Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
पहला सूत्र: ‘सम्यक दर्शन के आठ अंग हैं: निःशंका, निष्कांक्षा, निर्विचिकित्सा, अमूढ़दृष्टि, उपगूहन, स्थिरीकरण, वात्सल्य और प्रभावना।’
First sutra: 'Right vision has eight limbs: fearlessness of doubt, freedom from craving, absence of aversion, un-deluded vision, concealing, stabilization, maternal fondness, and prabhavana.'
एक-एक अंग को बहुत ध्यान से समझना जरूरी है।
Each limb needs to be understood with great care.
‘निःशंका.’
'Nishanka.'
सम्यक दर्शन का पहला अंग, पहला चरण: अभय। मन में कोई शंका न हो, कोई भय न हो।
The first limb of Right Vision, the first step: fearlessness. No doubt in the mind, no fear in the heart.
साहस! क्योंकि जो साहसी हैं वे ही केवल सत्य की खोज पर जा सकेंगे। सत्य की खोज में, समझ से भी ज्यादा मूल्य साहस का है। साहस का अर्थ होता है: जहां कभी न गये हों, जिसे कभी न जाना हो, अपरिचित, अनजान, अज्ञेय--उसमें प्रवेश।
Courage! For only the courageous can embark upon the search for truth. In the search for truth, courage is more valuable than even understanding. Courage means entering that which you have never entered before—uncharted, unknown, unknowable.
सत्य है अपरिचित। उसे अब तक जाना नहीं। जो जाना-माना है, उससे भय मिट जाता है; उससे हम परिचित हो जाते हैं। जिस रास्ते पर बहुत बार आये-गये, उस रास्ते पर फिर डर नहीं लगता। पहली बार, नये रास्ते पर, भय प्रतीत होता है: पता नहीं, रास्ता कहां ले जाये, और पता नहीं रास्ते पर क्या घटे! और सत्य का रास्ता तो तुम कभी चले नहीं। जिस रास्ते पर तुम चले हो, वह है संसार का रास्ता। साहस के अभाव के कारण ही हम बार-बार संसार के रास्ते पर ही परिभ्रमण करते रहते हैं।
Truth is the unfamiliar. It is not yet known. What is known and familiar removes fear; we become acquainted with it. On the road you have walked many times, fear disappears. On a new path, for the first time, fear arises: who knows where it may lead, what may befall! And as for the path of truth—you have never trodden it. The path you have walked is the path of the world. Lacking courage, we go on circling the marketplace endlessly.
मनस्विद कहते हैं कि आदमी अपरिचित सुख से भी डरता है; परिचित दुख को भी पकड़े रखता है, कम से कम परिचित तो है! कम से कम जाना-माना, अपना तो है! इतने दिनों का नाता तो है! अपरिचित सुख से भी भय लगता है, कि पता नहीं क्या हो, क्या घटे! और जो व्यक्ति सत्य की खोज में चला है, वह तो अत्यंत अपरिचित की खोज में चला है।
Psychologists say man is afraid even of unfamiliar happiness; he clings even to familiar suffering—at least it is familiar! At least it is known, it is ours! We have a longstanding relationship with it! The unfamiliar happiness too is frightening—who knows what may happen! And one who has set out in search of truth has set out toward the supremely unfamiliar.
अक्सर लोग सत्य की खोज नहीं करते, शास्त्र को पकड़कर बैठ जाते हैं। क्योंकि शास्त्र में कहीं जाना नहीं--शब्द का खेल है; बुद्धि की खुजलाहट है। तोते की तरह रट लेंगे, याद कर लेंगे और सोच लेंगे, पहुंच गये। जैसे कोई हिमालय के नक्शे को लेकर बैठ जाये, छाती से लगाकर रखे और सोचे कि पहुंच गये; लेकिन हिलेरी को या तेनसिंग को जब गौरीशंकर चढ़ना होता है तो यह छाती पर नक्शे लगाने जैसा नहीं है, यह जीवन को दांव पर लगाना है। साहस चाहिये! मृत्यु भी घट सकती है। जो है वह भी खो सकता है। और उसका तो कोई पता नहीं जो मिलने को है।
People often do not search for truth; they clutch at the scriptures. Because with scripture there is nowhere to go—it is a play of words, an itch of the intellect. One can parrot, memorize, and imagine one has arrived. It is like hugging a map of the Himalayas to one’s chest and thinking one has reached. But when Hillary or Tenzing climbs Gaurishankar, it is not like sticking a map to one’s chest—it is staking one’s life. Courage is needed! Death may happen. What you have may be lost. And there is no guarantee about that which is to be found.
तो जिसके पास जुआरी जैसा दिल है कि जो है उसे दांव पर लगा दे, उसके लिये जो नहीं है, वही केवल सत्य की खोज में सफल हो पाता है। दुकानदार सफल नहीं हो पाते। हिसाबी-किताबी सफल नहीं हो पाते। इसलिये महावीर सम्यक दर्शन का पहला सूत्र कहते हैं: निःशंका। मन में जरा भी भय न हो, तो ही जा सकोगे। अभय का, वीरों का मार्ग है--कायरों का नहीं, भगोड़ों का नहीं।
Only one who has a gambler’s heart—able to stake what is—can succeed in the search for what is not yet. Shopkeepers cannot succeed. Accountants cannot succeed. Hence Mahavira calls the first limb of Right Vision: nishanka. Only when there is not a trace of fear in the mind will you be able to go. It is a path of the fearless, of the brave—not of cowards, not of fugitives.
अब यहां तो उलटी हालत घटी है। जैन धर्म को स्वीकार करनेवाले, जरा भी साहसी नहीं हैं। साहस से उनका कोई संबंध नहीं रहा है और उन्होंने अपनी कायरता को अच्छे-अच्छे शब्दों में ढांक लिया है.अहिंसा! अक्सर मुझे ऐसा दिखाई पड़ा कि जो आदमी डरता है कि कोई उसकी हिंसा न कर दे, वह अहिंसक हो जाता है। इस भय से कि कहीं दूसरा मेरी हानि न कर दे, वह कहता है हानि किसी को पहुंचाना ही नहीं। वह स्वयं भी हानि नहीं पहुंचाता, क्योंकि हानि पहुंचाने में हानि उठाने का खतरा भी जुड़ा है। वह किसी को मारता भी नहीं है, क्योंकि मारने जाने में अपने मारे जाने की भी संभावना खुलती है। वह अहिंसा की बात करता है।
But here the contrary has happened. Those who accepted Jainism are not at all courageous. They have no connection with courage, and they have draped their cowardice in beautiful words—ahimsa! I have often seen that a man who is afraid that someone may do him violence becomes nonviolent. Out of fear that the other may harm him, he says: no one should be harmed. He himself does not harm, because in harming there is the risk of being harmed. He does not kill, because in the very act of killing there is the possibility that he may be killed. He talks of nonviolence.
यहां खयाल रखना, अहिंसा वीरों का वेश है--उनका नहीं जो अभी डर रहे हैं, भयभीत हो रहे हैं, घबड़ा रहे हैं। उनकी अहिंसा किसी काम की नहीं है। वह तो केवल लफ्फाजी है। वह तो ऊपर से थोप लिया आवरण है। वह तो अपने को छिपा लेना है, सुरक्षा है।
Remember, ahimsa is the attire of the brave—not of those who are afraid, trembling, nervous. Their nonviolence is of no use. It is mere rhetoric. A superimposed cover. A hiding place, a security.
महावीर कहते हैं, निःशंका पहला चरण है। और जो संसार से ही घबड़ा गये हैं, वह सत्य की यात्रा पर क्या खाक निकल सकेंगे! जहां डरने जैसा कुछ भी न था, क्योंकि जहां खोने जैसा ही कुछ न था, वहां जो डर गये, वे सत्य की यात्रा पर कैसे निकल सकेंगे? इस भेद को खयाल में लो। सत्य की खोज के नाम पर तुम कहीं संसार से डरकर तो नहीं बैठ गये हो। जैन मुनियों को मैं देखता हूं तो ऐसा ही प्रतीत होता है। अधिक मौकों पर वे सत्य की खोज में नहीं गये, सिर्फ संसार की खोज से रुक गये हैं। संसार की खोज से रुक जाना अनिवार्य रूप से सत्य की खोज नहीं है। हां, सत्य का खोजी संसार की खोज से मुक्त हो जाता है, यह जरूर सही है। लेकिन संसार की खोज छोड़ देने वाला सत्य की खोज पर निकल जाता है, यह आवश्यक नहीं है।
Mahavira says nishanka is the first step. And one who is frightened even of the world—how will he set out on the journey of truth? Where there was nothing at all to fear—for there was nothing to lose—there he was afraid; how will he dare the journey to truth? Keep this distinction in mind. In the name of searching for truth, perhaps you have only sat down out of fear of the world. When I look at Jain monks, this is what appears. In most cases they have not gone in search of truth; they have merely stopped searching the world. Stopping the search for the world is not necessarily the search for truth. Yes, a seeker of truth becomes free of worldly searching—that is true. But one who abandons the world’s search does not necessarily set out for truth.
ऐसा समझो, एक आदमी गौरीशंकर चढ़ने जाता है--गौरीशंकर चढ़ने जायेगा तो पूना छूटेगा। लेकिन पूना छोड़कर कोई बैठ जाये, इससे गौरीशंकर नहीं पहुंच जायेगा। पूना छोड़कर बैठने के हजार उपाय हैं: पूना की ठीक सीमा पर बाहर बैठा रहे; जहां पूना का कारपोरेशन का क्षेत्र शुरू होता है, बस उसकी सीमा पर बैठा रहे। लेकिन इससे कोई गौरीशंकर पर नहीं पहुंच जायेगा। हां, गौरीशंकर की यात्रा पर जो गया है वह पूना से जरूर मुक्त हो जायेगा; उसे पूना छोड़ना ही पड़ेगा।
Understand it this way: a man sets out to climb Gaurishankar—then Poona will be left behind. But if someone leaves Poona and simply sits down, Gaurishankar will not be reached thereby. There are a thousand ways to leave Poona and sit down: sit just outside the city limits; remain at the boundary where the corporation’s area begins. But this does not take you to Gaurishankar. Yes, one who has set out to climb Gaurishankar must certainly leave Poona; leaving Poona is inevitable.
महावीर ने संसार छोड़ा, सत्य की यात्रा पर गये, इसलिये। बड़े साहस का कदम उठाया। लेकिन जैन मुनि!.वह संसार से डरकर बैठ गया है। संसार से जो डर गया वह सत्य में तो जायेगा ही कैसे? परिचित से जो डर रहा है वह अपरिचित में तो जायेगा कैसे? दिखाई पड़नेवाले से जो डर रहा है वह अदृश्य की यात्रा पर तो कैसे कदम उठायेगा? जहां भीड़ है, संगी-साथी हैं, परिवार है, मित्र हैं, उस रास्ते पर, राजपथ पर चलने से डर रहा है, तो बीहड़ वनों में और पगडंडियों पर उतरेगा? सत्य की खोज पर तो जाना पड़ता है अकेले। वहां तो कोई साथी न होगा, कोई संगी न होगा। वहां तो शास्त्र भी छोड़ देने होंगे, शब्द भी छोड़ देने होंगे। वहां तो समाज से जो लिया है वह सब छोड़कर जाना होगा। भाषा भी छोड़ देनी होगी। इसलिये महावीर ने अपने संन्यासी को मुनि कहा था, कि वह भाषा का त्याग कर दे। क्योंकि भाषा तो समाज की ही देन है। गौर से देखें तो भाषा ही समाज है। जब तुम बोलते हो तभी समाज बनता है; जब तुम नहीं बोलते तो समाज नहीं बनता। तुम अगर चुप खड़े हो तो तुम अकेले हो; बोले, कि जुड़े।
Mahavira left the world because he went in search of truth; a great step of courage. But the Jain monk? He sat down out of fear of the world. One who is afraid of the familiar—how will he venture into the unfamiliar? One who is afraid of the visible—how will he step upon the journey of the invisible? If one is afraid even of walking on the royal road where there is a crowd—companions, family, friends—will he descend into trackless forests and footpaths? The search for truth demands going alone. There no companion will be, no associate. There even scripture must be left, words must be left. All that was borrowed from society must be dropped. Even language has to be left. Hence Mahavira called his renunciate a muni—one who renounces speech. For language is a gift of society. Look closely: language is society. When you speak, society is formed; when you are silent, society disappears. If you stand silently, you are alone; if you speak, you are connected.
थोड़ी देर को सोचो! एक गांव तय कर ले कि अब वाणी का त्याग करते हैं, पूरा गांव चुप हो जाये, तो उस गांव में अकेले-अकेले लोग रह जायेंगे। उस गांव में समाज न रहेगा, क्योंकि सेतु गिर जायेंगे। दो आदमियों के बीच जो सेतु हैं वे तो शब्द हैं। अगर सारा गांव तय कर ले कि अब हम चुप होंगे तो गांव मिट जायेगा; व्यक्ति रह जायेंगे, समूह न रह जाएगा। समूह तो जीता है भाषा पर।
Imagine for a moment: a village decides to renounce speech—complete silence falls; then only solitary people will remain in that village. Society will not remain, for the bridges collapse. The bridges between two people are words. If the whole village decides to be silent, the village vanishes; individuals remain, the group no longer does. The group lives upon language.
महावीर ने कहा कि तुम भाषा भी छोड़ोगे तो ही जा सकोगे सत्य तक। हां, जब सत्य को जान लो, तब चाहे भाषा का उपयोग करके लोगों को समझा देना। लेकिन जानते समय छोड़कर जाना होगा, मौन होना होगा, शून्य होना होगा। और जो भी तुम्हारे पास है उस सबको उसके लिए दांव पर लगा देना होगा, जिसको न तुम जानते, न कोई आश्वासन है जिसका कि पक्का है, मिलेगा। क्योंकि कोई दूसरा तुम्हें आश्वासन नहीं दे सकता। अगर मुझे कुछ मिला तो मैं लाख सिर पटकूं तो भी तुम्हें समझा नहीं सकता कि तुम्हें भी मिलेगा। कोई उपाय नहीं है।
Mahavira said you will reach truth only when you drop language. Yes—after you have known truth, you may use language to help others understand. But in knowing, it has to be abandoned—you must be silent, empty. And whatever you have, you must stake it for that which neither you know nor anyone can assure you you will obtain. No one else can give you assurance. If I have attained something, even if I bang my head against the wall, I cannot make you certain that you too will get it. There is no way.
सत्य की अनुभूति आंतरिक है। वस्तुतः नहीं है सत्य, कि तुम्हें दिखा दूं हाथ में रखकर, कि यह रहा सत्य, ताकि तुम्हें भरोसा आ जाये। तुम छूकर तो न देख सकोगे, आंख से न देख सकोगे, कान से सुना न जा सकेगा। भरोसा करना होगा। उसी भरोसे को महावीर कहते हैं: निःशंका, ट्रस्ट। एक गहन श्रद्धा की जरूरत होगी; एक ऐसी श्रद्धा की, जिसमें जरा भी संदेह न हो, क्योंकि जरा भी संदेह हुआ तो संदेह पैर को पीछे खींच लेता है। संदेह पैर को आगे बढ़ने ही नहीं देता। अगर तुम्हें जरा भी डर रहा और पता, पता नहीं होगा ऐसा, न होगा ऐसा--अगर ऐसी तुम आशंका में घिरे रहे, तो कदम उठेगा नहीं।
The realization of truth is inner. Truth is not a thing I can place in your hands and say, here it is—so you may trust. You cannot touch it, you cannot see it with eyes, you cannot hear it with ears. Trust will be needed. Mahavira calls that: nishanka—trust. A deep sraddha will be needed; such a faith in which not even a trace of doubt remains, because a trace of doubt pulls the feet backward. Doubt does not allow the feet to move forward. If you have even a little fear, and keep wondering—who knows whether it will be so or not—if you remain ringed by such apprehensions, the step will not rise.
इसलिए पहला कदम महावीर कहते हैं: निःशंका। लेकिन हम तो बड़ी आशंका से भरे हैं। और हमारी आशंकाएं बड़ी अदभुत हैं! हमारी आशंकाएं ऐसी हैं कि जैसे कोई नंगा कहे कि मैं नहाऊं कैसे, क्योंकि नहा लूंगा तो फिर कपड़े कहां निचोडूंगा, कपड़े कहां सुखाऊंगा! नंगा है, कपड़े हैं नहीं; लेकिन स्नान नहीं करता इस डर से कि कहीं कपड़े भीग न जायें। भिखारी है, डरता है कि कहीं चोर-लुटेरे न मिल जाएं। पास कुछ भी नहीं। लुटेरे मिल भी जाएंगे तो उन्हीं को लुटना पड़ेगा, कुछ देकर जाना पड़ेगा। लेकिन, भिखारी भी डरता है कि कहीं चोर-लुटेरे न मिल जाएं। हमारी दशा ऐसी ही है। हमारे पास कुछ भी नहीं और आशंका बहुत है कि कहीं खो न जाये।
So the first step, Mahavira says, is nishanka. But we are full of apprehensions. And our apprehensions are most strange! Our apprehensions are like a naked man saying, How shall I bathe? If I bathe, where will I wring my clothes, where will I dry them! He is naked; there are no clothes; yet he avoids bathing for fear the clothes may get wet. A beggar fears that robbers may appear. He has nothing. Even if robbers come, they will have to be robbed themselves and leave something behind. Yet the beggar fears robbers. Our condition is the same. We have nothing at all—and the apprehension is great lest something be lost.
कभी तुमने सोचा, क्या है तुम्हारे पास जो खो जायेगा? हाथ तुम्हारे खाली हैं, हृदय तुम्हारा रिक्त है, संपत्ति के नाम पर कुछ ठीकरे इकट्ठे कर रखे हैं जो मौत तुमसे छीन ही लेगी। तुम लाख उपाय करो तो भी अंततः मौत से तुम हारोगे। कितने ही बचो, इधर बचो उधर बचो, इधर छिपो उधर छिपो, एक न एक दिन मौत तुम्हारी गर्दन पकड़ ही लेगी।
Have you ever thought what you have that can be lost? Your hands are empty, your heart is vacant, and the few shards gathered under the name of property—death will snatch them anyway. Struggle as you may—in the end you will lose to death. Hide here, hide there—one day death will seize your throat.
