Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
असल में, आदमी के पास सात प्रकार के शरीर हैं। एक शरीर तो जो हमें दिखाई पड़ता है--फिजिकल बॉडी, भौतिक शरीर। दूसरा शरीर जो उसके पीछे है और जिसे ईथरिक बॉडी कहें--आकाश शरीर। और तीसरा शरीर जो उसके भी पीछे है, जिसे एस्ट्रल बॉडी कहें--सूक्ष्म शरीर। और चौथा शरीर जो उसके भी पीछे है, जिसे मेंटल बॉडी कहें--मनस शरीर। और पांचवां शरीर जो उसके भी पीछे है, जिसे स्प्रिचुअल बॉडी कहें--आत्मिक शरीर। छठवां शरीर जो उसके भी पीछे है, जिसे हम कास्मिक बॉडी कहें--ब्रह्म शरीर। और सातवां शरीर जो उसके भी पीछे है, जिसे हम निर्वाण शरीर, बॉडीलेस बॉडी कहें--अंतिम।
In truth, a human being has seven kinds of bodies. One body is the one we can see—the physical body. Behind it is the second, the etheric body—call it the space body. Behind that, the third, the astral body—the subtle body. Behind that, the fourth, the mental body—the manas body. Behind that, the fifth, the spiritual body—the atmic body. Behind that, the sixth, the cosmic body—the Brahman body. And behind that, the seventh, which we can call the nirvana body—the bodyless body, the ultimate.
इन सात शरीरों के संबंध में थोड़ा समझेंगे तो फिर कुंडलिनी की बात पूरी तरह समझ में आ सकेगी।
If we understand a little about these seven bodies, the whole talk about kundalini will become clear.
भौतिक शरीर, भाव शरीर और सूक्ष्म शरीर
पहले सात वर्ष में भौतिक शरीर ही निर्मित होता है। जीवन के पहले सात वर्ष में भौतिक शरीर ही निर्मित होता है, बाकी सारे शरीर बीजरूप होते हैं; उनके विकास की संभावना होती है, लेकिन वे विकसित उपलब्ध नहीं होते। पहले सात वर्ष, इसलिए इमिटेशन, अनुकरण के ही वर्ष हैं। पहले सात वर्षों में कोई बुद्धि, कोई भावना, कोई कामना विकसित नहीं होती, विकसित होता है सिर्फ भौतिक शरीर।
The physical, the feeling, and the subtle body In the first seven years only the physical body is formed. In the first seven years of life only the physical body develops; the other bodies remain in seed form, as possibilities, but they are not yet available in a developed way. Hence the first seven years are years of imitation; in those seven years no intelligence, no feeling, no desire truly develops—only the physical body.
कुछ लोग सात वर्ष से ज्यादा कभी आगे नहीं बढ़ पाते; कुछ लोग सिर्फ भौतिक शरीर ही रह जाते हैं। ऐसे व्यक्तियों में और पशु में कोई अंतर नहीं होगा। पशु के पास भी सिर्फ भौतिक शरीर ही होता है, दूसरे शरीर अविकसित होते हैं।
Some people never go beyond those seven years; they remain just a physical body. There will be no difference between such a person and an animal—animals too have only the physical body developed; the others remain undeveloped.
दूसरे सात वर्ष में भाव शरीर का विकास होता है; या आकाश शरीर का। इसलिए दूसरे सात वर्ष व्यक्ति के भाव जगत के विकास के वर्ष हैं। चौदह वर्ष की उम्र में इसीलिए सेक्स मैच्योरिटी उपलब्ध होती है; वह भाव का बहुत प्रगाढ़ रूप है। कुछ लोग चौदह वर्ष के होकर ही रह जाते हैं; शरीर की उम्र बढ़ती जाती है, लेकिन उनके पास दो ही शरीर होते हैं।
In the second seven years the feeling body develops, the etheric or space body. Hence the second seven years are the years of emotional development. Sexual maturity comes at fourteen for that reason; it is a condensed form of feeling. Some people remain stuck at fourteen—their age goes on increasing, but they have only two bodies.
तीसरे सात वर्षों में सूक्ष्म शरीर विकसित होता है--इक्कीस वर्ष की उम्र तक। दूसरे शरीर में भाव का विकास होता है; तीसरे शरीर में तर्क, विचार और बुद्धि का विकास होता है।
In the third seven years, up to twenty-one, the subtle body develops. After the feeling body, in the third the capacities of reason, thought, and intelligence develop.
इसलिए सात वर्ष के पहले दुनिया की कोई अदालत किसी बच्चे को सजा नहीं देगी, क्योंकि उसके पास सिर्फ भौतिक शरीर है; और बच्चे के साथ वही व्यवहार किया जाएगा जो एक पशु के साथ किया जाता है। उसको जिम्मेवार नहीं ठहराया जा सकता। और अगर बच्चे ने कोई पाप भी किया है, अपराध भी किया है, तो यही माना जाएगा कि किसी के अनुकरण में किया है; मूल अपराधी कोई और होगा।
Hence no court in the world will punish a child before seven, because the child has only the physical body; one treats a child as one treats an animal. The child cannot be held responsible. And if a child has done a sin or a crime, it will be taken to be in imitation of someone else; the original culprit will be someone else.
तीसरे शरीर में विचार का विकास
दूसरे शरीर के विकास के बाद--चौदह वर्ष--एक तरह की प्रौढ़ता मिलती है; लेकिन वह प्रौढ़ता यौन-प्रौढ़ता है। प्रकृति का काम उतने से पूरा हो जाता है। इसलिए पहले शरीर और दूसरे शरीर के विकास में प्रकृति पूरी सहायता देती है; लेकिन दूसरे शरीर के विकास से मनुष्य मनुष्य नहीं बन पाता। तीसरा शरीर--जहां विचार, तर्क और बुद्धि विकसित होती है--वह शिक्षा, संस्कृति, सभ्यता का फल है। इसलिए दुनिया के सभी मुल्क इक्कीस वर्ष के व्यक्ति को मताधिकार देते हैं।
The development of thought in the third body After the second body—after fourteen—a certain maturity arises, but it is sexual maturity. Nature’s work is complete by then. So for the development of the first and second bodies, nature gives full help; but with the development of the second body man does not become truly human. The third body—where thought, reason and intelligence develop—is the fruit of education, culture, civilization. Hence nations generally give the vote at twenty-one.
अभी कुछ मुल्कों में संघर्ष है अठारह वर्ष के बच्चों को मताधिकार मिलने का। वह संघर्ष स्वाभाविक है; क्योंकि जैसे-जैसे मनुष्य विकसित हो रहा है, सात वर्ष की सीमा कम होती जा रही है। अब तक तेरह और चौदह वर्ष में दुनिया में लड़कियां मासिक धर्म को उपलब्ध होती थीं। अमेरिका में पिछले तीस वर्षों में यह उम्र कम होती चली गई है; ग्यारह वर्ष की लड़की भी मासिक धर्म को उपलब्ध हो जाती है। अठारह वर्ष का मताधिकार इसी बात की सूचना है कि मनुष्य, जो काम इक्कीस वर्ष में पूरा हो रहा था, उसे अब और जल्दी पूरा करने लगा है; वह अठारह वर्ष में भी पूरा कर ले रहा है।
There is a current struggle in some countries to grant voting rights at eighteen. That is natural—because as humanity is evolving, the seven-year thresholds are shrinking. Menstruation which used to come at thirteen or fourteen is now appearing at eleven in America. The demand for voting at eighteen indicates that what used to complete at twenty-one is completing earlier for many—by eighteen.
लेकिन साधारणतः इक्कीस वर्ष लगते हैं तीसरे शरीर के विकास के लिए। और अधिकतम लोग तीसरे शरीर पर रुक जाते हैं; मरते दम तक उसी पर रुके रहते हैं; चौथा शरीर, मनस शरीर भी विकसित नहीं हो पाता।
Ordinarily it takes up to twenty-one for the third body to develop. Most people then stop and remain there until death; the fourth, the mental body, does not develop.
जिसको मैं साइकिक कह रहा हूं, वह चौथे शरीर की दुनिया की बात है--मनस शरीर की। उसके बड़े अदभुत और अनूठे अनुभव हैं। जैसे जिस व्यक्ति की बुद्धि विकसित न हुई हो, वह गणित में कोई आनंद नहीं ले सकता। वैसे गणित का अपना आनंद है। कोई आइंस्टीन उसमें उतना ही रसमुग्ध होता है, जितना कोई संगीतज्ञ वीणा में होता हो, कोई चित्रकार रंग में होता हो। आइंस्टीन के लिए गणित कोई काम नहीं है, खेल है। पर उसके लिए बुद्धि का उतना विकास चाहिए कि वह गणित को खेल बना सके।
What I call “psychic” is the realm of the fourth body—the manas body. It has wondrous experiences. Just as a person with undeveloped intellect cannot enjoy mathematics—though mathematics has its own joy. An Einstein can be as enraptured in mathematics as a musician on the veena, as a painter with color. For Einstein, mathematics is play, not work—but for that, intelligence must develop to where mathematics becomes play.
प्रत्येक शरीर के अनंत आयाम
जो शरीर हमारा विकसित होता है, उस शरीर के अनंत-अनंत आयाम हमारे लिए खुल जाते हैं। जिसका भाव शरीर विकसित नहीं हुआ, जो सात वर्ष पर ही रुक गया है, उसके जीवन का रस खाने-पीने पर समाप्त हो जाएगा। जिस कौम में पहले शरीर के लोग ज्यादा मात्रा में हैं, उसकी जीभ के अतिरिक्त कोई संस्कृति नहीं होगी।
Infinite dimensions open with each body Whichever body we develop opens infinite dimensions. One who has not developed the feeling body and is stuck at seven will end his taste for life at eating and drinking. A nation dominated by first-body people will have no culture beyond the tongue.
जिस कौम में अधिक लोग दूसरे शरीर के हैं, वह कौम सेक्स सेंटर्ड हो जाएगी; उसका सारा व्यक्तित्व--उसकी कविता, उसका संगीत, उसकी फिल्म, उसका नाटक, उसके चित्र, उसके मकान, उसकी गाड़ियां--सब किसी अर्थों में सेक्स सेंट्रिक हो जाएंगी; वे सब वासना से भर जाएंगी।
A nation dominated by second-body people becomes sex-centered—its poetry, music, films, theater, paintings, houses, cars—everything becomes sex-centric, filled with lust.
जिस सभ्यता में तीसरे शरीर का विकास हो पाएगा ठीक से, वह सभ्यता अत्यंत बौद्धिक चिंतन और विचार से भर जाएगी। जब भी किसी कौम या समाज की जिंदगी में तीसरे शरीर का विकास महत्वपूर्ण हो जाता है, तो बड़ी वैचारिक क्रांतियां घटित होती हैं। बुद्ध और महावीर के वक्त में बिहार ऐसी ही हालत में था कि उसके पास तीसरी क्षमता को उपलब्ध बहुत बड़ा समूह था। इसलिए बुद्ध और महावीर की हैसियत के आठ आदमी बिहार के छोटे से देश में पैदा हुए, छोटे से इलाके में। और हजारों प्रतिभाशाली लोग पैदा हुए।
A civilization in which the third body develops properly becomes filled with intellectual inquiry and thought. Whenever the third body becomes significant for a society, great intellectual revolutions happen. In the time of Buddha and Mahavira, Bihar was such a place—there was a large group available with the capacity of the third body. Hence eight men of the stature of Buddha and Mahavira were born in that small region, and thousands of talented people.
सुकरात और प्लेटो के वक्त यूनान की ऐसी ही हालत थी। कनफ्यूशियस और लाओत्से के समय चीन की ऐसी ही हालत थी। और बड़े मजे की बात है कि ये सारे महान व्यक्ति पांच सौ साल के भीतर सारी दुनिया में हुए। उस पांच सौ साल में मनुष्य के तीसरे शरीर ने बड़ी ऊंचाइयां छुईं।
In the time of Socrates and Plato, Greece was in a similar condition. In the time of Confucius and Lao Tzu, China too. Strikingly, these great ones all appeared within about five hundred years world-wide. In that span, humanity’s third body reached great heights.
लेकिन आमतौर से तीसरे शरीर पर मनुष्य रुक जाता है; अधिक लोग इक्कीस वर्ष के बाद कोई विकास नहीं करते।
But commonly people stop at the third; after twenty-one there is little further development.
चौथे मनस शरीर की अतींद्रिय क्रियाएं
लेकिन ध्यान रहे, चौथा जो शरीर है उसके अपने अनूठे अनुभव हैं--जैसे तीसरे शरीर के हैं, दूसरे शरीर के हैं, पहले शरीर के हैं। चौथे शरीर के बड़े अनूठे अनुभव हैं। जैसे सम्मोहन, टेलीपैथी, क्लेअरवायंस--ये सब चौथे शरीर की संभावनाएं हैं। आदमी बिना समय और स्थान की बाधा के दूसरे से संबंधित हो सकता है; बिना बोले दूसरे के विचार पढ़ सकता है या अपने विचार दूसरे तक पहुंचा सकता है; बिना कहे, बिना समझाए, कोई बात दूसरे में प्रवेश कर सकता है और उसका बीज बना सकता है; शरीर के बाहर यात्रा कर सकता है--एस्ट्रल प्रोजेक्शन--शरीर के बाहर घूम सकता है; अपने इस शरीर से अपने को अलग जान सकता है।
The super-sensory functions of the fourth, mental body Remember, the fourth body has its own unique experiences—just as the first, second and third do. Hypnosis, telepathy, clairvoyance—these are possibilities of the fourth body. One can relate beyond the barriers of time and space; read another’s thoughts without words, or send one’s thoughts; without saying a thing something can enter the other and become a seed; one can travel outside the body—astral projection; one can know oneself as separate from this body.
इस चौथे शरीर की, मनस शरीर की, साइकिक बॉडी की बड़ी संभावनाएं हैं, जो हम बिलकुल ही विकसित नहीं कर पाते हैं; क्योंकि इस दिशा में खतरे बहुत हैं--एक; और इस दिशा में मिथ्या की बहुत संभावना है--दो। क्योंकि जितनी चीजें सूक्ष्म होती चली जाती हैं, उतनी ही मिथ्या और फाल्स संभावनाएं बढ़ती चली जाती हैं।
The fourth, the manas or psychic body, has immense possibilities that we hardly develop—because there are many dangers here, and much possibility of falsity. The subtler things become, the greater the possibilities of the false.
अब एक आदमी अपने शरीर के बाहर गया या नहीं--वह सपना भी देख सकता है अपने शरीर के बाहर जाने का, जा भी सकता है। और उसके अतिरिक्त, स्वयं के अतिरिक्त और कोई गवाह नहीं होगा। इसलिए धोखे में पड़ जाने की बहुत गुंजाइश है; क्योंकि दुनिया जो शुरू होती है इस शरीर से, वह सब्जेक्टिव है; इसके पहले की दुनिया ऑब्जेक्टिव है।
A man may or may not actually go out of the body—he can also dream of going out. Apart from oneself there is no other witness. Hence there is great room for deception; from the fourth body onward the world becomes subjective. Before that it is objective.
अगर मेरे हाथ में रुपया है, तो आप भी देख सकते हैं, मैं भी देख सकता हूं, पचास लोग देख सकते हैं। यह कॉमन रियलिटी है, जिसमें हम सब सहभागी हो सकते हैं और जांच हो सकती है--रुपया है या नहीं? लेकिन मेरे विचारों की दुनिया में आप सहभागी नहीं हो सकते, मैं आपके विचारों की दुनिया में सहभागी नहीं हो सकता; वह निजी दुनिया शुरू हो गई। जहां से निजी दुनिया शुरू होती है, वहां से खतरा शुरू होता है; क्योंकि किसी चीज की वैलिडिटी, किसी चीज की सच्चाई के सारे बाह्य नियम खत्म हो जाते हैं।
If I have money in my hand, you can see it, I can see it, fifty people can see it. It is a common reality in which we can all participate and verify—is there money or not? But you cannot participate in my world of thoughts, nor I in yours; the private world begins there. Where the private world begins, danger begins—because the external criteria for truth and validity fall away.
इसलिए असली डिसेप्शन का जो जगत है, वह चौथे शरीर से शुरू होता है। उसके पहले के सब डिसेप्शन पकड़े जा सकते हैं, उसके पहले के सब धोखे पकड़े जा सकते हैं। और ऐसा नहीं है कि चौथे शरीर में जो धोखा दे रहा है, वह जरूरी रूप से जानकर दे रहा हो। बड़ा खतरा यह है! वह अनजाने दे सकता है; खुद को दे सकता है, दूसरों को दे सकता है। उसे कुछ पता ही न हो, क्योंकि चीजें इतनी बारीक और निजी हो गई हैं कि उसके खुद के पास भी कोई कसौटी नहीं है कि वह जाकर जांच करे कि सच में जो हो रहा है वह हो रहा है? कि वह कल्पना कर रहा है?
The real world of deception starts with the fourth body. Deceptions before that can be caught. And it is not that one who deceives in the fourth body always knows he is deceiving. That is the big danger! He can deceive unknowingly—himself and others. He may not know because things have become so fine and private that he himself has no touchstone to verify whether what is happening is really happening or is imagination.
चौथे शरीर के लाभ और खतरे
तो यह जो चौथा शरीर है, इससे हमने मनुष्यता को बचाने की कोशिश की। और अक्सर ऐसा हुआ कि इस शरीर का जो लोग उपयोग करनेवाले थे, उनकी बहुत तरह की बदनामी और कंडेमनेशन हुई। योरोप में हजारों स्त्रियों को जला डाला गया विचेज़ कहकर, डाकिनी कहकर; क्योंकि उनके पास यह चौथे शरीर का काम था। हिंदुस्तान में सैकड़ों तांत्रिक मार डाले गए इस चौथे शरीर की वजह से, क्योंकि वे कुछ सीक्रेट्स जानते थे जो कि हमें खतरनाक मालूम पड़े। आपके मन में क्या चल रहा है, वे जान सकते हैं; आपके घर में कहां क्या रखा है, यह उन्हें घर के बाहर से पता हो सकता है। तो सारी दुनिया में इस चौथे शरीर को एक तरह का ब्लैक आर्ट समझ लिया गया कि एक काले जादू की दुनिया है जहां कि कोई भरोसा नहीं कि क्या हो जाए! और एकबारगी हमने मनुष्य को तीसरे शरीर पर रोकने की भरसक चेष्टा की कि चौथे शरीर पर खतरे हैं।
Gains and dangers of the fourth body So humanity tried to save itself from the fourth body. Often those who used it were defamed and condemned. In Europe thousands of women were burned as witches, because they had workings of the fourth body. In India, hundreds of tantrics were killed for the same reason—because they knew secrets that felt dangerous. They could know what is going on in your mind; they could know from outside where something is kept in your house. Across the world the fourth body was taken to be a kind of black art—a dark magic where there is no telling what may happen! We tried our best to stop humanity at the third body because of the dangers of the fourth.
खतरे थे; लेकिन खतरों के साथ उतने ही अदभुत लाभ भी थे। तो बजाय इसके कि रोकते, जांच-पड़ताल जरूरी थी कि वहां भी हम रास्ते खोज सकते हैं जांचने के। और अब वैज्ञानिक उपकरण भी हैं और समझ भी बढ़ी है; रास्ते खोजे जा सकते हैं। जैसे कुछ चीजों के रास्ते अभी खोजे गए। कल ही मैं देख रहा था।
The dangers were there; but with danger came equally wondrous benefits. Instead of forbidding, there should have been inquiry—ways to test and verify. Now we have scientific instruments and a greater understanding; pathways can be found. For example, some ways have already been found. I was just reading yesterday.
अभी तक यह पक्का नहीं हो पाता था कि जानवर सपने देखते हैं कि नहीं देखते। क्योंकि जब तक जानवर कहे न, तब तक कैसे पता चले? हमारा भी पता इसीलिए चलता है कि हम सुबह कह सकते हैं कि हमने सपना देखा। चूंकि जानवर नहीं कह सकता, तो कैसे पता चले कि जानवर सपना देखता है या नहीं देखता! बहुत तकलीफ से लेकिन रास्ता खोज लिया गया। एक आदमी ने बंदरों पर वर्षों मेहनत की यह बात जांचने के लिए कि वे सपने देखते हैं कि नहीं।
Until recently it was not established whether animals dream. How to know unless an animal tells you? With humans we know because in the morning one can say, “I had a dream.” Since the animal cannot say, how to find out? With great difficulty a way was found. A man worked for years on monkeys to check whether they dream.
