Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
आंगन भर धूप में--
मुट्ठी भर छांव की--
क्या बिसात?
हो न हो!
अंतर को पीर कसे,
अधरों पर हास हंसे;
उलझन के झुरमुट में--
किरनों के हिरन फंसे;
शहरों की भीड़ में--
नन्हे-से गांव की--
क्या बिसात?
In a courtyard full of sun— a fistful of shade— what chance has it? Perhaps, perhaps not! Let the inner ache tighten, while laughter dances on the lips; in the thickets of confusion— light’s deer are caught; in the press of cities— what standing has a tiny village? Perhaps, perhaps not!
हो न हो!
ढहते प्रण हाथ गहे,
तट ने आघात सहे;
भावी के सुख सपने--
लहरों के साथ बहे;
तूफानी ज्वार में--
कागदिया नाव की--
क्या बिसात?
हो न हो!
Vows that crumble still clutch a hand, the shore has borne the blows; dreams of future bliss— drift away with the waves; in a storming tide— what chance has a paper boat? Perhaps, perhaps not!
भेद भरे राज खुले,
सुख-दुख जब मिले-जुले;
बावरिया दृष्टि धुली--
आंसू के तुहिन घुले;
कालजयी राह पर--
क्षणजीवी पांव की--
Secrets heavy with mystery open— when joy and sorrow mingle; the mad eye is washed clean— by the melting dew of tears; on a timeless road— what chance have time-born feet? Perhaps, perhaps not!
क्या बिसात?
हो न हो!
मनुष्य असंभव को संभव बनाने की चेष्टा में जो संभव हो सकता है उससे भी वंचित रह जाता है। मनुष्य ऐसी आकांक्षा करता है जो पूरी हो ही नहीं सकती। जो स्वभाव के अनुकूल नहीं है। कागज की नाव से सागर तिरना चाहता है। क्षणभंगुर में शाश्वत को पाना चाहता है। मिट्टी में अमृत को तलाशता है। और बाहर खोजता है उसे, जो भीतर विराजमान है। जब तक खोजेगा बाहर तब तक चूकेगा। जब तक मिट्टी पर भरोसा रखेगा तब तक अमृत से वंचित रहेगा।
In the effort to make the impossible possible, man remains deprived even of what could be. Man desires what cannot be fulfilled—what is not in accord with the very law of his nature. He would cross the ocean in a paper boat. He would obtain the Eternal in the perishable. He seeks nectar in dust. And he searches outside what abides within. So long as he seeks without, he will miss. So long as he trusts clay, he will remain deprived of nectar.
धार्मिक जीवन की शुरुआत ही इस तथ्य से होती है कि हम असंभव को असंभव और संभव को संभव की तरह पहचान लें। क्या हो सकता है और क्या नहीं हो सकता है, इसे ठीक-ठीक जान लेने से जीवन में रूपांतरण शुरू होता है; दिशा बदलती है, आयाम बदलता है। फिर तुम रेत से तेल निचोड़ने की चेष्टा नहीं करते हो। तुम जानते हो कि रेत में तेल होता ही नहीं। लेकिन साधारणतः हालत बड़ी उलटी है। सभी रेत से तेल निचोड़ने में लगे हैं; सो तुम भी लग जाते हो--देखा-देखी। अनुकरण से जीते हो। न विचार से, न विवेक से। आंखें खोलते ही नहीं। भीड़ जो कर रही है, बस भेड़ की तरह उसको किए जाते हो। न भीड़ कहीं पहुंचती है, न तुम कहीं पहुंचते हो।
The beginning of religious life is precisely this—recognize the impossible as impossible and the possible as possible. When you know exactly what can be and what cannot be, transformation begins; direction changes, dimension changes. Then you no longer try to squeeze oil from sand. You know there is no oil in sand. But ordinarily the state is upside down. All are busy squeezing oil from sand; so you too begin—mere imitation. You live by copying, not by thought, not by discernment. You never really open your eyes. Whatever the crowd is doing, like sheep, you keep doing. The crowd reaches nowhere, and neither do you.
इस जीवन में दो यात्राएं संभव हैं। एक बहिर्यात्रा है, जो निष्फल है। जिससे गंतव्य कभी आया नहीं, कभी आएगा नहीं। और एक अंतर्यात्रा है, जो पहले ही कदम में सफल है। बहिर्यात्रा अंतिम कदम में भी असफल है, अंतर्यात्रा पहले कदम में भी सफल है। राज क्या है? राज छोटा है; बात छोटी है। लेकिन समझो तो जीवन में क्रांति हो जाती है। अंतर्यात्रा पहले ही कदम में सफल हो जाती है। क्योंकि तुम जिसे खोजते हो, वह वहां मौजूद ही है। उसे खोजना भी नहीं है, उसे पाना भी नहीं है, पाया ही हुआ है, सिर्फ पर्दा उठाना है। पर्दा उठाने में कितनी देर लगेगी! धूल-धवांस जम गई है, पोंछ देनी है, धो देनी है और दर्पण शुद्ध हो जाएगा। और तुम्हारे भीतर का दर्पण शुद्ध हो, तो जीवन का सत्य उसमें प्रतिफलित होने लगता है। उस जीवन के सत्य को चाहो परमात्मा कहो, चाहे निर्वाण कहो, कैवल्य कहो, मोक्ष कहो--तुम्हारी जो मर्जी।
Two journeys are possible. One is the outward journey—futile. Its destination has never been reached, nor will it ever be. The other is the inward journey—fulfilled in the very first step. The outer is unfulfilled even at the last step; the inner is fulfilled even at the first. What is the secret? Small—just a small point. But if understood, there is revolution in life. The inward journey is fulfilled at the very first step because that which you seek is already present there. There is really no seeking to do, nothing to attain—it is already attained; only a curtain is to be lifted. How long can it take to lift a veil! Dust and grime have gathered—wipe them away, wash them away—and the mirror is pure. And when the inner mirror is pure, the truth of life begins to reflect in it. Call that truth of life Paramatma, call it Nirvana, Kaivalya, Moksha—as you will.
सब शब्द छोटे हैं; कोई शब्द उसे प्रकट नहीं कर पाता। लेकिन सब शब्द उसके लिए संकेत बन सकते हैं। उसमें ये सब गुण हैं। उसमें परम स्वतंत्रता है, इसलिए तुम मोक्ष कह सकते हो। वह परम मुक्ति है, सारे बंधन गिर गए। उसमें कोई दूसरा नहीं बचता, दुई नहीं बचती, इसलिए कैवल्य कह सकते हो। क्योंकि केवल चेतना रह जाती है, मात्र चेतना रह जाती है, चैतन्य का सागर रह जाता है। कोई पराया नहीं, कोई भिन्न नहीं, कोई अन्य नहीं, सब अभिन्न हो जाता है। तुम चाहो तो उसे ईश्वर कहो; क्योंकि उसे जानते ही तुम्हारे जीवन में ऐश्वर्य की वर्षा हो जाती है। ईश्वर ऐश्वर्य शब्द से बना है। झरत दसहुं दिस मोती! जैसा गुलाल कहते हैं, मोती ही मोती झर पड़ते हैं। इतने मोती कि बटोरो तो कैसे बटोरो, सम्हालो तो कहां सम्हालो, रखो तो किन तिजोड़ियों में रखो? सारा जगत ही स्वर्ण हो जाता है।
All words are small; none can reveal it. Yet every word may become a pointer. All these qualities are there. There is supreme freedom, therefore you may call it Moksha—utter release, all bondage fallen away. There remains no other, no duality—therefore you may call it Kaivalya: only consciousness remains, pure awareness remains, an ocean of Chaitanya remains. No stranger, no different, no other—everything becomes non-different. If you wish, call it Ishwar; for knowing it, a rain of divine opulence descends upon your life. Ishwar comes from aishwarya—so many pearls shower from all ten directions, as the mystic says. Pearls upon pearls—how will you gather them, how will you hold them, in which treasuries will you keep them? The whole world becomes gold.
चाहो तो उसे निर्वाण कहो, जैसा बुद्ध ने कहा।
If you wish, call it Nirvana, as Buddha did.
निर्वाण का अर्थ होता है: दीये का बुझ जाना। बुद्ध ने उस परम अवस्था को निर्वाण इसलिए कहा कि तुम्हारा अहंकार ऐसे बुझ जाता है जैसे कोई फूंक मार कर दीया बुझा दे। फिर खोजे से नहीं मिलती ज्योति। फिर लाख तलाशते फिरो, जो दीया बुझ गया उसकी ज्योति तुम कहीं भी नहीं पा सकोगे। तुम्हारा अहंकार बुझ जाता है दीये की ज्योति की भांति। ध्यान की सारी प्रक्रियाएं फूंक मारने के उपाय हैं। बस फूंक मारी कि जादू हो जाता है। इधर दीया बुझा अहंकार का, इधर तुम शून्य हुए, मिटे कि उधर परमात्मा उतरा। तुम मिटो तो ही परमात्मा उतर सकता है।
Nirvana means: the lamp is blown out. Buddha called the ultimate state Nirvana because your ego is snuffed out as if someone blew upon a flame. Try as you may, the light of a lamp once blown out cannot be found again. Your ego is extinguished like the flame of a lamp. All the processes of meditation are methods of blowing. The breath is blown—and the magic happens. Here the ego’s lamp is out, here you are a nothing, erased—and there Paramatma descends. Only when you are gone can the Divine enter.
इसलिए भीतर पहले कदम पर ही मंजिल आ जाती है। और बाहर जन्मों-जन्मों तक यात्रा करो तो भी मंजिल नहीं आती।
Therefore within, the goal comes with the first step. And outside, you may journey for countless births and the goal will not arrive.
बाहर तो तुम असंभव को संभव बनाने की कोशिश कर रहे हो। तुम्हारे लिए नियम बदलेंगे नहीं, प्रकृति बदलेगी नहीं, स्वभाव बदलेगा नहीं! स्वभाव किसी के लिए अपवाद नहीं करता है।
Outside you are trying to make the impossible possible. The laws will not change for you; nature will not change, swabhava will not change. Swabhava makes no exceptions for anyone.
तूफानी ज्वार में--
कागदिया नाव की--
क्या बिसात?
हो न हो!
In a storming tide— what chance has a paper boat? Perhaps, perhaps not!
कालजयी राह पर--
क्षणजीवी पांव की--
क्या बिसात?
हो न हो!
आंगन भर धूप में--
On a timeless road— what chance have time-born feet? Perhaps, perhaps not!
In a courtyard full of sun— a fistful of shade— what chance has it? Perhaps, perhaps not!
मुट्ठी भर छांव की--
क्या बिसात?
हो न हो!
हमारी सामर्थ्य क्या है? मुट्ठी भर। और आंगन भर ही धूप नहीं है, आकाश भर धूप है। मुट्ठी भर छांव, हो, न हो।
What is our strength? A fistful. And it is not only a courtyard full of sun—the sky is flooded with sun. A fistful of shade—perhaps, perhaps not.
और जो नावें हमने बनाई हैं, सब कागज की। हमारा धन कागज, हमारा पद कागज, हमारी प्रतिष्ठा कागज। इन्हीं कागज के प्रमाण-पत्रों को जुटाते रहोगे? इन्हीं को जोड़-तोड़ कर नाव बनाते रहोगे? किनारा भी न छूटेगा और डूबोगे, किनारे पर ही डूबोगे, मझधार तक भी नहीं पहुंच पाओगे। मझधार में डूबते तो भी कुछ बात थी कि चलो, न आया दूसरा किनारा, मझधार तो आई! कम से कम इतने तो तैरे! मगर कागज की नाव में चलोगे, किनारे से कदम भर भी न हट पाओगे कि डूब जाओगे। लेकिन तुम्हारी सब नावें कागज की हैं। दूसरे तुम्हारे संबंध में क्या कहते हैं--ये सब कागजी बातें हैं! कोई अच्छा कहता है, कोई बुरा कहता है; कोई सम्मान करता है, कोई अपमान करता है। करने दो! न उनके अच्छे कहने से तुम अच्छे होते हो, न बुरे कहने से बुरे होते हो। न उनके सम्मान करने से तुम्हारा सम्मान है, न उनके अपमान करने से तुम्हारा अपमान है। तुम तो तुम हो, जैसे हो वैसे हो। दुनिया क्या कहती है, इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता।
And all the boats we have made are of paper. Our wealth is paper, our status is paper, our prestige is paper. Will you go on collecting these paper certificates? Will you keep patching them into a boat? The shore will not even be left behind—and you will drown at the very shore. You won’t reach midstream. Had you drowned midstream, it would still be something—at least the midstream had been reached, at least you swam a little! But in a paper boat you won’t move a step from the shore before you sink. Yet all your boats are paper. What others say about you—these are paper things! Some call you good, some bad; some honor you, some insult you. Let them! Neither do you become good by their praise, nor bad by their blame. Neither is your honor established by their reverence, nor is your dishonor by their scorn. You are you—as you are. What the world says makes no difference.
और जो कह रहे हैं, उन्हें होश कितना है? उनकी बातों का मूल्य भी क्या हो सकता है! सोए हुए लोग सम्मान कर रहे हैं, अपमान कर रहे हैं--नींद में बड़बड़ा रहे हैं--और उनकी नींद की बड़बड़ाहट, तुम उसे बड़ा मूल्य दे रहे हो! नींद में बड़बड़ा कर तुमने समझ लिया कि उन्होंने तुम्हें भारतरत्न बना दिया। वे नींद में बड़बड़ा रहे थे। न उन्हें पता है क्या कह रहे हैं, क्यों कह रहे हैं, न तुम्हें पता है; तुम भी सोए हो। वे नींद में बड़बड़ा रहे हैं, तुम नींद में सुन रहे हो।
And those who speak—how awake are they? What value can there be in their words! Sleepwalkers honor and dishonor—they mutter in sleep—and you are giving great value to their sleep-mutterings! Muttering in sleep, you concluded they made you a Bharat Ratna. They were muttering in sleep. They know not what they say, nor why they say it—nor do you; you too are asleep. They mutter in sleep, you listen in sleep.
नोबल प्राइजें बांटी जाती हैं। पुरस्कार, सम्मान। सब कागदिया नावें। मगर बड़ा शोरगुल मचता है। और चार दिन का सारा खेल। यह चार दिन की चांदनी और फिर गहरी अंधेरी रात। मौत आती है और सब लील जाती है। कब्र आती है और सब मिटा जाती है; चरण-चिह्न भी नहीं छूट जाते।
Nobel Prizes are distributed. Awards, honors. All paper boats. Much racket arises. A play of four days. Four days of moonlight and then a deep dark night. Death comes and swallows all. The grave comes and erases everything; even footprints do not remain.
जहां सब मिटा जा रहा है, वहां तुम्हारे किए-धरे का भी कोई अर्थ नहीं है। करने योग्य अगर कुछ है तो वह केवल एक बात है: स्वभाव के नियम को पहचान लो; स्वभाव के नियम के साथ संग जोड़ लो; स्वभाव के साथ डोलो, नाचो, गाओ। स्वभाव के साथ एकरस हो जाने का नाम संन्यास है। स्वभाव के अनुकूल बहने का नाम संन्यास है। स्वभाव के प्रतिकूल जो जाता है, वह संसारी है; स्वभाव के अनुकूल जो जाता है, वह संन्यासी। संसारी उलटी धार चढ़ने की कोशिश करता है। नदी जा रही सागर की तरफ, वह चढ़ने की कोशिश करता है कि पहाड़ की तरफ पहुंच जाए नदी में तैर कर। संन्यासी देख लेता नदी कहां जा रही है, नदी से टकराता नहीं, छोड़ देता है शिथिलगात। इस अपने को नदी के प्रवाह में सहज भाव से छोड़ देने का नाम श्रद्धा है; सत्संग। और छोड़ते ही नाव की भी जरूरत नहीं पड़ती। नदी स्वयं तुम्हें ले चलती है।
Where all is being erased, what meaning have your doings? If anything is worth doing, it is only this: recognize the law of swabhava; ally yourself with it; move, dance, sing with swabhava. To fall into oneness with swabhava is called sannyas. To flow in accord with swabhava is sannyas. He who moves against swabhava is worldly; he who moves with swabhava is a sannyasi. The worldly man tries to swim upstream. The river moves toward the ocean; he strives to reach the mountain by swimming against it. The sannyasi sees where the river is going; he does not collide with it, he lets go—limp, relaxed. This letting oneself be carried by the river’s current with a simple heart is shraddha—satsang. And once you let go, even a boat is not needed. The river itself carries you.
