Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
धर्म के दो रूप संभव हैं: एक विज्ञान जैसा, एक काव्य जैसा। जीवन को देखने के दो ही ढंग हैं, दो ही ढंग हो सकते हैं--या तो कवि की आंख से, या वैज्ञानिक की आंख से। दोनों सही हैं। दोनों में कोई ऊंचा-नीचा नहीं है, पर दोनों बड़े विपरीत हैं।
Two forms of religion are possible: one like science, one like poetry. There are only two ways to look at life—either through the eye of the poet, or through the eye of the scientist. Both are right. Neither is higher nor lower, yet they are deeply opposed.
जो काव्य की दृष्टि से सही है, वही विज्ञान की दृष्टि से कल्पना मात्र मालूम होता है। जो विज्ञान की दृष्टि से सही है, वही काव्य की दृष्टि से अत्यंत रूखा-सूखा, गणित और तर्क मालूम होता है। जो विज्ञान की दृष्टि से सत्य है वह काव्य की दृष्टि से मुर्दा मालूम होता है। और जो काव्य की दृष्टि से सत्य है वह विज्ञान की दृष्टि से केवल सपना मालूम होता है।
What is right from the poetic vision appears mere imagination to the scientific vision. What is right from the scientific vision appears utterly dry to the poet—mere mathematics and logic. What is true to science seems dead to poetry, and what is true to poetry seems only a dream to science.
इसे अगर खयाल रखा तो बड़ी सुगमता होगी। महावीर का जीवन को देखने का ढंग वैज्ञानिक का ढंग है। वे ऐसे देखते हैं, जैसे वैज्ञानिक अपनी प्रयोगशाला में निरीक्षण करता है। उनकी दृष्टि में काव्य बिलकुल नहीं है। इसलिए भक्ति का कोई उपाय महावीर के साथ नहीं है। प्रार्थना का, पूजा का कोई उपाय महावीर के साथ नहीं है।
Keep this in mind and much will become easy. Mahavira’s way of looking at life is the scientist’s way. He sees as a scientist observes in his laboratory. In his vision there is no poetry at all. Hence there is no way of bhakti with Mahavira. With Mahavira there is no way of prayer or worship.
और जिन्होंने महावीर के साथ पूजा और प्रार्थना जोड़ ली, उन्होंने बड़ा अन्याय किया है। महावीर के साथ तो परमात्मा शब्द का भी कोई अर्थ नहीं है। महावीर के लिए तो परमात्मा भी आदमी का कल्पनाजाल है। आत्मा ही सब-कुछ है। आत्मा की ही श्रेष्ठतम दशा को उन्होंने परमात्मा कहा है। परमात्मा कहीं है नहीं, जिसे हमें खोजना है। परमात्मा हमें होना है। परमात्मा ऐसा कुछ नहीं है, जो भक्त के सामने खड़ा हो जाएगा। परमात्मा कुछ ऐसा है, जो भक्त के भीतर प्रकट होगा।
Those who attached worship and prayer to Mahavira did great injustice. Even the word Paramatma has no separate meaning with Mahavira. For Mahavira, Paramatma too is man’s web of imagination. Atman is all. He called the highest state of the Atman “Paramatma.” Paramatma is nowhere outside to be found; Paramatma is what we have to become. Paramatma is not something that will stand before the devotee; Paramatma is what will be revealed within the devotee.
भक्त बीज है भगवान का।
The devotee is the seed of God.
तो जब बीज खिलता है, फूलता है तो ऐसा थोड़े ही कि बीज अपने खिले हुए फूलों को देखता है; बीज तो खो गया होता है। खिले फूल होते हैं। बीज का और वृक्ष का कभी मिलना थोड़े ही होता है। जब तक बीज है तब तक वृक्ष नहीं है, जब वृक्ष है तब बीज जा चुका।
When the seed blossoms and flowers, it is not that the seed looks at its own blooming flowers; the seed is already gone. There are flowers in bloom. The seed and the tree never meet. As long as the seed is, the tree is not; when the tree is, the seed has vanished.
तो भगवान का दर्शन, ऐसी कोई चीज महावीर के साथ संभव नहीं है। भक्त ही अपनी परमशुद्ध अवस्था में भगवान हो जाता है। इसलिए पूजा किसकी? अर्चना किसकी? दीये किसके नाम पर जलें? यज्ञ, हवन किसका हो?
Thus, the darshan of God as an external encounter is not possible with Mahavira. The devotee becomes God in his supremely pure state. Whom then to worship? Whom to adore? In whose name light the lamps? For whom to perform yajna and havan?
महावीर मनुष्य-जाति के उन थोड़े-से प्राथमिक अग्रणी लोगों में से हैं, जिन्होंने धर्म को विज्ञान की शक्ल दी; जिन्होंने धर्म को गणित का आधार दिया। जो-जो कल्पना-पूर्ण था वह अलग कर लिया।
Mahavira stands among those rare pioneers of humanity who gave religion the shape of science; who grounded religion upon the base of mathematics—separating out whatever was woven of fantasy.
ध्यान रखना, जब मैं कह रहा हूं कल्पनापूर्ण, तो मैं नहीं कह रहा हूं असत्य, क्योंकि मेरे लिए भक्त भी उतने ही सच हैं, नारद भी उतने ही सत्य हैं और चैतन्य भी और मीरा भी। ये देखने के दो ढंग हैं।
Remember, when I say “imaginative,” I am not saying “untrue,” because for me the bhakta is just as true; so is Narada, so is Chaitanya, and so is Meera. These are two different ways of seeing.
एक वैज्ञानिक वृक्ष के पास आए तो उसे सौंदर्य दिखाई नहीं पड़ता, इसलिए नहीं कि सौंदर्य नहीं है। वृक्ष हरा है, फूल से भरा है; सूरज की रोशनी में नाचती उसकी पत्तियां हैं, हवाओं के झोंकों में प्रफुल्लित मग्न खड़ा है। लेकिन वैज्ञानिक को कुछ भी यह दिखाई नहीं पड़ता। वैज्ञानिक को दिखाई पड़ता है वृक्ष का विज्ञान--वनस्पति-विज्ञान। उसे दिखाई पड़ता है वृक्ष किन तत्वों से बना है। उसे दिखाई पड़ता है किन-किन खनिज से मिलकर बना है। पृथ्वी ने क्या-क्या दिया, हवा-पानी से क्या मिला, आकाश-सूरज ने क्या दिया। वैज्ञानिक को दिखाई पड़ता है, यह वृक्ष कैसे निर्मित हुआ है। कैसे इसका सृजन हुआ है। किन चीजों के तालमेल से यह घटना घटी।
When a scientist comes to a tree, beauty does not appear to him—not because beauty is absent. The tree is green, full of flowers; its leaves dance in sunlight; it stands delighted in the gusts of wind. Yet the scientist does not see any of this. He sees the botany of the tree. He sees the elements that compose it; the minerals that joined to form it; what the earth gave, what came from air and water, what came from sky and sun. He sees how the tree was constructed, how it came into being, by what coordination of factors this event occurred.
कवि भी उसी वृक्ष के नीचे आता है। उसे इस सबकी कुछ भी याद नहीं आती। नहीं कि जो वैज्ञानिक कहता है वह गलत है। उसे खनिज, रसायन, पदार्थ, जिनसे बना है वृक्ष, उनका कोई भी बोध नहीं होता। उसे कुछ और ही बोध होता है।
A poet too comes beneath the same tree. None of that comes to his mind. Not that what the scientist says is wrong. He has no sense of minerals, chemicals, substances from which the tree is made. He is aware of something else.
उसे दिखाई पड़ती हैं सूरज की किरणें वृक्ष की पत्तियों पर नाचतीं। उसे एक सौंदर्य का, एक अपूर्व सौंदर्य का अनुभव होता है--ऐसा कि वह खुद भी नाच उठे। हवा के गुजरते हुए झोंके उसे किसी और ही लोक की खबर और संदेश दे जाते हैं। वह गुनगुनाने लगता है।
He sees sunrays dancing upon the leaves. He experiences a beauty, an incomparable beauty—such that he himself begins to dance. The passing breeze brings him tidings and messages from another realm. He starts to hum.
वैज्ञानिक गंभीर हो जाता है। सोचने लगता है, विचारने लगता है, विश्लेषण करने लगता है। कवि गुनगुनाने लगता है। गंभीर रहा हो तो गंभीरता गिरा देता है, नाचने लगता है।
The scientist grows grave—thinking, analyzing. The poet begins to hum; if he was serious, he drops his seriousness and dances.
दोनों सच हैं। सत्य इतना बड़ा है कि दोनों सच हो सकते हैं, साथ-साथ सच हो सकते हैं। सत्य के साथ कंजूसी मत करना। बहुत कंजूसी हुई है इसलिए इसे मैं कहता हूं। सत्य के साथ कंजूसी मत करना। ऐसा मत कहना कि मेरी दृष्टि जहां पूरी होती है वहां सत्य पूरा हो जाता है। तुम्हारी दृष्टि की सीमा है, सत्य की कोई सीमा नहीं। सत्य इतना बड़ा है कि अपने विरोधी को भी समा लेता है। सत्य इतना विराट है कि विरोधाभास भी संयुक्त हो जाते हैं, परिपूरक हो जाते हैं।
Both are true. Truth is so vast that both can be true—true together. Do not be stingy with Truth. Much miserliness has happened; therefore I say it. Do not say, “Where my vision ends, there Truth ends.” Your vision has a boundary—Truth has none. Truth is so vast it includes even its apparent opposites. In Truth, contradictions reconcile and become complementary.
अमरीका के बड़े महत्वपूर्ण कवि वाल्ट ह्विटमेन से किसी ने कहा, तुम्हारी कविताओं में बड़े विरोध हैं, बड़े विरोधाभास हैं, कंट्राडिक्शन हैं। कहीं तुम एक बात कहते हो, कहीं दूसरी बात कहते हो। कहीं तुम एक बात कहते हो, कहीं ठीक उससे उल्टी बात कहते हो। पता है वाल्ट ह्विटमेन ने क्या कहा? वाल्ट ह्विटमेन ने कहा, मैं बहुत विराट हूं। मेरे भीतर सभी विरोध समा जाते हैं और परिपूरक हो जाते हैं।
Someone said to the great American poet Walt Whitman, “Your poems are full of contradictions. Somewhere you say one thing; elsewhere you say the opposite.” Do you know what Whitman replied? “I am vast—I contain multitudes. Within me all opposites are contained and become complementary.”
यह वचन तो ऋषि का हो गया। यह तो बड़ी सूझ का हो गया। यह तो बड़ी अंतर्दृष्टि का हो गया।
This is the utterance of a rishi—great insight, great inner vision.
सत्य बड़ा विराट है। उसमें विज्ञान भी समा जाता है, उसमें काव्य भी समा जाता है। उसमें सारे तथ्य भी समा जाते हैं और सारी कल्पनाएं भी समा जाती हैं। उसमें गणित और तर्क भी समा जाता है। उसमें रस और भक्ति और प्रेम भी समा जाता है।
Truth is vast. It includes science; it includes poetry. It contains all facts and all imaginings. Within it there is room for mathematics and logic, and also for rasa, bhakti, and love.
जब हम भक्ति की तरह देखते हैं तो हम कुछ चुनते हैं। और जब हम तर्क की तरह देखते हैं तब भी हम कुछ चुनते हैं। जो भी हम देखते हैं वह हमारा चुनाव है। इसका महावीर को बोध था।
When we look through bhakti we select something; when we look through logic we select something else. Whatever we see is our choice. Mahavira knew this.
इसलिए महावीर ने अपनी दृष्टि तो कही, साथ ही यह भी कहा कि यह दृष्टि मात्र है। और सभी दृष्टियों से जो पार हो जाता है, वही परम सत्य को जान पाता है। जो न वैज्ञानिक रह गया, न कवि रह गया। जिसके पास अपने देखने का कोई पक्षपात नहीं, कोई चश्मा नहीं। जिसकी आंख खुली, खाली, निर्दोष, कुंआरी है। जो कुंआरी आंख से देखता है।
Hence Mahavira stated his own vision, yet said also that it is but a vision. He who goes beyond all visions alone knows the Supreme Truth—the one who remains neither scientist nor poet; who has no bias of a viewpoint, no spectacles on his eyes; whose eyes are open, empty, innocent, virgin. One who sees with virgin eyes.
लेकिन कुंआरी आंख से देखना बड़ा कठिन है। क्योंकि कुंआरी आंख से देखने का अर्थ है, हृदय भी सत्य जैसा विराट होना चाहिए। क्योंकि सारे विरोध समाहित करने होंगे। रात और दिन को विरोध में खड़ा न करना होगा। सुख और दुख को विरोध में खड़ा न करना होगा। जीवन और मृत्यु को विरोध में खड़ा न करना होगा। दोनों को साथ-साथ देखना होगा, विपरीत की तरह नहीं, एक-दूसरे के परिपूरक की तरह।
But to see with virgin eyes is very difficult. It means the heart too must be as vast as Truth itself, for it must contain all opposites. Night and day must not be set against each other; nor pleasure and pain; nor life and death. One must see both together, not as opposites but as complements.
जैसे शिक्षक काले ब्लैकबोर्ड पर सफेद खड़िया से लिखता है। काले ब्लैकबोर्ड पर ही लिखा जा सकता है सफेद खड़िया से। सफेद दीवाल पर लिखोगे तो दिखाई न पड़ेगा। तो काला सफेद का दुश्मन नहीं है, परिपूरक है। सफेद को उभार लाता है, सफेद को प्रकट करता है, सफेद के लिए अभिव्यक्ति और अभिव्यंजना बनता है।
As a teacher writes with white chalk upon a blackboard: only upon a blackboard can white chalk be seen. On a white wall it would not appear. So black is not the enemy of white—it complements it. Black brings white into relief, reveals it, becomes the medium of its expression.
दुनिया से जिस दिन कविता खो जाएगी, उस दिन विज्ञान भी खो जाएगा। जिस दिन दुनिया से विज्ञान खो जाएगा, उस दिन कविता भी खो जाएगी। वे एक-दूसरे को उभारते हैं, प्रकट करते हैं। दुनिया समृद्ध है क्योंकि अनंत-अनंत दृष्टियों का यहां मेल है। दुनिया में इतने धर्म हैं, वे मनुष्य को समृद्ध करते हैं। वे अलग-अलग देखने की दृष्टियां हैं।
The day poetry vanishes from the world, that day science will vanish as well. The day science disappears, poetry will also be lost. They bring each other forth, reveal each other. The world is rich because here countless perspectives meet. The many religions of the world enrich man; they are different modes of seeing.
तुम्हें जो रुचिकर लगे, तुम्हें जो भा जाए उस पर चलना। लेकिन भूलकर भी ऐसा मत सोचना कि यही सत्य है, यही मात्र सत्य है। जिसने ऐसा सोचा, यही सत्य है, उसने अपने सत्य को असत्य कर लिया।
Follow what draws you, what resonates with your heart. But never think—even by mistake—“This alone is the Truth.” He who thinks “this alone is Truth” has rendered his truth untrue.
इसलिए महावीर ने स्यातवाद को जन्म दिया। स्यातवाद का अर्थ होता है, मैं भी ठीक, तुम भी ठीक। मैं भी ठीक, तुम भी ठीक, कोई और भी हो वह भी ठीक। जो कहा गया है वह भी ठीक, और जो अभी कहा जाएगा वह भी ठीक। जो दृष्टियां प्रकट हो गई हैं वे तो ठीक हैं ही, जो दृष्टियां भविष्य में प्रकट होंगी वे भी ठीक हैं।
Therefore Mahavira gave birth to Syadvad. Syadvad means: I am also right; you are also right. I am right, you are right—and someone else may be right too. What has been said is right, and what will yet be said is also right. The perspectives already revealed are right, and those that will appear in the future will be right too.
लेकिन सभी दृष्टियां अधूरी हैं। कोई दृष्टि पूरी नहीं है। कोई दृष्टि पूरी हो नहीं सकती। दृष्टि मात्र अधूरी है। जहां सारी दृष्टियां शांत हो जाती हैं वहां दर्शन का जन्म होता है। लेकिन दृष्टियां तो तभी समाप्त होती हैं, जब तुम बिलकुल समाप्त हो जाते हो। जब तक तुम हो, दृष्टि बनी रहती है। तुम्हारे देखने का ढंग प्रभावित करता रहता है। तुम हिंदू हो, तुम मुसलमान हो, तुम जैन हो, तुम ईसाई हो, तो तुम्हारे देखने का ढंग प्रभावित करता रहता है। तुम जो भी देखते हो, उसे तुम रंगते जाते हो। उसे तुम अपने भाव का वस्त्र उढ़ाते जाते हो। तुम उसे अपनी वेशभूषा पहनाते जाते हो।
But all perspectives are partial. No perspective is complete; none can be complete. A perspective is, by nature, incomplete. Where all perspectives fall silent, there philosophy—darshan—is born. And perspectives end only when you yourself end. As long as you are, a viewpoint remains; your way of seeing keeps influencing. If you are Hindu, Muslim, Jain, Christian, your way of seeing is colored accordingly. Whatever you see, you dye it; you drape it in the garment of your feelings; you clothe it in your own attire.
जब तुम बिलकुल मिट जाते हो, जब न तुम्हारे भीतर हिंदू है, न मुसलमान है, न जैन है, न ईसाई है, न आस्तिक है, न नास्तिक है; जब तुम यह भी नहीं जानते कि मैं विश्वास करता हूं कि अविश्वास करता हूं; जब तुमने सब धूल झाड़ दी, जब तुम बिलकुल निपट शून्य हो गए, निराकार हो गए तो दर्शन का जन्म होता है। तब जो जाना जाता है, उसे महावीर कहते हैं, वही सत्य है। और वैसा सत्य ही मुक्त करता है।
When you are utterly gone—when within you there is no Hindu, no Muslim, no Jain, no Christian, no theist, no atheist; when you do not even know whether you believe or disbelieve; when you have shaken off all dust and become utterly empty, formless—then darshan is born. What is then known, Mahavira says, that alone is Truth. And only such Truth liberates.
