Skip to content
Osho

Jin Khoja Tin Paiyan #19

12 July 1970 Bombay Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
प्रश्न: ओशो, नारगोल शिविर में आपने कहा कि योग के आसन, प्राणायाम, मुद्रा और बंध का आविष्कार ध्यान की अवस्थाओं में हुआ तथा ध्यान की विभिन्न अवस्थाओं में विभिन्न आसन व मुद्राएं बन जाती हैं जिन्हें देखकर साधक की स्थिति बताई जा सकती है। इसके उलटे यदि वे आसन व मुद्राएं सीधे की जाएं तो ध्यान की वही भावदशा बन सकती है। तब क्या आसन, प्राणायाम, मुद्रा और बंधों के अभ्यास से ध्यान उपलब्ध हो सकता है? ध्यान साधना में उनका क्या महत्व और उपयोग है?
Osho, at the Nargol camp you said that yogic asanas, pranayama, mudras and bandhas were discovered in meditative states, and that in different states of meditation different postures and gestures arise by themselves, from which one can tell the seeker’s inner condition. Conversely, if those postures and gestures are done deliberately, the same meditative mood can be created. Then can meditation be attained through the practice of asanas, pranayama, mudras and bandhas? What is their importance and use in meditation practice?

प्रारंभिक रूप से ध्यान ही उपलब्ध हुआ। लेकिन ध्यान के अनुभव से ज्ञात हुआ कि शरीर बहुत सी आकृतियां लेना शुरू करता है। असल में, जब भी मन की एक दशा होती है तो उसके अनुकूल शरीर भी एक आकृति लेता है। जैसे जब आप प्रेम में होते हैं तो आपका चेहरा और ढंग का हो जाता है, जब क्रोध में होते हैं तो और ढंग का हो जाता है। जब आप क्रोध में होते हैं तब आपके दांत भिंच जाते हैं, मुट्ठियां बंध जाती हैं, शरीर लड़ने को या भागने को तैयार हो जाता है। ऐसे ही, जब आप क्षमा में होते हैं तब मुट्ठी कभी नहीं बंधती, हाथ खुला हुआ हो जाता है। क्षमा का भाव अगर कोई आदमी में हो तो वह क्रोध की भांति मुट्ठी बांधकर नहीं रह सकता। जैसे मुट्ठी बांधना हमला करने की तैयारी है, ऐसा मुट्ठी खोलकर खुला हाथ कर देना हमले से मुक्त करने की सूचना है--वह दूसरे को अभय देना है; मुट्ठी बांधना दूसरे को भय देना है।

Originally, what became available was meditation. But from the experience of meditation it was noticed that the body starts taking many shapes. In truth, whenever the mind is in a certain state, the body takes a form suited to it. For example, when you are in love, your face and manner become of a certain kind; when you are angry, they become of another kind. When you are angry your teeth clench, your fists tighten, the body gets ready to fight or to flee. In the same way, when you are in forgiveness, the fist never tightens; the hand opens. If forgiveness is present in a person, he cannot remain with a clenched fist as in anger. Just as a clenched fist is a preparation to attack, so opening the fist and keeping the hand open signals freedom from attack—it gives the other person fearlessness; clenching gives fear.

शरीर एक स्थिति लेता है, क्योंकि शरीर का उपयोग ही यही है कि मन जिस अवस्था में हो, शरीर तत्काल उस अवस्था के योग्य तैयार हो जाए। शरीर जो है, अनुगामी है; वह पीछे अनुगमन करता है।

The body adopts a stance because its very function is to get immediately ready for whatever state the mind is in. The body is a follower; it follows behind.

तो साधारण स्थिति में.यह तो हमें पता है कि एक आदमी क्रोध में क्या करेगा; यह भी पता है कि प्रेम में क्या करेगा; यह भी पता है कि श्रद्धा में क्या करेगा। लेकिन और गहरी स्थितियों का हमें कोई पता नहीं है।

जब भीतरी चित्त में वे गहरी स्थितियां पैदा होती हैं, तब भी शरीर में बहुत कुछ होता है। मुद्राएं बनती हैं, जो कि बड़ी सूचक हैं; जो भीतर की खबर लाती हैं। आसन भी बनते हैं; जो कि परिवर्तन के सूचक हैं।

In ordinary situations we know what a person will do in anger, what he will do in love, what he will do in reverence. But about deeper states we know nothing. When those deeper states arise in the inner consciousness, much also happens in the body. Mudras appear that are very indicative; they bring news from within. Asanas also form; they signal that a change is underway.

असल में, भीतर की स्थितियों की तैयारी के समय तो बनते हैं आसन और भीतर की स्थितियों की खबर देने के समय बनती हैं मुद्राएं। भीतर जब एक परिवर्तन चलता है तो शरीर को भी उस नये परिवर्तन के योग्य एडजस्टमेंट खोजना पड़ता है।

In fact, asanas form during the preparation of inner states, and mudras form when the inner states are announcing themselves. When an inner change is moving, the body has to find adjustments suitable to that new change.

अब भीतर यदि कुंडलिनी जाग रही है तो उस कुंडलिनी के लिए मार्ग देने के लिए शरीर आड़ा-तिरछा, न मालूम कितने रूप लेगा। वह मार्ग कुंडलिनी को भीतर मिल सके, इसलिए शरीर की रीढ़ बहुत तरह के तोड़ करेगी। जब कुंडलिनी जाग रही है तो सिर भी विशेष स्थितियां लेगा। जब कुंडलिनी जाग रही है तो शरीर को कुछ ऐसी स्थितियां लेनी पड़ेंगी जो उसने कभी नहीं लीं।

Now, if the kundalini is awakening within, in order to give it passage the body will take on all kinds of twists and shapes. So that the kundalini may find its way inside, the spine will bend in many ways. When the kundalini is awakening, the head will also assume special positions. The body will have to take postures it has never taken before.

अब जैसे, जब हम जागते हैं तो शरीर खड़ा होता है या बैठता है; जब हम सोते हैं तब खड़ा और बैठा नहीं रह जाता, उसे लेटना पड़ता है। समझ लें एक आदमी ऐसा पैदा हो जो सोना न जानता हो जन्म के साथ, तो वह कभी लेटेगा नहीं। तीस वर्ष की उम्र में उसको पहली दफे नींद आए, तो वह पहली दफे लेटेगा, क्योंकि उसके भीतर की चित्त-दशा बदल रही है और वह नींद में जा रहा है। तो उसको बड़ी हैरानी होगी कि यह लेटना अब तक तो कभी घटित नहीं हुआ, आज वह पहली दफा लेट क्यों रहा है! अब तक वह बैठता था, चलता था, उठता था, सब करता था, लेटता भर नहीं था।

Consider: when we are awake the body stands or sits; when we sleep it doesn’t remain standing or sitting—we have to lie down. Imagine a person born not knowing how to sleep; he would never lie down. If sleep comes to him for the first time at the age of thirty, he will lie down for the first time, because his inner state is changing and he is going into sleep. He will be amazed: “Lying down has never happened till now—why am I lying down today for the first time!” Until now he sat, walked, stood, did everything, only he never lay down.

अब नींद की स्थिति बन सके भीतर, इसके लिए लेटना बड़ा सहयोगी है। क्योंकि लेटने के साथ ही मन को एक व्यवस्था में जाने में सरलता हो जाती है। लेटने में भी अलग-अलग व्यक्तियों की अलग-अलग स्थितियां होती हैं, एक सी नहीं होतीं; क्योंकि अलग-अलग व्यक्तियों के चित्त भिन्न होते हैं। जैसे जंगली आदमी तकिया नहीं रखता है, लेकिन सभ्य आदमी बिना तकिए के नहीं सो सकता। जंगली आदमी इतना कम सोचता है कि उसके सिर की तरफ खून का प्रवाह बहुत कम होता है। और नींद के लिए जरूरी है कि सिर की तरफ खून का प्रवाह कम हो जाए। अगर प्रवाह ज्यादा है तो नींद नहीं आएगी, क्योंकि सिर के स्नायु शिथिल नहीं हो पाएंगे, विश्राम में नहीं जा पाएंगे, उनमें खून दौड़ता रहेगा। इसलिए आप तकिए पर तकिए रखते चले जाते हैं। जैसे आदमी शिक्षित होता है, सुसंस्कृत, तकिए ज्यादा होते जाते हैं; क्योंकि गर्दन इतनी ऊंची होनी चाहिए कि खून भीतर न चला जाए सिर के। जंगली आदमी बिना इसके सो सकता है।

For the inner state of sleep to arise, lying down is a great support, because lying down makes it easy for the mind to enter a certain arrangement. Even in lying down there are differences from person to person; they are not the same, because people’s inner constitutions differ. For example, a person living in the wild does not use a pillow, but a civilized person cannot sleep without one. The person in the wild thinks so little that the flow of blood toward his head is very small. And for sleep it is necessary that the flow of blood toward the head decrease. If the flow is high, sleep will not come, because the nerves in the head will not relax; they will not go into rest; blood will keep coursing through them. Therefore you keep stacking pillows. As a person becomes educated, cultured, the pillows increase, because the neck must be raised so that blood does not flow into the head. A person in the wild can sleep without any of this.

ये हमारे शरीर की स्थितियां हमारे भीतर की स्थितियों के अनुकूल खड़ी होती हैं। तो आसन बनने शुरू होते हैं तुम्हारे भीतर की ऊर्जा के जागरण और विभिन्न रूपों में गति करने से। विभिन्न चक्र भी शरीर को विभिन्न आसनों में ले जाते हैं। और मुद्राएं पैदा होती हैं जब तुम्हारे भीतर एक स्थिति बनने लगती है--तब भी तुम्हारे हाथ, तुम्हारे चेहरे, तुम्हारे आंख की पलकें, सबकी मुद्राएं बदल जाती हैं।

Our bodily positions are arranged in accord with our inner states. So asanas begin to form because of the awakening of your inner energy and its movement in different ways. The different chakras also take the body into different asanas. And mudras appear when an inner state begins to form—then the gestures of your hands, your face, your eyelids, all change.

यह ध्यान में होता है। लेकिन इससे उलटी बात भी स्वाभाविक खयाल में आई कि यदि हम इन क्रियाओं को करें तो क्या ध्यान हो जाएगा? इसे थोड़ा समझना जरूरी है।

This happens in meditation. But from this the opposite thought naturally arose: if we do these actions deliberately, will meditation happen? This needs some understanding.

आसनों से चित्त में परिवर्तन अनिवार्य नहीं

ध्यान में ये क्रियाएं होती हैं, लेकिन फिर भी अनिवार्य नहीं हैं। यानी ऐसा नहीं है कि सभी साधकों को एक सी क्रिया हो। एक कंडीशन खयाल में रखनी जरूरी है, क्योंकि प्रत्येक साधक की स्थिति अलग है, और प्रत्येक साधक की चित्त की और शरीर की स्थिति भी भिन्न है। तो सभी साधकों को ऐसा होगा, ऐसा नहीं है।

Postures do not necessarily change the mind. These actions occur in meditation, but they are still not compulsory. It is not that every seeker will go through the same actions. One condition has to be kept in mind: each seeker’s situation is different—and the condition of each seeker’s mind and body is also different. So it is not that the same thing will happen to all.

अब जैसे किसी साधक के चित्त में, मस्तिष्क में अगर खून की गति बहुत कम है और कुंडलिनी जागरण के लिए सिर में खून की गति की ज्यादा जरूरत है उसके शरीर को, तो वह तत्काल शीर्षासन में चला जाएगा--अनजाने। लेकिन सभी नहीं चले जाएंगे; क्योंकि सभी के सिर में खून की स्थिति और अनुपात अलग-अलग है; सबकी अपनी जरूरत अलग-अलग है। तो प्रत्येक साधक की स्थिति के अनुकूल बनना शुरू होगा। और सबकी स्थिति एक जैसी नहीं है।

For example, if in some seeker’s mind the circulation of blood in the brain is very low, and for the awakening of kundalini his body needs more blood flow to the head, he will at once go into a headstand—unknowingly. But not everyone will, because the blood situation and its proportion in everyone’s head differ; everyone’s need is different. So the body will begin to respond according to each seeker’s condition, and those conditions are not the same for all.

तो एक तो यह फर्क पड़ेगा कि जब ऊपर से कोई आसन करेगा तो हमें कुछ भी पता नहीं है कि वह उसकी जरूरत है या नहीं है। कभी सहायता भी पहुंचा सकता है, कभी नुकसान भी पहुंचा सकता है। अगर वह उसकी जरूरत नहीं है तो नुकसान पड़ेगा, अगर उसकी जरूरत है तो फायदा पड़ जाएगा। लेकिन वह अंधेरे में रास्ता होगा--एक कठिनाई। दूसरी कठिनाई और है, और वह यह है कि हमें जो भीतर होता है, उसके साथ जब बाहर कुछ होता है, तब-तब भीतर से ऊर्जा बाहर की तरफ सक्रिय होती है; जब हम बाहर कुछ करते हैं तब वह केवल अभिनय होकर भी रह जा सकता है।

One consequence is this: if someone does an asana from the outside, we have no way of knowing whether it is needed for him or not. Sometimes it may help; sometimes it may harm. If it is not needed, it will be harmful; if it is needed, it will be beneficial. But it will be a path in the dark—one difficulty. There is a second difficulty: when something happens outside along with what is happening inside, then the energy moves outward from within; but when we do something only on the outside, it may remain nothing but acting.

जैसे कि मैंने कहा कि जब हम क्रोध में होते हैं तो मुट्ठियां बंध जाती हैं। लेकिन मुट्ठियां बंध जाने से क्रोध नहीं आ जाता। हम मुट्ठियां बांधकर बिलकुल अभिनय कर सकते हैं और भीतर क्रोध बिलकुल न आए। फिर भी, अगर भीतर क्रोध लाना हो तो मुट्ठियां बांधना सहयोगी सिद्ध हो सकता है। अनिवार्यतः भीतर क्रोध पैदा होगा, यह नहीं कहा जा सकता। लेकिन मुट्ठी न बांधने और बांधने में अगर चुनाव करना हो तो बांधने में क्रोध के पैदा होने की संभावना बढ़ जाएगी बजाय मुट्ठी खुली होने के। तो इतनी थोड़ी सी सहायता मिल सकती है।

As I said, when we are angry, fists clench. But by clenching the fists, anger does not arise. We can clench the fists and purely act while no anger arises within. Still, if one wants to bring anger, clenching the fists can prove supportive. It cannot be said that anger will necessarily be produced within. But if one had to choose between not clenching and clenching, the possibility of anger arising increases with clenching, as against an open hand. So a little help of this kind may be obtained.

अब जैसे एक आदमी शांत स्थिति में आ गया तो उसके हाथ की शांत मुद्राएं बनेंगी, लेकिन एक आदमी हाथ की शांत मुद्राएं बनाता रहे, तो चित्त अनिवार्य रूप से शांत होगा, यह नहीं है। हां, फिर भी चित्त को शांत होने में सहायता मिलेगी, क्योंकि शरीर तो अपनी अनुकूलता जाहिर कर देगा कि हम तैयार हैं, अगर चित्त को बदलना हो तो वह बदल जाए। लेकिन फिर भी सिर्फ शरीर की अनुकूलता से चित्त नहीं बदल जाएगा। और उसका कारण यह है कि चित्त तो आगे है, शरीर सदा अनुगामी है। इसलिए चित्त बदलता है, तब तो शरीर बदलता ही है; लेकिन शरीर के बदलने से सिर्फ चित्त के बदलने की संभावना भर पैदा होती है, बदलाहट नहीं हो जाती।

In the same way, when a person has come into a peaceful state, the peaceful mudras of his hands will appear; but if another person keeps making peaceful mudras, it is not that the mind will necessarily become peaceful. Yes, still the mind will be helped toward peace, because the body will announce its readiness: “We are prepared—if the mind wants to change, it may.” But even so, with only the body’s readiness, the mind will not change. The reason is that the mind leads and the body always follows. Therefore, when the mind changes, of course the body changes; but by changing the body only, at most the possibility of a change in mind is created—the change itself does not happen.

भीतर से यात्रा शुरू करो

तो इसलिए भ्रांति का डर है कि कोई आदमी आसन ही करता रहे, मुद्राएं ही सीखता रहे और समझ ले कि बात पूरी हो गई। ऐसा हुआ है, हजारों वर्षों तक ऐसा हुआ है कि कुछ लोग आसन-मुद्राएं ही करते रहे हैं और समझते हैं कि योग साध रहे हैं। धीरे-धीरे योग से ध्यान तो खयाल से उतर गया। अगर कहीं तुम किसी से कहो कि वहां योग की साधना होती है, तो जो खयाल आता है वह यह है कि आसन, प्राणायाम इत्यादि होता होगा।

Begin the journey from within. Hence there is the danger of a misunderstanding: someone may go on doing asanas, may only learn mudras, and think the work is complete. This has happened; for thousands of years it has happened that some people keep doing only asanas and mudras and believe they are practicing yoga. Slowly, in the popular idea of yoga, meditation dropped out. If you tell someone there is yoga practice going on somewhere, the thought that comes is: asanas, pranayama, etc., must be happening there.

तो इसलिए मैं जरूर यह कहता हूं कि अगर साधक की जरूरत समझी जाए तो उसके शरीर की कुछ स्थितियां उसके लिए सहयोगी बनाई जा सकती हैं, लेकिन इनका कोई अनिवार्य परिणाम नहीं है। और इसलिए काम सदा भीतर से ही शुरू करने के मैं पक्ष में हूं, बाहर से शुरू करने के पक्ष में नहीं हूं। भीतर से शुरू होना चाहिए।

Therefore I certainly say: if a seeker’s need is understood, some bodily positions can be made supportive for him, but they do not have any inevitable result. And that is why I am in favor of always beginning the work from within, not from the outside. It should begin from within.

फिर अगर भीतर से शुरू होता हो तो समझा जा सकता है। अब जैसे कि मुझे लगता है.एक साधक ध्यान में बैठा है और मुझे लगता है कि उसका रोना फूटना चाहता है, लेकिन वह रोक रहा है। अब यह मुझे दिखाई पड़ रहा है कि अगर वह रो ले दस मिनट तो उसकी गति हो जाए--एक कैथार्सिस हो जाए, एक रेचन हो जाए उसका। लेकिन वह रोक रहा है, वह सम्हाल रहा है अपने को कि कहीं रोना न निकल जाए। इस साधक को अगर हम कहें कि अब तुम रोको मत, तुम अपनी तरफ से ही रो लो--तुम रोओ! तो यह दो मिनट तक तो अभिनय की तरह रोएगा, तीसरे मिनट से इसका रोना सही और ठीक हो जाएगा, ऑथेंटिक हो जाएगा; क्योंकि रोना तो भीतर से फूटना ही चाह रहा था, यह रोक रहा था। इसके रोने की प्रक्रिया रोने को नहीं ले आएगी, इसके रोने की प्रक्रिया रोकने को तोड़ देगी और जो भीतर से बह रहा था वह बह जाएगा।

Then, if it begins within, it can be understood. Suppose a seeker is sitting in meditation and I feel that his crying wants to burst forth, but he is holding it back. I can see that if he cries for ten minutes, a movement will happen—a catharsis, a cleansing. But he is restraining himself so that the crying does not come out. If we tell this seeker, “Now don’t hold back—cry from your side; cry,” then for two minutes he will cry as if acting, but from the third minute his crying will become right and authentic, because crying wanted to pour out from within and he was preventing it. His act of crying will not bring crying; it will break the suppression, and what was flowing within will flow out.

अब जैसे एक साधक नाचने की स्थिति में है, लेकिन अपने को अकड़कर खड़ा किए हुए है। अगर हम उससे कह दें कि नाचो! तो प्राथमिक चरण में तो वह अभिनय ही शुरू करेगा, क्योंकि अभी वह नाच निकला नहीं है। वह नाचना शुरू करेगा, लेकिन भीतर से नाच फूटने की तैयारी कर रहा है, और इसने नाचना शुरू कर दिया--इन दोनों का तत्काल मेल हो जाएगा। लेकिन जिसके भीतर नाचने की कोई बात ही नहीं उसको हम कहें--नाचो! तो वह नाचता रहेगा, लेकिन भीतर कुछ भी नहीं होगा।

Similarly, a seeker may be in a state to dance but is standing stiffly. If we say to him, “Dance,” then in the initial phase he will begin as acting, because the dance has not yet emerged. He will start dancing, but the dance is preparing to erupt from within, and he has started to dance—these two will immediately meet. But if there is no trace of dance within and we say, “Dance,” he will go on dancing, but nothing will happen inside.

