Skip to content
Osho

Jas Panihar Dhare Sir Gagar #9

8 February 1978 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

आज के सूत्र अपूर्व हैं। समझ से समझने के काम के नहीं हैं, नासमझी से समझने के काम के हैं। जो नासमझ हैं वे ही समझ सकेंगे। जो समझदार हैं वे चूक जाएंगे। समझ से क्षुद्र बातें समझी जाती हैं। नासमझ से विराट समझा जाता है।

Today's sutras are unprecedented. They are not for understanding by understanding; they are for understanding through un-knowing. Only the un-knowing will understand; the clever will miss. Understanding grasps the petty; un-knowing receives the vast.

ज्ञान से बाहर की यात्रा होती है, अज्ञान से भीतर की। ज्ञान से पर जाना जाता है। स्व के मार्ग में ज्ञान बाधा हो जाता है। वहां तो चाहिए निर्दोष चित्त, छोटे बच्चों जैसा भाव।

Through knowledge the journey goes outward; through un-knowing it turns within. Knowledge can take you across in the world; on the path of the Self, knowledge becomes a barrier. There one needs an innocent heart, the feeling of small children.

धन्यभागी है वह, जिसे वैसा भाव मिले। न मिले तो उस भाव की तलाश करनी चाहिए। ये सूत्र भावुक हृदय के लिए अपूर्व इशारे हैं। इनमें पूरी मंजिल पूरी हो जाती है।

Blessed is the one in whom that feeling arises. If it does not, seek it. These sutras are exquisite hints for a feeling heart. In them, the whole journey completes.

बिन दरसन भई बावरी,.

मैं तुझे देखे बिना पागल हुआ जाता हूं।

Without darshan I have gone mad. I am going crazy without seeing You.

आश्चर्य है कि मनुष्य परमात्मा को बिना देखे जी कैसे लेता है? एक क्षण भी जीने योग्य नहीं है। जिसने उसे नहीं जाना वह क्यों जी रहा है, यह विचारणीय है, आश्चर्य की बात है। और जिस दिन तुम जानोगे उसे, उस दिन तुम्हें भरोसा न आएगा कि इस जानने के पहले तुम जी कैसे लिए! किस सहारे जी लिए? किस आधार पर जी लिए? किस हेतु से जी लिए?

It is a wonder that man lives without seeing Paramatma—how does he manage to live? Not worthy of being lived for even a moment. The one who has not known Him—why does he go on living? It is worth pondering, it is astonishing. And the day you know Him, that very day you will not trust your memory—how did you live before this knowing? On what did you live? On what base? For what?

लेकिन जब तक उसका दर्शन नहीं मिला है तब तक हमें याद ही नहीं है, स्मरण ही नहीं है कि हम क्या हो सकते हैं! बीज जब तक टूटा नहीं तब तक उसे पता भी कैसे हो कि कौन सी अनंत संभावनाएं उसके भीतर छिपी हैं। पक्षी जब तक उड़ा नहीं, उसे कैसे पता हो आकाश का आनंद, मुक्ति का आनंद, स्वातंत्र्य का आनंद? जब तक प्रेम न चखा हो तब तक प्रेम के स्वाद का पता भी कैसे लगे!

But until His darshan is received, we have no remembrance, no recollection, of what we can be. Until the seed breaks, how can it know the infinite possibilities hidden within it? Until the bird has flown, how can it know the delight of the sky, the bliss of release, the joy of freedom? Until love is tasted, how can one know the flavor of love?

हां, एक बार झलक मिल जाए फिर पागलपन पैदा होता है। एक बार झलक मिल जाए तो फिर प्यास जगती है। और ऐसी जगती है कि फिर बुझाए नहीं बुझती।

Yes, if a single glimpse is received, then the madness begins. One glimpse, and a thirst arises—and such a thirst that cannot be quenched again.

सदगुरु के संग-साथ, सदगुरु के पास, सदगुरु के निकट रहते-रहते कभी सदगुरु के भीतर जो घटा है, एक पलक को सही, बिजली की तरह शिष्य के सामने भी कौंध जाता है। यही सत्संग का राज है।

In the nearness of the Sadguru, in His presence, at His side—sometimes what has happened within the Master flashes for a split second, like lightning, before the disciple. This is the secret of satsang.

सत्संग संक्रामक है। बीमारियां ही नहीं लगतीं एक-दूसरे से, स्वास्थ्य भी लगता है। और संसार ही एक-दूसरे से नहीं लग जाता, सत्य भी लगता है। तुम जरा अपनी जीवन-प्रक्रिया को देखो। कोई धन कमाने निकला था, किसी को धन कमाते देख कर तुम धन कमाने में लग गए हो। कोई पद के लिए आतुर था, उसकी आतुरता तुम्हें भी पकड़ गई है, तुम भी पद के पीछे चल पड़े हो।

Satsang is contagious. Not only diseases pass from one to another; health also passes. And not only the world catches on from one to another; truth also catches. Look a little at your life-process. Someone went to earn money; seeing him earn, you too began to chase money. Someone was feverish for position; his fever caught you, and you too ran after position.

तुम सीखते कहां हो? सीखते किससे हो? जो भी तुम जानते हो जीवन के संबंध में वह आस-पास से आता है; किसी से आता है।

Where do you learn? From whom do you learn? Whatever you know about life comes from around you; it comes through someone.

सत्संग का अर्थ है: किसी ऐसे व्यक्ति के पास होना जिसकी आंखों में परमात्मा भर गया है। उसके पास रहना काफी है। कुछ और करने की जरूरत नहीं है। उसके पास उठना, बैठना। यह अवसर जितना मिले उतना अच्छा है। क्योंकि कब किस क्षण में तुम्हारा हृदय ग्राहक होगा, किस क्षण में जो गुरु में घटा है वह तुममें छलांग लगा जाएगा, कुछ कहा नहीं जा सकता। कभी तुम खुले होते हो, कभी तुम बंद होते हो। कभी तुम लेने को तैयार होते हो, कभी तुम लेने को तैयार नहीं भी होते हो। कभी तुम्हारे मन में हजार-हजार विचारों की तरंगें होती हैं। तब तुम गुरु के पास होकर भी दूर हो। लेकिन कभी ऐसे क्षण भी आ जाते हैं जब विचार की तरंगें नहीं होतीं या बहुत कम होती हैं; न के बराबर होती हैं। उसी क्षण, वह जो गुरु के भीतर उमगा है, उसकी कुछ बूंदें, तुम्हारे कंठ में भी उतर जाती हैं। उसी क्षण जो रोशनी गुरु के भीतर जगी है, वह तुम्हारे अंधेरे को भी पार कर जाती है, बिजली की तरह कौंध जाती है।

Satsang means: to be with one whose eyes are filled with Paramatma. To be near him is enough. Nothing else is needed. Sit by him, rise by him. Take this chance whenever it is given. For who can say in which moment your heart will be receptive, and in which moment what has happened in the Guru will leap into you? Sometimes you are open, sometimes closed. Sometimes you are ready to receive, sometimes not. Sometimes a thousand waves of thought surge in your mind—then, though sitting beside the Guru, you are far away. But sometimes such moments also come when there are no waves of thought, or very few—almost none. In that very moment, a few drops of what has overflowed in the Guru fall into your throat. In that very moment the light that has kindled within the Guru crosses your darkness, flashes like lightning.

बस, उसके बाद फिर दर्शन की इच्छा जगती है। उसके पहले तो दर्शन सब बातचीत है। जिसे तुमने देखा ही नहीं है, जिसका तुम्हें कोई अनुभव नहीं है उसके लिए तुम प्यासे भी कैसे हो सकते हो? तब तक तुम्हारी सब पूजा और प्रार्थना झूठी है। तब तक तुम जिन मंदिरों में जाते हो, मस्जिदों में जाते हो, गुरुद्वारों में, वह जाना औपचारिक है। एक संस्कार है सामाजिक, तुम उसे पूरा कर देते हो।

Then, after that, the desire for darshan arises. Before that, darshan is mere talk. What you have not seen, have no experience of—how can you be thirsty for it? Until then all your worship and prayer is false. Until then your going to temples, mosques, gurudwaras is formal. A social rite—you fulfil it.

मंदिर-मस्जिदों से नहीं होगा, जीवित मंदिर खोजो। पत्थर की दीवालों से नहीं होगा, कहीं जहां परमात्मा अभी भी धड़क रहा हो, किन्हीं आंखों में झांको, जिन आंखों में परमात्मा झांका हो। किन्हीं आंखों में झांको, जो आंखें परमात्मा में झांक चुकी हों। किसी ऐसे के संग-साथ हो लो, सौभाग्य के किसी क्षण में उसका मतवालापन तुम्हें भी पकड़ लेगा। सौभाग्य के किसी क्षण में एक झंझावात की तरह तुम्हारे चारों तरफ ऊर्जा का प्रवाह होगा। तुम एक अंधड़ में फंस जाओगे। एक अंधड़ जो तुम्हें अनंत की यात्रा पर ले जा सकता है।

It will not happen through temples and mosques; search for the living temple. Not through stone walls; look where Paramatma is still throbbing. Peer into eyes in which God has peered; gaze into eyes that have gazed into Paramatma. Be in the company of such a one. In some fortunate moment, his divine intoxication will seize you too. In some blessed hour, like a whirlwind, a current of energy will surge around you. You will be caught in a storm—a storm that can carry you on the journey to the Infinite.

तब दर्शन की इच्छा जगती है। गुरु की आंख में झांक कर परमात्मा में झांकने की अभीप्सा पैदा होती है। फिर चैन नहीं। फिर बावरापन है।

Then the longing for vision arises. Looking into the Guru’s eyes, the urge to look into Paramatma awakens. Then there is no rest. Then there is sweet derangement.

बिन दरसन भई बावरी,.

Without darshan I have gone mad.

इसका अर्थ समझ लेना। इसका अर्थ यह है कि प्राथमिक घटना घट चुकी है। एक बार झलक मिल चुकी है। अब दर्शन की इच्छा है। थोड़ा सा स्वाद लग गया है। ओंठों ने थोड़ा सा रस पी लिया है, अब और पीने की इच्छा है। अब बिना पीए नहीं रहा जाता।

Understand its meaning. It means the primary event has happened. A glimpse has been had. Now the longing for vision is there. A little taste has touched the lips; now there is a desire to drink more. Now it is impossible not to drink.

मेरा जौके-दीद आजमाके तो देखें

जरा रुख से पर्दा उठाके तो देखें

Test the relish of my longing to see— Lift the veil from Your face, just once.

तब भक्त कहता है, जरा मेरी प्यास को आजमाओ। जरा मेरी अभीप्सा को परखो। यह जो मेरे प्राणों में जल रही है उत्कंठा, जरा इसकी तरफ देखो।

The bhakta says: Test my thirst. Try my yearning. See this eager flame burning in my very life-breath.

मेरा जौके-दीद आजमाके तो देखें

जरा रुख से पर्दा उठाके तो देखें

Test the relish of my longing to see— Lift the veil from Your face, just once.

परमात्मा को चुनौती देना शुरू करता है भक्त। फुसलाता है, मनाता है, झगड़ता है, पुकारता है। कभी नाराज होकर चुप हो जाता है, नहीं पुकारता। कभी रोता है, कभी पीठ फेर लेता है। ये सारी भक्ति की भाव-भंगिमाएं हैं। जैसे प्रेमी झगड़ते हैं, भक्त भगवान से झगड़ता है।

The devotee begins to challenge Paramatma—he coaxes, entreats, quarrels, calls out. Sometimes, angry, he grows silent and does not call. Sometimes he weeps; sometimes he turns his back. These are the moods of bhakti. As lovers quarrel, so the bhakta quarrels with God.

मैं न कहता था, उठाओ तुम न आरिस से नकाब

देख लो वे सुबह के फीके उजाले पड़ गए

Did I not say—do not lift the veil from the mirror? Look: the pale lights of dawn grow dim.

मैं न कहता था, उठाओ तुम न आरिस से नकाब

देख लो वे सुबह के फीके उजाले पड़ गए

Did I not say—do not lift the veil from the mirror? Look: the pale lights of dawn fade away.

कई तरह से फुसलाता है, चुनौती देता है कि तुम्हारी झलक अगर मिल जाए तो चांद-तारे फीके पड़ जाएं। तुम्हारी झलक अगर मिल जाए तो सूरज अंधेरा हो जाए। तुम जरा पर्दा उठाओ।

In many ways he coaxes, challenges—that if Your glimpse is given, the moon and stars grow pale; if Your glimpse is given, the sun turns dark. Just lift the veil.

मुझको यह आरजू कि उठाएं नकाब खुद

उनको यह इंतजार, तकाजा करे कोई

I crave that They lift the veil Themselves; They wait that someone should insist.

ऐसा दोनों के बीच, सीमा और असीम के बीच, क्षुद्र और विराट के बीच, बूंद और सागर के बीच बहुत गुफ्तगू चलती है, बहुत वार्ता होती है, बहुत चर्चा होती है।

Thus, between the finite and the Infinite, the drop and the ocean, much intimate talk goes on, much dialogue, much discussion.

भक्त रोता है। और करे भी क्या? आंसू ही प्रार्थना बन सकते हैं। और भक्त के पास है भी क्या?

The bhakta weeps—what else can he do? Tears alone can become prayer. What else does the bhakta possess?

आज उस बज्म में तूफान उठा कर उठे

यां तलक रोए कि उनको भी रुला कर उठे

Today in that assembly we rose, raising a storm; We wept so much that They too were made to weep.

और जब तक भक्त को अनुभव नहीं होने लगता कि मेरे आंसुओं के उत्तर आने लगे; कि इधर मैं रो रहा हूं, इधर अस्तित्व रोने लगा, तब तक भक्त चैन नहीं लेता।

बिन दरसन भई बावरी,.

And until the bhakta begins to feel that answers to his tears are arriving—that as I weep here, Existence weeps there—until then he will not rest.

 

Without darshan I have gone mad.

ऐसे पागल तुम हो जाओ तो परमात्मा मिलता है। यह कीमत चुकानी ही पड़ती है। मुफ्त यहां कुछ भी नहीं है। अक्सर लोग संसार की क्षुद्र चीजों के लिए बड़ी कीमत चुकाने को तैयार हैं और परमात्मा के लिए कोई कीमत चुकाने को तैयार नहीं हैं।

Become mad in this way, and Paramatma is found. This price must be paid. Nothing is free here. People are ready to pay heavy prices for petty worldly things, but for Paramatma they are unwilling to pay anything.

मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं, परमात्मा कहां है? हम देखना चाहते हैं। मैं उनसे पूछता हूं, चुकाने की क्या तैयारी है? चुकाने के संबंध में वे कहते हैं, हमने सोचा ही नहीं; हमने विचार ही नहीं किया। हम तो परमात्मा को देखना चाहते हैं, है भी?

People come to me and ask, “Where is God? We want to see.” I ask: “What are you ready to pay?” Regarding the price, they say, “We never thought about it. We just want to see—if He is.”

मगर मूल्य क्या चुकाओगे? परम प्यारे को खोजने चले हो, जो भी तुम्हारे पास है, सब दे देना होगा। सर्वहारा हो जाओगे तो ही उसे पाओगे। ऐसी घड़ी जरूर आती है जब तुम्हारा रुदन तुम्हारे रोएं-रोएं से होता है तो उस तरफ भी आंसू टपकते हैं। वृक्ष रोते हैं और चांद-तारे रोते हैं। इस जगत में तुम्हारे भीतर उठे प्रश्नों के उत्तर छिपे हैं। यह जगत प्रतीक्षा कर रहा है कि तुम पुकारो तो उत्तर आए। यह जगत तुम्हारे प्रति उपेक्षा से भरा हुआ नहीं है।

But what price will you pay? You are seeking the Supreme Beloved; whatever you have, you will have to give. Only if you become utterly dispossessed will you find Him. There surely comes a moment when your crying rises from every pore, and then tears fall from That Side too. Trees weep, the moon and stars weep. The answers to the questions that rise within you are hidden in this very universe. Existence is waiting; if you call, the answer will come. This existence is not indifferent to you.