ये आज के सूत्र, कैसे हम उस मुक्तिदायी सत्य तक पहुचें, कैसे उस मोक्ष को पा लें, कैसे हम सभी पक्षपातों से, सभी जालों से छूट जाएं, कैसे हमारे ऊपर से सारी सीमाएं गिर जाएं और हम असीम हो जाएं, उसके सूत्र हैं।
These are today’s sutras—how to reach that liberating Truth, how to attain moksha; how to be freed from all biases, all nets; how all our limits may fall and we become limitless.
हरेक दौर का मजहब नया खुदा लाया
“Every age’s religion brings a new God—
करें तो हम भी मगर किस खुदा की बात करें
We too might speak, but of which God shall we speak?”
इसलिए महावीर ने खुदा की बात ही न की।
Therefore Mahavira did not speak of God at all.
“Every age’s religion brings a new God.”
हरेक दौर का मजहब नया खुदा लाया
जब भी आदमी बोला, जब भी आदमी ने सोचा तो एक नये परमात्मा को जन्म दिया। जब भी आदमी ने विचार किया तो एक नये परमात्मा को गढ़ा। एक मंदिर उठा, मस्जिद उठी, गुरुद्वारा उठा। जब भी आदमी ने जगत के सत्य की खेाज करनी चाही, तो उसने प्रतिमा बनाई किसी परमात्मा की--हिंदुओं का परमात्मा है, बौद्धों का, ईसाइयों का, मुसलमानों का, जैनों का। सबकी दृष्टि है। दृष्टि के अनुकूल उनका परमात्मा है।
Whenever man has spoken, whenever he has thought, a new Paramatma has been born. Whenever man has speculated, he has fashioned a new God. A temple is raised, a mosque arises, a gurudwara is built. Whenever man has sought the truth of the universe, he has carved the image of some God—Hindu, Buddhist, Christian, Muslim, Jain. Each vision creates a God suited to itself.
बाइबिल कहती है कि परमात्मा ने आदमी को अपनी ही शकल में बनाया। हालत ठीक उल्टी है। आदमी परमात्मा को अपनी शकल में बनाता है। तुम्हारी जो शकल है वही तुम्हारे परमात्मा की शकल होती है। उससे अन्यथा हो भी नहीं सकती। तुम्हारी शकल में ही तो तुम अपने परमात्मा को गढ़ोगे। थोड़ा सुंदर, थोड़ा सजाया-संवारा, थोड़ा निखारा, भूल-चूकें काटीं, लेकिन होगी तो तुम्हारी ही शकल। थोड़ी सुंदर नाक बनाओगे, थोड़ी सुंदर आंख बनाओगे, लेकिन होगी तो तुम्हारी ही शकल। राम हों कि कृष्ण हों, तुम्हारी ही शकल है। थोड़े सजे-संवरे! जो सुंदरतम की कल्पना हो सकती थी उस कल्पना को.लेकिन वे कल्पनाएं भी बदल जाती हैं।
The Bible says God created man in His own image. The fact is the reverse: man creates God in his own image. Your God’s face is like your face; how could it be otherwise? You will fashion God in your own likeness—perhaps a little more beautiful, a little ornamented, refined, blemishes trimmed—but still your own face. A finer nose, lovelier eyes—but still your own likeness. Whether Ram or Krishna, it is your face—slightly adorned—the utmost beauty your imagination can conceive. But those imaginations also change.
हरेक दौर का मजहब नया खुदा लाया
“Every age’s religion brings a new God”—
वे कल्पनाएं भी बदल जाती हैं।
imaginations change.
जब हमने कृष्ण की कल्पना की तो नीलवर्ण सुंदरतम वर्ण समझा जाता था, इसलिए कृष्ण को हमने श्याम कहा। आज तो शायद श्याम कहने को कोई राजी न होगा, अगर नया परमात्मा बनाओ। आज अगर नया परमात्मा बनाओगे तो गौरांग होगा, गोरा होगा। कविता की भाषा बदल गई। उन दिनों श्याम वर्ण की बड़ी चर्चा थी, बड़ी महिमा थी।
When we imagined Krishna, dark-blue skin was considered the most beautiful, so we called Krishna Shyam—dusky. Today, were a new God to be fashioned, no one would agree to call him dusky. Today he would be fair, a Gaurang. The language of poetry has changed. In those days the dark hue had great charm and glory.
ऐसे श्याम वर्ण की खूबियां हैं। गोरा रंग उथला-उथला होता है; उसमें गहराई नहीं होती। श्याम वर्ण में बड़ी गहराई होती है। जैसे नदी बहुत गहरी हो तो नीली हो जाती है; उथली हो तो सफेद रहती है।
That dusky complexion has its own splendour. A fair color is shallow; it lacks depth. Depth belongs to the dark—like a river that turns blue when very deep; when shallow it remains whitish.
उस दिन की धारणा थी तो श्याम वर्ण। उस दिन की धारणा थी तो हमने मोर-मुकुट पहनाया। आज किसी को मोर-मुकुट पहनाओगे तो कठिनाई हो जाएगी।
That day’s aesthetic chose the dusky form. That day we placed a peacock-feather crown. Today, if you place a peacock crown on someone, it will be a problem.
राम को हमने धनुषबाण दिया। आज धनुषबाण दोगे तो राम हिंसक मालूम होंगे। हवा में अहिंसा है। बात अहिंसा की और शांति की है। आज तो कबूतर देना पड़ेगा। उड़ाओ कबूतर! आज धनुषबाण लेकर राम चलेंगे तो बड़ी अड़चन हो जाएगी। खुद भी नहीं चल पाएंगे। साथ भी चलने में लोग झिझकेंगे कि धनुषबाण तो रखो महाराज! इसे साथ लेकर चलो तो आदिवासी मालूम पड़ते हो। और फिर धनुषबाण का वक्त गया।
We gave Ram a bow and arrows. Today if you give him a bow and arrows, Ram will appear violent. The air is filled with nonviolence, with talk of peace. Today you would have to give a dove—release the dove! If Ram walks with bow and arrows today, there will be great difficulty. He himself will not be able to go about; people accompanying him will hesitate: “Please set aside the bow and arrows, sir. With these you look like a tribesman. And the time of bow and arrows is gone.”
लेकिन उस दिन शौर्य की प्रतिष्ठा थी, बल की पूजा थी, वीर्य की पूजा थी तो हमने धनुषबाण दिया था। धनुषबाण के बिना राम जंचते ही न उस दिन। उस दिन कबूतर का किसी को खयाल ही नहीं था कि शांति के कपोत उड़ाओ।
But in those days valor was revered, strength and heroism were worshiped—so we gave the bow and arrows. Without them, Ram did not “fit.” Then no one thought of doves flying as symbols of peace.
वक्त बदल जाता है, खुदा की शकल बदल जाती है। समय बदल जाता है, सोचने के ढंग बदल जाते हैं, मापदंड बदल जाते हैं, धारणाएं बदल जाती हैं। तो परमात्मा का रूप हम बदलते चले जाते हैं।
Times change, God’s face changes. Time changes, ways of thinking change, standards change, conceptions change. So we keep altering the form of God.
यहूदियों का परमात्मा बहुत क्रुद्ध है। जरा-सी बात पर नाराज हो जाए, जला दे, राख कर दे। ईसाइयों का परमात्मा अति दयालु है। वक्त बदल गया था। यहूदी जहां से गुजर रहे थे, वहां बड़े सख्त और कठोर परमात्मा की जरूरत थी। जहां से जीसस ने परमात्मा की कहानी को पकड़ा, वहां सख्त, कठोर परमात्मा बेहूदा मालूम होने लगा था। थोड़ा अमानवीय मालूम होने लगा था। तो प्रेमपूर्ण परमात्मा। तो जीसस ने कहा, परमात्मा प्रेम है।
The God of the Jews is very wrathful—angered by the slightest offense, burning, reducing to ash. The Christian God is supremely compassionate. The time had changed. Where the Jews were journeying, a stern, hard God was needed. Where Jesus took up the story of God, a hard God seemed absurd—inhumane. So a loving God. Jesus said: God is love.
ऐसी शकल बदलती जाती है। लेकिन महावीर ने कहा कि ऐसा कब तक करते रहोगे? यह तुम अपनी ही शकल को झांककर देखते रहते हो। यह बात ही बंद करो। इसमें समय मत गंवाओ। परमात्मा को खोजने की फिकर ही छोड़ो। क्योंकि वह खोज में तुम अपनी ही शकल को निर्मित करते हो। बेहतर हो, तुम अपनी ही शकल के भीतर उतरो और अपने को खोज लो।
Forms keep changing. But Mahavira said: How long will you go on like this? You keep peering into your own reflection. End this business. Do not waste time. Drop altogether the anxiety of seeking God—for in that search you only construct your own face. Better, descend within your own face and find yourself.
यह महावीर का बुनियादी सूत्र है। परमात्मा की खोज आत्म-खोज बननी चाहिए। क्योंकि तुम जो परमात्मा बनाओगे वह तुम्हारी ही प्रतिछवि होने वाली है। इसलिए इसको बनाने में व्यर्थ जाल में मत पड़ो। यह तुम्हारा ही खिलौना होगा। तुम अपने भीतर जाओ। उसे खोजो, जिसने सारे परमात्मा बनाए। उसे खोजो, जिसने सारे मंदिर निर्मित किए। उसे खोजो, जिसने सारी प्रार्थनाएं गढ़ी और रचीं। वह जो तुम्हारा चैतन्य का स्रोत है, वह जो तुम्हारा मूलाधार है, उस गंगोत्री की तरफ बहो।
This is Mahavira’s fundamental sutra: the search for God must become self-search. Because the God you create will be your own reflection. Do not get caught in this futile web of fabrication. It will be only your toy. Go within yourself. Seek the one who has created all gods; who has built all temples; who has composed all prayers. Seek the source of your consciousness, your very ground. Flow toward that Gangotri.
अपने को जान लो। अपने को बिना जाने तुम जो भी परमात्मा के संबंध में सोचोगे, तुम्हारा अज्ञान ही प्रतिफलित होगा।
Know yourself. Until you know yourself, whatever you think about God will only reflect your ignorance.
यह खोज कैसे हो? और जब तक यह खोज न हो जाए तब तक अज्ञान के कारण बड़े उपद्रव होते हैं। परमात्मा के नाम पर लाभ तो कुछ हुआ दिखाई पड़ता नहीं, हानि बहुत हुई मालूम होती है। कितने दंगे-फसाद! कितना खून-खराबी! कितना रक्तपात! सारा इतिहास धर्म के नाम पर बलात्कारों से भरा पड़ा है। मस्जिद-मंदिर ने लड़वाया ही ज्यादा। आदमी काटे। सुंदर बहाने दिए गलत कामों के लिए। खूबसूरत नारे दिए वीभत्स प्रक्रियाओं को छिपा लेने के लिए।
How is this search to be? Until it happens, ignorance creates great havoc. In the name of God little benefit is seen; much harm is apparent. How many riots! How much bloodshed! All history is filled, in the name of religion, with rapes of the soul. Mosque and temple have mostly incited conflict. Man has been cut down. Beautiful pretexts given for wrong deeds; pretty slogans to conceal hideous processes.
अगर हिंदू को काटो तो पुण्य हो रहा है। अगर तुम मुसलमान हो तो हिंदुओं को काटने में पुण्य है। या हिंदुओं को जबर्दस्ती मुसलमान बना लेने में पुण्य है। अगर तुम हिंदू हो तो बात बदल जाती है। अगर तुम ईसाई हो तो येन-केन-प्रकारेण कैसे भी लोगों को ईसाई बना डालो! खरीद लो रोटी से, धन से, किसी भी उपाय से।
If you are Muslim and you slaughter a Hindu, it is merit. Or force Hindus to become Muslim—merit. If you are Hindu, the matter is reversed. If you are Christian—by any means make people Christian: buy them with bread, with money, by any device.
अब तक आदमी ने धर्म के नाम पर जो किया है वह धार्मिक तो नहीं मालूम होता। लेकिन यह स्वाभाविक है। आदमी जो भी करेगा उसमें आदमी की ही छाया पड़ेगी। अगर हम हिंसक हैं तो हमारा धर्म हिंसक होगा। अगर हम मांसाहारी हैं तो हमारे धर्म में मांसाहार के लिए हम कोई उपाय खोज लेंगे। अगर लड़ने की, ईर्ष्या की, जलन की वृत्ति है, तो हम अपने धर्म के आधार बना लेंगे, जिनसे हम लड़ेंगे, झगड़ेंगे। आदमी बड़ा चालाक है, बड़ा कपट से भरा है। वह जो करना चाहता है, उस के लिए अच्छे बहाने खोज लेता है। वह बहानों की आड़ में फिर सारे बुरे काम करते चला जाता है।
What man has done in the name of religion so far does not seem religious. But it is natural: in all he does, man’s shadow will fall. If we are violent, our religion will be violent. If we are meat-eaters, we will find some arrangement for meat in our religion. If we have tendencies of rivalry, envy, and jealousy, we will build our religion upon bases that allow us to quarrel and fight. Man is clever, full of guile. He finds good excuses for what he wants to do; hiding behind excuses, he keeps doing all his bad deeds.
“These ceaseless calamities, these yearly slaughters—
How long will man remain slave to false delusions?”
ये मुसलसल आफतें, ये यूरसें, ये कत्ले-आम
आदमी कब तक रहे औहामे-बातिल का गुलाम
ये निरंतर होते धर्म के नाम पर आक्रमण, ये लगातार होते हुए अनाचार! आदमी कब तक मिथ्या भ्रमों का शिकार रहे!
These unending attacks in religion’s name, this continual misconduct! How long will man remain prey to false illusions!
अगर आज दुनिया में नई पीढ़ियां धर्म के प्रति तिरस्कार से भरी हैं तो इसका कारण नई पीढ़ियां नहीं हैं, अब तक धर्म के नाम पर जो हुआ है उसका बोध। महावीर को यह बात ढाई हजार साल पहले दिखाई पड़नी शुरू हुई कि धर्म के नाम पर जो भी हो रहा है, वह किसी दिन दुनिया में अधर्म ही लाएगा; धर्म उससे आनेवाला नहीं है। इसलिए महावीर ने कुछ सीधी-सीधी बातें कहीं, जिनका मंदिर और मस्जिद, कुरान और बाइबिल से कोई लेना देना नहीं। कुछ छोटे-से सूत्र प्रकट किए, जो मनुष्य के अंतर्जीवन में जाने का विज्ञान बन सकते हैं--कैसे तुम अपने भीतर जाओ और कैसे तुम अपने को परिशुद्ध कर लो। फिर तुम जो भी करोगे वह धार्मिक होगा। इसको खयाल में लेना।
If today the new generation is filled with contempt for religion, the reason is not the youth—it is awareness of what has happened in the name of religion. Mahavira could already glimpse this twenty-five centuries ago: that what goes on in religion’s name will one day bring irreligion; religion will not come through it. So Mahavira spoke a few simple things which have nothing to do with temples and mosques, Quran and Bible—some small sutras that can become the science of entering man’s inner life: how to go within and purify oneself. Then whatever you do will be religious. Keep this in mind.
आमतौर से कहा जाता है, तुम धार्मिक हो जाओ, फिर तुम जो भी करोगे वह शुभ होगा। महावीर ने कहा, पहले तुम शुभ हो जाओ, फिर तुम जो करोगे वह धार्मिक होगा। इन बातों में बड़ा फर्क है।
Usually it is said: become religious, then whatever you do will be auspicious. Mahavira said: first become auspicious; then whatever you do will be religious. There is a great difference here.
हम लोगों को कहते हैं, पहले मंदिर जाओ, पूजा करो, प्रार्थना करो, फिर तुम धीरे-धीरे शुभ हो जाओगे। शुभ होने का मार्ग ही यही है। लेकिन वह जो अशुभ आदमी मंदिर जाएगा, वह मंदिर को अशुभ कर आएगा। मंदिर उसे शुभ न कर पाएगा। मंदिर तो जड़ है; आदमी को न बदल सकेगा। आदमी मंदिर को बदल देता है।
We tell people: first go to the temple, worship, pray—gradually you will become auspicious. But the inauspicious man who goes to the temple will leave the temple inauspicious. The temple cannot make him auspicious. The temple is inert; it cannot change man. Man changes the temple.
इसलिए महावीर कहते हैं, पहले तुम शुभ होने लगो, फिर तुम जहां जाओगे वहीं मंदिर होगा। यह सूत्र समझना।
Therefore Mahavira says: first begin to become auspicious; then wherever you go, there will be a temple. Understand this sutra.
‘जैसे किसी बड़े तालाब का जल, जल के मार्ग को बंद करने से, पहले के जल को उलीचने से तथा सूर्य के ताप से क्रमशः सूख जाता है, वैसे ही संयमी का करोड़ों भवों में संचित कर्म, पापकर्म के प्रवेश-मार्ग को रोक देने पर, तथा तप से निर्जरा को प्राप्त होता है, नष्ट होता है।’
“As the water of a great pond, by closing the inlet of water, by bailing out the prior water, and by the sun’s heat, gradually dries up—so too the ascetic’s karmas, accumulated through millions of births, are destroyed when the inlet of sinful karma is stopped, and by tapas he attains nirjara.”
महावीर कहते हैं, एक तालाब भरा है, इसे हमें सुखा लेना है। हम चाहते हैं कि जमीन वापस मिल जाए। इस तालाब को हम समाप्त करना चाहते हैं। तो हम क्या करेंगे?
Mahavira says: a pond is full; we want to dry it. We want the land back. What shall we do?