अब अपना बहुत निजी, चौथी बॉडी की बात है; बहुत निजी बात है। पर उसकी जांच की उसने जो व्यवस्था की, वह समझने जैसी है। उसने बंदरों को फिल्म दिखानी शुरू की--पर्दे पर फिल्म दिखानी शुरू की। और जैसे ही फिल्म चलनी शुरू हो, नीचे से बंदर को शॉक देने शुरू किए बिजली के। और उसकी कुर्सी पर एक बटन लगा रखी, जो उसको सिखा दी कि जब भी उसको शॉक लगे तो वह बटन बंद कर दे, तो शॉक लगना बंद हो जाए। फिल्म शुरू हो और शॉक लगे और वह बटन बंद करे, ऐसा उसका अभ्यास कराया। फिर उस कुर्सी पर उसको सो जाने दिया। जब उसका सपना चला, तो उसको घबराहट हुई कि शॉक न लग जाए--नींद में उसको घबराहट हुई; क्योंकि वह सपना और पर्दे पर फिल्म एक ही चीज है उसके लिए--उसने तत्काल बटन दबाई। इस बटन के दबाने का बार-बार प्रयोग करने पर खयाल में आया कि उसको जब भी सपना चलता, तब वह बटन दबा देता फौरन। अब सपने जैसी गहरी भीतर की दुनिया के, वह भी बंदर की, जो कह न सके, बाहर से जांच का कोई उपाय खोजा जा सका।
Now, this is very private—fourth-body territory—yet he devised a check worth understanding. He began showing films to monkeys—projecting a movie on a screen. As the film started he would give the monkey an electric shock from below. He fitted a switch on the chair and trained the monkey that whenever it got a shock, it should press the switch and the shock would stop. He trained it: film begins, shock comes, press the switch, the shock stops. Then he let the monkey sleep in that chair. When the dream began, the monkey felt alarmed in its sleep—afraid the shock might come—because for it the dream and the movie on the screen are the same. Instantly it pressed the switch. Repeating this experiment, it became clear that whenever the monkey was dreaming, it would press the switch. Thus a means was found to test from outside even a deep inner phenomenon like dreaming in monkeys who cannot report it.
साधकों ने चौथे शरीर के भी बाहर से जांचने के उपाय खोज लिए हैं। और अब तय किया जा सकता है कि जो हुआ, वह सच है या गलत; वह मिथ्या है या सही; जिस कुंडलिनी का तुमने चौथे शरीर पर अनुभव किया, वह वास्तविक है या झूठ। सिर्फ साइकिक होने से झूठ नहीं होती, फाल्स साइकिक स्थितियां भी हैं और ट्रू साइकिक स्थितियां भी हैं। यानी जब मैं कहता हूं कि वह मनस की है बात, तो इसका मतलब यह नहीं होता कि झूठ हो गई; मनस में भी झूठ हो सकती है और मनस में भी सही हो सकती है।
Similarly, seekers found ways to test from the outside in the fourth body. And now it can be decided whether what happened was true or false; whether it was authentic or illusory; whether the kundalini experience you had in the fourth body was real or fake. Merely being psychic does not make it false; there are false psychic states and true psychic states. So when I say it belongs to the manas, the mental, that does not mean it is false. In the mental realm there can be truth and there can be falsehood.
तुमने एक सपना देखा रात। यह सपना एक सत्य है, क्योंकि यह घटा। लेकिन सुबह उठकर तुम ऐसे सपने को भी याद कर सकते हो जो तुमने देखा नहीं, लेकिन तुम कह रहे हो कि मैंने देखा; तब यह झूठ है। एक आदमी सुबह उठकर कहता है कि मैं सपना देखता ही नहीं। हजारों लोग हैं जिनको खयाल है कि वे सपने नहीं देखते। वे सपने देखते हैं; क्योंकि सपने जांचने के अब बहुत उपाय हैं जिनसे पता चलता है कि वे रात भर सपने देखते हैं; लेकिन सुबह वे कहते हैं कि हमने सपने देखे ही नहीं। तो वे जो कह रहे हैं, बिलकुल झूठ कह रहे हैं; हालांकि उन्हें पता नहीं है। असल में, उनको स्मृति नहीं बचती सपने की। इससे उलटा भी हो रहा है: जो सपना तुमने कभी नहीं देखा, उसकी भी तुम सुबह कल्पना कर सकते हो कि तुमने देखा। वह झूठ होगा।
You had a dream at night. The dream is a truth because it happened. But in the morning you can also recall a dream you did not have and say you had it; that is false. Many say, “I do not dream.” There are thousands who believe they do not dream. They do dream; we now have many ways to check that they dream through the night, but in the morning they say, “We did not dream.” What they say is false—though they do not know. They simply do not retain the memory. The reverse also happens: in the morning you can imagine a dream you never had and claim you had it—that will be false.
सपना कहने से ही कुछ झूठ नहीं हो जाता, सपने के अपने यथार्थ हैं। झूठा सपना भी हो सकता है, सच्चा सपना भी। मेरा मतलब समझे? सच्चे का मतलब यह है कि जो हुआ है, सच में हुआ है। और ठीक-ठीक तो सपने को तुम बता ही नहीं पाते सुबह। मुश्किल से कोई आदमी है जो सपने की ठीक रिपोर्ट कर सके।
Calling something a dream does not make it false; dreams have their own reality. There can be false dreams and true dreams. By “true” I mean that which actually happened. And even then you hardly can report a dream exactly in the morning. There are very few who can give an accurate report.
इसलिए पुरानी दुनिया में जो आदमी अपने सपने की ठीक-ठीक रिपोर्ट कर सकता था, उसकी बड़ी कीमत हो जाती थी। उसकी बड़ी कठिनाइयां हैं, सपने की रिपोर्ट ठीक से देने की। बड़ी कठिनाई तो यह है कि जब तुम सपना देखते हो तब उसका सीक्वेंस अलग होता है और जब याद करते हो तब उलटा होता है, फिल्म की तरह। जब हम फिल्म देखते हैं तो शुरू से देखते हैं, पीछे की तरफ। सपना जब आप देखते हैं नींद में तो जो घटना पहले घटी, वह स्मृति में सबसे बाद में घटेगी; क्योंकि वह सबसे पीछे दबी रह गई। जब तुम सुबह उठते हो तो सपने का आखिरी हिस्सा तुम्हारे हाथ में होता है और उससे तुम पीछे की तरफ याद करना शुरू करते हो। यह ऐसे उपद्रव का काम है, जैसे कोई किताब को उलटी तरफ से पढ़ना शुरू करे, और सब शब्द उलटे हो जाएं, और वह डगमगा जाए। इसलिए थोड़ी दूर तक ही जा पाते हो सपने में, बाकी सब गड़बड़ हो जाता है। उसे याद रखना और उसको ठीक से रिपोर्ट कर देना बड़ी कला की बात है। इसलिए हम आमतौर से गलत रिपोर्ट करते हैं; जो हमें नहीं हुआ होता, वह रिपोर्ट करते हैं। उसमें बहुत कुछ खो जाता है, बहुत कुछ बदल जाता है, बहुत कुछ जुड़ जाता है।
Hence in the old world, one who could report his dream exactly was highly valued. It is difficult to report a dream precisely. The main difficulty is that the sequence in which you dream is different from the sequence in which you recall. When we watch a film we see it from the beginning forward. A dream is recalled backwards. What happened first in the dream will surface last in memory because it is buried deepest. When you wake, the last segment is in your hand and you begin to remember backwards. This is like reading a book from the last page and every word becomes jumbled. So you go only a little way back; beyond that it is all confused. To remember and report accurately is an art. We generally report wrongly; we report what did not happen to us. Much is lost, much is altered, much is added.
यह जो चौथा शरीर है, सपना इसकी ही घटना है।
The fourth body—dreams are its occurrence.
योग-सिद्धियां, कुंडलिनी, चक्र इत्यादि
इस चौथे शरीर की बड़ी संभावनाएं हैं। जितनी भी योग में सिद्धियों का वर्णन है, वह इस सारे चौथे शरीर की ही व्यवस्था है। और निरंतर योग ने सचेत किया है कि उनमें मत जाना। और सबसे बड़ा डर यही है कि उसमें मिथ्या में जाने के बहुत उपाय हैं और भटक जाने की बड़ी संभावनाएं हैं। और अगर वास्तविक में भी चले जाओ तो भी उसका आध्यात्मिक मूल्य नहीं है।
Yogic powers, kundalini, chakras, etc. The fourth body has great possibilities. All the “siddhis” described in yoga are arrangements of the fourth body. Yoga constantly warns not to get entangled in them—the greatest fear being the many avenues of falsity and the great possibilities of going astray. And even if they are real, they have no spiritual value.
तो जब मैंने कहा कि कुंडलिनी साइकिक है, तो मेरा मतलब यह था कि वह इस चौथे शरीर की घटना है, वस्तुतः। इसलिए फिजियोलाजिस्ट तुम्हारे इस शरीर को जब खोजने जाएगा तो उसमें कोई कुंडलिनी नहीं पाएगा। तो तुम, सारी दुनिया के सर्जन, डाक्टर कहेंगे कि कहां की फिजूल की बातें कर रहे हो! कुंडलिनी जैसी कोई चीज इस शरीर में नहीं है; तुम्हारे चक्र इस शरीर में कहीं भी नहीं हैं।
So when I said kundalini is psychic, I meant it is an event of the fourth body. Hence a physiologist who dissects this physical body will not find any kundalini in it. Surgeons and doctors will say, “What nonsense are you talking! There is no such thing in this body—no chakras anywhere.”
वह चौथे शरीर की व्यवस्था है। वह चौथा शरीर लेकिन सूक्ष्म है, उसे पकड़ा नहीं जा सकता, पकड़ में तो यही शरीर आता है। लेकिन उस शरीर और इस शरीर के तालमेल पड़ते हुए स्थान हैं। जैसे कि हम सात कागज रख लें, और एक आलपीन सातों कागज में डाल दें; और एक छेद सातों कागज में एक जगह पर हो जाए। अब समझ लो कि पहले कागज पर छेद विदा हो गया, नहीं है। फिर भी, दूसरे कागज पर, तीसरे कागज पर जहां छेद है उससे कॉरस्पांड करनेवाला स्थान पहले कागज पर भी है; छेद तो नहीं है, इसलिए पहले कागज की जांच पर वह छेद नहीं मिलेगा; लेकिन पहले कागज पर भी कॉरस्पांडिंग कोई बिंदु है, जिसको अगर हाथ रखा जाए तो वह तीसरे-चौथे कागज पर जो बिंदु है, उसी जगह पर होगा।
They belong to the fourth body. But the fourth is subtle—cannot be grasped physically. Yet there are corresponding points where that body and this body align. Imagine seven sheets of paper and a pin piercing all seven so that a hole appears at one place through all. Now suppose the hole disappears from the first sheet. Still, the spot corresponding to the holes on the other sheets exists on the first; you will not find a hole by examining the first sheet, but there is a corresponding point such that if you place a finger there, it will be at the exact place corresponding to the holes on the third and fourth.
तो इस शरीर में जो चक्र हैं, कुंडलिनी है, जो बात है, वह इस शरीर की नहीं है, वह इस शरीर में सिर्फ कॉरस्पांडिंग बिंदुओं की है। और इसलिए कोई शरीर-शास्त्री इनकार करे तो गलत नहीं कह रहा है--वहां कोई कुंडलिनी नहीं मिलती, कोई चक्र नहीं मिलता। वह किसी और शरीर पर है। लेकिन इस शरीर से संबंधित बिंदुओं का पता लगाया जा सकता है।
So the chakras and kundalini spoken of are not in this physical body as such; in this body there are only corresponding points. Hence an anatomist is not wrong if he denies—he will not find kundalini or chakras here. They are in another body. But their corresponding points can be located in this one.
कुंडलिनी: मनस शरीर की घटना
तो कुंडलिनी चौथे शरीर की घटना है; इसलिए मैंने कहा, साइकिक है। और जब मैं कह रहा हूं कि यह साइकिक होना, यह मानसिक होना भी दो तरह का हो सकता है--गलत और सही, तो मेरी बात तुम्हारे खयाल में जा आएगी। गलत तब होगा जब तुमने कल्पना की; क्योंकि कल्पना भी चौथे शरीर की ही स्थिति है।
Kundalini: a phenomenon of the mental body Kundalini is a phenomenon of the fourth body; therefore I said it is psychic. And when I say that this psychic, this mental, can be of two kinds—false and true—my point will become clear. It will be false when you merely imagine it, because imagination too belongs to the fourth body.
जानवर कल्पना नहीं कर पाते। तो जानवर का अतीत थोड़ा-बहुत होता है, भविष्य बिलकुल नहीं होता। इसलिए जानवर निश्चिंत हैं; क्योंकि चिंता सब भविष्य के बोध से पैदा होती है। जानवर रोज अपने आसपास किसी को मरते देखते हैं, लेकिन यह कल्पना नहीं कर पाते कि मैं मरूंगा। इसलिए मृत्यु का कोई भय जानवर को नहीं है। आदमी में भी बहुत आदमी हैं जिनको यह खयाल नहीं आता है कि मैं मरूंगा; उनको भी खयाल आता है--कोई और मरता है, कोई और मरता है, कोई और मरता है। मैं मरूंगा, इसका खयाल नहीं आता। उसका कारण सिर्फ यह है कि चौथे शरीर में कल्पना जितनी विस्तीर्ण होनी चाहिए कि दूर तक देख पाए, वह नहीं हो रहा।
Animals cannot imagine. Hence their past is little and they have no future. That is why animals are carefree; worry arises from a sense of the future. Animals see death around them every day, but they cannot imagine, “I will die.” So there is no fear of death in them. Even among humans, many do not really think, “I will die.” They see, “someone dies, someone dies,” but “I will die” does not arise—because their imaginative span in the fourth body has not become wide enough to see far.
अब इसका मतलब यह हुआ कि कल्पना भी सही होती है और मिथ्या होती है। सही का मतलब सिर्फ यह है कि हमारी संभावना दूर तक देखने की है। जो अभी नहीं है, उसको देखने की संभावना कल्पना की बात है। लेकिन जो होगा ही नहीं, जो है ही नहीं, उसको भी मान लेना कि हो गया है और है, वह मिथ्या कल्पना होगी।
This means imagination too can be true or false. True imagination is simply our capacity to see what is not yet; to foresee possibilities. False imagination is to assume as present what will never be.
तो कल्पना का अगर ठीक उपयोग हो तो विज्ञान पैदा हो जाता है, क्योंकि विज्ञान सिर्फ एक कल्पना है--प्राथमिक रूप से। हजारों साल से आदमी सोचता है कि आकाश में उड़ेंगे। जिस आदमी ने यह सोचा है आकाश में उड़ेंगे, बड़ा कल्पनाशील रहा होगा। लेकिन अगर किसी आदमी ने यह न सोचा होता तो राइट ब्रदर्स हवाई जहाज नहीं बना सकते थे। हजारों लोगों ने कल्पना की है और सोचा है कि हवाई जहाज में उड़ेंगे, इसकी संभावना को जाहिर किया है। फिर धीरे-धीरे, धीरे-धीरे संभावना प्रकट होती चली गई--खोज हो गई और बात हो गई। फिर हम सोच रहे हैं हजारों वर्षों से कि चांद पर पहुंचेंगे। वह कल्पना थी; उस कल्पना को जगह मिल गई। लेकिन वह कल्पना ऑथेंटिक थी। यानी वह कल्पना मिथ्या के मार्ग पर नहीं थी। वह कल्पना भी उस सत्य के मार्ग पर थी जो कल आविष्कृत हो सकता है।
If imagination is used rightly, science arises—because science begins in imagination. For thousands of years man imagined flying in the sky. Whoever imagined this must have been very imaginative. If no one had imagined it, the Wright brothers could not have built an airplane. Thousands imagined and declared the possibility—and slowly the possibility manifested, discovery happened. For thousands of years we imagined reaching the moon. That was imagination—and it found its place. But that imagination was authentic, not on the path of falsity; it was on the path of a truth that could be discovered tomorrow.
तो वैज्ञानिक भी कल्पना कर रहा है, एक पागल भी कल्पना कर रहा है। तो अगर मैं कहूं कि पागलपन भी कल्पना है और विज्ञान भी कल्पना है, तो तुम यह मत समझ लेना कि दोनों एक ही चीज हैं। पागल भी कल्पना कर रहा है, लेकिन वह ऐसी कल्पनाएं कर रहा है जिनका वस्तु जगत से कभी कोई तालमेल न है, न हो सकता है। वैज्ञानिक भी कल्पना कर रहा है, लेकिन ऐसी कल्पना कर रहा है जो वस्तु जगत से तालमेल रखती है। और अगर कहीं तालमेल नहीं रखती है तो तालमेल होने की संभावना है पूरी की पूरी।
So a scientist imagines and a madman imagines. If I say madness is imagination and science is imagination, do not think they are the same. The madman imagines in ways that can never harmonize with the objective world. The scientist imagines in ways that harmonize with it; and where it does not yet harmonize, there is full possibility that it can.
तो इस चौथे शरीर की जो भी संभावनाएं हैं उनमें सदा डर है कि हम कहीं भी चूक जाएं और मिथ्या का जगत शुरू हो जाता है। तो इसलिए इस चौथे शरीर में जाने के पहले सदा अच्छा है कि हम कोई अपेक्षाएं लेकर न जाएं, एक्सपेक्टेशंस न हों। क्योंकि यह चौथा शरीर मनस शरीर है।
Thus in all the possibilities of the fourth body there is always the fear that one may miss and enter a false world. Therefore, before entering the fourth body, it is always good to go without expectations. Because the fourth body is the manas, the mental.
जैसे कि मुझे अगर इस मकान से नीचे उतरना है--वस्तुतः, तो मुझे सीढ़ियां खोजनी पड़ेंगी, लिफ्ट खोजनी पड़ेगी। लेकिन मुझे अगर विचार में उतरना है, तो लिफ्ट और सीढ़ी की कोई जरूरत नहीं, मैं यहीं बैठकर उतर जाऊंगा।
If I need to go down from this building in reality, I will need stairs or a lift. But if I wish to go down in thought, I can do it sitting here—no lift, no stairs needed.
तो विचार और कल्पना में खतरा यह है कि चूंकि कुछ नहीं करना पड़ता, सिर्फ विचार करना पड़ता है, कोई भी उतर सकता है। और अगर अपेक्षाएं लेकर कोई गया, तो जो अपेक्षाएं लेकर जाता है उन्हीं में उतर जाएगा। क्योंकि मन कहेगा कि ठीक है, कुंडलिनी जगानी है? यह जाग गई! और तुम कल्पना करने लगोगे कि जाग रही, जाग रही, जाग रही। और तुम्हारा मन कहेगा कि बिलकुल जाग गई और बात खत्म हो गई, कुंडलिनी उपलब्ध हो गई है; चक्र खुल गए हैं; ऐसा हो गया।
The danger with thought and imagination is that nothing needs to be done—one only has to think—so anyone can “descend.” If one goes in with expectations, one will descend into exactly what one expects. The mind will say, “You want to awaken kundalini? All right—it has awakened!” You will begin to imagine, “It is rising, rising,” and the mind will certify, “Completely awakened,” and the matter is finished—kundalini attained, chakras opened, this happened, that happened.
लेकिन इसको जांचने की कोई कसौटी है। और वह कसौटी यह है कि प्रत्येक चक्र के साथ तुम्हारे व्यक्तित्व में आमूल परिवर्तन होगा। उस परिवर्तन की तुम कल्पना नहीं कर सकते, क्योंकि वह परिवर्तन वस्तु जगत का हिस्सा है।
कुंडलिनी जागरण से व्यक्तित्व में आमूल रूपांतरण
But there is a touchstone to check it. That touchstone is that with each chakra opening there will be radical changes in your personality. Those changes cannot be imagined because they belong to the objective, manifest world.
