Skip to content
Osho

Jin Sutra #54

1 August 1976 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

मनुष्य जैसा है, अपने ही कारण है। मनुष्य जैसा है, वह अपने ही निर्माण से वैसा है।

Man is as he is, because of himself. Man is as he is, fashioned by his own making.

महावीर की दृष्टि में मनुष्य का उत्तरदायित्व चरम है। दुख है तो तुम कारण हो। सुख है तो तुम कारण हो। बंधे हो तो तुमने बंधना चाहा है। मुक्त होना चाहो, मुक्त हो जाओगे। कोई मनुष्य को बांधता नहीं, कोई मनुष्य को मुक्त नहीं करता। मनुष्य की अपनी वृत्तियां ही बांधती हैं, अपने राग-द्वेष ही बांधते हैं, अपने विचार ही बांधते हैं।

एक अर्थ में गहन दायित्व है मनुष्य का, क्योंकि जिम्मेवारी किसी और पर फेंकी नहीं जा सकती।

In Mahavira’s vision, man’s responsibility is ultimate. If there is suffering, you are the cause. If there is bliss, you are the cause. If you are in bondage, you have desired bondage. If you wish to be free, you can be free. No one binds a man, and no one sets a man free. One’s own tendencies bind, one’s own likes and dislikes bind, one’s own thoughts bind.

महावीर के विचार में परमात्मा की कोई जगह नहीं है। इसलिए तुम किसी और पर दोष न फेंक सकोगे। महावीर ने दोष फेंकने के सारे उपाय छीन लिए हैं। सारा दोष तुम्हारा है। लेकिन इससे हताश होने का कोई कारण नहीं है। इससे निराश हो जाने की कोई वजह नहीं है।

In one sense, man bears a profound burden of responsibility, for the blame cannot be thrown upon anyone else.

In Mahavira’s understanding there is no place for a separate God to be blamed; therefore you will not be able to hurl fault onto another. Mahavira has taken away every device for shifting blame. All fault is yours. Yet there is no reason for despair, no cause for despondency.

चूंकि सारा दोष तुम्हारा है, इसलिए तुम्हारी मालकियत की उदघोषणा हो रही है। तुम चाहो तो इसी क्षण जंजीरें गिर सकती हैं। तुम उन्हें पकड़े हो, जंजीरों ने तुम्हें नहीं पकड़ा है। और किसी और ने तुम्हें कारागृह में नहीं डाला है, तुम अपनी मर्जी से प्रविष्ट हुए हो। तुमने कारागृह को घर समझा है। तुमने कांटों को फूल समझा है।

Since all fault is yours, an announcement of your sovereignty is being made. If you will, this very instant the chains can fall. You are holding the chains; the chains are not holding you. No one has thrown you into prison; you entered by your own will. You mistook the prison for home. You took thorns to be flowers.

ओल्ड टेस्टामेंट में, पुरानी बाइबिल में सोलोमन का प्रसिद्ध वचन है: ‘ऐज ए मैन थिंकेथ सो ही बिकम्स।’ जैसा आदमी सोचता, वैसा हो जाता है।

In the Old Testament there is Solomon’s famed saying: “As a man thinketh, so he becomes.” As a man thinks, so he becomes.

बुद्ध ने धम्मपद के वचनों का प्रारंभ किया है: तुम जो हो वह अतीत में सोचे हुए विचारों का परिणाम है। तुम जो होओगे, वह आज सोचे गए विचारों का फल होगा। मनुष्य जैसा सोचता है, वैसा हो जाता है।

Buddha begins the Dhammapada: What you are is the result of thoughts you cherished in the past. What you will be is the fruit of thoughts you think today. Man becomes what he thinks.

संसार विचार की एक प्रक्रिया है; मोक्ष, निर्विचार की शांति है। संसार गांठ है विचारों की। तुम सोचना बंद कर दो--गांठ अपने-आप पिघल जाती है, बह जाती है। तुम सहयोग न दो, तुम्हारा साथ न रहे, तो जंजीरें अपने-आप स्वप्नवत विलीन हो जाती हैं।

The world is a process of thought; liberation is the peace of thoughtlessness. The world is a knot made of thoughts. Cease thinking—and the knot melts of its own accord, it flows away. Withdraw your cooperation; refuse your support—and the chains vanish as in a dream.

इन सूत्रों में इसी तरफ इंगित है। जैसा पहले कहा कि मनुष्य के ऊपर सात पर्दे हैं। अब महावीर एक-एक पर्दे की विचार-श्रृंखला के संबंध में इशारे करते हैं।

These sutras point in that direction. As I said earlier, there are seven veils over man. Now Mahavira hints at the thought-chains that make each veil.

‘स्वभाव की प्रचंडता, रौद्रता, वैर की मजबूत गांठ, झगड़ालू वृत्ति, धर्म और दया से शून्यता, दुष्टता, समझाने से भी नहीं मानना, ये कृष्ण लेश्या के लक्षण हैं।’

“The ferocity of temperament, the wildness of nature; the hard knot of enmity; a quarrelsome disposition; emptiness of dharma and compassion; wickedness; and refusal to be persuaded even when explained—these are the marks of Krishna leshya.”

इन तानों-बानों से बना है पहला पर्दा: अंधेरे का पर्दा। अंधेरा अगर तुम्हारे बाहर होता तो कोई बाहर से रोशनी भी ला सकता था। तुम घर में बैठे हो अंधेरे में, पड़ोसी भी दीया ला सकता है। लेकिन जीवन में जो अंधेरा है, वह कुछ ऐसा है कि तुम उसे निर्मित कर रहे हो। वह तुम्हारे बाहर नहीं तुम्हारे भीतर उसकी जड़ें हैं; इसलिए कोई भी दीया लाकर तुम्हें दे नहीं सकता, जब तक कि तुम अंधेरे की जड़ों को न तोड़ डालो।

From these warp and weft is woven the first veil: the veil of darkness. Had the darkness been outside you, someone could bring light from outside. You sit in a house in the dark—your neighbor could bring a lamp. But the darkness in life is of such a kind that you are manufacturing it. Its roots are not outside, they are within you; hence no one can give you a lamp unless you uproot the darkness at its very root.

जड़ें हैं: स्वभाव की प्रचंडता।

The roots are: the ferocity of temperament.

बहुत लोग हैं, जो क्रुद्ध ही जीते हैं। कुछ लोग हैं, जिन्हें कभी-कभी क्रोध होता है। कुछ लोग हैं, क्रोध जिनका स्वभाव है। जिनसे तुम अक्रोध की आशा ही नहीं कर सकते। जिनके संबंध में तुम निश्चित रह सकते हो कि वे कोई न कोई कारण क्रोध करने का खोज ही लेंगे। देखने वाले चकित होते हैं कि जहां कोई कारण नहीं दिखाई पड़ता था, वहां भी लोग कारण खोज लेते हैं।

There are many who live only in rage. Some are angry now and then. Some have anger as their very nature; from them one cannot hope for non-anger. You can be certain they will find some occasion to be angry. Onlookers are astonished: where no cause appears, these people still manage to find one.

मैंने सुना है, एक पति-पत्नी में निरंतर झगड़ा होता रहता था। पत्नी मनोवैज्ञानिक के पास गई और मनोवैज्ञानिक ने कहा कि कुछ झगड़े को हटाने के उपाय करो। बनाया है तो बन गया है। अब पति का जन्मदिन आता हो--कब आता है?

I have heard: a husband and wife used to quarrel continuously. The wife went to a psychologist. He said, “Take steps to remove quarreling. It has been created; let it be uncreated. When is your husband’s birthday?”

उसने कहा, कल ही उनका जन्मदिन है। तो उसने कहा, इस मौके को अवसर समझो। कुछ उनके लिए खरीदकर लाओ, कुछ भेंट करो। कुछ प्रेम की तरफ हाथ बढ़ाओ। प्रेम की ताली एक हाथ से तो बजती नहीं। तुम्हारा हाथ बढ़े तो शायद पति भी उत्सुक हो।

She said, “Tomorrow.”

He said, “Consider this an opportunity. Buy something for him, present it. Stretch a hand toward love. The clap of love does not sound with one hand. If your hand rises, perhaps your husband too will be eager.”

पत्नी को बात जंची। बाजार से दो टाई खरीद लायी। दूसरे दिन पति को भेंट कीं। पति बड़ा प्रसन्न हुआ। ऐसा कभी हुआ न था। पत्नी कुछ लायी हो खरीदकर, इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता था। मनोवैज्ञानिक का सत्संग लाभ कर रहा है। प्रसन्न हुआ। इतना प्रसन्न हुआ कि उसने कहा कि आज अब भोजन मत बना। आज हम नगर के श्रेष्ठतम होटल में चलते हैं। मैं अभी तैयार हुआ।

The wife liked the idea. She bought two ties from the market, and the next day presented them. The husband was very pleased. Nothing like this had ever happened. He could not even imagine that his wife would buy something. The psychologist’s satsang was bearing fruit. So pleased was he that he said, “Don’t cook today. Let us go to the city’s finest hotel. I’ll get ready.”

वह भागा। स्नान किया, कपड़े बदले, पत्नी दो टाई ले आयी थी, उसमें से एक टाई पहनकर बाहर आया। पत्नी ने देखा और कहा, अच्छा, तो दूसरी टाई पसंद नहीं आयी!

He rushed off, bathed, changed his clothes. Of the two ties the wife had brought, he put on one and came out. The wife saw him and said, “Aha, so you didn’t like the other tie!”

अब आदमी एक ही टाई पहन सकता है एक समय में। दो ही टाई तो एक साथ नहीं बांधे जा सकते। अब कोई भी टाई पहनकर आता पति.विवाद शुरू हो गया। यह बात पत्नी को नाराज कर गई कि दूसरी टाई पसंद नहीं आयी। मैं इतनी मेहनत से, इतने भाव से, इतने प्रेम से खरीदकर लायी हूं।

Now a man can wear only one tie at a time. He cannot put on two ties together. Whichever tie he wore, the quarrel began. The wife was offended: the second tie was not liked! “With such effort, with such feeling, with such love I bought them.”

कुछ लोग हैं जिनके लिए क्रोध एक भावावेश होता है--अधिक लोग। किसी ने गाली दी, क्रुद्ध हो गए।

Some people have anger as a passing surge—most people. Someone abuses you, you are inflamed.

लेकिन कुछ लोग हैं, जो क्रुद्ध ही रहते हैं। किसी के गाली देने न देने का सवाल नहीं है। वे गालियां खोज लेते हैं। जहां न हो गाली, वहां भी खोज लेते हैं। जहां न हो गाली, वहां भी व्याख्या कर लेते हैं।

But some are angry as a state. Whether anyone abuses or not is irrelevant. They find abuses, and where there are none, they interpret them.

महावीर कहते हैं ऐसा व्यक्ति, जिसने क्रोध को अपनी सहज आदत बना लिया हो, कृष्ण लेश्या में दबा रहेगा--क्रोध, रौद्रता, दुष्टता!

Mahavira says: the person who has made anger his habitual climate is sunk in Krishna leshya—anger, fierceness, malice!

राह से तुम चले जा रहे हो, एक कुत्ता दिखाई पड़ जाता है, तुम उठाकर पत्थर ही मार देते हो। कुछ लेना-देना न था। कुत्ता अपनी राह जाता, तुम अपनी राह जाते थे। तुम राह से निकल रहे हो, वृक्ष फूले हैं, तुम फूल ही तोड़ते चले जाते हो। क्षणभर बाद तुम उनको फेंक देते हो रास्ते पर; लेकिन जैसे दुष्टता तुम्हारे भीतर है।

You are walking along the road; you see a dog and you pick up a stone and hurl it. There was no dealing to be done; the dog would have gone his way, you yours. You pass under trees in bloom and go on plucking the flowers, and moments later you fling them on the path—something inside relishes cruelty.

और ध्यान रखना, जो दुष्टता आदत का हिस्सा है, वही असली खतरनाक बात है। जो दुष्टता कभी-कभार हो जाती है, वह कोई बहुत बड़ा प्रश्न नहीं है, मानवीय है। कोई किसी क्षण में नाराज हो जाता है, क्रुद्ध हो जाता है, कभी किसी क्षण में दुष्ट भी हो जाता है। वह क्षम्य है। उससे कृष्ण लेश्या नहीं बनती। कृष्ण लेश्या बनती है, गलत वृत्तियों का ऐसा अभ्यास हो गया हो, कि जहां कोई भी कारण न हो वहां भी वृत्ति अपने ही अभ्यास के कारण, कारण खोज लेती हो। तो फिर तुम अपने अंधेरे को पानी सींच रहे हो, खाद दे रहे हो। फिर यह अंधेरा और बड़ा होता चला जाएगा।

‘स्वभाव की प्रचंडता.।’

Understand well: cruelty that has become a habit is the truly dangerous thing. Cruelty that happens once in a while is not a great issue—human it is. Someone gets annoyed, someone flares up, someone even turns cruel for a moment—that is forgivable. From it Krishna leshya does not arise. Krishna leshya arises when wrong tendencies have been practiced so much that where no cause is present, the habit, by sheer habit, finds a cause. Then you are watering your darkness, manuring it. Then this darkness will only grow thicker.

 

“The ferocity of temperament…”

इसे थोड़ा खयाल रखना। ऐसी कोई वृत्ति आदत मत बनने देना। कभी क्रोध आ जाए तो बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। मनुष्य कमजोर है। असली प्रश्न तो तब है, जब कि क्रोध तुम्हारे घर में बस जाए; नीड़ बसाकर बस जाए।

Be mindful. Do not allow any such tendency to crystallize into habit. If anger happens sometimes, there is no need to be overly troubled. Man is weak. The real issue is when anger settles into your house—builds a nest and resides.

क्रोधी आदमी अकेला भी बैठा हो तो भी क्रोधी होता है। तुम उसकी आंख में क्रोध देखोगे। चलेगा तो क्रोध से चलेगा। बैठेगा तो क्रोध से बैठेगा। क्रोध उसकी छाया है, उसका सत्संग है। वह जो भी करेगा, क्रोध से करेगा। दरवाजा खोलेगा तो क्रोध से खोलेगा। जूते उतारेगा तो क्रोध से उतारेगा।

An angry man is angry even when he is sitting alone. You can see anger in his eyes. He walks with anger, sits with anger. Anger is his shadow, his constant company. Whatever he does, he does in anger. He opens a door in anger. He takes off his shoes in anger.

सूफी फकीर बोकोजू से कोई मिलने आया। उसने जोर से दरवाजे को धक्का दिया। क्रोधी आदमी रहा होगा, कृष्ण लेश्या का आदमी रहा होगा। फिर जूते उतारकर फेंके। बोकोजू के पास आकर बोला, शांति की आकांक्षा करता हूं। कोई ध्यान का मार्ग दें। बोकोजू ने कहा, यह बकवास पीछे। पहले जाकर दरवाजे से क्षमा मांगो, जूते को सिर झुकाकर नमस्कार करो।

A Sufi fakir, Bokuju, was visited by someone. The man banged the door open with a shove—likely he was an angry man, a man of Krishna leshya. Then he flung down his shoes. Coming to Bokuju he said, “I long for peace. Give me a path of meditation.” Bokuju said, “Drop this nonsense for later. First go and ask forgiveness from the door, and bow your head to your shoes.”

उस आदमी ने कहा, क्या मतलब? दरवाजे से क्षमा? जूते से नमस्कार? ये तो मृत चीजें हैं, जड़ चीजें हैं। इनसे क्या क्षमा और क्या नमस्कार!

The man said, “What do you mean? Forgiveness from a door? Salutation to shoes? They are dead things, inert. What forgiveness or salutation to them!”

बोकोजू ने कहा, क्रोध करते वक्त न सोचा कि जड़ चीजों पर क्रोध कर रहे हो? जूते को जब क्रोध से फेंका, तब न सोचा कि जूते पर क्या क्रोध करना! दरवाजे को जब धक्का दिया, बेहूदगी और अशिष्टता की, तब न सोचा। जाओ वापस, अन्यथा मेरे पास आने की कोई सुविधा नहीं है। मैं तुमसे बात ही तब करूंगा, जब तुम दरवाजे से क्षमा मांगकर आ जाओ।

Bokuju said, “When you were angry, did you think you were being angry with inert things? When you flung the shoes in anger, did you think, ‘Why be angry with shoes?’ When you shoved the door with rudeness and boorishness, did you think? Go back—otherwise there is no permission to come to me. I will speak to you only after you have asked forgiveness of the door.”

अब यह जो आदमी है, कृष्ण लेश्या से दबा होगा। ऐसा नहीं कि उसने जानकर कोई क्रोध किया। क्रोध उसका अंग बन गया है। वह क्रोध से ही दरवाजा खोल सकता है।

Such a man is burdened by Krishna leshya. He has not “done” anger deliberately; anger has become a limb. He can only open the door in anger.

तुम भी लोगों को ध्यानपूर्वक देखोगे तो तुम्हें दिखाई पड़ने लगेगा। पहले औरों को देखना, क्योंकि औरों के संबंध में सत्य को जानना सरल होता है। तुम्हारा कुछ लेना-देना नहीं। दूसरे की बात है। तुम दूर खड़े होकर देख लेते हो। लोगों को जरा गौर से देखना। कभी रास्ते के किनारे बैठ जाना किसी वृक्ष के नीचे, चलते लोगों को देखना। देखना कि कौन आदमी क्रोध से चल रहा है। कौन आदमी प्रेम से चल रहा है। कौन आदमी आनंदभाव से चल रहा है। और तुम पाओगे, हर स्थिति में भाव-भंगिमा अलग है।

Watch people carefully and you will begin to see. First watch others, for it is easier to see truth in others—you have no stake in them. Stand a little apart and observe. Sit by the roadside under a tree, watch those who pass. See who walks with anger, who walks with love, who walks in a mood of joy. You will find the gestures differ in each state.

प्रेम से चलने वाले की चाल में एक संगीत होगा। कोई अदृश्य पायल बजती होगी। हृदय में कोई गहन आनंद की वर्षा होती होगी। क्रोध से चलने वाला आदमी जैसे कांटों में चुभा पड़ा है। पीड़ा से जलता हुआ, आग की लपटों में झुलसता चल रहा है। राह वही, लोग अलग-अलग हैं।

In the gait of one who walks with love there is a music—some anklet sounds invisibly. In his heart, a rain of delight is falling. One who walks in anger seems pricked by thorns—burning in pain, singed by flames. The path is the same, the people are different.

जिन रास्तों पर तुम चलते हो, उन्हीं पर बुद्ध और महावीर चले हैं। जिन वृक्षों के नीचे से तुम गुजरे हो, उन्हीं के नीचे से बुद्ध और महावीर गुजरे हैं। लेकिन तुम एक ही दुनिया में नहीं चले और एक ही रास्तों पर नहीं गुजरे। क्योंकि असली में तो तुम क्या हो, इससे तुम्हारी दुनिया निर्मित होती है।

On the roads you walk, Buddha and Mahavira have walked. Beneath the trees you pass, Buddha and Mahavira passed. Yet you have not walked in the same world nor upon the same roads. For in truth your world is constructed out of what you are.