तीन काम करने जरूरी हैं। एक सबसे बुनियादी, कि इस तालाब में आने का जो जलस्रोत है, वह रोक दिया जाए। अगर इस तालाब में जल के झरने पड़ते ही रहे तो हम उलीचते भी रहे तो पागलपन होगा। तुम उलीचते रहोगे और नये जल के झरने पानी को भरते रहेंगे।
Three things are necessary. First and most basic: stop the source by which water enters. If the inlets keep pouring into the pond while we bail, it is madness. You will bail and new inlets will keep filling.
इसलिए जो प्राथमिक, वैज्ञानिक कदम होगा वह यह कि पहले जल के आने वाले झरनों को रोक दो।
So the first scientific step: stop the incoming streams.
दूसरा काम होगा, जो भरा हुआ जल है, वह जल के झरने रोकने से नहीं समाप्त हो जाएगा, उसे उलीचो।
Second: the water already in the pond will not vanish merely by stopping the inlets; bail it out.
और उलीचने से भी पूरा साफ न हो जाएगा। सूर्य के ताप को.सूर्य के ताप की भी सहायता लेनी होगी, ताकि कहीं भी पड़ा न रह जाए। जमीन बिलकुल सूख जाए। जमीन में दबा भी न रह जाए।
Third: even bailing will not make it entirely dry—give the sun a chance; let sunlight do the rest so that nothing remains, not even lodged in the soil. Let the earth be utterly dry.
तो तीन काम महावीर कहते हैं। पहला तो मूलस्रोत को रोक दो। दूसरा, जो है उसे उलीचो। तीसरा, सूरज की खुली रोशनी को मौका दो ताकि कहीं भी छिपा हुआ, भूमि में दबा हुआ कुछ न रह जाए। सब सूख जाए।
Mahavira speaks of these three. First, stop the primary source. Second, bail out what is there. Third, allow the open sun so even what lies hidden in the ground is dried away. Let all dry up.
मनुष्य तालाब जैसा है। अनंत-अनंत जन्मों के कर्म भरे पड़े हैं। न मालूम कितनी बुराइयां की हैं, न मालूम कितने धोखे दिए हैं, न मालूम कितने पाप, न मालूम कितने अशुभ, न मालूम कितनी वासनाएं की हैं, आकांक्षाएं की हैं। लोभ, काम, क्रोध--वह सब भरा हुआ पड़ा है।
Man is like a pond. Karmas from endless births are heaped within. Who knows how many wrongs, how many deceits, how many sins, how many inauspicious acts, how many lusts and cravings? Greed, sex, anger—all filled up.
अब इससे छुटकारा पाना है। इस हृदय की भूमि को मुक्त करना है। तो पहली बात, स्रोत रोको।
Now we must be free. We must set free the field of the heart. First thing: stop the source.
बहुत से लोग हैं, जो यह करना चाहते हैं लेकिन स्रोत नहीं रोकते। तो इधर एक हाथ से वे कोशिश भी करते रहते हैं और दूसरे हाथ से मिटाते भी चले जाते हैं।
Many people want this, but they do not stop the source. With one hand they try; with the other they undo.
तुमने भी बहुत बार सोचा होगा कि जीवन में शुभ का अवतरण हो, सत्य का पदार्पण हो, मंगल की वर्षा हो, हम भी कुछ दिव्यता में जीएं। तो कभी-कभी तुमने थोड़ी चेष्टा भी की है। कुछ अच्छा करें; दान करें, पुण्य करें, सेवा करें; कर्तव्य को निभाएं। यह तुमने थोड़ी-बहुत कोशिश भी की है, लेकिन तुम जल्दी थक जाते हो। जल्दी ही पाते हो, यह हो नहीं पाता।
You too have often wished for the advent of the auspicious, the coming of Truth, a shower of benediction—to live divinely. You have made some effort: to do good, to donate, to merit, to serve, to fulfill duty. But you tire quickly. It does not happen.
क्यों? क्योंकि मूल वृत्ति तो टूटती नहीं। मूल धारा तो बहती चली जाती है। वह नदी तो गिर रही है, वह तो गिरती ही रहती है। थोड़ा-बहुत उलीचते हो। दान किया तो थोड़ा उलीचा। दान यानी थोड़ा दिया। मगर इससे क्या होगा? आदमी लाख कमाता है तो हजार का दान कर देता है। लाख कमाता तभी हजार का दान करता है; नहीं तो करता ही नहीं।
Why? Because the basic current is not broken. The primary stream flows on. The river continues to fall. You bail a little. Donation—means giving a little. But what will come of that? A man who earns a hundred thousand gives a thousand as donation. Only the one who earns so much parts with a little; otherwise he gives nothing.
दान का मौलिक अर्थ यह है कि तुम परिग्रह मत करो। लेकिन दान वही करता है जिसके पास काफी आ रहा है। और वह सोचता है, अब करें भी क्या? थोड़ा दान भी कर लें? एक हाथ से दान करता है लेकिन दान भी ऐसी जगह करता है, इस ढंग से करता है कि आगे और आने का इंतजाम हो जाए। तो राजनेताओं को दान दे देता है, राजनैतिक पार्टियों को दान दे देता है। दान का मजा भी ले लिया और नये लाइसेंस का इंतजाम भी कर लिया।
The essential meaning of dana is non-possessiveness. But one donates only when a lot is coming in. He thinks: What to do with so much? Let me donate some. With one hand he donates—and in such a way that further inflow is arranged. He gives to politicians and political parties—tastes the joy of charity and arranges the next license.
मूल-स्रोत खुला रहता है। मूल धारा गिरती चली जाती है। उसमें से थोड़ा-थोड़ा बांटता भी है। तो दानी होने का मजा भी ले लेता है, लेकिन कभी परिग्रह से मुक्त नहीं हो पाता।
The source stays open. The main stream falls on. He distributes a little from that and tastes being a philanthropist—but he never becomes free of possessiveness.
तो पहले तो लोभ की वृत्ति को ही तोड़ देना पड़े। दान जिसे करना है उसे पहले लोभ छोड़ देना पड़े। दान जिसे करना है, पहले उसे वह जो लोभ की मूर्च्छा है, वह त्याग देनी पड़े।
So first the very tendency of greed must be broken. He who would donate must first drop greed; must renounce the stupor of covetousness.
‘.वैसे ही संयमी का करोड़ों भवों में संचित कर्म पापकर्म के प्रवेशमार्ग को रोक देने पर तथा तप से निर्जरा को प्राप्त होता है, नष्ट होता है।’
“Thus, the karmas accumulated through millions of lifetimes are destroyed when the inlet of sinful karma is stopped, and by tapas nirjara takes place.”
तो पहले तो हमें अपने पापकर्म कहां से उदय होते हैं, इसकी तलाश करनी चाहिए।
So first enquire: from where do our sinful actions arise?
मेरे पास लोग आते हैं वे कहते हैं, कि आपके सामने हम कसम लेते हैं कि हम क्रोध न करेंगे। मैं उनसे कहता हूं, तुम कसम तो लेते हो, यह उलीचना तो हुआ, लेकिन अब तक तुम क्रोध करते क्यों रहे? जब तक तुम उसका मूल न खोजोगे, तुम्हारी कसम से थोड़े ही कुछ होगा? यह हो सकता है कसम से तुम दबाने लगो, रोकने लगो, क्रोध को प्रकट न करो। लेकिन क्रोध पैदा नहीं होगा ऐसा कैसे संभव है? कसम के न लेने से थोड़े ही पैदा हो रहा था, जो कसम के लेने से रुक जाएगा। क्रोध पैदा होता था किसी कारण से। उस कारण को खोजो।
People come to me and say, “In your presence we vow not to be angry.” I tell them: You may vow—this is bailing—but why were you angry all this time? Unless you find the root, what will a vow do? Perhaps you will suppress, restrain; you may not express anger. But how will anger cease to arise? It did not arise because you lacked a vow, so it will not stop because you take one. Anger arises for a reason. Find the reason.
क्यों क्रोध पैदा होता है? अहंकार को चोट लगती है तो क्रोध पैदा होता है। तुम्हारी प्रतिमा को कोई नीचे गिराता है तो क्रोध पैदा होता है। तुम समझते हो अपने को जैसा, वैसा कोई नहीं मानता तो क्रोध पैदा होता है। और जब तक अहंकार है भीतर, अहंकार का घाव है भीतर, तब तक क्रोध होता ही रहेगा। तुम लाख कसमें खाओ।
Why does anger arise? When the ego is hurt, anger arises. When your image is pulled down, anger arises. When others do not see you as you see yourself, anger arises. As long as there is ego inside—its wound—anger will happen. You may take a thousand vows.
अब मजे की बात यह है कि अक्सर लोग अहंकार के कारण ही कसम भी खा लेते हैं। इस मनुष्य के जाल को समझना। मंदिर में गए, मुनि के पास गए, साधु के पास गए, वहां भीड़ भरी है। वहां कोई कसम खा रहा है कि अब मैं प्रतिज्ञा लेता हूं, अणुव्रत लेता हूं कि अब कभी क्रोध न करूंगा। लोग ताली बजा रहे हैं। लोग कह रहे हैं, धन्यभागी है। कितना भव्य जीव! तुम्हारे अहंकार को भी फुरफुरी लगी।
The fun is: people often take vows because of ego itself. Understand this web of man. They go to a monk, a sadhu; a crowd is there. Somebody takes a vow: “I pledge never to be angry.” People clap: “Blessed soul!” Your ego too gets tickled.
तुमने कहा, अरे! यह आदमी भव्य जीव हुआ जा रहा है। हम बैठे यहां क्या कर रहे हैं? तुम भी खड़े हो गए। तुम्हें पक्का पता भी नहीं तुम क्यों खड़े हो गए हो! लेकिन लोगों ने और तालियां बजाईं कि चलो, एक भव्य जीव और पैदा हुआ। तुमने कसम ले ली। तुमने प्रतिज्ञा ले ली। तुमने कहा कि मैं अब कभी क्रोध न करूंगा। या ब्रह्मचर्य का व्रत ले लिया।
You think, This man is becoming elevated—what are we doing here? You stand up, not even knowing why. More applause: another noble soul is born. You take a vow: “I will never be angry.” Or you vow celibacy.
लेकिन यह कोई व्रत से हल होने वाली बात है? इतना सस्ता मामला है? तो तुम क्रोध के विज्ञान को समझ ही नहीं रहे। जो क्रोध के विज्ञान का मौलिक आधार है वही भर रहा है इस प्रतिज्ञा से भी। तुम्हारे अहंकार को मजा आ रहा है, रस आ रहा है।
But can such things be solved by mere vows? Is it that cheap? You have not grasped the science of anger. The very foundation of anger is being fed by this vow; your ego enjoys it, tastes the juice.
इसीलिए तो लोग त्यागी-तपस्वियों की खूब प्रशंसा करते हैं। रथयात्रा निकाल देते हैं, शोभायात्रा निकाल देते हैं। बैंडबाजे के साथ त्यागी का स्वागत कर देते हैं। अब यह जो त्यागी है, इसका अहंकार फुसलाया जा रहा है। इसका प्रभाव बढ़ रहा है। इसकी अस्मिता प्रगाढ़ हो रही है। और अस्मिता ही सारे रोगों का कारण है। वह अहंकार ही सारे लोगों का कारण है।
That is why people lavish praise on renouncers and ascetics. They take out chariots and processions; with bands they welcome the renunciate. The renunciate’s ego is being pampered, his influence increased, his identity thickened—and identity is the cause of all diseases.
तो जरा त्यागी का तुम अपमान करके देखना, तब पता चलेगा। संसारी तो शायद तुम धक्का-मुक्का दे दो, उसके पैर पर पैर रख दो तो कहेगा, चलता ही रहता है। संसार में यह होता ही रहता है। जरा त्यागी के पैर पर पैर पड़ जाए, तब अड़चन हो जाएगी। तुम जैसा त्यागी को क्रोधी पाओगे वैसा तुम संसारी को क्रोधी न पाओगे। घर में एक आदमी धार्मिक होने लगे तो घर भर परेशान हो जाता है।
Insult such a renouncer a little and see. A worldly man, if you step on his foot, may say, “Well, it happens in the world.” But let your foot touch the renouncer’s foot—trouble will begin. You will not find a worldly man as angry as a renouncer. Let one person in a family become “religious” and the whole house is harassed.
तुम सभी को अनुभव होगा। एकाध घर में कोई उपद्र्रवी हुआ और धार्मिक हो गया.। अब वे पूजा कर रहे हैं तो घर में कोई आवाज नहीं कर सकता, बच्चे खेल नहीं सकते, रेडियो नहीं चलाया जा सकता। उनके ध्यान में बाधा पड़ती है। वह सारे घर का दमन करने लगता है। वे भोजन करने बैठे हैं तो, वे चलें-उठें-बैठें तो।
तुम कभी किसी त्यागी के साथ रहे हो? त्यागी को दूर से देखना सुख। त्यागी के पास रहो, तुम भाग खड़े होओगे। क्योंकि वहां हर चीज बंधी-बंधी मालूम पड़ेगी। तुम भी बंधे हुए मालूम पड़ोगे। त्यागी बड़ा बोझरूप हो जाएगा। उसका अहंकार पत्थर की तरह है। वह तुम्हारी छाती पर लटक जाएगा। होना तो उल्टा चाहिए था कि त्यागी विनम्र हो जाता, कि त्यागी के साथ रहना आनंद और सौभाग्य हो जाता, कि उसके पास थोड़ी देर रहने को मिल जाता तो तुम्हारे जीवन में भी फूल खिलते। मगर ऐसा होता नहीं। लोग त्यागियों को नमस्कार करके बच निकलते हैं। वह नमस्कार भी बच निकलने की तरकीब है कि महाराज! आप यहां ठीक, हम अपनी जगह ठीक। अब आप मिल गए तो पैर छूए लेते हैं। और करें भी क्या? मगर आपने महान त्याग किया है।
You all have experienced it. If one mischief-maker becomes religious—he is doing puja, so no sound in the house; children cannot play, the radio cannot be on—his meditation is disturbed. He begins to repress the entire household. If he sits to eat, others must move when he moves. Have you stayed with a renouncer? From afar, it is pleasant to see him. Stay near and you will run away. Everything feels bound; you too feel bound. The renouncer becomes a burden; his ego is like a rock upon your chest. It should have been the opposite—that the renouncer becomes humble, that being with him is joy and good fortune; that a little time in his company brings flowers to your life. But it does not happen. People bow, then slip away. That bow is a strategy: “You stay there, we stay here. We touched your feet—what else to do? Your renunciation is great.”
खयाल रखना, आदमी को क्रोध आता है अहंकार पर चोट लगने से। और क्रोध त्याग की भी वह चेष्टा करता है अहंकार को ही भरने के लिए। तो मूल रोग तो जारी रहता है। आदमी को लोभ है, मद है, मत्सर है मूर्च्छा के कारण। उसे होश नहीं कि मैं कौन हूं। इसी बेहोशी में वह कसमें भी लेता है, संसार भी त्याग देता है। हिमालय चला जाता है। लेकिन बेहोशी तो छूटती नहीं। बेहोशी अपनी जगह बनी है।
Know this: anger arises when the ego is hurt. And the attempt at renunciation often nourishes that very ego. The root disease remains. Man has greed, pride, jealousy because of unconsciousness. In that very sleep he takes vows and abandons the world and goes to the Himalayas—but the sleep remains.
तो महावीर कहते हैं, ‘यह जिनवचन है कि संवरविहीन मुनि को केवल तप करने से ही मोक्ष नहीं मिलता; जैसे कि पानी के आने का स्रोत खुला रहने पर तालाब का पूरा पानी नहीं सूखता।’
Hence Mahavira says: “This is the Jina’s word: without sanvar, mere tapas does not lead the monk to moksha—just as a tank does not dry up while its inlets remain open.”
‘संवरविहीन मुनि.।’
“Without sanvar…”
जिसने मूल-स्रोत को नहीं रोका है। जिसमें आने का मार्ग तो खुला ही हुआ है और जो थोड़े-बहुत उलीचने में लग गया है।
He has not shut the source. The inlet is wide open, and he has begun to bail a little.
तुम एक नाव में जा रहे हो, छेद हो गए हैं नाव में, पानी भरा जा रहा है। तुम छेद तो रोकते नहीं, पानी उलीचते हो। यह नाव बहुत ज्यादा देर चलेगी नहीं, यह डूबेगी। पानी उलीचना जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है छेदों का बंद कर देना।
You are in a boat—holes have opened; water is entering. You do not plug the holes; you bail. The boat cannot go far—it will sink. Bailing is necessary, but even more necessary is to close the holes.
महावीर यह नहीं कह रहे हैं कि पानी मत उलीचो। लेकिन पानी उलीचने से क्या होगा? अगर छेद नया पानी लाए चले जा रहे हैं तो तुम व्यर्थ की चेष्टा में लगे हो। पहले छेद बंद करो, फिर पानी उलीच लो तो कुछ राह बनेगी। तो नाव के उस पार पहुंचने का उपाय होगा।
Mahavira is not saying do not bail. But what will bailing do if new water keeps coming through the holes? First close the holes; then bail, and there will be a way. The boat may reach the far shore.
छेद खोजो अपने जीवन के। बुराई को छोड़ने की उतनी चिंता मत करो। बुराई कहां से आती है इसकी खोज करो। लेकर प्रकाश, ध्यान का दीया लेकर अपने भीतर खोज करो कहां से बुराई आती है।
Find the holes in your life. Be less concerned with “leaving badness.” Find from where badness arises. Take a lamp of awareness within and search from where the evil comes.
बुद्ध से कोई पूछता कि क्रोध कैसे छोड़ें तो बुद्ध कहते, पहले यह तो जानो कि तुम क्रोध करते कैसे हो। छोड़ने की बात पीछे। नंबर दो है, दोयम। प्रथम है, तुम क्रोध करते कैसे हो। तो अब तुम ऐसी कोशिश करो कि जब क्रोध हो तब तुम पूरी तरह जागकर देखना कि क्रोध उठता कैसे है। यह सीधी बात है।
If someone asked Buddha: “How to abandon anger?” he would say: “First know how you get angry. Leaving it is secondary. First is: how do you do it? Try this: when anger arises, watch it fully awake. See how it arises. This is straightforward.”