इसलिए हजार बातें ध्यान में रखनी जरूरी हैं। तो जो भी मैं कहता हूं, उसमें बहुत सी शर्तें हैं। उन सारी शर्तों को खयाल में रखोगे तो बात खयाल में आ सकती है। और अगर इनको खयाल में न रखनी हों तो सबसे सरल यह है कि भीतर से यात्रा शुरू करो; और बाहर से जो भी होता हो उसे रोको मत। बस इतना पर्याप्त है--भीतर से काम शुरू करो; बाहर जो होता हो उसको रोको मत, उससे लड़ो मत, तो सब अपने से हो जाएगा।

Therefore a thousand things have to be kept in mind. Whatever I say carries many conditions. If you keep those conditions in mind, the point can be understood. And if you do not want to keep all that in mind, the simplest is this: begin the journey from within; and whatever happens on the outside, don’t stop it. That is enough—begin from within; do not fight with whatever happens outside, and everything will happen by itself.

खड़े होकर ध्यान करने से होश रखना सदा आसान

While standing, it is always easier to keep aware in meditation.

प्रश्न: ओशो, आजकल आप जिस प्रयोग की बात कर रहे हैं उसमें बैठकर प्रयोग करने में और खड़े होकर प्रयोग करने में क्या फिजिकल और साइकिक अंतर पड़ता है?
Osho, in the experiment you are speaking about these days, what physical and psychic difference is there between doing it sitting and doing it standing?

बहुत अंतर पड़ता है। जो मैंने अभी कहा कि हमारे शरीर की प्रत्येक स्थिति हमारे मन की प्रत्येक स्थिति से कहीं गहरे में जुड़ी है और कहीं समानांतर, पैरेलल है। अगर हम किसी आदमी को लिटाकर कहें कि होश रखो, तो रखना मुश्किल हो जाएगा; अगर खड़े होकर कहें कि होश रखो, तो आसान हो जाएगा। अगर खड़े होकर हम कहें कि सो जाओ, तो मुश्किल हो जाएगा; अगर लेटकर हम कहें कि सो जाओ, तो आसान हो जाएगा।

There is a great difference. As I just said, every posture of the body is connected, deep down, with every state of the mind; they run parallel. If you tell someone to be alert while lying down, it will be difficult; tell him to be alert while standing, it will be easier. If you tell him to fall asleep while standing, it will be difficult; tell him to fall asleep while lying down, it will be easier.

तो इस प्रयोग में दोहरी प्रक्रियाएं हैं। प्रयोग का आधा हिस्सा सम्मोहन का है, जिसमें कि निद्रा का डर है। प्रयोग की प्रक्रिया हिप्नोसिस की है। सम्मोहन का प्रयोग सिर्फ निद्रा और बेहोशी के लिए किया जाता है। इसलिए डर है कि साधक सो न जाए, तंद्रा में न चला जाए। खड़ा रहे तो इस डर को थोड़ा सा तोड़ने में सहायता मिलती है। संभावना कम हो गई उसके सोने की। इस प्रयोग का दूसरा हिस्सा साक्षी-भाव का है--जागरण का, अवेयरनेस का है। लेटने में अवेयरनेस प्राथमिक रूप से रखनी कठिन है, अंतिम रूप से रखनी आसान है। खड़े होकर होश रखना सदा आसान है।

So this experiment has two processes. Half of it is hypnotic, where there is the danger of sleep. The methodology uses hypnosis. Hypnosis is generally used for inducing sleep or unconsciousness, so there is a fear that the seeker may doze off, drift into a trance. Remaining standing helps to break that danger a little—the likelihood of falling asleep is reduced. The other half is witnessing—awakening, awareness. In the lying posture, keeping awareness at the outset is difficult, though ultimately it becomes easier; standing, it is always easier to remain alert.

तो होश रह सकेगा खड़े होकर, साक्षी-भाव रह सकेगा; और दूसरी बात: सम्मोहन की जो प्रक्रिया है प्राथमिक, वह निद्रा में ले जाए, इसकी संभावना कम हो जाएगी।

So, standing one can remain alert, can remain a witness; and second, the initial hypnotic process is less likely to take you into sleep.

प्रतिक्रियाओं में तीव्रता

और दो-तीन बातें हैं। जैसे, जब तुम खड़े हो, तब शरीर में जो मूवमेंट होने हैं, वे मुक्त भाव से हो सकेंगे। लेटकर उतने मुक्त भाव से न हो सकेंगे; बैठकर भी आधा शरीर तो कर ही न पाएगा। समझ लो, पैरों को नाचना है और तुम बैठे हो, तब पैर नाच न पाएंगे। और तुम्हें पता भी नहीं चलेगा, क्योंकि पैरों के पास भाषा नहीं है साफ कि तुमसे कह दें कि अब हमें नाचना है। बहुत सूक्ष्म इशारे हैं, जिनको हम पकड़ नहीं पाते। अगर तुम खड़े हो तो पैर उठने लगेंगे और तुम्हें सूचना मिल जाएगी कि पैर नाचना चाहते हैं। लेकिन अगर तुम बैठे हो तो यह सूचना नहीं मिलेगी।

Intensity in reactions And a few more points. When you are standing, whatever movements need to happen in the body can happen freely. Lying down they cannot be that free; sitting, half the body cannot act at all. Suppose the legs want to dance and you are sitting—the legs cannot dance. And you won’t even know, because the legs don’t have a clear language to tell you, “We want to dance now.” The signals are very subtle, and we miss them. If you are standing, the legs will begin to lift and you will get the message that they want to dance. If you are sitting, this message will not reach you.

असल में, बैठी हुई हालत में ध्यान करने का प्रयोग ही शरीर में होनेवाली इन गतियों को रोकने के लिए था। इसलिए ध्यान के पहले सिद्धासन या पद्मासन या सुखासन, ऐसे आसन का अभ्यास करना पड़ता था जिसमें शरीर डोल न सके। तो शरीर में जो ऊर्जा जगेगी उसकी संभावना बहुत पहले से है कि उसमें बहुत कुछ होगा--नाचोगे, गाओगे, रोओगे, कूदोगे, दौड़ोगे। तो ये स्थितियां सदा से पागल की समझी जाती रही हैं। कोई दौड़ रहा है, नाच रहा है, रो रहा है, चिल्ला रहा है--ये स्थितियां पागल की समझी जाती रही हैं। साधक भी यह करेगा तो पागल मालूम पड़ेगा। तो समाज के सामने वह पागल न मालूम पड़े इसलिए पहले वह सुखासन, सिद्धासन या पद्मासन का कठोर अभ्यास करेगा, जिसमें कि शरीर के रंच मात्र हिलने का डर न रह जाए। और जो बैठक है पद्मासन की या सिद्धासन की, वह ऐसी है कि उसमें तुम्हारे पैर जकड़ जाते हैं, जमीन पर तुम्हारा आयतन ज्यादा हो जाता है, ऊपर तुम्हारा आयतन कम होता जाता है। तुम एक मंदिर की भांति हो जाते हो, जो नीचे चौड़ा है--एक पिरामिड की भांति--और ऊपर संकरा है। मूवमेंट की संभावना सबसे कम हो जाती है।

In fact, the very method of meditating while sitting was devised to prevent these movements from happening in the body. Hence, before meditation one had to practice asanas like siddhasana, padmasana, sukhasana, in which the body cannot sway. The energy that is awakened in the body has the potential to make many things happen—you may dance, sing, weep, jump, run. Such states have always been thought of as mad. Someone running, dancing, crying, screaming—these have been seen as the states of a madman. If the seeker does it, he too will look mad. So, to not appear mad in society, he first undertakes rigorous practice of sukhasana, siddhasana or padmasana, so that there is no fear of the slightest movement. The posture of padmasana or siddhasana is such that your legs are locked; your base-area on the ground increases, and above it your volume tapers. You become like a temple—wide at the base, like a pyramid—and narrow at the top. The possibility of movement becomes minimal.

मूवमेंट की सर्वाधिक संभावना तुम्हारे खड़े होने में है, जब कि नीचे कोई जड़ बनाकर चीज नहीं बैठ गई है। तो तुम्हारी जो पालथी है, वह नीचे जड़ बनाने का काम करती है। जमीन के ग्रेविटेशन पर तुम्हारा बहुत बड़ा हिस्सा शरीर का हो जाता है; वह उसे पकड़ लेता है। फिर हाथ भी तुम इस भांति से रखते हो कि उनमें डोलने की संभावना कम रह जाती है। फिर रीढ़ को भी सीधा और थिर रखना है। और पहले इस आसन का अभ्यास करना है काफी, जब इसका अभ्यास हो जाए तब ध्यान में जाना है।

स्थूल शरीर से रेचन करना सरल

The maximum possibility of movement is when you are standing, because below, nothing has settled like a rooted base. The cross-legged posture creates a root below. A large portion of your body’s mass is placed in the earth’s gravity; it holds you. Your hands are also placed in such a way that the chance of their moving is reduced. The spine is to be kept straight and still. First one has to practice this posture enough; only after it is mastered should one enter meditation.

मेरी दृष्टि में इससे उलटी बात है। और मेरी दृष्टि में बात यह है कि पागल और हममें कोई बुनियादी फर्क नहीं है। हम सब दबे हुए पागल हैं; सप्रेस्ड इनसेनिटी है हमारी। या कहना चाहिए हम जरा नार्मल ढंग के पागल हैं। या कहना चाहिए कि हम औसत पागल हैं; एवरेज पागल हैं। हमारा सब पागलों से तालमेल खाता है। हमारे भीतर जो पागल थोड़े आगे निकल जाते हैं वे जरा दिक्कत में पड़ जाते हैं। लेकिन हम सबके भीतर पागलपन है। और हम सबका पागलपन भी अपना निकास खोजता है।

Easier catharsis through the gross body In my view, the truth is the opposite. To me there is no fundamental difference between a madman and us. We are all suppressed madmen; ours is suppressed insanity. Or say, we are mad in a somewhat normal way—average mad. We fit well with other madmen. Those within us whose madness gets a little ahead run into trouble. But madness is in all of us. And our madness too seeks its own outlet.

जब तुम क्रोध में होते हो तब एक अर्थ में तुम मोमेंटरी मैडनेस में होते हो। उस वक्त तुम वे काम करते हो जो तुमने होश में कभी न किए होते। तुम गालियां बकते हो, पत्थर फेंकते हो, सामान तोड़ सकते हो, छत से कूद सकते हो, कुछ भी कर सकते हो। यह पागल करता तो हम समझ लेते। लेकिन क्रोध में भी एक आदमी करता है तो हम कहते हैं, वह क्रोध में था। लेकिन था तो वही। ये चीजें उसके भीतर अगर नहीं थीं तो आ नहीं सकतीं; ये उसके भीतर हैं। लेकिन हम इन सबको सम्हाले हुए हैं।

When you are in anger, in a sense you are in a momentary madness. At that time you do things you would never do in awareness. You abuse, you throw stones, you can break things, jump off a roof—anything. If a madman did it, we would understand; but when an ordinary person does it in anger, we say, “He was angry.” But it was the same person. If these things were not inside him, they could not come out; they are within. We are just holding them down.

मेरी अपनी समझ यह है कि ध्यान के पहले इन सबका निकास हो जाना जरूरी है। जितना इनका निकास हो जाएगा, उतना तुम्हारा चित्त हलका हो जाएगा। और इसलिए पुरानी जो साधना की प्रक्रिया थी, जिसमें तुम सिद्धासन लगाकर बैठते, उसमें जिस काम में वर्षों लग जाते, वह इस प्रक्रिया में महीनों में पूरी हो जाएगी। उसमें जिसमें जन्मों लग जाते, इसमें दिनों में हो सकती है। क्योंकि इसका निष्कासन तो उस प्रक्रिया में भी करना पड़ता था, लेकिन उस प्रक्रिया में जो मूवमेंट थे, वे फिजिकल बॉडी के बंद करके और ईथरिक बॉडी के करने पड़ते थे।

My understanding is that, before meditation, all this must be released. The more it is released, the lighter your consciousness will become. Therefore, what took years in the old methods where you sat in siddhasana can be completed in months by this process; what took lifetimes can happen in days. Because even in that approach, expulsion had to happen—only, the movements had to be done with the physical body locked, through the etheric body.

अब वह जरा दूसरी बात है। करने तो पड़ते ही थे, रोना तो पड़ता ही था, क्योंकि अगर रोना भीतर है तो उसका निकालना जरूरी है; और अगर हंसना भीतर है तो उसका भी निकालना जरूरी है; और अगर नाचना भीतर है तो उसका भी निकालना जरूरी है; और अगर चिल्लाने की इच्छा है तो वह भी निकलनी चाहिए। लेकिन अगर फिजिकल बॉडी का तुमने गहरा अभ्यास किया है और तुम उसे थिर रख सकते हो, घंटों के लिए, तो फिर इन सबका निकास तुम ईथरिक बॉडी से कर सकते हो; वह तुम्हारे दूसरे शरीर से इनका निकास हो सकता है। तब किसी को दिखाई नहीं पड़ेगा, सिर्फ तुमको दिखाई पड़ेगा। तब तुमने समाज से एक सुरक्षा कर ली। अब किसी को पता नहीं चल रहा है कि तुम नाच रहे हो, और भीतर तुम नाच रहे हो। यह नाच वैसा ही होगा जैसा तुम स्वप्न में नाचते हो; यह नाच वैसा ही होगा। भीतर तुम नाचोगे, भीतर तुम रोओगे, भीतर तुम हंसोगे, लेकिन तुम्हारा भौतिक शरीर इसकी कोई खबर बाहर नहीं देगा; वह जड़वत बैठा रहेगा; उस पर इसके कोई कंपन नहीं आएंगे।

That is another matter. They still had to be done—you had to cry if crying was inside, if laughter was inside it had to come out, if dancing was inside that too had to come out, and if there was a desire to scream, that too should be released. But if you had trained the physical body deeply and could keep it still for hours, then the release could be done through the etheric body—through your other body. Then no one would see it, only you would. You would have secured yourself from society. Outwardly no one would know that you are dancing, though within you are dancing—just as you dance in a dream. Within you would dance, weep, laugh, but your physical body would give no sign; it would sit like a block, without any vibration showing.

भौतिक शरीर के दमन से पागलपन की संभावना

मेरी अपनी मान्यता है कि इतनी परेशानी इतनी सी बात के लिए उठानी बेमानी है। और वर्षों किसी आदमी को आसनों का अभ्यास कराकर फिर ध्यान में ले जाने का कोई प्रयोजन नहीं है। इसमें दूसरी और भी संभावनाएं हैं। इसमें बहुत संभावना यह है कि फिजिकल बॉडी का अगर बहुत गहरा सेंटर हो, तो वह आदमी अगर अपने भौतिक शरीर को दमन कर दे, तो हो सकता है ईथरिक शरीर में भी कंपन न हो सकें और वह सिर्फ जड़ की भांति बैठा रहे। और उस हालत में भीतर तो गहरी प्रक्रिया न हो, बस बाहर से बैठने का अभ्यास हो जाए। और यह भी डर है कि उस हालत में चूंकि ये सारी गतियां न हो पाएं, ये सब सप्रेस्ड इकट्ठी रहें, तो वह कभी भी पागल हो सकता है।

The danger of suppressing the physical body My own conviction is that it is pointless to take so much trouble for such a simple thing, and there is no purpose in making someone practice postures for years and only then taking him into meditation. There are other possibilities—and dangers. If the physical body becomes too dominant a center, a person may so suppress the body that even in the etheric body no vibrations can occur; he may just sit there like a log. In that state no deep inner process happens—only the outer practice of sitting. And there is also the danger that since none of these movements can take place, all of them remain suppressed and accumulated, and he can go mad at any time.

पुराना साधक अनेक बार पागल होता देखा गया है; उसमें उन्माद आता था। जिस प्रक्रिया को मैं कह रहा हूं इसको अगर पागल भी करेगा, तो महीने, दो महीने के भीतर पागलपन के बाहर हो जाएगा। साधारण आदमी इस प्रक्रिया में कभी भी पागल नहीं हो सकता, क्योंकि हम पागलपन को दबाने की कोशिश ही नहीं कर रहे हैं, हम उसको निकालने की कोशिश कर रहे हैं। पुरानी साधना ने हजारों लोगों को पागल किया है। हम उसको नाम अच्छे देते थे--कभी कहते थे उन्माद, कभी हर्षोन्माद, कभी एक्सटेसी। हम नाम कुछ भी देते थे; हम कहते थे: आदमी मस्त हो गया, औलिया हो गया, यह हो गया, वह हो गया। लेकिन वह हो गया पागल; उसने किसी चीज को इस बुरी तरह से दबाया कि अब वह उसके वश के बाहर हो गई।

The old-style seeker has often been seen going mad; delirium would set in. Even if a madman does the process I am suggesting, within a month or two he will be out of his madness. An ordinary person can never go mad in this process, because we are not trying to suppress madness—we are trying to bring it out. The old disciplines have driven thousands into madness. We gave it good names—we called it frenzy, rapturous frenzy, ecstasy. We said: the man became God-intoxicated, became an auliya, this and that. But he had gone mad—he had suppressed something so badly that it went beyond his control.

इस प्रक्रिया में पहला काम रेचन का

इस प्रक्रिया में दोहरा काम है। इसमें पहला काम कैथार्सिस का है, इसमें पहला काम निकास का है; तुम्हारे भीतर जो दबा हुआ कचरा है, वह बाहर फिंक जाए; पहले तुम हलके हो जाओ, तुम इतने हलके हो जाओ कि तुम्हारे भीतर पागलपन की सारी संभावना क्षीण हो जाए, फिर तुम भीतर यात्रा करो।

In this process, the first step is catharsis This process has a twofold work. The first is catharsis, the first is expulsion—the rubbish that is stuffed inside you must be thrown out. First become light, so light that all possibility of madness inside you becomes feeble; only then go on the inner journey.

तो इस प्रक्रिया में, जिसमें प्रकट पागलपन दिखाई पड़ता है, यह बड़े गहरे में पागलपन से मुक्ति की प्रक्रिया है। और मैं पसंद करता हूं कि जो है हमारे भीतर वह निकल जाए। उसका बोझ, उसका तनाव, उसकी चिंता छूट जानी चाहिए।

So in this process, where apparent madness is seen, it is in fact a deep process of freedom from madness. I prefer that whatever is within us come out—its burden, its tension, its anxiety should drop.

और यह बड़े मजे की बात है कि अगर पागलपन तुम पर आए, तब तुम उसके मालिक नहीं होते; लेकिन जिस पागलपन को तुम लाए हो, तुम उसके सदा मालिक हो। और एक बार तुम्हें पागलपन की मालकियत का पता चल जाए, तो तुम पर वह पागलपन कभी नहीं आ सकता जो तुम्हारा मालिक हो जाए।

And it is a very interesting thing: when madness descends on you, you are not its master; but the madness that you evoke voluntarily—you are always its master. Once you come to know the mastery of madness, that kind of madness which masters you can never descend upon you.

