Skip to content
Osho

Jin Sutra #21

31 May 1976 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

जिन-दर्शन गणित, विज्ञान जैसा दर्शन है। काव्य की उसमें कोई जगह नहीं है।

वही उसकी विशिष्टता है।

दो और दो जैसे चार होते हैं, ऐसे ही महावीर के वक्तव्य हैं। उन्हें समझने के लिए ठीक वैज्ञानिक की बुद्धि चाहिए। जैसे सौ डिग्री तक हम पानी को गर्म करें, तो वह भाप बन जाता है। सौ डिग्री तक पानी गर्म हुआ कि भाप बनेगा ही। इस भाप को बनाने के लिए न तो किसी की प्रार्थना करनी जरूरी है, न किसी का आशीर्वाद लेना जरूरी है। और अगर सौ डिग्री तक पानी गर्म न हुआ, तो लाख प्रार्थना करो, लाख आशीर्वाद लो, पानी पानी ही रहेगा, भाप न बनेगा।

Jaina vision is a vision like mathematics, like science. There is no place in it for poetry. That is precisely its distinctiveness. Just as two and two make four, so are Mahavira’s utterances. To understand them you need the intelligence of a scientist. As when we heat water to one hundred degrees it turns into steam. The moment water reaches a hundred degrees it will become steam. For producing steam, neither anyone’s prayer is needed, nor anyone’s blessing. And if the water has not reached a hundred degrees, pray a hundred thousand times, gather a hundred thousand blessings—the water will remain water; it will not become steam.

जैसे विज्ञान कहता है, परमात्मा की कोई जरूरत नहीं है, प्रकृति के नियम काफी हैं, पर्याप्त हैं; परमात्मा के होने से उन नियमों में कुछ जुड़ेगा नहीं। विज्ञान की एक मूलभूत धारणा है--और वह है न्यूनतम सिद्धांत। जितने कम सिद्धांतों से काम चल सके उतना उचित है। चेष्टा तो विज्ञान की यही है कि अंततः एक ही सिद्धांत मिल जाये जिससे जीवन की सारी पहेली सुलझ सके। इसलिए गैर-अनिवार्य को बिलकुल जगह नहीं देना है।

As science says: there is no need of God; the laws of nature are enough, sufficient; the presence of God would not add anything to those laws. A fundamental intuition of science is the principle of minimality—the fewer principles we can manage with, the more appropriate. The whole endeavor of science is that ultimately one single principle be found by which the entire riddle of life is solved. Hence the non-essential is to be given absolutely no place.

अगर सौ डिग्री गर्म करने से पानी भाप बन जाता है तो फिर पानी को भाप बनाने के लिए और किसी परमात्मा की जरूरत नहीं है। और किसी की प्रार्थना भी व्यर्थ है। इस नियम को जिसने जान लिया, वह अगर पानी को भाप बनाना चाहेगा तो बना लेगा।

If by heating to a hundred degrees water becomes steam, then to make water steam there is no further need of any God. And anyone’s prayer is futile. Whoever knows this law—if he wishes to make water into steam, he will make it so.

विज्ञान के हिसाब से परमात्मा हमारे अज्ञान का हिस्सा है। क्योंकि हम जानते नहीं जीवन के नियम को, इसलिए हम परमात्मा का नाम लेते हैं। तुमने देखा भी होगा, जब भी तुम कहते हो ‘परमात्मा जाने’ तो तुम्हारा मतलब यह होता है कि कोई नहीं जानता। ‘परमात्मा जाने’ का यह अर्थ नहीं होता कि परमात्मा जानता है--इतना ही अर्थ होता है कि तुम भी नहीं जानते, कोई भी नहीं जानता। जहां तुम्हें अपने अज्ञान को प्रकट करना होता है वहां तुम परमात्मा को ले आते हो। लेकिन इस ढंग से प्रकट करते हो कि लगता है जैसे कोई जानता है। ‘परमात्मा जाने’, इसमें तुमने यह भी छिपा लिया कि मैं नहीं जानता। और दूसरे के सामने यह बात ढांक दी, अज्ञान को छिपा लिया, प्रकट न होने दिया।

From the standpoint of science, God belongs to our ignorance. Because we do not know the law of life, we take the name of God. You must have noticed, whenever you say ‘God knows,’ what you mean is that no one knows. ‘God knows’ does not mean that God knows—it only means that you do not know, no one knows. Wherever you have to confess your ignorance, you bring in God. But you present it in such a way that it seems as if someone knows. In saying ‘God knows,’ you have hidden the fact that you do not know; you have covered it over before the other, you have not allowed your ignorance to be exposed.

विज्ञान कहता है: जैसे-जैसे ज्ञान बढ़ता है, परमात्मा हटता जाता है। जिस दिन ज्ञान पूरा हो जायेगा, परमात्मा शून्य हो जायेगा।

Science says: as knowledge grows, God recedes. The day knowledge is complete, God will be nullified.

महावीर की भी ऐसी ही दृष्टि है। इसलिए महावीर ने परमात्मा को इनकार किया, प्रार्थना को इनकार किया--शुद्ध जीवन के गणित को समझने की कोशिश की।

Mahavira’s vision is of the same order. Therefore Mahavira denied God, denied prayer—he tried to understand the pure mathematics of life.

आदमी बंधन में है, तो कारण होंगे। अगर आदमी को बंधन-मुक्त होना है तो उन कारणों को अलग करना होगा। बस, इतना सीधा-साफ। और सब आकांक्षाएं, अपेक्षाएं अपने आप को भुलाने के उपाय हैं।

Man is in bondage—there must be causes. If man is to be freed from bondage, those causes have to be removed. Just this—straight and clear. All other longings, all other expectations are only devices to forget oneself.

कोई तुम्हें बंधन में डाला नहीं है, कोई तुम्हें मुक्त करने न आयेगा। जीवन के सीधे नियम का तुम उपयोग नहीं किये, इसलिए बंधन में पड़ गये हो। उपयोग कर लोगे, बंधन के बाहर हो जाओगे।

No one has put you in chains; no one is going to come to free you. You did not use the simple law of life; hence you got entangled in bondage. Use it, and you will be out of bondage.

जैसे कोई आदमी सम्हलकर चलता हो तो गिरता नहीं। जो आदमी गिर जाता है, उससे हम कहते हैं, सम्हलकर चलो!

As when a person walks carefully, he does not fall. When someone falls, we tell him—walk carefully!

सम्हलकर चलने का क्या अर्थ होता है? सम्हलकर चलने का अर्थ होता है: जमीन की गुरुत्वाकर्षण की शक्ति है, उसका ध्यान रखकर चलो। अगर इरछे-तिरछे चले--गिरोगे। वही गुरुत्वाकर्षण का नियम जो तुम्हें चलाता है, सम्हालता है, जिसके बिना चल न सकोगे, अगर उसके विपरीत गये तो गिरोगे, हाथ-पैर तोड़ लोगे, फिर कभी चल न पाओगे। तो गुरुत्वाकर्षण के निमय को समझ लो और अपने और उस नियम के बीच एक संगीत का संबंध बना लो। इतना ही धर्म है।

What does it mean to walk carefully? It means: there is the earth’s gravitational pull—walk keeping that in mind. If you walk crookedly, you will fall. The very law of gravity that enables you to walk, supports you—without it you could not walk—if you go against it you will fall, you will break your limbs, perhaps never walk again. So understand the law of gravity, and build a musical relationship between you and that law. Only this much is religion.

महावीर धर्म की परिभाषा करते हैं: जीवन के स्वभाव सूत्र को समझ लेना धर्म है। जीवन के स्वभाव को पहचान लेना धर्म है। स्वभाव ही धर्म है।

Mahavira defines religion thus: to understand the sutras of life’s swabhava, its intrinsic nature, is religion. To recognize the nature of life is religion. Swabhava itself is dharma.

ये सूत्र ऐसे ही सीधे-साफ हैं।

These sutras are just this straight and clear.

पहला सूत्र:

The first sutra:

मग्गो मग्गफलं ति य, द्रविहं जिणसासणे समक्खादं।

मग्गो खलु सम्मतं मग्गफलं होइ निव्वाणं।।

‘Maggo maggaphalaṃ ti ya, dravihaṃ jiṇasāsaṇe samakkhādaṃ. Maggo khalu sammanṇaṃ maggaphalaṃ hoi nibbāṇaṃ.’

‘जिन-शासन में मार्ग तथा मार्ग-फल, इन दो प्रकारों से कथन किया गया है। मार्ग है मोक्ष का उपाय और फल है निर्वाण।’

‘In the Jina’s dispensation the teaching is of two kinds: the path and the fruit of the path. The path is the means to liberation, and the fruit is Nirvana.’

मार्ग और मार्ग-फल! बस महावीर के सारे वचन इन दो हिस्सों में बांटे जा सकते हैं: कारण और कार्य। ऐसा करो तो ऐसा होगा। बस इतनी दो सरणियों में महावीर के पूरे कथन बांटे जा सकते हैं। कुछ कथन हैं जो बताते हैं क्या करो और कुछ कथन हैं जो बताते हैं कि फिर क्या होगा। अगर जहर पी लो तो मृत्यु होगी। अगर अमृत को खोज लो तो अमरत्व को उपलब्ध हो जाओगे।

Path and the fruit of the path! Mahavira’s entire words can be divided into these two halves: cause and effect. Do this—and this will happen. In only these two rows all of Mahavira’s sayings can be arranged. Some statements tell you what to do, and some statements tell you what will then be. If you drink poison, there will be death. If you find amrita, the nectar, you will attain immortality.

परिणाम कारण के पीछे ऐसे ही चला आता है जैसे तुम्हारे पीछे तुम्हारी छाया चली आती है। तो करना क्या है? न प्रार्थना, न पूजा, न मंदिर, न पाठ; क्योंकि इनसे कुछ भी न होगा। इनसे कारण का कोई संबंध नहीं है।

The result follows the cause just as your shadow follows you. So what is there to do? Not prayer, not worship, not temple, not recitations—for from these nothing will come. With causes they have no connection at all.

यह तो ऐसे ही है जैसे वर्षा नहीं हो रही और कोई यज्ञ कर रहा है। इसका कुछ लेना-देना नहीं है। यज्ञ से कोई कार्य-कारण का संबंध नहीं है वर्षा से। कि कोई बीमार पड़ा है और तुम ताबीज बांध रहे हो; ताबीज से और बीमारी का कोई कार्य-कारण का संबंध नहीं है। इलाज करो। बीमारी के रोगाणु हैं, उनसे मुक्त होने की व्यवस्था करो। ताबीज से रोगाणु डरेंगे न और न मुक्त होंगे और न तुम उनसे मुक्त हो सकोगे।

It is like this: rain is not falling and someone is performing a yajna. There is no causal connection between a yajna and rain. Someone is ill and you are tying an amulet; there is no causal nexus between an amulet and disease. Take treatment. There are pathogens—arrange to be free of them. Amulets will not frighten germs, nor will they free you, nor will you be freed from them.

महावीर कहते हैं, जीवन में दुख है तो तुम ठीक-ठीक कारण खोजो। दुख से तुम बचना चाहते हो, यह तो हमें मालूम है; लेकिन सिर्फ बचने की आकांक्षा से बच न सकोगे। और दुख से तुम बचना चाहते हो, इसलिए कोई भी कुछ बता देता है, वही करने लगते हो--इससे भी न बच सकोगे। हो सकता है बताने वाले की भी आकांक्षा शुभ हो; खोजने वाले की भी आकांक्षा शुभ हो; लेकिन आकांक्षाओं से थोड़े ही जीवन चलता है। जीवन चलता है सत्यों से, नियमों से। तो नियम को खोज लो। नियम के खोजते ही जीवन में क्रांति घटित होती है।

Mahavira says: if there is suffering in life, search precisely for the cause. That you want to escape suffering—we know this; but merely by the desire to escape, you will not escape. And because you want to escape suffering, anyone tells you anything and you begin to do it—you will not escape that way either. The adviser may have a good intention; the seeker may have a good intention; but life does not run by intentions. Life runs by truths, by laws. So discover the law. The moment the law is discovered, revolution happens in life.

उस नियम की खोज को महावीर कहते हैं: मार्ग। वही मार्ग पकड़ में आ जाये तो फिर परिणाम के लिए प्रार्थना भी करनी जरूरी नहीं है, उतना भी समय खराब मत करना। क्योंकि जब तुमने आग जला दी और पानी गर्म होने लगा तो अब बैठकर प्रार्थना मत करना कि हे परमात्मा, इसको भाप बना! अब किसी परमात्मा को बीच में लाने की जरूरत नहीं है। अब तो पानी भाप बनेगा। ईंधन पूरा है, आग जल उठी है--पानी भाप बनेगा। अब इसे कोई रोक भी न सकेगा। इस नियम के विपरीत कुछ घट न सकेगा।

Mahavira calls the search for that law: the path. If that path is found, then even prayer for the result is unnecessary—do not waste even that much time. For once you have lit the fire and the water has begun to heat, do not sit and pray, ‘O God, turn this into steam!’ There is no need now to bring any God in between. Now water will become steam. The fuel is sufficient, the fire is lit—water will become steam. Now no one will be able to stop it. Nothing can happen contrary to this law.

महावीर चमत्कार में नहीं मानते। कोई वैज्ञानिक बुद्धि का व्यक्ति नहीं मानता। चमत्कार कहीं न कहीं धोखा होगा, क्योंकि नियमों का कोई अपवाद नहीं होता। अगर कोई आदमी हाथ से राख निकाल देता है तो कहीं न कहीं कोई मदारीगिरी होगी, क्योंकि जीवन के नियम किसी का अपवाद नहीं मानते। जीवन के नियम व्यक्तियों की चिंता नहीं करते--निर्वैयक्तिक हैं, सार्वभौम हैं। उनसे अन्यथा होने का उपाय नहीं।

Mahavira does not believe in miracles. No one with a scientific intelligence believes in them. A miracle would be deception somewhere, for the laws admit no exception. If someone produces ash from his hand there is some conjuring going on somewhere, because life’s laws accept no exception. Life’s laws do not bother about persons—they are impersonal, universal. There is no way for otherwise to happen.

अगर कोई आदमी साठ डिग्री पर पानी को भाप बना दे तो या तो थर्मामीटर से धोखा दे रहा है या किसी तरह का आयोजन कर रहा है, जिससे तुम्हें यह भ्रम पैदा होता है कि साठ डिग्री पर पानी भाप बन रहा है।

If someone makes water turn to steam at sixty degrees, then either he is deceiving you with the thermometer, or he has arranged some trick, creating the illusion that at sixty degrees water is becoming steam.

पानी तो सौ डिग्री पर ही भाप बनेगा। उसने किसी तरह का भ्रमजाल रचा है। लेकिन चमत्कार जगत में नहीं होते।

Water turns to steam only at one hundred degrees. He has woven some web of illusion. But miracles do not happen in this world.

चमत्कार का तो अर्थ यह होता है कि जगत के नियम पक्षपात करते हैं। किसी एक आदमी की मानकर कुछ उलटा भी कर देते हैं। किसी दूसरे की मानकर नियम में शिथिलता कर देते हैं। किसी तीसरे पर नाराज हो जाते हैं। जिस पर प्रसन्न हैं, साठ डिग्री पर पानी भाप बन जाता है; जिस पर नाराज हैं, उसके लिए डेढ़ सौ डिग्री पर भी भाप नहीं बनता।

The very meaning of a miracle would be that the world’s laws show favoritism—they do something contrary for one person they are pleased with; they relax the law for another; they get annoyed at a third. For the one they favor, water turns to steam at sixty degrees; for the one they dislike, even at a hundred and fifty degrees it does not turn to steam.

मगर महावीर कहते हैं, पानी सौ डिग्री पर भाप बनता है। नियम न नाराज होते, न प्रसन्न होते। नियम निर्वैयक्तिक है। इसको खयाल में लेना। परमात्मा व्यक्ति है।

But Mahavira says: water turns to steam at one hundred degrees. Laws neither get annoyed nor pleased. Law is impersonal. Keep this in mind. God is a person.

तो जब भी हम परमात्मा की बात करते हैं, हमारे मन में संभावनाएं उठने लगती हैं कि अगर खूब प्रार्थना करें, खूब स्तुति करें, खूब समझा-बुझा लें, तो जो दूसरे के लिए नहीं हुआ है वह हमारे लिए हो जायेगा। क्योंकि व्यक्ति के आते ही लगता है फुसला लेंगे, राजी कर लेंगे, समझा लेंगे, रोयेंगे, गिड़गिड़ायेंगे, सहानुभूति पैदा कर लेंगे, करुणा मांगेंगे! आखिर परमात्मा दयालु है, तो खूब रोयेंगे तो दया उठेगी।

Therefore whenever we talk of God, possibilities start arising in our mind—that if we pray a lot, praise a lot, persuade and cajole, then what has not happened for others may happen for us. Because with the idea of a person comes the feeling that we can coax him, win him over, persuade him; we will cry, implore, arouse sympathy, beg for compassion! After all, God is compassionate; if we weep enough, compassion will arise.

