Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
नाणेण जाणई भावे--ज्ञान से मनुष्य जानता है।
दंसणेण य सद्दहे--दर्शन से श्रद्धा उत्पन्न होती है।
चरित्तेण निगिण्हाइ--चरित्र से निरोध होता है, निषेध होता है।
तवेण परिसुज्झई--और तप से मनुष्य विशुद्ध होता है।
Nāṇeṇa jāṇai bhāve—through jnana man comes to know. Daṃsaṇeṇa ya saddahe—through darshan, shraddha arises. Caritteṇa nigiṇhāi—through charitra there is restraint, renunciation of the inessential. Taveṇa parisujjhai—and through tapas man is purified.
ज्ञान से हम जानते हैं। लेकिन जानना काफी नहीं है। जानना बहुत ऊपर-ऊपर है। मात्र जान लेने से श्रद्धा पैदा नहीं होती। जब तक कि स्वयं दर्शन न हो जाये, जब तक कि खुद की आंखों से हम न देख लें--तब तक श्रद्धा नहीं होती।
Through knowledge we know. But knowing is not enough. Knowing remains on the surface. Mere knowing does not give birth to shraddha. Unless darshan happens—unless we ourselves see with our own eyes—shraddha does not arise.
महावीर ने देखा; हमने सुना। जो सुनकर जान लिया, उससे श्रद्धा पैदा नहीं होगी। कृष्ण ने कहा; हमने सुना। मान लिया सुनकर। उससे श्रद्धा पैदा नहीं होगी। और अगर तुमने श्रद्धा किसी भांति आरोपित कर ली तो तुम भटक जाओगे। क्योंकि झूठी श्रद्धा जीवन को रूपांतरित नहीं करती। वही लक्षण है झूठी श्रद्धा का, कि जीवन तो कहीं और जाता है, श्रद्धा कुछ और कहती है। श्रद्धा कहती है, त्याग; और जीवन धन को इकट्ठा करता चला जाता है। तो श्रद्धा झूठी है, मिथ्या है।
Mahavira saw; we heard. What we have come to “know” by hearing will not give birth to shraddha. Krishna spoke; we heard. We assented after hearing. That will not give birth to shraddha. And if you somehow impose a faith upon yourself, you will go astray. False shraddha does not transform life—this is its very mark: life goes one way, shraddha says something else. Shraddha says renounce; life keeps hoarding wealth. Then that shraddha is false, a sham.
जब जीवन और श्रद्धा साथ-साथ चलने लगे, जब जीवन श्रद्धा के पीछे छाया की भांति चलने लगे, तभी जानना की श्रद्धा सच्ची है।
When life and shraddha begin to walk together—when life follows behind shraddha like a shadow—only then is your knowing a true shraddha.
तो महावीर कहते हैं, श्रद्धा मौलिक है। श्रद्धा से जो ज्ञान आविर्भूत हो, वही ज्ञान है। और जब श्रद्धा से ज्ञान आविर्भूत होगा तो ज्ञान से चारित्र्य अपने आप निष्पन्न होता है।
So Mahavira says, shraddha is fundamental. The jnana that flowers from shraddha alone is real jnana. And when jnana arises out of shraddha, then charitra is born by itself.
जीवन का आधार ज्ञान पर मत रखना--दृष्टि पर, दर्शन पर रखना। अधिक लोगों ने जीवन के आधार ज्ञान पर रख लिए हैं। तर्क से, विचार से, बुद्धि से जो बात ठीक लगी है--सोचा, उसे स्वीकार कर लें। लेकिन जो तर्क से ठीक लगा है वह हृदय तक न जा सकेगा, क्योंकि तर्क की पहुंच हृदय तक नहीं। तर्क तो सिर्फ खोपड़ी की खुजलाहट है; बहुत ऊपर-ऊपर है। प्राणों को आंदोलित नहीं करता तर्क।
Do not found life upon knowledge—found it upon vision, upon darshan. Most people have founded their lives upon knowledge. What seems right by logic, by thought, by the intellect—they ponder and accept. But what seems right to logic will not reach the heart, because logic has no access to the heart. Logic is only a scratching of the skull; it is very superficial. Logic does not stir the life-breath.
तर्क के लिए कभी किसी ने प्राण दिये? तर्क के लिए कभी कोई शहीद हुआ? तुम जिसके लिए मर सको, वही तुम्हारी श्रद्धा है। तुम जिसके बिना जी न सको, वही तुम्हारी श्रद्धा है। तुम कहो जीयेंगे तो इसके साथ, इसके बिना तो मृत्यु हो जायेगी--वही श्रद्धा है। जो जीवन से भी बड़ी है, वही श्रद्धा है। जिसके लिए जीवन भी निछावर किया जा सकता है, वही श्रद्धा है।
Has anyone ever given his life for logic? Has anyone ever been a martyr for logic? That for which you could die—that alone is your shraddha. That without which you cannot live—that alone is your shraddha. You say, I will live only with this; without this, let death come—this is shraddha. That which is greater than life—this is shraddha. That for which even life can be laid down—this alone is shraddha.
तर्क के लिए तुमने कभी किसी को जीवन निछावर करते देखा? दो और दो चार होते हैं--इस सत्य का अगर कोई प्रतिपादन करता हो और तुम तलवार लेकर खड़े हो जाओ, तो क्या वह सत्य की रक्षा के लिए अपने जीवन को देना चाहेगा? मूढ़तापूर्ण मालूम पड़ेगा।
Have you seen anyone laying down his life for two and two making four? If someone were to advocate this truth and you stood up with a sword, would he give his life to defend it? It would seem foolish.
दो और दो चार होते हैं, इसके लिए मरने में कोई सार न मालूम होगा। वह कहेगा कि तुम्हारी मर्जी, दो और दो पांच कर लो कि दो और दो तीन कर लो; लेकिन दो और दो चार कोई ऐसी बात नहीं जिसके लिए मैं जीवन को गंवा दूं।
For two and two make four—dying for this seems to have no worth. He will say, as you please, make two and two five or two and two three; but two and two making four is not something for which I will lose my life.
प्रेम के लिए कोई जीवन को गंवा सकता है। इसलिए श्रद्धा प्रेम की भांति है। महावीर कहते हैं, श्रद्धा पर जीवन को खड़ा करना। महावीर की श्रद्धा को समझ लेना। उनका विशेष शब्द है: श्रद्धान। यह तुम जिसे साधारणतः श्रद्धा कहते हो उससे महावीर का कोई प्रयोजन नहीं है। लोग कहते हैं, हमारी तो ईश्वर में बड़ी श्रद्धा है। जिसे तुमने देखा नहीं, श्रद्धा होगी कैसे? श्रद्धा कान से नहीं होती, श्रद्धा आंख से होती है।
One can lose one’s life for love. Hence shraddha is like love. Mahavira says, found life upon shraddha. But understand Mahavira’s shraddha. His special word is: shraddhāna. This is not the same as what you ordinarily call “faith.” People say, we have great faith in God. That which you have not seen—how will there be shraddha? Shraddha does not come by the ear, shraddha comes by the eye.
इसलिए श्रद्धान का दूसरा नाम महावीर ‘दर्शन’ कहते हैं। श्रद्धान और दर्शन महावीर की भाषा में पर्यायवाची हैं; एक ही अर्थ रखते हैं, उनमें जरा भी फर्क नहीं है।
Therefore Mahavira calls shraddhāna by another name—darshan. Shraddhāna and darshan are synonyms in Mahavira’s language—one and the same in meaning, not even a shade of difference.
इसलिए तुम कहते हो, ईश्वर में हमारी श्रद्धा है। देखा? अनुभव किया? स्पर्श हुआ? जीये उसमें? तुम्हारा हृदय उसके साथ धड़का? तुम नाचे उसके साथ? कोई पहचान है? नहीं, तुम कहते हो मान्यता है। और लोग कहते हैं, बड़े बुजुर्ग कहते हैं, सनातन से चली आयी बात, परंपरा में है। लेकिन इससे श्रद्धा पैदा न होगी। यह तुम्हारा विश्वास है, श्रद्धा नहीं।
So you say, we have faith in God. Have you seen? Experienced? Touched? Lived in That? Has your heart beat with That? Have you danced with That? Any recognition? No—you say it is a belief. And people say the elders say so, it has come from eternity, it is in the tradition. But this will not produce shraddha. This is your belief, not shraddha.
विश्वास और श्रद्धा का भेद यही है। विश्वास उधार; श्रद्धा अपनी। श्रद्धा होती है निज की, विश्वास ऐसा है जैसे बाजार से खरीद लाए कागज या प्लास्टिक के फूल और घर को सजा लिया। श्रद्धा ऐसे है जैसे बीज बोया, वृक्ष को सम्हाला, पानी दिया, खाद दी--फिर एक दिन फूल आये और हवाएं सुगंध से भर गयीं।
This is the difference between belief and shraddha: belief is borrowed; shraddha is one’s own. Shraddha is intrinsic; belief is like buying paper or plastic flowers from the market to decorate your house. Shraddha is like sowing a seed, nursing the tree, watering it, manuring it—then one day flowers come and the winds are full of fragrance.
श्रद्धा के फूल तुम्हारे जीवन में लगते हैं--उधार और बासे नहीं; किसी और से नहीं; मांगे हुए नहीं।
The flowers of shraddha bloom in your own life—not borrowed, not stale; not from another; not begged.
विश्वास बड़ा सस्ता है। इतने सस्ते तुम सत्य को न पा सकोगे। सत्य जो सर्वोपरि है, उसे तुम विश्वास से न पा सकोगे। उधार कब किसने सत्य को जाना है!
Belief is cheap. Truth—being supreme—cannot be attained so cheaply. Who has ever known truth on loan?
उपनिषद कहते हैं: सत्यम् परं, परं सत्यम्; सत्य सर्वोत्कृष्ट है और जो सर्वोत्कृष्ट है वही सत्य है। सर्वोत्कृष्ट को इतने सस्ते कैसे पा सकोगे? अपने को दांव पर लगाना होगा। इसलिए मैं कहता हूं, दुकानदार सत्य तक नहीं पहुंचते; जुआरी पहुंचते हैं। क्योंकि सत्य की पहली शर्त यह है: अपने को गंवाओ तो मिलेगा; दांव पर लगाओ तो मिलेगा। यह बिलकुल जुए जैसा है। मिलेगा कि नहीं, यह पक्का नहीं है। तुम तो गंवा दोगे अपने को, तब मिलेगा। गंवाने के पहले कोई सुनिश्चित नहीं कर सकता कि मिलेगा ही।
The Upanishads say: satyam param, param satyam—the supreme is Truth and Truth is the supreme. How will you attain the supreme so cheaply? You will have to stake yourself. That is why I say: shopkeepers do not reach truth; gamblers do. For the first condition of truth is: lose yourself and you will find; wager yourself and you will find. It is exactly like gambling. Whether you will get it is not certain. You will have to lose yourself—only then it may be given. Before losing, no one can assure you that you will receive.
इसलिए दुकानदार, गणित, तर्क बिठाने वाले लोग विश्वास से राजी हो जाते हैं। विश्वास मरा हुआ है, लाश है।
Thus shopkeepers—those who calculate, who arrange logic and mathematics—are content with belief. Belief is dead, a corpse.
हां, महावीर को दिखायी पड़ा होगा। जो उन्होंने कहा वह उनकी श्रद्धा थी; जो तुमने सुना वह तुम्हारा विश्वास है।
Yes, Mahavira must have seen. What he said was his shraddha; what you heard became your belief.
इसलिए खयाल रखना, अगर मैं कुछ कह रहा हूं तो वह मेरी श्रद्धा है। और तुमने अगर सुनकर मान लिया तो तुम धोखे में पड़ गये। तुम्हारे लिए वह विश्वास होगा। चूंकि मेरे लिए श्रद्धा है, इसलिए तुम्हारे लिए श्रद्धा न हो जायेगी। जैसा मैंने देखा, तुम भी देखो।
Therefore beware: if I say something, it is my shraddha. And if you accept it upon hearing, you are deceived. For you it will be only belief. Because it is shraddha for me, it will not become shraddha for you. As I have seen, so must you see.
तो मैं तुम्हें श्रद्धा नहीं दे सकता; मैं तुम्हें सिर्फ कुछ इशारे दे सकता हूं, जिनसे तुम भी आंख खोलो और देखो। जब तुम देख लोगे तभी श्रद्धा होगी। फिर तुम्हारे देखे को कोई छीन न सकेगा। क्योंकि देखते ही हृदय में विराजमान हो जाता है।
I cannot give you shraddha; I can only give you a few hints, by which you too may open your eyes and see. Only when you see will shraddha be. And what you have seen—no one can snatch it away. For the very seeing installs it in the heart.
इसलिए महावीर ने श्रुतियों को, स्मृतियों को, सभी को इनकार कर दिया; वेद को इनकार कर दिया। यह शब्द विचारणीय है।
Therefore Mahavira denied the śrutis, the smritis—the Veda he denied. This is a word to be pondered.
हिंदू कहते हैं, वेद उपनिषद श्रुतियां हैं। सुना ऐसा हमने; ऐसा सदपुरुषों ने कहा; ऐसा जो जागे, उनका बोध है--श्रुति! फिर हमने उसे याद रखा; सदियों सदियों तक सम्हाला धरोहर की तरह--स्मृति! सभी शास्त्र पहले श्रुति बनते, फिर स्मृति बन जाते। महावीर ने कहा, न श्रुति न स्मृति--श्रद्धा।
Hindus say, the Vedas and Upanishads are śruti—we have heard so; the awakened ones have said so; this is the insight of those who have known—śruti! Then we remembered it; for centuries guarded it like a treasure—smriti! All shastras first become śruti, then smriti. Mahavira said: neither śruti nor smriti—shraddha!
शास्त्र को तुम्हें स्वयं ही निर्मित करना होगा। तुम्हारा शास्त्र तुम्हें जन्म देना होगा। ऐसे गोद लिए शास्त्र काम न पड़ेंगे।
You must fashion the scripture yourself. Your scripture must be born from you. Adopted scriptures will not be of use.
फर्क देखा! एक स्त्री मां बनती है--गोद लेकर मां बन जाती है। ऐेसा मां बनने का धोखा देती है। न तो गर्भ रहा, न गर्भ की पीड़ा सही, न नौ महीने के लंबे कष्ट भोगे, न वमन हुआ, न दर्द उठा, न मितली आयी, न बोझ सहा, फिर प्रसव की पीड़ा भी न सही, कि जैसे प्राण संकट में पड़े, कि बचेंगे कि न बचेंगे।.उस अज्ञात जीवन के लिए जो पेट में है अपने ज्ञात जीवन को दांव पर लगाया--उस अनजान के लिए जो अभी आया नहीं; कौन है, कैसा है, कुछ पता नहीं है; जो ज्ञात है, परिचित है, पहचाना है, उसको खतरे में डाला; अपने प्राण जोखिम में डाले।
See the difference! One woman becomes a mother by bearing a child—and another claims to be a mother by adopting. She deceives by becoming a mother without ever having carried a womb, endured the pain of pregnancy, borne nine months of long travail, the nausea, the weight; and then the pangs of delivery—as if life itself were in peril, whether one will live or not. For that unknown life hidden in the belly she placed her known life at stake—for the yet unseen one, who is he, what is he, no one knows; she risked what is familiar and known; she risked her life.
तो एक तो मां बनती है गर्भ को धारण करके। फिर होशियार लोग हैं। वे कहते हैं, ‘इतनी परेशानी में क्या पड़ना! बच्चे तो गोद भी लिए जा सकते हैं।’ गोद ले लो। लेकिन गोद लेने में और गर्भ लेने में बड़ा फर्क है। कामचलाऊ मां पैदा हो जायेगी, लेकिन असली मां पैदा न होगी। क्योंकि असली मां तो तभी पैदा होती है जब बच्चा पैदा होता है।
One becomes a mother by holding the womb. Then there are the clever ones who say, why so much trouble? Children can be adopted. Adopt. But between adopting and conceiving, there is a vast difference. A makeshift mother may be produced, but the real mother will not be born. The real mother is born with the child.