अब एक आदमी अपनी मौज से नाच रहा है, गा रहा है, चिल्ला रहा है, रो रहा है, हंस रहा है--वह सब कर रहा है जो पागल करता है; लेकिन सिर्फ एक फर्क है: कि पागल पर ये घटनाएं होती हैं, वह कर रहा है; उसके कोआपरेशन के बिना ये नहीं हो रही हैं। वह एक सेकेंड में चाहे कि बस, तो वह सब बंद हो जाता है। इस पर अब पागलपन कभी उतर नहीं सकता, क्योंकि पागलपन को इसने जीया है, देखा है, परिचित हुआ है। यह उसकी वालेंटरी, स्वेच्छा की चीज हो गई; पागल होना भी उसकी स्वेच्छा के अंतर्गत आ गया। हमारी सभ्यता ने हमें जो भी सिखाया है, उसमें पागलपन हमारी स्वेच्छा के बाहर हो गया है; वह नॉन-वालेंटरी हो गया है। तो जब आता है तब हम कुछ भी नहीं कर सकते।

Now a man is, out of his own joy, dancing, singing, screaming, crying, laughing—doing everything a madman does; but there is one difference: with the madman these events happen to him, whereas here he is doing them; without his cooperation nothing is happening. If he wants, in a second, “Enough,” everything stops. Now that kind of madness can never descend on him, because he has lived madness, seen it, become acquainted with it. It has become voluntary. Even being mad has come within his volition. What our civilization has taught us makes madness non-voluntary, outside our will; so when it comes, we can do nothing.

आनेवाली सभ्यता के पागलपन का ध्यान द्वारा निकास जरूरी

तो इस प्रक्रिया को आनेवाली सभ्यता के लिए मैं बहुत कीमती मानता हूं, क्योंकि आनेवाली पूरी सभ्यता रोज पागलपन की तरफ बढ़ती चली जाती है। और प्रत्येक व्यक्ति को पागलपन के निकास की जरूरत है। और कोई उपाय भी नहीं है। अगर वह एक घंटा ध्यान में इसको निकालता है तो लोग उसके लिए धीरे-धीरे राजी हो जाते हैं; वे जानते हैं कि वह ध्यान कर रहा है। अगर इसको वह सड़क पर निकालता है तो पुलिस उसको पकड़कर ले जाएगी। अगर इसको क्रोध में निकालता है तो संबंध बिगड़ते हैं और कुरूप होते हैं। इसे किसी से झगड़े में निकालता है.निकालता तो है ही, निकालेगा नहीं तो मुश्किल में पड़ जाएगा। निकालता रहेगा, तरकीबें खोजता रहेगा--कभी शराब पीकर निकाल लेगा, कभी जाकर टि्‌वस्ट करके निकाल लेगा। लेकिन उतना उपद्रव क्यों लेना? उतना उपद्रव क्यों लेना?

For the coming civilization, madness must be released through meditation Therefore I consider this process very valuable for the coming civilization, because the whole civilization ahead is moving toward madness day by day. Every person needs a way to release it—and there is no other way. If he releases it for an hour in meditation, people gradually accept it; they know he is meditating. If he releases it on the street, the police will catch him. If he releases it in anger, relationships get spoiled and ugly. He releases it by quarreling with someone—he does release it; if he doesn’t, he’ll get into trouble. He will keep finding tricks to release it—sometimes by drinking, sometimes by going and doing the twist. But why invite that much trouble? Why that much nuisance?

अब टि्‌वस्ट है या और तरह के नाच हैं, वे सब आकस्मिक नहीं हैं। मनुष्य का शरीर भीतर से मूव करना चाहता है, हमारे पास मूवमेंट की कोई जगह नहीं रह गई। तो वह इंतजाम करता है। फिर इंतजाम में और जाल बनते हैं। बिना इंतजाम के निकाल ले। तो ध्यान जो है वह बिना इंतजाम के निकालना है। हम कोई इंतजाम नहीं कर रहे हैं, उसको हम सिर्फ निकाल रहे हैं। और हम मानते हैं कि वह भीतर है और निकल जाना चाहिए।

The twist and other dances are not accidental. The human body wants to move from within, but we have no place left for movement. So we make arrangements. And with arrangements, other entanglements arise. Instead, release it without arrangements. Meditation is the release without arrangements. We make no arrangements—we simply let it out, acknowledging it is inside and should come out.

अगर हम एक-एक बच्चे को शिक्षा के साथ इस कैथार्सिस को भी सिखा सकें, तो दुनिया में पागलों की संख्या एकदम गिराई जा सकती है; पागल होने की बात ही खत्म की जा सकती है। लेकिन वह रोज बढ़ती जा रही है। और जितनी सभ्यता बढ़ेगी, उतनी बढ़ेगी; क्योंकि सभ्यता उतना ही सिखाएगी--रोको! सभ्यता न तो जोर से हंसने देती, न जोर से रोने देती, न नाचने देती, न चिल्लाने देती; सभ्यता सब तरफ से दबा डालती है। और तुम्हारे भीतर जो-जो होना चाहिए वह रुकता जाता है, रुकता जाता है--फिर फूटता है; और जब वह फूटता है, तब तुम्हारे वश के बाहर हो जाता है।

If we could teach every child this catharsis along with education, the number of mad people in the world could be drastically reduced—the very occurrence of madness could be ended. But it is increasing day by day; and the more civilization increases, the more it will increase, because civilization keeps teaching: “Repress!” Civilization allows neither loud laughter nor loud crying, neither dancing nor shouting; it suppresses from all sides. What needs to happen within you is held back and held back—and then it erupts; and when it erupts, it goes beyond your control.

तो कैथार्सिस इसका पहला हिस्सा है, जिसमें इसको निकालना है। इसलिए मैं शरीर के खड़े होने के पक्ष में हूं; क्योंकि तब शरीर की जरा सी भी गति तुम्हें पता चलेगी और तुम गति कर पाओगे, तुम पूरे मुक्त हो जाओगे। इसलिए मैं साधक के पक्ष में हूं कि जब वह अपने कमरे में प्रयोग करता हो तो कमरा बंद रखे--न केवल खड़ा हो, बल्कि नग्न भी हो, क्योंकि वस्त्र भी उसको न रोकनेवाले बनें; वह सब तरह से स्वतंत्र हो गति करने को। जरा सी गति, और उसके सारे व्यक्तित्व में कहीं कोई अवरोध न हो जो उसे रोक रहा है। तो बहुत शीघ्रता से ध्यान में गति हो जाएगी। और जो हठयोग और दूसरे योगों ने जन्मों में किया था, वर्षों में किया था, वह इस ध्यान के प्रयोग से दिनों में हो सकता है।

So catharsis is the first part—it has to be let out. Therefore I am in favor of the body being standing; then even the slightest movement of the body will be noticed and you will be able to move; you will be totally free. I am also in favor that when the seeker does this experiment in his room, he keep the door closed—not only stand, but be naked, so even clothes do not restrain him; in every way he is free to move. The slightest stirring, and there should be no obstruction anywhere in his personality that holds him back. Then movement into meditation will happen very quickly. What hatha yoga and other yogas did in lifetimes, in years, can be done through this meditative experiment in days.

तीव्र साधना की जरूरत

और अब दुनिया में वर्षों और जन्मों वाले योग नहीं टिक सकते। अब लोगों के पास दिन और घंटे भी नहीं हैं। और अब ऐसी प्रक्रिया चाहिए जो तत्काल फलदायी मालूम होने लगे कि एक आदमी अगर सात दिन का संकल्प कर ले तो फिर सात दिन में ही उसे पता चल जाए कि हुआ है बहुत कुछ, वह आदमी दूसरा हो गया है। अगर सात जन्मों में पता चले, तो अब कोई प्रयोग नहीं करेगा। पुराने दावे जन्मों के थे। वे कहते थे: इस जन्म में करो, अगले जन्म में फल मिलेंगे। वे बड़े प्रतीक्षावाले धैर्यवान लोग थे। वे अगले जन्म की प्रतीक्षा में इस जन्म में भी साधना करते थे। अब कोई नहीं मिलेगा। फल आज न मिलता हो तो कल तक के लिए प्रतीक्षा करने की तैयारी नहीं है।

The need for intense practice Now, yogas that take years or lifetimes cannot survive in the world. People do not have even days and hours. We need a process that feels immediately fruitful—that if a person commits to seven days, in seven days he can know that much has happened, that he has become a different man. If it is to be known in seven lifetimes, no one will attempt it now. The old claims were of lifetimes: “Do it this life, the fruits will come in the next.” They were patient people of long waiting; they practiced in this life in anticipation of the next. Now you will not find such people. If the fruit does not come today, there is no readiness to wait even till tomorrow.

कल का कोई भरोसा भी नहीं है। जिस दिन से हिरोशिमा और नागासाकी पर एटम बम गिरा है, उस दिन से कल खत्म हो गया है। अमेरिका के हजारों-लाखों लड़के और लड़कियां कालेज में पढ़ने जाने को तैयार नहीं हैं। वे कहते हैं: हम पढ़-लिखकर निकलेंगे तब तक दुनिया बचेगी? कल का कोई भरोसा नहीं है! तो वे कहते हैं: हमारा समय जाया मत करो। जितने दिन हमारे पास हैं, हम जी लें।

Nor is there any certainty about tomorrow. Since the day the atom bomb fell on Hiroshima and Nagasaki, tomorrow has ended. In America, hundreds of thousands of boys and girls are not willing to go to college. They say, “By the time we finish studying, will the world still exist? There is no guarantee of tomorrow! So don’t waste our time. Let us live the days we have.”

हाईस्कूल से लड़के और लड़कियां स्कूल छोड़कर भागे जा रहे हैं। वे कहते हैं: युनिवर्सिटी भी नहीं जाएंगे। क्योंकि छह साल में युनिवर्सिटी से निकलना.छह साल में दुनिया बचेगी? अब बेटा बाप से पूछ रहा है कि छह साल दुनिया का आश्वासन है? तो हम ये छह साल जो थोड़े-बहुत हमारी जिंदगी में हैं, हम क्यों न उनका उपयोग कर लें।

From high school, boys and girls are dropping out; they say they will not even go to university, because to graduate takes six years—will the world last six years? Now the son asks the father, “Is there a guarantee of six years for the world?” So, they say, why not use these six years, the little that are in our lives?

जहां कल इतना संदिग्ध हो गया है वहां तुम जन्मों की बातें करोगे, बेमानी है; कोई सुनने को राजी नहीं; न कोई सुन रहा है। इसलिए मैं कह रहा हूं, आज प्रयोग हो और आज परिणाम होना चाहिए। और अगर एक घंटा कोई मुझे आज देने को राजी है, तो आज ही, उसी घंटे के बाद ही उसको परिणाम का बोध होना चाहिए, तभी वह कल घंटा दे सकेगा। नहीं तो कल के घंटे का कोई भरोसा नहीं है। तो युग की जरूरत बदल गई है। बैलगाड़ी की दुनिया थी, उस वक्त सब धीरे-धीरे चल रहा था; साधना भी धीरे-धीरे चल रही थी। जेट की दुनिया है, साधना भी धीरे-धीरे नहीं चल सकती; उसे भी तीव्र, गतिमान, स्पीडी होना पड़ेगा।

Where tomorrow has become so uncertain, to talk of lifetimes is meaningless; no one is ready to listen. That is why I say: let the experiment be today and the result be today. If someone is willing to give me one hour today, then today—right after that very hour—he should have a sense of result; only then will he give me an hour tomorrow. Otherwise there is no guarantee of tomorrow’s hour. The needs of the age have changed. In the bullock-cart world, everything moved slowly; so did sadhana. In the jet age, sadhana too cannot move slowly; it must be intense, dynamic, speedy.

प्रश्न: ओशो, साधना करते समय मन में बहुत से विचार आएं तो उनको क्या करना चाहिए?
Osho, when many thoughts arise in the mind during sadhana, what should be done with them?

आप सुबह आ जाएं साधना के वक्त, तब बात करेंगे।

ऊर्जा के प्रवाह को ग्रहण करने के लिए झुकना जरूरी

Come in the morning, at the time of sadhana; we will talk then. To receive the flow of energy, one must bow.

प्रश्न: ओशो, साष्टांग दंडवत प्रणाम करना, दिव्य पुरुषों के चरणों पर माथा रखना या हाथों से चरण-स्पर्श करना, पवित्र स्थानों में माथा टेकना, दिव्य पुरुषों का अपने हाथ से साधक के सिर अथवा पीठ को छूकर आशीर्वाद देना, सिक्खों व मुसलमानों का सिर ढांककर गुरुद्वारे व मस्जिद जाना, इन सब प्रथाओं का कुंडलिनी ऊर्जा के संदर्भ में आकल्ट व स्प्रिचुअल अर्थ व महत्व समझाने की कृपा करें।
Osho, please explain the occult and spiritual meaning and significance, in the context of kundalini energy, of these practices: full prostration, placing one’s forehead at the feet of the divine or touching the feet with the hands, bowing one’s head in sacred places, the divine touching a seeker’s head or back in blessing, and the Sikh and Muslim custom of covering the head when entering a gurdwara or a mosque.

अर्थ तो है, अर्थ बहुत है। जैसा मैंने कहा, जब हम क्रोध से भरते हैं तो किसी को मारने का मन होता है। जब हम बहुत क्रोध से भरते हैं तो ऐसा मन होता है कि उसके सिर पर पैर रख दें। चूंकि पैर रखना बहुत अड़चन की बात होगी, इसलिए लोग जूता मार देते हैं। पैर रखना, एक पांच-छह फीट के आदमी के सिर पर पैर रखना बहुत मुश्किल की बात है, इसलिए सिंबालिक, उतारकर जूता उसके सिर पर मार देते हैं। लेकिन कोई नहीं पूछता दुनिया में कि दूसरे के सिर में जूता मारने का क्या अर्थ है? सारी दुनिया में! ऐसा नहीं है कि कोई एक कौम, कोई एक देश.यह बड़ा युनिवर्सल तथ्य है कि क्रोध में दूसरे के सिर पर पैर रखने का मन होता है। और कभी जब आदमी निपट जंगली रहा होगा, तो जूता तो नहीं था उसके पास, वह सिर पर पैर रखकर ही मानता था।

There is meaning—there is much meaning. As I have said, when we are filled with anger we feel like hitting someone. When we are very angry we even feel like putting our foot on the other’s head. Because placing the foot is quite awkward, people throw a shoe instead. To set your foot on the head of a six-foot-tall man is difficult; so, symbolically, they take off the shoe and hit his head with it. But no one asks in this world: What is the meaning of hitting someone’s head with a shoe? Everywhere! It's a universal fact that in anger one feels like putting a foot on another’s head. And once, when humans lived more primitively, there were no shoes—then they would actually put the foot on the head.

ठीक इससे उलटी स्थितियां भी हैं चित्त की। जैसे क्रोध की स्थिति है, तब किसी के सिर पर पैर रखने का मन होता है; और श्रद्धा की स्थिति है, तब किसी के पैर में सिर रखने का मन होता है। उसके अर्थ हैं उतने ही, जितने पहले के। कोई क्षण है जब तुम किसी के सामने पूरी तरह झुक जाना चाहते हो; और झुकने के क्षण वही हैं, जब तुम्हें दूसरे के पास से अपनी तरफ ऊर्जा का प्रवाह मालूम पड़ता है। असल में, जब भी कोई प्रवाह लेना हो तब झुक जाना पड़ता है। नदी से भी पानी भरना हो तो झुकना पड़ता है। झुकना जो है, वह किसी भी प्रवाह को लेने के लिए अनिवार्य है। असल में, सब प्रवाह नीचे की तरफ बहते हैं। तो ऐसे किसी व्यक्ति के पास अगर लगे किसी को कि कुछ बह रहा है उसके भीतर--और कभी लगता है--तो उस क्षण में उसका सिर जितना झुका हो उतना सार्थक है।

Exactly opposite states exist in the mind. In anger, one feels like putting a foot on someone’s head; in reverence, one feels like placing one’s head at someone’s feet. The meanings are just as real as in the first case. There are moments when you want to bow down completely before someone; and those are the moments when you sense a flow of energy moving from the other toward you. In truth, whenever you want to receive a current, you have to bend. Even to draw water from a river you must bend. Bending is essential for receiving any flow. All flows, in fact, move downward. So if, near such a person, you feel that something is flowing—sometimes you do feel it—then the lower your head bows in that moment, the more meaningful it becomes.

शरीर के नुकीले हिस्सों से ऊर्जा का प्रवाह

फिर शरीर से जो ऊर्जा बहती है वह उसके उन अंगों से बहती है जो प्वाइंटेड हैं--जैसे हाथ की अंगुलियां या पैर की अंगुलियां। सब जगह से ऊर्जा नहीं बहती। शरीर की जो विद्युत-ऊर्जा है, या शरीर से जो शक्तिपात है, या शरीर से जो भी शक्तियों का प्रवाह है, वह हाथ की अंगुलियों या पैर की अंगुलियों से होता है, पूरे शरीर से नहीं होता। असल में, वहीं से होता है जहां नुकीले हिस्से हैं; वहां से शक्ति और ऊर्जा बहती है। तो जिसे लेना है ऊर्जा, वह तो पैर की अंगुलियों पर सिर रख देगा; और जिसे देना है ऊर्जा, वह हाथ की अंगुलियों को दूसरे के सिर पर रख देगा।

Energy flows from the pointed parts of the body The energy that flows from the body flows from those parts that are pointed—like the fingers of the hands or the toes of the feet. Energy does not radiate from everywhere. The body’s bioelectric energy, the shaktipat that can happen through the body, any transmission of force, occurs through the fingers or toes—not from the whole body. It is from the pointed parts that power and energy flow. So the one who wants to receive energy will place his head at the toes; and the one who wants to give energy will place the fingers of his hand upon the other’s head.

ये बड़ी आकल्ट और बड़ी गहरी विज्ञान की बातें थीं।

स्वभावतः, बहुत से लोग नकल में उन्हें करेंगे। हजारों लोग सिर पर पैर रखेंगे जिन्हें कोई प्रयोजन नहीं है; हजारों लोग किसी के सिर पर हाथ रख देंगे जिन्हें कोई प्रयोजन नहीं है। और तब जो एक बहुत गहरा सूत्र था, धीरे-धीरे औपचारिक बन जाएगा। और जब लंबे अरसे तक वह औपचारिक और फार्मल होगा तो उसकी बगावत भी शुरू होगी। कोई कहेगा कि यह सब क्या बकवास है! पैर पर रखने से सिर क्या होगा? सिर पर हाथ रखने से क्या होगा?

सौ में निन्यानबे मौके पर बकवास है। हो गई है बकवास। क्योंकि.सौ में एक मौके पर अब भी सार्थक है। और कभी तो सौ में सौ मौके पर ही सार्थक थी; क्योंकि कभी वह स्पांटेनइस एक्ट था। ऐसा नहीं था कि तुम्हें औपचारिक रूप से लगे तो किसी के पैर छुओ। नहीं, किसी क्षण में तुम न रुक पाओ और पैर में गिरना पड़े तो रुकना मत, गिर जाना। और ऐसा नहीं था कि किसी को आशीर्वाद देना है तो उसके सिर पर हाथ रखो ही। यह उसी क्षण रखना था, जब तुम्हारा हाथ बोझिल हो जाए और बरसने को तैयार हो जाए और उससे कुछ बहने को राजी हो, और दूसरा लेने को तैयार हो, तभी रखने की बात थी।

These were profound occult matters, a deep science. Naturally, many people imitate them. Thousands will put their head on someone’s feet with no purpose; thousands will place a hand on another’s head with no purpose. Then a very deep principle slowly becomes merely formal. And when for long it remains formal, rebellion begins. Someone will say, “What nonsense! What can happen by placing your head on someone’s feet? What can happen by placing a hand on the head?” In ninety-nine out of a hundred instances it is nonsense now. It has become so. But in one out of a hundred it is still meaningful—and there was a time when it was meaningful in a hundred out of a hundred instances, because then it was a spontaneous act. It was not that you felt obliged, by custom, to touch someone’s feet. No—if in a certain moment you could not hold back and had to fall at the feet, then don’t hold back, fall! And it was not that to bless someone you must place your hand on his head anyway. It was only to be done in the moment when your hand grew heavy, ready to shower, willing to let something flow—and the other was ready to receive. Only then was it to be done.

मगर सभी चीजें धीरे-धीरे प्रतीक हो जाती हैं। और जब प्रतीक हो जाती हैं तो बेमानी हो जाती हैं। और जब बेमानी हो जाती हैं तो उनके खिलाफ बातें चलने लगती हैं। और वे बातें बड़ी अपील करती हैं। क्योंकि जो बातें बेमानी हो गई हैं उनके पीछे का विज्ञान तो खो गया होता है। है तो बहुत सार्थक।

But all things gradually become symbols. And when they become symbols, they turn meaningless. And when they become meaningless, words against them arise—and those words have great appeal. Because the science behind what has become meaningless is already lost. Yet the practice itself was deeply significant.