यही परमात्मा मानने का अर्थ है। परमात्मा मानने का यह अर्थ नहीं होता कि ऊपर कोई एक वृद्ध पुरुष बैठा है, जो सारे जगत को चला रहा है। वे तो बच्चों की कहानियां हैं। आस्तिक भी उनमें उलझे हैं, नास्तिक भी उनमें उलझे हैं। बच्चों की कहानियां हैं।

This is the meaning of believing in God. It does not mean there is some old man sitting above running the world—that is children’s tale. Both theist and atheist are entangled in such stories. Children’s tales.

परमात्मा के मानने का सार-अर्थ क्या होता है? इतना ही अर्थ होता है कि यह अस्तित्व हमारे प्रति उपेक्षा से भरा हुआ नहीं है। यह अस्तित्व हममें रस रखता है; इतना ही अर्थ है। यह अस्तित्व हममें उत्सुक है। यह हमारे विकास में उत्सुक है। यह हमारे चरम उत्कर्ष में उत्सुक है। यह हमें जीवन की परम आनंद की यात्रा पर ले जाना चाहता है।

What is the essence of believing in God? Simply this: Existence is not indifferent to us. Existence has a taste for us; it is interested in us. It is eager for our growth. It is keen on our ultimate flowering. It wants to take us on the journey of supreme bliss.

हमारे प्रति जगत तटस्थ नहीं है--परमात्मा के मानने का इतना ही अर्थ है। अगर हम रोएंगे तो कोई हाथ इस अस्तित्व से उठेगा हमारे आंसुओं को पोंछने को। मगर रोना आना चाहिए। झूठे आंसुओं से काम नहीं होगा। थोथे आंसुओं से काम नहीं होगा। नकली अभिनय के आंसू काम नहीं करेंगे।

Existence is not neutral towards us—that alone is the meaning of God. If we weep, a hand will arise from this Existence to wipe our tears. But you must know how to weep. False tears will not do. Hollow tears will not do. The tears of acting will not work.

आज उस बज्म में तूफान उठा कर उठे

यां तलक रोए कि उनको भी रुला कर उठे

Today in that assembly we rose, raising a storm; We wept so much that They too were made to weep.

तब प्रार्थना पूरी होती है। तब तुमने कीमत चुकाई।

Then prayer is fulfilled. Then you have paid the price.

कितने शबे-फिराक बहे अश्क ऐ चमन

रोया हूं किस कदर यह सितारों से पूछिए

How many nights of separation my tears have flowed, O garden— Ask the stars how much I have wept.

चांद-तारे हिसाब रखते हैं। यह अस्तित्व तुम्हारे आंसुओं का हिसाब रखता है। तुम्हारे व्रत-उपवासों का नहीं, लेकिन तुम्हारे आंसुओं का जरूर हिसाब रखता है। तुम्हारे पूजा-पाठों का नहीं, काशी और काबा की यात्रा का नहीं, लेकिन तुम्हारे आंसुओं का जरूर हिसाब रखता है। क्योंकि आंसू आत्मिक हैं। वही तुम्हारे जीवन का पुण्य है।

The moon and stars keep account. Existence keeps account of your tears—not of your fasts and rituals, but of your tears it surely keeps account. Not of your formal worship, nor of your trips to Kashi and Kaaba, but of your tears it surely takes note. For tears are of the soul. They are the true merit of your life.

सम्यक रूप से जिसे रोना आ गया उससे परमात्मा ज्यादा देर छिपा नहीं रह सकता। उसे पर्दा उठाना ही पड़ेगा।

One who learns to weep rightly cannot be kept hidden from God for long. He will be compelled to lift the veil.

बाजी बदी थी उसने मेरे चश्मे-सर के साथ

आखिर को हार-हार कर बरसात रह गई

He gambled with my inner eye— At last, losing again and again, He broke into rain.

इन दो छोटी आंखों से आकाश हराया जा सकता है। इन दो छोटी आंखों के आंसू आकाश से होने वाली वर्षा को फीका कर सकते हैं।

With these two small eyes the sky can be defeated. The tears of these two small eyes can render the sky’s rainfall pale.

तुम्हारे इस हृदय में ऐसा सूरज छिपा है कि सारे सूरज फीके हो जाएं। और तुम्हारे इस हृदय में प्रेम की एक ऐसी संभावना छिपी है कि परमात्मा अपने आप खिंचा चला आए। लेकिन तुम अपनी संभावनाओं को जगाओ, उकसाओ।

Within your heart is hidden such a sun that all suns grow dim. And hidden within your heart is such a possibility of love that Paramatma is drawn all by Himself. But you must awaken and provoke your possibilities.

तुम पत्थर की तरह पड़े हो। इस पत्थर से परमात्मा का मिलना नहीं हो सकता। तुम अति कठोर हो गए हो। तुम्हारे हृदय ने न मालूम कब से धड़कना बंद कर दिया है। तुम्हें रोमांच नहीं होता। तुम्हारे जीवन में कोई रहस्य नहीं है। तुम्हारा दर्पण इतनी धूल से जम गया है कि अब इसमें कोई प्रतिबिंब नहीं बनता। यह धूल झाड़ो। आंसू ही इस धूल को बहा ले जा सकेंगे।

You lie like a stone. In this stoniness, God cannot be met. You have become too hard. Your heart—who knows since when—has ceased to throb. You do not tremble with awe. There is no mystery left in your life. Your mirror is so caked with dust that no reflection forms. Wipe away this dust. Only tears can wash it clean.

और देखना, सस्ता मामला नहीं है। बाजी! दांव! खतरा है। क्योंकि जिस दिन तुम उसे देखोगे, उसके देखने में ही तुम मिट जाओगे और मर जाओगे। तुम, तुम रहकर उसे न देख पाओगे। इसीलिए पागल ही उसे देख सकते हैं। क्योंकि अपने को मिटाने की हिम्मत समझदारों में नहीं होती, हिसाब-किताब लगानेवाले दुकानदारों में नहीं होती।

And see, this is no cheap affair. Wager! Stake! Danger! Because the day you behold Him, in that very seeing you will be effaced and die. You cannot see Him while remaining as you are. That is why only the mad can see Him. For the courage to erase oneself is not found in the clever—those shopkeepers who calculate.

पहले सौ बार इधर-उधर देखा है

जब तुझे डरके एक नजर देखा है

A hundred times I looked this way and that Before I dared one trembling glance at You.

उसके पास जाने वाले को हजार तरह के भय पकड़ते हैं। सबसे बड़ा भय तो यही पकड़ता है कि मैं मिटा, मैं मिटा। बड़ा भय तो यह पकड़ता है। जैसे कोई दीया, मिट्टी का दीया, छोटी सी रोशनी वाला दीया सूरज से मिलने जाए तो सूरज के सामने एकदम फीका हो जाएगा, ना-कुछ हो जाएगा। है भी या नहीं, कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

As one approaches Him, a thousand fears grip. The greatest fear is this: I will be erased, I will be erased. Like a small earthen lamp—approaching the sun, it becomes utterly pale, a nothing. Whether it remains or not, what difference does it make?

नहीं कि दीया मिट जाता है। दीया है अब भी, उतनी ही रोशनी है, मगर अब इस सूरज के सामने इस रोशनी का क्या मूल्य है? इस रोशनी का क्या अर्थ?

Not that the lamp is extinguished—the lamp is still there, with the same small light—but before the sun, what is its value? What is its meaning?

परमात्मा के सामने हम ऐसे ही फीके हो जाते हैं। तो जो जरा भी अहंकार से भरा है वह उससे बचता है। वह भागता है। वह दूर रहता है। वह पीठ किए रहता है। अहंकारी ही नास्तिक हो जाता है।

Before Paramatma we become just so pale. So one who is even a little filled with ego avoids Him—he runs away, keeps distant, turns his back. The egoist becomes the atheist.

लेकिन मैं यह नहीं कह रहा हूं कि तुममें से जो आस्तिक हैं वे आस्तिक हैं। आस्तिक तो मुश्किल से कभी कोई होता है। दुनिया में नास्तिक हैं और झूठे आस्तिक हैं। आस्तिक तो कोई मुश्किल से कभी होता है।

But I am not saying that you who call yourselves theists are theists. Rarely is anyone truly a theist. The world is populated by atheists and false theists. A real theist is rare.

नास्तिक वह है, जिसने पीठ कर ली है। कम से कम ईमानदार है। कहता है, ईश्वर है ही नहीं। आस्तिक वह है, जो उतनी ही पीठ किए हुए है--झूठा आस्तिक, जो तुम्हें दुनिया में मिलेगा, चारों तरफ है। हर बाजार में, हर दुकान में, हर मकान में, हर मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारे में। यह जो झूठा आस्तिक है, इसने भी पीठ की है ईश्वर की तरफ। लेकिन यह और भी ज्यादा चालबाज है, यह नास्तिक से ज्यादा चालबाज है। इसने एक झूठा ईश्वर बना लिया है, उसके सामने मुंह किए हुए है। असली की तरफ पीठ किए हुए है, झूठ के सामने मुंह किए हुए है।

The atheist is one who has turned his back—at least he is honest: he says, “There is no God.” The false theist—found everywhere: in markets, shops, houses, temples, mosques, gurudwaras—has also turned his back to God. But he is more cunning than the atheist. He has invented a false god and faces it, while keeping his back to the real.

तुमने मंदिर-मस्जिदों में जो मूर्तियां बना ली हैं वे तुम्हारे हाथ के खिलौने हैं। छोटे बच्चे अपने गुड्डा-गुड्डियों का विवाह करते हैं और तुम राम-सीता का विवाह करके बारात निकालते हो। क्या फर्क है? तुम्हारे जीवन में प्रौढ़ता कभी आएगी या नहीं आएगी? मंदिरों में तुम जिन मूर्तियों को पूज रहे हो वे तुम्हारे हाथ की बनाई हुई मूर्तियां हैं। उसको खोजो जिसने तुम्हें बनाया है। तुम उसकी पूजा कर रहे हो जिसे तुमने बना लिया है। तुम्हारा बनाया हुआ झूठ होगा, कृत्रिम होगा।

The idols you have made in temples and mosques are toys of your hands. Little children marry their dolls; you marry Rama and Sita and take out processions. What difference? Will maturity ever dawn in your life? The idols you worship are made by your hands. Seek the One who made you. You worship what you have made; what you have made is false, artificial.

उन मूर्तियों को मूर्तिकला कहो तो मैं राजी; धर्म मत कहो। वे मूर्तियां प्यारी हो सकती हैं, सुंदर हो सकती हैं, मगर उनका संबंध सौंदर्यशास्त्र से है, धर्म से नहीं। धार्मिक होने के लिए तो नग्न होकर उसके सामने होना पड़ेगा, जो है।

Call those idols sculpture—fine; but don’t call it religion. Those images may be dear, beautiful; but they belong to aesthetics, not to dharma. To be religious you must stand naked before That which is.

बड़ी हिम्मत चाहिए। बड़ा पागलपन चाहिए। सब तरह से मिटने की शक्ति चाहिए, साहस चाहिए। और बहुत बार ऐसा लगेगा कि लौट जाएं।

It requires great courage, great madness—the strength to be erased in every way, the daring. Often it will feel like turning back.

पहले सौ बार इधर-उधर देखा है

जब तुझे डरके एक नजर देखा है

A hundred times I looked this way and that Before I dared one trembling glance at You.

मगर वह एक नजर बस काम कर जाती है। उस एक नजर में ही एक संसार का अंत हो जाता है और दूसरे जगत का प्रारंभ हो जाता है। उस एक नजर में ही यह मिट जाता है, वह प्रकट हो जाता है। उस एक नजर में ही तुम अचानक पाते हो, इस किनारे पर न रहे, उस किनारे पर हो गए।

But that one glance—enough. In that single glance one world ends and another begins. In that very glance, this disappears and That is revealed. In that glance you suddenly find: no longer on this shore—you have come to the other.

मगर बहुत बार पीड़ा भी होती है। बहुत बार आदमी कंपता भी है, डरता है। रोज मेरे पास, जो लोग ध्यान में गहरे उतरते हैं, वे रोज आकर यही कहते हैं। जब किसी के जीवन में घटना करीब आने लगती है, वह कंपने लगता है। वह आकर कहने लगता है कि अब मुझे बचाओ। अब तो मुझे लगता है, या तो मैं पागल हो जाऊंगा या मर जाऊंगा। कुछ हो रहा है, जो मेरे बस के बाहर है।

Yet often there is pain. Often one trembles, is afraid. Every day those who go deep in meditation come and say the same: when the happening draws near, they begin to shake, “Now save me! Now I feel either I will go mad or I will die. Something is happening beyond my control.”

परमात्मा जब होता है तो तुम्हारे बस के बाहर होता है। तुम्हारे बस के भीतर कैसे हो सकता है? तुम उस पर मुट्ठी नहीं बांध सकते। वह तो आता है बाढ़ की तरह। विराट की तो बाढ़ ही होगी। रिमझिम वर्षा नहीं होती, मूसलाधार होती। आता है उमड़ते सागर की तरह। ले जाएगा तुम्हें और तुम्हारा सब।

When Paramatma happens, it is beyond your control. How could it be within your control? You cannot clench a fist over Him. He comes like a flood. Of the Vast, there can only be a flood—not a drizzle but a downpour. He comes like a surging ocean—He will carry you away, and all that is yours.

कई बार तुम्हें लगेगा कि ऐसा क्यों? परमात्मा को तो हमने सोचा था, एक सांत्वना की तरह आएगा। परमात्मा आता है संक्रांति की तरह; सांत्वना की तरह नहीं। हमने तो सोचा था, परमात्मा आएगा तो जीवन की जो चीजें हमें नहीं मिल रही हैं, मिल जाएंगी। लेकिन परमात्मा जब आता है तो तुम्हारे पास जो है उसे भी ले लेता है क्योंकि तुम्हें पता ही नहीं है अभी कि तुम कूड़ा-करकट इकट्ठा कर रहे हो। उस बाढ़ में तुम भी जाओगे, तुम्हारा कूड़ा-करकट भी चला जाएगा।

Many times you will wonder: Why so? We thought God would come as a consolation. He comes as a great turning—not as consolation. We imagined that when God comes He will give us what we lack. But when He comes, He takes even what you have—because you do not know that you have been gathering junk. In that flood you will go too, and your rubbish will go.

यही है आजमाना तो सताना किसको कहते हैं?

अदू के हो लिए जब तो मेरा इम्तहां क्यों हो?

और भक्त बहुत बार सोचता है कि अगर यह आजमाना है, परीक्षा हो रही है तो फिर सताना किसको कहते हैं?

अदू के हो लिए जब तो मेरा इम्तहां क्यों हो?

If this is called trial, then what is torture? Once I have become Yours, why this examination of me?

और भक्त कहता है, जब मैं तुम्हारा हो गया तो मेरा इम्तहान क्यों होता है? लेकिन उसके होते-होते-होते बहुत समय लगता है।

And the bhakta often thinks: if this is testing, then what is torment?

Once I belong to You, why this trial of me?

But to belong… that takes time.

हम इंच-इंच छोड़ते हैं। हममें से बहुत कम इतने साहसी होते हैं जो इकट्ठा छोड़ देते हैं, छलांग लगा जाते हैं। हम फुटकर-फुटकर छोड़ते हैं। जरा-जरा एक-एक इंच सरकते हैं, बामुश्किल सरकते हैं। इसलिए इतनी लंबी परीक्षा मालूम होती है।

We relinquish inch by inch. Few have the courage to drop all at once and leap. We relinquish in bits, moving an inch at a time, barely moving. That is why the test seems so long.