लेकिन महावीर कहते हैं, ऐसे तुम किसी और को धोखा नहीं दे रहे, अपने को ही धोखा दे रहे हो।

But Mahavira says: in doing such things you are not deceiving anyone else—you are deceiving only yourself.

ऐसी चेष्टाएं व्यर्थ हैं और उनमें गंवाया गया समय तुमने व्यर्थ ही गंवाया। मार्ग को खोज लो!

Such efforts are futile, and the time spent in them you have wasted. Find the path!

महावीर का जोर मार्ग पर है; परमात्मा के सहारे पर नहीं; परमात्मा के आलंबन पर नहीं। यही तो सारे विज्ञान की दृष्टि है। विज्ञान कहता है, कहीं कुछ घट रहा है। हमें आज पता न हो क्यों घट रहा है; लेकिन जिस दिन पता चल जायेगा उस दिन फिर घटाने की शक्ति हमारे हाथ में आ जायेगी।

Mahavira’s emphasis is on the path; not on the prop of God; not on reliance upon God. This is precisely the vision of all science. Science says: something is happening somewhere. Today we may not know why it is happening; but the day we know, the power to bring it about will come into our hands.

और जब तक हमें पता नहीं है तब तक बेहतर है कि हम कहें कि हमें मालूम नहीं।

And until we know, it is better to say that we do not know.

तो महावीर के अधिक वचन तो मार्ग-सूचक हैं। और कुछ वचन फल-सूचक हैं। ऐसा पूरा जिन-शासन दो हिस्सों में विभाजित है।

Thus most of Mahavira’s utterances point to the path. And some speak of the fruit. The entire Jina’s dispensation is divided into two parts.

आइंस्टीन भी इससे राजी होगा। प्लांक भी इससे राजी होगा। रसेल भी इसमें भूल-चूक न निकाल पायेगा। इसलिए महावीर के वचनों में या जैन शास्त्रों में तुम्हें कहीं काव्य न मिलेगा, काव्य का चमत्कार न मिलेगा। पढ़ोगे तो रूखे-सूखे लगेंगे। ठीक गणित की किताबें हैं--ज्यामिति, आध्यात्मिक ज्यामिति। अंतरात्मा के संबंध में ज्यामेट्री खड़ी की है।

Einstein would agree. Planck would agree. Even Russell would not find fault with it. Therefore in Mahavira’s words, or in the Jain scriptures, you will not find poetry, the miracle of poetry. If you read them they will feel dry. They are like exact mathematics—geometry, spiritual geometry. Geometry has been raised concerning the inner being.

तो उपनिषदों में जैसा सौंदर्य है, कृष्ण के वचनों में जैसा रस है वैसा महावीर के वचनों में नहीं है।

Hence the kind of beauty that is in the Upanishads, the kind of juice that is in Krishna’s words, is not in Mahavira’s words.

गणित को गाया नहीं जा सकता। गणित को गाओ तो गणित बिगड़ जाता है। क्योंकि गाने के लिए कुछ गैर-गणित भीतर लाना पड़ता है।

Mathematics cannot be sung. If you sing mathematics, mathematics is spoiled. Because to sing you have to bring something non-mathematical into it.

इसलिए तो हम कवि से कभी तार्किक होने की अपेक्षा नहीं करते। और कवि अगर सपनों की बात करे तो हम उसे क्षमा करते हैं। और कवि अगर मनगढंत बातों में घूमे तो हम कहते हैं, कवि है, कविता है।

Thus we never expect a poet to be logical. And if a poet speaks of dreams, we forgive him. If the poet wanders in fancy, we say, he is a poet, it is poetry.

लेकिन गणितज्ञ से हम दूसरी अपेक्षा करते हैं। गणितज्ञ से हम चाहते हैं सीधी-साफ रेखा हो, शुद्ध रेखा हो, जिसमें कुछ भी गणितज्ञ ने अपने भाव के कारण न डाला हो। केवल सत्य का प्रतिफलन हो। शुद्ध सत्य का प्रतिफलन हो। सजावट न हो, श्रृंगार न हो।

But from a mathematician we expect differently. From the mathematician we want a straight and clear line, a pure line, into which the mathematician has inserted nothing because of his feelings—only a reflection of truth. A reflection of pure truth. No decoration, no ornamentation.

इसलिए महावीर के वचन, जैसे महावीर नग्न हैं वैसे ही महावीर के वचन भी नग्न हैं। उनमें कोई सजावट नहीं है। जैसा है वैसा कहा है। और जिनके पास वैज्ञानिक बुद्धि है उनको महावीर पर बड़ी श्रद्धा पैदा होगी। उनको महावीर के साथ बड़ा संबंध जुड़ जायेगा।

Therefore Mahavira’s words, like Mahavira himself is naked, are naked. There is no ornamentation in them. As it is, so it is said. And those who have a scientific intelligence will feel a great trust in Mahavira. They will find a deep kinship with him.

‘मार्ग तथा मार्ग-फल, इन दो प्रकार से कथन किया है। मार्ग मोक्ष का उपाय है और उसका फल मोक्ष या निर्वाण.’

‘The path and the fruit of the path have been stated in two ways. The path is the means to Moksha, and its fruit is Moksha or Nirvana.’

मोक्ष या निर्वाण शब्द को समझ लेना चाहिए।

We should understand the words Moksha and Nirvana.

‘मोक्ष’ शब्द बड़ा अनूठा है। भारत के बाहर की किन्हीं भाषाओं में मोक्ष के पर्यायवाची कोई शब्द नहीं है। स्वर्ग है सभी भाषाओं में, लेकिन मोक्ष भारत के बाहर की किन्हीं भाषाओं में नहीं है। क्योंकि मोक्ष की धारणा ही किसी और देश में पैदा नहीं हुई। उतनी ऊंचाई तक, उतनी गहराई तक मनुष्य की चिंतना और ध्यान गया नहीं कहीं और।

‘Moksha’ is a unique word. Outside India there is no equivalent word in other languages. Heaven exists in all languages, but ‘Moksha’ exists in none outside India. Because the very conception of Moksha was not born in any other land. Nowhere else did the human contemplation and meditation go to such heights, such depths.

मोक्ष का अर्थ होता है: जहां सुख भी नहीं, दुख भी नहीं।

Moksha means: where there is neither pleasure nor pain.

स्वर्ग का अर्थ होता है: जहां सुख है, भरपूर सुख है। स्वर्ग का अर्थ होता है: जो हम चाहते हैं वही है; जैसा हम चाहते हैं वैसा है। हमारी चाह का परिपूरक है। हमारी चाह को भरता है। हमारी चाहत के अनुकूल जहां सब हो रहा है वहां स्वर्ग है। तो जहां हमारी चाह पूरी होती है वहां क्षण भर को हम भी स्वर्ग में हो जाते हैं।

Heaven means: where there is pleasure, abundant pleasure. Heaven means: that which we desire is there; just as we want it, so it is. It fulfills our wanting. It fills our desire. Where everything is according to our longing, there is heaven. And wherever for a moment our desire is fulfilled, we too are in heaven for that moment.

नरक का अर्थ है: जहां सब हमारी चाह के विपरीत हो रहा है; जो हम चाहते हैं ठीक उससे उलटा हो रहा है; जिस-जिससे हम बचना चाहते हैं वही-वही हो रहा है।

Hell means: where everything happens contrary to our desire; whatever we want, just the opposite happens; precisely that from which we want to escape, that is what happens.

नरक और स्वर्ग सारी दुनिया की भाषाओं में हैं।

Hell and heaven are in the languages of the whole world.

‘मोक्ष’ बड़ा अनूठा शब्द है। मोक्ष का अर्थ है: न तो हमारी अब कोई चाह है, न हमारी कोई पसंद है। क्योंकि महावीर कहते हैं, जब तक चाह है तब तक बंधन रहेगा। हां, यह भी हो सकता है कि तुम सोने के बंधन बना लो; लोहे की जंजीरें तोड़ डालो और सोने की जंजीरें ढाल लो। और यह भी हो सकता है उन जंजीरों पर हीरे-मोती जड़ दो। वे प्यारे लगने लगें। वे इतने प्यारे हो जायें कि आभूषण मालूम पड़ें।

‘Moksha’ is a very unique word. Moksha means: we have no more desire, no more preference. For Mahavira says: as long as there is desire, bondage will remain. Yes, it may be that you forge chains of gold—you may break iron chains and cast chains of gold. And it may be that you set diamonds and pearls upon those chains. They begin to look lovely. They become so lovely that they appear like ornaments.

बहुत-से आभूषण, जिन्हें तुम आभूषण समझते हो, जंजीरें सिद्ध होते हैं; और बहुत-सी जंजीरें जिनकी तुम्हें याद भी नहीं आती कि जंजीरें हैं, आभूषणों में छिप गई हैं।

Many ornaments that you take to be ornaments turn out to be chains; and many chains you do not even remember as chains—they have been hidden within ornaments.

तो महावीर कहते हैं, सुख की आकांक्षा या सुख का मिलना भी जंजीर है--सोने की जंजीर है। दुख का मिलना लोहे की जंजीर है। लेकिन दोनों बांधते हैं। तुमने खयाल किया? कभी तुम्हें एकाध क्षण को भी ऐसी चैतन्य की घड़ी आई, जब न सुख की आकांक्षा है न दुख की? तब तुमने देखा, कैसी मुक्ति अनुभव होती है! सब सीमाएं समाप्त हो जाती हैं। सब कारागृह विलुप्त हो जाते हैं! क्षण भर को तुम्हारे चेतना के आकाश में एक भी बादल नहीं रह जाता। निरभ्र आकाश! अनंत आकाश! जैसे ही उठी आकांक्षा, बादल घिरे, अंधेरा छाया! आकाश तो खो गया, बदलियां रह गईं! धुएं के बादल रह गये!

So Mahavira says: the longing for pleasure—or the attainment of pleasure—is also a chain, a golden chain. The attainment of pain is an iron chain. But both bind. Have you noticed? If for a single instant ever there has come such a moment of awareness in you when there is no longing for pleasure, no longing for pain—then you have seen what kind of freedom is felt! All boundaries vanish. All prisons dissolve! For an instant in the sky of your consciousness there is not a single cloud. Cloudless sky! Infinite sky! The moment desire rises, clouds gather, darkness spreads! The sky is lost, only clouds remain—clouds of smoke remain!

कभी क्षण भर को भी अगर तुम्हारे जीवन में ऐसा हो जाता हो, जब न सुख की इच्छा है, न दुख की, कोई इच्छा नहीं है, तुम अनिच्छा में बैठे हो--उसी घड़ी को महावीर ‘सामायिक’ कहते हैं। तुम संसार के बाहर हो। क्योंकि महावीर के हिसाब में संसार का अर्थ है: चाह के भीतर होना।

If even for a single instant in your life such a thing happens when there is no wish for pleasure, nor for pain—no wish at all; you are sitting in non-desire—Mahavira calls that moment ‘samayik’. You are outside the world. Because in Mahavira’s reckoning, the meaning of the world is: to be within desire.

चाह से भरे होना संसार में होना है। फिर तुम चाह कोई भी करो। चाहे पृथ्वी के धन की हो, चाहे स्वर्ग के धन की हो; चाहे तुम पुण्य की आकांक्षा करो; लेकिन कोई भी आकांक्षा है, चाहत जारी है--और तुम संसार में हो।

To be filled with desire is to be in the world. Desire whatever you may. Whether it is for the wealth of the earth or the wealth of heaven; whether you long for merit—yet if there is any longing, desire continues—and you are in the world.

ऐसी भी घड़ियां हैं चैतन्य की, जब कोई चाह नहीं, जब तुम हो--निपट अकेले! शुद्ध! कोई धुएं की रेखा भी भीतर नहीं। उस क्षण में तुम कहां होते हो? उस क्षण में तुम शरीर के भीतर होते हो? नहीं, उस क्षण में शरीर की स्मृति खो जाती है। तुम विदेह हो जाते हो। क्योंकि शरीर से हमारा संबंध चाह का संबंध है। उस क्षण में तुम शरीर में नहीं होते। उस क्षण में तुम पृथ्वी पर नहीं होते। उस क्षण में तुम स्थान में नहीं होते। उस क्षण में तुम समय में भी नहीं होते। उस क्षण में तुम अचानक किसी दूसरे ही लोक में प्रवेश कर गये--पार का लोक! जल्दी ही तुम लौट आओगे। क्योंकि उस पार के लोक में जीने की, उस ऊंचाई पर जीने की तुम्हारी क्षमता नहीं है। उस ऊंचाई पर श्वास लेने की तुम्हारी कुशलता नहीं है। उन ऊंचाइयों पर उड़ने की अभी तुमने आदत नहीं डाली, अभ्यास नहीं किया है।

There are also such moments of awareness when there is no desire, when you are—absolutely alone! Pure! Not even a streak of smoke within. Where are you in that moment? Are you within the body? No, in that moment the memory of the body is lost. You become videha—bodiless. Because our relation to the body is a relation through desire. In that moment you are not in the body. In that moment you are not on the earth. In that moment you are not in space. In that moment you are not even in time. In that moment you suddenly enter a different realm altogether—the other shore! Soon you will return. Because your capacity to live there, to breathe at that height is not yet evolved. You have not yet cultivated the knack of flying at those heights; you have not practiced.

इसलिए कभी-कभी क्षण भर को जब चाह छूट जाती है, तब तुम एकदम मुक्ति अनुभव करते हो।

Therefore sometimes for a fleeting instant when desire slips, you suddenly experience freedom.

ऐसे ही तो पहली दफा आदमी को मोक्ष का खयाल उठा होगा कि जो क्षण भर को हो सकता है वह सदा को क्यों न हो! जो एक क्षण को चेतना में कभी-कभी झलक जाता है, वह सदा के लिए चेतना का स्वभाव क्यों न बन जाये!

Thus for the first time man must have had the idea of Moksha: that which is possible for a moment—why not forever? That which flashes now and then in consciousness for an instant—why should it not become the very nature of consciousness?

मोक्ष का अर्थ है: जहां चेतना की कोई चाह नहीं। जहां चाह नहीं वहां संसार में कोई राह नहीं।

Moksha means: where consciousness has no desire. Where there is no desire, there is no road in the world.

चाह राह बनाती है; संसार में ले आती है। क्योंकि जहां चाह आई, वहां वस्तुओं का संसार आया। तुमने कुछ चाहा, तुम्हारी आंख दूर गई, ‘पर’ पर पड़ी--तुम बंधे! तुम उलझन में पड़े!

Desire creates the road; it brings you into the world. Because where desire comes, the world of objects appears. You wanted something—your eyes went far, fell upon the other—‘the other’ arose—you are bound! You are caught in entanglement!

और जिसने सुख चाहा--उसे दुख मिला।

And the one who desired happiness—he found sorrow.

यह तो हमारा सबका अनुभव है। सभी ने सुख चाहा है--मिला कहां? चाहा तो सभी ने सुख है; पाया सभी ने दुख है। इसे तुम कब देखोगे? कब जागोगे कि चाह तो कुछ और होती है, मिलता कुछ और है।

This is the experience of all of us. All have desired happiness—where did it come? All desired happiness; all obtained sorrow. When will you see? When will you awake to the fact that one thing is desired, another is obtained?

तो महावीर कहते हैं, यह जीवन का आधारभूत नियम है कि जो सुख चाहेगा वह दुख पायेगा। सुख की चाह में ही दुख छिपा है। इसे समझो।

Mahavira says: this is the fundamental law of life—that the one who desires pleasure will receive pain. Pain is hidden in the very desire for pleasure. Understand this.

पहला, सुख वही चाहता है जो दुखी है--एक बात। क्योंकि तुम वही चाहते हो जो तुम्हारे पास नहीं है। जो तुम्हारे पास है, तुम क्यों चाहोगे? जो तुम्हारे पास है ही, उसकी तो चाह खो जाती है; जो नहीं है उसकी ही चाहपैदा होती है। अभाव चाह को जन्माता है। अभाव जन्मदाता है।

First, only the one who is miserable desires pleasure—that’s one point. Because you desire only what you do not have. What you already have—why would you desire it? What is present—its desire drops; desire arises only for what is absent. Absence gives birth to desire. Absence is the mother.

तो जिस आदमी ने सुख चाहा, एक बात तो उसने यह बतायी कि वह दुखी है। फिर जिस आदमी ने सुख चाहा, उसने दूसरी बात भी बतायी कि अगर यह न मिला तो मैं और दुखी हो जाऊंगा, विषाद घेरेगा, असफलता हाथ लगेगी। और जैसे ही उसे यह खयाल आया कि अगर यह न मिला तो मैं और दुखी हो जाऊंगा, विषाद होगा मेरे जीवन में, उद्विग्न हो जाऊंगा, हारा हुआ, थका हुआ, पराजित--भय समाया! भय आया! यह आदमी वैसे ही दुखी था, इसने सुख की चाह करके और दुख बुला लिया, और भयभीत हो गया। अब यह डगमगाते कदमों से सुख की तरफ चलता है।

So when someone desires happiness, he has already said one thing—that he is unhappy. And the one who desires happiness has said another thing too: that if he does not get it, he will be more unhappy; dejection will surround him; failure will be his lot. And the very moment this thought arises—that if I do not get it, I will be more miserable, I will be gloomy, agitated, defeated—fear enters! Fear comes! This person was miserable anyway; by desiring happiness he has invited more misery, and he has become fearful. Now he walks towards happiness with faltering steps.

