Skip to content
Osho

Jin Sutra #27

6 June 1976 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

हिमाच्छादित गौरीशंकर के शिखर करीब आने लगे। महावीर क्रमशः ऊंचाइयों और ऊंचाइयों पर उड़ रहे हैं! समझना क्रमशः कठिन होता जायेगा। क्योंकि जिन ऊंचाइयों की हमें आदत नहीं है, उन ऊंचाइयों को समझना तो दूर, उन ऊंचाइयों पर श्वास लेना भी कठिन हो जाता है। और जिन ऊंचाइयों का हमें कोई अनुभव नहीं, उनके संबंध में शब्द भला हमें सुनायी पड़ जायें, अर्थ का विस्फोट नहीं होता है। गुजर जाते हैं शब्द हमारे पास से। अगर बहुत बार सुने हुए हैं तो ऐसी भ्रांति भी होती है कि समझ में आ गये।

The snow-clad peaks of Gauri Shankar draw near. Mahavira is flying higher and higher into the heights! Understanding will grow progressively difficult. For the heights we are unaccustomed to—not only is it hard to understand them; to breathe there is arduous. And as long as we have had no taste of such altitudes, the words that come about them may be heard by us, yet the explosion of meaning does not happen. Words pass by. If we have heard them many times, an illusion arises that we have understood.

इसे स्मरण रखना कि महावीर जो कह रहे हैं, वह अगर समझ में न आये तो स्वाभाविक है; समझ में आ जाये तो संदेह करना, क्योंकि वही अस्वाभाविक है।

Remember this: what Mahavira is saying—if it does not make sense to you, that is natural; if it does make sense easily, then doubt it, for that is what is unnatural.

अनुभव से ही समझ में आयेगा। उसके पहले ज्यादा से ज्यादा इतना ही हो सकता है कि अनुभव के लिए एक प्यास प्रज्वलित हो जाये, कि अनुभव की आकांक्षा पैदा हो, कि काश, ऐसी ऊंचाइयों पर हम भी उड़ सकते! जिन दूर की बातों को महावीर पास ला रहे हैं, काश हमारे भी जीवन की संपदा उन्हीं स्वर्ण-रत्नों से बन सकती!

Only through experience will understanding dawn. Before that, at most, a thirst may be kindled for experience—a longing for experience may arise: “Ah, if only we too could fly in such heights! If only the distant treasures Mahavira brings near could become the very wealth of our lives!”

प्यास उठ आये, बस इतना काफी है।.तो समझ में न आये, तो धैर्य रखना। घबड़ाना मत! और ऐसा मत सोच लेना कि हमारी समझ में आएगा ही नहीं। और ऐसा तो भूलकर भी मत सोच लेना कि यह बात समझने योग्य ही नहीं है। क्योंकि हमारा मन इस तरह के बहुत उपाय करता है। अहंकारी मन हो तो वह कह देता है, इन बातों में कुछ सार नहीं। इस तरह हम अपने अहंकार को सुरक्षित कर लेते है। इस तरह ऊंचाई पास आती थी तो हम उससे दूर हट जाते हैं। क्योंकि ऊंचाई के पास हमें अपनी नीचाई मालूम पड़ने लगती है!

If thirst arises, that is enough. If you do not understand, keep patience. Do not be nervous! And do not conclude that it will never be understood. And, by no means, conclude that it is not something to be understood at all. The mind has many strategies like this. An egoistic mind declares, “There is no substance in these matters.” Thus we protect our ego. Whenever a summit draws near, we move away—because near heights we begin to feel our own lowness!

ऊंचाइयों से दूर मत हटना। उन्हें बुलाना! उनकी खोज करना! तुम्हें जितने बड़े शिखर मिल जायें, उतना ही शुभ है। क्योंकि जितने तुम्हें शिखर मिलें, उतने ही अहंकार के विसर्जन की संभावना बढ़ेगी, उतना ही तुम छोड़ पाओगे यह ‘मैं’ का खयाल। इसीलिए तो तीर्थंकरों, प्रबुद्ध पुरुषों को हमने बहुत स्वागत से कभी स्वीकार नहीं किया। उनकी मौजूदगी हमें हीन करती मालूम पड़ने लगी। उनके सामने हम खड़े हुए तो छोटे मालूम होने लगे। उनके पास हम आये, तो हम जैसे जमीन पर चींटियां रेंगती हों, ऐसे रेंगते हुए मालूम होने लगे। तो दो ही उपाय थे--या तो हम भी उनके साथ उड़ना सीखें और या हम उन्हें इनकार ही कर दें कि यह सब कल्पना-जाल है; कि ये दूर की बातें सब काव्य-शास्त्र हैं; कि ये बातें कहीं हैं नहीं; ये सब बातें हैं। या हम यह कहकर हट जायें कि ये बातें हमारी समझ में नहीं पड़तीं, तो जो समझ में ही नहीं पड़ती हैं उन बातों को मानकर हम चलें कैसे? वहां भी भूल हो जायेगी।

Do not move away from heights. Invite them! Seek them! The greater the peaks that come to you, the more auspicious. Because each peak that you find increases the possibility of dissolving the ego, of letting go of this idea of “I.” For just this reason we have never welcomed Tirthankaras, the Enlightened Ones, wholeheartedly. Their very presence made us feel inferior. Standing before them, we felt small. Going near them, we felt as if, like ants, we were crawling on the ground. So only two options seemed to remain—either we learn to fly with them, or we deny them: “All this is a web of imagination; distant poetic talk; it exists nowhere; it is all mere talk.” Or we say, “We do not understand these things; how can we walk by what we do not understand?”—and in this too we go wrong.

ध्यान रखना: जो तुम्हारे समझ में नहीं पड़ता वह इसलिए समझ में नहीं पड़ता कि उसका कोई अनुभव नहीं हुआ है। अनुभव के बिना समझ कैसे होगी? अनुभव के बिना कोई अंडरस्टैंडिंग, कोई प्रज्ञा का प्रादुर्भाव नहीं होता। तो तुम यह मत कहना कि जब समझ में ही नहीं आता तो हम चलें कैसे? क्योंकि चलोगे, तो ही समझ में आयेगा। यह तो तुमने अगर ऐसा मान लिया तो अपने जीवन में एक ऐसे पत्थर को रख लिया कि उसको पार करना फिर असंभव हो जायेगा।

Remember: what you do not understand, you do not understand because you have no experience of it. How can there be understanding without experience? Without experience no understanding, no awakening of prajna is possible. So do not say, “When we understand, then we will walk.” It is only by walking that you will understand. If you accept that you will move only after understanding, you place a stone across your life that will become impossible to cross.

कोई प्रेम को जानता नहीं; प्रेम करता है तब जानता है। और न ही कोई परमात्मा को जानता है, जब तक उतरता नहीं उस गहराई में। और न ही कोई आत्मा को जानता है, जब तक डूबता नहीं अपने आत्यंतिक केंद्र पर।

No one knows love before; one knows only by loving. No one knows Paramatma before diving into that depth. No one knows the Atman until one plunges into one’s innermost center.

तो समझ नहीं है, इसको पत्थर की तरह उपयोग मत कर लेना। समझ आयेगी ही अनुभव से। इसलिए समझ से भी ज्यादा जरूरी है साहस। इसे मैं फिर से दोहराऊं: अध्यात्म के मार्ग पर समझ से भी ज्यादा जरूरी है साहस। क्योंकि साहस हो तो आदमी अनुभव में उतरता है; अनुभव में उतरे तो समझ आती है। इसलिए जिनको तुम समझदार कहते हो वह वंचित ही रह जाते हैं। क्योंकि समझदार यह कहेगा, यह अपनी समझ में नहीं आती। जो समझ में नहीं आती, चलूं कैसे? पता नहीं कोई भटकाव न हो जाये! पता नहीं जो हाथ में है, कहीं वह भी न खो जाये! ये बड़ी दूर की बातें, आकाश की बातें, कहीं मेरी पृथ्वी को उजाड़ न दें! एक छोटा घर बनाया है--वासना का, तृष्णा का--एक छोटा संसार रचाया है। ये कहीं परमात्मा और आत्मा के खयाल, यह दिव्य प्यास, कहीं मेरी सारी घर-गृहस्थी को डांवाडोल न कर दे।

So do not use “I don’t understand” like a rock. Understanding comes only from experience. Hence, even more essential than understanding is courage. Let me repeat it: on the path of spirituality, even more essential than understanding is courage. Because if there is courage, one enters into experience; and in experience, understanding arises. Therefore those whom you call “clever” remain deprived. The clever person says, “This does not make sense to me. How can I walk where I do not understand? Who knows—I might get lost! I may lose what I already hold! These are faraway tales, sky-talk—what if my little earth is ruined? I have built a small house—of desire, of craving—a tiny world I have fashioned. What if these notions of Paramatma and Atman, this divine thirst, destabilize my whole household?”

तो समझदार आदमी कहता है, जब समझ में आयेगी तब करेंगे। साहसी कहता है, समझ में नहीं आती तो करेंगे और देखेंगे और समझेंगे।

The clever person says, “When it makes sense, I will do it.” The courageous says, “Because it does not make sense, I will do it—and see—and then understand.”

साहस! वस्तुतः दुस्साहस चाहिए! इसलिए तो महावीर को हमने महावीर नाम दिया। उन्होंने बड़ा दुस्साहस किया। वह समझ के लिए न रुके। वह अनुभव में उतर गये।.जुआरी की हिम्मत! सब दांव पर लगा दिया। फिर समझ भी आयी। क्योंकि समझ अनुभव की छाया की तरह आती है।

Courage! In truth, a kind of audacity is needed. That is why we called him Mahavira—Great Hero. He took a great audacious leap. He did not wait for understanding; he descended into experience. The gambler’s daring! He put everything at stake. And then understanding came—for understanding comes like the shadow of experience.

तो दुनिया में दो तरह की समझ है। एक तो समझदारों की, जिनको तुम समझदार कहते हो--उनकी समझ अनुभव से नहीं आती; उनकी समझ सिर्फ बौद्धिक है, सिर्फ बुद्धि की है। वह शब्दों को समझ लेते हैं; शब्दों का संयोजन समझ लेते हैं; शब्दों का व्याकरण समझ लेते हैं; शब्दों का अर्थ भी बिठा लेते हैं--लेकिन बस सब खेल शब्दों का होता है!

There are two kinds of understanding in the world. One is the understanding of the “clever”—it does not arise from experience; it is only intellectual. They understand words; they grasp the arrangement of words; they even fix meanings to words—but the whole game remains of words.

शब्दों को हटा लो तो उनके पीछे कोई समझ बचेगी नहीं; शब्द के हटते ही सारी समझ हट जायेगी। तो समझ उनकी शब्दों का ही जोड़ है।

Take away their words and no understanding remains behind. With the disappearance of the word, their understanding vanishes. Their understanding is a heap of words.

और एक ज्ञानी की समझ है; तुम उससे सब शब्द छीन लो तो भी उसकी समझ न छीन सकोगे। क्योंकि उसकी समझ अनुभव की है, शब्दों की नहीं। अगर शब्दों का उसने उपयोग भी किया है तो अपनी समझ को तुम तक पहुंचाने के लिए किया है। शब्दों के उपयोग से उसने समझ को पाया नहीं है। वह बौद्धिक नहीं है--अस्तित्वगत है, एक्झिस्टेंशियल है। उसने जाना है, जीया है। तो तुम उसके सारे शब्द छीन लो, तब भी तुम उसकी समझ न छीन पाओगे। उसकी समझ शब्दों से बहुत गहरी है। उसने मौन में समझ पायी है। उसने तो खुद ही शब्द छोड़ दिये थे, तब समझ आयी है।

The other is the understanding of the knower. Even if you take away all his words, you cannot take away his understanding, because it belongs to experience, not to words. If he uses words, it is only to convey his understanding to you. He did not gain understanding through words; it is not intellectual—it is existential. He has known, he has lived. Take away all his words—you still cannot take away his understanding. His seeing goes much deeper than words. He attained it in silence. In fact, he had already dropped words—then understanding blossomed.

तो इसे खयाल रखना। और एक खतरा है कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन वचनों को समझ लेंगे, समझते मालूम पड़ेंगे; क्योंकि ये वचन कोई बहुत दुरूह नहीं हैं। इनकी दुरूहता अगर कहीं है तो अनुभव में है, वचनों में नहीं है। वचन तो बड़े सीधे-साफ हैं। महावीर ने एक भी जटिल विचार का उपयोग नहीं किया--कोई ज्ञानी पुरुष कभी नहीं किया है। जटिल विचारों का उपयोग तो वे लोग करते हैं जिनके पास कुछ भी नहीं है; और केवल बड़े-बड़े शब्दों की छाया में अपने अंधकार को छिपा लेना चाहते हैं।

Keep this in mind. And there is another danger: some will seem to understand these utterances, because they are not difficult in themselves; their difficulty lies in experience, not in words. The words are clear and simple. Mahavira did not use a single complicated idea—no wise one ever has. Complex ideas are used by those who have nothing and want to hide their darkness under the shadow of big words.

दार्शनिक बड़े-बड़े शब्दों का उपयोग करते हैं; बड़े-बड़े लंबे वचनों का उपयोग करते हैं। तुम उनके वचनों के बीहड़ में ही खो जाओगे। तुम्हें यह पक्का हो ही न पायेगा कि वे क्या कहना चाहते थे। उनके पास कहने को कुछ था भी नहीं। लेकिन जो नहीं था उनके पास कहने को, उसको उन्होंने इस ढंग से फैलाया कि शब्द-जाल ऐसा बड़ा हो गया कि तुम समझ ही न पाये। न समझने के कारण कई बार तुम्हें लगता है, बड़ी गहरी बात है।

Philosophers use grand words, long utterances; you get lost in their wilderness. You can’t pin down what they actually meant—for they had nothing to say. And that nothing they inflated so much that the verbal web became vast and you could not understand; because you did not understand, you felt, “Ah, how profound!”

महावीर जैसे पुरुष सुलझाने को हैं, उलझाने को नहीं। उनके वचन सीधे-साफ हैं; दो टूक हैं; गणित की तरह स्पष्ट हैं। दो और दो चार--बस ऐसे ही उनके वचन हैं।

But men like Mahavira come to untangle, not to entangle. Their words are straightforward, crisp, as clear as mathematics—two plus two is four—so are their words.

तो खतरा यह भी है कि तुम्हें वचन सुनकर ऐसा लगे कि अरे, समझ गये! वहां मत रुक जाना। वह समझ कुछ काम न आयेगी। अगर तुम महावीर के वचनों को सुनकर समझ गये तो फिर महावीर ने बारह वर्ष मौन और ध्यान साधा, तो बहुत कम बुद्धि के आदमी रहे होंगे। तुम सुनकर समझ गये। महावीर को बारह वर्ष लगे, कठोर तपश्चर्या के, गहन संघर्ष के, रत्ती-रत्ती अपने को छांटा और काटा और जलाया, निखारा, जब अंतर-ज्योति पूरी शुद्ध हो गयी तब उन्हें यह समझ पैदा हुई। तुम्हारा धुएं से भरा हुआ मन, ईंधन गीला, लपट कहीं दिखायी नहीं पड़ती, बस धुआं ही धुआं फैलता मालूम होता है--इसमें ये शब्द तुम्हें याद हो सकते हैं। बहुत से पंडितों को याद हैं। इन शब्दों को तुम तोते की तरह कंठस्थ कर ले सकते हो। उस याददाश्त को तुम प्रज्ञा मत समझ लेना।

So there is this danger too: that hearing the words you may feel, “Yes, I’ve understood!” Do not stop there. That kind of understanding will be of no use. If, hearing Mahavira’s words, you feel you have understood, then Mahavira must have been a man of very small intelligence—after all, he needed twelve years of silence and meditation, of intense austerity, of deep struggle—bit by bit he cut, burned and refined himself; when the inner flame became utterly pure, then understanding arose. And your mind is filled only with smoke, the fuel wet; no flame is visible, only smoke spreads—and in such a mind these words can be memorized. Many pundits have memorized them. You can rote-learn like a parrot. Do not mistake memory for wisdom.

तो दो बातें स्मरण रखना: समझ में न आयें तो इनकार मत करना; और समझ में आ जायें तो भी वहीं मत रुक जाना। इन दोनों के बीच में मार्ग है। इतना समझ में आ जाये कि कुछ पाने योग्य है। इतना ज्यादा भी समझ में न आ जाये कि पा लिया। इतना समझ में आ जाये कि कुछ पाने योग्य है। प्यास जग जाये और यात्रा शुरू हो जाये। तो किसी दिन अनुभव भी घटेगा। तुम भी उड़ोगे उन आकाश की ऊंचाइयों में। तुम्हें भी पंख लगेंगे!

So remember two things: if you do not understand, do not deny; and if you do understand, do not stop there. The path lies between these two. Understand only so much: that there is something worth attaining. Not so much that you feel you have attained it. Let enough understanding arise to kindle the thirst—and let the journey begin. Then one day experience will happen. You too will fly in that sky of heights. Wings will grow for you too!

‘जो सब नय-पक्षों से रहित है, वही समयसार है। उसी को सम्यक दर्शन और सम्यकज्ञान की संज्ञा दी है।’

“That which is free of all standpoints—only that is the essence of time (Samayasara). That alone is called Right Vision and Right Knowledge.”

सम्मदंसणणाणं, ऐसो लहदि त्ति णवरि ववदेसं।

सव्वणयपक्खरहिदो, भणिदो जो सो समयसारो।।

सम्मदंसणणाणं, ऐसो लहदि त्ति णवरि ववदेसं। सव्वणयपक्खरहिदो, भणिदो जो सो समयसारो।।

‘सव्वणयपक्खरहिदो’--जिसका मन सभी पक्षों से रहित है, जो सब नय-पक्षों से शून्य है, वही समयसार है। समयसार का अर्थ होता है: वही आत्मा की सार स्थिति है। वही अस्तित्व का निचोड़ है। वहीं तुम हो, वहीं तुम्हारी आत्मा है--जहां न कोई नय है, न कोई पक्ष है। इसे समझें।

“Savva-naya-pakkha-rahido”—he whose mind is free of all standpoints, empty of all ‘naya’—only he is Samayasara. Samayasara means: the essential state of the Atman. The quintessence of existence. That is where you are, that is where your Atman is—where there is no standpoint, no bias. Let us understand this.

साधारणतः तो हम नय-पक्षों से भरे हैं। कोई हिंदू है, कोई मुसलमान है, कोई ईसाई है। जब तक तुम हिंदू हो, जैन हो, ईसाई हो, तब तक तुम्हें समयसार का पता न चलेगा। आत्मा का रस तुम्हें उपलब्ध न होगा। क्योंकि आत्मा न हिंदू, न मुसलमान, न जैन है।

Ordinarily we are filled with standpoints and biases. Someone is a Hindu, someone a Muslim, someone a Christian. As long as you are Hindu, Jain, Christian, you will not come to know Samayasara. The rasa of the Atman will not be available—because the Atman is neither Hindu, nor Muslim, nor Jain.

जब तक तुम कहते हो, ‘मेरी ऐसी मान्यता है’, तब तक तुम सत्य को न जान सकोगे, क्योंकि सभी मान्यताएं सत्य को जानने में बाधा बन जाती हैं। मान्यता का अर्थ है कि बिना जाने तुम जानते हो। तो जिसने बिना जाने जान लिया है, वह जान कैसे सकेगा फिर? मान्यता-शून्य होने का अर्थ है: मुझे पता नहीं; इसलिए मैं किसी मान्यता को कैसे पकडूं? मैं कैसे कहूं कि क्या ठीक है? मुझे कुछ भी पता नहीं है।

So long as you say, “This is my belief,” you will not know truth. All beliefs become obstacles to truth. Belief means: without knowing, you claim to know. And he who has claimed to know without knowing—how will he ever know? To be free of belief means: I do not know—how could I clutch at any belief? How could I say what is right? I do not know anything.

