Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
इस जिंदगी में किसका दिल कब लगा! थोड़ी देर लग भी जाए तो टिकता कहां! अभी लगा, अभी उखड़ा।
In this life, who knows when anyone’s heart ever truly settled! And if, for a little while, it does, where does it stay! Just now it clung, just now it was uprooted.
यह जिंदगी असली जिंदगी नहीं है। धोखा कोई खाना चाहे खा ले, पर कितनी देर? देर-अबेर जागरण होगा ही। रेत से कोई तेल निचोड़े, कब तक निचोड़ता रहेगा? रेत में तेल नहीं है, देर-अबेर बोध आएगा ही।
This life is not the real life. If someone wishes to be deceived, let them be deceived — but for how long? Sooner or later there is awakening. One may go on pressing sand for oil — how long can he go on? There is no oil in sand; sooner or later, understanding dawns.
यह जीवन असली जीवन नहीं है। असली जीवन प्रतीक्षा कर रहा है कि खोजो। इसीलिए यहां किसी का मन लगता नहीं। लाख लगाओ नहीं लगता। लाख उलझाओ, भरमाओ, उखड़-उखड़ जाता है। ऐसा तुम्हें प्रतीत नहीं हुआ? कुछ न कुछ कमी मालूम पड़ती है। और ऐसा नहीं है कि जिनके पास कुछ नहीं है, उन्हें कमी मालूम पड़ती है। जिनके पास सब-कुछ है, उन्हें और भी ज्यादा कमी मालूम पड़ती है। जिस दिन सब मिल जाता है इस जगत का, उस दिन तो बहुत कमी मालूम पड़ती है, आशाएं भी टूट जाती हैं फिर।
This life is not the real life. The real life waits — “Seek me.” That is why no one’s mind truly rests here. Try a thousand ways to fix it, it doesn’t fix. Try a thousand ways to entangle it, to bewitch it, it keeps breaking away. Has this never appeared to you? Some lack is always felt. And it is not that only the poor feel a lack; those who have everything feel an even greater lack. The day one has attained all that the world can give, that day the lack is felt most profoundly — even hopes crumble.
धनी से ज्यादा दरिद्र कोई दरिद्र नहीं होता। दरिद्र को तो थोड़ी धन की आशा होती है; धनी को वह आशा भी टूटी! दरिद्र तो सोचता है: कल थोड़ा धन होगा, मकान होगा, जमीन-जायदाद होगी, सुख से रहेंगे, सुख से जीएंगे, जिंदगी मिल जाएगी। अमीर की यह आशा भी गई। धन भी है और निर्धनता वैसी की वैसी अछूती खड़ी है। बाहर धन का ढेर लग जाता है तो भीतर की दीनता और भी प्रकट होती है। बाहर का धन भीतर की दरिद्रता को प्रकट करने के लिए पृष्ठभूमि बन जाता है; जैसे कोई काले तख्ते पर सफेद खड़िया से लिखे। काला तख्ता हो तो ही सफेद खड़िया की लिखावट दिखाई पड़ती है। सफेद तख्ते पर लिखोगे तो दिखाई नहीं पड़ती।
No one is more impoverished than the rich. The poor at least can hope for a little wealth; for the rich, even that hope is shattered. The poor man thinks: tomorrow there will be some money, a house, land, property; we will live comfortably; life will be found. The rich man has lost even that hope. There is wealth outside and the inner poverty stands exposed, untouched. The outer heap of wealth becomes the blackboard on which the poverty within is written large — as if someone writes with white chalk upon a black slate. Only if the slate is black does the white script show. On a white board it would not be seen.
अमीर को दरिद्रता दिखाई पड़ती है। यह आकस्मिक नहीं है कि बुद्ध और महावीर राजपुत्र थे। यह आकस्मिक नहीं है कि हिंदुओं के सारे अवतार राजपुत्र थे, जैनों के सारे तीर्थंकर राजपुत्र थे। इन्हें दरिद्रता दिखाई पड़ी होगी! खूब घनीभूत होकर दिखाई पड़ी होगी। संसार से आशा का दीया बिलकुल बुझ गया; क्योंकि संसार जो दे सकता था--है। तब इनकी आंखें भीतर की तरफ मुड़ीं!
The rich man sees his poverty. It is no accident that Buddha and Mahavira were princes. It is no accident that all the Hindu avatars were princes, all the Jain Tirthankaras were princes. They must have seen poverty — concentrated, intense. The lamp of hope from the world was utterly extinguished, for all that the world could offer — was. Then their eyes turned inward.
कमी तो सभी को लगती है--भिखारी से लेकर सम्राट तक को। लेकिन भिखारी सोचता है: धन नहीं है इसलिए कमी मालूम पड़ती है; पद नहीं है इसलिए कमी मालूम पड़ती है। होगा पद, होगा धन, भरा-पूरा हो जाऊंगा।
This lack is felt by all — from beggar to emperor. Only the beggar thinks: because I lack wealth, I feel lack; because I lack position, I feel lack. When I have position and wealth I shall be fulfilled.
इस संसार में कोई कभी भरा-पूरा नहीं होता। सिकंदर भी खाली हाथ जाते हैं। यहां सब पा लो तो भी हाथ खाली के खाली रहते हैं।
In this world no one is ever fulfilled. Even an Alexander leaves empty-handed. Attain everything here — still the hands remain empty.
इस गुलशने-हस्ती में लगता नहीं दिल अपना।
“In this garden of existence, my heart does not find its place.
आए हैं खुदा जाने हम किससे जुदा होकर।।
God knows from whom we came separated, and thus arrived.”
कहीं किसी गहरे में हमें अब भी याद है उस मूलस्रोत की, जहां से हमारा आना हुआ है। भूल गए हैं बहुत, विस्मृति गहन हो गई है, पर्त पर पर्त जन्मों-जन्मों के अनुभव की जम गई है; लेकिन फिर भी कोई भनक कहीं सुनाई पड़ती है: यह हमारा घर नहीं है। दबा देते हैं इस आवाज को, क्योंकि और भी तो कहीं कोई घर दिखाई पड़ता नहीं। और इस आवाज की सुनो तो पागल हो जाओ। यह आवाज सुनो तो फिर यहां जीओ कैसे?
Somewhere deep within, we still remember the primal source from which our coming happened. We have forgotten much; oblivion has grown deep; layer upon layer of the experiences of many births has gathered. Yet some faint whisper is still heard somewhere: this is not our home. We suppress that voice, for no other home is visible. And if you listen to that voice you will go mad. If you listen, how then will you live here?
धर्म की आवाज सभी के भीतर उठती है, लोग उसकी गर्दन दबोच देते हैं। ऐसा आदमी तो खोजना कठिन है इस पृथ्वी पर, जिसे कभी न कभी इस बात की समझ न आती हो कि यहां हम परदेशी हैं। हमारा देश कहीं और। हमारा निज-देश कहीं और। इतना जो दुख हमें अनुभव होता है वह भी इसीलिए कि हमने आनंद जाना है। जरूर जाना है! बिना आनंद को जाने दुख की प्रतीति नहीं हो सकती। बिना आनंद को जाने आनंद की खोज भी नहीं हो सकती है।
The voice of religion arises in everyone within; people throttle it. It is hard to find upon this earth one who has not, at some time, had the insight that we are foreigners here. Our country is elsewhere. Our own native land is elsewhere. The very reason we feel so much sorrow is this: we have known bliss. We must have known it! Without knowing bliss, sorrow cannot be recognized. Without knowing bliss, even the search for bliss is impossible.
और यहां प्रत्येक व्यक्ति आनंद को तलाश रहा है। गलत रास्तों पर तलाशता हो कि सही रास्तों पर, ठीक दिशाओं में तलाशता हो कि गलत दिशाओं में, पर हर व्यक्ति यहां आनंद को तलाश रहा है। तलाश तो उसी की होती है, जो खोया हो। जरूर हमारे पास था और छिटक गया है। हाथ में था और खो गया है। हमने किन्हीं क्षणों में जाना है। बहुत अंतराल हो गया होगा समय का, सदियां बीत गई होंगी, हम न मालूम कितने रूपों में भटक गए होंगे, हमारा अपना मूल-स्वरूप खो गया है।
And here every person is seeking bliss. Whether along wrong roads or right, whether in the right directions or the wrong, each one seeks bliss. We search only for that which is lost. Surely it was ours, and slipped. It was in our hands and was lost. We have known it in some moments. Long intervals have passed, centuries perhaps, we have wandered in uncountable forms — our own original face is lost.
जैसे कि कोई आदमी एक नाटक में अभिनय करे, फिर दूसरे नाटक में, फिर तीसरे नाटक में और नाटक पर नाटक में अभिनय करता रहे--और एक दिन अचानक याद आए कि मैं कौन हूं! इतने नाटकों में काम कर चुका हूं, इतने रूप धर चुका हूं, इतने वेश पहन चुका हूं कि अब याद भी नहीं आती कि मेरा असली चेहरा क्या है? मेरा मूल-स्वरूप क्या है?
As though a man acts in one play, then in another, then in a third — and keeps acting in play after play — and one day, suddenly, remembers: Who am I? I have acted in so many dramas, worn so many forms, donned so many costumes that I can no longer recall what my true face is, what my original nature is.
नाटक करते-करते आदमी भी नाटक हो जाता है। अभिनय करते-करते आदमी भी अभिनय हो जाता है। धोखा देते-देते हम धोखा हो जाते हैं। झूठ बोलते-बोलते हम झूठ हो जाते हैं। और झूठ ही हमने बोली है। धोखा ही हमने दिया है। मुखौटे ही हमने पहने हैं। अब हमें अपनी असली शक्ल पहचान में नहीं आती, याद भी नहीं आती। मगर फिर भी कहीं कोई आवाज अब भी झरती है और कहीं कोई झरना अब भी बहता है।
By acting and acting, a man becomes the act. By posing and posing, a man becomes the pose. By deceiving and deceiving, we become the deception. By telling lies, we become lies. And lies are what we have spoken; deception is what we have dispensed; masks are what we have worn. Now our real face is unrecognizable — not even remembered. And yet, somewhere, a voice still trickles; somewhere a spring still flows.
कभी भी जब तुम शांत होकर बैठ जाओगे, तब तुम्हें यह पृथ्वी असली घर मालूम नहीं होगी। इसलिए लोग शांत बैठने में भी डरते हैं, खाली होने में भी डरते हैं। उलझाए रखते हैं अपने को। व्यस्त रखते हैं। काम का काम न हो तो बेकाम का काम ले लेते हैं। छुट्टी का दिन हो, जिसके लिए छह दिन प्रतीक्षा की थी कि आए छुट्टी का दिन तो आराम कर लेंगे, तो कार खोल कर बैठ जाते हैं, घड़ी खोल कर बैठ जाते हैं कि इसको ही सुधार लें! कुछ न कुछ व्यस्तता निकाल लेते हैं।
Whenever you sit silently, you will feel this earth is not your true home. Therefore people fear to sit silently; they fear emptiness. They keep themselves entangled. They keep busy. If there is no real work, they take up useless work. The holiday comes — for which six days they had waited, “When the holiday comes, we will rest” — and then they pull out the car, open the clock, “Let’s repair this!” They find some busyness or other.
आदमी अपने को खाली नहीं छोड़ता, क्योंकि खाली छूटा आदमी कि भीतर की आवाज सुनाई पड़नी शुरू होती है कि तुम कर क्या रहे हो! यहां तुम कर क्या रहे हो? तुम्हें अभी यह भी पता नहीं है कि मैं कौन हूं! तुम किस जिंदगी में उलझे हो?
A man does not leave himself unoccupied, because the moment he is empty, the inner voice begins to be heard: What are you doing? What are you doing here? You do not even know who I am! What kind of life are you entangled in?
“There is the clamor of existence — but where is trust?
हस्ती का शोर तो है मगर एतबार क्या।
झूठी खबर किसी की उड़ाई हुई सी है।।
All seems like some false news that someone has spread.”
जिसे हमने जिंदगी समझा है, वह झूठी खबर किसी की उड़ाई हुई सी है। एक न एक दिन सपना सिद्ध होती है। और जब मौत दरवाजे पर दस्तक देती है तो सारी जिंदगी सपना सिद्ध होती है। उस दिन तो केवल वे ही मौत को अंगीकार कर पाते हैं जिन्होंने असली जिंदगी का रस पाया हो। उस असली जिंदगी का नाम ही परमात्मा है। और जब तक परमात्मा की वर्षा न हो जाए तब तक तुम प्यासे रहोगे! और जब तक परमात्मा की छाया न मिल जाए तब तक तुम दग्ध रहोगे। धूप और ताप और जीवन की आपा-धापी.! और जब तक परमात्मा के मंदिर में प्रवेश न हो जाए, तब तक यात्रा व्यर्थ यात्रा है। सार्थक यात्रा तो वही है जो मंदिर तक ले आए।
What we have taken to be life is like false news someone has let loose. Some day it proves to be a dream. And when death knocks at the door, the whole life proves a dream. Only those accept death with grace who have tasted the juice of real life. The name of that real life is Paramatma. Until the rain of Paramatma descends, you will remain thirsty. Until the shade of Paramatma is found, you will remain scorched — the sun’s blaze, the heat, the scramble of life. And until entry into the temple of Paramatma happens, the journey is a futile journey. Only that journey is meaningful which brings you to the temple.
मंदिर ही हमारा घर है। उससे कम से राजी मत होना।
The temple is our true home. Settle for nothing less.
लोग बड़े जल्दी राजी हो जाते हैं। लोग छोटे बच्चों जैसे हैं, खिलौनों से राजी हो जाते हैं। बच्चों को पकड़ा दिया लकड़ी का घोड़ा--सुंदरदास ने कल ही तो याद किया था--लकड़ी के घोड़े पर ही उछलने लगते हैं! गुड्डे-गुड्डियों का विवाह रचाने लगते हैं।
People settle too quickly. People are like small children: a toy is enough to satisfy them. Give a child a wooden horse — Sundardas remembered it just yesterday — and he begins to prance! He starts arranging the wedding of dolls.
तुम भी क्या कर रहे हो? जरा जिंदगी पर गौर करो! गुड्डे-गुड्डियों का विवाह कर रहे हो। लकड़ी के घोड़ों पर सवार हो। किस्सा कुर्सी का! लकड़ी के घोड़े हैं सब। कुर्सी और लकड़ी के घोड़े में तुम कुछ फर्क समझते हो? लेकिन कुर्सी पर कितने उपद्रव चल रहे हैं। कितने उपद्रव चलते हैं, चलते रहे हैं। कुर्सी पर बैठने का मजा उसी छोटे बच्चे की अकड़ है जो घोड़े पर बैठ कर उछल रहा है। छोटे बच्चे तो कचरे के घूरे पर चढ़ जाते हैं और कहते हैं देखो, मुझसे ऊपर कोई भी नहीं, मुझसे ऊंचा कोई भी नहीं। पद और धन के भी घूरे हैं। उन पर चढ़ कर जब तुम कहते हो, मुझसे ऊपर कोई भी नहीं, तब तुम्हें पता नहीं, तुम कैसी मूढ़ता की बात कह रहे हो!
What are you doing? Look a little at life! You are arranging the marriage of dolls. You are mounted upon wooden horses. It is the tale of the chair! All wooden horses. Do you see any difference between a chair and a wooden horse? Yet what upheavals go on for the chair! How many upheavals have gone on! Sitting on the chair has the same swagger as that of a little boy bouncing on his wooden horse. Little boys climb the garbage mound and declare, “Look, there is no one higher than me.” Posts and wealth are also garbage mounds. Climb upon them and when you say, “No one is above me,” you do not know what foolishness you are uttering!
कम से कम मौत से ऐसी मुझे उम्मीद नहीं।
“At least from death I expect no such fraud as this.
जिंदगी तूने तो धोखे पे दिया है धोखा।।
Life — you have paid back deceit with deceit.”
जिंदगी ने तुम्हें धोखे के अतिरिक्त और दिया ही क्या है? तरह-तरह के धोखे। बचपन के धोखे अलग हैं, जवानी के धोखे अलग हैं, बुढ़ापे के धोखे अलग हैं, लेकिन धोखे पर धोखे। और सबसे आखिरी धोखा प्रतीक्षा कर रहा है--जब गिरोगे और श्वास लौटेगी नहीं! आखिरी धोखा मौत होगी।
What, other than deceits, has life given you? Deceits of many kinds. The deceits of childhood, then of youth, then of old age — deceits upon deceits. And the final deceit awaits — when you fall, and the breath will not return. The last deceit will be death.
