Skip to content
Osho

Jyon Ki Tyon #7

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
ओशो, आपने कहा है कि आत्म-अज्ञान ही हिंसा का स्रोत है और कल आपने कहा कि हिंसा-वृत्ति के लिए मनुष्य स्वयं जिम्मेवार है, तो क्या आत्म-अज्ञान के लिए भी मनुष्य स्वयं जिम्मेवार है? क्यों और कैसे, इसे स्पष्ट करें।
Osho, you have said that self-ignorance is the source of violence, and yesterday you said that man himself is responsible for the tendency toward violence. Then is man also responsible for self-ignorance? Please explain why and how.

अंधेरी रात हो अमावस की और कोई अपनी गुहा में बैठा हो अंधकार में डूबा हुआ, तो आंखें बंद रखे या आंखें खुली रखे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आंखें बंद हों, तो भी अंधकार होगा; आंखें खुली हों, तो भी अंधकार होगा। लेकिन फिर सुबह हो जाए, सूर्य निकल आए, उसकी किरणों का जाल उस गुफा के द्वार पर फैल जाए, पक्षी गीत गाने लगें; और फिर भी वह आदमी अपनी आंखें बंद किए बैठा रहे, तो फर्क पड़ता है।

Suppose it is a dark new-moon night and someone is sitting in his cave, immersed in darkness. Whether he keeps his eyes closed or open makes no difference. With eyes closed there is darkness; with eyes open there is darkness. But when morning comes, the sun rises, its web of rays spreads across the mouth of the cave, the birds begin to sing—and even then he keeps his eyes shut—now it makes a difference.

रात के अंधकार में आंखें बंद थीं या खुली थीं, कोई अंतर न पड़ता था। और रात के अंधकार की कोई भी जिम्मेवारी उस गुहा में बैठे हुए आदमी की न थी। अंधकार था; वह स्थिति थी। लेकिन सुबह जब सूरज निकल आया हो, तब भी अगर वह आदमी आंख बंद किए बैठा रहे, तो जो अंधकार उसे दिखाई पड़ेगा, वह उसकी अपनी जिम्मेवारी है। वह चाहे तो आंख खोल सकता है और अंधकार से मुक्त हो सकता है।

In the night’s darkness it made no difference whether the eyes were open or closed. Nor was the darkness of the night the responsibility of the man sitting in the cave. Darkness was simply the situation. But when the sun has risen and still he sits with closed eyes, then the darkness he sees is his own responsibility. If he wishes, he can open his eyes and be free of darkness.

पशु का जीवन अमावस की अंधेरी रात जैसा जीवन है। आत्म-ज्ञान की वहां संभावना नहीं है। पशु को कोई बोध नहीं है स्वयं के होने का; और कोई विकल्प भी नहीं है, कोई स्वतंत्रता भी नहीं है कि वह स्वयं को जान सके। वह संभावना ही नहीं है। इसलिए पशु को आत्म-अज्ञान के लिए जिम्मेवार नहीं कहा जा सकता। वह अंधेरी रात में है और अंधेरे के लिए जिम्मेवार नहीं है।

The life of the animal is like the dark night of the new moon. There, self-knowledge is not possible. The animal has no awareness of its own being, no option, no freedom by which it might know itself. That possibility simply does not exist. Therefore an animal cannot be called responsible for self-ignorance. It is in darkness, and it is not responsible for the darkness.

इसलिए पशु अगर आत्म-ज्ञान न खोजे, तो उसे दोषी भी नहीं ठहराया जा सकता है। लेकिन आदमी पशु की यात्रा से उस जगह प्रवेश कर गया है, चेतना के उस लोक में, जहां सूर्य का प्रकाश है। और अब भी अगर कोई आदमी अंधेरे में है, तो उसकी जिम्मेवारी सिवाय उसके और किसी पर नहीं हो सकती।

So if an animal does not seek self-knowledge, it cannot be blamed. But man has moved, from the journey of the animal, into that realm of consciousness where the sun’s light is. And if even now a person is in darkness, his responsibility can be on no one but himself.

हम यदि आत्म-अज्ञानी हैं, तो अपनी आंखें बंद रखने के कारण हैं; वह हमारी स्थिति नहीं है, वह भी हमारा चुनाव है। प्रकाश चारों तरफ मौजूद है। आदमी उस जगह खड़ा हो गया है विकास के दौर में, जहां से वह स्वयं को जान सकता है। नहीं जानता, तो स्वयं के अतिरिक्त और कौन जिम्मेवार होगा?

If we are self-ignorant, it is because we keep our eyes closed; it is not merely our condition, it is our choice. Light is present all around. In the course of evolution man has reached the point from where he can know himself. If he does not, then who other than himself will be responsible?

इसका यह अर्थ नहीं कि मैं कह रहा हूं, वह आत्म-अज्ञान का पैदा करने वाला है। नहीं, आत्म-अज्ञान है; लेकिन आदमी उसे विध्वंस नहीं कर रहा, तो भी जिम्मेवारी उसकी है। वह आत्म-अज्ञान को पैदा करने वाला नहीं है, लेकिन विध्वंस करने वाला बन सकता है और नहीं बन रहा है। इसलिए रिस्पांसिबिलिटी, जिम्मेवारी आदमी की है।

This does not mean I am saying man creates self-ignorance. No—self-ignorance is there; but even if he is not destroying it, the responsibility is his. He is not the creator of self-ignorance, but he can become its destroyer—and he is not becoming it. Therefore the responsibility is man’s.

आदमी आत्म-अज्ञानी हो तो यह उसका अपना ही निर्णय है। आंख उसने ही बंद रखी हैं। रोशनी की अब कोई कमी नहीं है।

If a man is self-ignorant, it is his own decision. He is the one keeping his eyes shut. There is no lack of light now.

सार्त्र का एक बहुत प्रसिद्ध वचन मुझे स्मरण आता है, प्रसिद्ध भी और अनूठा भी। सार्त्र का वचन है: मैन इ़ज कंडेम्ड टु बी फ्री, आदमी स्वतंत्र होने को विवश है, मजबूर है। सिर्फ एक स्वतंत्रता आदमी को नहीं है, बाकी सब स्वतंत्रताएं उसे हैं। चुनाव करने के लिए आदमी मजबूर है। सिर्फ एक चुनाव आदमी नहीं कर सकता। वह इतना भर नहीं चुन सकता कि ‘चुनाव न करना’ चुन ले। यह भर नहीं चुन सकता। ही कैन नॉट चूज नॉट टु चूज, बाकी तो उसे सब चुनाव करना ही पड़ेगा। इसलिए ‘न करने’ की बात नहीं चुन सकता, क्योंकि यह भी चुनाव ही होगा।

A very famous and unique saying of Sartre comes to mind: “Man is condemned to be free.” There is only one freedom man does not have; all the others he does have. He is compelled to choose. There is only one choice he cannot make: he cannot choose not to choose. He cannot choose not to choose, because that too would be a choice.

आदमी को प्रतिपल चुनना ही पड़ेगा; आदमी एक चुनाव की यात्रा है। पशु चुनाव की यात्रा नहीं है। पशु जो है, वह है। और अगर पशु जैसा भी है उसकी जिम्मेवारी किसी पर होगी तो परमात्मा पर होगी। आदमी परमात्मा की जिम्मेवारी के बाहर है। पशु के होने की जिम्मेवारी परमात्मा पर होगी। पशु जैसा है, है। वृक्ष जैसे हैं, हैं। उनको हम दोषी नहीं ठहरा सकते और न ही हम उन्हें प्रशंसा के पात्र बना सकते हैं। आदमी बाहर हो गया उस वर्तुल के, जहां से वह चुनाव के लिए स्वतंत्र है।

Man must choose at every moment; man is a pilgrimage of choice. The animal is not a pilgrimage of choice. The animal simply is what it is. And if the animal is as it is, the responsibility for that would lie with God. Man stands outside God’s responsibility. The animal’s being is God’s responsibility. Trees are as they are, animals are as they are. We cannot blame them, nor can we make them worthy of praise. Man has stepped outside that circle; from here he is free to choose.

अब अगर मैं आत्म-अज्ञानी हूं, तो यह मेरा चुनाव है; और आत्म-ज्ञानी हूं, तो यह मेरा चुनाव है। अब अगर मैं दुखी हूं, तो यह मेरा चुनाव है; और आनंदित हूं, तो यह मेरा चुनाव है। आंखें खुली रखूं या बंद, यह मेरा चुनाव है। चारों ओर प्रकाश मौजूद है। अब अंधकार में रहना मेरे हाथ की बात है, और प्रकाश में रहना भी मेरे हाथ की बात है।

Now, if I am self-ignorant, it is my choice; and if I am self-knowing, it is my choice. If I am miserable, it is my choice; if I am blissful, it is my choice. Whether I keep my eyes open or closed is my choice. Light is present all around. To remain in darkness is in my hands, and to remain in light is also in my hands.

इसलिए मैंने कहा कि आत्म-अज्ञान के लिए भी मनुष्य जिम्मेवार है। अब मनुष्य अपनी जिम्मेवारी से मुक्त नहीं हो सकता। अब वह प्रतिपल ज्यादा से ज्यादा जिम्मेवार होता चला जाएगा। मनुष्य की यह जिम्मेवारी ही उसकी गरिमा और गौरव भी है; यही उसकी मनुष्यता भी है। यहीं से वह पशुता के बाहर निकलता है।

Therefore I have said that for self-ignorance too, man is responsible. Now man cannot escape his responsibility. From moment to moment he becomes more and more responsible. This responsibility is his dignity and his glory; this is his very humanity. Here he steps out of animality.

इसलिए यह भी मैं आपसे कहना चाहूंगा कि जिन चीजों में हम बिना चुनाव किए बहते हैं, उन चीजों में हम पशु के तुल्य ही होते हैं।

So I would add: in those matters where we drift without choosing, we are on a par with animals.

यह भी बहुत मजे की बात है कि हिंसा आमतौर से हम चुनते नहीं, अतीत की आदत के कारण करते चले जाते हैं। अहिंसा चुननी पड़ती है। इसलिए अहिंसा एक उत्तरदायित्व है और हिंसा एक पशुता है। अहिंसा मनुष्यता की यात्रा पर एक मंजिल है, हिंसा सिर्फ पुरानी आदत का प्रभाव है।

It is very interesting that we generally do not choose violence; we keep doing it out of the habits of the past. Nonviolence has to be chosen. Therefore nonviolence is a responsibility, and violence is animality. Nonviolence is a milestone on the journey of being human; violence is only the imprint of an old habit.

मैंने निश्चित ही कहा है कि हिंसा आत्म-अज्ञान से पैदा होती है। और इन दोनों बातों में कोई विरोध नहीं है। आत्म-अज्ञान भी हमारा चुनाव है, हिंसा भी हमारा चुनाव है। हम होना चाहें अहिंसक, तो अब कोई हमें रोक नहीं सकता। मनुष्य जो भी होना चाहे, हो सकता है। मनुष्य का विचार ही उसका व्यक्तित्व है; उसका निर्णय ही, उसकी नियति है; उसकी आकांक्षा ही, उसकी अभीप्सा ही, उसका आत्मसृजन है।

I have certainly said that violence is born of self-ignorance. And there is no contradiction between these two statements. Self-ignorance is our choice, and violence is our choice. If we wish to be nonviolent, now no one can stop us. Man can be whatever he wishes to be. Man’s thought is his personality; his decision is his destiny; his longing, his aspiration, is his self-creation.

इसलिए अब कोई आदमी अपने मन में यह कभी भूल कर भी न सोचे कि वह जो है, उसमें वह क्या कर सकता है? क्रोध है, तो क्या कर सकता है? हिंसा है, तो क्या कर सकता है? अज्ञान है, तो क्या कर सकता है? आदमी को यह कहने का हक नहीं है। जैसे ही आदमी कहता है कि मैं क्या कर सकता हूं, वह यह खबर दे रहा है कि कर सकता है, और अपने को समझाने की कोशिश कर रहा है कि क्या कर सकता हूं! कोई पशु नहीं कहता कि मैं क्या कर सकता हूं? यह सवाल ही नहीं है।

Therefore let no person, even by mistake, think within, “Given what I am, what can I do? If there is anger, what can I do? If there is violence, what can I do? If there is ignorance, what can I do?” A man has no right to say this. The moment a man says, “What can I do?” he is announcing that he can do—and trying to persuade himself that he cannot! No animal says, “What can I do?” The question does not arise.

आदमी जिस दिन कहता है, मजबूरी है, मैं क्या कर सकता हूं? हिंसक मुझे होना ही पड़ेगा! उस दिन वह यह कह रहा है कि मैं चुन भी रहा हूं और चुनाव की जिम्मेवारी भी छोड़ रहा हूं। मैं हिंसक हो भी रहा हूं और हिंसक होने का दोष किसी और के कंधों पर--प्रकृति के, परमात्मा के कंधों पर छोड़ रहा हूं।

The day a person says, “It is a compulsion; what can I do? I have to be violent,” that day he is saying, “I am choosing, and yet I am abandoning responsibility for my choice. I am becoming violent and placing the blame for my violence on someone else’s shoulders—on nature’s, on God’s.”

जिस आदमी ने अपनी आदमियत का बोझ किसी और पर छोड़ा, वह पशुता की दुनिया में वापस गिर जाता है। असल में, वह आदमी होने से इनकार कर रहा है। जो आदमी चुनने से इनकार कर रहा है, वह आदमी होने से इनकार कर रहा है। वह यह कह रहा है कि नहीं, हम पशु बेहतर--जहां न कोई चुनाव है, न कोई जिम्मेवारी है, न कोई निर्णय है, न कोई परेशानी है। जो है, वह है। हम वापस लौटते हैं।

The person who lays the burden of his humanity on someone else slips back into the world of animality. In truth he is denying being human. He who refuses to choose is refusing to be a man. He is saying, “No, animals are better—where there is neither choice nor responsibility, neither decision nor difficulty. What is, is. We are going back.”