ऐसा पहले दूसरों को देखना। कुछ लोग मूर्च्छित मालूम पड़ेंगे। चले जा रहे हैं, लेकिन जैसे किसी नशे में हैं। कभी-कभी कोई आदमी, कोई छोटा बच्चा जाग्रत मालूम पड़ेगा। कभी-कभी किसी की आंखों में जागृति की चमक दिखाई पड़ेगी, अन्यथा अंधेरा है। चल रहे हैं, जगे हुए हैं, फिर भी सोये हुए हैं।

So observe others first. Some will appear stupefied—walking, yet as if in a trance. Sometimes a person, a small child, will seem awake. Sometimes in someone’s eyes, a flash of awakening; otherwise, darkness. They walk, they look awake—and yet they sleep.

ऐसा पहले दूसरों का निरीक्षण करना और फिर जो तुम्हें दूसरों के निरीक्षण में दिखाई पड़े, धीरे-धीरे अपने पर लागू करना। फिर खुद चलते हुए, बैठते हुए, उठते हुए देखना कि तुम किन्हीं भाव-दशाओं में बहुत लिप्त तो नहीं हो गए हो! कहीं ऐसा तो नहीं है कि तुम क्रोध से भरे जीने लगे हो, रोष से भरे जीने लगे हो, हिंसा तुम्हारी अंतर्भूमि बन गई है, दुष्टता तुम्हारा स्वभाव बन गई है!

Observe others—and then slowly apply what you saw to yourself. Walking, sitting, rising—watch: are you not getting soaked in certain moods? Is it that you have begun to live filled with anger, crammed with rage, with violence as your inner ground, with cruelty as your nature?

अगर यह दिखाई पड़े तो एक बड़ी महत्वपूर्ण अनुभूति हुई: कृष्ण लेश्या पहचान में आयी। और जिसे मिटाना हो उसे पहचान लेना जरूरी है। जिससे मुक्त होना हो, उसे आर-पार देख लेना जरूरी है।

‘स्वभाव की प्रचंडता, वैर की मजबूत गांठ.।’

If this becomes visible, a very significant recognition has happened: you have recognized Krishna leshya. And what must be destroyed must first be recognized. What you wish to be free of, you must see through and through.

 

“The ferocity of temperament, the hard knot of enmity…”

ऐसे लोग हैं, जो जन्म-जन्म तक वैर की गांठ बांधकर रखते हैं। जो भूलते ही नहीं। जो और सब भूल जाते हैं, वैर नहीं भूलते। ऐसा भी होता है कि पीढ़ी दर पीढ़ी वैर चलता है। बाप मर जाता है तो अपने बेटे को शिक्षण दे जाता है कि पड़ोसी से झगड़ते रहना। अपनी पुश्तैनी दुश्मनी है।

There are people who carry a knot of enmity across births. They do not forget. They forget everything else—but not hostility. Enmity runs generation after generation. A father dies and instructs his son: keep quarreling with the neighbor—ours is ancestral enmity.

पुश्तैनी दुश्मनी का क्या मतलब हो सकता है? लड़े कोई और थे, जारी कोई और रखे हैं। शुरू किसी ने किया था, वे कभी के मर चुके होंगे दादे-परदादे; लेकिन पुश्तैनी दुश्मनी है, जारी रखे हुए हैं।

What can ancestral enmity mean? Some others began it; those grandfathers are long dead—yet the enmity is being continued.

ऐसा तो कम होता है, लेकिन बीस साल पहले किसी ने तुम्हें गाली दे दी थी, वह तुम अभी भी याद रखे हो। गालियां मुश्किल से भूलती हैं। जिस आदमी ने तुम्हारे साथ निन्यानबे उपकार किए हों, वह भी अगर एक गाली दे दे तो निन्यानबे उपकार भूल जाते हैं, वह एक अपमान याद रह जाता है।

Perhaps less so now, but someone abused you twenty years ago and you still remember. Abuses are the hardest to forget. Someone who did ninety-nine favors to you—if he abuses you once, the ninety-nine are forgotten and the one insult remains.

तुम कभी अपने पीछे लौटकर विचार करते हो, क्या याद रह गया? तुम अचानक चकित हो जाओगे। सिर्फ जलते हुए अंगारे याद रह गए। तुम कभी पीछे लौटकर देखना कि कौन-सी याददाश्तें तुम्हारे घर में बड़ा गहरा घर किए बैठी हैं। तुम बहुत हैरान होओगे। कभी कोई छोटी-सी बात.तीस साल हो गए, किसी आदमी ने तुम पर व्यंग्य से हंस दिया था, वह अभी भी हंसी उसकी सुनाई पड़ती है। तीस साल में लाखों-अरबों अनुभव हुए हैं। लेकिन वह अंगारा अब भी कहीं घाव की तरह बैठा है। अभी भी हरा है। अभी भी पीड़ाहोती है। अभी भी तुम उस आदमी से बदला लेना चाहोगे। छोटी-छोटी बातें याद रह जाती हैं। क्षुद्र बातें याद रह जाती हैं। जीवन के अनंत उपकार भूल जाते हैं।

Look back and see what has remained in memory. You will be startled: only burning embers remain. Look back—what memories have made deep homes in your house? You will be surprised. Some small incident—thirty years have passed; someone mocked you with a sarcastic laugh; that laugh still echoes. In thirty years you have lived millions of moments—yet that ember sits like a wound, still raw, still painful. You would still like to take revenge. Trifles are remembered. Petty things are remembered. The infinite beneficences of life are forgotten.

गुरजिएफ कहता था कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने माता-पिता से किसी न किसी दिन समझौता करना होता है। और जो व्यक्ति अपने माता-पिता को क्षमा न कर सके वह कभी ध्यान में प्रविष्ट नहीं हो सकता।

Gurdjieff used to say: each person must one day reconcile with his parents; one who cannot forgive his parents can never enter meditation.

तुम तो कहोगे, माता-पिता को क्षमा? लेकिन गुरजिएफ बड़ी गहरी बात कह रहा है।

You will say, “Forgive parents?” But Gurdjieff is saying something very deep.

स्वाभाविक है कि जिन माता-पिता ने तुम्हें बड़ा किया, कई दफा तुम पर नाराज हुए होंगे। तुम्हारे हित में हुए होंगे। कई बार मारा, डांटा-डपटा होगा, अगर वह चुभन अभी शेष रह गई है और अगर तुम अपने मां-बाप से भी रसपूर्ण रिश्ता नहीं बना पाए हो, तो और किससे बना पाओगे?

It is natural that the parents who raised you were often angry with you—for your good. Many times they scolded, punished. If the sting of that still remains, if you could not create a juicy, loving relationship with your own mother and father, with whom else will you create it?

तो गुरजिएफ कहता है, मां-बाप का आदर जिसके मन में आ गया वह साधु होने लगा।

Gurdjieff says: the one whose heart has learned to honor mother and father has begun to become a sadhu.

पूरब की सारी संस्कृति कहती है मां और पिता के आदर के लिए। क्यों? तुम शायद इस तरह कभी सोचे नहीं, लेकिन मनोविज्ञान इसी तरह सोचता है। जब संस्कृति इतना जोर देती है कि माता-पिता का आदर करो, तो इसका अर्थ ही यह है कि अगर जोर न दिया जाए तो तुम अनादर करोगे। जोर केवल खबर दे रहा है कि अगर तुम्हें छोड़ दिया जाए तुम पर, तो तुम अनादर करोगे। पश्चिम में मनोविश्लेषण ने बड़ी खोजें की हैं। उनमें सबसे बड़ी खोज यह है कि जितने भी लोग मानसिक रूप से बीमार होते हैं वे किसी न किसी तरह अपनी मां से नाराज हैं।

The entire culture of the East teaches reverence for mother and father. Why? You may never have thought so, but psychology thinks thus: when a culture so insists “honor your parents,” it is simply indicating that if you are left to yourself, you will be disrespectful. The insistence signals that if unrestrained, you would dishonor them. In the West, psychoanalysis has made discoveries; the greatest is that all who are mentally ill carry some form of anger against their mother.

अगर सारे मनोविश्लेषण को एक शब्द में दोहराना हो और सारी मानसिक बीमारियों को एक शब्द में लाना हो तो वह--मां से नाराजगी।

If all psychoanalysis were to be summarized in one phrase, if all mental illnesses were reduced to a single root: anger toward the mother.

हर आदमी छोटा था, बच्चा था, कमजोर था। उस कमजोरी के क्षण में असहाय था, किसी पर निर्भर था। मां और पिता पर निर्भर था। और मां और बाप को बच्चे को बड़ा करना है, कई बातें गलत हैं, जिनसे रोकना है। कई बातें सही हैं, जिनकी तरफ बच्चे को गतिमान करना है। बहुत दफा नाराज भी होना है, बहुत दफे डांटना-डपटना भी है। वे घाव भीतर रह जाते हैं।

Every man was small, a child, weak. In weakness he was helpless and dependent. Dependent upon mother and father. And they had to raise the child—stop him from many wrongs, encourage many rights; often get angry, often scold and punish. Those wounds remain within.

अक्सर ऐसा होता है कि जब बेटे जवान हो जाते हैं, शक्तिशाली हो जाते हैं और मां और बाप बूढ़े होने लगते हैं, तब बदला शुरू होता है। तब पहिया पूरा घूम गया। पहले बच्चे थे तुम, कमजोर थे, तुम कुछ कर न सके, सहा; फिर मां-बाप बच्चे हो जाते हैं, बूढ़े हो जाते हैं, कमजोर हो जाते हैं। तुम शक्तिशाली हो जाते हो। फिर तुम सताना शुरू कर देते हो।

Often when sons become young and strong and the parents grow old, revenge begins. The wheel has turned. You were a child then, weak, unable to do anything; you endured. Now mother and father become like children—old, weak. You become powerful. Then you begin to torment them.

मां-बाप के पास भी हमारा क्रोध, हमारा वैर-भाव गांठ की तरह बना रहता है तो औरों की तो बात ही क्या! और महावीर कहते हैं कि यह वैर की गांठ जितनी गहरी होगी, उतना ही तुम्हारा कृष्ण लेश्या का पर्दा सघन होगा।

If our anger and knot of hostility persists even against mother and father—what to say of others! Mahavira says: the deeper the knot of enmity, the denser your veil of Krishna leshya.

मुल्ला नसरुद्दीन एक बस में यात्रा कर रहा था। बस के अंदर एक कतार में खुद बैठा, दूसरी तरफ उसकी पत्नी बैठी थी। और दूसरी कतार में एक अपरिचित महिला यात्री। हवा के झोंके से उस युवती का आंचल लहरा-लहरा कर मुल्ला के पैर को झाड़ता-पोंछता। जब बस के मुड़ने पर उस महिला का हाथ मुल्ला के पैर पर पड़ गया तो उसने अपनी पत्नी के कान में कहा, मुझे गौतम बुद्ध समझ रही है। थोड़ी देर बाद जब बस के झटके से चप्पल सहित उसका पैर मुल्ला के पैर में लगा तो पत्नी ने मुल्ला के कान में कहा, सावधान! अब आपकी असलियत पहचान गई है।

Mulla Nasruddin was traveling on a bus. He sat on one side of the aisle; his wife sat on the other. On the other row sat a young woman. A gust of wind made her scarf flutter, brushing Mulla’s foot. When, as the bus turned, her hand fell on Mulla’s foot, he whispered to his wife, “She must be thinking I am Gautam Buddha.” A little later, as the bus jolted, her sandal struck his foot—and the wife whispered, “Careful! Now she has recognized your reality.”

आदमी वैर की गांठ बांधता है संसार से, उसका आधारभूत कारण क्या है? आधारभूत कारण है कि आदमी अपने को तो गौतम बुद्ध समझता है, इसलिए अपेक्षा करता है। बड़ी अपेक्षा करता है कि सारा संसार उसके चरणों में झुके। और जब लोग उसके चरणों में झुकना तो दूर रहा, उसका अपमान करते हैं; चरणों में झुकना तो दूर रहा, अपेक्षा पूरी करना तो दूर रहा, उसकी उपेक्षा करते हैं; चरणों में झुकना तो दूर रहा, ऐसी स्थितियां पैदा करते हैं कि उसे उनके चरणों में झुकना पड़े तो घाव खड़े होते हैं, वैर की गांठ बंधती है।

What is the basic cause for man’s knot with the world? It is that man thinks of himself as a Buddha—therefore he expects. He expects that the entire world should bow at his feet. When people do not bow—on the contrary, they insult him; far from fulfilling his expectations, they ignore him; worse still, they create situations in which he must bow at their feet—wounds arise, the knot of enmity tightens.

अहंकार के कारण वैर की गांठ बंधती है। और अहंकार कृष्ण लेश्या का आधार है। जितना अहंकार होगा, उतनी वैर की गांठ होगी। तुमने अगर अपने को बहुत कुछ समझा तो वैर की गांठें बहुत हो जाएंगी। क्योंकि कोई तुम्हारी अपेक्षा पूरी करने को नहीं है। लोग अपने अहंकार के लिए जी रहे हैं। तुम्हारे अहंकार की तृप्ति करने को कौन जी रहा है? लोग तुम्हारे अहंकार से संघर्ष कर रहे हैं। तुम जितने अहंकारी हो, लोग उतना तुम्हें नीचे दिखाने की चेष्टा करेंगे। क्योंकि तुम्हारे नीचे दिखाए जाने में ही उनका ऊंचा होना निर्भर है। तुम भी तो लोगों के साथ यही कर रहे हो कि उनको नीचा दिखाओ।

From ego the knot of enmity is tied. Ego is the foundation of Krishna leshya. The more the ego, the tighter the knot. If you think yourself to be something great, knots will be many; for no one is there to fulfill your expectations. People live for their own egos. Who lives to gratify yours? People struggle against your ego. The more egoistic you are, the more people will try to pull you down—because their rising depends upon your being pushed down. And you too are doing the same: pulling others down.

तो वही आदमी वैर की गांठ नहीं बांधेगा जिसके पास कोई अहंकार नहीं है। लाओत्सु कहता है, मुझे तुम हरा न सकोगे क्योंकि मैं हारा हुआ हूं। मेरी जीत की कोई आकांक्षा नहीं है। तुम मुझे हटा न सकोगे मेरी जगह से क्योंकि मैं अंत में ही खड़ा हुआ हूं। इसके पीछे अब और कोई जगह ही नहीं है। लाओत्सु यह कह रहा है, जो विनम्र है उसके साथ किसी की शत्रुता नहीं होगी। और अगर किसी की शत्रुता होगी भी, तो वह जो शत्रुता बना रहा है उसकी समस्या है, विनम्र की समस्या नहीं है।

Only the man without ego will not tie knots of enmity. Lao Tzu says, “You cannot defeat me, for I am already defeated. I have no desire to win. You cannot push me from my place, for I stand at the very end—there is nowhere beyond.” Lao Tzu says: with the humble, no one can be an enemy. And even if someone becomes hostile, that enmity is his problem—not the humble one’s.

किसी की दी गई गाली तुम्हें चुभती है क्योंकि तुम अहंकार को सजाए बैठे हो। तुमने अहंकार का कांच का महल बना रखा है। किसी ने जरा-सा कंकड़ फेंका कि तुम्हारे दर्पण टूट-फूट जाते हैं। अहंकार बड़ा नाजुक है। जरा-सी चोट से डगमगाता है, टूटता है, कंपता है। तो फिर वैर की गांठ बनती जाती है।

Another’s abuse hurts you because you nurse the ego carefully. You have built a palace of glass; a small pebble shatters your mirrors. Ego is delicate—at the slightest touch it trembles, cracks, quakes. And the knot of enmity tightens.

तुम मित्र किन्हें कहते हो? तुम मित्र उन्हें कहते हो जो तुम्हारे अहंकार की परिपूर्ति करते हैं। इसलिए तो चापलूसी का दुनिया में इतना प्रभाव है। अगर तुम किसी की चापलूसी करो, खुशामद करो, तो तुम अतिशयोक्ति करो तो भी जिसकी तुम खुशामद करते हो, वह मान लेता है कि तुम ठीक कह रहे हो। वस्तुतः वह सोचता है कि तुम्हीं पहले आदमी हो जिसने उन्हें पहचाना। वह तो सदा से यही मानता था कि मैं एक महापुरुष हूं। कोई उसको पहचान नहीं पा रहा था, तुम मिल गए उसे पहचाननेवाले।

Whom do you call your friends? Those who gratify your ego. Hence flattery has so much power in the world. If you flatter, even exaggerate absurdly, the one you flatter believes you speak truth—indeed he thinks you are the first to recognize him. He always believed himself to be a great man; none recognized him—until you came.

जिसकी तुम खुशामद करो, तुम कभी चकित होना; तुम अतिशयोक्ति करते हो, अंधे को कमलनयन कहते हो, असुंदर को सौंदर्य की प्रतिमा बताते हो, अज्ञानी को ज्ञान का अवतार कहते हो और तुम्हें भी चकित होना पड़ता होगा कि वह मान लेता है। यह तो उसने माना ही हुआ था। तुम पहली दफा पहचानने वाले मिले। कोई दूसरा पहचान नहीं पाया। खुशामद इसीलिए कारगर होती है।

Try it and be amazed: call a blind man “lotus-eyed,” an ugly man “the image of beauty,” an ignorant man “an incarnation of wisdom”—and he accepts it. He had accepted it already. You are merely the first to recognize. That is why flattery works.

अगर वह आदमी विनम्र हो और असलियत को जानता हो तो तुम खुशामद से उसे प्रसन्न न कर पाओगे। जिस आदमी को तुम खुशामद से प्रसन्न कर लो, सम्हलकर रहना। यह आदमी वैर की गांठ भी बांधेगा। जो खुशामद से प्रसन्न होगा, वह अपमान से नाराज होगा। जो झूठी खुशामद से प्रसन्न हो जाता है, वह अवास्तविक अपमान से भी नाराज हो जाएगा; तथ्यहीन अपमान से भी नाराज हो जाएगा।

If a man is humble and knows the fact, your flattery will not please him. Be careful: the one who is pleased by flattery will also bind the knot of enmity. One who delights in false praise will be offended by unreal insults too—angry even at baseless criticism.

विनम्र व्यक्ति को न तो खुशामद से प्रसन्न किया जा सकता है और न अपमान से नाराज किया जा सकता है। विनम्र व्यक्ति तुम्हारी नियंत्रण-शक्ति के बाहर हो जाता है। वह स्वयं अपना मालिक होने लगता है।

A humble person can be neither pleased by flattery nor angered by insult. He moves beyond your power to manipulate. He becomes his own master.