बुद्ध एक दिन सुबह-सुबह अपने भिक्षुओं के बीच आए, बैठे; और उन्होंने एक रूमाल हाथ में लिया हुआ था, उसमें एक गांठ बांधी, दूसरी गांठ बांधी, पांच गांठें बांधीं। भिक्षु देखते रहे चौंककर कि मामला क्या है? ऐसा उन्होंने कभी किया न था।
फिर उन्होंने पूछा कि भिक्षुओ, इस रूमाल में पांच गांठें लग गईं। तुमने दोनों हालतें देखीं, जब इसमें कोई गांठ न थी और अब जब कि गांठ लग गई। क्या यह रूमाल दूसरा है या वही है? गांठ से शून्य और गांठ लगे रूमाल में कोई फर्क है या यह वही है?
One morning Buddha came among the bhikshus. He had a handkerchief; he tied one knot, then another, five knots. The monks watched, astonished. Then he asked: “You have seen the handkerchief in two conditions—without knots, and now with five knots. Is this a different handkerchief now—or the same?”
एक भिक्षु ने कहा कि महाराज! आप झंझट में डालते हैं। एक अर्थ में तो यह रूमाल वही है। गांठ जरूर लग गईं लेकिन रूमाल तो वही का वही है। और दूसरे अर्थ में रूमाल वही नहीं है क्योंकि पहले रूमाल में गांठें नहीं थीं। वह गांठमुक्त था, इसमें गांठें हैं।
One monk said: “In one sense it is the same—knots are there but the cloth is the same. In another sense it is not the same—earlier there were no knots; now there are.”
बुद्ध ने कहा, ऐसा ही आदमी है। आदमी परमात्मा ही है, बस गांठें लग गई हैं। फर्क इतना ही है जितना गांठ लगे रूमाल में और गैर-गांठ लगे रूमाल में है! दोनों बिलकुल एक जैसे हैं। गांठ में थोड़ी उलझन बढ़ गई है, बस। गांठ खोलनी है।
Buddha said: “So it is with man. Man is Paramatma—but knots have formed. The difference is only that of a knotted cloth and an unknotted one. The knots must be opened.”
तो बुद्ध ने कहा, ठीक है, गांठ खोलनी है। तो मैं तुमसे पूछता हूं, मैं क्या करूं कि जिससे गांठ खुल जाएं? और उन्होंने दोनों रूमाल के कोने पकड़कर खींचना शुरू किया। एक भिक्षु ने खड़े होकर कहा कि महाराज! इससे तो गांठें और छोटी हुई जा रही हैं। आप खींच रहे हैं, इससे तो गांठों का खुलना मुश्किल हो जाएगा। यह कोई ढंग न हुआ खोलने का। इससे तो और उलझन बढ़ जाएगी। खींचने से कहीं गांठें खुली हैं? गांठें छोटी होती जा रही हैं, और सूक्ष्म होती जा रही हैं। इतनी छोटी हो जाएंगी तो फिर खोलना मुश्किल हो जाएगा।
Then he said: “What should I do to open the knots?” He pulled the ends of the cloth. A monk stood and said: “Lord, that will only tighten the knots, make them smaller—harder to open. This is not the way.”
तो बुद्ध ने कहा, मैं क्या करूं? तो उस भिक्षु ने कहा, आप रूमाल मेरे हाथ में दें। मैं पहले देखना चाहता हूं कि गांठें किस ढंग से लगाई गई हैं। क्योंकि जब तक यह पता न हो कि लगाई कैसे गईं तब तक खोली नहीं जा सकतीं। बुद्ध ने कहा, मेरी बात तुम्हारी समझ में आ गई। इतना ही दिखाने के लिए मैंने यह रूमाल, ये गांठें और यह प्रयोग किया था।
Buddha asked: “What should I do?” The monk replied: “Give me the cloth. First I must see how the knots were tied. Until I know how they were made, they cannot be undone.” Buddha said: “You have understood. This is why I performed this little experiment.”
जिस चीज को भी खोलना हो वह लगी कैसे? खोलने के लिए जल्दी मत करना। क्योंकि डर यह है कि कहीं तुम खींचने-तानने में गांठ को और छोटा न कर लो।
Whatever is to be opened—first see how it was tied. Do not hurry to open, else in tugging you will only tighten the knot.
और मैं ऐसा ही देखता हूं। यही हुआ है, हो रहा है। आदमी क्रोध को छोड़ना चाहता है। और इसको बिना समझे कि क्रोध की गांठ लगी कैसे, खींचतान में पड़ जाता है। क्रोध की गांठ और छोटी हो जाती है। संसारी में क्रोध की गांठ थोड़ी फुसली-फुसली है, जल्दी खुल सकती है। त्यागी में बहुत मुश्किल है। गृहस्थ में इतनी उलझी नहीं है, जितनी संन्यासी में उलझ जाती है। घर में जो बैठा है, इसकी बड़ी मोटी-मोटी गांठ है। वह जो मुनि होकर मंदिर में बैठ गया है, उसकी बड़ी सूक्ष्म गांठ है। उसने खूब खींच ली हैं। हां, सूक्ष्म होने में एक लाभ मालूम पड़ता है--लाभ है नहीं--वह यही मालूम पड़ता है कि गांठ अगर बहुत सूक्ष्म हो जाए तो किसी को दिखाई नहीं पड़ती। मगर गांठ से छुटकारा थोड़े ही होता है! दिखाई नहीं पड़ने से छुटकारा तो नहीं होता।
This is what I see happening. Man wants to leave anger; without understanding how the knot of anger is tied, he pulls and tightens it. In the worldly man, the knot is coarse—easier to open. In the renouncer it becomes very subtle—hard to undo. In the householder it is not as entangled as in the sannyasin; he has pulled a lot. Subtlety has one apparent advantage—not real—that others cannot see the knot. But being unseen does not liberate you!
तो लोग गांठों को सूक्ष्म करते जाते हैं। तुम कामवासना छोड़ना चाहते हो। ब्रह्मचर्य की चर्चा सदियों तक चली है। ब्रह्मचर्य के बड़े स्तुति में गीत गाए गए हैं। तो तुम्हारे मन में भी लोभ जगता कि हम भी ब्रह्मचर्य को उपलब्ध हों। अच्छा है, शुभ है भाव, लेकिन जब तक कामवासना को समझा नहीं, तब तक तुम मुक्त कैसे हो सकोगे? जब तक कामवासना को जागकर देखा नहीं कि यह गांठ लगती कैसे? इसके लगने की विधि क्या है? यह कैसे जकड़ लेती है और मन को घेर लेती है, और मन को डुबा लेती है? खींच लेती, अवश कर देती, असहाय कर देती। जहां नहीं जाना वहां खिंचे चले जाते हैं। जो नहीं करना वह फिर-फिर कर लेते हैं। इस गांठ को ठीक से जानना जरूरी है।
People keep refining their knots. You wish to leave lust; the praise of brahmacharya has rung for centuries—your mind longs for it. Good—auspicious—but without understanding kama, how will you be free? Unless you wakefully observe where lust arises, by what method this knot binds, surrounds the mind, drowns it—pulls it where you do not wish to go, makes you do again what you do not wish to do—you must know the knot rightly.
तो महावीर कहते हैं, जो व्यक्ति संवरविहीन है.। संवर महावीर का पारिभाषिक शब्द है। संवर का अर्थ है आने का मार्ग। जिसने मूल उदगम को नहीं रोका है। कुएं से पानी उलीच रहा है और झरना नया पानी लिए चला आ रहा है। झरना भरे जा रहा है कुएं को और तुम उलीचे जा रहे हो। तुम्हारे उलीचने से कुछ लाभ नहीं है। खतरा तो यह है कि तुम्हारे उलीचने से आनेवाला झरना और गतिमान हो जाएगा।
Mahavira says: the one without sanvar—sanvar is his technical word; it means ‘stoppage of inflow’—who has not closed the original spring… Drawing water from the well while the spring still pours new water—the spring behind the well is the ocean. Your bailing gives even more impetus to the spring.
यह तुमने खयाल किया होगा। अगर किसी कुएं का पानी वर्षों तक न भरो तो सूख भी सकता है। क्योंकि जब पानी कोई भरता ही नहीं कुएं में तो झरना धीरे-धीरे अवरुद्ध हो जाता है। धूल जम जाती है। कंकड़-पत्थर बैठ जाते हैं, मिट्टी बैठ जाती है। झरना धीरे-धीरे मुंद जाता है। झरने का काम ही नहीं रह जाता। तुम एक बाल्टी पानी निकालते हो, एक बाल्टी पानी झरने को कुएं में भरना पड़ता है। तो झरना चलता रहता है। जो झरे, वही झरना। जब झरे ही न, तो झरना बंद हो जाता है।
अगर वर्षों तक कुएं से पानी न भरा जाए तो संभव है कुआं सूख जाए। लेकिन उलीचनेवाला अगर झरने बंद न करे, तब तो कुआं कभी नहीं सूखेगा। क्योंकि कुएं के पीछे सागर छिपा है, जहां से झरने भागे चले आ रहे हैं। इधर तुम उलीचते हो, झरनों को और गति मिल जाती है। वे और तेजी से भागे चले आते हैं। उनको और काम मिल जाता है।
You may have noticed: if a well is not drawn for years, it can dry up; the spring gets clogged—dust and pebbles settle. But if you draw, the spring must supply—the spring keeps running: that which flows is called a spring. If nothing flows, it sleeps.
इसलिए जिस व्यक्ति ने ब्रह्मचर्य को थोपने की कोशिश की और कामवासना के झरने को रोका नहीं, कामवासना को समझा नहीं, उसके विज्ञान को पहचाना नहीं, वह और मुश्किल में पड़ जाएगा। तुम कोशिश करके देखो। जैसे-जैसे तुम ब्रह्मचर्य की चेष्टा करोगे, तुम पाओगे खोपड़ी में झरने ही झरने खुल गए, वासना ही वासना के। वही-वही विचार उठते हैं, वही-वही स्वप्न आते हैं। कहीं भी नजर डालो, तुम्हें बस वासना का ही विस्तार दिखाई पड़ेगा। तुम जो भी देखोगे वहां वासना दिखाई पड़ेगी।
So the one who forces brahmacharya without stopping the spring of lust—without understanding its science—lands in greater difficulty. Try and see: the more you force brahmacharya, the more streams of lust open; the same thoughts return, the same dreams. Wherever you look, only the expansion of desire appears.
मुल्ला नसरुद्दीन अपने मनोवैज्ञानिक के पास गया था। एक ऊंट निकल रहा था रास्ते पर से। तो उस मनोवैज्ञानिक ने पूछा, इस ऊंट को देखकर तुम्हें किस बात की याद आती है? उसने कहा, स्त्री की। जरा मनोवैज्ञानिक भी चौंका। उसने कहा अच्छा कोई बात नहीं। यह जो घड़ी लटकी है इसको देखकर तुम्हें किसकी याद आती है? उसने कहा, स्त्री की। उसने कहा, मुझे देखकर तुम्हें किसकी याद आती है, उसने कहा, स्त्री की। उसने कहा, तुम हद्द पागल आदमी हो! उसने कहा, पागल क्या? मुझे स्त्री के सिवाय किसी की याद ही नहीं आती। इसमें ऊंट का कोई संबंध नहीं है, न घड़ी का, न तुम्हारा। मुझे याद ही स्त्री की आती है। इससे ऊंट का कोई संबंध मत जोड़ना कि ऊंट को देखकर मुझे स्त्री की याद आती है। याद ही बस एक आती है।
Mulla Nasruddin went to his psychologist. A camel passed by. The doctor asked: “Seeing this camel, what comes to mind?” “A woman,” said Nasruddin. “And this clock hanging here?” “A woman.” “And seeing me?” “A woman.” “You are mad!” “Mad? I remember only women. The camel, the clock, and you have nothing to do with it.”
तुम जरा कोशिश करके देखो। जिस चीज से तुम जबर्दस्ती छूटना चाहो, उसकी याद सघन हो जाती है। एक दिन तय करके देख लो कि महीनेभर ब्रह्मचर्य का व्रत ले लो। महीनेभर का ही लेना, ज्यादा का मत लेना क्योंकि प्रायोगिक है। उस महीने में तुम पाओगे कि सारी जीवन-ऊर्जा बस कामवासना में ही संलग्न हो गई। दो-चार दिन उपवास करके देख लो, बस भोजन ही भोजन, भोजन ही भोजन। ऐसे विचार तुम्हें भोजन के पहले कभी भी न आते थे, वे उपवास में आते हैं। तो उल्टी घटना घट जाती है।
Try this: whatever you forcibly avoid grows dense in memory. Take a vow of one month’s celibacy—only a month, as an experiment—and you will find all your life-energy entangled in sex. Fast two or three days—only food, food, food. The thoughts that never came before food will arise during the fast; the reverse happens.
मैं जैनों के घरों में ठहरता रहा। उनके पर्युषण पर्व आते, दस-दस दिन का उपवास कर लेते। इधर सोहन बैठी है पीछे; वह आठ-आठ दिन के उपवास करती रही, उससे पूछो। सालभर चौके में काम करती है, भोजन बनाती है, भोजन खिलाती है--और अच्छा भोजन बनाती है--भोजन की याद ही न आएगी। अक्सर जो महिलाएं भोजन बनाती हैं उनको भोजन में रस ही खो जाता है। भोजन बनाने वाले को भोजन करने में उतना मजा नहीं आता।
लेकिन उपवास कर लो तो सब झरने खुल जाते हैं। सब तरफ से रसधार बहने लगती हैं। जैसे स्वाद ही जीवन का केंद्र बन जाता है। और इसलिए जैन पर्युषण के बाद जैसे भोजन पर टूटते हैं.! तुम जाकर साग-सब्जी वालों से पूछ सकते हो कि पर्युषण के बाद एकदम दाम बढ़ जाते हैं। मिठाई के दुकानदारों से पूछ सकते हो कि पर्युषण के बाद एकदम बिक्री बढ़ जाती है। आठ दिन, दस दिन किसी तरह सोच-सोच कर विचार कर-कर के टाले रखते हैं। और दस दिन के बाद पागल होकर टूट पड़ते हैं।
I have stayed in Jains’ homes. During Paryushan they fast for ten days. The one who cooks daily, who serves—often loses taste for food. But during a fast, all springs open; juices flow from all sides; taste becomes life’s center. After Paryushan the Jains pounce on food. Ask the vegetable sellers—the prices rise suddenly. Ask the sweet-makers—their sales soar. For eight or ten days they somehow held back—thinking, postponing—and then they break upon food madly.
जिस चीज को तुम जबर्दस्ती रोकोगे, उसको महावीर कहते हैं यह तपश्चर्या तो हुई, संवर न हुआ। अकेली तपश्चर्या से कोई मुनि मोक्ष को उपलब्ध नहीं होता। संवर पहली बात है। झरने को सुखाओ।
What you forcibly suppress—Mahavira calls this tapas without sanvar—no muni attains moksha by tapas alone. Sanvar is first: dry up the spring.
झरना कहां है? सभी चीजों का मौलिक झरना कहां है? वह मनुष्य की अचेतना में है। वह मनुष्य की मूर्च्छा में है। हम बेहोश हैं। हमें पता ही नहीं गांठ कैसे लगती है! रोज गांठ लगती है और हम देख नहीं पाते। क्रोध रोज उठता है और हम देख नहीं पाते कि यह गांठ हमारे रूमाल पर लगती कैसे?
Where is the spring? Where is the fundamental source? In man’s unconsciousness, in his stupor. We are asleep. We do not know how the knot ties; every day it ties and we do not see. Anger arises daily and we do not see how its knot forms upon our cloth.
तो अब जब क्रोध उठे तो उस मौके को खोना मत। वह बड़ा स्वर्ण-अवसर है। क्रोध जैसी महत्वपूर्ण घटना घट रही है। इसे तुम फिजूल की बकवास में खराब मत कर देना। जब क्रोध उठे तो द्वार-दरवाजे बंद करके बैठ जाना। और क्रोध की गांठ तुम्हारे मन पर कैसे लग रही है उसका पूरा दर्शन करना, अवलोकन करना, निरीक्षण करना, देखना, दबाना मत, क्योंकि दबाने की कोई जरूरत नहीं है। किसी पर निकालना भी मत, क्योंकि किसी पर निकालने में समय खो जाएगा। वह तो घड़ी देखने की है, साक्षात्कार की।
So when anger arises, do not waste the moment. It is a golden opportunity. Do not dissipate it in idle talk. When anger arises, close the door and sit. Watch how the knot is forming. Observe it wholly—do not suppress, for suppression is not needed. Do not throw it upon another—for you will miss the moment in venting. This is the time to see—to have darshan.
किसी ने गाली दी, तुम क्रोध से उबलने लगे; भागो! बंद करो अपना द्वार-दरवाजा। बैठकर कमरे में आंख बंद करके देखो। यह जो धुआं उठ रहा है क्रोध का, कहां से आ रहा है? कहां है इसका ईंधन? कहां है इसकी मूल चिनगारी?
Someone insulted you; anger boils; run—shut the door—sit with eyes closed. Watch the smoke of anger: from where does it arise? Where is the fuel? Where the original spark?
और यह तो तभी संभव है इसको देखना, जब तुम कोई विरोध न करो। तुम यह न कहो कि यह बुरा है, गंदा है, पाप है। क्योंकि जैसे ही तुमने यह कहा, तुम्हारी आंखें बंद हो गईं। दुश्मन को हम आंख मिलाकर थोड़े ही देखते हैं! सिर्फ गहरे प्रेम में ही, मैत्री में ही किसी की आंख में आंख डालकर देखते हैं। दुश्मन से तो हम बचकर निकल जाते हैं।
अगर क्रोध को तुमने दुश्मन समझ लिया तो फिर तुम कभी क्रोध का निरीक्षण न कर पाओगे। निरीक्षण न किया तो गांठ कैसे लगती है, समझ में न आएगा। गांठ कैसे लगती है समझ में न आया तो गांठ खोलोगे कैसे? कसमें खाने से थोड़े ही गांठ खुलती है!