तो ऐसा जो अज्ञान में खड़ा हो जाता है शांत चित्त से, जबर्दस्ती ज्ञान को नहीं पकड़ लेता, छिपाता नहीं ज्ञान के आवरण में अपने को, ज्ञान के वस्त्रों में अपने को ढांकता नहीं, जो अपने अज्ञान को स्वीकार कर लेता है--वही व्यक्ति ज्ञान की तरफ पहला कदम उठाता है। यह बड़ा विरोधाभासी लगेगा। ज्ञान की तरफ पहला कदम अपने अज्ञान के साथ ईमानदारी से खड़े हो जाना है। हम में से बहुत कम लोग ही ईमानदारी से खड़े होते हैं अज्ञान के साथ। अज्ञान को स्वीकार करने में अहंकार को चोट लगती है। अहंकार चाहता है दावा करना कि मैं जानता हूं। तो हम शास्त्र से, परंपरा से, अन्यों से, शिक्षकों से, गुरुओं से, कहीं न कहीं से इकट्ठा कर लेते हैं ज्ञान।

One who stands in his ignorance with a silent heart, who does not forcibly grab at knowledge, who does not hide himself under the cover of knowledge, who does not cloak himself in the garments of knowledge—who accepts his ignorance—only that man takes the first step toward knowing. It may look paradoxical, yet the first step toward knowledge is to stand honestly with your ignorance. Few of us stand honestly with our ignorance. To accept ignorance hurts the ego. The ego wants to claim, “I know.” So we collect “knowledge” from scriptures, traditions, others, teachers, gurus—from anywhere.

तुम्हारा ज्ञान सभी कुछ नय-पक्ष है। वह तुमने इकट्ठा किया है, जाना नहीं है। पक्षपात से भरे हो तुम। हर चीज के संबंध में तुमने कुछ तय कर लिया है। तुम तय करके बैठे हो। तुम तय करके बैठे हो, इसलिए तुम्हारी आंख खाली नहीं है; पक्ष से आंख दबी है। पक्ष की कंकड़ी तुम्हारी आंख में पड़ी है। तो कंकड़ी जब आंख में पड़ी हो तो फिर कुछ नहीं दिखाई पड़ता।

All your knowledge is nothing but standpoints. You have collected it; you have not known. You are full of prejudice. About everything you have already decided. You sit with conclusions. And when you sit with conclusions, your eyes are not empty; your vision is jammed by partiality. A pebble of bias sits in your eye. When a pebble sits in the eye, nothing can be seen rightly.

महावीर कहते हैं, आंख खाली चाहिए, निर्मल चाहिए! आंख ऐसी चाहिए कि सिर्फ देखती हो और आंख में कुछ न पड़ा हो। क्योंकि अगर आंख में कुछ भी पड़ा हो तो जो तुम देखोगे वह विकृत हो जायेगा।

Mahavira says: the eye must be empty, pure! The eye must simply see—without anything lodged in it. For if anything is lodged in the eye, whatever you see will be distorted.

सोचो.अगर तुम जैन हो, पढ़ो गीता--तुम्हें समझ में आ जायेगा! तुम गीता पढ़ ही न पाओगे, तुम्हें रस ही न आयेगा। घड़ी-घड़ी तुम्हारा जैन धर्म बीच में खड़ा हो जायेगा। तुम्हें ऐसा लगेगा, ये कृष्ण तो अर्जुन को भ्रष्ट करने लगे। ऐसा तुम कहो या न कहो, तुम्हारे भीतर यह पक्ष खड़ा रहेगा। आज तक किसी जैन ने गीता पर कोई वक्तव्य नहीं दिया, कोई महत्वपूर्ण बात नहीं कही। गीता को किनारे हटा दिया है।

Think: if you are a Jain and you read the Gita—you won’t be able to. It will not taste sweet. Again and again your Jainism will stand in between. You will feel, “Krishna is leading Arjuna astray.” Whether you say it or not, that stance will hold within you. To this day no Jain has given any significant commentary on the Gita; they have simply pushed it aside.

हिंदू से कहो कि महावीर के वचन सुने, पढ़े? पढ़ भी ले तो मुर्दा भाव से पढ़ जायेगा। क्योंकि भीतर तो वह जानता ही है कि सब गलत है। हिंदू से कहो कुरान को पढ़े, तो भीतर तो वह मानता ही है कि ‘क्या रखा है! कहां वेद, कहां उपनिषद! क्या रखा है कुरान में? वही कुरान के मानने वाले की स्थिति है। वही बाइबिल को मानने वाले की स्थिति है। बाइबिल को मानने वाला जब वेद पढ़ता है तो उसे लगता है, बस गांव के ग्रामीण गडरियों के गीत हैं, इससे ज्यादा नहीं। जब वेद को मानने वाला आर्यसमाजी पंडित बाइबिल को पढ़ता है तो उसमें से कुछ भी सार नहीं पाता; उसमें से सब कचरा-कूड़ा इकट्ठा कर लेता है।

Tell a Hindu to read Mahavira’s words; even if he reads, he will read like a corpse—for within he “knows” it is all wrong. Ask a Hindu to read the Quran, within he believes, “What is there in it? Where are the Vedas, where the Upanishads! What could be in the Quran?” The same is the position of the one who follows the Quran, and the one who follows the Bible. A believer in the Bible, when he reads the Vedas, feels, “These are rustic shepherds’ songs, nothing more.” And when a Veda-believing Arya Samaji pundit reads the Bible, he finds nothing essential; he collects only trash.

अगर तुम्हें इस दृष्टि की, पक्षपात से भरी दृष्टि की, ठीक-ठीक उपमा चाहिए हो तो दयानंद का ग्रंथ ‘सत्यार्थ प्रकाश’ पढ़ना चाहिए। वह पक्षपात से भरी आंख का, उससे ज्वलंत प्रमाण कहीं खोजना मुश्किल है। तो सभी में भूलें निकाल ली हैं उन्होंने--और बेहूदी भूलें, जो कि निकालने वाले के मन में छिपी हैं, जो कहीं भी नहीं हैं। लेकिन निकालने वाला पहले से मानकर बैठा है।

If you want the exact analogy for a viewpoint stuffed with prejudice, read Dayananda’s Satyarth Prakash. It is blazing proof of a biased eye. He has found “errors” in everyone—and absurd ones—errors that are hidden in the finder’s mind, not anywhere in those texts. But the finder had already decided.

जो तुम मानकर बैठ जाते हो वह तुम खोज भी लोगे। अगर तुम्हीं मानकर बैठे हो तो फिर मुश्किल है। तुमने जानने के पहले अगर धारणा तय कर रखी है, तो तुम सत्य को कभी भी न जान पाओगे; तुम सत्य को कभी मौका न दोगे कि तुम्हारे सामने प्रकट हो जाये।

Whatever you sit having decided, you will go on proving. If you have pre-decided, it is difficult. If you fix your conclusions before knowing, you will never know truth; you will never give truth a chance to reveal itself before you.

मुल्ला नसरुद्दीन ने अपने एक मित्र दर्जी से कपड़े बनवाये। जब वह कपड़े पहनने गया, उठाने गया, दर्जी ने उसे पहनाकर बताया। उसे कपड़े जंचे नहीं; कुछ बेहूदे थे; कुछ अटपटे थे। कुछ शरीर पर बैठते भी न थे। लेकिन दर्जी प्रशंसा मारे जा रहा था। वह गुणगान किए जा रहा था। वह कह रहा था, ‘देखो तो जरा दाहिने आईने में! तुम्हारे मित्र भी तुम्हें पहचान न पायेंगे। तुम्हारी पत्नी भी शायद ही तुमको पहचान पाए। इतने सुंदर मालूम हो रहे हो.! जरा तुम बाहर तो जाओ, जरा सड़क पर चक्कर लगाकर आओ!’

Mulla Nasruddin got a suit stitched by a friend, a tailor. When he went to try it, the suit did not fit; it was awkward. It did not sit on the body. But the tailor was full of praise. He kept saying, “Look in the mirror to the right! Your friends won’t recognize you. Your wife may not recognize you—so handsome you look! Now step out, take a round of the street!”

मुल्ला बाहर गया--संकोच से भरा हुआ; क्योंकि बड़ा अटपटा-सा लग रहा था उसे उन कपड़ों में। जल्दी ही भीतर आ गया। जब वह भीतर आया तो दर्जी, जो उसका पुराना मित्र, बोला, ‘आइये राजकपूर साहब! बहुत दिनों बाद आये!’

Mulla went out—full of embarrassment; he felt so awkward in the suit. He quickly returned. The tailor—an old friend—said, “Welcome, Raj Kapoor sahib! Long time no see!”

अब दर्जी मानकर ही बैठा है कि गजब के कपड़े उसने सी दिये! जो तुम मानकर बैठे हो, तुम उसे सिद्ध करने की चेष्टा में लग जाते हो, जाने-अनजाने। तुम सब तरह से प्रमाण जुटाते हो। विपरीत प्रमाणों को तुम देखते ही नहीं। तुम्हारी आंखें चुनाव करने लगती हैं। जो पक्ष में पड़ता है तुम्हारे पक्ष के, वह तुम चुन लेते हो; जो विपक्ष में पड़ता है, वह तुम छोड़ देते हो।

The tailor had decided that he had stitched a marvel. Whatever you decide beforehand, you unconsciously try to prove—collecting evidence for it; ignoring contrary evidence. Your eyes begin to select—the supportive you choose, the opposing you drop.

सत्य को जानने का यह ढंग न हुआ। यह तो असत्य में जीने का ढंग हुआ। तो महावीर कहते हैं:

This is not the way to know truth; it is the way to live in untruth. So Mahavira says:

सम्मदंसणणाणं, एसो लहदि त्ति णवरि ववदेसं!

सव्वणयपक्खरहिदो, भणिदो जो सो समयसारो।।

सम्मदंसणणाणं, एसो लहदि त्ति णवरि ववदेसं! सव्वणयपक्खरहिदो, भणिदो जो सो समयसारो।।

जो सब नय-पक्षों से रहित है; जिसकी कोई धारणा नहीं, मान्यता नहीं; जिसका कोई विश्वास-अविश्वास नहीं; जो नग्न चित्त है; जो दिगंबर है; जिसके ऊपर कोई आवरण नहीं; आकाश ही जिसका आवरण है; विराट ही जिसका आवरण है; इससे कम को जिसने स्वीकार नहीं किया है--ऐसा नग्न चित्त, शांत मन, निष्पक्ष व्यक्ति--वही समयसार है। वह जान लेगा आत्मा का सारभूत, आत्मा का सत्य, उसे अस्तित्व की पहचान मिलेगी। वह अस्तित्व के मंदिर में प्रवेश पा सकेगा। पात्रता, पक्षपात रहित हो जाना है।

One who is free of all standpoints; who has no assumptions, no beliefs; who is a naked consciousness, a sky-clad one—no covering upon him, the vastness is his only robe, he accepts nothing less—such a naked consciousness, a silent mind, an impartial person—only he is Samayasara. He will know the essence of the Atman, the truth of the Atman; he will recognize existence; he will enter the temple of Being. Worthiness is to become free of prejudice.

महावीर के पास लोग आते, प्रश्न पूछते, तो महावीर कहते, ‘तुम कुछ पहले से ही मानते तो नहीं हो? अगर मानते हो तो बात व्यर्थ, फिर संवाद न हो सकेगा।’

When people came to Mahavira with questions, he would ask, “Are you already holding something? If so, speaking is useless—dialogue cannot happen.”

जब कोई मानकर ही चलता है तो विवाद हो सकता है, संवाद नहीं हो सकता। जब कुछ मानकर कोई भी नहीं चलता; जब कोई तैयार है सत्य के साथ जहां ले जाये; जब कोई इतना हिम्मतवर है कि सत्य जो दिखाएगा उसे स्वीकार करूंगा--तभी, महावीर कहते हैं, संवाद हो सकता है। तब महावीर कहते हैं, ज्यादा कुछ कहने को भी नहीं है। क्योंकि सत्य को कहा तो नहीं जा सकता। मैं कुछ इशारे कर देता हूं, तुम इनका पालन कर लो। इन इशारों के पालन करने से धीरे-धीरे तुम्हें भी वही अनुभव होने लगेगा जो मुझे हो रहा है। जिस द्वार से खड़े होकर मैं देख रहा हूं जीवन को, तुम भी देख सकोगे मेरे करीब आ जाओ। लेकिन अगर तुम मानते हो कि तुम्हें द्वार मिल ही गया है, तो फिर तुम मेरे करीब न आओगे और व्यर्थ खींचा-तानी होगी।

When one comes already holding, there can be dispute, not dialogue. Dialogue is possible only when no one is holding anything; when one is ready to go wherever truth takes him; when one is courageous enough to accept whatever truth reveals. Then, says Mahavira, dialogue can be. Then, in fact, very little needs to be said; for truth cannot be said. I will indicate a few hints—follow them. By following these hints, gradually, you will begin to experience what I am experiencing. You will be able to see from the same gate from which I am seeing life—come close to me. But if you think you already have the gate, you will not come near, and we shall only waste ourselves in tug-of-war.

दुनिया में जहां भी जितनी बातचीत हो रही है, तुम अगर गौर करोगे तो बातचीत तो कहीं मुश्किल से होती है। संवाद कहां है? विवाद है। चाहे प्रकट हो, चाहे अप्रकट हो। जब भी दो व्यक्ति बात करते हैं तो खुलते कहां हैं? अपनी-अपनी चेष्टा में रत रहते हैं।

Observe—everywhere in the world where “conversation” is happening, look closely: conversation rarely happens. Where is dialogue? There is dispute—open or hidden. Whenever two people speak, where do they open? They remain busy proving themselves.

महावीर ने कोई शास्त्रार्थ नहीं किया; किसी से कोई विवाद नहीं किया। महावीर शंकराचार्य की तरह मुल्क में नहीं घूमे विवाद करते। महावीर की पकड़ बड़ी गहरी है। महावीर कहते हैं, विवाद से क्या होगा? अगर कोई पहले से मानकर बैठा है तो उसे मनाया नहीं जा सकता। और अगर जबर्दस्ती उसे चुप करा दिया जाये, तर्क से हो सकता है, तो भी उसका हृदय थोड़े ही राजी होता है! कभी-कभी ऐसा हुआ है कि तर्क में तुम किसी से हार गये हो, तो भी दिल में तो तुम घाव लिए रहे हो हो कि ठीक है, देखेंगे; आज जरा मुश्किल हो गयी, हम तर्क ठीक न खोज पाये! चुप कर दिये गये हो तुम, लेकिन तुम्हारा हृदय रूपांतरित तो नहीं हुआ। जबर्दस्ती तुम्हारी जबान रोक दी गयी है। यह हो सकता है, कोई तुमसे ज्यादा कुशल हो तर्क में।

Mahavira never engaged in scriptural debates; he never roamed like Shankaracharya debating. Mahavira’s grip was deeper. He said, “What will debate do? If someone sits already convinced, he cannot be persuaded. And even if you silence him by logic, his heart is not convinced! Sometimes it happens that you are defeated in logic, but within you carry a wound: ‘We’ll see next time; today I failed to find the argument!’ You are silenced, but your heart has not been transformed. Your tongue has been forced into quiet. Perhaps someone is more skilled in argument than you.

तो तर्क में जो जीत जाता है, जरूरी नहीं कि उसके पास सत्य हो। और तर्क में जो हार जाता है जरूरी नहीं कि उसके पास सत्य न हो। यह भी हो सकता है, जिसके पास सत्य है उसके पास सत्य को सिद्ध करने का तर्क न हो। यह भी हो सकता है, जिसके पास सत्य को सिद्ध करने के तर्क हैं उसके पास कोई सत्य न हो। और जो कोई तर्क के द्वारा तुम्हें पराजित कर देता है वह केवल इतना ही सिद्ध कर रहा है कि वह तुमसे ज्यादा कुशल है, तुमसे ज्यादा अनुभवी है; इतना। उससे कुछ सिद्ध नहीं होता। और यह भी हो सकता है कि वह तुम्हारे पीछे चलने लगे, हार जाये तो तुम्हारे पीछे चले, तुम्हें मान ले। कल कुछ और मानता था, आज तुम्हें मान ले--लेकिन मान्यता तो मान्यता है। कल मानता था, ईश्वर नहीं है; आज तुमने तर्क दे-दे कर सिद्ध कर दिया और उसने मान लिया कि ईश्वर है। कल एक मान्यता से भरा था, आज दूसरी मान्यता से भर गया है--विपरीत मान्यता से; लेकिन मान्यता तो दोनों ही मान्यताएं हैं। ज्ञान का जन्म न हुआ।

He who wins in argument does not necessarily have truth. He who loses in argument does not necessarily lack truth. It can be that he who has truth lacks the logic to prove it. It can also be that he who has all the logic to prove truth has no truth. If someone defeats you in argument, he proves only that he is more skillful, more experienced—nothing more. Nothing of truth is proved. And it can happen that he begins to follow you after defeating you—yesterday he believed one thing, today he believes the opposite—but belief is belief. Yesterday one belief, today another belief—the mind remains the same. Knowledge has not been born.

महावीर कहते हैं, एक पक्ष को दूसरे में नहीं बदलना है--पक्ष को गिरा देना है; तुम्हें निष्पक्ष होना है। इसलिए जैन भी महावीर के अनुयायी नहीं हैं। क्योंकि जैन होने में ही खराबी हो गयी। महावीर जैन न थे। महावीर के पास जैन होने का उपाय नहीं है। क्योंकि महावीर की मौलिक दृष्टि यही है कि सभी पक्ष भ्रष्ट कर देते हैं। अब जैन तो पहले से मानकर बैठ गया है कि महावीर ठीक हैं; इसीलिए वंचित हो गया है। पहले से मानकर बैठ गया कि महावीर जो कहते हैं, वह सही ही कहते हैं; इसीलिए महावीर से दूर हो गया है।

Mahavira says: do not replace one standpoint with another—drop standpoint itself; become impartial. That is why even Jains are not true followers of Mahavira. For in becoming “Jain” they have already erred. Mahavira was not a Jain. There is no way to become a “Jain” with Mahavira—because his fundamental vision is that all standpoints corrupt. The Jain has already decided Mahavira is right—therefore he is deprived. He sits already believing that whatever Mahavira says is true—therefore he moves far from Mahavira.

महावीर के साथ तो केवल वही खड़ा हो सकता है जो निष्पक्ष है--इतना निष्पक्ष कि यह भी नहीं कहता कि महावीर ठीक हैं। इतना ही कहता है कि मुझे पता नहीं; मैं खोजने को तैयार हूं। सूरज की कहीं से भी किरण आये, मैं पीछे जाने को तैयार हूं। मैं अनंत की यात्रा के लिए तैयार हूं।

Only one who is utterly impartial can stand with Mahavira—not even saying, “Mahavira is right.” Only saying, “I do not know; I am ready to inquire. From wherever a sunray comes, I am ready to follow. I am ready for the journey into the infinite.”

