Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
प्रेम समस्या नहीं है--बनाना चाहो तो समस्या बन सकती है।
प्रेम है जीवन का समाधान। लेकिन तुम्हारे देखने में कहीं कोई भूल-चूक हो रही है। तुमने प्रेम को निष्पक्ष भाव से नहीं देखा। जिन्होंने प्रेम के विपरीत जीवन का ढांचा निर्मित किया है, या जो जीवन-विरोधी हैं, तुमने उनकी आंख से प्रेम को देखा है। तुम्हारी आंखें किन्हीं खयालों से भरी हैं, उन खयालों के कारण प्रेम समस्या बन जाता है। फिर तो कोई भी चीज समस्या बनाई जा सकती है। समस्या ही बनाना हो तो फिर इस जगत में ऐसी कोई बात नहीं, जो समस्या न बन जाये। कोई भोजन को समस्या बना लेता है। कोई शरीर को समस्या बना लेता है। कोई वस्त्रों को समस्या बना लेता है। प्रेम को भी समस्या बनाना चाहो तो बन सकता है। यह तुम पर निर्भर है। कहीं देखने में कुछ भूल हो रही है।
Love is not a problem—if you want to make it one, it can become one. Love is the solution of life. But there is some mistake in the way you are looking. You have not looked at love impartially. You have looked at love through the eyes of those who have built their lives in opposition to love and to life itself. Your eyes are filled with certain notions; because of those notions, love turns into a problem. In fact, if problem-making is your way, then there is nothing in this world that cannot be made into a problem. One person makes food a problem, another the body, another clothing. If you wish, you can make love a problem too. It depends on you. Somewhere there is an error in your seeing.
प्रेम को सदा ही तथाकथित धार्मिकों ने निंदित किया है। क्योंकि जीवन के विधायक को स्वीकार करने वाले धर्म अब तक पैदा नहीं हुए; या पैदा भी हुए तो उनकी झलकें आईं और खो गईं। कभी किसी कृष्ण ने बांसुरी बजाई; लेकिन वे स्वर ज्यादा दिन तक गूंजते न रह सके--क्योंकि आदमी रुग्ण है, क्योंकि आदमी बीमार है; और आदमी से कृष्ण की बांसुरी के स्वरों का संबंध नहीं बैठता।
So‑called religious people have always condemned love, because a religion that affirms life’s creativity has hardly arisen; and if it did, it flashed for a moment and was lost. Once in a while a Krishna played his flute, but those notes could not resound for long—because man is sick, man is ailing; and such a man cannot attune to Krishna’s flute.
आदमी दुखी है और इसलिए दुख के कारण वह जीवन के सुख-रूप को नहीं देख पाता। वह अपने दुख को ही जीवन में देखता है। इसलिए जब भी कोई तुमसे कहेगा, जीवन व्यर्थ है, असार है, तुम्हें तत्क्षण बात समझ में आ जायेगी। क्योंकि तुम्हें भी ऐसा ही लग रहा है।
Man is miserable; therefore, because of his misery he cannot see life’s blissful face. He projects his sorrow upon life. So whenever someone tells you that life is futile, meaningless, you instantly understand—because that is how you too feel.
जिन्हें भी जीने का ढंग न आया, वे जीवन से नाराज हो जाते हैं। अपने से तो कोई यह देखने को राजी नहीं है कि मेरी शैली गलत, मेरे जीवन को पहचानने का रास्ता गलत, जीवन की तरफ पहुंचने की मेरी व्यवस्था गलत। ऐसा तो कोई नहीं देखता; क्योंकि उसमें तो फिर ‘मैं’ गलत हो जाऊंगा।
हम, अगर अहंकार और जीवन में चुनना हो, तो अहंकार को चुन लेते हैं, जीवन को नहीं। मैं तो गलत कैसे हो सकता हूं, जीवन ही गलत होना चाहिए! मैं तो गलत कैसे हो सकता हूं, प्रेम ही गलत होना चाहिए!
Those who never learned the art of living become angry with life. No one is ready to see, “My way is wrong, my approach to recognizing life is wrong, my method of reaching life is wrong.” No one is ready to see that—because then “I” would be wrong. If we have to choose between ego and life, we choose the ego, not life. “How can I be wrong? Life must be wrong! How can I be wrong? Love must be wrong!”
तो जब भी हमें चुनना होता है, हम ‘मैं’ को चुन लेते हैं कि मैं तो ठीक हूं ही! एक बात तो सुनिश्चित है कि मैं ठीक हूं। और फिर भी जीवन में दुख हैं तो कहीं न कहीं गलती का सूत्रपात होता होगा; कहीं न कहीं भूल के बीज होंगे। तो हम चारों तरफ देखते हैं भूल के बीज खोजने को। कोई धन में देखता है; धन छोड़कर भाग जाता है। लोभ में नहीं देखता; धन में देख लेता है, तो धन को छोड़कर भाग जाता है। अपने भीतर नहीं देखता, तृष्णा में नहीं देखता। लेकिन धन को छोड़कर कहां जाओगे? धन तो बाहर था, बाहर ही रहेगा। तुम कहीं भी भाग जाओ, तुम्हारे भीतर की लोभ-दशा कैसे बदलेगी? कोई देखता है, पद में उपद्रव है, अशांति है--पद छोड़कर हट जाता है।
So whenever we have to choose, we choose “me”—that I am of course right! One thing is certain: I am right. And yet there is suffering in life—so somewhere the mistake must be beginning; somewhere there must be seeds of error. Then we look all around to find those seeds. Someone blames money and runs from wealth. He does not see greed; he sees money—so he runs away from money. He does not look within; he does not see craving. But where will you go leaving money? Money was outside and will remain outside; wherever you run, how will your inner state of greed change? Someone sees turmoil in position and resigns.
न तो अशांति पद में है, न धन में है।
But neither unrest resides in position, nor in wealth.
कोई देखता है, प्रेम में उलझाव है। प्रेम में उलझाव नहीं है। उलझाव तो तुम्हारी प्रेम न कर पाने की स्थिति में है। तुमने प्रेम के नाम पर कुछ और किया है, इसलिए उलझाव है।
Someone thinks there is entanglement in love. There is no entanglement in love. The entanglement lies in your inability to love. In the name of love, you have done something else; hence the tangle.
थोड़ा समझो। इधर मैं देखता हूं, सैकड़ों लोग अपनी प्रेम की समस्या लेकर मेरे पास आते हैं। तो पहली बात तो यह है कि प्रेम तो उन्होंने किया ही नहीं है, समस्या है। प्रेम के नाम पर कुछ और किया है। प्रेम के नाम पर ईर्ष्या की है। प्रेम के नाम पर दूसरे पर मालकियत साधनी चाही है। प्रेम के नाम पर राजनीति की है। प्रेम के नाम पर किसी को दबाना चाहा है, सताना चाहा है। प्रेम के नाम पर किसी के सिर पर बैठ जाना चाहा है। यह नाम प्रेम का है, भीतर छिपा कुछ और है।
Understand a little. I see hundreds of people come to me with their problems about love. The first thing is: they have not loved at all, that’s why there is a problem. In the name of love they have done something else. In the name of love they have been jealous. In the name of love they have tried to own the other. In the name of love they have done politics. In the name of love they have tried to dominate, to torment, to sit on someone’s head. The label says love; underneath, something else is hidden.
तुम जिस स्त्री से कहते हो, मैंने प्रेम किया, तुमने प्रेम किया? तुम जिस पुरुष को कहते हो, मैंने प्रेम किया, तुमने प्रेम किया? जिस बेटे को तुम कहते हो, मैंने प्रेम किया, प्रेम किया? बेटे में तुमने महत्वाकांक्षा की है कि तुम जो नहीं कर पाये, बेटा पूरा करेगा। तुम जो अधूरा छोड़ जाओगे, बेटा पूरा करेगा। बेटे के माध्यम से तुमने एक तरह का अमरत्व साधना चाहा। तुम तो मरोगे, तुम्हारा अंश तुम्हारे बेटे में जीयेगा। चलो इतना ही सही, पूरे न बचोगे, एक अंश बचेगा। वृक्ष न बचेगा, लेकिन बीज तो बचेगा। चलो यही सही। इतना तो इंतजाम कर लें।
You say of some woman, “I loved her.” Did you? You say of some man, “I loved him.” Did you? You say of your son, “I loved him.” Did you? With the son, you have nursed ambition—that what you could not do, the son will complete; what you leave unfinished, the son will finish. Through the son you have sought a kind of immortality. You will die, but your fragment will live in the son. Well then, even if you do not survive whole, at least a part remains. The tree may not remain, but the seed will. So be it. At least arrange that much.
कौन अपने बेटे को प्रेम करता है! बेटे के माध्यम से कुछ और चीजें हैं, कुछ अहंकार की एषणाएं हैं जिन्हें तुम पूरा करना चाहते हो। तुम नहीं बन पाये प्रधानमंत्री, बेटा बन जायेगा। तुम नहीं हो पाये बड़े धन कुबेर, बेटा हो जायेगा। नाम तो रहेगा। नाम तो तुम्हारा है, बेटा तो तुम्हारा है!
Who really loves their son! Through the son you want to fulfill something else—certain ego‑longings. You could not become prime minister; your son will. You could not become a great magnate; your son will. The name will remain. The name is yours, and the son is yours!
इसलिए दुनिया में इतने मां-बाप कहते हैं कि हम अपने बच्चों को प्रेम करते हैं, लेकिन दुनिया में कहीं प्रेम दिखाई नहीं पड़ता। सभी बच्चे तो मां-बाप से पैदा होते हैं। अगर सच में ही मां-बाप प्रेम करते हैं तो सभी बच्चे प्रेम से पैदा हों और उनके जीवन में प्रेम की सुगंध हो। लेकिन वह सुगंध तो कहीं दिखाई नहीं पड़ती। दिखाई तो पड़ती है घृणा की दुर्गंध। दिखाई तो पड़ता है युद्ध, वैमनस्य, हत्या, हिंसा, क्रोध, और सभी प्रेम के स्रोत से आते हैं। तो जरूर प्रेम के स्रोत में कहीं कोई जहर मिला है। क्योंकि अंतिम परिणाम बताते हैं। फल से पता चलता है वृक्ष का। तो तुम्हारे बेटे के जीवन में अगर प्रेम फले तो ही पता चलेगा कि तुमने प्रेम किया था, तुमने प्रेम की खाद डाली थी। लेकिन किसी बेटे के जीवन से पता नहीं चलता।
That is why so many parents say they love their children, yet nowhere does love seem visible. All children are born to parents. If indeed parents loved, all children would be born of love and their lives would be fragrant with love. But that fragrance is nowhere to be found. What is apparent is the stench of hatred—war, enmity, murder, violence, anger—and all of it comes from supposed sources of love. Then surely some poison has been mixed at the source called love. The final results testify; the fruit reveals the tree. If love blossoms in your son’s life, only then is it known that you had loved, that you had manured with love. But no child’s life bears witness to that.
पत्नी है, पति है, एक-दूसरे को कहते हैं कि प्रेम करते हैं। लेकिन कभी तुमने देखा, गौर से समझा--यह प्रेम है या कुछ और? प्रेम के नाम से धोखा दे रहा है। फिर समस्याएं खड़ी होती हैं। तुम्हारी पत्नी किसी दूसरे की तरफ गौर से भी देख ले तो अड़चन शुरू हो जाती है। तुम्हारे अतिरिक्त भी सौंदर्य है जगत में। तुमने कुछ सौंदर्य की मोनोपाली, एकाधिकार नहीं कर लिया है। तुम्हारे अतिरिक्त भी सौंदर्य है जगत में। तुममें भी सौंदर्य है, क्योंकि जगत में सौंदर्य है, अन्यथा तुममें भी न होता। तो अगर पत्नी किसी की तरफ भरनजर देख लेती है, तुम घबड़ा क्यों गये हो? इतने परेशान क्यों हो गये हो? घबड़ाहट है।
Husbands and wives tell each other they love. But have you ever really looked, reflected—Is this love or something else? Under the name of love there is deception. Then the problems arise. If your wife merely looks appreciatively at someone else, the trouble starts. There is beauty in the world besides you. You have not taken out a monopoly on beauty. There is beauty besides you. There is beauty in you too, because there is beauty in existence—otherwise there would not be beauty in you either. So if your wife lets her gaze linger on someone, why are you frightened? Why so upset? Fear sets in.
प्रेम कहीं घबड़ाता है? अगर प्रेम हो तो तुम चुपचाप पूछोगे, ‘सुंदर लगा यह व्यक्ति? मुझे भी सुंदर लगा। सुंदर है।’ न तो पत्नी को यह छिपाना पड़ेगा कि यह व्यक्ति सुंदर लगा, न तुम्हें इसके लिए कोई संघर्ष करना पड़ेगा कि तुम पत्नी को दबाओ, कि पत्नी की आंख को हटाओ, कि पत्नी पर नियंत्रण करो। कहां क्या बुरा हुआ है?
Does love ever panic? If there is love, you will quietly ask, “Did you find this person beautiful? I too find him beautiful. He is.” Then your wife need not hide that she found someone beautiful, nor need you struggle to repress her, to divert her eyes, to control her. What wrong has happened?
पति अगर किसी और स्त्री से हंसकर बोल ले, मुस्कुराकर बोल ले तो पत्नी बेचैन है, परेशान है। यह कैसा प्रेम है? यह कैसा प्रेम है जो पति को मुस्कुराते नहीं देख सकता? पत्नी कहती है, मुस्कुराना तो बस मेरे पास। यह तो ऐसे हुआ, जैसे कि तुम कहो कि सांस लेना तो बस मेरे पास! बाकी चौबीस घंटे और कहीं श्वास मत लेना।
If the husband speaks with a smile to another woman, the wife is restless, disturbed. What sort of love is this? What love is it that cannot bear to see the husband smile? The wife says, “Smile only with me.” That is like saying, “Breathe only with me! For the other twenty‑four hours, don’t breathe anywhere else.”
मुस्कुराहट भी श्वास है। प्रेम भी श्वास है। और जैसे बिना भोजन के आदमी मर जाता है--बिना प्रेम के आदमी मर जाता है। बिना भोजन के शरीर मरता है--बिना प्रेम के आत्मा मर जाती है। तो बिना भोजन के तो तुम जी भी लो--थोड़े दिन; बिना प्रेम के तो तुम क्षण भर नहीं जी सकते। क्योंकि प्रेम ही तुम्हारी आत्मा की श्वास है। जैसे शरीर को आक्सीजन चाहिए प्रतिपल, ऐसे ही प्राणों को प्रेम चाहिए प्रतिपल। लेकिन तुम घर के बाहर जाते हो तो भी डरे हो। किसी से प्रेम से बात भी करते हो तो भीतर एक भय खड़ा है कि कहीं पत्नी को पता न चल जाये। यह कैसा प्रेम हुआ, जो तुम्हारी प्रसन्नता के विपरीत आ रहा है? यह कैसा प्रेम हुआ, जो तुम्हें दुखी देखना चाहता है, प्रसन्न नहीं देखना चाहता? यह कैसा प्रेम हुआ जो तुम्हें बांधता है, मुक्त नहीं करता? नहीं, यह प्रेम का नाम है। इसके पीछे कुछ और है--मालकियत है, पजेसिवनेस है, एकाधिकार है। इसमें प्रेम कम, अर्थशास्त्र ज्यादा है।
A smile is also a breath. Love too is a breath. And as a man dies without food—without love, he dies as well. Without food the body dies—without love, the soul dies. Without food, perhaps you can still live a few days; without love, you cannot live a moment—because love is the breath of your soul. As the body needs oxygen every moment, so the life‑energy needs love every moment. Yet you go out of the house afraid: even if you speak kindly to someone, you fear your wife might find out. What sort of love is this, that goes against your joy? What sort of love wants you sad, not happy? What sort of love binds you, and does not set you free? No, this is love in name only. Beneath it is something else—ownership, possessiveness, monopoly. In this there is little love and much economics.
पत्नी डरी है कि अगर कहीं तुम किसी दूसरे में उत्सुक हो गये तो मेरी व्यवस्था का, धन का, मेरे बच्चों का, घर का क्या होगा! तुममें कोई उत्सुकता नहीं है--आर्थिक व्यवस्था का सवाल है। अर्थ के नियोजन में गड़बड़ पड़ जायेगी। न तुम पत्नी में उत्सुक हो। कुछ और बातें हैं, जिनके कारण तुम उत्सुक हो। प्रतिष्ठा है। समाज में आदर-सम्मान है। लोग कहते हैं कि ऐसा एक पत्नी-व्रती कोई दूसरा देखा नहीं। राम के बाद बस तुम्हीं हुए हो। तो एक रिस्पेक्टेबिलिटी है, एक सम्मान है। अगर यहां-वहां नजर गई, सम्मान बिखर जायेगा। प्रतिष्ठा दांव पर लगेगी। बाजार में नाम नीचा गिरेगा। दुकान कम चलेगी। सब गड़बड़ हो जायेगी। हजार और बातें हैं।
The wife is afraid that if you become interested elsewhere, what will happen to my arrangements, to money, to my children, to our home! There is no real interest in you—it is a question of economic arrangement. It is a matter of financial planning. You too are not interested in your wife; there are other reasons—prestige, social respect. People say, “After Rama, there is none as devoted to one wife as you.” So there is respectability, status. If your eyes wander, reputation will scatter, prestige will be at stake, the shop will suffer—everything will go wrong. A thousand other considerations.