तुमने एक मजा देखा? जिंदा आदमी डूब जाता है, मुर्दा आदमी तैरने लगता है। मुर्दे को कोई नदी नहीं डुबा सकती। तुम मुर्दे को डुबाओ भी तो निकल-निकल कर बाहर आ जाता है। मुर्दा भी गजब का है! जिंदा डूब जाता है। जिंदे को तैरना आना चाहिए, तब भी बामुश्किल बच पाए! और यह सागर है विस्तीर्ण; इसमें कितना तैरोगे? थक ही जाओगे!
Have you noticed a strange fact? A living man drowns; a dead man begins to float. No river can drown a corpse. Even if you try to drown him, he keeps bobbing up to the surface. The dead are amazing! The living drown. Even if he knows how to swim, the living man can barely manage to survive! And this ocean is vast—how long will you swim? You will be exhausted.
कालजयी राह पर--
क्षणजीवी पांव की--
क्या बिसात?
हो न हो!
On a timeless road— what chance have time-born feet? Perhaps, perhaps not!
लेकिन मुर्दे को कोई नदी नहीं डुबा पाती, कोई सागर नहीं डुबा पाता। मुर्दे का राज क्या है, रहस्य क्या है? राज इतना है कि मुर्दा है नहीं; इसलिए स्वभाव के प्रतिकूल नहीं जा सकता। स्वभाव के अनुकूल ही जाता है--कोई और उपाय नहीं है। होता तो कुछ हाथ-पैर मारता; है ही नहीं। सब भांति नदी के साथ राजी है। इसलिए नदी स्वयं उसे उठा लेती है।
But no river can drown a corpse, no ocean can. What is the secret of the dead? Only this: there is no one there; hence he cannot go against swabhava. He flows only in accord with it—there is no other way. If he were, he would thrash and flail; but he is not. In every way he is reconciled with the river. Therefore the river itself lifts him.
जिसने समर्पण किया स्वभाव में, स्वभाव स्वयं उसे उठा लेता है। जिसने छोड़ा अपने को परमात्मा के चरणों में, उसको फिर कोई सागर नहीं डुबा सकता। वह डूबेगा भी तो उबर जाएगा। उसे मझधार में भी किनारा मिल जाएगा। उसे डुबाने का उपाय ही नहीं है।
He who surrenders into swabhava is lifted by swabhava itself. He who leaves himself at the feet of Paramatma—no ocean can drown him. Even if he goes under, he will rise again. Midstream itself the shore will be found. There is no way to drown him.
इसलिए संन्यास की प्राचीनतम परिभाषा है: ऐसे जीना जैसे तुम हो ही नहीं, जैसे तुम मर ही गए। मुर्दा होकर जीना संन्यास की परिभाषा है। जीवन अभिनय रह जाए। ठीक है, जो करना है, कर रहे हैं, मगर न कोई लगाव है, न कोई आसक्ति है। हो तो ठीक, न हो तो ठीक। सफलता और विफलता एक-से मालूम पड़ने लगें; यश और अपयश में इंच भर भेद न रह जाए; लोगों की गालियां और लोगों के गीत एक से अनुभव में आने लगें; फिर तुम्हें इस संसार में कोई दुख नहीं, कोई पीड़ा नहीं। फिर यह संसार मिट गया। फिर इस संसार में तुम्हें चारों तरफ परमात्मा ही आंदोलित होता हुआ मालूम पड़ेगा।
Hence the most ancient definition of sannyas is: live as though you are not, as though you are already dead. To live as a corpse—that is the definition of sannyas. Life remains as a play. Fine—what must be done is done; yet there is no attachment, no clinging. If it happens—good; if not—good. Success and failure begin to feel the same; fame and infamy differ not a hair’s breadth; people’s curses and people’s songs are experienced as one. Then in this world there is no sorrow for you, no pain. Then this world is gone. Then all around you sense only Paramatma in movement.
Only one thing is worth doing: a betrothal with swabhava. Call it what you will. Devotees have called it nama-smaran, prayer, puja, archana, upasana. But people have corrupted it all. They have made puja worth two coppers; archana a formality; prayer a hypocrisy. Under the names of worship and prayer, they do something else entirely. For puja and prayer, there is no need to go to temple, mosque, church, or gurdwara. For puja and prayer one must go within oneself.
करने योग्य बस एक ही बात है: स्वभाव के साथ सगाई। उसे तुम जो भी नाम देना चाहो, तुम्हारी मर्जी। भक्तों ने उसे नाम-स्मरण कहा है, प्रार्थना कहा है, पूजा कहा है, अर्चना कहा है, उपासना कहा है। लेकिन लोगों ने सब भ्रष्ट कर दिया। उन्होंने पूजा दो कौड़ी की कर दी; उन्होंने अर्चना औपचारिक कर दी; उनकी प्रार्थना पाखंड हो गई। वे कुछ और ही करने लगे पूजा और प्रार्थना के नाम पर। पूजा और प्रार्थना के लिए न तो मंदिर जाने की जरूरत है, न मस्जिद, न गिरजा, न गुरुद्वारा। पूजा और प्रार्थना के लिए तो स्वयं के भीतर जाने की जरूरत है।
आज मेरी गति, तुम्हारी आरती बन जाए!
आरती घूमे कि खिंचता जाए
रंजित क्षितिज-घेरा,
धूम-सा जल कर भटकता
उड़ चले सारा अंधेरा।
May my very movement today become your Arati! Let the Arati wheel round till the rim of the reddened horizon draws near and near; let all this darkness, burnt like smoke, scatter and fly away. Let the flame be steady— the unwavering, unswerving line of a life-vow; let the heart’s fire—smiling— be written as a script of light. May my breath itself become the language of reverence! May my very movement today become your Arati!
हो शिखा स्थिर, प्राण के
प्रण की अचल निष्कंप रेखा,
हृदय की ज्वाला, हंसी में
दीप्ति की हो चित्र-लेखा।
श्वास ही मेरी, विनय की भारती बन जाए!
आज मेरी गति, तुम्हारी आरती बन जाए!
वह हंसी मंदिर बने
मुस्कान क्षण हों द्वार मेरे,
तुम मिलो या मैं मिलूं
ये मिलन पूजा-हार मेरे।
Let that laughter become the temple, my moments of smile the door; whether you meet me or I meet you— let that meeting be my garland of worship. Today let even my bonds become my right to freedom; why not descend into me and abide— O my own inner Sound! May the flute of my prana become vowed to love alone, forever! May my very movement today become your Arati!
आज बंधन ही बनेंगे
मुक्ति के अधिकार मेरे,
क्यों न मुझमें अवतरित
होकर रहो स्वरकार! मेरे!
प्राण-वंशी प्रेम की ही चिर व्रती बन जाए!
आज मेरी गति, तुम्हारी आरती बन जाए!
तुम्हारा उठना-बैठना, तुम्हारा बोलना-चलना-सोना, तुम्हारी गति ही आरती बननी चाहिए। तुम्हारे जीवन की शैली ही प्रार्थनापूर्ण हो जानी चाहिए। प्रार्थना कोई अलग-थलग चीज न हो, कि उठे सुबह और घड़ी-आधा घड़ी कर ली और निपट गए, कि झंझट मिटी, और फिर तेईस घंटे भूल-भाल गए। घड़ी में जिसको बनाया, तेईस घंटे में पोंछ डाला। स्वभावतः तेईस घंटे जीतेंगे, एक घंटा नहीं जीत सकता। एक घंटा मकान बनाओगे और तेईस घंटे गिराओगे, मकान कभी बनेगा?
Your rising and sitting, your speaking, walking, sleeping—your very movement should become Arati. The style of your life itself must become prayerful. Prayer should not be some separate thing: that you get up in the morning and do it for half an hour and be done—trouble finished—and then for twenty-three hours you forget. What you made in one hour, you wiped clean in twenty-three. Naturally, those twenty-three hours will prevail; the one hour cannot. You build for one hour and for twenty-three you demolish—will a house ever be built?
प्रार्थना तो तुम्हारी श्वास-श्वास में समा जाए। उठो तो प्रार्थना में; बैठो तो प्रार्थना में, बोलो तो प्रार्थना में, चुप रहो तो प्रार्थना में। बाजार, तो प्रार्थना; घर, तो प्रार्थना। प्रार्थना ऐसे हो जैसे श्वास का चलना; जैसे तुम्हारे शरीर में रक्त का प्रवाह है; जैसे तुम्हारी आंखों का झपकना; ऐसी स्वाभाविक हो जाए! ऐसी स्वाभाविक हो जाती है। ऐसी स्वाभाविक होनी ही चाहिए। ऐसी स्वाभाविक हो, हम इस तरह ही निर्मित हुए हैं। आश्चर्य तो यह है कि कैसे अस्वाभाविक हो गया है सब! क्यों हम परमात्मा से टूट गए हैं, यह आश्चर्य की बात है। जो जुड़ जाते हैं, उसमें कुछ आश्चर्य की बात नहीं है। वह तो होना ही था। वह तो हमारी नियति है।
Let prayer be absorbed into your every breath. Rise in prayer; sit in prayer. Speak in prayer; be silent in prayer. In the market—in prayer; at home—in prayer. Let prayer be like breath moving; like blood flowing through your body; like the blinking of your eyes—so natural! It becomes so natural. It must become so natural. It is meant to be so. The wonder is how everything became unnatural. Why we got cut off from Paramatma—that is the wonder. That some reconnect is no wonder—that was bound to be. That is our destiny.
फूल खिल जाए, यह तो स्वाभाविक है। कोई कली खिले ही न, वसंतों पर वसंत आएं और कली खिले ही न, तो कुछ चमत्कार हो रहा है। और फूल खिल जाए, इसमें क्या चमत्कार है? बीज टूटे और वृक्ष बन जाए--इसमें क्या चमत्कार है? लेकिन वर्षा पर वर्षा हो और बीज बीज ही बना रहे, तो चमत्कार है। प्रकृति के प्रतिकूल कुछ हो तो चमत्कार है। अनुकूल हो तो क्या चमत्कार है! परमात्मा को पा लेना चमत्कार नहीं है--सबसे सहज घटना है; जीवन की सहजतम। इसलिए गुलाल ने कहा है--सहज नाम, सहज गति, सहज साधना।
A flower’s blooming is natural. If a bud never blooms though spring upon spring arrives—then a miracle is happening. But a flower blossoms—what miracle is there? The seed breaks and becomes a tree—what miracle is there? But if rains come and come, and the seed remains a seed—that is a miracle. Anything against nature is a miracle; in accord with it—what miracle! Attaining Paramatma is no miracle—the simplest happening—the most natural. Therefore Gulal has said—sahaj nama, sahaj gati, sahaj sadhana.
गुलाल के सूत्र:
लागलि नेह हमारी पिया मोर।।
गुलाल कहते हैं: मेरा प्रेम लग गया, उससे ही जिससे लगना चाहिए। जो अपना है, उससे ही लग गया। लगता तो हम सबका प्रेम है, लेकिन उससे लग जाता है जो अपना नहीं है। पराए से लग जाता है। फिर कलह है; फिर उपद्रव है। भिन्न से लग जाता है। हमारा प्रेम भी स्वाभाविक नहीं है; हमारा प्रेम भी कृत्रिम है। और जब प्रेम भी कृत्रिम हो जाए, तो फिर क्या बचेगा हमारे जीवन में जो स्वाभाविक हो? प्रेम तक कृत्रिम हो जाए तो और सब तो कृत्रिम हो ही जाएगा।
Gulal’s sutra: Laagali neh hamari, piya mor. Gulal says: My love has clung—to the One it ought to cling. To the One who is truly my own. Love, it seems, we all have—but it clings to the not-our-own, to the other. Then there is quarrel, then turmoil. Our love too is unnatural; our love is artificial. And when even love becomes artificial, what will remain in our life that is natural? When even love is artificial, then all else must be artificial.
तुम कहते हो हम पत्नी को प्रेम करते हैं, बच्चों को प्रेम करते हैं, मां-बाप को प्रेम करते हैं, भाई-बहन को, मित्रों को प्रेम करते हैं। सच में तुमने कभी सोचा कि प्रेम का अर्थ क्या होता है? कभी तुमने विचारा कि तुम प्रेम के लिए क्या चुकाने को राजी होओगे? प्रेम के लिए प्राण दे सकोगे? नहीं दे सकोगे। आनाकानी करने लगोगे। बचाव के उपाय खोजने लगोगे।
You say you love your wife, your children, your parents, your brothers and sisters, your friends. Have you ever pondered what love means? Have you ever considered what you are willing to pay for love? Could you give your life for love? You will not. You will hedge. You will seek some way of escape.
ऐसा ही हुआ न वाल्या भील के जीवन में, जो फिर पीछे वाल्मीकि बना। लुटेरा था; हत्यारा था। जंगल से निकलते नारद को पकड़ लिया। नारद को पकड़ा कि मुश्किल में पड़ा। कुछ ऐसे लोग हैं कि जिन्हें तुम पकड़ो भी तो तुम्हीं पकड़े जाओगे, वे नहीं पकड़े जाते। सोचा तो वाल्या ने यही था कि मैंने नारद को बंदी बनाया। उसे पता भी नहीं था कि नारद जैसे व्यक्तियों को बंदी बनाया नहीं जा सकता। जिन्होंने भीतर के स्वातंत्र्य को पा लिया हो, उन्हें बाहर से बंदी बनाने का कोई उपाय नहीं है।
So it happened in the life of Valya the Bhil, who later became Valmiki. He was a robber, a murderer. He seized Narada as he passed through the jungle. But to seize such a one is to fall into difficulty. There are people whom you may try to capture—yet you will find you are the one captured; they cannot be bound. Those who have found inner freedom—there is no way to imprison them from the outside.
समझ में भी आ गई उसे बात, थोड़ा बेचैन भी हुआ, हतप्रभ भी हुआ। उसने दो तरह के लोग देखे थे अब तक। एक तो वे जिन्हें वह लूटता था तो वे लड़ने, मरने-मारने को तैयार हो जाते थे। उन्हें वह भलीभांति पहचानता था, उनसे निपटना भी जानता था! और एक वे, जिन्हें वह लूटता था तो वे छोड़-छाड़ कर जो भी लुट रहा हो, भाग खड़े होते थे। उन्हें भी वह भलीभांति जानता था; उनसे निपटने की कोई जरूरत भी नहीं होती थी। मगर यह नारद कुछ तीसरे ही तरह के व्यक्ति मालूम पड़े। न तो लड़े, न भागे। वह जो वीणा बज रही थी, बजती ही रही, वह जो गीत उठ रहा था, उठता ही रहा। वाल्या ने उन्हें पकड़ लिया तो भी वे अपनी वीणा बजाते ही रहे। वही स्वर। जरा भी स्वर कंपा नहीं। वही भावदशा। वही मस्ती। वही उन्मत्त आनंद। वाल्या थोड़ा झिझका भी। या तो आदमी पागल है या सिद्धपुरुष है।... पागलों और सिद्धपुरुषों में थोड़ी सी समानता होती है। पागल इतने बेहोश होते हैं, उनकी समझ में नहीं आता क्या हो रहा है। और सिद्धपुरुष इतने होशपूर्ण होते हैं, उनकी समझ में सब आता है, इसलिए कोई चीज उन्हें प्रभावित नहीं करती।
Valya understood something of this—baffled and a little ashamed. He had seen only two kinds of people. Those who, when he attacked, would fight, ready to kill or be killed—he knew them well and knew how to handle them. And those who, when he attacked, would drop everything and run—he knew them too well; no need to handle. But this Narada seemed a third kind altogether. He neither fought nor fled. The vina kept sounding unbroken; the song flowed unbroken. Even when Valya caught hold of him, he continued to play. The same note. Not a tremor in the tone. The same inner state. The same drunken joy. Valya hesitated. Either the man is mad—or a siddha. Between madmen and the enlightened there is a faint similarity. The mad are so unconscious they do not know what is happening. The siddhas are so utterly conscious that nothing affects them.