और, सुख हम सदा बाहर मांगते हैं: किसी स्त्री से मिलेगा, किसी पुरुष से मिलेगा, धन से मिलेगा, पद से मिलेगा! लेकिन पद से सुख का क्या संबंध है? तुम कितनी ऊंची कुर्सी पर बैठते हो, इससे सुख का क्या संबंध? तुम कितने बड़े मकान में हो, इससे क्या सुख का संबंध है?

And we always ask for happiness outside: it will come from some woman, from some man, from wealth, from position! But what relation has happiness to position? On what chair you sit—what has that to do with happiness? In what size a house you live—what has that to do with happiness?

सुख का मकान के बड़े और छोटे होने से कहीं भी तो कोई संबंध नहीं है। क्योंकि सड़क पर खड़े भिखारी भी कभी सुखी देखे गये हैं। महावीर खुद ही ऐसे भिखारी थे। और कभी महलों में सम्राट भी दुखी देखे गये हैं।

Happiness has no relation to a big or small house. For beggars standing on the street have at times been seen happy. Mahavira himself was such a beggar. And emperors in palaces have at times been seen miserable.

तो दुख और सुख का संबंध स्थितियों से तो मालूम नहीं पड़ता, परिस्थितियों से तो मालूम नहीं पड़ता--कुछ भीतरी दशाओं से जुड़ा है। तो जब भी तुमने बाहर मांगा, गलत जगह मांगा। और मांग मात्र बाहर की होती है। भीतर तो मांगोगे किससे, मांगोगे क्या? वहां तो कुछ भी नहीं है--शून्य आकाश है। वहां तो कोरापन है। वहां तो तुम मुट्ठी बांधना चाहोगे तो बंधेगी नहीं; बंध भी जायेगी तो हाथ में कुछ न आयेगा। आकाश को कौन मुट्ठी में बांध सका है! आत्मा को भी कोई नहीं बांध सका है।

So the relation of sorrow and happiness does not appear to be with situations, with circumstances—it is connected with some inner states. Therefore, whenever you asked for it outside, you asked in the wrong place. And asking is always outward. Inside whom would you ask from, and for what? There, there is nothing—an empty sky. There is emptiness. There, even if you want to clench your fist, it will not clench; and even if it does, nothing will come into your hand. Who has ever bound the sky in his fist? No one has bound the Atman either.

तो भीतर तो कुछ पकड़ में आता नहीं, बाहर पकड़ में चीजें आ जाती हैं, तो हम सोचते हैं बाहर होगा। ऐसे बाहर दौड़ते हैं जहां नहीं है। फिर एक न एक दिन स्वप्न टूटता है और पता चलता है यहां नहीं है; हम महादुखी हो जाते हैं। उस महादुख से और बड़े सुख की आकांक्षा पैदा होती है। क्योंकि जितने हम दुखी होते हैं उतनी ही तीव्र आकांक्षा होती है कि जल्दी करो, मौत करीब आयी जाती है, सुखी होना है। ऐसा एक दुष्टचक्र है। दुख में से सुख की आकांक्षा निकलती है; सुख की आकांक्षा में से और बड़ा दुख निकलता है।

Inside nothing can be grasped; outside, things can be grasped—so we think it will be outside. Thus we run outside where it is not. Then one day the dream breaks and we come to know that it is not there; we become greatly miserable. From that great misery an even bigger desire for happiness arises. For the more miserable we are, the more intense becomes the longing—hurry up, death is approaching, we must be happy. Such is a vicious circle. From misery arises the longing for happiness; from the longing for happiness arises even greater misery.

तो महावीर कहते हैं, जिसने छोड़ा है, उसने सिर्फ दुख को ही नहीं छोड़ा, उसने सुख को भी छोड़ा है। उसने नरक का ही त्याग नहीं किया.। वह तो सभी करते हैं; उसमें कौन-सी कुशलता है? उसमें कौन-सी मेधा है? दुख से कौन नहीं बचना चाहता--सभी बचते हैं। उसमें कौन-सी बुद्धिमानी है? उसमें कौन-सी विशेषता है। लेकिन जिसने गौर से देखा, समझा, जीवन की पर्तों को उघाड़ा, रहस्य को पहचाना, गणित का सूत्र समझ में आ गया उसे कि दुख की सारी चाल यही है कि वह तुम्हें सुख का आश्वासन देता है और भरमा लेता है। तुम सुख के आश्वासन में दुख के पीछे चले जाते हो, भटक जाते हो। मिलता दुख है, चाहते सदा सुख हो।

So Mahavira says: the one who has dropped has not only dropped sorrow—he has dropped pleasure too. He has not renounced only hell—everyone does that; what skill is there in it? What intelligence is there in it? Who does not want to escape sorrow—everyone does. What wisdom is there in that? What distinctiveness is there? But the one who looked keenly, understood, opened the layers of life, recognized the secret, grasped the mathematical formula—that the entire trick of sorrow is that it entices you with the promise of pleasure and deceives you. You run after sorrow, deluded by the promise of happiness. What you get is sorrow, what you always wanted was happiness.

जो जागा इस अनुभव में, उसने सुख नहीं चाहा। और जिसने सुख नहीं चाहा, उसके जीवन से दुख विदा होने लगे। क्योंकि बिना सुख की चाह के दुख निर्मित नहीं हो सकता।

The one who awakens to this experience does not desire happiness. And the one who does not desire happiness—sorrow begins to depart from his life. For without the desire for happiness, sorrow cannot be manufactured.

थोड़ा सोचो!

Think a little!

जिस आदमी ने सफलता नहीं चाही, उसे तुम विफल कैसे करोगे? और जिसने कभी जीतना नहीं चाहा, उसे तुम हराओगे कैसे? और जिसने कभी धनी होने के पागलपन में अपने को नहीं लगाया, उसे तुम निर्धन कैसे कर पाओगे? और जिसने तुमसे सम्मान नहीं मांगा, तुम उसका अपमान कैसे करोगे? करोगे कैसे? उपाय कहां है? उसने तुम्हें सुविधा कहां दी?

The one who has not desired success—how will you make him a failure? And the one who has never wanted to win—how will you defeat him? And the one who has never plunged into the madness of being rich—how will you make him poor? And the one who has not asked you for respect—how will you insult him? How will you do it? What way is there? He has given you no leverage.

जिसने सम्मान चाहा, उसे तुम अपमानित कर सकते हो। जिसने धन चाहा, उसकी चाह में ही वह निर्धन हो गया। जिसने जीत चाही, उसने पराजय के ढेर लगा लिये।

The one who desired respect—you can insult him. The one who desired wealth—by his very desire he has become poor. The one who desired victory—he has heaped up defeats.

इसलिए महावीर कहते हैं: मोक्ष का अर्थ है इस अनुभव को तुम्हारे जीवन की स्थिर दशा बना लेना कि न सुख की चाह न दुख की चाह, न नरक न स्वर्ग, कोई चाह नहीं।

Therefore Mahavira says: Moksha means to make this insight the steady state of your life—that there is neither the desire for pleasure nor the desire for pain, neither hell nor heaven—no desire at all.

The state of no-desire is Moksha.

अचाह की दशा मोक्ष है।

तो यह तो परिणाम है मोक्ष। मोक्ष यहां घट सकता है। ऐसा मत सोचना जैसा कि साधारणतः लोग समझते हैं कि मोक्ष मरने के बाद घटता है। जिसको जीते-जी नहीं घटा उसे मरने के बाद भी नहीं घटेगा। पहले तो मोक्ष जीवन में उतरता है। इसलिए व्यक्ति पहले जीवन-मुक्त होता है--जीते-जी मुक्त होता है। फिर जो जीते-जी मुक्त हो गया, वह तो मरने के बाद भी मुक्त रहेगा। मुक्ति एकमात्र संपदा है जिसे मृत्यु नहीं छीन पाती। और सारी संपदाएं मृत्यु छीन लेती है।

This is the result—Moksha. Moksha can happen here. Do not think as people ordinarily do, that Moksha happens after death. The one to whom it did not happen while living—it will not happen to him after death either. First Moksha descends into life. Therefore one first becomes jivan-mukta—liberated while living. Then the one who became free while alive will remain free after death as well. Liberation is the only wealth death cannot rob. All other treasures death takes away.

इसलिए महावीर कहते हैं: अगर तुम थोड़े भी बुद्धिमान हो, थोड़ा हिसाब तो करो, गणित तो बिठाओ! तुम जो इकट्ठा कर रहे हो वह सब मौत छीन लेगी। पहले तो कर न पाओगे। कौन कब कर पाया? और अगर किसी तरह कर भी लिया तो जब तक तुम कर पाओगे, मौत द्वार पर आ जायेगी। करोगे तुम, छीन लेगी मौत। यह कैसी नासमझी कर रहे हो? उसे कमा लो, जिसे मौत न छीन सकती हो: मुक्त दशा! चैतन्य की अचाह की दशा! चैतन्य का निरभ्र आकाश, जिसमें कोई चाह के बादल नहीं! फिर मौत कुछ भी न कर पायेगी।

Thus Mahavira says: if you are even a little intelligent, do a little arithmetic, set up the mathematics! All that you are collecting—death will snatch it away. First, you will not even manage to collect it. Who has ever managed? And if somehow you do manage, by the time you manage it, death will arrive at the door. You will accumulate, and death will snatch away. What kind of foolishness is this? Earn that which death cannot snatch: the state of freedom! The state of no-desire in consciousness! The cloudless sky of consciousness where there are no clouds of desire! Then death will be able to do nothing.

मौत एक जगह जाकर हारती है--वह मोक्ष है। और सभी चीजों पर जीत जाती है। अब इसे समझना।

Death is defeated at one place—Moksha. Everywhere else it wins. Understand this.

हमारी जीवन की भी आकांक्षा है, इसलिए मौत जीत जाती है। जीवेषणा! हम जीना चाहते हैं--हर हाल जीना चाहते हैं! हर शर्त पूरी करने को राजी हैं, लेकिन जीना चाहते हैं। सड़ते हों, गलते हों, मरते हों, खाट पर पड़े हों, अस्पतालों में लटके हों, उलटे-सीधे हाथ-पैर बंधे हों--लेकिन जीना चाहते हैं। मरना नहीं चाहते। कैसी भी हालत में आदमी पड़ा हो और उससे पूछो, ‘मरना चाहते हो?’ वह इनकार करेगा। तुम चकित होओगे, बहुत-से लोग कहते हैं कि ‘अब तो भगवान उठा लो!’ वह भी मरना नहीं चाहते। वह भी कहने की बातें कर रहे हैं।

We have an urge for life, and therefore death wins. Jiveshana—the craving to live! We want to live—in any case we want to live! We are ready to meet any condition, but we want to live. We may be rotting, decaying, dying, lying on a cot, hanging in hospitals, hands and feet tied this way and that—yet we want to live. We do not want to die. In whatever condition a person may be lying, ask him, ‘Do you want to die?’—he will refuse. You will be surprised. Many say, ‘Now, O God, take me!’—even they do not want to die. They too are only saying words.

मेरा एक मित्र मरना चाहता था, आत्महत्या करना चाहता था। उसके पिता बहुत घबड़ा गये। इकलौता बेटा था और अकेले मुझसे ही उसकी दोस्ती थी, तो वे मुझे बुलाने आये। तो मैंने कहा, ‘घबड़ाओ मत! मैं उसे भलीभांति जानता हूं। चिंता न करो।’ पर वे बोले कि चिंता होती है, उसने दरवाजा बंद कर लिया है। और अगर दरवाजे पर खटका भी करो तो वह चिल्लाता है, कि ‘मैं मर जाऊंगा, दरवाजा नहीं खोलूंगा।’ वह कुछ कर न ले, सिर न तोड़ दे। कुछ छुरी वगैरह न छिपा रखी हो, कुछ जहर वगैरह न रखे हो, कोई गोलियां न ले आया हो! और पिता वैद्य हैं तो और भी डरे कि वह जहर तो हमारे घर में रहता ही है, गोलियां भी हैं, दवाइयां भी हैं, वह कुछ ले न गया हो उठाकर!

A friend of mine wanted to die, to commit suicide. His father was very frightened. He was an only son and I was his only friend, so he came to call me. I said, ‘Do not be afraid! I know him well. Do not worry.’ But he said he was worried; the boy had locked his door. And if you knock he shouts, ‘I will die, I will not open the door!’ He might do something to himself, smash his head. Perhaps he has hidden a knife; perhaps he has poison; perhaps he has got tablets! And the father is a physician, so he was even more afraid—poisons are in the house, tablets and medicines—he might have taken something!

तो मैं गया। भीड़ लगी थी, मुहल्ला इकट्ठा था। मैंने दरवाजे पर जाकर कहा कि सुनो, मरना है तो इतना शोरगुल क्यों कर रहे हो? शोरगुल जिसको जिंदा रहना है उसको शोभा देता है। अब जिसको मरना ही है तो यह इतना क्या विज्ञापन? दरवाजा खोलो और मेरे साथ चलो! तुम्हें मरने की कोई ढंग से व्यवस्था जुटा देंगे; यह कोई ढंग चुना? अब जब मरना ही है.।

I went. There was a crowd; the neighborhood had gathered. I went to the door and said: Listen, if you want to die, why so much uproar? Noise befits one who wants to live. If you are determined to die, why so much advertisement? Open the door and come with me! We will arrange a proper way for you to die; what kind of method is this you have chosen?

तब वह मुझे तो धमकी दे नहीं सका कि मर जाऊंगा। अब उसे कुछ समझ में न आया तो उसने दरवाजा खोल दिया। मैंने कहा, ‘तुम मेरे साथ आओ--नर्मदा पर चलेंगे। ‘धुआंधार’ ले चलेंगे। वहां से तुम कूद जाना। चांद की रात है, जलप्रपात है, जब मर ही रहे हो--जिंदगी में तो कुछ नहीं मिला, कम से कम मौत को ही सुंदर बना लो!’

Then he could not threaten me that he would die. He could not figure out what to do, so he opened the door. I said, ‘Come with me—we will go to the Narmada, to Dhuandhar. There you can jump. It is a moonlit night, a waterfall; if you are to die—nothing was found in life, at least let death be beautiful!’

उसने मेरी तरफ बड़ी गौर से और हैरानी से देखा; क्योंकि जो भी आये थे, वह सब समझा रहे थे दरवाजे के बाहर से कि बेटा मरना मत! ऐसा मत करना, वैसा मत करना!

He looked at me with great attention and astonishment; because whoever had come had stood outside the door and tried to persuade him, ‘Son, do not die! Do not do this!’

एक लड़की से उसका प्रेम था। उस लड़की ने विवाह करने से इनकार कर दिया था। तो लोग समझा रहे थे: ‘उससे अच्छी लड़कियां मिल जायेंगी, उसमें रखा क्या है? तू घबड़ाता क्यों हैं?’ मगर वह जिद्द पकड़े हुए था।

He had a love affair. The girl had refused to marry him. So people were advising him: ‘You will find much better girls; what is there in her? Why are you upset?’ But he was adamant.

मैं उसे घर ले आया और मैंने कहा कि रात तुझे जो भी करना हो, क्योंकि यह आखिरी रात है--कोई फिल्म देखनी है? कोई मिठाई खानी है? कुछ आखिरी पत्र वगैरह लिखना? कुछ भी तुझे करना हो तो बोल, क्योंकि फिर मौका नहीं रहेगा। और दो बजे रात हम उठेंगे और चल पड़ेंगे। तू कूद जाना, हम विदा कर आयेंगे। मित्र का कर्तव्य है.कि जो असमय में काम आये वही मित्र है। अब इस वक्त तेरे कोई काम नहीं आ सकता।

I brought him home and said, tonight do whatever you want to do, because this is your last night—want to see a film? Eat some sweets? Write some final letters? Whatever you want—say it now, because later there will be no chance. And at two in the night we will get up and go. You jump; I will go to see you off. It is the duty of a friend—to be of use in an emergency. Now at this moment no one but me can be of use to you.

वह सुनता था मेरी बात, बड़े क्रोध से देखता था। बोलता भी नहीं था कुछ। दो बजे रात का अलार्म भर दिया। दोनों हम सो गये। बीच में अलार्म-घड़ी रख ली। जैसे ही दो बजे अलार्म बजा, उसने जल्दी से अलार्म बंद किया। मैंने उसका हाथ घड़ी पर पकड़ा। मैंने कहा, अलार्म बंद नहीं कर सकते! वह एकदम बैठ गया और चिल्लाया कि तुम मेरे दुश्मन हो कि मेरे दोस्त? तुम मुझे क्यों मारने में लगे हो? क्या मुझे मरना ही पड़ेगा?

He listened, looked at me with great anger. He said nothing. I set the alarm for two. We both slept. I placed the alarm clock between us. As soon as two struck, he hurried to shut the alarm. I caught his hand on the clock. I said: The alarm cannot be turned off! He sat up straight and shouted: Are you my enemy or my friend? Why are you bent on killing me? Must I really die?