जब बच्चा पैदा होता है तो दो चीजों का जन्म होता है--बच्चे का और मां का। एक तरफ बच्चा पैदा होता है, दूसरी तरफ मां पैदा होती है। अभी कल तक जो एक साधारण स्त्री थी, अचानक मां बन जाती है! बच्चे को तुमने गोद में ले लिया तो बच्चा तो कभी पैदा नहीं हुआ; तुमसे तो पैदा नहीं हुआ। तो मां बनने का धोखा पैदा होता है।
When a child is born, two births occur—the child’s and the mother’s. On one side the child is born, on the other a mother is born. Till yesterday an ordinary woman—suddenly she becomes a mother! If you take the child into your arms, the child was never born—from you it wasn’t born. Then a deception of motherhood is produced.
विश्वास ऐसा ही है--गोद लिया हुआ सत्य। श्रद्धान, श्रद्धा ऐसे है--जन्म दिया हुआ सत्य। और कोई दूसरा तुम्हारे सत्य को कैसे जन्म दे सकेगा!
Belief is just that—an adopted truth. Shraddhāna, shraddha is a truth you have given birth to. And how can anyone else give birth to your truth!
बड़ी पुरानी कहानी है सोलोमन के जीवन में। दो स्त्रियां सोलोमन की अदालत में आयीं। वे दोनों दावा कर रही थीं एक ही बच्चे का कि वह उसकी मां है। बड़ी कठिनाई थी। कैसे तय किया जाये? सोलोमन ने कहा, ठीक है। एक-एक को पास बुलाया और कान में कहा कि सुन, तय करना तो मुश्किल हो रहा है। कोई गवाह नहीं, कोई चश्मदीद गवाह नहीं है। तो उचित यही है कि आधा-आधा बच्चा बांट देते हैं। तो जिसका बच्चा था वह तो चीख मारकर रो उठी। उसने कहा कि नहीं, ऐसा मत करना; फिर पूरा ही उसे दे दो। लेकिन जिसका बच्चा नहीं था, उसने कहा कि ठीक है, न्याययुक्त है, तर्कयुक्त है--आधा-आधा बांट दो। जो चीख उठी थी। और जिसने तर्क का सहारा न लिया था, हृदय का सहारा लिया था, उसने कहा कि नहीं-नहीं, फिर उसे ही दे दो; मेरा नहीं है, उसी का है।
There is an ancient story from the life of Solomon. Two women came to his court. Both claimed the same child as theirs. A great difficulty. How to decide? Solomon said, fine. He called each one near and whispered, listen, it is difficult to decide. There is no witness, no eyewitness. The only just way is to divide the child in two. The one whose child it was shrieked and cried, no, do not do that; then give the whole child to her. But the one whose child it was not said, right, it is just, logical—cut him in half. The one who cried out—who took refuge not in logic but in the heart—said, no, no, then give him whole to her; he is not mine, he is hers.
सोलोमन ने उसी को बेटा दे दिया। हृदय ने गवाही दे दी, किसका है!
Solomon gave the child to the one whose heart testified. The heart bore witness to whom he belonged.
यह तो कहानी पुरानी हो गयी।
That is an old tale.
एक मनोवैज्ञानिक का जीवन मैं पढ़ रहा था। उसने इस कहानी के बाबत चर्चा की है। और उसने लिखा है अगर आज अमरीका की किसी अदालत में यह मामला आये औैर जज तय न कर पाये, तो वह मनोवैज्ञानिक को बुलायेगा। क्योंकि अब तो अमरीका में मनोवैज्ञानिक से पूछा जाता है कि क्या करना, ये दोनों स्त्रियां दावा करती हैं, इनमें कौन झूठी है? और मनोवैज्ञानिक सोलोमन की तरकीब का उपयोग करें, तो जो स्त्री कहे, कि ‘लूंगी तो पूरा, नहीं तो पूरा दे दूंगी’, वह थोड़ा रुग्ण चित्त की मालूम पड़ेगी। जिद्दी! हठाग्रही! एकांतवादी! समझदार आदमी तो समझौतावादी होता है। बुद्धिमान तो सभी समझौतावादी होते हैं। वे कहते हैं, जहां पूरा न मिलता हो वहां आधा ले लो। तो मनोवैज्ञानिक उस स्त्री को--जो कहेगी कि ठीक है, मैं आधा लेने को राजी हूं--कहेगा स्वस्थ है, नार्मल है। और यह स्त्री तो आब्सैस्ड है, जो कहती है पूरा लूंगी, नहीं तो पूरा दे दूंगी, यह तो पागलपन से भरी है।
I was reading the life of a psychologist. He discusses this story and writes: if today such a case came before an American court and the judge could not decide, he would call a psychologist. For now in America they ask the psychologist: both women claim—who is lying? And if the psychologist employed Solomon’s device, the woman who said, “Either I take him whole or else give him whole away,” would appear somewhat pathological. Obstinate! Extreme! A sensible person is a compromiser. All intelligent men are compromisers. Where you cannot get the whole, take the half. So the psychologist would say: the woman ready to accept half is healthy, normal; and the one who says either whole or I renounce whole is obsessed, filled with madness.
तो उस मनोवैज्ञानिक ने कहा है, अगर आज यह घटना घटे तो अमरीका की अदालत बच्चा उसको दे देगी जो आधा लेने को राजी थी, क्योंकि वह पागल नहीं है। तर्कयुक्त है उसका उत्तर, विचारपूर्ण है। यह कौन-सी समझदारी है कि अगर पूरा न मिलता हो तो आधा भी छोड़ दो। जितना मिलता हो उतना तो ले लो! मध्यमार्ग चुनो। अति पर तो मत जाओ!
So that psychologist says: if this occurred today, the American court would give the child to the one who agreed to take half—because she is not insane. Her answer is reasonable, thoughtful. What kind of wisdom is it that if the whole is not possible one should even leave the half? Take what is available! Choose the middle path! Don’t go to extremes!
जो लोग बुद्धि से चलते हैं, वे होशियारी से चलते हैं। जो श्रद्धान से चलते हैं, वे दीवाने होते हैं। इसलिए तो बुद्धि के लिए प्रेम सदा अंधा मालूम होता है। बुद्धि कहती है, थोड़ा सोचो, समझो, विचारो, हिसाब बिठाओ।
Those who move by the intellect, move by cleverness. Those who move by shraddhāna are madmen of the heart. That is why to the intellect, love always appears blind. Intellect says, think a little, consider, calculate, balance the accounts.
महावीर कह रहे हैं कि ज्ञान से तो मनुष्य केवल जानता है। जानना यानी परिचय बाहर-बाहर। हृदय तक बिधती नहीं बात। श्रद्धा से, दर्शन से बिधती है हृदय तक--रोएं-रोएं में समा जाती है; श्वास-श्वास में प्रविष्ट हो जाती है। इसलिए तुम ज्ञान को पकड़कर मत बैठे रह जाना।.नाणेण जाणई भावे--ज्ञान से तो बस जानना मात्र होता है। ‘एक्वेंटेंस।’ ऐसा परिचय बन जाता है।
Mahavira is saying: through jnana man only knows. Knowing means acquaintance from the outside. It does not pierce to the heart. Through shraddha, through darshan, it pierces to the heart—pervades every pore; enters every breath. Therefore do not be content to clutch at knowledge. Nāṇeṇa jāṇai bhāve—through jnana there is only knowing, mere acquaintance.
जैसे तुमने हिमालय के संबंध में कुछ बातें भूगोल की किताब में पढ़ी हैं--क्या यह जानना वही है जो उसके लिए प्रकट होता है, जिसने हिमालय के दर्शन किए, जिसकी आंखों ने हिमालय की शीतलता को पीया, जिसकी आंखों ने हिमालय के सौंदर्य को अपने में प्रविष्ट होने दिया, जो हिमालय की घाटियों और शिखरों पर घूमा, जिसने हिमालय का स्पर्श किया? क्या यह जानना वही है जो भूगोल की किताब से मिल जाता है? भूगोल की किताब में तो कोरे कागजों पर स्याही के काले चिह्न हैं और कुछ भी नहीं। कहां वे स्वर्ण-शिखर! कहां वे बर्फ से ढंके हुए शीतल अछूते, कुंवारे लोक!
As when you have read a few things about the Himalayas in a geography book—is that the same knowing as that of one to whom the Himalayas have been revealed, whose eyes have drunk the coolness of the Himalayas, who has let their beauty enter his being, who has roamed the valleys and peaks, who has touched the Himalayas? Is this the same knowing that comes from a geography book? In the book there are only black marks of ink on blank paper, nothing more. Where are those golden peaks! Where those virgin realms covered with untouched snows!
आंखें--आंखें ही केवल सत्य को देख सकेंगी। कही-सुनी पर बहुत ध्यान मत देना। देखा-देखी बात! देखो तो ही कुछ बात हुई। लिखा-लिखी की है नहीं, देखा-देखी बात।
Eyes—only the eyes can see truth. Do not give much value to hearsay. Seeing is the thing! Only when you see does something happen. Not what is written, but what is seen.
नाणेण जाणई भावे, दंसणेण य सद्दहे।
‘दर्शन से ही श्रद्धा उत्पन्न होती है।’
Nāṇeṇa jāṇai bhāve, daṃsaṇeṇa ya saddahe. “Only through darshan does shraddha arise.”
श्रद्धा का अर्थ है, जुड़ गये तार तुम्हारे हृदय से; बात बुद्धि की न रही; बात केवल मत न रही, ‘ओपिनियन’ न रही। अब ऐसा नहीं कि ऐसा हम सोचते हैं--ऐसा है। श्रद्धा का अर्थ हुआ: ऐसा है। ऐसा नहीं कि हम सोचते हैं; ऐसा नहीं कि और लोग कहते हैं; ऐसा नहीं कि जाननेवालों ने कहा है; ऐसा नहीं कि हमने सुना है--ऐसा है।
Shraddha means: the wires have been connected to your heart; the matter is no longer of intellect; no longer a mere opinion. It is not, “We think so”—it is. Shraddha means: it is. Not that we think so; not that others say so; not that the knowers have said so; not that we have heard—no: it is.
विवेकानंद परमात्मा की खोज में भटकते थे। अनेक गुरुओं के पास गये। पूछा, ईश्वर है? विवेकानंद की निष्ठा और विवेकानंद की जलती हुई खोज! जिससे पूछते वह घबड़ा जाता। वे बलशाली व्यक्ति थे। वे ऐसे पूछते कि अगर उत्तर ठीक न मिला तो शायद चढ़ पड़ेंगे, शायद गर्दन दबा देंगे। रामकृष्ण के पास भी गये। औरों ने ईश्वर के बाबत चर्चा की थी। उसमें कई बड़े-बड़े लोग थे। उसमें रवींद्रनाथ के दादा थे; वे महर्षि समझे जाते थे। उनके पास भी विवेकानंद पहुंच गये थे। वे एक बजरे में रहते थे नाव में। आधी रात तैरकर नाव में चढ़ गए। पूरी नाव कंप गयी। वे ध्यान कर रहे थे अंदर। दरवाजा धक्का देकर तोड़ दिया। भीतर पहुंच गये पागल की तरह। आधी रात! पानी में सरोबोर! पूछा, ‘क्या बात है युवक! कैसे आये?’ तो विवेकानंद ने कहा, ‘ईश्वर है?’ तो उन्होंने कहा, ‘बैठो मैं तुम्हें समझाऊंगा।’ विवेकानंद ने कहा, ‘मैं समझने नहीं आया। मैं यह जानना चाहता हूं, ईश्वर है? ऐसा तुम्हें अनुभव हुआ है?’
Vivekananda wandered seeking the Paramatman. He went to many gurus. He asked, does God exist? Vivekananda’s intensity and burning search! Those he asked would become nervous. He was a powerful man. He would ask in such a way that if the answer were not right he might pounce, he might seize the neck. He went also to Ramakrishna. Others had discussed God with him; among them were big men—Tagore’s grandfather, a man considered a maharshi. Vivekananda had gone to him too. He lived on a barge on the river. At midnight Vivekananda swam to the boat. The whole boat shook. The old man was meditating inside. Breaking the door, Vivekananda rushed in, like a madman. Midnight! Soaked with water! “What is it, young man—how did you come?” He said, “Does God exist?” The old man said, “Sit, I will explain.” Vivekananda said, “I have not come to understand; I want to know: does God exist? Have you experienced Him?”
झिझके महर्षि! विवेकानंद छलांग लगाकर नदी में कूद गये। बुलाया कि ‘सुनो, आये.चले?’ विवेकानंद ने कहा, झिझक ने सब कह दिया। समझने मैं आया नहीं, जानने मैं आया नहीं। मैं तो यह पूछने आया हूं कि तुमने देखा है? मैं किसी ऐसे आदमी की तलाश में हूं, जिसका हाथ ईश्वर के हाथ में हो। शास्त्र तो मैं भी पढ़ लूंगा। शास्त्र ही समझना हो तो तुमसे क्या समझेंगे, खुद ही पढ़ लेंगे।
The maharshi hesitated. Vivekananda leapt back into the river. The old man called after him, “Listen—come back!” Vivekananda said, “Your hesitation said everything. I have not come to understand or to learn. I have come to ask whether you have seen. I seek a man whose hand is in God’s hand. If it were only scripture to be understood, why would I learn it from you—I can read myself.”
फिर रामकृष्ण के पास भी वही सवाल किया था, कि ईश्वर है? तो रामकृष्ण ने क्या उत्तर दिया? रामकृष्ण ने कहा, तुम्हें जानना है? विवेकानंद झिझके! ‘अभी जानना है कि थोड़ी देर रुकोगे?’ विवेकानंद ने कहा, मैंने सोचा नहीं। यह तो मैंने सोचा ही न था कि कोई इस तरह पूछेगा जैसे कि पास के कमरे में है ईश्वर, दरवाजा खोला कि दिखा देंगे!
Then he put the same question to Ramakrishna: does God exist? What did Ramakrishna answer? He said, “Do you want to know?” Vivekananda wavered—“Now? Or should I wait a little?” He had never thought anyone would ask as if God were in the next room—open the door and He will be shown!
रामकृष्ण ने कहा, उस कमरे से भी पास है। तुम्हारे भीतर है! मेरे भीतर है! तुम कहो तो मैं दिखा दूं। और तुमने अभी तैयारी न की हो तो सोचकर आ जाना।
Ramakrishna said, “Closer than the next room—He is within you! He is within me! Say the word and I will show you. And if you are not yet ready, think and come later.”
और इसके पहले कि विवेकानंद कुछ कहें--रामकृष्ण तो थोड़े पागल-से आदमी थे--उन्होंने विवेकानंद की छाती पर पैर लगा दिया। विवेकानंद धड़ाम से गिर पड़े। बेहोश हो गये। घंटेभर बाद जब होश में आये तो कंप रहे थे पत्ते की तरह तूफान में! रोने लगे। क्योंकि जो दिखाया, जो प्रतीति हुई उस घड़ी में, उसने सारा, सारा जीवन बदल दिया। फिर रामकृष्ण से बहुत भागने की कोशिश की, बहुत भागने की कोशिश की, सब उपाय किए--लेकिन भाग न सके। इस आदमी ने विवेकानंद की आंखें किसी तरफ खोल दीं।
And before Vivekananda could say anything—Ramakrishna was a slightly mad fellow—he placed his foot upon Vivekananda’s chest. Vivekananda fell with a crash—unconscious. An hour later, when he came to, he was trembling like a leaf in a storm. He began to weep. For what had been shown, what had been glimpsed in that instant, changed his whole life. Later he tried hard to escape from Ramakrishna, tried every device—but he could not escape. This man had opened his eyes to some other dimension.
अब यह सवाल ज्ञान का न रहा। इसको महावीर श्रद्धान कहते हैं। श्रद्धा हुई। यह गैर पढ़ा-लिखा आदमी रामकृष्ण, महर्षि देवेंद्रनाथ को हरा दिया। वे बड़े ज्ञानी थे, बड़े पंडित थे, ब्रह्म-समाज के जन्मदाताओं में एक थे। लेकिन श्रुति थी, स्मृति थी--श्रद्धान न था।
Now it was no longer a matter of knowledge. Mahavira calls this shraddhāna. Shraddha happened. This unlettered Ramakrishna defeated Maharshi Devendranath. He was learned, a great pundit, one of the founders of the Brahmo Samaj. But he had śruti and smriti—not shraddhāna.