जैसे, कुंडलिनी जागे तो शराब नहीं पी जा सकती है। असंभव है! क्योंकि वह जो मनस शरीर है, वह सबसे पहले शराब से प्रभावित होता है; वह बहुत डेलिकेट है। इसलिए बड़ी हैरानी की बात जानकर होगी कि अगर स्त्री शराब पी ले और पुरुष शराब पी ले, तो पुरुष शराब पीकर इतना खतरनाक कभी नहीं होता, जितनी स्त्री शराब पीकर खतरनाक हो जाती है। उसका मनस शरीर और भी डेलिकेट है। अगर एक पुरुष और एक स्त्री को शराब पिलाई जाए, तो पुरुष शराब पीकर इतना खतरनाक कभी नहीं होता, जितना स्त्री हो जाए। स्त्री तो इतनी खतरनाक सिद्ध होगी शराब पीकर जिसका कोई हिसाब लगाना मुश्किल है। उसके पास और भी डेलिकेट मेंटल बॉडी है, जो इतनी शीघ्रता से प्रभावित होती है कि फिर उसके वश के बाहर हो जाती है।
Radical transformation through kundalini awakening For example: if kundalini has awakened, you cannot drink alcohol. Impossible. Because the manas body is affected first by alcohol; it is very delicate. You will be surprised to know: if a woman and a man drink, the man is never as dangerous under alcohol as the woman becomes. Her mental body is even more delicate; it is affected so quickly that it goes beyond her control.
इसलिए स्त्रियों ने आमतौर से नशे से बचने की व्यवस्था कर रखी है, पुरुषों की बजाय ज्यादा। इस मामले में उन्होंने समानता का दावा अब तक नहीं किया था। लेकिन अब वे कर रही हैं; वह खतरनाक होगा। जिस दिन भी वे इस मामले में समानता का दावा करेंगी, उस दिन पुरुष के नशे करने से जो नुकसान नहीं हुआ, वह स्त्री के नशे करने से होगा।
Hence traditionally women have kept away from intoxicants more than men. In this matter they had not claimed equality—but now they do; it will be dangerous. The harm that did not happen through men’s drinking will happen through women’s drinking.
यह जो चौथा शरीर है, इसमें सच में ही कुंडलिनी जगी है, यह तुम्हारे कहने और अनुभव करने से सिद्ध नहीं होगा; क्योंकि वह तो झूठ में भी तुम्हें अनुभव होगा और तुम कहोगे। नहीं, वह तो तुम्हारा जो वस्तु जगत का व्यक्तित्व है, उससे तय हो जाएगा कि वह घटना घटी है या नहीं घटी है; क्योंकि उसमें तत्काल फर्क पड़ने शुरू हो जाएंगे।
So, if kundalini has awakened in truth, it will not be proven by your saying or even subjective experiencing, because similar experiences can happen in falsity. It will be proven by your objective personality—immediate differences will begin to appear.
इसलिए मैं निरंतर कहता हूं कि आचरण जो है वह कसौटी है--साधन नहीं है; भीतर कुछ घटा है, उसकी कसौटी है। और प्रत्येक प्रयोग के साथ कुछ बातें अनिवार्य रूप से घटना शुरू होंगी। जैसे चौथे शरीर की शक्ति के जगने के बाद किसी भी तरह का मादक द्रव्य नहीं लिया जा सकता। अगर लिया जाता है, और उसमें रस है, तो जानना चाहिए कि किसी मिथ्या कुंडलिनी के खयाल में पड़ गए हो। वह नहीं संभव है।
That is why I continually say: conduct is the touchstone—not a means, but a criterion that something inside has happened. With each genuine experiment, certain things will start happening inevitably. For the fourth body: once its power awakens, no intoxicant can be taken. If it still can be, and there is relish in it, know you have fallen into the idea of a false kundalini.
जैसे कुंडलिनी जागने के बाद हिंसा करने की वृत्ति सब तरफ से विदा हो जाएग
ी--हिंसा करना ही नहीं, हिंसा करने की वृत्ति! क्योंकि हिंसा करने की जो वृत्ति है, हिंसा करने का जो भाव है, दूसरे को नुकसान पहुंचाने की जो भावना और कामना है, वह तभी तक हो सकती है जब तक कि तुम्हारी कुंडलिनी शक्ति नहीं जगी है। जिस दिन वह जगती है, उसी दिन से तुम्हें दूसरा दूसरा नहीं दिखाई पड़ता, कि उसको तुम नुकसान पहुंचा सको; उसको तुम नुकसान नहीं पहुंचा सकते। और तब तुम्हें हिंसा रोकनी नहीं पड़ेगी, तुम हिंसा नहीं कर पाओगे। और अगर तब भी रोकनी पड़ रही हो, तो जानना चाहिए कि अभी वह जगी नहीं है। अगर तुम्हें अब भी संयम रखना पड़ता हो हिंसा पर, तो समझना चाहिए कि अभी कुंडलिनी नहीं जगी है।
अगर आंख खुल जाने पर भी तुम लकड़ी से टटोल-टटोलकर चलते हो, तो समझ लेना चाहिए: आंख नहीं खुली है--भला तुम कितना ही कहते हो कि आंख खुल गई है। क्योंकि तुम अभी लकड़ी नहीं छोड़ते और तुम टटोलना अभी जारी रखे हुए हो, टटोलना भी बंद नहीं करते। तो साफ समझा जा सकता है। हमें पता नहीं है कि तुम्हारी आंख खुली है कि नहीं खुली, लेकिन तुम्हारी लकड़ी और तुम्हारा टटोलना और डर-डरकर तुम्हारा चलना बताता है कि आंख नहीं खुली है।
Similarly, once kundalini awakens, the tendency to violence departs absolutely—not merely the act of violence, but even the tendency. The urge to harm another can exist only so long as your kundalini has not awakened. The day it awakens, the other no longer appears as “other” to you—you cannot harm them. Then you will not have to “refrain” from violence; you simply will not be able to be violent. If you still have to restrain yourself, know it has not yet awakened. If even after “opening your eyes” you still walk by groping with a stick, know your eyes have not opened—no matter how much you claim they have. Your stick, your groping, your fearful walking show the eyes are closed.
चरित्र में आमूल परिवर्तन होगा। और सारे नियम, जो कहे गए हैं महाव्रत, वे सहज हो जाएंगे। तो समझना कि सच में ही ऑथेंटिक है--साइकिक ही है, लेकिन ऑथेंटिक है। और अब आगे जा सकते हो, क्योंकि ऑथेंटिक से आगे जा सकते हो; अगर झूठी है तो आगे नहीं जा सकते। और चौथा शरीर मुकाम नहीं है, अभी और शरीर हैं।
Character undergoes radical change. All the great vows (mahavrata) become effortless. Then know it is indeed authentic—psychic, yes, but authentic. And now you can move ahead—only the authentic can go further; the false cannot. And the fourth body is not the destination; there are more bodies.
चौथे शरीर में चमत्कारों का प्रारंभ
तो मैंने कहा कि चौथा शरीर कम लोगों का विकसित होता है। इसीलिए दुनिया में मिरेकल्स हो रहे हैं। अगर चौथा शरीर हम सबका विकसित हो तो दुनिया में चमत्कार तत्काल बंद हो जाएंगे। यह ऐसे ही है, जैसे कि चौदह साल तक हमारा शरीर विकसित हो, और हमारी बुद्धि विकसित न हो पाए, तो एक आदमी जो हिसाब-किताब लगा सकता हो बुद्धि से, गणित का हिसाब कर सकता हो, वह चमत्कार मालूम हो।
Miracles begin with the fourth body I said few people develop the fourth body. That is why “miracles” happen in the world. If we all developed the fourth body, miracles would cease instantly. It is like this: if up to fourteen the body developed but the intellect did not, a man who could do calculations would appear miraculous.
ऐसा था। आज से हजार साल पहले जब कोई कह देता था कि फलां दिन सूर्य-ग्रहण पड़ेगा, तो वह बड़ी चमत्कार की बात थी; वह परम ज्ञानी ही बता सकता था। अब आज हम जानते हैं कि यह मशीन बता सकती है, यह सिर्फ गणित का हिसाब है। इसमें कोई ज्योतिष और कोई प्रोफेसी और कोई बड़े भारी ज्ञानी की जरूरत नहीं है, एक कंप्यूटर बता सकता है--और एक साल का नहीं, आनेवाले करोड़ों साल का बता सकता है कि कब-कब सूर्य-ग्रहण पड़ेगा। और अब तो कंप्यूटर यह भी बता सकता है कि सूरज कब ठंडा हो जाएगा। क्योंकि अब तो सारा हिसाब है! वह जितनी गर्मी फेंक रहा है, उससे उसकी कितनी गर्मी रोज कम होती जा रही है, उसमें कितना गर्मी का भंडार है, वह इतने हजार वर्ष में ठंडा हो जाएगा, एक मशीन बता देगी। लेकिन यह अब हमको चमत्कार नहीं मालूम पड़ेगा, क्योंकि हम सब तीसरे शरीर को विकसित कर लिए हैं। आज से हजार साल पहले यह बात चमत्कार की थी कि कोई आदमी बता दे कि अगले साल, फलां रात को, ऐसा होगा कि चांद पर ग्रहण हो जाएगा। तो जब साल भर बाद ग्रहण हो जाता, तो हमें मानना पड़ता कि यह आदमी अलौकिक है।
It used to be like that. A thousand years ago, if someone announced the date of a solar eclipse, it was miraculous—only a supreme knower could say it. Today we know a machine can say it—it is only mathematics. No astrology, no prophecy, no great gnosis required—a computer can tell, not only for a year but for millions of years ahead. A computer can even tell when the sun will cool, because it’s all calculation—how much heat it emits, how fast it loses it, how much it has stored—so in how many thousand years it will cool. Today that does not seem miraculous because we have all developed the third body. A thousand years ago, to say “On such and such night next year there will be a lunar eclipse” was miraculous. When the eclipse occurred, you had to believe the man was supernatural.
अभी जो चमत्कार घट रहे हैं, कि कोई आदमी ताबीज निकाल देता है, किसी आदमी की तस्वीर से राख गिर जाती है, ये सब चौथे शरीर के लिए बड़ी साधारण सी बातें हैं। लेकिन वह हमारे पास नहीं है, तो हमारे लिए बड़ा भारी चमत्कार है।
The miracles happening today—someone materializes a talisman, ash falls from a photo—these are very ordinary things for the fourth body. Because we do not have it, they look like great miracles.
यह सारी बात ऐसी है जैसे कि एक झाड़ के नीचे तुम खड़े हो और मैं झाड़ के ऊपर बैठा हूं। मैं तुमसे कहता हूं कि घंटे भर बाद एक बैलगाड़ी इस रास्ते पर आएगी। वह मुझे दिखाई पड़ रही है--मैं झाड़ के ऊपर बैठा हूं, तुम झाड़ के नीचे बैठे हो, हम दोनों में बातें हो रही हैं। मैं कहता हूं, एक घंटे बाद एक बैलगाड़ी इस झाड़ के नीचे आएगी।
तुम कहते हो, बड़े चमत्कार की बातें कर रहे हो! बैलगाड़ी कहीं दिखाई नहीं पड़ती। क्या आप कोई भविष्यवक्ता हैं? मैं नहीं मान सकता।
लेकिन घंटे भर बाद बैलगाड़ी आ जाती है, और तब आपको मेरे चरण छूने पड़ते हैं कि गुरुदेव, मैं नमस्कार करता हूं, आप बड़े भविष्यवक्ता हैं। लेकिन फर्क कुल इतना है कि मैं थोड़ी ऊंचाई पर एक झाड़ पर बैठा हूं, जहां से मुझे बैलगाड़ी घंटे भर पहले वर्तमान हो गई थी। भविष्य की बात मैं नहीं कह रहा हूं, मैं भी वर्तमान की ही बात कह रहा हूं। लेकिन आपके वर्तमान में, मेरे वर्तमान में घंटे भर का फासला है, क्योंकि मैं एक ऊंचाई पर बैठा हूं। आपके लिए घंटे भर बाद वह वर्तमान बनेगा, मेरे लिए अभी वर्तमान हो गया है।
It is like this: you stand under a tree, I am sitting atop it. I say, “An hour from now an ox-cart will come along this road.” I can see it—I am higher up; you, under the tree, cannot. You say, “You speak miracles! I cannot see any cart. Are you a prophet? I cannot believe it.” But an hour later the cart arrives and you touch my feet: “Master, you are a great seer.” The only difference is that I sit a little higher where the cart became present to me an hour earlier. I am not speaking of the future—I am also speaking of the present, only that between your present and mine there is an hour’s distance because of height.
तो जितने गहरे शरीर पर व्यक्ति खड़ा हो जाएगा, उतना ही पीछे के शरीर के लोगों के लिए चमत्कार हो जाएगा। और उसकी सब चीजें मिरेकुलस मालूम पड़ने लगेंगी कि यह हो रहा है, यह हो रहा है, यह हो रहा है। और हमारे पास कोई उपाय न होगा कि कैसे हो रहा है; क्योंकि उस चौथे शरीर के नियम का हमें कोई पता नहीं है। इसलिए दुनिया में जादू चलता है, चमत्कार घटित होते हैं; वे सब चौथे शरीर के थोड़े से विकास से हैं।
The deeper the body one stands in, the more miraculous one appears to those standing in the lower bodies. Their rules are unknown to us—and so magic appears; miracles occur—by a little development of the fourth body.
इसलिए दुनिया से अगर चमत्कार खत्म करने हों, तो लोगों को समझाने से खत्म नहीं होंगे; चमत्कार खत्म करने हों तो जैसे हम तीसरे शरीर की शिक्षा देकर प्रत्येक व्यक्ति को गणित और भाषा समझने के योग्य बना देते हैं, उसी तरह हमें चौथे शरीर की शिक्षा भी देनी पड़ेगी और प्रत्येक व्यक्ति को इस तरह की चीजों के योग्य बना देना होगा। तब दुनिया से चमत्कार मिटेंगे, उसके पहले नहीं मिट सकते। कोई न कोई आदमी इसका फायदा लेता रहेगा।
If we are to end miracles, they won’t end by explanation. Just as we give education of the third body so everyone can understand math and language, we will have to educate the fourth body and make people capable of such things. Then miracles will disappear; before that they cannot. Someone or other will exploit them.
चौथा शरीर अट्ठाइस वर्ष तक विकसित होता है--यानी सात वर्ष फिर और। लेकिन मैंने कहा कि कम ही लोग इसको विकसित करते हैं।
The fourth body develops up to twenty-eight—another seven years. Few develop it.
पांचवां आत्म शरीर
पांचवां शरीर बहुत कीमती है, जिसको अध्यात्म शरीर या स्प्रिचुअल बॉडी कहें। वह पैंतीस वर्ष की उम्र तक, अगर ठीक से जीवन का विकास हो, तो उसको विकसित हो जाना चाहिए।
The fifth, the Self body The fifth body is very precious—the spiritual or atmic body. If life develops rightly, it should be developed by around thirty-five.
लेकिन वह तो बहुत दूर की बात है, चौथा शरीर ही नहीं विकसित हो पाता। इसलिए आत्मा वगैरह हमारे लिए बातचीत है, सिर्फ चर्चा है; उस शब्द के पीछे कोई कंटेंट नहीं है। जब हम कहते हैं ‘आत्मा’, तो उसके पीछे कुछ नहीं होता, सिर्फ शब्द होता है; जब हम कहते हैं ‘दीवाल’, तो सिर्फ शब्द नहीं होता, पीछे कंटेंट होता है। हम जानते हैं, दीवाल यानी क्या। ‘आत्मा’ के पीछे कोई अर्थ नहीं है, क्योंकि आत्मा हमारा अनुभव नहीं है। वह पांचवां शरीर है। और चौथे शरीर में कुंडलिनी जगे तो ही पांचवें शरीर में प्रवेश हो सकता है, अन्यथा पांचवें शरीर में प्रवेश नहीं हो सकता। चौथे का पता नहीं है, इसलिए पांचवें का पता नहीं हो पाता। और पांचवां भी बहुत थोड़े से लोगों को पता हो पाता है। जिसको हम आत्मवादी कहते हैं, कुछ लोग उस पर रुक जाते हैं, और वे कहते हैं: बस यात्रा पूरी हो गई; आत्मा पा ली और सब पा लिया।
But that is far away—most do not even develop the fourth. Hence “soul” for us is talk; behind the word there is no content. When we say “wall,” there is content behind the word; we know what a wall is. Behind the word “soul,” there is no content because the soul is not our experience. It is the fifth body. Only if kundalini awakens in the fourth can one enter the fifth; otherwise not. Since the fourth is unknown, the fifth remains unknown. Even the fifth only a few come to know. Some stop there and say, “The journey is complete. We have attained the soul; all is attained.”
यात्रा अभी भी पूरी नहीं हो गई।
Even then the journey is not complete.
इसलिए जो लोग इस पांचवें शरीर पर रुकेंगे, वे परमात्मा को इनकार कर देंगे; वे कहेंगे, कोई ब्रह्म, कोई परमात्मा वगैरह नहीं है। जैसे जो पहले शरीर पर रुकेगा, वह कह देगा कि कोई आत्मा वगैरह नहीं है। तो एक शरीरवादी है, एक मैटीरियलिस्ट है, वह कहता है: शरीर सब कुछ है; शरीर मर जाता है, सब मर जाता है। ऐसा ही आत्मवादी है, वह कहता है: आत्मा ही सब कुछ है, इसके आगे कुछ भी नहीं; बस परम स्थिति आत्मा है। लेकिन वह पांचवां शरीर ही है।
Those who stop at the fifth deny God; they will say there is no Brahman, no God—just as those who stop at the first body deny the soul. The materialist says, “The body is all; when the body dies, all dies.” Similarly the spiritualist who stops at the fifth says, “The soul is all; beyond it there is nothing—the ultimate state is the soul.” But it is still the fifth body.
छठवां ब्रह्म शरीर और सातवां निर्वाण काया
छठवां शरीर ब्रह्म शरीर है, वह कास्मिक बॉडी है। जब कोई आत्मा को विकसित कर ले और उसको खोने को राजी हो, तब वह छठवें शरीर में प्रवेश करता है। वह बयालीस वर्ष की उम्र तक सहज हो जाना चाहिए--अगर दुनिया में मनुष्य-जाति वैज्ञानिक ढंग से विकास करे, तो बयालीस वर्ष तक हो जाना चाहिए।
The sixth, the Brahman body, and the seventh, the nirvana body The sixth body is the Brahman body—the cosmic body. When one develops the soul and is willing to lose even that, one enters the sixth. If humanity were to evolve scientifically, this should become natural by around forty-two.
और सातवां शरीर उनचास वर्ष तक हो जाना चाहिए। वह सातवां शरीर निर्वाण काया है; वह कोई शरीर नहीं है, वह बॉडीलेसनेस की हालत है। वह परम है। वहां शून्य ही शेष रह जाएगा। वहां ब्रह्म भी शेष नहीं है। वहां कुछ भी शेष नहीं है। वहां सब समाप्त हो गया है।
And the seventh should by forty-nine. The seventh is the nirvana body—the bodyless state. It is the ultimate. Only emptiness remains there—shunyata. Not even Brahman remains. Nothing remains—everything has ended.
इसलिए बुद्ध से जब भी कोई पूछता है, वहां क्या होगा? तो वे कहते हैं: जैसे दीया बुझ जाता है, फिर क्या होता है? खो जाती है ज्योति, फिर तुम नहीं पूछते, कहां गई? फिर तुम नहीं पूछते, अब कहां रहती होगी? बस खो गई।
Hence when Buddha was asked what happens there, he would say, “Like a lamp going out—what then?” The flame is gone—do you ask where it went, where it now abides? It is simply gone.
निर्वाण शब्द का मतलब होता है, दीये का बुझ जाना। इसलिए बुद्ध कहते हैं, निर्वाण हो जाता है। पांचवें शरीर तक मोक्ष की प्रतीति होगी, क्योंकि परम मुक्ति हो जाएगी; ये चार शरीरों के बंधन गिर जाएंगे और आत्मा परम मुक्त होगी।
Nirvana means the going out of the lamp. So Buddha says, nirvana happens. Up to the fifth, there is the taste of moksha, liberation—because the bonds of the four lower bodies fall and the soul is utterly free.
तो मोक्ष जो है, वह पांचवें शरीर की अवस्था का अनुभव है।
Moksha is the experience of the fifth body.
अगर चौथे शरीर पर कोई रुक जाए, तो स्वर्ग का या नरक का अनुभव होगा; वे चौथे शरीर की संभावनाएं हैं।
If one stops at the fourth, then there is the experience of heaven and hell—that belongs to the fourth.
अगर पहले, दूसरे और तीसरे शरीर पर कोई रुक जाए, तो यही जीवन सब कुछ है--जन्म और मृत्यु के बीच; इसके बाद कोई जीवन नहीं है।
If one stops at the first, second, or third, then this life between birth and death is all; there is nothing after.
अगर चौथे शरीर पर चला जाए, तो इस जीवन के बाद नरक और स्वर्ग का जीवन है; दुख और सुख की अनंत संभावनाएं हैं वहां।
If one goes to the fourth, then after this life there is the life of heaven and hell—endless possibilities of joy and sorrow.