वाल्या ने पूछा कि तुम आदमी कैसे हो? देखते हो मेरे हाथ में यह तलवार? गर्दन काट दूंगा। और तुम हो कि गीत ही गाए जा रहे हो! अरे, मैं लुटेरा हूं, हत्यारा हूं! नारद ने कहा: तेरी जो मर्जी हो, वह तू कर! मुझे जो करना है, वह मैं कर रहा हूं। तुझे मैंने रोका? तुझे गर्दन काटना हो, गर्दन काट। लेकिन काटने के पहले एक सवाल का जवाब दे दे। क्योंकि पता नहीं कोई तुझसे वह सवाल पूछे, न पूछे। सवाल मेरा यह है कि यह गर्दन तू किसलिए काटता है, यह लूटना तू किसलिए करता है? स्वभावतः वाल्या ने कहा--जो तुम कहते, जो कोई भी कहता--कि बच्चों के लिए, पत्नी के लिए, बूढ़े बाप के लिए, मां के लिए। और तो मैं कोई कला जानता नहीं, बस बलशाली मेरे पास देह है, तो लूट लेता हूं। यही मेरा घर-गृहस्थी को चलाने का ढंग है--यह मेरा व्यवसाय समझो। नारद ने कहा: ठीक है, मजे से कर अपना व्यवसाय! एक सवाल और है कि इस व्यवसाय के कारण जो तुझे दुख भोगने पड़ेंगे, उसमें तेरी मां, तेरे पिता, तेरे बच्चे, तेरी पत्नी भागीदार होंगे या नहीं?
Valya asked: What kind of man are you? Do you see this sword in my hand? I will cut off your head. And you keep singing! I am a robber, a killer! Narada said: Do what you wish to do. I am doing what I must do. Did I stop you? If you wish to cut off the head, cut it off. But before you do, answer me one question. Perhaps no one will ask it of you again. Why do you cut heads? Why do you rob? Naturally Valya said—as you would, as anyone would—that it is for my children, for my wife, for my old father, for my mother. I know no craft—only this strong body—so I rob. It is how I run my household—my profession, you could say. Narada said: Fine—carry on with your profession. One more question: for the suffering you must endure because of this profession, will your mother, your father, your children, your wife share in it or not?
वाल्या ने कहा कि मैं सीधा-सादा आदमी हूं, ऐसे कठिन-कठिन प्रश्न मैंने कभी सोचे नहीं, मैंने कभी पूछा भी नहीं अपने मां-बाप को, अपनी पत्नी को, मगर बात आपकी ठीक है, मैं पूछ कर आता हूं। लेकिन देखो, धोखा मत देना, भाग मत जाना! नारद ने कहा: तू मुझे बांध दे वृक्ष से ताकि तू निश्चिंत जा सके।
Valya said: I am a simple man. I have never thought such difficult thoughts. I never asked my parents or my wife. But your point is right—I will go and ask. Only—do not cheat me by slipping away! Narada said: Then bind me to this tree so you may go at ease.
नारद को बांध कर वृक्ष से वाल्या गया। सबसे पूछा। पत्नी से पूछा कि मैं ये जो पाप के कृत्य कर रहा हूं, हत्या, लूटना, जब नर्क में सडूंगा तो तू मेरे साथ भागीदार होगी? उसने कहा कि मुझे क्या लेना-देना; तुम क्या करते हो, इससे मेरा क्या लेना-देना! तुम विवाह करके मुझे ले आए, सो तुम्हारा कर्तव्य है कि मेरे लिए दो रोटी जुटाओ। मुझे दो रोटी से मतलब है, तुम पुण्य से कमाओ कि पाप से कमाओ, वह तुम जानो। विवाह करके लाए हो, दो रोटी खिलाओगे कि नहीं? शरीर पर कपड़ा तो चाहिए ही, छप्पर तो चाहिए ही, उससे ज्यादा मैंने तुमसे मांगा नहीं। मैंने तुमसे कभी पूछा भी नहीं कि तुम क्या करते हो। तुम जो करते हो, वह तुम जानो। और उसका फल भी भोगना पड़े, तो तुम्हीं को भोगना पड़ेगा। मेरा इसमें कोई हाथ नहीं है।
Valya tied Narada and went. He asked all. He asked his wife: These sinful acts—murder and robbery—when I rot in hell, will you share my suffering? She said: What have I to do with it? What does it matter to me what you do? You married me—your duty is to bring me bread. I want only bread—earn it by virtue or vice—that is your affair. You married me; will you feed me or not? I need clothes; I need a roof. I have never asked what you do. What you do is your business—and you alone will bear its fruits. I have no hand in it.
वाल्या तो बहुत चौंका!
Valya was shocked.
बच्चों से पूछा, बच्चों ने कहा कि हमसे तो आपने पूछा भी नहीं जन्म देने के पहले; जन्म दे दिया, अब हमको उलझाते हो! अब जन्म दिया है तो भोजन तो देना ही होगा। तुम कैसे देते हो, हमको पता क्या, हम तो छोटे बच्चे हैं! तुम कहां से लाते हो, यह भी हमने कभी पूछा नहीं।
He asked the children. They said: You did not ask us before giving us birth. You gave it—why bother us now! Since you have, then you must feed us. How you do it—what do we know? We are small. We never asked where you bring it from.
मां-बाप से पूछा। उन्होंने कहा, हम बूढ़े हो गए, तू जवान है, अपने बूढ़े मां-बाप को रोटी-रोजी तो देगा कि नहीं? तू जान, तेरा काम जाने। अच्छे काम कर कि बुरे काम कर। हम तो कहते नहीं कि तू बुरे काम कर। हमारी न सहमति है, न असहमति है। हम तो बिलकुल निष्पक्ष हैं। लेकिन बूढ़े मां-बाप की सेवा करना तेरा कर्तव्य है। सो जैसे तुझसे बन सके, तू कर। हम से जब पूछा जाएगा, हम तो कह देंगे: हम निष्पक्ष हैं।
He asked his parents. They said: We are old, you are young—will you not feed your aged parents? You know best—do good or do evil. We do not say you should do evil. We neither agree nor disagree. We are neutral. But serving your aged parents is your duty. Do it as you can. If we are asked, we will say: We were neutral.
वाल्या लौटा, दूसरा ही आदमी होकर लौटा। नारद के बंधन छोड़ दिए और कहा कि मुझे दीक्षा दो! मुझे भी वह राज बताओ कि तुम जैसा आदमी हो जाऊं; कि सुख हो कि दुख, कि मौत भी द्वार पर खड़ी हो तो भी मेरे गीत में कंपन न आए, मेरे हृदय में घबड़ाहट न हो। और तुमने ठीक समय पर आकर मुझे चौंका दिया। वे कोई भी मुझे प्रेम नहीं करते, क्योंकि कोई भी मेरे दुख में भागीदार होने को राजी नहीं है। सब सुख के साथी हैं। दुख में कोई साथ देने को राजी नहीं है!
Valya returned—a different man. He freed Narada and said: Initiate me! Give me that secret by which I may become as you—so that whether joy or sorrow or death itself stands at the door, my song does not tremble and my heart does not panic. And you came at the right time to shock me awake. None of them loves me—for none is ready to share my suffering. All are companions of pleasure; none is ready to be companion in pain.
ऐसे वाल्या रूपांतरित हुआ। ऐसे वाल्या वाल्मीकि हो गया।
Thus Valya was transformed. Thus Valya became Valmiki.
सभी वाल्या हैं।
All are Valyas.
तरह-तरह का लूटना चल रहा है दुनिया में। कोई सीधे-सीधे लूटता है, कोई जरा इरछा-तिरछा लूटता है। कोई कुशलता से लूटता है, कोई बड़ी चालबाजियों से लूटता है। सब तरह का लूटना चल रहा है। लेकिन इसको तुम प्रेम मत समझना; यह प्रेम नहीं है। मोह होगा, आसक्ति होगी, वासना होगी, मगर प्रेम नहीं। प्रेम तो बड़ी पवित्र दशा है। प्रेम तो प्रार्थना है, प्रेम तो सुगंध है आत्मा की। प्रेम तो केवल परमात्मा से ही हो सकता है। उससे नीचे तल पर प्रेम नहीं हो सकता। उससे नीचे तल पर नीचे तल की ही बात होगी। तुम किसी स्त्री के शरीर में उत्सुक हो और उसको प्रेम कहने लगते हो, कि बस प्रेम हो गया।
All manner of looting goes on in this world. Some loot plainly, some crookedly; some with skill, some with great cunning. All kinds of looting. But do not call this love; it is not love. It is attachment, clinging, lust—but not love. Love is a very sacred state. Love is prayer, the fragrance of the soul. Love can be only with Paramatma. Below that, there is no love—below that, only the affairs of lower planes. You are excited by a woman’s body and call it love—‘I fell in love.’
मुल्ला नसरुद्दीन एक स्त्री के प्रेम में था। उस स्त्री ने विवाह के पहले पूछा कि मुल्ला, एक बात पूछनी है; तुम सदा-सदा मुझे ऐसा ही प्रेम करोगे? मुल्ला ने छाती ठोक कर कहा कि सदा-सदा! अरे, इस जन्म में क्या अगले जन्म में भी!
Mulla Nasruddin loved a woman. Before marriage she asked: Mulla, one question—will you love me like this forever? Mulla thumped his chest: Forever! Not only this life—lives upon lives!
प्रेम में तो लोग कुछ भी कह जाते हैं। प्रेम में और झगड़े में लोग क्या कहते हैं, उस पर ज्यादा ध्यान मत देना। झगड़े में क्या कहते हैं, उसको भी ज्यादा गौर मत करना, और प्रेम में क्या कहते हैं, उसको भी ज्यादा गौर मत करना।
In love people say anything. What is said in love and in quarrel—do not give it much attention. In quarrel—do not take it too seriously; in love—do not either.
मुल्ला ने कहा कि जन्म-जन्म प्रेम करूंगा। तेरे अतिरिक्त मुझे कोई स्त्री दिखाई ही नहीं पड़ती। तू अप्रतिम है। तू चौदहवीं का चांद है। तेरे जैसा कौन! बहुत सौंदर्य देखे मगर तेरा रूप, तेरा रंग, तेरा निखार, यह तो परमात्मा ने जैसे विशेष ढंग से गढ़ा है। स्त्रियां ज्यादा पार्थिव होती हैं, इतनी ज्यादा रोमांटिक नहीं होतीं। जमीन पर उनके पैर पड़ते हैं, इतनी आकाश में नहीं उड़तीं। उस स्त्री ने कहा: यह सब तो ठीक है, मैं तुमसे यह पूछती हूं--अगले जन्म की नहीं पूछती--मैं यह पूछती हूं, जब मैं बूढ़ी हो जाऊंगी और यह देह जीर्ण-जर्जर हो जाएगी और हड्डियां निकल आएंगी और चेहरे से यह रूप खो जाएगा और आंखें धुंधली हो जाएंगी, तब भी तुम मुझे प्रेम करोगे? मुल्ला ने कहा: हां-हां! लेकिन अब हां-हां में वह बल नहीं था। कुछ थोथा सा मालूम पड़ा। स्त्री ने कहा: तुम सोच कर कहो, तब भी तुम प्रेम करोगे? मुल्ला ने कहा: हां, जरूर प्रेम करूंगा, एक ही बात पूछनी है, तू अपनी मां जैसी तो नहीं दिखाई पड़ने लगेगी?
Mulla said: I will love you life after life. No woman exists for me but you. You are incomparable—the full moon of the fourteenth night. I have seen much beauty—but your form, your color, your radiance—God has fashioned you specially. Women are more earthy, less romantic. Their feet touch the ground; they do not fly so high in the sky. She said: All this is fine. I do not ask about next life. I ask this: when I grow old, when this body becomes worn and withered and bones start to show and the beauty drains from my face and my eyes grow dim—will you still love me? Mulla said: Yes, yes. But the yes now lacked force. A hollowness was felt. She said: Think and answer—will you love me then? Mulla said: Yes, I will. Only—one thing: you won’t start to look like your mother, will you?
यहां बड़ी-बड़ी बातें भी पानी की लहर की तरह हैं। यहां बड़े-बड़े वक्तव्य भी कोई अर्थ नहीं रखते हैं। कहने की बातें हैं, सो लोग कहते हैं! और जब कहना ही है तो क्या कंजूसी करनी! और जब लोग कहने पर ही उतर आते हैं तो अतिशयोक्ति करने लगते हैं। और अतिशयोक्ति हमें जंचती भी बहुत है। कोई भी नहीं पूछता कि इसमें सच्चाई कितनी है? इसमें सत्य कितना है?
Here big words are like waves upon water. They carry no weight. People speak because speaking must be done; and once speaking—why be miserly! In speaking they begin to exaggerate. Exaggeration pleases us. No one asks: how much truth is there?
वासना से भरी हुई आंखें सत्य को न देखना चाहती हैं, न देख सकती हैं। वासना से भरी आंखें तो जो बिलकुल क्षणभंगुर है, उससे अटकी हैं। देह का रूप, देह का सौंदर्य तो क्षणभंगुर है। अभी है, अभी न हो जाए। आज है, कल का कोई भरोसा नहीं। इसे तुम प्रेम कहते हो! प्रेम तो शाश्वत से ही हो सकता है। क्योंकि प्रेम शाश्वतता का ही नाम है। प्रेम समय के भीतर नहीं होता, समयातीत है। जिसे तुम प्रेम कहते हो, वह काम है। वह राम नहीं है। और जब तक राम न हो तब तक प्रेम नहीं है।
Eyes filled with lust do not wish to see truth, cannot see it. They are stuck to what is utterly momentary—the body’s form, the body’s beauty—here now, gone now; today here, tomorrow who knows. And this you call love! Love can only be with the Eternal, for love itself is the name of eternity. Love is not in time; it is beyond time. What you call love is kama. It is not Rama. Until Rama arises within, there is no love.