अंततः मौत जीतेगी, तुम न जीत पाओगे--इतनी बात निश्चित है। बीच में कितनी देर तुम धोखा दे लेते हो, मौत को इससे क्या फर्क पड़ता है? अंततोगत्वा मौत तुम्हारी गर्दन पकड़ लेगी और तुम्हारे ठीकरों को उगलवा लेगी। जिसे तुमने इनकमटैक्स आफिस से बचा लिया होगा, उसको तुम मौत से न बचा सकोगे। जिसको तुमने चोरों से, डाकुओं से बचा लिया होगा, उसको तुम मौत से न बचा सकोगे।
In the end death will win; you will not. This much is certain. For how long you deceive death in the meantime—what difference does it make to death? Ultimately death will seize your throat and make you disgorge your shards. What you saved from the income-tax office you will not be able to save from death. What you saved from thieves and bandits you will not be able to save from death.
यहां, पहली तो बात: तुम्हारे पास कुछ है नहीं, और जो तुम्हारे पास है वह सब मौत छीन लेगी। तो गंवाने का डर क्या है? भय क्या है? लेकिन तुम बड़े भयभीत होते हो।
First, there is nothing you truly have; and what you do have, death will take. Then what is there to lose? What is there to fear? And yet you tremble so much.
महावीर कहते हैं, ठीक से अपनी स्थिति को समझो तो आशंका का कोई कारण ही नहीं है। आशंका के लिए जरा भी कोई आधार नहीं है। आशंका कल्पित है और जब आशंका गिर जाये, और तुम देख लो खुली आंख से कि आशंका की तो कोई बात ही नहीं है, मेरे पास कुछ है नहीं.।
Mahavira says: understand your situation rightly, and there remains no reason for apprehension—no basis at all. Apprehension is imagined. And when apprehension falls, and you see with open eyes there is nothing at all to fear—nothing is in my hands—
मैंने सुना है, मुल्ला नसरुद्दीन के द्वार पर एक भिखारी आया। तो मुल्ला ने उसे देखते ही से कहा कि मालूम होता है गांव में नये-नये आये हो।
I have heard: a beggar came to Mulla Nasruddin’s door. Seeing him, Mulla immediately said, It seems you have newly arrived in this town.
उस भिखारी ने कहा, आप कैसे पहचान गए? बिलकुल ठीक कहते हैं। मैं अभी स्टेशन से ही उतरकर चला आ रहा हूं। मगर आप पहचाने कैसे? आप कोई ज्योतिषी हो?
The beggar said, How did you recognize it? You are exactly right. I have just come from the station. But how did you know? Are you an astrologer?
उसने कहा कि मैं कोई ज्योतिषी नहीं, लेकिन गांव के भिखारी जानते हैं कि यहां कुछ मिलेगा नहीं।
He said, I am no astrologer. But the town’s beggars know: from here nothing is got!
भिखारी को भी देने योग्य हमारे पास क्या है! हमारे पास है ही कहां कुछ! लेकिन हम मानकर बैठे हैं, मान्यता है, और मान्यता में हम काफी रस लेते हैं। मान्यता के ढक्कन को उघाड़कर भी भीतर के खाली बर्तन को नहीं देखते। डर लगता है कि कहीं ऐसा न हो कि खाली ही हो! मुट्ठी हम बांधकर रखते हैं, खोलते नहीं, क्योंकि कहीं दिखाई न पड़ जाये कि खाली है। हम अपने को समझाये रखते हैं कि है, बहुत है। हम गुनगुनाते रहते हैं कि बहुत है। और फिर आशंका पैदा होती है कि कहीं छिन न जाये।
We have nothing even to give a beggar! Where do we have anything? But we go on believing we have, and we derive much sweetness from the belief. We never lift the lid of belief to see the empty pot within. We are afraid the pot might actually be empty! We keep our fists tightly closed; we do not open them—for what if it is revealed that they are empty? We go on convincing ourselves that we have, much have we. We hum little songs that we have much. Then the apprehension arises that it may be snatched.
महावीर जब तुमसे कहते हैं, आशंका नहीं चाहिये, निःशंका की स्थिति चाहिये, तो वे यह नहीं कह रहे हैं कि तुम निःशंका को आरोपित करो। वे इतना ही कह रहे हैं कि तुम अपनी आशंका को जरा गौर से खोलकर, आंखों के सामने बिछाकर तो देख लो: वहां कोई कारण है? कोई भी कारण नहीं है! जिस दिन तुम्हें ऐसी दृष्टि उपलब्ध होगी कि डरने का कोई भी कारण नहीं है, खोने का कोई उपाय नहीं, क्योंकि है ही नहीं, उसी क्षण तुम्हारे जीवन में एक नई ऊर्जा का आविर्भाव होगा। उस नई ऊर्जा को कहो: श्रद्धा, भरोसा, ट्रस्ट। उस नई ऊर्जा को कहो: निःशंका। तब तुम असंदिग्ध भाव से बिना पीछे लौटकर देखे, सत्य की खोज में निकल जाओगे। वह भाव तुम्हें, यह अनुभव कि मेरे पास कुछ भी नहीं है, ना-कुछ ही दांव पर लगाना है, मिला तो ठीक न मिला तो कुछ खोता नहीं--तो फिर दांव पर लगाने में तुम झिझकोगे नहीं। तुम सभी दांव पर लगा दोगे।
When Mahavira says to you: no apprehension is needed—nishanka is needed—he is not saying: impose fearlessness upon yourself. He is only saying: unfold your apprehension, lay it before your eyes and look carefully: is there any ground there? There is none! The day this vision dawns—that there is not the slightest reason to fear, there is no way to lose because there is nothing—that very moment a new energy will be born in your life. Call that new energy: sraddha, trust. Call it nishanka. Then you will set out in search of truth without a backward glance, with an unambiguous heart. When this realization descends—that there is nothing in my possession, it is a nothing I stake; if I attain, good—if not, nothing is lost—then you will not hesitate to stake. You will stake all that you have.
मैंने सुना है, एक आदमी अमरीका की एक कार बेचने वाली दुकान में गया। वह जिस कार को खरीदना चाहता था, उसका मिलना मुश्किल था। दुकानदार ने कहा, ‘कम से कम साल भर रुकना पड़ेगा। लंबा क्यू है। और कोई उपाय नहीं अभी देने का।’ वह आदमी बड़ा नाराज हो गया। उसने कहा कि सालभर! गुस्से में उसने अपने खीसे से नोटों के बंडल निकाले और जो कचरा फेंकने की टोकरी थी, उसमें डालकर दरवाजे के बाहर हो गया। दुकानदार भी चकित हो गया। और बहुत धनी लोग देखे थे, मगर यह आदमी अदभुत है! हजारों डालर, ऐसे कचरे में डालकर चला गया। उसने जल्दी से नोट निकलवाये, गिनती करवाई; दुगने थे, जितने कि कार के दाम हो सकते थे। उसने फौरन अपने आदमियों को कहा कि जाकर कार उसके घर पहुंचा दो। कार घर पहुंचा दी। दूसरे दिन वह हैरान हुआ। भागा हुआ उस आदमी के घर गया और कहा, ‘महानुभाव! वह सब नोट नकली हैं।’ उस आदमी ने कहा, नकली न होते तो हम कचराघर में फेंकते?
I have heard: a man went into a car showroom in America. The car he wanted was hard to get. The dealer said, You will have to wait at least a year. The queue is long. There is no other way. The man was furious. A year! In his anger he pulled bundles of notes from his pocket and flung them into the wastebasket and walked out the door. The dealer was astonished. He had seen wealthy men, but this was strange! Thousands of dollars tossed into the trash. He quickly retrieved the notes, had them counted; they were twice the price of the car. He immediately sent the car to the man’s house. The next day he was stunned. He rushed to the man’s house and said, Sir! All those notes were counterfeit. The man said, If they were not counterfeit, would I have thrown them in the trash?
एक बार तुम्हें दिखाई पड़ जाये कि नोट नकली हैं, तो कचराघर में फेंकना भी आसान है। अड़चन कहां है? वस्तुतः ढोना मुश्किल हो जायेगा। उस बोझ को तुम किसलिये ढोओगे! उस बोझ को किस कारण ढोओगे!
Once you see the notes are fake, it is easy to throw them away. Where is the difficulty? In fact, carrying them becomes the difficulty. Why carry that burden? For what?
महावीर तुमसे श्रद्धा जन्माने को नहीं कहते। यही महावीर का और अन्य शिक्षकों का भेद है। महावीर कहते हैं, तुम अपनी आशंका को ठीक से पहचान लो, वह गिर जाएगी। जो शेष रह जायेगा, वही श्रद्धा है। इसलिये महावीर श्रद्धा शब्द का उपयोग नहीं करते। एक-एक शब्द खयाल करना। यहां महावीर श्रद्धा कह सकते थे, लेकिन नहीं कहा; साहस कह सकते थे, नहीं कहा। नकारात्मक शब्द उपयोग किया: निःशंका। कोई विधायक शब्द उपयोग न किया, क्योंकि विधायक की कोई जरूरत नहीं है। सिर्फ आशंका की समझ आ जाए कि व्यर्थ है, कोरी है, अकारण है--जैसे ही आशंका गिर जाती है तो जो शंकारहित चित्त की दशा है वही श्रद्धा है, वही साहस है, वही अभय है। तुम्हारे भीतर एक अनूठी ऊर्जा का जन्म होगा। वह दबी पड़ी है। तुम्हारी चट्टान ने, आशंका की चट्टान ने उस झरने को फूटने से रोका है। हटा दो चट्टान: झरना अपने से फूट पड़ेगा! झरना तो है ही! झरना तुमने खोया नहीं है।
Mahavira does not tell you to generate trust. This is Mahavira’s difference from other teachers. He says: simply recognize your apprehension rightly—it will drop. What remains is trust. Hence Mahavira does not use the word sraddha here. Notice each word. He could have said sraddha, but he did not; he could have said courage, but did not. He used a negative word: nishanka—without doubt. He used no positive term, because no positive doing is needed. Simply understand that apprehension is futile, hollow, baseless—when apprehension drops, the doubtless state of consciousness that remains is sraddha, is courage, is fearlessness. A unique energy will be born within you. It is already there, dammed up. Your rock of apprehension has prevented the spring from bursting forth. Remove the rock—the spring will flow of itself. The spring has not been lost.
इसलिए महावीर नहीं कहते कि झरने को खोजो। महावीर नहीं कहते कि श्रद्धा को आरोपित करो। महावीर कहते हैं, सिर्फ आशंका को उघाड़ो।
Therefore Mahavira does not say: seek the spring. He does not say: impose trust. He says: only expose your apprehension.
दूसरा चरण है: निष्कांक्षा। जो भी तुम करो सत्य की खोज में, उसमें कोई आकांक्षा मत रखना। क्योंकि आकांक्षा ही संसार है। अगर सत्य की खोज पर भी आकांक्षा लेकर गये, तो तुम अपने को धोखा दे रहे हो, तुम संसार में ही दौड़ रहे हो। तुम्हें भ्रांति हो गई है कि तुम सत्य की खोज पर जा रहे हो। सत्य की खोज पर वही जाता है जिसकी आकांक्षा गिर गई।
The second step is: nishkanksha—freedom from desire. Whatever you do in the search for truth, harbor no craving within it. Desire itself is the world. If you carry desire even into the search for truth, you are deceiving yourself; you are still running in the world. You are mistaken that you are searching for truth. Only he seeks truth whose desire has fallen.
आकांक्षा को हम समझें। फिर नकारात्मक शब्द है: निष्कांक्षा। आकांक्षा क्या है? जैसे हम हैं उससे हम राजी नहीं हैं। एक बड़ी गहरी बेचैनी है--कुछ होने की, कुछ पाने की, कहीं और होने की, कहीं और जाने की। जहां हम हैं वहां अतृप्ति! जैसे हम हैं वहां अतृप्ति! जो हम हैं उससे अतृप्ति! कुछ और होना था, कहीं और होना था। किसी और मकान में, किसी और गांव में! किसी और पति के पास, किसी और पत्नी के पास! कोई और बेटे होते! कोई और देह होती! कोई और तिजोड़ी होती! लेकिन कुछ और! ‘कुछ और’ की दौड़ आकांक्षा है।
Let us understand desire. Again, a negative term—nishkanksha. What is desire? We are not content as we are. There is a deep restlessness—to become something, to possess something, to be somewhere else, to go someplace else. Where we are—discontent! As we are—discontent! With what we are—discontent! Something else should have been—some other body, some other house, some other village! Some other husband, some other wife! Some other sons! Some other safe—always something else! The race for ‘something else’ is desire.
तुम थोड़ा सोचो! कहीं भी तुम होते, क्या इससे आकांक्षा की दौड़ रुक जाती? तुम सोचते हो, जिस महल में तुम्हें होना चाहिए था, उसमें कोई है, उससे तो पूछो! वह कहीं और होने की दौड़ में लगा है। तुम जिस पद पर नहीं हो और सोचते हो, होना चाहिए थे, उस पद पर भी कोई है। उससे तो पूछो! वह कहीं और जाने की तैयारी में लगा है। जिस गांव तुम पहुंचना चाहते हो, वहां भी कोई रहता है। उससे तो पूछो! वह बिस्तर-बोरिया बांधे बैठा है कि कब ट्रेन मिल जाये कि वह कहीं और चल पड़े।
Think a little: wherever you were, would the race of desire have stopped? You think there is someone living in the palace where you should have been living—ask him! He is preparing to go elsewhere. The post you do not hold and think you should have held—someone holds it; ask him! He is readying to go elsewhere. The village you want to reach—someone lives there; ask him! He has already packed his bedroll, waiting for a train to go somewhere else.
यहूदियों में एक कहानी है। एक यहूदी धर्मगुरु ने--गरीब आदमी था--एक रात सपना देखा। सपना देखा कि देश की राजधानी में जो पुल है नदी के ऊपर, उसके एक किनारे बिजली के ठीक खंभे के नीचे बड़ा धन गड़ा है। उसने धन भी देखा--हीरे-जवाहरात चमकते हुए! सुबह उठा, सोचा सपना है। लेकिन दूसरी रात सपना फिर आया, ठीक वैसा का वैसा। दूसरे दिन सुबह जागकर वह एकदम यह न कह सका कि सपना है, क्योंकि सपने इस तरह नहीं दुहरते। फिर भी उसने सोचा कि क्या भरोसा, कहां जाना! लेकिन तीसरी रात सपना फिर आया, तब रुकना मुश्किल हो गया। उसने कहा, कोई राजधानी इतनी दूर भी नहीं है, जाकर देख तो आऊं मामला क्या है! वह कभी राजधानी गया भी न था। जब वह गया तो चकित हुआ। ठीक जैसा पुल उसने सपने में देखा था वैसा ही पुल राजधानी का है। तब तो उत्साह बढ़ा। तेजी से चलने लगा। दूसरी तरफ पहुंचा। ठीक बिजली का खंभा वहीं है जहां सपने में देखा था। ठीक वैसा ही बिजली का बल्ब लगा है--तब तो भरोसा और बढ़ा। लेकिन एक मुसीबत थी। सपने में उसने यह न देखा था कि एक पुलिसवाला वहां पहरा देता है। तो वह राह देखने लगा कि पुलिसवाला जाये तो मैं खोदकर देखूं। लेकिन पुलिसवाला तभी जाता जब दूसरा आ जाता, ड्यूटी बदलती। वह दो-तीन दिन ऐसे चक्कर मारता रहा। पुलिसवाले ने भी बार-बार इस आदमी को वहां चक्कर मारते देखा। उसे बुलाया पास और कहा कि सुनो, क्या मामला है? आत्महत्या करनी है पुल से कूदकर? क्योंकि इसीलिये वहां वह खड़ा रहता था कि कोई आत्महत्या न कर ले। मामला क्या है?
उस यहूदी धर्मगुरु ने कहा, अब आपसे छिपाना क्या है; एक सपने के चक्कर में पड़ गया हूं। वह पुलिसवाला हंसा और उसने कहा, ठहरो! इसके पहले कि तुम अपना सपना कहो, मैं भी तुम्हें कह दूं। तीन दिन से मैं भी एक सपना देख रहा हूं। मैं एक सपना देख रहा हूं कि फलां-फलां गांव में.। जो उसने नाम लिया तो वह धर्मगुरु बड़ा हैरान हुआ, वह तो उसी के गांव का नाम है! फलां-फलां गांव में फलां-फलां नाम का एक धर्मगुरु है।
There is a Jewish story. A poor rabbi one night dreamt that under a streetlamp at the end of the bridge in the capital, a great treasure lay buried. He saw the jewels glittering! In the morning he thought: just a dream. The second night the same dream came, exactly so. In the morning he could not dismiss it—dreams do not repeat like that. Still he hesitated. On the third night the dream came again; then it was difficult to resist. He said, the capital is not so far—let me see what this is! He had never even been to the capital. When he arrived, he was astonished. The bridge was exactly as in his dream. His enthusiasm rose. He hurried to the far side. The streetlamp stood exactly where it had in the dream. His trust increased. But there was a problem—he had not seen in the dream that a policeman stood guard there, to prevent suicides. He waited for the policeman to leave so he could dig. But the policeman only left when another came to replace him. For two three days he loitered. The policeman too saw him circling and called him: What is the matter? Want to jump? The rabbi said, What is there to hide—I am entangled in a dream. The policeman laughed and said, Wait! Before you tell me your dream, let me tell you mine. For three days I too have had a dream. I dream that in such-and-such village—he named the village; the rabbi was startled—it was his own village!—in such-and-such house, there is a rabbi—he named him.
उसने कहा, अरे ठहरो! यह मेरा नाम है और मेरे गांव का तुम पता ले रहे हो! मैं ही हूं वह धर्मगुरु।
The rabbi said, Stop! That is my name and my village. I am that rabbi!
वह पुलिसवाला बहुत हंसा। उसने कहा कि मैं तीन दिन से एक सपना देखता हूं कि जहां धर्मगुरु सोता है उसके बिस्तर के नीचे एक खजाना गड़ा है। मैं तो एक दिन तो सोचा सपना है, दूसरे दिन कैसे सोचूं कि सपना है! हीरे-जवाहरात सब साफ दिखाई पड़ते हैं। और आज तीसरी रात फिर सपना देखा है। और तुमसे इसलिए कह रहा हूं कि तुम्हारा चेहरा उस सपने में मुझे दिखाई पड़ता है। यह माजरा क्या है? तुम तीन दिन से यहां चक्कर भी लगा रहे हो।
The policeman laughed heartily. For three days I have dreamt that under the bed where this rabbi sleeps a treasure is buried. The first day I thought it’s only a dream; the second day—how could it be only a dream! I saw the jewels clearly. And last night again I dreamt. And your face, it seems to me, is the face I saw in the dream. What is going on? You too have been circling here three days.