शराब पीकर आदमी पशु में वापस लौट जाता है। हिंसा करके आदमी पशु में वापस लौट जाता है। क्रोध करके आदमी पशु में वापस लौट जाता है।

By drinking, a man returns to the animal. By committing violence, a man returns to the animal. By anger, a man returns to the animal.

इसलिए क्रोध से भरे व्यक्ति को अगर देखें तो उसमें सिर्फ आदमियत की रूपरेखा भर दिखाई पड़ती है, आत्मा दिखाई नहीं पड़ती। हिंसा से भरी हुई आंखें देखें, तो उसमें आदमी की आंखें नहीं दिखाई पड़तीं, तत्काल आंखों में एक मेटामॉरफोसिस हो जाती है। आंखें बदल जाती हैं। भीतर से कोई छिपा हुआ पशु तत्काल प्रकट हो जाता है। इसलिए क्रोध में, हिंसा में आदमी पशु जैसा व्यवहार करता है; काटता है, चीखता है, नोचता है।

Therefore, if you look at a person filled with anger, you see only the outline of humanity in him; the soul is not visible. Look into eyes full of violence, and you will not see human eyes; an instantaneous metamorphosis takes place. The eyes change. From within, a hidden animal immediately appears. Therefore in anger and in violence a man behaves like an animal: he bites, he shrieks, he claws.

आदमी के नाखून छोटे पड़ गए हैं, क्योंकि उनकी बहुत जरूरत नहीं रह गई। जंगली जानवर के पास नाखून हैं, जो आपकी हड्डियों तक के मांस को बाहर खींच लाएं। लाखों वर्ष से आदमी को अब किसी की हड्डियों तक के मांस को खींचने की जरूरत नहीं रह गई, तो नाखून छोटे हो गए हैं। तो फिर आदमी को छुरी, भाले, बर्छियां बनानी पड़ी हैं। वे सब्स्टीट्यूट हैं, जिनसे वह जानवर का काम ले ले। क्योंकि नाखून उसके पास अब छोटे पड़ गए हैं। दांत उसके अब ऐसे नहीं रहे कि वह किसी के मांस को काट कर बाहर निकाल ले, तो उसने हथियार, औजार बनाए; गोलियां बनाई हैं जो आदमी की छाती में चुभ जाएं।

Man’s nails have become short because they are no longer much needed. A wild animal has claws that can rip the flesh from your very bones. For hundreds of thousands of years man has had no need to tear flesh from someone’s bones, so his nails have become small. So man had to make knives, spears, lances. They are substitutes to do the animal’s work, because his nails have grown short. His teeth are no longer such that he can tear out another’s flesh, so he made weapons and tools; he made bullets that can pierce a man’s chest.

आदमी ने जितने अस्त्र-शस्त्र खोजे हैं, वह अपनी खो गई पशुता को सब्स्टीट्यूट करने के लिए, परिपूरक करने के लिए खोजे हैं। जो जानवरों के पास है वह हमारे पास नहीं है, तो हमें बनाना पड़ा है।

All the arms and weapons man has invented have been invented to substitute for, to compensate for, his lost animality. What animals have, we do not; so we had to manufacture it.

निश्चित ही, जब हमने बनाया है तो हमने जानवरों से बेहतर बना लिया है।

किस जानवर के पास एटम बम है? किस जानवर के पास सैकड़ों मील दूर बम फेंकने के उपाय हैं? नहीं, जानवर के पास बड़े प्रकृति-प्रदत्त साधन हैं। और आदमी ने अपनी सारी बुद्धिमत्ता का उपयोग करके--करोड़ों जानवरों को इकट्ठा करके भी जो न हो सके, वह एक आदमी कर सकता है। यह आदमी का अपना चुनाव है।

And of course, having manufactured them, we made them better than the animals’. Which animal has the atom bomb? Which animal has means to drop bombs hundreds of miles away? No—animals have the great instruments provided by nature. And man has used all his intelligence so that what millions of animals gathered together could not do, a single man can do. This is man’s own choice.

जिस दिन किसी आदमी को यह बात स्पष्ट दिखाई पड़ जाती है कि जो भी मैं हूं, उसकी जिम्मेवारी मेरी है, उसी दिन से परिवर्तन और रूपांतरण शुरू हो जाता है। जिस आदमी की जिंदगी में अभी यह खयाल है कि जो मैं हूं, हूं; मेरा कोई वश नहीं, उस आदमी की जिंदगी में धर्म के मंदिर का द्वार कभी भी नहीं खुल सकता है।

The day it becomes clear as day to someone that whatever I am, its responsibility is mine—on that very day transformation begins. In the life of a person who still holds the notion “I am what I am; I have no say in it,” the door of the temple of religion can never open.

उत्तरदायित्व, मैं ही निर्णायक हूं मेरी नियति का, इस बात का बोध मनुष्य की जिंदगी को परिवर्तित करता है।

Responsibility—the awareness that I am the decider of my destiny—this realization transforms a person’s life.

इसलिए मैंने कहा कि आत्म-अज्ञान के लिए मनुष्य स्वयं जिम्मेवार है। जिम्मेवार इस अर्थों में कि वह तोड़ सकता है, और नहीं तोड़ रहा है; मिटा सकता है, और नहीं मिटा रहा है; मुक्त हो सकता है, और नहीं मुक्त हो रहा है।

Therefore I have said that man himself is responsible for self-ignorance. Responsible in this sense: he can break it, and is not breaking it; he can erase it, and is not erasing it; he can be free, and is not becoming free.

ओशो, कृपया समझाएं कि ध्यान-साधना में हिंसक-वृत्तियों का विसर्जन और उदात्तीकरण अर्थात डिजोल्यूशन और सब्लीमेशन किस प्रकार घटित होता है?
Osho, please explain how, in meditation practice, the dissolution and sublimation of violent tendencies—that is, dissolution and sublimation—take place?

हिंसा की वृत्ति अकेली वृत्ति ही नहीं है, हिंसा की वृत्ति के साथ हिंसा के अनेक वेगों का दमन भी संयुक्त है, सप्रेशन भी संयुक्त है। हिंसा की वृत्ति तो है ही, हिंसा करने की आकांक्षा भी है। लेकिन हजार मौकों पर हिंसा करने का उपाय नहीं होता है। हिंसा करना चाहते हैं और नहीं कर पाते हैं। संस्कृति है, सभ्यता है, जीवन की व्यवस्था है, परिस्थितियां हैं, प्रतिकूलताएं हैं। ऐसा आदमी खोजना मुश्किल है, जिसने किसी क्षण में किसी दूसरे को मार डालने का विचार न किया हो! ऐसा आदमी भी खोजना मुश्किल है, जिसने किसी क्षण में अपने को ही मार डालने का विचार न किया हो! दिन में न किया होगा, तो रात सपने में किया होगा। लेकिन सभी आदमी दूसरों को मार नहीं डालते, और सभी आदमी आत्महत्याएं नहीं कर लेते। सोचते हैं, प्रतिकूलताएं हैं... संभव नहीं हो पाता।

The impulse toward violence is not a solitary impulse. Coupled with it is the suppression of many violent surges—the suppression is joined to it. The tendency is there, and so is the urge to be violent. But a thousand times there is no way to act it out. One wants to be violent and yet cannot. There is culture, civilization, the order of life, circumstances, obstacles. It is hard to find a person who has never, at some moment, thought of killing someone else! It is also hard to find a person who has never, at some moment, thought of killing himself! If not by day, then he has done it at night in a dream. Yet not everyone goes and kills others, and not everyone commits suicide. They think of it and then see the obstacles—it does not become possible.

और जब एक बार हिंसा का भाव मन में उठ जाए और प्रकट न हो पाए, तो वृत्ति तो रहती ही है, यह भाव का वेग भी दमित हो जाता है। यह भी इकट्ठा होने लगता है। हिंसा की वृत्ति तो भीतर बनी रहती है, और न की गई हिंसाएं, हिंसा की की गई भावनाएं भी संगृहीत होती चली जाती हैं। एक जन्म की नहीं, अनेक जन्मों की भी इकट्ठी हो जाती हैं। उस संग्रह को भी हम अपने साथ लेकर चल रहे हैं। वृत्ति तो साथ है, दबाए हुए वेग भी साथ हैं। वृत्ति रोज नये वेग पैदा करती है और पुराने वेगों का संग्रह बढ़ता चला जाता है। और किसी भी क्षण विस्फोट हो सकता है।

And once the feeling of violence arises and cannot be expressed, the tendency remains, and the surge of feeling is also suppressed. That, too, starts accumulating. The tendency to violence persists within, and the unacted violences—the violent emotions that arose—also keep getting stored. Not of one life only, but of many lives they collect. We carry that hoard along. The tendency is there, and the suppressed surges are there. The tendency creates fresh surges every day, and the pile of old surges keeps growing. And an explosion can happen at any moment.

इसलिए हिंसा की वृत्ति से जो मुक्ति है, उस मुक्ति में दो बातें समझ लेनी जरूरी हैं: हिंसा की वृत्ति का तो विसर्जन होना ही चाहिए, हिंसा के दबे हुए, दबाए गए वेगों का विसर्जन भी जरूरी है। हिंसा की वृत्ति मिटेगी, तो मैं आने वाले भविष्य में हिंसा के वेगों को पैदा नहीं करूंगा, लेकिन मैंने जो अतीत में वेग दबाए हैं, उनका विसर्जन, उनका रेचन, उनकी कैथार्सिस भी होनी जरूरी है।

Therefore, for freedom from the tendency to violence, two things must be understood: the tendency itself must be dissolved, and the suppressed, repressed surges of violence must also be dissolved. If the violent tendency is erased, I will no longer generate violent surges in the future—but the surges I have suppressed in the past also need dissolution, purgation, catharsis.

महावीर ने बहुत सुंदर शब्द कैथार्सिस के लिए प्रयोग किया है। पश्चिम में मनसशास्त्री जिसे कैथार्सिस कहते हैं, रेचन कहते हैं, महावीर ने उसे ‘निर्जरा’ कहा है। वह बहुत अदभुत शब्द है।

निर्जरा का अर्थ है, विदरिंग अवे। निर्जरा का अर्थ है, किसी चीज का झड़ जाना। कोई चीज जो इकट्ठी है, बिखर जाना। निर्जरा का अर्थ है, अगर ऊपर धूल इकट्ठी हो गई है, तो धूल के कणों को फेंक कर अलग कर देना।

Mahavira used a very beautiful word for catharsis. What Western psychologists call catharsis or purgation, Mahavira called nirjara. It is a most wondrous word. Nirjara means withering away. Nirjara means the shedding off of something. Something that has gathered falls apart. Nirjara means: if dust has settled on the surface, the particles of dust are shaken off and thrown away.

बहुत वेग हमारे भीतर इकट्ठे हैं। ध्यान में इनकी निर्जरा, इनकी कैथार्सिस की जा सकती है; और सिर्फ ध्यान में ही की जा सकती है। और कोई उपाय मनुष्य के दबे हुए वेगों की निर्जरा का नहीं है।

Many surges are amassed within us. In meditation their nirjara, their catharsis, can happen—and only in meditation can it happen. There is no other way to bring about nirjara of human beings’ suppressed surges.

ध्यान में कैसे की जा सकती है?

जब आपके मन में किसी को घूंसा मारने की इच्छा पैदा होती है, तब आप एक छोटा सा प्रयोग करके देखेंगे और बहुत हैरान होंगे और यह प्रयोग मैं मजाक में नहीं कह रहा हूं। अमरीका में एक बड़ी वैज्ञानिक प्रयोगशाला इस प्रयोग को आज कर रही है।

How can it happen in meditation? When the wish arises in your mind to punch someone, then try a small experiment—you will be very surprised. And I am not saying this as a joke. A large scientific laboratory in America is doing this very experiment today.

कैलिफोर्निया में एक संस्था है, इसालेन इंस्टीट्यूट। शायद अमरीका में एक बहुत कीमती ऋषि आज मौजूद है। उस आदमी का नाम है, पर्ल्स। वह जिन लोगों के मन में बड़ी हिंसा है, उनकी आंखों पर पट्टियां बंधवा देता है, तकिए उनके सामने रख देता है, और कहता है, मारो घूंसे और समझो कि दुश्मन सामने है। जिसे तुम्हें मारना है, उसी को मारो!

In California there is an institution, the Esalen Institute. Perhaps there is one very precious rishi in America today. His name is Perls. With those whose minds are full of violence, he has their eyes blindfolded, puts pillows in front of them, and says, “Punch—and understand that the enemy is in front of you. Hit the very person you want to hit!”

पहले तो आदमी हंसता है कि तकिए को कैसे मारें! लेकिन किसी दूसरे आदमी को मारने में और तकिए को मारने में हाथ को कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। और किसी आदमी को मारने में और किसी तकिए को मारने में, खून में जो विष पैदा हो गया है, उसके निकलने में भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। दूसरा आदमी भी तकिए से ज्यादा और क्या है?

At first a person laughs: how to punch a pillow! But for the hand there is no difference between punching a person and punching a pillow. And whether you hit a person or a pillow, there is no difference in the release of the poison that has built up in the blood. After all, what more is the other person than a pillow?

तो पर्ल्स अपने हिंसक मरीज को कहेगा कि मारो तकिए को!

पहले वह हंसेगा, लेकिन पर्ल्स कहेगा, हंसो मत, मारो! वह कहेगा, क्या मजाक करते हैं! लेकिन पर्ल्स कहेगा, छोड़ो, मजाक ही सही, लेकिन मारो! वह तकिए को मारना शुरू करेगा और थोड़ी ही देर में आस-पास खड़े लोग देख कर हैरान होंगे कि न केवल मारने में उसकी गति आ गई, न केवल वह तकिए से जूझने लगा, न केवल तकिए से वह दुश्मनी निकाल रहा है, वह तकिए को चीरेगा, फाड़ेगा, मुंह से काट डालेगा, तकिए के टुकड़े-टुकड़े कर देगा! और जिन लोगों को भी इन प्रयोगों से गुजरना पड़ा है, वे प्रयोग के बाद कहेंगे, मन बहुत हलका हो गया है। इतना हलका कभी भी नहीं था।

So Perls will tell his violent patient, “Hit the pillow!” At first he will laugh, but Perls will say, “Don’t laugh—hit!” He will say, “Are you joking?” Perls will say, “Let it be a joke then, but hit!” He will start punching the pillow, and in a short time those standing around will be astonished to see that not only has a rhythm come into his hitting, not only is he grappling with the pillow, venting his enmity on it, he will slash the pillow, tear it, bite it with his teeth, rip it to pieces! And those who have gone through such experiments say afterward, “The mind feels very light—never so light.”

