Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
यह प्रश्न स्वाभाविक है। जैन शास्त्रों में इस संबंध में बड़ा ऊहापोह है। क्योंकि दोनों अवस्थाएं करीब-करीब एक जैसी मालूम पड़ती हैं।
This question is natural. In the Jain scriptures there has been much debate on this, because the two states appear almost the same.
बारहवीं अवस्था में समस्त मोह, माया शून्य हो जाती है। कुछ शेष बचता नहीं। और कुछ होने की संभावना भी न रही। सब बाधाएं गिर गईं, सब अवरोध समाप्त हुए। फिर तेरहवीं अस्वस्था में, तेरहवें गुणस्थान में सूत्र केवल इतना ही कहते हैं, सयोगिकेवलीजिन। केवलज्ञान उपलब्ध होता है, जिनत्व उपलब्ध होता है।
In the twelfth state all moha, all delusion, becomes zero. Nothing remains, and nothing remains possible. All hindrances have fallen, all obstructions have ended. Then, about the thirteenth state, the sutras only say: sayogi-kevali Jina—kevala-jnana is attained, jinatva is attained.
लेकिन जब सभी मोह क्षीण हो गए, जब सभी बाधाएं हट गईं, जब अंधकार जाता रहा तो फिर दोनों में फर्क क्या है? दोनों में देह है, इसलिए सयोगी से कोई फर्क नहीं पड़ता। बात थोड़ी बारीक है और नाजुक है। ऐसा समझना, कभी तुम बीमार पड़े, चिकित्सा हुई। सारी बीमारियां चली गईं तो भी जरूरी नहीं कि तुम स्वस्थ हो गए। अभी दौड़ न सकोगे, अभी श्रम न कर सकोगे। चिकित्सक कहेगा कुछ देर आराम करो। बीमारी तो गई, लेकिन स्वास्थ्य का आविर्भाव होने दो।
But if all delusions have been exhausted, if all obstacles have been removed, if darkness has gone, then what is the difference between the two? In both there is a body, so “with association” (sayogi) makes no difference. The point is subtle and delicate. Understand it like this: you fell ill, you were treated, all illnesses went away; yet it is not necessary that you are already healthy. You still cannot run; you still cannot exert yourself. The physician will say, rest for a while. The illness has gone, but let health make its appearance.
बारहवां गुणस्थान नकारात्मक है। तेरहवां गुणस्थान विधायक है। बारहवें गुणस्थान में जो कूड़ा-कर्कट था, वह गया। व्यर्थ हटा। लेकिन सार्थक को उतरने दो। बारहवां गुणस्थान शून्य जैसा है। तेरहवां गुणस्थान पूर्ण जैसा है। बौद्धों ने निर्वाण की जो परिभाषा की है, वह बारहवें गुणस्थान की ही परिभाषा है।
The twelfth gunasthana is negative. The thirteenth gunasthana is affirmative. In the twelfth, the rubbish and clutter have gone—the useless has been removed. But let the meaningful descend. The twelfth is like zero; the thirteenth is like fullness. The definition Buddhists give of nirvana is the definition of the twelfth gunasthana.
इसलिए जैन दृष्टि में अभी और थोड़े आगे जाना है। शून्य तो हो गए, अभी पूर्ण नहीं हुए। मोह तो गया, राग गया लेकिन अभी वीतरागता नहीं उतरी। तुम तैयार हो गए, मेहमान अभी नहीं आया। तुमने घर सजा लिया, द्वार-दरवाजों पर बंदनवार बांध दिए, स्वागतम लटका दिया, दीये जला लिए, धूप-दीप बाल ली। तुम तैयार हो गए, मेहमान अभी नहीं आया।
Therefore, in the Jain view one has to go a little further. You have become zero; you have not yet become full. Delusion has gone, attachment has gone, but vitaragata has not yet descended. You are ready; the guest has not yet arrived. You have decorated the house, hung festoons at the doors, put up a “Welcome,” lit the lamps and incense. You are ready; the guest has not yet arrived.
बारहवें में तुम्हारी तैयारी पूरी हो गई। अब तुमसे कुछ और नहीं मांगा जा सकता, तुम जो कर सकते थे, जो मनुष्य के लिए संभव था, वह हो गया। अब उतरेगा कोई। प्रकाश का अवतरण होगा। पात्र तैयार हो गया, अमृत की अब वर्षा होगी।
In the twelfth, your preparation is complete. Nothing more can be asked of you; whatever could be done by a human being has been done. Now something will descend. The descent of light will happen. The vessel is prepared; now the nectar will rain.
इसे तुम ऐसा मत सोचना कि इन दोनों के बीच समय का कोई फासला है। इन दोनों के बीच ‘एम्फेसिस’, जोर का फासला है। तुम यह मत सोचना कि बारहवां घट गया तो तेरहवें के घटने में अब कुछ समय लगेगा। युगपत हो सकता है। यह विश्लेषण तो इसलिए है ताकि तुम्हें सीढ़ी-सीढ़ी बात समझ में आ जाए।
Do not think there is any gap of time between these two. The gap is of emphasis. Do not think that once the twelfth has happened, it will take some time for the thirteenth to happen. They can be simultaneous. This analysis is only so that you can understand the steps one by one.
ऐसा भी हो सकता है, बीमारी गई और तुम स्वस्थ हो गए, लेकिन बीमारी का जाना ही स्वस्थ हो जाना नहीं है। बीमारी का जाना स्वस्थ होने के लिए अनिवार्य चरण है। लेकिन बीमारी का न होना ही स्वास्थ्य की परिभाषा नहीं है। स्वास्थ्य कुछ विधायक है। ऐसा नहीं है कि जब तुम स्वस्थ होते हो तो तुम इतना ही कह सकते हो कि मेरे सिर में कोई दर्द नहीं है, पेट में कोई दर्द नहीं है, कहीं कांटा नहीं चुभता; इतना ही कह सकोगे? कि कैंसर नहीं है, टी. बी. नहीं है। स्वास्थ्य की बस इतनी ही व्याख्या कर सकोगे? या कहोगे कि कुछ अपूर्व मुझे भरे है, कुछ लहरा रहा है। कुछ मेरे रोएं-रोएं में कंप रहा है, जो सिरदर्द का अभाव ही नहीं है, जो किसी अनूठी ऊर्जा की मौजूदगी है। किसी परम शक्ति का मेरे भीतर निवास है।
It can also happen that the illness went and you became healthy—yet the going of illness is not itself health. The disappearance of illness is an indispensable step toward health, but the mere absence of illness is not the definition of health. Health is affirmative. When you are healthy, do you only say, “There is no headache, no stomachache, no thorn pricking; no cancer, no TB”—is that all you can say? Or do you also say, “Something extraordinary fills me, something is waving through me; something trembles in every cell—not merely the absence of pain but the presence of a unique energy. Some supreme power abides within me.”
स्वास्थ्य विधायक है। इसलिए पूरब में जो स्वास्थ्य का विज्ञान है उसे हमने आयुर्वेद कहा है। पश्चिम का शब्द मेडिसिन, मेडिकल साइंस बहुत दरिद्र है। मेडिसिन का मतलब होता है सिर्फ औैषधि। पश्चिम ने चुना मेडिकल साइंस--औषधि का विज्ञान; क्योंकि उनकी दृष्टि में स्वास्थ्य का अर्थ है, बीमारी का न हो जाना।
पूरब ने चुना आयुर्वेद: आयु का विज्ञान, जीवन का विज्ञान। सिर्फ औषधि नहीं है आयुर्वेद, औषधि से कुछ ज्यादा है। औषधि से तो इतना ही मालूम होता है, दर्द न रहा। लेकिन दर्द न रहने का अर्थ, आनंद हो गया? दर्द रहता तो आनंद में बाधा पड़ती जरूर, दर्द न रहा तो आनंद के लाने में सुविधा हो गई जरूर; लेकिन दर्द का न होना ही आनंद की परिभाषा है?
Health is affirmative. That is why in the East the science of health has been called Ayurveda. The Western word “medicine,” “medical science,” is very poor. Medicine means only drugs. The West chose “medical science”—the science of drugs—because in their view health means the absence of disease. The East chose Ayurveda—the science of life. Ayurveda is not only about drugs; it is something more. From drugs you only learn that the pain is gone. But does the absence of pain mean that bliss has arrived? Pain would certainly obstruct bliss; if pain is gone, the coming of bliss is made easier. But is the absence of pain the definition of bliss?
बौद्ध बारहवें गुणस्थान को निर्वाण की परिभाषा मानते हैं, इसलिए वे आनंद की बात नहीं करते। वे कहते हैं, परम अवस्था--दुख-निरोध। निर्वाण यानी दुख-निरोध; दुख न रहेगा। इससे आगे बात नहीं करते। उनसे पूछो, दुख न रहेगा यह भी कोई बात हुई? रहेगा क्या फिर? होगा क्या फिर? संसार न रहेगा, समझ में आ गया, लेकिन क्या मोक्ष की बस इतनी ही परिभाषा है? फिर मोक्ष अपने आप में क्या है? अगर संसार से ही परिभाषा हो सकती हो मोक्ष की, तो मोक्ष बड़ा लचर हुआ, बड़ा कमजोर हुआ, दीन हुआ, दरिद्र हुआ। जिसकी परिभाषा भी संसार से ही करनी होती हो.।
Buddhists take the twelfth gunasthana as the definition of nirvana; hence they do not speak of bliss. They say the ultimate state is the cessation of suffering—duhkha-nirodha. Nirvana means the cessation of suffering; suffering will not remain. They do not go further. Ask them: “That suffering will not remain—granted. But then what will remain? What will be?” That the world will not remain—we understand. But is this the full definition of moksha? Then what is moksha in itself? If moksha can be defined only in relation to the world, then moksha is very feeble, weak, poor—so poor that it has to be defined with reference to the world.
ऐसा समझो कि एक आदमी अमीर है, वह धन का त्याग कर दे; और एक आदमी गरीब है, उसके पास बहुत कुछ नहीं है, झोपड़ा है। वह अपने झोपड़े का त्याग कर दे। क्या तुम कहोगे कि अमीर का त्याग गरीब के त्याग से बड़ा है?
अगर त्याग धन का ही छोड़ना है तब तो निश्चित ही अमीर का त्याग गरीब के त्याग से बड़ा है। क्योंकि गरीब ने झोपड़ा छोड़ा, अमीर ने महल छोड़ा।
लेकिन त्याग धन का छोड़ना ही नहीं है। त्याग एक विधायक चित्त की दशा है। क्या छोड़ा यह मूल्यवान नहीं है, छोड़कर जो मिलता है वही मूल्यवान है। जो मिलता है, उसे छोड़ने से नहीं नापा जा सकता।
Understand it this way: a rich man renounces wealth, and a poor man—who has almost nothing, a hut—renounces his hut. Would you say that the rich man’s renunciation is greater than the poor man’s? If renunciation only means giving up money, then certainly the rich man’s renunciation is greater: the poor man left a hut, the rich man left a palace. But renunciation is not merely leaving money. Renunciation is an affirmative state of consciousness. What is left is not what is valuable; what comes by leaving—that is valuable. And what comes cannot be measured by what is left.
या ऐसा समझो कि एक आदमी ने एक पैसा चुरा लिया और दूसरे आदमी ने करोड़ रुपये चुरा लिए। क्या करोड़ रुपये चुरानेवाला बड़ा चोर है? एक पैसा चुरानेवाला छोटा चोर है। तो फिर तुम समझे नहीं।
चोरी तो बराबर है। एक पैसे की हो कि करोड़ रुपये की हो। चोरी में कोई मात्रा से फर्क नहीं पड़ता। एक आदमी ने एक पैसे की चोरी छोड़ी। एक पैसा रास्ते पर पड़ा था, वह पड़ा रहा और निकल गया। और एक आदमी के रास्ते पर करोड़ रुपये पड़े थे, उसने करोड़ रुपये की चोरी छोड़ी। चोरी की संभावना थी, न की। इन दोनों में कौन-सा बड़ा अचोर है? दोनों अचोर हैं।
Or consider this: one man steals a penny, another steals a million. Is the one who stole a million the greater thief, and the one who stole a penny a lesser thief? Then you have not understood. Theft is the same, whether of a penny or a million. Quantity makes no difference in theft. One man renounced the theft of a penny—a penny lay on the road, he left it and walked on. Another man found a million on the road and renounced that theft. Both had the possibility of stealing and did not. Which is the greater “non-thief”? Both are non-thieves. Achourya (non-stealing) is an affirmative state of mind.
अचौर्य चित्त की एक विधायक दशा है।
बारहवां गुणस्थान कहता है संसार नहीं हुआ, समाप्त हुआ। जैसे तुम किसी देश की सीमा पार करते हो, तो जो इस देश की सीमा है, समाप्त होता है देश, वही दूसरे देश की शुरुआत है। तो सीमा पर जो तख्ती लगी होती है, एक तरफ लिखा होता है--भारत समाप्त। दूसरी तरफ लिखा होगा है--चीन शुरू।
बारहवां गुणस्थान इस तरफ की खबर देता है--‘संसार समाप्त’; तेरहवां गुणस्थान उस तरफ की खबर देता है--‘मोक्ष शुरू।’ दोनों एक ही तख्ती पर होंगे। तख्ती की एक तरफ लिखा है--‘संसार समाप्त’; दूसरी तरफ लिखा है ‘मोक्ष प्रारंभ।’ दोनों में रत्तीमात्र फासला नहीं दिखाई पड़ता, पर फासला बड़ा है। दोनों की सीमारेखा एक ही है। इसलिए जैन शास्त्रों में भी खूब चिंतन चला है कि फर्क क्या है?
The twelfth gunasthana says: the world has ended, is finished. As when you cross a national border, the end of one country is the beginning of another. On the signboard at the border, on one side it says “India ends,” on the other side it says “China begins.” The twelfth gunasthana gives the news on this side—“samsara ends”; the thirteenth gives the news on that side—“moksha begins.” Both are on the same signboard. On one side: “Samsara ends”; on the other: “Moksha begins.” There appears not an atom of distance between them, yet the difference is great. Their boundary line is one and the same. Hence in the Jain scriptures there has been much reflection: what is the distinction?
मेरे देखे बारहवां गुणस्थान इतना ही कहता है: कि जो छोड़ने योग्य था, छूट गया; जो मिटने योग्य था, मिट गया; जो व्यर्थ था, असार था, उससे मुक्ति हुई। तेरहवां गुणस्थान कहता है: वहीं रुकना नहीं हुआ, जो मिलने योग्य था, मिला; जो पाने योग्य था, बरसा। मेहमान घर आ गया।
As I see it, the twelfth gunasthana says: that which was fit to be left has been left; that which was to be erased has been erased; that which was useless and insubstantial—freedom from it has happened. The thirteenth says: one did not stop there—what was fit to be received has been received; what was worthy of attainment has poured down. The guest has entered the house.