फिर इन्हीं बातों के कारण अड़चन होती है। तो तुम कहते हो, प्रेम के कारण समस्या खड़ी हो रही है।
And because of these considerations, obstacles arise; then you say love causes problems.
अब तक मैंने ऐसी कोई घटना नहीं देखी और हजारों लोगों के चित्त के निरीक्षण से तुमसे कहता हूं कि जब प्रेम ने समस्या खड़ी की हो, समस्या किसी और चीज ने खड़ी की है। लेकिन बुनियादी भूल तो तुम यह मानकर चलते हो कि वही प्रेम था। फिर जब समस्या खड़ी होती है तो प्रेम पर ही दोष थोप देते हो। प्रेम ने तो लोगों को मुक्त किया है। प्रेम ने तो जीवन में स्वाद दिया है परमात्मा का। प्रेम के माध्यम से ही लोग धीरे-धीरे प्रार्थना की तरफ सरके हैं, आकर्षित हुए हैं। प्रार्थना में स्वाद मिला है अनंत का, अज्ञात का। प्रेम ने बल दिया है। प्रेम ने अभियान दिया है, साहस दिया है। लेकिन प्रेम ने समस्या कभी भी नहीं दी।
So far I have not seen a single instance—and I say this from observing the minds of thousands—where love itself created a problem. Something else created the problem. But you make the fundamental mistake of assuming that it was love. Then when problems arise you lay the blame on love. Love has liberated people. Love has given life the taste of the divine. Through love people are drawn, little by little, toward prayer. In prayer they have tasted the infinite, the unknown. Love has given strength, a quest, courage. Love has never given problems.
अगर प्रेम समस्या देता होता तो जीसस कैसे कहते कि परमात्मा प्रेम है? तो तो फिर भक्ति-शास्त्र का सारा का सारा आधार गिर जाता। प्रेम से तो भक्तों ने भगवान को ही खोजा है। और तुम कहते हो, प्रेम में समस्या है! तो तुम जरा फिर से विचार करना। प्रेम में कुछ और मिश्रित होगा। उस मिश्रित के कारण समस्या खड़ी होगी। उस मिश्रित को गिरा दो।
If love caused problems, how could Jesus say God is love? The entire edifice of devotion would then collapse. Through love the devotees have found God. And you say love is a problem! Think again. Something else must be mixed in with love, and that admixture creates the problem. Drop the admixtures.
ईर्ष्या मत करो प्रेम के माध्यम से और महत्वाकांक्षा मत करो। और प्रेम के माध्यम से किसी की मालकियत मत करो। और प्रेम के माध्यम से किसी तरह की गुलामी मत थोपो। प्रेम पर्याप्त है। प्रेम से कुछ और मत चाहो। प्रेम अपने में साध्य है; उसे साधन मत बनाओ। फिर तुम देखोगे कि जीवन बड़ी शांति से विकसित होने लगा। और शांति से ही नहीं, क्योंकि सिर्फ शांति भी थोड़ी मुर्दा मालूम होती है।
Do not make jealousy through love; do not make ambition through love; do not make ownership of anyone through love; do not impose any kind of slavery through love. Love is sufficient. Do not want anything through love. Love is an end in itself; do not make it a means. Then you will see life beginning to unfold in great peace. And not peace alone—because mere peace feels a little dead.
मैं तुम्हें तुम्हारे जीवन को शांति-मात्र का लक्ष्य नहीं देता हूं; क्योंकि जिस शांति में आनंद की पुलक न हो, वह शांति पर्याप्त नहीं। जिसमें आनंद की लहरें भी उठती हों, वही शांति ठीक है। नहीं तो शांति का अर्थ केवल इतना होगा कि अशांति नहीं है। कुछ होगा नहीं; कुछ नहीं है, इस पर जोर होगा। फिर तुम्हारी शांति अहिंसा जैसी होगी। फिर तुम्हारी शांति उपद्रव का अभाव होगी; जैसे कि रास्ता न चलता हो, रेलगाड़ी न गुजरती हो, हवाई जहाज न निकलता हो। या तुम दूर हिमालय पर चले गये तो वहां एक तरह की शांति है, सन्नाटा है। लेकिन उस सन्नाटे में बहुत मूल्य नहीं है; क्योंकि वह सिर्फ अभाव है।
I do not give you the goal of peace‑only; for peace without the thrill of joy is not enough. Only that peace is right in which waves of bliss also arise. Otherwise peace will only mean the absence of disturbance—nothing positive; you will merely emphasize that nothing is happening. Then your peace will be like “non‑violence” defined negatively; your peace will be only an absence of turmoil: no traffic on the road, no trains passing, no planes flying. Or you have gone far into the Himalayas, where there is a kind of silence, a hush. But there is not much value in that hush, because it is only absence.
फिर एक और शांति है, जो संगीत की तरह है: तुम्हारे चारों तरफ वीणा बजने लगे; बाहर-भीतर एक नृत्य होने लगे; शांति गाये भी नाचे भी, उमंग से भरी हो, हषोर्र्न्माद हो तो ही, तो ही ठीक है।
There is another peace—like music: as if the veena were playing all around you; a dance within and without; peace that sings and dances, full of exuberance and divine ecstasy—that, that alone is right.
तो इतना ही काफी नहीं कि तुम शांत हो जाओ। इसे समझना।
So it is not enough merely to grow quiet. Understand this.
जो लोग प्रेम के जीवन को छोड़कर हट जायेंगे, इस खयाल से कि वहां समस्या थी, वे शांत तो हो जायेंगे, लेकिन आनंदित न हो पायेंगे। उनकी आंखों में चिंता के बादल तो न होंगे, लेकिन आनंद-अश्रुओं की वर्षा भी न होगी। उनकी आंखों में तनाव, बेचैनी, परेशानी, चिंता--इसकी धूल-धवांस तो न होगी; लेकिन उनकी आंखों में तुम किसी अनंत का नृत्य न देख पाओगे। उनकी आंखें झरोखे न बनेंगी परमात्मा की। उनकी आंखें रूखी-रूखी, सूखी-सूखी, मुर्दा-मुर्दा होंगी।
Those who turn away from the life of love, thinking there were problems there, may become quiet, but they will not become blissful. The clouds of anxiety may vanish from their eyes, but the showers of blissful tears will not come either. The dust of tension, restlessness, worry may not be in their eyes, but you will not see in their eyes the dance of the infinite. Their eyes will not become windows to the divine. Their eyes will be dry, withered, lifeless.
जीवन कोशांति का लक्ष्य मत देना। शांति जरूरी है, काफी नहीं। जीवन और बड़े द्वार खोलता है आनंद के। आनंद के पीछे शांति तो अनिवार्य होती है, लेकिन शांति के साथ जरूरी रूप से आनंद नहीं होता। तुम ऐसा मत सोचना कि बीमार न हुए तो स्वस्थ हो गये। बीमार न होना स्वस्थ होने के लिए जरूरी है, लेकिन काफी नहीं। क्योंकि यह भी हो सकता है कि बीमार तुम नहीं हो, लेकिन स्वास्थ्य की कोई पुलक नहीं है। स्वास्थ्य बड़ी अलग बात है। जब कभी तुम स्वस्थ हुए हो, तो तुम्हें पता है कि वह बीमारी न होने का ही नाम नहीं है, कुछ विधायक ऊर्जा तुम्हारे भीतर तरंगें लेती है। यह जरूरी है कि बीमारी न हो तो स्वास्थ्य के उतरने में सहायता आती है। लेकिन जिसने यह समझ लिया कि बीमारियों का अभाव ही स्वास्थ्य है, उसने जीवन के संबंध में बड़ी भूल कर ली।
Do not make peace the sole goal of life. Peace is necessary, not sufficient. Life opens bigger doors—of bliss. Bliss requires peace as a foundation, but peace does not automatically bring bliss. Do not think that if you are not sick you are healthy. Not being ill is necessary for health, but not sufficient. It may be that you are not ill, yet there is no vibrancy of well‑being. Health is something else. When you have been healthy, you know it is not merely the absence of disease—some creative energy waves within. Yes, the absence of illness helps health descend. But whoever thought the absence of illness is health has made a big mistake about life.
तो मैं तुमसे कहूंगा, प्रेम पर फिर से विचार करना, ध्यान करना। और प्रेम से भयभीत मत होना। भय है। उसी भय के कारण बहुत लोग भाग गये हैं। भय है।
और भय क्या है?
Therefore I say: reflect again on love, meditate on it; and do not be afraid of love. There is fear—because of that fear many have fled. What is the fear?
जब भी तुम किसी व्यक्ति के प्रेम में उतरते हो, दूसरा व्यक्ति तुम्हारे लिए दर्पण बन जाता है और तुम्हारा चेहरा उसमें दिखाई पड़ने लगता है। दर्पण से लोग डरते हैं; क्योंकि दर्पण में वे बातें दिखाई पड़ने लगती हैं जो तुम नहीं देखना चाहते। अकेले थे तो क्रोध का पता न चलता था; किसी के प्रेम में पड़े तो क्रोध का पता चलेगा। दूसरा दर्पण बन गया। और दूसरा चुनौती बन गया। और चारों तरफ स्थितियां खड़ी होंगी, जिनमें तुम्हारा क्रोध प्रकट होने लगेगा, तुम्हारे धोखे जाहिर होने लगेंगे। तुम्हारे झूठे चेहरे कभी-कभी खिसक जायेंगे और गिर जायेंगे। कुछ ऐसी स्थितियां बनने लगेंगी जिसमें तुम निर्वस्त्र हो जाओगे। तुम्हारे भीतर की नग्नता झांकने लगेगी। डर लगता है!
Whenever you descend into love with another, the other becomes a mirror for you, and your face begins to be seen in it. People are afraid of mirrors, because in them those things appear which you do not wish to see. Alone, your anger did not show; in love, anger will be known. The other becomes a mirror and a challenge. Situations arise all around in which your anger surfaces, your deceits are exposed. Sometimes your false faces slip and fall. Situations arise in which you are left naked; your inner nudity peeps out. It is frightening!
अकेले में आदमी अपने को ढांककर बैठा रहता है। संबंध बड़े सूचक होते हैं। संबंधों में ही पता चलता है तुम कौन हो। क्योंकि दूसरे की आंख में तुम्हारी जो छवि बनती है, उसी को तो तुम देख पाते हो; खुद की तो कोई छवि देखने का सीधा उपाय नहीं है। तुम सीधे तो अपने को देख ही न सकोगे। देखने के लिए दर्पण चाहिए। और दर्पण तो मुर्दा है--संबंधों का दर्पण जीवंत है। जब दूसरे की आंख में तुम्हारी छवि बनती है, तब तुम्हारा सत्य प्रकट होने लगता है। इसे थोड़ा समझो।
In aloneness one sits covered up. Relationships are revealing. Only in relationships do you know who you are. Because you see only the image formed of you in another’s eyes; there is no direct way to see your own image. You cannot see yourself directly. You need a mirror—and the glass mirror is dead; the mirror of relationship is alive. When your image forms in another’s eyes, your truth begins to manifest. Understand this.
जब तुम अकेले हो तो तुम बेईमान नहीं हो सकते, न ईमानदार हो सकते हो; क्योंकि अकेले में क्या बेईमानी और क्या ईमानदारी! दूसरा चाहिए। तो अकेले आदमी को ऐसा भ्रम हो सकता है कि मैं ईमानदार हूं। इसलिए तो लोग जंगलों में भाग गये, गुफाओं में छिप गये।
When you are alone you cannot be dishonest, nor honest—what dishonesty or honesty can there be alone? The other is needed. Alone, a man can delude himself that he is honest. That is why people ran to forests and hid in caves.
अकेले में बड़ी सुविधा है; क्योंकि न बेईमानी है, तो साफ हो गया कि ईमानदार हैं। लोगों ने अभाव को परिभाषा बना लिया। लेकिन तुम ईमानदार भी नहीं हो जब तुम अकेले में हो। क्योंकि अकेले में किसके साथ ईमानदारी, कैसी ईमानदारी?
Aloneness is convenient; because if there is no dishonesty, it is clear: “I am honest.” They made absence into a definition. But when alone, you are not honest either—for with whom would you be honest? What kind of honesty is that?
आओ वापस संबंधों में करीब लोगों के। वहां तत्क्षण पता चलेगा, तुम ईमानदार हो कि बेईमान; तुम झूठ बोलते हो कि सच। यह अकेले में कैसे पता चलेगा? किससे बोलोगे? तुम करुणावान हो या कठोर, यह कैसे पता चलेगा? करीब आओ! किसी जीवन को निकट आने दो।
Come back into relationships, close to people. There you will immediately know whether you are honest or dishonest; whether you speak truth or lie. How will you know alone? Who will you speak to? How will you know whether there is compassion in you or hardness? Come close! Let some life approach you intimately.
और तत्क्षण तुम्हारे भीतर कुछ घटने लगेगा, जिससे साफ होगा कि तुम में कठोरता है या करुणा है।
At once, something will begin to happen within by which it will be clear whether hardness is there or compassion.
अब तुम देखो, जैन मुनि हैं! अहिंसा और करुणा उनके जीवन का मूल आधार होना चाहिए, लेकिन है नहीं। क्योंकि जब तुम अपने को जीवन से तोड़ लोगे तो करुणा का पता कैसे चलेगा? किस हिसाब से तुम्हारे भीतर करुणा प्रकट होगी? कोई उपाय नहीं है। जैन मुनि रास्ते से गुजरता हो तो अगर एक भिखमंगा उसके सामने हाथ फैला दे, तो उसके पास देने को भी कुछ नहीं है। तो तुम यह तो न कहोगे, यह कृपण है। तुम कहोगे, यह तो त्यागी है, इसके पास कुछ है ही नहीं; देने को ही कुछ नहीं है तो देने का सवाल नहीं उठता। लेकिन क्या जरूरी है कि इसके पास देने को कुछ नहीं है, लेकिन यह देना चाहता था? कैसे पता चलेगा कि देना चाहता था? कहीं ऐसा तो नहीं है इस त्याग में कृपणता ही छिपी हो?
Look, for example, at Jain monks: ahimsa and compassion should be the foundation of their life, but they are not—because when you cut yourself off from life, how will compassion be known? By what measure will compassion manifest in you? There is no way. If a Jain monk passes a beggar on the road holding out his hand, he has nothing to give. You would not call him miserly; you would say he is renunciate—he has nothing; if there is nothing to give, where is the question of giving? But is it necessary that he has nothing yet he wanted to give? How will you know he wanted to give? Might it be that in this renunciation there is miserliness hiding?
अक्सर मैंने देखा है, कृपण त्यागी हो जाते हैं। त्याग से बढ़िया उपाय नहीं है कृपणता को छिपाने का। क्योंकि जब कुछ है ही नहीं तो देने का सवाल ही समाप्त हो गया। जैन मुनि से तुम अपेक्षा तो न रखोगे कि गरीब को कुछ दे, भिखमंगे को कुछ दे, बीमार को कुछ दे। देने की छोड़ो, तुम यह भी अपेक्षा नहीं रखते कि बीमार का पैर दबा दे या बीमार को पानी भरकर ला दे। क्योंकि जैन मुनि कहता है, उसमें तो राग है।
Often I have seen misers become renunciates. There is no better way to hide miserliness than renunciation; when there is nothing, the question of giving ends. You will not expect a Jain monk to give to the poor, the beggar, the sick. Leave giving—nor do you expect him even to press the feet of a sick man or bring him water, because he says that would be attachment.
जैनों का एक पंथ है--तेरापंथ--आचार्य तुलसी का पंथ। वे तो यहां तक कहते हैं कि अगर राह के किनारे कोई मर रहा हो तो तुम चुपचाप अपने राह से चले जाना। क्योंकि क्या पता, तुम उस प्यासे मरते आदमी को पानी पिला दो, और वह कल हत्यारा हो जाये, तो तुमने हत्या में भाग लिया। ठीक है, वह मर जाता अगर तुम पानी न पिलाते, मर जाता तो हत्या न कर पाता। तुमने पानी पिलाया तो वह जी गया। जी गया, उसने कल जाकर हत्या की, तो तुम यह मत समझना कि तुम बच गये। तुमने ही तो हाथ दिया। इसलिए तुम अपने रास्ते पर चुपचाप चले जाना।
Among the Jains there is a sect—Terapanth—of Acharya Tulsi. They go so far as to say that if someone is dying by the roadside, quietly go your way. For who knows—if you give water to that thirsty dying man and he lives to become a murderer tomorrow, then you have participated in that murder. True, had you not given water he would have died; dead, he could not have murdered. You gave him water, he lived, and tomorrow he kills—do not think you are absolved; you lent a hand. Therefore go quietly on your way.
अब यह लगेगा विराग, त्याग! और ऐसी कठोर अवस्था में आदमी अपने भीतर बंद हो जाता है खोल के भीतर। इसकी पहचान ही मुश्किल हो जाती है कि यह कौन है, क्योंकि दर्पण तोड़ देता है।
This looks like dispassion, renunciation! But in such hardness a person closes up inside a shell. It becomes difficult even to know who he is, for he has smashed the mirror.
संबंधों से जो डरता है, वह दर्पण से डर रहा है। और प्रेम से बड़ा स्वच्छ कोई दर्पण नहीं है। जितने तुम्हारे जीवन में प्रेम के संबंध होंगे, उतनी ही तुम्हारी सचाई जगह-जगह प्रकट होगी--उठते, बैठते, चलते। मैं तुमसे कहता हूं, अपनी सचाई को जानना जरूरी है, तो ही अपनी आत्मा को रूपांतरित किया जा सकता है।
Who fears relationships fears mirrors. And there is no mirror more clear than love. The more loving relationships in your life, the more your truth will reveal itself—while rising, sitting, walking. I tell you: to know your truth is necessary; only then can your being be transformed.