उस धर्मगुरु ने कहा कि अब कुछ माजरा नहीं है। मैं कुछ और ही सपना देखा हूं। लेकिन अब मैं कुछ कहूंगा नहीं, अब मैं जाता हूं गांव अपने वापस।
The rabbi said, Now there is nothing to tell you further. I have dreamt something else. But I won’t say it. I am going back to my village.
वह भागा आया। उसने अपनी खाट के नीचे खोदा, पाया, खजाना था!
He ran. He dug beneath his cot—there was the treasure!
हसीद फकीर इस कहानी में बड़ा रस लेते हैं। क्योंकि यह कहानी जीवन की कहानी है। तुम सोच रहे हो, कहीं और खजाना गड़ा है, किसी राजधानी में, किसी पुल के पास। वहां जो खड़ा है वह सोच रहा है कि तुम्हारे घर खजाना गड़ा है।
The Hasidim savor this story greatly—it is the story of life. You are thinking the treasure is buried elsewhere, near some bridge in some capital. The one standing there is thinking the treasure is buried in your home.
तुमने कभी देखा! कभी-कभी राह से चलते भिखमंगे को देखकर भी धनपति के मन में भी ईर्ष्या आ जाती है। कभी-कभी सम्राटों के मन में ईर्ष्या आ जाती है। क्योंकि जिस मस्ती से भिखारी चल सकते हैं उस मस्ती से सम्राट तो नहीं चल सकते। बोझ भारी है, चिंता बहुत है। रात सो भी नहीं सकते। कौन सम्राट सो सकता है भिखारी की तरह! राह के किनारे की तो बात दूर; सुंदरतम, सुविधा से सुविधापूर्ण कक्षों में भी, आरामदायक बिस्तरों पर भी नींद नहीं आती। चिंताएं इतनी हैं, मन ऊहापोह में लगा रहता है। और भिखारी राह के किनारे, अखबार को बिछाकर ही सो जाता है और घुर्राटे लेने लगता है। कभी-कभी सम्राटों के मन में भी ईर्ष्या उठती है कि ऐसा स्वास्थ्य, ऐसी निश्चिंतता, ऐसी शांति, ऐसे विश्राम की दशा काश, हमारी भी होती! भिखमंगा भी रोज महल के पास से निकलता है, सोचता है, काश, हमारे पास ऐसा महल होता!
Have you seen? Sometimes, seeing a vagabond on the road, envy arises even in the heart of the rich. Sometimes even emperors feel envy. For the gait with which a beggar walks—an emperor cannot. The burden is heavy, worries are many. He cannot sleep at night. What emperor can sleep like a beggar? Not to speak of the roadside—even in the most luxurious chambers, on the softest beds, sleep will not come. Anxieties abound; the mind is in turmoil. The beggar spreads a newspaper by the road and sleeps—and snores. Sometimes envy arises in emperors’ hearts: such health, such carefreeness, such peace, such rest—if only it were ours! The beggar passes the palace daily and thinks, if only I had such a palace!
आकांक्षा का अर्थ है: तुम जहां हो वहां राजी नहीं। जो जहां है वहां राजी नहीं। कहीं और दिखाई पड़ता है जीवन का स्वप्न पूरा होता। वहां जो है, उसका भी जीवन का स्वप्न पूरा नहीं हो रहा है। यहां भिखमंगे तो पराजित हैं ही, यहां सिकंदर भी पराजित हैं। यहां भिखमंगे तो खाली हाथ हैं ही, यहां सिकंदर भी खाली हाथ हैं। जिस दिन तुम्हें आकांक्षा की यह व्यर्थता दिखाई पड़ जाती है, उसी दिन निष्कांक्षा पैदा होती है, निष्काम-भाव पैदा होता है।
Desire means: you are not content where you are. No one is content where he is. The dream of life seems to be fulfilled somewhere else. Yet those there are also unfulfilled. Here beggars are defeated; here Alexander too is defeated. Here beggars are empty-handed; here Alexander too is empty-handed. The day you see the futility of desire, that day nishkanksha arises—the desireless state is born.
सत्य के जगत में तुम आकांक्षा से नहीं जा सकोगे। क्योंकि सभी आकांक्षा संसार में लौटा लाती है। तो महावीर कहते हैं, अगर तुम स्वर्ग की आकांक्षा से सत्य की खोज करो, चूक जाओगे। क्योंकि स्वर्ग की खोज फिर संसार की ही खोज है। परिमार्जित, सुधरे हुए संस्कार--संसार का ही संस्करण है वह। यहीं जो सुख नहीं मिल पाये हैं, उनका ही बढ़ा-चढ़ा रूप है, फैला विस्तार है। जो शराब यहां नहीं पी, वहां बहिश्त में उसके झरने बहाये हैं--वह तुम्हारी ही कल्पना है। जो स्त्रियां यहां उपलब्ध नहीं हो सकीं, वहां अप्सराओं की तरह बैठी तुम्हारी प्रतीक्षा कर रही हैं! इतना ही नहीं, अगर तुम किसी वृक्ष के नीचे ध्यान वगैरह करो, तो उर्वशी और मेनका आकर तुमको परेशान करेंगी। तुम्हारी प्रतीक्षा कर रही हैं बिलकुल कि तुम कब करो तपश्चर्या कि वे आयें। यह वासना, अतृप्त वासना ही, नये-नये विक्षेप कर रही है। यह अतृप्त वासना का ही विस्तार है।
You cannot enter the realm of truth through desire. All desire brings you back to the world. Mahavira says if you seek truth out of desire for heaven, you will miss. For the search for heaven is again the search for the world. A refined, improved edition of the world. The pleasures not found here—only an inflated, expanded version there. The wine not drunk here—its streams flow in paradise—this is your projection. The women not gained here—apsaras sit there awaiting you! Not only that—if you meditate beneath some tree, Urvashi and Menaka will come to tempt you. They are waiting just for the day you begin austerities—so they may arrive. It is the same unfulfilled desire creating new distractions; an expansion of unfulfilled craving.
तो महावीर कहते हैं, किसी भी तरह के लाभ की आकांक्षा--वह स्वर्ग का ही लाभ क्यों न हो--संसार में लौटा लायेगी, सम्यक दृष्टि पैदा न होगी।
So Mahavira says any desire for profit—even if it be heavenly profit—will return you to the world; Right Vision will not arise.
निष्कांक्षा! कैसे निष्कांक्षा पैदा हो? आकांक्षा को समझने से; आकांक्षा की व्यर्थता को देख लेने से। जैसे कोई आदमी रेत से तेल निचोड़ रहा हो, और न निचुड़ता हो और परेशान हो रहा हो और कोई उसे बता दे कि ‘पागल, रेत में तेल होता ही नहीं; इसलिए तू लाख उपाय कर, तेरे उपायों का सवाल नहीं है, तेल निकलेगा नहीं; तू लाख सिर मार, तेरा सिर टूटेगा, गिरेगा, रेत से तेल निकलेगा नहीं।’
Nishkanksha! How does it arise? By understanding desire; by seeing its futility. As if a man were pressing oil from sand; it does not come, he is distressed; and someone tells him, Fool, there is no oil in sand. No matter how you try—the problem is not your method—oil will not come. You may bang your head—your head will break; oil will not come from sand.
अकांक्षा से कभी सत्य नहीं निकला, क्योंकि आकांक्षा स्वप्नों की जननी है। आकांक्षा का जिसने सहारा पकड़ा, वह सपनों में खो गया; उसने अपने सपनों का संसार बना लिया। लेकिन सत्य उससे कभी निकला नहीं। वह रेत की तरह है; उससे तेल निकल नहीं सकता। तेल वहां है नहीं।
Truth has never been squeezed from desire, because desire is the mother of dreams. One who leans on desire gets lost in dreams; he constructs a world of his own fantasies. But from desire, truth never emerges. Sand—it has no oil.
ध्यान रखना, महावीर की प्रक्रिया का यह अनिवार्य हिस्सा है कि वह जो है उसे देखने को कहते हैं। आकांक्षा है तो आकांक्षा को देखो, पहचानो, परखो, चारों तरफ से अवलोकन, निरीक्षण करो, विश्लेषण करो। खोज करो कि इससे तुम जो चाह रहे हो वह हो भी सकता है? अगर नहीं हो सकता तो आकांक्षा गिर जायेगी। जो शेष रह जायेगी, चित्त की दशा, निष्कांक्षा, वही दूसरा चरण है सम्यक दृष्टि का।
Remember, this is essential in Mahavira’s process: he asks you to see what is. If there is desire, look at desire, recognize it, examine it, observe it from all sides, analyze it. Investigate whether that which you want can come from it. If it cannot, desire will fall. The state of consciousness that remains—nishkanksha—is the second limb of Right Vision.
तीसरा: निर्विचिकित्सा। जुगुप्सा का अभाव। अपने दोषों को तथा दूसरों के गुणों को छिपाने का नाम है जुगुप्सा। प्रत्येक व्यक्ति उलझा है जुगुप्सा में। हम अपने दोष छिपाते हैं और दूसरों के गुण छिपाते हैं।
Third: nirvichikitsa—absence of disgust. The name of hiding one’s own faults and hiding the virtues of others is jugupsa (aversion, guile). Every person is entangled in it. We hide our faults and suppress others’ virtues.
अगर तुमसे कोई कहे फलां आदमी देखा, कितनी प्यारी बांसुरी बजाता है, तुम फौरन कहते हो: वह क्या बांसुरी बजायेगा! चोर, लुच्चा, लंपट! अब चोर, लुच्चा, लंपट से बांसुरी बजाने का कोई भी संबंध नहीं है। कोई चोर है, इससे बांसुरी बजाने में बाधा नहीं पड़ती। लेकिन तुम तत्क्षण दबा देते हो कि वह चोर है, वह क्या बांसुरी बजायेगा!
If someone says to you, Have you seen that man? How sweetly he plays the flute!—you instantly say: What flute! He’s a thief, a lout, a debauchee! Now being a thief or a lout has nothing to do with flute-playing. He may be a thief—still he can play the flute. But you immediately crush his virtue by stamping him a thief—what flute will he play!
और तुम अपने दोषों को छिपाये चले जाते हो। तुम अगर क्रोध भी करते हो तो जिस पर क्रोध करते हो उसी के हित के लिये करते हो, सुधार के लिये, एक तरह की सेवा समझो। अगर तुम बच्चे को पीटते भी हो, तो उसी के भविष्य के लिये। हालांकि कभी पीटने से, किसी का भविष्य बना नहीं, बिगड़ा भला हो। मां अगर बेटे को पीटती है, तो सोचती है, क्योंकि वह कपड़े खराब कर आया, धूल-धवांस में खेला, या गलत बच्चों के साथ खेला। लेकिन अगर भीतर खोज करे तो पायेगी कि वह क्रोध से उबल रही थी। पति से कुछ झंझट हो गई थी। पति पर न फेंक पाई क्रोध को, बच्चे की प्रतीक्षा करती रही। क्योंकि यह बच्चा कल भी उन्हीं बच्चों के साथ खेला था और कल भी यह धूल-धवांस से भरा लौटा था। बच्चे हैं--लौटेंगे ही। बच्चे बूढ़े नहीं हैं। और समय के पहले उन्हें बूढ़ा बनाने की चेष्टा बड़ी खतरनाक है। उनके लिये अभी कपड़ों का कोई मूल्य नहीं है--और शुभ है कि कोई मूल्य नहीं है। क्योंकि जिस दिन कपड़ों का मूल्य हो जाता है उसी दिन अपने भीतर के सब मूल्य खो जाते हैं। अभी भीतर का आनंद पर्याप्त है, कपड़े गंदे भी हो जाते हैं तो चिंता नहीं; लेकिन भीतर का खेल शुद्ध रहता है, स्वच्छ रहता है। अभी भीतर की मौज इतनी बड़ी है कि थोड़ी धूल पड़ जाये तो बर्दाश्त कर लेती है। अभी बच्चे में प्रदर्शन का भाव नहीं जगा है और अभी थोथी वस्तुओं का मूल्य निर्मित नहीं हुआ है। अभी असली का मूल्य है। खेल का आनंद, रस मूल्यवान है। कपड़े इत्यादि अभी निर्मूल्य हैं। अभी इनका कोई, कोई अर्थ नहीं है। लेकिन कल भी वह ऐसा ही आया था, तब मां ने कुछ भी न कहा था। लेकिन आज टूट पड़ती है, पीटने लगती है। पूछो तो कहेगी, सुधार के लिये! लेकिन अगर गौर से निरीक्षण करे तो पायेगी कि पति पर नाराजगी थी। पति पर निकाल न सकी--पति परमात्मा है! ऐसा पतियों ने ही समझाया हुआ है, तो उन पर नाराजगी निकाली भी नहीं जा सकती। वहां द्वार-दरवाजा बंद है।
And we go on hiding our own faults. If you get angry, you say you did it for the other’s good, for his improvement—a kind of service, you know. If you beat the child, it is for his future. Though no future is ever built by beating; it only gets ruined. If a mother beats the boy for dirtying his clothes, for playing in the dust, or for playing with the wrong kids—if she probes inside, she will find she was boiling with anger. There was some quarrel with the husband. She could not throw the anger at him—he is God! This husbands have themselves taught—so you cannot be angry at him; that door is closed.
तो जैसे पानी नीचे की तरफ बहता है, ऐसा ही क्रोध भी अपने से कमजोर की तरफ बहता है। बच्चे से ज्यादा कमजोर और तुम क्या पाओगे? बच्चे से ज्यादा कोमल और तुम क्या पाओगे? पति अगर नाराज हो जाता है दफ्तर में मालिक से, तो घर पत्नी पर निकाल लेता है। पत्नी नाराज हो जाती है, बच्चे पर निकाल लेती है। बच्चे को तुमने देखा! जाकर अपने कमरे में बैठकर या तो किताब फाड़ डालेगा, या अपनी गुड़िया की टांगें तोड़ देगा, क्योंकि अब और कहां निकाले!
Just as water flows downward, anger too flows toward the weaker. What is weaker than a child? What is more tender? If the husband is angry at his boss in the office, he vents it on the wife at home. The wife vents it on the child. Watch the child—he will go to his room and tear a book, or break his doll’s legs—where else can he vent?
सारा संसार वहां खत्म हो जाता है।
The whole world ends there.
हम अपने दोषों को भी बड़ी सुंदर व्याख्या देते हैं। हम दूसरों के गुणों को भी स्वीकार नहीं करते, अस्वीकार करते हैं। और हम अपने दोषों को भी बचाते हैं।
We also decorate our faults with beautiful explanations. We do not accept others’ virtues; we deny them. And we protect our faults.
मुल्ला नसरुद्दीन का बेटा उससे पूछ रहा था। एक आदमी मुसलमान था, हिंदू हो गया था। उसके बेटे ने पूछा कि पिताजी, इसको हम क्या कहें? उसने कहा, ‘क्या कहना, गद्दारी है! जो आदमी मुसलमान से हिंदू हो गया, यह गद्दारी है।’ पर उसके बेटे ने कहा कि कुछ ही दिन पहले, एक आदमी हिंदू से मुसलमान हुआ था, तब आपने यह न कहा? उसने कहा कि वह धर्म-रूपांतरण था। उस आदमी को बुद्धि आई थी, सदबुद्धि का आविर्भाव हुआ था।
Mulla Nasruddin’s son asked him: A man who was a Muslim became a Hindu—what shall we call him? Mulla said, Call it treason! A man who changed from Muslim to Hindu—it is betrayal. But the son said: Only a few days ago a man changed from Hindu to Muslim; you did not say that then. Mulla said: That was conversion—he had come to his senses; wisdom dawned.
तो जब हिंदू मुसलमान बने, तो मुसलमान कहता है, सदबुद्धि; और जब मुसलमान हिंदू बन जाये तो गद्दार! यही हिंदू के लिए मूल्य है।
If a Hindu becomes Muslim, the Muslim calls it wisdom; if a Muslim becomes Hindu, the Hindu calls him a traitor! Such are our values.
मैं एक जैन संत को जानता था। वे हिंदू थे और जैन हो गये। तो जैन उनसे बड़े प्रसन्न थे, हिंदू बड़े नाराज थे। हिंदू उनकी बात भी न करते। लेकिन जैन उन्हें बड़ा सम्मान देते, उतना सम्मान देते, जितना कि उन्होंने कभी जैन संतों को भी नहीं दिया था। क्योंकि इस आदमी का हिंदू से जैन हो जाना, इस बात का सबूत था कि जैन धर्म सही है। तब तो कोई हिंदू जैन होता है, नहीं तो क्यों होगा! तो जैनों से भी ज्यादा आदृत जैनों में वे थे; लेकिन हिंदुओं में उनका बड़ा अनादर था क्योंकि यह गद्दार था। इसने हिंदू धर्म की अवमानना की।
I knew a Jain saint. He had been a Hindu; he became a Jain. The Jains were delighted with him; the Hindus were angry. The Hindus would not even mention him. But the Jains gave him great respect—more than they gave their own saints. Because a Hindu becoming Jain was proof that Jainism is right. Otherwise why would a Hindu become a Jain? So among Jains he was more honored than Jains themselves; among Hindus he was despised as a traitor who had dishonored Hinduism.
तुम इसे जरा गौर करना। हमारे जीवन में दोहरे मूल्य होते हैं। अपनी भूल को भी हम सोने से ढंक लेते हैं; दूसरे के सौंदर्य को भी हम मिट्टी से पोत देते हैं। इसको महावीर कहते हैं जुगुप्सा।
Observe this. We live by double standards. We gild our own errors with gold, and we smear others’ beauty with mud. Mahavira calls this jugupsa.
जुगुप्सा के अभाव का नाम है: निर्विचिकित्सा।
The absence of jugupsa is nirvichikitsa.