जन्म धोखा था। क्योंकि जन्म ने तुम्हें यह भ्रांति दे दी कि तुम देह हो। तुम्हारी शिक्षा धोखे की थी, क्योंकि शिक्षा ने तुम्हें यह भ्रांति दे दी कि तुम मन हो। और अब यह आखिरी धोखा आएगा।
Birth was a deceit, for birth gave you the delusion: you are the body. Your education was a deceit, for it gave you the delusion: you are the mind. And now the final deceit will come.
कमर बांधे हुए चलने को यहां सब यार बैठे हैं।
“With belts tightened, here all friends sit ready to depart.
बहुत आगे गए, बाकी जो हैं तैयार बैठे हैं।।
Many have gone far ahead; the rest sit still prepared.”
तुम तैयारी क्या कर रहे हो? सब तैयारी मरने की तैयारी है। यह भी खूब मजा है, जिंदगी--और मरने की तैयारी में व्यतीत हो जाती है! जिंदगी में आदमी मरता ही है, और करता क्या है? रोज-रोज मरता है। लेकिन हम बड़े होशियार हैं, एक साल मर जाते हैं तो हम उसको कहते हैं हमारा जन्म-दिन आया! एक साल मौत और करीब आ गई। कहते हो जन्म-दिन? मृत्यु-दिन कहो!
What are you preparing for? All your preparations are preparations to die. Strange — life, and it passes in making ready to die! In life a man only dies — what else does he do? Each year passes in dying. But we are clever: when a year dies, we call it our birthday! One more year closer to death. You say birthday? Say death-day.
जिस दिन से बच्चा पैदा होता है उसी दिन से मरना शुरू हो जाता है। इस आहिस्ता मौत को तुम जीवन मत समझ लेना। जीवन कुछ और है। और दूर भी नहीं है। कुंजी चाहिए। जीवन बहुत निकट है। जिसके पीछे तुम दौड़ रहे हो वह तो दूर, बहुत दूर, और जब पहुंचोगे तो पाओगे नहीं है, मृग-मरीचिका है। लेकिन असली जिंदगी बहुत पास है, पास से भी पास है। ‘पास’ शब्द भी ठीक नहीं है, क्योंकि तुम्हारा अंतर्तम है। पास में भी तो दूरी का पता चलता है। पास शब्द भी तो दूरी का ही एक नाम है। नहीं! असली जिंदगी तो पास से भी पास है। क्योंकि असली जिंदगी तुम्हारे मूल केंद्र पर मौजूद है। लेकिन वहां हम जाते नहीं। हम सारे संसार में जाने को उत्सुक हैं। चांद-तारों पर जाने को उत्सुक है आदमी, अपने भीतर जाने को उत्सुक नहीं है। और वहीं जो पहुंचता है, उसके सामने ही चांद-तारों का राज खुलता है।
From the day a child is born, from that day he begins to die. Do not mistake this slow death for life. Life is something else. Nor is it far. A key is needed. Life is very near. What you are running after is far — very far — and when you reach, you will find it is not there, a mirage. But the real life is very close — closer than close. Even the word “close” is not right, for it still suggests distance. Real life is nearer than near — it is your inmost center. But we do not go there. We are eager to go everywhere else. Man is eager to go to the moon and the stars; he is not eager to go within. And only he who arrives within, to him the mysteries of the moon and the stars are revealed.
अगर मुमकिन हो तो सौ-सौ जतन से
अजीजो काट लो यह जिंदगी है।
“If possible, O friends, by a hundred contrivances,
लोग काट ही तो रहे हैं। समय काट रहे हैं। जिंदगी काट रहे हैं। एक ऐसा जीवन भी है, जो न कटता है न काटा जा सकता है। अविछिन्न! अखंड! शाश्वत! समय के पार! देह में आबद्ध नहीं। मन में सीमित नहीं। और वह चैतन्य तुम्हारे भीतर मौजूद है। वही तुम हो! तत्वमसि! पर भीतर जाओ, तब।
cut across this life.”
People are indeed cutting — cutting time, cutting life. Yet there is also a life that neither is cut nor can be cut. Unbroken. Unfragmented. Eternal. Beyond time. Not bound in the body. Not confined in the mind. And that consciousness already abides within you. That is what you are — Tat Tvam Asi! But go within.
जब तक बाहर की आशा है, तुम भीतर जाओगे नहीं! बाहर की आशा निराशा हो जाए तो भीतर जाओ।
As long as hope is outside, you will not go within. When the outer hope turns into hopelessness, then go within.
बुद्ध के बड़े प्यारे वचन हैं कि धन्यभागी हैं वे जो हताश हो गए, जिनका जीवन बाहर से बिलकुल हताश हो गया है। इसे दुर्दिन मत मानना। इसे सुदिन मानना। जिस दिन तुम बाहर से बिलकुल हताश हो जाओगे, उसी दिन तुम ठिठकोगे, उसी दिन रुकोगे, दौड़ बंद होगी। और जो ऊर्जा संसार में छितरी जाती थी, इकट्ठी होगी, सिमटेगी, अंतर्यात्रा शुरू होगी।
Buddha has a beloved saying: Blessed are they who are disheartened — whose life has turned utterly hopeless on the outside. Do not call it an ill day; call it a sacred day. The day you become completely hopeless outwardly, that day you will halt, you will stop; the running will cease. The energy that was getting dissipated in the world will gather, it will contract — the inner pilgrimage will begin.
ऐ मौजे-बला! इनको भी जरा दो, चार थपेड़े हलके से
“O wave of calamity! Give them too two or four light slaps;
कुछ लोग अभी तक साहिल से तूफां का नजारा करते हैं।
some people still watch the storm from the shore.”
और कुछ लोग हैं जो भीतर की बातें बस शास्त्रों में पढ़ते हैं, सद्-उपदेशों में सुनते हैं। दोहराने भी लगते हैं तोतों की भांति। मगर, अगर किनारे पर बैठ कर तूफान को देखा है तो अभी तुमने तूफान नहीं देखा। तूफान तो उसी ने देखा है जिसने तूफान में अपनी नौका छोड़ी। तूफान तो उसी ने जाना है, जो तूफान से जूझा है।
And there are some who read of the inner things in scriptures, hear them in good sermons, parrot them. But if you have watched the storm from the shore, you have not yet seen the storm. Only the one who has loosed his little boat into the storm has seen the storm. Only he who has wrestled the storm has known it.
ऐ मौजे-बला! इनको भी जरा दो, चार थपेड़े हलके से
“O wave of calamity! Give them too two or four light slaps;
कुछ लोग अभी तक साहिल से तूफां का नजारा करते हैं।
some people still watch the storm from the shore.”
कितने जन्मों से तुम किनारे बैठे-बैठे देख रहे हो, सोच रहे हो, विचार रहे हो! अंतर्यात्रा शुरू कब करोगे? ऐसे भी बहुत देर हो गई है। ये सूत्र अंतर्यात्रा के सूत्र हैं। और सुंदरदास ने बड़ा गहरा इशारा किया है। पकड़ना।
For how many births you have been sitting on the shore — looking, thinking, pondering! When will you begin the inner journey? Already it is very late. These are sutras for the inner journey. And Sundardas has pointed very deeply. Grasp it.
हमारै गुरु दीनी एक जरी।
हमारे गुरु ने एक जड़ी-बूटी दे दी।
“Hamarae guru deenee ek jari.”
Our Master gave a single herb.
“What can I say — words do not come; it is filled with nectar.”
कहा कहौ कछु कहत न आवै, अमृतरसहि भरी।
स्वाद अमृत का है उसमें, अमृत रस ही भरा है उसमें। और अब उसे कहने का कोई उपाय नहीं! कोई कभी नहीं कह पाया। जिनके पास है वे पिला देते हैं। कहना तो सिर्फ बुलाना है कि आओ और पीओ! कहना तो सिर्फ निमंत्रण है। कहने में जड़ी नहीं है। कहने में अमृत नहीं है। शब्द से सावधान! शब्द बड़े धोखे में डाले हुए हैं। कोई सोचता है ‘राम’ शब्द में राम है। तो ओढ़ लेता है रामनाम की चदरिया; कि बैठ जाता है, लिखने लगता है--राम-राम, राम-राम, राम-राम; कि बैठ जाता है, दोहराने लगता है--राम-राम, राम-राम, राम-राम। शब्द सत्य नहीं है। शब्द तो मात्र इशारा है।
Its taste is of Amrit — of nectar. And now there is no way to say it. No one has ever been able to say it. Those who have it — they make you drink. Speech is only an invitation: Come and drink. The herb is not in the saying; the nectar is not in the word. Beware of words! Words mislead. Someone thinks the word “Ram” contains Ram; he wraps himself in the blanket of Ram’s name, sits writing “Ram-Ram, Ram-Ram,” or repeats “Ram-Ram, Ram-Ram.” The word is not the truth. The word is only a pointing finger.
मुल्ला नसरुद्दीन की पत्नी बहुत दिन से उसके पीछे पड़ी थी, कि सारे लोग छुट्टियों में पहाड़ जाते हैं--कोई दक्षिण जाता, कोई उत्तर जाता, कोई पूरब जाता, कोई पश्चिम जाता। दूसरे लोग तो विदेश यात्राएं तक करके आ गए हैं। मोहल्ले में एक भी नहीं है ऐसा अभागा आदमी, जो कहीं न गया हो, लेकिन हमारे भाग्य में नहीं कुछ।
Mulla Nasruddin’s wife had long been after him: “Everyone goes to the hills on holidays — some go south, some north, some east, some west. Others have even traveled abroad. There is not a single wretch in the neighborhood who hasn’t gone somewhere — only in our fate, nothing.”
मुल्ला एक दिन गुस्से में आया और कहा कि ठीक है, अभी जाकर इंतजाम करके आता हूं! गया और थोड़ी देर बाद वापस लौटा। एक नक्शा लेकर वापस लौटा। नक्शा फैला दिया जमीन पर और कहा कि देख, यह रहा हिमालय पहाड़, कर ले यात्रा; यह बह रही गंगा, ले-ले डुबकी; यह गौरीशंकर.। जाने की जरूरत क्या है नक्शा तो बाजार में मिलता है। पागल हैं जो जाते हैं वहां--उसने कहा--होशियार तो नक्शे से काम चला लेते हैं।
One day Mulla came home angry and said, “Alright, I will make arrangements now!” He went out and returned shortly with a map. He spread it on the floor: “See, here is the Himalaya — travel! Here flows the Ganga — take a dip! Here is Gaurishankar...” Why go? Maps are available in the market. Only fools go there — he said — the clever manage with a map.
लेकिन खयाल रखना, हिमालय का नक्शा हिमालय नहीं है। मगर तुम हंसना मत मुल्ला नसरुद्दीन पर, मजाक तुम्हारे ऊपर है। यही तो तुमने किया है। शास्त्रों की पूजा चल रही है।
Remember, the map of the Himalaya is not the Himalaya. But do not laugh at Mulla — the joke is on you. This is exactly what you have done. Worship of scriptures goes on.
पंजाब में एक घर में मैं मेहमान था। सुबह उठ कर दतौन करने जा रहा था कि जिस कमरे से गुजरा, गुरुग्रंथ साहिब को सजा कर रखा गया था, उनके सामने एक लोटा रखा है चांदी का और दतौन रखी है। मैंने पूछा कि यह मामला क्या है? यह दतौन मैं ले लूं? उन्होंने कहा कि नहीं-नहीं, यह तो गुरुग्रंथ साहिब के लिए रखी है।
In Punjab I was a guest in a house. In the morning, going to brush my teeth, I passed a room where the Guru Granth Sahib was enthroned. In front of it a silver pot had been placed, and a twig for brushing. I asked, “What is this?” “No, no,” they said, “that is kept for the Guru Granth Sahib.”
गुरुग्रंथ साहिब दतौन कर रहे हैं!
The Guru Granth Sahib is brushing its teeth!
आदमी का पागलपन! पत्थर की मूर्तियों पर भोग लगाए जा रहे हैं! नक्शों में यात्राएं हो रही हैं! शब्दों का कितना मूल्य हमने बढ़ा दिया है! और ऐसा भी नहीं है कि शब्द धोखा नहीं देते; अगर शब्दों को दोहराते रहो, दोहराते रहो तो धोखा दे देते हैं। जैसे बैठ कर विचार करने लगो कि बैठे हो एक नीबू के वृक्ष के नीचे और नीबू ही नीबू और सुगंध नीबुओं की! किसी और चीज की तो ऐसी सुगंध होती नहीं। भर लो नासापुटों को अभी नीबुओं की सुगंध से। फिर तुमने एक बड़ा नीबू तोड़ लिया है। फिर चाकू से काटा है। फव्वारे की तरह उसका रस उड़ा है। अब तुम नीबू को मुंह में ले लिए हो। अब तुम चूसने लगे हो। और लार बहने लगी! न कुछ नीबू है, न कोई नीबू का वृक्ष है कहीं, सिर्फ बातचीत चल रही है। और लार बहने लगी। शरीर ने मान लिया झूठ। शरीर ने शब्द को असली मान लिया। शब्द ‘नीबू’ नीबू हो गया। शरीर को भला तुम धोखा दे दो, लेकिन फिर भी धोखा धोखा ही है।
This is man’s madness. We offer delicacies to stone idols. Journeys are made upon maps. How much value we have given to words! And it is not that words cannot deceive. If you repeat a word again and again, it deceives you. Sit and imagine you are under a lemon tree. Lemons everywhere, fragrance of lemons — nothing else smells like it. Fill your nostrils with the scent of lemons. Now you pluck a large lemon. With a knife you cut it — the juice spurts like a fountain. You bring the lemon to your mouth and begin to suck it — and saliva begins to flow. There is no lemon, no tree — only talk — and saliva has begun to flow. The body believed the lie. The word “lemon” turned lemon. The body you may deceive — but deception is still deception.
ऐसे ही लोग अगर राम-राम को रटते रहें, रटते रहें, रटते रहें, जैसे नीबू-नीबू का विचार करते रहें, तो एक तरह की लार बहने लगती है। उस लार को तुम अमृत-रस मत समझ लेना। उस लार से ही बहुत से लोगों ने यह समझ लिया है पहुंच गए।
Similarly, if people chant “Ram-Ram” like this repetition of “lemon-lemon,” a kind of saliva begins to flow. Do not mistake that saliva for Amrit-ras. Many have taken that saliva to be attainment.
न तो ‘अग्नि’ शब्द में अग्नि है और न ‘जल’ शब्द में जल है और न ‘राम’ शब्द में राम है। यद्यपि ये सभी शब्द सार्थक हैं, मगर इशारे हैं, नक्शे हैं। अमृत-रस तो सत्य की प्रतीति से बहेगा। लेकिन शब्द सस्ता मिलता है और सत्य की प्रतीति तो मंहगा मामला है।
There is no fire in the word “fire,” no water in the word “water,” and no Ram in the word “Ram.” Though these words are meaningful, they are pointers, maps. The nectar flows only from the realization of the truth. But words are cheap; realization is costly.
दूसरों से बहुत आसान है मिलना साकी
“Easier it is to meet others, O cupbearer;
अपनी हस्ती से मुलाकात बड़ी मुश्किल है।
to meet one’s own being is most difficult.”
यहां दुनिया में हर किसी से मिल लो, बहुत आसान है; बस अपने से मिलना मुश्किल है। दूसरों से मिलने में होता भी क्या है? शब्दों का लेन-देन। तुम जब दूसरों से मिलते हो, करते क्या हो? तुम्हारे संवाद, तुम्हारी बातचीत, तुम्हारी गुफ्तगू क्या है? शब्दों का लेन-देन है। अपने से मिलने चलोगे तो सारे शब्द छोड़ देने पड़ेंगे। वहां तो निःशब्द हो जाओगे, तब पहुंचोगे। वही कठिनाई है। वहां तो बोल खो जाएगा, अबोल हो जाओगे, तब पहुंचोगे!
In this world you can meet anyone — that is easy. Only meeting oneself is difficult. What happens when you meet others? Exchange of words. Your dialogues, your talk, your conversation — exchange of words. If you go to meet yourself, all words must be dropped. There you will become wordless; only then you arrive. That is the difficulty. There, speech will be lost; you will be abole — unspeaking — only then you arrive.