यह पर्ल्स क्या कह रहा है? यह यह कह रहा है कि तुमने अब तक हिंसा सकारण निकाली है, किसी पर निकाली है। अब तुम हवा में निकाल लो, किसी पर मत निकालो; क्योंकि जब भी किसी पर निकाली जाएगी, तो उसकी प्रतिक्रियाएं होंगी।

What is Perls saying? He is saying: Until now you have released violence with a cause—upon someone. Now release it into the air—on no one; because whenever it is released upon someone, there will be reactions.

अगर मैं किसी को घूंसा मारूंगा, तो यह घूंसा आकाश में खो नहीं जाएगा, यह अंतरिक्ष इसको एब्जॉर्ब नहीं कर लेगा। जिसको घूंसा मारूंगा, वह इसका उत्तर देगा। आज देगा, कल देगा, परसों देगा--प्रतीक्षा करेगा, लेकिन उत्तर देगा। और जब मैं किसी को घूंसा मारूंगा, हो सकता है वह बुद्ध जैसा, महावीर जैसा कोई आदमी हो, और उत्तर न भी दे, तो भी जैसे ही मैं किसी को घूंसा मारूंगा, मेरे मन में भी प्रतिक्रिया और पश्चाताप होगा।

If I punch someone, the punch will not vanish into the sky, the ether will not absorb it. The one I punch will answer it—today, tomorrow, or the day after; he may wait, but he will answer. And if I punch someone and he happens to be like Buddha or Mahavira and gives no answer, even then, the moment I punch someone, there will be reaction and remorse in my own mind.

और क्रोध ही बुरा नहीं है, पश्चात्ताप भी उतना ही बुरा है। क्योंकि पश्चात्ताप उलटा हो गया क्रोध है, पश्चात्ताप शीर्षासन करता हुआ क्रोध है। पश्चात्ताप भी उतना ही बुरा है। असल में, पश्चात्ताप करके आदमी फिर से क्रोध करने की तैयारी के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं करता है। जब एक आदमी रिपेंट करता है और कहता है, बहुत बुरा हुआ कि मैंने क्रोध किया, तब वह अपने मन को यह समझा रहा है कि मैं इतना बुरा आदमी नहीं हूं, एक बुरा काम हो गया है, यह दूसरी बात है।

पश्चात्ताप करके वह अपने अच्छे आदमी को वापस पुनर्स्थापित कर रहा है। वह री-इस्टैब्लिश कर रहा है अपनी पुरानी इज्जत को अपनी ही आंखों में। और जैसे ही पुनर्स्थापित हो जाएगा, कल फिर घूंसा मारने के लिए तैयार हो जाएगा। परसों फिर पश्चात्ताप, फिर घूंसा। क्रोध और पश्चात्ताप का एक दुष्ट-चक्र घूमता रहेगा।

Anger alone is not bad; repentance is just as bad. Repentance is anger turned upside down—anger doing a headstand. Repentance is just as bad. In fact, by repenting a man does nothing but prepare to be angry again. When a man repents and says, “It was very bad that I got angry,” he is persuading his mind: “I am not such a bad person; a bad act happened, that’s all.” By repenting he is re-establishing his goodness in his own eyes. And as soon as it is re-established, he is ready to punch again tomorrow. The day after, again repentance; again a punch. The vicious circle of anger and repentance will keep turning.

और जब हम किसी व्यक्ति को घूंसा मारते हैं, तो न केवल पश्चात्ताप होता है, बल्कि वह घूंसे का उत्तर देगा, इसकी पुनः तैयारी शुरू हो जाती है। इसलिए हिंसा फिर एक दुष्ट-चक्र बन जाती है, जिसके बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

And when we punch someone, not only does repentance happen, but the other begins to prepare his answer. Thus violence becomes a vicious circle from which it is hard to escape.

लेकिन तकिए को अगर एक आदमी घूंसा मार रहा है, तो यह कुछ भी नहीं घटता। तकिए को घूंसा मारने में निर्जरा हो रही है। पर्ल्स तकिए को घूंसा मारने को कह रहा है, क्योंकि जिस दुनिया में हम रह रहे हैं, वह बहुत ऑब्जेक्टिव हो गई है। महावीर पच्चीस सौ साल पहले थे। वे कहते, हवा में ही घूंसा मार दो, तकिए की क्या जरूरत है? लेकिन हम कहेंगे, हवा में घूंसा? तकिए को तो फिर भी मारने जैसा लगता है। वह आदमी की पीठ जैसा लगता है, पेट जैसा लगता है! तकिए को घूंसा छुएगा तो ऐसा ही लगेगा कि किसी को छुआ, थोड़ा सा तो तकिया भी उत्तर देगा।

But if a man is punching a pillow, nothing of this sort happens. Punching the pillow brings nirjara. Perls prescribes punching pillows because the world we live in has become very objective. Mahavira lived twenty-five centuries ago. He would have said, “Punch into the air—what need of a pillow?” But we would say, “Punch the air?” A pillow still feels like you’re really hitting. It feels like a man’s back, like a belly! When the fist touches a pillow, it feels as if it has touched someone; the pillow even gives a bit of response.

दुनिया पच्चीस सौ साल में महावीर के बाद वस्तुगत हो गई है। महावीर ने जिस ध्यान की बात की है, उस ध्यान में तकिए की भी कोई जरूरत नहीं है। मैं भी जिस ध्यान की बात करता हूं, उसमें भी तकिए की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन शायद अमरीका में तकिए के बिना घूंसा मारना और भी मुश्किल हो जाएगा। वस्तुगत कुछ तो होना ही चाहिए। आदमी न सही, तो तकिया सही।

In the twenty-five centuries since Mahavira the world has become object-centered. In the meditation Mahavira speaks of there is no need even of a pillow. In the meditation I speak of, there is no need of a pillow either. But perhaps in America, punching without a pillow will be even more difficult. Something objective must be there. If not a man, then a pillow.

महावीर तो तकिए को भी मारने को मना करेंगे। वे तो अगर कहेंगे पर्ल्स को, तो उससे कहेंगे कि इसमें भी थोड़ी सी हिंसा हो रही है। यह आदमी तकिए में अपने दुश्मन को प्रोजेक्ट कर रहा है। कोई दुश्मन नहीं है, जिसको चोट पहुंच रही है, लेकिन इस आदमी को किसी को मारने का मजा और रस आ रहा है। यह रस भी हिंसा की धारा को थोड़ा न बहुत जारी रखेगा। इससे हिंसा की पूर्ण निर्जरा नहीं हो जाएगी।

Mahavira would forbid even punching a pillow. If he were to speak to Perls, he would say: “Even here a little violence is happening. This man is projecting his enemy onto the pillow. There is no enemy being hurt, but this man is getting the taste and pleasure of hitting someone. Even this taste will keep the current of violence flowing, a little if not much. This will not bring complete nirjara of violence.”

इसलिए पर्ल्स की लेबोरेटरी से गए लोग दो-चार-छह महीने बाद फिर वापस आ जाएंगे और कहेंगे, हिंसा फिर मन में इकट्ठी हो गई। अब फिर उनको तकिया चाहिए और फिर उनको मारना पड़ेगा।

Therefore those who come out of Perls’ laboratory will return after two, four, six months and say, “Violence has gathered in the mind again.” Now they need a pillow again, and again they will have to hit.

ध्यान की प्रक्रिया कहती है कि आप किसी की फिकर छोड़ दें, सब्जेक्टिव वायलेंस कर लें। सब्जेक्टिव वायलेंस का मतलब अपने साथ हिंसा कर लें नहीं, सब्जेक्टिव वायलेंस का मतलब, सिर्फ हिंसा को हो जाने दें--बिना किसी ऑब्जेक्ट के, बिना किसी विषय के, बिना किसी वस्तु के।

The process of meditation says: forget about the object—allow subjective violence. Subjective violence does not mean doing violence to yourself. Subjective violence means: simply let the violence happen—without any object, without any target, without any thing.

एक आदमी ध्यान में चीख मार कर चिल्लाए, घूंसे मारे, नाचे, कूदे, तो उसके भीतर जो हिंसा के दबे हुए वेग हैं, उनकी निर्जरा होती है। वे गिर जाते हैं। एक घंटे भर के किसी भी दिन प्रयोग के बाद आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं कि आपके भीतर के दबे हुए वेग उड़ गए, आप हलके होकर कमरे के बाहर आ गए। उस दिन दिन भर आप क्रोध न कर पाएंगे, उतनी आसानी से जितनी आसानी से कल किया था। उतनी आसानी से किसी को घूंसा न बांध लेंगे, जितनी आसानी से सदा बांधा था। वे ही कारण, जो कल आपकी आंखों को लाल खून से भर देते, आज आपकी आंखों को झील की तरह नीला ही छोड़ जाएंगे। और एक हंसी भी अपने पर आनी शुरू होगी कि जो हिंसा ऐसे ही निर्जरा हो सकती थी, उसे अकारण ही मैंने दूसरों को पीड़ा देकर दुष्ट-चक्र निर्मित किए, विसियस सर्किल बनाए।

If a person in meditation screams, shouts, strikes with his fists, dances, jumps—then the suppressed surges of violence within undergo nirjara. They fall away. After an hour’s experiment on any given day you can experience that the suppressed surges within you have flown off—you come out of the room lighter. That day you will not be able to get angry as easily as you did yesterday. You will not clench your fist at someone as easily as you always did. The very causes that yesterday filled your eyes with red blood will today leave your eyes blue—like a lake. And a smile will begin to arise at yourself: that what could have been shed so simply, I needlessly inflicted pain on others and created vicious circles.

महावीर एक गांव के पास खड़े थे और कुछ लोगों ने आकर उन्हें बहुत पीटा। किसी ने उनके कान में खीलियां ठोक दीं। वे खड़े देखते रहे। पीछे किसी ने उनसे पूछा कि आपने कुछ भी न कहा? आप कुछ तो बोलते, इतना तो कहते कि अकारण मुझे क्यों मार रहे हो?

तो महावीर ने कहा: अकारण वे नहीं मार रहे थे। उनके भीतर मारने की बात का जरूर ही कोई कारण रहा होगा। हो सकता है, मुझसे संबंधित न हो कारण, लेकिन उनके भीतर तो कारण रहा ही होगा। और फिर मैंने सोचा कि वे मुझे ही मार लें तो बेहतर है, वे किसी दूसरे को मारेंगे, तो बिना मार का उत्तर पाए वापस न लौटेंगे। उनकी हिंसा की निर्जरा हो जाए। तो मुझसे बेहतर आदमी उन्हें खोजना मुश्किल है।

महावीर तकिए की तरह ही व्यवहार किए उन लोगों के साथ।

Mahavira was standing near a village and some people came and beat him severely. Someone drove iron pegs into his ears. He stood watching. Later someone asked him, “You said nothing at all? You could at least have said, ‘Why are you beating me without cause?’” Mahavira said: “They were not beating me without cause. There must surely have been some cause in their minds to beat. Perhaps the cause was not related to me, but there was a cause within them. And I thought it would be better if they beat me; if they beat someone else, they would not return without receiving a return blow. Let their violence undergo nirjara. Better than me they would find it hard to find anyone.” Mahavira behaved like a pillow with those people.

ध्यान में, दबे हुए समस्त वेगों की निर्जरा होती है--वे चाहे हिंसा के हों, चाहे क्रोध के हों, चाहे काम के हों, चाहे लोभ के हों--ध्यान में समस्त दबे वेगों की निर्जरा होती है। और जब वेग की निर्जरा हो जाए, जब सप्रेस्ड, दबी हुई शक्तियां बिखर जाएं, तो वृत्ति से छुटकारा पाने में बड़ी आसानी हो जाती है। जब किसी के घर की तिजोरी का सारा धन फिंक जाए, तो तिजोरी को फेंकने में बहुत देर नहीं लगती। तिजोरी को तो आदमी बचाता ही इसलिए है कि उसके भीतर जो धन इकट्ठा है। अगर धन तिजोरी का सारा बांट दिया गया हो, तो तिजोरी को दान करने में बहुत कठिनाई नहीं पड़ती।

In meditation the nirjara of all suppressed surges takes place—whether of violence, of anger, of sex, or of greed—meditation brings nirjara of all suppressed surges. And when the surges are shed, it becomes very easy to be free of the tendency itself. When the entire money in a household safe is thrown out, it does not take long to discard the safe. One preserves the safe only because of the wealth gathered inside. If all the wealth in the safe has been distributed, it is not difficult to donate the safe itself.