यह बहुत बहुमूल्य सूत्र है। इसे अगर खयाल में रखा तो ही तुम आत्म-रूपांतरण को पा सकोगे, अन्यथा नहीं। क्योंकि जो आदमी अपनी भूलें छिपाता है और दूसरों के गुण दबाता है, वह आदमी कभी गुणवान न हो सकेगा। दूसरे के गुण को देखना, पहचानना, स्वीकार करना; क्योंकि दूसरे में देखकर ही तो तुममें भी उसके जन्म का सूत्रपात होगा। किसी के मधुर कंठ को सुनकर ही तो तुम्हें भी खयाल उठेगा कि मेरा कंठ भी मधुर हो सकता है। किसी कोयल की कुहू-कुहू सुनकर तो तुम्हारे भीतर भी रस का संचार होगा।
This is a precious sutra. Only if you remember it will you attain self-transformation; otherwise not. One who hides his own mistakes and suppresses others’ virtues will never become virtuous. See, recognize, accept the virtues in others; only by seeing them in others will the seed of them sprout in you. Hearing the sweetness of someone’s voice, a thought will arise: my voice too can be sweet. Listening to the cuckoo’s cooing, a juice begins to flow within you.
लेकिन तुमने कहा, ‘यह क्या कुहू-कुहू है? यह सब शोरगुल है! यह सब उत्पात है! यह कोई संगीत है?’ अगर तुमने कुहू-कुहू को इनकार किया तो तुमने अपने भीतर भी कुहू-कुहू की संभावना को इनकार कर दिया।
But if you say, What cooing! Mere noise! Some nuisance! Is this music?—if you deny the cuckoo’s cooing, you have denied the possibility of cooing within yourself.
तो दूसरे में जब कोई महिमा दिखाई पड़े तो सम्मान और समादर से, अहोभाव से, उसे स्वीकार करना। उस स्वीकृति में, तुम्हारे भीतर भी महिमा के जन्म का पहला बीजारोपण होगा। और अपने भीतर जब कोई दोष दिखाई पड़े तो उसे छिपाना मत, क्योंकि छिपाने से दोष मिटते नहीं, छिप जाते हैं, और भीतर-भीतर बढ़ते रहते हैं। जिसे तुमने छिपाया वह बढ़ेगा। अपना दोष हो तो उसे प्रकट कर देना; उसे स्वीकार कर लेना।
So when any glory appears in another, accept it with respect and wonder, with an ah-ha! In that very acceptance the first sowing of glory will happen within you. And when any fault appears in you, do not hide it—for hiding does not remove faults; it only hides them, and they continue to grow inside. What you hide increases. If it is your fault, reveal it; accept it.
तुमने कभी खयाल किया, दोष स्वीकार करते से ही तुम्हारे भीतर क्रांति घटित हो जाती है! उस दोष का तुम्हारे ऊपर कब्जा छूट जाता है।
Have you noticed? The very act of confessing a fault triggers a revolution within—you are no longer in its grip.
ईसाइयों में कनफेशन का बड़ा मूल्य है। उसी कनफेशन की तरफ महावीर का इशारा है। कनफेशन का अर्थ होता है: अपनी बड़ी से बड़ी भूल को भी स्वीकार कर लेना। स्वीकार करते ही तुम हलके हो जाते हो। प्रकट करते ही तुम निर्विकार हो जाते हो। छिपाया, दबाया, तो जो आज छिपाया है उसे कल भी छिपाना पड़ेगा। और मजा यह है कि जिसे तुम छिपाओगे, दूसरे उघाड़ने की कोशिश करेंगे। क्योंकि जो तुम उनके साथ कर रहे हो, वही वे तुम्हारे साथ कर रहे हैं। तुम उनके गुणों को दाब रहे हो, उनके दुर्गुणों को उघाड़ रहे हो--वे तुम्हारे गुणों को दाब रहे हैं, तुम्हारे दुर्गुणों को उघाड़ रहे हैं। तो तुम जो छिपाओगे, उसे लोग उघाड़ेंगे। और अगर तुमने छिपाया और न छिपा पाये और लोगों ने उघाड़ा तो भी दुख होगा, पीड़ा होगी, नाराजगी होगी, क्रोध होगा। इससे अंधेरा बढ़ेगा, प्रकाश घटेगा। जो हो गई हो भूल, उसे स्वीकार कर लेना।
Among Christians, confession is valued. Mahavira points in the same direction. Confession means accepting even one’s greatest mistake. The moment you accept, you are light. By revealing, you become without stain. If you hide and suppress, what you hide today you will have to hide again tomorrow. And the fun is—what you hide, others will try to expose. Because what you do to them, they do to you. You suppress their virtues and expose their vices—they suppress your virtues and expose your vices. What you hide, people will expose. If you hide and fail to hide and people expose—then pain, hurt, anger will arise—and darkness will increase, light will diminish. Whatever mistake has happened—accept it.
चौथा चरण है: अमूढ़दृष्टि। यह बहुत क्रांतिकारी चरण है।
The fourth step is amuddha-drishti—un-deluded vision. This is a very revolutionary step.
महावीर ने कहा है, दुनिया में तीन तरह की मूढ़ताएं हैं, भ्रांत दृष्टियां हैं। एक मूढ़ता को वे कहते हैं, लोकमूढ़ता। अनेक लोग अनेक कामों में लगे रहते हैं, क्योंकि वे कहते हैं कि समाज ऐसा करता है; क्योंकि और लोग ऐसा करते हैं। उसको महावीर कहते हैं: लोकमूढ़ता। क्योंकि सभी लोग ऐसा करते हैं, इसलिए हम भी करेंगे!.सत्य का कोई हिसाब नहीं है--भीड़ का हिसाब है। तो यह तो भेड़चाल हुई।
Mahavira says there are three kinds of delusions in the world, three perverted visions. One he calls lokamudhta—crowd-delusion. People do many things because they say: society does this; others do it. Because everyone does it, we do it. There is no account of truth—only of the crowd; a sheep-walk.
एक स्कूल में एक शिक्षक ने पूछा एक छोटे बच्चे से कि तुम्हारे घर भेड़ें हैं, तो अगर तुमने अपने आंगन में दस भेड़ें बंद कर रखी हैं और उनमें से एक छलांग लगाकर बाहर निकल जाये, तो कितनी पीछे बचेंगी? उस बच्चे ने कहा: एक भी नहीं। उस शिक्षक ने कहा, ‘तुम्हें कुछ गणित का हिसाब है? मैं कह रहा हूं दस अंदर हैं, और एक छलांग लगाकर निकल जाये तो कितनी बचेंगी?’ उसने कहा, ‘गणित की तुम समझो, भेड़ों को मैं अच्छी तरह जानता हूं। एक निकल गई तो सब निकल गईं। गणित का मुझे भला पता न हो, लेकिन भेड़ों का मुझे पता है।’
In a school, a teacher asked a small child: Your family keeps sheep; suppose there are ten sheep in your pen and one jumps out—how many remain? The child said: Not even one. The teacher said, Do you know any arithmetic? I am saying ten are inside, one jumps—how many remain? The boy said, You may know arithmetic; I know sheep. If one goes, all go. Arithmetic I may not know, but I know sheep.
भेड़चाल! भीड़ के पीछे चले चलना! यह भरोसा रखकर कि जहां सब जा रहे हैं ठीक ही जा रहे होंगे! और मजा यह है कि बाकी सबका भी यही भरोसा है। वह जो तुम्हारे पड़ोस में चल रहा है, तुम्हारी वजह से चल रहा है। कि तुम जा रहे हो तो ठीक ही जा रहे होओगे; और तुम जा रहे हो उसकी वजह से कि वह जा रहा है तो ठीक ही जा रहा होगा। इसको महावीर कहते हैं: लोकमूढ़ता।
Sheep-walk! Trailing behind the crowd! Trusting that where all are going must be right! And the fun is—everyone else trusts in the same way. The one walking beside you is walking because of you—since you are going, it must be right; and you are going because he is going—it must be right. Mahavira calls this lokamudhta.
और सत्य की तरफ केवल वही जा सकता है जो भेड़चाल से ऊपर उठे; जो धीरे-धीरे अपने को जगाए और देखने की चेष्टा करे कि जो मैं कर रहा हूं, वह करना भी था या सिर्फ इसलिए कर रहा हूं कि और लोग कर रहे हैं!
Only he can move toward truth who rises above the sheep-walk; who little by little awakens himself, and tries to see: Is what I am doing to be done? Or do I do it only because others do it?
अक्सर तुम कहते पाये जाते हो कि हमारे घर में तो यह सदा से चला आया है। हमारे पिता भी करते थे, उनके पिता भी करते थे, इसलिए हम भी कर रहे हैं। तुमने कभी यह भी पूछा कि इसके करने का कोई प्रयोजन है, कोई लाभ है? इसके करने से जीवन में कुछ संपदा, शांति, आनंद का अवतरण होता है? नहीं, तुम्हारे पिताजी भी सत्यनारायण की कथा करवाते थे, तुम भी करवा रहे हो; क्योंकि हमारे यहां सदा से होता चला आया है! और सत्यनारायण की कथा में सत्य जैसा कुछ भी नहीं है; मगर हो रही है कथा! क्योंकि न करवायें, तो तुम अकेले पड़ जाते हो, भीड़ से टूटते हो।
You are often heard saying: In our house this has always been done. My father did it, his father did it; therefore I do it. Have you asked whether there is any purpose in it, any benefit? Does any treasure, peace, joy descend in life by doing it? No. Your father had the Satyanarayana katha recited; you do too—because it has always been done! In that katha there is nothing of truth; yet it goes on—because if you do not, you will be alone, separated from the crowd.
और भीड़ के साथ हम जुड़े रहते हैं--भय के कारण। अकेले होने में डर लगता है। मंदिर तुम चले जाते हो--पिताजी भी जाते थे; पिताजी के पिताजी भी जाते थे। उनसे भी अगर पूछा जाता, वे कहते, ‘हम क्या करें, हमारे पिताजी जाते थे, उनके पिताजी जाते थे।’ ऐसे पंक्तिबद्ध मूढ़ता चलती रहती है।
हिम्मत होनी चाहिए साधक में, कि वह इस पंक्ति के बाहर निकल आये। अगर उसे ठीक लगे तो बराबर करे, लेकिन ठीक लगना चाहिए स्वयं की बुद्धि को। यह उधार नहीं होना चाहिए। और अगर ठीक न लगे, तो चाहे लाख कीमत चुकानी पड़े तो भी करना नहीं चाहिए, हट जाना चाहिए।
तुम झुक जाते हो पत्थर की मूर्ति के सामने जाकर, क्योंकि और सब भी कहते हैं कि भगवान की मूर्ति है। और तुम कभी भी नहीं सोचते कि भगवान की मूर्ति है! भगवान की कोई मूर्ति हो सकती है? क्योंकि समस्त ज्ञानी कहते हैं, वह अमूर्त, निराकार, निर्गुण, अनंत, असीम--उसकी मूर्ति हो सकती है? हां, अगर तुम्हें लगता हो, तुम्हारी अंतरप्रज्ञा कहती हो, हां, हो सकती है, तुम्हारे भाव में लगता हो कि हां, है--तो झुकना। फिर चाहे सारा संसार कहे कि नहीं है तो फिक्र मत करना। तो महावीर यह नहीं कह रहे हैं, वे तुम्हें कोई स्पष्ट निर्देश नहीं दे रहे हैं कि तुम क्या करो। वे इतना ही कह रहे हैं कि जो भी तुम करो वह तुम्हारी अंतःप्रज्ञा की साक्षी से किया गया हो, बस। वे यह नहीं कह रहे हैं कि तुम मस्जिद जाओ कि मंदिर जाओ कि गुरुद्वारा कि चर्च। इससे कोई प्रयोजन नहीं है। जो तुम्हारी अंतःप्रज्ञा कहे, जो तुम्हारा बोध कहे, वही तुम करना; उससे अन्यथा मत करना, अन्यथा वह लोकमूढ़ता होगी।
We remain joined to the crowd—out of fear. Aloneness frightens. You bow before a stone image because all say it is God’s image. You never ask yourself: Can there be an image of God? For all the wise say he is formless, attributeless, infinite—can there be his image? If you feel from your inner sense that yes, there can be—if your heart says yes—then bow. Then even if the whole world says no, do not worry. Mahavira is not giving you directives—go to mosque, or temple, or gurudwara, or church. That is not the point. Do what your inner intelligence attests to. Otherwise it is crowd-delusion.
दूसरी मूढ़ता को उन्होंने कहा--देवमूढ़ता, कि लोग देवताओं की पूजा करते हैं। कोई इंद्र की पूजा कर रहा है कि इंद्र पानी गिरायेगा; कि कोई कालीमाता की पूजा कर रहा है कि बीमारी दूर हो जायेगी। लोग देवताओं की पूजा कर रहे हैं।
The second delusion he calls devamudhta—god-delusion. People worship deities. Someone worships Indra so he will send rain; someone worships Kali so she will remove disease. People worship gods.
महावीर कहते हैं, देवता भी तो तुम्हारे ही जैसे हैं! यही वासनायें, यही जाल, यही जंजाल उनका भी है। यही धन-लोलुपता, यही पद-लोलुपता, यही राजनीति उनकी भी है। तो अपने ही जैसों की पूजा करके, तुम कहां पहुंच जाओगे? जो उन्हें नहीं मिला है वह तुम्हें कैसे दे सकेंगे?
Mahavira says: these gods are like you. The same desires, the same nets and snares bind them. The same greed for wealth, for position, the same politics. By worshipping your likes, where will you reach? What they have not attained—how can they give you?
महावीर कहते हैं कि देवता का अर्थ है: होंगे स्वर्ग में, सुख में होंगे, तुमसे ज्यादा सुख में होंगे; लेकिन अभी आकांक्षा से मुक्त नहीं हुए।
Mahavira says: a deva means—perhaps they are in heaven, in pleasure; they have more pleasure than you; but they are not free of desire yet.
महावीर और बुद्ध ने मनुष्य की गरिमा को देवता के ऊपर उठाया। महावीर और बुद्ध ने देवताओं को आदमी के पीछे छोड़ दिया। महावीर और बुद्ध ने कहा कि जो निर्विकार हो गया है, जो निष्कांक्षा से भर गया है, जो निष्काम हो गया है, देवता भी उसके पैर छुएं, देवता भी उसके चरणों में झुकें। हिंदू बहुत नाराज हुए, क्योंकि जैन कथायें हैं, बौद्ध कथायें हैं--ब्रह्मा, विष्णु, महेश को भी बुद्ध और महावीर के चरणों में झुका देती हैं। बुद्ध को जब ज्ञान हुआ, तो खुद ब्रह्मा आकर चरण छुआ। हिंदुओं को बड़ा कष्ट हो जाता है कि यह क्या बात हुई: ‘ब्रह्मा से पैर छुआ रहे हो! ब्रह्मा तो जगत का स्रष्टा है। उसने तो बनाया। और ब्रह्मा से पैर छुआ रहे हो!’
Mahavira and Buddha lifted the dignity of man above gods. They left gods behind man. They said: the one who has become without stain, who is filled with desirelessness, who is nishkama—even gods should touch his feet, even gods should bow at his feet. Hindus were offended, because Jain and Buddhist stories make Brahma, Vishnu, Mahesh bow to Buddha and Mahavira. When Buddha attained enlightenment, Brahma himself came and touched his feet. Hindus are pained—What is this? Making Brahma touch feet! Brahma is the creator; he made the world—and you make him touch feet!
लेकिन जैनों और बौद्धों का कारण है।
But the Jains and Buddhists have their reason.
वे कहते हैं, ब्रह्मा का जीवन तो उठाकर देखो। कथा है, कि उसने पृथ्वी को बनाया, और वह पृथ्वी पर मोहित हो गया, कामातुर हो गया। कामांध होकर पृथ्वी के पीछे भागने लगा। पिता, बेटी के प्रति कामांध हो गया! बेटी घबड़ा गई कि इस पिता से कैसे बचे! तो वह अनेक-अनेक रूपों में छिपने लगी। वह गाय बन गई, तो ब्रह्मा सांड बन गया। और इस तरह सारी सृष्टि हुई।
They say: look at Brahma’s life. The story says: he created the earth, and then became enamored of the earth—lust arose. Blinded by passion, he ran after his daughter. The daughter was terrified: how to escape from this father! She began to hide in many forms—she became a cow; Brahma became a bull. And in this way the whole creation happened.
जैन और बौद्ध कहते हैं कि ये तो देवता भी कामातुर हैं! तो तुम हिंदू देवताओं की कथायें पढ़ो। किसी ऋषि की पत्नी सुंदर है, तो कोई देवता लोलुप हो जाता है, काम-लोलुप हो जाता है, तो षड्यंत्र करके स्त्री के साथ कामभोग कर लेता है।
Jains and Buddhists say: these are lustful gods! Read Hindu stories of the gods. If a sage’s wife is beautiful, some god becomes lustful, and by some trick gratifies his lust with her.
महावीर और बुद्ध कहते हैं कि यह तो देवमूढ़ता हुई। अगर पूजना है तो उनको पूजो, जिनके जीवन से सारी आकांक्षा चली गई है। अगर पूजना है, तो उनको पूजो, जिनके जीवन से सारे मल-दोष समाप्त हो गए हैं।
Mahavira and Buddha say: this is god-delusion. If you must bow, bow to those whose life is free of desire. If you must worship, worship those in whom all stains, all flaws have ended.
इन देवताओं का चरित्र तो देखो, महावीर कहते हैं! हम गौर से कभी देवताओं का चरित्र देखते नहीं, अन्यथा हम बड़े चकित होंगे कि इस चरित्र के रहते हुए, इनको देवता कहे जाने का कारण क्या है! दिव्यता तो कहीं भी मालूम नहीं पड़ती।
Look at these gods’ character, Mahavira says! We never examine the character of our gods carefully; otherwise we would be astonished—what is the reason for calling them gods? There seems no divinity.
इंद्र के संबंध में कितनी कथायें हैं कि जब भी कोई तेजस्वी व्यक्ति, कोई तपस्वी, चैतन्य की ऊंचाइयों पर पहुंचने लगता है, सहस्रार के करीब उसकी ऊर्जा आती है, कि इंद्र का देवासन डोलने लगता है।
About Indra there are so many tales: whenever some radiant person, some tapasvin is ascending the heights of consciousness, when his energy approaches the crown center, Indra’s throne begins to shake.