मगर धनी धरमदास निश्चित पागल रहे होंगे। पागलों का ही यह काम है। उन्हीं का यह धन्यभाग है। सब दांव पर लगा दिया था। कुछ भी बचाया नहीं था। जब तक तुमने कुछ बचाया, उतनी ही दीवाल रहेगी। जब तक तुमने कहा कि इतना तो बचा लूं, कभी समय पर, असमय में काम पड़ेगा; उतनी दीवाल रहेगी। जितना बचाया, वही तुम्हारे और परमात्मा के बीच दीवाल रहेगी।

बिन दरसन भई बावरी, गुरु द्धौ दीदार।।

But Dhani Dharamdas must have truly been mad. This is work for the mad. Blessed are they. They staked everything—held back nothing. So long as you hold something back, that much wall remains. If you say, “Let me at least keep this—for emergency,” a wall remains. What you keep is precisely the wall between you and Paramatma.

धरमदास कहते हैं: अब और क्या चाहिए? पागल हो गया हूं। सब गंवा बैठा हूं। अब तो दर्शन दो!

Without darshan I have gone mad—O Guru, grant me the sight.

Dharamdas says: What more is there? I have gone mad. I have lost everything. Now, give me darshan!

जो सब गंवा देता है, सब लगा देता है और झलक नहीं पाता उसकी तकलीफ समझो। तुम तो बिना कुछ लगाए उसकी आकांक्षा करते हो। सब कुछ लगाने वाले को भी एकदम से नहीं मिल जाता। सब कुछ लगाने वाले को भी प्रतीक्षा करनी पड़ती है। वे ही प्रतीक्षा के क्षण श्रद्धा के क्षण हैं। तब श्रद्धा बड़ी डगमगाती है। मन हजार तरह की शंकाएं उठाने लगता है कि इधर सब दांव पर लगा दिया है, यहां कुछ मिला भी नहीं। न घर के रहे, न घाट के। संसार भी गया, निर्वाण का कुछ पता नहीं चल रहा है। तो लोग ठीक ही कहते थे कि तुम पागल हो गए हो।

बिन दरसन भई बावरी, गुरु द्धौ दीदार।।

Understand the pain of one who has staked all and still has not received the glimpse. You desire without staking anything. Even one who stakes all does not get it immediately. Even he must wait. Those waiting moments are the moments of shraddha—faith. Then faith wavers greatly. The mind raises a thousand doubts: I have staked everything and nothing is received. Neither of the house nor of the ghat—lost the world too, and no sign of nirvana. People were right to say I’d gone mad.

 

Without darshan I have gone mad—O Guru, grant me the sight.

जो सब लगा चुका है उसकी हालत वैसी है--

One who has given all is in this state—

उसी के दिल से पूछो लज्जतें नाकामयाबी की

सफीना जिसका पानी में रहा टकरा के साहिल से

Ask the taste of failure from the heart of that man Whose boat kept striking the shore, yet never moored.

आते-आते-आते और किनारे से टकरा गए। और सफीना फिर दूर हट गया किनारे से टकरा कर। सब जो गंवा चुका है, उसे लगता था आया किनारा, आया किनारा। वह आखिरी परीक्षा की घड़ी है, जब किनारे से सफीना टकरा कर फिर दूर हट जाता है। सब दांव पर लगाया हुआ व्यक्ति भी एक चीज अभी बचा रखा है। तुम चौंकोगे। जब मैं कह रहा हूं, सब दांव पर लगा दिया तो क्या बचाया? अगर सब दांव पर लगा दिया यह बात सच है तो फिर कुछ नहीं बचाया। लेकिन फिर भी कुछ बचाया है। कुछ घटनाएं समझोगे, खयाल में आएगा।

Coming, coming—then struck the shore and was pushed back. The one who has staked all still has one thing left. You will be surprised. When I say he has staked all—what remains? If all is staked, nothing remains. And yet something does remain—some happenings will make it clear.

रिंझाई अपने गुरु के पास था। उसने सब दांव पर लगा दिया था, सब छोड़ दिया था। ऊपर-ऊपर का ही नहीं, भीतर का भी सब छोड़ दिया था। विचारों का भी त्याग कर दिया था। कोई छह वर्ष की लंबी ध्यान की प्रक्रिया के बाद वह घड़ी आ गई, जब उसे भीतर शून्य का अनुभव हुआ। कुछ नहीं बचा। सन्नाटा छा गया।

Rinzai was with his Master. He had staked all, left all—not just outwardly, but inwardly too. Even thoughts he had renounced. After six long years of meditation the moment came when he tasted inner emptiness. Nothing remained. Silence descended.

वह भागा गुरु के चरणों में गया, उनके चरणों पर गिर पड़ा। और उसने कहा कि मैं शून्य हो गया हूं। गुरु ने कहा, इसको भी छोड़ दे।

He ran to the Master, fell at his feet, “I have become shunya—empty.” The Master said, “Drop this too.”

मतलब समझे? वह कह रहा है, मैं शून्य हो गया हूं, सब मैंने छोड़ दिया। गुरु कहता है, इसको भी छोड़ दे। बस यह एक चीज और बच गई--यह सब छोड़ने का भाव। एक बहुत धीमी, फीकी, छिपी, सूक्ष्म अहंकार की स्थिति बची रह गई कि मैंने सब छोड़ दिया। यह मैं--यह भी जाना चाहिए। सब तो छूटे ही, सब छूटा है ऐसा भाव भी जाना चाहिए। सब छोड़ने के बाद यह भाव पकड़ लेता है। यह आखिरी जकड़ है संसार की।

Understand? He says, “I have become empty, I have left all.” The Master says, “Leave this too.” One more thing remained—the subtle feeling, “I have left all.” A faint, hidden, delicate trace of ego remained: I have renounced. This ‘I’ must go too. Not only must all be dropped, the feeling that all is dropped must also go. After everything is left, this last grip seizes you. This is the final bondage to the world.

और जब कोई किनारे से टकरा कर फिर धार में उलझ जाता है, उसकी पीड़ा समझो। जिसे एकाध झलक मिल गई है परमात्मा की और फिर दूरी बढ़ने लगती है, उसकी तकलीफ समझो।

हर शम्त तीरगी है जहाने-हयात में

जैसे गुजर कर आए हैं एक रोशनी से हम

And when one strikes the shore and is drawn back into the current, know his pain. One who has had a glimpse or two of Paramatma and then the distance grows—feel his anguish.

कभी-कभी देखा? बहुत गहरी रोशनी के बाद इतना अंधेरा हो जाता है। रास्ते पर तुम चल रहे हो, कोई तेज कार अपना पूरा प्रकाश तुम्हारी आंखों में फेंकती हुई गुजर जाती है। ऐसे अंधेरा था लेकिन फिर भी तुम चल रहे थे और कुछ-कुछ दिखाई पड़ता था। लेकिन यह कार जो आंखों में तेज रोशनी डाल कर गुजर गई है, यह भयंकर अंधेरे में छोड़ जाती है।

Everywhere there is darkness in this world of life— As if we have passed through a blaze of light.

Have you seen? After intense brilliance, the darkness deepens. You are walking on the road; a car passes, its strong beam floods your eyes. There was darkness, yet you were walking and could see a little. But that car, after throwing its glare, leaves you in terrible darkness.

भक्त ही जानता है असली अंधेरे को। तुम तो अंधेरे में चलने के आदी हो तो अंधेरे में तुम्हें थोड़ी-थोड़ी रोशनी है। जब परमात्मा की झलक मिलती है, भक्त एकदम से जैसे अंधा हो जाता है। फिर यहां कुछ भी नहीं सूझता। फिर यहां एक पल ठहरने का कोई अर्थ नहीं मालूम होता। एक सांस लेने का कोई प्रयोजन नहीं मालूम होता।

Only the bhakta knows the real darkness. You are accustomed to darkness, so you have a little light in your darkness. When the glimpse of God comes, the devotee becomes suddenly as if blind. Nothing here makes sense anymore. Not a moment seems worth staying. Not a breath seems worth taking.

पर्दे से एक झलक जो वो दिखला के रह गए

मुश्ताके-दीद और भी ललचा के रह गए

They showed one glimpse from behind the curtain— And left the longing to see even more aflame.

तब आंखें और अभीप्सा से भर जाती हैं। मुश्ताके-दीद और भी ललचा के रह गए!

Then the eyes fill with yearning. The thirst to see grows even more.

बिन दरसन भई बावरी, गुरु द्धौ दीदार।।

ठाढ़ि जोहों तोरी बांट मैं, साहैब चलि आवो।

Without darshan I have gone mad—O Guru, grant me the sight.

 

Standing, I watch for Your way—Sahib, come.

इस छोटे से वचन में प्रार्थना का सारा शास्त्र है।

In this brief utterance, the entire scripture of prayer is contained.

ठाढ़ि जोहों तोरि बांट मैं, साहिब चलि आवो।

Standing, I watch for Your way—Sahib, come.

इस एक वचन को तुमने समझ लिया तो भक्ति के संबंध में समझने को कुछ बचता नहीं। समझो।

If you grasp this one line, nothing remains to be known about bhakti. Understand it.

ठाढ़ि--पहली तो बात यह है कि भक्त खड़ा हो जाना चाहिए। दौड़ बंद हो जानी चाहिए। दौड़ का अर्थ होता है यह मिल जाए, वह मिल जाए, यह कर लूं, वह कर लूं। आपा-धापी! संसार उन लोगों से भरा है जो दौड़ रहे हैं। भागे जा रहे हैं। जो कभी खड़े ही नहीं होते। रात सोते भी हैं तो भी दौड़ जारी रहती है। शरीर गिर जाता है थक कर लेकिन मन दौड़ता रहता है।

Standing—first thing: the bhakta must stand still. The running must stop. Running means: this to get, that to get; this to do, that to do. Rush and scramble. The world is filled with those who run. They go on running. They never stand still. Even when they sleep at night, their running continues. The body falls exhausted, but the mind runs on.

जब तक वासना है तब तक दौड़ है। और ध्यान रखना, तुम तो मंदिर में प्रार्थना करते हो तब भी दौड़ जारी रहती है। तुम्हारी प्रार्थना भी वासना का ही एक ढंग है। उसमें भी तुम कुछ मांगते हो--कि नई दुकान खोली है, सफलता मिले; कि बेटे का विवाह करना है, लड़की मिले; कि बेटा पढ़-लिख कर विश्वविद्यालय से आ गया है, नौकरी मिले। कहीं छिपी हुई--चाहे कहो और चाहे न कहो, छिपी हुई वासना होती है। वही वासना तुम्हारी प्रार्थना की हत्या कर देती है। प्रार्थना का गर्भपात हो गया। प्रार्थना जन्मी ही नहीं। वासना ने गर्दन दबा दी।

So long as there is desire, there is running. And note: even when you pray in the temple, your running continues. Your prayer is another mode of desire. There, too, you ask for something—“A new shop is opened, let it succeed; the son’s marriage to be arranged, find a girl; the boy has returned from university, let him find a job.” Hidden—whether spoken or not—desire remains. It strangles prayer at birth. Prayer is aborted. It is never born—desire has pressed its neck.

वासना यानी दौड़। वासनाग्रस्त चित्त दौड़ता है, प्रार्थना से भरा चित्त ठहरता है। इस संसार में कुछ पाना हो तो दौड़ना जरूरी है और परमात्मा को पाना हो तो ठहरना जरूरी है। इस सूत्र को खयाल में ले लेना। दौड़ने से वस्तुएं मिलती हैं, ठहरने से वस्तुओं का मालिक मिलता है। दौड़ना संसार की विधि है, ठहरना धर्म की। दौड़े तो संसार में बहुत कुछ पाओगे लेकिन परमात्मा को चूक जाओगे। और सारा जगत मिल जाए, परमात्मा न मिले तो क्या मिला? परमात्मा मिल जाए तो सब मिल गया; सब ना भी मिले तो भी मिल गया। इसलिए हमने भिखारियों को सम्राट कहा है और सम्राटों को भिखारी जाना है।

Desire means running. A desire-ridden mind rushes; a prayerful heart becomes still. In this world, to get things you must run; to find Paramatma you must be still. Remember this sutra. By running, you get objects; by stillness, you meet the Owner of objects. Running is the way of the world; stillness, the way of dharma. Run—and you will gain much in the world; but you will miss Paramatma. And if the whole world is gained, but not God—what is gained? If God is gained, all is gained; even if nothing else is, all is. That is why we have called beggars emperors and known emperors to be beggars.

ठाढ़ि--तो पहला सूत्र हुआ प्रार्थना का: ठहर जाओ। कुछ न मांगो। कोई विचार नहीं, कोई वासना नहीं।

Standing—the first element of prayer: be still. Ask for nothing. No thought, no desire.

जोहों तोरी बांट मैं--मांग में आक्रमण है। प्रार्थना में आक्रमण नहीं है, केवल जोहना है--बांट जोहना। जैसे कोई अपने प्यारे की राह देखता है द्वार खोल कर। सिर्फ राह, प्रतीक्षा।

Watching for Your way—asking is an attack. In prayer there is no attack—only watching, the watching of the way. As one who opens the door and waits for the Beloved. Only the way, only waiting.

प्रतीक्षा प्रार्थना का दूसरा तत्व है। पहला तत्व: ठहर जाओ; स्थिरता। जिसको कृष्ण ने स्थितप्रज्ञ कहा है--जिसकी प्रज्ञा ठहर गई है, अडिग हो गई है। निष्कंप हो गया जो। जैसे किसी गृह में, जहां हवा के झोंके न आते हों, दीया जलता है निष्कंप। उसकी लौ कंपती नहीं। ऐसी जिसकी प्राण-ऊर्जा ठहर गई।

Waiting is the second element of prayer. First: stillness—what Krishna called sthitapragya, whose intelligence has become steady, unmoving. Like a lamp in a windless house, whose flame does not flicker. So the life-energy is stilled.

Standing, I watch for Your way—

ठाढ़ि जोहों तोरी बांट मैं,.

 

भेद समझना। मांग नहीं है कोई, सिर्फ प्रतीक्षा है। आओ तो धन्यभाग। न आओ तो कोई शिकायत नहीं। आओ तो स्वागत, न आओ तो प्रतीक्षा जारी रहेगी। अनंत प्रतीक्षा का धैर्य चाहिए तो इस क्षण भी घटना घट जाती है। जिसके पास धैर्य है उसके पास परमात्मा को खींच लेने का चुंबक है।

See the difference. There is no demand, only waiting. If You come—blessed. If You do not—no complaint. If You come—welcome. If You do not—I will go on waiting. If you have the patience for endless waiting, the event happens in this very moment. One who has patience possesses the magnet that draws Paramatma.

ठाढ़ि जोहों तोरी बांट मैं, साहैब चलि आवो।

Standing, I watch for Your way—Sahib, come.

और भक्त कहता है, मैं तो तुझे खोजने कहां आऊं? तेरा तो कुछ पता-ठिकाना नहीं। और तू तो विराट है। यूं तो कहो तो सब जगह है और खोजने जाओ तो कहीं मिलता नहीं है। मैं तुझे खोजने कहां आऊं? तेरा पता-ठिकाना भी मालूम नहीं, तेरा नाम-धाम भी मालूम नहीं। तुझे पहले कभी देखा भी नहीं। मिल भी जाएगा तो मैं पहचानूंगा कैसे? प्रत्यभिज्ञा कैसे होगी कि हां, यही तू है? तो मैं तो अवश हूं। तू ही आए तो बात बने।

And the bhakta says: Where shall I go to seek You? You have no address. You are Vast. If I say “You are everywhere,” it is true; if I go to search, You are nowhere to be found. Where shall I come to seek You? I do not know Your address, Your name and house. I have never seen You before. Even if I meet You, how will I recognize You? How will I know, “Yes, it is You”? So I am helpless. Only if You come, it will be done.

और ध्यान रखना, भक्तों की यही उदघोषणा है कि जब तुम तैयार होते हो, वह आता है। मनुष्य को परमात्मा के पास नहीं जाना पड़ता, परमात्मा ही मनुष्य के पास आता है। फूल थोड़े ही जाता है सूरज के पास, सूरज आता है। सूरज की किरण आती है अनंत की यात्रा करके, फूल को खोल जाती है। अगर फूल को जाना पड़े सूरज की यात्रा पर तो असंभव है मामला। यह हो नहीं पाएगा। कब पहुंचेगा? कैसे पहुंचेगा? और फूल अगर सूरज की यात्रा पर जाएगा तो जड़ों से टूट जाएगा, पृथ्वी से उखड़ जाएगा। पहुंचते-पहुंचते मर जाएगा।

And remember, this is the declaration of the bhaktas: when you are ready, He comes. Man does not go to God; God comes to man. The flower does not travel to the sun; the sun comes. The sun-ray journeys from infinity and opens the flower. If the flower had to travel to the sun, it would be impossible. When would it reach? How? If the flower left on a journey to the sun it would be uprooted, severed from its roots—dead before arriving.