‘.मेरा कोई प्रयोजन नहीं है। तुम मरना चाहो तो मैं साथ देता हूं। तुम जीना चाहो तो मैं साथ देने को तैयार हूं--मेरा काम साथ देने का है--तुम अगर मरने में सुख पाते हो तो मैं क्यों बाधा दूं! तुम फिर सोच लो, सुबह कहीं तुम बदल मत जाना--सूरज ऊगा देखकर, फिर लोग, भीड़ देखकर--फिर तुम मौत की बात मत कर लेना। अब तुम तय कर लो। अगर मरना हो तो मर जाओ। अगर जिंदा रहना है तो जिंदा रहो, फिर मरने की बात मत करो।’

‘I have no purpose of my own. If you want to die, I will go with you. If you want to live, I am ready to stay with you—my work is to be with you. If you find pleasure in dying, why should I obstruct you! Think again: in the morning you might change—seeing the sun rise, seeing people, the crowd—then do not start talking about death again. Decide now. If you want to die, die. If you want to live, then live—and do not talk of dying again.’

वह आदमी अभी भी जिंदा है। वह मुझ पर बहुत नाराज है! उसने शादी भी कर ली किसी दूसरी स्त्री से। अब तो बच्चे भी हैं उसके। और कभी मैं गया उस गांव दुबारा तो उसको बुलाता हूं तो वह बड़ी नाराजगी में आता है। वह प्रसन्न नहीं है। जैसे मैंने उसका कोई अहित किया। और मैं वही कर रहा था जो वह करना चाहता था।

That man is still alive. He is very angry with me! He even got married—to another woman. Now he even has children. And when I went to that town again and called him, he came in great annoyance. He is not pleased. As though I had done him some harm. And I was doing precisely what he wanted to do.

लोग कहते हैं कि मर जायें अब तो! वे यह नहीं कह रहे हैं कि मरना चाहते हैं। भूल मत समझ लेना। वे तो सिर्फ यही कह रहे हैं कि जिंदगी थोड़ी बेहतर होनी चाहिए। यह कोई जिंदगी है।

People say: let me die now! They are not saying they want to die. Do not misunderstand. They are only saying that life should be a little better. Is this any life at all?

इस मरने की चाह में ही जीवन की आकांक्षा है। इस मरने की चाह में भी और जीवन को चूस लेने का भाव है। वे यह कह रहे हैं कि अब जिंदगी में कुछ सार तो नहीं मालूम पड़ता, क्या फायदा जीने से! लेकिन फिर भी भीतर जीने की आकांक्षा है! अन्यथा कौन किसको मरने से रोक सका है? कौन कब रोक सकता है?

In this desire to die there is the longing for life. Even in the desire to die there is the intention to suck more out of life. They are saying: Now there seems to be no essence in life; what is the point of living! But still, inside, there is the urge to live! Otherwise, who has ever prevented anyone from dying? Who can prevent anyone?

दुनिया के सरकारी कानूनों में अगर सबसे मूढ़तापूर्ण कोई है तो वह आत्महत्या के विपरीत कानून है। वह कुछ समझ के बाहर है। सरकारों को ऐसे कानून नहीं बनाने चाहिए जिनको वह पूरा न करवा सकती हों। आत्महत्या का कानून कोई सरकार पूरा नहीं करवा सकती। जिसको मरना है, उसे कोई कैसे रोक सकता है, थोड़ा सोचो तो! सौ में निन्यानबे लोग जो मरने की चेष्टा करते हैं, वे सिर्फ दिखावा करते हैं, मरना नहीं चाहते सौ में से निन्यानबे मरने की चेष्टा करके बच जाते हैं। वे बचने का पहले ही इंतजाम कर लेते हैं। आकांक्षा जीने की इतनी प्रगाढ़ है! और वह जो एक आदमी मर जाता है, वह भी मरना चाहता था, इसमें संदेह है। मर गया, यह दूसरी बात है। कुछ जरा जरूरत से ज्यादा इंतजाम कर गया। कुछ समझ न पाया। दस गोलियां लेनी थीं, बीस ले लीं। कुछ भूल-चूक गणित में हो गई। सोचती थी पत्नी कि पति सांझ घर आ जायेंगे, वे दो दिन तक नहीं आये और वह रात पड़ी-पड़ी मर गई।

Among the laws of the governments of the world, the most foolish is the law against suicide. It is beyond understanding. Governments should not make such laws as they cannot enforce. No government can enforce a law against suicide. If someone wants to die, how will anyone stop him? Think a little! Ninety-nine out of a hundred who attempt suicide are only making a show; they do not want to die. Ninety-nine out of a hundred attempt to die and are saved. They had arranged in advance to be saved. The urge to live is so profound! And the one who does die—there is doubt even he wanted to die. He died—that is another matter. He made a little too much arrangement. He did not understand. He should have taken ten pills, he took twenty. There was an error in his arithmetic. The wife thought the husband would come home in the evening; he did not come for two days, and she lay through the night and died.

जो सौ में से एक मर जाता है, वह भी ऐसा लगता है कि भूल-चूक से सफल हो गया। निन्यानबे तो सफल नहीं होते, क्योंकि वह असफलता का इंतजाम पहले से कर लेते हैं। मरने की चेष्टा, उनकी कुछ घोषणा है जीवन के बाबत। वे किसी और तरह का जीवन चाहते हैं लेकिन जीवन नहीं चाहते, ऐसा नहीं है। जीवन तो चाहते ही हैं--और तरह का जीवन चाहते हैं। इस जीवन से तृप्ति नहीं हो रही है। तो वे इस जीवन के प्रति शिकायत कर रहे हैं मरने की कोशिश में।

The one who dies out of a hundred seems to have succeeded by mistake. Ninety-nine do not succeed because they arrange failure in advance. The attempt to die is a declaration about life. They want another kind of life, but it is not that they do not want life. They want life—they want it otherwise. This life does not bring contentment. So in attempting to die, they are complaining about life.

लेकिन कौन किसको रोक सकता है? मरना कोई चाहता नहीं, इसलिए कानून चलता है। अन्यथा मैं नहीं देखता कोई उपाय है कि तुम कैसे किसी आदमी को रोक सकोगे मरने से। जिसको मरना है वह राह खोज लेगा।

But who can stop anyone? No one really wants to die, hence the law functions. Otherwise I see no way you could stop someone who wants to die. The one who wants to die will find a way.

मौत तो व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है। इसको कोई राज्य छीन नहीं सकता।

Death is a person’s birthright. No state can take it away.

लेकिन कोई मरना ही नहीं चाहता, छीनने का सवाल ही नहीं है। कभी-कभी कोई भूल-चूक से सफल हो जाता है। वह भी पछताता होगा मरकर कि ‘अरे, यह मैंने क्या कर लिया! यह जरा मैं अति कर गया। जरा दो कदम ज्यादा उठा लिये, जरा दो कदम कम उठाने थे।’ प्रेत होकर वह भी पछताता होगा।

But nobody wants to die; so the question of taking it away does not arise. Sometimes someone succeeds by mistake. Even he must be repenting after death: ‘Oh, what have I done! I overdid it a bit. I took two steps too many; I should have taken two fewer.’ As a ghost, he too must be remorseful.

महावीर कहते हैं: चूंकि जीवेषणा है, इसलिए मौत तुमसे कुछ छीन पाती है। जिस व्यक्ति की जीवन की आकांक्षा भी न रही.। इसका यह अर्थ नहीं है कि उसको मरने की आकांक्षा पैदा हो जाती है। क्योंकि जिसको जीवन की आकांक्षा न रही, उसे मरने की आकांक्षा कैसे पैदा होगी? वह तो जो है उसे स्वीकार कर लेता है। जीवन तो जीवन, मौत तो मौत। उसने अपनी आकांक्षाओं को आरोपित करना बंद कर दिया। जो तथ्य है, स्वीकार कर लेता है। अभी जी रहा है, तो जी रहा है; क्षण भर बाद सांस बंद हो गई तो वह चुपचाप बंद कर लेगा। वह एक दफा ज्यादा सांस लेने की चेष्टा न करेगा। हां! मरने के महले मरेगा भी नहीं; क्योंकि उसमें भी जीवेषणा, आकांक्षा, चाह का हिस्सा होता है

Mahavira says: because there is a craving to live, death is able to take something away from you. The person in whom even the craving for life has disappeared—it does not mean that the craving for death will arise. How can the one who has no craving for life develop a craving for death? He simply accepts what is. Life is life, death is death. He has stopped imposing his desires. He accepts the fact. Now he is living—he is living; a moment later the breath stops—he will allow it to stop silently. He will not make the effort to take one breath more. And yes, even in the last stages he will not die—because there too there is the share of craving, of desire.

मुक्तपुरुष वही है जिसके भीतर से अब जीवन की भी आकांक्षा नहीं रही। फिर मौत कोई परिणाम नहीं ला पाती।

The liberated person is one in whom even the urge for life no longer remains. Then death brings no result.

और जहां मौत व्यर्थ हो जाती है, वही कसौटी है कि तुमने परम जीवन को जाना। उस परम जीवन का नाम महावीर मोक्ष रखते हैं या निर्वाण।

And where death becomes futile—that is the touchstone that you have known the Supreme Life. Mahavira calls that Supreme Life Moksha, or Nirvana.

लेकिन बुद्ध और महावीर दोनों ने निर्वाण शब्द का उपयोग अलग-अलग अर्थों में किया है। बुद्ध के निर्वाण का ठीक वही अर्थ होता है जो दीये के बुझने का होता है। दीये को फूंककर बुझा देते हैं, उसको हम कहते हैं दीये का निर्वाण हो गया। महावीर के निर्वाण शब्द का अर्थ अलग है, क्योंकि उनकी जीवन-दृष्टि अलग है। महावीर कहते हैं, दीया नहीं बुझता। दीया तो बुझेगा ही नहीं कभी; यह ज्योति तो सदा रहने वाली है। सिर्फ दीये की ज्योति से धुआं नहीं उठता।

But both Buddha and Mahavira have used the word Nirvana in different senses. Buddha’s Nirvana has exactly the sense that blowing out a lamp has—the lamp is extinguished. Mahavira’s Nirvana means something else, for his vision of life is different. Mahavira says: the lamp does not go out. The lamp will never be extinguished; this flame is eternal. Only, from the lamp’s flame no smoke rises.

‘वाण’ का अर्थ होता है: वासना। ‘निब्बाण’ का अर्थ होता है: वासनारहित हो जाना। तुमने देखा, ईंधन जलाते हो: लपटें भी उठती हैं, धुआं भी उठता है। अगर ईंधन गीला हो तो धुआं बहुत उठता है; अगर ईंधन सूखा हो तो कम उठता है। अगर ईंधन बिलकुल सूखा हो तो धुआं उठ ही नहीं सकता; क्योंकि धुआं आग के कारण नहीं उठता, लकड़ी के गीलेपन के कारण उठता है; लकड़ी के कारण नहीं उठता, वह जो लकड़ी में पानी छिपा है, उसके कारण उठता है।

‘Vān’ means vasana—obsessive longing. ‘Nibbāna’ means becoming free of vasana. You have seen, when you burn fuel: flames rise and smoke rises. If the fuel is wet, more smoke; if it is dry, less smoke. If the fuel is completely dry, no smoke can arise; because smoke does not rise because of the fire, it rises because of the dampness in the wood; it does not rise because of the wood, but because of the water hidden in the wood.

तो महावीर कहते हैं कि जब ऐसी सूखे ईंधन जैसी व्यक्ति की चेतना हो जाती है, जिसमें वासना का कोई गीलापन नहीं रहा, सूख गई पोर-पोर, वासना-मात्र सूख गई, हरी वासना जरा भी न रही--तब लपट तो उठती है, लेकिन धुआं नहीं उठता।

So Mahavira says: when a person’s consciousness becomes like utterly dry fuel, with no dampness of vasana remaining—each pore dried out, every vasana dried, not a trace of green craving left—then the flame rises, but no smoke rises.

उस निर्धूम लपट का नाम निर्वाण है। वासना के गिर जाने का नाम निर्वाण।

The name of that flameless flame—without smoke—is Nirvana. The fall of vasana is called Nirvana.

बुद्ध के हिसाब से तो आत्मा के मिट जाने का नाम निर्वाण, महावीर के हिसाब से वासना के मिट जाने का नाम निर्वाण।

According to Buddha, the extinction of the Atman is called Nirvana; according to Mahavira, the extinction of vasana is called Nirvana.

‘मार्ग है उपाय, मोक्ष है फल।’ और इन दो बातों में, महावीर कहते हैं, सारी बात हो गई।

‘The path is the means; Moksha is the fruit.’ And in these two statements, Mahavira says, everything is said.

‘दर्शन, ज्ञान, चारित्र्य तथा तप को जिनेंद्रदेव ने मोक्ष का मार्ग कहा है। शुभ और अशुभ भाव मोक्ष के मार्ग नहीं हैं। इन भावों से तो नियमतः कर्म-बंध होता है।’

‘Darshan, jnana, charitra, and tapas—these, Lord Jinendra has called the path to Moksha. Auspicious and inauspicious states of mind are not the path to Moksha; from these, as a rule, there is bondage of karma.’

फिर मार्ग क्या है?

Then what is the path?

‘दंसणाणचरित्ताणि.’

‘Dansanāṇa-carittāṇi.’

दर्शन, ज्ञान, चरित्र और तप--ये शब्द बड़े बहुमूल्य हैं। महावीर का सारा नवनीत इन तीन शब्दों में, त्रिरत्न--दर्शन, ज्ञान, चरित्र--में समाया हुआ है।

Darshan, jnana, charitra, and tapas—these words are immensely precious. The entire cream of Mahavira is contained in these three words, the triratna—darshan, jnana, charitra.

‘दर्शन’ का अर्थ है: देखने की क्षमता; द्रष्टा, साक्षी। ‘ज्ञान’ का अर्थ है: साक्षी को जो दिखाई पड़ता है; द्रष्टा के जो अनुभव में आता है। और ‘चारित्र्य’ का अर्थ है: जो जागा, जिसने देखा, जिसने जाना--उस जानने के कारण जो जीवन में उतर आता है।

Darshan means: the capacity to see; the drashta, the witness. Jnana means: that which appears to the witness; that which comes into the experience of the seer. And charitra means: that which descends into life because of knowing—once one has awakened, seen, known.

तो पहली तो घटना घटती है साक्षीभाव में दर्शन की। दूसरी घटना घटती है बोध की, ज्ञान की--समझ में आया। तीसरी घटना घटती है चारित्र्य की। क्योंकि जो समझ में आ गया, उससे विपरीत करोगे कैसे?

So the first event happens as witnessing—darshan. The second event is bodh—knowledge—understanding dawns. The third event is charitra. For that which is understood—how could you act contrary to it?

अगर तुम जैन मुनियों से पूछो तो वे अक्सर उलटी व्याख्या कर रहे हैं। वे चरित्र को पहले रखते हैं जब कि किसी सूत्र में महावीर ने चरित्र को पहले नहीं रखा; चरित्र को अंतिम रखा है। पहला दर्शन, फिर ज्ञान, फिर चरित्र। अगर जैन मुनि से पूछो तो वह कहता है: ‘चरित्र! पहले चरित्र को सुधारो। जब चरित्र सुधरेगा तो ज्ञान होगा। चरित्रहीन को कहीं ज्ञान हुआ है? और जब ज्ञान होगा तब कहीं दर्शन उपलब्ध होगा।’ उसने सारी बात उलटी कर ली।

If you ask Jain monks, they often invert the order. They put ‘character’ first—whereas in no sutra has Mahavira ever put ‘character’ first; he has placed character last. First darshan, then jnana, then charitra. If you ask a Jain monk, he will say: ‘Charitra! First improve your character. When character improves, then knowledge arises. Has any characterless person ever known? And when knowledge arises, then perhaps darshan will be attained.’ He has turned the whole thing upside down.

लेकिन महावीर के शब्दों में कहीं भी चरित्र पहले नहीं आता--आ नहीं सकता। पहले तो मूर्च्छा तोड़नी जरूरी है। दर्शन यानी मूर्च्छा का टूट जाना; देखने की क्षमता आ जाना; आंख का खुल जाना। आंख खुली कि अनुभव में आना शुरू होता है कि क्या है सत्य। वह जो ‘क्या है सत्य’, उसकी अनुभूति है, उसका नाम ज्ञान है।

But in Mahavira’s words, nowhere does charitra come first—it cannot. First the stupor must be broken. Darshan means the breaking of stupor; the capacity to see arises; the eye opens. Once the eye is open, it begins to register what truth is. The experience of ‘what is truth’—its name is jnana.

तो ज्ञान शास्त्र से नहीं मिल सकता।

Therefore jnana cannot be obtained from scripture.

इसलिए महावीर ने ज्ञान को दर्शन के बाद रखा है। ज्ञान तो मिल सकता है केवल ध्यान से, शास्त्र से नहीं। और चारित्र्य कभी भी अभ्यास करने से नहीं पैदा हो सकता। अभ्यास से तो जो पैदा होता है, वह आदत है।

Thus Mahavira has placed jnana after darshan. Jnana can come only from dhyana—not from shastra. And charitra can never be produced by practice. Practice produces habit.