हिंसा की वृत्ति से छुटकारा पाना उतना कठिन नहीं पड़ेगा। हिंसा के वेग, जो हिंसा की वृत्ति को तिजोरी बना कर बैठ गए हैं, उनसे छुटकारा पाना ही पहला सवाल है। और जिस दिन सारे वेग मुक्त हो जाते हैं, उस दिन हिंसा अपनी नग्नता में, अपनी टोटल नेकेडनेस में दिखाई पड़ती है। और जब कोई व्यक्ति हिंसा को उसकी पूरी नग्नता में देखने में समर्थ हो जाता है, तो एक क्षण भी हिंसक नहीं रह सकता। क्योंकि हिंसा को उसकी पूरी नग्नता में देखना, उससे मुक्त हो जाना है। वह इतनी पीड़ा है, वह इतनी कुरूपता है, वह इतनी गंदगी है कि उसमें कोई एक क्षण भी रुकने को राजी नहीं होगा। वह ऐसा ही है हिंसा को उसकी पूरी नग्नता में देखना, जैसे किसी के घर में आग लग गई हो, और लपटों में घर घिर जाए, और फिर कोई आदमी जब लपटों को देख ले, तो एक भी क्षण उस घर में रुकना संभव न हो। वह छलांग लगाए और बाहर निकल जाए। ठीक ऐसे ही हिंसा की लपटों में घिरा आदमी बाहर कूद पड़ता है।

Freedom from the tendency to violence will not be so difficult. It is the violent surges that have made the tendency into a safe; to be free of those surges is the first question. And the day all the surges are freed, that day violence appears in its nakedness—in its total nakedness. And when a person becomes capable of seeing violence in its complete nakedness, he cannot remain violent even for a single moment. Because to see violence in its complete nakedness is to be free of it. It is so much pain, so much ugliness, so much filth that no one would agree to remain in it even for a moment. Seeing violence in its full nakedness is like this: a house catches fire, flames engulf it, and once a man sees the flames it is impossible to stay in the house for even a moment—he leaps out. Exactly so, a man surrounded by the flames of violence jumps out.

लेकिन हिंसा की लपटें दिखाई नहीं पड़तीं, क्योंकि हिंसा की वृत्ति और स्वयं के बीच में न मालूम कितनी पर्तें हैं दबे हुए वेगों की। उन वेगों के कारण हिंसा की वृत्ति का दर्शन नहीं हो पाता। उसके कारण नेकेड वायलेंस दिखाई नहीं पड़ती। उसके कारण हमेशा ही हमें यही दिखाई पड़ता है कि हिंसा भी हमारी मित्र है, क्योंकि हिंसा का हमें उपयोग करना है। कल कोई दुश्मन होगा, कल कोई हमला करेगा, तो जवाब कैसे देंगे? वे जो बीच में दबे हुए वेग हैं, उनकी लंबी धुएं की पर्त के कारण हिंसा की नग्नता दिखाई नहीं पड़ती।

But the flames of violence are not visible, because between the violent tendency and oneself there are countless layers of suppressed surges. Because of those surges the vision of the tendency does not happen. Because of them naked violence is not seen. Because of them we always see violence as our friend—because we must use it. Tomorrow there may be an enemy, tomorrow someone may attack; how will we answer? Because of the thick layer of smoke formed by the suppressed surges, the nakedness of violence is not seen.

ध्यान, वेगों से मुक्ति दिला कर हिंसा का आमना-सामना, एनकाउंटर करा देता है। और जिस आदमी ने भी हिंसा को देख लिया, वह अहिंसक हो गया। जिस आदमी ने भी हिंसा को पहचान लिया, उसके हिंसक होने के फिर उपाय नहीं रह जाते हैं। कोई भी आदमी जान कर नरक में उतरने को कभी राजी नहीं होता है। और अगर कभी कोई नरक में उतरता है, तो वह नरक को स्वर्ग समझ कर ही उतरता है। कोई आदमी कभी आग की लपटों में उतरता नहीं और अगर उतरता है तो आग की लपटों को स्वर्ग का द्वार समझ कर ही उतरता है।

Meditation, by freeing us from surges, brings us face to face with violence—an encounter. And whoever has seen violence becomes nonviolent. Whoever has recognized violence has no way left to be violent. No one knowingly consents to descend into hell. And if ever someone descends into hell, he does so only by mistaking hell for heaven. No one ever steps into flames knowingly—and if he does, it is only by taking the flames to be the gate of heaven.

ध्यान विसर्जन है, निर्जरा है, कैथार्सिस है। ध्यान का अर्थ है: आपके भीतर जो हो रहा है, उसे अकारण प्रकट हो जाने दें--किसी पर नहीं, शून्य में। उसे शून्य को समर्पित कर दें।

Meditation is dissolution, nirjara, catharsis. Meditation means: whatever is happening within you, allow it to be expressed without cause—not upon anyone, into the void. Surrender it to emptiness.

अब क्रोध आए, तो एक छोटा सा प्रयोग करके देख लें। जब क्रोध आए, तो द्वार बंद कर लें और खाली कमरे में क्रोधित हो जाएं। पूरा क्रोध कर लें खाली कमरे में। बहुत हंसी आएगी, क्योंकि बड़ा अजीब मालूम पड़ेगा, एब्सर्ड मालूम पड़ेगा। सदा क्रोध दूसरे पर किया है, लेकिन एक बार अकेले में करके देख लें और तब दूसरे पर करना मुश्किल होता जाएगा। पहली दफे अकेले में हंसी आएगी और दूसरी दफे से दूसरे पर करने में हंसी आने लगेगी। क्योंकि जो पागलपन आप अकेले में भी नहीं कर सकते, वह पागलपन आप सबके सामने कैसे कर सकते हैं? और जो पागलपन अकेले में भी हंसी लाता है, वह चार आदमियों के सामने करके लोगों के मन में आपकी क्या तस्वीर बनाता होगा? इसकी कल्पना कमरे में आईना रख कर और दिल खोल कर क्रोध करके देख लें। तोड़ना ही हो, तो आईने को तोड़ देना। फोड़ना ही हो, तो आईने को फोड़ देना। और उस सारे विध्वंस के बीच खड़े होकर देखना कि आपके भीतर किस तरह के जहर हैं! इनकी निर्जरा होगी। इनकी कैथार्सिस होगी। ये गिर जाएंगे। और इनके गिरने के बाद आप अपनी हिंसा को देखने में समर्थ हो सकते हैं।

Now, when anger comes, try a small experiment. When anger arises, close the door and in an empty room become angry. Do the whole anger in the empty room. You will feel great laughter, because it will seem very strange, absurd. You have always done anger on someone else. But try it once alone; then doing it on another will become difficult. The first time, alone, you will laugh; from the second time onward, when you try to do it on another, laughter will arise. Because the madness you cannot do even in private—how can you do that madness in front of everyone? And the madness that brings laughter even when done alone—imagine what picture of you it must create in people’s minds when you do it before four onlookers! Keep a mirror in the room and, opening your heart wide, get angry and see. If you must break something, break the mirror. If you must smash, smash the mirror. And in the midst of all that destruction, stand and watch what kind of poisons are within you! Their nirjara will happen. Their catharsis will happen. They will fall away. And after they fall, you can become capable of seeing your violence.

हिंसा से मुक्ति के लिए हिंसा का दर्शन अनिवार्य है।

For freedom from violence, the direct seeing of violence is indispensable.

ओशो, हम एक बड़ी मुसीबत में पड़ गए हैं! और वह मुसीबत हमारे लिए यह है कि अभी तक हमारी यह धारणा रही थी कि सहानुभूति, सिम्पैथी यह एक अहिंसा का अंग है। और हम बहुत दिनों से बराबर इसे मानते रहे थे। लेकिन पंच-महाव्रत के अंतर्गत आपने अहिंसा के संदर्भ में बताया कि सहानुभूति में हिंसा छिपी है, क्योंकि इसमें दूसरा मौजूद है। फिर आपने इस चीज को और आगे बढ़ाया और आपने समानुभूति का उदाहरण देते हुए परमहंस स्वामी रामकृष्ण का जिक्र किया। और जिसमें आपने यह भी बताया कि एक किसान पर जब कोड़े लग रहे थे, उस समय उस कोड़े के निशान रामकृष्ण परमहंस की पीठ पर दिखाई पड़ रहे थे।
Osho, we’ve run into a big difficulty! The difficulty is that, until now, we believed that sympathy is a part of nonviolence. We had held this for a long time. But while speaking of ahimsa under the Panch Mahavrat, you said that there is hidden violence in sympathy, because in it the “other” is present. Then you took it further, and, while giving the example of samānubhūti (empathy), you mentioned Paramhansa Ramakrishna—saying that when a farmer was being whipped, the marks of those lashes showed up on Ramakrishna’s back.

तो ये सहानुभूति और समानुभूति ये दो चीजें हिंसा-वृत्ति के संदर्भ में इनमें क्या सूक्ष्म भिन्नता है, यह बताने की कृपा करें। और साथ ही साथ यह बताने की कृपा भी करें कि जिसे आपने समानुभूति का नाम दिया है, वह भी मानसिक घटना है या आध्यात्मिक तल की चीज है?

So, between sympathy and empathy, in reference to the tendency toward violence, please explain their subtle difference. And please also tell us whether what you called empathy is a mental event or something of the spiritual plane.

सहानुभूति, सिम्पैथी साधारणतः बड़ी मूल्यवान और कीमती चीज समझी जाती रही है--है नहीं। सहानुभूति का अर्थ है, कोई आदमी दुखी है और आप उसके दुख में दुख प्रकट करते हैं; दुखी होते हैं। सहानुभूति का अर्थ है, सह-अनुभूति; दूसरे के साथ-साथ अनुभव करना। लेकिन जो आदमी दूसरे के दुख में दुख अनुभव करता है, वह आदमी दूसरे के सुख में कभी सुख अनुभव नहीं कर पाता है! अगर किसी के बड़े मकान में आग लग जाए, तो आप दुख प्रकट करते हैं; लेकिन किसी का बड़ा मकान बन जाए, तो सुख नहीं प्रकट कर पाते हैं!

Sympathy is commonly thought to be something very valuable and precious—but it isn’t. Sympathy means: someone is unhappy and you express sorrow with him; you become sorrowful. Sympathy means co-experiencing—experiencing alongside another. But the person who experiences sorrow in another’s sorrow never experiences joy in another’s joy. If someone’s big house goes up in flames, you express sorrow; but if someone builds a big house, you do not express joy.

इस बात को समझ लेना जरूरी है। इसका मतलब क्या हुआ? इसका मतलब यह हुआ कि सहानुभूति एक धोखा है। सहानुभूति तभी सच्ची हो सकती है, जब दूसरे के दुख में दुख अनुभव हो और दूसरे के सुख में सुख अनुभव हो।

This needs to be understood. What does it mean? It means sympathy is a deception. Sympathy could only be true if you felt sorrow in another’s sorrow and joy in another’s joy.

लेकिन दुख में तो दुख अनुभव हम कर पाते हैं या दिखा पाते हैं, सुख में सुख अनुभव नहीं कर पाते। इसलिए, कर पाते हैं, कहना ठीक नहीं होगा, दिखा पाते हैं, कहना ठीक होगा। जब दूसरा दुखी होता है, तो हम दुख प्रकट कर पाते हैं। अगर हम दूसरे के सुख में भी सुखी हो पाएं, तब तो हमारा दुख प्रकट करना वास्तविक होगा। अन्यथा दूसरे के दुख में भी हमें थोड़ा सा रस आता है; दूसरे के दुख में भी हमें थोड़ा मजा आता है; दूसरे के दुख में भी हम रस-विभोर होते हैं।

But while we can manage, or at least display, sorrow in another’s sorrow, we do not manage to feel joy in another’s joy. So it is more accurate to say we can display sorrow, not that we truly feel it. When the other suffers, we can show sorrow. If we could also be happy in another’s happiness, then our sorrow would be real. Otherwise, even in the other’s sorrow there is a subtle relish for us; there is a little enjoyment; we become secretly intoxicated by it.

इसलिए जब आप किसी दूसरे के दुख में दुख प्रकट करने जाएं, तब जरा अपने भीतर टटोल कर देखना कि कहीं आपको मजा तो नहीं आ रहा है? एक तो मजा यह आता है कि हम सहानुभूति प्रकट करने वाले और दूसरा आदमी सहानुभूति लेने की स्थिति में पड़ गया है। जब कोई दूसरा आदमी सहानुभूति लेने की स्थिति में पड़ जाता है, तो याचक हो जाता है और आप मुफ्त में दाता हो जाते हैं। दूसरा आदमी जब सहानुभूति लेने की स्थिति में पड़ जाता है, तो आप विशेष और वह दीन हो जाता है। और अपने भीतर आप खोजेंगे, तो अपने दुख प्रकट करने में भी आपको एक रस की उपस्थिति मिलेगी। मिलेगी ही! इसलिए मिलेगी, कि अगर न मिले तब आप दूसरे के सुख में पूरी तरह सुखी हो पाएंगे।

So whenever you go to express sorrow for someone else’s suffering, probe within: aren’t you getting some pleasure out of it? One pleasure is that you are the one dispensing sympathy and the other has fallen into the position of receiving it. When someone is in the position of receiving sympathy, he becomes a supplicant, and you become a giver for free. He becomes humble, you become special. Search within and you will find that even in expressing sorrow there is a taste, a sweetness. It has to be there—because if it were not, then you would also be able to be fully happy in someone else’s happiness.

लेकिन दूसरे के सुख में तो ईर्ष्या भर जाती है, जेलेसी भर जाती है, जलन भर जाती है!

But in another’s happiness, jealousy and envy arise!

दूसरा पहलू इस बात की खबर देता है कि दूसरे के दुख में हम दुखी नहीं हो सकते, लेकिन इसी को हम सहानुभूति कहते रहे हैं। इसी को मैं सहानुभूति कह कर बात कर रहा हूं। इसलिए मैंने दूसरा शब्द चुनना उचित समझा, वह है--‘समानुभूति, एम्पैथी।’

This second fact shows that we are not truly sorrowful in another’s sorrow; yet this is what we have been calling sympathy. That is why I chose another word—samānubhūti: empathy.