इसलिए घबड़ाओ मत। और प्रेम को समस्या मत बनाओ। इतना डर क्या है? इतनी घबड़ाहट क्या है? अनुभव से उतरो, गुजरो।
Therefore, do not panic. Do not make love a problem. What is the great fear? Why such anxiety? Enter the experience, pass through it.
जीवन जैसा है, अगर हम उसे वैसा का वैसा जीने को राजी हो जायें और जीवन जो शिक्षाएं देता है उन शिक्षाओं को सीखने को तत्पर रहें, तो इस जीवन में कुछ भी छोड़ने जैसा नहीं है। जो छोड़ने जैसा है, छूट जायेगा; जो बचने जैसा है, बच जायेगा। न तुम्हें छोड़ना पड़ेगा, न तुम्हें बचाना पड़ेगा।
If we are willing to live life as it is, and ready to learn the lessons life gives, then in this life there is nothing to renounce. What is to be dropped will drop; what is to be saved will be saved. You will not have to drop anything, nor will you have to save anything.
इसलिए मैं कहता हूं, न यहां कुछ छोड़ने योग्य है, न पकड़ने योग्य। मेरा मतलब समझ लेना। मेरा मतलब यह है कि यहां तो तुम गुजर जाओ जीवन की गहनता से: जो छूटने योग्य है छूट जायेगा; जो पकड़ने योग्य है बच जायेगा; तुम्हें न कुछ छोड़ना है, तुम्हें न कुछ पकड़ना है। तुम इस राह से गुजर जाओ। लेकिन राह से भागना मत, भगोड़े मत बनना।
That is why I say: here there is nothing worth renouncing and nothing worth clinging to. Understand my meaning: pass through life in its depth—what is drop‑worthy will fall away; what is worth carrying will remain; you have nothing to renounce and nothing to hold. Pass along this road—but do not run away from it; do not become a deserter.
दो तरह के लोग हैं। एक हैं: पकड़ने वाले, जिनको हम भोगी कहते हैं। दीवाने हैं। वे उसको भी पकड़ लेते हैं, जो पकड़ने योग्य न था। क्योंकि उनका कुल जोर पकड़ने पर है; जो भी मिले पकड़ लो, सम्हालकर रख लो! कूड़ा-कर्कट हो तो भी रख लो, कौन जाने कल कुछ काम आ जाये! छोड़ने की उनकी हिम्मत नहीं है। फिर इनके विपरीत दूसरे लोग हैं, जिनको हम त्यागी कहते हैं। वे भोगियों जैसे ही हैं, सिर्फ शीर्षासन कर रहे हैं, उलटे खड़े हो गये हैं। वे कहते हैं, सब छोड़ दो। सर्वस्व त्याग! पहला आदमी भूल कर रहा था: सब पकड़ लो; यह दूसरा आदमी कहता है: सब छोड़ दो। मैं तुमसे कहता हूं: जीवन में कुछ छोड़ने योग्य है, वह अपने से छूट जाता है; कुछ पकड़ने योग्य है, वह अपने से बच जाता है। और ये दोनों अतियां हैं। और दोनों अतियां खतरनाक हैं।
There are two kinds of people. One: the clingers, whom we call hedonists. They are crazy: they clutch even what is not worth holding—because their whole emphasis is on grasping: whatever comes, grab it and store it! Even trash they keep: who knows, tomorrow it may come in handy! They have no courage to let go. Opposite them are the renouncers. They are like the hedonists, only standing on their heads. They say, “Give up everything—total renunciation!” The first makes the mistake: “Hold everything.” The second: “Drop everything.” I say to you: in life, what is to be dropped drops by itself; what is to be kept remains by itself. Both are extremes, and dangerous.
प्रेम के नाम से कुछ चल रहा है, जो छूटना चाहिए लेकिन वह प्रेम के अनुभव से ही छूटेगा। प्रेम की पीड़ा से गुजरोगे, समझोगे कहां-कहां कांटे हैं, तो उनको छोड़ दोगे। और प्रेम में कुछ है जो बचाने योग्य है; क्योंकि प्रेम में परमात्मा की झलक है। कहीं पूरा प्रेम मत छोड़ बैठना, नहीं तो तुमने टब के पानी के साथ बच्चे को भी फेंक दिया। तुमने कूड़ा-कर्कट के साथ सोना भी फेंक दिया। तुमने असार के साथ सार भी फेंक दिया। यह तो कुछ समझदारी न हुई। यह तो कुछ विवेक न हुआ।
Something is going on under the name of love that should be dropped—but it will drop only by experiencing love. Passing through the pain of love, you will understand where the thorns are, and you will discard them. And there is something in love that must be preserved, for in love there is a glimpse of the divine. Do not throw away love entirely, otherwise you will have thrown out the baby with the bathwater. With the dross you will have thrown the gold. With the non‑essential, the essential too. That is not intelligence or discernment.
दो तरह के अविवेकी हैं--भोगी और त्यागी। भोगी का अविवेक है कि वह कहता है, कि जो भी है पकड़ लो, असार को भी पकड़ लो। वह बच्चे को तो बचाता ही है, गंदे पानी को भी बचा लेता है, उसको भी सम्हालकर रख लेता है। फिर त्यागी का अविवेक है। वह गंदे पानी को तो फेंकता ही है, बच्चे को भी साथ फेंक देता है। यह दोनों असंयम हैं।
There are two kinds of undiscerning people—hedonist and renunciate. The hedonist’s indiscrimination is to clutch even the non‑essential; he saves the baby, but he also saves the dirty water. The renunciate’s indiscrimination is to throw away the dirty water and the baby along with it. Both are immoderations.
मेरे देखे, संयम तो ऐसी चित्त की दशा है, ऐसी जागरूक दशा, जिसमें जो बचने योग्य है बचना चाहिए, बचता है; जो न बचने योग्य है, छोड़ने योग्य है, छूटता है। इसको ही हमने परमहंस-दशा कहा है। हंस की भांति, कि दूध और पानी को अलग-अलग कर ले।
As I see it, true restraint is a state of awareness in which what should remain, remains; what should fall away, falls away. This is what we have called the state of the paramhansa—the swan who can separate milk from water.
मैं तुमसे कहता हूं, यहां पानी बहुत है, यहां दूध भी बहुत है। इस संसार में पदार्थ भी है, परमात्मा भी है। यहां रोग भी हैं और स्वास्थ्य भी है। यहां समस्याएं भी हैं और समाधान भी हैं। तुम ये दो भूलों से बचना। सब पकड़ने में गलत भी बच रहता है, सब छोड़ने में सही भी छूट जाता है। हंसा तो मोती चुगे! कंकड़-कंकड़ छोड़ देना, मोती-मोती चुन लेना। प्रेम में बड़े मोती हैं!
I tell you: here there is much water, and there is much milk too. In this world there is matter and there is God. There is disease and there is health. There are problems and there are solutions. Beware of the two mistakes: in holding everything, the false remains too; in dropping everything, the true is lost as well. Let the swan pick pearls! Leave the pebbles; choose the pearls. In love there are great pearls.
इसलिए तुमसे फिर-फिर कहता हूं, उसे समस्या मत बनाना। हां, उसमें कुछ कंकड़ पड़े हैं, उन्हें निकालना जरूरी है।
Therefore I say again and again: do not make it a problem. Yes, there are pebbles mixed in—remove them.
जैसे-जैसे प्रेम का अनुभव गहन होता है--प्रेम का गुण बदलता है।
As the experience of love deepens, love’s very quality changes.
अब भी दिलकश है तेरा हुस्न, मगर क्या कीजे
और भी दुख हैं जमाने में मुहब्बत के सिवा
राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा
मुझसे पहली सी मुहब्बत मेरी महबूब न मांग।
Your beauty still enchants, but what can I do— There are other griefs in the world besides love, Other consolations besides the solace of union; Do not ask of me, my beloved, that first love again.
जब कोई व्यक्ति पहली दफा प्रेम में उतरता है, तो प्रेम होता है एक स्वप्न जैसा; जैसे और सब व्यर्थ हो जाता है, प्रेम ही सार्थक हो जाता है।
लेकिन जैसे-जैसे प्रेम का अनुभव गहन होता है, प्रेम की पीड़ा साफ होती है, और भी दुख दिखाई पड़ने शुरू होते हैं।
When one first enters love, it is like a dream—as if all else becomes futile and only love meaningful. But as the experience deepens, the pain of love grows clear; other sorrows begin to show themselves.
और भी दुख हैं जमाने में मुहब्बत के सिवा
राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा
अब भी दिलकश है तेरा हुस्न, मगर क्या कीजे
मुझसे पहली सी मुहब्बत मेरी महबूब न मांग।
There are other griefs in the world besides love, Other consolations besides the solace of union; Your beauty still enchants—but what can I do? Do not ask of me, my beloved, that first love again.
और प्रेम बहुत कुछ सिखाता है। प्रेम से बड़ी कोई पाठशाला नहीं है। क्योंकि प्रेम से ज्यादा तुम किसी मनुष्य के निकट और किसी ढंग से आते नहीं हो। जितने तुम निकट आते हो, उतने ही मनुष्य की अंतरात्मा प्रकट होने लगती है। तुम भी झलकते हो, दूसरा भी झलकता है। जितने तुम करीब आते हो, तुम भी उघड़ते हो, दूसरा भी उघड़ता है।
Love teaches much; there is no greater school than love—because there is no other way to approach another human being so intimately. The closer you come, the more the inner being of the person is revealed. You mirror, and the other mirrors. The nearer you come, you are exposed, the other is exposed.
एक तो विज्ञान का ढंग है--दूर खड़े होकर देख लेने का ढंग; बाहर से देख लेने का ढंग। फिर एक कवि का ढंग है: भीतर गहरे उतरकर, प्रेम करके देखने का ढंग। अब अगर तुम्हें वृक्ष को देखना है, चट्टान को देखना है, तो शायद बाहर से भी देख लो। मैं कहता हूं शायद; क्योंकि जिन्होंने बहुत गहरा देखा है, वे तो कहते हैं, चट्टान को भी बाहर से देखना अधूरा देखना है। क्योंकि चट्टान का भी अंतस्तल है। तो बाहर-बाहर से तुम चट्टान की परिक्रमा कर आओगे, देख लोगे--उस देखने को तुम देखना मत मान लेना। बर्ट्रेंड रसेल ने कहा है, वह परिचय है--एक्वेंटेंस। उसे ज्ञान मत कहना।
There is one method of science—standing outside and observing; seeing from the outside. Then there is the poet’s way—diving inward, knowing by loving. If you want to look at a tree or a rock, perhaps you can see from outside. I say “perhaps,” because those who have seen very deeply say even a rock seen from outside is seen incompletely—because rock too has an interior. Circling it from the outside and looking—do not call that seeing. Bertrand Russell said that is mere acquaintance—do not call it knowledge.
फिर एक ज्ञान है कि तुम किसी व्यक्ति के अंतस्तल में उतरते हो; हृदय से हृदय की गांठ बांधते हो, एक-दूसरे के लिए अपना द्वार-दरवाजा खुला छोड़ते हो।
Knowledge is when you descend into someone’s interior, when heart knots with heart, when you leave all doors open to each other.
प्रेम का क्या अर्थ होता है? यही अर्थ होता है कि किसी व्यक्ति के लिए तुमने अब अपने जीवन के सब दरवाजे खुले छोड़ दिये; और किसी व्यक्ति ने तुम्हारे लिए अपने जीवन के सब दरवाजे खुले छोड़ दिये। प्रेम का यही अर्थ होता है कि दो व्यक्तियों के बीच अब छुपाने योग्य कोई राज न रहा। प्रेम का यही अर्थ होता है कि अब दो व्यक्तियों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे छिपाया जाये; सब उघाड़ा; दो हृदय अपने आवरण के बाहर आये; दो हृदयों ने एक-दूसरे को नग्नता में देखा; और दो हृदय एक-दूसरे में प्रविष्ट हुए। और यह प्रेम के द्वारा ही संभव है।
What does love mean? Only this: that for one person you have opened all the doors of your life; and that person has opened all the doors of their life to you. It means there is no secret left to hide; everything is laid bare. Two hearts come out from their coverings; they see each other in nakedness; and two hearts enter into one another. This is possible only through love.
अगर तुम बाहर खड़े रहो, जैसा कि वैज्ञानिक खड़ा रहता है, तटस्थ भाव से दर्शक की तरह देखते रहो, प्रेम में डूबो न, तो तुम कभी जान ही न पाओगे। आत्मा को तो न जान पाओगे। इसलिए विज्ञान आत्मा को नहीं जान पाता। विज्ञान कभी भी नहीं जान पायेगा कि आदमी में आत्मा है। क्योंकि आत्मा का पता तो प्रेम के अतिरिक्त और किसी ढंग से चलता ही नहीं। यह कोई चीर-फाड़ करके पता नहीं चलेगा। यह कोई डिसेक्शन, सर्जरी करके पता नहीं चलेगा। यह कोई औजारों को आदमी के भीतर ले जाकर पहचान नहीं हो सकती कि आत्मा है। तब तो कुछ भी न मिलेगा। हड्डी, मांस-मज्जा मिलेगी। जो बाहर-बाहर है, वही पकड़ में आयेगा। जो भीतर-भीतर है, वह छूट जायेगा।
If you stand outside like a scientist and watch, remain a spectator and do not dive into love, you will never know. You will not know the soul. That is why science cannot know the soul. It never will—because the soul is known only through love. You will not discover it by dissecting, by surgery. No instrument inserted will show you the soul. You will find nothing—bones, flesh, marrow. What is outside will be caught; the inside will slip away.
तुमने खयाल किया कि जिसे तुम प्रेम करते हो, वह हड्डी-मांस-मज्जा नहीं रह जाता! जिसे तुम प्रेम नहीं करते, वह हड्डी, मांस-मज्जा रह जाता है। जिसे तुम प्रेम नहीं करते, वह मात्र शरीर है। जिसे तुम प्रेम करते हो, उसमें पहली दफा आत्मा का बोध होना शुरू होता है।
Have you noticed? The one you love ceases to be merely flesh and bone. The one you do not love is only a body. The one you love—there for the first time the presence of soul begins to be felt.
इसलिए जिन्होंने खूब प्रेम किया, अटूट प्रेम किया, उन्हें सब जगह आत्मा दिखाई पड़ गई। अगर महावीर को पत्थरों में भी दिखाई पड़ गई तो उसका कारण यह नहीं है कि वे दूर खड़े वैज्ञानिक की तरह देखते रहे, वे गहरे में अंतस्तल में संबंधित हुए, उतरे। तो वृक्ष में भी आत्मा दिख गई। तो महावीर वृक्ष का पत्ता तोड़ने में भी चिंता अनुभव करते हैं।
Those who have loved deeply, unbrokenly, began to see soul everywhere. If Mahavira could see it even in stones, the reason is not that he stood afar like a scientist; he related from the depths, intimately; he descended. Then he saw soul even in trees. So Mahavira feels concern even in plucking a leaf.
यह चिंता जैन मुनि की चिंता नहीं है। जैन मुनि चिंता करता है, वृक्ष का पत्ता नहीं तोड़ना है, क्योंकि उसे स्वर्ग जाना है। पशु को नहीं मारना है, क्योंकि नरक से बचना है। यह दुकानदार का हिसाब है। महावीर वृक्ष को चोट नहीं पहुंचाते, क्योंकि उन्हें दिखाई पड़ा कि वृक्ष सिर्फ वृक्ष नहीं है, जीवंत आत्मा है। न केवल इतना दिखाई पड़ा कि वृक्ष जीवंत आत्मा है, यह भी दिखाई पड़ा कि ठीक मेरे जैसी ही आत्मा है--उसी राह पर जिस पर मैं हूं, थोड़े पीछे सही; आज नहीं कल मनुष्य हो जायेगा।
This is not the Jain monk’s calculative concern. The monk worries, “Do not pluck the leaf if you want heaven; do not kill an animal if you want to avoid hell”—that is shopkeeper’s arithmetic. Mahavira does not injure the tree because he saw it is not just a tree; it is living soul. Not only that: he saw it is exactly like my own soul—on the same path on which I walk, a little behind perhaps; if not today, tomorrow it will become man.
इसलिए महावीर ने सारे जीवन को पांच हिस्सों में बांट दिया। एकेंद्रिय जीव। पृथ्वी को उन्होंने कहा, एक-इंद्रिय जीव। पृथ्वी भी! महावीर जमीन पर भी चलते हैं तो बहुत क्षमा मांगते हुए चलते हैं। वह भी जीवन है। एक ही उसकी इंद्रिय है--केवल काया, केवल देह।
Therefore Mahavira divided life into five levels. One‑sensed beings. He called even earth a one‑sensed being. Earth! Mahavira walks on the ground asking much forgiveness. That too is life; it has only one sense—only body.
