Skip to content
Osho

Jin Khoja Tin Paiyan #2

3 May 1970 Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

मेरे प्रिय आत्मन्‌!

ऊर्जा का विस्तार है जगत और ऊर्जा का सघन हो जाना ही जीवन है। जो हमें पदार्थ की भांति दिखाई पड़ता है, जो पत्थर की भांति भी दिखाई पड़ता है, वह भी ऊर्जा, शक्ति है। जो हमें जीवन की भांति दिखाई पड़ता है, जो विचार की भांति अनुभव होता है, जो चेतना की भांति प्रतीत होता है, वह भी उसी ऊर्जा, उसी शक्ति का रूपांतरण है। सारा जगत--चाहे सागर की लहरें, और चाहे सरू के वृक्ष, और चाहे रेत के कण, और चाहे आकाश के तारे, और चाहे हमारे भीतर जो है वह, वह सब एक ही शक्ति का अनंत-अनंत रूपों में प्रगटन है।

My beloved Atman! The world is the expansion of energy, and the condensing of energy is what we call life. That which appears to us as matter, which even looks like stone, is also energy, Shakti. That which appears as life, which is felt as thought, which seems like consciousness, is likewise a transmutation of that same energy, that same Shakti. The whole universe—whether the waves of the ocean, the cypress trees, the grains of sand, the stars in the sky, or that which is within us—all this is the manifestation of a single power in endlessly infinite forms.

ऊर्जामय विराट जीवन

हम कहां शुरू होते हैं और कहां समाप्त होते हैं, कहना मुश्किल है।

हमारा शरीर भी कहां समाप्त होता है, यह भी कहना मुश्किल है। जिस शरीर को हम अपनी सीमा मान लेते हैं, वह भी हमारे शरीर की सीमा नहीं है। दस करोड़ मील दूर सूरज है, अगर ठंडा हो जाए, तो हम यहां अभी ठंडे हो जाएंगे। इसका मतलब यह हुआ कि हमारे होने में सूरज पूरे समय मौजूद है, और हमारे शरीर का हिस्सा है; सूरज ठंडा हुआ कि हम ठंडे हुए; सूरज की गर्मी हमारे शरीर की गर्मी है।

चारों तरफ फैली हुई हवाओं का सागर है, वहां से प्राण हमें उपलब्ध होता है। वह न उपलब्ध हो, हम अभी मृत हो जाएं। तो जो श्वास हम ले रहे हैं, वह श्वास हमें भीतर से भी जोड़े है, हमें बाहर से भी जोड़े है।

कहां हमारे शरीर का अंत है?

यदि पूरी खोज करें तो पूरा जगत ही हमारा शरीर है। अनंत, असीम हमारा शरीर है। और ठीक से खोज करें तो सब जगह हमारे जीवन का केंद्र है, और सब जगह विस्तार है। लेकिन इसकी प्रतीति और इसके अनुभव के लिए हमें स्वयं भी अत्यंत जीवंत ऊर्जा, लिविंग एनर्जी बन जाना जरूरी है।

बुंद समानी समुंद में

The vast life of energy Where do we begin and where do we end—it is hard to say. Where does our body end—it is hard to say. The body we take to be our boundary is not really our boundary. The sun is a hundred million miles away; if it were to grow cold, we would grow cold here and now. Which means that in our very being the sun is continuously present, a part of our body; the sun grows cold and we grow cold; the sun’s warmth is the warmth of our body. All around us stretches an ocean of air; from there prana becomes available to us. If it were not available, we would die this very moment. So the breath we are taking connects us within and connects us without. Where does our body end? If we search deeply, the whole universe is our body. Boundless, infinite is our body. And if we seek rightly, everywhere is the center of our life, and everywhere the expanse. But to perceive this and to experience it, we ourselves must become utterly alive energy, living energy.

जिसे मैं ध्यान कह रहा हूं, वह हमारे भीतर ठहर गई, अवरुद्ध हो गई धाराओं को सब भांति मुक्त कर देने का नाम है। जब आप ध्यान में प्रविष्ट होंगे, तो आपके भीतर जो ऊर्जा छिपी है, जो एनर्जी छिपी है, वह इतने जोर से जागे कि बाहर की ऊर्जा से उसका संबंध स्थापित हो जाए। और जैसे ही बाहर की शक्तियों से उसका संबंध स्थापित होता है, वैसे ही हम एक छोटे से पत्ते रह जाते हैं अनंत हवाओं में कंपते हुए; हमारा अपना होना खो जाता है; हम विराट के साथ एक हो जाते हैं।

उस विराट के साथ एक होने पर क्या जाना जाता है, अब तक मनुष्य ने कहने की बहुत कोशिश की है, लेकिन नहीं कहा जा सका। कबीर कहते हैं, मैं खोजने गया था। खोजा बहुत, खोजते-खोजते मैं खुद ही खो गया। और मिला वह जरूर, लेकिन तब मिला जब मैं खो गया। और इसलिए अब कौन बताए कि क्या मिला? कैसे बताए?

पहली बार जब कबीर को अनुभूति हुई तो उन्होंने जो कहा था, फिर पीछे उसे बदल दिया। पहली बार जब उन्हें अनुभव हुआ तो उन्होंने कहा, ऐसा लगा कि जैसे बूंद सागर में गिर गई है। उनके वचन हैं:

हेरत-हेरत हे सखी, रह्या कबीर हिराई।

बुंद समानी समुंद में, सो कत हेरी जाई।।

खोजते-खोजते कबीर खो गया, बूंद सागर में गिर गई, अब उसे कैसे वापस लौटाएं?

समुंद समाना बुंद में

The drop dissolved in the ocean By meditation I mean the freeing, in every way, of those currents within us that have become still and blocked. When you enter meditation, the energy hidden within you, the energy that is concealed, awakens with such force that its relationship with the energy outside is established. And the moment that connection with the outer powers is made, we become a small leaf trembling in infinite winds; our separate being is lost; we become one with the Vast. What is known when one becomes one with the Vast—man has tried much to say it, but it cannot be said. Kabir says: I went seeking. I searched and searched, and in the very seeking I myself was lost. And That was certainly found, but it was found only when I was lost. Therefore who can now tell what was found? How to tell? The first time Kabir had the realization, what he said he later changed. The first time he experienced it he said, It felt as though the drop had fallen into the ocean. His words: “Wandering and wondering, O friend, Kabir was lost. The drop merged in the ocean—how can it be found again?” Searching and searching, Kabir was lost; the drop fell into the ocean—how to bring it back?

लेकिन फिर बाद में उन्होंने बदल दिया। और बदलाहट बड़ी मूल्यवान है। बाद में उन्होंने कहा कि नहीं-नहीं, कुछ गलती हो गई; बूंद समुद्र में नहीं गिरी, समुद्र ही बूंद में गिर गया। और बूंद समुद्र में गिरी हो तो वापस भी लौटा ले कोई, लेकिन अगर समुद्र ही बूंद में गिरा हो तब तो बड़ी कठिनाई है। और बूंद अगर समुद्र में गिरे तो बूंद कुछ बता भी सके, लेकिन अगर बूंद में ही समुद्र गिरे तब तो बहुत कठिनाई है। तो बाद में उन्होंने कहा:

हेरत-हेरत हे सखी, रह्या कबीर हिराई।

समुंद समाना बुंद में, सो कत हेरी जाई।।

भूल हो गई थी पहली दफा कि कहा कि बूंद गिर गई सागर में।

The ocean merged in the drop But later he changed it. And the change is immensely valuable. Later he said, No, no—there was some mistake; the drop did not fall into the ocean, the ocean fell into the drop. And if a drop falls into the ocean, one could still, somehow, bring it back; but if the ocean itself falls into the drop, then it is a great difficulty. And if the drop falls into the ocean, the drop may be able to say something; but if the ocean falls into the drop, then it is very difficult to say anything at all. So later he said: “Wandering and wondering, O friend, Kabir was lost. The ocean merged in the drop—how can that be shown?” A mistake had been made the first time, to say that the drop had fallen into the ocean.

ऊर्जा के सागर से मिलन

और जब हम ऊर्जा के स्पंदन मात्र रह जाते हैं, तब ऐसा नहीं होता कि हम सागर में गिरते हैं; जब हम कंपते हुए जीवंत स्पंदन मात्र रह जाते हैं, तो अनंत ऊर्जा का सागर हममें गिर पड़ता है। निश्चित ही, फिर कहना मुश्किल है कि क्या होता है। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि जो होता है वह हमें पता नहीं चलता। ध्यान रहे, कहने और पता चलने में सदा सामंजस्य नहीं है। जो हम जान पाते हैं, वह कह नहीं पाते। जानने की क्षमता असीम है और शब्दों की क्षमता बहुत सीमित है। बड़े अनुभव दूर, छोटे अनुभव भी हम नहीं कह पाते। अगर मेरे सिर में दर्द है, तो वह भी मैं नहीं कह पाता। और अगर मेरे हृदय में प्रेम की पीड़ा है, तो वह भी नहीं कह पाता हूं। पर ये तो बड़े छोटे अनुभव हैं। और जब परमात्मा हम पर गिर पड़ता है, तब जो होता है उसे तो कहना बिलकुल ही कठिन है। लेकिन जान हम जरूर पाते हैं।

पर उस जानने के लिए हमें सब भांति शक्ति का एक स्पंदन मात्र रह जाना जरूरी है। जैसे एक आंधी, एक तूफान, ऐसा शक्ति का एक उबलता हुआ झरना भर हम हो जाएं। हम इतने जोर से स्पंदित हों--हमारा रोआं-रोआं, हृदय की धड़कन-धड़कन, श्वास-श्वास उसकी प्यास, उसकी प्रार्थना, उसकी प्रतीक्षा से इस भांति भर जाए कि हम प्यास ही रह जाएं, प्रतीक्षा ही रह जाएं; हमारा होना ही मिट जाए। उस क्षण में ही उससे मिलन है। और वह मिलन कहीं बाहर घटित नहीं होता। जैसा मैंने रात कहा, वह मिलन हमारे भीतर ही घटित होता है। हमारे भीतर ही सोए हुए केंद्र हैं। हमारे सोए केंद्र से ही शक्ति उठेगी और ऊपर फैल जाएगी।

एक बीज पड़ा है। फिर एक फूल खिलता है। फूल और बीज को जोड़ने के लिए वृक्ष को तना बनाना पड़ता है, शाखाएं फैलानी पड़ती हैं। फूल छिपा था बीज में ही, कहीं बाहर से नहीं आता। लेकिन प्रकट होने के लिए बीज और फूल तक के बीच में जोड़नेवाला एक तना चाहिए। वह तना भी बीज से निकलेगा, वह फूल भी बीज से निकलेगा।

हमारे भीतर भी बीज-ऊर्जा, सीड-फोर्स पड़ी हुई है। उठेगी। तने की जरूरत है। वह तना भी हमारे भीतर उपलब्ध है। जिसे हम रीढ़ की तरह जानते हैं बाहर से, ठीक उसके निकट ही वह यात्रा-पथ है जहां से बीज-ऊर्जा उठेगी और फूल तक पहुंच जाएगी। वह फूल बहुत नामों से पुकारा गया है। हजार पंखुड़ियों वाले कमल की तरह जिन्हें उसका अनुभव हुआ है, उन्होंने कहा है, हजार पंखुड़ियों वाले कमल की तरह। जैसे हजार पंखुड़ियों वाला कमल खिल जाए, ऐसा हमारे मस्तिष्क में कुछ खिलता है, कुछ फ्लावर होता है। लेकिन उसके खिलने के लिए नीचे से शक्ति का ऊपर तक पहुंच जाना जरूरी है।

Meeting the ocean of energy And when we are reduced to a mere pulsation of energy, it is not that we fall into the ocean; when we remain only a quivering, living vibration, then the ocean of infinite energy falls into us. Surely after that it is difficult to say what happens. But this does not mean that what happens is unknown to us. Remember: there is not always harmony between saying and knowing. What we come to know, we cannot say. The capacity to know is boundless, and the capacity of words very limited. We cannot express great experiences; we cannot even express small ones. If I have a headache, even that I cannot truly say. And if there is the pain of love in my heart, even that I cannot say. But these are very small experiences. When Paramatma falls upon us, what happens then is utterly difficult to put into words. Yet we certainly do know it. But for that knowing we must become, in every way, a single pulsation of Shakti. Like a storm, a tempest—let us be nothing but a boiling spring of power. Let us vibrate so intensely—every hair of the body, every beat of the heart, every breath—filled with its thirst, its prayer, its waiting, so much so that we become only thirst, only waiting; our very being dissolves. In that very moment is the meeting. And that meeting does not happen somewhere outside. As I said last night, the meeting happens within. Centers are asleep within us. From the sleeping center the Shakti will arise and spread upward. A seed lies hidden. Then a flower blossoms. To connect the seed with the flower, the tree must grow a trunk, branches must spread. The flower was hidden in the seed itself; it does not come from outside. But for it to become manifest there must be a trunk to connect seed and flower. That trunk too will emerge from the seed; that flower too will emerge from the seed. Within us also the seed-energy, the seed-force, lies. It will rise. A trunk is needed. That trunk is available within us. What we outwardly know as the spine—very near it is the pathway of the journey from where the seed-energy will rise and reach the flower. That flower has been called by many names. Those who have known it say it is like a thousand-petaled lotus. As though a thousand-petaled lotus were to bloom—something like this flowers in our brain. But for that blooming the power must reach from below to above.

शक्ति जागरण का साहसपूर्वक स्वीकार

और जब यह शक्ति ऊपर की तरफ उठना शुरू होगी, तो जैसे भूकंप आ जाएगा, जैसे अर्थक्वेक हो गया हो, ऐसा पूरा व्यक्तित्व कंप उठेगा। उस कंपन को रोकना नहीं है, उस कंपन में सहयोगी होना है, कोआपरेट करना है। साधारणतः हम रोकना चाहेंगे। अब मुझे कई लोग आकर कहते हैं कि डर लगता है कि पता नहीं क्या हो जाए!

अगर डरेंगे तो गति न हो पाएगी। भय से ज्यादा अधार्मिक और कोई वृत्ति नहीं है। भय से बड़ा और कोई पाप नहीं है। फियर जो है, शायद वह सबसे गहरा है। नीचे रखने में हमें, सबसे बड़ा पत्थर वही है। और भय बड़े अजीब हैं, और बड़े क्षुद्र हैं। कोई मुझे आकर कहता है कि ऐसा लगता है पास-पड़ोस के बैठे लोग क्या कहेंगे कि यह मुझे क्या हो रहा है!

पास-पड़ोस के लोगों का भय हमें परमात्मा से रोक ले सकता है। शिष्ट और सभ्य मनुष्य ने पूरी तरह हंसना बंद कर दिया, पूरी तरह रोना बंद कर दिया; ऐसी कोई वृत्ति, ऐसा कोई भाव नहीं जिसमें वह पूरा डूबे। वह हर चीज के बाहर खड़ा रह जाता है। त्रिशंकु की तरह लटका रह जाता है। हंसते हैं तो हम डरे हुए, रोते हैं तो हम डरे हुए। पुरुषों ने तो जैसे रोना छोड़ ही दिया। उनको खयाल ही नहीं है कि रोना भी कुछ आयाम है, वह भी कोई दिशा है।

हमारे खयाल में नहीं है कि जो नहीं रो सकता, उस व्यक्तित्व में कुछ बुनियादी कमी हो गई; उस व्यक्तित्व का कोई एक हिस्सा सदा के लिए कुंठित हो गया; और वह हिस्सा सदा पत्थर के बोझ की तरह उसके ऊपर अटका रहेगा।

जिन्हें ऊर्जा के जगत में प्रवेश करना है, उस सुप्रीम एनर्जी की यात्रा करनी है, उन्हें सब भय छोड़ देने पड़ेंगे। और सरल होकर, अगर शरीर कंपता हो, कंपित होता हो, गिरता हो, नाचने लगता हो.

Courageously accepting the awakening of Shakti And when this Shakti begins to move upward, it is as if an earthquake has come; the whole personality begins to tremble. Do not stop that trembling; be cooperative with it. Ordinarily we want to stop it. Many come and say to me, I feel afraid—who knows what might happen! If you are afraid there will be no movement. There is no more irreligious attitude than fear. There is no sin greater than fear. Fear, perhaps, is the deepest of all. In keeping us down, it is the heaviest stone. And fears are strange—and petty. Someone says to me, I feel as though those sitting nearby will think, What is happening to him? The fear of neighbors can keep us from Paramatma. The polite and civilized man has altogether stopped laughing, altogether stopped crying; there is no impulse, no feeling into which he can dive wholly. He remains standing outside everything; like Trishanku, he hangs suspended. When we laugh, we laugh afraid; when we cry, we cry afraid. Men seem to have abandoned weeping altogether. They do not realize that weeping too is a dimension, a direction. We do not realize that one who cannot weep has suffered a basic loss in his personality; a certain part of his being has become crippled forever; and that part will hang upon him like a burden of stone. Whoever would enter the world of energy, who would journey in the Supreme Energy, must drop all fears. And simply, if the body trembles—let it tremble; if it falls—let it fall; if it begins to dance—let it dance.