महावीर कहते हैं, ज्ञान से जाना जाता है; दर्शन से श्रद्धा होती है। और जब श्रद्धा होती है तो चरित्र का जन्म होता है। क्योंकि जिस पर श्रद्धा ही नहीं है वह तुम्हारे चरित्र में कभी न उतर सकेगा। उतार लोगे तो पाखंड होगा। ऊपर-ऊपर होगा। किसी और को दिखाने को होगा। अंतर्तम में तुम विपरीत रहोगे, भिन्न रहोगे। बाहर के दरवाजे से एक, भीतर के दरवाजे से दूसरे रहोगे। कहोगे कुछ, करोगे कुछ। वह तुम्हारे चरित्र में न आ सकेगा। चरित्र में तो कोई बात तभी आती है जब श्रद्धा की भूमि में बीज पड़ता है।
Mahavira says: through jnana one knows; through darshan shraddha is. And when shraddha happens, charitra is born. For what there is no shraddha for can never descend into your character. If you impose it, it will be hypocrisy. It will be on the surface. To show others. Within, you will remain contrary, different. At the outer door one way, at the inner door another. You will say one thing, do another. It will never enter your character. Something enters the character only when the seed is planted in the soil of shraddha.
जीसस ने कहा है, किसान बीज फेंकता है। कुछ रास्ते पर पड़ जाते हैं, जहां पथरीली जगह है; कभी उगते नहीं। कुछ रास्ते के किनारे पड़ जाते हैं, जहां जमीन तो ठीक है, लेकिन लोग गुजरते हैं, पैरों में दब जाते हैं; उग भी आते हैं तो मर जाते हैं। कुछ उस भूमि में पड़ते हैं, गीली, कोमल--जहां पैदा भी होते हैं, सुरक्षित भी रह जाते हैं।
Jesus said: a farmer went out to sow. Some seeds fell on the path, on stony ground; they never sprouted. Some fell by the roadside, where the soil was fine but people passed and trampled them; even if they sprouted, they died. Some fell on moist, tender soil—there they were born and remained protected.
तो जब तक कोई ज्ञान तुम्हारी श्रद्धा न बन जाये, जब तक हृदय की भूमि में कोई बीज न पड़े, जब तक तुम्हारी दृष्टि में कोई बात सत्य की तरह अनुभव में न आ जाये--तब तक चारित्र्य का, चरित्र का, आचरण का कोई रूपांतरण नहीं होता। हां, तुम चेष्टा करके रूपांतरण कर सकते हो। बहुतों ने यही किया है।
So unless some knowledge becomes your shraddha, unless a seed falls into the soil of the heart, unless something is experienced as truth in your very vision—no transformation of character, of conduct, happens. Yes, you can attempt to transform by effort. Many have done so.
ज्ञान से सीधा चरित्र निर्मित किया जा सकता है--लेकिन वही चरित्र पाखंडी, हिपोक्रेट का चरित्र है। जो ज्ञान से सीधा चरित्र पर चला गया, वह अपने ऊपर एक तरह का आरोपण कर लेगा। वह सत्य बोलेगा, लेकिन झूठ से उसकी मुक्ति न होगी। झूठ भीतर-भीतर उबलेगा, सत्य ऊपर-ऊपर थोपेगा। वह अहिंसक हो जायेगा, लेकिन हिंसा भीतर दावानल की तरह जलती रहेगी। वह ब्रह्मचर्य का व्रत ले लेगा, लेकिन कामवासना रोएं-रोएं में मौजूद रहेगी। उसके व्रत ऊपर-ऊपर होंगे; जैसे वस्त्र हैं ऐसे होंगे; हड्डी, मांस, मज्जा न बनेंगे।
Character can be fabricated straight from knowledge—but that is the character of the hypocrite. If one moves directly from knowledge to character, he will impose upon himself. He will speak truth, but will not be freed from falsehood. Falsehood will boil within; he will plaster truth on top. He will become non-violent, but violence will burn within like a forest fire. He will take a vow of brahmacharya, but lust will be present in every pore. His vows will be outer, like garments; they will not become bone, flesh, marrow.
जब ज्ञान श्रद्धा के माध्यम से गुजरकर चरित्र तक पहुंचता है, तब सम्यक चारित्र्य पैदा होता है।
When knowledge passes through shraddha and then reaches character, then samyak charitra is born.
चरित्र से, जो व्यर्थ है उसका निरोध हो जाता है। चरित्र का इतना ही अर्थ है। महावीर के हिसाब से चरित्र का अर्थ है: व्यर्थ का निरोध। इसे खयाल में लेना, क्योंकि महावीर की नकारात्मक दृष्टि का बुनियादी हिस्सा है। महावीर यह नहीं कहते कि तुम्हें ब्रह्मचर्य आरोपित करना है। ब्रह्मचर्य तो आत्मा का स्वभाव है; आरोपित करना नहीं। आरोपित तो इसलिए करना पड़ता है कि श्रद्धा से कभी वासना का सत्य, वासना की व्यर्थता तुम्हें दिखायी नहीं पड़ी। सुना किसी को, ब्रह्मचर्य की बातें मधुर लगीं, तुम्हारे अनुभव से भी थोड़ी मेल खाती लगीं। जीवन के दुख से भी तुम ऊब गये हो, परेशान हो गये हो। तो लगा कि ठीक ही है, उचित ही है। ऐसा उचित मानकर तुमने ब्रह्मचर्य आरोपण करना शुरू किया। तो ब्रह्मचर्य को विधायक रूप से आरोपित करना होगा, पाजिटिव रूप से आरोपित करना होगा। तुम्हें चेष्टा करके ब्रह्मचारी बनना होगा।
Through character, the futile is restrained. This alone is the meaning of character for Mahavira. Character, according to him, is a cessation of the unnecessary. Keep this in mind, for it is basic to Mahavira’s negative vision. He does not say you must impose brahmacharya. Brahmacharya is the nature of the Atman; it is not to be imposed. Imposition is needed only because through shraddha the futility of lust has not yet been seen. You heard someone speaking about brahmacharya; it sounded sweet; it partially matched your experience; you are tired and harassed by the misery of life. You felt, this is right, proper. So considering it appropriate, you began to impose brahmacharya—positively, legislatively. You will strive to become celibate.
महावीर का कहना यह है, अगर तुम्हें दिखायी पड़ गया कि वासना व्यर्थ है तो ब्रह्मचर्य आरोपित नहीं करना पड़ता; वासना गिर जाती है, जो शेष रह जाता है वही ब्रह्मचर्य। इस भेद को खूब गहराई से समझ लेना।
Mahavira says: if it is seen that lust is futile, then brahmacharya need not be imposed; lust drops away, and what remains is brahmacharya. Understand this difference deeply.
असत्य गिरता है; सत्य तो--जो शेष रह जाता है, असत्य के गिर जाने पर जो शेष रह जाता है, तुम्हारा स्वभाव, वही सत्य है।
Untruth falls away; Truth—what remains when untruth is gone—your nature—this is truth.
इसलिए महावीर कहते हैं, चरित्र से सिर्फ निरोध होता है, नकार होता है, व्यर्थ छूट जाता है। सार्थक तो है ही भीतर, व्यर्थ से जुड़ गया है। सार्थक को लाना नहीं है। आयोजन करके, निमंत्रण देकर, अभ्यास करके लाना नहीं है--सिर्फ व्यर्थ को देख लेना है। व्यर्थ को व्यर्थ की तरह देख लेना पर्याप्त है। व्यर्थ व्यर्थ की तरह दिखा कि हाथ से छूटा, गिरा। फिर तुम उसे दुबारा न उठा सकोगे। और तुम जो उसके बिना रह जाओगे, वही सत्य है, वही स्वभाव है। वह तुम सदा से थे।
Hence Mahavira says, through charitra there is only negation, renunciation—the futile drops. The meaningful is already within—but it is entangled with the futile. You do not have to bring the meaningful from outside. No planning, inviting, practicing to bring it—simply see the futile as futile. To see the futile as futile is enough. Once seen as futile, it slips from the hand, falls. You will never pick it up again. And what remains without it—this is truth, this is your nature. This you have always been.
इसका अर्थ यह हुआ कि तुम ठीक तो हो ही, कुछ गलत से तुम्हारा संबंध जुड़ गया है। ठीक होना तो सदा से ही है; गलत से संबंध जुड़ गया है। गलत से संबंध छूट जाये, तुम ठीक तो थे ही। ऐसा नहीं है कि तुम गलत हो गए हो और तुम्हें ठीक होना है; ऐसा ही है कि सोने के ऊपर मिट्टी की तह बैठ गयी, धूल जम गयी, दर्पण के ऊपर धूल बैठ गयी--बस धूल को हटा देना है, पोंछ देना है; दर्पण तो दर्पण है ही। धूल के भीतर शुद्ध दर्पण मौजूद है। धूल ने दर्पण को खराब थोड़े ही किया है! धूल से दर्पण नष्ट थोड़े ही हुआ है! ढंक गया है--उघाड़ना है।
It means you are already right; only a wrong connection has been made. Rightness has always been; a wrong association has joined. If the wrong association drops, you are as you have always been—right. It is not that you have become wrong and must become right; it is only that on gold a layer of mud has settled, dust has gathered on the mirror—remove the dust, wipe it; the mirror is mirror. The pure mirror is present beneath the dust. Dust did not destroy the mirror! It covered it—uncover it.
इसलिए महावीर के लिए आत्मा एक आविष्कार है। सिर्फ उघाड़ना है। जैसे राख में अंगारा छिपा हो--फूंक मारी, राख गिर गयी, अंगारा रह गया। ऐसे ही दृष्टि की फूंक जब लग जाती है, राख झड़ जाती है; जो शेष रह जाता है, वही चरित्र है।
Therefore for Mahavira the soul is a discovery—only an uncovering. As an ember hides beneath ash—blow, the ash falls away, the ember remains. So when the breath of seeing is applied, the ash falls off; what remains is charitra.
‘चरित्र से निरोध होता है और तप से विशुद्धि होती है।’
“Through charitra there is cessation; through tapas there is purification.”
तप का मैंने तुम्हें कल अर्थ कहा, वह खयाल रखना। तप का अर्थ है: जो दुख आयें उन्हें चुपचाप, बिना ना-नुच किये, बिना अस्वीकार किए स्वीकार कर लेना।
Remember what I told you yesterday about tapas. Tapas means: whatever pains come, accept them silently—without complaint, without negation.
तप का भी अर्थ इतना ही है कि पिछले-पिछले जन्मों में, दूर की लंबी यात्रा में, हमने जो दुख के बीज बोए थे उनके फल पक गये हैं। उन्हें कौन भोगेगा? उन्हें भोगना ही होगा। तो जिसे भोगना ही है, उसे दुख से भोगना गलत है। जिसे भोगना ही है उसे सहज स्वभाव से, सरलता से, शांति से भोग लेना उचित है। क्योंकि अगर तुमने उसे दुख से भोगा तो तुमने फिर दुख के बीज बोये। तुमने प्रतिक्रिया की। तुम कहते रहे कि चाहता नहीं था, यह क्या हो रहा है? इनकार करते रहे। तो तुमने चाह की फिर प्रदर्शना की। तुम्हारी चाह भीतर बनी ही रही। तुम सुख चाहते थे और दुख मिल रहा है--तो तुम नाराज रहे, तुम क्रोधित रहे। दुख तो भोगना ही पड़ा। लेकिन ये क्रोध और नाराजगी के नये बीज बो लिये। इनका दुख फिर भोगना पड़ेगा।
Tapas also means this much: in past births, in the long journey behind, we sowed seeds of suffering and now their fruits have ripened. Who will bear them? They must be borne. If they must be borne, to bear them with suffering is wrong. That which must be borne—bear it simply, naturally, peacefully. Because if you bear it with suffering you sow fresh seeds of suffering. You react. You keep saying, I did not want this, what is happening? You go on denying. You again display desire. Within, your wanting persists. You wanted pleasure and pain is coming—so you are angry, resentful. Pain you must bear anyway. But now you have sown fresh seeds by anger and resentment. Their pain will have to be borne again.
महावीर कहते हैं, तुम चुपचाप, बिना कोई प्रतिक्रिया किये, दुख आये तो उसे भोग लो। जैसे दर्पण के सामने सुंदर व्यक्ति आ जाये कि कुरूप व्यक्ति आ जाये, दर्पण कोई इनकार नहीं करता, दोनों को झलका देता है। फिर दोनों चले जाते हैं, दर्पण खाली रह जाता है। तो महावीर कहते हैं, सुख आये तो पकड़ना मत, दुख आये तो धकाना मत। सुख आये तो समझना, किये हुए पुण्य-कर्मों का फल है। दुख आये तो समझना कि किये हुए पाप-कर्मों का फल है। निष्पक्ष, तटस्थ दर्पण की भांति खड़े रहना: दोनों आये हैं, दोनों चले जायेंगे। जो आता है वह जाने को ही आता है। जो आया है वह जाने के रास्ते पर ही है। सुबह हो गयी, सांझ हो जायेगी। सांझ हो गयी, सुबह हो जायेगी। सूरज ऊगा, सूर्यास्त होने लगा। इसलिए घबड़ाना मत। तुम सिर्फ चुपचाप खड़े रहना। तुम्हारी दृष्टि कोरी रहे, दर्पण की तरह रहे--बिना किसी पक्षपात के, बिना किसी विकल्प के। कोई धारणा मत बनाना। इस अवस्था का नाम तप है।
Mahavira says: silently, without any reaction, if pain comes, bear it. As before a mirror a beautiful person comes or an ugly person comes—the mirror refuses neither; it reflects both. Both depart, the mirror remains empty. So Mahavira says, if happiness comes, do not clutch; if pain comes, do not push away. If happiness comes, understand it as the fruit of past punya-karma; if pain comes, understand it as the fruit of past papa-karma. Stand neutral, like a mirror—without bias, without choice. Make no opinion. This state is named tapas.
तप से आदमी शुद्ध होता है। क्यों? क्योंकि तप से जो अतीत है, उससे छुटकारा हो जाता है। अतीत है अशुद्धि.अतीत से छुटकारा है विशुद्धि। अतीत से दबे रहना है अशुद्धि।
By tapas man is purified. Why? Because by tapas one is freed from the past. The past is the impurity. Freedom from the past is purity. To be weighted by the past is impurity.
कचरा, कूड़ा-कर्कट न-मालूम कितने जन्मों का छाती पर रखे हम बैठे हैं! यह है अशुद्धि। इससे छुटकारा पा जाना है शुद्धि। और जैसे ही कोई शुद्ध हुआ, वैसे ही महावीर कहते हैं: जो है, हमारा स्वरूप, स्वभाव, उसकी छवि उभरने लगती है; उसका रूप स्पष्ट होने लगता है। और एक से दूसरी चीज जुड़ी है। लेकिन शुरुआत श्रद्धा से।
We sit with heaps of trash, refuse of countless births piled upon the chest! This is impurity. To be free of it is purity. And as soon as one is pure, Mahavira says, what is—our original form, our nature—its image begins to emerge; its outline becomes clear. And one thing is linked to the other. But the beginning is shraddha.
दर्शन, ज्ञान, चरित्र--इनको महावीर ने मोक्ष का मार्ग कहा है। जीवन बड़ा संयुक्त है: बीज से पौधा, पौधे से वृक्ष, वृक्ष में फलों का लग जाना, फूलों का लग जाना।
Darshan, jnana, charitra—Mahavira has called these the path to moksha. Life is deeply organic: from seed to sprout, sprout to tree, and the tree bears fruit and flowers.
कहीं बीच से शुरू मत करना! प्रारंभ से ही प्रारंभ करना। बहुत लोग जल्दबाजी में होते हैं। वे सोचते हैं, ‘फूल तो बाजार में मिल जाते हैं। क्यों इतनी परेशानी उठानी? क्यों इतनी झंझट लेनी? जो सस्ते में मिल जाता है, वह सस्ते में ले लिया जाये।’
Do not begin from the middle! Begin at the beginning. Many are in a hurry. They think, “Flowers are available in the market. Why take so much trouble? Why so much hassle? What can be had cheap, let it be taken cheap.”
