भीतर है तुम्हारे पास चिंतामणि नगीना
यह कि भीतर है तुम्हारे पास झंकृत एक वीणा
यह नगीना और यह वीणा तुम्हें सब दे सकेंगे
इन्हीं के बल पर कि तुमसे हो सकेगा ठीक जीना
और बाहर से मिलेगा जो कि सो आभास है मन
जो तुम्हारे पास है उस खरे को खोटा न करना
लाभ का लालच कि पूंजी पर कहीं टोटा न करना
“Count as much the treasure you already have within. Don’t squander yourself aimlessly in the air. Do not be defeated by your own greed. Do not disdain your own flower. Do not go begging at some other springtime’s door. A single petal of your own flower is the whole spring, O mind. Within you is the wish-fulfilling jewel; within you a taut, humming veena. This jewel and this veena can give you everything— by their strength alone you can learn to live aright. What comes from outside is only appearance, O mind. What you have—don’t make the pure impure; don’t, for the lure of profit, deplete your capital. Beware the tug and pull, the merchant’s cunning. Don’t take this vastness to market and make it small. All this bustle is nothing but strain, O mind. Count as much the treasure you already have within!”
यह कि खींचातान सौदागरी चालाकी बचाना
डाल कर बाजार में
इस बड़े को छोटा न करना
यह उठा-पटकी की चल-फिर सब निपट आयास है मन
उसे ही समझो बहुत जो कुछ तुम्हारे पास है मन!
सदगुरु के सत्संग में, प्रेम के अनुभव में डूबते-डूबते तुम्हें लगना शुरू होता है--सब तुम्हारे पास है।
In the true master’s company, as you plunge into the taste of love, you begin to feel—you already have everything.
मत किसी मधुमास के द्वारे फिरो
अब भिक्षा की कोई जरूरत नहीं। भिक्षा पात्र छोड़ो, तोड़ो।
“Do not go begging at some other springtime’s door.” No need to beg now. Throw away the begging bowl.
मत किसी मधुमास के द्वारे फिरो
एक ही दल फूल अपने का अखिल मधुमास है मन
एक फूल भीतर तुम्हारे खिल जाए, तो आ गया सारा मधुमास, आ गया सारा वसंत!
“Do not go begging at some other springtime’s door. A single petal of your own flower is the whole spring.” If one flower blossoms within you, the whole spring has come!
यह कि भीतर है तुम्हारे पास चिंतामणि नगीना
यह कि भीतर है तुम्हारे पास झंकृत एक वीणा
यह नगीना और यह वीणा तुम्हें सब दे सकेंगे
इन्हीं के बल पर कि तुमसे हो सकेगा ठीक जीना
और बाहर से मिलेगा जो कि सो आभास है मन
प्रेम की प्रतीति, तुम्हारे भीतर सोए प्रेम को झकझोर कर जगा देगी। प्रेम की झनकार, तुम्हारे भीतर भी प्रेम की झंकार होगी। प्रेम की पुकार, तुम्हारे भीतर भी प्रेम का अनिवार्यरूपेण प्रतिध्वनन करेगी, प्रतिध्वनि पैदा होगी।
“Within you is the wish-fulfilling jewel; within you a taut, humming veena. This jewel and this veena can give you everything— by their strength alone you can learn to live aright. What comes from outside is only appearance, O mind.” The taste of love will shake awake the sleeping love within you. The jangle of love there will awaken the jangle here. The call of love there will inevitably produce an echo of love within you.
मारग दिखाई देत, भावहू भगति देत,
प्रेम की प्रतीति देत, अभरा भरत है।।
और जो खाली हैं वे भर जाते हैं। ‘अभरा भरत है।’ जो खाली आए थे वे भर जाते हैं।
“He shows the path; he gives devotion to your feeling; he gives the taste of love; he fills the empty.”
क्षमता हो लेने की तो भरो। मेघ घिरे हैं, वर्षा हो रही है। मगर कुछ घड़े ऐसे हैं कि डर के मारे उलटे बैठे हैं! वर्षा होती रहेगी वे खाली के खाली रहेंगे। झेलो आकाश को! उन्मुख होओ, मेघों की तरफ मुंह करो। इस मुंह करने का नाम ही संन्यास है या शिष्यत्व है।
गा रही है आज वर्षा जिस तरह
उस तरह से गा चलो मेरे सजन
छा रहे हैं आज बादल जिस तरह
If you have the capacity to receive, then be filled. Clouds mass; rain is falling. But some pots sit upside down out of fear—they will remain empty while the rain keeps pouring. Face the sky! Turn your mouth toward the clouds. This turning is what is called sannyas, or discipleship.