क्यों? क्योंकि उसे डर लगता है कि कोई प्रतिद्वंद्वी पैदा हुआ। प्रतिद्वंद्वी! यह तो कोई राजनीतिज्ञ की स्थिति हो गई, कि कोई राष्ट्रपति है, कोई प्रधानमंत्री है, और दूसरा चेष्टा करने लगा, और लोक में उसकी प्रतिष्ठा बढ़ने लगी तो घबड़ाहट पैदा हो जाती है कि यह आदमी कुर्सी छीनने आ रहा है!
Why? He fears: a rival has arisen. Rivalry! This is the mind of a politician—a president, a prime minister—and another begins to gain reputation in the people; panic arises: he will snatch the chair!
यह इंद्र देवता कैसा, जिसको अपने आसन के छिन जाने की इतनी चिंता और घबड़ाहट है; और फिर जो उस आसन को बचाने के लिये सब तरह के उपाय करता है--सही, गलत; भेज देता है मेनका को कि भ्रष्ट करो विश्वामित्र को! यह तो ऐसे ही हुआ जैसे राजनेता के पास किसी वेश्या को भेज दिया, और फिर चित्र निकलवा लिये और अखबारों में छाप दिये तो लोक में प्रतिष्ठा खत्म हो गई! यह तो कोई सम्यक उपाय भी न हुआ। यह तो शुद्ध राजनीति भी न हुई। यह तो राजनीति का भी बड़ा गर्हित रूप हुआ। यह तो तरकीब बड़े वासनातुर चित्त की हो सकती है।
What sort of god is this Indra, so worried that his seat may be taken away—and to save it he uses all means, right and wrong—sending Menaka to corrupt Vishvamitra! It is like sending a prostitute to a politician, then publishing the pictures in newspapers—destroying his reputation. This is not even proper politics; it is the most base form of politics. Such devices belong to highly lustful minds.
तो महावीर कहते हैं, पहली मूढ़ता--लोकमूढ़ता; दूसरी मूढ़ता--देवमूढ़ता।
So Mahavira says: first delusion—lokamudhta; second—devamudhta.
देवताओं से सावधान!
Be alert about deities!
दिव्यत्व की पूजा करो--देवताओं की नहीं। और दिव्यत्व कभी-कभी घटता है--उन मनीषियों में, जिनके भीतर चैतन्य सब तरह से शुद्ध और निर्विकार हुआ। ध्यान की आखिरी ऊंचाई--समाधि--समाधि की पूजा करो! इसलिए जैनों ने महावीर की पूजा की, ऋषभ की पूजा की, नेमि की पूजा की; तीर्थंकरों की पूजा की, देवताओं की पूजा नहीं की। मनुष्यों की पूजा की, जो परमशुद्ध हो गए! बौद्धों ने बुद्ध की पूजा की, बुद्ध को भगवान कहा; लेकिन देवताओं को नहीं पूजा। यह बड़ी क्रांतिकारी घटना थी। यह बड़ी गहरी दृष्टि थी। इस दृष्टि से बड़े रूपांतर हुए। धर्म का नया रूप प्रकट हुआ।
Worship divinity—not deities. Divinity sometimes happens in those seers within whom consciousness has become utterly pure and stainless. The last height of meditation—Samadhi—worship that! Hence the Jains worshiped Mahavira, Rishabh, Nemi; the Tirthankaras—did not worship gods. They worshiped men who became supremely pure. The Buddhists worshiped the Buddha—called him Bhagavan—but did not worship the gods. This was revolutionary, a deep vision. A new form of religion was born.
और तीसरी मूढ़ता, महावीर कहते हैं--गुरुमू़ढ़ता। लोग हर किसी को गुरु बना लेते हैं! जैसे बिना गुरु बनाए रहना ठीक नहीं मालूम पड़ता--गुरु तो होना ही चाहिए! तो किसी को भी गुरु बना लेते हैं। किसी से भी कान फुंकवा लिए! यह भी नहीं सोचते कि जिससे कान फुंकवा रहे हैं उसके पास कान फूंकने योग्य भी कुछ है।
And the third delusion, Mahavira says, is gurumudhta. People make anyone a guru! As if it is improper to remain without a guru—there must be a guru! So they make anyone a guru. They get their ears initiated by anyone. Without even considering whether the one blowing into your ears has anything worthy to blow.
मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं कि हम पहले गुरु बना चुके हैं, तो आपका ध्यान करने से कोई अड़चन तो न होगी? मैंने कहा, ‘अगर तुम्हें पहले गुरु मिल चुका है तो यहां आने की कोई जरूरत नहीं।’ वे कहते हैं, ‘मिला कहां!’ वह तो गांव में जो ब्राह्मण था, उसी को बना लिया था।
People come to me and say: We already have a guru; will there be any difficulty in doing your meditation? I say: If you have found a guru, there is no need to come here. They say: Found? Where! It is just that the village Brahmin—we made him our guru.
अभी उसको खुद ही कुछ नहीं मिला। तो तुम सोचते तो थोड़ा कि जिसे तुम गुरु बनाने जा रहे हो, वह कम से कम तुमसे एक कदम तो आगे हो! लेकिन गुरु होना चाहिए!.बिना गुरु के कैसे रहें! तो किसी को भी गुरु बना लेते हो! जो मिल गया वही गुरु हो गया। पिता के गुरु थे तो वही तुम्हारे गुरु हो गये, पति के गुरु थे तो वही पत्नी के गुरु हो गये। बिना इस बात का विचार किए कि यह बड़ी महिमापूर्ण बात है, यह जीवन की बड़ी चरम खोज है--गुरु को खोज लेना!
He has nothing himself. Could you not think a little—that the one you are about to make your guru is at least one step ahead of you! But you must have a guru. How to be without! So you make anyone a guru—whoever comes along. Your father’s guru becomes yours; the husband’s guru becomes the wife’s—without any sense that this is a most sacred affair, the supreme quest of life—to find the guru!
गुरु को खोज लेने का अर्थ, एक ऐसे हृदय को खोज लेना है जिसके साथ तुम धड़क सको और उस लंबी अनंत की यात्रा पर जा सको।
To find the guru means to find a heart with which you can beat in unison, and with whom you can go upon that endless journey.
तो महावीर कहते हैं, ये तीन मूढ़ताएं हैं और इन मूढ़ताओं के कारण व्यक्ति सत्य की तरफ नहीं जा पाता। या तो भीड़ को मानता है, या देवी-देवताओं को पूजता रहता है। कितने देवी-देवता हैं! हर जगह मंदिर खड़े हैं। हर कहीं भी झाड़ के नीचे रख दो एक पत्थर और पोत दो लाल रंग उस पर, थोड़ी देर में तुम पाओगे, कोई आकर पूजा कर रहा है! तुम करके देखो! तुम सिर्फ बैठे रहो दूर छिपे हुए, देखते रहो। तुमने ही पत्थर रख दिया है और सिंदूर पोत दिया है; थोड़ी देर में कोई न कोई आकर पूजा करेगा। बड़ी मूढ़ता है।
Mahavira says these three delusions prevent one from moving toward truth: either one follows the crowd, or goes on worshiping deities. There are countless deities! Temples everywhere. Anywhere, place a stone under a bush and smear it with vermilion; after a while you will find someone comes and begins to worship. Try it! Just sit at a distance and watch. You yourself set the stone and smeared vermilion; after some time someone will come and worship. Great delusion.
मैंने सुना है, जिस आदमी ने अमरीका में पहला बैंक खोला, उससे बाद में जब पूछा गया, कि तुमने यह बैंक खोला कैसे? उसने कहा कि कोई काम-धाम न था मेरे पास, कुछ और न सूझा मेरे लिए तो मैंने एक तख्ती लटका दी अपने घर के सामने, ‘बैंक’ उस पर लिख दिया। थोड़ी देर में देखा कि एक आदमी आकर ढाई सौ डालर जमा करवा गया। तो मैं खुद भी चमत्कृत हुआ। यह मैंने सोचा न था। दूसरे दिन देखा कि एक दूसरा आदमी आया और वह भी कोई सौ डालर जमा करवा गया। फिर तो मेरी इतनी हिम्मत बढ़ गई कि मेरे पास जो पच्चीस डालर थे वे भी मैंने जमा कर दिये। बैंक चल पड़ा!
I have heard: the man who opened the first bank in America was later asked how he started it. He said: I had no work. Nothing else occurred to me, so I hung a signboard in front of my house—Bank. Shortly, a man came and deposited two hundred and fifty dollars. I was amazed. I had not thought this would happen. The next day another came and deposited a hundred. Then I became so confident that I too deposited my own twenty-five dollars. The bank began to run!
तुम अगर थोड़ी देर किसी पत्थर पर, सिंदूर पोतकर बैठ जाओ, तो शाम होते-होते तुम खुद ही पूजा करोगे। क्योंकि तुम देखोगे कि इतने लोग पूजा कर रहे हैं, सभी गलत थोड़े ही हो सकते हैं! माना कि तुम्हीं ने रंग पोता था, लेकिन जरूर कुछ बात होगी, कुछ राज होगा। शायद तुमने ठीक पत्थर पर रंग पोत दिया है। अनजाने सही। तुमने परमात्मा की किसी प्रतिमा पर रंग डाल दिया, इतने लोग पूज रहे हैं!
If you smear vermilion on a stone and sit there for a while, by evening you yourself will worship—because you will see so many worshiping; all cannot be wrong! Granted you yourself smeared the stone, yet surely there must be something in it, some secret. Perhaps you picked the right stone, unknowingly. You placed vermilion on an image of God—so many are worshiping!
यह मूढ़ता छूटनी चाहिए।
This delusion must go.
.तो महावीर कहते हैं अमूढ़दृष्टि पैदा होती है।
Then Mahavira says: amuddha-drishti arises—un-deluded vision.
अमूढ़दृष्टि चौथा चरण है सम्यक दर्शन का।
Amuddha-drishti is the fourth limb of Right Vision.
पांचवां चरण है: उपगूहन।
The fifth is upaguhan.
उपगूहन का अर्थ है: अपने गुणों और दूसरों के दोषों को प्रकट न करना। यह जुगुप्सा के ठीक विपरीत है। अपने गुण प्रकट न करना और दूसरे के दोष प्रकट न करना। हम तो करते हैं उलटा ही: अपने गुण प्रकट करते हैं, जो नहीं हैं वे भी प्रकट कर देते हैं; और दूसरे के दोष प्रकट करते हैं, जो नहीं है वे भी प्रकट कर देते हैं, जो हैं उनकी तो बात ही छोड़ दो।
Upaguhan means: do not reveal your own virtues nor others’ faults. This is the exact opposite of jugupsa. Do not reveal your own virtues; do not reveal others’ faults. We do the reverse: we reveal our virtues—even those we do not have; and we reveal others’ faults—even those they do not have. As for the real ones—leave them aside!
महावीर कहते हैं, जिसको सत्य की खोज पर जाना है, उसे ये सारे संयम, ये अनुशासन, ये मर्यादाएं, अपने जीवन में उभारनी पड़ेंगी। अपने गुणों को मत कहना, दूसरों के दोषों को मत कहना। तुम्हारा क्या प्रयोजन है? दूसरे का दोष है--दूसरा जाने। और तुम जान भी कैसे सकते हो, क्योंकि तुम दूसरे के स्थान पर खड़े नहीं हो सकते। दूसरे की परिस्थिति का तुम्हें पता नहीं है। दूसरे ने किस परिस्थिति में ऐसा दोष किया, इसका तुम्हें कुछ पता नहीं है। अगर वैसी ही ठीक परिस्थिति तुम्हारे जीवन में भी होती तो शायद तुम भी न बच सकते।
Mahavira says: one who wants to set out upon the search for truth must cultivate these restraints, these disciplines, these dignities in his life. Do not talk of your virtues; do not talk of others’ faults. What is your purpose? The fault is another’s—let him manage. And how can you know? You cannot stand in his place. You do not know his circumstances. In what situation he committed such a fault—you know nothing. If exactly the same situation had arisen in your life, perhaps you too would not have been able to resist.
कोई भूखा है, और किसी ने चोरी कर ली; किसी की मां मर रही है और दवा नहीं है, और किसी ने किसी का जेब काट लिया--तुम भी उसकी परिस्थिति में अपने को रखकर देखो, तो शायद तुम भी यही कर लेते।
Someone is hungry and steals; someone’s mother is dying and there is no medicine, and he picks a pocket—put yourself in his place, you might have done the same.
लेकिन हम परिस्थिति से तोड़ लेते हैं तथ्यों को अलग। हम कहते हैं, यह आदमी चोर है! और हम परिस्थितियों की बात ही भूल जाते हैं। यह किन परिस्थितियों में चोर था?
But we wrench the fact from its context. We say: he is a thief! And we forget circumstances. In what circumstances was he a thief?
मनोवैज्ञानिक पश्चिम में बहुत अध्ययन कर रहे हैं अपराध के ऊपर। और उनके जो नतीजे हैं वे बहुत घबड़ानेवाले हैं। आने वाली सदी में, अगर उनके नतीजे स्वीकार किये गये तो अदालतों को विदा हो जाना पड़ेगा। अदालतों के ज्यादा दिन नहीं हैं--दिन लद गये! क्योंकि अदालतें बुनियादी गलती पर खड़ी हैं। मजिस्ट्रेट इस तरह से बैठकर निर्णय करता है जैसे कि चोर होना कोई सारी परिस्थितियों से टूटा हुआ अलग तथ्य है। उन्हीं परिस्थितियों में यह मजिस्ट्रेट भी चोरी करता।
In the West psychologists have studied crime deeply. Their conclusions are disturbing. In the coming century, if their conclusions are accepted, courts will have to close shop. The days of courts are over—because courts rest on a fundamental mistake. The magistrate judges as if thievery were a fact separate from circumstances. In the same circumstances this magistrate would steal.
मनस्विद कहते हैं कि अपराध की जितनी समझ बढ़ती जा रही है, उससे पता चलता है कि लोग मजबूरी में अपराध करते हैं।
Psychologists say: as understanding of crime grows, we see that people commit crimes out of compulsion.
दो तरह के अपराधी हैं। एक तो अपराधी हैं जो इस तरह मजबूर हो जाते हैं, इस तरह मजबूर किये जाते हैं, सारी समाज की परिस्थिति उन्हें ऐसी जगह ले आती है, जहां अपराध किये बिना वे जी नहीं सकते। जहां अपराध करना ही उनके बचने का एकमात्र उपाय रह जाता है। अगर अपराध न करना हो तो मरने के सिवा उनके पास कोई सुविधा नहीं है। और मजा यह है कि इस समाज में मरना भी अपराध है। यहां आत्महत्या करना भी अपराध है। अगर करते पकड़े गये तो सजा पाओगे। यहां जीना तो मुश्किल है ही, यहां मरना भी मुश्किल है। यहां जीने भी नहीं देते ठीक से, यहां मरने की भी आज्ञा नहीं है।
There are two kinds. One is compelled by circumstances; society’s whole setup pushes him to a place where he cannot live without crime; crime becomes the only way to survive. If he is not to commit crime, then only death is left to him. And the fun is—even dying is a crime. Suicide is a crime; if attempted and caught, you will be punished. Here living is difficult, dying is difficult. You are not allowed to live rightly, and you are not allowed to die.
तो ऐसी परिस्थिति में कुछ लोग हैं, जो अपराध करते हैं। और कुछ दूसरा एक वर्ग है जो किसी मानसिक रोग के कारण अपराध करता है। उसकी परिस्थिति नहीं थी अपराध करने की। जैसे क्लिप्टोमैनिया है। कुछ लोग हैं जिनको चोरी का रोग होता है। अपराध नहीं। उनको चोरी करने में मजा आता है। उनको कोई कमी नहीं है। वे लखपति हो सकते हैं, और ऐसी चीजों की चोरी कर सकते हैं जिनका कोई मूल्य भी नहीं है; जैसे कि माचिस की डिबिया उन्होंने खीसे में रख ली। कोई कारण नहीं है, क्योंकि उनके पास खूब है। और माचिस की डिबिया का कोई मूल्य नहीं है। लेकिन उनको कुछ मानसिक रोग है।
So some people commit crime under compulsion. Then there is another class—those who commit crimes due to mental disease. Circumstances do not compel them. For example, kleptomania: some people have a disease of stealing. It is not a crime—it is a disease. They are millionaires and may steal things that have no value—like slipping a matchbox into the pocket. There is no reason—they have plenty; a matchbox has no value. But they have a mental disorder.
मैं एक प्रोफेसर को जानता हूं। उनको इस तरह का रोग था। उनकी पत्नी ने मुझे कहा कि आप कुछ करिये। वे कोई ऐसी चीज भी चुराकर नहीं लाते हैं कि कोई अपराध कहा जा सके। किसी के घर बैठे हैं, पैंसिल दिख गई, वह खीसे में सरका ली। किसी के यहां भोजन करने गये हैं, चम्मच ही डाल लिया। पत्नी परेशान कि यह आज नहीं कल, यह झंझट.। और उसने मुझसे कहा कि आपसे उनका लगाव है; शायद.।
I knew a professor with such a disorder. His wife said to me: Please do something. He does not steal anything that would be a crime. At a friend’s house, he sees a pencil—slips it into his pocket. He goes for dinner—he pockets a spoon. The wife is worried—today or tomorrow there will be trouble. She asked me because her husband liked me.
तो मैं उनसे धीरे-धीरे बात किया। मैंने उनकी बड़ी प्रशंसा की, क्योंकि मैं समझा कि उनको कोई कमी तो है नहीं। धनपति घर से हैं, अच्छी नौकरी पर हैं। पत्नी भी नौकरी पर है, खुद भी नौकरी पर हैं। सब-कुछ है। तो कोई चम्मच चुराने का कोई परिस्थिति में तो कारण नहीं है। तो जरूर कुछ मन में कारण होगा। तो मैंने कभी उनकी चोरी का विरोध नहीं किया। इस ढंग से उनको फुसलाया कि उनको लगे कि शायद मैं भी उसी रोग का बीमार हूं। उनको मैंने इसी तरह बात की कि जैसे मैं भी चम्मचें उठा लाता हूं। तो उन्होंने कहा, ‘अरे! यह तो अच्छा हुआ; आपसे दिल ख
ोल सकते हैं। आपको मैं दिखाऊंगा, घर चलिए।’ उन्होंने एक अलमारी में, जितनी चीजें चुराई थीं वे सब सजा रखी थीं। उस पर चिटें भी लगा रखी थीं कि किसके घर से कब लाए। और उन्होंने बड़ी प्रसन्नता से दिखाईं।
I spoke to him gently. I praised him greatly, for I saw he lacked nothing: from a wealthy family, a good job; the wife too had a job. Everything. So there was no situational cause to steal a spoon—so there must be some inner cause. I never opposed his stealing. I enticed him in a way that he would feel perhaps I suffered from the same disease. I spoke as though I too lifted spoons. He said: Ah! Good—you understand; I can open my heart to you. Come home—I will show you. He had arranged all the things he had stolen in a cupboard, with labels—whose house, when taken. He showed them with great delight.