अभी पश्चिम में वैज्ञानिक कहते हैं, जल्दी ही टेस्ट-ट्यूब में बच्चे होने लगेंगे, ताकि स्त्रियों को इतनी झंझट न उठानी पड़े। यह होगा। यह बीस वर्षों के भीतर होगा। यह तुम्हारे सामने होगा। क्योंकि स्त्रियों को एक बार पता हो गया कि बच्चे टेस्ट-ट्यूब में पैदा हो सकते हैं, तो जैसे ही मां के पेट में गर्भाधारण होगा, उसके अंडे को निकालकर टेस्ट-ट्यूब में रख दिया जायेगा। फिर वैज्ञानिक उसकी फिक्र कर लेंगे अस्पताल में। यह मां को नौ महीने की उपद्रव, परेशानी, कठिनाई, पीड़ा यह सब बच जायेगी। यह सब तो बच जायेगी, लेकिन मां भी पैदा न होगी।
In the West scientists now say: soon babies will be born in test tubes, so that women need not go through such hassles. It will happen. Within twenty years it will happen—in your presence. Once women know that babies can be grown in test tubes, as soon as conception occurs in the womb the ovum will be removed and placed in a test tube. Then in the hospital scientists will take care. The mother will be spared nine months of disturbance, difficulty, pain. All that will be spared—but the mother too will not be born.
जरा सोचो! तुम्हारा बच्चा टेस्ट-ट्यूब में पैदा हुआ, तो वह तुम्हारा है या किसी दूसरे का है, क्या फर्क पड़ता है? टेस्ट-ट्यूब अगर बदल गयी हो भूल-चूक से क्लर्कों की, तो तुम्हें कभी पता भी न चलेगा कि तुम्हारा है या किसी और का है! भेद ही क्या है?
Just think! Your child is born in a test tube—whether he is “yours” or another’s, what difference does it make? If through some clerk’s error the test tubes are switched, you will never know whether the child is yours or someone else’s. What difference is there?
फिर गणित का ऐसे विस्तार होता है। फिर वैज्ञानिक कहते हैं कि जरूरी क्यों हो कि तुम्हारे ही वीर्याणु से तुम्हारा बच्चा पैदा हो। अच्छे वीर्याणु मिल सकते हैं। यह बात सच है। आदमी जब बीज बोता है, खेती करता है, फूल लगाता है, तो अच्छे से अच्छे बीज चुनता है। तुम अपना बच्चा पैदा करना चाहते हो, अच्छे से अच्छे बीज चुनो। तुमसे बेहतर बीज मिल सकते हैं। तो जल्दी ही, आज नहीं कल जैसे फूलों की दुकानों पर बीज पैकेट में मिलते हैं, वैसे आज नहीं कल वैज्ञानिक बच्चों के वीर्याणु पैकेटों में बेचने लगेंगे। उसकी पूरी योजनाएं तैयार हैं। इतना ही नहीं, जैसे फूल के पैकेट पर फूल की तस्वीर बनी होती है कि कैसा फूल होगा जब फूल होगा, बच्चे की तस्वीर भी बनी होगी कि कैसा बच्चा होगा। तो तुम चुनाव कर सकते हो: कैसी आंख चाहिए, कैसे बाल चाहिए, कैसा चेहरा चाहिए, कितनी ऊंचाई चाहिए, लड़का चाहिए, लड़की चाहिए, वैज्ञानिक, कवि--तुम क्या चाहते हो? लेकिन तब एक बात पक्की है: सब ठीक हो जायेगा; बच्चा तुम्हारा नहीं होगा। मां बनने से, पिता बनने से, तुम वंचित रह जाओगे।
Then the arithmetic expands. Scientists ask: why must your child be from your sperm at all? Better sperm are available. True. When a man sows seed, cultivates, grows flowers—he chooses the best seed. You want to produce a child—choose the best seed. Better seed than yours can be had. So soon—if not today then tomorrow—like seed packets in flower shops, scientists will sell sperm packets for babies. The plans are ready. Not only that, as the packet carries a picture of the flower that will grow, the child’s picture too will be on the packet—what kind of child will be born. You can choose: what eyes, what hair, what face, what height; boy or girl; scientist, poet—what do you want? But then one thing is certain: everything will be “perfect”—but the child will not be yours. You will be deprived of becoming a mother or a father.
यह होने वाला है, क्योंकि आदमी तकलीफों से बहुत डरने लगा है। तो जहां-जहां सुविधा मिले, सब स्वीकार कर लेता है। अगर सुविधा के कारण जीवन भी गंवा दे तो भी हर्ज नहीं, लेकिन सुविधा चाहिए।
This is coming, because man has become terribly afraid of difficulties. Wherever convenience is available, he accepts it all—even if convenience costs him life itself—it does not matter, convenience is needed.
तप का अर्थ है: जीवन संघर्षों से गुजरता है, तूफान भी आते हैं, कठिनाइयां भी हैं--उनको स्वीकार करना। उनको शांत भाव से स्वीकार कर लेना, तो तुम्हारे जीवन में धीरे-धीरे शुद्धि निखरेगी। आत्मा प्रगाढ़ होगी। तुम केंद्रित बनोगे, आत्मवान बनोगे। और एक से दूसरी चीज जुड़ी है। श्रद्धा से शुरू करना। हृदय से शुरू करना। क्योंकि वहीं तुम्हारे प्राणों का प्राण छिपा है। वही तुम्हारा मंदिर है। और फिर ज्ञान अपने आप चला आता है।
Tapas means: life passes through struggle, storms arrive, difficulties are there—accept them. Accept them in a calm spirit, and then by and by purity will shine forth. The soul will deepen. You will become centered, self-possessed. And one thing links to another. Begin with shraddha. Begin with the heart. For there breath of your breath is hidden. That is your temple. And then knowledge comes of itself.
आया ही था खयाल कि आंखें छलक पड़ीं
आंसू किसी की याद से कितने करीब थे।
A thought had only arisen and the eyes brimmed— How close those tears were to the memory of Someone.
आया ही था खयाल की आंखें छलक पड़ीं! खयाल ही उठता है, याद ही आती है कि आंखों में आंसू भर जाते हैं।
आंसू किसी की याद से कितने करीब थे! जैसे याद के करीब आंसू हैं और हृदय में किसी की याद उठी तो आंखें डबडबा आती हैं--ऐसा ही, जहां दर्शन घटा, वहां ज्ञान घटता है। बहुत करीब है ज्ञान दर्शन के। और जहां ज्ञान घटा, वहां चारित्र्य घटना शुरू हो जाता है। अगर एक ही बात सध जाये--दर्शन--तो सब सध जाता है।
A mere thought arises; a remembrance comes—and the eyes fill with tears. How close the tears are to someone’s memory! As tears are close to remembrance and when a memory stirs in the heart the eyes moisten—so, where darshan happens, jnana happens. Jnana is very close to darshan. And where jnana happens, charitra begins to happen. If one thing be attained—darshan—everything is attained.
महावीर ने तीन की बातें कहीं, ताकि तुम्हें पूरा विश्लेषण साफ हो जाये; अन्यथा दर्शन कहने से भी काम चल जाता। जब तुम्हें दिखायी पड़ जाता है कि दरवाजा कहां है, तो फिर तुम दीवाल से नहीं निकलते। और जब तुम्हें दिखायी पड़ जाता है कि आग हाथ को जला देती है, अनुभव में आ जाता है, तो फिर तुम हाथ आग में नहीं डालते। आग की तो बात दूर, आग की तस्वीर भी रखी हो तो तुम जरा बचकर चलते हो।
Mahavira spoke of three so that the whole analysis is clear; otherwise even saying darshan would suffice. Once you see where the door is, you do not walk through the wall. And once it is experienced that fire burns the hand, you do not put your hand into fire again. Fire is one thing—even its picture makes you cautious.
मैंने सुना है, मुल्ला नसरुद्दीन पहली दफा समुद्र की यात्रा पर गया। इसके पहले कभी समुद्र की यात्रा न की थी, जहाज में बैठा न था। बस के अलावा और किसी वाहन में बैठा ही न था। जहाज में थोड़ी देर बैठा। उठा, कैप्टन के कमरे में जाकर बोला, ‘पेट्रोल-वेट्रोल तो भर लिया है?’ तो उसने कहा, ‘सब भर लिया है, तुम फिक्र न करो। बैठो अपनी जगह पर!’ थोड़ी देर बैठा रहा, फिर उठकर पहुंचा, और कहा, ‘सुनो जी! इंजिन-विंजिन तो ठीक है?’ कैप्टन थोड़ा झल्लाया। उसने कहा कि सब ठीक है, आप अपनी जगह पर बैठिये! लेकिन वह फिर थोड़ी देर बाद आया। उसे देखकर ही वह कैप्टन थोड़ा परेशान होने लगा। उसने कहा कि ‘फिर आ गए! अब क्या मामला है?’ तो मुल्ला ने कहा, ‘और सब तो ठीक-ठाक है? और कोई गड़बड़ तो नहीं है?’ उस कैप्टन ने कहा कि इससे तुम्हें मतलब क्या है? मुल्ला ने कहा, ‘मतलब? फिर बीच में मत कहना, जब रुक जाये कि उतरकर धक्के लगाओ!’
I have heard, Mulla Nasruddin went on a sea voyage for the first time. He had never traveled by sea, never sat in a ship—only in a bus. He sat in the ship a while, then went to the captain’s cabin and asked, “Have you filled up the petrol?” The captain said, “Everything is filled, do not worry, sit in your place.” After a while he came again, “Listen! The engine—is it alright?” The captain got a little irritated. “Everything is fine, please sit!” But he came again. Seeing him approach, the captain grew anxious: “Again! Now what?” Mulla said, “Everything else okay? No trouble?” The captain said, “What is it to you?” Mulla: “What is it to me? Don’t later say, when we stop, ‘Get down and push!’”
बस में बैठने के आदी! आदमी दूध से जल जाये तो छाछ भी फूंक-फूंककर पीने लगता है। तुम्हें दिखायी पड़े, आग जलाती है, अनुभव में आ जाये.।
Habituated to buses! One scalded by milk blows even upon buttermilk. If you have seen that fire burns, if it has entered experience—
तो तुमने खयाल किया है! अगर कहीं थियेटर में बैठे हो और लोग इतना ही चिल्ला दें, ‘आग!’ कि भगदड़ मच जाती है। किसी को आग दिखायी नहीं पड़ रही है, किसी ने हो सकता है मजाक ही की हो; लेकिन लोग इतना ही चिल्ला दें, ‘आग!’ कि भगदड़ मच जाती है। फिर तुम लाख समझाओ कि रुको, कोई सुनने वाला नहीं है। आग शब्द भी घबड़ा देता है। जीवंत अनुभव का इतना परिणाम है!
Consider: you are sitting in a theater; if people simply shout “Fire!” panic ensues. No one sees the fire; perhaps someone is joking—but the moment the shout “Fire!” rings out, a stampede begins. Then try as you may to calm people, nobody listens. Even the word “fire” terrifies. So deep is the impact of living experience!
तो अगर वासना जला दे तो वासना की तो बात दूर, वासना शब्द भी तुम हाथ में न ले सकोगे। अगर कामवासना ने तुम्हारे जीवन को दग्ध किया और घाव बना दिये तो कामवासना की तो दूर, कामवासना की जहां चर्चा भी होती है वहां तुम न बैठ सकोगे। कोई अर्थ न रहा। व्यर्थ के लिए कौन बैठता है! और व्यर्थ की ही बात नहीं, जले जीवन के दुखद अनुभव हुए, घाव बने--कौन घावों को मांगने जाता है!
So if lust burns you—then not only lust, even the very word “lust” you will not take upon your lips. If lust has scorched your life and left wounds—then not only lust itself; where there is talk of lust, you will not sit. There is no meaning—who sits for the futile! And not only futile—if painful, if it has given bitter wounds—who goes to implore more wounds!
लेकिन तुम सुनते हो ब्रह्मचर्य की चर्चा, लोभ पैदा होता है। वासना की आग अभी दिखाई नहीं पड़ी और ब्रह्मचर्य की चर्चा से लोभ जगने लगता है--इससे अड़चन खड़ी होती है। इससे जीवन में एक भ्रांति आती है।
But you listen to discourses on brahmacharya and greed is aroused. The fire of lust has not yet been seen, and talk of brahmacharya arouses greed—this creates obstruction. It brings a confusion into life.
महावीर कहते हैं, शुरू करना दर्शन से। दर्शन, ज्ञान, चरित्र--यह सम्यक सरणि है। और जीवन को अगर ठीक से पहचानना हो तो जीवन को प्रतिपल जागकर देखते रहना। उसके अतिरिक्त कोई उपाय नहीं है। जो भी है--अगर क्रोध हो रहा है तो क्रोध को जागकर देखना--वही दर्शन बनेगा। करुणा का शास्त्र मत पढ़ना, क्रोध को गौर से देखना: उसी से करुणा किसी दिन पैदा होगी।
Mahavira says: begin with darshan. Darshan, jnana, charitra—this is the right sequence. And if you want to truly know life, keep watching it moment to moment in wakefulness. There is no other method. Whatever is—if anger is arising, watch anger—with wakefulness. That will become darshan. Do not read scriptures on compassion; look closely at anger—it is from that that one day compassion is born.
मैं हकीकत-आश्ना हूं हस्तिए-मोहूम का
देखता हूं गौर से फूलों को मुरझाने के बाद।
I am intimate with the reality of this phantom-elephant of delusion— I look closely at the flower after it has withered.
ऐसे गौर से देखने से कुछ लाभ न होगा। जब फूल मुर्झा गए, फिर देखने से कुछ सार नहीं।
Such close looking is of no use. When the flower has withered, seeing is worthless.
बुढ़ापे में लोग कामवासना के संबंध में विचार शुरू करते हैं। जब फूल मुर्झा गए, जब जीवन में ऊर्जा खो गयी, जब थक गये, जब जीवन जवाब देने लगा, जब जिंदगी खुद ही उन्हें छोड़ने लगी और रद्दी के ढेर पर फेंकने लगी--तब वे त्यागने की बात सोचते हैं।
In old age people begin thinking about lust. When the flowers have faded, when energy is gone, when one is tired, when life begins to fail, when life itself starts discarding and throwing one upon the junk-heap—then one thinks of renunciation.
इसलिए महावीर ने एक बहुत अनूठा सूत्र भारत को दिया--और वह था: जब तुम जवान हो, जब जीवन की ऊर्जा भरी-पूरी है, तभी अगर तुम जीवन के दुख को देख लो और उससे छूट जाओ, भरी जवानी में त्याग का फल लग जाये, तो बड़ा शुभ है। क्योंकि तब ऊर्जा है। तो जिस ऊर्जा से तुम संसार की तरफ जाते थे, वही ऊर्जा तुम्हें मोक्ष की तरफ ले जाने का साधन बन जायेगी। ऊर्जा तो वही है। लेकिन जब ऊर्जा जा चुकी, थक गये, हाथ-पैर कमजोर पड़ गये, उठते नहीं बनता, बैठते नहीं बनता--तब तुम त्याग का सोचने लगे! यह त्याग न हुआ, यह तो अपने को धोखा देना हुआ। जिंदगी खुद ही तुम्हें त्यागे दे रही है। अब तुम्हारे त्याग का कोई अर्थ नहीं है। यह तो ऐसे ही हुआ कि जब दांत टूट गये तब तुमने बहुत-सी चीजें खाने का त्याग कर दिया। अब तुम उन्हें खा ही नहीं सकते।
Hence Mahavira gave India a most unique formula: when you are young, brimming with energy, if you can see the sorrow of life and be done with it—if the fruit of renunciation ripens in full youth—that is most auspicious. Because then there is energy. The energy with which you would have moved toward the world becomes the means to move toward moksha. It is the same energy. But when energy has gone, when limbs are weak, when you cannot rise, cannot sit—then you begin to think of renunciation! That is not renunciation; it is self-deception. Life itself is renouncing you. Your renunciation has no value. It is like giving up certain foods after the teeth have fallen—now you cannot chew them.