This is possible only if you make no judgment. Do not say “This is bad, ugly, sinful.” The moment you say that, your eyes close. We do not look an enemy in the eye; only in deep love and friendship do we look into eyes. With enemies, we avoid. If you deem anger an enemy, you will never observe it. Without observation you will not know how the knot is tied; without knowing, how will you untie? Vows do not dissolve knots!
इसलिए मैं कहता हूं महावीर ने धर्म को वैज्ञानिक रूप दिया। धर्म को मनोविज्ञान बनाया। उसको ठीक जहां से काम शुरू होना चाहिए, वहां से इशारे किए।
Thus I say: Mahavira gave religion a scientific form. He made it psychology—pointing exactly where to begin.
पहला इशारा उनका यह है कि मूलस्रोत की पहचान; मूल उदगम की पहचान।
His first indication: recognize the original source.
और तुमने खयाल किया? अगर गंगा को पकड़ना हो, वश में करना हो तो गंगोत्री पर जितना सरल है फिर आगे कहीं भी उतना सरल नहीं है। गंगोत्री पर तो ऐसे छोटा-सा झरना है गंगा। गौमुख में से गिरती है, बहुत बड़ी हो भी नहीं सकती। गंगा को अगर वश में करना हो तो गंगोत्री पर करना आसान है। प्रयाग में या काशी में अगर वश में करने गए तो तुम पागल हो जाओगे। वह वश में होने वाली नहीं। बहुत बड़ी हो जाती है।
सभी चीजें अपने मूल उदगम पर बड़ी छोटी होती हैं, तुम्हारी सीमा के भीतर होती हैं।
And have you noticed? If you wish to control the Ganga, it is easy at Gangotri; further down it becomes impossible. At Gangotri the Ganga is a small stream falling from Gaumukh; at Prayag or Kashi you will go mad trying to control it. Everything is small at the source, within your reach.
तो क्रोध को वहां देखो, जहां से क्रोध उठता है। काम को वहां देखो जहां से काम उठता है। झगड़े का सवाल नहीं है। एक वैज्ञानिक अवलोकन की बात है।
So see anger at its arising; see lust at its fountain. No quarrel—only scientific observation.
‘यह जिनवचन है कि संवरहीन मुनि को केवल तप करने से मोक्ष नहीं मिलता, जैसे कि पानी के आने का स्रोत खुला रहने पर तालाब का पूरा पानी नहीं सूखता।’
“This is the Jina’s word: without sanvar, mere tapas does not yield moksha—just as a pond does not dry while the inlet remains open.”
तो पहली चीज, मूलस्रोत की पहचान। उस मूलस्रोत को एक ही नाम दिया जा सकता है, वह है मूर्च्छा। महावीर का शब्द है प्रमाद--सोए-सोए जीना।
First thing: recognize the source. It has one name: moorchha—stupor. Mahavira’s term is pramad—living in a doze.
हम जी तो जरूर रहे हैं, लेकिन हमारा जीना बड़ी तंद्रा से भरा हुआ है। कुछ ठीक पक्का पता नहीं है क्यों जी रहे हैं। कुछ पक्का पता नहीं कौन हैं। कुछ पक्का पता नहीं कहां जा रहे हैं, कहां से आ रहे हैं। धक्कमधुक्की है, चले जा रहे हैं।
कभी भीड़ में देखा? कोई भीड़ का रेला आ रहा हो, लोग चले जा रहे हों, तुम भी चले जा रहे हो। रुकना भी मुश्किल क्योंकि भीड़ धक्के दे रही है। तुम्हें यह पक्का पता भी नहीं कहां जा रहे, कहां से ले जाए जा रहे, यह भीड़ कहां जा रही है। लेकिन यह सोचकर कि सब जा रहे हैं तो ठीक ही जा रहे होंगे, आदमी चलता चला जाता है। हम पैदा भीड़ में होते हैं, और भीड़ में ही मर जाते हैं। और हमें पता ही नहीं चल पाता हमें जाना कहां था, होना क्या था। क्या होने को हम पैदा हुए थे। हमारी नियति क्या थी। हमारा स्वभाव क्या था।
We are living, yes—but our living is full of trance. We do not know why we live, who we are, where we go, whence we come. We are pushed by the crowd.
Have you seen a crowd surge? People go; you too go. You cannot stop—the crowd shoves. You do not know where you are being taken; you think, “All are going; it must be right.” We are born in the crowd and die in the crowd, and never know where we were to go, what we were to be—our destiny, our swabhava.
यह मूर्च्छा तोड़ना पहली बात है। कैसे टूटे यह मूर्च्छा? जो भी करो, महावीर कहते हैं; विवेकपूर्वक करो।
To break this stupor is the first thing. How to break it? Whatever you do, Mahavira says—do it with vivek, with awareness.
जैन मुनि विवेक का बड़ा गलत अर्थ करते हैं। जब तुम जैन मुनि से पूछोगे कि महावीर जब कहते हैं ‘जयं चरे, जयं चिट्ठे’--विवेक से उठें, विवेक से बैठें, तो उनका मतलब क्या है? तो जैन मुनि कहेगा, विवेक से बैठने का मतलब जमीन झाड़कर बैठें। कोई चींटी न मर जाए। पानी छानकर पीएं कि कोई हिंसा न हो जाए। यह विवेक का अर्थ!
Jain monks misinterpret vivek. Ask them what Mahavira meant by “Rise with vivek, sit with vivek,” and they say: sweep the ground before you sit, lest an ant be killed; filter water before you drink—this they call vivek.
यह विवेक का अर्थ नहीं है। विवेक का अर्थ है, बैठने की क्रिया में मूर्च्छा न हो। जब तुम बैठो तो सिर्फ बैठो। उस वक्त तुम्हारा चैतन्य सिर्फ बैठने का ही काम करे, बस। जब तुम चलो तो सिर्फ चलने का ही काम करे, बस। तुम कुछ और हजार बातें न सोचो।
This is not the meaning. Vivek means: let there be no stupor in the act. When you sit, only sit. Let your consciousness be wholly with sitting, nothing else. When you walk, only walk. Do not think a thousand other thoughts.
रास्ते पर तुम चल रहे हो, हजार बातें सोच रहे हो। तो चलना तो मूर्च्छित होगा ही। मन हजार जगह एक साथ थोड़े ही हो सकता है। एक ही जगह हो सकता है। भोजन तुम कर रहे हो, उस वक्त बैठे तुम दुकान पर विचार कर रहे हो। बैठे घर में, भोजन कर रहे, विचार चल रहा बाजार का।
You walk on the road and think a thousand things—walking will be drowsy. The mind cannot be in a thousand places; only one. You eat while pondering over the shop. I have heard this tale:
मैंने सुना है, एक आदमी एक साधु के पास जाता था। बड़ा भक्तिभाव में रस लेता था, भजन-कीर्तन करता था। और जो लोग भी भजन-कीर्तन इत्यादि करने लगते हैं, वे चाहते हैं सभी को करवा दें। हिंसा का भाव है वह। क्योंकि तुम कौन हो सभी को करवाने वाले? वह अपनी पत्नी को भी लगाना चाहता था। दुनिया में सबसे कठिन काम वही है। पति को अगर भजन-कीर्तन करना है, पत्नी निश्चित रूप से भजन-कीर्तन नहीं करेगी। दो में से एक ही करता है। दोनों.आकस्मिक संयोग हो जाए, बात अलग। ऐसा होता नहीं।
तो वह पत्नी को बड़ी खींचतान मचाता था, बड़ा शोरगुल मचाता था कि चल, धर्म कर कुछ। समय खो रही है। जीवन जा रहा है। लेकिन पत्नी अपनी जिद्द पर थी। उसने अपने गुरु को कहा। गुरु ने कहा, मैं आऊंगा। मैं तेरी पत्नी को समझाऊंगा। कल सुबह आता हूं पांच बजे।
तो पति तो उठ जाता था चार बजे ही से। जोर से शोरगुल मचाता था। उसको ही वह भजन-कीर्तन कहता था। हालांकि मोहल्ला भर उसको गाली देता था। बच्चे घर के गाली देते थे। मगर धार्मिक आदमी जब इस तरह के काम करता है तो कोई रुकावट भी नहीं डाल सकता।
वह जब आया साधु, उसने द्वार पर दस्तक दी तो पत्नी बुहारी लगा रही थी। उसने पत्नी से कहा कि देखो, तुम्हारा पति कितना ध्यान में लीन है! उसकी पत्नी ने कहा, छोड़ो बकवास! वह इस समय बाजार गया हुआ है और एक जूते की दुकान पर जूते खरीद रहा है।
A man used to visit a sadhu, sings bhajans. Those who sing wish to make everyone sing—this is violence. He wanted his wife to join. He forced her: “Come, be religious! Time is passing!” She refused. He told his guru. The guru said, “I will come and explain.” He came at dawn. The wife was sweeping. He said: “See how absorbed your husband is in meditation!” She said, “Nonsense! He is at the cobbler’s shop, buying shoes.”
वह पति तो अंदर बैठा था। उसने यह सुना तो वह बड़ा हैरान हुआ। उसने कहा हद्द हो गई! झूठ की भी एक सीमा होती है। पांच बजे रात न तो दुकानें खुलीं, और मैं इधर अपने ध्यान में लगा हूं। अब यह दिखता है कि यह सोचकर कि मैं बीच में उठ नहीं सकता.। वह निकलकर बाहर आ गया। उसने कहा, तूने समझा क्या है? मैं इधर घर में बैठा हूं। ध्यान कर रहा हूं, तुझे पता है। झूठ बोल रही है सरासर!
उसकी पत्नी ने कहा, अब तुम ईमान से कह दो। कम से कम तुम्हारे गुरु की मौजूदगी में ईमान से कह दो, कि तुम नहीं चमार की दुकान पर थे? जूते नहीं खरीद रहे थे?
वह थोड़ा चौंका। और गुरु सामने खड़ा था, एकदम झूठ बोल भी न सका। गुरु ने कहा, क्या मामला क्या है?
उसने कहा, यह बात तो ठीक कह रही है मगर इसको पता कैसे चला? क्योंकि जूते फट गए हैं मेरे, तो मैं ध्यान तो कर रहा था, लेकिन खयाल बाजार का था। और मैं जरूर पहुंच गया था चमार की दुकान पर। झगड़ा मच गया था, क्योंकि दाम वह बहुत ज्यादा बता रहा था। मोल-भाव कर रहा था। मगर इसको पता कैसे चला?
The husband inside heard this and rushed out: “I am here meditating—how dare you lie!” She said, “At least in your guru’s presence tell the truth. Were you not at the cobbler’s, haggling price?” He was startled and, before his guru, could not lie. “She speaks true. My shoes are torn; while meditating I was at the market, bargaining. But how did she know?”
अब यह तो किसी को भी पता नहीं कि स्त्रियों को पता कैसे चलता है, मगर चल जाता है। छिपा नहीं सकते स्त्रियों से कुछ। पता चल ही जाता है।
No one knows how women know—but they know. You cannot hide.
तो तुम जब ध्यान कर रहे हो, तब ध्यान ही हो। मगर यह तभी हो पाएगा जब तुम और काम भी ध्यानपूर्वक ही करने लगो। चलो तो सिर्फ चलो। भोजन करो तो सिर्फ भोजन करो। बिस्तर पर लेटो तो बस फिर लेट ही जाओ। फिर मन न दौड़ता रहे हजार जगह! नहीं तो लेटने की क्या जरूरत? दौड़ते ही रहो।
When you meditate—be simply meditation. But this is possible only if you do other acts also with attention. When you walk, only walk. When you eat, only eat. When you lie down, just lie. Do not let the mind run everywhere. Otherwise why lie down? Keep running.
लोग लेट जाते हैं बिस्तर पर, फिर कहते हैं नींद नहीं आती। नींद न आने का कुल कारण इतना है कि तुम लेटते ही नहीं। शरीर तो पड़ा है बिस्तर पर लाश की भांति; मन भाग रहा है दूर-दूर लोकों में; न मालूम कहां-कहां की योजनाओं में।
जब मन भागा हुआ है तो नींद नहीं घट सकती। विश्राम तो तभी संभव है जब मन और शरीर तालमेल करते हैं। मन कहीं जा रहा है, शरीर बिस्तर पर पड़ा है। दोनों में इतना खिंचाव है, तनाव है, नींद संभव नहीं है।
People lie down and say, “Sleep does not come.” The reason is simple: you do not lie down. The body lies like a corpse; the mind rushes through far-off worlds—through plans and schemes. When mind is racing, how can sleep descend? Rest is possible only when mind and body are in harmony.
साधु ही सोता है। साधु ही सो सकता है। क्योंकि साधु ही जगता है। जब जगता है तो बस जगता है। जब सोता है तो बस सोता है।
Only a sadhu truly sleeps—because only the one who truly wakes can truly sleep. When he wakes, he simply wakes. When he sleeps, he simply sleeps.
महावीर का जो वचन है, विवेक, जागरूकता, अप्रमाद, यतनाचार, जतनपूर्वक जीना--उसका अर्थ जैन मुनि बड़ा क्षुद्र कर रहे हैं। हालांकि जो वे अर्थ कर रहे हैं वह मेरे अर्थ में समाविष्ट हो जाता है, लेकिन उनके अर्थ में मेरा अर्थ समाविष्ट नहीं होता।
जो व्यक्ति जागरूकता से जीएगा वह स्वभावतः देखकर चलेगा कि किसी कीड़े-मकोड़े पर पैर न पड़ जाए। इसके लिए देखकर चलने की अलग से जरूरत न रहेगी, जागकर चलना काफी है। वह तो नींद में ही, बेहोशी में ही चलते हो इसलिए ऐसी भूल हो जाती है।
Mahavira’s words—vivek, awareness, apramad, yatanachara, living with care—Jain monks make them petty. What they say is included in my meaning; but my meaning is not included in theirs. One who lives wakefully will naturally walk seeing that no creature is crushed; separate watchfulness is not needed—walking wakefully is enough. Errors happen only in sleep.
जो आदमी जागकर जी रहा है उसके सारे जीवन की प्रक्रियाओं में जागरण का प्रकाश पड़ने लगेगा। उसके जीवन से हिंसा समाप्त हो जाएगी। जिसके भीतर तनाव नहीं, उसके बाहर हिंसा समाप्त हो जाती है। जिसके भीतर संघर्ष नहीं, उसके बाहर संघर्ष समाप्त हो जाता है। बाहर तो हम लड़ते इसीलिए हैं कि भीतर लड़ रहे हैं। बाहर तो हमारे जीवन में धुआं इसीलिए दिखाई पड़ता है कि भीतर हम जल रहे हैं।
When a man lives wakefully, the light of awareness falls on all his processes. Violence drops from his life. Where there is no inner conflict, outer conflict ends. We fight outside because we are fighting within. Smoke outside appears because inside there is fire.
बाहर के बदलने से कुछ भी न होगा, भीतर की बदलाहट होगी तो बाहर की बदलाहट अपने से हो जाती है। अंतस बदला तो आचरण अपने से बदल जाता है।
Outer change does nothing; inner change brings outer change by itself. When the inner changes, conduct changes on its own.
तो मेरी दृष्टि में महावीर के सूत्र का अर्थ हुआ: अंतस में दीया जला रहे।
In my view, Mahavira’s sutra means: keep the lamp lit within.
तुम जरा कोशिश करो। बहुत कठिन मामला है। जैन मुनि जो कहता है वह सरल है; इसलिए दो कौड़ी का है। वह तो कोई भी अभ्यास कर ले सकता है। उसका कोई बहुत मतलब नहीं है।
Try. It is difficult. What the Jain monk says is easy, hence cheap. Anyone can practice that. It has little meaning.
पानी छानकर पी लेने का कोई बहुत मतलब नहीं है। मैं यह नहीं कह रहा कि पानी छानकर मत पीना। लेकिन यह मत समझ लेना कि पानी छानकर पी लिया तो मोक्ष कुछ करीब आ गया। ठीक किया। हाइजनिक है, स्वास्थ्यवर्धक है। पानी छानकर पीया तो वैज्ञानिक दृष्टि से ठीक काम किया। लेकिन इससे कुछ मुक्ति करीब आ रही है ऐसा मत सोच लेना। जमीन बुहारकर बैठे, ठीक किया। जो करने योग्य था वह किया। लेकिन इससे कुछ अतिमानवीय रोशनी का जन्म नहीं हो जाएगा। इससे कुछ परमात्मा तुममें नहीं उतर आएगा।
Filtering water is fine—hygienic, scientific; but do not think moksha comes closer by it. Sweeping the ground before sitting is fine—but no superhuman light will be born thereby; no Paramatma will descend.
इतने सस्ते में तुम परमात्मा को लाना चाहते हो तो तुम जरा जरूरत से ज्यादा मांग रहे हो। तुम कहते हो, हम रोज बुहारी लगाकर बैठे, रोज पानी छानकर पीया, मोक्ष कहां है? लेकिन तुम मोक्ष की कीमत कितनी आंक रहे हो? मोक्ष का मतलब हुआ: बुहारी लगाकर बैठे + पानी छानकर पीया = मोक्ष? मोक्ष दो कौड़ी का कर दिया तुमने।
If you want to bring Paramatma so cheaply, you are asking too much. “We sweep daily; we filter water—where is moksha?” What price are you putting on moksha? Is moksha equal to broom plus filter? You have made moksha worth two pennies.
नहीं, मोक्ष बड़ी घटना है। और उस बड़ी घटना की बड़ी तैयारी जरूरी है।
No—moksha is a great event. It demands great preparation.