कृष्ण लेश्या में दबा हुआ आदमी गुलाम है। बड़ा गुलाम है। उसके ऊपर बटन लगे हैं, जो भी चाहो तुम दबा दो, बस वह वैसे ही व्यवहार करता है। जरा अपमान कर दो कि वह आग-बबूला हो गया। बटन दबा दो कि वह सौ डिग्री पर उबलने लगा, भाप बनने लगा। दूसरा बटन दबा दो, वह प्रसन्न हो गया, आनंदित हो गया। तुम जो कहो, करने को राजी है। जान देने को राजी हो जाए तुम्हारे लिए।

A man pressed under Krishna leshya is a slave—a great slave. He has buttons on him; press whichever you like, he responds accordingly. Slight him, and he bursts into flames—your finger has pressed his hundred-degree button and he is steam. Press another button and he is delighted, joyful—ready to do whatever you say, even give his life.

इसका अर्थ हुआ कि कृष्ण लेश्या से भरा हुआ आदमी प्रतिक्रिया से जीता है। तुम उससे कुछ भी करवा ले सकते हो। विनम्र व्यक्ति अपने बोध से जीता है, प्रतिक्रिया से नहीं।

Which means: the man filled with Krishna leshya lives by reaction. You can make him do anything. The humble lives by awareness, not reaction.

‘स्वभाव की प्रचंडता और वैर की मजबूत गांठ, झगड़ालू वृत्ति.।’

“The ferocity of temperament and the knot of enmity, a quarrelsome disposition…”

संसार में इतने झगड़े नहीं हैं जितने दिखाई पड़ते हैं। जितने दिखाई पड़ते हैं वे झगड़ालू वृत्ति के कारण हैं। लोग झगड़ने को तत्पर ही खड़े हैं। लोग प्रतीक्षा कर रहे हैं कब मिले अवसर। लोग बिना झगड़े बेचैन हो रहे हैं। लोग निमंत्रण दे रहे हैं कि आ बैल, मुझे सींग मार। क्योंकि जब तक बैल सींग नहीं मारता, उन्हें उनके अस्तित्व का बोध नहीं होता। लड़ने में ही उन्हें पता चलता है कि हम हैं। जब जीवन में कठिनाई होती है, संघर्ष होता है, तभी उन्हें पता चलता है कि हम भी कुछ हैं। सिद्ध करने का मौका मिलता है।

The world is not as full of quarrels as it seems. The quarrels you see are born of quarrelsome minds. People are primed for a fight—waiting for an opportunity. They are restless without it. They invite the bull: come, gore me. For only when the bull gores them do they feel they exist. Only in fighting do they know “I am.”

इसे समझना। जिस व्यक्ति को अपनी आत्मा की कोई झलक नहीं मिली, वह हमेशा झगड़ने को तैयार होगा। क्योंकि झगड़ने में ही उसे थोड़ा आत्मभाव पैदा होता है। झगड़ने में ही लगता है, मैं भी हूं। और तो कोई उसे उपाय नहीं दिखाई पड़ता सिद्ध करने का। कैसे सिद्ध करे कि मैं भी हूं?

Understand this: one who has had no glimpse of the soul is always ready to quarrel—for only in quarreling does a slight sense of self arise. “How else to prove that I am?”

एक आदमी ने अमरीका में सात हत्याएं कीं एक घंटे के भीतर। अपरिचित, अनजान आदमियों पर गोली दाग दी। उनमें कुछ तो ऐसे थे, जिनको उसने कभी देखा ही नहीं था पहले। दो तो ऐसे थे, जिनको उसने गोली मारते वक्त भी नहीं देखा क्योंकि वे पीठ किए खड़े थे समुद्र के तट पर, उसने पीछे से गोली मार दी। अदालत में जब पूछा गया, ऐसा उसने क्यों किया? क्या वह विक्षिप्त है? तो उसने कहा, मैं विक्षिप्त नहीं हूं। मुझे सिद्ध करने का कोई मौका ही नहीं मिल रहा है कि मैं भी हूं। मैं अखबार में पहले पेज पर अपना नाम और अपनी तस्वीर छपी देखना चाहता था, वह मैंने देख ली। अब तुम मुझे सूली पर भी चढ़ा दो, तो मैं तृप्त मरूंगा। मैं ऐसे ही नहीं जा रहा हूं, नाम करके जा रहा हूं।

In America a man killed seven people within an hour—strangers, unknown. Two of them he did not even see as he shot them, for they were facing the sea; he fired from behind. In court the judge asked why. “I am not mad,” he said. “I had no chance to prove I am. I wanted to see my name and photo on the front page. I have seen them. Now even if you hang me, I will die satisfied. I am not leaving without making a name.”

लोग कहते हैं बदनाम हुए तो क्या, कुछ नाम तो होगा ही। तुम्हें अपनी आत्मा का पता कब चलता है? जब तुम किसी के साथ संघर्ष में जूझ जाते हो। उस संघर्ष की स्थिति में तुम्हारी आत्मा में त्वरा आती है। तुम्हें लगता है, मैं भी हूं। मेरे कारण कुछ हो रहा है।

People say, “If infamous, so be it—at least some fame.” When do you feel your soul? When you grapple with someone—under that stress your feeling of “I am” is stimulated.

कहते हैं एडोल्फ हिटलर कलाविद होना चाहता था। उसने एक कला, चित्रकला सीखने के लिए आवेदन किया था, लेकिन विश्वविद्यालय ने उसे स्वीकार न किया। वह जीवन के अंत समय तक भी कागजों पर चित्र बनाता रहा। लेकिन वह बड़ा रुष्ट हो गया, जब उसे विश्वविद्यालय ने इंकार कर दिया।

It is said Adolf Hitler wanted to be an artist. He applied to an art academy, but they rejected him. Until his death he kept sketching on paper. He remained deeply resentful of that refusal.

मनुष्य बड़ा अदभुत है। वह कुछ सृजन करना चाहता था, लेकिन किया उसने विनाश। मनोवैज्ञानिक सोचते हैं कि अगर उसे कला-विश्वविद्यालय में जगह मिल गई होती तो शायद दुनिया में दूसरा महायुद्ध न होता। वह अगर सृजन में संलग्न हो गया होता तो उसकी शक्ति सृजनात्मक हो गई होती। उसने सुंदर चित्र बनाये होते, रंग भरे होते, गीत गुनगुनाए होते। वह दुनिया को थोड़ा सुंदर करके छोड़ जाता। वह इतिहास में अपना नाम छोड़ना चाहता था। लेकिन जब सृजनात्मक मार्ग न मिला तो उसकी सारी ऊर्जा विध्वंसात्मक हो गई।

Man is strange. He wanted to create—he ended up destroying. Psychologists think that had he been admitted to art school, perhaps the second world war would not have been. Energy would have flowed into creation. He would have painted beautiful paintings, filled colors, hummed songs—left the world a little more beautiful. He wanted to leave a name in history. When the creative road was denied, his energy turned destructive.

तुम खयाल रखना; जब तुम झगड़ालू वृत्ति से भरते हो, तब तुम किसी तरह चोर रास्ते से आत्मा का अनुभव करने चले हो। जब तुम कुछ विनाश करते हो, तब तुम्हें अपने होने का पता चलता है। स्कूल में विद्यार्थी खिड़कियों के कांच फोड़ आते हैं, कालेज में उपद्रव खड़े कर देते हैं। इससे उनको पता चलता है कि हम भी हैं। अपने बल का पता चलता है।

Remember: when you fill with a quarrelsome tendency, you are seeking a backdoor experience of the soul. When you destroy, you feel you are. Schoolboys break windows, college students create disturbances—to feel their power.

बल को जानने के दो उपाय हैं: या तो कुछ निर्माण करो, या कुछ मिटाओ। तीसरा कोई उपाय नहीं है। तो जो व्यक्ति मिटाने में बल का अनुभव करता है, वह कृष्ण लेश्या में दबा रह जाएगा। सृजन में बल का अनुभव करो। कुछ बनाओ। कुछ तोड़ो मत। क्योंकि तोड़ना तो कोई भी कर सकता है, पागल कर सकता है। तोड़ना तो कोई बुद्धिमत्ता की अपेक्षा नहीं रखता।

There are two ways to know power: create something—or demolish something. No third. He who experiences power in destroying will remain bound in Krishna leshya. Experience power in creation. Create. Do not break. Breaking requires no intelligence—the mad can do it.

कुछ बनाओ। एक गीत बनाओ, एक मूर्ति बनाओ, एक वृक्ष लगाओ, पौधा रोपो। जब उस पौधे में फूल आएंगे तब तुम्हें आत्मवान होने का पता चलेगा। देखी है माली की प्रसन्नता, जब उसके फूल खिल जाते हैं? देखा है मूर्तिकार का आनंद, जब उसकी मूर्ति बन जाती है? देखा है कवि का प्रफुल्ल भाव, जब कविता के फूल खिल जाते हैं?

Create. Compose a song, carve a statue, plant a tree. When flowers blossom on that plant, you will know you have a soul. Have you seen the gardener’s joy when his flowers bloom? The sculptor’s delight when his statue is complete? The poet’s radiance when flowers of verse open?

कुछ बनाओ। दुनिया में सृजनात्मक लोग बहुत कम हैं। और हर आदमी ऊर्जा लेकर पैदा हुआ है। तुम्हारी ऊर्जा अगर सृजन की तरफ न गई तो विध्वंस की तरफ जाएगी। इसे तुम खयाल करके देखो। जीवन में चारों तरफ आंख फैलाकर देखो। जो लोग कुछ बनाने में लगे हैं, तुम उन्हें झगड़ालू न पाओगे। तुम उन्हें बड़ा विनम्र, उदारमना, सरल, सौम्य, आर्जव से भरे, मार्दव से भरे हुए पाओगे--मृदु, कोमल.जो लोग भी कुछ बनाने में लगे हैं। जो लोग भी मिटाने में लगे जाते हैं, तुम उन्हें बड़े झगड़ालू पाओगे। वे हर चीज पर झगड़ने को और विवाद करने को तत्पर हैं।

Create. There are very few creative people in the world. Each person is born with energy. If your energy does not move into creation, it will move into destruction. Look around. Those engaged in building—you will not find them quarrelsome. You will find them humble, generous, simple, gentle, straightforward, tender, soft. Those engaged in demolishing—you will find them chronically argumentative, ready to fight over anything.

एक बड़ी अदभुत घटना घटती है। तुम राजनीति के क्षेत्र में देख सकते हो। जो लोग सत्ता में पहुंच जाते हैं, सत्ता में पहुंचते ही उनके पास बनाने की ताकत आ जाती है। कुछ बना सकते हैं। अगर उनमें थोड़ी भी बनाने की क्षमता हो तो उनकी ऊर्जा सृजनात्मक होने लगती है।

A strange phenomenon happens in politics. Those who reach power—suddenly they possess the capacity to build. If they have even a little bent for creation, their energy begins to flow creatively.

ये वे ही लोग हैं, जो सत्ता में जब नहीं थे तो विध्वंसात्मक थे। जब इनके हाथ में सत्ता नहीं थी तो हड़ताल, बगावत, षड्‌यंत्र, टे्रनों को गिराना, लोगों को उभाड़ना, झगड़ाना--झगड़ालू वृत्ति के लोग थे; ये वे ही लोग हैं। इन्हीं को तुम सत्ता में बिठाल दो, ये तत्क्षण हड़तालों के खिलाफ हो जाते हैं। ये तत्क्षण तोड़-फोड़ के विरोध में हो जाते हैं। तोड़-फोड़ के कारण ही पहुंचे वहां तक। तोड़-फोड़ से ही पहुंचे वहां तक। सभी क्रांतिकारी सत्ता में पहुंचते से ही क्रांति का साथ छोड़ देते हैं।

These are the very people who, before power, were destructive—strikes, rebellions, conspiracies, derailing trains, inciting people—quarrelsome fellows. Seat these very people in power and instantly they oppose strikes and vandalism. By vandalism they reached there—by vandalism they now condemn it. All revolutionaries, upon reaching power, drop revolution.

क्या हो जाता है? इन आदमियों में इतना परिवर्तन कैसे हो जाता है? समझने योग्य है। क्योंकि ऊर्जा एक ही तरफ बह सकती है। सत्ता में पहुंचते से ही लोगों की क्रांति समाप्त हो जाती है। तब वे कुछ और ही बात करने लगते हैं--देश के निर्माण की, शांति की, सुख की। ये वे ही लोग हैं जो कुछ दिन पहले स्वतंत्रता की बात करते, सुख की नहीं। देश के निर्माण की बात नहीं करते, गति की, प्रगति की बात करते; नये की बात करते। यही व्यक्ति जो कल पुराने को मिटाने को तत्पर थे, सत्ता में आते से ही पुराने को सम्हालने में तत्पर हो जाते हैं। यह अनूठी घटना है। लेनिन और स्टैलिन जैसे ही सत्ता में पहुंचते हैं, ये क्रांति के दुश्मन हो जाते हैं। ये उन लोगों को, जो अब भी क्रांति में लगे हैं, उनको नष्ट करने लगते हैं। उनको जेलों में फेंकने लगते हैं।

What happens? Such a change—how? Understand. Energy can flow only one way at a time. On reaching power the revolution stops. They speak now of nation-building, peace, prosperity. Yesterday they spoke of freedom and progress, of the new; today they preserve the old. Lenin and Stalin—no sooner in power than they become enemies of revolution. Those who still plot revolution they crush—throw into prisons.

ऐसा प्रत्येक व्यक्ति के भीतर भी घटता है। तुम जरा कोशिश करके देखना! तुम किसी चीज के बनाने में उत्सुक हो जाओ--कोई छोटी-सी चीज! बांसुरी बजाने में उत्सुक हो जाओ, और तुम पाओगे, तुम्हारी झगड़ालू वृत्ति कम हो गई। क्योंकि ऊर्जा अब बांसुरी से भी तो बहेगी। जो ऊर्जा बांसुरी से बहेगी, वह झगड़े के लिए अब उपलब्ध न रहेगी। महावीर ने इसीलिए अहिंसा पर इतना जोर दिया।

This happens within each person too. Try it. Become eager to create—any small thing. Learn to play the flute—and you will find your quarrelsome tendency has lessened. Energy that flows into the flute will not be available for quarrel. That is why Mahavira insists so much on ahimsa.

‘वैर की मजबूत गांठ, झगड़ालू वृत्ति, धर्म और दया से शून्यता.।’

“The knot of enmity, the quarrelsome disposition, emptiness of dharma and compassion…”

ऐसे व्यक्तियों के मन में दया का भाव नहीं उठता। अभी अमरीका में एक विश्वविद्यालय ने इस बात का अध्ययन करने की कोशिश की, कि जो लोग रास्ते पर कभी किसी की हत्या कर देते हैं या कार से किसी को धक्का मारकर गिरा देते हैं, उस घड़ी कुछ लोग त्राता की तरह आ जाते हैं। एक आदमी ने एक बूढ़ी को कार से धक्का मारा और वह धक्का मारकर कार लेकर भागा। एक आदमी, जो दुकान में खरीद-फरोख्त कर रहा था, वह उचककर अपनी मोटर साइकिल पर सवार हुआ। उस कार के पीछे लग गया। कोई तीन मील दूर जाकर उसने पकड़ा और उस आदमी की पिटाई की।

In such people, compassion does not arise. Recently an American university studied those who, on the road, kill someone, or knock someone down with a car. At such a moment, some suddenly become saviors. A man struck an old woman with his car and fled. A man shopping in a store sprang onto his motorcycle and chased the car for three miles, caught the driver and beat him.

मनोवैज्ञानिक इसका अध्ययन कर रहे थे। उस आदमी से पूछा गया कि जब बूढ़ी औरत रास्ते पर कार का धक्का खाकर गिरी तो क्या यह उचित नहीं था कि पहले तुम उस बूढ़ी स्त्री को अस्पताल पहुंचाते, बजाय इस आदमी के पीछे जाकर तीन मील दूर जाकर इसकी मारपीट करने के? क्योंकि वह बूढ़ी मर गई। अगर वह अस्पताल पहुंचाई गई होती तो बच जाती। उस आदमी ने कहा, यह तो मुझे खयाल ही नहीं आया। मुझे तो पहला खयाल यह आया कि इस आदमी को दंड देना जरूरी है।

Psychologists studied this. They asked, “When the old woman fell, would it not have been proper to take her to the hospital first, rather than chasing the man? She died. Had she been taken to hospital she might have lived.” He said, “It never occurred to me. My first thought was to punish the culprit.”

यह आदमी लोगों से कहेगा कि मैं दयाभाव से भरा आदमी हूं, लेकिन यह आदमी दयाभाव से भरा नहीं है। अगर किसी एक स्त्री पर कोई गुंडा हमला कर देता है तो जो आदमी उस गुंडे से जूझने लगते हैं, वे भी गुंडे जैसे ही गुंडे हैं। उनको भी उस स्त्री से कुछ मतलब नहीं है। झगड़ालू वृत्ति के हैं। हालांकि वे कहेंगे कि दयाभाव से प्रेरित होकर, सदभाव से प्रेरित होकर उन्होंने ऐसा किया। लेकिन वे सदभाव की सिर्फ आड़ ले रहे हैं। और वह मामला ऐसा है कि समाज भी उनका साथ देगा। तो उनका गुंडागर्दी करने का बड़ा सुविधापूर्ण मौका है। मगर ये आदमी गुंडों जैसे ही गुंडे हैं। ये गुंडे ही हैं; इनमें कुछ फर्क नहीं है।

Such a man will claim he is full of compassion—but he is not. If a hoodlum assaults a woman, those who jump to fight him are hoodlums of the same sort. They have nothing to do with the woman; they are quarrelsome. They will say they were moved by compassion—but they are using goodness as a cover. It is a case where society will applaud them; so a convenient chance for hooliganism. They are hoodlums; there is no difference.

असली सवाल तो उस स्त्री को बचाने का था, वह तो एक तरफ हो गया। स्त्री से तो कुछ लेना-देना नहीं है। इनको एक मौका मिल गया अपना क्रोध, अपनी हिंसा प्रकट करने का।

The real question was to save the woman—that went aside. They only found an opportunity to vent anger and violence.

महावीर कहते हैं, ‘धर्म और दया से शून्यता.।’

Mahavira says, “Emptiness of dharma and compassion.”

तो कभी-कभी ऐसा भी होता है, गलत तरह के लोग भी दया की आड़ में हिंसा को ही चलाते हैं। कोई चिल्लाता है इस्लाम खतरे में; कोई कहता है हिंदू धर्म खतरे में; और जो उस नाम से चलता है वह गुंडागर्दी है।

Thus even wrong people use the mask of compassion to run their violence. Someone shouts, “Islam is in danger.” Another, “Hindu dharma is in danger.” And what follows in that name is goondaism.

जो धर्म पे बीती देख चुके, ईमां पे जो गुजरी देख चुके

Those who have seen what religions and faiths have suffered,

इस राम और रहीम की दुनिया में इंसान का जीना मुश्किल है

In this world of Ram and Rahim, a human being finds it hard to live.