वही है जड़ी, जो गुरु ने दी! उसे मौन कहो, ध्यान कहो। जो भी नाम तुम देना चाहो, दे दो! लेकिन उसका स्वाद निःशब्दता का है। सारे गुरुओं ने शब्द छीन लेने चाहे, शास्त्र हटा देने चाहे, तुम्हें मौन करना चाहा, तुम्हें शांत करना चाहा। तुम्हारे भीतर विचारों की तरंगें विदा हो जाएं। तुम निस्तरंग हो जाओ। कोई लहर न उठे। बस जहां तुम्हारी लहराती चेतना गैर-लहराती हो गई, जहां तुम्हारी झील चेतना की शांत हो गई, कोई तरंग नहीं, कोई लहर नहीं--बस वहीं अमृत-रस बह उठता है! अमृत-रस तो बह ही रहा है, लेकिन तरंगों में तुम इतने उलझे हो, विचारों में तुम इतने डूबे हो कि तुम्हें सुविधा नहीं, अवकाश नहीं, कि अमृत-रस को चख सको, देख सको।
That is the herb the Master gives — call it silence, call it dhyana. Whatever name you give, its taste is of wordlessness. All Masters have tried to snatch words from you, to remove Shastras from between; they have wanted to make you silent, to still you. Let all the waves of thought subside. Become wave-less. Let no ripple arise. Where your wavy consciousness becomes still, where the lake of your consciousness is silent — no ripple, no wave — there the Amrit-ras wells up. It is already flowing; you are so entangled in waves, so drowned in thought, that you have no leisure to taste, to see.
परमात्मा तुम्हारे भीतर मौजूद है, मगर तुम पीठ किए खड़े हो। तुम्हारे और परमात्मा के बीच में जो सबसे बड़ी चीन की दीवार है, वह पत्थरों की बनी हुई नहीं है, वह शब्दों की बनी हुई है। फिर तुम्हारे शब्द हिंदुओं के हैं या मुसलमानों के या सिक्खों के या ईसाइयों के या जैनों के, इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता; शब्द तो शब्द हैं। फिर तुम राम-राम दोहरा रहे हो कि नमोकार, इससे फर्क नहीं पड़ता। फिर तुम किस पत्थर के सामने सिर झुका रहे हो, इससे भी फर्क नहीं पड़ता। उसी पत्थर से बुद्ध बन जाते हैं, उसी पत्थर से महावीर बन जाते हैं, उसी पत्थर से गणेश जी बन जाते हैं। तुम किसके सामने सिर झुका रहे हो, इससे फर्क नहीं पड़ता; तुम पत्थर के सामने ही सिर झुका रहो हो। और मजा तो ऐसा है कि उसी पत्थर से मस्जिदें बन जाती हैं जिनमें कोई मूर्तियां नहीं हैं। वहां भी लोग सिर झुका रहे हैं। वे भी पत्थर के सामने ही झुकाए जा रहे हैं। और काबा सिवाय एक बड़े पत्थर के और कुछ भी नहीं है। और मुसलमानों को भ्रांति है कि वे पत्थरों की पूजा नहीं करते। और सबसे बड़े पत्थर की पूजा वही कर रहे हैं। काबा में जितना बड़ा पत्थर उन्होंने पूजा है, उतना बड़ा पत्थर किसी दूसरे धर्म ने नहीं पूजा। और बड़े भाव से पूजा है। काबा के पत्थर को जितने लोगों ने चूमा है, दुनिया के किसी पत्थर को नहीं चूमा गया है। करोड़ों लोग प्रतिवर्ष चूमते हैं। इतना जूठा पत्थर दुनिया में दूसरा नहीं है। पत्थर के खिलाफ चले थे और पत्थर में ही जकड़ गए। एक पत्थर से छूटते हैं, दूसरे पत्थर से जकड़ जाते हैं। लेकिन भ्रांति जाती नहीं।
Paramatma abides within you, but you stand with your back turned. The greatest Great Wall between you and Paramatma is not made of stones, but of words. Whether your words are Hindu, Muslim, Sikh, Christian, or Jain — it does not matter — words are words. Whether you repeat “Ram-Ram” or “Namokar” — it does not matter. Before which stone you bow — it does not matter. From the same stone we make Buddha, from the same stone Mahavira, from the same stone Ganesh. Whose feet you touch — it does not matter; you are bowing before stone. And the irony is: from the same stone are made mosques with no idols — and there too people bow. They too bow before stone. And Kaaba is nothing but a great stone. And Muslims are under the delusion that they do not worship stones; they worship the greatest stone. No other religion has kissed a stone as much as they have kissed the stone of Kaaba. Millions kiss it every year. No stone is more slobbered upon. They set out against stones and are bound by a stone. They escape one stone, are shackled by another. But the delusion does not go.
शब्द तुम कौन से बड़े भाव से पूज रहे हो, इससे भेद नहीं पड़ेगा। निःशब्द होना होगा। निःशब्द होने में मस्ती है, अमृत-रस है!
जबाने-होश से यह कुफ्र सरजद हो नहीं सकता।
What words you worship with deep reverence will not change anything. One has to become wordless. In wordlessness there is ecstasy — Amrit-ras.
“By the instrument of sober reason, such heresy cannot occur.
मैं कैसे बिन पिए ले लूं, खुदा का नाम है साकी।
How then shall I take God’s name without drinking, O cupbearer?”
वह तो पियक्कड़ ही ले सकते हैं खुदा का नाम--मस्त जो हैं! रूखे-सूखे, बुद्धि से भरे लोग, खुदा का नाम भी लेते रहें तो कुछ परिणाम होने वाला नहीं है। हार्दिक होना चाहिए। हृदय से उठना चाहिए और हृदय से तभी उठता है जब बुद्धि की सारी तरंगें बंद हो जाती हैं। भाव का जन्म तब होता है जब विचार शांत हो जाते हैं। और भाव भक्ति है। और गुरु भक्ति देता है। भाव को भक्ति देता है। भाव को भक्ति में ढाल देता है। फिर भक्ति ही एक दिन भगवान हो जाती है।
Only the intoxicated can take the name of God — the masts, the mad in ecstasy! Dry, head-heavy people may repeat God’s name — no fruit will come. The heart must be; the heart awakens only when thought’s waves come to a stop. Feeling is born when thought is silent. Feeling is Bhakti. The Master gives Bhakti to feeling — melts feeling into devotion. Then one day Bhakti itself becomes Bhagwan.
अब यह समझ लो, तुम्हारी स्थितियां ये हैं।. विचार की स्थिति! गुरु के संपर्क में विचार को भाव में बदला जाता है। ‘रोने’ शब्द को आंसुओं में ढाला जाता है। नक्शों को यथार्थ में रूपांतरित किया जाता है। विचार भाव में बदल जाने चाहिए। फिर भाव परमात्मा पर समर्पित। फिर किसी मंदिर-मस्जिद में जाने की जरूरत नहीं; तुम जहां हो वहीं समर्पित, क्योंकि परमात्मा सब जगह है। जहां झुके, जहां सिजदा किया वहीं मंदिर हो गया! जहां कोई शांत और मौन होकर बैठ गया वहीं तीर्थ निर्मित हो जाता है।
Understand: these are your states — the state of thought. In the company of the Master, thought is transformed into feeling. The word “tears” is transformed into real tears. Maps are converted into reality. Thoughts must turn into feeling. Then feeling is surrendered to Paramatma. Then there is no need to go to temple or mosque; wherever you are, you surrender — for Paramatma is everywhere. Where you bow, where you prostrate, there is the temple. Where someone sits quiet and silent, there a tirtha is created.
ऐसे ही तो तीर्थ निर्मित हुए थे। फिर तुम भूल गए। फिर तुमने तीर्थों की तो पूजा शुरू की, लेकिन तीर्थों का मूल सार भूल गए। कैसे तीर्थ निर्मित हो गए थे? कहीं कोई बुद्ध वृक्ष के नीचे बैठा शांत! अमृत की धार बही, वह वृक्ष भी तीर्थ बन गया। अब सारी दुनिया से बौद्ध आते हैं बोधगया--उस वृक्ष को नमस्कार करने! अब यह पागलपन देख रहे हो? मूल बात खो गई। किसी भी वृक्ष के नीचे बैठ जाओ, बुद्ध जैसे शांत हो जाओ, वहीं बोधिवृक्ष प्रकट हो जाएगा। बोधगया जाने की जरूरत नहीं है। और बोधगया का वृक्ष बेचारा क्या करेगा? बोधगया के वृक्ष के कारण थोड़े ही बुद्ध बुद्ध हो गए थे; बुद्ध के कारण यह साधारण वृक्ष अपूर्व महिमा को उपलब्ध हो गया। यह तो सिर्फ याददाश्त है। याददाश्त प्यारी है। मगर इसी में जो उलझ जाए वह भटक जाता है।
This is how tirthas were created. Then you forgot. You began worshipping the tirthas and forgot their essence. How were the tirthas born? Somewhere a Buddha sat silently beneath a tree; the stream of Amrit flowed — the tree became a tirtha. Now Buddhists come from all over the world to Bodhgaya to bow to that tree. See the madness? The essential point is lost. Sit under any tree; become as silent as Buddha — that very tree becomes the Bodhi tree. No need to go to Bodhgaya. The tree of Bodhgaya will do nothing to you. Buddha did not become Buddha because of the tree; because of Buddha the ordinary tree attained extraordinary glory. It is only a memory. Memories are sweet — but if you get entangled in them, you go astray.
हमारै गुरु दीनी एक जरी।
“Hamarae guru deenee ek jari.”
क्या जड़ी बूटी दी, जिससे अमृत-रस की धार बही? मौन दिया। ध्यान दिया। विचार की ऊर्जा को भाव में रूपांतरित किया। भाव को भक्ति बनाया, फिर भक्ति अपने आप भगवान हो जाती है।
What herb did he give by which the stream of nectar flowed? He gave silence. He gave meditation. He transformed the energy of thought into feeling; feeling into Bhakti; and Bhakti, of itself, becomes Bhagwan.
यही जिंदगी मुसीबत, यही जिंदगी मसर्रत।
यही जिंदगी हकीकत यही जिंदगी फसाना।।
“This very life is trouble; this very life is delight.
ऊर्जा तो यही है। जो तुम्हारे पास है, वही मेरे पास है। जो मेरे पास है, वही सब के पास है। ऊर्जा तो यही है। इसी ऊर्जा से तुम अपना दुख बना लेते हो, नरक ढाल लेते हो, इसी ऊर्जा से स्वर्गों की ईंटें भी रखी जाती हैं। इसी ऊर्जा से मोक्ष के सोपान भी रखे जाते हैं। यही ऊर्जा है।
This very life is reality; this very life is tale.”
The energy is the same. What you have, I have; what I have, all have. It is the same energy. With this same energy you can mold your misery, cast your hell. With this same energy the bricks of heaven are laid; with this same energy the steps to Moksha are raised. It is the same energy.
यही जिंदगी मुसीबत, यही जिंदगी मसर्रत।
यही जिंदगी हकीकत, यही जिंदगी फसाना।।
“This very life is trouble; this very life is delight.
यही जिंदगी एक कहानी होकर खत्म हो जाए या यही जिंदगी एक सत्य बन कर प्रकट हो। यही जिंदगी आनंद बन जाए या यही जिंदगी सिर्फ एक मुसीबत की लंबी कहानी!
This very life is reality; this very life is tale.”
This very life can end as a story — or this very life can manifest as truth. This very life can become bliss — or only a long tale of trouble.
जिससे पूछा मैं कि ‘दिल खुश है दुनिया में कहीं?’
“When I asked someone, ‘Is there anywhere a happy heart in this world?’
रो दिया उनने और इतना ही कहा ‘कहते हैं’।
He wept, and only said, ‘So they say.’”
कहते हैं कि कहीं लोग खुश होते हैं। देखा तो नहीं, सुना तो नहीं। आंख का अपना अनुभव नहीं है, साक्षात्कार तो नहीं हुआ, अफवाह सुनी है।
They say somewhere people are happy. Not seen, not heard with their own eyes; only a rumor.
जिससे पूछा मैं कि ‘दिल खुश है दुनिया में कहीं?’
“When I asked someone, ‘Is there anywhere a happy heart in this world?’
रो दिया उनने और इतना ही कहा ‘कहते हैं’।
He wept, and only said, ‘So they say.’”
अफवाहें हैं कि खुश लोग होते हैं। मगर देखे किसने?
Rumors that there are happy ones. But who has seen?
जब तुम्हें कोई आनंदित आदमी मिल जाए, जिसने अपनी जीवन-ऊर्जा को अमृत में ढाल लिया हो, तो पकड़ लेना उसके चरण, उसके पास जड़ी-बूटी है। जो उसके भीतर हुआ है, वही राज तुम्हें भी दिया जा सकता है। वही सूत्र तुम्हें भी समझाया जा सकता है। गुरु का इतना ही अर्थ है।
When you meet someone truly blissful, who has distilled his life-energy into nectar, then hold his feet — he has the herb. What happened within him can be given to you. The same key can be handed. This is the meaning of Guru.
गुरु का अर्थ होता है: जिसने पा लिया और अब निश्चिंत है। और जिसे पाने को अब कुछ शेष न रहा। जिसके जीवन में अब कोई प्रश्न नहीं है। जिसके जीवन में उत्तर ही उत्तर है। जिसकी कोई समस्या नहीं है। समाधान के बादल आ गए और बरस गए। समाधि फल गई है। उसके चरण गह लेना। उसके पास उठना-बैठना, समागम करना। उसके पास से कुंजी मिल सकती है। जो पहाड़ों पर आता-जाता हो, उससे पहाड़ों का रास्ता पूछ लेना। जो जंगलों से जाता हो, गुजरता हो, उससे जंगलों का रास्ता पूछ लेना।
Guru means: one who has attained and is now at rest; nothing remains to be attained. In whose life no question remains; only answers. No problems — clouds of solution have gathered and poured; Samadhi has fruited. Take hold of his feet. Sit with him, commune. From him the key can be received. If you have to go into the mountains, ask the one who goes there. If you have to enter the forest, ask the one who passes through.
गुरु का और कुछ अर्थ नहीं होता--जिसके जीवन में परमात्मा घट गया है। गुरु साक्षी है इस बात का कि तुम्हारे जीवन में भी घट सकता है। और कुंजी बहुत कठिन नहीं है। एक बार हाथ में लग जाए तो बड़ी सरल है। कुंजी न हो तो ताले खोलना बड़ा कठिन है और कुंजी हो तो ताला खोलने से ज्यादा सरल और क्या बात है? कुंजी डाली कि ताला खुला! और कुंजी न हो हाथ तो तुम तालों को ठोकते रहो, पीटते रहो, हथौड़े मारते रहो--खतरा यही है कि कहीं ताला इतना न बिगाड़ लेना कि जिस दिन कुंजी भी हाथ लगे कुंजी भी काम न करे।
Guru means nothing else — in whose life Paramatma has happened. The Guru is witness that it can happen in your life too. And the key is not difficult. Once in hand, it is simple. Without the key, opening the lock is hard; with the key, what is easier than opening a lock? Insert the key — the lock opens. Without the key, you may go on hammering; the danger is that you may damage the lock so badly that when the key comes, it will not work.
अक्सर ऐसा हो जाता है, लोग ताले को बिना कुंजी के खोलने की चेष्टा में इतना बर्बाद कर लेते हैं कि कुंजी मिल भी जाए तो ताला नहीं खुलता। इसके पहले कि तुम ताला खोलने लगो, उस आदमी के पास बैठ जाना जिसके द्वार खुल गए हैं। नहीं तो खतरा है।
Often this happens. In trying to open the lock without a key, people ruin it so much that even when the key is found, the lock cannot open. Before you begin to open it, sit with the one whose door has opened. Otherwise, there is danger.