इसलिए मैं तुमसे कहता हूं, परमात्मा को खोजने जाने में भी अहंकार है। तुम सिर्फ उसे पुकारो कि वह आए। तुम जहां हो वहीं ठहर जाओ। ठहरने का मतलब यह है कि वह आए तो तुम घर में मिल जाओ। अक्सर यह होता है कि परमात्मा आया है लेकिन तुम घर पर नहीं थे।

Therefore I tell you: even the going to search for God contains ego. You simply call so that He may come. Abide where you are. To be still means: when He comes, you will be found at home. Often it happens: Paramatma comes, but you are not home.

इसे समझना। तुम जहां होते हो वहां तुम होते कहां हो? मंदिर में बैठे माला फेर रहे हो लेकिन वहां तुम कहां हो? मन तुम्हारा दुकान पर है, खाते-बही कर रहा है, दुकानदारी चला रहा है। तुम दुकान पर भी होते हो, ऐसा भी नहीं है; नहीं तो परमात्मा वहीं आ जाए। परमात्मा तुम्हारी दुकान से थोड़े ही डरता है। जब तुम दुकान पर हो, हो सकता है घर होओ। पत्नी से झगड़ा हो रहा है। जब तुम पत्नी के पास होते हो, वहां भी आ सकता है। परमात्मा को तुम्हारी पत्नी से कोई अड़चन नहीं है। वह कोई भगोड़ा संन्यासी नहीं है। लेकिन जब तुम पत्नी से बात कर रहे हो तब वहां कहां हो? तुम किसी सिनेमा में बैठे हो।

Understand this. Wherever you are, you are not there. You sit in the temple turning your rosary, but where are you? Your mind is at the shop, balancing ledgers, doing business. Nor are you at the shop—if you were, He would come there; He is not afraid of your shop. When you are at the shop, perhaps you are at home, quarreling with your wife. When you are with your wife, He can come there too. God has no quarrel with your wife—He is no escapist sannyasin. But when you speak to your wife, where are you? In some cinema.

तुम जहां हो वहां नहीं हो, यह मजा है। और परमात्मा तुम्हें वहीं खोज सकता है जहां तुम हो। ठहरने का अर्थ है, तुम जहां हो वहीं हो गए। भोजन कर रहे हो तो वहीं तुम्हारी पूरी चेतना उपस्थित है। दुकान पर बैठे हो तो पूरी चेतना उपस्थित है। मंदिर गए हो तो पूरी चेतना उपस्थित है।

Wherever you are, you are not there—that’s the joke. And God can only find you where you are. Stillness means: wherever you are, be there. When you eat, be wholly present with eating. When at the shop, be wholly present. When in the temple, be wholly present.

और जिसकी पूरी चेतना कहीं भी उपस्थित हो सकती है। उसे मंदिर जाने की जरूरत नहीं रह जाती। वह जहां है वहीं मंदिर है। उसके पैर जहां पड़ते हैं वहां तीर्थ बन जाते हैं। वह जहां बैठ गया पालथी मार कर वहीं मंदिर खड़ा हो गया। उसकी मौजूदगी मंदिर है।

And one whose full awareness can be present anywhere no longer needs to go to a temple. Where he is, there is a temple. Where his feet fall, a pilgrimage place is born. Wherever he sits cross-legged, there a temple stands. His presence is the temple.

ठाढ़ि जोहों तेरी बांट मैं, साहिब चलि आवो।

Standing, I watch for Your way—Sahib, come.

तुम आओ, मैं राह देखूं।

You come; I watch the road.

और आखिरी बात इस सूत्र की है, जब भी भक्तों ने कोई गहरी बात कही है तो सदा अपने लिए स्त्रीलिंग का प्रयोग किया है--बिन दरसन भई बावरी! मैं पागल हो गई हूं। धनी धरमदास कह रहे हैं, मीरा नहीं कह रही। मीरा कहे तो चलेगा कि मैं पागल हो गई हूं। धनी धरमदास कह रहे हैं: बिन दरसन भई बावरी! मैं पागल हो गई हूं।

And the last thing about this sutra: whenever the bhaktas have said something deep, they have spoken of themselves in the feminine—“Without darshan I have gone mad—I am mad.” Dhani Dharamdas says this; it is not Meera speaking. If Meera said, “I am gone mad,” it would fit. Dhani Dharamdas says: “Without darshan I have gone mad—I am mad.”

ठाढ़ि जोहों तोरी बांट मैं,.मैं तेरी राह देख रही हूं।.साहिब चलि आवो। मेरे मालिक, तुम आ जाओ।

Standing, I watch for Your way—I am watching Your road—Sahib, come. My Master, come.

भक्त की भाव-दशा स्त्रैण है। जैसे स्त्री प्रतीक्षा करती है पुरुष की। पुरुष खोजता है। स्त्री पहल नहीं करती प्रेम में, पुरुष पहल करता है। स्त्री को लाख किसी से प्रेम हो जाए तो भी यह उसकी गरिमा और गौरव के खिलाफ है कि वह उसका पीछा करे। वह राह देखती है। वह उस शुभ मुहूर्त की राह देखती है जब पुरुष निवेदन करेगा। वह स्त्रैण लज्जा का हिस्सा है। वह स्त्रैण संकोच का हिस्सा है। और वह संकोच सुंदर है।

The mood of the devotee is feminine. As a woman waits for the man, so the bhakta waits for God. The man goes in search; the woman does not initiate in love—the man initiates. Even if the woman loves, it is against her grace and dignity to pursue. She waits—for that auspicious moment when the man will propose. It is part of feminine modesty. And that modesty is beautiful.

स्त्री अनाक्रामक है, पुरुष आक्रामक है। पुरुष खोज पर जाता है। स्त्री राह देखती है। स्त्री ग्राहक है। स्त्री गर्भ है, स्वीकार करती है। और जो भी स्त्री में पड़ जाता है वही जीवंत हो उठता है।

The woman is non-aggressive; the man is aggressive. The man goes searching; the woman watches the way. The woman is receptive—she is womb, she receives, and whatever enters the woman becomes alive.

भक्त कहते हैं: परमात्मा को इस तरह पुकारो जैसे कोई स्त्री अपने गर्भ को भरने के लिए आतुर होती है। परमात्मा तुम्हारा गर्भ बन जाए, तुम्हें गर्भित कर दे। तुम जगह खाली करो अपने भीतर। तुम उसे निमंत्रण दो कि मेरे भीतर उतरो, मेरे मेहमान बनो। तुम मेजबान बनो, उसे मेहमान बनने दो।

The bhakta says: Call to Paramatma as a woman yearns to be filled with child. Let God become your womb; let Him impregnate you. Make space within. Invite Him: Enter me, be my Guest. Become the host; let Him be the Guest.

ठाढ़ि जोहों तोरी बांट मैं, साहिब चलि आवो।

Standing, I watch for Your way—Sahib, come.

दीया खामोश है

लेकिन किसी का दिल तो जलता है!

The lamp is silent— But someone’s heart is burning.

ऐसा मत समझना कि यह खाली बैठे रहना सिर्फ खाली बैठे रहना है।

Do not think this sitting empty is merely sitting empty.

दीया खामोश है

लेकिन किसी का दिल तो जलता है!

The lamp is silent— But someone’s heart is burning.

चले आओ जहां तक रोशनी मालूम होती है।

Come as far as the glow can be sensed.

बड़े चुपके-चुपके पुकार है। शब्द में भी बांधी नहीं जाती, सिर्फ हृदय में उठती एक गूंज है। स्थूल नहीं है, सूक्ष्म है।

A call so quiet, quiet—hard to bind in words, only an echo rising in the heart. Not gross, but subtle.

इतनी दया हम पर करौ, निज छवि दरसावो।।

Show us such compassion—reveal Your own image.

कोठरी रतन जड़ाव की, हीरा लागे किवार।

ताला कुंजी प्रेम की, गुरु खोलि दिखावो।।

A chamber inlaid with jewels, a diamond set in the door— The lock and the key are of love; O Guru, open and show.

यह वचन तो ऐसा अदभुत है कि मैं ऐसे वचन के करीब सिवाय धनी धरमदास के और किन्हीं के वचनों में नहीं आया। तुम चकित होओगे। तुम इसे ऐसे ही पढ़ जाओगे तो पता भी नहीं चलेगा।

This utterance is so wondrous that, besides Dhani Dharamdas, I have hardly found its like. You will be amazed. If you simply read it, you will not grasp it.

ताला कुंजी प्रेम की, गुरु खोलि दिखावो।

The lock and the key are of love; O Guru, open and show.

धरमदास कहते हैं: ताला भी प्रेम का है और कुंजी भी प्रेम की है। तुम्हारी जिंदगी उलझ गई है प्रेम के कारण ही और प्रेम के कारण ही सुलझ सकती है। ये बड़े अदभुत शब्द हैं। प्रेम ने ही उलझाया है, प्रेम ही सुलझाएगा। गलत से प्रेम हो जाए, उलझन हो जाती है। ठीक से प्रेम हो जाए, सुलझन हो जाती है।

Dharamdas says: The lock is love and the key is love. Your life became entangled through love, and it will be resolved through love. Astonishing words. Love entangled, love will untangle. Love wrongly directed creates bondage; rightly directed creates freedom.

वह जो धन के प्रेम में पड़ा है उसकी मुसीबत क्या है? प्रेम ही मुसीबत है, धन थोड़े ही! धन क्या मुसीबत करेगा? धन तो मुर्दा है। धन क्या मुसीबत कर सकता है? धन को तुम छोड़ना चाहो तो धन तुम्हारा पीछा नहीं करेगा। धन तुमसे कहेगा नहीं कि कहां जाते हो? मुझे छोड़ कर कहां जाते हो? अदालत में कोई मुकदमा नहीं चलाएगा। धन ने तुम्हें नहीं पकड़ा है, इसलिए सवाल धन का नहीं है।

What is the misery of one in love with wealth? Love is the misery—not wealth. What can wealth do? It is dead. If you want to leave wealth, it will not chase you, won’t plead, “Where are you going, leaving me?” It won’t sue you in court. Wealth has not caught you; the issue is not wealth.

तुम अगर सांसारिक प्रेम में पड़े हो तो संसार को गालियां मत दो। उलझन तुम्हारे प्रेम की है। अब लोग हैं, संसार से लड़ रहे हैं। वे कहते हैं, हम संसार छोड़ कर जाएंगे। संसार छोड़ कर चले जाओगे, क्या फर्क पड़ता है? जहां जाओगे वहीं तुम्हारा प्रेम फिर निर्मित हो जाएगा।

If you are entangled in worldly love, do not abuse the world. The tangle is your love. People fight the world, declaring, “We will renounce it.” Go where you will; what difference does it make? Wherever you go, your love will reconstruct itself.

मैं ऐसे लोगों को जानता हूं जिन्होंने घर छोड़ दिया, पत्नी-बच्चे छोड़ दिए, भाग गए जंगलों में वहां बैठ गए। वहां शिष्यों से उनका उसी तरह प्रेम हो गया जैसे अपने बेटे-बेटियों से था। अब अगर शिष्य मर जाए तो वे वैसे ही रोएंगे जैसे बेटे के मरने से रोते थे। क्या फर्क पड़ा? अगर आज शिष्य धोखा दे जाए तो वे उसी तरह दुखी होते हैं जैसे बेटा धोखा दे जाता तो दुखी होते, और कहते, दगाबाज निकल गया। मकान से प्रेम था, अब मकान तो नहीं है, तो आश्रम से प्रेम हो जाएगा। फर्क क्या पड़ता है?

I know people who left home and family, ran to forests, sat there—and fell in love with disciples just as they were once attached to sons and daughters. If a disciple dies, they weep as for a son. What has changed? If a disciple betrays, they grieve as if a son had betrayed—“Traitor!” The love for their house becomes love for an ashram. What difference?

मेरे एक मित्र हैं, मकान बनाने का उन्हें बड़ा शौक। अपना तो बनाते ही, कई मकान उन्होंने बनाए। और सुंदर मकान बनाए। उनको एक ही शौक, एक ही हॉबी--मकान बनाना। मित्रों के भी मकान बनाए। कोई भी बुला लेता उन्हें तो उनका यह आनंद था कि वे मकान बनवाने में सहायता दें। मॉडेल बनाएं, चित्र बनाएं, खड़े होकर मकान खड़ा करवाएं।

फिर वे संन्यस्त हो गए। कोई दस वर्ष बाद मैं उस जगह के करीब से गुजरता था, जहां वे संन्यासी होकर रहने लगे थे। मैंने अपने ड्राइवर को कहा कि एक दस मील का चक्कर तो लगाना पड़ेगा लेकिन मैं देखना चाहता हूं कि उनकी हालत क्या है। जरूर वे मकान बनवा रहे होंगे। उसने कहा: आपका क्या मतलब? वे संन्यासी हो गए हैं। मैंने कहा: इससे क्या फर्क पड़ता है? वे मकान तो बना ही रहे होंगे।

A friend of mine had a passion for building houses. He built many—his own and others’. A single hobby—house-building. Later he took sannyas. Ten years after, I happened to pass near where he lived as a renunciate. I told my driver, “We’ll take a detour of ten miles; I want to see his condition. Surely he is building houses.” The driver said, “What do you mean? He is a sannyasin.” I said, “What difference?”

हम जब पहुंचे तो भरी दोपहरी में वे छाता लिए मकान बनवा रहे थे। मैंने उनसे पूछा: तुम काहे के लिए परेशान हुए हो? मैं यह जानता ही था कि तुम यही काम कर रहे होओगे। उन्होंने कहा: यह मकान थोड़े ही है, आश्रम बनवा रहा हूं।

We arrived. In broad noon he stood with an umbrella, supervising construction. I asked, “Why trouble yourself?” “This is not a house,” he said, “I am building an ashram.”

इससे क्या फर्क पड़ता है कि तुम मकान बनवा रहे हो कि आश्रम बनवा रहे हो। वह जो बनाने का मोह है, वह वैसा का वैसा है। ऐसे कोई भाग नहीं सकता; उलझन प्रेम है।

What difference whether you build a house or an ashram? The obsession with building is the same. None can escape this way; love is the entanglement.

इस जगत में प्रेम ही नरक है, प्रेम ही स्वर्ग है। प्रेम ही दुख है, प्रेम ही सुख है। प्रेम ही पतन है और प्रेम ही उत्थान है। ये सारी बातें इस छोटे से वचन में धनी धरमदास ने कह दी हैं--ताला कुंजी प्रेम की।

In this world, love is hell and love is heaven. Love is suffering and love is joy. Love is fall and love is rise. In this small utterance Dharamdas has said all—“The lock and the key are of love.”

ताला भी प्रेम का है, जिससे फंस गए हैं; जिससे दरवाजे बंद हो गए हैं; जिससे निकलने के लिए द्वार नहीं मिलता; जिसके कारण कारागृह में पड़ गए हैं; जिसके कारण हाथ में जंजीरें हैं, पैर में बेड़ियां हैं, वह भी प्रेम है। और कुंजी भी प्रेम की है, जिससे यह सब खुलेगा। प्रेम से उलझे हो तो प्रेम से ही खुलेगा।

The lock is love—through which you are caught, doors are shut, no outlet found, prison is made, chains are on hands and feet. And the key is also love—by which all opens. Entangled by love, you will be freed by love.