उनका इलाज करना पड़ा। वे मानसिक रूप से रोगी थे। चोरी के माध्यम से, वे यह सिद्ध कर रहे थे कि वे दूसरों से ज्यादा कुशल हैं। दूसरे उनकी चोरी नहीं पकड़ पाते, वे कर जाते हैं। यह चोरी में चोरी कारण नहीं थी--अपनी कुशलता, अपनी होशियारी, सिद्ध करने की चेष्टा थी।
He had to be treated. He was mentally ill. Through stealing he was proving he was more skillful than others. Others could not catch him; he could do it. The theft was not for stealing—rather to prove his own cleverness.
मनोवैज्ञानिक कहते हैं, इस तरह का बीमार चिकित्सा चाहता है। उसको मनोचिकित्सा चाहिए। और जिसने परिस्थितिगत रूप से चोरी की हो, उसकी परिस्थिति में रूपांतरण चाहिए। अपराध समाप्त हो जाते हैं। या तो कोई परिस्थिति के कारण चोर है तो परिस्थिति बदलनी चाहिए; और या कोई मानसिक रोग के कारण चोर है, तो मानसिक रोग का इलाज होना चाहिए। जेलखाने खाली हो जाते हैं। जेलखाने में बस दो तरह के लोग पड़े हुए हैं।
Psychologists say such a patient needs therapy. And one who steals under compulsion from circumstances—his circumstances need transformation. Crime would end. Either someone is a thief because of compulsion—then change circumstances; or because of mental illness—then treat the illness. Jails would become empty. Jails are filled with these two types.
महावीर कहते हैं, दूसरे के दोष को बताना ही मत। तुम्हें क्या पता, किस मजबूरी में, किस कठिनाई में उसने किया हो? और तुम्हें क्या पता उसके जन्मों-जन्मों की जीवन-कथा का? लंबी यात्रा है। उस लंबी यात्रा में कहां उसने किसी दोष को अर्जित कर लिया हो, अनजाने सीख लिया हो!
Mahavira says: do not reveal others’ faults. What do you know—what compulsion, what hardship led him? What do you know of the long story of his many lives? The long journey—where he may have acquired some fault unknowingly.
और फिर तुम कौन हो निर्णायक?
And who are you to judge?
जीसस ने भी यही बात कही है। कहा है कि निर्णायक मत बनना, ‘जज ई नाट!’ दूसरे के न्यायाधीश मत बनना। दूसरा स्वयं जिम्मेवार है अपने कृत्यों के लिए; अपने कृत्यों का फल स्वयं पा लेगा। तुम बीच में निंदा, तुम बीच में विरोध और व्याख्या मत करना। और ध्यान रखना, जैसे दूसरे के गुणों को देखना जरूरी, दुर्गुणों को देखना जरूरी नहीं--अपने दुर्गुणों को देखना जरूरी है, अपने गुणों को देखना जरूरी नहीं है। क्योंकि जो व्यक्ति अपने गुणों को बहुत देखने लगता है, वह फूलने लगात है गुब्बारे जैसा। उसका अहंकार मजबूत होने लगता है। तो अपने गुब्बारे को, अहंकार के गुब्बारे को दोषों को देख-देख कर फोड़ते रहना, ताकि अहंकार बड़ा न हो। और अपने गुणों की कोई चर्चा मत करना। क्योंकि अगर वे हैं तो उनकी सुगंध अपने से पहुंच जाएगी। अगर वे नहीं हैं तो चर्चा करने से कुछ सार नहीं।
Jesus said the same: Judge not. Do not become the other’s judge. He is himself responsible for his acts; he will reap the fruit. You do not enter in between with condemnation or commentary. And remember: just as seeing the virtues of others is necessary, seeing their vices is not; seeing your own vices is necessary, seeing your virtues is not. One who keeps looking much at his own virtues begins to puff up like a balloon. His ego strengthens. Go on pricking the balloon of your ego by looking at your faults, so that it does not become big. And do not talk of your virtues. If they exist, their fragrance will spread of its own. If they do not, talk is useless.
‘उपगूहन’ के बाद छठवां है: स्थिरीकरण। महावीर कहते हैं कि जीवन की, सत्य की इस यात्रा में बहुत बार चूकें होंगी; बहुत बार पांव यहां-वहां पड़ जायेंगे; बहुत बार तुम भटक जाओगे। तो उसके कारण व्यर्थ परेशान मत होना और अपराध-भाव भी मत लाना। यह स्वाभाविक है। जब भी तुम्हें स्मरण आ जाए, फिर अपने को मार्ग पर आरूढ़ कर लेना। उसका नाम है: स्थिरीकरण। फिर अपने को स्थिर कर लेना।
After upaguhan, the sixth is sthirikarana—stabilization. Mahavira says: in the journey of life and truth, many slips will occur; feet will often go astray; you will wander. Do not be unnecessarily disturbed by it; do not take on guilt. It is natural. Whenever remembrance returns, re-mount yourself upon the path. That is called sthirikarana—again making yourself steady.
जैसे तुमने तय किया, क्रोध न करेंगे; समझ आई कि क्रोध न करेंगे; देखा, बार-बार क्रोध करके कि सिवाय दुख के कुछ भी न हुआ; देखा क्रोध करके कि अपने लिये भी नरक बना, दूसरे के लिये भी नरक बना--तय किया, अब क्रोध नहीं करेंगे। ऐसी समझपूर्वक एक स्थिति बनी क्रोध न करने की। लेकिन फिर भी चूकें होंगी। किसी आवेश के क्षण में पुनः क्रोध हो जाएगा। लंबी आदत है। जन्मों-जन्मों के संस्कार हैं; इतनी जल्दी नहीं छूट जाते। फिर-फिर पकड़ लिये जाओगे। तो जब याद आ जाए, जैसे ही याद आ जाए, अगर क्रोध के मध्य में याद आ जाए, तो पुनः अपने को अक्रोध में स्थिर कर लेना। अगर गाली आधी निकल गई थी, तो बस आधी को पूरा भी मत करना। यह भी मत कहना कि अब पूरी तो कर दूं। बीच से ही रोक लेना। वहीं क्षमा मांग लेना। वहीं हाथ जोड़ लेना। कहना, माफ करना, क्षमा करना, भूल हो गई। वापस लौट आना। फिर स्थिर हो जाना।
You resolved not to be angry. You understood: I will not be angry. You saw by repeated anger that it brings only suffering; you saw that by anger you create hell for yourself and the other. You decided: I will not be angry. Such a state arose. Yet slips will happen. In some moment of passion, anger will again happen. Habits are long. Imprints of many lives—they do not drop so fast. Again and again they will catch you. So whenever you remember—even in the middle of anger—stabilize yourself in non-anger. If half the abuse has escaped your mouth, do not complete it. Do not say: Now that I have started, let me finish. Stop mid-way. Ask forgiveness right there. Fold your hands there. Say: Forgive me, I erred. Return. Be steady again.
स्थिरीकरण बहुत उपयोगी सूत्र है। और जिनको जीवन को साधना है, उनके लिए निरंतर उसका उपयोग करना होगा, क्योंकि भूलें तो होंगी ही। फिर भूलों को लेकर मत बैठ जाना और उनमें बहुत रस मत लेने लगना, कि भूल हो गई, अपराध का भाव, और गिल्ट.। क्योंकि वह भी गलत है। वह भी नाहक अपने घाव को कुरेद-कुरेदकर खराब करना है। हो गई भूल, याद आ गई, वापस लौट जाए।
Sthirikarana is a very useful sutra. Those who would discipline life will use it continuously, for mistakes will happen. Do not sit brooding over mistakes; do not savor them with guilt. That too is wrong—needlessly scratching your wounds. If a mistake happened and you remember, return immediately.
तुम ध्यान करने बैठते हो, थिरता टूट जाती है: किसी विचार के पीछे चल पड़े। कभी-कभी ऐसे विचार, जिनसे तुम्हें जाने का कोई संबंध न था--तुम ध्यान करने बैठे, एक कुत्ता भौंकने लगा; अब कुत्ते के भौंकने से तुम्हारा कोई लेना-देना न था, लेकिन कुत्ते के भौंकने से तुमको अपने मित्र के कुत्ते की याद आ गई। मित्र के कुत्ते की याद आई तो मित्र की याद आ गई। मित्र के साथ कभी दो साल पहले कोई सुंदर दिन बिताया था पहाड़ों पर, वह याद आ गया--चल पड़े!
You sit to meditate, steadiness breaks; you run after some thought. Sometimes thoughts you had nothing to do with—your meditation has begun, a dog barks; the dog’s barking has nothing to do with you, but it reminds you of your friend’s dog; that reminds you of your friend; that reminds you of a lovely day two years ago in the mountains—you are gone!
जब याद आ जाये कि अरे! तब तत्क्षण स्थिर हो जाना। फिर वापस लौट आना। फिर इसको लेकर परेशान मत होना, कि यह मैंने क्या कर लिया, क्योंकि वह परेशानी भी फिर ध्यान में न लगने देगी। तो जैसे ही याद आ जाए, स्मरण हो, चुपचाप अपने को स्थिर कर लेना। नहीं तो लोग क्या करते हैं--पहले गलती करते हैं, फिर गलती के संबंध में पश्चात्ताप करते हैं, फिर रोते हैं, अपराध अनुभव करते हैं--तो गलती से भी ज्यादा गलती हो गई। गलती तो एक जगह होकर पूरी हो गई फिर उसका सिलसिला चल पड़ा। अब उसका पश्चात्ताप करो। अब रोओ। अब कहो कि भूल हो गई, डिग गया अपने पथ से, पापी हो गया!
The moment you remember—Ah!—become steady right then. Come back. Do not be troubled thinking: What have I done! That trouble will hinder meditation. The moment remembrance arises, silently become steady. Otherwise, people first make a mistake, then repent, then weep—guilt. Then the mistake becomes greater than the mistake. The mistake happened once and ended; then begins a chain—repent, weep, say: I erred; I fell; I am a sinner.
महावीर कहते हैं, इस सब में पड़ने की इतनी ऊर्जा खराब मत करना। आया स्मरण, कि भूल के रास्ते पर चले गये थे, तत्क्षण चुपचाप वापस लौट आना। ऐसा बार-बार स्थिरीकरण होते-होते, होते-होते, जिसको कृष्ण ने स्थिति भी कहा है, स्थितिप्रज्ञ कहा है--वह स्थिति घटेगी। कभी ऐसी घड़ी आ जाती है कि फिर कोई भूल नहीं होती। तुम्हारी थिरता शाश्वत हो जाती है। तुम्हारी लौ अकंप हो जाती है।
Mahavira says: do not waste so much energy in all that. If remembrance comes that you wandered onto the wrong path, return quietly at once. As such stabilization happens again and again, the state Krishna called sthiti—sthitaprajna—will happen. A moment comes when no mistake occurs. Your steadiness becomes eternal. Your flame becomes unwavering.
सातवां: वात्सल्य। इसे समझना।
Seventh: vatsalya—understand this.
भक्ति के संप्रदाय, प्रार्थना को मूल्य देते हैं। तो तीन शब्द समझ लेना, तो ही वात्सल्य समझ में आयेगा: प्रार्थना, प्रेम, वात्सल्य। प्रार्थना होती है, जो अपने से बड़ा है--परमात्मा, उसके प्रति। प्रार्थना में एक मांग होती है। प्रार्थना शब्द में ही मांग छिपी है। इसलिए मांगने वाले को हम प्रार्थी कहते हैं। मांगा उससे जा सकता है जिसके पास हमसे ज्यादा हो, अनंत हो। तो प्रार्थना सिर्फ भगवान से की जा सकती है। लेकिन महावीर की व्यवस्था में भगवान की कोई जगह नहीं है--प्रार्थना की कोई जगह नहीं।
The path of bhakti values prayer. Understand three words—then vatsalya will be understood: prayer, love, and vatsalya. Prayer is toward one greater than oneself—God. Prayer contains a request. The very word ‘prayer’ hides a petition. Hence the one who asks is called a ‘prarthi’—a supplicant. One asks only from one who has more than we—who is infinite. So prayer can be only to God. But in Mahavira’s vision, there is no place for God—no place for prayer.
फिर दूसरा शब्द है: प्रेम। प्रेम होता है सम अवस्था, सम स्थिति वाले लोगों में--एक स्त्री में, एक पुरुष में; दो मित्रों में, मां में, बेटे में; भाई-भाई में--ऐसा समस्थिति! परमात्मा ऊपर है, प्रार्थी नीचे है। लेकिन प्रेमी साथ-साथ खड़े हैं। परमात्मा से सिर्फ मांगा जा सकता है, उसको दिया तो क्या जा सकता है! देने को हमारे पास कुछ भी नहीं है। उसके सामने हम निपट भिखारी हैं, समग्ररूपेण भिखारी। देंगे क्या? देने को कुछ भी नहीं है। अपने को भी दें तो भी वह देना नहीं है, क्योंकि हम भी उसी के हैं तो देना क्या है? उससे हम सिर्फ मांग सकते हैं, सिर्फ मांग सकते हैं। उसके सामने हम सिर्फ भिखारी हो सकते हैं।
इसलिए महावीर कहते हैं, परमात्मा की कोई जरूरत नहीं, क्योंकि परमात्मा के कारण सारा संसार भिखारी हो जाता है।
The second word is love. Love happens between equals—between man and woman, two friends, mother and child, brother and brother—an equality of level. God is above, the supplicant below. Lovers stand side by side. One can only ask from God; what can one give? We have nothing. Before him we are utter beggars, absolutely beggars. What can we give? Even if we give ourselves, it is not giving—since we are his already. We can only ask. Therefore Mahavira says: there is no need of God—for God makes the whole world into beggars.
प्रेम में हम लेते हैं, देते हैं, क्योंकि दोनों समान हैं। जिसको तुम प्रेम करते हो, तुम देते भी हो; लेकिन देते तुम इसीलिए हो कि मिले। जो तुम्हें प्रेम करता है, वह भी देता है; लेकिन देता इसीलिए है कि मिले, वापस हो। तो प्रेम में लेन-देन है। परमात्मा की तरफ से इकतरफा है; सिर्फ मिलता है; देने को हमारे पास कुछ भी नहीं है। प्रेमी लेते-देते हैं।
In love, we give and we take, for both are equal. The one you love, you give to; but you give in order to receive. The one who loves you also gives; but gives in order to receive. In love there is exchange. With God it is one-way—we only receive; we have nothing to give. Lovers give and take.
वात्सल्य ठीक प्रार्थना का उलटा है। वात्सल्य का अर्थ है: तुम दो। इसलिए हम कहते हैं, मां का वात्सल्य होता है बेटे की तरफ। बेटा क्या दे सकता है? छोटा-सा बेटा है, अभी पैदा हुआ, चल भी नहीं सकता, बोल भी नहीं सकता, कुछ लाया भी नहीं, बिलकुल नंग-धड़ंग चला आया है। हाथ खाली है। वह देगा क्या? इसलिए समान तल तो है नहीं मां का और बेटे का। और मांग भी नहीं सकता, क्योंकि मांगने के लिए भी अभी उसके पास बुद्धि नहीं है। तो मां का वात्सल्य है। मां उसे जो प्रेम करती है वह सिर्फ देने-देने का है। मां देती है, वह लौटा भी नहीं सकता। उसको अभी होश ही नहीं लौटाने का।
Vatsalya is the exact opposite of prayer. Vatsalya means: you give. That is why we speak of a mother’s vatsalya toward her child. What can the child give? A tiny infant—cannot walk, cannot talk, has brought nothing, has come naked and empty-handed. What will he give? He is not equal with the mother. He cannot even ask—for he has no intellect yet to ask. Therefore the mother’s love is vatsalya—the love of only giving. The mother gives; the child cannot return it. He has no consciousness yet to return it.
वात्सल्य का अर्थ है: तुम दो जैसे मां देती है।
Vatsalya means: give as a mother gives.
तो महावीर कहते हैं, प्रार्थना नहीं, प्रेम नहीं--वात्सल्य। तुम तो लुटाओ, जो तुम्हारे पास है दिये चले जाओ। इसकी फिक्र ही मत करो कि किसको दिया। बस इसकी फिक्र करो कि दिया। तो जो तुम्हारे पास हो, वह तुम देते चले जाओ। कुछ तुम्हारे पास बाहर का देने का न हो तो भीतर का दो। वस्तुएं न हों तो अपना प्राण बांटो, अपना अस्तित्व बांटो, पर दो और देते रहो!
So Mahavira says: not prayer, not love—vatsalya. You go on pouring out; give whatever you have. Do not bother whom you are giving to. Only care that you gave. Whatever you have, go on giving. If you have nothing outward to give, give the inner. If you have no objects, share your life-breath, share your very being—but give, and keep giving!
तो जैसे भक्ति के रास्ते पर प्रार्थना सूत्र है, ठीक उससे विपरीत, ध्यान के रास्ते पर वात्सल्य सूत्र है। भक्ति के रास्ते पर तुम भिखारी होकर भगवान के मंदिर पर जाते हो: ध्यान के रास्ते पर तुम सम्राट होकर, तुम बांटते हुए जाते हो, तुम देते हुए जाते हो! तुम मांगते नहीं। क्योंकि मांग में तो आकांक्षा है--वह तो पहले ही चरण में समाप्त हो गई।
As on the path of bhakti the sutra is prayer, just the opposite on the path of meditation the sutra is vatsalya. On the bhakti path you go to the temple of God as a beggar; on the path of meditation you go as an emperor—distributing, giving. You do not ask—because asking is desire—and desire ended at the first step.