और बिना मान्यता के यात्रा पर निकलना बड़ा दूभर है। क्योंकि तुम कहते हो कि जब कोई मान्यता ही नहीं है, तो हम यात्रा पर कैसे निकलें! वैज्ञानिक तक प्रयोग करने के पहले हाईपोथिसिस निर्मित करता है। हाईपोथिसिस का मतलब है, पक्ष तय करता है। तय करता है कि यह हो सकता है कम से कम। फिर यात्रा पर निकलता है।

And to set out without belief is arduous. You say, “Without a belief, how can I go?” Even scientists frame a hypothesis before experimentation. Hypothesis means: a provisional standpoint—at least this may be so. Then they set out.

महावीर का विज्ञान वैज्ञानिक के विज्ञान से भी ज्यादा गहरा है। महावीर कहते हैं, उतना पक्षपात भी खतरनाक है। क्योंकि उसी पक्षपात के कारण तुम वह देख लोगे जो नहीं था। और यह बात अब वैज्ञानिकों को भी समझ में आने लगी।

Mahavira’s science is deeper than the scientist’s. He says even that much partiality is dangerous—because by that partiality you will see what is not. And now scientists, too, have begun to see this.

पोल्यानी ने एक बहुत अदभुत किताब लिखी है: पर्सनल नालेज। तीन सौ वर्ष की वैज्ञानिक खोज के बाद वैज्ञानिकों को भी यह सिद्ध हो गया है कि हमारा जो ज्ञान है वह इम्पर्सनल नहीं है, अवैयक्तिक नहीं है; वह भी वैयक्तिक है। क्योंकि जो वैज्ञानिक खोज करने जाता है, उसकी धारणा वह जो खोज करता है उस पर आरोपित हो जाती है, उसको रंग देती है। इसलिए हम जो भी जानते हैं, वह वस्तुतः ऐसा है, कहना मुश्किल है। खोजने वाला उस पर हावी हो जाता है।

Polanyi wrote a remarkable book: Personal Knowledge. After three hundred years of scientific inquiry, it is clear that our knowledge is not impersonal; it is personal. The scientist carries his assumption into his experiment; it colors his findings. What we know—what it truly is—remains difficult to say; the knower overpowers the known.

तो पहले तो हम सोचते थे.अभी एक बीस वर्ष पहले तक वैज्ञानिक यही सोचते थे कि विज्ञान निष्पक्ष है। अगर कोई आदमी किसी स्त्री के संबंध में कहता है, बड़ी सुंदर और तुम्हें सुंदर नहीं लगती, तो तुम कहते हो, पसंद-पसंद की बात है। इसमें कोई झगड़ा खड़ा नहीं होता।

तुम कहते हो, ‘चाहत की बात है। अपने रुझान की बात है। तुम्हें सुंदर मालूम पड़ती है, मुझे सुंदर नहीं मालूम पड़ती।’ झगड़ा खड़ा नहीं होता। क्योंकि जो आदमी कहता है, यह स्त्री सुंदर है, वह इतना ही कह रहा है कि मुझे सुंदर मालूम पड़ती है। यह पर्सनल, वैयक्तिक बात है; इसमें झगड़ा नहीं है। एक आदमी को एक तरह की सिगरेट पसंद पड़ती है, दूसरे आदमी को दूसरी तरह की पड़ती है। एक आदमी को एक तरह का साबुन पसंद है, दूसरे को दूसरी तरह का पसंद है। एक आदमी को एक तरह का फूल लुभाता है, दूसरे को दूसरी तरह का लुभाता है। कोई कहता है सुबह बड़ी सुंदर है, कोई कहता है मुझे जंचती नहीं--तो कोई झगड़ा खड़ा नहीं होता; विवाद का कोई कारण नहीं, यह व्यक्तिगत रुझान है। लेकिन अगर कोई आदमी कहे, यह स्त्री सुंदर है, यह वैज्ञानिक सत्य है, तो फिर झगड़ा खड़ा होगा। वैज्ञानिक सत्य कहने का अर्थ यह हुआ कि यह सभी के लिए सुंदर है। तो फिर अड़चन आयेगी।

अब तक वैज्ञानिक मानते थे कि उनका सत्य वैज्ञानिक है और बाकी जो वक्तव्य हैं वे कवियों के हैं। लेकिन पोल्यानी की किताब ने और पोल्यानी की खोजों ने जीवन भर यह सिद्ध करने की कोशिश की कि विज्ञान भी वैयक्तिक है। आइंस्टीन जो कह रहा है, वह आइंस्टीन कह रहा है। न्यूनट जो कह रहा है, वह न्यूटन कह रहा है। यद्यपि आइंस्टीन जो कह रहा है वह इतने प्रबल तर्क से कह रहा है कि अभी हम उसका विरोध न कर पायेंगे जब तक कि प्रबलतर आइंस्टीन न आ जाये। और यह तीन सौ साल में निरंतर हुआ। न्यूटन ने जो कहा वह आइंस्टीन ने गलत कर दिया। ऐसी-ऐसी चीजें जिनके बाबत हम सोचते थे बिलकुल सही हैं, वह भी सही न रहीं। ज्यामति जैसा शास्त्र भी सही न रहा। इकलेट ने जो सिद्ध किया था, वह गलत हो गया। दूसरे लोगों ने उससे विपरीत मान्यताएं सिद्ध कर दीं। गणित जैसा विषय भी अब वैज्ञानिक नहीं रहा। क्योंकि गणित की सामान्य मान्यताओं के विपरीत भी मान्यताएं लोगों ने सिद्ध कर दीं और नये गणित विकसित हो गये। तो अब तो दिखायी पड़ता है कि सारा ज्ञान व्यक्तिगत है, रुझान है। वह आदमी के ऊपर निर्भर है।

Until recently, scientists believed their truth was impersonal—and that other statements belonged to poets. But Polanyi showed that science too is personal. Einstein is speaking as Einstein; Newton as Newton. True, Einstein argues with such force that we cannot refute him until a stronger Einstein appears. And in three hundred years this has been happening—Newton was overturned by Einstein; things we thought were absolutely right became not right. Even a subject like geometry did not remain fixed; Euclid was overthrown; others proved contrary axioms; new geometries developed. Even mathematics is no longer a single inviolable realm—for axioms contrary to the “self-evident” ones have been shown workable, and new mathematics emerged. It is now evident: all knowledge is personal, a leaning; it depends on the man.

महावीर कहते हैं, जो परम सत्य को मानने चला है, मान्यता तो दूर, हाइपोथिसिस, परिकल्पना भी ठीक नहीं, नय भी ठीक नहीं। नय का अर्थ होता है: बड़ी सूक्ष्म-सी रेखा दृष्टि की; कोई दृष्टिकोण; कोई हाइपोथिसिस। वह भी ठीक नहीं। उसे खाली जाना चाहिए--कोरा। तुम्हारे मन के कागज पर कुछ भी न लिखा हो, अन्यथा जो लिखा है उसका प्रक्षेपण हो जायेगा। तुम्हारा मन का कागज बिलकुल कोरा हो। इसका अर्थ हुआ, तुम्हारा मन सक्रिय रूप से भाग न ले ज्ञान की खोज में, निष्क्रिय रहे; एक्टिव न हो, पैसिव रहे। स्त्रैण हो तुम्हारा चित्त! सिर्फ जो हो रहा है उसको स्वीकार करे; लेकिन कैसा होना चाहिए, कैसा होता, ऐसी कोई धारणा प्रक्षेपण न करे। इसे खयाल में लेना।

Mahavira says: one who is to know the supreme truth—belief is far; even hypothesis is not right, even a ‘naya’—a thin line of viewpoint—is not right. Go empty—blank. Let the paper of your mind have nothing written on it, otherwise whatever is written will be projected. Your mind’s page must be utterly blank. Which means: your mind should not take an active part in the search for knowledge; it must remain passive. Not active—passive. Let your consciousness be feminine—receptive—only receiving what is; not projecting what “should be.” Take this to heart.

जगत में खोज के दो उपाय हैं--एक निष्क्रिय, एक सक्रिय। सक्रिय में तुम चेष्टा करते हो कुछ खोजने की; निष्क्रिय में तुम केवल निष्पक्ष भाव से खड़े होते हो। सक्रिय चेष्टा विचार बन जाती है; निष्क्रिय चेष्टा ध्यान बन जाती है। जब तुम सक्रिय होकर खोज में लग जाते हो तो तुम विचारों से भर जाते हो; क्योंकि विचार मन के सक्रिय होने का अंग हैं। मन जब सक्रिय होता है तो विचार से भर जाता है। मन जब निष्क्रिय होता है तो कोरा रह जाता है। आकाश में बादल हों तो सक्रिय; आकाश में कोई बादल न हो तो निष्क्रिय, कोई क्रिया नहीं हो रही।

There are two ways of inquiry—active and passive. In the active, you strive to find something; in the passive, you simply stand impartial. Active striving becomes thinking; passive striving becomes meditation. When you become active in the search, you fill with thoughts—thought is the limb of an active mind. When the mind is active, it fills with thought; when it is passive, it remains blank. Clouds in the sky—active; a sky without clouds—passive—no activity.

महावीर कहते हैं, मन की सारी क्रिया शून्य हो जाये, नय-पक्षरहित हो जाये--‘सव्वणयपक्खरहिदो’--तो जो शेष रह जाता है उस निष्क्रिय चित्त की दशा में जिसको लाओत्सु ने वू-वेइ कहा है--ऐसी निष्क्रियता, दर्पण जैसी निष्क्रियता; जैसे दर्पण ‘जो है’ उसको झलका देता है। अगर दर्पण कुछ जोड़ता है, घटाता है, तो सक्रिय हो गया; जैसा है वैसा का वैसा, तैसे का तैसा झलका देता है। उस स्थिति को महावीर कहते हैं, उपलब्ध हो जाओ तो वही समयसार है। वही अध्यात्म का निचोड़ है। वहीं से तुम्हें अनुभव का जगत शुरू होगा। उसी को सम्यक दर्शन और उसी को सम्यक ज्ञान की संज्ञा दी है।

Mahavira says: let all the mind’s activity fall to zero—free of viewpoints—“savva-naya-pakkha-rahido”—and what remains, in that passivity, is what Lao Tzu calls wu-wei—non-doing—a mirror-like passivity, reflecting what is. If the mirror adds or subtracts, it has become active; but if it reflects “as it is,” “just so,” that state Mahavira calls Samayasara. That is the quintessence of spirituality. From there your world of experience begins. That alone is called Right Vision and Right Knowledge.

महावीर कहते हैं, और सब तो शब्द हैं, मगर असली बात वही है। सम्यक ज्ञान कहो, सम्यक दर्शन कहो या कुछ और कहना हो--ध्यान, समाधि, निर्विकल्प दशा जो भी कहना हो कहो। लेकिन एक बात तय है कि वह निष्क्रिय दशा है। जिसमें तुम कुछ भी हिस्सा नहीं बंटाते; तुम सिर्फ खड़े रह जाते हो। इसे थोड़ा अभ्यास करना शुरू करो। यह मेरे कहने भर से साफ न हो जायेगा--इसका थोड़ा अभ्यास करना शुरू करो। कभी इसकी झलक मिलेगी। नाच उठोगे तुम, जब इसकी पहली झलक मिलेगी। तुम भरोसा न कर पाओगे कि अरे, मैं अब तक यह क्या करता रहा! तुम्हारा सारा जीवन तब एक नयी रूप-रेखा से भर जायेगा। थोड़ा अभ्यास करो।

Mahavira says: all else is words; the real thing is only this. Call it Right Knowledge, Right Vision, or if you wish—meditation, Samadhi, the thought-free state—whatever you name it, one thing is certain: it is a passive state. In it you take no part; you simply stand. Begin to practice a little. It will not become clear just by my saying it—practice a little. Sometimes its glimpse will come. You will dance when the first glimpse comes. You will hardly believe, “What have I been doing till now!” Your entire life will take on a new design. Practice a little.

शांत बैठकर वृक्ष को देखते हो तो देखते ही रहो। सक्रिय मत बनो। इतना भी मत कहो कि यह पीपल का वृक्ष है। यह भी मत कहो कि यह गुलाब की झाड़ी है। यह भी मत कहो कि गुलाब कितने सुंदर हैं। यह भी मत कहो कि अहा, कितने प्यारे फूल खिले हैं! ऐसा मन में कुछ भी मत कहो। क्योंकि ये सब नय-पक्ष हैं; ये सब तुम्हारी मान्यताएं हैं।

Sit silently and look at a tree—just look. Do not become active. Do not even say, “This is a peepal tree.” Do not say, “This is a rose bush.” Do not say, “How beautiful the roses!” Do not say, “Ah, how lovely the blossoms!” Say nothing in the mind. All these are viewpoints; your beliefs.

गुलाब का फूल तो बस गुलाब का फूल है--न सुंदर, न असुंदर। सुबह तो बस सुबह है। सब वक्तव्य तुम्हारे हैं; सुबह तो अवक्तव्य है। उसके बाबत तो कोई वक्तव्य नहीं हो सकता। अनिर्वचनीय है। सब वचन तुम्हारे हैं। तुम अपने को हटा लो। तुम कुछ कहो ही मत। तुम सक्रिय बनो ही मत। तुम सिर्फ सुबह को देखते रह जाओ। ऊगता है सूरज, ऊगने दो। वृक्षों में हवा सरसराती है, सरसराने दो। तुम शब्द न दो। तुम शब्दको मत बनाओ। तुम शब्द से रिक्त और शून्य देखते रहो, देखते रहो। धीरे-धीरे, धीरे-धीरे-धीरे अभ्यास घना होगा। कभी ऐसा क्षण आ जायेगा, एक क्षण को भी, कि तुम सिर्फ देखते रहे और तुम्हारे भीतर डालने को कुछ भी न था। तुमने कुछ भी न डाला अस्तित्व में, तुम सिर्फ खड़े देखते रहे, दर्शक, द्रष्टा-मात्र, जिसको महावीर कहते हैं ज्ञायक-मात्र--सिर्फ देखते रहे! उस घड़ी में एक झरोखा खुलता है। पहली दफा अस्तित्व तुम्हारे सामने अपने रूप को प्रकट करता है। पहली बार तुम उसे देखते हो, जो है। क्योंकि पहली बार तुम कुछ जोड़ते नहीं, मिलाते नहीं, तुम कुछ डालते नहीं। तुम भी शुद्ध होते हो उस घड़ी में और अस्तित्व भी शुद्ध होता है। दो शुद्धियां एक-दूसरे का साक्षात्कार करती हैं। इसे महावीर कहते हैं समयसार।

A rose is just a rose—neither beautiful nor ugly. Morning is simply morning. All the statements are yours; morning itself is unsayable. About it, no statement can be made—it is inexpressible. All words are yours. Remove yourself. Do not say anything. Do not become active. Just keep looking at the morning. The sun rises—let it rise. Winds rustle in the trees—let them rustle. Do not give words. Do not fabricate words. Free of words, empty of words, just keep looking. Slowly, slowly—through practice—one moment will come, even for a single instant, when you simply looked and there was nothing to insert from within. You did not pour anything into existence—you only stood, a seer, a pure witness—what Mahavira calls jnayaka-matra—just the knower, just seeing! In that instant a window opens. For the first time existence reveals its form to you. For the first time you see what is—because for the first time you add nothing, mix nothing. In that moment you are pure, and existence is pure. Two purities meet each other. Mahavira calls this Samayasara.

तुमने कभी खयाल किया! दूधवाला दूध में पानी मिला लाता है; तुम कहते हो अशुद्ध कर दिया। तुमने इस पर कभी विचार किया कि उसने शुद्ध पानी मिलाया हो तो? अशुद्ध क्यों कह रहे हो? वह कहेगा कि हमने तो दोहरा शुद्ध कर दिया--शुद्ध पानी शुद्ध दूध, दोनों को मिलाया; अशुद्धि तो कुछ मिलायी नहीं है। पानी भी शुद्ध था, प्राशुक था। दूध भी शुद्ध था। अशुद्धि कैसे कह रहे हो, किस कारण कह रहे हो? फिर भी तुम कहोगे, दूध अशुद्ध है।

Have you ever noticed? The milkman adds water to milk; you say he has adulterated it. But consider: what if he has added pure water? Why call it impure? He may say, “I have doubled the purity—pure water, pure milk—I added no impurity.” Yet you will say, “The milk is impure.”

अशुद्धि का कारण यह नहीं कि तुमने अशुद्धि मिलायी। दो शुद्धियां भी मिला दो तो अशुद्धि का परिणाम आता है। अशुद्ध कहने का इतना ही अर्थ है कि दूध अब दूध न रहा और पानी पानी न रहा। तुम खयाल रखना, दूध ही अशुद्ध नहीं होता, पानी भी अशुद्ध हो गया। तुम दूध को कहते हो अशुद्ध हो गया, पानी को नहीं कहते; क्योंकि पानी तो मुफ्त मिलता है, इसलिए कोई चिंता नहीं है, कोई आर्थिक सवाल नहीं उठता। तुम कहते हो, दूध अशुद्ध हो गया। लेकिन दूसरी बात भी खयाल रखना, पानी भी अशुद्ध हो गया है। अगर किसी क्षण शुद्ध पानी की जरूरत हो, तब तुम समझोगे कि अरे, यह तो पानी भी अशुद्ध हो गया, दूध मिला दिया! मिलावट अशुद्धि है।

Impurity is not because some “impurity” was added. Even if two pure things are mixed, impurity results. The reason is simply: milk is no longer milk, water no longer water. Remember, not only milk becomes impure; water too becomes impure. You accuse only the milk; not the water—because water is free, has no economic value. But remember too: water has become impure. If someday you need pure water, you will discover, “Ah, this too is impure—milk has been added!” Adulteration is impurity.

तो जब तुम अस्तित्व में मिलावट करते हो, जब तुम कुछ डालते हो, उंडेलते हो, जब तुम दूध में पानी डाल देते हो, तब सब अशुद्ध हो जाता है--तुम भी, अस्तित्व भी। जब तुम खड़े रह जाते हो--तटस्थ, साक्षी; यहां अस्तित्व, यहां तुम; दो दर्पण एक-दूसरे के सामने, बिना कुछ डाले हुए--तब दो शुद्धियों का साक्षात्कार होता है।

Whenever you adulterate existence—pour something of your own—mix milk with water—everything becomes impure—you and existence. When you stand—neutral, witnessing—existence here, you here—two mirrors facing one another, without adding anything—then two purities meet.

इस साक्षात्कार की अवस्था को महावीर कहते हैं समयसार। और जब तक यह न हो जाये तब तक तुम्हारी जिंदगी नाममात्र को जिंदगी है, अशुद्ध है, कुनकुनी जिंदगी है। इसमें ज्वाला न होगी। इसमें प्रकाश.यह ज्योतिर्मय न होगी। इसमें आनंद के फूल न लगेंगे, न प्रसाद होगा।

This meeting of purities Mahavira calls Samayasara. Until this happens, your life is life in name only—impure, lukewarm. There will be no flame, no radiance; no flowers of bliss will bloom; no benediction.

Life is like a lamp in a pauper’s hut— It never learned to blaze in open splendor.

जीस्त है किसी मुफलिस का चिरागखाना

 

उसने सीखा ही नहीं खुलके फुरोजां होना।

 

नहीं, जिंदगी तो किसी गरीब का चिराग नहीं है। लेकिन हम सबने जिंदगी को गरीब का चिराग बना दिया है। यह खिलकर जल ही नहीं पाता, यह खुल के प्रज्वलित नहीं हो पाता। यह इसकी ज्योति ज्योति ही नहीं बन पाती--बुझी-बुझी, बुझी-बुझी, टिमटिमाती!

No—life is not a poor man’s lamp. But we have made it so. It cannot flare in fullness, it cannot burn openly; its flame never becomes flame—a flicker, always flickering, half-extinguished.

Life is like a lamp in a pauper’s hut— It never learned to blaze in open splendor.