ऊर्जा पाने के लिए खाली और खुला हुआ होना जरूरी

और फिर, जैसा मैंने पीछे तुम्हें कहा, यह तो जिंदा आदमी की बात हुई। यह जिंदा आदमी की बात हुई। एक महावीर, एक बुद्ध, एक जीसस के चरणों में कोई सिर रखकर पड़ गया है और उसने अपूर्व आनंद का अनुभव किया है, उसने एक वर्षा अनुभव की है जो उसके भीतर हो गई है। इसे कोई बाहर नहीं देख पाएगा, यह घटना बिलकुल आंतरिक है। उसने जो जाना है वह उसकी बात है। और दूसरे अगर उससे प्रमाण भी मांगेंगे तो उसके पास प्रमाण भी नहीं है।

To receive energy, being empty and open is essential And, as I said earlier, that was in relation to living beings: someone placing his head at the feet of a Mahavira, a Buddha, a Jesus—and experiencing an extraordinary bliss, an inner shower. No one outside will see it; it is entirely inward. What he has known is his affair. If others ask him for proof, he will have none.

असल में, सभी आकल्ट फिनामिनन के साथ यह कठिनाई है कि व्यक्ति के पास अनुभव होता है, लेकिन समूह को देने के लिए प्रमाण नहीं होता। और इसलिए वह ऐसा मालूम पड़ने लगता है कि अंधविश्वास ही होगा। क्योंकि वह आदमी कहता है कि भई, बता नहीं सकते कि क्या होता है, लेकिन कुछ होता है। जिसको नहीं हुआ है, वह कहता है कि हम कैसे मान सकते हैं! हमें नहीं हुआ है। तुम किसी भ्रम में पड़ गए हो, किसी भूल में पड़ गए हो। और फिर हो सकता है, जिसको खयाल है कि नहीं होता है, वह भी जाकर जीसस के चरणों में सिर रखे। उसे नहीं होगा। तो वह लौटकर कहेगा कि गलत कहते हो! मैंने भी उन चरणों पर सिर रखकर देख लिया। वह ऐसा ही है कि एक घड़ा जिसका मुंह खुला है वह पानी में झुके और लौटकर घड़ों से कहे कि मैं झुका और भर गया। और एक बंद मुंह का घड़ा कहे कि मैं भी जाकर प्रयोग करता हूं। और वह बंद मुंह का घड़ा भी पानी में झुके, और बहुत गहरी डुबकी लगाए, लेकिन खाली वापस लौट आए। और वह कहे कि झुका भी, डुबकी भी लगाई, कुछ नहीं भरता है, गलत कहते हो!

This is the difficulty with all occult phenomena: the individual has the experience, but has no proof to offer the collective. Hence it begins to appear as if it must be blind belief. The person says, “I cannot explain what happens, but something does happen.” The one to whom it has not happened says, “How can I believe? It hasn’t happened to me. You are deluded.” And it may happen that the one who is skeptical also goes and places his head at the feet of Jesus—and it does not happen to him. He returns and says, “You are wrong! I, too, placed my head at those feet.” This is like two pitchers: one with an open mouth bends into the water and returns saying, “I bent and was filled.” Another, with a closed mouth, says, “Let me try as well.” He too bends into the water, dives deeply, and comes back empty—then declares, “I bent, I dived—nothing fills! You speak falsely.”

घटना दोहरी है। किसी व्यक्ति से शक्ति का बहना ही काफी नहीं है, तुम्हारी ओपनिंग, तुम्हारा खुला होना भी उतना ही जरूरी है। और कई बार तो ऐसा मामला है कि दूसरे व्यक्ति से ऊर्जा का बहना उतना जरूरी नहीं है, जितना तुम्हारा खुला होना जरूरी है। अगर तुम बहुत खुले हो तो दूसरे व्यक्ति में जो शक्ति नहीं है, वह भी उसके ऊपर की, और ऊपर की शक्तियों से प्रवाहित होकर तुम्हें मिल जाएगी। इसलिए बड़े मजे की बात है कि जिनके पास नहीं है शक्ति, अगर उनके पास भी कोई पूरे खुले हृदय से अपने को छोड़ दे, तो उनसे भी उसे शक्ति मिल जाती है। उनसे नहीं आती वह शक्ति, वे सिर्फ माध्यम की तरह प्रयोग में हो जाते हैं; उनको भी पता नहीं चलता, लेकिन यह घटना भी घट सकती है।

The event is twofold. It is not enough that energy flows from someone; your opening—your inner openness—is equally essential. Many times, the other’s energy is less important than your openness. If you are utterly open, then even when the other person has no power of his own, higher forces can flow through him to you. This is why—remarkably—those who themselves do not have the power may still serve as a medium if someone surrenders with a fully open heart; the energy is not coming from them—they are merely used as a channel. They themselves may not even know it—yet it can happen.

सिर पर कपड़ा बांधने का रहस्य

दूसरी जो बात है: सिर में कुछ बांधकर गुरुद्वारा या किसी मंदिर या किसी पवित्र जगह में प्रवेश की बात है। ध्यान में भी बहुत फकीरों ने सिर में कुछ बांधकर ही प्रयोग करने की कोशिश की है। उसका उपयोग है। क्योंकि जब तुम्हारे भीतर ऊर्जा जगती है तो तुम्हारे सिर पर बहुत भारी बोझ की संभावना हो जाती है। और अगर तुमने कुछ बांधा है तो उस ऊर्जा के विकीर्ण होने की संभावना नहीं होती, उस ऊर्जा के वापस आत्मसात हो जाने की संभावना होती है।

The secret of covering the head Another point: the practice of covering the head when entering a gurdwara, temple, or sacred space. Many fakirs have also practiced meditation with the head covered. It has a use. When energy awakens within you, there is the possibility of a very heavy pressure on the head. If you have bound it, the energy is less likely to dissipate; it is more likely to be reabsorbed.

तो बांधना उपयोगी सिद्ध हुआ है; बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ है। अगर तुम ध्यान, कपड़ा बांधकर सिर पर करोगे, तो तुम फर्क अनुभव करोगे फौरन; क्योंकि जिस काम में तुम्हें पंद्रह दिन लगते, उसमें पांच दिन लगेंगे। क्योंकि तुम्हारी ऊर्जा जब सिर में पहुंचती है तो उसके विकीर्ण होने की संभावना है, उसके बिखर जाने की संभावना है। अगर वह बंध सके और एक वर्तुल बन सके तो उसका अनुभव प्रगाढ़ और गहरा हो जाएगा।

So binding the head proved useful—very useful. If you meditate with a cloth tied around your head, you will immediately feel the difference: what would have taken you fifteen days will take five. When your energy reaches the head, there is a likelihood of radiation, of scattering. If it can be held so as to form a circuit, the experience becomes deeper and more intense.

लेकिन अब तो वह औपचारिक है, मंदिर में किसी का जाना या गुरुद्वारे में किसी का सिर पर कपड़ा बांधकर जाना बिलकुल औपचारिक है। उसका अब कोई अर्थ नहीं रह गया है। लेकिन कहीं उसमें अर्थ है।

But now it is merely formal: entering a temple or gurdwara with head covered has become purely a formality. Its meaning is mostly lost. Yet there is meaning in it.

और व्यक्ति के चरणों में सिर रखकर तो कोई ऊर्जा पाई जा सके, व्यक्ति के हाथ से भी कोई ऊर्जा आशीर्वाद में मिल सकती है, लेकिन एक आदमी एक मंदिर में, एक वेदी पर, एक समाधि पर, एक मूर्ति के सामने सिर झुकाता है, इसमें क्या हो सकता है? तो इसमें भी बहुत सी बातें हैं; एक दो-तीन बातें समझ लेने जैसी हैं।

And if a person can receive energy at the feet of a living being, and a living person’s hand can transmit energy as blessing—what can happen when one bows at a temple, altar, tomb, or image? There too, there is much; a few things are worth understanding.

मंदिर, कब्रें--अशरीरी आत्माओं से संबंधित होने के उपाय

पहली बात तो यह है कि ये सारी की सारी मूर्तियां एक बहुत ही वैज्ञानिक व्यवस्था से कभी निर्मित की गई थीं। जैसे समझें कि मैं मरने लगूं और दस आदमी मुझे प्रेम करनेवाले हैं, जिन्होंने मेरे भीतर कुछ पाया और खोजा और देखा था, और मरते वक्त वे मुझसे पूछते हैं कि पीछे भी हम आपको याद करना चाहें तो कैसे करें?

तो एक प्रतीक तय किया जा सकता है मेरे और उनके बीच, जो मेरे शरीर के गिर जाने के बाद उनके काम आ सके; एक प्रतीक तय किया जा सकता है। वह कोई भी प्रतीक हो सकता है--वह एक मूर्ति हो सकती है, एक पत्थर हो सकता है, एक वृक्ष हो सकता है, एक चबूतरा हो सकता है; मेरी समाधि हो सकती है, कब्र हो सकती है, मेरा कपड़ा हो सकता है, मेरी खड़ाऊं हो सकती है--कुछ भी हो सकता है। लेकिन वह मेरे और उनके, दोनों के बीच तय होना चाहिए। वह एक समझौता है। वह उनके अकेले से तय नहीं होगा; उसमें मेरी गवाही और मेरी स्वीकृति और मेरे हस्ताक्षर होने चाहिए--कि मैं उनसे कहूं कि अगर तुम इस चीज को सामने रखकर स्मरण करोगे, तो मैं अभौतिक स्थिति में भी मौजूद हो जाऊंगा। यह मेरा वायदा होना चाहिए। तो इस वायदे के अनुकूल काम होता है, बिलकुल होता है।

Temples and tombs—ways of relating to disembodied presences First, many of these images were once created through a very scientific arrangement. Suppose I am about to die and there are ten people who love me, who have found and seen something in me. At the time of dying they ask, “If we wish to remember you afterward, how should we do it?” A symbol can be agreed upon between me and them, one that will serve after my body drops. It could be anything—an image, a stone, a tree, a platform; my samadhi, a tomb, a piece of my clothing, my sandals—anything. But it must be mutually agreed between us. It is a pact. It cannot be decided unilaterally; it needs my witness, my consent, my signature—my promise: “If you remember me with this object before you, then even in a non-physical state I will become present.” Such a promise bears fruit—it truly does.

इसलिए ऐसे मंदिर हैं जो जीवित हैं, और ऐसे मंदिर हैं जो मृत हैं। मृत मंदिर वे हैं जो इकतरफा बनाए गए हैं, जिनमें दूसरी तरफ का कोई आश्वासन नहीं है। हमारा दिल है, हम एक बुद्ध का मंदिर बना लें। वह मृत मंदिर होगा; क्योंकि दूसरी तरफ से कोई आश्वासन नहीं है। जीवित मंदिर भी हैं, जिनमें दूसरी तरफ से आश्वासन भी है; और उस आश्वासन के आधार पर उस आदमी का वचन है।

Hence there are temples that are living, and temples that are dead. Dead temples are those created unilaterally, with no assurance from the other side. Our hearts may be devoted, we may build a temple of Buddha on our own—that temple will be dead, for there is no assurance from the other side. There are living temples as well—where there is assurance from the other side, a word given by that person.

बुद्ध-पुरुषों का मरने के बाद वायदों को पूरा करना

तिब्बत में एक.अब तो जगह मुश्किल में पड़ गई, लेकिन तिब्बत में एक जगह थी जहां बुद्ध का आश्वासन पिछले पच्चीस सौ वर्ष से निरंतर पूरा हो रहा है। पांच सौ आदमियों की, पांच सौ लामाओं की एक छोटी समिति है। उन पांच सौ लामाओं में से जब एक लामा मरता है तब बामुश्किल से दूसरे को प्रवेश मिलता है। उसकी पांच सौ से ज्यादा संख्या नहीं हो सकती, कम नहीं हो सकती। जब एक मरेगा तभी एक जगह खाली होगी। और जब एक मरेगा और एक को प्रवेश मिलेगा, तो शेष सबकी सर्वसम्मति से ही प्रवेश मिल सकता है। यानी एक आदमी भी इनकार करनेवाला हो तो प्रवेश नहीं मिल सकेगा। वह जो पांच सौ लोगों की समिति है, वह बुद्ध-पूर्णिमा के दिन एक विशेष पर्वत पर इकट्ठी होती है। और ठीक समय पर, निश्चित समय पर--जो समझौते का हिस्सा है--निश्चित समय पर बुद्ध की वाणी सुनाई पड़नी शुरू हो जाती है।

A promise kept after a buddha’s death In Tibet—though that place has since fallen into difficulty—there was a spot where Buddha’s promise has been fulfilled continuously for twenty-five hundred years. There is a small council of five hundred lamas. When one lama dies, only with great difficulty does another gain entry; their number cannot exceed five hundred, nor be less. Only when one dies does a place become vacant. And when one dies and another is to be admitted, it must be with the unanimous consent of all the rest—even a single dissent prevents admission. This council gathers on Buddha Purnima on a particular mountain. At the appointed time—which is part of the pact—Buddha’s voice begins to be heard.

पर यह हर किसी पहाड़ पर नहीं होगा और हर किसी के सामने नहीं होगा; एक निश्चित समझौते के हिसाब से यह बात होगी। यह वैसा ही है, जैसे कि तुम सांझ को सोओ और तुम संकल्प करके सोओ कि मैं सुबह ठीक पांच बजे उठ आऊं! तब तुम्हें घड़ी की और अलार्म की कोई जरूरत नहीं होगी--तुम अचानक पांच बजे पाओगे कि नींद टूट गई है। और यह मामला इतना अदभुत है कि इस वक्त तुम घड़ी मिला सकते हो अपने उठने से। इस वक्त घड़ी गलत हो सकती है, तुम गलत नहीं हो सकते। तुम्हारे संकल्प का जो पक्का निर्णय हो तो तुम पांच बजे उठ जाओगे।

But this will not happen on just any mountain, nor before just anyone; it happens in exact accord with the agreement. It is like this: you go to sleep in the evening, having made a firm resolve to wake at exactly five in the morning. Then you need no clock or alarm—you will suddenly find your sleep breaks at five. And this matter is so astonishing that you can verify it against your clock—at such times, the clock may be wrong, you will not be. If your resolve is firm, you will wake at five.

अगर तुमने संकल्प पक्का कर लिया कि मुझे फलां वर्ष में फलां दिन मर जाना है, तो दुनिया की कोई ताकत तुम्हें नहीं रोक सकेगी, तुम उस क्षण चले जाओगे। मरने के बाद भी, अगर तुम्हारे संकल्प की दुनिया बहुत प्रगाढ़ है, तो तुम मरने के बाद भी अपने वायदे पूरे कर सकते हो।

जैसे जीसस का मरने के बाद दिखाई पड़ना। वह वायदे की बात थी जो पूरी की गई। और इसलिए ईसाइयत बड़ी मुश्किल में है उसके पीछे--कि फिर क्या हुआ, क्या नहीं हुआ? जीसस दिखाई पड़े या नहीं पड़े? रिसरेक्ट हुए कि नहीं? वह एक वायदा था जो पूरा किया गया और जिनके लिए था उनके लिए पूरा कर दिया गया।

If you resolve firmly that in such-and-such year, on such-and-such day, you will die, no power in the world can prevent you—you will depart at that moment. Even after death, if the sphere of your resolve is very intense, you can fulfill your promises. Jesus’ appearance after death was such a promise fulfilled. It was a promise kept for those to whom it was given. That is why Christianity has had such difficulty around it—was he seen, was he not? Did he resurrect? It was a promise fulfilled for those to whom it was made.

तो ऐसे स्थान हैं.असल में, ऐसे स्थान का नाम ही धीरे-धीरे तीर्थ बन गया जहां कोई जीवित वायदा हजारों साल से पूरा किया जा रहा था। फिर लोग वायदे को भी भूल गए और जीवित बात को भी भूल गए, समझौते को भी भूल गए, एक बात खयाल रही कि वहां आना-जाना है, और वे आते-जाते रहे, और अब भी आ-जा रहे हैं!

Thus there are places that became tirthas—pilgrimage sites—where a living promise had been fulfilled for thousands of years. Later people forgot the promise and the living connection and the pact; only the notion of going there remained. They kept going—and still go.

मोहम्मद के भी वायदे हैं, और शंकर के भी वायदे हैं, और कृष्ण के भी वायदे हैं, बुद्ध-महावीर के भी वायदे हैं। वे सब वायदे हैं खास जगहों से बंधे हुए; खास समय, खास घड़ी और खास मुहूर्त में उनसे संबंध फिर भी जोड़ा जा सकता है। तो उन स्थानों पर फिर सिर टेक देना पड़ेगा, और उन स्थानों पर फिर तुम्हें अपने को पूरा समर्पित कर देना होगा, तभी तुम संबंधित हो पाओगे।

There are promises of Muhammad, of Shankara, of Krishna, of Buddha and Mahavira. These promises are bound to particular places, particular times and auspicious moments, through which connection can still be made. At such places you must bow your head, and there you must surrender yourself wholly—only then will you be able to relate.

तो उनका भी उपयोग तो है। लेकिन सभी उपयोगी बातें अंततः औपचारिक हो जाती हैं और सभी उपयोगी बातें अंततः परंपरा बन जाती हैं, और मृत हो जाती हैं, और व्यर्थ हो जाती हैं। तब सबको तोड़ डालना पड़ता है, ताकि फिर से नये वायदे किए जा सकें और फिर से नये तीर्थ बन सकें और नई मूर्ति और नया मंदिर बन सके। वह सब तोड़ना पड़ता है, क्योंकि अब वह सब मृत हो जाता है, उसका हमें कुछ पता नहीं होता कि उसके पीछे कौन सी लंबी प्रक्रिया काम कर रही है।

So there is use in these things. But every useful thing eventually turns into a formality, then into a tradition, then dies and becomes futile. Then everything has to be broken—so that new promises can be made again, new tirthas arise, new images and new temples be created. All the old has to be discarded because it has died, and we no longer know what long process once worked behind it.

एक योगी था दक्षिण में। एक अंग्रेज यात्री उसके पास आया। और उस अंग्रेज यात्री ने कहा कि मैं तो लौट रहा हूं और अब दुबारा हिंदुस्तान नहीं आऊंगा, लेकिन आपके अगर दर्शन करना चाहूं तो क्या करूं? तो उस योगी ने अपना एक चित्र उसे दे दिया और कहा, जब भी तुम द्वार बंद करके अंधेरे में इस चित्र पर पांच मिनट एकटक आंख की पलक झपे बिना देखोगे, तो मैं मौजूद हो जाऊंगा।

There was a yogi in the South. An English traveler came to him and said, “I am returning and will not come to India again. If I wish to have your darshan, what should I do?” The yogi gave him a photograph and said, “Whenever you sit in darkness behind a closed door and gaze at this picture for five minutes without blinking, I will be present.”

वह तो बेचारा मुश्किल से अपने घर तक पहुंचा। एक ही काम था उसके मन में कि कैसे घर जाकर.भरोसा भी नहीं था कि यह संभव हो सकता है। लेकिन यह संभव हुआ। और जो आदमी था, वह एक वैज्ञानिक डाक्टर था, वह बड़ी मुश्किल में पड़ गया। यह संभव हो गया। एक वायदा था जो एस्ट्रली पूरा किया जा सकता है, जो सूक्ष्म शरीर से पूरा हो सकता है। इसमें कोई कठिनाई नहीं है। जिंदा आदमी भी पूरा कर सकता है, मरा हुआ आदमी भी पूरा कर सकता है।

The poor man could scarcely wait to reach home. He had only one thing in mind—how to test it. He did not really believe it could happen. But it did. The man was a scientific doctor; he was thrown into great difficulty—because it happened. It was a promise that could be fulfilled astrally, via the subtle body. There is no difficulty in this—a living person can fulfill it; a dead one can too.