मेरे पास ऐसे बहुत से लोग आ जाते हैं, जो किताबों में पढ़-पढ़ कर कुछ कर लेते हैं। उससे और उलझन खड़ी हो जाती है। किताबों से कुंजी नहीं मिल सकती। कुंजी जीवंत दान है। शास्ता से मिलती है, शास्त्र से नहीं मिलती। गुरु से मिलती है, गुरुवाणी से नहीं मिलती। गुरुवाणी तो नक्शा है। मैं तुम्हें दे सकता हूं, लेकिन मेरी किताबों से नहीं मिलेगी। हालांकि मेरी किताबों में उसी की चर्चा है, फिर भी तुम्हें उससे नहीं मिलेगी। कुंजी की चर्चा है, उससे कुंजी कैसे मिलेगी? कुंजी का वर्णन है, उससे कुंजी कैसे मिलेगी? कुंजी तो जिसके पास हो, उसके पास ही बैठ कर धीरे-धीरे धैर्यपूर्वक सीखनी पड़ेगी, साधनी पड़ेगी।
Many come to me who, reading books, have tried something. They get into more confusion. From books the key cannot be received. The key is a living gift. It comes from the Shasta — the living Master — not from Shastra, the scripture. The scripture is a map. I can give you my books, but you will not get it from them. Although my books discuss it, still you will not get it from them. The key is discussed — how will the discussion give the key? It must be learned slowly, patiently, practiced, beside the one who has it.
लोग अहंकार-वश किताबों से उपाय खोजते हैं। किताब से एक फायदा है, किसी को पता नहीं चलता कि तुम किसी से सीखने गए। किताब अपने घर में है, पढ़ ली, करने लगे। अक्सर लोग उलझ कर आ जाते हैं।
Out of ego people look for methods in books. A book has one advantage: no one knows that you went to learn from someone. The book is at home; you read and you start doing. Often they get entangled and then come.
अभी चार दिन पहले कोई विपस्सना करता हुआ आया! तीन महीने विपस्सना की है, नींद खो गई। अब परेशान है। और विपस्सना करने से जिसकी नींद चली जाए, उस पर कोई ट्रैंक्वेलाइजर काम नहीं कर सकता फिर। सुस्त कर देगा, लेकिन नींद नहीं ला सकता। और या फिर इतनी मात्रा में लेना पड़ेगा कि वह दूसरे दिन भी उठ नहीं पाएगा। अब वे मुश्किल में पड़ गए हैं। उनको देख कर ही मुझे लगा कि विपस्सना का परिणाम होना चाहिए। मैंने उनसे पूछा: विपस्सना तो नहीं कर रहे हो? उन्होंने कहा: हां, तीन महीने से उसी में तो लगा हुआ हूं। तो मैंने कहा: यह उसका फल है। किससे सीखी विपस्सना?
Just four days ago someone came who had been doing Vipassana. Three months — and sleep was lost. Now troubled. And if sleep is lost through Vipassana, no tranquilizer will work. It may dull you, but not bring sleep. Or you will have to take so much that the next day you cannot get up. They were in difficulty. Seeing them, I knew this is the byproduct. I asked, “You are doing Vipassana?” He said, “Yes, three months.” I said, “This is the fruit. From whom did you learn?”
क्यों शास्ता पर जोर दिया जाता है? क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति के लिए कुंजी थोड़ी सी भिन्न करनी होती है। कोई दो व्यक्ति एक जैसे नहीं हैं। सारे व्यक्ति एक जैसे नहीं हैं। किताब में तो एक सामान्य सिद्धांत होता है। सामान्य सिद्धांत औसत की भांति होते हैं। जैसे तुम किसी से पूछो कि पूना में आदमी की औसत ऊंचाई क्या है? तो औसत ऊंचाई का मतलब होता है: जितने लोग पूना में हैं सबकी ऊंचाई नापो, फिर उनकी संख्या का भाग दे दो। फिर औसत ऊंचाई आ जाएगी! समझ लो चार फीट साढ़े तीन इंच। अब अगर तुम चार फीट साढ़े तीन इंच के आदमी को खोजने निकलो, तुमको शायद ही मिले। और तुम बड़े हैरान होओगे कि यह तो औसत ऊंचाई है। अधिकतम लोग इसी ऊंचाई के होने चाहिए। कोई पांच फीट दस इंच है, कोई पांच फीट नौ इंच है। कोई छोटा बच्चा तीन फीट है, कोई और छोटा बच्चा एक फीट है, सब तरह के लोग मिल जाएंगे। चार फीट साढ़े तीन इंच का आदमी शायद मिले। शायद ही, क्योंकि वह तो सिर्फ औसत ऊंचाई है। गणित का काम है। अस्तित्व में उसकी खोज करना व्यर्थ है।
Why is emphasis laid on Shasta, the living guide? Because for each person the key must be a little different. No two persons are alike. A book gives general principles — averages. Ask, “What is the average height in Poona?” Measure all, divide by the number — you get 4 feet 3½ inches. Now if you set out to find a man exactly 4 feet 3½ inches, perhaps you won’t find him. Someone is 5’10”, someone 5’9”, some child 3’, some other child 1’. You will find all sorts. That average height is mathematical; to search for it in existence is futile.
ऐसे ही सारे सिद्धांत औसत हैं। सूत्र दे दिए गए हैं, लेकिन प्रत्येक व्यक्ति का ताला अलग है। और गुरु के पास विशिष्ट कुंजी ढालनी होती है, जो उसके ताले पर काम आएगी। हर किसी की कुंजी तुम्हारे ताले पर काम नहीं आएगी।
Similarly all principles are averages. Sutras are given — but each person’s lock is different. The Master must fashion a unique key to fit your lock. Not every key will work on your lock.
अब अगर कोई विपस्सना का प्रयोग करेगा तो विपस्सना का अर्थ होता है: श्वास पर ध्यान। साधारणतः प्राकृतिक रूप से श्वास पर ध्यान नहीं होता। यह बड़ी अप्राकृतिक प्रक्रिया है। श्वास चलती रहती है, ध्यान कौन देता है! जब तक कि कोई अड़चन न आ जाए, श्वास में कोई तकलीफ हो, हृदय का दौरा पड़ जाए, खांसी आ जाए, तो श्वास पर ध्यान जाता है, सर्दी-जुकाम हो जाए तो श्वास पर ध्यान जाता है। स्वस्थ तुम रहो तो श्वास का पता ही नहीं चलता। पता चलना भी नहीं चाहिए! श्वास तो चौबीस घंटे चल रही है, इसका पता चलता रहे तो फिर और चीजों का पता कैसे चलेगा? इसमें उलझे रहो तो झंझट हो जाएगी।
If someone practices Vipassana, it means attention to breath. Normally it is unnatural to attend to breath. Breath goes on; who notices it? Unless some trouble arises — difficulty of breathing, a heart attack, cough, cold — then attention goes to breath. When you are healthy, it is not noticed — nor should it be. Breath goes on twenty-four hours; if you notice it all the time, how will you notice anything else? Entangled there, you will be in trouble.
विपस्सना का अर्थ होता है: श्वास पर ध्यान। यह बड़ा महत्वपूर्ण प्रयोग है और खतरनाक भी। अगर ठीक निरीक्षण में न किया जाए तो श्वास पर ध्यान करने का परिणाम यह होगा कि तुम रात सो नहीं सकोगे। श्वास तो रात भी चलती रहती है। अगर तुमने दिन भर श्वास पर ध्यान किया, श्वास को देखते रहे, रात भी तुम बंध जाओगे, श्वास को देखते रहोगे। और जब तक तुम श्वास को देखते रहोगे, नींद नहीं आएगी। और नींद नहीं आएगी तो तुम सोचोगे कि चलो विपस्सना ही क्यों न करें, पड़े-पड़े कर क्या रहे हैं?
वही वे सज्जन कर रहे हैं कि अब जब नींद आ ही नहीं रही तो चलो श्वास को ही देखते रहें। और श्वास को देखने में आनंद भी आएगा, सुख भी मालूम पड़ेगा, शांति भी मालूम पड़ेगी! लेकिन अगर नींद खो गई तो शरीर के लिए दुख शुरू हो जाएंगे। जल्दी ही तुम रुग्ण होने लगोगे। मुश्किल में पड़ जाओगे। विक्षिप्त भी हो सकते हो, अगर ज्यादा दिन नींद न आए। और अगर नींद बिलकुल खो जाए तो तुम पागल हो ही जाओगे। क्योंकि विश्राम चाहिए ही चाहिए।
Vipassana means attention to breath. It is important — and dangerous if not done under right observation. If you attend to breath during the day, at night breath still goes on — you will remain bound to watching; and as long as you watch, sleep will not come. And if sleep does not come, you will think, “Alright, why not do Vipassana while lying?” That is what those gentlemen were doing: “Since sleep isn’t coming, let’s watch the breath.” And there will be peace, a certain pleasantness; but if sleep is lost, the body will suffer. Soon you will become ill, unhinged; madness is possible if sleep does not come for long. Rest is needed.
यह तो सिर्फ सिद्धांत है श्वास को देखना। फिर कितना देखना, यह गुरु तय करेगा। और किस समय देखना, यह भी गुरु तय करेगा। गुरु तय करेगा कि चालीस मिनट देखना, इससे ज्यादा नहीं देखना एक बार में; या साठ मिनट देखना, इससे ज्यादा नहीं देखना एक बार में। साठ मिनट देखने के लिए साठ मिनट उसके बाद छोड़ देना, देखना ही मत। या सुबह देखना या सांझ देखना, कब देखना? यह प्रत्येक व्यक्ति के ऊपर अलग-अलग होगा। भोजन करने के बाद देखना श्वास कि नहीं देखना, खाली पेट देखना या भरे पेट देखना--यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए अलग-अलग होगा। अगर तुमने भरे पेट श्वास देखी, तुम्हारी पाचन-क्रिया गड़बड़ हो जाएगी। अगर तुमने जितनी तुम्हारे लिए जरूरत है उससे ज्यादा देखी तो तुम्हारे भीतर होश तो आने लगेगा, लेकिन होश के साथ तनाव आ जाएगा! और अगर तनाव आ गया तो बात गड़बड़ हो गई! होश तो शांति लाना चाहिए, तनाव नहीं। यह मैं सिर्फ उदाहरण के लिए कह रहा हूं। इसी तरह सारे सिद्धांत हैं। सिद्धांतों का व्यावहारिक अर्थ तो गुरु के पास मिलेगा!
This is only the principle — watching breath. How much to watch — the Master decides. At what time — also the Master decides. He will say: forty minutes — not more at a stretch; or sixty — not more. After sixty minutes, leave it for sixty minutes. Morning or evening — when? This will differ for each. To watch after food or before? If you watch on a full stomach you may upset digestion. If you watch more than needed for you, awareness will come — but with it tension may come. If tension comes, the thing has gone wrong. Awareness should bring peace, not tension. This is just an example; all principles are like this. Their practical meaning is learned from the Guru.
हमारै गुरु दीनी एक जरी।
“Hamarae guru deenee ek jari.
कहा कहौ कछु कहत न आवै, अमृतरसहि भरी।
Kaha kahau, kachu kahat na aavai, Amrit-rasahi bhari.”
कहना मुश्किल है। जब गुरु स्वाद दिला देता है तो कहना मुश्किल स्वाभाविक हो जाता है। अमृत का स्वाद हम किस भाषा में कहें? हमारी पूरी भाषा तो मृत्यु के भीतर जीती है, पलती है। हमारी पूरी भाषा मरणधर्मा के लिए बनी है। अमृत को प्रकट करने की उसके पास सामर्थ्य नहीं है। गूंगे का गुड़! अमृत तो गूंगे का गुड़ है। भाषा चुप हो जाती है।
Once the Master gives the taste, speech naturally becomes difficult. By what language shall we speak of nectar? Our whole language lives and thrives within mortality. It is made for the realm of death. It has no power to reveal the Amrit. It is the dumb tasting jaggery — sweetness beyond speech. Language falls silent.
और ध्यान रखना, अमृत तभी तुम्हारे भीतर बहता है जब तुम अभी अपने को जैसा मानते हो वैसे मिट जाते हो, मर ही जाते हो। जो मर गया गुरु के चरणों में, समर्पित हुआ, वही अमृत का स्वाद ले पाता है।
And remember: Amrit flows within only when you, as you now take yourself to be, dissolve — die. The one who dies at the Master’s feet, who surrenders, alone can taste the nectar.
एक अदना सा करिश्मा है यह उसके इश्क का
“A small miracle this of his love:
मर गया हूं और मरने का गुमां होता नहीं
I have died — and yet there is no feeling of dying.”
गुरु के प्रेम में बहुत चमत्कार घटते हैं। उसमें यह भी एक छोटा सा चमत्कार है।
एक अदना सा करिश्मा है यह उसके इश्क का
छोटा इसे इसलिए कह रहे हैं कि तुम्हारा मरना छोटी बात है। इसके बाद जिसका पता चलता है, अमृत का, वही बड़ी बात है। मर कर पता चलता है कि मरा नहीं हूं। पहली दफा पता चलता है कि असली जीवन क्या है। मर भी जाते हो और मरने का पता नहीं चलता। और साधारण जीवन में तो जीते हो, जीवन का पता कहां चलता है! अजीब पहेली है! जीते हैं बाजार में और जीने का पता नहीं चलता! गुरु की छाया में मृत्यु घट जाती है, मरने का पता नहीं चलता! बाजार में जिंदगी के नाम पर मौत ही हाथ मिलती है अंत में। गुरु की शरण में मृत्यु से शुरुआत होती है और अमृत मिलता है। जो अपने को मिटाने को राजी हैं वे ही केवल उपलब्ध कर पाते हैं।
In the Master’s love, many miracles happen — this is a small one. Small, because your dying is a small thing. After that, what is revealed — Amrit — that is the great thing. Dying, you discover you have not died. For the first time you know what true life is. You die, yet there is no sense of dying. In the market we live and we do not know life; under the Master’s shade, death happens and there is no sense of death. In the market, in the name of life, in the end only death shakes your hand. In the Master’s refuge, with death the beginning is made — and you receive the Amrit. Those ready to efface themselves, only they attain.
ताकौ मरम संतजन जानत, वस्तु अमोल परी।
“Ta ko maram sant-jan janat, vastu amol pari.”
तुम्हारे भीतर एक इतना अमूल्य खजाना भरा पड़ा है और तुम्हें उसका पता नहीं।
Within you is such a priceless treasure lying, and you know it not.
ताकौ मरम संतजन जानत,.
“Ta ko maram sant-jan janat...”
जो जागे हैं अपने भीतर, जिनका दीया जला है, जिन्होंने अपने भीतर आंख गड़ा कर देखा है, जिन्होंने अपने भीतर खुदाई की है--उन्होंने पा लिया है खजाना! भीतर जाना हो तो बाहर से जरा दूर होना पड़े। और परमात्मा के पास बैठना हो तो संसार से थोड़ा रस, आसक्ति कम करनी पड़े!
Those who have awakened within, whose lamp is lit, who have looked within, who have dug within — they have found the treasure. To go within, you must become a little distant from the outside. To sit with the Divine, lessen attachment to the world.
सारी दुनिया से दूर हो जाए
“Go far from the whole world,
जो जरा तेरे पास हो बैठे
और उसके पास जरा भी बैठ जाओ, तुम देखते हो यह पास बैठना. ‘उपनिषद’ शब्द का अर्थ होता है: पास बैठना, गुरु के पास बैठना! उपासना शब्द का अर्थ होता है:पास बैठना, उप+आसन, गुरु के पास बैठना! उपवास शब्द का भी अर्थ होता है: उसके पास बैठना! उप+वास। उपासना कहो, उपवास कहो, सत्संग कहो, समागम कहो, उपनिषद कहो.! यह उपनिषदों का जन्म हुआ, जब कुछ लोग, जिनके दीये बुझे थे, उनके पास बैठ गए जिनके दीये जले थे। उपनिषद जल गए। ज्योति से ज्योति जले!
so that you may sit a little near to Him.”
And sit near to Him — “Upanishad” means: to sit near, near the Guru. “Upasana” means: to sit near — upa+asana. Even “upavasa” (fast) means: to dwell near — upa+vas. Call it Upasana, Upavasa, Satsang, Samagam, Upanishad — the birth of the Upanishads happened when those whose lamps were unlit sat near those whose lamps were lit. From flame to flame.
राजे हस्ती राज है जब तक कोई महरम न हो।
“Raze-hasti raz hai jab tak koi mahram na ho;
खुल गया जिस दम तो महरम के सिवा कुछ भी नहीं।।
Khul gaya jis dam to mahram ke siwa kuchh bhi nahin.”