अगर पांचवें शरीर पर पहुंच जाए, तो मोक्ष का द्वार है।
If one reaches the fifth, the door of moksha opens.
अगर छठवें पर पहुंच जाए, तो मोक्ष के भी पार ब्रह्म की संभावना है; वहां न मुक्त है, न अमुक्त है; वहां जो भी है उसके साथ वह एक हो गया। अहं ब्रह्मास्मि की घोषणा इस छठवें शरीर की संभावना है।
If one reaches the sixth, there is the possibility beyond moksha—Brahman; there is neither bound nor free—whatever is, one has become one with it. “Aham Brahmasmi”—I am Brahman—is the possibility of the sixth.
लेकिन अभी एक कदम और, जो लास्ट जंप है--जहां न अहं है, न ब्रह्म है; जहां मैं और तू दोनों नहीं हैं; जहां कुछ है ही नहीं, जहां परम शून्य है--टोटल, एब्सोल्यूट वॉयड--वह निर्वाण है।
And one step more—the last jump—where neither “I” nor “Brahman” remains; where there is neither I nor thou; where there is nothing; where there is the total, absolute void—that is nirvana.
हर सात साल में एक शरीर का विकास
ये सात शरीर हैं। इसलिए पचास वर्ष की.उनचास वर्ष में यह पूरा होता है, इसलिए औसतन पचास वर्ष को क्रांति का बिंदु समझा जाता था। पच्चीस वर्ष तक एक जीवन-व्यवस्था थी। इस पच्चीस वर्ष में कोशिश की जाती थी कि हमारे जो भी जरूरी शरीर हैं वे विकसित हो जाएं--यानी चौथे शरीर तक आदमी पहुंच जाए; मनस शरीर तक आदमी पहुंच जाए, तो उसकी शिक्षा पूरी हुई। फिर वह पांचवें शरीर को जीवन में खोजे। और पचास वर्ष तक--शेष पच्चीस वर्षों में--वह सातवें शरीर को उपलब्ध हो जाए। इसलिए पचास वर्ष में दूसरा क्रांति का बिंदु आएगा कि अब वह वानप्रस्थ हो जाए। वानप्रस्थ का मतलब केवल इतना ही है कि उसका मुख अब जंगल की तरफ हो जाए; अब आदमी की तरफ से, समाज की तरफ से, भीड़ की तरफ से वह मुंह को फेर ले। और पचहत्तर वर्ष फिर एक क्रांति का बिंदु है जहां से वह संन्यस्त हो जाए। वन की तरफ मुंह फेर ले--यह भीड़ और आदमी से बचे। और संन्यस्त का मतलब है--अपने से भी बचे; अब अपने से भी मुंह फेर ले। मतलब समझ रहे हो न तुम? यानी जंगल में अब मैं तो बच ही जाऊंगा! फिर इसको भी छोड़ने का वक्त है कि पचहत्तर वर्ष में फिर इसको भी छोड़ दे।
Each seven years a body develops These are the seven bodies. By forty-nine the whole cycle completes; hence around fifty was taken as a point of revolution. Up to twenty-five there was one life-arrangement. In those twenty-five years the effort was to develop the necessary bodies up to the fourth—the mental body; if one reached the fourth, one’s education was complete. Then, in life, the search for the fifth. And by fifty—within the next twenty-five years—attain the seventh. Therefore at fifty another point of revolution—vanaprastha, turning one’s face toward the forest; turn away from society and the crowd. And seventy-five was yet another point—sannyas—turn even from oneself. In the forest the “I” still remains; at seventy-five, leave that too.
लेकिन गृहस्थ जीवन में उसके सातों शरीर का अनुभव और विकास हो जाना चाहिए, तो यह सब आगे बड़ा सहज और आनंदपूर्ण हो जाएगा; और अगर यह न हो पाए, तो यह बड़ा कठिन हो जाएगा। क्योंकि प्रत्येक उम्र के साथ विकास की एक स्थिति जुड़ी है। अगर एक बच्चे का शरीर सात वर्ष में स्वस्थ न हो पाए, तो फिर जिंदगी भर वह किसी न किसी अर्थों में बीमार रहेगा। ज्यादा से ज्यादा हम इतना ही इंतजाम कर सकते हैं कि वह बीमार न रहे, लेकिन स्वस्थ कभी न हो सकेगा। क्योंकि उसकी बेसिक फाउंडेशन जो सात साल में पड़नी थी, वह डगमगा गई; वह उसी वक्त पड़नी थी। जैसे कि हमने मकान की नींव भरी; अगर नींव कमजोर रह गई, तो शिखर पर पहुंचकर उसको ठीक करना बहुत मुश्किल मामला है; वह जब नींव भरी थी, तभी मजबूत हो जानी चाहिए थी।
If in householder life all seven bodies are experienced and developed, everything afterwards becomes easy and joyous. If not, it becomes difficult—because each age is aligned to the growth of a particular body. If the physical body is not made healthy by seven, then in some sense one will remain ill all life; at best one can manage not to be sick, but never be truly healthy—because the basic foundation of the first seven years has wavered. When we lay the foundation of a house, if it remains weak, it is very hard to fix it at the summit; it should have been strong at the base.
तो वे जो पहले सात वर्ष हैं, वह अगर भौतिक शरीर के लिए पूरी व्यवस्था मिल जाए, तो बात बनेगी। दूसरे सात वर्ष में अगर भाव शरीर का ठीक विकास न हो पाए, तो पच्चीस सेक्सुअल परवर्शन पैदा हो जाएंगे; फिर उनको सुधारना बहुत मुश्किल हो जाएगा। वह वही वक्त है, जब कि तैयारी उसकी हो जानी चाहिए। यानी जीवन की प्रत्येक सीढ़ी पर प्रत्येक शरीर की साधना का सुनिश्चित समय है। उसमें इंच, दो इंच का फेर-फासला और बात है। लेकिन एक सुनिश्चित समय है।
So the first seven years must give full arrangement for the physical body. If in the second seven the feeling body does not develop rightly, twenty-five sexual perversions will arise; it will be very hard to correct them. That is precisely the time for preparation. Each rung has its assured season. An inch or two of deviation is another matter, but there is a window.
हर शरीर का समय पर विकसित हो जाना जरूरी
अगर किसी बच्चे में चौदह साल तक सेक्स का विकास न हो पाए, तो अब उसकी पूरी जिंदगी किसी तरह की मुसीबत में बीतेगी। अगर इक्कीस वर्ष तक उसकी बुद्धि विकसित न हो पाए, तो फिर अब बहुत कम उपाय हैं कि इक्कीस वर्ष के बाद हम उसकी बुद्धि को विकसित करवा पाएं।
Developing each body in time is necessary If sexuality does not develop by fourteen, the whole life will pass in some trouble or other. If intelligence does not develop by twenty-one, there are very few means left to develop it later.
लेकिन इस संबंध में हम सब राजी हो जाते हैं कि यह ठीक बात है। इसलिए हम पहले शरीर की भी फिकर कर लेते हैं, स्कूल में भी पढ़ा देते हैं, सब कर देते हैं। लेकिन बाद के शरीरों का विकास भी उस सुनिश्चित उम्र से बंधा हुआ है, और वह चूक जाने की वजह से बहुत कठिनाई होती है। एक आदमी पचास साल की उम्र में उस शरीर को विकसित करने में लगता है जो उसे इक्कीस वर्ष में लगना चाहिए था। तो इक्कीस वर्ष में जितनी ताकत उसके पास थी उतनी पचास वर्ष में उसके पास नहीं है। इसलिए अकारण कठिनाई पड़ती है और उसे बहुत ज्यादा श्रम उठाना पड़ता है जो कि इक्कीस वर्ष में आसान हुआ होता। वह अब एक लंबा पथ और कठिन पथ हो जाता है। और एक कठिनाई हो जाती है कि इक्कीस वर्ष में उस द्वार पर खड़ा था, और इक्कीस वर्ष और पचास वर्ष के बीच तीस वर्ष में वह इतने बाजारों में भटका है कि वह दरवाजे पर भी नहीं है अब, जहां इक्कीस वर्ष में अपने आप खड़ा हो गया था; जहां से जरा सी चोट और दरवाजा खुलता, अब उसको वह दरवाजा फिर से खोजना है। और वह इस बीच इतना भटक चुका है और इतने दरवाजे देख चुका है कि उसे पता लगाना भी मुश्किल है कि वह दरवाजा कौन सा है, जिस पर मैं इक्कीस वर्ष में खड़ा हो गया था।
We accept this for the earlier bodies; hence we take care of the physical, send to school, and so on. But the later bodies too are bound to their seasons. Missing them brings great difficulty. A man at fifty begins developing a body that should have been developed at twenty-one. The energy he had at twenty-one he does not have at fifty. Unnecessary difficulty is created, and much more labor is required for what would have been easy earlier. It becomes a long and hard path. Another difficulty: at twenty-one he was standing at the right door; between twenty-one and fifty he has wandered in so many bazaars that now he is not even near the door where he stood by nature at twenty-one; where a slight knock would have opened it—now he must find that door again. He has seen so many doors that recognizing the right one is hard.
इसलिए पच्चीस वर्ष तक बड़ी सुनियोजित व्यवस्था की जरूरत है बच्चों के लिए। वह इतनी सुनियोजित होनी चाहिए कि उनको चौथे पर तो पहुंचा दे। चौथे के बाद बहुत आसान है मामला। फाउंडेशन सब भर दी गई हैं, अब तो सिर्फ फल आने की बात है। पांचवें से फल आने शुरू हो जाते हैं। चौथे तक वृक्ष निर्मित होता है, पांचवें से फल आने शुरू होते हैं, सातवें पर पूरे हो जाते हैं। इसमें थोड़ी देर-अबेर हो सकती है, लेकिन यह बुनियाद पूरी की पूरी मजबूत हो जाए।
Hence up to twenty-five there is a need for a very well-planned arrangement for children—so that they are brought at least to the fourth. After the fourth everything is easy; the foundations are poured, now the fruiting begins. From the fifth, fruits appear; by the seventh they are complete. There may be some delay here and there, but the foundation should be solid.
इस संबंध में एक-दो बातें और खयाल में ले लेनी चाहिए।
Two or three more points to note.
स्त्री और पुरुष के चार विद्युतीय शरीर
चार शरीर तक स्त्री और पुरुष का फासला है। जैसे कोई व्यक्ति पुरुष है, तो उसकी फिजिकल बॉडी मेल बॉडी होती है; वह पुरुष शरीर होता है उसका भौतिक शरीर। लेकिन उसके पीछे की, नंबर दो की ईथरिक बॉडी, भाव शरीर स्त्रैण होती है; वह फीमेल बॉडी होती है। क्योंकि कोई निगेटिव या कोई पाजिटिव अकेला नहीं रह सकता। स्त्री का शरीर और पुरुष का शरीर, इसको अगर हम विद्युत की भाषा में कहें, तो निगेटिव और पाजिटिव बॉडीज़ हैं।
स्त्री के पास निगेटिव बॉडी है--स्थूल। इसीलिए स्त्री कभी भी सेक्स के संबंध में आक्रामक नहीं हो सकती, वह पुरुष पर बलात्कार नहीं कर सकती; उसके पास निगेटिव बॉडी है। वह बलात्कार झेल सकती है, कर नहीं सकती। पुरुष की बिना इच्छा के स्त्री उसके साथ कुछ भी नहीं कर सकती। लेकिन पुरुष के पास पाजिटिव बॉडी है, वह स्त्री की बिना इच्छा के भी कुछ कर सकता है; आक्रामक शरीर है उसके पास। निगेटिव का मतलब ऐसा नहीं कि शून्य, और ऐसा नहीं कि ऋणात्मक। निगेटिव का मतलब विद्युत की भाषा में इतना ही होता है--रिजर्वायर। स्त्री के पास एक ऐसा शरीर है जिसमें शक्ति संरक्षित है--बड़ी शक्ति संरक्षित है। लेकिन सक्रिय नहीं है; है वह निष्क्रिय शक्ति।
Male and female across the four “electrical” bodies Up to the fourth body there is a polarity of male and female. If someone is a man, his physical body is male—positive. But his second, the etheric or feeling body, is feminine—negative. Positive and negative cannot exist alone; they complete a circuit together. A woman’s gross body is negative. Hence a woman cannot be sexually aggressive; she cannot rape a man. She can suffer rape but cannot commit it; without his consent she cannot do anything to him. A man’s body is positive; he can be aggressive.
इसलिए स्त्रियां कुछ सृजन नहीं कर पातीं--न कोई बड़ी कविता का जन्म कर पाती हैं, न कोई बड़ी पेंटिंग बना पाती हैं, न कोई विज्ञान की खोज कर पाती हैं। उनके ऊपर कोई बड़ी खोज नहीं है, उनके ऊपर कोई सृजन नहीं है। क्योंकि सृजन के लिए आक्रामक होना जरूरी है; वे सिर्फ प्रतीक्षा करती रहती हैं। इसलिए सिर्फ बच्चे पैदा कर पाती हैं।
Negative does not mean zero or inferior; in electrical terms it means “reservoir.” The woman’s body preserves energy—great power is conserved there—but it is passive, not active.
Therefore women do not do great outer “creation”—no great poems, no great paintings, no scientific discoveries in the outer sense; they wait. They create children.
पुरुष के पास एक पाजिटिव बॉडी है--भौतिक शरीर। लेकिन जहां भी पाजिटिव है, उसके पीछे निगेटिव को होना चाहिए, नहीं तो वह टिक नहीं सकता। वे दोनों इकट्ठे ही मौजूद होते हैं, तब उनका पूरा सर्किल बनता है। तो पुरुष का जो नंबर दो का शरीर है, वह स्त्रैण है; स्त्री के पास जो नंबर दो का शरीर है, वह पुरुष का है।
A man’s gross body is positive. But wherever there is positive, behind it must be negative, otherwise it cannot be stable. Together they make the whole circuit. So the man’s second body is feminine; the woman’s second is masculine.
इसलिए एक और मजे की बात है कि पुरुष दिखता बहुत ताकतवर है--जहां तक उसके भौतिक शरीर का संबंध है, वह बहुत ताकतवर है; लेकिन उसके पीछे एक कमजोर शरीर खड़ा हुआ है, स्त्रैण। इसलिए उसकी ताकत क्षणों में प्रकट होगी, लंबे अरसे में वह स्त्री से हार जाएगा; क्योंकि स्त्री के पीछे जो शरीर है, वह पाजिटिव है।
Hence another interesting fact: the man appears physically stronger, but behind him stands a delicate, feminine body. His strength flashes in moments, but in long endurance he loses to the woman, for behind her stands the positive body.
इसलिए रेसिस्टेंस की, सहने की क्षमता पुरुष से स्त्री में सदा ज्यादा होगी। अगर एक बीमारी पुरुष और स्त्री पर हो, तो स्त्री उसे लंबे समय तक झेल सकती है, पुरुष उतने लंबे समय तक नहीं झेल सकता। बच्चे स्त्रियां पैदा करती हैं, अगर पुरुष को पैदा करना पड़ें तब उसे पता चले। शायद दुनिया में फिर संतति-नियमन की कोई जरूरत न रह जाए, वह बंद ही कर दे। वह इतना कष्ट नहीं झेल सकता--और इतना लंबा! क्षण, दो क्षण को क्रोध में वह पत्थर फेंक सकता है, लेकिन नौ महीने एक बच्चे को पेट में नहीं झेल सकता और वर्षों तक उसे बड़ा नहीं कर सकता। और रात भर वह रोए तो उसकी गर्दन दबा देगा, उसको झेल नहीं सकता। ताकत तो उसके पास ज्यादा है, लेकिन पीछे उसके पास एक डेलिकेट और कमजोर शरीर है जिसकी वजह से वह उसको झेल नहीं पाता। इसलिए स्त्रियां कम बीमार पड़ती हैं।
स्त्रियों की उम्र पुरुष से ज्यादा है। इसलिए हम पांच साल का फासला रखते हैं शादी करते वक्त। नहीं तो दुनिया विधवाओं से भर जाए। इसलिए हम लड़का बीस साल का चुनते हैं तो लड़की पंद्रह साल की चुनते हैं, सोलह साल की चुनते हैं। क्योंकि चार और पांच साल का फासला है, नहीं तो सारी दुनिया विधवाओं से भर जाए। क्योंकि पुरुष की उम्र चार-पांच साल कम है। वह जब सत्तर साल में मरेगा तो कठिनाई खड़ी हो जाएगी। तो उसका, दोनों के बीच तालमेल बैठ जाए और वे बराबर जगह आ जाएं।
Thus resistance—the capacity to endure—is greater in women. If the same disease strikes a man and a woman, the woman can endure it longer. Women bear children—if men had to, they would know. Perhaps then no need for birth control—he would simply stop. He cannot bear so much pain, for so long. In a moment of anger he can throw a stone, but he cannot carry a child for nine months and raise it for years. His gross strength is more, but behind it he has a delicate body that makes sustained endurance difficult. Hence women fall ill less; their life expectancy is greater. That is why we keep a five-year gap at marriage; otherwise the world would be filled with widows. We choose a twenty-year-old man and a fifteen or sixteen-year-old girl, so the five-year difference evens out, otherwise the man would die earlier and widows multiply.
एक सौ सोलह लड़के पैदा होते हैं और एक सौ लड़कियां पैदा होती हैं; पैदा होते वक्त सोलह का फर्क होता है, सोलह लड़के ज्यादा पैदा होते हैं। लेकिन दुनिया में स्त्री-पुरुष की संख्या बराबर हो जाती है पीछे। सोलह लड़के चौदह साल के होने के पहले मर जाते हैं और करीब-करीब बराबर अनुपात हो जाता है। लड़के ज्यादा मरते हैं, लड़कियां कम मरती हैं, उनके पास रेसिस्टेंस की क्षमता, प्रतिरोध की क्षमता प्रबल है। वह उनके पीछे के शरीर से आती है।
At birth, 116 boys are born for every 100 girls. By fourteen, the numbers equalize because boys die more, girls less; their resistance is stronger—coming from that body behind.
दूसरी बात: तीसरा शरीर जो है पुरुष का, वह फिर पुरुष का होगा--यानी सूक्ष्म शरीर। और चौथा शरीर, मनस शरीर फिर स्त्री का होगा। और ठीक इससे उलटा स्त्री में होगा।
Further: the man’s third body, the subtle, is again masculine; his fourth, the mental, is feminine. For the woman it is the reverse.
चार शरीरों तक स्त्री-पुरुष का विभाजन है, पांचवां शरीर बियांड सेक्स है।
Up to the fourth there is a male-female division; the fifth is beyond sex.
इसलिए आत्म-उपलब्धि होते ही इस जगत में फिर कोई स्त्री और पुरुष नहीं है। लेकिन तब तक स्त्री-पुरुष है।
With self-realization, this world has no men and women. But until then, there are.
और इस संबंध में एक बात और खयाल आती है, वह मैं आपसे कहूं कि चूंकि प्रत्येक पुरुष के पास स्त्री का शरीर है भीतर और प्रत्येक स्त्री के पास पुरुष का शरीर है, अगर संयोग से स्त्री को ऐसा पति मिल जाए जो उसके भीतर के पुरुष शरीर से मेल खाता हो, तभी विवाह सफल होता है, नहीं तो नहीं हो पाता; या पुरुष को ऐसी स्त्री मिल जाए तो उसके भीतर की स्त्री से मेल खाती है, तो ही सफल होता है, नहीं तो नहीं हो पाता।
One more thought: since every man has a woman within and every woman has a man within, only if by chance a woman finds a husband who matches the man within her, does marriage succeed—and a man a wife who matches the woman within him—otherwise it does not.
प्रथम चार शरीरों के विकास के बिना विवाह असफल
इसलिए सारी दुनिया में सौ में निन्यानबे विवाह असफल होते हैं, क्योंकि उनकी गहरी सफलता का सूत्र अभी तक साफ नहीं हो सका है। और उसको हम कैसे खोजबीन करें कि उनके भीतरी शरीरों से मेल खा जाए, तब तक दुनिया में विवाह असफल ही होता रहेगा। उसके लिए हम कुछ भी इंतजाम कर लें, वह सफल नहीं हो सकता। और उसको हम तभी खोज पाएंगे जब यह सारी की सारी शरीरों की पूरी वैज्ञानिक व्यवस्था अत्यंत स्पष्ट हो जाए।
Without the development of the first four bodies, marriage fails Hence ninety-nine out of a hundred marriages fail, because we have not yet discovered the deeper key to success—how to probe so that the inner bodies match. Until the whole science of these bodies becomes clear, marriage will continue to fail—whatever outer arrangements we make.