आंतरिक रूपांतरण की ध्यान-प्रक्रिया: योगविद्या का स्रोत

यह जानकर आपको आश्चर्य होगा, लेकिन जान लेना जरूरी है कि जितने भी योगासन हैं, वे सब ध्यान की स्थितियों में आकस्मिक रूप से ही उपलब्ध हुए हैं। उन्हें किसी ने बैठकर, सोचकर निर्मित नहीं किया। उन्हें किसी ने बैठकर तैयार नहीं किया है। वह तो ध्यान की स्थिति में शरीर ने वैसी स्थितियां ले ली हैं और तब पता चला कि ये स्थितियां हैं। और तब धीरे-धीरे एसोसिएशन भी पता चला कि जब मन एक दशा में जाता है तो शरीर इस दशा में चला जाता है। तब फिर यह खयाल में आ गया कि अगर शरीर को इस दशा में ले जाया जाए तो मन उस दशा में चला जाएगा।

जैसे हमें पता है कि अगर भीतर रोना भर जाए तो आंख से आंसू आ जाते हैं। अगर आंख से आंसू आ जाएं तो भीतर रोना भर जाएगा। ये एक ही चीज के दो छोर हो गए। जैसे हमें क्रोध आता है तो किसी के सिर के ऊपर हमारा हाथ उसे मारने को उठ जाता है। जैसे हमें क्रोध आता है तो मुट्ठियां बंध जाती हैं; जैसे हमें क्रोध आता है तो दांत भिंच जाते हैं; जैसे हमें क्रोध आता है तो आंखें लाल हो जाती हैं। और जब प्रेम आता है तब तो मुट्ठियां नहीं भिंचतीं, तब तो दांत नहीं भिंचते, तब तो आंखें लाल नहीं हो जातीं। जब प्रेम आता है तो कुछ और होता है--अगर मुट्ठियां भिंची भी हों तो खुल जाती हैं, अगर दांत भिंचे भी हों तो खुल जाते हैं, अगर आंख लाल भी हो तो शांत हो जाती है। प्रेम की अपनी व्यवस्था है। ऐसे ही ध्यान की प्रत्येक स्थिति में भी शरीर की अपनी व्यवस्था है।

इसको ऐसा समझें कि अगर शरीर की उस व्यवस्था में आपने बाधा डाली तो भीतर चित्त की व्यवस्था में बाधा पड़ जाएगी। जैसे अगर कोई आपसे कहे कि क्रोध करिए, लेकिन आंखें लाल न हों; क्रोध करिए, लेकिन मुट्ठी न भिंचे; क्रोध करिए, लेकिन दांत न भिंचें। तो आप क्रोध न कर पाएंगे; क्योंकि शरीर का यह जो आनुषांगिक हिस्सा है, इसके बिना आप कैसे क्रोध कर पाएंगे? अगर कोई कहे कि सिर्फ क्रोध करिए, और शरीर पर कोई परिणाम न हो, तो आप क्रोध न कर पाएंगे। अगर कोई कहे कि सिर्फ प्रेम करिए, लेकिन आपकी आंखों से अमृत न बरसे, और आपके हाथों में प्रेम की लहरें न दौड़ें, और आपका हृदय न धड़कने लगे, और आपकी श्वास और तरह से न चलने लगे--आप सिर्फ प्रेम करिए, शरीर पर कुछ प्रकट मत होने दीजिए; तो आप कहेंगे, बहुत मुश्किल है, यह नहीं हो सकता।

योगासनों का जन्म

तो जब ध्यान की स्थितियों में शरीर विशेष-विशेष रूप से मुड़ने लगे, घूमने लगे, तब अगर आप उसे रोकते हों, तो भीतर की स्थिति को भी आप पंगु कर देंगे। वह स्थिति फिर आगे नहीं बढ़ेगी।

जितने योगासन हैं वे सब ध्यान की स्थितियों में ही उपलब्ध हुए; मुद्राओं का बहुत विस्तार हुआ। अनेक प्रकार की.आपने बुद्ध की मूर्तियां देखी होंगी बहुत मुद्राओं में। वे मुद्राएं भी मन की किन्हीं विशेष अवस्थाओं में पैदा हुईं। फिर तो मुद्राओं का एक शास्त्र बन गया। फिर तो बाहर से देखकर कहा जा सकता है, अगर आप झूठ न कर रहे हों और ध्यान में सीधे बह जाएं, तो आपकी जो मुद्रा बनेगी उसे देखकर भी बाहर से कहा जा सकता है कि भीतर आपके क्या हो रहा है।

उसको भी रोक नहीं लेना है।

नृत्य का जन्म ध्यान में

The meditative process of inner transformation: the source of Yoga-vidya It may surprise you to know, but you must know it: all the yogasanas have been discovered only as spontaneous postures in meditative states. No one sat down and invented them by thinking. No one prepared them at a desk. In meditation the body assumed those postures, and then it was found that such postures exist. Then gradually the associations were discovered: when the mind goes into a certain state, the body goes into a certain stance. Then it occurred to us that if the body is taken into that stance, the mind will go into that state. We know that when inner weeping fills us, tears come to the eyes. If tears come to the eyes, inner weeping will be filled. These are two ends of the same phenomenon. When anger comes, our hand rises to strike someone’s head. When anger comes, fists clench; teeth clamp; eyes become red. And when love comes, fists do not clench, teeth do not clamp, eyes do not redden. When love comes, something else happens—if fists were clenched, they open; if teeth were tight, they relax; if the eye was inflamed, it grows calm. Love has its own order. In each state of meditation too, the body has its own order. Understand this: if you obstruct the body’s order, you will obstruct the order of consciousness within. If someone were to say to you, Be angry, but do not let your eyes turn red; be angry, but do not clench your fist; be angry, but do not clamp your teeth—you would fail to be angry; because without the body’s concomitant part, how will you be angry? If someone says, Only be angry, and let there be no effect on the body at all—you will not be able to be angry. If someone says, Only be in love, but let no nectar fall from your eyes, and let no waves of love run through your hands, and let your heart not beat differently, and let your breath not alter—only be in love, do not let anything appear in the body—you will say, Very difficult; it cannot be. So when in meditative states the body begins to bend in special ways, to turn and twist, if you stop it, you will cripple the inner state as well. That state will not be able to move forward. All the asanas were revealed in meditation; an immense expansion of mudras happened—of many kinds. You must have seen Buddha’s statues in many mudras. Those mudras too were born in certain specific states of mind. Then a whole science of mudras came to be. Then, even looking from the outside, it can be said—if you are not faking and you flow straight into meditation—by seeing the mudra that forms in your body, one can say from outside what is happening within. Do not stop that either.

मेरी अपनी समझ में तो नृत्य भी पहली बार ध्यान में ही जन्मा है। मेरी समझ में तो जीवन में जो भी महत्वपूर्ण है उसके कहीं मूल स्रोत ध्यान से संबंधित हैं। मीरा कहीं नाचना सीखने नहीं गई। और लोग सोचते होंगे कि मीरा ने नाच-नाचकर भगवान को पा लिया, तो गलत सोचते हैं। मीरा ने भगवान को पा लिया इसलिए नाच उठी। बात बिलकुल दूसरी है। नाच-नाचकर कोई भगवान को नहीं पाता। लेकिन कोई भगवान को पा ले तो नाच सकता है। और जब समुद्र गिरे बूंद में, और बूंद नाचने न लगे तो क्या करे? और जब किसी भिखारी के द्वार पर अनंत खजाना टूट पड़े, और भिखारी न नाचे तो क्या करे?

The birth of dance in meditation In my understanding, dance too was born first in meditation. In my understanding, whatever is truly important in life has its original source connected with meditation. Meera did not go anywhere to learn dancing. And if people think Meera attained God by dancing, they think wrongly. Meera attained God—therefore she danced. The matter is exactly the other way. No one attains God by dancing. But one who attains God may dance. And when the ocean falls into the drop, if the drop does not begin to dance, what should it do? And when infinite treasure breaks upon a beggar’s door, if the beggar does not dance, what should he do?

ध्यान से दमित व्यक्तित्व का विसर्जन

लेकिन सभ्यता ने मनुष्य को ऐसा जकड़ा है कि वह नाच भी नहीं सकता। मेरी समझ में, दुनिया को अगर वापस धार्मिक बनाना हो तो हमें जीवन की सहजता को वापस लौटाना पड़े।

तो यह हो सकता है कि जब ध्यान की ऊर्जा जगे आपके भीतर तो सारे प्राण नाचने लगें, उस वक्त आप शरीर को मत रोक लेना। अन्यथा बात वहीं ठहर जाएगी, रुक जाएगी; और कुछ होनेवाला था, वह नहीं हो पाएगा। लेकिन हम बड़े डरे हुए लोग हैं। हम कहेंगे कि अगर मैं नाचने लगूं, मेरी पत्नी पास बैठी है, मेरा बेटा पास बैठा है, वे क्या सोचेंगे, कि पिता जी और नाचते हैं! अगर मैं नाचने लगूं तो पति पास बैठे हैं, वे क्या सोचेंगे, कि मेरी पत्नी पागल तो नहीं हो गई!

अगर ये भय रहे तो उस भीतर की यात्रा पर गति नहीं हो पाएगी।

और शरीर की मुद्राओं, आसनों के साथ-साथ और बहुत कुछ भी प्रकट होता है।

एक बड़े विचारक हैं। न मालूम कितने संन्यासी, साधुओं, आश्रमों, न मालूम कहां-कहां गए। इधर कोई छह महीने पहले मेरे पास आए। तो उन्होंने कहा, सब समझ में आता है, लेकिन मुझे कुछ होता नहीं।

फिर, मैंने उनसे कहा, आप होने न देते होंगे।

वे कुछ विचार में पड़ गए। उन्होंने कहा, यह मेरे खयाल में नहीं आया। शायद आप ठीक कहते हैं। लेकिन, एक बार आपके ध्यान में आया था, वहां मैंने किसी को रोते देखा, तो मैं तो बहुत सम्हलकर बैठ गया कि कहीं भूल-चूक से ऐसा मुझे न हो जाए, अन्यथा लोग क्या कहेंगे!

लोगों से प्रयोजन क्या है? ये लोग कौन हैं जो सबके पीछे पड़े हुए हैं? और लोग, जब मरेंगे तो बचाने न आएंगे; और लोग, जब आप दुख में होंगे तो दुख छीनने न आएंगे; और लोग, जब आप भटकेंगे अंधेरे में तो दीया न जलाएंगे। लेकिन जब आपका दीया जलने को हो, तब अचानक लोग आपको रोक लेंगे। ये लोग कौन हैं? कौन आपको रोकने आता है? आप ही अपने भय को लोग बना लेते हैं; आप ही अपने भय को फैला लेते हैं चारों तरफ।

वे मुझसे कहने लगे, हो सकता है; मैं तो डर गया जब मैंने किसी को रोते देखा और मैं सम्हलकर बैठ गया कि कहीं कुछ ऐसा मुझसे न हो जाए। मैंने उनसे कहा, आप एक महीने एकांत में चले जाएं; और जो होता हो होने दें। उन्होंने कहा, क्या मतलब? मैंने कहा कि अगर गालियां बकने का मन होता हो तो बकें; चिल्लाने का मन होता हो तो चिल्लाएं; रोने का होता हो, रोएं; नाचने का होता हो, नाचें; दौड़ने का होता हो, दौड़ें; पागल होने का मन होता हो तो महीने भर के लिए पागल हो जाएं।

उन्होंने कहा, मैं न जा सकूंगा। मैंने कहा, क्यों? उन्होंने कहा कि आप जैसा कहते हैं, मुझे कई बार डर लगता है कि अगर मैं अपने को बिलकुल छोड़ दूं जैसा सहज आप कहते हैं, तो ठीक है कि मुझमें पागलपन प्रकट हो जाएगा।

तो मैंने उनसे कहा, आप दबाए रहेंगे, इससे कुछ फर्क तो नहीं पड़ता। प्रकट होगा तो निकल जाएगा, दबा रहेगा तो सदा आपके साथ रह जाएगा।

हम सबने बहुत कुछ सप्रेस किया है, दबाया है। न हम रोए हैं, न हम हंसे हैं, न हम नाचे हैं, न हम खेले हैं, न हम दौड़े हैं। हमने सब दबा लिया है; हमने अपने भीतर सब तरफ से द्वार बंद कर लिए हैं। और हर द्वार पर हम पहरेदार होकर बैठ गए हैं।

अब अगर हमें परमात्मा से मिलने जाना हो तो ये दरवाजे खोलने पड़ेंगे। तो डर लगेगा, क्योंकि जो-जो हमने रोका है वह प्रकट हो सकता है। अगर आपने रोना रोका है तो रोना बहेगा; हंसना रोका है, हंसना बहेगा।

उस सबको बह जाने दें, उस सबको निकल जाने दें।

यहां तो हम आए ही इसलिए इस एकांत में हैं कि यहां लोगों का भय न हो। और सरू के वृक्ष, बिलकुल ही उनका संकोच न करें, वे आपसे कुछ भी न कहेंगे, बल्कि वे बड़े प्रसन्न होंगे। और सागर की लहरें भी आपसे कुछ न कहेंगी। वे किसी से भयभीत नहीं हैं। जब उन्हें शोर करना होता है, वे शोर करती हैं; जब उन्हें सो जाना होता है, वे सो जाती हैं। और आपके नीचे पड़े हुए रेत के कण भी कुछ न कहेंगे। यहां कोई कुछ न कहेगा।

Releasing the repressed personality through meditation But civilization has so shackled man that he cannot even dance. In my view, if the world is to become religious again, we will have to restore the naturalness of life. So it may happen that when the energy of meditation awakens within you, your whole being begins to dance; at that moment do not stop the body. Otherwise the process will halt there; something that was about to happen will not happen. But we are very frightened people. We say, If I begin to dance, my wife is sitting next to me, my son is sitting next to me—what will they think, that Father has started dancing! If I begin to dance, the husband is sitting nearby—what will he think, that my wife has gone mad! If these fears remain, there will be no movement in the inner journey. And along with the body’s mudras and asanas, much else also becomes manifest. A great thinker—who had gone to countless sannyasins, monks, ashrams—came to me about six months ago. He said, I understand everything, but nothing happens to me. I said to him, Perhaps you do not allow it to happen. He fell into thought. He said, This did not occur to me. Perhaps you are right. Once, in your meditation, I saw someone weeping, so I sat very carefully lest by mistake something like that should happen to me—otherwise what would people say! What has one to do with people? Who are these people who are after everyone? And people—when you die they will not come to save you; and people—when you are in sorrow they will not come to take your sorrow away; and people—when you wander in darkness they will not come to light a lamp. But when your lamp is about to be lit, then suddenly people will stop you. Who are these people? Who comes to stop you? You yourself turn your fear into “people”; you yourself spread your fear all around. He said to me, It may be so; I was frightened when I saw someone weeping and I sat tight lest something like that happen to me. I said to him, Go into solitude for a month; and let whatever happens, happen. He asked, What do you mean? I said, If you feel like abusing—abuse; if you feel like shouting—shout; if you feel like crying—cry; if you feel like dancing—dance; if you feel like running—run; if you feel like going mad—be mad for a month. He said, I will not be able to go. I asked, Why? He said, As you say it, I often fear that if I leave myself utterly as simply as you say, then madness will indeed manifest in me. So I said to him, If you keep suppressing, what difference does it make? If it manifests, it will pass away; if it remains suppressed, it will remain with you forever. We have all suppressed so much. We have neither wept, nor laughed, nor danced, nor played, nor run. We have suppressed everything; we have closed the doors within us from every side. And we have become the guards sitting at every door. Now, if we are to go to Paramatma, these doors must be opened. Then fear will arise, because whatever we have held back may come forth. If you have held back weeping, weeping will flow; if you have held back laughter, laughter will flow. Let it all flow; let it all be released. Here we have come precisely for this—into this solitude—so that there is no fear of “people.” And the cypress trees—do not be shy before them; they will say nothing to you; rather, they will be delighted. And the waves of the ocean will say nothing to you. They are not afraid of anyone. When they want to roar, they roar; when they want to sleep, they sleep. And the grains of sand beneath you will say nothing. Here, no one will say anything.

ऊर्जा के साथ सहयोग करो

आप अपने को पूरी तरह छोड़ दें और जो आपके भीतर होता है उसे होने दें--नाचना हो नाचें, चिल्लाना हो चिल्लाएं, दौड़ना हो दौड़ें, गिरना हो गिरें--छोड़ दें सब भांति। और जब आप सब भांति छोड़ेंगे तब आप अचानक पाएंगे कि आपके भीतर वर्तुल बनाती हुई कोई ऊर्जा उठने लगी; कोई शक्ति आपके भीतर जगने लगी; सब तरफ द्वार टूटने लगे। उस वक्त भय मत करना। उस वक्त समग्र रूप से उस आंदोलन में, उस मूवमेंट में, जो आपके भीतर पैदा होगा, वह जो शक्ति आपके भीतर वर्तुल बनाकर घूमने लगेगी, उसके साथ एक हो जाना, अपने को उसमें छोड़ देना। तो घटना घट सकती है।

घटना घटना बहुत आसान है। लेकिन हम अपने को छोड़ने को तैयार नहीं होते। और कैसी छोटी चीजें हमें रोकती हैं, जिस दिन आप कहीं पहुंचेंगे उस दिन पीछे लौटकर बहुत हंसेंगे कि कैसी चीजों ने मुझे रोका था! रोकनेवाली बड़ी चीजें होतीं तो ठीक था, रोकनेवाली बहुत छोटी चीजें हैं।

कुछ पूछना हो, कुछ बात करनी हो, तो थोड़ी देर हम बात कर लें, और फिर ध्यान के लिए बैठें। कुछ भी पूछना हो तो पूछें।

जीना ही जीवन का उद्देश्य है

Cooperate with energy Let yourself go utterly, and allow whatever happens within you to happen—if there is dancing, dance; if there is shouting, shout; if there is running, run; if there is falling, fall—let go in every way. And when you let go in every way, suddenly you will find that some energy has begun to rise within you, circling like a vortex; some power has begun to awaken within; doors are breaking open on every side. Do not be afraid then. In that moment, wholly join that movement, that inner movement; become one with that Shakti that begins to whirl in circles within you. Then the happening can happen. The happening is very easy. But we are not ready to let go. And what small things stop us—on the day you arrive, you will look back and laugh at what stopped you! Had the things that stopped you been great, it would be understandable; but they are very small. If you wish to ask something, if you wish to talk a little, let us talk for a while—and then sit for meditation. Ask whatever you wish to ask. To live is the very purpose of life

प्रश्न: ओशो, आपने कल बताया था कि जीवन में उद्देश्य होना चाहिए। प्रकृति में सब कुछ निष्प्रयोजन है, निरुद्देश्य है। तो फिर हम ही क्यों उद्देश्य या प्रयोजन लेकर चलें?
Osho, yesterday you said that life should have a purpose. In nature everything is purposeless, aimless. Then why should we alone carry a purpose or an aim?