चाहे धर्म हों--हिंदू, मुसलमान, ईसाई; चाहे नये धर्म हों--कम्युनिज्म, समाजवाद, फासिज्म; लेकिन सबके पीछे ऐसा मालूम पड़ता है दया तो केवल बहाना है, असली मतलब कुछ और है।

Whether the old religions—Hindu, Muslim, Christian—or the new—Communism, Socialism, Fascism—behind them all compassion seems pretext; the real point is something else.

स्टैलिन जब सत्ता में आया रूस में, तो आया तो इसी कारण कि गरीबों की हिमायत करनी है। लेकिन सत्ता में आने के बाद लाखों गरीबों को मार डाला। जो मारे गए वे अधिकतर गरीब थे, जिनके लिए सत्ता में आने की आकांक्षा थी। क्या हुआ? गरीबों के हित के लिए गरीबों को मारा!

When Stalin came to power in Russia, he came saying “we must side with the poor.” But in power he killed millions—mostly the poor, for whom power had been sought. What happened? To serve the poor, he killed the poor!

तुमने कभी खयाल किया? अपने भीतर भी निरीक्षण किया? तुम अपने बच्चे को कहते हो, चुप हो जाओ। वह चुप नहीं होता, तुम उसको डांटते-डपटते हो, मारते हो। और तुम कहते यही हो कि तेरे हित के लिए मार रहे हैं। तुझे शिष्टाचार सिखा रहे हैं। लेकिन तुमने भीतर गौर किया? वस्तुतः तुम शिष्टाचार सिखाना चाहते हो या तुम्हारी आज्ञा नहीं मानी गई इसलिए तुम नाराज हो?

Have you noticed within yourself? You tell your child, “Be quiet.” He isn’t; you scold, you beat—and you say, “It is for your own good. We are teaching manners.” Look within: do you want to teach manners—or are you angry because your command was not obeyed?

आदमी अच्छी बातों की आड़ में अपनी बुरी बातों को छिपाता है। अच्छे लिबास में, साधु-संतों के लिबास में भी गुंडे निकलते हैं। साधु लिबास में भी डाकू निकलते हैं। और यह सबने किया है। थोड़ी साफ आंख हो तो तुम देख लोगे, कि कारण कुछ और था, वजह कुछ और थी, बहाना तुमने कुछ और खोजा। बहाना कुछ अच्छा खोजा, जिसकी आड़ में बुराई चल सके।

Man hides his bad in the garb of the good. In the robes of saints emerge goons; in the robes of ascetics emerge bandits. Everyone does it. With a clear eye you will see the reason was something else; the pretext something else—good pretexts under which evil can proceed.

‘धर्म और दया से शून्यता, दुष्टता, समझाने से भी नहीं मानना, ये कृष्ण लेश्या के लक्षण हैं।’

“Emptiness of dharma and compassion; wickedness; refusing even when explained—these are the marks of Krishna leshya.”

तुम अपनी दया में भी विचार करना और अपने धर्म में भी विचार करना। तुम मंदिर भी जा सकते हो। जाने का कारण मंदिर जाना बिलकुल न हो, कुछ और हो सकता है।

Examine even your compassion and your religion. You may go to a temple… the reason for going may be something else altogether.

ऐसा हुआ, लंदन के एक चर्च में इंग्लैंड की रानी आने को थी। तो सैकड़ों फोन आए पादरी के पास। सुबह से ही फोनों का आना शुरू हो गया कि हमने सुना है रानी आ रही है। कब पहुंचेगी? हम भी आना चाहते हैं। जो कभी चर्च न आए थे.। उस पादरी को बड़ी हंसी आयी। उसने फोन पर सभी को एक बात कही कि रानी आएगी कि नहीं पक्का नहीं। क्या भरोसा! राजा-रानियों का क्या भरोसा। लेकिन अगर तुम आना चाहते हो तो स्वागत है। एक बात पक्की है, परमात्मा रहेगा। रानी आए या न आए। पर लोगों ने कहा, ठीक है, परमात्मा तो ठीक है, मगर रानी अगर आ रही हो तो ठीक-ठीक कह दें, तो हम आ जाएं। कब आ रही है?

Once in London, the Queen of England was to visit a church. Hundreds of phone calls came to the priest from early morning: “We’ve heard the queen is coming. When will she arrive? We want to come.” People who had never come to church… The priest laughed and answered all: “It is not certain the queen will come—who can trust kings and queens? But if you wish to come, welcome. One thing is certain—God will be there. Whether the queen comes or not.” People said, “Fine, God is fine; but if the queen is coming, tell us exactly, so we can come. When is she coming?”

रानी आयी तो चर्च भरा था; खचाखच भरा था। बाहर तक भीड़ थी। रानी ने पादरी को कहा कि तुम्हारे चर्च में काफी भीड़ है। लोग बड़े धार्मिक मालूम होते हैं इस हिस्से के। उस पादरी ने कहा, पहली दफा यह मुझको भी दिखाई पड़ रही है भीड़। इसके पहले तो ये कभी दिखाई नहीं पड़े थे। अपनी-अपनी बाइबिल लिए बैठे हैं, बड़े भावमुग्ध। मगर यह भावमुग्धता, यह हाथ में बाइबिल, सब झूठी है। प्रयोजन कुछ और है।

The queen came—the church was packed to the doors and beyond. The queen told the priest, “Your church is very crowded—people here look very religious.” The priest said, “This is the first time I have seen this crowd. They were never seen before. Each sits with a Bible in hand, eyes rapt—but all this is false. The motive is something else.”

तुम मंदिर जाओ तो खयाल रखना, किसलिए गए। तुम कभी दया भी करो तो खयाल रखना कि किसलिए की। अपने भीतर खोज जारी रखना। रास्ते पर भिखमंगा हाथ फैलाकर खड़ा हो जाता है, तुम दो पैसे डाल देते हो। दया से डाले, जरूरी नहीं है। शायद इसलिए डाले हों कि और लोग देख रहे थे। दो पैसा डालकर दानी बनने जैसी सस्ती बात और क्या हो सकती है? शायद कहीं भिखारी फजीहत खड़ी न कर दे, ज्यादा शोरगुल न मचा दे। कहीं लोगों को यह पता न चल जाए कि तुम दो पैसे भी न दे सके। हद्द कंजूस हो! तो दे दिए। या छुटकारा पाने के लिए दे दिए, कि झंझट मिटे। अपने भीतर देखना। तुम्हारी दया के भीतर भी जरूरी नहीं कि दया हो। तुम्हारी प्रार्थना के भीतर भी जरूरी नहीं कि प्रार्थना हो। और जो भीतर नहीं है उसके बाहर होने से कुछ अर्थ नहीं है।

When you go to the temple, watch why. Even when you do an act of mercy, watch why. A beggar holds out his hand; you drop two coins. Not necessarily out of compassion. Perhaps because others were watching. What cheaper way to become charitable than two coins? Perhaps you feared the beggar would create a scene, shout—lest people find out you couldn’t give two coins; “such a miser!” So you gave. Or you gave to get rid of the nuisance. Look within. In your mercy there may be no mercy; in your prayer there may be no prayer. What is not within—its outer show has no meaning.

इसलिए महावीर कहते हैं, ‘धर्म और दया से शून्यता।’

Hence Mahavira says, “Emptiness of dharma and compassion.”

दिखावा हो सकता है लेकिन भीतर सब सूनापन होगा।

There may be display—but within, a void.

‘दुष्टता, समझाने से भी नहीं मानना.।’

“Wickedness; refusing even when explained…”

तुमने कई दफे खयाल किया? किसी से तुम विवाद में पड़ जाते हो, तुम्हें दिखाई भी पड़ने लगता है कि दूसरा ठीक है, फिर भी अहंकार मानने नहीं देता। और तुम चीखते-चिल्लाते हो कि अंधेरे के बाहर कैसे आएं? और तुम रोते-गिड़गिड़ाते हो कि हे प्रभु! अंधेरे से प्रकाश की तरफ ले चल। असत से सत की तरफ ले चल। मृत्यु से अमृत की तरफ ले चल। लेकिन तुम इसके लिए रास्ता तो बनाते नहीं। कितनी बार नहीं विवाद में केवल अहंकार ही कारण होता है! अन्यथा तुम्हें दिखाई पड़ना शुरू हो जाता है दूसरा ठीक है, मान लो। लेकिन कैसे मान लो? पराजय स्वीकार नहीं होती।

Have you noticed? You fall into a dispute; it begins to appear the other is right—yet ego will not let you accept it. And you cry that you want to come out of darkness! You plead, “O Lord, lead us from darkness to light; from untruth to truth; from death to immortality.” But you do not pave the way. How many times is ego the only reason for argument! Otherwise, you begin to see the other is right—accept it. But how? Defeat is not acceptable.

जब दो व्यक्ति लड़ते हैं, विवाद करते हैं तो जरूरी नहीं है कि यह सत्य के लिए विवाद हो रहा हो। यह विवाद होता है मेरे सत्य के लिए। और जहां मेरा महत्वपूर्ण है, वहां सत्य तो होता ही नहीं। हम कहते हैं, मैं कैसे गलत हो सकता हूं? इसको हम तरकीब से, पीछे के दरवाजे से सिद्ध करना चाहते हैं कि जो भी हम कहते हैं वह ठीक है।

When two argue, it is not necessarily for truth. It is for my truth. And where “mine” is important, truth isn’t. “How can I be wrong?”—and then we try, through subterfuge and back doors, to prove that whatever we say is right.

मैंने सुना है चार मेंढक, वर्षा में बाढ़-आयी एक नदी पर डूबने को थे। एक लक्कड़ बहता आ गया, वे उस पर सवार हो गए। बड़े प्रसन्न हुए। लक्कड़ बहने लगा। बाढ़ थी तेज, नदी भागी जा रही है सागर की तरफ। पहले मेढक ने कहा, यह लक्कड़ संसार का श्रेष्ठतम लक्कड़ है। देखो तो कितना जीवंत और गतिवान! कैसा बहा जाता है। लक्कड़ तो बहुत देखे, मगर ऐसा प्राणवान लक्कड़ कभी नहीं देखा। न कभी हुआ, न कभी होगा। दूसरे ने कहा, लक्कड़ नहीं बह रहा है महानुभाव! नदी बह रही है। विवाद छिड़ गया। दूसरे ने कहा, लक्कड़ तो और लक्कड़ों जैसा ही है। कुछ विशिष्टता इसमें नहीं है। जरा गौर से तो देखो। बह रही है नदी। नदी के बहने के कारण लक्कड़ भी बह रहा है।

I have heard: four frogs were about to drown in a flooded river. A log floated by; they climbed on and were delighted. The log moved. The river ran fast to the sea. The first frog said, “This is the finest log in the world—see how alive and swift it is! I have seen many logs, but never such a living log.” The second said, “The log isn’t moving, sir—the river is.” A dispute began. “The log is like any other, nothing special. Look carefully—the river is flowing; therefore the log seems to move.”

तीसरे ने कहा, न लक्कड़ बहता, न नदी; विवाद फिजूल है। तुम दोनों अंधे हो। तुम आधा-आधा देख रहे हो। तुम अधूरा देख रहे हो। आंखें साफ चाहिए तो असली बात तुम्हें समझ में आ जाए--जैसा कि सभी धर्मशास्त्रों ने कही है--कि सब प्रवाह तो मनुष्य के मन में हैं। सब गति मन की है। सब दौड़-धूप मन की है। ऐसा मैं देखता हूं कि न तो नदी का सवाल है, न लक्कड़ का, यह मन में बह रही विचारों की धारा है, जिससे जीवन में परिवर्तन दिखाई पड़ता है। मन ठहर जाए, सब ठहर जाता है। शास्त्रों में खोजो तो तुम्हें पता चलेगा।

The third said, “Neither log moves, nor river—it’s a futile dispute. You are blind—seeing half, you are partial. The reality is what all scriptures say: all flow is in the human mind. All movement is of mind. All activity, mind’s. When mind rests, all rests. Search the scriptures—you will know.”

विवाद चलने लगा। कोई निर्णय तो करीब आता दिखाई न पड़ा। आखिर तीनों को खयाल आया कि चौथा चुप बैठा है। चौथा मेढक चुप बैठा था। कुछ बोला ही नहीं था। सबकी सुन रहा था, गुन रहा था, लेकिन बोला कुछ भी नहीं था। उन तीनों ने कहा कि अब कुछ निर्णय तो होता नहीं। निर्णय होने का उपाय भी नहीं।

इसलिए तो संसार में विवाद सदियों से चलते रहे हैं, सनातन चलते रहे हैं। कुछ निर्णय नहीं होता। नास्तिक-आस्तिक के बीच क्या निर्णय हुआ? जैन-हिंदू के बीच क्या निर्णय हुआ? मुसलमान-ईसाई के बीच क्या निर्णय हुआ? निर्णय तो कभी होते ही नहीं।

The dispute continued—no conclusion came near. Finally they noticed the fourth sitting quietly. He had said nothing—listening and contemplating. The three said, “No decision is possible. That is why disputes in the world have continued for centuries—no decision is ever reached. What decision has there been between theist and atheist? Between Jain and Hindu? Between Muslim and Christian? Never any.

तो उन तीनों ने कहा कि आप चुप हैं। आप कुछ कहें। उस चौथे मेढक ने कहा, विवाद का कोई अर्थ नहीं है क्योंकि तुम तीनों ही ठीक हो। नदी भी बह रही है, लक्कड़ भी बह रहा, मन की गति तो सारी दुनिया को पता है। तीनों ही ठीक हो और तीनों ही गलत भी। क्योंकि तुम छोटे-से सत्य को बहुत बड़ा करके कह रहे हो। तुम खंड सत्य को अखंड करने की चेष्टा कर रहे हो। अंश सत्य को सिद्ध कर रहे हो कि वही पूरा सत्य है।

महावीर जैसा रहा होगा यह मेढक--स्यातवादी। उसने कहा, तुम तीनों ही ठीक हो। साधु-चरित्र रहा होगा यह मेढक। श्वेत लेश्या को उपलब्ध रहा होगा यह मेढक। उसने कहा तुम तीनों ही ठीक हो और तीनों गलत भी। गलत इसलिए कि तुम अंश को पूरा सिद्ध कर रहे हो। और सही इसलिए कि तुम्हारी तीनों की बातों में सत्य की कोई झलक है।

“You are silent—please say something.” The fourth frog said, “The dispute is meaningless—because you three are all right. The river is moving, the log is moving, and the movement of mind—the whole world knows it. You are all right—and all wrong. Wrong because you inflate a small truth into the whole truth; right because each of your statements contains a glimpse of truth.”

तीनों बहुत नाराज हो गए। यह बात तो तीनों के बर्दाश्त के बाहर हो गई। क्योंकि उनमें से कोई भी यह मानने को राजी नहीं था कि उसका वक्तव्य पूर्ण सत्य नहीं है। और न ही उनमें से कोई यह बात मानने को राजी था कि उसके विराधी के वक्तव्य में भी सत्य का अंश हो सकता है।

All three were enraged—this they could not tolerate. None would accept his statement was not the whole truth; nor accept that the opponent might also have a portion of truth.

और तब एक चमत्कारों का चमत्कार घटित हुआ। मेढकों में शायद ऐसा न होता रहा हो, मनुष्य में सदा होता रहा है। लेकिन उस दिन मेढकों में भी हुआ। वे तीनों इकट्ठे हो गए और चौथे को धक्का देकर लक्कड़ से बाढ़ में गिरा दिया। उन्होंने कहा, बड़े आए साधु बने! बड़े ज्ञानी होने का दावा कर रहे हैं। वे तीनों इकट्ठे हो गए। उन्होंने अपना विवाद छुड़ा दिया, छोड़ दिया विवाद क्योंकि यह उन तीनों को ही दुश्मन मालूम पड़ा। और एक बात में वे राजी हो गए कि यह तो कम से कम गलत है; बाकी निर्णय हम पीछे कर लेंगे।

Then the greatest of marvels occurred. With frogs this may not often happen—but among men it always does. The three united and pushed the fourth into the flood. “You pretend to be a saint! Claim to be wise!” They forgot their quarrel and found a common enemy—this one, at least, was certainly wrong. “We will settle the rest later.”

यही अवस्था महावीर के साथ हुई। और सारे दर्शनों के दावे हैं, महावीर का कोई दावा नहीं है। इसलिए महावीर किसी को भी रुचे नहीं। महावीर ने कहा, वेदांत भी ठीक है, सांख्य भी ठीक है, वैशेषिक भी ठीक है, मीमांसा भी ठीक है, लेकिन सभी अंश सत्य हैं। यह बात किसी को जंची नहीं। इसलिए एक बहुत महत्वपूर्ण विचार-दर्शन महावीर ने दिया, लेकिन अनुयायी वे ज्यादा न खोज पाए। क्योंकि सभी नाराज हो गए। वेदांती भी नाराज हुआ। उसने कहा, अंश सत्य? हमारा और अंश सत्य? सांख्य भी नाराज हुआ कि हमारा और अंश सत्य? अहंकार को बड़ी चोटें लगीं।

This is what happened with Mahavira. While all other philosophies claim absolutes, Mahavira claims none—and therefore he appealed to none. He said: Vedanta is right; Sankhya is right; Vaisheshika is right; Mimansa is right—each is a partial truth. This pleased no one. Mahavira gave a most significant philosophy, yet found few followers—for all were offended. The Vedantin said, “Partial truth? Ours?” Sankhya said, “Ours, partial?” All egos were hurt.

महावीर जैसा अंधेरे में फेंक दिया और कोई व्यक्तित्व इतिहास में खोजना मुश्किल है। महावीर के विरोध में सभी इकट्ठे हो गए। यह बहुत चमत्कार की बात है।

Mahavira was thrown into darkness as few have been in history. All gathered against him—an astonishing fact.

जैन शास्त्रों के खिलाफ भारत के सभी शास्त्र हैं। वे सभी उनका खंडन करते हैं। क्योंकि यह जो बात है, यह बात किसी के अहंकार को टिकने नहीं देती। आदमी कहता है या तो मैं पूरा सत्य हूं, या पूरा गलत हूं। और पूरा गलत देखें कौन सिद्ध करता है! मेरे रहते कोई सिद्ध न कर पाएगा। और जब तक तुम ही देखने को राजी न हो, सत्य तो दिखाया नहीं जा सकता। इसलिए तुम विवाद में पड़े रह सकते हो।

All Indian shastras stand opposed to the Jaina shastras. They refute them—for this one statement spares no ego. Man prefers: either I am the whole truth, or wholly false. And “wholly false”—who will prove that? So you remain in dispute.

महावीर कहते हैं, समझने से भी, समझाने से भी न मानना, दिखाई भी पड़ने लगे तो झुठलाना, आंख को भी झुठलाना, अंतर्दृष्टि खुलने लगे तो भी पत्थर अटकाना, कृष्ण लेश्या को मजबूत करने के उपाय हैं। ठीक इनके विपरीत चलो, कृष्ण लेश्या अपने आप उखड़ जाती है। जड़ें टूट जाती हैं। पर्दा गिर जाता है।

Mahavira says: not accepting even after understanding; denying even what is seen; contradicting your own eyes; wedging a stone even as inner sight opens—these strengthen Krishna leshya. Go exactly opposite—and the roots of Krishna leshya loosen; the veil falls.