और इसलिए अगर एक युवक विवाह के पहले, एक युवती विवाह के पहले, अपनी कुंडलिनी जागरण तक पहुंच गए हों, तो उन्हें ठीक साथी चुनना सदा आसान है। उसके पहले ठीक साथी चुनना कभी भी आसान नहीं है। क्योंकि वे अपने भीतर के शरीरों की पहचान से बाहर के ठीक शरीर को चुन पा सकते हैं।
If a young man, and a young woman, reach at least the awakening of kundalini before marriage, it becomes easy to choose the right partner. Before that it is never easy—because then, knowing their inner bodies, they can choose the right outer bodies.
इसलिए हमारी कोशिश थी, जो लोग जानते थे, वे पच्चीस वर्ष तक ब्रह्मचर्य वास में और इन चार शरीरों के विकास तक ले जाने के बाद.तभी विवाह, उसके पहले विवाह नहीं! क्योंकि किससे विवाह करना है? किसके साथ तुम्हें रहना है? खोज किसकी है? हम किसको खोज रहे हैं? एक पुरुष एक स्त्री को.कौन सी स्त्री को खोज रहा है जिससे वह तृप्त हो सकेगा?
वह अपने ही भीतर की स्त्री को खोज रहा है; एक स्त्री अपने ही भीतर के पुरुष को खोज रही है। अगर कहीं तालमेल बैठ जाता है संयोग से, तब तो वह तृप्त हो जाता है, अन्यथा वह अतृप्ति बनी रहती है। फिर हजार तरह की विकृति पैदा होती है--कि वह वेश्या को खोज रहा है, वह पड़ोस की स्त्री को खोज रहा है, वह यहां जा रहा है, वह वहां जा रहा है। वह परेशानी बढ़ती चली जाती है। और जितनी मनुष्य की बुद्धि विकसित होगी उतनी यह परेशानी बढ़ेगी। अगर चौदह वर्ष तक ही आदमी रुक जाए तो यह परेशानी नहीं होगी। क्योंकि यह सारी परेशानी तीसरे शरीर के विकास से शुरू होगी, बुद्धि के। अगर सिर्फ दूसरा शरीर विकसित हो, भाव शरीर, तो वह सेक्स से तृप्त हो जाएगा।
Therefore, those who knew arranged that up to twenty-five one lived in brahmacharya and developed the four bodies—and only then marriage. Before that, marriage not—because whom will you marry? What are you looking for? Which woman will satisfy? A man is seeking the woman within; a woman the man within. If by chance the match happens, one is content; otherwise discontent remains. Then a thousand distortions arise—he seeks a prostitute, a neighbor’s wife, here and there; the trouble grows. And the more the intellect develops, the greater the trouble. If one stops at the second body, there is no trouble; the whole trouble starts with the development of the third, the intellect. If only the second, the feeling body develops, one is satisfied with sex alone.
इसलिए दो रास्ते थे: या तो हम पच्चीस वर्ष तक ब्रह्मचर्य के काल में उसको चार शरीरों तक पहुंचा दें, और या फिर बाल-विवाह कर दें। क्योंकि बाल-विवाह का मतलब है कि बुद्धि का शरीर विकसित होने के पहले। ताकि वह सेक्स पर ही रुक जाए और कभी झंझट में न पड़े। तब उसका जो संबंध है स्त्री-पुरुष का, वह बिलकुल पाशविक संबंध है। बाल-विवाह का जो संबंध है, वह सिर्फ सेक्स का संबंध है; प्रेम जैसी संभावना वहां नहीं है।
So there were two paths: either keep one in brahmacharya up to twenty-five and bring him to the fourth body—and then marriage; or do child marriage, before the intellect develops, so he stops at sex and never gets into the complications. Then the man-woman relationship remains purely animal—there is no possibility of love.
इसलिए अमेरिका जैसे मुल्कों में, जहां शिक्षा बहुत बढ़ गई, और जहां तीसरा शरीर पूरी तरह विकसित हो गया, वहां विवाह टूटेगा, वह नहीं बच सकता। क्योंकि तीसरा शरीर कहता है: मेल नहीं खाता। इसलिए तलाक फौरन तैयार हो जाएगा, क्योंकि मेल नहीं खाता तो इसको खींचना कैसे संभव है।
In countries like America, where education has greatly developed the third body, marriages will break—they cannot be saved. The third body says, “There is no inner match.” Divorce becomes natural.
सम्यक शिक्षा में चार शरीरों का विकास
ये चार शरीर अगर विकसित हों, तो ही मैं कहता हूं: शिक्षा ठीक है, सम्यक है। राइट एजुकेशन का मतलब है: चार शरीर तक तुम्हें ले जाए। क्योंकि पांचवें शरीर तक कोई शिक्षा नहीं ले जा सकती, वहां तो तुम्हें जाना पड़ेगा। लेकिन चार शरीर तक शिक्षा ले जा सकती है। इसमें कोई कठिनाई नहीं है।
Right education: the development of the four Only when these four bodies are developed do I say education is right. Right education means it takes you up to the fourth. No education can take you to the fifth—you must go yourself. But up to the fourth, education can take you; there is no difficulty.
पांचवां कीमती शरीर है, उसके बाद यात्रा निजी शुरू हो जाती है। फिर छठवां और सातवां तुम्हारी निजी यात्रा है।
The fifth is precious; after that the journey becomes private—sixth and seventh are your own inner pilgrimage.
कुंडलिनी जो है वह चौथे शरीर की संभावना है। मेरी बात खयाल में आई न?
Kundalini is a possibility of the fourth body. Has my point reached you?
बंधन का तो कोई अच्छा उपयोग नहीं है, क्योंकि बंधन ही बुरी बात है; और जितना गहरा बंधन हो उतनी ही बुरी बात है। तो साइकिक बाइंडिंग तो बहुत बुरी बात है। अगर मेरे हाथ में कोई जंजीर डाल दे तो चलेगा; क्योंकि वह मेरे भौतिक शरीर को ही पकड़ पाती है। लेकिन कोई मेरे ऊपर प्रेम की जंजीर डाल दे तो ज्यादा झंझट शुरू हुई; क्योंकि वह जंजीर गहरे चली गई। वह जंजीर गहरे चली गई और उसको तोड़ना उतना आसान नहीं रह गया। कोई श्रद्धा की जंजीर डाल दे तो और गहरी चली गई, उसको तोड़ना और अनहोली काम हो गया न! अपवित्र काम हो गया। वह और मुश्किल बात हो गई।
तो बंधन तो सभी बुरे हैं; और मनस बंधन तो और भी बुरे हैं।
There is no good use of bondage, because bondage itself is a bad thing; and the deeper the bondage, the worse it is. So psychic binding is very bad. If someone puts a chain on my hand, that is manageable; it can only hold my physical body. But if someone throws a chain of love over me, more trouble begins; that chain goes deeper. It goes deeper, and breaking it is not so easy. If someone throws a chain of reverence, it goes deeper still; to break it becomes almost an unholy act—impious. It becomes more difficult. So all bondages are bad; and mental, psychic bondages are worse.
शक्तिपात का सही माध्यम
जो व्यक्ति शक्तिपात में वाहन का काम करे, वह व्यक्ति तो तुम्हें बांधना ही न चाहेगा। अगर शक्तिपात हो रहा है, तो वह व्यक्ति तो तुम्हें बांधना न चाहेगा; क्योंकि अगर वह बांधना चाहता हो तो वह पात्र ही नहीं है कि वह वाहन बन सके। हां, लेकिन तुम बंध सकते हो। तुम बंध सकते हो, तुम उसके पैर पकड़ ले सकते हो कि मैं अब आपको न छोडूंगा, आपने मेरे ऊपर इतना उपकार किया। उस समय सजग होने की जरूरत है। उस समय बहुत सजग होने की जरूरत है कि साधक, जिस पर शक्तिपात हो, वह अपने को बंधन से बचा सके।
लेकिन अगर यह खयाल हो, और अगर यह बात साफ हो कि बंधन मात्र आध्यात्मिक यात्रा में भारी पड़ जाते हैं, तो अनुग्रह बांधेगा नहीं, बल्कि अनुग्रह भी खोलेगा। यानी मैं तुम्हारे प्रति कृतज्ञ हो जाऊं, तो यह बंधन क्यों बने? इसमें बंधन होने की क्या बात है? बल्कि अगर मैं कृतज्ञता ज्ञापन न कर पाऊं तो शायद भीतर एक बंधन रह जाए कि मैं धन्यवाद भी नहीं दे पाया। लेकिन धन्यवाद देने का मतलब यह है कि बात समाप्त हो गई।
The right medium for shaktipat The one who serves as a vehicle in shaktipat will not want to bind you. If shaktipat is happening, that person will not wish to bind you; if he wants to bind, he is not a fit vehicle at all. Yes, but you can bind yourself. You can bind yourself; you can fall at his feet and say, ‘Now I will not leave you; you have obliged me so much.’ In that moment alertness is needed. Great alertness is needed so the seeker on whom shaktipat happens can save himself from bondage. But if it is clear to you that any bondage becomes a weight on the spiritual journey, then grace will not bind; grace will also unfasten. If I become grateful to you, why should that become a bondage? Where is the need for bondage in it? In fact, if I cannot express my gratitude, perhaps an inner bondage remains—that I could not even say thank you. But to say thank you means the matter is complete.
सुरक्षा--भयभीत की खोज
अनुग्रह बंधन नहीं है, बल्कि अनुग्रह का भाव परम स्वतंत्रता का भाव है। लेकिन हम कोशिश करते हैं बंधने की, क्योंकि हमारे भीतर भय है। और हम सोचते हैं: अकेले खड़े रह पाएंगे, नहीं खड़े रह पाएंगे? किसी से बंध जाएं। दूसरे की तो बात छोड़ दें, अंधेरी गली में से आदमी निकलता है तो खुद ही जोर-जोर से गाना गाने लगता है; अपनी ही आवाज जोर से सुनकर भी भय कम होता है। अपनी ही आवाज! दूसरे की आवाज भी होती तब भी ठीक था कि कोई दूसरा भी मौजूद है! लेकिन अपनी ही आवाज जोर से सुनकर कांफिडेंस बढ़ता मालूम पड़ता है कि कोई डर नहीं।
तो आदमी भयभीत है और वह कुछ भी पकड़ने लगता है। और अगर डूबते को तिनका भी मिल जाए, तो वह आंख बंद करके उसको भी पकड़ लेता है। हालांकि इस तिनके से डूबने से नहीं बचता, सिर्फ डूबनेवाले के साथ तिनका भी डूब जाता है। लेकिन भय में हमारा चित्त पकड़ लेना चाहता है। सारी बाइंडिंग फियर की है। तो गुरु हो--यह हो, वह हो--कोई भी, उसको पकड़ लेंगे हम। पकड़कर हम सुरक्षित होना चाहते हैं। एक तरह की सिक्योरिटी है।
Security—the search of the frightened Grace is not a bondage; the feeling of grace is a feeling of supreme freedom. But we try to bind ourselves because there is fear within. We wonder: will we be able to stand alone or not? Let us tie ourselves to someone. Forget the other; when a man passes through a dark lane, he starts singing loudly to himself. Hearing his own voice loudly, his fear lessens. His own voice! If it were someone else’s voice, at least there would be someone present; yet even his own voice gives the illusion of confidence that there is nothing to fear. So man is frightened and starts clutching at anything. And if a drowning man finds even a straw, he will grab it with closed eyes. Though a straw cannot save him from drowning; it only drowns along with the drowning man. But in fear, our mind wants to clutch. All binding is of fear. So whether it is a guru or anyone else, we will grab hold. By clinging we want to feel safe. A kind of security.
असुरक्षा में ही आत्मा का विकास
और साधक को सुरक्षा से बचना चाहिए। साधक के लिए सुरक्षा सबसे बड़ा मोहजाल है। अगर उसने एक दिन भी सुरक्षा चाही, और उसने कहा कि अब मैं किसी की शरण में सुरक्षित हो जाऊंगा, और किसी की आड़ में अब कोई भय नहीं है, अब मैं भटक नहीं सकता, अब मैंने ठीक मुकाम पा लिया, अब मैं कहीं जाऊंगा नहीं, अब मैं यहीं बैठा रहूंगा, तो वह भटक गया; क्योंकि साधक के लिए सुरक्षा नहीं है। साधक के लिए असुरक्षा वरदान है; क्योंकि जितनी असुरक्षा है, उतना ही साधक की आत्मा को फैलने, बलवान होने, अभय होने का मौका है; जितनी सुरक्षा है, उतना साधक के निर्बल होने की व्यवस्था है; वह उतना निर्बल हो जाएगा।
Only in insecurity does the soul grow The seeker must avoid security. For the seeker, security is the greatest entanglement. If even for a day he desires security and says, ‘Now I will be safe in someone’s refuge; behind someone there is no fear. Now I cannot go astray; I have found the right station. I will not go anywhere; I will sit here,’ he has gone astray—because for the seeker there is no security. For the seeker, insecurity is a benediction; the more insecurity, the more the soul has the chance to expand, to become strong, to become fearless. The more security, the more arrangements for the seeker to become weak; he will be that much more impotent.
बेसहारा होने के लिए ही सहारे का उपयोग
सहारा लेना एक बात है, सहारा लिए ही चले जाना बिलकुल दूसरी बात है। सहारा दिया ही इसलिए गया है कि तुम बेसहारे हो सको; सहारा दिया ही इसलिए गया है कि अब तुम्हें सहारे की जरूरत न रहे।
एक बाप अपने बेटे को चलना सिखा रहा है। कभी खयाल किया है कि जब बाप अपने बेटे को चलना सिखाता है, तो बाप बेटे का हाथ पकड़ता है; बेटा नहीं पकड़ता। लेकिन थोड़े दिन बाद जब बेटा थोड़ा चलना सीख जाता है, तो बाप का हाथ बाप तो छोड़ देता है, लेकिन बेटा पकड़ लेता है। कभी बाप को चलाते देखें, तो अगर बेटा हाथ पकड़े हो तो समझो कि वह चलना सीख गया है, लेकिन फिर भी हाथ नहीं छोड़ रहा है; और अगर बाप हाथ पकड़े हो तो समझना कि अभी चलना सिखाया जा रहा है, अभी छोड़ने में खतरा है; अभी छोड़ा नहीं जा सकता। और बाप तो चाहेगा ही यह कि कितनी जल्दी हाथ छूट जाए; क्योंकि इसीलिए तो सिखा रहा है।
और अगर कोई बाप इस मोह से भर जाए कि उसे मजा आने लगे कि बेटा उसका हाथ पकड़े ही रहे, तो वह बाप दुश्मन हो गया। बहुत बाप हो जाते हैं। बहुत गुरु हो जाते हैं। लेकिन चूक गए वे। जिस बात के लिए उन्होंने सहारा दिया था, वही खत्म हो गई। वह तो उन्होंने क्रिपिल्ड पैदा कर दिए जो अब उनकी बैसाखी लेकर चलेंगे। हालांकि उनको मजा आता है कि मेरी बैसाखी के बिना तुम नहीं चल सकते। अहंकार की तृप्ति मिलती है। लेकिन जिस गुरु को अहंकार की तृप्ति मिल रही हो, वह तो गुरु ही नहीं है।
लेकिन बेटा पकड़े रह सकता है पीछे भी; क्योंकि बेटा डर जाए कि कहीं गिर न जाऊं! क्योंकि बिना बाप के मैं कैसे चल सकूंगा? तो गुरु का काम है कि उसके हाथ को झिड़के और कहे कि अब तुम चलो। और कोई फिकर नहीं, दो-चार बार गिरो तो ठीक है, उठ आना। आखिर उठने के लिए गिरना जरूरी है। और, गिरने का डर मिटाने के लिए भी कुछ बार गिरना जरूरी है कि अब नहीं गिरेंगे।
हमारे मन में यह हो सकता है कि किसी का सहारा पकड़ लें, तो फिर बाइंडिंग पैदा हो जाती है। वह पैदा नहीं करना है। किसी साधक को ध्यान लेकर चलना है कि वह कोई सुरक्षा की तलाश में नहीं है; वह सत्य की खोज में है, सुरक्षा की खोज में नहीं है। और अगर सत्य की खोज करनी है तो सुरक्षा का खयाल छोड़ना पड़ेगा। नहीं तो असत्य बहुत बार बड़ी सुरक्षा देता है--और जल्दी से दे देता है। तो फिर सुरक्षा का खोजी असत्य को पकड़ लेता है। कनवीनिएंस का खोजी सत्य तक नहीं पहुंचता, क्योंकि लंबी यात्रा है। फिर वह यहीं असत्य को गढ़ लेता है और यहीं बैठे हुए पा लेता है। और बात समाप्त हो जाती है।
Use support only to become supportless Taking support is one thing; continuing to live on support is quite another. Support is given precisely so that you can become supportless; support is given so that you no longer need support. A father is teaching his son to walk. Have you noticed: when a father teaches his son to walk, the father holds the son’s hand; the son does not hold it. But after a few days, when the boy has learned a little walking, the father lets go, and the boy grabs. If you see a father walking, and the boy is holding the hand, understand he has learned to walk but is still not letting go; and if the father is holding the hand, understand walking is still being taught—letting go would be dangerous; it cannot be done yet. And of course the father will want the hand to be free as soon as possible; that is why he is teaching. And if a father becomes so attached that he enjoys his son’s holding his hand forever, that father has become an enemy. Many fathers become so. Many gurus too. They miss. The very purpose for which they gave support is lost. They create the crippled who will now walk with their crutches. They enjoy it—‘You cannot walk without my crutch.’ It gratifies the ego. But a guru who is gratified in his ego is no guru at all. But the boy too may keep holding on—because he is afraid he may fall. ‘How will I walk without the father?’ So it is the guru’s work to shake off his hand and say, ‘Now you walk. And don’t worry; fall a few times, it is fine—get up again. After all, to learn to get up, one has to fall. And to remove the fear of falling, it is necessary to fall a few times so that then you no longer fall.’ We may feel like grabbing someone’s support—and then binding arises. That is not to be created. A seeker must proceed with the awareness that he is not searching for security; he is searching for truth, not for security. And if you want to seek truth, you will have to drop the idea of security. Otherwise untruth often provides great security—and quickly. Then the security-seeker clutches at untruth. The seeker of convenience never reaches truth, because it is a long journey. He fabricates untruth here itself and sits thinking he has found it. And the matter ends.