अब तुम्हारे पास कुछ है, तुम उसे बांटते हो--और जब तुम बांटते हो, तब तुम पाते हो: और आने लगा! अनंत ऊर्जा उठने लगी! तुम्हारे सब जलस्रोत खुल जाते हैं। तुम्हारे झरने सब फूट पड़ते हैं। जितना तुम्हारे कुएं से पानी उलीचा जाता है, तुम पाते हो: उतना ही नया पानी आ रहा है। सागर तुममें अपने को उंड़ेलने लगता है।
Now you have something—you share it. And as you share, more comes. Infinite energy begins to well up. All your springs open. The more water you draw from your well, the more new water flows. The ocean begins to pour itself into you.
तो लुटाओ! दोनों हाथ उलीचिए, यही सज्जन को काम। कबीर ने कहा है: उलीचो! महावीर का वात्सल्य वही है जिसको कबीर कहते हैं: उलीचना।
So lavish! Pour with both hands—that is the work of a noble one. Kabir said: Pour! Mahavira’s vatsalya is that very pouring Kabir speaks of.
और प्रभावना!
And prabhavana!
और आठवां चरण है सम्यक दर्शन का: प्रभावना। यह महावीर का अपना शब्द है। इसके लिए कहीं तुम्हें पर्याय न मिलेगा। प्रभावना का अर्थ होता है: इस भांति जीयो कि तुम्हारे जीने से धर्म की प्रभावना हो। इस ढंग से उठो-बैठो कि तुम्हारे उठने-बैठने से धर्म झरे। और जिनके जीवन में धर्म की कोई रोशनी नहीं है, उनको भी प्यास पैदा हो। तुम्हारा चलना, तुम्हारा व्यवहार, तुम्हारे जीवन की शैली--सभी प्रभावना बन जाए। प्रभावना--धर्म की, सत्य की।
The eighth limb of Right Vision is prabhavana. This is Mahavira’s own word; you will not find a synonym elsewhere. Prabhavana means: live in such a way that through your living, dharma is glorified. Sit and stand in such a way that dharma drips from your sitting and standing. And in those whose lives have no light of dharma, a thirst arises. Let your walking, your conduct, your style of living—all become prabhavana. Prabhavana of dharma, of truth.
तुम एक ज्योतिर्मय व्यक्तित्व बन जाओ कि जिनके भी पास ज्योति नहीं है, उनको भी ज्योति होनी चाहिए! और यह जीवन--अंधेरे का भी क्या कोई जीवन है, ऐसा भाव उठे! तुम जहां से गुजर जाओ, वही लोगों के हृदय में एक लहर दौड़ जाए। और लोगों का जीवन सत्य की तरफ उन्मुख हो।
Become a luminous presence so that those who have no light feel they too must have light; and the thought arises: what kind of life is this darkness! Wherever you pass, let a ripple run through people’s hearts. Let people’s lives turn toward truth.
महावीर कहते हैं, इस सत्य की खोज का आठवां अंग है: प्रभावना। क्योंकि तुम जब सत्य को खोजने चले हो, तो अकेले नहीं। उसमें भी कंजूसी मत कर बैठना। नहीं तो वह भी स्वार्थ हो जायेगा। तो जिसकी खोज पर तुम चले हो और जो तुम्हें मिलने लगा है, उसकी खोज पर औरों को भी लगा देना। लेकिन खयाल रखना, महावीर बड़े अनूठे शब्दों का उपयोग करते हैं। वे यह नहीं कहते, तुम लोगों को उपदेश देना। वे यह नहीं कहते, तुम लोगों को आदेश देना। वे कहते हैं, प्रभावना!
Mahavira says the eighth limb of this search for truth is prabhavana. For when you set out to seek truth, do not go alone. Do not be miserly in this either—otherwise that too becomes selfishness. Set others too on the search for that which you seek and are beginning to gain. But notice—Mahavira uses a very unique word. He does not say: give people sermons. He does not say: give them commands. He says: prabhavana!
तुम्हारे होने के ढंग से ही उनको उपदेश मिल जाए। तुम्हारे होने के ढंग से उनको आदेश मिल जाए। तुम्हारा होने का ढंग ही उनको पकड़ ले और एक नये नृत्य में डुबा दे और एक, एक नई मस्ती से भर दे! तुम्हारा होना ही, तुम्हार अस्तित्व मात्र, तुम्हारा उनके पास से गुजर जाना: एक नये जगत का प्रवेश हो जाए उनके जीवन में! तुम्हारा उनके पास आ जाना, तुम्हारा सत्संग, तुम्हारी मौजूदगी, उन्हें रूपांतरित कर दे! उनकी आंखें उस तरफ उठ जायें जहां कभी न उठी थीं। लेकिन इसके लिए वे जो शब्द उपयोग करते हैं, वह बड़ा अनूठा है: प्रभावना! तुम उन्हें प्रभावित भी करने की चेष्टा मत करना। तुम्हारा होना प्रभावना बने! वे प्रभावित हों: तुमसे नहीं--धर्म से; तुमसे नहीं--सत्य से; जो तुममें घटा है--उससे; वह जो पारलौकिक तुममें उतरा है--उससे।
Let your very manner of being become the sermon for them. Let your way of being become the command. Let your being itself seize them, plunge them into a new dance, fill them with a new ecstasy. Your mere presence, your passing by—let a new world enter their lives. Your coming near, your satsang, your being there—let it transform them. Let their eyes be raised to where they have never looked before. But the word he uses is prabhavana—do not even try to influence them. Let your being be prabhavana. Let them be influenced—not by you—but by dharma; not by you—but by truth; by that which has happened in you; by that which is otherworldly that has descended into you.
ये आठ अंग स्मरण हों तो सम्यक दर्शन निर्मित होता है।
If these eight limbs are remembered, Right Vision is formed.
यह पहला सूत्र है:
This is the first sutra:
निस्संकिय निक्कंखिय निव्वितिगिच्छा अमूढ़दिट्ठी य।
Nissankiya, nikkankhiya, nibbvitigiccha, amuddhaditthi ya;
उवबूह थिरीकरणे, वच्छल पभावणे अट्ठ।।
Uvabuhu thirikarane, vachchhala, pabhavana attha.
ये आठ बातें सम्यक दर्शन के आठ अंग हैं।
These eight are the limbs of Right Vision.
दूसरा सूत्र: ‘जब कभी अपने में दुष्प्रयोग की प्रवृत्ति दिखाई दे तो उसे तत्काल मन, वचन, काया से धीर (सम्यक दृष्टि) समेट ले; जैसे कि जातिवंत घोड़ा रास के द्वारा शीघ्र ही सीधे रास्ते पर आ जाता है।’
Second sutra: 'Whenever you notice a tendency toward misuse arising in yourself, immediately gather yourself back with mind, speech and body—like a well-bred horse who, through the reins, quickly returns to the straight path.'
और महावीर इस बात को बार-बार दोहराते हैं कि तुम कभी ऐसा मत समझ लेना कि सिद्ध हो गये। क्योंकि इस अनंत की खोज के मार्ग पर बहुत ऐसे पड़ाव आते हैं जहां यह भ्रम पैदा होता है कि हो गये सिद्ध। सिद्ध होने का भ्रम बड़ा आसान है, क्योंकि अहंकार को ब़ड़ा भाता है, कि हो गये सिद्ध, पहुंच गये!
Mahavira repeats this again and again: never imagine that you are a siddha. On this path of the infinite, many halting places come where the illusion arises that one has become a siddha—arrived. This illusion is very easy, because it delights the ego.
तुम ध्यान रखना कि ऐसा भाव जब भी तुम्हें आएगा कि पहुंच गए, तभी तुम तत्क्षण पाओगे कि कुछ विकृति घटी, कुछ दुष्प्रयोग हुआ, कहीं कोई भूल हुई।
Remember: whenever the feeling comes that you have arrived, you will immediately find a distortion has occurred—some misuse, some mistake.
तो स्मरण रखना कि भूल होती रहेंगी अंतिम क्षण तक। निर्वाण के आखिरी क्षण तक भूल होती रहेंगी। समाधि के परम फूल के खिलने तक भूल होती रहेंगी।
So remember: mistakes will go on happening until the last moment—until the final moment of nirvana; until the supreme flower of Samadhi opens.
भूल मनुष्य का स्वभाव है। और भूलों का जन्मों-जन्मों का इतिहास है। इसलिए जहां भी कहीं ऐसा लगे, कि दुष्प्रयोग में प्रवृत्ति दिखाई दे, उसे तत्काल मन, वचन और काया से (सम्यक दृष्टि) धीरपुरुष समेट ले; जैसे कि जातिवंत घोड़ा रास के द्वारा शीघ्र ही सीधे रास्ते पर आ जाता है।
Mistake is human nature. And mistakes have a history of many lives. Therefore whenever you see a tendency to misuse arising somewhere, the steady man at once gathers himself back with mind, speech and body—like a well-bred horse who, through the reins, quickly returns to the straight path.
तो अपनी लगाम को कभी भी छोड़ मत देना। जब तक घोड़ा है, तब तक लगाम को हाथ में रखना। घोड़ा यानी मन। जब तक मन है, तब तक लगाम मत छोड़ देना। मन पर भरोसा मत कर लेना। क्योंकि बहुत बार घोड़ा बिलकुल ठीक-ठीक चल रहा है, घंटों तक ठीक-ठीक चल रहा है और तुम्हारा मन होता है, अब लगाम की क्या जरूरत है, रख दो ताक पर; अब तो सब ठीक चल रहा है, अब होश की क्या जरूरत है, अब निरंतर स्मरण की क्या जरूरत है, घोड़ा तो ठीक अपने आप ही चल रहा है! ऐसा भरोसा मत करना। लगाम के रखते ही तत्क्षण घोड़ा अपने स्वभाव के अनुकूल बरतने लगेगा। लगाम तो हाथ में रखनी पड़ेगी जब तक घोड़ा है। जब तक मन न मर जाए, जब तक कि मन से परिपूर्ण मुक्ति न हो जाए, जब तक तुम्हारे भीतर विचारों की तरंगें उठती हैं--तब तक लगाम का खयाल रखना। और जैसे ही तुम्हें लगे कि कहीं घोड़ा गलत रास्ते पर जाने लगा, मार्ग से च्युत हुआ, दुष्प्रयोग में लगा, कहीं कोई प्रवृत्ति उठने लगी, फिर आंख गलत पर पड़ी, फिर कान ने गलत को सुना, फिर हाथ गलत की तरफ बढ़े, फिर विचार में गलत की छाया पड़ी--तत्क्षण मन, वचन, काया से धीरपुरुष अपने को फिर ऐसे समेट ले.मन, वचन, काया से--शरीर को तत्क्षण हटा ले वहां से।
Never let go of your reins. As long as the horse exists, keep the reins in hand. The horse means the mind. As long as the mind is, do not release the reins. Do not trust the mind. Many times the horse walks perfectly—hours on end—and you feel, What need of the reins now? Put them aside; everything is going well—what need of awareness, what need of constant remembrance? The horse is walking by itself! Do not trust this. The moment you set aside the reins, the horse will behave according to his nature. Keep the reins in hand as long as the horse is. Until the mind dies, until total freedom from mind happens, until thought-waves cease to arise—keep the reins. And as soon as you feel the horse veering, leaving the path, turning to misuse—as soon as a tendency arises: the eye falls on the wrong, the ear hears the wrong, the hand reaches toward the wrong, a shadow of wrong touches the thought—instantly gather yourself back with mind, speech, and body. Withdraw the body from there at once.
शरीर को हटाने का अर्थ समझना। जब भी तुम्हारे मन में कोई तरंग उठती है, तत्क्षण शरीर में भी समानांतर तरंग उठती है। अगर तुम्हारे मन में कामवासना उठी, तो तत्क्षण शरीर कामवासना के लिये तत्पर होने लगता है, तरंग उठती है। और जब भी तुम्हारे मन में कोई तरंग उठती है, और शरीर में तरंग उठती है, तो तुम्हारे भीतर भाषा और वचन निर्मित होता है। रूप बनता है विकार का। प्रतिमायें उठती हैं। स्वप्न निर्मित होता है।
Understand what it means to withdraw the body. Whenever a wave arises in your mind, a parallel wave arises instantly in the body. If lust arises in the mind, at once the body becomes ready for lust; a wave arises. And whenever a wave arises in the mind and the body, language and speech are formed within—you shape the image of the distortion; dreams arise.
वचन से अर्थ है: विचार; मन की कल्पना का जाल। और मन, शरीर, वचन, तीनों में एक साथ लहर आती है। तीनों को एक साथ खींच लेना! किसी एक को खींच लेने से काम न चलेगा। तुम, हो सकता है शरीर को खींचकर दरवाजा बंद करके बैठ जाओ, इससे कुछ फर्क न पड़ेगा। बहुत-से जैन मुनि शरीर को खींचकर बैठ गए हैं, लेकिन मन और वचन में तरंगें उठती रहती हैं। शरीर को खींच लेना बहुत आसान है। शरीर को खींच लेने में बहुत कठिनाई नहीं है। शरीर बहुत स्थूल है। उससे भी गहरा वचन है। विचार में भी तरंग न उठे।
By speech is meant: thought—the web of imagination. The wave arises simultaneously in mind, body, and speech. Pull all three back together. Pulling back just one will not do. You may shut the door and sit, withdrawing the body—nothing will change. Many Jain monks have withdrawn their bodies and sit, but waves go on rising in mind and speech. Withdrawing the body is easy; the body is gross. Deeper than it is speech. Let no wave arise in thought either.
लेकिन बहुत-से लोग विचार को भी खींचकर बैठ जाते हैं। फिर भी मन में तरंग उठती है। मन यानी अचेतन। तो दिन भर याद नहीं आते, लेकिन रात सपने में याद आ जाते हैं। दिन भर तुम सम्हाले रहते हो। कोई विचार नहीं उठने देते। लेकिन स्वप्न में विचार आ जाते हैं। तो भी, दुष्प्रवृत्ति हो गई। तो भी, तुम च्युत हुए। इन सबसे धीरपुरुष अपने को खींचता रहता है।
But many withdraw thought too. Still waves arise in the mind—the unconscious. By day you remember nothing; but at night, in dreams, all returns. By day you managed—no thoughts. But in dream thoughts arise. Even there, misuse has occurred. You have strayed. From all these the steady man keeps withdrawing himself.
‘तू महासागर को तो पार कर गया है, अब तट के निकट पहुंचकर क्यों खड़ा है? उसे पार करने में शीघ्रता कर हे गौतम, क्षण भर का भी प्रमाद मतकर!’
'Though you have crossed the ocean, why do you stand near the shore? Cross quickly, O Gautam—do not be negligent even for a moment!'
यह तीसरा सूत्र है आज के लिए। यह महावीर ने अपने महानिर्वाण के क्षण भर पहले कहा था। यह अपने पट्ट शिष्य गौतम के लिये कहा था।
This is the third sutra for today. Mahavira uttered it just a moment before his great nirvana. He said it for his chief disciple, Gautam.
गौतम महावीर का प्रथम गणधर है--उनका सबसे ज्यादा निकट का शिष्य। लेकिन विडंबना भाग्य की, कि वह आया था सबसे पहले, लेकिन मुक्ति का स्वाद न ले सका। वह महावीर के पास वर्षों रहा, फिर भी उस परम दशा को न पहुंच सका, जिसको हम कैवल्य कहें, समाधि कहें। मन मिट न सका। और उसने कुछ छोड़ा हो करने में, ऐसा भी नहीं है। उसने सब किया जो महावीर ने कहा। लेकिन एक छोटा-सा राग पैदा हो गया--वह राग था महावीर के प्रति। वह राग था महावीर के चरणों का। उतने ही राग ने रोक लिया। एक प्रेम लग गया महावीर से। महावीर के बिना उसे तकलीफ होने लगी। दिन को भी कहीं जाता तो बस महावीर की ही याद आती रहती। महावीर ने उसे कई बार कहा कि तूने सब छोड़ दिया, अब मुझे क्यों पकड़ लिया है? क्योंकि असली सवाल छोड़ने का नहीं--असली सवाल तो पकड़ ही छोड़ देने का है।
Gautam is Mahavira’s first ganadhar—his closest disciple. But fate’s irony: he came first, yet could not taste liberation. He stayed near Mahavira for years, and still did not reach that ultimate state we call kevalya, Samadhi. The mind did not dissolve. And it was not that he failed to do anything—he did all that Mahavira said. But a tiny attachment arose—an attachment to Mahavira’s feet. Just that attachment held him back. A love arose for Mahavira. Without Mahavira he felt in pain. Even by day, if he went anywhere, he would remember only Mahavira. Mahavira told him many times: You have left everything; now why have you clung to me? The real issue is not leaving— the real issue is dropping the very habit of clinging.
तुमने कुछ पकड़ा, किसी ने कुछ और पकड़ा, किसी ने कुछ और पकड़ा--लेकिन पकड़ तो जारी रहती है। किसी ने धन पकड़ा, किसी ने धर्म पकड़ा। किसी ने पत्नी पकड़ी, किसी ने गुरु पकड़ा--लेकिन पकड़ तो जारी रहती है।
One clings to something—someone else clings to something else. But clinging continues. One clings to wealth, another to religion. One clings to wife, another to guru. But clinging persists.
और महावीर बड़े कठोर हैं इस दृष्टि से। क्योंकि उनका पूरा राग से ही विरोध है। वह पूरा रास्ता ही वीतराग का है। तो यह गौतम सब छोड़ आया। पत्नी होगी, बच्चे होंगे, घर-द्वार होगा, मित्र-परिजन होंगे, धन-संपत्ति होगी, पद-प्रतिष्ठा होगी--सब छोड़ आया! यह बड़ा पंडित था, ब्राह्मण था। इसने सब शास्त्र वेद, उपनिषद, सब छोड़ दिये। लेकिन उस सबको छोड़कर महावीर के चरणों को पकड़कर बैठ गया। यह अब महावीर का दीवाना बन गया। तो महावीर उससे बार-बार कहते रहे कि तू मुझे भी छोड़। यह बात ही सुनकर उसको कष्ट होता। यह बात ही कल्पना के बाहर थी: महावीर को छोड़ो! वह सब छोड़ने को तैयार था महावीर के लिए। सब छोड़ा ही महावीर के लिए था। अब यह तो बात जरा ज्यादा हो गई कि महावीर को भी छोड़ो। तो फिर सब छोड़ा ही किसलिए था! वह महावीर के लिए ही छोड़ा था। वह मुक्त न हो सका।
Mahavira is ruthless in this vision. He is against all attachment. His whole path is of vitaraga—beyond passion. Gautam left everything—wife, children, house and home, friends and relatives, wealth, position. He was a great scholar, a Brahmin—he left the Vedas, the Upanishads. But having left all, he clung to Mahavira’s feet—he became mad for Mahavira. Mahavira kept saying: Leave me too. The very idea gave him pain. The notion was beyond imagination: Leave Mahavira! Everything had been left for Mahavira. Now this was too much—to leave Mahavira too. Then why leave anything? All had been left for him. He could not be liberated.