शिखरों से ऊपर उठने देती न हाय लघुता आपी

मिट्टी पर झुकने देता है देव, नहीं अभिमान हमें

“Smallness in me will not let me rise to the peaks,

तो न तो हम शिखरों के साथ एक होने का दावा कर पाते हैं।

Nor will pride let me bow to the dust.”

Thus neither can we claim unity with the summits…

शिखरों से ऊपर उठने देती न हाय लघुता आपी

“Smallness in me will not let me rise to the peaks…”

आदमी की सीमा है। आदमी लघु है, अंश है। विराट का बड़ा छोटा-सा आणविक कण है।

Man’s limit is real—he is small, a fraction, an atomic spark of the Vast.

 

“Smallness in me will not let me rise to the peaks;

 

Nor will pride let me bow to the dust…”

शिखरों से ऊपर उठने देती न हाय लघुता आपी

और अड़चन दूसरी है और भी, और भी बड़ी--

मिट्टी पर झुकने देता है देव, नहीं अभिमान हमें

और अहंकार दे दिया है, झुक भी नहीं सकते। उठ भी नहीं सकते क्योंकि सीमा है। झुक भी नहीं सकते क्योंकि अहंकार है। इन दोनों के बिगूचन में जो पड़ा है, जो जीवन के सीधे-सीधे सत्य को स्वीकार नहीं करता कि अहंकार का दावा गलत है। आत्मा का दावा सही है, अहंकार का दावा गलत है।

Two obstacles—both great. We cannot rise, for there is limit; we cannot bow, for there is pride. Between these two, the simple truth is not accepted: the claim of ego is false; the claim of the soul is true.

फर्क क्या है दावों में? अहंकार यह कह रहा है कि मैं पृथक और अपने बल से सर्वशक्तिमान हूं। आत्मा यह कहती है साथ-साथ, सबके संग, सबके साथ एक इस विराट की मैं भी एक छोटी तरंग हूं। अगर मुझमें कोई शक्ति है तो वह विराट की है। अगर मुझमें कोई निर्बलता है, वह मेरी है। अगर भूल-चूक है, मेरी है। अगर कुछ सत्य है तो विराट का है। अगर रोशनी है तो परमात्मा की है। अगर अंधेरा है तो मेरा है। ऐसा जिसने समझा, उसका कृष्ण लेश्या का पर्दा टिक नहीं सकता, अपने आप गिर जाता है। उसके आधार न रहे, सहारे न रहे।

What is the difference? Ego declares: I am separate and by my own power, omnipotent. The soul declares: with all, together with all, I am a small wave of this Vast. If there is any power in me—it is the Vast’s. If there is any weakness—it is mine. If there are errors—they are mine. If there is any truth—it is the Vast’s. If there is light—it is Paramatma’s; if there is darkness—it is mine. The one who understands thus—his veil of Krishna leshya cannot remain; it falls of itself. Its supports are gone.

‘मंदता, बुद्धिहीनता, अज्ञान और विषय लोलुपता, ये संक्षेप में नील लेश्या के लक्षण हैं।’

“Sluggishness, unintelligence, ignorance, and greed for objects—these, in short, are the marks of Neel leshya.”

फिर कृष्ण लेश्या के पीछे छिपा हुआ नीला पर्दा है। अंधेरे के पार गहरी नीलिमा का पर्दा है।

Behind Krishna leshya there is a blue veil. Beyond darkness, a deep blueness.

‘मंदता, बुद्धिहीनता, अज्ञान और विषय लोलुपता.।’

“Sluggishness, unintelligence, ignorance, and greed for objects.”

कुछ न कुछ हम मांग ही रहे हैं--लोलुप। हम बिना मांगे क्षणभर को नहीं हैं। हम बिना मांगे रहते ही नहीं हैं। हमारा मांगना चलता है दिन-रात, अहर्निश। हम भिखमंगे हैं। हम एक क्षण को भी अपने सम्राट होने में थिर नहीं होते।

We are forever asking—greedy. We cannot be for even a moment without asking. Our begging runs day and night. We are beggars. We do not abide for a single moment in our sovereignty.

तुमने कभी देखा? कभी भी क्षण भर को अगर मांग बंद हो जाए तो एक अपूर्व उल्लास आ जाता है। उस घड़ी में तुम याचक नहीं होते। उस घड़ी में समाधि के करीब सरकने लगते हो। जैसे ही मांग आयी कि फिर याचक हुए, फिर छोटे हुए। या तुमने यह देखा कि जब भी तुम किसी से कुछ मांगते हो तो भीतर कुछ सिकुड़ जाता है? जब तुम किसी को कुछ देते हो, भीतर कुछ फैल जाता है? देने का मजा, मांगने की पीड़ा तुम्हें अनुभव नहीं हुई? किसी से कुछ मांगकर देखो। तुम उस मांगने के खयाल से ही छोटे होने लगते हो, संकीर्ण होने लगते हो। तुम्हारी सीमा सिकुड़ने लगती है। तुम बंद होने लगते हो। भय पकड़ने लगता है। देगा, नहीं देगा? मिलेगा, नहीं मिलेगा? अगर मिला भी तो भी मांगने में तुम छोटे और दीन तो हो ही गए।

Have you seen? If asking stops for even a moment, a unique delight descends. In that instant you are no supplicant. In that instant you move close to Samadhi. The moment asking arises, you are a beggar again—small again. Notice: whenever you ask someone for something, something within contracts. When you give something, something within expands. Have you known the joy of giving and the pain of begging? The very thought of asking makes you small, narrow; your boundaries shrink; you close; fear grips—will he give, won’t he? Even if you get, in asking you have already become small and mean.

इसलिए एक और बहुत आश्चर्यजनक घटना है कि जिससे भी तुम्हें कुछ मिलता है, उसे तुम कभी क्षमा नहीं कर पाते। धन्यवाद तो दूर, तुम किसी से मांगने गए कि दस रुपये चाहिए अगर वह दे दे तो तुम उसे कभी क्षमा नहीं कर पाते। भीतर गहरे में तुम नाराज रहते हो। उस आदमी ने तुम्हें छोटा कर दिया। उसने हाथ ऊपर कर लिया, तुम्हारा हाथ नीचे हो गया।

Another strange fact: you can never truly forgive the one from whom you have received. Thanks apart—you asked ten rupees; he gave; deep within, you remain irritated—he made you small. His hand was above; yours below.

इसलिए सूफी कहते हैं, नेकी कर और कुएं में डाल। अच्छा करना लेकिन उसकी घोषणा मत होने देना। उसको जल्दी से कुएं में डाल देना, नहीं तो तुम्हें कोई क्षमा न कर सकेगा। क्योंकि जिसके साथ तुम अच्छा करोगे, वहीं साथ-साथ एक घटना और घट रही है कि तुमने उसे छोटा कर दिया। और कोई क्षमा नहीं करता किसी को छोटा करने के कारण।

Hence the Sufis say: do good and cast it into the well. Do good—but let there be no proclamation. Quickly throw it into the well; otherwise, none will forgive you. Because along with your good deed, another event occurs: you made him small. And no one forgives being made small.

सहायता करना, लेकिन इस तरह करना कि जिसकी तुम सहायता करो, उसे पता भी न चले कि सहायता की गई। इस तरह करना कि उसे लगे कि देने वाला वही है, लेने वाले तुम हो। इस तरह देना कि देने वाले को देने वाले की अकड़ न पकड़े और लेने वाले को पता ही न चले कि किसी ने उसे दिया है।

Help—but so that the one you help does not even know he was helped. Give in such a way that he feels he is the giver and you the receiver—so that the giver is not seized by the stiffness of giving, and the receiver never knows anyone gave him anything.

पश्चिम का एक बहुत बड़ा धनपति मारगन जब मरा, तो मरने के पहले उसे किसी ने पूछा कि तुमने इतनी अटूट धनराशि इकट्ठी की है और तुम्हारे नीचे हजारों बड़ी प्रतिभा के और बुद्धिमान लोग काम करते थे। तुमने इतने-इतने बुद्धिमानों का कैसे उपयोग किया? उसने कहा, राज छोटा-सा है। मैंने कभी उन्हें ऐसा अनुभव नहीं होने दिया कि मैं उन पर कोई अहसान कर रहा हूं। और मैंने कभी ऐसा भी अनुभव नहीं होने दिया कि वे मेरी बात मानकर कोई काम कर रहे हैं। मेरी सदा यह चेष्टा रही कि उनको सदा यह लगता रहे कि वे ही मुझ पर अहसान कर रहे हैं और उनकी बातें मानकर मैं चल रहा हूं।

When the great Western tycoon Morgan lay dying, someone asked, “You amassed an immense fortune and had brilliant men working under you. How did you use so many brilliant men?” He said, “The secret is small. I never let them feel I was obliging them; nor did I let them feel they worked by obeying me. I strove that they always felt they were obliging me—and that I moved by accepting their ideas.”

वह आदमी बड़ा कुशल था। उसको अगर कोई काम भी करवाना होता तो अपने बीस मित्रों को इकट्ठा कर लेता। उनसे कहता कि यह समस्या आ गई है, अब हल खोजना है। खुद चुपचाप बैठा रहता। अब बीस आदमी जहां इकट्ठे हों, बीस हल आते। उनमें से जो हल उसका अपना होता, वह उसको स्वीकार कर लेता। लेकिन अपनी तरफ से वह कभी न कहता कि यह, यह मेरा सुझाव है। वह चुप बैठा रहता। वह सुझाव को आने देता। ठीक समय की प्रतीक्षा करता। कोई न कोई उस सुझाव को देगा ही। या अगर ठीक सुझाव न आता, कुछ हेर-फेर से आता, तो वह थोड़ी तरमीम करता, वह थोड़े संशोधन पेश करता, लेकिन वह भी सुझाव की तरह; आज्ञा की तरह नहीं। उसने बड़े-बड़े लोगों से काम लिया।

He was skillful. If he wanted some work done, he would gather twenty friends, say, “This problem has arisen; we need a solution,” and sit quietly. Where twenty gather, twenty solutions come. Whenever the solution matched his own idea, he would accept it—but never say, “This is my suggestion.” He sat silent, letting the suggestion appear at the right time. If the right suggestion did not come—something near it did—he made minor amendments, still as a suggestion, not a command. He drew work from great minds.

मरते वक्त वह कहकर गया कि मेरी कब्र पर एक पत्थर लगा देना कि यहां एक आदमी सोता है, जिसने अपने से ज्यादा बुद्धिमान लोगों से काम लेने की कुशलता दिखाई। उसने कहा कि मेरे सारे इतने विराट धन को इकट्ठा कर लेने का राज इतना है कि मैंने कभी किसी को अनुभव नहीं होने दिया कि वह मुझसे छोटा है।

He said before dying: inscribe on my grave—“Here lies a man who showed the art of taking work from those more intelligent than himself.” My immense wealth comes from never letting anyone feel he was smaller than I.

यह जो नील लेश्या से भरा हुआ आदमी है, याचक होता है--विषय लोलुपता। वह कुछ न कुछ मांगता ही रहता है। उसकी लोलुपता उसके पर्दे को मजबूत करती है।

The man of Neel leshya is a beggar—greedy for objects. His grasping tightens the veil.

‘अज्ञान, बुद्धिहीनता, मंदता.।’

“Ignorance, unintelligence, sluggishness.”

मंदता: मिडियोक्रिटी, बड़े लोगों के ऊपर छाती पर पत्थर की तरह बैठी है। कोई भी मंद होने को पैदा नहीं हुआ है। परमात्मा तो असाधारण और अद्वितीय चेतनाएं ही पैदा करता है। अगर मंद हो तो तुम अपने कारण हो। मंद हो तो तुमने अपने को निखारा नहीं। मंद हो तो तुम ऐसे हीरे हो जिसको साफ नहीं किया गया है; जिस पर पालिश नहीं किया गया। अनगढ़ पड़े हो। और कोई और तो तुम पर निखार ला नहीं सकता, तुम्हीं ला सकते हो। तो जो तुम हो उससे तृप्त मत हो जाना।

Sluggishness—mediocrity—sits like a rock upon the chests of great people. No one is born mediocre—Paramatma creates unique and incomparable consciousnesses. If you are dull, you are the cause. You have not polished yourself. You are a diamond left uncut. No one else can polish you; only you can. Do not be content with what you are.

अब खयाल रखना, लोग अतृप्त हैं, उससे जो उनके पास है; अपने से तो लोग बिलकुल तृप्त हैं। उनको बड़ी कार चाहिए, यह अतृप्ति है, बड़ा मकान चाहिए, यह अतृप्ति है। तिजोड़ी में और धन चाहिए, यह अतृप्ति है; लेकिन अपने से तृप्त हैं कि जो हैं, वह बिलकुल ठीक हैं। तो मंद ही रहेंगे।

अपने से अतृप्त होना, और जो मिला है उससे तृप्त होना।

Notice: people are discontented with what they have; with themselves, they are utterly content. They want a bigger car, a bigger house, more money—that is their discontent. But with themselves they are satisfied: “As I am, I am fine.” Thus they remain dull.

छोटा मकान भी काम दे देगा। कार न हुई तो भी चल जाएगा। तिजोड़ी में बहुत न धन हुआ तो भी पर्याप्त है। वस्तुओं से तृप्त होना और चैतन्य से तृप्त मत होना; नहीं तो तुम मंद रह जाओगे। चैतन्य को तो घिसते ही रहना। उसको किसी भी क्षण ऐसा मत सोचना कि आखिरी घड़ी आ गई। उसमें और निखार आ सकते हैं। उसमें बड़े अनंत निखार छिपे हैं। उसमें इतने निखार छिपे हैं कि तुम्हारा चैतन्य एक दिन सच्चिदानंद परमात्मा हो सकता है।

Be discontented with yourself—and content with what you have.

A small house will do. If there is no car, it is fine. If there is not much money, enough is enough. Be content with things—but not with consciousness. Otherwise you will remain dull. Keep polishing consciousness. Never think the last moment has arrived. More refinement is possible—endless refinement. So much so that one day your consciousness can become Sat-Chit-Ananda, Paramatma.

मगर बड़ी चमत्कार की बात है। लोग अपने से बिलकुल तृप्त हैं। इतने ज्यादा तृप्त हैं कि अगर तुम कहो भी उनसे तो वे कहेंगे, क्या कह रहे हैं? मुझमें और परिष्कार! मैं तो परिष्कृत हूं ही, अगर कुछ अड़चन है तो थोड़ी चीजें कम हैं, वे बढ़ जाएं। लेकिन चीजें बढ़ने से तुम्हारा चैतन्य बढ़ेगा? तुम अगर बुद्धू हो तो गरीब होकर बुद्धू रहोगे, अमीर होकर बुद्धू रहोगे। तुम अगर बुद्धू हो तो लंगोटी लगाकर बुद्धू रहोगे, सिंहासन पर बैठकर बुद्धू रहोगे।

But it is strange—people are utterly satisfied with themselves. If you tell them, they say, “What are you saying? More refinement in me? I am already refined. If anything is lacking, it is a few things.” But will increasing things increase your consciousness? If you are a fool, you will remain a fool poor, and a fool rich. A fool with a loincloth is a fool on the throne.

बुद्धिमान आदमी वस्तुओं में शक्ति व्यय नहीं करता। बुद्धिमान आदमी सारी शक्ति चैतन्य की जागृति में लगाता है।

The intelligent man does not waste energy on things. He pours it into awakening consciousness.

महावीर कहते हैं, ‘मंदता, बुद्धिहीनता, अज्ञान।’

Mahavira says, “Sluggishness, unintelligence, ignorance.”

कोई अज्ञानी होने को पैदा नहीं हुआ है, लेकिन अधिकतर लोग अज्ञानी जीते हैं, अज्ञानी मरते हैं। उसका कारण है कि कोई यह स्वीकार ही नहीं करता कि मैं अज्ञानी हूं। लोग तो मानकर चलते हैं कि वे ज्ञानी हैं। जब तुम पहले से मान ही लिए कि तुम ज्ञानी हो तो तुमने अज्ञानी होने की कसम खा ली। अब तुम कभी ज्ञानी न हो सकोगे। सीलबंद! अब तुम अज्ञानी ही रहोगे। तुमने प्रण कर लिया कि हमको अज्ञानी ही रहना है।

ज्ञान की तरफ जिसे जाना है, उसे स्वीकार करना पड़ेगा कि अभी मैं अज्ञानी हूं और इस अज्ञान को आत्यंतिक मानने का कोई कारण नहीं है; इसमें निखार हो सकते हैं। जैसे बीमार आदमी इलाज करता है तो स्वस्थ हो जाता है। दुर्बल आदमी व्यायाम करता है तो शक्तिशाली हो जाता है। ऐसे ही अज्ञान किसी की स्थिति नहीं है। तुमने अभ्यास नहीं किया, तुमने श्रम नहीं किया ज्ञान के लिए। तुम क्षुद्र बातों की छीना-झपटी में लगे रहे और विराट से चूकते रहे।

None is born to be ignorant—yet most live and die ignorant, because none accepts “I am ignorant.” People assume they are knowledgeable. If you assume beforehand you know—you have vowed to remain ignorant. Sealed—you will remain what you are. The one who would move toward wisdom must accept “I am ignorant—and there is no need to consider this ignorance final; refinement is possible.” As a sick man takes treatment and becomes healthy, as a weak man exercises and becomes strong—so ignorance is not a fixed state. You have not labored for wisdom. You were busy with petty squabbles, and missed the Vast.

और मजा यह है कि विराट के लिए कोई छीना-झपटी नहीं करनी थी। कोई प्रतियोगिता ही नहीं है वहां। तुम अकेले हो। तुम्हें अगर अपनी बुद्धि पर निखार लाने हैं, अगर तुम्हें अपनी बुद्धि में हीरे जड़ने हैं तो कोई झगड़ा नहीं है, कोई से झगड़ा नहीं है। क्योंकि यहां किसी को मतलब ही नहीं है बुद्धि से। तुम्हें अगर प्रतिभा को जगाना है तो कोई से तुम्हारा कोई झगड़ा नहीं, कोई स्पर्धा नहीं है, किसी को लेना-देना नहीं है। लेकिन अगर तुम्हें तिजोड़ी बड़ी करनी है तो करोड़ों लोग स्पर्धी हैं।

And the marvel is: for the Vast there is no competition. You are alone there. If you wish to set diamonds in your intelligence, there is no quarrel—no one is concerned with intelligence. But if you wish to fill your safe, there are millions of competitors.