ठीक कहते हैं गुलाल:
लागलि नेह हमारी पिया मोर।।
कहते हैं: हमारा तो प्रेम उस असली पिया से लग गया है, जो अपना है, जो सदा अपना है। जिसको तुम चाहो तो भी पराया नहीं हो सकता। यहां तो सब पराए हैं, तुम लाख चाहो तो भी अपने नहीं हो पाते। हम उपाय तो सब करते हैं। हम क्या कमी छोड़ते हैं! लेकिन सब उपाय हमारे आज नहीं कल व्यर्थ हो जाते हैं। आज नहीं कल हमें पता चलता है, जिसे अपना माना वह अपना नहीं, वह कभी भी अपना नहीं था। माना था तुमने। किसी वासना के प्रवाह ने मनवा दिया था। उसने भी माना था; किसी वासना के प्रवाह ने, किसी लोभ ने, किसी हानि ने उसे भी स्वीकार करवा दिया था। लेकिन यहां के सारे संबंध लोभ के हैं, मोह के हैं, भय के हैं। छोटे बच्चे तुमसे प्रेम करते हैं, सिर्फ भय के कारण। क्योंकि उनका जीवन तुम पर निर्भर है। वे बच ही नहीं सकते, अगर तुम उन्हें न बचाओ, वे मर ही जाएंगे। एक क्षण नहीं जी सकते तुम्हारे बिना। तो तुमसे भयभीत रहते हैं।
Gulal speaks truly: Laagali neh hamari, piya mor. He says: My love clung to the real Beloved—the One who is mine, forever mine. Whom even if you wish you cannot make other. Here, all are others; wish as you may, none becomes yours. We leave nothing untried. But all devices are futile today or tomorrow. Today or tomorrow we see—the one we called our own was never ours. You had believed so. Some current of desire made you believe; the other too believed—some desire, some greed, some fear made acceptance happen. But relations here are of greed, of clinging, of fear. Little children ‘love’ you only out of fear—their life depends on you. They cannot survive without you. So they fear you.
भय के कारण बच्चे मां-बाप को प्रेम करना शुरू करते हैं। फिर भूल ही जाते हैं कि बुनियाद में भय है। और इसीलिए हर बच्चा अपने मां-बाप से एक न एक दिन बदला लेता है। जब बदला लेता है तब तुम परेशान होते हो। क्योंकि भय का तो बदला लिया ही जाएगा। एक वक्त आएगा कि बच्चे शक्तिशाली हो जाएंगे और मां-बाप कमजोर हो जाएंगे। एक वक्त था कि मां-बाप शक्तिशाली थे और बच्चे कमजोर थे। जब बच्चे कमजोर थे, तब तुमने उन्हें झुका लिया। जब बच्चे शक्तिशाली हो जाएंगे, तब वे मां-बाप को झुकाने लगते हैं।
Out of fear, children begin to ‘love’ their parents, then forget that the foundation was fear. Hence every child takes revenge upon the parents one day; and then you are puzzled. Fear demands revenge. A time comes when the children are strong and the parents weak. Once the parents were strong and the children weak. While the children were weak you bent them. When they grow strong, they will bend the parents.
यह तो राजनीति है--भय की राजनीति। स्त्रियों को डरवाया है तुमने, कितना डरवाया है! कितना भयभीत किया है उनको! उनकी सारी स्वतंत्रता छीन ली है। उनकी जड़ ही काट दी है स्वतंत्रता की। उनसे उनकी सारी आर्थिक स्वावलंबन की क्षमता छीन ली है। उनको बिलकुल अपने ऊपर निर्भर कर लिया है। रोटी दो तो तुम दो, कपड़ा दो तो तुम दो, मकान दो तो तुम दो--चाबी तुम्हारे हाथ में है धन की। स्त्रियों से तुमने धन की व्यवस्था छीन ली, उनको शिक्षा देना बंद कर दिया, उनको शास्त्र पढ़ाना बंद कर दिया। और तब स्वभावतः तुम मालिक बन बैठे। और तुमने स्त्रियों को समझाया है कि पति परमात्मा है। और मजबूरी में उनको मानना भी पड़ा। पर वह ऊपर ही ऊपर है मानना। जब स्त्रियां चिट्ठी लिखती हैं तो लिखती हैं नीचे: आपकी दासी। मगर भलीभांति वे जानती हैं कि दास कौन है और दासी कौन है। और चौबीस घंटे सिद्ध करती रहती हैं कि दास कौन है और दासी कौन है। बड़े-बड़े बहादुर जो घर के बाहर बड़े बहादुर हैं, घर में आते ही एकदम से चूहे हो जाते हैं; एकदम पूंछ दबा लेते हैं। क्योंकि जब स्त्रियों को तुमने इतना सताया है, तो उसकी प्रतिक्रिया होगी। स्वभावतः।
This is politics—the politics of fear. You have frightened women, how deeply frightened them! Stolen their freedom at the root. Taken away their economic independence. You have made them entirely dependent—bread if you give, clothes if you give, a house if you give—the key to money in your hand. You took away their entry to wealth, you stopped their education, barred them from the scriptures. Naturally you enthroned yourselves as masters. And you taught women that the husband is God. In compulsion they had to agree. But it is only on the surface. When they sign letters ‘your servant’—they know well who is servant and who is master. And they prove it twenty-four hours a day. The brave who are brave outside—become mice when they enter home; tails tucked in. For so much oppression invites reaction.
भय से प्रेम नहीं उपजता। भय से तुम किसी को मनवा सकते हो कि मैं तुमसे बड़ा हूं, लेकिन तुम दूसरे के भीतर प्रतिशोध की अग्नि जला रहे हो। और स्त्रियों ने उस प्रतिशोध के अपने उपाय खोज लिए हैं, वे अपने ढंग से तुमको सताती हैं। खाने पर बैठोगे तो सताएंगी। भोजन ही न करने देंगी--ऐसी बकवास लगाएंगी! रात सोने जाओगे तो सोने नहीं देंगी--ऐसी बकवास लगाएंगी! लोग पत्नियों से बचने के लिए कहां-कहां नहीं जाते! कोई रोटरी-क्लब में है, कोई लायंस-क्लब में भरती हो गया है।
Love does not arise out of fear. By fear you may force someone to concede your superiority—but you ignite the fire of revenge within. Women found their ways of revenge—they harry you in their style. When you sit to eat, they will harry you—won’t let you eat, such chatter they will raise! When you go to sleep they will harry you—won’t let you sleep, such chatter they will raise! Men go anywhere to escape their wives—some to Rotary, some to Lions Club.
एक दल उत्तर ध्रुव की यात्रा के लिए गया। बड़ी कठिन यात्रा थी। उस दल में दो लोगों में बड़ी मैत्री हो गई, घनिष्ठता हो गई। एक ने दूसरे से पूछा कि इतनी भयंकर यात्रा पर, जिसमें जीवन को खतरा है आने का तेरा कारण क्या है? उसने कहा, चुनौती, अभियान। मुझे हमेशा असंभव बातें पुकारती हैं। फिर उसने पूछा, और तुम्हारे आने का कारण क्या है? उसने कहा, इतना बड़ा कोई कारण नहीं, जब लौट कर घर चलेंगे, तब तुम मेरी पत्नी को देख लेना। मेरी पत्नी को देख कर ही तुम समझ जाओगे कि अगर चांद-तारों पर भी जाना पड़े तो मैं जाने को राजी हूं। पत्नी से छुटकारा! मर भी जाऊं तो मैं मुस्कुराता हुआ मरूंगा कि चलो छूटा पिंड!
A team went to the North Pole—very dangerous journey. Two became close friends. One asked: What brought you to such a life-threatening expedition? He said: Challenge, adventure. The impossible calls me. And you? He said: No such great reason. When we go back, come meet my wife—you will understand. If I had to go to the moon and stars, I would go—to be free of my wife! Even if I die, I will die smiling—freed at last!
और इसका जिम्मा किस पर है?
And who is responsible?
इसका जिम्मा पुरुषों पर ही है। पुरुष स्त्रियों को दबा रहा है, स्त्रियां पुरुष को दबा रही हैं। बच्चे मां-बाप को दबा रहे हैं, मां-बाप बच्चों को दबा रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे भी तुम्हारी नसें पकड़ना जान जाते हैं। कब दबाना? छोटे-छोटे बच्चे राजनीतिज्ञ हो जाते हैं। ऐसे चुपचाप रहेंगे, घर में मेहमान आ जाएंगे तो एकदम उछल-कूद मचाने लगेंगे, शोरगुल मचाने लगेंगे, क्योंकि वे जानते हैं यह मौका है, अभी डरवा देंगे तुमको, अभी तुम मार-पीट नहीं कर सकते बच्चों की--नहीं तो पड़ोसी क्या कहेंगे, मेहमान क्या कहेंगे! अभी तुम पांच रुपये का नोट पकड़ाओगे कि बेटा जा, सिनेमा देख आ! भाड़ में जा, कहीं भी जा, मगर यहां से हट! इसको तुम पांच पैसे देने को राजी नहीं थे, इसको तुम पांच रुपये का नोट पकड़ा रहे हो कि यह जितनी देर घर के बाहर रहे उतना अच्छा है। क्योंकि जब तक मेहमान टल जाएं। बच्चे को टाल रहे हो, फिर मेहमानों को टालने में लगोगे। क्योंकि मेहमानों से भी कोई प्रेम थोड़े ही है, सब शिष्टाचार निभाया जा रहा है।
Men are. Men suppress women; women suppress men. Children suppress parents; parents suppress children. Small children learn where your nerves are and when to press. They become politicians. They will be quiet, then when guests arrive, they will begin to make a racket, because they know—this is the moment—now they will frighten you, now you cannot beat them—what will the neighbors say, what will guests say! Now you will give a five-rupee note—go see a movie, go anywhere, but go! You were not willing to give five paise—now you hand over five rupees just to keep him out till the guests leave. You put off the child, then you will put off the guests. For there is no love for the guests either—only etiquette.
मुल्ला नसरुद्दीन का मित्र चंदूलाल बहुत दिन आकर मुल्ला के घर रह गया। जाए ही नहीं! मुल्ला ने बहुत उपाय किए; भई, तेरी पत्नी राह देखती होगी, तेरे बच्चे दुखी होते होंगे। लेकिन चंदूलाल कहे कि मैं तो निर्मोही व्यक्ति हूं। मोह इत्यादि से तो मैं पार जा चुका हूं। अरे, कौन बच्चा, कौन पत्नी! ऊंची ज्ञान की बातें करें! कोई रास्ता न देख कर मुल्ला ने झूठा तार दिलवाया पत्नी की तरफ से कि शीघ्र घर आओ, बच्चा सख्त बीमार है, बिलकुल मरणासन्न है, तो मजबूरी में चंदूलाल को जाना पड़ा। जब सुबह कार में ड्राइवर उसे छोड़ने स्टेशन जा रहा था तो चंदूलाल ने ड्राइवर से कहा कि जरा तेजी से ले चल, कहीं ट्रेन चूक न जाए। ड्राइवर ने कहा: आप बिलकुल बेफिकर रहो, क्योंकि चलते वक्त नसरुद्दीन ने मुझसे कहा है कि अगर ट्रेन चूकी, बच्चू, तो नौकरी खत्म! आप बिलकुल बेफिकर रहो, हमें भी अपनी जान बचानी है, ट्रेन पकड़ा कर रहेंगे। अगर इस स्टेशन पर नहीं तो अगली स्टेशन पर मगर ट्रेन पकड़ा कर रहेंगे!
Mulla Nasruddin’s friend Chandulal came and stayed so long he would not leave. Mulla tried all ways—your wife must be waiting, your children must be sad. Chandulal said: I am beyond attachment—what wife, what child! Let us discuss high knowledge. Finding no way, Mulla sent a false telegram from his wife: Come at once, the child is fatally ill. Forced, Chandulal left. As the driver took him to the station he said: Drive fast, I may miss the train. The driver said: Be easy. When you left, Nasruddin told me: If he misses the train—your job is finished! We will get you on that train—if not at this station, then the next!
इस जीवन के थोथे नाते-रिश्तों को, जिनके भीतर क्या-क्या छिपा हुआ है, प्रेम कहते हो! प्रेम शब्द को अपमानित करते हो। मत खींचो प्रेम जैसे पवित्र शब्द को कीचड़ में। संतों ने उसे मुक्त किया है कीचड़ से।
These flimsy relationships of life—what all lies hidden within—you call love! Do not drag so sacred a word as love into the mud. The saints have rescued it from the mud.
लागलि नेह हमारी पिया मोर।।
उस प्यारे से प्रेम लगाओ। गुलाल कहते हैं, उस प्यारे से ही प्रेम लग गया हमारा जो हमारा ही है। और उससे ही प्रेम लग सकता है; क्योंकि न उसे कुछ लेना है, न कुछ देना है। उससे न तो कोई शरीर का संबंध है, न मन का कोई संबंध है। उससे तो संबंध बनाना हो तो शरीर और मन दोनों के पार होना जरूरी है। उससे तो सिर्फ आत्मिक नाता होता है। वह शुद्धतम उड़ान है। ऊंची से ऊंची उड़ान है आकाश की। उस उड़ान ने ही हमें बुद्ध दिए, महावीर दिए, कृष्ण दिए, क्राइस्ट दिए। उस उड़ान ने ही इस पृथ्वी को इसका सौभाग्य दिया है। यह पृथ्वी कभी-कभी दुल्हन बनी है। जब कभी कोई बुद्ध इस पृथ्वी पर चला, तो यह पृथ्वी भी दुल्हन बनी है। हमारे कारण तो यह पृथ्वी विधवा है। यह बुद्धों के कारण कभी-कभी सजी है। कभी-कभी इस पर भी अलौकिक का अवतरण हुआ है!
Laagali neh hamari, piya mor. Love the Beloved. Gulal says: Let love cling to the One who is truly ours. With Him there is nothing to take or to give. With Him we have no bodily tie, no mental tie. To relate with Him, body and mind both must be left behind. Only a spiritual relatedness is possible—the purest flight—the highest soaring of the sky. That flight has given us Buddhas, Mahaviras, Krishnas, Christs. That flight has given this earth its good fortune. Sometimes the earth has become a bride. Whenever a Buddha has walked here, the earth has been a bride. Because of us the earth is a widow; because of Buddhas she is sometimes adorned. Sometimes the Transcendent has descended here!
चुनि चुनि कलियां सेज बिछावौं, करौं मैं मंगलाचार।
वे कहते हैं कि कलियों को चुन-चुन कर मैं उस परम प्यारे के लिए सेज तैयार करता हूं। कौन सी कलियां? ये सब प्रतीक हैं। हमारे पास कलियां ही हैं अभी, फूल तो नहीं। फूल तो उसके आगमन पर होंगे--हमारी कलियां उसके आगमन पर खिलेंगी, उसके स्वागत में खिलेंगी, उसके मिलन में खिलेंगी; उसके आलिंगन में हमारी कलियां फूल बनेंगी; तब तक तो कलियां ही हैं। ठीक कहते हैं वे। यह नहीं कहा कि फूलों से सेज सजाता हूं।
Chuni chuni kaliyan sej bichhawon, karon main mangalachar. He says: Picking buds one by one I spread a couch for the Supreme Beloved. Which buds? These are symbols. For now I have only buds, not flowers. The flowers will bloom upon His advent—my buds will open in His welcome, in union with Him; in His embrace my buds will become blossoms. Till then—buds. He says it well. He does not say: I decorate the bed with flowers.
जब तुम इन संतों के वचनों को समझने चलो, तो छोटी-छोटी बारीकियों पर ध्यान देना।
When you read the utterances of saints, attend to the fine textures.
चुनि चुनि कलियां सेज बिछावौं,...
अभी तो मेरे पास सिर्फ कलियां हैं। उन्हीं को चुन-चुन कर सेज बना रहा हूं। तुम आओ तो सब फूल खिल जाएंगे; तुम आओ तो फूल ही फूल खिल जाएंगे; तुम आए कि बहार आई; तुम आए कि वसंत आया; तुम आए कि मधुमास! और तब मंगलाचार होगा। तब मेरे हृदय में मंगलगीत उठेंगे। तब मेरे प्राण मंगलघट बनेंगे।
जिस जिंदगी में तुम जी रहे हो, वहां तो इन अनुभवों से कोई तालमेल बैठता नहीं।
दुनिया के इस मोह-जलधि में--
किसके लिए उठूं-उभरूं अब?