जीस्त है किसी मुफलिस का चिरागखाना

 

उसने सीखा ही नहीं खुलके फुरोजां होना

नहीं, जिंदगी तो किसी गरीब का चिराग नहीं है। लेकिन हम सबने जिंदगी को गरीब का चिराग बना दिया है। क्योंकि हमने जिंदगी को मौका ही नहीं दिया। हमने जिंदगी पर इतनी शर्तें लगा दी हैं। हमने जिंदगी पर इतने अवरोध खड़े कर दिये हैं, हमने जिंदगी की ज्योति के आसपास इतने पक्ष-विपक्ष, धारणाएं, मान्यताएं, विचार, ऐसा घेरा बांध दिया है, किला खड़ा कर दिया है, ईंट पर ईंट रख दी है विचारों और पक्षों की, कि जिंदगी की लपट उठे कैसे, प्रकट कैसे हो?

No—life is not a pauper’s lamp. But we have made it so—because we never gave life a chance. We have imposed so many conditions on life; built so many obstructions; raised around its light so many for-and-against, beliefs and ideas; built a fortress—brick upon brick of opinions and stances—how can the flame leap, how can it be revealed?

जिसे तुम अभी टिमटिमाता हुआ दीया जानते हो, वही महावीर में प्रज्वलित सूर्य होकर जला है। वही जीवन! वही कबीर ने कहा है कि एक सूरज, एक सूरज कहने से न हो सकेगा; जिस दिन मैं जागा, हजार-हजार सूरज मेरे भीतर एक साथ जल उठे। उस प्रकाशमयी दशा के लिए कोई उपमा खोजना मुश्किल है। हजार-हजार सूरज भी कम पड़ते हैं, क्योंकि सूरज तो एक न एक दिन चुक जाएंगे। सभी सूरज चुक जाते हैं। यह हमारा सूरज भी, वैज्ञानिक कहते हैं, चार हजार सालों में ठंडा हो जायेगा। इसका ईंधन चुकता जा रहा है। आखिर कब तक जलता रहेगा? सब ईंधन की सीमा है। कितना ही बड़ा हो, करोड़ों साल जले तो भी एक सीमा आती है और चुक जायेगा। सांझ दीया जलाया, सुबह बुझ जायेगा; फिर रात कितनी ही लंबी हो: लेकिन भीतर का दीया कुछ ऐसा है कि वह ज्योति शाश्वत है। हजारों सूरज जलते हैं और बुझ जाते हैं--और उस भीतर की ज्योति का कभी बुझना नहीं होता। इसलिए हजार सूरज का प्रतिमान भी छोटा है। लेकिन छोड़ो सूरज की तो बात दूर, हम तो अपने भीतर के दीये को टिमटिमाता दीया भी नहीं कह सकते। ज्योति मालूम ही नहीं पड़ती।

The very lamp that now flickers dimly—this same became a blazing sun in Mahavira. The same life! Kabir said: one sun—no, even saying one sun won’t do; the day I awakened, thousands upon thousands of suns burst into flame within me at once. For that state of radiance, it is difficult to find an analogy. Even a thousand suns are too few—for suns wear out. Our sun too, scientists say, will become cold in some millions of years. Its fuel is being consumed. Everything has a limit. However huge, after billions of years, there comes a limit—and it will be finished. A lamp lit at dusk is out by dawn—no matter how long the night. But the lamp within is such that its flame is eternal. Thousands of suns arise and set, and the inner flame never goes out. So even the image of a thousand suns is too small. But let suns be aside—far away—presently we cannot even call our inner lamp a flicker; we do not even sense a flame.

अनेक लोग सुनकर सुकरात की बात, कि महावीर की बात, कि बुद्ध की, कि कृष्ण की बात भीतर जाने की चेष्टा करते हैं। क्योंकि ये सभी लोग कहते हैं, जानो अपने को! आंख बंद करके भीतर जाने की कोशिश करते हैं, जल्दी से बाहर लौट आते हैं; क्योंकि अंधेरा ही अंधेरा मालूम पड़ता है। और ये सब तो कहते हैं, बड़ा ज्योतिर्मय लोक है!

Hearing Socrates, Mahavira, Buddha, Krishna, many attempt to go within. For all say: know thyself! They close their eyes, try to go in—and quickly return, for only darkness is felt. And these sages keep saying, “It is a realm of great light!”

नहीं, अभी तुम भीतर न जा सकोगे। अभी तो तुमने बाहर को भी शुद्ध आंख से नहीं देखा। अभी तो तुमने क ख ग भी नहीं पढ़ा जीवन के सत्य का।

No—you cannot go within yet. You have not even looked at the outside with a pure eye. You have not learned the ABC of life’s truth.

इसलिए महावीर का पहला सूत्र कहता है: जो सब नय-पक्षों से रहित वही समयसार है। और अगर ऐसा न किया तो एक पक्ष में से दूसरा पक्ष निकलता जाता है। जैसे एक वृक्ष में अनेक शाखाएं निकलती हैं। फिर एक शाखा में अनेक उपशाखाएं निकलती हैं ऐसा तुमने अगर एक पक्ष बनाया तो जल्दी ही तुम पाओगे, तुम बहुत पक्षों से घिर गये। एक मेहमान को घर लाओगे, जल्दी ही पाओगे मेहमानों की भीड़ लग गई; क्योंकि एक मेहमान के पीछे दूसरा चला आता है। रिश्तेदारों के रिश्तेदार!

Therefore Mahavira’s first sutra says: He who is free of all standpoints alone is Samayasara. If this is not done, one standpoint yields another—like a tree’s many branches, and sub-branches upon branches. Take in one guest, soon a crowd appears—relatives of relatives.

मैंने सुना है, मुल्ला नसरुद्दीन के घर एक दफा एक आदमी आया पास के गांव से और एक बतख दे गया। कहा कि गांव के तुम्हारे मित्र ने भेजी है। मुल्ला बड़ा खुश हुआ। उसने बतख.उसने कहा कि रुको, शोरबा तो पीते जाना। उसने शोरबा बनवाया, मित्र को पिलाया और कहा कि कभी भी आओ तो जरूर आना। कोई दो-तीन दिन बाद एक दूसरा आदमी आया। मुल्ला ने पूछा, आप कौन हो? उसने कहा, कि जो बतख लाया था उसका मैं मित्र हूं। कोई बात नहीं, मित्र के मित्र हो तो भी मित्र हो। उसको भी उसने भोजन करवाया, खिलवाया-पिलवाया। यह तो सिलसिला अंतहीन होने लगा। फिर दो-तीन दिन बाद एक आदमी आ गया। उसने कहा, मित्र के मित्र का मित्र। ऐसे यह संख्या बढ़ने लगी। तो मुल्ला बहुत घबड़ा गया। दो-तीन महीने में तो मुल्ला बहुत घबड़ा गया कि यह तो एक बतख क्या भेजी, यह तो सारा गांव आये जा रहा है! उसने कहा, कुछ करना पड़ेगा। फिर एक आदमी आ गया दो-चार दिन बाद। अब तो बहुत संख्या आगे हो गयी थी--मित्र के मित्र, मित्र के मित्र। काफी लंबी श्रृंखला हो गयी थी। उसने कहा, अब कुछ बताने की जरूरत नहीं, ठीक है। उसने पत्नी से कहा, सिर्फ गर्म पानी बना दे, कुछ और बनाना मत। गर्म पानी लेकर उसको पीने को दिया। कहा, बतख का शोरबा है। उसने चखा, उसने कहा, यह तो सिर्फ गर्म पानी मालूम होता है; इसमें बतख तो कहीं दिखाई नहीं पड़ती। उसने कहा कि खाक दिखाई पड़ेगी, यह शोरबे के शोरबा का शोरबा का शोरबा.सिर्फ पानी बचा है अब!

I’ve heard: a man came to Mulla Nasruddin’s house from a nearby village and brought a duck—sent by his friend. Mulla was delighted. He said, “Wait—at least drink the soup.” He made soup, served his friend and said, “Come any time.” A few days later another man came. “Who are you?” “A friend of the one who brought the duck.” “A friend’s friend is a friend.” He too was fed. This became endless. Soon, “A friend of the friend of the friend...” The chain grew long. Mulla became distressed. One duck—and the whole village keeps coming! Something must be done. After a while yet another arrived. This time Mulla told his wife, “Make only hot water—nothing else.” He gave the man hot water to drink. “Duck soup,” he said. The man tasted it and said, “This seems like plain hot water—no duck anywhere.” Mulla said, “How could you find a duck? This is the soup of the soup of the soup... only water remains!”

विचार से और विचार निकल आते हैं। पहला विचार ही व्यर्थ था, दूसरा और भी व्यर्थ होता है। तीसरा और भी व्यर्थ होता है। अंत में तुम्हारे पास विचारों की भीड़ लग जाती है, जिनमें सार्थकता कुछ भी नहीं होती।

Thought gives birth to more thought. The first thought was already futile; the second becomes more futile; the third, even more. In the end you are left with a crowd of thoughts devoid of substance.

मिलते गये हैं मोड़ नये हर मुकाम पर

बढ़ती गई है दूरी-ए-मंजिल जगह-जगह।

Turns keep arriving at every milestone— The distance to the goal keeps growing at every place.

और एक-एक मोड़ नये मोड़ ले आता है और तुम बढ़ते जाते हो, और मंजिल दूर होती जाती है। और जितने तुम चलते जाते हो विचारों में उतने ही तुम अपने से दूर होते जाते हो, क्योंकि वही मंजिल है।

Every turn brings new turns, you keep going, and the destination recedes. The more you walk in thoughts, the farther you go from yourself—because that is the destination.

अगर उस स्वयं को पाना हो तो लौटो उलटे, चलो गंगोत्री की तरफ! छोड़ो एक-एक विचार को। और जब तुम आखिरी विचार पर आओगे, तब तुम्हें पता चलेगा: यह मेरा पक्षपात था, जिससे सारी यात्रा शुरू हुई। उस पक्षपात को भी गिरा दो। निर्विचार तुम्हारे भीतर उठेगा। उस निर्विचार में ही समयसार है।

If you want the Self—turn back—walk to the source! Drop thoughts one by one. When you come to the last thought, you will see: it was my bias from which the whole journey started. Drop that too. In that thoughtless state lies Samayasara.

और जब तक वैसी शुद्ध दर्पण की दशा न आ जाये, तब तक तुम जिंदगी को तो जानोगे ही नहीं, न अपने को जानोगे। क्योंकि तुम चूकते ही रहोगे। जिंदगी है प्रतिपल अभी और यहां--और विचार तुम्हें उससे मिलने नहीं देता, क्योंकि विचार सदा कहीं और है--या तो भविष्य में या अतीत में। या तो अतीत की स्मृतियों से जुड़ा है विचार, जो कल हो चुका, परसों बीत चुका--उसका सब संग्रह। उसकी तुम उधेड़बुन में लगे रहते हो। और या भविष्य.।

Until that pure mirror-like state dawns, you will not know life, nor yourself. For you will keep missing. Life is here and now—moment to moment—and thought does not allow you to meet it; thought is always elsewhere—either in the future or the past. Either tied to memories of yesterday—the whole heap of what has been—or projecting the future.

मुल्ला नसरुद्दीन को नींद न आती थी। एक डॉक्टर ने कहा कि तू ऐसा कर भेड़ें गिन; भेड़ें गिनने से बड़ा लाभ होता है, गिनते-गिनते नींद आ जाती है। गिनते गए; एक, दो, तीन, हजार, दस हजार, लाख, जहां तक.बस चलते गए, चलते गए। एक ऐसी घड़ी आयेगी कि थककर तू नींद में गिर जाएगा। मुल्ला ने कहा, ठीक। उसने भेड़ें गिननी शुरू कीं। वह कई लाख पर पहुंच गया। उसने कहा, ऐसे तो बढ़ते गये तो ये तो करोड़ों अरबों हो जायेंगी। फिर करेंगे क्या इनका? तो उसने सोचा, अब बेहतर है कि अब इनका ऊन निकालना शुरू करें, बजाय इसके कि गिनते ही जाने से। उसने ऊन निकालना शुरू किया। अब वह लाखों भेड़ों का ऊन, गांठों पर गांठें लग गयीं! उसने सोचा, ऐसे अगर ऊन इकट्ठा करते गए तो कहां, रखेंगे कहां? गोदाम मिलते कहां आजकल? रखने की जगह कहां है? वर्षा सिर पर आ रही है। यह तो मुश्किल है। इसके कोट-कपड़े बनवाना शुरू कर दो। तो कंबल, कोट, कपड़े.लेकिन इतना ढेर हो गया कि वह एकदम घबड़ाया कि बाजार की हालत तो वैसे ही खराब है, खरीददार तो मिलता नहीं, मारे गये! तो वह आधी रात में चिल्लाया: बचाओ, बचाओ! तो उसकी पत्नी घबड़ाकर उठी। उसने कहा, हुआ क्या? उसने कहा, हुआ क्या.मर गये, लुट गये! पत्नी ने कहा, क्या, हुआ क्या? कोई सपना देखा, उसने कहा, सपना क्या, नींद तो आयी नहीं अभी। यह तो वह जो डॉक्टर ने कहा था, भेड़ गिनो.कहां का नासमझ आदमी। भेड़ें गिनीं, ऊन काटा, कपड़े बनाये, बाजार में बेचने खड़े हो गये.खरीददार नहीं है। और इतना सब बना लिया है कि बरबाद हो जायेंगे।

Mulla Nasruddin could not sleep. A doctor advised: “Count sheep; as you count, sleep will come.” He began: one, two, three... a thousand, ten thousand, a hundred thousand... Then he thought: “If this goes on, it will run into millions and billions—what then?” He decided to start shearing their wool. Soon there were heaps of wool. “Where will I store this? Warehouses aren’t easy to get. The rains are coming.” He began making coats and blankets. The pile grew so huge he panicked: “The market is anyway bad; no buyers; we are ruined!” In the middle of the night he screamed, “Help! Help!” His wife woke up, frightened: “What happened?” “We are ruined, robbed!” “But what happened?” “A dream?” “Dream—what dream? I never fell asleep! That quack told me to count sheep... I counted, sheared, stitched, and to sell—no buyers; so much stock—we are finished!”

विचार एक के बाद एक चलते चले जाते हैं--या तो अतीत के होते हैं या भविष्य के होते हैं। तो या तो स्मृति पैदा करते हैं वे और स्मृति के घावों को उघाड़ते हैं, या फिर कल्पना पैदा करते हैं और कल्पना से वासना को उकसाते हैं। तो या तो तुम अपने घावों को कुरेदते रहते हो, जो कि बड़ी व्यर्थ प्रक्रिया है और खतरनाक भी; क्योंकि उनसे घाव हरे बने रहते हैं। लौट-लौटकर, किसी ने गाली दी थी, तुम सोचने लगते हो; लौट-लौट कर क्रोधित होने लगते हो।

कभी तुमने खयाल किया! अगर तुम विचार करने बैठ जाओ और ठीक से स्मृति को जगाओ तो जब तुम्हें किसी ने गाली दी थी और अपमान किया था, तो उसकी स्मृति ही न आएगी; तुम अचानक पाओगे, फिर तुम्हारे रग-रेशे में क्रोध आ गया, तुम्हारे रोएं-रोएं में फिर क्रोध दौड़ गया! तुम फिर कुछ करने को उतारू हो गये! फिर घाव हरा हो गया।

या तो तुम घाव कुरेदते हो और या तुम भविष्य में कामना को उकसाते हो।

दोनों खतरनाक हैं। क्योंकि सभी कामनाएं आज नहीं कल विषाद में रूपांतरित हो जाएंगी। सभी कामनाएं आज नहीं कल घाव बन जायेंगी। जो अभी भविष्य है, कल अतीत हो जायेगा।

Thoughts go on one after another—either past or future. Past thoughts stir memory and its wounds; or future thoughts arouse imagination and craving. You either scratch old wounds—dangerous and useless—for they keep wounds fresh; someone had abused you, you recall it, you get angry again; your whole being fills with rage again—the wound becomes green again. Or you incite desire for the future. Both are dangerous. Today’s desire becomes tomorrow’s sorrow; what is future today becomes the past tomorrow.

अगर कोई विचार न हो चित्त में तो तुम यहां होते हो--अभी। न कोई अतीत, न कोई भविष्य--यह वर्तमान का क्षण तुम्हें समग्रता से घेर लेता है।

If there are no thoughts in the mind, you are here—now. Neither past nor future—the present moment surrounds you wholly.

गए हैं हम भी गुलिस्तां में बारहा लेकिन

कभी बहार से पहले, कभी बहार के बाद

--बगीचे में जाने से सार क्या?

We too have gone to the rose-garden many a time— Either before spring, or after spring had passed.

 

What is the point of going to the garden?

गए हैं हम भी गुलिस्तां में बारहा लेकिन,

--बहुत बार गए हैं, अनेक बार गए हैं!

कभी बहार से पहले, कभी बहार के बाद

--या तो वसंत के पहले जाते हैं या वसंत जब बीत जाता है तब जाते हैं। हर हालत में पतझड़ हाथ लगता है।

We too have gone to the rose-garden many a time— But either before spring, or after spring had passed.

तो अस्तित्व का जो बगीचा है वह तो अभी और यहां है। वर्तमान उसका ढंग है। तुम जाते हो--या तो जब बीत चुकी बहार या अभी जब आयी नहीं; या तो अतीत के ढंग से या भविष्य के ढंग से।

The garden of existence is here and now. Its way is the present. You go either when spring has gone by or not yet come—either with the past or with the future.

निर्विचार में जो खड़ा है वह वर्तमान से जुड़ता है। उसका सीधा-सीधा संबंध हो जाता है। वह आमने-सामने खड़ा होता है। यह प्रतीति, यह साक्षात्कार, महावीर कहते हैं, समयसार।

One who stands thought-free joins the present. A direct connection happens. He stands face to face. This recognition, this encounter—Mahavira calls Samayasara.

‘साधु को नित्य दर्शन, ज्ञान और चरित्र का पालन करना चाहिए। निश्चय-नय से इन तीनों को आत्मा ही समझना चाहिए। ये तीनों आत्मरूप ही हैं। अतः निश्चय से आत्मा का सेवन ही उचित है।’

“A sadhu should daily ‘sevan’—imbibe—Vision, Knowledge and Conduct. From the standpoint of Nischaya-naya, these three are the Atman itself. They are Atma-svarupa. Therefore, essentially, it is the Atman that should be ‘sevaned.’”