अंधश्रद्धा क्यों
इसलिए किसी भी तरह का बंधन.और गुरु का बंधन तो बहुत ही खतरनाक है, क्योंकि वह आध्यात्मिक बंधन है। और आध्यात्मिक बंधन शब्द ही कंट्राडिक्टरी है; क्योंकि आध्यात्मिक स्वतंत्रता तो अर्थ रखती है, आध्यात्मिक गुलामी का कोई अर्थ नहीं होता। लेकिन इस दुनिया में आध्यात्मिक रूप से जितने लोग गुलाम हैं, उतने लोग और किसी रूप से गुलाम नहीं हैं। उसका कारण है; क्योंकि जिस चौथे शरीर के विकास से आध्यात्मिक स्वतंत्रता की संभावना पैदा होगी, वह चौथा शरीर नहीं है। उसके कारण हैं--वे तीसरे शरीर तक विकसित हैं।
इसलिए अक्सर देखा जाएगा कि एक आदमी हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस है, किसी युनिवर्सिटी का वाइसचांसलर है, और किसी निपट गंवार आदमी के पैर पकड़े बैठा हुआ है। और उसको देखकर हजार गंवार उसके पीछे बैठे हुए हैं--कि जब हाईकोर्ट का जस्टिस बैठा है, वाइसचांसलर बैठा है युनिवर्सिटी का, तो हम क्या हैं! लेकिन उसे पता नहीं कि यह जो आदमी है, इसका तीसरा शरीर तो बहुत विकसित हुआ है, इसने बुद्धि का तो बहुत विकास किया था, लेकिन चौथे शरीर के मामले में यह बिलकुल गंवार है; उसके पास वह शरीर नहीं है। और इसके पास चूंकि तीसरा शरीर है केवल, बुद्धि और तर्क का विचार करते-करते यह थक गया और अब विश्राम कर रहा है। और जब बुद्धि थककर विश्राम करती है तो बड़े अबुद्धिपूर्ण काम करती है। कोई भी चीज जब थककर विश्राम करती है तो उलटी हो जाती है। इसलिए यह बड़ा खतरा है।
इसलिए आश्रमों में आपको मिल जाएंगे, हाईकोर्ट के जजेज़ वहां निश्चित मिलेंगे। वे थक गए हैं, वे बुद्धि से परेशान हो गए हैं, वे इससे छुटकारा चाहते हैं। वे कोई भी अबुद्धिपूर्ण, इररेशनल, किसी भी चीज में विश्वास करके आंख बंद करके बैठ जाते हैं। वे कहते हैं: सोच लिया बहुत, विवाद कर लिया बहुत, तर्क कर लिया बहुत, कुछ नहीं मिला; अब इसको हम छोड़ते हैं। तो वे किसी को भी पकड़ लेते हैं। और उनको देखकर, पीछे जो बुद्धिहीन वर्ग है, वह कहता है: जब इतने बुद्धिमान लोग हैं, तो फिर हमको भी पकड़ लेना चाहिए। लेकिन वे जहां तक चौथे शरीर का संबंध है, निपट ना-कुछ हैं।
इसलिए चौथे शरीर का किसी व्यक्तित्व में थोड़ा सा भी विकास हुआ हो, तो बड़े से बड़ा बुद्धिमान उसके चरणों को पकड़कर बैठ जाएगा; क्योंकि उसके पास कुछ है, जिसके मामले में यह बिलकुल निर्धन है।
तो चूंकि चौथा शरीर विकसित नहीं है, इसलिए बाइंडिंग पैदा होती है। ऐसा मन होता है कि किसी को पकड़ लो; जिसका विकसित है, उसको पकड़ लो। लेकिन उसको पकड़ने से विकसित नहीं हो जाएगा; उसको समझने से विकसित हो सकता है। और पकड़ना समझने से बचने का उपाय है--कि समझने की क्या जरूरत है? समझने की क्या जरूरत है, हम आपके ही चरण पकड़े रहते हैं! तो जब आप वैतरणी पार होओगे, हम भी हो जाएंगे। हम आपको ही नाव बनाए लेते हैं; हम उसी में सवार रहेंगे; जब आप पहुंचोगे, हम भी पहुंच जाएंगे।
Why blind faith Therefore any kind of bondage—and the bondage to a guru is especially dangerous, because it is a spiritual bondage. The phrase ‘spiritual bondage’ is itself contradictory: spirituality means freedom; there is no meaning in spiritual slavery. Yet in this world there are more people enslaved ‘spiritually’ than in any other way. There is a reason: the fourth body, whose development makes spiritual freedom possible, is absent. They are developed only up to the third body. That is why you will often see a man who is a high court chief justice, or a university vice-chancellor, sitting at the feet of some downright ignorant fellow. And seeing him, a thousand ignoramuses sit behind—‘When the high court justice is sitting, the vice-chancellor of a university is sitting, then who are we!’ But they do not know: this man’s third body is highly developed; his intellect has been greatly cultivated, but with regard to the fourth body he is utterly uncultured; that body is not there. And since he has only the third body, after thinking and arguing and reasoning he is tired and now resting. And when intellect gets tired and rests, it does very unintelligent things. When anything is exhausted and resting, it tends to turn upside down. This is the great danger. Therefore you will find them in ashrams; high court judges will certainly be there. They are tired, harassed by intellect; they want to be rid of it. They close their eyes and believe in anything unintelligent, irrational. They say, ‘We have thought too much, debated too much, argued too much—nothing came of it; now let us drop it.’ So they latch on to anyone. And seeing them, the unintelligent crowd behind says, ‘If such intelligent people are there, we too should latch on.’ But as far as the fourth body is concerned, they are absolute nobodies. So if in some person the fourth body has developed even a little, the greatest intellectual will sit clutching his feet—because he has something in which the intellectual is utterly impoverished. Because the fourth body is undeveloped, binding arises. The mind wants to grab someone—grab the one in whom it is developed. But by grabbing him it will not develop; by understanding, it can develop. And grabbing is a device to avoid understanding—‘Why bother to understand? We will just hold your feet. When you cross the Vaitarani, we will too. We will make you our boat; we will sit in it; when you reach, we too will reach.’
साधना के श्रम से बचने के लिए अंधानुकरण
समझने में कष्ट है। समझने में अपने को बदलना पड़ेगा। समझना एक प्रयास, एक साधना है। समझना एक श्रम है, समझना एक क्रांति है। समझने में एक रूपांतरण होगा, सब बदलेगा पुराना; नया करना पड़ेगा। इतनी झंझट क्यों करनी! जो आदमी जानता है, हम उसको पकड़ लेते हैं; हम उसके पीछे चले जाएंगे।
लेकिन इस जगत में सत्य तक कोई किसी के पीछे नहीं जा सकता; वहां अकेले ही पहुंचना पड़ता है। वह रास्ता ही निर्जन है। वह रास्ता ही अकेले का है। इसलिए किसी तरह का बंधन वहां बाधा है।
तो सीखना, समझना, जहां से जो झलक मिले उसे लेना, लेकिन रुकना कहीं भी मत; किसी भी जगह को तुम मुकाम मत बना लेना और उसका हाथ पकड़ मत लेना कि बस अब ठीक, आ गए। हालांकि बहुत लोग मिलेंगे, जो कहेंगे: कहां जाते हो? रुक जाओ मेरे पास! बहुत लोग मिलेंगे जिनको.
यह दूसरा हिस्सा है। जैसा कि मैंने कहा, भयभीत आदमी बंधना चाहता है किसी से, तो कुछ भयभीत आदमी बांधना भी चाहते हैं किसी को; उनको उससे भी अभय हो जाता है। जिस आदमी को लगता है, मेरे साथ हजार अनुयायी हैं, उसको लगता है--मैं ज्ञानी हो गया, नहीं तो हजार अनुयायी कैसे होते! जब हजार आदमी मुझे माननेवाले हैं, तो जरूर मैं कुछ जानता हूं, नहीं तो मानेंगे कैसे!
यह बड़े मजे की बात है कि गुरु बनना कई बार तो सिर्फ इसी मानसिक हीनता के कारण होता है--कि दस हजार मेरे शिष्य हैं, बीस हजार! तो गुरु लगे हैं शिष्य बढ़ाने में--कि मेरे सात सौ संन्यासी हैं, मेरे हजार संन्यासी हैं, मेरे इतने शिष्य हैं--वे फैलाने में लगे हैं। क्योंकि जितना यह विस्तार फैलता है, वे आश्वस्त होते हैं कि जरूर मैं जानता हूं, नहीं तो हजार आदमी मुझे क्यों मानते! यह तर्क लौटकर उनको विश्वास दिलाता है कि मैं जानता हूं। अगर ये हजार शिष्य खो जाएं, तो उनको लगेगा कि गया। इसका मतलब कि मैं नहीं जानता।
Blind imitation to escape the labor of sadhana Understanding is painful. To understand, you will have to change yourself. Understanding is an effort, a sadhana. It is a labor; it is a revolution. In understanding there will be a transformation; the old will change; the new will have to be created. Why take so much trouble! The one who knows—we will just grab him; we will follow behind him. But in this world no one can reach truth by following someone else; there you have to arrive alone. The path itself is deserted. The path itself is solitary. Therefore any kind of bondage is an obstacle there. So learn, understand; take whatever glimpses you can from wherever you can—but do not stop anywhere. Do not make any place your destination, do not grab anyone’s hand and say, ‘Now it is fine; we have arrived.’ You will meet many who will say, ‘Where are you going? Stay with me!’ Many will be there who... This is the second part. As I said, a frightened man wants to bind himself to someone; and some frightened people also want to bind others—that, too, gives them a feeling of fearlessness. The person who feels, ‘I have a thousand followers,’ begins to feel, ‘I have become a knower—otherwise how would I have a thousand followers! When a thousand people believe in me, surely I know something; otherwise why would they believe?’ It is a strange thing that becoming a guru often happens out of just this mental inferiority—that, ‘I have ten thousand disciples, twenty thousand!’ Then the ‘guru’ gets busy increasing disciples—‘I have seven hundred sannyasins, a thousand sannyasins, so many disciples’—he is busy expanding. Because the more the expansion, the more he is reassured that, ‘Surely I know—else why would a thousand people believe in me!’ This argument circles back and convinces him that he knows. If those thousand disciples were lost, he would feel, ‘Gone!’ Meaning, ‘I do not know.’
जहां बंधन है, वहां संबंध नहीं है
बड़े मानसिक खेल चलते हैं। बड़े मानसिक खेल चलते हैं। उन मानसिक खेलों से सावधान होने की जरूरत है--दोनों तरफ से; क्योंकि दोनों तरफ से खेल हो सकता है। शिष्य भी बांध सकता है; और जो शिष्य आज किसी से बंधेगा, वह कल किसी को बांधेगा, क्योंकि यह सब श्रृंखलाबद्ध काम है। वह आज शिष्य बनेगा तो कल गुरु भी बनेगा। क्योंकि शिष्य कब तक बना रहेगा! अभी एक को पकड़ेगा, तो कल फिर किसी को खुद को भी पकड़ाएगा। श्रृंखलाबद्ध गुलामियां हैं।
मगर उसका बहुत गहरे में कारण वह चौथे शरीर का विकसित न होना है। उसको विकसित करने की चिंता चले तो तुम स्वतंत्र हो सकोगे। फिर बंधन नहीं होगा।
इसका यह मतलब नहीं है कि तुम अमानवीय हो जाओगे, कि तुम्हारा मनुष्यों से कोई संबंध न रह जाएगा; बल्कि इसका मतलब ही उलटा है। असल में, जहां बंधन है, वहां संबंध होता ही नहीं। अगर एक पति और पत्नी के बीच बंधन है.हम कहते हैं न कि विवाह-बंधन में बंध रहे हैं! निमंत्रण पत्रिकाएं भेजते हैं कि मेरा बेटा और मेरी बेटी प्रणय-सूत्र के बंधन में बंध रहे हैं! जहां बंधन है, वहां संबंध नहीं हो सकता। क्योंकि गुलामी में कैसा संबंध?
Where there is bondage, there is no relationship Great psychological games go on. Be alert to those games—from both sides; the game can be played from both sides. The disciple can bind, too; and the disciple who binds himself to someone today will bind someone else tomorrow, because this is a chain-linked affair. He becomes a disciple today and tomorrow a guru—how long will he remain a disciple! Today he grabs someone; tomorrow he will get someone to grab him. Chain-linked slaveries. But the deeper cause is the undeveloped fourth body. If the concern is to develop that, you will be able to be free. Then there will be no bondage. This does not mean you will become inhuman, that you will have no relationships with people; it means just the opposite. In fact, where there is bondage, there can be no relationship. If there is bondage between husband and wife—we even say, ‘They are bound in the bond of marriage!’ Invitations are sent: ‘My son and daughter are being bound in the thread of love.’ Where there is bondage, there can be no relationship—because what relationship can there be in slavery?
कभी भविष्य में जरूर कोई बाप निमंत्रण पत्र भेजेगा कि मेरी बेटी किसी के प्रेम में स्वतंत्र हो रही है। वह तो समझ में आती है बात कि अब किसी का प्रेम उसको स्वतंत्र कर रहा है जीवन में; अब उसके ऊपर कोई बंधन नहीं रहेगा; वह मुक्त हो रही है प्रेम में। और प्रेम मुक्त करना चाहिए। अगर प्रेम भी बांध लेता है तो फिर इस जगत में मुक्त क्या करेगा? कौन करेगा?
संबंध वही, जो मुक्त करे
और जहां बंधन है, वहां सब कष्ट हो जाता है, सब नरक हो जाता है। ऊपर से चेहरे और रह जाते हैं, भीतर सब गंदगी हो जाती है। वह चाहे गुरु-शिष्य का हो, चाहे बाप-बेटे का हो, चाहे पति-पत्नी का हो, चाहे दो मित्रों का हो--जहां बंधन है, वहां संबंध नहीं होता। और अगर संबंध है तो बंधन बेमानी है। लगता तो ऐसा ही है कि जिससे हम बंधे हैं, उसी से संबंध है; लेकिन सिर्फ उसी से हमारा संबंध होता है, जिससे हमारा कोई भी बंधन नहीं।
इसलिए कई बार ऐसा हो जाता है कि आप अपने बेटे से वह बात नहीं कह सकते जो एक अजनबी से कह सकते हैं। मैं इधर हैरान हुआ हूं जानकर कि पत्नी अपने पति से नहीं कह सकती और ट्रेन में एक अजनबी आदमी से कह सकती है, जिसको वह बिलकुल नहीं जानती, घंटे भर पहले मिला है।
असल में, कोई बंधन नहीं है, तो संबंध के लिए सरलता मिल जाती है। इसलिए तुम एक अजनबी से जितने भले ढंग से पेश आते हो, उतना परिचित से नहीं आते। वहां कोई भी तो बंधन नहीं है, तो सिर्फ संबंध ही हो सकता है। लेकिन परिचित के साथ तुम उतने भले ढंग से कभी पेश नहीं आते, क्योंकि वहां तो बंधन है। वहां नमस्कार भी करते हो तो ऐसा मालूम पड़ता है, एक काम है।
इसलिए गुरु-शिष्य का एक संबंध तो हो सकता है। और संबंध सब मधुर हैं। लेकिन बंधन नहीं हो सकता। और संबंध का मतलब ही है कि वह मुक्त करता है।
Relationship is that which frees Someday in the future some father will surely send an invitation saying, ‘My daughter is becoming free in someone’s love.’ That makes sense—that now somebody’s love is setting her free in life; no bondage will remain upon her; she is becoming free in love. And love should free. If love also binds, then what in this world will free? Who will? And where there is bondage, everything becomes suffering, becomes hell. Outwardly faces remain; inside everything becomes filthy. Whether it is guru–disciple, father–son, husband–wife, or two friends—where there is bondage, there is no relationship. And if there is relationship, bondage is meaningless. It seems as if we relate only with those to whom we are bound; but in truth, we relate only with those with whom we have no bondage at all. That is why it often happens that you cannot say to your own son what you can say to a stranger. I have been astonished to learn that a wife cannot say something to her husband and yet can say it to a stranger on a train whom she does not know at all and met only an hour ago. In truth, where there is no bondage, there arises an ease for relationship. That is why you behave more graciously with a stranger than with the familiar. There is no bondage there, so only relationship can be. But with the familiar you never behave so graciously, because there is bondage. Even a greeting there seems like a chore. Therefore a guru–disciple relationship can exist—and all relationships are sweet—but there can be no bondage. And relationship means that it frees.
न बांधनेवाले अदभुत झेन फकीर
झेन फकीरों की एक बात बड़ी कीमती है कि अगर किसी भी झेन फकीर के पास कोई सीखने आएगा, तो जब वह सीख चुका होगा, तब वह उससे कहेगा कि अब मेरे विरोधी के पास चले जाओ, अब कुछ दिन वहां सीखो। क्योंकि एक पहलू तुमने जाना, अब तुम दूसरे पहलू को समझो।
और फिर साधक अलग-अलग आश्रमों में वर्षों घूमता रहेगा। उनके पास जाकर बैठेगा जो उसके गुरु के विरोधी हैं; उनके चरणों में बैठेगा और उनसे भी सीखेगा। क्योंकि उसका गुरु कहेगा कि हो सकता है वह ठीक हो; तुम उधर भी जाकर सारी बात समझ लो। और कौन ठीक है, इसका क्या पता? हो सकता है, हम दोनों से मिलकर जो बनता हो, वही ठीक हो; या यह भी हो सकता है कि हम दोनों को काटकर जो बचता हो, वही ठीक हो। इसलिए जाओ, उसे खोजो।
जब कोई देश में आध्यात्मिक प्रतिभा विकसित होती है, तो ऐसा होता है; तब बंधन नहीं बनतीं चीजें।
अब यह मैं चाहता हूं, ऐसा इस मुल्क में जिस दिन हो सकेगा, उस दिन बहुत परिणाम होंगे--कि कोई किसी को बांधता न हो, भेजता हो लंबी यात्रा पर, कि वह जाए। और कौन जानता है कि क्या होगा अंतिम! लेकिन जो इस भांति भेज देगा, अगर कल तुम्हें उसकी सब बातें भी गलत मालूम पड़ें, तब भी वह आदमी गलत मालूम नहीं पड़ेगा। जो इस भांति तुम्हें भेज देगा कि जाओ कहीं और खोजो--हो सकता है मैं गलत होऊं। तो यह हो भी सकता है कि किसी दिन उसकी सारी बातें भी तुम्हें गलत मालूम पड़ें, तब भी तुम अनुगृहीत रहोगे; वह आदमी कभी गलत नहीं हो पाएगा। क्योंकि उस आदमी ने ही तो भेजा था तुम्हें।
अभी हालतें ऐसी हैं कि सब रोक रहे हैं। एक गुरु रोकता है, किसी दूसरे की बात मत सुन लेना! शास्त्रों में लिखता है कि दूसरे के मंदिर में मत चले जाना! चाहे पागल हाथी के पैर के नीचे दबकर मर जाना, मगर दूसरे के मंदिर में शरण भी मत लेना; कहीं ऐसा न हो कि वहां कोई चीज कान में पड़ जाए!
तो भला ऐसे आदमी की सब बातें भी सही हों, तब भी यह आदमी तो गलत ही है। और इसके प्रति अनुग्रह कभी नहीं हो सकता; क्योंकि इसने तुम्हें गुलाम बनाया, कुचल डाला और मार डाला है।
यह अगर खयाल में आ जाए तो बंधन का कोई सवाल नहीं है।
The wondrous Zen masters who do not bind One precious thing about the Zen masters is this: if someone comes to learn from a Zen master, when he has learned the master will say, ‘Now go to my opponent; spend some time learning there.’ Because one aspect you have come to know; now understand the other aspect. Then the seeker will wander for years among different monasteries. He will go and sit with those who oppose his master, sit at their feet and learn from them too—because his master will say, ‘It may be that he is right; go there and understand the whole thing. And who knows who is right? It may be that what emerges from both of us together is right—or it may be that what remains after cutting both of us away is right. Therefore go, search for that.’ When a country’s spiritual genius develops, this is what happens; then things do not form into bondages. I wish this could happen in this land; the day it does, many consequences will follow—that no one binds anyone but sends him on a long journey: go. And who knows what the ultimate will be! But the one who sends you in this way—even if tomorrow all his teachings seem wrong to you—he himself will not seem wrong. The one who tells you, ‘Go, search elsewhere—it may be I am wrong,’ it may happen that someday all his words seem wrong to you, yet you will remain grateful; that man will never seem wrong. Because he was the one who sent you. Right now the conditions are such that everyone is stopping you. One guru stops you: ‘Do not listen to anyone else!’ The scriptures write: do not go to another’s temple! Even if you must die crushed under the feet of a mad elephant, do not take refuge in another temple—lest something there fall into your ears! Even if everything such a man says were right, the man himself is wrong. And there can never be gratitude toward him—because he made you a slave, crushed you, killed you. If this enters your awareness, then there can be no question of bondage.
हां, नहीं होगा।
शक्तिपात के नाम पर शोषण
Yes, there won’t be. Exploitation in the name of shaktipat
संभव है, शक्तिपात के नाम पर बहुत आध्यात्मिक शोषण संभव है। असल में, जहां भी दावा है, वहां शोषण होगा। और जहां कोई कहता है, मैं कुछ दूंगा, वह लेगा भी कुछ। क्योंकि देना जो है, वह बिना लेने के नहीं हो सकता। जहां कोई कहेगा, मैं कुछ देता हूं, वह तुमसे वापस भी कुछ लेगा। कॉइन कोई भी हो--वह धन के रूप में ले, आदर के रूप में ले, श्रद्धा के रूप में ले--किसी भी रूप में ले, वह लेगा जरूर। जहां देना है--आग्रहपूर्वक, दावेपूर्वक--वहां लेना है। और जो देने का दावा कर रहा है, वह जो देगा, उससे ज्यादा लेगा। नहीं तो बाजार में चिल्लाने की उसे कोई जरूरत न थी।
It is possible; in the name of shaktipat a great deal of spiritual exploitation can happen. In fact, wherever there is a claim, there will be exploitation. Wherever someone says, “I will give you something,” he will also take something—because giving, as such, does not happen without taking. If someone says, “I am giving,” he will also take back from you. The coin can be anything—he may take it as money, as respect, as reverence—in some form he will take. Where there is giving—insistently, claimfully—there will be taking too. And the one who claims to give will take more than he gives. Otherwise, why would he need to shout in the marketplace?