बिखर गई धीरज की पूंजी,
Chuni chuni kaliyan sej bichhawon… For now I have only buds. With those I prepare the couch. Come—and all will bloom; come—and flowers upon flowers will open; your coming is spring, your coming is the season of honey. Then the auspicious chanting will be. Then songs of benediction will rise in my heart. Then my life-breath will become a vessel of auspiciousness.
The life you are living has no harmony with such experiences.
सुख-सपने नीलाम हो गए,
शीशा बिका, किंतु रत्न के--
मनसूबे नाकाम हो गए;
ऊपर की इस चमक-दमक में,
किसके लिए दहूं-निखरूं अब?
In this ocean of the world’s delusion— for whom now should I rise and surge? The capital of patience scattered, my dreams of happiness auctioned away, the glass was sold, but the gem— its hopes were undone. In this upper glitter and dazzle— for whom should I glow and refine now? The market’s crowd has thinned— I found no buyer for me; unwanted I stood alone— all labor wasted, vain. The hour of adornment has passed— for whom should I dress up now? Morning went off with midday— ahead I see an empty dusk; like timid ghosts of tears they stand— as if light had become barren. In this hour of going, going— for whom should I stay and wait now?
हाट-बाट की भीड़ छंट गई,
मिला न मेरा कोई गाहक,
मैं अनचाहा खड़ा रह गया,
व्यर्थ गई सब मेहनत नाहक;
बीत गई सज-धज की वेला,
किसके लिए बनूं-संवरूं अब?
प्रात गया दोपहरी के संग,
आगे दिखती रीती संध्या,
कातर प्रेत खड़े आंसू के,
ज्योति हो गई जैसे वंध्या;
चला-चली की इस वेला में,
किसके लिए रहूं-ठहरूं अब?
तुम्हारा जीवन तो एक रिक्तता है। और हमेशा चला-चली की बेला है। न यहां कुछ रुकने को है, न कुछ ठहरने को है। कंकड़-पत्थर इकट्ठे कर लिए हैं।
Your life is emptiness. Always it is the time of departure. There is nothing to stay for, nothing to rest upon. You have gathered pebbles.
गुलाल कहते हैं: हीरा जनम गंवायो। जो जीवन हीरा बन सकता था, वह तो गंवा दिया; और क्या खरीद लाए हो? मौत पूछेगी: क्या खरीद लाए बाजार से? जिंदगी की हाट में गए थे, जिंदगी के मेले में गए थे, क्या खरीद लाए? मौत के सामने सिर झुका कर खड़ा होना होगा। बड़ी लज्जा आएगी। कुछ जवाब देते न बनेगा। खरीद आने की बात ही कहां, जो साथ लेकर आए थे जन्म से, वह भी लुटा आए। वह भी बाजार में लुट गया। वहां लुटेरे खूब बैठे हैं। वहां तरह-तरह के लुटेरे हैं। हीरा तो दे आए हैं, कंकड़-पत्थर ले आए हैं, यह हमारी जिंदगी का सौदा है। तो शायद अगर यही अनुभव हो तो संतों की वाणी समझ में न आएगी। लेकिन इस अनुभव को भी अगर तुम साक्षीभाव से देखो: क्या कमाया है... घबड़ाना मत; ऐसे प्रश्न हम पूछते नहीं अपने से; क्योंकि इन प्रश्नों से ही मन में पीड़ा होती है, डर लगता है।
Gulal says: A diamond-life was squandered. The life that could become a diamond—you threw away; and what have you brought home? Death will ask: what did you buy in the bazaar? You went to life’s marketplace, to life’s fair—what did you buy? You will have to stand with bowed head before death. Great shame will come. You will have no answer. Forget buying—you even lost what you had brought from birth. That was looted too. The bazaar is full of robbers—of many kinds. You gave away the diamond, and brought back stones—that is the bargain of our life. If this is your experience, perhaps the words of the saints will not appeal. But if you look at this experience with witnessing—what have I earned? Do not panic—we never ask such questions of ourselves, for they pierce and frighten the mind.
मुल्ला नसरुद्दीन एक ट्रेन में सफर कर रहा था। टिकट चेकर आया। टिकट न मिले! सब बक्से खोल डाले, बिस्तर खोल डाला, सब चीजें नीचे-ऊपर कर दीं, पाजामा के खीसे में देखे, कोट के खीसे में देखे, कमीज के खीसे में देखे--टिकट चेकर भी बेचारा दया खा गया! उसने कहा कि जरूर तुम पर टिकट होगी। इतनी मेहनत कर रहे हो, होगी टिकट, मैं मानता हूं। अब ज्यादा मेहनत न करो। सारा डिब्बा तुमने चीजों से भर दिया! सम्हालो अपनी चीजें!
Mulla Nasruddin was traveling by train. The ticket inspector came. The ticket could not be found! He opened all boxes, bedding, turned everything upside down, looked in pajama pockets, coat pockets, shirt pockets—the inspector himself took pity. He said: Surely you have the ticket. You work so hard—very well, I accept it. Don’t work more. You’ve filled the carriage with your things. Put them away.
मुल्ला ने कहा: टिकट खोजने के लिए कौन मेहनत कर रहा है! मुझे यह भी तो पता लगाना है कि मैं जा कहां रहा हूं? टिकट जाए भाड़ में, बड़ा सवाल यह है कि मैं जा कहां रहा हूं?
Mulla said: Who is working to find the ticket! I must find out where I am going! Let the ticket go to hell—the big question is: where am I going?
पास ही बैठा एक यात्री भी यह सब देख रहा था। उसने कहा कि और सब तो मैं देख रहा हूं, लेकिन कोट का एक खीसा, ऊपर का खीसा, उसमें तुमने नहीं देखा।
A fellow traveler said: I have watched everything, but there is one pocket—the upper coat pocket—you have not checked.
मुल्ला ने कहा: उसकी बात ही मत छेड़ो! उसमें देखूंगा भी नहीं। चाहे कुछ हो जाए! जान रहे कि जाए, उस खीसे में नहीं देखूंगा।
टिकट चेकर भी बोला कि यह हैरानी की बात है। जब तुमने सब उधेड़बुन कर डाली; तुमने अपने बक्से नहीं, औरों के बक्से तक खोल दिए; खुद का बिस्तर खोला, दूसरे के बिस्तर खोल दिए--और इस खीसे में क्यों नहीं देखोगे?
नसरुद्दीन ने कहा कि बस उसी में आशा अटकी है कि शायद वहां हो। वहां नहीं देख सकता। वहां देखा तो वह आशा भी गई। अभी एक आशा है कि अगर नहीं मिली, तो इस खीसे में होगी। इसमें हाथ नहीं डाल सकता।
Mulla said: Don’t even mention it! I will not look there—whatever happens! I need the hope that perhaps it is there. If I look there, even that hope is gone. For now I have one hope—if not elsewhere, then in that pocket. I cannot put my hand in there.
तुम जिंदगी में कुछ सवालों को टाल कर रखते हो। वहां तुम हाथ भी नहीं डालते। डरते हो कि कहीं वहां भी खालीपन न निकले। कहीं ऐसा न हो कि टिकट वहां भी न मिले। यही भरोसा भी काफी है कि शायद वहां होगी। एकाध जगह तो छोड़ रखो; भरोसा कायम रहे।
You keep certain questions of life untouched. You dare not put your hand there—lest that too be empty. Lest the ticket not be there either. Even this little hope is enough. Leave one or two places—so hope survives.
जीवन के तुम असली सवाल नहीं उठाते। असली सवालों से बचने के लिए तुम न मालूम कितने व्यर्थ के सवाल उठाते रहते हो। किसने सृष्टि बनाई? जैसे तुम्हें इससे कुछ लेना-देना है। अब किसी ने भी बनाई हो, अब जो भूल हो गई हो गई, अब तुम क्षमा भी करो! मगर किसने सृष्टि बनाई? जैसे तुम्हारे लिए यह कोई सार्थक प्रश्न है! जैसे तुम्हें पता चल जाएगा तो फिर तुम कुछ करोगे! कोई मुकदमा चलाओगे या क्या करोगे? स्वर्ग है या नहीं, नरक है या नहीं? यहां जमीन पर हो अभी, जमीन की पूछो कुछ, इतने दूर न जाओ। मगर इतने दूर जाने का कारण है; पास न आना पड़े। दूर-दूर भटकते हो और भ्रांति रखते हो कि बड़ी तात्विक चर्चा कर रहे हो। यह तात्विक चर्चा नहीं है, यह थोथी चर्चा है।
You do not raise the real questions. To avoid them, you raise innumerable trivial ones. Who created the world? As if you have anything to do with it. Whoever created it—what is done is done—now forgive! How does it matter to you? Even if you know—what will you do? File a case? Is there heaven or hell? You are here upon earth—ask about the ground beneath. But you wander far—why? To avoid coming close. You wander afar dreaming you are engaged in metaphysics. This is not metaphysics—this is hollow chatter.
धर्मशास्त्रों के नाम से जो चर्चा चलती है, एकदम थोथी है। तात्विक चर्चा का तो अर्थ होता है: वास्तविक, यथार्थ; जिससे तुम्हारे जीवन में कोई रूपांतरण हो, जो तुम्हारे जीवन की असलियत से संबंधित हो।
What passes under the name of “scriptural debate” is hollow. Metaphysics means: the real, the actual—what transforms your life—what is relevant to the truth of your living.
चुनि चुनि कलियां सेज बिछावौं, करौं मैं मंगलाचार।
वे कहते हैं, अभी तो मेरे पास कलियां हैं। प्रेम नहीं है, प्रेम का फूल नहीं है, बस प्रेम की संभावना मात्र है, उसी को बिछा रहा हूं। प्रार्थना नहीं है, सिर्फ प्रार्थना का अधकच्चा रूप है। उसी को बिछा रहा हूं। अभी पूजा जानता कहां! अभी अर्चना पहचानी कहां! सब कलियां हैं, खिलेंगी तो सुगंध उड़ेगी, अभी तो सुगंध का भी कुछ पता नहीं, अभी तो कलियां बंद हैं। और कलियां खिलें तो कैसे खिलें, सूरज ही नहीं आया। अतिथि ही नहीं आया तो अभी कलियां खिलें कैसे? तो प्रतीक्षा कर रहा हूं, पुकार कर रहा हूं।
जागरण की ज्योति भर दो, नींद के संसार में तुम।
जब कि जीवन-रेख सी यह
Chuni chuni kaliyan sej bichhawon, karon main mangalachar. He says: For now I have only buds. Not love’s flower—only the possibility of love. I spread that. Not prayer—only a half-baked form. I spread that. I do not yet know worship, nor archana. All buds. If they bloom, fragrance will arise. For now, even fragrance is unknown—buds are closed. And how will they bloom? The sun has not come. The Guest is not here—how will the buds open? So I wait, I call.
सांस ही मुझमें खिंची हो
और मेरे हृदय के प्रिय विरह
से करुणा सिंची हो।
अश्रु बन कर ही मिलो प्रिय,
प्रेम के अभिसार में तुम।
जागरण की ज्योति भर दो, नींद के संसार में तुम।
Pour the flame of awakening into this world of sleep. When this breath—stretched like a lifeline— is drawn within me, and the dear of my heart is sprinkled with the compassion of separation— then come as a tear, Beloved, in the tryst of love. Pour the flame of awakening into this world of sleep.
ज्ञात होता है कि यह दुख
दृग-रहित है, पथ न पाते।
भूल कर ये हाय, मेरे पास
ही फिर लौट आते।
दृष्टि उनको या कि साहस
दो मुझे उपहार में तुम।
I sense this sorrow is eyeless, finds no path; forgetting, alas, it returns again and again to me. Give them vision—or give me courage as your gift. Pour the flame of awakening into this world of sleep.
जागरण की ज्योति भर दो, नींद के संसार में तुम।
ये बधिर दिन-मास जैसे
एक गति-क्रम जानते हैं।
नव उषा में राग, निशि में
एक ही तम जानते हैं।
राग में हो लीन, गूंजो
These deaf days and months know a single motion; a new dawn has one song— the night knows one darkness. Be absorbed in the raga, resound in the twang of the vina. Pour the flame of awakening into this world of sleep.
बीन की झनकार में तुम।
जागरण की ज्योति भर दो, नींद के संसार में तुम।
अभी तो मैं सोया हूं, तुम चाहो तो जागरण की ज्योति भर सकते हो। अभी तो मैं खोया हूं, तुम चाहो तो हाथ पकड़ कर राह पर ला सकते हो। भक्ति का यह मूल सूत्र है। परमात्मा की मर्जी पर अपने को छोड़ देना। जो कराए, करना; जहां चलाए, चलना। भक्ति संकल्प नहीं है, समर्पण है। अपनी तरफ से मैं बाधा नहीं दूंगा, बस इतनी तैयारी भक्त को दिखानी पड़ती है।
For now I sleep; if you will, you can pour into me the light of awakening. For now I am lost; if you will, you can take my hand and bring me to the path. This is the root sutra of bhakti—to leave oneself to the will of Paramatma. Do whatever He makes you do; go wherever He moves you. Bhakti is not resolve; it is surrender. From the devotee only this preparation is needed: I will not obstruct.
चुनि चुनि कलियां सेज बिछावौं,...
अपनी तरफ से सेज बिछा दी है, अब तुम जब आओ! मंगलाचार की तैयारी कर ली है, अब जब तुम आओ! द्वार खुले छोड़ दिए हैं, ऊगे तुम्हारा सूरज, चले तुम्हारी हवा, तो मेरी तरफ से कोई बाधा नहीं है।
एकौ घरी पिया नहीं अइलै,...
लेकिन बहुत पीड़ा सालती है--द्वार खुला रखा है, सेज बिछा रखी है, कान अटके हैं पथ पर कि पगध्वनि सुनाई पड़े, मगर कहीं कुछ चूक हो रही है।
Chuni chuni kaliyan sej bichhawon… I have spread the couch from my side—come when you will. I have readied the auspicious welcome—come when you will. The doors are left open. Let your sun rise, your breeze blow—there will be no hindrance from my side.
एकौ घरी पिया नहीं अइलै, होइला मोहिं धिरकार।
एक भी घड़ी के लिए, एक क्षण के लिए भी प्यारे का आगमन नहीं हो रहा है। पगध्वनि भी सुनाई नहीं पड़ती। मगर बड़ी प्रीतिकर बात गुलाल ने कही है। इससे उस प्यारे से शिकायत नहीं की है कि क्या तुम मुझसे नाराज हो? क्या तुम इतने कठोर हो? क्या तुम्हारे पास पाषाण-हृदय है? क्या तुम्हें मेरी पुकार नहीं सुनाई पड़ती? क्या बहरे हो? कोई शिकायत नहीं की। उलटी बात: होइला मोहिं धिरकार! मैं अपने को ही धिक्कार दे रहा हूं कि जरूर मुझमें कहीं कोई कमी है; जरूर कहीं कोई चूक हो रही है। सेज शायद बनी नहीं उसके योग्य; शायद मंगलाचरण उसके योग्य सजा नहीं; शायद वंदनवार जैसे होने थे वैसे नहीं हैं; मैं अपात्र हूं।
Ekou ghari piya nahin aile— it becomes a reproach to me. Not even for a single moment has the Beloved arrived. Not even a footfall is heard. Yet Gulal says something most delightful—he does not complain to the Beloved: Are you angry with me? Are you so hard? Is your heart of stone? Do you not hear my call? Are you deaf? No complaint. The reverse: It is I who must be reproached. Surely the fault is in me; surely some gap remains. The couch may not be worthy; the auspicious arches may be unfit; I am unworthy.
इस भेद को खयाल में कर लेना।
Mark this difference.