जैन सूत्रों में भी बात साफ है। बारहवें सूत्र की परिभाषा है--
णिस्सेसखीणमोहो, फलिहामलभायणुदय-समचित्तो।
खीणकसाओ भण्णइ णिग्गंथो वीयराएहिं।।
The Jain sutras are clear too. The definition of the twelfth is: ṇissesa-khīṇa-moho, phalihā-mala-bhāyaṇudaya-samacitto. khīṇa-kasāo bhaṇṇai ṇiggantho vīyarāehiṃ。。
‘संपूर्ण मोह पूरी तरह नष्ट हो जाने से जिनका चित्त स्फटिकमणि के पात्र में रखे हुए स्वच्छ जल की भांति निर्मल हो गया है, ऐसे पुरुषों को वीतरागदेव ने क्षीणमोह या क्षीणकषाय कहा है।’
“When all delusion has been completely destroyed, and whose mind has become pure like clear water placed in a crystal bowl, such a person the Vitaraga Devas call kshinamoha or kshina-kashaya.”
‘निर्मल हो गया’--नकारात्मक है। शुद्ध हो गया, अशुद्धि गई। तेरहवें गुणस्थान की परिभाषा है:
केवलणाणदिवायर-किरणकलावप्पणासइण्णाणो।
णवकेवललद्धुग्गमं-पावियरपरमप्पववएसो।।
‘It has become pure’—this is negative: purity happened, impurity went. The definition of the thirteenth gunasthana is: kevalaṇāṇa-divāyara-kiraṇa-kalā-vappaṇāsa-iṇ-ñāṇo. ṇava-kevala-laddhu-ggamaṃ pāviyara-param-appavv-aeso。。
‘केवलज्ञानरूपी दिवाकर की किरणों के समूह से जिनका अज्ञान-अधंकार सर्वथा नष्ट हो गया, तथा जो सम्यकत्व, अनंत ज्ञान, अनंत दर्शन, अनंत सुख, अनंत वीर्य को उपलब्ध हुए वे सयोगिकेवलीजिन कहलाते हैं।’
“By the cluster of rays of the sun of kevala-jnana whose ignorance, whose darkness, has been utterly destroyed, and who have attained samyaktva, infinite knowledge, infinite vision, infinite bliss, infinite energy—they are called sayogi-kevali Jina.”
अनंत ज्ञान, अनंत दर्शन, सम्यकत्व, समाधि, अनंत सुख, अनंत वीर्य, ये उपलब्धि की सूचनाएं हैं--क्या मिला!
Infinite knowledge, infinite vision, samyaktva, samadhi, infinite bliss, infinite energy—these are indications of attainment: what has been received!
संसार गया, मोक्ष मिला। इसलिए महावीर कहते हैं, तेरहवें गुणस्थान में आए हुए व्यक्ति को भगवान कहा जा सकता, परमात्मा कहा जा सकता है।
Samsara has gone; moksha has been obtained. Therefore Mahavira says, the one who has reached the thirteenth gunasthana can be called Bhagavan, can be called Paramatma.
नहीं, तेरहवें गुणस्थान तक पहुंचकर कोई कभी च्युत नहीं हुआ, न हो सकता है। तो फिर सवाल उठता है कि चौदहवें गुणस्थान की क्या जरूरत है? जब तेरहवें से वापसी हो ही नहीं सकती, जब तेरहवें से गिरना हो ही नहीं सकता, तो फिर तेरहवें और चौदहवें का फासला क्या?
No, having reached the thirteenth gunasthana no one has ever fallen, nor can one fall. Then the question arises: what is the need of the fourteenth? If there is no return from the thirteenth, if there is no possibility of falling from it, what is the distance between the thirteenth and the fourteenth?
तेरहवें गुणस्थान से कोई च्युत नहीं होता, लेकिन कोई चाहे तो तेरहवें गुणस्थान पर रुक सकता है। महाकरुणावान पुरुष रुक गए हैं। तेरहवें गुणस्थान पर जो रुक गए हैं, उनके लिए ठीक-ठीक शब्द बौद्धों के पास है; वह शब्द है ‘बोधिसत्व।’ जिन्होंने कहा, हम चौदहवें में प्रवेश न करेंगे। क्योंकि हम अगर चौदहवें में प्रवेश कर गए तो शरीर छूट जाएगा। शरीर छूट जाएगा तो हम किसी के काम न आ सकेंगे। संबंध टूट जाएंगे।
One does not fall from the thirteenth gunasthana, but one may, if one wishes, stop at the thirteenth. Greatly compassionate beings have stopped there. For those who stop at the thirteenth gunasthana, the Buddhists have the precise word: “Bodhisattva.” They said, “We will not enter the fourteenth. If we enter the fourteenth, the body will drop. If the body drops, we will no longer be of any use to anyone; relationships will be severed.”
बौद्धों में कथा है कि बुद्ध जब स्वर्ग या मोक्ष के द्वार पर पहुंचे, द्वार खुला तो वे खड़े रह गए। द्वारपाल ने कहा, आप प्रवेश करें। बुद्ध ने कहा कि नहीं, अभी नहीं। अभी बहुत हैं मेरे पीछे, जो अंधेरे में भटकते हैं। जो रोशनी मुझे मिली है, जब तक उन तक न पहुंचा दूं तब तक मैं प्रवेश न करूंगा।
Among the Buddhists there is a story that when Buddha reached the gate of heaven, of moksha, the gate opened and he stood still. The gatekeeper said, “Please enter.” Buddha replied, “No, not yet. There are many behind me still groping in darkness. The light that I have received—I will not enter until I have conveyed it to them.”
यह तेरहवें गुणस्थान में रुक जाने की बात है। इसका अर्थ हुआ, जो व्यक्ति भगवत्ता को उपलब्ध हो गया है, वह कहता है थोड़ी देर और अभी इस देह में रहूंगा। क्योंकि इस देह से ही उनके साथ संबंध बना सकता हूं, जो अभी देह को ही अपना होना समझते हैं। इस देह से ही कोई संवाद हो सकता है उनके साथ, जिन्होंने देह में ही अपने प्राणों को आरोपित कर लिया है; जो देह के साथ तादात्म्य-रूप हो गए हैं।
This is the decision to remain at the thirteenth gunasthana. It means: one who has attained godliness says, “A little while longer I will remain in this body.” Because only through this body can relationship be made with those who still take the body to be their very being; only through this body can there be a dialogue with those who have invested their life-breath in the body, who are identified with the body.
देह में रुक जाने की आकांक्षा को जैनों ने तीर्थंकर कर्मबंध कहा है। जो तेरहवीं अवस्था में रुक जाता है करुणावश, कि पीछे चलते लोगों को थोड़ी सहायता पहुंचा सकूं; जो मुझे मिला है वह बांट भी सकूं; जो मैंने पाया है उसे और भी पा सकें।
The aspiration to remain in the body, the Jains have called the Tirthankara karmabandha—the karmic bond of a Tirthankara. One who, out of compassion, remains at the thirteenth state so that those following behind may receive a little help; so that what has been received may be shared; so that others may attain what has been attained.
ऐसी कोई मजबूरी नहीं है। अगर तेरहवीं गुणअवस्था में किसी व्यक्ति ने चेष्टा न की तो वह अपने आप चौदहवीं में सरक जाएगा। तेरहवीं अवस्था से चौदहवीं में जाना ऐसा है, जैसे कि बड़ी कोई ढलान पर उतर रहा हो, या नदी की गहन धार में बहा जाता हो जहां पैर जमाकर खड़ा होना मुश्किल हो जाए।
There is no compulsion to stay. If, at the thirteenth gunasthana, one makes no effort to remain, one slips of oneself into the fourteenth. Going from the thirteenth to the fourteenth is like descending a steep slope, or being carried away by a deep current where it is difficult to keep your footing.
इसलिए जगत में तेरहवीं अवस्था को जैसे ही लोग उपलब्ध होते हैं, तत्क्षण चौदहवीं अवस्था में प्रवेश हो जाते हैं--या थोड़ी देर-अबेर। ज्यादा देर रुक नहीं पाते। कुछ बलशाली लोग ज्ञान के बाद भी अज्ञान के संसार में पैरों को टेककर खड़े रहे हैं।
Therefore, in this world, as soon as people attain the thirteenth state they enter the fourteenth—either instantly or after a short while. They cannot remain long. A few strong ones, even after knowledge, have planted their feet and stood in the world of ignorance.
उन बलशाली पुरुषों के कारण ही संसार एकदम अंधेरा नहीं है, उसमें कहीं-कहीं दीये टिमटिमाते हैं--कोई बुद्ध, कोई कृष्ण, कोई क्राइस्ट, कोई महावीर, कोई जरथुस्त्र, कोई मोहम्मद। कहीं थोड़े-थोड़े दीये टिमटिमाते हैं। यह इन बलशाली पुरुषों का.।
Because of those strong ones the world is not utterly dark; here and there lamps flicker—some Buddha, some Krishna, some Christ, some Mahavira, some Zarathustra, some Mohammed. Little lamps flicker here and there. This is the doing of those strong beings.
संसार से छूटना बड़ा कठिन है; लेकिन उससे भी बड़ी कठिन बात है, संसार से छूटकर थोड़ी देर संसार में रुक जाना। अति कठिन बात है। संसार से छूटना ही पहले अति कठिन बात है, फिर जब छूटने की घड़ी आ जाए तो उस समय याद किसको रहती है?
To be free of the world is very difficult; but more difficult still is, having become free of the world, to remain in it for a while. It is supremely difficult. To be free of the world is the first supreme difficulty; then, when the moment of freedom has come, who remembers to stay back?
तुम दुख में ही जीए और अचानक महल आ गया, सब सुखों का द्वार खुल गया, तुम रुक पाओगे, तुम दौड़कर महल में प्रवेश कर जाओगे। तुम कहोगे, जन्मों-जन्मों से जिसको खोजा है वह सामने खड़ा है। मंजिल सामने तो खड़ी है, अब कैसा रुकना! तुम एक क्षण भी रुक न पाओगे।
You have lived in suffering and suddenly a palace arrives, the door of all bliss opens—will you be able to stop? You will run and enter the palace. You will say, “That which I have sought for lifetimes stands before me. The destination stands before me—why pause now?” You will not be able to stop even for a moment.
तो तेरहवीं अवस्था से कोई गिरता तो नहीं यह सच है, लेकिन तेरहवीं अवस्था में कोई रुक सकता है। कठिन है, अति दुर्गम है, लेकिन हुआ है। तेरहवीं अवस्था में जो रुक गए हैं, वे ही अवतारी पुरुष हैं।
So it is true that no one falls from the thirteenth state; but one can remain at the thirteenth. It is difficult, extremely arduous—but it has happened. Those who have stopped at the thirteenth state are the avatari beings.
जैन परिभाषा में अवतार परमात्मा के घर से नहीं आता। इसलिए अवतार शब्द का उपयोग जैन नहीं करते। अवतार शब्द का ही मतलब है: उतरे; अवतरित हो ऊपर से आए। जैन परिभाषा में तो सभी नीचे से ऊपर की तरफ जाते हैं। ऊर्ध्वगमन है जगत में, अधोगमन नहीं है। अवतार का मतलब तो हुआ, अधोगमन। अवतार का तो मतलब हुआ, असीम सीमा में उतरा, विराट क्षुद्र हुआ, महत छोटा बना, आकाश आंगन बना, असीम ने सीमा में अपने को बांधा।
In the Jain definition, the avatar does not come from the house of God; therefore the Jains do not use the word avatar. The very word avatar means “to descend”—to come down from above. In the Jain view all go from below upward. There is ascent in the world, not descent. Avatar means descent; it means the infinite has descended, the vast has become small, the sky has become a courtyard, the limitless has bound itself within limits.
अवतरण तो अधोगमन हुआ। यह तो पतन हुआ। जिसको हिंदू अवतार कहते हैं, उसको जैन मानता है कि यह तो पतन है। तो उसकी बात में भी बल है। पतन तो है ही। जैसे परमात्मा च्युत हुआ। यह तो हो नहीं सकता। परमात्मा च्युत हो ही नहीं सकता। इसलिए जैन कहते हैं सिर्फ ऊर्ध्वगमन होता है, सिर्फ उत्क्रांति होती है, सिर्फ विकास होता है। पीछे कोई जाता ही नहीं, आगे ही जाना है। जाना मात्र आगे की तरफ है। हम ऊपर ही उठते हैं।
Descent is a going downward; it is a fall. That which the Hindus call avatar, the Jain holds to be a fall. There is strength in that view. It is indeed a fall. How could the divine fall? The divine cannot fall. Therefore the Jains say there is only upward movement, only evolution, only development. No one goes backward; one only goes forward. We rise upward.
इसलिए तेरहवीं अवस्था में पहुंचा हुआ व्यक्ति अवतारी पुरुष है। आया है लंबी यात्रा पार करके। जन्मों-जन्मों में बारह अवस्थाएं पूरी की हैं, तेरहवीं पर आया, भगवान हुआ।
Thus the one who has reached the thirteenth state is an avatari being—come after a long journey. Through lifetimes the twelve states have been completed; upon reaching the thirteenth, one is Bhagwan.
यह भगवान का अर्थ भी समझ लेना। हिंदू सोचते हैं, भगवान का अर्थ, जिसने संसार बनाया।
जैनों में भगवान का वैसा अर्थ नहीं है। संसार को तो किसी ने बनाया नहीं। कोई स्रष्टा तो नहीं है। लेकिन जिसने अपने को बना लिया, वह भगवान। इन बारह सीढ़ियों से गुजरकर जो तेरहवीं पर आ गया, वही भगवान।
Understand this meaning of Bhagwan as well. Hindus think Bhagwan means the one who created the world. Among the Jains, Bhagwan does not have that meaning. No one created the world; there is no creator. But the one who has created himself is Bhagwan. The one who, having passed through these twelve steps, has arrived at the thirteenth—that one is Bhagwan.
इसलिए भगवान एकवाची भी नहीं है। ऐसा नहीं है कि एक भगवान है। जितनी आत्माएं हैं उतने भगवान के होने की संभावना है। अनंत भगवान के होने की संभावना है। हिंदू कहते हैं भगवान अनंत हैं, जैन कहते हैं अनंत हैं भगवान।
Therefore Bhagwan is not a singular. It is not that there is only one God. As many souls as there are, so many potential Bhagwans there are. There is the possibility of infinite Bhagwans. Hindus say “God is infinite”; Jains say “there are infinite gods.”
प्रत्येक जीवन-ऊर्जा किसी न किसी दिन तेरहवें गुणस्थान में आएगी--देर-अबेर। भटकोगे.कितना भटकोगे? किसी न किसी दिन पीड़ा से थके-हारे, टूटे घर आओगे। उस तेरहवें गुणस्थान में भगवत्ता उपलब्ध होगी।
Every life-energy will someday come to the thirteenth gunasthana—sooner or later. How long will you wander? Someday, tired and worn by suffering, you will come home. At that thirteenth gunasthana godliness is attained.