निश्चित ही! वे मित्र पूछते हैं कि प्रकृति में सभी निरुद्देश्य है, तो हम ही क्यों उद्देश्य लेकर चलें?

Certainly! A friend asks: if everything in nature is purposeless, then why should we alone carry a purpose?

अगर सब उद्देश्य छोड़ सको तो इससे बड़ा कोई उद्देश्य नहीं हो सकता। अगर प्रकृति जैसे हो सको तो सब हो गया। लेकिन आदमी अप्राकृतिक हो गया है, इसलिए वापस लौटने के लिए, उसे प्रकृति तक जाने के लिए भी उद्देश्य बनाना पड़ता है। यह दुर्भाग्य है। वही तो मैं कह रहा हूं कि सब छोड़ दो। लेकिन अभी तो हमने इतना पकड़ लिया है कि छोड़ना भी हमें एक उद्देश्य ही होगा। वह भी हमें छोड़ना पड़ेगा। हमने इतने जोर से पकड़ा है कि हमें छोड़ने में भी मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि छोड़ने में कोई मेहनत की जरूरत नहीं है। छोड़ने में क्या मेहनत करनी होगी!

If you can drop all purposes, there can be no greater purpose than that. If you can be like nature, all is fulfilled. But man has become unnatural; therefore, to return—to come back to nature—he even has to make that a purpose. This is the misfortune. That is what I am saying: drop everything. But for now we are holding on so tightly that even dropping becomes a purpose for us. That too will have to be dropped. We have gripped so hard that even to let go we feel we must exert effort—although letting go requires no effort. What effort could there be in letting go!

यह ठीक है कि कहीं कोई उद्देश्य नहीं है। क्यों नहीं है लेकिन? नहीं होने का कारण यह नहीं है कि निरुद्देश्य है प्रकृति; नहीं होने का कारण यह है कि जो है, उसके बाहर कोई उद्देश्य नहीं है।

It is true that nowhere is there any purpose. But why not? The reason is not that nature is “purposeless” in the usual sense; the reason is that what is has no purpose outside itself.

एक फूल खिला। वह किसी के लिए नहीं खिला है; और किसी बाजार में बिकने के लिए भी नहीं खिला है; राह से कोई गुजरे और उसकी सुगंध ले, इसलिए भी नहीं खिला है; कोई गोल्ड मेडल उसे मिले, कोई महावीर चक्र मिले, कोई पद्मश्री मिले, इसलिए भी नहीं खिला है। फूल बस खिला है, क्योंकि खिलना आनंद है; खिलना ही खिलने का उद्देश्य है। इसलिए ऐसा भी कह सकते हैं कि फूल निरुद्देश्य खिला है। और जब कोई निरुद्देश्य खिलेगा तभी पूरा खिल सकता है, क्योंकि जहां उद्देश्य है भीतर वहां थोड़ा अटकाव हो जाएगा। अगर फूल इसलिए खिला है कि कोई निकले, उसके लिए खिला है, तो अगर वह आदमी अभी रास्ते से नहीं निकल रहा तो फूल अभी बंद रहेगा; जब वह आदमी आएगा तब खिलेगा। लेकिन जो फूल बहुत देर बंद रहेगा, हो सकता है उस आदमी के पास आ जाने पर भी खिल न पाए, क्योंकि न खिलने की आदत मजबूत हो जाएगी। नहीं, फूल इसीलिए पूरा खिल पाता है कि कोई उद्देश्य नहीं है।

A flower blossoms. It has not blossomed for anyone; nor to be sold in some market; nor so a passerby may take in its fragrance; nor to win a gold medal, a Mahavir Chakra, a Padma Shri. The flower simply blossoms because blossoming is bliss; blossoming is its own purpose. So you could also say the flower blossoms without purpose. And only one who blossoms without purpose can blossom fully, because wherever there is a purpose inside, there will be some blockage. If a flower blossoms for someone—waiting for someone to pass—then if that person has not yet come along, the flower will remain closed; it will open when he arrives. But a flower that stays closed too long—perhaps even when the person arrives it may not be able to open, because the habit of not opening will have grown strong. No, the flower can blossom fully precisely because there is no purpose.

ठीक ऐसा ही आदमी भी होना चाहिए। लेकिन आदमी के साथ कठिनाई यह है कि वह सहज नहीं रहा है, वह असहज हो गया है। उसे सहज तक वापस लौटना है। और यह लौटना फिर एक उद्देश्य ही होगा।

Exactly so should a person be. But the difficulty with man is that he is no longer natural; he has become unnatural. He has to return to naturalness. And that return then becomes a purpose.

तो मैं जब उद्देश्य की बात करता हूं तो वह उसी अर्थों में जैसे पैर में कांटा लग गया हो, और दूसरे कांटे से उसे निकालना पड़े। अब कोई आकर कहे कि मुझे कांटा लगा ही नहीं है तो मैं क्यों कांटे को निकालूं? उससे मैं कहूंगा, निकालने का सवाल ही नहीं है, तुम पूछने ही क्यों आए हो? कांटा नहीं लगा है, तब बात ही नहीं है। लेकिन कांटा लगा है, तो फिर दूसरे कांटे से निकालना पड़ेगा।

So when I speak of purpose, it is in the same sense as when a thorn is lodged in the foot and you must remove it with another thorn. If someone comes and says, “There is no thorn in my foot—so why should I remove a thorn?” I will say to him, “There is no question of removing it; why have you even come to ask? If there is no thorn, there is nothing to talk about.” But if a thorn is stuck, then you will have to take it out with another thorn.

वह मित्र यह भी कह सकता है कि एक कांटा तो वैसे ही मुझे परेशान कर रहा है, अब आप दूसरा कांटा और पैर में डालने को कहते हो!

That friend may also say, “One thorn is already troubling me; and now you tell me to put another thorn into my foot!”

पहला कांटा परेशान कर रहा है, लेकिन एक कांटे को दूसरे कांटे से ही निकालना पड़ेगा। हां, एक बात ध्यान रखनी जरूरी है कि दूसरे कांटे को घाव में वापस मत रख लेना--कि इस कांटे ने बड़ी कृपा की, एक कांटे को निकाला; तो अब इस कांटे को हम अपने पैर में रख लें। तब नुकसान हो जाएगा। जब कांटा निकल जाए तो दोनों कांटे फेंक देना।

The first thorn is troubling you, yes—but a thorn has to be removed by another thorn. One thing, however, must be kept in mind: do not leave the second thorn stuck back in the wound—thinking, “This thorn has been so kind, it removed the other; let me keep this one in my foot.” That would be harmful. When the thorn is out, throw away both thorns.

जब हमारा जो हमने अप्राकृतिक जीवन बना लिया है, जब वह सहज हो जाए, तो अप्राकृतिक को भी फेंक देना और सहज को भी फेंक देना; क्योंकि जब सहज पूरा होना हो, तो सहज होने का खयाल भी बाधा देता है। फिर तो जो होगा, होगा।

When the unnatural life we have constructed becomes natural again, then throw away the unnatural—and also throw away even the notion of the “natural”; because when naturalness is complete, the very idea of being natural becomes a hindrance. Then whatever happens, happens.

नहीं, मैं नहीं कहता हूं कि उद्देश्य चाहिए। इसलिए कहना पड़ता है उद्देश्य कि आपने उद्देश्य पकड़ रखे हैं, कांटे लगा रखे हैं, अब उन कांटों को कांटों से ही निकालना पड़ेगा।

No, I am not saying that one needs a purpose. I am compelled to speak of purpose only because you are clinging to purposes; you have thorns lodged in you, and now those thorns must be removed with thorns.

जड़ और चेतन

The Inert and the Conscious

प्रश्न: ओशो, मन, बुद्धि, चित्त और अहंकार, ये पृथक-पृथक वस्तुएं हैं, एन्टाइटीज हैं, या एक चीज है? और आत्मा इनसे भिन्न है या इनके समूह को ही आत्मा कहा जाता है? और इनमें से जड़ कौन सी चीज है और चेतन कौन सी चीज है? और उनका विशिष्ट स्थान कौन सा है शरीर में?
Osho, are mind, intellect (buddhi), chitta, and ego (ahamkar) distinct things—separate entities—or one and the same? And is the soul different from these, or is their aggregate itself called the soul? Among these, which is inert and which is conscious? And where exactly are they located in the body?

मित्र पूछते हैं कि मन, बुद्धि, चित्त और अहंकार, ये अलग-अलग हैं, अलग-अलग एन्टाइटीज हैं, अलग-अलग वस्तुएं हैं या एक ही हैं? और वे यह भी पूछते हैं कि ये आत्मा से अलग हैं या आत्मा के साथ ही एक हैं? और वे यह भी पूछते हैं कि ये जड़ हैं या चेतन हैं, या क्या जड़ है और क्या चेतन है? और उनका विशिष्ट स्थान कौन सा है शरीर में?

A friend asks whether mind, intellect, chitta, and ego are separate—distinct entities—or one and the same; whether they are different from the soul or one with it; which of them is inert and which conscious; and what their specific location in the body is.

पहली बात तो यह, इस जगत में जड़ और चेतन जैसी दो वस्तुएं नहीं हैं। जिसे हम जड़ कहते हैं, वह सोया हुआ चेतन है; और जिसे हम चेतन कहते हैं, वह जागा हुआ जड़ है। असल में जड़ और चेतन जैसे दो पृथक अस्तित्व नहीं हैं, अस्तित्व तो एक का ही है। उस एक का नाम ही परमात्मा है, ब्रह्म है--कोई और नाम दें--और वह एक ही, जब सोया हुआ है तब जड़ मालूम होता है, और जब जागा हुआ है तब चेतन मालूम होता है।

First, there are not two separate substances in existence called the inert and the conscious. What we call the inert is consciousness asleep; what we call the conscious is that same “inert” awakened. In truth there are not two separate existences—existence is one. Call that one God, the Divine, Brahman—any name will do. When that one is asleep it appears as matter; when awake it appears as consciousness.

इसलिए जड़ और चेतन के ऐसे दो भेद करके न चलें; कामचलाऊ शब्द हैं, लेकिन ऐसी कोई दो चीजें नहीं हैं। विज्ञान भी इस नतीजे पर पहुंच गया है कि जड़ जैसी कोई चीज नहीं है, मैटर जैसी कोई चीज नहीं है।

So don’t move with the rigid division of inert and conscious; these are working terms, not two actual things. Science too has reached the conclusion that there is no such thing as matter as an independent stuff.

पदार्थ और परमात्मा

यह बड़े मजे की बात है कि आज से पचास-साठ साल पहले नीत्शे ने यह घोषणा की कि ईश्वर मर गया है। और पचास साल बाद विज्ञान को यह घोषणा करनी पड़ी कि ईश्वर मरा हो या न मरा हो, लेकिन मैटर जरूर मर गया है, पदार्थ अब नहीं है। क्योंकि जैसे-जैसे पदार्थ के भीतर विज्ञान उतरा तो पाया कि पदार्थ के गहरे उतरो, गहरे उतरो--पदार्थ खो जाता है और सिर्फ एनर्जी, ऊर्जा रह जाती है।

Matter and the Divine It is rather amusing that some fifty or sixty years ago Nietzsche declared, “God is dead.” And fifty years later science had to declare: whether or not God is dead, matter certainly is—matter, as such, is not. As science went deeper into matter it found that the deeper you go, matter disappears and only energy remains.

अणु के विस्फोट पर जो बचता है--परमाणु, वह सिर्फ ऊर्जा-कण है। परमाणु के विस्फोट पर जो इलेक्ट्रांस, पाजिट्रांस और न्यूट्रांस बचते हैं, वे केवल विद्युत-कण हैं। उन्हें कण कहना भी ठीक नहीं, क्योंकि कण से पदार्थ का बोध होता है। इसलिए अंग्रेजी में एक नया शब्द ही खोजना पड़ा है--क्वांटा। क्वांटा का मतलब ही कुछ और होता है। क्वांटा का मतलब होता है जो दोनों है--कण भी और लहर भी--एक साथ। समझना ही मुश्किल पड़ जाता है कि कोई चीज कण और लहर एक साथ कैसे होगी? वह दोनों एक साथ है। ये दोनों उसके बिहेवियर हैं। वह कभी कण की तरह दिखाई पड़ती है और कभी लहर की तरह। अब लहर यानी ऊर्जा और कण यानी पदार्थ। और वह दोनों एक ही है।

Split the atom and what remains—the subatomic—is only energy. With the explosion of the atom what survive—electrons, positrons, neutrons—are simply energy quanta. Even calling them “particles” is not quite right, because “particle” suggests matter. So a new word had to be coined—quanta. Quanta means something else: it is both—particle and wave—at once. It is hard to grasp how anything can be both particle and wave simultaneously, yet it behaves as both. At times it shows up as a particle, at times as a wave. Wave means energy; particle suggests matter—and it is both.

विज्ञान गहरे गया तो उसने पाया कि सिर्फ ऊर्जा है, एनर्जी है। और अध्यात्म गहरे गया तो उसने पाया कि सिर्फ आत्मा है। और आत्मा एनर्जी है, आत्मा ऊर्जा है। इसलिए बहुत शीघ्र, बहुत जल्दी वह सिंथीसिस, वह समन्वय उपलब्ध हो जाएगा जहां विज्ञान और धर्म के बीच फासला तोड़ देना पड़ेगा। जब पदार्थ और परमात्मा के बीच का फासला झूठा सिद्ध हुआ, तो कितने दिन लगेंगे कि विज्ञान और धर्म के बीच के फासले को हम बचा सकें? अगर जड़ और चेतन दो नहीं हैं, तो धर्म और विज्ञान भी दो नहीं रह सकते। वे उसी भेद पर दो थे।

Science went deep and found only energy. Spirituality went deep and found only the Self. And the Self is energy. Very soon the synthesis will be unavoidable—the gap between science and religion will have to disappear. Once the supposed distance between matter and the Divine is shown to be false, how long can we preserve the distance between science and religion? If the inert and the conscious are not two, science and religion cannot remain two either; their division rested on that very split.

अस्तित्व अद्वैत है

मेरी दृष्टि में, दो का अस्तित्व नहीं है, एक ही है। तब फिर यह सवाल नहीं उठता कि कौन जड़ है, कौन चेतन है। अगर आपको जड़ की भाषा पसंद है तो आप कहिए, सब जड़ है; अगर आपको चेतन की भाषा पसंद है तो कहिए, सब चेतन है। लेकिन मुझे चेतन की भाषा पसंद है। और क्यों पसंद है? क्योंकि भाषा सदा ऊपर की चुननी चाहिए, जिसमें संभावना ज्यादा हो; नीचे की नहीं चुननी चाहिए, उसमें संभावना कम हो जाती है।

Existence is nondual In my vision, two does not exist; only one exists. Then the question “which is inert and which is conscious” does not arise. If you prefer the language of matter, say “all is matter.” If you prefer the language of consciousness, say “all is consciousness.” I prefer the language of consciousness. Why? Because one should choose the higher language—the one that opens greater possibility—not the lower, which closes it.

जैसे कि हम यह कह सकते हैं कि वृक्ष हैं ही नहीं, बस बीज हैं। गलत नहीं है यह बात, क्योंकि वृक्ष सिर्फ बीज का ही रूपांतरण है। हम कह सकते हैं: बीज ही हैं, वृक्ष नहीं हैं। लेकिन खतरा है इसमें। इसमें खतरा यह है कि कुछ बीज कहें, जब बीज ही हैं तो हम वृक्ष क्यों बनें? वे बीज ही रह जाएं। नहीं, ज्यादा अच्छा होगा कि हम कहें: वृक्ष ही हैं, बीज नहीं हैं। तब बीज को वृक्ष बनने की संभावना खुल जाती है।

For example, we could say there are no trees, there are only seeds. It wouldn’t be false, because the tree is only the transformation of the seed. We could say: only seeds exist, trees don’t. But there is a danger—some seeds may say, “If there are only seeds, why become a tree?” They may remain seeds. Better to say: only trees are—no seeds. Then the seed’s possibility to become a tree opens.

चेतन की भाषा मुझे पसंद है, वह इसलिए कि जो अभी सोया हुआ है वह जाग सके, वह संभावना का द्वार खोलती है। पदार्थवादी और अध्यात्मवादी में एक समानता है कि वे एक को ही स्वीकार करते हैं। असमानता एक है कि पदार्थवादी बहुत प्राथमिक चीज को मान लेता है, और इसलिए अंतिम से रुक सकता है। अध्यात्मवादी अंतिम को स्वीकार करता है, इसलिए पहला तो उसमें आ ही जाता है, वह कहीं जाता नहीं। मुझे अध्यात्म की भाषा प्रीतिकर है, और इसलिए कहता हूं कि सब चेतन है--सोया हुआ चेतन जड़ है; जागा हुआ चेतन चेतन है। समस्त चेतना है।

I prefer the language of consciousness because what is asleep can awaken; it opens the door of possibility. The materialist and the spiritualist are alike in accepting oneness; they differ in where they place the emphasis. The materialist accepts the most primary, hence can get stuck before the ultimate; the spiritualist accepts the ultimate, and the first is included within it. I love the language of spirituality; therefore I say: all is consciousness—consciousness asleep appears as matter; consciousness awake is consciousness. Existence is consciousness.

मन के विविध रूप: बुद्धि, चित्त, अहंकार

दूसरी बात उन्होंने पूछी है कि मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार--ये क्या अलग-अलग हैं?

The many faces of the mind: buddhi, chitta, ahamkar Next you ask whether mind, intellect, chitta, and ego are different. They are not different substances; they are many faces of the same mind.