साधारणतः अगर तुम्हारे मन में शिकायत उठे तो समझ लेना यह भक्ति नहीं है। अगर तुम्हारे मन में यह खयाल उठे कि मैं कितनी प्रार्थना कर रहा, कितनी पूजा कर रहा, कितना पुकार रहा, सुनते क्यों नहीं? कितना पुण्य कर रहा, कितना दान कर रहा, मंदिर बनाए, मस्जिद बनाए, सुनते क्यों नहीं? हो तुम या नहीं हो तुम? अगर तुम्हारे मन में इस तरह की शिकायत उठे, तो समझना कि यह भक्ति नहीं है। और शिकायत अहंकार से आती है। और जहां अहंकार है, वहां तो परमात्मा के आने का कोई उपाय नहीं है। शिकायत नहीं, शिकायत से उलटी बात: जरूर मेरी ही कोई कमी है। दोष देना तो अपने को; दोषी ठहराना तो अपने को।
Ordinarily, if complaint arises in you—know this is not bhakti. If you feel: I pray so much, worship so much, call so much—why do you not hear? I earn so much merit, I donate, I build temples and mosques—why do you not listen? Are you there or not? If such complaint arises—know this is not bhakti. Complaint arises from ego. Where ego is, there is no way for the Divine to come. No complaint—the reverse: The shortcoming is mine. Blame yourself alone.
आठौ जाम रैनदिन जोहौं,...
आठों याम, दिन-रात रास्ता देखता हूं।
...नेक न हृदय बिसार।
एक क्षण को भी तुम्हें भूलता नहीं। पुकारता हूं, राह देखता हूं, अपने को धिक्कारता हूं कि रह गई कोई कमी, कि अभी और कुछ पूरा होना चाहिए। फिर-फिर सेज को सजाता हूं, फिर-फिर दौड़ा द्वार पर जाता हूं। अगर ऐसा हो तो वह परम घड़ी एक दिन आनी निश्चित है। जिस दिन भी तुम्हारी पात्रता पूरी होती है, परमात्मा उसी क्षण उपस्थित हो जाता है। एक क्षण की भी देर नहीं होती।
Atho jam rain-din johon— I watch the road through all eight watches, day and night— nek na hriday bisar— not for a moment do I forget you. I call, I watch the path, and reproach myself—some lack remains, something yet to be ripened. Again I ready the couch, again I run to the door. If it is thus, the supreme hour must come. The instant your worthiness is full, Paramatma is present—without delay—not a moment late.
तुमने कहावत सुनी है कि देर है अंधेर नहीं। वह कहावत गलत है। न देर है, न अंधेर है। क्योंकि अगर देर है तो अंधेर तो हो ही गया। देर का मतलब यह है कि तुम पात्र थे और वह नहीं आया। अंधेर और किसको कहते हैं? किसी अंधे ने यह कहावत बनाई होगी कि देर है अंधेर नहीं। तो अंधेर किसको कहते हैं और फिर! पात्र को आया नहीं और अपात्र को आ गया, यही तो अंधेर है।
नहीं, न देर है न अंधेर है। जैसे ही तुम पात्र हुए, तत्क्षण, युगपत उसका आगमन हो जाता है। आगमन कहना भी कहने की ही बात है, वह तो आया ही हुआ है। तुम पात्र हुए कि दिखाई पड़ जाता है, पहचान हो जाती है, बस, वह तो तुम्हारे भीतर बैठा ही हुआ है--सदा-सदा से। तुम पात्र हुए कि आंख खुल जाती है।
You have heard the proverb: “There is delay, but no darkness.” It is false. There is neither delay nor darkness. For if there is delay, there is already darkness. Delay implies: you were worthy but He did not come—what greater injustice! No—there is neither delay nor injustice. The instant you are ripe, His advent is simultaneous. Even “advent” is a manner of speaking—He was always already there. When you are ready, you see—recognition happens. He sits within you—from beginningless time. Become worthy—and the eyes open.
तीन लोक कै साहब अपने, फरलहिं मोर लिलार।
गुलाल कहते हैं: और मैं ऐसे ही अपने को धिक्कार करता रहा और एक दिन वह चमत्कार की घड़ी आ गई, वह धन्यभाग की घड़ी आ गई।
Teen lok ke sahib apne— pharalihi mor lilar. Gulal says: I kept reproaching myself—and one day the miraculous hour came—the blessed hour.
तीन लोक कै साहब अपने,...
वह जो तीनों लोकों का मालिक है, वह आ गया।
तीन लोक कै साहब अपने, फरलहिं मोर लिलार।
मेरे भाग्य का उदय हुआ, फल लगे!
The Lord of the three worlds became mine— my fortune ripened and bore fruit.
सत्तसरूप सदा ही निरखौं,...
अब तो उसका ही रूप सदा दिखाई पड़ रहा है। जहां देखता हूं, वही दिखाई पड़ता है। जो देखता हूं, वही दिखाई पड़ता है।
...संतन प्रान-अधार।
और अब मैं जानता हूं, क्योंकि अब मेरी पहचान उससे हो गई है, कि जहां-जहां संत हैं, वहां-वहां वह घना होकर प्रकट हो रहा है। संतों के प्राणों का वही आधार है। जैसे कि सूरज की किरणें प्रिज्म से गुजर कर सात रंगों में बिखर जाती हैं, इंद्रधनुष बन जाता है, ऐसे ही परमात्मा संतों से गुजर कर सात रंगों में, सात रागों में, सरगम में प्रकट होता है। संत उसकी अभिव्यक्ति हैं। संत उसकी बांसुरी हैं। संत उसके गीत हैं। संत उसका मुंह हैं, उसकी जबान हैं। वह संतों से बोलता है। उसके पास अपने और कोई हाथ नहीं, संतों के हाथ उसके हाथ हैं। और उसके पास अपनी कोई आंखें नहीं, संतों की आंखें उसकी आंखें हैं।
Sat-svarupa sada hi nirakhon— santan pran-adhar. Now I behold only His form everywhere. Wherever I look—only He. And now I know—because I have recognized Him—that wherever saints are, there He appears densest. He is the very support of their breath. As the sun’s rays through a prism become seven colors, an arc of rainbow—so Paramatma, passing through saints, becomes seven colors, seven ragas, a whole scale. Saints are His expression. Saints are His flute. Saints are His song. Saints are His mouth, His tongue. He speaks through saints. He has no other hands—saints’ hands are His hands. He has no eyes other than theirs—their eyes are His eyes.
सत्तसरूप सदा ही निरखौं, संतन प्रान-अधार।
अब तो सब जगह वही दिखाई पड़ता है, लेकिन संतों के भीतर खूब घना होकर दिखाई पड़ता है। उनके प्राणों का प्राण होकर दिखाई पड़ता है। जैसे और जगह तो दीया दीया जला है, लेकिन संतों के जीवन में दीपावली है। दीये ही दीये जले हैं, पंक्तिबद्ध दीये जले हैं।
Sat-svarupa sada hi nirakhon, santan pran-adhar. Now I see Him everywhere—but in saints He is richly condensed—as the life of their life. Elsewhere a lamp here, a lamp there; in the saints it is Diwali—rows upon rows of lamps.
कहै गुलाल पावौं भरिपूरन, मौजै मौज हमार।
गुलाल कहते हैं: और हमने तो खूब भरपूर पाया। सब तरफ पाया, बाढ़ की तरह पाया।
कहै गुलाल पावौं भरिपूरन,...
खूब पाया, इतना पाया जितना कभी सोचा भी नहीं था कि पाएंगे। कभी मांगा भी नहीं था, इतना मिला, बिन मांगे मिला। हमारी झोली छोटी पड़ गई, हमारे हृदय का पात्र छोटा पड़ गया, वह ऊपर से बहा जा रहा है।
Kahai Gulal pavon bharipuran, maujai mauj hamar. Gulal says: I have received in fullness—abundantly— so much that I had never imagined. Unasked it came. My begging bowl grew small, the vessel of my heart grew small—it overflowed.
...मौजै मौज हमार।
अब तो हमारे जीवन में आनंद ही आनंद है, मस्ती ही मस्ती है, मौज ही मौज है।
आज मेरी प्रार्थना रिमझिम बनी बरसात की।
Mauj upon mauj—now it is joy upon joy, ecstasy upon ecstasy.
प्रिय-मिलन के अधखुले स्वर
बूंद बन कर झर रहे हैं,
जल भरे इन बादलों को
देख दृग क्यों भर रहे हैं?
सिसकती-सी भावनाओं में बसी है चातकी।
आज मेरी प्रार्थना रिमझिम बनी बरसात की।
Today my prayer has become a fine rain— of the monsoon’s gentle fall. Half-open notes of the Beloved’s union are dripping as drops; why then do my eyes brim to see these water-laden clouds? In feelings that softly sob dwells the thirsty chataka. Today my prayer has become a fine rain.
बादलों की श्याम रेखा
भाग्य-रेखा बन न जाए,
फूल तक इन कंटकों में
आ गए, पर तुम न आए,
जो प्रतीक्षा प्रात की थी बन गई वह रात की।
आज मेरी प्रार्थना रिमझिम बनी बरसात की।
Let not these dark lines of cloud turn into lines of fate; flowers have come even among these thorns— but you have not come. What I had awaited at dawn has become the night. Today my prayer has become a fine rain.
इस दिशा से उस दिशा तक
इंद्रधनुषी प्रिय संदेसे,
वायु-लहरों बीच मैंने
कुछ कहे या कुछ कहे-से,
सांस से ही जान लेना जो कि मैंने बात की।
आज मेरी प्रार्थना रिमझिम बनी बरसात की।
Across this direction and that rainbowed messages of the Beloved— amid the waves of wind something said—or something-seeming-said— with my breath alone you must know what I have spoken. Today my prayer has become a fine rain.
पहले तो भक्त रोता है--आंखों से बरसात लग जाती है--विरह में, और फिर भक्त रोता है अलमस्ती में, आनंद में। भक्त के जीवन में दो बार आंसुओं के क्षण आते हैं। एक तो विरह के क्षण में, जब वह पुकारता है, तो उसकी आंखें बरसात हो जाती हैं, और एक आनंद के क्षण में, जब वह पा लेता है। उनके दोनों आंसू भिन्न-भिन्न हैं। पहले आंसू में पीड़ा है, पुकार है, दूसरे आंसू में धन्यवाद है, अनुग्रह है।
First the devotee weeps in separation—eyes become rain. And then he weeps in intoxication, in joy. Twice do tears come in a bhakta’s life—first in the pang of longing—then in the bliss of finding. They are two different tears: in the first there is pain and call; in the second—gratitude and grace.
पिय संग जुरलि सनेह सुभागी।
गुलाल कहते हैं: सुहाग रच गया। सौभाग्य रच गया। मेरी मांग भर गई। मैं दुलहन बनी। मेरी सगाई हो गई।
Piya sang jurali sneh subhagi. Gulal says: The auspicious union happened. My parting in the hair is filled—I became a bride. My betrothal is done.
पिय संग जुरलि सनेह सुभागी।
जुड़ गई पिया के संग!
Piya sang jurali sneh subhagi. I am joined to the Beloved.
पुरुब प्रीति सतगुरु किरपा किय, रटत नाम बैरागी।
यह कैसे हुआ। तो कहते हैं, तीन बातों से हुआ। ‘पुरुब प्रीति;’ सबसे पहले तो सतगुरु से प्रेम लगाया। पुरुब प्रीति सतगुरु; पहले तो सत्संग में जुड़ा, जहां मस्त इकट्ठे होते थे, जहां हरिनाम की चर्चा होती थी, जहां प्रभु-प्रेम की वर्षा होती थी। समझ में आती भी थी, नहीं भी आती थी। कुछ-कुछ डूबता भी था, नहीं भी डूबता था। कुछ बूंदा-बांदी अपने पर भी हो जाती थी।
Purab preeti, satguru kripa ki— rattat nam bairagi. How did it happen? Through three things. First—love toward the Satguru; satsang. I began to gather where the intoxicated gathered, where the Name was discussed, where the rain of love for the Lord fell. Sometimes I understood, sometimes not. A little drizzle fell upon me too.
तुमने कभी खयाल किया--अभी वैज्ञानिकों ने इस पर कुछ खोज की है--अगर शराबियों के एक झुंड में तुम बैठ जाओ, तो बिना पीए नशा चढ़ने लगता है। अब तो इसके वैज्ञानिक आधार हैं। दस शराबी हों और तुम उनके बीच बैठो, तो तुम भी मस्ती में आने लगोगे। उड़ी-उड़ी बातें करने लगोगे। दस शराबी एक वातावरण पैदा करते हैं, एक तरंग पैदा करते हैं। उस तरंग में तुम डूब जाओगे। यह तो तुम्हारे जीवन का अनुभव है कि अगर पांच-सात दुखी आदमी बैठे हों और तुम भी उनके पास जाकर बैठ जाओ, हंसते आए थे, हंसी एकदम खो जाती है। उनका दुख तुम्हें छू लेता है, पकड़ लेता है। तुम दुखी थे और दो-चार मस्त आदमियों से मिलना हो गया, जहां हंसी के फव्वारे छूट रहे थे, तुम भूल ही गए अपना दुख, तुम भी हंसने लगे। बाद में शायद थोड़ा सा अपराध भी अनुभव करोगे कि यह क्या हुआ! मैं तो दुख में था, हंसना था भी नहीं और हंसने लगा। उन चार आदमियों की हंसी ने तुमको भी आंदोलित कर दिया। हम सब जुड़े हैं। हम सब एक-दूसरे से तरंगित होते हैं।
Science now confirms: sit among a group of drunkards and you begin to feel tipsy without drinking. Ten drunkards create a field, a wave—you begin to drift in it. Sit with five sorrowful men—your laughter vanishes. You were sad and met a few joyous people where fountains of laughter sprang—you forgot your sorrow and laughed. Later perhaps you feel a little guilty: What happened to me! I was sad, yet I laughed. Their laughter stirred you. We are all connected; we all vibrate in one another.
सत्संग का अर्थ है: जहां लोग परमात्मा की मस्ती में डूबे हैं; जहां कोई परमात्मा की मस्ती में पूरा डूब गया है और उसके आस-पास डूबने के लिए तैयार लोग इकट्ठे हो गए हैं। वहां अगर तुम बैठो, उठो, तो ज्यादा देर बचोगे नहीं, रंग छूने लगेगा। जैसे कोई बगीचे से गुजर जाए तो भी कपड़ों मे फूलों की गंध आ जाती है, वैसे ही।
Satsang means: a place where people are drunk with God; where someone is utterly drowned in Him and those ready to drown gather near. Sit and rise there—soon you cannot be saved from the color—it will touch you. As if one passing through a garden—fragrance clings to the clothes.
गुलाल कहते हैं: पहले तो सतगुरु से प्रेम हुआ। पहले तो सत्संग हुआ। फिर दूसरी घटना कि सतगुरु ने कृपा की। जब भक्त प्रेम करता है, तो स्वभावतः सतगुरु से कृपा उस तक पहुंचती है। सतगुरु तो कृपा कर ही रहा है। अन्यथा कोई उपाय नहीं है। जो उसे मिला है, वह उससे बहता है। तुम जरा अपने पात्र को उसके पास कर लेते हो, तुम्हारा पात्र भी भर जाता है। जैसे नदी बही जा रही हो, तुम झुक गए, तुमने अंजुली बना ली हाथ की, तो तुम्हारी अंजुली में पानी भर गया। अब तुम चाहो तो अपनी प्यास बुझा लो। हां, नदी छलांग मार कर तुम्हारे कंठ में नहीं जाएगी, अंजुली तुम्हें बनानी पड़ेगी। सतगुरु से प्रेम का अर्थ है: तुम ने अंजुली बना ली और तुम झुके। फिर नदी तुम्हारी अंजुली में भर जाएगी। फिर तुम्हारे कंठ तक भी तुम उस जल को ले जा सकते हो। दूसरी घटना घटी: सतगुरु ने कृपा की।
Gulal says: First love for the Satguru. Then the second event—the Satguru’s grace. The Satguru is always pouring grace. How otherwise? What he has received must overflow. If you hold your bowl near, it fills. Like a river flowing—bend and make a cup of your hands—and water fills. Now you may quench your thirst. The river will not leap into your throat—you must make the cup. Love for the Satguru is that cupping of hands, that bending. Then the river will fill them. Then you can lift the water to your throat. Second event—the Satguru’s grace.