सहानुभूति एक तो झूठी होती है, वंचना होती है, और अगर हम यह भी समझ लें कि किसी आदमी की सहानुभूति सच्ची ही हो; वह दूसरे के दुख में दुख अनुभव करे और दूसरे के सुख में सुख अनुभव करे, तो भी हिंसा ही रहती है; अहिंसा नहीं हो पाती। झूठी हो, तब तो निश्चित ही हिंसा होती है; सच्ची हो, तब भी हिंसा ही होती है; अहिंसा नहीं हो पाती। क्योंकि जब तक दूसरा मौजूद है, तब तक अहिंसा फलित नहीं होती। अहिंसा अद्वैत की अनुभूति है। अहिंसा इस बात का अनुभव है कि वहां दूसरा नहीं, मैं ही हूं।

Sympathy is, first of all, false; a cheat. And even if we grant that someone’s sympathy is absolutely genuine—that he feels sorrow in another’s sorrow and joy in another’s joy—even then it remains violence; it does not become nonviolence. If it is false, it is certainly violence; even if it is true, still it is violence, not nonviolence. Because as long as the “other” exists, ahimsa cannot flower. Ahimsa is the experience of nonduality. It is the realization that there is no “other”—only I am.

जब दूसरा दुखी हो रहा है, तो ऐसा अनुभव हो कि दूसरा दुखी हो रहा है और मैं भी दुख अनुभव कर रहा हूं--अगर झूठा है, तब तो हिंसा होगी ही--अगर सच्चा भी है, तो भी मैं मैं हूं और दूसरा दूसरा है; दोनों के बीच का सेतु नहीं टूट गया है; और जहां तक दूसरा दूसरा है, वहां तक अहिंसा संभव नहीं है। दूसरे को दूसरा जानना भी हिंसा है। क्यों? क्योंकि जब तक मैं दूसरे को दूसरा जान रहा हूं, तब तक अज्ञान में जी रहा हूं; दूसरा, दूसरा है नहीं।

If when another is sorrowful, you feel, “The other is unhappy and I, too, am feeling sorrow”—if this is false, it is violence; if it is true, still “I am I” and “the other is the other.” The bridge between two has not collapsed. As long as the other is “other,” nonviolence is not possible. To know the other as other is itself violence. Why? Because as long as I take the other as other, I am living in ignorance. In truth, the other is not other.

समानुभूति का अर्थ है कि दूसरे को दुख हो रहा है, ऐसा नहीं--मैं ही दुखी हो गया हूं। दूसरा सुखी हो रहा है, ऐसा नहीं--मैं ही सुखी हो गया हूं। ऐसा नहीं कि आकाश में चांद प्रकाशित हो रहा है--ऐसा कि मैं ही प्रकाशित हो गया हूं। ऐसा नहीं कि सूरज निकला है--बल्कि मैं ही निकल आया हूं। ऐसा नहीं कि फूल खिले हैं--बल्कि मैं ही खिल गया हूं।

Empathy means: it is not that the other is suffering and I am feeling sad—rather, I myself have become the suffering. It is not that the other is happy—I myself have become the happiness. It is not that the moon is shining in the sky—it is that I myself am illumined. Not that the sun has risen—but that I myself have arisen. Not that flowers have bloomed—but that I myself have blossomed.

एम्पैथी का अर्थ है, अद्वैत। समानुभूति का अर्थ है, एकत्व। अहिंसा एकत्व है।

Empathy means nonduality. Empathy means oneness. Ahimsa is oneness.

तो अब ये तीन स्थितियां हुईं: झूठी सहानुभूति, फॉल्स सिम्पैथी--वह हिंसा है। सच्ची सहानुभूति--वह हिंसा का बहुत सूक्ष्मतम रूप है। और समानुभूति--वह अहिंसा है।

So now there are three states: - False sympathy: it is violence. - True sympathy: it is the subtlest form of violence. - Empathy: it is nonviolence.

हिंसा हो या हिंसा का सूक्ष्म रूप हो, सच्ची सहानुभूति हो, झूठी सहानुभूति हो, वे सब मानसिक तल की घटनाएं हैं। समानुभूति, एम्पैथी आध्यात्मिक घटना है।

Whether crude violence or its subtler form—whether sympathy is false or true—these are all events of the mental plane. Empathy is a spiritual event.

मन के तल पर हम कभी एक नहीं हो सकते। मेरा मन अलग है, आपका मन अलग है। मेरा शरीर अलग है, आपका शरीर अलग है। शरीर और मन के तल पर ऐक्य असंभव है--हो नहीं सकता। सिर्फ आत्मा के तल पर ऐक्य संभव है; क्योंकि आत्मा के तल पर हम एक हैं ही।

On the level of mind we can never become one. My mind is separate, your mind is separate. My body is separate, your body is separate. On the planes of body and mind, unity is impossible. Only on the plane of the self is unity possible—because there we are already one.

जैसे एक घड़े को हम पानी में डुबा दें, नदी में बहती हुई, भर जाए घड़े में पानी, तो घड़े के भीतर पानी और घड़े के पानी बाहर एक ही है। सिर्फ बीच में एक घड़े की मिट्टी की दीवाल है, जो टूट जाए, तो पानी एक हो जाए।

Take a pot and immerse it in a flowing river. Water fills the pot. The water inside and the water outside are one and the same. Only a thin baked wall of clay separates them; if it breaks, the waters are one.

मन और शरीर की एक दीवाल है, जो दूसरे से मिलने से रोकती है, जो दूसरे के साथ एक नहीं होने देती। हम सब घड़े हैं मिट्टी के, चेतना के बड़े सागर में। घड़े तो अलग होंगे, लेकिन घड़ों के जो भीतर है, वह अलग नहीं है। और जो अहिंसा को अनुभव करता है, या जो आत्मा को अनुभव करता है, वह अनुभव कर लेता है कि घड़े कितने ही अलग हों, घड़े के भीतर एक ही विराजमान है।

Body and mind are such walls, preventing us from meeting the other, from becoming one with the other. We are all clay pots in the vast ocean of consciousness. The pots are different, but what is within the pots is not different. One who realizes ahimsa, who realizes the self, comes to know that though the pots are many, the indweller is one.

इस एक का अनुभव अहिंसा है। इसलिए इसमें सहानुभूति नहीं हो सकती। सहानुभूति में दूसरा जरूरी है। इसमें समानुभूति हो सकती है। दूसरा इसमें नहीं बचा है।

The experience of this One is ahimsa. In that there can be no sympathy—because sympathy requires an other. There can be empathy—because there the other is no more.

समानुभूति, चित्त और मन के पार है। वह बियांड माइंड है। वह मन के भीतर, मन के नीचे नहीं--मन के ऊपर और मन के पार है।

Empathy is beyond mind. It is not inside or below the mind—it is above the mind, beyond the mind.

यह जो मन के पार घटना घटती है, यही अध्यात्म है। सिर्फ आध्यामिक कह सकता है, वही जो तुम हो, वही मैं हूं। सिर्फ आध्यात्मिक कह सकता है कि सूरज में जो जल रही ज्योति, वही छोटे से मिट्टी के दीये में भी जल रही है। सिर्फ आध्यात्मिक कह सकता है कि कण में जो है वही विराट में भी है। सिर्फ आध्यात्मिक कह सकता है कि बूंद और सागर एक ही चीज के दो नाम हैं।

This event that happens beyond mind is what we call spirituality. Only a spiritual one can say, “What you are, I am.” Only the spiritual can say, “The flame that burns in the sun burns in this little earthen lamp as well.” Only the spiritual can say, “What is in the atom is also in the vast.” Only the spiritual can say, “The drop and the ocean are two names for one reality.”

समानुभूति का अर्थ है: बूंद और सागर एक हैं। और जिसने एक बूंद को भी पूरा जान लिया, उसे सागर में जानने को कुछ बाकी नहीं रह जाता। एक बूंद जान ली तो पूरा सागर जान लिया। जिसने अपने भीतर की बूंद जान ली, उसने सबके भीतर के सागर को भी जान लिया। फिर वह मरता नहीं। क्योंकि कैसे मरेगा--वह बचा नहीं। फिर वह, फिर वह अहंकार, वह ‘मैं’ विदा हो गया, क्योंकि कोई ‘तू’ नहीं मिला कहीं। जब तक ‘तू’ मिले, तभी तक ‘मैं’ बच सकता है। जब ‘तू’ न मिले तो ‘मैं’ भी नहीं बच सकता। वह ‘तू’ और ‘मैं’ की जोड़ी साथ-साथ है।

Empathy means: the drop and the ocean are one. And one who has known even a single drop completely has nothing left to know in the ocean. Know the drop and you have known the ocean. One who has known the drop within has known the ocean within all. Then he does not die. How could he die—he is no longer there. The ego, the “I,” departs—because nowhere is any “you” to be found. As long as “you” exists, “I” can exist. When “you” is not, “I” cannot be. The pair of “I and you” stand or fall together.

मार्टिन बूबर ने ‘आइ एंड दाउ’ एक किताब लिखी है। कीमती किताब है। ‘मैं और तू।’ और मार्टिन बूबर के खयाल से जीवन के सारे संबंध ‘मैं’ और ‘तू’ के संबंध हैं। लेकिन एक और जगत भी है, जो मैं और तू के बाहर है, बियांड आइ एंड दाउ। एक और जगत है, वास्तविक जीवन का--संबंधों का नहीं--जीवन-ऊर्जा का, परमात्मा का, जहां मैं और तू नहीं हैं।

Martin Buber wrote a valuable book, I and Thou. In Buber’s view, the relationships of life are all “I–Thou.” But there is another realm as well, which is beyond I and Thou. The real life—the life of pure energy, of the divine—is where neither I nor Thou exists.

बंगाली में एक छोटा सा नाटक है। नाटक है, जिसमें कथा है कि एक यात्री वृंदावन गया है। रास्ते में, उसके पास जो सामान था, सब चोरी हो गया। पर सोचा उसने, अच्छा ही है कृष्ण के पास खाली हाथ जाऊं, यही उचित है। क्योंकि भरे हाथ को वे भी कैसे भर पाएंगे! अगर कृष्ण से भरना है, तो खाली हाथ ही लेकर जाऊं, उचित है। शायद कृष्ण ने ही चोर भेजे होंगे! उसने धन्यवाद दिया और आगे बढ़ गया।

There is a small Bengali play. The story: A pilgrim goes to Vrindavan. On the way thieves steal all he had. He thinks, “Good! Let me go empty-handed to Krishna. That is fitting. If I want to be filled by Krishna, how can he fill hands already full? Perhaps Krishna himself sent the thieves!” He gives thanks and proceeds.

फिर वह मंदिर के द्वार पर पहुंचा, लेकिन द्वारपाल ने हाथ से उसे रोक लिया और कहा: भीतर न जा सकोगे। पहले सामान बाहर रख दो।

He reaches the temple gate, but the gatekeeper stops him. “You cannot enter. First leave your belongings outside.”

पर उसने कहा: अब तो सामान बचा भी नहीं, वह तो कृष्ण के चोर पहले ही छीन चुके।

“But nothing is left,” he says. “Krishna’s thieves already took it.”

नहीं; द्वारपाल ने कहा: सामान पहले बाहर रख दो, फिर भीतर जा सकते हो। यहां तो सिर्फ खाली हाथ ही जा सकते हो।

“No,” the gatekeeper says. “Leave your belongings outside, then you may enter. Only the empty-handed can enter here.”

उस आदमी ने अपने हाथ देखे, वे खाली थे। उसने द्वारपाल के सामने हाथ किए, वे खाली थे।

The man looks at his hands—empty. He shows them to the gatekeeper.

द्वारपाल ने कहा कि नहीं, भरे हाथ नहीं जा सकते हो।

“Not with hands still full,” says the gatekeeper.

पर वह आदमी कहने कहा कि मैं तो अब बिलकुल खाली हाथ हूं!

“But I’m completely empty-handed now!”

उस द्वारपाल ने कहा: जब तक तुम हो, तब तक कैसे खाली हाथ हो सकते हो? जब तक तुम कहते हो, मैं तो बिलकुल खाली हाथ हूं, तब तक तुम खाली हाथ कैसे हो सकते हो? कम से कम ‘मैं’ तो तुम्हारे हाथों में भरा ही है। इस ‘मैं’ को बाहर छोड़ दो।

“When you are,” the gatekeeper replies, “how can you be empty-handed? As long as you say, ‘I am completely empty-handed,’ how can you be empty? At least the ‘I’ is filling your hands. Leave this ‘I’ outside.”

मैं को बाहर छोड़े बिना कोई परमात्मा के मंदिर में प्रवेश नहीं पा सकता। मैं को छोड़ कर जो जीता है, वह एम्पैथी को, समानुभूति को उपलब्ध होता है। जिसका मैं मर जाता है, उसके लिए, दूसरे को जो हो रहा है वह भी उसे ही हो रहा है। या उसे का भी सवाल नहीं है, हो रहा है। कहीं भी कांटा गड़ता है, तो उसकी पीड़ा उसे भी पहुंच जाती है। कहीं आनंद की बांसुरी बजती है, तो वे भी उसके अपने ही स्वर हो जाते हैं। अब कुछ भी पराया नहीं, अब कुछ भी अजनबी नहीं, अब कुछ भी दूसरा नहीं।

Without leaving the “I,” no one can enter the temple of the Divine. One who lives without the “I” attains empathy. For one whose “I” has died, whatever happens to the other is happening to him—indeed, the “him” also is not there; it is simply happening. Wherever a thorn pricks, that pain reaches him. Wherever a flute of joy plays, its notes become his own. Now nothing is alien, nothing is strange, nothing is other.

समानुभूति अध्यात्म की श्रेष्ठतम ऊंचाई है। सहानुभूति हमारी कामचलाऊ दुनिया की व्यावहारिकता है। उस सहानुभूति में अक्सर तो निन्यानबे प्रतिशत झूठी होती है सहानुभूति। जब हम सिर्फ धोखा देते--दूसरे को नहीं, अपने को भी। कभी एक प्रतिशत सच होती है, तब भी मैं और तू कायम रह जाते हैं, घड़े मौजूद रहते हैं। शायद झांक कर एक घड़े से दूसरे घड़े में हम देख लेते हैं, लेकिन फिर भी दोनों के बीच एक ही है, एक ही प्रवाहित है--इसका कोई पता नहीं चल पाता है।

Empathy is the highest peak of spirituality. Sympathy is the practicality of our makeshift world. Ninety-nine percent of sympathy there is false—we deceive not only the other but ourselves. If ever, one percent, it is true, still the “I and Thou” survive, the pots remain. Perhaps one pot peeks into another, but the flow of the one reality through both is not recognized.