‘राजे हस्ती राज है जब तक’. जिंदगी का रहस्य तभी तक रहस्य है. ‘जब तक कोई महरम न हो’--जब तक कोई मर्मज्ञ न हो, जब तक कोई जानने वाला न हो, तभी तक जिंदगी का रहस्य रहस्य है।
खुल गया जिस दम तो महरम के सिवा कुछ भी नहीं।
और जिस समय यह रहस्य खुल जाता है, कोई मर्मज्ञ जागता है, देखता है, आंखें खुलती हैं, तो बड़ी हैरानी हो जाती है: सब जिंदगी ऐसे खो जाती है जैसे छाया खो गई! जैसे सपना खो गया! और फिर बचता कौन है? सिर्फ मर्मज्ञ बच जाता है। सिर्फ जानने वाला बचता है, जानने के लिए कुछ नहीं बचता। अभी दृश्य सब-कुछ है, द्रष्टा बिलकुल नहीं है। तब द्रष्टा होता है और दृश्य नहीं होता।
The secret of existence remains a secret until there is a mahram — a knower. The moment the secret opens, everything else vanishes like a shadow — only the knower remains. Now the seer is; the seen is not. Now the viewer alone is; the view dissolves.
और दुनिया में दो ही तरह के लोग हैं। जिनको हम सांसारिक कहते हैं, उनका अगर ठीक-ठीक आध्यात्मिक अर्थ करो, तो अर्थ होगा: जिनके जीवन में द्रष्टा छिपा है और दृश्य सब-कुछ हो गया है। जो दिखाई पड़ता है वही सब-कुछ है। देखने वाला भूल ही गए हैं वे। और दूसरी तरह के लोग हैं, जिनको आध्यात्मिक कहो, संन्यासी कहो, वे वे लोग हैं जिनके लिए दृश्य अर्थहीन हो गया है और द्रष्टा ही सब-कुछ हो गया है।
There are only two kinds of people: those we call worldly — in precise spiritual terms, it means those for whom the seer is hidden and the seen is everything. What is seen is all; the seer is forgotten. The other kind — the spiritual, the sannyasin — for them the seen has become meaningless; the Seer alone is all.
ताकौ मरम संतजन जानत, वस्तु अमोल परी!
“Ta ko maram sant-jan janat, vastu amol pari!”
दृश्य मिट जाए और द्रष्टा का पता चल जाए तो मिल गया तुम्हें अपने भीतर का साम्राज्य, पा ली मोक्ष की संपदा! और ऐसा नहीं है कि यह कोई नई चीज है जो तुमने पा ली; यह तुम्हारे भीतर पड़ी थी। पड़ी ही थी जन्मों-जन्मों से! इसे तुम लेकर ही आए थे! यह तुम्हारा पाथेय है, जो परमात्मा ने दिया था। यह तुम्हारे भीतर रख दिया था। यह तुम्हारा कलेवा है, पूरी यात्रा के लिए; यह चुकने वाला नहीं था।
Let the seen vanish and the Seer be known — you have found the empire within, the wealth of Moksha. And it is not something new you have acquired; it was lying within you for births. You brought it with you — your sustenance, given by God, kept within you — food for the whole journey, inexhaustible.
यातें मोहि पियारी लागति, लैकरि सीस धरी।
“Yaaten mohi piyari lagati, laikari sis dhari.”
जब गुरु ने यह औषधि मुझे दी, इतनी प्यारी लगी कि लेकर शीश पर रख ली। गुरु के वचन जो शीश पर रख लेता है, जो स्वीकार कर लेता है अहोभाव से, आनंद-भाव से, गहन कृतज्ञता में, झुक जाता है--उसके जीवन में ही कुंजियां उपलब्ध होती हैं। उसके भीतर ही जड़ी-बूटी का रस प्रवेश करता है।
When the Master gave me this medicine, it was so dear I placed it upon my head. He who places the Master’s word upon his head — who accepts with grateful heart, with deep reverence, who bows — only in his life are the keys attained. In him the nectar of the herb begins to flow.
जब तक तुम झुक कर न ले सकोगे तब तक यह रस तुम्हारे भीतर बहेगा नहीं। कुछ लोग अकड़ कर खड़े रहते हैं कि ठीक है अगर कुछ हो तो ठीक है दिखा दें! प्रमाण दे दें! जो सोचेंगे, विचार करेंगे, वे चूक जाएंगे! ये ऐसे लोग हैं जिन्हें प्यास लगी है, नदी भी सामने बह रही है लेकिन वे अकड़ कर खड़े हैं, अंजुली न बांधेंगे। क्योंकि किसी के सामने हाथ फैलाएं, यह उनकी अकड़ के खिलाफ है, यह उनके अहंकार के खिलाफ है। झुकेंगे भी नहीं। अब नदी तुम्हारे कंठ तक आने से रही, तुम्हें झुकना होगा। तुम्हें हाथ की अंजुली बनानी होगी। तुम्हें नदी के सामने झुकना होगा। तो नदी राजी है तुम्हें तृप्त करने को।
Until you can take it in bowing, the nectar will not flow within you. Some stand stiff: “Alright, if anything happens, show it! Prove it!” Those who will think and argue — they will miss. They are thirsty; the river flows before them. But they stand rigid, will not cup their hands — for to extend hands before anyone is against their pride. They will not bend. The river will not come up to your throat; you must bend, you must make a bowl of your hands, you must bow before the river. Then the river is ready to quench you.
इसलिए पूरब के देशों में, जहां कि गुरु का परम तत्व खोजा गया. पश्चिम में गुरु जैसी कोई चीज नहीं है। पश्चिम इन अर्थों में दीन है, दरिद्र है। पश्चिम में ज्यादा से ज्यादा अध्यापक होता है, विद्यार्थी होता है, गुरु जैसी कोई चीज नहीं होती। पश्चिम की भाषाओं में गुरु शब्द के लिए कोई शब्द भी नहीं है। ज्ञान लिया-दिया जाता है तो विद्यार्थी और अध्यापक के बीच हो जाता है। लेकिन यह ज्ञान का लेन-देन नहीं है। गुरु और शिष्य में बड़ा फर्क है--अध्यापक और विद्यार्थी से। अध्यापक सूचनाएं देता है विद्यार्थी को, नक्शे देता है, जानकारियां देता है। गुरु जानकारी नहीं देता, अपना अनुभव देता है, अपने प्राण उंड़ेलता है; अपने को उंड़ेलता है। यह दान बड़ा भिन्न है। इसलिए विद्यार्थी को तो कोई झुकने की जरूरत नहीं है अध्यापक के सामने। इसलिए पश्चिम में चरण छूने का रिवाज पैदा नहीं हुआ; किसी के सामने झुकने की बात ही नहीं उठती। फिर विद्यार्थी क्यों झुके? फीस चुका देता है, बात खत्म हो गई। हमने फीस दे दी, तुमने जानकारी दे दी, नमस्कार! बात यहां समाप्त हो गई। लेकिन इस देश में इतने से काम नहीं हल होने वाला। अनिवार्य शर्त है अस्तित्वगत ज्ञान को पीने की कि झुको। शिष्य का अर्थ है: जो झुका; जो झुकने को राजी है; जो समर्पित है।
Therefore in the lands of the East where the supreme principle of Guru was sought — in the West there is nothing like the Guru. In this sense the West is deprived. At most there is a teacher, a student — but no Guru. Even the language has no word for Guru. The exchange of information between teacher and pupil — that happens. But this is not an exchange of information. Between Guru and disciple there is a great difference. The teacher gives information, maps, data. The Guru does not give information; he pours his experience, he pours his very life; he pours himself. This gift is utterly different. The student need not bow to the teacher. Thus in the West there arose no custom of touching the feet — bowing before someone. Why should a student bow? He pays a fee and receives information; the matter ends. But here, such a thing will not do. There is an essential condition to drink existential knowing: bowing. “Shishya” means one who has bowed; who is willing to surrender.
यातें मोहि पियारि लागति, लैकरि सीस धरी।
“Yaaten mohi piyari lagati, laikari sis dhari.
मन-भुजंग अरु पंच नागनी, सूंघत तुरत मरी।।
Man-bhujang aru panch nagani, soonghat turat mari.”
और चमत्कार हुआ। जैसे ही मैं झुका और मैंने गुरु को अपने सिर पर लिया और मैंने अपने पलक-पांवड़े बिछा दिए और मैंने अपने हृदय के द्वार खोल दिए और कहा कि आओ, न कोई प्रश्न उठाया, न कोई संदेह खड़ा किया, श्रद्धापूर्वक गहनतम प्राणों से एक ही बात कही--हां! राजी हूं! बस इसे कहते ही चमत्कार घट जाता है।
And a miracle happened. As soon as I bowed, as I placed the Guru upon my head, spread the carpets of my eyelashes and opened the gates of my heart and said, “Come!” — I raised no question, no doubt — from the deepest breath I said only one thing: Yes! The moment I said it, the miracle happened.
मन-भुजंग अरु पंच नागनी, सूंघत तुरत मरी।
“Man-bhujang aru panch nagani, soonghat turat mari.”
और जैसे ही यह सुवास गुरु की मेरे भीतर पहुंची और मैं राजी हुआ गुरु की बात के लिए, मौन हुआ, शांत हुआ, ध्यानस्थ हुआ, अंतर्यात्रा पर चला, उनके हाथ में अपना हाथ दिया, वे जहर भी पिलाएं तो अमृत मान कर पीया.
मन-भुजंग अरु पंच नागनी, सूंघत तुरत मरी।
वह मन का जो भुजंग था, सांप, और वह जो पांच इंद्रियों की नागनियां थीं, जिन्होंने सारा रास रचाया हुआ था, मन के चारों तरफ नाचती थीं, वे तत्क्षण मर गईं, तत्काल मर गईं!
As soon as the fragrance of the Guru reached within me, as I consented to the Guru’s word, became silent, still, meditative, set upon the inner journey, placing my hand in his hand — even if he gave poison, I drank it as nectar — the snake of mind, and the five she-serpents of the senses who danced around the mind — they died at once.
झुकने की कला. झुकने में अहंकार मर जाता है। अहंकार रीढ़ है मन की। रीढ़ टूट जाती है। और जो झुकता है उसके भीतर जीवन-ऊर्जा गुरु की प्रवाहित होती है। जैसे ही जीवन-ऊर्जा प्रवाहित होती है, जैसे बाढ़ आ जाए और सब कूड़ा-करकट वर्षा का बहा ले जाए, ऐसी ही घटना घटती है। ऐसी ही जीवन की धारा है; जो झुकते हैं उनको स्वच्छ कर जाती है।
Learn the art of bowing. In bowing the ego dies. Ego is the spine of mind; when it breaks, the mind collapses. And the one who bows allows the Master’s life-energy to flow within him. When that flood comes, all the junk is washed away as in the rains.
मन-भुजंग अरु पंच नागनी, सूंघत तुरत मरी।
डायनि एक खात सब जग कौं, सौ भी देख डरी।।
“Man-bhujang aru panch nagani, soonghat turat mari.
और वह जो एक डायनी है, जो सारे जगत को खा रही है. कौन सी डायिनी? आत्म-अज्ञान। अविद्या। बौद्धों की भाषा में कहें--तृष्णा। वह जो अज्ञान है--इस बात का बोध नहीं कि मैं कौन हूं--वही तो भटका रहा है। पता नहीं कि मैं कौन हूं, तो हम द्वार-द्वार भीख मांग रहे हैं--शायद यहां पता चल जाए, शायद वहां पता चल जाए। जैसे ही चित्त स्वच्छ होता है, शांत होता है, तत्क्षण स्मरण आता है कि मैं कौन हूं--आत्म-बोध! डायिनी है आत्म-अज्ञान। और आत्म-अज्ञान से वासना उठती है, तृष्णा उठती है; वे सब उसके ही फल-फूल हैं। जैसे ही गुरु की धारा प्रविष्ट होती है, जैसे ही उसकी ज्योति तुम्हारे बुझे दीये को जलाती है, तो भीतर सब रोशन हो उठता है, अंधकार विदा हो जाता है।
Dayani ek khat sab jag kou, sau bhi dekh dari.”
And that witch who devours the whole world — which witch? Self-ignorance. Avidya. In the Buddha’s tongue: Trishna — craving. Not knowing “Who am I?” — that is the bewitchment. Not knowing, we go door to door begging: maybe here I will find, maybe there. As soon as the mind becomes clear and still, remembrance flashes: Who am I — Atma-bodh. The witch is self-ignorance; from it arise desires, cravings — its fruits and flowers. When the Master’s current enters, when his flame lights your extinguished lamp, within everything shines; darkness departs.
डायनि एक खात सब जग कौं, सौ भी देख डरी।
डायन भी भाग खड़ी होती है।
“Dayani ek khat sab jag kou, sau bhi dekh dari.”
त्रिविध बिकार ताप तनि भागी,.
The witch flees.
“Trividha vikar tap tani bhagi...
Durmati sakal hari.”
छोड़ दिए सब तुम्हारे ऊपर जो जाल फैला रखे थे--त्रिविध--तुम्हारे शरीर पर, तुम्हारे मन पर, तुम्हारी आत्मा पर, जो सब तरह की जंजीरें फैला रखी थीं वे टूट गईं एक क्षण में!
त्रिविध बिकार ताप तनि भागी, दुरमति सकल हरी।
और उसी क्षण में सारी दुर्बुद्धि ऐसे विदा हो गई जैसे दीये के जलने पर अंधेरा विदा हो जाता है।
The threefold afflictions — upon body, mind and soul — the nets spread over you — in a single instant they break. In that same instant all wrong-mindedness departs, as darkness departs when a lamp is lit.
ताकौ गुन सुनि मीच पलाई, और कवन बपुरी।
“Ta ko gun suni meech palai, aur kavan bapuri.”
सुंदरदास कहते हैं: अब तो मैं सोचता हूं, बेचारी कहां गई? आंखें बंद करके ऐसी भागी कि अब मैं तलाशता हूं तो भी पा नहीं पाता। जैसे तुम दीया जला कर अंधेरे को तलाशो, कहीं पाओगे? ऐसे ही आत्म-ज्ञान का दीया जले तो फिर कहां अविद्या, कहां अज्ञान!
Sundardas says: Now I wonder — where did the poor thing go? Eyes closed, it fled so fast that even when I search I cannot find it. If you light a lamp and start searching for the darkness, will you find it? In just that way, when the lamp of self-knowing is lit, where is Avidya?
लेकिन खयाल रखना, फिर तुम्हें याद दिला दूं। अक्सर ऐसा हो जाता है, तुम अज्ञान से भरे हो तो तुम सोचते हो: उधार ज्ञान से इस अज्ञान को मिटाने में सफल हो जाएंगे! तो कंठस्थ कर लें वेद, कुरान, बाइबिल। ज्ञान से भर जाओगे, अज्ञान नहीं मिटेगा! यह ज्ञान कूड़ा-करकट ही है। यह ऐसे ही है जैसे अंधेरे घर में तुमने सब जगह दीये की तस्वीरें टांग दीं! इससे कुछ रोशनी नहीं होगी, किसको धोखा दे रहे हो?
But remember, let me remind you again: often you are full of ignorance and you think secondhand knowledge will dispel it. You memorize the Vedas, the Koran, the Bible. You fill yourself with knowledge — ignorance will not go. This knowledge is junk. It is like hanging pictures of lamps on the walls of a dark house; no light comes from that. Whom are you deceiving?
चीन में एक सम्राट हुआ। वह अपने राज्य की सील-मुहर बनवाना चाहता था। उसे मुर्गों से बड़ा लगाव था। मुर्गे की तरह अहंकारी वह खुद भी था। मुर्गे की देखी चाल, कैसे अकड़ कर कलगी उठा कर चलता है! कैसी बांग देता है! इसी अकड़ में होता है कि न मैं बांग दूंगा न सूरज निकलेगा। उसने कहा कि एक शानदार मुर्गे की तस्वीर बनाई जाए, लेकिन तस्वीर ऐसी होनी चाहिए कि जिंदा हो! बहुत चित्रकारों ने बनाई। बड़ा पुरस्कार मिलने वाला था। सम्राट को बहुत सी तस्वीरें जंची भी। लेकिन एक बूढ़े चित्रकार को उसने निर्णायक रखा था। वह इनकार करता जाए कि नहीं यह भी नहीं, कि नहीं यह भी नहीं। वर्षों बीतने लगे। सम्राट ने कहा: यह तस्वीर बन ही न पाएगी। इतनी सुंदर तस्वीरें आती हैं, तुम बस कह देते हो यह भी नहीं। तुम्हारी कसौटी क्या है? कब तुम हां भरोगे?