ये अलग-अलग नहीं हैं, ये मन के ही बहुत चेहरे हैं। जैसे कोई हमसे पूछे कि बाप अलग है, बेटा अलग है, पति अलग है? तो हम कहें कि नहीं, वह आदमी तो एक ही है। लेकिन किसी के सामने वह बाप है, और किसी के सामने वह बेटा है, और किसी के सामने वह पति है; और किसी के सामने मित्र है और किसी के सामने शत्रु है; और किसी के सामने सुंदर है और किसी के सामने असुंदर है; और किसी के सामने मालिक है और किसी के सामने नौकर है। वह आदमी एक है। और अगर हम उस घर में न गए हों, और हमें कभी कोई आकर खबर दे कि आज मालिक मिल गया था, और कभी कोई आकर खबर दे कि आज नौकर मिल गया था, और कभी कोई आकर कहे कि आज पिता से मुलाकात हुई थी, और कभी कोई आकर कहे कि आज पति घर में बैठा हुआ था, तो हम शायद सोचें कि बहुत लोग इस घर में रहते हैं--कोई मालिक, कोई पिता, कोई पति।

It’s like asking: is the father different, the son different, the husband different? No—the person is one. But before some he is a father, before others a son, before others a husband; before some he is a friend, before others an enemy; to some he appears beautiful, to others not; to some he is master, to others servant. If we had never visited that house and someone told us, “Today I met the master,” another said, “Today I met the servant,” a third said, “I met the father,” and a fourth, “The husband was at home,” we might think many people live there—some master, some father, some husband. The person is one.

हमारा मन बहुत तरह से व्यवहार करता है। हमारा मन जब अकड़ जाता है और कहता है: मैं ही सब कुछ हूं और कोई कुछ नहीं, तब वह अहंकार की तरह प्रतीत होता है। वह मन का एक ढंग है; वह मन के व्यवहार का एक रूप है। तब वह अहंकार, जब वह कहता है--मैं ही सब कुछ! जब मन घोषणा करता है कि मेरे सामने और कोई कुछ भी नहीं, तब मन अहंकार है। और जब मन विचार करता है, सोचता है, तब वह बुद्धि है। और जब मन न सोचता, न विचार करता, सिर्फ तरंगों में बहा चला जाता है, अन-डायरेक्टेड.। जब मन डायरेक्शन लेकर सोचता है--एक वैज्ञानिक बैठा है प्रयोगशाला में और सोच रहा है कि अणु का विस्फोट कैसे हो--डायरेक्टेड थिंकिंग, तब मन बुद्धि है। और जब मन निरुद्देश्य, निर्लक्ष्य, सिर्फ बहा जाता है--कभी सपना देखता है, कभी धन देखता है, कभी राष्ट्रपति हो जाता है--तब वह चित्त है; तब वह सिर्फ तरंगें मात्र है। और तरंगें असंगत, असंबद्ध, तब वह चित्त है। और जब वह सुनिश्चित एक मार्ग पर बहता है, तब वह बुद्धि है।

ये मन के ढंग हैं बहुत, लेकिन मन ही है।

Our mind behaves in many ways. When it stiffens and declares, “I am everything; no one else is anything,” it appears as ego—ahamkar. That is one mode of the mind’s functioning. When the mind thinks—reasons—it is buddhi, intellect. When the mind neither thinks nor reasons but simply drifts in waves—undirected—then it is chitta. When the mind thinks with direction—like a scientist in the lab focused on “How to split the atom?”—that directed thinking is buddhi. When the mind is purposeless, aimless, just drifting—now dreaming, now imagining wealth, now becoming president—then it is chitta: mere waves, inconsistent, unconnected. When it flows along a definite channel, it is buddhi. These are modes of the same mind; the mind alone is.

मन और आत्मा: चेतना के दो रूप

और वे पूछते हैं कि ये मन, बुद्धि, अहंकार, चित्त और आत्मा अलग हैं या एक हैं?

सागर में तूफान आ जाए, तो तूफान और सागर एक होते हैं या अलग? विक्षुब्ध जब हो जाता है सागर तो हम कहते हैं, तूफान है। आत्मा जब विक्षुब्ध हो जाती है तो हम कहते हैं, मन है; और मन जब शांत हो जाता है तो हम कहते हैं, आत्मा है।

Mind and soul: two modes of consciousness You ask whether mind, intellect, ego, chitta and the soul are separate or one. If a storm arises in the ocean, are the storm and the ocean one or different? When the ocean is agitated we say, “There is a storm.” When the soul is agitated we say, “There is mind.” When the mind is still we say, “There is soul.”

मन जो है वह आत्मा की विक्षुब्ध अवस्था है; और आत्मा जो है वह मन की शांत अवस्था है। ऐसा समझें: चेतना जब हमारे भीतर विक्षुब्ध है, विक्षिप्त है, तूफान से घिरी है, तब हम इसे मन कहते हैं। इसलिए जब तक आपको मन का पता चलता है तब तक आत्मा का पता न चलेगा। और इसलिए ध्यान में मन खो जाता है। खो जाता है इसका मतलब? इसका मतलब, वे जो लहरें उठ रही थीं आत्मा पर, सो जाती हैं, वापस शांति हो जाती है। तब आपको पता चलता है कि मैं आत्मा हूं। जब तक विक्षुब्ध हैं तब तक पता चलता है कि मन है। विक्षुब्ध मन बहुत रूपों में प्रकट होता है--कभी अहंकार की तरह, कभी बुद्धि की तरह, कभी चित्त की तरह--वे विक्षुब्ध मन के अनेक चेहरे हैं।

Mind is the disturbed state of the soul; the soul is the quiet state of the mind. Understand it so: when consciousness within us is agitated, scattered, storm-tossed, we call it mind. Therefore, as long as you are aware of the mind, you will not be aware of the soul. In meditation the mind disappears. Disappears—what does that mean? The waves rising on the surface of the soul subside; silence returns. Then you come to know: I am the soul. As long as there is agitation, you know only the mind. The disturbed mind shows itself in many ways—sometimes as ego, sometimes as intellect, sometimes as chitta—many faces of the same disturbance.

आत्मा और मन अलग नहीं, आत्मा और शरीर भी अलग नहीं; क्योंकि तत्व तो एक है, और उस एक के सारे के सारे रूपांतरण हैं। और उस एक को जान लें तो फिर कोई झगड़ा नहीं है--शरीर से भी नहीं, मन से भी नहीं। उस एक को एक बार पहचान लें तो फिर वही है--फिर रावण में भी वही है, फिर राम में भी वही है। फिर ऐसा नहीं है कि राम को नमस्कार कर आएंगे और रावण को जला आएंगे; ऐसा नहीं। फिर नमस्कार दोनों को ही कर आएंगे, या दोनों को ही जला आएंगे; क्योंकि दोनों में वही है।

Soul and mind are not separate, nor are soul and body separate; the substance, the principle, is one—its forms are transformations. Knowing that one, all quarrel ends—neither with the body nor with the mind. Recognize the one just once and you see the same everywhere—Ravana and Rama alike. Then you won’t bow to Rama and burn Ravana. Either bow to both—or burn both—for the same is in both.

एक है तत्व, अनंत हैं अभिव्यक्तियां; एक है सत्य, अनेक हैं रूप; एक है अस्तित्व, बहुत हैं उसके चेहरे, मुद्राएं।

One essence, infinite expressions; one truth, myriad forms; one existence, many faces and gestures.

सत्य विचारणा नहीं, अनुभूति है

लेकिन, इसे फिलासफी की तरह समझेंगे तो नहीं समझ में आ सकेगा; इसे अनुभव की तरह समझेंगे तो समझ में आ सकता है। तो यह तो मैंने समझाने के खयाल से कहा, लेकिन जब आप ही उतरेंगे उस एक में तभी आप जानेंगे कि अरे! जिसे जाना था शरीर की तरह, वह भी तू ही है! और जिसे जाना था मन की तरह, वह भी तू ही है! और जिसे जाना था आत्मा की तरह, वह भी तू ही है! जब जानते हैं तब सिर्फ एक ही रह जाता है। इतना ज्यादा एक रह जाता है कि जाननेवाला, और जो जानता है, और जो जाना जाता है, इनमें भी कोई फासला नहीं रह जाता। वहां जाननेवाला और जाना जानेवाला, दोनों एक ही रह जाते हैं।

Truth is not speculation, it is experience But if you take this as philosophy, you will not understand; if you take it as experience, you can. I have explained it in words, but only when you yourself descend into that One will you know: Ah! What I took to be body—that too is you! What I took to be mind—that too is you! What I took to be soul—that too is you! In knowing, only the One remains—so utterly one that even the knower, the knowing, and the known are not separate. The knower and the known are one.

उपनिषद का एक ऋषि पूछता है: कौन है वहां जानता? कौन है वहां जो जाना जाता? किसने वहां देखा? कौन है जो वहां देखा गया? कौन था जिसने अनुभव किया? कौन था जिसका अनुभव हुआ? नहीं, वहां इतना भी दो नहीं रह जाता। वहां अनुभव करनेवाला भी नहीं बचता है। सब फासले गिर जाते हैं।

An Upanishadic rishi asks: Who is there that knows? Who is there that is known? Who saw there? Who was seen there? Who experienced? Who was experienced? There, not even two remain. Even the experiencer does not remain. All distances fall.

लेकिन विचार तो फासले बनाए बिना नहीं चल सकता। विचार तो फासले बनाएगा; वह कहेगा--यह शरीर है, यह मन है, यह आत्मा है, यह परमात्मा है। विचार फासले बनाएगा। क्यों? क्योंकि विचार समग्र को एक साथ नहीं ले सकता, विचार बहुत छोटी खिड़की है; उससे हम टुकड़े-टुकड़े को ही देख पाते हैं। जैसे एक बड़ा मकान हो और उसमें एक छोटा छेद हो। और उस छोटे छेद से मैं देखूं। तो कभी कुर्सी दिखाई पड़े, कभी टेबल दिखाई पड़े, कभी मालिक दिखाई पड़े, कभी फोटो दिखाई पड़े, कभी घड़ी दिखाई पड़े। छोटे छेद से सब टुकड़े-टुकड़े दिखाई पड़ें, पूरा कमरा कभी दिखाई न पड़े; क्योंकि वह छेद बहुत छोटा है। और फिर दीवाल गिराकर मैं भीतर पहुंच जाऊं, तो पूरा कमरा एक साथ दिखाई पड़े।

But thought cannot operate without creating distances. Thought will divide: this is body, this is mind, this is soul, this is God. Thought creates gaps. Why? Because thought cannot hold the whole at once; it is a tiny window. Through it we can only see fragments. Like a large house with a small hole: through the little hole you see a chair, then a table, then the owner, then a photo, then a clock. Through the small hole everything appears in pieces; the whole room never appears—because the hole is too small. Break down the wall and enter, and the whole room is seen at once.

विचार बहुत छोटा छेद है जिससे हम सत्य को खोजते हैं। उसमें सत्य खंड-खंड होकर दिखाई पड़ता है। लेकिन जब विचार को छोड़कर हम निर्विचार में पहुंचते हैं, ध्यान में, तब समग्र, दि टोटल दिखाई पड़ता है। और जिस दिन वह पूरा दिखाई पड़ता है, उस दिन बड़ी हैरानी होती है कि अरे! एक ही था, अनंत होकर दिखाई पड़ता था! पर वह अनुभव से ही।

Thought is a small hole through which we try to glimpse truth; thus truth appears fragmented. When thought is dropped and we enter thoughtlessness—meditation—the total is revealed. And the day the whole is seen, a great wonder dawns: Ah! It was always the One, appearing as the many! But this, only through experience.

हां, कहिए!

Yes, please!

प्रश्न: आपको ध्यान में प्रवेश करने में कितने साल लगे?
How many years did it take you to enter meditation?

ध्यान समयातीत है

ये मित्र पूछते हैं कि मुझे ध्यान में प्रवेश करने में कितने साल लगे?

Meditation is timeless. This friend asks how many years it took me to enter meditation.

ध्यान में प्रवेश तो एक क्षण में हो जाता है। हां, दरवाजे के बाहर कितने ही जन्म घूम सकते हैं। दरवाजे में प्रवेश तो एक ही क्षण में हो जाता है। क्षण भी ठीक नहीं, क्योंकि क्षण भी काफी बड़ा है, क्षण के भी हजारवें हिस्से में हो जाता है। वह भी ठीक नहीं है, क्योंकि क्षण का हजारवां हिस्सा भी टाइम का ही हिस्सा है। असल में, ध्यान तो प्रवेश होता है टाइमलेसनेस में, समय रहता ही नहीं और प्रवेश हो जाता है।

Entry into meditation happens in a single instant. Yes, outside the door one can wander for many lifetimes. But stepping through the door happens in one instant. Even “instant” isn’t right, because a moment is too big; it happens in the thousandth part of a moment. That too isn’t right, because even the thousandth part still belongs to time. In truth, meditation is entry into timelessness: time is no longer there, and the entry happens.

इसलिए अगर कोई कहे कि ध्यान में प्रवेश में मुझे घंटा भर लगा, तो वह गलत कहता है; कहे कि साल भर लगा, तो वह गलत कहता है; क्योंकि जब ध्यान में प्रवेश होता है तो वहां समय नहीं होता। समय होता ही नहीं। हां, ध्यान का जो मंदिर है, उसके बाहर आप जन्मों तक चक्कर काटते रहें। लेकिन वह प्रवेश नहीं है।

So if someone says, “It took me an hour to enter meditation,” he is wrong; if he says, “It took a year,” he is wrong—because when meditation happens, time is not. Yes, outside the temple of meditation you can keep circling for lifetimes. But that is not entry.

तो चक्कर तो मैंने भी बहुत जन्म काटे, लेकिन वह प्रवेश नहीं है। लेकिन जब प्रवेश हुआ, तो वह प्रवेश बिना समय के ही हो गया, बिना किसी समय के हो गया। इसलिए यह सवाल बड़ा कठिन पूछ लिया आपने। अगर उस सब का हिसाब हम रखें जो मंदिर के बाहर घूमने में वक्त बिताया, तो वह अंतहीन हिसाब है; वह अनंत जन्मों का हिसाब है। उसको भी बताना मुश्किल है, क्योंकि बहुत लंबा है। उसकी भी कोई गणना नहीं की जा सकती। और अगर प्रवेश को ही ध्यान में रखें सिर्फ, तो उसे समय की भाषा में नहीं कहा जा सकता, क्योंकि वह दो क्षणों के बीच में घट जाती है घटना। एक क्षण गया, दूसरा अभी आया नहीं, और बीच में वह घटना घट जाती है। आपकी घड़ी में एक बजा, और फिर एक बजकर एक मिनट बजा, और बीच में जो गैप छूट गया, उस गैप में होती है वह घटना। वह सदा गैप में, इंटरवल में, दो मोमेंट के बीच में जो खाली जगह है, वहां होती है। और इसलिए उसको नहीं बताया जा सकता कि कितना समय लगा।

I too circled for many lifetimes—but that is not the entry. When the entry happened, it happened outside of time, without any time. That is why your question is difficult. If we count all the time spent wandering outside the temple, it is an endless account—innumerable births. Even that is hard to tell, because it is so long, beyond calculation. And if we consider only the entry itself, it cannot be stated in the language of time, because it occurs between two moments. One moment has gone, the next has not yet arrived, and in between, the event happens. Your clock says one o’clock, and then it says one-oh-one; in the gap left in between, that event occurs. It always happens in the gap, the interval—the empty space between two moments. And therefore it cannot be told how much time it took.

समय बिलकुल नहीं लगता, समय लग ही नहीं सकता, क्योंकि समय के द्वारा इटरनल में प्रवेश नहीं हो सकता। जो समय से बाहर है, उसमें समय के द्वारा जाना नहीं हो सकता।

No time at all is involved; time cannot be involved, because through time you cannot enter the eternal. That which is beyond time cannot be reached by means of time.

तो आपकी बात मैं समझ गया हूं। मंदिर के बाहर जितना घूमना हो, घूम सकते हैं। वह चक्कर लगाना है। जैसे एक आदमी चक्कर लगा रहा है। एक हमने गोल घेरा खींच दिया है, एक सर्किल बना दिया है, और सर्किल के बीच में एक सेंटर है, और एक आदमी सर्किल पर चक्कर लगा रहा है। वह लगाता रहे, सर्किल पर अनंत जन्मों तक चक्कर लगाता रहे, तो भी सेंटर पर पहुंचने वाला नहीं है। वह सोचे कि और जोर से दौडूं, तो जोर से दौड़े; वह सोचे कि हवाई जहाज ले आऊं, तो हवाई जहाज ले आए; उसे जो भी करना हो वह करे, जितनी ताकत लगानी हो लगाए, अगर वह सर्किल पर ही दौड़ता है तो दौड़ता रहे, दौड़ता रहे, दौड़ता रहे, वह सेंटर पर नहीं पहुंच सकता। और सर्किल पर वह कहीं भी हो, सेंटर से दूरी बराबर होगी।

So I understand your point. Outside the temple you can circle as much as you like—that is just going in circles. Imagine we draw a circle, with a center in the middle, and a man runs along the circumference. Let him run for countless lifetimes; he will still not reach the center. He may think, “If I run faster…”—then run faster. He may think, “I’ll bring an airplane”—bring it. Whatever he does, as long as he runs on the circumference, he will not arrive at the center. And wherever he is on the circumference, his distance from the center is the same.

Therefore, how far he ran is meaningless; wherever he stands, his distance from the center is exactly what it was before he started. He may run for infinite births. And if he wants to reach the center, he must stop running on the circumference; he must leave the circle; he must take a leap off the circle.