इसलिए भक्ति का शास्त्र प्रेम का शास्त्र है। यह कहता है, कैसे प्रेम को ताला बनने से बचाओ और कैसे प्रेम की कुंजी बनाओ। कैसे प्रेम से कुंजी ढाली जा सकती है? ढाली जा सकती है। ठीक दिशा में प्रेम उन्मुख हो जाए, अपने से ऊपर की तरफ बहने लगे, अपने से श्रेष्ठ की तरफ बहने लगे। गुरु की तरफ बहे तो श्रद्धा, और परमात्मा की तरफ बहे तो भक्ति। वह आखिरी है।

Hence bhakti is the science of love. It teaches how to prevent love from becoming a lock, and how to forge love into a key. How can the key be cast from love? It can. If love turns in the right direction—flows upwards, towards what is higher than yourself. Flowing towards the Guru, it becomes shraddha; flowing towards Paramatma, it becomes bhakti—the ultimate.

शिखर की तरफ आंखें उठ जाएं। अभी तुम्हारी आंखें खाइयों में उलझी हैं, गड्ढों में उलझी हैं। रामकृष्ण कहते थे कि चील आकाश में भी उड़े तो कुछ फर्क नहीं पड़ता। उसकी नजर तो नीचे लगी रहती है कूड़े-कचरे के ढेर पर, जहां कोई मांस का टुकड़ा पड़ा हो कि मरा हुआ चूहा पड़ा हो। चील आकाश में उड़ती है तो भी नजर कूड़े के ढेर पर लगी रहती है, जहां एक मरा चूहा पड़ा है।

Lift your eyes to the summit. Your eyes are caught in pits and ditches. Ramakrishna used to say: even when the kite soars in the sky, its eyes remain fixed below on the pile of rubbish—where a scrap of meat or a dead mouse lies. The kite flies in the sky, but its gaze is on the garbage heap.

तुम मंदिर में भी जाकर बैठ जाते हो, तुम्हारी नजर कहां होती है? कूड़े के ढेर पर, जहां कोई मरा चूहा पड़ा है। तुम बैठ जाते गीता पढ़ने कि कुरान पढ़ने, तुम्हारी नजर कहां होती है? उस नजर का खयाल करो। नजर आकाश की तरफ उठनी चाहिए। कितने कम लोग हैं, जो आकाश की तरफ आंख उठा कर देखते हैं। उनकी नजर जमीन में गड़ी है। उनकी गर्दन जकड़ गई है। वे ऊपर की तरफ देख ही नहीं सकते। बस वे नजर गड़ा कर देखते चले जाते हैं। अगर किसी रात अचानक तारे विदा हो जाएं आकाश से, तुम्हें पता ही नहीं चलेगा, जब तक कोई तुम्हें बताए न। जब तक तुम सुबह अखबार में न पढ़ो कि तारे खतम हो गए, अब नहीं होते, तब तुम्हें पता चलेगा। नहीं तो तुम नजर गड़ाए जमीन में चले जा रहे हो। तुमने ऊपर की तरफ देखना बंद कर दिया है।

Even when you sit in the temple, where are your eyes? On the heap, where some dead mouse lies. You sit to read the Gita or the Quran, but where are your eyes? Watch the gaze. The gaze should rise to the sky. How few look up to the sky! Their eyes are stuck to the earth. Their necks are stiff; they cannot look up. They go on staring down. If one night the stars suddenly vanished, you would not even know—until the newspaper told you. You go on with eyes nailed to the ground. You have stopped looking up.

अपने से ऊपर की तरफ देखने में प्रेम कुंजी बन जाता है। अपने से नीचे की तरफ देखने में प्रेम ताला बन जाता है। इस जगत का सारा उपद्रव प्रेम के कारण है। और यहां जो सुलझ कर चले गए हैं उन्होंने भी प्रेम की नौका बनाई है और उसी से सुलझ कर गए हैं।

When love looks upwards, it becomes a key. When it looks downwards, it becomes a lock. All the trouble of this world is due to love—and those who have gone beyond sailed by the boat of love.

यह बात बड़ी महत्वपूर्ण है। महत्वपूर्ण इसलिए कि यह इस संबंध में सूचन है कि समस्या में समाधान छिपा है। प्रश्न में उत्तर छिपा है। रोग का ठीक-ठीक अर्थ समझ में आ जाए तो निदान मिल जाता है।

This is important—because it hints: in the problem lies the solution. In the question lies the answer. If the disease is understood rightly, the remedy is found.

इसलिए भक्ति को मैं कहता हूं, सहजयोग। अब कोई बैठा है पालथी मार कर और प्राणायाम कर रहा है और शीर्षासन कर रहा है, उससे यह पूछो कि शीर्षासन न करने की वजह से दुनिया में तुम उलझे हो, जो शीर्षासन करने से सुलझ जाएगा? प्राणायाम करने से तुम सुलझ जाओगे? क्या प्राणायाम न करने के कारण तुम उलझे हो? कारण तो देखो। तुम्हारे उलझने का कारण क्या है? जो कारण है उसको सुलझाना पड़ेगा।

Therefore I call bhakti the easy union—sahajyog. Someone sits cross-legged practicing pranayama and headstands—ask him: “Is it because you lacked headstands that you got entangled, and by headstands you will be freed? Will pranayama set you free? Is it for lack of pranayama that you are entangled?” Look to the cause. What is the cause of your entanglement? That cause must be addressed.

प्रेम के कारण उलझे हो। सिर के बल खड़े होने से कुछ भी न होगा। पैर के बल तुम खड़े थे, सिर के बल खड़े हो जाओगे। तुम तुम ही रहोगे। सिर के बल खड़े होने से क्या फर्क होने वाला है? व्यर्थ की कवायतें और व्यर्थ के अभ्यासों में मत पड़ो।

You are entangled by love. Standing on your head will do nothing. Whether on your feet or head—you remain you. What difference? Do not fall into meaningless drills and exercises.

इसलिए भक्तों ने कहा है, न उन्हें जप में उत्सुकता है, न तप में उत्सुकता है, न तंत्र में, न मंत्र में, न योग में। उनकी उत्सुकता इन सारी बातों में नहीं है, उनकी उत्सुकता तो केंद्रीय एक तत्व में है--कि यह प्रेम का तत्व ठीक दिशा पर अग्रसर कैसे हो जाए। यह प्रेम की ऊर्जा संसार से मुक्त होकर आकाश की तरफ कैसे उड़ने लगे। यह पृथ्वी से मुक्त हो जाए और आकाश में पंख खोल दे।

Thus the bhaktas have said: They have no interest in japa, tapas, tantra or mantra or yoga. Their interest is in one central element—how to set the element of love in the right direction. How this energy of love can be freed from the world and fly into the sky. How it can be released from earth and open its wings in the heavens.

कोठरी रतन जड़ाव की, हीरा लागे किवार।

A chamber inlaid with jewels, a diamond set in the door—

और धनी धरमदास कहते हैं कि जीवन तो तूने बड़ा प्यारा दिया है।

And Dhani Dharamdas says: You have given such a lovely life—

कोठरी रतन जड़ाव की, हीरा लागे किवार।

A chamber inlaid with jewels, a diamond set in the door—

बड़ा प्यारा जीवन दिया है।

Such a precious life You have given.

ताला कुंजी प्रेम की, गुरु खोलि दिखावो।

The lock and the key are of love; O Guru, open and show.

लेकिन हमने ताला बना लिया है, अब तुम किसी तरह बताओ कि हम कैसे कुंजी बना लें।

But we have made it a lock. Now show us how to make it a key.

और अत्यंत होश की जरूरत है, अत्यंत जागरूकता की जरूरत है, तभी प्रेम की कुंजी बन सकती है। अनजाने, मूर्च्छित, बेहोशी में तो प्रेम का ताला ही बनता है। उसी में तुम और उलझते चले जाते हो। ऐसे ही जैसे मकड़ी जाला बुनती है, अपने ही भीतर से बुनती है और कभी-कभी खुद फंस जाती है। प्रेम का जाला तुम ही बुनते हो, उसी में तुम उलझ जाते हो। जीवन उसी में समाप्त हो जाता है।

It needs utmost awareness—only then can the key of love be made. In unawareness, in stupor, in unconsciousness, love only becomes a lock, and you get more entangled—like the spider spins a web out of itself and sometimes gets caught in it. You spin the web of love and get entangled, and life is spent in it.

जुस्तजू जिसकी हरम में और बुतखाने में है

नूर उस जलवे का मेरे दिल के काशाने में है

The quest that runs in the harem and the temple— The light of that radiance is in my own heart-house.

वही छिपा है, जो मंदिरों में और मस्जिदों में जिसकी पूजा की जा रही है--तुम्हारे भीतर।

He whom they worship in temples and mosques is hidden within you.

नूर उस जलवे का मेरे दिल के काशाने में है

वही दीया तुम्हारे भीतर जल रहा है लेकिन उस दीये के आस-पास.तुमने प्रेम के साथ जो दुर्व्यवहार किया है, प्रेम के साथ जो तुमने बलात्कार किया है, प्रेम को समझे नहीं और प्रेम के साथ तुमने जो नासमझी की है, उसके कारण सारा अंधकार हो गया है। उस अंधकार की दीवाल को पार करने का मुझे रास्ता बताओ।

बंदा भूला बंदगी,.

The light of that radiance is in my own heart-house— The same lamp burns within you, but around it the darkness created by your abuse of love, your violence to love, your ignorance regarding love—because of that, there is darkness. Show me the path to pass through this wall of darkness.

धनी धरमदास कहते हैं कि मैं तो हजार भूलों से भरा हूं। मैं तुम्हारी सेवा भूल गया हूं। बंदा भूला बंदगी! मैं तुम्हारी प्रार्थना भूल गया हूं।

The servant forgot devotion—

Dhani Dharamdas says: I am full of a thousand errors. I forgot Your service. The servant forgot devotion.

लेकिन तुम तो करुणावान हो। तुम बकसनहार! तुम तो क्षमा कर सकते हो। मेरी भूलें कितनी ही बड़ी हों, तुम्हारी करुणा तो मेरी भूलों से बड़ी है।

But You are compassion itself. You are the Forgiver. However great my mistakes, Your compassion is greater.

यह भक्त का भरोसा है। इसी भरोसे के सहारे कोई इस यात्रा पर निकल सकता है। जिसे यह भरोसा नहीं है वह यात्रा पर नहीं जा सकता। मेरे पाप बड़े हैं लेकिन तुम्हारी करुणा और बड़ी है। मैं कितने ही बड़े पाप करूं, कितने बड़े कर सकूंगा! मैं ही छोटा हूं।

This is the trust of the bhakta. Only by such trust can one embark on this journey. Without it, one cannot. My sins are many—but Your compassion is greater. However great my sins can be—how great can they be? I am small.

तुम जरा सोचो। तुम पाप भी क्या कर सकोगे? तुम्हारी सीमा है पाप की भी। परमात्मा की करुणा की कोई सीमा नहीं है। उसकी असीम करुणा के सामने तुम्हारे छोटे-छोटे दो-दो कौड़ी के पाप! इनका क्या मूल्य है?

Think. What sins can you commit? Even your sin has limits. Paramatma’s compassion has none. Before His boundless mercy, your small, petty, two-penny sins—what value have they?

बटर्‌रेंड रसल ने अपनी आत्म-कथा में लिखा है कि मैं विचार करता हूं कि मैंने जिंदगी में कितने पाप किए हैं। जो मैंने किए, अगर मैं कठोर से कठोर अदालत के सामने उनको बयान कर दूं तो मुझे ज्यादा से ज्यादा चार या पांच साल की सजा हो सकती है। और जो मैंने नहीं किए, सोचे, अगर वे भी बयान कर दूं और उनके लिए भी दंड मिलता हो, तो समझो पांच साल की और सजा हो सकती है। दस साल की सजा हो सके, इतने मेरे पापों की कुल संपदा है। क्या इस क्षुद्र पाप की ढेरी के लिए मुझे अनंतकाल तक नरक में सड़ना पड़ेगा?

Bertrand Russell wrote in his autobiography: “I think over how many sins I have committed. If I confessed in the harshest court, perhaps I would be sentenced to four or five years. And if I added the sins I only imagined and were they punishable, another five years—ten years in all. Shall I be roasted in hell for eternity for this small heap of sins?”

ईसाई यही कहते हैं कि अनंतकाल तक नरक में सड़ना पड़ेगा। यह बात जरूर ईसाइयों ने जोड़ी होगी। यह बात जीसस की तरफ से नहीं आई हो सकती। क्योंकि जीसस तो कहते हैं, वह प्रेम है, करुणा है। परमात्मा यानी प्रेम। तो प्रेम इतना भी नहीं कर सकेगा? यह तो हद्द हो गई। यह तो अन्याय हो गया। कितने ही तुमने पाप किए हों, इनके लिए अनंतकाल तक के लिए नरक में सड़ना तो निश्चित गुनाह है। इनके लिए जरूरत से ज्यादा दंड हो गया।

Christians say: eternal hell. That must have been added by Christians—not from Jesus. Jesus said: God is love, compassion. So love cannot do that. That is the limit. That is injustice. However many sins, eternal hell is certainly a crime. Punishment is disproportionate.

तुम्हारे पाप सीमित हैं, तुम्हारा दंड भी सीमित होना चाहिए। तुम्हारे पाप तो सीमित हैं और दंड असीम, अनंतकाल के लिए! हिटलर को भी तुम अनंतकाल के लिए नरक में डालो तो अन्याय होगा।

Your sins are finite; punishment should be finite. Finite sins—and infinite punishment, for eternity! Even if you put Hitler in hell for eternity, it is injustice.

यह करुणावान, प्रेम से भरे परमात्मा के हृदय में यह बात कैसे उठ सकती है? भक्त का भरोसा यह है.इस फर्क को खयाल में लो। योगी का, त्यागी का, विरागी का भरोसा यह होता है कि मैंने पाप किए हैं, मैं पुण्य करके चुकतारा कर दूंगा। जितने मैंने पाप किए हैं उतने पुण्य कर दूंगा। संतुलन ला दूंगा। तराजू बराबर कर दूंगा।

How could such a thought arise in the loving heart of God? This is the trust of the bhakta. Note the difference. The yogi, the renunciate, the dispassionate trusts thus: “I have sinned; I will compensate with merit. I will balance the scales.”

लेकिन इसमें अहंकार की घोषणा है। इसमें परमात्मा का सहारा नहीं मांगा गया है। त्यागी परमात्मा का सहारा नहीं मांगता। परमात्मा का सहारा मांगने में उसे दीनता मालूम होती है। वह कहता है, मैं ही कर लूंगा। मैंने किए थे पाप, मैं पुण्य करके सब निपटारा कर दूंगा। बुरा किया था, भला करूंगा।

But in this, ego announces itself. No refuge is asked of God. The renunciate will not ask for God’s help. To ask seems demeaning to him. “I will do it. I sinned, I shall do merit. I did wrong, I will do right.”

भक्त का भरोसा यह है कि मेरे किए तो जो भी होगा, बुरा ही होगा। मैं ही बुरा हूं। मेरा किया हुआ मेरी बुराई से ही निकलेगा। मैं पुण्य भी करूंगा तो पाप हो जाएगा। मैं अच्छा करने जाऊंगा तो बुरा हो जाएगा। मेरी सामर्थ्य.यह ‘मैं’ हर चीज को जहर से भर देता है। यह अहंकार हर चीज पर जहर फेंक देता है। यह पुण्य को भी जहरीला कर देता है। मेरे किए क्या होगा?

The bhakta’s trust is this: Whatever I do will go wrong. I am wrong. Whatever arises from me will be of my wrongness. Even my merit will become sin. If I attempt good, it will turn ill. This ‘I’ poisons everything. This ego throws its venom on all—even on virtue. What can come of me?

तो भक्त कहता है, लेकिन मुझे तुम्हारी महाकरुणा का भरोसा है।

So the bhakta says: I trust in Your great compassion.

बंदा भूला बंदगी, तुम बकसनहार।

The servant forgot devotion; You are the Forgiver.

मेरी आह का तुम असर देख लेना।

वो आएंगे, थामे जिगर देख लेना।

“Notice the effect of my sigh. They will come—see my steadied heart.”