जिसको वैज्ञानिक अब कहते हैं, अमीबा--महावीर को उसकी पकड़ आ गई थी। वैज्ञानिक कहते हैं, अमीबा पहला प्राण-स्पंदन है; उसके पास केवल देह होती है, न हड्डी, न मस्तिष्क, न आंख, न कान, कुछ भी नहीं; कोई इंद्रिय नहीं, सिर्फ शरीर होता है। वह अपने शरीर को ही अपने भोजन के पास ले आता है। अपने भोजन के ऊपर बैठ जाता है और शरीर और उसका भोजन मिलकर विलीन हो जाते हैं, एक-दूसरे में लीन हो जाते हैं। उसके पास कोई मुंह भी नहीं है। फिर उसका शरीर जब बड़ा होने लगता है--इतना बड़ा हो जाता है कि सम्हालना मुश्किल हो जाता है, तो शरीर दो हिस्सों में टूट जाता है और दो अमीबा हो जाते हैं। इसी तरह उसकी संतति होती है। लेकिन वह जीवन का पहला रूप है।
What scientists now call amoeba—Mahavira had grasped it. They say the amoeba is the first pulsation of life; it has only body—no bone, no brain, no eyes, no ears—no senses, only body. It brings its body to its food, sits upon it, and the body and the food merge into one. It has no mouth either. When its body grows so large it becomes hard to manage, the body splits into two, and there are two amoebas. In this way its progeny continues. But it is the first form of life.
महावीर ने कहा, एक-इंद्रिय, सिर्फ शरीर जीवन का पहला रूप है। मनुष्य है पंचेंद्रिय। उसके पास पांच इंद्रियां हैं। वह सबसे विकसित रूप है। लेकिन वृक्ष, पशु-पौधे, सब उसी कतार में हैं; चले आ रहे हैं बढ़ते। हम भी कभी वृक्ष थे और वृक्ष कभी हम जैसे हो जायेंगे।
Mahavira said: the one‑sensed—only body—is the first form. Man is five‑sensed, the most developed. But trees and plants and animals are all in the same line, advancing. We too were once trees; trees will one day become like us.
तो महावीर ने जीवन का एक सागर खोज लिया, जिसमें सभी जीवन की घटनाएं हैं। यह महा प्रेम में घटा है। यह कोई तार्किक विश्लेषण नहीं है। यह महावीर को अनुभव हुआ है। यह तेजस्विता जीवन की उनको प्रतीत हुई। यह बहुत प्रेम में ही हो सकती है।
Thus Mahavira discovered an ocean of life containing all forms. This arose from great love; it is not a logical analysis. It was Mahavira’s experience, life’s radiance perceived. Only in great love can this happen.
इसलिए मैं कहता हूं, अहिंसा का मौलिक अर्थ प्रेम है।
Therefore I say: the fundamental meaning of ahimsa is love.
तुम घबड़ाना मत! प्रेम तुम्हें बहुत कुछ सिखायेगा। प्रेम तुम्हें तुम्हारे अहंकार का नरक बतायेगा; तुम उसे छोड़ देना। और प्रेम तुम्हें तुम्हारे हृदय का स्वर्ग भी दिखायेगा; तो उसे पकड़ लेना।
Do not panic! Love will teach you much. Love will show you the hell of your ego—drop it. Love will show you the heaven of your heart—hold it.
आजिजी सीखी, गरीबों की हिमायत सीखी
यासी हिरमान के दुख-दर्द के मानी सीखे
जेरदस्तों के मुशाइब को समझना सीखा
सर्द आहों के रुखे-जर्द के मानी सीखे।
I learned humility, learned to stand with the poor; I learned the meanings of the grief of the broken‑hearted; I learned to understand the trials of the oppressed; I learned what cold sighs inscribe on pale, withered faces.
प्रेम तुम्हें बहुत कुछ सिखायेगा। प्रेम के अतिरिक्त कोई और सिखा ही नहीं सकता। इसलिए अगर प्रेम में कुछ अड़चन मालूम होती है तो उसे प्रेम की अड़चन मत कहना। तुमने अभी प्रेम के पाठ पूरे नहीं सीखे, इसलिए अड़चन आ रही है। जैसे कोई आदमी नया-नया पानी में तैरना शुरू करता है तो हाथ-पैर तड़फड़ाता है, घबड़ाता है, बेचैनी होती है। यह कोई तैरना तैरने का स्वरूप नहीं है; यह तो न तैरने की वजह से हो रहा है।
Love will teach you much; nothing else can. So if you feel some obstacle in love, do not call it love’s obstacle. You have not yet learned love’s lessons; therefore obstacles arise. When a person first learns to swim, he thrashes about, panics, gets restless. This is not the form of swimming; it is because he does not yet know.
तुम अगर मुझसे पूछो तो मैं ऐसा कहूंगा, कि प्रेम में जो समस्या है, वह अप्रेम की वजह से पैदा हो रही है। जब यह आदमी तैरना सीख जायेगा तो तैरने में एक प्रसाद आ जाता, तब कोई चेष्टा नहीं करनी होती। तब ठीक-ठीक तैराक तो नदी पर छोड़ देता है अपने को। हाथ-पैर भी नहीं चलाता। नदी ही सम्हाल लेती है। ऐसी कुशलता आ जाती है कि कुछ भी करना नहीं पड़ता; होना काफी रहता है और नदी सम्हाल लेती है।
If you ask me, I will say: the problem you feel “in love” arises out of lovelessness. When the person learns to swim, a grace comes—then no effort is needed. The skilled swimmer entrusts himself to the river. He hardly moves his limbs; the river carries him. Such skill arrives that nothing need be done; being is enough, and the river takes care.
प्रेम भी चैतन्य के सागर में तैरना है; दूसरे के सागर में डुबकी लगानी है। पहले-पहले हाथ-पैर तड़फड़ायेंगे; घबड़ाहट होगी; सांस रुंधेगी; लगेगा मरे, डूबे; चिल्लाहट होगी कि बचाओ! लेकिन जल्दी ही, इस बचाव की आवाज के कारण निकलकर भाग मत खड़े होना। यह तो तुम्हारी अकुशलता के कारण है। यह तो धीरे-धीरे चली जायेगी। रफ्ता-रफ्ता, आहिस्ता-आहिस्ता अभ्यास गहरा होता जायेगा।
Love too is swimming in the ocean of consciousness; it is to dive in another’s ocean. At first the limbs will flail; there will be fear, your breath will choke; it will seem you’ll drown, die; you will cry “Save me!” But do not run away because of that cry. It is only your unskillfulness; it will go. Slowly, gently, with practice it will deepen.
तो प्रेम मत छोड़ो; प्रेम में जागरण को सम्मिलित करो। प्रेम मत छोड़ो; प्रेम के साथ धर्म को, ध्यान को जोड़ो। प्रेम + ध्यान, बस इतना करो और समस्या विदा हो जायेगी। और समस्या की जगह तुम पाओगे: प्रेम एक अदभुत रहस्य है--और पहला रहस्य जहां से परमात्मा की खबर मिलती है। शुरू-शुरू में घबड़ाहट स्वाभाविक है।
Do not abandon love; add awareness to love. Do not abandon love; join love with religion, with meditation. Love plus meditation—do just this, and the problem will depart. In the place of problem you will find: love is a wondrous mystery—the first mystery from which news of God comes. At the beginning, fear is natural.
न घबरा जवानी की बेहररवी से
यह दरिया बना लेगा खुद ही किनारा
वहीं तक खुदी है, वहीं से खुदा है
जहां बेकसी ढूंढ़ती हो सहारा।
Do not fear the unruly storm of youth; This river will carve its own banks. Up to that point is self; from there is God— Where helplessness seeks its refuge.
घबड़ाओ मत। यह आज जो जवानी का तूफान है, यह जो राग-मोह की उठी आंधी है, यह अपने से ही विदा हो जायेगी। तुम जरा पैर को सम्हालकर चलते रहो।
Do not panic. The storm of youth, the gale of passion that has arisen today—on its own it will subside. Just place your feet carefully and keep walking.
न घबड़ा जवानी की बेहररवी से
यह दरिया बना लेगा खुद ही किनारा।
Do not fear the unruly storm of youth; This river will carve its own banks.
हां, जल्दी अगर भाग खड़े हुए तो मुश्किल में पड़ जाओगे। तब न यहां के रहोगे न वहां के।
If you run away in haste, you will be in difficulty. Then you will belong neither here nor there.
जो प्रेम से भाग गया उसके पास अहंकार के सिवाय कुछ भी नहीं बचता। यद्यपि अगर तुम बहुत दूर भाग गये तो तुम्हें पता भी न चलेगा अहंकार का, क्योंकि उसका पता भी साथ-संग में चलता है, समूह में चलता है।
Whoever runs from love is left with nothing but ego. Although, if you run far enough, you may not even notice the ego—because it becomes apparent only in company, in togetherness.
तुमने खयाल किया, आदमी का बच्चा पैदा होता है, अगर उसे संग-साथ न मिले, मां-पिता परिवार न मिले, समूह-समाज न मिले, तो बच नहीं सकता, मर जायेगा। तुम कोई कल्पना कर सकते हो कि आदमी का बच्चा बच जाये बिना समूह, संग-साथ के? हां कभी-कभी ऐसा हुआ है कि भेड़िये आदमी के बच्चे को ले गये; लेकिन वह भी समूह था, संग-साथ था। भेड़ियों ने बचा लिया। लेकिन अकेला तो आज तक कोई मनुष्य का बच्चा बचा नहीं है। जो मनुष्य के शरीर के संबंध में सच है, वही मैं तुमसे कहता हूं, आदमी की आत्मा के संबंध में भी सच है। उसका जन्म भी समूह में होता है--संग-साथ में, परिवार में। आदमी की आत्मा भी अकेले में नहीं जन्मती। हां, अकेले का तुम उपयोग कर सकते हो। कभी-कभी अकेले हो जाने में भी रस है। कभी-कभी दूसरे से दूर हट जाने में भी रस है। लेकिन वह फायदा भी दूसरे से दूर हटने के कारण होता है। खयाल करना, वह फायदा भी अकेले होने के कारण नहीं होता, दूसरे से दूर हटने के कारण होता है। उसका लाभ भी दूसरे में ही है।
Have you noticed? A human infant, if he gets no company—no parents, no family, no society—cannot survive; he dies. Can you imagine a human infant surviving without group and companionship? Yes, sometimes wolves have carried off infants; but that was also a group, a companionship—the wolves saved him. Alone, not a single human child has ever survived. What is true of the body, I tell you, is also true of the soul. Its birth too is in community—in companionship, in family. The soul does not take birth in isolation. Yes, you can use aloneness; sometimes there is a flavor in being alone; sometimes there is a relish in moving away from the other. But even that benefit comes from the context of the other. Note this: that benefit too is not because of aloneness per se, but because of temporarily stepping away from the other; its profit is again in relation to the other.
ऐसा समझो कि एक हजार रुपये का ढेर लगा है और एक दस रुपये की ढेरी लगी है। जब हम हजार रुपये की ढेरी हटाते हैं, और दस रुपये की ढेरी हटाते हैं, तो दस रुपये का अभाव भी वैसा ही मालूम पड़ता है जैसे हजार रुपये का अभाव मालूम पड़ता है। अब तो न हजार रुपये हैं न दस रुपये हैं। हजार रुपये का जब ढेर था, तो हजार रुपये की कीमत थी उसकी। पांच रुपये का ढेर था, दस रुपये का ढेर था, तो दस रुपये की कीमत थी; लेकिन दोनों हटा लिये तो जो शून्य पीछे रह जाता है, वह तो लगता है एक ही मूल्य का है। दस रुपये का शून्य भी उतना ही बड़ा है, हजार रुपये का शून्य भी उतना ही बड़ा है। तो तुम गलती कर रहे हो। जीवन में ऐसा नहीं है। जो आदमी जितना गहरा जीया है, जब वह एकांत में जाता है तो उसके एकांत की गहराई भी उतनी ही गहरी होती है। जो आदमी समूह में जीया ही नहीं है, वह एकांत में चला जाता है, तो उसके एकांत की कोई गहराई ही नहीं होती। इसे तुम अनुभव कर सकते हो कि जो आदमी जंगल में ही जीया है, उसे जंगल में कोई सौंदर्य नहीं होता। जो भीड़ में, समूह में, बाजार में बैठा रहा है, जब कभी जंगल जाता है तो जो उसे जंगल में दिखाई पड़ता है, वह जंगल के आदमी को दिखाई नहीं पड़ता।
Imagine a pile of a thousand rupees and a pile of ten rupees. Remove the thousand‑rupee pile and remove the ten‑rupee pile—now the absence of ten feels as empty as the absence of a thousand: now there are neither a thousand nor ten. When the thousand was there, it had the worth of a thousand; when ten were there, ten had their worth; but remove both and the zero that remains seems of a single value. The ten‑rupee zero is as large as the thousand‑rupee zero. You are making a mistake if you think life is like that. In life, the one who has lived deeply—when he goes into solitude, the depth of his solitude is equally deep. He who never lived in the group—if he goes to solitude, his solitude has no depth. You can experience this: one who has always lived in the forest finds no beauty in the forest. He who sat in the crowd and the marketplace—when he goes to the forest, what he sees there the forest‑dweller does not see.
वानगॉग के जीवन में ऐसा स्मरण है कि वानगॉग एक समुद्र तट पर, फ्रांस के, अपने चित्र बना रहा था। वह सूरज के पीछे दीवाना था। सूर्योदय, सूर्यास्त--उन पर उसने बड़ी मेहनत की। समुद्र के किनारे वह एक दिन सूर्यास्त का चित्र बना रहा था। उसके चित्र को देख रही थी एक समुद्र के तट की मछुआ की औरत। वह गौर से देखती रही, गौर से देखती रही। वह फिर दूसरे दिन देखने आई, फिर तीसरे दिन देखने आई। और सातवें दिन धीरे-धीरे वानगॉग से परिचय भी हो गया। तो जब सूरज डूबने के करीब आया तो उसने कहा कि आप रुकना, मैं जरा अपने पति को, अपने बच्चों को भी ले आऊं। तो वानगॉग ने पूछा, किसलिए? तो उसने कहा कि वे भी सूर्यास्त देख लें। तो उसने कहा कि वे तो यहीं रहते ही हैं इस समुद्र तट पर, उन्होंने सूर्यास्त नहीं देखा? उस स्त्री ने कहा, नहीं मैंने भी नहीं देखा था, जब तक आप न आये थे। यह तो इतना स्वाभाविक था हमारे जीवन का हिस्सा कि इसका हमें कभी बोध न हुआ था। तुम्हारे आने से हमें पता चला सूर्यास्त का सौंदर्य।
There is a remembrance in Van Gogh’s life. On a French seashore he was painting. He was madly in love with the sun—sunrise, sunset; he labored over them. One day on the seashore he was painting a sunset. A fisherwoman watched his painting intently, day after day. On the seventh day, as the sun was about to set, she said, “Please wait, let me bring my husband and children, that they too may see the sunset.” Van Gogh asked, “Why? They live here on this shore—have they never seen the sunset?” The woman said, “No, I too had not seen it until you came. It was such a natural part of our life that we never became aware of it. Your coming made us aware of its beauty.”
अब यह वानगॉग जहां से आ रहा है, वहां सूर्यास्त मुश्किल है देखना, सूर्योदय देखना मुश्किल; कुहासा घिरा रहता है। इसके लिए सूर्योदय और सूर्यास्त बड़े महिमापूर्ण हैं।
Van Gogh comes from where seeing sunrise or sunset is difficult—fog lingers. For him sunrise and sunset are magnificent.
पश्चिम में संडे, सूर्य का दिन छुट्टी का दिन है। क्योंकि सूर्य ऐसा प्रगाढ़ होकर दिखाई नहीं देता जैसा पूरब में दिखाई पड़ता है; ऐसी महिमा नहीं है सूरज की; सूरज ढंका-ढंका है, छिपा-छिपा है।
तो सूरज का दिन छुट्टी का दिन होना ही चाहिए। लोग उत्सव मनायें: सूरज निकला है, सूरज का दिन है।
In the West, Sunday—the Sun’s day—is a holiday, for the sun is not seen with the same splendor as in the East; it is veiled, hidden. So the Sun’s day must be a day of celebration: the sun has appeared; it is his day.
एकांत में उतनी ही गुणवत्ता होगी जितना गहरा तुम्हारे संबंधों का जगत था। जिस आदमी ने खूब भरपूर प्रेम किया है, वह जब हिमालय पर जाकर बैठ जाता है तो उसके हृदय की गहरई पूछो मत। लेकिन जिसने कभी प्रेम ही नहीं किया, वह भी हिमालय की पहाड़ी पर जाकर बैठ जाता है; उसका छिछलापन छिछलापन ही रहने वाला है।
Your solitude will have the same quality as the depth of your relationships. The person who has loved richly—when he goes and sits in the Himalayas, the depth of his heart—do not ask! But the one who has never loved, if he too sits on a Himalayan hill, his shallowness will remain shallow.
मैं तुमसे यह कह रहा हूं कि तुम्हारे एकांत का भी तभी मूल्य है जब तुम्हारे संबंधों की गहराई हो। अगर हजार रुपये की गहराई थी तो तुम्हारा एकांत हजार रुपये के मूल्य का होगा। अगर दस रुपये की गहराई थी तो दस रुपये के मूल्य का होगा।
I am telling you that your solitude has value only when your relationships have depth. If there was the depth of a thousand, your solitude will be worth a thousand; if only ten, then worth ten.
जीवन का गणित मुर्दा गणित नहीं है। यहां तुमने कितनी तीव्रता से, त्वरा से जीवन को जीया है, उतनी ही अनूठी अनुभूतियां एकांत में उठेंगी। इसलिए मैं कहता हूं: जाओ प्रेम में, क्योंकि तुम्हारे ध्यान की गहराई भी तुम्हारे प्रेम की गहराई पर निर्भर होगी। दूसरे के साथ तो जीकर देख लो, ताकि तुम अपने साथ जीने का राज सीख जाओ।
Life’s arithmetic is not a dead arithmetic. With whatever intensity and swiftness you have lived, just such unique experiences will arise in solitude. That is why I say: go into love—because the depth of your meditation will depend on the depth of your love. Live with the other first, so that you learn the secret of living with yourself.