इसलिए वह कितना दौड़ा, बेमानी है; कहीं भी खड़ा हो जाए, उसकी सेंटर से दूरी उतनी ही है जितनी दौड़ने के पहले थी। वह अनंत जन्म दौड़ता रहे। और अगर सेंटर पर पहुंचना है तो सर्किल पर दौड़ना छोड़ना पड़े उसे; सर्किल ही छोड़ना पड़े; सर्किल को छोड़कर छलांग लगानी पड़े।

अगर फिर वह आदमी सेंटर पर पहुंच जाए, तो आप उससे पूछें कि सर्किल पर कितनी यात्रा करके तुम सेंटर पर पहुंचे? तो वह आदमी क्या कहे? वह आदमी कहे कि सर्किल पर तो बहुत यात्रा की, लेकिन उससे पहुंचे नहीं; वह तो सर्किल पर बहुत चले, लेकिन उससे पहुंचे ही नहीं। तो आप उससे पूछें, कितने मील चलकर पहुंचे? वह कहे कि नहीं, कितने ही मील चले, उससे पहुंचे नहीं; चले तो बहुत, लेकिन उससे पहुंचना न हुआ। और जब पहुंचे तब सर्किल से छलांग लगाकर पहुंचे। और वहां मील का सवाल नहीं है। ठीक ऐसी बात है। समय में नहीं घटना घटती है। और समय तो, हमने समय बहुत गंवाया है। समय तो हम सबने बहुत गंवाया है। जिस दिन आपको भी घटेगी उस दिन आप भी न बता सकेंगे कि कितनी देर में यह हुआ। नहीं, देरी का सवाल ही नहीं।

जीसस से किसी ने पूछा है कि तुम्हारे उस स्वर्ग में कितनी देर हम रुक सकेंगे? तो जीसस ने कहा, तुम बड़ा कठिन सवाल पूछते हो। देयर शैल बी टाइम नो लांगर। तुम पूछते हो, तुम्हारे उस स्वर्ग में कितनी देर हम रुक सकेंगे? बड़ी मुश्किल का सवाल पूछते हो, क्योंकि वहां तो समय न होगा। इसलिए देरी का हिसाब कैसे लगेगा?

समय मन की प्रतीति है

यह समझने जैसा है कि समय जो है वह हमारे दुख से जुड़ा है। आनंद में समय नहीं होता। आप जितने दुख में हैं, समय उतना बड़ा होता है। रात घर में कोई खाट पर पड़ा है मरने के लिए, तो रात बहुत लंबी हो जाती है। घड़ी में तो उतनी ही होगी, कैलेंडर में उतनी ही होगी, लेकिन वह जो खाट के पास बैठा है, जिसका प्रियजन मर रहा है, उसके लिए रात इतनी लंबी, इतनी लंबी हो जाती है कि लगता है कि चुकेगी कि नहीं चुकेगी? यह रात खत्म होगी कि नहीं होगी? सूरज उगेगा कि नहीं उगेगा? यह रात कितनी लंबी होती चली जाती है! और घड़ी उतना ही कहती है। और तब देखनेवाले को लगेगा कि घड़ी आज धीरे चलती है या रुक गई है! कैलेंडर की पंखुड़ी उखड़ने के करीब आ गई है, सुबह होने लगी है, लेकिन ऐसा लगता है कि लंबा, लंबा.।

If then the man reaches the center, and you ask him, “How much of the circle did you travel to get here?”—what will he say? He will say, “I traveled a lot on the circle, but that did not bring me to the center. I walked a great deal, but I did not arrive through that.” You ask, “How many miles did you cover to arrive?” He will say, “No matter how many miles I walked, that did not take me there. I walked a lot, but arrival did not happen through that. When I did arrive, it was by leaping off the circle.” And there, miles have no meaning. Exactly so. The event does not happen in time. And time—we have wasted plenty of it. All of us have. The day it happens to you, you too will not be able to say how long it took. No—the question of delay simply does not arise. Someone asked Jesus, “In your heaven, how long will we be able to stay?” Jesus said, “You ask a very difficult question. There shall be time no longer.” You ask, “In your heaven, how long will we be able to stay?” It is a hard question, because there will be no time there. So how can any reckoning of duration be made? Time is a perception of the mind. Understand this: what we call time is tied to our suffering. In bliss there is no time. The more suffering you are in, the larger time becomes. A night when someone lies on a cot at home, dying—the night becomes very long. The clock will show the same hours, the calendar the same date, but for the one sitting by the bed, whose beloved is dying, the night grows so long, so long that it seems: will it ever pass or not? Will this night end or not? Will the sun ever rise? The night keeps stretching! And yet the clock keeps saying the same thing. To the watcher it even seems the clock is running slowly today, or has stopped! The calendar’s leaf is about to be torn off, dawn is beginning, and still it feels long, long...

बर्ट्रेंड रसेल ने कहीं लिखा है कि मैंने अपनी जिंदगी में जितने पाप किए, अगर सख्त से सख्त न्यायाधीश के सामने भी मुझे मौजूद कर दिया जाए, तो मैंने जो पाप किए वे, और जो मैं करना चाहता था और नहीं कर पाया, वे भी अगर जोड़ लिए जाएं, तो भी मुझे चार-पांच साल से ज्यादा की सजा नहीं हो सकती। लेकिन जीसस कहते हैं कि नरक में अनंत काल तक सजा भोगनी पड़ेगी। तो यह न्याययुक्त नहीं है। क्योंकि, मैंने जो पाप किए, जो नहीं किए वे भी जोड़ लें, क्योंकि मैंने सोचे, तो भी सख्त से सख्त अदालत मुझे चार-पांच साल की सजा दे सकती है, और यह जीसस की अदालत कहती है कि अनंत काल तक, इटरनिटी तक नरक में सड़ना पड़ेगा। यह जरा ज्यादती मालूम पड़ती है।

Bertrand Russell has written somewhere: of all the sins I have committed, even if the strictest judge were to summon me—if the sins I did commit and even the ones I wanted to commit but could not were all added up—still I could not be sentenced to more than four or five years. Yet Jesus says one will have to suffer punishment in hell for eternity. That doesn’t look just, because even if you add the sins I committed and the ones I only thought of, the sternest court could give me four or five years, and Jesus’ court says one must rot in hell for eternity. That seems a bit excessive.

रसेल तो मर गए, अन्यथा उनसे कहना चाहता था कि आप समझे नहीं, जीसस का मतलब खयाल में नहीं आया आपके। जीसस यह कह रहे हैं कि नरक में अगर एक क्षण भी रहना पड़ा तो वह इटरनिटी मालूम पड़ेगा; दुख इतना ज्यादा है वहां कि उसका अंत ही नहीं मालूम पड़ेगा कि वह कभी समाप्त होगा, कभी समाप्त होगा।

Russell has died; otherwise I would have told him: you did not understand—Jesus’ meaning did not occur to you. Jesus is saying that if one has to remain in hell even for a single instant, it will feel like eternity; the suffering there is so intense that it appears endless, as if it will never, ever end.

दुख समय को लंबाता है, सुख समय को छोटा करता है। इसलिए तो हम कहते हैं: सुख क्षणिक है। जरूरी नहीं है कि सुख क्षणिक है, सुख की प्रतीति क्षणिक होती है--कि वह आया और गया; क्योंकि टाइम छोटा हो जाता है। सुख क्षणिक है, ऐसा नहीं है, कि मोमेंटरी है। सुख की भी लंबाइयां हैं। लेकिन सुख सदा क्षणिक मालूम पड़ता है, क्योंकि सुख में समय छोटा हो जाता है। प्रियजन मिला नहीं कि विदाई का वक्त आ गया; आए नहीं कि गए; इधर फूल खिला नहीं कि कुम्हलाया। वह सुख की प्रतीति क्षणिक है, क्योंकि सुख में समय छोटा हो जाता है। घड़ी फिर भी वैसे ही चलती है, कैलेंडर वही खबर देता है, लेकिन इधर हमारे मन में सुख समय को छोटा कर देता है।

Suffering lengthens time; happiness shortens it. Hence we say: happiness is momentary. It is not necessary that happiness itself is momentary; our sense of happiness is momentary—he came and he was gone—because time shrinks. It is not that happiness is merely momentary; happiness, too, has lengths. But happiness always feels momentary because in happiness time becomes small. The beloved has scarcely arrived and it is already time to part; hardly came, and gone; here the flower scarcely bloomed and it has withered. The felt sense of happiness is momentary because in happiness time contracts. The clock still runs the same, the calendar gives the same report, but within us, in happiness, time becomes short.

आनंद में समय मिट ही जाता है, छोटा-मोटा नहीं होता। आनंद में समय होता ही नहीं। जब आप आनंद में होंगे तब आपके पास समय नहीं होगा। असल में, समय और दुख एक ही चीज के दो नाम हैं। टाइम जो है वह दुख का ही नाम है; समय जो है वह दुख का ही नाम है। मानसिक अर्थों में समय ही दुख है। और इसीलिए हम कहते हैं--आनंद समयातीत, कालातीत, बियांड टाइम, समय के बाहर है। तो जो समय के बाहर है, उसे समय के द्वारा नहीं पाया जा सकता।

In bliss, time is erased, not just shortened. In bliss, there simply is no time. When you are in bliss you will have no time. In truth, time and suffering are two names for the same thing. What we call time is another name for suffering. In psychological terms, time is suffering. And that is why we say: bliss is beyond time, time-transcending, beyond the temporal. That which is outside time cannot be reached by means of time.

मुक्ति अकाल है

चक्कर तो मैंने भी लगाए हैं--उतने ही, जितने आपने। और मजा यह है कि इतना लंबा है हमारा चक्कर कि उसमें किसने कम लगाए, ज्यादा लगाए, बहुत मुश्किल है। महावीर पच्चीस सौ साल पहले पा गए उसे, बुद्ध पा गए, जीसस दो हजार साल पहले पा गए, शंकर हजार साल पहले उसे पा गए। लेकिन अगर कोई कहे कि शंकर ने हमसे हजार साल कम चक्कर लगाए, तो गलत कह रहा है, क्योंकि चक्कर इतने अनंत हैं.जैसे कि उदाहरण के लिए कि आप बंबई थे, बंबई से आप नारगोल आए, तो सौ मील की आपने यात्रा की। लेकिन जो तारा अंतहीन दूरी पर हमसे है, उस तारे के खयाल से आपने कोई यात्रा ही नहीं की, आप वहीं के वहीं हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप बंबई से सौ मील इधर आ गए। उस तारे को खयाल में रखें तो आपने कोई यात्रा ही नहीं की। उस तारे से आपकी दूरी अब भी वही है, जो आपकी बंबई में थी। तो आप पृथ्वी पर कहीं भी चले जाएं, उस तारे से आपकी दूरी वही है; क्योंकि वह तारा इतनी दूरी पर है कि आपके ये फासले कोई अंतर नहीं लाते।

Liberation is timeless. I too have wandered in circles—just as much as you have. And the curious thing is that our circling is so long that it’s very hard to say who has wandered less or more. Mahavira attained it twenty-five hundred years ago, Buddha attained it, Jesus two thousand years ago attained it, Shankara attained it a thousand years ago. But if someone says Shankara made a thousand years fewer rounds than we did, he is speaking wrongly, because the circuit is so infinite... For example, you were in Bombay and you came to Nargol—you traveled a hundred miles. But if you consider a star that is at an endless distance from us, then you have made no journey at all; you are where you were. It makes no difference that you came a hundred miles from Bombay. In relation to that star you have made no journey. Your distance from that star is still what it was when you were in Bombay. Wherever you move on the earth, your distance from that star remains the same, because that star is at such a distance that these little earthly shifts make no difference.

हमारे जन्मों की यात्रा इतनी लंबी है कि कौन पच्चीस सौ साल पहले, कौन पांच सौ साल पहले, कोई पांच दिन पहले, कोई पांच घंटे पहले, कोई फर्क नहीं पड़ता। जिस दिन हम उस केंद्र पर पहुंचते हैं, हम देखते हैं, अरे! अभी बुद्ध आ ही रहे हैं, अभी महावीर घुस ही रहे हैं, अभी जीसस का प्रवेश ही हुआ है, और हम भी पहुंच गए! मगर वह जरा समझना कठिन है, क्योंकि हम जिस दुनिया में जीते हैं, वहां समय बहुत महत्वपूर्ण है। वहां समय बहुत महत्वपूर्ण है। और इसलिए स्वभावतः हमारे मन में सवाल उठता है: कितनी देर?

The journey of our births is so long that whether someone attained it twenty-five hundred years ago, five hundred years ago, five days ago, or five hours ago—it makes no difference. The day we reach that center we see: Ah! Buddha is just now arriving, Mahavira is just now entering, Jesus has just made his entry—and we too have arrived! But that is a bit hard to grasp, because the world we live in makes time very important. There, time seems very important. And so naturally our mind raises the question: how long?

बाहर चक्कर लगाना बंद करें

लेकिन मत उठाएं इस सवाल को; देरी की बात ही मत करें; चक्कर लगाना बंद करें; चक्कर में देरी लग जाएगी; मंदिर के बाहर मत घूमें, भीतर चले जाएं। लेकिन डर लगता है मंदिर के भीतर जाने में--पता नहीं, क्या हो! मंदिर के बाहर सब परिचित है--मित्र हैं, प्रियजन हैं, पत्नी है, बेटा है, घर है, द्वार है, दुकान है--मंदिर के बाहर सब अपना है। और मंदिर में एक शर्त है कि वहां अकेले ही भीतर प्रवेश होता है; वहां दो आदमी दरवाजे से एकदम जा नहीं सकते। तो इस सब--मकान को, पत्नी को, बच्चे को, धन को, तिजोड़ी को, यश को, पद-प्रतिष्ठा को--इस सबको लेकर घुस नहीं सकते भीतर, यह सब बाहर छोड़ना पड़ता है। इसलिए हम कहते हैं कि ठीक है, अभी थोड़ा बाहर और चक्कर लगा लें। फिर हम बाहर चक्कर लगाते रहें, हम उस क्षण की प्रतीक्षा में हैं कि जब दरवाजा जरा ज्यादा खुला हो, तब हम सब के सब एकदम से भीतर हो जाएंगे।

Stop circling outside. But do not raise this question; do not talk of delay; stop circling. If you keep circling, delay will be inevitable; do not roam outside the temple—go within. But there is fear in going inside the temple—who knows what will happen! Outside the temple everything is familiar—friends are there, the beloved is there, wife, son, house, doorway, shop—outside the temple everything is ours. And there is one condition in the temple: entry is alone; two people cannot pass through the door at once. So you cannot enter with this whole lot—house, wife, children, wealth, safe, fame, position, prestige—you cannot take any of it in; all of it has to be left outside. That is why we say: all right, let us circle a little more outside for now. And so we keep circling outside, waiting for that moment when the door opens a little wider so that all of us can rush in together.

वह दरवाजा ज्यादा कभी नहीं खुलता, वहां से एक ही प्रवेश करता है। आप भी अपने पद को लेकर भी प्रविष्ट नहीं हो सकते, क्योंकि दो हो जाएंगे--आप और आपका पद। अपने नाम को लेकर भी प्रवेश नहीं कर सकते, क्योंकि दो हो जाएंगे--आप और आपका नाम। वहां कुछ भी लेकर.वहां तो बिलकुल टोटली नैकेड, एकदम नग्न और अकेले वहां प्रवेश करना पड़ता है। इसलिए हम बाहर घूमते रहते हैं; हम मंदिर के बाहर ही डेरा डाल देते हैं। हम कहते हैं कि भगवान के पास ही तो हैं, कोई ज्यादा दूर तो नहीं। लेकिन मंदिर के बाहर आप गज भर की दूरी पर हैं, कि हजार गज की दूरी पर हैं, कि हजार मील की दूरी पर हैं, कोई फर्क नहीं पड़ता; मंदिर के बाहर हैं तो बस बाहर हैं। और भीतर जाना हो, तो एक क्षण के हजारवें हिस्से में मैं कह रहा हूं, ठीक नहीं है वह कहना, बिना क्षण के भी भीतर प्रवेश हो सकता है।

That door never opens wider; there is entry only one by one. You cannot enter even carrying your position, for then there would be two—you and your position. You cannot enter carrying your name either, for there would be two—you and your name. You cannot carry anything at all... There one must enter totally naked, utterly bare and alone. Therefore we go on roaming outside; we pitch our camp just outside the temple. We say: we are close to God—no great distance at all. But whether you are a yard outside the temple, a thousand yards, or a thousand miles—it makes no difference; if you are outside, you are outside. And when it comes to going within, in a thousandth part of a second—I am not putting it rightly—even without a second, entry can happen.

ज्ञान की उपलब्धि निर्विचार में

The attainment of knowing happens in no-thought.

प्रश्न: ओशो, ज्ञान क्या निर्विचार अवस्था में ही रहता है? विचार की अवस्था में ज्ञान रहता है कि नहीं रहता है?
Osho, does knowledge abide only in a thought-free state? In the state of thought, does knowledge remain or does it not?

इसको अंतिम प्रश्न मान लें, फिर कोई और प्रश्न हों तो रात कर लेंगे। आप पूछते हैं कि जो ज्ञान है वह निर्विचार अवस्था में ही रहता है और विचार में नहीं रहता क्या?

Let this be the last question; if there are more, we’ll take them tonight. You ask whether knowledge remains only in the thought-free state and not in thought?

ज्ञान की उपलब्धि निर्विचार में होती है। और उपलब्धि हो जाए तो वह हर अवस्था में रहता है। फिर तो विचार की अवस्था में भी रहता है। फिर तो उसे खोने का कोई उपाय नहीं है। लेकिन उपलब्धि निर्विचार में होती है। अभिव्यक्ति विचार से भी हो सकती है, लेकिन उपलब्धि निर्विचार में होती है। उसे पाना हो तो निर्विचार होना पड़े। क्यों निर्विचार होना पड़े? क्योंकि विचार की तरंगें मन को दर्पण नहीं बनने देतीं।

The attainment of knowledge happens in thoughtlessness. Once attained, it remains in every state. Then it stays even when thoughts are there. After that there is no way to lose it. But the attainment is in thoughtlessness. Expression can be through thought, but attainment is in thoughtlessness. If you want to find it, you must be without thought. Why thoughtless? Because the waves of thought don’t allow the mind to become a mirror.