चारित्र्य तो तब पैदा होता है जब तुम्हारे भीतर दृष्टि इतनी सघन होती है कि तुम उसके विपरीत नहीं चल पाते।

Charitra is born when the clarity of your vision becomes so intense that you cannot go against it.

मैंने सुना है, एक बिच्छू ने एक केंकड़े से कहा कि मुझे नदी के उस पार जाना है, मित्र! पार करवा दो! उस केंकड़े ने कहा, ‘तुमने मुझे नासमझ समझा है? बीच रास्ते में मेरी पीठ पर बैठे डंक मार दोगे, डूब जाऊंगा, मर जाऊंगा।’

I have heard: a scorpion said to a crab, ‘I must cross the river, friend! Carry me across.’ The crab said, ‘Do you take me to be a fool? In midstream you will sting me on the back; I will drown—I will die.’

बिच्छू ने कहा, ‘मालूम होता है तर्क में तुम बहुत कमजोर हो। तुमने ठीक तर्कशास्त्र का शिक्षण नहीं लिया। अरे नासमझ! जब मैं पीठ पर तेरी बैठा हूं और डंक मारूंगा तो तू डूबेगा वह तो ठीक, मैं भी तो डूबूंगा! मैं भी तो मरूंगा! तो यह बात तर्क के विपरीत है। ऐसा मैं कैसे कर सकूंगा? तेरी ही मौत होती होती तो समझ में आ सकता था; तेरी मौत तो मेरी मौत भी बनेगी। इसलिए यह बात तर्क के अनुकूल नहीं है।’ केंकड़े ने कहा, ‘बात तो ठीक है। तर्क के बिलकुल अनुकूल नहीं है। आओ बैठ जाओ!’ बैठ गया पीठ पर बिच्छू, चल पड़े दोनों और बीच मझधार में जो होना था हुआ। बिच्छू ने डंक मारा। जब डंक मारा और दोनों डूबने लगे तो मरते-मरते केंकड़े ने पूछा कि महानुभाव, तर्क का क्या हुआ? उस बिच्छू ने कहा, ‘तर्क का इससे क्या संबंध है? यह मेरा चरित्र है।’

The scorpion said, ‘It seems you are very weak in logic. You haven’t learned logic properly. O simpleton! If I am sitting on your back and I sting you, you will drown—that is true—but I too will drown! I too will die! So that would be illogical. How could I do such a thing? If only your death were to be, it could be understood; but your death will also be my death. Therefore it is contrary to reason.’ The crab said, ‘Your argument is right. It is perfectly reasonable. Come, sit!’ The scorpion climbed on; they set out; and in midstream what was to happen happened. The scorpion stung. As both began to sink, the crab asked with his last breath, ‘Sir, what happened to logic?’ The scorpion said, ‘What has logic to do with it? This is my character.’

लोग जैसा जी रहे हैं वैसा जीने को मजबूर हैं। उनके पास दृष्टि ही वैसी जीने की है। तुम सोचते हो, कोई आदमी शराब पीता है, इसलिए मूर्च्छित है। असलियत और है। वह मूर्च्छित है, इसलिए शराब पीता है। तुम सोचते हो, एक आदमी मांसाहार करता है, इसलिए हिंसक है। तुम गलत सोचते हो। वह आदमी हिंसक है, इसलिए मांसाहार करता है। अगर तुमने ऐसा सोचा कि मांसाहार करने के कारण हिंसक है तो तुम्हारी चेष्टा यह होगी कि मांसाहार छुड़ा दो। मांसाहार तो छूट जायेगा, लेकिन अगर वह हिंसक होने के कारण मांसाहारी था, तो हिंसा नहीं छूटेगी। फिर हिंसा नये मार्ग खोज लेगी। किसी और तरफ से हिंसक हो जायेगा वह। किसी और बहाने से हिंसा करेगा।

People live as they do—they are compelled to live that way. They have only that kind of vision. You think a person drinks wine; therefore he is in stupor. The reality is different. He is in stupor; therefore he drinks wine. You think a person eats meat; therefore he is violent. You think wrong. He is violent; therefore he eats meat. If you think he is violent because he eats meat, then your effort will be to make him give up meat. The meat may be given up, but if he was a meat-eater because he was violent, the violence will not cease. Then violence will find a new route. He will become violent in some other direction; by some other excuse he will exercise violence.

ध्यान रखना, हम जैसे हैं वह हमारे भीतरी चित्त की अवस्था के कारण है।

Remember, we are as we are because of the inner state of our chitta.

बाहर से भीतर को नहीं बदला जा सकता। आचरण से अंतस नहीं बदला जा सकता। लेकिन अंतस बदल जाये तो आचरण तत्क्षण बदलना शुरू हो जाता है।

From the outside the inside cannot be changed. From conduct the interior cannot be transformed. But if the interior changes, conduct begins to change immediately.

महावीर का सूत्र बिलकुल साफ है: दर्शन, ज्ञान, चरित्र। इन तीन को जैनों ने त्रिरत्न कहा है। ये उनकी तीन मणियां हैं, जिन पर मोक्ष का भवन निर्मित होता है। ये आधार हैं। और ये तीन रत्न जिसके पास हैं उसके पास सब आ गया--सारी संपदा सारे जगत की। त्रिलोक की सारी संपदा उसके पास आ गई।

Mahavira’s sutra is utterly clear: darshan, jnana, charitra. These three are called the triratna by the Jains. These are their three jewels upon which the mansion of Moksha is built. These are the foundations. And the one who has these three jewels—he has everything, all the wealth of the worlds. The wealth of the three worlds has come to him.

दर्शन उपलब्ध होता है--जागरण से, अप्रमत्तता से, होश से। दर्शन का अर्थ तुम जैन दर्शन, हिंदू दर्शन, बौद्ध दर्शन, ऐसा मत समझ लेना। दर्शन का अर्थ फिलॉसफी नहीं है। दर्शन का अर्थ है: देखने की क्षमता; तुम्हारी आंखों का निष्कलुष हो जाना; तुम ऐसे देख सको कि देखने में तुम अपने भावों को मिश्रित न करो; तुम निर्भाव से देख सको; तटस्थ, निष्पक्ष, निर्विकार, तुम अपने को बीच में न डालो; तुम अपने को बिना डाले देख सको। तो फिर तुम्हारे जीवन में दर्शन उपलब्ध होगा।

Darshan is attained—by awakening, by non-negligence, by awareness. Do not take darshan to mean Jain darshan, Hindu darshan, Buddhist darshan. Darshan does not mean philosophy. Darshan means the capacity to see; the cleansing of your eyes; that you can see in such a way that in your seeing you do not mix in your emotions; that you can see without bias; neutral, impartial, untainted—you do not insert yourself; you can see without inserting yourself. Then darshan will be attained in your life.

क्रोध आये, क्रोध को गौर से देखना। क्रोध को रोककर चरित्र निर्मित करने की कोशिश मत करना। क्रोध को गौर से देखना। इतने गौर से देखना कि तुम्हें क्रोध का सारा अर्थ समझ में आ जाये। इतने गौर से देखना कि तुम क्रोध से पृथक और अलग साक्षी हो, यह तुम्हारी अनुभूति में आ जाये। इतने गौर से देखना कि क्रोध वहां पड़ा रह जाये वस्तु की तरह, तुम यहां द्रष्टा की तरह ख़ड़े रह जाओ; तुम्हारे दोनों के बीच का सेतु टूट जाये।

Anger comes—look at anger carefully. Do not try to suppress anger to build character. Look at anger carefully. Look so carefully that the entire meaning of anger becomes clear to you. Look so carefully that it becomes your living experience that you are separate, the witness—and anger is separate. Look so carefully that anger remains lying there like an object, and you stand here as the seer; the bridge between the two breaks.

दर्शन का अर्थ होता है सारे सेतुओं का टूट जाना। व्यक्ति अलिप्त खड़ा होकर देखता है--क्रोध है तो क्रोध को; काम है तो काम को; हिंसा है तो हिंसा को; प्रेम है तो प्रेम को; राग है तो राग को अलिप्त भाव से देखता है, सिर्फ देखता है। जिसको कृष्णमूर्ति अवेयरनेस कहते हैं, होश; जिसको बुद्ध ने सम्यक स्मृति कहा है, ठीक-ठीक स्मृति, जिसको गुरजिएफ ने सेल्फ-रिमेंबरिंग कहा है, आत्म-बोध; उसी को महावीर दर्शन कहते हैं। इधर दर्शन की क्षमता घनी होगी कि दर्शन से जो-जो तुम्हें दिखाई पड़ेगा, वह जो दर्शन का सार इकट्ठा होने लगेगा वह है ज्ञान। तो एक तो ज्ञान है जो शास्त्र से मिलता है और एक ज्ञान है जो जीवन के साक्षीभाव से मिलता है। उसको महावीर ज्ञान कहते हैं। पढ़ लोगे शास्त्र में, उससे क्या होगा? अक्सर ऐसा हुआ है:

Darshan means all bridges are broken. The person stands aloof and looks—if there is anger, at anger; if there is lust, at lust; if there is violence, at violence; if there is love, at love; if there is attachment, at attachment—he looks with detachment; he only looks. What Krishnamurti calls awareness; what Buddha called samyak smriti—right remembrance; what Gurdjieff called self-remembering—that is what Mahavira calls darshan. As the capacity for darshan grows dense in you, what it reveals—the essence that accumulates through darshan—is jnana. So there is one kind of knowledge that comes from scriptures, and another that comes from the witnessing of life. That Mahavira calls jnana. If you read in the scriptures—what will happen? Often it has happened:

अहले-दानिश आम हैं, कमयाब हैं अहले-नजर

क्या तअज्जुब कि खाली रह गया तेरा अयाग।

‘Scholars are common; those with the seeing eye are rare— No wonder that your begging-bowl remained empty.’

अहले-दानिश आम हैं--शास्त्रों के जानकार बहुत हैं। तथाकथित बुद्धिमान बहुत हैं। तथाकथित बुद्धिशाली बहुत हैं।

Ahle-danish—learned men—are many. The so-called intelligent are many.

कमयाब हैं अहले-नजर--लेकिन जिनके पास द्रष्टा की दृष्टि है, अहले-नजर, जिनके पास शुद्ध आंख है, देखने की क्षमता है, ऐसे बहुत-बहुत विरले हैं।

अहले-दानिश आम हैं, कमयाब हैं अहले-नजर

But those who are ahle-nazar, who have the eye of the seer, a pure eye, the capacity to see—such are very, very rare.

क्या तअज्जुब कि खाली रह गया तेरा अयाग।

अगर तुम्हारे जीवन की प्याली अमृत से बिना भरी रह गई तो कुछ आश्चर्य नहीं; क्योंकि तुमने शास्त्रों से ही जीवन की प्याली को भरना चाहा। शास्त्रों से ही तुमने सोचा कि तुम बुद्धिमान हो जाओगे। तो अहले-दानिश हो गये, तथाकथित बुद्धिमान हो गये। कंठस्थ हो गये सत्य। लेकिन कंठस्थ सत्य, सत्य नहीं है--मात्र थोथे सिद्धांत हैं। प्राण कौन डालेगा उनमें? प्राण तो व्यक्ति को स्वयं डालने होते हैं। इसे याद रखना।

If the cup of your life has remained unfilled with nectar, there is nothing to be surprised at; for you tried to fill it from scriptures. You thought you would become wise through scriptures. So you became ahle-danish—learned. Truths were memorized. But memorized truths are not truth—they are only empty doctrines. Who will breathe life into them? Life has to be breathed in by oneself. Remember this.

जिसे तुम पाओ वही सत्य है। जिसे तुमने नहीं पाया वह सत्य नहीं हो सकता; वह सत्य के संबंध में कोई सिद्धांत होगा। ऐसा ही समझो कि पाक-शास्त्र पढ़ते रहो, पढ़ते रहो, इससे न तो भूख मिटेगी, न जीवन पुष्ट होगा। रोटी पकानी पड़ेगी। आटा गूंथना पड़ेगा। चूल्हा जलाना पड़ेगा। इतना ही नहीं, फिर रोटी पचानी पड़ेगी। रोटी भी बन जाये तो भी कुछ काम नहीं आती, जब तक कि पचाने की क्षमता न हो, जब तक रोटी पचे न और लहू में रूपांतरित न हो जाये, हड्डी, मांस-मज्जा न बने, तब तक किस काम की?

Only that which you realize is truth. What you have not realized cannot be truth—it can only be a doctrine about truth. It is like this: read cookbooks endlessly—your hunger will not end, nor will your life be nourished. You will have to bake bread. Knead the flour. Light the fire. Not only that, you will have to digest the bread. Even if the bread is prepared, it is of no use until there is the capacity to digest it—until it is digested, transmuted into blood, becomes bone and flesh and marrow. Otherwise, what use?

दर्शन की भट्टी में ज्ञान की रोटी पकती है। और ज्ञान की रोटी को जब तुम पचाते हो और ज्ञान की रोटी जब तुम्हारा खून, मांस-मज्जा बन जाती है, तो चारित्र्य। चरित्र आखिरी बात है। सबसे पहले तो शून्य आकाश में दर्शन घटता है। फिर दर्शन उतरता है तुम्हारी अंतरात्मा में, ज्ञान बनता है। फिर ज्ञान तुम्हारे जीवन में अनस्यूत हो जाता है। तब चारित्र्य बनता है। ये त्रिरत्न और तप।

On the furnace of darshan, the bread of jnana is baked. And when you digest that bread of jnana, when it becomes your blood and flesh and marrow—then charitra. Charitra is the last thing. First, in the empty sky, darshan happens. Then darshan descends into your inner being and becomes jnana. Then jnana is woven into your life—stitched in without seams. Then charitra arises. These are the triratna—and tapas.

‘तप’ शब्द भी समझने जैसा है। तप का अर्थ अपने को दुख देना नहीं होता। तपस्वी का अर्थ अपने को सताने वाला नहीं है, मैसोचिस्ट नहीं है। तप का अर्थ होता है: दुख आये तो उसे सहिष्णुता से स्वीकार करना। तप का अर्थ है: दुख आये तो उसे दुश्मन की तरह दुत्कारना नहीं; उसे भी मित्र की तरह स्वीकार कर लेना। साधारणतः हम सुख को तो बुलाते हैं, दुख को दुत्कारते हैं। तप का अर्थ होता है: सुख को तो बुलाना मत; आ गये दुख को स्वीकार कर लेना।

The word ‘tapas’ also needs to be understood. Tapas does not mean to inflict pain on yourself. A tapasvin is not one who torments himself—not a masochist. Tapas means: when pain comes, to receive it with patience. Tapas means: when pain comes, do not drive it away as an enemy; receive it too as a friend. Ordinarily, we invite pleasure and reject pain. Tapas means: do not invite pleasure; and when pain comes, which has come uninvited—it always comes uninvited, for who invites pain?—receive it.

तप हमसे ठीक उलटी व्यवस्था है। अभी हम कहते हैं, सुख आये, चिट्ठियां लिखते हैं सुख को कि आओ, निमंत्रण भेजते हैं। और दुख को, बिना बुलाया भी आ जाये--बिना बुलाया ही आता है, क्योंकि कौन दुख को बुलाता है--उसे हम धक्का देते हैं, बाहर निकालते हैं।

Ascetic practice is exactly the opposite arrangement to ours. We write letters to pleasure—‘come’; we send invitations. And pain—when it comes uninvited—it always comes uninvited, for who invites pain—we push it away, throw it out.

तपश्चर्या का अर्थ है: इस जीवन-दृष्टि का ठीक उलटा हो जाना। सुख को बुलाना नहीं, कोई निमंत्रण नहीं लिखना और दुख आ जाये तो जो आ गया बिना बुलाये, अतिथि देव है, उसको स्वीकार कर लेना।

Tapas means: the very reversal of this outlook on life. Do not invite pleasure, do not write any invitation; and if pain comes, that which has come uninvited—the guest is God—receive him.

तो तप का अर्थ दुख पैदा करना नहीं है; लेकिन दुख जो तुमने जन्मों-जन्मों में अर्जित किया है, वह आयेगा। उसके साथ क्या रुख अपनाओगे? तप एक रुख है, दृष्टि है। तप यह कहता है, मैंने दुख के बीज बोये थे, अब फसल काटने का वक्त आ गया तो मैं काटूंगा। यह फसल कौन काटेगा? दुख के बीज मैंने बोये थे तो फसल भी मुझे ही काटनी है। तो अब रो-रो कर क्या काटनी! अब स्वीकार-भाव से काट लेनी है।

So tapas does not mean producing pain. But the pain you have collected over births will come. What stance will you take with it? Tapas is a stance, a vision. Tapas says: I had sown the seeds of pain; now the time has come to harvest the crop—I will harvest it. Who else will harvest it? If I sowed the seeds of pain, then I must reap the crop. Why reap it with tears? I will reap it in acceptance.