समानुभूति मैंने उस तत्व को कहा है, जहां एक ही शेष रह जाता है, जहां दूसरा नहीं है। अद्वैत कहें, ब्रह्म कहें, परमात्मा कहें, और कोई नाम दें; अस्तित्व कहें, एक्झिस्टेंस कहें, कोई और नाम दें; एक ही जहां रह जाता है, वहां जीवन अपनी परम ऊंचाई पर, अपने पीक एक्सपीरिएंस पर परम अनुभूति को उपलब्ध होता है। गिराना होता है ‘तू’ को और ‘मैं’ को।

By empathy I mean that realm where only the One remains, where the other is not. Call it nonduality, call it Brahman, call it God—call it Existence by any name—where the One alone remains, there life attains its supreme height, its peak experience. There the “you” and the “I” are to be dropped.

मैंने कहा उस दिन यह भी कि मैं और तू का संबंध ही हिंसा है। कठिन होगा थोड़ा, क्योंकि मैं और तू के अतिरिक्त हम कोई भी क्षण नहीं जानते। लेकिन थोड़े प्रयोग करें, तो शायद क्षणों की झलक मिल जाए।

I said the other day as well: the relationship of “I and Thou” is itself violence. This will be a bit difficult, because we know no moment outside “I and Thou.” But with a little experimentation, perhaps glimpses will come.

कभी नदी के किनारे रेत पर बैठ कर। लेट जाएं दोनों हाथ-पैर पसार कर। छाती में भर लें रेत को। बंद कर लें आंखें। दबा लें अपने चेहरे को भी रेत में। भूल जाएं यह कि आप हैं और रेत है। तोड़ दें वह बीच की जगह, वह फासला जो रेत को आपसे अलग करता है। रेत की ठंडक को प्रवेश कर जाने दें स्वयं में। स्वयं की गर्मी को प्रवेश कर जाने दें रेत में। अनुभव करें कि फैल गए और एक हो गए उस रेत से।

Sometimes sit on the riverbank upon the sand. Lie down, arms and legs outstretched. Fill your chest with the cool sand. Close your eyes. Bury your face in the sand. Forget that you are here and the sand is there. Break the gap, the distance that separates you from the sand. Let the coolness of the sand enter you. Let your warmth enter the sand. Experience spreading out and becoming one with the sand.

कभी खुले आकाश में हाथ फैला कर खड़े हो जाएं। आलिंगन कर लें खुले आकाश का, शून्य का। कभी घड़ी भर मौन रह जाएं खुले आकाश के साथ। छोड़ दें यह खयाल कि शरीर की सीमा पर मैं समाप्त हो जाता हूं। बढ़ाएं अपनी सीमा को। हो जाने दें इतनी ही बड़ी, जितनी आकाश की है।

Sometimes, under the open sky, stand with arms wide. Embrace the open sky, the void. Be silent for a while with the open sky. Drop the idea that you end at the boundary of your body. Extend your boundary. Let it become as vast as the sky.

कभी रात के तारों के साथ, लेट जाएं जमीन पर। और रात के तारों को आने दें अपने तक। और जाने दें अपने को तारों तक। और भूल जाएं कि वहां तारे हैं और यहां आप हैं। तारों और आपके बीच जो लेन-देन रहे, वही बाकी रह जाए। वह जो कम्युनिकेशन हो, वह जो संवाद हो, वही बाकी रह जाए।

Sometimes, with the night stars, lie on the earth. Let the stars come to you; let yourself go to the stars. Forget that the stars are there and you are here. Let only the exchange between you and the stars remain. Let the communion remain.

तो बहुत जल्दी, बहुत शीघ्र धीरे-धीरे, अचानक जीवन में एक्सप्लोजन होने लगेंगे। और अहसास होने लगेगा--न तो उस तरफ कोई तू है, न इस तरफ कोई मैं है। शायद एक ही है दोनों तरफ। एक के ही बाएं और दाएं हाथ दो छोरों पर हैं। एक ही हवा की लहर, जो इधर आई थी, उधर चली गई है।

Then, soon—very soon, slowly slowly—suddenly, explosions begin to happen in life. A sense arises that neither on that side is there a “you,” nor on this side an “I.” Perhaps it is one and the same on both sides—one being whose left and right hands appear at two ends. One and the same wave of wind that came here has gone there.

आप जो श्वास ले रहे हैं, मेरे पास आ जाती है, फिर मेरी हो जाती है। और मैं ले भी नहीं पाता कि निकल जाती है और आपकी हो जाती है। अभी वृक्ष लेता था उसे, अभी पृथ्वी लेती थी उसे, अभी आपने लिया था उसे, अभी मैंने लिया उसे!

The breath you inhale comes to me and becomes mine; before I can even keep it, it goes out and becomes yours. Just now the tree was taking it in, just now the earth, just now you, just now I!

जीवन एक सतत प्रवाह है, जीवन एक अखंड धारा है। जीवन एक है, लेकिन हम उस एक का अनुभव नहीं कर पाते; क्योंकि हम सबने अपने आस-पास परकोटे खींचे हैं, हमने अपनी दीवालें बनाई हैं, हमने सब तरफ से अपने को रोका है और सब तरफ सीमाएं बनाई हैं। ये सीमाएं हमारी कल्पित बनाई गई सीमाएं हैं, ये सीमाएं कहीं हैं नहीं। ये सीमाएं हमने बना रखी हैं, ये सीमाएं कामचलाऊ हैं, इन सीमाओं का कहीं कोई अस्तित्व नहीं है।

Life is a continuous flow—an unbroken stream. Life is one. But we cannot experience that one because we have built ramparts all around; we have raised walls everywhere; we have blocked ourselves on all sides and drawn boundaries. These boundaries are imagined; they are not anywhere. We have made them; they are makeshift; they have no real existence.

अगर एक वैज्ञानिक से पूछें, तो वह भी कहेगा, नहीं है; और अगर एक आध्यात्मिक से पूछें, तो वह भी कहेगा, नहीं है। आध्यात्मिक इसलिए कहेगा कि आत्मा के फैलाव को देखा उसने। वैज्ञानिक इसलिए कहेगा कि सब सीमाएं खोजीं और सीमाओं को कहीं पाया नहीं है उसने।

Ask a scientist—he too will say they are not. Ask a spiritual one—he too will say they are not. The spiritual says so because he has seen the expansion of the self. The scientist says so because he has searched all boundaries and found none.

वैज्ञानिक से पूछें कि आपका शरीर कहां समाप्त होता है? तो वह कहेगा, कहना मुश्किल है। हड्डियों पर समाप्त होता है? हड्डियों पर समाप्त नहीं होता, क्योंकि हड्डियों पर मांस है। मांस पर समाप्त होता है? मांस पर समाप्त नहीं होता, क्योंकि मांस के ऊपर चमड़े की पर्त है। चमड़े की पर्त पर समाप्त होता है? चमड़े की पर्त पर समाप्त नहीं होता, क्योंकि बाहर हवा की अनिवार्य पर्त जरूरी है। अगर वह न रह जाए, तो न हड्डी होगी, न मांस होगा। हवा की पर्त पर समाप्त होता है? नहीं, हवा की पर्त तो दो सौ मील पृथ्वी के पूरे होने पर समाप्त हो जाती है। लेकिन अगर सूरज की किरणें इस हवा की पर्त को न मिलती रहें, तो यह हवा की पर्त भी नहीं रह जाएगी। सूरज तो दस करोड़ मील दूर है। तो मेरा शरीर सूरज पर समाप्त होता है? दस करोड़ मील दूर? तो सूरज भी ठंडा पड़ जाएगा अगर महासूर्यों से उसे प्रकाश की किरणें निरंतर न मिलती रहें। तो मेरा शरीर समाप्त कहां होता है?

Ask a scientist: Where does your body end? He will say, hard to tell. Does it end at the bones? No—upon the bones is flesh. At the flesh? No—upon the flesh is skin. At the skin? No—outside the skin an indispensable layer of air is necessary. Without it there would be no bone, no flesh. Does it end at the layer of air? No—that layer ends two hundred miles up, where the atmosphere thins out. But if the sun’s rays did not continuously energize that air, even it would not remain. The sun is a hundred million miles away. Does my body end there, a hundred million miles away? But the sun itself would go cold if it were not continuously fed by the light of great suns beyond. So where does my body end?

वैज्ञानिक कहता है, सब सीमाएं खोजीं और सीमाओं को नहीं पाया। आध्यात्मिक कहता है, भीतर देखा और असीम को पाया। आध्यात्मिक कहता है, असीम को पाया; वैज्ञानिक कहता है, सीमाओं को नहीं पाया। वैज्ञानिक नकार की भाषा बोलता है, निगेटिव। वह कहता है, सीमा नहीं है। आध्यात्मिक पाजिटिव, विधेय की भाषा बोलता है; वह कहता है, असीम है। लेकिन इन दोनों बातों का मतलब एक है। और आज विज्ञान और धर्म बड़े निकट आकर खड़े हो गए हैं। उनकी सारी घोषणाएं निकट आकर खड़ी हो गई हैं। आज वैज्ञानिक नहीं कह सकता कि आपका शरीर कहां समाप्त होता है। यह शरीर वहीं समाप्त होता है, जहां ब्रह्मांड समाप्त होता होगा। इसके पहले समाप्त नहीं होता।

The scientist says: I searched for boundaries and did not find them. The spiritual says: I looked within and found the boundless. The scientist speaks the language of negation: “There is no boundary.” The spiritual speaks the language of affirmation: “It is infinite.” Both point to the same. Today, science and religion stand very close; their proclamations have drawn near. Today no scientist can say where your body ends. It ends where the universe ends—nowhere before.

इस अनुभव को मैं समानुभूति कहता हूं, जब तारे दूर नहीं रह जाते, मेरे भीतर घूमने लगते हैं; और जब मैं तारों से दूर नहीं रह जाता और उनकी किरणों पर नाचने लगता हूं; और जब सागर की लहरें दूर नहीं रह जातीं, मेरी ही लहरें हो जाती हैं; और जब मैं दूर नहीं रह जाता, सागर की लहरों पर झाग बन जाता हूं; और जब वृक्षों पर खिले फूल मेरे ही फूल होते हैं, और वृक्षों से गिरे सूखे पत्ते मेरे ही सूखे पत्ते होते हैं; तब मैं अलग नहीं रह जाता हूं।

I call this experience empathy—when the stars are no longer far, but begin to revolve within me; when I no longer remain far from the stars, but start dancing upon their rays; when ocean waves are no longer distant, but become my waves; when I am no longer separate, but become foam upon the ocean’s waves; when the flowers on the trees are my flowers, and the dry leaves that fall are my dry leaves. Then I am no longer separate.

अलग हम हैं भी नहीं। अलग से ज्यादा कोई भ्रम नहीं है। सेपरेटनेस, अलग होने का खयाल सबसे बड़ा इलूजन है, सबसे बड़ा भ्रम है; लेकिन उसे हम पाल कर जीते हैं। उपयोगी है, अगर उसे न पालें, तो कठिनाई होगी।

आपका धन है, और उसे मैं मेरा नहीं कह सकता। आपके कपड़े हैं, और उन्हें मैं उतार कर मेरे नहीं बना सकता। जीवन के व्यवहार में आपकी दुकान है, वह मेरी नहीं है; और आपका मकान है, वह मेरा नहीं है। हालांकि आपके घर मेहमान होता हूं तो आप कहते हैं, सब आपका ही है! लेकिन उसको गंभीरता से लेने की कोई भी जरूरत नहीं है।

We are not separate. There is no illusion greater than separateness. But we live by nursing this illusion because it is useful. Your wealth is yours; I cannot call it mine. Your clothes are yours; I cannot take them off you and make them mine. In the transactions of life, your shop is not mine; your house is not mine. Though when I am a guest in your home you say, “Everything here is yours!”—there is no need to take that seriously.

जीवन के व्यवहार में सीमाएं काम करती मालूम पड़ती हैं, लेकिन जीवन सिर्फ व्यवहार का नाम नहीं है। जीवन सिर्फ दुकान नहीं है; मकान और कपड़े नहीं है। और जीवन केवल आजीविका के उपाय नहीं है। जीवन तिजोरियों में नहीं है, वस्त्रों में नहीं है। जीवन बड़ी बात है। जीवन सिर्फ उपयोगिता, यूटिलिटी नहीं है। जीवन आनंद भी है। जीवन लीला भी है। जीवन अपार रहस्य भी है। इसलिए जो उपयोगिता को सब मान लेगा, वह मुश्किल में पड़ जाएगा। उपयोगिता में हम बहुत झूठी बातें कहते हैं, पर उनसे काम चलता है, चल जाता है; क्योंकि सारी उपयोगिता माने हुए सत्यों पर चलती है।

In the practical affairs of life, boundaries seem to work; but life is not only affairs. Life is not only shops, houses, clothes. Life is a great matter. Life is not mere utility. Life is bliss too. Life is leela—divine play. Life is an unfathomable mystery. One who takes utility to be all will fall into difficulty. In utility, we use many false expressions and it works, because utility runs on assumed truths.

मैं किसी के घर रुकता हूं, और कहता हूं, पानी का एक गिलास ले आएं। वह गिलास में पानी ले आता है! अब तक कोई ‘पानी का गिलास’ लाता हुआ मिला नहीं। चल जाता है, झूठ है बिलकुल। पानी का गिलास लाइएगा भी कैसे? पानी का गिलास लाया नहीं जा सकता। लेकिन समझें, हम दोनों समझ गए। वह पानी का गिलास तो नहीं लाता--गिलास तो कांच का लाता है, तांबे का लाता है, पीतल का लाता है--उसमें पानी ले आता है। न तो मैं उससे झगड़ा करता कि आपने मेरी बात मानी नहीं, न वह मुझसे झगड़ा करता है कि आप बड़ी आध्यात्मिक भाषा बोल रहे हैं। काम चल जाता है।

I stay at someone’s house and say, “Bring a glass of water.” He brings “a glass of water.” In truth, no one has ever brought “a glass of water.” It is a false phrase, but it works. How would he bring a glass of water? He brings a glass made of glass, or copper, or brass—and in it, water. I do not quarrel that he did not obey my words, and he does not quarrel that I am speaking over-spiritual language. It works.