भक्त कहता है: फिकर न करो, मैं रोऊंगा। बंदगी तो मैं भूल ही गया। प्रार्थना मुझे आती नहीं लेकिन मेरी आह का तुम असर देख लेना। आह तो निकल सकती है। मेरे हृदय से जो आह उठेगी वही मेरी प्रार्थना है।

The bhakta says: “Do not worry, I will weep. I have forgotten devotion; prayer I do not know—but see the effect of my sigh. A sigh can arise. The sigh rising from my heart is my prayer.”

“Notice the effect of my sigh— They will come; you will see me hold my heart.”

I will weep; I will call. I trust Their compassion.

The servant forgot devotion; You are the Forgiver.

Hear Dharamdas’s plea—carry me across.

मेरी आह का तुम असर देख लेना

 

वो आएंगे, थामे जिगर देख लेना

 

रोऊंगा, पुकारूंगा। उनकी करुणा का भरोसा है।

बंदा भूला बंदगी, तुम बकसनहार।

धरमदास अरजी सुनो, कर द्यो भवपार।।

अब मुझे उस तरफ ले चलो। अब मुझे पार करो। तुम करो, कर्ता तुम हो। तुमने भेजा यहां, तुम ही मुझे ले चलो। ऐसा समग्र समर्पण है भक्ति।

Now take me to That Shore. Carry me across. You do it; You are the Doer. You sent me here; You take me back. Such total surrender is bhakti.

मैं तो तोरे भजन-भरोसे अविनासी।

I rely only on Your song—deathless One.

यह भरोसा है। यह श्रद्धा है। इसमें कृत्य से कुछ भी नहीं जोड़ा जा रहा है।

This is the trust—this is shraddha. Nothing of doing is added to it.

और तुम यह मत समझना कि भक्त पुण्य नहीं करता है। इस भ्रांति में मत पड़ जाना मैं यह नहीं कह रहा हूं कि भक्त पुण्य नहीं करता। भक्त ही पुण्य करता है लेकिन कर्ता का भाव नहीं होता।

Do not misunderstand: the bhakta is not without virtue. Do not fall into that mistake. I do not say the bhakta does not do merit. Only, the sense of doer is not there.

और तुम्हारा त्यागी क्या खाक पुण्य करेगा! कर्ता का भाव तो सारे पुण्य को मिटा देता है, पुण्य को पाप बना देता है। भक्त ही करता है लेकिन करने पर उसका भरोसा नहीं है। वह यह नहीं कहता कि मेरे किए से मेरी मुक्ति होगी। मेरे किए से ही तो मैं बंधा हूं।

मैं तो तोरे भजन-भरोसे अविनासी।।

And what merit will your renunciate do? The sense of doer destroys all merit and turns it to sin. The bhakta acts—but he does not rely on action. He does not say, “By my doing I will be liberated.” It is by my doing that I am bound.

मेरा तो एक ही भरोसा है कि तेरा भजन करूंगा। तेरा गीत गाऊंगा, तेरा गुण गाऊंगा।

I rely only on Your song—deathless One.

I have only this trust: I will sing Your song—Your praise, Your glory.

“And what thing shall I sacrifice to You? My heart is Yours, my life is Yours.”

और क्या चीज कुर्बां करूं आप पर?

दिल जिगर आपका, जिंदगी आपकी

सब आपका है--दिल जिगर आपका, जिंदगी आपकी। यह बात भी मैं सोचूं कि कुछ तुझ पर कुर्बान करूं, यह बात भी अहंकार की है। त्वदीयं वस्तु गोविंद तुभ्यमेव समर्पयेत्‌। लेकिन यह बात ही फिजूल है, तेरी चीज तुझी को भेंट करूं। तेरा दिया हुआ तुझे भेंट करूं। इसमें भी भूल हुई जा रही है। मैं तो तेरी भेंट हूं ही।

All is Yours—heart and life. Even to think I will offer something to You—that too is ego. Tvadīyam vastu Govinda tubhyam eva samarpayet—“Your thing, O Govinda, I offer to You”—but even that is silly. To offer to You what is already Yours? What You gave, I offer back? Even there is a mistake. I am Your offering already.

और क्या चीज कुर्बां करूं आप पर?

दिल जिगर आपका, जिंदगी आपकी

मैं तो तोरे भजन-भरोसे अविनासी।

“And what thing shall I sacrifice to You? My heart is Yours, my life is Yours.”

 

I rely only on Your song—deathless One.

तीरथ बरत कछू नहिं करहूं, वेद पढ़ौं नहिं कासी।

काशी नहीं जाऊंगा वेद पढ़ने, और न तीर्थ करूंगा, और न व्रत करूंगा।

I will do no pilgrimages or fasts; I will not read the Vedas in Kashi.

और इसका मतलब यह नहीं है कि भक्त काशी नहीं जाता। इसको तुम समझना, नहीं तो भूल होगी। भक्त काशी मजे से चला जाता है लेकिन यह सोच कर नहीं जाता कि काशी जाने से कुछ हो जाएगा। कबीर जिंदगी भर काशी रहे। यह वचन भी पक्का समझो कि काशी में बैठ कर लिखा गया है। क्योंकि धनी धरमदास कबीर के चरणों में रहे और कबीर जिंदगी भर काशी रहे। यह वचन काशी में ही लिखा गया है।

This does not mean the bhakta does not go to Kashi. Understand, or you will err. He goes with joy—but not with the thought that going to Kashi will do something. Kabir lived his whole life in Kashi. This utterance was certainly written in Kashi. For Dhani Dharamdas sat at Kabir’s feet, and Kabir lived in Kashi. This was written in Kashi.

लेकिन तुम्हें पता है, तुम्हें कहानी पता है? कबीर जब मरने को हुए और मरणशय्या पर पड़े थे तब अचानक आंख खोली, अपने भक्तों से कहा, मुझे काशी से बाहर ले चलो। उन्होंने कहा: आप कहते क्या हैं? लोग मरने काशी आते हैं--काशी-करवट! जिंदगी भर काशी रहे, अब कहां जाते हो? कबीर ने कहा: मगहर ले चलो।

And you know the story? When Kabir was dying, lying on his deathbed, suddenly he opened his eyes and said to his disciples, “Take me out of Kashi.” They were shocked: “What are you saying? People come to die in Kashi—Kashi Karvat! You lived here all your life; where will you go now?” Kabir said: “To Maghar.”

मगहर एक छोटा गांव काशी के पास। कहावत है कि मगहर में जो मरता है वह मर कर गधा होता है। इसलिए मगहर, कबीर ने कहा: मगहर ले चलो। क्योंकि मगहर में जो मरता है वह गधा होता है। और काशी में जो मरता है वह तो सीधा बैकुंठ जाता है। तुम मुझे मगहर ले चलो। अगर काशी में मर कर बैकुंठ गए तो इसमें उसकी क्या कृपा? खूब मजे की बात कही; इसमें उसकी क्या कृपा? काशी में मरे इसलिए बैकुंठ गए। जाना ही.वह तो कानूनी बात हो गई। कुत्ता भी मरे, गधा भी मरे, वह भी जाता है। तुम मुझे मगहर ले चलो।

Maghar—a small village near Kashi. The saying: whoever dies in Maghar is reborn a donkey. And whoever dies in Kashi goes straight to heaven. “Take me to Maghar. If I die in Kashi and go to heaven, where is His grace? What’s the point? That becomes a legal matter. A dog dies, a donkey dies—they go too. Take me to Maghar.”

नहीं माने, जिद्दी आदमी थे कबीर। भक्त तो बहुत संकोच करने लगे। मगर उन्होंने नहीं माना। उठ कर ही खड़े हो गए चलने को तो फिर ले जाना पड़ा। मरे मगहर में जाकर। क्योंकि उन्होंने कहा कि मगहर में मरूं और बैकुंठ जाऊं तो उसकी कृपा।

They resisted. Kabir was stubborn—they had to take him. He died in Maghar. He said: “If I die in Maghar and go to the heavenly abode—then it is His grace.”

ऐसा नहीं है कि भक्त काशी नहीं जाता; मगर काशी पर भरोसा नहीं है कि काशी के कारण स्वर्ग जाऊंगा। और ऐसा भी नहीं है कि भक्त व्रत नहीं करता, लेकिन व्रत पर उसका भरोसा नहीं है। अगर वह उपवास भी करता है तो उसके कारण दूसरे होते हैं। कभी शरीर की शुद्धि के लिए करता है, कभी रोग के उपचार के लिए करता है, कभी प्रार्थना को पवित्र बनाने के लिए करता है। कभी भूल ही जाता है भजन में और उपवास हो जाता है। याद ही नहीं आती भोजन की। वही असली उपवास है।

So it is not that the bhakta doesn’t go to Kashi—but he does not rely on Kashi to take him to heaven. Nor is it that he does not fast—but he doesn’t rely on fasting. If he fasts, the reasons are different: sometimes for health, sometimes to cure illness, sometimes to purify prayer. Sometimes he forgets to eat in his singing and the fast happens—this is true fasting.

उपवास शब्द का भी यही अर्थ है। उपवास शब्द का अर्थ अनशन नहीं है। इसलिए हमारे पास दो शब्द हैं। अनशन का मतलब होता है, जिसने चेष्टा करके भोजन नहीं किया; जिसने रोका। भूख तो लगी थी और भोजन नहीं किया--यह अनशन। इसलिए जो राजनीतिज्ञ लोग उपवास करते हैं उसको उपवास कभी नहीं कहना चाहिए; वह अनशन है। उपवास जैसे पवित्र शब्द का उपयोग राजनीतिज्ञों के द्वारा भूख हड़ताल करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। फिर चाहे मोरार जी देसाई करते हों, या कोई और करता हो। अनशन है वह। वह जबरदस्ती है।

Even the word upavas means this. Not starvation. We have two words. Anshan—hunger-strike—means you decide not to eat though hunger persists. That is anshan. Politicians’ “fasts” are anshan—not upavas. Do not use the sacred word upavas for political hunger-strikes—whether by Morarji Desai or anyone else. It is coercion.

उपवास शब्द में ही जरा गौर करो। अनशन का अर्थ है, आज नहीं खाऊंगा, यह निर्णय। उपवास का अर्थ है: उसके पास। उपवास: परमात्मा के पास होना। उसके पास ऐसे मगन हो गए कि भोजन की याद न आई। भोजन का समय चूक गया, भोजन का वक्त निकल गया। उसकी मग्नता में ऐसे डूबे कि शरीर का स्मरण न रहा, तब उपवास। चेष्टा से नहीं, सहज फलित हो जाए।

Look into the word upavas. Anshan is a decision: “Today I will not eat.” Upavas means: being near Him. Being so absorbed in His nearness that food is forgotten, mealtime passes. You are drowned in His absorption; the body is forgotten—that is upavas. Not by effort—arising spontaneously.

तुम्हारा प्रेमी तुम्हारे घर आ गया, तुमने खयाल किया? अक्सर ऐसा हो जाता है। प्रेमी घर आ जाए, भूख ही नहीं लगती। कौन फिकर करता है भोजन की! प्रेम इतना पेट भर देता है कि भोजन की कौन फिकर करता है! भूल गए। तो उपवास। अगर प्रेमी घर आ जाए और भोजन का स्मरण न आए, इसको मैं उपवास कहूंगा।

Your lover comes home—do you notice? Often it happens: when the beloved comes, hunger vanishes. Who cares for food! Love fills the belly. You forget—that is upavas. If the Beloved comes and food is not remembered, I will call that upavas.

तो परमात्मा का जब स्मरण गहन होता है, उसका वाद्य भीतर बजता है तब कभी-कभी भक्त को उपवास हो जाता है। लेकिन वह इसकी घोषणा नहीं करता और इसको अपने पुण्यों में नहीं गिनता। काशी हो आता है, काशी सुंदर। काबा हो आता है, काबा सुंदर। लेकिन यह उसका भरोसा नहीं है। भरोसा तो उसका एक है--मैं तो तोरे भजन-भरोसे अविनासी! और उसका दूसरा भरोसा नहीं है। इस भरोसे को वह और दूसरे सहारे नहीं देता। यह एक नाव काफी है, और छोटी-छोटी नाव और पच्चीस तरह के उपाय नहीं करता। वह तो वही लोग करते हैं जिन्हें उसका भरोसा नहीं है। वे कहते हैं, यह भी कर लो, वह भी कर लो।

So when the remembrance of God becomes intense, His music plays within, sometimes the bhakta fasts. But he makes no announcement, nor counts it among his merits. He may visit Kashi—beautiful; he may go to Kaaba—beautiful. But his trust is one: I rely only on Your song—deathless One. He does not add other supports. This single boat is enough—he does not keep many little boats, many methods. Only those do who lack trust, saying, “Do this also, do that also.”

मैंने सुना है, मुल्ला नसरुद्दीन मरने के करीब था। उसने आंख खोली, हाथ जोड़े और कहा: हे अल्लाह! कृपा कर। आकाश की तरफ देखा। फिर जमीन की तरफ देखा और कहा: हे शैतान! कृपा कर। उसकी पत्नी ने कहा: तुम होश में हो कि पागल हो गए? सन्निपात है? मरते समय शैतान की याद कर रहे हो? उसने कहा: पागल, अब आखिरी घड़ी में कौन काम पड़े, किसको पता! दोनों का नाम ले लेना ठीक है। जो भी काम पड़ जाएगा! तो कहने को तो रहेगा, तेरा नाम लिया था। अब मरते वक्त मैं यह झंझट नहीं लेना चाहता कि एक का नाम लूं और हो सकता है दूसरे के हाथ पड़ूं। दोनों का स्मरण कर लेता हूं।

I have heard: Mulla Nasruddin was near death. He opened his eyes, folded his hands, “O Allah, be gracious.” Then he looked down and said, “O Satan, be gracious.” His wife said, “Are you mad? Fevered? In your last moment you remember Satan?” He said, “Foolish woman, who knows in the last moment who will come in handy? Better take both names. Whoever comes—I can say, ‘I took Your name.’ I don’t want the hassle of choosing one and landing in the other’s hands. I’ll remember both.”

यह राजनीतिज्ञ का दृष्टिकोण है। यह कूटनीति का दृष्टिकोण है। वह कहता है, यह भी कर लो, यह भी कर लो, यह भी कर लो। इसमें भरोसा नहीं है। भक्त का एक भरोसा है--

मैं तो भजन-भरोसे अविनासी।।

This is a politician’s approach—diplomacy. “Do this also, and that also.” No trust there. The bhakta has one trust—

 

I rely only on Your song—deathless One.

 

I will do no pilgrimages or fasts; I will not read the Vedas in Kashi.

तीरथ बरत कछू नहिं करहूं, वेद पढ़ौं नहिं कासी।

वेद ही तो पढ़ रहे थे काशी में। कबीर के पास कर क्या रहे थे? कबीर यानी वेद। वेद कोई किताब थोड़े ही है! लेकिन धनी धरमदास यह कह रहे हैं कि किताब नहीं पढूंगा। सदगुरु मिल गया हो तो कौन किताब की फिकर करता है! वेद जीवंत मिल गया हो तो मुर्दा वेदों की कौन चिंता करता है! गुरु मिल जाए तो गुरुग्रंथ की कौन फिकर करता है! गुरु न मिले तो गुरुग्रंथ की फिकर की जाती है।

सिक्खों में जिस दिन गुरुओं का होना बंद हो गया उस दिन गुरुग्रंथ हाथ में रह गया। जब तक गुरु होते रहे तब तक गुरुग्रंथ का क्या मूल्य था! किताब का मूल्य तो तभी है जब तुम्हें कोई जीवंत अनुभव देने वाला न मिल सके। मगर जीवंत का नाम ही तो वेद है। गुरु ही तो असली गुरुग्रंथ है।

They were reading the Vedas in Kashi. What were they doing at Kabir’s? Kabir is the Veda. The Veda is not a book. But Dhani Dharamdas says: I will not read the book. If the Sadguru is found, who cares for a book! If the living Veda is found, who cares for dead scriptures! If the Guru is found, who worries about the Guru-Grantha! When the Gurus ceased among the Sikhs, only then the Granth remained in hand. While Gurus lived, what was the value of a book? A book has value only when a living experience-giver cannot be found. But the living is the Veda; the Guru is the true Guru-Grantha.