दंसणाणचरित्ताणि, सेविदव्वाणि साहुणा णिच्चं।

ताणि पुण जाण तिण्णि वि, अप्पाणं जाण णिच्छयदो।।

दंसणाणचरित्ताणि, सेविदव्वाणि साहुणा णिच्चं। ताणि पुण जाण तिण्णि वि, अप्पाणं जाण णिच्छयदो।।

इस वचन के जो भी अनुवाद किए गए हैं, उनमें थोड़ा-सा फर्क मालूम होता है। और फर्क बहुमूल्य है। जिन्होंने अनुवाद किये हैं--जैन साधु, मुनि अनुवाद करते हैं। अनुवाद में उनका व्यक्तिगत पक्षपात उतर जाता है। जैसे दंसणाणचरित्ताणि: दर्शन, ज्ञान और चरित्र; सेविदव्वाणि साहुणा णिच्चं: इनका नित्य सेवन, यही साधु का लक्षण है। लेकिन अनुवाद क्या किया जाता है: साधु को नित्य दर्शन, ज्ञान और चरित्र का पालन करना चाहिए। चाहिए कहीं मूल सूत्र में नहीं है। मूल सूत्र में तो सिर्फ व्याख्या है कि साधु कौन। साधु का कर्तव्य नहीं गिनाया है, साधु की परिभाषा है। साधु कौन? जो नित्य दर्शन, ज्ञान और चरित्र का सेवन करता है--पालन भी नहीं। मूल शब्द है: सेविदव्वाणि--जो सेवन करता है; पालन नहीं; जो भोजन करता है; जो उपभोग करता है; जो भोगता है। साधु है वह जो दर्शन, ज्ञान और चरित्र का नित्य भोग करता है।

In existing translations there is a small difference—yet a precious one. Translators—Jain monks—let their personal bias seep in. “Damsanana-charittani: Vision, Knowledge, and Conduct; sevidavvani sahuna niccam: their daily ‘sevan’ is the mark of a sadhu.” But they translate: “A sadhu should daily observe Vision, Knowledge, and Conduct.” The word “should” is nowhere in the original. The sutra defines who the sadhu is; it does not list his duties. Who is a sadhu? One who daily “sevan”—imbibes—Vision, Knowledge, Conduct. Not “observes”—sevan: who eats them, drinks them, enjoys them. A sadhu is he who daily enjoys Vision, Knowledge, Conduct.

अब बात साफ हो सकती है। पहले तो नित्य, प्रतिपल, वर्तमान में; न तो बीते कल में न आने वाले कल में--अभी और यहां भोग करता है। असाधु या तो अतीत में भोगता है या भविष्य में।

Now it becomes clear. First: daily, moment to moment, in the present—not in the past or the future—here and now he enjoys. The non-sadhu enjoys either the past or the future.

गये हैं हम भी गुलिस्तां में बारहा लेकिन

कभी बहार से पहले कभी बहार के बाद।

--वह असाधु। साधु वह जो अभी और यहीं के द्वार से अस्तित्व में प्रवेश करता है; जो ‘अब’ के द्वार से अस्तित्व में प्रवेश करता है; जो यहां और ठीक अभी साक्षात्कार करता है अस्तित्व का।

We too have gone to the rose-garden many a time— Either before spring, or after spring had passed— —that is the non-sadhu. The sadhu is he who enters existence through the door of the here and now; who enters “now”; who, here and now, encounters existence.

सेवन.‘सेवन’ बड़ा प्यारा शब्द है! इसका भोग करता है।

Sevan—what a lovely word! He enjoys it.

जैन मुनि ‘भोग’ शब्द को लाने में अड़चन अनुभव किए होंगे। ‘सेवन करता है’ उनको लगा होगा, इसे ‘करना चाहिए’ में बदलो।

The Jain monk must have felt awkward with the word “bhoga”—enjoyment. “Sevan karta hai”—they changed it to “should observe.”

यह हमारे सारे शास्त्रों के साथ होता है। जहां ‘है’ की सूचना है वहां ‘होना चाहिए’, हम अनुवाद करते हैं। जहां केवल ‘है’ की सूचना है--जैसे कि आग जलाती है, यह तो ठीक है; लेकिन आग को जलाना चाहिए, तब अड़चन हो गयी। कोई ऐसा अनुवाद न करेगा कि आग को जलाना चाहिए, क्योंकि आग इस तरह की बकवास को मानती ही नहीं। वह तो जलाती है। ‘चाहिए’--वासना, कामना आ गयी; भविष्य आ गया। ‘चाहिए’ का अर्थ ही हुआ कि कल हो सकेगा, आज नहीं हो सकता। ‘चाहिए’ का मतलब ही यह हुआ कि जो है नहीं; कोशिश करके लाना होगा। तो कोशिश में तो समय लगेगा। दिन लग सकते हैं, वर्ष लग सकते हैं, जन्म लग सकते हैं। कौन जाने कितना समय लगेगा तब हो पायेगा!

This happens with all our scriptures. Where a simple “is” is indicated, we translate it into “ought.” Where there is only a statement of “is”—like “fire burns”—we keep it. But if we say, “Fire ought to burn,” it becomes absurd. No one would translate fire that way; fire does not obey such nonsense—it burns. The moment “ought” enters, craving, desire, future enter. “Ought” means it is not now; it has to be brought by effort—tomorrow perhaps, after days, years, lives—who knows how long.

लेकिन साधारणतः दूसरे सुनने वाले भी इस अनुवाद से राजी होते हैं, क्योंकि उनको भी सुविधा मिल जाती है। वे भी कहते हैं, ‘चाहिए’ ठीक है। कल पर स्थगित करने का उपाय है। तो कल कर लेंगे। साधुता कल, असाधुता आज!

Ordinary listeners too are content with this translation—it gives them an excuse. “Should”—good. A device to postpone until tomorrow. Virtue tomorrow, vice today!

तुमने देखा, अगर दान देना हो तो तुम कहते हो देंगे; क्रोध करना हो तो तुम नहीं कहते, करेंगे। तुम कहते हो, करते हैं अभी! क्रोध होता है। और करुणा? करनी चाहिए! यह बड़े मजे की बात है। अगर दान देना है, तो तुम कहते हो, करेंगे!

You have noticed—when it is about giving, you say, “I will give.” When it is about anger, you do not say, “I will.” You say, “I am doing it now!” Anger happens. And compassion? “One ought to be compassionate!”

एक मित्र संन्यास लेने आये थे, वे कहने लगे, सोचता हूं! बहुत दिन से सोच रहा हूं। अभी भी विचार कर रहा हूं, अभी भी पक्का नहीं कर पाता।

मैंने उनसे पूछा, क्रोध के संबंध में सोचते हो कि बिना ही सोचे पक्का कर लेते हो? वे कहने लगे कि क्रोध के संबंध में तो हालत उलटी है: सोचते हैं कि न करें और होता है। और संन्यास के संबंध में हालत यह है कि सोचते हैं कि लें, और नहीं होता।

A friend came to take sannyas. He said, “I am thinking—have been thinking for long. Still considering; still not firm.” I asked, “Do you think similarly about anger—or do you decide without thought?” He said, “With anger it is the reverse—I think not to be angry, and it happens. With sannyas it is that I think to take it—and it does not happen.”

हमने शुभ को, श्रेष्ठ को, सत्य को, शिवम्‌ को टालने के उपाय किए हैं। तो इसलिए इन अनुवादों पर कोई एतराज भी नहीं करता। यह सिर्फ सूचक हैं।

We have found devices to postpone the good, the true, the beautiful. Hence no one objects to such translations—they are indicators.

महावीर कह रहे हैं:

Mahavira says:

दंसणाणचरित्ताणि, सेविदव्वाणि साहुणा णिच्चं।

दंसणाणचरित्ताणि, सेविदव्वाणि साहुणा णिच्चं।

वही है साधु, वही है साहु, जो नित्य सेवन कर रहा है दर्शन, ज्ञान, चरित्र का। जो कल पर नहीं छोड़ रहा है; जो अभी और यहीं जी रहा है; जिसने भविष्य के साथ नाते तोड़ लिए। भविष्य के साथ जिसका नाता है, वही गृहस्थ। क्योंकि गृहस्थ का अर्थ है: वासना, कामना; कल भोगेंगे। और गृहस्थ की भूल यही है कि कल आएगी मौत, तुम भोग न पाओगे। तुम कल पर टालते जाओगे, एक दिन मौत आ जायेगी। तुम्हारा सब टाला हुआ, टाला हुआ रह जायेगा।

He alone is a sadhu, a sahu, who is daily enjoying Vision, Knowledge, Conduct—not postponing, living them now and here; who has broken ties with the future. The one tied to the future is the householder—grihastha; which means desire, craving: “We will enjoy tomorrow.” And the householder’s mistake is that tomorrow death may come, and you will not have enjoyed. You will keep postponing—and one day death arrives. All you postponed remains postponed.

महावीर इतना ही कह रहे हैं कि शुभ को टालना मत, स्थगित मत करना; जब शुभ का भाव उठे, तत्क्षण भोग लेना।

Mahavira says only this: do not postpone the auspicious. When the call of the good arises, enjoy it this very instant.

अशुभ को टालना; क्योंकि टल जाये तो अच्छा। अशुभ को कल पर छोड़ना!

Postpone the inauspicious—let it be tomorrow. If postponed, good.

मेरे देखे ऐसा है कि अगर तुम अशुभ को कल पर छोड़ो तो उसी तरह अशुभ न हो पायेगा जैसे अभी शुभ नहीं हो पा रहा है। कल पर छोड़ा, होता ही नहीं। तुम जरा करके देखो! कोई तुम्हें गाली दे, तुम कहो कि चौबीस घंटे बाद क्रोध करेंगे। अगर तुम कर लो चौबीस घंटे बाद क्रोध तो चमत्कार है। हो नहीं सकता। चौबीस घंटे! चौबीस क्षण तो रुको, क्रोध असंभव हो जायेगा।

In my view, if you postpone the inauspicious until tomorrow, it will fail to happen—just as the auspicious has been failing to happen. Try it. If someone insults you, say, “I will be angry after twenty-four hours.” If you can manage to be angry after twenty-four hours, it will be a miracle; it cannot be. Even after twenty-four minutes—if you delay—anger becomes impossible.

अब्राहम लिंकन के जीवन में उल्लेख है, एक आदमी, मित्र उनका, बड़ा क्रोधित आया। किसी ने उसको पत्र लिखा था और बड़ी ऊलजलूल बातें लिखी थीं। लिंकन ने कहा, ‘बैठो इसी वक्त जवाब दो। और दिल खोलकर जवाब दो! डरने की जरूरत नहीं है। मैं तुम्हारा मित्र भी हूं, तुम्हारा वकील भी हूं। यह हद्द हो गयी! लिखो दिल खोलकर! जो भी गालियां तुम्हें लिखनी हैं, लिख डालो पूरा।’ वह आदमी भी थोड़ा चौंका! ऐसा उसने सोचा ही न था कि लिंकन यह कहेंगे। पर वह बैठ गया लिखने। दिल तो भरा था। दिल खोलकर उसने गालियां दीं। लिंकन उसे उकसाता था, उकसावा देते रहे कि तू डर मत, लिख, सब लिख डाल! सब मवाद निकाल दे! कागज पर कागज, उसने गालियां और ऊलजलूल बातों के सब उत्तर दे डाले। और जब वह पूरा लिखकर उसने हलकी सांस ली, लिंकन ने कहा, ला अब यह पत्र मुझे दे दे। उसने कहा, पता तो लिख देने दो। तो उसने कहा, पता लिखने की कोई जरूरत नहीं। भेजने की कोई जरूरत नहीं। भेजेंगे सात दिन बाद। सात दिन बाद तू आना, फिर इसको पढ़ लेना। अगर तू सात दिन बाद कहे कि भेजना है तो भेज देंगे। उस आदमी ने कहा, ठीक है। कोई हर्जा नहीं। वह सात दिन बाद आया, उसने पत्र देखा। उसे भरोसा ही न आया कि मैं और ऐसा पत्र लिख सकता हूं।

सात दिन में आग सब ठंडी हो गयी, अंगारे बुझ गये। दी गयी गालियां उतनी महत्वपूर्ण न मालूम पड़ीं। उत्तर व्यर्थ मालूम पड़े। वह आदमी तो पागल मालूम ही पड़ा। अपना पत्र देखा तो उसने कहा, यह मेरा भी दिमाग खराब है। इसको जवाब नहीं देना, मेरे दिमाग के लिए कुछ उपाय बताओ, इस तरह की बातें मेरे मन में उठती हैं! अच्छा ही हुआ, उस आदमी ने कहा कि उसने यह पत्र लिखा। उसके पत्र के बहाने मुझे मेरी आत्मा के दर्शन तो हो गये थोड़े कि यह सब मेरे भीतर भरा पड़ा है।

Abraham Lincoln’s life records: a friend came seething with rage. Someone had written him a nasty letter. Lincoln said, “Sit—reply now. And pour your heart into it! Do not fear— I am your friend and your lawyer. This is too much! Write with all the abuse you wish.” The friend was startled—he had not expected this. But he sat and wrote. His heart was full; he wrote, abused, answered every ugly point. When he finished, Lincoln said, “Give me the letter.” “Let me address it.” “No need. We won’t send it now. We’ll send it after seven days. Come then, read it again; if you still want to send it, we will.” The man agreed. Seven days later he read it and could not believe he had written it. In seven days, the fire cooled, embers died; the abuses no longer felt important; the other man looked mad. His own letter looked madder. He said, “Do not post it. Tell me how to treat my mind so that such things don’t arise. Good we didn’t send it—through his letter I got a glimpse of my own soul!”

मैं तुमसे कहता हूं अगर क्रोध को तुम कल पर टाल दो तो उसी तरह टल जायेगा, जैसे करुणा अभी तक टलती आयी है।

अशुभ को अगर तुम कहो, करेंगे भविष्य में, तो अशुभ भी उसी तरह विदा हो जायेगा तुम्हारे जीवन से जैसे शुभ विदा हो गया है।

I tell you: if you postpone anger until tomorrow, it will be postponed just as compassion has been postponed until today.

महावीर कहते हैं, साधु वह है जो दर्शन, ज्ञान और चरित्र का अभी पालन कर रहा है, अभी सेवन कर रहा है। और ‘पालन’ से ‘सेवन’ शब्द ज्यादा बेहतर है, क्योंकि पालन में ऐसा लगता है कि कुछ चेष्टा करके आयोजन करके अपने को बांध रहा है; कोई अनुशासन। ‘सेवन’ में ऐसा लगता है: कुछ अनुभव में आ रहा है, उसको भोजन बना रहा है; उसको अपने रक्त, मांस-मज्जा में मिला रहा है।

Mahavira says: a sadhu is one who is now enjoying Vision, Knowledge, Conduct. And “sevan” is better than “observe” because “observe” suggests forcing a discipline; sevan feels like turning experience into nourishment—integrating it into one’s blood and marrow.

‘निश्चय-नय से इन तीनों को आत्मा ही समझना चाहिए। ये तीनों आत्मरूप ही हैं।’

“From the standpoint of Nischaya-naya, these three are the Atman. They are Atman-form.”

ये अलग-अलग नहीं हैं। यह जैनों की त्रिवेणी है या त्रिमूर्ति। क्योंकि ईश्वर का तो कोई भाव जैनों के पास नहीं है। सम्यक ज्ञान, सम्यक दर्शन, सम्यक चारित्र्य--ये उनके शिव, ब्रह्मा, विष्णु हैं। यह उनकी त्रिमूर्ति है। यह उनकी ट्रिनिटी है। और ये तीनों आत्मा के ही तीन रूप हैं। ये तुम्हारे होने की शुद्धता में प्रकट होते हैं। ये आत्मा ही हैं।

They are not separate. This is the Jain triveni—trinity. Since there is no God-idea for Jains, Samyak Jnana, Samyak Darshan, Samyak Charitra are their Shiva, Brahma, Vishnu—their trinity. These three are forms of the Atman—manifestations of your purified being. They are Atman itself.

‘अतः निश्चय से आत्मा का सेवन ही उचित है।’

“Therefore, essentially, it is the Atman that should be ‘sevaned.’”

यह बड़ा अदभुत वचन है! अपना ही भोजन उचित है। अपना ही भोग उचित है। अपने को ही पीयो, अपने को ही भोगो।

A wondrous utterance! One’s own is the only rightful food. One’s own is the rightful enjoyment. Drink your own self; savor your own self.

हम साधारणतः जीवन में दूसरे को भोगने का आयोजन करते हैं। ‘पर’ का हम सेवन करना चाहते हैं।

महावीर कहते हैं, ‘पर’ का सेवन करते-करते तो तुम संसार में भटक गये हो। अब तुम अपना ही सेवन करो। तुम अकेले अपने एकांत को ही भोगो। तुम अपने स्वभाव में डूबो। तुम्हारे भीतर जो छिपा है, इसके साथ नाचो, इसी को संगी-साथी बनाओ! भीतर होने दो रास!

Ordinarily we arrange life to enjoy the other—to consume the ‘par.’ Mahavira says: by consuming the other you have wandered in the world. Now consume your own self. Enjoy your solitary aloneness. Dive into your own nature. Dance with what is hidden within; make that your companion! Let the rasa play within!

तुमने अपने साथ संबंध ही नहीं जोड़े। तुम अपने से कभी आलिंगन नहीं किए। तुमने अपने को कभी चूमा नहीं, अपना कभी भोजन नहीं किया। अपना सेवन करो!

You have never tied relationship with yourself. You have never embraced yourself, never kissed yourself, never fed on yourself. Sevan your own!

सीने का दाग है वह नाला कि लब तक न गया

खाक का रिज्क है वह कतरा कि दरिया न हुआ।

That stream in the chest which never reached the lips remains a stain of the heart; That drop which never became a river remains but dust’s sustenance.

 

Until the drop becomes ocean, it remains dust. Until the song hidden in the heart breaks forth, it remains a wound.

और जब तक बूंद सागर न हो जाये, तब तक मिट्टी है। और जब तक हृदय में छिपा हुआ गीत प्रकट न हो जाये, तब तक वह हृदय का घाव है।

सीने का दाग है वह नाला कि लब तक न गया

खाक का रिज्क है वह कतरा कि दरिया न हुआ।

That stream in the chest which never reached the lips remains a stain of the heart; That drop which never became a river remains but dust’s sustenance.

हमारे जीवन में जो इतनी पीड़ा है, यह पीड़ा सिर्फ इसीलिए है कि हमारे भीतर जो पड़ा है, छिपा है, वह प्रकट नहीं हो पाया। जो गीत दबा पड़ा है हमारे प्राणों में, वह गाया नहीं गया। जो नाच हम छिपाये चल रहे हैं, वह नाचा नहीं गया। जो भोग हमारा स्वभाव है, वह भोगा नहीं गया। हमने अपने को अभिव्यंजना नहीं दी है। हमारा सितार ऐसा ही पड़ा है, उस पर हमने अंगुलियां नहीं नचायीं। वह सितार ऐसे ही धूल जमा पड़ा है। उससे विराट संगीत पैदा हो सकता था, उस तरफ हमने कोई ध्यान ही न दिया। हमारी नजरें दूसरे को तलाशती रहीं। हम दूसरे के संगीत में डूबने को आतुर रहे--और अपना घर भूल गये, अपना संगीत भूल गये। हमने और सब भोगा और हाथ सदा खाली पाए, और हमने उसे न भोगा जो हमारा था और जिसे भोगने से जीवन भर जाता।

So much pain in our life—only because what is hidden within has not been expressed. The song pressed in our very life-breath has not been sung. The dance we are hiding has not been danced. The enjoyment that is our nature has not been enjoyed. We have not given expression to ourselves. Our veena lies there gathering dust; we never danced our fingers upon it. Vast music could have been born of it, but we never paid attention. Our eyes kept seeking the other; we wanted to drown in another’s music—and forgot our house, our music. We enjoyed everything else—and our hands remained empty; and we did not enjoy that which was ours—and by enjoying which life is fulfilled.

Many times we filled this hem with the beauty of both the worlds— Yet the heart’s inner desolation would not leave.

How often we tried to rob both worlds to fill our heart!

कई बार इसका दामन भर दिया हुस्ने-दो-आलम से

मगर दिल है कि इसकी खाना-वीरानी नहीं जाती।

कितनी बार नहीं तुमने दोनों दुनियाओं को लूटकर अपने हृदय को भर देने की चेष्टा की है!

कई बार इसका दामन भर दिया हुस्ने-दो-आलम से

Many times we filled this hem with the beauty of both the worlds— Yet the heart’s inner desolation would not leave.