इसे खयाल रखना; नहीं तो भ्रांति क्या है कि जो लोग तपस्वी बनते हैं, वे सोचते हैं, अभी सुख को लिखते थे चिट्ठियां, अब दुख को लिखो! मगर चिट्ठियां लिखना जारी रहता है। बुलावा भेजते ही रहते हैं। पहले सुख को पकड़ते थे; अब वे सोचते हैं, दुख को पकड़ो। पहले सुख को न जाने देते थे; अब दुख जाने लगे तो वे कहते हैं, ‘मत जाओ! तुम्हारे बिना हम कैसे रहेंगे!’ लेकिन यह तो विकृति हो गई। यह तो रोग हो गया। यह तो पुराना रोग बदला तो नया रोग पकड़ गया।

Keep this in mind. Otherwise the misunderstanding is that people who become ascetics think: earlier we wrote letters to pleasure; now let us write to pain. But they keep writing letters. They keep on inviting. Earlier they clutched at pleasure; now they think, clutch pain. Earlier they would not let pleasure go; now when pain begins to depart they say, ‘Do not go! How will we live without you!’ But that is perversion. That is disease. An old disease has been exchanged for a new one.

तप का सिर्फ इतना ही अर्थ है कि जो आये दुख तो निश्चित हमने कमाया होगा; बिना कमाये कुछ भी आता नहीं। तो हमने किसी न किसी रूप में उसे बुलाया होगा। बिना बुलाये कुछ भी आता नहीं। हमने सुख मानकर ही बुलाया होगा; लेकिन वह हमारी मान्यता भ्रांत थी। जिसको हमने सुख कहकर पुकारा था, वह दुख का नाम था। आ गया दुख, अब इसे स्वीकार कर लेना। इसे धक्के नहीं देना, इनकार नहीं करना। इसका भी साक्षीभाव रखना है।

Tapas has only this meaning: whatever comes as pain—we must certainly have earned it; without earning, nothing comes. We must have invited it in some form; without invitation, nothing comes. We must have invited it thinking it was pleasure; our belief was wrong. What we called pleasure was named pain. Pain has come—now receive it. Do not shove it out, do not deny it. Keep the same witnessing with it too.

‘दर्शन, ज्ञान, चरित्र और तप जिनेंद्रदेव ने मोक्ष के मार्ग कहे। शुभ और अशुभ भाव मोक्ष के मार्ग नहीं हैं.।’

‘Darshan, jnana, charitra, and tapas—Lord Jinendra has called these the path to Moksha. Auspicious and inauspicious states of mind are not the path to Moksha.’

यह बड़ी क्रांतिकारी बात है: ‘शुभ और अशुभ भाव मोक्ष के मार्ग नहीं हैं। इन भावों से तो नियमतः कर्म-बंध होता है।’

This is a very revolutionary statement: ‘Auspicious and inauspicious states are not the path to Moksha. From these, as a rule, there is bondage of karma.’

अच्छा करूं, बुरा न करूं, पुण्य करूं, पाप न करूं--ये शुभ भाव हैं। किसी को दुख न दूं, सुख दूं--ये शुभ भाव हैं। मुझसे हिंसा न हो, अहिंसा हो; लोभ न हो, दान हो; क्रोध न हो, दया हो, करुणा हो--ये शुभ भाव हैं। लेकिन महावीर कहते हैं, मुझसे कुछ हो, इसमें ही बंधन है। बुरे का तो बंधन होता ही है, भले का भी बंधन हो जाता है। लोभी तो बंधता ही है, दानी भी बंध जाता है। और पापी तो बंधता ही है, पुण्यात्मा भी बंध जाता है, यद्यपि पुण्यात्मा की जंजीरें सोने की होती हैं।

Let me do good, not bad; let me do punya, not papa—these are auspicious moods. May I give no pain, may I give joy—these are auspicious moods. May there be no violence from me, may there be ahimsa; may there be no greed, may there be charity; may there be no anger, may there be compassion—these are auspicious moods. But Mahavira says: in the very ‘let me do’ there is bondage. The bad binds, of course—but the good also binds. The greedy is bound—yes; but the generous is bound too. The sinner is bound—yes; but the virtuous is bound too—although the virtuous wears golden chains.

इसलिए महावीर कहते हैं, शुभ और अशुभ भाव मोक्ष का मार्ग नहीं हैं। दोनों से मुक्त होना है। अशुभ को तो छोड़ना ही है, शुभ को भी छोड़ना है। असाधु को तो छोड़ना ही है, साधु के भी पार जाना है। एक ऐसी दशा चाहिए, जो सभी दशाओं का अतिक्रमण कर जाती हो। एक ऐसी दशा, जिसका लगाव, आग्रह किसी भी बात में न हो।

Therefore Mahavira says: auspicious and inauspicious states are not the path to Moksha. One has to be free of both. The unholy has to be left, of course; but the holy too has to be transcended. A state is needed that surpasses all states. A state that has no attachment, no insistence about anything at all.

‘इन भावों से तो नियमतः कर्म-बंध होता है।’

‘From these states, as a rule, there is bondage of karma.’

दोस्तों के इस कदर सदमे उठाए जान पर

दिल से दुश्मन की शिकायत का गिला जाता रहा।

‘So many shocks borne at the hands of friends— All complaints in the heart against enemies faded away.’

अगर तुम गौर से देखो तो मित्रों ने इतने कष्ट दिये हैं कि अब दुश्मनों की क्या शिकायत करनी! महावीर कहते हैं, अगर गौर से देखो तो शुभ आकांक्षाओं से ही पटा पड़ा है नरक का मार्ग। अशुभ आकांक्षाओं की तो बात ही छोड़ो; उनकी तो शिकायत क्या करनी! अगर कोई क्रोधी बंधन में पड़ा है तो यह तो स्वाभाविक है; लेकिन चेष्टा करके जो दया कर रहा है, वह भी बंधन में पड़ जाता है। वहां भी अहंकार निर्मित होता है

If you look closely, friends have given so many pains that there is no point in complaining against enemies! Mahavira says: if you look closely, the road to hell is crowded with auspicious desires. Let alone inauspicious desires—what is the point of complaining about them! If someone wrathful is bound—this is natural. But one who is straining to be compassionate—he too becomes bound. There too the ego is manufactured.

दोस्तों के इस कदर सदमे उठाए जान पर

दिल से दुश्मन की शिकायत का गिला जाता रहा।

‘So many shocks borne at the hands of friends— All complaints in the heart against enemies faded away.’

शुभ ने ही इस बुरी तरह सताया है, अशुभ की तो शिकायत क्या करें! अपनों ने इस तरह सताया है कि परायों की तो बात ही क्या करें! उनकी शिकायत करने जैसी भी नहीं रही।

Auspiciousness has tormented us so badly—what to say of inauspiciousness! Our own have tormented us so—what to say of outsiders! They are not even worth complaining about.

तुमने देखा, तुम्हारे शुभ भावों ने ही तुम्हें कितना सताया है! प्रेम ने कितना सताया है, यह तो देखो! फिर घृणा की सोचना। तुम किसी के लिए अच्छा करना चाहते थे, उसके कारण कितनी झंझट में पड़े हो। फिर तुम किसी के लिए बुरा करना चाहते थे, उसकी सोचो।

See how much your auspicious moods have tormented you! See how much love has tormented you—then think of hate. You wanted to do good for someone—and how much trouble you got into because of it. Then think of when you wanted to do ill to someone.

महावीर कहते हैं, तुम अच्छा-बुरा दोनों ही करने वाले नहीं हो, ऐसे साक्षी बन जाओ। वहां से मोक्ष का द्वार खुलता है। अच्छा और बुरा तो कर्म का ही मार्ग है। और कर्म तो बांधता है। न शुभ न अशुभ--दोनों के मध्य में संतुलित!

क्षुरस्य धारा निशिता दुरत्यया।

Mahavira says: become such a witness that you are not a doer of either good or bad. From there the door of Moksha opens. Good and bad are the paths of karma. And karma binds. Neither auspicious nor inauspicious—balanced between the two!

छुरे की तीक्ष्ण धारा की भांति, जैसे कोई पतले छुरे की धार पर चलता हो, ऐसा मार्ग है। शुभ को भी एक तरफ छोड़ देना, अशुभ को भी दूसरी तरफ छोड़ देना। संयमी का अर्थ है: जो दोनों के मध्य चलने में कुशल हो गया; जो चुनाव नहीं करता, च्वायसलेस, विकल्परहित, निर्विकल्प चलता है; जो मध्य में सम्हलकर चलता है।

Kshurasya dhara nishita duratyaya— Sharp as the edge of a razor, difficult to traverse.

Like one who walks upon a razor’s edge—such is the path. Leave auspicious to one side, inauspicious to the other. A sanyami—one of restraint—is he who has become skillful in walking the middle; who does not choose; choiceless, without alternatives, nirvikalpa, he walks. He keeps himself balanced in the middle.

हिंदू शास्त्र कहते हैं: मध्यं अभयम्‌! जो मध्य में है उसे कोई भय नहीं। इधर-उधर हुए कि भय शुरू हुआ। जरा भी झुके बायें, जरा भी झुके दायें, तो भय शुरू हुआ। न तो वामपंथी और न दक्षिणपंथी, ठीक मध्य में, जो अपने को सम्हाल ले!

The Hindu shastras say: madhyam abhayam! The one who is in the middle is without fear. Lean a little to the left, a little to the right—fear begins. Not leftist, not rightist; exactly in the middle—one who keeps himself poised!

कठिन लगेगा, क्योंकि हमें आसान लगता है: अशुभ छोड़ना है, कोई हर्जा नहीं है; शुभ को पकड़ लेंगे! क्रोध छोड़ना है, छोड़ देंगे; करुणा को पकड़ लेंगे। लेकिन कुछ पकड़ने को तो होगा! पकड़ने की हमारी पुरानी आदत है।

It will seem difficult, because to us it seems easy: leave the inauspicious, no problem; we will take hold of the auspicious! Leave anger, we will leave it; we will hold on to compassion. But there must be something to hold! The old habit of grasping is there.

महावीर कहते हैं, पकड़ ही संसार है। और सारी पकड़ का छूट जाना, मुट्ठी का खुल जाना ही मोक्ष है।

Mahavira says: grasping itself is the world. And the cessation of all grasping—the opening of the fist—is Moksha.

‘अज्ञानवश यदि ज्ञानी भी ऐसा मानने लगे कि शुद्ध सम्प्रयोग अर्थात, भक्ति आदि शुभ भाव से दुख-मुक्ति होती है तो वह भी राग का अंश होने से पर-समयरत होता है।’

‘If out of ignorance even a man of knowledge begins to believe that pure association—that is, bhakti and other auspicious moods—lead to freedom from suffering, then that too, being a form of attachment, is involvement with the other’s time.’

महावीर भक्ति को भी बंधन का कारण कह रहे हैं। यह भी अज्ञानवश तथाकथित बुद्धिमान आदमी भी ऐसा मानने लगे कि शुद्ध सम्प्रयोग, शुद्ध भक्ति, तो क्यों बांधेगी, तो वह भी गलत है। शुभ भक्ति से भी राग का ही अंश निर्मित होता है।

Mahavira calls bhakti too a cause of bondage. Even if out of ignorance, the so-called wise think that pure association, pure devotion—why would it bind?—they too are wrong. From auspicious devotion too only a portion of raga—attachment—is created.

महावीर का मार्ग संकल्प का मार्ग है। वहां भक्ति के लिए भी जगह नहीं है।

Mahavira’s path is the path of resolve. There is no place there even for devotion.

भगवान के लिए जगह नहीं है; भक्ति के लिए तो जगह कैसे हो सकती है!

ऋग्वेद में ऋषि ने पूछा है:

‘कस्मै देवाय हविषा विधेम।’

किस देवता को हम अपनी पूजा-अर्चना चढ़ायें, किस देवता की उपासना करें? लेकिन महावीर कहते हैं, जहां तक उपासना है वहां तक तो किसी दूसरे से बंधन हो जायेगा। पर-समयरत, दूसरे पर निर्भर हो जाओगे। परमात्मा होगा तो परतंत्रता होगी। और परतंत्रता होगी तो बंधन निर्मित रहेगा। तुम स्वतंत्र कैसे हो जाओगे? तुम परिपूर्ण मुक्त कैसे हो सकोगे?

महावीर के हिसाब में परमात्मा का होना मोक्ष के विपरीत है। या तो मोक्ष हो सकता है या परमात्मा हो सकता है। अगर परमात्मा है तो मोक्ष नहीं हो सकता; क्योंकि परमात्मा तो निरंकुश होगा। वह तो नियम के ऊपर होगा। महावीर कहते हैं, नियम के ऊपर किसी का भी होना खतरनाक है, क्योंकि फिर उसकी मर्जी! जैसा हिंदू कहते हैं, परमात्मा की लीला, इच्छा! उसने संसार बनाया! यह महावीर को बर्दाश्त के बाहर है।

There is no place for God—how could there be place for bhakti! In the Rigveda the rishi asks: “Kasmai devaya havisha vidhema?” To which god shall we offer our oblation with ghee? Whom shall we worship and adore? But Mahavira says that so long as there is worship, there will be bondage to an Other. You become dependent on the other. If there is a God, there is heteronomy; and where there is heteronomy, bondage remains. How will you become free? How will you become utterly liberated? In Mahavira’s reckoning, the very existence of a God is contrary to liberation. Either there can be moksha, or there can be God. If God is, moksha cannot be—because God would be absolute, unrestrained, above law. Mahavira says: anyone above law is dangerous—because then it’s his whim! As the Hindus say, God’s play, God’s will! He created the world! For Mahavira this is intolerable.

महावीर कहते हैं, इसका तो अर्थ हुआ कि जो लोग मुक्त हो गये, अगर परमात्मा की लीला हो जाये, इच्छा हो जाये तो उनको वापस संसार में भेजा जा सकता है। तो ऐसे मोक्ष का तो कोई मूल्य न रहा। अगर परमात्मा की मर्जी से संसार निर्मित होता है तो मोक्ष लेकर भी हम क्या करेंगे? उसकी मर्जी जिस दिन बदल जाये, आज्ञा दे दे कि चलो मोक्ष खाली करो, संसार वापस लौटो! अगर खेल ही है और वह निरंकुश है और वह नियम के ऊपर है, तो फिर व्यर्थ बात हो गई।

Mahavira says this would mean that those who have attained freedom could, by a whim of God, be sent back into the world. Then such moksha has no value. If the world is created by God’s will, what will we do even after attaining moksha? If, the day his will changes, he commands, “Vacate moksha—return to the world,” then the whole thing is futile. If it is all a sport and he is unrestrained and above law, the talk is meaningless.

महावीर पूछते हैं कि परमात्मा नियम के ऊपर है, या नियम परमात्मा के ऊपर है? अगर नियम परमात्मा के ऊपर है तो परमात्मा परमात्मा नहीं। फिर नियम ही परमात्मा है। और अगर परमात्मा नियम के ऊपर है तो नियम सब बकवास है। फिर नियम का क्या अर्थ? उसकी निरंकुश इच्छा है; जब वह जैसा चाहे कर दे।

Mahavira asks: Is God above law, or is law above God? If law is above God, then God is not God—law is God. And if God is above law, then law is nonsense. What then is the meaning of law, if an autocrat can do as he likes at any time?

इसलिए महावीर कहते हैं, अगर जगत में व्यवस्था चाहिए.अब तुम चकित होओगे कि दृष्टियां कितनी मौलिक रूप से भिन्न हो सकती हैं! हिंदू कहते हैं, अगर जगत में व्यवस्था चाहिए तो परमात्मा चाहिए। क्योंकि बिना परमात्मा के कौन व्यवस्था करेगा? अराजकता हो जायेगी। और महावीर कहते हैं, अगर परमात्मा हुआ तो अराजकता हो जायेगी। क्योंकि फिर व्यवस्था कैसे सम्हलेगी? अगर नियम के ऊपर कोई बैठा है जो नियम को भी तोड़-मरोड़ कर सकता है तो अव्यवस्था हो जायेगी। महावीर परमात्मा को उसी कारण से इनकार करते हैं जिस कारण से हिंदू स्वीकार करते हैं।

Therefore Mahavira says: if you want order in the world—you will be surprised how fundamentally different perspectives can be!—the Hindu says, “If we want order, we need God, for without God who will maintain order? Otherwise there will be anarchy.” And Mahavira says, “If there is a God, there will be anarchy—because how will order be sustained if someone sits above the rules and can twist and break them?” Mahavira denies God for the very reason Hindus accept him.

और मोक्ष का अर्थ ही है कि एक ऐसी चित्त की दशा, एक ऐसे चैतन्य की दशा जिसको फिर वापस न लौटाया जा सके। अन्यथा इतने श्रम, इतनी तपश्चर्या, इतनी चेष्टा से जो उपलब्ध हुआ है, वह किसी परमात्मा के खेल की बात बन जाये तो थोड़ी ज्यादती हो गई। जन्मों-जन्मों की चेष्टाओं के बाद जिसे पाया जाता है, उसे पाकर अगर जरा-सी उसकी मर्जी के बदलने से खोना पड़े, तो वह उपलब्धि उपलब्धि के योग्य न रही। फिर जगत एक पागलपन है।

And moksha means precisely such a state of consciousness that one cannot ever be sent back. Otherwise what has been attained through such labor, such austerity, such striving—if it becomes a mere matter of God’s sport, that is a bit much. What is won after efforts of many lives—if it can be lost at the slightest change of his mood—then that attainment is not worthy of being called attainment. Then the world is a madness.