ध्यान रखना, जो बीत रहा है अभी, आज, यहां, उसके प्रति जागना! दर्शन की क्षमता को वहां सजग करना। जैसे-जैसे दर्शन जागता जायेगा--क्रोध में, काम में, लोभ में, मोह में--वैसे-वैसे तुम पाओगे मोह, काम, क्रोध, लोभ गिरने लगे, और एक नयी ऊर्जा का भीतर आविर्भाव हुआ। क्योंकि जो ऊर्जा क्रोध में लगी है वही मुक्त होकर करुणा बन जाती है। दर्शन के माध्यम से क्रोध करुणा बन जाता है। और काम की यात्रा राम की यात्रा बन जाती है।
Beware—be awake to what is happening right now, today, here! Awaken the capacity for darshan there. As darshan awakens—in anger, in lust, in greed, in attachment—you will find attachment, lust, anger, greed falling; and within, a new energy is born. For the energy that was invested in anger, once freed, becomes compassion. Through the medium of darshan, anger becomes compassion. And the journey of kama becomes the journey to Rama.
‘सम्यक दर्शन के बिना ज्ञान नहीं।’
नांदसणिस्स नाणं।
‘ज्ञान के बिना चारित्र्य नहीं।’
नाणेण विणा न हुंति चरणगुणा।
‘चरित्रगुण के बिना मोक्ष नहीं।’
अगुणिस्स नत्यि मोक्खो
“Without samyak darshan, jnana is not.” Nānda-saṇissa nāṇaṃ. “Without jnana, there is no charitra.” Nāṇeṇa viṇā na honti caraṇa-guṇā. “Without the qualities of charitra, there is no moksha.” Aguṇissa natthi mokkho. “And without moksha, where is bliss, where is nirvana?” Natthi amokkhassa nivvāṇaṃ.
‘और मोक्ष के बिना आनंद कहां, निर्वाण कहां।’
नत्थि अमोक्खस्स निव्वाणं।
बड़े सीधे-सरल, लेकिन बड़े वैज्ञानिक सूत्र हैं!
Simple, straightforward—and utterly scientific sutras!
‘दर्शन के बिना ज्ञान नहीं।’
इसलिए और कैसा भी ज्ञान तुमने इकट्ठा किया हो, उसे ज्ञान मत समझना। और कितना ही ज्ञान तुम्हारे पास हो, उसे तुम अज्ञान का आभूषण ही समझना; उससे अज्ञान ही सज गया है, संवर गया है, ज्ञान पैदा नहीं हुआ। उससे अज्ञान ढंक गया है, ज्ञान पैदा नहीं हुआ।
“Without darshan, there is no jnana.” Therefore, whatever knowledge you have collected—do not mistake it for jnana. However much you have amassed—take it as an ornament upon ignorance; it has decorated ignorance; jnana has not been born. It has covered ignorance; it has not created knowing.
‘ज्ञान के बिना चरित्र नहीं।’
दर्शन, ज्ञान, चरित्र। और ज्ञान की परीक्षा यही है कि वह तुम्हारे आचरण में उतर आये।
“Without jnana, there is no charitra.” Darshan, jnana, charitra—and the test of jnana is that it descends into conduct.
मैंने सुना है, प्रसिद्ध शहीद चंद्रशेखर आजाद को तीन ही गालियां आती थीं। और जब वह बहुत क्रोध में भी आ जाते तो उन्हीं तीन गालियों को बार-बार दोहराने लगते। गधा, नालायक, उल्लू के पट्ठे--बस तीन ही गालियां आती थीं। किसी मित्र ने कहा कि अगर तुम्हें गालियां देने में ऐसा रस आता है और क्रोध के वक्त गालियां कम पड़ जाती हैं तो और क्यों नहीं सीख लेते? कोई गालियों की कमी है?.कि गधा, नालायक, उल्लू के पट्ठे; फिर गधा, नालायक, उल्लू के पट्ठे--बार-बार वही दोहराने लगते हो, अच्छा भी नहीं मालूम होता! जैसे टूटा हुआ रिकार्ड दोहराने लगता है।
I have heard: the famous martyr Chandrashekhar Azad knew only three abuses. Even in great anger he would repeat those three again and again: donkey, worthless, son of an owl. A friend said, if you enjoy abusing so much and your abuses run short in anger, why not learn more? There is no shortage of abuses—but you keep repeating the same three like a broken record; it doesn’t even sound good!
तो चंद्रशेखर आजाद ने कहा, ‘चौथी गाली की जरूरत नहीं है।’ कोट के खीसे से पिस्तौल निकाली और कहा, ‘गाली, फिर गोली। तीन गाली काफी हैं। फिर इसके बाद गोली।’ कहा कि मैं इस सूत्र को मानकर चलता हूं कि विचार आचरण में लाने चाहिए। तो गाली तो केवल विचार है, गोली आचरण है।
Azad said, “There is no need of a fourth. Abuses—and then bullets.” He took a pistol from his coat pocket: “Abuse, then bullet. Three abuses are enough—after that, bullet.” He said, I live by this formula: thoughts must be brought into action. Abuse is only thought; the bullet is action.
मगर मजा यह है कि अगर गाली है तो गोली अपने आप आ जायेगी। गाली कब तक देते रहोगे? अगर क्रोध है तो हिंसा पैदा होगी। उससे बच न सकोगे। क्योंकि जिसको हम विचार में सम्हालते हैं, वह आज नहीं कल आचरण में झलक जाता है। क्योंकि आचरण कुछ भी नहीं है--निरंतर विचार, पर्त-पर्त विचार का ही जम जाना है। विचार ही तो वस्तुएं बन जाते हैं। जो तुमने सोचा है, कल वही तुम्हारा आचरण बन जायेगा। जो तुम्हारा आज विचार है वह कल आचरण होगा। और जो आज तुम्हारा आचरण है वह कल तुम्हारा विचार था।
But the strange thing is: if there is abuse, the bullet will come by itself. How long will you go on abusing? If there is anger, violence will arise; you cannot save yourself. What we harbor in thoughts today, tomorrow it shows in action. For action is nothing but the condensation of thoughts layer upon layer. Thoughts become things. What you think today becomes your conduct tomorrow. Your conduct today was your thought yesterday.
विचार और आचरण एक ही यात्रा के हिस्से हैं। विचार पहला कदम है; आचरण अंतिम। अगर कोई विचार आचरण न बनता हो तो इस बात का एक ही अर्थ होता है कि वह विचार तुम्हारा नहीं है। इसलिए कैसे आचरण बने?
Thought and conduct are parts of one journey. Thought is the first step; conduct is the last. If some thought never becomes conduct, it only means it is not your thought. Then how can it become conduct?
चिकित्सकों से पूछो! अगर तुम्हारे शरीर में खून की कमी हो जाये तो हर किसी का खून तुम्हारे काम न पड़ेगा। तुम्हारा ही टाइप चाहिए। मतलब हुआ कि तुम्हारा खून ही तुम्हारा शरीर स्वीकार करता है; और किसी तरह का खून स्वीकार नहीं करता। अगर तुम्हारे चेहरे पर प्लास्टिक सर्जन कुछ ऑपरेशन करे और चमड़ी बदलनी हो तो तुम्हारे ही पैर या जांघ की चमड़ी निकालकर लगानी पड़ती है। क्योंकि दूसरी किसी की चमड़ी तुम्हारा शरीर स्वीकार नहीं करता।
Ask physicians! If there is a shortage of blood in your body, anyone’s blood will not do; your own type is needed. Your body accepts only your type of blood; no other. If a plastic surgeon changes some skin on your face, he must graft skin from your own thigh or leg—your body will not accept someone else’s skin.
जो शरीर के संबंध में सही है वह आत्मा के संबंध में और भी ज्यादा सही है। तुम्हारा ही हो अनुभव तो ही तुम्हारी आत्मा स्वीकार करती है, अन्यथा नहीं स्वीकार करती। तुम्हारे ही प्राणों में पगा हो तो ही तुम्हारी आत्मा उसे अपने भीतर लेती है, अन्यथा बाहर फेंक देती है। जैसे हर किसी के खून को तुम्हारे भीतर नहीं डाला जा सकता और जैसे हर किसी की चमड़ी तुम्हारे पैर पर या तुम्हारे चेहरे पर नहीं चिपकायी जा सकती--शरीर तो बाहर है, आत्मा तो बहुत गहरे है, तुम्हारा आखिरी, आत्यंतिक अस्तित्व है। वहां तो केवल तुम ही तुम हो। तुम्हारा ही जो है, वही वहां पाएगा जगह; शेष सब अस्वीकृत हो जाता है।
What is true of the body is even truer of the soul. Only what is your own experience is accepted by your soul; otherwise it is rejected. Only what has been forged in your life-breaths will be received; otherwise it is thrown out. As not every blood can be infused into you, and not every skin can be grafted upon you—the body is outward; the soul is far deeper, your ultimate being. There only you are you. Only what is your own can find place there; all else is rejected.
इसलिए महावीर कहते हैं, सम्यक दर्शन के बिना ज्ञान नहीं। ज्ञान के बिना चारित्र्य नहीं। चारित्र्य के बिना मोक्ष नहीं।
Therefore Mahavira says: without samyak darshan there is no jnana; without jnana, no charitra; without charitra, no moksha.
और जो अभी चरित्र में शुद्ध नहीं हुआ, उसकी मुक्ति कहां! क्योंकि मोक्ष तो जो गलत है उससे छूट जाने का नाम है, बंधन के टूट जाने का नाम है।
And if one is not yet purified in character, where is his liberation? For moksha is the very name for being freed from the false, the breaking of bondage.
और मोक्ष के बिना निर्वाण कहां, आनंद कहां?
And without moksha, where is nirvana, where is bliss?
तो तुम अगर दुखी हो तो आकस्मिक नहीं। तुम दुखी रहोगे ही, क्योंकि आनंद तक जाने की तुम यात्रा नहीं कर रहे हो। और अगर कभी तुम उत्सुक भी होते हो तो तुम जल्दबाजी में हो, अधैर्य है बहुत। तो तुम सोचते हो, दो-चार कदम एक साथ उठ जायें कि दो-चार सीढ़ियां एक साथ छलांग लग जायें, कि जल्दी कुछ हो जाये। कुछ हैं जो ज्ञान से शुरू करते हैं। कुछ, जो और भी ज्यादा जल्दबाजी में हैं, वे चरित्र से शुरू कर देते हैं। जब भी तुम्हें खयाल उठता है, तुम सोचने लगते हो चरित्र को कैसे बदलें! तुम आखिरी बात पहले लाना चाहते हो? तुम भ्रांति में पड़ रहे हो। तुम सिर के बल खड़े हो जाओगे।
So if you are unhappy, it is not accidental. You will remain unhappy, because you are not traveling toward bliss. And even when you do become eager, you are in a hurry, impatient. You want to take two or four steps at once; to leap two or four stairs at a time—let something happen quickly. Some begin with knowledge. Others, even more impatient, begin with character. Whenever the thought arises, you begin thinking how to change character. You want the last thing to come first. You are falling into confusion. You will stand on your head.
इसलिए मैं कहता हूं, जैन मुनि सौ में निन्यानबे सिर के बल खड़े हैं। उन्होंने चरित्र से शुरुआत कर दी। और महावीर के बड़े सीधे-साफ सूत्र हैं। इनको समझने के लिए कोई बहुत बुद्धिमत्ता नहीं चाहिए। इनमें उलझाव कुछ भी नहीं है। महावीर की उलझाने की आदत नहीं है; चीजों को बिलकुल साफ-साफ रख देने की आदत है। अब इससे ज्यादा साफ सूत्र क्या होगा: ‘दर्शन के बिना ज्ञान नहीं! ज्ञान के बिना चरित्र नहीं। चरित्र के बिना मोक्ष नहीं।’
That is why I say: ninety-nine out of a hundred Jain monks are standing on their heads. They have begun with character. But Mahavira’s sutras are so clear, so simple—no great cleverness is needed to understand them. No entanglement at all. Mahavira does not confuse; he sets things simply and clearly. What could be clearer than this: without darshan, no jnana; without jnana, no charitra; without charitra, no moksha.
लेकिन जैन मुनि क्या कर रहा है? वह चरित्र को साध रहा है। वह कहता है, जब चरित्र शुद्ध होगा तो ज्ञान शुद्ध होगा। जब ज्ञान शुद्ध होगा तो दर्शन शुद्ध होगा। उसने सारी प्रक्रिया उलटी कर ली है। वह सिर के बल खड़ा हो गया है। इसलिए न तो दर्शन उत्पन्न होता, न ज्ञान उत्पन्न होता, न चरित्र उत्पन्न होता। सब बासा है। सब उधार है। सब मुर्दा और लाश की भांति है। कोई उत्सव नहीं है सत्य का। कोई परमात्मा की जीवंत अनुभूति नहीं है।
But what is the Jain monk doing? He is cultivating character. He says: when character is purified, jnana will be purified; when jnana is purified, darshan will be purified. He has reversed the whole process. He is standing on his head. Therefore neither darshan arises, nor jnana, nor charitra. Everything is stale. Everything is borrowed. Everything is dead, like a corpse. There is no festival of truth. No living experience of the Divine.
‘क्रिया-विहीन ज्ञान व्यर्थ है।’ हयं नाणं कियाहीणं। ‘और अज्ञानियों की क्रिया भी व्यर्थ है।’
“Kriyā-vihina jnana is futile.” Hayaṃ nāṇaṃ kiyāhiṇaṃ. “And the action of the ignorant is futile.”
ये सूत्र बड़े बहुमूल्य हैं!
These sutras are precious!
हया अण्णाणओ किया।
‘क्रियाविहीन ज्ञान व्यर्थ है।’ अगर ऐसा कोई ज्ञान तुम्हारे पास है जो जीवन में आचरित नहीं हो रहा है, अपने आप जीवन में उतर नहीं रहा है तो व्यर्थ है, गलत है। और अगर तुम अज्ञानी हो और क्रिया में लग गये हो, चरित्र बनाने में लग गये हो, तो वह भी व्यर्थ है।
Hayā aṇñāṇao kiyā—“The ignorant man’s action is useless.”
If you carry knowledge that does not come into life, into living action, it is futile, wrong. And if you are ignorant and begin to toil in action, to fabricate character—that too is futile.
क्रियाहीन ज्ञान तो व्यर्थ है; क्योंकि जानते तुम हो, लेकिन जीवन में काम में नहीं लाते हो। यह तो ऐसे ही है कि भोजन रखा है और तुम भूखे बैठे हो। यह भोजन व्यर्थ है। हो या न हो, बराबर है। यह सर्दी पड़ रही है, कंबल सामने रखे बैठे हो, ओढ़ते नहीं हो--कि धूप निकली है, तुम सर्दी में कंप रहे हो, जाकर धूप में नहीं बैठ जाते हो कि थोड़ा धूप का आनंद ले लो और शरीर को गरमा लो। यह ज्ञान तो व्यर्थ है जो आचरण में न उतर आये। इस भोजन का क्या करोगे?
Knowledge without action is futile; for you know, but do not bring it into life. It is as if food is laid out and you sit hungry. The food is useless—there or not, it is the same. It is cold, but blankets lie in front of you and you do not wrap them; or the sun has risen, you shiver in the cold and you do not go sit in the sun to enjoy its warmth. Such knowledge is futile if it does not descend into action. What will you do with this food?
जीसस के जीवन में उल्लेख है कि जीसस ने चमत्कार किया औैर पत्थरों को रोटी बना दिया। एक ईसाई मेरे पास आया था। वह कहने लगा, आप इसमें मानते हैं या नहीं? मैंने कहा, मैं मानता हूं क्योंकि इससे भी बड़ा चमत्कार दूसरे लोग कर रहे हैं। उन्होंने रोटियों को पत्थर बना दिया है! तो यह कोई बड़ी बात नहीं कि ईसा ने अगर पत्थर को रोटी बना दिया; यह तो मैं रोज देख रहा हूं कि करोड़ों-करोड़ों लोगों ने रोटी को पत्थर बना दिया है। चमत्कार तो वही है।
The life of Jesus mentions that he performed a miracle and turned stones into bread. A Christian once asked me, do you believe this? I said, I do—because others perform an even greater miracle: they have turned bread into stone! So it is no great matter if Jesus turned stone into bread; I see daily that millions have turned bread into stone. That is the real miracle.