मगर दिल है कि इसकी खाना-वीरानी नहीं जाती।

 

लेकिन दिल है कि वह गरीब का गरीब, दीन का दीन, भिखारी का भिखारी, खंडहर का खंडहर, वहां कभी महल बन नहीं पाता--बनेगा भी नहीं। क्योंकि बाहर की तुम सारी दुनियाएं लूटकर ले आओ, तो भी कुछ न होगा, जब तक कि भीतर की दुनिया न लूटो। और भीतर की दुनिया कुछ ऐसी है--ऐसी अनंत कि भोगो और भोग के नये द्वार खुलते चले जाते हैं; रस लो, और नई रसधार बहती है। रसधार बड़ी होती जाती है, बड़ी होती जाती है। और कतरा एक दिन दरिया बन जाता है। बूंद एक दिन सागर हो जाती है।

But the heart remains poor, destitute, a beggar, a ruin; a palace never arises there—it never will. Plunder the outer worlds—nothing will happen until you plunder the inner world. And the inner is such—so infinite—that as you enjoy, new doors open. Drink—and new streams flow. The streams grow larger, and that drop one day becomes a river; the droplet, the ocean.

तुम जब तक प्रकट न हो जाओगे अपनी परिपूर्ण महिमा में, तब तक दुखी रहोगे, घाव रहेगा। गीत गाना ही पड़ेगा। वह हमारी नियति है। अभिव्यंजित होना ही होगा, गूंजना ही होगा--एक परम संगीत से! एक दिव्य विभा से मंडित होना ही होगा!

Until you manifest in your full splendor, you will remain miserable—a wound. The song has to be sung—it is our destiny. Expression must happen—resonance must happen—in a supreme music, adorned with a divine aura.

अपनी महिमा को छिपाओ मत, भोगो!

Conceal not your glory—enjoy it!

हिंदू शास्त्रों में बड़े प्रसिद्ध वचन हैं:

In the Hindu scriptures a famous statement:

‘आहार शुद्धौ सत्व शुद्धिः।

सत्व शुद्धौ ध्रुवा स्मृति।

स्मृतिलाभे सर्वग्रंथीनां विप्रमोक्षः।’

“Ahara shuddhau sattva shuddhih; Sattva shuddhau dhruva smritih; Smriti-labhe sarva-granthinam vipramokshah.”

आहार शुद्धि से सत्व शुद्धि; सत्व शुद्धि से स्मृति का लाभ; और स्मृति-लाभ से ग्रंथियों का खुलना; और समस्त उलझनों का अंत, समाप्ति, विप्रमोक्ष।

With purity of food comes purity of sattva; with purity of sattva comes the gain of Smriti; and with the gain of Smriti, the untying of all knots—release.

साधारणतः लोग यही अर्थ करते हैं, आहार शुद्धि से सत्व शुद्धि। यही अर्थ करते हैं: शुद्ध आहार। ब्राह्मण के हाथ का बनाया हुआ आहार। इसका गहरा अर्थ खयाल में नहीं आता: शुद्ध का आहार! परम शुद्ध का आहार! सत्व का आहार! वह जो तुम्हारे भीतर छिपा है, उसका आहार!

Ordinarily people take it to mean: purity of food—pure diet; food cooked by a Brahmin hand. The deeper meaning is missed: the food of the pure—the nourishment of the supreme purity; the food of sattva; that which is hidden within you—its ahara.

महावीर वर्षों तक उपवास किए, महीनों उपवास किए, दिनों उपवास किए! लेकिन उन्होंने अपने इस उपवास को उपवास कहा, निराहार न कहा; अनशन न कहा, उपवास कहा। उपवास का अर्थ है: अपने पास होते जाना; अपने निकट होते जाना। जो उपनिषद का अर्थ है, वही उपवास का अर्थ है। अपने पास, अपने पास, और पास होते चले जाना! निराहार न कहा अपने उपवास को, क्योंकि वह गलत जोर होता। भोजन नहीं किया, यह तो गौण बात है। अपना भोजन किया, यह महत्वपूर्ण बात है। आत्म-आहार किया। और आत्म-आहार से ऐसे भर गये कि भोजन कि जरूरत न रही। वह गौण बात है।

Mahavira fasted for years, months, days. But he called his fasting upavasa—not “nirahara,” not starvation. Upavasa means: coming close to oneself—abiding near oneself. What “Upanishad” means, upavasa means—near, nearer, nearest—to one’s own being. He did not call it “nirahara”—that would be the wrong emphasis. Not eating is secondary; eating oneself is primary. Self-food. And by self-food he was so filled that ordinary food was no longer needed—that is secondary.

तुमने कभी खयाल किया! प्रेम के बहुत गहरे क्षणों में भूख नहीं लगेगी। कभी-कभी तुम चकित होओगे.एक महिला ने मुझे कहा.मैं यह बात कर रहा था। उसने सुनी, वह मुझसे मिलने आयी। उसने कहा कि एक बात आपसे कहनी है, मेरे जीवन में अटकी रही है सदा से। उसकी सास की मृत्यु हुई सांझ के वक्त। जैनों की ‘अंथऊ’ का समय। सूरज ढल गया, फिर भोजन तो हो नहीं सकता। सास मर गई बेवक्त। सासों के ढंग.! अब वह कोई ढंग का वक्त भी चुन सकती थी। दोपहर में मरती, रात मरती ठीक; अंथऊ के वक्त मर गई! तो भोजन तो हो नहीं सका; पड़ा रह गया। और ऐसा भी नहीं कि इस बहू का अपनी सास से कुछ विरोध रहा हो--बड़ा लगाव था। तो उस समय तो कुछ खयाल नहीं आया, लेकिन जैसे रात बढ़ने लगी, उसकी भूख बढ़ने लगी। इधर रो भी रही। सास ने उसे अपनी बेटी की तरह रखा था, बहुत गौरव से रखा था। वह मर गयी तो दुख स्वाभाविक था। रो रही है, दुखी हो रही है। लेकिन पेट में भूख लग रही है! और आधी रात भूख इतनी ज्यादा बढ़ गयी कि वह महिला चकित हुई। भूख इतनी बढ़ गयी कि उसे जाकर चोरी से अपने चौके में कुछ भोजन करना पड़ा। उसकी ग्लानि उसके मन में रह गयी।

और यह जो महिला, जिसने मुझे यह कहा, वह आठ-आठ दस-दस दिन के उपवास कर लेती है; इसलिए उसे भी बड़ा चक्कर मालूम हुआ कि ‘यह हुआ क्या! मैं आठ-आठ दस-दस दिन उपवास कर लेती हूं और कभी भूख ने मुझे ऐसा नहीं सताया कि उपवास तोड़ना पड़ा हो! और यह सास का मरना और इतना मेरा लगाव! तो एक अपराध-भाव उसके मन में अटका रह गया। किसी को भी उसने कहा नहीं--अपने पति को भी नहीं कहा, क्योंकि वह भी दुखी होंगे यह बात सोचकर कि मेरी मां मर गयी और तूने रात चोरी से भोजन किया। उसने मुझे कहा और कहा कि आप किसी को कहना मत! मुझे यह उलझन रह गयी है।

Have you noticed—at moments of deep love, hunger disappears. A woman once told me: her mother-in-law died at twilight—“anthau” time for Jains; after sunset, no food. The mother-in-law died at the wrong hour—mothers-in-law!—could have chosen a better time. Noon would be fine, or night—but she died at sunset—no food could be taken. The daughter-in-law loved her deeply—She wept, but as night advanced, her hunger grew. At midnight it grew so much she had to steal into the kitchen to eat. She carried guilt all her life. She, who could fast eight or ten days easily, was puzzled: “How strange! I can fast easily—but my mother-in-law’s death, whom I loved, and hunger like this!” She told no one—not even her husband. When she told me, she said, “Don’t tell anyone; it remains an unresolved knot.”

मैंने उससे कहा कि इससे विपरीत भी तुझे कभी हुआ? कभी आनंद के क्षण में, भूख न लगी हो? उसने कहा, ‘हां, यह भी मुझे हुआ। आप भी जब मेरे घर में आते हो तो मैं भोजन नहीं कर पाती। मैं इतनी प्रसन्न हो जाती हूं कि वर्ष में आप दो दिन के लिए आते हो, कि दो दिन मैं भोजन नहीं कर पाती; बस ऐसे ही चाय इत्यादि से काम चल जाता है। भूख ही नहीं लगती, ऐसा कुछ भरापन मालूम होता है।’

I asked, “Has the reverse happened? In joy, you felt no hunger?” She said, “Yes. When you come to our home, I cannot eat. I feel so happy those two days in a year that tea suffices—I feel full.”

जब भी तुम आनंदित होओगे, तुम हैरान हो जाओगे कि पेट भरा है! तुम इतने भरे हो, इतने भीतर भरे हो कि पेट का खालीपन पता न चलेगा। प्रेम के बहुत गहरे क्षणों में भूख न लगेगी। दुख के क्षणों में भूख लगेगी। दुख में तुम एकदम खाली हो जाओगे। दुख में न केवल पेट खाली हो जायेगा, आत्मा भी खाली हो जायेगी।

When you are blissful, you will be surprised—the belly feels full! You are so full within that the emptiness of the belly is not felt. In deep love, hunger does not arise. In sorrow, hunger comes—sorrow empties you; not only the belly empties, the soul too feels emptied.

इसलिए अक्सर जिसने तुम्हारे जीवन को बहुत गहराई से भरा था, अगर वह मर जायेगा तो तुम्हें तत्क्षण भूख लगेगी। बेचैनी होगी तुम्हें यह सोचकर कि यह कोई वक्त है भूख लगने का। क्योंकि भोजन को तो हम उत्सव मानते हैं। दुख में तो कोई भोजन करता नहीं। पास-पड़ोस के लोगों को भोजन बनाकर लाना पड़ता है खिलाने अगर कोई मर जाये किसी के घर में; क्योंकि वह अपना चूल्हा जलाये तो वह भी तो अशुभ मालूम पड़ता है। यह कोई वक्त है! किसी का पति जल गया हो और वह चूल्हा जलाकर भोजन बना रही! चूल्हा नहीं जलता दिनों तक। लेकिन जब कोई निकटतम तुम्हारा मर जायेगा, तो न केवल तुम्हारा शरीर खाली हो गया, उसने तुम्हारी आत्मा के भी एक हिस्से को घेरा था, वह भी खाली हो गया। और खालीपन ऐसा मालूम होगा कि लगेगा कुछ भोजन कर लो।

Often, when the one who deeply filled your life dies, you will feel sudden hunger. It will feel unseemly—because eating is festival, and in sorrow none eats. Neighbors have to bring food when someone dies—because lighting one’s hearth seems inauspicious. But when someone nearest dies, not only the body empties; he had occupied a portion of the soul, that too is emptied; a strange emptiness demands to be filled.

कल ही एक संन्यासी ने मुझे कहा, कि विपस्सना का दस दिन प्रयोग करने के बाद, दसवें दिन, आखिरी दिन, उसे ऐसा लगा कि शरीर से आत्मा अलग हो गयी है। कोई आधी रात के वक्त, वह घबड़ा गया! यह अनुभव इतना प्रगाढ़ था और इतना साफ था कि मैं आत्मा से अलग हूं, कि उसे लगा कि अब मौत होने के करीब है। और जो पहली बात उसे याद आयी वह यह कि कुछ खाओ, जल्दी कुछ खाओ। जो कुछ भी उसे मिल सका आधी रात.होटल में रहता है.आधी रात जो कुछ भी मिल सकता है जगाकर, कुछ भी, उसने जल्दी अपना पेट भर लिया। उसने कल मुझे कहा कि यह मैंने कुछ गलत तो नहीं किया है? क्योंकि करने के बाद मुझे ऐसा लगा कि कुछ भूल हो गयी। क्योंकि वह अनुभव तत्क्षण खो गया। लेकिन उस क्षण में मुझे इतने जोर की भूख लगी, जैसी मुझे कभी लगी न थी।

Yesterday a sannyasin told me: after ten days of Vipassana, on the last night, he felt the soul separate from the body—so distinctly he felt death near. The first thing he thought: “Eat something—quick!” He rummaged in the hotel at midnight for anything to fill his belly. “Was it wrong?” he asked. “After eating, that experience vanished. But the hunger was so intense—like never before.”

शरीर आत्मा से अलग होता हुआ मालमू पड़े, एक खालीपन मालूम होगा। और भरने का हम एक ही उपाय जानते हैं--पेट को भर लो; और हमें कोई उपाय नहीं मालूम। अगर इस क्षण में यह युवक अपने को प्रेम से भर लेता या आनंद से भर लेता तो यह अनुभव और ऊंचे शिखर पर पहुंच जाता। इसने शरीर से भर लिया। इसने इस क्षण में शरीर का सेवन कर लिया। भोजन मतलब शरीर। भोजन--जो शरीर बन जायेगा; अभी भोजन है, कल शरीर बन जायेगा। भोजन यानी बीज रूप से शरीर। इसने शरीर से भर लिया। यह क्षण था जब इसे आत्मा से भरना था। नाच उठता! गीत गाता! आंदोलित हो उठता आनंद से! प्रेम को जगाता! आत्मा से भरता! आत्मा का सेवन करता! तो यह घड़ी बड़ी गहरी हो जाती। यह अनुभव चिरस्थायी हो जाता। चूक हो गयी।

When the body feels separate from the soul, an emptiness is felt. We know only one way to fill—fill the belly. If, in that moment, he had filled himself with love or bliss, the experience would have risen to a higher peak. He filled with the body—bhoga of the body. Food means the body; food today becomes the body tomorrow—seed of the body. He filled with the body; that was the moment to fill with the soul—to dance, to sing, to be moved in bliss, to awaken love—to sevan the soul. The moment would have deepened; the experience could have become abiding. He missed.

महावीर कहते हैं, ‘आत्मा से ही आत्मा का सेवन उचित है।’

Mahavira says, “Only by the soul should the soul be ‘sevaned.’”

आत्मा से आत्मा का भोजन, आत्मा से आत्मा का भोग ही उचित है।

By the soul’s food, the soul is nourished—by the soul’s bhoga, the soul is fulfilled.

आहार शुद्धौ सत्व शुद्धिः।

--आहार के शुद्ध होने से सत्व शुद्ध हो जाता है।

Ahara shuddhau sattva shuddhih— with pure food the sattva is purified.

यह आहार की शुद्धि को तुम ब्राह्मण के द्वारा बनाया गया आहार मत समझना। इसे तो तुम समझना ब्रह्म के द्वारा बनाया गया आहार--वह जो तुम्हारे भीतर की अंतर्आत्मा है, जिस पर ब्रह्म के हस्ताक्षर हैं।

Do not take this as food cooked by a Brahmin—but food prepared by Brahman—by the inner Atman with Brahman’s signature upon it.

सत्व शुद्धौ ध्रुवा स्मृतिः।

--और जिसने उस आत्मा का आहार कर लिया उसकी स्मृति ध्रुव हो जाती है। उसका बोध थिर हो जाता है। यही तो मैंने उस संन्यासी को कहा कि उस क्षण में आत्मा का आहार कर लिया होता, तो स्मृति ध्रुव हो जाती।

Sattva shuddhau dhruva smritih— when the soul is nourished, remembrance becomes steady; awareness becomes unwavering. That is what I told that sannyasin: had you eaten of the soul in that moment, Smriti would have become dhruva—fixed.

स्मृति का अर्थ यहां याददाश्त नहीं है। यहां स्मृति का अर्थ है परमात्मा का स्मरण, या आत्मा का स्मरण।

Smriti here is not memory; it is Remembrance of Paramatma—Self-remembering.

जिसको महावीर सम्यक दर्शन कह रहे हैं; वह थिर हो जाता है, उसकी लकीर खिंच जाती अमिट। फिर भूले न भूलती। फिर मिटाये न मिटती।

What Mahavira calls Samyak Darshan—that becomes steady; an indelible line is drawn—then it will not be forgotten; it cannot be erased.

सत्व शुद्धौ ध्रुवा स्मृतिः।

--और आत्मा के शुद्ध आहार से जब भीतर का सत्व शुद्ध होता है तो स्मृति धु्रव हो जाती है।

Sattva shuddhau dhruva smritih— And with the soul’s pure food, the inner sattva becomes pure and Remembrance becomes steadfast.

स्मृतिलाभे सर्वग्रंथीनां विप्रमोक्षः।

--और स्मृति से, स्मृति के लाभ से सारी ग्रंथियां खुल जाती हैं--जिसको महावीर कहते हैं निर्ग्रंथ दशा--सब गांठें खुल जाती हैं। और जो शेष रह जाता है--वही मोक्ष, वही समाधान, समाधि, विप्रमोक्ष! फिर कुछ और करने को शेष नहीं रह जाता।

Smriti-labhe sarva-granthinam vipramokshah— And with the gain of Smriti, all knots open—what Mahavira calls the nirgrantha state—the untying of all knots. What remains is moksha, solution, Samadhi, release. Nothing else remains to be done.

‘जो आत्मा इन तीनों से समाहित हो जाता है और अन्य कुछ नहीं करता है, और न कुछ छोड़ता है उसी को निश्चय-नय से मोक्ष-मार्ग कहा है।’

“He who, by Nischaya-naya, is absorbed in these three, and does nothing else, and abandons nothing—he alone is the path of liberation.”

णिच्छयणयेण भणिदो, तिहि तेहिं समाहिदो हु जो अप्पा।

ण कुणदि किंचि वि अन्नं, ण मुयदि सो मोक्खमग्गो त्ति।।

णिच्छयणयेण भणिदो, तिहि तेहिं समाहिदो हु जो अप्पा। ण कुणदि किंचि वि अन्नं, ण मुयदि सो मोक्खमग्गो त्ति।।

बड़ी अदभुत बात महावीर कह रहे हैं! जो आत्मा इन तीनों से समाहित हो जाता है--सम्यक ज्ञान, दर्शन, चारित्र्य से समाहित! समाहित का अर्थ है, जिसके लिए ये ऊपर से थोपे गये नियम नहीं--जो इन्हें पचा गया; जो इसको इस भांति पी गया, इस भांति कि मांस-मज्जा बन गयी, समाहित हो गया! अब ऐसा नहीं कि वह चेष्टा करता है चारित्र्य की, कि मैं ठीक करूं और गैर-ठीक न करूं। ऐसा भी नहीं कि वह चेष्टा करता है ज्ञान को पकड़ने की, दर्शन को पकड़ने की। नहीं, ये सब समाहित हो गए।

A wondrous thing Mahavira says! He whose Atman is absorbed—samahita—in these three—Right Knowledge, Right Vision, Right Conduct! Samahita means: these are not imposed from above—he has digested them—drunk them—till they have become flesh and marrow. He no longer tries to “hold” knowledge or vision, these have become him.

तुमने भोजन किया.तो भोजन की दो घटनाएं घट सकती हैं। तुमने भोजन किया--या तो भोजन समाहित हो जायेगा और या अपच हो जायेगी। अपच होगी तो भोजन बिना पचा शरीर के बाहर फेंक देना होगा। वमन से निकले, मल-मूत्र से निकले--लेकिन अगर अपच हुआ तो उसे शरीर से बाहर फेंक देना होगा वैसा का वैसा। उसमें जो छिपा हुआ सत्व है, तुम्हारा हिस्सा न बन पाएगा। समाहित का अर्थ है: पच जाये। तो जो कूड़ा-कचरा है वह बाहर निकल जायेगा; जो सार-सार है वह तुम्हारे खून में, लहू में बहने लगेगा। वह तुम्हारे हृदय में धड़केगा, तुम्हारी आंखों से देखेगा, तुम्हारे मस्तिष्क से सोचेगा। वह तुम्हारे भीतर का हिस्सा हो जायेगा।

You eat food—two things can happen: either digestion, or indigestion. If indigestion, you must throw it out; vomit or excrete—but if undigested, you have to expel it as it went in—its essence cannot become your part. Samahita means: digestion. The rubbish is thrown out, the essence begins to flow in your blood; it beats in your heart; it sees through your eyes; it thinks through your brain. It becomes a part of your inner being.