यह जो भगवान की तेरहवीं अवस्था है, इससे कोई च्युत तो नहीं हो सकता। च्युत होना होता ही नहीं। लेकिन कोई चाहे तो रुक सकता है। चौदहवीं अवस्था को आने से रोक सकता है। बड़ी प्रगाढ़ करुणा करनी पड़े। करुणा को ऐसी प्रगाढ़ता से करना पड़े कि वह करीब-करीब वासना बन जाए। सांसारिक आदमी जैसे वासना से बंधा है और संसार से नहीं छूटता, ऐसे तेरहवें गुणस्थान में पहुंचा हुआ व्यक्ति करुणा की जंजीरें ढालता है; करुणा से बंधता है। रुकता है कि किसी तरह थोड़ा साथ, थोड़ा संग, थोड़ी पुकार दे सके। उसकी नाव आ लगी, उस पार जाने का निमंत्रण आ पहुंचा, फिर भी वह हजार उपाय करता है कि इस किनारे पर थोड़ी देर रुक जाए।
From this thirteenth state of Bhagwan one cannot fall; falling does not happen. But one may, if one chooses, remain—one may delay the arrival of the fourteenth. One must practice such profound compassion that it becomes almost like a passion. Just as a worldly person is bound by passion and cannot be free of the world, so the one who has reached the thirteenth gunasthana forges chains of compassion and is bound by compassion. He stops so that somehow he can keep a little company, give a little call. His boat has come to the far shore, the invitation to cross has arrived, yet he devises a thousand ways to remain a little while on this shore.
अलग-अलग सदगुरुओं ने अलग-अलग उपाय किए हैं, कैसे इस किनारे पर थोड़ी देर और रुक जाएं कि तुमसे थोड़ी बात हो सके, कि तुम्हें थोड़ा संदेश दिया जा सके; कि तुम्हारी नींद को थोड़ा हिलाया जा सके; कि तुम्हारे स्वप्न थोड़े तोड़े जा सकें।
Different true masters have used different devices—how to remain a little longer on this shore so that a few words can be spoken to you, a little message can be given; so that your sleep can be gently shaken; so that your dreams can be slightly broken.
अपने आप रुकना नहीं होता। अपने आप तो तेरहवें गुणस्थान से चौदहवां गुणस्थान सहज घट जाता है। जैसे बड़ी चिकनी भूमि हो और तुम खिसक जाओ, रपट जाओ। बड़ी रपटीली भूमि हो और ढलान हो। तेरहवें से चौदहवां इतने करीब है, और इतना आकर्षक है, इतना मोहक है कि कौन रुकना चाहेगा?
By itself, stopping does not happen. Of itself the thirteenth passes into the fourteenth—like very smooth ground on which you slip and slide; like a slick slope. The thirteenth and the fourteenth are so close, and the fourteenth is so attractive, so alluring—who would want to stay?
फिर रुकना कठिन भी है। इसलिए जैन कहते हैं, हजारों लोग केवलज्ञान को उपलब्ध होते हैं, कभी कोई एकाध तीर्थंकर हो पाता है। तीर्थंकर का अर्थ है, जो तेरहवें में रुकता--बलपूर्वक, चेष्टापूर्वक।
Hence the Jains say: thousands attain kevala-jnana, omniscience, but only once in a while does someone become a Tirthankara. Tirthankara means one who remains at the thirteenth—by force, by deliberate effort.
चौदहवें का अर्थ है, शरीर से संबंध का टूट जाना। जो तेरहवें में हुआ है, उससे कुछ ज्यादा नहीं होता चौदहवें में। जो तेरहवें में है, उससे चौदहवें में कुछ कम हो जाता है बस, ज्यादा नहीं होता। तेरहवें तक शरीर का साथ है, चौदहवें में शुद्ध आत्मा रह जाती है, शरीर से संबंध छूट जाता है।
The fourteenth means the severing of relationship with the body. What happens in the fourteenth is not more than what happens in the thirteenth; rather, something is less. Up to the thirteenth the body remains in association; in the fourteenth only the pure soul remains—the relation with the body is cut.
प्रेम को बांटने का कोई उपाय नहीं। क्योंकि प्रेम छलांग है। ज्ञान क्रमिक है, प्रेम छलांग है। ज्ञान इंच-इंच चलता, कदम-कदम चलता। प्रेम इंच-इंच नहीं चलता, कदम-कदम नहीं चलता।
There is no way to parcel out love. Because love is a leap. Knowledge is gradual; love is a jump. Knowledge moves inch by inch, step by step. Love does not move inch by inch, step by step.
ज्ञान बड़ा होशियार है, प्रेम बड़ा पागल है। इसलिए ये जो गुणस्थान हैं, ज्ञान के साधक के लिए हैं। भक्ति के मार्ग पर कोई गुणस्थान नहीं हैं।
Knowledge is very clever; love is very mad. So these gunasthanas are for the seeker of knowledge. On the path of devotion there are no gunasthanas.
भक्त जानता नहीं विभाजन को। भक्त जानता ही नहीं कोटियों को। भक्त जानता ही नहीं विश्लेषण को। भक्त की पहचान तो संश्लेषण से है--सिन्थेसिस। भक्त की तो पहचान चीजों को जहां-जहां भेद हो वहां अभेद देखने की है।
The devotee does not know division. He does not know categories. He does not know analysis. The devotee’s hallmark is synthesis. His mark is to see the indivisible wherever there are divisions.
ज्ञानी की सारी चेष्टा जहां अभेद भी हो, वहां भेद पहचानने की है। महावीर ने तो अपने पूरे शास्त्र को भेद-विज्ञान कहा है। कहा कि यह भेद को पहचानने की कला है। पहचानना है कि शरीर क्या है, आत्मा क्या है। पहचानना है कि संसार क्या है, मोक्ष क्या है। एक-एक चीज पहचानते जाना है। एक-एक चीज का ठीक-ठीक ब्यौरा और ठीक-ठीक विश्लेषण करना है। ठीक विश्लेषण करने से ही कोई मुक्त अवस्था को उपलब्ध होता है। ज्ञान का खोजी विश्लेषण करता है। विश्लेषण उसकी विधि है। वह कैटेगरीज बनाता है, कोटियां बनाता है। उसका ढंग वैज्ञानिक है।
The knower’s whole effort is to discern differences even where there is unity. Mahavira called his entire scripture bhed-vijnana—the science of discrimination. To recognize what the body is and what the soul is; what the world is and what liberation is. To recognize each thing, to give precise accounts and exact analysis. By right analysis one attains the liberated state. The seeker of knowledge analyzes; analysis is his method. He makes categories, classes. His approach is scientific.
भक्त, प्रेमी कोटियां तोड़ता है। सब कोटियां को गड्डमड्ड कर देता है। दीवाना है, पागल है। पागलों ने कहीं हिसाब लगाए?
The devotee, the lover, breaks categories. He throws all classifications into a jumble. He is intoxicated, mad. Do madmen ever keep accounts?
तो यह तो पूछो ही मत, कि क्या भक्ति के मार्ग पर भी, प्रेम के मार्ग पर भी इसी तरह की कोटियां हो सकती हैं, विभाजन हो सकता है? संभव नहीं है।
So don’t even ask whether there can be similar categories and divisions on the path of devotion, on the path of love. It is not possible.
एक आदमी धन इकट्ठा करता है तो धीरे-धीरे करता है। लुटेरा आता है, लूटकर ले जाता है इकट्ठा।
A man who accumulates wealth does so slowly. A bandit comes and carries it all off in one swoop.
रामकृष्ण के पास एक आदमी हजार सोने की मोहरें लेकर आया। कहा, स्वीकार कर लें। रामकृष्ण ने कहा, अब तुम तो ले आए तो चलो स्वीकार कर लिया। लेकिन मैं क्या करूंगा। तुमने तो अपना बोझा छुड़ाया, मुझ पर डाल दिया। ऐसा करो, मैंने स्वीकार कर लीं। अब मेरी तरफ से इनको बांधकर गंगा में डाल आओ।
A man came to Ramakrishna with a thousand gold coins. He said, please accept my offering. Ramakrishna said, Now that you have brought them, all right, I accept. But what will I do with them? You have unloaded your burden and put it on me. Do this: I accept them; now, on my behalf, tie them up and throw them into the Ganges.
उस आदमी ने पोटली बांधी बड़े बेमन से। हजार बार सोचने लगा कि यह क्या हुआ! मगर अब कुछ कह भी न सका। भेंट कर दीं। और यह आदमी पागल है। यह कह रहा है, गंगा में फेंक आ। गया बेमन से। बड़ी देर लगा दी, आया नहीं तो रामकृष्ण ने कहा, जरा पता तो लगओ। वह गंगा पहुंचा कि घर भाग गया? वह है कहां? अब तक लौटा नहीं।
The man wrapped the bundle very reluctantly. A thousand thoughts arose—What is this! But he could not say anything now. He had offered them, and this madman says, Go throw them into the Ganges. He went, unwillingly. He took a long time; he didn’t return, so Ramakrishna said, Go and see what happened. Did he reach the Ganges or run home? Where is he? He still hasn’t returned.
भेजा देखने को, तो देखा कि वह गंगा के किनारे पर बैठकर.बड़ी भीड़ इकट्ठी हो गई है। वह पहले पटक-पटक कर खनखना-खनखना कर गिनती कर रहा है। एक-एक गिनकर फेंक रहा है। किसी ने खबर दी रामकृष्ण को। वे गए और उन्होंने कहा, पागल! जोड़ना हो तो गिनती करनी पड़ती है, फेंकने के लिए क्या गिनती कर रहा है? अरे! नौ सौ निन्यानबे हुईं तो भी चलेगा। एक हजार एक हुईं तो भी चलेगा। बांध पोटली, इकट्ठी फेंक! यह क्या गिनती कर रहा है?
Someone went to look and found him by the river, a big crowd gathered around. He was first clinking and counting them one by one, then throwing them in. Someone brought word to Ramakrishna. He went there and said, Fool! To put together you have to count. Why are you counting in order to throw away? Look, if it’s nine hundred and ninety-nine, that will do; if it’s a thousand and one, that too will do. Tie up the bundle and toss it in as one! Why this counting?
वह पुरानी आदत रही होगी--जोड़ने वाले की आदत, गिनती करने की। वह पुराने हिसाब से जैसे अपनी दुकान पर बैठकर खनखनाकर देखता होगा। असली है कि नकली है, वह अभी भी कर रहा है। अब पूरी प्रक्रिया उलटी हो गई।
Old habits—an accumulator’s habit, the habit of counting—must have persisted. As he would sit in his shop, testing coins by their ring—real or fake—he was still doing that. But now the whole process had turned upside down.
प्र्रेम तो डूबना जानता है।
Love knows only how to drown.
यह कौन आया रहजन की तरह
जो दिल की बस्ती लूट गया
आराम का दामन चाक हुआ
तसकीन का रिश्ता टूट गया
यह कौन आया रहजन की तरह
जो दिल की बस्ती लूट गया
Who is this that came like a highwayman, who plundered the township of the heart? The cloak of ease was torn, the bond with consolation snapped. Who is this that came like a highwayman, who plundered the township of the heart?
डाकू की तरह आता है परमात्मा। इसलिए तो हिंदू परमात्मा को हरि कहते हैं। हरि यानी लुटेरा: हर ले जाए जो; झपट ले। रहजन की तरह आ जाए--डाकू। जो लूट ले।
यह कौन आया रहजन की तरह
जो दिल की बस्ती लूट गया
God comes like a brigand. That is why Hindus call God Hari. Hari means the taker-away: the one who snatches, who seizes—like a highway robber who suddenly descends and loots.
प्रेम कुछ तुम्हारे बस में थोड़े ही है। ध्यान तुम्हारे बस में है। ज्ञान तुम्हारे बस में है। त्याग, तपश्चर्या तुम्हारे बस में है, प्रेम तुम्हारे बस में थोड़े ही है। किसी अज्ञात क्षण में, किसी अनजानी घड़ी में, किसी सौभाग्य की घड़ी में आ जाता है कोई और लूट ले जाता है।
Who is this that came like a highwayman, who plundered the township of the heart?
Love is not in your hands. Meditation is in your hands. Knowledge is in your hands. Renunciation and austerity are in your hands; love is not in your hands. In some unknown instant, in some uncharted hour of grace, Someone arrives and carries you off.
आराम का दामन चाक हुआ
The cloak of ease was torn.
प्रेम के पहले आदमी आराम से जीता है। प्रेम के बाद फिर आराम नहीं। प्रेम के पहले तो आदमी जानता ही नहीं कि पीड़ा क्या है। प्रेम के बाद ही जानता है कि पीड़ा क्या है। क्योंकि प्रेम में जलता है, पिघलता है, गलता है, मिटता है।
Before love, a person lives comfortably. After love, no more comfort. Before love, one doesn’t even know what pain is. Only after love does one know pain—because in love one burns, melts, dissolves, is annihilated.
आराम का दामन चाक हुआ
तसकीन का रिश्ता टूट गया
The cloak of ease was torn, the bond with consolation snapped.
प्रेम के पहले जिंदगी बड़ी धीमी-धीमी चलती है, धीरज से चलती है। कहीं कोई दौड़, छलांग नहीं। आदमी सावधानी से चलता है। प्रेम के बाद मस्ती पकड़ लेती है। फिर कहां धीरज? फिर कहां धैर्य! फिर कैसा आराम।
Before love life moves very slowly, with great caution. There is no running, no leaping. One walks carefully. After love, ecstasy takes over. Where then is patience? Where is composure? Where comfort?
बुद्धि तो बड़ा सोच-विचार कर कहीं झुकती है। हृदय झुका ही हुआ है। अगर इसे तुम ठीक से समझ सको तो ऐसा समझना, हृदय तो तुम्हारा अभी भी भक्ति में डूबा हुआ है। तुम्हारा अपने हृदय से संबंध छूट गया है। तुम अपनी बुद्धि में समा गए। अपनी खोपड़ी में निवास कर लिया है। वहीं रह गए। अटक गए वहीं। उलझ गए वहीं।
The intellect bows only after much weighing and measuring. The heart is bowed already. Understand this well: your heart even now is steeped in devotion. You have lost contact with your heart. You have settled in your head, taken residence in your skull. There you have remained—stuck and tangled.
हृदय तो अब भी प्रार्थना कर रहा है। हृदय तो अभी भी नमाज पढ़ रहा है। हृदय तो अभी भी डूबा है। हृदय का होना ही परमात्मा में है।
The heart is still praying. The heart is still saying namaz. The heart is still drowning. To be in the heart is to be in God.
वे जो बुद्धि में भटक गए हैं और जिनको हृदय का रास्ता नहीं मिलता, उनके लिए चौदह गुणस्थान हैं। जिनको हृदय करीब है और जिन्हें कोई अड़चन नहीं, जो सरलता से हृदय में उतर सकते हैं, उनके लिए कोई गुणस्थान नहीं, कोई भेद-विभाजन नहीं। उनके लिए न कोई शास्त्र है, न कोई साधना है।
For those who have gone astray in the intellect and cannot find the way of the heart, there are the fourteen gunasthanas. For those for whom the heart is near and there is no hindrance, who can simply descend into the heart, there are no gunasthanas, no divisions. For them there is no scripture and no practice.
जवानी मोहब्बत, वफा नाउम्मीदी
यह है मुख्तसर-सा हमारा फसाना
किए दिल ने हरेक जगह तुझको सिजदे
जबीं ढू़ंढती ही रही आस्ताना
Youth, love, fidelity, despair— this is the brief tale of ours. The heart prostrated to you everywhere, the forehead kept searching for the threshold.
बुद्धि ढूंढ़ती ही रही कि कहां है वह जगह, जहां सिर झुकाऊं।
जबीं ढ़ूंढती ही रही आस्ताना
The intellect kept searching for the place where it could bow.