उस तरह से छा चलो मेरे सजन
आज पीपर-पात हर हर डोलते
दूर के स्वर पास मानो बोलते
बादलों की गोद में हंसती हुई
भा रही है आज बिजली जिस तरह
उस तरह से भा चलो मेरे सजन
गा रही है आज वर्षा जिस तरह
उस तरह से गा चलो मेरे सजन
वर्षा हो रही है। तुम भी गाओ। वृक्ष हरे हो रहे हैं, तुम भी हरे हो जाओ। फूल खिले हैं, तुम भी खिलो। नगाड़ा बजा है, कमल को छिपाए-दबाए न बैठे रहो। साहस करो, दुस्साहस करो! चुनौती अंगीकार करो!
“The way the monsoon sings today, sing that way, my beloved. The way the clouds have gathered today, gather that way, my beloved. Today the peepal leaves sway and sway, far voices sound as if they were near, and in the clouds’ lap smiling, lightning plays and plays. Shine that way, my beloved. The way the monsoon sings today, sing that way, my beloved.”
It is raining—so sing! The trees are turning green—turn green. Flowers have bloomed—bloom. The drum has sounded—don’t keep your lotus hidden and pressed down. Be brave—dare! Accept the challenge!
प्रेम की प्रतीति देत, अभरा भरत है।।
“He gives the taste of love; he fills the empty.”
ज्ञान देत, ध्यान देत, आतम-विचार देत,
ब्रह्म कौं बताइ देत, ब्रह्म मैं चरत हैं।
“He gives knowledge; he gives meditation; he gives self-inquiry; he reveals Brahman; he lives in Brahman.”
‘ब्रह्म कौं बताइ देत,. ब्रह्मज्ञान नहीं देता है गुरु--‘ब्रह्म कौं बताइ देत।’ ज्ञान तो पंडित-पुरोहित लेते देते हैं। गुरु तो ब्रह्म को ही लेता-देता है। अस्तित्व में ही उतार देता है। ‘ज्ञान देत।’ वह पहली बात--उनके लिए जो अभी ध्यान न ले सकेंगे।
“He reveals Brahman”—a master does not merely give “Brahman-knowledge”; he reveals Brahman itself. Priests trade in concepts; the master immerses you in Being.
मैं तुमसे रोज बोलता हूं, वह पहली बात। जिन्होंने पहली बात समझी: ‘ज्ञान देत, ध्यान देत’. जिन्होंने पहली बात समझी, उनके लिए दूसरी बात। दूसरी सीढ़ी: ‘ध्यान देत’. और जिन्होंने दूसरी बात समझी, उनके लिए तीसरी घटना घटती है: ‘आत्म-विचार देत।’ आत्म-बोध, आत्म-अनुभव, आत्म-साक्षात्कार। और जिन्होंने तीसरी बात समझी, उनको चौथी--‘ब्रह्म कौं बताइ देत।’
“He gives knowledge”—that is the first step, for those not yet ready for meditation. I speak to you daily—that is the first step. For those who understand the first, the second: “He gives meditation.” For those who understand the second, the third dawns: “He gives self-inquiry”—self-illumination, self-experience, self-realization. And for those who come to the third, the fourth: “He reveals Brahman.”
और कैसे ब्रह्म को बताता है?
.ब्रह्म मैं चरत हैं।
क्योंकि ब्रह्म में जीता है। यही ब्रह्मचर्य का अर्थ है। हमने ‘ब्रह्मचर्य’ शब्द को बहुत छोटा कर लिया। हमने उसे कामवासना का नियंत्रण मान कर बहुत छोटा कर लिया। बड़ा शब्द है--आकाश जैसा शब्द है। उससे बड़ा कोई शब्द नहीं हो सकता। ब्रह्मचर्य का अर्थ होता हैः ब्रह्म में आचरण, ब्रह्म में चरण, ब्रह्म की चर्या, ब्रह्म जैसा जीना, ब्रह्म में जीना।
And how does he reveal Brahman? “He lives in Brahman.” That is the meaning of brahmacharya—not celibacy as mere control of sex, which makes the word small. It is a vast word—sky-like; no word could be greater. Brahmacharya means to conduct oneself in Brahman—to walk in Brahman, to live like the Brahman, to live in the Absolute.