एक बार जो अन्न पच गया, फिर तुम्हें उसकी चिंता नहीं करनी होती कि अब वह क्या कर रहा है; खून ठीक चल रहा है कि नहीं; मस्तिष्क सोच रहा है या नहीं; हड्डी-मांस-मज्जा बन रही है या नहीं। तुम तो गले के नीचे उतार लेते हो भोजन को, फिर बात खत्म हो गयी। अगर न पचे तो अड़चन होती है।

Once food is digested, you do not worry what it is doing—whether blood flows well, whether the brain thinks, whether bones and marrow are forming—you simply swallow, and the matter ends. If it does not digest, there is trouble.

पंडित है ऐसा व्यक्ति जिसका ज्ञान समाहित नहीं हुआ। ज्ञानी है ऐसा व्यक्ति जिसका ज्ञान समाहित हो गया।

A pundit is one whose knowledge is not absorbed; a jnani is one whose knowledge is absorbed.

पंडित है ऐसा व्यक्ति जिसको अपच हो जाता है। भर लेता है ज्ञान को, लेकिन वह ज्ञान कहीं उसके जीवन की धारा का अंग नहीं होता; वह धारा में कंकड़-पत्थर की तरह पड़ा रहता है, धारा के साथ बहता नहीं।

A pundit suffers from mental indigestion—he stuffs knowledge, but it lies like stones in the stream—it does not flow with life’s current.

समाहित का अर्थ है: जिसे तुम भूल जाओ, फिर भी तुम्हारे साथ हो; जिसकी तुम्हें चेष्टा न करनी पड़े, सहज तुम्हारे साथ हो। सहज-स्फूर्त यानी समाहित।

Samahita means: even if you forget it, it remains with you; no effort is needed—spontaneous, self-born.

‘जो आत्मा इन तीनों से समाहित हो जाता है और अन्य कुछ भी नहीं करता.’

“He who is absorbed in these three—and does nothing else.”

अन्य कुछ की कोई जरूरत नहीं, ये तीन काफी हैं। इन तीन में सब हो जाता है। और न कुछ छोड़ता है। यह जैन मुनियों को बड़ी तकलीफ होगी सोचकर: न कुछ करता न कुछ छोड़ता; क्योंकि छोड़ना भी कृत्य है। छोड़ने में भी कर्ता आ जाता है और अहंकार आ जाता है। न तो पकड़ता और न छोड़ता, चुपचाप साक्षीभाव से जीता है।

Nothing else is needed—these three suffice. In them all is done. “And he abandons nothing”—this will trouble Jain monks: neither does he “do,” nor does he “abandon”—for abandoning too is doing; in abandoning, the doer and the ego arise. Neither clinging nor rejecting—he lives in silent witnessing.

‘उसी को निश्चय-नय से मोक्ष-मार्ग कहा है।’

“He alone, by Nischaya-naya, is the path of liberation.”

वही है मुक्ति का मार्ग।

He is the way to freedom.

जो छोड़ने-पकड़ने में पड़ा वह अड़चन में पड़ेगा। वह यहां से वहां डोलेगा।

One stuck in holding and dropping will be stuck—wandering from here to there—

कभूं तो दैर में हूं, कभूं हूं काबे में

कहां-कहां लिए फिरता है शौक उस दर का।

Now in the temple, now in the Kaaba— Where all does the longing drag me to that Door?

वह उसके दरवाजे को कभी मंदिर में खोजेगा, कभी मस्जिद में खोजेगा, कभी यहां कभी वहां; और एक दरवाजा जहां कि वह छिपा है--स्वयं का--अनखुला रह जायेगा।

He will seek that Door in the temple, in the mosque—here and there—while the one Door where He truly hides—his own self—remains unopened.

चमक सूरज में क्या रहेगी

अगर बेजार हो अपनी किरण से?

What brilliance will remain in the sun, If it is disgusted with its own rays?

और जो व्यक्ति छोड़ने-पकड़ने में लग जायेगा, वह बेजार हो जायेगा। छोड़ने का मतलब है निंदा करनी होगी अपने कुछ अंगों की; शरीर की निंदा करनी होगी; धन की निंदा करनी होगी; कामवासना की निंदा करनी होगी, सबकी निंदा करनी होगी।

चमक सूरज में क्या रहेगी

अगर बेजार हो अपनी किरण से?

और ये अपनी ही किरणें हैं। अगर इनसे हम बेजार हो गये, और इनकी निंदा करने लगे और छोड़ने के चक्कर में पड़े गये, तो हम तोड़ते जायेंगे अपने को। लेकिन जीवन का अहोभाग्य इस दिशा से नहीं आता। जीवन का अहोभाग्य तो तब आता है जब जो भी हमें मिला है उसे हम रूपांतरित करने में कुशल हो जायें, समाहित करने में कुशल हो जायें।

He who gets busy condemning—dropping this, dropping that—becomes disgusted with his own energies: condemning the body, wealth, sex. But these are your rays. If you become disgusted with your own rays and rush to drop them, you will only break yourself. Beatitude does not come that way. It comes when you become skillful in transforming, in absorbing.

कामवासना समाहित होकर ब्रह्मचर्य बन जाती है। क्रोध समाहित होकर करुणा बन जाता है। राग समाहित होकर प्रेम बन जाता है। हिंसा समाहित होकर अहिंसा बन जाती है। पचा लो! बेजार मत हो जाना! छोड़ने के उपद्रव में मत पड़ जाना! क्योंकि जो-जो तुम छोड़ दोगे, उस उसका रूपांतरण असंभव हो जायेगा। अगर क्रोध छोड़ दिया तो यह तो हो सकता है तुम अक्रोधी हो जाओ, लेकिन करुणावान न हो सकोगे। अगर कामवासना छोड़ दी, तो यह तो हो सकता है कि तुम काम-रहित हो जाओ, लेकिन ब्रह्मचर्य उपलब्ध न हो सकेगा। यह काम-रहितता वैसे ही होगी जैसे हम सांड को बैल बना देते हैं, ग्रंथि काट देते हैं, यंत्र को नष्ट कर देते हैं।

Sex absorbed becomes brahmacharya. Anger absorbed becomes compassion. Attachment absorbed becomes love. Violence absorbed becomes non-violence. Digest! Do not become disgusted. Do not get into the trouble of dropping. For whatever you drop, its transformation becomes impossible. If you drop anger, you may become non-angry, but you will not become compassionate. If you drop sex, you may become sexless, but brahmacharya will not be available—that would be like making a bull into an ox by cutting off his organs.

और तुम ऐसा मत सोचना कि यह जो मैं दृष्टांत दे रहा हूं, बड़े दूर का है। यह दूर का नहीं है। साधुओं ने यह सब किया है। रूस में साधुओं की एक जमात थी जो जननेंद्रिय काट लेती थी। काट देने से, एक अर्थ में तो हल हो जाता था। जब जननेंद्रिय ही न रही तो कोई उपाय न रहा। लेकिन ब्रह्मचर्य इस तरह उपलब्ध नहीं होता। ब्रह्मचर्य उपलब्ध तो तब होता है जब यह जीवंत ऊर्जा काम की समाहित होती है; जब तुम इसे बाहर नहीं फेंकते, भीतर पचा जाते हो; जब तुम इसे उछालते नहीं फिरते; जब यह ऊर्जा तुम्हारे भीतर ऊर्ध्वगमन बन जाती है।

Do not think my example is far-fetched. It is not. Ascetics have done this. In Russia there was a sect that cut off the genitals. By cutting, in one sense the problem is solved—no means left. But brahmacharya is not attained that way. Brahmacharya is attained when the living energy of sex is absorbed; when you do not throw it out but digest it; when it becomes an upward movement within.

क्रोध को काट देने से, कसम खा लेने से कि क्रोध न करूंगा, यह हो सकता है तुम दबा लो, दबाते जाओ, ऐसी घड़ी आ जाये कि किसी को भी पता न चले कि तुममें क्रोध है; लेकिन तुम्हें तो चलता ही रहेगा पता! तुम तो उसी के ऊपर बैठे हो। तुम तो ज्वालामुखी पर बैठे हो जो कभी भी फूट सकता है।

By swearing off anger, you may repress—it may reach a point where no one notices—but you will keep knowing; you are sitting on a volcano that can erupt anytime.

नहीं, करुणा पैदा न हो पायेगी। क्योंकि करुणा तो उसी ऊर्जा से निर्मित होती है जिससे क्रोध निर्मित होता है। ऊर्जा का दमन नहीं--ऊर्जा का रूपांतरण!

No—compassion will not arise that way; for compassion is manufactured from the same energy as anger. Not suppression of energy—its transformation.

‘इस दृष्टि से आत्मा में लीन आत्मा ही सम्यक दृष्टि होता है.।’

“In this vision, the Atman dissolved in the Atman alone is Right Vision.”

तो महावीर कह रहे हैं, फिर व्याख्या क्या होगी सम्यक दृष्टि की? जिसको गीता में स्थितिप्रज्ञ कहते हैं, उसी को महावीर सम्यक दृष्टि कहते हैं। स्थितिप्रज्ञ--जिसकी प्रज्ञा स्थिर हो गयी; सम्यक दृष्टि--जिसका दर्शन स्थिर हो गया है। एक ही बात है।

So Mahavira says: what is the definition of Samyak Drishti—what the Gita calls sthitaprajna—Mahavira calls Samyak Drishti. Sthitaprajna—whose prajna is established; Samyak Drishti—whose seeing is established. The same thing.

‘आत्मा में लीन आत्मा ही सम्यक दृष्टि है। जो आत्मा को यथार्थ रूप से जानता है वही सम्यक ज्ञान है और उसमें स्थिर रहना ही सम्यक चारित्र्य है।’

“He who knows the Atman as it is—that is Right Knowledge; and abiding in that is Right Conduct.”

बड़ी अदभुत बात.! महावीर चरित्र यह नहीं कह रहे हैं जो तुम करते हो--उसमें चरित्र नहीं है। तुम जो हो.! साधारणतः हम सोचते हैं चरित्र का अर्थ है, जो हम करते हैं। अगर हमने क्रोध नहीं किया तो हम चरित्रवान हैं। अगर क्रोध किया तो हम चरित्रहीन हैं। अगर हमने कामवासना का संबंध बनाया तो हम चरित्रहीन हैं। अगर कोई कामवासना का संबंध न बनाया तो हम चरित्रवान हैं।

महावीर राजी न होंगे। महावीर कहेंगे, क्रोध किया या नहीं, यह सवाल नहीं--क्रोध है या नहीं? यह हो सकता है क्रोध किसी से भी न किया हो और क्रोध भीतर हो। तो भी वह कहते हैं, तुम सम्यक चारित्र्य को उपलब्ध न हुए।

Amazing! Mahavira does not call character what you do—character is not in doing; it is in being. Ordinarily we think character means: what we do. If we did not get angry, we are virtuous; if we did, we are without character. If we had sexual relations, we are characterless; if not, we are virtuous. Mahavira will not agree. He will say: whether you did anger or not is not the point—does anger exist or not? It may be that you never expressed anger to anyone, and yet anger is within—then you have not attained Samyak Charitra.

‘उसमें स्थित रहना ही सम्यक चारित्र्य है।’ आत्मा में स्थित रहना ही.! अपने में ऐसे खड़े हो जाना कि वहां से डांवाडोल न किए जा सको। वहां से तुम्हें कोई बाहर न ले जा सके--क्रोध या काम, कोई भी स्थिति ‘अप्पा अप्पम्मि रओ’--अपने में ही रमो! अपने में ही रम जाओ। अप्पा अप्पम्मि रओ। रमो अपने में! आपे में! कहीं और न जाओ! कहीं और न भटको!

“Abiding in the Atman—that alone is Right Conduct.” Remaining established in oneself—so established that no one can drag you out—neither anger nor sex—“appa appammi rao”—rejoice in yourself; abide in yourself. Do not go elsewhere—do not wander.

सम्माइट्ठी हवेइ फुडु जीवो।

सम्माइट्ठी हवेइ फुडु जीवो।

--और यही है सम्यक दृष्टि हो जाने का मार्ग!

Thus Right Vision dawns.

जाणइ तं सण्णाणं, चरदिह चारित्तमग्गु त्ति।

जाणइ तं सण्णाणं, चरदिह चारित्तमग्गु त्ति।

यही है जानना, यही है देखना, यही है दर्शन, यही है चारित्र्य!

This is knowing; this is seeing; this is vision; this is conduct.

अप्पा अप्पम्मि रओ!

‘अपने में रम जाओ।’

Appa appammi rao— “Rejoice in yourself.”

हमारे पास जो शब्द है ‘स्वास्थ्य’, वह यही अर्थ रखता है: ‘अप्पा अप्पम्मि रओ!’ स्वास्थ्य का अर्थ है: स्वयं में स्थित हो जाना। जब तुम बीमार होते हो तो तुम स्वयं में डांवाडोल हो जाते हो। सिर में दर्द है तो चेतना सिर के कारण डांवाडोल हो जाती है। पैर में कांटा लगा है तो कांटे के कारण चेतना डांवाडोल हो जाती है। जब तुम बिलकुल डांवाडोल नहीं होते--न सिर बुलाता, न पैर बुलाता, न पेट बुलाता--जब शरीर को तुम बिलकुल भूले रहते हो, ऐसा जैसा विदेह, है ही नहीं--तब तुम ‘स्वस्थ।’ यही तो आत्म-स्थिति की दशा है; जब तुम इतने अपने में लीन हो कि कोई गाली दे तो तुम बाहर नहीं आते। तुम वहीं अपने भीतर से सुन लेते हो, कोई परिणाम नहीं होता। तुम्हारी दशा में कोई भेद नहीं पड़ता। तुम वही रहते हो जैसा गाली देने के पहले थे; वैसे ही गाली देने के बाद रहते हो। गाली दी या न दी, बराबर। तुम पर कोई रेखा नहीं खिंचती, कोई खरोंच नहीं लगती। किसी ने सम्मान किया, तुम फूल नहीं जाते। तुम्हारे अहंकार का गुब्बारा बड़ा नहीं होने लगता। तुम वैसे ही रहते हो जैसे थे, कोई अंतर नहीं पड़ता।

Our word “svasthya”—health—means precisely this: “appa appammi rao.” Health means: being established in oneself. When you are ill, you are unseated from yourself—headache shifts consciousness to the head; a thorn in the foot shifts it to the foot. When there is no shaking—neither head calls, nor foot, nor belly—when you forget the body utterly, as if bodiless—then you are healthy. This is the very state of Self-establishment: so absorbed in yourself that even if someone insults, you do not come out. You hear from within; nothing happens to your state—you remain the same as before the insult; the same after. Whether insulted or not—it is the same. No line is drawn upon you, no scratch. If someone honors you, you do not puff up. The balloon of ego does not swell. You remain as you are—no difference.

रवींद्रनाथ को जब नोबल प्राइज मिली और वे वापस कलकत्ता लौटे, तो कलकत्ते में बड़ा संकट था। अनेक लोगों को बड़ी चोट लगी थी कि रवींद्रनाथ को नोबल प्राइज मिल गयी। तो बंगाली बड़े नाराज भी थे। एक संपादक अखबार का जूतों की माला लेकर पहुंच गया स्वागत करने के लिए। तो सोचा था उसने कि रवींद्रनाथ खिन्न होंगे, नाराज होंगे, लेकिन रवींद्रनाथ के ‘कवि’ में कुछ ‘ऋषि’ का अंग था। इसलिए उनकी गीताजंलि में उपनिषदों की झलक है। कुछ उड़ानें उन्होंने उस आकाश में भी भरी थीं जहां ऋषि ही प्रवेश करते हैं। वे सिर्फ सामान्य कवि नहीं थे। उस आदमी को जूतों की माला लिए देखकर वे उसके पास गये, क्योंकि वह भीड़ में पीछे खड़ा था। थोड़ा संकोच भी लग रहा था। दूसरे फूलमाला लाए थे, वह जूतों की माला लाया था। उसको संकोच में देखकर उनको थोड़ा अच्छा भी न लगा। वे फूलों की माला छोड़कर उसके पास गये, और कहा कि अब ले ही आये हो तो पहना दो। वह आदमी और लज्जा से भर गया। वह जूते की माला पटककर भाग खड़ा हुआ। तो रवींद्रनाथ ने उसमें से एक जोड़ी चुन ली अपने पहनने के लायक, पैर के लायक जो जोड़ी थी वह पहन ली और वे चल पड़े घर की तरफ। उन्होंने कहा कि ठीक किया, मेरे जूते रास्ते में खो भी गए थे! यह आदमी भी वक्त पर ले आया! और जूते की दुकान पर जाने की झंझट से बचा दिया! और माला लाया तो काफी जूते लाया था, तो दो उनके नाप के मिल भी गये।

When Rabindranath received the Nobel and returned to Calcutta, there was a crisis—many were hurt that he got it. A newspaper editor arrived with a garland of shoes to welcome him. He thought Rabindranath would be upset. But in Rabindranath’s “poet” there was a touch of the “rishi.” That is why the Upanishadic fragrance in his Gitanjali. He saw the man, shy in the crowd, with the garland. The poet left the flowers and went to him: “You have brought it—then put it on.” The man, full of shame, threw the garland and fled. Rabindranath picked a pair fitting his feet, put them on, and walked home. “Well done,” he said, “I had lost my shoes on the way; the man arrived in time—saved me a trip to the shoe-shop! He brought enough shoes—two fit me.”

जब तुम्हें बाहर का सम्मान और असम्मान कुछ अंतर न लाता हो, तुम्हारी मुस्कुराहट न तो जरा फीकी पड़ती हो, न जरा गहरी होती हो, तुम वैसे ही रह जाते हो जैसे तुम हो--स्वभाव में स्थिर! अप्पा अप्पम्मि रओ! तो तुम स्वस्थ! तो तुम आत्मज्ञान को उपलब्ध! तो यही है सम्यक दृष्टि हो जाना। और यही सम्यक चारित्र्य है--इसमें स्थिर होना ही!

When outer honor or dishonor makes no difference—when your smile neither pales nor deepens—you remain as you are—established in your nature—appa appammi rao—then you are healthy. Then you have attained Self-knowledge. That is Samyak Drishti; and abiding in it is Samyak Charitra.

तो चारित्र्य का अर्थ दूसरे से संबंध नहीं है। अगर चारित्र्य का अर्थ दूसरे से ही संबंध है तो हिमालय की किसी एकांत गुफा में बैठे हुए तुम चारित्र्यवान न हो सकोगे।

इसलिए ये दो शब्द एक जैसे हैं--चरित्र और चारित्र्य। इनका फर्क समझ लेना। चरित्र का अर्थ है: जिसका संबंध दूसरे से है। और चारित्र्य का अर्थ है: स्वयं में स्थित। तुमने गाली दी तो मैंने क्रोध किया--यह चरित्र। तुमने प्रशंसा की तो मैंने धन्यवाद दिया--यह चरित्र। तुमने गाली दी कि प्रशंसा की, मैंने कुछ भी न किया, मैं वैसा ही रहा जैसा था--यह चारित्र्य।

Character has to do with others; Charitra has to do with yourself. If Charitra depended on others, in a Himalayan cave you could not be virtuous. Therefore understand the difference between character and Charitra. Character is relation to the other: you abused me—I grew angry—character; you praised me—I thanked you—character. You abused or praised me—and I remained as I am—Charitra.