मैंने सुना, मुल्ला नसरुद्दीन एक रात गए अपने घर लौटा। और आते ही उसने अपनी पत्नी के हाथों में सोने का एक कटोरा रख दिया। पत्नी उसकी यह भेंट देखकर प्रसन्न भी हुई और आश्चर्यचकित भी। क्योंकि मुल्ला कुछ काम तो करता नहीं। सोने का कटोरा ले कहां से आया है? थोड़ी डरी भी। कटोरा लाने के विषय में जब पत्नी ने उससे प्रश्न किया जो वह बोला, इसे मैंने एक दौड़ में जीता है। दौड़ में? पत्नी को और भी आश्चर्य हुआ क्योंकि मुल्ला और दौड़े! बैठ जाए तो उठता मुश्किल से है, उठ जाए तो चलता मुश्किल से है.दौड़े! लेट जाए तो बैठता मुश्किल से, दौड़े! दौड़ में? पत्नी को और भी आश्चर्य हुआ। कैसी दौड़? मुल्ला ने कहा, अजी, अभी-अभी एक दौड़ हुई जिसमें पहले नंबर पर मैं रहा, दूसरे नंबर पर एक सिपाही और तीसरे नंबर पर वह, जिसका यह कटोरा है।

I have heard: one night Mulla Nasruddin came home and placed a golden bowl in his wife’s hands. She was delighted—and shocked: Mulla does no work—how did he get a golden bowl? A little afraid, she asked. He said, “I won it in a race.” “A race?” Shocked still more—for Mulla can barely get up if he sits, barely walk if he stands—and he ran? “What race?” Mulla said, “Just now there was a race. I came first, a policeman second, and third, the man whose bowl this is.”

छीना-झपटी है। वस्तुओं के जगत में तो बड़ी छीना-झपटी है। तुम अपने कटोरे पर गौर करना, वह बहुत हाथों में रह चुका है। तुम्हारा कटोरा तुम्हारा नहीं है। तुम नहीं थे, तब भी था। तुम नहीं रहोगे, तब भी होगा। तुम्हारा कटोरा बड़ा झूठा है। न मालूम कितने लोगों के हाथों में रह चुका है। छीना-झपटी चल रही है। कटोरा हाथ बदलता रहता है। एक हाथ से दूसरे हाथ, दूसरे से तीसरे हाथ; हाथ वाले आते हैं, चले जाते हैं, कटोरा चलता रहता है। यह कटोरे की यात्रा है।

It is a grab-fest. In the world of things, it is all grabbing. Look at your bowl—it has passed through many hands. It is not yours. It was before you; it will be after you. Your bowl is false—who knows in how many hands it has been. The grabbing goes on; the bowl changes hands. Hands come and go—the bowl goes on. It is the bowl’s journey.

एक तुम्हारे भीतर की चेतना है, जो कुंआरी है, जूठी नहीं। उसे जगाओ। उससे ही तृप्ति मिलेगी। ये कटोरों को जितनी देर तुम सम्हाले रहोगे.और जैसा तुमने दूसरों से छीन लिया है, कोई न कोई तुमसे छीन ले जाएगा। यह ज्यादा देर तुम्हारे हाथ में भी रहने वाला नहीं है। यह कटोरे की आदत नहीं है। यह संभव भी नहीं है, क्योंकि यहां इतने लोग छीनने के लिए उत्सुक हैं। यहां तो सिर्फ एक चीज तुम्हारे हाथ में रह जाती है, वह तुम्हारे चैतन्य की बात है। उसे कोई नहीं छीनता। उसे कोई छीनना भी चाहे तो छीन नहीं सकता। उसे मौत भी नहीं छीन सकती।

Within you is a consciousness untouched—virgin; awaken it. Only that will satisfy. As long as you clutch at bowls, as you snatched from others, someone will snatch from you. It will not remain long in your hands—it is not the bowl’s habit. It cannot be—so many are eager to grab. Only one thing remains truly in your hands—your consciousness. No one snatches it, none can—not even death.

महावीर जब कहते हैं अज्ञान, तो उनका अर्थ है, जो व्यक्ति ऐसी चीजों को जुटाने में लगा है जिन्हें मौत छीन लेगी, वह अज्ञानी है। जो व्यक्ति ऐसी चीज की खोज में लगा है, जिसे मृत्यु भी न छीनेगी, वही ज्ञानी है, वही बुद्धिमान है। जो सार को खोज रहा, वही बुद्धिमान है। जो स्वयं को खोज रहा, वही बुद्धिमान है।

When Mahavira says “ignorance,” he means: one who is occupied with things that death will seize is ignorant. One who seeks that which even death cannot take—that one is wise. He who seeks the essential seeks himself.

‘जल्दी जो रुष्ट हो जाता है, दूसरों की निंदा करता है, दोष लगाता है, अति शोकाकुल होता है, अत्यंत भयभीत होता है, ये कापोत लेश्या के लक्षण हैं।’

“He who is quickly offended, who slanders others, lays blame, is excessively grief-stricken, extremely fearful—these are the marks of Kapot leshya.”

तीसरा: जल्दी रुष्ट हो जाना, दूसरों की निंदा करना, दोष लगाना, अति शोकाकुल होना, अत्यंत भयभीत होना।

The third: quickly offended; slanders others; blames; overly sorrowful; extremely fearful.

भयभीत हम सभी हैं--अकारण। क्योंकि जो होना है, होगा। उससे भय का कोई अर्थ नहीं। जैसे मौत होनी है, होगी। उससे भय क्या? निश्चित है। होगी ही। भयभीत होओ या न होओ, होगी ही। देह जराजीर्ण होनी है, होगी। बुढ़ापा आना है, आएगा ही। उससे भयभीत क्या होना है, जो होना ही है? लेकिन हम बड़े भयभीत हैं।

We are all afraid—without cause. What is to be, will be. What is the point of fear? Death will come—certainly. Whether fearful or not, it will come. The body will age; old age will arrive—what is the point of fear about the inevitable? Yet we are deeply frightened.

हम जीवन के तथ्यों से भयभीत हैं। हम जीवन के तथ्यों को झुठलाना चाहते हैं। हम चाहते हैं सब बूढ़े हुए, हम न हों। सब मरें, हम न मरें, जीवन हमारे लिए अपवाद कर दे। तो हम कंप रहे हैं। और हम जानते भी हैं गहरे में कि यह होनेवाला नहीं है। अपवाद कभी कोई हुआ नहीं इसलिए डर भी लगा है। पैर जमाकर खड़े हैं, जानते हुए कि पैर उखड़ेंगे।

We are afraid of life’s facts—and wish to deny them. We wish: let all grow old, not I. Let all die, I not. Let life make an exception for me. We tremble. Yet deep down we know it will not be—no exception ever was. That is why fear. We plant our feet, knowing they will be uprooted.

इस भय के कारण हम क्या-क्या कर रहे हैं, थोड़ा सोचो। इस भय के कारण हम धन इकट्ठा करते हैं कि शायद धन से थोड़ा बल आ जाए। इस भय के कारण हम प्रतिष्ठा इकट्ठी करते हैं कि शायद नाम-धाम लोक में ख्यात हो जाए तो कुछ सहारा मिल जाए। भय के कारण हम पूजा करते हैं, प्रार्थना करते हैं। इस भय से हम भगवान को निर्मित करते हैं। सोचते हैं, शायद किसी का सहारा नहीं, अदृश्य का सहारा मिल जाए। मगर जो आदमी भय से भगवान के पास जा रहा है, वह जा ही न सकेगा।

Consider what we do out of fear. We pile wealth—perhaps it will give strength. We pile prestige—perhaps name and fame will give support. Out of fear we worship and pray. Out of fear we manufacture God—perhaps if no visible support, an invisible one may help. But one who goes to God out of fear—cannot go.

महावीर ने कहा, अभय पहला चरण है। अभय का अर्थ हुआ, जो नहीं होनेवाला है, वह नहीं होगा; उसका तो भय करना क्या? जो होनेवाला है, वह होगा; उसका भय करना क्या?

Mahavira says: fearlessness is the first step. What will not happen—will not; why fear? What will happen—will; why fear?

सुकरात मरता था; तो उसके एक शिष्य ने पूछा कि आप भयभीत नहीं मालूम होते। जहर घोंटा जा रहा है, जल्दी ही प्याला भरकर आपके पास आ जाएगा। छह बजे आपको प्याला पी लेना है। आप मरने को तत्पर बैठे हैं। आप भयभीत नहीं मालूम होते। सुकरात ने क्या कहा? सुकरात ने कहा, मैंने सोचा कि या तो प्याला पीकर मैं मर ही जाऊंगा, कुछ बचेगा ही नहीं, तो भय क्या? भय करने को ही कोई न बचेगा। और या, दूसरी संभावना है कि जैसा लोग कहते हैं, आत्मा अमर है। जहर का प्याला पीकर शरीर ही हटेगा, आत्मा बचेगी; तो फिर भय क्या? बचूंगा ही।

Socrates was to die. His disciple asked, “You do not look afraid. The poison will be brought at six—you will drink and die.” Socrates said, “I thought: either I will die completely—then who will be afraid? There will be no one left to fear. Or, as the wise say, the soul is immortal—then only the body falls, the soul remains—then why fear?”

सुकरात कह रहा है, दो ही तो विकल्प हैं कि या तो बिलकुल मिट जाऊंगा। मिट जाऊंगा तो क्या भय? भयभीत होने के लिए कोई कारण ही नहीं। कोई भय करनेवाला ही नहीं। बात ही समाप्त हो गई। कहानी का ही अंत हो गया। तो मैं निश्चिंत हूं। और अगर बच गया--जैसा आत्मज्ञानी कहते हैं--तो भय की क्या जरूरत?

या तो नास्तिक सही होंगे, या आस्तिक सही होंगे। नास्तिक सही हैं तो भी निर्भय, आस्तिक सही हैं तो भी निर्भय।

इसको ही मैं कहता हूं परम आस्तिकता। इस आदमी ने देख ली बात। इस आदमी को विवेक उपलब्ध हुआ। इस आदमी के पास दृष्टि है, अंतर्दृष्टि है, आंख है।

Two options: if the atheists are right—still no fear; if the theists are right—still no fear. This is supreme theism. The man has seen. He has discernment, inner sight, eyes.

तुम जरा जीवन में देखना। तुम कहते हो कि कल दिवाला न निकल जाए, इससे भयभीत हो रहे हैं। या तो निकलेगा, या नहीं निकलेगा। निकल गया तो क्या करना है? झंझट मिटी। निकल ही गया। नहीं निकला तो परेशान क्यों हो रहे हो?

Look in life. You fear bankruptcy tomorrow: either it will happen or not. If it happens—what then? The mess ends. If it doesn’t—why worry?

महावीर कहते हैं, जो होगा, होगा; तुम नाहक कंपे जा रहे हो। तुम्हारे कंपने से होने में तो कोई फर्क पड़ता नहीं। तो कम से कम कंपन तो छोड़ो।

Mahavira says: what will be, will be—you tremble to no avail. Your trembling changes nothing—at least drop the trembling.

भय तीसरी लेश्या है अधर्म की। इसलिए भय से जो भगवान की पूजा करते हैं, वे धर्म में प्रविष्ट नहीं होते। वे अभी अधर्म की सीमा में ही हैं। चौथी लेश्या से धर्म शुरू होता है।

Fear is the third leshya of adharma. Those who worship God out of fear have not entered dharma—they are still in adharma. With the fourth leshya, dharma begins.

ये जो भयभीत लोग हैं, ये जल्दी रुष्ट हो जाते हैं। भयभीत आदमी शांत रह ही नहीं सकता। उसके भीतर ही कंपन जारी है। वह रुष्ट होने को तत्पर है। वह छोटी-छोटी बातों से दुखी होता है। बड़ी क्षुद्र बातों से दुखी होता है।

These fearful people are quickly offended. A fearful man cannot be calm—within, tremors run. He is ready to be upset. Trifles make him miserable.

तुमने कभी सोचा, कैसी छोटी-छोटी बातें तुम्हें दुखी कर जाती हैं! अति क्षुद्र बातें। तुम सोचो तो खुद ही हंसोगे। पत्नी को चाय लाने में पांच मिनट देरी हो गई कि बस तुम रुष्ट हो गए। और ऐसे रुष्ट हो गए कि शायद रोष दिनभर रहे।

लोग कहते हैं, बिस्तर के गलत कोने से उतर गए। गलत से भी उतर गए हो तो उतर गए, खत्म हुआ। मगर अब दिन भर.वह जो बिस्तर के गलत कोने से उतर गए हैं, वह दिन भर पीछा कर रहा है। किसी आदमी ने नमस्कार न किया कि दिन भर छाया की तरह कांटा चुभता रहता है। कोई आदमी देखकर हंस दिया, रुष्ट हो गए।

Have you seen how tiny things make you sad? The most petty. Five minutes late for tea—and you are offended, all day. Someone did not greet you—like a thorn it pricks you all day. Someone looked and laughed—you are offended.

ऐसे छुई-मुई, ऐसे दीन होकर संभव नहीं है कि तुम कभी आत्मवान हो सको। जरा देखो भी तो, किन बातों पर रुष्ट हो रहे हो। इन बातों में कुछ सार भी है?

With such touchiness, such fragility—you cannot become soulful. Look at what offends you; is there any substance in it?

अगर तुम गौर से देखोगे तो सौ में से निन्यानबे तो तुम असार पाओगे, जिनमें रुष्ट होने का कोई कारण नहीं है। और एक जो तुम सार की पाओगे, उसके साथ तुम पाओगे कि अगर तुम रुष्ट हो जाओ तो बिगड़ जाएगी बात। वह जो सार की बात है, अगर रुष्ट न हुए तो ही सम्हल पाएगी।

तो जो व्यर्थ की बातें हैं उनके कारण हम रुष्ट होते हैं, अपने को बिगाड़ते हैं। और जो सार्थक बातें हैं, रुष्ट होकर उन बातों को बिगाड़ लेते हैं।

If you look closely, ninety-nine out of a hundred are unsubstantial—no reason to be offended. And the one that is substantial—you will find that if you get offended, you will ruin it. The meaningful issue can be handled only if you are not upset.

क्रोध में कब कौन आदमी सम्यक व्यवहार कर पाया? रुष्ट होकर आदमी तो मदांध हो जाता है। उस अंधेपन में कौन ठीक चल पाया? जितनी कठिन समस्या हो सामने, उतनी ही शांत चित्त की अवस्था चाहिए, तो ही तुम उसे हल कर पाओगे।

Who ever acted rightly in anger? In wrath a man becomes intoxicated; in that blindness who walked straight? The more difficult the problem, the more you need a calm mind.

लोग कहते हैं बड़ी समस्या में उलझा हुआ हूं इसलिए बड़ा बेचैन हूं। बेचैन हो तो समस्या सुलझेगी कैसे? सुलझाएगा कौन? यह तो तुम बड़ा उलटा कर रहे हो। जब कोई समस्या न हो तब बेचैन हो लेना, कोई हर्जा नहीं। जब समस्या हो तब तो बड़े चैन में हो जाओ। तब तो बड़े शांत हो जाओ क्योंकि हल तुम्हें करना है। शांत हृदय से हल आ सकेगा।

People say: “I am so troubled by a big problem—therefore restless.” If you are restless, how will you solve it—and who will solve it? You are reversing things. When there is no problem, be restless—no harm. When there is a problem, be deeply at peace—only then can you solve it.

‘दोष लगाना, निंदा करना, अति शोकाकुल हो जाना.।’

“Laying blame, slandering, being overly grief-stricken…”

छोटी-छोटी चीजों पर--फाउंटेनपेन ठीक नहीं चल रहा, खर्र-खर्र की आवाज कर रहा है, शोकाकुल हो गए। अपने व्यवहार को जांचते रहो, देखते रहो।

Tiny things—your fountain pen scratches, makes a noise—grief! Watch your behavior, keep observing.

बोकोजू झेन फकीर हुआ; वह जब अपने गुरु के पास था, छोटा बच्चा था, उसका काम था गुरु का कमरा साफ करना। कमरा साफ कर रहा था कि गुरु के पास एक बड़ी बहुमूल्य मूर्ति थी, बड़ी बहुमूल्य मूर्ति थी बुद्ध की, वह गिर गई। वह चकनाचूर हो गई। वह बहुत घबड़ाया। गुरु को उस मूर्ति से बड़ा लगाव है। वह रोज दो फूल उस मूर्ति के चरणों में चढ़ा जाता है। और सदियों पुरानी मूर्ति है। गुरु के गुरु के पास थी, और गुरु के गुरु के पास थी। और पीढ़ी दर पीढ़ी वसीयत की तरह मिली है। यह क्या हो गया?

Bokuju became a Zen master. As a child with his master, his task was to clean the master’s room. While cleaning, a very precious statue of Buddha fell and shattered. He panicked. The master loved that statue. He placed two flowers at its feet daily. It was centuries old—passed down master to master like a will. What had happened!

वह घबड़ा ही रहा था कि तभी गुरु कमरे में आ गया। तो उसने मूर्ति अपने दोनों हाथों के पीछे छिपा ली और उसने गुरु से कहा, एक बात पूछनी है। जब कोई आदमी मरता है तो क्यों मरता है? तो उसके गुरु ने कहा, उसका समय आ गया। तो उसने कहा कि यह आपकी मूर्ति का समय आ गया था।

He was still panicking when the master entered. Bokuju hid the statue’s pieces behind his back and asked, “Why does a man die when he dies?” The master said, “His time has come.” Bokuju said, “Then the time of your statue had come.”

गुरु हंसा और उसने कहा, जो तू मुझे समझा रहा है, अपने जीवन में याद रखना। क्योंकि तेरे जीवन में बहुत मूर्तियों का समय आएगा। जब टूटे तो याद रखना, समय आ गया था।

The master laughed and said, “Remember what you are telling me. In your life many statues’ time will come. When they break, remember—the time had come.”

और बोकोजू कहता है, वही बात उसके जीवन को बदलने वाली बन गई। जो चीज टूट गई, उसने सोचा, समय आ गया था। जो साथी छूट गए। उसने सोचा, समय आ गया था। जो प्रियजन चल बसे, उसने सोचा, समय आ गया था। कोई नाराज हो गया तो उसने समझा, समय आ गया था। बोकोजू ने कहा कि यह बात मेरे लिए सूत्र बन गई। यह अहर्निश मेरे मन में रहने लगा कि वही होता है, जिसका समय आ गया था। धीरे-धीरे-धीरे कोई भी चीज फिर शोकाकुल न करती।

Bokuju said: that single line changed my life. Whatever broke—I thought, the time had come. Those who left—I thought, the time had come. Those dear who died—I thought, the time had come. Someone grew angry—I thought, the time had come. This became a sutra: whatever happens, its time had come. Slowly nothing made me grief-stricken.

‘.अति शोकाकुल होना, अत्यंत भयभीत होना, ये कापोत लेश्या के लक्षण हैं।’

“…overly grief-stricken, extremely fearful—these are marks of Kapot leshya.”