मूर्ति व मकबरों का गुह्य रहस्य

इसलिए चित्र भी महत्वपूर्ण हो गए, मूर्तियां भी महत्वपूर्ण हो गईं। उनके महत्वपूर्ण होने का कारण था कि उन्होंने कुछ वायदे पूरे किए। मूर्तियों ने भी वायदे पूरे किए। इसलिए मूर्ति बनाने की पूरी एक साइंस थी। हर किसी तरह की मूर्ति नहीं बनाई जा सकती। मूर्ति बनाने की एक पूरी व्यवस्था थी कि वह कैसी होनी चाहिए।

The occult secret of images and tombs Therefore pictures became important; images became important. They became important because they fulfilled promises. There is a whole science to making images. You cannot make them just any which way. There is a complete discipline about how they should be.

अब जैसे अगर तुम जैन तीर्थंकरों की, चौबीस तीर्थंकरों की मूर्तियां देखो, तुम मुश्किल में पड़ जाओगे। उनमें कोई फर्क नहीं है, वे बिलकुल एक जैसी हैं। सिर्फ उनके चिह्न अलग-अलग हैं, महावीर का एक चिह्न है, पार्श्वनाथ का एक चिह्न है, नेमीनाथ का एक चिह्न है। लेकिन मूर्तियों के अगर चिह्न मिटा दिए जाएं नीचे से तो वे बिलकुल एक जैसी हैं। तुम उनमें कोई पता नहीं लगा सकते कि यह महावीर की है, कि पार्श्व की है, कि नेमी की है, कि किसकी है--पता नहीं लगा सकते।

For instance, look at the statues of the twenty-four Jaina tirthankaras—you will be puzzled. There is no difference among them; they are identical. Only their emblems differ: Mahavira has one emblem, Parshva another, Nemi another. If you erase the emblems on the base, the statues are exactly the same. You cannot tell which is Mahavira, which is Parshva, which is Nemi—there is no way to tell.

निश्चित ही, ये सारे लोग तो एक सी शक्ल-सूरत के नहीं रहे होंगे। यह तो असंभव है। ये चौबीस आदमी एक ही शक्ल-सूरत के नहीं हैं। लेकिन जो पहली तीर्थंकर की मूर्ति थी, उसी मूर्ति को सबने अपनी मूर्ति की तरह, प्रतीक की तरह समझौता किया। अलग मूर्ति बनाने की क्या जरूरत थी? एक मूर्ति चलती थी, वह मूर्ति काम करती थी, उसी मूर्ति के माध्यम से हम भी काम कर लेंगे; एक सील-मुहर थी, वह काम करती थी। उसका मैंने भी उपयोग किया, तुमने भी उपयोग किया, तीसरे ने भी उपयोग किया। लेकिन फिर भी भक्तों का मन! जो महावीर को प्रेम करते थे, उन्होंने कहा, कोई एक चिह्न तो अलग हो। तो सिर्फ चिह्न भर अलग कर लिए गए। किसी का सिंह चिह्न है, किसी का कुछ है, किसी का कुछ है, वह अलग कर लिया गया, लेकिन मूर्ति एक रही। और वे चौबीसों मूर्तियां बिलकुल एक सी मूर्तियां हैं; उनमें कोई फर्क नहीं है, सिर्फ चिह्न का फर्क है। लेकिन वह चिह्न भी समझौते का अंग है; उस चिह्न की मूर्ति से उस चिह्न से संबंधित व्यक्ति का ही उत्तर उपलब्ध होगा। वह चिह्न एक समझौता है जो अपना काम करेगा।

Surely, these twenty-four persons did not all look alike—that is impossible. But the form of the first tirthankara’s image was adopted by all the rest as the shared symbol of the pact. Why make different images? One image worked; it did the work—through that very image we too will work. It was like a seal that functioned. I used it; you used it; a third used it. Devotees, however, longed for some small distinction for their beloved—so only the emblem was differentiated. One has a lion, another something else—only that was changed; the image remained one. All twenty-four are identical in form; only the emblem differs. And that emblem is also part of the pact—the response available through an image with a given emblem will be of the person associated with that emblem. The emblem will do its work.

मोहम्मद ने कोई स्थूल प्रतीक नहीं छोड़ा

जैसे जीसस का चिह्न क्रॉस है, वह काम करेगा। जैसे मोहम्मद ने इनकार किया कि मेरी मूर्ति मत बनाना। मेरी मूर्ति मत बनाना! असल में, मोहम्मद के वक्त तक इतनी मूर्तियां बन गई थीं कि मोहम्मद एक बिलकुल ही दूसरा प्रतीक देकर जा रहे थे अपने मित्रों को कि मेरी मूर्ति मत बनाना, मैं बिना ही मूर्ति के, अमूर्ति में तुमसे संबंध बना लूंगा। तुम मेरी मूर्ति बनाना ही मत; तुम मेरा चित्र ही मत बनाना; मैं तुमसे बिना चित्र, बिना मूर्ति के संबंधित हो जाऊंगा। यह भी एक गहरा प्रयोग था, और बड़ा हिम्मतवर प्रयोग था, बहुत हिम्मतवर प्रयोग था। लेकिन साधारणजन को बड़ी कठिनाई पड़ी मोहम्मद से संबंध बनाने में।

Muhammad left no gross symbol Just as the cross is the emblem of Jesus—and it works. Muhammad forbade, “Do not make my image.” Do not make my image! By Muhammad’s time, so many images had been made that he offered an altogether different kind of symbol to his friends: “Do not make my image; I will relate to you without an image, in the imageless.” This too was a deep experiment—and a very courageous one. But ordinary people found it very difficult to relate to Muhammad in that way.

इसलिए मोहम्मद के बाद हजारों फकीरों की कब्रें और मकबरे और समाधियां उन्होंने बना लीं। क्योंकि मोहम्मद से संबंध बनाने का तो उनकी समझ में नहीं आया कि कैसे बनाएं। तब फिर उन्होंने कोई और आदमी की कब्र बनाकर उससे संबंध बनाया, फिर मकबरे बनाए। और जितनी मकबरों और कब्रों की पूजा मुसलमानों में चली, उतनी दुनिया में किसी में नहीं चली। उसका कुल कारण इतना था कि मोहम्मद की कोई पकड़ नहीं थी उनके पास जिससे वे सीधे संबंधित हो जाते, कोई रूप नहीं बना पाते थे। तो उनको दूसरा रूप तत्काल बनाना पड़ा। और उस दूसरे रूप से उन्होंने संबंध जोड़ने शुरू किए।

So after Muhammad, thousands of tombs and shrines of fakirs were built. Because people did not understand how to relate directly to Muhammad, they made graves of others and related to them; they built mausoleums. And the veneration of shrines and tombs spread among Muslims more than anywhere in the world. The simple reason was: they lacked a tangible handle by which to relate directly to Muhammad; they could not form a form—so they immediately created another form, and began to relate through that.

यह सारी की सारी एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है। अगर विज्ञान की तरह उसे समझा जाए तो उसके अदभुत फायदे हैं; और अंधविश्वास की तरह उसे समझा जाए तो बहुत आत्मघाती है।

This entire process is scientific. If you understand it as a science, it yields wondrous benefits; if you take it as mere superstition, it is very self-destructive.

मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा का रहस्य

The mystery of consecrating an image (prana-pratishtha)

प्रश्न: ओशो, प्राण-प्रतिष्ठा का क्या महत्व है?
Osho, what is the significance of prana-pratishtha?

हां, बहुत महत्व है। असल में, प्राण-प्रतिष्ठा का मतलब ही यह है। उसका मतलब ही यह है कि हम एक नई मूर्ति तो बना रहे हैं, लेकिन पुराने समझौते के अनुसार बना रहे हैं। और पुराना समझौता पूरा हुआ कि नहीं, इसके इंगित मिलने चाहिए। हम अपनी तरफ से जो पुरानी व्यवस्था थी, वह पूरी दोहराएंगे। हम उस मूर्ति को अब मृत न मानेंगे, अब से हम उसे जीवित मानेंगे। हम अपनी तरफ से पूरी व्यवस्था कर देंगे जो जीवित मूर्ति के लिए की जानी थी। और अब सिंबालिक प्रतीक मिलने चाहिए कि वह प्राण-प्रतिष्ठा स्वीकार हुई कि नहीं। वह दूसरा हिस्सा है, जो कि हमारे खयाल में नहीं रह गया। अगर वह न मिले, तो प्राण-प्रतिष्ठा हमने तो की, लेकिन हुई नहीं। उसके सबूत मिलने चाहिए। तो उसके सबूत के लिए चिह्न खोजे गए थे कि वे सबूत मिल जाएं तो ही समझा जाए कि वह मूर्ति सक्रिय हो गई।

Yes, it has great significance. In fact, this is precisely what prana-pratishtha means. It means that we are making a new image, but in accordance with an old covenant. And there should be indications as to whether that old covenant has been fulfilled or not. From our side we repeat the entire old arrangement. We will no longer regard that image as dead; from now on we will regard it as living. From our side we will make all the provisions that are to be made for a living image. And now there should be symbolic signs to show whether that prana-pratishtha has been accepted or not. That is the second part, which has slipped from our awareness. If those signs are not received, then we may have performed the ritual, but prana-pratishtha has not happened. Evidence is needed. Signs were sought for precisely this—only if they appeared could it be understood that the image had become active.

मूर्ति एक रिसीविंग प्वाइंट

ऐसा ही समझ लें कि आप घर में एक नया रेडियो इंस्टाल करते हैं। तो पहले तो वह रेडियो ठीक होना चाहिए, उसकी सारी यंत्र व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। उसको आप घर लाकर रखते हैं, बिजली से उसका संबंध जोड़ते हैं। फिर भी आप पाते हैं कि वह स्टेशंस नहीं पकड़ता, तो प्राण-प्रतिष्ठा नहीं हुई, वह जिंदा नहीं है, अभी मुर्दा ही है। अभी उसको फिर जांच-पड़ताल करवानी पड़े; दूसरा रेडियो लाना पड़े या उसे ठीक करवाना पड़े।

The idol as a receiving point Understand it like this: you install a new radio in your home. First the radio itself must be in order, its entire mechanism functioning properly. You bring it home, connect it to the electricity. Even then you find it does not catch stations—then prana-pratishtha has not happened; it is not alive yet, it is still dead. You will have to have it checked; bring another radio or get it repaired.

मूर्ति भी एक तरह का रिसीविंग प्वाइंट है, जिसके साथ, मरे हुए आदमी ने कुछ वायदा किया है वह पूरा करता है। लेकिन आपने मूर्ति रख ली, वह पूरा करता है कि नहीं करता है, यह अगर आपको पता नहीं है और आपके पास कोई उपाय नहीं है इसको जानने का, तो मूर्ति है भी जिंदा कि मुर्दा है, आप पता नहीं लगा पाते।

An idol too is a kind of receiving point through which a deceased person—having made a certain vow—fulfills it. But you place the image; whether he is fulfilling it or not—if you do not know, and you have no means to know—then you cannot tell whether the image is alive or dead.

तो प्राण-प्रतिष्ठा के दो हिस्से हैं। एक हिस्सा तो पुरोहित पूरा कर देता है--कि कितना मंत्र पढ़ना है, कितने धागे बांधने हैं, कितना क्या करना है, कितना सामान चढ़ाना है, कितना यज्ञ-हवन, कितनी आग--सब कर देता है। यह अधूरा है और पहला हिस्सा है। दूसरा हिस्सा--जो कि पांचवें शरीर को उपलब्ध व्यक्ति ही कर सकता है, उसके पहले नहीं कर सकता--दूसरा हिस्सा है कि वह कह सके कि हां, मूर्ति जीवित हो गई। वह नहीं हो पाता। इसलिए हमारे अधिक मंदिर मरे हुए मंदिर हैं, जिंदा मंदिर नहीं हैं। और नये मंदिर तो सब मरे हुए ही बनते हैं; नया मंदिर तो जिंदा होता ही नहीं।

So prana-pratishtha has two parts. One part the priest completes—how many mantras to recite, how many threads to tie, what to offer, how much yajna-havan, how much fire—he does it all. This is incomplete and only the first part. The second part—which can be done only by one who has attained to the fifth body, not before—is that he can say, “Yes, the image has become alive.” That does not happen. Therefore most of our temples are dead temples, not living ones. And new temples are all built dead; a new temple is never alive.

सोमनाथ का मंदिर मृत था

अगर एक जीवित मंदिर है तो उसका नष्ट होना किसी भी तरह संभव नहीं है, क्योंकि वह साधारण घटना नहीं है। वह साधारण घटना नहीं है। और अगर वह नष्ट होता है, तो उसका कुल मतलब इतना है कि जिसे आपने जीवित समझा था, वह जीवित नहीं था। जैसे सोमनाथ का मंदिर नष्ट हुआ। सोमनाथ के मंदिर के नष्ट होने की कहानी बड़ी अदभुत है और सारे मंदिर के विज्ञान के लिए बहुत सूचक है। मंदिर के पांच सौ पुजारी थे। पुजारियों को भरोसा था कि मंदिर जीवित है। इसलिए मूर्ति नष्ट नहीं की जा सकती। पुजारियों ने अपना काम सदा पूरा किया था। एकतरफा था वह काम, क्योंकि कोई नहीं था जो खबर देता कि जिंदा मूर्ति है कि मृत। तो जब बड़े-बड़े राजाओं और राजपूत सरदारों ने उन्हें खबर भेजी कि हम रक्षा के लिए आ जाएं, गजनवी आता है, तो उन्होंने स्वभावतः उत्तर दिया कि तुम्हारे आने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि जो मूर्ति सबकी रक्षा करती है, उसकी रक्षा तुम कैसे करोगे? उन्होंने क्षमा मांगी, सरदारों ने।

Somnath’s temple was dead If a temple is living, its destruction is in no way possible, because it is not an ordinary phenomenon. And if it is destroyed, it only means that what you had believed to be living was not living. Like Somnath’s temple, which was destroyed. The story of Somnath’s destruction is very remarkable and very telling for the whole science of temples. There were five hundred priests at the temple. The priests believed the temple was alive; therefore the image could not be destroyed. The priests had always done their work. It was one-sided work, because there was no one to report back whether the image was living or dead. So when great kings and Rajput chieftains sent word that they would come to defend the temple, that Ghaznavi was coming, the priests naturally replied that there was no need for them to come—because how could you protect the very image that protects everyone? The chieftains apologized.

लेकिन वह भूल हो गई। भूल यह हो गई कि वह मूर्ति जिंदा न थी। पुजारी इस आशा में रहे कि मूर्ति जिंदा है और जिंदा मूर्ति की रक्षा की बात ही सोचनी गलत है। उसके पीछे हमसे ज्यादा विराट शक्ति का संबंध है, उसको बचाने का हम क्या सोचेंगे! लेकिन गजनवी आया और उसने एक गदा मारी और वह चार टुकड़े हो गई मूर्ति। फिर भी अब तक यह खयाल नहीं आया कि वह मूर्ति मुर्दा थी। फिर भी अब तक.अब तक यह खयाल नहीं आया कि वह मूर्ति मुर्दा थी, इसलिए टूट सकी।

But a mistake was made. The mistake was that the image was not alive. The priests remained in the hope that it was living, and to even think of protecting a living image is wrong. Behind it, they felt, is a power far vaster than us—how could we think of saving it? But Mahmud of Ghazni came, struck with a mace, and the image broke into four pieces. Even then it did not occur to them that the image was dead. Even then—still—it did not occur to them that the image was dead, therefore it could be broken.

नहीं, मंदिर की ईंट नहीं गिर सकती है, अगर वह जीवित है। वह जीवित है तो उसका कुछ बिगड़ नहीं सकता।

No, a living temple’s bricks cannot fall. If it is alive, nothing can be harmed.

मंदिर के जीवित होने का गहन विज्ञान

लेकिन अक्सर मंदिर जीवित नहीं हैं। और उसके जीवित होने की बड़ी कठिनाइयां हैं। मंदिर का जीवित होना बड़ा भारी चमत्कार है और एक बहुत गहरे विज्ञान का हिस्सा है। जिस विज्ञान को जाननेवाले लोग भी नहीं हैं, पूरा करनेवाले लोग भी नहीं हैं, और जिसमें इतनी कठिनाइयां हो गई हैं खड़ी; क्योंकि पुरोहितों और दुकानदारों का इतना बड़ा वर्ग मंदिरों के पीछे है कि अगर कोई जाननेवाला हो तो उसको मंदिर में प्रवेश नहीं हो सकता। उसकी बहुत कठिनाई हो गई है। और वह एक धंधा बन गया है जिसमें कि पुरोहित के लिए हितकर है कि मंदिर मुर्दा हो। जिंदा मंदिर पुरोहित के लिए हितकर नहीं है। वह चाहता है कि एक मरा हुआ भगवान भीतर हो, जिसको वह ताला-चाबी में बंद रखे और काम चला ले। अगर उस मंदिर से कुछ और विराट शक्तियों का संबंध है तो पुरोहित का टिकना वहां मुश्किल हो जाएगा; उसका जीना वहां मुश्किल हो जाएगा। इसलिए पुरोहित ने बहुत मुर्दा मंदिर बना लिए हैं और वह रोज बनाए चला जा रहा है। मंदिर तो रोज बन जाते हैं, उनकी कोई कठिनाई नहीं है। लेकिन वस्तुतः जो जीवित मंदिर हैं वे बहुत कम होते जाते हैं।

The deeper science of a living temple But most often temples are not living. And for a temple to be living there are great difficulties. A living temple is a tremendous miracle and part of a very deep science—of which there are neither many who know, nor many who can accomplish it. And so many obstacles have arisen, because such a vast class of priests and shopkeepers stands behind the temples that, if someone who knows appears, he cannot gain entry. It has become very difficult. And it has become a business in which it is in the priest’s interest that the temple be dead. A living temple is not in the priest’s interest. He wants a dead god inside, whom he can lock and key and run his affairs. If greater, vaster forces are connected with that temple, the priest will find it hard to survive there; it will be difficult for him to live there. Therefore priests have created many dead temples and keep making them every day. Temples can be built every day; that is no difficulty. But truly living temples are becoming fewer and fewer.

जीवित मंदिरों को बचाने की इतनी चेष्टा की गई, लेकिन पुरोहितों का जाल इतना बड़ा है हर मंदिर के साथ, हर धर्म के साथ कि बहुत मुश्किल है उसको बचाना। और इसलिए सदा फिर आखिर में यही होता है.इसलिए इतने मंदिर बने; नहीं तो इतने मंदिर बनने की कोई जरूरत न पड़ती। अगर महावीर के वक्त में उपनिषदों के समय में बनाए गए मंदिर जीवित होते और तीर्थ जीवित होते, तो महावीर को अलग बनाने की कोई जरूरत न पड़ती। लेकिन वे मर गए थे। और उन मरे मंदिरों और पुरोहितों का एक जाल था, जिसको तोड़कर प्रवेश करना असंभव था। इसलिए नये बनाने के सिवाय कोई उपाय नहीं था। आज महावीर का मंदिर भी मर गया है; उसके पास भी उसी तरह का जाल है।

So much effort has been made to save living temples, but the web of priests around every temple, every religion, is so vast that it is very difficult to save them. And so in the end this is what always happens—hence so many temples are built; otherwise there would be no need to build so many. If the temples and tirthas built in Mahavira’s time, in the age of the Upanishads, had remained alive, there would have been no need for Mahavira to create separate ones. But they died. And around those dead temples and priests there was a net, breaking through which to enter was impossible. Therefore there was no option but to create new ones. Today Mahavira’s temple too has died; it too has the same kind of net around it.

शर्तें पूरी न करने पर वायदे का टूट जाना

दुनिया में इतने धर्म न बनते, अगर जो जीवंत तत्व है वह बच सके। लेकिन वह बच नहीं पाता। उसके आसपास सब उपद्रव इकट्ठा हो जाता है। और वह जो उपद्रव है, वह धीरे-धीरे, धीरे-धीरे सारी संभावनाएं तोड़ देता है। और जब एक तरफ से संभावना टूट जाती है तो दूसरी तरफ से समझौता भी टूट जाता है। वह समझौता किया गया समझौता है। उसे हमें निभाना है। अगर हम निभाते हैं तो दूसरी तरफ से निभता है, नहीं तो विदा हो जाता है, बात खत्म हो जाती है।

When conditions are not fulfilled, the covenant breaks So many religions would not have arisen if the living element could be preserved. But it does not survive. All kinds of disturbance gather around it, and those disturbances gradually break all possibilities. And when the possibility breaks on one side, the covenant breaks on the other. That covenant is one that was made. We have to keep it. If we keep it, it is kept from the other side; if not, it departs, and the matter is finished.