देहली ढूंढ़ती ही रही कि कहां सिर को रखूं, कहां माथा टेकूं? कहां मंदिर? कहां मस्जिद?
The forehead kept searching for the threshold—
the doorway, the step where to place the head, where to bow. Where is the temple? Where the mosque?
जबीं ढूंढती ही रही आस्ताना
किए दिल ने हरेक जगह तुझको सिजदे
The forehead kept searching for the threshold; the heart kept prostrating to you everywhere.
और दिल तो हर जगह तेरी प्रार्थना करता रहा, तेरी पूजा में लीन रहा। दिल तो पूजा में डूबा ही है। वहां तो जल ही रहा दीया। वहां तो धूप उठ ही रही। वहां तो वेदी सजी है।
And the heart prayed everywhere, absorbed in your worship. The heart is immersed in worship. There the lamp is already burning, the incense already rising, the altar already set.
जो बुद्धि में बहुत बुरी तरह खो गए हैं--बुद्धि के अरण्य में, विचारों के जंगल में, जंजाल में, उनके लिए ज्ञान का रास्ता है।
Those who are lost badly in the intellect—in the forest of ideas, in the tangle of thoughts—their way is the way of knowledge.
इसलिए जैन शास्त्र अत्यंत बौद्धिक हैं, रूखे हैं। गणित की तरह हैं। आइंस्टीन की किताब पढ़ो कि जैन शास्त्र पढ़ो, एक से हैं। न्यूटन को पढ़ो कि अरिस्टोटल को पढ़ो कि जैन शास्त्र पढ़ो, एक से हैं।
That is why Jain scriptures are extremely intellectual, dry. Like mathematics. Read Einstein or read the Jain scriptures—alike. Read Newton or Aristotle or the Jain scriptures—alike.
बहुत बार कई जैनों ने मेरे पास आकर कहा है कि कभी आप कुंदकुंद पर बोलें। कई दफे उनकी बात सुनकर मैं भी कुंदकुंद की किताब उलटाकर देखता हूं, फिर बंद कर देता हूं। बिलकुल रूखा-सूखा है। मैं भी चेष्टा करके कविता उसमें डाल न सकूंगा। बड़ी अड़चन होगी। काव्य है ही नहीं। रसधार बहती ही नहीं। सीधा-सीधा गणित का हिसाब है--दो और दो चार।
Many Jains have come to me asking that I speak on Kundakunda. Many times, hearing them, I too open Kundakunda’s book, then close it again. Utterly dry. Even with effort I cannot pour poetry into it. It would be a great hindrance. There is no song there, no flowing rasa. Straight mathematical accounting—two and two are four.
जैन शास्त्र पैदा ही तब हुए, जब भारत एक बड़ी बौद्धिक क्रांति से गुजर रहा था। सारा देश बड़े चिंतन में लीन था। सदियों के चिंतन के बाद निष्कर्ष लिए जा रहे थे। ऐसा भारत में ही था ऐसा नहीं, सारी दुनिया में एक महत ऊर्जा उठी थी। भारत में बुद्ध थे, महावीर थे, मक्खली गोशाल था, अजित केशकंबल था, निगंठनाथपुत्त महावीर थे। यूनान में थेलीस, सुकरात, प्लेटो, अरिस्टोटल। ईरान में जरथुस्त्र। चीन में कनफ्यूशियस, लाओत्सु, च्वांगत्सु, लीहत्सु।
Jain scriptures were born when India was passing through a great intellectual revolution. The whole country was absorbed in deep reflection. After centuries of thinking, conclusions were being drawn. It wasn’t only in India; across the world a great surge of energy arose. In India there were Buddha, Mahavira, Makkhali Gosala, Ajita Keshakambala, the Niganthas; in Greece, Thales, Socrates, Plato, Aristotle; in Iran, Zarathustra; in China, Confucius, Lao Tzu, Chuang Tzu, Lieh Tzu.
सारी दुनिया में एक बड़ी तीव्र उत्क्रांति हो रही थी। सब तरफ हवा गर्म थी। विचार कसे जा रहे थे। विचार, तर्क, चिंतन, मनन अपनी आखिरी कसौटी छू रहा था, आखिरी ऊंचाई छू रहा था। उस उत्तुंग क्षण में जिन-सूत्र रचे गए। वे उस दिन की पूरी खबर लाते हैं, उस दिन का पूरा वातावरण, उस दिन की पूरी हवा और मौसम उनमें छिपा हुआ है।
All over the world a severe, swift upheaval was taking place. Everywhere the air was hot; thought was being tempered. Thought, logic, reflection, contemplation were touching their final touchstone, their highest peak. In that exalted moment the Jina-sutras were composed. They carry the full news of that day—the atmosphere, the air, the weather of that time are hidden in them.
भक्त बड़े और ढंग से जीता है। भक्त का मार्ग स्त्रैण है। इसीलिए जैन तो मानते ही नहीं कि स्त्री का मोक्ष हो सकता है। उस मानने में बड़ा विचार है।
The devotee lives in a very different way. The path of devotion is feminine. Hence the Jains do not accept that a woman can be liberated. There is a great idea behind that view.
एक बात निश्चित है, जैन शास्त्र में स्त्री का मोक्ष नहीं हो सकता। स्त्री का हो सकता है कि नहीं इस पर पूरा, किसी को कोई दावा नहीं कहने का; लेकिन इतनी बात पक्की है कि जैन शास्त्र से तो नहीं हो सकता। क्योंकि जैन शास्त्र से स्त्री का मेल ही नहीं बैठ सकता। वह उनमें हृदय है ही नहीं। उसमें तो सभी पुरुषों का भी बैठ जाए मेल, यह भी कठिन मालूम होता है।
One thing is certain: within the Jain shastras, the liberation of woman is not possible. Whether a woman can be liberated or not—no one can state with absolute certainty; but this much is sure: not through the Jain shastras. Because the Jain shastras simply do not fit a woman. There is no heart there. Even for all men to fit there is difficult enough.
तो जैन शास्त्र ठीक ही कहते हैं कि स्त्री का मोक्ष नहीं हो सकता। क्योंकि जैन शास्त्र पुरुष मन की खोज है--तर्क, चिंतन, मनन। प्रेम की खोज नहीं है। इसलिए एक बड़ी अनूठी घटना घटी। जैनों का एक तीर्थंकर--तेईसवां--एक तीर्थंकर स्त्री थी। नाम है मल्लीबाई। लेकिन जैनों ने मल्लीबाई को मल्लीबाई लिखना भी पसंद न किया। वे उसको मल्लीनाथ लिखते हैं। वह थी तो स्त्री, लेकिन बना दिया पुरुष। वे मानते नहीं कि मल्लीबाई स्त्री थी। वे कहते हैं, मल्लीनाथ। और मुझे भी लगता है, वे ठीक कहते हैं। वह चाहे देखने में स्त्री रही हो, भीतर से पुरुष ही रही होगी। इसलिए नाम बदला तो ठीक ही किया। मल्लीबाई मल्लीनाथ ही रही होगी। हृदय तो नहीं रहा होगा। इसलिए बात तो ठीक ही लगती है।
So the Jains are right to say a woman cannot attain liberation—through their path. Because the Jain scriptures are the search of the male mind—logic, reflection, contemplation. Not the search of love. Hence a unique event occurred: one of the Jain Tirthankaras—the twenty-third—was a woman. Her name is Mallibai. But the Jains did not even like to write Mallibai; they write Mallinath. She was a woman, but they made her a man. They do not accept that Mallibai was a woman; they say Mallinath. And I too feel they are right—in their way. She may have appeared as a woman, inwardly she must have been a man. So changing the name was fitting. Mallibai must have been Mallinath. The heart would not have been the way. In that sense, it feels right.
पुरुष का चित्त तो तर्क की धार है, गणित का हिसाब है, विज्ञान का फैलाव है। विश्लेषण उसका द्वार है। स्त्री का चित्त अलग ढंग से धड़कता। हृदय, प्रेम, रस--‘रसो वै सः’। स्त्री के लिए परमात्मा रस-रूप है, कृष्ण-रूप है। सत्य यानी प्रीतम। सत्य यानी सिर्फ गणित का कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं। सत्य यानी जहां हृदय झुक जाए।
The male mind is a blade of logic, a ledger of mathematics, the spread of science. Analysis is its door. The female mind beats differently—heart, love, rasa: raso vai sah. For a woman, the Divine is rasa-form, Krishna-form. Truth is the Beloved. Truth is not merely some final mathematical conclusion. Truth is where the heart bows.
किए दिल ने हरेक जगह तुझको सिजदे
जबीं ढूंढती ही रही आस्ताना
The heart prostrated to you everywhere; the forehead kept searching for the threshold.
हृदय झुकता ही रहा। जहां गया वहीं अपने प्रीतम को खोज लिया। और बुद्धि खोजती ही रही कि वह जगह कहां है, जहां मैं झुकूं? बुद्धि खोज-खोजकर जगह नहीं पाती कि कहां झुकूं; और हृदय को बिना खोजे जगह मिल जाती है। हृदय की एक छलांग है।
The heart goes on bowing. Wherever it goes, it finds the Beloved. The intellect keeps searching for the place where it should bow; and the heart, without searching, finds the place. The heart is a leap.
और जब मैं कह रहा हूं स्त्री-चित्त, तो तुम यह मत सोचना कि तुम पुरुष हो तो प्रेम तुम्हारे लिए नहीं। और तुम ऐसा भी मत सोचना कि तुम स्त्री हो तो जिन-सूत्र तुम्हारे लिए नहीं है। शरीर से स्त्री और पुरुष होना एक बात है, चित्त से स्त्री और पुरुष होना बिलकुल दूसरी बात है।
And when I say “female mind,” don’t think that if you are a man, love is not for you; or if you are a woman, the Jina-sutras are not for you. To be male or female by body is one thing; to be male or female by mind is quite another.
अगर जैनों ने मल्लीबाई को मल्लीनाथ कहा, तो ठीक ऐसे ही चैतन्य महाप्रभु को चैतन्यबाई कहा जा सकता है। वह स्त्रैण चित्त है। वह गौरांग का नाचता हुआ रूप!--जैसे राधा हो गए। किसी ने ऐसी हिम्मत नहीं की। क्योंकि स्त्री को पुरुष बनाना तो आसान मालूम होता है। कहते हैं, ‘खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी।’ लेकिन किसी पुरुष को नामर्द कहो तो झगड़ा खड़ा हो जाता है।
If the Jains could call Mallibai “Mallinath,” then by the same logic Chaitanya Mahaprabhu could be called Chaitanyabai. His mind is feminine—Gauranga’s dancing form—like Radha. No one dared such a thing. Because turning a woman into a man seems like praise; but call a man “unmanly” and there is a quarrel.
पुरुषों की दुनिया है यह। यहां स्त्री को अगर पुरुष कहो तो मालूम होता है, प्रशंसा कर रहे हो। और अगर पुरुष को स्त्री कहो तो लगता है निंदा हो गई। चूंकि पुरुष ने ही सारे मापदंड तय किए हैं।
It is a man’s world. Here, to call a woman a man seems complimentary; to call a man a woman feels like an insult—because men have set the measures.
लेकिन मैं तुमसे कहता हूं, यह बात गलत है। अगर मल्लीबाई मल्लीनाथ कही जा सकती है तो क्यों नहीं चैतन्य को चैतन्यबाई कहो? ज्यादा उचित होगा। ठीक-ठीक खबर मिलेगी।
But I tell you, this is wrong. If Mallibai can be called Mallinath, why not call Chaitanya “Chaitanyabai”? It would be more apt, more accurate.
तो तुम ऊपर शरीर को आईने में देखकर तय मत कर लेना, भीतर खोज-बीन करना। अगर तुम हृदय की तरफ झुके हो तो तुम स्त्रैण हो। अगर तुम बुद्धि की तरफ झुके हो तो तुम पुरुष हो। जो मनोवैज्ञानिक मापदंड है वह हृदय और बुद्धि के बीच तय होगा।
So don’t decide by looking in the mirror at the body; search within. If you incline toward the heart, you are feminine; if you incline toward the intellect, you are masculine. The psychological measure is decided between heart and head.
हृदय का रास्ता सुगम है। और हृदय का रास्ता अत्यंत उल्लासपूर्ण है। वहां कोई खंड, कोटियां, विभाजन नहीं हैं।
The way of the heart is easy. And it is supremely joyous. There are no segments, no categories, no divisions there.
इसलिए महावीर तो कहते हैं, मेरी दृष्टि भेद-विज्ञान की है। और भक्त कहते हैं, हमारी दृष्टि अभेद-विज्ञान की है। हम एक को ही देखते हैं। अनेक में भी एक को ही देखते हैं। हमें एक ही दिखाई पड़ता है। सभी रूप उसके मालूम होते हैं। सभी नाम उसके मालूम होते हैं। रूप के कारण भक्त धोखे में नहीं पड़ता। आकृति के कारण धोखे में नहीं पड़ता। वह सभी आकृतियों में छिपे निराकार को देख लेता है।
Therefore Mahavira says, My vision is the science of discrimination. And the devotee says, Our vision is the science of non-difference. We see only the One. Even in the many, we see the One. Only the One appears. All forms seem to be His; all names seem to be His. The devotee is not deceived by form or shape. He sees the formless hidden in all forms.
और भक्ति को मैं कहता हूं, वह एक छलांग है। इसलिए भक्ति तो एक क्षण में भी घट सकती है। ज्ञान के लिए सदियां लग जाती हैं। तुम्हारी मर्जी! ज्ञान से भी लोग पहुंचते हैं।
And devotion, I say, is a single leap. It can happen in an instant. For knowledge, ages may be needed. Your choice! People arrive through knowledge as well.
कुछ हैं, जो सीधी तरह से कान पकड़ना जानते ही नहीं। करोगे भी क्या? वे चक्कर लगाकर, हाथ से सिर के पीछे से घूमकर कान पकड़ते हैं। कुछ को अपने घर भी आना हो तो वे पहले सारी दुनिया का चक्कर लगाकर फिर घर आते हैं। अगर तुम चलते ही रहो, चलते ही रहो तो जमीन गोल है, एक दिन अपने घर आ जाओगे चलते-चलते-चलते।
Some simply don’t know how to catch their ears directly. What can you do? They go roundabout—reach their hand behind the head to grasp the ear. Some, to arrive home, first go around the whole world. If you just keep walking and walking, the earth is round—you will one day arrive back at your home.
मैंने सुना है एक आदमी भागा जा रहा था। राह किनारे बैठे एक बूढ़े से पूछा कि दिल्ली कितनी दूर है? सभी लोग दिल्ली जा रहे हैं तो वह भी जा रहा होगा। एक बुखार है, दिल्ली चलो। उस बूढ़े ने कहा, जिस तरफ तुम भागे जा रहे हो, अगर उसी तरफ भागे गए तो बहुत दूर है क्योंकि दिल्ली पीछे छूट गई। अगर तुम इसी दिशा में भागे चले जाओ तो पहुंचोगे जरूर एक दिन दिल्ली, लेकिन सारी दुनिया का चक्कर लगाकर पहुंचोगे। हजारों मील की यात्रा है। अगर लौट पड़ो तो दिल्ली बिलकुल पीछे है। आठ मील पीछे छोड़ आए हो।
I have heard: A man was running along the road. He asked an old man sitting by the path, How far is Delhi? Everyone is going to Delhi, so he must have been going too—there is a fever: go to Delhi! The old man said, In the direction you’re running, it’s very far, because Delhi is behind you. If you keep going this way, you will reach Delhi one day—but only after circling the whole world. Thousands of miles. If you turn around, Delhi is right behind you—you left it eight miles back.