ज्ञान रखा है, किसी काम नहीं आता! तुमने ज्ञान का कभी उपयोग किया है? तुम कर ही नहीं सकते उपयोग, क्योंकि वह दर्शन से पैदा नहीं हुआ है। वह तुम्हारा है ही नहीं। भीतर गहरे मन में तुम जानते ही हो कि वह ठीक नहीं है। ऊपर-ऊपर से कहे जाते हो, ठीक है। लोकोपचार, समाज, परंपरा!
You keep knowledge which is of no use! Have you ever used your knowledge? You cannot—because it did not arise from darshan. It is not yours. In the depths of the mind you know it is not right. Outwardly you go on saying, it is right—social convention, society, tradition!
तुम्हारा ज्ञान एक शिष्टाचार मात्र है। लेकिन भीतर तुम्हें उस पर भरोसा नहीं है। जिस पर भरोसा नहीं उसे तुम कैसे जीवन में उतारोगे? जिस भोजन पर तुम्हें भरोसा नहीं है, उसे तुम कैसे करोगे? उसे तुम कैसे पचाओगे? उसे तुम क्यों चबाओगे? ऊपर से तुम कहते हो, भोजन है; भीतर तो तुम्हें दिखायी पड़ता है पत्थर, मिट्टी है। इसलिए ज्ञान पड़ा रह जाता है।
Your knowledge is mere etiquette. But within you do not trust it. And what you do not trust—how will you bring it into life? The food you do not trust—how will you eat it, digest it? Above you call it food; within you see it as stone, as mud. Thus knowledge remains lying unused.
‘क्रियाविहीन ज्ञान व्यर्थ है और अज्ञानियों की क्रिया भी व्यर्थ है।’ और अगर अज्ञानी चरित्रवान होने की कोशिश में लग जाये तो वह भी व्यर्थ है; क्योंकि वह कितना ही आरोपित कर ले चरित्र, वह कभी उसके प्राणों का स्पंदन नहीं बनेगा। वह उसके जीवन का गीत न होगा। वह बस ऊपर-ऊपर होगा। जरा खरोंच दो--और असली मवाद बाहर निकल आएगा।
“Kriyā-vihina jnana is futile, and the action of the ignorant is also futile.” If an ignorant man tries to be virtuous, it is useless; however much he imposes character, it will never become the pulsation of his being. It will not become the song of his life. It will remain on the surface. Scratch a little—and the real pus will ooze out.
तो तुम तथाकथित चरित्रवानों को खरोंचना मत, अन्यथा चमड़ी से भी कम गहरा उनका चरित्र है। बिना खरोंचा रहे तो सब ठीक चल जाता है। जरा-सी खरोंच--और कठिनाई हो जाती है। इसलिए तो तुम्हारे चरित्रवान जीवन को छोड़कर भाग जाते हैं, क्योंकि जीवन में लगती हैं खरोंचें।
Therefore do not scratch your so-called virtuous men—or else their virtue lies less than skin-deep. If not scratched, everything goes well. Give a little scratch—and trouble begins. That is why your virtuous run away from life—because life brings scratches.
रवींद्रनाथ से किसी ने पूछा, ‘आपने शांतिनिकेतन बोलपुर में क्यों बनाया?’ तो उन्होंने कहा, ‘क्या ढोलपुर में बनाऊं? यहां कम से कम बोल तो सकते हैं। बोलपुर!’ और मैं तुमसे कहता हूं, जब तक तुम ढोलपुर में न बोल सको, तक तक तुम्हारे बोलपुर में बोलने का कोई मतलब नहीं है। शांति तो वहां घनीभूत होनी चाहिए जहां चारों तरफ अशांति है। ढोलपुर!
Someone asked Rabindranath, “Why did you build Shantiniketan in Bolpur?” He said, “Should I have built it in Dholpur? Here at least we can speak—Bolpur!” And I say to you, unless you can speak even in Dholpur, there is no meaning in your speaking in Bolpur. Peace must be dense where there is tumult all around. Dholpur!
बीच बाजार में अगर तुम मुक्त न हो सको तो तुम्हारी मुक्ति दो कौड़ी की है। अगर हिमालय की चोटियों पर बैठकर तुम मुक्त हो जाओ तो उस मुक्ति का कोई मूल्य नहीं है। क्योंकि उतरते ही पहाड़ से नीचे तुम पाओगे, वह मुक्ति पहाड़ पर ही छूट गयी। बाजार में खरोंचें लगेंगी।
If you cannot be free in the marketplace, your freedom is worth two pennies. If you become free on Himalayan peaks, that freedom has no value. For as soon as you descend you will find that freedom is left on the mountain. In the market scratches will be given.
तुम अपने मुनियों को थोड़ा बाजार में लाओ! वहां पता चल जायेगा, क्योंकि वहां चारों तरफ धक्कम-धुक्की है।
Bring your monks a little into the market! They will be known there, for there is jostling from all sides.
मैंने सुना है, एक संन्यासी तीस वर्ष तक हिमालय में रहा। उसकी ख्याति दूर-दूर तक फैल गई। लोग उसकी पहाड़ी गुफा तक आने लगे, उसके चरण छूने। आखिर कुंभ का मेला भरा था, तो लोगों ने कहा, ‘महाराज! अब तो नीचे उतरो।’ तो उसको भी अब तो भरोसा आ गया था। तीस साल! एक दफा क्रोध नहीं हुआ। एक दफा नाराज नहीं हुआ। एक दफा कोई विकृति नहीं उठी। उसने कहा, आता हूं। वह आया। अब कुंभ का मेला! वहां कौन किसकी फिक्र करता है! धक्कम-धुक्की! वह नीचे उतरा तो धक्कम-धुक्की होने लगी। एक आदमी का पैर उसके पैर पर पड़ गया। वह भूल ही गया तीस साल का हिमालय का वास, शांति, ध्यान! झपटकर उसकी गर्दन पकड़ ली और कहा, ‘तूने समझा क्या है? किसके ऊपर पैर रख रहा है? होश से चल!’ लेकिन तभी उसे खयाल आया, अरे! तीस साल मिट्टी हो गये!
I have heard: a sannyasin lived thirty years in the Himalayas. His fame spread far and wide. People began to come to his cave, to touch his feet. Finally, at Kumbha Mela, people said, “Maharaj, now come down.” He too had gained confidence—thirty years! Not once did anger arise. Not once resentment. Not once any distortion. He said, I will come. He came. Now Kumbha Mela! Who cares for whom! Pushing and shoving! As he descended, someone stepped on his foot. He forgot the thirty years of Himalayan dwelling, of peace and meditation. He leapt, seized the man’s neck: “What do you think! On whom are you placing your foot? Walk with awareness!” Then he realized—ah! thirty years turned to dust!
पर हिमालय में तुम बैठे थे, एकांत में, न किसी का पैर पैर पर पड़ता था, न मौके थे, न अवसर थे। खरोंच जरा-सी लग जाये, मुश्किल में पड़ जाओगे।
But you had been sitting in solitude; no one’s foot came upon yours; there were no opportunities. A small scratch—and you are in difficulty.
साधु अगर सम्यक चरित्र को उपलब्ध हो तो भगोड़ा नहीं होगा। भगोड़े होने की कोई जरूरत नहीं है। उसके होने में साधुता होगी। उसने कुछ छोड़ा नहीं है; जो गलत था वह छूट गया है। और उसने कुछ थोपा नहीं है; जो ठीक था वह प्रकट हुआ है। उसका चरित्र उसकी आंतरिक आत्मा का ही प्रतिबिंब होगा। उसके जीवन में तुम विरोध न पाओगे। उसके भीतर कोई दोहरी पर्तें नहीं हैं। उसके व्यक्तित्व में तुम डबल-माइंड न पाओगे। ऐसा नहीं है कि वह कुछ भीतर है और कुछ होने की चेष्टा कर रहा है। वह जो भीतर है, वैसा ही बाहर प्रकट हो रहा है। इसलिए महावीर नग्न खड़े हुए।
The sadhu, if he attains to samyak charitra, will not be a fugitive. There is no need to escape. In his being there will be saintliness. He has not “left” anything—the wrong has left him. And he has not imposed anything—the right has revealed itself. His character will be a reflection of his inner soul. You will not find contradiction in his life. No double layers within. Not that he is something inside and striving to be something else outside. What he is within, so he appears without. Therefore Mahavira stood naked.
नग्न खड़े होना बड़ा प्रतीकात्मक है, कि जैसा मैं भीतर हूं वैसा बाहर। कपड़े भी क्यों पहनूं? मैं वैसा क्यों दिखलाऊं जैसा कि मैं नहीं हूं?
Standing naked is deeply symbolic: as I am within, so without. Why wear even clothes? Why appear as I am not?
तुमने देखा! कपड़े के पीछे सिर्फ शरीर को ढांकने की ही आकांक्षा थोड़े ही है। अगर सिर्फ शरीर को ढांकने की आकांक्षा हो तो ठीक। कपड़े के पीछे शरीर को वैसा दिखाने की आकांक्षा है जैसा वह नहीं है। तो महावीर का नग्न खड़े हो जाना कपड़ों का विरोध नहीं है; लेकिन तुम्हारी गहरी आकांक्षा का विरोध है।
You have seen: behind clothing there is not only the desire to cover the body. If it were only to cover, fine. But behind clothing is the desire to show the body other than it is. Mahavira’s nakedness is not a protest against garments; it is a protest against your deep urge to appear other than you are.
देखा स्त्रियां या पुरुष! पुरुष कोट बनवाते हैं तो कंधों पर रुई भरवा लेते हैं, क्योंकि छाती उभरी हुई दिखायी पड़े। रुई सही; मगर कौन देख रहा है भीतर आकर! बाहर से चलते तो छाती उभरी दिखायी पड़ती है।
Observe men and women: men have padding put on their shoulders so the chest looks broad. Cotton—who comes inside to see! From outside the chest looks prominent.
स्त्रियां स्तनों को हजार तरह से उभारकर दिखलाने की कोशिश में लगी रहती हैं। न मालूम कितने तरह के इंतजाम कर रखे हैं। जैसा नहीं है वैसा दिखाने की चेष्टा चल रही है।
Women contrive in a thousand ways to enhance their breasts. If not present, make arrangements. The effort is to appear as one is not.
महावीर नग्न खड़े हुए--सिर्फ इस अर्थ में। यह प्रतीकात्मक है कि जैसा हूं, ठीक हूं। अब इसको अन्यथा दिखाने की क्या जरूरत; अन्यथा दिखाने से अन्यथा हो तो न जाऊंगा। किसको धोखा देना है और क्या सार है?
Mahavira stood naked—in this sense. It is symbolic: as I am, I am. Why show otherwise? Showing otherwise will not make me otherwise. Whom to deceive—and what is the point?
दर्शन हो तो ज्ञान होता, ज्ञान हो तो एक चरित्र आना शुरू होता। लेकिन वह चरित्र बड़ा नैसर्गिक होता। उसमें आरोपण, चेष्टा, श्रम जरा भी नहीं होता। एक नैसर्गिक दशा होती है।
If there is darshan, jnana will be; if jnana is, a character begins to come—but it is utterly natural. There is no imposition, no effort, no strain. A spontaneous state.
मुल्ला नसरुद्दीन के घर मैं मेहमान था। सुबह-सुबह उसकी पत्नी से किसी बात पर झंझट हो गयी। तो मुझे देखकर उसने थोड़ा ज्यादा रौब बांधना चाहा पत्नी पर। और उसने कहा कि देखो, मौलवी के सामने, समाज के सामने तुमने कसम नहीं खायी थी कि सदा मेरी आज्ञा का पालन करोगी?
मैं मौजूद था तो उसने सोचा कि शायद पत्नी थोड़ी झुकेगी और झंझट ज्यादा न करेगी।
I stayed as a guest at Mulla Nasruddin’s house. In the morning he had a tiff with his wife. Seeing me, he wanted to exert a little extra authority over her. He said, “Look, did you not take a vow before the maulvi and the community that you would always obey me?” Since I was present, he thought she might bend a little.
लेकिन पत्नी ने कहा, ‘हां, खायी थी, मुझे याद है। लेकिन वह सिर्फ इसीलिए खायी थी कि मैं उस वक्त पहली-पहली मुलाकात में तमाशा खड़ा नहीं करना चाहती थी।’
But the wife said, “Yes, I remember. But I took it only because I did not want to create a scene in that first meeting.”
अब ऐसी कसम का क्या अर्थ, जो इसीलिए खायी गई हो कि पहली मुलाकात में क्या तमाशा खड़ा करें? और भीड़ लगी है, मौलवी है, समाज है, विवाह हो रहा है, गठबंधन डाला जा रहा है--अब इसमें कहां तमाशा खड़ा करो बीच में--इसलिए!
What is the meaning of such a vow—taken only to avoid a scene in the first meeting? There were people, the maulvi, society, the marriage proceeding, the knot being tied—where to create a scene in all that—so!
जिंदगी में तुम्हारी कसमें, तुम्हारे व्रत, तुम्हारे चरित्र, अगर किसी कारण से हैं तो ऊपर-ऊपर होंगे।
Your vows, fasts, character—if based on such reasons—will be superficial.
पत्नी बहुत नाराज हो गयी--यह मौलवी की और विवाह की बात उठते देखकर। और उसने कहा कि मेरे मन में कई दफे ऐसा लगता है कि तुम बार-बार सोचते होओगे कि मैं अगर किसी और को ब्याही गई होती तो अच्छा था।
The wife grew very annoyed—this talk of maulvi and marriage being raised. She said, “Many times it occurs to me that you must be thinking again and again, had I married someone else it would have been good.”
मुल्ला ने कहा, ‘नहीं, कभी नहीं! मैं किसी का भला.किसी का बुरा क्यों चाहने लगा! हां, यह भावना जरूर मन में कभी-कभी उठती है कि तुम अगर जनम भर कुंवारी रहती तो बड़ा अच्छा होता।’
Mulla replied, “Never! Why would I wish ill for anyone? Yes—one feeling does arise sometimes: it would have been so good had you remained a virgin for life.”
हम छिपाये जाते हैं। जहां प्रेम नहीं है, वहां प्रेम दिखलाए जाते हैं। जहां सदभाव नहीं है, वहां सदभाव दिखलाए चले जाते हैं। और जैसे हम नहीं हैं वैसा हम अपने चारों तरफ रूप खड़ा करते रहते हैं। धीरे-धीरे दूसरे तो धोखे में आते ही हैं, हम भी धोखे में आ जाते हैं। अपने ही प्रचारित असत्य अपने को ही सत्य मालूम होने लगते हैं। तब एक बड़ी दुविधा पैदा होती है। उसी दुविधा में लोग फंसे हैं।
We keep hiding. Where there is no love, we show love. Where there is no goodwill, we show goodwill. And we keep building a form around us unlike what we are. Slowly, not only are others deceived—we too are deceived by our own propaganda. The falsehoods we ourselves spread begin to appear true to us. Then a great dilemma arises. People are trapped in this dilemma.