असल में, वह दे इसी तरह रहा है, जैसे कोई मछली मारनेवाला कांटे पर आटा लगाता है; क्योंकि मछली कांटे नहीं खाती। हो सकता है, किसी दिन मछलियों को समझाया-बुझाया जा सके, वे सीधा कांटा खा लें। अभी तक कोई मछली सीधा कांटा नहीं खाती। उसके ऊपर आटा लगाना पड़ता है। हां, मछली आटा खा लेती है। और आटे के दावे की वजह से कांटे के पास आ जाती है। आटा मिलेगा, इस आशय में कांटे को भी गटक जाती है। गटकने पर पता चलता है कि आटा तो व्यर्थ था, कांटा असली था। लेकिन तब तक कांटा छिद गया होता है।
In truth, he is “giving” the way a fisherman puts dough on a hook—because fish won’t eat a bare hook. Perhaps some day fish can be persuaded to swallow a naked hook; so far, no fish eats a bare hook. You have to put dough on it. Yes, the fish will eat the dough—and lured by the promise of dough it comes near the hook. In the hope of dough it gulps down the hook as well. Only after swallowing does it discover that the dough was useless; the hook was the reality. But by then the hook has already pierced.
दावेदार गुरुओं से बचो
तो जहां दावा है--कोई कहे कि मैं शक्तिपात करूंगा, मैं ज्ञान दिलवा दूंगा, मैं समाधि में पहुंचा दूंगा, मैं ऐसा करूंगा, मैं वैसा करूंगा--जहां ये दावे हों, वहां सावधान हो जाना। क्योंकि उस जगत का आदमी दावेदार नहीं होता। उस जगत के आदमी से अगर तुम कहोगे भी जाकर कि आपकी वजह से मुझ पर शक्तिपात हो गया, तो वह कहेगा, तुम किसी भूल में पड़ गए; मुझे तो पता ही नहीं, मेरी वजह से कैसे हो सकता है! उस परमात्मा की वजह से ही हुआ होगा। वहां तो तुम धन्यवाद देने जाओगे तो भी स्वीकृति नहीं होगी कि मेरी वजह से हुआ है। वह तो कहेगा, तुम्हारी अपनी ही वजह से हो गया होगा। तुम किस भूल में पड़ गए हो, वह परमात्मा की कृपा से हो गया होगा। मैं कहां हूं! मैं किस कीमत में हूं! मैं कहां आता हूं!
Beware of claim-making gurus. So wherever there is a claim—someone saying, “I will do shaktipat, I will give you knowledge, I will take you into samadhi, I will do this, I will do that”—wherever there are such claims, become alert. Because a man of that realm is not a claimant. Even if you go to such a person and say, “Because of you, shaktipat happened to me,” he will say, “You are mistaken; I don’t even know—how could it happen because of me! If it happened, it must have been because of God.” Even if you go to offer thanks, it won’t be accepted that it happened because of him. He will say, “It must have happened because of your own readiness. You are in some illusion; it must have been by God’s grace. Where am I in this! What worth do I have! Where do I come in!”
जीसस निकल रहे हैं एक गांव से, और एक बीमार आदमी को लोग उनके पास लाए हैं। उन्होंने उसे गले से लगा लिया और वह ठीक हो गया। और वह आदमी कहता है कि मैं आपको कैसे धन्यवाद दूं, क्योंकि आपने मुझे ठीक कर दिया है। जीसस ने कहा कि ऐसी बातें मत कर; जिसे धन्यवाद देना है उसे धन्यवाद दे! मैं कौन हूं? मैं कहां आता हूं?
उस आदमी ने कहा, आपके सिवाय तो यहां कोई भी नहीं है।
तो जीसस ने कहा, हम-तुम दोनों नहीं हैं; जो है, वह तुझे दिखाई ही नहीं पड़ रहा; उससे ही सब हो रहा है। ही हैज हील्ड यू! उसी ने तुझे स्वस्थ कर दिया है!
Jesus was passing through a village, and people brought a sick man to him. Jesus embraced him and he was healed. The man said, “How can I thank you, because you have cured me.” Jesus said, “Don’t talk like that; thank the One who deserves thanks! Who am I? Where do I come in?” The man said, “There is no one here except you.” Jesus replied, “Neither you nor I are here; what Is, you cannot see—that alone is doing everything. He has healed you!”
अब यह जो आदमी है, यह कैसे शोषण करेगा? शोषण करने के लिए आटा लगाना पड़ता है कांटे पर। यह तो, कांटा तो दूर, आटा भी मेरा है, यह भी मानने को राजी नहीं है। इसका कोई उपाय नहीं है।
Now, how will such a person exploit? To exploit, you must bait the hook with dough. This one won’t even concede that the dough is his—let alone the hook. There is no way in.
तो जहां तुम्हें दावा दिखे--साधक को--वहीं सम्हल जाना। जहां कोई कहे कि ऐसा मैं कर दूंगा, ऐसा हो जाएगा, वहां वह तुम्हारे लिए तैयार कर रहा है; वह तुम्हारी मांग को जगा रहा है; वह तुम्हारी अपेक्षा को उकसा रहा है; वह तुम्हारी वासना को त्वरित कर रहा है। और जब तुम वासनाग्रस्त हो जाओगे, कहोगे कि दो महाराज! तब वह तुमसे मांगना शुरू कर देगा। बहुत शीघ्र तुम्हें पता चलेगा कि आटा ऊपर था, कांटा भीतर है।
So wherever you see claims—the seeker should—be careful right there. Where someone says, “I will do this, it will happen like that,” he is preparing you; he is awakening your demand; he is provoking your expectations; he is quickening your desire. And when you become desire-ridden, when you say, “Give me, Master!” then he will start demanding from you. Very soon you will discover that the dough was on the outside; the hook was inside.
इसलिए जहां दावा हो, वहां सम्हलकर कदम रखना, वह खतरनाक जमीन है। जहां कोई गुरु बनने को बैठा हो, उस रास्ते से मत निकलना; क्योंकि वहां उलझ जाने का डर है। इसलिए साधक कैसे बचे? बस वह दावे से बचे तो सबसे बच जाएगा। वह दावे को न खोजे; वह उस आदमी की तलाश न करे जो दे सकता है। नहीं तो झंझट में पड़ेगा। क्योंकि वह आदमी भी तुम्हारी तलाश कर रहा है--जो फंस सकता है। वे सब घूम रहे हैं। वह भी घूम रहा है कि कौन आदमी को चाहिए। तुम मांगना ही मत, तुम दावे को स्वीकार ही मत करना। और तब.
Therefore, where there are claims, tread cautiously; it is dangerous ground. Where someone is sitting to become a guru, don’t take that path—there is a risk of getting entangled. So how should a seeker be safe? Simply avoid claims, and you will be safe from everything. Don’t look for the person who says he can give. Otherwise you will get into trouble—because that person is also looking for you, the one who can be trapped. They are all roaming about; he too is roaming, asking, “Who needs something?” Don’t ask, don’t accept claims. And then…
पात्र बनो, गुरु मत खोजो
तुम्हें जो करना है, वह और बात है। तुम्हें जो तैयारी करनी है, वह तुम्हारे भीतर तुम्हें करनी है। और जिस दिन तुम तैयार होओगे, उस दिन वह घटना घट जाएगी; उस दिन किसी भी माध्यम से घट जाएगी। माध्यम गौण है; खूंटी की तरह है। जिस दिन तुम्हारे पास कोट होगा, क्या तकलीफ पड़ेगी खूंटी खोजने में? कहीं भी टांग दोगे। नहीं भी खूंटी होगी तो दरवाजे पर टांग दोगे। दरवाजा नहीं होगा, झाड़ की शाखा पर टांग दोगे। कोई भी खूंटी का काम कर देगा। असली सवाल कोट का है।
Become a vessel; don’t search for a guru. What you have to do is something else: the preparation you must make is within yourself. And the day you are ready, the event will happen—through any medium whatsoever. The medium is secondary; it is only like a peg. The day you have a coat, will it be difficult to find a peg? You will hang it anywhere. Even if there is no peg, you will hang it on the door. If there is no door, you will hang it on a branch. Anything will serve as a peg. The real question is the coat.
लेकिन कोट नहीं है हमारे पास, खूंटी दावा कर रही है कि इधर आओ, मैं खूंटी यहां हूं! तुम फंसोगे। कोट तो तुम्हारे पास नहीं है, खूंटी के पास जाकर भी क्या करोगे? खतरा यही है कि खूंटी में तुम्हीं न टंग जाओ। क्योंकि कोट तो नहीं है तुम्हारे पास। इसलिए अपनी पात्रता खोजनी है, अपनी योग्यता खोजनी है, अपने को उस योग्य बनाना है कि मैं किसी दिन प्रसाद को ग्रहण करने योग्य बन सकूं। फिर तुम्हें चिंता नहीं लेनी है, वह तुम्हारी चिंता नहीं है।
But we don’t have the coat, and the peg is claiming, “Come here, I am the peg!” You will get caught. You don’t have the coat—what will you do by going to a peg? The danger is that you yourself might end up hanging on the peg, because you have no coat. Therefore, seek your own receptivity, your own worthiness; make yourself such that one day you can receive the grace. Then you need not worry; that is not your concern.
इसलिए कृष्ण जो कहते हैं अर्जुन को, वह ठीक ही कहते हैं। उसका मतलब ही इतना है। वे कहते हैं: तू कर्म कर और फल परमात्मा पर छोड़ दे; उसकी तुझे फिकर नहीं करनी है। उसकी तूने फिकर की तो कर्म में बाधा पड़ती है। क्योंकि उसकी फिकर की वजह से ऐसा लगता है: कर्म क्या करना, फल की पहले चिंता करो! उसकी वजह से ऐसा लगता है कि क्या करना है मुझे! फल क्या होगा, इसको देखूं! और तब गलती सुनिश्चित हो जानेवाली है। इसलिए कर्म की फिकर ही अकेली फिकर है हमारी; हम अपने को पात्र बनाने योग्य करते रहें। जिस दिन क्षमता हमारी पूरी होगी--ऐसे ही, जैसे जिस दिन बीज की क्षमता फूटने की पूरी होती है, उस दिन सब मिल जाता है। जिस दिन फूल खिलने को पूरा तैयार होता है, कली टूटने को तैयार होती है, सूरज तो निकल ही आता है। उसमें कोई अड़चन नहीं है। सूरज सदा तैयार है। लेकिन हमारे पास कली नहीं है खिलने को, सूरज निकल गया है, होगा क्या? इसलिए सूरज की तलाश मत करो, अपनी कली को गहरा करने की फिकर करो; सूरज सदा निकला हुआ है, वह तत्काल उपलब्ध हो जाता है।
That is why what Krishna says to Arjuna is exactly right. He means just this. He says: Do your action and leave the fruits to God; you need not worry about them. If you worry about the fruits, your action is obstructed. Because worrying about the results, it seems: why act—first worry about the fruit! It makes you think, “What should I do? Let me first see what the fruit will be.” And then error becomes certain. So the only concern is action; keep making yourself worthy. The day your capacity is complete—just as the day a seed’s capacity to sprout is complete—everything meets. When the bud is fully ready to blossom, the sun appears. There is no obstacle there. The sun is always ready. But if you don’t have the bud ready to bloom and the sun rises, what will happen? So don’t search for the sun; deepen your bud. The sun is always out; it becomes available immediately.
खाली पात्र भर दिया जाता है
इस जगत में पात्र एक क्षण को भी खाली नहीं रह जाता है; जिस तरह की भी पात्रता हो, वह तत्काल भर दी जाती है। असल में, पात्रता का हो जाना और भर जाना दो घटनाएं नहीं, एक ही घटना के दो पहलू हैं। जैसे हम इस कमरे की हवा बाहर निकाल दें, दूसरी हवा इस कमरे की खाली जगह को तत्काल भर देगी। ये दो हिस्से नहीं हैं। इधर हम निकाल नहीं पाए कि उधर नई हवा ने दौड़ना शुरू कर दिया। ऐसे ही अंतर-जगत के नियम हैं: हम इधर तैयार नहीं हुए कि वहां से जो हमारी तैयारी की मांग है, वह उतरनी शुरू हो जाती है।
An empty vessel is filled. In this existence, no vessel remains empty even for a moment; whatever kind of receptivity there is, it is filled instantly. In truth, becoming receptive and being filled are not two events—they are two sides of one event. If we pump the air out of this room, other air will immediately fill the empty space. These are not two steps: the moment we remove it here, the new air starts rushing in there. Such are the laws of the inner world: the moment we are ready here, from there what our readiness demands begins to descend.
लेकिन कठिनाई हमारी है कि हम तैयार नहीं होते और मांग हमारी शुरू हो जाती है; तब झूठी मांग के लिए झूठी सप्लाई भी हो जाती है। अब इधर मैं बहुत हैरान होता हूं; ऐसे लोग हैरानी में डालते हैं। एक आदमी आता है, वह कहता है, मेरा मन बड़ा अशांत है, मुझे शांति चाहिए। उससे आधा घंटा मैं बात करता हूं, मैं कहता हूं कि सच में ही तुम्हें शांति चाहिए? तो वह कहता है, शांति तो अभी क्या है कि मेरे लड़के को पहले नौकरी चाहिए, उसी की वजह से अशांति है; नौकरी मिल जाए तो सब ठीक हो जाए। तो अब यह आदमी कहता हुआ आया था कि मुझे शांति चाहिए, वह इसकी जरूरत नहीं है; इसकी असली जरूरत दूसरी है, जिसका शांति से कुछ लेना-देना नहीं है; इसकी जरूरत है कि इसके लड़के को नौकरी चाहिए। अब यह मेरे पास, गलत आदमी के पास आ गया।
But our difficulty is that we don’t become ready, and our asking begins; then for false asking, false supply also appears. I get quite puzzled—such people puzzle me. A man comes and says, “My mind is very disturbed; I want peace.” I talk with him for half an hour and ask, “Do you really want peace?” He says, “Peace—what I really need is for my son to get a job; that’s the reason for the disturbance. If he gets a job, everything will be fine.” This man came saying he wanted peace—but he doesn’t need peace; he needs something else that has nothing to do with peace. He needs his son to get a job. He has come to the wrong person.
धर्म के दुकानदारों का रहस्य
अब वह जो बाजार में दुकान लेकर बैठा है, वह कहता है, नौकरी चाहिए? इधर आओ! हम नौकरी भी दिलवा देंगे और शांति भी मिल जाएगी। इधर जो भी आते हैं, उनको नौकरी मिल जाती है; इधर जो आते हैं, उनका धन बढ़ जाता है; इधर जो आते हैं, उनकी दुकान चलने लगती है। और उस दुकान के आसपास दस-पांच आदमी आपको मिल जाएंगे, जो कहेंगे, मेरे लड़के को नौकरी मिल गई, मेरी पत्नी मरते से बच गई, मेरा मुकदमा हारते से जीत गया, धन के अंबार लग गए; वे दस आदमी उस दुकान के आसपास मिल जाएंगे।
The secret of the shopkeepers of religion. Now the one who has set up a shop in the marketplace says, “Need a job? Come here! We will get you a job—and peace too. Whoever comes here gets a job; whoever comes here sees their wealth increase; whoever comes here, their shop begins to thrive.” And around that shop you will find ten people who say, “My son got a job; my wife was saved from dying; my court case turned from loss to victory; piles of wealth gathered for me.” Those ten you will find around the shop.
ऐसा नहीं कि वे झूठ बोल रहे हैं! ऐसा नहीं कि वे झूठ बोल रहे हैं, ऐसा भी नहीं कि वे किराए के आदमी हैं, ऐसा भी नहीं कि वे दुकान के दलाल हैं। नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है। जब हजार आदमी किसी दुकान पर नौकरी खोजने आते हैं, दस को मिल ही जाती है। जिनको मिल जाती है वे रुक जाते हैं, नौ सौ निन्यानबे चले जाते हैं। वे जो रुक जाते हैं, वे खबर करते रहते हैं; धीरे-धीरे उनकी भीड़ बड़ी होती जाती है।
It is not that they are lying. It is not that they are hired hands. It is not that they are touts of the shop. No, nothing like that. When a thousand people come to a shop seeking jobs, ten will get them. Those who get them stay on; nine hundred and ninety go away. Those who stay keep spreading the word; gradually their crowd grows.
इसलिए हर दुकान के पास ऑथेंटिक हैं वे दावेदार। वे जो कह रहे हैं कि मेरे लड़के को नौकरी मिली, इसमें झूठ नहीं है कोई; यह कोई खरीदा हुआ आदमी नहीं है। यह भी आया था, इसके लड़के को मिली है; जिनको नहीं मिली है, वे जा चुके हैं; वे दूसरे गुरु को खोज रहे हैं कि कहां मिले; जहां मिले वहां चले गए हैं। यहां वे ही रह गए हैं जिनको मिल गई है। वे हर साल लौट आते हैं, हर त्योहार पर लौट आते हैं; उनकी भीड़ बढ़ती चली जाती है। और इस आदमी के आसपास एक वर्ग खड़ा हो जाता है, जो सुनिश्चित प्रमाण बन जाता है कि भई मिली है इतने लोगों को, तो मुझे क्यों न मिलेगी! यह आटा बन जाता है, और कांटा बीच में है। और ये सारे लोग आटे बन जाते हैं। और आदमी फंस जाता है।
So every shop has authentic claimants standing by. When they say, “My son got a job,” there is no falsehood in it; he is not a bought man. He came too; his son did get a job. Those who didn’t get it have gone away; they are searching for another guru—from whom they might get it. They have gone wherever they thought they’d get it. Only those remain here who got something. They return every year, on every festival; their crowd goes on growing. And around this man a class forms which becomes “conclusive proof”: “So many have received—why shouldn’t I?” This turns into the dough, and the hook is hidden within. And people get caught.
मांगना ही मत; नहीं तो फंसना निश्चित है। मांगना ही मत; अपने को तैयार करना। और भगवान पर छोड़ देना कि जिस दिन होता होगा, होगा; नहीं होगा तो हम समझेंगे हम पात्र नहीं थे।
Don’t ask at all; otherwise getting trapped is certain. Don’t ask; prepare yourself. And leave it to God that on the day it is to happen, it will happen; if it doesn’t, we will understand that we were not yet worthy.
प्रामाणिक शक्तिपात के बाद भटकना समाप्त
After authentic shaktipat, the wandering ends.
असल बात तो यह है कि बहुत बार लेने की जरूरत तभी पड़ेगी जब कि शक्तिपात न हुआ हो। बहुत लोगों से लेने की भी जरूरत तभी पड़ेगी जब कि पहले जिनसे लिया हो वह बेकार गया हो, न हुआ हो। अगर हो गया, तो बात खत्म है। बहुत बार लेने की जरूरत इसीलिए पड़ती है कि दवा काम नहीं कर पाई, बीमारी अपनी जगह खड़ी है। स्वभावतः, फिर डाक्टर बदलने पड़ते हैं। लेकिन जो बीमार ठीक हो गया, वह नहीं पूछता कि डाक्टर बदलूं, या न बदलूं। वह जो ठीक नहीं हुआ है, वह कहता है कि मैं दूसरे डाक्टर से दवा लूं या क्या करूं! दस-बीस डाक्टर बदल लेता है।
The real point is this: you feel the need to take it many times only when shaktipat hasn’t happened. You feel the need to take it from many people only when what you took earlier went to waste—when it didn’t happen. If it has happened, the matter is finished. The reason you feel the need to take it again and again is that the medicine hasn’t worked; the illness stands where it was. Naturally, then you change doctors. But the one who is cured doesn’t ask whether to change doctors or not; the one who isn’t cured says, “Should I go to another doctor? What should I do?” He changes ten, twenty doctors.
तो एक तो अगर शक्तिपात की किरण उपलब्ध हुई जरा भी, तो बदलने की कोई जरूरत नहीं पड़ती है। वह प्रश्न ही नहीं है फिर उसका। नहीं उपलब्ध हुई, तो बदलना ही पड़ता है; और बदलते ही रहते हैं आदमी। और अगर उपलब्ध हुई है कभी एक से, तो फिर किसी से भी उपलब्ध होती रहे, कोई फर्क नहीं पड़ता। वे सब एक ही स्रोत से आनेवाले माध्यम ही अलग हैं, इससे कोई अंतर नहीं पड़ता। रोशनी सूरज से आती, कि दीये से आती, कि बिजली के बल्ब से आती, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता; प्रकाश एक का ही है। उससे कोई अंतर नहीं पड़ता। अगर घटना घटी है तो कोई अंतर नहीं पड़ता, और कोई हानि नहीं है।
So, first: if even a single ray of shaktipat has become available, there is no need to change. That question simply doesn’t arise. If it has not become available, then you do have to change—and people keep changing. And if it has ever become available from one, then it will keep becoming available from anyone; it makes no difference. They are all different mediums coming from the same source—so there is no difference. Whether light comes from the sun, from an oil lamp, or from an electric bulb, it doesn’t matter; the light is one. If the event has happened, then there is no difference and no harm.