अगर बुद्धि की तरफ से गए तो बड़ी लंबी यात्रा है। पृथ्वी भी इतनी बड़ी नहीं है। क्योंकि बुद्धि के फैलाव का कोई अंत ही नहीं है। बुद्धि का आकाश बहुत बड़ा है।
If you go by way of the intellect, the journey is very long. The earth is not even that big, because the expanse of the intellect has no end. The sky of the intellect is vast.
मैंने सुना है कि शिव अपने बेटों के साथ खेल रहे हैं--कार्तिकेय और गणेश। और ऐसे ही खेल में उन्होंने कहा कि तुम मानते हो कि मैं ही यह सारी सृष्टि हूं? तो मेरे भक्त को मेरी परिक्रमा कैसी करनी चाहिए, तुम बताओ। तो कार्तिकेय तो बड़े बुद्धिमान रहे होंगे, ज्ञानी रहे होंगे। चले सारी सृष्टि का चक्कर लगाने। शिव की परिक्रमा करनी है। और शिव यानी सारी सृष्टि। सब में व्याप्त परमात्मा। पता नहीं अभी तक लौटे भी कि नहीं कार्तिकेय। कहानी कुछ कहती नहीं। गणेश ने ज्यादा होशियारी की। वजनी शरीर, हाथी की सूंड! अब इतनी बड़ी पृथ्वी का चक्कर क्या? उन्होंने शिव का चक्कर लगाकर जल्दी से वहीं बैठ गए। हो गई! सृष्टि की परिक्रमा हो गई। अगर शिव ही समाए हैं सारी सृष्टि में तो अब सारी सृष्टि की परिक्रमा क्या करनी! शिव की कर ली तो सारी सृष्टि की हो गई। कार्तिकेय ने सोचा ठीक उलटा। वह भी ठीक है, वह भी तर्क ठीक है। कि जब सारी सृष्टि में समाए हैं तो सारी सृष्टि की जब परिक्रमा होगी तभी तो परिक्रमा हो पाएगी।
I have heard that Shiva was playing with his sons—Kartikeya and Ganesh. In play he asked, You say I am this entire creation—then how should my devotee circumambulate me? Kartikeya must have been very intellectual, a knower; he set out to circle the entire creation. To circumambulate Shiva—who is the whole universe, the God pervading all. Who knows if Kartikeya has even returned yet—the story does not say. Ganesh was wiser in another way. Heavy body, elephant’s trunk! Why circle such a vast earth? He circled Shiva and sat down at once. Done! The circumambulation of creation is complete. If Shiva pervades the entire creation, then by circling Shiva, all is circled. Kartikeya thought exactly the opposite. His logic too is right: if He pervades the whole creation, only by circling the whole creation will the circumambulation be complete.
बुद्धि यानी कार्तिकेय। हृदय यानी गणेश। हृदय से तो अभी घट सकता है। ऐसा एक चक्कर मारा शिव का और बैठ गए कि हो गई बात पूरी।
Intellect is Kartikeya; heart is Ganesh. By the heart it can happen now: one little round of Shiva—and complete.
लेकिन बुद्धि से बहुत लंबी यात्रा है--अनंतकाल। जो क्षण में हो जाता है, वह शायद अनंतकाल में ही हो पाए। तुम पर निर्भर है। किन्हीं-किन्हीं को यात्रा का ही सुख आता है तो उन्हें रोकने का कोई कारण नहीं।
By the intellect the journey is very long—endless time. What happens in a moment may require eternity. It depends on you. Some relish the journey itself; there is no reason to stop them.
लेकिन अपने भीतर ठीक से जांच कर लेना। भक्त के लिए तो भगवान चुपचाप आ जाता है। अचानक आ जाता है।
एक दिन चुपचाप अपने आप
यानी बिन बुलाए तुम चले आए
But examine yourself well within. For the devotee, God comes quietly. Suddenly he is there.
मुझे ऐसा लगा, जैसे लगा था रातभर
इसकी प्रतीक्षा में कि दोनों हाथ फैलाकर
तुम्हें उल्लास से खींचा
सबेरे की किरण-कुसुम को हाथ से सींचा
एक दिन चुपचाप अपने आप
यानी बिन बुलाए तुम चले आए
One day, silently, by yourself— that is, uninvited, you came. I felt as if all night long I had been waiting, so that with both arms outstretched I might draw you in with delight, watering with my hands the dawn’s ray-flowers. One day, silently, by yourself— that is, uninvited, you came.
भक्त तो सिर्फ प्रतीक्षा करता है। कहां जाए खोजने? कहां है परमात्मा या कहां परमात्मा नहीं है? कहां खोजने जाए? या तो सब जगह है या कहीं नहीं है। कहां खोजने जाए? परमात्मा की कोई दिशा तो नहीं। भक्त सिर्फ प्रतीक्षा करना जानता है। रोता है, प्रार्थना करता है, आंसू गिराता है।
The devotee only waits. Where should he go to search? Where is God, or where is He not? Where to seek? God has no direction. The devotee knows only waiting—he weeps, he prays, his tears fall.
एक दिन चुपचाप अपने आप
यानी बिन बुलाए तुम चले आए
भक्त तो कहता है हम बुलाएं भी किस जबान से? किस जुबां से? किन ओंठों से लें तेरा नाम? ओंठ हमारे झूठे हैं। और उनसे हम और बहुत नाम ले चुके हैं। कैसे पुकारें तुझे? हमारी सब पुकार बड़ी छोटी है, क्षीण है। कहां खो जाएगी इस विराट में, पता भी न चलेगा।
एक दिन चुपचाप अपने आप
यानी बिन बुलाए तुम चले आए
मुझे ऐसा लगा, जैसे लगा था रातभर
One day, silently, by yourself— that is, uninvited, you came. I felt as if all night long I had been waiting...
इसकी प्रतीक्षा में.
और भक्त कहता है, वे जो बीत गईं जीवन की घड़ियां, बस एक रात थी, जो प्रतीक्षा में बीत गई।
And the devotee says: The moments of life that have passed—only one night, spent in waiting.
कि दोनों हाथ फैलाकर
तुम्हें उल्लास से खींचा
सबेरे की किरण-कुसुम को हाथ से सींचा
So that with both arms outstretched I might draw you in with delight, watering with my hands the dawn’s ray-flowers.
भक्त को भगवान मिलता है। भक्त को भगवान स्वयं खोजता है। ज्ञानी सत्य की खोज करता है। भक्त को भगवान खोजता है। भक्त कहीं जाता-आता नहीं। किन्हीं सीढ़ियों पर यात्रा नहीं करता.।
God finds the devotee. God seeks the devotee. The knower seeks truth; the devotee is sought by God. The devotee goes nowhere; he climbs no ladder of steps.
पीड़ ऐसी कि घटा छायी है
ठंडी यह सांस की पुरवाई है
तुझको मालूम क्या है आज यहां
बरखा बादल के बिना आयी है
Such a pain that a cloud has gathered, this cool breeze of breath. What do you know of today, here? Rain has come without the clouds.
वर्षा हो जाती है बादल के बिना आए। उसका अमृत-घट भर जाता है। बादल भी नहीं उमड़ते-घुमड़ते और वर्षा हो जाती है।
The shower happens without the clouds arriving. His nectar-pot fills. No clouds swell and yet it rains.
अतर्क्य है भक्त का मिलन परमात्मा से। ज्ञानी का तो तर्क है। ज्ञानी का तो बिलकुल साफ-साफ है। रत्ती-रत्ती का उत्तर है। ज्ञानी अर्जित करता है। भक्त के लिए भगवान प्रसाद-रूप है। भक्त कहता है, मेरे किए मिलेगा यह संभव ही नहीं है। मेरे किए ही तो चूक रहा है। मेरे कारण ही तो बाधा पड़ रही है। भक्त अपनी बाधा हटा लेता है।
The devotee’s union with God is beyond logic. The knower’s is logical, clear—answers weighable to the last grain. The knower acquires; for the devotee, God is prasad—grace. The devotee says, It cannot be obtained by my doing. It is my doing that misses. It is because of me that the obstacle remains. The devotee removes himself as the obstacle.
ज्ञानी जिस दिन पाता है, उस दिन किसी को धन्यवाद देने की भी जरूरत नहीं है। क्योंकि उसने अर्जित किया है। इसलिए महावीर की संस्कृति का नाम पड़ गया है श्रमण संस्कृति। श्रम से पाया है, चेष्टा से पाया है, पुरुषार्थ से पाया है।
On the day the knower attains, there is no one to thank—because he has achieved it. Hence the culture of Mahavira is called the Shramana culture—attained by effort, endeavor, manly exertion.
भक्त तो कहता है, भगवान प्रसाद-रूप मिला है। मैंने पाया, ऐसी बात ही गलत है।
The devotee says, God came as grace. To say “I attained” is itself wrong.
ज्ञानी तो कहता है, जब तक मैं पूर्ण न हो जाऊं तब तक कैसे सत्य मिलेगा? इसलिए ज्ञानी अपने को पूर्ण करने में लगता है। ज्ञानी की साधना है, भक्त की तो सिर्फ प्रार्थना है। भक्त कहता है, पूर्ण और मैं? होनेवाला नहीं। मिलोगे तो अपूर्ण में ही मिलन होगा। मर्जी हो तो जैसा हूं, ऐसा ही स्वीकार कर लो। मुझसे यह सधेगा न, कि मैं पूर्ण हो सकूं।
The knower says, Until I become perfect, how will truth come? So the knower works to perfect himself. The knower’s way is sadhana; the devotee’s is only prayer. The devotee says, Me—perfect? Impossible. If you meet me, it will be in my imperfection. If it be your will, accept me as I am. It will not be managed by me to become perfect.
तो ज्ञान में एक खतरा है कि अहंकार बच जाए। भक्ति में अहंकार का खतरा नहीं है। भक्ति का खतरा दूसरा है--कि आलस्य का नाम भक्ति बन जाए। ज्ञान में आलस्य का खतरा नहीं है। दोनों के खतरे हैं, दोनों के लाभ हैं। ज्ञानी का खतरा है कि अहंकारी हो जाए कि मैंने अर्जित किया। भक्त का खतरा है कि आलस्य प्रतीक्षा बन जाए। आलस्य प्रतीक्षा नहीं है। प्रतीक्षा बड़ी सक्रिय चित्त की दशा है, सक्रिय और निष्क्रिय एक साथ। बड़ी तीव्र प्यास की दशा है।
So in knowledge there is a danger—that the ego may be saved. In devotion there is no danger of ego. Devotion’s danger is different—that laziness may masquerade as waiting. Knowledge has no danger of laziness. Both have dangers; both have gifts. The knower’s danger is to become egotistical—“I achieved.” The devotee’s danger is that laziness may become “waiting.” Laziness is not waiting. Waiting is a highly active state of consciousness—active and passive together, a condition of intense thirst.
तुमने कभी देखा? ओलंपिक के चित्र देखे होंगे। दौड़ के लिए प्रतियोगी खड़े होते हैं रेखा पर। सीटी बजने की प्रतीक्षा है। दौड़े नहीं हैं अभी। ऊर्जा से भरे खड़े हैं। एक क्षण, एक-एक क्षण सूचना की प्रतीक्षा है, और दौड़ पड़ेंगे। दौड़े नहीं हैं अभी, लेकिन ऊर्जा से भरे खड़े हैं।
Have you seen it? In Olympic images you must have. Runners stand on the line waiting for the whistle. They haven’t run yet; they are standing, charged with energy. In every split-second they await the signal—to leap into the race. Not yet running, but brimming with energy.
ऐसी ही दशा भक्त की है। खोजने नहीं जाता लेकिन आलस्य में नहीं है। बड़ी त्वरा से भरा है।
Such is the devotee’s state. He does not set out to search, but he is not lazy. He is filled with urgency.
एक गीत कल मैं पढ़ रहा था। है तो इस संसार के प्रेम का गीत लेकिन प्रेम इस संसार का हो कि उस संसार का, बहुत भेद नहीं।
Yesterday I was reading a song—it is of worldly love, but whether love is of this world or that, the difference is not much.
देखती ही न दर्पण रहो प्राण तुम
प्यार का महूरत निकल जाएगा
कौन श्रृंगार पूरा यहां कर सका
सेज जो भी सजी सो अधूरी सजी
हार जो भी गुंथा सो अधूरा गुंथा
बीन जो भी बजी सो अधूरी बजी
Do not keep gazing into the mirror, my life— the auspicious moment of love will pass. Who here has ever completed their adornment? Every couch that was made was made incomplete; every garland that was strung was strung incomplete; every reed that was played was played incomplete. We are incomplete; our creations are incomplete. Only love alone is complete here. Do not keep locking eyes with glass alone— the mute reflection will cheat the image. Do not keep gazing into the mirror, my life— this auspicious moment of love will pass.
हम अधूरे, अधूरा हमारा सृजन
पूर्ण तो बस एक प्रेम ही है यहां
कांच से ही ना नजरें मिलाती रहो
बिंब को मूक प्रतिबिंब छल जाएगा
देखती ही न दर्पण रहो प्राण तुम
प्यार का यह महूरत निकल जाएगा
The devotee says, We are incomplete. How long shall we decorate ourselves? Accept us as we are. The chance that we will ever be complete is slim. But our love is complete. We may be incomplete; our longing is complete. Look at our longing.
भक्त कहता है, हम तो अपूर्ण हैं। कब तक सजते-संवरते रहें? तुम हमें ऐसे ही स्वीकार कर लो। हम कभी पूर्ण हो पाएंगे इसकी संभावना भी नहीं। लेकिन हमारा प्रेम पूर्ण है। हम अपूर्ण होंगे, हमारी चाह पूर्ण है। हमारी चाहत देखो।
कौन श्रृंगार पूरा यहां कर सका
सेज जो भी सजी सो अधूरी सजी
हार जो भी गुंथा सो अधूरा गुंथा
बीन जो भी बजी सो अधूरी बजी
हम अधूरे, अधूरा हमारा सृजन
Who here has ever completed their adornment? Every couch that was made was made incomplete; every garland that was strung was strung incomplete; every reed that was played was played incomplete. We are incomplete; our creations are incomplete. Only love alone is complete here. Do not keep locking eyes with glass alone— the mute reflection will cheat the image.
पूर्ण तो बस एक प्रेम ही है यहां
कांच से ही नजरें ना मिलाती रहो
बिंब को मूक प्रतिबिंब छल जाएगा
भक्त कहता है, जो अभी मिल सकता है उसे कल पर मत टालो। जो इसी क्षण घट सकता है, उसे कल पर मत टालो। मत कहो कि हम तैयार होंगे। हम सीमित हैं। हमारी सीमाएं हैं। हम अपूर्ण हैं। हमारी चाहत पूर्ण हो सकती है, हमारी अभीप्सा पूर्ण हो सकती है, लेकिन हम पूर्ण नहीं हो सकते।
The devotee says: Do not postpone that which can happen now. Do not put off till tomorrow what can happen this very instant. Do not say, “I will be prepared.” We are limited; we have boundaries. We are incomplete. Our longing can be complete, our thirst can be complete—but we will not be.