उस तैयारी का पहला कदम तुम उठाना शुरू करो। मैं कहता हूं कठिन है। क्योंकि अगर तुम जागकर चलना चाहोगे तो तुम पाओगे, क्षणभर भी नहीं चल पाते। अगर भोजन तुम होश से करना चाहोगे तो एकाध कौर कर लिया तो बहुत। फिर भटके, फिर भटके। लेकिन बार-बार लौटाते रहो! पकड़-पकड़ कर अपने घर आते रहो। फिर जब याद आ जाए कि अरे! कहां चला गया? फिर चबाने लगे बिना होश के, फिर लौटकर आ जाओ। फिर हाथ शिथिल कर लो। फिर से अपने को जगाकर बैठ जाओ। फिर से भोजन शुरू कर दो।
Begin the first step of that preparation. It is hard. If you try to walk wakefully you will see—you cannot remain aware even for a moment. If you wish to eat with awareness—you may take a bite or two, then you wander. But bring yourself back again and again. Keep returning home. When you notice you’ve gone, return. Relax the hand; awaken yourself again; begin again.
राह चलते-चलते एक कदम चलोगे, होश रहेगा, दूसरे कदम पर फिर बेहोशी आ गई, फिर कोई खयाल उतर आया, फिर किसी खयाल में खो गए। जब याद आ जाए, फिर अपने को सम्हाल लो। शुरू-शुरू में तो ऐसा ही होगा। पकड़ोगे, खोओगे; पकड़ोगे, खोओगे। हाथ लगेगा धागा, छूटेगा; छूटेगा हजार बार।
While walking you will make one step aware—on the second, sleep returns, a thought comes, you are lost. As soon as you remember, gather yourself. At first, it will be like this. You will catch and lose, catch and lose—grasp the thread and lose it a thousand times.
तुम फिकिर मत करो। हजार बार छूटे, हजार बार पकड़ो। इससे हताश भी मत होना, क्योंकि यह बात ही ऐसी है कि सधते-सधते सधती है। यह बात इतनी मूल्यवान है कि यह एक दफा में सध जाती तो इसका कोई मूल्य ही न था। ये कोई मौसमी फूल नहीं हैं कि डाल दिए बीज और दो-चार सप्ताह में फूल आ गए। ये तो देवदार और चिनार के बड़े वृक्ष हैं, जो बहुत समय लेते हैं। बड़े होते हैं। आकाश को छूने जाते हैं।
Do not worry. Lose a thousand times—grasp a thousand times. Do not be disheartened. This is a thing that ripens slowly; it is so precious that if it came in one stroke it would have no value. These are not seasonal flowers; these are deodar and chinar—great trees that take time, reaching to the sky.
मोक्ष से बड़ी और कोई घटना इस संसार में नहीं है, न इस संसार के बाहर है। मोक्ष महत्तम घटना है। इसलिए उसके लिए जितना भी श्रम किया जाए वह अंततः थोड़ा है। जब मोक्ष की उपलब्धि होती है तो पता चलता है, जो हमने किया था वह न कुछ था। हां, जब तक मिला नहीं है मोक्ष, तब तक ऐसा लगता है कि कितना कर रहे हैं, और कुछ भी नहीं हो रहा है.कुछ भी नहीं हो रहा है।
There is no greater event than moksha—in this world or beyond. For it, whatever labor you do is little. When moksha is attained, you will see that what you did was nothing. Till then, it will seem: “We do so much—and nothing happens.”
और बात खयाल रखना, जैसे सौ डिग्री गर्मी पर पानी भाप बनता है--निन्यानबे पर भी भाप नहीं बनता, साढ़े निन्यानबे पर भी भाप नहीं बनता, ठीक सौ डिग्री पर बनता है। ऐसे ही तुम्हारे प्रयत्न की एक डिग्री है। तुम्हारी चेष्टा की एक डिग्री है, तुम्हारे तप की एक डिग्री है। ठीक उस जगह आकर अचानक रोशनी हो जाती है, अंधकार कट जाता है। उसके एक क्षण पहले तक गहन अंधेरी रात थी।
Remember: just as water becomes steam at 100 degrees—not at 99; likewise there is a degree of your effort. At that exact point, suddenly light happens; darkness is gone. One moment before—all was dense night.
हताश मत होना। लौट मत जाना। यह मत सोचना कि क्या फायदा! हो सकता है, तुम सनतानबे डिग्री पर थे कि अनठानबे डिग्री पर थे और लौट गए, निराश हो गए। एक कदम और--एक कदम और। लौटना ही मत। जीवन की एक ही बात को याद रखो तो महावीर का सारा सार-संचय तुम्हारे पास रहेगा। उठो जागकर, बैठो जागकर, चलो जागकर, बोलो, सुनो--जो भी करो--अपने को झकझोर कर। भीतर दीया जागने का जगा रहे।
Do not despair. Do not turn back. Do not think, “What is the use?” Perhaps you were at ninety-eight or ninety-nine degrees—and you turned back. One step more—only one step more. Never return. Remember one thing and you will have the essence of Mahavira: rise awake, sit awake, walk awake, speak and listen awake—whatever you do, shake yourself into wakefulness; keep the inner lamp aflame.
तुम मुझे यहां सुन रहे हो, तुम इस तरह सुन सकते हो कि बैठे हैं, हजार बातें चल रही हैं खोपड़ी में, यह मेरी बात भी सुनाई पड़ रही है उन्हीं हजार बातों के बीच में। कहीं-कहीं कुछ-कुछ शब्द भीतर प्रवेश कर जाते हैं। वे हजार बातों में लिपटकर उनका अर्थ भी बदल जाता है। कुछ का कुछ सुनाई पड़ जाता है। कहा कुछ, सुन कुछ लेते हो। अर्थ कुछ था, अर्थ कुछ निकाल लेते हो। ऐसे सोए-सोए सुनकर तुम जो ले जाते हो, वह तुम्हारा ही होगा। उसका मुझसे कुछ लेना-देना नहीं है।
You are listening to me here. You can listen in such a way that a thousand thoughts run in the head and my words are heard amidst them. Some words will enter, wrapped in your thousand thoughts, and their meaning will be altered. One thing is said; another is heard. What you carry away is yours—it has nothing to do with me.
जागकर सुनो। जागकर सुनने का अर्थ है, सुनते वक्त तुम कान ही कान हो जाओ। तुम्हारा पूरा शरीर कान की तरह काम करे तो जागकर सुना। भोजन करते वक्त तुम स्वाद ही स्वाद हो जाओ। तुम्हारा पूरा शरीर बस भोजन करे। चलते वक्त तुम पैर ही पैर हो जाओ। बस तुम चलो। सोचते वक्त तुम मन ही मन हो जाओ; फिर सिर्फ सोचो।
Listen awake. Listening awake means: while listening, become only ears. Let your whole body function like an ear. Eating, become only taste; let your whole body eat. Walking, become only feet; just walk. Thinking, become only mind; just think.
तो मैं यह नहीं कह रहा हूं कि सोचने के लिए समय ही मत दो। घड़ी दो घड़ी निकाल लो और उस समय सिर्फ सोचो। जरूरत है उसकी भी। वह भी तुम्हारे जीवन का अंग है। उसे भी समय चाहिए। सब समय को ठीक से बांट दो। मगर एक खयाल रहे कि जो भी कृत्य हो वह मूर्च्छा में न हो।
I am not saying do not give time to thinking. Take an hour; during that time, just think. That too is part of life and needs time. Distribute time rightly. But one caution: whatever the act, let it not be in stupor.
अगर हाथ में आ-आ कर होश छूट जाता हो, तो इतना ही खयाल रखना कि थोड़ी चेष्टा और।
If awareness slips again and again, only remember: a little more effort.
मिल ही जाता दुआ को बाग-ए-कुबूल
हिम्मत-ए-दिल ही पस्त है शायद
--स्वीकार हो जाती प्रार्थना।
“The garden of acceptance does grant the prayer—
Perhaps it is the heart’s courage that is weak.”
मिल ही जाता दुआ को बाग-ए-कुबूल
हिम्मत-ए-दिल ही पस्त है शायद
अगर नहीं मिलती प्रार्थना को स्वीकृति, अगर प्रार्थना पूरी नहीं होती तो इतना ही जानना कि अभी दिल की हिम्मत, दिल का साहस--अभी दिल खोलकर मांगा ही नहीं। द्वार पर दिल खोलकर दस्तक ही न दी। कुछ कमी रह गई।
इतना ही खयाल रखना कि कुछ कमी रह गई। फिर चेष्टा करना। किसी भी दिन कमी पूरी हो जाएगी। और कोई भी नहीं कह सकता, कब पूरी हो जाएगी। क्योंकि अब तक कोई थर्मामीटर नहीं बन सका, जिससे हम पता लगा सकें कि आदमी का होश समाधि के करीब आ गया या नहीं। कोई उपाय नहीं।
जैसे थर्मामीटर में हम पता लगा लेते हैं कि आदमी का बुखार ज्यादा तो नहीं हो गया? कम तो नहीं हो गया? अब तक कोई थर्मामीटर नहीं बना, कि पता चल सके कि आदमी का होश कितना है? अभी होश को मापने का कोई उपाय नहीं है।
If a prayer is not fulfilled, know only this: your heart’s courage lacked—your heart did not open fully at the door. Some deficiency remained. Know only this; then strive again. Any day the deficiency will be filled. No one can say when—for no thermometer yet exists by which we can measure whether one’s awareness is near Samadhi. There is no device to measure awareness.
इसलिए तुम्हें टटोल-टटोल कर ही चलना होगा। मगर एक बात पक्की है--जिन्होंने खोजा, उन्हें मिला। अगर तुम्हें न मिले तो ऐसा मत सोचना कि होश मिलता ही नहीं। अधिक लोग जल्दी ही ऐसा सोच लेते हैं कि न कोई परमात्मा है, न कोई आत्मा है, न कोई होश है। यह कुछ होने वाली बात नहीं है। इस तरह पस्ते-हिम्मत मत हो जाना, हताश मत हो जाना।
So you must grope. But one thing is certain: those who have sought, have found. If you do not find, do not conclude that awareness is unreal. Many decide quickly that there is no Paramatma, no Atman, no awareness. Do not lose heart.
तपश्चर्या का यही अर्थ है, जब महावीर कहते हैं तप, तो उनका यही अर्थ है। तप का अर्थ है, अपने को तपाते जाना, गरमाते जाना। सौ डिग्री पर भाप बनोगे, छलांग लगेगी। देखा! पानी नीचे की तरफ बहता है। फिर जब भाप बन जाता है तो ऊपर की तरफ उठने लगता है। वही पानी, जो सदा नीचे की तरफ बहता था, अब अचानक ऊपर की तरफ उठने लगता है। वही पानी जो दृश्य था, अब अदृश्य होने लगता है। वही पानी जो गड्ढों की तलाश करता था, आकाश की तलाश में निकल जाता है। बस सौ डिग्री का फर्क है!
This is tapas as Mahavira means it: to heat oneself, intensify one’s energy. At a hundred degrees you will become steam—there will be a leap. See: water flows downward; when it becomes steam, it rises upward. The same water that always flowed downward suddenly rises. The visible becomes invisible; the water that sought depressions now seeks the sky. Only a difference of a hundred degrees!
ठीक ऐसे ही मनुष्य की चेतना साधारणतः नीचे की तरफ बहती है। इस नीचे की तरफ बहने को हम पाप कहें। जब ऊपर की तरफ बहने लगती है तो पुण्य कहें। और इन दोनों के बीच जो जोड़नेवाला सेतु है, वह तप है। तप शब्द बिलकुल ठीक है। वह ताप से ही बना है; गर्मी से ही बना है।
So too man’s consciousness ordinarily flows downward. Call this downward flow sin. When it begins to flow upward, call it virtue. The bridge between the two is tapas. The word tapas is exactly right—born of heat.
लेकिन कुछ नासमझ हैं, वे धूप में खड़े हो जाते हैं। वे कहते हैं, तप कर रहे हैं। कुछ नासमझ हैं, अंगीठियां लगाकर बैठ जाते हैं। वे कहते हैं तप कर रहे हैं।
आदमी के पागलपन की कोई सीमा नहीं। अंगीठियां लगाकर तुम तप करोगे? शरीर को जला लोगे, पसीने-पसीने हो जाओगे। इससे तप का कोई संबंध नहीं है। धूप में खड़े रहोगे--सिर से सूरज को ऊगने-डूबने दोगे? इससे तप का कोई संबंध नहीं है। तुम नाहक कष्ट झेलोगे।
Some fools stand in the sun and say, “We are doing tapas.” Some sit by braziers and say, “We are doing tapas.” Man’s madness has no limit. Will you do tapas by burning the body? You will sweat; what has that to do with tapas? Will you stand in the sun, letting it rise and set over your head? This has nothing to do with tapas. You will suffer needlessly.
तप है आंतरिक। खयाल करो, सूरज की किरणों में दोनों बातें हैं: ताप भी है, और प्रकाश भी है। प्रत्येक ताप के साथ प्रकाश भी जुड़ा है। प्रकाश के दो गुणधर्म हैं: एक तो चीजों को प्रकाशित करना और उत्तप्त करना।
ऐसे ही तुम्हारे भीतर चैतन्य का जब प्र्रकाश जगना शुरू होता है तो दो घटनाएं घटती हैं। एक तो तुम भीतर प्रकाशित होने लगते हो और तुम्हारी जीवन-ऊर्जा उत्तप्त होने लगती है। तो एक तरफ तो तुम सौ डिग्री की तरफ बढ़ने लगते हो, जहां छलांग लगेगी, सीमा टूटेगी। दृश्य का बंधन गिरेगा। नीचे की तरफ बहने की पुरानी आदत से छुटकारा होगा। और दूसरी तरफ जैसे-जैसे ताप सघन होता जाएगा वैसे-वैसे तुम रोशनी से मंडित होते जाओगे। तुम्हारे भीतर एक प्रभामंडल जन्मेगा। अंगीठियां जलाने की जरूरत नहीं; तुम्हारे चेहरे से, तुम्हारी आंखों से, तुम्हारे व्यक्तित्व से, तुम्हारे उठने-बैठने से, प्रकाश की झलक मिलनी शुरू होगी। तुम एक दीया बन जाओगे।
Tapas is inner. Note: in the sun’s rays there is both heat and light. With every heat is joined light. Light has two properties: it illuminates and it warms. So too, when the light of your consciousness begins to dawn within, two events occur: you become illumined within, and your life-energy is heated. On the one hand you move toward that hundred-degree point where the leap happens—bonds of visibility fall off, the habit of downward flow ends; on the other, as the heat grows dense, you are suffused with light. An aura arises within. No braziers are needed; from your face, your eyes, your very presence, glimmers of light will be seen. You become a lamp.
और धीरे-धीरे व्यक्ति पारदर्शी हो जाता है। तुम उसके दीये को बाहर से भी देख सकते हो। जिनके पास भी थोड़ी देखने की आंख है और सहानुभूति से भरी आंख है, वे किसी भी जीवित-जागते व्यक्ति के भीतर रोशनी को देखने में समर्थ हो जाते हैं।
Gradually a person becomes transparent; those with a little vision and sympathy can see the light within a living, awakened person.
तो तपश्चर्या का अर्थ तुम यह मत ले लेना कि अपने को व्यर्थ कष्ट देने हैं। तपश्चर्या का अर्थ है, जो कष्ट आ जाएं उन्हें स्वीकार करना है, देने नहीं हैं। आने वाले कष्ट ही काफी हैं, अब और देने की क्या जरूरत है? इतने जन्मों के कर्मों का जाल है हमने बहुत-से कष्ट तो अर्जित ही कर लिए हैं; वे आ ही रहे हैं। बस उन्हें तुम सहिष्णुता से, समभाव से झेल लेना। दुखी मत होना। दुख आए तो, स्वीकार कर लेना। जो दुख आए तुम उससे परेशान और उद्विग्न मत होना, राजी हो जाना। कहना कि किसी को कभी दुख दिया होगा, वह लौट आया है। छुटकारा हुआ जाता है।
So do not take tapas to mean self-torture. Tapas means to accept the pains that come—not to inflict them. Those that come are enough; why add more? We have already earned many pains through the web of our karmas; they are coming. Bear them with patience and equanimity. Do not be distressed. If suffering comes, accept it: somewhere I must have given suffering—it has returned. The account is being cleared.
बुद्ध पर एक आदमी थूक गया तो बुद्ध बड़े प्रसन्न हो गए। उन्होंने आनंद से कहा, देख आनंद! इस आदमी पर जरूर मैंने कभी थूका होगा। जन्मों-जन्मों की यात्रा है। कभी इसे कुछ दुख दिया होगा, कुछ अपमान किया होगा। आज छुटकारा हुआ। अगर यह न थूक जाता तो अटके रहते। इसके साथ उलझे रहते। यह छुटकारा होना ही था। आज खाता बंद। आज लेन-देन पूरा हो गया।
A man spat upon Buddha. Buddha rejoiced. He said to Ananda: “See! I must have spat on him sometime. There is a journey of lifetimes. I must have wronged or insulted him. Today I am freed. Had he not spat, the entanglement would remain. Today the account is closed.”
जब जीवन में दुख आए तो उसे इस भांति स्वीकार कर लेना कि अपने किए गए किसी कर्म का फल है, स्वीकार कर लिया। इससे उद्विग्न मत होना, तो नया दुख निर्मित न होगा और पुराना दुख भस्मीभूत हो जाएगा।
When suffering comes, accept it thus: it is the fruit of a deed—accepted. Do not be agitated; then no new sorrow is created, and the old is burnt to ash.
जिंदगी के गमों को अपनाकर
हमने दरअसल तुझको अपनाया।
“Embracing life’s sorrows, in truth we embraced You.”
वे जिसने जीवन के दुख स्वीकार कर लिये, उसने परमात्मा को स्वीकार कर लिया।
He who accepts life’s sorrow accepts Paramatma.