और तीसरी घटना घटी: ‘रटत नाम बैरागी।’
सतगुरु से प्रेम, शिष्य की तरफ से है; सतगुरु की कृपा, सतगुरु की तरफ से है; और जहां इन दोनों का मिलना होता है, वहीं नाम का जन्म होता है, प्रभु-स्मरण पैदा होता है। और उसी प्रभु-स्मरण से विराग हुआ। व्यर्थ की बातों से विराग हुआ। सार्थक से राग हुआ। सत्य से राग हुआ, असत्य से विराग हुआ। सार से राग हुआ, असार से विराग हुआ।
Third—rattat nam bairagi—by the remembrance of the Name, dispassion arose. Love from the disciple’s side; grace from the Master’s side; and where the two meet, Nama is born—smaran of the Lord arises. From that—viraga, dispassion—from the futile, dispassion; for the meaningful, raga—love; for truth, raga; from the untrue, viraga; for essence, raga; from the inessential, viraga.
और अब ऐसा हुआ है--
And now—
आठ पहर चित लगै रहतु है,...
अब तो आठों पहर चित में लगे हैं। पहले ऐसे मुश्किल थी: चित चकमक लागत नहीं। लगाते-लगाते भी चकमक लगती नहीं थी, चूक-चूक जाते थे; अब अपने-आप ही लगा हुआ है, सहज हो गया है।
Ath pahar chit lagai rahat hai— now the mind is fixed all eight watches. Once it was difficult: chit chakmak lagat nahin—however I tried, the flint would not strike—always missing. Now, by itself, it remains fixed—natural.
आठ पहर चित लगै रहतु है, दिहल दान तन त्यागी।
और अब तो जो भी अपने पास था, सब दे दिया। अब कुछ बचाया नहीं। कुछ भी जिसने बचाया, वह चूक जाएगा। परमात्मा को बेशर्त दान देना होता है। शर्त रखी अगर तो तुमने चूकने का उपाय पहले ही कर लिया। उसके साथ शर्तबंदी नहीं हो सकती। उसके साथ सौदा नहीं हो सकता। प्रेम में सौदा कहां? देना है, पूरा देना है। गुलाल कहते हैं: सब दे दिया और सब पा लिया। दिया, वह तो कुछ भी नहीं था, पाया, वह सब-कुछ है। दिया क्या? तन दिया, जो कि मौत ले ही जाती। धन दिया, जिसका कोई भरोसा ही नहीं था; कभी भी छिन जाता; चोर लूट लेते, डाकू लूट लेते, सरकार बदल जाती, नोट बदल जाते, बैंक का दीवाला निकल जाता--कुछ भी हो सकता था! जिसका कोई भरोसा ही नहीं था, यह सब दे दिया। और जो पाया, वह शाश्वत है। उसे अब कोई छीन नहीं सकता। शस्त्र उसे छेद नहीं सकते, आग उसे जला नहीं सकती, मौत उसे नष्ट नहीं कर सकती। अमृत पाया है। दिया तो कुछ भी नहीं और पाया सब-कुछ।
Ath pahar chit lagai rahat hai— dihal dan tan tyagi— And now, whatever I had—I have given. I have kept back nothing. Whoever keeps back anything will miss. Paramatma must be given to without conditions. If you keep a condition—you have arranged your own defeat. With Him there is no bargaining. In love there is no bargain. Give—give whole. Gulal says: I gave all—and received All. What did I give? This body—death would have taken it anyway. Wealth—unreliable—robbers could steal, governments change, notes change, banks fail—anything. All that had no certainty—I gave. And what I received is eternal. None can steal it; no weapon can pierce it; no fire can burn it; death cannot destroy it. I received nectar. I gave—nothing; I received—everything.
पुलकि पुलकि प्रभु सों भयो मेला,...
और यह जब हुआ कि सब दिया, बेशर्त दिया, तो पुलकि पुलकि प्रभु सों भयो मेला! तब तो नाच-नाच कर, फुदक-फुदक कर प्रभु से मिलन हुआ है। अब तो नाचे बिना नहीं चलता। मीरा कहती है: पद घुंघरू बांध मीरा नाची रे!
Pulkipulki Prabhu son bhayo mela— When it happened that I gave all—unconditionally—then, skipping and dancing, came union with the Lord. Now it cannot be without dance. Meera says: Tying ankle-bells, Meera danced.
पुलकि पुलकि प्रभु सों भयो मेला, प्रेम जगो हिये भागी।
और अब जाना कि प्रेम क्या है। अब हिये में प्रेम का जागरण हुआ है। अब कलियां फूल बनीं, सुगंध उड़ी। अब तक तो प्रेम शब्द सुना ही सुना था, भाषाकोश में था, जीवन में नहीं था; अब जाना; ‘प्रेम जगो हिये भागी।’
Pulkipulki Prabhu son bhayo mela— Prem jago hiye bhagi— Now I know what love is. Now love has awakened in the heart. Buds became flowers, fragrance flew. Till now I had only heard the word—found in dictionaries, not in life. Now I know—love awakened in the heart.
गगन मंडल में रास रचो है,...
और अब तो अंतर-आकाश में रास रचा है। परमात्मा नाच रहा है, उसके साथ हम नाच रहे हैं। जैसे परमात्मा कृष्ण होकर बांसुरी बजा रहा है और हम गोपी होकर नाच रहे हैं।
Gagan mandal mein ras racho hai— In the inner sky, the rasa-dance is on. Paramatma dances; with Him, we dance. As if He is Krishna playing the flute, and we, the gopis, dance.
गगन मंडल में रास रचो है, सेत सिंघासन राजी।
शुद्ध निर्विकल्प समाधि की अवस्था आ गई। वह आखिरी पड़ाव है। उसके ऊपर कुछ भी नहीं। जहां सहस्रदल कमल खुल जाता है; जहां तुम्हारी जीवन-चेतना अपनी परिपूर्णता को उपलब्ध होती है।
Gagan mandal mein ras racho hai— set singhasan raji— The state of pure nirvikalpa Samadhi has come. The last station. Beyond it—nothing. Where the thousand-petaled lotus opens; where your life-consciousness attains its fullness.
...सेत सिंघासन राजी।
वही सिंहासन है, उसको ही पाने के लिए हम अनंत-अनंत जन्मों से यात्रा कर रहे हैं। और छोटे-मोटे सिंहासनों में उलझ जाते हैं। खोज हमारी असली सिंहासन की है। इसीलिए शायद छोटे-छोटे सिंहासन में उलझ जाते हैं। लगता है कि शायद आ गया सिंहासन। खोज हमारी असली धन की है। इसीलिए छोटे-मोटे धन में उलझ जाते हैं। खोज हमारी परमपद की है। इसीलिए छोटे-मोटे पद में उलझ जाते हैं। ये उलझाव भी एक ही खबर देते हैं कि हमारी दिशा गलत है अन्यथा हमारी खोज तो सही है। हम पद ही खोज रहे हैं, जो छीना न जा सके; हम धन ही खोज रहे हैं, जो नष्ट न हो; और हम एक ऐसा सिंहासन चाहते हैं जिससे फिर उतरना न पड़े।
Set singhasan raji— That is the throne for which we have journeyed for births upon births. And we get entangled in little thrones. Because we seek the real throne, small thrones deceive us. We seek real wealth—so we get trapped in little hoards. We seek the supreme position—so we get stuck in small positions. These entanglements only tell one news—that our direction is wrong; otherwise our seeking is right. We are seeking indeed a position that cannot be snatched; wealth that cannot be lost; a throne from which there is no falling.
यहां के सिंहासन तो तुम देखते ही हो! जब तक बैठे नहीं तब तक दुख, बैठ गए, महा दुख। क्योंकि जैसे ही तुम बैठे कि लोग खींचातानी शुरू करते हैं। कोई बैठने थोड़े ही देता है! क्योंकि दूसरों को भी वहीं बैठना है। बच्चे ही बच्चे थोड़े ही हैं, बूढ़े भी बच्चे हैं। अगर बच्चा एक कुर्सी पर बैठा है तो सब बच्चों को उसी कुर्सी पर बैठना है।
The thrones of here—you see. Until you reach them, sorrow; when you sit—great sorrow. For the moment you sit, the pulling begins. No one lets you sit, for they too want to sit there. Children are not the only children—old men are children. If a child sits on a chair, all children want to sit on the same chair.
मुल्ला नसरुद्दीन घर की तरफ चला आ रहा था और दोनों बच्चे बड़ा शोरगुल मचा रहे थे--उसका हाथ खींच रहे, उसका कोट खींच रहे। किसी ने पूछा कि नसरुद्दीन, मामला क्या है? नसरुद्दीन ने कहा: वही मामला है जो सारी दुनिया में है। मेरे पास तीन केले हैं और दो बेटे हैं और प्रत्येक दो केले चाहता है। कोई डेढ़ लेने को राजी नहीं। जो दुनिया की समस्या है, वही मेरी समस्या है। और तीन मैंने इस आशा में लिए थे कि एक मैं ले लूंगा, एक-एक ये लोग ले लेंगे। मेरा तो हिसाब ही नहीं है कोई। मेरी तो गिनती ही नहीं कर रहे वे लोग। उन्हें तो दो-दो चाहिए। अब यह कैसे समस्या हल हो?
Mulla Nasruddin walked home with two children tugging at his coat—making a racket. Someone asked: What’s the matter? Mulla said: The same that is everywhere. I have three bananas, two sons—and each wants two. Neither will accept one and a half. That is the world’s problem and mine. I took three hoping to keep one myself and give them one each. I am not counted. I have no seat in their arithmetic. They both want two. How solve it?
एक राष्ट्रपति का पद और सत्तर करोड़ लोगों का देश--और सबको राष्ट्रपति होना है। राष्ट्रपति होना सबका जन्मसिद्ध अधिकार है! अब बड़ी मुसीबत हो गई। तो जब तक नहीं पहुंचे तब तक दुख है और जब पहुंच गए, तब महादुख। क्योंकि फिर ऐसी खींचातानी मचेगी! कोई टांग खींच रहा है, कोई सिर खींच रहा है, कोई हाथ खींच रहा है--जिसको जो हाथ में मिल जाएगा वही ले भागेगा। तुम्हारे अस्थि-पंजर ढीले हो जाएंगे। और फिर देर नहीं लगेगी कि चारों खाने चित पड़े हो।
One President’s chair and a nation of hundreds of millions—and everyone wishes to be President. A birthright! Until you reach—sorrow; when you reach—greater sorrow; when you fall—still more. Sorrow upon sorrow. Yet our inner purpose is true—we want a seat from which we never fall; a place unmoving, unwavering—that seat is Samadhi. We called Samadhi the throne.
न हो तो तुम मोरार जी देसाई से पूछो! चारों खाने चित पड़े हैं। कोई जीवन-जल पिलाने वाला भी नहीं मिलता। कोई पूछता ही नहीं। अभी पूना आए थे, किसी को खबर ही नहीं हुई कि पूना आए। जो गुप्त पुलिस का एक बड़ा अफसर है, जिसको वे यहां भेजते रहते थे पता लगवाने के लिए क्या हो रहा है, क्या नहीं हो रहा, वह यहां आते-आते रंग में रंग गया। वह संन्यास तक लेने की सोचने लगा। मैंने कहा: तू संन्यास-वंन्यास मत ले। तू यहां आता रह, इतना ही काफी है। तो वह उनको मिलने गया था। तो उससे उन्होंने पूछा--वही पहली बात, जो वे पहले भी पूछते थे--कि आश्रम में क्या चल रहा है? तो वह मुझे आकर कह रहा था कि मैंने कहा कि अब कोई ये प्रधानमंत्री थोड़े ही हैं कि इनसे डरूं। पहले तो इनके मन की बातें कह देता था। अब क्या डरना! अब तो दो कौड़ी के हैं, अब क्या घबड़ाना इनसे! तो मैंने कहा कि आश्रम खूब फल-फूल रहा है। पहले तो बहुत चौंके और कहने लगे कि पहले तो तुम ऐसा नहीं कहते थे! तो कहा, पहले आप प्रधानमंत्री थे। जो आप सुनना चाहते थे, वह कहता था। अब सत्य कहे दे रहा हूं। और यह भी कहे दे रहा हूं कि मुझे भी संन्यास लेना है। अरे, अब क्या डरना! और देखना हो तो आ जाओ आश्रम में, मैं ले चलता हूं।
तो मुझसे आकर कहने लगा कि फिर उन्होंने मुझसे बात ही नहीं की, मुंह फेर लिया, इधर-उधर देखने लगे, दूसरों से बातें करने लगे। मैंने कहा, और कुछ जानना है आश्रम के संबंध में कि नहीं? कहा कि जा भाई, तू जा और कुछ नहीं जानना। पहले आधा-आधा घंटा बुला कर पता लगाते थे। एक-एक छोटी-छोटी बात का। और बेचारा कहता था कि मुझे बताना पड़ता था, जो झूठी बातें थीं वे कहनी पड़ती थीं, कि बड़ा खतरा हो रहा है, भारतीय संस्कृति को बड़ा नुकसान हो रहा है। और इस आदमी को तो देश से बिलकुल बाहर ही कर देना चाहिए।
लेकिन अब चारों खाने चित पड़े हैं, अब कौन फिकर करता है। किसी को लेना-देना नहीं है।
पद पर नहीं पहुंचे तब तक दुख है, पद पर पहुंच गए, तब दुख है, पद से उतरे तो फिर और दुख। दुख ही दुख है। लेकिन खोज में सच्चाई है एक, अभिप्राय भीतर यही है कि ऐसा पद पा लें जिससे कभी गिरना न पड़े। ऐसा अडिग, अचल, ऐसा थिर कोई स्थान मिल जाए। उस थिर स्थान को ही हम समाधि कहते हैं। समाधि को ही हमने सिंहासन कहा है।
कह गुलाल घर में घर पायो, थकित भयो मन पाजी।
गुलाल कहते हैं: बड़े आश्चर्य की बात यह है कि घर में ही घर पाया। कहां-कहां भटकते रहे इस पाजी मन की बातें मान कर! इस पाजी मन ने खुद भी थका और मुझको भी खूब थकाया। कहां-कहां दौड़ाया, कहां-कहां भरमाया! और जिसको हम तलाश रहे थे, वह मिला घर में।
Kah Gulal ghar mein ghar payo— thakit bhayo man paji. Gulal says: The wonder is—at home I found the Home. Where all did this wretched mind drive me! It exhausted itself and exhausted me—made me run here, there—deluded me. And what I sought—I found at home.
कह गुलाल घर में घर पायो, थकित भयो मन पाजी।
अब तो हमारा छुटकारा हो गया है इस पाजी मन से। अब हम कहीं और खोजने जाते नहीं--जाएं भी क्यों? अब उसे घर में पा लिया है, उसे अपने भीतर पा लिया है। वह तुम्हारे भीतर है जिसे तुम खोज रहे हो; वह खोजने वाले में ही छिपा है।
Kah Gulal ghar mein ghar payo— thakit bhayo man paji. Now I am freed of this wretched mind. Now I search nowhere else—why would I? He is found within. The One you seek dwells in the seeker.