लेकिन जिंदगी कामचलाऊ नहीं है, जिंदगी कामचलाऊपन से ऊपर है। हमारी सब भाषा कामचलाऊ है, उससे इशारे हो जाते हैं, गैस्चर्स हैं; काम चल जाए, बात पूरी हो जाती है। लेकिन जिसने कामचलाऊपन को, व्यवहार को जिंदगी समझ लिया, वह आदमी जिंदगी के बड़े रहस्यों से वंचित रह जाता है। उसके लिए जिंदगी के परम रहस्य के द्वार खुल ही नहीं पाते। उसके लिए जीवन-वीणा का संगीत बज ही नहीं पाता। उसके लिए परमात्मा पुकारता रहता है, उसे उसकी पुकार सुनाई ही नहीं पड़ती है।

But life is not makeshift; it is beyond makeshiftness. Our whole language is makeshift; it only points—gestures—enough that work gets done. But one who takes makeshiftness and transaction to be life itself remains deprived of life’s great mysteries. For him the doors to the supreme mystery do not open. The veena of life never plays for him. The Divine keeps calling, but he does not hear.

यह जो अद्वैत, असीम, यह जो अनंत जीवन है, उपयोगिता में उसे खो मत देना। उसे उपयोगिता के बाहर खोजते ही रहना है। उसे मेरे-तेरे के बाहर अन्वेषण करते ही रहना है। उसे उस दिन तक खोजना है, जब तक वह मिल ही नहीं जाता है। उसके मिलन को मैंने समानुभूति कहा है। वही अहिंसा है, वही प्रेम है, वही अद्वैत है, वही मुक्ति है।

Do not lose this nonduality, this infinite, in the name of utility. Keep seeking it outside of use, beyond mine-and-thine. Seek it until it is found. I have called its attainment empathy. That is ahimsa, that is love, that is nonduality, that is liberation.

एक आखिरी सवाल और पूछ लें।

One last question—let us take that too.

ओशो, हिंसा और सामाजिक न्याय का क्या संबंध है? कभी ऐसी चर्चा की जाती है कि अहिंसा और हिंसा दोनों सामाजिक न्याय की रीति ही हैं और माओ, स्टैलिन, हिटलर वगैरह ऐतिहासिक अनिवार्यता थी। आपका इस पर क्या मंतव्य है?
Osho, what is the relationship between violence and social justice? It is sometimes argued that both nonviolence and violence are methods of social justice, and that Mao, Stalin, Hitler, and the like were historical inevitabilities. What is your view on this?

अहिंसा सामाजिक नीति और नियम नहीं है। और अगर अहिंसा सामाजिक नीति और नियम है, तो हिंसा से कभी छुटकारा नहीं हो सकता है। अहिंसा आध्यात्मिक नियम है, सामाजिक नहीं; सोशल नहीं, स्प्रिचुअल।

Nonviolence is not a social policy or rule. And if nonviolence is made into a social policy and rule, then there can never be freedom from violence. Nonviolence is a spiritual law, not a social one; not social, spiritual.

अगर सामाजिक नियम हम बनाएं अहिंसा को, तब तो फिर कभी हिंसा भी जरूरी मालूम होगी। और ऐसा उपद्रव है कि कभी तो अहिंसा की रक्षा के लिए भी हिंसा जरूरी हो जाएगी। एक आदमी अगर किसी पर हिंसा कर रहा है, तो अदालत उस आदमी पर हिंसा करेगी; क्योंकि वह हिंसा कर रहा था। एक राष्ट्र अगर दूसरे के साथ हिंसा करेगा, तो वह राष्ट्र उसे हिंसा से उत्तर देगा; क्योंकि हिंसा का उत्तर देना न्यायसंगत है; और हिंसा को झेलना अन्याय है, और अन्याय को झेलना उचित नहीं है।

If we turn nonviolence into a social rule, then violence will at times appear necessary. Such is the disturbance that at some point violence will even seem necessary to protect nonviolence. If a man commits violence against someone, the court will commit violence upon that man—because he committed violence. If one nation is violent toward another, the other will answer with violence—because to answer violence is deemed just; to suffer violence is injustice, and to suffer injustice is not right.

अहिंसा के जिस सूत्र की मैं बात कर रहा हूं, वह आध्यात्मिक नियम है। और अगर सामाजिक अहिंसा की हम बात करना चाहें, तो सामाजिक अहिंसा सदा सापेक्ष, रिलेटिव नियम होगा। उसमें हिंसा-अहिंसा दोनों की जगह होगी। उसमें हिंसा भी चलेगी, अहिंसा भी चलेगी। उसमें वे दोनों मिश्रित होंगी। वह मिक्स्ड इकॉनामी होगी। उसमें अहिंसा और हिंसा एक-दूसरे के साथ ही खड़ी रहेंगी, और पहलू बदलते रहेंगे।

The principle of nonviolence I am speaking of is a spiritual law. And if we speak of social nonviolence, it will always be a relative rule. There will be room for both violence and nonviolence. Both will function; they will be mixed. It will be a mixed economy. Violence and nonviolence will stand side by side, and the emphasis will keep shifting.

समाज के तल पर पूर्ण अहिंसा अभी नहीं पाई जा सकती; अभी तो एक-एक व्यक्ति के तल पर ही पूर्ण अहिंसा पाई जा सकती है। समाज के तल पर कभी हम पा सकेंगे, इसकी आशा भी शायद करनी उचित नहीं है। यह वैसे ही उचित नहीं है, जैसे कि आत्म-ज्ञान किसी दिन हम समाज के तल पर पा सकेंगे, यह आशा उचित नहीं है।

At the level of society, perfect nonviolence cannot be attained yet; only at the level of the individual can perfect nonviolence be found. It may not even be appropriate to hope that we will ever achieve it socially. It is as unreasonable as hoping that one day society as a whole will attain self-knowledge.

किसी दिन सारे मनुष्य आत्म-ज्ञान को उपलब्ध हो जाएंगे, ऐसी आशा करनी उचित नहीं है। क्योंकि चुनाव है, और कोई अगर आत्म-अज्ञानी रहना चाहेगा तो उसे आत्म-ज्ञान के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। आत्म-ज्ञान सदा ही स्वतंत्रता रहेगी, चुनाव रहेगा, कोई होना चाहेगा...। हम यह आशा कर सकते हैं कि धीरे-धीरे ज्यादा से ज्यादा लोग आत्म-ज्ञान को उपलब्ध होते जाएंगे।

It is not reasonable to expect that someday all human beings will become enlightened. Because there is choice: if someone wishes to remain unenlightened, he cannot be forced into self-knowledge. Self-knowledge will always be a matter of freedom, of choice, of someone wanting to be... We can only hope that, gradually, more and more people will attain it.

लेकिन एक और खतरा है, वह भी मैं आपसे कहूं। जो व्यक्ति भी आत्म-ज्ञान को उपलब्ध हो जाता है, वह हमारे इस समाज में वापस लौटना बंद हो जाता है। वह वापस नहीं लौटता। उसके नये जन्म असंभव हो जाते हैं। क्योंकि नये जन्म के लिए आकांक्षा और तृष्णा और कामना जरूरी है। वही लौटता है नये जन्म के लिए, जिसकी कोई कामना शेष रह गई, जो उसे पूरा करना चाहता है। अगर महावीर और बुद्ध भी लौटते हैं एक-एक जन्मों में, तो भी वे इसीलिए लौटते हैं कि कम से कम एक कामना उनकी शेष रह गई कि उन्होंने जो जाना है, वे दूसरों को कहना चाहते हैं। वह भी काफी वासना है। वह भी काफी वासना है! अगर मेरे पास कुछ है और मैं दूसरों को कहना चाहता हूं, तो भी लौट आऊंगा। लेकिन वह भी वासना है--आखिरी वासना है। वह भी तिरोहित हो जाती है, फिर लौटना कैसे होगा?

But there is another danger, let me tell you that too. Whoever attains self-knowledge stops returning to our society. He does not come back. New births become impossible for him, because for a new birth desire, thirst, craving are necessary. Only he returns who has some desire left to fulfill. If even Mahavira and Buddha return for a birth or two, they return only because at least one desire remains: to share with others what they have known. That too is a considerable desire—that too is desire! If I have something and I want to tell others, I too will return. But that too is desire—the last desire. When even that dissolves, how will there be any return?

जो आत्म-ज्ञान को उपलब्ध होते हैं, वे तिरोहित हो जाते हैं अंतरिक्ष में। वे किसी विराट कॉस्मास में, किसी विराट चेतना के साथ एक हो जाते हैं। जो नहीं उपलब्ध होते, वे वापस लौटते चले जाते हैं।

Those who attain self-knowledge disappear into the vastness. They become one with some immense cosmos, with an immense consciousness. Those who do not attain it keep returning.

इसलिए समाज कभी-कभी आत्म-ज्ञान के फूल को खिलाता है। लेकिन वह फूल खिला, मुर्झाया, उसकी सुगंध आकाश में खो जाती है। और फिर समाज चलता रहता है।

Thus society, once in a while, brings forth the flower of self-knowledge. But the flower blooms, withers, its fragrance dissolves into the sky—and society goes on.

समाज आत्म-ज्ञानी नहीं हो सकेगा, समाज आत्म-अज्ञानी ही बना रहेगा। लेकिन इस आत्म-अज्ञानी समाज में आत्म-ज्ञानी व्यक्ति का फूल खिलता रहेगा, खिलता रह सकता है, खिलता रहना चाहिए।

Society will not become enlightened; society will remain unenlightened. Yet within this unenlightened society, the flower of the enlightened individual will go on blooming—it can, and it should.

समाज के तल पर अहिंसा कभी पूर्ण सत्य नहीं हो सकती। इसलिए जिन लोगों ने सामाजिक तल पर अहिंसा की बात की है, वे हिंसा को भी स्वीकृति देते हैं; और देना पड़ेगी। हिंसा जारी रहेगी। तब हिंसा-अहिंसा दो पहलू होंगे समाज के, जब जो जरूरी हो। जब अहिंसा से काम चले, तो अहिंसा; और जब हिंसा से काम चले, तो हिंसा; जिससे काम चल जाए।

At the level of society, nonviolence can never be an absolute truth. Hence those who have spoken of nonviolence on the social plane also end up accepting violence—and they will have to. Violence will continue. Then violence and nonviolence become two aspects of society, to be used according to necessity: when nonviolence works, nonviolence; and when violence works, violence—whatever gets the job done.

हिंदुस्तान में आजादी की लड़ाई चलती थी, तो आजादी की लड़ाई लड़ने वाला अहिंसक था। फिर वही सत्ताधिकारी बना, तो हिंसक हो गया। आजादी की लड़ाई अहिंसा से चल सकती थी, क्योंकि हिंसा से चलने का कोई उपाय नहीं दिखाई पड़ता था। तो उसने आजादी की लड़ाई अहिंसा से चला ली। लेकिन सत्ता में आने के बाद उसने नहीं सोचा कि अब सत्ता अहिंसा से चलाई जाए। अब सत्ता हिंसा से चल रही है। अंग्रेजों ने इतनी गोली कभी नहीं चलाई थी इस मुल्क में, जितनी उन लोगों ने चलाई, जो अहिंसक हैं!

In India, during the freedom struggle, the freedom fighter was nonviolent. Then the same person came to power and became violent. The freedom struggle could be waged through nonviolence because no workable way of violence appeared available; so they ran the struggle through nonviolence. But after coming to power they did not think to govern through nonviolence. Now power runs through violence. The British never fired as many bullets in this country as those who had been nonviolent did after taking power!

तो जो अहिंसा को नीति समझता है, समाज की एक कनवीनिएंस समझता है, एक सुविधा समझता है, जरूरत पड़ने पर हिंसक हो जाएगा। हिंसक-अहिंसक होना उसकी सुविधा की बात होगी। लेकिन महावीर को किसी भी भांति हिंसक नहीं बनाया जा सकता। उनके लिए अहिंसा सामाजिक नीति-नियम नहीं, आध्यात्मिक सत्य है। वह कनवीनिएंस नहीं है। वह कोई सुविधा की बात नहीं है कि हम कुछ भी हो जाएं। वह उनकी परम नियति है, वह डेस्टिनी है।

So one who takes nonviolence as a policy, as a social convenience, will become violent whenever needed. For him, being violent or nonviolent will be a matter of convenience. But Mahavira cannot be made violent in any way. For him, nonviolence is not a social policy or rule; it is a spiritual truth. It is not convenience. It is not a matter of utility—come what may. It is his ultimate destiny.

अहिंसा के लिए सब खोया जा सकता है--स्वयं को भी खोया जा सकता है। अहिंसा किसी के लिए नहीं खोई जा सकती। पर ऐसा अहिंसक होना व्यक्ति के लिए ही संभव है। और अगर कभी किसी समाज ने ऐसे अहिंसक होने की भूल की, तो वह सिर्फ कायर हो जाएगा, अहिंसक नहीं हो पाता। ऐसा हुआ भी।

For nonviolence, everything can be sacrificed—even oneself. Nonviolence cannot be sacrificed for anything. But such nonviolence is possible only for the individual. And if ever a society makes the mistake of trying to be nonviolent in that sense, it will become merely cowardly, not truly nonviolent. This has happened.