और मजे की बात है.साधारणतः हम सुख खोजते हैं और दुख पाते हैं। और जब कोई व्यक्ति दुख को स्वीकार करने लगता है तो जीवन में सुख की वर्षा होने लगती है। यह जीवन का गणित है। खोजो सुख, पाओगे दुख। मिले दुख, स्वीकार कर लो और तुम अचानक पाओगे, महत सुख उत्पन्न होने लगा। दुख के स्वीकार में ही सुख की क्षमता पैदा हो जाती है।
The wonder is: ordinarily we seek pleasure and find pain. When one begins to accept pain, showers of bliss begin. This is life’s arithmetic. Seek pleasure—find pain. Let pain come—accept it—and suddenly great joy arises. In the acceptance of sorrow lies the capacity for joy.
जरा करके देखो! जब कोई दुख आए, उसे स्वीकार करके देखो। छोटा-मोटा दुख! प्रयोग करो, स्वीकार कर लो। ऐसा सोचो ही मत कि मेरे ऊपर कोई विपदा आ गई है। ऐसा सोचो मत कि परमात्मा मेरे साथ अन्याय कर रहा है। ऐसा सोचो मत। शिकायत लाओ ही मत। गिला, शिकवा लाओ ही मत। इतना ही जानो कि मैंने कुछ दुख बोए होंगे, फल काट रहा हूं, ठीक, चलो निपटारा हुआ जाता है।
Try it. When a small suffering comes, accept it. Do not think, “A calamity has fallen upon me”; do not think, “God is unjust to me”; bring no complaint or grievance. Know only: I must have sown sorrow—I reap its fruit. Good—let the account be settled.
सिरदर्द आए.छोटा-सा दुख है, स्वीकार कर लो। स्वीकार में ही तुम अचानक पाओगे, एक क्रांति हो गई। जब तुम पूरे मन से स्वीकार करोगे, तुम पाओगे, सिरदर्द उतना दर्द न रहा, जितना मालूम होता था। अस्वीकार करने से दुख अनंतगुना मालूम होने लगता है। स्वीकार करने से क्षीण हो जाता है। अगर तुमने पूरी तरह स्वीकार कर लिया तो तुम अचानक पाओगे कि दर्द तो गया। इतना फासला हो जाता है तुममें और दर्द में।
A headache comes—small suffering—accept. In acceptance you will see a revolution. If you accept totally, you will find the pain less than it seemed. Refusal magnifies pain; acceptance diminishes it. If you accept wholly, suddenly you will see the pain has gone—there is distance between you and the pain.
अगर दर्द को भी तुमने मेहमान की तरफ स्वीकार कर लिया तो तप। अलग से दुख देने की कोई जरूरत नहीं है।
If you accept pain as a guest, that is tapas. There is no need to add pain.
यह महावीर तो कह ही नहीं सकते कि अपने को दुख दो, क्योंकि महावीर कहते हैं, किसी को दुख मत दो; उसमें तुम भी सम्मिलित हो। यह तो बात बड़े पागलपन की हो जाएगी कि कहा जाए कि दूसरे को दुख मत दो और अपने को दुख दो। जो तुम दूसरे के साथ नहीं करते वह अपने साथ क्यों करो? दया दूसरे के साथ है तो अपने साथ भी चाहिए।
सच तो यह है कि जो अपने साथ दया करता है वही दूसरे के साथ दया कर सकता है। और जो अपने साथ कठोर है वह किसी के भी साथ कोमल नहीं हो सकता। जो अपने साथ कोमल नहीं, वह किसके साथ कोमल होगा? जो अपने से प्रेम नहीं कर सका वह किसी को प्रेम नहीं कर सकेगा। जो व्यक्ति अपने को प्रेम करता है वही दूसरों को प्रेम कर सकता है। जो घटना घटती है, पहले घर में घटती है, अपने भीतर घटती है; फिर उसकी किरणें दूसरों तक फैलती हैं।
Mahavira could never say: give yourself pain; he says: do not give pain—to anyone. And that includes you. It would be madness to say: do not hurt others, but hurt yourself. What you do not do to another, why do to yourself? If compassion is for others, it is also for you. He who is compassionate to himself alone can be compassionate to others. He who is harsh with himself cannot be gentle with anyone. If you cannot love yourself, how will you love another? Whatever happens happens first at home, within; then its rays spread to others.
इसलिए महावीर यह तो कह ही नहीं सकते कि तुम अपने को दुख दो। इतना ही कहा है कि जो दुख आए वह तुम्हारे दूसरों को दिए हुए दुखों का परिणाम है। उसे स्वीकार कर लो।
Therefore Mahavira cannot say: give yourself pain. He says only this: the pain that comes is the consequence of the pains you have given—accept it.
‘अज्ञानी व्यक्ति तप के द्वारा करोड़ों जन्मों या करोड़ों वर्षों में जितने कर्म का क्षय करता है, उतने कर्मों का नाश ज्ञानी व्यक्ति त्रिगुप्ति के द्वारा एक सांस में सहज कर डालता है।’
“The ignorant, through tapas, in millions of births or years, destroy as much karma as the wise, through trigupti, destroy in a single breath.”
अब यह बात सीधी-साफ है, लेकिन फिर भी न मालूम कैसा दुर्भाग्य कि महावीर को मानने वाले लोग त्रिगुप्ति की तो बात भूल गए, बस वे करोड़ों वर्षों वाली तपश्चर्या में लगे हुए हैं।
ज अन्नाणी कम्मं खवेइ बहुआहिं बासकोडीहिं।
हजारों-लाखों वर्ष तक, लाखों जन्मों तक, कोटि-कोटि जन्मों तक कोई तप करे, तब कहीं बड़ा अल्प कर्म का विनाश होता है।
तं नाणी तिहिं गुत्तो.
This is plain—yet, what a misfortune, that those who follow Mahavira forgot trigupti and remain engaged in millennial tapas.
“The ignorant may exhaust karmas through countless years and births—
और ज्ञानी त्रिगुप्ति के द्वारा.
.खवेइ ऊसासमित्तेणं।
एक सांस में उतने कर्मों से मुक्त हो जाता है।
But the wise, through trigupti, exhaust them in a single breath.”
क्या है यह त्रिगुप्ति?
What is this trigupti?
महावीर कहते हैं, ‘मन, वचन, काया, इनकी प्रवृत्तियों में जागरूक होकर जीना त्रिगुप्ति।’
Mahavira says: “To live wakefully in the activities of mind, speech, and body—that is trigupti.”
ये तीन गुप्त बातें, ये तीन सीक्रेट, ये तीन कुंजियां--मन, वचन, काया। शरीर से जो भी करो, होशपूर्वक करना। मन से जो भी करो, होशपूर्वक करना। वचन से जो भी करो, होशपूर्वक करना। ये तीन कुंजियां--इनको जो साध लेता है, वह करोड़ों जन्मों में भी श्रम करके जो आदमी पाता है, उसे एक सांस में बिना श्रम के पा लेता है।
Three guarded points, three secrets, three keys—manas, vachan, kaya. Whatever you do with the body—do it with awareness. Whatever with the mind—aware. Whatever with speech—aware. These three keys—he who masters them gains in a breath what the ignorant cannot gain in millions of births.
अज्ञानी आदमी कुछ भी करे तो जो भी करेगा, उसके अज्ञान से ही निकलेगा न! वह तप भी करे तो भी अज्ञान से निकलेगा। और अज्ञान से जो भी निकलेगा उससे नये कर्मबंधों का जन्म होता है। वह त्याग भी करे तो भी अज्ञान से ही करेगा।
Whatever an ignorant man does will come out of ignorance—even his tapas. And what arises from ignorance creates new karmic bonds. Even his renunciation is from ignorance.
अज्ञानी व्यक्ति का अर्थ है--यह मत सोचना कि जो शास्त्र नहीं जानता--अज्ञानी से अर्थ है, जो जागा हुआ नहीं है; जो ज्ञानपूर्वक नहीं जी रहा है।
By “ignorant” do not think I mean one who does not know the scriptures. Ignorant means one who is not awake; who does not live with knowledge born of awareness.
यहीं सुविधा हो जाती है चीजों के अर्थ बदल लेने में। जब महावीर कहते हैं अज्ञानी व्यक्ति तो समझ में आ गई बात, कि ज्ञानी होना जरूरी है। पढ़ो शास्त्र, कंठस्थकरो शास्त्र, बन जाओ तोते, तो ज्ञानी हो जाओगे।
शब्द कितने ही संगृहीत हो जाएं, उससे कोई ज्ञानी नहीं होता। वह तो यंत्रवत है। पढ़ो, बार-बार पढ़ो, गुनो, याद हो जाते हैं। याद से तुम्हारे जीवन में थोड़े ही कुछ रोशनी आएगी! तुम्हारे जीवन में कोई दीया प्रकट हो, तुम्हारे जीवन में कोई अनुभव जगे, तुम्हारा अनुभव हो तो ही ज्ञान। उधार ज्ञान ज्ञान नहीं।
Here begins the convenience of changing meanings. When Mahavira says “the ignorant,” we think: so we must know the shastras—memorize, parrot, become scholars. But no number of collected words makes one wise. That is mechanical. By memorizing, no light will dawn in your life. Only when a lamp appears within—when experience arises—that is knowledge. Borrowed knowledge is not knowledge.
‘मोक्षावस्था का शब्दों में वर्णन करना संभव नहीं, क्योंकि वहां शब्दों की प्रवृत्ति नहीं है। वहां न तर्क का प्रवेश है, न वहां मानस-व्यापार संभव है। मोक्षावस्था संकल्प-विकल्पातीत है; साथ ही समस्त मल-कलंक से रहित होने से वहां ओज भी नहीं है। रागातीत होने के कारण सातवें नरक तक की भूमि का ज्ञान होने पर भी वहां किसी प्रकार का खेद नहीं है।’
“Moksha cannot be described in words, because words do not reach there. Neither logic enters there, nor can the mind’s commerce function. Moksha is beyond sankalpa and vikalpa; so utterly free of stain that even ojas is not there. Being beyond attachment, even if the seventh hell is known, no regret arises.”
पहले सूत्र में कहते हैं, अज्ञानी व्यक्ति करोड़ों जन्मों तक तपश्चर्या करे तो भी कुछ खास लाभ नहीं होता। ज्ञानी व्यक्ति क्षणभर में, श्वासभर में होश से जीए तो बहुत लाभ होता है।
इस बात को इंगित करने के लिए कि ज्ञानी से अर्थ शास्त्र को जाननेवाला नहीं है, तीसरा सूत्र बिलकुल साफ है।
In the first sutra he said: the ignorant may practice for millions of births with little gain; the aware, in a breath, gain much. To indicate that the “aware” does not mean a scholar of scripture, the third sutra is clear.
महावीर कहते हैं, मोक्षावस्था का शब्दों में वर्णन करना संभव नहीं है। इसलिए शास्त्र काम न आएंगे। क्योंकि वहां शब्दों की प्रवृत्ति ही नहीं है। वहां तो केवल चैतन्य का प्रवेश है, शब्दों का कोई प्रवेश नहीं है। वहां तुम तो जा सकते हो लेकिन तुम्हारी बुद्धि और तर्क नहीं जा सकता। तर्क और बुद्धि को पीछे ही छोड़ जाना पड़ता है।
Mahavira says: moksha cannot be described in words. Hence scriptures cannot avail, because words do not function there. Only consciousness enters there, not words. You can go there—but not your intellect and logic. Logic and intellect must be left behind.
जैसे कोई आदमी हिमालय पर चढ़ता है, तो जैसे-जैसे ऊंचाई बढ़ने लगती है, बोझ कम करने लगता है। पहले सोचा था सब सामान ले चलें। फिर जब पहाड़ चढ़ता है तो पता चलता है, इतना सामान तो ले जाना संभव न होगा। तो जो-जो काम का नहीं है, छोड़ दो। फिर और ऊंचे पहाड़ पर चढ़ता है तो पता चलता है, और भी कुछ छोड़ना पड़ेगा।
जब तेनसिंग और हिलेरी गौरीशंकर पर पहुंचे तो बिलकुल सब सामान छोड़कर पहुंचे। कुछ भी न था। उतनी ऊंचाई पर कुछ भी ले जाना संभव नहीं होता।
As one climbs the Himalayas, as height increases, he lightens his load. At first he wants to carry everything; then the climb shows it is not possible—he discards. The higher he goes, the more he leaves. When Tenzing and Hillary reached Everest, they went with nothing; at that height, nothing can be carried.
मोक्ष आखिरी ऊंचाई है चेतना की। वहां तो विचार भी ले जाने संभव नहीं होते, संकल्प-विकल्प भी संभव नहीं होते। इसलिए महावीर कहते हैं, उसका तो वर्णन ही नहीं हो सकता।
Moksha is consciousness’s ultimate height. There even thoughts cannot go, nor resolutions and alternatives. Therefore Mahavira says: it cannot be described.
इसलिए शास्त्र जो भी कहते हैं, वे सब प्राथमिक सूचनाएं हैं, अंतिम का कोई दर्शन नहीं है। शास्त्र जो भी कहते हैं, वह सब क, ख, ग, है। वह पहली, प्राथमिक पाठशाला है। शास्त्रों में जीवन का विश्वविद्यालय नहीं है, प्राथमिक शिक्षा है। शास्त्रों पर मत रुक जाना।
Whatever scriptures say are primary indications, not the final vision. They are the a-b-c—the primary school. They are not the university of life. Do not stop at scriptures.
अनुभव ही जीवन का विश्वविद्यालय है। वहां शब्दों की कोई प्रवृत्ति नहीं है। क्योंकि जो व्यक्ति भीतर जाएगा, उसे पहले तो शरीर छोड़ना पड़ता है। क्योंकि शरीर हमारा सबसे बाहरी रूप है। जैसे कोई आदमी इस भवन में अंदर आएगा तो दरवाजा, दरवाजे से लगी हुई चारदीवारी छोड़कर आना पड़ता है।
तो पहले तो शरीर छूट जाता है। फिर जब और भीतर प्रवेश करते हैं तो मन की प्रक्रियाएं छूट जाती हैं। जब और भीतर प्रवेश करते हैं तो हृदय के भाव छूट जाते हैं। जब बिलकुल भीतर अपने घर में पहुंच जाते हैं, ठीक अंतर्गृह में, तो वहां शुद्ध चेतना बचती है, कोई भी और नहीं बचता--न शरीर, न मन, न भाव। इस शुद्ध अवस्था में मुक्ति के पहले दर्शन होते हैं।
Experience alone is life’s university. There words have no play. He who goes within must first drop the body—our outermost layer, like the doorway and wall one leaves entering a house. First the body is left; then, going deeper, the mind’s processes drop; deeper still, the heart’s feelings fall away. Arriving at the inmost home, only pure consciousness remains—not body, not mind, not feeling. In this purity, the first glimpses of liberation come.
तो महावीर कहते हैं, त्रिगुप्ति के द्वारा ऐसी मुक्ति की दशा का अनुभव तुम्हें होगा, वही ज्ञान है। वहां तर्क का प्रवेश नहीं, इसलिए कोई मोक्ष को सिद्ध नहीं कर सकता कि है। न कोई सिद्ध कर सकता कि नहीं है। क्योंकि जो चीज सिद्ध ही नहीं की जा सकती तर्क से कि है, उसको असिद्ध भी नहीं किया जा सकता। सिर्फ अनुभव से जो लेगा स्वाद, वही जानेगा--गूंगे का गुड़। जो लेगा स्वाद, वह जानेगा कि है। लेकिन वह भी तुम्हें सिद्ध नहीं कर पाएगा।
Mahavira says: by trigupti the experience of such a state will arrive—that alone is knowledge. Logic does not enter there, therefore no one can prove moksha exists; nor can anyone disprove it. What cannot be proved by logic cannot be disproved either. Only he who tastes it by experience will know—like the dumb tasting jaggery. He who tastes knows; even he cannot prove it to you.
अगर तुम गूंगे से पूछो कि तुझे स्वाद मिला, बोल! तो वह तुम्हारा हाथ खींचेगा। उस तरफ जहां उसको स्वाद मिला। तुम भी आ जाओ और तुम भी चख लो गुड़।
If you ask the dumb to speak his taste, he will pull your hand—toward where he tasted. “Come, you too taste the jaggery.”
यही महावीर-बुद्ध, यही दुनिया के सारे सत्पुरुष कर रहे हैं। खींच रहे हैं हाथ तुम्हारा कि आओ! हम जहां गए, वहां खूब पाया। तुम भी थोड़ा स्वाद लो।
This is what Mahavira, Buddha—all the sages—are doing: pulling your hand, “Come! Where we went, we found much. You too taste a little.”
तुम कहते हो, पहले सिद्ध करो, फिर हम आएंगे। छोड़ो हाथ। ऐसे हाथ मत खींचो। हम ऐसे बुद्धिहीन नहीं हैं कि हर किसी के साथ हो लें। तुम पहले सिद्ध कर दो कि परमात्मा है, मोक्ष है, आत्मा है, तो हम आने को तैयार हैं। हम तर्कशील व्यक्ति हैं। हम सोच-विचार कर चलते हैं। हम अंधविश्वासी नहीं हैं।
You say, “First prove it; then we will come. Do not pull our hand. We are not so foolish as to go with anyone. Prove God, prove moksha, prove Atman—then we will come. We are rational. We think; we are not superstitious.”
तो फिर तुम कभी भी न जा सकोगे। तो तुम्हें पता नहीं तुमने किससे अपना हाथ छुड़ा लिया। तुमने उससे अपना हाथ छुड़ा लिया जो तुम्हें तुम तक पहुंचा देता। तुमने उससे अपना हाथ छुड़ा लिया जो तुम्हारे लिए जीवन में सौभाग्य की किरण होकर आया था। और तुमने जिस बात के नाम पर हाथ छुड़ा लिया उस कूड़ा-कर्कट को तुम मूल्य दे रहे हो--तर्क।
Then you will never go. You do not know whose hand you have shaken off—the hand that would have led you to yourself; the hand that was a ray of good fortune in your life. In the name of what did you free yourself? Rubbish—logic.