यहां फर्क तुम समझने की कोशिश करना। ज्ञानी कहता है, चाहत छोड़ो और पूर्ण बनो। भक्त कहता है, चाहत को पूर्ण करो; तुम्हारी पूर्णता-अपूर्णता की चिंता न करो। दोनों विपरीत, लेकिन पहुंच जाते हैं एक ही शिखर पर।
Understand the difference. The knower says, Drop longing, become perfect. The devotee says, Fulfill longing; do not worry about your perfection or imperfection. Opposite ways—but both arrive at the same peak.
डुगडुगी ही बच जाए तो सब बच गया। डुगडुगी खो जाए तो सब खो गया। तुम डुगडुगी हो जाओ तो सब हो गया। आह्लाद! नृत्य! तुम्हारे भीतर के स्वर नाचने लगें, गुनगुनाने लगें, तो निश्चित ही फिर हंसी के योग्य ही है सब--सब खोज-बीन, सब दौड़-धूप।
If only the dugdugi remains, then everything remains. If the dugdugi is lost, everything is lost. If you become the dugdugi, all is fulfilled. Delight! Dance! When the inner notes begin to dance, begin to hum, then indeed everything becomes laughable—all the searching, all the running about.
भक्त तो उत्सव में मानता है। भक्त तो उत्सव को ही पूजा और प्रार्थना बनाता है। यह जगत एक महोत्सव है। इसमें तुम नाहक उदास-उदास बैठे हो। सम्मिलित हो जाओ। सब थिरक रहा है, तुम भी थिरको। सब नाच रहा है। देखो चांद-तारे, देखो वृक्ष, पशु-पक्षी, देखो हवाएं, अकाश में घिरे बादल, ये बूंदों की टिपटिप! सब नाच रहा है। यहां थिर कोई भी नहीं है। सब फुदक रहे हैं। सिर्फ आदमी उदास है।
The devotee takes life as a festival. The devotee turns celebration itself into worship and prayer. This world is a grand festival. And here you sit needlessly, sad and sullen. Join in. Everything is swaying—sway with it. Everything is dancing. Look at the moon and stars, the trees, the animals and birds, the winds, the clouds encircling the sky, these dripping drops—everything is dancing. Nothing here is still. All are frisking about. Only man is sad.
डुगडुगी बनो। बजो। बांसुरी बनो। फूटने दो स्वर को: झरनों की तरह, चांद-तारों की तरह। नाचो, इस महत नृत्य में सम्मिलित हो जाओ।
Become a dugdugi. Resound. Become a flute. Let the music burst forth—like waterfalls, like the moon and the stars. Dance; join this great dance.
तब जरूर हंसी आएगी। हंसी आएगी, नाहक इतने दिन उदास रहे। नाहक इतने दिन रोए। नाहक इतने दिन वंचित रहे। जो मिला ही था, उसके साथ नाच क्यों न सके? रास हो ही रहा है। यह ब्रह्मांड रास की एक प्रक्रिया है।
Then laughter will surely come. Laughter will come—needlessly we remained sad so long; needlessly we wept; needlessly we stayed deprived. When it was already given, why could we not dance with it? The raas—the dance—is already happening. This cosmos is a process of raas.
तुम्हें सुनाई नहीं पड़ता? बांसुरी कभी बंद नहीं हुई, बज ही रही है। तुम बहरे हुए हो। अंधे हुए हो। नाच हो ही रहा है। ऐसा नहीं था कि कुछ कभी वृंदावन में हुआ था, अब नहीं हो रहा है। परमात्मा नाच ही रहा है। जिनके पास आंखें हैं, वे जहां भी हैं, उन्हें वहीं वृंदावन के दर्शन हो जाएंगे।
Can’t you hear it? The flute has never stopped; it’s playing still. You have gone deaf. You have gone blind. The dance is going on. It isn’t that something once happened in Vrindavan and is not happening now. God is dancing—now. Those who have eyes will behold Vrindavan wherever they are.
हंसी तो आएगी। क्योंकि तब पता चलेगा कि हम अकारण ही परेशान थे। हंसी अपने पर आएगी। हंसी औरों पर भी आएगी, जो अभी भी परेशान हैं। हंसी आएगी इस सारे खेल पर।
Laughter will come, because you will see we were troubled without cause. You will laugh at yourself. You will laugh at others who are still troubled. You will laugh at this whole play.
इसीलिए तो भक्तों ने कहा है कि यह जगत लीला है। यह खेल है। इसे बहुत गंभीरता से मत लो। गंभीरता ज्ञानी का मार्ग है; सरलता, उत्फुल्लता भक्त का।
That is why the devotees have said this world is lila—play. Don’t take it too seriously. Seriousness is the way of the knower; simplicity and exuberance are the devotee’s.
हंसी तो आएगी क्योंकि फिर जो कहने योग्य मालूम पड़ेगा उसे कह भी न सकोगे। हंसकर ही कहा जा सकता है या रोकर कहा जा सकता है। वाणी बड़ी छोटी पड़ जाती है। डुगडुगी बजाकर ही कहा जा सकता है।
Laughter will come, because what you feel worthy of saying then you cannot say. It can only be said by laughing, or by weeping. Speech falls terribly short. It can only be said by beating the dugdugi.
What tale can I tell of the night of union? The tongue grew weary; the talk fell short.
शब-ए-वस्ल की क्या कहूं दास्तां
जबां थक गई, गुफ्तगू रह गई
उस मिलन की रात की कहानी क्या कहूं? कैसे कहूं?
What can I say of that night of meeting? How can I say it? The tongue grew weary; the talk fell short.
जबां थक गई, गुफ्तगू रह गई
कहते-कहते जबान तो थक गई लेकिन जो कहना चाहते थे, वह नहीं कहा जा सका। बजाओ डुगडुगी! उससे ही कहो। नाचो! ले लो एकतारा हाथ में। और जो तुम्हें नाचकर मिलेगा, वह किसी शास्त्र से किसी को कभी नहीं मिला।
Speaking and speaking, the tongue tired—yet what we wished to say could not be said. Beat the dugdugi! Say it with that. Dance! Take the ektara in your hand. And what comes to you through dancing—no scripture has ever given that to anyone.
नृत्य का अर्थ है, गीत का अर्थ है, उत्सव का अर्थ है कि तुमने पैर से पैर मिलाए अस्तित्व के साथ। तुम ऐसे किनारे पर न खड़े रहे राह के। जा रही थी यात्रा, रथोत्सव हो रहा था, तुम भी सम्मिलित हुए। नाचता जा रहा है अस्तित्व प्रतिपल। तुम क्यों बैठे किनारे? कैसे उदास? कैसे हताश?
Dance means, song means, celebration means you have matched your step with existence. You did not stand aside on the shoulder of the road. The procession was passing, the chariot-festival was on—you joined in. Existence dances moment to moment. Why sit on the edge? How gloomy? How despairing?
उठो! लौटाओ अपनी थिरक! इस नाचते हुए रासमंडल में सम्मिलित हो जाओ। खो जाओगे उस नृत्य में। तुम न बचोगे। डुगडुगी बजेगी तो तुम न बचोगे।
Rise! Bring back your sway! Join this circling ring of dance. Lose yourself in that dance. You will not remain. When the dugdugi beats, you will not remain.
भक्त खोने की तैयारी रखता। ज्ञानी अपने को बचाता, निखारता। भक्त अपने को डुबाता और खोता।
The devotee prepares to be lost. The knower preserves himself, polishes himself. The devotee drowns himself—and loses himself.
मिलते ही किसी के खो गए हम
जागे जो नसीब सो गए हम
The moment we met the One, we were lost; When fortune awoke, we fell asleep.
जब वस्तुतः भाग्य जागता है, जब वस्तुतः वर्षा होती है, जब वस्तुतः अमृत के द्वार मिलते हैं तो तुम नहीं बचते। कोई आज तक परमात्मा से मिला थोड़े ही! मिलने के पहले ही खो जाता है। मिलने की पहली शर्त खो जाना है।
When true fortune wakes, when the true rains fall, when the gates of nectar really open—you do not remain. No one has ever “met” God—before the meeting, one is lost. The first condition of meeting is to be lost.
मिलते ही किसी के खो गए हम
जागे जो नसीब सो गए हम
The moment we met the One, we were lost; When fortune awoke, we fell asleep.
भक्त के लिए प्रतिपल प्रतीक्षा का है। वह राह देख ही रहा है। कब आ जाएंगे उसके प्रीतम, कहा नहीं जा सकता।
For the devotee, every moment is waiting. He is watching the road. When the Beloved will arrive, no one can say.
आज आएंगे वो गीतों को जरा चुप कर दो
चांद को नभ से उतारो और द्वारे धर दो
चलकर आते हैं, थके होंगे, चरण धोने को
आंसू यह कम हैं, जरा आंख में शबनम भर दो
Today he will come—hush the songs a little. Take the moon down from the sky and place it at the door. He will come on foot—he must be tired—so to wash his feet, These tears are too few; fill the eyes with a little dew.
चलकर आते हैं, थके होंगे, चरण धोने को
आंसू यह कम हैं, जरा आंख में शबनम भर दो
He will come on foot—he must be tired—so to wash his feet, These tears are too few; fill the eyes with a little dew.
भक्त, भगवान है या नहीं ऐसी जिज्ञासा ही नहीं करता। भगवान आ ही रहा है। भक्त को प्रश्न ही नहीं उठा है भगवान के होने न होने का।
The devotee does not even raise the curiosity whether God is or is not. God is on the way. In the devotee, the question of God’s being simply does not arise.
जिसको प्रश्न उठ गया, वह श्रद्धा न कर पाएगा।
The one in whom the question has arisen will not be able to trust.
हम भक्त की तरह पैदा होते हैं, फिर विनष्ट हो जाते हैं। इसे थोड़ा समझने की कोशिश करना। प्रत्येक बच्चा भक्त की तरह पैदा होता है। होना ही चाहिए क्योंकि स्त्री के गर्भ से पैदा होता है। हृदय के पास धड़कता हुआ पैदा होता है। होना ही चाहिए प्रत्येक बच्चा भक्त की तरह पैदा--श्रद्धा से भरा, स्वीकार-भाव से। ‘हां’ हर बच्चे का स्वर है। धीरे-धीरे ‘ना’ सीखता है, नहीं सीखता है, नकार सीखता है, नास्तिकता सीखता है।
We are born like devotees—and then we are ruined. Try to understand this a little. Every child is born like a devotee. Of course—because he is born from a woman’s womb, born beating near the heart. Naturally every child is born devotional—filled with trust, with acceptance. “Yes” is the child’s voice. Slowly he learns “no,” learns to deny, learns negation, learns atheism.
नास्तिकता सीखी जाती है, आस्तिकता हमारा स्वभाव है। नास्तिकता हम बाहर से सीख लेते हैं। जीवन के कड़वे-मीठे अनुभव, जीवन की धोखाधड़ी हमें नास्तिकता के लिए तत्पर कर देती है। संदेह हम सीखते हैं। श्रद्धा हम लेकर आते हैं। नास्तिक कोई पैदा नहीं होता, नास्तिक निर्मित होते हैं। आस्तिक पैदा होते हैं। आस्तिक हमारा स्वभाव है।
Atheism is learned; theism is our nature. We borrow doubt from outside. Life’s sweet-and-bitter experiences, life’s deceptions make us ready for disbelief. Doubt we learn. Trust we bring with us. No one is born an atheist; atheists are made. Theist is how we are born—theism is our nature.
छोटा बच्चा ‘नहीं’ कहना जानता ही नहीं। कुछ भी कहो, ‘हां’ कहता है। अभी उसने ‘नहीं’ सीखी नहीं है। अभी जीवन ने उसे इतना दुख नहीं दिया कि वह नहीं कहे। अभी इनकार उसे आया नहीं। अभी किसी ने धोखाधड़ी नहीं की। अभी किसी ने वंचना नहीं की। किसी ने जेब नहीं काटी। किसी ने उसे सताया नहीं। अभी वह ना कहे कैसे?
A small child does not even know how to say “no.” Say anything, and he says “yes.” He has not yet learned “no.” Life has not yet hurt him enough for him to say “no.” Refusal has not yet come. No one has deceived him yet, no one has deprived him, no one has picked his pocket, no one has tormented him. How can he say “no” yet?
आस्तिकता स्वाभाविक है। भक्ति हम लेकर आते हैं। संदेह हम सीखते हैं। संदेह बाहर से उधार मिलता है। अगर तुम्हारे मन में प्रश्न हैं तो फिर तुम्हें ज्ञान के रास्ते पर थोड़ी यात्रा करनी होगी। अगर कोई प्रश्न नहीं हैं जीवन में, और तुम्हारे मन में संदेह सहज नहीं उठता, आदत गहरी नहीं हुई संदेह की तो फिर कोई भी अड़चन नहीं है। तुम इसी क्षण परमात्मा के मंदिर में प्रविष्ट हो सकते हो। द्वार-दरवाजे बंद भी नहीं हैं।
Theism is natural. Devotion we bring with us. Doubt we learn. Doubt is borrowed from outside. If there are questions in your mind, then you will have to travel a little on the path of knowledge. If there are no questions, and doubt does not arise in you by itself, if the habit of doubting has not sunk deep—then there is no obstacle at all. This very moment you can enter the temple of the Divine. The doors are not even closed.
हृदय उनका भक्त का है, ज्ञानी का नहीं है। अगर ज्ञानी का उनका स्वभाव होता तो सब-कुछ देने की यह तैयारी उन्हें गुणस्थानों की सीढ़ियों पर चढ़ा देती। लेकिन बुद्धि उनका स्वभाव नहीं है, हृदय उनका स्वभाव है। इसलिए सब देने की यह तैयारी ही बाधा है। इसे भी छोड़ो। उसका ही है, देना क्या है? समर्पण भी क्या करना है? उसकी ही वस्तुएं उसे देते हुए शर्म खाओ।
His heart is that of a devotee, not of a knower. If his nature were that of the knower, this readiness to give everything would carry him up the steps of the gunasthanas, the stages of spiritual growth. But intellect is not his nature; heart is his nature. Therefore this very readiness to give everything becomes the obstacle. Drop that too. It is his anyway—what is there to give? What is there to surrender? Feel ashamed to hand back his own things to him.
यह बात ही भूलो कि कुछ देना है। यह बात ही भूलो कि कुछ करना है। यह पूछो ही मत कि मैं क्या करूं? उतावलापन है? उतावलेपन को उतावलापन मत कहो। वह शब्द गलत है। उसे प्रतीक्षा कहो, त्वरित प्रतीक्षा कहो, त्वरा से भरी प्रतीक्षा कहो, अभीप्सा कहो। उतावलापन गलत व्याख्या है।
Forget this very idea that something must be given. Forget this very idea that something must be done. Do not even ask, “What should I do?” Is there a haste? Do not call it haste; that word is wrong. Call it waiting—swift waiting, waiting filled with urgency—call it abhipsa, yearning. “Haste” is a wrong interpretation.