तो अगर तुम हिमालय की गुफा में बैठ जाओ तो चरित्र तो समाप्त हो जायेगा, क्योंकि चरित्र तो दूसरे के बिना हो ही नहीं सकता; लेकिन चारित्र्य.चारित्र्य प्रकट होगा। एकांत में भी प्रकट होगा, जैसा एकांत में फूल खिलता है! कोई नहीं निकलता पास से तो भी उसकी गंध हवाओं में फैलती है। रात सब सो गये होते हैं, तब भी तारा आकाश में चमकता रहता है। वह चारित्र्य है। उसका दूसरे से कुछ लेना-देना नहीं।

If you go to a Himalayan cave, character ends—for character cannot exist without the other—but Charitra shines forth—even in solitude—as a flower blooms even if no one passes by; its fragrance spreads into the winds. At night when all sleep, a star shines in the sky. That is Charitra—unrelated to others.

तुम बैठे हो अपने कमरे में, अकेले, और कोई आया, दरवाजे पर दस्तक दी--तुम तत्क्षण बदल जाते हो, कोट-टाई ठीक करके बैठ जाते हो। यह चरित्र!

तुम स्नानगृह में स्नान कर रहे हो। आईने के सामने मुंह भी बना-बिचका रहे हो। तत्क्षण तुम्हें खयाल होता है कि बच्चा तुम्हारा ताली के छेद में से देख रहा है। तुम समझ जाते हो कि यह बाप के लिए योग्य नहीं कि मुंह बिचकाए, बनाए, कि नाचे-कूदे, स्नानागृह में। यह चरित्र! यह दूसरे के देखते ही बदल जाता है।

You sit alone in your room. A knock—immediately you change—put on coat and tie—that’s character. You are in the bath, making faces in the mirror; you suddenly notice your child peeking through the keyhole—you understand this is not befitting a father—character! Changing when seen by others.

जिसका दूसरे से कोई संबंध नहीं, जिसका तुमसे ही बस संबंध है--वह है चारित्र्य।

That which has no relation to others—but only with you—that is Charitra.

अप्पा अप्पम्मि रओ।

Appa appammi rao.

‘आत्मा ही मेरा ज्ञान है। आत्मा ही दर्शन है। आत्मा ही चारित्र्य है। आत्मा ही प्रत्याख्यान है और आत्मा ही संयम और योग है। अर्थात ये सब आत्मरूप ही है।’

“My Atman is my Knowledge. My Atman is my Vision. My Atman is my Conduct. My Atman is my renunciation. My Atman is my restraint and yoga. Thus all these are Atman-form.”

आया हु महं नाणे!

‘ज्ञान, आत्मा ही मेरा ज्ञान है।’

आया हु महं नाणे— “My Atman is my knowledge.”

आया हु महं नाणे, आया में दंसणे चरित्ते य।

आया हु महं नाणे, आया में दंसणे चरित्ते य।

‘और दर्शन और चरित्र भी मेरी आत्मा.।’

“And my Atman is Vision and Conduct.”

आया पच्चक्खाणे, आया में संजमे जोगे।

आया पच्चक्खाणे, आया में संजमे जोगे।

‘और आत्मा ही प्रत्याख्यान। और आत्मा ही व्रत-नियम, आत्मा ही संयम और योग अर्थात ये सब आत्मरूप ही हैं।’

“And my Atman is renunciation; my Atman is vows, restraint and yoga—thus all are Atman-form.”

महावीर के लिए आत्मा शब्द परम है। और जिसने उसमें थिरता पाली, सब पा लिया।

For Mahavira the word Atman is supreme. He who finds his stillness there—has found all.

अगर तुमने त्याग किया दूसरों को दिखाने के लिए तो वह चरित्र हो गया, चारित्र्य नहीं। अगर तुमने त्याग किया भीतर के परम आनंद से, तो चारित्र्य। अगर तुम्हारा ज्ञान दूसरों से आया है तो वह ज्ञान नहीं। अगर तुम्हारा ज्ञान भीतर से आविर्भूत हुआ है तो ज्ञान। जो गीत तुमने दूसरों की नकल पर गुनगुनाया है, वह गीत नहीं। जो गीत सद्यःस्नात, अभी ताजा नहाया हुआ तुम्हारी अंतरात्मा से उठा है, अलौकिक, अद्वितीय, नितनूतन, यद्यपि सनातन--वही गीत! वही गीत वेद बन जाता है! वही गीत ऋचाएं! वही गीत उपनिषद बन जाते हैं।

If you renounce to show others, it is character, not Charitra. If you renounce out of inner bliss, Charitra. If your knowledge comes from others—it is not knowledge. If it arises fresh from within—it is knowledge. A song sung in imitation is not a song. A song that rises, fresh-bathed, from your inner being—unique, ever-new, though eternal—that is song. That becomes the Veda; those become the richas; those become the Upanishads.

महावीर का सारा जोर एक बात पर है कि तुम किसी तरह अपने घर लौट आओ। आपे में आ जाओ! अपने में आ जाओ! दूसरे में बहुत भटक लिए--दूसरे में होना ही संसार है। तो जो तुमने दूसरे के लिए किया, दूसरे को सोचकर किया, दूसरे की आशा-अपेक्षा में किया--वह सब संसार है। दूसरे से आशा-अपेक्षा छोड़ो! दूसरे से दृष्टि हटाओ। तुम वहीं लीन हो जाओ जो तुम हो। यही संयम, यही योग!

Mahavira’s whole emphasis is one: somehow return home. Come to yourself. Be in yourself. The “other” is the world. Whatever you did for the other, thinking of the other, hoping from the other—that is samsara. Drop hope and expectation from the other. Remove your gaze from the other. Immerse where you are. That is restraint, that is yoga.

इश्क भी हो हिजाब में हुस्न भी हो हिजाब में

या तो खुद आशकार हो, या मुझे आशकार कर।

If beauty be veiled and love be veiled— Either Thou be unveiled, or unveil me.

दो ही उपाय हैं। या तो हम परमात्मा से कहें: या तो खुद आशकार हो--या तो खुद को प्रकट कर; या मुझे आशकार कर--या मुझे प्रकट कर।

महावीर ने दूसरा ही रास्ता चुना है। वे कहते हैं, अपने को ही प्रकट करना है। प्रार्थना की उन्होंने गुंजाइश नहीं छोड़ी। उन्होंने इतना भी दूसरे पर भरोसा नहीं रखा है। परमात्मा भी दूसरा हो जायेगा, ‘पर’ हो जायेगा। तो परमात्मा भी संसार ही हो जायेगा। उतना भी दूसरे पर निर्भर नहीं रखना है। क्योंकि दूसरे पर निर्भरता तुम्हें कभी भी मोक्ष, कभी भी परम स्वतंत्रता में न ले जा सकेगी।

Two ways. Either we say to Paramatma: reveal Thyself—or unveil me. Mahavira chose the second. He says: reveal yourself. He left no room for prayer; he did not put even that much trust in the other—for even Paramatma would be the “other”—then even He would be samsara. Do not depend at all on the other; dependence cannot lead to moksha—to supreme freedom.

तेरी दुआ से कजा तो बदल नहीं सकती

मगर है इसमें ये मुमकिन कि तू बदल जाये।

Thy prayer cannot change my destiny— But one thing is possible: that you change.

यह बात बड़ी ठीक है। जब तुम प्रार्थना करते हो तो प्रार्थना से कोई तुम्हारी मौत नहीं रुक जायेगी, न प्रार्थना से कुछ और बदलेगा। लेकिन यही होता है कि प्रार्थना करने में तुम बदल जाते हो। जब तुम प्रार्थना करते हो तो तुम्हारी प्रार्थना से और कुछ भी नहीं बदलता, लेकिन प्रार्थना करने वाला बदल जाता है।

तो महावीर ने इस सार को बहुत गहराई से पकड़ा। उन्होंने कहा कि, तो फिर प्रार्थना की जरूरत क्या? जब बदलना ही स्वयं को है, तो फिर परोक्ष क्यों? फिर प्रत्यक्ष क्यों नहीं? जब असली सवाल मेरे भीतर ही घटना है, जब असली में भगवान भक्त के भीतर ही प्रकट होना है, तो फिर बाहर की तलाश बंद। फिर बाहर क्यों टटोलूं किसी पैरों को? फिर अपने घर लौट आऊं। फिर अपने में ही लीन हो जाऊं।

This is right. When you pray, your prayer does not change death or destiny; but the one who prays changes. Nothing else changes; the one who prays changes. Mahavira grasped this essence deeply. He said: then why pray? If the real change is to happen in me, why indirect? Why not direct? If God is to appear in the devotee’s own heart, why search outside? Why grope for someone else’s feet? Let me return home—let me be absorbed in myself.

अप्पा अप्पम्मि रओ!

Appa appammi rao!

और यह जो तुम्हारे भीतर की आत्मा की बात महावीर कर रहे हैं, यह तुम भूल भला गए हो, लेकिन बिलकुल भूल भी नहीं गए हो। थोड़ी पर्तें जम गई हैं धूल की, लेकिन पर्त के नीचे तुम्हारे प्राण अभी भी जीवंत हैं। जलधार अभी भी ताजी है। ऊपर-ऊपर काई छा गई है। तुम इसे भूल भी नहीं गए हो, क्योंकि कोई कैसे अपने को भूल जा सकता है? भूलने जैसी हालत है, लेकिन बिलकुल नहीं भूल गये हो। उसी में संभावना है। उसी में किरण है संभावना की। जरा-सा सहारा पकड़ लो तो तुम अपने को याद कर पाओगे।

And this Atman of which Mahavira speaks—you may have forgotten, but not altogether. Some layers of dust have gathered; beneath them your life is still alive—the stream still fresh. Algae covers the surface; beneath is flowing water. You have not utterly forgotten—for how can one forget oneself? It is only as if forgotten—but not totally. In that lies the possibility. A slight thread remains—hold it, and you will remember.

एक मुद्दत से तेरी याद भी आयी न हमें

और हम भूल गये हों तुझे ऐसा भी नहीं।

For a long age we did not even remember you— And yet to say we forgot you would not be right.

सदियां बीत गयी हों, मुद्दत बीत गयी है और तुमने अपनी याद भी न की हो! लेकिन भूल गये हो, ऐसा भी नहीं है। इस बात को ठीक से समझना। अगर बिलकुल भूल गये हो, तब तो याद का कोई उपाय नहीं। और अगर बिलकुल याद है तो याद की कोई जरूरत नहीं। दोनों के बीच में है स्थिति: भूली-भूली सी याद है। भूली-भूली सी याद, धुंधली-धुंधली सी याद! सूरज नहीं निकला है, भर-दुपहरी नहीं है, अंधेरी रात भी नहीं है--सुबह का हलका-हलका सा आलोक! सूरज ऊगने-उगने को है। कुहासा छाया है। हाथ को हाथ नहीं सूझता, फिर भी सूझ बिलकुल नहीं खो गयी है। वह जो थोड़ी-सी सूझ बची है, जो थोड़ी-सी याद बची है, उसी को ही निखारो, प्रगाढ़ करो। उसी के सहारे भीतर की यात्रा होगी। उसी को निखारने और प्रगाढ़ने का नाम ध्यान है, विवेक है।

Ages may have passed and you did not remember yourself—but to say you forgot is not true. Understand this rightly. If utterly forgotten, there is no way to remember. If fully remembered, there is no need to remember. Between the two is our state: a faint remembrance—dim—neither bright noon, nor dark night—early dawn’s faint glow. The sun is about to rise; there is mist; you cannot see your own hand, yet visibility is not wholly lost. Strengthen that little visibility. Upon that little remembrance, the inner journey will happen. To strengthen that faint remembrance is meditation, is viveka.

थोड़ा जागते चलो! जो थोड़ा-सा आसरा दिखायी पड़ रहा है, उसको पकड़ो, और उस दिशा में थोड़े बढ़ते चलो! थोड़ा साहस करो। वह भूली-भूली सी याद गहन होने लगेगी। भूल छंटती जायेगी, याद सघन होने लगेगी।

Walk a little wakefully. Hold onto the slight clue you can sense—and move in that direction. Be a little courageous. That faint remembrance will deepen; the fog will thin; remembrance will grow dense.

और जिस दिन भी कोई अपने घर लौट आता है, एक अनूठी घटना घटती है। इतने दुख, इतनी पीड़ाएं, इतनी शिकायत, इतने शिकवे, सब समाप्त हो जाते हैं। इतनी मांगें, इतनी वांछनाएं, इतनी आकांक्षाएं, इतनी तृष्णाएं, सब अचानक पूरी हो जाती हैं।

And the day one returns home, a unique event happens—so much suffering, pain, complaint—all dissolve. So many demands, wishes, cravings—all at once fulfilled.

सब न मिलने की बातें थीं जब आकर मिल गए

सारे शिकवे मिट गए, सारा गिला जाता रहा।

All my laments of not-getting were about You— When You arrived, every complaint vanished.

तब पता चलता है कि वह सब जो मांगें थीं, अनंत-अनंत, वह एक ही मांग के खंड थीं। अपने से मिलने की असली मांग थी। उसको नहीं पहचान पा रहे थे, तो वही मांग अनंत खंडों में बंट गई थी। वह जो पद को चाहा था, वह अपने ही भीतर आत्मपद को चाहा था। वह जो धन को चाहा था, वह अपने ही भीतर उस शाश्वत धन को चाहा था, जो मेरा स्वभाव है। वह जो यश और प्रतिष्ठा चाही थी, उस यश और प्रतिष्ठा में अपनी ही महिमा की तलाश थी--गलत रास्ते पर गलत दिशा में।

Then you understand: those countless demands were fragments of one single demand—the desire to meet oneself. Not recognizing it, the same demand split into a thousand shards. The post you sought was the inner Self-post; the wealth you sought was the eternal treasure which is your nature; the fame and prestige you sought—there you were searching your own glory—on a wrong path, in a wrong direction.

महावीर का सारा योग आत्म-स्थिति है। कृष्ण ने कहा है गीता में: समत्वं योग उच्चते!

समत्व को उपलब्ध हो जाना योग है। महावीर भी कहते हैं, सम्यक दृष्टि, समत्व। सम्यकत्व--समता को उपलब्ध हो जाना! डांवाडोल न रहे चित्त, सम हो जाये। यहां-वहां न जाये, थिर हो जाये। थिरता सधे! ज्योति ऐसी हो जाये जैसे किसी घर में हवा के झोंके न आते हों, और ज्योति अकंप जलती हो, कंपती न हो। समत्वं योग उच्चते! यही दशा योग की दशा है। और महावीर कहते हैं, यही दशा--आया हु महं नाणे--यही दशा ज्ञान। आया में दंसणे चरित्ते य। और यही दर्शन और यही चरित्र!

Mahavira’s whole yoga is Self-establishment. Krishna says in the Gita: samatvam yoga uchyate—equanimity is called yoga. Mahavira too says: Samyak Drishti—samatva—right balance. Samyaktva—arriving at evenness. The mind not wavering—becoming equanimous; not going here and there—becoming steady. Let steadiness be trained; let the flame be like a lamp in a windless house—unflickering. Samatvam yoga uchyate—this is the state of yoga. Mahavira says this very state—

 

आया हु महं नाणे— this is knowledge; आया में दंसणे चरित्ते य—this is vision and this is conduct.

आया पच्चक्खाणे, आया में संजमे जोगे।

‘और यही प्रत्याख्यान, व्रत, नियम, अनुशासन। और यही संयम और योग!’

आया पच्चक्खाणे, आया में संजमे जोगे— “And this is renunciation, vows, discipline—and this is restraint and yoga.”

महावीर ने जैसी महिमा का गुणगान आत्मा का किया है, किसी ने भी नहीं किया। महावीर ने सारे परमात्मा को आत्मा में उंड़ेल दिया है। महावीर ने मनुष्य को जैसी महिमा दी है और किसी ने भी नहीं दी।

No one has sung the glory of the Atman like Mahavira. He poured the whole of Paramatma into the Atman. No one has given man such majesty.

महावीर ने मनुष्य को सर्वोत्तम, सबसे ऊपर रखा है।

Mahavira placed man supreme, at the very summit.

और यह जो दुर्लभ क्षण तुम्हें मिला है मनुष्य होने का, इसे ऐसे ही मत गंवा देना। इसे ऐसे भूले-भूले ही मत गंवा देना। इसे दूसरों के द्वार खटखटाते-खटखटाते ही मत गंवा देना। बहुत मुश्किल से मिलता है यह क्षण और बहुत जल्दी खो जाता है। बड़ा दुर्लभ है यह फूल; सुबह खिलता है, सांझ मुर्झा जाता है। फिर हो सकता है सदियों-सदियों तक प्रतीक्षा करनी पड़े।

This rare moment you have received—of being human—do not waste it. Do not fritter it away in forgetfulness. Do not squander it by knocking at others’ doors. It is attained with great difficulty and is lost very easily. A rare flower—blooms at dawn, withers by dusk. Then perhaps ages upon ages may pass in waiting.

इसलिए मनुष्य होना महिमा ही नहीं है, बड़ा उत्तरदायित्व है। अस्तित्व ने तुम्हारे भीतर से कोई बहुत बड़ा कृत्य पूरा करना चाहा है। साथ दो! सहयोग दो!

Therefore to be human is not only glory—it is a great responsibility. Existence wants to fulfill some vast work through you. Cooperate! Collaborate!

अस्तित्व ने तुम्हारे भीतर से कोई बहुत बड़ी घटना को घटाने का आयोजन किया है। साथ दो! सहयोग दो! और जब तक तुम खिल न पाओगे, नियति तुम्हारी पूरी न होगी।

Existence intends to bring about a great happening through you. Cooperate! Collaborate! Until you bloom, your destiny will not be fulfilled.

तो समस्त ज्ञानी पुरुष कहते हैं तुम वापस भेज दिये जाओगे। यह जीवन और मरण का चक्र चलता रहेगा। इससे केवल वे ही बाहर निकल पाते हैं जो इस जीवन और मरण के चक्र में चलते हुए भी अपने भीतर के सारे विचारों के चक्र को रोक देते हैं; जो इस जीवन-मरण के चक्र में रहते हुए भी, साक्षी हो जाते हैं और एक गहन अर्थ में बाहर हो जाते हैं।

Hence the wise say you will be sent back. The wheel of birth and death goes on. Only those step out who—while moving in this wheel—stop the inner wheel of thoughts; who, while living in the cycle of birth and death, become witnesses—and in a deep sense, step out.

साक्षी होकर जो बाहर हो गया संसार के, उसको फिर दुबारा लौटने की कोई जरूरत न रहेगी। और जो दुबारा नहीं लौटता, उसने ही अपनी नियति को पूरा किया। उसके भीतर ही बीज फूल को उपलब्ध हुए।

He who stands as a witness—outside the world—need not return again. And one who does not return alone has fulfilled his destiny—the seed within him has reached the flower.

इस अवस्था को महावीर कहते हैं: परमात्म-अवस्था।

Mahavira calls this state: Paramatma-state.

तुम परमात्मा होने को हो। इससे कम पर राजी मत होना। इससे जो कम पर राजी हुआ वह नासमझ है। तुम कंकड़-पत्थरों से राजी मत हो जाना। हीरों की अनंत राशियां तुम्हारी प्रतीक्षा कर रही हैं।

You are meant to be Paramatma. Do not settle for less. He who settles for less is unwise. Do not be satisfied with pebbles and stones. Inexhaustible heaps of diamonds await you.

आज इतना ही।

Enough for today.