जीवन में जो भी महत्वपूर्ण है उसके लिए कोई तर्क नहीं है। प्रेम के लिए कोई सिद्ध कर सका कि है? प्रेम जैसी सामान्य जीवन की अनुभव की घटना भी सिद्ध नहीं होती। सबको अनुभव होती है तो भी सिद्ध नहीं होती। इस जमीन पर करोड़ों लोग प्रेम करते हैं लेकिन फिर भी सिद्ध नहीं होता। खैर महावीर और बुद्ध तो कभी-कभी अपवाद रूप होते हैं। यह आत्यंतिक प्रेम, मोक्ष, परमात्मा तो कभी-कभी घटता है, इसलिए सिद्ध नहीं हो पाता; चलो। लेकिन इतने लोग तो प्रेम करते हैं--इतने लैला, इतने मजनू, इतने शीरी, इतने फरिहाद! फिर भी कुछ कह नहीं पाता कोई।
For whatever is vital in life, there is no logic. Can anyone prove love? Even such a common experience as love cannot be proven—though millions love. The ultimate love—moksha, Paramatma—happens rarely—so be it. But even ordinary love cannot be proven.
कल मैं एक गीत पढ़ता था:
कहना चाहा तो मगर बात बताई न गई
“I wished to tell—but could not tell the tale.
दर्द को शब्द की पोशाक पहनाई न गई
Pain could not be clothed in words.
और फिर खत्म हुई ऐसे कहानी अपनी
And thus our story ended—
उनसे सुनते न बनी हमसे सुनाई न गई
They could not hear; we could not say.
रही हरेक जगह सांस पर रही न गई
Breath remained at every point—yet could not remain.
बात ऐसी थी, कही तो मगर कही न गई
Such was the matter: said—and yet unsaid.
इस तरह गुजरी तेरी याद में हरेक सुबह
Thus passed every morning in your remembrance;
पीर जो कोई सही तो हो मगर सही न गई
If any pain was borne—it was borne, yet unborne.”
प्रेम नहीं कहते बनता। प्रेम को शब्द की पोशाक पहनाते नहीं बनती।
कहना चाहा तो मगर बात बताई न गई
कौन प्रेमी नहीं कहना चाहा है? तुमने कभी प्रेम किया किसी को? तब तुम्हें अड़चन आती है, कैसे कहें कि मुझे प्रेम है? कहो, शब्द बड़े छोटे मालूम पड़ते हैं। जो है, उसके मुकाबले ना-कुछ मालूम पड़ते हैं। लाख सिर पटको, कहो कि मुझे प्रेम है तो भी तुम्हें लगता है, कह कहां पाए?
Love cannot be said. You want to say you love—but the words seem too small, like nothing before what is. However much you strike your head, saying “I love,” you feel you have not said it.
कहना चाहा तो मगर बात बताई न गई
प्रेमी कितना सिर पटकते हैं, कितने उपाय करते हैं। चलो फूल का गुलदस्ता खरीद लाओ, कि हीरे-जवाहरात के हार ले आओ। मगर हीरे-जवाहरात से भी नहीं कहा जाता। फूल भी नहीं कह पाते। कुछ है, जो प्रकट नहीं हो पाता।
दर्द को शब्द की पोशाक पहनाई न गई
और फिर खत्म हुई ऐसे कहानी अपनी
सभी प्रेमियों की ऐसे ही कहानी खत्म होती है।
उनसे सुनते न बनी हमसे सुनाई न गई
रही हरेक जगह सांस पर रही न गई
बात ऐसी थी, कही तो मगर कही न गई
कह भी देते हैं तो भी रह जाती है बात। कह भी देते हैं तो भी लगता है कहां कही? कह भी देते हैं तो भी मन तड़फता रह जाता है, कह न पाए।
इस तरह गुजरी तेरी याद में हरेक सुबह
पीर जो कोई सही तो हो मगर सही न गई
लगता है कह भी दिया और लगता है कह भी न पाए। लगता है हो भी गया और लगता है हो भी न पाया। ऐसी विडंबना साधारण प्रेम के साथ घट जाती है।
तो परमात्मा की तो हम बात ही छोड़ दें। वह तो आत्यंतिक घटना है, आखिरी घटना है। उसको बताने के लिए कोई शब्द आदमी की भाषा में नहीं है। उसको बताने के लिए कोई विचार आदमी के पास नहीं है। उसकी तरफ इशारा करने में हमारी कोई अंगुली काम नहीं आती। हमारी अंगुली बड़ी स्थूल और वह बड़ा सूक्ष्म। स्थूल को स्थूल से दिशा-निर्देश किया जा सकता है। स्थूल को स्थूल से कहा जा सकता है। सूक्ष्म को कैसे स्थूल से कहें? वह बड़ा जीवंत और हमारे सब शब्द मुर्दा।
Even with love it is so; how much more with Paramatma—the ultimate. There are no words in human language to tell it; no thought to carry it; no finger to point it out. Our finger is gross; the reality is subtle. The gross can direct the gross; how can it indicate the subtle? That is living, while our words are dead.
इसलिए जिन्होंने जाना वे मौन रहे। महावीर ने तो अपने संन्यासी को मुनि नाम इसीलिए दिया कि जानोगे--बस चुप! मुनि कहा इसीलिए कि मौन घटेगा। मौन से ही उसे जानोगे, जानकर मौन से ही उसे कह पाओगे।
Thus those who knew remained silent. Mahavira called his renunciants “muni” for this reason—muni means the silent. By silence you will know; knowing, by silence you will say.
इसका यह अर्थ नहीं है कि महावीर ने कुछ कहा नहीं। बहुत कहा, लेकिन उस सारे कहने से भी बात कही न गई। शब्द की पोशाक पहनाई न गई। लाख तरह से उपाय किया होगा। इधर से हारे तो उधर से किया होगा, उधर से हारे तो और कहीं से किया होगा। इस दरवाजे से प्रवेश न हो सका तो दूसरे दरवाजे पर खटखटाया होगा। लेकिन अंतिम निर्णय में यह कहा कि वह मोक्ष कुछ ऐसा है कि कहा नहीं जा सकता। तुम्हें भी अनुभव हो जाए, बस ऐसी शुभाकांक्षा की जा सकती है। या तुम हाथ देने को राजी हो जाओ हाथ में तो तुम्हें भी ले जाया जा सकता है।
सदगुरु का अर्थ यही है--जो तुम्हें ले जाए। सत्संग का अर्थ यही है, जहां तुम किसी और के हाथ में अपना हाथ देने को तैयार हो जाओ।
‘मोक्षावस्था का शब्दों में वर्णन नहीं है.।’
This does not mean Mahavira said nothing. He said much—but even in all that, the thing remained unsaid; words could not clothe it. He tried a thousand ways—if not this door, another; yet in the end he said: moksha is such that it cannot be said. We can only bless that you too may experience—or, if you are willing to give your hand, we can lead you there.
“Sarve shabda nivartante”—all words withdraw there.
सव्वे सरा नियट्टंति, तक्का जत्थ न विज्जइ।
और तर्क से उसे कहा नहीं जा सकता.।
“Tarka yatra na vidyate”—logic has no place there.
तक्का जत्थ न विज्जइ।
मई तत्थ न गाहिया.
वहां मन का कोई व्यापार ही नहीं रह जाता। मन के पार है, मन के अतीत है।
.ओए अप्पइट्ठाणस्स खेयन्ने।
वह मन के बहुत पार है। वह इतने पार है मन के कि और सारी बातें तो छोड़ ही दो, आध्यात्मिक व्यक्ति में जो ओज प्रकट होता है, वह ओज भी उस जगह तक नहीं पहुंचता। वह ओज भी बाहर-बाहर रह जाता है। वहां पहुंचते-पहुंचते ओज भी खो जाता है। क्योंकि ओज के लिए भी अंधकार का सहारा चाहिए। ओज के प्रकट होने के लिए अंधकार की पृष्ठभूमि चाहिए।
“Mana tatra na gahiyam”—there the mind has no grasp. It is far beyond mind—so much so that even the ojas that radiates from the spiritual person does not reach there; even ojas disappears there, for ojas too needs the backdrop of darkness to show.
इसलिए महावीर कहते हैं, ‘साथ ही समस्त मल-कलंक से रहित होने से वहां ओज भी नहीं है।’
Hence Mahavira says: “So utterly free of stain is that state that even ojas is not there.”
अब यह बड़ी महत्वपूर्ण बात वे कह रहे हैं। अत्यंत असाधारण बात वे कह रहे हैं। वे यह कह रहे हैं, प्रकाश को देखने के लिए भी अंधेरे की पृष्ठभूमि चाहिए।
जब तुम दीया जलाते हो तो तुम्हें रोशनी दिखाई पड़ती है। तुम सोचते हो रोशनी के कारण, तो गलती है तुम्हारा खयाल। वह जो चारों तरफ अंधेरा घिरा है, उसकी दीवाल के कारण। थोड़ा सोचो कि दुनिया से अंधेरा मिट जाए, फिर तुम्हें रोशनी दिखाई पड़ेगी? फिर कैसे दिखाई पड़ेगी? फिर नहीं दिखाई पड़ेगी।
This is extraordinary. To see light, even darkness is needed. You light a lamp; you think you see light because of the lamp—no, because of the surrounding darkness. If darkness vanished from the world, would you see light? No.
अभी मैं बोलता हूं, तुम्हें सुनाई पड़ता है क्योंकि बोलने के आसपास शून्य भी छाया हुआ है। अगर शून्य मिट जाए तो बोलना संभव न रहे। अगर बोलना मिट जाए तो शून्य का अनुभव होना मुश्किल हो जाए। शोरगुल के कारण ही शांति का अनुभव होता है, खयाल रखना। अगर बिलकुल सन्नाटा हो, कोई आवाज न होती हो तो शांति का पता ही न चलेगा।
When I speak, you hear because silence surrounds speech. If silence vanished, speaking would be impossible; and if speaking vanished, silence would be hard to know. Because of noise we know peace; if there were absolute hush, you could not know silence.
पता चलने के लिए विपरीत चाहिए, द्वंद्व चाहिए।
For knowing, the opposite is needed—the pair, the dual.
महावीर कहते हैं, वह इतना आत्यंतिक एक है, वहां कोई दो नहीं बचते; कि वहां ओज तक का पता नहीं चलता। वहां इतनी रोशनी है कि रोशनी का पता नहीं चलता। अंधेरा है ही नहीं। वहां इतनी शुद्धता है कि शुद्धता का भी पता नहीं चलता। क्योंकि शुद्धता का पता होने के लिए कुछ अशुद्धि, कुछ मल-कलंक शेष रह जाना चाहिए।
तुमने कभी खयाल किया? जब स्वास्थ्य परिपूर्ण होता है तो बिलकुल पता नहीं चलता। थोड़ी बीमारी रहे तो ही पता चलता है। पैर में दर्द है तो शरीर का पता चलता है। सिर में दर्द है तो सिर का पता चलता है। जिस आदमी ने सिर का दर्द नहीं जाना उसे सिर का पता ही नहीं चलता। शरीर में कोई पीड़ा हो तो पता चलता है। बच्चों को शरीर का पता नहीं चलता, सिर्फ बूढ़ों को पता चलता है। जिस दिन शरीर का पता चलने लगे, समझना बुढ़ापा करीब आ रहा है। शरीर के पता चलने का अर्थ है कि कुछ जराजीर्ण होने लगा।
हमारे पास एक बड़ा बहुमूल्य शब्द है--वेदना। वेदना शब्द के दो अर्थ हैं। एक तो अर्थ है--ज्ञान। वेद भी उसी से बना--विद से। वेदना का अर्थ है, ज्ञान। और दूसरा अर्थ है, दुख। बड़ी अजीब-सी बात है। इस एक शब्द के दो अर्थ: ज्ञान और दुख। मगर बड़ी सार्थक बात है। दुख का ही पता चलता है। दुख का ही ज्ञान होता है। आनंद का तो पता ही नहीं चल सकता। आनंद तो लापता है। जब आनंद घटता है तो उसके विपरीत तो कुछ भी नहीं बचता इसलिए पता कैसे चलेगा?
Mahavira says: it is such an ultimate One that there is no two—not even ojas is perceived. There is such light that light cannot be seen—no darkness remains. Such purity that even purity cannot be sensed—for to know purity, some impurity must remain. Have you noticed? When health is perfect, you do not notice it; only some illness makes you aware. The word vedana means both knowledge (vid) and pain. Strange—but meaningful: it is pain that is known; bliss cannot be known as an object. In bliss there is no opposite, hence no “knowledge” of it.
महावीर कहते हैं, वहां तो रोशनी भी नहीं रह जाती। या इतनी रोशनी हो जाती है, रोशनी ही रोशनी हो जाती है, कि उसे किन शब्दों में कहें? इसलिए महावीर ने सच्चिदानंद शब्द का भी प्रयोग नहीं किया। उपनिषद कहते हैं: सच्चिदानंद। महावीर उसका भी प्रयोग नहीं करते। वे कहते हैं, असत रहा नहीं तो सत किसको कहें? अचित रहा नहीं तो चित किसको कहें? दुख रहा नहीं तो आनंद किसको कहें?
Mahavira says: there even “light” does not remain—or there is only light, nothing to say. Therefore he did not use even the term satchidananda. The Upanishads say satchidananda. Mahavira did not use even that. He said: when asat no longer is, whom to call sat? When achit is no more, whom to call chit? When dukkha is gone, whom to call ananda?
इसलिए महावीर ने और एक छलांग ली--सच्चिदानंद के पार। कुछ है नहीं कहने को वहां, लेकिन चल सकते हो, पहुंच सकते हो।
So Mahavira took another leap—beyond satchidananda. There is nothing to say there; but you can walk, you can reach.
इस अज्ञात पर जाने की जिनमें हिम्मत है.यह अज्ञात है। इसे अगर तुमने कहा कि पहले सिद्ध हो जाए तो हम चलेंगे जरूर, लेकिन सिद्ध तो हो जाए! तो तुम कभी जा ही न सकोगे क्योंकि यह कुछ बात सिद्ध होने वाली नहीं है। तुम जाओगे तो सिद्ध होगी। तुम्हारे अनुभव से सिद्ध होगी।
For those who have the courage to enter the Unknown—this is the Unknown. If you say, “First prove it, then we will go”—you will never go, because this cannot be proven. It will be proven as you go—proven by your experience.
तो महावीर कहते हैं, ज्ञान की घटना ही.। और उस ज्ञान की घटना की तरफ जाना हो तो त्रिगुप्ति--मन, वचन, काया--तीनों के व्यापार में जागरण को सम्हालना।
Mahavira says: the happening of knowledge… and to move toward it—trigupti: in the functions of mind, speech, and body, hold to wakefulness.
ज्ञान की अंतिम आत्यंतिक दशा का नाम मोक्ष। जिसको हिंदू ब्रह्म कहते हैं, उसको महावीर मोक्ष कहते हैं। और निश्चित महावीर का शब्द ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योंकि ब्रह्म से ऐसा लगता है, कहीं कोई बाहर। ईश्वर से ऐसा लगता है, कहीं कोई बाहर। मोक्ष से तो सिर्फ इतना ही पता चलता है कि हम सारे बंधन से मुक्त। हमारा होना सीमा के पार, मर्यादा के पार। सारी जंजीरें छूट गईं, कारागृह गिर गया और हम मुक्त गगन में उड़ चले। उस अनंत में खो चले, विसर्जित हो चले।
The ultimate, supreme state of knowledge is called moksha. What the Hindus call Brahman, Mahavira calls moksha—and clearly Mahavira’s word is more significant. “Brahman” or “Ishvara” suggest something outside; “moksha” indicates freedom from all bondage. Our being beyond limitation. All chains fall; the prison collapses; we fly in the free sky, dissolving into the infinite.
अनंत-अनंत जन्मों की अज्ञानपूर्ण चेष्टा भी वहां नहीं ले जा सकती, और ज्ञानपूर्ण एक श्वास वहां ले जा सकती है। इसलिए असली सवाल जागने का, जाग्रत होने का है।
Countless lifetimes of ignorant effort cannot take one there. A single breath of conscious being can. Therefore the real question is awakening—becoming aware.
महावीर की सारी चिंतना को एक शब्द में निचोड़कर रखा जा सकता है--उनके सारे विज्ञान को--और वह शब्द है, जागरूकता, अवेयरनेस, अप्रमत्त हो जाना।
All Mahavira’s vision can be distilled into one word—awareness—apramatta.
यह बड़ा अनूठा धर्म है। यह सीधा विज्ञान का धर्म है। इसमें मंदिर की जरूरत नहीं, मूर्ति की जरूरत नहीं, पूजा-अर्चना की जरूरत नहीं, क्रिया-कांड की जरूरत नहीं, पंडित-पुरोहित की जरूरत नहीं, यज्ञ-हवन की जरूरत नहीं। इसमें कोई साधन-सामग्री की जरूरत नहीं। कुछ भी जरूरत नहीं। इसमें तुम काफी हो। बस तुम ही प्रयोगशाल हो।
This is a unique religion—the straight religion of science. No temple is needed; no idol, no worship, no ritual; no priest; no sacrifice. No instruments are needed. Nothing is needed. You are enough. You yourself are the laboratory.
तुम्हारे भीतर सब मौजूद है। वह भी मौजूद है जिसको जगाना है। बस, थोड़ा अपने को हिलाना-डुलाना है। अभी तुम गांठ-लगे रूमाल हो, बस जरा गांठ को खोल लेनी है। जो तुम्हें होना है वह तुम हो; थोड़ी-सी बाधाएं हैं, उनको गिरा देना है।
Within you all is present—even that which has to be awakened. Only a little shaking is needed. You are a handkerchief with knots—only untie the knots. What you have to become—you already are. There are a few obstructions—drop them.
आज इतना ही।
Enough for today.