दूसरे के माध्यम से हम अपने पास आते हैं। दूसरा सेतु है, जिसके द्वारा हम अपने पर वापस आते हैं।
Through the other we come to ourselves. The other is the bridge by which we return to our own being.
दो व्यक्तियों के बीच निकटतम दूरी का नाम प्रेम है। जैसे दो बिंदुओं के बीच निकटतम दूरी का नाम रेखा, ऐसे दो व्यक्तियों के बीच निकटतम दूरी का नाम प्रेम है। अगर थोड़े इरछे-तिरछे चलकर जाते हो तो यह प्रेम नहीं है। सीधे-सीधे!
The shortest distance between two persons is called love. As the shortest distance between two points is a straight line, so the shortest distance between two persons is love. If you go zigzag, that is not love. Straight!
प्रेम सिखायेगा सरलता। प्रेम सिखायेगा विनम्रता। प्रेम सिखायेगा निर-अहंकार। प्रेम सिखायेगा त्याग।
Love will teach simplicity. Love will teach humility. Love will teach egolessness. Love will teach true renunciation.
इसे तुम खयाल रखना, जिसने कभी प्रेम नहीं किया उसका त्याग कृपण का त्याग होता है; वह त्याग नहीं है। वह कंजूस है। इसलिए मैं सुनता हूं साधुओं को समझाते कि छोड़ दो धन-दौलत, मौत सब छीन लेगी। अब यह जरा सोचने जैसी बात है कि मौत छीन लेगी, इसलिए छोड़ने को कह रहे हो। मतलब, यह डर छीने जाने का है। इसलिए बेहतर है, छोड़ ही दो। लेकिन प्रेमी कहता है, छोड़ो; क्योंकि जिसने छोड़ा है उसीने भोगा। तेन त्यक्तेन भुंजीथाः। जिसने दिया उसीने पाया। प्रेमी कहता है, दे दो; क्योंकि बिना दिये पा न सकोगे।
Keep this in mind: the renunciation of one who has never loved is the miser’s renunciation; it is not renunciation. He is a tight‑fisted man. That is why I hear sadhus preaching: “Give up wealth and property; death will snatch them anyway.” Now ponder this: they say “since death will take it, better to give it up.” Meaning, there is fear of being robbed; so better to relinquish. But the lover says, “Give—because only he who gives enjoys.” Tena tyaktena bhunjithah—by renouncing, enjoy. The lover says, “Give—because without giving you cannot receive.”
प्रेम की बड़ी अनूठी कीमिया है: तुम्हारे पास वही होता है जो तुम दे देते हो। जो तुम बचा लेते हो, वह तुम्हारे पास कभी नहीं होता। दिखता है तुम्हारे पास है, लेकिन तुम उसके मालिक नहीं होते। मालिक तुम उसी के हो जो तुम दे देते हो। जो बांट दिया, उसी के मालिक हो। मालकियत कब घटती है, तुमने सोचा? जब तुम्हारे हाथ से कोई चीज किसी दूसरे हाथ में जाती है, उस क्षण। जब तुम्हारे हाथ से हटती है चीज, तुम मालिक होते हो। अगर तुम्हारी मुट्ठी में बंद रहे, तुम मालिक नहीं होते, ज्यादा से ज्यादा पहरेदार। तिजोड़ी पर बैठे हैं लट्ठ लिये, बंदूक लिये--पर पहरेदार।
Love has a unique alchemy: you truly possess only what you give away. What you hoard is never yours. It appears to be yours, but you are not its master—you are at most its watchman. You sit over the safe with a staff or a gun—but a watchman.
जिस क्षण तुम देते हो, देने से ही पता चलता है कि तुम्हारे पास था। देने से ही तुम्हें भी पता चलता है कि मैं दे सका--मेरा था! वही है तुम्हारा जो तुमने दिया। और उसी को तुमने भोगा, जो तुमने बांटा।
The moment you give, that very moment you know you had it—“I could give; it was mine!” Only that is yours which you have given. And only that have you truly enjoyed which you have shared.
साझेदारी बढ़ाओ! प्रेम का अर्थ इतना ही होता है: साझेदारी करो! किसी को दो! किसी को बांटो! और धन्यवाद देना उसे, जो तुम्हारे जीवन में इस भांति आये कि तुम उससे कुछ बांट सको। धन्यवाद देना!
Increase your partnerships! Love means only this: share! Give to someone! Distribute! And give thanks to the one who comes into your life such that you can share with them. Offer thanks!
प्रेम की बड़ी कुशलता यह है कि यहां लेने वाला भी कुछ देता है और देने वाला भी कुछ देता है। जब तुम किसी को कुछ देते हो और वह स्वीकार कर लेता है तो उसने भी तुम्हें कुछ दिया--उसकी स्वीकृति से दिया। उसने तुम्हें मालिक बना दिया। उसने तुम्हें दाता बना दिया। अब और क्या चाहते हो? तुमने जो दिया वह कुछ नहीं था। उसने जो दिया वह बहुत ज्यादा है। इसलिए हिंदुस्तान में हमारी व्यवस्था है कि पहले दान दो, फिर दक्षिणा दो। दक्षिणा का अर्थ है: उसने दान स्वीकार किया, इसका धन्यवाद भी दो। अकेले दान से काम न चलेगा। पहले तो दो, लेकिन यह जरूरी थोड़े ही है कि वह ले ले। कोई इनकार कर दे, फिर? कोई कह दे नहीं चाहिए, फिर?
Love’s great skill is that here the receiver also gives, and the giver also gives. When you give something and the other accepts, they too have given you something—by their acceptance. They made you the owner; they made you the giver. What more do you want? What you gave was nothing; what they gave is far greater. Therefore, in India our custom is: first give charity, then give dakshina—an offering of thanks. Dakshina means: because they accepted your gift, give thanks too. Charity alone is not enough: first give, but they are not obliged to accept. If someone refuses—then? If someone says “I don’t need it”—then?
प्रेम का अर्थ है: ऐसा भरोसा कि तुम जिसे देने जा रहे हो, वह ले लेगा, इनकार न करेगा। बहुत-से लोग इनकार के कारण ही देने से डरते हैं कि हम देने गये और किसी ने कह दिया, नहीं; द्वार बंद कर लिया, फिर? रिजेक्शन, अस्वीकार पैदा हुआ? तो बड़ी घबड़ाहट लगती है!
अनेक लोग मुझसे आकर कहते हैं कि प्रेम में एक ही डर मालूम पड़ता है: हम तो निवेदन करें और इनकार हो जाये! हम तो अपने हृदय के द्वार खोलें, पलक-पांवड़े बिछायें और दूसरा पीठ किये चला जाये, न आये; हम तो स्वागतम द्वार पर बांधें, फूल-पत्तियां लटकायें और कोई बिना देखे गुजर जाये--तो फिर बड़ी पीड़ा होगी! इससे तो बेहतर, अपना द्वार-दरवाजा बंद ही रखना। क्योंकि जैसे ही तुम किसी को बुलाते हो, दूसरे को तुमने बल दिया, शक्ति दी, जीवन दिया। अब दूसरे के हाथ में उपाय है, वह स्वीकार कर ले, अस्वीकार कर दे।
Love means such trust that the one you go to give your heart will accept and not refuse. Many people are afraid of refusal and therefore fear to give: “What if I go to offer and they say no? What if I open my heart and the other turns his back and does not come? What if I decorate my threshold and no one even looks?” Then there will be great pain. “Better to keep my doors shut,” they think. Because as soon as you invite someone, you empower them—you put your life in their hands; now they can accept or reject.
प्रेम का पहला कदम ही जोखिम से भरा है। इसलिए स्त्रियां कभी प्रेम-निवेदन नहीं करतीं। इतनी जोखिम स्त्रियां नहीं उठातीं। वे राह देखती हैं--तुम्हीं प्रेम-निवेदन करो। वे प्रतीक्षा करती हैं। कि कितनी जोखिम पुरुष उठाता है। जोखिम बड़ी है, क्योंकि दूसरा कह सकता है, नहीं। दूसरा द्वार को बंद कर दे सकता है, तो फिर क्या होगा? फिर बड़ी पीड़ा और तड़प होगी। तुम इस योग्य न समझे गये कि स्वीकार किये जाओ!
The first step of love is full of risk. That is why women rarely make the first declaration of love—they do not take such risk. They wait—you should propose; they await how much risk the man will take. The risk is great, because the other may say no, may shut the door—then what? Then there will be great hurt and anguish. “I was not deemed worthy to be accepted!”
इसलिए बहुत-से लोग अपना प्रेम ऐसी चीजों से लगाते हैं जहां से अस्वीकार हो ही नहीं सकता। एक कार खरीद ली, उसी से प्रेम करने लगे। अमरीका में करीब-करीब स्त्री के बाद कार का नंबर दो है। कार में एक सुविधा है; इनकार नहीं कर सकती; खरीद लाये तो तुम्हारी। इसलिए हजारों साल तक आदमी स्त्री को भी खरीद के लाता रहा, प्रेम करके नहीं; क्योंकि प्रेम में खतरा था। इसलिए विवाह पैदा हुआ।
Therefore many people place their love in things that cannot refuse. They buy a car and fall in love with it. In America, after a wife, the car is number two. A car has one advantage—it cannot refuse; once you buy it, it is yours. For thousands of years men also brought wives by buying them rather than by loving—because in love there was risk. Thus marriage was invented.
विवाह होशियारी है; जोखिम से बचने की व्यवस्था है। मां-बाप इंतजाम करते हैं, पंडित-पुरोहित कुंडली मिलाते हैं। तुम्हें सीधा निवेदन नहीं करना पड़ता। जैसे तुम किसी के भाई हो, किसी की बहन हो--ऐसे एक दिन किसी के पति या पत्नी हो जाते हो। अचानक तुम पाते हो--हो गये। उसके लिए तुम्हें खोज नहीं करनी पड़ती; तुम्हें पहली जोखिम नहीं उठानी पड़ती। लेकिन जब पहली जोखिम नहीं उठाई तो सारा जीवन गलत हो जाता है। वह दुस्साहस जरूरी है।
Marriage is cleverness—a device to avoid risk. Parents arrange it, the priest matches horoscopes. You do not have to propose directly. As you are someone’s brother or sister—one day you simply become someone’s husband or wife. Suddenly you find—so it is. You didn’t have to search; you needn’t take the first risk. But when you don’t take the first risk, the whole life goes wrong. That audacity is necessary.
तो विवाह ईजाद हुआ, ताकि प्रेम से बचा जा सके। लोग सोचते हैं, प्रेम के लिए विवाह है; प्रेम वस्तुतः बचने का उपाय है। तो लोग पत्नियों को भी खरीदकर लाते रहे, दहेज दे-दे कर लाते रहे। वह भी खरीद-फरोख्त थी।
So marriage was devised to escape love. People think marriage is for love; in truth, it is a way to avoid it. People brought wives home by purchase, by dowry—buying and selling.
अब यह मुश्किल होता जा रहा है, तो लोगों का ध्यान वस्तुओं की तरफ जा रहा है, या पशुओं की तरफ जा रहा है। एक कुत्ता रख लिया; जब भी घर आये, वह पूंछ हिलाता है। वह कभी भी ऐसा नहीं कह सकता कि नहीं हिलायेंगे पूंछ। तुम जब भी आये, तभी तुम्हें गौरव देता है।
Now that is becoming difficult, so people turn toward things, or toward animals. They keep a dog—whenever you come home, it wags its tail. It can never say, “Today I won’t wag.” Whenever you come, it honors you.
कुत्ते बड़े राजनीतिज्ञ हैं। वे समझ गये एक राजनीति कि आदमी पूंछ हिलाने से बड़ा प्रसन्न होता है। उधर उसकी पूंछ मुस्कुराने लगी, इधर तुम मुस्कुराने लगे। उसने एक कला सीख ली। पर देखा तुमने, कुत्ते भी देखते हैं! अगर अजनबी आदमी आता है तो भौंकते भी हैं, पूंछ भी हिलाते हैं। यह, यह राजनीति न हुई, यह कूटनीति, डिप्लोमेसी है। वे यह देख रहे हैं कि जांच तो कर लो, आदमी अपनावाला है कि नहीं है, पराया है, मित्र है कि शत्रु है। तो भौंकते भी हैं कि अगर शत्रु हुआ तो पूंछ रोक लेंगे, भौंकते चले जायेंगे; अगर मित्र हुआ तो भौंकना बंद कर देंगे, पूंछ पर पूरी ताकत लगा देंगे--असंदिग्ध जब हो जायेंगे। अभी संदेह है। नया-नया आदमी आ रहा है, पता नहीं मालिक का मित्र हो कि दुश्मन हो।
Dogs are great politicians. They discovered a politics: man is delighted by a wagging tail. There the tail smiles, here you smile. The dog learned the art. Notice too: dogs also watch. If a stranger comes, they bark and wag simultaneously. What diplomacy! They are testing: let us see whether this man is friend or foe. They bark—if he is an enemy they will stop wagging and go on barking; if a friend, they will stop barking and wag with all their might—once it is beyond doubt. At first there is doubt: a new person is coming; who knows whether he is master’s friend or enemy?
पश्चिम में लोग जानवरों के पीछे--कुत्ते-बिल्लियां पालने में लगे हैं; या वस्तुओं के पीछे हैं--कार है, मकान है; और हजार तरह के उपकरण विज्ञान ने खोज दिये हैं, उनमें अपना प्रेम लगा रहे हैं।
In the West people are absorbed in pets—dogs, cats—or in things—cars, houses; a thousand gadgets science has invented—to pour their love into.
यह वस्तुतः प्रेम से बचने का उपाय है, क्योंकि प्रेम की सबसे पहली जोखिम यह है कि जब तुम दूसरे को देने जाते हो अपना हृदय, तो इनकार भी हो सकता है। और अगर दूसरे ने स्वीकार किया तो तुमने ही कुछ नहीं दिया, दूसरे ने स्वीकार करके तुम्हें कुछ दे दिया। प्रेम में लेने वाला भी देने वाला है--देने वाला तो देने वाला है ही।
This is a way of avoiding love, because the very first risk in love is that when you go to give your heart, it may be refused. And if the other accepts, then not only you but they too give—they, by accepting, give. In love, the receiver is also a giver—and the giver is a giver too.
प्रेम की बड़ी अपूर्व महिमा है। वहां दोनों दाता हो जाते हैं। इससे बड़ा जादू और कहीं भी घटित नहीं होता। सब गणित के नियम टूट जाते हैं। क्योंकि दोनों दाता हो नहीं सकते गणित के नियम से; एक दाता होगा तो एक लेने वाला होगा। एक का हाथ ऊपर होगा, दूसरे का हाथ नीचे होगा। लेकिन प्रेम दोनों हाथों को समान स्तर पर ला देता है; दोनों दाता बन जाते हैं। देने वाला तो है ही, लेने वाला भी दाता बन जाता है। और लेने वाला जो देता है, वह देने वाले से भी बड़ा है।
Love has a marvelous glory: there both become donors. Nowhere else do such laws hold; all arithmetic collapses. Both cannot be givers by arithmetic; if one gives, the other receives; one hand up, the other down. But love brings both hands to the same level; both become givers. What the receiver gives is even greater than what the giver gives.
इसलिए प्रेम गणित की सीमा के बाहर पड़ता है, हिसाब के बाहर पड़ता है, अर्थशास्त्र के बाहर पड़ता है, रहस्यमय है।
Therefore love lies beyond the bounds of arithmetic, accounting, economics. It is mysterious.
घबड़ाना न! कृपण मत बनना! कायर मत बनना! प्रेम के द्वार पर दस्तक देना! क्योंकि वही द्वार एक दिन परमात्मा का मंदिर भी सिद्ध होता है।
Do not panic! Do not be miserly! Do not be cowardly! Knock at the door of love—for that door one day proves to be the temple of God.
प्रेम का रास्ता ही मिटने का रास्ता है। वहां खाक हो जाना ही उपलब्धि है। वहां खो जाना ही पा लेना है। वहां बचाने की चेष्टा से ही बाधा होती है। वहां तो धीरे-धीरे अपने को गलाते जाना है और एक ऐसी घड़ी लानी है, जहां प्रेमी तो बचे ही न--बस प्रेम का ही सागर लहरें लेता रह जाये। उसी क्षण परमात्मा अवतरित होता है। जहां तुम मिटे वहीं परमात्मा का प्रवेश है।
इब्तिदा में ही मर गये सब यार
कौन इश्क की इंतिहा लाया।
The path of love is the path of effacing oneself. There, becoming ash is the very attainment. There, losing oneself is the finding. There, the attempt to preserve yourself becomes the obstacle. There, one has to keep gently melting oneself, until a moment arrives when the lover is no more—only the ocean of love goes on waving. In that very instant the Divine descends. Where you are erased, there is the entry of God.
प्रेम के प्रारंभ में ही लोग मर जाते हैं। अंत तक जाने की तो सुविधा कहां है, बचता कौन है? प्रेम की कोई आज तक गहराई नहीं छू सका।
“At the very beginning all friends died— who ever brought love to its furthest limit?”
People die at the very beginning of love. Who remains to go to the end? No one has ever touched love’s depth.