‘शुद्ध सम्प्रयोग अर्थात भक्ति आदि शुभ भाव से दुख मुक्ति होती है, ऐसा अगर कोई मानता हो तो वह गलत मानता है, क्योंकि वह भी राग का अंश है।’

“If anyone believes that ‘pure association’—such as devotion and other auspicious feelings—brings freedom from suffering, he believes wrongly, because it too is a fraction of attachment (raga).”

अगर भक्तों की बात सुनें तो लगता भी है कि राग का अंश। शुद्ध राग है, बड़ा श्रेष्ठ राग है, जरा भी दूषित नहीं है संसार से--लेकिन फिर भी राग तो है ही!

If you listen to the devotees, it does seem to be a fraction of attachment—pure attachment, very noble attachment, not at all stained by the world—yet attachment all the same.

उसके मजकूर के सिवा ‘बेदार’

और कुछ बात खुश नहीं आती।

Apart from his remembrance, “awake,” nothing else seems pleasing.

भक्त कहता है, भगवान की याद के सिवाय और कुछ बात में मजा नहीं आता। लेकिन इसका अर्थ तो साफ हुआ कि मजा अभी अपना नहीं है--उसकी याद! तो कहीं निर्भर है, पर है, अपने से बाहर है।

The devotee says, “Except for the remembrance of God, nothing else gives me joy.” But this plainly means the joy is still not one’s own—it depends on remembering him. So it is dependent, elsewhere, outside oneself.

शाम से आ रही है याद तेरी

जाम छलका रही है याद तेरी

झनझना-सा रहा है साजे-खयाल

गीत-से गा रही है याद तेरी।

Since evening, your memory has been arriving; the goblet brims over with your memory. The strings of thought are shimmering; your memory is singing like a song.

लेकिन भक्त वैसे ही शब्दों का उपयोग करता है परमात्मा के लिए जो वह प्रेयसी के लिए करता है या प्रेमी के लिए करता है। फर्क नहीं मालूम पड़ता। ऐसा लगता है कि जो हमारा राग मनुष्यों के प्रति था, उसी राग को हम परमात्मा की तरफ आरोपित कर देते हैं।

And the devotee uses for God the very words he uses for a beloved. You can’t tell the difference. It feels as if the attachment that was toward human beings is simply projected toward God.

शाम से आ रही है याद तेरी

जाम छलका रही है याद तेरी

झनझना-सा रहा है साजे-खयाल

गीत-से गा रही है याद तेरी।

Since evening, your memory has been arriving; the goblet brims over with your memory. The strings of thought are shimmering; your memory is singing like a song.

यह हम प्रेयसी के लिए भी कह सकते हैं और परमात्मा के लिए भी कह सकते हैं।

We can say this for a beloved—and also for God.

इसलिए सूफियों के वचन दोहरे अर्थ किये जा सकते हैं। या तो तुम उनका अर्थ कर लो सांसारिक, तो प्रेयसी के लिए कहे गये हैं; या अर्थ कर लो आध्यात्मिक, तो परमात्मा के लिए कहे गये हैं। लेकिन शब्द वही के वही हैं। उमर खैयाम की रुबाइयां इसी तरह भ्रष्ट हुईं। जिस व्यक्ति ने पहली दफा अनुवाद किया फिटज़राल्ड ने, अंग्रेजी में, उसने समझा कि ये मधु-गीत हैं, शराब की प्रशंसा में गाये गए गीत हैं। लेकिन उमर खय्याम शराब कहता है परमात्मा की याद को, उसकी स्मृति को, जिक्र को। और जिन साकियों की वह बात करता है, वह वही परमात्मा है। और जिस मधु के ढालने की बात कर रहा है, वह जीवन-रस है। लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है? फिटज़राल्ड ने अनुवाद दिया। उसने समझा कि यह सब प्रेयसी, साकी, मधुशाला--ये सब संसार की ही चीजें हैं।

Hence Sufi sayings can be read with a double meaning: interpret them in a worldly sense and they are addressed to a beloved; interpret them spiritually and they are addressed to God. But the words are the same. Omar Khayyam’s rubaiyat were corrupted in just this way. Fitzgerald, who first translated them into English, took them as songs in praise of wine. But when Omar speaks of wine, he means the remembrance of God, his memory, his zikr. The cupbearer he invokes is that very God. And the pouring of wine he speaks of is the elixir of life. But what difference did that make? Fitzgerald rendered them as beloved, cupbearer, tavern—worldly things.

दोनों के लिए उपयोग हो सकते हैं।

The words can serve both uses.

चलो छिया-छी हो अंतर में

तुम चंदा

मैं रात सुहागन

चमक-चमक उट्ठे आंगन में

चलो छिया-छी हो अंतर में

Come, let there be hide-and-seek within; you be the moon, I the bride of night— let the courtyard flash and sparkle. Come, let there be hide-and-seek within.

भक्त जो भाषा बोलते हैं--मीरा की भाषा, चैतन्य की भाषा या कबीर की--उसमें कठिनाई मालूम होगी।

कबीर कहते हैं, मैं राम की दुलहन हो गया! आखिर भाषा तो इसी जगत के रागात्मक शब्दों का उपयोग कर रही है। मीरा कहती है, ‘सेज को तैयार किया है, तुम कब आओगे?’ ‘सेज को तैयार किया है’--यह तो सुहागरात की ही बात हो गई।

The language of devotees—Mira’s language, Chaitanya’s language, or Kabir’s—will feel difficult. Kabir says, “I have become the bride of Rama!” The language uses this world’s affective, love-laden words. Mira says, “I have prepared the bed, when will you come?” “The bed is prepared”—this is straight from the wedding night.

तो महावीर के कहने में सार्थकता भी है कि कितना ही शुद्ध राग हो जाये, कितना ही शुद्ध सम्प्रयोग, कितनी ही शुद्ध भक्ति हो, लेकिन उसमें स्वर तो संसार का ही होगा।

So Mahavira’s point is meaningful: however pure the attachment, however pure the association, however pure the devotion, its tone still belongs to the world.

 

Do not stop me, moralist, from drinking at dawn, for to bow in prayer I must bring a little truth into my heart.

सहर के वक्त मय पीने से मुझको रोक मत नासेह

कि सिजदे के लिए दिल में जरा-सा सिद्क लाना है।

सूफी कहते हैं कि हमें प्रार्थना के वक्त पीने से मत रोको, क्योंकि प्रार्थना के लिए थोड़ी सचाई लानी है। और बिना पीए कहीं सचाई हुई? बिना पीए तो आदमी झूठ और धोखे दिये चला जाता है। इसलिए तो शराबी की बातें सुनो, वह ज्यादा ईमानदारी की होती है। वह सच बोलने लगता है। फिक्र ही न रही झूठ बोलने की। झूठ याद कौन रखे! फायदा, हानि, लाभ--कुछ भी न रहा।

The Sufis say: “Do not stop us from drinking at the hour of prayer, because to pray we need a little truth. And without drinking where does truth arise? Without drinking a man goes on lying and deceiving.” That is why the drunkard’s words sound more honest—he begins to speak truth. There remains no care to fabricate lies—who remembers lies? No profit, loss, calculation—nothing remains.

सहर के वक्त मय पीने से मुझको रोक मत नासेह!

--हे धर्मगुरु! मुझे प्रार्थना के समय शराब पीने से मत रोक!

कि सिजदे के लिए दिल में जरा-सा सिद्क लाना है।

--थोड़ी-सी सचाई तो होनी चाहिए, नहीं तो प्रार्थना झूठी हो जायेगी।

Do not stop me, moralist, from drinking at dawn— O preacher! Do not stop me from drinking at the time of prayer— for to prostrate I must bring a little truth into my heart.

अब या तो हम समझ लें कि यह बाहर की शराब है या हम समझ लें कि किसी भीतर की शराब है। लेकिन महावीर कहते हैं, शराब शराब है। तुम इसे कितना ही ऊंचा उठाओ, और कितने ही शुद्ध अंगूरों से निचोड़ो, शराब शराब है। और नशा नशा है। यह किसी की सुंदर सूरत को देखकर छा जाये या यह परमात्मा के फूल और पक्षियों के गीत सुनकर आ जाये, इससे क्या फर्क पड़ता है? लेकिन तुम्हारा राग अभी भी बाहर है। सुंदर स्त्री बाहर है, सुंदर पुरुष बाहर है, सुंदर फूल भी बाहर हैं--और सुंदर परमात्मा का आकाश और चांद तारे भी बाहर हैं।

Now, either we take it as worldly wine, or we take it as some inner wine. But Mahavira says: wine is wine. However high you raise it, however pure the grapes you press, wine is wine—and intoxication is intoxication. Whether it descends upon you on seeing a beautiful face, or arises on hearing the songs of God’s birds and blooms—what difference does it make? Your attachment is still outward. A beautiful woman is outside, a handsome man is outside, a beautiful flower is outside—and God’s beautiful sky and moon and stars are also outside.

‘राग का अंश होने से भक्ति भी पर-समयरत है।’

वह दूसरे में लगी। दूसरे में उत्सुक है। अपनी तरफ नहीं लौट रही है। दूसरे की तरफ बह रही है। और दूसरा बंधन है।

“Because it contains an element of attachment, devotion too is other-oriented.” It is invested in the other. It is eager for the other. It does not return toward oneself. It flows toward the other—and the other is bondage.

इसलिए महावीर भक्ति को भी जगह न देंगे। और अगर हम भक्तों की बातें सुनें तो महावीर की बात में सचाई भी मालूम पड़ती है, निश्चित सचाई मालूम पड़ती है। क्योंकि भक्त भगवान से ऐसी बातें करता है। जैसे प्रेमी एक-दूसरे से बातें करते हैं। मान-मनौवल भी चलती है। रूठना-मनाना भी चलता है। शिकवा-शिकायत भी चलती हैं।

Therefore Mahavira will not give devotion a place. And if we listen to the devotees, there is surely truth in Mahavira’s words—definite truth. Because devotees talk to God as lovers talk to each other: sulking and appeasing, quarrels and complaints.

मुझको इस तर्जे-तगाफुल पे खफा होना था

उल्टे तुम मुझ पे खफा हो यह तमाशा क्या है?

I should have been angry at such neglect— instead you are angry with me—what spectacle is this?

भक्त भगवान से कहता है:

मुझको इस तर्जे-तगाफुल पे खफा होना था--तुम्हारे उपेक्षा-भाव पर मुझे नाराज होना चाहिए; चिल्लाता रहता हूं, तुम्हारा कोई उत्तर भी नहीं पाता.

The devotee says to God: “I should be angry at your neglect; I keep calling and get no answer… I should have been angry at such neglect— instead you are angry with me—what spectacle is this?”

मुझको इस तर्जे-तगाफुल पे खफा होना था

 

उल्टे तुम मुझ पे खफा हो यह तमाशा क्या है?

 

भक्त तो बात करता है, प्रार्थना करता है, बोलता है, रोता है कभी, कभी भगवान पर नाराज भी हो जाता है। खफा भी हो जाता है, दो-चार दिन प्रार्थना भी नहीं करता, बंद कर देता है द्वार-दरवाजे कि पड़े रहो। फिर मना भी लेता है।

The devotee talks, prays, speaks, sometimes cries, sometimes even gets angry with God. He sulks; for two or four days he won’t pray, shuts the doors—“Let him be!” Then he makes up again.

लेकिन महावीर कहेंगे, यह सारा खेल तो कल्पना का है। यह तो राग का ही है। इसमें तो दूसरा अभी भी मौजूद है। माना कि शुद्ध हुआ, शुभ हुआ, किसी को हानि नहीं हो रही है इससे, लाभ ही हो रहा है--लेकिन फिर भी, जहां तक लाभ हो रहा है वहां तक हानि भी जुड़ी है। इसके भी पार जाना है।

But Mahavira will say: this whole play is imagination. It is attachment. The other is still present. Granted, it is purified, auspicious, harms no one—indeed, it brings benefit. Still, so long as there is benefit, harm too is tied to it. One has to go beyond it.

महावीर के लिए भाव भी बंधन है। इसलिए महावीर का मार्ग शुद्ध निर्भाव का मार्ग है। जैन भी जैन मंदिरों में जो कर रहे हैं, महावीर लौटें तो नाराज होंगे। कहेंगे, ‘तुम यह क्या कर रहे हो? यही सब तो मैंने मना किया था।’ महावीर की ही मूर्ति के सामने बैठे हैं साज-श्रृंगार लगाकर, कि हे प्रभु! महावीर से ही बातें चल रही हैं। महावीर से बात चलाने का उपाय नहीं है। अगर महावीर की मानते हो, अगर महावीर के मार्ग को शुद्ध रखना है, तो महावीर से बातें चलाने का उपाय नहीं है। सच तो पूजा भी जैन धर्म में संभव नहीं हो सकती; प्रार्थना की कोई गुंजाइश नहीं है; भक्ति का कोई मार्ग नहीं है। लेकिन मंदिर बनते हैं, पूजा होती है, प्रतिमा खड़ी होती है।

For Mahavira even feeling is bondage. Hence his path is that of pure non-emotionality. What Jains do in their temples today—if Mahavira were to return, he would be displeased. He would say, “What are you doing? This is precisely what I had forbidden.” Sitting before Mahavira’s own image with adornments, saying, “O Lord!”—and talking to Mahavira. There is no way to talk to Mahavira. If you accept Mahavira, if you wish to keep his path pure, there is no way to talk to him. In truth, even worship is not possible in Jainism; there is no scope for prayer; there is no path of devotion. Yet temples are built, worship goes on, images are installed.

बात असल ऐसी है कि जिन्हें भक्त होना चाहिए था, वह अगर जैन घरों में पैदा हो जाते हैं तो वह क्या करें! खुद तो भक्त होने का उपाय नहीं है, महावीर को ही भ्रष्ट कर लेते हैं।

The fact is, those who are by nature devotees—if they are born in Jain homes, what should they do? They cannot be devotees in that framework—so they corrupt Mahavira instead.

दुनिया के सभी धर्म भ्रष्ट हो गये हैं, संकर हो गये हैं; क्योंकि लोग जन्मों के कारण धर्मों में हैं। और यह बड़ी खतरनाक बात है। मैं तो चाहूंगा, महावीर का धर्म शुद्ध हो। क्योंकि शुद्ध हो तो कुछ थोड़े-से लोग जो संकल्प से पहुंच सकते हैं, उनका रास्ता सीधा-साफ हो। लेकिन वह शुद्ध तभी हो सकता है, जब लोग उसे स्वयं चुनें, जन्म के कारण धर्म आरोपित न हो। तो कृष्ण के मार्ग पर ऐसे लोग मिल जायेंगे जिनको महावीर के मार्ग पर होना चाहिए था। वे वहां सब खराब कर रहे हैं। वे प्रार्थना भी करते हैं, लेकिन उनको आंसू नहीं बहते। वे कहते हैं, ‘कैसे प्रार्थना करें, हृदय में कोई रसधार आती ही नहीं!’ इधर महावीर के मार्ग पर ऐसे लोग हैं जो कृष्ण के मार्ग पर होते तो सुगमता से पहुंच जाते। उनकी आंखें लबालब भरी हैं। उनकी प्याली छलकी जा रही है। लेकिन महावीर के वचन हैं कि राग का अंश है भक्ति, तो रोके हुए हैं। आंसुओं को सुखाने की कोशिश कर रहे हैं।

All religions of the world have become corrupt, hybrid, because people belong to religions by birth. This is dangerous. I would prefer Mahavira’s religion to remain pure, so that a few who can reach through resolve find a clear, straight road. But it can remain pure only when people choose it themselves, and religion is not imposed by birth. Thus on Krishna’s path you will find people who should have been on Mahavira’s path; they spoil things there. They even pray, but tears do not come. They say, “How to pray? No stream of feeling arises in the heart!” And on Mahavira’s path you see people who, if on Krishna’s path, would arrive easily—their eyes are brimming; their cup is overflowing. But Mahavira says devotion contains attachment, so they restrain themselves; they try to dry their tears.

अड़चन पैदा होती है अगर तुम अपने से विपरीत चले गये।

Obstruction arises when you go against your own nature.

किसी ने पीछे पूछा था कि क्या ऐसा नहीं हो सकता कि हम समर्पण और संकल्प में समन्वय स्थापित कर लें? वही तो तुमने किया है। हो सकता है, यह सवाल ही नहीं है--वही हुआ है। लेकिन समन्वय हो नहीं सकता। सिर्फ समझौता हो जाता है। तो तुम दोनों बातों का तालमेल बिठा लेते हो। लेकिन उस तालमेल बिठालने में दोनों मार्ग भ्रष्ट हो जाते हैं।

Someone asked earlier: “Can’t we synthesize surrender and resolve?” That is exactly what you have done. Not a question—it’s already your practice. But synthesis does not happen, only compromise. You strike a balance between both, and in doing so both paths get corrupted.