महावीर ने जिस दिन देह छोड़ी, उसे सुबह ही दूसरे गांव में उपदेश के लिए भेजा। शायद जानकर ही भेजा हो। क्योंकि वह पास रहेगा तो बहुत दुखी होगा। यह मृत्यु उसके सामने, कहीं उसे विक्षिप्त न कर दे। उसका लगाव बहुत था। फिर पीछे से खबर मिलेगी तो बात आई-गई हो जाएगी। फिर धीरे-धीरे सम्हल जाएगा। आघात मृत्यु का सीधे, महावीर को अपने सामने ही, मरा हुआ देखना, देह से छूट जाना देखना--शायद उसके प्राणों को तोड़ दे, शायद वह सह न पाये! तो उसे दूसरे गांव भेज दिया। जब वह सांझ को लौट रहा था दूसरे गांव से तो राहगीरों ने रास्ते में उससे कहा कि गौतम, तुम्हें कुछ पता है, महावीर जा चुके! अब तुम कहां जा रहे हो? अब वह सत्पुरुष न रहा!
On the day Mahavira left the body, he sent Gautam in the morning to the next village to teach—probably knowingly. If he remained near, he would suffer greatly. Death in his presence might unhinge him; his attachment was too strong. If the news comes later, the shock will not be so direct. He will settle slowly. The direct sight of death—seeing Mahavira there, the body go—that might break his life. So he sent him away. In the evening, as he returned, travelers told him: Gautam, do you know? Mahavira has gone. Where are you going now? The blessed one is no more.
तो वह वहीं रोने लगा। वहीं छाती पीटकर चिल्लाने लगा। भरी आंखों से, टपकते आंसुओं से, उसने उन लोगों से पूछा कि ‘एक बात मुझे पूछनी है कि यह कैसा हुआ? यह उन्होंने कैसा अन्याय किया? जीवनभर मैं उनके साथ रहा। तो आज तो कम से कम मुझे बाहर न भेजते, दूर न भेजते! यह उन्होंने कौन-सा बदला लिया! एक ही बात पूछनी है मुझे: मरते समय मुझे याद किया था? मरने के पहले मेरे लिये कोई इशारा छोड़ा? क्योंकि मैं तो अभी भी अंधेरे में भटक रहा हूं। मेरा क्या होगा? दीया बुझ गया--अब मेरा क्या होगा?’ तो उन लोगों ने.यह सूत्र महावीर ने गौतम के लिए कहा है, इसलिए गौतम का नाम इस सूत्र में आता है.उन लोगों ने गौतम को कहा, महावीर ने तुझे याद किया था। वे यह सूत्र तेरे लिये छोड़ गए हैं: ‘तू महासागर को तो पार कर गया है, अब तट के निकट पहुंचकर क्यों खड़ा है? उसे पार करने में शीघ्रता कर! हे गौतम, क्षण भर का भी प्रमाद मत कर!’
He began to weep on the spot, beating his chest. With overflowing eyes, he asked them: One thing—what happened? What injustice is this? All my life I remained with him. At least today he should not have sent me away. Why this revenge? Just one thing I want to know: Did he remember me as he died? Did he leave any hint for me? For I still wander in darkness. What will happen to me? The lamp is out—what will become of me? They told him—this sutra Mahavira had left for him; hence Gautam’s name appears in it. They said: Mahavira remembered you. He left these words for you: 'You have crossed the great ocean; why do you stand near the shore? Cross quickly, O Gautam—do not be negligent even for a moment!'
तिण्णो हु सि अण्णवं महं, कि पुण चिट्ठसि तीरमागओ।
Tinnahu si annavam maha, ki pun chittthasi tiramagao;
अभितुर पारं गमित्तए, समयं गोयम्! मा पमायए।।
Abhitura param gamittae, samayam Goiyam! ma pamayae.
‘हे गौतम! तू पूरा भवसागर पार कर गया, सारा संसार छोड़ दिया, सब तरफ से राग की जड़ें उखाड़ लीं--और अब तू किनारे को पकड़कर क्यों रुका है?’
'O Gautam! You have crossed the ocean of becoming—you have abandoned the world, uprooted the roots of attachment from all sides. Now why do you cling to the bank?'
किनारा यानी महावीर। ऐसा समझो कि तुम उस दूर के किनारे को पाने के लिए सारी नदी पार करते हो, निश्चित ही उस किनारे जाने के लिए ही नदी पार करते हो। फिर इस नदी के सारे कष्ट उठाते हो--तूफान, झंझावात, धार के उपद्रव, मृत्यु का डर, डूब जाने का भय--यह सबको तुम पार कर जाते हो। फिर उस दूसरे किनारे को पकड़कर रुक जाते हो। रुके हो नदी में ही। किनारे को पकड़कर रुके हो! तुम कहते हो, इसी किनारे के लिए तो सारी नदी पार की, वह किनारा छोड़ा, नदी छोड़ी, इतना संघर्ष झेला--अब इस किनारे को न छोड़ेंगे!
The bank means Mahavira. Imagine you crossed the river to reach the far shore; certainly you crossed for the sake of that bank. You bore all the hardships—storms, tempests, the torrents, the fear of death, of drowning—you passed through all this. Then you grasp the bank and stop—still standing in the river, clinging to the bank. You say: For this bank I crossed the river; I left that bank, I left the river, I struggled so much—now I will not leave this bank!
तो महावीर कहते हैं, यह तो कुछ लाभ न हुआ। रुके तुम अब भी नदी में हो। अब इस किनारे को भी छोड़ो, बाहर निकलो! अब पार हो गए, नदी छूट गई, किनारे को भी छोड़ो!
Mahavira says: this is no gain. You are still in the river. Now leave this bank also—come out! Now that the river is crossed, leave the bank too.
तो गुरु का उपयोग दूर के किनारे की तरह है। नदी को पार करने में निमित्त बना लेना, लेकिन जब नदी पार हो जाए, तो गुरु को पकड़कर मत रुक जाना। महावीर कहते हैं, क्षण भर का भी प्रमाद मत कर, और इसमें क्षण भर की देर मत कर, आलस्य मत कर--क्योंकि समय बीता जाता है, फिर लौटकर न आएगा!
The guru is to be used like the far bank—as a means to cross the river. But when you have crossed, do not cling to the guru and stop. Mahavira says: do not be negligent even for a moment; do not delay—time passes, it will not return.
और जो महावीर के जीते-जी न हो सका, वह महावीर की मृत्यु के कारण हो गया। गौतम को वह चोट भारी पड़ी। किनारा उसने नहीं छोड़ा, किनारा खुद ही जा चुका था अब। अब पकड़ने को कुछ था भी नहीं। जो जीवनभर महावीर के साथ रहकर बोध न हुआ, वह महावीर के मरने के एक दिन बाद.गौतम समाधि को उपलब्ध हो गया। उसने जान लिया: संसार ही असार नहीं है, यहां सदगुरु के चरण भी छूट जाते हैं! यहां संपत्ति ही नहीं छूटती, सदगुरु भी छूट जाता है। यहां सभी कुछ असार है। यहां अपने में ही लौट आने में सार है।
What could not happen while Mahavira lived happened because of his death. Gautam was struck hard. He did not leave the bank; the bank left him. There was nothing left to hold. What did not happen in a lifetime near Mahavira happened a day after Mahavira’s death—Gautam attained Samadhi. He understood: not only is the world unsubstantial, even the Master’s feet pass away. Not only wealth is lost here—the Master is lost too. Everything is unsubstantial. The only substance is returning to oneself.
ऐसा समझ कर.और तो सब छोड़ ही चुका था, यह महावीर के प्रति लगाव था, यह भी छूट गया और यह लगाव बिलकुल मानवीय है, समझ में आता है। महावीर जैसा प्यारा पुरुष हो तो किसे लगाव न हो! गौतम की अड़चन समझ में आती है। महावीर ही कठोर मालूम होते हैं। गौतम का भाव तो ठीक ही है; समझ में पड़ता है। इतना प्यारा पुरुष कभी-कभी होता है। और ऐसे प्यारे पुरुष के पास पकड़ लेने का मन किसके मन में न होगा! और एकबारगी ऐसा भी होता है कि छोड़ो मोक्ष, छोड़ो बैकुंठ--यही चरण काफी है! ऐसा ही गौतम को हुआ होगा। सब संसार छोड़ने की हिम्मत की थी, लेकिन ये चरण न छोड़ सका। लेकिन फिर ये चरण एक दिन छूट गए। जो भी बाहर है, वह छूट ही जाएगा।
With this understanding—he had left all else; the attachment to Mahavira dropped; and such attachment is human, understandable. How can one not be attached to so sweet a man? Gautam’s hurdle is understandable; Mahavira seems harsh. Gautam’s feeling is natural. Such a lovely man appears rarely. Who would not want to cling to his feet? And suddenly the feeling arises: forget moksha, forget heaven—these feet are enough! This happened to Gautam. He had the courage to leave the world—but not these feet. But one day these feet passed. Whatever is outside will pass.
इसलिए महावीर कहते हैं: आत्मा में ही रमण करो। सब तरफ से अपने में ही लौट आओ! अपने में ही लीन हो जाओ! उस आत्मलीनता को ही महावीर ने मोक्ष कहा है।
Therefore Mahavira says: abide in the Self. Return only and wholly to yourself. Be absorbed in yourself. That absorption in the Self Mahavira has called moksha—liberation.
यह जो निमंत्रण गौतम के लिए है, यही निमंत्रण तुम्हारे लिए भी है।
This invitation to Gautam is the same invitation to you.
Uncounted boats
पोत अगणित इन तरंगों ने
डुबाए, मानता मैं
these waves have drowned—I admit;
पार भी पहुंचे बहुत से
Many have reached the farther shore—
बात यह भी जानता मैं
this too I know.
किंतु होता सत्य यदि यह
Yet if the truth were this:
भी, सभी जलयान डूबे
all vessels drown—
पार जाने की प्रतिज्ञा
आज बरबस ठानता मैं
still today I would resolve
to cross to the far side.
डूबता मैं, किंतु उतराता
I drown, but rising
सदा व्यक्तित्व मेरा
forever does my essence;
हों युवक डूबे भले ही
है कभी डूबा न यौवन
Let youths drown, but never
has youth itself drowned.
तीर पर कैसे रुकूं मैं
How can I linger on the shore,
आज लहरों में निमंत्रण!
when in the waves there is a summons!
महावीर दूर अनंत के सागर की लहरों का निमंत्रण हैं। और निमंत्रण ही नहीं, उस दूर के सागर तक पहुंचने का एक-एक कदम भी स्पष्ट कर गए हैं। महावीर ने अध्यात्म के विज्ञान में कुछ भी अधूरा नहीं छोड़ा, खाली जगह नहीं है। नक्शा पूरा है। एक-एक इंच भूमि को ठीक से माप गए हैं और जगह-जगह मील के पत्थर खड़े कर गए हैं।
Mahavira is the invitation of the far, infinite ocean’s waves. And not only an invitation—he has made clear each step to that distant sea. In the science of the inner, Mahavira has not left anything incomplete; there are no gaps. The map is complete. He has measured each inch of the land and planted milestones everywhere.
ये आठ सूत्र सम्यक दर्शन के सध जाएं तो सब सध गया। ये आठ सध जाएं तो समाधि सध गई, क्योंकि इन आठ के सधते ही सारी समस्याएं तिरोहित हो जाती हैं। जो शेष रह जाता है, वही समाधान है।
If these eight sutras of Right Vision are mastered, all is mastered. If these eight are mastered, Samadhi is attained—for as these eight mature, all problems vanish. What remains is the solution.
महावीर के निमंत्रण को अनुभव करो! उनकी पुकार को सुनो! ऐसे खाली नाममात्र को जैन होकर बैठे रहने से कुछ भी न होगा। ऐसी नपुंसक स्थिति से कुछ लाभ नहीं। उठो! अपने का जगाओ! बहुत बड़ी संभावना तुम्हारी प्रतीक्षा कर रही है। खतरा है! इसलिए महावीर कहते हैं: अभय, साहस चाहिए!
Feel Mahavira’s invitation! Hear his call! Sitting as nominal Jains will not do. In such impotent states there is no benefit. Arise! Awaken your own. A vast possibility awaits you. There is danger—therefore Mahavira says: fearlessness, courage are needed.
खतरा यही है:
The danger is this:
Uncounted boats
पोत अगणित इन तरंगों ने
डुबाए, मानता मैं
these waves have drowned—I admit
--बड़ा है, विराट है सागर! और न मालूम कितने पोत डूब चुके हैं!
—great is the ocean! Who knows how many ships have sunk!
Uncounted boats
these waves have drowned—I admit;
पोत अगणित इन तरंगों ने
डुबाए, मानता मैं
पार भी पहुंचे बहुत से
Many have reached the farther shore—
बात यह भी जानता मैं।
this too I know.
लेकिन कुछ हैं जो पार भी पहुंच गए हैं। कोई महावीर, कोई बुद्ध, कोई कृष्ण, कोई क्राइस्ट, कोई मोहम्मद पार भी पहुंच गये हैं। बहुत-से खो भी गये हैं। अनंत खो गए हैं।
But some have reached—some Mahavira, some Buddha, some Krishna, some Christ, some Mohammed have reached. Many have been lost—innumerable.
कहते हैं, हजार बुलाए जाते तो सौ पहुंचते हैं। सौ जो पहुंचते हैं, उनमें से दस चलते हैं। और दस चलते हैं, एक कहीं सिद्धावस्था को उपलब्ध हो पाता है।
They say, of a thousand who are called, a hundred arrive; of those hundred, ten walk; of those ten, one attains.
किंतु होता सत्य यदि यह
भी, सभी जलयान डूबे
पार जाने की प्रतिज्ञा
आज बरबस ठानता मैं
लेकिन, अगर यह भी सत्य होता कि जो भी गया, सभी डूब गए, तो भी--
Yet even if the truth were this:
all vessels drown—
पार जाने की प्रतिज्ञा,
आज बरबस ठानता मैं
still today I would resolve
to cross to the far side;
--क्योंकि यहां इस किनारे कुछ भी तो नहीं है। यहां बचे भी, तो भी तो कुछ बचने जैसा नहीं है। और सागर में अगर डूबे भी तो डूबकर भी कुछ मिलता है।
—because on this bank there is nothing. Even if you are saved here—there is nothing to be saved. And in the ocean, if you drown, even drowning you gain something.
डूबता मैं किंतु उतराता
सदा व्यक्तित्व मेरा।
I drown, but my essence rises—
तुम तो डूब जाओगे, लेकिन आत्मा उतराएगी। तुम तो डूबोगे तभी आत्मा उतराएगी। तुम तो आत्मा में पत्थर की तरह हो। तुम्हारी वजह से आत्मा तैर नहीं पाती, तिर नहीं पाती।
you will drown, but the Atman will arise. Only if you drown will the Atman rise. You are like a stone upon the Atman. Because of you, the Atman cannot float.
हों युवक डूबे भले ही
है कभी डूबा न यौवन
Let youths drown, but youth itself has never drowned.
तीर पर कैसे रुकूं मैं
How can I remain on the shore,
when in the waves is an invitation!
आज लहरों में निमंत्रण।
सुनो इस निमंत्रण को! करो हिम्मत! चलो थोड़े कदम महावीर के साथ! थोड़े ही कदम चलकर तुम पाओगे कि जीवन की रसधार बहने लगेगी। थोड़े ही कदम चलकर तुम पाओगे, संपदा करीब आने लगगी। आने लगीं शीतल हवाएं--शांति की, मुक्ति की! फिर तुम रुक न पाओगे। फिर तुम्हें कोई भी रोक न सकेगा। थोड़ा लेकिन स्वाद जरूरी है। दो कदम चलो, स्वाद मिल जाए; फिर तुम अपने स्वाद के बल ही चल पड़ोगे।
Hear this invitation. Be brave. Walk a few steps with Mahavira. After just a few steps you will find the stream of life begins to flow. After a few steps, the treasure draws nearer—the cool breezes begin to come—of peace, of freedom. Then you will not be able to stop. Then no one can stop you. But the taste is needed. Take two steps—let the taste come; then you will walk on the strength of your own taste.
लाओत्सु ने कहा है, एक कदम तुम उठा लो, फिर फिक्र नहीं। बस एक कदम तुम न उठाओ तो बड़ी फिक्र है। पहला कदम तुम उठा लो तो बस, दूसरा तुम उठाओगे ही। क्योंकि पहले को उठाने में ही ऐसा रस बरस जाता है, फिर कौन पागल होगा जो दूसरा कदम न उठाए! और एक-एक कदम चलकर हजारों मील की यात्रा भी अंततः पूरी हो जाती है! दो कदम तो कोई एकसाथ चल भी नहीं सकता। एक कदम! छोटा कदम! जितनी तुम्हारी सामर्थ्य में आता हो, इतना बड़ा कदम! लेकिन उठाओ! बैठे-बैठे बहुत जन्म खोए--और मत खोओ!
Lao Tzu said: Take one step—and then there is no worry. Only if you do not take the first step is there great worry. Take the first—then you yourself will take the second; for in taking the first so much juice descends—what madman would not take the second! And step by step, even a journey of a thousand miles ends. No one can take two steps at once—one step! A small step! Only as big as your strength allows—but take it! Sitting, sitting you have lost many lives—lose no more!
धम्मपद में बुद्ध ने कहा है: ‘उत्तिट्ठे!’ उठो! ‘न पमज्जेय्य!’ उठो! प्रमाद मत करो! सोये मत रहो! आलसी मत रहो! जो उठता है, वही पाता है। जो सोया रहता, वह सभी कुछ खो देता है।
In the Dhammapada Buddha has said: Uttittha! Arise! Na pamajjeyya! Do not be negligent! Do not sleep! Do not be lazy! He who arises—attains. He who sleeps—loses everything.
आज इतना ही।
Enough for today.