रामकृष्ण कहते थे, एक मेला भरा था और लोग सागर के तट पर विचार करते थे कि सागर की गहराई कितनी है। एक नमक का पुतला भी आया था।
उसने कहा, ‘ठहरो! ऐसे विचार करने से क्या होगा? मैं डुबकी लगाता हूं। मैं अभी पता ला देता हूं।’ उसने डुबकी लगा ली, लेकिन लौटा नहीं, लौटा नहीं, लौटा नहीं। सांझ हो गयी, दूसरा दिन हो गया, मेला उजड़ने का वक्त भी आ गया, लोग राह देखते रहे, लेकिन वह कभी लौटा नहीं। वह लौटता कैसे? वह नमक का पुतला था; सागर में उतरा तो गलने लगा। जैसे-जैसे गहरा गया, वैसे-वैसे पिघलता गया। गहरे नहीं गया, ऐसा नहीं; खूब गहरे गया। और ऐसा भी नहीं कि उसने गहराई न छू ली; उसने पूर सागर का अंतस्तल छू लिया। लेकिन तब तक खुद खो चुका था, लौटने वाला न बचा था।
Ramakrishna used to say: A fair was in full swing, and on the seashore people were debating how deep the sea might be. A salt doll also came by. It said, “Wait! What will come of mere discussion? I’ll dive in and find out.” It dived—yet did not return, did not return, did not return. Evening fell, the next day came, the fair was about to disperse; people kept watching the road, but it never returned. How could it? It was a doll of salt; upon entering the sea it began to dissolve. The deeper it went, the more it melted. It is not that it didn’t go deep—it went very deep. Nor that it didn’t touch the depth—it touched the very bed of the ocean. But by then it had lost itself; there was no one left to return.
नमक का पुतला जैसा ही आदमी है--प्रेम का पुतला। वह प्रेम से पैदा हुआ है, प्रेम से बना है। तुम्हारा रोआं-रोआं, तुम्हारी रत्ती-रत्ती प्रेम से बनी है। तो जब तुम परमात्मा के सागर में डुबकी लगाओगे.नहीं कि तुम पता न लगा लोगे, पता लगा लोगे; लेकिन पता लगाने में खो जाओगे।
Man is just like that salt doll—the doll of love. He is born of love, made of love. Every hair and every particle of you is fashioned from love. So when you dive into the ocean of the Divine, it isn’t that you won’t find out—you will; but in the very finding you will be lost.
इब्तिदा में ही मर गये सब यार
कौन इश्क की इंतिहा लाया।
“At the very beginning all friends died— who ever brought love to its furthest limit?”
इसलिए खाक होने की तैयारी रखो। और माना कि बहुत बार ऐसा लगेगा कि बड़ी देर हुई जा रही है और बहुत बार तड़प होगी कि अब जल्दी हो, और बहुत बार ऐसी शिकायत उठेगी कि अब और पीड़ा क्यों; फिर भी--
Therefore, be prepared to become dust. And yes, many times it will feel as if it is taking too long; many times there will be a searing impatience that it happen quickly; many times a complaint will arise—why more pain? Even so—
क्या उसके बगैर जिंदगानी?
माना वह हजार दिलशिकन है।
--बहुत दिल को दुखाने वाला है, लेकिन उसके बिना जिंदगी का कोई अर्थ भी नहीं।
“What is life without That? Granted, it breaks the heart a thousand times.”
—It wounds the heart deeply, but without it life has no meaning.
धन्यभागी हैं वे जो परमात्मा के रास्ते पर दुखी और पीड़ित होते हैं। अभागे हैं वे जो परमात्मा के विपरीत रास्ते पर सुखी और प्रसन्न हैं। क्योंकि परमात्मा के विपरीत रास्ते पर सुख और प्रसन्न भी राख हो जायेगा। और परमात्मा के रास्ते पर राख हो जाना भी स्वर्ण हो जाने का उपाय, व्यवस्था है।
एक तर्जे-तगाफुल है सो वह उनको मुबारक
Blessed are those who are sorrowed and afflicted on the path to the Divine. Unfortunate are those who are happy and cheerful on the path away from the Divine. For on the path away from God, even happiness and cheer will turn to ash; and on the path to God, even turning to ash is the device—the arrangement—for becoming gold.
एक अर्जे-तमन्ना है सो हम करते रहेंगे।
--एक उपेक्षा है सो परमात्मा को छोड़ दिया, वह करता रहे।
एक तर्जे-तगाफुल है सो वह उनको मुबारक
“There is a style of indifference—let that be His, blessed be He. There is a petition of longing—we shall go on offering it.”
—Let the indifference be the Divine’s; let Him keep at it. “There is a style of indifference—let that be His, blessed be He. There is a petition of longing—we shall go on offering it.”
एक अर्जे-तमन्ना है सो हम करते रहेंगे।
--एक अभीप्सा है, प्रार्थना है, वह हम करते रहेंगे। एक उपेक्षा है, तू करते रहना!
—There is an urge, a prayer—we shall keep at it. There is indifference—You keep doing that!
भक्त कहता है, तू उपेक्षा करना, हम अभीप्सा करेंगे; देखें कौन जीतता है!
The devotee says: You be indifferent; I shall go on longing. Let us see who wins!
एक तर्जे-तगाफुल है सो वह उनको मुबारक
एक अर्जे-तमन्ना है सो हम करते रहेंगे।
“There is a style of indifference—let that be His, blessed be He. There is a petition of longing—we shall go on offering it.”
परमात्मा दूर है, ऐसा तो सोचना ही नहीं। क्योंकि जो दूर हो सकता है, वह तो परमात्मा न होगा। परमात्मा तो वही है जिसने तुम्हें सब तरफ से घेरा है, बाहर और भीतर सब तरफ से भरा है। उसके अतिरिक्त कुछ भी नहीं है। परमात्मा सर्वस्व है। परमात्मा सब-कुछ का नाम है। परमात्मा कोई व्यक्ति नहीं है, परमात्मा समष्टि है। इसलिए उससे दूर तो हम नहीं हैं, लेकिन जरा हम बेहोश हैं।
Do not even think that the Divine is far. That which can be far would not be God. God is that which has surrounded you from all sides, within and without, filling everything. Other than That, there is nothing. The Divine is the All. God is the name of the Whole. God is not a person; God is the totality. So we are not far from That—we are only a little unconscious.
अल्ला रे बेखुदी कि तेरे पास बैठकर
तेरा ही इंतजार किया है कभी-कभी।
“Oh, such self-forgetfulness that, sitting by Your side, at times we kept waiting for You Yourself!”
हम बेहोश हैं, बस इतनी ही बात है। और हम बेहोश तब तक रहेंगे, जब तक हम हैं। हमारा होना हमारा बेहोश होना है। तो खाक तो होना पड़ेगा। जलना तो पड़ेगा। राख तो होना पड़ेगा। मगर यही वास्तविक होने का उपाय है।
We are unconscious—that is all. And we shall remain unconscious as long as we are. Our very “being” is our unconsciousness. So we will have to become dust. We will have to burn. We will have to become ash. But this is precisely the way to become real.
अभी तो हम नाममात्र को हैं, कहने मात्र को हैं। अभी हमारे होने में क्या है? कोई सत्व नहीं, कोई सार नहीं।
For now we merely seem to be—we are only nominally there. What substance, what essence is there in our being?
तो घबड़ाओ मत। और यह भी माना कि--
So do not be afraid. And accept this too—
‘आह को चाहिए एक उम्र असर होने तक
कौन जीता है तेरे जुल्फ के सर होने तक
हमने माना कि तगाफुल न करोगे, लेकिन
खाक हो जायेंगे हम तुमको खबर होने तक।’
“A sigh needs a lifetime before it takes effect; who lives until the tangles of your tresses are set right? We agreed you would not feign indifference, but we shall turn to dust before the news reaches you.”
हो जाओ!
Become so!
तमाम उम्र तेरा इंतजार कर लेंगे
मगर ये रंज रहेगा कि जिंदगी कम है।
“We will wait for You our whole life long, yet the grief will remain that life is too short.”
करो! उम्र छोटी पड़ जाये, इंतजार बड़ा हो जाये। अनेक उम्रें समा जायें, इंतजार इतना बड़ा हो जाये। प्रतीक्षा ऐसी घनी हो जाये कि जन्म और जीवन पलक के झपने जैसे बीतने लगें। लेकिन इंतजार का सिलसिला जारी रहे। शरीर बदलें, जीवन बदलें, योनि बदले, रूप बदलें, रंग बदलें, नाम बदलें, सब बदलता जाये--लेकिन भीतर की प्रतीक्षा का एक सूत्र अनस्यूत रहे, एक धागा पिरोया रहे सारे मनकों में।
Do it! Let life prove too short and waiting grow vast. Let many lifetimes be encompassed; let waiting become so dense that birth and life pass like the blink of an eye. Yet let the thread of waiting continue unbroken. Bodies change, lives change, wombs change, forms change, colors change, names change—let everything go on changing—but within, let a single thread of waiting remain strung through all the beads.
घटना तो इस क्षण भी घट सकती है, लेकिन प्रतीक्षा अनंत चाहिए। और घटना बहुत देर होगी घटने के लिए, अगर प्रतीक्षा में थोड़ी कमी रही। जल्दबाजी न करना।
The happening can occur in this very moment, but the waiting must be endless. And the happening will be much delayed if there is even a small deficiency in waiting. Do not be in a hurry.
नये युग ने बड़ी जल्दबाजी की है। इसलिए प्रतीक्षा के गहरे रूप खो गये हैं। कोई प्रतीक्षा करने को राजी नहीं है। पश्चिम से एक बड़ा बुखार सारे जगत में फैला है--तेजी, जल्दी, स्पीड! तो जैसे इंस्टेंट काफी, ऐसा सारा जीवन, सभी कुछ अभी हो जाये, इसी क्षण हो जाये, आज ही हो जाये! तो मनुष्य के जीवन की कुछ गहराइयां खो ही गयीं, क्योंकि कुछ चीजें धीरे-धीरे होती हैं। कुछ चीजें मौसमी फूलों की तरह होती हैं--आज लगायीं, तीन सप्ताह में पौधे हो जायेंगे, छह सप्ताह में फूल आ जायेंगे--लेकिन आये नहीं कि गये भी नहीं। लेकिन देवदार और चीड़ के वृक्ष वर्षों लेंगे, वर्षों लगेंगे, बड़े धीरे-धीरे बढ़ेंगे। और यह तो परमात्मा की खोज तो शाश्वत वृक्ष है; इसको रोपना अपने हृदय में, तो बड़ी अनंत प्रक्रिया है। अब यह अभी इसी क्षण नहीं हो सकता।
The new age has been in great haste. Hence the deep forms of waiting have been lost. No one is willing to wait. From the West a great fever has spread through the world—speed, hurry, rush! As there is instant coffee, so we want the whole of life—everything now, this very instant, today! Some depths of human life have been lost, because some things unfold only slowly. Some things are like seasonal flowers—plant them today, in three weeks there are saplings, in six weeks flowers—yet no sooner have they come than they are gone. But deodar and pine take years, many years; they grow very slowly. And the search for the Divine is an eternal tree; to plant it in your heart is an infinite process. It cannot happen just now.
कल मैं एक किताब पढ़ रहा था। उसमें एक अमरीकी प्रार्थना करता है कि हे प्रभु! सुनते हैं धीरज की बड़ी जरूरत है, तो धीरज दे--लेकिन अभी और यहीं! धीरज की बड़ी जरूरत है! तो दे, धीरज दे--लेकिन अभी और यहीं!
Yesterday I was reading a book. In it an American prays: “O Lord! We hear that patience is very much needed—so give me patience, but right now and right here!” Patience is much needed! So give it—patience—but now and here!
जीवन में कुछ चीजें समय मांगती हैं--और जितनी महत्वपूर्ण हों उतना ज्यादा समय मांगती हैं। अगर किसी व्यक्ति से केवल वासना का संबंध बनाना हो तो अभी और यहीं बन सकता है, प्रेम का बनाना हो तो समय लगेगा। और प्रार्थना का बनाना हो तो अनंत काल लग जायेंगे। और परमात्मा का बनाना हो तो शाश्वतता चाहिए। इसका यह मतलब नहीं है कि तुम्हें प्रतीक्षा करनी पड़ेगी शाश्वतता तक। क्योंकि शाश्वतता ने अभी और यहां भी तुम तक अपना हाथ पहुंचाया है। तुम शाश्वत के लिए तैयार हुए कि अभी और यहीं भी घट सकता है। इसमें जरा विरोधाभास लगेगा। इसे स्पष्ट करके कहूं।
In life some things require time—and the more important they are, the more time they take. If with a person you want only a relationship of lust, it can happen now and here; if you want love, it will take time. If you want to cultivate prayer, endless ages may pass. And if you want to “make” God, you need eternity. This does not mean you must wait until eternity, because eternity has already extended its hand to you here and now. The moment you become ready for the Eternal, it can happen here and now. This seems paradoxical; let me make it clear.
अगर तुम शाश्वत प्रतीक्षा करने को राजी हो तो अभी और यहीं घट सकता है; क्योंकि शाश्वत प्रतीक्षा का अर्थ हुआ अब कोई जल्दी नहीं; तुम शांत हुए; शिथिल तुमने छोड़ा; तनाव हटा। अब तुम्हारी कोई मांग नहीं है--हो, जब हो। अब कोई जल्दी न रही। बस इस शिथिल और शांत मन में अभी और यहीं घट सकता है।
If you are willing to wait for eternity, it can happen here and now—because eternal waiting means there is no hurry anymore; you are quiet; you have relaxed; the tension has dropped. You have no demand now—let it happen when it happens. There is no rush left. In such a relaxed and silent mind, it can happen here and now.
तुमने मांगा अभी और यहीं घट जाये तो तुम इतने तन गये, इतने परेशान हो गये कि कहीं न घटा और समय बीत गया तो कहीं समय फिजूल न चला जाये। तुम्हारे तनाव के कारण ही न घट पायेगा। मांग में तनाव है। यही अभीप्सा शब्द की खूबी है।
But if you demand that it happen here and now, you become so taut, so anxious—what if it doesn’t happen and time is wasted? It will not happen precisely because of your tension. Demand carries tension. This is the beauty of the word abhipsa—heart’s longing.
वासना का अर्थ है: मांग है, तनावपूर्ण। अभीप्सा का अर्थ है: मांग है, तनावशून्य। मांगते भी हैं, जल्दी भी नहीं है; देना, जब तुझे देना हो! तेरी मर्जी! न देना हो, उसके लिए भी राजी हैं!
Vasana means: a demand, tense and driven. Abhipsa means: a longing, free of tension. We do ask, but there is no hurry—give when it is Your time! Your will! If You do not give, we are ready for that too!
अलग-अलग लोगों के अलग-अलग कारण होंगे। एक कारण तो बताया नहीं जा सकता, क्योंकि यहां बहुत लोग हैं। लेकिन फिर भी प्रश्न विचारणीय है।
Different people will have different reasons. One single reason cannot be given, because there are many kinds of people here. Even so, the question is worth considering.
पहली बात, कुछ लोग तो निश्चित ही सभी धर्म-सभाओं में सो जाते हैं। यह बचने की एक तरकीब है। यह मन की एक बड़ी सूक्ष्म व्यवस्था है। जिससे तुम बचना चाहते हो तो बीच में एक नींद का पर्दा डाल लेते हो। सुना ही नहीं, तो अपने साथ ही कूटनीतिक खेल खेल गये। सुनने भी गये तो रस भी ले लिया कि धार्मिक व्यक्ति हैं और सो भी गये तो सुना भी नहीं। तो दुनिया को दिखाई भी पड़ा कि धार्मिक हैं और झंझट भी न हुई। धार्मिक होने की झंझट में भी न पड़े।
तो एक तो वर्ग ऐसे लोगों का है, जो धर्म की बात पड़ी नहीं उनके कान में कि उन्हें नींद आई नहीं। यह उनके भीतर करीब-करीब यांत्रिक हो गया है। मंदिरों में, चर्चों में तुम उन्हें सोता हुआ पाओगे।
एक पादरी पूछ रहा था अपने एक भक्त को; क्योंकि पादरी देखता था, जब भी वह आता है, सोया ही रहता है चर्च में। उसने उससे एक दिन पूछा कि क्या रात नींद ठीक से नहीं होती? उस आदमी ने कहा, रात तो नींद लगती ही नहीं। हजार चिंताएं हैं संसार की, मगर उसकी कोई चिंता नहीं। जब आपका प्रवचन सुनता हूं तो खूब गहरी नींद लग जाती है।
संसार की तो चिंता है, परमात्मा की तो कोई चिंता है नहीं। संसार के तो विचार हैं, परमात्मा का तो कोई विचार है नहीं। संसार की तो भाग-दौड़ है, तो नींद को खलल डालती है। परमात्मा की कोई भाग-दौड़ तो है नहीं। तो परमात्मा की बात सुनकर कोई महत्वाकांक्षा तो जगती नहीं कि पाना है, उठना है, जागना है। तो जब जहां कोई महत्वाकांक्षा नहीं उठती तो आदमी सो जाता है, करेंगे भी क्या और?