महावीर कहते हैं, क्रियाविहीन ज्ञान व्यर्थ, अज्ञानियों की क्रिया व्यर्थ। तो न तो आचरण करना जबर्दस्ती। क्योंकि जो तुम्हारे ज्ञान में न उतरा हो वह तुम्हें पाखंडित करेगा, तुम्हें पाखंडी बनाएगा। और अगर कोई तुम्हारे ज्ञान में उतरा हो तो उसकी परीक्षा यही है कि वह आचरण में उतरे। इससे तुम गलत अर्थ मत लेना, जैसा कि आमतौर से जैन अनुयायी लेते हैं। वे सोचते हैं कि जो ज्ञान में आ गया, अब इसको आचरण में उतारना है। नहीं, यह तो सिर्फ परीक्षा, कसौटी है। महावीर यह कह रहे हैं कि जो ज्ञान में आ गया है, वह आचरण में आना ही चाहिए। अगर ज्ञान में आ गया है तो आचरण में आने से बच नहीं सकता। लेकिन एक शर्त है कि ज्ञान में दर्शन के माध्यम से आया हो। अगर दर्शन के माध्यम से न आया हो तो ज्ञान की तरह पड़ा रहेगा--तुमसे दूर, संबंध न जुड़ेगा; तुम्हारे हृदय और तुम्हारे ज्ञान में कोई सेतु न होगा।
Mahavira says: knowledge without action is futile; action of the ignorant is futile. So do not force conduct. For what has not yet descended into your knowledge will make you a hypocrite. And if something has descended into your knowledge, its test is that it comes into action. Do not take this as Jains often do—thinking, now that it is in knowledge, it must be brought into conduct. No—this is only the test, the touchstone. Mahavira is saying: if it has truly come into knowledge, it will come into action of itself. But one condition: it must have come into knowledge through darshan. If it has not come through darshan, it will remain lying there like knowledge—apart from you, unrelated; there will be no bridge between your heart and your knowledge.
‘जैसे पंगु व्यक्ति वन में लगी आग को देखते हुए भी भागने में असमर्थ होने से जल मरता है.और अंधा व्यक्ति दौड़ते हुए भी देखने में असमर्थ होने से जल मरता है।’
“As a cripple, though seeing the forest-fire, dies because he cannot run; and the blind, though running, dies because he cannot see.”
जंगल में आग लगी हो और एक अंधा आदमी हो जंगल में, वह दौड़ सकता है; लेकिन उसे दिखायी नहीं पड़ता कि आग कहां है, लपटें कहां हैं। वह दौड़कर भी जल मरता है। और एक लंगड़ा हो, उसे दिखायी पड़ता है कि आग कहां लगी है, कहां से भागूं, कहा से निकलूं; लेकिन पैर नहीं हैं, तो भी जल मरता है।
If a forest is aflame and a blind man is in it, he can run—but cannot see where the flames are. He runs and still burns to death. And if there is a lame man, he can see where the fire is, where to flee, by which path to escape; but he has no legs—he too burns to death.
जिस व्यक्ति के पास ज्ञान तो है, लेकिन आचरण नहीं, वह जल मरेगा। वह लंगड़ा है। जिस व्यक्ति के पास आचरण तो है, लेकिन बोध नहीं, वह भी जल मरेगा। उसके पास पैर तो थे, लेकिन आंख नहीं है।
One who has knowledge but no action will die—he is lame. One who has action but no awareness will die—he has legs but no eyes.
‘कहा जाता है कि ज्ञान और क्रिया के संयोग से ही फल की प्राप्ति होती है; जैसे कि वन में पंगु और अंधे के मिलने पर पारस्परिक संप्रयोग से वन से निकलकर दोनों नगर में प्रविष्ट हो जाते हैं। एक पहिए से रथ नहीं चलता।’
“It is said that only by the union of jnana and kriya does the fruit come—just as in the forest, the blind and the lame, having met, by mutual cooperation enter the town safely. A chariot does not run on one wheel.”
पासंतो पंगुलो दड्ढो, धावमाणो य अंधओ।
अंधा भी मर जाता है। पैर थे, बच सकता था। पंगु भी मर जाता है। आंखें थीं, बच सकता था।
लेकिन दोनों का मिलन चाहिए।
संजो असिद्धीइ फलं वयंति, न हु एग चक्केण रहो पयाइ।
अंधो य पंगु य वणे समिच्चा, ते संपडत्ता नगरं पविट्ठा।।
Pasantō paṅgulo daḍḍho, dhāvamāṇo ya aṃdhao. The blind too dies—he had legs; he could have been saved. The lame too dies—he had eyes; he could have been saved.
अगर दोनों साथ हो जाएं, अगर अंधा और लंगड़ा एक समझौते पर आ जायें, एक मैत्री कर लें, एक संबंध बना लें--संबंध कि लंगड़ा कहे कि मुझे तुम अपने कंधों पर बिठा लो, ताकि मैं तुम्हारी आंख का काम करने लगूं; संबंध कि अंधा कहे, तुम मेरे कंधों पर बैठ जाओ, ताकि मैं तुम्हारे पैर बन जाऊं। अंधा और लंगड़ा उस वन में जहां आग लगी है, बचकर निकल सकते हैं अगर एक व्यक्ति हो जायें, अगर दो न रहें। अगर लंगड़ा अंधे के कंधे पर बैठ जाये, अंधे के लिए देखे और अंधा लंगड़े के लिए चले, दोनों जुड़ जायें, यह संयोग अगर बैठ जाये, तो बचकर निकल सकते हैं, तो सोने में सुगंध आ जाये।
But their meeting is needed.
Saṃjo asiddhīi phalaṃ vayaṃti, na hu ega-cchakkeṇa raho payāi. Aṃdho ya paṅgu ya vaṇe samicchā, te saṃpaḍattā naraṃ paviṭṭhā.
If both come together—if the blind and the lame agree upon a compact, make a friendship, a relationship so that the lame says, “Seat me on your shoulders, that I may become your eyes,” and the blind says, “Sit upon my shoulders, that I may become your legs”—if in that burning forest the blind and the lame become one person and no longer two; if the lame sits upon the blind man’s shoulders, and sees for him, and the blind runs for the lame—if they unite, then they can escape; then fragrance comes to gold.
महावीर कहते हैं, एक पहिये से रथ नहीं चलता। और ऐसी ही व्यक्ति के जीवन की दशा है। जीवन में तो आग लगी है। यह जीवन का वन तो जल रहा है। इससे निकलने का उपाय? अकेला जिनके पास चरित्र है और जिनके पास बोध नहीं, वे भी न निकल सकेंगे। और जिनके पास ज्ञान है लेकिन चरित्र नहीं, वे भी न निकल सकेंगे। तुम्हारे भीतर एक रसायन घटे, एक अल्केमिकल परिवर्तन हो, एक कीमिया से तुम गुजर जाओ कि तुम्हारा ज्ञान दर्शन बने, तुम्हारी आंख बन जाये और तुम्हारा ज्ञान तुम्हारा चरित्र बन जाये। दो तरफ ज्ञान में घटनाएं घटें, एक तरफ ज्ञान दर्शन बने और दूसरी तरफ ज्ञान चरित्र बने, तो पक्षी के दोनों पंख उपलब्ध हो गए। अब तुम उड़ सकते हो इस विराट के आकाश में।
Mahavira says, a chariot does not run on one wheel. Such is the condition of man’s life. The forest of life is ablaze. How to get out? Those who have only character without awareness will not get out. Those who have only jnana without character will not get out. Within you an alchemy must happen, a transmutation: your knowledge must become darshan—your eye; and your knowledge must become your character. Let events happen on both sides of knowledge—on one side knowledge becomes darshan; on the other side knowledge becomes charitra—then the two wings of the bird are available. Now you can fly in the vast sky.
है अंधेरी रात पर
दीवा जलाना कब मना है?
कल्पना के हाथ से
It is a dark night—but when was lighting a lamp forbidden?
कमनीय जो मंदिर बना था
भावना के हाथ से जिसमें
वितानों को तना था,
स्वप्न ने अपने करों से
था जिसे रुचि से संवारा
स्वर्ग के दुष्प्राप्य रंगों से,
रसों से जो सना था
ढह गया वह तो जुटाकर
ईंट, पत्थर, कंकड़ों को
एक अपनी शांति की
कुटिया बनाना कब मना है?
है अंधेरी रात पर
दीवा जलाना कब मना है?
जिस दिन तुम दर्शन को उपलब्ध होओगे, उस दिन तुम्हारा पुराना भवन--सपनों का, स्वर्ग के रंगों का, इंद्रधनुषों का गिरेगा--धूल में गिरेगा। खंडहर भी न बचेंगे! क्योंकि सपने के कहीं कोई खंडहर बचते हैं! बस तिरोहित हो जायेगा, जैसे कभी न था। हाथ में राख भी न रह जायेगी।
By the hand of imagination that charming temple was raised— By the hand of feeling its canopies were spread— By the hands of dream it was lovingly adorned— With heaven’s scarce colors and nectars it was steeped— That has collapsed; then gathering bricks, stones, pebbles— When was it forbidden to build a little hut of one’s own peace? It is a dark night—but when was lighting a lamp forbidden?
The day you attain darshan, your old mansion—of dreams, of heaven’s colors, of rainbows—will fall to dust. Not even ruins will remain. Do dreams leave ruins? It will just vanish, as if it never was. Not even ash will remain in your hands.
दर्शन को उपलब्ध होते ही, जीवन को गौर से देखते ही एक बात साफ हो जाती है कि जीवन है, तुम हो--और बीच में तुमने जो सपने बनाए थे वे झूठे थे। वे तुम्हारी मूर्च्छा से उठे थे। वे तुम्हारी बंद आंखों से उठे थे। जैसे सुबह एक आदमी जागता है, आंख खोलता है--सारे सपने तिरोहित हो गए!
Upon attaining darshan, seeing life with attentiveness, one thing becomes clear: life is, you are—and in between, all the dreams you had woven were false. They arose from your swoon, from closed eyes. As in the morning a man awakes and opens his eyes—the whole dream disappears.
दर्शन का अर्थ है, ऐसे ही तुम जीवन के प्रति आंख खोलो, जागो और देखो! तो कितने-कितने तुमने सजाए हैं, संवारे हैं स्वप्न, कितने रंग भरे हैं! वे सब अचानक तिरोहित हो जायेंगे! कितने ही रंगीन हों, सपने सपने हैं। उनके तिरोहित हो जाने से घबड़ा मत जाना। ईंट-पत्थर से भी छोटी-सी कुटिया बनायी जा सकती है। सत्य से भी शांति की छोटी-सी कुटिया बनायी जा सकती है। झूठे सपनों के बड़े महलों से कुछ सार नहीं; उनमें कोई कभी रहा नहीं। लोगों ने सिर्फ सोचा है कि रहेंगे। वह सिर्फ बातचीत है। वह बातचीत कितनी ही सुंदर मालूम पड़े, वह सिर्फ लफ्फाजी है।
Darshan means just this: open your eyes to life, wake and see! How many dreams you decked and adorned; how many colors you filled! All will suddenly vanish. However colorful, dreams are dreams. Do not panic when they vanish. With bricks and stones even a small hut can be built. From truth too, a small hut of peace can be made. Large palaces of false dreams have no substance; no one ever lived in them. People only thought they would live there. It was mere talk. However beautiful that talk seemed—it was only verbiage.
मैंने सुना है, मिर्जा गालिब के पास कोई आदमी रुपये उधार मांगने आया। उन्होंने बड़ी मीठी बातें कहीं। कवि थे। जो आदमी रुपये उधार मांगने आया था, उसने भी कविता में ही बात की। कहा--
काका! बड़े बे-वक्त आ गए
I have heard: someone came to Mirza Ghalib to borrow money. Ghalib spoke sweetly. The borrower also spoke in verse:
व्यर्थ ही रास्ता नापा
और आपको देखके मेरा मन कांपा
और आपने समय ठीक नहीं भांपा
मेरे शेर मारने गये हैं डाका
अभी तो चल रहा है फाका
लौटकर आने दो मेरे काका
आपका बन जायेगा खाका
अभी हाका करो, वर्ना
“Uncle! You’ve arrived at such a bad time— You’ve walked in vain and made me quake— Your timing’s off, you’ve made a mistake— My poems have gone to rob the bank— Just now we’re starving for a stake— When they return, your sketch I’ll make— For now, call out the guards’ ‘hake’— Else my wife will make your fate— And I will do a little fake— My lord! Don’t set block at gate— Else my wife won’t leave a hair straight.”
बीवी बना देगी आपका साका
और मैं करूंगा ताका
मेरे आका! अभी न करना इधर नाका
नहीं तो बीवी न छोड़ेगी एक बाल बांका।
इतनी लंबी कविता कही! लेकिन लेना-देना कुछ भी नहीं है। वह आदमी कविता से ही घबड़ाकर भाग गया होगा। फिर दुबारा न आया होगा।
So long a poem! But nothing to give or take. The man must have fled from the poetry and never returned.
तुम्हारे शब्द कितने ही रंगीन हों, और कितने ही काव्य के रंग तुमने भरे हों, और कितनी ही तुकबंदी बांधी हो, कितने ही शब्दों का सौंदर्य बिठाया हो--लेकिन भुलावे हैं! और जितने जल्दी जाग जाओ उतना अच्छा है।
However colorful your words, however poetic your rhyme, however beautiful your verbal art—it is all delusion. The sooner you awaken, the better.
दर्शन का क्या अर्थ? दर्शन का इतना ही अर्थ है: आंखें सपनों से खाली हो जायें।
What is the meaning of darshan? Only this: let the eyes be emptied of dreams.
और दर्शन मूल भित्ति है। अगर दर्शन को न समझ पाए तो पूरे महावीर बेबूझ रह जायेंगे। दर्शन का अर्थ है: आंख स्वप्न से खाली हो; आंख में कोई सपना न हो, कोई चाह न हो, कोई तृष्णा न हो। आंख उसको देखने को राजी हो जो है; आंख उसकी मांग न करे जो होना चाहिए।
Darshan is the foundational wall. If you do not understand darshan, all of Mahavira will remain uncomprehended. Darshan means: the eye without dream; no fantasy in the eye, no craving. The eye is willing to see what is; the eye does not demand what “should be.”
फिर से दोहरा दूं। जब भी तुम कहते हो ऐसा होना चाहिए, तभी तुम उसे देखने में असमर्थ हो जाते हो--जो है। तब तुम उसे देखने लगते हो किसी गहरे तल पर--जो नहीं है और होना चाहिए। तब तुमने सपना बनाना शुरू कर दिया। तुमने यथार्थ को न देखा। तुमने आदर्श को मांगा। तुमने वह न देखा जो मौजूद था। तुम उसकी चाह करने लगे जो होना चाहिए। तुम आशा को बीच में ले आए। तुम कल्पना बीच में ले आए। फिर कल्पना ने ताने-बाने बुने। फिर सब चीजें गलत हो गयीं। फिर कल्पना के माध्यम से तुम जो देखते हो वह सत्य नहीं है। ऐसा तुम चाहते थे।
Let me repeat: whenever you say, “It should be so,” at that very moment you become incapable of seeing what is. You begin to see, at some deep level, that which is not but should be. You start weaving a dream. You do not see the real; you demand the ideal. You do not look at what exists; you hanker for what ought to be. You bring hope in between. You bring imagination. Then imagination weaves its webs. Then everything goes wrong. Through imagination whatever you see is not truth; it is what you wanted.
तुमने देखा, जब दो व्यक्ति एक-दूसरे के प्रेम में पड़ जाते हैं तो एक-दूसरे में ऐसी चीजें देखने लगते हैं जो हैं ही नहीं। स्त्री पुरुष में ऐसा देखने लगती है कि ऐसा महावीर कभी हुआ ही नहीं। पुरुष स्त्री में देखने लगता है जगत का सारा सौंदर्य! ऐसी बातें करने लगते हैं कि जिसका हिसाब नहीं। चांद-तारों को देखने लगते हैं--एक-दूसरे के चेहरों में, आंखों में। अनंत फूलों की गंध एक-दूसरे के पसीने से आने लगती है। ये सपने हैं! ऐसा वे चाहते हैं। फिर अगर सुहागरात पूरी होते-होते ये सब सपने टूट जाते हैं तो आश्चर्य नहीं। आश्चर्य तो यह था कि तुम इतनी देर भी कैसे देख सके!
Observe, when two people fall in love, they begin seeing in one another things that simply are not there. The woman begins to see in the man a Mahavira such as never existed. The man sees in the woman all the beauty of the world. They talk in ways beyond reckoning—seeing the moon and stars in each other’s faces and eyes. From each other’s sweat they smell infinite flowers. These are dreams—they want it so. If by the wedding night all these dreams burst, do not be surprised. The surprise is only that you could see so long.