लेकिन इसको खोजते मत फिरना; वही मैं कह रहा हूं, इसे खोजते मत फिरना। यह मिल जाए रास्ते पर चलते, तो धन्यवाद दे देना और आगे बढ़ जाना। इसे खोजना मत। खोजोगे तो खतरा है। क्योंकि फिर वे जो दावेदार हैं, वे ही तो तुम्हें मिलेंगे न! वह नहीं मिलेगा जो दे सकता था; वह मिलेगा, जो कहता है, देते हैं। जो दे सकता है वह तो तुम्हें उसी दिन मिलेगा, जिस दिन तुम खोज ही नहीं रहे हो, लेकिन तैयार हो गए हो। वह उसी दिन मिलेगा।
But don’t go about searching for this—this is what I am saying: don’t go chasing it. If it comes to you while you are walking on the path, offer thanks and move on. Don’t seek it. If you seek, there is danger—because then it is the claimants you will encounter! You won’t meet the one who could have given; you will meet the one who says, “We give.” The one who can give will meet you the very day you are not searching but have become ready. He will meet you that very day.
इसलिए खोजना गलत है, मांगना गलत है। होती रहे घटना, होती रहे। और हजार रास्तों से प्रकाश मिले तो हर्ज नहीं है। सब रास्ते एक ही प्रकाश के मूल स्रोत को प्रमाणित करते चले जाएंगे। सब तरफ से मिलकर वही.
So seeking is wrong; demanding is wrong. Let the happening happen—let it go on happening. And if light comes from a thousand directions, there is no harm. From every side it will confirm the same original source.
मूल स्रोत परमात्मा है
कल मुझसे कोई कह रहा था.किसी साधु के पास जाकर कहा होगा कि ज्ञान अपना होना चाहिए। तो उन साधु ने कहा, ऐसा कैसे हो सकता है! ज्ञान तो सदा पराए का होता है--फलां मुनि ने फलां मुनि को दिया, उन मुनि ने उन मुनि को दिया। खुद कृष्ण गीता में कहते हैं कि उससे उसको मिला, उससे उसको मिला, उससे उसको मिला। तो कृष्ण के पास भी अपना नहीं है।
The original source is the Divine Yesterday someone told me: he had gone to a sadhu and said, “Knowledge should be one’s own.” The sadhu replied, “How can that be? Knowledge is always someone else’s—such-and-such muni gave it to such-and-such muni, and he gave it to another.” Even Krishna in the Gita says: it came from him to him, from him to him. So Krishna too does not have his own.
तो मैंने उसको कहा कि कृष्ण के पास अपना है। लेकिन जब वे कह रहे हैं कि उससे उसको मिला, उससे उसको मिला, तो वे यह कह रहे हैं कि यह जो ज्ञान मेरा है, यह जो मुझे घटित हुआ है, यह मुझे ही घटित नहीं हुआ है, यह पहले फलां आदमी को भी घटित हुआ था; और प्रमाण है कि उसको घटित हुआ था, उसने फलां आदमी को बताया भी था; और फलां आदमी को भी घटित हुआ था, उसने उसको भी बताया था। लेकिन बताने से घटित नहीं हुआ था, घटने से बताया था। तो मुझको भी घटित हुआ है, और अब मैं तुम्हें बता रहा हूं--वे अर्जुन से कह रहे हैं। लेकिन मेरे बताने से तुम्हें घटित हो जाएगा, ऐसा नहीं है; तुम्हें घटित होगा तो तुम भी किसी को बता सकोगे, ऐसा है।
I said to him: Krishna does have his own. But when he says “from him it came to him,” he is saying: this knowledge that is mine, that has happened to me, did not happen only to me—it had happened earlier to a certain person as well; and the proof is that it happened to him and he told another; and it happened to that other, and he told yet another. But telling did not make it happen; the happening enabled the telling. So it has happened to me, and now I am telling you—Krishna is saying this to Arjuna. But it is not that my telling will make it happen to you; rather, when it happens to you, you too will be able to tell someone.
उसे दूसरे से मांगते ही मत फिरना, वह दूसरे से मिलनेवाली बात नहीं है। उसकी तो तैयारी करना। फिर वह बहुत जगह से मिलेगी, सब जगह से मिलेगी। और एक दिन जिस दिन घटना घटती है, उस दिन ऐसा लगता है कि मैं कैसा अंधा हूं, जो चीज सब तरफ से मिल रही थी, वह मुझे दिखाई क्यों नहीं पड़ती थी!
Don’t go around asking for it from another; it is not something that comes from someone else. Prepare yourself for it. Then it will be found in many places—everywhere. And one day, when the event happens, you will feel: “How blind I was! That which was coming from all sides—why could I not see it?”
एक अंधा आदमी है, वह दीये के पास से भी निकलता है, वह सूरज के पास से भी निकलता है, बिजली के पास से भी निकलता है, लेकिन प्रकाश नहीं मिलता। और एक दिन, जब उसकी आंख खुलती है, तब वह कहता है: मैं कैसा अंधा था, कितनी जगह से निकला, सब जगह प्रकाश था और मुझे दिखाई नहीं पड़ा! और अब मुझे सब जगह दिखाई पड़ रहा है।
A blind man passes by a lamp, he passes by the sun, he passes by electricity, yet he does not receive light. And one day, when his eyes open, he says: “How blind I was! How many places I passed through—everywhere there was light—and I did not see! And now I see it everywhere.”
तो जिस दिन घटना घटेगी, उस दिन तो तुम्हें सब तरफ वही दिखाई पड़ेगा; और जब तक नहीं घटी है, तब तक जहां भी दिखाई पड़े, वहां उसको प्रणाम कर लेना; जहां भी दिखाई पड़े, वहां उसे पी लेना। लेकिन मांगते मत जाना, भिखारी की तरह मत जाना; क्योंकि सत्य भिखारी को नहीं मिल सकता। उसे मांगना मत। नहीं तो कोई दुकानदार बीच में मिल जाएगा, जो कहेगा, हम देते हैं। और तब एक आध्यात्मिक शोषण शुरू हो जाएगा। तुम चलना अपनी राह--अपने को तैयार करते, अपने को तैयार करते--जहां मिल जाए, ले लेना; धन्यवाद देकर आगे बढ़ जाना।
So the day the event happens, you will see the same everywhere. And until it has not happened, wherever you see it, bow to it; wherever you see it, drink it in. But don’t go asking like a beggar; truth cannot be given to a beggar. Don’t demand it. Otherwise some shopkeeper will show up in between, saying, “We provide,” and then a spiritual exploitation will begin. Walk your own path—keep preparing yourself, keep preparing yourself—wherever it is found, take it; offer thanks and move on.
फिर जिस दिन तुम्हें पूरा उपलब्ध होगा, उस दिन तुम ऐसा न कह पाओगे: मुझे फलाने से मिला। उस दिन तुम यही कहोगे कि आश्चर्य है! मुझे सबसे मिला; जिनके करीब मैं गया, सभी से मिला! और तब अंतिम धन्यवाद जो है वह समस्त के प्रति हो जाता है, वह किसी एक के प्रति नहीं रह जाता।
Then the day it becomes fully available to you, you won’t be able to say, “I received it from so-and-so.” That day you will say, “How astonishing! I received it from everyone; whomever I came close to, I received from all!” And then the final gratitude is toward the Whole; it no longer remains toward any one person.
दूसरे से आए प्रभाव की सीमा
The limits of influence received from another
हां-हां, वह कम होगा ही। असल में, दूसरे से कुछ भी मिलेगा तो वह कम होता चला जाएगा; वह सिर्फ झलक है। उस पर तुम्हें निर्भर भी नहीं होना है। उसे तो तुम्हें अपने भीतर ही जगाना है किसी दिन, तभी वह कम नहीं होगा। असल में, सब प्रभाव क्षीण हो जाएंगे, क्योंकि प्रभाव जो हैं वे फारेन हैं, वे विजातीय हैं, वे बाहरी हैं।
Yes, yes—it will indeed lessen. In fact, anything you receive from another will keep diminishing; it is only a glimpse. You are not to depend on it. One day you have to awaken it within yourself; only then will it not fade. Truly, all influences will grow faint, because influences are foreign, alien, external.
मैंने एक पत्थर फेंका। तो पत्थर की कोई अपनी ताकत नहीं है। मैंने फेंका, मेरे हाथ की ताकत है। तो मेरे हाथ की ताकत जितनी लगी है, पत्थर उतनी दूर जाकर गिर जाएगा। लेकिन बीच में जब पत्थर हवा चीरेगा, तो पत्थर को खयाल हो सकता है कि अब तो मैं हवा चीरने लगा, अब तो मुझे गिरानेवाला कोई भी नहीं है। लेकिन उसे पता नहीं कि वह प्रभाव से गया है, किसी के धक्के से गया है, दूसरे का हाथ पीछे है। वह एक पचास फीट दूर जाकर गिर जाएगा। गिरेगा ही! असल में, दूसरे से आए प्रभाव की सदा सीमा होगी। वह गिर जाएगा।
I threw a stone. The stone has no power of its own. I threw it; the force was in my hand. To the extent my hand exerted force, the stone will travel and then fall. But while the stone is slicing through the air, the stone may think, “Now I’m cutting the air; nothing can bring me down.” It doesn’t know it has gone under an influence, from someone’s shove, another’s hand behind it. It will fall fifty feet away—fall it will! Any influence that comes from another will always have a limit. It will fall.
दूसरे से आए प्रभाव का एक ही फायदा हो सकता है, और वह यह है कि उस प्रभाव की क्षीण झलक में तुम अपने मूल स्रोत को खोज सको, तब तो ठीक। यानी मैंने एक माचिस जलाई, प्रकाश हुआ। पर मेरी माचिस कितनी देर जलेगी? अब तुम दो काम कर सकते हो: तुम यहीं अंधेरे में खड़े रहो और मेरी माचिस पर निर्भर हो जाओ--कि हम इस रोशनी में जीएंगे अब। एक घड़ी, क्षण भर भी नहीं बीतेगा, माचिस बुझ जाएगी, फिर घुप्प अंधेरा हो जाएगा। यह एक बात हुई। मैंने माचिस जलाई, घुप्प अंधेरे में थोड़ी सी रोशनी हुई, तुम एकदम दरवाजा दिखाई पड़ा और बाहर भाग गए। तुम मेरी माचिस पर निर्भर न रहे, तुम बाहर निकल गए; मेरी माचिस बुझे या जले, अब तुम्हें कोई मतलब न रहा; लेकिन तुम वहां पहुंच गए जहां सूरज है। अब कोई चीज थिर हो पाएगी।
The only advantage of an influence coming from another is this: in that faint glimmer you may discover your own original source—then it is right. I strike a match; there is light. But how long will my match burn? You can do two things now. You can stand here in the dark and depend on my match—“we will live by this light now.” Not even a moment will pass; the match will go out, and then pitch darkness again. That’s one possibility. Or: I strike a match, there is a little light in the dense darkness, you instantly see the door and run out. You did not remain dependent on my match; you went out. Whether my match burns or goes out no longer concerns you; you have reached where the sun is. Only there can something be steady.
तो ये जितनी घटनाएं हैं, इनका एक ही उपयोग है कि इससे तुम समझकर कुछ कर लेना अपने भीतर, इसके लिए मत रुक जाना। इसकी प्रतीक्षा करते रहोगे तो यह तो बार-बार माचिस जलेगी, बुझेगी। फिर धीरे-धीरे कंडीशनिंग हो जाएगी। फिर तुम इसी माचिस के मोहताज हो जाओगे। फिर तुम अंधेरे में प्रतीक्षा करते रहोगे--कब जले! फिर जलेगी तो तुम प्रतीक्षा करोगे--अब बुझनेवाली है, अब बुझनेवाली है, अब गए, अब गए, अब फिर अंधेरा हो जाएगा। बस यह एक चक्कर पैदा हो जाएगा। नहीं, जब माचिस जले, तब माचिस पर मत रुकना; क्योंकि माचिस इसलिए जली है कि तुम रास्ता देखो और भागो--निकल जाओ, जितने दूर अंधेरे के बाहर जा सकते हो।
So all such happenings have only one use: understand and do something within yourself; do not stop for them. If you keep waiting, the match will be struck and extinguished again and again. Slowly a conditioning will set in. Then you will become dependent on this very match. You will wait in the dark—“when will it be lit?” And when it lights you will wait—“now it’s about to go out, about to go out; now it’s gone, now it’s gone; now it will be dark again.” Just this cycle will be created. No—when the match is lit, do not stop at the match; it has been lit so that you can see the path and run—get out, as far beyond the darkness as you can.
झलक पाकर अपनी राह चल देना
Having glimpsed, walk your own path
दूसरे से हम इतना ही लाभ ले सकते हैं। लेकिन दूसरे से हम स्थायी लाभ नहीं ले सकते। पर यह कोई कम लाभ नहीं है। यह कोई थोड़ा लाभ नहीं है, बहुत बड़ा लाभ है; दूसरे से इतना भी मिल जाता है, यह भी आश्चर्य है। इसलिए जो दूसरा अगर समझदार होगा तो तुमसे नहीं कहेगा कि रुको। तुमसे कहेगा--माचिस चल गई, अब तुम भागो! अब तुम यहां ठहरना मत, नहीं तो माचिस तो अभी बुझ जाएगी।
From another we can take only this much benefit. But we cannot take a permanent benefit from another. Yet this is no small benefit—it is a great benefit; even that much coming from another is itself a wonder. Therefore, if the other is wise, he will not tell you to stay. He will tell you: the match is lit—now run! Do not linger here now, otherwise the match will go out any moment.
लेकिन अगर दूसरा तुमसे कहे कि अब रुको, देखो मैंने माचिस जलाई अंधेरे में! और किसी ने तो नहीं जलाई न, मैंने जलाई! अब तुम मुझसे दीक्षा लो; अब तुम यहीं ठहरो, अब तुम कहीं छोड़कर मत जाना, खाओ कसम! अब यह संबंध रहेगा, अब यह टूट नहीं सकता। मैंने ही माचिस जलाई! मैंने ही तुम्हें अंधेरे में दिखाया! अब तुम किसी और की माचिस के पास तो न जाओगे? अब तुम कोई और प्रकाश तो न खोजोगे? अब तुम किसी और गुरु के पास मत रुकना, सुनना भी मत, अब तुम मेरे हुए! तो फिर, तो फिर खतरा हो गया।
But if the other tells you, “Now stay. Look, I lit a match in the dark! No one else lit it—I did! Now take initiation from me; now stay here, don’t leave—swear an oath! Now this relationship will remain; it cannot be broken. I alone lit the match! I alone showed you in the dark! Now you won’t go to someone else’s match, will you? You won’t look for any other light? Do not stop by any other guru, do not even listen—now you are mine!”—then danger has arrived.
झलक दिखाकर बांधनेवाले तथाकथित गुरु
So‑called gurus who show a glimpse and then bind
इससे अच्छा था यह आदमी माचिस न जलाता। इसने बड़ा नुकसान किया। अंधेरे में तुम खोज भी लेते; किसी तरह टकराते, धक्के खाते, किसी दिन प्रकाश में पहुंच जाते; अब इस माचिस को पकड़ने की वजह से बड़ी मुश्किल हो गई, अब कहां जाओगे?
Better it would have been if this man had not lit the match. He has done great harm. In the dark you might have searched; by bumping and stumbling somehow, some day you would have reached the light. Now, because you have clutched at this match, great difficulty has arisen—where will you go?
और तब इतना भी पक्का है कि यह माचिस इस आदमी की अपनी नहीं है, यह किसी से चुरा लाया है। यह कहीं से चुराई गई माचिस है। नहीं तो इसको अब तक पता होता कि बाहर भेजने के लिए है यह, किसी को रोकने के लिए नहीं है, यहां बिठा रखने के लिए नहीं है। यह चोरी की गई माचिस है। इसलिए अब यह माचिस की दुकान कर रहा है; अब यह कह रहा है: जिन-जिनको हम झलक दिखा देंगे, उनको यहीं रुका रहना पड़ेगा; अब वे कहीं जा नहीं सकते।
And it is just as certain that this match is not his own; he has stolen it from somewhere. It is a stolen match. Otherwise by now he would have known it is meant to send one outward, not to stop someone, not to keep him sitting here. It is a stolen match. That is why he is now running a match-shop; now he says, “Whomever we show a glimpse to will have to remain here; now they cannot go anywhere.”
तब तो हद्द हो गई! अंधेरा रोकता था, अब यह गुरु रोकने लगा। इससे अंधेरा अच्छा था कि कम से कम अंधेरा हाथ फैलाकर तो नहीं रोक सकता था। अंधेरे का जो रोकना था वह बिलकुल ही पैसिव था। लेकिन यह गुरु तो एक्टिव रोकेगा; यह तो हाथ पकड़कर रोकेगा, छाती अड़ा देगा बीच में, और कहेगा कि धोखा दे रहे हो! दगा कर रहे हो!
Then it’s the limit! Darkness used to hold you back; now this guru begins to hold you back. Darkness, at least, could not stretch out its hands to stop you. The restraint of darkness was entirely passive. But this guru will actively stop you; he will grab your hand, plant his chest in your way, and say, “You are deceiving us! You are betraying us!”
अभी एक लड़की ने मुझे आकर कहा कि उसके गुरु ने उससे कहा कि तुम उनके पास क्यों गई? यह तो ऐसे ही है, जैसे कोई पत्नी अपने पति को छोड़कर चली जाए! गुरु कह रहा है उससे कि यह तो जैसे पत्नीव्रत और पतिव्रत एक के साथ होता है, ऐसा गुरु को छोड़कर चला जाए कोई दूसरे के पास, तो यह महान पाप है!
Just now a girl came and told me that her guru said to her, “Why did you go to him? It is just like a wife leaving her husband!” The guru tells her that just as wifely or marital fidelity is to one, in the same way, to leave one’s guru and go to another is a great sin!
यह चुराई हुई माचिसवाला अब माचिस से काम चलाएगा। और चुराई जा सकती हैं माचिसें, इसमें कोई कठिनाई नहीं है; शास्त्रों में बहुत माचिसें उपलब्ध हैं, उनको कोई चुरा सकता है।
This fellow with the stolen matches will now make do with matches. And matches can be stolen; there is no difficulty in that. In the scriptures many matches are available; someone can steal them.
जल सकने का मतलब यह है कि.असल में, अंधेरे में मजा ऐसा है.अंधेरे में मजा ऐसा है, जिसने प्रकाश देखा ही नहीं, उसको कौन सी चीज जलती हुई बताई जा रही है, यह भी तय करना मुश्किल है। समझे न? जिसने प्रकाश देखा ही नहीं, उसे कौन सी चीज जली हुई बताई जा रही है, यह पक्का करना बहुत मुश्किल है। यह तो प्रकाश के बाद उसको पता चलेगा कि तुम क्या जला रहे थे, क्या नहीं जला रहे थे! वह जल भी रही थी कि नहीं जल रही थी! कि आंख बंद करके समझा रहे थे कि जल गई! वह सब तो तुम्हें प्रकाश दिखाई पड़ेगा, तब तुम्हें पता चलेगा। जिस दिन प्रकाश दिखाई पड़ेगा, उस दिन सौ में से निन्यानबे गुरु अंधेरे के साथी और प्रकाश के दुश्मन सिद्ध होते हैं! पता चलता है कि ये तो बहुत दुश्मन थे; ये सब शैतान के एजेंसीज थे।
What does “able to burn” even mean? In fact, the delight of darkness is such. The delight of darkness is such that one who has never seen light cannot even decide what it is that is being called “burning.” You understand? One who has never seen light—it is very hard for him to be sure what exactly you are saying is burning. Only after light will he know what you were lighting and what you were not lighting—whether it was burning at all, or whether, with eyes closed, you were convincing him, “It’s lit.” All that will be known when light is seen; only then will you know. The day light is seen, that day ninety-nine out of a hundred gurus turn out to be companions of darkness and enemies of light. It becomes clear they were great enemies; they were all agents of the devil.