 

I will do no pilgrimages or fasts; I will not read the Vedas in Kashi.

तीरथ बरत कछू नहिं करहूं, वेद पढ़ौं नहिं कासी।

जंत्र-मंत्र टोटका नहिं जानौ, निसदिन फिरत उदासी।।

I know no yantras, mantras, or charms; day and night I wander in divine udasi.

धनी धरमदास कहते हैं: न पढूंगा वेद, न करूंगा तीर्थ-व्रत, न जंत्र-मंत्र टोटका। क्योंकि ये सब छोटी और ओछी बातें हैं। एक भरोसा तेरे भजन का--एक ओंकार सतनाम! बस एक पर्याप्त है, दो की कोई जरूरत नहीं है। दो का मतलब ही होता है कि तुम द्वंद्व में पड़े हो। तुम्हारे भीतर शक शुबहा है। तुम संदिग्ध हो। तुम सोच रहे हो, इससे न हो तो उससे हो जाए। होशियार आदमी सब तरह के इंतजाम कर लेता है।

Dhani Dharamdas says: I will not read the Vedas, perform pilgrimages or vows, nor practice charms—these are small, petty things. One trust in Your song—Ek Omkar Satnam—one is enough; two are unnecessary. Two means duality—doubt within. Cunning people arrange for everything.

मैं एक घर में मेहमान था। चार बजे रात ट्रेन पकड़नी थी। घर के मालिक ने अपने ड्राइवर को कहा कि ठीक तीन बजे तू कार पोर्च में लाकर खड़ी कर देना। वह मैंने सुना, ठीक। फिर मैंने देखा कि वे एक रिक्शेवाले को कह रहे हैं कि तू भी आ जाना तीन बजे। तब जरा मैं हैरान हुआ कि जब कार आ जाएगी तो रिक्शावाला.? और फिर मैंने उनको सुना कि वे अपने नौकर से कह रहे हैं कि तू भी मौजूद रहना, अगर जरूरत पड़े तो सामान सिर पर रख कर ले चलना। स्टेशन पास ही थी, दूर नहीं थी।

मैंने उन्हें पूछा कि मामला क्या है? उन्होंने कहा: भरोसा किसी का नहीं है। यह ड्राइवर को मैं जानता हूं, यह पीकर पड़ जाता है। फिर तीन बजे कि छह बजे, कुछ इसे पता नहीं। फिर इसको हिलाओ, जगाओ, यह गालियां बकता है। यह सुन रहा है अभी, मगर तीन बजे इसका पता नहीं चलने वाला है।

फिर यह रिक्शेवाला, यह नंबर दो है। यह इससे बेहतर है मगर इसका भी कुछ पक्का नहीं है। कभी आ जाता है, कभी नहीं भी आता। यह तीसरा मेरा नौकर है, इसको आप देख ही रहे हैं। जितनी देर आप यहां रहे हैं, यह कभी समय पर.इसका कोई पता चलता ही नहीं।

तो फिर मैंने कहा: फायदा क्या? उन्होंने कहा: फायदा-वायदा कुछ नहीं है लेकिन आदमी सब इंतजाम कर लेता है। आखिर में मैं तो हूं ही। आपको सुबह ले चलूंगा। और यही हुआ। आखिर में वही लेकर मुझे स्टेशन पहुंचे। वे तीन में से कोई नहीं आया।

I was once a guest in a house. At 4 a.m. I had to catch a train. The owner told his driver, “Bring the car to the porch at three.” Then I saw him tell a rickshaw-walla, “You also come at three.” I wondered—for when the car comes, why a rickshaw? Then I heard him tell his servant, “You also be present—if needed carry the luggage on your head. The station is near.” I asked, “What is this?” He said, “Trust no one. This driver—I know him—he’ll be drunk. Three or six—who knows? If you wake him, he curses. He is listening now, but at three—no one knows. The rickshaw-walla is number two—better, but who knows? Sometimes he comes, sometimes not. The servant—you have seen—never on time.” “What’s the use then?” I asked. “No use; but one arranges everything. In the end, I am there; I will take you.” And that’s what happened—none of the three came; he took me.

मैंने उनसे कहा कि देखें, इनके वर्तन में आपका भी हाथ है। जब ड्राइवर सुनता है कि रिक्शेवाले को भी आप कह रहे हैं कि तू भी आ जाना तो वह सोचता है, ठीक है, कोई न कोई तो आ ही जाएगा। और जब आपका नौकर सुनता है कि रिक्शावाला भी आने वाला है, ड्राइवर भी आने वाला है, वह सोचता है, क्या मतलब! कौन तीन बजे रात सर्दी में उठे! कोई न कोई तो आ ही जाएगा। यह आप ही उस उपद्रव के पीछे कारण हैं। न आपका उन पर भरोसा है, न उनका आप पर भरोसा है। भरोसे की यहां कोई बात ही नहीं है।

I told him: “See, their unreliability is also because they hear you have multiple arrangements. The driver thinks, ‘Someone else will come.’ The rickshaw-walla thinks, ‘Why get up at three in the cold? Either the car or the servant will manage.’ You are the cause of this mess. Neither you trust them, nor they you. No place for trust.”

धनी धरमदास ठीक कहते हैं:

Dhani Dharamdas is right:

मैं तो तोरे भजन-भरोसे अविनासी।।

I rely only on Your song—deathless One.

अब और इससे बड़ा क्या है जिसको मैं पकडूं? आखिरी बात पकड़ ली, इसके आगे अब और क्या है?

What greater thing is there to hold? The last thing has been grasped; beyond this nothing remains.

जंत्र मंत्र टोटका नहिं जानौ, निसदिन फिरत उदासी।

I know no yantras, mantras, or charms; day and night I wander in udasi.

यह उदासी शब्द भी समझने जैसा है। इसका ठीक वही अर्थ होता है जो उपवास का होता है। उपवास का अर्थ होता है: उसके पास होना। उदास का अर्थ होता है: उद् आसीन--उसके पास बैठना। इसका मतलब होता है, सत्संग। मगर इस शब्द का अर्थ बदल गया है। लंबी यात्रा करते-करते इस शब्द का अर्थ बड़ा अजीब हो गया है। लेकिन उसके पीछे भी कारण है। अब तो उदासी का अर्थ होता है जो बिलकुल उदास है, हताश है। मगर इसके पीछे कारण है। इस अर्थ के पीछे भी कारण है।

जो लोग परमात्मा में डूबे वे संसार के प्रति उदास हो गए। जिन्होंने उसका साथ पा लिया उनका साथ संसार से अपने आप ढीला हो गया। जिन्होंने परम धन पा लिया, संसार के धन पर उनकी मुट्ठी खुल गई। जिन्होंने उस अविनाशी को देख लिया, फिर यहां देखने योग्य कुछ न रहा।

This word udasi needs understanding. Its original meaning is like upavas. Upavas means: near Him. Ud-asin—seated near Him. Satsang. But its meaning has changed over time; now udasi means gloomy, dejected. There is a reason. Those who were drowned in God became indifferent to the world; having found the Supreme Wealth, their grip on worldly wealth loosened. Having seen the Imperishable, nothing here seemed worth seeing.

तो लोगों ने देखा कि वे उदास हो गए हैं लेकिन असली बात यह थी कि वे उदास नहीं हो गए थे, उन्हें परम धन मिल गया था। वे परम भोग को उपलब्ध हो गए थे। अब जिसको हीरे मिल जाएं वह कंकड़-पत्थरों में रस क्यों रखे? किसलिए रखे? तो कंकड़-पत्थर में उदास हो गया। तुमको लगता है कि कंकड़-पत्थरों में उदास हो गया क्योंकि कंकड़-पत्थर तुम्हें हीरे मालूम होते हैं। तुम उनको छाती से लगा रहे हो, वह उन्हें छोड़ कर जा रहा है।

People saw them and thought, “They are sad.” But the truth was: they were not sad—they had found the Supreme Treasure. They had attained supreme enjoyment. One who finds diamonds—why would he be interested in pebbles? He grows indifferent to pebbles. You feel he is gloomy with pebbles—because to you pebbles are diamonds. You clasp them to your breast; he walks away.

बुद्ध राजमहल छोड़ देते हैं। उनका सारथी उनसे कहता है, आप यह क्या कर रहे हैं? सारी दुनिया के लोग राजमहल में किस तरह पहुंच जाएं इस कोशिश में लगे हैं। आप राजमहल छोड़ रहे हैं? आप उदास क्यों हो गए हैं? अभी आपके जीवन में ऐसी कौन सी दुर्घटना घट गई है? ऐसा कौन सा दुख?

बुद्ध कहते हैं: मैं उदास नहीं हो गया हूं, सत्य की खोज में निकला हूं।

Buddha leaves the palace. His charioteer says, “What are you doing? The whole world strives to enter palaces—and you leave? Why are you so sad? What tragedy?” Buddha says, “I am not sad; I am out in search of Truth.”

इस भेद को समझना। उदास शब्द का मौलिक अर्थ था: उद् आसीन--उदासीन। जो ‘उसके’ पास बैठने लगा। जो किसी सत्संग में डूबने लगा। बाजार की तरफ उसकी पीठ फिर गई। दोनों तरफ एक साथ मुंह नहीं हो सकता। संसार की तरफ मुंह होता है, परमात्मा की तरफ पीठ होती है। परमात्मा की तरफ मुंह होता है, संसार की तरफ पीठ हो जाती है। बस इतना ही काफी है। भागने-वागने की कुछ जरूरत नहीं है, सिर्फ पीठ हो जाती है।

Understand the distinction. Udasi’s root meaning was “seated near” the Divine. His back turns to the bazaar. You cannot face both directions at once. Face the world—your back is to God. Face God—your back is to the world. That’s enough. No need to flee—only the back turns.

फिर उदास प्रेमी भी होते हैं। जिनके जीवन में प्रेम है उन्हें उनकी प्रेयसी मिल जाए, उनका प्रेमी मिल जाए, तो प्रफुल्लित होते हैं। और उनका प्रेमी और उनकी प्रेयसी उन्हें न मिले तो उदास होते हैं।

There is also the lover’s udasi. Those whose lives are filled with love—when their beloved is with them, they rejoice; when not, they are udas—yearning.

उदास वही हो सकता है जिसने उत्सव जाना हो।

Only one who has known ecstasy can be udas.

धरमदास कहते हैं कि मैंने तेरी झलक पा ली। एक झलक मुझे तेरी मिल गई है। गुरु के द्वारा मिली है अभी। गुरु के माध्यम से मिली है अभी। अभी सीधी नहीं मिली। सीधी की मांग मैं कर रहा हूं। सीधी के लिए मैं प्रतीक्षा कर रहा हूं--

Dharamdas says: I have had a glimpse of You. Through the Guru, I saw. Not yet directly. I am asking for the direct. I wait for the direct—

Standing, I watch for Your way—Sahib, come.

Without darshan I have gone mad.

ठाढ़ि जोहों तोरी बांट मैं, साहिब चली आवो।

बिन दरसन भई बावरी,.

जंत्र-मंत्र टोटका नहीं जानौ, निसदिन फिरत उदासी।।

I know no yantras, mantras, or charms; day and night I wander in udasi.

और जब से वह एक झलक गुरु में देख ली है तब से अब चैन नहीं है; तब से बेचैनी है, तब से घूम रही हूं--निसदिन फिरत उदासी। फिर स्त्रैण शब्दों का प्रयोग शुरू किया उन्होंने।

And since that one glimpse in the Guru, there is no rest; there is unrest; I roam day and night—udasi. Again, he uses feminine words.

न बुतखाने को जाते हैं, न काबे में भटकते हैं

जहां तुम पांव रखते हो वहां हम सर पटकते हैं

We neither go to idols nor wander to Kaaba; Where You place Your feet, there we strike our heads.

यही है जिंदगी अपनी यही है बंदगी अपनी

कि उनका नाम आया और गर्दन झुक गई अपनी

This is our life; this is our devotion— He is named, and our head bows.

यहि घटि भीतर बधिक बसत है, दिए लोभ की टाटी।

Within this very vessel dwells the butcher; greed has hung its mat.

धरमदास बिनवै कर जोरी, सतगुरु चरनन दासी।।

Dharamdas petitions with folded hands—servant at the Satguru’s feet.

यहि घटि भीतर बधिक बसत है--फिर वही कह रहे हैं वे। फिर दोहरा रहे हैं उसी सत्य को--ताला कुंजी प्रेम की। प्रेम ही ताला बन गया, प्रेम ही कुंजी बनेगी। इसी घट में परमात्मा बसता है और इसी घट में परमात्मा की हत्या करने वाला बसा हुआ है। हम दोनों हैं--शैतान भी और भगवान भी। हम दोनों हैं--अंधेरा और रोशनी भी।

Within this very vessel dwells the butcher—again the same truth: “The lock and the key are of love.” Love becomes the lock; love becomes the key. In this very pot, Paramatma dwells; and in this very pot dwells the slayer of Paramatma. We are both—devil and God. We are both—darkness and light.

महावीर ने कहा है, तुमसे बड़ा तुम्हारा कोई मित्र नहीं और तुमसे बड़ा तुम्हारा कोई शत्रु भी नहीं। दोनों बसे हैं एक साथ। असल में दो बसे हैं यह कहना ठीक नहीं, जब तुम्हारे भीतर जीवन-ऊर्जा ठीक दिशा में नहीं बहती तो वही बधिक; और जब तुम्हारी जीवन ऊर्जा ठीक दिशा में बहने लगती है तो वही परम प्यारा। भेद नहीं है, ऊर्जा वही है। जहर ही अमृत हो जाता है; पीने का ढंग आना चाहिए। अमृत ही जहर हो जाता है पीने का ढंग न आता हो तो।

Mahavira said: None is a greater friend to you than you, and none a greater enemy. Both dwell together. To say “both dwell” is not exact—when your life-energy flows in the wrong direction, that same energy is the butcher; when it flows rightly, that same is the Beloved. No difference—the energy is the same. Poison becomes nectar; drinking needs to be learned. Nectar becomes poison if drunk wrongly.

यहि घटि भीतर बधिक बसत है, दिए लोभ की टाटी।

Within this very vessel dwells the butcher; greed has hung its mat.

धरमदास बिनवै कर जोरी, सतगुरु चरनन दासी।।

Dharamdas petitions with folded hands—servant at the Satguru’s feet.

Now grant me darshan, O Kabir.

अब मोहि दरसन देहुं कबीर।।

कबीर शब्द दो अर्थ रखता है। एक तो कबीर धरमदास के गुरु हैं। और कबीर सूफियों के परमात्मा के सौ नामों में एक नाम है। या कबीर! ओ महान! ओ विराट! कबीर का अर्थ होता है, विराट।

“Kabir” has two meanings. One: Kabir is Dharamdas’s Guru. Two: among the hundred beautiful Names of God in Sufism is “Kabir”—the Vast, the Immense. Kabir means the Great.

कबीर के मरने पर झगड़ा मच गया था कि वे हिंदू थे कि मुसलमान? कौन उनको जलाए? कौन उनको गड़ाए? शिष्यों को इसमें बड़ी उत्सुकता होती है--जलाने-गड़ाने में। मानने और चलने में किसी की कोई उत्सुकता नहीं है कि कौन उनके पीछे चले। कौन गड़ाए? कौन जलाए? बड़ी जल्दी, बड़ा रस! छुटकारा पाने के उपाय!

When Kabir died, a quarrel arose: Hindu or Muslim? Who should cremate? Who should bury? Disciples are always eager about burning and burying. No one is eager to live and walk like him—but eager to burn and bury! That’s a way to get rid of him.