फिर प्रेमी सोचते हैं कि दूसरे ने मुझे धोखा दिया। कोई किसी को धोखा नहीं दे रहा--तुम ही धोखा खा रहे हो। फिर प्रेमी सोचता है, यह प्रेयसी तो गलत साबित हुई। यह तो मैंने जो फूल की गंध देखी थी वह निकली न। यह क्या मुझे धोखा दे गई! यह तो बड़ी कर्कशा निकली। और मैंने तो सारे संगीत, सारा साज इसके कंठ में सुना था! मैंने तो कोयल को कूकते सुना था। मैंने तो कोकिला जानी थी। और यह तो घर आते-आते स्वर कर्कश हो गया। तो क्या इसने मुझे धोखा दिया था? क्या उस क्षण इसने बनावट की थी? वह जो माधुर्य इससे मैंने पाया था, तो वह सब प्रवंचना थी? तो वह जाल था? वह मुझे फंसाने के लिए था? और प्रेयसी भी यही सोचने लगती है कि इस आदमी में जो भगवत्ता देखी थी वह कहां गई! इसके चरणों में सिर रखने का मन हुआ था--तो वे चरण सब बनावटी थे! वह सब पाखंड था?
Then the lover thinks the other has deceived me. No one deceives anyone; you deceived yourself. Then the lover thinks, this beloved turned out false. The fragrance of flowers I had sensed—did not appear; she has cheated me! She turned out so shrill; I had heard all music in her throat! I had known a nightingale—and now her voice is harsh. Did she deceive me? Was that sweetness feigned? That grace I experienced—was it a trap? To ensnare me? And the beloved too thinks, the godliness I saw in him—where did it go? I wanted to place my head upon his feet—so those feet were all pretend? All hypocrisy?
जल्दी ही कांटे उभर आते हैं, फूल विदा हो जाते हैं। जल्दी ही यथार्थ प्रकट होता है और सपने हट जाते हैं।
Soon thorns appear and flowers depart. Soon reality shows and dreams recede.
और ऐसा प्रेमी और प्रेयसी के बीच होता है, ऐसा नहीं--ऐसा हमारे हर संबंध में होता है। ऐसे जीवन के हर मोड़ पर हम उन चीजों को देख लेते हैं जो हैं नहीं। हम उन इंद्रधनुषों को तान लेते हैं जो कहीं भी नहीं हैं। और फिर जब इंद्रधनुष नहीं पाते हैं तो रोते हैं, चीखते हैं, विषाद से भरते हैं, दुखी होते हैं, चिंतित होते हैं।
And it is not only between lover and beloved—it happens in all our relationships. At every turn we see what is not. We stretch rainbows where there are none. And when we do not get rainbows, we weep, we scream, we fill with melancholy, sorrow, anxiety.
दर्शन का अर्थ है: जो है उसे बिना किसी आशा से समिश्रित किए, बिना किसी कल्पना में डुबाये, बिना कैसा होना चाहिए उसको बीच में लाये, देख लेने की कला!
Darshan means: the art of seeing what is—without mixing any hope into it, without drowning it in imagination, without bringing in “what should be.”
आंख साफ हो तो तुम कभी उलझोगे न। आंख साफ हो तो यथार्थ से संबंध रहेगा; अयथार्थ तुम्हें बांधेगा न। और आंख साफ हो, तो साफ आंख से जो बोध संगृहीत होता है उसका नाम ज्ञान। साफ आंख से संगृहीत बोध का अंतिम जो परिणाम होता है, उसका नाम चारित्र्य। और चारित्र्य का जो आत्यंतिक फल है वह मोक्ष।
If the eye is clear, you will never be entangled. If the eye is clear, you will remain related to the real; the unreal will not bind you. And with a clear eye, the cognition gathered is called jnana. The final outcome of the cognition gathered by the clear eye is called charitra. And the ultimate fruit of charitra is moksha.
है अंधेरी रात पर
दीवा जलाना कब मना है?
रात अंधेरी है। यथार्थ कठोर है। लेकिन दीये के जलाने की कोई मनाही नहीं है।
है अंधेरी रात पर
दीवा जलाना कब मना है?
--आंख के दीये को जलाओ! दर्शन को जगाओ!
It is a dark night—but when was lighting a lamp forbidden? The night is dark. Reality is austere. But there is no prohibition on lighting the lamp. It is a dark night—but when was lighting a lamp forbidden? —Light the lamp of the eye! Awaken darshan!
कल्पना के हाथ से कमनीय
जो मंदिर बना था
भावना के हाथ ने जिसमें
वितानों को तना था
स्वप्न ने अपने करों से
था जिसे रुचि से संवारा
स्वर्ग के दुष्प्राप्य रंगों से,
By the hand of imagination the charming temple was erected— By the hand of feeling its canopies were stretched— By the hands of dream it was lovingly embellished— With heaven’s rare colors and nectars it was stained— If that has fallen, then gathering bricks, stones, pebbles— When was it forbidden to build a little hut of one’s own peace?
रसों से जो सना था
ढह गया वह तो जुटाकर
ईंट, पत्थर, कंकड़ों को
एक अपनी शांति की
कुटिया बनाना कब मना है?
शुद्ध दर्शन से जो दिखायी पड़ता है, यथार्थ, उस यथार्थ से ही अपनी जीवन की कुटिया को बना लेने का नाम चारित्र्य है।
What is seen through pure darshan—reality—fashioning your life’s hut out of that reality is charitra.
स्वप्न से जीवन को बनाना और सत्य से जीवन को बनाना--बस यही जीवन को बनाने के दो ढंग हैं।
To build life out of dreams, and to build life out of truth—these are the only two ways to build life.
ढह गया वह तो जुटाकर
ईंट, पत्थर, कंकड़ों को
एक अपनी शांति की
कुटिया बनाना कब मना है?
है अंधेरी रात पर
दीवा जलाना कब मना है?
If that has fallen, then gathering bricks, stones, pebbles— When was it forbidden to build a little hut of one’s own peace? It is a dark night—but when was lighting a lamp forbidden?
लेकिन यह किसी बाहर के दीये के जलाने की बात नहीं है--भीतर के दीये को जलाने की बात है। और यह दीया जलने लगता है जैसे-जैसे तुम आंख को साफ करके देखने लगते हो। तो क्या करो?
But this is not about lighting any outer lamp—it is about lighting the inner lamp. And this lamp begins to burn as you cleanse the eye and begin to see. What to do?
महावीर का शब्द है--सामायिक। पतंजलि का शब्द है--ध्यान। बुद्ध का शब्द है--सम्यक स्मृति। जीवन को जागरण से भरो! जो भी करते हो, करते समय स्मरण रखो कि सपनों को हटाते चलो। पुरानी आदतें हैं, वे बार-बार बीच में आ जायेंगी। उनको हटाते चलो।
Mahavira’s word is—samayik. Patanjali’s word—dhyana. Buddha’s—samyak smriti. Fill life with wakefulness! Whatever you do, while doing it remember to keep removing dreams. Old habits will return again and again. Keep removing them.
तेरी दुआ है कि हो तेरी आरजू पूरी
मेरी दुआ है कि तेरी आरजू बदल जाए।
Your prayer is: may your desires be fulfilled. My prayer is: may your desires be transformed.
तुम तो चाहते हो कि तुम्हारी आकांक्षाएं पूरी हो जायें, लेकिन महावीर, बुद्ध, कृष्ण चाहते हैं तुम्हारी आकांक्षाएं बदल जायें। आकांक्षाएं पूरी करना चाहोगे तो सपनों में रहोगे। आकांक्षा बदल जाए, आकांक्षा न हो जाए, शून्य हो जाए--तो आकांक्षा के नीचे से जो शक्ति बचेगी, जो आकांक्षा में नियोजित थी, मुक्त होगी, वह तुम्हारे जीवन में विस्फोट हो जायेगा; जैसे अणु को हम तोड़ते हैं, तो छोटे-से अणु में जो आंख से भी दिखायी नहीं पड़ता, इतनी ऊर्जा प्रकट होती है! अणु के जो परमाणु हैं वह एक-दूसरे को बांधे हुए हैं। जब उन्हें हम अलग करते हैं तो जो शक्ति उनको बांधे थी, वह मुक्त होती है। उस मुक्त शक्ति का परिणाम हिरोशिमा में देखा, नागासाकी में देखा: एक लाख आदमी क्षण भर में राख हो गए। एक छोटे-से परमाणु को जिसको अब तक किसी ने देखा नहीं है, इतने क्षुद्र के भीतर इतनी ऊर्जा छिपी है! तो आत्मा के भीतर कितनी ऊर्जा न छिपी होगी! जरा आत्मा के बंधन को हटाना जरूरी है। जैसे अणु के बंधन को हटाया तो इतनी विराट ऊर्जा प्रकट हुई--आत्मा के बंधन हट जायें तो जो परम ऊर्जा प्रकट होती है उसी का नाम महावीर ने परमात्मा कहा है। वह आत्म-विस्फोट है।
You want your cravings fulfilled—but Mahavira, Buddha, Krishna want your cravings to be transformed. If you insist on fulfilling desires, you will remain in dreams. Let desire change—let there be no desire, a void—and the energy that was invested in desire will be freed; the energy tied up in craving will explode in your life. As we split the atom, from that tiny, invisible atom so much energy is released! The particles of the atom bind one another; when we separate them the force that bound them is freed. Its result was seen at Hiroshima and Nagasaki: in an instant, a hundred thousand people turned to ash. Within so small a particle, invisible—such energy hidden! Then how much energy is hidden within the soul! Just remove the bonds upon the soul. As removing the bonds on the atom released immense energy—so when the soul’s bonds are removed, the supreme energy that appears is what Mahavira calls Paramatman. It is self-explosion.
बंधन हटाने हैं। बंधन आकांक्षाओं के, आशाओं के हैं। बंधन मूर्च्छा के हैं। तो मूर्च्छा को तोड़ने में लग जाओ।
Bonds must be removed. The bonds are of desire, of hope. The bonds are of stupor. So set to work to break the stupor.
सारे विचार का महावीर का एक संक्षिप्त भाव है: मूर्च्छा को तोड़ने में लग जाओ। जो भी करो अपने को जगाकर करो। राह पर चलो तो जागकर चलो। भोजन करो तो जागकर करो। किसी का हाथ हाथ में लो तो जागकर लो। और सदा ध्यान रखो कि बीच में सपना न आए। थोड़े दिन सपनों को ऐसे छांटते रहे, हटाते रहे, हटाते रहे तो जल्दी ही तुम पाओगे कभी-कभी क्षण भर को सपने नहीं होते और झलक मिलती है। वही झलक ज्ञान बनेगी। फिर उन झलकों को इकट्ठी करते जाना। वह अपने आप इकट्ठी होती चली जाती हैं। ज्ञान एक दफा हो तो कोई भूल नहीं सकता। वह तो हमें, दूसरों की बातें हैं, इसलिए याद रखनी पड़ती हैं। जो अपने में घटता है उसे विस्मरण करने का उपाय नहीं है। वह तो संगृहीत होता चला जाता है, सघन होता चला जाता है। और जैसे बूंद-बूंद गिरकर सागर बन जाता है, ऐसे बूंद-बूंद ज्ञान की गिरकर आचरण निर्मित होता है।
All of Mahavira’s teaching can be condensed into one flavor: set to breaking your sleep, your swoon. Whatever you do, do it with wakefulness. Walk the road—walk awake. Eat—eat awake. If you take someone’s hand—take it awake. And always watch that no dream slips in. For a few days, keep sifting out dreams; removing, removing—and soon you will find, at times, even for a moment, there are no dreams and a glimpse is given. That glimpse will become jnana. Then go on gathering those glimpses. They gather of themselves. What happens in oneself cannot be forgotten; others’ statements must be remembered. What happens within goes on accumulating, becoming dense. And as drop by drop an ocean is formed, so drop by drop jnana falls and charitra is formed.
नाणेण जाणई भावे, दंसणेण य सद्दहे।
चरित्तेण निगिण्हाइ, तवेण परिसुज्झई।।
‘ज्ञान से जानना होता है; दर्शन से श्रद्धा, श्रद्धा से चरित्र, चरित्र से शुद्धि.’
Nāṇeṇa jāṇai bhāve, daṃsaṇeṇa ya saddahe. Caritteṇa nigiṇhāi, taveṇa parisujjhai. “Through jnana there is knowing; through darshan, shraddha; from shraddha, charitra; through charitra, purification.”
‘नादंसणिस्स नाणं’--दर्शन के बिना ज्ञान नहीं।
‘नाणेण विणा न हुंति चरणगुणा’--ज्ञान के बिना चरित्र नहीं।
‘अगुणिस्स नत्थि मोक्खो’--चरित्र के बिना मोक्ष कहां?
‘नत्थि अमोक्खस्स निव्वाणं’--और मोक्ष के बिना आनंद कहां?
“Nādaṃsaṇissa nāṇaṃ”—without darshan there is no jnana. “Nāṇeṇa viṇā na honti caraṇa-guṇā”—without jnana there is no charitra. “Aguṇissa natthi mokkho”—without charitra, where is moksha? “Natthi amokkhassa nivvāṇaṃ”—and without moksha, where is bliss?
उस परमानंद को चाहते हो तो दर्शन के बीज बोओ। दर्शन के बीज बोओ--ज्ञान की फसल काटोगे। उस ज्ञान की फसल को पचाओगे, पुष्ट होओगे, तो चारित्र्य उत्पन्न होगा।
और मोक्ष चारित्र्य की प्रभा है। चरित्रवान मुक्त है। चरित्रहीन बंधा है। चरित्रवान की जंजीरें गिर गयीं।
If you long for that supreme bliss, sow the seeds of darshan. Sow the seeds of darshan—you will reap the harvest of jnana. Digest that harvest of jnana, be nourished by it, and charitra will arise.
लेकिन अभी तो तुमने जो चरित्रवान देखे हैं, तुम उनको पाओगे कि उन्होंने नयी जंजीरें बना ली हैं। तो तुम्हारे चरित्रहीन भी बंधे हैं, तुम्हारे चरित्रवान भी बंधे हैं। और अक्सर तो बड़ा व्यंग्य और बड़ी उलटी बात दिखायी पड़ती है: चरित्रहीनों से ज्यादा बंधे तुम्हारे चरित्रवान हैं। चरित्रहीनों से भी बंधे! चरित्रहीन में भी थोड़ी-बहुत स्वतंत्रता मालूम पड़ती है। चरित्रवान तो बैठा है मंदिर में, स्थानक में, पूजागृह में बंद! ऐसा घबड़ाया, डरा! लेकिन कहीं चूक हो गयी है। चरित्र की प्रभा मोक्ष है। जो मुक्त न कर जाये, वह चरित्र नहीं।
And moksha is the aura of charitra. The man of character is free. The characterless is bound. The fetters of the man of character fall away.
But as of now, the “virtuous” you have seen—you will find they have forged new chains. Your unvirtuous are bound; your virtuous are also bound. Often a great irony appears: your virtuous are more bound than your unvirtuous. The unvirtuous seem to have a little freedom. The virtuous sit imprisoned in temples, monasteries, prayer-halls—frightened, trembling. Something has gone wrong. The aura of character is moksha. That which does not free is not character.
तुम दर्शन से शुरू करना: किसी दिन मोक्ष की प्रभा उपलब्ध होती है। निश्चित होती है। यह जीवन का ठीक गणित है।
Begin with darshan—one day the aura of moksha is available. It becomes certain. This is the right arithmetic of life.
और महावीर जो भी कह रहे हैं, वह वैज्ञानिक संगति का सत्य है। उसमें एक-एक कदम वैज्ञानिक है। जैसे सौ डिग्री पानी गरम करो, भाप बन जाता है--ऐसे महावीर के वचन हैं: दर्शन से ज्ञान, ज्ञान से चरित्र, चरित्र से मोक्ष!
And whatever Mahavira is saying is a truth of scientific harmony. Each step is scientific. As at a hundred degrees water becomes steam—so are Mahavira’s words: from darshan to jnana, from jnana to charitra, from charitra to moksha!
आज इतना ही।
Enough for today.