In China there was an emperor who wanted to have the seal of his kingdom made. He loved roosters — strutting in pride, raising their combs, crowing as if, “If I do not crow, the sun will not rise.” He desired the picture of a splendid rooster — but so alive it would be living. Many artists made paintings. The prize was great. The emperor liked many pictures; but his old master painter, the judge, kept rejecting them: not this, not this. Years passed. The emperor said, “It will never be made. So many beautiful paintings come and you say no. What is your criterion? When will you say yes?” He said, “I will show you today.”
उसने कहा: कसौटी एक है। आज मैं दिखाऊंगा।
वह ले गया मुर्गों की जितनी तस्वीरें आई थीं, सब उसने कमरे में रख दीं और फिर एक मुर्गे को भीतर लाया गया। उस मुर्गे ने ध्यान ही नहीं दिया उन तस्वीरों पर। उसने कहा, जब तक यह मुर्गा ध्यान न दे, जब तक यह मुर्गा स्वीकार न करे कि हां, जब तक यह मुर्गा ठिठक कर खड़ा न हो जाए, जब तक यह मुर्गा न डर जाए कि दूसरा मुर्गा मौजूद है--तब तक तस्वीर सही नहीं है।
He placed all the rooster paintings in a room and brought in a living rooster. It paid no attention to the paintings. He said, “Until this rooster pays attention, until it stops, until it is afraid another rooster is there — until then, the picture is not true.”
मगर आखिर वह तस्वीर भी आ गई, जो उसने स्वीकार की। सम्राट ने कहा: मैं देखना चाहूंगा मुर्गे की पहचान, जो तुम बताते थे। तस्वीर भीतर रखी गई, मुर्गे को अंदर ले जाया गया, वह देहली पर ही खड़ा हो गया। तस्वीर उसने देखी और भागने की कोशिश की। उसे भीतर लाया जाए, वह भीतर न आए। उस चित्रकार ने कहा कि अब मानता हूं कि यह तस्वीर जिंदा है। अब मुर्गे ने प्रमाण-पत्र दे दिया। अब मुर्गा कह रहा है कि मुझे डर लग रहा है। यह बड़ा बलशाली मुर्गा खड़ा हुआ है अंदर।
Finally the picture came which he accepted. The emperor wanted to see the test. The picture was placed inside; the rooster was brought to the threshold — it stopped there, saw the picture, and tried to flee. It would not come in. The old painter said, “Now I accept it — the picture is alive; the rooster has certified it.”
यह भी हो सकता है कि मुर्गा भी तस्वीर से धोखा खा जाए। लेकिन अंधेरा तो नहीं खाएगा तस्वीर से धोखा। आदमी धोखा खा सकता है, मुर्गा भी धोखा खा सकता है। आदमी धोखा खा जाता है तो बेचारे मुर्गे की क्या बिसात! लेकिन अंधेरा धोखा नहीं खा सकता। दीये की तो बात छोड़ो, तुम सूरज की तस्वीर टांग दो, तो भी अंधेरा भाग नहीं जाएगा। अंधेरा तो प्रकाश ही हो तो भागता है।
It is possible that even a rooster be deceived by a painting. But darkness will not be deceived by a picture. Man can be deceived; then what of a rooster! Darkness cannot be deceived. Hang the picture of the sun — still darkness will not flee. Only light itself makes darkness go.
और तुमने ज्ञान के नाम पर यही किया है, तस्वीरें टांग ली हैं।
In the name of knowledge you have hung pictures.
सुंदर तस्वीरें हैं! और उपनिषद के प्यारे वचन हैं, कि गुरुग्रंथ के वचन हैं, कि धम्मपद के वचन हैं। अदभुत हैं! जानने वालों ने कहे हैं। मगर वचन वचन हैं। जानने वाला भी कहे दीया, तो भी दीया शब्द ही है, उससे रोशनी नहीं हो जाएगी। तुम्हें तो किसी जलते दीये के पास जाना ही पड़ेगा, जाना ही पड़ेगा।
Beautiful pictures indeed — Upanishads’ lovely sayings, the words of the Guru Granth, the Dhammapada. Wonderful — uttered by the knowers. Yet words are words. Even if a knower says “lamp,” it is still the word “lamp” — it will not give light. You must go to a burning lamp.
धर्म उसी दिन मर जाते हैं जिस दिन गुरु की महिमा से ज्यादा शास्त्र की महिमा हो जाती है। सिक्ख धर्म उसी दिन मर गया, जिस दिन गुरुग्रंथ पर पूर्णविराम लगा दिया गया और कहा कि बस अब गुरु नहीं होंगे, अब ग्रंथ ही गुरु होगा। उसी दिन सिक्ख धर्म मर गया! तब तक जिंदा था। जब तक गुरु थे तब तक जिंदा था। जब गुरु की जगह किताब ने ले ली तो मर गया। जब तक जैनों के तीर्थंकर होते रहे तब तक जिंदा था। जब जैनों ने कहा कि बस चौबीसवां तीर्थंकर अंतिम है, अब कोई पच्चीसवां तीर्थंकर नहीं होगा, अब कोई जरूरत नहीं है, अब हम किताब से ही काम चला लेंगे--बस उसी दिन से रोशनी बुझ गई। उस दिन से फिर अंधेरा ही अंधेरा है। खयाल रखना इस बात का।
मुसलमानों ने कह दिया कि मोहम्मद बस आखिरी पैगंबर, अब कोई और पैगंबर नहीं होगा--उसी दिन से अंधकार हो गया। अगर रोशनी जिलाए रखनी है तो तुम्हें यह अंगीकार करना होगा कि गुरु आते रहें, आते रहेंगे। तीर्थंकर होते रहें, अवतार होते रहें, दीये जलते रहें। दीये जलते ही रहते हैं, तुम्हारे इनकार करने से बुझ नहीं जाते; सिर्फ तुम वंचित हो जाते हो, सिर्फ तुम चूकते हो।
Religions die the very day the glory of the Shastra becomes greater than the glory of the Guru. Sikhism died the day they put a full stop with the Guru Granth and said, “Now there will be no Guru; the Granth will be the Guru.” That day Sikhism died. Until then it was alive. When the Guru was replaced by the book, it died. While there were Tirthankaras among the Jains, it was alive. When the Jains said, “The twenty-fourth Tirthankara is final; there will be no twenty-fifth; we shall manage with books,” from that day, the light went out — darkness ever since. The Muslims said, “Muhammad is the last prophet; there will be none after” — from that day darkness fell. If you would keep the light alive, you must accept that Gurus will continue to come, Tirthankaras will continue, Avatars will continue — lamps keep getting lit. Your refusal doesn’t extinguish them; only you are deprived, only you miss.
ताकौ गुन सुनि मीच पलाई,.
“Ta ko gun suni meech palai...”
जैसे ही दीये से रोशनी प्रकट होती है कि दुर्मति भाग जाती है। अज्ञान कहां भाग जाता है, पता नहीं चलता। सुंदरदास कहते हैं: ‘और कवन बपुरी।’ कहां भाग गई बेचारी? खोजता हूं, पाता नहीं हूं।
As soon as the lamp shines, Durmati — wrong mind — flees. Where ignorance goes, who knows? Sundardas says, “Aur kavan bapuri — where did the poor thing go?” I search and do not find.
और जिस प्रकाश की बात हम कर रहे हैं उस प्रकाश के सामने इस सूरज का प्रकाश कुछ भी नहीं। और जिस दीये की हम बात कर रहे हैं उस दीये के समक्ष हजारों सूरज भी फीके हैं।
And before the light we speak of, the light of this sun is nothing. Before the lamp we speak of, thousands of suns are pale.
सूरज की पहली किरन खुशनुमा सही
“The first ray of the sun is delightful —
लेकिन तेरी नजर की तरह दिलनशी कहां?
but nowhere as heart-captivating as your glance.”
गुरु की नजर जब प्रवेश करती है तो उसकी नजर के पीछे-पीछे ही परमात्मा की नजर भी तुममें प्रवेश कर जाती है। इसलिए गुरु को परमात्मा कहा! इतने समादर से पुकारा है।
When the Guru’s glance enters, behind it the glance of Paramatma slips into you. Hence the Guru is called God — revered with such honor.
कबीर ने तो कहा: ‘गुरु गोविंद दोई खड़े, काके लागूं पांव।’ कहा कि बड़ी मुश्किल में पड़ा हूं, दोनों सामने खड़े हैं, किसके पहले पैर लगूं! इतना सम्मान! इतना समादर कि गुरु के पहले पैर लगूं कि परमात्मा के पहले पैर लगूं! कहीं ऐसा न हो कि परमात्मा के पैर छूंऊं पहले तो गुरु का अनादर हो जाए! इसी किरण के सहारे तो सूरज मिला है। इसी द्वार से तो परमात्मा प्रकट हुआ। यही हाथ तो ले आए इस अनंत की यात्रा तक।
Kabir said: “Guru and Govind both stand — whose feet shall I touch?” Great awkwardness: both are before me; whose feet shall I bow to first? Such honor, such reverence! “If I touch God’s feet first, the Guru may be disrespected — on this ray alone I found the sun. Through this door the Divine appeared. By this hand I have been led to the endless journey.”
निसबासर नाहिं ताहि बिसारत, पल छिन आध घरी।
“Nisbasar nahin tahi bisarat, pal chhin aadh ghari.
सुंदरदास भयो घट निरविष, सबही व्याधि टरी।।
Sundardas bhayo ghat niravish, sabahi vyadhi tari.”
अब तो. ‘निसबासर नाहिं ताहि बिसारत’. अब तो एक क्षण को भी भूलना नहीं होता। अब तो उसकी याद ही याद बनी रहती है। अब तो सुरति जगी ही रहती है।
Now — “day and night I cannot forget him — not for a moment, not for half a moment.” Now remembrance remains. Now the awareness is awake.
समझे थे हम तो ‘मीर’ को आशिक उसी घड़ी।
“We thought ‘Mir’ was a lover only in that instant —
जब तेरा नाम सुन के वो बेताब हो गया।।
when hearing your name he became restless.”
आशिक तो याद करता है, प्रेमी याद करता है, भक्त स्मरण से भरा रहता है।
A lover remembers; a devotee is filled with remembrance.
सब्र मुश्किल है आरजू बेताब।
“Patience is hard; longing is frantic.
क्या करें आशिकी में क्या न करें।।
What to do in love — what not to do?”
बड़ी मुश्किल होती है भक्त की--क्या करें क्या न करें।
सब्र मुश्किल है आरजू बेताब।
Great difficulty for the bhakta — what to do, what not to do.
“Patience is hard; longing is frantic.”
आकांक्षा पुकारती है कि और-और। अभीप्सा कहती है और-और। अनुभव कहता है: और डूबो, और पुकारो, और याद करो। जितना रस बहता है उतनी रसाकांक्षा पैदा होती है। भुलाना भी चाहो तो फिर भुलाया नहीं जा सकता। अभी तो याद भी करना चाहते हो तो भूल-भूल जाते हो।
The yearning cries: more, more. The experience says: dive more, call more, remember more. The more the nectar flows, the more the thirst for nectar arises. Even if you wish to forget, you cannot. As yet, even if you want to remember, you forget.
तुमने देखा, कभी बैठे घड़ी दो घड़ी एकांत में प्रभु-स्मरण करने? घड़ी, दो घड़ी तो बहुत दूर की बात है, पल दो पल भी याद नहीं कर पाते, कुछ दूसरी यादें आ जाती हैं। मन संयोग से चलता है। तुम बैठे, आंख बंद की, सोचा भगवान को याद करें, याद आ गई भगवानदास सर्राफ की दुकान, कि वे जो उधार रुपए ले आए थे, वे चुकाने हैं। फिर झकझोरा, फिर याद की भगवान की, फिर कुछ और याद आ गया। याद ही आता जाता है। कुछ का कुछ! मन यहां-वहां भागता है।
Have you seen? Sit alone for a minute or two — “I will remember the Lord.” A minute or two is far; even for a few seconds you cannot — other memories flood in. The mind runs in associations. You sit, close your eyes, think to remember God — Goddas the jeweler’s shop comes to mind, and the debt you owe. You shake yourself, again remember God — something else comes. The mind runs here and there.
गुरजिएफ अपने शिष्यों को कहता था: हाथ की घड़ी सामने रख लो और जो सेकेंड का कांटा होता है इस पर नजर रखो। और इतना ही खयाल रखो कि मैं सेकेंड के कांटे को देख रहा हूं, देख रहा हूं, देख रहा हूं। अगर तुम एक मिनट भी पूरा याद रख पाओ, साठ सेकेंड, तो तुम सौभाग्यशाली हो। और अक्सर ऐसा होता था कि साठ सेकेंड भी कोई शिष्य याद नहीं रख पाता था, जो नया-नया आता था। तुम भी कोशिश करना। तुम चकित हो जाओगे, साठ सेकेंड इतनी सी याद नहीं रहती। ऐसी कमजोर याद्दाश्त है। इतनी सी बात कि मैं सेकेंड के कांटे को देख रहा हूं और कुछ याद न करूंगा, सेकेंड के कांटे को भूलूंगा नहीं! बस पांच-सात सेकेंड भी याद रख लो तो बहुत। पांच-सात सेकेंड में गए तुम, भागे, कुछ का कुछ आ गया। घड़ी देख कर न मालूम कितने घड़ियाल याद आ जाएंगे। जब तुम फिर दुबारा याद करोगे, पाओगे सेकेंड का कांटा, कई सेकेंड सरक गया, इस बीच तुम खो गए थे। इस बीच तुम्हारे मन में कोई विचार एक मेघ की तरह आ गया और छा गया। तुम किसी अंधेरे में डूब गए थे। यह तो गुरु का परस न हो, यह तो पारस-पत्थर से थोड़ा संस्पर्श न हो जाए. तो तुम निसबासर तो कैसे याद करोगे? पल दो पल भी याद करना मुश्किल है।
Gurdjieff told his disciples: put a watch before you; keep your eyes on the second hand. Hold only this in mind: I am watching the second hand; I am watching; I am watching. If you can keep it for one full minute — sixty seconds — you are fortunate. Often not even sixty seconds can a new disciple manage. Try it — you will be astonished. Such a frail memory! For five to seven seconds, at most, and you are gone; something else has come. Seeing the watch, how many crocodiles of thought arise! When you remember again, you will find the second hand has moved many seconds — during which you were lost. A single cloud covered the mind. Without the touch of the Guru — of the philosopher’s stone — how will you remember day and night? Even a few seconds is hard.
इक बार तुझे अक्ल ने चाहा था भुलाना।
“Once the mind tried to forget you,
सौ बार जुनूं ने तेरी तस्वीर दिखा दी।।
A hundred times frenzy showed me your image.”
लेकिन परस हो जाए, तो फिर अगर अक्ल भुलाना भी चाहे, अक्ल कहे भी कि छोड़ो भी, किस झंझट में पड़े हो, तो भी कुछ काम नहीं आती अक्ल।
But if the touch comes, then even if intellect tries to forget, it is of no use.
इक बार तुझे अक्ल ने चाहा था भुलाना।
“Once the mind tried to forget you,
सौ बार जुनूं ने तेरी तस्वीर दिखा दी।।
A hundred times frenzy showed me your image.”
लेकिन तब एक दीवानापन पैदा होता है और दीवानापन तस्वीर दिखाए जाता है। अक्ल भुलाना भी चाहे, अक्ल कहे भी कि बंद करो यह बात, अभी और बहुत काम संसार के करने हैं, अभी धन कमाना है, पद कमाना है, अभी कहां उलझे हो राम-नाम में; अभी तो तुम जवान हो, ये तो बुढ़ापे की बातें हैं--मगर फिर कुछ हल नहीं! एक बार किसी जिंदा गुरु ने तुम्हारी आंखों में झांका हो और एक बार किसी जिंदा गुरु के सामने तुम झुके होओ, उसकी जीवन-ऊर्जा तुममें जरा भी बही हो, तुम्हारा कूड़ा-करकट थोड़ा भी हटा हो, थोड़ी भी झलक मिली हो, तो फिर ठहर गई बात। तुम भुलाना भी चाहो तो भुला ना सकोगे।
Then a kind of blessed madness arises and keeps showing the image. Intellect says, “Stop this; there is still much to do in the world — gather wealth, position; why get entangled in the Lord’s name now; you are young — these are for old age.” But then nothing helps. Once a living Master has looked into your eyes and once you have bowed before him; if a little of his life-energy has flowed into you, if some rubbish has been cleared and a glimpse given — then the matter is settled. Wish to forget — you cannot.