सोइ दिन लेखे जा दिन संत मिलाहिं।
बड़ी प्रीतिकर बात कही! कि उन दिनों की ही गिनती करना कि तुम जीए, जो दिन संतों के साथ बीत जाएं। जो घड़ियां संतों के साथ बीत जाएं, उनको ही गिनना जिंदगी--और बाकी तो सब व्यर्थ है, कचरा है।
Soi din lekhe, ja din sant milahin. Count only those days as lived that are spent with saints. Count those hours as life which pass in the company of the awakened—the rest is waste, debris.
ऐसी ही एक सुबह बुद्ध को मिलने उन दिनों का एक बड़ा सम्राट बिंबिसार आया। जब बिंबिसार बुद्ध के पास बैठा था, तभी एक वृद्ध भिक्षु भी बुद्ध के पास आया, चरणों में झुक कर उसने नमस्कार किया और बुद्ध से आज्ञा मांगी कि मैं पर्यटन को जा रहा हूं, कोई संदेश हो, मेरे लिए कोई सूचनाएं हों तो दे दें; शायद लौटते-लौटते छह महीने, आठ महीने लग जाएंगे। बुद्ध ने कहा: भिक्षु तेरी उम्र कितनी है? होगी उस भिक्षु की उम्र कोई सत्तर-पचहत्तर वर्ष; इससे कम तो जरा भी नहीं। लेकिन उस भिक्षु ने कहा: मेरी उम्र, आप जानते ही हैं, चार वर्ष। बिंबिसार तो बहुत चौंका। उसने सुना कि चार वर्ष! बीच में बोलना तो चाहिए नहीं, क्योंकि बुद्ध और भिक्षु की बात हो रही है, मुझे क्या लेना-देना, कितने ही वर्ष का हो! मगर पचहत्तर साल का बूढ़ा अगर साठ भी कहता तो भी चल जाता कि चलो होगा भाई साठ का हो सकता है। लेकिन पचहत्तर वर्ष का बूढ़ा कहे चार वर्ष! न रहा गया बिंबिसार से। सुसंस्कृत आदमी था, कहा, क्षमा करें, मुझे बीच में बोलना नहीं चाहिए, मुझे कुछ लेना-देना नहीं, चार का हो या चार सौ का, मुझे क्या करना, मगर यह चित्त में जिज्ञासा आ गई है और अगर मैं नहीं पूछूंगा तो यह मुझे सताएगी जिज्ञासा घर भी लौट कर; मैं करवटें बदलूंगा रात कि मामला क्या है? और बुद्ध ने भी चुपचाप सुन लिया और कुछ बोले नहीं। या तो मैंने गलत सुना है। क्या मैं पूछ सकता हूं फिर से कि इसकी उम्र कितनी है? उस वृद्ध ने कहा कि मेरी उम्र चार वर्ष है।
One morning, King Bimbisara came to Buddha. As he sat, an old bhikshu arrived, bowed, and sought permission to go on pilgrimage: Any message? I may return in six or eight months. Buddha asked: How old are you? He must have been seventy or seventy-five. But he said: Four. Bimbisara was startled. To say sixty would be generous—but four! He held himself, but curiosity pricked. He said: Forgive me—this is not my business—but if I do not ask, it will nag me at home. And the Buddha listened and said nothing. Perhaps I heard wrong—may I ask again? The old man said: I am four.
बुद्ध हंसने लगे और बुद्ध ने कहा कि तुम्हें पता नहीं कि हमारे भिक्षु किस तरह उम्र गिनते हैं। जबसे वह संन्यस्त हुआ है तब से उम्र गिनता है। उसके पहले की उम्र क्या गिननी! वह तो सपनों में गई, नींद में गई, उसकी क्या गिनती! इसलिए चौंको मत! जब से संन्यस्त हुआ, तब से गिनती।
Buddha laughed: You do not know how our monks count age. We count from the day of sannyas. The earlier years were spent in dreams, in sleep—what counting is that! Count from the day of renunciation.
गुलाल ठीक कहते हैं:
सोइ दिन लेखे जा दिन संत मिलाहिं।
जिस दिन सदगुरु मिल जाए उस दिन से ही गिनती करना कि जन्म हुआ। वही असली जन्म है। उस दिन तुम द्विज बनते हो। उस दिन से तुम ब्राह्मण हुए। सभी जन्मते हैं शूद्र की भांति, खयाल रखना, कोई चार वर्ण की तरह पैदा नहीं होते दुनिया में लोग, सब एक ही वर्ण की तरह पैदा होते हैं: शूद्र। और जब सदगुरु मिल जाता है तो तुम्हारा नया जन्म होता है। तब शूद्र मिट जाता है, तुम ब्राह्मण होते हो। ब्राह्मण वह, जो ब्रह्म की खोज पर चल पड़ा। जिसने ब्रह्म की तरफ मुंह मोड़ लिया। जिसने संसार की तरफ, संसार की व्यर्थ दौड़-धूप की तरफ पीठ कर ली।
Gulal is right: Soi din lekhe, ja din sant milahin. From the day you find the Satguru—begin the count. That is your true birth. That day you become twice-born. That day you become Brahmin. All are born as shudra—remember—no one is born into four varnas—all are born into one: shudra. When Satguru is found, a new birth happens. The shudra is erased—you become Brahmin. A Brahmin is one who has set out in search of Brahman—who has turned his face toward the Absolute—who has turned his back upon the futile bustle of the world.
संत के चरणकमल की महिमा, मोरे बूते बरनि न जाहिं।
गुलाल कहते हैं: मैं सीधा-सादा गांव का आदमी हूं, मेरी सामर्थ्य नहीं कि मैं संत के चरणों में जो घटता है उसकी महिमा का वर्णन कर सकूं। इतना ही कह सकता हूं--
Sant ke charan-kamal ki mahima— more boote barani na jahin. Gulal says: I am a simple villager—I cannot describe the glory that unfolds at the feet of a saint. Only this can I say—
जल तरंग जल ही तें उपजैं, फिर जल मांहि समाहिं।
संत के चरणों में जाकर ही यह मुझे अनुभव हुआ--
जल तरंग जल ही तें उपजैं, फिर जल मांहि समाहिं।
Jal tarang jal hi ten upajain— phir jal mahi samahin. At the feet of the saint I experienced—
Waves arise from water—and dissolve back into water.
जैसे जल की लहर जल में उठती, फिर जल में ही लीन हो जाती है, ऐसे ही--‘हरि में साध साध में हरि हैं’--ऐसे ही परमात्मा हरि में समाया हुआ है, हरि हरिभक्त में समाया हुआ है। साधु में परमात्मा समाया हुआ है, परमात्मा में साधु समाया हुआ है। जैसे जल में तरंग और तरंग में जल।
हरि में साध साध में हरि हैं, साध से अंतर नाहिं।
परमात्मा और साधु में जरा भी अंतर नहीं। जिस दिन तुम्हें कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाए, जिसमें तुम परमात्मा को देख सको, उस दिन समझना कि सत्संग शुरू हुआ; उस दिन समझना कि तुम्हारे जीवन में अब कुछ मूल्यवान घटा, कोई किरण उतरी, सुबह अब करीब है।
Hari mein sadh, sadh mein Hari hain— sadh se antar nahin. The saint is in Hari, Hari is in the saint—no difference. The day you meet one in whom you can see God—know that satsang has begun; something of worth has descended; dawn is near.
ब्रह्मा बिस्नु महेस साध संग, पाछे लागे जाहिं।
कहते हैं, ब्रह्मा, विष्णु, महेश इनकी कोई गिनती नहीं है सदगुरु के मुकाबले। क्यों? क्योंकि ब्रह्मा, विष्णु, महेश भी माया-मोह-संसार में उलझे हैं। तुमने ब्रह्मा, विष्णु, महेश की अगर पुराणों में कथाएं पढ़ी हैं, तो तुम समझ लोगे कि तुमसे भी ज्यादा हालत खराब है। वह तो कोई शास्त्र पढ़ता नहीं, नहीं तो तुम बहुत चौंकोगे कि ये कैसे ब्रह्मा, कैसे विष्णु, कैसे महेश! इनमें भारी ईर्ष्या चलती, कलह चलती, झगड़ा-झांसा चलता, सब तरह की राजनीति चलती, सब तरह के उपद्रव, सब तरह की चालबाजियां और सब तरह के विकार।
जिनको तुम देवता कहते हो, जरा उनकी कथाएं तो अपने पुराणों में उठा कर पढ़ो! तुम बड़े हैरान होओगे। इनको सज्जन कहना तक मुश्किल है। कोई देवता किसी ऋषि-मुनि की पत्नी पर ही मोहित हो गए! बिचारे ऋषि-मुनि सुबह-सुबह ब्रह्ममुहूर्त में स्नान करने गए, तभी वे ऋषि-मुनि का वेश बना कर पत्नी को धोखा दे गए। जब यह मैंने पढ़ा तभी मैंने इसे समझा कि क्यों ऋषि-मुनियों को बेचारों को ब्रह्ममुहूर्त में स्नान करने भिजवाते हैं। खूब तरकीब निकाली! नहीं तो देवतागण उनकी स्त्रियों के साथ खेल कैसे करें? नहीं तो ऋषि-मुनि बैठे हैं चौबीस घंटे माला लिए वहीं, हरिनाम जप रहे हैं। तो वे झंझट का कारण होंगे। तो उनको भिजवा दो स्नान करने; वे गए गंगा! तुम्हारे देवता तुम्हारी ही कल्पनाएं हैं। तुम्हारे ब्रह्मा-विष्णु-महेश भी तुम्हारी ही कल्पनाएं हैं। ऐसी-ऐसी बेहूदी कथाएं उनके साथ जुड़ी हैं कि सोच कर बड़ी हैरानी हो।
तुम देखते हो जगह-जगह शंकर की पिंडी रखी रहती है। वह जननेंद्रिय का प्रतीक है। स्त्री-पुरुष की जननेंद्रिय का प्रतीक है वह शंकर जी की जो पिंडी है, जिस पर तुम फूल चढ़ा आते हो। वह तो तुम खयाल नहीं करते किस चीज पर फूल चढ़ा रहे हो, नहीं तो लाज-शरम से मर जाओ! चुल्लू भर पानी में डूब मरो! शंकर जी समझ कर चढ़ा आए, घर आ गए! हर शंकर जी के मंदिर पर लिखा होना चाहिए: केवल वयस्कों के लिए। छोटे-छोटे बच्चों तक को ले जाते हो!
वह पिंडी कैसे पैदा हुई, तुम्हें पता है? पुराण जो कथा कहते हैं, वह बड़ी हैरानी की है। कि ब्रह्मा और विष्णु किसी संबंध में विचार-मशविरे के लिए शंकर जी को मिलने गए। शंकर जी ने अपने बेटे गणेश जी को बाहर बिठा रखा था पहरे पर। मगर गणेश जी सो गए होंगे। पहरेदार अक्सर सोते हैं। और फिर ऐसी भारी सूंड इत्यादि और तोंद, वे घर्राटे ले रहे होंगे। तो उनको बिना जगाए--उनको क्यों कष्ट देना--ब्रह्मा और विष्णु अंदर प्रवेश कर गए। वहां शंकर जी पार्वती के साथ संभोग कर रहे थे। वे ऐसे संभोग में लीन थे उन्हें पता ही नहीं चला कि दो सज्जन आकर खड़े हैं। और सज्जन भी गजब के कि खड़े ही रहे! सज्जन कम से कम खांसते-खंखारते हैं, इन्होंने खांसा-खंखारा भी नहीं। ये कुछ थोड़ा इशारा देते कि भई, हम आ गए! बिना ही खांसे-खंखारे खड़े रहे, छह घंटे तक। गज़ब के सज्जन रहे होंगे! और शंकर जी हैं कि वे अपने कार्य में संलग्न रहे। वे भी गजब के लीन थे! इतना गुस्सा आया ब्रह्मा-विष्णु को कि दोनों ने उनको श्राप दे दिया। यह अभिशाप दे दिया कि सदियों-सदियों तक तुम्हारा स्मरण जननेंद्रिय के रूप में किया जाएगा। उसकी वजह से वह पिंडी है शंकर जी की।
तुम्हारे देवी-देवता पुराने ढंग के औपन्यासिक चरित्र समझो। पुराने ढंग के उपन्यास हैं तुम्हारे पुराण। सदगुरुओं से इनका क्या लेना-देना! सदगुरुओं की महिमा हमने बहुत ऊपरी रखी है। जब बुद्ध ज्ञान को उपलब्ध हुए, तो ब्रह्मा, विष्णु, महेश, तीनों उनके चरणों में चरण स्पर्श करने आए। आना ही चाहिए। क्योंकि वे तो ठीक तुम्हारे ही जैसे लोग हैं। वही वासनाएं, वही कामनाएं, वही इच्छाएं। उनमें और तुममें बहुत अंतर नहीं है। तो ठीक कहते हैं गुलाल:
Brahma, Vishnu, Mahesh— sadh sang pichhe lage jahin. Brahma, Vishnu, Mahesh are not to be counted before a Satguru. Why? Because even they are entangled in maya. Read the Puranas—you will be shocked—their state sometimes is worse than yours: jealousy, quarrel, politics, trickery, passions. Your gods are your own fictions—old-style novelistic characters. The Satguru’s glory is of another order. When Buddha attained enlightenment, Brahma, Vishnu, Mahesh came to touch his feet—as they should. For they are like you—a little more powerful perhaps—but with the same desires. Thus Gulal is right:
ब्रह्मा विष्णु महेस साध संग, पाछे लोगे जाहिं।
Brahma, Vishnu, Mahesh— sadh sang pichhe lage jahin.
पीछे-पीछे फिरते हैं साधुओं के। क्योंकि साधु में तो स्वयं हरि समाया हुआ है।
दास गुलाल साध की संगति, नीच परमपद पाहिं।
वह जो मैंने कहा कि सभी शूद्र की तरह पैदा होते हैं, वह साध की संगति में पड़ जाएं, तो उनके भीतर ब्राह्मण का जन्म हो जाता है।
और स्मरण रहे कि जब तक ब्राह्मण न हो जाओ, तब तक जाने रखना कि अभी असली जीवन शुरू नहीं हुआ। और यह भी खयाल रखना कि ब्राह्मण के घर में पैदा होने से कोई ब्राह्मण नहीं होता। पैदा तो सभी शूद्र होते हैं। ब्राह्मण का जन्म तो साधु की संगति में होता है। वह तो सदगुरु से प्रेम उपजता है। सदगुरु के प्रति शिष्य का प्रेम और सदगुरु की कृपा, उन दोनों के बीच वह अभूतपूर्व घटना घटती है कि शूद्र ब्राह्मण हो जाता है; कि कली खिल जाती है, फूल बन जाती है; कि परम सिंहासन, जो फिर कभी छुड़ाए भी छुड़ाया नहीं जा सकता, वह उपलब्ध हो जाता है। फिर अमृत की वर्षा है--झरत दसहुं दिस मोती!
Das Gulal sadh ki sangati— neech param-pada pahin. This servant Gulal says: Even the lowly, in the company of the saint, attain the supreme state. I said—all are born shudra. In the company of the sage, the Brahmin is born. Not by birth in a Brahmin house does one become Brahmin. Birth is shudra; Brahmin is born at the feet of the Satguru—in love for the Master and the Master’s grace between which the unprecedented happens: the shudra becomes Brahmin; the bud blossoms into a flower; the supreme throne—never to be lost—is attained. Then it is a rain of immortality—pearls shower from all directions.
आज इतना ही।
Enough for today.