फिर बड़ी झंझटें मचीं क्योंकि तय होना चाहिए कि वे हिंदू थे कि मुसलमान। यह कुछ तय नहीं था। किसी संत के बाबत तय हो ही नहीं सकता कि वह हिंदू है कि मुसलमान। कबीर ने तो खूब उलझन में डाल दिया था। यह ‘कबीर’ शब्द अड़चन डालता था, क्योंकि कबीर शब्द अरबी का है। हिंदुओं को यह बड़ी अड़चन की बात थी। उन्होंने बड़ी कहानियां गढ़ीं।

हिंदुओं से ज्यादा सुंदर कहानियां गढ़ने वाले लोग दुनिया में दूसरे हैं ही नहीं। हिंदू शब्दों के मालिक, कथाओं के बड़े कुशल आविष्कारक। उन्होंने एक कहानी गढ़ ली कि कबीर करवीर शब्द का बिगड़ा हुआ रूप है। करवीर: हाथ से बना हुआ। कर यानी हाथ।

उन्होंने यह कहानी गढ़ी कि गुरु रामानंद सुबह निकले हैं स्नान करने को और एक विधवा ने उनके पैर छुए और उन्होंने अपनी मस्ती में आशीर्वाद दे दिया--सौभाग्यवती हो, गर्भवती हो। वह विधवा तो ठिठक कर खड़ी हो गई। उसने कहा: आप यह क्या कहते हैं? मैं विधवा हूं, अब सौभाग्यवती नहीं हो सकती। और जब सौभाग्यवती ही नहीं हो सकती तो गर्भवती तो कैसे हो सकूंगी?

रामानंद निश्चित मुश्किल में पड़ गए होंगे, लेकिन अब वरदान दे दिया है तो वरदान तो पूरा करना ही पड़ेगा। ऐसी कहानी हिंदुओं ने गढ़ ली! तो वह जो हाथ उठा कर वरदान दिया था, उसी हाथ के वरदान के कारण यह चमत्कार घटा। वह स्त्री गर्भवती हुई और कबीर पैदा हुए। उस हाथ के आशीर्वाद के कारण पैदा हुए इसलिए उनका नाम करवीर।

मगर यह कहानी बिलकुल झूठी है। इसमें कुछ अर्थ नहीं है। कबीर का नाम तो अरबी से ही आता है। और बड़ा प्यारा नाम है, उसको खराब करते करवीर बना कर। ओ विराट! और कबीर थे विराट। उन्होंने विराट को जाना था। जिसने विराट जाना वह विराट हो गया। जिसने प्रभु जाना वह प्रभु हो गया। जो तुम जानोगे वही तुम हो जाते हो। जानत तुम्हें तुमहि हुई जाई!

धरमदास कहते हैं: अब मोहि दरसन देहुं कबीर।।

They had to decide: Hindu or Muslim? For a saint, such a thing cannot be decided. Kabir confounded all. The name “Kabir” itself—Arabic—bothered Hindus. They invented legends. No one invents stories as beautifully as Hindus—masters of myth. One tale: “Kabir” was really “Kar-vir”—born of the hand. Guru Ramananda went at dawn to bathe; a widow touched his feet; in ecstasy he blessed, “Be ever auspicious, become pregnant.” The widow stood frozen: “What are you saying? I am a widow—how can I be auspicious? If not auspicious, how can I be pregnant?” Ramananda must have been in a fix—but a boon given must be fulfilled, so a miracle: she conceived, and Kabir was born. As the hand was raised, by the hand’s boon—“Kar-vir,” child of the hand. But this is false. Kabir is Arabic—and a lovely name. Why spoil it into “Kar-vir”? O Vast! And Kabir was vast; he knew the Vast. Whoever knows the Vast becomes vast. Whoever knows God becomes God. You become what you know—“Knowing You, I become You.”

तो वे कहते हैं, कबीर, मेरे गुरु में तो तुमको देख लिया। उस झरोखे से तो तुमको देख लिया। अब तुम मुझे सीधा दर्शन दो, ओ विराट! अब तुम मेरी आंखों में सीधे उतरो। बिन दरसन भई बावरी!

Dharamdas says: Now grant me darshan, O Kabir.

He says: “O Kabir, through my Guru I have seen You. Through that window I saw You. Now give me direct darshan, O Vast. Enter directly into my eyes. Without darshan I have gone mad.”

सौ-सौ उम्मीदें बंधती हैं एक-एक निगाह पर

मुझको न ऐसे प्यार से देखा करे कोई

A hundred hopes bind to a single glance— So do not look at me with such love!

अभी तो कबीर के द्वारा तुमने देखा है, मगर सौ-सौ उम्मीदें बंधती हैं एक-एक निगाह पर। कबीर से झांका है तुमने। कितनी उम्मीदें मेरे भीतर बन गईं, कितनी आशाओं के फूल खिल गए हैं।

Until now, I have seen You through Kabir; but a hundred hopes bind to a single glance. Through Kabir You peered at me. How many hopes rose within me! How many flowers of expectation have bloomed.

अब तुम सीधे मुझे दर्शन दो। अब माध्यम नहीं। कबीर ने झलक दिखा दी, अभीप्सा जगा दी, अब मैं स्वयं तुम्हारे सरोवर से पीना चाहता हूं।

Now give me direct darshan. No more medium. Kabir gave the glimpse, awakened longing; now I want to drink at Your lake myself.

तुम्हरे दरस से पाप कटत हैं, निरमल होत सरीर।

By Your darshan, sins are cut away; the body becomes pure.

भक्त का यह अनुभव है। भक्त का भरोसा है: मैं तो तोरे भजन-भरोसे अविनासी! और भक्त का यह अनुभव है, उस भरोसे से यह अनुभव निष्पन्न होता है। तुम्हरे दरस से पाप कटत हैं! मेरे काटने से नहीं कटते, तुम्हारे दरस से पाप कटत हैं। तुम क्या दिखाई पड़ जाते हो कि अचानक पुण्य ही पुण्य के कमल खिल जाते हैं। तुम क्या दिखाई पड़ जाते हो कि पाप का अंधेरा एकदम विलीन हो जाता है।

तुम्हरे दरस से पाप कटत हैं, निरमल होत सरीर।

This is the experience of the bhakta. This is his trust: I rely only on Your song—deathless One. From that trust, this experience springs: By Your darshan, sins are cut—not by my cutting. When You appear, lotuses of merit bloom everywhere. When You appear, the darkness of sin vanishes at once.

आत्मा की तो बात ही छोड़ दो, शरीर तक निर्मल हो जाता है। तुम्हारी एक झलक, और सब शुद्ध हो जाता है, सब पवित्र हो जाता है।

By Your darshan, sins are cut; the body becomes pure.

Not only the soul—even the body becomes pure. One glimpse of You, and all becomes clean, all sacred.

 

Now grant me darshan, O Kabir.

अब मोहि दरसन देहुं कबीर।।

अब वैसा दर्शन हो जाने दो। अभी किरण-किरण उतरी है, अब पूरे-पूरे सूरज का साक्षात्कार हो जाने दो। अब मुझे अपने में समा लो और मुझमें समा जाओ।

Now let such darshan happen. Until now, a ray descended; now let the whole sun be encountered. Now take me into Yourself, and enter wholly into me.

शिकवा करूं तो कैसे, आहें भरूं तो कैसे

अपना बनाके कोई आंखें चुरा रहा है

How can I complain, how can I sigh— Having made me Yours, You hide Your eyes.

तुमने अपना भी बना लिया, तुमने कबीर के माध्यम से अपनी छाया भी मुझ पर डाल दी, मुझे लुभा भी लिया, और अब तुम आंखें चुरा रहे हो।

You made me Yours; through Kabir You cast Your shadow on me; You enticed me; and now You avert Your gaze.

अपना बनाके कोई आंखें चुरा रहा है

शिकवा करूं तो कैसे, आहें भरूं तो कैसे

Having made me Yours, You hide Your eyes— How can I complain, how can I sigh?

अमृत भोजन हंसा पावै, सब्द-धुनन की खीर।।

बहुमूल्य वचन है। हीरों में तौलो, ऐसा वचन है।

अमृत भोजन हंसा पावै, सब्द धुनन की खीर।।

The swan receives ambrosial food; the pudding is the music of the Word.

तुम जिस क्षण मुझमें झांकते हो, जिस क्षण तुम्हारा परस हो जाता है.परमात्मा को पारस कहा है--जिसके परस से लोहा सोना हो जाए। जिस क्षण तुम्हारा पारस-परस मिलता है--अमृत भोजन हंसा पावै; उस क्षण यह मेरे भीतर छिपा हुआ हंस अमृत का भोजन करता है। उस क्षण मुझे मेरा असली भोजन मिलता है। उस क्षण मेरी भूख मिटती है। उस क्षण तृप्ति बरसती है।

A priceless utterance—weigh it in diamonds.

The swan receives ambrosial food; the pudding is the music of the Word.

In the moment You peer into me, the touch of the touchstone happens—Paramatma has been called the touchstone whose touch turns iron to gold. In that moment of Your alchemy, the hidden swan within me receives the food of nectar. In that moment my true nourishment is given. In that moment my hunger ends. In that moment, fulfillment rains down.

सब्द-धुनन की खीर--और शब्द की ध्वनि पैदा होती है, ओंकार का नाद पैदा होता है। उस जैसी मीठी कोई चीज जगत में नहीं है। वही असली खीर है।

The pudding is the music of the Word—the sound of the Name arises, the resonance of Omkar. There is nothing as sweet. That is the real kheer.

जिसको नानक ने, कबीर ने, दादू ने नाम कहा है--‘नानक नाम जहाज।’ वह जो नाम की नौका है। वह नाम क्या है? उसे वेदों ने ओंकार कहा है: प्रणव। तुम्हारे भीतर एक नाद है। तुम्हारे भीतर प्रतिपल एक वीणा बज रही है लेकिन तुम इतने शोरगुल से भरे हो कि वह वीणा तुम्हें सुनाई नहीं पड़ती। नक्कारखाने में तूती की आवाज! बाजार में बैठ कर कोई धीमे से वीणा बजा रहा है, और बाजार का उपद्रव, बाजार का शोरगुल! कौन सुने? कहां सुनाई पड़े?

उससे भी बड़ा शोरगुल तुम्हारे भीतर मचा है। और वह धीमा-धीमा जो शब्द तुम्हारे भीतर गूंज रहा है, जो कि तुम्हारा प्राणों का प्राण है, जिसके बिना तुम नहीं हो सकते, जो कि तुम हो--सबद, या ओंकार, या नाम।

What Nanak, Kabir, Dadu called the Naam—“Nanak, the Naam is the boat.” What is this boat of the Naam? The Vedas called it Omkar—Pranava. Within you a sound resounds, a veena plays every moment—but you are so filled with noise you cannot hear it. A flute in a marketplace—who will hear? Greater noise still rages within you. That soft inner sound—your very life of life; without it you cannot be; that which is you—the Sabda, the Omkar, the Naam.

धरमदास कहते हैं: सब्द-धुनन की खीर! उसी शब्द की ध्वनि से सबसे मीठी चीज मैंने अनुभव की है। उसका स्वाद अमृत का स्वाद है--अमृत भोजन हंसा पावै!

जहं देखो जहं पाट पटंबर,.

Dharamdas says: The pudding is the music of the Word. From that resonance I have tasted the sweetest taste—the taste of nectar. The swan receives ambrosial food!

 

Wherever I look—there Your yellow silk; For garment You wear the immense sky.

तुम्हारी जब झलक मेरी आंख में पड़ती है तो सारा जगत तुम्हारा पीतांबर बन जाता है।

जहं देखो जहं पाट पटंबर, ओढ़न अंबर चीर।

When Your glimpse falls into my eyes, the whole world becomes Your pitambar.

और सारा आकाश तुम्हारा ही वस्त्र मालूम होता है। तुमने ही ओढ़ा हुआ है। ये सारे रंग तुम्हारे हैं। ये सारे फूल तुम्हारे हैं। ये सारे चांद-तारे तुम्हारे हैं। यह सारा आकाश तुम्हारा वस्त्र है।

Wherever I look—there Your yellow silk; for garment, the sky itself.

All these colors are Yours. All these flowers are Yours. All these moons and stars are Yours. The entire sky is Your garment.

Wherever I look—there Your yellow silk; for garment You wear the sky.

जहं देखो जहं पाट पटंबर, ओढ़न अंबर चीर।

धरमदास की अरज गोसाईं, हंस लगावो तीर।।

Hear Dharamdas’s plea, O Lord— Let the swan fly to its mark.

अब ऐसे थोड़े-थोड़े नहीं चलेगा कि कभी-कभी झलक दो, भोजन दो, थोड़ी-थोड़ी झलक दो और तड़फाओ। अब तो बिलकुल पार लगाओ। अब मुझे ऐसा डुबाओ कि मुझे मेरा पता न मिले। हर बार जब उसका दरस होता है तो ऐसा ही लगता है, पहली बार हुआ।

No more crumbs of glimpse—no more occasional feeding, tantalizing. Now carry me across completely. Drown me so that I do not remain. Each time Your darshan happens, it feels like the first time—

जैसे मेरी निगाह ने देखा न हो तुझे

महसूस यह हुआ मुझे हर बार देख कर

As if my eyes had never seen You, So it seems each time I behold You.

जब भी तुझे देखा, यही महसूस हुआ कि ऐसा तो कभी न हुआ था, पहली बार हुआ है। फिर निश्चित ही बावलापन बढ़ता है। प्यास सघन होती है। रोआं-रोआं जलता है। हृदय की धड़कन-धड़कन एक ही आकांक्षा और एक ही पुकार से भर जाती है कि अब डुबा लो, अब मिटा लो, अब मुझे अपने में समा लो या मुझमें समा जाओ। बूंद जब तक सागर में गिर कर सागर न हो जाए तब तक यह बावलापन रहता है।

Each time, the feeling: never before—first time. Then certainly the madness grows, the thirst deepens, every hair burns; each heartbeat fills with one longing and one call: Now drown me, now erase me; take me into Yourself or enter wholly into me. Until the drop falls into the ocean and becomes the ocean, this madness remains.

बिन दरसन भई बावरी, गुरु द्धौ दीदार।।

Without darshan I have gone mad—O Guru, grant me the sight.

अब और देर न करो।

Now no more delay.

ठाढ़ि जोहों तोरी बाट मैं, साहिब चलि आवो।

Standing, I watch for Your way—Sahib, come.

इतनी दया हम पर करौ, निज छवि दरसावो।।

Show such compassion—reveal Your own image.

कोठरी रतन जड़ाव की, हीरा लागे किवार।

A chamber inlaid with jewels, a diamond set in the door.

ताला कुंजी प्रेम की, गुरु खोलि दिखावो।।

The lock and the key are of love; O Guru, open and show.

 

The servant forgot devotion; You are the Forgiver.

बंदा भूला बंदगी, तुम बकसनहार।

धरमदास अरजी सुनो, कर द्यो भवपार।।

Hear Dharamdas’s plea—carry me across the ocean of becoming.

 

I rely only on Your song—deathless One.

 

I will do no pilgrimages or fasts; I will not read the Vedas in Kashi.

मैं तो तोरे भजन-भरोसे अविनासी।।

तीरथ बरत कछू नहिं करहुं, वेद पढ़ौं नहिं कासी।

जंत्र-मंत्र टोटका नहिं जानौ, निसदिन फिरत उदासी।।

I know no yantras, mantras, or charms; day and night I wander in udasi.

यहि घटि भीतर बधिक बसत है, दिए लोभ की टाटी।

Within this very vessel dwells the butcher; greed has hung its mat.

धरमदास बिनवै कर जोरी, सतगुरु चरनन दासी।।

अब मोहि दरसन देहुं कबीर।।

Dharamdas petitions with folded hands—servant at the Satguru’s feet.

 

Now grant me darshan, O Kabir.

तुम्हरे दरस से पाप कटत हैं, निरमल होत सरीर।

By Your darshan, sins are cut; the body becomes pure.

अमृत भोजन हंसा पावै, सब्द-धुनन की खीर।।

The swan receives ambrosial food; the pudding is the music of the Word.

 

Wherever I look—there Your yellow silk; for garment You wear the sky.

जहं देखो जहं पाट पटंबर, ओढ़न अंबर चीर।

धरमदास की अरज गोसाईं, हंस लगावो तीर।।

Hear Dharamdas’s plea, O Lord—let the swan fly to its mark.

आज इतना ही।

Enough for today.