नफस-नफस में फुगां है नजर-नजर में हिरास।
फिर तो श्वास-श्वास में समा जाती है बात।
नफस-नफस में फुगां है, नजर-नजर में हिरास।
“Breath by breath, a sigh; gaze by gaze, a pang.
कुछ और दिन यही हालत रही तो क्या होगा।।
If this continues a few more days — what then?”
फिर तो बुद्धि कहने लगती है: बचो, यह तुम क्या कर रहे हो, दीवाने हुए जा रहे हो! पागल हुए जा रहे हो! अगर यही हालत कुछ दिन और रही तो क्या होगा? लेकिन फिर बचने का कोई उपाय नहीं! बुद्धि कहते-कहते थक जाती है और चुप हो जाती है।
Then the intellect begins to caution: “Beware — what are you doing? You are becoming mad. If this goes on, what will happen?” But then there is no escape. The intellect tires and becomes quiet.
कुछ ये लगता है तेरे साथ ही गुजरा वो भी
“It seems even that time was spent with you —
हमने जो वक्त तेरे साथ गुजारा ही नहीं।
that we never actually spent with you.”
फिर तो ऐसा लगने लगता है कि चाहे परमात्मा की याद आए कि न आए, ऊपर-ऊपर से चाहे दूसरे काम करते रहो.
Then whether remembrance is there or not, whether outwardly you do other work or not —
कुछ ये लगता है तेरे साथ ही गुजरा वो भी
“It seems even that time was spent with you —
हमने जो वक्त तेरे साथ गुजारा ही नहीं।
that we never actually spent with you.”
फिर बाजार में बैठो, दुकान में बैठो--और तुम मंदिर में हो। फिर तो ऐसा लगने लगता है कि तेरी याद करें, या न करें याद बहती ही रहती है, सतत बहती रहती है। उसकी अंतरधारा चलती रहती है। ऊपर-ऊपर काम चलते रहते हैं। ऊपर-ऊपर अभिनय चलता रहता है। ऊपर-ऊपर नाटक का खेल चलता रहता है और नीचे परमात्मा की याद सरकती रहती है।
Sit in the market, at the shop — and you are in the temple. Whether you try to remember or not, remembrance flows ceaselessly — the undercurrent goes on. Above, work proceeds, the acting goes on; below, the remembrance of the Divine keeps sliding.
गुजारी मैंने सारी रात ये कह कर वो अब आए।
“I spent the whole night saying: now he will come.
जरा ऐ चश्मे-तर थमना जरा-ऐ दिल, जिगर रहना।।
हे आंसुओं से भरी हुई आंख, जरा ठहर। जरा आंसू रोक! वे आए, वे आए!
O tear-brimmed eyes, hold still a little; O heart and liver, hold!”
हसीद फकीर झुसिया उठ-उठ कर बार-बार बाहर आ जाता था अपने दरवाजे पर, दरवाजे खोल लेता था, खिड़की खोल लेता था, बीच-बीच में सत्संग चलता। कहता: रुको। लोग पूछते: कहां जा रहे हो? वह कहता, शायद वे आए, शायद परमात्मा आया हो, रात सोता भी दो-तीन घंटे ही था। और जब सोता था तो अपने शिष्यों को जगा कर बिठा देता था कि अगर उनका आना हो तो ऐसा न हो कि मेरी नींद लगी रह जाए, मुझे जल्दी से उठा देना!
गुजारी मैंने सारी रात ये कह कर वो अब आए।
जरा ऐ चश्मे-तर थमना जरा-ऐ दिल, जिगर रहना।।
उनका जिक्र, उनकी तमन्ना, उनकी याद।
His mention, his longing, his remembrance.
वक्त कितना कीमती है इन दिनों।।
“How precious time has become these days.”
और जब यह याद सघन होने लगती है तो तुम्हारे समय में पहली दफा मूल्य पड़ता है।
When remembrance thickens, for the first time your time becomes valuable.
उनका जिक्र, उनकी तमन्ना, उनकी याद।
“His mention, his longing, his remembrance —
वक्त कितना कीमती है इन दिनों।।
How precious time has become these days.”
जब तक परमात्मा का स्मरण नहीं बैठ रहा है तुम्हारे भीतर तब तक तुम जो भी कर रहे हो, सब व्यर्थ है। जितने जल्दी जाग जाओ, उतना अच्छा!
Until remembrance of the Divine settles within you, whatever you do is futile. Wake as soon as you can.
दिल के लिए हयात का पैगाम बन गईं।
“For the heart, this has become the very message of life —
बेताबियां सिमट के तेरा नाम बन गईं।।
जब तक तुम्हारी सारी बेताबियां और सारी आकांक्षाएं सिमट कर उसके नाम पर न लग जाएं, उसका नाम न बन जाएं, ढाल लो उसकी याद को--अपनी श्वास-श्वास से, अपने हृदय की धड़कन-धड़कन से! जिस क्षण भी तुम्हारी सारी श्वासें और सारी धड़कनें उसके प्रति आरोपित समर्पित होती हैं, उस आरोहण पर निकलती हैं, उसी क्षण घटना घट जाएगी।
All my frenzies have condensed into your Name.”
Until all your longings condense into his Name — let remembrance be woven into breath and heartbeat. The moment your breaths and beats are offered to him, rise towards him — in that very moment the happening happens.
निसबासर नाहिं ताहि बिसारत, पल छिन आध घरी।
“Nisbasar nahin tahi bisarat, pal chhin aadh ghari.
सुंदरदास भयो घट निरविष, सबही व्याधि टरी।।
Sundardas bhayo ghat niravish, sabahi vyadhi tari.”
उसकी इस याद में ही याद करते-करते ही यह सारा घड़ा जो कल तक विष से भरा था, निरविष हो गया है। उसकी याद ही करते-करते विष हट गया, अमृत भर गया है।
In this very remembrance — remembering and remembering — the pot that till yesterday was filled with poison has become poisonless. By remembrance alone the poison is gone; nectar has filled.
यही जिंदगी मुसीबत, यही जिंदगी मसर्रत।
“This very life is trouble; this very life is delight.
यही जिंदगी हकीकत, यही जिंदगी फसाना।।
This very life is reality; this very life is tale.”
सब तुम्हारे हाथ में है। अकेले हो, अंधेरे में हो। उसका हाथ गह लो, चल पड़े रोशनी के पथ पर। अकेले कमजोर हो, नाकुछ हो। उसके साथ सब-कुछ संभव है--असंभव भी संभव है! परमात्मा के साथ अपने को जोड़ो; वही हमारा मूल है। उसके साथ जुड़ते ही हमारी वही दशा हो जाती है जो वृक्ष की जड़ें जब जमीन को जोर से पकड़ लेती हैं तब वृक्ष का हरा हो जाना। फल लग जाना, फूल खिल जाना और एक वृक्ष की दशा है कि कोई उखाड़ दे और टिका कर रख दे दीवाल से, जड़ें उखड़ गईं।
आदमी परमात्मा की याद न करे तो जड़ों से उखड़ा हुआ आदमी है। उसमें न फल लगते न फूल लगते--सिर्फ दुर्गंध उठती है, सिर्फ सड़ांध होती है, सिर्फ कीचड़ मचती है।
All is in your hands. Alone, in darkness — take his hand; set out upon the path of light. Alone you are weak, a nothing. With him, all is possible — the impossible too. Join yourself to Paramatma; that is our root. As soon as we are joined, what happens to the tree happens to us: when the roots grip the earth, the tree grows green, flowers bloom, fruits come. And what of a tree uprooted and propped against a wall? If man does not remember God, he is a man uprooted. No fruits, no flowers — only stench, only rot, only mud.
सुंदरदास भयो घट निरविष, सबही व्याधि टरी।
व्याधि हमारी जिंदगी की क्या है? हम ज्वरग्रस्त हैं। दौड़ रहे, भाग रहे। यह मिल जाए, वह मिल जाए.। कुछ कभी मिलता भी नहीं। कुछ कभी मिला भी नहीं। मिलेगा भी नहीं। मगर एक सन्निपात है। सन्निपात के मरीज को देखा? दिखता है उसकी खाट उड़ रही है, आकाश में जा रहा है, नीचे-ऊपर बादलों पर चढ़ रहा है। मगर सब सन्निपात है। बुखार उतर जाएगा, न तो खाट उड़ती मिलेगी, न बादलों पर चढ़ता हुआ अपने को पाएगा। न खाट उड़ी थी कभी, सिर्फ सन्निपात था, सिर्फ बेहोशी थी। सिर्फ ज्वर इतना तेज हो गया था कि होश डगमगा गया था।
“Sundardas bhayo ghat niravish, sabahi vyadhi tari.”
What is our disease? We are feverish — running, racing: this may be obtained, that may be obtained. Nothing is ever obtained. Never was. Never will be. Only delirium. Have you seen a patient in delirium? He feels his cot is flying, he is climbing clouds. But when the fever subsides, neither the cot flew nor he climbed clouds — only delirium.
“What is life? A constant longing, an unending agitation.
जिंदगी क्या है मुसलसल शौक पैहम इज्तिराब।
हर कदम पहले से तेज रखता हूं मैं।।
Each step I set faster than the last.”
जिंदगी क्या है? एक स्थायी आकांक्षा--बस दौड़े जाओ! एक वासना। जिंदगी क्या है? एक निरंतर व्याकुलता। अभी तो नहीं हुआ, थोड़ा और बढ़ूं तो हो जाएगा। अभी तो नहीं मिला, थोड़ा और तेज दौड़ूं तो शायद मिल जाए।
Life is a permanent thirst; run on! A desire. A ceaseless restlessness — not yet, a little faster and it will happen; not yet, a little faster and perhaps.
“What is life? A constant longing, an unending agitation.
जिंदगी क्या है मुसलसल शौक पैहम इज्तिराब।
हर कदम पहले से तेज रखता हूं मैं।।
Each step I set faster than the last.”
और ऐसे ही बुखार बढ़ता जाता है। इसी बुखार में, इसी दौड़ में, इसी गति में एक दिन हम अपनी कब्र में गिर जाते हैं। मगर बुखार में ही मरते हैं तो फिर बुखार में जन्म हो जाता है। बेहोश मरते हैं, फिर किसी बेहोश गर्भ में प्रविष्ट हो जाते हैं। फिर पैदा हुए, फिर चली वही यात्रा। फिर क ख ग से शुरू हुआ वही उपद्रव।
Thus fever increases; in this fever, this race, this speed, one day we fall into our grave. Dying in fever, we are born in fever again. Dying unconscious, we enter some unconscious womb; born again — the same journey resumes; the same ABC of trouble begins again.
जागो! ऐसे जीवन को व्यर्थ मत करो। यही जीवन की ऊर्जा परम मुक्ति बन सकती है, परम आनंद बन सकती है।
Awake! Do not waste life thus. This same life-energy can become supreme liberation, supreme bliss.
देखौ माई, आज भलौ दिन लागत।
“Dekho maai, aaj bhalo din lagat.”
ऐसा दिन तुम्हारा भी आए, जब तुम कह सको:
May such a day come to you that you can say:
देखौ माई, आज भलौ दिन लागत!
आज भला दिन आ गया। सौभाग्य की घड़ी आ गई! कौन सी घड़ी सौभाग्य की घड़ी है?
“Look, mother — today seems an auspicious day!”
Which is the auspicious hour?
बरिषा रितु कौ आगम आयौ, बैठि मलारहिं रागत।।
“The season of rain has come; sitting, I sing Malhar.
रामनाम के बादल उनए, घोरि घोरि रस पागत।
तन मन मांहिं भई शीतलता, गए बिकार जु दागत।।
Clouds of the Name of Ram have gathered; churning, they pour nectar.
जा कारनि हम फिरत बिवोगी, निशिदिन उठि-उठि जागत।
Coolness has entered body and mind; the burns of defilement are gone.
For which cause I wandered in separation, waking night after night —
सुंदरदास दयाल भए प्रभु, सोइ दियौ जोइ मांगत।।
Sundardas — the Compassionate Lord has given that very thing I asked for.”
जो मांगा था जन्मों-जन्मों में, मिल गया! जो चाहा था अनंत-अनंत रूपों में, मिल गया। भर गया हृदय। प्यासी धरती तृप्त हो गई। मेघ आए और वर्षा कर गए।
What I had sought for births uncounted — I received. What I had wanted in endless forms — I received. The thirsty earth is quenched. The clouds came and showered.
देखौ माई, आज भलौ दिन लागत।
“Look, mother — today seems an auspicious day.”
और दिन वही है, कल ही जैसा दिन है, मगर आज भला लगता है। परमात्मा के हाथ में हाथ पड़ गया तो नरक भी स्वर्ग हो जाता है तत्क्षण! और तुम अकेले स्वर्ग में भी रहो, परमात्मा के बिना, तो नरक में ही रहोगे!
And yet the day is the same as yesterday — but today it seems auspicious. Place your hand in the hand of God and even hell becomes heaven in that instant. Sit alone in heaven without God — and you will be in hell.
देखौ माई, आज भलौ दिन लागत।
बरिषा रितु कौ आगम आयौ,.
“Look, mother — today seems an auspicious day.
आ गई घड़ी वर्षा की, घिर गए मेघ, अब और प्यासे न रहना होगा।
The season of rain has come...”
The hour of rain has arrived; clouds have gathered — thirst will be no more.
.बैठि मलारहिं रागत।
“Sitting, I sing Malhar.”
अब तो बैठ कर मल्हार राग गाते हैं। अब तो वीणा छेड़ दी है। अब तो उठाते हैं अनाहत। अब तो गाते हैं, अब तो नाचते हैं। वही ऊर्जा जो क्रोध बनती थी, गीत बन गई। वही ऊर्जा जो काम बनती थी, राम बन गई। वही ऊर्जा जो जीवन की आपा-धापी थी, संगीत बन गई।
Now sit and sing the raga of Malhar. Now the veena is tuned. Now the unstruck sound is raised. Now sing, now dance. The same energy that became anger — has become song. The same that became lust — has become Ram. The same scramble of life — has become music.
.बैठि मलारहिं रागत।
“Sitting, I sing Malhar.”
अब तो वर्षा के बादल घिर गए, अब तो मल्हार से स्वागत करें। अब तो गाएं और नाचें और गुनगुनाएं! अहोभाग्य की घड़ी आ गई।
रामनाम के बादल उनए,.
The rain-clouds mass; greet them with Malhar. Sing, dance, hum — the hour of blessedness has come.
कौन से बादल घने हो गए हैं, कौन से बादल आ गए? रामनाम के बादल!
“Clouds of the Name of Ram have gathered...”
Which clouds have thickened? The clouds of the Name of Ram.
यह एक बहुत आंतरिक घटना की तरफ इशारा है। समझना। एक तो तुम्हारा राम-राम का स्मरण है, वह तुम्हारा ही है; वह कुछ बहुत काम का नहीं है। लेकिन एक ऐसी घड़ी है जब तुम चुप होते हो, बिलकुल चुप होते हो, राम-राम भी नहीं जपते, क्योंकि जप भी विचार है--अजपा अवस्था में होते हो, जाप भी चला गया; वह भी मन का ही रोग था; वह भी मन का ही बुखार था। मन बकवासी है। कुछ न कुछ बकवास चाहिए। गाली न बको तो मंत्र जपो, मगर कुछ न कुछ बकवास चाहिए। सब गया! रेख भी न बची बकवास की। अब मंत्र का उच्चार भी नहीं है भीतर। अजपा की स्थिति आ गई। मन मौन है। बस उसी क्षण.
This is a pointer to a very inner happening. Understand. One kind of remembrance of Ram is yours — you do it; it is not of great worth. There is a moment when you are utterly silent, utterly still — you do not even chant “Ram,” for even japa is thought; you are in Ajapa — beyond chanting, beyond the mind’s babble. The mind is a babbler; if it does not abuse, it repeats a mantra. Let it all go; not a line of babble remains. Now there is no utterance within. Ajapa has come. The mind is silent. In that very moment —
रामनाम के बादल उनए,.