निश्चित ही भक्त को भी एक अधैर्य होता है कि पता नहीं कब मिलन होगा! लेकिन उसके अधैर्य में एक सौंदर्य है। वह अधैर्य में भी शांति से जीता है। वह जानता है कि मिलना तो होगा; चाहता है जल्दी हो जाए।
Certainly a devotee too has an impatience—who knows when the union will happen! But there is a beauty in his impatience. Even in impatience he lives in peace. He knows the meeting will happen; he only wishes it to be soon.
उतावलेपन में धीरज नहीं है, सिर्फ अधैर्य है। अभीप्सा में अधैर्य भी है और धीरज भी है। अभीप्सा बड़ी पैराडाक्सिकल, बड़ी विरोधाभासी स्थिति है। एक तरफ वह जानता है, मिलना तो होना ही है। वह तो निश्चित है। वह बात तो हो ही गई। उसमें कुछ सोचना नहीं है।
दूसरी तरफ वह कहता है, अब जल्दी हो जाए। अब और देर न लगाओ। अब कब से पलक-पांवड़े बिछाकर बैठा हूं। अब आ भी जाओ। और भीतर वह जानता है कि ऐसी जल्दी भी क्या है? आओगे तो तुम निश्चित ही।
भक्त की मनोदशा बड़ी विरोधाभासी है। जो मिला ही हुआ है उसे, उसके लिए तड़फता है। जिसका मिलना बिलकुल सुनिश्चित है, उसके लिए तड़फता है।
In haste there is no patience, there is only impatience. In abhipsa there is both impatience and patience. Abhipsa is deeply paradoxical, a contradictory state. On the one hand he knows the meeting is bound to be. It is certain; the matter is already accomplished—nothing to think about. On the other hand he says, let it be quick now. Do not delay any longer. How long have I been sitting with my eyes laid out like a welcome-bed? Now come! And within he knows: what is the hurry? You will certainly come.
The devotee’s inner climate is profoundly paradoxical: he longs for that with which he is already one; he longs for that whose coming is utterly assured.
उतावलापन मत कहो। कभी-कभी गलत शब्द खतरनाक हो सकता है। उतावलेपन में एक तरह का तनाव है। अभीप्सा में तनाव नहीं है। प्यास कहो, पुकार कहो। उतावलापन मत कहो। उतावलापन बुद्धि का शब्द है। और ओमप्रकाश बुद्धिमान आदमी नहीं, हृदयवान आदमी हैं।
Do not call it haste. Sometimes a wrong word can be dangerous. In haste there is a kind of tension. In abhipsa there is no tension. Call it thirst, call it a call. Do not call it haste. Haste is a word of the intellect. And Omprakash is not a man of intellect, he is a man of heart.
हृदयवान शब्द का लोग उपयोग ही नहीं करते। किसी को कहो बुद्धिमान नहीं, तो वह नाराज हो जाए। क्योंकि एक ही मतलब होता है, बुद्धिमान नहीं है यानी बुद्धू। दूसरी बात ही हम भूल गए हैं कि कोई हृदयवान भी हो सकता है।
People hardly use the word “heartful.” Tell someone he is not intelligent and he will be offended—because it is taken to mean: not intelligent, therefore stupid. We have forgotten a second possibility—that someone may be heartful.
ओमप्रकाश हृदय के केंद्र के करीब हैं। घटेगी घटना। घटनी ही है। लेकिन तुम्हारी तरफ से कोई तैयारी की जरूरत नहीं है। और न तुम्हारे पास कोई उपाय है कि तुम कुछ कर सको। तड़पो, रोओ, नाचो। लेकिन यह भी उसे पाने के साधन की तरह नहीं। क्योंकि साधन की तरह सोचना ही बाजार की भाषा है, प्रेम की भाषा नहीं।
Omprakash is close to the center of the heart. The happening will happen; it has to happen. But on your side no preparation is needed. Nor do you have any device by which you could accomplish anything. Long, weep, dance—but not as a means to obtain him. To think in terms of means is the language of the marketplace, not the language of love.
नाचो, क्योंकि श्रद्धा है। नाचो, क्योंकि वह आता ही होगा। नाचो, क्योंकि वह आ ही रहा है, रास्ते पर ही है। नाचो, कि दूर उसके रथ के पहियों की आवाज सुनाई ही पड़ने लगी है। कितने ही दूर-दिगंत में, आकाश में बादलों के पास होती है गड़गड़ाहट लेकिन वह चल पड़ा। वह अनंतकाल से तुम्हारी तरफ चल ही रहा है।
Dance because there is trust. Dance because he must be coming. Dance because he is indeed coming—already on the way. Dance, for in the distance the sound of his chariot wheels has begun to be heard. Far across the horizons, near the clouds in the sky, there is thunder—but he has set out. From eternity he has been moving towards you.
नाचो! उसने तुम्हें चुन लिया है--साधन की तरह नहीं, साध्य की तरह। गाओ! इसलिए नहीं कि गाने से उसे रिझाना है। गाओ इसलिए, कि उसने तुम्हें रिझा लिया है। अब गाओगे न तो करोगे क्या?
Dance! He has chosen you—not as a means, but as the end. Sing! Not to charm him by your singing. Sing because he has already charmed you. If you do not sing now, what else will you do?
इस फर्क को खयाल में ले लेना। भक्त साधन की तरह नहीं कुछ करता, साध्य की तरह करता है। परम आह्लाद से भरकर करता है क्योंकि जो घटना है, वह घट ही चुका है। जो होना है वह हो ही चुका है। उसे रंचमात्र भी संदेह नहीं है। अनंतकाल में भी अगर परमात्मा से मिलना होगा तो इसी क्षण मिलना हो गया है। इस श्रद्धा में ही मिलना हो गया है कि अनंतकाल में मिलना हो जाएगा।
Keep this difference in mind. A devotee does not do anything as a means; he does it as an end. Filled with supreme delight he does it, because what is to happen has already happened. What is to be has already been. He has not even a shred of doubt. Even if meeting the Divine were to be in eternity, then in this very moment it has already happened. In this very trust that “in eternity it will happen,” the meeting happens now.
नारद स्वर्ग जा रहे हैं। और एक वृक्ष के नीचे उन्होंने एक बूढ़े संन्यासी को बैठे देखा, तप में लीन माला जप रहा है। जटा-जूटधारी! अग्नि को जला रखा है। धूप घनी, दुपहर तेज, वह और आग में तप रहा है। पसीने से लथपथ। नारद को देखकर उसने कहा कि सुनो, जाते हो प्रभु की तरफ, पूछ लेना, जरा पक्का करके आना, मेरी मुक्ति कब तक होगी? तीन जन्मों से कोशिश कर रहा हूं। आखिर हर चीज की हद्द होती है।
Narada was going to heaven. Under a tree he saw an old ascetic sitting, absorbed in austerity, counting his beads, with matted locks. He had lit a fire around him. Dense incense, blazing noon—he was heating himself further in the fire, drenched in sweat. Seeing Narada he said, “Listen, since you are going to the Lord, do ask and bring me a firm answer: how long till my liberation? I have been trying for three births. Everything has a limit.”
चेष्टा करने वाले का मन ऐसा ही होता है, व्यवसायी का होता है। नारद ने कहा जरूर पूछ आऊंगा। उसके ही दो कदम आगे चलकर दूसरे वृक्ष के नीचे, एक बड़े बरगद के वृक्ष के नीचे एक युवा संन्यासी नाच रहा था। रहा होगा कोई प्राचीन बाउल: एकतारा लिए, डुगडुगी बांधे। थाप दे रहा डुगडुगी पर, एकतारा बजा रहा, नाच रहा। युवा है। अभी बिलकुल ताजा और नया है। अभी तो दिन भी संन्यास के न थे।
The mind of the striver is like this—businesslike. Narada said, “I will certainly ask.” Just a few steps ahead, under a great banyan tree, a young renunciate was dancing—perhaps some ancient Baul—with an ektara and a little hand-drum. He was tapping the drum, plucking the ektara, dancing. Young, fresh, new—his days in sannyas had barely begun.
नारद ने कहा--मजाक में ही कहा--कि तुम्हें भी तो नहीं पूछना है कि कितनी देर लगेगी? वह कुछ बोला ही नहीं। वह अपने नाच में लीन था। उसने नारद को देखा ही नहीं। उस घड़ी तो नारायण भी खड़े होते तो वह न देखता। फुर्सत किसे? नारद चले गए। दूसरे दिन जब वापस लौटे तो उन्होंने उस बूढ़े को कहा कि मैंने पूछा, उन्होंने कहा कि तीन जन्म और लग जाएंगे। बूढ़ा बड़ा नाराज हो गया। उसने माला आग में फेंक दी। उसने कहा, भाड़ में जाए यह सब! तीन जन्म से तड़प रहा हूं, अब तीन जन्म और लगेंगे? यह क्या अंधेर है? अन्याय हो रहा है।
Narada said—half in jest—“Don’t you also want me to ask how long it will take?” He said nothing. He was absorbed in his dance. He did not even see Narada. In that moment, even if Narayan himself had been standing there, he would not have seen—who has the leisure? Narada went on. Next day, when he returned, he told the old man, “I asked. He said it will take three more births.” The old man was furious. He threw his mala into the fire. “To hell with all this! I’ve been burning for three births, and now three more? What injustice!”
नारद तो चौंके। थोड़े डरे भी। उस युवक के पास जाकर कहा कि भई! नाराज मत हो जाना--वह नाच रहा है--मैंने पूछा था। अब तो मैं कहने में भी डरता हूं। क्योंकि उन्होंने कहा है कि वह युवक, वह जिस वृक्ष के नीचे नाच रहा है, उस वृक्ष में जितने पत्ते हैं, उतने ही जन्म उसे लग जाएंगे।
Narada was startled—somewhat afraid. He went to the youth and said, “Brother, do not be angry”—the boy is dancing—“I did ask. Now I am even afraid to tell you, because he said: that youth, as many lives as there are leaves on the tree under which he is dancing.”
ऐसा सुना था उस युवक ने, कि वह एकदम पागल हो गया मस्ती में और दीवाना होकर थिरकने लगा। नारद ने कहा, समझे कि नहीं समझे? मतलब समझे कि नहीं? जितने इस वृक्ष में पत्ते हैं इतने जन्म! उसने कहा, जीत लिया, पा लिया, हो ही गई बात। जमीन पर कितने पत्ते हैं! सिर्फ इतने ही पत्ते? खतम! पहुंच गए!
Hearing this the youth went utterly mad with ecstasy, whirling in divine intoxication. Narada said, “Did you understand? Do you get the meaning? As many lives as leaves on this tree!” He said, “Won! Attained! It is done! Look how many leaves lie on the ground—only this many? Finished! We have arrived!”
कहते हैं वह उसी क्षण मुक्त हो गया। ऐसा धीरज, ऐसी अटूट श्रद्धा, ऐसा सरल भाव, ऐसी प्रेम से, चाहत से भरी आंख.उसी क्षण! पता नहीं उस बूढ़े का क्या हुआ! मैं नहीं सोचता कि वह तीन जन्मों में भी मुक्त हुआ होगा क्योंकि वह वक्तव्य नारायण ने माला फेंकने के पहले दिया था। वह बूढ़ा कहीं न कहीं अब भी तपश्चर्या कर रहा होगा।
They say he was liberated that very instant. Such patience, such unshakable trust, such simpleheartedness, such eyes brimming with love and longing—at that very instant! Who knows what happened to the old one! I do not think he was liberated even in three births, because that pronouncement of Narayan came before he threw his mala. That old man must still be doing austerities somewhere.
अक्सर तुम माला जपते लोगों का चेहरा देखो तो उस बूढ़े का चेहरा थोड़ा तुम्हें समझ में आएगा। बैठे हैं। खोल-खोलकर आंख देख लेते हैं, बड़ी देर हो गई अभी तक। तपश्चर्या, उपवास करते लोगों के चेहरे को गौर से देखो तो उस बूढ़े की थोड़ी पहचान तुम्हें हो जाएगी।
Often, if you look at the faces of those who count their beads, you will get some sense of that old man’s face. They sit, and then open their eyes wide and glance around: it’s been so long—still nothing! Look closely at the faces of those doing austerities and fasts, and you will recognize a bit of that old man.
नहीं ओमप्रकाश के लिए वैसा होने की कोई जरूरत नहीं है। लो एकतारा हाथ में, ले लो डुग्गी, नाचो। हो ही गया है। करना क्या है और? परमात्मा को हमने कभी खोया नहीं है, सिर्फ भ्रांति है खो देने की। नाचने में भ्रांति झड़ जाती है। गीत गुनगुनाने में भ्रांति गिर जाती है। उल्लास, उत्सव में राख उतर जाती है, अंगारा निकल आता है।
For Omprakash there is no need to be like that. Pick up the ektara, take the drum, dance. It has already happened. What is there to do! We have never lost the Divine—there is only the delusion of having lost. In dancing, the delusion shakes off. In humming a song, the delusion drops. In joy, in celebration, the ash falls away and the live ember shows itself.
रही बात कि--‘उस समय आप गुरु-भगवान तो नहीं उपलब्ध होंगे।’
अगर मुझसे संबंध जुड़ गया तो मैं सदा उपलब्ध हूं। संबंध जुड़ने की बात है। जिनका नहीं जुड़ा उन्हें अभी भी उपलब्ध नहीं हूं। वे यहां भी बैठे होंगे। जिनसे नहीं जुड़ाव हुआ, उन्हें अभी भी उपलब्ध नहीं हूं। जिनसे जुड़ गया उन्हें सदा उपलब्ध हूं।
As for, “At that time you, Master, will not be available”—if a connection with me has happened, I am always available. It is a matter of connection. For those with whom it has not happened, even now I am not available. They may even be sitting here, and yet I am not available. For those with whom it has happened, I am always available.
ओमप्रकाश से जोड़ बन रहा है। तो घबड़ाओ मत। अहोभाव से भरो। जोड़ बन गया तो यह जोड़ शाश्वत है। यह टूटता नहीं। इसके टूटने का कोई उपाय नहीं है।
With Omprakash the link is forming. Do not be afraid. Trust with a sense of wonder. Once the link is formed, it is eternal. It does not break. There is no way for it to break.
और यह उतावलेपन को तो बिलकुल भूल जाओ। अधैर्य पकड़ो, लेकिन धीरज के साथ।
And forget this “haste” altogether. Hold the impatience—but with patience.
दिन जो निकला तो पुकारों ने परेशान किया
रात आयी तो सितारों ने परेशान किया
गर्ज है यह कि परेशानी कभी कम न हुई
गई खिजां तो बहारों ने परेशान किया
When day broke, the cries distressed me; When night came, the stars distressed me. In short, the trouble never lessened: When autumn went, the spring distressed me.
यह उतावलापन संसार का है। धन मिल जाए, पद मिल जाए, यह उतावलापन सांसारिक है।
This haste is of the world. To get wealth, to get position—this is worldly haste.
गर्ज है यह कि परेशानी कभी कम न हुई
गई खिजां तो बहारों ने परेशान किया
In short, the trouble never lessened: When autumn went, the spring distressed me.