तुमने देखा, जब तुम्हारे पास कुछ भी करने को नहीं होता, तब तुम सो जाते हो। करोगे क्या और? जब तक कुछ करने को होता है, तब तक तुम करते रहते हो। और तुमने यह भी देखा होगा जब तुम्हारे पास करने को इतना कुछ होता है कि तुम बिस्तर पर भी पड़ जाते हो, लेकिन मन में काम जारी रहता है, तो नींद नहीं आती। तो जहां काम है वहां नींद में बाधा है। परमात्मा तुम्हारा कोई काम तो है नहीं। वहां कुछ करने को तो है नहीं। तुम्हारे भीतर कोई अभीप्सा तो है नहीं; उसे पाने की कोई आकांक्षा तो है नहीं। सुन लिया, नींद आ गयी।
First, there are some who invariably fall asleep in all religious gatherings. It is a device to escape. It is a subtle strategy of the mind. If you want to avoid something, you draw a curtain of sleep in between. If you didn’t even hear it, you have played a diplomatic game with yourself: you came to listen and took the taste of being religious, yet by sleeping you avoided hearing. So the world sees you as religious, and you’re spared the trouble of being religious. You avoid the burden altogether. There is one class like this: the moment a religious talk reaches their ears, sleep arrives. This has become almost mechanical in them. You’ll find them dozing in temples and churches. A priest once asked a devotee—because the priest saw him always asleep in church—“Do you not sleep well at night?” The man said, “At night I simply can’t sleep. There are a thousand worldly worries—but none of that concerns me here. When I hear your sermon I fall into a deep sleep.” There are worries about the world; there are no worries about God. There are thoughts about the world; there is no thought about God. The hustle of the world disturbs sleep; with God there is no hustle at all. Listening about God, no ambition is kindled to get something, to rise, to wake up. Where no ambition arises, man goes to sleep—what else is there to do? You have noticed: when you have nothing to do, you fall asleep. What else will you do? As long as there is something to do, you keep doing it. And you have also seen that when you have so much to do that even when you lie down the mind keeps working, sleep won’t come. Where there is work, sleep is obstructed. God is not your work; there is nothing to do there. No inner longing is alive; there is no urge to attain. You hear—and you sleep. So that is the first kind.
तो एक तो ऐसे लोग हैं। दूसरे ऐसे लोग हैं जो वस्तुतः नींद में चले जाते हैं आकांक्षा के रहते भी। परमात्मा को पाने की प्यास भी है, किसी को धोखा देने नहीं आये हैं; लेकिन फिर भी नींद में चले जाते हैं। अपने को भी धोखा नहीं दे रहे हैं, लेकिन नींद बरबस पकड़ लेती है। उसका कारण है--जन्मों-जन्मों की मन की आदत। जिस दिशा में मन कभी गया नहीं है, उस दिशा में जाने से मन इनकार करता है, जिस दिशा में मन को कभी ले नहीं गये हो पहले, अनभ्यस्त है, रास्ता अपरिचित है, वह वहां जाने से बिलकुल इनकार कर देता है। वह जमीन पर ही बैठ जाता है। वह आंख ही बंद कर लेता है। वह कहता है, हम सो ही जायेंगे। यह मन का इनकार है।
तो दूसरा वर्ग है जो निष्ठापूर्वक समझना चाहता है; लेकिन उसका मन इनकार कर रहा है।
Second, there are those who fall asleep despite having longing. They genuinely thirst for the Divine; they haven’t come to deceive anyone. They aren’t deceiving themselves either, and yet sleep overpowers them. The reason is the mind’s habit formed over many lives. The mind refuses to go where it has never gone. Where you have never led the mind, it is unaccustomed; the path is unfamiliar, and it simply refuses. It sits down. It closes its eyes. It says, “We’ll just go to sleep.” This is the mind’s denial. This is the second kind: one faithfully wishes to understand, but the mind is saying no.
फिर एक तीसरा वर्ग है, जिसकी नींद बड़े और कारण से पैदा हो रही है। अगर तुम हृदयपूर्वक मेरी बातों को सुन रहे हो तो एक तरह की तंद्रा उतर ही आयेगी। पर वह नींद नहीं है। उसको योग अलग नाम देता है--तंद्रा। वह नींद जैसी है, निद्रा जैसी है, लेकिन निद्रा नहीं है। वह तंद्रा है। तंद्रा का अर्थ है: जब तुम कोई मधुर संगीत सुनते हो तो एक ताल बंध जाती है भीतर, एक सुर बंध जाता है, एक सन्नाटा खिंच जाता है, विचार शांत हो जाते हैं। एक बड़ी झपकी, जिसको तुम जागना भी नहीं कह सकते, सोना भी नहीं कह सकते; जो दोनों के मध्य है--तंद्रा--ऐसी घड़ी आ जाती है। न बाहर न भीतर, देहली पर खड़े हो जाते हो, मध्य में खड़े हो जाते हो। तुम यह भी नहीं कह सकते कि सो गये थे, क्योंकि तुम मेरी बात पूरी तरह सुनते रहोगे। और तुम यह भी नहीं कह सकते कि तुम जागे हुए थे; क्योंकि एक बड़ी राहत, जैसी कि नींद में भी नहीं मिलती, एक बड़ी विश्रांति, तुम्हें उस तंद्रा से मिल जाएगी।
तो तीसरा वर्ग है, जिसकी निद्रा तंद्रा के जैसी है।
Then there is a third kind, whose “sleep” arises from a very different cause. If you are listening to me with your heart, a certain trance-like drowsiness will indeed descend. But it is not sleep. Yoga gives it a distinct name—tandra. It is sleep-like, but it is not sleep. It is tandra. Tandra means: when you hear a sweet music, something within falls into rhythm, a note is struck, a hush stretches across; thoughts fall silent. A great “blink”—which you can neither call waking nor sleeping, but something in between—tandra—arrives. Neither outside nor inside; you stand on the threshold, in the middle. You cannot say you were asleep, because you will keep hearing me perfectly. And you cannot say you were fully awake, because there is a profound ease, a relaxation greater than even sleep can give; a deep repose comes to you in that tandra. So this is the third kind, whose “sleep” is like tandra.
इसमें पहले वर्ग में अगर तुम हो तो अच्छा हो, आना बंद कर देना। अगर दूसरे वर्ग में तुम हो तो संघर्ष करना; क्योंकि वह निद्रा तुम्हारे मन की पुरानी आदत है, उसे तोड़ना पड़ेगा। अगर तीसरे वर्ग में तुम हो तो सौभाग्यशाली समझना और इस तंद्रा से लड़ना मत; इस तंद्रा में चुपचाप अपने को छोड़ देना। क्योंकि जो भी मैं कह रहा हूं, तंद्रा में कुछ भी चूकेगा नहीं; वह तुम्हारे पास पहुंच ही जायेगा। यह हो सकता है कि शायद तुम बाद में याद न रख सको, क्योंकि याद बहुत ऊपर-ऊपर है; वह और भी गहरे पहुंच जायेगा। तंद्रा में अगर तुमने सुना तो वह सुनना बड़ा गहरा है। वह तुम्हारे प्राण-प्राण में उतर जायेगा। अगर तुम्हारी तंद्रा की स्थिति हो तो उसे तोड़ने की कोशिश मत करना। तब तो आंख बंद करके शांति से उसमें डूब जाना। क्योंकि मैं तुमसे जो कह रहा हूं, वह सिर्फ वचन ही नहीं हैं; मैं तुमसे जो कह रहा हूं, उन वचनों में कुछ तुम्हें दे भी रहा हूं। कुछ ऊर्जा का संचरण हो रहा है। कोई ऊर्जा का संवाद हो रहा है। अगर तुम जागे रहे तो तुम्हारे मन के विचार चलते रहेंगे। अगर तुम सो गये तो तुम सुन न सकोगे। अगर तंद्रा में रहे तो जागने के विचार भी न चलेंगे और नींद भी न होगी। बीच में खड़े देहली पर तुम मेरे बहुत करीब आ जाओगे। तुम्हारा हृदय मेरे हृदय के बहुत करीब धड़कने लगेगा।
If you belong to the first kind, it is better you stop coming. If you belong to the second, then struggle, because that sleep is the mind’s old habit—you will have to break it. If you belong to the third, consider yourself fortunate and do not fight this tandra; quietly let yourself be taken by it. For whatever I am saying will not miss you in tandra; it will surely reach you. It may be that later you do not remember, because memory is very superficial; it will go even deeper. If you listen in tandra, that listening is very deep. It will penetrate to the very core of your being. If your state is tandra, do not try to break it. Then close your eyes and gently sink into it. Because what I am saying to you is not just words; within these words I am also giving you something. A transmission of energy is taking place. A communion of energy is happening. If you remain merely awake, your mind’s thoughts will keep running. If you fall asleep, you won’t be able to hear. If you remain in tandra, neither the thoughts of waking will run nor will there be sleep. Standing in between, on the threshold, you will come very close to me. Your heart will begin to beat very near to mine.
तो सोच लेना, तुम्हारी जैसी दशा हो.। अगर तीसरी हो तो बड़ी सौभाग्य की। तंद्रा तो ध्यान की अवस्था है। इसी को तो सूफियों ने मस्ती कहा है। एक नशा चढ़ जाता है। एक नशे जैसा है। और लगता है, जिसने पूछा है, उसकी स्थिति तंद्रा की ही होगी; क्योंकि मेरा अपना अनुभव यही है, उसने कहा है, कि जैसी मीठी, गहरी और लुभावनी.।
तंद्रा की स्थिति मीठी है, गहरी है, लुभावनी है। लेकिन तुम्हारे लिए नयी होगी, इसलिए तुम उसे निद्रा समझ रहे हो। थोड़ी उसके साथ और पहचान बढ़ेगी तो तुम साफ-साफ देख लोगे कि जागरण अलग, निद्रा अलग, तंद्रा बिलकुल अलग है। तंद्रा तो एक मादक स्थिति है।
So consider carefully which state is yours. If it is the third, it is a great good fortune. Tandra is a meditative state. This is what the Sufis have called mastī—an intoxication descends. It is like a divine inebriation. And it seems the questioner’s state is indeed tandra, because my own experience echoes the words: “sweet, deep, and alluring...” The state of tandra is sweet, deep, and alluring. But it will be new for you; that is why you are mistaking it for sleep. As you become more familiar with it, you will clearly see that waking is one thing, sleep another, and tandra altogether different. Tandra is a state of rapture.
नमाजे-इश्क का आता भी है, जो होश कभी
तो बेखुदी मेरी बढ़कर इमाम होती है।
--कभी-कभी जब प्रार्थना में डूबने की इच्छा भी होती है तो तत्क्षण तल्लीनता मेरा नेतृत्व करने लगती है।
नमाजे-इश्क का आता भी है, जो होश कभी
“The prayer of love—if ever sobriety appears, Then my ecstasy steps forth as the imam.” —Sometimes, even when the wish to offer the prayer of love arises, at that very instant my self-forgetfulness takes the lead.
तो बेखुदी मेरी बढ़कर इमाम होती है।
--तो तत्क्षण मेरी तल्लीनता आगे आ जाती है और मार्गदर्शक हो जाती है। यह तंद्रा वही तल्लीनता है जो मार्गदर्शक बन जाती है। फिर फिक्र मत करना। अगर तीसरी तरह की तंद्रा हो तो यह भी मत सोचना कि लोग क्या कहेंगे। यह भी मत सोचना कि यह कहीं कोई नियम का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है। यह भी मत सोचना कि यह कहीं बुरा तो नहीं है कि मैं बोल रहा हूं, और तुम सो रहे हो। नहीं, यह नींद है ही नहीं। यह तो प्रेम की एक बड़ी गहरी दशा है। मेरे शब्द तुम्हारे लिए एक गहरा संगीत लेकर आ रहे हैं। तुमने शब्दों को ही नहीं सुना है, संगीत को भी पीना शुरू कर दिया है।
“The prayer of love—if ever sobriety appears, Then my ecstasy steps forth as the imam.” —In that instant my rapture comes forward and becomes the guide. This tandra is that very rapture which becomes the guide. Then do not worry. If the third kind of tandra is there, do not even think what people will say. Do not think it breaks some rule. Do not think it is bad that I am speaking and you are “sleeping.” No—this is not sleep. This is a deep state of love. My words are bringing a profound music to you. You have not only heard the words; you have begun to drink the music as well.
मोहब्बत में नियाज़ और हुस्ने-महवे-नाज क्या मानी
मैं इस दस्तूर को तरमीम के काबिल समझता हूं।
और जहां प्रेम है, वहां नियम-उल्लंघन हो सकता है। क्योंकि प्रेम इतना परम नियम है कि फिर किसी और नियम की कोई जरूरत नहीं है। तो तुम केवल शिष्टाचार के कारण सम्हालकर और आंख खोलकर मत बैठे रहना। अगर तंद्रा तुम्हें अनुभव होती हो तो.
“In love, what meaning have pious oblations and the charms of coy pride? I hold this whole code in need of amendment.” Where there is love, rules may be broken—because love is such a supreme rule that no other rule is needed. So do not sit with forced politeness, holding yourself upright with eyes open just for etiquette. If tandra is happening to you, then—
मोहब्बत में नियाज़ और हुस्ने-महवे-नाज क्या मानी?
तो फिर प्रेम में नम्रता और अहंकार तक का कोई मूल्य नहीं।
मैं इस दस्तूर को तरमीम के काबिल समझता हूं।
फिर तो सभी दस्तूर तरमीम के काबिल हैं। फिर तो शिष्टाचार की फिक्र छोड़ो। प्रेमी के लिए कोई नियम नहीं है। मगर बहुत गौर से देखना। कहीं ऐसा न हो कि नींद पहले तरह की हो! अगर पहले तरह की हो तो अपने को सम्हालना। या तो आना बंद करो.।
“In love, what meaning have humility or even the grace of proud aloofness?” Then even humility and ego lose their value. “I hold this whole code in need of amendment.” Then every code is fit for revision. Leave etiquette aside. For the lover, there is no rule. But look very carefully—lest it be the first kind of sleep! If it is the first, then take yourself in hand—or else stop coming.
एक चर्च में ऐसा हुआ एक बूढ़ा आदमी, लेकिन करोड़पति, सामने ही बैठता था। और जब पादरी बोलता तो न केवल वह सोता, बल्कि घुर्राता भी। तो उससे और चर्च के लोगों को भी अड़चन होती। उससे कुछ कहा भी नहीं जा सकता था, क्योंकि वह करोड़पति था और उसके दान पर चर्च चलता था। उसे यह भी नहीं बताया जा सकता कि तुम घुर्राते हो।
तो पादरी ने एक तरकीब खोज ली। उसके साथ एक छोटा बच्चा भी आता था, उसका वह नाती-पोता। उसने छोटे बच्चे को एक दिन बुलाया और कहा कि देख तू अपने दादा को जब वे घुर्राने लगें, हिला दिया कर। मैं तुझे चार आने दिया करूंगा रोज। उसने कहा, ठीक! तो वह बच्चा, जब भी उसका दादा घुर्राने लगता, उसको तो बच्चे को कोई मतलब भी नहीं था प्रवचन से, वह अपने दादा ही पर नजर रखता, उनको हिला देता। ऐसा दो-तीन दिन तो चला, लेकिन चौथे दिन देखा कि बच्चे ने हिलाया नहीं। तो, पादरी ने उसे बुलाया कि क्यों, क्या हुआ? उसने कहा, मेरे दादा ने कहा कि देख, अगर तू मुझे नहीं हिलायेगा तो मैं एक रुपया.। अब आप सोच लो उसने कहा, रुपया मिल रहा है!
अगर पहली, ऐसी दशा हो तो कोई जरूरत नहीं है। कोई प्रयोजन नहीं है। जाना क्यों ऐसी जगह जहां नींद आती हो? घर ही सोया जा सकता है, सुगमता से, सुविधा से। यहां बैठकर सख्त पत्थर पर, नींद भी मुश्किल होती होगी। तुम तो कष्ट दोगे, पाप मुझको भी लगेगा।
Once in a church there was an old man, a millionaire, who sat right in front. And when the priest spoke he not only slept, he snored. It disturbed the priest and the congregation. Yet nothing could be said—he was a millionaire, and the church ran on his donations. They couldn’t even tell him he snored. So the priest found a device. The old man’s little grandson accompanied him. The priest called the boy and said, “Whenever your grandpa starts snoring, shake him. I’ll give you four annas each day.” The boy agreed. For two or three days it worked, but on the fourth day the priest saw the boy didn’t shake him. He called him: “Why? What happened?” The boy said, “Grandpa told me, ‘If you don’t shake me, I’ll give you one rupee.’ Now you decide—one rupee!” If it is like that first kind, there is no need to come. What is the point of going where sleep comes? You can sleep at home—more easily, more comfortably. Here, sitting on hard stone, even sleeping must be difficult. You will suffer, and a little sin will stick to me as well.
अगर दूसरी तरह की नींद हो तो फिर कोई फिक्र नहीं। फिर अपने को जगाने की कोशिश करना। अगर दूसरी तरह की नींद हो कि मन की पुरानी आदत के कारण आ जाती हो, तो मन की आदतें तो तोड़नी हैं, उनसे तो संघर्ष करना होगा। और जब पहली और दूसरी तरह की नींद विदा हो जायेगी तो तीसरी तरह की नींद की संभावना शुरू होती है। और जब तीसरी आ जाये तो डरना मत; फिर उसमें लीन होना, डूबना।
If it is the second kind, then there is nothing to worry—just keep trying to wake yourself. If it is the second—that it comes because of the mind’s old habits—then such habits are to be broken; you will have to struggle with them. And when the first and second kinds of sleep bid farewell, the third becomes possible. And when the third arrives, do not be afraid; then merge into it, dive deep.