“Clouds of the Name of Ram have gathered...”
उस क्षण तुम्हें मंत्र पुकारने नहीं पड़ते, मंत्र तुम पर बरसते हैं। ओंकार का नाद अपने आप उठता है। तुम सुनने वाले होते हो। तुम साक्षी होते हो। ऐसा नहीं कि तुम दोहरा रहे हो--बजता है नाद! बज रहा है नाद। मौन में सुन लिया जाता है, पकड़ लिया जाता है। तुम्हारा मन जब तक ऊहापोह से भरा है, शोरगुल से भरा है, सुनाई नहीं पड़ता! संगीत सूक्ष्म है!
Then you do not call the mantra; the mantra rains upon you. The Om resounds on its own. You are the hearer, the witness. It happens, the sound — Nad — resounds. In silence it is heard, caught. While your mind is noisy with hubbub, it cannot be heard; the music is subtle.
रामनाम के बादल उनए,.
“Clouds of the Name of Ram have gathered...”
इसका अर्थ है: तुम नहीं कर रहे हो रामनाम का स्मरण अब। अब तुम तो बिलकुल चुप हो, तुम तो खाली पात्र की तरह बैठे हो, शून्य। जब तुम शून्य पात्र की तरह बैठे होते हो, रामनाम की वर्षा होती है, रामनाम के मेघ घिरते हैं। समाधि बरसती है। जैसे मेघ आकाश में घिरते हैं और पृथ्वी पर वर्षा होती है, ऐसे ही उस अनंत के आकाश में समाधि के मेघ घिरते हैं। बुद्ध ने तो उस समाधि को नाम ही दिया--मेघ समाधि!
It means: you are not doing remembrance now. You are an empty bowl, a void. When you sit as an empty bowl, the rain of the Name happens; the clouds of the Name gather. Samadhi showers. As clouds gather in the sky and rain upon the earth, so in the sky of the Infinite gather the clouds of Samadhi. Buddha called that Samadhi “Megha Samadhi” — the cloud-Samadhi.
“Clouds of the Name of Ram have gathered — churning, they pour nectar.”
रामनाम के बादल उनए, घोरि घोरि रस पागत।
और ऐसा रस बरस रहा है, एक-एक बूंद रस में पगी है! एक-एक बूंद अमरस से भरी है।
Such a juice rains — every drop is stewed in nectar, each drop brimming with Amrit.
हमारै गुरु दीनी एक जरी।
“Hamarae guru deenee ek jari.
कहा कहौ कछु कहत न आवै, अमृतरसहि भरी।
तन मन मांहिं भई शीतलता,.
Kaha kahau, kachu kahat na aavai, Amrit-rasahi bhari.”
“Coolness has entered body and mind...”
सब शीतल हो गया! भीतर शून्य हो जाए तो सब शीतल हो जाता है। यह सारा उत्ताप जो मन का और तन का है, ये सारी बेचैनियां, बेताबियां, अशांतियां, ये वासनाएं, कामनाएं, एषणाएं, ये तृष्णाएं, ये सब शांत हो जाती हैं। ये सब ज्वर हैं।
तन मन मांहिं भई शीतलता, गए बिकार जु दागत।
Everything is cool. When the inner is void, all becomes cool. The heat and blaze of mind and body, the agitations, frenzies, unrests, the desires, cravings, urges — all subside. All these are fevers.
“Coolness has entered body and mind; the burns of defilement are gone.”
जिन्होंने जाना है उन्होंने दो तरह की समाधि की बात की है--एक सबीज समाधि, एक निर्बीज समाधि! आदमी की चेष्टा से जो मिलती है, वह सबीज समाधि; उसमें बीज तो रह ही जाते हैं, और बीज रह जाएं तो खतरा है। फिर कभी मौका आकर अंकुर हो जाएंगे। आदमी की चेष्टा सबीज समाधि के पार नहीं ले जाती। निर्बीज समाधि का अर्थ है जहां बीज भी दग्ध हो गया। वह तो उसकी कृपा से ही होता है। वह तो जब वही बरसता है तभी होता है।
Those who have known speak of two kinds of Samadhi — Sabija and Nirbija. What comes through the effort of man is Sabija — the seeds remain; and if seed remains there is danger — one day they sprout. Man’s effort does not cross over Sabija. Nirbija Samadhi is where even the seeds are burnt — that happens only by His grace; when He showers.
.गए बिकार जु दागत।
जल गए, सारे विकार जल गए, अब उनके लौटने का कोई उपाय ही न रहा। बीज जल गए, अब अंकुरित नहीं हो सकते।
“The burns of defilement are gone.”
The seeds burnt — now they cannot sprout.
जा कारनि हम फिरत बिवोगी,.
और इसी के लिए तो हम जन्मों-जन्मों से वियोगी बने घूम रहे थे!
“For which cause we wandered in separation...”
For this we wandered through births.
जा कारनि हम फिरत बिवोगी, निशिदिन उठि-उठि जागत।
और जिसके लिए हम रात-रात जाग-जाग कर, उठ-उठ कर चेष्टा करते रहे थे!
“For which cause we woke night after night...”
For this we labored, rising, waking — and did not find.
सुंदरदास दयाल भए प्रभु, सोई दियौ जोइ मांगत।।
हमारे मांगने-मांगने, खोजने-खोजने से नहीं मिला था, वह आज परमात्मा की सिर्फ कृपा से मिला है।
“Sundardas — the Compassionate Lord has given that very thing I asked.”
Not by our seeking and striving, but today — only by the grace of Paramatma.
भक्त का अनुभव यह है: प्रयास से नहीं मिलता, प्रसाद से मिलता है। और इसका यह अर्थ नहीं है कि प्रयास मत करना। प्रयास तो पूरा कर लेना! जब तुम्हारा प्रयास पूरा हो जाता है और थक कर तुम गिर जाते हो, उस क्षण प्रसाद की वर्षा होती है।
The devotee’s experience is this: not by effort — by Prasad. This does not mean: do not make effort. Make every effort. When your effort is total and you fall exhausted, in that moment Prasad showers.
देखौ माई, आज भलौ दिन लागत।
“Look, mother — today seems an auspicious day.”
‘प्रसाद’ शब्द को स्मरण रखो! भक्ति के शास्त्र में प्रसाद केंद्रीय अनुभव है। प्रसाद का अर्थ है: हमारी चेष्टा से नहीं, उसकी अनुकंपा से, उसकी कृपा से। वह रहीम है, रहमान है।
Remember the word “Prasad.” In the scripture of Bhakti, Prasad is the central experience. Prasad means: not by our striving, but by His compassion, His grace. He is Rahim, Rahman.
गुनाह गिन के क्यों मैं अपने दिल को छोटा करूं।
“Why should I shrink my heart counting my sins?
सुना है तेरे करम का कोई हिसाब नहीं।।
I have heard — there is no measure to Your mercy.”
भक्त कहता है: मैं क्या गिनती करूं अपने गुनाहों की, यूं तो बहुत किए हैं, मगर गिनती भी क्या करूं, मेरी गिनती छोटी ही होगी! मैंने जितने गुनाह किए हैं, उनका क्या मूल्य तेरी अनुकंपा के सामने? तेरा करम है। तू करीम है।
The devotee says: Why should I count my sins? I have done many. But what is their worth before Your compassion? Your mercy is measureless.
गुनाह गिन के क्यों मैं अपने दिल को छोटा करूं।
“Why should I shrink my heart counting my sins?
सुना है तेरे करम का कोई हिसाब नहीं।।
I have heard — there is no measure to Your mercy.”
तो कितने ही गुनाह किए हों मैंने और मैंने कितना ही कूड़ा-करकट इकट्ठा कर लिया हो, लेकिन तेरी बाढ़ जब आएगी. ‘सुना है तेरे करम का कोई हिसाब नहीं’. तो तू सब बहा ले जाएगा।
However many sins I have done, however much rubbish I have heaped — when Your flood comes — “I have heard — Your mercy has no account” — You will wash away all.
यह फर्क समझ लेना! योगी कहता है: हमें चेष्टा करनी होगी, एक-एक कर्म को काटना होगा। जितने बुरे कर्म किए हैं, उनके ठीक मुकाबले तराजू पर, दूसरी तरफ दूसरे पलड़े पर अच्छे कर्म करने पड़ेंगे। पाप को पुण्य से काटेंगे, तब कहीं सिद्धि होगी। भक्त कहता है: अगर हम पाप से पुण्य को काटते रहे तो सिद्धि शायद कभी नहीं होगी, हमारे पाप इतने हैं, हमारे गुनाह इतने हैं! और जिससे इतने गुनाह हुए हैं, वह कैसे पुण्य करेगा? उसके पुण्य में भी गुनाह की छाया होगी! उसके पुण्य में भी पाप का जहर होगा!
Understand the difference. The yogi says: we must strive; each bad action must be countered by a good one. The bad with the good, and then Siddhi will happen. The bhakta says: if we go on countering sin with merit, Siddhi may never come — our sins are so many; and the one by whom so many sins have been done — how will he do merit? In his merit the shadow of sin will fall; in his merit the poison of sin will be mixed.
समझो, एक आदमी ने खूब पाप किया! चोरी की, चपाटी की, शोषण किया, किसी तरह रुपया इकट्ठा कर लिया, अब घबड़ाया, कि अब यह रुपये का पाप कर लिया, इतना गुनाह कर लिया, चलो मंदिर बनवा दें। लेकिन पाप से मंदिर बनेगा, मंदिर बनेगा कैसे? सोचो कि चलो धन का दान कर दें, मगर दान, चोरी से पैदा हो रहा है दान। चोरी से कहीं दान पैदा हो सकता है!
One has stolen, exploited, amassed wealth; then is frightened: “To cancel the sin of this money, let’s build a temple.” A temple can be raised from sin? Or let’s give charity with stolen money — can charity arise from theft?
एक क्रोधी आदमी कसम खा लेता है कि अब मैं क्रोध नहीं करूंगा। उसकी कसम में भी क्रोध होता है। वह क्रोध में ही कसम खा लेता है। इस बात को समझना।
A wrathful man vows: I will not be angry. Even in his vow is anger — he vows in anger. Understand this.
आदमी अज्ञानी है। वह जो भी करेगा, उसमें उसके अज्ञान की छाया तो पड़ेगी। हमसे पुण्य कैसे हो पाएंगे? भक्त का कहना यह है कि हमारे किए तो जो भी होगा पाप ही होगा। हमारा किया है तो पाप होगा। क्योंकि अहंकार मौजूद रहेगा। मैंने किया! मेरा उपवास, मेरा व्रत, मेरा त्याग! और अहंकार विष है।
Man is ignorant. Whatever he does will bear the shadow of his ignorance. How will merit be born from us? The bhakta says: whatever we do will be sin — because the ego remains: I did. My fast, my vow, my renunciation. And ego is poison.
नहीं; हमारे किए कुछ भी न होगा। हम असहाय हैं। उसके किए होगा। उसकी मर्जी पूरी होगी! हम इतना ही कर सकते हैं कि छोड़ दें अपने को उसके साथ, उसके बहाव में, उसकी रौ में, बह जाएं उसकी लहर में। जहां ले जाए उसकी गंगा। जहां डुबाए तो डूबें और उबारे तो उबरें। ऐसा समर्पण हो तो प्रसाद की वर्षा होती है।
No — by our doing nothing will happen. We are helpless. It will happen by His doing — His will fulfilled. We can only leave ourselves in His current, in His flow — to drown where He drowns, to be raised where He raises. In such surrender, the rain of Prasad descends.
ऐसे भक्त डूबता है और डूब कर उबर जाता है। गिरता है असहाय होकर और परम सहायता उसे उपलब्ध हो जाती है। ऐसे भक्त बेहोशी में डगमगाता है; और ज्ञानियों के होश को भी मात कर दे, ऐसे होश को पा लेता है।
Thus the bhakta sinks — and rises. He falls helpless — and supreme help arrives. He staggers in unknowing — and attains a sobriety that outshines the knowing of the knowers.
खोया हुआ सा रहता हूं अक्सर मैं इश्क में।
“I often seem lost in love —
या यूं कहो कि होश में आने लगा हूं मैं।।
or say it this way: I have begun to come to my senses.”
उसकी बेहोशी में होश का दीया है। उसके लड़खड़ाने में भी गहरी सावधानी है। उसके गिरने में भी उठना है।
In his intoxication is the lamp of awareness. In his tottering is deep mindfulness. In his fall is rising.
भक्त एक विरोधाभास है। वह बिना पाए पाता है। बिना पाने की चेष्टा किए पाता है।
The bhakta is a paradox. Without seeking, he attains. Without trying to attain, he attains.
जा कारनि हम फिरत बिवोगी,.
जिसके लिए हम जन्मों-जन्मों तक वियोगी बने घूमते रहे और न पा सके!.
“For which cause we wandered in separation...”
For which we wandered through births — and did not attain.
.निशिदिन उठि-उठि जागत।
जिसके लिए हम कितनी चेष्टा करते रहे, उठ-उठ कर, जाग-जाग कर और नहीं पाया।
“For which cause we woke night after night.”
For which we made many efforts — and did not attain.
सुंदरदास दयाल भए प्रभु, सोइ दियौ जोइ मांगत।
“Sundardas — the Compassionate Lord has given that very thing I asked.”
जो मांगा था, सब दे दिया। सब मिल गया।
What I asked — all has been given. All attained.
“Look, mother — today seems an auspicious day.”
देखौ माई, आज भलौ दिन लागत।
ऐसा भला दिन तुम्हारा भी आए! आ सकता है। आज का दिन भी भला दिन हो सकता है, क्योंकि सभी दिन भले हैं। जिस दिन जगे उसी दिन भला। जिस दिन अहंकार समर्पित किया, उसी दिन प्रसाद बरसा।
May such an auspicious day come to you. It can come — today can be that day, for all days are auspicious. The day you awaken is auspicious. The day the ego surrenders, Prasad showers.
देखौ माई, आज भलौ दिन लागत।
“Look, mother — today seems an auspicious day.
बरिषा रितु कौ आगम आयौ, बैठि मलारहिं रागत।।
The season of rain has come; sitting, I sing Malhar.”
तुमने अपना मल्हार अब तक गाया नहीं। अब तक तुमने अपना संगीत जगाया नहीं। अब तक तुम नाचे नहीं। नाचो भी कैसे? नाचो भी किसलिए? कोई कारण भी तो दिखाई नहीं पड़ता। शुभ घड़ी ही नहीं आई। परमात्मा को पाए बिना कोई नाच ही नहीं सकता। यही तो फर्क है।
As yet you have not sung your Malhar. You have not awakened your music. You have not danced. How could you dance? For what? No cause is visible — no blessed hour has come. Without finding God, no one can truly dance. That is the difference.
मीरा नाची--परमात्मा को पाकर नाची! नर्तकियां नाचती हैं, लेकिन नर्तकियों के नृत्य में और मीरा के नृत्य में भेद है। नर्तकियों का नृत्य ऊपर-ऊपर है, किसी हेतु से है, किसी प्रलोभन से है। कला होगी, मगर उनका प्राण नहीं है। मीरा प्राण से नाची। पा कर नाची! विभोर हो गई। स्वभावतः कृतज्ञता जगी, धन्यवाद का भाव उठा!
Meera danced — having found God she danced. The dancers dance — but their dance and Meera’s are different. The dancers’ dance is outer, for some motive, under some lure. There may be art, but not their soul. Meera danced from the soul — she danced because she had found. Overwhelmed, gratitude arose — the feeling of thankfulness.
देखौ माई, आज भलौ दिन लागत!
“Look, mother — today seems an auspicious day.
The season of rain has come; sitting, I sing Malhar.
बरिषा रितु कौ आगम आयौ, बैठि मलारहिं रागत।।
रामनाम के बादल उनए, घोरि घोरि रस पागत।
Clouds of the Name of Ram have gathered; churning, they pour nectar.
तन मन मांहिं भई शीतलता, गए बिकार जु दागत।।
Coolness has entered body and mind; the burns of defilement are gone.
जा कारनि हम फिरत बिवोगी, निशिदिन उठि-उठि जागत।
For which cause we wandered in separation, waking night after night —
सुंदरदास दयाल भए प्रभु, सोइ दियौ जोइ मांगत।।
Sundardas — the Compassionate Lord has given that very thing I asked.”
आज इतना ही।
Enough for today.