अब बहार आ गई है। जरा देखो तो! मगर तुम पुरानी खिजां की आदत, पुरानी पतझड़ की आदत परेशान होने की बनाए बैठे हो। यह पुरानी छाया है तुम्हारे अनुभव की। इसे छोड़ो। चारों तरफ वसंत मौजूद है।
Now spring has come—just look! But you have kept the old habit of the past autumn, the old habit of being troubled. It is an old shadow of your experience. Drop it. All around, spring is present.
अगर मैं कुछ हूं तो वसंत का संदेशवाहक हूं। यह वसंत मौजूद है। यह बहार आ ही गई है। जरा आंख बंद करो तो भीतर दिखाई पड़े। जरा आंख ठीक से खोलो तो बाहर दिखाई पड़े। अब परेशान होने की कोई भी जरूरत नहीं। जो ऊर्जा परेशानी बन रही है, उसी ऊर्जा को आनंद बनाओ।
If I am anything, I am a messenger of spring. This spring is here; the blossoming has already arrived. Close your eyes a little, and you will see it within. Open your eyes rightly, and you will see it without. Now there is no need to be troubled at all. The very energy that is becoming trouble—turn that same energy into bliss.
जब तक भीतर का रजनीश उभरकर न आए तब तक नमन करो; जब उभरकर आ जाए तब नमस्कार कर लेना। नमन और नमस्कार में कोई बहुत फासला थोड़े ही है! नमन जरा लंबा कर दिया साष्टांग, तो नमस्कार!
Until the inner Rajneesh arises, keep bowing; when he arises, then offer your salutation. There isn’t much distance between a bow and a salutation! Make the bow a little longer—full prostration—and it becomes a salutation.
कृष्ण महाराज को नमस्कार करने को कहा क्योंकि कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारे भीतर का कृष्ण तुम्हारे बाहर की कृष्ण की धारणा में दबा रह जाए। कहीं ऐसा न हो कि शास्त्र तुम्हारे सत्य को उभरने न दे। कहीं ऐसा न हो कि उधार ज्ञान तुम्हारी मौलिक प्रतिभा को प्रकट न होने दो। कहीं ऐसा न हो कि तुम सूचनाओं को ही ज्ञान समझते हुए जीओ और मर जाओ; और तुम्हें अपनी कोई जीवंत अनुभूति न हो।
I said to bow to Lord Krishna so that the Krishna within you is not suppressed under your idea of a Krishna outside. So that scripture does not smother your own truth. So that borrowed knowledge does not keep your original genius from flowering. So that you don’t live and die mistaking information for wisdom, without any living experience of your own.
मेरी बात तुम सुन रहे हो। अगर मेरी बात को संगृहीत करने लगे तो खतरा है। सुनो मेरी, गुनो अपनी। समझो, संग्रह मत करो। याददाश्त भरने से कुछ भी न होगा। स्मृति के पात्र में तुमने, जो-जो मैंने तुमसे कहा, इकट्ठा भी कर लिया तो दो कौड़ी का है। उससे कुछ लाभ नहीं। तुम्हारा बोध जगे। जो मैं कह रहा हूं उसे समझो, उससे जागो। कोई परीक्षा थोड़ी ही देनी है कहीं कि तुमने जो मुझसे सुना, वह याद रहा कि नहीं रहा।
You are listening to me. If you start stockpiling what I say, there is danger. Listen to me, but ruminate in your own way. Understand—don’t accumulate. Filling memory achieves nothing. Even if you pour everything I’ve said into the vessel of memory, it’s worth two pennies. It won’t help. What should awaken is your awareness. Understand what I am saying—wake up through it. There’s no exam where you’ll be tested on whether you remembered what you heard from me.
एक मित्र एक दिन आए, वे कहने लगे, बड़ी मुश्किल है। रोज आपको सुनता हूं लेकिन घर जाते-जाते भूल जाता हूं। तो अगर मैं नोट लेने लगूं तो कोई हर्ज तो नहीं? तो नोट लेकर भी क्या करोगे? अगर नोट लिया तो नोट-बुक का मोक्ष हो जाएगा, तुम्हारा कैसे होगा? तो याद तो नोट-बुक को रहेगा। तुमको तो रहेगा नहीं।
A friend came one day and said, “It’s very difficult. I listen to you every day, but by the time I reach home I forget. If I start taking notes, would that be okay?” What will you do with the notes? If you take notes, at best the notebook will attain moksha—how will you? The notebook will remember; you will not.
और याद रखने की जरूरत क्या है? मैंने उनसे पूछा, याद रखकर करोगे क्या? समझ लो, बात हो गई। सार-सार रह जाएगा। फूल तो विदा हो जाएंगे, सुगंध रह जाएगी। पहचानना भी मुश्किल होगा, किस फूल से मिली थी। लेकिन उस सुगंध के साथ-साथ तुम्हारे भीतर की सुगंध भी उठ आएगी। उस सुगंध का हाथ पकड़कर तुम्हारी सुगंध भी लहराने लगेगी।
And why remember at all? I asked him: What will you do with remembering? If you understand, that’s enough. The essence will remain. The flowers will depart, but the fragrance will remain. It will even be hard to tell which flower it came from. But with that fragrance, your own inner fragrance will begin to rise. Holding the hand of that fragrance, your fragrance too will begin to ripple.
तो एक दिन तो गुरु को नमस्कार करना ही है। नमन से शुरू करना, नमस्कार से विदा देनी। इसे याद रखना। इसे भूलना मत। कृष्ण से उतना खतरा नहीं है, जितना तुम्हारे लिए मुझसे खतरा है। क्योंकि कृष्ण से तुम्हारा कोई लगाव ही नहीं। जिनका लगाव है, वे तो मेरे पास आते भी नहीं। तो कृष्ण को तो तुम बड़े मजे से नमस्कार कर सकते हो। असली कठिनाई तो मुझे नमस्कार करने में आएगी।
So one day the guru must indeed be saluted. Begin with a bow; bid farewell with a salutation. Remember this. Don’t forget. Krishna is not as risky for you as I am. You have no attachment to Krishna. Those who do have attachment don’t come to me anyway. So you can salute Krishna with great ease. The real difficulty will be in saluting me.
लेकिन नमस्कार करने के पहले नमन का अभ्यास करना होगा। नमन ही लंबा होकर नमस्कार बनता है। झुको! तुम अगर झुके तो तुम्हारे भीतर कोई जगेगा। तुम अगर अकड़े रहे तो तुम्हारे भीतर कोई झुका रहेगा। तुम झुको तो तुम्हारे भीतर कोई खड़ा हो जाएगा।
But before a full salutation, you must practice bowing. It is the bow that, lengthened, becomes a salutation. Bow! If you bow, something within you will awaken. If you remain stiff, something within you will remain bent. If you bow, something within you will stand tall.
बाहर का गुरु तो केवल थोड़ी देर का साथ है ताकि भीतर का गुरु जग जाए। और जिस दिन तुम्हें यह समझ में आ जाता है, उस दिन तुम जल्दी न करोगे हाथ छुड़ाने की।
The outer guru is only a brief companionship so that the inner guru may awaken. And the day you understand this, you won’t be in a hurry to pull your hand away.
जमाले-इश्क में दीवाना हो गया हूं मैं
यह किसके हाथ से दामन छुड़ा रहा हूं मैं?
प्रेम में कैसा पागलपन हो गया!
जमाले-इश्क में दीवाना हो गया हूं मैं
“Jamal-e-ishq mein deewana ho gaya hoon main, Yeh kis ke haath se daaman chhuda raha hoon main?”
प्रेम में ऐसी दीवानगी भी आती है कि प्रेमी से ही हाथ छुड़ाकर भागने के लिए आदमी तत्पर हो जाता है।
In the splendor of love I have gone mad— From whose hand am I trying to free my hem?
Love can bring such a frenzy that a person becomes ready to snatch his hand away and run from the beloved.
जमाले-इश्क में दीवाना हो गया हूं मैं
यह किसके हाथ से दामन छुड़ा रहा हूं मैं
“Jamal-e-ishq mein deewana ho gaya hoon main, Yeh kis ke haath se daaman chhuda raha hoon main?”
तुम छुड़ाओ मत। जल्दी मत करो। मैं खुद ही चुपचाप हाथ अलग कर लूंगा। तुम जरा तैयार हो जाओ, तुम पकड़ना भी चाहोगे तो मैं पकड़ने न दूंगा। क्योंकि अगर मैंने तुम्हें पकड़ने दिया तो मैं तुम्हारा दुश्मन हुआ, मित्र न हुआ। कल्याणमित्र तो वही है, जो तुम्हें तुम्हारा बोध दे जाए और हट जाए बीच से। जो तुम्हें परमात्मा के द्वार तक पहुंचा जाए, फिर तुम लौटकर उसे खोजो तो मिले भी न।
Don’t pull away. Don’t be in a hurry. I myself will quietly remove my hand. When you are ready, even if you want to keep holding, I won’t let you. Because if I let you hold on, I’d be your enemy, not your friend. A true friend on the path to welfare is the one who gives you your own awakening and steps out of the way; who takes you to the door of the divine and then, if you turn back to look for him, cannot be found.
मगर ऐसा सदगुरु कभी खोता नहीं, क्योंकि तुम उसे अपने अंतर्तम में विराजमान पाओगे। तब तुम अचानक पहचानोगे एक दिन, जो बाहर से बोला था, वह भीतर की ही आवाज थी। जिसने बाहर से पुकारा था वह भीतर से ही उठी पुकार थी। वह जो बाहर दिखाई पड़ा था वह अपने ही अंतर्तम की छवि थी। बाहर जिसके दर्शन हुए थे, वह अपना ही भविष्य रूप धरकर आया था।
Yet such a true master is never lost, because you will find him enthroned in your innermost core. One day you will suddenly recognize: the one who spoke from outside was the voice of the within; the call that came from outside rose from within; the figure you beheld outside was the image of your own inmost being; the one you saw outwardly was your own future come to meet you.
घबड़ाओ मत। अभी तो तुम भुलाने की कोशिश करोगे तो भुला न सकोगे। जब तक जाग नहीं गए तब तक भुलाना संभव भी नहीं, उचित भी नहीं। संभव हो तो भी उचित नहीं।
Do not be anxious. For now, even if you try to forget, you won’t be able to. Until you awaken, forgetting is neither possible nor appropriate. Even if it were possible, it wouldn’t be right.
किस-किस उन्वां से भुलाना उसे चाहा था रविश
किसी उन्वां से मगर उनको भुलाया न गया
“Kis-kis unwan se bhulana use chaha tha, Ravish, Kisi unwan se magar unko bhulaya na gaya.”
जब तक तुम जाग ही नहीं गए हो, जब तक तुम अपने प्रीतम स्वयं ही नहीं बन गए हो, तब तक तुम भुला भी न सकोगे कृष्ण को, या महावीर को, या मोहम्मद का।
By how many pretexts I tried to forget him, Ravish— By no pretext could he be forgotten.
Until you have awakened—until you yourself have become the beloved—you will not be able to forget Krishna, or Mahavira, or Muhammad.
किस-किस उन्वां से भुलाना उसे चाहा था रविश
किसी उन्वां से मगर उनको भुलाया न गया
“Kis-kis unwan se bhulana use chaha tha, Ravish, Kisi unwan se magar unko bhulaya na gaya.”
भुलाने की जल्दी भी मत करो। जागने की फिक्र करो। भुलाने पर जोर मत दो, जागने पर जोर दो। इधर तुम जागे, कि एक अर्थ में तुम भूल जाओगे गुरु को और एक गहरे अर्थ में पहली दफे तुम उसे पाओगे। अपने ही भीतर विराजमान पाओगे। तुम्हारे ही सिंहासन पर विराजमान पाओगे। तुम्हारी ही आत्मा जैसा विराजमान पाओगे।
Don’t rush to forget. Be concerned with awakening. Don’t press for forgetting, press for awakening. The moment you awaken, in one sense you will forget the guru; and in a deeper sense, for the first time you will truly find him—seated within you, enthroned on your own seat, abiding as your very Self.
अचानक तुम पाओगे, गुरु और शिष्य दो नहीं थे।
मैं तुम्हारी ही संभावना हूं। जो तुम हो सकते हो, उसकी ही खबर हूं। लेकिन छुड़ाने की कोई जल्दी नहीं है। जल्दी छुड़ाने में तो तुम अटके रह जाओगे। लाभ भी न होगा। छूटना तो हो ही जाएगा। सीख लो। जाग लो। तुम हो जाओ।
Suddenly you will find that guru and disciple were never two. I am your possibility—the news of what you can become. But there is no hurry to let go. In trying to let go too soon, you will get stuck; there will be no gain. The letting go will happen on its own. Learn. Awaken. Become.
मां अपने छोटे बच्चे को चलना सिखाती है। हाथ पकड़कर सिखाती है। हालांकि बच्चा हाथ छोड़ना चाहता है। क्योंकि बच्चे के अहंकार को चोट लगती है कि कोई और मेरा हाथ पकड़कर चलाए! लेकिन मां पकड़ती है। माना कि बच्चे के अहंकार को चोट लगती है, लेकिन अभी उसे उस पर छोड़ा भी नहीं जा सकता है।
A mother teaches her little child to walk. She teaches by holding his hand, though the child wants to pull away—his ego is hurt that someone is making him walk! But the mother holds on. Granted the child’s ego is hurt; still, he cannot be left to himself yet.
अभी तो तुम छुड़ाओगे भी तो मैं न छोडूंगा। अभी भी तुम भागोगे तो मैं तुम्हारा पीछा करूंगा। तुम कहीं भी निकल जाओ, मैं छाया की तरह तुम्हें सताऊंगा। अभी तो उपाय नहीं है।
For now, even if you try to pull away, I will not let go. Even if you run, I will follow you. Wherever you go, I will haunt you like a shadow. For now, there is no other way.
तो मां पकड़ती है बच्चे का हाथ। फिर एक दिन बच्चा चलने लगता है, तो चुपचाप हाथ को छुड़ाती है--फिर चाहे बच्चा पकड़ना भी चाहे।
So the mother holds the child’s hand. Then one day, when the child begins to walk, she quietly slips her hand away—even if the child wants to hold on.
क्योंकि अब बच्चे को भी समझदारी आ गई है इतनी कि मां के हाथ में हाथ हो तो ज्यादा सुरक्षित। अनुभव ने सिखा दिया। कई दफे गिरा है, घुटने टूट गए हैं, अब अनुभव ने सिखा दिया है कि यह हाथ पकड़े ही रहूं। लेकिन अब मां छुड़ाती है।
Because by then the child has enough understanding to know that the hand in the mother’s hand is safer. Experience has taught him: he has fallen many times, skinned his knees; now experience tells him to keep holding that hand. But now the mother lets go.
यही तो जीवन का विरोधाभास है। एक दिन पकड़ना पड़ता है, एक दिन छुड़ाना पड़ता है। जिस सीढ़ी से चढ़ते हो उसे छोड़ना पड़ता है। जिस नाव से दूसरे किनारे जाते हो, उससे उतरना पड़ता है।
This is the paradox of life. One day you must hold on; another day you must let go. The ladder you climb, you must leave. The boat that takes you to the far shore, you must step out of.
इसलिए अभी नमन करो, फिर नमस्कार भी हो जाएगा। तुम न करोगे तो मैं कर लूंगा।
Therefore, for now, bow—and later the salutation will also happen. If you don’t do it, I will.
आज इतना ही।
That’s all for today.