जैसे समझें, एक चित्र उतारना हो कैमरे से। तो उतारने में तो एक विशेष अवस्था का ध्यान रखना पड़े कि कैमरे में प्रकाश न चला जाए, कैमरा न हिल जाए। लेकिन एक दफा चित्र उतर गया, तो फिर खूब हिलाइए, और खूब प्रकाश में रखिए। उससे कोई फिर फर्क नहीं पड़ता। लेकिन उतारने के क्षण में तो कैमरा हिल जाए तो सब खराब हो जाए। एक दफा उतर जाए तो बात खत्म हो गई। फिर खूब हिलाइए और नाचिए लेकर, तो कोई फर्क नहीं पड़ता।

Understand it like this. To take a photograph with a camera, in the moment of taking it you must ensure no unwanted light enters and the camera does not shake. But once the picture is taken, then shake it as much as you want, keep it in bright light—nothing changes. If the camera shakes at the moment of exposure, everything is spoiled. Once the picture is captured, the matter is finished; then you can dance with it in your hands—no difference.

ज्ञान की उपलब्धि चित्त की उस अवस्था में होती है जब कुछ भी नहीं हिलता, सब शांत और मौन है। तब तो ज्ञान का चित्र पकड़ता है। लेकिन पकड़ जाए एक दफे, तो फिर खूब नाचिए, खूब हिलिए, कुछ भी करिए, फिर कोई फर्क नहीं पड़ता। ज्ञान की उपलब्धि निर्विचार में है। और विचार फिर कोई बाधा नहीं डालता। लेकिन अगर सोचते हों कि विचार से उपलब्धि कर लेंगे, तो कभी न होगी, विचार बहुत बाधा डालेगा। उपलब्धि में बहुत बाधा डालेगा, उपलब्धि के बाद विचार बिलकुल नपुंसक है। फिर उसकी कोई ताकत नहीं है। फिर वह कुछ भी नहीं कर सकता।

Knowledge is captured in the state of consciousness where nothing moves within—everything is still, silent. Then the imprint of knowledge is taken. Once it is captured, then dance as much as you like, move as much as you like—nothing affects it. The attainment of knowledge is in thoughtlessness, and thereafter thought no longer obstructs. But if you think you will attain through thinking, it will never happen; thought will create great obstacles—during attainment it obstructs, after attainment it is utterly impotent. Then it has no power; it can do nothing.

यह बहुत मजे की बात है कि शांति की जरूरत प्राथमिक है, ज्ञान को पाने में। ज्ञान पा लेने के बाद किसी चीज की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन वे बाद की बातें हैं। और बाद की बातें पहले कभी नहीं करनी चाहिए, नहीं तो नुकसान होता है।

It is a very interesting thing: silence is primary for attaining knowledge. After knowledge is attained, nothing is needed. But those are later matters; later matters should not be brought in first, otherwise harm is done.

नुकसान यह होता है कि हम सोचने लगते हैं कि जब बाद में कोई फर्क नहीं पड़ेगा तो अभी भी क्या हर्ज है!

तब नुकसान हो जाएगा। फिर हम कैमरा हिला देंगे, सब गड़बड़ हो जाएगा। चित्र तो हिला हुआ कैमरा भी उतारता है, लेकिन वह सत्य चित्र नहीं होता; वह ट्रू नहीं होता। वह भी उतारता है; विचार में भी ज्ञान का ही पता चलता है, लेकिन वह ठीक नहीं होता, क्योंकि हिलता रहता है मन पूरे समय, कंपता रहता है। इसलिए कुछ का कुछ बन जाता है।

The harm is this: we start thinking that since later it won’t make any difference, what is the harm if we do it now as well? Then damage happens. We’ll shake the camera, and everything will go wrong. A shaken camera also produces an image, but it isn’t a true image. Likewise, even in thought there is some indication of knowledge, but it isn’t accurate, because the mind keeps moving, trembling, and things get distorted.

जैसे चांद निकला हो और सागर में लहरें हों, तो चांद का प्रतिबिंब तो बनेगा ही, लेकिन सागर में हजार चांद के टुकड़े टूटकर फैल जाएंगे। और अगर किसी ने आकाश का चांद न देखा हो तो सागर में देखकर पता न लगा पाएगा कि चांद कैसा है। हजार टुकड़े होकर चांद लहरों पर फैल जाएगा; चांदी बिखर जाएगी उसकी, लेकिन चांद का बिंब नहीं पकड़ में आएगा। एक दफा बिंब पकड़ में आ जाए कि चांद कैसा है, फिर तो सागर में बिखरी हुई लहरों में भी हम पहचान लेते हैं कि तुम ही हो। लेकिन एक बार हम उसे देख तो लें। एक बार उसकी शक्ल हमारे खयाल में आ जाए, फिर तो सभी शक्लों में वह मिल जाता है। लेकिन एक दफा पहचान ही न हो पाए, तो वह कहीं भी हमें नहीं मिलता है। मिलता है रोज, लेकिन हम रिकग्नाइज नहीं कर पाते, हम पहचान नहीं पाते कि यही है।

If the moon has risen and there are waves on the sea, there will be a reflection; but a thousand fragments of the moon will scatter across the water. If someone has never seen the moon in the sky, by looking into the sea he won’t know what the moon is like. Broken into a thousand pieces and spread over the waves—its silver will scatter, but the moon’s image won’t be grasped. Once you have beheld the true image and know what the moon is like, then even in the broken reflections on the churning sea you recognize, “It is You.” But first you must see it. Once its form has come into your awareness, then you find it in every form. If the recognition has not happened once, you don’t find it anywhere. It meets you daily, but you don’t recognize it.

एक छोटी सी घटना से मैं कहूं, फिर हम ध्यान के लिए बैठें।

Let me tell a small incident, then we will sit for meditation.

साईं बाबा के पास एक हिंदू संन्यासी बहुत दिन तक था। हिंदू संन्यासी, और साईं तो रहते थे मस्जिद में। साईं बाबा का कुछ पक्का नहीं कि वे हिंदू थे कि मुसलमान। ऐसे आदमियों का कभी कुछ पक्का नहीं। लोग पूछते तो वे हंसते थे। अब हंसने से तो कुछ पता चलता नहीं! एक ही बात पता चलती है कि पूछनेवाला नासमझ है। हिंदू संन्यासी था, लेकिन वह तो मस्जिद में कैसे रुके साईं के पास! तो वह गांव के बाहर एक मंदिर में रुकता था। लगाव उसका था, प्रेम उसका था, रोज खाना बनाकर लाता था। साईं को खाना देता, फिर जाकर खाना खाता। साईं बाबा ने उससे कहा कि तू इतनी दूर क्यों आता है? हम तो कई बार वहीं से निकलते हैं, तब तू वहीं खिला दिया कर! उसने कहा, आप वहां से निकलते हैं? कभी देखा नहीं! तो साईं ने कहा कि जरा गौर से देखना; हम कई बार तेरे मंदिर के पास से निकलते हैं, वहीं खिला देना। कल हम आ जाएंगे, तू मत आना।

A Hindu sannyasin stayed with Sai Baba for many days. He was a Hindu sannyasin, and Sai lived in a mosque. With people like Sai, nothing is fixed—were they Hindu or Muslim? When people asked, he would laugh. Now from laughter, what can you conclude? Only one thing is clear: the questioner is naive. The Hindu sannyasin could not bring himself to stay in a mosque, so he lived in a temple outside the village. He was devoted and loving—every day he cooked and brought food to Sai. He would feed Sai, then go back and eat himself. Sai said to him, “Why do you come from so far? I often pass by there; feed me there!” He said, “You pass by there? I’ve never seen you!” Sai said, “Look carefully; I often pass by your temple. Feed me there. Tomorrow I will come—don’t come here.”

कल उस हिंदू संन्यासी ने बनाकर खाना रखा, अब देखता है, देखता है, देखता है। वे आते नहीं, आते नहीं, आते नहीं! वह घबड़ा गया, दो बज गए, तो उसने कहा कि बड़ी मुश्किल हो गई, वे भी भूखे होंगे और मैं भी भूखा बैठा हूं। फिर वह थाली लेकर भागा। साईं के पास पहुंचा, साईं से उसने कहा कि हम राह देखते रहे, आज आप आए नहीं। उन्होंने कहा कि आज भी आया था, रोज आता हूं, लेकिन तूने तो दुत्कार दिया। उसने कहा, कहां दुत्कारा? सिर्फ एक कुत्ता आया था। तो साईं ने कहा कि वही मैं था। तब तो वह हिंदू संन्यासी बहुत रोया, बहुत दुखी हुआ। उसने कहा कि आप आए और मैं पहचान न पाया! कल जरूर पहचान जाऊंगा।

The next day the sannyasin prepared food and waited. He kept watching and watching. They didn’t come! He got flustered; it was two o’clock. “This is a big problem—they will be hungry and I am also sitting hungry.” Then he ran with the plate. Reaching the mosque he said, “I kept waiting on the road; today you didn’t come.” Sai said, “I did come. I come every day, but you turned me away.” “When did I turn you away? Only a dog came.” Sai said, “That was me.” The sannyasin wept, deeply pained: “You came and I failed to recognize you! Tomorrow I will surely recognize you.”

अगर कुत्ते की ही शक्ल में कल भी आते तो पहचान जाता। कल भी वे आए, लेकिन एक कोढ़ी था रास्ते पर मिला। उस संन्यासी ने कहा कि जरा दूर से! दूर से! मैं भोजन लिए हुए हूं साईं का, जरा दूर से निकलो! वह कोढ़ी हंसा भी। फिर दो बज गए, फिर भागा हुआ मस्जिद आया, उसने कहा कि आप आज आए नहीं, आज मैंने बहुत रास्ता देखा। तो साईं ने कहा कि मैं तो फिर भी आया था। लेकिन तेरे चित्त में इतनी तरंगें हैं कि रोज मैं वही तो दिखाई नहीं पड़ सकता! तू ही कंप जाता है। आज वह एक कोढ़ी आया था, तो तूने कहा, दूर हट। तो मैंने कहा, हद हो गई! मैं आता हूं तो तू भगा देता है और यहां आकर कहता है कि आप आए नहीं। तो वह संन्यासी रोने लगा, उसने कहा कि मैं आपको पहचान ही नहीं पाया। तो साईं ने उससे कहा था कि तू अभी मुझे ही नहीं पहचान पाया, इसलिए दूसरी शक्लों में मुझे कैसे पहचान पाएगा?

Had he come again as a dog, the sannyasin would have recognized him. But the next day, a leper appeared on the path. The sannyasin said, “Keep your distance! Keep away! I am carrying food for Sai—stay away!” The leper even smiled. Again it was two o’clock; again he ran to the mosque: “You didn’t come today. I watched the road so much.” Sai said, “I came again. But there are so many ripples in your mind, how can I show up as the same form every day? It’s you who keep trembling. Today a leper came; you told him to keep away. I thought, this is the limit! I come and you drive me off; and then you come here and say I didn’t come.” The sannyasin began to cry, “I couldn’t recognize you.” Sai said, “You have not yet recognized me as me—how will you recognize me in other forms?”

एक बार हम सत्य की झलक पा लें, तो फिर असत्य है ही नहीं। एक बार हम परमात्मा को झांक लें, तो परमात्मा के अतिरिक्त फिर कुछ है ही नहीं। लेकिन वह झांकना तब हो पाए जब हमारे भीतर सब शांत और मौन हो। फिर इसके बाद तो कोई सवाल नहीं, फिर तो विचार भी उसके हैं, वृत्तियां भी उसकी हैं, वासनाएं भी उसकी हैं--फिर तो सब उसका है। लेकिन प्राथमिक चरण में उसे झांकने और पहचानने के लिए सब का रुक जाना जरूरी है।

Once we have a glimpse of Truth, then there is no untruth. Once we have peeped into the Divine, then nothing exists except the Divine. But that peeking is possible only when everything within is still and silent. Thereafter there is no issue: then thoughts are his, tendencies are his, desires are his—then all is his. But in the primary stage, to glimpse and recognize him, everything must halt.

प्रयोग: कुंडलिनी जागरण और ध्यान का

Practice: Kundalini Awakening and Meditation

अब हम ध्यान के लिए बैठें।

Now let us sit for meditation.

फासले पर चले जाएं, दूर बैठ जाएं, ताकि लेटना पड़े तो लेट भी सकें। और कोई बात नहीं करेगा। चुपचाप हट जाएं। जिसे जहां हटना हो, हट जाएं।.बातचीत नहीं। बातचीत बिलकुल नहीं करेंगे।.कोई किसी को छूता हुआ न बैठे, दूर हट जाएं। और इधर तो इतनी जगह है, इसलिए कंजूसी न करें जगह की। नाहक बीच में कोई आपके ऊपर गिर जाए, कुछ हो, तो सब खराब होगा। हट जाएं दूर-दूर.शीघ्रता से बैठ जाएं या लेट जाएं, जिसे जैसा करना हो वैसा कर ले। आंख बंद कर लें और जैसा मैं कहूं वैसा करें।

Move apart, sit at a distance so that if you need to lie down, you may. No talking. Quietly shift. Whoever needs to move, move. No conversation at all. Do not sit touching anyone; sit apart. There is plenty of space here, so don’t be miserly with space. If someone needlessly falls on you in the middle, things will be spoiled. Move far away—quickly sit down or lie down, as you wish. Close your eyes and do exactly as I say.

पहला चरण: तीव्र व गहरी श्वास की चोट

आंख बंद कर लें, गहरी श्वास लेना शुरू करें। जितनी गहरी ले सकें लें और जितनी गहरी छोड़ सकें छोड़ें। सारी शक्ति श्वास के लेने और छोड़ने में लगा देनी है। गहरी श्वास लें और गहरी श्वास छोड़ें। सिर्फ श्वास ही रह जाए। सारी शक्ति लगा देनी है। जितनी गहरी श्वास लेंगे-छोड़ेंगे, उतनी ही भीतर ऊर्जा के जगने की संभावना बढ़ेगी। गहरी श्वास लें और गहरी श्वास छोड़ें.गहरी श्वास लें और गहरी श्वास छोड़ें। गहरी श्वास लें और गहरी श्वास छोड़ें। दस मिनट पूरी शक्ति से गहरी श्वास लें और गहरी श्वास छोड़ें।

First Stage: Powerful, deep breathing Close your eyes and begin deep breathing. Inhale as deeply as you can and exhale as deeply as you can. Put all your energy into the inhalation and exhalation. Deep in-breath, deep out-breath. Let only breath remain. The deeper you breathe in and out, the greater the possibility that energy will awaken within. Deep in-breath, deep out-breath... deep in-breath, deep out-breath. For ten minutes, with your total energy, breathe deeply in and out.

बस आप श्वास लेनेवाले एक यंत्र ही रह जाएं, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं। सिर्फ श्वास ले रहे हैं, छोड़ रहे हैं, दस मिनट तक। फिर मैं दूसरा सूत्र कहूंगा, पहले दस मिनट पूरा श्रम श्वास के साथ करें।

Be only a mechanism that breathes—nothing more. Just breathing in and breathing out for ten minutes. Then I will give the second instruction. First, for ten minutes, total effort with the breath.

गहरी श्वास लें और गहरी श्वास छोड़ें.पूरी शक्ति लगाएं। सिर्फ श्वास लेने के एक यंत्र मात्र रह जाएं--एक धौंकनी, जो श्वास ले रही, छोड़ रही।.एक-एक रोआं कंपने लगे.पूरी गहरी श्वास लें, गहरी श्वास छोड़ें.गहरी श्वास लें, गहरी श्वास छोड़ें.गहरी श्वास लें, गहरी श्वास छोड़ें। बस श्वास लेने का एक यंत्र मात्र रह जाएं.सारी शक्ति, सारा ध्यान श्वास लेने में ही लगा दें.गहरी श्वास लें, गहरी श्वास छोड़ें। और भीतर देखते रहें.श्वास भीतर गई, श्वास बाहर गई.श्वास भीतर गई, श्वास बाहर गई। साक्षी रह जाएं, देखते रहें--श्वास भीतर जा रही, श्वास बाहर जा रही.सारा ध्यान श्वास पर रखें और सारी शक्ति लगा दें।

Breathe deeply in and deeply out. Put in your full energy. Become merely a bellows—breathing in, breathing out. Let every hair on the body begin to tremble. Deep in-breath, deep out-breath... deep in-breath, deep out-breath... Only the mechanism of breathing remains. Put all your energy, all your attention on the breath. Deep in-breath, deep out-breath. And watch within—the breath going in, the breath coming out. Breath in, breath out. Remain a witness—watching: the breath going in, the breath coming out. Keep your whole attention on the breath and pour all your energy into it.

अब मैं दस मिनट के लिए चुप हो जाता हूं। आप गहरी श्वास लें, गहरी श्वास छोड़ें और भीतर ध्यानपूर्वक देखते रहें--श्वास आई, श्वास गई। दूसरे की जरा भी फिकर न करें, अपनी फिकर करें.पूरी शक्ति लगा दें और दूसरे पर कोई ध्यान न दें, दूसरे से कोई संबंध नहीं है। गहरी श्वास लें, गहरी श्वास छोड़ें.और भीतर देखते रहें--श्वास भीतर गई, श्वास बाहर गई। श्वास स्पष्ट दिखाई पड़ने लगेगी--यह श्वास भीतर गई, यह श्वास बाहर गई.पूरी शक्ति लगाएं, ताकि जिसे मैं शक्ति का कुंड कह रहा हूं, वहां से ऊर्जा उठनी शुरू हो जाए.यह पूरा वातावरण श्वास लेता हुआ मालूम पड़ने लगे.गहरी श्वास लें, गहरी श्वास छोड़ें.और गहरी, और गहरी, और गहरी। सारा व्यक्तित्व कंप जाए, तूफान की तरह गहरी श्वास लें, छोड़ें। गहरी श्वास लें और गहरी छोड़ें। गहरी श्वास लें और छोड़ें। गहरी श्वास.गहरी श्वास.