जैसे कि मैं कहकर जाऊं कि कभी आप मुझे याद करना तो मैं मौजूद हो जाऊंगा। लेकिन आप कभी याद ही करना बंद कर दो या मेरे चित्र को एक कचरेघर में डाल दो और फिर उसका खयाल ही भूल जाओ, तो यह समझौता कब तक चलेगा! यह समझौता टूट गया आपकी तरफ से; इसे मेरी तरफ से भी रखने की अब कोई जरूरत नहीं रह जाती। ऐसे समझौते टूटते गए हैं।

For example, I might say to you, “Whenever you remember me, I will be present.” But if you stop remembering altogether, or throw my picture into a garbage heap and forget it, how long will that covenant last? It has been broken on your side; there is then no need for me to keep it on mine. Such covenants have been breaking.

लेकिन प्राण-प्रतिष्ठा का अर्थ है। और प्राण-प्रतिष्ठा का दूसरा हिस्सा ही महत्वपूर्ण है कि प्राण-प्रतिष्ठा हुई या नहीं, उसकी कसौटी और परख है। वह परख भी पूरी होती है।

But prana-pratishtha does have meaning. And the second part of prana-pratishtha is the important one: the touchstone and verification of whether it has happened or not. That verification too can be completed.

प्रश्न: ओशो, कुछ मंदिरों में मूर्ति के ऊपर पानी आप ही आप झरता रहता है। क्या यह उस मंदिर के जीवित होने का सूचक है?
Osho, in some temples water keeps dripping on its own over the idol. Is that a sign that the temple is living?

नहीं, पानी वगैरह से तो कुछ लेना-देना नहीं है। पानी तो बिना मूर्ति की प्रतिष्ठा किए भी झरता रहता है; मूर्ति भी रखें तो भी झर सकता है। उसकी कोई बड़ी कठिनाई नहीं है; वह कोई बड़ा सवाल नहीं है। ये सब झूठे प्रमाण हैं जिनके आधार पर हम सोच लेते हैं कि प्रतिष्ठा हो गई। ये सब झूठे प्रमाण हैं जिनके आधार पर हम सोच लेते हैं कि प्रतिष्ठा हो गई। पानी-वानी झरने से कोई लेना-देना नहीं है। जहां बिलकुल पानी नहीं गिरता, वहां भी जीवित मंदिर हैं; वहां भी हो सकते हैं।

दीक्षा दी नहीं जाती--घटित होती है

No; such things as water have nothing to do with it. Water keeps dripping even without the idol’s consecration; and even if you place an idol there, it can still drip. There is no great difficulty in that; it’s no big issue. These are all false proofs on the basis of which we assume consecration has happened. These are all false proofs on the basis of which we assume consecration has happened. Dripping water and such have nothing to do with it. Even where absolutely no water falls, there are living temples; they can be there too. Initiation is not given—it happens.

प्रश्न: ओशो, आध्यात्मिक साधना में दीक्षा का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। उसकी विशेष विधियां विशेष स्थितियों में होती हैं। बुद्ध और महावीर भी दीक्षा देते थे। अतः कृपया बताएं कि दीक्षा का क्या सूक्ष्म अर्थ है? दीक्षा कितने प्रकार की संभव है? उसका महत्व और उसकी उपयोगिता क्या है? और उसकी आवश्यकता क्यों है?
Osho, initiation holds a very important place in spiritual practice. Its special methods apply in special situations. Buddha and Mahavira also gave initiation. So please tell: what is the subtle meaning of initiation? How many kinds of initiation are possible? What is its significance and utility? And why is it necessary?

दीक्षा के संबंध में थोड़ी सी बात उपयोगी है। एक तो यह कि दीक्षा दी नहीं जाती; दीक्षा दी भी नहीं जा सकती। दीक्षा घटित होती है; वह एक हैपनिंग है। कोई व्यक्ति महावीर के पास है। कभी-कभी वर्षों लग जाते हैं दीक्षा होने में। क्योंकि महावीर कहते हैं--रुको, साथ रहो, चलो, उठो, बैठो, इस तरह जीओ, इस तरह ध्यान में प्रवेश करो, इस तरह उठो, इस तरह बैठो, ऐसा जीओ। एक घड़ी है ऐसी जब वह व्यक्ति तैयार हो जाता है, और तब महावीर सिर्फ माध्यम रह जाते हैं। बल्कि माध्यम कहना भी शायद ठीक नहीं, बहुत गहरे में सिर्फ साक्षी, एक विटनेस रह जाते हैं, एक गवाह रह जाते हैं--उनके सामने दीक्षा घटित होती है।

A few things about initiation will be useful. First: initiation is not given; it cannot be given. Initiation happens; it is a happening. Someone stays near Mahavira. Sometimes it takes years for initiation to happen. Because Mahavira says—wait, stay close, walk, get up, sit, live this way, enter meditation this way, rise this way, sit this way, live thus. There is a moment when the person becomes ready, and then Mahavira remains only a medium. In fact, even calling him a medium may not be accurate; at the deepest he is only a witness—a witness, a bystander—before whom initiation happens.

दीक्षा सदा परमात्मा से घटित होती है

दीक्षा सदा परमात्मा से है। महावीर के समक्ष घटित होती है। लेकिन निश्चित ही, जिस पर घटित होती है, उसको तो महावीर दिखाई पड़ते हैं, परमात्मा दिखाई नहीं पड़ता। उसे तो सामने महावीर दिखाई पड़ते हैं, और महावीर के साथ में ही उस पर घटित होती है। स्वभावतः वह महावीर के प्रति अनुगृहीत होता है। यह उचित है। लेकिन महावीर उसके अनुग्रह को स्वीकार नहीं करते। क्योंकि वे तो तभी स्वीकार कर सकते हैं जब कि वे मानते हों कि मैंने दीक्षा दी है।

Initiation always happens from the Divine Initiation is always from the Divine. It happens in the presence of Mahavira. But of course, to the one in whom it happens, it is Mahavira who is visible; the Divine is not visible. He sees Mahavira before him, and in Mahavira’s presence it happens to him. Naturally he feels grateful to Mahavira. That is appropriate. But Mahavira does not accept his gratitude, because he could accept it only if he believed, “I have given the initiation.”

इसलिए दो तरह की दीक्षाएं हैं। एक दीक्षा तो वह जो घटित होती है--जिसे मैं दीक्षा कहता हूं--वह इनीशिएशन है, जिसमें तुम परमात्मा से संबंधित हुए, तुम्हारी जीवन-यात्रा बदली। तुम और हो गए। तुम अब वही नहीं हो जो थे। तुम्हारा सब रूपांतरित हो गया, तुम्हें कुछ नया दिखा, तुममें कुछ नया घटित हुआ, तुममें कुछ नई किरण आई, तुम्हारा सब कुछ और हो गया है। एक तो यह दीक्षा है, जिसमें जिसको हम गुरु कहते हैं, वह सिर्फ विटनेस की तरह, गवाह की तरह खड़ा होता है। और वह सिर्फ इतना ही बता सकेगा कि हां, दीक्षा हो गई; क्योंकि वह पूरा देख रहा है, तुम आधा ही देख रहे हो। तुम्हें, तुम पर जो हो रहा है, वह दिखाई पड़ रहा है। उसे वह भी दिखाई पड़ रहा है, जिससे हो रहा है। इसलिए तुम पक्के गवाह नहीं हो सकते कि हुई घटना कि नहीं हुई; तुम इतना ही कह सकते हो कि बहुत कुछ रूपांतरण हुआ।

Therefore there are two kinds of initiation. One is that which happens—which is what I call initiation—where you become related to the Divine, your life-journey changes. You are other. You are no longer what you were. Your whole being is transformed; something new is seen, something new happens within you, a new ray enters you—everything in you is different. This is the initiation in which the one we call the master stands only as a witness. And he can only say this much: yes, initiation has happened; because he sees the whole, while you see only half. You can see what is happening to you; he can also see That by which it is happening. Therefore you cannot be a conclusive witness as to whether the event has happened or not; you can only say that much transformation has occurred.

लेकिन दीक्षा हुई कि नहीं? मैं स्वीकृत हुआ या नहीं? दीक्षा का मतलब है: हैव आई बीन एक्सेप्टेड? क्या मैं चुन लिया गया? क्या मैं स्वीकृत हो गया उस परमात्मा को? क्या अब मैं मानूं कि मैं उसका हो गया? अपनी तरफ से तो मैंने छोड़ा, उसकी तरफ से भी मैं ले लिया गया हूं या नहीं?

But has initiation happened or not? Have I been accepted or not? The meaning of initiation is: “Have I been accepted?” Have I been chosen? Have I been received by that Divine? Can I now take it that I am His? From my side I have let go, but from His side—have I also been taken, or not?

लेकिन इसका तुम्हें एकदम से पता नहीं चल सकता। तुम्हें थोड़े अंतर तो पता चलेंगे, लेकिन पता नहीं ये अंतर काफी हैं या नहीं? तो वह जो दूसरा आदमी है, जिसको हम गुरु कहते रहे हैं, वह इतना जान सकता है; उसे दोनों घटनाएं दिखाई पड़ रही हैं।

You cannot know this immediately. You will sense some differences, but are these differences enough, or not? That other person, whom we have called the master, can know this much; both happenings are visible to him.

गुरु--मात्र गवाह

सम्यक दीक्षा दी नहीं जाती, ली भी नहीं जाती, परमात्मा से घटित होती है; तुम सिर्फ ग्राहक होते हो। और जिसे तुम गुरु कहते हो, वह सिर्फ साक्षी और गवाह होता है।

The master—only a witness True initiation is neither given nor taken; it happens from the Divine. You are only the recipient. And the one you call the master is only a witness.

दूसरी दीक्षा, जिसको हम फाल्स इनीशिएशन कहें, झूठी दीक्षा कहें, वह दी जाती है और ली जाती है। उसमें ईश्वर बिलकुल नहीं होता; उसमें गुरु और शिष्य ही होते हैं--गुरु देता है और शिष्य लेता है--लेकिन तीसरा और असली मौजूद नहीं होता। जहां दो मौजूद हैं सिर्फ--गुरु और शिष्य--वहां दीक्षा झूठी होगी; जहां तीन मौजूद हैं--गुरु, शिष्य और वह भी, जिससे दीक्षा घटित होगी, वहां सब बात बदल जाएगी।

The second initiation, which we may call false initiation, is given and taken. In it God is not present at all; only the guru and the disciple are there—the guru gives and the disciple receives—but the third, the real, is absent. Where only two are present—guru and disciple—there initiation will be false. Where three are present—guru, disciple, and That by which initiation happens—there everything changes.

तो यह जो दीक्षा देने का उपक्रम है, यह अनुचित है। अनुचित ही नहीं, खतरनाक है, घातक है; क्योंकि इस दीक्षा के भ्रम में वह दीक्षा कभी घटित न हो पाएगी अब। अब तुम तो इस भ्रम में जीओगे कि दीक्षा हो गई।

So this whole procedure of “giving initiation” is inappropriate. Not only inappropriate—dangerous, fatal; because under the illusion of that initiation, the real initiation may never happen. You will go on living in the belief that initiation has occurred.

अब एक साधु मेरे पास आए। अब वे दीक्षित हैं किसी के; कहते हैं, फलां गुरु का दीक्षित हूं और ध्यान सीखने आपके पास आया हूं। तो मैंने कहा, दीक्षा किसलिए ली? और जब दीक्षा में ध्यान भी नहीं आया, तो और क्या मिला है दीक्षा में? वस्त्र मिल गए हैं! नाम मिल गया है! और जब ध्यान अभी खोजना पड़ रहा है, तो दीक्षा कैसे हो गई? क्योंकि सच तो यह है कि ध्यान के बाद ही दीक्षा हो सकती है, दीक्षा के बाद ध्यान का कोई मतलब नहीं है। एक आदमी कहता है, मैं स्वस्थ हो गया हूं; और डाक्टरों के दरवाजों पर घूम रहा है और कहता है कि मुझे दवा चाहिए। दीक्षा तो ध्यान के बाद मिली हुई स्वीकृति है; वह सैंक्शन है कि तुम स्वीकृत कर लिए गए, अंगीकार कर लिए गए, परमात्मा तक तुम्हारी खबर पहुंच गई, उस दुनिया में भी तुम्हारा प्रवेश हो गया है, इस बात की स्वीकृति भर दीक्षा है।

A monk came to me. He was initiated by someone; he said, “I am the initiate of such-and-such guru, and I have come to you to learn meditation.” I asked, “Then why did you take initiation? And if meditation has not come in initiation, what did you get in initiation? You got robes! You got a name! And if you still have to search for meditation, how did initiation happen?” Because the truth is that only after meditation can initiation be; after initiation, seeking meditation has no meaning. It is like a man saying, “I am healthy,” and roaming the doors of doctors saying he needs medicine. Initiation is the recognition that comes after meditation; it is the sanction that you have been accepted, acknowledged, that word of you has reached the Divine, that you have gained entry into that dimension—initiation is just this recognition.

सम्यक दीक्षा को पुनर्जीवित करना पड़ेगा

लेकिन ऐसी दीक्षा खो गई है। और मैं चाहता हूं कि ऐसी दीक्षा पुनरुज्जीवित हो, जिसमें गुरु देनेवाला न हो, जिसमें शिष्य लेनेवाला न हो; जिसमें गुरु गवाह हो, शिष्य ग्राहक हो, और देनेवाला परमात्मा हो।

True initiation must be revived Such initiation has been lost. And I want such initiation to be revived—where the guru is not the giver, the disciple is not the taker; where the guru is a witness, the disciple a recipient, and the giver is the Divine.

और यह हो सकता है। और यह होना चाहिए। उस दिन तुम्हारा मेरे प्रति.अगर मैं किसी का गवाह हूं दीक्षा में, तो मैं उसका गुरु नहीं हो जाता, गुरु तो उसका परमात्मा ही हुआ फिर। और वह अगर अनुगृहीत है, तो यह उसकी बात है। लेकिन अनुग्रह मांगना बेमानी है; स्वीकार करने का भी कोई अर्थ नहीं है।

And this can happen. And it should happen. If I stand as a witness in someone’s initiation, I do not become his guru; then his guru is the Divine. If he feels grateful, that is his affair. But to beg for favor is meaningless; even for me to “accept” you has no meaning.

गुरुडम पैदा हुई दीक्षा को एक नई शक्ल देने से। कान फूंके जा रहे हैं! मंत्र दिए जा रहे हैं! कोई भी आदमी किसी को भी दीक्षित कर रहा है। वह खुद भी दीक्षित है, यह भी पक्का नहीं है। परमात्मा तक वह भी स्वीकृत हुआ है, इसका भी कोई पक्का नहीं है। वह भी इसी तरह दीक्षित है। किसी ने उसके कान फूंके हैं, वह किसी दूसरे के फूंक रहा है! वह दूसरा कल किसी और के फूंकने लगेगा!

“Gurudom” has arisen by giving a new shape to initiation. Ears are being blown into! Mantras are being given! Anybody is initiating anybody. It is not even certain that he himself is initiated. It is not certain that he, too, has been accepted by the Divine. He too is “initiated” in the same way—someone blew into his ear, and he is blowing into someone else’s! And that second one will start blowing into a third tomorrow!

झूठी दीक्षा आध्यात्मिक अपराध

आदमी हर चीज में झूठ और डिसेप्शन पैदा कर लेता है। और जितनी रहस्यपूर्ण बातें हैं, वहां तो प्रवंचना बहुत संभव है, क्योंकि वहां तो कोई पकड़कर हाथ में दिखानेवाली चीज नहीं है। अब मैं चाहता हूं, इस प्रयोग को भी करना चाहता हूं, इस प्रयोग को भी करना चाहता हूं, दस-बीस लोग तैयार हो रहे हैं, वे दीक्षा लें परमात्मा से। बाकी लोग जो मौजूद हों, वे गवाह हों। बस वे इतना कह सकें, इतना भर बता सकें कि ऊपर तक स्वीकृत बात हो गई कि नहीं हो गई। उतना काम है। अनुभव तो तुम्हें भी होगा, लेकिन तुम एकदम से पहचान न पाओगे। इतना अपरिचित जगत है वह, तुम रिकग्नाइज कैसे करोगे कि हो गया? बस उतनी बात का मूल्य है। इसलिए परम गुरु तो परमात्मा ही है। अगर बीच के गुरु हट जाएं तो आसानी हो जाती है।

False initiation is a spiritual crime Man manages to create falsity and deception in everything. And the more mysterious a thing is, the more possible the fraud—because there is nothing there to hold in the hand and show. I want to try this experiment too: ten or twenty people are getting ready—they should take initiation from the Divine. The rest who are present should be witnesses. They should simply be able to say, to attest whether the acceptance has reached “above” or not. That is the function. You too will have the experience, but you may not recognize it immediately. That realm is so unfamiliar—how will you recognize that it has happened? Only that much attestation has value. Therefore the supreme guru is the Divine. If the middleman-gurus step aside, it becomes easier.

लेकिन बीच के गुरु बहुत पैर जमाकर खड़े होते हैं; क्योंकि खुद को परमात्मा बनाने और दिखलाने का मजा अहंकार के लिए बहुत है। इस अहंकार के आसपास बहुत तरह की दीक्षाएं दी जाती हैं। उनका कोई भी मूल्य नहीं है। और आध्यात्मिक अर्थों में वह सब क्रिमिनल एक्ट है। और किसी दिन अगर हम आध्यात्मिक अपराधियों को सजा दें तो उनको सजा मिलनी चाहिए। क्योंकि वह एक आदमी को इस धोखे में रखना है कि उसकी दीक्षा हो गई। और वह आदमी अकड़कर चलने लगता है कि मैं दीक्षित हूं--मुझे दीक्षा मिल गई, मंत्र मिल गया, यह हो गया, वह हो गया--वह यह सब मानकर चलता है। और इसलिए वह जो उसका होनेवाला था, जिसकी वह खोज करता, वह खोज बंद कर देता है।

But the middleman-gurus plant their feet very firmly—because the ego gets great pleasure in making and showing oneself to be God. Around this ego many kinds of initiations are given. They have no value. In spiritual terms, all that is a criminal act. And if someday we were to punish spiritual criminals, they should be punished—because it means keeping a person in the delusion that he has been initiated. And then he begins to strut about, “I am initiated—I have received initiation, I have received the mantra, this has happened, that has happened”—he goes on believing all this. And therefore what was to happen to him—what he would have sought—he stops seeking.

बौद्ध धर्म के त्रिशरणों का वास्तविक अर्थ

बुद्ध के पास कोई भी आता, तो कभी एकदम से दीक्षा नहीं होती थी; वर्षों कभी लग जाते। उस आदमी को कहते कि रुको, अभी ठहरो, अभी इतना करो, अभी इतना करो, इतना करो, फिर किसी दिन, फिर किसी दिन--उसको टालते चले जाते। जिस दिन वह घड़ी आ जाती, उस दिन वे खुद कह देते कि अब तुम खड़े हो जाओ और दीक्षित हो जाओ।

The real meaning of Buddhism’s Three Refuges With Buddha, no one was initiated at once; sometimes it took years. He would tell the person: wait, stay for now, do this much, and this, and this—and keep postponing him. The day that moment arrived, that day he himself would say, “Now you stand up and be initiated.”

लेकिन वह जो दीक्षा थी, उसके तीन हिस्से थे। जिस दिन वह दीक्षा होती--बुद्ध की जो दीक्षा थी उसके तीन हिस्से थे। वह जो दीक्षित होता, वह तीन तरह की शरण जाता; थ्री टाइप्स ऑफ सरेंडर थे वे। वह तीन तरह की शरण करता।

But the initiation had three parts. When it happened—Buddha’s initiation had three parts. The one being initiated took three kinds of refuge—three types of surrender.