‘संन्यास के शुरू के कुछ साल इस भ्रम में जीती रही कि मैं संन्यासिनी हूं। वे बड़े सुख और आनंद के दिन थे।’
“The first few years of sannyas I lived in the illusion that I was a sannyasin. Those were great days of happiness and joy.” Days of illusion are always days of happiness and joy. But illusion carries one danger: it cannot last forever; one day it is bound to break. And when it breaks there is pain. Yet its breaking is auspicious.
भ्रम के दिन सदा ही सुख और आनंद के दिन होते हैं। लेकिन भ्रम के साथ एक ही खतरा है कि वह सदा नहीं चल सकता; वह एक दिन टूटता ही है। और जब टूटता है तो पीड़ा होती है। लेकिन उसका टूट जाना शुभ है। और अब जब मैं कह रहा हूं कि संन्यास केवल लेने की बात नहीं है.लेने से तो शुरुआत होती है, अंत नहीं। संन्यासी बनने का जब तुम निर्णय करते हो, संकल्प करते हो, समर्पण करते हो, तो वह तो यात्रा का पहला कदम है। वहीं बैठकर प्रसन्न मत होते रहना। नहीं तो मंजिल कभी घर न आयेगी; तुम कभी मंजिल तक न पहुंचोगे। उचित है कि पहला कदम भी उठाया। यह भी सौभाग्य था। इसके लिए गुनगुनाना, गीत गाना, नाच लेना, प्रसन्न होना; लेकिन यात्रा जारी रखनी है। आगे जाना है! रोज आगे जाना है! और जितने तुम आगे जाने लगोगे, उतने मैं तुम्हें और आगे की यात्रा के इशारे देने लगूंगा।
And now when I say sannyas is not just a matter of taking initiation—taking is the beginning, not the end. When you decide to become a sannyasin, when you resolve, when you surrender—that is the first step of the journey. Don’t sit there feeling pleased. Otherwise the destination will never come home to you; you will never reach it. It is good that you took the first step—that too was a blessing. Sing a little for it, dance, rejoice; but the journey must continue. Go on! Go on every day! And the farther you go, the more I will give you indications for the road ahead.
तो पहले तुमसे कहता हूं, संन्यास सिर्फ एक भाव-भंगिमा है। वह तो तुम्हें फुसलाने के लिए। वह तो तुम्हें राजी कर लेने के लिए। तुमसे कहता हूं, यहीं पास रहा, दो कदम जाना है। जब तुम दो कदम उठा लेते हो, तब मैं कहता हूं कि अब दो कदम और। ऐसे दो-दो कदम तुम्हें बढ़ाकर हजारों कदम उठवाये जा सकते हैं। अगर मैं तुमसे कहूं हजार कदम पहले से, तो शायद तुम पहला कदम भी न उठाओ।
So first I tell you: sannyas is only a gesture. It is to entice you, to win your consent. I say to you, “Stay close by; it’s just two steps.” When you take those two steps, then I say, “Now two more.” In this way, step by step, thousands of steps can be taken. If I were to tell you about a thousand steps in advance, perhaps you wouldn’t even take the first one.
तुमने हिम्मत इतनी खो दी है, आत्मविश्वास इतना खो दिया है। तुम बड़ी क्षुद्र बातों से प्रभावित होते हो। हजार कदम, तो शायद हजार कदम की बात रुकावट ही बन जाये। इसलिए मैंने संन्यास को इतना सरल बना दिया है जितना सरल हो सकता है। सिर्फ संन्यास लेने की आकांक्षा को मैं कहता हूं काफी है, बस, और कोई पात्रता नहीं। लेकिन एक बार तुम संन्यासी होने का पहला कदम उठाये, तो यात्रा शुरू हुई। फिर मैं पात्रता की बात भी करूंगा। फिर कैसे जीवन के फूल खिलें, उनकी दिशा में तुम्हें संलग्न भी करूंगा। और एक बार तुम मेरे साथ आ गये, चल पड़े, तो मैं जानता हूं वापस लौटना आसान नहीं। एक बार इतनी भी हिम्मत कर ली कि मेरे रंग में रंगे, कि गैरिक वस्त्रों में डूबे, कि फिर तुम भाग न सकोगे। अंगुली पकड़ ली तो फिर पहुंचा भी पकड़ लूंगा। एक बार अंगुली हाथ में लेता हूं, तुम सोचते हो, क्या हर्जा है, अंगुली ही तो है कोई; जब चाहेंगे तब छुड़ा लेंगे। तुमसे मैं कहता हूं, अंगुली काफी है; इतने से काम हो जायेगा। इतने से काम न होगा। इतने से काम शुरू होता है।
You have lost so much courage, so much self-confidence. You are influenced by very petty things. “A thousand steps”—the very phrase could become a barrier. Therefore I have made sannyas as simple as it can be. I say the mere longing to take sannyas is enough—no other qualification. But once you take that first step of being a sannyasin, the journey has begun. Then I will speak of qualification too. Then I will engage you in the direction where the flowers of life can bloom. And once you have come with me, started walking, I know it will not be easy to turn back. If you muster even that much courage to be dyed in my color, to drown in the ochre robes, then you will not be able to escape. If I have taken your finger, I will later catch your wrist as well. You think, “What’s the harm? It’s only a finger; I can pull it back whenever I want.” From my side, a finger is enough; with that much the work will be done. Not finished—begun.
तो स्वभावतः देर-अबेर प्रत्येक को ऐसा लगेगा कि यह तो बड़ी मुश्किल हुई। हम तो सोचे थे सरल है; यह तो कठिन होने लगी बात। यह तो मार्ग ऊंचाइयों पर चढ़ने लगा। हम तो सोचे थे, समतल है। हम तो सोचे थे, राजपथ है; ये तो पगडंडियां फूटने लगीं, और जंगल में अकेले की यात्रा होने लगी।
So naturally, sooner or later, everyone feels, “This is getting difficult. I had thought it was simple; it is becoming hard.” The path begins to climb. You had thought it was level ground. You had thought it was a royal road; instead footpaths appear, and the journey alone through the forest begins.
लेकिन उस तक पहुंचने के लिए बहुत कुछ चुकाना पड़ता है। अपने पूरे जीवन की ही आहुति देनी पड़ती है। तो अड़चन से घबड़ाना मत।
But to arrive there, much has to be paid. One must offer one’s whole life. So don’t be frightened by obstacles.
और अयोग्यता का बोध पैदा हो रहा हो तो इसे शुभ मानना; क्योंकि अयोग्यता का बोध केवल उन्हीं को होता है, जिनके भीतर थोड़ी बुद्धिमत्ता है। मूढ़ तो अपने को योग्य ही समझते हैं। उन्हें अयोग्यता का तो पता ही नहीं चलता। अज्ञानी तो अपने को ज्ञानी ही मानते हैं। यह तो सिर्फ ज्ञानियों को पता चलता है कि हम अज्ञानी हैं। इसलिए अगर अयोग्यता का बोध हो रहा है तो दुखी मत होना। यह तो पहली सूरज की किरण फूटी। यह तो पहला दीया जला। अब इसी दीये से योग्यता पैदा होगी। अयोग्यता का पता चल गया तो अयोग्यता से मुक्त हो जाना बहुत आसान है। अयोग्यता का पता ही न चलता हो तो फिर कैसे मुक्त हो सकोगे?
And if a sense of unworthiness is arising, take it as auspicious; only those who have a little intelligence feel unworthy. Fools always think themselves worthy. They never come to know unworthiness. The ignorant think themselves knowledgeable; only the wise know they are ignorant. So if a sense of unworthiness is happening, don’t be unhappy. This is the first ray of the sun. This is the first lamp lit. From this very lamp, worthiness will be born. Once unworthiness is seen, becoming free of it is easy. If you never saw it, how would you be free?
‘जमीन से पैर उखड़ गये हैं, लेकिन पंख अभी तक नहीं उगे हैं.।’
ठीक है। जहां तुम जा रहे थे वहां से तुम्हें खींच लिया है। वह दिशा समाप्त हुई। उस तरफ रस बंद हुआ। लेकिन जहां तुम्हें ले जाना है, उस दिशा में लगाने के लिए तुम्हारे भीतर पात्रता लानी होगी। पुराने रास्ते पर चलने की तुम्हारे पास कुशलता है। पुराना रास्ता तो हटा दिया, नये रास्ते पर तुम्हें लगा दिया; लेकिन नये रास्ते की कुशलता सीखनी होगी। जड़ें तो टूट गयीं, ठीक हुआ; जमीन से पैर उखड़ गये, ठीक हुआ। यह पहला कदम तो हुआ आकाश में उड़ने का; लेकिन पंख पैदा करने होंगे। या होंगे मौजूद तो जन्मों-जन्मों से उनका उपयोग नहीं किया; उनका उपयोग सीखना पड़ेगा। लेकिन शुभ है कि कम से कम आधा तो हुआ। जमीन से पैर तो उखड़ गये। अब जमीन पर खड़े होने की तो जगह न रही। अब तो पंख खोजने ही पड़ेंगे।
“My feet have been pulled up from the ground, but wings have not yet grown.” Right. You have been pulled away from where you were headed. That direction is finished; the flavor there has ceased. But to set you on the direction where I want to take you, a certain capacity must come within you. You had skills for the old road. The old road has been removed; you have been set on a new one—but the skill for the new road must be learned. The roots have been broken—good; your feet have been uprooted from the ground—good. That is the first step toward flying in the sky. But the wings must be grown. Or, if they are present, they have not been used for lifetimes; you must learn their use. Still, it is auspicious that at least half has happened. Your feet are no longer on the ground. There is no place left to stand. Now you will have to search for your wings.
और ध्यान रखना, जब तक कि जीवन संकट में न पड़ जाये, जीवन नये की खोज नहीं करता। नये की खोज संकट में होती है। जब इतना संकट आ जाता है कि कुछ करना ही होगा, तभी नये की खोज होती है; अन्यथा मन बड़ा आलसी है।
And remember, until life falls into crisis, it does not search for the new. The search for the new happens in crisis. When the crisis becomes such that something must be done, only then does the search begin; otherwise the mind is very lazy.
तो अगर तुम्हारी जमीन मैंने छीन ली तो अब तुम तड़फड़ाओगे, फेंकोगे हाथ-पैर। उन्हीं हाथ-पैर के फेंकने से पंखों का जन्म होगा। पंख तो हैं, तुम भूल ही गये हो; तुम्हें याद ही न रही।
So if I have taken away your ground, now you will thrash about, flail your arms and legs. From that very flailing the wings will be born. The wings are there—you have simply forgotten; you no longer remember.
शुरू-शुरू में तड़फड़ाहट करोगे तो एकदम से उड़ना न आ जायेगा। उड़ने के लिए बड़ी कुशलता चाहिए। वह कुशलता धीरे-धीरे पैदा होगी। लेकिन तुम उड़ सकोगे। क्योंकि आकाश ही, अनंत आकाश ही--कहो उसे परमात्मा, मोक्ष, निर्वाण--तुम्हारी नियति है। और जो पक्षी उस आकाश में नहीं उड़ा, घोंसले में ही बैठा रह गया, उसके अभाग्य को क्या कहें! पैदा हुआ था कि उड़े आकाश में। लेकिन पैदा तो घोंसले में होना पड़ता है; आकाश में तो कोई भी पक्षी का अंडा रखा नहीं जा सकता। अंडा तो रखना पड़ता है घोंसले में। लेकिन अंडा फूट जाये और पक्षी वहीं बैठा रहे घोंसले में और डरे.और डर उसका स्वाभाविक है, कभी उड़ा नहीं पहले.।
In the beginning, in your flailing you will not be able to fly all at once. Flying requires great skill. That skill will develop gradually. But you will fly. Because the sky, the infinite sky—call it God, moksha, nirvana—is your destiny. And for the bird that does not fly in that sky but remains sitting in the nest—what can one say of his misfortune! He was born to fly in the sky. But birth has to be in a nest; no bird’s egg can be placed in the sky. The egg must be kept in a nest. But if the egg is broken and the bird still sits in the nest and is afraid—and the fear is natural; he has never flown before…
तो मैंने तुमसे तुम्हारा घोंसला तो छीन लिया; अब बैठने की तो कोई जगह नहीं है। उड़ना ही पड़ेगा! और तुम उड़ोगे।
So I have taken away your nest; now there is no place to sit. You will have to fly! And you will fly.
तुमने देखा, जो लोग तैरना सिखाते हैं, वे करते क्या हैं? वे नये व्यक्ति को पानी में फेंक देते हैं। और कुछ भी नहीं करते। लेकिन पानी में गिरकर कोई भी हाथ-पैर फेंकेगा ही, अपने को बचाने के लिए फेंकेगा। वही तैरने का पहला चरण है। फिर धीरे-धीरे कुशलता आ जाती है। फिर वह देखता है, कैसे ढंग से फेंकना; कैसे कम शक्ति लगे और फेंकना। फिर धीरे-धीरे तो बिना फेंके भी तैरने लगता है।
You have seen what those who teach swimming do: they throw the novice into the water. Nothing else. But falling into the water, anyone will flail his arms and legs to save himself. That is the first stage of swimming. Then slowly skill comes—how to move, how to move with less effort. Slowly, slowly he even swims without flailing.
ऐसा ही आत्मिक जगत भी है। और इसमें ध्यान रखना, ऐसा एक बार होगा, ऐसा नहीं; बहुत बार होगा। क्योंकि फिर तुम एक ऊंचाई पर अपना घर बना लोगे, फिर मैं उसे उखाड़ दूंगा, ताकि नयी ऊंचाई पर तुम उठो।
So it is in the inner world. And remember, it will not happen just once; it will happen many times. For you will build yourself a home at one height, and then I will uproot it so that you rise to a new height.
गुरु का काम ही इतना है कि वह उस समय तक तुम्हें धक्का दिये चला जाये, जब तक तुम वहां न पहुंच जाओ, जिसके आगे फिर कोई ऊंचाई नहीं। परमात्मा तक जब तक तुम्हें न पहुंचा दे, तब तक तुम्हारे पीछे लगा ही रहे; तब तक तुम्हें परेशान करता ही रहे; तब तक जैसे भी हो--कभी तुम्हें सुख देकर, कभी तुम्हें दुख देकर; कभी तुम्हारी पीठ थपथपाकर और कभी तुम्हारी लानत-मनामत करके; कभी तुम पर क्रोध जाहिर करके और कभी तुम पर प्रेम जाहिर करके--लेकिन तुम्हें धकाता ही रहे। क्योंकि तुम्हारा मन तो कहेगा, बस यहीं रुक जायें। तुम तो हर जगह रुक जाने को तत्पर हो; क्योंकि रुक जाने में विश्राम है। चलने में श्रम है।
The guru’s very work is to keep pushing you until you reach that place beyond which there is no further height. Until he brings you to God, he keeps at your back; he keeps troubling you—by any means: sometimes giving you pleasure, sometimes pain; sometimes patting your back, sometimes rebuking and reproaching you; sometimes showing anger, sometimes showing love—but he keeps pushing. For your mind will say, “Let’s stop here.” You are ready to stop anywhere, because stopping brings rest; walking brings labor.
लेकिन मैं तुम्हें उस क्षण तक चलाता रहूंगा, जब तक कि परम विश्राम न आ जाये। परम विश्राम यानी परमात्मा। परम विश्राम यानी मोक्ष। जिससे फिर पीछे गिरना नहीं होता और जिसके पार फिर कुछ और शेष नहीं है--ऐसे परम सत्य को पाने के पहले बहुत बार तुम मुझसे नाराज भी होने लगोगे। क्योंकि तुम सस्ता चाहते हो। क्योंकि तुम सदा चाहते हो कि मुफ्त में मिल जाये। तुम सदा चाहते हो कि तुम्हारे बिना कुछ किये मिल जाये। तो तुम भाग ही न जाओ, इसलिए मैं कभी-कभी ऐसा भी कहता हूं; बिना किये कुछ मिल जायेगा। तो तुम रुके भी रहते हो कि शायद अब मिलता हो। लेकिन बिना किये कुछ भी नहीं मिलता। तो तुम्हें रोकने के लिए कह देता हूं, बिना किये भी मिल जायेगा, प्रभु के प्रसाद से भी मिल जायेगा। तो तुम रुके रहते हो आशा में। और यहां तुम्हारे साथ मैं चेष्टा में लगा रहता हूं कि तुम कुछ करने लगो। क्योंकि उसका प्रसाद भी उन्हीं को मिलता है जो कुछ करते हैं।
But I will keep you moving until the supreme rest arrives. Supreme rest means God. Supreme rest means moksha—after which there is no falling back, and beyond which nothing remains. Before attaining such a supreme truth you will often become angry with me, because you want it cheap. You always want to get it for free, without doing anything. So that you do not run away, I sometimes say: it will be given without doing anything. Then you stay on, hoping that perhaps now it will come. But nothing comes without doing. To keep you from running, I say it will also come as grace, as prasad—but even grace comes only to those who do.
तो घबड़ाना मत, बेचैन मत होना। यह शुभ है कि अयोग्यता दिखाई पड़ी। यह शुभ है कि वह सस्ती प्रसन्नता जो संन्यास लेने से ही आ गयी थी, खो गयी। अब असली संन्यासी बनना!
So don’t be frightened, don’t be restless. It is auspicious that unworthiness has become visible. It is auspicious that the cheap happiness that came just by taking sannyas has been lost. Now become a true sannyasin!
थोड़ा सोचो! मात्र वस्त्र बदलने से प्रसन्न हो गये थे; जिस दिन आत्मा बदलेगी तो क्या होगा!
Think a little! You were delighted merely by changing your clothes; what will happen on the day the soul changes!
आज इतना ही।
Enough for today.