Now I will be silent for ten minutes. You continue deep in-breaths and deep out-breaths, and attentively watch within: the breath coming, the breath going. Don’t worry about anyone else; mind only yourself. Total energy—no attention to others, no relation with others. Deep in-breath, deep out-breath. Keep watching within—the breath going in, the breath coming out. The breath will begin to be seen clearly: this breath went in, this breath went out. Put in your full energy so that from the reservoir of power I speak of, energy may begin to rise. It will feel as though the whole space is breathing. Deep in-breath, deep out-breath. Deeper, and deeper, and deeper. Let your whole personality tremble—like a storm—breathe deeply in and out. Deep in-breath, deep out-breath. Deep breath... deep breath...

(साधकों को अनेक प्रकार की शारीरिक प्रक्रियाएं होने लगीं और उनके मुंह से अनेक तरह की आवाजें भी निकलने लगीं.कुछ लोग ऊंऽऽऽ ऊंऽऽऽ ऊंऽऽऽ करने लगे।)

(Various spontaneous bodily processes begin happening for practitioners, and many kinds of sounds come from their mouths. Some begin chanting Om—Om—Om.)

गहरी श्वास लें, गहरी श्वास छोड़ें। और भीतर देखते रहें--श्वास आई, श्वास गई.श्वास आई, श्वास गई.पूरी शक्ति लगाएं.पूरी शक्ति लगाएं.यह एक ही बात पर सारी शक्ति लगा दें, गहरी श्वास लें, गहरी श्वास छोड़ें। और भीतर देखते रहें--श्वास आई, श्वास गई.श्वास आ रही, श्वास जा रही। अपने को जरा भी न बचाएं, पूरी शक्ति लगाएं.

Deep in-breath, deep out-breath. Keep watching within—the breath came, the breath went; came, went. Full energy. Pour everything into this one thing: deep in-breath, deep out-breath. Watch within—the breath came, the breath went; the breath is coming, the breath is going. Don’t hold back at all—give it everything.

श्वास के गहरे कंपन भीतर किसी शक्ति को जगाने में शुरुआत करेंगे। गहरी श्वास लें, गहरी श्वास छोड़ें.भीतर कोई सोई हुई ज्योति गहरी श्वास से जगेगी.गहरी श्वास लें, गहरी श्वास छोड़ें.गहरी श्वास लें, गहरी श्वास छोड़ें.एक यंत्र मात्र.श्वास भीतर जा रही है, श्वास बाहर जा रही है.पूरी शक्ति लगा दें.पूरी शक्ति लगा दें.पूरी शक्ति लगा दें.दूसरे सूत्र पर जाने के पहले पूरी शक्ति लगाएं.गहरी से गहरी श्वास लें और छोड़ें.सारा शरीर कंप जाए, सारी जड़ें कंप जाएं, सारा व्यक्तित्व कंप जाए.एक आंधी की तरह हालत पैदा कर दें.श्वास ही रह जाए। पूरी शक्ति लगा दें.दूसरे सूत्र पर प्रवेश के पहले पूरी शक्ति लगाएं.आपकी चरम स्थिति में ही दूसरे सूत्र पर प्रवेश होगा।

The deep vibrations of the breath will begin to awaken a certain power within. Deep in-breath, deep out-breath. Some sleeping flame within will awaken through deep breathing. Deep in-breath, deep out-breath... Become a mere mechanism: the breath going in, the breath going out. Total energy—total energy—total energy. Before we move to the second instruction, put in your full force. Take the deepest possible in-breaths and out-breaths. Let the whole body tremble, all your roots shake, the whole personality quake. Create a condition like a whirlwind. Let only breathing remain. Total energy. Before the next instruction, bring yourself to your peak.

(चारों ओर साधकों को अनेक तरह की यौगिक प्रक्रियाएं हो रही हैं.तीव्रता के साथ उन्हें बहुत से योगासन, प्राणायाम, अनेक तरह की मुद्राएं और बंध आप ही आप हो रहे हैं.कई लोगों के मुंह से विचित्र तरह की आवाजें निकल रही हैं.आवाजें ऊंऽऽऽ ऊंऽऽऽऽऽऽ.आदि। ओशो का प्रोत्साहित करना जारी रहता है.)

(All around, many yogic processes are spontaneously occurring—mudras, bandhas, pranayamas, and postures. From many mouths strange sounds arise—prolonged Oms, etc. Osho continues to encourage.)

गहरी ताकत लगाएं.गहरी श्वास, गहरी श्वास, गहरी श्वास.अपने को बचाएं मत, पूरा लगा दें.जरा भी न बचाएं। भीतर सोई हुई शक्ति को जगाना है.पूरी शक्ति लगा दें.गहरी श्वास लें, गहरी श्वास छोड़ें.गहरी श्वास लें, गहरी श्वास छोड़ें.

छोड़ दें.पूरी ताकत लगाएं, अपने को रोकें नहीं। भीतर सोई हुई विद्युत के जागने के िलए जरूरी है गहरी श्वास लें, गहरी श्वास छोड़ें.शरीर का रोआं-रोआं जीवंत हो जाए.शरीर का रोआं-रोआं कंपने लगे.पूरी ताकत लगाएं--गहरी श्वास.गहरी श्वास.गहरी श्वास.गहरी श्वास.गहरी श्वास.सारी ताकत लगा दें.पूरी ताकत लगाएं। दो मिनट पूरी ताकत लगाएं तो हम दूसरे सूत्र में प्रवेश करें.

Greater force. Deep breath, deep breath, deep breath. Don’t save yourself—give your all. Not a bit of holding back. The sleeping electricity within needs deep in-breaths and out-breaths to awaken. Let every pore become alive. Let every hair vibrate. Full force—deep breath, deep breath, deep breath, deep breath. Put in all your energy. For two more minutes, total effort; then we enter the second instruction.

यह पूरा वातावरण चार्ज्ड हो जाए.गहरी श्वास लें और छोड़ें। यह सारा वातावरण विद्युत की लहरों से भर जाएगा. गहरी श्वास लें और छोड़ें.गहरी श्वास लें और छोड़ें.गहरी लें, गहरी छोड़ें.पूरी शक्ति लगाएं.गहरी श्वास.और गहरी श्वास.और गहरी श्वास.और गहरी श्वास.और गहरी श्वास.और गहरी श्वास.और गहरी श्वास.और गहरी.और गहरी.और गहरी.और गहरी.और गहरी.और गहरी.और गहरी.और गहरी.और गहरी.और गहरी.और गहरी.और गहरी.और गहरी.

Let this whole atmosphere become charged. Breathe deeply in and out. The entire space will fill with waves of electricity. Deep in-breath, deep out-breath... deeper, deeper, deeper... deeper... deeper... deeper... deeper... deeper...

(अनेक तरह की आवाजें आ रही हैं, लोग रो और चीख रहे हैं.)

(Many kinds of sounds arise; people weep and cry out.)

गहरी से गहरी श्वास लें.गहरी से गहरी श्वास लें.गहरी श्वास.गहरी श्वास.गहरी श्वास.गहरी श्वास. अब दूसरा सूत्र जोड़ना है। एक मिनट गहरी श्वास लें--पूरी गहरी श्वास.पूरी गहरी श्वास.पूरी गहरी श्वास.और गहरी.और गहरी.और गहरी.किसी दूसरे पर ध्यान न दें, अपने भीतर सारी ताकत लगाएं--और गहरी.और गहरी. और गहरी.और गहरी.और दूसरा सूत्र जोड़ दें।

Take the deepest possible breaths. Deep breath, deep breath, deep breath, deep breath. Now we will add the second instruction. For one minute, deep breathing—completely deep. Deeper... deeper... deeper... Do not pay attention to anyone else. Pour all your energy within—deeper, deeper, deeper... and add the second instruction.

दूसरा चरण: तीव्र श्वास के साथ शारीरिक क्रियाएं

दूसरा सूत्र है, शरीर को पूरी तरह छोड़ देना है--गहरी श्वास लें और शरीर को छोड़ दें.रोना आए, आने दें.आंसू निकलें, बहने दें.हाथ-पैर कंपने लगें, कंपने दें.शरीर डोलने लगे, घूमने लगे, घूमने दें.शरीर खड़ा हो जाए, नाचने लगे, नाचने दें। पूरी गहरी श्वास लें और शरीर को छोड़ दें.शरीर को जो होता हो, होने दें--गहरी श्वास.गहरी श्वास. गहरी श्वास.अब दस मिनट तक गहरी श्वास जारी रहेगी और शरीर को बिलकुल ढीला छोड़ दें--जो मुद्राएं बनती हों, बनें; जो आसन बनते हों, बनें--शरीर लोटता हो लोटे, नाचता हो नाचे.शरीर को छोड़ दें, सिर्फ द्रष्टा रह जाएं.शरीर को जरा भी रोकें नहीं--गहरी श्वास.गहरी श्वास.गहरी श्वास.और शरीर को बिलकुल छोड़ दें.जो भी होता हो, होने दें--शरीर को जरा भी रोकें नहीं।

Second Stage: Intense breathing with bodily catharsis The second instruction: let the body go totally—breathe deeply and let the body be. If crying comes, let it come. If tears flow, let them flow. If hands and feet begin to shake, let them shake. If the body begins to sway or whirl, let it whirl. If the body stands up and begins to dance, let it dance. Keep breathing deeply and let the body be. Whatever happens to the body, allow it—deep breath, deep breath, deep breath. For ten minutes, continue deep breathing and leave the body utterly loose—whatever mudras arise, let them; whatever postures happen, let them—if the body rolls, let it roll; if it dances, let it dance. Let the body go; remain only the witness. Do not hold the body back at all—deep breath, deep breath, deep breath—and leave the body completely. Whatever happens, allow it—do not stop the body even a little.

अब दस मिनट तक गहरी श्वास जारी रहेगी और शरीर को बिलकुल ढीला छोड़ दें--शरीर को जो होता है, होने दें.कोई संकोच न लें.गहरी श्वास.गहरी श्वास.गहरी श्वास.आंसू आएं, आने दें.रोना निकले, निकले.जो भी होता हो, होने दें।

For ten minutes, deep breathing continues and the body is left utterly loose—allow whatever happens to the body. Take no embarrassment. Deep breath, deep breath, deep breath. If tears come, let them come. If sobbing arises, let it arise. Whatever happens, let it happen.

(चारों ओर साधकों का नाचना, कूदना, चिल्लाना और अनेक तरह की आवाजें निकालना। एक व्यक्ति के मुंह से लंबे सायरन की सी आवाज निकलने लगी.ओशो का सुझाव देना जारी रहा.)

(All around, seekers dance, jump, shout, and make many kinds of sounds. From one person’s mouth a long siren-like sound begins. Osho continues to guide.)

शरीर को बिलकुल छोड़ दें। शरीर अपने आप डोलने लगेगा, चक्कर खाने लगेगा। शक्ति भीतर उठेगी तो शरीर कंपेगा, कंपित होगा, डोलेगा। भीतर से शक्ति उठेगी तो शरीर आंदोलित होगा, उसे छोड़ दें.शरीर को बिलकुल छोड़ दें. गहरी श्वास जारी रखें और शरीर को छोड़ दें। शरीर को जो होता हो, होने दें.उसे जरा भी नहीं रोकें.गहरी श्वास.और गहरी श्वास.और गहरी श्वास.और गहरी श्वास.

Let the body go completely. The body will begin to sway by itself, to spin. As energy rises within, the body will shake, vibrate, sway. As power rises from within, the body will be stirred—let it be. Leave the body completely. Continue deep breathing and let the body go. Whatever happens in the body, allow it. Do not restrain it at all. Deep breath... deeper... deeper... deeper...

(लोगों का चीखना, चिल्लाना, मुंह से अनेक तरह की आवाजें निकालना तथा शरीर में विविध गतियों का होना.)

(People scream, shout, make many kinds of sounds; various movements occur in their bodies.)

गहरी श्वास.गहरी श्वास.गहरी श्वास.और शरीर को छोड़ दें। ध्यान रहे, शरीर पर कहीं कोई रुकावट न रहे। जो शरीर को होना है, होने दें। उससे शक्ति के ऊपर पहुंचने में मार्ग बनेगा। छोड़ दें.शरीर को ढीला छोड़ दें, गहरी श्वास जारी रखें, उसे ढीला न करें.श्वास गहरी चले, शरीर को शिथिल छोड़ दें.शरीर को जो होता है, होने दें.बैठता हो बैठे, गिरता हो गिरे, खड़ा होता हो, हो जाए--जो होता है, होने दें.गहरी श्वास जारी रखें.

Deep breath, deep breath, deep breath—and let the body go. Be careful that nowhere in the body is there a block. Whatever is to happen to the body, let it happen. This will create the pathway for energy to move upward. Let go. Leave the body loose; keep the breath deep—do not let the breath slacken. Let the breath go deep; leave the body relaxed. Whatever happens in the body, let it happen. If it sits, let it sit; if it falls, let it fall; if it stands, let it stand—whatever happens, allow it. Keep deep breathing.

(अनेक आवाजों के साथ लोगों का तेजी से उछलना, कूदना.)

(With many sounds, people are jumping and leaping rapidly.)

गहरी.और गहरी.और गहरी.और गहरी.और गहरी.और गहरी.और गहरी.और गहरी.और गहरी.

Deeper... and deeper... and deeper... and deeper... and deeper... and deeper... and deeper...

(कुछ लोगों का तीव्र आवाज में हुंकारना.अनेक शारीरिक प्रतिक्रियाएं चलती रहीं.)

(Some people roar loudly; many bodily reactions continue.)

कुछ बचाएं न, सब दांव पर लगा दें.पूरी शक्ति दांव पर लगा दें। देखें, बचा रहे हैं। बहुत कुछ बचा लेते हैं। पूरा दांव पर लगा दें। गहरी श्वास, गहरी श्वास.शरीर को छोड़ें--जो होता है, होने दें.छोड़ें.हंसना आ जाए, आ जाने दें.रोना आए, आने दें.आवाज निकले, निकल जाने दें.उसकी कोई चिंता न लें, जरा न रोकें--बस आप गहरी श्वास लें और छोड़ दें.

Don’t hold anything back; stake everything. Put your total energy on the line. See—are you saving something? We save so much. Put it all at stake. Deep breath, deep breath. Let the body go—whatever happens, allow it. Let go. If laughter comes, let it come. If crying comes, let it come. If sound arises, let it arise. Don’t worry about it, don’t suppress—just breathe deeply in and out.

(लोगों का चीखना, चिल्लाना, नाचना, कूदना, हुंकार और चीत्कार करना.)

(People scream, shout, dance, leap, roar and cry out.)

छोड़ें.शक्ति उठ रही है.छोड़ें शरीर को.गहरी श्वास लें.गहरी श्वास लें.गहरी श्वास लें और शरीर को छोड़ दें। शरीर में कुछ जागेगा तो शरीर कंपित होगा, घूमेगा, नाच सकता है, रो सकता है, चिल्ला सकता है--छोड़ दें.शरीर को छोड़ दें.शरीर को बिलकुल छोड़ दें.जरा संकोच न लें.शरीर को बिलकुल छोड़ दें.

Let go. Energy is rising. Let the body go. Deep in-breath. Deep in-breath. Deep in-breath, and let the body be. As something awakens in the body, it will tremble, whirl, dance, weep, cry out—let it. Leave the body. Completely leave the body. Don’t keep any reserve. Leave the body utterly.

(अनेक साधकों के मुंह से पशुओं की आवाजें निकलना.रोना, चिल्लाना, नाचना.मुंह से कुत्ते की आवाज.सिंह की गर्जना.हाथ-पैर पीटना.छटपटाना.)

(From many seekers’ mouths animal sounds arise—crying, shouting, dancing; a dog’s bark, a lion’s roar; pounding hands and feet, writhing.)

गहरी श्वास.और गहरी.अपनी शक्ति श्वास पर लगाएं और छोड़ दें--शरीर को जो होता है, होने दें.जरा भी संकोच नहीं.जरा भी न रोकें.दूसरे की फिकर न करें.शरीर को छोड़ें। शक्ति जगेगी तो बहुत कुछ होगा--रोना आ सकता है, शरीर कंपेगा, अंग हिलेंगे, मुद्राएं बनेंगी, शरीर खड़ा हो सकता है.छोड़ दें--जो होता है, होने दें.आप अकेले हैं और कोई नहीं.छोड़ें.गहरी श्वास.गहरी श्वास.गहरी श्वास.एक दो मिनट पूरी मेहनत करें.तीसरे सूत्र पर जाने के पहले पूरी मेहनत लें--गहरी श्वास लें.गहरी श्वास लें.गहरी श्वास लें.गहरी श्वास लें.गहरी श्वास लें.गहरी श्वास लें.गहरी श्वास लें.और शरीर को छोड़ दें--जो होता है, होने दें.शरीर को छोड़ दें.जो होता है, होने दें.जरा भी नहीं रोकेंगे। देखें कुछ मित्र रोक लेते हैं, रोकें मत, छोड़ें.पूरी शक्ति लगाएं और छोड़ें.छोड़ें.रोना है, पूरे मन से रोएं, रोकें नहीं। आवाज निकलती है, दबाएं नहीं.निकल जाने दें। शरीर खड़ा होता है, सम्हालें न, हो जाने दें। नाचता है, नाचने दें। शरीर को पूरी तरह छोड़ दें, तभी सोई हुई शक्ति अपना मार्ग बना सकती है। छोड़ें.गहरी श्वास लें.गहरी श्वास.गहरी श्वास.गहरी श्वास.गहरी श्वास.गहरी श्वास.और गहरी.और गहरी.और गहरी.और गहरी. और गहरी.