बुद्धं शरणं गच्छामि

वह कहता, बुद्ध की शरण जाता हूं। और ध्यान रहे, बुद्ध की शरण जाने का मतलब गौतम बुद्ध की शरण जाना नहीं था; बुद्ध की शरण जाने का मतलब है--जागे हुए की शरण जाता हूं। इसका मतलब गौतम बुद्ध की शरण कभी भी नहीं था।

Buddham Sharanam Gachchhami He would say, “I go to the refuge of the Buddha.” And note this well: going to the refuge of the Buddha did not mean going to the refuge of Gautama Buddha; it meant—going to the refuge of the awakened one. It never meant the refuge of Gautama as a person.

इसलिए बुद्ध से एक दफा किसी ने पूछा कि आप सामने बैठे हैं और एक आदमी आकर कहता है--बुद्धं शरणं गच्छामि। और आप सुन रहे हैं!

Someone once asked Buddha, “You are sitting right in front, and a man comes and says—Buddham Sharanam Gachchhami. And you hear it!”

तो बुद्ध ने कहा कि वह मेरी शरण नहीं जा रहा, वह जागे हुए की शरण जा रहा है। मैं तो महज बहाना हूं। मेरी जगह और बुद्ध होते रहेंगे, मेरी जगह और बुद्ध हुए हैं; मैं तो सिर्फ एक बहाना हूं, एक खूंटी हूं। वह जागे हुए की शरण जा रहा है; मैं कौन हूं जो बाधा दूं? वह मेरी शरण जाए तो मैं रोक दूं; वह कहता है, बुद्ध की शरण।

Buddha said, “He is not going to my refuge; he is going to the refuge of the awakened. I am merely a pretext. In my place there have been other buddhas, and there will be others; I am only a peg. He is going to the refuge of the awakened—who am I to obstruct? If he were to say he is going to my refuge, I would stop him; he says, ‘the Buddha’s refuge.’”

तो तीन बार वह जागे हुए की शरण जा रहा है। वह जागे हुए के सामने अपने को समर्पित कर रहा है।

So three times he goes to the refuge of the awakened. He is surrendering himself before the awakened.

संघं शरणं गच्छामि

फिर दूसरी शरण और अदभुत है! वह है: संघं शरणं गच्छामि। वह तीन बार संघ की शरण जा रहा है। संघ का मतलब? आमतौर से बुद्ध को माननेवाले भी समझते हैं: संघ का मतलब बुद्ध का संघ। नहीं, वह संघ का मतलब नहीं है। संघ का मतलब है जागे हुओं का संघ। एक ही बुद्ध थोड़े ही है जागा हुआ! बहुत बुद्ध हो चुके हैं जो जाग गए, बहुत बुद्ध होंगे जो जागेंगे--उन सबका संघ है एक, उन सबकी एक कम्युनिटी है, एक कलेक्टिविटी है। तो कोई बुद्ध के संघ की शरण जा रहा हूं, वह तो बौद्धों की समझ है कि वह कह रहा है कि अब बुद्ध का जो यह संप्रदाय है, इसकी मैं शरण जा रहा हूं।

नहीं, जब पहले सूत्र से ही साफ हो जाता है, जब बुद्ध कहते हैं, वह मेरी शरण नहीं जा रहा है, जागे हुए की शरण जाता है, तो दूसरा सूत्र और भी साफ हो जाता है कि वह जागे हुओं के संघ की शरण जाता है। पहले वह एक व्यक्ति को जो सामने मौजूद है, उस पर अपने को समर्पित कर रहा है। क्योंकि यह प्रत्यक्ष है; आसान है इससे बात करनी। फिर वह उस बड़ी ब्रदरहुड, उस बड़े संघ के लिए समर्पण कर रहा है, जो जागे हैं कभी, जिनका उसे पता नहीं; जो कभी जागेंगे भविष्य में, उनका भी उसे कोई पता नहीं; जो अभी भी जागे हुए होंगे कहीं, उनका भी उसे कोई पता नहीं; वह उनको भी समर्पण कर रहा है कि मैं तुम्हारी भी शरण जाता हूं। वह एक कदम आगे बढ़ा सूक्ष्म की तरफ।

Sangham Sharanam Gachchhami Then the second refuge—more wondrous. It is: Sangham Sharanam Gachchhami. He goes three times to the refuge of the Sangha. What is Sangha? Generally even those who follow Buddha think it means Buddha’s order. No, that is not the meaning. Sangha means the community of the awakened. There is not only one awakened, one Buddha. Many buddhas have awakened; many will awaken—there is one community of all of them, one collectivity. To take refuge in “Buddha’s Sangha” would be the sectarian understanding: “I now take refuge in this denomination.” No—when the first formula has already made it clear—Buddha says he is not going to my refuge but to the refuge of the awakened—then the second becomes even clearer: he goes to the refuge of the community of the awakened. First he surrenders to the person who is present before him—this is tangible; it is easier to relate. Then he surrenders to that great brotherhood, that vast Sangha of those who have awakened at some time (of whom he knows nothing), who will awaken in the future (of whom he also knows nothing), who might be awakened somewhere even now (of whom he knows nothing). He surrenders to them too: I go to your refuge. One step subtler.

धम्मं शरणं गच्छामि

तीसरी शरण है: धम्मं शरणं गच्छामि। तीसरी बार वह कह रहा है: मैं धर्म की शरण जाता हूं। पहला, जो जागे हुए बुद्ध हैं, उनकी। दूसरा, जो बुद्धों का जागा हुआ संघ है, उनकी। और तीसरा, जो जागरण की परम अवस्था है--धर्म, स्वभाव, जहां न व्यक्ति रह जाता है, जहां न संघ रह जाता है, जहां सिर्फ नियम, दि लॉ, सिर्फ धर्म रह जाता है--मैं उस धर्म की शरण जाता हूं।

Dhammam Sharanam Gachchhami The third refuge is: Dhammam Sharanam Gachchhami. The third time he says: I go to the refuge of the Dhamma. First, the awakened buddha. Second, the awakened community. And third, the ultimate state of awakening—the Dhamma, the intrinsic law, where neither person remains nor community remains—only the Law, the Dharma remains. I go to the refuge of that Law.

ये तीन शरण जब वह पूरी कर दे--और यह सिर्फ कहने की बात न थी--यह जब पूरी हो जाए और बुद्ध को दिखाई पड़े कि ये तीन शरण इसकी पूरी हो गई हैं, तब दीक्षित होता वह आदमी; और बुद्ध सिर्फ गवाह होते। इसलिए बुद्ध उसको दीक्षा के बाद भी कहते कि मैं जो कहूं तू उसे इसलिए मत मान लेना कि मैं बुद्ध-पुरुष हूं; मैं जो कहूं उसे इसलिए मत मान लेना कि एक महान व्यक्ति ने कहा; मैं जो कहूं उसे इसलिए मत मान लेना कि जिसने कहा उसे बहुत लोग मानते हैं; मैं जो कहूं उसे इसलिए मत मान लेना कि शास्त्रों में वही लिखा है। नहीं, तेरी बुद्धि जो कहे, अब तू उसी को मानना।

When he completes these three refuges—and this was not mere recitation—when these are fulfilled, and Buddha sees that the three refuges are complete in him, then the man is initiated; and Buddha is only a witness. Therefore even after initiation Buddha tells him: do not believe what I say just because I am a buddha; do not believe it because a great person has said it; do not believe it because many believe the one who said it; do not believe it because the scriptures say so. No—believe only what your own intelligence affirms, from now on.

वे गुरु बन नहीं रहे हैं। इसलिए मरते वक्त जो आखिरी संदेश है बुद्ध का, वह है: अप्प दीपो भव! आखिरी वक्त जब उनसे कहा है कि कुछ और संदेश दें! तो वे आखिरी संदेश देते हैं कि तुम अपने दीपक खुद ही बनना, तुम किसी के पीछे मत जाना, अनुसरण मत करना। बी ए लाइट अनटू योरसेल्फ! अप्प दीपो भव! अपने दीये खुद बन जाना, बस यह मेरा आखिरी.यह आखिरी संदेश है।

He does not become a guru. Therefore Buddha’s last message at the time of death is: Appo Deepo Bhava! When asked for a final message, he gives this: become your own lamp; do not follow anyone; be a light unto yourself. Appo Deepo Bhava! Become your own light—this is my last, my final message.

दीक्षा देकर बांधनेवाले गुरुओं से सावधान

तो ऐसा व्यक्ति गुरुनहीं बनता; ऐसा व्यक्ति साक्षी है, गवाह है। जीसस ने बहुत जगह यह बात कही है कि जिस दिन निर्णय होगा, मैं तुम्हारी गवाही रहूंगा। जीसस बहुत जगह यह बात कहे हैं कि जिस दिन अंतिम निर्णय होगा, मैं तुम्हारी गवाही रहूंगा। अंतिम निर्णय के वक्त मैं कहूंगा कि हां, यह आदमी जागने की आकांक्षा किया था; यह आदमी परमात्मा के लिए समर्पण की आकांक्षा किया था। यह तो प्रतीक में कहना है, लेकिन क्राइस्ट यह कह रहे हैं कि मैं गवाही हूं, मैं तुम्हारा गुरु नहीं हूं।

Beware of gurus who bind you through initiation Such a person does not become a guru; he is a witness. Jesus has said this many times: on the day of judgment I will be your witness. At the final judgment I will say, yes—this man yearned to awaken; this man yearned to surrender to God. This is symbolic, but Christ is saying: I am the witness; I am not your guru.

गुरु कोई भी नहीं है। इसलिए जिस दीक्षा में कोई आदमी गुरु बन जाता हो, उस दीक्षा से सावधान होना जरूरी है। और जिस दीक्षा में परमात्मा ही सीधा, इमीजिएट और डायरेक्ट संबंध में आता हो, वह दीक्षा बड़ी अनूठी है।

There is no guru as an authority. Therefore, of any initiation in which a person becomes your guru, beware. And that initiation in which the Divine comes into an immediate and direct relationship—that initiation is unique.

और ध्यान रहे कि इस दूसरी दीक्षा में न तो किसी को घर छोड़कर भागने की जरूरत है; न इस दूसरी दीक्षा में किसी को हिंदू, मुसलमान, ईसाई होने की जरूरत है; न इस दूसरी दीक्षा में किसी से बंधने की कोई जरूरत है। इसमें तुम अपनी परिपूर्ण स्वतंत्रता में जैसे हो, जहां हो, वैसे ही रह सकते हो, सिर्फ भीतर तुम्हारी बदलाहट शुरू हो जाएगी। लेकिन वह जो पहली झूठी दीक्षा है, उसमें तुम किसी धर्म से बंधोगे--हिंदू बनोगे, मुसलमान बनोगे, ईसाई बनोगे; किसी संप्रदाय के हिस्से बनोगे; कोई पंथ, कोई मान्यता, कोई डाग्मेटिज्म तुम्हें पकड़ेगा; कोई आदमी, कोई गुरु, वे सब तुम्हें पकड़ लेंगे, वे तुम्हारी स्वतंत्रता की हत्या कर देंगे। जो दीक्षा स्वतंत्रता न लाती हो, वह दीक्षा नहीं है; जो दीक्षा परम स्वतंत्रता लाती हो, वही दीक्षा है।

And keep in mind: in this second kind of initiation there is no need to run away from home; no need to become Hindu, Muslim, or Christian; no need to bind yourself to anyone. You can remain exactly as you are, where you are, in your full freedom—only within you the transformation will begin. But in that first false initiation, you will be bound—to a religion (Hindu, Muslim, Christian), to a sect, a path, a belief, a dogmatism; some person, some guru will grab you; they will murder your freedom. Any initiation that does not bring freedom is not initiation. That which brings supreme freedom—that alone is initiation.

बुद्ध के पुनर्जन्म का रहस्य

The secret of Buddha’s rebirth

प्रश्न: ओशो, आपने कहा कि बुद्ध सातवें शरीर में महापरिनिर्वाण को उपलब्ध हुए, लेकिन अन्यत्र एक प्रवचन में आपने कहा है कि बुद्ध का एक और जन्म मनुष्य शरीर में मैत्रेय के नाम से होनेवाला है। तो निर्वाण काया में चले जाने के बाद पुनः मनुष्य शरीर लेना कैसे संभव होगा, इसे संक्षेप में स्पष्ट करने की कृपा करें।
Osho, you have said that Buddha attained Mahaparinirvana in the seventh body, but elsewhere in a discourse you have said that Buddha will take one more human birth as Maitreya. After merging into the nirvanic body, how would it be possible to take a human body again? Kindly clarify this briefly.

हां, यह जरा कठिन बात है, इसलिए मैंने कल छोड़ दी थी, क्योंकि इसकी लंबी ही बात करनी पड़े। लेकिन फिर भी थोड़े में समझ लें।

Yes, this is a bit difficult, so I left it yesterday, because it would have taken a long explanation. Still, let us understand it in brief.

सातवें शरीर के बाद वापस लौटना संभव नहीं है। सातवें शरीर की उपलब्धि के बाद पुनरागमन नहीं है; वह प्वाइंट ऑफ नो रिटर्न है। वहां से वापस नहीं आया जा सकता। लेकिन दूसरी बात सही है जो मैंने कही है कि बुद्ध कहते हैं कि मैं एक बार और आऊंगा, मैत्रेय के शरीर में; मैत्रेय नाम से एक बार और वापस लौटूंगा। अब ये दोनों ही बातें तुम्हें विरोधी दिखाई पड़ेंगी। क्योंकि मैं कहता हूं, सातवें शरीर के बाद कोई वापस नहीं लौट सकता; और बुद्ध का यह वचन है कि वे वापस लौटेंगे और बुद्ध सातवें शरीर को उपलब्ध होकर महानिर्वाण में समाहित हो गए हैं। तब यह कैसे संभव होगा?

After the seventh body there is no return. Once the seventh body is attained there is no coming back; it is the point of no return. From there one cannot return. But the other statement I made is also true: Buddha says, “I will come once more, in the body of Maitreya; I will return once more under the name Maitreya.” Now both statements will look contradictory to you, because I say that after the seventh body one cannot return, and yet there is Buddha’s word that he will return—and he did attain the seventh body and merge into the Great Nirvana. Then how would it be possible?

इसका दूसरा ही रास्ता है। असल में, सातवें शरीर में प्रवेश के पहले.अब तुम्हें थोड़ी सी बात समझनी पड़े। जब हमारी मृत्यु होती है तो भौतिक शरीर गिर जाता है, लेकिन बाकी कोई शरीर नहीं गिरता। मृत्यु जब हमारी होती है तो भौतिक शरीर गिरता है, बाकी छह शरीर हमारे हमारे साथ रहते हैं। जब कोई पांचवें शरीर को उपलब्ध होता है, तो शेष चार शरीर गिर जाते हैं और तीन शरीर शेष रह जाते हैं--पांचवां, छठवां और सातवां। पांचवें शरीर की हालत में, यदि कोई चाहे.यदि कोई चाहे पांचवें शरीर की हालत में, तो ऐसा संकल्प कर सकता है कि उसके बाकी दूसरे और तीसरे और चौथे, तीन शरीर शेष रह जाएं। और अगर यह संकल्प गहरा किया जाए--और बुद्ध जैसे आदमी को यह संकल्प गहरा करने में कोई कठिनाई नहीं है--तो वह अपने दूसरे, तीसरे और चौथे शरीर को सदा के लिए छोड़ जा सकता है। ये शरीर शक्तिपुंज की तरह अंतरिक्ष में भ्रमण करते रहेंगे।

There is another route. In fact, before entering the seventh body… you will have to understand a small point. When we die, the physical body falls, but none of the other bodies falls. At death only the physical body drops; the remaining six bodies continue with us. When someone attains the fifth body, the lower four bodies fall away and three bodies remain—the fifth, sixth, and seventh. In the state of the fifth body, if one so wishes—if one so wishes in the state of the fifth body—one can make such a resolve that one’s second, third, and fourth bodies remain. And if this resolve is made deep—and for one like Buddha there is no difficulty in making it deep—then he can leave his second, third, and fourth bodies behind forever. Those bodies will continue to roam in space like clusters of energy.

दूसरा ईथरिक, जो भाव शरीर है, तो बुद्ध की भावनाएं, बुद्ध ने अपने अनंत जन्मों में जो भावनाएं अर्जित की हैं, वे इस शरीर की संपत्ति हैं। उसकी सब सूक्ष्म तरंग इस शरीर में समाहित हैं। फिर एस्ट्रल बॉडी, सूक्ष्म शरीर है। इस सूक्ष्म शरीर में बुद्ध के जीवन की जितनी सूक्ष्मतम कर्मों की उपलब्धियां हैं, उन सबके संस्कार इसमें शेष हैं। और चौथा मनस शरीर, मेंटल बॉडी है। बुद्ध के मनस की सारी उपलब्धियां! और बुद्ध ने जो मनस के बाहर उपलब्धियां की हैं, वे भी कही तो मन से ही हैं, उनको अभिव्यक्ति तो मन से ही देनी पड़ती है। कोई आदमी पांचवें शरीर से भी कुछ पाए, सातवें शरीर से भी कुछ पाए, जब भी कहेगा तो उसको चौथे शरीर का ही उपयोग करना पड़ेगा, कहने का वाहन तो चौथा शरीर ही होगा।

The second is the etheric—the feeling/emotional body—so Buddha’s feelings, the emotions he accumulated through innumerable births, are the property of this body. All their subtle waves are contained in it. Then the astral body, the subtle body: in this subtle body remain the samskaras of all the subtlest karmic attainments of Buddha’s life. And the fourth, the manas body—the mental body: all of Buddha’s mental attainments! And whatever is attained beyond the mind still has to be expressed through the mind. Even if someone realizes something from the fifth or the seventh body, whenever he speaks he must use the fourth body; the vehicle for expression is the fourth body.

तो बुद्ध की जितनी वाणी दूसरे लोगों ने सुनी है, वह तो बहुत कम है, सबसे ज्यादा वाणी तो बुद्ध की बुद्ध के ही चौथे शरीर ने सुनी है। जो बुद्ध ने सोचा भी है, जीया भी है, देखा भी है, समझा भी है, वह सब चौथे शरीर में संगृहीत है।

So whatever others heard of Buddha’s speech is very little; most of Buddha’s speech was heard by Buddha’s own fourth body. Whatever Buddha thought, lived, saw, understood—everything is stored in the fourth body.

ये तीनों शरीर सहज तो नष्ट हो जाते हैं--पांचवें शरीर में प्रविष्ट हुए व्यक्ति के तीनों शरीर नष्ट हो जाते हैं; सातवें शरीर में प्रविष्ट हुए व्यक्ति के बाकी छह शरीर नष्ट हो जाते हैं, सभी कुछ नष्ट हो जाता है--लेकिन पांचवें शरीर वाला व्यक्ति यदि चाहे तो इन तीन शरीरों के संघट को, संघात को अंतरिक्ष में छोड़ सकता है। ये ऐसे ही अंतरिक्ष में छूट जाएंगे जैसे अब हम अंतरिक्ष में कुछ स्टेशंस बना रहे हैं; वे अंतरिक्ष में यात्रा करते रहेंगे। और मैत्रेय नाम के व्यक्ति में वे प्रकट होंगे।

Ordinarily these three bodies are destroyed—when a person enters the fifth body, the lower three bodies are destroyed; when a person enters the seventh, the remaining six bodies are destroyed—everything is destroyed. But a person in the fifth body, if he wishes, can leave the complex, the constellation of these three bodies suspended in space. They will remain in space, traveling, just as now we are building stations in space; they will continue their journey. And they will manifest in a person named Maitreya.