ऐसा ही समझो, बैलगाड़ी से कोई यात्रा करता है, कोई कार से यात्रा करता है, कोई रेलगाड़ी से, कोई हवाई जहाज से--सब पहुंच जाते हैं। सबके मार्ग अलग हैं। रेलगाड़ी रेल की पटरियों पर दौड़ती है। बैलगाड़ी को पटरियों पर दौड़ने की कोई जरूरत नहीं है, ऊबड़-खाबड़ जंगली पथ से भी गुजर जाती है। कार वहां से न गुजर सकेगी। अब ये सब रास्ते और ये सब वाहन ठीक हैं। लेकिन तुमने अगर कहा, समन्वय स्थापित कर लें कि चलो बैलों को लेकर कार में जोत दें, कि कार का इंजिन बैलगाड़ी में रख दें, कि रेल के चक्के बैलगाड़ी में ठोक दें और बैलगाड़ी के चक्के रेल में ठोक दें--तो समन्वय स्थापित नहीं होगा सिर्फ इतना ही होगा कि कोई भी वाहन चलाने में, पहुंचाने में समर्थ न रह जायेगा। यह समन्वय नहीं हुआ। यह तुमने रास्ते ही खराब कर लिए, वाहन ही नष्ट कर दिए।

Think of it this way: one travels by bullock cart, one by car, one by train, one by airplane—all arrive. Each path is different. A train runs on rails; a bullock cart need not, it goes over rough tracks. A car cannot go there. All these roads and vehicles are fine. But if you say, “Let’s synthesize—yoke bulls to the car; put the car’s engine into the bullock cart; bolt train wheels onto the cart and cart wheels onto the train”—there will be no synthesis; you will only render every vehicle unfit to move. You will have ruined the roads and destroyed the vehicles.

प्रत्येक मार्ग पर सुनिश्चित चिह्न हैं और प्रत्येक मार्ग की अपनी सुनिश्चित दिशा है। तो जब मैं महावीर के मार्ग पर बोल रहा हूं तो तुम खयाल रखना: मैं चाहता हूं कि शुद्ध महावीर की बात तुम्हारी समझ में आ जाये; फिर जिसको वह यात्रा सुगम मालूम पड़े वह चल सके। वहां भक्ति को भूल ही जाना। वहां सूफियों से कुछ लेना-देना नहीं। वहां तो तुम शुद्ध निर्भाव होने की चेष्टा करना, क्योंकि वही निर्भाव ही वहां गाड़ी का चाक है।

Each path has its definite markers and its own direction. So when I speak on Mahavira’s path, remember: I want Mahavira’s pure teaching to become clear to you; then whoever finds that journey congenial may walk it. There, forget devotion entirely. There, you have nothing to do with the Sufis. There, strive to become purely non-emotional, because that very non-emotionality is the axle of the cart there.

लेकिन अक्सर लोग ऐसा करते हैं: महावीर के मार्ग पर भाव ले आयेंगे और जब नारद को पढ़ेंगे तब उनकी बुद्धि में निर्भाव उठने लगेगा। ये तरकीबें हैं न पहुंचने की। ये बहाने हैं ताकि तुम पहुंच न पाओ। ऐसे उलझाव खड़े करते हो।

But people usually do this: they bring feeling onto Mahavira’s path, and when they read Narada, dispassion starts rising in their minds. These are devices to avoid arriving. Excuses so you need not arrive. You create such entanglements.

अंततः समन्वय है, लेकिन वह है गंतव्य पर पहुंचकर। जहां से मैं खड़े होकर देख रहा हूं, वे सभी रास्ते यहीं आ जाते हैं। लेकिन हर रास्ते की व्यवस्था अलग है। कोई पहाड़ से गुजरता है, कोई रेगिस्तानों से गुजरता है, कोई हरियाली से भरे उपवन से गुजरता है। किसी रास्ते पर कोयल की कुहू-कुहू है और किसी रास्ते पर बिलकुल सन्नाटा है, पक्षी हैं ही नहीं।

Ultimately there is synthesis—but only upon arrival at the goal. From where I stand, I see all paths arriving here. But each path’s arrangements are different: one passes through mountains, one through deserts, one through lush groves. On one path the cuckoo calls; on another there is utter silence—no birds at all.

रास्तों की अलग-अलग व्यवस्था है। और प्रत्येक ने चेष्टा की है कि उसका रास्ता शुद्ध रहे।

The arrangements of the roads differ. Each has tried to keep its road pure.

तो महावीर साफ किये दे रहे हैं:

 
 

So Mahavira states plainly: If someone, being ignorant, believes that from pure association—devotion and such—there is freedom from suffering, he believes wrongly; for devotion is other-oriented.

 

Devotion will not lead to freedom from suffering.

अण्णाणादो णाणी जदि मण्णादि सुद्ध संपओगादो

हवदि त्ति दुक्खमोक्खं, परसमयरदो हवदि जीवो।।

भक्ति भी दुख-मुक्ति की तरफ नहीं ले जायेगी।

ध्यान रखना, जब महावीर कहते हैं, भक्ति दुख-मुक्ति की तरफ नहीं ले जायेगी, तो यह सार्थक है वचन महावीर के मार्ग पर। यह वचन आत्यंतिक नहीं है। इस वचन से नारद गलत नहीं होते। इस वचन से सिर्फ इतना ही साफ होता है कि महावीर के मार्ग पर भक्ति की कोयल की कुहू-कुहू नहीं है। और अगर महावीर के मार्ग पर भक्ति की कोयल की कुहू-कुहू सुनाई पड़े, तो तुम भटक गये हो, तुम मार्ग पर हो नहीं। वहां भाव बंधन है; क्योंकि वहां दूसरे की मौजूदगी परतंत्रता है।

Remember, when Mahavira says devotion will not lead to freedom from suffering, that statement is meaningful on his path. It is not an ultimate, absolute pronouncement. This does not make Narada wrong. It only clarifies that on Mahavira’s path there is no cuckoo-call of devotion. And if, on Mahavira’s path, you hear the cuckoo of devotion, you have gone astray—you are not on the path. There, feeling is bondage, because there the presence of the other is dependence.

धिगस्तु परवश्यताम्‌।

--धिक्कार है परवशता को, परतंत्रता को!

Dhigastu paravashyataam— Fie upon dependence, upon heteronomy!

वहां परमात्मा प्रीतिकर नहीं है। उसकी मौजूदगी ही अपनी गुलामी का सबूत है।

There, God is not endearing; his very presence is proof of your slavery.

महावीर अपने मार्ग की बात कर रहे हैं। अब यह तुम्हें बड़ा कठिन लगता है। तुम्हें लगता है, अगर महावीर सही हैं तो नारद गलत होने चाहिए। वहां तुम भूल कर रहे हो। तुम्हें लगता है, अगर नारद सही हैं तो महावीर गलत होने चाहिए। तुम बड़ी जल्दी कर रहे हो। तुम जीवन की विराटता को नहीं देख पाते। जीवन इतना विराट है कि सब विरोधी मार्गों को अपने में समाए हुए है। यहां महावीर भी सही हैं और नारद भी सही हैं। और नारद के मार्ग पर चलकर भी लोग पहुंच गये हैं और महावीर के मार्ग पर भी चलकर लोग पहुंच गये हैं।

Mahavira is speaking of his own path. This feels difficult to you. You think, if Mahavira is right, Narada must be wrong. There you err. You think, if Narada is right, Mahavira must be wrong. You are in too much haste. You do not see life’s vastness. Life is so vast it accommodates within itself all opposing paths. Here both Mahavira and Narada are right. People have arrived by Narada’s path, and people have arrived by Mahavira’s path.

लेकिन एक बात तय है: जो भी चले हैं वे पहुंचे हैं। कुछ लोग हैं जो मार्गों के किनारे बैठकर विचार कर रहे हैं कौन सही है! जीवन ऐसे ही बीता चला जाता है सोचने में, कौन सही है! सही का भी कैसे पता चलेगा जब तक चलोगे नहीं? चलने से ही पता चलेगा कौन सही है। क्योंकि जब करीब आने लगोगे जलस्रोत के, तो ठंडी हवाएं छूने लगेंगी। जब करीब आने लगोगे मंजिल के तो जीवन में आलोक आने लगेगा। जब करीब आने लगोगे तो दर्शन ज्ञान बनेगा, ज्ञान चरित्र बनेगा। जैसे-जैसे करीब-करीब आओगे, वैसे पाओगे तुम रूपांतरित हुए, बदले, नये हुए, नया जन्म हुआ।

But one thing is certain: those who walked, arrived. Some sit by the roadside arguing who is right. Life passes in such thinking. How will you know who is right without walking? Only by walking will you know. As you near the source, cool breezes begin to touch you. As you near the goal, light comes into life. Nearing, vision turns into knowledge; knowledge into character. Step by step you will find yourself transformed—changed, made new, reborn.

एक-एक कदम पर जन्म है। एक-एक पल नये का आविर्भाव है। उस आविर्भाव से ही प्रमाण मिलता है कि मैं जो चल रहा हूं तो ठीक चल रहा हूं। लेकिन जो बैठे हैं उनके पास कोई उपाय नहीं है कि जानें कौन ठीक है। तर्क जुटायेंगे, चिंतन करेंगे, शास्त्रों का मेल-ताल बिठायेंगे।

Each step is a birth. Each moment a new arising. That arising alone proves that you are walking aright. But those who sit have no way to know who is right. They will pile up arguments, think, try to reconcile scriptures.

और तर्क वेश्या जैसा है। उसका कोई मूल्य नहीं है। तुम जैसा उसका उपयोग करना चाहो वैसा कर ले सकते हो। अब महावीर कहते हैं, व्यवस्था के कारण परमात्मा को स्वीकार नहीं किया जा सकता। हिंदू कहते हैं, व्यवस्था के लिए परमात्मा की जरूरत है, अन्यथा व्यवस्था कौन करेगा? विपरीत तर्क, लेकिन दोनों ठीक मालूम होते हैं अपनी-अपनी जगह। तुम सोच-सोच कर बैठ-बैठ कर, विचार कर-कर के कभी न पहुंच पाओगे। उठो और चलो!

And argument is like a courtesan—it has no value. You can use it as you please. Now, Mahavira says God cannot be accepted for the sake of order; the Hindu says God is needed for order—who else will maintain it? Opposite logics, both seemingly correct in their own places. You will never arrive by sitting and thinking. Rise and walk!

महावीर का मार्ग शुद्धतम मार्गों में से एक है। लेकिन उसे शुद्ध रखना। महावीर के मार्ग पर पूजा को मत ले आना, प्रार्थना को मत ले आना।

Mahavira’s path is among the purest of paths. But keep it pure. Do not bring worship into Mahavira’s path; do not bring prayer.

अगर पूजा-प्रार्थना में ही रस है तो पूजा-प्रार्थना के मार्ग हैं। बजाय इसके कि तुम मार्ग को खराब करो, तुम्हीं उतरकर दूसरे मार्ग पर चले जाना।

If your relish is in worship and prayer, there are paths of worship and prayer. Instead of spoiling a path, step over to the other path yourself.

दुनिया बड़ी धार्मिक हो जायेगी उस दिन, जिस दिन लोग सुलभता से एक मार्ग से दूसरे मार्ग पर जा सकेंगे; न उन्हें कोई रोकेगा, न कोई बाधा डालेगा, न उन्हें कोई जबर्दस्ती अपने मार्ग पर खींचेगा, न कोई कन्वर्ट करने को उत्सुक होगा और न कोई रोक लेने को उत्सुक होगा। अगर किसी के मन में उमंग उठी है आनंद की, रस की, भाव की, तो वह मार्ग खोज लेगा भाव का। कोई बाधा नहीं डालेगा, न कोई उसे प्रभावित करेगा कि इस मार्ग पर आओ। क्योंकि कभी-कभी प्रभाव में तुम गलत मार्ग पर जा सकते हो। कभी-कभी रोकने की वजह से गलत मार्ग पर रुक सकते हो।

The world will become truly religious the day people can freely move from one path to another—no one obstructing, no one forcing, no one eager to convert or to prevent. If someone’s heart throbs for bliss, rasa, feeling, he will find the path of feeling. No one will block him or persuade him to “come to this path”—because under influence you may choose the wrong path; under prohibition you may halt at the wrong path.

जीवन एक मुक्त हलन-चलन, रूपांतरण, बदलाहट की सुविधा होनी चाहिए।

Life should be a free movement, a facility for transformation and change.

महावीर का मार्ग अपने आप में पूर्ण सही है। पर उससे कोई और गलत नहीं होता। उससे विपरीत दिखाई पड़ने वाले भी गलत नहीं होते। इतना तुम्हें स्मरण रहे तो तुम्हारे भीतर संप्रदाय का भाव पैदा नहीं होगा।

Mahavira’s path is perfectly right in itself. But that does not make others wrong. Those who appear opposite to it are not wrong. If you remember this, sectarianism will not arise within you.

संप्रदाय का भाव इस तरह पैदा होता है। इन सूत्रों को जो पढ़ेगा.। जैन पढ़ते रहे हैं। तो जब वे देखते हैं किसी को मंदिर की तरफ जाते कृष्ण के, तब उनको लगता है, बेचारा भटका! उनको याद आता है महावीर का सूत्र कि राग का अंश है भक्ति! और यह आदमी राग में पड़ा है।

Sectarianism arises like this: Jains who read these aphorisms see someone going to Krishna’s temple and think, “Poor fellow—astray!” They recall Mahavira’s aphorism that devotion contains attachment, and conclude, “This man is caught in attachment.”

नहीं, यह तुम सोचना ही मत। तुमने अपने लिए सोच लिया, काफी है। तुम्हें दूसरे की अंतर्व्यवस्था का कुछ भी पता नहीं है। तुम बस अपने लिए निर्णय कर लो, उतना बहुत। और वह निर्णय भी चलने के लिए हो, बैठे-बैठे सोचने के लिए नहीं।

Do not think like that. You decide only for yourself—that is enough. You know nothing of the other’s inner arrangement. Decide for yourself—and even that decision should be for walking, not for sitting and thinking.

महावीर तुम्हें वहां ले जाना चाहते हैं जहां न कोई विचार रह जाता, न कोई भाव रह जाता, न कोई चाह रह जाती, न कोई परमात्मा रह जाता--जहां बस तुम एकांत अकेले अपनी परिपूर्णता शुद्धता में बच रहते हो!

Mahavira wishes to take you where no thought remains, no feeling remains, no desire remains, no God remains—where only you remain, solitary, in your own perfect purity.

निर्धूम जलती है तुम्हारी चेतना!

Your consciousness burns smokeless!

हर मंजर-ए-बुलंद भी अब पस्त हो चुका

ऐ अर्श किस फजा में उड़ा जा रहा हूं मैं।

Every lofty scene has now grown low— O Throne, into what sky am I flying?

ऊंचाइयां भी जहां नीचे छूट जाती हैं।

हर मंजर-ए-बुलंद भी अब पस्त हो चुका

ऊंचाइयां भी पीछे छूट गईं। ऊंचाइयां भी! नीचाइयां तो छूट ही गईं, ऊंचाइयां भी छूट गईं। अशुभ तो छूट ही गया, शुभ भी छूट गया। पाप तो छूटा, पुण्य भी छूटा।

Where even heights are left behind. Every lofty scene has now grown low— heights too are left behind. Heights as well as depths. The inauspicious is left—and the auspicious too. Sin is left—and virtue too.

हर मंजर-ए-बुलंद भी अब पस्त हो चुका

ऐ अर्श किस फजा में उड़ा जा रहा हूं मैं।

Every lofty scene has now grown low— O Throne, into what sky am I flying?

--और मैं किस आकाश में उड़ रहा हूं!

And into what sky am I flying!

महावीर उस आकाश को आत्मा कहते हैं। अंतर्आकाश! परम आनंद है वहां! परम शांति!

Mahavira calls that sky the soul—inner sky. There is supreme bliss there, supreme peace.

महावीर उस परम दशा को ही परमात्म-दशा कहते हैं।

Mahavira calls that supreme state the state of Paramatman.

परमात्मा एक नहीं है महावीर के लिए, वरन प्रत्येक व्यक्ति की नियति है। हर व्यक्ति परमात्मा होने के मार्ग पर है। हर व्यक्ति परमात्मा हो रहा है; देर-अबेर होता चला जा रहा है।

For Mahavira, Paramatman is not one; it is the destiny of each person. Every person is on the way to becoming Paramatman. Every person is becoming God—sooner or later moving toward it.

परमात्मा सृष्टि के प्रथम क्षण में नहीं है--परमात्मा प्र्रत्येक व्यक्ति की अंतिम उपलब्धि में है। उतने ही परमात्मा हैं जितनी आत्माएं हैं। फिर ये आत्माएं बहिर्मुखी हों तो परमात्मा बाहर की तरफ देख रहा है; अंतर्मुखी हों तो अंदर की तरफ देख रहा है। बहिर्मुख, अंतर्मुख, दोनों से मुक्त हों तो परमात्मा स्थित हुआ, स्वस्थ हुआ, अपने में लौट आया। इस अवस्था को महावीर मोक्ष कहते हैं।

God is not there in the first moment of creation—God is in the last attainment of each person. There are as many gods as there are souls. If these souls are turned outward, God is looking outward; turned inward, he looks inward. Free from both outward and inward—then God is established, settled, has returned to himself. Mahavira calls this state moksha.

आज इतना ही।

That is all for today.