हिंदू शास्त्रों में वचन है: ‘साहसे श्री वसति।’ साहस में श्री बसती है, श्रेय बसता, श्रेयस बसता--अभय में।

The Hindu shastras say: “Courage is the abode of Lakshmi.” In courage dwell auspiciousness, well-being—fearlessness.

जीवन को साहस से पकड़ो। ये कंपते हुए हाथ बंद करो। ये हाथ व्यर्थ कंप रहे हैं। इन हाथों के कंपने के कारण तुम जीवन पर पकड़ ही नहीं उठा पाते। तुम जीवन को सम्हाल ही नहीं पाते। तुम्हारे भय के कारण ही यह चेतना की लौ कंपती जाती है। ये झकोरे तुम्हारे भय से आते हैं, किसी और पवन से नहीं।

Take life in courage. Stop these trembling hands. They tremble in vain. Because of them you cannot grasp life; you cannot manage it. Your fear sends gusts that flicker the flame of consciousness—not any outer wind.

और जब तक तुम इन तीन पर्दों के पार न हो जाओ तब तक तुम्हें सुकून, शांति का कोई अनुभव न होगा।

Until you cross these three veils, you will have no taste of ease, of peace.

सुकून-ए-दिल जहाने-बेस-ओ-कम में ढूंढने वाले

Seekers after heart’s quiet in this world of more and less,

यहां हर चीज मिलती है सुकून-ए-दिल नहीं मिलता

Here everything is found—but the heart’s peace is not.

यहां हृदय की शांति नहीं मिलती--इस संसार में। और यह जो संसार तुम जानते हो, इन तीन पर्दों में निर्मित है: कृष्ण लेश्या, नील लेश्या औैर कापोत लेश्या। इनके पार धर्म का जगत शुरू होता है।

Here, in this world you know, the heart’s peace is not found. This world is constructed by the three veils: Krishna, Neel, and Kapot. Beyond them, the realm of dharma begins.

‘त्याग, कार्य-अकार्य का ज्ञान, श्रेय-अश्रेय का विवेक, सबके प्रति समभाव, दया, दान में प्रवृत्ति, ये पीत या तेजो लेश्या के लक्षण हैं।’

“Renunciation; discernment of what is to be done and not done; discrimination between the beneficial and the harmful; equanimity toward all; compassion; a tendency to give—these are the marks of Peet or Tejo (luminous) leshya.”

‘कार्य-अकार्य का ज्ञान’--क्या करने योग्य है, क्या करने योग्य नहीं है। जो भी करते हो सोचकर करो, विचारकर करो। जो न करने से चल जाए उसे करो मत। जिसके किए चल ही न सके, उसी को करो। संरक्षित करो अपनी ऊर्जा को, व्यर्थ मत गंवाओ। इस ऊर्जा से हीरे खरीदे जा सकते हैं, तुम कंकड़-पत्थरों पर गंवा रहे हो।

“Discernment of what to do and what not to do”—do what is worth doing. Think and act. What can be left undone—leave it. What cannot proceed without being done—do only that. Conserve your energy—do not squander it. With this energy diamonds can be bought; you are throwing it on pebbles.

‘कार्य-अकार्य का ज्ञान’--क्या है करने योग्य? जिससे आनंद बढ़े वह करने योग्य है। जिससे सत्य की प्रतीति बढ़े वह करने योग्य है। जिससे अंधेरा बढ़े, दुख बढ़े, असत्य बढ़े, वह करने योग्य नहीं है।

What is worth doing? That by which joy grows. By which the recognition of truth increases. That by which darkness grows, suffering grows, untruth grows—is not worth doing.

तो सोचो। सोचकर, सम्हलकर चलो। थोड़ी सावधानी, थोड़े सावचेत बनो। चौबीस घंटे में तुम इतनी बातें कर रहे हो कि अगर तुम गौर से देखोगे तो पाओगे, उनमें से नब्बे प्रतिशत तो करने योग्य ही नहीं हैं।

Think. Walk alertly. A little mindfulness. In twenty-four hours you do so much that if you look carefully, ninety percent need not be done at all.

कितनी बातें तुम लोगों से कहते हो, न कहते तो क्या हर्ज था? और उन कहने के कारण कितनी झंझटों में पड़ जाते हो।

How many things do you tell people—what if you had not said them? And because you did, how many entanglements follow.

इंगलैंड के बड़े विचारक एच. जी. वेल्स ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि अगर लोग चुप रहें तो दुनिया में से निन्यानबे प्रतिशत झगड़े समाप्त हो जाएं। बोलने से झगड़े खड़े होते हैं। बोले कि फंसे। कुछ कहा कि उलझे। चुप रह जाओ। टेलिग्राफिक होना चाहिए आदमी को। जैसे तार करने गए हैं दफ्तर में पोस्ट आफिस के, एक-एक पैसे के दाम हैं; एक-एक पंक्ति के, एक-एक शब्द के दाम हैं। तो आदमी सोच-सोचकर निकालता है कि दस शब्द में काम चल जाए।

H. G. Wells writes in his autobiography: if people remained silent, ninety-nine percent of the world’s quarrels would end. It is by speaking that quarrels arise. You speak and you are caught. Be telegraphic—as when you go to the post office; each word costs money; you measure: let ten words suffice.

उतना ही बोलो, जितना बोलने से काम चल जाए। उतना ही चलो, जितना चलने से काम चल जाए। उतने ही संबंध बनाओ, जितनों से काम चल जाए। तो तुम धीरे-धीरे पाओगे, जीवन में एक संयम अवतरित होने लगा।

Speak only what is needed. Walk only as needed. Form only as many relationships as are needed. Slowly you will find a restraint descending.

‘कार्य-अकार्य का ज्ञान, श्रेय-अश्रेय का विवेक, सबके प्रति समभाव, दया, दान में प्रवृत्ति, ये तेजो लेश्या के लक्षण हैं।’

“Discernment of doing and not doing; discrimination of the beneficial and the harmful; equanimity toward all; compassion; a tendency to give—these are the marks of Tejo leshya.”

छीनने-झपटने की प्रवृत्ति, विषय-लोलुपता संसार को बनाती है। देने की वृत्ति, दान की, बांटने की वृत्ति धर्म को निर्माण करती है। लोभ अगर संसार की जड़ है तो दान धर्म की।

Grabbing, greed for objects—these build the world. The tendency to give, to share—this builds dharma. If greed is the root of the world, gift is the root of dharma.

जैसे ही तुम देते हो, कई घटनाएं घटती हैं। एक: देने के कारण वस्तुओं पर तुम्हारा मोह क्षीण होता है। दो: देने के कारण तुम्हारा प्रेम विकसित होता है। तीन: देने के कारण दूसरा व्यक्ति मूल्यवान बनता है। छोटी-सी भी चीज किसी को दे दो, उस क्षण में तुमने दूसरे को मूल्य दिया।

इसलिए तो भेंट का इतना मूल्य है। चाहे कोई चार पैसे का रूमाल ही किसी को दे जाए, पैसे का कोई सवाल नहीं है। लेकिन जब कोई किसी को कुछ चीज भेंट में दे आता है तो उसका मूल्य स्वीकार कर रहा है कि तुम मेरे लिए मूल्यवान हो। कि मैं तुम्हारे लिए कुछ देने को उत्सुक और तत्पर हूं। कि तुम्हें कुछ देकर मैं आनंदित होता हूं।

As you give, many things happen. One: your attachment to things weakens. Two: your love grows. Three: you confer value upon the other. Even a small gift—at that moment you say, “You are of value to me. I am eager to give to you. Giving to you brings me joy.”

जो व्यक्ति दूसरों से लेकर ही आनंदित होता है, वह केवल सुख ही जानता है, आनंद नहीं जानता। और सब सुख के पीछे दुख छिपा है। क्योंकि जब तुम दूसरों से छीनते हो, तुम दूसरों को छीनने के लिए निमंत्रण दे रहे हो। तुम शत्रुता खड़ी करते हो, जब तुम छीनते हो। जब तुम देते हो, तब तुम मित्रता खड़ी करते हो। देने में आनंद है, और आनंद के पीछे कोई दुख नहीं है।

One who rejoices only in taking knows only pleasure, not joy. And behind pleasure lurks pain—for when you snatch from others, you invite them to snatch from you. You create enmity by taking. By giving, you create friendship. In giving is joy—and behind joy there is no sorrow.

महावीर कहते हैं, समभाव। चीजों को एक ही दृष्टि से देखना। अगर गौर से देखो तो गुलाब का फूल भी मिट्टी है। चंपा का फूल भी, चमेली का फूल भी, आदमी की देह भी, आकाश में खड़े हुए ये वृक्ष भी, हिमालय के शिखर भी, सभी मिट्टी के खेल हैं। सभी एक ही ऊर्जा के खिलौने हैं। अगर तुम धीरे-धीरे देखना शुरू करो तो तुम पाओगे, सारा जीवन एक की ही अनेक-अनेक रूपों में अभिव्यक्ति है। एक की अभिव्यक्ति--तो समता पैदा होती है।

Mahavira says: samabhava—seeing with one eye. Look carefully: a rose is also dust; champa, jasmine—also dust; the human body, these trees under the sky, the peaks of the Himalayas—these are all the play of the same earth, the toys of one energy. Slowly you will see: all life is the expression of One in many forms. One expressing—then equanimity arises.

जानता हूं राह पर दो दिन रहेंगे फूल

I know upon the path flowers live for two days,

आज ही तक सिर्फ है यह वायु भी अनुकूल

Only today the breeze is favorable.

रात भर ही के लिए है आंख में सपना

The dream in the eyes is for a single night,

आंजनी कल ही पड़ेगी लोचनों में धूल

Tomorrow the dust will sting the lashes.

इसलिए हर फूल को गलहार करता हूं

धूल का भी इसलिए सत्कार करता हूं

Therefore I garland every flower,

फूल और धूल में फर्क क्या है? जो फूल है, कल धूल था। जो फूल है, कल फिर धूल हो जाएगा। जो अभी धूल है, कल फूल पर नाचेगी, सुगंध बनेगी, रंग-रूप बनेगी। धूल और फूल में फर्क क्या है? मित्र और शत्रु में फर्क क्या है? जो मित्र था वह शत्रु हो जाता है। जो शत्रु था, वह मित्र हो जाता है। जीवन और मृत्यु में फर्क क्या है? जीवन मृत्यु बनता रहता है, मृत्यु नये जीवन का रूप धरती रहती है। रोज दिन रात बनता है, रात दिन बनती है; फिर भी तुम देखते नहीं।

And honor even the dust.

What is the difference between flower and dust? Yesterday’s dust is today’s flower; today’s flower will be dust tomorrow. What is the difference between friend and foe? A friend becomes an enemy; an enemy, a friend. What is the difference between life and death? Life keeps becoming death; death keeps becoming new life. Day becomes night, night becomes day—yet you do not see.

जानता हूं राह पर दो दिन रहेंगे फूल

I know upon the path flowers live for two days…

आज ही तक सिर्फ है यह वायु भी अनुकूल

 

रात भर ही के लिए है आंख में सपना

 

आंजनी कल ही पड़ेगी लोचनों में धूल

 

इसलिए हर फूल को गलहार करता हूं

Therefore I garland every flower,

धूल का भी इसलिए सत्कार करता हूं

And honor even the dust.

तब एक समभाव पैदा होता है। तब न कोई अपना है, न पराया है। तब कोई न मित्र है, न शत्रु है। तब न किसी से सुख है, न दुख है। तब सब सम है। और जैसे-जैसे बाहर समभाव पैदा होता है, भीतर समता पैदा होती है। असली मूल्य तो समता का है, सम्यकत्व का है, समाधि का है।

Then equanimity arises. Then none is yours, none another’s. None friend, none foe. None gives you joy, none gives you sorrow. All is equal. And as outer equanimity blooms, inner equanimity blossoms. The true value is of samata, of samyakta, of Samadhi.

ये सभी एक ही धातु से बने हैं--सम। सम्यकत्व हो, समाधि हो, संबोधि हो, समता हो, समभाव हो, समत्व हो, सब एक ही धातु से बने हैं--सम। सम पैदा हो जाए। चीजों के भेद महत्वपूर्ण न रह जाएं, चीजों का अभेद दिखाई पड़ने लगे। रूप महत्वपूर्ण न रह जाएं, रूप के भीतर छिपा अरूप पहचान में आने लगे।

सोने के हजारों गहने रखे हैं, गहना दिखाई पड़े तो भूल हो रही है। सब गहनों के भीतर सोना दिखाई पड़ने लगे तो तुम ठीक दिशा पर लगने लगे।

They are all minted from one metal—sam. Samyakta, Samadhi, Sambodhi, samata, samabhava, samatva—all from the same metal—sam. Let sam arise. Let distinctions of forms lose importance; let the undivided be seen in the divided. Thousand ornaments of gold are displayed—if you see only ornaments, you err. If you begin to see gold in all ornaments—you are on the right path.

‘कार्य-अकार्य का ज्ञान, श्रेय-अश्रेय का विवेक, सबके प्रति समभाव, दया, दान में प्रवृत्ति, ये पीत या तेजो लेश्या के लक्षण हैं।’

“Discernment of doing and not doing; discrimination between the beneficial and the harmful; equanimity toward all; compassion; a tendency to give—these are the marks of Peet or Tejo leshya.”

दिल तो सबको मेरी सरकार से मिल जाते हैं

“All hearts, my Lord, are obtained only from Your grace;

दर्द जब तक न मिले दिल नहीं होने पाते

Until pain is received, hearts do not become hearts.”

और जब तक तुम्हारे मन में दया का दर्द न उठे, तब तक तुम्हारे पास दिल है नहीं। धड़कने को दिल मत समझ लेना, जब तक कि दूसरे के दर्द में न धड़के। जब तक सिर्फ धड़कता है, तब तक सिर्फ फेफड़ा है, फुफ्फस है, जब दूसरे के लिए धड़कने लगे, करुणा और प्रेम से धड़कने लगे, तभी दिल है।

And until your heart throbs in another’s pain, you do not have a heart. Do not mistake a pump for a heart. Only when it beats with compassion and love for the other, then it is a heart.

‘त्यागशीलता, परिणामों में भद्रता, व्यवहार में प्रामाणिकता, कार्य में ऋजुता, अपराधियों के प्रति क्षमाशीलता, साधु-गुरुजनों की सेवापूजा में तत्परता, ये पद्म लेश्या के लक्षण हैं।’

“Renunciatory, gentle in inner results, authentic in conduct, straight in action, forgiving toward offenders, eager in service and worship of sadhus and gurus—these are the marks of Padma leshya.”

‘त्यागशीलता’--छोड़ने की क्षमता। पकड़ने की आदत तो सभी की है। धन्यभागी हैं वे, जो छोड़ने की क्षमता रखते हैं। जो छोड़ने की क्षमता रखते हैं, वे ही मालिक हैं। जब तक तुम कोई चीज छोड़ नहीं सकते, तुम उसके मालिक नहीं। जब तक तुम सिर्फ पकड़ सकते हो, तब तक तुम गुलाम हो।

“Renunciatory”—the capacity to let go. All can grasp; blessed are those who can release. Only those who can release are masters. Until you can drop something, you are not its master. If you can only hold, you are its slave.

यह विरोधाभासी लगेगा। लेकिन यह परम सत्यों में एक है कि जब तुम किसी चीज का त्याग कर देते हो, उसी दिन तुम उसके मालिक हुए। जब तक त्याग करने की क्षमता न थी, तब तक गुलाम थे।

Paradoxical as it may sound, it is a supreme truth: when you can renounce a thing, that day you become its master. Until then, a slave.

‘त्यागशीलता, परिणामों में भद्रता.।’

“Renunciatory; gentle in inner results.”

बाहर से हजार घटनाएं घट रही हैं। कोई गाली दे जाता है, कोई सम्मान कर जाता है; कोई सफलता का संदेश ले आता है, कोई विफलता का; लेकिन तुम भीतर भद्र रह सको। तुम्हारी भद्रता अकलुषित रहे। तुम्हारी समता को कोई डिगा न पाए। तुम्हारे भीतर परिणाम तुम्हारी मालकियत में रहें। तुम्हारा कोई मालिक न हो सके। तो विफलता को सफलता को एक-सा देख लेना। सुख का सुसमाचार आए कि दुख की खबर आए, एक-सा देख लेना। तुम्हारा परिणाम अभद्र न हो पाए। तुम्हारे परिणाम में जरा भी डांवाडोलपन न हो।

A thousand events occur outside—insults, honors; success and failure. Yet within, remain noble. Let your nobility be unblemished. Let your equanimity not be shaken. Hold the inner results in your own mastery. Let no one be your master. See success and failure alike; good news and bad—alike. Do not let your inner climate become ignoble. Do not allow even a ripple.

‘व्यवहार में प्रामाणिकता.।’

“Authentic in conduct.”

और तुम जो भी करो, वही करो, जो तुम करना चाहते थे। तुम्हारा भीतर और बाहर एक जैसा हो। तुम्हारे चेहरे पर नकाब न हो। तुम्हारे चेहरे पर मुखौटे न हों। तुम सीधे-साफ, नग्न; तुम जैसे हो वैसे ही; चाहे कोई भी परिणाम हो, तुम अपने को छिपाओ न।

Do only what you truly wish to do. Let the inner and the outer be one. Wear no mask. No face behind a face. Be straightforward, naked—as you are, so appear—whatever the consequences. Do not hide.

प्रामाणिकता बड़ा बहुमूल्य शब्द है। जिसको पश्चिम के अस्तित्ववादी आथेन्टीसिटी कहते हैं, वही महावीर की प्रामाणिकता है।

Authenticity is precious. What the Western existentialists call authenticity—that is Mahavira’s pramanikata.

हम तो अक्सर.अक्सर चौबीस घंटे में तेईस घंटे अप्रामाणिक होते हैं। एक घंटा हम प्रामाणिक होते हैं, जब हम गहरी नींद में होते हैं; उसका कोई मतलब नहीं। अन्यथा हम कुछ कहते, कुछ सोचते, कुछ बतलाते। गिरगिट की तरह हमारा रंग बदलता। हम जैसा मौका देखते, तत्क्षण वैसा रंग धर लेते।

अवसरवादिता प्रामाणिकता के विपरीत है। हमारा अपना कोई स्वर नहीं, कोई आत्मा नहीं। जैसा दूसरा आदमी हम देखते, वैसा ही हम व्यवहार कर लेते हैं। हम समय के अनुसार चलते, आत्मा के अनुसार नहीं।

We are mostly inauthentic twenty-three hours a day; one hour we are authentic—deep sleep; that doesn’t count. Otherwise we think something, say something else; change color like a chameleon; match our behavior to the situation. Opportunism is the opposite of authenticity. We have no inner voice—no soul; we behave as the other demands, not as the soul dictates.

प्रामाणिकता का अर्थ है: हमारे भीतर अपना बल पैदा हुआ। अब हम अपने बल से जीते हैं। कष्ट झेलना पड़े तो झेल लेते हैं, लेकिन सत्य को नहीं खोते।

Authenticity means: we have grown a strength within. Now we live by our own force. If we must suffer, we suffer—but we do not drop the truth.