महावीर की अहिंसा को समाज ने समझा कि हम अपनी अहिंसा बना लेंगे, तो अहिंसक समाज पैदा हो गए! अहिंसक समाज हो नहीं सकता। महावीर की अहिंसा का समाज नहीं हो सकता। महावीर की अहिंसा के सिर्फ इंडिविजुअल्स, व्यक्ति हो सकते हैं। इसलिए जो समाज महावीर की अहिंसा को मान कर अहिंसक होने की कोशिश करेगा, वह सिर्फ कायर, कावर्ड हो जाएगा और कुछ भी नहीं हो सकता। लेकिन वह अपनी कायरता को अहिंसा कहेगा। हिंसा न करने की हिम्मत को वह अहिंसा कहे चला जाएगा। लेकिन उसकी भी चमड़ी को जरा उखाड़ें, तो भीतर हिंसा के झरने फूटते हुए मिल जाएंगे। कायर भी बड़ा हिंसक होता है, लेकिन मन ही मन में होता है। समाज अभी अहिंसक नहीं हो सकता--कभी हो सकता है, ऐसा भी मैं नहीं कहता। बहुत मुश्किल है; असंभव ही है। व्यक्ति ही अहिंसक हो सकता है।

Society thought it could adopt Mahavira’s nonviolence and become nonviolent—so “nonviolent societies” were proclaimed! But a nonviolent society is not possible. Mahavira’s nonviolence cannot belong to society; it can belong only to individuals. Hence any society that tries to become nonviolent by adopting Mahavira’s nonviolence will become nothing but cowardly. It will label its cowardice as nonviolence, calling its lack of courage to be violent “nonviolence.” But scratch its skin a little and you will find fountains of violence within. A coward too is very violent, but only inwardly. Society cannot be nonviolent now—and I do not even say it ever can. It is very difficult; in fact, impossible. Only the individual can be nonviolent.

जिस अहिंसा की मैं बात कर रहा हूं, वह अहिंसा सामाजिक सत्य नहीं, व्यक्तिगत उपलब्धि है।

The nonviolence I speak of is not a social truth but an individual attainment.

और दूसरी बात उसमें पूछी है कि ‘हिटलर, मुसोलिनी, या स्टैलिन, या माओ सामाजिक अनिवार्यताएं हैं?’

And the second point you ask: “Are Hitler, Mussolini, Stalin, or Mao social inevitabilities?”

अगर वे सामाजिक अनिवार्यताएं हैं, तो वे व्यक्ति नहीं हैं। व्यक्ति है ही वही, जो समाज की अनिवार्यता के ऊपर उठता है; जो समाज की विवशता के ऊपर उठता है; जो स्वतंत्र है; जो चुनाव करता है; जो निर्णय करता है। लेकिन, अगर वे सोशल इनएविटेबिलिटीज हैं, सामाजिक अनिवार्यताएं हैं, मजबूरी हैं समाज की, तब फिर वे व्यक्ति नहीं हैं। और समाज जिस भांति हिंसक होता है, उस भांति वे भी हिंसक होंगे। और अगर वे व्यक्ति नहीं हैं, तो मनुष्य के तल पर नहीं होंगे, पशु के तल पर वापस गिर जाते हैं।

If they are social inevitabilities, then they are not individuals. An individual is precisely one who rises above social inevitability, above social compulsion—who is free, who chooses, who decides. But if they are social inevitabilities, compulsions of society, then they are not individuals. And they will be violent in the very way society is violent. And if they are not individuals, they are not on the human plane—they have fallen back to the animal plane.

मनुष्य के तल पर होने के लिए सामाजिक अनिवार्यता से ऊपर उठना जरूरी है। सिर्फ वही व्यक्ति मनुष्य है, जिसके पास व्यक्तित्व है। जो यह कह सकता है कि जो भी मैं हूं, वह मेरा निर्णय है, समाज का धक्का नहीं। जो भी मैं कर रहा हूं, वह मैं कर रहा हूं, समाज मुझसे करवा नहीं रहा है।

To be on the human plane, one must rise above social inevitability. Only he is human who has individuality—who can say, “Whatever I am is my decision, not society’s shove. Whatever I am doing, I am doing; society is not making me do it.”

लेकिन कम्युनिज्म ऐसा मानता है कि व्यक्ति तो हैं ही नहीं, समाज ही है। कम्युनिज्म ऐसा मानता है कि व्यक्ति इतिहास निर्मित नहीं करते, इतिहास व्यक्तियों को निर्मित करता है। कम्युनिज्म ऐसा मानता है कि इट इ़ज नॉट दि कांशसनेस व्हिच डिटरमिंस सोशल कंडीशंस, बट ऑन दि कांट्रेरी, सोशल कंडीशंस आर दि बेस व्हिच डिटरमिंस कांशसनेस। समाज की स्थितियां ही चेतना को निर्धारित करती हैं, चेतना नहीं समाज की स्थितियों को निर्धारित करती।

But communism holds that there are no individuals, only society. Communism holds that individuals do not create history; history creates individuals. Communism holds that it is not the consciousness which determines social conditions, but on the contrary, social conditions are the base which determines consciousness. That the conditions of society determine consciousness, not the other way around.

तो कम्युनिज्म के हिसाब से तो व्यक्ति हैं ही नहीं। माओ नहीं हैं, हिटलर नहीं हैं, मुसोलिनी नहीं हैं, महावीर नहीं हैं, बुद्ध नहीं हैं। लेकिन पता नहीं कम्युनिज्म किस तरह की अवैज्ञानिक बातें विज्ञान के नाम पर कहे चला जाता है! कोई सामाजिक परिस्थिति महावीर को पैदा नहीं कर सकती। और अगर सामाजिक परिस्थिति महावीर को पैदा करती है, तो यह सामाजिक परिस्थिति महावीर के लिए, अकेले के लिए परिस्थिति थी? बिहार में और लाखों लोग थे। यह सामाजिक परिस्थिति महावीर को पैदा करती, तो और पचासों महावीर क्यों पैदा नहीं करती? अगर रूस की परिस्थिति लेनिन को पैदा करती है, तो कितने लेनिन पैदा करती है?

So according to communism there are no individuals—no Mao, no Hitler, no Mussolini, no Mahavira, no Buddha. I do not know how communism keeps saying such unscientific things in the name of science! No social situation can produce a Mahavira. And if a social situation produces Mahavira, was that situation meant only for him alone? There were hundreds of thousands of people in Bihar. If the social situation produced Mahavira, why didn’t it produce dozens more? If Russia’s situation produced Lenin, how many Lenins did it produce?

नहीं, सामाजिक परिस्थितियां व्यक्तियों को पैदा नहीं करतीं। और करती हों, तो वे व्यक्ति नहीं हैं, सिर्फ सामाजिक घटनाएं हैं। और सामाजिक घटनाएं अहिंसक नहीं हो सकतीं, हिंसक होंगी; क्योंकि वह पशु के तल पर वापस लौट गई बात है।

No, social conditions do not produce individuals. And if they do, then those are not individuals, only social phenomena. And social phenomena cannot be nonviolent; they will be violent—because that is a return to the animal plane.

व्यक्ति चुनाव है। मैं भी इतने से राजी हो जाऊंगा कि माओ या स्टैलिन मनुष्य के तल पर बहुत ऊपर नहीं उठते, पशु के तल पर बहुत नीचे चले जाते हैं। लेकिन आप कहेंगे, ‘मनुष्य के कल्याण के लिए ही वे हिंसा कर रहे हैं!’

An individual is choice. I will be content to say even this much: Mao or Stalin did not rise very high on the human plane; they sank very low to the animal plane. But you will say, “They are using violence for the welfare of man!”

सदा हिंसाएं जब भी की गई हैं, तो कल्याण के लिए ही की गई हैं। मध्य-युग में ईसाई पादरियों ने लाखों लोगों को जलवा डाला--मनुष्य के कल्याण के लिए! मुसलमान हिंदू को मारता है--मनुष्य के कल्याण के लिए! हिंदू को मुसलमान इसलिए नहीं मारता कि हिंदू से उसकी कुछ दुश्मनी है, इसलिए मारता है कि हिंदू बेचारा काफिर है, भटका हुआ है, उसे रास्ते पर लाना है! और न आता हो रास्ते पर तो कम से कम मार कर उसकी आत्मा को अगले जन्म में रास्ते पर लगा दें! हिंदू मुसलमान को इसलिए नहीं मारता कि उसका कुछ बुरा सोचता है; बल्कि इसलिए मारता है कि भटका हुआ है, रास्ते पर लाना है! जैसे गाय को और दूसरे पशुओं को, घोड़ों को यज्ञों में चढ़ाता रहा--कि यज्ञ में चढ़ाने से ये घोड़े, ये गाएं स्वर्ग चली जाएंगे। ऐसे ही, धर्म की बलिवेदी पर, एक-दूसरे धर्मों के लोगों को लोग चढ़ाते रहते हैं--उनके ही कल्याण के लिए! कम्युनिज्म लाखों लोगों को काट डालता है--उनके ही कल्याण के लिए! फॉसिज्म लाखों लोगों को काट डालता है--उनके ही कल्याण के लिए!

Violence, whenever it has been committed, has always been for “welfare.” In the Middle Ages Christian priests burned hundreds of thousands—for the welfare of man! A Muslim kills a Hindu—for the welfare of man! The Hindu is not killed because of some personal enmity, but because he is a kafir, astray, to be brought to the path—and if he won’t come to the path, then at least kill him so that his soul may get onto the path in the next birth! Nor does a Hindu kill a Muslim out of ill will; he kills him because he is astray and must be brought to the path. Just as cows and other animals, horses, were offered in yajnas so that they would go to heaven—so too, on the sacrificial altars of religions, people keep offering those of other faiths—for their welfare! Communism cuts down hundreds of thousands—for their welfare! Fascism cuts down hundreds of thousands—for their welfare!

हिंसा जब प्रखर रूप से फैलना चाहती है, तो आपके ही कल्याण का मुखौटा पहन कर आती है। चालाक है, साधारण भी नहीं है; कनिंग है। साधारण हिंसा कहती है कि मैं आपको अपने हित में मारना चाहता हूं; और चालाक हिंसा कहती है, आपके ही हित में आपको मारना चाहता हूं।

When violence wants to spread with full force, it comes wearing the mask of your welfare. It is cunning, not simple; crafty. Crude violence says, “I want to kill you for my own benefit”; clever violence says, “I want to kill you for your own benefit.”

हर बार आदमी बहाने बदल लेता है। अब इस्लाम और हिंदू और कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट पुराने बहाने हो गए, तो अब कम्युनिज्म, सोशलिज्म नये बहाने हैं। कुछ दिनों में वे भी पुराने हो जाएंगे, फिर आदमी और नये बहाने खोज लेगा। आदमी को हिंसा करनी है, उसके लिए बहाने खोजता है। बहाने हैं, इसलिए हिंसा नहीं करता है!

Each time, man changes the pretext. Islam and Hinduism and Catholic and Protestant have become old pretexts; now communism and socialism are the new ones. In a while they too will be old, and man will find newer pretexts. Man wants to commit violence and therefore seeks pretexts. It is not that he commits violence because there are pretexts; he finds pretexts because he wants to be violent!

अगर हम माओ या स्टैलिन के चित्त का विश्लेषण करें, तो हम उनके भीतर एक विक्षिप्त आदमी को पाएंगे। लेकिन वह विक्षिप्त आदमी बड़ा होशियार है, रेशनलाइज करता है। क्रांति, समाज-क्रांति, उटोपिया, भविष्य के स्वर्ण-युग--उनको लाने के लिए लाखों लोगों को काट डाला जाता है।

If we analyze the mind of a Mao or a Stalin, we will find a deranged man within. But that deranged man is very clever; he rationalizes. Revolution, social revolution, utopia, the golden future—these are invoked to cut down hundreds of thousands.

लेकिन वे स्वर्ण-युग कभी नहीं आए, और आदमी सदा से काटा जा रहा है। न तो रूस में आ गया वह स्वर्ण-युग, न चीन में आ गया; न वह जर्मनी में आया, न वह इटली में आया। सारी दुनिया में कितनी क्रांतियां और कितना खून हो चुका, वह स्वर्ण-युग आता ही नहीं! पुरानी क्रांतियां खत्म हो जाती हैं, नई क्रांतियां फिर खून करने लगती हैं, वह स्वर्ण-युग नहीं आता है! हजारों साल का अनुभव यह कहता है कि आदमी हिंसा करना चाहता है, इसलिए हिंसा के लिए फिलॉसफीज खोज लेता है, दर्शन खोज लेता है। यह इतिहास की अनिवार्यताएं नहीं, यह व्यक्तियों के भीतर हिंसा की अनिवार्यताएं हैं, जिनके लिए वह इतिहास को मोड़ देता रहता है और इतिहास को भी आधार बना लेता है अपनी हिंसा के।

But that golden age never arrives, and man keeps being slaughtered. It has come neither in Russia nor in China, neither in Germany nor in Italy. Across the world, how many revolutions and how much blood—and the golden age still does not come! Old revolutions end, new ones begin to shed blood again—the golden age never comes. The experience of thousands of years says that man wants to be violent, and therefore he invents philosophies for violence, doctrines for violence. These are not the inevitabilities of history; they are the inevitabilities of violence within individuals, for which they twist history and even use it as a foundation for their violence.

मेरे लिए अनिवार्यता को स्वीकार करना ही मनुष्य की गरिमा को खो देना है। जो कहता है कि कोई अनिवार्यता है जिसे मुझे जीना ही पड़ेगा, वह आदमी गुलाम है, उसने अपनी आत्मा को खो दिया है। जो आदमी कहता है, कोई अनिवार्यता नहीं है जिसे मुझे मजबूरी में करना पड़ेगा; जो भी मैं करूंगा वह मेरा चुनाव है, वह आदमी आत्मा को उपलब्ध हो जाता है। निर्णय, डिसीजन ही मनुष्य के भीतर संकल्प और आत्मा का जन्म है।

For me, to accept inevitability is to lose the dignity of man. Whoever says there is some inevitability that I must live under is a slave; he has lost his soul. The one who says there is no inevitability that compels me—whatever I do will be my choice—such a person comes to his soul. Decision is the very birth of resolve and of soul within man.

शेष कल।

More tomorrow.