सूक्ष्म शरीरों का परकाया प्रवेश

तो कभी जो मैत्रेय नाम की स्थिति का कोई व्यक्ति पैदा होगा, उस स्थिति का जिसमें बुद्ध के ये तीन शरीर प्रवेश कर सकें, तो ये तीन शरीर तब तक प्रतीक्षा करेंगे और उस व्यक्ति में प्रवेश कर जाएंगे। और उस व्यक्ति में प्रवेश करते ही उस व्यक्ति की हैसियत ठीक वैसी हो जाएगी जैसी बुद्ध की; क्योंकि बुद्ध के सारे अनुभव, बुद्ध के सारे भाव, बुद्ध की सारी कर्म-व्यवस्था का यह पूरा इंतजाम है।

Parakaya-pravesh of the subtle bodies So whenever a person is born in a state fit for it—one in whom Buddha’s three bodies can enter—these three bodies will wait until then and will enter that person. The moment they enter, that person’s stature will become exactly like Buddha’s; because all of Buddha’s experiences, all his feelings, the entire arrangement of his karma-field is there.

ऐसा समझ लो कि मेरे शरीर को मैं छोड़ जा सकूं इस घर में, सुरक्षित कर जा सकूं.

Suppose I could leave my body in this house, preserved and safe…

जैसे अभी अमेरिका में एक आदमी मरा, कोई तीन साल पहले, चार साल पहले, तो वह कोई करोड़ों डालर का ट्रस्ट कर गया है, और कह गया है कि मेरे शरीर को तब तक बचाया जाए जब तक साइंस इस हालत में न आ जाए कि उसको पुनरुज्जीवित कर सके। तो उसके शरीर पर लाखों रुपया खर्च हो रहा है। उसको बिलकुल वैसे ही सुरक्षित रखना है। उसमें जरा भी खराबी न हो जाए। उस समय तक.आशा है कि इस सदी के पूरे होते-होते तक शरीर को पुनरुज्जीवित करने की संभावना प्रकट हो जाएगी। तो इधर तीस-चालीस साल उसको, उसके शरीर को ऐसा सुरक्षित रखना है जैसा कि वह मरते वक्त था। उसमें जरा भी डिटोरिएशन न हो जाए। तो यह शरीर बचाया जा रहा है। यह वैज्ञानिक प्रक्रिया है। और अगर इस सदी के पूरे होते-होते तक हम शरीर को पुनरुज्जीवित कर सकें, तो वह शरीर पुनरुज्जीवित हो जाएगा।

For example, a man in America died—three, four years ago—and he left a trust of millions of dollars, with instructions that his body be preserved until science has reached the point of being able to reanimate it. Hundreds of thousands are being spent on his body. It must be kept exactly as it was at the moment of death. Not the slightest deterioration should occur—until then. There is hope that by the end of this century the possibility of reanimating a body will emerge. So for thirty to forty years his body has to be kept as it was when he died. This is a scientific procedure. And if by the end of the century we can reanimate a body, that body will be reanimated.

निश्चित ही, उस शरीर को दूसरी आत्मा उपलब्ध होगी, वही आत्मा उपलब्ध नहीं हो सकती है। लेकिन शरीर यह रहेगा, उसकी आंखें ये रहेंगी, उसके चलने का ढंग यह रहेगा, उसका रंग यह रहेगा, उसका नाक-नक्शा यह रहेगा, इस शरीर की आदतें उसके साथ रहेंगी। एक अर्थ में वह उस आदमी को रिप्रेजेंट करेगा, इस शरीर से।

Certainly, a different soul will occupy that body; the same soul cannot be available. But the body will remain: the same eyes, the same gait, the same complexion, the same features; the habits of that body will remain with it. In one sense it will represent that man—by means of the body.

और अगर वह आदमी सिर्फ भौतिक शरीर पर ही केंद्रित था--जैसा कि होना चाहिए, नहीं तो भौतिक शरीर को बचाने की इतनी आकांक्षा नहीं हो सकती--तो अगर वह सिर्फ भौतिक शरीर ही था, बाकी शरीरों का उसे कुछ पता भी नहीं था, तो कोई भी दूसरी आत्मा बिलकुल एक्ट कर पाएगी। वह बिलकुल वही हो जाएगी। और वैज्ञानिक दावा भी करेंगे कि यह वही आदमी हो गया है, इसमें कोई फर्क नहीं है। उस आदमी की सारी स्मृतियां, जो इसके भौतिक ब्रेन में संरक्षित होती हैं, वे सब जग जाएंगी। वह फोटो पहचानकर बता सकेगा कि यह मेरी मां की फोटो है; वह बता सकेगा कि यह मेरे बेटे की फोटो है। ये सब मर चुके हैं तब तक, लेकिन वह फोटो पहचान लेगा। वह अपना गांव पहचानकर बता सकेगा कि यह रहा मेरा गांव जहां मैं पैदा हुआ था; और यह रहा मेरा गांव जहां मैं मरा था। और ये-ये लोग थे जब मैं मरा था तो जिंदा थे। लेकिन यह आत्मा दूसरी है। लेकिन ब्रेन के पास जो मेमोरी कंटेंट है वह दूसरा है।

And if that man had been centered only in the physical body—as he must have been, otherwise he would not have had such a craving to preserve it—if he was only the physical body and knew nothing of the other bodies, then any other soul will be able to act perfectly through it; it will become almost the same. Scientists will even claim that it is the same man, there is no difference. All of that man’s memories, which are stored in the physical brain, will be reawakened. He will recognize photographs—“This is my mother’s photo; this is my son’s.” All those people will be dead by then, but he will recognize the photos. He will identify his village—“Here is the village where I was born; here is where I died. These people were alive when I died.” But the soul will be different; only the memory-content in the brain will be the same.

स्मृति का पुनरारोपण

अभी वैज्ञानिक कहते हैं कि हम बहुत जल्दी स्मृति को ट्रांसप्लांट कर पाएंगे। यह संभव हो जाएगा। इसमें कठिनाई नहीं मालूम होती। अगर मैं मरूं, तो मेरी अपनी एक स्मृति है। और बड़ी संपत्ति खोती है दुनिया की; क्योंकि मैं मरता हूं तो मेरी सारी स्मृति खो जाती है। अगर मेरी सारी स्मृति की पूरी की पूरी टेप, पूरा मेरा यंत्र मेरे मरने के साथ बचा लिया जाए.जैसे हम आंख बचा लेते हैं अब; कल तक आंख ट्रांसप्लांट नहीं होती थी, अब हो जाती है। तो कल मेरी आंख से कोई देख सकेगा; सदा मैं ही देखूं, अब यह बात गलत है; अब मेरी आंख से कल कोई दूसरा भी देख सकेगा। और सदा मेरे हृदय से मैं ही प्रेम करूं, यह भी गलत है; कल मेरे हृदय से कोई दूसरा भी प्रेम कर सकेगा। अब हृदय के संबंध में बहुत वायदा नहीं किया जा सकता कि मेरा हृदय सदा तुम्हारा रहेगा। वैसा वायदा करना बहुत मुश्किल है। क्योंकि यह हृदय किसी और के भीतर से किसी और को वायदा कर सकेगा। इसमें अब कोई कठिनाई नहीं रह गई।

Transplanting memory Scientists now say that very soon we will be able to transplant memory. It will become possible. It does not seem difficult. If I die, I have my own memory—and a very great wealth is lost to the world, because with my death all my memory is lost. If the entire tape of my memory, my whole mechanism, could be saved at my death—just as we now save the eye; till recently eyes could not be transplanted, now they can—tomorrow someone will be able to see through my eye; it is no longer true that only I will ever see through it. And it is no longer true that only I will love through my heart; tomorrow someone else will love through my heart. Even in matters of the heart, one cannot make too many promises now that “my heart will always be yours”—because this heart may be inside someone else, promising someone else. There is no difficulty left in that.

ठीक ऐसे ही, कल स्मृति भी ट्रांसप्लांट हो जाएगी। वह सूक्ष्म है, बहुत डेलिकेट है, इसलिए देर लग रही है, और देर लगेगी। लेकिन कल मैं मरूं, तो जैसे मैं आज अपनी आंख दे जाता हूं आई बैंक को, ऐसे मैं मेमोरी बैंक को अपनी स्मृति दे जाऊं, और कहूं कि मरने के पहले मेरी सारी स्मृति बचा ली जाए और किसी छोटे बच्चे पर ट्रांसप्लांट कर दी जाए। तो जिस छोटे बच्चे को मेरी स्मृति दे दी जाएगी, मुझे जो बहुत कुछ जानना पड़ा, वह उस बच्चे को जानना नहीं पड़ेगा, वह जानता हुआ बड़ा होगा; वह उसकी स्मृति का हिस्सा हो जाएगा; वह उसको एब्जार्ब कर जाएगा। इतनी बातें वह जानेगा ही। और तब बड़ी मुश्किल हो जाएगी, क्योंकि मेरी स्मृतियां उसकी स्मृतियां हो जाएंगी। और वह कई मामलों में ठीक मेरे जैसे उत्तर देगा और कई मामलों में ठीक वह मेरी जैसी पहचान दिखलाएगा; क्योंकि उसके पास, ब्रेन के पास मेरा ब्रेन है।

In just the same way, tomorrow memory too will be transplanted. It is subtle, very delicate; hence it is taking time, and will take time. But if I die tomorrow, just as today I can donate my eyes to an eye bank, I could donate my memory to a memory bank. I could say, “Before I die, save all my memory and transplant it into a small child.” The child to whom my memory is given will not have to learn many of the things I had to learn; he will grow up already knowing them. They will become part of his memory; he will absorb them. He will know that much already. And then it will become very tricky, because my memories will become his memories. In many matters he will answer exactly as I would have, and in many matters he will show recognitions exactly like mine, because his brain has my brain’s content.

मेरा मतलब समझ रहे हो न तुम?

Do you follow what I mean?

तो बुद्ध ने एक दूसरी दिशा में प्रयोग किया है--और भी लोगों ने प्रयोग किए हैं, और वे वैज्ञानिक नहीं हैं, वे आकल्ट हैं--उसमें दूसरे, तीसरे और चौथे शरीर को संरक्षित करने की कोशिश की गई है। बुद्ध तो विलीन हो गए; वह जो आत्मा थी, वह जो चेतना थी, जो इन शरीरों के भीतर जीती थी, वह तो खो गई सातवें शरीर से, लेकिन खोने के पहले वह यह इंतजाम कर गई है कि ये तीन शरीर न मरें; वह इनको संकल्प की एक गति दे गई है।

Buddha experimented in another direction—others too have experimented in it—not scientific but occult: in it the second, third, and fourth bodies are preserved. Buddha himself dissolved; the soul, the consciousness that lived within those bodies, was lost into the seventh body. But before dissolving he made an arrangement that these three bodies would not die; he imparted to them a momentum of resolve.

समझ लो कि मैं एक पत्थर फेंकूं जोर से; इतने जोर से फेंकूं कि वह पत्थर पचास मील जा सके। मैं मर जाऊं, लेकिन इससे पत्थर नहीं गिर जाएगा। जो ताकत मैंने उसको दी है, वह पचास मील तक चलेगी। पत्थर यह नहीं कह सकता कि वह आदमी मर गया जिसने मुझे ताकत दी थी, तो अब मैं कैसे चलूं! पत्थर को जो ताकत दी गई थी पचास मील चलने की, वह पचास मील चलेगा। अब मेरे मरने-जीने से कोई संबंध नहीं, मेरी ताकत उस पत्थर को लग गई, वह अब काम करेगा।

Suppose I throw a stone with great force—so great that it can travel fifty miles. I may die, but that will not cause the stone to fall. The force I gave it will carry it those fifty miles. The stone cannot say, “The man who gave me the force is dead, so how can I move now?” The force that was given to that stone to travel fifty miles—it will travel fifty miles. Now my living or dying has nothing to do with it; my force has been imparted to the stone; it will do its work.

मेरा मतलब समझे न?

Do you see what I mean?

कृष्णमूर्ति में बुद्ध के अवतरण का असफल प्रयोग

बुद्ध जो ताकत दे गए हैं उन तीन शरीरों को जीवित रहने की, वे तीन शरीर जीएंगे। और, वे समय भी बता गए हैं कि वे कितनी देर तक.यानी वह वक्त करीब है जब मैत्रेय को जन्म लेना चाहिए। कृष्णमूर्ति पर वही प्रयोग किया गया था कि इनकी तैयारी की जाए, वे तीन शरीर इनको मिल जाएं। कृष्णमूर्ति के एक छोटे भाई थे, नित्यानंद। पहले उन पर भी वह प्रयोग किया गया, लेकिन नित्यानंद की मृत्यु हो गई। वह मृत्यु इसी में हुई। क्योंकि यह बहुत अनूठा प्रयोग था और इस प्रयोग को आत्मसात करना एकदम आसान बात नहीं थी। कोशिश यह की गई कि नित्यानंद के तीन शरीर खुद के तो अलग हो जाएं और मैत्रेय के तीन शरीर उनमें प्रवेश कर जाएं। नित्यानंद तो मर गया। फिर कृष्णमूर्ति पर भी वही कोशिश चली। वह भी कोशिश यही थी कि इनके तीन शरीर हटा दिए जाएं और रिप्लेस कर दिए जाएं। वह भी नहीं हो सका। फिर और एक-दो लोगों पर--जार्ज अरंडेल पर भी वही कोशिश की गई। क्योंकि कुछ लोगों को इस बात का.जैसे ब्लावटस्की इस सदी में आकल्ट के संबंध में जाननेवाली शायद सबसे गहरी समझदार औरत थी। उसके बाद एनीबीसेंट के पास बहुत समझ थी, और लीडबीटर के पास बहुत समझ थी। इन लोगों के पास कुछ समझ थी जो इस सदी में बहुत कम लोगों के पास है।

The failed experiment of Buddha’s descent into Krishnamurti The force Buddha imparted to those three bodies to keep living—that force will keep them alive. And he also indicated the time for how long… that is, the time is near when Maitreya should take birth. The same experiment was tried with Krishnamurti: preparations were made so those three bodies could be given to him. Krishnamurti had a younger brother, Nityananda. The experiment was first tried on him, but Nityananda died. He died in the midst of this very experiment, because it was a most unusual experiment, and assimilating it is not at all easy. The attempt was to separate Nityananda’s own three bodies and have Maitreya’s three bodies enter. Nityananda died. Then the same attempt was made with Krishnamurti: to remove his three bodies and replace them. That too could not happen. Then it was tried on one or two others—on George Arundale as well. Because some people had some understanding of this matter—Helena Blavatsky, perhaps the most deeply insightful woman of this century regarding the occult; after her, Annie Besant had great understanding, and Leadbeater too. These people had an understanding very few in this century possessed.

इनकी बड़ी चेष्टा यह थी कि वह तीन शरीरों को जो शक्ति दी गई थी उसके क्षीण होने का समय आ रहा है। अगर मैत्रेय जन्म नहीं लेता, तो वे शरीर बिखर सकते हैं अब। उनको जितने जोर से फेंका गया था, वह पूरा हो जाएगा, और किसी को अब तैयार होना चाहिए कि वह उन तीन शरीरों को आत्मसात कर ले। जो व्यक्ति भी उनको तीनों को आत्मसात कर लेगा, वह ठीक एक अर्थ में बुद्ध का पुनर्जन्म होगा--एक अर्थ में! मेरा मतलब समझे? बुद्ध की आत्मा नहीं लौटेगी, इस व्यक्ति की आत्मा बुद्ध के शरीर ग्रहण करके बुद्ध का काम करने लगेगी, एकदम बुद्ध के काम में संलग्न.

Their great effort was prompted by the fact that the time for the momentum given to the three bodies was running out. If Maitreya did not take birth, those bodies could scatter. The force with which they had been thrown would be spent, and someone should be made ready to assimilate those three bodies. Whoever assimilated all three would, in a certain sense, be the rebirth of Buddha—in a certain sense! Do you understand me? Buddha’s soul would not return; this person’s soul, taking on Buddha’s bodies, would begin to do Buddha’s work—completely engaged in Buddha’s work.

इसलिए हर कोई व्यक्ति नहीं हो सकता इस स्थिति में। जो होगा भी, वह भी करीब-करीब बुद्ध के पास पहुंचनेवाली चेतना होनी चाहिए, तभी उन तीन शरीरों को आत्मसात कर पाएगी, नहीं तो मर जाएगी। तो जो असफल हुआ सारा का सारा मामला, वह इसीलिए असफल हुआ कि उसमें बहुत कठिनाई है। लेकिन फिर भी, अभी भी चेष्टा चलती है। अभी भी कुछ छोटे से इसोटेरिकसर्किल इसकी कोशिश में लगे हुए हैं कि किसी बच्चे को वे तीन शरीर मिल जाएं। लेकिन अब उतना व्यापक प्रचार नहीं चलता, प्रचार से नुकसान हुआ।

Therefore not just anyone can be in that position. Whoever it would be would have to be a consciousness very near to Buddha’s; only then could he assimilate those three bodies. Otherwise he would die. The whole affair failed for this very reason—there is great difficulty in it. And yet, even now, efforts continue. Even now some small esoteric circles are trying to see that some child receives those three bodies. But now there is not so much wide publicity; publicity caused harm.

कृष्णमूर्ति के साथ संभावना थी कि शायद वे तीन शरीर कृष्णमूर्ति में प्रवेश कर जाते। उनके पास उतनी पात्रता थी। लेकिन इतना व्यापक प्रचार किया गया। प्रचार शुभ दृष्टि से ही किया गया था कि जब बुद्ध का आगमन हो तो वे फिर से रिकग्नाइज हो सकें। और यह प्रचार इसलिए भी किया गया था कि बहुत से लोग हैं जो बुद्ध के वक्त में जीवित थे, उनकी स्मृति जगाई जा सके तो वे पहचान सकें कि यह आदमी वही है कि नहीं है। इस ध्यान से प्रचार किया गया। लेकिन वह प्रचार घातक सिद्ध हुआ। और उस प्रचार ने कृष्णमूर्ति के मन में एक रिएक्शन और प्रतिक्रिया को जन्म दे दिया। वे संकोची और छुई-मुई व्यक्तित्व हैं। ऐसा सामने मंच पर होने में उनको कठिनाई पड़ गई। अगर वह चुपचाप और किसी एकांत स्थान में यह प्रयोग किया गया होता और किसी को न बताया गया होता जब तक कि घटना न घट जाती, तो शायद संभव था कि यह घटना घट जाती। वह नहीं घट पाई। वह बात चूक गई। कृष्णमूर्ति ने अपने शरीर छोड़ने से इनकार कर दिया और इसलिए दूसरे के शरीरों के लिए जगह नहीं बन सकी। इसलिए वह घटना नहीं हो सकी। और इसलिए एक बड़ी भारी असफलता इस सदी में आकल्ट साइंस को मिली। इतना बड़ा एक्सपेरिमेंट भी कभी नहीं किया गया था--तिब्बत को छोड़कर कहीं भी नहीं किया गया था। तिब्बत में बहुत दिनों से उस प्रयोग को करते रहे हैं, और बहुत सी आत्माएं वापस दूसरे शरीरों से काम करती रही हैं।

There was a real possibility with Krishnamurti that perhaps those three bodies would enter him. He had that much preparedness. But there was such widespread publicity. It was done with good intention: that when Buddha comes again he can be recognized; and also to arouse the memories of those who had been alive in Buddha’s time, so that they could recognize whether this is the same person or not. With this in mind the publicity was done. But it proved fatal. It created a reaction in Krishnamurti’s mind. He is a reserved, touch-me-not kind of personality; it became difficult for him to be brought center-stage. Had the experiment been done quietly, in some secluded place, and no one told until the event had happened, perhaps it might have succeeded. It did not. The opportunity was missed. Krishnamurti refused to give up his own bodies, and so there was no room for the other bodies. Hence the event could not occur. And thus a great failure befell occult science in this century. A larger experiment has never been attempted—except in Tibet. In Tibet they have been conducting such experiments for a long time, and many souls have worked again through other bodies.

तो मेरी बात तुम्हारे खयाल में आ गई? उसमें विरोध नहीं है। और मेरी बात में कहीं भी विरोध दिखे तो समझना कि विरोध होगा नहीं। हां, कुछ और रास्ते से बात होगी, इसलिए विरोध दिखाई पड़ सकता है।

So have you understood my point now? There is no contradiction in it. And if anywhere in my words you see a contradiction, understand that there will not be one. Yes, the matter may proceed by another route, and thus it may look contradictory.