‘सत्यं वद। धर्मं चर।’ हिंदू शास्त्र कहते हैं, सत्य बोले और धर्म में चले। जैसा हो वैसा कहे। परिणाम की चिंता छोड़ दे। परिणाम का हिसाब न रखे। निष्कपट छोटे बच्चे जैसा हो जाए। बाहर और भीतर के बीच कोई द्वंद्व न रहे। एक धारा बहे।

“Satyam vada. Dharmam chara.”—Speak truth. Walk in dharma. Say as it is. Drop concern for consequences. Keep no account of results. Become guileless like a child. Let there be no inner-outer duality. Let one stream flow.

उस एक धारा के बहने में ही योग उपलब्ध होता है। उस एक धारा के बहने में ही तुम पहली दफा खंड-खंड नहीं रह जाते, अखंड बनते हो। तुम्हारे सारे खंड एक महासंगीत में सम्मिलित होते हैं। तुम्हारे सारे स्वर एक-दूसरे के विपरीत नहीं रह जाते; उन सबके बीच एक संगति, एक संगीत का जन्म होता है।

‘कार्य में ऋजुता.।’

In that single flow yoga happens. In that single flow, for the first time, you cease to be fragmented; you become whole. Your notes stop clashing—they merge into a grand music.

सरलता, सीधापन। कुछ लोग एढ़े-टेढ़े चलते हैं। उनको जाना हो पश्चिम तो पहले पूरब की तरफ जाते हैं। उनको आना हो घर तो पहले बाजार की तरफ जाते हैं। कुछ लोग इरछे-तिरछे चलते हैं। उनकी इरछा-तिरछा चलना आदत हो गई है।

“Straight in action.”

Simplicity, directness. Some walk crookedly. They must go west—first they go east. They must come home—first to the market. Zigzag becomes habit.

तुम भी बहुत बार यही करते हो। किसी से चार पैसे उधार लेने हैं तो तुम सीधे नहीं मांग लेते। तुम पहले कुछ और चालें चलते हो। पहले तुम भूमिका बनाते हो, फिर भूमिका के पीछे से तुम धीरे-धीरे जाल फैलाते हो। फिर आखिर में चार पैसे मांगते हो।

You do it often. You need to borrow four rupees—you do not ask directly. First you weave tricks and prefaces, slowly lay a net, then finally ask.

सीधा-सीधा.महावीर कहते हैं, व्यवहार में, कार्य में ऋजुता! सीधी रेखा। दो बिंदुओं के बीच जो सबसे निकटतम की दूरी है, वह है सीधी रेखा। ऐसे आड़े-तिरछे चलकर बड़ी लंबी यात्रा होती है। और उस यात्रा में बड़ी ऊर्जा व्यय होती है।

Straightforward. Mahavira says: in conduct and work—rectitude. The shortest distance between two points is a straight line. Crooked ways make a long journey; much energy is wasted.

‘अपराधियों के प्रति क्षमाशीलता.।’

“Forgiving toward offenders.”

क्योंकि जो भी अपराधी है, ध्यान रखना, वह भी मनुष्य है--तुम्हारे जैसा; तुम्हारी ही कमियों और सीमाओं से भरा हुआ। तो जिस व्यक्ति ने अपने को पहचाना है, वह दूसरे को क्षमा करने को सदा तत्पर होगा। क्योंकि वह देखेगा, दूसरे में जो हो रहा है, वह मुझमें हो चुका है। दूसरे में जो हो रहा है, वह मुझमें भी हो सकता है। ठीक-ठीक अपने को जाननेवाला व्यक्ति सारे मनुष्यों को जान लिया।

वह चोर को भी क्षमा कर सकेगा क्योंकि वह जानता है, चोर अपने भीतर भी छिपा है। वह क्रोधी को भी क्षमा कर सकता है क्योंकि वह जानता है, क्रोध अपने भीतर भी कहां मिट गया है?

For whoever is an offender—remember—he too is human, like you; filled with your flaws and limits. One who knows himself will always be ready to forgive—for he sees: what happens in the other has happened in me. What happens in him could happen in me. One who truly knows himself, knows all men. He can forgive the thief—for he knows the thief is hidden within. He can forgive the angry—for where is my anger gone?

और जैसे-जैसे तुम अपराधी को क्षमा करने लगते हो, तुम्हारी अपराध की क्षमता कम होने लगती है। अगर तुम अपराधी को क्षमा नहीं करते तो तुम्हारी अपराध की क्षमता कम नहीं होगी। क्योंकि अपराधी को क्षमा न करना एक ही हालत में संभव है कि तुम्हें यह खयाल ही नहीं है कि तुम्हारे भीतर भी ऐसा ही अपराधी पड़ा है। तुम्हारा अपराधी अंधेरे में हो तो ही तुम अपराधी को क्षमा नहीं करते। और जो अंधेरे में है उसे तुम मिटा न सकोगे। जिसने अपनी शक्ल ठीक से देखी, उसने सारे जगत की शक्लें ठीक से देख लीं। अब वह नाराज नहीं है। अब वह समझ सकता है।

And as you forgive the offender, your capacity to offend diminishes. If you do not forgive, it does not. For non-forgiveness is possible only if you have no idea that the same offender is within you. Only what is in the dark cannot be forgiven; and what is in the dark you cannot destroy. One who has seen his own face well, has seen all faces well. He no longer gets angry—he can understand.

‘साधु गुरुजनों की सेवा.।’

“Service of sadhus and gurus.”

और जहां भी तुम्हें दिखाई पड़े कोई भलाई, कोई भला पुरुष, कोई जाग्रत पुरुष, कहीं जरा-सी भी झलक दिखाई पड़े तो महावीर कहते हैं, जो व्यक्ति अपनी अंतरात्मा की खोज में चल रहा है, वह वहां सेवा करने को तत्पर होगा। क्योंकि उस सत्संग से ही आखिरी घटना घटेगी। उस सत्संग से ही तुम्हारे भीतर, भीतर जाने की समझ जगेगी।

Wherever you glimpse goodness—a good man, an awakened man—even a hint—Mahavira says, one who is seeking his inner soul will be ready to serve there. From that satsang the final event happens. From that company, the understanding to go within is born.

जो जाग गए हैं, उनके पास बैठकर उनके जागने को पकड़ना सीखना चाहिए। जो जाग गए हों, उनकी सेवा करके विनम्रता से प्रतीक्षा करनी चाहिए उस अवसर की, जहां उनकी ऊर्जा और तुम्हारी ऊर्जा में कोई तालमेल बैठ जाएगा। जहां उनकी लहर के साथ गठबंधन बांधकर तुम भी अंतर्यात्रा पर निकल जाओगे। जो तुमसे आगे हों, उनका हाथ पकड़ लेने की चेष्टा करनी चाहिए। और गुरुजनों का हाथ पकड़ना हो तो एक ही उपाय है; उसको महावीर सेवा-पूजा कहते हैं।

Sitting near those who have awakened, one learns how to catch awakening. Serving them, waiting humbly for the moment when their energy and yours find a rhythm; when, partnering their wave, you too embark upon the inner journey. If someone is ahead of you, try to take his hand. And to take the hand of the guru there is one way—Mahavira calls it seva-pooja.

अब यह बड़ी विचार की जरूरत है इस संबंध में, क्योंकि ईसाइयत के प्रभाव के बाद सेवा का अर्थ ही बदल गया। जब जैन साधु के पास जाता है तो उससे पूछो कहां जा रहा है? वह कहता है, साधु की सेवा करने। ईसाइयत के प्रभाव के बाद सेवा का अर्थ हो गया है: कोढ़ी की सेवा, बीमार की सेवा, मलेरिया है, प्लेग है, हैजा फैला है, तो सेवा। ईसाइयत ने सेवा का बड़ा साधारण अर्थ लिया है। जिसकी कहीं कोई पीड़ा है, जिसको हम दया कहते हैं, उसको ईसाइयत सेवा कहते हैं। दया में तुम उसकी तरफ जाते हो, जो तुमसे पीछे है।

महावीर सेवा कहते हैं उसकी तरफ जाने को, जो तुमसे आगे है; जो तुमसे ज्यादा स्वस्थतर है। तुम कोढ़ी हो, वह स्वस्थ है। तुम बीमार हो, वह स्वस्थ है। तुम सोए हो, वह जागा है। तुम अंधेरे में पड़े हो, वह रोशनी में खड़ा है। सेवा उसकी, जो हमसे आगे है। दया उसकी, जो हमसे पीछे हो। क्योंकि सेवा में पकड़ने पड़ेंगे चरण। दया में देना होगा, जो हमारे पास है। और सेवा में पाने की तत्परता रखनी होगी, जो दूसरा हमें दे सकता है। सेवा स्वीकार करने की दशा है। अंग्रेजी में वैसा कोई शब्द नहीं है। सर्विस से वह बात पता नहीं चलती, सर्विस से तो दया ही पता चलती है।

This needs reflection, for under Christian influence the meaning of “service” changed. Ask a Jaina, “Where are you going?”—“To serve the sadhu.” Under Christian influence, service became serving lepers, the sick—malaria, plague, cholera—service. Christianity made service ordinary: to those behind you, whom we call compassion. Mahavira uses “service” for going to one ahead of you; more healthy than you. You are leprous; he is healthy. You are asleep; he is awake. You are in darkness; he stands in light. Service of him. Compassion for those behind. For service you must hold the feet; in compassion you give what you have. In service you must be ready to receive what he can give. Service is a state of acceptance. In English there is no exact word; “service” suggests charity.

तो तुम साधारणतः सोच ही नहीं सकते कि परम स्वस्थ आदमी.महावीर खड़े हैं, उनकी सेवा के लिए जा रहे हो, वहां क्या जरूरत है? किसी गरीब की, किसी बीमार की, किसी रुग्ण की सेवा करो। महावीर को सेवा की क्या जरूरत है? वे तो पहुंच गए। वहां तो अब कोई रोग नहीं, कोई पीड़ा नहीं, कोई दुख-दारिद्रय नहीं, उनकी सेवा के लिए क्या जा रहे हो?

Ordinarily you cannot conceive: why go to serve the supremely healthy—Mahavira? Serve the poor, the diseased. Why serve the one who has arrived? There is no disease there, no sorrow, no poverty. Why go to serve him?

लेकिन जैन परंपरा में, पूरब की परंपरा में सेवा का अर्थ है: जिसको मिल गया उसके पास जाना; उसके चरण दाबने, उसके सामने झुकना, उसकी पूजा करनी। इसलिए सेवा और पूजा समानार्थी हैं। सिर्फ पूजा भी कही जा सकती थी, लेकिन पूजा मंदिर की मूर्ति की हो सकती है, सेवा नहीं हो सकती। जीवित गुरु की सेवा और पूजा दोनों हो सकती है। वहां सेवा और पूजा सम्मिलित है।

But in the Eastern tradition, service means: go to one who has attained; press his feet, bow to him, worship. Hence “service and worship” are synonymous. One could say just worship—but idols in temples can be worshiped; they cannot be served. A living guru can be both served and worshiped—there both are blended.

इससे एक बहुत अनूठी दृष्टि पूरब की साफ होती है। पूरब कहता है, दीन और दुखी पर दया करो, आनंद-अमृत को उपलब्ध की सेवा करो। जो तुम्हें पाना है, उस तरफ सेवा से झुके हुए जाओ। जो तुम्हें मिल गया है, वह दूसरे को दे दो, दया करो। दया में दान है। सेवा में झोली फैलाना है।

Thus a unique Eastern insight becomes clear: to the poor and suffering—compassion; to the blissful and immortal—service. Toward what you need to receive—go in service; what you have—give in compassion. In compassion there is giving; in service, a spread-out begging bowl.

ये पद्म लेश्या के लक्षण हैं।

These are the marks of Padma leshya.

‘पक्षपात न करना, भोगों की आकांक्षा न करना, सबमें समदर्शी रहना, राग, द्वेष तथा प्रणय से दूर रहना, ये शुक्ल लेश्या के लक्षण हैं।’

“Not taking sides; having no desire for enjoyments; seeing equally in all; free of attachment, aversion, and even fondness—these are the marks of Shukla leshya.”

और अंतिम लेश्या, शुक्ल लेश्या।

The final leshya—Shukla.

‘पक्षपात न करना’--सत्य जैसा हो, वैसा ही स्वीकार करना; पूर्व पक्षपातों के आधार पर नहीं।

“Not taking sides”—accept truth as it is, not according to prior prejudice.

अब मैं जो यह कह रहा हूं, महावीर के सूत्रों का अर्थ कर रहा हूं, यहां जो जैन बैठे होंगे, वे कहेंगे, बिलकुल ठीक है। लेकिन यह बिलकुल ठीक तुम्हें दिखाई पड़ रहा है या सिर्फ पुराने पक्षपात के कारण?

क्योंकि ये महावीर के सूत्र हैं और तुम जैन हो, इसलिए सिर हिला दिया; तो झूठ हो गया। यह तुम्हें दिखाई पड़े।

Now I am interpreting Mahavira’s sutras here. Those who are Jains may say, “Exactly right.” Is it truly right—or only because of old prejudice? Because these are Mahavira’s sutras and you are Jain, you nod—then it is false. Let it be your seeing.

सत्य पक्षपात से निर्णीत नहीं होता, दर्शन से निर्णीत होता है। किसी धारणा को लेकर सत्य के पास गए कि चूक गए। निर्धारणा से जाना।

Truth is not decided by bias but by vision. If you go to truth carrying a belief, you will miss. Go belief-less.

 

“No desire for enjoyments.”

‘भोगों की आकांक्षा न करना.।’

सांसारिक विषय लोलुपता को तो छोड़ आए बहुत पीछे। छठवीं स्थिति में इस आखिरी पर्दे में भोग की इच्छा छोड़नी है। निश्चित ही महावीर का प्रयोजन है, स्वर्ग में भोग की इच्छा, पुण्य के द्वारा भोग की इच्छा। क्योंकि विषय लोलुपता को तो बहुत पीछे छोड़ आए। वे तो कृष्ण और नील लेश्याओं के हिस्से थे। अब भोग की लिप्सा न करना। परलोक में कुछ मांगना नहीं।

By now you have long since dropped worldly greed. In this sixth and final veil, drop even the desire to enjoy in heaven—enjoyments through merit. The greed for objects belonged to Krishna and Neel leshyas. Now, no appetite for enjoyments—not even in the next world.

 

“Seeing equally in all.”

‘सबमें समदर्शी रहना.।’

पहले कहा, समभाव; अब कहा समदर्शी। समभाव का अर्थ है, भावना। अभी घटना घटी नहीं है, तुम चेष्टा कर रहे हो। तुम प्रयास कर रहे हो, साध रहे हो। समदर्शी का अर्थ है: घटना घट गई। अब तुम्हें दिखाई पड़ने लगा।

समभाव साधते-साधते समदर्शी की अवस्था आती है। पहले तो देख-देख कर, चेष्टा कर-कर के साधना होगा कि सभी में एक का ही विस्तार है। मिट्टी का ही खेल है धूल और फूल दोनों में। मगर ऐसा अभी तुम्हें दिखाई नहीं पड़ता। ऐसा तुमने सुना गुरुजनों से। ऐसा तुमने शास्त्र में सुना। ऐसा तुमने सत्संग में सीखा। इसकी तुम चेष्टा करते हो। जब चेष्टा करते हो, तब क्षणभर को लगता भी है कि ठीक है, धूल और फूल एक है। लेकिन फिर चेष्टा भूली, भटके, फिर फूल, फूल दिखाई पड़ने लगता है, धूल धूल दिखाई पड़ने लगती है। चेष्टा करने से कभी क्षणभर को झलक मिलती है, फिर खो-खो जाती है।

Earlier: samabhava. Now: samadarshi. Samabhava is feeling—practice before realization. Samadarshi means the event has happened—you see. By practicing samabhava, the state of samadarshi arrives. First you try to see: one is expressing in all. The same earth plays as dust and flower. As yet, you do not see this directly—you have heard it from the guru, read in scripture, learned in satsang. You try. For a moment it seems right—flower and dust are one. Then the effort is lost—you see flower as flower, dust as dust. Through effort, sometimes a glimpse; then lost.

समदर्शी का अर्थ है, जो गुरुजनों ने कहा, वह अब तुम्हें स्वयं दिखाई पड़ता है। तुम्हारी दृष्टि पैदा हो गई।

Samadarshi means: what the masters said, you now see yourself. Your own eyes have opened.

‘राग, द्वेष तथा प्रणय से दूर रहना.।’

“Free of attachment, aversion, and even fondness.”

न तो किसी को अपना मानना, न किसी को पराया मानना। न इस संसार से किसी तरह का सुख मिल सकता है--प्रणय की आकांक्षा, कि इस संसार से किसी भी तरह का सुख संभव है, इसकी संभावना को भी स्वीकार न करना। संभावना मात्र का गिर जाना। ये शुक्ल लेश्या के लक्षण हैं।

Neither call anyone “mine,” nor call anyone “other.” Do not accept even the possibility of joy from this world—the very possibility falls away. These are marks of Shukla leshya.

इन एक-एक पर्दों को पार करते चलना है। बहुत दफा भटकोगे, गिरोगे, फिर उठ-उठ आना।

You must pass each veil—often you will wander, fall; rise again.

एक तेरे बिना प्राण ओ प्राण के

Without you, O Life of my life,

सांस मेरी सिसकती रही उम्र भर

My breath sobbed through the years.

भेस भाए न जाने तुझे कौन-सा

Which costume pleases You, I never knew—

इसलिए रोज कपड़े बदलता रहा

So daily I changed my clothes.

किस जगह कब कहां हाथ तू थाम ले

Where and when will Your hand take mine—

इसलिए रोज गिरता-सम्हलता रहा

So daily I fell and rose again.

इस द्वार क्यों न जाऊं उस द्वार क्यों न जाऊं

Why this door, why not that—

घर पा गया तुम्हारा मैं घर बदल-बदल कर

I found Your house by changing houses.

खोज जारी रखनी है। भटकाव होगा, गिरना होगा। उठ आना, सम्हल जाना। बहुत बार वस्त्र बदलने पड़ेंगे। लेकिन धीरे-धीरे, धीरे-धीरे भीतर के बोध सजग होते जाते हैं। और तुम ठीक उस वस्त्र में हो जाते हो, जिस वस्त्र में उस प्रीतम से मिलना हो सकता है, उस भीतर के अंतर्जगत में प्रवेश हो सकता है।

Keep the search alive. There will be wanderings and falls. Rise, gather yourself. Many costumes will change. Slowly, the inner awareness becomes alert—and you come into the right robe, the garment in which the Beloved can be met, the inner journey entered.

वह वेष तो सत्य का है, ऋजुता का है, समदर्शन का है।

That garment is of truth, of rectitude, of equal-seeing.

सत्यं वद। धर्मं चर।

Satyam vada. Dharmam chara.

आज इतना ही।

Enough for today.