ब्रह्म कौं बताइ देत, ब्रह्म मैं चरत हैं।
और ऐसे नहीं बता देता, दूर-दूर से। उसका जीवन, उसका उठना, उसका बैठना, उसका बोलना, उसका न बोलना--सब परमात्मपूर्ण है। जिनके पास आंखें हैं, वे देख लेते हैं। और जिनके पास हृदय हैं, वे खाली नहीं जाते।.अभरा भरत है! ब्रह्म मैं चरत हैं!
सुंदर कहत जग संत कछु देत नांहिं,
“He reveals Brahman; he lives in Brahman.” And he does not reveal it from afar—his life itself is the revelation: his getting up, sitting down, speaking, silence—everything is God-filled. Those who have eyes see; those who have hearts do not go away empty—“he fills the empty”—he lives in Brahman!
सुंदरदास कहते हैं कि जगत में लोग कहते हैं कि संतों के पास देने को क्या है? कुछ है ही नहीं उनके पास। संत तो खाली हैं, वे क्या देंगे?
सुंदर कहत जग संत कछु देत नांहिं,
संतजन निसिदिन देबौई करत हैं।।
“Sundar says, the world claims that saints have nothing to give; but saints are giving, giving, every day and night.”
और सुंदर कहते हैं कि लेकिन ये अंधों की बातें हैं, संत तो प्रतिपल देता ही रहता है। देना उसके लिए वैसा ही नैसर्गिक है जैसे सूरज से रोशनी का गिरना, जैसे फूल से गंध का उठना, जैसे पृथ्वी से हरियाली का उगना, जैसे आकाश का तारों से भरना।
People say saints have nothing to give—they are empty—what can they give? Sundardas says these are the words of the blind. A saint gives every moment. Giving is as natural to him as light is to the sun, fragrance to the flower, greenery to the earth, stars to the sky.
लेकिन स्वभावतः, संसार की बात में भी अर्थ है। क्योंकि संसार जो मांगने आता है, वह संत नहीं देते। अब जैसे सुमित्रा का प्रश्न है। अब वह चाहती है कि उसके बेटों को मैं सुखी कर दूं; कि बेटे की बहू से नहीं बनती, उसकी बनवा दूं। अब यह मैं न दे सकूंगा! पहले बेटे की बेटे से तो बन जाए। बहू की बहू से बन जाए। वह मैं कर सकता हूं। लेकिन बेटे की बहू से बन जाए यह जरा झंझट की बात है। किस बेटे की किस बहू से कब बनी? लड़ाई-झगड़े का नाम विवाह है। यह मैं न दे सकूंगा।
Yet, in the worldly sense, there is some point—because what the world comes to ask for, the saint does not give. Take Sumitra’s question: she wants me to make her sons happy; that the son and daughter-in-law don’t get along, so make them get along. That I cannot give. First, let the son get along with the son; let the daughter-in-law get along with the daughter-in-law—that I can do. But that the son and daughter-in-law should get along—that’s a tricky business. When did a son ever get along with a daughter-in-law? Marriage is the very name of quarrels—I cannot give that.
तुम कूड़ा-करकट मांगते हो, नहीं मिलता तो सोचोगे, संत क्या देंगे? आंखें हों तो दिखाई पड़े। संत तो ब्रह्म को ही देते हैं, उससे कम कुछ नहीं देते। उससे कम कुछ देने योग्य है भी नहीं। देना ही तो ब्रह्म देना। लेना ही तो ब्रह्म लेना। दो ब्रह्म, लो ब्रह्म। बस उतना ही लेन-देन संत के पास हो सकता है।
You ask for rubbish; when it isn’t given, you think, “What do saints give?” If you have eyes, you will see—saints give Brahman itself; nothing less. Nothing less is worth giving. The only real giving is Brahman. The only real receiving is Brahman. Give Brahman, take Brahman—this alone is the exchange with a saint.
संतजन निसिदिन देबौई करत हैं।
Saints are giving—day and night.
आज इतना ही।
Enough for today.