Deep breath—deeper. Put your energy into the breath and let go—whatever happens to the body, let it happen. No embarrassment at all. Don’t restrain even a little. Don’t worry about others. Let the body go. When energy awakens, many things will happen—crying may come, the body will tremble, limbs will move, mudras will form, the body may stand. Let it happen—whatever happens, allow it. You are alone; there is no one else. Let go. Deep breath, deep breath, deep breath. For another minute or two, full effort. Before the third instruction, total effort—deep in-breath, deep in-breath, deep in-breath... and let the body go—whatever happens, let it happen. Leave the body—whatever happens, allow it. Do not stop even a little. See, some friends are holding back—don’t. Let go. Put in total energy and let go. Let go. If you need to cry, cry with your whole being; do not hold back. If sound wants to come, don’t suppress—let it come. If the body stands, don’t control it—let it stand. If it dances, let it dance. Only when you leave the body totally can the sleeping energy make its way. Let go. Deep breath, deep breath, deep breath, deep breath, deep breath—deeper, deeper, deeper, deeper, deeper...

(कुछ लोगों का तीव्र हुंकार करना.अनेक लोगों का रोना.चीखना.नाचना.आदि.)

(Some people roar intensely; many cry, scream, dance, etc.)

पूरी शक्ति लगाएं.पूरी शक्ति लगाएं.पूरी शक्ति लगाएं.श्वास गहरी.और गहरी.और गहरी.कंप जाने दें पूरे व्यक्तित्व को, हिल जाने दें.जो होता है, होने दें.छोड़ दें। गहरी शक्ति लगाएं, गहरी शक्ति लगाएं.और गहरी श्वास लें.और गहरी श्वास लें। पूरे शरीर में विद्युत दौड़ने लगेगी.पूरे शरीर में विद्युत दौड़ने लगेगी.छोड़ें.आखिरी एक मिनट, जोर से ताकत लगाएं, तीसरे सूत्र में जाने के लिए--गहरी श्वास.गहरी श्वास.गहरी श्वास.गहरी श्वास.और गहरी.और गहरी.और गहरी.पूरी ताकत लगाएं, तीसरे चरण में गति हो सके.और गहरी श्वास लें.पूरी शक्ति लगा दें.और गहरी श्वास लें.और गहरी श्वास लें, और गहरा.और गहरा.और गहरा.

Total energy, total energy, total energy. Breath deep—deeper, deeper. Let the whole personality shake, let it move. Whatever happens, allow it. Let go. Greater force—greater force. Take deeper breaths. Take deeper breaths. Electricity will begin to run through the entire body—electricity will begin to run. Let go. For the last one minute, apply strong force so we may move into the third instruction—deep breath, deep breath, deep breath, deep breath—deeper, deeper, deeper. Put in total power so that there can be momentum in the third stage. Deeper breaths—more and more—deeper, deeper.

तीसरा चरण: पूछें--मैं कौन हूं?

और अब तीसरा सूत्र जोड़ दें! श्वास गहरी जारी रहेगी, शरीर की गति जारी रहेगी.और तीसरा सूत्र--भीतर पूरी शक्ति से पूछने लगें.मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं?.भीतर पूछें.श्वास-श्वास में एक ही प्रश्न भर जाए--मैं कौन हूं? मैं कौन हूं?.श्वास तेजी से जारी रहे और भीतर पूछें--मैं कौन हूं? शरीर की कंपन और गति जारी रहे और भीतर पूछें--मैं कौन हूं? मैं कौन हूं?.दो ‘मैं कौन हूं?’ के बीच में जगह न रहे। पूरी शक्ति लगाएं.मैं कौन हूं?.मैं कौन हूं?.एक दस मिनट सारी शक्ति लगा दें--मैं कौन हूं?.मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? पूरी ताकत लगाएं। प्राण भीतर एक ही गूंज से भर जाएं--मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? ताकत से पूछें। भीतर सारे प्राणों में एक गूंज उठने लगे--मैं कौन हूं? गहरी श्वास जारी रहे, शरीर को जो होना है होने दें। और पूछें, मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? एक दस मिनट पूरी शक्ति लगा लें, फिर दस मिनट के बाद हम विश्राम करेंगे। लगाएं पूरी शक्ति.मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं?

Third Stage: Ask—Who am I? Now add the third instruction! Deep breathing continues, the body’s movements continue. And the third instruction: inside, with your whole energy, begin asking, “Who am I? Who am I? Who am I?” Ask within. Let every breath be filled with this one question: “Who am I? Who am I?” Let the breath move rapidly, and inside ask, “Who am I?” Let the body’s vibrations and movement continue, and within ask, “Who am I? Who am I?” Leave no gap between two “Who am I?” Put in your total energy: “Who am I? Who am I?” For ten minutes, give it everything—“Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I?” Apply full power. Let the life-force within be filled with one resonance: “Who am I? Who am I? Who am I? Who am I?” Ask with force. Let a hum arise in every breath within: “Who am I?” Keep deep breathing; allow whatever happens in the body. And ask, “Who am I? Who am I?” For ten minutes, total energy—then after ten minutes we will rest. Put in all your power—“Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I?...”

(अनेक आवाजों के साथ साधकों की तीव्र प्रतिक्रियाएं.)

(With many sounds, seekers respond intensely.)

पूरी शक्ति लगाएं। जरा भी रोकें नहीं। जोर से भीतर पूछें--मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? एक आंधी उठा दें भीतर.मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं.श्वास गहरी रहे, सवाल गहरा रहे--मैं कौन हूं? शरीर को जो होना है, होने दें.मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? यह पूरा वातावरण पूछने लगे, ये रेत के कण-कण पूछने लगें, यह आकाश, ये वृक्ष, ये सब पूछने लगें--मैं कौन हूं? मैं कौन हूं?.पूरा वातावरण मैं कौन हूं से भर जाए.मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं?.

Total energy. Don’t hold back at all. Ask loudly within: “Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I?” Raise a storm inside—“Who am I? Who am I? Who am I?” Let the breath be deep, let the question be deep—“Who am I?” Whatever happens to the body, allow it. “Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I?” Let this whole atmosphere begin to ask; let each grain of sand ask; let this sky, these trees—let all ask, “Who am I? Who am I?” Let the whole space be filled with “Who am I? Who am I? Who am I? Who am I?”

(चारों ओर से रोने की आवाजें.तीव्र शारीरिक हलचल.अनेक तरह की आवाजें.)

(All around, the sound of weeping; intense physical movement; many kinds of sounds.)

पूरी शक्ति लगाएं, फिर विश्राम करना है.और जितनी शक्ति लगाएंगे, उतने ही विश्राम में प्रवेश होगा। जितनी ऊंचाई पर आंधी उठेगी, उतनी ही गहरे ध्यान में गति होगी। चौथा सूत्र ध्यान का होगा। आप पूरी शक्ति लगाएं, क्लाइमेक्स पर, जितना आप कर सकते हों, लगा दें--कहने को न बचे कि मेरे पास कोई ताकत शेष रह गई थी.मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? गहरी श्वास.गहरी श्वास.भीतर पूछें--मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? पूरी ताकत से पूछें, बाहर भी निकल जाए फिकर न करें। पूछें भीतर--मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? पूरी ताकत लगाएं.पूरी ताकत लगाएं.पूरी ताकत लगाएं. शरीर को जो होता है, होने दें.शरीर गिरे, गिर जाए.रोना निकले, निकले.पूरी ताकत लगाएं--मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं?.

Put in total energy, then we will rest. The more energy you pour in, the deeper the entry into rest. The higher the storm rises, the deeper the descent into meditation. The fourth instruction will be meditation. You put in total energy—at the climax, give everything you can, so nothing remains to say, “I had some strength left.” “Who am I? Who am I? Who am I? Who am I?” Deep breath, deep breath. Ask within—“Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I?” Ask with full strength; even if it spills outward, don’t worry. Ask within—“Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I?” Total energy—total energy—total energy. Whatever happens to the body, allow it. If the body falls, let it fall. If crying comes, let it come. Total energy—“Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I?”

(रोने-चिल्लाने की अनेक आवाजें.)

(Many sounds of crying and shouting.)

पूरी लगाएं.जरा भी रोकें नहीं.मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? पूरी लगाएं, पूरी ताकत लगाएं--मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? रोकें नहीं.रोकें नहीं.मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? पूरी शक्ति लगा दें.

Give it your all—don’t hold back at all. “Who am I? Who am I? Who am I? Who am I?” Full on—total energy—“Who am I? Who am I?” Don’t stop. Don’t stop. “Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I?” Pour in your whole power.

(कुछ लोगों का रुक-रुककर हुंकार करना.अनेक आवाजें.रोना, चीखना, चिल्लाना, पशुओं की आवाजें मुंह से निकालना.)

(Some people roar off and on; many sounds—crying, screaming, shouting, animal sounds emerge.)

मैं कौन हूं? पूरी शक्ति लगाएं। पांच मिनट ही बचे हैं, पूरी शक्ति लगा दें.मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? शरीर का रोआं-रोआं पूछने लगे--मैं कौन हूं? हृदय की धड़कन-

धड़कन पूछने लगे--मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? पूरे क्लाइमेक्स पर, चरम पर अपने को पहुंचा दें.आखिरी सीमा पर पहुंचा दें.बिलकुल पागल हो जाएं.मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? बिलकुल पागल हो जाएं पूछने में.सारी शक्ति लगा दें.पूरी शक्ति लगाएं.आखिरी, पूरी शक्ति लगाएं.फिर तो विश्राम करना है.पूरी शक्ति लगाएं--मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं?.थका डालें अपने को.मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? आंधी उठा दें.अब दो मिनट ही बचे हैं.पूरी शक्ति लगाएं.मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? शरीर को जो होता है, होने दें.शक्ति पूरी लगा दें। दो मिनट तूफान उठा दें--मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? एक ही मिनट बचा है, पूरी शक्ति लगाएं, फिर विश्राम करना है.मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? शरीर को जो होता है, होने दें। गहरी श्वास.गहरी श्वास.गहरी श्वास. गहरी श्वास.गहरी श्वास.गहरी श्वास.गहरी श्वास.गहरी श्वास.

“Who am I?” Total energy. Only five minutes remain—put in your full power. “Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I?” Let every pore of the body ask—“Who am I?” Let the heartbeat ask—“Who am I? Who am I? Who am I?” Bring yourself to the full climax, to the very peak. Reach the ultimate limit. Become absolutely mad in asking—“Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I?” Go utterly mad in the inquiry. Put in all your energy. Total energy. Finally, all your strength—then we will rest. Total energy—“Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I?” Exhaust yourself—“Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I?” Raise a storm. Now only two minutes remain—total energy. “Who am I? Who am I?” Let whatever happens to the body happen. Pour in all your power. For two minutes, raise a tempest—“Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I?” One minute remains—full power; then rest. “Who am I? Who am I?” Let whatever happens to the body happen. Deep breath, deep breath, deep breath, deep breath, deep breath, deep breath, deep breath, deep breath.

(अनेक लोगों का तीव्र चीत्कार करना.उछलना, कूदना आदि.)

(Many people shriek intensely—jumping, leaping, etc.)

मैं कौन हूं?.मैं कौन हूं?.शरीर कंपता है, शरीर नाचता है--छोड़ दें.मैं कौन हूं?.मैं कौन हूं?.

“Who am I?... Who am I?...” The body trembles, the body dances—let it. “Who am I?... Who am I?...”

(साधकों पर चल रही प्रतिक्रियाएं बड़ी तेजी पर हैं.)

(The processes moving through seekers are at great intensity.)

चौथे सूत्र पर जाने के लिए पूरी शक्ति लगा दें.मैं कौन हूं?.मैं कौन हूं?.लगाएं पूरी शक्ति.लगाएं पूरी शक्ति.जब तक आप पूरी न लगाएंगे चौथे सूत्र पर नहीं चलेंगे.मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? पूरा डूब जाएं.मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? पूरी शक्ति लगा दें.मैं कौन हूं? फिर हम चौथे पर चलें.मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं? मैं कौन हूं?.

To move to the fourth instruction, put in total energy. “Who am I?... Who am I?...” Apply your full power—full power. Until you give your all, we will not move to the fourth. “Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I?” Dive completely—“Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I?” Total energy—“Who am I?” Then we will go to the fourth. “Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I?...”

(अनेक लोगों का हुंकार, चीत्कार आदि करना.)

(Many people roar and cry out.)

पूरी शक्ति लगाएं.छोड़ें मत.जरा भी न बचाएं, पूरी शक्ति लगाएं.गहरी श्वास.गहरी श्वास.गहरी श्वास. गहरी श्वास.गहरी श्वास.मैं कौन हूं.मैं कौन हूं.मैं कौन हूं.मैं कौन हूं.मैं कौन हूं.मैं कौन हूं.

Total energy. Don’t let go. Don’t save even a little—total energy. Deep breath, deep breath, deep breath, deep breath, deep breath. “Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I? Who am I?”

चौथा चरण: पूर्ण विश्राम--शांत, शून्य, जाग्रत, मौन, प्रतीक्षारत

और अब सब छोड़ दें.चौथे सूत्र पर चले जाएं--विश्राम में। न पूछें, न गहरी श्वास लें--सब छोड़ दें। दस मिनट के लिए सिर्फ पड़े रह जाएं--जैसे मर गए; जैसे हैं ही नहीं; सब छोड़ दें। दस मिनट सिर्फ छोड़कर पड़े रह जाएं, उसकी प्रतीक्षा में। छोड़ दें--न पूछें, न श्वास गहरी लें, बस पड़े रह जाएं। सागर का गर्जन सुनाई पड़े, सुनते रहें; हवाएं वृक्षों में आवाज करें, सुनते रहें; कोई पक्षी शोर करे, सुनते रहें--दस मिनट मर गए.हैं ही नहीं.दस मिनट मर गए.हैं ही नहीं।

Fourth Stage: Total rest—silent, empty, aware, quiet, waiting Now drop everything. Move to the fourth instruction—rest. Don’t ask, don’t breathe deeply—leave everything. For ten minutes, just lie there—as if dead; as if you are not. Drop everything. For ten minutes, just lie surrendered, in waiting for the beyond. Let go—don’t ask, don’t take deep breaths—just lie there. If you hear the roar of the ocean, keep listening. If the wind sounds in the trees, keep listening. If a bird makes noise, keep listening. For ten minutes—dead. You are not. Ten minutes—dead. You are not.

(समुद्र का गर्जन है.पक्षियों की आवाजें.हवा की सरसराहट.कहीं-कहीं किसी का कभी-कभी सुबकना. हिचकी लेना.कराहना.शेष सब शांत है.साधकों का क्रमशः शांत तथा निःशब्द होते चले जाना.किसी का बीच में दो-चार तीव्र श्वास-प्रश्वास लेना और शांत हो जाना.किसी साधक का शरीर की स्थिति में कुछ परिवर्तन करना.फिर गहरी शांति तथा स्थिरता में चले जाना.)

(The ocean roars. Birds’ calls. The rustle of wind. Here and there an occasional sob, a hiccup, a moan. Otherwise, silence. Seekers gradually become quiet and wordless. Someone takes two or four deep breaths and becomes still. Someone adjusts the body slightly, then moves into deep silence and stillness.)

धीरे-धीरे अब आंख खोल लें। आंख न खुलती हो तो दोनों आंखों पर हाथ रख लें। जो लोग गिर गए हैं, उनसे उठते न बने तो धीरे-धीरे गहरी श्वास लें और फिर उठें। जल्दी कोई न उठे। झटके से न उठे। बहुत आहिस्ता से उठ आएं। फिर भी किसी से उठते न बने तो थोड़ी देर लेटा रहे। धीरे-धीरे उठकर बैठ जाएं। आंख खोल लें। जिससे उठते न बने वह थोड़ी गहरी श्वास ले, फिर आहिस्ता से उठे।

Gently begin to open your eyes. If they do not open, place both hands over them. Those who have fallen and cannot get up, take a few deep breaths gently and then rise. No one should get up quickly. Don’t get up with a jerk. Rise very slowly. If still you cannot get up, lie a little longer. Then slowly sit up. Open your eyes. If you cannot get up, take a few deep breaths and then slowly rise.

दो एक छोटी सी सूचनाएं हैं। दोपहर तीन से चार मौन में बैठेंगे। मैं यहां बैठूंगा। तीन के पांच मिनट पहले ही आप सब आ जाएं। मैं ठीक तीन बजे आ जाऊंगा। बिलकुल भी बात यहां न करें। एक शब्द भी प्रयोग न करें। चुपचाप आकर बैठ जाएं। एक घंटे मैं चुपचाप यहां बैठूंगा। उस बीच किसी के भी मन में लगे कि मेरे पास आना है, तो वह दो मिनट के लिए आकर चुपचाप बैठ जाए और फिर अपनी जगह चला जाए। दो मिनट के बाद न रुके, ताकि दूसरे लोगों को आना हो तो वे आ सकें। एक घंटे चुपचाप बैठकर प्रतीक्षा करें।

Two small announcements. We will sit in silence from three to four in the afternoon. I will sit here. Please arrive five minutes before three. I will come precisely at three. Do not speak here at all—not a single word. Come and sit silently. I will sit silently here for one hour. During that time, if anyone feels to come to me, he may come and sit silently for two minutes and then go back to his place. Do not remain longer than two minutes, so others who wish to can also come. Sit silently for an hour, in waiting.

इस बीच अगर आप कहीं भी घूमने जाते हैं--सागर के तट पर या कहीं भी एकांत में--तो कहीं भी अकेले में बैठकर ध्यान में ही रहें। ये तीन दिन सतत ध्यान में ही बिताने की कोशिश करें।

In the meantime, if you go anywhere—on the seashore or into solitude—wherever you are alone, sit and remain in meditation. Try to spend these three days in continuous meditation.

हमारी सुबह की बैठक पूरी हुई।

Our morning sitting is complete.